Singham Again: '400 बैकग्राउंड डांसर्स, चार दिन तक शूटिंग', खास होगा 'सिंघम अगेन' का डांस नंबर सॉन्ग?

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन का उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब आए दिन इस मूवी को लेकर नई-नई अपडेट सामने आती रहती हैं। बीते दिन सेट से दीपिका पादुकोण की तस्वीरें वायरल हुई थी। अब इसके डांस नंबर सॉन्ग को लेकर एक अपडेट सामने आई है।

जागरण 18 Apr 2024 9:46 am

'लोगों को मसालेदार गपशप...', LSD 2 डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ने की Sushant Singh Rajput के निधन पर बात

दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म एलएसडी 2 को रिलीज होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बाकी है। फिलहाल वह अपनी इस मूवी का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में बात की है और बताया है कि कैसे लोग उस समय बातें कर रहे थे।

जागरण 18 Apr 2024 9:03 am

'सुहागन चुड़ैल' बनकर सालों बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रही है Nia Sharma, फोटोज देख Arjun Bijlani ने कह दी ऐसी बात

'सुहागन चुड़ैल' बनकर सालों बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रही है Nia Sharma,फोटोज देख Arjun Bijlani ने कह दी ऐसी बात

समाचार नामा 18 Apr 2024 9:00 am

Chamkila मूवी से पहले Pareeniti Chopra को को-एक्टर्स की तरफ से मिली थी वार्निंग, एक्ट्रेस ने खोला चौकाने वाला राज

Chamkila मूवी से पहले Pareeniti Chopra कोको-एक्टर्स की तरफ से मिली थी वार्निंग, एक्ट्रेस ने खोला चौकाने वाला राज

मनोरंजन नामा 18 Apr 2024 8:45 am

Aamir Khan Deepfake Video: मुंबई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

अभिनेता आमिर खान के एक डीपफेक वीडियो के संबंध में मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इस वीडियो में उन्हें एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते दिखाया गया था। अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। खान के कार्यालय द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर खार थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कथित क्लिप 27 सेकंड की है जिसमें खान को जुमले से दूर रहने के बारे में बात करते देखा जा सकता है। वीडियो देखकर लगता है कि इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करके संपादित किया गया है। अभिनेता के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा था कि खान ने पहले निर्वाचन आयोग के अभियानों के माध्यम से जागरूकता फैलाई है, लेकिन उन्होंने कभी किसी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं किया। खान के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, हम हालिया वायरल वीडियो से चिंतित हैं जिसमें आरोप लगाया गया है कि आमिर खान एक विशेष राजनीतिक दल का पक्ष ले रहे हैं। वह स्पष्ट करना चाहेंगे कि यह एक फर्जी वीडियो है और पूरी तरह से झूठ है।” बयान के मुताबिक, “ उन्होंने इस मुद्दे से संबंधित विभिन्न अधिकारियों को मामले की सूचना दी है, जिसमें मुंबई पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ में प्राथमिकी दर्ज करना भी शामिल है।

प्रभासाक्षी 18 Apr 2024 8:33 am

Akshay और Tiger की फ्लॉप लिस्ट में शामिल हो सकता है Bade Miyan Chote Miyan का नाम, रामनवमी पर भी नहीं बढ़ा फिल्म का कलेक्शन

Akshay और Tiger की फ्लॉप लिस्ट में शामिल हो सकता हैBade Miyan Chote Miyan का नाम,रामनवमी पर भी नहीं बढ़ा फिल्म का कलेक्शन

मनोरंजन नामा 18 Apr 2024 8:30 am

Debina Bonnerjee Birthday Special : एक साल में दो बार माँ बनी थी 'रामायण' की सिता, गुरमीत के कारण एक्ट्रेस को लेना पड़ा था ऐसा फैसला

Debina Bonnerjee BirthdaySpecial : एक साल में दो बार माँ बनी थी 'रामायण' की सिता,गुरमीत के कारण एक्ट्रेस को लेना पड़ा था ऐसा फैसला

समाचार नामा 18 Apr 2024 8:00 am

बॉक्स ऑफिस पर Ajay Devgan की Maidaan का हुआ बुरा हाल, आधा बजट भी नही निकाल पा रही फिल्म, 7वें दिन हुई इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस पर Ajay Devgan कीMaidaan का हुआ बुरा हाल, आधा बजट भी नही निकाल पा रही फिल्म,7वें दिन हुई इतनी कमाई

मनोरंजन नामा 18 Apr 2024 8:00 am

Lalita Pawar की Birth Anniversary पर देखे उनके निभाये सबसे यादगार किरदार, जिन्होंने एक्ट्रेस को दिलाई नई पहचान

Lalita Pawar की Birth Anniversary पर देखे उनके निभाये सबसे यादगार किरदार, जिन्होंने एक्ट्रेस को दिलाई नई पहचान

मनोरंजन नामा 18 Apr 2024 7:03 am

Lalita Pawar Birth Anniversary : रूह कंपा देगा ‘रामायण’ की 'मंथरा' की मौत का किस्सा, तीन दिन बाद मिली थी एक्ट्रेस की लाश

Lalita Pawar Birth Anniversary : रूह कंपा देगा‘रामायण’ की 'मंथरा' की मौत का किस्सा,तीन दिन बाद मिली थी एक्ट्रेस की लाश

समाचार नामा 18 Apr 2024 7:00 am

राघव से पहली मुलाकात पर बोलीं परिणीति चोपड़ा:नहीं जानती थी वो कौन है, पति की तारीफ कर कहा- वो दुनिया के बेस्ट हसबैंड हैं

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के साथ अपनी शादी पर बात की। एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने कहा कि शादी के बाद वो पॉलिटिक्स में बहुत हद तक ढल चुकी हैं। लेकिन अभी भी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही वो पॉलिटिक्स में इन्वॉल्व होने की पूरी कोशिश कर रही हैं। लेकिन राघव अभी भी एंटरटेनमेंट में इंटरेस्ट नहीं लेते हैं। एक्ट्रेस ने कहा- भगवान ही जाने उन्होंने आखिरी बार स्क्रीन पर क्या देखा था। वो फिल्मों के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। लेकिन म्यूजिक के बारे में उन्हें थोड़ा बहुत पता है। परिणीति ने बताया कि वो मेरी फिल्म का गाना सुनेंगे, लेकिन ये नहीं बता पाएंगे कि वो मेरी ही फिल्म का गाना है। परिणीति ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- मैं उन्हें ऐसे प्रिटेंड करने के लिए कहती हूं, जैसे उन्हें सब पता हो। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें ये बहुत स्वीट लगता है। उन्होंने कहा कि ये सबसे अच्छी बात है, कि वो पॉलिटिक्स के बारे में नहीं जानती हैं, और राघव एंटरटेनमेंट के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। राघव कौन हैं नहीं जानती थी परिणीति चोपड़ा परिणीति ने खुलासा किया कि वो जब पहली बार राघव से मिली थीं। उस समय वो नहीं जानती थीं कि राघव कौन हैं। लेकिन अब मैं उन्हें जानती हूं, कि वो कौन हैं और क्या करते हैं। वो सबसे इम्प्रेसिव लोगों में से एक हैं। सबसे कम उम्र में सांसद बनने वाले मेंबर हैं। वो 35 साल की उम्र में इतनी बड़ी पार्टी का हिस्सा बनें। वो जो काम कर रहे हैं, वो वाकई तारीफ के काबिल है। परिणीति ने कहा- मैं कभी-कभी सोचती हूं, कि वो ये कैसे कर लेते हैं। मैंने उनसे कहा कि तुम बच्चे हो अभी…इतना सबकुछ कैसे कर रहे हो। एक्ट्रेस ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- इसलिए किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करना अच्छा है जो इंडस्ट्री से नहीं है। मैं बहुत ज्यादा सूफी आत्मा हूं। फिल्म इंडस्ट्री से बाहर भी मेरी लाइफ है। तो अगर मेरे पति भी इसी इंडस्ट्री से होते तो मैं पागल हो जाती। उसने मेरे जीवन को और भी सामान्य बना दिया है। मैं हमेशा ऐसे ही रहना चाहती थी। मैंने दुनिया के सबसे अच्छे इंसान से शादी की है। बता दें, परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को AAP सांसद राघव से चड्ढा से शादी की थी।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2024 7:00 am

राम गोपाल वर्मा ने किया खुलासा:सुभाष घई से फीस लेकर एआर रहमान ने सुखविंदर से गाना बनवाया, कहा था- नाम के पैसे दिए हैं म्यूजिक के नहीं

राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में सुभाष घई और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के झगड़े का किस्सा शेयर किया है। फिल्म कंपेनियन से बातचीत में उन्होंने बताया है कि फिल्म युवराज की शूटिंग के दौरान दोनों की जमकर बहस हुई थी। बहस के बाद एआर रहमान ने अपना गाना सुभाष घई की जगह दूसरे फिल्ममेकर को दिया था, जिसके लिए उन्हें ऑस्कर मिला था। सुभाष घई की युवराज के म्यूजिक डायरेक्टर थे एआर रहमान राम गोपाल वर्मा ने बताया है कि एआर रहमान को साल 2008 की फिल्म युवराज में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर रखा गया था। डायरेक्टर सुभाष घई ने उन्हें एक गाने का म्यूजिक तैयार करने को कहा था, लेकिन व्यस्त होने पर वो समय पर गाना नहीं दे पाए। जब गाना बनने में देरी हुई तो सुभाष घई ने एआर रहमान को कॉल कर खूब सुनाया। जवाब में एआर रहमान ने कहा था, मैं लंदन मैं हूं। चेन्नई के लिए निकल रहा हूं, वापस आकर आपसे सुखविंदर सिंह के स्टूडियो में मिलूंगा। तय तारीख पर जब सुभाष घई सुखविंदर सिंह के स्टूडियो में पहुंचे, तो देखा कि वो म्यूजिक तैयार कर रहे हैं। जब सुभाष घई ने म्यूजिक के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि एआर रहमान ने उन्हें एक गाने के लिए म्यूजिक तैयार करने को कहा है। ये सुनकर सुभाष घई भड़क गए। उन्हें लगा कि दबाव बनाने पर एआर रहमान ने खुद काम न करके सुखविंदर से काम करवाना शुरू कर दिया है। उन्हें लगा कि सुखविंदर ने गलती से उन्हें बता दिया। कुछ समय बाद जैसे ही एआर रहमान स्टूडियो पहुंचे, उन्होंने सुभाष घई के सामने ही सुखविंदर से पूछ लिया कि गाना तैयार हुआ या नहीं। एआर रहमान ने सुखविंदर का बनाया हुआ गाना सुना और सुभाष घई से पूछा कि आपको ये गाना कैसा लगा। ये सुनते ही सुभाष घई और भड़क गए। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, मैं तुम्हें अपना म्यूजिक डायरेक्टर बनाकर करोड़ों दे रहा हूं और तुम सुखविंदर से ट्यून बनवा रहे है। मेरे सामने ये कहने कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई। अगर मैं सुखविंदर से ट्यून बनवाना चाहता, तो मैं तुम्हें पैसे क्यों देता। मैं उसे ही साइन कर लेता। तुम होते कौन हो मुझसे पैसे लेकर सुखविंदर से गाना बनवाने वाले। सुभाष घई की बात सुनकर एआर रहमान ने उनसे कहा था, सर आप मुझे मेरे नाम के पैसे दे रहे हैं, मेरे म्यूजिक के लिए नहीं। अगर मैं इस गाने को एंडोर्स कर रहा हूं, तो ये मेरा गाना है। आप यहां आ गए, तो आपको पता चल गया, लेकिन आपको क्या पता कि मैंने ताल का म्यूजिक किससे बनवाया। हो सकता है वो म्यूजिक मेरे ड्राइवर ने तैयार किया है या किसी और ने। उसी गाने के लिए एआर रहमान ने जीता ऑस्कर एआर रहमान और सुभाष घई की बहस हुई और वो गाना फिल्म में नहीं रखा गया। कुछ सालों बाद वही गाना एआर रहमान ने फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में इस्तेमाल किया, जिसका टाइटल जय हो था। इस गाने के लिए एआर रहमान को ऑस्कर मिला था। कुछ समय पहले सुभाष घई ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि जय हो गाना फिल्म युवराज के लिए बना था, लेकिन वो फिल्म की थीम के हिसाब का नहीं था, तो उन्होंने उसे फिल्म से हटा दिया था। बताते चलें कि साल 2008 की फिल्म युवराज भले ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी, लेकिन इसके गाने काफी पसंद किए गए थे। फिल्म का गाना तू ही तो मेरी दोस्त है चार्टबस्टर रहा था।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2024 7:00 am

