डिजिटल समाचार स्रोत

...

8 मित्रों ने जन्मदिन पर किया प्लेटलेट्स दान:वाराणसी में कैंसर मरीजों को मिला जीवनदान, मिसाल बनी पहल

मिर्जापुर के विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी के जन्मदिन पर वाराणसी के होमी भाभा कैंसर अस्पताल में आठ मित्रों ने प्लेटलेट्स (एसडीपी) दान किए। इस पहल से कैंसर मरीजों को नई उम्मीद मिली है। इस प्रेरणादायक कार्य में स्वयं कृष्णानंद हैहयवंशी के साथ ट्रस्ट के शिव कुमार शुक्ल, अभिषेक साहू, विनय ऊमर, मोहित सिंह और आदित्य चौरसिया शामिल थे। नमित पारिख ने अपना 150वां एसडीपी दान कर एक मिसाल कायम की, जबकि जीवन रक्षक फाउंडेशन, गाजीपुर के अध्यक्ष शीर्षदीप शर्मा ने भी इसमें सहभागिता की। कार्यक्रम में नीरज पारिख, आशीष केसरी और ट्रस्ट के सदस्य सिद्धार्थ कुमार भी उपस्थित थे। सिद्धार्थ कुमार एसडीपी दान करने पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सीय जांच में पात्र न पाए जाने के कारण वे दान नहीं कर सके। इस अवसर पर कृष्णानंद हैहयवंशी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपने जन्मदिन, वर्षगांठ या अन्य विशेष अवसरों को रक्तदान जैसे सेवा कार्यों से जोड़ें, तो यह समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकता है। वक्ताओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि देश में रक्त और प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए ऐसे प्रयास जीवनदायिनी साबित हो सकते हैं। यह आयोजन केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं था, बल्कि मानवता, सेवा और जीवन बचाने के संकल्प का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:43 pm

गोरखपुर में सैकड़ों जरूरतमंदों तक पहुंचेगा फ्री खाना:सर्वजन सेवा समिति की नई पहल, वार्षिक समारोह में गूंजा 'नर सेवा ही नारायण सेवा'

गोरखपुर में सूरजकुंड धाम पर सर्वजन सेवा समिति का वार्षिक समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना और उन्हें पौष्टिक व नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर “निशुल्क भोजन वितरण वाहन” का भी लोकार्पण किया गया। इस वाहन के जरिए अब शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाया जाएगा। डॉ. विमल कुमार मोदी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है। उन्होंने कहा कि लोगों को सम्मान के साथ भोजन कराना केवल दान नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव को अपनाकर ही समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के आयोजक गजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छोटी सी शुरुआत से शुरू हुआ यह प्रयास आज सैकड़ों लोगों तक रोजाना भोजन पहुंचा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से इस सेवा कार्य से जुड़ने और सहयोग करने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था के सदस्य अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे खास अवसर जरूरतमंदों के साथ भोजन कराकर मनाते हैं। देश-प्रदेश से कई लोग इस सेवा कार्य से जुड़कर अपनी आय का कुछ हिस्सा समाज सेवा में लगा रहे हैं। रिटायर्ड एडिशनल डायरेक्टर डॉ. जी.सी. द्विवेदी ने कहा कि एक समय का भोजन भी किसी भूखे व्यक्ति के लिए अमृत समान होता है। जब यह भोजन प्रेम और सम्मान के साथ दिया जाता है, तो यह सिर्फ पेट ही नहीं, दिल को भी संतुष्टि देता है। सर्वजन सेवा समिति द्वारा मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों और अन्य स्थानों पर रोजाना नि:शुल्क भोजन वितरण किया जाता है। अब नए वाहन की शुरुआत से इस सेवा को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच सके। कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी और मनोज शाही ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने संस्था के कार्यों की सराहना की।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:41 pm

अमन गर्ग अध्यक्ष, क्षितिज अग्रवाल सचिव बने:ऑनेस्ट क्लब बुलंदशहर संस्कार शाखा की नई कार्यकारिणी गठित

बुलंदशहर में ऑनेस्ट क्लब की संस्कार शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। भूड़ चौराहा स्थित अल्का रेस्टोरेंट में 13 अप्रैल 2026 को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अमन गर्ग को अध्यक्ष और क्षितिज अग्रवाल को सचिव चुना गया। इस अवसर पर अभिनव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और तुषार अग्रवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया। ऑनेस्ट क्लब मुख्य शाखा के महानिदेशक महेश अरोड़ा ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष अमन गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि ऑनेस्ट क्लब समाज सेवा, संस्कार और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से कार्य करता रहा है। उन्होंने क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। गर्ग ने बताया कि उनकी टीम सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देगी और शिक्षा, स्वच्छता तथा जन जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने के प्रयासों पर भी जोर दिया। अमन गर्ग ने सभी पदाधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया और नई कार्यकारिणी द्वारा क्लब के उद्देश्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:41 pm

जबलपुर में शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार:20 हजार का मोबाइल 1 हजार में बेचता था आरोपी, 1.11 लाख के 6 फोन जब्त

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से विभिन्न कंपनियों के छह महंगे मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 11 हजार रुपए है। जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान नाथूराम बर्मन (28) निवासी ग्राम शीतलपुर, थाना शाहपुरा भिटोनी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी मोबाइल बेचने की फिराक में था, लेकिन वह इन फोनों से संबंधित कोई बिल या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी मोबाइल जब्त कर आरोपी नाथूराम बर्मन के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नाथूराम बर्मन थाना निगरानी बदमाश है और उसके खिलाफ चोरी तथा अन्य मामलों के करीब 18 प्रकरण पहले से ही दर्ज हैं। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह 20 से 30 हजार रुपए के मोबाइल फोन को 1 से 2 हजार रुपए में बेच देता था। वह अब तक एक दर्जन से अधिक फोन विभिन्न गांवों और स्टेशन के यात्रियों को बेच चुका है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:40 pm

मंदसौर में प्याज के नीचे छिपाया डोडो चूरा:बोलेरो के में भरकर कर रहे थे तस्करी, 4 आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त किया है। तस्कर बिना नंबर की बोलेरो में इसे छिपाकर राजस्थान ले जा रहे थे। पुलिस ने वाहन सहित करीब 10 लाख रुपए का माल जब्त किया है। नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय थी। सोमवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि खेडा क्षेत्र से तस्कर बोलेरो में डोडाचूरा भरकर बिल्लोद-नाहरगढ़ मार्ग से राजस्थान जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने पुलिया के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन से डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। प्याज के नीचे छिपाया था मादक पदार्थतस्करों ने पुलिस से बचने के लिए वाहन में ऊपर प्याज भर रखे थे। जब पुलिस ने प्याज हटवाए तो नीचे चार ट्रॉली बैग मिले, जिनमें डोडाचूरा भरा था। तौल करने पर इसका वजन करीब 1 क्विंटल 4 किलो निकला। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें किशोर राव भाट (मंदसौर), सोनू सेन (गंगानगर), ताराचंद मेघवाल और हरिकिशन नायक (दोनों अनूपगढ़, राजस्थान) शामिल हैं। वहीं सप्लायर और मुख्य सरगना फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। फर्जी नंबर प्लेट से करते थे तस्करीवाहन से तीन फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी हर बार नंबर प्लेट और रूट बदलकर तस्करी करते थे, ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इससे पहले सात बार तस्करी कर चुके थे। यह उनकी आठवीं खेप थी, जिसमें वे पकड़े गए। उन्होंने बताया कि डोडाचूरा काल्याखेड़ी निवासी श्रवण सिंह से खरीदा गया था और इसे जयपुर-झुंझुनू पहुंचाना था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जपुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना नाहरगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी वरुण तिवारी के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अंतरराज्यीय तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:40 pm

अंबेडकर जयंती पर आदिवासी नृत्य के साथ निकली महारैली:खंडवा छात्रसंघ के नेतृत्व में रैली; झांकियां, लोकनृत्य और पुष्पवर्षा से गूंजा माहौल

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति छात्रसंघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर में भव्य महारैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रसंघ के मनोज ओसवाल के अनुसार, महारैली दोपहर 12 बजे स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ हुई। रैली इंदिरा चौक, बस स्टैंड, बॉम्बे बाजार, घंटाघर और नगर निगम होते हुए बाबा साहब की प्रतिमा स्थल तक पहुंची। रैली के दौरान डीजे की थाप पर छात्राओं ने आदिवासी लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की, जिसे देखने के लिए रास्तों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। झांकियों ने दिया जागरूकता का संदेशडॉ. अंबेडकर और भारतीय संविधान की थीम पर तैयार झांकियां भी रैली में शामिल रहीं, जिन्होंने सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया और लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रैली का विभिन्न स्थानों पर सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अंत में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। पूरे आयोजन के दौरान शहर में उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:40 pm

ललितपुर पहुंचे राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अजय गुप्ता:जिले में टीकाकरण कार्यक्रम की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश के राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ने मंगलवार को ललितपुर का प्रशासनिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। डॉ. गुप्ता ने अपने भ्रमण की शुरुआत जिला चिकित्सालय के कोल्ड चेन के निरीक्षण से की। उन्होंने कोल्ड चेन रूम में रखे टीकों के भंडारण और तापमान बनाए रखने वाली प्रणालियों की बारीकी से जांच की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को कड़े निर्देश दिए कि टीकों की शक्ति बनाए रखने के लिए निर्धारित तापमान में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। इसके बाद, उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंद नगर और नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर चौकाबाग का दौरा किया। यहां उन्होंने ई-कवच पोर्टल पर डेटा फीडिंग और लाभार्थियों के रिकॉर्ड का मिलान किया। उन्होंने फील्ड में जाकर एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा कि गांव के हर उस बच्चे तक पहुंचा जाए जो किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित रह गया है। सीएमओ कार्यालय ललितपुर में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में डॉ. गुप्ता ने स्पष्ट किया कि ललितपुर के दुर्गम क्षेत्रों में टीकाकरण की पहुंच बढ़ाने के लिए सामुदायिक जागरूकता पर विशेष बल दिया जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शिवप्रकाश, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. सौरभ सक्सेना, डिवीजनल अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर फिरोज आलम, पीओ यूएनडीपी चंद्रभूषण सिंह, शिवेंद्र सिंह यूसीपीडी, यूएनडीपी, डॉ. प्रमित श्रीवास्तव स्टेट लीड जेएसआई सहित सीएमओ कार्यालय के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। राज्य अधिकारी ने सभी को टीकाकरण कवरेज को शत-प्रतिशत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:38 pm

बंद घर से लाखों के आभूषण, लैपटॉप चोरी:रामपुर में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, खौदलपुर गांव की गुरूनानक कॉलोनी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर सर्वेश कुमार मौर्य अपनी पत्नी सुमन कुमारी के साथ सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपने पैतृक गांव मिलक तहसील के चैनपुर-मनौना गए थे। वे वहां गेहूं की फसल कटवाने के काम से गए थे। संदूक और अलमारियां खुली पड़ी थीं मंगलवार सुबह करीब नौ बजे जब दंपति वापस लौटे और घर का मुख्य गेट खोला, तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गए। घर के अंदर रखे संदूक और अलमारियां खुली पड़ी थीं और सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस कर रही मामले की जांच पीड़ित सर्वेश कुमार मौर्य के अनुसार, चोर सोने-चांदी के आभूषण, जिनमें माथे का टीका, नाक की नथ, मंगलसूत्र, कमर बेल्ट, दो जोड़ी पायल और ओम लॉकेट शामिल हैं, के अलावा एक लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब साढ़े तीन से चार लाख रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर दीवार फांदकर या मुख्य गेट के रास्ते घर में घुसे थे। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:37 pm

डॉ. अंबेडकर जयंती विकास भवन सभागार में मनाई गई:सामाजिक एकता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया

उत्तर प्रदेश शासन के राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग के तत्वावधान में 14 अप्रैल, मंगलवार को विकास भवन सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह और सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके उपरांत, उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के महान प्रतीक थे। उन्होंने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को आत्मसात करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत और विकसित बनाने में योगदान देना चाहिए। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा को अपना हथियार बनाकर सफलता प्राप्त की। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं, ताकि वे देश के विकास में भागीदार बन सकें। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारतीय संविधान सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है, और हमें संविधान के सिद्धांतों का पालन कर देश को सशक्त बनाना चाहिए। सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी विविधताओं के बावजूद एकता का उत्कृष्ट उदाहरण है, और देश में शांति तथा सद्भाव बनाए रखने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने जाति प्रथा के उन्मूलन के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए और संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हम अपने कर्तव्यों का पालन कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष को भारत के संविधान की उद्देशिका भेंट की गई। वहीं एसएसबी के जवानों सहित अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. अंबेडकर के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विश्वजीत सौरयान, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:37 pm

ढीकली में डॉ. अंबेडकर जयंती उत्साह से मनाई:मेघवाल सेवा समिति ने किया आयोजन, युवाओं ने केक काटकर जयंती मनाई

गिरवा के ढीकली स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। यह आयोजन बाबा रामदेव मेघवाल समाज सेवा समिति ढीकली के तत्वाधान में नेशनल हाईवे 27 पर स्थित मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। समिति के संयोजक एवं उपाध्यक्ष लक्ष्मण मेघवाल लोयरा ने बताया कि जयंती समारोह में समाज के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। इनमें जुना जरगा ट्रस्ट अध्यक्ष किशनलाल मेघवाल, समिति अध्यक्ष शंकर लाल मेघवाल, सचिव बाबूलाल मेघवाल और अखिल भारतीय डाक अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के मंडल सचिव मोहन मेघवाल प्रमुख थे। उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को स्मरण किया। युवाओं ने केक काटकर जयंती मनाई और बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। समारोह के दौरान समाज में शिक्षा, समानता और एकता के संदेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस आयोजन ने समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:37 pm

रवि किशन ने अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण:बोले- बाबा साहब के संविधान से हर वर्ग को मिला सम्मान

गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन जौनपुर पहुंचे। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अंबेडकर तिराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पूरा देश उनके संविधान को याद कर रहा है। उन्होंने संविधान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बाबा साहब ने ऐसा संविधान दिया, जिससे हर धर्म और जाति को ताकत व सम्मान मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि जहां लोगों पर अत्याचार हुए, वहां बाबा साहब की किताब और उनकी कलम ने उन्हें खड़ा किया और समाज में उनका स्थायी वर्चस्व बढ़ाया। सांसद रवि किशन ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक सांसद व विधायक को 10 प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करना है और 10 कार्यक्रम आयोजित करने हैं। उन्होंने प्रण लिया कि वे बाबा साहब के संविधान के साथ भारत को एक विकसित देश बनाने की दिशा में काम करेंगे। रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बाबा साहब के संविधान का सम्मान करते हुए महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। उन्होंने बताया कि भारत की संसद में 2029 से महिलाएं बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। इस संबंध में 16 से 17 अप्रैल के बीच एक विधेयक पारित होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति 2029 से 33 प्रतिशत की बड़ी तादाद में सदन में बैठेगी और अपने जिले व समाज के मुद्दों को उठाएगी। अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों पर रवि किशन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बना रही है, असम में सरकार बन चुकी है और पुडुचेरी में भी सरकार बनने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु और केरल में भाजपा की सीटें बढ़ेंगी। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने बाबा साहब के संविधान का सहारा लेकर 2024 में भाजपा को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब वह समय चला गया है और जनता जाग चुकी है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि 2027 के चुनाव में 2017 के चुनाव का रिकॉर्ड टूटेगा। रवि किशन ने बताया कि भाजपा सरकार गरीबों को मकान, अनाज और इलाज जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:36 pm

पलवल में राशन डिपो की सप्लाई निलंबित:वितरण में धांधली के बाद DFSC की कार्रवाई, नोटिश जारी कर मांगा जवाब

पलवल जिले के भीमसीका गांव में एक राशन डिपो पर अनियमितताएं पाए जाने के बाद उसकी राशन सप्लाई तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) महेश यादव ने मुखबिर से सूचना के आधार पर डिपो धारक काइफा के डिपो का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान डिपो पर कई अनियमितताएं मिलीं। इन अनियमितताओं के चलते डिपो धारक की राशन सप्लाई को तुरंत निलंबित कर दिया गया। साथ ही, डिपो धारक को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है, ताकि नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा सके। विभाग का जारी रहेगा अभियान डीएफएससी महेश यादव ने बताया कि जिले के अन्य सभी डिपो धारकों के राशन वितरण की भी जांच की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी डिपो धारक द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरती जाती है, तो उसका लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की बता दे कि सरकार के निर्देशानुसार, अप्रैल माह में उपभोक्ताओं को अप्रैल और मई माह का गेहूं, साथ ही अप्रैल माह का तेल और चीनी वितरित किए जा रहे हैं। सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने-अपने डिपो से निर्धारित मात्रा में पूरा राशन प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर संबंधित विभाग को तुरंत सूचित करने को कहा गया है, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:35 pm

