...

Stocks to Watch: सोमवार 3 अगस्त को फोकस में रहेंगे ये 20 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: सोमवार, 3 अगस्त के कारोबार में कई शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। कुछ कंपनियों ने दमदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं। कुछ को बड़े ऑर्डर और अहम कारोबारी अपडेट मिले हैं। वहीं, जुलाई ऑटो सेल्स के आंकड़ों ने भी कई ऑटो शेयरों को फोकस में ला दिया है। ऐसे में इन 20 स्टॉक्स में सोमवार को बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।Maruti Suzukiऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी मारुति सुजुकी ने जून तिमाही में मिले-जुले नतीजे पेश किए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 10.8% घटकर ₹3,352 करोड़ रहा, लेकिन यह बाजार के अनुमान से बेहतर रहा। वहीं, रेवेन्यू में अच्छी बढ़त दर्ज हुई। हालांकि ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव बना रहा।CDSLडिपॉजिटरी सर्विसेज कंपनी CDSL का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 15% बढ़कर ₹117.51 करोड़ हो गया। आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी के मार्जिन में कुछ गिरावट देखने को मिली।Indian Oil Corporationसरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) को जून तिमाही में ₹2,661.3 करोड़ का स्टैंडअलोन घाटा हुआ। यह घाटा बाजार के अनुमान से भी ज्यादा रहा। इसका मतलब कि कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा।Muthoot Financeगोल्ड लोन देने वाली एनबीएफसी कंपनी मुथूट फाइनेंस का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा करीब 39% बढ़ा। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) और ब्याज आय में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। गोल्ड लोन कारोबार ने प्रदर्शन को सहारा दिया।ITCएफएमसीजी और सिगरेट कारोबार वाली कंपनी आईटीसी का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 27.1% घटकर ₹3,578.8 करोड़ रह गया। वहीं, रेवेन्यू 14.4% घटकर ₹16,908 करोड़ पर आ गया। कंपनी का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले कमजोर रहा।Aarti Drugsफार्मा कंपनी आरती ड्रग्स का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 6.9% घटकर ₹50.17 करोड़ रह गया। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 19% बढ़कर ₹702.78 करोड़ पहुंच गया। यानी बिक्री बढ़ी, लेकिन मुनाफे पर दबाव रहा।Sarda Energy & Mineralsस्टील और पावर सेक्टर की कंपनी सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 5.5% बढ़कर ₹458.25 करोड़ हो गया। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया।GPT Infraइंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी GPT Infra का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 5% बढ़कर ₹24.63 करोड़ रहा। हालांकि, इस दौरान कंपनी की आय 3% घटकर ₹302.07 करोड़ रह गई।NALCOसरकारी एल्युमिनियम कंपनी NALCO ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए। कंपनी का मुनाफा करीब 91% और आय 39% से ज्यादा बढ़ी। बेहतर प्रदर्शन से निवेशकों की नजर इस स्टॉक पर रहेगी।Raymond Lifestyleलाइफस्टाइल और परिधान कंपनी रेमंड लाइफस्टाइल की आय जून तिमाही में करीब 6% बढ़ी। हालांकि, बढ़ते खर्च की वजह से कंपनी का शुद्ध घाटा बढ़ गया। इसके बावजूद EBITDA और मार्जिन में सुधार दर्ज किया गया।Sterlite Technologiesटेलीकॉम नेटवर्क और ऑप्टिकल फाइबर कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज को एक घरेलू टेलीकॉम ऑपरेटर से ₹960 करोड़ का मल्टी-ईयर सप्लाई एग्रीमेंट मिला है। कंपनी अगले दो साल तक ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई करेगी।Marathon Nextgen Realtyरियल एस्टेट कंपनी मैराथन नेक्स्टजेन रियल्टी ने मुंबई के सेवरी माइक्रो-मार्केट में एक रेजिडेंशियल रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) करीब ₹450 करोड़ है। इससे कंपनी की मुंबई में मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है।Nilkamalप्लास्टिक फर्नीचर और मटीरियल हैंडलिंग कंपनी नीलकमल का जून तिमाही में मुनाफा 59% से ज्यादा बढ़ा। हालांकि, इस दौरान कंपनी की आय में गिरावट रही। खर्च कम होने और बेहतर ऑपरेटिंग प्रदर्शन से मुनाफा बढ़ा।APL Apolloस्टील ट्यूब बनाने वाली कंपनी APL Apollo का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 11% बढ़कर ₹263 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹237 करोड़ था।Glenmark Pharmaceuticalsफार्मा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 930% बढ़कर ₹483 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने ₹47 करोड़ का मुनाफा कमाया था।ABB Indiaइलेक्ट्रिफिकेशन और ऑटोमेशन कंपनी ABB India का दूसरी तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 3% बढ़कर ₹362.3 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹352 करोड़ था।Jupiter Life Line Hospitalsमल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल चेन जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 14.6% घटकर ₹37.5 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹43.9 करोड़ था।Blue Dart Expressलॉजिस्टिक्स और एक्सप्रेस पार्सल कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का जून तिमाही में मुनाफा 81.2% बढ़ा। कंपनी ने इसका श्रेय मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और बेहतर ऑपरेटिंग प्रदर्शन को दिया।NCCइंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC को जुलाई में ₹1,052.71 करोड़ के तीन नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर कंपनी के बिल्डिंग्स और वॉटर डिविजन से जुड़े हैं। इससे कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत होगी।Powericaपावर सॉल्यूशंस कंपनी पावरिका ने Gujarat Urja Vikas Nigam Ltd (GUVNL) के साथ 100 मेगावाट विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) साइन किया है। इससे कंपनी के रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार को मजबूती मिलने की उम्मीद है।July Auto Salesऑटो सेक्टर की कई कंपनियों ने जुलाई में मजबूत बिक्री दर्ज की। Hero MotoCorp की बिक्री 19% बढ़कर 5.33 लाख यूनिट, Maruti Suzuki की 33.7% बढ़कर 2.41 लाख यूनिट, Hyundai की 25.4% बढ़कर 75,360 यूनिट और Mahindra & Mahindra की कुल बिक्री 1.04 लाख यूनिट रही। Tata Motors की पैसेंजर व्हीकल बिक्री अनुमान से बेहतर रही। Eicher Motors की Royal Enfield बिक्री 34% बढ़ी।Market Outlook: इस हफ्ते किस ओर बढ़ेगा बाजार; रेपो रेट पर RBI MPC के फैसले, पश्चिम एशिया के हालात समेत इन फैक्टर्स से होगा तयDisclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

