अरावली एक्सप्रेस : भाई का त्याग, कोरोना और कोच का निधन, फिर भी कायम 23 साल के अशोक का जलवा
New Chandigarh: एक छोटा सा लड़का गेंद को तेजी से फेंकने का प्रयास सिर्फ इसलिए किया करता था, ताकि वह अपने बड़े भाई से बदला ले सके। बदला लेने की वह चाहत धीरे-धीरे जुनून में तब्दील हो गई। घर के आंगन से शुरू हुआ सफर आज आईपीएल 2026 के मंच पर पहुंच चुका है। 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर यह गेंदबाज खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस गेंदबाज का नाम है अशोक शर्मा। अशोक की गेंदबाजी में शुरुआत से रफ्तार मौजूद थी, जिसके दम पर वह बल्लेबाजों के होश उड़ा दिया करते थे। स्कूल में अशोक जब गेंदबाजी करते थे, तो बल्लेबाज अपना विकेट नहीं, बल्कि शरीर को बचाने का प्रयास करते थे। अशोक ने स्कूल में क्रिकेट खेलते हुए कई बल्लेबाजों को घायल किया। जयपुर के पास स्थित पारपुरा गांव में जन्मे अशोक को मानो गेंदबाजी में तेज रफ्तार भगवान ने तोहफे में दी है। हालांकि, क्रिकेटर बनने का यह सपना संघर्षों से भरा रहा। अशोक और उनके बड़े भाई अक्षय दोनों ही क्रिकेटर बनना चाहते थे। हालांकि, पिता की कमाई इतनी नहीं थी और परिवार दोनों बेटों के करियर को भी दांव पर लगाना नहीं चाहता था। अशोक के पिता नाथूलाल शर्मा खेत में काम करने के साथ ड्राइवर का भी काम करते थे। आमदनी बस इतनी थी कि घर का गुजारा हो जाता था। परिवार चाहता था कि अशोक पढ़ाई करें और सरकारी नौकरी लें। दोनों भाइयों की जिद के आगे पिता आखिरकार झुके, लेकिन एक शर्त भी रखी। शर्त यह थी कि अशोक और अक्षय में से कोई एक ही क्रिकेट की दुनिया में आगे कदम बढ़ाएगा, जबकि दूसरा नौकरी या कामकाज करेगा। अक्षय ने छोटे भाई के लिए कुर्बानी देने का फैसला किया। उन्होंने अशोक को क्रिकेटर बनाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी और काम करना शुरू कर दिया। अशोक ने भी भाई के त्याग को खाली नहीं जाने दिया और खुद को निखारने के लिए दिन-रात खूब मेहनत की। जयपुर की अरावली क्रिकेट एकेडमी में अशोक का दाखिला कराया गया, जहां वह पूर्व स्पिन गेंदबाज विवेक यादव की देखरेख में क्रिकेट की बारीकियां सीखने लगे। गांव से एकेडमी की दूरी को देखते हुए अशोक हॉस्टल में ही शिफ्ट हो गए। गेंदबाजी में लगातार मेहनत जारी रही और वह कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए। 2019 में अशोक को राजस्थान की अंडर-19 टीम में जगह मिली। हालांकि, तेजी से आगे बढ़ रहे अशोक के शानदार करियर में अचानक से ठहराव आ गया। कोरोना की वजह से क्रिकेट पूरी तरह बंद हो गया। इसी मुश्किल समय में उनके कोच विवेक यादव का भी निधन हो गया। अशोक बुरी तरह से टूट गए। हालांकि, उन्होंने अपना हौसला बनाए रखा और कड़ी मेहनत जारी रखी। साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अशोक को 55 लाख रुपए में खरीदा। उन्हें अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिला। इसके बाद 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने भी उन पर भरोसा दिखाया और 30 लाख रुपए खर्च करते हुए अशोक को टीम से जोड़ा। इसी साल अशोक ने घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 4 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में अशोक ने 14 विकेट चटकाए, तो उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में खेले 7 मुकाबलों में 13 विकेट निकाले। जयपुर की अरावली क्रिकेट एकेडमी में अशोक का दाखिला कराया गया, जहां वह पूर्व स्पिन गेंदबाज विवेक यादव की देखरेख में क्रिकेट की बारीकियां सीखने लगे। गांव से एकेडमी की दूरी को देखते हुए अशोक हॉस्टल में ही शिफ्ट हो गए। गेंदबाजी में लगातार मेहनत जारी रही और वह कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए। 2019 में अशोक को राजस्थान की अंडर-19 टीम में जगह मिली। Also Read: LIVE Cricket Score राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अशोक ने 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी और हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अशोक अच्छी रफ्तार के साथ-साथ सटीक लाइन पर गेंदबाजी करना भी जानते हैं। उम्मीद बस यही है कि आशीष नेहरा की देखरेख में 23 साल का यह तेज गेंदबाज अभी और निखरेंगे और सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ेगा। Article Source: IANS
आईपीएल 2026: कप्तान श्रेयस अय्यर का कमाल, डेविड वॉर्नर का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड
New Chandigarh: आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। पंजाब किंग्स की इस जीत के नायक कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 69 रनों की दमदार पारी खेली। अय्यर ने बतौर कप्तान बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रेयस अय्यर कप्तान के तौर पर आईपीएल में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर ने छठी बार आईपीएल में 50 से अधिक रनों की पारी खेली। वहीं, वॉर्नर ने बतौर कप्तान 5 बार 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 से अधिक रनों की पारी खेली है। New Chandigarh: आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। पंजाब किंग्स की इस जीत के नायक कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 69 रनों की दमदार पारी खेली। अय्यर ने बतौर कप्तान बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। Also Read: LIVE Cricket Score इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 219 रन लगाए। अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 74 रनों की आतिशी पारी खेली। अभिषेक ने 264 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं, ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। Article Source: IANS
रिकॉर्ड 10वीं बार पंजाब किंग्स ने 200 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए जीता आईपीएल मैच
New Chandigarh: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 17वें मैच में 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ पीबीकेएस ने रिकॉर्ड 10वीं बार 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच अपने नाम किया। पंजाब किंग्स इस मामले में दहाई का आंकड़ा छूने वाली इकलौती टीम है। वहीं, दूसरे पायदान पर मौजूद मुंबई इंडियंस (एमआई) लिस्ट में दूसरे स्थान पर है, जिसने 6 बार ऐसा किया। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) 5 जीत के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 4-4 जीत के साथ लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर है। महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इस टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 120 रन जुटाए। ट्रेविस 23 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रन बनाए। उनकी इस पारी में 8 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 39 रन और कप्तान ईशान किशन ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट निकाले। जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट हासिल किया। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रियांश आर्या ने प्रभसिमरन सिंह के साथ 6.2 ओवरों में 99 रन की साझेदारी की। प्रियांश 20 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए, जबकि प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 51 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 39 रन और कप्तान ईशान किशन ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट निकाले। जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट हासिल किया। Also Read: LIVE Cricket Score नेहल 14 गेंदो में 14 रन जुटाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान अय्यर ने शशांक सिंह के साथ 16 गेंदों में 26 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 7 बॉल शेष रहते जीत दिला दी। अय्यर 33 गेंदों में 5 छक्कों और 5 चौकों के साथ 69 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से शिवांग कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि हर्ष दुबे ने 1 विकेट निकाला। Article Source: IANS
आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, एसआरएच के खिलाफ चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
New Chandigarh: आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। एसआरएच से मिले 220 रनों के लक्ष्य को पीबीकेएस के बल्लेबाजों ने 18.5 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा रन चेज भी है। इससे पहले, एसआरएच के खिलाफ सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स के नाम था। आईपीएल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने 206 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। हालांकि, शनिवार को मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, यह आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी है। New Chandigarh: आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। एसआरएच से मिले 220 रनों के लक्ष्य को पीबीकेएस के बल्लेबाजों ने 18.5 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा रन चेज भी है। Also Read: LIVE Cricket Score टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 219 रन लगाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में अभिषेक ने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं, ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने संघर्ष करते हुए नजर आए और 33 गेंदों का सामना करने के बाद 39 रन ही बना सके। कप्तान ईशान किशन ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए। Article Source: IANS
आईपीएल 2026: प्रियांश-प्रभसिमरन के बाद कप्तान का जलवा, पीबीकेएस ने 6 विकेट से एसआरएच को हराया
