डिजिटल समाचार स्रोत

...

गड्‌ढा बचाने में स्कूटी फिसलने से व्यापारी की मौत:अलीगढ़ के गूलर रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क में छोड़ा गड्‌ढा

अलीगढ़ के गूलर रोड पर शुक्रवार आधी रात को निर्माणाधीन सड़क पर गड्‌ढे बचाने के प्रयास में दवा कारोबारी की स्कूटी फिसल गई। इससे थाना देहली गेट के न्यू राजेंद्र नगर निवासी कारोबारी विकास राठौर (37) की मौके पर मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस कारोबारी को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क में गड्‌ढा छोड़े जाने के मामले को लापरवाही बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में नगर आयुक्त का कहना है कि वहां कोई भी गड्‌ढा नहीं था। स्कूटी सवार की हेलमेट के न पहनने के कारण गई है। हालांकि घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें स्कूटी सवार गड्‌ढा सामने आने पर अचानक ब्रेक लगाने से गिरते हुए नजर आ रहे हैं। ​ब्रेक लगाते ही गिरे कारोबारी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। शुक्रवार रात 12:18 बजे विकास सिंह राठौर स्कूटी से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। गड्‌ढा सामने आने पर अचानक वह ब्रेक लगा देते हैं। इससे स्कूटी फिसल जाती है और विकास सीमेंटेड सड़क पर स्कूटी के साथ ही गिर जाते हैं। रात का समय होने के कारण आवाजाही कम थी। इसी दौरान वहां बाइक सवार युवक पहुंचते हैं और कारोबारी को पड़ा देखकर रुक जाते हैं। वह युवक स्कूटी को खड़ा कर फोन करना शुरू कर देते हैं। तीन साल पहले एक्सीडेंट में हुई थी पिता की मौत ​पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद विकास के साले गौरव माहेश्वरी ने बताया कि विकास बाजार से घर लौट रहे थे। सीएम ग्रिड योजना के तहत गूलर रोड पर बनाई गई सड़क में गड्‌ढा है। उस गड्‌ढे को बचाने के लिए विकास के ब्रेक लगाते ही स्कूटी फिसल गई। इससे उनका सिर सड़क पर टकराया और मौत हो गई। उन्होंने नगर निगम के ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि विकास की 14 साल पहले शादी हुई थी। बड़ा बेटा 12 साल और छोटी बेटी 8 साल की है। कारोबारी की मौत की जानकारी पर पत्नी सारिका और परिजन का रो–रोकर बुरा हाल है। 3 साल पहले विकास के पिता की मौत भी सड़क हादसे में ही हुई थी। नगर आयुक्त बोले, नहीं था कोई गड्‌ढा नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वहां पर कोई गड्‌ढा नहीं है। अचानक ब्रेक लगाने पर स्कूटी फिसल गई, इससे वह गिर गए। स्कूटी सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर हेलमेट पहना होता तो, पत्थर में सिर टकराने के बाद भी दुर्घटना टल सकती है। नगर आयुक्त का कहना है कि उन्होंने स्वयं सड़क का निरीक्षण किया है। वहां पर कोई गड्‌ढा नहीं है। वहीं, सीसीटीवी में देखा जा रहा है कि स्कूटी सवार से कुछ सेकेंड पहले एक बाइक सवार भी वहां से गुजरता है, जो गड्ढा आने पर बाइक को धीमा कर निकलता है। बाइक की हेडलाइट की रोशन में वह गड्ढा स्पष्ट देखा जा सकता है। ​अज्ञात कारणों में दी तहरीर ​सीओ प्रथम नरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि स्कूटी फिसलने से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार की ओर से अज्ञात कारणों से स्कूटी फिसलने की तहरीर दी गई है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

दैनिक भास्कर 19 Apr 2026 12:56 am

चित्रा प्रकाशन को बुक बेचने की अनुमति:खुले बाजार में गाइड व रिफरेंस बुक बिकेगी, कालेज परिसर में अनुमति नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेसर्स चित्रा प्रकाशन प्रा लि को हाईस्कूल इंटरमीडिएट मीडिएट कक्षाओं के छात्रों के लिए गाइड व रिफरेंस बुक की खुले बाजार में बेचने की अनुमति दे दी है और कहा है कि याची के इस काम में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव द्वारा 23फरवरी 26व 4अप्रैल 26 को जारी परिपत्र आड़े नहीं आयेगा। लेकिन याची को बोर्ड के नियंत्रण के अधीन शिक्षण संस्थानों में गाइड व रिफरेंस बुक की बिक्री की अनुमति नहीं होगी।वह केवल खुले बाजार में ही बिक्री कर सकते हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार व बोर्ड से एक हफ्ते में याचिका पर जवाब मांगा है और अगली सुनवाई की तिथि 5मई नियत की है। यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव तथा न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने मेसर्स चित्रा प्रकाशन की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। क्या है मामला जानिये याची का कहना है कि वह छात्रों के इस्तेमाल के लिए गाइड व रिफरेंस बुक प्रकाशित कर खुले बाजार में बेचता है।उसे ऐसा करने का मूल अधिकार अनुच्छेद 19(1)जी के अंतर्गत प्राप्त है।जिसपर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। किंतु बोर्ड के सचिव के परिपत्र से उसे बिक्री करने से रोका जा रहा है। बोर्ड के अधिवक्ता ने कहा कि बोर्ड ने खुले बाजार में गाइड बेचने से रोका नहीं है और न ही प्रतिबंधित किया है।वह इस आशय की अंडरटेकिंग देने को तैयार हैं। केवल छात्र हित में कालेज परिसर में बिक्री पर रोक लगाई गई है। कोर्ट की अनुमति से दो बार अंडरटेकिंग का हलफनामा दाखिल किया गया किंतु कोर्ट आदेश व बोर्ड अधिवक्ता के आश्वासन के अनुरूप हलफनामा दाखिल नहीं किया गया। जिसपर कोर्ट ने याची को खुले बाजार में गाइड व रिफरेंस बुक की बिक्री की छूट दे दी है।

दैनिक भास्कर 19 Apr 2026 12:28 am

जेल में पीटकर हत्या के मामले में मांगा जवाब:सरकार से मांगी रिपोर्ट, जेलर, डिप्टी जेलर के ख़िलाफ़ दर्ज है केस

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को मामले की विवेचना की प्रगति की जानकारी देने का निर्देश देते हुए याचिका की अगली सुनवाई की तिथि 4मई नियत की है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता तथा न्यायमूर्ति अजय कुमार ने श्रीमती पूजा द्विवेदी की याचिका पर दिया है। जानिये क्या है पूरा मामला मालूम हो कि 14 सितंबर 2026 को सदर कोतवाली के सूरजपुर गांव निवासी 33 वर्षीय अनिल द्विवेदी की जेल में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बंदी करीब दस वर्ष पूर्व हुई एक श्रीवास परिवार से मारपीट के मामले में मारपीट व दलित उत्पीड़न के केश में जेल में निरुद्ध था। जिसे हत्या के तीन दिन पूर्व ही कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, क्योंकि दिल्ली में मजदूरी करने के कारण कुछ तारीखों में वह न्यायालय नहीं पहुंच पाया था, जिसपर न्यायालय ने वारंट जारी किया था। दूसरे ही दिन 12 सितंबर को बंदी की पत्नी पूजा उससे मिलने जेल पहुंची और हालचाल जाना। जहां सबकुछ ठीक था तथा पत्नी ने दो दिन बाद ही जमानत कराने की बात कही थी। लेकिन इसी बीच 14 सितंबर को जेल से बंदी की मौत होने की बात बताई गई। हमीरपुर में हुआ अंतिम संस्कार जिसपर स्वजन को आशंका हुई तो वह शव दिखाने की मांग करने लगे। पुलिस द्वारा शव नहीं दिखाए जाने पर 15 सितंबर को स्वजन व ग्रामीणों ने मुख्यालय पहुंच हत्या का आरोप लगाते हुए जेल रोड में जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंचे सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति द्वारा अधिकारियों से बात करने के बाद बंदी का शव दिखाया गया। शव देखते ही जेल में हुई बर्बरता की हकीकत सामने आ गई। जिससे स्वजन के सब्र का बांध टूट गया और वह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होने तक शव लेने से मना करते हुए घर लौट गए। जिसके बाद 16 सितंबर को जनप्रतिनिधि व पुलिस के गांव पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया गया और मुकदमा दर्ज कर एफआईआर की कापी दी गई। तब स्वजन ने शव का हमीरपुर में ही अंतिम संस्कार किया था। जेल अफसरों पर दर्ज हुआ केस पुलिस ने जेलर केपी चंदीला, डिप्टी जेलर संगेश कुमार, जेल वार्डन अनिल यादव, नबंरदार दिलीप, सफी मुहम्मद व दीपक, राइटर विनय सिंह समेत सात नामजद व कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। जेल में हुई इस बर्बरता से बंदी भी सहमे थे और उन्होंने जेल में खाना पीना छोड़ दिया था। मृतक बंदी की पत्नी ने 26 मार्च को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसपर कोर्ट ने 15 अप्रैल को सुनवाई करते हुए सरकारी अधिवक्ता से जवाब तलब किया। अधिवक्ता ने 10 दिन का समय मांगा। हाईकोर्ट ने चार मई की सुनवाई में घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब करने के आदेश दिए हैं।

दैनिक भास्कर 19 Apr 2026 12:24 am

हाईकोर्ट बोला- न्याय प्रणाली की स्थिति अत्यंत खराब:मनमानी व अवैध निरूद्धि आदेश रद, रिहाई का निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि आपराधिक न्याय प्रणाली की स्थिति अत्यंत खराब है और सार्वजनिक हित में सरकार को इसे ध्यान में लेने की आवश्यकता है। कोर्ट ने कहा बिना ठोस कारण केवल इसलिए रिहा नहीं किया गया कि अपराध दुहरायेगा और भाग सकता है। कोर्ट ने कहा निरूद्धि आदेश देने के लिए साक्ष्य व उचित कारण होना जरूरी है। मनमानी कार्रवाई नहीं की जा सकती। जानिये क्या है पूरा मामला गौतमबुद्ध नगर निवासी अमित कुमार सिंह की याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने कहा, निरुद्ध व्यक्ति के खिलाफ जारी आदेश में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया है। पीठ ने कहा, ‘प्रतिवादी संख्या तीन और चार, भारत सरकार के वित्त मंत्रालय राजस्व विभाग (पीआईटीएनडीपीएस) के संयुक्त सचिव तथा उप सचिव का आचरण अत्यधिक मनमाना और अवैध है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 22 का उल्लंघन करते हुए अपने अधिकारों का प्रयोग किया है। कोर्ट ने की गंभीर टिप्प्णी सार्वजनिक सेवक होने के बावजूद उनका आचरण कानून के प्रति कम सम्मान दर्शाता है और यह उनके कर्तव्यों में लापरवाही को दर्शाता है, जिसे कदाचार माना जा सकता है।’ कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि ऐसी स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। याची को मादक पदार्थों और मनोवैज्ञानिक पदार्थों के अवैध ट्रैफिक की रोकथाम अधिनियम (पीआइटीएनडीपीएस) 1988 के तहत निरुद्ध किया गया था। याची ने अदालत से यह कहते हुए रिहाई की मांग की कि वह 2024 से कासना जेल में न्यायिक हिरासत में है, जबकि निरुद्ध आदेश आठ अगस्त 2025 को पारित किया गया था। उसे वह दस्तावेज भी नहीं दिए गए, जिसके दम पर उसे निरुद्ध किया गया। बचाव पक्ष का कहना था कि निरुद्ध आदेश केवल इस अनुमान पर आधारित है कि याची भाग जाएगा और मुकदमे में बाधा डालेगा, जबकि निरुद्ध आदेश में इस संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई थी। अदालत ने निरुद्ध आदेश की समीक्षा करते हुए पाया कि याची को हिरासत में रखने के लिए कोई 'संतुष्टिजनक ' कारण नहीं दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने विचार ही नहीं किया।

दैनिक भास्कर 19 Apr 2026 12:24 am

लखनऊ के बंगला बाजार में जला ट्रांसफार्मर:जानकीपुरम में बिजली के तार में देर रात लगी आग, कई इलाकों में गुल रही बिजली

आशियाना थाना क्षेत्र स्थित बंगला बाजार उसरी इलाके में शनिवार को शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया। जानकीपुरम के गुड़ियान पुरवा में बिजली के तार अचानक शॉर्ट सर्किट से जलने लगे। दोनों हादसों के चलते 2 हजार से अधिक घरों में देर रात तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लोगों के अनुसार बंगला बाजार में आग इतनी तेज थी कि पास में मौजूद एक परचून की दुकान भी इसकी चपेट में आने वाली थी, लेकिन समय रहते लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस ट्रांसफार्मर को लेकर पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन हर बार अनदेखी की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। घटना का वीडियो भी स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर तेजी से पोस्ट किया जा रहा है, जिसमें ट्रांसफार्मर से उठती तेज लपटें साफ देखी जा सकती हैं। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, घटना के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन से लोगों की मांग है कि जर्जर और खतरनाक ट्रांसफार्मरों की समय-समय पर जांच कर उन्हें बदला जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें। कई इलाकों में घंटों नहीं आई बिजली न्यू कैम्पस उपेन्द्र, जानकीपुरम और मिर्जापुर क्षेत्र में बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। मंसूर नगर समेत कई इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है। बार-बार बाधित हो रही बिजली सप्लाई और लगातार कटौती से लोगों का हाल बेहाल है। बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

दैनिक भास्कर 19 Apr 2026 12:02 am

लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव कार्यक्रम दोबारा करें जारी:महिला आरक्षण लागू न करने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने लखनऊ बार एसोसिएशन के आगामी चुनावों को दोबारा निर्धारित करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने यह आदेश चुनाव में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण लागू न किए जाने के कारण दिया, जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन बताया गया है। न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने अधिवक्ता सोनी शर्मा द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश सभी बार एसोसिएशनों पर बाध्यकारी हैं। ऐसे में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किए बिना चुनाव कराना स्वीकार्य नहीं है। मामले की सुनवाई के दौरान, बार एसोसिएशन की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता ने स्वीकार किया कि पूर्व में हाईकोर्ट के आदेश के तहत चुनाव कराए जा रहे थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी हुई है। हाईकोर्ट ने लखनऊ बार एसोसिएशन को 24 घंटे के भीतर नया चुनाव कार्यक्रम जारी करने और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। साथ ही, यह भी कहा गया कि पुनर्निर्धारित चुनाव एक सप्ताह के भीतर शुरू किए जाएं। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश के सभी बार एसोसिएशनों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 11:37 pm

प्रयागराज में उपनिरीक्षक शिवशंकर का निधन:लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस, पुलिस महकमे में शोक की लहर

प्रयागराज के धूमनगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक शिवशंकर (52) का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, 17 मार्च को उनका ऑपरेशन भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उनकी तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका और अंततः उन्होंने अंतिम सांस ली। गाजीपुर के रहने वाले थे शिवशंकरमूल रूप से गाजीपुर जनपद के गहमर क्षेत्र के रहने वाले शिवशंकर वर्तमान में प्रयागराज के कीडगंज इलाके में परिवार के साथ रह रहे थे। शिवशंकर ने पुलिस विभाग में सिपाही के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। कड़ी मेहनत और सेवा के आधार पर हाल ही में उनका प्रमोशन उपनिरीक्षक (दरोगा) के पद पर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी जय कुमारी हैं, जो प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। इसके अलावा उनकी एक बेटी सलोनी और दो बेटे मनीष प्रताप सिंह व उत्कर्ष हैं। शिवशंकर के निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में अधिकारियों और साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 11:36 pm

लखनऊ में 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' आयोजित:मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर चर्चा

लखनऊ में महिलाओं और युतियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के लिए सरकार का अभियान गति पकड़ रहा है। 'मिशन शक्ति 5.0' के तहत अब दूसरे चरण में जागरूकता कार्यक्रमों का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर विकास भवन स्थित लोहिया सभागार में 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की महिला शिक्षिकाओं और अधिकारियों ने भाग लिया, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया। बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (महिला अपराध) सौम्या पाण्डेय ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम उम्र में विवाह न केवल युतियों के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्रभावित करता है, बल्कि उनके भविष्य की संभावनाओं को भी सीमित कर देता है। उन्होंने सभी से इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील की। स्कूल स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा इस दौरान स्कूलों में संचालित 'मीना मंच' की गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। शिक्षिकाओं से इसके प्रभाव और संचालन के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस विभाग ने स्कूल स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने का प्रस्ताव रखा, ताकि छात्र-छात्राओं में प्रारंभिक अवस्था से ही सही सोच विकसित हो सके। कार्यक्रम में बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभागों की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। महिला कल्याण विभाग की 'हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन' टीम ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।अंत में, सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 11:35 pm

लखनऊ में न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य जागरूकता पर व्याख्यान:इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ने 'माइंड मैटर्स' विषय पर चर्चा की

लखनऊ में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र ने दिमागी सेहत पर एक तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया। 'माइंड मैटर्स: ए न्यूरोलॉजिकल हेल्थ अवेयरनेस' विषय पर यह कार्यक्रम इंजीनियर्स भवन, रिवर बैंक कॉलोनी में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में इंजीनियर्स, छात्र और आम लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. धवल नारंग मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में मस्तिष्क और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को सरल भाषा में समझाया। डॉ. नारंग ने कहा कि स्वस्थ दिमाग ही व्यक्ति के अच्छे जीवन की नींव है और इसे नजरअंदाज करने से गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। न्यूरोलॉजिकल समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं डॉ. नारंग ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और मोबाइल-डिजिटल उपकरणों पर बढ़ती निर्भरता मस्तिष्क पर सीधा असर डाल रही है। इसके परिणामस्वरूप सिरदर्द, डिप्रेशन, नींद की कमी और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों को संतुलित दिनचर्या अपनाने, पौष्टिक आहार लेने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। डॉ. नारंग ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया, जिससे समय पर पहचान और सही इलाज द्वारा बड़ी बीमारियों से बचा जा सके। ऐसे विषयों को समाज के लिए बेहद आवश्यक कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. वी.पी सिंह ने की। उन्होंने ऐसे विषयों को समाज के लिए बेहद आवश्यक बताया, जो आम लोगों में जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने संस्था की ओर से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।कार्यक्रम के संयोजक इं. महेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन और समन्वय इं. एन. के. निषाद ने संभाला। इस व्याख्यान ने सभी प्रतिभागियों को दिमागी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 11:33 pm

लखनऊ में 'अध्यात्म और आहार' पर विशेष चर्चा:मानस साधना मंडल ने शिव शांति आश्रम में किया आयोजन

लखनऊ के आलमबाग स्थित शिव शांति आश्रम में शनिवार को 'अध्यात्म और आहार' विषय पर एक विशेष चर्चा का आयोजन किया गया। मानस साधना मंडल लखनऊ इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य लोगों को संतुलित जीवनशैली अपनाने और मानसिक शांति के लिए सही आहार व अध्यात्म के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम में मानसयोग साधना से जुड़े डॉ. गोपाल शास्त्री ने आहार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भोजन केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन और विचारों को भी प्रभावित करता है। डॉ. शास्त्री ने सात्विक और शुद्ध आहार से मन शांत रहने तथा व्यक्ति के सकारात्मक ऊर्जा से भरने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से ताजे, पौष्टिक और संतुलित भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति सबसे बड़ी आवश्यकता वहीं, श्यामा दीदी ने अध्यात्म के विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति सबसे बड़ी आवश्यकता है। दीदी ने बताया कि अध्यात्म हमें आंतरिक रूप से मजबूत बनाता है और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने नियमित ध्यान, योग और सकारात्मक सोच के माध्यम से जीवन को संतुलित और खुशहाल बनाने का मार्ग सुझाया। चर्चा के दौरान उपस्थित लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों से सवाल-जवाब किए। विशेषज्ञों ने सभी जिज्ञासाओं का सरल भाषा में समाधान प्रस्तुत किया। अंत में, आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और बताया कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर प्रेरित हो सकें।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 11:33 pm

