SENSEX
NIFTY
GOLD
USD/INR

Weather

23    C
...

गर्मी के बीच बारिश की दस्तक! दक्षिण भारत के इन राज्यों में थंडरस्टॉर्म की चेतावनी,उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

दक्षिण भारत मौसम अपडेट 26 मार्च 2026: केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना। जानें तटीय क्षेत्रों में उमस और गर्मी का हाल और मौसम विभाग की ताजा चेतावनी।

प्रातःकाल 26 Mar 2026 5:30 am

बदल रहा है दिल्ली का मौसम! 32°C तापमान और ठंडी हवाओं के बीच ऐसा रहेगा आज का दिन

दिल्ली मौसम अपडेट 26 मार्च 2026: जानें आज दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्या रहेगा। क्या आज बारिश की संभावना है? पढ़ें पूरी मौसम रिपोर्ट और आने वाले दिनों का पूर्वा

प्रातःकाल 26 Mar 2026 5:20 am

मौसम का मिजाज बिगड़ा! यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी, पहाड़ों पर सफेद चादर ने बढ़ाई ठंड

उत्तर भारत मौसम अपडेट 25-27 मार्च: लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में आंधी-बारिश का अलर्ट। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बर्फबारी। जानें मौसम विभाग की पूरी चेतावनी।

प्रातःकाल 26 Mar 2026 5:10 am

बंगाल में ‘चुनावी’ रामनवमी, हिंदुओं की हत्या मुद्दा:BJP-हिंदू संगठन 5 दिन जुलूस निकालेंगे, TMC भी तैयार, बोली- राम सबके

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रामनवमी की तैयारियां चल रही हैं। रामनवमी 27 मार्च को है, लेकिन यहां 5 दिन तक कार्यक्रम होंगे। BJP का प्लान है कि इस दौरान हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाए। इसमें बांग्लादेश में दीपू दास, मुर्शिदाबाद में हरिगोबिंद दास और उनके बेटे चंदन की हत्या भी शामिल है। TMC भी कार्यक्रम करेगी। पार्टी हुगली में ‘अस्त्रहीन संकीर्तन रैली’ निकालेगी। उसका कहना है कि जयश्री राम कहने से राम सिर्फ BJP के नहीं हो जाते। रामनवमी की तैयारियां पूरे बंगाल में हो रही हैं, लेकिन आसनसोल का जिक्र इसलिए क्योंकि यहां 2018 में रामनवमी पर हिंसा भड़की थी। रानीगंज और आसनसोल के बाजारों में 100 से ज्यादा दुकानें और घर जला दिए गए थे। तीन मौतें हुईं और कर्फ्यू लगाना पड़ा। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। रामनवमी BJP और TMC दोनों के लिए बड़ी परीक्षा है। अनुमान है कि राज्य में करीब 20 हजार शोभा यात्राएं और जुलूस निकाले जाएंगे। पहले हिंदू संगठनों की तैयारी…पश्चिम बंगाल में हिंदू संगठन रामनवमी पर 12 साल से रैलियां निकाल रहे हैं। इनमें RSS, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग शामिल होते हैं। अब इनमें पॉलिटिकल पार्टियां भी शामिल होने लगी हैं। हालांकि जुलूसों में पार्टी का झंडा नहीं होता। रामनवमी पर ज्यादातर कार्यक्रम हिंदी भाषी इलाकों में होते हैं। इसमें आसनसोल भी है। हमने आसनसोल साउथ की विधायक और BJP की वाइस प्रेसिडेंट अग्निमित्रा पाल से तैयारियों के बारे में पूछा। वे कहती हैं, ‘इस बार बर्नपुर, चित्रा मोड़, राधानगर, बल्लावपुर, मोशिला, काली पहाड़ी और एगरा में रैलियां निकालेंगे। इनमें 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे।’ रैलियों पर चुनाव का असर भी होगा? अग्निमित्रा कहती हैं, ’चुनाव की तो नहीं, लेकिन लोगों पर हो रहे अत्याचार पर बात होगी। बांग्लादेश से लेकर बंगाल तक हिंदुओं को मार दिया जाता है, लेकिन सरकार कुछ नहीं करती।’ हथियारों के प्रदर्शन पर रोक, BJP नेता बोले- हथियार लेकर जाएंगे हम पुरुलिया पहुंचे। यहां करीब 82% आबादी हिंदू है। यहां की रघुनाथपुर सीट BJP के पास है। रामनवमी की तैयारियों पर BJP के संयोजक शांतनु चटर्जी बताते हैं, ‘2005 से यहां रामनवमी का जुलूस निकल रहा है। इसमें पार्टियों के लोग शामिल होते हैं, लेकिन लीड BJP करती है। हमने जुलूस के लिए पुलिस को बता दिया है। हमारा अखाड़ा रजिस्टर्ड है, इसलिए जुलूस तो निकालेंगे।‘ रैली के खर्च पर वे कहते हैं, ‘हमने घरों से चंदा लिया है। इस बार तैयारियों में काफी खर्च हुआ है।‘ शांतनु थोड़े गुस्से में कहते हैं, हमें हथियार की परमिशन नहीं मिल रही है। हमारे सभी देवी-देवता हथियार लिए हुए हैं, इसलिए हम लोग हथियार के साथ रैली निकालेंगे। 5 से 6 घंटे का कार्यक्रम होगा। करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे। दरअसल, पिछले साल कलकत्ता हाईकोर्ट ने रामनवमी में जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तामलुक में निकले जुलूस में लोग हथियार लहराते देखे गए थे। इसमें BJP नेता दिलीप घोष भी मौजूद थे। इस बार भी हाईकोर्ट ने हावड़ा में राम नवमी जुलूस की अनुमति देते हुए हथियारों पर प्रतिबंध लगाया है। अंजनी पुत्र सेना नाम के संगठन ने कोर्ट में याचिका लगाई थी कि पुलिस जुलूस निकालने की परमिशन नहीं दे रही है। कोर्ट ने संगठन को 26 मार्च को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच जुलूस निकालने की परमिशन दे दी। रामनवमी से पहले पुलिस ने सभी समितियों के साथ मीटिंग की हैं। पुलिस के एक अधिकारी बताते हैं कि हमने कहा है कि समितियां शांति से रैलियां निकालें। अगर कोई कानून तोड़ेगा, तो कार्रवाई की जाएगी। मालदा में 52 संगठन मिलकर रैली निकालेंगेहम नॉर्थ बंगाल के मालदा जिले पहुंचे। यहां 10 साल से रामनवमी पर प्रोग्राम हो रहे हैं। मालदा में BJP की वाइस प्रेसिडेंट तंद्रा राय चौधरी बताती हैं, ‘पिछले साल 12 जगह छोटी-बड़ी रैलियां निकाली गई थीं। सिर्फ इंग्लिश बाजार में करीब 6 हजार लोग जुटे थे। इस बार इससे भी ज्यादा आएंगे।‘ ‘रामनवमी के लिए हमने दो बार मीटिंग की है। इसमें 52 संगठन शामिल हुए। साफ है कि इस बार ज्यादा भीड़ जुटेगी। 5 किमी लंबी रैली होगी। पहले थाने में लेटर देना पड़ता था, अब सारा प्रोसेस ऑनलाइन हो चुका है। रैली का रूट, लोगों की संख्या और लाउडस्पीकर की जानकारी सब ऑनलाइन दी जाती है।‘ परमिशन के बारे में हिंदू जागरण मंच के स्टेट प्रेसिडेंट अमित सरकार कहते हैं, ‘हमें रामनवमी के लिए परमिशन नहीं लेनी पड़ती, सिर्फ जानकारी देनी होती है। 2024-2025 में कलकत्ता हाईकोर्ट ने सशर्त परमिशन दी है। इस बार बिना डीजे और हथियार के रैली निकाली जाएगी।‘ नॉर्थ बंगाल के 8 जिलों में 150 से ज्यादा जुलूस निकलेंगेसिलीगुड़ी में 92% आबादी हिंदू है। श्रीरामनवमी जिला समिति के सचिव लक्ष्मण बंसल कहते हैं, ‘नॉर्थ बंगाल के सभी आठ जिलों में 150 शोभा यात्राएं निकाली जा रही हैं। 27 मार्च को सिलीगुड़ी में यात्रा निकलेगी, जिसमें साध्वी प्राची भी होंगी। पिछले साल यहां जुलूस में 6 लाख से ज्यादा लोग आए थे। इस बार आंकड़ा 7 लाख के पार होगा।‘ ‘रैली में करीब 150 झाकियां होंगी। इसमें वंदे मातरम् का सफर, संघ के 100 साल, हिंदुओं पर अत्याचार को दिखाएंगे। नॉर्थ बंगाल के 8 जिलों में करीब 35 लाख लोग शोभा यात्रा का हिस्सा बनेंगे।‘ TMC और BJP के नेताओं की भागीदारी पर वे कहते हैं, ‘यहां राम भक्तों का जमावड़ा होगा। इस बार चुनाव हैं, इसलिए TMC के लोकल नेता जरूर शामिल होंगे।’ TMC की तैयारी‘जुलूस हमेशा निकलता है, बस पार्टी का झंडा नहीं होता’पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ साल से रामनवमी पर होने वाले कार्यक्रमों में TMC भी शामिल हो रही है। हमने आसनसोल में पार्टी के एक लीडर ने बात की। वे पहचान उजागर नहीं करना चाहते। वे कहते हैं, ‘पार्टी किसी भी कीमत पर वोट नहीं खोना चाहती। हिंदी भाषी इलाकों में रामनवमी आस्था और शौर्य का विषय है। अब ये सियासी हो चुका है। इसलिए TMC भी जुलूस निकालेगी। ये पहली बार नहीं है। पहले भी पार्टी नेताओं ने जुलूस निकाले हैं, बस उसमें पार्टी का झंडा नहीं होता है। ऐसा ज्यादातर हिंदी भाषी इलाकों में ही करते हैं।‘ ‘BJP नेता जितेंद्र तिवारी पहले TMC से विधायक थे। आसनसोल के मेयर रह चुके हैं। वे खुद TMC के जुलूस का प्रतिनिधित्व करते थे और भगवा पगड़ी के साथ अखाड़े में शामिल होते थे। इस बार पार्टी के नाम पर न सही, लेकिन पार्टी के लीडर जरूर रैली निकालेंगे।‘ ‘राम सबके, जय श्रीराम कहने से सिर्फ BJP के नहीं’आसनसोल में TMC पार्षद रंजीत सिंह इसे बेहतर तरीके से समझाते हैं। वे कहते हैं, ‘रामनवमी पर हमारे इलाके में कई जगहों से रैली निकलती है। मंदिरों से होते हुए सब एक जगह इकट्ठा होते हैं। इसमें BJP और TMC का कोई मामला नहीं है। सिर्फ जय श्रीराम कह देने से राम BJP के नहीं हो गए, वे तो सबके हैं।‘ ‘इन रैलियों में नेता सीधे शामिल नहीं होते, लेकिन ज्यादातर कामकाज पार्टी के कार्यकर्ता ही देखते हैं। हमारे वार्ड में भी कई जगह रैली निकलती है। इसे हिंदू उत्सव की तरह मनाया जाता है।‘ ऐसी रैलियां कब से निकल रही हैं, कौन फंड करता है? जवाब में रंजीत कहते हैं, ‘2014 से रैलियां निकाल रहे हैं। फंड के लिए लोगों से चंदा लेते है। लोकल नेता भी मदद करते हैं।‘ एक्सपर्ट बोले- चुनाव की वजह से रामनवमी पर ज्यादा फोकससीनियर जर्नलिस्ट विनोद जायसवाल कहते हैं, 'आसनसोल और दुर्गापुर में ज्यादातर विश्व हिंदू परिषद रैली निकालती है। कुछ अखाड़ों को TMC के लोग लीड करते हैं, ताकि ये मैसेज न जाए कि TMC हिंदू विरोधी है। इस बार चुनाव का माहौल है, इसलिए पार्टियां ज्यादा फोकस कर रही हैं।’ एक और सीनियर जर्नलिस्ट नाम न देने की शर्त पर कहते हैं, ‘पिछले कुछ साल में रामनवमी मनाने के तरीके में बहुत अंतर आ गया है। लेफ्ट की सरकार के वक्त भी RSS के लोग जुलूस निकालते थे। तब इसका राजनीतिकरण नहीं हुआ था।’ ‘लोग घरों पर हनुमान जी का झंडा चढ़ाते थे। कुछ लोग ही जुलूस का हिस्सा बनते थे। जैसे-जैसे हिंदुत्व का प्रचार हुआ, रामनवमी में झंडे का रंग बदलने लगा। उसमें बजरंग बली के फोटो भी बदल गई। पिछले 10 साल में पश्चिम बंगाल में रामनवमी का ज्यादा क्रेज बढ़ा है।’ 8 साल में कैसे बढ़ती गई BJP2018 में रामनवमी के जुलूस के दौरान पश्चिम बंगाल के रानीगंज, आसनसोल और पुरुलिया सहित कई इलाकों में हिंसक झड़पें और दंगे हुए। इसके बाद राज्य में पंचायत चुनाव हुए। BJP दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी। TMC ने 38,118 ग्राम पंचायत सीटों पर कब्जा किया। BJP ने 5,779 सीटें जीतीं। 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले रामनवमी पर फिर हिंसा भड़की। चुनाव में राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा। इन घटनाओं ने राज्य में ध्रुवीकरण तेज कर दिया। 2014 में 34 सीटें जीतने वाली TMC 22 सीटों पर सिमट गई। वहीं, 2 सीटें जीतने वाली BJP ने 18 सीटें जीतीं। रामनवमी से पहले मूर्ति तोड़ने का विरोधनंदीग्राम के रेयापाड़ा में 22 मार्च को रामनवमी से पहले भगवान की मूर्ति तोड़ दी गई। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और BJP लीडर शुभेंदु अधिकारी ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि ये सब तृणमूल कांग्रेस के इशारों पर हो रहा है। शुभेंदु ने कहा, ’मूर्ति तोड़ने के पीछे जिहादियों का हाथ है। बंगाल में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही हैं, ये घटनाएं तनाव बढ़ा रही हैं। अगर ऐसे लोगों की पहचान करके उन्हें जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हालात बेकाबू हो सकते हैं।’ ……………..ये खबर भी पढ़ें… क्या साउथ बंगाल से निकलेगा BJP की जीत का रास्ता 7 मार्च को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में BJP की परिवर्तन यात्रा पहुंची। यहां रघुनाथपुर इंडस्ट्रियल एरिया है इसलिए हिंदी भाषी और आदिवासी आबादी ज्यादा है। यहां से BJP के ही विधायक हैं, फिर भी रैली में भीड़ कम पहुंची। यहीं रास्ते में अवधेश राम मिले। वो रैली में नहीं आए लेकिन चाहते हैं कि राज्य में सरकार जरुर बदले। पढ़िए पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 26 Mar 2026 4:53 am