Poonam Dhillon के Birthday पर सुनिए उनकी फिल्मों के ये सुपरहिट गाने, जिन्होंने सालों तक लोगो की जुबान पर किया राज

Poonam Dhillon के Birthday पर सुनिए उनकी फिल्मों के ये सुपरहिट गाने, जिन्होंने सालों तक लोगो की जुबान पर किया राज

मनोरंजन नामा 18 Apr 2024 6:30 am

'तारक मेहता...' की 'टप्पू सेना' है मालामाल:कोई 2 करोड़ के घर का मालिक तो किसी ने शुरू किया बिजनेस

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सोनू भिड़े उर्फ पलक सिधवानी ने हाल ही में अपनी दूसरी कार (हुंडई क्रेटा) खरीदी है। एक्ट्रेस ने इससे पहले साल 2021 में अपनी पहली कार (हुंडई i20) खरीदी थी। इसी साल उन्होंने मुंबई में एक घर भी खरीदा था। खास बात ये है कि पलक महज 26 साल की हैं। वैसे, 'तारक मेहता...' की टीम में पलक इकलौती एक्ट्रेस नहीं जो छोटी उम्र में ही घर और गाड़ियों की मालकिन बनी हैं। शो में 'टप्पू सेना' के हर एक एक्टर ने खास छाप छोड़ी है। शो और किरदार की पॉपुलैरिटी के दम पर इन एक्टर्स ने काफी पैसे कमाए। इनमें से कइयों ने अपना घर खरीदने के सपने को साकार किया तो किसी ने अपनी कमाई से खुद का बिजनेस शुरू किया। आइए जानते हैं इनके बारे में: गोगी उर्फ समय शाहउम्र: 23 साल गुरुचरण सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले समय शाह 23 साल के हैं। आज भी वह शो से जुड़े हुए हैं। 15 साल पहले जब समय ने शो में काम करना शुरू किया तो वो महज 7 साल के थे। बीते 15 सालों में, समय ने काफी पैसे कमाए। एक्टर का मुंबई के पॉश इलाके में 3 BHK फ्लैट है। इस घर की कीमत तकरीबन 1.5 करोड़ है। जब समय ने इस शो को ज्वाइन किया था तब उन्हें 2000 रूपए प्रति एपिसोड मिलते थे। अब उनकी फीस 15000 रूपए प्रति एपिसोड हो चुकी है। पिंकू उर्फ अजहर शेखउम्र: 31 साल शो में अजहर पिंकू का किरदार निभा रहे हैं। इन्होंने इस शो से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। 7 साल पहले अजहर ने मुंबई के मीरा रोड इलाके में अपना खुद का घर खरीदा था। तब उस घर की कीमत तकरीबन 50 लाख की थी। वैसे, अजहर ने अपनी कमाई के कुछ हिस्से को इंवेस्ट भी किया है। एक्टिंग के साथ-साथ उनका खुद का बिजनेस भी है। अजहर ने गुजरात स्थित सूरत शहर में अपनी एक जूस की शॉप भी खोली है जिससे उन्हें अच्छी इनकम होती है। 'तारक मेहता...' के लिए अजहर को 15000 प्रति एपिसोड मिल रहे हैं। दूसरी सोनू उर्फ निधि भानुशालीउम्र: 25 साल शो में सोनू की भूमिका निभा चुकीं निधि ने महज 21 साल की उम्र में अपनी पहली स्कोडा रैपिड कार खरीदी। साल 2022 में उन्होंने अलीबाग में एक बीच हाउस खरीदा जिसकी कीमत तकरीबन 25 लाख बताई जा रही है। निधि ने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने 5 सालों तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम किया। साल 2017 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। तीसरी सोनू उर्फ पलक सिधवानीउम्र: 26 साल पलक के लिए साल 2021 काफी स्पेशल रहा। उसी साल एक्ट्रेस ने मुंबई में 3 BHK फ्लैट और हुंडई कार खरीदी थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने दूसरी कार भी खरीदी। महज 26 साल की उम्र में, पलक के पास एक घर और दो कार हैं। पहला टप्पू उर्फ भव्य गांधीउम्र: 26 साल शो में कई साल तक 'छोटे टप्पू' के रोल में भव्य गांधी ने काम किया था। हालांकि फिर उन्होंने करियर को देखते हुए साल 2017 में शो को छोड़ दिया था। साल 2012 में भव्य ने ऑडी कार खरीदी थी। मौजूदा समय में भव्य गुजराती फिल्मों में काम करते हैं। गोली उर्फ कुश शाहउम्र: 25 साल कुश शुरू से ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा हैं। उन्हें शो में काम करते हुए 15 साल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि कुश पूरी कमाई अपनी पढ़ाई पर लगाना चाहते हैं। उनकी ख्वाहिश है कि वे अमेरिका से अपनी बिजनेस की पढ़ाई पूरी करें।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2024 6:30 am

Khursheed Bano Death Anniversary: आखिर पाकिस्तान क्यों चली गई हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस खुर्शीद बानो, दो बार किया था निकाह

Khursheed Bano Death Anniversary: आखिर पाकिस्तान क्यों चली गई हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस खुर्शीद बानो,दो बार किया था निकाह

मनोरंजन नामा 18 Apr 2024 6:14 am

Poonam Dhillon Birthday Special : आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही है पूनम, जाने एक्ट्रेस के कुछ ऐसे किस्से जिन्हें जन अप भी रह जाएंगे दंग

Poonam Dhillon Birthday Special : आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही है पूनम, जाने एक्ट्रेस के कुछ ऐसे किस्से जिन्हें जन अप भी रह जाएंगे दंग

समाचार नामा 18 Apr 2024 6:00 am

गिटार तोड़ने पर ट्रोल हुए थे ए पी ढिल्लों:विवाद बढ़ने पर पोस्ट में लिखा- मैं कंट्रोल में नहीं हूं, इंटरनेशनल सिंगर्स को गिटार तोड़ते हुए दिखाया

पॉपुलर सिंगर ए पी ढिल्लों बीते कुछ समय से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें एक कॉन्सर्ट में स्टेज पर गिटार तोड़ते देखा गया था, हालांकि म्यूजिक प्रेमियों को उनका तरीका पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। लगातार हो रहे विवाद के बाद अब ए पी ढिल्लों ने एक पोस्ट कर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने कुछ इंटरनेशनल सिंगर्स का गिटार तोड़ते हुए वीडियो भी शेयर किया है। ए पी ढिल्लों ने कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वो गिटार तोड़ते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, मीडिया कंट्रोल में है, लेकिन मैं कंट्रोल में नहीं हूं। हालांकि अब उन्हें इस पोस्ट पर भी ट्रोल किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला? ए पी ढिल्लों हाल ही में कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में परफॉर्म करने पहुंचे थे। स्टेज पर उन्होंने दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला को ट्रिब्यूट देते हुए ब्राउन मुंडे गाने पर परफॉर्मेंस दी थी। परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने एग्रेशन के साथ अपना गिटार तोड़ा था। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा था। कुछ म्यूजिक प्रेमियों का कहना है कि गिटार तोड़कर उन्होंने म्यूजिक का अपमान किया है। बताते चलें कि 31 साल के सिंगर ए पी ढिल्लों पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। साल 2020 में ए पी ढिल्लों को ब्राउन मुंडे गाने से देशभर में पहचान मिली थी। इस गाने में सिंगर सिद्धू मूसेवाला भी नजर आए थे। इंडो-कनाडियन सिंगर इंसेन, विद यू, एक्सक्यूसेस जैसे गानों के लिए जाने जाते हैं।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2024 6:00 am

आयुष शर्मा बोले-मेरे फैसले खान फैमिली नहीं लेती:कहा-मेरे पास भी अपना दिमाग है, मैं सलमान खान का स्टूडेंट हूं

बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा जल्द ही फिल्म रुसलान में नजर आएंगे। फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में आयुष ने सलमान के साथ अपनी बॉन्डिंग और लोगों की गलतफहमियों के बारे में बात की है। मैं सलमान खान का स्टूडेंट हूं: आयुष न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में आयुष ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा, जब भी किसी चीज को सपोर्ट करते हैं तो ये उनके दिल से जुड़ जाता है। जब रुसलान का ट्रेलर लॉन्च हुआ तो मैं नहीं जानता था कि वो उसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करने वाले हैं लेकिन जब मैंने कैप्शन देखा तो ये मेरे दिल को छू गया। जिस व्यक्ति ने आपको ग्रूम किया है और आपको सिखाया है, जब वो आपकी तारीफ करे तो ये बहुत अच्छा लगता है। हर अर्जुन अपने द्रोणाचार्य से कॉम्प्लीमेंट पाना चाहता है। ये तारीफ वो इसलिए नहीं करते कि मैं उनका जीजा हूं। ऐसा वो इसलिए करते हैं क्योंकि मैं उनका स्टूडेंट हूं। ऐसी तारीफ हमेशा दिल को छू जाती है। 'मेरे फैसले खान फैमिली नहीं लेती' आयुष ने आगे कहा कि लोगों को ये गलतफहमी है कि मेरे बारे में सारे फैसले सलमान खान और खान फैमिली लेती है।आयुष बोले, ऐसा बिलकुल नहीं है। मेरे पास भी अपना दिमाग है और इन ख़बरों में कोई सच्चाई नहीं है। वो मुझसे बेहद प्यार करते हैं। इस दौरान आयुष ने अपनी पहली फिल्म लवयात्री पर भी बात की। उन्होंने फिल्म में अपनी परफॉरमेंस को बेहद खराब बताया। अर्पिता खान से की है शादी आयुष ने सलमान की छोटी बहन अर्पिता से शादी की है। दोनों की शादी हैदराबाद के होटल फलकनुमा में 18 नवंबर 2014 को हुई थी। इस शादी की बागडोर खुद सलमान ने संभाली थी। शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी। अब दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं। लवयात्री के बाद आयुष सलमान खान के साथ फिल्म अंतिम में भी नजर आ चुके हैं।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2024 5:30 am

एक्ट्रेस बनीं तो मां ने 5 साल बात नहीं की:यश चोपड़ा की जिद पर फिल्मों में आईं पूनम ढिल्लन, 90 फिल्में कीं; अवॉर्ड जीरो