ज़ी न्यूज़ 2 Aug 2026 3:12 pm

अभिजीत दीपके के पिता ने US में पढ़ाई का फंड कैसे उठाया? RTI एक्टिविस्ट ने की जांच की मांग, CJP की फंडिंग पर भी बवाल - Navbharat Times

अभिजीत दीपके के पिता ने US में पढ़ाई का फंड कैसे उठाया? RTI एक्टिविस्ट ने की जांच की मांग, CJP की फंडिंग पर भी बवाल Navbharat Times 'अभिजीत दिपके को विदेश भेजने के पैसे कहां से आए?', CJP फाउंडर के पिता की संपत्ति पर सवाल AajTak CJP के 1 करोड़ रुपये की फंडिंग पर उठे सवाल, RTI कार्यकर्ता ने EC और CBIC से की जांच की मांग Jagran CJP को फंड और अभिजीत दीपके के पिता की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग, EC को लेटर, Gujarat Hindi News Hindustan अभिजीत दीपके की पढ़ाई और पिता की दौलत पर उठे सवाल! आखिर क्या है 1 करोड़ के फंड का मामला? india.com

ज़ी न्यूज़ 2 Aug 2026 8:24 am

मौसम की मार: गुजरात से असम तक मानसूनी बारिश, बादल फटने से तबाही; नुकसान की भरपाई के लिए राज्यों को कितनी मदद?

मौसम की मार: गुजरात से असम तक मानसूनी बारिश, बादल फटने से तबाही; नुकसान की भरपाई के लिए राज्यों को कितनी मदद?

