...

अजीत अगरकर के भविष्य पर बोले देवजीत सैकिया, कहा- क्रिकेट की दुनिया में 15 दिन काफी लंबा समय

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि क्रिकेट की दुनिया में 15 दिन काफी लंबा समय होता है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 8:39 pm

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संजू सैमसन से की मुलाकात, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को बनाया 'जन कौशल केंद्र' का ब्रांड एंबेसडर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन से खास मुलाकात की। सैमसन को मोती नगर के 'जन कौशल केंद्र' का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। सीएम रेखा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, संजू का दिल्ली से एक खास रिश्ता है, जहां उन्होंने अपने शुरुआती साल बिताए और अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। अब, मदन लाल खुराना फाउंडेशन द्वारा नियुक्त 'जन कौशल केंद्र, मोती नगर' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वह दिल्ली के युवाओं को कौशल, अवसरों और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर विधायक श्री हरीश खुराना, ट्रिनिटी फाउंडेशन और आईएसीटी एजुकेशन के वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद थे। संजू सैमसन का प्रदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में शानदार रहा। पहले मैच में फ्लॉप रहने के बाद सैमसन ने दूसरे और तीसरे टी20 में अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे टी20 में संजू ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान सैमसन ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। सीएम रेखा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, संजू का दिल्ली से एक खास रिश्ता है, जहां उन्होंने अपने शुरुआती साल बिताए और अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। अब, मदन लाल खुराना फाउंडेशन द्वारा नियुक्त 'जन कौशल केंद्र, मोती नगर' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वह दिल्ली के युवाओं को कौशल, अवसरों और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर विधायक श्री हरीश खुराना, ट्रिनिटी फाउंडेशन और आईएसीटी एजुकेशन के वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद थे। Also Read: LIVE Cricket Score संजू सैमसन के लिए यह साल अब तक शानदार गुजरा है। टी20 विश्व कप 2026 में उनका प्रदर्शन दमदार रहा था और उन्होंने भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 5 मैचों में 321 रन बनाए थे और वह 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे थे। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 18 Sep 2026 8:36 pm

अभिषेक शर्मा ने 250+ की स्ट्राइक रेट से उड़ाए रन, संजू सैमसन भी पीछे नहीं; IND Vs AFG सीरीज में 5 सबसे तूफानी बैटर

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में किन 5 बल्लेबाजों ने सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, आपको बताते हैं। अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर हैं। संजू और ईशान का नाम भी शामिल है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 8:32 pm

अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी पर युवराज सिंह का आया रिएक्शन, कहा- तुम पर गर्व है, विनम्र रहो

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी खेलने के लिए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें अभिषेक की काबिलियत पर बिल्कुल भी शक नहीं था।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 7:12 pm

कप्तानी दमदार, लेकिन बल्ले से नहीं दिखा पा रहे कमाल; पिछली दो सीरीज में ऐसा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में पिछली दो टी-20 सीरीजों में टीम को विजय तो दिलाई है और जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप किया है। हालांकि, बल्ले से उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। देखिए आंकड़े।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 6:53 pm

VIDEO: Shadab Khan ने CPL में मचाया धमाल, हेटमायर और मेहदी हसन को एक ही ओवर में निपटाकर चटकाई हैट्रिक

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) के क्वालीफायर-1 में पाकिस्तान के स्टार स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) ने अपनी गेंदबाजी से जमकर धमाल मचाया। शुक्रवार (18 सितंबर) को केंसिंग्टन ओवल में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स (Antigua and Barbuda Falcons) की तरफ से खेलते हुए शादाब ने ऐसी गेंदबाजी की कि गुयाना अमेजन वॉरियर्स (Guyana Amazon) की पूरी टीम महज 76 रन पर ढेर हो गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुयाना अमेजन वॉरियर्स की पारी के 9वें ओवर में शादाब खान ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट चटकाकर CPL में हैट्रिक पूरी कर दी। उन्होंने पहले वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को लॉन्ग ऑन पर कैच कराया। इसके बाद अगली गेंद पर शादाब ने बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को अपनी गुगली में फंसाया और एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। अब उनके सामने हैट्रिक का मौका था और तीसरी गेंद पर उन्होंने क्वेंटिन सैम्पसन को बोल्ड कर यह कारनामा पूरा कर दिया। इस हैट्रिक के साथ शादाब एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स की ओर से CPL में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए। VIDEO: If anyone CAN, Shadab KHAN A maiden CPL hattrick for Shadab #CPL26 #GAWvABF #CricketPlayedLouder #BiggestPartyInSport #RepublicBank pic.twitter.com/kNLB99S25m CPL T20 (CPL) September 18, 2026 शादाब ने इसके बाद इमरान ताहिर का विकेट भी अपने नाम किया और अपने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 4 विकेट झटके। दूसरी तरफ पाकिस्तान के ही युवा लेग स्पिनर सुफियान मुकीम ने भी 4 विकेट लेकर गुयाना की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। शादाब और मुकीम की स्पिन जोड़ी के सामने गुयाना की टीम 15 ओवर में सिर्फ 76 रन पर सिमट गई। Also Read: LIVE Cricket Score 77 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने इसे भी बेहद आक्रामक अंदाज में हासिल किया। टीम ने सिर्फ 5.2 ओवर में 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया और फाइनल में अपनी जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना क्वालीफायर-2 के विजेता से होगा, जिसमें गुयाना अमेजन वॉरियर्स और जमैका किंग्समेन आमने-सामने होंगे।

क्रिकेट न मोर 18 Sep 2026 6:53 pm

BCCI की वार्षिक आम बैठक में लिए गए 10 अहम फैसले, IPL गवर्निंग काउंसिल में ये दो नाम शामिल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की 95वीं सालाना आम बैठक आज मुंबई में संपन्न हुई। इस मीटिंग में 10 अहम फैसले लिए गए। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल में जनरल बॉडी से दो नाम शामिल किए गए हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 6:19 pm

संजू सैमसन को ड्रॉप करने के फैसले पर बोले गौतम गंभीर, कहा- शायद कोचिंग करियर का सबसे कठिन फैसला

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि इंग्लैंड के हालिया दौरे पर संजू सैमसन को टीम से बाहर रखना उनके कोचिंग कार्यकाल का शायद सबसे कठिन फैसला था।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 6:03 pm

AUS vs ZIM: Travis Heads का तूफानी शतक, ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ODI में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 356 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। यह ऑस्ट्रेलिया का वनडे क्रिकेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का वनडे में सबसे बड़ा टोटल 6 विकेट खोकर 350 रन था, जो टीम ने 2014 में बनाया था। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 18.6 ओवर में 130 रन जोड़े। मार्श ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 53 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और तीन छक्के लगाए। जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 356 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। Also Read: LIVE Cricket Score जोश इंग्लिस ने 20 गेंदों में 21 रन बनाए,जबकि एलेक्स कैरी ने 30 गेंदों में एक चौके की मदद से 20 रन बनाए। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले मैट रेनशॉ ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए। अंत के ओवरों में ओलिवर पीक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। नाथन एलिस 6 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए,लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 9 ओवर में 86 रन दिए। वहीं, वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 51 रन देकर 2 विकेट निकाले। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 18 Sep 2026 6:00 pm

शुभमन गिल को नहीं मिल पा रही है सर्वश्रेष्ठ टीम, कोच गौतम गंभीर ने खुद कबूला

कोच गौतम गंभीर ने माना है कि कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से कप्तान शुभमन गिल को अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं मिल पा रही है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 5:07 pm

Travis Head ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़कर रचा इतिहास, गेल-जयसूर्या जैसे दिग्गजों की बराबरी की

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) ने शुक्रवार (18 सितंबर) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक से इतिहास रच दिया। हेड ने 133.33 की स्ट्राईक रेट से 84 गेंदों में 112 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के जड़े। हेड के इंटरनेशनल करियर का यह 20वां शतक है और वनडे में उनका 8वां शतक है। सबसे तेज शतक हेड ने 75 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो किसी ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में जड़ा गया सबसे तेज शतक है। उन्होंने मैट रेनशॉ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पहले वनडे मैच में 86 गेंदों में शतक लगाया था। गेल-जयसूर्या जैसे दिग्गजों की बराबरी वनडे इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा पारियों में 100 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट से शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में हेड संयुक्त रूप से छठे नंबर पर आ गए हैं। हेड का 100 से ज्यादा की स्ट्राईक रेट से यह सातवां शतक था और उन्होंने इस लिस्ट में क्रिस गेल, सनथ जयसूर्या, डेविड वॉर्नर, क्विंटन डी कॉक, डेरिल मिचेल और जो रूट की बराबरी की। Travis Head 112 (84) in Today's match Most Consecutive ODI 100s with 100+ SR 25 - AB Devilliers 12 - Adam Gilchrist 11 - Jason Roy 10 - Ijaz Ahmed 9 - Virat Kohli 9 - Virender Sehwag 9 - Jonny Bairstow 7 - Sanath Jayasuriya 7 - David Warner… pic.twitter.com/yPIwb5nUHO — (@Shebas_10dulkar) September 18, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score हेड के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया। हेड के अलावा कूपर कोनोली ने 69 गेंदों में 78 रन और मिचेल मार्श ने 63 गेंदों में 53 रन बनाए।

क्रिकेट न मोर 18 Sep 2026 4:34 pm

W,W,W,W: Shree Charani ने Asian Games 2026 मुकाबले में रचा इतिहास, इस रिकॉर्ड लिस्ट में टॉप पर पहुंची 

India Women vs Japan Women: भारतीय महिला टीम की गेंदबाज श्री चरणी (Shree Charani) ने शुक्रवार (18 सितंबर) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए एशियन गेम्स 2026 (Women's Asian Games 2026) के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जापान महिला टीम के खिलाफ अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। चरणी अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। महिला टी-20 इंटरनेशनल (पूर्ण सदस्य देश) में लगातार दो पारियों में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गई है। उन्होंने इस फॉर्मेट में लगातार दूसरी पारी में चार विकेट लेकर अनिसा मोहम्मद, निदा डार, पूनम यादव, मेगन शट, जेस जॉनसन और एनाबेल सदरलैंड ने यह कारनामा किया था। इसके अलावा महिला टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों में चरणी संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गई है। इस साल डेब्यू करने वाली चरणी ने अभी तक 43 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने मैरी बिमेन्यिमाना की बराबरी की, जिन्होंने 2024 में 43 विकेट लिए थे। महिला T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा विकेट 56 - थिपचा पुट्टावोंग (THA-W) 2025 में 50 - हेनरीट इशिमवे (RWA-W) 2024 में 43 - श्री चरणी (IND-W) 2026 में 43 - मैरी बिमेन्यिमाना (RWA-W) 2024 में 42 - थिपचा पुट्टावोंग (THA-W) 2026 में साल 2026 में चरणी ने शानदार प्रदर्शन किया है और 21 टी-20 इंटरनेशनल में 10.93 की औसत और 5.92 की इकॉनमी रेट से 43 विकेट लिए हैं। जिसमें उन्होंने तीन बार पारी में चार विकेट अपने खाते में डाले हैं। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने जापान को 8 विकेट से हरा दिया। धमाकेदार जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जहां मुकाबला रविवार को बांग्लादेश से होगा। Also Read: LIVE Cricket Score पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद जापान 19.5 ओवर में 57 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ 5 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।

क्रिकेट न मोर 18 Sep 2026 4:18 pm

संजू सैमसन के टी-20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे, रोहित शर्मा-विराट कोहली के खास क्लब में मारी एंट्री

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी के साथ खास क्लब में एंट्री कर ली है। वे टी-20 क्रिकेट में 9000 रन पूरा करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 4:15 pm

ट्रेविस हेड ने गेंदबाजों की बजाई बैंड, जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बने

ट्रेविस हेड ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में अपना 8वां वनडे शतक लगाया। वह जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज भी बने।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 4:11 pm