New Chandigarh: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ पीबीकेएस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में तीसरा मैच अपने नाम किया है। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है। वहीं, 4 में से 3 मैच गंवाने के बाद एसआरएच छठे स्थान पर है। महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 120 रन जुटाए। ट्रेविस हेड 23 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 74 रन की पारी खेली। टीम ने इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को 8.3 ओवरों में 122 के स्कोर पर गंवा दिया था। यहां से कप्तान ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर की तरफ पहुंचाया। ईशान 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए। यहां से हेनरिक क्लासेन ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। क्लासेन 33 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अनिकेत वर्मा ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और शशांक शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 6.2 ओवरों में 99 रन की साझेदारी की। यहां से कप्तान ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर की तरफ पहुंचाया। ईशान 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए। यहां से हेनरिक क्लासेन ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। क्लासेन 33 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अनिकेत वर्मा ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और शशांक शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट अपने नाम किया। Also Read: LIVE Cricket Score नेहल ने 14 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जिसके बाद शशांक सिंह (नाबाद 16) ने कप्तान का साथ देते हुए टीम को 7 बॉल शेष रहते जीत दिलाई। श्रेयस 33 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 69 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से शिवांग कुमार ने 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि हर्ष दुबे ने 1 विकेट प्राप्त किया। Article Source: IANS
पीबीकेएस बनाम एसआरएच मैच में हुई छक्कों की बरसात, आईपीएल में बना नया रिकॉर्ड
New Chandigarh: आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर पावरप्ले में कुल 16 छक्के लगाए, जो एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में कुल 15 छक्के लगाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारी के दम पर छह ओवर के पावरप्ले में 105 रन बनाए, जो टीम का पावरप्ले में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन की तूफानी बैटिंग के बूते पावरप्ले में 93 रन बनाए। एसआरएच और पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए कुल मिलाकर 198 रन बनाए, जो टी20 क्रिकेट के एक मैच में पावरप्ले में दोनों टीमें द्वारा मिलकर बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में कुल 15 छक्के लगाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारी के दम पर छह ओवर के पावरप्ले में 105 रन बनाए, जो टीम का पावरप्ले में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। Also Read: LIVE Cricket Score अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। वहीं, हेड ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए। पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए। प्रियांश आर्या ने 20 गेंदों में 285 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 20 गेंदों में 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में 4 चौके और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। Article Source: IANS
आईपीएल 2026: शुरुआती 6 ओवरों में चौके-छक्कों की बरसात, एसआरएच के नाम ये रिकॉर्ड
New Chandigarh: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शनिवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के विरुद्ध शानदार शुरुआत की। दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआती 6 ओवरों में 105 रन जुटाए। यह आईपीएल इतिहास के शुरुआती 6 ओवरों में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस लिस्ट में टॉप-3 स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के नाम पर हैं। इस टीम ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए 125 रन बनाए थे। उसी साल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 107/0 का स्कोर खड़ा किया। केकेआर की टीम साल 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 1-6 ओवरों के बीच 105/0 का स्कोर बना चुकी है। मुकाबले के शुरुआती ओवर में अभिषेक शर्मा ने चौका लगाया। इस ओवर से कुल 9 रन आए। अगले ओवर में अभिषेक शर्मा ने जैवियर बार्टलेट को अपना निशाना बनाया। अभिषेक ने इस ओवर में 2 चौके लगाए और टीम के खाते में कुल 10 रन आए। मुकाबले का तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह के हाथों में था। शुरुआती 2 गेंदों पर चौके लगाने के बाद अभिषेक ने चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्के लगाए। 