अमर उजाला 2 Aug 2026 7:04 am

CJP के 1 करोड़ रुपये की फंडिंग पर उठे सवाल, RTI कार्यकर्ता ने EC और CBIC से की जांच की मांग - Jagran

CJP के 1 करोड़ रुपये की फंडिंग पर उठे सवाल, RTI कार्यकर्ता ने EC और CBIC से की जांच की मांग Jagran 'अभिजीत दिपके को विदेश भेजने के पैसे कहां से आए?', CJP फाउंडर के पिता की संपत्ति पर सवाल AajTak CJP को फंड और अभिजीत दीपके के पिता की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग, EC को लेटर, Gujarat Hindi News Hindustan अभिजीत दीपके की पढ़ाई और पिता की दौलत पर उठे सवाल! आखिर क्या है 1 करोड़ के फंड का मामला? India.Com

ज़ी न्यूज़ 2 Aug 2026 5:25 am

Gujarat Heavy Rainfall: गुजरात में भीषण बारिश का कहर लगातार जारी,आईएमडी ने जारी किया हाई अलर्ट

Gujarat Heavy Rainfall: गुजरात में भीषण बारिश का कहर लगातार जारी,आईएमडी ने जारी किया हाई अलर्ट

अमर उजाला 2 Aug 2026 4:20 am

बारिश का कहर! कहीं अचानक बाढ़, कहीं लैंडस्लाइड... गुजरात से कश्मीर तक बिगड़े हालात

देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. गुजरात, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में बाढ़, लैंडस्लाइड और जलभराव से जनजीवन प्रभावित है. केरल के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 7 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

आज तक 1 Aug 2026 9:45 pm

आज 1 अगस्त भारी बारिश की चेतवानी: IMD ने 21+ राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट दिया, दिल्ली-राजस्थान से गुजरात तक मौसम का रौद्र रूप

India Weather Today: शनिवार 1 अगस्त को देश के बड़े हिस्से में मानसून रौद्र रूप दिखाने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने बुलेटिन में गुजरात, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और बिहार समेत देश के 21 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, थंडरस्क्वॉल और आंधी-तूफान की गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विदर्भ और उससे सटे दक्षिण मध्य प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह वेदर सिस्टम विदर्भ, दक्षिण मध्य प्रदेश और उससे सटे मध्य महाराष्ट्र से गुजरते हुए एक वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल जाएगा। इस मौसमी हलचल के प्रभाव से शनिवार को देश के मैदानी, तटीय और पहाड़ी इलाकों में तूफानी बारिश देखने को मिलेगी।गुजरात में अत्यधिक भारी बारिश; जलभराव और ट्रैफिक ठप होने की आशंकागुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ में 1 अगस्त को मौसम का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। आईएमडी ने इस पूरे इलाके में बेहद भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट दिया है। गुजरात के कुछ हिस्सों में 21 सेंटीमीटर से भी अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। इस मूसलाधार बारिश के चलते निचले इलाकों में बाढ़, गंभीर जलभराव और स्थानीय स्तर पर पानी भरने का खतरा है, जिससे सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।मुंबई और कोंकण-गोवा में बहुत भारी वर्षा; महाराष्ट्र के घाट इलाकों में अलर्टमहाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है। मुंबई समेत कोंकण और गोवा के तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। घाट क्षेत्रों सहित मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मराठवाड़ा के छिटपुट इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।उत्तर भारत में मौसम का हाल: पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश, दिल्ली में छाएंगे बादलउत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में भी मानसून की तेज रफ्तार देखने को मिलेगी। पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के एक या दो दौर हो सकते हैं। दिल्ली में तापमान 24 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि दोपहर के समय दक्षिण-पूर्वी हवाएं 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं।जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम राजस्थान में पृथक स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।बिहार, बंगाल और पूर्वोत्तर भारत: मूसलाधार बारिश और 50 किमी/घंटे की आंधीपूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिशके साथ बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। 01-08-2026 02:18 Hrs IST01-08-2026 05:18 Hrs IST: Lightning/Thunderstorms with gusty winds (around 60 kmph) and heavy rain (>15 mm/h) very likely over following… pic.twitter.com/kC0t8F6OfZ— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 31, 2026 दक्षिण भारत: इन इलाकों में टकराएगा थंडरस्क्वॉल, 70 किमी/घंटे की गति से चलेंगे झोंकेदक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ तूफानी हवाओं का भयंकर प्रकोप देखने को मिल सकता है। तटीय कर्नाटक, केरल व माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भारी बारिश का अनुमान है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चलेंगी, जो झोंकों के साथ 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में प्रवासी मजदूरों पर आतंकियों ने की फायरिंग, एक की मौत, एक घायल