आजमगढ़ में बोले भाजपा जिला अध्यक्ष:प्रदेश की डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के कर रही है जनता का काम

आजमगढ़ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती भारतीय जनता पार्टी ने धूमधाम के साथ मनाई। जनपद में स्थित बाबासाहेब की सभी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबासाहेब की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं संग माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि संविधान शिल्पि भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे जनपद के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर धूमधाम से बाबासाहेब का जन्मदिन मनाया। बाबा साहेब के अधूरे सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक बिना भेद-भाव के पहुंचाकर पूरा करने का काम कर रहे है। भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार आज बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। यही कारण है कि देश और प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा के प्रति बड़ा है। 2027 की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ संगठन को मजबूत करने में जुड़ जाए जिससे आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं। इस अवसर पर पूर्व विधायक आजाद अनिमर्दन, सौदागर भारती मृगांक शेखर सिन्हा, नन्हकूराम सरोज,विनय प्रकाश गुप्ता राजेश सिंह महुआरी, नीरज सिंह, योगेंद्र यादव अजय मौर्या विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:35 pm

135वीं अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई:जिले भर में भव्य शोभायात्राएं निकाली, कई कार्यक्रम आयोजित हुए

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल, मंगलवार को जिले भर में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांवों, कस्बों और नगर क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से देर शाम तक चले इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिला मुख्यालय नौगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी रामनरेश गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने उनके जीवन संघर्ष और शिक्षा को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के बाद एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के सशक्त प्रतीक थे। मिश्रा ने जोर दिया कि उनके विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं और उनके आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों जैसे शोहरतगढ़, बढ़नी, बांसी, जोगिया, चिल्हिया, सकारपार, डुमरियागंज, इटवा, बिस्कोहर और उसका बाजार में डीजे के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। जय भीम के नारों और देशभक्ति गीतों के बीच युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। इन आयोजनों में महिलाओं और बच्चों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। शोहरतगढ़ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को समानता और न्याय का मार्ग दिखाया। बढ़नी में शिक्षक मनोज कुमार ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार बताया। बांसी में अजय और रेखा निषाद ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने की अपील की। डुमरियागंज में अधिवक्ता राजेश तिवारी ने संविधान निर्माण में उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया, जबकि इटवा में छात्र अमित गौतम ने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:35 pm

डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकली शोभायात्रा:नगर 'जय भीम' के नारों से गूंजा, भारी जनसैलाब उमड़ा

पीलीभीत के पूरनपुर नगर में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरा नगर नीले रंग और 'जय भीम' के नारों से गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर लगभग दो बजे नगर के एक स्थानीय कॉलेज से हुआ। इसमें डॉ. अंबेडकर के जीवन और संघर्षों को दर्शाती आकर्षक झांकियां शामिल थीं। डीजे और बैंड-बाजों की धुन पर युवा व नागरिक थिरकते हुए चल रहे थे। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने पर स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प लिया शोभायात्रा के दौरान वक्ताओं और आयोजकों ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने संविधान निर्माण के साथ-साथ समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामाजिक समानता, शिक्षा के प्रति जागरूकता और भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इस आयोजन में राजनीति और समाजसेवा से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। इनमें भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, सपा नेता राजकुमार राजू, लाला राम, रामबहादुर कोहली, डॉ. तेज बहादुर सिंह, रजत सक्सेना और अशोक राजा प्रमुख थे। बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे यातायात सुचारु रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की भारी भागीदारी ने डॉ. अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता को दर्शाया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:34 pm

रुद्रांश सोमवंशी दिल्ली में 'मैन ऑफ द सीरीज' बने:जिला क्रिकेट संघ ने बहुमुखी प्रदर्शन के लिए किया सम्मानित

मऊ के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी रुद्रांश सोमवंशी को मंगलवार को उनके बहुमुखी प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। रुद्रांश ने दिल्ली कैपिटल की फ्रेंचाइजी द स्पोर्ट स्कूल की ओर से आयोजित डीसी ग्लोबल एकेडमी कप में बतौर कप्तान हिस्सा लिया था। यह सम्मान जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। रुद्रांश ने टूर्नामेंट के दौरान अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए दो बार 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब जीता। इसके अतिरिक्त, उन्हें पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द सीरीज' और 'बेस्ट बैटर' का पुरस्कार भी मिला। जिला क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि रुद्रांश का यह प्रदर्शन जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपनी टीम का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया और कई महत्वपूर्ण पुरस्कार जीते। संघ सचिव साबिर खान ने कहा कि बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून रखने वाले रुद्रांश का यह प्रदर्शन नए खिलाड़ियों को प्रेरणा देगा। संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, जिससे भविष्य में और भी बच्चे राष्ट्रीय फलक पर खेल सकें। सम्मान समारोह में रुद्रांश को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान गरिमा उपाध्याय, लक्ष्मी, अंजू यादव, सचिन और करन सहित उपस्थित सभी बच्चों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:34 pm

एटा में डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:राजकीय सम्मान के साथ सरकारी व राजनीतिक कार्यालयों में कार्यक्रम

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती एटा जनपद में राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लालता प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित अन्य अधिकारियों ने भी बाबा साहब को नमन किया। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया गया कि उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था और उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में कोलंबिया विश्वविद्यालय तथा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वक्ताओं ने उन्हें भारतीय संविधान का प्रमुख शिल्पकार बताते हुए कहा कि उन्होंने समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित संविधान का निर्माण किया। उन्होंने वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर संघर्ष किया और उन्हें अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ उनके संघर्ष और शिक्षा, विशेषकर महिलाओं की शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। इसी क्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों और पार्टी कार्यालयों पर जयंती कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा, सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस कार्यालय एटा में जिलाध्यक्ष हाजी आशिक हुसैन भोले की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अनवर राशिद फारूकी, संयुक्त निदेशक अभियोजन, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अविरल तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार ने किया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:34 pm

आगरा पुलिस ने किसान के पैसे चुराने वाले चोर पकड़े:बैंक के बाहर देते थे घटना को अंजाम, तमंचा-कारतूस व नगदी बरामद

आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र में एसबीआई बैंक के बाहर मोटरसाइकिल से डेढ़ लाख रुपये चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना कागारौल पुलिस, साइबर सर्विलांस, काउंटर इंटेलीजेंस और एसओजी सर्विलांस पश्चिमी जोन की संयुक्त टीम ने 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 18,100 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। क्या है पूरा मामला24 मार्च को सुनील कुमार उपाध्याय पुत्र महावीर प्रसाद, निवासी गढ़ी अतिवल बरबर सालेहनगर, थाना खेरागढ़, अपने पिता के साथ एसबीआई बैंक कागारौल में किसान क्रेडिट कार्ड का लोन जमा करने आए थे। बैंक के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में रखा बैग चोरों ने पार कर दिया। बैग में 1.5 लाख रुपये नकद और जरूरी कागजात थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना कागारौल में मुकदमा के तहत केस दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। मुखबिर की मदद से पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला। 13 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला परमसुख जाने वाले मार्ग से सुखभइया और करीमराज को दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर किरावली रोड पर ग्राम नगला जसोला की ओर जाने वाले रास्ते से अकीन और जानू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बतायागिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले सुखभइया, करीमराज, अकीन और राज मल्होत्रा ने मिलकर कस्बा कागारौल में मोटरसाइकिल में लगे बैग से 1.5 लाख रुपये चोरी किए थे। चोरी के बाद चारों ने रुपये आपस में बांट लिए थे। बैग में रखे कागजात को आरोपियों ने नाले में फेंक दिया था, ताकि पहचान न हो सके। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 18,100 रुपये बरामद किए हैं। बाकी रकम आरोपी खर्च कर चुके हैं।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:33 pm

गेहूं मड़ाई विवाद में युवक को पीटने की योजना:नकाबपोश बाइक सवारों का वीडियो आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सुल्तानपुर में नकाबपोश बाइक सवार युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में लाठी-डंडों से लैस करीब 10-12 युवक किसी व्यक्ति को पीटने की योजना बनाते और धमकाते दिख रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह घटना अखंड नगर थानाक्षेत्र के वनबहासिरीखिनपुर गांव की है। वीडियो में 4-5 मोटरसाइकिलों पर सवार ये युवक घूमते नजर आ रहे हैं। इनमें से कुछ युवकों ने अपने चेहरे ढके हुए हैं। वे लाठी-डंडों से लैस होकर किसी युवक को तलाश रहे थे और उसे धमका रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक अखंड नगर थानाक्षेत्र के रायपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दो दिन पहले गेहूं की मड़ाई के दौरान उनका किसी अन्य युवक से विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद ये युवक लामबंद होकर उस व्यक्ति की तलाश कर रहे थे। अखंडनगर पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। वीडियो देखकर युवकों की पहचान की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय कुमार गौतम ने इस संबंध में जानकारी दी है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:33 pm

कोरबा में दीक्षा महिला समिति ने प्याऊ सेवा शुरू की:राहगीरों को गुड़-चना, शरबत; पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था

कोरबा। दीक्षा महिला समिति, दीपका इकाई ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्याऊ जल सेवा केंद्र का शुभारंभ किया है। यह सेवा 13 अप्रैल को दीपका क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स परिसर में शुरू की गई। इस पहल के तहत राहगीरों और श्रद्धालुओं को गुड़-चना, फल, जलजीरा, आम पना, गुलाब शरबत, लस्सी और नींबू पानी वितरित किया गया। समिति का उद्देश्य गर्मी में लोगों को राहत और प्यास बुझाने में मदद करना है। भीषण गर्मी को देकते हुए की जा रही है पहल इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बैंकिंग और व्यावसायिक कार्यों के लिए आते हैं, जिससे शुद्ध पेयजल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था अत्यंत उपयोगी साबित होगी। इसके अतिरिक्त, समिति ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पेड़ों पर मिट्टी के छोटे बर्तनों में पानी और दाने की व्यवस्था की है। पशुओं के लिए भी एक स्थान पर जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। दीक्षा महिला समिति की अध्यक्षा रंभा मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि समिति भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने जोर दिया कि भीषण गर्मी में राहगीरों को पानी के लिए भटकना न पड़े, इसलिए स्वच्छ, निर्मल और शीतल जल की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की सभी सम्मानित पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे और उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:32 pm

अम्बेडकर जयंती पर कासगंज में धर्मशाला का उद्घाटन:एमएलसी ने 25 लाख की लागत से बनी बाल्मीकि धर्मशाला का लोकार्पण किया

अम्बेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को कासगंज शहर के सहावर गेट स्थित बाल्मीकि बस्ती में महर्षि बाल्मीकि धर्मशाला का उद्घाटन किया गया। भाजपा एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर इसका लोकार्पण किया। यह धर्मशाला एमएलसी निधि से लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित हुई है। उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन के दौरान रजनीकांत माहेश्वरी ने महर्षि बाल्मीकि और डॉ. भीमराव अम्बेडकर को महान व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि इन दोनों का योगदान विश्व स्तर पर अमिट है। माहेश्वरी ने महर्षि बाल्मीकि की तपस्या और उनके जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके आशीर्वाद से ही भगवान राम के पुत्र लव-कुश का जन्म उनकी कुटिया में हुआ था। बाल्मीकि समाज में खुशी का माहौल इस अवसर पर एमएलसी ने शहर के नावल्टी रोड स्थित बाल्मीकि बस्ती में एक और धर्मशाला के शीघ्र निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल पुंधीर, महेंद्र राना, राकेश माहेश्वरी, बाल्मीकि समाज के नेता मुकेश बाल्मीकि और सभासद विजय लक्ष्मी कश्यप सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस पहल से बाल्मीकि समाज में खुशी का माहौल देखा गया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:32 pm

ABVP ने अंबेडकर जयंती पर 'सामाजिक समरसता दौड़' की:महापौर उमेश चंद्र केशरवानी ने युवाओं को एकता का संदेश दिया

प्रयागराज में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने 'सामाजिक समरसता दौड़' का आयोजन किया। परिषद की 'खेलो भारत' गतिविधि के तहत मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में हुई इस दौड़ में सैकड़ों युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लेकर समाज में समानता और एकजुटता का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केशरवानी और लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. फरादीवा की उपस्थिति में हुआ। महापौर ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर केशरवानी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन और उनके विचार आज भी हमें ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर एक सशक्त समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने अभाविप के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक ताना-बाना मजबूत होता है। लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. फरादीवा ने युवाओं को संबोधित करते हुए अनुशासन और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं का जागरूक होना ही देश की असली ताकत है और सामाजिक एकता ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। अभाविप के महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा 'सूरज' ने बताया कि विद्यार्थी परिषद केवल शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के मोर्चे पर भी निरंतर सक्रिय है। प्रांत खेलो भारत संयोजक शैलेंद्र यादव ने खेल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मैदान पर हर खिलाड़ी समान होता है, और खेल ही भाईचारे का सबसे बड़ा माध्यम है। इस सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक राहुल तिवारी, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. विवेक राय एवं प्रेम प्रकाश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आंचल सिंह और प्रांत सहमंत्री निवेदिता मिश्रा ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर अभाविप के तमाम कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित भी किया गया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:31 pm

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश:विभाग समन्वय के साथ शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर करें प्रभावी क्रियान्वयन

डीडवाना में जिला कलेक्टर अवधेश मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को पंच गौरव कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्ययोजना और प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए चयनित क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। बैठक में बास्केटबॉल खेल के लिए सिंथेटिक स्टेडियम निर्माण, प्याज फसल के लिए प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना, खेजड़ी पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु नर्सरी विकसित करने और डीडवाना झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक बाबूलाल सहित कृषि, खेल, वन, उद्योग एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:29 pm

सीसीएसयू के अटल सभागार में राष्ट्रीय विचार गोष्ठी:बाबा साहेब के विचारों पर मंथन ,समानता और समावेशी लोकतंत्र पर दिया जोर

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद्, मान्यवर कांशीराम शोध पीठ एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय “डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार और 21वीं सदी का भारत: समावेशी लोकतंत्र, शिक्षा एवं विकास की दिशा” रहा, जिसमें शिक्षाविदों, शोधार्थियों और बड़ी संख्या में छात्रों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. धीरेश कुलश्रेष्ठ ने बाबा साहेब के विचारों को वर्तमान सामाजिक और शैक्षिक संदर्भ में रखते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में समानता और न्याय स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। विशिष्ट अतिथि प्रो. जगदीप दहिया ने समावेशी लोकतंत्र को भारत की प्रगति की आधारशिला बताते हुए युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद् के समन्वयक प्रो. के.के. शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि मान्यवर कांशीराम शोध पीठ के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार ने बाबा साहेब के विचारों की आधुनिक समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कुलसचिव अमित कुमार, निवेदिता कुमारी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। गोष्ठी के दौरान बाबा साहेब के विचारों पर गहन और सार्थक चर्चा हुई, जिसमें शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। कल्टीवेशन ऑफ़ माइंड शुड बी द अल्टीमेट एम ऑफ़ ह्यूमन एक्सिस्टेंस के प्रेरणादायी संदेश के साथ सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह राष्ट्रीय विचार गोष्ठी न केवल डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बनी, बल्कि 21वीं सदी के भारत में समावेशी विकास, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी साबित हुई।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:29 pm

ललितपुर में संत सेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई:बुंदेलखंड सेन समाज कल्याण समिति ने जयंती मनाई, कथा का भी किया आयोजन

ललितपुर में मंगलवार को बुंदेलखंड सेन समाज कल्याण समिति ने संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर नदीपुर स्थित सेन समाज के मंदिर में कथा का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम चार बजे कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थल चौराहे से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सबसे आगे धर्म ध्वजा लिए हुए युवा चल रहे थे। उनके पीछे डीजे पर बज रहे सामाजिक गानों पर युवक थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में महिलाएं भी सक्रिय रूप से शामिल थीं। कई ठेलों पर संत सेन महाराज सहित अन्य प्रेरणा स्रोतों के चित्र प्रदर्शित किए गए थे। कई गणमान्य व्यक्ति और सदस्य उपस्थित रहे यह शोभायात्रा शहर के पानी की टंकी, सदर कांटे, घंटाघर और तालाबपुरा से होते हुए तुवन चौराहे तक पहुंची। इसके बाद यह वापस कर्पूरी ठाकुर चौराहे पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के समापन पर वक्ताओं ने संत सेन महाराज द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के कई गणमान्य व्यक्ति और सदस्य उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:28 pm

डिंपल ने BJP पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया:अंबेडकर जयंती पर सांसद बोली- PDA के अधिकारों की अनदेखी की जा रही