लखनऊ विवि में 'आत्मबोध से विश्वबोध' पर संगोष्ठी:RSS प्रचारक स्वान्त रंजन बोले- अंग्रेजों ने इतिहास विकृत किया

अखिल भारतीय साहित्य परिषद के युवा शोधार्थी आयाम द्वारा शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में 'आत्मबोध से विश्वबोध' विषय पर एक अहम संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, विकृत इतिहास और स्वदेशी भाषाओं के महत्व पर बेबाकी से अपनी बात रखी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन ने कहा कि स्वधर्म, स्वदेश और स्वराज्य ही हमारे स्वबोध की प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने जानबूझकर भारत के इतिहास को विकृत किया। हमारा इतिहास ऐसे तथाकथित इतिहासकारों से लिखवाया गया, जो कभी भारत आए ही नहीं थे। परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवनपुत्र बादल ने कहा कि हमारी सनातन परंपरा में ही 'वसुधैव कुटुंबकम' का भाव छिपा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी स्थानीय भाषा और बोली से गहरा जुड़ाव रखें। भारत की भाषाएं ही देश को एकात्म करती हैं। अपने मूल को छोड़कर हम विश्वबोध तक नहीं पहुंच सकते। मोदी-योगी के राज में निखर रही अयोध्या अयोध्या के बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज ने कहा कि भारत का साहित्य सर्वश्रेष्ठ है और भारत हमेशा से विश्वगुरु था, है और रहेगा। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी और सीएम योगी के शासनकाल में अयोध्या लगातार विकास कर रही है। भव्यता के साथ रामलला विराजमान हैं और अयोध्या के तमाम मंदिरों का कायाकल्प हो रहा है। कविता के जरिए दिया 'आत्मबोध' का संदेश झारखंड (जमशेदपुर) से आईं परिषद की महानगर सचिव व कवयित्री सोनी सुगंधा ने अपनी स्वरचित कविता के जरिए पूरे विषय का सार प्रस्तुत किया। उन्होंने पढ़ा- 'आएं मिलकर प्रण करते हैं, सुघड़ बनाएं जग हम,आत्मबोध से विश्वबोध की ओर, बढ़ाएं पग हम।जब अंतस के दीप जलेंगे, तब अंधियार मिटेंगे...' कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील चन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि भारत को सही मायने में समझने के लिए हमें गुलामी के दौर में थोपे गए साहित्य के बजाय अपने प्राचीन आर्षग्रंथों को पढ़ना होगा। मंच का सफल संचालन युवा शोधार्थी आयाम के प्रमुख आदर्श सिंह ने किया।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 11:30 pm

लखनऊ के भोली गांव में सुंदरकांड का भव्य आयोजन:दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम

लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र के भोली गांव स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा तीन दिवसीय सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है। इन दिनों यहां भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिल रहा है, जिससे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है और हर ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं। आशुतोष महाराज द्वारा स्थापित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाता रहा है। इसी क्रम में आयोजित सुंदरकांड के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे और भावविभोर हो गए। सुंदरकांड के प्रसंगों का सरल भाषा में सुनाया कार्यक्रम में साध्वी रितु भारती ने सुंदरकांड के प्रसंगों का सरल भाषा में वर्णन किया। उन्होंने हनुमान और विभीषण की पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि सीता की खोज में लंका पहुंचे हनुमान की भेंट विभीषण के घर में हुई थी। साध्वी ने तुलसीदास के दोहों का उल्लेख करते हुए समझाया कि भगवान की कृपा के बिना संतों का मिलना संभव नहीं है। साध्वी रितु भारती ने आगे कहा कि लंका जैसे तमस भरे वातावरण में भी विभीषण का हृदय भक्ति के लिए व्याकुल रहता था। यह दर्शाता है कि जब आत्मा सच्चे मार्ग की तलाश करती है, तो उसे संत का साथ मिलता है, जो जीवन की दिशा बदल देता है। गुरु ही आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम उन्होंने यह भी बताया कि ब्रह्मनिष्ठ गुरु ही आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम होते हैं। एक सच्चा गुरु अपने शिष्य को ऐसा ज्ञान प्रदान करता है, जिससे वह अपने भीतर ही ईश्वर का अनुभव कर सकता है। शास्त्रों में इसे ही ब्रह्म ज्ञान कहा गया है। इस अवसर पर साध्वी कात्यानी भारती, साध्वी मंदाकिनी भारती, साध्वी दीपा भारती और साध्वी अर्पण भारती ने भजनों के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर भक्ति में लीन हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 11:29 pm

लखनऊ गुरुद्वारा सदर में खालसा सजना दिवस:ज्ञानी मान सिंह और राय सिंह ने संगत

लखनऊ के गुरुद्वारा सदर में खालसा सजना दिवस को समर्पित दो दिवसीय धार्मिक दीवान का पहला दिन शनिवार शाम संपन्न हुआ। संध्याकालीन दीवान रहरास साहिब के पाठ से आरंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने गुरु घर में मत्था टेका। कार्यक्रम में पूर्व हेड ग्रंथी सिंह साहब ज्ञानी मान सिंह ने खालसा सजना दिवस के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने पांच प्यारों की कथा सुनाते हुए बताया कि कैसे विभिन्न पृष्ठभूमियों से आए इन वीरों ने गुरु साहिब के आह्वान पर खालसा पंथ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इसके उपरांत अमृतसर से आए रागी राय सिंह ने 'राजन के राजा' शब्द का कीर्तन प्रस्तुत किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेडिकल कैंप लगाया जाएगा दीवान के समापन पर गुरु का लंगर वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का दूसरा दिन 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान अपोलो हॉस्पिटल और टेंडर पाम अस्पताल द्वारा मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। गुरुद्वारा डायग्नोस्टिक सेंटर सस्ती दरों पर जांच और मुफ्त शुगर टेस्ट की सुविधा भी प्रदान करेगा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी बच्चों और श्रद्धालुओं के लिए कीर्तन, दस्तारबंदी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।गुरुद्वारा सदर के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह ने कहा कि यह आयोजन खालसा पंथ की परंपराओं की याद दिलाता है। महामंत्री सरदार तेजपाल सिंह रोमी ने बताया कि पहले दिन का आयोजन सफल रहा और दूसरे दिन भी संगत से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 11:26 pm

आईआईएम लखनऊ में 'नारी 2047' विचार-मंथन संपन्न:विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका पर हुई गंभीर चर्चा

भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) लखनऊ में 'निर्णय, नेतृत्व, निर्माण: नारी 2047' विषय पर दो दिवसीय विचार-मंथन संपन्न हो गया। लोकनीति भारत और आईआईएम लखनऊ के सहयोग में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा करना था। विचार-मंथन के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि केवल नीतियां बनाने से बदलाव नहीं आएगा, बल्कि जमीनी स्तर पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 33% आरक्षण पर्याप्त नहीं है। उन्होंने महिलाओं को इससे अधिक प्रतिनिधित्व दिए जाने की वकालत की, ताकि समाज में उनकी नेतृत्व और निर्णय क्षमता का दायरा बढ़ सके। भारतीय दृष्टिकोण को उचित स्थान देने की आवश्यकता प्रो. सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा की व्यापकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसमें वेद-पुराण के साथ-साथ जनजातीय समाज का अनुभवजन्य ज्ञान भी शामिल है, जिसे समझना और अपनाना समय की मांग है।वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी और अन्य वक्ताओं ने इतिहास और समाजशास्त्र में भारतीय दृष्टिकोण को उचित स्थान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के विचारकों को मंच मिलना चाहिए, ताकि भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सके। उद्यमिता के बढ़ते प्रभाव को सकारात्मक बदलाव का संकेत गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, आजमगढ़ के रजिस्ट्रार डॉ. अम्बरीश ने कहा कि महिलाएं आज खेल, अर्थव्यवस्था और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उन्होंने महिला उद्यमिता के बढ़ते प्रभाव को सकारात्मक बदलाव का संकेत बताया। तकनीकी सत्र में स्टार्टअप इनक्यूबेशन मेंटर डॉ. नवनीत कुमार शुक्ला ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं और उद्यमिता नीतियों का पूरा लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे उनकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।समापन सत्र में भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा और एमएलसी ई. अवनीश कुमार सिंह ने कार्यक्रम को सार्थक बताया।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 11:26 pm

गोमतीनगर में विपुलम् संस्था का 23वां सम्मान समारोह:देशभर के रचनाकार सम्मानित, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे मुख्य अतिथि

गोमतीनगर में संस्था विपुलम् का 23वां सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के रचनाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बदायूं के गीतकार नरेन्द्र गरल को स्व. राम अक्षय वर दुबे स्मृति विपुलम् सम्मान से नवाजा गया। उन्हें 21 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान किए गए। समारोह में शायरा और लोक गायिका डॉ. मालविका हरि ओम को स्व. चन्द्रावती दुबे स्मृति विपुलम् विदुषी सम्मान तथा वीर रस के कवि कमल आग्नेय को स्व. प्रशांत दुबे स्मृति विपुलम् युवा सम्मान प्रदान किया गया। साहित्य और समाज में योगदान देने वाले रचनाकारों को सम्मानित किया कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. हरि ओम, संस्था के अध्यक्ष आत्म प्रकाश मिश्र और संरक्षक डॉ. आर.एस. दुबे भी मंच पर मौजूद थे। अतिथियों ने साहित्य और समाज में योगदान देने वाले रचनाकारों को सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान से हुई। इनमें पूर्व आईएएस अधिकारी श्रीप्रकाश सिंह और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक आर.के.एस राठौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। संस्था समाज और साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान इस दौरान डॉ. आर.एस. दुबे की पुस्तक 'अनकही बात' को भी विशेष पहचान मिली। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित ‘साहित्य बन्धु सम्मान’ उन्हें उपमुख्यमंत्री के हाथों प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ने अपने संबोधन में विपुलम् संस्था के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था समाज और साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रही है, जो नई पीढ़ी को प्रेरित करता है। सम्मान समारोह के बाद एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका संचालन सर्वेश अस्थाना ने किया। मंच पर कमल आग्नेय, डॉ. मालविका हरि ओम, कमल हालवी, प्रियांशु गजेन्द्र और नरेन्द्र गरल ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।देर रात तक चले इस काव्य आयोजन में शहर के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वत्सला पाण्डेय के स्वागत संबोधन से हुई।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 11:23 pm

नोएडा में श्रम विभाग का हंटर: 10 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त, 43 को कारण बताओ नोटिस; नियमों में ढिलाई पर बड़ी कार्रवाई

जनपद में श्रमिकों के हितों की सुरक्षा और औद्योगिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से श्रम विभाग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले संविदाकारों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई है।

देशबन्धु 18 Apr 2026 11:21 pm

कुशीनगर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म:पड़ोसी आरोपी गिरफ्तार, सेवरही थाने में केस दर्ज

कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शनिवार को हुई। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय सेराजुल पुत्र शमसुद्दीन ने उसे टॉफी का लालच दिया। आरोपी बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले गया और कथित तौर पर दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची डरी हुई हालत में घर लौटी। उसकी मां ने बच्ची की हालत देखकर तुरंत अपने पति को सूचना दी। पिता ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पीआरबी पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी सेराजुल को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सेवरही के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 11:17 pm

शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की करंट से मौत:प्रयागराज में फोन पर बात कर रह थे, तभी बिजली की झालर के चपेट में आए

प्रयागराज में शादी से महज तीन दिन पहले एक घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। कथा के दौरान सजावट के लिए लगे बिजली के झालर से दूल्हे को करंट लग गया। गंभीर हाल में उसे पहले शहर में ही और फिर लखनऊ के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। फिलहाल घरवालों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अशोक नगर में रहते थेघटना कैंट के अशोक नगर, सदर बाजार में हुई। यहां रहने वाले अविनाश पाल उर्फ मोहित (27) की 21 अप्रैल को शादी थी। वह रेलवे में ट्रैकमैन थे और उनकी तैनाती एनसीआर में थी। घर में तैयारियां चल रही थीं, रिश्तेदार आना शुरू हो गए थे और शुक्रवार को कथा रखी गई। साथ ही मठमंगरा भी होना तय था। घर में पूरी तरह खुशियों वाला माहौल था।भाई अमरेश ने बताया, शाम करीब साढ़े चार बजे कथा चल रही थी। इसी बीच अविनाश के मोबाइल पर फोन आया। वह बात करने के लिए दूसरी मंजिल पर चले गए। इसी दौरान वह दूसरी मंजिल पर लगे बिजली के झालर की चपेट में आ गए। झटका लगने से सिर दीवार से टकरायाकरंट का झटका लगने से उनका सिर दीवार से टकरा गया और वह वहीं गिर पड़े। वह बहुत देर तक नीचे नहीं आए। इसी दौरान लोग ऊपर पहुंचे तो उन्हें अचेत पड़ा देखा। इस पर घर में अफरा-तफरी मच गई।परिजन उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गए। वहां से हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।रेलवे की टीम से खेलते थे फुटबालअविनाश घर के बड़े बेटे थे। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े होने के कारण परिवार की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। उनके छोटे भाई अमरेश ने बताया कि उन्हें फुटबॉल का काफी शौक था और वह रेलवे की टीम से भी खेलते थे।इस हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में सन्नाटा है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सिर्फ रोने की आवाजें हैं। पिता अवधेश पाल का रो-रोकर बुरा हाल है। दुल्हन के घर में भी छाया मातमउधर, दुल्हन के घर पीपलगांव में भी जैसे ही खबर पहुंची, वहां भी मातम छा गया। शादी की तैयारी कर रहा परिवार सदमे में है।शनिवार को शव घर पहुंचा तो माहौल और भी गमगीन हो गया। देर शाम रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए।पुलिस को सूचना नहींकैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई सूचना नहीं मिली। ऐसे में क्या हुआ, वह फिलहाल कुछ नहीं बता सकते।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 11:14 pm

बलिया में मारपीट में घायल वृद्ध की मौत:बच्चों के विवाद को लेकर हुआ था झगड़ा, आरोपी को भेजा जा चुका है जेल

बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छोड़हर गांव में 27 मार्च को हुई मारपीट में घायल 85 वर्षीय विश्वनाथ बिन्द की शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना बच्चों के विवाद को लेकर हुई थी, जिसमें दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और जमकर मारपीट हुई थी। इस मारपीट में एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। इस संबंध में सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि 27 मार्च 2026 को बबलू बिन्द और नन्दजी बिन्द के बीच बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। थाना बांसडीहरोड में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी नन्दजी बिन्द को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विश्वनाथ बिन्द को मारपीट के दौरान चोट लगी थी, जिनका इलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा और अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 11:08 pm

रायबरेली में डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला:केशवापुर परशदेपुर रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने जांच शुरू की

रायबरेली में शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सलोन क्षेत्र के केशवापुर परशदेपुर रोड पर रात करीब 9 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे हाईवे रोड पर जाम लग गया। मृतकों की पहचान परशदेपुर निवासी खलील घोषी और पूरे बेसन मजरे गोपालीपुर निवासी रमेश सिंह पुत्र जंग बहादुर (48) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने हादसे के बाद डंपर चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रकों और डंपरों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर ऐसी दुर्घटनाओं में लगभग चार लोगों की मौत हो चुकी है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:59 pm

छांगुर बाबा पर आरोप तय, ट्रायल शुरू होगा:धर्मांतरण केस में लखनऊ NIA कोर्ट ने डिस्चार्ज एप्लीकेशन खारिज की

लखनऊ NIA कोर्ट ने अवैध धर्मांतरण के मुख्य आरोपी छांगुर बाबा समेत अन्य आरोपियों की डिस्चार्ज एप्लीकेशन खारिज कर दी है। कोर्ट ने सभी पर देशद्रोह, धोखाधड़ी, दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में आरोप तय कर दिए हैं। आरोप तय किए जाने के बाद अब मामले की सुनवाई ट्रायल के चरण में प्रवेश कर गई है। आने वाले समय में गवाहों और सबूतों के आधार पर इस हाई-प्रोफाइल केस का फैसला तय होगा। विशेष न्यायाधीश नीतू पाठक (कोर्ट नंबर-3) ने करीब छह घंटे चली लंबी बहस के बाद यह अहम आदेश दिया। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए सुनवाई आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्य आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर साजिश के आरोप अभियोजन के अनुसार, जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों पर देश की जनसांख्यिकी बदलने, सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने और IPC की धारा 121A के तहत राष्ट्र के विरुद्ध युद्ध की साजिश का आरोप है। आरोपियों पर IPC की धारा 153A के तहत विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने, हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहने और लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप भी तय किए गए हैं। महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप मामले में यह भी सामने आया है कि गैर-मुस्लिम महिलाओं को छद्म नामों के जरिए प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया। इस पूरे नेटवर्क को एक संगठित गिरोह के रूप में संचालित करने के आरोप हैं। जांच में यह भी आरोप है कि आरोपी जमालुद्दीन (नवीन रोहरा) और नसरीन (नीतू रोहरा) ने नाम बदलने के बावजूद दस्तावेजों में हिंदू पहचान का इस्तेमाल कर जमीनों की खरीद-फरोख्त की, जिससे IPC 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला बनता है। सामूहिक दुष्कर्म और SC/ST एक्ट की धाराएं भी शामिल मामले में एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (IPC 376D) और एससी/एसटी एक्ट के तहत भी आरोप तय किए गए हैं, जिससे केस और अधिक गंभीर हो गया है। यूपी एटीएस ने इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को बलरामपुर से गिरफ्तार किया था। जांच में 100 करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी फंडिंग मिलने की बात भी सामने आई है, जो खाड़ी देशों से आने का दावा किया गया है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:59 pm

मुजफ्फरपुर आ रहे जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज:विराट महायज्ञ में होंगे शामिल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी कर सकते शिरकत

