CSK vs LSG: मार्कस स्टॉयनिस ने पूरा किया शतक, जिंदा रखी है लखनऊ की जीत की उम्मीद

CSK vs LSG:लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मार्कस स्टॉयनिस ने चेन्नई के खिलाफ शानदार शतक बनाया है। यह उनका आईपीएल का पहला शतक है।इस शतक की बदौलत लखनऊ की उम्मीदें भी मैच में बनी हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 11:45 pm

IPL 2024: गायकवाड़ के शतक पर भारी पड़ा स्टोइनिस का शतक, LSG ने CSK को 6 विकेट से दी मात

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 39वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) के शतक की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस सीजन में जब ये दोनों टीमें पहले भिड़ी थी तब हारा था। ये इस मैदान पर आईपीएल में सबसे बड़ा सफल रन चेस है। चेन्नई की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने भी शतकीय पारी खेली थी लेकिन वो बेकार चली गयी। चेन्नई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अजिंक्य रहाणे की जगह शार्दुल ठाकुर को और लखनऊ ने यश ठाकुर की जगह देवदत्त पडिक्कल को खिलाया। इस मैच में लखनऊ को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 17 रन चाहिए थे लेकिन स्टोइनिस ने मुस्तफिजुर के ओवर में 6 4 4+no बॉल 4 सहित 19 रन बना डालें और लखनऊ ने चेन्नई को चेन्नई में ही हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 108(60)* रन की शतकीय पारी कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा शिवम दुबे ने 66(27) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के लगाए। ये इस सीजन में उनका तीसरा अर्धशतक है। गायकवाड़ और दुबे ने चौथे विकेट के लिए 104 (46) रन की साझेदारी निभाई। रविंद्र जडेजा ने 19 गेंद में 3 चौको की मदद से 16 रन का धीमा योगदान दिया। गायकवाड़ और जडेजा ने तीसरे विकेट के लिए 52 (39) रन जोड़े। चेन्नई की तरफ से 20वें ओवर की आखिरी गेंद एमएस धोनी ने खेली, जिस पर उन्होंने चौका मार दिया। लखनऊ की तरफ से आखिरी ओवर करने स्टोइनिस आये थे। मोहसिन खान, मैट हेनरी और यश ठाकुर लखनऊ की तरफ से एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने मैच को 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर और 213 रन बनाकर जीत लिया। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा रन मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) के बल्ले से निकले। उन्होंने 63 गेंद में 13 चौको और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 124 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 56 गेंद में आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ दिया। निकोलस पूरन ने 15 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेली। स्टोइनिस और पूरन ने चौथे विकेट के लिए 70(34) रन की साझेदारी निभाई। दीपक हुड्डा ने 6 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 17* रन का योगदान दिया। स्टोइनिस ने दीपक के साथ 5वें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 55(19)* रन जोड़े। केएल राहुल ने 14 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाये। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट मथीशा पथिराना को मिले। एक-एक विकेट दीपक चाहर और मुस्तफिजुर रहमान ने चटकाया। LSG की प्लेइंग XI: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर। CSKकी प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रविंद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना। लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह चरक, मणिमारन सिद्धार्थ। Also Read: Live Score चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: समीर रिज़वी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 11:41 pm

अकेले पूरी चेन्नई की टीम से भिड़ गया, जबड़े से छीन ली जीत, ठोकी सेंचुरी

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारने के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड की शतक और शिवम दुबे की तेज फिफ्टी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया. मार्कस स्टोइनिस ने अकेले लड़ते हुए धुंआधार सेंचुरी ठोकी और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे.

न्यूज़18 23 Apr 2024 11:37 pm

'अजीत भाई शिवम को चुनो', CSK ऑलराउंडर के सपोर्ट में उतरे रैना, कैफ-इरफान

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और इरफान पठान का मानना है कि शिवम दुबे को आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए। शिवम आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म में हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 11:32 pm

CSK vs LSG: कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए तालियां...टीम में नहीं, फिर भी हौसला बढ़ाने पहुंचे डेवोन कॉन्वे

CSK vs LSG:चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जब लखनऊ के खिलाफ अपना शतक पूरा किया तो दर्शकों में एक खास शख्स था, जो उनके लिए तालियां बजा रहा था। यह शख्स कोई और नहीं, डेवोनकॉन्वे थे।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 11:08 pm

बार-बार टीवी पर दिखने पर परेशान हुए एमएस धोनी, बोतल से कैमरे पर मारने का किया इशारा, देखिए वीडियो

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैमरे की तरफ बोतल मारने का इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 10:53 pm

CSK vs LSG: चेपॉक में रुतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक, कप्तान ने लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला खूब बोला। ऐसा बोला कि उसका शोर स्टेडियम में खूब सुनाई दिया। उन्होंने अपने बल्ले से 56 गेंदों का सामना कर तूफानी शतक ठोक डाला।

दैनिक जागरण 23 Apr 2024 10:38 pm

'अरे वो ही है ना जो सिर्फ छक्के मारता है', MS Dhoni का 'नो लुक शॉट' देखकर फैंस हुए दीवाने

'अरे वो ही है ना जो सिर्फ छक्के मारता है', MS Dhoni का 'नो लुक शॉट' देखकर फैंस हुए दीवाने

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 10:30 pm

IPL 2024: गायकवाड़ ने शतक जड़ते हुए रच डाला इतिहास, CSK के लिए बतौर कप्तान हासिल किये ये बड़ा मुकाम

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शतक जड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो आईपीएल के इतिहास में चेन्नई के पहले कप्तान है जिन्होंने शतकीय पारी खेली है। इसके अलावा वो शेन वॉटसन और मुरली विजय के बाद तीसरे चेन्नई के बल्लेबाज है जिन्होंने आईपीएल में शतक जड़ा है। CSK के लिए IPL में शतक जड़ने वाले खिलाफ 2- मुरली विजय 2 - शेन वॉटसन 2- ऋतुराज गायकवाड़ 1 - माइकल हसी 1 - ब्रेंडन मैकुलम 1-सुरेश रैना 1 - अंबाती रायडू RUTURAJ GAIKWAD BECOMES THE FIRST CSK CAPTAIN IN IPL HISTORY TO SCORE A CENTURY. pic.twitter.com/e5ARtU8HVx — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 23, 2024 - First CSK Captain to score Hundred. - 2nd Most runs in this IPL. - First Captain score Hundred in this IPL. - Most runs scorer for CSK in this IPL. - He has Hundred as a Player & Captain. Ruturaj Gaikwad breaking records - RUTURAJ, THE STAR. pic.twitter.com/1YdHVw5RaM — Tanuj Singh (@ImTanujSingh) April 23, 2024 कप्तानों द्वारा आईपीएल मेंशतक केएल राहुल - 132* (पंजाब किंग्स), 103* (लखनऊ सुपर जायंट्स), 103* (लखनऊ सुपर जायंट्स) डेविड वार्नर - 126 (सनराइजर्स हैदराबाद) वीरेंद्र सहवाग - 119 (दिल्ली कैपिटल्स) संजू सैमसन - 119 (राजस्थान रॉयल्स) गायकवाड़ इस मैच में 60 गेंद में 12 चौको और 3 छक्कों की मदद से 108 रन की शतकीय पारी खेलकर नाबाद लौटे। उन्होंने ये शतक 56 गेंद में जड़ दिया। उन्होंने शिवम दुबे (27 गेंद में 66 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 104 (46) रन की साझेदारी निभाई। ये आईपीएल में चेन्नई के लिए चौथे विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। 109* - एमएस धोनी और एस बद्रीनाथ बनाम KKR, कोलकाता, 2010 108* - एमएस धोनी और डेविड हसी बनाम SRH, रांची, 2014 104 - ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे बनाम LSG, चेन्नई, 2024 102* - अंबाती रायडू और रविंद्र जड़ेजा बनाम MI, दिल्ली, 2021 101 - एमएस धोनी और अंबाती रायडू बनाम RCB, बेंगलुरु, 2018 IPL 2024 के 39वें मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन का स्कोर बनाया। लखनऊ की तरफ से एक-एक विकेट मोहसिन खान, मैट हेनरी और यश ठाकुर को मिला। CSK की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रविंद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना। LSGकी प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर। चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: समीर रिज़वी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर। Also Read: Live Score लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह चरक, मणिमारन सिद्धार्थ।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 10:17 pm

IPL 2024: दुबे ने निकाली यश की हेकड़ी, गेंदबाज के ओवर में लगा डाली छक्कों की हैट्रिक, देखें Video

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज यश ठाकुर (Yash Thakur) के ओवर में छक्कों की हैट्रिक बना दी। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन का स्कोर बनाया। इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था। पारी का 16वां ओवर करने आये यश ने दूसरी गेंद फुल पैड की ओर डाली। दुबे ने इस गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसके बाद यश ने तीसरी गेंद ऑफ कटर आउटसाइड ऑफ डाली। दुबे ने इस गेंद पर भी पुल करते हुए डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का मार दिया। यश ने चौथी गेंद दुबे को स्लॉट में डाल दी और उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मार दिया। इसी के साथ दुबे ने छक्कों की हैट्रिक लगा दी। 16वें ओवर में कुल 1 6 6 6 0 0 सहित 19 रन बने। 666 Shivam Dube setting Chepauk on #TATAIPL #CSKvLSG #IPLonJioCinema #IPLinHindi pic.twitter.com/lmxQ7XpuAb — JioCinema (@JioCinema) April 23, 2024 शिवम ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। दुबे आईपीएल में सीएसके के लिए 1,000 रन बनाने वाले 13वें बल्लेबाज बन गए हैं। वह ड्वेन स्मिथ से भी आगे निकल गए, जिन्होंने सुपर किंग्स के लिए 965 आईपीएल रन बनाए थे। शिवम दुबे ने इस मैच में 27 गेंद का सामना करते हुए 3 चौको और 7 छक्कों की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंद में 12 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन की शतकीय पारी खेली। गायकवाड़ और दुबे ने चौथे विकेट के लिए 104 (46) रन की साझेदारी की। मैट हेनरी, मोहसिन खान और यश ठाकुर लखनऊ की तरफ से एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर। चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रविंद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना। लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह चरक, मणिमारन सिद्धार्थ। Also Read: Live Score चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: समीर रिज़वी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 9:51 pm

CSK के कप्तान ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास, धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा...

