...

Telangana के Suryapet में ट्रक से टकराई बस, छह लोगों की मौत और 17 घायल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक निजी इलेक्ट्रिक बस की ट्रक से टक्कर हो जाने से पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, तेलंगाना के सूर्यापेट में हुई दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाद मंडल में हुई। हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही 44 यात्रियों वाली निजी बस आगे चल रहे एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूर्यापेट के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के. नरसिम्हा ने संवाददाताओं को बताया कि कारखानों में इस्तेमाल होने वाले लोहे के बड़े खंभे ले जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराकर उस पर रुक गया था। उन्होंने बताया कि पीछे से आ रही बस ट्रक से टकरा गई, जिससे लोहे के खंभे बस के दाहिने हिस्से में जा घुसे और आगे बैठे यात्रियों की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। एक विज्ञप्ति में बताया गया कि उन्होंने मुख्य सचिव संजय जाजू को घायलों को बेहतर चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को संदेह है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, मृतक आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे, जिनमें से दो सॉफ्टवेयर पेशेवर थे। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

प्रभासाक्षी 27 Aug 2026 6:42 am

Telangana के Suryapet में Road Accident में 6 यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक निजी बस के ट्रक से टकराने से बस में सवार पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाड मंडल के पास हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, निजी बस में 42 यात्री सवार थे और यह बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी। इसी दौरान बस ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हादसे में पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। कम से कम 12 अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’सूर्यापेट जिले के पुलिस अधीक्षक के. नरसिम्हा ने पत्रकारों को बताया कि ट्रक में औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाले भारी-भरकम पिलर लदे हुए थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही बस ने ट्रक को टक्कर मारी तो पिलर को सुरक्षित रखने के लिए बांधी गई चेन टूट गई और पिलर बस के दाहिने हिस्से से जा टकराए। इसके कारण बस के आगे की सीटों पर बैठे यात्रियों की जान चली गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक अस्पताल में ले जाया गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि बस की टक्कर से पहले ही ट्रक के सड़क के डिवाइडर से टकराने की आशंका है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

प्रभासाक्षी 26 Aug 2026 9:22 am

Telangana के Suryapet में Road Accident से 6 यात्रियों की मौत, 12 घायल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक निजी बस के ट्रक से टकराने से बस सवार छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे कोडाड मंडल के पास हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, निजी बस में 42 यात्री सवार थे और यह बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी। इसी दौरान बस ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हादसे में पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। कम से कम 12 अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’पुलिस ने बताया कि बस की टक्कर से पहले ट्रक के, सड़क पर बने डिवाइडर से टकराने की आशंका है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

प्रभासाक्षी 26 Aug 2026 8:22 am

Telangana Congress ने Revanth Reddy के खिलाफ विवादित बयान पर सख्त एक्शन की सिफारिश की

कांग्रेस की तेलंगाना इकाई की अनुशासन समिति ने वन मंत्री कोंडा सुरेखा की बेटी द्वारा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं के खिलाफ हाल में की गई विवादित टिप्पणियों तथा पार्टी नेता जी. चिन्ना रेड्डी के खिलाफ मिली शिकायत के मामले में कड़ी कार्रवाई की मंगलवार को सिफारिश की। समिति के अध्यक्ष एवं सांसद मल्लू रवि की अगुवाई वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ को सौंप दी। रवि ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने कांग्रेस के सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा तथा चुनावी नुकसान से बचने के लिए कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है। विपक्षी दलों को हमारे आंतरिक विवादों का फायदा उठाने का मौका नहीं मिलना चाहिए।’’उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष यह रिपोर्ट तेलंगाना में पार्टी मामलों की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रभारी मीनाक्षी नटराजन को भेजेंगे। रिपोर्ट एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के साथ भी साझा की जाएगी। रवि ने इससे पहले सुरेखा और राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष चिन्ना रेड्डी को नोटिस जारी किए थे। कांग्रेस के कई विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व से सुरेखा की बेटी द्वारा मुख्यमंत्री रेड्डी और अन्य नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ करने की 21 अगस्त को मांग की थी। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जी. चिन्ना रेड्डी को कांग्रेस विधायक तुडी मेघा रेड्डी के खिलाफ उनकी टिप्पणियों को लेकर नोटिस जारी किया गया था।