मुजफ्फरपुर में एक बार फिर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री आ सकते हैं। मुसहरी प्रखंड क्षेत्र के रोहुआ स्थित राम जानकी मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाना है। यह 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक किया जाएगा। मुशहरी प्रखंड के रोहुआ आपूछ में मुजफ्फरपुर–पूसा पथ के उत्तर स्थित लगभग 25 एकड़ से अधिक भूखंड पर 22 से 25 अप्रैल तक चार दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देश के प्रमुख संतों की उपस्थिति रहेगी। देशभर के संत, महंत होंगे शामिल कार्यक्रम के पहले दिन 22 अप्रैल को जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य के सानिध्य में कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और पातेपुर के महंत विश्वामोहन दास शामिल होंगे। इसी दिन सभी गणमान्य संतों की उपस्थिति में रोहुआ मठ के नवनियुक्त महंत दीनानाथ दास का पट्टाभिषेक किया जाएगा। 25 अप्रैल को लग सकता है बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार आयोजन का मुख्य आकर्षण 25 अप्रैल को होगा, जब बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगेगा। इसके अलावा 22 से 25 अप्रैल तक कार्यक्रम स्थल पर विंध्याचल से आई टीम की ओर से संगीतमय अखंड रामायण कथा पाठ का आयोजन भी लगातार किया जाएगा। 21 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी तैयारी शनिवार की शाम आयोजन समिति की बैठक के बाद बाबा गरीबनाथ मंदिर के महंत अभिषेक पाठक, पैक्स अध्यक्ष ब्रजेंद्र शर्मा, आलोक कुमार, सिद्धार्थ शर्मा, नीरज कुमार, विभाष रतन, उज्ज्वल कुमार और आदर्श कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में पंडाल निर्माण, बैरिकेटिंग, लाइट और साउंड व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि 21 अप्रैल की शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। डीएसपी ने किया स्थल निरीक्षण वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। दिन में डीएसपी सकरा मनोज कुमार सिंह एवं मुशहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आगंतुकों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आने-जाने के मार्गों में आवश्यक संशोधन के निर्देश दिए। पिछले साल भी मुजफ्फरपुर पहुंचे थे धीरेंद्र शास्त्री आपको बता दें कि बीते साल भी बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री मुजफ्फरपुर में आ चुके हैं और वह एक बार फिर से आने की संभावना बनी है। आपको बता दें खुद बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दिया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े ही गर्व की बात है उन्हें एक बार फिर से मुजफ्फरपुर आने का निमंत्रण मिला है। उनका पूरा प्रयास होगा कि वह इस महा अवसर पर शामिल हो।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:59 pm

सपा सांसद धर्मेंद यादव से मिले छात्रनेता:सीसीएसयू में हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया, जांच की मांग

मेरठ से पहुंचे छात्र नेताओं ने शनिवार को दिल्ली में समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद धर्मेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में कथित भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर गंभीर आरोप सामने रखे। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला पर लगे आरोपों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही बिना आरक्षण लागू किए छात्रों के प्रवेश प्रक्रिया में हो रहे कथित अनियमितताओं और उसके भविष्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई। घोटाले और अवैध कार्यों की जानकारी दी गईमुलाकात के दौरान छात्र नेताओं ने मनीष मिश्रा पर कथित घोटाले और वित्त नियंत्रक रमेश चंद्र निरंजन पर अवैध निर्माण व अन्य अनियमित कार्यों के आरोपों की जानकारी सांसद को दी। छात्र प्रतिनिधियों ने रखी पारदर्शिता की मांगइस मुलाकात में एडवोकेट आदेश प्रधान, शशिकांत गौतम, अनुज भड़ाना, राहुल वर्मा सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर विश्वविद्यालय में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग उठाई। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वे इस मुद्दे को विधान परिषद में संग्राम सिंह के माध्यम से प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही लोकसभा में स्वयं इस मामले को रखकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:57 pm

शराब दुकानदार ने मजदूर को पीटा, VIDEO:पुलिस बोली- दोनों पक्षों पर हुई थी कार्रवाई

ललितपुर जिले के जखौरा थाना अंतर्गत ग्राम रायपुर में एक देशी शराब दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मजदूर की पिटाई की। इस मारपीट का वीडियो शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद जखौरा पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और उन पर कार्रवाई की गई थी। ग्राम रायपुर निवासी कल्यान सिंह पुत्र फेरन गांव में मजदूरी करता है। 15 अप्रैल की शाम को उसे गांव की देशी शराब की दुकान पर सफाई के लिए बुलाया गया था। कल्यान ने सफाई का काम पूरा करने के बाद रात 8 बजे जब अपनी मजदूरी के पैसे मांगे, तो दुकानदार ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर उसे गाली-गलौज करते हुए पीटा। मारपीट की इस घटना का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था, जिसे शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। कल्यान सिंह ने बताया कि दुकानदार द्वारा मारपीट किए जाने के बाद वह जखौरा थाने गया था। थानाध्यक्ष जखौरा ने दैनिक भास्कर को बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी दिन दोनों पक्षों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई थी।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:56 pm

पत्नी को मारकर खून से सने हाथ धोए, कपड़े बदले:बेटे ने मां को जमीन पर पटका; पति ने पत्थर से सिर कुचला, गला घोंटकर हत्या

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पति ने अपनी पत्नी को मार डाला। बेटे ने मां उठाकर जमीन पटका, फिर पति ने पत्थर से सिर कुचला। सिर कुचलने से जान नहीं गई तो गला घोंटकर हत्या की। मर्डर के बाद खून से सने हाथ धोए। कपड़े भी बदले। मामला निवास थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान तुलसा बाई (45) के रूप में हुई है, जो घुरनेर गांव की रहने वाली थी। आरोपी पति का नाम चंद्रिका प्रसाद और बेटे का नाम मनोहर प्रसाद है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 15 अप्रैल को विवाद के बाद मर्डर परिजन के मुताबिक, तुलसा बाई और उसके पति के बीच 15-20 साल से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। 15 अप्रैल की शाम पुराने विवाद को लेकर फिर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि बाप-बेटे ने मिलकर हत्या कर दी। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। वारदात से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए… 17 अप्रैल को घर के अंदर मिला शव मर्डर के बाद बाप-बेटे ने सबूत मिटाने की कोशिश की। खून से सने कपड़े फेंक दिए। पत्थर को भी मौके से दूर फेंक दिया। 17 अप्रैल को महिला का शव घर के अंदर मिला। इसकी सूचना स्थानीय मुकेश पटेल ने पुलिस को दी। निवास पुलिस सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। पूरे मामले की निगरानी रजत सकलेचा के निर्देशन में हुई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार शुरुआती जांच में पति और बेटे पर संदेह गहराया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को गुमराह किया। पुलिस ने दोबारा सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल पत्थर और खून से सने कपड़े बरामद किए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल निवास थाना प्रभारी गोपाल घासले ने बताया कि 24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। आगे की जांच जारी है। …………………………… यह खबर भी पढ़ें भोपाल में 10 से ज्यादा बार चाकुओं से गोदकर ठेकेदार की हत्या भोपाल के कोलार इलाके में पुताई ठेकेदार की चाकू-छुरी से दस से अधिक वार कर हत्या कर दी गई। वारदात पुरानी रंजिश में अंजाम दी गई। मृतक और आरोपी पहले दोस्त थे। युवक आरोपियों की गलत हरकतों और मोहल्ले में आतंक का विरोध करता था। इसी कारण उसने उनसे बात बंद कर दी थी। इसी से नाराज होकर बदमाशों ने हत्याकांड किया। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:55 pm

लखनऊ में नए वेंडिंग जोन बनेंगे:50 साल से पुरानी मार्केट चारबाग-अमीनाबाद होंगे हेरिटेज मार्केट

लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) की बैठक हुई। इसमें 50 साल से अधिक समय के बाजार को हेरिटेज मार्केट घोषित करने की चर्चा हुई। बैठक में शहर में व्यवस्थित स्ट्रीट वेंडिंग को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया- जोन-2, 3 और 8 के अधिकारियों द्वारा वार्डवार मॉडल वेंडिंग जोन विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। साथ ही सीएम ग्रिड के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली और अन्य जोनों को भी ऐसे ही प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए। प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए बैठक में लालकुआं फ्लाईओवर के नीचे वेंडिंग जोन विकसित करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली, जिसे पार्षद पम्मी तिवारी ने रखा था। इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों के नीचे वेंडिंग जोन विकसित करने पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में अधिशासी अभियंता को सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पुराने बाजारों को हेरिटेज मार्केट घोषित करने का प्रस्ताव एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में चारबाग, अमीनाबाद समेत नगर निगम सीमा के भीतर 50 वर्ष या उससे अधिक पुराने बाजारों को हेरिटेज मार्केट घोषित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। इससे इन बाजारों की पहचान और संरक्षण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:52 pm

दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत:बदायूं में दूसरा गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

बदायूं में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात उघैती थाना क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर के पास हुआ। मृतक की पहचान रियोनाई निवासी मलकीत (22) पुत्र रघुवीर के रूप में हुई है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार बिसौली निवासी धीरज पुत्र महकूलाल (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। मलकीत किसी काम से बिसौली गए थे और वहां से अपनी बाइक से लौट रहे थे। स्वरूपपुर गांव के पास उनकी बाइक सहसवान की ओर से आ रहे धीरज की बाइक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मलकीत को मृत घोषित कर दिया। धीरज का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक मलकीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उघैती थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:51 pm

पीलीभीत में दूल्हे समेत तीन की मौत:बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ट्रक-वैन की भीषण टक्कर हुई थी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

पीलीभीत में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और ईको वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी ईको वैन बरेली से पीलीभीत की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर ही रजत पटेल (30, निवासी लेखराज चौराहा, पीलीभीत) और अजीत पटेल (28, निवासी जहानाबाद) की मौत हो गई। रास्ते में तोड़ा दमवाराणसी निवासी संजय कुमार और मृतक रजत के भाई विक्की गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। संजय कुमार को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मृत्यु हो गई। इस प्रकार, हादसे में कुल तीन लोगों की जान चली गई। 1 मई को होनी थी शादीमृतकों में जहानाबाद के सिया बड़ी पट्टी निवासी अजीत पटेल भी शामिल थे। अजीत की शादी 1 मई को होनी थी और उनके घर में शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। ट्रक चालक हादसे के बाद फरारहादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वैन में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना मिलने पर एएसपी विक्रम दहिया और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:47 pm

इंदौर में होगी BRICS देशों की बड़ी बैठक:11 देशों के कृषि मंत्री शामिल होंगे, कृषि क्षेत्र से जुड़े तकनीकी पहलुओं को लेकर होगा मंथन

स्वच्छ भारत अभियान में अपना लोहा मनवाने के बाद अब इंदौर एक बार फिर वैश्विक कूटनीति के मानचित्र पर चमकने के लिए तैयार है। भारत द्वारा 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) की मेजबानी के तहत कृषि क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण बैठक मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में आयोजित होने जा रही है। 12 और 13 जून को होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में ब्रिक्स समूह के सभी 11 सदस्य देशों के कृषि मंत्री शामिल होंगे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए व्यक्तिगत रूप से इंदौर का चयन किया है। पिछले दिनों दिल्ली में हुई एक बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस फैसले से अवगत कराया था, जिसके बाद से ही राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर को इस आयोजन के संभावित स्थल के रूप में देखा जा रहा है, जहां इससे पहले जी-20 और प्रवासी भारतीय सम्मेलन जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। पांच दिनों तक चलेगा मंथन का दौर इंदौर में होने वाला यह आयोजन दो मुख्य चरणों में विभाजित होगा। ब्रिक्स का बदलता स्वरूप और MP की भूमिका ब्रिक्स अब केवल पांच देशों का समूह नहीं रह गया है। 2024 और 2025 में हुए विस्तार के बाद अब इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया भी शामिल हैं। वैश्विक आबादी का 45 फीसदी और दुनिया की अर्थव्यवस्था का 28 फीसदी हिस्सा रखने वाले इन देशों का जमावड़ा इंदौर में होना शहर की ब्रांडिंग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 2025 में ब्राजील द्वारा की गई मेजबानी के बाद अब भारत इस जिम्मेदारी को आगे बढ़ा रहा है, जिससे मध्य प्रदेश के कृषि विकास को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:46 pm

माता-पिता के झगड़े से परेशान नाबालिग बेटे ने लगाई फांसी,मौत:बुलंदशहर में मां के घर छोड़ने से दुखी होकर किशोर ने गैलरी के जाल से लटककर दी जान

बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला न्यू शिवपुरी (आरा मशीन वाली गली) में शनिवार देर शाम एक नाबालिग युवक ने अपने पिता से हुई मामूली कहासुनी और माता-पिता के बीच हुए झगड़े से आहत होकर मौत को गले लगा लिया। मृतक की पहचान लक्की के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का बड़ा बेटा था। विवाद के बाद मां ने छोड़ा घर, दुखी बेटे ने चुना आत्मघाती कदम जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे लक्की के माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई। इस घटना से क्षुब्ध होकर लक्की की मां घर छोड़कर कहीं चली गई। माता-पिता के बीच हुए इस हिंसक टकराव और मां के घर से जाने से लक्की मानसिक रूप से काफी टूट गया था। इसी दुख और गुस्से में उसने घर की गैलरी में लगे लोहे के जाल से रस्सी का फंदा बनाया और उस पर लटक गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही थम चुकी थीं सांसें परिजनों ने जब लक्की को फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर खुर्जा के सेठ सूरजमल जटिया अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाने से पहले ही युवक के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। परिवार का सहारा था लक्की, पिता चलाते हैं रिक्शा मृतक लक्की के पिता पेशे से रिक्शा चालक हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लक्की भी अपने पिता के साथ हाथ बंटाने के लिए रिक्शा चलाता था और मजदूरी करता था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, उससे छोटी एक बहन और एक भाई है। उसकी मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और सफाखाना चौकी प्रभारी संदीप गहलोत बल के साथ मौके पर पहुँचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। चौकी प्रभारी संदीप गहलोत ने बताया प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद और माता-पिता के झगड़े से उपजे तनाव के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:45 pm

इंटर-स्टेट चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार:सूने मकानों को बनाते थे निशाना, जांजगीर-चांपा पुलिस ने बालाघाट में की रेड कार्रवाई

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले की शुरुआत 10 अप्रैल 2026 की रात हुई थी, जब नैला क्षेत्र के अनंत विहार, नहरिया बाबा रोड स्थित एक घर से अज्ञात आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। सैयद अली की शिकायत पर चौकी नैला में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की वर्ना कार का फुटेज सामने आया। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर वाहन मालिक की पहचान मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी प्रकाश जावरे के रूप में हुई। टीम ने बिलासपुर के कोनी निवासी राजेश पटेल को नांदघाट क्षेत्र से पकड़ा। पूछताछ में राजेश पटेल ने अपने साथी पप्पू पटेल और प्रकाश जावरे के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। बालाघाट में दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार इसके बाद पुलिस टीम ने बालाघाट जिले के उकवा क्षेत्र में दबिश देकर प्रकाश जावरे और पप्पू पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे चोरी से पहले इलाके की रेकी करते थे और फिर रात में सूने मकानों को निशाना बनाते थे।नैला की घटना में भी उन्होंने पहले घर की रेकी की और फिर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कई जिलों में वारदात कबूल, सर्राफा व्यापारी फरार कमरे और अलमारी तोड़कर जेवरात चोरी कर फरार हो गए थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने जांजगीर के विष्णु विहार कॉलोनी और मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में भी इसी तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी के गहनों को बालाघाट के एक सर्राफा व्यापारी को बेच दिया गया था, जो फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। 2.30 लाख की संपत्ति बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार (2 लाख), तीन मोबाइल (21 हजार ), नगदी 5 हजार रुपए, सोने की बाली और चांदी के आभूषण सहित कुल 2 लाख 30 हजार रुपए की संपत्ति बरामद की है।सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:43 pm

सुल्तानपुर में होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत:ड्यूटी से लौटते समय बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, गले में रॉड लगने से गई जान

सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में पीआरवी पर तैनात होमगार्ड राम दयाल सिंह उर्फ आरडी सिंह (46) की मौत हो गई। बढ़ौली गांव के पास हुई इस घटना में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे उनके गले में रॉड लग गई और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी जान चली गई। वह अखंडनगर के बनगवाडीह, बेरूका के निवासी थे। राम दयाल सिंह अपनी दिन की पीआरवी ड्यूटी पूरी कर अपनी बाइक (UP 44 X 4905) से घर लौट रहे थे। रात करीब पौने नौ बजे बढ़ौली गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक पीछे से जा टकराई। इस टक्कर के कारण उनके गले में गंभीर चोट आई। हादसे के तुरंत बाद, एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा इंचार्ज अनूप सिंह, सिपाही मोहित और योगेंद्र भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में खड़ा करवाया है। हादसे के बाद से ट्रैक्टर का चालक फरार है। मृतक राम दयाल सिंह अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके दो बेटे हैं, जिनके नाम अश्वनी और शिवम हैं।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:41 pm

बड़वानी में बारात पर पथराव, अलीराजपुर के पांच बाराती घायल:नाचने को लेकर विवाद, चार वाहनों में तोड़फोड़; बिना दुल्हन वापस लौटे बाराती

बड़वानी की मधुवन कॉलोनी में 15 अप्रैल को नाचने के विवाद में एक बारात पर पथराव कर दिया गया। इस हमले में पांच बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए और बारात को बिना विवाह की रस्में पूरी किए और बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। नाचने के विवाद में गाली-गलौज और हिंसक झड़प अलीराजपुर के नानपुर निवासी हारू बघेल अपने बेटे विक्की की बारात लेकर बड़वानी पहुंचे थे। शाम करीब 4 बजे नाचने की बात को लेकर स्थानीय युवकों से बहस शुरू हो गई। यह विवाद गाली-गलौज के बाद पथराव में बदल गया। पथराव में पांच बाराती घायल, वाहनों में तोड़फोड़ हमले में करण मावड़ा, अर्जुन डोडवे, करण डोडवे, प्रीतम कनेश और महेंद्र बघेल घायल हुए हैं। आरोपियों ने बारात की चार गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। हमले के कारण बारात को जान बचाकर वापस नानपुर लौटना पड़ा। अर्जुन परमार और पिंटू भूरिया सहित चार पर FIR बड़वानी पुलिस ने दूल्हे के पिता की शिकायत पर अर्जुन परमार, पिंटू भूरिया, लक्की जाधव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ितों ने पुलिस से वाहनों के नुकसान की भरपाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:38 pm

CM मोहन बोले-TMC ने पश्चिम बंगाल का बेड़ा गर्क किया:बदहाली के लिए ममता सरकार का 'जंगलराज' जिम्मेदार; गलियों में पैदल घूमकर वोट मांगे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे। उन्होंने कोलकाता के कमरहाटी और मेदनीपुर के खड़गपुर सदर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया। गलियों में पैदल घूमकर और रोड शो के जरिए जनता से रूबरू होते हुए डॉ. यादव ने सीधे शब्दों में कहा कि बंगाल की बदहाली के लिए टीएमसी का 'जंगलराज' जिम्मेदार है और अब राज्य की जनता इस कुशासन से परमानेंट मुक्ति चाहती है। गरीबी और पलायन पर वार: युवा मजबूर हैं, विकास अवरुद्ध है मुख्यमंत्री ने कोलकाता के अंदरूनी इलाकों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां गरीबी ने पैर पसार रखे हैं और हालात दयनीय हैं। उन्होंने स्थानीय युवाओं के दर्द को छूते हुए कहा कि रोजगार के अभाव में बंगाल का टैलेंट पलायन करने को मजबूर है। डॉ. यादव ने भरोसा दिलाया कि जिस बंगाल ने कभी देश को दिशा दिखाई थी, उसे फिर से उत्थान की ओर ले जाने के लिए 'खिलता कमल' और भाजपा की सरकार अनिवार्य है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता अब ठहराव नहीं, बल्कि प्रगति की नई इबारत लिखना चाहती है। घुसपैठ पर कड़ा प्रहार: सिर्फ भाजपा ही रोक सकती है बांग्लादेशी घुसपैठ डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी समस्या 'बांग्लादेशी घुसपैठ' को मुख्य मुद्दा बनाया। उन्होंने दो टूक कहा कि राज्य की सुरक्षा और जनसांख्यिकी को बचाने के लिए भाजपा की जीत जरूरी है। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों पर हुए एसआईआर (SIR) का जिक्र करते हुए कहा कि सही मतदाताओं की पहचान और घुसपैठियों पर लगाम लगाने के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि पहले कम्युनिस्टों और अब टीएमसी ने मिलकर बंगाल का बेड़ा गर्क कर दिया है। डबल इंजन का वादा: एमपी की तरह बंगाल में भी दौड़ेगी विकास की ट्रेन प्रचार के दौरान डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश और अन्य भाजपा शासित राज्यों की प्रगति का उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'डबल इंजन' की सरकार बनते ही बंगाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की बाढ़ आ जाएगी। कमरहाटी से प्रत्याशी अरुप चौधरी और खड़गपुर से वरिष्ठ नेता दिलीप घोष के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी की नीतियां युवा, महिला, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं, जिनका लाभ अब बंगाल के हर घर तक पहुंचेगा। जमीनी जुगलबंदी: गलियों में पैदल घूमे, सुनीं लोगों की समस्याएं रोड शो के दौरान डॉ. यादव का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। वे केवल रथ पर सवार नहीं रहे, बल्कि कमरहाटी और खड़गपुर की तंग गलियों और बस्तियों में पैदल घूमे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार बनते ही बंगाल देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा और फिर से नंबर वन राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:34 pm