मैनपुरी में अंबेडकर जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने डॉ. बी आर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। डिंपल यादव ने भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में दरार पैदा कर सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रही है। सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि पिछड़े, दलित, शोषित और अतिपिछड़े वर्गों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है, और सरकार आरक्षण जैसे मुद्दों पर गंभीर नहीं है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के पक्ष में है। हालांकि, उनकी मांग है कि आरक्षण के भीतर भी आरक्षण लागू किया जाए, ताकि कोई भी वर्ग वंचित न रहे। उन्होंने सोनिया गांधी के परिसीमन से संबंधित बयान का समर्थन करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। नोएडा में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर डिंपल यादव ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मजदूर अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया। उनके अनुसार, यदि समय रहते उनकी बात सुनी जाती तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। भाजपा नेताओं की भाषा शैली धमकी भरी पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भी डिंपल यादव ने टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की भाषा शैली धमकी भरी होती है, जो लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। डिंपल यादव ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, वहां क्षेत्रीय दलों और कांग्रेस को आयोग के कामकाज पर संदेह है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले मतदाता सूची से नाम हटाने जैसे मामले सामने आ रहे हैं, जिससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। इस अवसर पर डिंपल यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी 2027 के चुनावों के लिए अपनी रणनीति पर काम कर रही है और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देगी।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:28 pm

निर्माणाधीन मकान के शौचालय टैंक में मिला युवक का शव:कटनी में तीन दिन से लापता था, दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान के शौचालय टैंक से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बड़वारा निवासी 30 वर्षीय उमेश कुम्हार, पिता दसी कुम्हार के रूप में हुई है। युवक पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों ने बताया कि उमेश पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटा था। उसके भाई के अनुसार, परिवार और रिश्तेदार लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह मशीन चौक स्थित नवीन सोनी के निर्माणाधीन मकान के पास से गुजर रहे लोगों ने दुर्गंध महसूस की। जांच करने पर शौचालय के टैंक में एक शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस मौके पर पहुँची। टैंक में गहराई और पानी होने के कारण शव को बाहर निकालने में पुलिस टीम को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला दुर्घटना या संदिग्ध परिस्थितियों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डहेरिया ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि युवक शौचालय के गड्ढे तक कैसे पहुँचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मकान मालिक द्वारा निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं। यदि सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:28 pm

राजगढ़ में अंबेडकर जयंती बनी बदलाव का मंच:कलेक्टर बोले- सिर्फ स्मरण नहीं, विचारों को जीवन में उतारना जरूरी, समाज में दूरियां घटाने पर जोर

राजगढ़ में अंबेडकर जयंती समारोह इस बार सिर्फ परंपरा निभाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज को आईना दिखाने और बदलाव की दिशा तय करने का मंच बन गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में साफ कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने की क्षमता रखते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ याद करने से नहीं, बल्कि जीवन में उतारने से बदलाव संभव होगा। कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं के स्वागत नृत्य से हुई, जिसने माहौल को उत्साह से भर दिया। मंच के सामने बैठे लोगों ने तालियों के साथ प्रस्तुति का स्वागत किया। इसके बाद एलईडी स्क्रीन पर दिखाई गई डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित प्रस्तुति ने उनके संघर्ष, विचार और देश निर्माण में योगदान को प्रभावी ढंग से सामने रखा। ‘समाज में बढ़ती दूरियों पर चिंता जताई’मंच से वक्ताओं ने अंबेडकर के विचारों को केंद्र में रखते हुए अपने-अपने अनुभव और दृष्टिकोण साझा किए। देवी सिंह सोंधिया ने उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही, वहीं मोना सुस्तानी ने उन्हें एक विचारधारा बताते हुए सामाजिक समानता की दिशा में इसे आगे बढ़ाने की जरूरत बताई। पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा ने समाज में बढ़ती दूरियों को चिंता का विषय बताते हुए उन्हें खत्म करने के प्रयासों पर जोर दिया। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जिले के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि नीति आयोग के विभिन्न मानकों पर राजगढ़ ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जहां एक बात बार-बार सामने आई- अंबेडकर के विचार आज भी समाज को जोड़ने और आगे बढ़ाने की सबसे मजबूत नींव हैं।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:27 pm

लखनऊ के लौलई उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन:लोग बोले नहीं चाहिए स्मार्ट मीटर, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

लखनऊ के लौलई उपकेंद्र पर कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार को भी प्रदर्शन किया। मौके पर स्थानीय पार्षद ममता रावत भी मौजूद रहीं। लोगों ने स्मार्ट मीटर के चलते लगातार हो रही बिजली कटौती और मीटर रीडिंग अधिक आने का विरोध करते हुए मीटर बदलने की मांग की है। स्थानीय पार्षद ममता रावत ने कहा कि बिना बताए मीटर बदलने से स्थानीय लोग नाराज हैं। लोगों को प्रीपेड मीटर नहीं चाहिए, जो मीटर लगा है वही चाहिए। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि पुराने मीटर लगाए जाएंगे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:27 pm

अंबेडकर जयंती पर बलरामपुर हुआ नीला:सरकारी दफ्तरों से लेकर सड़कों तक दिखी सजावट, भव्य जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

बलरामपुर में भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति राय और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला, जो देश के हर नागरिक को समान अधिकार, न्याय और सम्मान सुनिश्चित करता है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। मंडलियों ने अपने करतब और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिले भर में अंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। फुलवरिया बायपास से एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस जुलूस में ई-रिक्शा, डीजे, सुसज्जित रथ और महापुरुषों के चित्रों वाली झांकियां शामिल थीं। विभिन्न मंडलियों ने अपने करतब और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिले के विभिन्न स्थानों से निकले जुलूस भगवतीगंज चौराहे पर एकत्रित हुए। इसके बाद ये जुलूस पूरे नगर का भ्रमण करते हुए अंबेडकर स्थल पहुंचे। यहां लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, दीपदान किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:25 pm

अनूपपुर में सफाई कर्मचारियों की कमी से कचरे का अंबार:अवकाश पर गए 12 कर्मी, अब आउटसोर्स के सहारे शहर साफ करेगी नपा

अनूपपुर जिला मुख्यालय में सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते स्वच्छता व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के 15 वार्डों सहित मुख्य मार्गों पर कचरे के ढेर लगने से नागरिकों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में करीब 10-12 कर्मचारी बीमारी और पारिवारिक कारणों से अवकाश पर हैं, जिससे सफाई कार्य प्रभावित हुआ है। प्रमुख स्थलों पर लगा गंदगी का जमावड़ा सफाईकर्मियों की अनुपस्थिति के कारण बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला चिकित्सालय और इंदिरा तिराहा जैसे व्यस्त इलाकों में कचरा एकत्रित हो गया है। पुराना तहसील कार्यालय के पास कचरा सड़क किनारे ही डंप कर दिया गया है। कचरे के ढेर के कारण मवेशियों का जमावड़ा बढ़ गया है और कुछ स्थानों पर लोगों ने कचरे में आग लगा दी है। आउटसोर्स कर्मचारियों से काम चलाने की योजना नगर पालिका अध्यक्ष अंजूलिका सिंह ने बताया कि कुछ कर्मचारियों के परिवारों में गमी होने और कुछ के बीमार होने के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि व्यवस्था सुधारने के लिए आउटसोर्स कर्मचारियों को बुलाया गया है। प्रशासन का दावा है कि बुधवार से सफाई कार्य सुचारू कर एक-दो दिनों में स्थिति सामान्य कर ली जाएगी। 55 कर्मचारियों को दी 15 वार्डों की जिम्मेदारी नगर पालिका क्षेत्र के सभी 15 वार्डों की सफाई का जिम्मा कुल 55 कर्मचारियों पर है। इससे पहले 27 मार्च को एरियर भुगतान की मांग को लेकर हुई पांच दिवसीय हड़ताल से भी शहर की व्यवस्था बिगड़ी थी। वर्तमान में कर्मचारियों की संख्या कम होने से नगर पालिका को कचरा संग्रहण और परिवहन में बाधा आ रही है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:24 pm

करनाल में डेयरी संचालक ने किया सुसाइड:कमरे में लटका मिला शव, पत्नी बच्चों समेत गई मायके, अकेला रह रहा था

करनाल के सेक्टर-4 क्षेत्र में एक डेयरी संचालक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके कमरे में लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मधुबन निवासी 40 वर्षीय सतीश कुमार करनाल में अपनी डेयरी के पास ही किराए के मकान में रहता था। वह यहीं से अपना काम संभालता था। बताया जा रहा है कि रात के समय उसने डेयरी वाली दुकान के कमरे में फंदा लगा लिया। मंगलवार सुबह जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। पत्नी मायके में, अकेला रह रहा था सतीश कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था, लेकिन इन दिनों उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। ऐसे में वह घर में अकेला ही रह रहा था। पड़ोसियों के अनुसार सतीश लंबे समय से यहां रह रहा था और उसका स्वभाव भी अच्छा था। किसी तरह की परेशानी की बात सामने नहीं आई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने किया मौका मुआयना सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि सतीश कुमार ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। घटना रात की बताई जा रही है। फिलहाल सुसाइड के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, जांच जारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:24 pm

सब्जियों को 21 दिन तक सुरक्षित रखने की नई तकनीक:विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में आयोजित, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में ग्रीन केमिस्ट्री की दिशा में अहम कदम

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में वैज्ञानिकों ने सब्जियों को 21 दिन तक सुरक्षित रखने वाली नई तकनीक की खोज की है। आयोजन 'रासायनिक नवाचार के नवीन क्षितिज: सूक्ष्म अणुओं से चिकित्सीय समाधान तक' विषय पर आयोजित किया गया था, जिसमें देश विदेश के वैज्ञानिकों ने भाग लिया। सब्जियों को 21 दिन तक सुरक्षित रखने की नई तकनीक संगोष्ठी का मुख्य आकर्षण IIT इंदौर के प्रो. देबायन सरकार का व्याख्यान रहा। उन्होंने प्रिसिजन डिअरोमैटाइजेशन तकनीक पर विस्तार से जानकारी दी, जिसमें अणुओं की संरचना बदलकर अधिक प्रभावी दवाएं तैयार की जा सकती हैं। इसी दौरान उन्होंने एक नई तकनीक भी बताई, जिससे सब्जियों को बिना किसी नुकसान के करीब 21 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इस खोज को खाद्य सुरक्षा और भंडारण के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ग्रीन केमिस्ट्री की दिशा में अहम कदम मुख्य वक्ता के रूप में नॉर्वेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की डॉ. एलिजाबेथ एगहोम जैकबसेन ने कीमो एंजाइमेटिक संश्लेषण पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि यह तकनीक दवाओं के निर्माण को ज्यादा सटीक बनाती है, जिससे उनकी प्रभावशीलता बढ़ती है और साइड इफेक्ट कम होते हैं। इसे ग्रीन केमिस्ट्री की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। विश्वविद्यालय में तकनीक लागू करने की तैयारी संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने कहा कि ऐसे आयोजन शोध और औषधि विकास के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करते हैं। उन्होंने वैज्ञानिकों के काम की सराहना की और विश्वविद्यालय में सब्जी संरक्षण तकनीक की एक छोटी इकाई शुरू करने की संभावना भी जताई। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. उमा शर्मा ने संगोष्ठी के उद्देश्य बताए, जबकि अंत में प्रो. उमेश सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:23 pm

'संविधान को कमजोर करने और बदलने का हो रहा प्रयास':गहलोत ने सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में कानून व्यवस्था हुई कमजोर

आज संविधान को कमजोर करने और बदलने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा संविधान विरोधी मानसिकता के साथ काम कर रही है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं, ताकि सभी वर्गों को उनकी हिस्सेदारी के अनुसार अधिकार मिल सकें। सरकार और भाजपा पर बोला हमलापूर्व सीएम ने यह बात मंगलवार को डीडवाना दौरे पर कही। इस दौरान उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने राज्य सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर हुई है, अपराध बढ़ रहे हैं और आमजन की सुनवाई नहीं हो रही है। 'सरकार टाल रही है निकाया और पंचायत चुनाव'गहलोत ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है, जिससे आम जनता को नुकसान हो रहा है।निकाय और पंचायत चुनावों का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के अनुसार समय पर चुनाव होना जरूरी है, लेकिन वर्तमान सरकार चुनाव टाल रही है। उन्होंने इसे संविधान के विपरीत बताया और संवैधानिक संस्थाओं से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। अंबेडकर को भारतीय संविधान का शिल्पकार बतायागहलोत ने डीडवाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान गहलोत ने अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारतीय संविधान का शिल्पकार बताया। गहलोत ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश में भेदभाव और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाए, जिससे हर नागरिक को सुरक्षा कवच मिला और भारत में मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हुई। लोगों से जागरूक रहने का आह्वानपूर्व सीएम इस बात पर भी जोर दिया कि बाबा साहेब द्वारा दिए गए आरक्षण प्रावधानों के कारण ही आज दलित, पिछड़े और आदिवासी वर्ग के लोग उच्च पदों तक पहुंच पाए हैं। गहलोत ने छुआछूत को मानवता के लिए सबसे बड़ा कलंक बताते हुए कहा कि इसे समाप्त करने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है।गहलोत ने लोगों से संविधान की रक्षा के लिए जागरूक रहने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:23 pm

विदिशा में अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस का शपथ कार्यक्रम:संविधान रक्षा का संकल्प, नेताओं ने वर्तमान हालात पर सवाल उठाए

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विदिशा के अहमदपुर चौराहे पर कांग्रेस सेवा दल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही, संविधान की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान नेताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके योगदान को देश के लोकतांत्रिक ढांचे की नींव बताया। जिलाध्यक्ष बोले- संविधान देश की सबसे बड़ी ताकतकांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत है, जिसने हर वर्ग को समान अधिकार दिए हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है और कांग्रेस पार्टी हमेशा इसके संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है। रघुवंशी ने आगे कहा कि हम सभी शपथ लेते हैं कि किसी भी परिस्थिति में संविधान की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचने देंगे। यदि कोई इसे कमजोर करने की कोशिश करेगा, तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कहा- सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगेवहीं, कांग्रेस नेता रामराज डांगी ने कहा कि कांग्रेस परिवार द्वारा पूरे सम्मान और उत्साह के साथ बाबा साहब की जयंती मनाई गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान समय में संविधान के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। डांगी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ संविधान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:22 pm

भाजपा ने मनाई बाबा साहब आंबेडकर की 135वीं जयंती:122 प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया, दीपोत्सव का भी आयोजन

बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान, दीपोत्सव और संगोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना था। जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद में स्थापित बाबा साहब की 122 प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान दीप प्रज्वलन कर उन्हें नमन किया गया। इसके अतिरिक्त, जनपद के दोनों अंबेडकर छात्रावासों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें उनके जीवन और विचारों पर चर्चा की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के 2433 बूथों पर डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने अंसारी रोड स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया, जो आज भी राष्ट्र की प्रगति का आधार है। चौहान ने यह भी कहा कि भाजपा डॉ. आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, जिला उपाध्यक्ष हितेश गर्ग, अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी, जिला मंत्री गौरव मित्तल और मोहित मावी सहित कई जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:21 pm

बड़नगर में प्लॉट हड़पने की कोशिश, 3 गिरफ्तार:महिला को तलवार की नोक पर धमकाकर कर रहे थे दबाव

उज्जैन के बड़नगर में एक महिला को तलवार की नोक पर धमकाकर प्लॉट हड़पने की कोशिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह घटना 6 अप्रैल 2026 की रात ग्राम नावदा में हुई। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि तीन युवक उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी महिला पर गांव के बाहर स्थित अपना कीमती प्लॉट उनके नाम कराने का दबाव बना रहे थे। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया और बाहर खड़ी बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल पर तलवार से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की और आरोपियों की तलाश शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 13 अप्रैल को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नावदा निवासी बबलू (19), विशाल (22) और पायकुंडा निवासी अरुण (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी विशाल के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद की है। जांच में पता चला है कि आरोपी बबलू और विशाल पर पहले से ही मारपीट और धमकी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:21 pm

लोकसभा सीटें 545 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव:2029 से लागू होगा, महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा, सीटें बढ़ाने पर दक्षिणी राज्यों का विरोध

केंद्र सरकार ने लोकसभा की कुल सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव रखा है। इसका ड्राफ्ट बिल सांसदों के साथ शेयर किया है। प्रस्ताव के मुताबिक, 850 में से 815 सीटें राज्यों को और 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों को दी जाएंगी। सरकार इस बदलाव के लिए संविधान संशोधन की तैयारी में है। इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 81 में संशोधन किया जाएगा। इसके लिए 16 अप्रैल से संसद का तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस बिल को 2029 के आम चुनाव से लागू करने की योजना है। यह कदम देश में संसदीय प्रतिनिधित्व को बड़े स्तर पर बदल सकता है, हालांकि इस पर विरोध भी शुरू हो गया है। 2011 जनगणना के आधार पर परिसीमन बिल में सीटों के पुनर्निर्धारण (परिसीमन) के लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों को आधार बनाने की बात कही गई है। फिलहाल आधिकारिक जनसंख्या आंकड़े 2011 जनगणना के ही हैं। सरकार इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए संविधान संशोधन बिल, परिसीमन कानून से जुड़ा बिल और दिल्ली, जम्मू-कश्मीर व पुडुचेरी जैसे विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक सक्षम बिल भी लोकसभा में पेश करेगी। बिल को लेकर विपक्ष का विरोध