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरे इस खिलाड़ी ने सेंचुरी ठोकते हुए टीम के स्कोर को 4 विकेट पर 210 रन तक पहुंचाया. आईपीएल में यह रुतुराज की दूसरी जबकि बतौर कप्तान पहला शतक है. इस सेंचुरी को जमाने के साथ ही इस खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इतिहास रच दिया.

न्यूज़18 23 Apr 2024 9:49 pm

केकेआर को लेकर कुलदीप यादव का फूटा गुस्सा, कहा- माही भाई रिटायर हुए...आज पछतावा होता है

Kuldeep Yadav:भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव का गुस्सा केकेआर को लेकर फूटा है। उन्होंने कहा कि उस वक्त मुझे गाइडेंस की जरूरत थी। नेशनल टीम से एमएस धोनी भी रिटायर हो गए थे। मेरे पास कोई नहीं था, जो समझाए।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 9:31 pm

CSK vs LSG : ऋतुराज गायकवाड़ CSK के लिए शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने, एमएस धोनी को पीछे छोड़ा

Ruturaj Gaikwad Century : सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में शतक लगाया है। कप्तान गायकवाड़ ने 56 गेंद में 100 रन पूरे किए।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 9:29 pm

IPL 2024: कप्तान गायकवाड़ के शतक और दुबे के अर्धशतक के दम पर चेन्नई ने लखनऊ को दिया 211 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के शतक और शिवम दुबे (Shivam Dube) के अर्धशतक की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। गायकवाड़ पहले चेन्नई के कप्तान है जिन्होंने शतक जड़ा है। एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था।चेन्नई की तरफ से आखिरी गेंद खेलने आये धोनी ने स्टोइनिस की गेंद पर चौका जड़ दिया। गायकवाड़ ने 60 गेंद में 12 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन की शतकीय पारी खेली। गायकवाड़ ने 56 गेंद में शतक जड़ दिया। वो चेन्नई के इतिहास में तीसरे बल्लेबाज है जिन्होंने 2 शतक जड़े है। गायकवाड़ से पहले मुरली विजय और शेन वॉटसन चेन्नई के लिए 2-2 शतक जड़ चुके है। शिवम दुबे ने 27 गेंद में 3 चौको और 7 छक्कों की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दुबे ने 22 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। गायकवाड़ और दुबे ने चौथे विकेट के लिए 104 (46) रन की साझेदारी की। जड्डू ने 19 गेंद में 3 चौको की मदद से 16 रन बनाये। गायकवाड़ और जडेजा ने तीसरे विकेट के लिए 52 (39) रन की साझेदारी की। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा एक-एक विकेट मोहसिन खान, मैट हेनरी और यश ठाकुर को मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर। चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रविंद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना। लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह चरक, मणिमारन सिद्धार्थ। Also Read: Live Score चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: समीर रिज़वी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 9:24 pm

अपने घर में गुजरात टाइटंस को चुनौती देगी दिल्ली कैपिटल्स

IPL Match: आईपीएल 2024 का 40वां मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यहां अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेला जाएगा। जीटी की टीम अंक तालिका में छठे स्‍थान पर है, जबकि डीसी की टीम आठवें स्‍थान पर है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस सीजन में यह दूसरा मौका होगा, जब दिल्ली और गुजरात की टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। अब शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ऋषभ पंत की टीम को उसके घर में हराकर अपना बदला पूरा करना चाहेगी। गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक चार आईपीएल मुक़ाबले हुए हैं, जिसमें दोनों टीमों को दो-दो मैचों में जीत मिली है। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो हैदराबाद और दिल्ली के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में कुल 465 रन बने थे। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यहां बल्लेबाजों का बोलबाला रहेगा। उम्मीद है कि फैंस को एक और हाई स्कोरिंग मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, ललित यादव, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव। गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अज़मतुल्लाह उमरज़इ, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, नूर अहमद, मोहित कुमार।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 8:40 pm

Shaheen Afridi ने पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को बताया ब्रैडमैन तो फैंस बोले- 'जोक ऑफ द ईयर'

Shaheen Afridi ने पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को बताया ब्रैडमैन तो फैंस बोले- 'जोक ऑफ द ईयर'

समाचार नामा 23 Apr 2024 8:29 pm

Yashasvi Jaiswal Brian Lara: यशस्वी दौड़ते हुए आए, लारा को लगा लिया गले, यह वीडियो बना देगा आपका दिन

Yashasvi Jaiswal Brian Lara: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का एक ताजा वीडियो सामने आया है। यशस्वी वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा को देखकर दौड़ते हुए आते हैं और लिपट जाते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 8:19 pm

T20 World Cup में नहीं बना पाएंगे बड़ा स्कोर, GT के बैटर ने की भविष्यवाणी

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने IPL 2024 में दो बार टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा. दक्षिण अफ्रीका और गुजरात टाइटंस के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेविड मिलर को कैरेबिया और अमेरिका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप में ज्यादा स्कोर वाले मैचों की उम्मीद नहीं है. उन्हें लगता है कि वहां की पिचें धीमी होंगी.

न्यूज़18 23 Apr 2024 8:13 pm

IPL 2024: राहुल ने उड़ाए सबके होश, हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से पकड़ा रहाणे का अद्भुत कैच, देखें Video

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 39वें मैच में लखनऊ के कप्तान और विकेटकीपर केएल राहुल (KL Rahul) ने चेन्नई के खिलाफ हवा में छलांग लगाते हुए अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का एक हाथ से अद्भुत कैच लपक लिया। एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पारी का पहला ओवर करने आये हेनरी ने आखिरी गेंद रहाणे को आगे कि ओर डाली। वहीं रहाणे ने इस गेंद पर ड्राइव लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेट के पीछे चली गयी और लखनऊ के कप्तान और विकेटकीपर राहुल ने हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से अद्भुत कैच लपका। रहाणे 3 गेंद में मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। A flying KL Rahul caught in HD The #LSG skipper takes a blinder to send Rahane packing! #TATAIPL #CSKvLSG #IPLonJioCinema pic.twitter.com/1eh8m5ckhr — JioCinema (@JioCinema) April 23, 2024 लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। थोड़ी ओस है, हमने यहां ट्रेनिंग की है और थोड़ी ओस है जो प्रभाव डालेगी। विकेट थोड़ा धीमा है और उम्मीद है कि हम उनके बल्लेबाजों पर दबाव बना सकेंगे। (पिछली जीत पर) हमने तीनों पहलुओं में अच्छा खेला, लेकिन हमने रिजल्ट लखनऊ में छोड़ दिया है। हम जानते हैं कि चेन्नई चुनौतीपूर्ण है, हर कोई उनका उत्साहवर्धन करेगा। हमारे लिए वही टीम। क्राउड को शांत करने की ज़रूरत नहीं है, वे हमेशा अच्छे क्रिकेट को प्रोत्साहित करते हैं। Also Read: Live Score चेन्नई के कप्तान गायकवाड़ ने टॉस के समय कहा कि, (टॉस पर) कुछ भी अलग नहीं है, लेकिन सिक्का उछालना एक ऐसी चीज़ है जिस पर मुझे काम करने की ज़रूरत है। मुझे लगता है कि मैं लगातार सात हार चुका हूं। बाद में कुछ ओस होगी, लेकिन आप कभी नहीं जानते कि विकेट आपको कैसे आश्चर्यचकित कर देगा। आपको बस वहां जाकर खुद को एक्सप्रेस करने की जरूरत है, अगर गेंद आपके एरिया में है तो बस उस पर अटैक करें। आशा है कि फाउंडेशन पहले से ही स्थापित हो जाएगी। टीम में एक बदलाव- रचिन रविंद्र की जगह डेरिल मिचेल आये है। तीन घरेलू मैच होना बहुत अच्छा है, लेकिन इसके लिए हमें कुछ टॉस जीतने होंगे। हालाँकि, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं या पहले गेंदबाजी, आपको जीतने के लिए यहां अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 8:02 pm

T20 World Cup रोहित के बाद कौन होगा भारत का कप्तान, भज्जी ने हार्दिक पांड्या का पत्ता काट इसे बताया दावेदार

T20 World Cup रोहित के बाद कौन होगा भारत का कप्तान, भज्जी ने हार्दिक पांड्या का पत्ता काट इसे बताया दावेदार

समाचार नामा 23 Apr 2024 7:44 pm

द्विपक्षीय सीरीज तो छोड़िए, भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी पाकिस्तान नहीं जाएगा !