ज़ी न्यूज़ 1 Aug 2026 8:20 am

Rampur News: गुजरात में नदी में डूबने से अजीतपुर के युवक की मौत

मजदूरी करने गुजरात गए अजीतपुर निवासी युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने कुछ साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे में उसके एक साथी की भी जान चली गई।

अमर उजाला 1 Aug 2026 2:11 am

ग्लासगो में कम्युनिटी योग इवेंट में शामिल हुए गुजरात के डिप्टी सीएम

ग्लासगो में कम्युनिटी योग इवेंट में शामिल हुए गुजरात के डिप्टी सीएम

समाचार नामा 31 Jul 2026 10:18 pm

राजस्थान के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, गुजरात में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं, कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. गुजरात में भी कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

आज तक 31 Jul 2026 8:21 pm

Gujarat के उपमुख्यमंत्री Harsh Sanghavi ने Glasgow में योग सत्र में लिया हिस्सा

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी 2030 में अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन की बारीकियां सीखने के लिए ग्लास्गो गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं और उन्होंने शुक्रवार को वहां आयोजित एक योग सत्र में हिस्सा लिया। सांघवी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ग्लास्गो में दिन की शुरुआत भारतीय-स्कॉटिश योगियों के साथ की। यह ताजगी और ऊर्जा देने वाला योग सत्र था जिसने दिखाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग किस तरह एक वैश्विक आंदोलन बन गया है। यह स्वास्थ्य, सद्भाव और वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ दिन की एक शानदार शुरुआत थी। ’’सांघवी गुजरात का खेल विभाग भी संभालते हैं, उन्होंने बृहस्पतिवार को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों से पहले ‘अमदावाद एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन किया जिसमें पीटी उषा और स्कॉटिश अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने लिखा, ‘‘2026 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन स्थल ग्लास्गो में ‘अमदावाद एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन किया गया जो अहमदाबाद की जीवंत भावना को प्रदर्शित करता है। अहमदाबाद 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी गर्व के साथ करेगा। ’’साघवी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई भी दी।