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:21 pm

देवरिया मेडिकल कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम:सांस्कृतिक कार्यक्रम और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. रजनी ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में बैच 2025 की छात्राओं ज्योति सिंह और आंशिक सिंह ने गीत प्रस्तुत किए। मनीष सिंह ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता रही, जिसमें 2022 और 2023 बैच के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता Feminism: Equality or Extremism विषय पर आयोजित की गई थी। इसमें अविशी यादव, आंचल शुक्ला, मृगांक सिंह और गगन तवर ने अपने विचार प्रस्तुत किए। अविशी यादव को विजेता घोषित किया गया और प्रधानाचार्य ने उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ वक्ता' का पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल नयन चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बाबा साहब के विचारों को अपनाने और शिक्षा के महत्व को समझने पर जोर दिया। चतुर्वेदी ने बताया कि वे लंबे समय से अभिनय क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और अब समाजसेवा के माध्यम से योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर चिकित्सकों और संकाय सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों में भी समाज से भेदभाव मिटाने का कार्य किया और शिक्षा को सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बताया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न बैच के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और चिकित्सक उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:20 pm

कांग्रेस ने अंबेडकर जयंती पर सामाजिक न्याय का दिया संदेश:गोपाल कुलश्रेष्ठ बोले- बाबा साहब के संविधान में दिलाया जीने का अधिकार

मैनपुरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को प्रदेश कमेटी के निर्देश पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। यह कार्यक्रम मंडी धर्मदास स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के जनक, महान समाज सुधारक और विधिवेत्ता थे। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया और दलितों व वंचितों को अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुलश्रेष्ठ ने यह भी बताया कि अंबेडकर ने न केवल संविधान निर्माण में अहम योगदान दिया, बल्कि स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में भी देश की नींव मजबूत की। उन्हें वर्ष 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक समानता के लिए उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अंबेडकर ने 1924 में ‘बहिष्कृत हितकारिणी सभा’ का गठन कर दलितों, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी। वर्मा ने 1927 के महाड़ सत्याग्रह को भी सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण आंदोलन बताया, जिसने दलितों को पानी के अधिकार के लिए संघर्ष का प्रतीक बनाया। इस अवसर पर एडवोकेट अरविंद यादव (पीसीसी), पी.सी. चतुर्वेदी, अतुल दुबे, अनुपम शाक्य, डॉ. नवीन शर्मा, हरेंद्र राउत, हिमांशु सेन, सरफराज अहमद सिद्दीकी, दीपचंद्र भारतीय, डॉ. ब्रजेश यादव, वाजिफ अली, अमित वर्मा, पंकज कुमार, सुधीर यादव, दीपक राजपूत, शैलू सक्सेना, दीपक कुमार, अंकित शर्मा, प्रशांत कुमार, शेखर यादव, जितेंद्र सिंह, सचिन राजपूत, अभिषेक यादव, योगेंद्र सिंह, राघव कुमार और सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:20 pm

आजमगढ़ में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:प्रतिबंधित पशुओं कि गिरोह बनाकर करता था चोरी, दूसरे राज्यों में करता था सप्लाई

आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाने की पुलिस ने ₹50000 के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। 2 फरवरी 2026 को थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर संजय सिंह जब चेकिंग कर रहे थे तो सिंहपुर बाजार में सोनू उर्फ जावेद जो की एक संगठित गिरोह चलता है अपने साथियों धर्मेंद्र गुप्त, बुद्धू, पप्पू अली आरिफ और राजकुमार के साथ मिलकर मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के साथ मिलकर आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए प्रतिबंधित पशुओं का वध करता था। और दूसरे राज्यों में सप्लाई करता था। इस गिरोह का जनता में भय और आतंक था। यही कारण है कोई व्यक्ति गवाही नहीं देता था। इन सभी आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। ऐसे में आरोपी लगातार फरार चल रहा था। जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने फरार आरोपी पर ₹25000 का इनाम घोषित किया था। जिसे डीआईजी ने बढ़कर ₹50000 कर दिया। एसटीएफ और जिले की पुलिस ने की गिरफ्तारी जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत थाने के प्रभारी निहारनंदन और एसटीएफ की फील्ड यूनिट प्रयागराज की टीम लगातार आरोपों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी बीच टीम को सूचना मिली कि आप मुबारकपुर थाना क्षेत्र के करेंनुवा के पास है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची संयुक्त टीम ने आरिफ को गिरफ्तार किया है। आरिफ के ऊपर चार गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:20 pm

BHU-VC ने कहा- बाबा साहब को 9 भाषाओं का था:सामाजिक न्याय का सशक्त आधार प्रदान किया,मनाया गया जन्मोत्सव

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर चिकित्सा विज्ञान संस्थान स्थित के.एन. उडुप्पा सभागार में “बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर: समावेशी भारत के निर्माण में शिक्षा, न्याय व समानता की भूमिका” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और दूरदृष्टि का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में उनकी भूमिका ने देश को समान अवसर, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय का सशक्त आधार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कठिन परिस्थितियों से निकलकर शिक्षा के माध्यम से अपना विशिष्ट स्थान बनाया। भारतीय संविधान के निर्माण में ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उनका योगदान देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। प्रो. चतुर्वेदी ने “प्रैग्मैटिज़्म एवं कंस्ट्रक्टिव क्रिटिसिज़्म” पर बल देते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए व्यावहारिक सोच और सकारात्मक आलोचना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों के बीच बाबा साहेब के विचारों के व्यापक प्रसार हेतु क्विज एवं विशेष व्याख्यान आयोजित करने का भी सुझाव दिया। 32 डिग्रियां और 9 भाषाओं का ज्ञान डॉ. आंबेडकर बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होशियार थे। उन्होंने एल्फिंस्टन स्कूल से स्कूली शिक्षा ली. इसके बाद उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में डिग्री हासिल की। उनकी पढ़ाई का जुनून उन्हें भारत से लेकर अमेरिका और ब्रिटेन तक ले गया.वे कुल 32 शैक्षणिक डिग्रियां हासिल करने वाले महान विद्वान थे। उन्होंने 64 विषयों में मास्टर स्तर का ज्ञान रखा. साथ ही उन्हें 9 भाषाओं का पूरा ज्ञान था। डॉ.आंबेडकर ने दुनिया के सभी धर्मों का लगभग 21 वर्षों तक तुलनात्मक अध्ययन किया। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में कीर्तिमान डॉ. आंबेडकर ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में सिर्फ 2 साल 3 महीने में 8 साल की पढ़ाई पूरी कर दी। वे दुनिया के पहले और एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। मृत्यु के समय उनके पास 30 से 35 हजार किताबें थीं प्रो. एम.पी. अहिरवार ने कहा कि उन्हें केवल एक वर्ग विशेष तक सीमित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कृषि को उद्योग का दर्जा देने, संसाधनों के राष्ट्रीयकरण, महिला सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय एकता से जुड़े उनके विचारों को विस्तार से प्रस्तुत किया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:19 pm

हापुड़ में अंबेडकर जयंती पर ट्रैक्टर स्टंट का VIDEO:भीड़ के बीच युवकों की स्टंटबाजी, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

हापुड़ में सिटी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड पर अंबेडकर जयंती के मौके पर कुछ युवकों द्वारा ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। घटना के समय सड़क पर भारी भीड़ मौजूद थी और जयंती समारोह को लेकर उत्साह का माहौल था। वायरल वीडियो में युवक बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के तेज रफ्तार ट्रैक्टर से सड़क के बीचोंबीच स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ट्रैक्टर को घुमाकर जोखिम भरे करतब किए गए, जिससे वहां मौजूद लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया। अचानक हुई इस स्टंटबाजी को मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्टंट कर रहे युवकों को रोक लिया। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत दी और भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य की। सीओ वरुण मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:19 pm

8 साल के बच्चे का शव फंदे से लटका मिला:परिजन ने जताई हत्या की आशंका, मुंह से खून निकल रहा था

बदायूं में मंगलवार दोपहर एक आठ साल के बच्चे का शव खेतिहर इलाके में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बच्चे के मुंह से खून भी निकला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। यह घटना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के तिगरा गांव की है। गांव निवासी विजय सिंह यादव का आठ वर्षीय बेटा विशाल मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गांव की किराना दुकान पर सामान ले रहा था। पिता विजय सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने विशाल को घर जाने के लिए कहा था। विशाल वहां से घर के लिए निकला था। दोपहर करीब 3:30 बजे गांव के अजय और विजय अपने खेत में गेहूं की कटाई के लिए जा रहे थे। रास्ते में मेड़ के किनारे एक पेड़ पर उन्होंने विशाल का शव फंदे से लटका देखा। उन्होंने तत्काल परिवार वालों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। विशाल के पिता विजय सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। विजय सिंह के तीन बेटे हैं, जिनमें निशांत (11) सबसे बड़ा और प्रशांत (5) सबसे छोटा है। विजय सिंह तीन बीघा जमीन पर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सहसवान कोतवाली के एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:18 pm

जस्टिस शेखर यादव कल रिटायर, महाभियोग प्रस्ताव होगा खत्म:इलाहाबाद हाईकोर्ट में फुल कोर्ट रेफरेंस, बयानों से विवादों में रहे

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस शेखर कुमार यादव बुधवार (15 अप्रैल) को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, जबकि उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पिछले एक साल से अधिक समय से लंबित है। उनके रिटायर होने पर अब महाभियोग का प्रस्ताव निरर्थक (बेकार) हो जाएगा। जस्टिस यादव ने 12 दिसंबर 2019 को हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी और 26 मार्च 2021 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। आपत्तिजनक शब्दों की खूब आलोचना हुई 8 दिसंबर 2024 को प्रयागराज में विश्व हिंदू परिषद के विधिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में “समान नागरिक संहिता की संवैधानिक आवश्यकता” विषय पर व्याख्यान देते हुए जस्टिस यादव ने कहा था कि देश बहुसंख्यक समाज की इच्छाओं के अनुसार चलेगा। इस दौरान उन्होंने एक आपत्तिजनक शब्द का भी प्रयोग किया, जिसकी व्यापक आलोचना हुई। सुप्रीम कोर्ट ने मांगा था स्पष्टीकरण इस भाषण पर संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यादव से स्पष्टीकरण मांगा था। यही नहीं उनसे कहा गया था कि आप खेद प्रकट कर दीजिए, परंतु उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था और कहा था कि उन्होंने ऐसा कुछ भी गलत नहीं बोला है। 13 दिसंबर को महाभियोग प्रस्ताव इसके बाद 13 दिसंबर 2024 को उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव राज्यसभा के महासचिव को सौंपा गया, जिस पर 55 सांसदों के हस्ताक्षर थे, जो आवश्यक 50 सांसदों की संख्या से अधिक है। हालांकि यह महाभियोग प्रस्ताव अभी भी राज्यसभा में लंबित है, लेकिन इससे पहले ही जस्टिस यादव सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में फुल कोर्ट रेफरेंस आयोजित गया है। फुल कोर्ट रेफरेंस बुधवार को चीफ जस्टिस की कोर्ट में अपराह्न 3.45 पर रखा गया है। इसमें हाईकोर्ट के सभी जजों के अलावा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्य तथा हाईकोर्ट रजिस्ट्री के अधिकारी शामिल होंगे। हाईकोर्ट की तरफ से सभी को शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:18 pm

AKTU में बाबा साहब की जयंती मनाई गई:कुलपति ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, छात्रों को देशभक्ति का पढ़ाया पाठ

लखनऊ के डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में मंगलवार को भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कुलपति प्रो.जेपी पाण्डेय की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कुलपति ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है, जो आज भी युवाओं के लिए उनका व्यक्तित्व प्रेरणा का स्रोत है। बाबा साहब का व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणास्रोतकुलपति ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी बाबा साहब ने जिस दृढ़ता और संकल्प के साथ आगे बढ़कर देश को दिशा दी, वह युवाओं के लिए किसी मार्गदर्शन से कम नहीं है। कार्यक्रम में एसोसिएट डीन (इनोवेशन) डॉ. अनुज कुमार शर्मा, डॉ. पवन त्रिपाठी, सहायक कुलसचिव रंजीत सिंह, स्टाफ ऑफिसर अमित मलिक, व्यवस्था अधिकारी प्रवीण कुमार, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष रामकुमार पाठक, इनोवेशन हब के सीईओ महीप सिंह, प्रिया आर्या और राजीव मिश्रा सहित कई स्टॉफ मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:18 pm

सुल्तानपुर में टीएमटी चैम्प्स प्रतियोगिता परीक्षा:139 छात्रों ने लिया भाग, प्रतिभा निखारना उद्देश्य, 150 छात्रों ने भरे थे ऑनलाइन फॉर्म

सुल्तानपुर के अमहट स्थित हुसैनिया नौ तामीर में मंगलवार को टीएमटी चैम्प्स प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। तौहीदुल मुस्लमीन ट्रस्ट लखनऊ द्वारा संचालित इस परीक्षा में कक्षा चार से ग्यारह तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कुल 150 छात्रों ने ऑनलाइन फॉर्म भरे थे, जिनमें से 139 ने परीक्षा दी। हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन सुल्तानपुर के अध्यक्ष हैदर अब्बास खान के पर्यवेक्षण में यह परीक्षा संपन्न हुई। उन्हें सुल्तानपुर का परीक्षा इंचार्ज बनाया गया था। यह कार्यक्रम उनके कुशल नेतृत्व में पिछले चार वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। लखनऊ से अफजाल हुसैन को इस परीक्षा के लिए ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया था। इस प्रतियोगिता परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को निखारना, उनकी खूबियों को उजागर करना और उन्हें जागरूक बनाना है। जनपद में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को हर साल पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता है। यह जानकारी हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन सुल्तानपुर के अध्यक्ष हैदर अब्बास खान ने दी। परीक्षा को सफल बनाने में नकी अब्बास खान, हसन अली खान, कमर अब्बास खान, मौलाना आसिफ नकवी, फात्मा बेगम, अनकबूत जहरा, मंतशाबुतूल जहीन और फात्मा ने सराहनीय योगदान दिया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:17 pm

कौशल, नवाचार और उद्यमिता से आगे बढ़े युवा: डॉ. राज:सरकारी योजनाओं से जुड़कर देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान,अंबेडकर जयंती पर उद्यमी सम्मान समारोह

झज्जर में मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने युवाओं से आह्वान किया कि वे कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के जरिए अपने भविष्य को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर युवा न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि देश और प्रदेश के विकास में भी अहम योगदान दे सकते हैं। अंबेडकर जयंती पर हुआ आयोजन गांव कबलाना स्थित गंगा प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में उद्यमी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राज नेहरू मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान ओएसडी वीरेंद्र बडखालसा और बीर सिंह दहिया सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। खाद्य प्रसंस्करण में अपार संभावनाएं डॉ. राज नेहरू ने कहा कि वर्तमान समय में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में रोजगार और व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं। सरकार इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर युवा अपने स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। बाबा साहेब से लें प्रेरणा उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन शिक्षा, समानता और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देता है। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। डॉ. राज नेहरू ने उद्यमियों को सलाह दी कि वे अपने उत्पादों की ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दें और बाजार की मांग के अनुसार काम करें। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में उतरने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें और बेस्ट प्रैक्टिस अपनाएं। कृषि में नवाचार पर जोर उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान कृषि से जुड़ी है, लेकिन अब इसमें आधुनिक तकनीकों को जोड़ने की जरूरत है। मधुमक्खी पालन, झींगा मछली पालन, पशुपालन और प्राकृतिक खेती जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए अच्छे अवसर हैं। साथ ही पीएम कुसुम योजना का जिक्र करते हुए किसानों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. नेहरू ने पानी और वायु प्रदूषण की चुनौतियों का जिक्र करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र रही है और हमें अपने मूल्यों को अपनाना चाहिए। वीरेंद्र बडखालसा बोले—युवाओं को बनाएं जॉब क्रिएटर ओएसडी वीरेंद्र बडखालसा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने युवाओं से रोजगार पाने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार स्टार्टअप, एमएसएमई और स्किल डेवलपमेंट के जरिए युवाओं को नए अवसर दे रही है। पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर फोकस जरूरी उन्होंने कहा कि उद्यमियों को उत्पादन के साथ-साथ पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर ध्यान देना चाहिए, ताकि उनके उत्पाद बाजार में पहचान बना सकें। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक योगेश सिलानी ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और युवाओं को उपलब्ध प्लेटफॉर्म्स की जानकारी दी।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:16 pm

सांसद इमरान मसूद बोले- संविधान की रक्षा अधिकारों की गारंटी:सहारनपुर में अंबेडकर जयंती पर कहा- संविधान के मूल्यों को समझें और एकजुट रहें