BCCI Logo: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि टीम इंडिया अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकती है। साथ ही वेन्यू शिफ्ट भी हो सकता है, या फिर हाइब्रिड मॉडल का रास्ता भी चुना जा सकता है। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने कहा है कि अगर भारत अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजेगा तो पीसीबी उनके साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए तैयार है। हालांकि, बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा, द्विपक्षीय सीरीज भूल जाइए... टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा भी नहीं कर सकती है। आयोजन स्थल में बदलाव हो सकता है या फिर हाइब्रिड मॉडल भी 'संभव' है। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, भारतीय बोर्ड को यात्रा के लिए सरकार से अनुमति की आवश्यकता होगी, वर्तमान में पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध भी अच्छे नहीं हैं। ऐसे में यह लगभग असंभव है। भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार द्विपक्षीय सीमित ओवरों की श्रृंखला 2012-13 में खेली थी, जब पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था। पिछले साल, भारत ने पाकिस्तान में एशिया कप खेलने के लिए अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया था और अंततः, एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) को इस आयोजन के लिए एक हाइब्रिड मॉडल अपनाना पड़ा था, जो श्रीलंका में आयोजित होने वाले अधिकांश मैचों से विभाजित था।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 7:40 pm

पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका, मोहम्मद रिजवान न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से हो सकते हैं बाहर

पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में बल्लेबाजी करते समय उन्हें चोट लगी थी।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 7:37 pm

IPL के बीच आई फिक्सिंग को लेकर खबर, लीजेंड्स क्रिकेट लीग से जुड़ा मामला

अनधिकृत लीजेंड्स क्रिकेट लीग में एक टीम के मालिक और भारतीय नागरिक योनी पटेल पर उनके हमवतन पी आकाश के साथ मैच फिक्सिंग के लिए आरोप तय किए जा रहे हैं. कोलंबो मजिस्ट्रेट अदालत के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

न्यूज़18 23 Apr 2024 7:18 pm

इसको तो वर्ल्डकप ले जाओ...वीरेंद्र सहवाग-मनोज तिवारी ने संदीप शर्मा का कटा दिया टिकट

Sandeep Sharma: मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद हर तरफ संदीप शर्मा की चर्चा हो रही है। वीरेंद्र सहवाग और मनोज तिवारी ने तो टी-20 विश्वकप के लिए संदीप के नाम पर विचार की सलाह भी दी है।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 6:44 pm

CSK vs LSG Dream 11 Prediction: अपनी टीम में किसे बनाए कप्तान और उपकप्तान? ये खिलाड़ी बना सकते हैं मालामाल

CSK vs LSG Dream 11 Prediction: अपनी टीम में किसे बनाए कप्तान और उपकप्तान? ये खिलाड़ी बना सकते हैं मालामाल

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 6:40 pm

इरफान पठान ने चयनकर्ताओं का काम किया आसान, टी20 विश्व कप के लिए भारत के टॉप-3 खिलाड़ियों का नाम सुझाया

इरफान पठान ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए टॉप-3 स्थानों के लिए खिलाड़ियों को चुना है। उनका मानना है कि रोहित और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे और कोहली तीसरे नंबर पर खेलेंगे।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 6:40 pm

CSK vs LSG मैच को लेकर हो गई बड़ी भविष्यवाणी, आज इस टीम को जीत मिलनी तय

CSK vs LSG मैच को लेकर हो गई बड़ी भविष्यवाणी, आज इस टीम को जीत मिलनी तय

समाचार नामा 23 Apr 2024 6:25 pm

CSK vs LSG Pitch Report: कैसी होगी चेन्नई की पिच, किसका होगा जलवा

CSK vs LSG Pitch Report: कैसी होगी चेन्नई की पिच, किसका होगा जलवा

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 6:20 pm

चहल को किस खिलाड़ी की वजह से RCB ने किया बाहर, पूर्व हेड कोच का खुलासा

सोमवार को चहल ने आईपीएल में 200 विकेट लेने वाला पहला गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया. हेसन ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज रोबिन उथप्पा से बात करते हुए कहा, ‘‘युजी (चहल) एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे लेकर मैं तब तक निराश रहूंगा जब तक कि मैं अपना करियर खत्म नहीं कर लेता और शायद उसके बाद भी. वह एक उत्कृष्ट गेंदबाज है.

न्यूज़18 23 Apr 2024 6:12 pm

CSK vs LSG Live Streaming: बिना कोई पैसा खर्च करें, कैसे देखें चेन्नई बनाम लखनऊ का हाई-वोल्टेज मुकाबला

CSK vs LSG Live Streaming: बिना कोई पैसा खर्च करें, कैसे देखें चेन्नई बनाम लखनऊ का हाई-वोल्टेज मुकाबला

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 6:00 pm

CSK vs LSG: क्या आज खेलते नजर आएंगे मयंक यादव? कोच मोर्न मोर्कल ने बताया बड़ा प्लान

CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि क्या मयंक यादव इस मैच में खेलते नजर आएंगे? मोर्ने मोर्कल ने जानकारी दी है।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 5:42 pm

84 बॉल पर ठोके 200 रन, IPL में सबसे तेज बैटिंग,फिसड्डी टीम के नाम दर्ज रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने तो गेंदबाजों की लाइन लेथ ही बिगाड़कर रख दी है. इस सीजन में अब तक तीन बार 16 ओवर खत्म होने से पहले ही 200 रन ठोक दिए हैं और 3 बार 250 से उपर का स्कोर खड़ा कर चुकी है. आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 200 रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक सुरक्षित है.

न्यूज़18 23 Apr 2024 5:28 pm

शतक लगाने के बाद गावस्कर ने यशस्वी की खींची टांग, जानिए क्यों दूसरी टीमों के खिलाफ सेंचुरी लगाने की सलाह?

सुनील गावस्कर ने यशस्वी जायसवाल से मजाकिया अंदाज में पूछा कि आखिर वह मुंबई के होकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही क्यों शतक लगा रहे हैं। इस पर जायसवाल ने मजेदार जवाब दिया है।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 5:24 pm

CSK vs LSG Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

CSK vs LSG Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 5:20 pm

SRH vs RCB Dream11 Prediction, IPL 2024: ऐसे चुने Fantasy Team, इन खिलाड़ियों को बनाएं कप्तान और उपकप्तान

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangaluru, IPL 2024 Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार, 25 अप्रैल को हैदराबाद में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में आप ट्रेविस हेड को कप्तान बना सकते हैं। ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ गज़ब की फॉर्म में है। वो 6 मैचों में 54 की औसत और 216 की स्ट्राइक रेट से 324 रन ठोक चुके हैं। खास बात ये है कि इस दौरान हेड के बैट से एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी निकली है। पिछले मैच में हेड के बैट से 32 बॉल पर 89 रनों की तूफानी पारी निकली थी। ऐसे में उनकी मौजूदा फॉर्म को देखकर उन्हें कैप्टन के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप विराट कोहली को चुन सकते हो। विराट टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वो 8 मैचों में 63 की औसत से 379 रन बना चुके हैं। SRH vs RCB: मैच से जुड़ी जानकारी दिन - गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 समय - 07:30 PM IST वेन्यू - राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद SRH vs RCB, Pitch Report ये मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों को मदद करती है, लेकिन ये ज्यादा बल्लेबाज़ों के फेवर में रही है। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 196 रन है। टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। SRH vs RCB: Where to Watch? IPL 2024 के सभी मुकाबले क्रिकेट फैंस Star Sports पर देख सकते हैं। क्रिकेट फैंस JIO Cinema ऐप पर भी आईपीएल के मुकाबलों का लुफ्त उठा सकते हैं। SRH vs RCB Head to Head Record कुल - 24 सनराइजर्स हैदराबाद - 13 रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु - 10 बेनतीजा - 01 SRH vs RCB, Dream11 Team विकेटकीपर - दिनेश कार्तिक, हेनरिक क्लासेन बल्लेबाज - विराट कोहली (उपकप्तान), फाफ डु प्लेसिस, ट्रेविस हेड (कप्तान), अभिषेक शर्मा ऑलराउंडर - एडेन मार्कराम, विल जैक्स, कैमरून ग्रीन, नीतीश कुमार रेड्डी गेंदबाज - थंगरासू नटराजन। Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangaluru Probable Playing XI Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, थंगरासू नटराजन। Royal Challengers Bangaluru Probable Playing XI: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल। SRH vs RCB IPL 2024 Dream11 Prediction, Today Match Prediction, Today Match SRH vs RCB, SRH vs RCB Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, SRH vs RCB Pitch Report, Today Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangaluru Also Read: Live Score Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 4:58 pm

IPL 2024: विराट कोहली से हाथ मिलाने से पहले वरुण चक्रवर्ती और नितीश राणा ने उतारी सम्मान के लिए अपनी टोपी, देखें वीडियो

IPL 2024: विराट कोहली से हाथ मिलाने से पहले वरुण चक्रवर्ती और नितीश राणा ने उतारी सम्मान के लिए अपनी टोपी, देखें वीडियो

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 4:40 pm

दिल जीत लिया सन्नी भाई…MI की बस को युवक ने जाम से निकाला, पूरी टीम ने बजाईं तालियां

दिल जीत लिया सन्नी भाई…MI की बस को युवक ने जाम से निकाला, पूरी टीम ने बजाईं तालियां

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 4:40 pm

RR vs MI IPL 2024: पांच विकेट लेना 120 रनों की पारी के बराबर, ब्रेट ली ने जमकर की संदीप शर्मा की तारीफ

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच बने। जिसके बाद ब्रेट ली ने संदीप की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पांच विकेट 120 रन के बराबर।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 4:37 pm

T20 World Cup में विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए देखना चाहते हैं सौरव गांगुली

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि दिग्गज विराट कोहली के पास ट्रेविस हेड की तरह 40 गेंदों में 100 रन बनाने की क्षमता हैं और वेस्टइंडीज तथा अमेरिका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप में उन्हें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करना ...