महज 16 साल की उम्र में मिस यंग इंडिया का खिताब जीतना और फिर यश चोपड़ा जैसे डायरेक्टर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘त्रिशूल’ से डेब्यू करना कोई छोटी बात तो नहीं ? वो भी एक ऐसी लड़की के लिए जिसके परिवार में फिल्में देखी तक ना जाती हों। यह लड़की थी 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन जो आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। पूनम बीते 46 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। करियर में 90 फिल्में करने के बाद भी इन्हें कभी कोई अवॉर्ड नहीं मिला। आज पूनम के जन्मदिन पर जानिए कि कैसे डॉक्टर बनने का सपना छोड़कर वे एक्ट्रेस बनीं और क्यों 10 साल काम करने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली… पूनम का जन्म 1962 में यूपी के कानपुर में हुआ था। उनके पिता अमरीक सिंह इंडियन एयरफोर्स में इंजीनियर और मां गुरुचरण कौर स्कूल प्रिंसिपल थीं। कुछ सालों बाद पिता का ट्रांसफर हुआ पूनम परिवार के साथ चंडीगढ़ पहुंच गईं। यहां उन्होंने कार्मल कॉन्वेंट स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई शुरू की। परिवार में फिल्में देखने की थी मनाहीपूनम कभी एक्टिंग फील्ड में करियर नहीं बनाना चाहती थीं। उनका पूरा फोकस पढ़ाई पर ही था और वो डॉक्टर बनना चाहती थीं। एक इंटरव्यू में इसकी वजह बताते हुए पूनम ने कहा था- ‘मेरे परिवार में फिल्में देखने की मनाही थी। 16 साल की उम्र तक मैंने मात्र 3 ही फिल्में देखी थीं। मैं ना तो फिल्मों के बारे में ज्यादा जानती थी और ना ही इस फील्ड में मेरी दिलचस्पी थी।’ भीड़ में से बुलाकर राजेश खन्ना ने दिया था कॉम्प्लीमेंटपूनम जब 8वीं कक्षा में थी तब हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया चंडीगढ़ में शूटिंग करने पहुंचे थे। पूनम भी अपने स्कूली फ्रेंड्स के साथ राजेश खन्ना का स्टारडम फील करने के लिए शूटिंग देखने पहुंच गईं। पूनम इतनी खूबसूरत थीं कि सेट पर स्कूल यूनिफॉर्म में खड़ी लड़कियों की भीड़ के बीच भी काका ने उन्हें नोटिस कर लिया। काका ने पूनम को अपने पास बुलाया और कहा कि आपकी आंखें बहुत खूबसूरत हैं। आगे चलकर पूनम ने राजेश खन्ना के साथ ‘रेड रोज’, ‘दर्द’ और ‘आवाम’ समेत 6 फिल्में की थीं। 16 की उम्र में बन गईं मिस यंग इंडियाइसके बाद साल 1978 में पूनम ने 16 साल की उम्र में मिस इंडिया कॉम्पिटीशन में हिस्सा लिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो इस तरह के शोज को एक्सप्लोर करना चाहती थीं और ऐसा करने का एक ही तरीका था कि उनमें पार्टिसिपेट किया जाए। पूनम ने पैरेंट्स को बिना बताए इस कॉम्पिटीशन में पार्टिसिपेट किया और मिस यंग इंडिया का टाइटल जीता। इसी इवेंट में मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा की नजर पूनम पर पड़ी और उन्होंने उन्हें ‘त्रिशूल’ जैसी मल्टीस्टारर फिल्म का ऑफर दिया। शुरुआत में पूनम ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। वो एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं पर यश चोपड़ा की जिद पर उन्होंने इसे साइन कर लिया। डेब्यू फिल्म में पहना स्विम सूट, अमिताभ-शशि कपूर संग किया काम1978 में ही रिलीज हुई 'त्रिशूल' से पूनम ने बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, संजीव कुमार, राखी, हेमा मालिनी और वहीदा रहमान जैसे कलाकार थे। पूनम ने इसमें शशि कपूर की बहन का रोल किया और उनके को-स्टार सचिन पिलगांवकर थे। अपनी पहली ही फिल्म में पूनम ने स्विम सूट पहना था। फिल्में जॉइन करने पर मां ने 5 साल तक बात नहीं कीएक इंटरव्यू में पूनम ने बताया था, ‘जब मैंने इंडस्ट्री जॉइन की तो यह मेरी मां के लिए बहुत शॉकिंग था। उन्हें इसे एक्सेप्ट करने में 5 साल का वक्त लगा। उन्होंने मुझसे बात भी नहीं की। उन्हें अपने साथ शूट पर ले जाने के लिए कन्विंस करने में मुझे काफी वक्त लगा। सालोंं बाद जब उन्होंने देखा कि मुझे इस करियर से अटेंशन और रिस्पेक्ट दोनों ही मिल रहे हैं तो उन्हें महसूस हुआ कि यह करियर भी बुरा नहीं हैं। डैड हमेशा से ही सपोर्टिव थे।’ फिल्मों में काम करने पर घरवालों ने रखी यह शर्तपूनम ने फिल्मों में काम करना शुरू तो कर दिया पर उन्हें कई तरह के रूल्स फॉलो करने पड़ते थे। अगर 10 बजे पैकअप होता है तो उन्हें हर हाल में रात के 10:30 बजे घर पहुंचना होता था। उन्हें अपने दोस्तों के साथ लेट नाइट बाहर जाने की परमिशन नहीं थी। आउटडोर शूट पर उनके पैरेंट्स उनके साथ जाते थे। हालांकि वो सेट पर कम ही जाया करते थे।’ पूनम के लिए पिकनिक की तरह थी ‘त्रिशूल’ की शूटिंगएक इंटरव्यू में जब पूनम से पूछा गया कि उन्होंने करियर की पहली ही फिल्म में इतने छोटे से रोल के लिए कैसे हामी भर दी थी? तो उन्होंने कहा था- ‘मैंने अपनी पहली फिल्म ‘त्रिशूल’ में यह सोचकर काम नहीं किया था कि यह मेरी पहली फिल्म है और मुझे इस फील्ड में अपना करियर बनाना है। मैंने तो बस यह सोचा था कि मुझे एक ही फिल्म करनी है और फिर पढ़ाई पर ध्यान देना है। मेरा रोल छोटा है या बड़ा है यह सोचने की ना मुझमें समझ थी और ना ही मेरे अंदर कोई ईगो प्रॉब्लम थी। मेरे लिए तो यह बस एक फन एडवेंचर और पिकनिक की तरह था।’ ‘नूरी’ से बतौर एक्ट्रेस मिली पहचान‘त्रिशूल’ की शूटिंग खत्म होने के बाद पूनम ने अपनी स्कूलिंग पूरी की और कॉलेज जॉइन किया। कॉलेज जाॅइन करके कुछ महीने ही हुए थे कि डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उन्हें फिल्म ‘नूरी’ ऑफर कर दी। 1979 में रिलीज हुई फिल्म ‘नूरी’ से पूनम को बतौर एक्ट्रेस पहचान मिली। फिल्म में उनके अपोजिट फारुख शेख नजर आए। यह सुपरहिट रही और साल की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। फिल्म को 1981 में चीन में रिलीज किया गया, इसने वहां भी अच्छा बिजनेस किया। फिल्म के लिए पूनम को उनके करियर का पहला फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस नॉमिनेशन मिला था। 90 फिल्में और जीरो अवॉर्डइसके बाद पूनम ने अपने करियर में 'काला पत्थर', ‘सोहनी-महिवाल’, ‘रेड रोज’, ‘दर्द’, ‘तेरी मेहरबानियां’ और ‘कर्मा’ जैसी कई हिट फिल्में दीं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में करीब 90 फिल्मों में काम किया पर उन्हें कभी किसी फिल्म के लिए कोई अवॉर्ड नहीं मिला। फिल्ममेकर से की शादी 9 साल बाद हुआ तलाक10 साल के करियर में कई सफल फिल्में देने के बाद पूनम ने 1988 में फिल्ममेकर अशोक ठकारिया से शादी की। हालांकि, शादी के 9 साल बाद 1997 में दोनों ने तलाक ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स में इस तलाक की वजह अशोक का एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर बताई गई। तलाक के बाद दोनों बच्चों बेटी पलोमा और बेटे अनमोल की कस्टडी पूनम को ही मिली। 1990 में शुरू किया वैनिटी का चलनसाल 1990 में पूनम ने अपने पति अशोक के साथ वैनिटी मेकअप वैन का बिजनेस शुरू किया था। इंडस्ट्री में वैनिटी कल्चर शुरू करने का क्रेडिट भी उन्हें ही जाता है। पूनम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अक्सर आउटडोर शूटिंग के दौरान एक्ट्रेसेस को कपड़े बदलने और दूसरे कामों में काफी दिक्कतें आती थीं। ऐसे में उन्होंने यह कल्चर शुरू किया था। पूनम की इस वैनिटी का उद्घाटन अनिल कपूर और श्रीदेवी ने किया था। 1995 में अंदाज से किया टीवी डेब्यूशादी के बाद पूनम ने फिल्मों से काफी हद तक दूरी बना ली। वो अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने साल में एक-दो फिल्में करना शुरू कर दिया। 1995 में उन्होंने टीवी शो ‘अंदाज’ से छोटे परदे पर डेब्यू किया। इस बीच वो ‘दिल बोले हडिप्पा’ और ‘13B’ जैसी फिल्मों में भी छोटे रोल में नजर आती रहीं। पूनम ने साल 2009 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के तीसरे सीजन में भी हिस्सा लिया। वो 80 दिनों तक घर के अंदर रहीं और शो की सेकेंड रनर अप रहीं। शो ‘एक नई पहचान’ के लिए मिला करियर का इकलौता अवॉर्ड2015 में रिलीज हुए टीवी शो 'एक नई पहचान' के लिए पूनम ने बेस्ट एक्ट्रेस इन सर्पाेटिंग रोल का इंडियन टेली अवॉर्ड अपने नाम किया। यह उनके करियर का इकलौता अवॉर्ड है। बीते कुछ सालों में पूनम 'जय मम्मी दी' और 'प्लान ए प्लान बी' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। पूनम बीते 5 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म 'एक कोरी प्रेम कथा' में नजर आई हैं। वो 46 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वैनिटी बिजनेस से करती हैं कमाई, राजनीति में भी आजमाई थी किस्मतफिल्मों के अलावा पूनम अपने वैनिटी बिजनेस से अच्छी कमाई करती हैं। साल 2014 में उन्होंने इंडस्ट्रियलिस्ट अनिल मुरारका और कोरियोग्राफर समीर तन्ना के साथ मिलकर एक इवेंट मैनेजमेंट और फिल्म प्रोड्क्शन कंपनी की भी शुरुआत की थी। पूनम ने राजनीति में भी किस्मत आजमाई। 2004 में उन्होंने बीजेपी जॉइन की थी और 2019 में मुंबई से पार्टी की वाइस प्रेसिडेंट भी चुनी गईं।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2024 5:30 am

बेंगलुरु में बसा है 'शोले' का 'रामगढ़', शूटिंग के लिए शहर से गांव तक बनाई गई थी सड़क, आज है टूरिस्ट स्पॉट

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की पिक्चर शोले यादगार फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म की शूटिंग पूरी करने में लगभग ढाई साल का वक्त लगा। इसके लिए मुंबई से काफी दूर एक दूसरे शहर के गांव में सेट तैयार किया गया। जहां शोले का रामगढ़ गांव बसाया गया। फिल्म की शूटिंग की लोकेशन से जुड़ा ये किस्सा बेहद दिलचस्प है।

जागरण 18 Apr 2024 12:43 am

जान्हवी कपूर संग फिल्म में रोमांस फरमाते नजर आएंगे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, पिक्चर की कहानी आई सामने

इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) काफी समय से अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं लेकिन हीरो के रूप में नजर आने वाले हैं। अब खबर है कि वह जल्द पर्दे पर जाह्नवी कपूर के साथ नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस महिमा भी नजर अएंगी ।

जागरण 17 Apr 2024 11:59 pm

इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में एक साथ काम करेंगे Janhvi Kapoor और Ibrahim Ali Khan, जाने कैसी होगी कहानी

इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में एक साथ काम करेंगेJanhvi Kapoor और Ibrahim Ali Khan, जाने कैसी होगी कहानी

समाचार नामा 17 Apr 2024 11:00 pm

प्रेग्नेंसी में Singham Again की शूटिंग करती दिखी Deepika Padukone, वर्दी में दिख गया एक्ट्रेस का हल्का-हल्का बेबी बम्प

प्रेग्नेंसी मेंSingham Again की शूटिंग करती दिखीDeepika Padukone, वर्दी में दिख गया एक्ट्रेस काहल्का-हल्का बेबी बम्प

मनोरंजन नामा 17 Apr 2024 10:45 pm

अपनी इन खास शर्तों के पूरा होने पर ही कोई भी फिल्म साइन करते हैं तीनों खान, Aamir Khan की डिमांड सुनकर तो पकड़ लेंगे माथा

अपनी इन खास शर्तों के पूरा होने पर ही कोई भी फिल्मसाइन करते हैं तीनों खान, Aamir Khan की डिमांड सुनकर तो पकड़ लेंगे माथा

समाचार नामा 17 Apr 2024 10:30 pm

14 साल बाद एक बार फिर जमेगी Mammootty और Prithviraj Sukumaran की जोड़ी, इस थ्रिलर फिल्म में एकसाथ आएंगे नजर

14 साल बाद एक बार फिर जमेगीMammootty और Prithviraj Sukumaran की जोड़ी, इसथ्रिलर फिल्ममें एकसाथ आएंगे नजर

समाचार नामा 17 Apr 2024 10:15 pm

Alia Bhatt ने बनाया नया कीर्तिमान, ‘टाइम’ मैग्जीन की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में हुईं शुमार

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री का नाम रोशन कर दिया है। हर साल की तरह इस साल भी टाइम मैग्जीन ने अपनी 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट जारी की है जिसमें आलिया भट्ट का भी नाम शामिल है । इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है ।

जागरण 17 Apr 2024 10:05 pm

Rohit Shetty के शो को मिल गया पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट, 'इमली' और 'झलक' में भी मचा चुके है धमाल

Rohit Shetty के शो को मिल गयापहला कन्फर्म कंटेस्टेंट, 'इमली' और 'झलक' में भी मचा चुके है धमाल

समाचार नामा 17 Apr 2024 10:01 pm

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म उलझ का टीजर रिलीज, देखें मूवी मसाला

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म उलझ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में जाह्नवी यंग डिप्लोमेट के रोल में नजर आएंगी. फिल्म का टीजर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर नजर आ रहा है. फिल्म में रोशन मैथ्यू और गुलशन देवैया अहम किरदार निभाते दिखेंगे. देखें मूवी मसाला.