राहुल द्रविड़ के बेटे ने मचाया धमाल, मगर कैसा रहा वीरेंद्र सहवाग के बेटे का U19 डेब्यू? जानिए

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का U19 डेब्यू उतना अच्छा नहीं रहा, मगर राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ कहर बरपाया, जो पहले ही अपना डेब्यू अंडर 19 क्रिकेट में कर चुके हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 3:44 pm

युवराज सिंह की खास टिप्स से चमके अभिषेक शर्मा, मैदान पर दिखा गुरु का असर

अभिषेक शर्मा ने शतक लगाने के बाद बताया कि युवराज सिंह ने उन्हें दूसरे मैच के बाद मैसेज किया था और सलाह दी थी कि उन्हें हर गेंद पर शॉट मारने के पीछे नहीं जाना चाहिए।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 3:01 pm

Asian Games 2026: हमें जापान में रहने की कोई दिक्कत नहीं हुई, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का बयान

जापान में आयोजित एशियन गेम्स से कई टीमों द्वारा व्यवस्था में कमी की खबरें सोशल मीडिया के माध्यम से आई हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने कहा कि हमें जापान में रहने की कोई दिक्कत नहीं हुई। भारत ने शुक्रवार को जापान को हराकर एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जापान के खिलाफ मैच में जीत के बाद ऋचा घोष ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, हमें अभी तक किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। यह एक नया अनुभव है क्योंकि आप दूसरे खिलाड़ियों से भी मिल सकते हैं। मैच भी होते हैं। हमें एशियन गेम्स पसंद हैं क्योंकि सभी मैच एक साथ होते हैं। इसलिए हम दूसरे खेलों के प्रतिभागियों से मिल सकते हैं और उनके अनुभव साझा कर सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने जापान में टीम के लिए चीयर कर रहे भारतीय फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, वे हमें सपोर्ट करने के लिए हर जगह आते हैं। इसलिए मैं उन्हें सलाम करती हूं। उनका सपोर्ट करना और यहां आकर चीयर करना, सच में बहुत अच्छा लगता है। जापान के खिलाफ मैच में जीत के बाद ऋचा घोष ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, हमें अभी तक किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। यह एक नया अनुभव है क्योंकि आप दूसरे खिलाड़ियों से भी मिल सकते हैं। मैच भी होते हैं। हमें एशियन गेम्स पसंद हैं क्योंकि सभी मैच एक साथ होते हैं। इसलिए हम दूसरे खेलों के प्रतिभागियों से मिल सकते हैं और उनके अनुभव साझा कर सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है। Also Read: LIVE Cricket Score भारतीय टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी। इस अहम मैच के लिए टीम की तैयारी के बारे में ऋचा ने कहा, हम पहले एशिया कप में भी खेले हैं, इसलिए हमारे लिए ये सामान्य है। हम अपनी ताकत जानते हैं। हम उसी पर भरोसा करेंगे। हम यह नहीं सोच रहे हैं कि अगला मैच किससे होगा। हम बस खुद को इस बात के लिए तैयार कर रहे हैं कि मैच के दिन हम सबसे अच्छा क्या कर सकते हैं। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 18 Sep 2026 3:00 pm

ICC T20I Rankings: टीम इंडिया से छिन सकती है बादशाहत, इस टीम ने दे दी बड़ी टेंशन

ICC T20I Rankings में टीम इंडिया की बादशाहत कायम है, लेकिन एक टीम ने बड़ी टेंशन दे दी है, क्योंकि दोनों टीमों के रेटिंग पॉइंट्स अब बराबर हो गए हैं। ये टीम इंग्लैंड की है, जो श्रीलंका से टी20 सीरीज खेल रही है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 2:36 pm

SA vs AUS:साउथ अफ्रीका को झटका,रबाडा-बार्टमैन के बाद ये गेंदबाज भी ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के बाहर

South Africa vs Australia ODI: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं, क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार (18 सितंबर) को इसकी जानकारी दी। पिछले हफ्ते टाइटन्स और डॉल्फ़िन्स के बीच घरेलू फर्स्ट-क्लास सीजन के पहले मैच में एंगिडी की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। बुधवार को हुए स्कैन से पुष्टि हुई कि उन्हें ठीक होने के लिए रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी। कागिसो रबाडा और ओटनिल बार्टमैन के बाद एंगिडी तीसरे तेज़ गेंदबाज हैं जो इस सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। Also Read: LIVE Cricket Score एंगिडी डॉल्फिन्स की पहली पारी में 8 ओवर और दूसरी पारी में 8.3 ओवर फेंके। यह उनके साथी तेज गेंदबाज़ों मार्को यान्सेन और बेयर्स स्वानपोल से कम था, जिन्होंने क्रमशः 26 और 20.3 ओवर फेंके थे। Proteas Men Squad Update - Dafabet ODI series vs Australia Lungi Ngidi has been ruled out of the three-match Dafabet ODI series against Australia with a right hamstring injury. His availability for the subsequent Test series will be assessed closer to the start of the… pic.twitter.com/OcjHa9YIm7 — Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 18, 2026 नामीबिया के दौरे पर अपना पहला वनडे मैच खेलने वाले 20 साल के तेज गेंदबाज न्कोबानी मोकोएना को एंगिडी की जगह वनडे टीम में शामिल किया गया है। इस वनडे सीरीज में तेज गेंदबाज़ी की कमान मार्को यान्सेन संभालेंगे, जिनके जुड़वां भाई डुआन भी टीम में शामिल हैं। इसके अलावा कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जे और क्वेना माफाका भी तेज़ गेंदबाजी के विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। एंगिडी के 9 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने को लेकर भी संशय है। इसके अलावा रबाडा की उपलब्धता को लेकर भी सवाल है। जिन्हें ट्रेनिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट आई, वह मई में आईपीएल के बाद से क्रिकेट नहीं खेले हैं।

क्रिकेट न मोर 18 Sep 2026 1:51 pm

हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर हेड कोच गौतम गंभीर का बयान- वह 10 ओवर नहीं कर पा रहे, इसलिए...

हार्दिक पांड्या को लेकर गौतम गंभीर ने बात की और कहा है कि वह अभी 10 ओवर वनडे मैच में करने के लिए फिट नहीं हैं। यही कारण है कि नितीश कुमार रेड्डी को वनडे क्रिकेट के लिए तैयार किया जा रहा है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 1:40 pm

इरफान पठान से लेकर वसीम जाफर तक, 5 पूर्व क्रिकेटर जो बन सकते हैं टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर

बीसीसीआई की AGM आज है। इस मीटिंग में टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर पर चर्चा हो सकती है। ऐसे में आकाश चोपड़ा ने 5 संभावित नाम बताए हैं जो यह भूमिका अच्छे से अदा कर सकते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 1:30 pm

Asian Games 2026 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान को 5 ओवर में ही हराया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश से होगा मुकाबला

Japan Women vs India Women, 4th Quarter Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को खेलेगए महिला एशियन गेम्स 2026 के पहलेक्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने उम्मीद के मुताबिक जापान पर एकतरफा जीत हासिल की। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम के गेंदबाजों ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के फैसले को सही साबित किया और जापान को 19.5 ओवर में मात्र 57 रन पर समेट दिया। जापान की तरफ से सलामी बल्लेबाजों हारुना इवासाकी और अयाका काटो स्टेफॉर्ड को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने खड़ी नहीं हो सकी। इवासाकी ने 22 गेंदों पर 10 और अयाका ने 47 गेंदों पर 25 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सकीं। भारत की तरफ से श्री चरणी ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किया। शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लिए। श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला। 58 रन का स्कोर भारतीय टीम ने मात्र 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाकर हासिल कर लिया। ओपनर शेफाली वर्मा मात्र 15 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर रहीं। उनके साथ ऋचा घोष 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। जी कामालिनी शून्य और भारती फूलमाली 6 रन बनाकर आउट हुईं। भारत ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता। 58 रन का स्कोर भारतीय टीम ने मात्र 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाकर हासिल कर लिया। ओपनर शेफाली वर्मा मात्र 15 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर रहीं। उनके साथ ऋचा घोष 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। जी कामालिनी शून्य और भारती फूलमाली 6 रन बनाकर आउट हुईं। Also Read: LIVE Cricket Score भारत और बांग्लादेश की टीम हाल ही में एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में दुबई में आमने-सामने थीं। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी और फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। टीमें: जापान महिला (प्लेइंग इलेवन): हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो (डब्ल्यू), माई यानागिडा (सी), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको काटो, अयाका काटो-स्टैफ़ोर्ड, अयुमी फुजिकावा, हिनासे गोटो, एरिका तोगुची क्विन, नोनोहा यासुमोतो भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 18 Sep 2026 1:00 pm

'जब शिखर है तो चिंता किस बात की', रोहित शर्मा ने शिखर धवन को बताया अपना 'जिगरी दोस्त'

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व ओपनिंग पार्टनर शिखर धवन की जोड़ी ने क्रिकेट के मैदान पर कई यादगार पारियां खेली हैं। अब रोहित शर्मा ने शिखर धवन के साथ अपने इसी खास रिश्ते को याद किया। उन्होंने बताया कि धवन के साथ उनकी दोस्ती बाकी साथियों से थोड़ी अलग रही है, क्योंकि दोनों ने बहुत कम उम्र में साथ खेलना शुरू कर दिया था।

समाचार नामा 18 Sep 2026 12:37 pm

एशियन गेम्स सेमीफाइनल का शेड्यूल जारी, भारत का मैच कब? नोट कर लीजिए

एशियन गेम्स 2026 विमेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारत पहुंच गया है। जापान को आसान मुकाबले में टीम इंडिया ने शिकस्त दी। अब गोल्ड मेडल से भारतीय टीम ज्यादा दूर नहीं है। सेमीफाइनल का शेड्यूल नोट कर लीजिए।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 12:32 pm

तिलक वर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा, हैरी ब्रूक बस 25 रन रह गए पीछे

हैरी ब्रूक श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में 23 रन बनाकर आउट हो गए। पिछली तीन पारियों में वह आउट भी नहीं हुए थे। वह अगर 26 रन और बना लेते तो तिलक वर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते थे।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 11:59 am

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर क्राइम एजेंसी के ख़िलाफ़ मोहम्मद रिज़वान की याचिका को लाहौर हाई कोर्ट ने ख़ारिज करते हुए उन्हें साइबर क्राइम एजेंसी के सवालों का जवाब देने के निर्देश दिए हैं।रिज़वान ने बुधवार को एक याचिका दायर की थी जिसमें उनके वकीलों ...