महिदपुर रोड पर पुलिस पर किया था पथराव:3 आरोपी गिरफ्तार, सड़क दुर्घटना के बाद भड़का था विवाद

उज्जैन के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस पर पथराव करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया। यह विवाद 17 अप्रैल को नागदा तिराहे पर हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद भड़का था। दुर्घटना के बाद ग्राम शिकारीखेड़ा के कुछ लोग आक्रोशित होकर महिदपुर रोड थाने के बाहर बड़ी संख्या में जमा हो गए थे। स्थिति को संभालने के लिए थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और भीड़ ने पुलिस दल पर हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। हमले में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरक्षक मदन पग्गी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 59/2026 दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी जिसमें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और एसडीओपी महिदपुर जेंडेन लिंगजेरपा के नेतृत्व में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 18 अप्रैल को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नारायण (49), तोफानसिंह (28) और गीताबाई (58) शामिल हैं, जो सभी ग्राम शिकारीखेड़ा के निवासी हैं। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:34 pm

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास:11 साल के मामा पर आरोप, चित्रकूट में मामला दर्ज

चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में डेढ़ साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्ते में मामा लगने वाले 11 साल के बालक ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बालक को हिरासत में ले लिया है। मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक गांव की महिला अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ चित्रकूट में एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। यह घटना शादी की खुशियों के बीच घटित हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी बालक ने मौका पाकर मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। घटना के दौरान कुछ लोगों की नजर पड़ गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप किया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़िता की मां ने तत्काल बरगढ़ थाने पहुंचकर तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी शिवासरे ने बताया कि आरोपी नाबालिग के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी बालक को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है, जहां आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:34 pm

उज्जैन में नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों का समय बदला:बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन का फैसला

उज्जैन में लगातार बढ़ रहे तापमान और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह निर्णय बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाने के लिए लिया गया है। जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया था। इसी क्रम में, जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। हालांकि, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेंगी। उज्जैन से पहले इंदौर और भोपाल के स्कूलों में भी गर्मी के कारण समय में बदलाव किया जा चुका है। इस फैसले से छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:33 pm

आरा ज्वेलरी लूट मामले में STF की बेगूसराय में छापेमारी:घर-दुकान पर रेड; तिजोरी खुलवाकर शॉप की भी एक-एक हिस्से की तलाशी ली

आरा (भोजपुर) में हुए ज्वेलरी शॉप लूट कांड को लेकर बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और आरा पुलिस ने बेगूसराय में छापेमारी की है। यह छापेमारी फुलवरिया थाना क्षेत्र में स्थित पंचवटी ज्वेलर्स दुकान और उसके मालिक के घर पर हुई है। दो गाड़ी से एसटीएफ की टीम सबसे पहले एक अपराधी को लेकर फुलवरिया थाना क्षेत्र के दीनदयाल रोड में स्थित आभूषण कारोबारी अशोक ठाकुर के घर पर पहुंची। जहां की 3 घंटे से भी अधिक समय तक घर के एक-एक हिस्से जांच की गई। इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम आलू चट्टी रोड में स्थित अशोक ठाकुर के दुकान पंचवटी ज्वेलर्स में पहुंची। यहां छानबीन करते हुए जब सेफ (तिजोरी) खोलने को कहा गया तो दुकानदार ने खोलने से मना कर दिया। लेकिन पुलिस टीम के सामने उसकी एक नहीं चली। तिजोरी खुलवाकर दुकान की भी एक-एक हिस्से की तलाशी ली तिजोरी खुलवाकर दुकान की भी एक-एक हिस्से की तलाशी ली गई है। फिलहाल इस संबंध में कोई भी अधिकारी या पुलिसकर्मी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान स्थानीय किसी को भी आसपास फटकने नहीं दिया गया। लोग मोबाइल निकालते थे, तो मोबाइल भी बंद करवा दिया गया। जिसके कारण अभी विशेष जानकारी नहीं मिल सकी है। पिछले साल 10 मार्च को आरा के तनिष्क ज्वैलरी शॉप में लूट की बड़ी वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस की स्पेशल टीम ने घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया। लेकिन ज्वेलरी बरामद नहीं किया जा सका। इसी दौरान पूछताछ में एक बदमाश ने बरौनी इलाके में अशोक ठाकुर के यहां ज्वेलरी बेचने की बात कही थी। इसी इनपुट के आधार पर आरा से स्पेशल टीम यहां पहुंची। तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने सिर्फ इतना बताया कि फुलवरिया थाना क्षेत्र में रेड पड़ी है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:32 pm

झांसी में था मनोनीत पार्षदों का शपथग्रहण समारोह:कई की पत्र पढ़ने में फूल गईं सांसें, मेयर ने शपथ दोहराई तब औपचारिकता पूरी हो पाई

झांसी नगर निगम के शपथग्रहण समारोह में उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब कुछ मनोनीत पार्षद अपने ही शपथ पत्र को पढ़ नहीं सके। नगर विकास विभाग की ओर से हाल ही में नियुक्त किए गए पार्षदों के लिए शनिवार को नगर निगम सदन में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। लेकिन तय समय से करीब 45 मिनट देरी से शुरू हुए इस समारोह में एक अलग ही तस्वीर सामने आई। दो तस्वीरों में देखें शपथग्रहण समरोह… कार्यक्रम के दौरान शहर के प्रथम नागरिक मेयर बिहारी लाल आर्य ने शपथ प्रक्रिया शुरू कराई। उन्होंने शपथ के शुरुआती शब्द पढ़े, जिसके बाद पार्षदों को अपना नाम लेकर आगे की शपथ दोहरानी थी। हालांकि, दस में से सात पार्षदों ने किसी तरह शपथ पूरी कर ली, लेकिन तीन पार्षद शपथ पत्र पर लिखे शब्दों को पढ़ने में ही अटक गए। वे शपथ की पंक्तियों को ठीक से नहीं पढ़ पाए, जिसके बाद मेयर ने स्वयं उन्हें शपथ दिलाई।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो समारोह में मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्षद शपथ पत्र हाथ में लिए हुए हैं, लेकिन शब्दों को पढ़ने में असहज महसूस कर रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली और मनोनीत पार्षदों की योग्यता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि शपथ तक ठीक से नहीं पढ़ पा रहे, तो वे जनता के मुद्दों को सदन में कैसे प्रभावी ढंग से रख पाएंगे।हालांकि, नगर निगम या संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ये पार्षद अटके तो मेयर ने दिलाई शपथ मनोनीत पार्षद कमलेश कुसुम कुशवाहा जब शपथ ग्रहण के लिए मंच पर पहुंचीं तो प्रक्रिया के तहत मेयर बिहारी लाल आर्य को “मैं…” कहकर शपथ शुरू करानी थी। इसके बाद पार्षद को अपना नाम लेकर शपथ पत्र में लिखे शब्द पढ़ने थे, लेकिन वह अपने नाम के बाद आगे की पंक्तियां नहीं पढ़ सकीं। स्थिति को संभालते हुए मेयर ने पूरी शपथ खुद पढ़कर उनसे दोहरवाई और औपचारिकता पूरी कराई। इसी तरह दूसरे पार्षद सुनील विश्वकर्मा भी शपथ लेने के दौरान शुरुआत नहीं कर पाए। तब मेयर ने खुद कहा—“मैं सुनील विश्वकर्मा ईश्वर की शपथ लेता हूं…”। इसके बाद पार्षद शपथ पत्र पढ़ने के बजाय मेयर की ओर देखते रहे और उनके पीछे-पीछे पूरी शपथ दोहराते हुए प्रक्रिया पूरी की।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:31 pm

नीमच में आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़:मास्टर आईडी से सट्टा बांटने वाला बुकी गिरफ्तार; 16 लाख का हिसाब मिला

नीमच केंट पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सीजन के दौरान चलाए जा रहे अभियान के तहत तिरुपति नगर निवासी नीलेश आर्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को श्रीराम अस्पताल के पास घेराबंदी कर पकड़ा, जो मोबाइल के जरिए लोट्स मास्टर और जीबी ऑनलाइन जैसी वेबसाइटों पर सट्टा लगा रहा था। मोबाइल से 16 लाख के लेनदेन का रिकॉर्ड बरामद पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी नीलेश के मोबाइल से सट्टे के कारोबार से जुड़ी तीन प्रमुख मास्टर आईडी मिली हैं। इन आईडी में करीब 16 लाख रुपये के अवैध लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है। आरोपी नीलेश आम लोगों को मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर सब-आईडी बेचता था। विजय तिवारी और हरपीत सलूजा ने उपलब्ध कराई आईडी पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसके साथी विजय तिवारी ने उसे सट्टे के लिए मोबाइल उपलब्ध कराया था। आरोपी ने बताया कि उसने सट्टे की ऑनलाइन मास्टर आईडी हरपीत सलूजा उर्फ कोमल सरदार और मनीष पामेचा नामक सटोरियों से प्राप्त की थी। दो मोबाइल जब्त, फरार आरोपियों की तलाश पुलिस ने मौके से दो महंगे मोबाइल फोन जब्त किए हैं। नीमच केंट थाने में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:26 pm

समाधान दिवस से 4 अधिकारी अनुपस्थित:जिलाधिकारी ने वेतन रोका, स्पष्टीकरण भी मांगा

कानपुर देहात के भोगनीपुर में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया। समाधान दिवस के दौरान बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले चार अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इन अधिकारियों में उद्योग उपायुक्त प्रभात यादव, जिला उद्यान अधिकारी बलदेव प्रसाद, सहायक अभियंता (लघु सिंचाई) मनोज कुमार शुक्ला और प्रभागीय वन अधिकारी अजय कुमार पांडे शामिल थे। जिलाधिकारी ने प्रभागीय वन अधिकारी अजय कुमार पांडे से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, उद्योग उपायुक्त, जिला उद्यान अधिकारी और सहायक अभियंता (लघु सिंचाई) से स्पष्टीकरण मांगने के साथ-साथ उनके वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुशासनहीनता और लापरवाही के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:24 pm

छतरपुर में चलते ट्रक का टायर फटा, आग लगी:30 टन लदा गेहूं जलने से बचा; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर में शनिवार शाम 30 टन गेहूं से लदा एक ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। घटना राजपूत कॉलोनी तिराहे के पास रात करीब 8 बजे की है, जहां चलते ट्रक का अगला टायर फटने से निकली चिंगारी डीजल टैंक तक पहुंच गई और देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया, वहीं ट्रक में लदा गेहूं भी आग की चपेट में आ गया। प्लास्टिक की बोरियां पिघल गईं, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे लाखों रुपए का पूरा माल जलने से बच गया। ड्राइवर की सूझबूझ से बची जानट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह हरपालपुर नगर स्थित हर-हर महादेव फर्म से गेहूं लोड कर उत्तराखंड के रुड़की के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही ट्रक राजपूत कॉलोनी तिराहे के मोड़ पर पहुंचा, अचानक टायर फट गया। टायर से निकली चिंगारी सीधे डीजल टैंक तक पहुंची और आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए चालक तुरंत ट्रक से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने भी संभाला मोर्चाआग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अपने घरों के मोटर पंप चलाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही नगर परिषद हरपालपुर की फायर ब्रिगेड और पीसीआर 112 की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भी हालात को संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया। दूसरे ट्रक में शिफ्ट किया गया गेहूंआग बुझने के बाद ट्रक में लदे गेहूं को सुरक्षित निकालकर दूसरे ट्रक में शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया। इस हादसे में बड़ा नुकसान होने से टल गया, हालांकि ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया। देखिए घटनास्थल की तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:23 pm

6 घंटे में मिले गुम हुए दो नाबालिग भाई:इंदौर में चमेली देवी कॉलेज के पास से पुलिस ने बरामद किया, परिवार को सौंपा

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके से दो नाबालिग भाई शनिवार को अचानक लापता हो गए। दोनों के लापता होने पर परिवार के लोग सख्ते में आ गए। उन्होंने तत्काल उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इधर, पुलिस को जानकारी मिली कि द्वारकापुरी इलाके के ऋषि पैलेस निवासी 12 और 9 वर्षीय दो मासूम नाबालिग शनिवार दोपहर को लापता हो गए थे। पुलिस तुरंत एक्टिव मोड में आ गई। पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू की। इस दौरान तेजाजी नगर पुलिस को सूचना मिली कि दोनों मासूम चमेली देवी कॉलेज के पास लावारिस स्थिति में घूम रहे हैं। जिस पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को संरक्षण में लिया और उनकी जानकारी निकालकर द्वारकापुरी थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को परिवार के सौंपा। पुलिस ने 6 घंटे में दोनों नाबालिग को तलाश लिया।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:18 pm

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की शर्तों पर नोटिस:हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और MPESB से मांगा जवाब; अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की राहत

मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए जारी हालिया विज्ञापन को लेकर जबलपुर स्थित उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ में कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं। जबलपुर निवासी ज्योति साहू सहित अन्य याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि विज्ञापन में तय शर्तें ‘मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा (अराजपत्रित) सेवा भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2023’ के विपरीत हैं। इन नियमों में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) को नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए स्वतंत्र और पर्याप्त योग्यता माना गया है, लेकिन विज्ञापन में GNM पास अभ्यर्थियों के लिए ‘पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग’ की अतिरिक्त शर्त जोड़ दी गई है, जो मूल नियमों में कहीं भी उल्लेखित नहीं है। साथ ही, कंडिका 8 (क) के तहत 10+2 स्तर पर भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान को अनिवार्य कर दिया गया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि जब उन्होंने GNM कोर्स में प्रवेश लिया था, तब जीव विज्ञान अनिवार्य नहीं था। ऐसे में कोर्स पूरा करने के बाद भर्ती के समय यह शर्त लागू करना कानूनन गलत है। उनका यह भी कहना है कि देश के अन्य राज्यों में GNM योग्य उम्मीदवारों के लिए 12वीं में जीव विज्ञान की अनिवार्यता नहीं रखी जाती, इसलिए यह शर्त तर्कहीन और भेदभावपूर्ण है। मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और कर्मचारी चयन मंडल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही, याचिकाकर्ताओं को भर्ती परीक्षा में शामिल होने की अनुमति भी दी है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता विशाल बघेल ने पैरवी की।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:17 pm

धमतरी में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज:कविता ध्रुव ने एक तिहाई बहुमत से अपनी कुर्सी बचाई, एक मत हुआ निरस्त

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की सेमरा ग्राम पंचायत में सरपंच कविता ध्रुव ने अविश्वास प्रस्ताव के बाद हुए मतदान में अपनी कुर्सी बचा ली है। उन्होंने एक-तिहाई बहुमत हासिल कर अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया। सेमरा ग्राम पंचायत पिछले कुछ समय से राजनीतिक खींचतान का केंद्र बनी हुई थी। 20 वार्डों वाली इस पंचायत में 17 पंचों ने सरपंच कविता ध्रुव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। यह मामला एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा, जिसके बाद नियमानुसार दोबारा मतदान कराने के निर्देश दिए गए। पंचायत भवन में हुआ मतदान मतदान से पहले पंचायत में सुलह के कई प्रयास किए गए और बैठकें भी बुलाई गईं, लेकिन पंचों और सरपंच के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई। आखिरकार, 18 अप्रैल को ग्राम पंचायत भवन में विधिवत मतदान संपन्न हुआ, जिसमें सभी पंचों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 6 वोटों से सरपंच ने बचाई कुर्सी मतगणना के दौरान सरपंच कविता ध्रुव को 6 मत मिले, जबकि एक मत निरस्त कर दिया गया। पंचायत राज नियमों के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के लिए सरपंच को कुल मतों का एक-तिहाई हिस्सा प्राप्त करना अनिवार्य होता है। इसी आधार पर सरपंच कविता ध्रुव अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहीं। आपसी मतभेद छोड़ विकास के लिए करें साथ काम सरपंच कविता ध्रुव ने सभी पंचों से अपील की है कि वे द्वेष भावना छोड़कर गांव के विकास के लिए एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे से ही पंचायत आगे बढ़ सकती है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:16 pm

परशुराम जयंती से पहले अमिलिया में अलर्ट:थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक; 14 अप्रैल की हिंसा के बाद सख्ती

सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में 20 अप्रैल को होने वाली भगवान परशुराम जयंती के मद्देनजर शनिवार शाम शांति समिति की बैठक हुई। थाना परिसर में शाम 6:30 बजे हुई इस बैठक में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने शांति और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। 14 अप्रैल की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव अमिलिया में 14 अप्रैल को हुई हिंसा और थाना परिसर में तोड़फोड़ के बाद से प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है। उस दौरान उपद्रवियों ने थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमिलिया बाजार और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। परशुराम जयंती के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की टीमें लगातार गश्त और निगरानी कर रही हैं। अफवाहों की रोकथाम के लिए थाना प्रभारी ने दिए निर्देश थाना प्रभारी राकेश बैंस ने बैठक में उपस्थित लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा। एसडीएम और तहसीलदार भी अलर्ट पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीएम और तहसीलदार को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:16 pm

बेगूसराय में ADEO परीक्षा में नकल करते पकड़ाया अभ्यर्थी:कान में ब्लूटूथ छिपाकर एग्जाम देने पहुंचा था, डिवाइस जब्त