आज तक 17 Apr 2024 9:58 pm

इस महीने बच्चे को जन्म देंगी Yami Gautam, एक्ट्रेस को पति से प्रेग्नेंसी में मिला खास तोहफा

यामी गौतम (Yami Gautam) और आदित्य धर जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। इन दिनों यामी अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं। आर्टिकल 370 के ट्रेलर लॉन्च में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। अब एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह बच्चे को जन्म कब देंगी और उनके घर में नन्हे मेहमान के आने की तैयारियां भी चल रही हैं।

जागरण 17 Apr 2024 9:20 pm

UPSC: शाह रुख खान से लेकर राजकुमार राव तक, फिल्मों में IAS बन चुके हैं ये कलाकार, IPS की डिमांड ज्यादा

IAS और IPS अधिकारी बनने के लिए UPSC की परीक्षा देनी होती है जो देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा है। हिंदी सिनेमा में कलाकारों की कमी नहीं है जिन्होंने आइपीएस अधिकारी का रोल निभाया हो मगर बहुत कम कलाकारों को आइएएस बनने का मौका मिला। इनमें राजकुमार राव भी शामिल हैं जो इन दिनों श्रीकांत में ब्लाइंड रोल के लिए तारीफें बटोर रहे हैं।

जागरण 17 Apr 2024 8:08 pm

होने वाले पति Siddharth के जन्मदिन पर Aditi Rao Hydari ने लुटाया प्यार, शेयर की सगाई की तस्वीर !

एक्टर सिद्धार्थ सूर्यनारायण (Siddharth Suryanarayan ) के जन्मदिन पर मंगेतर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने उन्हें विश किया है । इस कपल ने मार्च में गुपचुप सगाई की थी। वहीं अब अदिति ने अपने होने वाले पति संग अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ को मैनीकॉर्न बताया है ।

जागरण 17 Apr 2024 7:32 pm

5 अफेयर, 3 शादियां और 'पूर्व प्रधानमंत्री' से गहरा रिश्ता, फिर भी उम्रभर...

मुंबई. जीनत अमान का बॉलीवुड में एक सुनहरा दौर रहा है. 70 का दशक और ग्लैमरस हीरोइन्स के किरदारों में जान फूंकने वाली जीनत अमान की खूबसूरती हिंदुस्तान के गांव-अंचलों तक चर्चा बटोरा करती थी. जीनत अमान के कई किरदारों के पोस्टर लोग अपने घरों में लगाया करते थे. जीनत अमान की दीवानगी लोगों के साथ सिनेमा में काम करने वाले बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ भी खूब थी. जीनत अमान से हरकोई प्यार करना चाहता था. लेकिन जीनत अमान ने 5 से ज्यादा अफेयर किए, 3 शादियां कीं और फिर भी 74 साल की उम्र में सिंगल जिंदगी गुजार रही हैं. कभी खूबसूरती और ग्लैमर की मूर्ति रही जीनत अमान सारी उम्र प्यार के लिए तरसती रहीं. जीनत अमान का पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से भी गहरा रिश्ता रहा. हाल ही में जीनत अमान ने युवाओं को रिलेशनशिप को लेकर 1 सलाह दी थी.

न्यूज़18 17 Apr 2024 7:02 pm

1000 करोड़ी फिल्म दे चुके इस साउथ सुपरस्टार पर मेकर्स ने फिर दांव पर लगाए 1300 करोड़, इन 4 बड़ी फिल्मों संग मचाएंगे कोहराम

1000 करोड़ी फिल्म दे चुके इस साउथ सुपरस्टार पर मेकर्स ने फिर दांव पर लगाए 1300 करोड़, इन 4 बड़ी फिल्मों संग मचाएंगे कोहराम

समाचार नामा 17 Apr 2024 6:30 pm

भुवन बाम की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज Taaza Khabar 2 की शूटिंग हुई पूरी, जानिए कब और कहां होगी रिलीज़

भुवन बाम की मोस्ट अवेटेडवेब सीरीजTaaza Khabar 2 की शूटिंग हुई पूरी, जानिए कब और कहांहोगी रिलीज़

मनोरंजन नामा 17 Apr 2024 6:30 pm

Live-In Relationship पर जीनत अमान और मुमताज के झगड़े में कूदीं Saira Banu, कहा- 'मैं इस बात का कभी समर्थन नहीं करूंगी

सायरा बानो ने जीनत अमान की लिव-इन रिलेशनशिप की वकालत को 'अस्वीकार्य' बताकर खारिज कर दिया, मुमताज के साथ उनकी जुबानी जंग पर तंज कसा। यह बीते जमाने की तीन अभिनेत्रियों के साथ क्रू 2.0 की तरह चल रहा है, सिवाय इसके कि उनमें बॉन्डिंग नहीं है। वरिष्ठ अभिनेत्री जीनत अमान की लिव-इन रिलेशनशिप की वकालत करने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनकी सहयोगी अभिनेत्री मुमताज ने तीखी टिप्पणी की, जिन्होंने उनके विचारों को अस्वीकार कर दिया और अपनी बात साबित करने के लिए जीनत की शादी का हवाला दिया। और अब, सायरा बानो ने लिव-इन रिलेशनशिप पर अपने विचार साझा किए हैं। इसे भी पढ़ें: Salman Khan से मिलने पहुंचे CM एकनाथ शिंदे, कहा- चिंता न करें, पूरी सरकार उनके साथ है, कड़ी कार्रवाई करेगी पुलिस हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में, 79 वर्षीय सायरा बानो से इस मामले पर विचार करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि “मैं ज्यादा नहीं पढ़ रहा हूं और मैं वास्तव में वे (मुमताज और जीनत) जो कह रहे हैं उसका पालन नहीं करता हूं, लेकिन हम बहुत पुराने जमाने के लोग हैं। हमारा चलन 40-50 साल पहले का है।'' इसे भी पढ़ें: किसी पॉलिटिकल पार्टी को प्रमोट नहीं कर रहे Aamir Khan, वायरल वीडियो के खिलाफ दर्ज कराई FIR, कहा- ये फर्जी है पूरी तरह हालाँकि ज़ीनत अमान ने लिव-इन रिलेशनशिप की वकालत की थी, सायरा बानो ने कहा कि ऐसी अवधारणा उनके लिए अकल्पनीय और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, ''इस बात से मैं तो सहमत नहीं हो सकती।'' मैं कभी भी इस तरह के लिव-इन रिलेशनशिप की वकालत नहीं करूंगा। यह मेरे लिए अकल्पनीय और अस्वीकार्य है।” पिछले हफ्ते अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में, ज़ीनत ने दृढ़ता से सिफारिश की थी कि शादी करने से पहले एक जोड़े को एक साथ रहना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बेटों को भी यही सलाह दी थी, जो लिव-इन रिलेशनशिप में थे या रह चुके हैं। उन्होंन कहा कि मुझे पता है कि भारतीय समाज 'पाप में रहने' को लेकर थोड़ा अशांत है, लेकिन फिर भी, समाज कई चीजों को लेकर अशांत है! लोग क्या कहेंगे? 76 वर्षीय मुमताज ने उनके विचारों के लिए उनकी आलोचना की। ज़ूम के साथ एक साक्षात्कार में, अनुभवी ने कहा कि ज़ीनत अमान को ऑनलाइन जो भी कहा जाता है, उसके बारे में सावधान रहना चाहिए, और ऐसा प्रतीत होता है कि वह कूल आंटी बनने की कोशिश कर रही हैं। मुमताज ने कहा था वह अचानक सोशल मीडिया पर इतनी बड़ी लोकप्रियता में आ गई है, और मैं एक कूल आंटी की तरह दिखने को लेकर उसके उत्साह को समझ सकता हूं। लेकिन हमारे नैतिक मूल्यों के विपरीत सलाह देना आपके अनुयायियों को बढ़ाने का समाधान नहीं है। आप ज़ीनत को ही ले लो मिसाल के तौर पर (उदाहरण के लिए ज़ीनत को ही ले लीजिए)। वह मजहर खान से शादी करने से पहले उन्हें कई सालों से जानती थी। उसकी शादी एक जीवित नरक थी। वह रिश्तों पर सलाह देने वाली आखिरी व्यक्ति होनी चाहिए। 72 वर्षीय ज़ीनत अमान ने मुमताज की टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, मैं कभी भी दूसरों की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने या अपने सहकर्मियों को अपमानित करने वालों में से नहीं रही हूं और मैं अब इसकी शुरुआत भी नहीं करने जा रही हूं। जीनत अमान ने 1978 में अभिनेता संजय खान से शादी की थी, एक साल बाद यह शादी टूट गई। इसके बाद उन्होंने 1985 में अभिनेता मजहर खान से शादी की, जिनसे उनके दो बेटे हुए। यह जोड़ी 1998 में उनके निधन तक साथ रही। मज़हर के साथ उनका रिश्ता आंतरिक उथल-पुथल और असंतोष के कारण खराब हो गया था। अपने अनुभवों के बारे में बात करते हुए, उन्होंने 1999 में रेंडेज़वू विद सिमी गरेवाल में एक उपस्थिति के दौरान शादी में अपनी नाखुशी का खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि “मज़हर कभी नहीं चाहते थे कि मैं एक व्यक्ति या एक कलाकार के रूप में विकसित होऊं। वह हमेशा चाहते थे कि मैं बच्चों के साथ रहूं और घर पर रहूं। शादी के पहले साल के दौरान मुझे एहसास हुआ कि मैंने बहुत बड़ी गलती की है, लेकिन मैंने इसे जीने और इसे पूरा करने का फैसला किया। मैंने अगले 12 वर्षों तक इसे कार्यान्वित करने का प्रयास किया। सुरंग के अंत में मेरे लिए कोई रोशनी नहीं थी। उन 12 वर्षों के दौरान खुशी या खुशी का एक भी क्षण नहीं था। लेकिन मैंने फिर भी इसे काम करने की कोशिश की।

प्रभासाक्षी 17 Apr 2024 6:06 pm

Amitabh Bachchan के पॉपुलर शो KBC 16 पर आ गई अबतक की सबसे बड़ी अपडेट, जाने कब से ऑन एयर होगा शो ?

Amitabh Bachchan के पॉपुलर शो KBC 16 पर आ गई अबतक की सबसे बड़ी अपडेट, जाने कब से ऑन एयर होगा शो ?

समाचार नामा 17 Apr 2024 6:00 pm

'ये मत करो, करियर खत्म हो जाएगा', चमकीला करने से पहले परिणीति चोपड़ा से बोले को-स्टार्स

डायरेक्टर इम्तियाज अली ने फिल्म 'चमकीला' के लिए परिणीति ने वजन बढ़ाने के लिए कहा था. उन्होंने अमरजोत के किरदार में ढलने के लिए 16 किलो वजन बढ़ाया भी. इसी बात को लेकर उनके को-स्टार्स ने उन्हें आगाह किया था कि इस ट्रांसफॉर्मेशन का बुरा असर उनके करियर पर पडेगा.