वेब दुनिया 18 Sep 2026 11:58 am

बेन सॉयर ने 4 साल के कार्यकाल के बाद न्यूजीलैंड महिला टीम के हेड कोच का पद छोड़ा

बेन सॉयर ने न्यूजीलैंड महिला टीम के हेड कोच का पद छोड़ दिया है। वह इस पद पर चार साल तक रहे। सॉयर को जून 2022 में न्यूजीलैंड महिला टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था। उनका अनुबंध दिसंबर 2026 में खत्म होने वाला था। हाई-परफॉर्मेंस स्ट्रक्चर की समीक्षा प्रक्रिया के बाद उनके अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया गया। बेन सॉयर ने अपनी कोचिंग में न्यूजीलैंड महिला टीम को 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक और टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलाया। न्यूजीलैंड क्रिकेट के हवाले से सॉयर ने कहा, व्हाइट फर्न्स (न्यूजीलैंड महिला टीम) का कोच बनना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा है। मैं इस ग्रुप को लीड करने का मौका पाकर बहुत आभारी हूं। यह टीम मेरे लिए बहुत मायने रखती है। पिछले चार सालों में हमने जो हासिल किया है। उस पर मुझे सच में गर्व है। मैं टीम छोड़ने से निराश हूं, लेकिन मैं टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट ऑफिसर, डेरिल गिब्सन ने सॉयर के कार्यकाल पर कहा, बेन ने व्हाइट फर्न्स के लिए काफी बदलाव और तरक्की का दौर देखा है। हम महिलाओं के खेल में उनकी प्रतिबद्धता, पेशेवर रवैये और समय के लिए बहुत आभारी हैं। गिब्सन ने कहा, यह एक मुश्किल फैसला था जो हल्के में नहीं लिया गया था, लेकिन यह हमारे इस विचार को दिखाता है कि व्हाइट फर्न्स के सफर के अगले पड़ाव में प्रोग्राम की भविष्य की दिशा को सपोर्ट करने के लिए एक अलग नेतृत्व की जरूरत है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट ऑफिसर, डेरिल गिब्सन ने सॉयर के कार्यकाल पर कहा, बेन ने व्हाइट फर्न्स के लिए काफी बदलाव और तरक्की का दौर देखा है। हम महिलाओं के खेल में उनकी प्रतिबद्धता, पेशेवर रवैये और समय के लिए बहुत आभारी हैं। Also Read: LIVE Cricket Score महिला हाई परफॉर्मेंस डेवलपमेंट की हेड लिज ग्रीन ने कहा, बेन टीम और महिलाओं के लिए पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में जा रहे हैं। उन्होंने एक साफ प्रोग्राम प्लान और स्ट्रक्चर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है जो लंबे समय तक चलने वाली सफलता की हमारी उम्मीद को सपोर्ट करता रहेगा। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 18 Sep 2026 11:48 am

हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं हैं, उनकी वापसी के लिए जल्दीबाजी नहीं करेंगे: गौतम गंभीर

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी वनडे में अपने पूरे 10 ओवर फेंकने के लिए फिट नहीं हैं। उन्हें जल्दीबाजी में भारतीय टीम में नहीं लाया जाएगा। हार्दिक पांड्या इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 50 ओवर की सीरीज के लिए भारत ए टीम में चुना गया है, लेकिन उनका खेलना बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से मिलने वाली फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है। हार्दिक पांड्या के फिट नहीं होने की वजह से ही नितीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स की टीम से बाहर करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, सबसे पहले, नितीश के नजरिए से, यह वास्तव में एक अच्छी बात है कि उन्हें टी20 फॉर्मेट से हटा दिया गया है। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का समय मिलेगा। हम जानते हैं कि शायद एक साल में जब हम दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया जाएंगे तो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अहम होंगे। उन्होंने कहा, एक बार हार्दिक वापस आ जाएगा, तो जाहिर है यह अच्छा होगा। कभी-कभी हम उन दोनों को प्लेइंग 11 में भी खिला सकते हैं। हार्दिक इस समय 10 ओवर नहीं फेंक सकता है। आईपीएल के बाद से उन्होंने क्रिकेट नहीं खेला है। इसलिए हम उसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में धकेलना नहीं चाहते क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट आपके शरीर के लिए भी बहुत कठिन हो सकता है। गंभीर ने कहा, हार्दिक अगर भारत ए के लिए खेलते हैं और सबकुछ ठीक रहता है तो वह टी20 और वनडे टीम का हिस्सा बन सकते हैं। इस बीच नितीश को भी ज्यादा खेलने को मिलेगा, क्योंकि उसने भी आईपीएल के बाद से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। नितीश रेड्डी इंजरी की वजह से आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। अफगानिस्तान सीरीज में वापसी करते हुए अपनी गेंदबाजी से उन्होंने प्रभावित किया है। रेड्डी सीरीज के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। दूसरे और तीसरे टी20 में उन्होंने 3-3 विकेट लिए। गंभीर ने कहा, नितीश की गेंदबाजी हमारे लिए बहुत बड़ा प्लस पॉइंट रही है। हम उसे ज्यादातर इंटरनेशनल गेम में दिखाना चाहते हैं। हम जानते हैं कि वह कितना जरूरी है। उसके जैसे तेज गेंदबाजी करने और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बहुत कम हैं। वह जितनी गेंदबाजी करेगा, उतना ही बेहतर होता जाएगा। हेड कोच ने कहा, एशियन गेम्स में खेलने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने वाले ज्यादातर खिलाड़ी 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए सही स्थिति में नहीं थे। नमन धीर और औकिब नबी के पास उनकी क्षमता दिखाने का अच्छा अवसर है। गंभीर ने कहा, नितीश की गेंदबाजी हमारे लिए बहुत बड़ा प्लस पॉइंट रही है। हम उसे ज्यादातर इंटरनेशनल गेम में दिखाना चाहते हैं। हम जानते हैं कि वह कितना जरूरी है। उसके जैसे तेज गेंदबाजी करने और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बहुत कम हैं। वह जितनी गेंदबाजी करेगा, उतना ही बेहतर होता जाएगा। Also Read: LIVE Cricket Score हेड कोच ने कहा कि अलग-अलग चोटों के कारण खिलाड़ियों का पूरे सीरीज नहीं खेल पाना उनके और वनडे कप्तान शुभमन गिल के लिए अच्छा नहीं रहा है। एक कोच के तौर पर, मैं सारी बुराई झेल सकता हूं, लेकिन मेरे लिए, यह जरूरी है कि शुभमन को रेड बॉल और व्हाइट बॉल दोनों फॉर्मेट में जितनी बार हो सके, बेस्ट टीम और इलेवन मिले। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 18 Sep 2026 11:36 am

अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में T20I शतक लगाकर तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा (108) ने भारत का सबसे तेज टी 20 शतक बनाया जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी 20 में गुरूवार को यहाँ अरुण जेटली स्टेडियम में सात विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

वेब दुनिया 18 Sep 2026 11:28 am

गौतम गंभीर ने बताया टीम इंडिया का अगला टारगेट, बोले- हम अभी भी 300 तक नहीं पहुंचे हैं तो शायद…

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में टीम इंडिया को सिर्फ एक ही बार पहले बैटिंग करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 200 रन का आंकड़ा पार किया। अब गौतम गंभीर टीम का अगला टारगेट बताया है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 11:00 am

भारत ने जीती सीरीज, श्रेयस अय्यर ने जीता दिल: ऐसा क्या किया कि अफगानिस्तान के खिलाड़ी और फैंस हुए खुश? जानें

भारत ने अफगानिस्तान को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हराया। सीरीज जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने खेल भावना की मिसाल पेश की। ट्रॉ

अमर उजाला 18 Sep 2026 10:40 am

भारत-जापान का पहला T20I सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं, दोनों देशों के लिए बड़ा मौका

India vs Japan First Ever T20I Match: अचानक ही जापान और भारत के बीच एक टी20 इंटरनेशनल की घोषणा हो गई I अगर इस मैच को मीडिया में एक ऐतिहासिक घटना लिखा जा रहा है तो गलत नहीं। सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर सुज़ुकी कप के लिए 22 सितंबर को खेलने वाले इस मैच का महत्व सिर्फ ये नहीं है कि भारत और जापान पहली बार क्रिकेट में आमने-सामने हो रहे हैं; इस मैच के साथ ही भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के जश्न की शुरुआत भी होगी। ये तो तय है कि मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत के मुकाबले कागज पर जापान काफी कमजोर टीम है क्योंकि वे तो टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर 41 टीम हैं। खास बात ये है कि इसके बावजूद दुनिया की सबसे मजबूत क्रिकेट टीम ने, उस टीम से खेलने को मंजूरी दी जो अभी क्रिकेट के मामले में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। भारत के इस फैसले से वहां के खिलाड़ियों, अधिकारियों, स्पांसर और युवा फैन को ऊंचे स्तर पर इंटरनेशनल क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा। पहली बात तो ये कि आम सोच के उलट, जापान के लिए क्रिकेट कोई नया नहीं है। क्रिकेट वहां 19वीं सदी से खेल रहे हैं; योकोहामा में 1863 में ही क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड मौजूद है। जापान क्रिकेट एसोसिएशन की स्थापना 1984 में हुई और वे 1989 में आईसीसी के एफिलिएट और 2005 में एसोसिएट सदस्य बने। जापान की टीम 1996 एसीसी ट्रॉफी में खेली जो उनके लिए किसी मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का पहला मौका था। इसके बाद जापान ने 2005 और 2007 में आईसीसी ईएपी क्रिकेट कप जीता। हाल के दिनों में और प्रगति का सबूत ये कि 2026 में, जापान ने ईएपी टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर की मेजबानी की और ये वहां आयोजित हुआ अब तक का सबसे बड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट था जिसमें 9 टीम ने हिस्सा लिया था। इसमें जापान ने पापुआ न्यू गिनी के विरुद्ध मैच 26 रन से जीता भी जिसे आईसीसी रैंकिंग शुरू होने के बाद से उनकी सबसे अच्छी जीत कहेंगे। भारत के विरुद्ध खेलने वाली टीम इस बात का सबूत है कि अन्य कुछ टीम के मुकाबले जापान, एक मजबूत टीम बनाने के लिए, इधर-उधर से खिलाड़ी इम्पोर्ट नहीं कर रहा। इसलिए, वास्तव में भारत, जापान को क्रिकेट से परिचित नहीं करा रहा, जापान में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के अभियान में हिस्सा ले रहा है। भारत का वहां मैच खेलना, वहां क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने में वह मदद करेगा जो पारंपरिक तौर पर कर पाने में मुश्किल होती और कई साल लगते। संयोग ये कि क्रिकेट की कुछ और दिग्गज टीम की तुलना में, भारत कहीं ज्यादा अलग-अलग टीम के विरुद्ध खेलता रहा है। जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और आयरलैंड सभी के विरुद्ध खेले और इन टीमों को भी इसका फायदा मिला। एशियाई खेलों और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में खेले तो नई पहचान बना रहे क्रिकेट देशों को आर्थिक तौर पर उसका फायदा मिला। अफगानिस्तान, जो अपने देश में इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी भी नहीं कर पा रहे, उन्हें तो भारत में क्रिकेट के लिए एक 'घर' भी मिला है। भारत ने अब तक 19 टीम के विरुद्ध 287 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और जल्द ही इस लिस्ट में जापान का नाम भी जुड़ जाएगा: अब तक ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 37, दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 36, इंग्लैंड के विरुद्ध 35, श्रीलंका के विरुद्ध 33, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के विरुद्ध 31-31, बांग्लादेश के विरुद्ध 18, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के विरुद्ध 17-17, आयरलैंड के विरुद्ध 10, अफगानिस्तान के विरुद्ध 9, नामीबिया, नीदरलैंड, यूएई और यूएसए के विरुद्ध 2-2, और हांगकांग, नेपाल, ओमान और स्कॉटलैंड के विरुद्ध 1-1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। क्रिकेट का विकास सिर्फ पारंपरिक देशों तक ही सीमित नहीं रह सकता। भारत-जापान मैच इस सोच को और आगे बढ़ाएगा। अगर दुनिया का क्रिकेट में नंबर 1 देश, जापान में क्रिकेट की बेहतरी में मदद कर सकता है, तो इससे ऐसा रिश्ता बनेगा जो आगे चलकर सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल तक सीमित न रह, एक ऐसा व्यापारिक मंच खोल सकता है, जिसकी किसी ने उम्मीद भी न की होगी। इस मामले में भारत का कई और दूसरे क्रिकेट देशों से अलग नजरिया रहा है। संयोग से हाल ही में इंग्लैंड पर नए क्रिकेट देशों को पूरी तरह नजरअंदाज करने और कोई मदद न देने का आरोप लगा है। ईसीबी ने तो 'यूरोपियन नेशंस कप' खेलने के प्रपोजल को भी सपोर्ट न किया और साफ कह दिया कि उनके क्रिकेट के इंटरनेशनल कैलेंडर में इसके लिए जगह बनाना बड़ा मुश्किल है। इसके उलट भारत ने अपने खिलाड़ियों के बढ़ते वर्कलोड के बावजूद ऐसे देशों को सपोर्ट किया। मुद्दा ये है कि अगर अमीर और मजबूत क्रिकेट टीम के ज्यादातर बोर्ड, एक-दूसरे के विरुद्ध ही खेलते रहेंगे, तो क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहे नए देश कैसे प्रगति कर बड़ी टीमों से फर्क को कम करेंगे? इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आम तौर पर दो टीम वाली सीरीज के दायरे में, गिनी चुनी टीम के विरुद्ध ही खेले हैं जबकि इसके उलट, भारत ने दो टीम वाली सीरीज में भी, नई-नई टीम को जोड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने जापान को कोचिंग और वहां क्रिकेट को बढ़ाने में मदद की पर उनके विरुद्ध इंटरनेशनल खेलने का कभी प्रोग्राम नहीं बनाया। अब भारत ने जापान में एक टी20 इंटरनेशनल खेलने का प्रोग्राम बनाया तो इसका फायदा दोनों देश को मिलेगा। बीसीसीआई और जेसीए के बीच जो रिश्ता बनेगा उसमें स्कोरबोर्ड सबसे जरूरी चीज नहीं है। भारत अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर न सिर्फ जापान, और दूसरे उभरते हुए देशों के साथ भी क्रिकेट के जरिए जुड़ सकता है। इसलिए भारत-जापान टी20 इंटरनेशनल मैच, दो टीम के बीच एक मैच से कहीं ज्यादा है। Also Read: LIVE Cricket Score 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की उम्मीद के संदर्भ में, यह टी20 इंटरनेशनल मैच 'स्पोर्ट 75' के प्रोजेक्ट में पहला कदम होगा। जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुए समझौते में एक खास पॉइंट ये है कि दोनों देशों के बीच खेल के रिश्तों को बढ़ावा देंगे। भारत को, 22 सितंबर का मैच, एशियाई खेलों से पहले अच्छी तैयारी का मौका भी देगा।