10 गेंदों के इस ओवर से कुल 24 रन आए। इस पारी का चौथा ओवर मार्को जानसेन को सौंपा गया, जिनके खिलाफ ट्रेविस हेड ने 2 चौके और एक छक्का लगाया और इस ओवर से कुल 16 रन आए। पांचवें ओवर में अभिषेक शर्मा ने विजयकुमार वैशाक को निशाने पर लिया। इस ओवर में अभिषेक ने 4 छक्कों के साथ कुल 24 रन टीम के खाते में जोड़े। पावरप्ले के अंतिम ओवर में ट्रेविस हेड ने बार्टलेट को फिर से अपने रडार पर लिया। इस ओवर में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। टीम ने कुल 21 रन छठे ओवर से जुटाए। शनिवार को मुल्लांपुर में जारी इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इस पारी में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 74 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 38 रन की पारी खेली। इनके अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 39 रन टीम के खाते में जोड़े। पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि जैवियर बार्टलेट ने 1 विकेट निकाला। इस पारी का चौथा ओवर मार्को जानसेन को सौंपा गया, जिनके खिलाफ ट्रेविस हेड ने 2 चौके और एक छक्का लगाया और इस ओवर से कुल 16 रन आए। पांचवें ओवर में अभिषेक शर्मा ने विजयकुमार वैशाक को निशाने पर लिया। इस ओवर में अभिषेक ने 4 छक्कों के साथ कुल 24 रन टीम के खाते में जोड़े। पावरप्ले के अंतिम ओवर में ट्रेविस हेड ने बार्टलेट को फिर से अपने रडार पर लिया। इस ओवर में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। टीम ने कुल 21 रन छठे ओवर से जुटाए। Also Read: LIVE Cricket Score वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ईशान किशन की कप्तानी में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा के साथ इस मैच में खेल रहे हैं। Article Source: IANS
आईपीएल 2026: अभिषेक-क्लासेन की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ एसआरएच ने 6 विकेट खोकर बनाए 219 रन
New Chandigarh: आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 120 रन जोड़े। अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 264 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं, हेड ने 23 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया। कप्तान ईशान किशन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 17 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के साथ 27 रन बनाने के बाद अर्शदीप सिंह का शिकार बने। अनिकेत वर्मा ने 9 गेंदों में 18 रन बनाए। हालांकि, हेनरिक क्लासेन एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 39 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली। साहिल अरोड़ा ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह सिर्फ 9 रन ही बना सके। गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। हालांकि, अर्शदीप काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 50 रन खर्च किए। वहीं, जेवियर बार्टलेट ने एक विकेट अपने नाम किया। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 120 रन जोड़े। अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 264 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं, हेड ने 23 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया। कप्तान ईशान किशन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 17 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के साथ 27 रन बनाने के बाद अर्शदीप सिंह का शिकार बने। Also Read: LIVE Cricket Score ईशान किशन की अगुवाई में सनाइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा के साथ खेल रही है। Article Source: IANS
आईपीएल 2026: अभिषेक ने खेली तूफानी पारी, बटलर-जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी की
New Chandigarh: आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली। अभिषेक ने खास मामले में सनत जयसूर्या और जोस बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अभिषेक ने 74 रनों की धमाकेदार पारी में 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। अभिषेक के आगे पंजाब किंग्स का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया। अभिषेक ने आईपीएल में शुरुआती छह ओवरों में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में सनत जयसूर्या और जोस बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में छह ओवर के पावरप्ले में 7 छक्के लगाए। वहीं, सनत जयसूर्या ने साल 2008 में मुंबई इंडियंस की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 7 छक्के लगाए थे। वहीं, जोस बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2018 में शुरुआती छह ओवरों में 7 छक्के लगाए थे। अभिषेक ने खास मामले में सनत जयसूर्या और जोस बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अभिषेक