वेब दुनिया 23 Apr 2024 4:27 pm

WATCH: जयपुर ट्रैफिक में फंसी MI की टीम बस, फैंस लगाने लगे रोहित शर्मा के नाम के नारे

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सोमवार (22 अप्रैल) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को 9 विकेट से रौंद दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तिलक वर्मा (65) और नेहल वढेरा (49) की पारियों के दम पर 9 विकेट गवाकर 179 रन बनाए।इसके जवाब में राजस्थान ने सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 1.2 ओवर बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। इस हार ने मुंबई केप्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका पहुंचाया है। फिलहाल मुंबई इंडियंस और कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए कुछ भी सही होता हुआ नहीं दिख रहा है लेकिन एक खिलाड़ी है जिसे मुंबई के खराब प्रदर्शन के बावजूद लगातार फैंस का प्यार और समर्थन मिल रहा है और वो हैं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा। रोहित शर्मा से फैंस कितना प्यार करते हैं इसका एक और उदाहरण राजस्थान और मुंबई के बीच हुए मैच के बाद देखने को मिला। इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस की टीम बस स्टेडियम से होटल जाने के लिए निकलती है लेकिन जयपुर के ट्रैफिक में इस बस को रुकना पड़ता है और तभी कुछ फैंस को विंडो सीट पर बैठे रोहित शर्मा की झलक देखने को मिल जाती है और वो बीच सड़क पर रोहित के नाम के नारे लगाने शुरू कर देते हैं। That smile of Rohit when crowd chanted Humara captain kaisa ho, Rohit sharma jaisa ho pic.twitter.com/um6SQYbJl0 — (@NewGodOfCricket) April 22, 2024 Also Read: Live Score इस बीच कुछ फैंस ये भी कहते हैं, 'हमारा कैप्टन कैसा हो, रोहित शर्मा जैसा हो।' फैंस की ये नारेबाज़ी देखकर रोहित शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और वो भी फैंस को हाथ हिलाकर प्यार दिखाते हैं। फिलहाल बेशक रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं लेकिन जून में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वो भारतीय़ टीम की कमान संभालने वाले हैं और यही कारण है कि फैंस अपने कप्तान के प्रति इतना सम्मान और प्यार दिखा रहे हैं।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 4:23 pm

'अबे हार्दिक अंदर जाकर भी खेलेगा या...', हार्दिक पांड्या पर फिर फूटा फैंस का गुस्सा

IPL 2024 भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा है। हार्दिक मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी कर रहे हैं, लेकिन अब तक MI की टीम उनकी लीडरशिप में 8 में से सिर्फ 3 मैच ही जीत पाई है। आलम ये है कि जहां एक तरफ हार्दिक अपनी फॉर्म के कारण परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ फैंस भी जमकर उनको ट्रोल कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और वीडियो सामने आया है। हार्दिक फिर हुए ट्रोल हार्दिक पांड्या का वायरल वीडियो मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले का है। इस मैच के दौरान जब हार्दिक पांड्या अपनी बैटिंग का इंतजार करते हुए वॉर्म अप कर रहे थे तब स्टेडियम में मौजूद फैंस उन्हें परेशान करते दिखे। एक शख्स ने हार्दिक की वीडियो बनाई और उन्हें काफी बुरी तरह ट्रोल किया। शख्स ने हार्दिक की मौजूदा फॉर्म को टारगेट करते हुए हार्दिक को ट्रोल किया। उन्होंने कहा कि 'हार्दिक मैदान के अंदर भी रन बनाएगा या बाहर से ही रन बनाकर चला जाएगा। पूरा आईपीएल चला गया टी20 वर्ल्ड कप आने वाला है तेरे रन नहीं आए।' इतना ही नहीं, इस बीच शख्स ने 'हार्दिक तुझे असली नाम से बुलाता हूं। अपनी कमर मटका ले' ये सब कहकर भी परेशान करने की कोशिश की। Rohit Sharma Fan's owning mdc Hardik Pandya in last night match against RR pic.twitter.com/dDD3fUGS5T —(@rushiii_12) April 23, 2024 हालांकि इसी बीच हार्दिक ने शख्सको देखकर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया और सिर्फ अपना वॉर्म अप करते रहे। आपको बता दें कि इस मैच में हार्दिक अपने बैट से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। वो 6 बॉल पर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे और फिर उन्होंने 4 ओवर गेंदबाज़ी करके 33 रन देते हुए एक विकेट चटकाया था। Also Read: Live Score हार्दिक की मौजूदा फॉर्म सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही नहीं बल्कि इंडियन टीम के लिए भी खतरे की घंटी है। ऐसा इसलिए क्योंकि आगामी समय में इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप खेलना है। ये टूर्नामेंट जून के महीने में खेला जाएगा। तब तक अगर हार्दिक फॉर्म में नहीं लौटते तो इंडियन टीम के लिए टूर्नामेंट जीतना काफी मुश्किल हो सकता है।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 4:15 pm

5वीं हार के बाद हार्दिक ने मानी गलती, बोले-खुद को मुसीबत में डाल लिया...

पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने शुरुआत में ही खुद को मुसीबत में डाल लिया लेकिन तिलक और निहाल जिस तरह खेले, वह शानदार था. हम पारी का अंत उम्मीद के मुताबिक नहीं कर पाए और इसलिए हमने 10 से 15 रन कम बनाए. गेंदबाजी में हमें गेंदों को स्टंप्स पर रखा था लेकिन हमने उन्हें पावर प्ले में शरीर से दूर गेंदबाजी की.

न्यूज़18 23 Apr 2024 4:10 pm

रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल को शतक के बाद लगाया गले, दिल जीत लेगा 'हिटमैन' का यह अंदाज

रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल को शतक के बाद लगाया गले, दिल जीत लेगा 'हिटमैन' का यह अंदाज

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 4:00 pm

बस और कुछ नहीं चाहिए... यशस्वी जायसवाल ने रोहित शर्मा से क्या कुछ कहा- देखें VIDEO

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने 22 अप्रैल को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया और यशस्वी जायसवाल इस मैच में सेंचुरी बनाकर नॉटआउट लौटे और बाद में रोहित से मिले।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 3:48 pm

IPL 2024 Delhi Capitals: Lizaad Williams का जीवन परिचय, उम्र, पत्नी, आय, रिकॉर्ड्स, फैमली और जीवन से जुडी कुछ दिलचस्प बातें

IPL 2024 Delhi Capitals: Lizaad Williams का जीवन परिचय, उम्र, पत्नी, आय, रिकॉर्ड्स, फैमली और जीवन से जुडी कुछ दिलचस्प बातें

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 3:33 pm

T20 WC खेलेंगे यशस्वी! सेंचुरी ठोकने के बाद रोहित शर्मा से बोली दिल की बात

इंडियन टीम के यंग ओपनिंग अटैकिंग बैटर यशस्वी जायसवाल कुछ समय सेथोड़े बेरंग दिख रहे थे, लेकिन बीते सोमवार (22 अप्रैल) को यशस्वी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सेंचुरी जड़कर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिये हैं। यशस्वी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 60 गेंदों पर 9 चौके और 7 छक्के ठोककर नाबाद 104 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलवाई जिसके बाद कहीं ना कहीं उनका टी20 वर्ल्ड कप का टिकट पक्का हो गया है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो यशस्वी बतौर ओपनर बैटर इंडियन टीम के साथ अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए जा रहे हैं और इसी बीच अब राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा से राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले के बाद अपनी दिल की बात कहते नज़र आए। दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक ठोकने के बाद भी यशस्वी संतुष्ट नहीं दिखे और मैच के बाद उन्होंने रोहित शर्मा से बात करते हुए उन्हें ये कहा कि 'मेरे लिए मैच जीतना जरूरी है और मुझे कुछ नहीं चाहिए।' यशस्वी के ये शब्द उनकी मानसिकता को दर्शा रहे हैं जो कि अपने पर्सनल माइलस्टोन की तरफनहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ अपनी टीम की जीत की तरफ रहती है। यही वजह है यशस्वी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। JaisBall mentality. pic.twitter.com/sH33QImF75 — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 23, 2024 यशस्वी की सेंचुरी पर यशस्वी से ज्यादा खुश हुई हिटमैन आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक ठोका हो, लेकिन इसके बावजूद रोहित शर्मा यशस्वी की सेंचुरी पर उनसे ज्यादा खुश नज़र आए। जब इस युवा बल्लेबाज़ ने अपनी फिफ्टी पूरी की तब भी रोहित उनके लिए जमकर तालियां बजाते कैमरे में कैद हुए और फिर जब उन्होंने अपने शतक पूरा किया तब रोहित ने उन्हें गले लगा लिया। Also Read: Live Score यशस्वी टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से इंडियन टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वो भारतीय टीम के भविष्य हैं यही वजह है रोहित उनकी फॉर्म के कारण चिंतित थे, लेकिन यशस्वी के बैट से रन निकलते देख रोहित शर्मा को काफी राहत मिली होगी।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 3:24 pm

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में क्या है बड़ा अंतर?, अंबाती रायुडू ने कहा- अगर MI में ज्यादा खेलेंगे तो दिमाग फट जाएगा

अंबाती रायुडू का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का माहौल मुंबई इंडियंस से बेहतर हैं। रायुडू ने कहा कि अगर कोई मुंबई में ज्यादा समय तक के लिए खेलेगा तो उसका दिमाग फट जाएगा।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 3:20 pm

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर केशव महाराज ने प्रशंसकों को दीं शुभकामनाएं, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर केशव महाराज ने प्रशंसकों को दीं शुभकामनाएं, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 3:20 pm

टी20 विश्व कप से शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का कटेगा पत्ता, पूर्व कप्तान ने बताई होनी चाहिए टीम

टी20 विश्व कप से शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का कटेगा पत्ता, पूर्व कप्तान ने बताई होनी चाहिए टीम

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 3:00 pm

रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल फॉर्म में, इरफान पठान ने सुझाया कौन करे कप्तान के साथ ओपन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में विराट कोहली, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल तीनों ही दमदार फॉर्म में हैं अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में इन तीनों में से कौन-कौन पारी का आगाज करेगा?