क्रिकेट न मोर 18 Sep 2026 10:05 am

वैभव सूर्यवंशी से छक्कों की रेस में आगे निकले अभिषेक शर्मा, ये विदेशी नंबर-1; ईशान किशन टॉप-10 से बाहर

अभिषेक शर्मा ने 2026 में सबसे ज्यादा टी20 सिक्स लगाने की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ दिया है। वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला। विदेशी खिलाड़ी पहले पायदान पर है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 9:48 am

वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला पूरी सीरीज में मौका? कोच गौतम गंभीर बोले- चाहे आप 15 साल के हों या…

वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार को समाप्त हुई 3 मैचों की टी20 सीरीज में मौका क्यों नहीं मिल पाया? इसके बारे में गौतम गंभीर ने स्पष्ट शब्दों में बताया है और कहा है कि उन्हें इंतजार करना होगा।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 9:37 am

AFG vs IND: टीम इंडिया ने बनाया शानदार World Record, पाकिस्तान-इंग्लैंड जैसी टीम को छोड़ा काफी पीछे

Afghanistan vs India, 3rd T20I Records: भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार (17 सितंबर) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान को 127 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही अभिषेक ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की इसके साथ ही भारतीय टीम ने खास वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 100 या उससे ज्यादा रन से सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने के मामले में भारत संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गया है। दसवीं बार 100 या उससे ज्यादा के अंतर से मैच जीतकर भारतीय टीम ने कनाडा की बराबरी की है। पूर्ण सदस्य देशों की बात की जाए तो भारत के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे है। पुरुषों के T20I में 100 या उससे ज़्यादा रनों से सबसे ज़्यादा बार जीत 10 - कनाडा, भारत 9 - ऑस्ट्रिया 8 - ज़िम्बाब्वे, नेपाल, जापान, मलेशिया, युगांडा 6 - स्पेन, तंजानिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड, डेनमार्क 5 - पीएनजी अफगानिस्तान की सबसे बड़ी हार रनों के हिसाब से अफगानिस्तान की टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार है। इससे पहले इंग्लैंड के हाथों 2012 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अफगानिस्तान को 116 रनों से हार मिली थी। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जिसमें अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में 108 रन की पारी खेली, उनके अलावा संजू सैमसन ने 35 गेंदों में 50 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान 14.1 ओवर में 94 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान इब्राहिम जादरान (25 रन) के अलावा कोई और खिलाड़ी ज्यादा देक क्रीज पर नहीं टिका। टीम के सात बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच गए। Also Read: LIVE Cricket Score भारत के लिए नितिश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट, अक्षर पटेल ने 2 विकेट, जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

क्रिकेट न मोर 18 Sep 2026 9:14 am

CPL 2026: शादाब, मुकिम की घातक गेंदबाजी, गुयाना को 9 विकेट से हराकर एंटिगुआ फाइनल में पहुंची

केंसिंग्टन ओवल में खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स को 9 विकेट से हराकर एंटिगुआ बारबुडा फाल्कंस ने सीपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। एंटिगुआ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुयाना अमेजन ने बेहद निराशाजनक बल्लेबाजी की और पूरी टीम 15 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। ग्लेन फिलिप्स ने 16, शाई होप ने 16 और रोमारियो शेफर्ड ने 14 रन बनाए। एंटिगुआ की तरफ से शादाब खान और सुफियान मुकीम ने शानदार गेंदबाजी की, और अमेजन को 76 रन पर समेटने में इन्हीं दोनों स्पिनरों की भूमिका रही। शादाब ने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि मुकिम ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए। जोशुआ जेम्स और शामार स्प्रिंगर ने 1-1 विकेट लिए। 77 का लक्ष्य एंटिगुआ ने 5.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। रखीम कॉर्नवॉल ने 16 गेंदों पर 6 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 49 रन बनाए। एविन लुईस 13 गेंदों पर 23 और अमिर जंगू 4 रन बनाकर नाबाद रहे। शादाब खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 77 का लक्ष्य एंटिगुआ ने 5.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। रखीम कॉर्नवॉल ने 16 गेंदों पर 6 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 49 रन बनाए। एविन लुईस 13 गेंदों पर 23 और अमिर जंगू 4 रन बनाकर नाबाद रहे। Also Read: LIVE Cricket Score अमेजन वॉरियर्स के पास अब भी फाइनल में जगह बनाने का मौका है। इसके लिए अमेजन को क्वालीफायर 2 में जमैका किंग्समेन को हराना होगा। अमेजन और जमैका किंग्समेन के बीच होने वाले मैच का विजेता ही 21 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में एंटिगुआ का मुकाबला करेगा। अमेजन का पूरे टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन रहा है। ऐसे में इमरान ताहिर की कप्तानी वाली ये टीम दूसरे क्वालीफायर में निश्चित रूप से जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 18 Sep 2026 8:48 am

India vs Japan Live Score: एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना जापान से, जानिए कब शुरू होगा मैच

India vs Japan Match Live Score: एशियन गेम्स 2026 का आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच आज इंडिया और जापान के बीच खेला जाना है। इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 8:44 am

INDW vs JPNW LIVE मैच कब, कहां और कैसे देखें? कुछ देर में शुरू होगा मुकाबला

India Women vs Japan Women Live Streaming- भारत बनाम जापान एशियन गेम्स 2026 का चौथा क्वार्टर फाइनल आज खेला जाना है। टीम इंडिया की नजरें गोल्ड मेडल पर होगी। जानें कितने बजे मैच शुरू होगा-

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 8:42 am

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

इंग्लैंड ने श्रीलंका को कार्डिफ में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए थे। पाथुम निसांका और लाहिरू उदारा ने टीम को तेज शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 56 रन जोड़े थे, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही श्रीलंकाई पारी एक बार फिर धराशाई हो गई। निसांका ने 21 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 37 रन, कप्तान चरिथ असालंका ने 31 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 31, वानिंदु हसरंगा ने 22 गेंदों पर 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 27 रन और लाहिरू उदारा ने 20 गेंदों पर 21 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। डॉसन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन को 2-2, जबकि सोनी बाकेर और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला। निसांका ने 21 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 37 रन, कप्तान चरिथ असालंका ने 31 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 31, वानिंदु हसरंगा ने 22 गेंदों पर 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 27 रन और लाहिरू उदारा ने 20 गेंदों पर 21 रन बनाए। Also Read: LIVE Cricket Score इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3 टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 18 Sep 2026 7:36 am

टीम इंडिया की जीत के जश्न में शामिल हुआ अफगानिस्तान का कप्तान, अय्यर ने जीता दिल- VIDEO

श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतने का साथ-साथ दिल भी जीता। उन्होंने जीत के जश्न में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को भी शामिल किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 7:18 am

जोस बटलर ने रचा नया इतिहास, 15000 टी20 रन बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

एक तरफ अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा तबाही मचा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में 15000 रन का आंकड़ा छूकर नया इतिहास रच दिया।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 6:48 am

IND vs AFG: अभिषेक शर्मा, सैमसन या बुमराह; कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज?

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-2 में रहे। वहीं सबसे ज्यादा विकेट रेड्डी ने निकाले।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 6:06 am

अभिषेक शर्मा नंबर-1, सैमसन निकले ईशान किशन से आगे; IND vs AFG टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन

अभिषेक शर्मा IND vs AFG टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं उनके ओपनिंग पार्टनर संजू सैमसन ने तीसरे टी20 में फिफ्टी जड़ ईशान किशन को लिस्ट में पछाड़ा।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 5:40 am

कप्तान श्रेयस अय्यर को पहले से पता था ये रिजल्ट, खुद किया खुलासा; बोले- अफगानिस्तान का सम्मान...

भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 में करारी शिकस्त दी। अफगानिस्तान की टीम आखिरी मुकबाले में 100 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंची। जानिए, मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कुछ कहा?

लाइव हिन्दुस्तान 18 Sep 2026 12:34 am

अभिषेक शर्मा का जलवा, अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी शतक ठोककर जीते दो बड़े अवॉर्ड

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम मुकाबले में दमदार शतक लगाकर प्लेयर ऑफ द मैच जीता और वह प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी जीतने में सफल रहे। उन्होंने 3 मैच में 229 रन बनाए।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 11:55 pm

टीम इंडिया ने T20I में अफगानिस्तान को थमाई सबसे बड़ी हार, 6 खिलाड़ी सिंगल डिजिट का मुंह नहीं दिख पाए

India vs Afghanistan: भारत ने तीसरे टी20 में अफगानिस्तान को बुरी तरह रौंदा। अफगानिस्तान टीम आखिरी मुकबाले में 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 11:41 pm

AFG vs IND: भारत की तीसरे T20I में 127 रन से बड़ी जीत, अफगानिस्तान को सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप

AFG vs IND 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीचटी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (17 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहलेबल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की इस पारी के सबसे बड़े स्टार युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने महज 30 गेंदों में शतक ठोककर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वह किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। अभिषेक ने अपनी पारी में कुल 34 गेंदों का सामना किया और 108 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। अभिषेक को इस दौरान दूसरे छोर पर संजू सैमसन का भी शानदार साथ मिला। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 59 गेंदों में 142 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। संजू ने भी अच्छी में लय में बल्लबाजी करते हुए 35 गेंदों में 50 रन बनाए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ रन जोड़ते हुए 20 गेंदों में 29 रन बनाए और भारत को 221 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अफगानिस्तान की तरफ से अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट हासिल किए। राशिद खान और अब्दुल्ला अहमदजई को एक-एक सफलता मिली। 222रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्ता का कोई भी बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। कुछ देर खड़े रहकर कप्तान इब्राहिम जादरान ने 25 रन बनाए, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 15 रन जोड़े। नूर उल रहमान के बल्ले से 11 रन आए, जबिक इन चार खिलाड़ियों के अलावा अफगानिस्तान के बाकी सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। नतीजा यह रहा की पूरी अफगानिस्तान टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर सिमट गई और 127 रन के बड़े अंतर से यह मुकाबला हार गई। भारत की तरफ से नितीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। अक्षर पटेल ने 2 विकेट चटकाए, जबकि यश ठाकुर और जसप्रीत बुमराह को 1-1 सफलता मिली।

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 10:48 pm

'आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे, संतोषजनक जीवन की कामना करता हूं,' कोहली ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। कोहली ने एक छोटा-सा संदेश लिखकर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और एक संतोषजनक जीवन की कामना की।

