Health Tips: आखिर रात को ही क्यों लगती है मिठाई और स्नैक्स की तलब, जानिए पूरा सच
क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि दिनभर आप अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखते हैं, लेकिन रात होते-होते क्रेविंग्स बढ़ने लगती हैं। रात के समय अचानक कुछ मीठा, चॉकलेट, नमकीन या चिप्स खाने का मन करने लगता है और ऐसा लगता है कि मानो खुद पर कोई कण्ट्रोल ही ना रहा हो। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप अकेले नहीं हैं। यह एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना हममें से अधिकतर लोग करते हैं। आपको शायद जानकर हैरानी हो, लेकिन रात में अनहेल्दी फूड खाने की तलब के पीछे सिर्फ भूख नहीं, बल्कि हमारे शरीर, हार्माेन और आदतों का भी बड़ा रोल होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम इस बारे में बात करते हैं- इसे भी पढ़ें: Health Tips: Prostate Cancer बन रहा 'Silent Killer', शर्म और अनदेखी बन रही जानलेवा वजह, जानें Doctor's Warning दिनभर की थकान रिवार्ड ढूंढने पर मजबूर करती है जब हम पूरा दिन काम करते हैं तो इससे हमें रात में थकान व तनाव का अहसास होता है। ऐसे में हमारा दिमाग खुद को कोई छोटा सा इनाम देना चाहता है। ऐसे में हम रात में सलाद या कोई हेल्दी फूड नहीं खाना चाहते, बल्कि आइसक्रीम, चॉकलेट, बिस्कुट या नमकीन खाकर खुद को खुशी और संतुष्टि का एहसास देना चाहते हैं। नींद की कमी से बढ़ सकती है क्रेविंग अक्सर हमें क्रेविंग्स देर रात होती है। इसका सीधा सा मतलब यही है कि नींद की कमी से भी कहीं ना कहीं क्रेविंग बढ़ती है। अगर आप देर रात तक जागते हैं तो शरीर के कुछ हार्माेन प्रभावित होते हैं। जिसकी वजह से भूख बढ़ाने वाला हार्मोन ज्यादा सक्रिय हो जाता है। ऐसे में रात में बार-बार कुछ खाने का मन करता है। जरूरत से ज्यादा डाइटिंग अधिकतर लोग अपनी बॉडी को एक शेप में देखना चाहते हैं और इसलिए दिन में बहुत कम खाते हैं या फिर बेहद स्ट्रिक्ट डाइटिंग करते हैं। ऐसे में रात तक शरीर एनर्जी की कमी महसूस करने लगता है। जिससे अचानक तेज क्रेविंग शुरू हो जाती है और फिर हम खुद को रोक ही नहीं पाते हैं। रात की क्रेविंग कम करने के लिए क्या करें अगर आप रात की क्रेविंग को नेचुत तरीके से कण्ट्रोल करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ आसान तरीके आजमाएं। - दिनभर पर्याप्त प्रोटीन खाएं। - मील स्किप करने से बचें। - रात में अच्छी नींद लें। - तनाव कम करने के लिए खाने की जगह रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं। - टीवी देखते समय स्नैक खाने की आदत को धीरे-धीरे बदलें। - मिताली जैन
समस्तीपुर में रविवार की रात चाय-नाश्ता दुकानदार की हत्या कर दी गई। मृतक अपने घर में अकेले रहते थे। घर के आगे ही नाश्ते की दुकान खोल रखा था। सोमवार की सुबह उनकी लाश के बाहर पड़ी मिली। परिजन के अनुसार मृतक मदन साह का भाई-भतीजों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। 10 दिन पहले ही भतीजों ने जान से मारने की धमकी दी थी और अब जान ले ली। जब मदन साह सोए हुए थे तब सिर कूचकर हत्या कर गई। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर वार्ड-3 की है। परिवार पटना में रहता है मृतक का भतीजा राहुल कुमार ने आरोप लगाया है कि छोटे चाचा सुनील शाह के बेटे अमन और राजा ने वारदात को अंजाम दिया है। चाचा मदन शाह अकेले ही गांव में रहते थे और परिवार बाहर पटना में रहता है। परिवार बीच-बीच में आया-जाया करते थे। सुबह गांव के लोगों ने सूचना दी कि चाचा की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी थी। गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक के साले अमरजीत कुमार ने कहा कि मुझे सुबह फोन आया कि जीजा को उनके ही भतीजे ने मार डाला है। जिसके बाद मैं मौके पर पहुंचा था। पु आरोपी फरार हैं दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि हत्या का आरोप मृतक के भतीजे और भाई पर लगा है। पुलिस पूरे मामले की जांच की कर रही है। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया गया है आरोपी फरार हो गए हैं।
आपके हमउम्र हैं यहां, भजन, चाय-नाश्ता, मनोरंजन व स्वास्थ्य जांच भी