आज तक 17 Apr 2024 5:52 pm

प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही हैं Deepika Padukone, अजय देवगन के साथ शूटिंग की, सिंघम अगेन के सेट से तस्वीर हुई वायरल

दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं लेकिन इस दौरान भी वह अपने द्वारा कमिट किए गये सभी कामों को पूरा कर रही हैं। अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण अपने फैन्स का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। जहां ज्यादातर एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के दौरान काम से दूर रहती हैं, वहीं दीपिका इन दिनों अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने में व्यस्त हैं। अपनी प्रेग्नेंसी फेज वेकेशन यानी बेबीमून से लौटते ही उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन के लिए काम करना शुरू कर दिया है और इसकी एक झलक भी सामने आ गई है। इसे भी पढ़ें: Salman Khan से मिलने पहुंचे CM एकनाथ शिंदे, कहा- चिंता न करें, पूरी सरकार उनके साथ है, कड़ी कार्रवाई करेगी पुलिस बेबी बंप के साथ डीपी का सॉलिड लुक आया सामने! सामने आई तस्वीर में दीपिका पादुकोण पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। खाकी वर्दी और काला चश्मा पहने वह बिल्कुल 'सिंघम गर्ल' लग रही हैं। सेट पर उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद एक्ट्रेस की ये पहली तस्वीर है जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। हालाँकि, चूंकि अभिनेत्री सितंबर में बच्चे की उम्मीद कर रही है, इसलिए उसका बेबी बंप अभी इतना बड़ा नहीं हुआ है कि वह व्यापक रूप से दिखाई दे सके। इसे भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी मंदिर में पहुंचे Kapil Sharma, माता रानी से मांगा आशीर्वाद, पंडाल में गाए भजन | Watch Video प्रेग्नेंसी के कारण दीपिका नहीं छोड़ेंगी आइडिया सॉन्ग की शूटिंग? खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन के नए आइटम नंबर के लिए कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को हायर किया है। सभी मुख्य कलाकार, करीना कपूर खान, अजय देवगन, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ आचार्य की धुन पर नाचते नजर आएंगे। हालाँकि, कथित तौर पर अपनी गर्भावस्था के कारण, दीपिका इस हाई-ऑक्टेन आइटम सॉन्ग की शूटिंग नहीं करेंगी। बैक-टू-बैक दो सुपरहिट फिल्में आपको बता दें, दीपिका पादुकोण पिछले साल दो सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। इसमें शाहरुख खान की जवान और पठान शामिल थीं. अब एक्ट्रेस कई और प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी. एक्ट्रेस मल्टीस्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' की भी शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे। इसके अलावा, उनकी अगली रिलीज़ प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर कल्कि 2898 AD होगी। View this post on Instagram A post shared by Deepika Padukone Indian FC (@teamdeepikain)

प्रभासाक्षी 17 Apr 2024 5:47 pm

राघव चड्ढा से शादी के बाद राजनीति में शामिल होंगी परिणीति चोपड़ा ? बढ़ा रही हैं पॉलिटिक्स का ज्ञान

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)हालिया रिलीज फिल्म अमर सिंह चमकीला को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। रिलीज के बाद भी एक्ट्रेस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू परिणीति चोपड़ा ने बताया कि राघव चड्ढा से शादी करने के बाद वो पॉलिटिक्स फॉलो कर रही हैं।

जागरण 17 Apr 2024 5:44 pm

उलझ का टीजर रिलीज:5 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म, जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और राजकुमार राव ने दिया रिएक्शन

जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म उलझ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में जंगली पिक्चर्स द्वारा फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर में जान्हवी कपूर एक मिशन में देश को गद्दारों से बचाने और गद्दारी के आरोपों से बचने की जद्दोजहद करती नजर आई हैं। टीजर जारी होते ही जान्हवी कपूर को राजकुमार राव और रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की तारीफें मिल रही हैं। जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर रिलीज की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने लिखा है, झूठ, धोखे और विश्वासघात की दुनिया में कदम रखें। उलझ, 5 जुलाई को सिनेमाघरों में। टीजर देखकर साफ है कि जान्हवी कपूर फिल्म में धमाकेदार एक्शन करती नजर आने वाली हैं। टीजर सामने आते ही राज कुमार राव ने इसे रीपोस्ट कर लिखा, लुकिंग फैब्यूलस मिसेस माही। बता दें कि दोनों जल्द ही फिल्म मिस्टर एंड मिसेस माही में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी टीजर रीपोस्ट कर इमोजी के जरिए टीजर पर रिएक्शन दिया है। बता दें कि फिल्म उलझ में जान्हवी कपूर IFS ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं, जिन पर कुछ लोग गद्दार होने का आरोप लगाते हैं। फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। जान्हवी कपूर के साथ फिल्म में आदिल हुसैन और गुलशन देवैया अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

दैनिक भास्कर 17 Apr 2024 5:41 pm

इस वजह से AP Dhillon ने परफॉर्मेंस के दौरान तोड़ा था अपना गिटार, तीन दिन बाद किया खुलासा

सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने हाल ही में कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में परफॉर्मे किया था। इस दौरान सिंगर ने अपने एक से बढ़कर एक गाने गए थे और फैंस के सामने अपना गिटार तोड़ा था जिसे देख हर कोई हौरत में आ गया था। अब तीन दिन बाद एपी ढिल्लों ने इसके पीछे की वजह बताई है।

जागरण 17 Apr 2024 5:40 pm

भारत के बाद चीन में तहलका मचाएंगी विक्रांत मैसी की 12वीं फेल, इतनी स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

12th Fail China Release: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12वीं फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। विक्रांत मैसी स्टारर यह फिल्म अनुराग पाठक की '12वीं फेल' नाम की किताब पर आधारित है। यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ...

वेब दुनिया 17 Apr 2024 5:28 pm

अक्षय कुमार की वो फिल्म, जिसे देखने के बाद ऑडियंस के सिर में हो गया था दर्द, क्लाइमैक्स देख चकरा गया था माथा

Akshay Kumar और लेट एक्ट्रेस श्रीदेवी 90 के दशक के वो स्टार रहे जिन्होंने एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी मूवीज से भी लोगों का भरपूर एंटरटेनमेंट किया। श्रीदेवी तो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में आज भी देखना लोग पसंद करते हैं। कुछ साल पहले अक्षय कुमार के साथ उनकी एक फिल्म आई थी जिसे देख लोग अपना ही माथा पीटने लग गए थे।

जागरण 17 Apr 2024 5:22 pm

सेलेब्स स्पॉटेड:कैजुअल स्मार्ट लुक में दिखे विक्की कौशल, जिम के बाहर स्पॉट हुए कार्तिक आर्यन, फैमिली के साथ नजर आईं पूजा हेगड़े

आज यानी बुधवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर विक्की कौशल स्पॉट हुए। इस दौरान वो कैजुअल स्मार्ट लुक में दिखाई दिए। विक्की इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो, विक्की इन दिनों 'छावा' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इसके अलावा वो फिल्म 'मेरे महबूब मेरे सनम' में भी दिखाई देंगे। विक्की के अलावा करिश्मा कपूर भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। करिश्मा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर मुबारक' में दिखाई दी थीं। कार्तिक आर्यन मुंबई के बांद्रा में जिम के बाहर नजर आए। जिम आउटफिट पहने हुए कार्तिक कार में बैठते दिखाई दिए। कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार उन्हें फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में देखा गया था। वो आने वाले दिनों में 'चंदू चैंपियन' में दिखाई देंगे। उनकी झोली में 'भूल भुलैया 3' भी है। वहीं, मलाइका अरोड़ा भी जिम आउटफिट में दिखीं। बता दें, मलाइका 50 की उम्र में भी बेहद फिट हैं। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी परिवार के साथ बांद्रा में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस परिवार के साथ लंच करने गई थीं। इस दौरान वो टी-शर्ट, जीन्स पहने कैजुअल लुक में दिखीं।

दैनिक भास्कर 17 Apr 2024 5:10 pm

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी तृप्ति डिमरी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Film Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: फिल्म 'एनिमल' की सफलता के बाद तृप्ति डिमरी की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अब तृप्ति फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाली है। इस फिल्म की घोषणा ...

वेब दुनिया 17 Apr 2024 5:09 pm

Zeenat Aman और मुमताज की 'लिव इन रिलेशनशिप' लड़ाई में कूदीं सायरा बानो, शादी के बिना साथ रहने पर रखी अपनी राय

जीनत अमान गुजरे दौर की बोल्ड एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। फिल्म दुनिया से जुड़े अब तक कई अनसुने किस्सों पर अभिनेत्री बात कर चुकी हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने बिना शादी के साथ रहने यानी लिव इन रिलेशनशिप पर अपनी राय रखी जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

जागरण 17 Apr 2024 4:54 pm

लापता लेडीज को मिले प्यार और समर्थन पर आमिर खान ने जताई खुशी, कही यह बात

Film Laapataa Ladies: किरण राव ने फिल्म 'लापता लेडीज' के साथ बतौर डायरेक्टर अपनी वापसी की है। इस फिल्म को उनके एक्स हसबैंड आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। 'लापता लेडीज' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। किरण राव ने इस मार्च में रिलीज हुई ...

वेब दुनिया 17 Apr 2024 4:35 pm

अमर सिंह चमकीला के गानों पर क्या बोले उनके बेटे?

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' रिलीज हो चुकी है. इसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है. पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की लाइफ पर बनी इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है. वैसे चमकीला के गाने विवादों में भी रहे. उनके गानों को 'अश्लील' भी कहा गया. अमर सिंह चमकीला और अमरजोत कौर के बेटे, जयमन चमकीला इस पर क्या सोचते हैं?

आज तक 17 Apr 2024 4:33 pm

अमिताभ बच्चन को मिलेगा लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड:​​​​​​​रणदीप हुड्डा और एआर रहमान भी होंगे सम्मानित, 24 अप्रैल को होगी सेरेमनी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को इस साल लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाने वाला है। सम्मानित होने वाली हस्तियों में एक्टर रणदीप हुड्डा और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान भी शामिल हैं। अवॉर्ड सेरेमनी 24 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली है। हाल ही में मंगेशकर परिवार ने अवॉर्ड पाने वाले सेलिब्रिटीज के नामों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। अवॉर्ड पाने वालों में 81 साल के अमिताभ बच्चन, 47 साल के रणदीप हुड्डा और 57 साल के एआर रहमान के अलावा मराठी एक्टर अशोक सराफ, पद्मिनी कोल्हापुरी, सिंगर रूपकुमार राथौड़, एक्टर अतुल परचुरे भी शामिल हैं। 24 अप्रैल को सेरेमनी का आयोजन मुंबई के विले पार्ले स्थित दीनानाथ मंगेशकर नाट्यग्रह में होने वाला है। म्यूजिक डायरेक्टर ह्रदयनाथ मंगेशकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अवॉर्ड की अनाउंसमेंट की है। कॉन्फ्रेंस में उनका बेटा आदिनाथ मंगेशकर और उषा मंगेशकर (लता मंगेशकर की बहन) भी शामिल हुई थीं। लता मंगेशकर के सम्मान में हुई अवॉर्ड की शुरुआत लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड, दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा स्वरकोकिला लता मंगेशकर के सम्मान में शुरू किया गया था। पिछले 34 सालों में कुल 212 लोगों को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। अवॉर्ड हासिल करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले भी शामिल हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द कल्कि 2898 AD और द उमेश क्रॉनिकल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो ब्रह्मास्त्र 2 में भी नजर आएंगे। वहीं रणदीप हुड्डा इन दिनों फिल्म स्वातंत्रय वीर सावरकर में नजर आकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 22 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ रणदीप ने इसका निर्देशन भी किया है।