बेगूसराय में बीपीएससी की ओर से आयोजित ADEO परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का मामला सामने आया है, जहां एक अभ्यर्थी कान में ब्लूटूथ छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा था। लेकिन वीक्षकों की सतर्कता से उक्त परिक्षार्थी को पकड़ लिया गया। पुलिस पकड़े गए छात्र से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। परिक्षार्थी को सीताराम उच्च विद्यालय रजौड़ा परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया है। जिससे परीक्षा की पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन की सक्रियता भी सामने आई है। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान खगड़िया के अभिषेक रंजन की गतिविधि वीक्षकों को संदिग्ध लगी। बार-बार अपने कान को छू रहा था अभ्यर्थी वह बार-बार अपने कान को छू रहा था, जिससे परीक्षकों का ध्यान उसकी ओर गया और उस पर नजर रखी जाने लगी। शक गहराने पर वीक्षकों ने परीक्षार्थी से कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने पहले टालमटोल करने की कोशिश की। लेकिन सख्ती से जांच करने पर उसके कान के अंदर छिपा ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ। यह देखकर वहां मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए और तुरंत इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सेंटर सुपरिटेंडेंट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष मौके पर पहुंचे। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित अभिषेक रंजन को मुफस्सिल थाना ले जाया गया। जहां उससे पूछताछ किया गया है, पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके पीछे कौन संगठित गिरोह सक्रिय है। एसपी ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही उसे पकड़ लिया गया। मामले की जांच चल रही है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:05 pm

सहरसा में 15 मई तक करें नाला सफाई-DM:जमा प्लास्टिक कचरा हटाने पर जोर,कहा-लापरवाही स्वीकार्य नहीं

सहरसा जिले में शहरी जलजमाव और भीषण गर्मी से निपटने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में नगर निकायों को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नगर निगम, सभी नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में नालों की सफाई का कार्य 15 मई तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। विशेष रूप से नालों में जमा प्लास्टिक कचरा हटाने पर जोर दिया गया, ताकि बारिश के मौसम में जल निकासी बाधित न हो। इसके अतिरिक्त, अधूरे या कच्चे नालों के निर्माण कार्य को भी 15 मई तक पूरा करने का आदेश दिया गया है। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। बढ़ती गर्मी के मद्देनजर नगर निकायों को राहत व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्थायी प्याऊ तुरंत चालू करने और आवश्यकतानुसार अस्थायी प्याऊ लगाने को कहा गया है, ताकि आम जनता को पीने के पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। मच्छरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए शहर में व्यापक स्तर पर फॉगिंग कराने का भी निर्देश दिया गया। जलजमाव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है, जिससे डेंगू और अन्य बीमारियों की रोकथाम की जा सके। नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव से संबंधित लंबित निविदा कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया गया है। साथ ही, नालों के आसपास किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पानी का बहाव सुचारू रूप से जारी रहे। बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:04 pm

तृषा भट्टाचार्य भारतनाट्यम राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए हुईं सिलेक्ट:बिहार से योजना में चुनी जाने वालीं पहली छात्रा, क्लास 8 में करतीं हैं पढ़ाई

बिहार की युवा नृत्यांगना तृषा भट्टाचार्य को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की प्रतिष्ठित 'कल्चरल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप स्कीम 2025-26' के लिए चुना गया है। उन्हें भारतनाट्यम श्रेणी में यह राष्ट्रीय छात्रवृत्ति मिली है। इस उपलब्धि के साथ, तृषा बिहार से इस योजना के तहत चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा बन गई हैं, जिससे उन्होंने राज्य का नाम रोशन किया है। यह छात्रवृत्ति देशभर के उन प्रतिभाशाली कलाकारों को दी जाती है, जिनमें शास्त्रीय कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने की क्षमता होती है। तृषा का चयन रीजनल सेलेक्शन कमेटी की ओर से मूल्यांकन के बाद किया गया। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर यह मुकाम हासिल करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। अभ्यास, अनुशासन और कला से मुकाम तक पहुंचीं 'कल्चरल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप स्कीम' के लिए देशभर से हजारों आवेदन आते हैं, जिनमें से कुछ ही प्रतिभाएं अंतिम रूप से चयनित हो पाती हैं। तृषा ने अपनी कला, तकनीक और प्रभावशाली अभिव्यक्ति से निर्णायकों को प्रभावित किया। भारतनाट्यम जैसी शास्त्रीय नृत्य शैली में उनकी मजबूत पकड़ और मंच प्रस्तुति ने उन्हें इस कठिन प्रतिस्पर्धा में सफल बनाया। यह उपलब्धि न केवल तृषा के लिए, बल्कि बिहार के कला जगत के लिए भी गर्व का विषय है। यह धारणा रही है कि शास्त्रीय नृत्य में दक्षिण भारत का अधिक दबदबा है, लेकिन तृषा ने इसे तोड़ते हुए साबित किया है कि प्रतिभा किसी क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं होती। तृषा की इस सफलता में उनकी गुरु सुदीपा बोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में तृषा ने अपनी कला को तकनीकी और भावनात्मक दोनों स्तरों पर निखारा। गुरु-शिष्य परंपरा का यह उदाहरण प्रेरणादायक माना जा रहा है। नियमित अभ्यास, अनुशासन और कला के प्रति समर्पण ने तृषा को इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनके गुरु ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि तृषा में शुरू से ही सीखने की ललक और मंच पर कुछ अलग करने का जुनून रहा है। कक्षा 8 की छात्रा हैं तृषातृषा फिलहाल पटना के नोट्रेडेम एकेडमी की कक्षा 8 की छात्रा हैं। इतनी कम उम्र में उन्होंने जिस तरह पढ़ाई और नृत्य के बीच संतुलन बनाया है, वह अन्य छात्रों के लिए एक उदाहरण बन गया है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया है।तृषा के परिवार का भी इस सफलता में अहम योगदान रहा है। परिवार ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके सपनों को उड़ान देने में पूरा सहयोग दिया। यही वजह है कि तृषा आज इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। राज्य में शास्त्रीय नृत्य के प्रति रुचि और बढ़ेगीतृषा का इस स्कॉलरशिप के लिए चयन होना बिहार के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। भारतनाट्यम जैसी शास्त्रीय नृत्य शैली में राज्य से इकलौती छात्रा का चयन होना इस बात का संकेत है कि बिहार में भी कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।कला जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि तृषा की सफलता से राज्य में शास्त्रीय नृत्य के प्रति रुचि और बढ़ेगी। इससे अन्य युवा कलाकारों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित होंगे। नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनीं तृषातृषा भट्टाचार्य की यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि यह नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक कहानी है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता। उनकी इस सफलता से यह संदेश जाता है कि छोटे शहरों और सीमित संसाधनों के बावजूद भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। जरूरत है तो केवल लगन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन की।आने वाले समय में तृषा और भी बड़ी ऊंचाइयों को छुएंगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:04 pm

RAS परीक्षा में सलूम्बर के दो अभ्यर्थी सफल:प्रदीप कुमार जोशी की 157वीं रैंक, हेमलता ने भी हासिल की 337वीं रैंक

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित RAS 2024 परीक्षा परिणाम में सलूम्बर जिले के सेमारी की हेमलता डांगी ने शानदार सफलता हासिल की है। हेमलता ने ओवरऑल 337वीं रैंक प्राप्त की, वहीं TSP क्षेत्र में 14वीं और TSP गर्ल्स कैटेगरी में तीसरी रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सेमारी निवासी और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट डूंगरलाल पटेल की पुत्रवधू हेमलता ने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई में संतुलन बनाते हुए यह मुकाम हासिल किया। मूल रूप से बानाकला निवासी देवीलाल पटेल की पुत्री हेमलता को इस सफलता में ससुराल और पीहर दोनों का पूरा सहयोग मिला। प्रदीप जोशी ने संघर्षों के बीच बनाई पहचान सलूम्बर जिले के ग्राम टोड़ा के प्रदीप कुमार जोशी ने भी RAS 2024 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। प्रदीप ने ओवरऑल 157वीं रैंक और TSP क्षेत्र में 11वीं रैंक प्राप्त की। वर्ष 2008 में पिता नारायण जोशी के निधन के बाद परिवार को आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी मां लक्ष्मी बाई और बड़े भाइयों के सहयोग से उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और लक्ष्य हासिल किया। निरंतर मेहनत बनी सफलता की कुंजी प्रदीप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। उनके बड़े भाई दिनेश सोमावत जोशी (पटवारी) और धीरज जोशी (होटल व्यवसायी) ने उन्हें हर कदम पर सहयोग दिया। साक्षात्कार के दौरान प्रदीप से उनके मुख्य विषय इतिहास और उनकी हॉबी से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनका उन्होंने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। जिले में खुशी का माहौल, युवाओं के लिए बने प्रेरणा RAS 2024 के इस परिणाम के बाद सलूम्बर जिले में खुशी का माहौल है। दोनों अभ्यर्थियों की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हेमलता और प्रदीप की उपलब्धि यह दर्शाती है कि कड़ी मेहनत, स्पष्ट लक्ष्य और परिवार के सहयोग से किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:01 pm

करनाल के पार्क में ट्रक ड्राइवर का शव मिला:दवा लेने गया था, परिवार ने कर रखा था बेदखल

करनाल जिले के सेक्टर-4 स्थित एक पार्क में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक ट्रक ड्राइवर था और परिवार से अलग रहने के कारण ट्रक यूनियन में ही रहकर अपना गुजारा करता था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दे कि मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुखविंद्र उर्फ सूखा निवासी अंबाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार द्वारा बेदखल किए जाने के बाद वह करनाल में ट्रक यूनियन में ही रहने लगा था। वहीं खाना-पीना और सोना करता था। पिछले कुछ समय से उसकी तबीयत भी ठीक नहीं रहती थी। बीमारी के चलते छोड़ दी थी ड्राइविंग मृतक के सहकर्मी रामशरण ने बताया कि सूखा दो साल पहले तक ट्रक चलाता था, लेकिन बाद में बीमार रहने लगा और काम छोड़ दिया। वह यूनियन में ही रहता था और करनाल से उसकी दवाई भी चल रही थी। संभावना जताई जा रही है कि 17 अप्रैल को वह दवाई लेने आया होगा और थकावट महसूस होने पर पार्क में बैठ गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्च्युरी में भिजवाया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी हाउस भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 10:00 pm

जोधपुर में झपट्टा मार गिरोह का खुलासा:मोबाइल लूटकर भागे थे आरोपी, तीन फोन और बाइक जब्त

जोधपुर पुलिस जिला पश्चिम के शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल छीनने वाली गैंग का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 3 एंड्रॉइड मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में शहर के विभिन्न स्थानों से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की कई वारदातें करना स्वीकार किया है। रेजीडेंसी रोड पर फोन पर बात करते समय झपट्‌टा मारा एसीपी छवि शर्मा के अनुसार, परिवादी राहुल कल्ला ने 11 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट पेश की थी। इसमें बताया गया कि 8 अप्रैल को वह रेजिडेंसी रोड पर अपने मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान 12वीं रोड की तरफ से एक बाइक पर तीन अज्ञात बदमाश आए, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर राहुल का मोबाइल छीन लिया और सभी जलजोग चौराहे की तरफ भाग गए। इस शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। CCTV फुटेज और सूचना तंत्र से मिली सफलता सरेराह हुई इस वारदात पर संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज शर्मा और एसीपी छवि शर्मा के सुपरविजन में शास्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और सूचना तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस की कड़ी मेहनत और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। इनमें पाली के फालना में कुम्हारों का बास खुडाला, हाल जोधपुर सिवांची गेट मांगलियों का बास निवासी अहमद रज्जा उर्फ रज्जाक (20) पुत्र शकील खां और खांडा फलसा धान मंडी इलाके में काली टंकी के सामने रहने वाले सोहेल खान (21) पुत्र शौकत अली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी सोहेल खान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ 2 जुलाई 2022 को खांडा फलसा थाने में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था, जो वर्तमान में कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस टीम में ये रहे शामिल शास्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार के नेतृत्व में इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में हेड कॉन्स्टेबल मजीद खान, कांस्टेबल प्रकाशचंद्र, कांस्टेबल महेंद्र और कांस्टेबल दुर्गाराम शामिल थे। पुलिस इन आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी गहनता से पूछताछ कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:59 pm

पोठिया पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को किया अरेस्ट:किशनगंज में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में हुई कार्रवाई

किशनगंज जिले के पोठिया थाना की पुलिस ने कांड संख्या-151/26 के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को पुलिस के द्वारा की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजू कुमार दास (38 वर्ष), पिता सेल्टु दास जो पोठिया थाना क्षेत्र केगौरी हाट का निवासी है और मोहम्मद शमीम (22 वर्ष), पिता जमील अख्तर जो सुखानी थाना क्षेत्र के सालगुड़ी के रहनेवाले है। पुलिस के अनुसार, इन दोनों के खिलाफ पोठिया थाना में 17 अप्रैल 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a), 317(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह गिरफ्तारी पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। इस अभियान में थानाध्यक्ष के साथ एसआई विकास कुमार, एसआई प्रदीप कुमार, एसआई सलाउद्दीन अंसारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:58 pm

करोड़ों की लागत से बनेंगे आधुनिक नाले-विधायक:भभुआ में जलजमाव से बचने के लिए निर्माण शुरू, बोले- गुणवत्ता पर जोर

भभुआ शहर को सालों से चली आ रही जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। नगर परिषद भभुआ ने महत्वपूर्ण नाला निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भभुआ विधायक भरत बिंद और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना की। ₹2 करोड़ 46 लाख की लागत से बनेगा नाला कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत दो मुख्य नालों का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम चरण में स्टेडियम गेट से एकता चौक तक ₹2 करोड़ 46 लाख की अनुमानित लागत से नाला बनेगा। द्वितीय चरण में एकता चौक से कैमूर स्तंभ तक ₹2 करोड़ 60 लाख की लागत से निर्माण कार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन नालों का निर्माण 'बुडको' (BUIDCO) के माध्यम से कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सदर अस्पताल और एकता चौक जैसे व्यस्त इलाकों में बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव को पूरी तरह समाप्त करना है, जिससे शहरवासियों को राहत मिल सके। शिलान्यास के मौके पर विधायक भरत बिंद ने संवेदक और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विधायक ने मानसून से पहले कार्य पूरा करने पर जोर दिया, ताकि इस बार शहरवासियों को जलजमाव की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने पानी की तेजी से निकासी के लिए नाले के ढाल (स्लोप) पर विशेष ध्यान देने को भी कहा। इस दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, नगर परिषद के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि स्थानीय स्तर पर आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:56 pm

नासिक केस के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन:विदिशा में पुतला दहन, ‘लव जिहाद’ पर सख्त कानून की मांग की

नासिक की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर शनिवार को विदिशा में विरोध प्रदर्शन किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने माधवगंज चौराहे पर 'लव जिहाद' के खिलाफ पुतला दहन किया और रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता माधवगंज चौराहे पर एकत्रित हुए और एक सभा का आयोजन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न हिस्सों में इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रांत सह-संयोजक लोकेन्द्र मालवीय ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद से जुड़े पदाधिकारी चंद्रभान सिंह ने भी समाज से जागरूक होने और ऐसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि युवतियों को नौकरी और अन्य माध्यमों से प्रभावित कर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने इसे एक गंभीर सामाजिक समस्या बताया और कहा कि हिंदू बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, यहां तक कि मल्टीनेशनल कंपनियों में भी। वक्ताओं ने यह भी कहा कि यह प्रदर्शन केवल गुस्सा निकालने के लिए नहीं, बल्कि हिंदुओं को जगाने और एकजुट करने के लिए किया गया है, ताकि भविष्य में हिंदू बहन-बेटियां सुरक्षित रह सकें।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:53 pm

टोंक में भाजपा नेता बोले-विपक्ष ने महिलाओं से हक छीना:महिला आरक्षण बिल को देश के लिए जरूरी बताया; घंटाघर पर पुतला फूंका

महिला आरक्षण बिल गिराने पर भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ घंटाघर पर विपक्ष का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्ष ने जानबूझकर महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले बिल को गिरा दिया। भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल के खिलाफ विपक्ष का होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने को लेकर कभी गंभीर नहीं रहे। विपक्ष चुनाव के समय ही महिलाओं की बात करते हैं, लेकिन जब फैसले का वक्त आता है तो उसके विरोध में खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल से महिलाओं को नीति निर्माण में सीधी भागीदारी का रास्ता खुल सकता था, लेकिन कांग्रेस ने पुरानी सोच दिखा दी। यह महिलाओं के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस षड्यंत्र को देश के इतिहास के काले अध्याय के रूप में देखा जाएगा। इससे यह पता चलता है कि उनकी सोच हमेशा से ही महिला विरोधी रही हैं। इन्होंने कभी भी महिलाओं के हित में नहीं सोचा, इनकी सोच हमेशा महिला विरोधी ही रही है। इन्होंने देश की आधी आबादी को उनका हक लेने से रोका है। विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया, हर्षिता जैन, ममता शर्मा, जुली शर्मा, निर्मला कुमावत, रेखा जैन, मोनिका कुमावत, आशा साहू,ललिता सैन सहित अन्य मौजद रही।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:51 pm

भैंस चोरी के 6 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो सहित सामान जब्त:राजगढ़ में CCTV-साइबर ट्रैकिंग से पकड़े गए; रायसेन में भी वारदात कबूली

राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भैंस चोरी के 6 आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 3 भैंस, एक बोलेरो पिकअप वाहन और नकदी जब्त की है। थाना प्रभारी कुरावर निरीक्षक जितेंद्र सिंह मावई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया। 10 अप्रैल 2026 को गिलाखेड़ी के रहने वाले दिलीप सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बाड़े से दो भैंस चोरी हो गई हैं। इसी तरह सेमलखेड़ी निवासी मुंशीलाल ने भी भैंस चोरी की शिकायत दर्ज कराई। दोनों मामलों में थाना कुरावर में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो विशेष टीमों का गठन किया। एक टीम ने संदिग्धों की तलाश की, जबकि दूसरी टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जिला रायसेन में भी इसी तरह की भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। जब्त संपत्ति और गिरोह का नेटवर्कपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 भैंस, बोलेरो पिकअप (MP04GA7812) जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है, और 16 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। कुल जब्त मशरूका 5 लाख 16 हजार रुपए का बताया गया है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:50 pm

3 साल की बच्ची लापता, पुलिस बोली एविडेंस लाओ:15 दिन से मासूम की तलाश में मां, थाने में सीसीटीवी देने के लिए कंट्रोल सेंटर को दिया आवेदन