ब्लैकबोर्ड-शादी से पहले लड़के-लड़की की कैंसर रिपोर्ट देखी जाती है:विधवाओं का गांव जहां लोग पानी पीने से भी डरते हैं, पता नहीं कब मौत आ जाए

पंजाब में बठिंडा का एक गांव- जज्जल। 55 बरस की बीरपाल कौर एक मातम से लौटी हैं। लेकिन, उनके हाथों में तस्वीर है पति दौलतराम की। मैंने आहिस्ता से पूछा- क्या हो गया? बीरपाल पंजाबी में बोलीं- ननद की बहू मर गई। उसके मातम से लौंटी हूं। इस बातचीत से पहले मैं बीरपाल के घर की एक दीवार पर टंगी दौलतराम की तस्वीर देख चुका था। सो थोड़ी सी हैरानी भरे लहजे में मैंने फिर पूछा, 'आपके हाथ में तो पति की फोटो है… ऐसा क्यों? जवाब मिला, ‘जहां से आ रहीं हूं वो भी कैंसर से मर गई और मेरा आदमी भी कैंसर से मरा था। ये जो गली है न, इसके हर घर में कोई न कोई कैंसर से मरा है। किसी को ब्लड कैंसर हुआ तो किसी मुंह का। किसी के फेफड़ों में कैंसर था तो किसी को आंतों का। यहां मौत माने कैंसर है। हालात ऐसे हैं कि यहां शादी से पहले लड़के और लड़की की कैंसर रिपोर्ट देखी जाती है।’ मैं नीरज झा, दैनिक भास्कर की सीरीज ब्लैकबोर्ड में लाया हूं बठिंडा के लोगो की स्याह कहानी, जहां तकरीबन हर घर में कैंसर के मरीज हैं। हजारों लोग मर चुके हैं और हजारों पल-पल मौत का इंतजार कर रहे हैं- पंजाब के बठिंडा से करीब 50 किलोमीटर दूर जज्जल गांव में घुसते ही मैं गाड़ी रोक देता हूं। यहीं बीरपाल का घर है, जहां कैंसर से अपने लोगों को खो चुके आधा दर्जन परिवार मिल जाते हैं और पहुंचते ही बीरपाल अपने रिश्तेदार के घर से मातम मना कर लौटीं मिल जाती हैं। मैं पूछता हूं- बहू की मौत कैसे हुई? नजर फेरते हुए वह पंजाबी में बोलती हैं, 'कैंसर से… और कैसे? उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति की दो-तीन साल पहले ही मौत हो गई थी। बेचारे उन बच्चों का अब क्या होगा? पहले बाप की और अब मां की मौत हो गई। बच्चे अनाथ हो गए। ऐसे ही पिछले साल मेरे पति की भी कैंसर से मौत हो गई। यह कहते हुए… बीरपाल की आंखों से आंसू बहने लगते हैं। वह बार-बार अपने पति की फोटो निहारती हैं। कहती हैं, ‘दिन में जितनी बार दीवार पर नजर जाती है, आंखें भर आती हैं। कैंसर ने हमारा हंसता-खेलता परिवार खत्म कर दिया। हॉस्पिटल के चक्कर काटते-काटते लाखों रुपए बर्बाद हो गए। जमींदारों के यहां मेहनत-मजदूरी की, लेकिन न हमारे पति बचे और न पैसा। आजकल बुढ़ापे में बच्चे किसे देखते हैं? बीरपाल कहती हैं, ‘जिस गली में आप घुसे हैं, यह ‘विधवाओं की गली’ कही जाती है। यहां आधे दर्जन से ज्यादा घर हैं, लेकिन एक भी घर में मर्द नहीं बचे हैं। कुछ मर्दों की कैंसर से मौत हो गई, …तो कुछ का पता ही नहीं चला कि उन्हें कौन-सी बीमारी थी।' आपके पति को किस तरह का कैंसर था? ‘उन्हें ब्लड कैंसर यानी खून का कैंसर था। पहले पास के रामा मंडी गांव के एक हॉस्पिटल में दिखाया, फिर बठिंडा लेकर गई। वहां से डॉक्टर ने पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर कर दिया। तब पता चला कि मेरे पति को कैंसर है। डॉक्टर ने ये बात मेरे पति को भी बता दी। उसके बाद वह दिन-रात उसी सोच में डूबे रहने लगे। 3 महीने में ही गुजर गए। घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा। मैं जमींदारों के यहां काम करने लगी। पति के इलाज में 2 लाख से ज्यादा रुपए खर्च हो गए। एक दिन के इलाज में 10-10 हजार रुपए लग जाते थे। गरीब औरत हूं, इतने पैसे कहां से लाती? फिर भी पैसे की फिक्र नहीं थी… अगर वह बच जाते, तो कलेजे को ठंडक मिलती। अब न पति बचे, न पैसा। बीरपाल कौर अपने आंगन में बैठी रजनी राणा की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, ‘इनके ससुर की भी कुछ साल पहले कैंसर से मौत हुई थी। अभी कुछ दिन पहले सास भी गुजर गईं। तेरहवीं बाकी है।’ इस पर रजनी कहती हैं, ‘7 साल पहले की बात है। मेरी नई-नई शादी हुई थी। कुछ महीने बाद ससुर को जीभ के नीचे छेद जैसा महसूस होने लगा। उन्हें शहर ले जाकर चेकअप कराया, तो पता चला कि चौथे स्टेज का मुंह का कैंसर था। डॉक्टर ने कहा- घर ले जाकर सेवा करो, अब इलाज का कोई फायदा नहीं। फिर भी सास बोलीं- चूल्हा-चौका करके भी पति का इलाज कराऊंगी। वह जमींदारों के यहां गोबर उठाने लगीं। वहां इतना काम करने लगीं कि सिर पर टोकरी उठाते-उठाते उनके बाल घिस गए, लेकिन ससुर जी नहीं बचे। दो साल ही जिंदा रहे, फिर उनकी मौत हो गई। धीरे-धीरे दुख के कारण सास भी कमजोर होने लगीं। अभी एक हफ्ते पहले उनकी भी मौत हो गई। 50-55 साल की उम्र क्या जाने होती है? अब किस्मत ही ऐसी है, तो क्या करें?’ बीरपाल के आंगन में एक पानी की टंकी रखी है। रजनी कहती हैं, ‘इसमें जो गंदा पानी दिख रहा है, वही हम लोग पीते हैं। जब ससुर को डॉक्टर के पास दिखाने ले गई थी, तो डॉक्टर ने कहा था- पानी की खराबी की वजह से मुंह का कैंसर हुआ था। क्या करें, मौत से डर लगता है, लेकिन फिर भी यही पानी पीते हैं।’ रजनी के पास ही 17 साल की निशु बैठी हमारी बातें सुन रही थी। धीरे से बोलती है, ‘जब मैं 7वीं में थी, तो मेरी मां की भी कैंसर से मौत हो गई थी। मां का चेहरा आज भी याद आता है, तो रोने लगती हूं।’ यह कहते हुए वह मुझे कुछ ही कदम दूर अपने घर ले जाती है। दीवार पर उसकी मां रानी कौर की तस्वीर टंगी है। वह कहती है, ‘पापा दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। हम दो बहनें और एक भाई हैं। दादी ने किसी तरह हमें पाल-पोसा। 10वीं के बाद मैंने पढ़ाई छोड़ दी। बिना मां के बच्चों की क्या ही जिंदगी होती है। मुझे थोड़ा-थोड़ा याद है। मां के पेट में अक्सर दर्द रहता था। एक दिन पापा उन्हें साइकिल से बठिंडा चेकअप कराने डॉक्टर के पास ले गए। टेस्ट हुआ, तो पता चला कि बच्चेदानी का कैंसर था। पापा ने पैसे के लिए दो कनाल जमीन बेच दी। हर हफ्ते पापा, मां के इलाज के लिए शहर जाने लगे, लेकिन सालभर के भीतर मां की मौत हो गई। बोलते-बोलते निशु ठहर जाती है। उधर पीछे से बीरपाल कौर कहती हैं, ‘मेरी बहन की ननद के यहां जाएंगे क्या?’ हां कहते हुए मैं एक लोकल आदमी की मदद से जज्जल गांव से निकल पड़ता हूं। बीरपाल की बहन की ननद 12 किलोमीटर दूर रामा मंडी गांव में रहती हैं। यह गांव गुरु गोविंद सिंह रिफाइनरी प्लांट से सटा हुआ है। बीरपाल की बहन की ननद आशा रानी अपनी जेठानी बेड़वंती के साथ घर के बरामदे में शोक में बैठी हैं। मेरे पहुंचते ही सहम जाती हैं। थोड़ी बातचीत के बाद कहती हैं, ‘गुद्दा में इंफेक्शन की वजह से बेटे की तीन साल पहले ही मौत हो गई थी। फिर बहू कमलेश के पेट के निचले हिस्से में पस बनने लगी। सिर के बाल भी धीरे-धीरे झड़ने लगे। हमें लगा कमजोरी की वजह से बाल झड़ रहे हैं। जब वह कहने लगी कि उसके मल के रास्ते बहुत खून आ रहा है, तब मैं उसे शहर लेकर गई। डॉक्टर ने बताया कि रेक्टम कैंसर था। अब इसका कुछ नहीं हो सकता। रोती-बिलखती उसे घर लेकर आ गई। धीरे-धीरे उसके पेट के निचले हिस्से में कई घाव हो गए। अभी तीन दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। दो बच्चे हैं। कैसे पालूंगी, क्या करूंगी- कुछ समझ नहीं आता। तीन बेटों में से दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है। अब एक बहू और बेटा ही बचे हैं। आगे की जिंदगी के बारे में सोच-सोचकर मरी जा रही हूं।' जेठानी बेड़वंती कहती हैं, ‘15 साल पहले मेरे पति की भी ब्लड कैंसर के कारण मौत हो गई थी। एक साल चंडीगढ़ और एक साल बीकानेर में उनका इलाज करवाती रही, लेकिन उन्हें नहीं बचा पाई। घर-द्वार, जमीन… सब बिक गया। अब बेटा है, वही काम-धंधा करके घर चला रहा है।’ इन लोगों की कहानी सुनकर मैं दंग होता जा रहा हूं। मन-ही-मन सोच रहा हूं कि ये कैसा कैंसर है- एक परिवार, एक गली, एक गांव… हर दूसरे घर में इससे मौत हुई है। कई परिवारों में तो तीन-चार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। मेरा एक स्थानीय साथी 30 किलोमीटर दूर चट्ठेवाला गांव के ऐसे ही हालात के बारे में बताता है। मैं वहां के लिए निकल पड़ता हूं। आधे घंटे बाद गांव में गाड़ी रुकते ही 10 घरों में से 6-7 में कैंसर से हुई मौतों के मामले मिल जाते हैं। यहीं एक घर में महिंदर सिंह पिछले एक साल से बिस्तर पर पड़े हैं। उन्हें मुंह का कैंसर है। पत्नी मंजीत कौर जमींदार के यहां चूल्हा-चौका करने गई हुई हैं। उनकी बेटी बीरपाल एक दिन पहले ही ससुराल से मायके आई हैं। पिता के बारे में पूछते ही फूट-फूटकर रोने लगती हैं। काफी देर बाद कहती है, ‘हर वक्त डर रहता है- इस बार पिता से मिलकर जा रही हूं… अगली बार पता नहीं, कब मौत की खबर आ जाए।’ वह थोड़ी देर रुकती हैं, फिर धीमी आवाज में कहती हैं, ‘अब कोई भी बीमारी होती है, तो लगता है- कहीं कैंसर तो नहीं। तुरंत चेकअप के लिए शहर भागती हूं। लोग कहते हैं कि अगर माता-पिता को कैंसर हो, तो बच्चों में भी होने का खतरा रहता है। डर बस यही रहता है- कहीं हमें या हमारे बच्चों को कैंसर न हो जाए।’ इतनी ही देर में महिंदर सिंह की पत्नी मंजीत कौर आ जाती हैं। हल्की मुस्कान में अपने आंसू छुपाने की कोशिश करती हैं। कहती हैं, ‘पिछले एक साल से हर हफ्ते 6 हजार रुपए कीमोथेरेपी में जा रहे हैं। बरसात में घर की छत टपकती है। इलाज के लिए पैसे नहीं बचते, तो घर की मरम्मत कहां से कराऊं। अब बस यही देख रही हूं- कितनी जिंदगी बची है।’ वह एक पल के लिए चुप होती हैं, फिर कहती हैं, ‘पति ठीक हो जाए, तो सब ठीक… नहीं तो, सब खत्म। और क्या ही बोलूं…। इस चट्ठेवाला गांव में जिधर देखिए, उधर कैंसर के दो-चार मामले मिल जाएंगे। मेरी सास को भी रेक्टम कैंसर था। 10 साल पहले उनकी मौत हो गई थी।’ मैं महिंदर सिंह की गली से आगे गांव की तरफ बढ़ता हूं। तभी जालौर सिंह मिलते हैं। उनके भाई बलौर सिंह की भी कुछ साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। पूछते ही वह अपने भाई की तस्वीर दिखाने लगते हैं। कहते हैं, 'वह हू-ब-हू मेरी तरह दिखता था। अभी घर में मेरी 100 साल की मां जिंदा हैं, लेकिन भाई चला गया। जहां-जहां लोगों ने बताया, वहां-वहां उसका इलाज कराया। मैं बिजली विभाग में नौकरी करता था, ठीक-ठाक कमाई थी, फिर भी उसे नहीं बचा पाया। लोग कहते हैं कि गुटखा-तंबाकू खाने से मुंह का कैंसर होता है, लेकिन मेरा भाई तो कुछ भी नहीं खाता था। दो साल बिस्तर पर पड़ा रहा, फिर उसकी मौत हो गई। अब उसकी पत्नी और बच्चे गांव से दूर खेत में जाकर रहने लगे हैं। वहीं मजदूरी करके गुजारा कर रहे हैं। आप मेरे घर के सामने, दाएं-बाएं कहीं भी चले जाइए- हर घर में कैंसर से मौत हुई है। मेरी चचेरी चाची की भी कुछ साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। इलाज के लिए पैसे नहीं थे, तो मैंने उनका घर खरीद लिया। कैंसर के इलाज में लाखों रुपए खर्च होते हैं, फिर भी कोई नहीं बचता। अब तो डर लगा रहता है कि कहीं मुझे या मेरे बच्चों को कुछ न हो जाए। बच्चे कहते हैं कि शहर चलकर बस जाएं, लेकिन घर-द्वार और खेती-बाड़ी छोड़कर कहां जाएं? जहां जन्म लिया, वहीं मर जाएंगे। ये बातें बताते हुए जालौर सिंह आवाज देकर दो-तीन लोगों को बुला लेते हैं। उनमें से एक गरिंदरजीत कौर हैं। उनकी सास की 7 साल पहले मुंह के कैंसर से मौत हो गई थी। वह मुझे अपने घर ले जाती हैं। कहती हैं, 'सास की जीभ के निचले हिस्से में छाला पड़ा था, जो धीरे-धीरे बड़ा छेद बन गया। वह कुछ खा नहीं पाती थीं। चम्मच से बच्चे की तरह पानी और जूस पिलाना पड़ता था। उनकी हालत देखकर हमारा भी खाना छूट जाता था- हम कैसे खाते? सास जूस-पानी पर रहती थीं और हम पकवान खाएं… ये कैसे होता? करीब डेढ़ साल इलाज चला, फिर उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने कहा था कि यहां का पानी ही इसकी वजह है। उसके बाद हमने घर में RO लगवा लिया।' गरिंदरजीत के घर के ठीक सामने जसविंदर कौर का घर है। 8 साल पहले उनके जेठ जग्गा सिंह की ब्लड कैंसर से मौत हो गई थी। जसविंदर, जो हरियाणा की रहने वाली हैं, कहती हैं, 'हम पांच बहनें थीं। पापा ने तीन बार में दो-दो बहनों की एक साथ शादी की। इस घर में भी हम दो बहनें ब्याहकर आईं। पहले मेरी बहन की मौत हुई, फिर जेठ की ब्लड कैंसर से। उनके तीन बच्चे हैं- दो बेटियां और एक बेटा। जॉइंट फैमिली है, तो हम ही उन्हें पाल-पोस रहे हैं। कैंसर का ऐसा डर है कि हमारी बेटियों से कोई शादी नहीं करना चाहता। रिश्ता लेकर आने वाले पहले ही पूछते हैं- घर में किसी को कैंसर तो नहीं? यहां का पानी पीने से भी डरते हैं। हम लोग बस जी रहे हैं… कब कैंसर हो जाए, कब मौत आ जाए- कुछ पता नहीं।' जज्जल, रामा मंडी और चट्ठेवाला गांव के बाद मैं 20 किलोमीटर दूर गियाना गांव की ओर निकलता हूं। शाम हो चुकी है। मुझे वापस बठिंडा लौटना है। गांव में सब्जी बेचने वाले पवन कुमार मिलते हैं। कैंसर का जिक्र करते ही कहते हैं, 'क्या बताऊं… मेरे मां-बाप, दोनों की कैंसर से मौत हो गई। 2008 के आसपास की बात है। हमारी परचून की दुकान थी। अचानक पापा को तेज बुखार आने लगा। उस वक्त बठिंडा में इलाज की सुविधा नहीं थी, इसलिए उन्हें बीकानेर लेकर गया। वहां पता चला- ब्लड कैंसर है। 6 महीने बाद मां भी बीमार रहने लगीं। उनका चेकअप कराया, तो बोन कैंसर निकला। धीरे-धीरे उनका शरीर इतना कमजोर हो गया कि जहां से पकड़ता, वहीं से हड्डी टूटने लगती। महीने में तीन बार बीकानेर कीमोथेरेपी के लिए जाना पड़ता था। दुकान बंद करनी पड़ी। दुकान में सामान नहीं रहेगा, तो चलेगी कैसे? आखिर में सब्जी की रेहड़ी लगानी शुरू की। 6 साल के अंदर दोनों की एक-एक करके मौत हो गई। अब पानी ही खराब है… क्या करें? जीना तो है, लेकिन जिंदगी कब तक है- कुछ पता नहीं।' मैं इन सब कहानियों को समेटते हुए वापस बठिंडा लौट आता हूं। एम्स बठिंडा में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सपना भट्टी से मुलाकात होती है। वह कहती हैं, 'इन गांवों की स्थिति गंभीर है, लेकिन अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बठिंडा में ही चार कैंसर अस्पताल हैं और एम्स में हर दिन 120 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आते हैं। पहले यहां सुविधाएं नहीं थीं, तो लोग बीकानेर जाते थे। यहां से एक ट्रेन चलती थी, जिसे लोग ‘कैंसर एक्सप्रेस’ कहते थे। अब वही मरीज इलाज के लिए बठिंडा आ रहे हैं। यहां बढ़ते कैंसर का सबसे बड़ा कारण पानी है। पानी बेहद खराब है। जिस मिट्टी में उगा अनाज लोग खाते हैं, वह भी प्रभावित है। फसलों में रासायनिक खाद और कीटनाशकों का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है, जिससे मिट्टी और पानी दोनों जहरीले हो गए हैं। पानी में आर्सेनिक, सेलेनियम और यूरेनियम जैसे तत्व खतरनाक स्तर पर पाए जा रहे हैं, जो कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, रिफाइनरी प्लांट से निकलने वाला जहरीला कचरा भी हालात को और बिगाड़ रहा है। यहां तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और शराब का सेवन भी ज्यादा होता है, जो कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है। अगर किसी एक व्यक्ति को कैंसर होता है, तो परिवार के बाकी लोगों में भी खतरा बढ़ जाता है। गांवों में लोग शर्म और डर की वजह से कैंसर से हुई मौतों के बारे में खुलकर बात नहीं करते। उन्हें बदनामी का डर रहता है। हालांकि, हम लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं। स्कूलों और कॉलेजों में जाकर लोगों को इसके प्रति सचेत कर रहे हैं।' ------------------------------------ 1- ब्लैकबोर्ड- सिर्फ पीरियड्स में नहा पाती हैं महिलाएं:कम खाती हैं, ताकि शौच न जाना पड़े; बोलीं- नमक के खेत में ही पैदा हुए, इसी में मर जाएंगे चिलचिलाती धूप में दूर तक फैला नमक का मैदान इतनी तेज चमक रहा है कि आंखों में चुभ रहा है। दूर तक कहीं छांव नहीं। अचानक एक महिला, रमिला, काम छोड़कर धीरे से कहती हैं- ‘दिन में हम शौच नहीं जाते… लोग देख लेंगे। इसलिए खाना भी कम खाते हैं… ताकि बार-बार जाना न पड़े…पूरी स्टोरी यहां पढ़ें 2- ब्लैकबोर्ड- भूख के बजाय, दवाओं के ट्रायल से मरना अच्छा:बच्चों को तो 25 लाख मिल जाएंगे; उन्हें रिसर्च के लिए खून चाहिए, हमें पैसा ‘किसे अच्छा लगता है कि वह पैसे के लिए अपनी जान की बाजी लगाए, लेकिन मुझे लगानी पड़ती है। अगर मर भी गई तो बच्चों को 20-25 लाख मिलेंगे। कम से कम उनकी जिंदगी तो बेहतर हो जाएगी। अभी तक खुद पर दवाओं के ट्रायल में 4 बार पास हुई हूं।’ पूरी स्टोरी यहां पढ़ें