समाचार नामा 17 Sep 2026 10:27 pm

अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक शतक जड़कर बनाए 10 रिकॉर्ड, T20 में की विराट कोहली की बराबरी

Abhishek Sharma Century Records: अभिषेक शर्मा ने भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे टी20 मैच आतिशी शतक जमाया। उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए। अभिषेक ने विराट कोहली का रिकॉर्ड खतरे में डाल दिया है।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 10:27 pm

संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 1500 रन, धोनी-रैना के रिकॉर्ड पर निशाना

संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में 1500 से अधिक पूरे कर लिए हैं। वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशल में ये कारनामा करने वाले 12वें बल्लेबाज बन गए हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 10:24 pm

VIDEO: Rashid Khan ने कर डाला चमत्कार! Shivam Dube का कैच पकड़ने के लिए लगा दी पूरी जान

AFG vs IND 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर राशिद खान (Rashid Khan) के द्वारा एक बार फिर शानदार फील्डिंग का नजारा देखने को मिला। भारत की पारी के दौरान शिवम दुबे (Shivam Dube) का राशिद ने बेहद मुश्किल कैच लेकर उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर हमला बोला और बड़ा स्कोर खड़ा किया। हालांकि, भारत की पारी के 16वें ओवर में शिवम दुबे के विकेट के रूप में अफगानिस्तान को एक अहम सफलता मिली। इस विकेट में राशिद खान की शानदार फील्डिंग का भी बड़ा योगदान रहा। 16वें ओवर की तीसरी गेंद अजमतुल्लाह उमरजई ने फुल लेंथ पर डाली। शिवम दुबे ने गेंद को मिडविकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। उनके बल्ले से निकलने के बाद गेंद काफी ऊंची गई और ऐसा लग रहा था कि यह बाउंड्री के पार चली जाएगी। लेकिन लॉन्ग ऑन पर खड़े राशिद खान अपनी बाईं ओर तेजी से दौड़े और फिर उन्होंने पूरा शरीर गेंद की दिशा में झोंकते हुए फुल लेंथ डाइव लगा दी। राशिद ने हवा में ही दोनों हाथ आगे बढ़ाए और गेंद को जमीन पर गिरने से पहले अपने कब्जे में कर लिया। उनका यह कैच इतना मुश्किल था कि कुछ पल के लिए यकीन करना भी मुश्किल हो गया कि गेंद उनके हाथों में सुरक्षित है। इस तरह शिवम दुबे इस मुकाबले में 10 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए। VIDEO: Rashid Khan with the kind of catch that makes you watch it twice Watch AFGvIND , 3rd T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels. #SonySportsNetwork pic.twitter.com/HAJm0J4p2s Sony Sports Network (SonySportsNetwk) September 17, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 34 गेंदों में 108 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वहीं संजू सैमसन ने भी अच्छी लय में बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 50 रन बनाए। इन शानदार पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 221 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 10:18 pm

वनडे टीम से बाहर मार्नस लाबुशेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 'वनडे कप' में क्वींसलैंड के कप्तान बने

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को अफ्रीकी दौरे पर वनडे टीम से हटाए जाने के बाद 'वनडे कप' में क्वींसलैंड का कप्तान नियुक्त गया है। लाबुशेन को जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वनडे सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन खराब फॉर्म के बावजूद बाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में बनाए रखा गया। टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के साउथ अफ्रीका टेस्ट के लिए रवाना होने से पहले, वह शनिवार को विक्टोरिया और अगले सोमवार को न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में टीम की कप्तानी करेंगे। यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सभी फॉर्मेट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है; उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक तीन साल से भी ज्यादा समय पहले लगाया था। टेस्ट क्रिकेट में उनकी जगह पर काफी समय से सवाल उठ रहे हैं। पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी उनकी जगह पर सवाल खड़े कर चुके हैं। टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के साउथ अफ्रीका टेस्ट के लिए रवाना होने से पहले, वह शनिवार को विक्टोरिया और अगले सोमवार को न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में टीम की कप्तानी करेंगे। Also Read: LIVE Cricket Score अपनी आलोचना पर बात करते हुए लाबुशेन ने कहा कि वह दोबारा रन बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। लाबुशेन ने '7 न्यूज' से कहा, बतौर खिलाड़ी आलोचना आप खुद बुलाते हैं, क्योंकि यह प्रदर्शन पर आधारित होती है। मेरी आलोचना मेरे व्यक्तित्व की वजह से नहीं हो रही है। वे मेरे खेल की आलोचना कर रहे हैं। मैंने बीते दो वर्षों में ऐसा होने दिया है। जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं, ताकि मैं फिर से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट सकूं। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 10:00 pm

6,6,4,4,2: Abhishek Sharma ने Fazalhaq Farooqi की कर डाली जमकर कुटाई, ओवर में लुटे पूरे 22 रन; VIDEO

AFG vs IND 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (17 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने संजू सैमसन के साथ मिलकर तूफानी शुरुआत दिलाई। अभिषेक शर्मा खास ने महज 30 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।। इसी तूफानी पारी के दौरान उन्होंने अफगानिस्तान के युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी के एक ओवर में अकेले 22 रन बटोरे। पारी का तीसरा ओवर लेकर फजलहक फारूकी आए और पहली गेंद पर संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को स्ट्राइक दी। इसके बाद अभिषेक ने फारूकी की गेंदों पर ऐसा हमला बोला कि अफगानिस्तान का गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ गया। ओवर की दूसरी गेंद फजलहक फारूकी ने मिडिल स्टंप पर फुलर डाली। अभिषेक क्रीज के अंदर गहराई में खड़े रहे और गेंद की लाइन में बल्ला लाते हुए उसे गेंदबाज के सिर के ऊपर से सीधे बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। इस शानदार शॉट के साथ उन्हें छह रन मिले। अगली गेंद फारूकी ने थोड़ी शॉर्ट और लेग साइड की तरफ डाली। अभिषेक ने तुरंत कदम आगे बढ़ाया और गेंद की लाइन में आकर उसे फाइन लेग के ऊपर से हुक कर दिया। गेंद सीधे बाउंड्री के पार गई और उनके खाते में एक और छक्का जुड़ गया। अब दबाव पूरी तरह फारूकी पर था। चौथी गेंद भी मिडिल के आसपास शॉर्ट ऑफ लेंथ थी और अभिषेक ने इसकी लंबाई को जल्दी पढ़ लिया। उन्होंने शानदार टाइमिंग के साथ गेंद को डीप मिडविकेट की दिशा में पुल किया और चौका बटोर लिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर भी अभिषेक को चौका मिल गया। इस बार वह पुल शॉट खेलने की कोशिश में थोड़ा देर से आए, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर विकेटकीपर के ऊपर से निकल गई और चार रन के लिए चली गई। ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक ने दो रन दौड़कर पूरे किए। इस तरह फजलहक फारूकी के इस ओवर से कुल 23 रन आए। ABHISHEK SHARMA! THAT'S IT THATS THE CAPTION Stream the Afghanistan vs India T20I series LIVE only on FanCode #AFGvIND pic.twitter.com/I3ip6rnQtJ FanCode (FanCode) September 17, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score अभिषेक ने अपनी इस पारी में 34 गेंदों में 108 रन ठोके, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। उनकी इस दमदार पारी के चलते भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 9:39 pm

अभिषेक शर्मा शतक लगा शिखर धवन से आगे निकले, भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी

अभिषेक शर्मा भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मुकाबले में 34 गेंद में 108 रन बनाए।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 9:32 pm

16 बाउंड्री के साथ मियाने का तूफानी शतक, साउथ अफ्रीका ने चौथे T20I में जिम्बाब्वे को 80 रन से रौंदा, सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त

साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेले गए चौथे टी20 मैच को 80 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका ने सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगले मुकाबले को 64 रन से जीता। मेहमान टीम ने तीसरा मैच 80 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया था। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 19 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है। गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए। मियाने स्मित ने एनेके बॉश के साथ सलामी जोड़ी के तौर पर 8.3 ओवरों में 74 रन की साझेदारी की। बॉश 24 गेंदों में 7 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुईं। साउथ अफ्रीका ने सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगले मुकाबले को 64 रन से जीता। मेहमान टीम ने तीसरा मैच 80 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया था। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 19 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है। Also Read: LIVE Cricket Score इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। टीम को 9 के स्कोर पर न्याशा ग्वांजुरा (5) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद केलिस न्धलोवु ने 16 रन और बीजा ने 26 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम ने 87 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान जोसेफिन न्कोमो ने मिशेल मावुंगा के साथ 38 रन जोड़े, लेकिन जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से केटलिन विंगार्ड ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि एलिज-मारी मार्क्स और लुयांडा न्जुजा को 1-1 विकेट हाथ लगा। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 8:48 pm

Abhishek Sharma ने रच डाला कीर्तिमान, T20I का सबसे तेज शतक ठोककर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Fastest T20I Century: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (17 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बल्ले से ऐसा धमाका किया कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक ही बदल गई। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, लेकिन अभिषेक शर्मा ने इस फैसले को अफगानिस्तान के लिए मुसीबत बना दिया। उन्होंने संजू सैमसन के साथ मिलकर भारत को ऐसी शुरुआत दी कि पावरप्ले खत्म होते-होते स्कोरबोर्ड पर 100 रन लग चुके थे। अभिषेक ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया और इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 34 गेंदों में 108 रन ठोके, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के फिन एलन के नाम था। एलन ने इसी साल मार्च में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में शतक लगाया था। अब अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में सेंचुरी ठोककर उन्हें पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, अभिषेक अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाया था। T20I में किसी फुल मेंबर टीमों के खिलाफ सबसे तेज शतक अभिषेक शर्मा — 30 गेंद बनाम अफगानिस्तान फिन एलन — 33 गेंद बनाम साउथ अफ्रीका डेविड मिलर — 35 गेंद बनाम बांग्लादेश रोहित शर्मा — 35 गेंद बनाम श्रीलंका अभिषेक शर्मा — 37 गेंद बनाम इंग्लैंड टिम डेविड — 37 गेंद बनाम वेस्टइंडीज Also Read: LIVE Cricket Score वहीं संजू सैमसन के साथ मिलकर अभिषेक ने इस दौरान पहले विकेट के लिए सिर्फ 59 गेंदों में 142 रन की तूफानी साझेदारी की और भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई।

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 8:41 pm

भारत बनाम अफगानिस्तान: अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, टी20 इंटरनेशनल में लगाया सबसे तेज शतक

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। अभिषेक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टेस्ट खेलने वाले देशों में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने तीसरे टी20 में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। अभिषेक फुल मेंबर देशों की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। अभिषेक ओवरऑल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने एस्टोनिया की तरफ से खेलते हुए साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं, तुर्की के बल्लेबाज मोहम्मद फहद ने बुल्गारिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक लगाया था। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। अभिषेक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टेस्ट खेलने वाले देशों में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। Also Read: LIVE Cricket Score अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 142 रन जोड़े। अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी के बूते भारतीय टीम ने 100 रनों का आंकड़ा सिर्फ 6 ओवर में पूरा किया। अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा रन बटोरने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शुरुआती छह ओवरों में खेली 22 गेंदों में 76 रन बनाए। अभिषेक का प्रदर्शन पहले और दूसरे टी20 मुकाबले में भी दमदार रहा था। उन्होंने पहले टी20 में 82 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी, जबकि दूसरे टी20 में उन्होंने 39 रन बनाए थे। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 8:36 pm

अभिषेक शर्मा ने ठोकी सबसे तेज T20I सेंचुरी, टेस्ट खेलने वाले देशों में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल (फुल मेंबर) में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने फिन एलन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 30 गेंद में 100 रन पूरे किए।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 8:15 pm

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला T20 सीरीज में एक भी मौका, डगआउट में मायूस बैठा रहा नन्हा स्टार

वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के एक भी मुकाबले में मौका नहीं मिला। आखिरी मैच से पहले वह डगआउट में मायूस और अकेले बैठे नजर आए।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 8:05 pm

पाकिस्तानी खिलाड़ी मुनीबा अली ने छोड़ा टीम का साथ, बीमार मां को देखने के लिए एशियन गेम्स से हुईं बाहर

पाकिस्तान की बल्लेबाज मुनीबा अली एशियन गेम्स से बाहर हो गईं हैं। वह अपनी बीमार मां को देखने के लिए घर लौट गईं हैं। पाकिस्तान के लिए ये बहुत बड़ा झटका है।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 7:48 pm

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान सीरीज में इतिहास रचने से चूके, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड खतरे में था

वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में भी भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। युवा ओपनर सूर्यवंशी ने अब तक भारत में कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 7:32 pm

पीएम मोदी सभी खिलाड़ियों का बराबर सम्मान करते हैं; उनके कार्यकाल में शानदार बदलाव हुए: नीरज चोपड़ा

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर स्टार जैवलियन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भारतीय खेलों में हुए बदलावों की सराहना की। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के खेल क्षेत्र में कई बेहतरीन बदलाव देखने को मिले हैं।

समाचार नामा 17 Sep 2026 7:30 pm

पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, Asian Games 2026 में इस वजह से हिस्सा नहीं ले पाएंगी Muneeba Ali

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज मुनीबा अली स्वदेश वापस लौट गई हैं और वह एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। मुनीबा थाईलैंड के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रही थीं। 'क्रिकइंफो' की खबर के अनुसार, मुनीबा की मां बीमार हैं और इसी कारण उन्हें टीम का साथ छोड़कर पाकिस्तान वापस लौटना पड़ा है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह पर किसी भी खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया है। मुनीबा की गैरमौजूदगी में गुल फिरोजा विकेटकीपर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। थाईलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फिरोजा बतौर विकेटकीपर मैदान पर उतरी थीं। इसके साथ ही उन्होंने शेवार जुल्फिकार के साथ पारी का आगाज भी किया था। मुनीबा का बाहर होना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मुनीबा पाकिस्तान टीम की सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं और एशिया कप में टीम की ओर से अर्धशतक लगाने वाली एकमात्र बल्लेबाज थीं। जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ हुई बाइलेटरल टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी उन्होंने टीम की कप्तानी की थी, क्योंकि उस समय नियमित कप्तान फातिमा सना 'द विमेंस हंड्रेड' में बर्मिंघम फीनिक्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए यूके गई हुई थीं। मुनीबा का बाहर होना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मुनीबा पाकिस्तान टीम की सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं और एशिया कप में टीम की ओर से अर्धशतक लगाने वाली एकमात्र बल्लेबाज थीं। Also Read: LIVE Cricket Score थाईलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश के चलते 11 ओवर के मुकाबले में 4 विकेट खोकर 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम एक समय पर 47 के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही थी। हालांकि, कप्तान फातिमा सना की 13 गेंदों में खेली गई 21 रनों की दमदार पारी के चलते पाकिस्तान की टीम 10.4 ओवर में 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 7:00 pm

VIDEO: Manav Suthar का इंग्लैंड में फिर चला जादू, County Championship के पांचवें मैच में दूसरी बार झटका 5 विकेट हॉल

टीम इंडिया के युवा स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) इन दिनों इंग्लैंड में अपनी गेंदबाजी से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इंग्लैंड और वेल्स के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट काउंटी चैंपियनशिप (County Championship 2026) में वार्विकशायर (Warwickshire) के लिए खेल रहे सुथार ने एक बार फिर गेंद से कमाल कर दिया। भारत के 24 साल के युवा बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार का इंग्लैंड में गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन जारी है। काउंटी चैंपियनशिप 2026 में वार्विकशायर के लिए खेल रहे सुथार ने एक बार फिर अपनी फिरकी का जलवा दिखाया और टीम को एसेक्स (Essex) के खिलाफ शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। डिविजन वन के इस मुकाबले में वार्विकशायर ने एसेक्स को 8 विकेट से हराया। मैच की दूसरी पारी में एसेक्स की बल्लेबाजी को समेटने की जिम्मेदारी मानव सुथार ने अपने कंधों पर ली और उन्होंने 24 ओवर में 75 रन देकर 5 विकेट चटका दिए। सुथार की शानदार गेंदबाजी के चलते एसेक्स की दूसरी पारी महज 189 रन पर सिमट गई। सुथार ने एसेक्स की पारी के दौरान लगातार अहम मौकों पर विकेट निकालकर वार्विकशायर की पकड़ मजबूत की। पॉल वाल्टर 42 रन बनाकर खतरनाक नजर आ रहे थे, लेकिन सुथार ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया। इसके बाद डीन एल्गर (29) भी सुथार का शिकार बने। इसके बाद सुथार ने मैट क्रिचली (11) और जॉर्ज बेल (13) को भी पवेलियन भेज दिया। पारी के आखिर में उन्होंने एसेक्स के दो और बल्लेबाजों को आउट कर अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया। VIDEO: The second five-wicket-haul Suthar has taken this season pic.twitter.com/q9n0IV10JU Rothesay County Championship (CountyChamp) September 16, 2026 इस तरह उनकी फिरकी के सामने एसेक्स की दूसरी पारी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। एसेक्स से मिले 133 रन के लक्ष्य को वार्विकशायर ने सिर्फ 25.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 8 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। Also Read: LIVE Cricket Score मानव सुथार के लिए काउंटी चैंपियनशिप का यह सीजन लगातार शानदार होता जा रहा है। एसेक्स के खिलाफ पांच विकेट लेने के साथ ही उनके इस सीजन में 5 मैचों में कुल 26 विकेट हो गए हैं। उन्होंने 19.46 की औसत से ये विकेट हासिल किए हैं और इस दौरान उनके नाम दो पांच विकेट हॉल दर्ज हो चुके हैं।

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 6:57 pm

Tavengwa Mukuhlani बने ICC के नए डिप्टी चेयरमैन, जय शाह ने दी बधाई

टावेंगवा मुखुहलानी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का डिप्टी चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह नवंबर 2027 तक इस पद पर रहेंगे। मुखुहलानी, जो इस समय जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन हैं और आईसीसी बोर्ड में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, इमरान ख्वाजा के पद छोड़ने के बाद यह नई जिम्मेदारी संभालेंगे। मुखुहलानी आईसीसी की फाइनेंस एंड कमर्शियल अफेयर्स (एफ एंड सीए) कमेटी और नॉमिनेशन कमेटी के सदस्य हैं। इसके अलावा, वह आईसीसी की एचआर और रेमुनरेशन कमेटी के प्रमुख भी हैं। अब डिप्टी चेयरमैन का पद संभालकर वह आईसीसी के इस अहम पद पर पहुंचने वाले पहले जिम्बाब्वेवासी बन जाएंगे। उनकी नियुक्ति अफ्रीकी क्रिकेट के लिए एक अहम समय पर हुई है, क्योंकि जिम्बाब्वे साउथ अफ्रीका और नामीबिया के साथ मिलकर आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 की सह-मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। जिम्बाब्वे क्रिकेट में लीडरशिप अनुभव और क्षेत्रीय जानकारी के दम पर मुखुहलानी अहम मार्गदर्शन देंगे, क्योंकि आईसीसी 24 साल में पहली बार इस बड़े टूर्नामेंट को अफ्रीका में वापस ला रहा है। मुखुहलानी ने अपनी नियुक्ति पर कहा, मेरे साथी आईसीसी बोर्ड डायरेक्टरों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उससे मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं और आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन के तौर पर सेवा करने का मौका मिलने के लिए आभारी हूं। मैं हमारे चेयरमैन जय शाह के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं, जिनकी लीडरशिप, ऊर्जा और महत्वाकांक्षा ने आईसीसी को एक स्पष्ट मकसद दिया है, जिसमें क्रिकेट को बढ़ाने, हमारे सदस्यों के लिए मौके बनाने और नए दर्शकों और बाजारों तक पहुंचने पर खास ध्यान दिया गया है। उन्होंने आगे कहा, क्रिकेट एक रोमांचक दौर में प्रवेश कर रहा है, खासकर ओलंपिक खेलों में इसकी वापसी और लगातार वैश्विक विस्तार के साथ। मैं अपनी साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और विश्व स्तर पर क्रिकेट के सर्वोत्तम हितों की सेवा करने में हमारे चेयरमैन जय शाह और साथी बोर्ड डायरेक्टरों का समर्थन करने के लिए उत्सुक हूं। मुखुहलानी ने अपनी नियुक्ति पर कहा, मेरे साथी आईसीसी बोर्ड डायरेक्टरों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उससे मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं और आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन के तौर पर सेवा करने का मौका मिलने के लिए आभारी हूं। मैं हमारे चेयरमैन जय शाह के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं, जिनकी लीडरशिप, ऊर्जा और महत्वाकांक्षा ने आईसीसी को एक स्पष्ट मकसद दिया है, जिसमें क्रिकेट को बढ़ाने, हमारे सदस्यों के लिए मौके बनाने और नए दर्शकों और बाजारों तक पहुंचने पर खास ध्यान दिया गया है। Also Read: LIVE Cricket Score जय शाह ने आगे कहा, टावेंगवा ने अपने साथी डायरेक्टर्स का भरोसा जीता है। मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं ताकि हमारे सदस्य देशों में क्रिकेट को मजबूत किया जा सके और दुनियाभर में इस खेल के विकास के लिए और ज्यादा मौके बनाए जा सकें। उनका चुना जाना जिम्बाब्वे के लिए भी एक अहम पड़ाव है, क्योंकि वह डिप्टी चेयर बनने वाले पहले जिम्बाब्वेवासी हैं। क्रिकेट के वैश्विक स्तर पर फैलने और ओलंपिक खेलों में वापसी करने के साथ, मजबूत नेतृत्व बहुत जरूरी होगा। मैं टावेंगवा को उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देता हूं। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 5:36 pm

मोहम्मद रिजवान को लाहौर हाईकोर्ट से झटका, सट्टेबाजी की चल रही जांच; अब PCB तय करेगा ये चीज

Mohammad Rizwan Petition Dismissed: मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम एजेंसी के सवालों का जवाब होगा। लाहौर हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की याचिका खारिज कर दी है।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 5:14 pm

बद्रीनाथ ने टीम मैनेजमेंट को दी सलाह, कहा- संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा की जोड़ी को मिले अगले 10 मैच

पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ का मानना है कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को इस साल के अंत तक लगातार मौके मिलते रहना चाहिए।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 5:11 pm

Asian Games 2026: फातिमा सना की कप्तानी पारी, थाईलैंड को हराकर पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 3 विकेट से हराया। झमाझम बारिश के चलते गीली आउटफील्ड के कारण इस मैच को 11-11 ओवर का किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड की बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा। उन्होंने 11 ओवर में 4 विकेट खोकर 91 रन स्कोरोबोर्ड पर लगाए। टीम की तरफ से नानापत कोंचारोएनकाई ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 49 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाए। वहीं, फन्निता माया ने 16 गेंदों में 15 रन बनाए, जबकि कप्तान नारुएमोल चाईवाई ने 3 गेंदों में 10 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में कप्तान फातिमा सना का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 3 ओवर के स्पेल में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि नशरा संधू ने एक विकेट अपने नाम किया। झमाझम बारिश के चलते गीली आउटफील्ड के कारण इस मैच को 11-11 ओवर का किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड की बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा। उन्होंने 11 ओवर में 4 विकेट खोकर 91 रन स्कोरोबोर्ड पर लगाए। टीम की तरफ से नानापत कोंचारोएनकाई ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 49 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाए। Also Read: LIVE Cricket Score हालांकि, इसके बाद गेंद कप्तान फातिमा सना ने मोर्चा संभाला और उन्होंने 13 गेंदों में 21 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। फातिमा ने अपनी इस पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने इमान फातिमा के साथ मिलकर 13 गेंदों में 26 रन जोड़े। थाईलैंड की ओर से गेंदबाजी में ओननिचा कमचोमफु ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि सुनीदा चतुरोंगरत्तना ने 2 विकेट निकाले। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 4:36 pm

पृथ्वी शॉ की लव लाइफ में आया भूचाल, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने खत्म किया रिश्ता

पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने आपसी सहमति से सगाई तोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की पुष्टि की।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 4:05 pm

सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग से खराब हुई पिच? इंग्लैंड में एक टीम हुआ भारी नुकसान

इंग्लैंड के एक मैदान पर सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग हुई थी। उस मैदान पर कुछ दिन मैच हुआ, जिसकी पिच खराब बताई गई। इसके लिए लीसेस्टरशर पर जुर्माना भी लगा और उनके पॉइंट्स भी काटे गए हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 3:58 pm

7 महीने बाद रविंद्र जड़ेजा की वनडे क्रिकेट में वापसी, खेलेंगें इंडीज के खिलाफ

भारत के शीर्ष ऑलराउंडर्स में से एक रविंद्र जड़ेजा को ढलते करियर के बीच एक संजीवनी मिली है। उनको आगामी वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। क्रिकेट विशेषज्ञों को लगा था कि जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के कारण उनका लौट ...