पटना महाविर मंदिर के पास से 3 साल की बच्ची अंशु कुमारी 4 अप्रैल को लापता हुई थी। उसका आज तक पता नहीं चला है। अंशु मां के साथ शाम में करीब 6 बजे हनुमान मंदिर में पूजा के लिए गई थी। बच्ची की नानी मीना देवी कहती हैं कि मदद मांगने के लिए 4 बार जीआरपी थाने गई और 3 से अधिक बार कोतवाली थाने गई, पर आवेदन नहीं लिया गया। 15 दिन से परिजन बच्ची की तलाश के लिए भटक रहे हैं। कोतवाली थाने में गुमशुदगी से संबंधित एविडेंस मांगे गए, पर मेरे पास आवेदन के अलावा कुछ नहीं था। इस कारण पुलिस वालों ने लौटा दिया। इसलिए हमलोगों ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) को आवेदन देकर सीसीटीवी उपलब्ध कराने को कहा है। ये काम तो पुलिस को करनी चाहिए, पर हमें कहा जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ बेटी के लापता होने के बाद से मां की तबीयत खराब है। वे इस वक्त सदमें में हैं। लापता रुखसार कोतवाली इलाके के कमला नेहरू नगर की रहने वाली है। 4 अप्रैल को काफी खोजा, पर नहीं मिली बच्ची बच्ची की नानी कहती हैं कि 4 अप्रैल को जब मेरी बेटी नीतू घर लौटी तब उसके साथ नतनी अंशु नहीं थी। वो डर के मारे मुझे कुछ नहीं बता रही थी। काफी देर तक नतनी नहीं दिखी तो मैंने नीतू से पूछा कि अंशु कहां है। जिसके बाद नीतू ने मुझे बताया कि मंदिर के पास बच्ची कहीं लापता हो गई। मैंने उसे बहुत खोजा पर वो नहीं मिली। उसके बाद से नीतू बीमार रह रही है। बच्ची के लापता होने के गम में कुछ नहीं बोल रही है। उसकी बेटी उसे मिल जाएगी तो वो भी ठीक हो जाएगी। मैं प्लास्टिक बेचने का काम करती हूं। महिला सिपाही के साथ थाने गए, तब आवेदन लिया बच्ची की नानी मीना देवी कहती है कि शनिवार को भी हम थाने में आवेदन देने के लिए भटक रहे थे। रास्ते में हमें एक महिला सिपाही मिली। हमने उसे अपनी परेशानी बताई, जिसके बाद उसने हमारी मदद की। महिला सिपाही के साथ हम कोतवाली थाने गए। वहां उसकी मदद से पुलिस ने हमारा आवेदन लिया। बच्ची की नानी मीना देवी कहती हैं कि मेरे दामाद की मौत हो चुकी है। सड़क हादसे में उनकी जान चली गई थी। उसके बाद से मेरी बेट नीतू अपनी बच्ची के साथ मेरे पास ही रहती है। नीतू ही घर संभाल रही है। पिछले साल गायब हुई बच्ची आज तक नहीं मिली इसी तरीके से कोतवाली थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर से 8 नवंबर 2024 को 3 साल की बच्ची रुखसार गुमशुदा हो गई थी। इसके बारे में आज तक पटना पुलिस पता नहीं लगा पाई। पिता अज्जू ने हाई कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अभी भी न्याय की उम्मीद में पटना पुलिस और कोर्ट का चक्कर लगा रहे हैं।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:50 pm

शादी समारोहों के लिए गैस आवेदन-निमंत्रण पत्र अनिवार्य:बेतिया में कार्यक्रम वाले परिवारों को SDM को देना होगा एप्लीकेशन

पश्चिम चंपारण के बेतिया में शादी समारोहों के लिए एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करने के नियमों में बदलाव किया गया है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि अब विवाह कार्यक्रम वाले परिवारों को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के समक्ष आवेदन देना होगा। आवेदन के साथ विवाह का निमंत्रण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। यह कदम समारोहों के दौरान गैस की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। समारोह में आने वाले अतिथियों की संख्या बतानी होगी आवेदकों को अपने आवेदन में समारोह में आने वाले संभावित अतिथियों की संख्या और आवश्यक गैस सिलेंडरों की मांग का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि इससे पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। शादी समारोहों में गैस के बढ़ते उपयोग को व्यवस्थित करने के लिए अब रसोइयों और कैटरर्स को भी इन नियमों के दायरे में लाया गया है। कैटरर्स को वाणिज्यिक गैस उपयोग पंजीकरण कराना होग अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया है कि सभी कैटरर्स को वाणिज्यिक गैस उपयोग के लिए अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। संबंधित तेल कंपनियों को यह प्रक्रिया आवेदन प्राप्त होने के 5 से 7 दिनों के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि विवाह कार्य के लिए आवंटित गैस का दुरुपयोग पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गैस वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। वे गैस एजेंसियों के गोदामों का भौतिक सत्यापन करेंगे। यदि ऑनलाइन और वास्तविक स्टॉक में कोई अंतर पाया जाता है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:49 pm

संगरूर में दो कारों की टक्कर:व्यक्ति की मौत, दो घायल, स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर, वाहन क्षतिग्रस्त

पंजाब के संगरूर बाईपास पर हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना दो कारों की टक्कर के कारण हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स के इंस्पेक्टर शमशेर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त कारों से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल महिंदर शर्मा ने बताया कि वे जालंधर से लुधियाना जा रहे थे। वे अपने परिवार के साथ अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। एक की मौत, दो घायल संगरूर बाईपास पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनकी टैक्सी को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अस्पताल में तैनात डॉ. गीतांशु ने जानकारी दी कि दोपहर करीब 1:30 बजे एंबुलेंस से तीन मरीजों को लाया गया था। घायलों की हालत स्थिर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को 'प्रोफाउंड डेड' (अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें आगे की जांच के लिए सीटी स्कैन कराने की सलाह दी गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:47 pm

सीकर में रेस्टोरेंट की शिकायत पर फूड डिपार्टमेंट का छापा:खराब क्वालिटी का पिला रहे थे पानी; 4 बोतलों के लिए सैंपल

सीकर शहर के बजरंग कांटा सर्किल स्थित मनभावन रेस्टोरेंट में चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम औचक जांच करने पहुंची। रेस्टोरेंट में ग्राहकों को घटिया क्वालिटी का खुला पानी (ड्रिंकिंग वाटर) पिलाने की शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने खाद्य सुरक्षा की एक विशेष टीम को मौके पर जांच करने भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) नंदराम मीणा ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि उक्त रेस्टोरेंट में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और पीने के लिए जो खुला पानी सप्लाई किया जा रहा है, उसकी क्वालिटी बेहद खराब है। शिकायत के आधार पर CMHO ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बजरंग कांटा सर्किल स्थित रेस्टोरेंट पहुंची, जिससे वहां हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर मौजूद पानी के जग आदि की जांच की। पानी की अलग-अलग बोतलों से लिए सैंपल FSO नंदराम मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद टीम ने रेस्टोरेंट से पानी के 4 अलग-अलग बोतलों में सैंपल एकत्रित किए हैं। मौके पर ही सैंपल्स को सील किया गया। अब इन सभी सैंपलों की क्वालिटी जांच के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) की सरकारी लेबोरेटरी (लैब) में भिजवा दिया गया है। लैब में चारों सैंपल की जांच होने के बाद जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट निगेटिव आई तो रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदराम मीणा के साथ-साथ एफएसओ महमूद अली और सुरेश कुमार शर्मा भी शामिल रहे। टीम ने रेस्टोरेंट संचालक को ग्राहकों को शुद्ध पेयजल ही उपलब्ध करवाने के लिए पाबंद‌ किया है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:46 pm

वसुंधरा राजे बोलीं- वायरल लेटर शुभचिंतको की कारगुजारी मात्र:सांच को आंच नहीं, महिला आरक्षण विरोधी चौथी बार भी विपक्ष में बैठेंगे

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर सामने आए फर्जी लेटर से सियासी चर्चा तेज हो गई हैं। कई नेताओं ने इस फर्जी लेटर को शेयर करते हुए बीजेपी पर सवाल उठाए हैं। वहीं, वसुंधरा राजे ने इस लेटर को फर्जी बताया। सोशल मीडिया पर फर्जी लेटर को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने एक्स पर बयान जारी किया है। वसुंधरा राजे ने एक्स पर लिखा- सांच को आंच की जरूरत नहीं है। वायरल पत्र शुभचिंतको की कारगुजारी मात्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देने के प्रयास का मैं ही नहीं देश की हर महिला स्वागत कर रही है। राजे ने लिखा- ऐसे लोग चाहे जितना भ्रम फैलाएं, बाधाएं उत्पन्न करें, देश की नारी शक्ति न रुकी है, न रुकेगी। वसुंधरा राजे के फर्जी लेटर की सियासी चर्चाएं सोशल मीडिया पर फर्जी लेटर सामने आया था, जिसमें वसुंधरा राजे के हवाले से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लिखा गया था। फर्जी लेटर में महि​ला आरक्षण बिल और परिसीमन पर बीजेपी की लाइन से परे हटकर आलोचना की गई थी। सोशल मीडिया पर कुछ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस लेटर को असली मानकर बीजेपी पर सवाल उठाए। इस लेटर की टाइमिंग और इसके कंटेंट को लेकर कई तरह की सियासी चर्चाएं हैं। हांलाकि वसुंधरा राजे के आधिकारिक बयान के बद यह मामला शांत हो गया है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:42 pm

अधिवक्ता विजेंद्र सिंह मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:देवरिया में ग्राम प्रधान के पुत्रों को न्यायिक हिरासत में भेजा

देवरिया में वरिष्ठ अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों ग्राम प्रधान के पुत्र हैं। मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान समेत अन्य नामजद अभी भी फरार हैं। यह घटना 5 अप्रैल को बरहज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में हुई थी। चकनाली की जमीन पर सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। अधिवक्ता विजेंद्र सिंह इस निर्माण का विरोध कर रहे थे, तभी ग्राम प्रधान राजेश यादव और उनके समर्थकों से उनकी कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र प्रशांत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान राजेश यादव, दुबौली गांव के प्रधान गामा यादव, तारकेश्वर यादव, कुलवंत यादव, सुखवंत यादव उर्फ बीरू सहित आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया की प्राथमिक विद्यालय करजहां के पास से ग्राम प्रधान के पुत्र कुलवंत यादव और सुखवंत यादव उर्फ बीरू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से अधिवक्ताओं में आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:40 pm

जिलाधिकारी ने किया सीबीएसई टॉपर धनिष्ठा वर्मा को सम्मानित:पीलीभीत में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बनीं जिला टॉपर

पीलीभीत की बेटी धनिष्ठा वर्मा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (C.B.S.E.) की हाईस्कूल परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी पीलीभीत ने उनके आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया। बीसलपुर स्थित कैम स्कॉलर स्कूल की छात्रा धनिष्ठा ने यह सफलता प्राप्त की है। वह बीसलपुर के विधायक विवेक वर्मा की सुपुत्री हैं। उनकी इस असाधारण उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरा जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी पीलीभीत स्वयं धनिष्ठा वर्मा के आवास पर पहुँचे। उन्होंने छात्रा की शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शाल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह (शील्ड) व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने धनिष्ठा से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में चर्चा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “धनिष्ठा जैसी बेटियां समाज और जनपद के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सरकारी और निजी प्रयासों से जब ऐसी प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं, तो जिले का नाम रोशन होता है।” सम्मान समारोह के दौरान विधायक विवेक वर्मा और उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। विधायक ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के शिक्षकों और धनिष्ठा की मेहनत को इस कामयाबी का श्रेय दिया। इस उपलब्धि से कैम स्कॉलर स्कूल और बीसलपुर क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:40 pm

झालावाड़ की दो बेटियों का आरएएस में चयन:एक आयुर्वेद डॉक्टर, दूसरी यूडीसी पद पर कार्यरत; बधाई देने वालों का लगा तांता

झालावाड़ जिले की दो बेटियों ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा में सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि दोनों ही बेटियां वर्तमान में राजकीय सेवा में कार्यरत हैं। इनमें से एक बेटी आयुर्वेद डॉक्टर के पद पर कार्यरत रही है, जबकि दूसरी जयपुर विद्युत वितरण निगम, झालावाड़ में यूडीसी के पद पर तैनात है। परिणाम घोषित होते ही परिजनों में उत्साह का माहौल बन गया और दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। झालावाड़ की आयुर्वेद डॉक्टर बनी आरएएस झालावाड़ गवर्नमेंट आयुर्वेद अस्पताल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत डॉ. अंजली मीणा ने RAS परीक्षा परिणाम में (एसटी विधवा कोटा) में 1 रैंक हासिल की है। मीणा ने बताया कि उनका पूर्व में 2023 में RPS के पद पर सिलेक्शन हुआ और ट्रेनिंग जयपुर में चल रही है, लेकिन उनका सपना SDM बनने का था। ऐसे में 2024 के रिजल्ट में उन्होंने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल कर ली। 2021 में बनी थीं आयुर्वेद डॉक्टर डॉ. अंजली मीणा ने बताया कि 2021 में उन्होंने झालावाड़ आयुर्वेद अस्पताल में डॉक्टर के पद पर ज्वाइन किया था। ऐसे में वह अपना काम कर रही थी, लेकिन डॉक्टर पति का सपना पूरा करने के लिए फिर से प्रयास शुरू किए। पूरा किया पति का सपना अंजली मीणा ने बताया कि उनकी शादी 2020 में हुई थी, इसके बाद उनके पति डॉ. गुलशन कुमार मीणा (MD MEDICINE) ने उन्हें सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए मोटिवेट किया। उनके पति खानपुर क्षेत्र के गाडरवारा नूरजी चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, लेकिन उनका मई 2022 को आकस्मिक देहांत हो गया। ऐसे में डॉ. अंजली खुद को संभाला और 2024 के फाइनल परिणाम में SDM के पद पर चयनित हो कर सपनों को साकार किया । रोज 5 से 6 घंटे पढ़ाई कर प्राची ने पूरा किया सपना झालावाड़ शहर की प्राची गुप्ता RAS परीक्षा परिणाम में 384वीं रैंक लाकर सफलता ​हासिल की। उनका बचपन से ही आरएएस अधिकारी बनने का सपना था, जो अब पूरा हो गया है। प्राची वर्तमान में झालावाड़ जयपुर विद्युत वितरण निगम में यूडीसी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय सेवा में होने के बावजूद उन्होंने प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई की। कम समय मिलने के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत की और तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। उनके परिजनों ने उनकी इस उपलब्धि पर अपार खुशी व्यक्त की। बचपन से ही पढ़ाई में होशियार प्राची गुप्ता के पति अंकित अग्रवाल, जो स्वयं थर्मल प्लांट में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपनी पत्नी को इस पद के लिए प्रेरित किया। प्राची 2020 में यूडीसी बन गई थीं, लेकिन उनका लक्ष्य एसडीएम पद प्राप्त करना था, जिसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। परिजनों ने बताया कि प्राची बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही हैं।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:38 pm

समालखा में बारदानों की कमी से खुले में पड़ा गेहूं:बारिश का खतरा, मंडी में अनाज खराब होने का डर, व्यवस्था पर उठे सवाल

पानीपत जिले के समालखा अनाज मंडी में बारदानों की कमी के कारण लाखों क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है। इससे गेहूं के भीगने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। 18 अप्रैल की स्थिति के अनुसार, मंडी में लगभग 4.73 लाख क्विंटल गेहूं मौजूद है, जिसमें से अधिकांश खुले आसमान के नीचे और कुछ शेड के अंदर रखा है। बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए किसान, आढ़ती और खरीद एजेंसियां चिंतित हैं। बता दे कि खरीद एजेंसियों के पास बारदानों की भारी कमी है, जिससे सड़कों और चबूतरों पर रखे गेहूं की भराई नहीं हो पा रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने आढ़तियों को अभी तक बारदाने उपलब्ध नहीं कराए हैं, जबकि वह एक लाख क्विंटल से अधिक गेहूं खरीद चुका है। खरीद एजेंसियों के पास बारदानों की कमी हैफेड के पास भी लगभग एक लाख बारदानों की कमी है, जिससे भराई का काम बाधित है। वहीं, हरियाणा वेयरहाउस ने बारदानों की उपलब्धता के अनुसार ही खरीद की है। शनिवार को मंडी में 18,250 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। कुल मिलाकर, अब तक 7,73,125 क्विंटल गेहूं मंडी में आ चुका है। चार खरीद एजेंसियों ने कुल 5,98,878 क्विंटल गेहूं खरीदा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए खरीद एजेंसियां चिंतित इसमें हैफेड ने सर्वाधिक 2,71,362 क्विंटल, हरियाणा वेयरहाउस ने 94,553 क्विंटल, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 1,32,028 क्विंटल और एफसीआई ने 945 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। खरीदे गए कुल 5.99 लाख क्विंटल गेहूं में से केवल 1.26 लाख क्विंटल का ही उठान हो पाया है। बारदानों की कमी को जल्द दूर करने की मांग हैफेड का उठान प्रतिशत 24.77 और हरियाणा वेयरहाउस का 34.90 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 78.97 प्रतिशत खरीदे गए गेहूं का उठान अभी भी बाकी है। किसानों और आढ़तियों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि बारदानों की कमी को जल्द दूर नहीं किया गया, तो उन्हें भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने संबंधित विभागों से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:36 pm

ग्वालियर में फैक्ट्री कर्मचारी से 2 लाख की ठगी:APK फाइल टच करते ही मोबाइल अपडेट हुआ, साइबर ठग ने किया फ्रॉड

ग्वालियर में एक फैक्ट्री कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गया। मोबाइल अपडेट होते ही उसके बैंक खाते से करीब दो लाख रुपए निकाल लिए गए। घटना 6 मार्च को महाराजपुरा थाना क्षेत्र के जनकपुरी आदित्यपुरम में हुई थी। पीड़ित ओमनारायण वर्मा मालनपुर स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक APK फाइल आई थी। जैसे ही उन्होंने उस फाइल को टच किया, उनका मोबाइल अचानक अपडेट होना शुरू हो गया। कुछ समय बाद मोबाइल रीस्टार्ट हुआ और तुरंत बाद उनके फोन पर खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही ओमनारायण तुरंत बैंक पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि उनके खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए रकम ट्रांसफर की गई है। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपना खाता ब्लॉक कराया और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। खाते से 2 लाख निकाले शिकायत के आधार पर मामला जीरो पर दर्ज कर महाराजपुरा थाने भेजा गया। पुलिस ने शनिवार को विधिवत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि साइबर ठगों ने एक कर्मचारी के खाते से 2 लाख रुपए की रकम निकाल ली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:33 pm

सतना में किसान के कच्चे घर में लगी आग:गृहस्थी का सामान खाक, एक घंटे की मशक्कत से बुझ पाई

सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के महतैन गांव में शनिवार दोपहर एक किसान के कच्चे घर में आग लग गई। इस घटना में घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, महतैन निवासी रमाशंकर मिश्रा उर्फ दद्दू शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे खाना खाकर घर पर आराम कर रहे थे। तभी अचानक उनके कच्चे घर में आग भड़क गई। कुछ जलने की आहट सुनकर रमाशंकर और उनके परिवार के सदस्य जब तक कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैल चुकी थी। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर आग बुझाने में जुट गए। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े और गृहस्थी का अन्य महत्वपूर्ण सामान पूरी तरह जल चुका था। आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, पीड़ित किसान रमाशंकर मिश्रा की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वे छोटी खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस आग से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर बरौंधा पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:30 pm

5000 का इनामी अपराधी अरेस्ट:सहरसा पुलिस ने कट्टा, जिंदा कारतूस और मोबाइल के साथ पकड़ा

सहरसा पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पतरघट और बैजनाथपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 5000 रुपये के इनामी अंतरजिला अपराधी रामू कुमार को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी शनिवार को हुई, जिसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस कार्रवाई की जानकारी सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दी। पुलिस के अनुसार, बैजनाथपुर थानाध्यक्ष को 17 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि वांछित अपराधी रामू कुमार अपने पैतृक गांव धबौली (पतरघट थाना क्षेत्र) में एक आम के बगीचे में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पतरघट थाना की टीम ने सशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के सहयोग से तत्काल बगीचे की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी रामू कुमार ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान हथियार और कारतूस बरामद गिरफ्तार आरोपी की पहचान धबौली निवासी 25 वर्षीय रामू कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि वह एक शातिर अपराधी है और कई लूटकांडों में शामिल रहा है। रामू कुमार बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के पूजा पेट्रोल पंप लूटकांड और मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक लूटकांड में मुख्य आरोपी था। इन मामलों में उसकी गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई उसके खिलाफ बैजनाथपुर थाना कांड संख्या 59/2026 और मधेपुरा के भर्राही थाना कांड संख्या 99/2026 दर्ज हैं, जिनमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराएं और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। हथियार बरामदगी के आधार पर पतरघट थाना में आर्म्स एक्ट के तहत एक नया मामला (कांड संख्या 80/26) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस ऑपरेशन में पतरघट और बैजनाथपुर थाना पुलिस के साथ जिला आसूचना इकाई की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:29 pm