दैनिक भास्कर 26 Mar 2026 4:53 am

वनप्लस इंडिया में बड़ा उलटफेर: CEO रॉबिन लियू के पद छोड़ते ही Google पर ट्रेंड हुआ 'OnePlus Shutdown', जानें क्या है सच

वनप्लस इंडिया के CEO रॉबिन लियू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद 'OnePlus Shutdown' सोशल मीडिया और Google पर ट्रेंड कर रहा है। जानें क्या वाकई कंपनी भारत में अपना ऑपरेशन बंद करने वाली है?

प्रातःकाल 26 Mar 2026 1:00 am

केकड़ी में चोरी के आरोपी को अनोखी शर्त के साथ हाईकोर्ट ने दी जमानत

केकड़ी/जयपुर। राजस्थान में राजस्थान उच्च न्यायालय ने चोरी के एक आरोपी की अनोखी शर्त के साथ जमानत मंजूर कर ली है। न्यायमूर्ति समीर जैन की एकलपीठ ने आरोपी सूरज (निवासी मालपुरा, टोंक) को जमानत देते हुए विशेष शर्तें लगाई हैं। न्यायालय ने आदेश दिया कि आरोपी अगले दो महीने तक प्रतिदिन दो घंटे स्वच्छ भारत […] The post केकड़ी में चोरी के आरोपी को अनोखी शर्त के साथ हाईकोर्ट ने दी जमानत appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 11:59 pm

रेलवे की बड़ी करवाई, IRCTC पर 10 लाख, खाना परोसने पर कंपनी पर 50 लाख का जुर्माना, अनुंबध समाप्त

नई दिल्ली। रेलवे ने पटना–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खराब खाना परोसने को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी ही कंपनी भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 10 लाख रुपए तथा सेवा प्रदाता कंपनी पर 50 लाख का जुर्माना का जुर्माना लगाया है और उसका अनुबंध समाप्ति कर दिया है। रेलवे ने बुधवार को […] The post रेलवे की बड़ी करवाई, IRCTC पर 10 लाख, खाना परोसने पर कंपनी पर 50 लाख का जुर्माना, अनुंबध समाप्त appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 11:04 pm

राजस्थान में डिजिटल डेटा की सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी

जयपुर। राजस्थान में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में डिजिटल डेटा की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (साइबर क्राइम) शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (14सी) के अवलोकनों के बाद यह सामने आया है कि साइबर अपराधी अब विशेष रूप […] The post राजस्थान में डिजिटल डेटा की सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 10:53 pm

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अवतरण दिन श्रीरामनवमी

चैत्र शुक्ल नवमी का पावन दिन हम सबके लिए अत्यंत मंगलमय है, क्योंकि इसी दिन अयोध्या में धर्म, मर्यादा और आदर्श के प्रतीक भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ। इस दिन जब पुष्य नक्षत्रपर, मध्यान्ह के समय, कर्क लग्न में सूर्यादि पांच ग्रह थे, तब अयोध्या में प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ। इस उपलक्ष्य में श्रीरामनवमी […] The post मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अवतरण दिन श्रीरामनवमी appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 10:37 pm

