राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स भर्ती : आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त
राजस्थान पुलिस में विशेषज्ञ युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर डेटा आधारित, तकनीक-सक्षम और आधुनिक पुलिसिंग को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की पहल के तहत 'यंग प्रोफेशनल्स भर्ती' के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार, 12 अगस्त, 2026 है।
बिहार में जेईई-नीट कोचिंग के लिए गणित और केमिस्ट्री के शिक्षकों की भर्ती, दो लाख तक मानदेय
यह भर्ती राज्य में संचालित कोचिंग कार्यक्रम के लिए की जा रही है। योग्य और अनुभवी उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर आई है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत 56 पदों पर भर्ती शुरूकर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए देशभर के पात्र भारतीय खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन प्रोसेस 25 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 56 पदों पर होगी मांगे आवेदन इस भर्ती के माध्यम से 7वें वेतन आयोग के विभिन्न पे लेवल के कुल 56 पदों पर भर्ती की जाएगी। लेवल 2/3 पर भर्ती पर 1900-2000 रुपए ग्रेड पे दिया जाएगा और इसमें 21 पदों प भर्ती होगी। वहीं लेवल 1 पर 1800 ग्रेड पे मिलेगा, जिसमें 35 पद भरे जाएंगे। इस तरह से कुल 56 पद भरे जाएंगे। वहीं इनमें से 25 पद अलीपुरद्वार, रंगिया, कटिहार, लुमडिंग और तिनसुकिया मंडलों में भर्ती की जाएगी। किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका बता दें कि इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल शामिल किए गए हैं। जिनमें प्रमुख रूप से नीचे बताए गए खेल शामिल हैं। बास्केटबॉल बॉक्सिंग क्रिकेट गोल्फ कबड्डी पावरलिफ्टिंग तीरंदाजी फुटबॉल एथलेटिक्स बैडमिंटन टेबल टेनिस वॉलीबॉल वेटलिफ्टिंग क्वालिफिकेशन वहीं इस भर्ती के लिए लेवल 2 और लेवल 3 के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। लेवल-1 पद के लिए योग्यता 10वीं पास/आईटीआई/एनसीवीटी से राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (NAC)। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास 01 अप्रैल 2024 या उसके बाद की मान्य खेल उपलब्धियां होना जरूरी है। लेवल-2/3 इन पदों पर भर्ती के लिए अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय लेवल की निर्धारित प्रतियोगिताओं में भागीदारी/राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कम से कम तीसरा स्थान प्राप्त हो। लेवल-1 के लिए इन पदों पर उम्मीदवार द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी होनी चाहिए या फिर निर्धारित स्थान प्राप्त किया होना चाहिए। एज कैंडिडेट्स की उम्र 01 जनवरी 2027 को 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आयु प्रमाण पत्र के लिए 10वी की मार्कशीट या प्रमाणपत्र होना जरूरी है। सैलरी लेवल-1 - ग्रेड पे ₹1800 लेवल-2 - ग्रेड पे ₹1900 लेवल-3 - ग्रेड पे ₹2000 इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। सिलेक्शन प्रोसेस यह भर्ती दो चरणों में पूरी की जाएगी। जिनमें पहले चरण स्पोर्ट्स ट्रायल, जोकि 40 अंकों का होगा। पहले चरण में उम्मीदवार को इस आधार पर अंक दिए जाएंगे कि उनकी खेल क्षमता कैसी है, फिजिकल फिटनेस, प्रदर्शन और कोच का मूल्यांकन किए जाएगा। इस चरण में 25 या फिर इससे ज्यादा अंक पाने वाले अगले चरण में हिस्सा लेंगे। दूसरा चरण इंटरव्यू और मूल्यांकन के आधार पर होगा, जोकि 60 अंकों का है। इस चरण में खेल उपलब्धियों पर 50 अंक और क्वालिफिकेशन पर 10 अंक दिए जाएंगे। जानें न्यूनतम योग्यता अंक लेवल 1 के लिए - 60 अंक लेवल 2 के लिए - 60 अंक लेवल 3 के लिए - 65 अंक जरूरी बातें चयनित कैंडिडेट्स को दो साल की प्रोबेशन की अवधि पूरी करना जरूरी होगा। नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को कम से कम 5 साल तक भारतीय रेलवे में सेवा दिए जाने का बॉन्ड भरना होगा। कैंडिडेट्स को संबंधित पद के लिए मेडिकल मानकों को पूरा करना जरूरी होगा। स्पोर्ट्स ट्रायल में शामिल होने के लिए रेलवे की तरफ से कोई भी यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा। खिलाड़ियों को अपना केल उपकरण खुद लाना होगा। पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो हस्ताक्षर 10वीं/12वीं की मार्कशीट आयु प्रमाण पत्र जाति प्रमाणपत्र खेल प्रमाणपत्र EBC प्रमाणपत्र आवेदन फीस सामान्य और ओबीसी कैंडिडेट्स को आवेदन के लिए 500 रुपए देना होगा। वहीं एससी, एसटी, महिला, भूतपूर्व सैनिक, ईबीसी और अल्पसंख्यक उम्मीदवार को 250 रुपए देना होगा।