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 2:44 pm

RR vs MI: यशस्‍वी जायसवाल ने जड़ा रिकॉर्ड शतक तो चहल का IPL में 200वां विकेट, मुंबई-राजस्थान के मैच में बने कई बड़े कीर्तिमान

RR vs MI: यशस्‍वी जायसवाल ने जड़ा रिकॉर्ड शतक तो चहल का IPL में 200वां विकेट, मुंबई-राजस्थान के मैच में बने कई बड़े कीर्तिमान

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 2:40 pm

टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले क्रिकेटर ने चुनी भारतीय टीम, कहा-विराट पर सवाल मत..

Indian Squad for T20 World Cup: इरफान पठान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के टॉप-3 बैटर्स चुने हैं. लेकिन बाकी सदस्यों के नाम नहीं बताए हैं.

न्यूज़18 23 Apr 2024 2:30 pm

RR vs MI: हार्दिक पंड्या की 'गंदी हरकत' तो देखिए, हार मिली तो गलती छिपाने के लिए करने लगे बहानेबाजी

RR vs MI: हार्दिक पंड्या की 'गंदी हरकत' तो देखिए, हार मिली तो गलती छिपाने के लिए करने लगे बहानेबाजी

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 2:20 pm

शाहीन अफरीदी ने रिजवान को बताया टी-20 का 'ब्रैडमैन', फैंस ने जमकर लगाई लताड़

पाकिस्तान के क्रिकेटर्स अपने खेल से ज्यादा मैदान के बाहर की गई हरकतों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़मोहम्मद रिजवान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20I सीरीज के दूसरे मैच में अपने 3000 रन पूरे कर लिए। कप्तान बाबर आजम के बाद येउपलब्धि हासिल करने वाले रिजवान पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज बन गए। रिजवान की इस उपलब्धि परशाहीन शाह अफरीदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रिजवान की सराहना की और बल्लेबाज की तुलना महान डॉन ब्रैडमैन से कर दी। हालांकि, शाहीन की ये पोस्ट देखकर फैंस सोशल मीडिया पर खुद पर काबू ना रख पाए और वो रिजवान को ट्रोल करने में लग गए। शाहीन ने एक्सपर लिखा, टी-20 क्रिकेट के ब्रैडमैन और पाकिस्तान के सुपरमैन मोहम्मद रिजवान को 3,000 टी-20 रन बनाने के लिए बधाई! आपके प्रभाव ने खेल को बदल दिया है और संशयवादियों को चुप करा दिया है। आगे बढ़ते रहो, चैंपियन।आप कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। Cheers to Muhammad Rizwan - the Bradman of T20 cricket and Pakistan's SuperMan for hitting 3,000 T20I runs! Your impact has transformed the game and silenced the skeptics. Keep soaring, champion! You're an inspiration to many. @imrizwanpak pic.twitter.com/JKnoxfEeUF — Shaheen Shah Afridi (@iShaheenAfridi) April 22, 2024 शाहीन की ये पोस्ट देखकरसोशल मीडिया पर फैंस ने शाहीन को उनके ट्वीट के लिए नहीं बख्शा और उनके बेतुके बयान के लिए तेज गेंदबाज को ट्रोल किया। रिजवान और बाबर दोनों ही पाकिस्तान के लिए बड़े मौकों पर असफल रहे हैं।ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पिछले टी-20 वर्ल्डकप में मेलबर्न में फाइनल में पाकिस्तान के शीर्ष सितारे बल्ले से विफल रहे थे। ऐसे में पाकिस्तानी फैंस का इनखिलाड़ियों से नाराज होना कोई हैरानी वाली बात नहीं है। Also Read: Live Score आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से शाहीन की इस पोस्ट पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। Shaheen Afridi calls Mohammad Rizwan the Bradman of T20 cricket! #Pakistan #T20WorldCup #MohammadRizwan #PakistanCricket pic.twitter.com/57OZSShp3e — CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 23, 2024 Bradman of T20 cricket pic.twitter.com/kd2zLhQcsj — Ram Garapati (@srk0804) April 22, 2024 Bradman hit a total of 6 sixes in his entire career and he played test matches only. Rizwan is definitely the Bradman of T20. pic.twitter.com/TaipXXX2Hg — Johns (@JohnyBravo183) April 22, 2024 Bradman of T20 cricket Joke of the Year pic.twitter.com/mmFG1PcTSv — Ash (@Ashsay_) April 22, 2024 Bradman was Test Player so in other words Shaheen owned Rizwan. — (@KhazranSays) April 22, 2024

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 2:18 pm

युजवेंद्र चहल ने सिर्फ 1 विकेट लेकर बनाया गजब रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बने

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने सोमवार (23 अप्रैल) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उन्होंने मोहम्मद नबी को अपना शिकार बनाया। इस विकेट के साथ ही चहल आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 152 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर पीयूष चावला दूसरे नंबर पर हैं, वो अभी तक 181 विकेट ले चुके हैं। चहल दुनिया के तीसरे और भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक टी-20 टूर्नामेंट मे 200 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले डैनी ब्रिग्स और समित पटेल ने यह कारनामा किया है। दोनों ने दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग, इंग्लैंड की टी-20 ब्लास्ट में 200 से ज्यादा विकेट हासिल की हैं। बता दें कि मौजूदा सीजन में चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। 8 मैच में वह 13 विकेट हासिल कर चुके हैं। First bowler in the history of IPL to take 200 wickets! Congratulations Yuzvendra Chahal Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia #TATAIPL | #RRvMI | @yuzi_chahal pic.twitter.com/zAcG8TR6LN — IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2024 गौरतलब है कि राजस्थान ने इस मैच में मुंबई को 9 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तिलक वर्मा (65) और नेहल वढेरा (49) की पारियों के दम पर 9 विकेट गवाकर 179 रन बनाए। Also Read: Live Score इसके जवाब में राजस्थान ने सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 1.2 ओवर बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने फॉर्म में वापसी करते हुए नाबाद 104 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा जोस बटलर ने 35 रन और कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 38 रन बनाए।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 1:49 pm

DC vs GT Dream11 Prediction, IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, ऐसे चुने अपनी Fantasy Team

Delhi Capitals vs Gujarat Titans, IPL 2024 Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार, 24 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में आप ऋषभ पंत को कप्तान बना सकते हैं। पंत टूर्नामेंट में अब तक 8 मैचों में 150 की स्ट्राइक रेट से 254 रन ठोक चुके हैं। वो आपको बैटिंग और कीपिंग दोनों से ही पॉइंट्स देंगे। पंतटी20 फॉर्मेट में अब तक 2 सेंचुरी और 24 हाफ सेंचुरीठोक चुके हैं, ऐसे में उन्हें कैप्टन के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप जेक फ्रेजर- मैक्गर्क पर दांव खेल सकते हो। ये यंग ऑस्ट्रेलियन बैटर एक आक्रमक बल्लेबाज़ है और एक तूफानी पारी खेलकर आपको काफी सारे पॉइंट्स जीता सकता है। मैक्गर्क 3 इनिंग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 140 रन बना चुके हैं। DC vs GT: मैच से जुड़ी जानकारी दिन - बुधवार, 24 अप्रैल 2024 समय - 07:30 PM IST वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली DC vs GT, Pitch Report ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोर 140 रन रहा है, लेकिन बीते समय में यहां हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिले हैं। टी20 इंटरनेशनल में भी यहां सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन रहा है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना चाहेगी। DC vs GT: Where to Watch? IPL 2024 के सभी मुकाबले क्रिकेट फैंस Star Sports पर देख सकते हैं। क्रिकेट फैंस JIO Cinema ऐप पर भी आईपीएल के मुकाबलों का लुफ्त उठा सकते हैं। DC vs GT Head to Head Record कुल - 04 दिल्ली कैपिटल्स - 02 गुजरात टाइटंस - 02 DC vs GT, Dream11 Team विकेटकीपर - ऋषभ पंत (कप्तान) बल्लेबाज - पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क (उपकप्तान), साईं सुदर्शन, ट्रिस्टन स्टब्स ऑलराउंडर - अक्षर पटेल गेंदबाज - मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, राशिद खान, नूर अहमद। Delhi Capitals vs Gujarat Titans Probable Playing XI Delhi Capitals Probable Playing XI: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद। Gujarat Titans Probable Playing XI: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, डेविड मिलर, अज़मतुल्लाह ओमरजाई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रवि साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वॉरियर। DC vs GT IPL 2024 Dream11 Prediction, Today Match Prediction, Today Match DC vs GT, DC vs GT Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, DC vs GT Pitch Report, Today Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Delhi Capitals vs Gujarat Titans Also Read: Live Score Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 1:48 pm

IPL 2024 Points Table Live: राजस्थान ने मुंबई को एकतरफा मैच में 9 विकेट से हराया, जानें पॉइंट्स टेबल में कौनसी टीम कहां