आधुनिक नाट्य कला संस्थान के डॉ. हरबंस सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

अजमेर। आधुनिक नाट्य कला संस्थान अजमेर के द्विवार्षिक चुनाव आज राम नगर स्थित लाखन मिनी थिएटर पर सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कला एवं रंगमंच से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी की घोषण करते हुए मुख्य पदाधिकारियों में डॉ. हरबंस सिंह दुआ अध्यक्ष, लाखन सिंह […] The post आधुनिक नाट्य कला संस्थान के डॉ. हरबंस सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 10:22 pm

इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के वार्षिकोत्सव तरंगिनी 2026 का भव्य आयोजन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अजमेर। इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर द्वारा जवाहर रंगमंच में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंगिनी 2026 एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दूसरे दिन भी अत्यंत उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं अनुशासन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। मुख्य अतिथि […] The post इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के वार्षिकोत्सव तरंगिनी 2026 का भव्य आयोजन appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 10:01 pm

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की जमानत मंजूर की

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की जमानत मंजूर कर ली। कोर्ट ने कहा कि चार्जशीट दाखिल होने तक शंकराचार्य की गिरफ्तारी नहीं होगी। यह फैसला हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच ने दोपहर को सुनाया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जमानत देते हुए कई शर्तें भी लगाई […] The post इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की जमानत मंजूर की appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 9:44 pm

10000 पदों पर भर्ती की घोषणा के विरुद्ध शिक्षा विभाग कर रहा 15444 पदों पर भर्ती : मदन दिलावर

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा में दस हजार भर्ती निकालने की घोषणा के विरुद्ध शिक्षा विभाग विभिन्न वर्गों की 15 हजार 444 पदों की भर्तियां करने जा रहा है जिनकी प्रक्रिया पूर्ण होने पर नियुक्ति दे दी जाएगी। दिलावर ने […] The post 10000 पदों पर भर्ती की घोषणा के विरुद्ध शिक्षा विभाग कर रहा 15444 पदों पर भर्ती : मदन दिलावर appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 9:41 pm

डूंगला: पेंशनर्स ने वैद्यता अधिनियम 2025 के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान पेंशन समाज उप शाखा डूंगला ने केंद्र सरकार द्वारा जारी वैद्यता अधिनियम 2025 को वापस लेने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 9:23 pm

जोगणिया माता शक्तिपीठ में महारात्रि जागरण, बूंदी राजपरिवार ने की पूजा-अर्चना

बेगूं स्थित शक्तिपीठ में महारात्रि जागरण पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बूंदी महाराव राजा वंशवर्धन सिंह और घुमंतू बोर्ड अध्यक्ष ने नवाया शीश।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 9:20 pm

कांकरवा में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित, नीतम ज्योति शास्त्री ने किया गंगा अवतरण का वर्णन

गोवर्धन वाटिका में आयोजित ज्ञान महायज्ञ के दौरान भागवताचार्य ने राजा भगीरथ की तपस्या और भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंगों की व्याख्या की।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 9:18 pm

फतहनगर मंडी भाव: गेहूं, मक्का और सरसों के दाम में बदलाव, कल रहेगा अवकाश

राजस्थान की फतहनगर मंडी में कृषि जिंसों के ताजा भाव जारी किए गए हैं, वहीं राम नवमी के उपलक्ष्य में 26 मार्च को मंडी में कारोबार बंद रहेगा।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 9:14 pm

बडोली माधोसिंह विद्यालय में तिहरी खुशी का उत्सव: 10वीं और 5वीं का शानदार रिजल्ट, छात्राओं को मिली साइकिल

चित्तौड़गढ़ के बडोली माधोसिंह विद्यालय में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के साथ ही छात्राओं को निशुल्क साइकिल और आरओ वाटर कूलर की सौगात मिली।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 9:05 pm

निंबाहेड़ा: 58 गांवों के लिए 121 करोड़ की चंबल पेयजल परियोजना स्वीकृत

जल जीवन मिशन के तहत निंबाहेड़ा ब्लॉक की 14 ग्राम पंचायतों में पाइपलाइन और टंकियों के निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया पूरी, विधायक श्रीचंद कृपलानी ने दी जानकारी।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 9:01 pm

निम्बाहेड़ा: 10 हजार का ईनामी तस्कर त्रिलोक चन्द गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई

सदर निम्बाहेड़ा पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे आरोपी को धरा, ब्यावर और जोधपुर ग्रामीण पुलिस को भी थी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में तलाश।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 8:56 pm

पंजाब के कुख्यात रॉकी गिरोह का सरगना गुरविंदरसिंह श्रीगंगानगर में अरेस्ट

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस ने पंजाब के कुख्यात रॉकी गिरोह के सरगना गुरविंदरसिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उसके पास से एक 32 बोर की अवैध पिस्तौल, दो मैगजीन और कुल 14 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया […] The post पंजाब के कुख्यात रॉकी गिरोह का सरगना गुरविंदरसिंह श्रीगंगानगर में अरेस्ट appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 8:55 pm

छोटीसादड़ी: साहू समाज की नई कार्यकारिणी गठित, करणमल बंदवाल बने अध्यक्ष

होली मिलन समारोह के दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें महिला संगठन के विलय और संपत्ति हस्तांतरण पर भी चर्चा हुई।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 8:50 pm

प्रधानमंत्री मोदी से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। मोदी से शर्मा की यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ राजस्थान के सर्वांगीण विकास, राज्य में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी […] The post प्रधानमंत्री मोदी से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 8:48 pm

छोटीसादड़ी: नीमच स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत और तीन घायल

नाराणी गांव के पास पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हुई, हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई और तीन घायलों को उदयपुर रेफर किया गया।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 8:47 pm

उदयपुर: ढीकली के रामदेव मंदिर में 13वां पाटोत्सव आज, शोभायात्रा और भजन संध्या का आयोजन

उदयपुर के ढीकली स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पाटोत्सव में पीर बालकनाथजी का सानिध्य रहेगा, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रात्रि जागरण और भजन संध्या आयोजित की जाएगी।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 8:43 pm

भारत का पहला निष्क्रिय इच्छामृत्यु मामला : हरीश राणा का दिल्ली में अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले नागरिक हरीश राणा (31) का बुधवार सुबह दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा गहरे शोक और मौन के बीच संपन्न हुई। हरीश ने 13 वर्षों से अधिक समय तक कोमा में […] The post भारत का पहला निष्क्रिय इच्छामृत्यु मामला : हरीश राणा का दिल्ली में अंतिम संस्कार appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 8:43 pm

भीलवाड़ा: महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के दोषी को 3 साल की जेल

शाहपुरा थाना क्षेत्र में 2020 में महिला उत्पीड़न के मामले में अतिरिक्त सेशन न्यायालय ने आरोपी पर 11,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 8:40 pm

सर्व समाज प्रीमियर लीग 2026: भरतपुर के सेवर में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज

भरतपुर के सेवर ग्राउंड पर 25 टीमों के बीच शुरू हुआ मुकाबला, उद्घाटन मैच में अक्खड़ 11 ने मालीपुरा 11 को हराकर दर्ज की जीत।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 8:29 pm

डीग: पेंशनर्स ने मनाया 'काला दिवस', नए पेंशन अधिनियम के खिलाफ पीएम को भेजा ज्ञापन

राजस्थान पेंशनर समाज ने 29 मार्च 2025 की अधिसूचना को वापस लेने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर उत्सव कौशल के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 8:27 pm

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: 29 मार्च को करणी सेना का जयपुर कूच और महापड़ाव

कोटा में करणी सेना ने पीले चावल बांटकर समाज को किया एकजुट, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और एसआईटी जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेरने की तैयारी।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 8:15 pm

छत्तीसगढ : नक्सली कमांडर पापा राव ने 17 साथियों के साथ किया आत्मसमर्पण

रायपुर/जगदलपुर। तीन राज्यों में सक्रिय रहे और कई खूनी वारदातों के लिए कुख्यात नक्सली कमांडर सुन्नम चन्द्रेया उर्फ पापा राव ने अपने 17 साथियों के साथ बुधवार को छत्तीसगढ में बस्तर रेंज के पुलिस रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज के समक्ष औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के शौर्य भवन […] The post छत्तीसगढ : नक्सली कमांडर पापा राव ने 17 साथियों के साथ किया आत्मसमर्पण appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 8:13 pm

कोटा में श्रीमद्भागवत कथा: भक्त प्रहलाद के प्रसंग से दी धर्म की सीख

कोटा के गणेशनगर में आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन शिवदास जी महाराज ने प्रहलाद की भक्ति का वर्णन किया, जिसमें करणी सेना के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 8:12 pm

रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ ने शुरू किया चप्पल वितरण अभियान, ओम बिरला से ली प्रेरणा

बसंत विहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों को चप्पलें बांटी गईं, क्लब ने इस सेवा कार्य को स्थायी प्रोजेक्ट के रूप में अपनाया है।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 8:09 pm

मुंबई में पत्नी की हत्या के आरोप में पति सहित चार लोग अरेस्ट

मुंबई। मुंबई पुलिस ने शहर के उपनगरीय इलाके साकीनाका में अपनी पत्नी की हत्या करने और उसे आत्महत्या का मामला दिखाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यहां बताया कि पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने इस अपराध में उसकी मदद की […] The post मुंबई में पत्नी की हत्या के आरोप में पति सहित चार लोग अरेस्ट appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 8:09 pm

कोटा: विधायक संदीप शर्मा ने बसंत विहार और महावीर नगर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

विधायक संदीप शर्मा ने अधिकारियों को समय पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और 80 करोड़ के पार्क विकास कार्यों की समीक्षा की।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 8:07 pm