सहारनपुर के हसनपुर क्षेत्र में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस सांसद इमरान मसूद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संविधान की रक्षा और मतदान के अधिकार के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर इमरान मसूद ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा- मेरा जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने वंचित, शोषित और दलित समाज को अधिकार दिलाने में डॉ. अंबेडकर के ऐतिहासिक कार्य की सराहना की। अपने संबोधन में सांसद इमरान मसूद ने कहा- डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित संविधान आज भी देश के हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा कर रहा है। उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संविधान में ऐसे प्रावधान किए, जो समानता और न्याय की नींव को मजबूत बनाते हैं। इमरान मसूद ने कहा- वर्तमान समय में सभी की जिम्मेदारी है कि वे संविधान के मूल्यों को समझें और उनकी रक्षा के लिए एकजुट रहें। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ शक्तियां संविधान के साथ छेड़छाड़ कर समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, विशेषकर आरक्षण व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है। सांसद ने लोकतंत्र में वोट की ताकत पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने मतदान के अधिकार का सही उपयोग करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वोट ही वह सबसे बड़ा हथियार है, जिससे जनता अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती है और लोकतंत्र को मजबूत बना सकती है। अपने संबोधन के अंत में इमरान मसूद ने लोगों से संविधान की रक्षा करने, एकजुट रहने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदान ही देश और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, रागिब अंजुम,विवेकान्त आदि मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:16 pm

झारखंड कांग्रेस नेताओं ने बंगाल चुनाव पर की टिप्पणी:ममता बनर्जी और गृहमंत्री पर साधा निशाना, कांग्रेस की जीत का दावा

पाकुड़ में झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिए हैं। उन्होंने ममता बनर्जी और केंद्रीय गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा किया। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है और इसके बिना बंगाल में सरकार नहीं बन सकती। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी डाकबंगला में एक सभा को संबोधित करने और जनता से मिलने पहुंच रहे हैं, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के प्रति लोगों का स्नेह स्पष्ट दिख रहा है। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने पाकुड़ में कहा कि पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले से डरा रही हैं और अब देश के गृहमंत्री बम-बारूद की बात कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का मन बना लिया है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जोड़ी को जनता तोड़ने जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि बंगाल की जनता भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान करेगी, जिससे कांग्रेस एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। उन्होंने असम चुनाव का भी जिक्र करते हुए कहा कि वहां के मुख्यमंत्री की भाषा से लग रहा है कि वे अब पूर्व मुख्यमंत्री कहलाएंगे। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होने हैं। झारखंड से भी भाजपा और कांग्रेस के नेता चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल जा रहे हैं। सभी दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार, संपर्क अभियान और सभाएं कर रहे हैं, साथ ही अपनी-अपनी जीत के दावे भी कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:15 pm

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर 5KM दौड़ 15 अप्रैल को:क्विज व सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन; परेड व सेवा चिह्न वितरण 16 को

बारां में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर 15 और 16 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना और पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करना है। एसपी अंदासु के अनुसार 15 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन होगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि शाम 7 बजे टाउन हॉल में सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम रखा गया है। 16 अप्रैल को पुलिस स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम होंगे। इस दिन पुलिस परेड का आयोजन किया जाएगा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सेवा चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण और सामाजिक सरोकार के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:15 pm

जनप्रतिनिधियों ने समानता और शिक्षा पर जोर दिया:बुरहानपुर में अंबेडकर जयंती पर विद्यार्थियों का सम्मान; हितग्राहियों को लाभ वितरित

बुरहानपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू दादू, जिला अध्यक्ष मनोज माने सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनके अलावा कलेक्टर हर्ष सिंह, सीईओ जिला पंचायत सृजन वर्मा, अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और स्कूली विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद बोले- 'अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया'सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने बाबासाहेब के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं। पाटील ने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने तथा महापुरुषों के विचारों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि बाबासाहेब ने देश को विश्व का सबसे बड़ा संविधान दिया, जो समानता, न्याय और अधिकारों का आधार है। उन्होंने जोर दिया कि हमें ऐसे कार्य करने चाहिए, जिनसे समाज में सकारात्मक बदलाव आए और हम बाबासाहेब के आदर्शों पर चलते हुए देश के विकास में योगदान दे सकें। चिटनिस ने एकता, अखंडता और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि बताते हुए समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। विधायक जागरुकता से आगे बढ़ने का आह्वान इसी कड़ी में नेपानगर विधायक मंजू दादू ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किए। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि आज समाज में हो रहे सकारात्मक बदलाव बाबा साहेब के विचारों का ही परिणाम हैं। उन्होंने सभी से शिक्षा एवं जागरूकता के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन समाज में समानता, न्याय स्थापित करने के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उन्हें अपने जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति व लाभ वितरण किया गया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:15 pm

सिरसा में दूध डेयरी से गाय चोरी:मालिक को आते देखकर भागे, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, पिकअप- गोवंश बरामद

सिरसा में डेयरी से गाय चोरी की वारदात कुछ ही घंटों में सुलझ गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी और चुराई गई गाय भी बरामद कर ली है। जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। राजेश कुमार डेयरी चलाते हैं और उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 4:30 बजे जब वह अपनी डेयरी पर पहुंचे, तो उन्होंने एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी देखी। डेयरी मालिक को देखकर भागे चोर राजेश कुमार ने बताया कि जब वह डेयरी के पास पहुंचे, तो दो युवक डेयरी से एक गाय को गाड़ी में चढ़ा चुके थे और दूसरी को चढ़ा रहे थे। उन्हें देखकर दोनों आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में अज्ञात लोगों के खिलाफ पशुधन चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, जेजे कॉलोनी पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान धिंगतानिया गांव निवासी सुबे लाल और नटार गांव निवासी सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी और चुराई गई गाय को बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे पशुधन चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:12 pm

मैहर में घर में चल रही थी नशे की दुकान:पति-पत्नी गिरफ्तार, 14 शीशी कोरेक्स बरामद, सप्लायर फरार

मैहर जिले की अमरपाटन पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। शहर के व्यस्त बस स्टैंड इलाके में स्थित अपने घर से नशे का नेटवर्क चलाने वाले पति-पत्नी के कब्जे से पुलिस ने 14 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की है। अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि सोमवार शाम को पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, बस स्टैंड के समीप एक मकान में अवैध नशीली सिरप की बिक्री की जा रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एएसआई अनिल त्रिपाठी और पुलिस टीम ने घेराबंदी कर घर के पिछले हिस्से में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से 14 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप (कोरेक्स) बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोविंद जैन उर्फ बिज्जू जैन (उम्र 30 वर्ष) निवासी सतना रोड अमरपाटन और उसकी पत्नी आराधना जैन (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके का फायदा उठाकर काफी समय से युवाओं को नशा परोस रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में इस नशे के कारोबार के पीछे एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, इस खेप का मुख्य सप्लायर प्रिंस जायसवाल है, जो फिलहाल फरार है। प्रिंस के खिलाफ सतना जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:12 pm

बाबा साहब ने देश को मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा दिया:कहा- अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सबल बनाया, रैली निकाली

भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर जिला मुख्यालय समेत जिले भर में उन्हें याद किया गया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय और नगरफोर्ट में निकाली गई रैली में सांसद हरीश चंद्र मीना शामिल हुए। इसके अलावा दूनी और देवली में भगत सिंह सेना सुप्रीमो नरेश मीणा समेत अन्य अतिथि शामिल हुए। देवली में पूर्व कोटा सांसद रामनारायण मीणा भी शामिल हुए। जिला मुख्यालय पर अम्बेडकर जयंती पर महारैली का आयोजन किया गया। यह वाहन रैली बैरवा धर्मशाला से डीजे के साथ रवाना हुई। रैली धन्ना तलाई, बड़ा कुंआ, मुख्य बाजार होते हुए घंटाघर स्थित अम्बेडकर सर्किल पहुंची, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यहां सांसद हरीश चंद्र मीना भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया बाद में रैली अम्बेडकर स्टेडियम पहुंचकर सभा के रूप में समापन हुआ। रैली में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, युवा, बुजुर्ग हाथों में नीले झंडे लेकर एवं जय भीम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली का सामाजिक समरसता में मुस्लिम कम्युनिटी सहित विभिन्न समाजों द्वारा जगह-जगह पानी, शरबत की स्टॉल लगाई गई तथा पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। रैली में भीम सेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, एडवोकेट मूलचंद बैरवा आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भारत के हर नागरिक को सम्पूर्ण अधिकार दिए। आज भारत की नारी का सम्मान एवं गौरव बढ़ा है तो सिर्फ संविधान के कारण। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण भारतीय संविधान' के शिल्पकार, 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आज भाजपा देहात मंडल दूनी की ओर से बाबा साहब की आवां स्थित प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं साथ सहभागिता कर बाबा साहब के प्रगतिशील विचार एवं आदर्श सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबासाहेब के महान आदर्शों के अनुरूप सामाजिक न्याय, समानता एवं समावेशी विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूर्णतः संकल्पित है। ये रहे मौजूद इस अवसर पर भाजपा देहात अध्यक्ष अतुल कुमार पाराशर, उपाध्यक्ष हेमराज मीणा सरपंच ख्वासपुरा, प्रवक्ता एडवोकेट अमित थलेटिया, प्रहलाद रेगर, पारस पचलिया, रोडू लाल अध्यापक, नोरतमल अध्यापक, सीताराम अध्यापक,खानाराम, प्रहलाद रैगर, किशनलाल, रायचंद, राकेश, लाभचंद, प्रेमलाल, भंवर, लेखराज रैगर, रामलक्ष्मण वर्मा, संजय वर्मा, दिनेश रैगर, दशरथ रैगर, हेमराज, अमर सिंह, मोहन लाल भील, कन्हैया लाल चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। बीजेपी ने बाबा साहब को किया याद भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती घंटाघर चौराहे पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान रही, अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने की। भाजपा नेताओं ने उनके द्वारा बताए गए समानता व शिक्षित समाज के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष व समाज के उत्थान लिए गए कार्यों का उल्लेख किया। देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा दिया भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय, आर्थिक सुदृढ़ीकरण और समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ लोगों को सबल बनाते हुए बाबा साहेब द्वारा प्रशस्त मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं। पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता मनीषा सिंह,पूर्व जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल,गणेश माहुर, श्याम लाल जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, भरतपुर प्रभारी नरेश बंसल,दीपक संगत, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, बबलू टैंकर, प्रधान काबरा, जिला मंत्री शकुंतला वर्मा, राधेश्याम चांवला, हरिराम यादव, नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा, प्रवक्ता रत्तीराम पहड़िया, विजय मालवानी, कार्यालय मंत्री शम्भू शर्मा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:09 pm

किरायेदार का सत्यापन नहीं कराने पर मकान मालिक पर FIR:मंडला में IPL सट्टा संचालन के लिए किराए पर दिया था मकान

मंडला के कटरा क्षेत्र में संचालित आईपीएल सट्टा गिरोह के मामले में कोतवाली पुलिस ने मकान मालिक पर कार्रवाई की है। किरायेदार का पुलिस सत्यापन न कराने के आरोप में मकान मालिक अजय चौरसिया (73) पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई कलेक्टर द्वारा जारी अनिवार्य चरित्र सत्यापन के आदेशों के उल्लंघन पर की है। सट्टा संचालन के लिए किराए पर दिया मकान पुलिस जांच में सामने आया कि तिलक वार्ड निवासी अजय चौरसिया ने 11 मार्च 2026 से अपना मकान किराए पर दिया था। इसी मकान का उपयोग आईपीएल सट्टे की अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। मकान मालिक ने किरायेदारों की पहचान और उनका विवरण स्थानीय थाने में जमा नहीं कराया था। भारतीय न्याय संहिता के तहत केस पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर की गई जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की है। अजय चौरसिया के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। किरायेदार की जानकारी छिपाना अपराध इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने जिले के मकान मालिकों के लिए परामर्श जारी किया है। पुलिस ने बताया कि किरायेदार की जानकारी छिपाना या सत्यापन न कराना कानूनन अपराध है। पुलिस के अनुसार, ऐसे नियमों का पालन करने से जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:09 pm

कांग्रेस ने मनाई अंबेडकर जयंती, सरकार की नीतियों का विरोध:मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन, 135 जरूरतमंदों को बांटे राशन किट

ब्यावर में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर पुष्पांजलि, विचार गोष्ठी, सेवा कार्य और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने बताया कि चांगगेट स्थित अंबेडकर सर्किल पर जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी में खनन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत ने बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो के विचारों को प्रासंगिक बताया। पूर्व विधायक माणक डाणी ने सामाजिक समानता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच ने संविधान को दलितों और पिछड़ों का सुरक्षा कवच बताया। पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चांगगेट-सेंदड़ा रोड पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। इससे रास्ता जाम हो गया। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ–संविधान बचाओ के नारे लगाए। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार निकाय एवं पंचायती राज चुनाव टालकर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में कच्ची बस्तियों में 135 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सेवा और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूदकार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अजमत काठात, ओबीसी जिलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी, प्रदेश सचिव सोहन मेवाड़ा, बिरदीचंद, नरसिंह गहलोत, भरत बाघमार, पार्वती जाग्रत, दलपत मेवाड़ा, राजेंद्र तुनगरिया, मोहम्मद हारून सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संविधान जागरूकता सम्मेलन आयोजितइस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एम.डी. चोपदार के नेतृत्व में एकता एवं संविधान जागरूकता सम्मेलन भी आयोजित किया गया। बैठक में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन व संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला गया। बैठक में प्रदेश कॉर्डिनेटर ऋषि लाम्बा, शाकिर कुरैशी, अब्दुल मजीद कुरैशी, हबीब खान चीता, आवेश नागौरी सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:09 pm

घाटमपुर के रेउना में बाईकों की आमने-सामने टक्कर:पति की मौत, पत्नी समेत 4 घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

कानपुर के रेउना में बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में घायलों को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजन को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेऊना थाना क्षेत्र के रूप नगर निवासी रामपाल (48) अपनी पत्नी मीना को लेकर खेत में गेहूं काटने गए थे। मंगलवार दोपहर वह बाइक से गेहूं काटकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में मुगल रोड पर रूप नगर गांव के पास पहुंचते ही घाटमपुर की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर स्योदि ललईपुर निवासी शोभित (17), आर्यन (15) और सुमित (16) सवार थे। यह तीनों छात्र हैं। कोचिंग से वापस आ रहे थे। इस हादसे में सभी पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची रेऊना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी घायल हो गई। दूसरी बाइक पर सवाल तीनों छात्र भी घायल हो गए। कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी बोले- रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:08 pm

सुल्तानपुर के कोथरा कला में लगी भीषण आग:4 बीघा गेहूं की फसल जली; किसानों को भारी नुकसान

सुल्तानपुर के विकासखंड प्रतापपुर कमैचा अंतर्गत थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र के ग्राम सभा कोथरा कला में मंगलवार शाम करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग चार बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। फसल जल जाने से किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवकुमार पुत्र टीडी की करीब दो बीघा और मिथिलेश सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह की लगभग दो बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। अचानक उठी आग की लपटों को देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली चांदा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल रोहित और कांस्टेबल पर्वेंद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल, आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। इस हादसे से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल राजस्व अधिकारियों ने राजस्व कर्मियों को आग से हुए नुकसान के आंकलन के निर्देश दिए हैं।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:07 pm

कालीसिंध तापीय विद्युत परियोजना में अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई:अतिथि बोले- शिक्षा ही वो शेरनी का दूध है जितना पियोगे, उतना ही दहाड़ोगे

कालीसिंध तापीय विद्युत परियोजना के प्रशासनिक भवन के सभागार कक्ष में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अभियंता डी.के. मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में उन्होंने बाबा साहेब के जीवन पर रोशनी डालते हुए कहा, “बाबा साहेब के विचारों को जीवन में उतारने की आज बहुत जरूरत है। कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय और कर्तव्यनिष्ठा से हर क्षेत्र में काम करते हुए समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। विशिष्ट अतिथि फूल सिंह गुर्जर ने बाबा साहेब के संघर्षों को याद करते हुए कहा, कि आज जो आसानी से हमें सब कुछ मिल रहा है, वह बाबा साहेब के आजीवन संघर्ष का परिणाम है। दलितों, बहुजनों, शोषितों, वंचितों और महिलाओं के लिए उन्होंने जो यातनाएं सही, उसका हमें गर्व से स्मरण करना चाहिए। शिक्षा ही वो शेरनी का दूध है जितना पियोगे, उतना ही दहाड़ोगे। केंद्रीय विद्यालय झालावाड़ के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश मीणा ने बताया कि बाबा साहेब किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे समाज के नेता थे। उनके संघर्ष से ही हिंदू कोड बिल पारित हुआ और महिलाओं को बराबर अधिकार मिले। उन्हें केवल एक समाज के नेता के रूप में देखना उनकी विलक्षण प्रतिमा के साथ अन्याय है। डॉ. मुकेश छड़किया ने बाबा साहेब द्वारा प्राप्त विभिन्न डिग्रियों और उपाधियों का जिक्र करते हुए कहा, “उनकी तरह चरित्रवान बनकर निरंतर देश और समाज के उत्थान के लिए काम करना चाहिए। उप मुख्य अभियंता आर.आर. मीणा ने बाबा साहेब की समाज को लौटाने की पहल का आह्वान करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने वार्षिक आय का कम से कम 1% हिस्सा शिक्षा पर खर्च करना चाहिए। शुरुआत अपने परिवार से करें, अनावश्यक खर्च कम करें और बचत को बढ़ावा दें। अधीक्षण अभियंता ईरा राम चौधरी ने बाबा साहेब को सम्पूर्ण मानव जाति का उद्धारक बताते हुए कहा कि उन्होंने देश के हर नागरिक के लिए कुछ न कुछ दिया। भेदभाव झेलने के बावजूद उनका देशप्रेम निश्छल और निस्वार्थ था। कार्यक्रम की खास बातें अंत में उप मुख्य अभियंता राम रतन मीणा ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों, सुरक्षा कर्मियों, प्रभावित गांवों के ग्रामीणों और आवासीय परिसर के निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। यह समारोह न सिर्फ बाबा साहेब को याद करने का अवसर बना, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाने का प्रेरणादायक संदेश भी दे गया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:06 pm