 क्रिकेट न्यूज डेस्क।। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 10 टीमों के बीच कड़ी टक्कर है। 22 मार्च से शुरू हुए टूर्नामेंट के 17वें सीजन का फाइनल मैच 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए एक नजर डालते हैं टूर्नामेंट के प्वाइंट्स टेबल पर. आइए समझने की कोशिश करते हैं कि कितने मैच खेलने के बाद कौन सी टीम किस स्थिति में है? टीम मैच जीत हार एनआरआर अंक राजस्थान रॉयल्स 8 7 1 0.677 14 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 5 2 1.206 10 सनराइजर्स हैदराबाद 7 5 2 0.914 10 चेन्नई सुपर किंग्स 7 4 3 0.529 8 लखनऊ सुपर जाइंट्स 7 4 3 0.123 8 गुजरात टाइटंस 8 4 4 -1.155 8 मुंबई कैपिटल्स 8 3 5 -0.227 6 दिल्ली कैपिटल्स 8 3 5 -0.477 6 पंजाब किंग्स 8 2 6 -0.292 4 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 1 6 -1.185 2

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 1:40 pm

टी20 विश्व कप पर वार्नर ने कहा, वेस्टइंडीज की पिच पर रन बनाना आसान नहीं

Lucknow Super Giants: टी-20 क्रिकेट में कुछ बेहतरीन पावर-हिटर्स तैयार करने के लिए वेस्टइंडीज मशहूर है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का मानना है कि टी-20 विश्व कप के दौरान वेस्टइंडीज में रन बनाना काफी मुश्किल है। आईपीएल का मौजूदा सीजन काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके तुरंत बाद टी20 विश्व कप का आयोजन होने वाला है, जो 1-29 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। आखिरी बार यह मेगा इवेंट कैरेबियन में 2010 में हुआ था जब इंग्लैंड ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता था। हालांकि आईपीएल 2024 में बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन वेस्टइंडीज में यह अलग होगा, जहां 2021 के बाद से कैरेबियन में पुरुषों की टी20 के लिए कुल रन-रेट 7.91 रहा है। वार्नर ने दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा, वेस्टइंडीज की पिचें धीमी हो सकती हैं और उनमें थोड़ा टर्न भी होगा। मुझे नहीं लगता कि बल्लेबाजी इतनी आसानी से रन बना पाएंगे जितनी जितनी आसानी से यहां (आईपीएल 2024) बना रहे हैं। मैंने वहां काफी क्रिकेट खेला है। विकेट पर गेंद थोड़ी नीची रहेगी और धीमी आएगी। यहां तक कि जब हम वहां 2010 (टी20) विश्व कप में खेले थे, तब वहां की पिचें हाई स्कोरिंग नहीं थीं। ज्यादातर टीमों के पास अपने रन बनाने के लिए बैक-एंड में एक मुख्य बल्लेबाज था। लेकिन यह वहां पूरी तरह से अलग होने वाला है। वहां मुख्य रूप से दिन के मैच होने वाले हैं, जिसका मतलब है कि गेंद स्विंग नहीं करेगी। कैरेबियन में पिचें सूखी होने के कारण चीजें चुनौतीपूर्ण भी हो जाती हैं। आईपीएल 2024 का औसत रन-रेट वर्तमान में 9.47 है, जो टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक है। इसके अलावा इस सीज़न के शीर्ष तीन स्कोर 287, 277 और 266 हैं, जो सभी सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए हैं।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 1:36 pm

IPL 2024: रियान पराग की वापसी में विराट कोहली का भी बड़ा हाथ, राजस्थान रॉयल्स के बैटर ने खुद सुनाया किस्सा

Riyan Parag ने अपना पहला आईपीएल मुकाबला 2019 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से ही खेला था। शुरुआती कुछ सालों में रियान पराग कुछ खास रन नहीं बना पाए और आलोचकों के निशाने पर लगातार बने रहे।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 1:35 pm

WATCH: 'मैं खेल नहीं रहा हूं इसलिए तू आगे निकल गया' अमित मिश्रा ने दी चहल को 200 विकेट लेने पर बधाई

सोमवार, 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले के दौरान युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए। वो इस लीग के इतिहास में 200 विकेट लेने वालेपहले क्रिकेटर भीबन गए। उनकी इस खास उपलब्धि के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के स्पिनरअमित मिश्रा ने भी चहल को बधाई दी लेकिन इस दौरान वो उनके मज़े भी लेते दिखे। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अनुभवी लेग स्पिनर चहल ने मैच के आठवें ओवर में मोहम्मद नबी को अपना 200वां आईपीएल शिकार बनाया। नबी ने मिडल और लेग पर एक फ्लाइटेड गेंद को लेग-साइड पर खेलने की कोशिश की मगर वोशॉट में जल्दी कर गए और उनके बल्ले कालीडिंग एज लगकर गेंद सीधा चहल के हाथों में चली गई और उन्होंने इस कैच को आसानी सेपकड़ कर अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। चहल की इस उपलब्धि केबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा का एक वीडियो पोस्ट किया, जहां 41 वर्षीय मिश्राने चहल को बधाई दी और कहाकि अगर उन्हें दोबारा खेलने का मिला तो वो चहल को फिर से पीछे छोड़ने कीकोशिश करेंगे। इस वीडियो में मिश्रा कहते हैं, हाए युजी (युजवेंद्र चहल), मैं आपके 200 विकेट के लिए बहुत खुश हूं, तूनेमेरे को पीछे छोड़ दिया क्योंकि मैं खेल नहीं रहा हूं। तू आगे बढ़ गया है और मैं उम्मीदकरता हूं कि एक हेल्दी प्रतिस्पर्धा बनी रहे। चलो देखते हैं आगे चलके क्या होता हैलेकिन मैं वास्तव में तुम्हारे लिए खुश हूं। इसे जारी रखो। शुभकामनाएं! Yuzi bhai peeche toh dekho pic.twitter.com/Q8z6g1tYGv — Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 22, 2024 Also Read: Live Score आपको बता दें किअमित मिश्रा के नाम 161 मैचों में 173 विकेट हैं और उन्हें अभी भी मौजूदा आईपीएल 2024 में शामिल होना बाकी है। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने अब तक मिश्रा से पहले रवि बिश्नोई और क्रुणाल पंड्या को प्राथमिकता दी है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस सीजन मिश्रा को खेलने का मौका मिलेगा या नहीं।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 1:29 pm

IPL 2024: सुनील नरेन ने फैंस को दिया बड़ा झटका, कहा- अब टीम के लिए दरवाजे बंद

वेस्टइंडीज के सुनील नरेन ने आईपीएल 2024 में अपनी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से सबसे अधिक रन बनाए हैं और सबसे अधिक विकेट भी झटके हैं.

न्यूज़18 23 Apr 2024 1:22 pm

'अरे ये वो ही है ना जो सिर्फ छक्के मारता है', MS Dhoni का 'नो लुक शॉट' देखकर दीवाने हुए फैंस

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2024 (IPL 2024) में गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं। इसी बीच CSK ने 42 वर्षीय धोनी का एक वीडियो साझा किया है जिसमें थाला धोनी 'नो लुक शॉट' मारते नज़र आए। इस वीडियो में धोनी को अपरकट शॉट खेलते हुए देखा जा सकता है जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। धोनी के वीडियो पर लगातार ही कमेंट्स और लाइक्स बढ़ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने धोनी का अपरशट शॉट देखकर उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'अरे ये तो वो ही है ना जो सिर्फ सिक्स मारता है।' एक यूजर ने धोनी को 'थाला द गोट' कहकर उनकी तारीफ की। वहीं एक यूजर ने भविष्यवाणी करते हुए ये कह दिया कि सीएसके के अगले मैच में धोनी के बैट से अपरकट सिक्स निकलने वाला है। आपका बता दें कि धोनी ने पिछला आईपीएल सीजन चोटिल घुटने के साथ खेला था, लेकिन इस बार धोनी तैयारियों के साथ मैदान पर उतरे हैं। वो अपने घुटने की सर्जरी करा चुके हैं और इस सीजन सिर्फ बड़े शॉट्स खेलकर रन बना रहे हैं। धोनी काफी नीचे बैटिंग कर रहे हैं और टीम के लिए सिर्फ बड़े हिट मारकर रन बटोरने के प्लान से सीजन में उतरे हैं। धोनी 255 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। ये भी जान लीजिए कि उन्होंने सीजन में अब तक 7 चौके और 8 छक्के ठोक दिये हैं। Nonchalant! #WhistlePodu #Yellove @msdhoni pic.twitter.com/QgQ88FqXD6 — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 22, 2024 Also Read: Live Score गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स को बतौर कप्तान 5 आईपीएल ट्रॉफी जितवाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब सीएसके की कैप्टेंसी छोड़ चुके हैं। सीएसके के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं जिनकी मदद विकेट के पीछे से धोनी करते हैं। बात करें अगर सीएसके की टूर्नामेंट में प्रदर्शन की तो वो टूर्नामेंट में अब तक 7 मैचों में से 4 में जीत हासिल कर पाए हैं। चेन्नई का अगला मुकाबला आज यानी मंगलवार, (23 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होने वाला है।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 1:10 pm

MI vs RR: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, IPL में लगाई विकटों की डबल सेंचुरी, तो वाइफ धनश्री ने लुटाया प्यार