नेहा धूपिया ने शो ट्रेटर का हिस्सा बनने की अफवाहों को किया खारिज

मुंबई। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने करण जौहर के रियलिटी शो ट्रेटर से जुड़े अपने नाम को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का संदेश साझा किया, जिसमें लिखा था कि न मैं ‘ट्रेटर’ हूं और न ही ‘मासूम’, मैं तो बस #डबल […] The post नेहा धूपिया ने शो ट्रेटर का हिस्सा बनने की अफवाहों को किया खारिज appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 8:05 pm

RBSE 10th Result: बारां की दीपिका ने 99.5% अंक के साथ राजस्थान में किया टॉप

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में बारां की छात्रा दीपिका ने प्रदेश में पहला स्थान पाया, पीडब्ल्यू आरबीएसई वाला से की थी तैयारी।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 8:04 pm

कोटा: मोशन एजुकेशन के मेगा ओरिएंटेशन में नितिन विजय ने दिए सफलता के मंत्र

मोशन एजुकेशन के संस्थापक नितिन विजय ने विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई और नीट की तैयारी के लिए अनुशासन, अभ्यास और कमियां सुधारने की व्यावहारिक सलाह दी।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 8:00 pm

भिवानी-तिलकब्रिज और भिवानी-रोहतक ट्रेन के समय में बदलाव, देखें नया शेड्यूल

पश्चिम रेलवे ने समयपालनता में सुधार के लिए ट्रेन संख्या 14737 और 54018 के परिचालन समय में आंशिक संशोधन किया है, जो 28 मार्च 2026 से प्रभावी होगा।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 7:56 pm

जयपुर: जगतपुरा में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, निवासियों को सिखाया वेस्ट मैनेजमेंट

नगर निगम जयपुर और बिसलेरी टीम ने वृंदा अपार्टमेंट में 4-बिन प्रणाली और प्लास्टिक रिसाइकिलिंग के प्रति नागरिकों और बच्चों को जागरूक किया।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 7:54 pm

दिल्ली के करोल बाग में यात्री बस पलटने से 2 की मौत, 23 घायल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक स्लीपर पर्यटक बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई एवं 23 घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात एक बजकर पांच मिनट पर हुए इस हादसे में जयपुर-दिल्ली मार्ग की इस […] The post दिल्ली के करोल बाग में यात्री बस पलटने से 2 की मौत, 23 घायल appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 7:52 pm

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर ब्लॉक: वंदे भारत समेत 11 ट्रेनें डायवर्ट, कई ट्रेनें रद्द

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर खैरथल-पड़ीसल और पड़ीसल-अलवर के बीच RUB लॉन्चिंग कार्य के कारण 10 मई 2026 को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। वंदे भारत, बरेली-भुज और जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित रहेंगी। यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे ने विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 7:50 pm

उत्तर पश्चिम रेलवे: महाप्रबंधक अमिताभ ने संरक्षा कार्यों की समीक्षा की

महाप्रबंधक ने सुरक्षित रेल संचालन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जोधपुर और जयपुर मंडल के रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 7:41 pm

भुसावर: हिंगोटा के राजकीय विद्यालय में पीटीएम आयोजित, 100% बोर्ड परिणाम पर चर्चा

हिंगोटा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक बैठक के दौरान प्रधानाचार्य रौशन लाल पहाडिया ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और नामांकन बढ़ाने की अपील की।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 7:38 pm

कैसे श्रवण कुमार के माता-पिता का श्राप बना दशरथ के लिए वरदान? और क्यों अयोध्या में श्रीराम?

राजा दशरथ को मिला श्राप केवल दंड नहीं, बल्कि भगवान राम के अवतार का आधार था। जानिए कैसे श्रवण कुमार के माता-पिता का पुत्र वियोग का श्राप दशरथ के लिए संतान प्राप्ति का वचन और मोक्ष का मार्ग बना। इस लेख में पढ़ें कैसे इस घटना ने रावण वध और त्रेतायुग की नियति को निर्धारित किया, जिससे मृत्यु के समय दशरथ को साक्षात ईश्वर का नाम लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 7:33 pm

50 साल का इंतज़ार खत्म! चाँद की ओर फिर बढ़ेंगे इंसानी कदम; नासा के 4 जांबाज है तैयार

नासा का आर्टेमिस 2 मिशन 1 अप्रैल को होगा लॉन्च! 50 साल बाद चंद्रमा की ओर उड़ान भरेंगे चार अंतरिक्ष यात्री। जानें मिशन की तकनीकी चुनौतियाँ और पूरी जानकारी।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 7:14 pm

उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026: मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, 7 अप्रैल तक आपत्तियां आमंत्रित

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि पर आधारित सूचियां जारी, मतदाता सुधार के लिए 29 मार्च और 5 अप्रैल को चलेगा विशेष अभियान।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 7:06 pm

अमरावती: ईंधन संकट की अफवाह से पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़

आखाती देशों में युद्ध के चलते जिले में ईंधन की कमी की उड़ी अफवाह, मोर्शी तहसीलदार सागर ढवळे ने नागरिकों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 7:03 pm

भुसावर: आदर्श विद्या मंदिर और मॉडर्न जगदंबा स्कूल के मेधावी छात्र सम्मानित

माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के बालकृष्ण सैनी ने 96.17% और मॉडर्न जगदंबा विद्यालय के अमित गुर्जर ने 95.50% अंक पाकर कस्बे का नाम रोशन किया, विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 7:01 pm

भरतपुर: अग्रवाल महासभा ने श्रीराम शोभायात्रा को भव्य बनाने का लिया संकल्प

महाराजा अग्रसेन की झांकी और बैंड-बाजे के साथ 26 मार्च को निकलने वाली शोभायात्रा में अग्रवाल समाज बड़ी संख्या में सहभागिता करेगा।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:59 pm

भुसावर के बल्लभगढ़ में विराट कुश्ती दंगल 26 मार्च को होगा आयोजित

देवी माता मंदिर के पास आयोजित होने वाले इस दंगल में देश के विभिन्न हिस्सों से नामी पहलवान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, ग्राम पंचायत ने तैयारियां पूरी कीं।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:58 pm

MP हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन, 22 बार की आदेश की अनदेखी, IAS अधिकारियों को मिली जेल की सजा

इंदौर हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मध्य प्रदेश के चार उच्च पदस्थ अधिकारियों को न्यायालय की अवमानना का दोषी पाया है। मंदसौर में वार्ड बॉय और अन्य कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े मामले में अदालत के आदेशों की लगातार अनदेखी करना इन अधिकारियों को महंगा पड़ गया है। कोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को दो महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इन अधिकारियों पर गिरी गाज : अदालत के आदेश को 22 बार नजरअंदाज करने के आरोप में इंदौर हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश शासन के तत्कालीन प्रमुख सचिव और सेवानिवृत्त आईएएस मोहम्मद सुलेमान, स्वास्थ्य आयुक्त आईएएस तरुण राठी, रीजनल डायरेक्टर डी के तिवारी और मंदसौर के सीएमएचओ गोविंद चौहान को सजा सुनाई है। इन सभी को दो महीने की जेल की सजा दी गई है, हालांकि कोर्ट ने फिलहाल इस सजा के क्रियान्वयन को तीन सप्ताह के लिए स्थगित रखा है। क्या है पूरा विवाद : यह पूरा कानूनी विवाद साल 2004 से 2016 के बीच स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त हुए कर्मचारियों के नियमितीकरण से संबंधित है। मंदसौर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत वार्ड बॉय और स्वीपर जैसे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस विषय पर एडवोकेट प्रसन्न भटनागर और प्रवीण कुमार भट्ट के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। Edited By: Naveen R Rangiyal

वेब दुनिया 25 Mar 2026 6:58 pm

डीग जिले में घरेलू रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति, कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

जिला रसद अधिकारी ने कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष टीमें गठित कीं, उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर और ओटीपी आधारित पारदर्शी वितरण व्यवस्था लागू की।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:57 pm

खाड़ी में शांति की सुगबुगाहट ने गिराईं तेल बाजार की कीमतें; Global Market में मंदी के संकेत

ब्रेंट क्रूड में 7% की भारी गिरावट! पश्चिम एशिया में सीजफायर की उम्मीदों ने गिराए तेल के दाम। भारत के लिए महंगाई और CAD मोर्चे पर राहत की खबर। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:55 pm

बांद्रा-खार में रविवार को 16 घंटे की पानी कटौती, बीएमसी करेगी मरम्मत

पाली हिल जलाशय में जल दबाव सुधारने हेतु 750 मिमी की नई जलवाहिनी जोड़ने का काम होगा, शनिवार रात से रविवार शाम तक कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:53 pm

डूंगरपुर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का पांच दिवसीय आगाज 27 से

श्री जैन नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में आयोजित इस पांच दिवसीय महोत्सव में प्रभातफेरी, रक्तदान शिविर, वरघोड़ा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:51 pm

हार्टफुलनैस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य दाजी 27 को अजमेर आगमन

अजमेर। लोक कल्याण को समर्पित सुप्रतिष्ठित हार्टफुलनैस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य दाजी के अजमेर आगमन एवं उनके सान्निध्य में ध्यान सत्र का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम समन्वयक केके शर्मा (सेवानिवृत आईएएस) ने बताया कि दाजी आध्यात्मिकता के क्षेत्र में मानवता के उत्थान के लिए दीर्घावधि से कार्य कर रहे है। आधुनिकता के अंधानुकरण, आपाधापी […] The post हार्टफुलनैस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य दाजी 27 को अजमेर आगमन appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 25 Mar 2026 6:51 pm

डूंगरपुर: क्षत्रिय खटीक समाज की भव्य गणगौर शोभायात्रा संपन्न

ऐतिहासिक पुराना बाजार स्थित खटीकवाड़ा दशामाता मंदिर से निकली शोभायात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गणगौर माता की प्रतिमाएं धारण कर नगर भ्रमण किया।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:50 pm

गंगापुर सिटी: इंजीनियरिंग विभाग की मांगों पर रेलवे मजदूर संघ का प्रदर्शन

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने सहायक मंडल अभियंता को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति, एरियर भुगतान और जर्जर आवासों को सुधारने समेत विभिन्न समस्याओं पर दी आंदोलन की चेतावनी।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:47 pm

