अमृतसर बॉर्डर रेंज के नए आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार को अपना पदभार संभाल लिया। वह एक बार फिर अमृतसर लौटे हैं। पद संभालने के बाद आईजी भुल्लर ने कहा कि बॉर्डर रेंज में नशे, संगठित अपराध और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के हिसाब से नशे के कारोबार और ऑर्गेनाइज्ड क्राइम पर रोक लगाना पंजाब पुलिस की मुख्य प्राथमिकता रहेगी। नशा तस्करों और उनके पूरे नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों के साथ बनाया जाएगा बेहतर तालमेल आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बॉर्डर रेंज बहुत संवेदनशील इलाका है। इसकी पाकिस्तान के साथ लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। इसके अलावा नदी वाला इलाका और जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश से लगते क्षेत्रों में भी सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी रखी जाएगी। सीमा की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बीएसएफ समेत दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नशे से प्रभावित और नशे के हॉटस्पॉट इलाकों पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए बॉर्डर रेंज के एसएसपी के साथ बैठकें कर लोगों तक पहुंचने के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। सिविल प्रशासन, डिप्टी कमिश्नरों और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से युवाओं को नशे से दूर कर मुख्यधारा से जोड़ने और नशा छुड़ाने के लिए भी खास कोशिशें की जाएंगी। सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस को और मजबूत और अलर्ट किया जाएगा : आईजी आईजी ने बताया कि सीमावर्ती गांवों को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए पंजाब पुलिस की सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस को और मजबूत और अलर्ट किया जाएगा। सीमा पार से होने वाली घुसपैठ और नशा तस्करी रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम होगा। अटारी सीमा के पास हाल ही में ड्रोन गिरने की घटना का जिक्र करते हुए आईजी भुल्लर ने कहा कि वह खुद अटारी बॉर्डर से लोगों से संपर्क अभियान शुरू करेंगे। स्थानीय लोगों को साथ लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर गैर-कानूनी गतिविधियों या ड्रोन से जुड़ी अफवाहें और गलत वीडियो फैलाने वालों पर भी नियमों के हिसाब से कार्रवाई होगी। आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनकी फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर उनकी संपत्तियों और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। बयान के बाद विवादों से घिरे थे आईजी भुल्लर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अगस्त 2026 में उनके पद से हटाए जाने का मुख्य कारण जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन और एक आतंकी साजिश से जुड़े उनके बयानों के बाद खड़ा हुआ राजनीतिक और सोशल मीडिया विवाद था। उनके कार्यकाल के दौरान अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरप्रीत भुल्लर ने कहा था कि गिरफ्तार किए गए संदिग्धों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन की रेकी की थी और वहां हमला करने की योजना बनाई थी। विवाद के बाद जारी किया था स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि गिरफ्तार संदिग्ध जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों से जुड़े हुए थे। इसके बाद पंजाब पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया कि भुल्लर ने ऐसा नहीं कहा था कि प्रदर्शनकारियों का इस आतंकी मॉड्यूल से कोई संबंध है। पुलिस ने बीजेपी (BJP) के कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स पर वीडियो को एडिट करके भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पूरे घटनाक्रम और राजनीतिक कोहराम के महज दो दिन बाद ही पंजाब सरकार ने गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर दिया और उन्हें डीजीपी कार्यालय रिपोर्ट करने को कहा। हालांकि सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर तबादले की कोई खास वजह नहीं बताई गई, लेकिन राजनीतिक दलों (जैसे बीजेपी) ने इस कार्रवाई के समय पर सवाल उठाए और इसे उनके खुलासे से जोड़कर देखा।
भारत ने आतंकवाद का जवाब दिया, यूपी में एनडीए की सरकार बनेगी: नीरज कुमार
Patna, 2 सितंबर . जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार सिंह ने आतंकवाद, उत्तर प्रदेश की राजनीति, जीडीपी ग्रोथ, एसआईआर, बिहार में परीक्षा सुधार, Union Minister चिराग पासवान को मिली धमकी समेत कई मुद्दों पर विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा कि India ने पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ अपना रुख पहले से स्पष्ट रखा है और देश ... Read more
एनडीए नेता बोले-पीएम मोदी ने एससीओ समिट में पाकिस्तान के दोहरे चेहरे वाले आतंकवाद को किया बेनकाब
New Delhi, 2 सितंबर . Pakistan के Prime Minister कार्यालय द्वारा social media प्लेटफॉर्म पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट की एडिट की गई फोटो पोस्ट की थी, जिसमें Prime Minister नरेद्र मोदी को हटा दिया था. Pakistan की इस हरकत पर एनडीए नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. वहीं, सपा नेताओं ने फोटो एडिट करने ... Read more
आतंकवाद से ‘वन अर्थ, वन फैमिली' तक! SCO घोषणा पत्र में भारत की किन प्राथमिकताओं को मिली जगह
SCO Bishkek Declaration:
लाहौर: पीएम मोदी ने आतंकवाद पर लगाई थी लताड़, लेकिन एससीओ ने पाकिस्तान को दे दिया तोहफा
लाहौर: पीएम मोदी ने आतंकवाद पर लगाई थी लताड़, लेकिन एससीओ ने पाकिस्तान को दे दिया तोहफा
आतंकवाद पर सख्त: भारत का रूख कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण, अब वैश्विक समुदाय के रवैये में भी बदलाव जरूरी
एससीओ में मोदी ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ की 26वीं बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया।
'आतंकवाद पर दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं': एससीओ देशों के घोषणापत्र में क्या-क्या कहा गया; ईरान के साथ खड़े हुए?