वेब दुनिया 17 Sep 2026 3:50 pm

वैभव सूर्यवंशी का आज हो सकता है इंडिया में इंटरनेशनल डेब्यू, मगर ये है एक बड़ा सवाल

वैभव सूर्यवंशी का आज इंडिया में इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है, मगर बड़ा सवाल यह है कि बाहर कौन बैठेगा? क्योंकि पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में संजू सैमसन के बल्ले से रन आए हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 3:27 pm

Brandon King ने टेके घुटने, Rovman Powell ने Short Cover पर एक हाथ से पकड़ा बेहद ही बवाल कैच; देखें VIDEO

Rovman Powell Catch: वेस्टइंडीज के अनुभवी खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और कप्तानी सभी के गुण रखते हैं। वो एक कमाल के फील्डर भी हैं और उन्होंने CPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले (Barbados Tridents vs Jamaica Kingsmen) में ब्रैंडन किंग (Brandon King) का गज़ब का कैच पकड़कर ये साबित किया। रोवमैन पॉवेल के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पॉवेल ने एक हाथ से पकड़ा बवाल कैच: ये घटना (पॉवेल कैच) बारबाडोस ट्राइडेंट्स की पारी के पहले ओवर में घटी। जमैका किंग्समेन के लिए हसन खान गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने लगातार डॉट गेंदें डाली और विपक्षी बल्लेबाज़ ब्रैंडन किंग पर दबाव बनाया। इसी बीच उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद ऑफ साइड में शॉर्ट डिलीवर की जिस पर ब्रैंडन किंग कवर की तरफ तेज शॉट मारने की कोशिश में बड़ी गलती कर बैठे। वो गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए जिसके बाद गेंद हवा में उड़ते हुए सीधा शॉर्ट कवर की तरफ गई। इसी पॉजिशन पर रोवमैन पॉवेल तैनात थे, जिन्होंने चीते जैसी तेजी दिखाई और अपने बाईं ओर कूदते हुए एक हाथ से कैच लपक लिया।ये एक कमाल का कैच था। CPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इसका वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। मैच का हाल: CPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में जमैका किंग्समेन ने टॉस जीतकर बारबाडोस ट्राइडेंट्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन बनाए। उनके लिए क्विंटन डी कॉक (49 गेंदों पर 71 रन) और क्रिस ग्रीन (44 गेंदों पर 57 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। Wicket in the first over!!! Rovman Powell keeps his cool to take a Flow Classic Catch! x #CPL26 #BTvJK #CricketPlayedLouder #BiggestPartyInSport #Flow pic.twitter.com/w7djg8XJUE — CPL T20 (@CPL) September 16, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score इसके जवाब में जमैका किंग्समेन के लिए माज सदाकत ने तूफानी बैटिंग की और 49 गेंदों पर 112 रनों की शतकीय पारी खेली। इसी के दम पर जमैका की टीम ने 14.1 ओवर में 145 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 2:53 pm

जन्मदिन विशेष: आईपीएल ने तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के करियर को दी बुलंदी

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट में 2013 से 2015 के बीच तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का नाम बहुत तेजी से ऊपर आया था। घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने वाले मोहित की ताकत सटीक लाइन लेंथ और विविधता थी। उनके पास गेंद को स्विंग कराने की क्षमता के साथ ही बाउंसर और यॉर्कर डालने की क्षमता थी।

समाचार नामा 17 Sep 2026 2:38 pm

'गुजरात की मिट्टी में कुछ खास है', गुजरात टाइटंस ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वडनगर यात्रा को किया याद

गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में टीम की पिछले साल वडनगर यात्रा की झलक दिखाई गई है। वडनगर वही शहर है, जहां पीएम मोदी का जन्म हुआ था। गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर पिछले साल वडनगर की अपनी यात्रा का एक वीडियो शेयर किया। इस यात्रा ने टीम को उस शहर से जोड़ा जहां प्रधानमंत्री का जन्म हुआ था। टाइटंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वडनगर की अपनी यात्रा की झलकियां शेयर कीं, जिसमें शहर के इतिहास और पीएम मोदी के साथ इसके जुड़ाव को दिखाया गया। वीडियो में आईपीएल फ्रेंचाइजी ने गुजरात के इस शहर की अपनी यात्रा को याद किया और वड़नगर के महत्व को रेखांकित किया, जहां 17 सितंबर, 1950 को प्रधानमंत्री मोदी का जन्म हुआ था। वीडियो में टाइटन्स ने कहा, गुजरात की मिट्टी में कुछ खास है। इसे महसूस करने के लिए, आइए गुजरात के एक छोटे से शहर वडनगर चलें। वही शहर जहां हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था। हमारी गुजरात टीम भी यहां आई थी। उस समय हमें नहीं पता था कि एक दिन ये यादें इतनी खास बन जाएंगी। वडनगर यात्रा के दौरान, टाइटंस के खिलाड़ियों ने वडनगर आर्कियोलॉजिकल एक्सपीरियंसियल म्यूजियम (पुरातत्व अनुभव संग्रहालय) का दौरा किया, जो शहर के पुरातात्विक और सांस्कृतिक इतिहास को प्रदर्शित करता है। टीम के लिए एक और महत्वपूर्ण पड़ाव 'प्रेरणा संकुल' था, जो एक अनुभवात्मक शिक्षण केंद्र है। इसका उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को विज्ञान, संस्कृति और मूल्यों से जोड़ना है। इस यात्रा का प्रधानमंत्री से एक व्यक्तिगत जुड़ाव भी था क्योंकि यह केंद्र उनके शुरुआती स्कूली शिक्षा के वर्षों से जुड़ा हुआ है। वीडियो में टाइटन्स ने कहा, गुजरात की मिट्टी में कुछ खास है। इसे महसूस करने के लिए, आइए गुजरात के एक छोटे से शहर वडनगर चलें। वही शहर जहां हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था। हमारी गुजरात टीम भी यहां आई थी। उस समय हमें नहीं पता था कि एक दिन ये यादें इतनी खास बन जाएंगी। Also Read: LIVE Cricket Score इसके साथ ही, वह गैर-कांग्रेसी पार्टी से सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद संभालने वाले नेता भी हैं। अक्टूबर में पीएम मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे हो जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीन आम चुनावों में जीत दिलाई है। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 2:36 pm

एशियन गेम्स 2026: फातिमा सना की कप्तानी पारी, थाईलैंड को हराकर पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

निशिन, 17 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 3 विकेट से हराया।

समाचार नामा 17 Sep 2026 2:28 pm

WT20I की नंबर-1 बल्लेबाज़! टूटने वाला है Suzie Bates का महारिकॉर्ड, Japan में इतिहास रचेंगी Smriti Mandhana

Smriti Mandhana Record: विमेंस एशियन गेम्स 2026 (Women's Asian Games 2026) का चौथा क्वार्टर-फाइनल शुक्रवार, 18 सितंबर को जापान और भारत (Japan vs India) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आयोजित होगा जहां टीम इंडिया (India Women's Cricket Team) की स्टार सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) इतिहास रचकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती हैं। टूटेगा सुज़ी बेट्स का महारिकॉर्ड: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 30 वर्षीय स्मृति मंधाना एक बेहद ही अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो कि टीम इंडिया के लिए अब तक 176 टी20 इंटरनेशनल खेलकर 4,751 रन बना चुकी हैं। इस फॉर्मेट में उनका औसत लगभग 31 और स्ट्राइक रेट 126 के करीब रहा है। उन्होंने T20I में 2 सेंचुरी और 36 हाफ सेंचुरी भी बनाई है। खास बात ये है कि एशियन गेम्स के मुकाबले में स्मृति मंधाना के पास जापान के खिलाफ महज़ 9 रन बनाकर विमेंस T20I की नंबर-1 बल्लेबाज़ बनने का सुनहरा मौका है। वो सुज़ी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ने के कगार पर हैं, जिन्होंने 186 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4,758 रन बनाए। विमेंस टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड) - 186 मैचों में 4758 रन स्मृति मंधान (भारत) - 176 मैचों में 4751 रन हरमनप्रीत कौर (भारत) - 207 मैचों में 4287 रन चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका) -170 मैचों में 4136 रन सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) - 158 मैचों में 3817 रन बात करें साल 2026 में स्मृति मंधाना के प्रदर्शन की तो उन्होंने 19 टी20 इंटरनेशनल में 36.05 की औसत और 143.58 की स्ट्राइक रेट से 649 रन बनाए हैं। वो शेफाली वर्मा (21 मैचों में 675 रन) के बाद साल 2026 में भारत के लिए दूसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, भारती फुलमाली, रेणुका सिंह, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, नंदिनी सर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, जी कमलिनी (विकेटकीपर)।

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 2:13 pm

ऋषभ पंत को नहीं मिली वनडे टीम में जगह, पकड़ाया यह लॉलीपॉप

पिछले 4 साल में सिर्फ 1 वनडे मैच खेलने वाले ऋषभ पंत, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए जगह बनाने में असफल रहे, 2025-26 रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू और कश्मीर के खिलाफ ईरानी कप मैच में शेष भारत का नेतृत्व करेंगे। सरफराज खान को पंत का ...