झाड़ोल के ब्राह्मणों का खेरवाड़ा में तहसील का सबसे बड़ा भगवा ध्वज स्थापित

ब्राह्मणों का खेरवाड़ा गांव में त्रिदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्री राम दरबार परिसर में भव्य शोभायात्रा के बाद विशाल ध्वज की स्थापना की गई।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:44 pm

मेगा पेटीएम: मावली और खेमली के राजकीय विद्यालयों में परीक्षा परिणाम घोषित

मावली विधानसभा क्षेत्र के चंगेड़ी और आसना स्कूलों में विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट जारी की गई और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:40 pm

फतहनगर मण्डी भाव: गेहूं, सरसों और चना की कीमतों में आया बदलाव

राजस्थान के उदयपुर स्थित फतहनगर कृषि उपज मण्डी में 25 मार्च 2026 को गेहूं, मक्का, चना और सरसों के आधिकारिक व्यापारिक भाव जारी किए गए।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:33 pm

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान: मावली के छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक पाकर रचा इतिहास

सत्र 2026 की बोर्ड परीक्षा में मावली ब्लॉक की छात्राओं ने मारी बाजी, राजकीय और निजी स्कूलों के कई विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:32 pm

लसाडिया: पेंशनर समाज ने वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा लसाडिया ने 29 मार्च 2025 की अधिसूचना को रद्द करने हेतु उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को अपनी मांगों का पत्र भेजा।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:27 pm

क्या BJP और EC में है साठगांठ? मुहर लगे वायरल लेटर ने मचाया सियासी कोहराम

केरल चुनाव कार्यालय की बड़ी चूक! भाजपा की मुहर लगा ईसीआई पत्र साझा होने पर मचा बवाल। एक अधिकारी निलंबित, विपक्ष ने लगाए पक्षपात के आरोप। पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:25 pm

रोबोटिक सर्जरी से हर्निया का इलाज: जयपुर के व्यवसायी को मिली राहत

जयपुर के इटर्नल हॉस्पिटल में डॉ. कपिलेश्वर विजय ने 48 वर्षीय मरीज की रोबोटिक तकनीक से सफल वेंट्रल हर्निया सर्जरी की, जिससे मरीज 24 घंटे में हुआ डिस्चार्ज।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:25 pm

विज्ञान नगर दिगंबर जैन मंदिर में भगवान संभावनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव संपन्न

कोटा के विज्ञान नगर में श्रद्धालुओं ने निर्वाण लाडू अर्पित कर मनाया तृतीय तीर्थंकर का मोक्ष कल्याणक, संमेद शिखर की धवल टोंक की स्मृतियों से भक्तिमय हुआ माहौल।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:23 pm

हाड़ौती संभाग कोचिंग समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता का सम्मान

कोटा में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कोचिंग संस्थानों की कानूनी बाधाओं के समाधान और शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:20 pm

कोटा: रोटरी क्लब ने राजकीय विद्यालय के बच्चों को 110 स्कूल बैग बांटे

हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के तहत खेड़ा रामपुर के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को बैग वितरित किए गए, क्लब भविष्य में साक्षरता के लिए और कार्यक्रम करेगा।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:17 pm

कोटा: 'विश्व वानिकी सप्ताह' पर स्काउट गाइड ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

शिक्षा सहकारी सभा और स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वावधान में कोटा में रैली निकाल कर नई पीढ़ी को वनों के महत्व और प्रकृति संतुलन की शपथ दिलाई गई।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:13 pm

भूपालसागर में पेंशनर समाज ने वैद्यता अधिनियम 2025 के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

पेंशनर समाज उप शाखा भूपालसागर ने काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार की अधिसूचना का विरोध किया और उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:11 pm

सवाई माधोपुर: गैस और ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, अवैध भंडारण पर कार्रवाई में 29 सिलेंडर जब्त

सवाई माधोपुर: गैस और ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, अवैध भंडारण पर कार्रवाई में 29 सिलेंडर जब्त

प्रातःकाल 25 Mar 2026 6:09 pm

झाड़ोल IVD केंद्र में किसान मेला आयोजित: 150 किसानों ने सीखी जैविक खेती

एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेले में किसानों को वर्मीकंपोस्ट और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उत्कृष्ट कार्य हेतु कृषि उपकरण वितरित किए गए।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 5:44 pm

उदयलाल आंजना का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन

पूर्व सहकारिता मंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस ने रसोई गैस और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध में निंबाहेड़ा उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 5:43 pm

बारां: जेसीआई और ग्रेटर एंस ने चैत्र नवरात्रि पर किया कन्या पूजन और भोज

चैत्र नवरात्रि की षष्ठी पर शीतला चौक स्थित आदर्श विद्यालय में कन्याओं और बालकों को ससम्मान भोजन कराकर उपहार भेंट किए गए।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 5:39 pm

बारां में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने मनाया हिंदू नववर्ष, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सफेद परिधान और भगवा साफे में सजे सदस्यों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, अहिल्याबाई की जीवनी और आत्मरक्षा पर आधारित नाटिकाओं का हुआ मंचन।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 5:36 pm

बारां: श्री हनुमान जन्मोत्सव और 10वीं पदयात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल और विधायक प्रमोद जैन भाया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां, 2 अप्रैल को निकलेगी भव्य पदयात्रा।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 5:34 pm

रणवीर सिंह के साथ 'धुरंधर 2' के आखिरी सीन में दिखा ऑटो ड्राइवर नहीं देख पा रहा फिल्म, वजह कर देगी इमोशनल

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। 7 दिन में ‘धुरंधर 2’ का कुल इंडिया ग्रॉस 692.67 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है, जबकि इंडिया नेट 580.11 करोड़ रुपए हो गया है। 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद इससे जुड़े किस्से और किरदार भी चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म में नजर आए एक कलाकार की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। फिल्म के सबसे चर्चित आखिरी सीन में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साझा करने वाले एक्टर ने खुलासा किया है कि उन्होंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। फिल्म के आखिरी सीन में जब हमजा हिंसा की दुनिया को पीछे छोड़कर अपने गृहनगर पठानकोट वापस लौटता है, तो वह एक ऑटो रिक्शा से अपने घर पहुंचता है। इस सीन में जो व्यक्ति ऑटो चला रहा है, वह कोई प्रोफेशनल एक्टर नहीं बल्कि पठानकोट के ही असली ऑटो ड्राइवर हरजीत सिंह हैं। A post shared by Mintu dhotian (@amar.gill.12139862) भले ही उनका रोल छोटा था, लेकिन फिल्म के 'ओपन एंडेड' क्लाइमैक्स को पूरा करने में उनकी भूमिका अहम थी। हरजीत ने बताया कि शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह और पूरी टीम ने उनके साथ बहुत सम्मान से व्यवहार किया था। हरजीत ने बताया कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, क्योंकि टिकट करीब 500 रुपए की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब हरजीत से पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म देख ली है, तो उनका जवाब भावुक करने वाला था। उन्होंने कहा, मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। टिकट की कीमत 500 रुपए के आसपास है। हम परिवार में पांच लोग हैं, अगर सबको साथ ले गया तो 2500 खर्च होंगे। 2500 रुपए तो मैं पूरे महीने में मुश्किल से बचा पाता हूं। हरजीत ने आगे बताया कि उनके बच्चे फिल्म देखने की जिद कर रहे हैं क्योंकि उनके पिता बड़े पर्दे पर सुपरस्टार के साथ दिख रहे हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने बच्चों को समझाकर शांत कर दिया है कि वे फिल्म के थोड़ा पुराना होने या ओटीटी पर आने का इंतजार करेंगे। सोशल मीडिया पर उठी मदद की मांग हरजीत की यह सादगी भरी सच्चाई वायरल होते ही इंटरनेट पर 'धुरंधर 2' की टीम से उन्हें एक स्पेशल स्क्रीनिंग देने की मांग की जा रही है। फैंस का कहना है कि जिस फिल्म ने करोड़ों कमाए हैं, उसके एक कलाकार का अपनी ही फिल्म न देख पाना सिनेमाई विरोधाभास का सबसे बड़ा उदाहरण है।

वेब दुनिया 25 Mar 2026 5:31 pm

ईरान ने पाकिस्तान से अमेरिका को दी खुली चुनौती; 'झुकने का सवाल ही नहीं'

ईरान ने खारिज किए ट्रंप के दावे! पाकिस्तान से राजदूत ने कहा- 'अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं'। परमाणु हथियारों और इजरायली हमलों पर बढ़ता तनाव, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 5:30 pm

बारां नलका आर ओ बी का निर्माण जल्द, विधायक राधेश्याम बैरवा ने प्रमुख सचिव से की मुलाकात

राजस्थान बजट में घोषित ओवरब्रिज का कार्य तकनीकी कमियों के कारण अटका था, प्रमुख सचिव ने निविदाएं जारी करने के दिए निर्देश।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 5:30 pm

बारां: चन्द्रप्रभू जैन मंदिर में चैत्री ओली आराधना और व्याख्यान शुरू

साध्वी अर्चना श्रीजी के सानिध्य में नवपद आराधना का महत्व बताया गया, श्रीपाल महाराजा के प्रसंग से सिद्धचक्र उपासना की महिमा पर हुआ व्याख्यान।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 5:28 pm