भाजपा नेत्री के खेत में अवैध मिट्टी कटान का आरोप:PWD ठेकेदार पर लगा भूमि विवाद और दबंगई का मामला

देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में सड़क निर्माण के दौरान भूमि विवाद सामने आया है। भाजपा नेत्री मंजू राय ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के ठेकेदार पर उनकी निजी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी काटने का आरोप लगाया है। यह मामला विशुनपुरा चौराहे से करजहा जाने वाली सड़क के निर्माण से जुड़ा है। आरोप है कि ठेकेदार ने गाटा संख्या 268 और 269 में स्थित मंजू राय की कृषि भूमि से रातों-रात मिट्टी काटी। कुछ दिन पहले ही राजस्व विभाग ने इस भूमि की पैमाइश कर सीमांकन किया था और पत्थर लगाए थे, जिन्हें निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मंजू राय को 14 अप्रैल को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वह अपने पुत्र के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को तुरंत रुकवा दिया और निर्देश दिया कि सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना आगे कोई कार्य नहीं होगा। भाजपा नेत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंजू राय का कहना है कि बिना अनुमति उनकी जमीन पर काम करना और सीमांकन चिह्नों को नुकसान पहुंचाना उनके अधिकारों का उल्लंघन है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। मंजू राय ने इस संबंध में विधायक शलभ मणि त्रिपाठी से भी हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:06 pm

हरदोई-गुरसहायगंज रेल लाइन पिंक बुक में शामिल:परियोजना से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में जगी उम्मीदें

हरदोई से गुरसहायगंज को सांडी के रास्ते जोड़ने वाली प्रस्तावित रेल लाइन एक बार फिर चर्चा में है। रेल बजट 2026-27 के बाद रेलवे द्वारा जारी की गई पिंक बुक में इस परियोजना को दोबारा शामिल किया गया है। इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नई आशा जगी है। इस रेल लाइन को पहली बार 2019 में 59.30 किलोमीटर के लिए 1302 करोड़ रुपए की स्वीकृति पिंक बुक में मिली थी। पूर्व के वित्तीय वर्ष में आवंटित धनराशि में इजाफा भी हुआ, लेकिन इतने वर्षों के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इस रेल मार्ग के शुरू होने से हरदोई और कानपुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की संभावना है। वर्तमान में यात्रियों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों दोनों की अधिक खपत होती है। यह लाइन बनने से यात्रा समय कम होगा और आवागमन सुगम हो जाएगा। व्यापारिक दृष्टि से भी यह रेल लाइन महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हरदोई से सप्ताह में दो दिन, मंगलवार और रविवार को, बड़ी संख्या में व्यापारी कानपुर जाकर कपड़े, जूते और सर्राफा से जुड़े सामान की खरीदारी करते हैं। इस परियोजना को लेकर रेलवे पहले ही प्रारंभिक कार्य कर चुका है। निजी एजेंसी से सर्वे कराया गया, भूमि का सीमांकन किया गया और किसानों को रेलवे भूमि पर खेती न करने के निर्देश भी दिए गए थे। इन कदमों के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हर बार पिंक बुक में नाम शामिल होने से उम्मीदें तो जागती हैं, लेकिन काम शुरू न होने से निराशा भी बढ़ती है। सांसद जयप्रकाश रावत ने भरोसा दिलाया है कि वह इस मुद्दे को संसद में मजबूती से उठाएंगे और प्रयास करेंगे कि इस वित्तीय वर्ष में निर्माण कार्य की शुरुआत हो सके। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या इस बार यह बहुप्रतीक्षित रेल लाइन वास्तव में साकार हो पाएगी या फिर एक बार फिर केवल घोषणा बनकर रह जाएगी।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:05 pm

कैंटर ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत:अलीगढ़ में पालीवाल अस्पताल के पास हादसा, दूसरी गंभीर घायल; चालक हिरासत में

अलीगढ़ के टप्पल में मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे एक सड़क हादसे में कैंटर की टक्कर से एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना कस्बा क्षेत्र में हुई। होली वाला मोहल्ला निवासी रामवती उर्फ प्रेमवती (60) पत्नी हरिश्चंद्र और सुनीता (32) पत्नी ओमवीर मंगवार को दोपहर करीब 1 बजे मजदूरी के पैसे लेने घर से निकली थीं। पालीवाल अस्पताल के पास टप्पल की ओर से आ रहे पाइप से भरे एक कैंटर ने सड़क किनारे खड़ी दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में रामवती की मौके पर ही मौत हो गई। सुनीता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि टप्पल इंटरचेंज पर सुबह से शाम तक भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू होने के बावजूद कस्बा क्षेत्र में भारी वाहन धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक रिशिपाल पुत्र हरभजन सिंह निवासी हिजरावा कला, थाना फतेहाबाद, जनपद झज्जर (हरियाणा) को हिरासत में ले लिया और वाहन को कब्जे में ले लिया। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और यातायात बहाल किया। मौके पर क्षेत्राधिकारी खैर संजीव कुमार तोमर और थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा सहित पिसावा खैर थानों की पुलिस मौजूद रही। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है। मृतका के पुत्र अमित की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:04 pm

फर्रुखाबाद में रखा दरगाह में होगा विशाल उर्स:23 अप्रैल को आयोजन, दूर दराज से यहां पहुंचेंगे जायरीन

फर्रुखाबाद की रखा दरगाह पर 23 अप्रैल को होने वाले विशाल उर्स की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दरगाह परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता सज्जादानशीन अब्दुल हक चिश्ती ने की। बैठक में उर्स की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सज्जादानशीन अब्दुल हक चिश्ती ने बताया कि 22 अप्रैल की शाम को मिलाद शरीफ का आयोजन होगा। मुख्य उर्स 23 अप्रैल को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उर्स के दिन सुबह से ही दरगाह परिसर में दाल-रोटी का लंगर लगातार चलेगा। इसके अतिरिक्त, रात्रि 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी-सब्जी का विशेष लंगर भी आयोजित किया जाएगा। कमेटी ने उर्स में दूर-दराज से आने वाले जायरीनों की सुविधा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में नायब सज्जादानशीन खुशहाल बारी, अरुण कुमार बाथम, अंकित माथुर, सद्दाम, तालिब, अजय, गोपाल, ब्रह्मानंद, दिलीप, ताजुद्दीन, विकास यादव, आनंद सिंह, रामदास ताऊ, रवि पप्पू, विजय और संतोष चंद्रा सहित कई अन्य कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:04 pm

सऊदी अरब में युवक की मौत, शव लाने की मांग:विधायक ने PM को लिखा पत्र, पिता बोले- अभी तक नहीं मिली लाश

अयोध्या जिले के रुदौली विधानसभा क्षेत्र के एक युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसके शव को भारत लाने की मांग तेज हो गई है। इस मामले में क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। यह घटना रुदौली क्षेत्र के पूरे परसन बारी गांव से संबंधित है।गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, परिवार में मातम छा गया। परिवार अपने बेटे का अंतिम संस्कार गांव में ही करना चाहता है, लेकिन अभी तक शव भारत नहीं पहुंच पाया है। विधायक रामचंद्र यादव ने अपने पत्र में केंद्र सरकार से मानवीय आधार पर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की अपील की है, ताकि मृतक का शव जल्द से जल्द भारत लाया जा सके और शोकाकुल परिवार को राहत मिल सके। मृतक के पिता रामदेव ने बताया कि सुरेंद्र कुमार पहले भी सऊदी अरब में काम कर चुका था। करीब दो साल नौकरी करने के बाद वह नवंबर 2025 में अपनी बहन की शादी में शामिल होने घर आया था। इसके बाद 13 दिसंबर 2025को वह दोबारा सऊदी अरब चला गया। रामदेव के अनुसार, उन्हें 5 अप्रैल 2026 को बेटे की मौत की सूचना मिली, लेकिन अब तक उन्हें केवल फोटो ही देखने को मिला है। परिजनों ने यह भी जानकारी दी कि सुरेंद्र कुमार की बनारस की एक युवती पूनम से बातचीत होती थी। पूनम कुछ समय से उसके साथ गांव में रह रही थी। 4 अप्रैल को अपने घर लौटते समय पूनम ने रिश्तेदारों को सुरेंद्र की आत्महत्या की जानकारी दी थी। वहीं, सऊदी अरब में सुरेंद्र के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,जिसके बाद यह घटना हुई। परिवार ने विधायक, सांसद, एसडीएम और डीएम सहित कई अधिकारियों से गुहार लगाई है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिजन जल्द से जल्द शव भारत लाकर अंतिम संस्कार कराने की मांग कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:04 pm

निवाड़ी में अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय आयोजन:सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्रों का वितरण किया

निवाड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को एक भव्य जिला स्तरीय आयोजन के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक उत्सव, सामाजिक संदेश और राजनीतिक विचारों का संगम रहा, जिसमें बच्चों ने अंबेडकर के विचारों को मंच पर प्रस्तुत किया और लाभार्थियों को अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर यह जिला स्तरीय आयोजन जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में हुआ। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और संविधान निर्माता के जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन और अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया सहित अन्य मंचासीन अतिथियों ने किया। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद अनुसूचित जाति जनजाति विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर की बेटी पूजा अहिरवार और महाविद्यालय के प्रोफेसर श्री बौद्ध ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर विस्तृत जानकारी दी। स्कूली छात्र-छात्राओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर नापित ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सुख-सुविधाओं के अभाव में जीवन व्यतीत किया और भेदभाव का सामना करते हुए शिक्षा प्राप्त की। शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने के लिए अपना योगदान दिया और भारत में समानता व समरसता का संदेश फैलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक विशाल व्यक्तित्व के धनी थे और उनके जीवन को शब्दों में परिभाषित करना असंभव है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार डॉ. अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है, जिसका उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:04 pm

देवरिया कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं:छात्र-छात्राओं ने भाषण और निबंध में लिया भाग

देवरिया के बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान स्वयंसेविका स्मिता ठाकुर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि तनुश्री भास्कर ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्यगीत गाया। स्वयंसेवक सुधीर कुमार ने डॉ. अंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ प्रोफेसर हरिशंकर गोविंद राव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि समानता, शिक्षा और न्याय के सशक्त समर्थक थे। उन्होंने छात्रों से उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर “समाज निर्माण में शिक्षा का महत्व: डॉ. अंबेडकर का दृष्टिकोण” विषय पर भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कुल 24 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में जिया रहमान ने प्रथम, रानी गुप्ता ने द्वितीय और अक्षय यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में परी तिवारी प्रथम, शहनाज खातून द्वितीय और अनुराधा खातून तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विजय कुमार पाल ने दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:03 pm

रामपुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत:पत्नी मायके में थी, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया; परिवार को रिपोर्ट का इंतजार

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में एक हलवाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 45 वर्षीय नन्हे लाल का शव मंगलवार तड़के उनके घर के बाहर एक ठेले पर पड़ा मिला। इस घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतक की पहचान मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी नन्हे लाल पुत्र केशो राम के रूप में हुई है। वह विवाह समारोहों में हलवाई का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, घटना के समय उनकी पत्नी अपने मायके गई हुई थीं। परिजनों ने बताया कि नन्हे लाल दो-तीन दिन पहले काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। मंगलवार सुबह उनका शव घर के बाहर मिला, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। परिवार में शोक का माहौल है और वे मौत के कारणों को लेकर असमंजस में हैं। थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक मृतक के परिवार की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही मौत के कारणों से पर्दा उठाएगी।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:03 pm

सहारनपुर में सड़क किनारे सूखे पेड़ों में लगी आग:आग से मची अफरा-तफरी, दमकल ने समय रहते पाया काबू

सहारनपुर के देहरादून रोड स्थित गांव दुधली के पास मंगलवार दोपहर सड़क किनारे सूखे पेड़ों और पत्तों में भीषण आग लग गई। यह घटना जिओ कंपनी के पेट्रोल पंप के सामने हुई, जहां देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और कई पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता इतनी थी कि कुछ ही मिनटों में आसपास का इलाका धुएं और गर्म लपटों से घिर गया। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग मौके से दूर हट गए, जबकि कुछ ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और किसी बड़ी घटना को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण पेड़ों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से निकली चिंगारी को माना जा रहा है। तेज गर्मी और सूखे पेड़ों ने आग को तेजी से फैलने में मदद की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लंबे समय से सूखे पेड़ और झाड़ियां नहीं हटाई गई हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते सफाई कराई जाती, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन ने भी भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:03 pm

90 परसेंट मार्क्स वाले स्टूडेंट्स का सम्मान:गाइडेंस प्रोग्राम में कहा- भेड़चाल से बचें, अपनी क्षमता के अनुसार चुनें करियर

झुंझुनूं में मिल्लत वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से मलसीसर रोड स्थित कम्युनिटी डेवलपमेंट सेंटर में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इंजीनियर मुमताज अली ने बताया- ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सही दिशा दिखाना है, ताकि वे एक बेहतर करियर चुन सकें। जयपुर से आए आबिद अली खान ने बच्चों को 10वीं और 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न व्यावसायिक और शैक्षणिक कोर्सेज की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि करियर का चुनाव करते समय पूरी सावधानी बरतें और केवल भेड़चाल में न फंसकर अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार क्षेत्र चुनें। नैतिक मूल्यों और मेहनत पर दिया जोरशहर काजी सफीउल्लाह सिद्दीकी ने नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ इंसान का ईमानदार, जिम्मेदार और अच्छे अखलाक (आचरण) वाला होना जरूरी है। पूर्व सभापति खालिद हुसैन ने विद्यार्थियों में जोश भरते हुए कहा कि लक्ष्य कोई भी हो, उसे हासिल करने के लिए 100% मेहनत और समर्पण की आवश्यकता होती है और मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। 90% से अधिक अंक लाने वाले 59 छात्र-छात्राएं सम्मानित10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक हासिल करने वाले 59 अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे मौजूदकार्यक्रम का संचालन आलम शेर खान ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष यूनुस भाटी, जमील अहमद, डॉ. अशफाक अहमद और प्रिंसिपल शाकिर कुरैशी सहित समाज के गणमान्य लोग और अभिभावक उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:03 pm

भिवानी में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी:खाता बेचने वाले आरोपी को यूपी से पकड़ा, एक पहले गिरफ्तार

भिवानी जिले में पुलिस साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत, थाना साइबर क्राइम पुलिस ने पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दे कि यह मामला फरटिया केहर निवासी कुलदीप की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें 1 दिसंबर 2025 को व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया, जिसके माध्यम से उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। टास्क दिलाने के बहाने की ठगी इसके बाद, आरोपियों ने टास्क दिलाने के बहाने अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल ₹1,41,000/- की ठगी कर ली। शिकायत मिलने पर, थाना साइबर क्राइम भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, थाना साइबर क्राइम भिवानी के मुख्य सिपाही अमरजीत ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी यूपी का रहने वाला गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयंक निवासी कुतुबपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी मयंक साइबर अपराधियों को साइबर अपराध करने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराता था। आरोपियों को बेचा था बैंक खाता आरोपी ने इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी विशाल का बैंक खाता ₹10,000/- में अन्य आरोपियों को बेचा था, जिसमें से मयंक ने ₹8,000/- विशाल को दिए थे और ₹2,000/- अपने कमीशन के तौर पर खुद के पास रख लिए थे। न्यायिक हिरासत में भेजा गया गिरफ्तार आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:02 pm

पिता को ले जाने लगे होमगार्ड, मासूम पैर से लिपटा:रोते हुए बोला- पापा को छोड़ दो; सब्जी की गुमटी हटाने आया था नगरपालिका प्रशासन

चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में सोमवार को नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रण हटाया। एक सब्जी विक्रेता ने जब गुमटी हटाने का विरोध किया तो होमगार्ड उसे अपनी गाड़ी में बैठाने के लिए ले जाने लगे। इसी दौरान सब्जी विक्रेता का 5 साल का मासूम बेटा पिता से लिपट गया और उन्हें यहां से नहीं ले जाने की जिद करने लगा। मामला चारभूजा इलाके के बप्पा रावल चौराहे का है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। बिना सूचना दिए तोड़ दी गुमटी-सब्जी विक्रेता सब्जी विक्रेता लालचंद ने बताया- मैं पिछले 4 साल से यहां गुमटी लगाकर सब्जी बेच रहा हूं। सोमवार को नगरपालिका का दस्ता आया और बिना पहले सूचना दिए मेरी गुमटी तोड़ दी। घटना के दौरान मैं दुकान से 100 मीटर दूर मेरे मकान पर था। मुझे सूचना मिली तो मैं अपने 5 साल के बेटे को लेकर मौके पर पहुंचा। जब मैंने नगरपालिका के अधिकारी नरपत सिंह से दुकान तोड़ने का कारण पूछा और करवाई का विरोध किया तो उन्होंने मुझे मेरे मासूम बेटे के सामने थप्पड़ मारा। इसके बाद 2 होमगार्ड मुझे पकड़कर गाड़ी में बैठने ले जाने लगे। यह सब देख मेरा बेटा मेरे पांव के लिपट गया और रोते हुए कहने लगा पापा को छोड दो, इन्हें मत पकड़ों। इस कार्रवाई में मेरा 40 से 50 हजार का नुकसान हुआ है। अगर वो मुझे पहले सूचना दे देते तो मैं इसे हटा लेता। मामले में मैंने रावतभाटा पुलिस थाने और ऑनलाइन पॉर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई है। सब्जी विक्रेता ने टीम के साथ बदसलूकी की-नरपत सिंह नगरपालिका अतिक्रमण रोधी दस्ते के प्रभारी नरपत सिंह ने बताया- चारभुजा परमाणु बिजलीघर मार्ग पर सड़क किनारे अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई की। यह रूटीन कार्रवाई है। इस दौरान संबंधित सब्जी विक्रेता ने टीम के साथ बदसलूकी की, जिसके चलते उसे पाबंद किया गया था। नगरपालिका ने संवेदनहीनता दिखाई-कांग्रेस कांग्रेस नगर अध्यक्ष शंकर बुनकर ने कहा-एक और पूरा देश डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहा था, दूसरी ओर नगरपालिका की इस कार्रवाई ने संवेदनहीनता की तस्वीर पेश कर दी। शहर में बड़े और रसूखदार लोगों के अतिक्रमण पर प्रशासन चुप्पी साधे रहता है, जबकि गरीब मजदूर और रेहड़ी-ठेला लगाने वालों पर सख्ती दिखाई जाती है। इस घटना से आमजन में आक्रोश है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:02 pm

गोंडा में तीन छप्परनुमा मकान और 5 बीघा गेहूं जला:ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू, नुकसान का आकलन करने में जुटे राजस्वकर्मी

गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में आज मंगलवार दोपहर 3.30 बजे भीषण आग लग गई। मथुरा ग्राम पंचायत के बोटन पुरवा मजरे में अज्ञात कारणों से लगी इस आग में तीन छप्पर के मकान और लगभग 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे रमेश राव के छप्पर के मकान में आग लगने से शुरू हुई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र राव और रामदेव कश्यप के छप्पर के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तीनों किसानों के मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए है। छप्पर के मकानों में लगी आग की चिंगारी पास के गेहूं के खेत तक पहुंच गई, जिससे लगभग 5 बीघा गेहूं की फसल भी जल गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, सूचना देने के घंटों बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंचीं, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही करनैलगंज की एसडीएम नेहा मिश्रा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं करनैलगंज एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर है और नुकसान का आकलन कर रही है। स्थानीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है उन्होंने आश्वस्त किया है कि पीड़ित किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। इस समय काफी हवा तेज चल रही है इसी के कारण कहीं भी अगर हवा थोड़ी सी भी लग जा रही है तो वह अपना विकराल रूप ले रही है। इसीलिए आग से बचाव को लेकर लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:02 pm

सेन जी महाराज का 726वां जन्मोत्सव मनाया गया:सिवनी जिले में भक्ति और सादगी के साथ आयोजन

सिवनी जिले में संत शिरोमणि सेन जी महाराज का 726वां जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। आडम्बर नहीं, आध्यात्म हमारी पहचान के संदेश के साथ सेन समाज ने जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। सिवनी मुख्यालय के साथ-साथ घंसौर, धनौरा, कुरई, बरघाट, केवलारी, लखनादौन और छपारा विकासखंडों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। इन आयोजनों में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। घंसौर स्थित सेन समाज मंदिर और श्रीराम मंदिर धर्मशाला में विशेष रूप से हवन-पूजन और आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने संत सेन जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया और उनके बताए आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने संत के जीवन, उनकी सादगी, सेवा भावना और आध्यात्मिक विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आडम्बर नहीं, आध्यात्म हमारी पहचान के संदेश को दोहराया और समाज में शिक्षा, सेवा तथा संगठन पर जोर दिया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजनों में सामाजिक एकता और समरसता की स्पष्ट झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए और समाज के विकास, शिक्षा तथा सामाजिक उत्थान से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राएं भी निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रमों का समापन सामूहिक सामाजिक भोज के साथ हुआ, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, शिक्षा के प्रति प्रेरणा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:01 pm

नीमच में ऑनलाइन सट्टा लगाते तीन आरोपी गिरफ्तार:1 लाख नकद, 3 मोबाइल और लाखों का हिसाब जब्त

नीमच में आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन सट्टा माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नीमच कैंट पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने हवाई पट्टी और जवाहर नगर क्षेत्र से तीन आरोपियों को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 1 लाख 1 हजार रुपये नकद, 3 मोबाइल फोन और लाखों रुपये के डिजिटल लेनदेन का हिसाब जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के सख्त निर्देशों के बाद जिले में जुआ-सट्टा रोकने के लिए पुलिस टीम अलर्ट पर थी। इसी क्रम में एएसपी नवल सिंह सिसोदिया और सीएसपी किरण चौहान के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम को सतगुरु बेकरी के पीछे मोबाइल पर सट्टा चलाने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा और साइबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे की टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी, जहां तीन युवक संदिग्ध हालत में पाए गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष गुर्जर (24), हिमांशु सुंगधी (27) और यश सांवरिया (21) के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी www.lotus7book.com जैसी वेबसाइट्स के माध्यम से आईडी बनाकर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देते थे। यह गिरोह आम लोगों से पैसा लगवाकर अवैध लाभ कमा रहा था। मनीष गुर्जर हवाई पट्टी रोड, हिमांशु सुंगधी जवाहर नगर और यश सांवरिया बघाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है। अपराध समीक्षा बैठक में सभी थाना प्रभारियों को आईपीएल के दौरान सट्टे की गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:01 pm

बदायूं में डॉ. आंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा:बाबा साहब के जीवन को दर्शाती झांकियां, उमड़ा जनसैलाब

बदायूं में सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें शहर में निकाली गई शोभायात्रा मुख्य आकर्षण रही। शोभायात्रा शहर के आंबेडकर पार्क से दोपहर में शुरू हुई और देर शाम तक निर्धारित मार्गों पर भ्रमण करती रही। इसमें शामिल झांकियों ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को दर्शाया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर सपा सांसद आदित्य यादव ने भी जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। उझानी स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने कई अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लिया। सांसद आदित्य यादव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणादायक गाथा है। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और दलित वर्ग को अधिकार दिलाए, जो भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से डॉ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर समानता और न्याय पर आधारित समाज के निर्माण का आह्वान किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधायक राम खिलाड़ी यादव, विधायक ब्रजेश यादव, विधायक हिमांशु यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, भूपेंद्र दद्दा, आर.के. शर्मा, लक्ष्मी गौतम, सुरेशपाल चौहान, पूर्व चेयरमैन मेहरबान खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:00 pm

संत शिरोमणि सेन महाराज की 726वीं जयंती मनाई:सेन समाज ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मंदिर में पूजन किया

बालाघाट में मंगलवार को संत शिरोमणि सेन महाराज की 726वीं जयंती सेन समाज द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यालय में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती पर सेन चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद, सामाजिक बंधुओं ने वाहन रैली के माध्यम से गर्रा स्थित विट्ठल रुक्मिणी मंदिर तक यात्रा की। मंदिर में सामूहिक रूप से हवन पूजन, कीर्तन और पाठ सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को सेन चौक में संत शिरोमणि महाराज की विशेष पूजा अर्चना और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत, महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। सेन समाज के अध्यक्ष रवि नागपुरकर ने बताया कि 14 अप्रैल को सेन महाराज की जयंती सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास, महिला मंडल अध्यक्ष दामिनी गोंडाने, नगर अध्यक्ष महेश मानेश्वर, पूर्व जिलाध्यक्ष अमित श्रीवास सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:00 pm

फिरोजाबाद में अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू:एसपी सिटी ने दी बचाव और आपदा प्रबंधन की जानकारी

फिरोजाबाद में मंगलवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने किया। इस दौरान उन्होंने आग से बचाव और आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और आमजन से सतर्क रहने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) सत्येंद्र पांडे और अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) दुर्गेश त्यागी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने मिलकर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर जोर दिया। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि आग लगने की अधिकांश घटनाएं लापरवाही के कारण होती हैं, जिन्हें थोड़ी सी सावधानी से रोका जा सकता है। उन्होंने घरेलू, औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की अनिवार्यता पर बल दिया। साथ ही, इन उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव को बेहद महत्वपूर्ण बताया। सीएफओ सत्येंद्र पांडे ने जानकारी दी कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान, मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को आग लगने की स्थिति में तुरंत और सही प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित करना है। एफएसओ दुर्गेश त्यागी ने भी आमजन को आग से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 5:00 pm

रेप-मर्डर के राज खोलने वाली किट 11 गुना महंगी खरीदी:क्या यही है FSL डायरेक्टर सहित 4 को पद से हटाने की वजह, जानें क्या बोले जिम्मेदार

राज्य सरकार ने एक दिन पहले विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के डायरेक्टर अजय शर्मा समेत 4 अफसरों को पद से हटा दिया। APO के ऑर्डर को लेकर सरकार के आला अधिकारियों ने माना कि इसके पीछे वजह FSL में हुई DNA जांच किट खरीद में गड़बड़ी है, लेकिन ऑफिशियली कोई बोलने को तैयार नहीं है। दरअसल, ये महंगी और केमिकली सेंसिटिव किट रेप, मर्डर जैसे गंभीर मामलों में मौके से लिए जाने वाले DNA सैंपल की रसायनों (केमिकल) के साथ परीक्षण या जांच में काम आती है। आरोप है कि अन्य राज्यों की तुलना में FSL राजस्थान ने इन किटों को 11 गुना अधिक दामों में खरीदा। कंपनी भी वही, प्रोडक्ट भी वही, फिर भी शिकायतें मिलने पर खरीद नहीं रोकी गई। सूत्रों के अनुसार ये घोटाला करीब 8.71 करोड़ रुपए का है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… मामला 2 साल पहले 22 मई 2024 को एक ई-फाइल के जरिए राज्य सरकार की नजर में आया। उस समय डॉ. रमेश चौधरी को स्टोर प्रभारी का जिम्मा दिया गया था। डॉ. रमेश चौधरी ने अप्रैल-मई, 2023-24 में स्टोर रिकॉर्ड में पाया कि 2023-24 में FSL राजस्थान में एक जैसे DNA जांच किट अन्य राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा कीमत में खरीदे गए। सूत्रों के अनुसार डॉ. चौधरी ने इस वित्तीय गड़बड़ी की जानकारी FSL के डायरेक्टर को पत्रावलियों के जरिए लिखित में बार-बार दी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। FSL डायरेक्टर डॉ. अजय शर्मा, FSL के सिरोलॉजी DNA विभाग के सहायक निदेशक डॉ. आनंद कुमार, सहायक निदेशक डॉ. भावना पूनिया और सिरोलॉजी सेक्शन के सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर डॉ. रामकिशन कुमावत पर DNA किट खरीद गड़बड़ी में भूमिका होने के आरोप लग रहे थे। शिकायत के बावजूद नहीं रुकी महंगी खरीद इसके बाद डॉ. चौधरी ने 22 मई 2024 को ई-फाइल के जरिए राज्य सरकार को महंगी खरीद की जानकारी भेज दी। ई-फाइल में राज्य सरकार को बताया गया कि एक ही कंपनी के एक ही प्रोडक्ट को अन्य राज्यों की तुलना में 11 गुना महंगी कीमत पर खरीदा जा रहा है। ऐसा एक नहीं, कई बार हुआ। शिकायत में कहा गया कि FSL राजस्थान डायरेक्टर को बार-बार इस खरीद को रोकने और नुकसान की जानकारी दी गई, लेकिन खरीद लगातार होती रही। बार-बार महंगी खरीद के लिए आदेश जारी होते रहे। इसके बाद अतिरिक्त मुख्य गृह सचिव को 9 जून, 2025 को भी एक चिट्ठी लिखी गई। इस चिट्ठी में डॉ. रमेश चौधरी ने कहा कि जब से सरकार में महंगी खरीद की शिकायत की है, तभी से मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकार को भेजी शिकायत को वापस लेने का दबाव भी डाला जा रहा है। मेरी APAR 2024-25 (सालाना परफॉर्मेंस रिपोर्ट) में मेरे खिलाफ 'Disobedient, Arrogant nature, decision making - unsatisfactory etc.' ये टिप्पणी की गई है। साथ ही, लो ग्रेडिंग दी गई है। सरकार को भेजी शिकायत में महंगी खरीद के खुलासे... खरीद में राजस्थान और अन्य राज्यों की रेट के अंतर को देखा जाए तो ये घोटाला करीब 8.71 करोड़ से अधिक का है। सरकार को भेजी शिकायत में बताया गया कि कौनसी DNA किट यहां कितने में खरीदी गई और दूसरे राज्य कितने में खरीद रहे हैं। आरोप है कि महंगी खरीद की जानकारी होने के बावजूद 25 जून, 2024 को भी DNA जांच रसायन (केमिकल) किट्स खरीद की वित्तीय स्वीकृति दी गई थी। जैसे, 'Autosomal STR DNA Amplification 27 Marker, 200 reactions' नाम की 121 DNA किट खरीदी गई। अन्य राज्यों से कीमत की तुलना की जाए तो एक ही किट में 3.20 लाख रुपए का अंतर है। वहीं, 'Y-Chromosomal STR Amplification 27 Marker, 100 reactions' नाम की 77 DNA किट खरीदी गईं। अन्य राज्यों से कीमत की तुलना की जाए तो एक ही किट में अंतर 3.50 लाख रुपए का है। FSL के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. रमेश चौधरी से बात... (डॉ. चौधरी की शिकायत के बाद महंगी खरीद का मामला सरकार की नजरों में आया था) FSL डायरेक्टर डॉ. अजय शर्मा के तर्क

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 4:59 pm

सेन समाज ने आराध्य देव का 726वां जन्मोत्सव मनाया:नीमच में दो दिवसीय आयोजन, वाहन रैली निकली; युवाओं ने क्रिकेट में दिखाया उत्साह

नीमच में जिला सेन समाज संगठन और सेन जन्मोत्सव समिति ने आराध्य देव शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती मनाई। दो दिवसीय इस आयोजन में जिलेभर के समाजजनों ने भाग लिया। मुख्य कार्यक्रमों में वाहन रैली और भजन संध्या शामिल थे। मंगलवार को जयंती के मुख्य अवसर पर स्कीम नंबर 9 स्थित नारायणी माता मंदिर से वाहन रैली निकाली गई। समाजजन हाथों में केसरिया ध्वजा लिए 'जय सेन' के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्कीम नंबर 36 स्थित सेन वाटिका पर समाप्त हुई। रैली में बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने वाहनों पर सवार होकर हिस्सा लिया। आयोजन के पहले दिन सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें युवाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता शामिल थी। महिलाओं और बालिकाओं के लिए चेयर रेस और चम्मच रेस जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। मंगलवार शाम को सेन वाटिका में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। जिला अध्यक्ष सुखलाल सेन ने बताया कि सेन महाराज की 726वीं जयंती पर नीमच शहर सहित जिले की सभी छह तहसीलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि नीमच में दो दिवसीय आयोजन का उद्देश्य समाज को संगठित करना और युवाओं को मंच प्रदान करना था।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 4:59 pm

चंद्रशेखर आजाद बोले- शिक्षा और अधिकार ही असली ताकत:सहारनपुर में अंबेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम में पहुंचे, कहा- संघर्ष से मिली पहचान