 क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारत और राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया है। दाएं हाथ के लेग स्पिनर ने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मैच की पहली पारी के दौरान अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद नबी को आउट करके उपलब्धि हासिल की। चहल ने अपनी ही गेंद पर नबी का कैच लिया. इस पर उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने प्रतिक्रिया दी है. धनाश्री वर्मा ने इस तरह अपने पति पर प्यार बरसाया क्रिकेटर की डांसर-कोरियोग्राफर पत्नी ने इस जादुई पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा- वेल डिजर्व्ड। आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज. अभी भी बहुत कुछ बाकी है... यह बहुत अच्छा है। मैं पहले से ही कह रहा हूँ. आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज 2013 में आईपीएल डेब्यू करने वाले चहल अब तक तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं जिनमें मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शामिल हैं। पिछले साल चहल चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व गेंदबाज ड्वेन ब्रावो (161 मैचों में 183 विकेट) को पछाड़कर आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज बने थे। चहल आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं चहल ने 2013 में आईपीएल में पदार्पण किया और अपने 153वें गेम में इस मुकाम तक पहुंचे। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चहल इस आईपीएल सीजन-13 में भी संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऐसा करने वाले वह आईपीएल के इतिहास में तीसरे गेंदबाज हैं इससे पहले केवल दो अन्य खिलाड़ियों ने टी20 टूर्नामेंट में 200 विकेट पूरे किए हैं. इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट में डैनी ब्रिग्स (219) और समित पटेल (208) ने यह उपलब्धि हासिल की. इस प्रकार, वह किसी एक टूर्नामेंट (प्रोफेशनल लीग) में 200 या अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गये।

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 12:46 pm

IPL 2024: शतक जड़ने के बाद रोहित से गले मिले यशस्वी, राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो

आईपीएल 2024 के 38वें मैच में यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी जैसे गेंदबाजों को निशाना बनाकर जोरदार शतक ठोका। युवा बल्लेबाज ने इसके लिए 59 गेंदों का सहारा लिया।

अमर उजाला 23 Apr 2024 12:45 pm

IPL 2024: 'निहायती घटिया फैसला...', विराट कोहली के विकेट पर पूर्व दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

IPL 2024: 'निहायती घटिया फैसला...', विराट कोहली के विकेट पर पूर्व दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 12:35 pm

बुरी तरह फंसी हार्दिक पांड्या की टीम, 'फरिश्ता' बन गया फैन, रोहित समेत इन खिलाड़ियों ने दी सलामी

बुरी तरह फंसी हार्दिक पांड्या की टीम, 'फरिश्ता' बन गया फैन, रोहित समेत इन खिलाड़ियों ने दी सलामी

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 12:32 pm

न्यूजीलैंड की 'बी' टीम से हार के बाद बाबर आजम का बचकाना बयान, बोले केवल 10 रन की बात

न्यूजीलैंड की 'बी' टीम से हार के बाद बाबर आजम का बचकाना बयान, बोले केवल 10 रन की बात

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 12:29 pm

IPL 2024 RR vs MI: संजू सैमसन की कप्तानी को कम नहीं आंकना चाहिए लेकिन... वीरेंद्र सहवाग ने क्यों कहा ऐसा

आईपीएल 2024 में जिस तरह से संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई की है, उनकी काफी तारीफ हो रही है। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि संजू सैमसन की कप्तानी को कम आंकने की गलती नहीं करनी चाहिए।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 12:28 pm

मतलब मिचेल स्टार्क के खराब प्रदर्शन से फर्क नहीं पड़ता, KKR ने दिया अजीब बयान

मतलब मिचेल स्टार्क के खराब प्रदर्शन से फर्क नहीं पड़ता, KKR ने दिया अजीब बयान

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 12:26 pm

RR vs MI : यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक से इतिहास रचने के बाद लिए दो बड़े नाम, कहा - उनकी वजह से मैं...

RR vs MI : यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक से इतिहास रचने के बाद लिए दो बड़े नाम, कहा - उनकी वजह से मैं...

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 12:24 pm

WATCH: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए प्रोमो आया सामने, 'Goosebumps' की पूरी गारंटी

आईपीएल 2024 के तुरंत बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी-20 वर्ल्डकप 2024 खेला जाना है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंसइस टूर्नामेंट का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट के शुरू होने में लगभग एक महीने का समय बचा है और इसी बीच इवेंट के आधिकारिक प्रसारणकर्ता, स्टार स्पोर्ट्स ने एक स्पेशलप्रोमो भी जारी किया है जिसे देखकरहर भारतीय क्रिकेट प्रेमी कोGoosebumps आना अनिवार्य है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिएभारतीय क्रिकेट टीम का चयन होना अभीबाकी है। जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की भागीदारी की बोर्ड ने पुष्टि कर दी है। हालांकि, बाकी खिलाड़ियों के बीच तगड़ी जंग जारी है। इसी बीच टूर्नामेंट के उत्साह और प्रचार को बरकरार रखने के लिए, भारत में टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारणकर्ता, स्टार स्पोर्ट्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्पेशलप्रोमो को रिलीज किया है। इस वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। इससे ये संकेत मिलता है कि ये खिलाड़ी तो इस शोपीस इवेंट के लिए भारत की टीम का हिस्सा जरूर होंगे। आप इस शानदार प्रोमो को नीचे देख सकते हैं। @ImRo45 & Co. are getting ready to light up the stage and claim the Ultimate T20 Prize! - How excited are you to watch them in action? Tune in to #T20WorldCupOnStar June 2 onwards | only… pic.twitter.com/gvDVscqqi6 — Star Sports (@StarSportsIndia) April 23, 2024 Also Read: Live Score आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्डकप 2024 2 जून से शुरू होगा। भारत को ग्रुप ए में कनाडा, पाकिस्तान, अमेरिका और आयरलैंड के साथ रखा गया है। विशेष रूप से, भारत के लीग मैच केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में खेले जाएंगे। जबकि कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाना है। अप्रैल महीने के अंत तक, बीसीसीआई द्वारा इस आयोजन के लिए अंतिम टीम की घोषणा करने की उम्मीद है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ नए चेहरे भी इस टीम में जगह बना सकते हैं।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 12:18 pm

Rohit Sharma: 'हमारा कप्तान कैसा हो, रोहित भाई जैसा हो', फैंस ने लगाए नारे तो हिटमैन ने यूं दिया रिएक्शन

Rohit Sharma: 'हमारा कप्तान कैसा हो, रोहित भाई जैसा हो', फैंस ने लगाए नारे तो हिटमैन ने यूं दिया रिएक्शन

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 12:17 pm

'PBKS में होता तो उसे टीम में भी नहीं लेता', 18.50 करोड़ के सैम करन पर भड़के वीरेंद्र सहवाग

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग आईपीएल 2024 में इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन के प्रदर्शन से काफी निराश हैं। आलम ये है कि सहवाग ने एक बड़ा बयान देते हुए ये तक कह दिया है कि अगर वो पंजाब किंग्स की मैनेजमेंट का हिस्सा होते तो वो सैम करन को टीम में भी नहीं रखते। उन्होंने सैम करन को एक ऐसा खिलाड़ी कहा है जो टीम के लिए किसी भी काम का नहीं है। पंजाब किंग्स को मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में सैम करन बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही प्रभावित नहीं कर सके थे जिस वजह से वीरेंद्र सहवाग का 18.50 करोड़ के खिलाड़ी पर गुस्सा फूटा। उन्होंने पंजाब किंग्स की हार के बाद सैम करन पर ये बड़ा बयान दिया। वो बोले, 'मैं पंजाब की मैनेजमेंट में होता तो सैम करन को ना बैटिंग ऑलराउंडर के तौर पर लेता और ना ही बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर। मैं उन्हें टीम में नहीं लेता क्योंकि वो खिलाड़ी किसी काम का नहीं है जो थोड़ी बैटिंग करे और थोड़ी बॉलिंग। या तो आप पूरी बैटिंग करो और मैच जिताओ या पूरी बॉलिंग करो और मैच जीताओ। ये थोड़ा-थोड़ा वाला मुझे समझ नहीं आता।' Virender Sehwag on Sam Curran after PBKS suffer another defeat! #CricketTwitter #PunjabKings #IPL2024 #SamCurran pic.twitter.com/ExH791aTHe — CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 22, 2024 आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में सैम करन ने पंजाब किंग्स की अगुवाई करते हुए टीम के ओपनिंग करने का फैसला किया था। लेकिन यहां वो 19 बॉल पर सिर्फ 20 रन ही बना सके और फिर राशिद खान की बॉल पर LBW होकर अपना विकेट गंवा बैठे। पंजाब किंग्स के फैंस को उम्मीद थी कि सैम करन बॉलिंग से कुछ खास प्रदर्शन जरूर करेंगे, लेकिन उन्होंने पूरे मैच में सिर्फ 2 ओवर ही बॉलिंग की और 18 रन देकर सिर्फ एक ही विकेट चटका सके। इतना ही नहीं, एक स्लो पिच पर उन्होंने हर्षल पटेल को भी सिर्फ 3 ओवर ही दिये जिस वजह से उनकी खूब आलोचना हुई। IPL 2024 में ऐसा किया है प्रदर्शन Also Read: Live Score आपको बता दें कि सैम करन ने आईपीएल 2024 में अब तक 8 मैचों में 19 की औसत से 154 रन बनाए हैं। वो बैटिंग से कुछ खास नहीं कर सके हैं, लेकिन बॉलिंग करते हुए उन्होंने ठीक ठाक प्रदर्शन किया है। सैम करन सीजन में 11 विकेट चटका चुके हैं। ये भी जान लीजिए कि शिखर धवन की गैरमौजूदगी में ये 18.50 करोड़ का खिलाड़ी ही टीम को लीड कर रहा है।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 12:15 pm

RR vs MI: यशस्‍वी जायसवाल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक लेकिन फिर भी नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, इस खिलाड़ी को मिला अवॉर्ड

RR vs MI: यशस्‍वी जायसवाल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक लेकिन फिर भी नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, इस खिलाड़ी को मिला अवॉर्ड

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 12:13 pm

'कोहली 40 गेंदों में ठोक सकते शतक, वह रोहित के साथ ओपनिंग करें', T20 WC के लिए 'दादा' की भविष्यवाणी

'कोहली 40 गेंदों में ठोक सकते शतक, वह रोहित के साथ ओपनिंग करें', T20 WC के लिए 'दादा' की भविष्यवाणी

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 12:09 pm

T20 World cup: सुनील नरेन ने वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने को लेकर तोड़ी चुप्पी, क्या संन्यास से करेंगे वापसी?