दैनिक भास्कर 17 Apr 2024 4:31 pm

प्रेग्नेंसी की फेक खबरों से नुकसान हुआ:परिणीति चोपड़ा बोलीं-मैं कई प्रोजेक्ट्स से हाथ धो बैठी; 'चमकीला' के लिए बढ़ाया था 15 किलो वजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के चलते सुर्खियों में हैं। सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में दिलजीत दोसांझ के साथ परिणीति चोपड़ा ने भी लीड किरदार निभाया है। 12 अप्रैल 2024 को रिलीज हुई फिल्म में उन्होंने चमकीला की पत्नी अमरजोत कौर का रोल प्ले किया है। इस रोल के लिए परिणीति ने 15 किलो वजन बढ़ाया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर बात की है। प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने से नुकसान हुआ: परिणीति परिणीति ने कहा, 'जब मैंने फिल्म चमकीला साइन की तो इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने मुझे चेताया कि अगर मैंने रोल के लिए वजन बढ़ा लिया तो मेरा करियर खत्म हो सकता है। मैंने विद्या बालन से इंस्पिरेशन ली जिन्होंने 'द डर्टी पिक्चर' के लिए वजन बढ़ाया था। इम्तियाज सर ने मुझे 15 किलो वजन बढ़ाने के लिए कहा था और ये भी बताया था कि मेरे चेहरे पर कोई मेकअप नहीं होगा। मुझे 'चमकीला' में अपने सबसे खराब लुक में दिखना था और मैंने इम्तियाज सर से कहा-मैं कर लूंगी। मैं पिछले दो साल से 'चमकीला' की शूटिंग कर रही थी और इस दौरान मैं कई प्रोजेक्ट्स से हाथ धो बैठी। मैं खराब दिख रही थी और इसी दौरान मेरी प्रेग्नेंसी और प्लास्टिक सर्जरी की भी अफवाहें उड़ीं।' रेड कारपेट से बना ली थी दूरी परिणीति ने इंटरव्यू में ये खुलासा किया कि बढ़े वजन के कारण उन्होंने पब्लिक अपीयरेंस कम कर दिए थे। परिणीति बोलीं-मैं रेड कारपेट इवेंट्स में जाने से बच रही थी। फैशन दूर की बात थी क्योंकि मैं पहले जैसी नहीं दिख रही थी। मैं अब भी पहले जैसी नहीं हूं। वजन कम करने में लगी हैं परिणीति परिणीति ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ये भी बताया था कि अब वो अपना बढ़ा वजन कम करने में लगी हुई हैं। पिछले साल उनका रूटीन केवल जंक फूड खाकर अपना वजन बढ़ाने का था लेकिन अब फिल्म रिलीज हो चुकी है तो कहानी बिलकुल उलटी है। अब वो जिम में लगातार वर्कआउट कर रही हैं ताकि जैसी थीं वैसी दोबारा लग सकें।परिणीति ने कहा था, ये बेहद कठिन है लेकिन अमरजोत के रोल और इम्तियाज सर के लिए मैंने जो किया, उसमें मजा आया।

दैनिक भास्कर 17 Apr 2024 4:31 pm

जब नसीरुद्दीन शाह के दोस्त ने ही उनपर भरी महफिल कर दिया था चाकू से वार, Om Puri ने इस तरह बचाई थी एक्टर की जान

जबनसीरुद्दीन शाह के दोस्त ने ही उनपर भरी महफिल कर दिया था चाकू से वार, Om Puri ने इस तरह बचाई थी एक्टर की जान

मनोरंजन नामा 17 Apr 2024 4:30 pm

तीन साल पुराने केस में हॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर को हुई 18 महीने की सजा, फिल्म की शूटिंग पर की थी हत्या

तीन साल पुराने केस में हॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर को हुई 18 महीने की सजा, फिल्म की शूटिंग पर की थी हत्या

समाचार नामा 17 Apr 2024 4:30 pm

राम नवमी के मौके पर प्रशांत वर्मा की जय हनुमान का पोस्टर हुआ रिलीज

Movie Jai Hanuman: निर्देशक प्रशांत वर्मा की पिछली रिलीज फिल्म 'हनुमान' ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। तेजा सज्जा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। वहीं अब प्रशांत वर्मा इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'जय हनुमान' ...

वेब दुनिया 17 Apr 2024 4:16 pm

खुद को Ravi Kishan की बेटी बता रही इस लड़की ने CM योगी को लगाईं मदद की गुहार, सच्चाई साबित करने के लिए मांगा समय

खुद कोRavi Kishan की बेटी बता रही इस लड़की नेCM योगी को लगाईं मदद की गुहार, सच्चाई साबित करने के लिए मांगा समय

समाचार नामा 17 Apr 2024 4:15 pm

एक्ट्रेस नहीं बचपन से ही क्रिमिनल लॉयर बनना चाहती थी Kareena Kapoor, इस वजह से पकड़ ली फ़िल्मी दुनिया की ट्रेन

एक्ट्रेस नहीं बचपन से हीक्रिमिनल लॉयर बनना चाहती थी Kareena Kapoor, इस वजह से पकड़ ली फ़िल्मी दुनिया की ट्रेन

मनोरंजन नामा 17 Apr 2024 4:00 pm

दुबई की बारिश में फंसे Rahul Vaidya, हाथ में जूते लेकर सड़क पर निकले सिंगर

मंगलवार को दुबई में बाढ़ की स्थिति पैदा होती हुई नजर आई। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर बारिश का पानी हो गया है। एयरपोर्ट पर भी भारी मात्रा में पानी भरा। तो वहीं सड़कों पर कई गाड़ियां और बस डूबी नजर आई। इस बारिश का शिकार सिंगर राहुल वैद्य भी हुए जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टा पर शेयर की।

जागरण 17 Apr 2024 3:56 pm

एली अवराम का ट्रेडिशनल लुक, ग्रीन लहंगे में जीता फैंस का दिल

Elli Avrram Traditional Look: एली अवराम बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। हालांकि फिल्मों से ज्यादा एली अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

वेब दुनिया 17 Apr 2024 3:50 pm

मुमताज के बाद सायरो बानो ने की जीनत के लिव-इन की आलोचना, कहा अकल्पनीय और अस्वीकार्य

मैं ज्यादा नहीं पढ़ रही हूं, और मैं वास्तव में वे (मुमताज और जीनत) जो कह रहे हैं उसकापालन नहीं करती हूं, लेकिन हम बहुत पुराने जमाने के लोग हैं। हमारा चलन 40-50साल पहले का है।.....

खास खबर 17 Apr 2024 3:49 pm

लाल लहंगे में कृति सेनन का खूबसूरत अंदाज, फैंस बोले- परम सुंदरी

Kriti Sanon Traditional Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। कृति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने अपने ...

वेब दुनिया 17 Apr 2024 3:32 pm

रणदीप हुड्डा के कारण महेश मांजरेकर ने छोड़ी ‘सावरकर’ फिल्म, खुद बताई चौंकाने वाली वजह

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ बीते कुछ दिनों से ख़बरों में हैं। भले ही बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म कुछ विशेष कमाल नहीं दिखा पाई। मगर रणदीप ने अपने बेमिसाल अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ फिल्म में रणदीप हुड्डा ने विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने फिल्म के डायरेक्शन, डायलॉग- राइटिंग एवं स्क्रिप्ट पर भी काम किया है। बता दें, फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का ऐलान तकरीबन 2 वर्ष पहले किया गया था। उस समय फिल्म का डायरेक्शन महेश मांजरेकर करने वाले थे। मगर उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के चलते उन्होंने बताया कि रणदीप के बढ़ते जुनून के चलते उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी। फिल्म के प्रमोशन के चलते ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का शेड्यूल आगे बढ़ने के कारण किस प्रकार से घर और प्रॉपर्टी गिरवी रखनी पड़ी ये बताने वाले रणदीप, महेश मांजरेकर ने फिल्म क्यों छोड़ी, इस सवाल का जवाब देने से बचते हुए दिखाई दिए। उन्होंने केवल यही कहा था कि वो पुरानी चीजों पर बात नहीं करना चाहते। मगर हाल ही में महेश मांजरेकर ने इस बारे में खुलकर बात की है। महेश मांजरेकर ने कहा, “मेरे बारे में कई बातें हुईं। लोगों ने ये भी कहा कि मुझे सावरकर के विचार अच्छे नहीं लगे, इसलिए मैंने फिल्म छोड़ दी। मगर इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं हमेशा से सावरकर की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहता था। संदीप सिंह ये कॉन्सेप्ट लेकर मेरे पास आए। तथा इस भूमिका के लिए रणदीप की कास्टिंग की गई। आरम्भ में रणदीप ये भी नहीं जानते थे कि सावरकर काले थे या गोरे। मगर ये क्रेडिट रणदीप को देना पड़ेगा कि शूटिंग से पहले उन्होंने पूरा इतिहास पढ़ा। आरम्भ में उन्हें लगता था कि वीर सावरकर खलनायक हैं। मगर मेरे बोलने पर उन्होंने सावरकर के बारे में सब कुछ पढ़ डाला। स्क्रिप्ट की बात करें तो इस फिल्म की 70 प्रतिशत स्क्रिप्ट मेरी है।” आगे महेश मांजरेकर ने कहा, “पहली स्क्रिप्ट रीडिंग में ही रणदीप हुड्डा ने कहानी में परिवर्तन करना शुरू कर दिया। स्क्रिप्ट लॉक होने के बाद भी शूटिंग रोक दी गई। फिल्म का बजट बढ़ना आरम्भ हो गया था। मुझे लगा कि मैं मर ही जाऊंगा। क्योंकि यदि फिल्म खराब हुई तो मेरी बदनामी हो सकती थी। और मेरी ये राय थी कि यदि वीर सावरकर पर फिल्म बनानी है तो वो अच्छी ही बननी चाहिए। मगर रणदीप को फिल्म में हिटलर से लेकर भगत सिंह, लोकमान्य तिलक सब कुछ चाहिए था। उन्हें 1857 के ‘इंकलाब जिंदाबाद’ बोलने वाले लोग भी इस फिल्म में सम्मिलित करने थे।” आगे महेश मांजरेकर ने कहा, मैंने रणदीप को समझाने का प्रयास करते हुए कहा था कि आप वीर सावरकर पर फिल्म बना रहे हैं। इसलिए वीर सावरकर पर ही फोकस रखा जाना चाहिए। बाद में उन्होंने लेखन एवं निर्देशन प्रक्रिया में भी हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया। वो बताने लगे कि सीन किस प्रकार से करना चाहिए। उनका फिल्म के लिए जुनून इतना बढ़ गया कि जब मैं रणदीप से मिलने जाता तो वो वीर सावरकर की भांति कपड़े पहनकर बैठे हुए दिखाई देते थे। मैंने उसे ये बोलते हुए समझाने का प्रयास किया कि ‘गांधी’ फिल्म में भी नाथूराम गोडसे को केवल अंतिम सीन में दिखाया गया है। मगर वो नहीं माने। यदि रणदीप हुड्डा इस फिल्म का हिस्सा नहीं होते तो मैं एक अच्छी फिल्म बनाता। परेशानी ये नहीं है कि रणदीप ने सावरकर के बारे में पढ़ा नहीं, उन्होंने मुझसे तीन गुना सावरकर के बारे में पढ़ा है। मगर केवल पढ़ा है, समझा नहीं। और इसलिए मैंने ये फिल्म छोड़ने का निर्णय लिया।” अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, इन 2 मशहूर स्टार्स को भी किया जाएगा सम्मानित इस मशहूर अदाकारा ने किया जीनत अमान की पर्सनल लाइफ पर कमेंट, मिला करारा जवाब इस एक्टर संग साउथ में डेब्यू करने जा रहे है अक्षय कुमार

न्यूज़ ट्रॅक लाइव 17 Apr 2024 3:05 pm

पुजारी बनकर पुलिस ने किया सलमान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार, मंदिर में सो रहे थे लॉरेंस के गुर्गे

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता सलमान खान के घर गोलीबारी करने वाले दोनों शूटर्स फिलहाल 25 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर हैं. पुलिस ने उन्हें फिल्मी स्टाइल में मंदिर से गिरफ्तार किया है. दोनों ही अपराधी वारदात को अंजाम देने के पश्चात् गुजरात के भुज पहुंच गए थे. यहां वे लोग मढ़ मंदिर में आराम फरमा रहे थे. पुलिस को जैसे ही इस बात का पता चला तो उन्होंने पुजारी का भेष धारण किया. फिर मंदिर पहुंचकर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को गिरफ्तार करने में उन्हीं की मोटरसाइकिल से सहायता मिली. दरअसल, पुलिस ने जब अपराधियों की मोटरसाइकिल नंबर MH46 R 4799 बरामद की तो उसके मालिक का पता लगाया. पता चला की मोटरसाइकिल तो पनवेल के शो रूम से सेकंड हैंड खरीदी गई थी. मोटरसाइकिल मालिक ने फिर उसे 24 हजार रुपये में विक्की तथा सागर को बेच दिया था. मोटरसाइकिल खरीदने के लिए दोनों ने अपने असली डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड आदि दिए थे. इसमें रेंट एग्रीमेंट भी था. पुलिस उस रेंट एग्रीमेंट के माध्यम से शूटर्स के किराए वाले मकान में पहुंची. यहां मकान मालिक से दोनों का मोबाइल नंबर लिया. उसे ट्रेस किया गया तो पता चला कि दोनों गुजरात के भुज में हैं. फिर पुलिस भुज पहुंची. यहां दोनों अपराधी मढ़ मंदिर में आराम से सो रहे थे. पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए पुजारी का भेष बनाया. फिर मंदिर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, इस मामले में शूटर्स से पूछताछ के पश्चात् लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ की जा सकती है. पुलिस को शक है कि जेल में बंद लॉरेंस को इस हमले की पूरी खबर थी. अनमोल बिश्नोोई भले ही इस गोलीबारी का मास्टर माइंड है. मगर माना जा रहा है कि लॉरेंस ने भी इसमें महत्वपूर्ण किरदार अदा किया है. ये बात भी सामने आई है कि शूटर्स को केवल दो राउंड फायरिंग का आदेश था. मगर उन्होंने जानबूझकर पांच राउंड फायरिंग की जिससे उनका आका खुश हो जाए. इस मामले में निरंतर नए खुलासे हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि दोनों में से एक शूटर पहले से ही लॉरेंस गैंग से जुड़ा था. जबकि, दूसरे अपराधी ने बाद में इस गैंग को ज्वाइन किया. दोनों ने गोलीबारी से पहले 1 लाख रुपये एडवांस लिए थे. उन्हीं रुपयों से उन्होंने किराए का मकान तथा मोटरसाइकिल ली. तथा अपना खर्च भी चलाया. दोनों एक अन्य नंबर से भी निरंतर संपर्क में थे. पता लगाया जा रहा है कि वो नंबर किसका है. अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, इन 2 मशहूर स्टार्स को भी किया जाएगा सम्मानित इस मशहूर अदाकारा ने किया जीनत अमान की पर्सनल लाइफ पर कमेंट, मिला करारा जवाब इस एक्टर संग साउथ में डेब्यू करने जा रहे है अक्षय कुमार