सहारनपुर में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अंबेडकर स्टेडियम सहित कई स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे, जहां उनके समर्थकों ने बड़ी संख्या में उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने सहारनपुर की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके जीवन में इस धरती का विशेष योगदान रहा है। आजाद ने बताया कि 16 महीने जेल में रहने के दौरान उन्होंने डॉ. अंबेडकर के विचारों का गहन अध्ययन किया और उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन की दिशा निर्धारित की। अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए आजाद ने कहा कि संसद तक पहुंचना उनका संकल्प था, जिसे उन्होंने पूरा किया। उन्होंने बताया कि संसद में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के सामने खड़े होकर उन्होंने अपने वादों को दोहराया और समाज के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। आजाद ने डॉ. अंबेडकर को 'इतिहास और दर्पण' बताते हुए कहा कि उनके विचार इतने व्यापक हैं कि उन्हें समझने के लिए एक जीवन भी कम पड़ सकता है। आजाद ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्षों का भी विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बचपन में भेदभाव और स्कूल में बाहर बैठने जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद डॉ. अंबेडकर ने हार नहीं मानी। उनके द्वारा रचित संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए, जिसमें महिलाओं को मतदान और शिक्षा का अधिकार मिलना एक ऐतिहासिक देन है। चंद्रशेखर आजाद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल नारेबाजी से बदलाव नहीं आएगा, बल्कि पढ़ने और समझने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने वालों और संवैधानिक सुरक्षा दिलाने वालों के बारे में जानें। आजाद ने कहा कि आज के तकनीकी युग में जानकारी हासिल करना आसान है, इसलिए जागरूकता भी बढ़नी चाहिए। उन्होंने समाज में एकता, अनुशासन और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 4:59 pm

छतरपुर में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा:अंबेडकर जयंती तैयारी के नाम पर बुलाया, बंधक बनाकर रखा, मोबाइल तोड़ा, परिजनों ने छुड़ाया

छतरपुर जिले के भगवा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में एक 17 वर्षीय युवक के साथ सोमवार रात मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सतीश अहिरवार के अनुसार गांव के ही पांच लोगों ने उसे रात करीब 3:30 बजे अंबेडकर जुलूस की तैयारी के नाम पर बुलाया। जब वह वहां पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे एक घर में ले जाकर बंधक बना लिया। बेरहमी से की पिटाई, मोबाइल भी तोड़ापीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे बांधकर बेरहमी से पीटा। मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और छीन लिया। पिटाई इतनी ज्यादा थी कि युवक लहूलुहान हो गया और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों ने छुड़ायाघटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। भगवा थाना पुलिस का कहना है कि रात में मारपीट की घटना हुई है और सुबह पीड़ित की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में अंबेडकर जुलूस की तैयारी को लेकर किसी विवाद का उल्लेख नहीं है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पड़ोस की एक लड़की से बातचीत को लेकर विवाद का सामने आया है। इसी बात को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई। पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्जपुलिस ने लखन, दिनेश, राकेश, मनोज और किशोर सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 4:59 pm

जाखल में गेहूं के अवशेष में लगी आग:3 एकड़ भूसा जलकर राख, ग्रामीणों के सहयोग से पाया काबू

फतेहाबाद जिले के जाखल गांव में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से खेत में आग लग गई। इस घटना में एक किसान के तीन एकड़ में खड़ा भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और किसानों ने आग को फैलने से रोकने के लिए तत्काल प्रयास किए। किसान रिछपाल सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उनके खेत में आग लगी थी। आसपास के लोगों के अथक प्रयासों से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेडक कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाया। गनीमत रही कि गेहूं की कटाई हो चुकी थी, जिससे फसल को नुकसान नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल से किसानों में चिंता यह घटना ऐसे समय में हुई है जब फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। किसानों ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है, क्योंकि इन दिनों खेतों में आग लगने का खतरा अधिक रहता है। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में अभी भी आधी फसल की कटाई नहीं हुई है और खेतों में फसल खड़ी है। ऐसे में फायर ब्रिगेडक र्मियों की हड़ताल किसानों के लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। इंचार्ज बोले- तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी हालांकि, जिला प्रशासन ने आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए कदम उठाए हैं। जाखल में 2 होमगार्ड जवान, एक पुलिस कर्मचारी और एक ड्राइवर की अस्थायी तैनाती की गई है। जाखल दमकल केंद्र के इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेज दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि जाखल फायर ब्रिगेडक केंद्र में 5 कर्मचारी तैनात हैं और कर्मचारियों को हड़ताल का सही समय फसल कटाई का सीजन खत्म होने के बाद अपनी मांगें सरकार के सामने रखनी चाहिए।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 4:59 pm

अंबेडकर पार्क में मनाया बाबा साहब का जन्मोत्सव:रिटायर्ड IPS उदय प्रताप बोले- डॉ. अंबेडकर संपूर्ण विश्व के लिए थे ज्ञान के प्रतीक

सुल्तानपुर के अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मोत्सव गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी उदय प्रताप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उदय प्रताप ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल भारतीय नेता नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए ज्ञान के प्रतीक हैं। उन्होंने जोर दिया कि उनके दिखाए गए मार्ग और विचारों को अपनाने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. पारसनाथ ने बाबा साहब के क्रांतिकारी विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं, सब इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र ने नागरिकों को भारतीय संविधान में प्रदत्त उनके मौलिक अधिकारों और संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक किया। सामाजिक सरोकारों को समर्पित इस आयोजन में सावित्री हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. जे.एल. भारती ने एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। आगंतुकों के लिए भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। इसके अतिरिक्त, सर्जन डॉ. राजेश गौतम ने अप्रैल माह में होने वाले निशुल्क ऑपरेशन शिविर के लिए मरीजों का पंजीकरण किया। कार्यक्रम की आध्यात्मिक महत्ता बढ़ाते हुए जिला कार्यअध्यक्ष शिवनाथ बौद्ध ने उपस्थित जनसमूह को बुद्ध धम्म के अनुसार त्रिशरण और पंचशील का संकल्प कराया। जयंती के उपलक्ष्य में सुल्तानपुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 200 से अधिक शोभा यात्राएं और जयंतियां गाजे-बाजे के साथ निकलीं। ये यात्राएं शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचीं, जिससे पूरा नगर 'जय भीम' के उद्घोष से गूंज उठा। यह कार्यक्रम अंबेडकर कल्याण समिति और 'दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। संगठन के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम और धर्मराज बौद्ध की देखरेख में हजारों की संख्या में लोग इस गौरवशाली आयोजन में शामिल हुए। इस ऐतिहासिक अवसर पर एडवोकेट कर्मेंद्र गौतम, विजय गौतम, डॉ. जयभीम, डॉ. सुरेश कुमार, रामफेर राव, हौसला भीम, एड. रामकृपाल, श्याम बहादुर बौद्ध, दयाराम बौद्ध, रामसेवक, धर्मराज बौद्ध, गया प्रसाद, डॉ. सुभाष, डॉ. राजकरन, आकांक्षा बौद्ध, राम मूरत, राधेश्याम बौद्ध, मुरारी कोरी, मेवालाल भारती, धीरेंद्र राव, सीताराम भीम, संतराम कनौजिया और कमलेश कुमार सहित जनपद के तमाम गणमान्य व्यक्ति, प्रबुद्ध वर्ग और भारी संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावांजलि दी।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 4:59 pm

अंबेडकर जयंती पर खरगोन में समरसता का संदेश:सांसद ने लगाए 'जय भीम' के नारे; कांग्रेस ने संविधान बचाने का संकल्प लिया

खरगोन में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन पर्व भी आयोजित किया गया। सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने बाबा साहब के सिद्धांतों का अनुसरण करने का आग्रह किया और 'जय भीम' के नारे लगाते हुए समाज में समरसता का संदेश दिया। खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने लोगों से एक-दूसरे के सहयोगी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान 15 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ वितरित किए गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- अंबेडकर अधिकारों की शक्ति दीइस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष रवि नाईक के नेतृत्व में सब्जी मंडी पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। रवि नाईक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को संविधान और अधिकारों की शक्ति दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संविधान की मूल भावना को कमजोर कर रही है और दलित, आदिवासी, गरीब तथा कमजोर वर्गों की आवाज दबा रही है। नाईक ने जनता से न्याय, अधिकार और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी क्रम में शिक्षक संघ ने रहीमपुरा स्थित आंबेडकर चौक में बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष सामाजिक समरसता का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद्र पाटीदार, जिला संगठन मंत्री कड़वा पाटीदार, जिलाध्यक्ष सुनील भावसार, सचिव संतोष पटेल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र चौहान, हुकुम कोचले, सीताराम सांवले, महेश सागोरे सहित कई अनुयायी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 4:59 pm

घाटमपुर में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई:विधायक ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया, डीजे पर थिरकीं युवतियां

घाटमपुर नगर समेत विभिन्न जगहों पर डॉ भीमराव अंबेडकर की 138 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। यहां पर ग्रामीणों व घाटमपुर विधायक सरोज कुरील और कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेन्द्र नाथ पासवान ने अंबेडकर प्रतिमा में माल्यार्पण कर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान कई जगह कार्यक्रम हुए। सुरक्षा के दृष्टिगत पीएसी समेत भारी पुलिसबल तैनात रहा। घाटमपुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार को विभिन्न जगहों पर धूमधाम के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। यहां घाटमपुर नगर में धूमधाम के साथ रैली निकाली गई। जो मूसानगर रोड के रास्ते कानपुर-सागर राष्ट्रीय राज्यमार्ग के रास्ते निकाली गई। यहां डीजे की धुन पर महिलाएं थिरकी जिसके बाद रैली का समापन किया गया। बताया कि देश के पहले कानून मंत्री और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देशभर में धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने इस मौके पर बढ़ चड़ कर हिस्सा लिया। बताया कि 14 अप्रैल 1891 में जन्मे बाबा साहेब की इस साल 138 वीं जयंती मनाई गई। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण का निर्माण किया था। बाबा साहेब ने अपने जीवन मे बहुत ही संघर्ष किया था। उन्होंने शिक्षा को पाने के लिए समाज में रहकर अनेकों कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने संविधान निर्माण के साथ ही देशभर से जाति प्रथा और समाज में कुव्यवस्था को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। दलित परिवार से होने के कारण बाबा साहेब ने अपने जीवन में बहुत यातनाएं झेलीं, जिसके बाद उन्होंने समाज में सभी जाति के लोगों को एक जैसा अधिकार दिलाने की लड़ाई भी लड़ी थी। इस दौरान यहां पर ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने गांव-गांव पहुंचकर अंबेडकर प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में स्थित डॉ भीम राव अंबेडकर प्रतिमाओं पर पहुंचकर वह माल्यार्पण कर रही है। उन्होंने यहां पर मौजूद लोगों को बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालने के साथ उनके बारे में जानकारी दी। एसीपी बोले- सुरक्षा के दृष्टिगत पीएसी के साथ पुलिस बल रहा तैनातघाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के जुलूस के मद्देनजर घाटमपुर में पीएसी के साथ पुलिस बल को तैनात रहा है। इस दौरान सभी जगहों पर शांति पूर्ण ढंग से जुलूस संपन्न हुआ है।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 4:59 pm

अंबेडकर जयंती पर उरई में निकलीं शोभायात्राएं:विभिन्न संगठनों और महिलाओं ने की सक्रिय भागीदारी

भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जालौन जिले के उरई नगर में विभिन्न संगठनों ने शोभायात्राएं निकालीं। इस अवसर पर पूरे शहर में बाबा साहब अमर रहें के नारे गूंजे और लोगों ने उनके विचारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सम्यक दृष्टि महिला संघ उरई के नेतृत्व में झांसी चुंगी से अंबेडकर चौराहा तक एक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और बाबा साहब के सिद्धांतों का प्रचार किया। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बृजलाल खबरी, उरई के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी सहित कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी क्रम में करुणामयी महिला संघ की टीम ने भी अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा राजेंद्र नगर से शुरू होकर शिवानी गार्डन, भगत सिंह चौराहा, घंटाघर और बजरिया होते हुए अंबेडकर चौराहे पर संपन्न हुई। यात्रा में महिलाओं ने भीम गीतों पर अपनी श्रद्धा व्यक्त की और बाबा साहब के विचारों का प्रचार किया। समतामूलक समाज की स्थापना संभव करुणामयी महिला संघ की पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। उन्होंने जोर दिया कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना संभव है। इस अवसर पर प्रभा बौद्ध, अर्चना गौतम, अंजू चौधरी एडवोकेट, रजनी गौतम, आकांक्षा बौद्ध, किशोरी नीतू, गीता भारती, शिक्षा गौतम, वंदना गौतम, मीनू गौतम, विनोद कुमारी, सुशीला दोहरे, कल्पना भारती, रेखा चौधरी, सीमा, विरमेश कुमारी, गरिमा गौतम, कंचन भारती, शशिवाला, रश्मि वर्मा, साधना अहिरवार, वर्षा चौधरी, यशोधरा दिनकर और अंजू सिंह सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान शहर में उत्साह का माहौल रहा और विभिन्न स्थानों पर लोगों ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 4:59 pm

मंझनपुर में कांग्रेसियों ने मनाई अंबेडकर जयंती:जिलाध्यक्ष ने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” पर दिया जोर

मंझनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। पार्टी कार्यालय में सबसे पहले उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद नगर अध्यक्ष संगीता कोरी की अगुवाई में कांग्रेस मुख्यालय से समदा चौराहे तक गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने डॉ. आंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके शैक्षिक विचार सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण पर आधारित थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही दलितों, महिलाओं और वंचित वर्गों की मुक्ति और विकास का प्रमुख माध्यम है। उन्होंने बाबा साहब के प्रसिद्ध नारे “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को उनके दर्शन का सार बताते हुए कहा कि शिक्षा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार है। जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा अज्ञानता और सामाजिक गुलामी से मुक्ति की कुंजी है, जो आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को मजबूत बनाती है। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति तिवारी, उदय यादव, जिला महासचिव आसिफ अल्वी, एडवोकेट अर्श खुर्शीद, संतोष शुक्ला, जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल, मोहम्मद नोमान, हेमन्त रावत, नगर अध्यक्ष संगीता कोरी, नगर अध्यक्ष अझुवा विजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप पटेल, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 4:59 pm

मुजफ्फरनगर में शहीद फायरकर्मियों को श्रद्धांजलि, जागरूकता रैली निकाली:एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी; 20 अप्रैल तक चलेगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह

मुजफ्फरनगर में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीद फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता रैली भी निकाली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइंस से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों जैसे भोपा रोड, टिकैत चौक, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक और मालवीय चौक से गुजरी। विभिन्न इलाकों में लोगों को आग से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। दरअसल, हर साल 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिन 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की याद में समर्पित है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने शहीदों की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने आमजन से आग से बचाव के उपायों को अपनाने और सतर्क रहने की अपील भी की। इसके साथ ही, 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह भी मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, औद्योगिक इकाइयों और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह का संकल्प सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए एक साथ रखा गया है। इस अवसर पर सीएफओ अनुराग कुमार, सीओ ट्रैफिक रविंद्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित पुलिस और अग्निशमन विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 4:58 pm

'शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो':लखनऊ में 2 मंत्रियों ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, भीम वॉक से कार्यक्रम की शुरुआत

लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में मंगलवार(14 अप्रैल) को चार दिवसीय 'अंबेडकर जयंती’ और ‘विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह' सम्पन्न हुआ। इस दौरान योगी सरकार के 2 मंत्रियों ने पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले प्रतिमा माल्यार्पण से हुई। इसके बाद कैंपस में भीम वॉक का आयोजन हुआ। ज्ञान और शिक्षा से ही संभव सामाजिक परिवर्तन मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए ज्ञान सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने बाबासाहेब के विचार “शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो” को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक समाज के हर वर्ग को सशक्त नहीं किया जाएगा, तब तक वास्तविक परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज के विकास में निर्णायक बताया। कठिनाइयों से संघर्ष कर लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि असमानता खत्म करने के लिए समाज को एकजुट होना होगा, साथ ही महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनने का संदेश दिया। युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनने की सलाह कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक और आर्थिक बदलाव की कुंजी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजन करने की दिशा में आगे बढ़ें। उद्यमिता को आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बताते हुए उन्होंने ‘सा विद्या या विमुक्तये’ के सिद्धांत को रेखांकित किया। वंचित वर्गों को सशक्त बना रहा DICCI मुख्य वक्ता शशांक कुंवर ने DICCI के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्था अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और नेटवर्किंग के माध्यम से युवा उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। ‘भीम वॉक’ और नवाचार पहलों ने बढ़ाया आकर्षण समारोह के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में ‘भीम वॉक’ का आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति सहित शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने भाग लेकर बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग प्वाइंट और ‘नवकल्पना’ नामक सेक्शन-8 कंपनी का उद्घाटन भी किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, क्विज, आशु भाषण, नुक्कड़ नाटक और रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रदर्शनी ने बांधा समां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्टूडेंट्स और संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की टीम द्वारा प्रस्तुत नृत्य और संगीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही आयोजित प्रदर्शनी में ग्रामीण उद्योग, हस्तशिल्प और पारंपरिक कला की आकर्षक झलक देखने को मिली।

दैनिक भास्कर 14 Apr 2026 4:57 pm