प्रभासाक्षी 31 Jul 2026 7:57 pm

Aaj Ka Panchang 11 July 2026: शनिवार को 3 शुभ योगों का महासंयोग, जानें राहुकाल का समय और एकादशी पारण का शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने, यात्रा पर निकलने या धार्मिक अनुष्ठान करने से पहले दैनिक पंचांग (Daily Panchang) देखना बेहद महत्वपूर्ण और कल्याणकारी माना जाता है। पंचांग के माध्यम से हमें दिन के सभी शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति की सटीक जानकारी मिलती है।दैनिक पंचांग के अनुसार, आज 11 जुलाई 2026, दिन शनिवार है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत खास है, क्योंकि आज 'योगिनी एकादशी' (Yogini Ekadashi) व्रत का पारण (Vrat Parana) किया जा रहा है। साथ ही आज 'कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी' भी पूरी श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज का दिन बेहद मंगलकारी रहने वाला है क्योंकि आज एक या दो नहीं, बल्कि एक साथ तीन सबसे शुभ योगों का महासंयोग बन रहा है। आज त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें किए गए कार्य निश्चित ही सफलता प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं आज 11 जुलाई 2026 के सूर्योदय-सूर्यास्त के समय सहित दिनभर के सभी शुभ और अशुभ मुहूर्त की पूरी विस्तृत रिपोर्ट।आज का पंचांग विवरण (Panchang Details: 11 July 2026)तिथि (Tithi): द्वादशी – 12 जुलाई को सुबह 02:04 AM तक (इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ)पक्ष (Paksha): कृष्ण पक्ष (Krishna Paksha)वार (War): शनिवार (Saturday)नक्षत्र (Nakshatra): कृत्तिका नक्षत्र – सुबह 11:03 AM तक (इसके बाद रोहिणी नक्षत्र)योग (Yoga): गण्ड योग – 12 जुलाई को सुबह 12:05 AM तककरण (Karana): कौलव – दोपहर 03:45 PM तक, इसके बाद तैतिल करण – 12 जुलाई को सुबह 02:04 AM तकसूर्य और चंद्र गणना (Sun & Moon Timings)सूर्योदय का समय (Sunrise): 05:31 AMसूर्यास्त का समय (Sunset): 07:22 PMचंद्रोदय का समय (Moonrise): 12 जुलाई को सुबह 02:49 AMचंद्रास्त का समय (Moonset): दोपहर 04:21 PMहिंदू लूनर दिनांक व सम्वत (Hindu Calendar Samvat)शक सम्वत (Shaka Samvat): 1948 विश्वावसुविक्रम सम्वत (Vikram Samvat): 2083 कालयुक्तगुजराती सम्वत (Gujarati Samvat): 2082 पिङ्गलचन्द्रमास (Amanta/Purnimanta): आषाढ़ (पूर्णिमान्त) / ज्येष्ठ (अमान्त)आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)आज के दिन त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण शुभ मुहूर्त भी उपलब्ध हैं, जो इस प्रकार हैं:अभिजित मुहूर्त (Abhijit Muhurat): दोपहर 11:59 AM से दोपहर 12:54 PM तक (किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए सर्वश्रेष्ठ समय)अमृत काल (Amrit Kaal): सुबह 08:52 AM से सुबह 10:19 AM तकविजय मुहूर्त (Vijay Muhurat): दोपहर 02:45 PM से दोपहर 03:40 PM तकगोधूलि मुहूर्त (Godhuli Muhurat): शाम 07:21 PM से शाम 07:41 PM तकब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurat): सुबह 04:10 AM से सुबह 04:51 AM तकनिशिता मुहूर्त (Nishita Muhurat): 12 जुलाई की मध्यरात्रि 12:06 AM से 12:47 AM तकआज का अशुभ मुहूर्त और राहुकाल (Aaj Ka Ashubh Muhurat)शास्त्रों के अनुसार अशुभ समय या राहुकाल के दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य, मुंडन, गृह प्रवेश या नए व्यापार की शुरुआत करने से बचना चाहिए:राहुकाल (Rahukaal): सुबह 10:42 AM से दोपहर 12:26 PM तक (इस समय शुभ कार्यों को पूरी तरह टालें)यमगण्ड (Yamaganda): सुबह 08:59 AM से सुबह 10:43 AM तकगुलिक काल (Gulik Kaal): सुबह 05:31 AM से सुबह 07:15 AM तकदुर्मुहूर्त (Durmuhurirat): सुबह 06:26 AM से सुबह 07:22 AM तक, और दोबारा सुबह 08:17 AM से सुबह 09:12 AM तकशनिवार विशेष उपाय: आज शनिवार का दिन है और साथ ही तीन अत्यंत शुभ योग बने हुए हैं। ऐसे में राहुकाल को छोड़कर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने और शनि चालीसा का पाठ करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और कुंडली के साढ़ेसाती व ढैय्या के दोष दूर होते हैं।डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई पंचांग और पौराणिक जानकारियां पारंपरिक सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। किसी भी विशेष पूजा, मुहूर्त या ज्योतिषीय उपाय को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के योग्य ज्योतिषी या पंचांग विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

न्यूज़ इंडिया लाइव 11 Jul 2026 8:59 am

ललित सुरजन की कलम से - दिल्ली में गुजरात !