IPL 2026 से पहले BCCI के दफ्तर पहुंचे जसप्रीत बुमराह, वर्कलोड मैनेजमेंट पर नजर

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए बीसीसीआई के बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) को रिपोर्ट करेंगे। बुमराह मुख्य रूप से स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर काम करने के लिए सीओई में हैं। सीओई में बुमराह के काम करने का प्लान बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने जुलाई में इंग्लैंड के भारत के व्हाइट-बॉल टूर पर फोकस करते हुए बनाया है, जहाँ वे पाँच टी20 और तीन वनडे खेलेंगे। समझा जाता है कि बुमराह सीओई में बॉलिंग जारी रखेंगे और जल्द ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ेंगे ताकि वे आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हो सकें, जो 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक होम गेम है। बुमराह ने हाल ही में भारत को अपना T20 वर्ल्ड कप टाइटल बचाने वाली पहली टीम बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाइनल में प्लेयर-ऑफ-द-मैच का अवॉर्ड जीता था। भारत ने फाइनल 96 रन से जीता था, जिसमें बुमराह ने अपने चार ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए थे। बुमराह, जो अपने आईपीएल करियर में सिर्फ़ एमआई के लिए खेले हैं, ने 148 मैचों में 186 विकेट लिए हैं और एमआई के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले लसिथ मलिंगा से सिर्फ़ नौ विकेट पीछे हैं। इस बीच, एमआई ने वानखेड़े स्टेडियम में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है क्योंकि वे रिकॉर्ड छठा आईपीएल टाइटल जीतने की कोशिश में हैं। उन्होंने पिछली बार 2020 में ट्रॉफी जीती थी और 2013 में पहली बार टाइटल जीतने के बाद से यह उनका सबसे लंबा इंतज़ार है।

वेब दुनिया 25 Mar 2026 5:28 pm

बारां: अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने की जनसुनवाई, अब नियमित समय पर सुनी जाएंगी समस्याएं

पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया अब बारां कार्यालय में निर्धारित समय पर नियमित जनसुनवाई करेंगे, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाएगी पूर्व सूचना।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 5:27 pm

Swami Avimukteshwaranand : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी Anticipatory Bail

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरि को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को अदालत ने इस मामले में दोनों को अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) मंजूर कर ली है। न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने इस मामले में फैसला सुनाया। इससे पहले 17 मार्च को आशुतोष महाराज ने हाईकोर्ट में 883 पन्नों का जवाब दाखिल कर जमानत का विरोध किया था और शंकराचार्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे। ALSO READ: Petrol Diesel Saving Hacks : 15% से 20% तक बचेगा आपका पेट्रोल और डीजल, टेंशन नहीं लें बस अपनाएं ये आसान टिप्स हाईकोर्ट का फैसला गौरतलब है कि कोर्ट ने 27 फरवरी को सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने स्पष्ट किया है कि जब तक पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं कर देती तब तक शंकराचार्य की गिरफ्तारी नहीं होगी। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। सच सामने लाने के लिए नार्को टेस्ट भी मंजूर' जमानत मिलने के बाद काशी (वाराणसी) से अपनी पहली प्रतिक्रिया में अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सच्चाई सामने लाने के लिए जो भी जरूरी हो, हम उसके लिए तैयार हैं, यहां तक कि नार्को टेस्ट भी। झूठ लंबे समय तक नहीं टिकता। हम अदालत में सभी सबूत पेश करेंगे। यदि फैसला हमारे पक्ष में नहीं आता, तो हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल यह था पूरा मामला यह विवाद प्रयागराज माघ मेले के दौरान शुरू हुआ था। मामले की कड़ियाँ इस प्रकार हैं: 18 जनवरी (मौनी अमावस्या): माघ मेले के दौरान शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ। 24 जनवरी: जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की, जिसमें महाकुंभ 2025 और माघ मेला 2026 के दौरान बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया। 8 फरवरी: पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर विशेष पॉक्सो (POCSO) कोर्ट में याचिका दायर की गई। 21 फरवरी: कोर्ट के आदेश पर झूंसी थाने में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उन पर बच्चों के साथ कुकर्म और दुष्कर्म का आरोप लगा। 24 फरवरी: शंकराचार्य ने प्रयागराज के एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। किसने की पैरवी शंकराचार्य की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी.एन. मिश्रा ने पैरवी की, जबकि राज्य सरकार का पक्ष अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने रखा। शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज की ओर से अधिवक्ता रीना सिंह ने बहस की थी। फिलहाल, हाईकोर्ट के इस फैसले से शंकराचार्य को गिरफ्तारी से सुरक्षा मिल गई है। Edited by : Sudhir Sharma

वेब दुनिया 25 Mar 2026 5:27 pm

गुड गवर्नेंस से बदली उत्‍तर प्रदेश की तस्वीर, 'ईज ऑफ लिविंग' में हुआ बड़ा सुधार

- पेंशन, आवास, मुफ्त राशन, मेडिकल कॉलेज, स्किल डेवलपमेंट और डिजिटल सुविधाओं के आंकड़े बता रहे बदलाव की पूरी कहानी - योगी सरकार के प्रयासों से स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं में अभूतपूर्व प्रगति - हर व्यक्ति तक पहुंचीं बुनियादी सुविधाएं, डिजिटल सेवाओं से समय व श्रम में हुई भारी कमी - शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए अब नहीं रही प्रदेशवासियों को यूपी से बाहर जाने की जरूरत Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में बीते 9 वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन (गुड गवर्नेंस) को केंद्र में रखकर ‘ईज ऑफ लिविंग’ को मजबूत करने की दिशा में व्यापक काम हुआ है। योजनाओं की प्रगति और उपलब्ध आंकड़े इस बदलाव की स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। सरकार के द्वारा किए गए इन सभी प्रयासों का समेकित प्रभाव यह है कि उत्तर प्रदेश में अब स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता कम हुई है। योजनाओं की ठोस प्रगति और पारदर्शी क्रियान्वयन ने प्रदेश को ‘ईज ऑफ लिविंग’ के मामले में एक नए स्तर पर पहुंचाया है, जिससे उत्तर प्रदेश एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। प्रदेश में वर्तमान में 13,600 एमबीबीएस और 6,866 पीजी सीटों पर प्रवेश हो रहा स्वास्थ्य क्षेत्र में वर्ष 2017 के बाद बड़ा विस्तार देखने को मिला है। जहां पहले सीमित संसाधन और अव्यवस्थित ढांचा था, वहीं अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ के तहत हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रदेश में वर्तमान में 13,600 एमबीबीएस और 6,866 पीजी सीटों पर प्रवेश हो रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5.64 करोड़ लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड प्रदान किए गए हैं, जिससे उन्हें 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के अंतर्गत 1.32 लाख से अधिक विद्यालयों में 19 बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। डीबीटी के माध्यम से 1.30 करोड़ से अधिक छात्रों को यूनिफॉर्म, जूते, बैग आदि के लिए धनराशि सीधे खातों में भेजी गई है। साथ ही डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देते हुए हजारों स्कूलों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब स्थापित की गई हैं। UPSDM के तहत करीब 26 लाख युवाओं को प्रशिक्षण कौशल विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के तहत करीब 26 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना से कारीगरों और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। ALSO READ: योगी सरकार ने 9 वर्षों में श्रमिकों के उत्थान की लिखी नई इबारत, करोड़ों श्रमिकों को मिला संबल वृद्धजनपेंशन राशि1500 रुपए करने का निर्णय सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन को स्थिरता दी है। वर्तमान में 67.50 लाख वृद्धजन, 26.81 लाख निराश्रित महिलाएं और 11.57 लाख दिव्यांगजन पेंशन का लाभ ले रहे हैं। पेंशन राशि को 300 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपएप्रतिमाह किया गया है और अप्रैल 2026 से इसे 1500 रुपए करने का निर्णय लिया गया है। पिछले नौ वर्षों में 62 लाख से अधिक आवास गरीबों को उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं 15 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1.86 करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। डीबीटी के माध्यम से 31 विभागों की 191 योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। 5.20 लाख से अधिक बेटियों के विवाह संपन्न कराए महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी ठोस परिणाम सामने आए हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 26.81 लाख बेटियां, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 60 लाख माताएं लाभान्वित हुई हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 5.20 लाख से अधिक बेटियों के विवाह संपन्न कराए गए हैं। ग्रामीण आजीविका मिशन से 1.06 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, जबकि 18.55 लाख महिलाएं ‘लखपति’ श्रेणी में पहुंच चुकीं हैं। ALSO READ: योगी सरकार 142 बीपीएचयू के जरिए उपलब्ध कराएगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव हुआ है। ई-साथी ऐप पर 24 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। 2066 ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी दी गई है, जबकि प्रोजेक्ट गंगा के तहत 20 लाख घरों तक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाने का कार्य जारी है। इससे करीब 10 हजार रोजगार अवसर भी सृजित हुए हैं। Edited By : Chetan Gour

वेब दुनिया 25 Mar 2026 5:26 pm

मांगरोल: मंदिर की 14.49 हेक्टेयर भूमि से गेहूं की फसल चोरी, पुलिस पर आरोप

बारां के मांगरोल में मदनमोहन मंदिर की जमीन पर काबिज परिवार ने रसूखदारों पर जबरन फसल काटने और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 5:25 pm

ब्यावर में पंच गौरव योजना: 60 हॉकी खिलाड़ियों को मिली खेल किट और सामग्री

विधायक शंकर सिंह रावत और जिला कलेक्टर ने खिलाड़ियों को किट बांटी, जैतारण में हॉकी मैदान का काम जारी और अजमेर में होगा विशेष प्रशिक्षण।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 5:22 pm

गंगापुर सिटी उप कारागृह का त्रैमासिक निरीक्षण, अखिलेश कल्याण ने परखीं व्यवस्थाएं

तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना में जातिगत भेदभाव और बंदियों को मिलने वाली विधिक व चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 5:20 pm

राजसमंद: विधायक पुत्र रणजीत सिंह पर जेसीबी से मकान ढहाने का आरोप, एफआईआर दर्ज

भीम थाना क्षेत्र में तीन परिवारों ने भाजपा जिला मंत्री रणजीत सिंह पर पट्टाशुदा मकानों को रात के अंधेरे में तोड़ने और सामान नष्ट करने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रातःकाल 25 Mar 2026 5:18 pm