मिस्ट्री स्पिनर के नाम से मशहूर नरेन इस सीजन केकेआर के लिए ओपनिंग करने उतर रहे हैं और गेंद से ज्यादा बल्ले से टीम की जीत में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 56 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली थी।

अमर उजाला 23 Apr 2024 12:08 pm

CSK vs LSG Pitch Report: चेन्नई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा, जानें

CSK vs LSG Pitch Report- चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट्स आईपीएल 2024 का 39वां मैच चेन्नई के एमए जिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस एलएसजी मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 11:48 am

VIDEO: यशस्वी ने मारा बुमराह को ज़बरदस्त छक्का, देखते रह गए रोहित और पांड्या

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने सोमवार (22 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में शानदार शतक जड़ा। 22 साल के जायसवाल ने 60 गेंदों में नाबाद 104 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को आसान सी जीत दिला दी। अपनी इस पारी के दौरानउन्होंने 9 चौके और 7 छक्के भी जड़े।अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने मुंबई के स्टार गेंदबाज़जसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा और उनकी गेंद पर भीआसानी से छक्का लगा दिया। ये छक्का15वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला जब बुमराह ने जायसवाल को फ्री हिट गेंद डाली। जायसवालने बुमराह की इस स्लोअर बॉल को पढ़ लिया औरलेग साइड की तरफ छक्के के लिए भेज दिया। जायसवाल के बल्ले से लगने के बाद गेंद 86 मीटर दूर जाकर गिरी और उनका ये छक्का देखकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा भी हैरान रह गए। जायसवाल के इस छक्के का वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। pic.twitter.com/uZ66fqzVgJ — Cricket Videos (@cricketvid123) April 22, 2024 Also Read: Live Score जायसवाल आईपीएल के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 22 साल की उम्र में दो शतक जड़े हैं। उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक भी मुंबई के खिलाफ ही जड़ा था।जायसवाल की नाबाद 60 गेंदों में 104 रनों की पारी की बदौलत राजस्थान ने 180 रनों के लक्ष्य को नौ विकेट और आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। दूसरे छोर से संजू सैमसन 28 गेंदों में 38रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जोस बटलर ने 25 गेंदों में 35 रन बनाए। इस बीच, राजस्थान ने जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थानपर अपनी जगह मजबूत कर ली है, जबकि हार्दिक पंड्या की एमआई तीन जीत और पांच हार के साथ सातवें स्थान पर है।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 11:38 am

IPL 2024: यशस्वी जायसवाल की ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग, पर्पल कैप के लिए 3 भारतीयों में लड़ाई

IPL 2024 Orange cap and Purple Cap Updated List- संजू सैमसन और रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 में 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। कोहली इस लिस्ट में 379 रनों के साथ टॉप पर हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 11:20 am

IPL 2024: 24.75 करोड़ के मिचेल स्टार्क बने सीजन के सबसे महंगे गेंदबाज, KKR के सीईओ ने किया बचाव

IPL 2024: 24.75 करोड़ के मिचेल स्टार्क बने सीजन के सबसे महंगे गेंदबाज, KKR के सीईओ ने किया बचाव

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 11:20 am

दिल्ली कैपिटल्स को बीच सीजन लगा तगड़ा झटका, टीम का सबसे घातक खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर

दिल्ली कैपिटल्स को बीच सीजन लगा तगड़ा झटका, टीम का सबसे घातक खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 11:20 am

Ind vs Pak: भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज को लेकर एकबार फिर आया पीसीबी प्रमुख का बयान, रखी ये शर्त

Ind vs Pak: भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज को लेकर एकबार फिर आया पीसीबी प्रमुख का बयान, रखी ये शर्त

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 11:20 am

Chahal 200 Wickets: मुंबई के खिलाफ चहल ने रचा इतिहास, IPL में 200 विकेट लेने वाले बन गए पहले गेंदबाज

Chahal 200 Wickets: मुंबई के खिलाफ चहल ने रचा इतिहास, IPL में 200 विकेट लेने वाले बन गए पहले गेंदबाज

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 11:00 am

Riyan Parag ने बुरे दौर से उबरने का किया खुलासा, इस भारतीय सुपरस्‍टार ने 10-15 मिनट में बदल दी जिंदगी

Riyan Parag ने बुरे दौर से उबरने का किया खुलासा, इस भारतीय सुपरस्‍टार ने 10-15 मिनट में बदल दी जिंदगी

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 10:40 am

CSK vs LSG Playing 11 : लखनऊ के सामने चेपॉक का किला भेदने की चुनौती, मयंक यादव की वापसी पर रहेगी नजरें

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Playing 11 Prediction : लखनऊ को उम्मीद होगी कि उसकी तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव सीएसके के खिलाफ मैच से वापसी करें जो पेट के निचले हिस्से में खिंचाव के कारण दो मैचों से बाहर रहे थे।

अमर उजाला 23 Apr 2024 10:39 am

T20 World Cup 2024 के लिए रिलीज हुआ धमाकेदार प्रोमो, विराट-रोहित आए नजर, देखें VIDEO

T20 World Cup 2024 के लिए रिलीज हुआ धमाकेदार प्रोमो, विराट-रोहित आए नजर, देखें VIDEO

समाचार नामा 23 Apr 2024 10:35 am

IPL 2024 के बीच फैंस के लिए बुरी खबर, चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

IPL 2024 के बीच फैंस के लिए बुरी खबर, चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

स्पोर्ट्स नामा 23 Apr 2024 10:20 am

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के शर्मनाक प्रदर्शन के गुनहगार बने हार्दिक पांड्या, सामने आए बड़े कारण

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के शर्मनाक प्रदर्शन के गुनहगार बने हार्दिक पांड्या, सामने आए बड़े कारण

समाचार नामा 23 Apr 2024 10:19 am

IPL 2024: यशस्वी जायसवाल ने तूफानी शतक ठोककर बनाया World Record, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने सोमवार (22 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में शानदार शतक जड़ा। 22 साल के जायसवाल ने 60 गेंदों में नाबाद 104 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के जड़े। जायसवाल आईपीएल के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 22 साल की उम्र में दो शतक जड़े हैं। उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक भी मुंबई के खिलाफ ही जड़ा था। टी-20 में यह जायसवाल का तीसरा शतक है। इसके साथ ही वह 22 साल की उम्र में सबसे ज्यादा शतक के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल, उनमुक्त चंद और अहमद शहजाद ने 3-3 शतक लगाए हैं। Most centuries in T20 format at the age of 22 3 - Yashasvi Jaiswal* 3 - Devdutt Padikkal 3 - Unmukt Chand 3 - Ahmed Shehzad #RRvMI — Ram Garapati (@srk0804) April 22, 2024 आईपीएल में एक टीम के खिलाफ दो या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले केएल राहुल, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, क्रिस गेल और जोस बटलर ने यह कारनामा किया है। Most 100s against Opponents in IPL 3 - KL Rahul v MI 2 - David Warner v KKR 2 - Virat Kohli v GL 2 - Chris Gayle v PBKS 2 - Jos Buttler v RCB 2 - Jos Buttler v KKR 2 - Yashasvi Jaiswal v MI* #RRvMI — CricBeat (@Cric_beat) April 22, 2024 आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जायसवाल दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 22 साल 116 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। देवदत्त पडिक्कल पहले नंबर पर हैं। Youngest player to score a century in IPL chases 20y 289d - Padikkal vs RR (2021) 22y 116d - Jaiswal vs MI (2024)* 23y 122d - De Kock vs RCB (2016) 23y 255d - Gill vs RCB (2023) 23y 330d - Miller vs RCB (2013) #RRvsMI — Ram Garapati (@srk0804) April 22, 2024 गौरतलब है कि जायसवाल के शतक के दम पर राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तिलक वर्मा (65) और नेहल वढेरा (49) की पारियों के दम पर 9 विकेट गवाकर 179 रन बनाए। Also Read: Live Score इसके जवाब में राजस्थान ने सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 1.2 ओवर बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। जायसवाल के अलावा जोस बटलर ने 35 रन और कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 38 रन बनाए।

क्रिकेट न मोर 23 Apr 2024 10:19 am

RR vs MI: हार्दिक पांड्या के गलत फैसले कर रहे हैं मुंबई इंडियंस को बर्बाद? वसीम जाफर बोले- मुझे लगता है कि...

IPL 2024 Hardik Pandya- वसीम जाफर का कहना है कि हार्दिक पांड्या के गलते फैसले मुंबई इंडियंस की लगातार मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच के बाद जाफर ने यह बात कही।

लाइव हिन्दुस्तान 23 Apr 2024 10:02 am