जौनपुर में स्कूलों का समय बदला:भीषण गर्मी के चलते अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगे विद्यालय

जौनपुर में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के आदेश पर जनपद के विद्यालयों में नया समय 20 अप्रैल से प्रभावी होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. गोरख नाथ पटेल ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, मदरसा और अन्य बोर्डों के विद्यालयों में शिक्षण कार्य अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:27 pm

10 फीट लंबे नाग-नागिन देख दंग हुए ग्रामीण:मंदिर के पास नजर आया नाग-नागिन का जोड़ा, बनाया वीडियो

पाली जिले के ठाकुरला-रनिया बेरा के पास स्थित मामाजी मंदिर पर शनिवार सुबह दर्शन के लिए गए श्रद्धालु उस समय दंग रह गए। जब मंदिर के पास उसे करीब 10 फीट लम्बे नाग-नागिन के जोड़े को अटखेलिया करते दिखा। करीब एक घंटे तक नाग-नागिन का यह जोड़ा यहां अटखेलिया करता दिखा। जिसे कई श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। ठाकुरला गांव के रहने वाले ओमप्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नाग-नागिन का यह जोड़ा करीब 10 फीट लंबा था। मंदिर के आस-पास पहले भी यह जोड़ा नजर आ चुका है। पास में ही कुंआ बना हुआ है। जिसमें यह चले जाते है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस नाग-नागिन ने किसी को काटा नहीं है। कभी कभार नजर आते है वह भी इस मंदिर के पास। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे नाग-नागिन को देखा तो वहां मंदिर दर्शन के लिए गए श्रद्धालु बंशीलाल, हरीसिंह, अर्जुनसिंह, भावेश, धनसिंह ने अपने मोबाइल कैमरे में इसे रेकर्ड किया।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:25 pm

बरनाला में जमीन विवाद में फायरिंग:परिवार को जान से मारने की धमकी दी, हथियार लेकर घर के बाहर घूमते रहे आरोपी

पंजाब के बरनाला जिले के फरवाही गांव में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है। सदर बरनाला पुलिस स्टेशन के एसएचओ जगजीत सिंह ने बताया कि फरवाही निवासी मंगजीत सिंह के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंगजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि देर रात कुछ लोगों ने उनके घर पर जान से मारने की धमकियां दीं और फायरिंग की। उनके अनुसार, रात करीब 1 से 2 बजे के बीच आरोपी जोधा सिंह, जसवीर कौर, सुखचैन सिंह उर्फ बब्बलू और अन्य लोग उनके घर के बाहर आए। आरोपियों ने ललकारते हुए कहा कि वे जमीन में बुवाई कर रहे हैं और अगर हिम्मत है तो उन्हें रोक लें। इस दौरान आरोपियों ने उनके घर की ओर गोलीबारी भी की। मंगजीत सिंह ने बताया कि इसके बाद सुबह करीब 4 बजे आरोपी दोबारा उनके घर पहुंचे। गेट के धक्के मारे, गाली गलौज की उन्होंने कोठी के गेट पर धक्के मारे और गाली-गलौज कर परिवार को धमकाया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अगले दिन भी आरोपी और उनके साथी हथियारों के साथ घर के चारों ओर घूमते रहे, ताकि परिवार के बाहर निकलने पर उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सके। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:25 pm

बदायूं में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत:दूसरा गंभीर रूप से घायल, तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ हादसा

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम स्वरूपपुर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना शनिवार, 18 अप्रैल को शाम करीब 6:50 बजे मुख्य मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण दोनों मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की सूचना पर दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसौली में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मलकीत (22 वर्ष) पुत्र रघुवीर, निवासी ग्राम रियोनाई, थाना उघैती को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दूसरे युवक धीरज (20 वर्ष) पुत्र महकू लाल, निवासी ग्राम को (थाना बिसौली) की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। उघैती थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही प्रतीत हो रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। मलकीत की मौत की खबर उसके गांव रियोनाई पहुंचते ही परिजनों में शोक छा गया। मृतक के घर पर लोग सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:24 pm

सीवान में शादी के कार्ड बांटने निकले दूल्हे की मौत:तिलक से दो दिन पहले सड़क हादसे में गई जान,घर में उत्सव का माहौल

सीवान- सिसवन मुख्य मार्ग (एसएच-89) पर शनिवार का दिन एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द बन गया। हसनपुरा पेट्रोल पंप के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों से भरे एक घर को पल भर में मातम में बदल दिया। शादी के कार्ड बाँटने निकले दूल्हे की स्कूल बस से टक्कर में जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी गांव निवासी जनार्दन यादव के 20 वर्षीय पुत्र राजन यादव के रूप में हुई है। राजन की शादी तय थी और महज दो दिन बाद 20 अप्रैल को उसका तिलक समारोह होने वाला था। घर में उत्सव का माहौल था, रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो चुका था, और हर तरफ शादी की तैयारियों की रौनक थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। स्कूल बस ने बाइक को मार टक्कर परिजनों के अनुसार, राजन अपने पड़ोसी और दोस्त विशाल यादव के साथ बाइक से शादी का निमंत्रण पत्र बांटने निकला था। दोनों गांव-गांव जाकर लोगों को अपने जीवन के सबसे खास दिन में शामिल होने का न्योता दे रहे थे। इसी दौरान हसनपुरा की ओर से आ रही एक निजी स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत दोनों को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। लेकिन किस्मत ने रास्ते में ही राजन का साथ छोड़ दियाअस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। वहीं विशाल यादव का इलाज जारी है। खुशियों वाले घर में छाया मामत इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है, जिस घर में शहनाई बजने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा हुआ है। तिलक का सामान तैयार था, मेहमानों को बुलावा भेजा जा चुका था, लेकिन अब वही दिन शोक सभा में बदल गया है। गांव के लोग भावुक होकर कह रहे हैं, “वह दूसरों को अपनी खुशियों में बुलाने निकला था, लेकिन खुद की विदाई लिखकर चला गया।” परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता के लिए यह हादसा असहनीय है, उनका इकलौता सहारा उनसे छिन गया। थाना प्रभारी बोले-मामला दर्ज कर लिया गयाघटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस और बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हुसैनगंज थाना प्रभारी मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:24 pm

बागपत के चमरावल में शराब ठेके का विरोध:ग्रामीणों ने की बड़ी पंचायत, मुख्यमंत्री दरबार तक ले जाने की चेतावनी

बागपत के चमरावल गांव में शराब के ठेके को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार जारी है। स्थानीय लोगों ने ठेके को बंद कर दिया है और चेतावनी दी है कि जब तक इसे स्थायी रूप से हटाया नहीं जाता, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रशासन ने इस मुद्दे के समाधान के लिए दो दिन का समय मांगा था। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी ठेके को हटाया नहीं गया है। कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिकारियों द्वारा उन पर फैसला बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर गांव में शराब के ठेके को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसी क्रम में, आज चमरावल गांव में एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें गांव के ग्रामीण, क्षेत्र के सैकड़ों लोग, बड़ी संख्या में महिलाएं, किसान नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि जब तक ठेका इस जगह से नहीं हट जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि शासन-प्रशासन उनकी बात नहीं मानता है, तो वे जल्द ही इस मुद्दे को मुख्यमंत्री दरबार में उठाएंगे और ठेके को बंद करवा कर रहेंगे। ग्रामीण शराब का ठेका बंद करवाने को लेकर पूरे जोर-शोर से आवाज उठा रहे हैं। फिलहाल, ठेका अस्थाई रूप से बंद है, और ग्रामीणों की स्पष्ट चेतावनी है कि जब तक ठेका स्थायी रूप से नहीं हटेगा, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:23 pm

खाली टैंकर में दम घुटने से दो युवकों की मौत:छतरपुर में पेंटिंग के दौरान जहरीली गैस बनी वजह, बचाने उतरा साथी भी चपेट में आया

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा में शनिवार को पानी के खाली टैंकर के अंदर दम घुटने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय गुलाब अनुरागी (पिता करणजू अनुरागी) और 23 वर्षीय अरमान खान (पिता हसन खान), निवासी महाराजपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को दोपहर करीब 4:30 से 5 बजे के बीच लगी, जब दोनों युवक टैंकर के अंदर बेहोशी की हालत में पड़े मिले। मौके पर मौजूद बेल्डिंग गैराज संचालक सचिन पटेल ने दोनों को बाहर निकालकर अपने वाहन से छतरपुर के महोबा रोड स्थित मिशन अस्पताल (क्रिश्चियन हॉस्पिटल) पहुंचाया। वहां से निजी एंबुलेंस के जरिए दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में डॉक्टर अभय सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करंट लगने की भी आशंका जताई गईस्टाफ के अनुसार, जिला अस्पताल में जब दोनों शव लाए गए तब दोनों के शरीर अकड़े हुए थे और कई जगह झुलसने जैसे निशान दिखाई दिए। खासतौर पर अरमान के हाथ गंभीर रूप से झुलसे हुए थे, जिससे करंट लगने की आशंका भी जताई जा रही है। एक्सीडेंट का झूठा फोन, मौके पर खुला सचमृतक अरमान के भाई सलमान ने आरोप लगाया कि उन्हें फोन कर बताया गया था कि सड़क दुर्घटना हुई है। लेकिन जब वे गैराज पहुंचे तो वहां दोनों युवक टैंकर के अंदर एक-दूसरे के ऊपर गिरे पड़े मिले। परिजनों के अनुसार, गुलाब पेंटिंग का काम करता था और उसी गैराज में टैंकर के अंदर पेंटिंग कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि टैंकर के अंदर पेंटिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए थिनर और केमिकल की गैस बाहर नहीं निकल पाई, जिससे गुलाब बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए अरमान अंदर उतरा, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया। हालांकि अब तक दोनों की मौत की वजह की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल दोनों शवों को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। कल (रविवार) को पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीआई बोलीं- प्रथमदृष्टया दम घुटने से मौतमामले में गाड़ी मिलेगा थाना टीआई रीता सिंह ने बताया कि प्रथम दृश्य मौत टैंकर में पेंट करते समय दम घुटने से हुई है, स्पष्ट कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल सकेंगे, फिलहाल मामले में जांच और कार्रवाई जारी।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:23 pm

20 वर्ष से आजमगढ़ नहीं आया है मोसैब अहमद:आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है दिल्ली में गिरफ्तार आतंकी

आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने वाले जिन चार आतंकियों को दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। उनमें एक आतंकी आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर आईमा रहने वाला है। मोसैब अहमद के पिता इस्तखार अहमद शेख काफी समय से मुंबई में रह रहे थे। विगत छह वर्षों से वह सऊदी अरब में रह रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व गांव में जो मिट्टी का घर था वह गिर गया है। कुछ लोग बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर में रहते हैं। हालांकि बिलरियागंज थाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बारे में कोई जानकारी बिलरियागंज थाने की पुलिस को नहीं है। और यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ना तो इस बारे में जानकारी करने का प्रयास किया इससे समझा जा सकता है कि थाने की पुलिस कितना गंभीर है। दिल्ली की स्पेशल सेल ने जिन चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनमें आरोपी तीन राज्यों के रहने वाले थे जिनमें एक आप भुवनेश्वर का शेख इमरान दूसरा बिहार का सोहेल और तीसरा मुंबई का रहने वाला मोहम्मद हम्माद और चौथा आजमगढ़ का रहने वाला मोसैब अहमद था। आजमगढ़ का आतंकी कनेक्शन आने के बाद एक बार फिर से देश की सुरक्षा एजेंसी के कान खड़े हो गए हैं। कट्टरपंथी सोच फैलाने का करते थे काम दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के बारे में बताएं कि आप सभी आरोपी कट्टरपंथी सोच और नफरत फैलाने के मकसद से कम कर रहे थे यह सभी लोग गजवा ए हिंद जैसे खतरनाक विचारों को बढ़ावा दे रहे थे और दूसरों को भी उकसा रहे थे। जांच में अभी बात सामने आई कि आरोपी सोशल मीडिया के गुप्त ग्रुप में जुड़े हुए थे। जहां आतंकी विचारधारा जिहाद और हथियारों की बात होती थी। यह चारों आरोपी साधारण परिवारों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं और कम पढ़े-लिखे भी हैं इसके बाद भी इनके पास से आईडी बनाने का सामान भी बरामद किया गया है। स्पेशल सेल को इंडिया गेट और लालकिले की रेकी करने के भी इनपुट मिले हैं।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:22 pm

नवादा में स्वर्ण महिला मंच का विशेष सम्मेलन आज:महिलाओं के सशक्तिकरण और एकता पर होगा फोकस

नवादा जिले में स्वर्ण महिला मंच द्वारा रविवार को एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वर्ण समाज में एकता को मजबूत करना और महिलाओं को समाज में बेहतर भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। सम्मेलन से पहले, जिले की सक्रिय महिलाओं ने पिछले एक सप्ताह से विभिन्न स्थानों पर लगातार बैठकें आयोजित कीं। इन बैठकों का मुख्य एजेंडा सामाजिक जागरूकता, सशक्तिकरण और एकजुटता पर विस्तार से चर्चा करना था। गोरी रानी, बंटी सिंह, खुशबू कुमारी और वर्षा रानी जैसी सक्रिय सदस्यों ने पिछले एक हफ्ते के दौरान कई स्थानों पर इन बैठकों का आयोजन किया। शनिवार को पत्रकारों को दी गई जानकारी में बताया गया कि सभी preparatory बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। इन बैठकों में नवादा की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक पूर्व सिविल सर्जन डॉ. सावित्री शर्मा, डॉ. सुधा शर्मा, डॉ. मधु सिन्हा और पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विमल प्रसाद सिंह के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएँ हुईं। इन चर्चाओं में महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और समाज में उनकी सक्रिय भूमिका जैसे विषयों पर गहन मंथन किया गया। डॉक्टरों ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया और स्वर्ण समाज की एकता को मजबूत बनाने के लिए मूल्यवान सुझाव दिए, जिससे महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आज रविवार को होने वाले विशेष सम्मेलन में स्वर्ण महिला मंच की सैकड़ों महिलाएं शामिल होंगी। इस सम्मेलन में स्वर्ण एकता को मजबूत करने, महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी सकारात्मक भूमिका पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सक्रिय कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह मुहिम न केवल स्वर्ण समाज को एकजुट करेगी, बल्कि पूरे जिले की महिलाओं को आगे आने के लिए भी प्रेरित करेगी।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:22 pm

मोतिहारी में सिलेंडर खत्म होने पर कंज्यूमरों का प्रोटेस्ट:वितरण के दौरान हंगामा, मैनेजर बोले- क्रम के अनुसार दी जा रही गैस

मोतिहारी में रसोई गैस वितरण के दौरान उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बेलवा राय स्थित कमल गैस एजेंसी पर सिलेंडर खत्म होने के बाद हंगामा हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया कि सुबह से गोदाम से उपभोक्ताओं को सिलेंडर बांटे जा रहे थे। बड़ी संख्या में लोग गैस लेने पहुंचे थे। वितरण के दौरान अचानक सिलेंडर खत्म हो जाने से उपभोक्ता नाराज हो गए। वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही नाराज उपभोक्ताओं ने गोदाम पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि उन्हें समय पर गैस नहीं मिल रही है और वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। स्थिति बिगड़ती देख गोदाम प्रबंधक ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद उपभोक्ता वहां से वापस लौट गए। गैस की कोई कमी नहीं- एजेंसी प्रबंधन एजेंसी प्रबंधन ने आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि जितना लोड मिल रहा है, उसी के अनुसार होम डिलीवरी और गोदाम से वितरण किया जा रहा है। एजेंसी के मैनेजर ने बताया कि उपभोक्ताओं को क्रम के अनुसार गैस दी जा रही है, लेकिन कुछ लोग बिना नंबर के आकर विवाद खड़ा कर देते हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं। उपभोक्ताओं ने नियमित और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े। प्रशासन से भी व्यवस्था को बेहतर बनाने की अपील की गई है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:15 pm

I-RAD-E-DAR पोर्टल पर सभी हादसों की एंट्री होगी:दरभंगा SSP ने दिए आदेश, कहा- सभी गाड़ी का पुराना चालान एक सप्ताह के अंदर जमा करें

दरभंगा में मिथिला क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक मनोज तिवारी ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 2023 बैच के प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टरों के ट्रेनिंग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों के अब तक के काम, व्यवहारिक अनुभव और फील्ड स्तर की तैयारियों का गहन आकलन किया। इधर, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने आदेश दिया कि सभी लंबित गाड़ी चालान एक सप्ताह के अंदर जमा कर उसकी रसीद कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। साथ ही I-RAD और E-DAR पोर्टल पर सभी दुर्घटनाओं की एंट्री सुनिश्चित हो। बैठक में डीआईजी ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि थाना स्तर पर प्रभावी, जिम्मेदार और पेशेवर पुलिसिंग सुनिश्चित करना इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को माइनर से लेकर डीप स्तर तक की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकें। सात साल से अधिक सजा वाले मामलों में एफएसएल जांच अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने और गंभीर मामलों में कांड दैनिकी को तथ्यपरक और व्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षुओं को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग, हैश वैल्यू निकालने, वाहन चोरी जैसे मामलों के खुलासा और सड़क जाम व पुलिस पर हमले जैसे मामलों के विश्लेषण से सीख लेने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना स्तर पर चौकीदारी परेड में भागीदारी, अभिलेखों का सुरक्षित संधारण और पारदर्शिता बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया। डीआईजी ने यह भी निर्देश दिया कि सात साल से कम सजा वाले मामलों में अनावश्यक गिरफ्तारी के बजाय नोटिस जारी कर जांच में सहयोग लिया जाए। दंगा या उपद्रव की स्थिति में असामाजिक तत्वों से निपटने के प्रभावी उपाय अपनाने और घटना होने से पहले ही उसकी रोकथाम के लिए सतर्क रहने को कहा गया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने, पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की हिदायत दी। साथ ही आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों को अपनाने और व्यवहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि यदि प्रशिक्षु पुलिसकर्मी ईमानदारी, संवेदनशीलता और पेशेवर दक्षता के साथ काम करेंगे, तो न केवल अपराध नियंत्रण मजबूत होगा, बल्कि आम जनता का भरोसा भी पुलिस पर और अधिक सुदृढ़ होगा। लंबित मामलों पर सख्त रुख अपनाया वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी थानाध्यक्षों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (SDPO) और अंचल पुलिस निरीक्षकों के साथ दो अलग-अलग समीक्षा बैठकें कर कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और लंबित मामलों पर सख्त रुख अपनाया। पहली बैठक में यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई, जिसमें सहायक पुलिस अधीक्षक और यातायात पुलिस उपाधीक्षक भी मौजूद रहे। SSP ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित गाड़ी चालान एक सप्ताह के अंदर जमा कर उसकी रसीद कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। साथ ही I-RAD और E-DAR पोर्टल पर सभी दुर्घटनाओं की एंट्री सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने दुर्घटना संभावित हॉटस्पॉट की पहचान कर उसके सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। प्रतिदिन गाड़ी जांच अभियान चलाने, उसका रिपोर्ट संबंधित कार्यालय को भेजने तथा बॉडीवॉर्न कैमरे के उपयोग को अनिवार्य करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा गाड़ी जांच के दौरान आम जनता के साथ शालीन व्यवहार रखने और सड़क दुर्घटना पीड़ितों के नगद रहित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। दूसरी बैठक में SSP ने सदर-1 और बिरौल अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ लंबित कांडों, गिरफ्तारी की स्थिति, सरप्राइज चेकिंग और थानों में संधारित अभिलेखों की गहन समीक्षा की। सभी लंबित मामलों के निपटारे के लिए समयसीमा तय करते हुए अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया गया। SSP ने निर्देश दिया कि हर अनुसंधानकर्ता की दैनिक रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि कार्यों की नियमित समीक्षा हो सके। साथ ही सरप्राइज चेकिंग और सुपर पेट्रोलिंग को लगातार जारी रखने, लंबित मामलों में गिरफ्तारी बढ़ाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नियमित वाहन चालान सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के प्रस्ताव भेजने का भी निर्देश दिया। शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी बढ़ाने, नशेड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और रात की गश्ती को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। SSP ने सभी पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि थानाध्यक्षों के कार्यों की लगातार समीक्षा की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:15 pm