ने 74 रनों की धमाकेदार पारी में 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। अभिषेक के आगे पंजाब किंग्स का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया। अभिषेक ने आईपीएल में शुरुआती छह ओवरों में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में सनत जयसूर्या और जोस बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। Also Read: LIVE Cricket Score अभिषेक और हेड की शानदार बल्लेबाजी के बूते एसआरएच ने छह ओवर के पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 105 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस लीग के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज है। एसआरएच ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शुरुआती 6 ओवरों के पावरप्ले में 125 रन बनाए थे। Article Source: IANS
अभिषेक ट्रेविस के धमाल से हैदराबाद पंजाब के खिलाफ बना पाई 219 रन
PBKSvsSRH अभिषेक शर्मा के विस्फोटक 76 रनों की पारी के साथ ट्रेविस हेड के साथ 110 रनों की सलामी साझेदारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने मुल्लनपुर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन पार कर लिए हैं। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हैड ने पहले पॉवरप्ले यानि कि पहले 6 ओवर में 104 रन बना लिए। दोनों हैदराबाद को 250 की ओर ले जाने की ओर अग्रसर थे लेकिन शशांक सिंह ने अपने दूसरे ओवर में इन दोनों को ही आउट कर पंजाब को घरेलू दर्शकों के सामने सांस लेने का मौका दिया। Local lad lit up the show Abhishek Sharma was at his brutal best in New Chandigarh Watch his knock https://t.co/ZBXalGtHgf #TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvSRH pic.twitter.com/Cq9dwmZ8Oi — IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026 सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिख क्लासेन, सलील अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और इशान मलिंगा। पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
बॉलीवुड अदाकारा और हिमाचल के मंडी सीट से भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF के एक गार्ड ने कथित तौर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन पर उनकी टिप्पणी को लेकर थप्पड़ मारा। अभिनेत्री ने इस घटना के लिए कुलविंदर कौर के रूप में पहचाने गई गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। Shocking rise in terror and violence in Punjab…. pic.twitter.com/7aefpp4blQ — Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) June 6, 2024 हाल ही में लोकसभा चुनाव जीतने वाली कंगना रनौत घटना के समय दिल्ली जा रही थीं। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि मंडी से सांसद-चुनाव को सुरक्षा जांच के दौरान अपना फोन ट्रे में रखने से इनकार करने पर एक सुरक्षाकर्मी को धक्का देने के लिए थप्पड़ मारा गया था। इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir Shiva Temple Burnt | जम्मू-कश्मीर का 106 साल पुराना शिव मंदिर जलकर हुआ खाक, बॉलीवुड की कई फिल्में यहीं पर हुई थी शूट कंगना रनौत दोपहर 3 बजे विस्तारा की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। यह घटना रनौत के हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने के कुछ दिनों बाद हुई। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह को 74,755 मतों से हराया। राजनीतिक नेता के रूप में अपने पहले लोकसभा चुनाव में रनौत को 5,37,022 वोट मिले। मंडी लोकसभा सीट से दस उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें 13, 77, 173 मतदाता हैं। मतदान प्रतिशत 73.15 रहा। जीत की घोषणा से पहले रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा, मंडी के सभी लोगों को इस प्यार और भरोसे के लिए दिल से आभार... यह जीत आप सभी की है, यह प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा में आपके भरोसे की जीत है, यह सनातन की जीत है और मंडी के सम्मान की जीत है। रनौत ने एक्स पर अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, मंडी की संसद। कंगना ने 17 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इंडस्ट्री के कई जाने-माने निर्देशकों के साथ काम किया है, जिनमें अनुराग बसु की फिल्म गैंगस्टर भी शामिल है और उन्होंने क्वीन, तनु वेड्स मनु, मणिकर्णिका और फैशन जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा अर्जित की है। भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचीं #WATCH | BJP leader and actor Kangana Ranaut arrives at Delhi airport A woman constable of CISF allegedly slapped Kangana Ranaut at Chandigarh Airport during a frisking argument. An inquiry committee comprising senior CISF officers has been set up to conduct a further… pic.twitter.com/EmrYPQgheH — ANI (@ANI) June 6, 2024