यमन में संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान में आईएस का प्रवक्ता ढेर
अदन, 1 सितंबर . यमन Government ने Tuesday को दावा किया कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकी संगठन का आधिकारिक प्रवक्ता अबू हुज़ैफा अल-अंसारी संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान में मारा गया. यह अभियान यमनी सुरक्षा बलों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की विशेष बलों ने मिलकर चलाया. Governmentी टीवी चैनल सबा ने केंद्रीय राज्य सुरक्षा एजेंसी ... Read more
प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन में आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया, सुरक्षित पनाहगाहों को ध्वस्त करने और दोहरे मापदंडों को अस्वीकार करने का आह्वान किया।
भारत की एससीओ में आतंकवाद पर पाक को लताड़!
बिश्केक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में नाम लिए बगैर आतंकवाद पर पाकिस्तान को
'आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की जरूरत...', SCO समिट में बोले PM मोदी
SCO शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है. समिट के दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान का नाम लिये बगैर आतंकवाद का मुद्दा उठाया. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के पूरे ईको सिस्टम को जड़ से खत्म करने की जरूरत है.
बिश्केक में अचानक मिले PM मोदी और शी जिनपिंग, फुटेज में देंखे हाथ मिलाया; पाकिस्तान के सामने आतंकवाद पर दिया सख्त संदेश
SCO समिट: 26वें सम्मेलन में 'बिश्केक घोषणा' पर हस्ताक्षर, आतंकवाद पर पीएम मोदी का कड़ा संदेश
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में मंगलवार को सदस्य देशों के नेताओं ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 'बिश्केक घोषणा' पर हस्ताक्षर किए। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों ने एससीओ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को मंजूरी दी।
बिश्केक/New Delhi, 1 सितंबर . बिश्केक में Tuesday को आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन पूरा होने के बाद Prime Minister Narendra Modi ने किर्गिस्तान से विदा ली. किर्गिस्तान का दौरा सफलतापूर्वक खत्म करने के पीएम मोदी New Delhi के लिए रवाना हुए. Prime Minister Narendra Modi ने बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग ... Read more
‘आतंकवाद के खात्मे’ से लेकर ‘एससीओ पूंजी’ तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें
बिश्केक, 1 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट में Pakistan को आईना दिखाया तो दुनिया को सभ्यता और संस्कृति की अहमियत बताई. वैश्विक मंच से India के विजन, इनिशिएटिव और जीवंत संवाद को लेकर प्रतिबद्धता का उल्लेख किया. रूसी President व्लादिमीर पुतिन, चीन के President शी जिनपिंग समेत ... Read more
आतंकवाद के मुद्दे पर PM Modi का कड़ा रुख: 'मदद और फंड बंद किए बिना शांति मुमकिन नहीं', शहबाज के सामने बेनकाब हुआ रुख
PM Modi SCO Summit Speech:
'आतंकवाद के खात्मे' से लेकर 'SCO पूंजी' तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट में पाकिस्तान को आईना दिखाया तो दुनिया को सभ्यता और संस्कृति की अहमियत बताई।
आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: एससीओ समिट में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 26वें एससीओ समिट में आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करने की बात कही। स्पष्ट किया कि कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा देने वाले तत्वों पर रोक लगानी होगी। इस सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हुए हैं।
बिश्केक (किर्गिस्तान)। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अनौपचारिक मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और थोड़ी देर बातचीत भी की। उल्लेखनीय बात यह रही कि इस मुलाकात की कोई आधिकारिक द्विपक्षीय बैठक तय नहीं थी, फिर भी दोनों […] The post मोदी-जिनपिंग की अनौपचारिक मुलाकात: SCO में हाथ मिलाया, बातचीत की; मोदी बोले- आतंकवाद के पूरे तंत्र का खात्मा जरूरी first appeared on Sanjeevni Today .
PM मोदी ने शहबाज शरीफ के सामने सुनाई खरी-खरी, कहा- 'आतंकवाद का पूरा नेटवर्क खत्म करो'
SCO शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद किसी देश के लिए रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता।
‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, SCO में बोले पीएम मोदी; चीन को भी दो टूक संदेश
PM मोदी ने आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद की फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित ठिकानों पर कार्रवाई, युद्धों के समाधान के लिए संवाद-कूटनीति और संप्रभुता के सम्मान वाली कनेक्टिविटी पर जोर दिया।
एससीओ समिट में पीएम मोदी ने आतंकवाद पर दोहरी नीति के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। पुतिन और शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा... SCO के मंच से पाकिस्तान को मैसेज
PM Modi In SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO समिट में हिस्सा ले रहे हैं. समिट में भारत का फोकस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा पर है. ताजा अपडेट के लिए इसी लाइव पेज पर बने रहें...
नवनियुक्त आईजीपी कश्मीर जोन सुजीत कुमार ने कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।
नवनियुक्त आईजीपी कश्मीर जोन सुजीत कुमार ने कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और रहेंगे। उन्होंने जनता से शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
1990 के आतंकवाद में भाइयों और परिजनों को खोने वाले कश्मीरी पंडित परिवारों का दर्द रक्षाबंधन पर फिर सामने आया।