6 करोड़ के बैसाखी बंपर का नहीं मिला विजेता:लुधियाना में गांधी ब्रदर्स शॉप से खरीदा था टिकट; लॉटरी विक्रेता कर रहा तलाश

लुधियाना के घंटा घर स्थित गांधी ब्रदर्स लॉटरी शॉप नंबर-55 से खरीदे गए बैसाखी बंपर का पहला इनाम 6 करोड़ रुपये निकला है, लेकिन अब तक विजेता का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार, बैसाखी बंपर का विजेता नंबर B-सीरीज 520720 है। लॉटरी विक्रेता तरणप्रीत सिंह ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह टिकट किस ग्राहक ने खरीदा था। दुकानदार की ओर से भी विजेता की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस किसी के पास यह टिकट है, वह एक महीने के भीतर आकर अपना इनाम क्लेम कर सकता है। क्लेम के समय उसे कैंसल चेक, पैन कार्ड और आधार कार्ड साथ लाना होगा। ठगी से रहें सावधान तरणप्रीत सिंह ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि कुछ लोग गांधी ब्रदर्स के नाम पर व्हाट्सएप के जरिए फर्जी लॉटरी बेचकर ठगी करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी दुकान कभी भी ऑनलाइन या मोबाइल के जरिए लॉटरी नहीं बेचती। दुकान पर जश्न का माहौल 6 करोड़ का बंपर निकलने की खबर के बाद दुकान पर खुशी का माहौल है। कर्मचारी ढोल की थाप पर भंगड़ा डालकर जश्न मना रहे हैं। फिलहाल सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर यह खुशकिस्मत विजेता कौन है, जो करोड़ों का मालिक बन गया है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:15 pm

19 अप्रैल से मिलेंगे आईपीएल मैच के ऑफलाइन टिकट:सनराइजेज हैदराबाद मैच के टिकट कुछ ही मिनट में हुए सोल्ड

राजस्थान रॉयल्स के जयपुर मुकाबलों का क्रेज ऑफलाइन टिकट बिक्री आज से, SRH मैच के फेज-1 टिकट मिनटों में सोल्ड आउट पिंकसिटी जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने जयपुर होम मैचों के लिए 19 अप्रैल से ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू करने की घोषणा की है। वहीं 25 अप्रैल को होने वाले राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के फेज-1 टिकट शनिवार शाम कुछ ही मिनटों में पूरी तरह सेल आउट हो गए है। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया कि प्रशंसक अब सवाई मानसिंह स्टेडियम के ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ गेट्स पर स्थित निर्धारित बॉक्स ऑफिस काउंटरों से टिकट खरीद सकेंगे। ये काउंटर रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। यह व्यवस्था प्रशंसकों के लिए टिकट खरीद को अधिक आसान और सुलभ बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्टेडियम में लाइव मैच का रोमांच अनुभव कर सकें। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी चरण में लगातार तीन जीत दर्ज करने के बाद शानदार फॉर्म में जयपुर लौट रही है। टीम के बेहतरीन प्रदर्शन ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है। जयपुर में टीम के होमकमिंग को लेकर समर्थकों में खासा जोश देखने को मिल रहा है। सभी एक बार फिर सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपनी टीम के लिए जोरदार माहौल बनाने को तैयार हैं। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन का मानना है कि गुवाहाटी में शानदार प्रदर्शन के बाद जयपुर में होने वाले मुकाबलों के लिए उत्साह और भी बढ़ गया है। टीम को उम्मीद है कि चारों घरेलू मुकाबलों में स्टेडियम फुल हाउस रहेगा और प्रशंसकों को यादगार मैच डे अनुभव मिलेगा। राजस्थान रॉयल्स जयपुर में कुल चार घरेलू मुकाबले खेलेगी। टीम 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद, 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स, 9 मई को गुजरात टाइटंस और 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी। बता दें कि इस बार जहां सबसे सस्ता ईस्ट स्टैंड का टिकट पिछली बार के मुकाबले 300 ज्यादा महंगा 1800 रुपए उपलब्ध होगा। वही सबसे महंगा टिकट ड्रीम लाउंज का होगा। जहां से दर्शकों को क्रिकेट देखने के लिए 40 हजार रुपए चुकाने होंगे। हालांकि राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन द्वारा फिलहाल अब तक स्टूडेंट के लिए किफायती दर पर टिकट की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू होने के बाद रॉयल प्रबंधन स्टूडेंट्स को किफायती दर पर टिकट उपलब्ध कराएगी।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:14 pm

महिला आरक्षण बिल गिरने पर कांग्रेस के खिलाफ होगा प्रदर्शन:राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और CM साय बताएंगे छत्तीसगढ़ में BJP का एक्शन प्लान

महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास नहीं होने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की रणनीति के तहत इसकी रूपरेखा 19 अप्रैल को रायपुर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह इसी सिलसिले में एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं, जहां वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करें लोकसभा में पास नहीं हो सका महिला आरक्षण बिल लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हो सका। बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया। इसे पारित करने के लिए 352 वोटों की आवश्यकता थी। इस बिल में लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान शामिल था। PM मोदी ने माफी मांगी, विपक्ष पर साधा निशाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार शाम देश को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाने पर माताओं-बहनों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि इस बिल में संशोधन नहीं हो पाया और इसके लिए वे क्षमा चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लिए देशहित सर्वोपरि है, लेकिन कुछ दलों के लिए दलहित देशहित से बड़ा हो गया, जिसका नुकसान नारी शक्ति को उठाना पड़ा। उन्होंने कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी जैसे दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी राजनीति के कारण महिलाओं के अधिकारों को झटका लगा है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण प्रस्ताव गिरने के बाद विपक्षी दलों द्वारा खुशी जताई गई, जबकि देश की करोड़ों महिलाओं की नजर संसद पर थी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति अपने अपमान को नहीं भूलती और इस पूरे घटनाक्रम को देश की महिलाएं याद रखेंगी। विशेष सत्र में लाया गया था प्रस्ताव महिला आरक्षण से जुड़े इस प्रस्ताव को पारित कराने के लिए केंद्र सरकार ने संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था। मतदान के दौरान आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण यह बिल पारित नहीं हो सका। बिल गिरने के बाद सड़कों पर उतरेगी BJP महिला आरक्षण बिल के पास नहीं होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पार्टी कांग्रेस के विरोध को मुद्दा बनाकर देशभर में प्रदर्शन करेगी, जिसकी शुरुआत और रूपरेखा रायपुर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस से सामने आएगी। सुबह एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश कार्यालय, संगठन के साथ बैठक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अरुण सिंह सुबह 8 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। यहां से वे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। प्रदेश कार्यालय में वे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेश भाजपा द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे और पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, आंदोलन का होगा ऐलान दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में अरुण सिंह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस दौरान महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस के विरोध के खिलाफ पार्टी के देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ सहित देशभर में होने वाले विरोध प्रदर्शन की विस्तृत रूपरेखा और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। प्रेस वार्ता के बाद अरुण सिंह दोपहर 2:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:12 pm

श्रावस्ती पुलिस ने 99 लाख के मादक पदार्थ नष्ट किए:'ऑपरेशन दहन' के तहत हुई कार्रवाई, 20 अभियोगों से जुड़े थे ड्रग्स

श्रावस्ती पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) के माध्यम से 18 अप्रैल 2026 को 99 लाख रुपये से अधिक के अवैध मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 20 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इसमें लगभग 92 लाख रुपये मूल्य की 36 किलो 688 ग्राम अवैध चरस और लगभग 7 लाख रुपये मूल्य का 13 किलो 770 ग्राम अवैध गांजा शामिल था। कुल मिलाकर, लगभग 99 लाख रुपए के मादक पदार्थ नष्ट किए गए। इन सभी मादक पदार्थों को जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित एक चीनी मिल के इंसिनेटर में ले जाकर विधिवत रूप से विनष्ट किया गया। थानों में लंबे समय से जब्त इन मादक पदार्थों के निस्तारण के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक होते हैं, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी इसके सदस्य हैं। 18 अप्रैल 2026 को ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के नेतृत्व में और क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा की मौजूदगी में जनपद के 05 थानों से संबंधित मादक पदार्थों का विनष्टीकरण मानक प्रक्रियाओं के अनुसार पूरा किया गया। इस कार्रवाई से श्रावस्ती पुलिस की मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के प्रति सख्त नीति और इसे समाप्त करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:11 pm

हथियार तस्कर अरेस्ट, 2 कट्टे; 1 कारतूस बरामद:खगड़िया की मड़ैया थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

खगड़िया पुलिस ने जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध हथियार तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया है। इसी क्रम में मड़ैया थाना पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से अवैध हथियार तथा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के कुशल नेतृत्व और दिशा-निर्देश में की गई। 17 अप्रैल 2026 को मड़ैया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अररिया गांव स्थित एक आवासीय परिसर में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं और उनका उपयोग तस्करी के लिए किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए, मड़ैया थाना टीम ने त्वरित और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर विधिसम्मत छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 02 देशी कट्टे और 01 जिंदा कारतूस बरामद किए। मौके पर मौजूद आरोपी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज कुमार (लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह स्व० वरूण प्रसाद यादव का पुत्र है और अररिया गांव, थाना मड़ैया (परबत्ता), जिला खगड़िया का निवासी है। इस संबंध में मड़ैया (परबत्ता) थाना में कांड संख्या 162/26, दिनांक 18 अप्रैल 2026 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-b) a / 26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का संबंध किसी बड़े हथियार तस्करी गिरोह से तो नहीं है। छापामारी दल में पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी, मड़ैया थाना, पी०टी०सी० राधेकृष्ण कुमार, मड़ैया थाना और अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। हथियार तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा इस संबंध में गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि खगड़िया पुलिस अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधियों की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।पुलिस की प्रतिबद्धताखगड़िया पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। अवैध हथियारों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी और तेज़ी से जारी रहेगा।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:11 pm

मुजफ्फरनगर में आवारा कुत्तों-बंदरों से दहशत में लोग:DM दफ्तर पहुंचकर की शिकायत, आवारा जानवरों को न पकड़ने पर आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ गया है। इससे परेशान होकर शनिवार को गांधी कॉलोनी, शिवनगर, मदनपुरी और सुभाष नगर के दर्जनों निवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। निवासियों का आरोप है कि स्थिति इतनी गंभीर है कि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने से भी डरते हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई क्षेत्रों में आक्रामक कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते हैं, जिससे प्रतिदिन लोगों पर हमले और काटने की घटनाएं हो रही हैं। इसके साथ ही, बंदरों का आतंक भी एक बड़ी समस्या बन गया है। बच्चों का ट्यूशन जाना भी मुश्किल हो गया है, और लोग लगातार डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं। सभासद अमित पटपटिया ने बताया कि इस संबंध में 30 मार्च को नगर प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एक सप्ताह पहले श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने भी प्रदर्शन किया गया था। तब नगर मजिस्ट्रेट ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। कलेक्ट्रेट पहुंचे निवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह विरोध एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले सकता है। शहर में बढ़ते इस संकट ने नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस मामले पर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नगर पालिका बोर्ड मीटिंग में इस समस्या के समाधान के लिए बजट पास हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बंदर और कुत्ते पकड़ने वाली टीम सक्रिय हो जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:09 pm

देवास में स्कूल ग्राउंड के पीछे मिला अधेड़ का शव:बच्चों ने खेलते समय पड़ा देखा; 24 घंटे से लापता था मजदूर

देवास शहर के इटावा स्थित विक्रम नगर क्षेत्र में शनिवार रात एक अधेड़ का शव स्कूल ग्राउंड के पीछे मिला। कुछ बच्चों ने खेलते समय शव देखा और आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। सोशल मीडिया पर शव के वीडियो और तस्वीरें साझा की गईं, जिसके बाद मृतक की पहचान अर्जुन नगर क्षेत्र निवासी सीताराम पिता ईश्वर के रूप में हुई। परिजनों को सूचना मिलने पर पिता ईश्वर मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। ईश्वर ने बताया कि उनका बेटा सीताराम हम्माली और मजदूरी का काम करता था। वह शुक्रवार रात से घर नहीं लौटा था। परिजनों ने रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था। सोशल मीडिया पर जानकारी मिलने के बाद ही वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को ग्राउंड और जालियों के बीच से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, मौके पर कोई संदिग्ध स्थिति नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि सीताराम शराब पीने का आदी था। रविवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:08 pm

बरनाला के गांव में बिजली कटौती से लोग परेशान:किसानों ने ग्रिड में घुसकर खुद चालू की लाइन की सप्लाई; रातभर दिया धरना प्रदर्शन

बरनाला जिले के महल कलां और चन्नणवाल गांव में बिजली कटौती से गुस्साए किसानों और आम लोगों ने बिजली ग्रिडों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ग्रिड के भीतर प्रवेश कर बिजली की आपूर्ति स्वयं चालू कर दी। विभिन्न किसान जत्थेबंदियों के नेतृत्व में लोगों ने पूरी रात धरना दिया। उन्होंने पंजाब सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। भारतीय किसान यूनियन (कादियां) के जिला प्रधान जगसीर सिंह सीरा छीनीवाल ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गांवों में आठ-आठ घंटे तक बिजली गुल रहती है और उपभोक्ताओं को गुमराह करने के लिए बार-बार गलत संदेश भेजे जाते हैं। झूठे आश्वासन से परेशान लोग ग्रिड पर जमा हो गए शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक बिजली आने के झूठे आश्वासन दिए गए, जिससे परेशान होकर बड़ी संख्या में लोग ग्रिड पर जमा हो गए। बलजिंदर सिंह सरा और परमजीत सिंह ढींडसा समेत अन्य किसान नेताओं ने कहा कि एक तरफ मुफ्त बिजली के दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए बिजली की कमी से जूझ रहे हैं।नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति में तुरंत सुधार नहीं हुआ और चौबीस घंटे बिजली सुनिश्चित नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में यह संघर्ष और उग्र रूप लेगा।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:07 pm

सचेंडी में खेत में मिले खाली डिब्बे, पर्स:एक माह पहले हुई चोरी के कागजात और रसीदें मिलीं, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर के सचेंडी इलाके के लालूपुर गांव में एक खेत से चोरी के जेवरात के खाली डिब्बे, पर्स और महत्वपूर्ण कागजात बरामद हुए हैं। गेहूं की कटाई कर रहे मजदूरों को ये सामान मिला, जिसके बाद उन्होंने खेत मालिक और पुलिस को सूचना दी। यह मामला करीब एक माह पूर्व हुई चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है। शनिवार को लालूपुर गांव में नवाब सिंह के खेत में मजदूर अनीस यादव गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान उन्हें खेत में बिखरे हुए खाली जेवर के पर्स, प्लास्टिक के डिब्बे और कागजात के टुकड़े मिले। मजदूरों ने तुरंत यह जानकारी खेत मालिक को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह सामान 16 मार्च को गांव में हुई दो घरों की चोरी से संबंधित है। उस दिन जगमोहन वाल्मीकि और अमित उर्फ लकी सिंह के घरों में चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत सचेंडी थाने में दर्ज कराई गई थी और पुलिस जांच कर रही थी। चोरों ने सामान निकालने के बाद खाली डिब्बे और कागजात खेत में फेंक दिए थे। जगमोहन के बेटे मनीष ने खेत में मिले कागजातों में अपनी फोटो देखकर सामान की पहचान की। उन्होंने पुष्टि की कि बरामद सामान उनके घर से चोरी हुए जेवरात और अन्य वस्तुओं से संबंधित है। एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह ने पुलिस मौके पर पहुंची और खाली बैग, पर्स व अन्य कागजात कब्जे में ले लिए। एसीपी पनकी ने बताया कि सुबह 112 के माध्यम से जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह सामान दो दिन पहले ही खेत में फेंका गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:07 pm

शिवसेना ने NDA से 25 सीटें मांगी:सम्मानजनक सीटें न मिलने पर अकेले लड़ने का ऐलान

महोबा में शिवसेना ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन से 25 विधानसभा सीटों की मांग की है। साथ ही, सम्मानजनक सीटें न मिलने पर अकेले चुनाव लड़ने की चेतावनी भी दी है। यह घोषणा शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में की गई, जहां 100 से अधिक नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महोबा के कृष्ण मंडपम गेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक को 2027 विधानसभा चुनावों के लिए शिवसेना के चुनावी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। पार्टी विस्तार और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से हुए इस कार्यक्रम में भारी उत्साह देखा गया। चित्रकूट मंडल प्रभारी जितेंद्र कुमार और वरिष्ठ अतिथि आदर्श तिवारी की उपस्थिति में 100 से अधिक नए सदस्यों ने शिवसेना की सदस्यता ली। बैठक के बाद शिवसेना के जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन से 25 विधानसभा सीटों की मांग कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शिवसेना को सम्मानजनक सीटें नहीं मिलती हैं, तो पार्टी प्रदेश की सभी महत्वपूर्ण सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला अध्यक्ष पांडे ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अब गांव-गांव जाकर पार्टी की विचारधारा का प्रचार करें। उन्होंने जनता को संगठन से जोड़ने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में महिला शक्ति की भी महत्वपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। भवानी सेना की जिला अध्यक्ष माया सैनी और जिला अध्यक्ष नेहा धुरिया सहित कई महिला पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। पार्टी के मंडल प्रभारी जितेंद्र द्विवेदी ने विश्वास व्यक्त किया कि बुंदेलखंड की धरती से शुरू हुआ यह जनसंपर्क अभियान आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में शिवसेना के बढ़ते प्रभाव को दर्शाएगा। ​नए सदस्यों के शामिल होने से भरोसा जताया कि महोबा और आसपास के जिलों में पार्टी एक बड़े विकल्प के रूप में उभरेगी। अब देखना यह होगा कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर शिवसेना का यह दबाव राजनीति में क्या नया मोड़ लेकर आता है। फिलहाल, 100 नए चेहरों के साथ शिवसेना ने बुंदेलखंड की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाकर अन्य दलों की धड़कनें जरूर तेज कर दी हैं।

दैनिक भास्कर 18 Apr 2026 9:07 pm