BSEB Recruitment 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जेईई और नीट की कोचिंग के लिए गणित और केमिस्ट्री शिक्षकों की भर्ती निकाली है। योग्य और अनुभवी उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
एम्स-रायपुर में 121 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती का अवसर, 16 अगस्त तक करें आवेदन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स-रायपुर ने तीन वर्ष की अवधि के लिए अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक), ग्रुप-ए के कुल 121 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इनमें जनरल के 44, ओबीसी के 37, एससी के 20, एसटी के 13 और ईडब्ल्यूएस के 7 पद शामिल हैं।
आयकर में 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी, 56 हजार तक मिलेगा वेतन
इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त तय की गई है।
इन दोनों पोस्ट के कुल 444 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की गई है।
Union Bank Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर और जनरल बैंकिंग ऑफिसर के कुल 395 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों में मैनेजर और जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SSB Constable Admit Card 2026: सशस्त्र सीमा बल ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी-पीएसटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था।
KRCL Apprentice Trainee Recruitment: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 134 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
Govt Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक, रेलवे, ऑयल कंपनी, रिसर्च संस्थान और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ढेरों पदों पर भर्तियां निकली हैं।
पंजाब नेशनल बैंक ने 545 एलबीओ पोस्ट के लिए बढ़ाई आवेदन की तिथि, अब 16 अगस्त तक मौका
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने राज्यवार लोकल बैंक ऑफिसर (एलबीओ) के कुल 545 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
कोंकण रेलवे में 134 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर नियुक्ति का अवसर, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
रेलवे में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) ने स्पेशल ड्राइव और नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) के तहत अप्रेंटिस ट्रेनी के विभिन्न 134 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
AAI Recruitment 2026: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत सिविल, फाइनेंस समेत अन्य विभागों में कुल 389 पदों को भरा जाएगा।
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रदेश पुलिस विभाग में पुरुष और महिला पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती से संबंधित अधिसूचना जारी की है। HPPSC ने यह स्पष्ट किया है कि कॉन्स्टेबल पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त ही रहेगी, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन, आयोग ने आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (इडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों के लिए पात्रता नियमों में राज्य सरकार द्वारा जारी लेटेस्ट दिशा-निर्देशों को लागू कर दिया है। आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि, अब 11 जून 2019 को जारी पुराने निर्देशों के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा 30 जून 2026 को जारी नए निर्देश भी प्रभावी होंगे। नए नियमों के मद्देनजर सरकारी योजनाओं के अंतर्गत कार्यरत ट्रेनी/जॉब ट्रेनी के परिवारों को EWS श्रेणी से बाहर रखा गया है। नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ इतना ही नहीं, ऐसे उम्मीदवार जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी योजना के तहत ट्रेनी के रुप में कार्यरत है, वे अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (इडब्ल्यूएस) श्रेणी के जरिए आरक्षण /लाभ पाने के पात्र नहीं होंगे। आयोग ने अपने पत्र के जरिए स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि (इडब्ल्यूएस) श्रेणी से संबंधित इस संशोधन के अतिरिक्त भर्ती विज्ञापन में लिखित अन्य सभी नियमों एवं शर्तों को पूरा किया जाएगा।
इसरो में असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर, क्लर्क समेत विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती
जो भी उम्मीदवार इसरो में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
SHS Bihar Specialist Doctor Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है।
NICL Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक ग्रेजुएट उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है
Career Tips: बिना परीक्षा सीधे वॉक इन इंटरव्यू से बनें Junior Research Fellow, 37000 मिलेगी Salary
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने है। DRDO ने जूनियर रिसर्च फेलो के लिए भर्तियां शुरूकर दी हैं। इसमें उम्मीदवारों का बिना एग्जाम के सीधे वॉक इन इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू अगस्त महीने के पहले सप्ताह में ही शुरू हो रहे हैं। इससे संबंधित ऑफिशियल नोटिस भी जारी हुआ है। बता दें कि DRDO भारत की तीनों सेनाओं की मजबूती के लिए काम करता है। इसके लिए इसकी 50 से ज्यादा लैब में रिसर्च और डेवलपमेंट से जुड़े काम किए जाते हैं। डीआरडीओ की सिस्टर लैब के साथ साइंटिफिक ग्रुप एनालिसिस यह वैकेंसी है। उम्मीदवारों को क्रिप्टोलॉजी की फील्ड में 2 साल का काम करने के लिए चुना जाएगा। इसे भी पढ़ें: UPPSC Computer Operator Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात, जानें Eligibility और आवेदन प्रक्रिया योग्यता मैथमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री फर्स्ट डिवीजन में होनी चाहिए। इसके लिए NET क्वालिफाई किया हो। सीएसई/आईटी/सीएस में फर्स्ट डिवीजन के साथ-साथ बी.ई/बीटेक डिग्री और NET/GATE का वैलिड स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। या फिर उम्मीदवार ने फील्ड एम.ई/एमटेक किया हो। वहीं ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लेवल पर भी फर्स्ट डिवीजन से पास होना चाहिए। ईई/ईसीई में फर्स्ट डिवीजन पास होने के साथ बी.ई/बीटेक की डिग्री पूरी होनी चाहिए। इसके अलावा NET/GATE स्कोर होना भी जरूरी है। इसमें एमई/एमटेक वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। फिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होने के अलावा NET क्वालिफाई होना चाहिए। एज लिमिट उम्मीदवारों की उम्र वॉक-इन इंटरव्यू की डेट तक अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। वहीं रिजर्व कैटेगिरी को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। कितनी सीटें हैं मैथिमेटिक्स - 3 सीटें कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE)/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)/कंप्यूटर साइंस (CS) - 04 सीटें फिजिक्स - 01 सीट 37 हजार स्टाइपेंड इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को वॉक-इन इंटरव्यू के लिए सब्जेक्टवाइज सेलेक्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय भरे हुए फॉर्म के साथ अपनी डिग्री और सभी तरह के सर्टिफिकेट लेकर पैनल के सामने जाना होगा। अगर कोई उम्मीदवार चयनित हो जाता है, तो आपको रिसर्च की पूरी अवधि के दौरान हर महीने 37,000 रुपए स्टाइपेंड के साथ मेडिकल सुविधा, हाउस रेंट और अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं। ऐसे करें अप्लाई इस फेलोशिप के वॉक-इन इंटरव्यू प्रोसेस में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को पहले एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा। इसमें फुल नाम, पिता/पति का नाम, जेंडर, शादी, उम्र, मोबाइल नंबर, परमानेंट एड्रेस, ईमेल आईडी, एससी/एसटी/ओबीसी की जानकारी भरने के बाद अपना एक्सपीरियंस, क्वालिफिकेशन संबंधित जानकारी भरें। इस फॉर्म के साथ अपना बायोडाटा लेकर आपको इंटरव्यू में जाना होगा। आप यह जानकारी ईमेल के जरिए saghr.sag@gov.in पर भेज सकते हैं। फॉर्म और ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स में अपना बर्थ सर्टिफेक्ट, मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, वैलिड फोटो आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ साथ में लेकर जाएं। यह सभी डॉक्यूमेंट्स आपको वहां पर दिखाने हैं। आवेदन की कोई फीस नहीं है। इंटरव्यू के लिए मेट गेट रिसेप्शन, मेटकाल्फ हाउस, दिल्ली-110054 सुबह 09 बजे से 11 बजे तक पहुंचना होगा। इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/कैमरा/लैपटॉप आदि लाने की इजाजत नहीं है। इंटरव्यू संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स सीनियर एडमिन ऑफिसर-II, टेलीफोन नंबर 011-23882688 पर संपर्क कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! बैंकिंग सेक्टर में 11,000+ पदों पर बंपर भर्ती, जाने योग्यता, आवेदन और चयन प्रक्रिया की पूरी डिटेल

