अमरजीत चावला मामले में पंजाब सरकार ने तीन सदस्यीय एसआइटी गठित की है। महिला के आरोपों, कमरे के रजिस्टर में कथित छेड़छाड़ और एक लाख रुपये की सहायता की जांच होगी।
Iran America War में Uranium Enrichment पर क्या बोले JD Vance, Trump की किरकिरी!
ईरान-अमेरिका के सात महीने लंबे युद्ध के बीच यूरेनियम संवर्धन को लेकर अमेरिका के रुख में बड़ा कूटनीतिक पेच सामने आया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने Reuters को दिए इंटरव्यू में कहा है कि युद्ध खत्म करने के लिए ईरान को अपनी यूरेनियम एनरिचमेंट क्षमता में महत्वपूर्ण कमी करनी होगी।
ऑस्ट्रेलिया छोड़ 1 करोड़ की कार के साथ भारत लौटा NRI कपल, कहा- 'यहीं बसेंगे'
NRI लवलीन वत्स अपनी पत्नी कोर्टनी वत्स और अपने 5 बच्चों के साथ भारत वापस लौट आए हैं. उनका कहना है कि वो अब वापस उस देश नहीं जाएंगे.
पंजाब के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए एनआरआई कोटे की सीटों पर इस बार बेहद कम रुचि चिंता का कारण बनी हुई है। तीसरे राउंड की काउंसलिंग 6 अक्टूबर से शुरू होने से पहले एनआरआई कोटे की 389 खाली एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए महज 10 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) की ओर से जारी संशोधित सीट मैट्रिक्स के अनुसार दूसरे राउंड के बाद एमबीबीएस और बीडीएस की कुल 808 सीटें खाली हैं। इनमें 175 एमबीबीएस और 214 बीडीएस सीटें एनआरआई कोटे की हैं। मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 15 प्रतिशत सीटें NRI उम्मीदवारों के लिए आरक्षित वहीं, 419 गैर-एनआरआई सीटों के लिए 3,297 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 15 प्रतिशत सीटें एनआरआई उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। एमबीबीएस की पूरी फीस करीब 1.10 लाख डॉलर और बीडीएस की 44 हजार डॉलर है, जिससे एनआरआई कोटे की सीटें कॉलेजों के लिए आय का महत्वपूर्ण स्रोत मानी जाती हैं। सीटें नहीं भरने पर इन्हें सामान्य श्रेणी में तब्दील कर दिया जाता है। फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में 51 सीटें खाली एमबीबीएस की 307 सीटें खाली हैं। इनमें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट की 51 सीटें शामिल हैं, जिनमें 38 एनआरआई कोटे की हैं। वहीं, डेंटल कॉलेजों की 1,350 सीटों में से 501 खाली हैं। दशमेश इंस्टीट्यूट, फरीदकोट में 25 सीटें खाली हैं, जिनमें 14 एनआरआई कोटे की हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने NRI जोड़ों के बीच बच्चों की कस्टडी विवादों पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने विदेश बच्चे को ले जाने वाले पार्टनर और उसके भारत में रह रहे माता-पिता को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
विदेशों में रह रहे एनआरआई सिखों ने केंद्र सरकार से बंदी सिंहों की रिहाई की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस अभियान को तेज किया है, जिसमें दावा किया गया है कि कई सिख कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं।
मोगा जिले के निकटवर्ती गांव धल्लेके में शनिवार सुबह एक बेहद दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई। गांव निवासी 55 वर्षीय किसान ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। बताया जा रहा था कि एक एनआरआई के धमकी से वह परेशान था। उसने अपने सुसाइड नोट में धमकी और फसल खराब करवाने के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट के अरोपों की जांच की जा रही है। बताया गया कि मृतक सुखदेव सिंह उर्फ गुरदीप सिंह (पुत्र बलकार सिंह) खेती किसानी का काम करता था। उसका कनाडा में रह रहे एनआरआई जोगिंदर सिंह से विवाद था। कुछ दिन पहले किसान की फसल खराब हो गई थी। उसका आरोप था कि यह काम जोगिंदर सिंह ने करवाया है। इसके साथ ही आरोप है कि जोगिंदर सिंह उसे बार बार धमकी दे रहा था। परिजनों का कहना है कि इसके कारण वह काफी तनाव में थे। शनिवार दोपहर को उन्होंने अपने ही घर में अपनी .32 बोर लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें गंभीर हालत में तुरंत जीरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के पीछे कनाडा बैठे NRI की धमकियां और विवाद! जेब से मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी (DSP) राहुल कौशल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार: मृतक के बेटे और अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सुसाइड नोट में लिखी बातों और परिजनों द्वारा लगाए गए धमकियों संबंधी आरोपों के आधार पर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट के तथ्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Ghaziabad News: कनाडा के एनआरआई को सेक्सटॉर्शन में फंसाने वाले चार अंतरराष्ट्रीय ठग गिरफ्तार
गाजियाबाद। कनाडा में रहने वाले एनआरआई को फेसबुक पर फर्जी महिला आईडी से फंसाकर सेक्सटॉर्शन करने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है।
मंदसौर में NRI बनकर मैट्रिमोनियल साइट पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, 6 आरोपी गिरफ्तार
29 सितंबर, मंगलवार: मंदसौर पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट पर NRI बनकर ठगी करने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को राजस्थान और बिहार से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरोह 100 से अधिक मामलों में ₹11 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है।
17 सितंबर, गुरुवार: सूरत के नाना वराछा में बंद NRI घर में चोरी की कोशिश कर रहा शख्स सिक्योरिटी ग्रिल में फंस गया, भीड़ जमा हुई, 10 दिन पुरानी घटना की कपोदरा पुलिस जांच कर रही है।