न्यूज़ ट्रॅक लाइव 17 Apr 2024 3:05 pm

प्रेग्नेंसी में भी ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग कर रहीं है दीपिका पादुकोण, वायरल हुई तस्वीरें

मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग चल रही है। फिल्म में कई स्टार्स को कास्ट किया गया है। फीमेल स्टार कॉस्ट में दीपिका का नाम भी सम्मिलित है। दीपिका पादुकोण ने कुछ वक़्त पहले इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किया था। अब सोशल मीडिया पर ‘सिंघम अगेन’ के सेट से उनकी कुछ फोटोज सामने आई हैं। सेट से सामने आई फोटोज में एक्ट्रेस पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वह फिल्म में एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगी। सामने आई फोटोज में एक्ट्रेस पुलिस की वर्दी में हैं। उनके चारों तरफ जो कलाकार हैं वो गुंडों की वेशभूषा में है। इससे प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि वो एक एक्शन सीन कर रही हैं। प्रशंसक यह भी दावा कर रहे हैं कि शूट के चलते उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। यह फोटोज दीपिका पादुकोण के एक फैन पेज से शेयर की गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका की सुरक्षा के लिए उनकी बॉडी डबल भी वहां मौजूद थी। SHAKTI SHETTY YALL pic.twitter.com/1QfJjBEDvb — Maasi Era (@Deepika_kingdom) April 17, 2024 बताया जा रहा है कि दीपिका के एक्शन सीन उनकी बॉडी डबल ही कर रही हैं, जिससे गर्भवती स्टार को किसी प्रकार की समस्या ना हो। ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पहली बार पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हुए दिखाई देगी। फिल्म में दीपिका लेडी सिंघम पुलिस अधिकारी ‘शक्ति शेट्टी’ की भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार एवं टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार अदा करते हुए दिखाई देंगे। रणदीप हुड्डा के कारण महेश मांजरेकर ने छोड़ी ‘सावरकर’ फिल्म, खुद बताई चौंकाने वाली वजह अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, इन 2 मशहूर स्टार्स को भी किया जाएगा सम्मानित इस मशहूर अदाकारा ने किया जीनत अमान की पर्सनल लाइफ पर कमेंट, मिला करारा जवाब

न्यूज़ ट्रॅक लाइव 17 Apr 2024 3:05 pm

हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों पर बनी 700 साल पुरानी अद्वितीय परंपरा की कहानी है ‘बही: ट्रेसिंग माई एंसेस्टर्स’

बही ट्रेसिंग माई एन्सेस्टर्स तीर्थ पुरोहितों की युवा पीढ़ी के जीवन पर प्रकाश डालती है। यह उनके अस्तित्व संबंधी संकट को रेखांकित करती है जो तेजी से बढ़ते डिजिटली करण से उत्पन्न हुई है। यह आधुनिकीकरण के बावजूद प्राचीन प्रथा को जीवित रखने के उनके प्रयास को भी दर्शाती है।बही ट्रेसिंग माई एंसेस्टर्स का प्रीमियर वर्चुअल भारत के यूट्यूब चैनल पर शुक्रवार 12 अप्रैल को हुआ था।

जागरण 17 Apr 2024 2:57 pm

प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही हैं Deepika Padukone, 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पर बेबी बंप के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस Deepika Padukone इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने जब से मां बनने की गुड न्यूज शेयर की है तब से फैंस में उनके बेबी के अराइवल की एक्साइटमेंट बनी है। प्रेग्नेंसी के साथ-साथ दीपिका काम पर भी पूरा फोकस कर रही हैं। सिंघम अगेन के सेट से उनकी फोटो सामने आई है।

जागरण 17 Apr 2024 2:57 pm

प्रशांत वर्मा ने जय हनुमान का पोस्टर किया रिलीज़

आज राम नवमी के इस पवित्र मौके पर ब्लॉकबस्टर हनुमान के सीक्ल का नया पोस्टर जारी कर दिया

खास खबर 17 Apr 2024 2:51 pm

फिल्म कुबेर का नया पोस्टर आया सामने, धनुष को पहचानना हुआ मुश्किल

movie kubera poster: साउथ स्टार धनुष की अपकमिंग फिल्म 'कुबेर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्ब भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण सुनील नारंग और पुस्कर राम मोहन राव ने किया है।

वेब दुनिया 17 Apr 2024 2:48 pm

Amitabh Bachchan समेत AR Rahman और रणदीप हुड्डा को दिया जाएगा लता दीनानाथ मंगेशकर सम्मान, जाने क्यों दिया जा रहा ये पुरस्कार ?

Amitabh Bachchan समेत AR Rahman और रणदीप हुड्डा को दिया जाएगालता दीनानाथ मंगेशकर सम्मान, जाने क्यों दिया जा रहा ये पुरस्कार ?

समाचार नामा 17 Apr 2024 2:45 pm

भारत के बाद विदेश में धूम मचाने के लिए तैयार है विक्रांत मैसी की फिल्म 12th Fail, इस देश में 20 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर होगी रिलीज़

भारत के बाद विदेश में धूम मचाने के लिए तैयार है विक्रांत मैसी की फिल्म 12th Fail, इस देश में 20 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर होगी रिलीज़

मनोरंजन नामा 17 Apr 2024 2:45 pm

बिग बॉस OTT-3 की तैयारियां शुरू:सलमान खान होस्ट करेंगे ये सीजन, गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलियां चलने से बढ़ाई गई है सिक्योरिटी

बिग बॉस OTT के दो कामयाब सीजन के बाद अब इसके तीसरे सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स थीं कि धमकियां मिलने और गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलियां चलने के बाद सलमान खान अगला सीजन होस्ट नहीं करेंगे, हालांकि अब खबरें हैं कि सलमान ही शो के होस्ट होंगे। हाल ही में आई एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ने शो के लिए हामी भर दी है। रिपोर्ट में लिखा गया है, क्या आप बिग बॉस ड्रामा मिस कर रहे हैं। अगर हां, तो सलमान खान बिग बॉस OTT होस्ट करने के लिए तैयार हैं। 14 अप्रैल को हुआ था सलमान खान के घर पर हमला बताते चलें कि 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो बाइकसवारों ने गोलियां चलाई थीं। इसके बाद से ही उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। सलमान के घर में गोलियां चलवाने की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई के ग्रुप ने ली है। अनाउंसमेंट के बाद हटाई गई बिग बॉस OTT-3 की पोस्ट हाल ही में कलर्स चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से बिग बॉस OTT 3 की अनाउंसमेंट की गई थी। पोस्ट में लिखा गया था, एंटरटेनमेंट और ड्रामा के लिए तैयार? कमेंट में बताइए कि बिग बॉस OTT 3 के अगले सीजन में आप किसे देखना पसंद करेंगे। इस अनाउंसमेंट के कुछ ही समय बाद चैनल द्वारा पोस्ट डिलीट कर दी गई। कयास लगाए जा रहे थे कि ये सीजन रद्द कर दिया जाएगा। करण जौहर को किया था सलमान ने रिप्लेस बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन के होस्ट करण जौहर थे। पहले सीजन की विजेता दिव्या अग्रवाल रही थीं। करण के बाद सलमान ने शो का दूसरा सीजन होस्ट किया था। दूसरे सीजन की ट्रॉफी एल्विश यादव ने जीती थी।

दैनिक भास्कर 17 Apr 2024 2:42 pm

बेहद छोटे और सिंपल से घर में रहते करोड़ों के मालिक Salman Khan, भाईजान के घर का विडियो देख फैन्स भी रह गए दंग

बेहद छोटे और सिंपल से घर में रहते करोड़ों के मालिक Salman Khan, भाईजान के घर का विडियो देख फैन्स भी रह गए दंग

समाचार नामा 17 Apr 2024 2:37 pm

गर्भवती होने के बावजूद सिंघम अगेन की शूटिंग पर पहुँची दीपिका पादुकोण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिकाकी सुरक्षा के लिए उनकीबॉडी डबल भी वहांमौजूद थी। कहा जारहा है कि दीपिकाके एक्शन सीन उनकी बॉडीडबल ही कर रहीहैं, ताकि गर्भवती स्टारको किसी तरह कीपरेशानी ना हो।......

खास खबर 17 Apr 2024 2:28 pm

अमिताभ बच्चन को मिलेगा लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, एआर रहमान और रणदीप हुड्डा भी होंगे सम्मानित

Lata Deenanath Mangeshkar Award: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बीते कई दशक से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए आ रहे हैं। अपनी दमदार अदाकारी के लिए बिग बी कई पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं। अब अमिताभ बच्चन एक और पुरस्कार से सम्मानित होने जा रहे हैं।

वेब दुनिया 17 Apr 2024 2:22 pm

Jimmy Shergill की Ranneeti Balakot and Beyond का ट्रेलर जारी, भारत की आधुनिक युद्ध की ऐतिहासिक कहानी को प्रदर्शित करेगी

रानीति बालाकोट एंड बियॉन्ड: जिमी शेरगिल की नई सीरीज भारत की आधुनिक युद्ध की ऐतिहासिक कहानी को प्रदर्शित करेगी। जिमी शेरगिल दो मिनट के ट्रेलर की शुरुआत पुलवामा हमले की झलक से होती है। एनएसए प्रमुख की भूमिका निभाने वाले आशीष कहते हैं, ये एक नया रण है या इसे जीतने के लिए एक नई रणनीति की जरूरत है। इसे भी पढ़ें: नक्सलियों के खिलाफ 'ऑपरेशन प्रहार', कमांडर शंकर राव समेत अब तक 79 हुए ढेर, हिट लिस्ट में और भी कई नाम शामिल आगामी वेब शो आधुनिक युद्ध को डिकोड करता है जो केवल भौतिक सीमाओं पर नहीं लड़ा जाता है बल्कि सोशल मीडिया, डिजिटल रणनीति और गुप्त राजनीतिक चालों के क्षेत्र से परे है जो भू-राजनीति को नया आकार देने की शक्ति रखता है। वेब श्रृंखला उन वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है जिन्होंने 2019 में देश को हिलाकर रख दिया था। शो में कुछ हवाई दृश्य, शानदार प्रदर्शन और एक शक्तिशाली कथा है जो युद्ध के मैदान के अंदर और बाहर हर पहलू को चतुराई से पकड़ती है। इसे भी पढ़ें: Biden को सोचना पड़ेगा फिर एक बार, Iran पर प्रहार तो रूस करेगा पलटवार, रक्षा मंत्रायल ने चिट्ठी लिखकर जता दी मंशा आगामी वेब श्रृंखला के बारे में बात करते हुए, जिमी ने कहा: यह मेरे द्वारा अतीत में की गई किसी भी भूमिका से भिन्न है। कम से कम यह कहना चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन भारत की पहली वॉर-रूम केंद्रित वेब-श्रृंखला का हिस्सा बनना बेहद संतोषजनक भी है। वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित जिसने देश को हिलाकर रख दिया। एनएसए प्रमुख के रूप में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, आशीष ने कहा, एनएसए प्रमुख की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन रक्षा बलों के कुछ सदस्यों के साथ बैठकों ने मुझे अपने चरित्र की बारीकियों को समझने में मदद की। तैयारी कार्य और कार्यशालाएं मुझे वापस ले गईं मेरे एनएसडी के दिनों में। संतोष सिंह द्वारा निर्देशित, श्रृंखला का निर्माण स्फीयरओरिजिन्स मल्टीविजन प्राइवेट लिमिटेड के सुंजॉय वाधवा और कॉमल सुंजय डब्ल्यू द्वारा किया गया है। इसमें प्रसन्ना भी हैं। शो का प्रीमियर 25 अप्रैल को JioCinema पर होगा।

प्रभासाक्षी 17 Apr 2024 2:10 pm

हुकुम के नाम से परदे पर नजर आएगी जेलर 2, आगामी वर्ष शुरू होगी शूटिंग

निर्माता इस फिल्म काटाइटल 'जेलर 2' और 'हुकुम' मेंसे किसी एक कोफाइनल करना चाहते हैं।जब इस फिल्म केटाइटल की चर्चा निर्माताकंपनी सन पिक्चर्स औरबाकी स्टेकहोल्डर्स के साथ कीगई तो सभी ने'हुकुम' नाम को चुनाहै।.......