'यूं देखा जाए तो गुजराती भोजनालय भारत के कोने-कोने में मिल जाएंगे। देश में जो प्रमुख पर्यटन स्थल हैं, खासकर तीर्थस्थान, वहां गुजराती भोजनालय होना मानों अनिवार्य ही है।

देशबन्धु 24 Jun 2026 3:20 am

Gujarat High Court ने आमिर खान के बेटे की पहली फिल्म महाराज की रिलीज पर लगी रोक हटाई

गुजरात उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को बॉलीवुड स्टार आमिर खान के बेटे जुनैद की पहली फिल्म महाराज की रिलीज पर लगी अंतरिम रोक हटाते हुए कहा कि फिल्म में कुछ भी अपमानजनक नहीं है और यह पुष्टिमार्ग संप्रदाय को निशाना नहीं बनाती है, जैसा कि याचिका में आरोप लगाया गया है। यह फिल्म 1862 के एक मानहानि मामले पर आधारित है, जिसमें वैष्णव धार्मिक नेता एवं समाज सुधारक करसनदास मुलजी शामिल थे। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के कुछ सदस्यों ने नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म की रिलीज के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। न्यायमूर्ति संगीता विशेन ने 13 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी थी।न्यायाधीश ने शुक्रवार को अपने आदेश में कहा कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा प्रमाणित किया गया है और यह उक्त संप्रदाय को निशाना नहीं बनाती है।

प्रभासाक्षी 21 Jun 2024 6:23 pm

Chandu Champion: कपिल देव ने कार्तिक आर्यन की फिल्म के लिए लिखा दिल को छू लेने वाला नोट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने इंस्टाग्राम पर कबीर खान के निर्देशन की प्रशंसा की और उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म ने उन्हें भावुक कर दिया। कपिल देव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया और एक लंबा नोट लिखा, चंदू चैंपियन! निश्चित रूप से एक ऐसी फिल्म जिसे आप मिस नहीं कर सकते। मुझे खेल फिल्में देखना और उनकी सराहना करना वाकई पसंद है। लेकिन यह सिर्फ एक खेल फिल्म होने से कहीं बढ़कर है। यह इससे कहीं बढ़कर है। इसे देखते हुए मैं हंसा, रोया, गर्व महसूस किया और फिर से रोया। @kabirkhankk को सलाम। आपने फिर से कमाल कर दिया। इसे भी पढ़ें: Shraddha Kapoor In love | श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ अपने रिश्ते को किया कंफर्म, शेयर की क्यूट तस्वीर और इमोशनल पोस्ट उन्होंने आगे लिखा, एक और शानदार फिल्म बनाई। @kartikaaryan ने क्या शानदार अभिनय किया, आपका प्रयास और प्रतिभा चमक रही है। पूरी कास्ट और क्रू को बधाई और हमें यह फिल्म देखने के लिए देने के लिए धन्यवाद। आप सभी चैंपियन हैं! एक और शानदार फिल्म बनाई। @kartikaaryan ने क्या कमाल का अभिनय किया है, आपकी मेहनत और प्रतिभा जगमगा रही है। पूरी कास्ट और क्रू को बधाई और हमें यह फिल्म देखने के लिए देने के लिए आपका धन्यवाद। आप सभी चैंपियन हैं! इसे भी पढ़ें: Gujarat High Court ने फिल्म महाराज की ओटीटी रिलीज पर रोक एक दिन के लिए बढ़ाई कार्तिक और कबीर की फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अब तक कुल कलेक्शन 29.75 करोड़ रुपये हो चुका है। इसमें कार्तिक मुरलीकांत पेटकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म एक ऐसे एथलीट की असाधारण कहानी पर आधारित है जिसने कभी हार नहीं मानी। View this post on Instagram A post shared by Kapil Dev (@therealkapildev)

प्रभासाक्षी 19 Jun 2024 12:52 pm

Salman Khan फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच को गुजरात से मिला बड़ा कनेक्शन, मामले में हुआ अबतक का सबसे सनसनीखेज खुलासा

Salman Khan फायरिंग केस मेंक्राइम ब्रांच को गुजरात से मिला बड़ा कनेक्शन, मामले में हुआ अबतक का सबसे सनसनीखेज खुलासा

समाचार नामा 22 Apr 2024 2:50 pm

जेल से रिहा होने पर Elvish Yadav ने गुजरात में खेली जबरदस्त होली, 'राव साहब' को अपने बीच देख क्रेजी हुए फैन्स

जेल से रिहा होने पर Elvish Yadav ने गुजरात में खेलीजबरदस्त होली, 'राव साहब' को अपने बीच देख क्रेजी हुए फैन्स

समाचार नामा 26 Mar 2024 12:00 pm