वेब दुनिया 17 Sep 2026 2:05 pm

IND vs AFG: तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर होंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ेंगे पीछे

New Delhi: भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला गुरुवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम तीसरे टी20 में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मैच में अभिषेक शर्मा के निशाने पर तीन बड़े रिकॉर्ड होंगे। दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक रोहित शर्मा के साथ अभी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। अभिषेक क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अफगानिस्तान के खिलाफ 11 छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने भी टी20 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 11 छक्के लगाए हैं। अभिषेक अगर तीसरे टी20 में एक सिक्स और लगाने में सफल रहते हैं, तो वह अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। New Delhi: भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला गुरुवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम तीसरे टी20 में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मैच में अभिषेक शर्मा के निशाने पर तीन बड़े रिकॉर्ड होंगे। Also Read: LIVE Cricket Score अफगानिस्तान के खिलाफ एक टी20 सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल शिवम दुबे के नाम है। शिवम ने 2024 में खेली गई सीरीज में कुल 124 रन बनाए हैं। अभिषेक दो मुकाबलों में अब तक कुल 121 रन बना चुके हैं। तीसरे टी20 में भारतीय सलामी बल्लेबाज अगर 4 रन और बना लेता है, तो वह शिवम दुबे के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। पहले टी20 में अभिषेक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 82 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, दूसरे टी20 में उन्होंने 39 रनों का योगदान दिया था। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 1:48 pm

अजीत अगरकर की छुट्टी तय! नए चीफ सिलेक्टर के लिए ये 2 दावेदार

अजीत अगरकर का बतौर टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर का कार्यकाल समाप्त होने को है। ऐसे में नए चीफ सिलेक्टर के पद के लिए 2 नए नाम सामने आ रहे हैं। एक तो उनके पैनल का ही हिस्सा रहा है।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 1:42 pm

SonyLIV नहीं…यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें IND vs AFG तीसरा टी20 लाइव

IND vs AFG Live 3rd T20I- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीसरा टी20 आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। जानें कैसे देखें लाइव-

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 1:14 pm

ZIM vs AUS 2nd ODI: जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया! जानिए Match Prediction, Pitch Report और Playing XI

Zimbabwe vs Australia 2nd ODI Match Prediction: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 18 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:00 बजे से शुरू होगा। गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला भी हरारे के मैदान पर ही खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया ने 298 रन डिफेंड करके जिम्बाब्वे को 59 रनों से मात दी। इस मुकाबले के हीरो मैट रेन्शॉ थे, जिन्होंने 94 गेंदों पर 109 रनों की शतकीय पारी खेली और 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट चटकाया था। ZIM vs AUS 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी दिन - शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 समय - 01:00 PM IST वेन्यू - हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे Harare Sports Club, Harare Pitch Report हरारे स्पोर्ट्स क्लब में एक संतुलित विकेट देखने को मिलता है। यहां पर अब तक 209 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 108 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां ODI में पहली पारी का औसत स्कोर 230 रन रहा है। गौरतलब है कि हरारे के मैदान पर सबसे बड़ा वनडे स्कोरबनाने का कारनामा जिम्बाब्वे ने ही किया है। उन्होंने साल 2023 में USA के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 408 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे। ZIM vs AUS ODI Head To Head Record कुल - 34 जिम्बाब्वे - 03 ऑस्ट्रेलिया - 30 बेनतीजा - 01 ZIM vs AUS 2nd ODI : Where to Watch? जिम्बाब्वे-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर इन्जॉय कर सकते हैं। ZIM vs AUS 2nd ODI: Player to Watch Out For जिम्बाब्वे की टीम से ब्रायन बेनेट,सिकंदर रज़ा और ब्लेसिंग मुज़ारबानीस्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो मैट रेन्शॉ, कूपर कोनोली और नाथन एलिस अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। Zimbabwe vs Australia 2nd ODI Probable Playing XI Zimbabwe ODI Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, बेन करन, इनोसेंट काइया, ब्रैंडन टेलर (विकेटकीपर), क्रेग इर्विन, वेस्ले मधेवरी, सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रैंड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, न्यूमैन न्यामहूरी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी। Australia ODI Probable Playing XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली, मैट रेंशॉ, जोश इंगलिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ओलिवर पीक, स्पेंसर जॉनसन, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा। Zimbabwe vs Australia Today's Match Prediction इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी। ZIM vs AUS 2nd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ZIM vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Zimbabwe vs Australia Match Preview Also Read: LIVE Cricket Score Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 1:06 pm

हैप्पी बर्थडे अश्विनः 40 के हुए 'फिरकी के जादूगर', बीसीसीआई ने दी जन्मदिन की बधाई; ऐसा रहा शानदार क्रिकेट सफर

हैप्पी बर्थडे अश्विनः 40 के हुए 'फिरकी के जादूगर', बीसीसीआई ने दी जन्मदिन की बधाई; ऐसा रहा शानदार क्रिकेट सफर---Ravichandran Ashwin Turns 40: BCCI Wishes Indian Spin Legend on His Birthday

अमर उजाला 17 Sep 2026 12:59 pm

ऋषभ पंत से टेस्ट उपकप्तानी छीनी, अब इस टीम का बना दिया कप्तान; सिलेक्टर्स की सोच से हर कोई हैरान

ऋषभ पंत से जब टेस्ट की उपकप्तानी छीनी गई तो हर कोई हैरान था, लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी तब हुई, जब उन्हें रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का कप्तान ईरानी कप के लिए बना दिया गया। सिलेक्टर्स का क्या ये बेतुका फैसला है?

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 12:47 pm

भारत बनाम अफगानिस्तान: क्या आज आखिरी टी20 में खेलते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी? खुद पोस्ट करके दिया संकेत

भारत बनाम अफगानिस्तान: क्या आज आखिरी टी20 में खेलते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी? खुद पोस्ट करके दिया संकेत--India vs Afghanistan 3rd T20I: Will Vaibhav Suryavanshi Get a Chance? His Post Sparks Speculation

अमर उजाला 17 Sep 2026 12:36 pm

Asian Games: बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में, बारिश की वजह से रद्द हुआ था क्वार्टर फाइनल

बांग्लादेश ने एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। गुरुवार को बांग्लादेश का चीन के साथ कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में क्वार्टर फाइनल मुकाबला होना था, जो बारिश की वजह से बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया। इसके बाद आईसीसी में बेहतर रैंक के आधार पर बांग्लादेश को सेमीफाइनल में प्रवेश दिया गया। बांग्लादेश और चीन के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला गीले आउटफील्ड के कारण बिना एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। मैच के लिए टॉस भी नहीं हो सका था। बारिश जल्दी रुकने के बावजूद, कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क के आउटफील्ड पर लगातार नमी के कारण कोई खेल नहीं हो सका। अधिकारियों ने आउटफील्ड को जांच के दौरान मैच के लिए तैयार नहीं माना। कोई नतीजा नहीं निकलने पर, बांग्लादेश टूर्नामेंट के नियमों में अपनी ऊंची रैंक की वजह से अंतिम चार में पहुंच गया। बांग्लादेश की टीम आईसीसी टी20 महिला रैंकिंग में 10वें स्थान पर है, जबकि चीन 36वें स्थान पर है। बांग्लादेश अब 20 सितंबर को सेमीफाइनल में गत चैंपियन भारत और मेजबान जापान के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगा। भारत, जिसने 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में विमेंस क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ सीधे नॉकआउट स्टेज में पहुंच गया है। मेजबान जापान को भी क्वार्टर फाइनल में सीझे एंट्री मिली है। मलेशिया, थाईलैंड और चीन ने क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिए आखिरी आठ में अपनी जगह पक्की की। बांग्लादेश अब 20 सितंबर को सेमीफाइनल में गत चैंपियन भारत और मेजबान जापान के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगा। Also Read: LIVE Cricket Score क्रिकेट चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा है। इससे पहले यह ग्वांगझू 2010, इंचियोन 2014 और हांगझोऊ 2023 में क्रिकेट शामिल था। भारत ने हांगझोऊ में पुरुष और महिला दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 12:24 pm

T20 में 13,000 रन! Quinton de Kock ने रचा इतिहास, AB de Villiers और David Miller भी नहीं कर पाए ये कारनामा

Quinton de Kock Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला गुरुवार, 17 अगस्त को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां Barbados Tridents के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने Jamaica Kingsmen के खिलाफ 49 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेलकर इतिहास रचा। गौरतलब है कि क्विंटन डी कॉक ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो कि टी20 फॉर्मेट में महान एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) और डेविड मिलर (David Miller) जैसे धुरंधुर खिलाड़ी भी नहीं कर पाए। डी कॉक ने रचा इतिहास: क्विंटन डी कॉक ने बारबाडोस के मैदान पर 71 रनों की पारी खेलकर टी20 फॉर्मेट में अपने 13,046 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ अब डी कॉक टी20 फॉर्मेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले बतौर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं। साउथ अफ्रीकी के धुरंधुर बल्लेबाज़ जैसेफाफ डु प्लेसिस, डेविड मिलर और एबी डी विलियर्स भी टी20 में ये आंकड़ां नहीं छू पाए हैं। टी20 में बतौर साउथ अफ्रीकी सर्वाधिक रन क्विंटन डी कॉक - 463 मैचों में 13,046 रन फाफ डु प्लेसिस - 449 मैचों में 12,740 रन डेविड मिलर - 583 मैचों में 12,397 रन राइली रूसो - 415 मैचों में 10,370 रन एबी डी विलियर्स - 340 मैचों में 9,424 रन बताते चलें कि क्विंटन डी कॉक टी20 में 13000 प्लस रन बनाने वाले दुनिया के 9वें खिलाड़ी हैं। इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड के नाम दर्ज है, जिन्होंने 754 मैचों में 14,999 रन बनाए हैं। मैच का हाल: CPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में जमैका किंग्समेन ने टॉस जीतकर बारबाडोस ट्राइडेंट्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन बनाए। उनके लिए क्विंटन डी कॉक (49 गेंदों पर 71 रन) और क्रिस ग्रीन (44 गेंदों पर 57 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। Also Read: LIVE Cricket Score इसके जवाब में जमैका किंग्समेन के लिए माज सदाकत ने तूफानी बैटिंग की और 49 गेंदों पर 112 रनों की शतकीय पारी खेली। इसी के दम पर जमैका की टीम ने 14.1 ओवर में 145 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 12:22 pm

वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन या अभिषेक शर्मा…कौन है दुनिया का नंबर-1 प्लेयर? फिन एलन ने बताया

फिन एलन को हाल ही में दुनिया का नंबर-1 टी20 बल्लेबाज चुनने के लिए कहा गया। उनके दिमाग में इस दौरान ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे धाकड़ बल्लेबाज आए।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Sep 2026 12:16 pm

अजीत आगरकर चाहते हुए भी इस नियम के कारण रोहित शर्मा को वनडे टीम से ड्रॉप नहीं कर पाए

मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर अपने अंतिम टीम घोषणा के लिए बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम की घोषणा करने के लिए आए। फैंस को लगा था कि कुछ दिनों पहले जो रोहित शर्मा ने उन पर Non Committal शर्ट पहनकर तंज कसा था उसका बदला ...

वेब दुनिया 17 Sep 2026 12:03 pm

सचिन, गांगुली, सिंधु और विजेंदर सिंह ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामना

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। खेल जगत की शीर्ष हस्तियों ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। देश के लिए आपका बिना थके समर्पण हम सभी को प्रेरणा देता है। आपकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं, क्योंकि आप भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बहुत बधाई देता हूं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य दे। वे देश के बेहतरीन नेता रहे हैं। उनके लंबे जीवन और सफलता की कामना करता हूं। बॉक्सर विजेंदर सिंह ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ और दीर्घायु रहें, और देश की सेवा करते रहें। देश के हित में आपके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट करते हुए पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दी है। सिंधु ने एक्स पर लिखा, मुझे हमेशा से लिखना पसंद रहा है। कभी-कभी, यह अपनी भावनाएं कहने का सबसे आसान तरीका होता है। इस साल मैं चाहती थी कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाई सीधे दिल से निकले। उन्होंने लिखा, मैंने भारतीय खेल जगत में ऐसे बदलाव देखे हैं जिनके बारे में मैंने बड़े होकर सोचा भी नहीं था। सहयोग, मौके और विश्वास का बहुत मतलब रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में, भारतीयों की एक पीढ़ी ने दुनिया के सबसे बड़े नामों का सामना करना और यह मानना ​​सीखा है कि हम उनके साथ हैं। लेकिन ये निजी क्षण हैं जिन्हें मैं संभालकर रखती हूं। आपके साथ आइसक्रीम साझा करना। आपको मेरे उस समय के कोच, पार्क के साथ हंसते हुए देखना, और यह जानना कि वह इसे जिंदगी भर याद रखेंगे। आपमें लोगों को अपनापन, स्वागत और प्यार महसूस कराने की एक जन्मजात क्षमता है। सिंधु ने एक्स पर लिखा, मुझे हमेशा से लिखना पसंद रहा है। कभी-कभी, यह अपनी भावनाएं कहने का सबसे आसान तरीका होता है। इस साल मैं चाहती थी कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाई सीधे दिल से निकले। Also Read: LIVE Cricket Score उन्होंने लिखा, एक बेटी की तरह प्यार से, मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और हमारे महान देश और इसके लोगों की सेवा के लिए कई और वर्षों की कामना करती हूं। हमेशा हमें यह महसूस कराने के लिए धन्यवाद कि हमारे सपने आपके लिए मायने रखते हैं। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 17 Sep 2026 11:36 am