खास खबर 17 Apr 2024 2:06 pm

अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, इन 2 मशहूर स्टार्स को भी किया जाएगा सम्मानित

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन बीते कई दशक से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए आ रहे हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। इसी बीच एक और बड़ा खिताब महानायक को मिलने जा रहा है। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से नवाजा जाने वाला है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने राष्ट्र, उसके लोगों और समाज के लिए अपना योगदान दिया हो। अमिताभ बच्चन के साथ-साथ ऑस्कर विनर एआर रहमान एवं रणदीप हुडा को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को जारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रिलीज में मंगेशकर परिवार ने ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा। वर्ष 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये अवार्ड विशेष रूप पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा असर डाला हो। 81 वर्ष के हो चुके अमिताभ बच्चन को यह पुरस्कार 24 अप्रैल को दिया जाएगा। इस दिन पूरा परिवार अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर को याद करता है, जो थिएटर एवं संगीत के दिग्गज थे। प्रेस रिलीज में ये भी ऐलान किया गया है कि ए आर रहमान को भारतीय संगीत में उनके शानदार काम के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा। इतना ही नहीं रणदीप हुड्डा को भी इस स्पेशल अवार्ड से नवाजा जाएगा। बता दें, बीते वर्ष ये अवॉर्ड लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले को दिया गया था। इस मशहूर अदाकारा ने किया जीनत अमान की पर्सनल लाइफ पर कमेंट, मिला करारा जवाब इस एक्टर संग साउथ में डेब्यू करने जा रहे है अक्षय कुमार 'मैंने कुछ नहीं किया', पोस्ट शेयर कर ऐसा क्यों बोले अमिताभ बच्चन?

न्यूज़ ट्रॅक लाइव 17 Apr 2024 2:05 pm

'गद्दारी की कीमत जान से चुकाई जा सकती है', सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है Janhvi Kapoor की फिल्म Ulajh का टीजर

'गद्दारी की कीमत जान से चुकाई जा सकती है', सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर हैJanhvi Kapoor की फिल्म Ulajh का टीजर

मनोरंजन नामा 17 Apr 2024 2:05 pm

खलनायक 2 की रेस में रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, यश और अल्लू अर्जुन

सुभाष घई बल्लू बलराम के किरदार के लिए रणवीर सिंह और रणबीरकपूर जैसे अभिनेताओं से संपर्क करना चाहते हैं। दरअसल, वह सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं। अल्लू अर्जुन और यश भीउनकी लिस्ट में हैं और वह उनसे भी संपर्ककरना चाहते हैं.....

खास खबर 17 Apr 2024 1:49 pm

बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फुस्स हुई BMCM, 6 दिन में नहीं कमा पाई 50 करोड़

फिल्म6 दिनों में 50 करोड़ भी नहीं कमापाई है। अब फिल्मका मंगलवार का कलेक्शन भीसामने आ गया है।.......

खास खबर 17 Apr 2024 1:40 pm

Chiyaan Vikram के बर्थ डे पर आया Thangalaan का जबरदस्त वीडियो, मेकिंग देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हीरो विक्रम चियान आज अपना 58वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें हर ओर से बधाई मिल रही है। फैंस ने अपने फेवरेट एक्टर को विश किया है। वहीं उनके स्पेशल डे पर थंगालान के मेकर्स ने उनकी कला को सम्मान देने के लिए एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद यूजर्स उनके डेडिकेशन की तारीफ करते नहीं थक रहे।

जागरण 17 Apr 2024 1:27 pm

90 के दशक में कम थी एक्ट्रेसेस की फीस:रवीना टंडन बोलीं-जितनी हीरो की एक फिल्म की फीस थी,उतनी हीरोइन को 15-16 फिल्में करने पर मिलती थी

90 के दशक की हिट एक्ट्रेसेस में से एक रवीना टंडन ने अपनी फिल्मी करियर के बारे में बात की है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में रवीना ने कहा कि उन्हें बाद में महसूस हुआ कि वो अपने करियर में स्टीरियोटाइप्ड हो गई थीं क्योंकि उस दौर में एक्ट्रेसेस के पास काफी कम चॉइस हुआ करती थीं और उन्हें अपनी मर्जी से कुछ भी चुनने की आजादी नहीं थी। रवीना बोलीं- फीस में भी पीछे थीं एक्ट्रेसेस रवीना ने कहा, जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की तो स्टीरियोटाइपिंग बहुत ज्यादा थी। हम एक वक्त में एक-दो फिल्में नहीं बल्कि 10-12 फिल्मों में काम करते थे। उस समय सोच ये हुआ करती थी कि फिल्म का डायरेक्टर बड़ा है या उसमें कोई बड़ा स्टार है तो फिल्म सुपरहिट हो जाएगी। उस दौरान सिलेक्शन पर इतना फोकस नहीं हुआ करता था। उस दौर में एक्ट्रेसेस की फीस भी ज्यादा नहीं हुआ करती थी। जो हीरो एक फिल्म से कमा लेता था, एक्ट्रेसेस को उतना कमाने के लिए 15-16 फिल्में करनी पड़ती थीं। तब कोई करियर प्लानिंग नहीं थी इसलिए हमें खुद को स्थापित करने में काफी वक्त लगा। आज की एक्ट्रेसेस बेहतर स्थिति में हैं: रवीना रवीना ने आगे कहा, आज एक्ट्रेसेस के साथ पहले जैसी स्थिति नहीं हैं। अब फीमेल स्टार्स बेहतर पोजीशन में हैं। अब उन्हें अच्छे रोल करियर के शुरुआत में ही मिल रहे हैं। अब समय बदल गया है। अब 'ओम शांति ओम' के बाद दीपिका पादुकोण को पांच-छह फिल्मों के बाद ही 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्म मिल जाती है जबकि हमारे दौर में तो बहुत लंबे करियर के बाद या 20 फिल्मों के बाद ऐसी फिल्म में काम करने का मौका मिलता। अब आलिया भट्ट को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के तुरंत बाद इम्तियाज अली जैसे डायरेक्टर की फिल्म 'हाईवे' में काम करने का मौका मिल जाता है। ये बेहतरीन दौर है। फिल्म ‘पटना शुक्ला’ में नजर आई थीं रवीना रवीना की पिछली फिल्म 'पटना शुक्ला' 29 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज हुई। फिल्म में रवीना वकील की भूमिका में नजर आई थीं। इससे पहले रवीना को वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में देखा गया था और आने वाले दिनों में उनके पास बिनॉय गांधी की घुड़चढ़ी और मल्टी-स्टारर फिल्म 'वेलकम टु द जंगल' जैसे प्रोजेक्ट भी हैं।

दैनिक भास्कर 17 Apr 2024 1:15 pm

'नया बच्चा आया है तो नई आवाज ढूंढेगा', पुराने सिंगर्स को काम न देने पर बोले 'लगी आज सावन...' गायक सुरेश वाडकर

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले सुरेश वाडकर ने हृदय में श्री राम हैं.. भजन गाया था। इसके लिए उन्हें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से प्रशंसा मिली थी। अब रामनवमी के मौके पर उनका नया भजन गीत रामायण.. रिलीज हो रहा है जिसमें उन्होंने श्रीराम के बचपन से लेकर विवाह तक के प्रसंगों की संगीतमय प्रस्तुति दी है।

जागरण 17 Apr 2024 1:04 pm

War 2 से लेक हुआ लीक हुआ Hrithik Roshan-Junior NTR का धांसू लुक, तस्वीरें देख एक्साइटेड हुए फैंस

War 2 से लेक हुआ लीक हुआHrithik Roshan-Junior NTR का धांसू लुक, तस्वीरें देखएक्साइटेड हुए फैंस

मनोरंजन नामा 17 Apr 2024 12:55 pm

चियान विक्रम के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, तंगलान से एक्टर की पहली झलक आई सामने

Chiyaan Vikram Birthday: साउथ स्टार चियान विक्रम 17 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फिल्म 'तंगलान' के मेकर्स ने फैंस को खास गिफ्ट दिया है। उन्होंने चियान विक्रम की फिल्म से पहली झलक साझा की है। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज ...

वेब दुनिया 17 Apr 2024 12:54 pm

Kannappa को लेकर आया अबतक का सबसे बड़ा अपडेट, फिल्म में अक्षय, कृति सेनन और Prabhas के किरदार से उठा पर्दा

Kannappa को लेकर आया अबतक का सबसे बड़ा अपडेट, फिल्म मेंअक्षय, कृति सेनन और Prabhas के किरदार से उठा पर्दा

समाचार नामा 17 Apr 2024 12:37 pm

War 2 के सेट से लीक हुई Hrithik Roshan और Jr. NTR की तस्वीर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

War 2 के सेट से लीक हुई Hrithik Roshan और Jr. NTR की तस्वीर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

समाचार नामा 17 Apr 2024 12:30 pm

जाह्नवी कपूर की उलझ का सस्पेंस से भरा टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Film Ulajh Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'उलझ' में इंडियन फॉरेन सर्विस की ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आने वाली हैं। फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने 'उलझ' का टीजर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की ...

वेब दुनिया 17 Apr 2024 12:29 pm

14 साल बाद थ्रिलर फिल्म में साथ में दिखेंगे ममूटी और पृथ्वीराज सुकुमारन

14 साल के लंबे अंतरालके बाद दर्शकों कोममूटी और पृथ्वीराज सुकुमारनको एक साथ देखनेका मौका मिलेगा। दोनोंने आखिरी बार एक साथसाल 2010 में काम कियाथा। वे फिल्म 'पोक्किरीराजा' में नजर आएथे।....

खास खबर 17 Apr 2024 12:25 pm

'सूजी आंखें और खून में लथपथ…' आखिर कैसे हुई Priyanka Chopra की इतनी बुरी हालत, तस्वीर देख चिंता में पड़े देसी गर्ल के फैन्स

'सूजी आंखें और खून में लथपथ…' आखिर कैसे हुई Priyanka Chopra की इतनी बुरी हालत, तस्वीर देख चिंता में पड़े देसी गर्ल के फैन्स

समाचार नामा 17 Apr 2024 12:23 pm

राजकुमार राव के साथ रोमांस फरमाएंगी Tripti Dimri, 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज़ डेट से उठा पर्दा

राजकुमार राव के साथ रोमांस फरमाएंगी Tripti Dimri, 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज़ डेट से उठा पर्दा

मनोरंजन नामा 17 Apr 2024 12:15 pm

हनु मैन के सीक्वल जय हनुमान का पोस्टर जारी, एक दूसरे से वादा कर रहे हैं भक्त और भगवन

आज राम नवमी केइस पवित्र मौके पर ब्लॉकबस्टरहनुमान के सीक्ल कानया पोस्टर जारी कर दियागया है। यह सीक्वल'जय हनुमान' के नाम सेआएगा। फिल्म निर्देशक प्रशांत वर्मा ने फिल्म के...

खास खबर 17 Apr 2024 12:12 pm