प्रभासाक्षी 26 Aug 2026 4:22 am

शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो Joint Operations में दबोचे गए 6 Terror Associates

आतंकी नेटवर्क को तोड़ने और शांति-सुरक्षा बिगाड़ने की कोशिशों को रोकने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, शोपियां पुलिस ने सेना और CRPF के साथ मिलकर चलाए गए जॉइंट ऑपरेशन में छह आतंकी सहयोगियों को पकड़ा और जिले से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया। हीरपोरा इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका गया। तीन लोगों - जुनैद मुजफ्फर डार, आमिर यूसुफ और जुनैद बशीर डार (तीनों कुलगाम के रहने वाले हैं) - को पकड़ा गया। उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड और आपत्तिजनक पोस्टर भी बरामद किए गए। इसके बाद, कानून की संबंधित धाराओं के तहत हीरपोरा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। इसे भी पढ़ें: Telangana के Hanamkonda में 1.25 करोड़ का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार इमामसाहिब इलाके में एक अलग ऑपरेशन के दौरान, शोपियां पुलिस, 34 RR और 178 BN CRPF की संयुक्त गश्त में तीन लोगों को पकड़ा गया। उनकी तलाशी लेने पर एक हैंड ग्रेनेड, दो AK-47 मैगज़ीन, 20 राउंड गोलियां और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद हुए। पकड़े गए लोगों की पहचान हारिस मंज़ूर, आशिक हुसैन और आरिफ़ अहमद कुमार के तौर पर हुई है; ये तीनों अनंतनाग के रहने वाले हैं। इस मामले में, पुलिस स्टेशन इमामसाहिब में कानून की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। इसे भी पढ़ें: Latur में CA गिरफ्तार: 16 फर्जी कंपनियों से विदेश भेजे सैकड़ों करोड़ रुपये दोनों मामलों में आगे की जांच चल रही है ताकि उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके और उनके आतंकी कनेक्शन का पता चल सके। J-K पुलिस आतंकी नेटवर्क को खत्म करने और शोपियां में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रभासाक्षी 25 Aug 2026 4:58 pm

Telangana के Hanamkonda में 1.25 करोड़ का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में पुलिस ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1.25 करोड़ रुपये मूल्य का 251 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वारंगल की पुलिस आयुक्त एन. श्वेता ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने गांजा तस्कर के घर की तलाशी ली और वहां से 251 किलोग्राम गांजा, एक दोपहिया वाहन, 9,000 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने आसानी से पैसा कमाने के इरादे से ओडिशा से कम कीमत पर गांजा खरीदने के लिए एक नेटवर्क बनाया था। इसके बाद वह तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गांजा की ऊंची कीमत पर आपूर्ति करने वाले लोगों को इसकी बिक्री करता था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अंतरराज्यीय गांजा आपूर्ति नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी से गांजा खरीदने वाले दूसरे राज्यों के लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं।

प्रभासाक्षी 25 Aug 2026 2:32 pm

Global हिट बनी Maruti Fronx! 90 देशों में डिमांड, 2 लाख Export का Record

मारुति सुज़ुकी ने घोषणा की है कि फ्रॉन्क्स (Fronx) ने 38 महीने से भी कम समय में 2 लाख एक्सपोर्ट का आंकड़ा पार कर लिया है। यह 'मेड-इन-इंडिया' SUV के लिए एक नया रिकॉर्ड है। मारुति ने जून 2023 में फ्रॉन्क्स का एक्सपोर्ट शुरू किया था। पहले 1 लाख वाहन 25 महीने से भी कम समय में एक्सपोर्ट किए गए और अगले 1 लाख यूनिट लगभग 13 महीनों में एक्सपोर्ट किए गए। फ्रॉन्क्स का निर्माण गुजरात में मारुति सुज़ुकी की हंसलपुर फैसिलिटी में किया जाता है। इसे लगभग 90 देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है, जिसमें ब्रांड का घरेलू बाज़ार जापान भी शामिल है। इसे भी पढ़ें: Passenger Vehicles की थोक बिक्री जुलाई में 34.3% बढ़ी, 4,57,810 इकाई दर्ज मारुति सुज़ुकी के MD और CEO, हिसाशी ताकेउची ने कहा कि फ्रॉन्क्स, मारुति सुज़ुकी की एक्सपोर्ट सफलता में एक अहम योगदानकर्ता रही है। FY 24-25 से यह भारत की नंबर 1 एक्सपोर्ट होने वाली पैसेंजर गाड़ी रही है और अब इसे लगभग 90 देशों में भेजा जाता है। रिकॉर्ड समय में 1 लाख एक्सपोर्ट का आंकड़ा पार करने के बाद, फ्रॉन्क्स ने बहुत तेज़ी से 2 लाख का आंकड़ा छुआ, जो इंटरनेशनल मार्केट में इसकी बढ़ती मांग को दिखाता है। मारुति सुजुकी पिछले 5 सालों से लगातार पैसेंजर गाड़ियों की सबसे बड़ी निर्यातक रही है। यह कंपनी लगभग 120 देशों में 17 मॉडल एक्सपोर्ट करती है। FY2026-27 की पहली तिमाही में Fronx, Jimny 5-door, e Vitara, Dzire और Baleno सबसे ज़्यादा एक्सपोर्ट किए जाने वाले मॉडल थे। इसी तिमाही में, भारत से होने वाले PV एक्सपोर्ट में कंपनी की हिस्सेदारी 55% से ज़्यादा थी। फ्रोंक्स के पांच वेरिएंट- सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा +, जीटा और अल्फा में पेश किया गया था। एक है 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पैट्रोल बूस्टर जेट इंजन जबकि दूसरा है 1.2 लीटर 4 सिलेंडर। 1.0 टर्बो पैट्रोल 3 सिलेंडर वाला 100 एचपी की पावर और 147.6 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दूसरे वैरिंट की बात करें तो यह 90 एचपी की पावर और 113 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसे मैनुअल और ऑटोमेटिक गियर बॉक्स विकल्प के साथ मार्केट में लाया गया है। फ्रोंक्स की बाहरी विशेषताओं में एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी मल्टी-रिफ्लेक्टर हेडलैंप, स्वचालित हेडलैंप, एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप, शार्क फिन एंटीना और 16 इंच के अलॉय व्हील हैं। इसे भी पढ़ें: Telangana के Sangareddy में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-ऑटो की टक्कर में 5 की मौत, 7 घायल नए फ्रोंक्स के केबिन के अंदर, 9-इंच एचडी स्मार्ट प्ले प्रो + इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री व्यू कैमरा और वायरलेस चार्जर जैसी विशेषताएं हैं। एसयूवी में छह एयरबैग हैं। अन्य सुरक्षा सुविधाओं में तीन-बिंदु ELR सीटबेल्ट, हिल-होल्ड असिस्ट और रोलओवर मिटिगेशन के साथ ESP, EBD और ब्रेक असिस्ट के साथ ABS और Isofix चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं। कार के पिछले हिस्से में एक तराशी हुई सीधी प्रोफाइल है जिसमें व्यापक स्वीपिंग कनेक्टेड एलईडी रियर है। अंदर, एसयूवी में केबिन में ब्लैक और बोर्डो कॉन्ट्रास्टिंग कलर स्कीम और डैशबोर्ड पर मेटल जैसी मैट फिनिश है।

प्रभासाक्षी 18 Aug 2026 4:33 pm

Government Teacher Bhukya Gawthami को Reel की वजह से किया था सस्पेंड, अब दिया Resignation। Telangana

तेलंगाना के खम्मम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मामिलागुडेम सरकारी हाई स्कूल की अंग्रेजी शिक्षिका भुक्या गौतमी ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। देखिए सोशल मीडिया के इस खौफनाक साइड इफेक्ट और सिस्टम के टॉर्चर की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।

लाइव हिन्दुस्तान 4 Aug 2026 8:06 pm

Gaddar Telangana Film Awards 2024 की हुई घोषणा, अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, कल्कि ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

तेलंगाना सरकार ने 14 साल के अंतराल के बाद 'गद्दार तेलंगाना फिल्म अवॉर्ड्स' की घोषणा की। यह अवॉर्ड तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए हैं। गद्दार तेलंगाना फिल्म पुरस्कार नाम दिवंगत क्रांतिकारी कवि और कलाकार गद्दार को ...

वेब दुनिया 29 May 2025 4:02 pm