भास्कर संवाददाता|पाली आप बुजुर्ग हैं। घर पर दिन में मन नहीं लग रहा तो आपके लिए सबसे अच्छा ठिकाना हो सकता है-पानी दरवाजा स्थित अस्पताल में खुला डे केयर सेंटर। यहां आपके हमउम्र मिलेंगे, भजन, संगीत, चाय-नाश्ता, मनोरंजन और स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी निशुल्क रहेगी। सेंटर रोज दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। शहर के इस पहले डे केयर सेंटर का शुभारंभ पाली सेवा मण्डल एवं सेवा समिति (वृद्धाश्रम) ने किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने रविवार को उद्घाटन किया। इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य समाज में वृद्धाश्रम की आवश्यकता को खत्म करना है। यहां बुजुर्ग अपने हमउम्र साथियों के साथ बैठकर खुशी से अपना समय बिता सकेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, समाजसेवी ओमप्रकाश माठर, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, पूर्व उपसभापति ललित प्रितमानी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ज्योति प्रकाश अरोडा, समेत पाली सेवा मण्डल के पदाधिकारी व सहित कई लोग मौजूद रहे। कैरम, लूडो, सांप-सीढ़ी, ताश और चौपड़ की व्यवस्था है। संगीत और भजन कर मन की शांति के लिए ढोलक, हारमोनियम और म्यूजिक सिस्टम लगा है। आध्यात्म और वाचन में समय बिताने के लिए दैनिक समाचार पत्र और विभिन्न धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। चाय, फल और हल्का नाश्ता मिलेगा। रोज ब्लड प्रेशर (बीपी) और शुगर की जांच की सुविधा मिलेगी। महिला और पुरुष वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं, जहां दोपहर में आराम करने या सोने की भी व्यवस्था है। 60+ उम्र के लोग करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, अन्य शर्तें भी तय डे केयर सेंटर के प्रमोद जैथलिया ने बताया कि 60 से अधिक उम्र के वरिष्ठजन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए जैथलिया से 9414121766, राजेन्द्र मेहता से 9414608434, रमेश बाबानी से 9414405196 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बुजुर्ग ही पात्र होंगे। सभी से सम्मानजनक व्यवहार करना होगा। साफ-सुथरे वस्त्र पहनकर और नहाकर आना होगा। धूम्रपान, तंबाकू, गुटखा या किसी भी नशे का सेवन पूर्णतः वर्जित है। नियमित दवाइयां साथ लानी होंगी। सेंटर स्वास्थ्य सहायता का प्रयास करेगा, लेकिन चिकित्सीय जिम्मेदारी परिवार की होगी। घर से सेंटर तक आने-जाने की जिम्मेदारी स्वयं या परिजनों की होगी।
गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर उपमंडल नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की घोषणा की गई है। यह विस्तार हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर स्वास्थ्य विभाग और मेदांता फाउंडेशन के बीच हुए एमओयू के तहत होगा। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। भाजपा नेता हंसराज यादव अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत सिंह के समर्थकों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया। सभी ने एक-दूसरे को फूलमालाएं पहनाकर तथा लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेता हंसराज यादव ने इस पहल को फर्रुखनगर क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के उन्नयन से हजारों लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिलेंगी, जिससे उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम या अन्य बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अस्पताल में ये सुविधाएं मिलेंगी अस्पताल में आधुनिक लेबर रूम, सिजेरियन ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड और अन्य डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त, एनीमिया स्क्रीनिंग क्लीनिक, महिलाओं के लिए कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ ओपीडी सेवाएं, नवजात शिशुओं के लिए कंगारू मदर केयर (केएमसी), एम्बुलेंस सहायता और नियमित स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। स्वास्थ्य सेवाओं को महत्वपूर्ण कदम बताया कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपप्रमुख संजीव यादव, पूर्व नपा चैयरमैन हरचंद सैनी, नरेश लम्बरदार, एडवोकेट नरेश यादव, एडवोकेट जितेंद्र सैनी, विजय पंडित और देशराज यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और आम मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिलेंगी। उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और इस जनहितकारी निर्णय का स्वागत किया।
कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। टीम ने शुक्रवार को शहर के चिन्हित इलाकों में अचानक दबिश दी। इस दौरान बर्गर, पैकेट बंद खाद्य सामग्री और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और कॉलोनी की दुकानों में जांच की। इस दौरान बर्गर बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, पैकेट बंद खाद्य पदार्थ और खुले में रखी मिठाइयों के नमूने एकत्र किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए राजनांदगांव स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के दौरान टीम ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखने, एक्सपायरी डेट, लाइसेंस और पैकेजिंग पर दी गई जानकारी की जांच करने को कहा। जिन दुकानदारों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं मिले या मानकों में कमी पाई गई, उन्हें नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए हैं। डोमिनोज और केएफसी से लिए गए खाद्य नमूने इस माह की शुरुआत से भी कई नमूने लिए गए हैं। पाम मॉल स्थित डोमिनोज पिज्जा से चिकन बर्गर और केएफसी से चिकन पॉपकॉर्न राइस बॉल के नमूने लिए गए, साथ ही दोनों फर्मों को वेज और नॉनवेज काउंटर अलग रखने के निर्देश दिए गए। कई दुकानों से खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग दादर स्थित कौशल बेवरेज से अमरकंटक वाटर बोतल, कमला सुपर मार्ट से टोस्ट, बिस्कुट, जेलगांव स्थित समलेश्वरी स्टोर से सरसों तेल, घी और टीपी नगर स्थित जियो मार्ट से रॉक सॉल्ट, रस्क के नमूने जांच हेतु रायपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेगा जांच अभियान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह जांच अभियान केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में ग्रामीण इलाकों की दुकानों, मेलों और हाट-बाजारों में भी सैंपलिंग की जाएगी। आम लोगों से अपील की गई है कि वे बिना लाइसेंस और बिना पैकिंग वाली खाद्य सामग्री न खरीदें।
बदायूं में मनाया सपा सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन:मरीजों को बांटे गए फल व मिठाई
बदायूं में समाजवादी पार्टी के युवा सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन शुक्रवार को उनके डीएम रोड स्थित सिविल लाइंस आवास पर मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक उपस्थित रहे। सांसद के निजी सचिव अनिल गोस्वामी ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। जन्मदिन समारोह के बाद समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जिला पुरुष चिकित्सालय का दौरा किया। यहां उन्होंने भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद आदित्य यादव के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आदित्य यादव लगातार युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के हितों की आवाज उठा रहे हैं। संसद से लेकर सड़क तक जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के कारण उन्होंने एक युवा जननेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि आदित्य यादव का जन्मदिन केवल एक उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि यह जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसी भावना के तहत उनके जन्मदिन पर सेवा कार्यों का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर सतीश प्रेमी, इंदु सक्सेना, वैभव उपाध्याय, नरोत्तम यादव, सुनीता पाल, अनवर पठान, अतुल पटेल, जाहिद गाजी, सुशांत राठौर, मोहित पटेल, शिवम राठौर, विकास यादव, ओमवीर यादव, रिजवान गाजी, टीटू यादव, टीटू पाल, फैजान, एन.पी. सिंह, जवर सिंह, गौरव यादव, कपिल देव, हारिस, अजमत खान, सकलेन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
बात खरी है... इसमें आप देखेंगे बिहार के नेताओं और अफसरों के बीच अंदरखाने क्या चल रहा है, और दिनभर की ऐसी बड़ी हलचल जो आपको हंसाएगी भी और जिम्मेदारों को आइना भी दिखाएंगी। ऊपर VIDEO पर क्लिक करें...
अबोहर के पुरानी फाजिल्का रोड पर स्थित एक मिठाई की दुकान में देर रात चोरों ने सेंधमारी की। चोर दुकान से हजारों की नकदी, देसी घी और अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। किल्लियांवाली को जाने वाली सड़क पर मदन लाल की मिठाई की दुकान है। बीती रात दुकान बंद कर मदन लाल घर गए थे। रात करीब 3 बजे कुछ राहगीरों ने दुकान का शटर खुला देखा और इसकी सूचना दुकानदार को दी। मौके पर पहुंचने पर मदन लाल ने पाया कि दुकान के शटर के ताले तोड़कर उसे ऊपर उठाया गया था। उन्होंने तुरंत पीसीआर कर्मचारियों को सूचित किया। पुलिस टीम रात करीब 3 बजे ही घटनास्थल पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक व्यक्ति चोरी करता हुआ दिखाई दिया है। गौशाला के दान के लिए रखी गुलक भी ले गए दुकानदार मदन लाल के अनुसार, चोर गौशाला के दान के लिए रखी गुलक से लगभग 9 हजार रुपए और गल्ले से करीब 5 हजार रुपए ले गए। इसके अलावा, भारी मात्रा में देसी घी और खाने-पीने का अन्य सामान भी चोरी हुआ है। कुल मिलाकर, दुकानदार को लगभग 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas
Best Healthy Breakfast: सुबह-सुबह वही पोहा और समोसा खाकर बोर हो चुके हैं? टेस्ट तो बढ़िया है, लेकिन रोज़-रोज़ का तला-भुना या हैवी नाश्ता आपको सुस्त बना सकता है। अगर आप अपने ब्रेकफास्ट में कुछ चटपटा, रिफ्रेशिंग और बेहद हेल्दी ढूंढ रहे हैं, तो ...
जब करीना के 'शाकाहारी' बॉयफ्रेंड को रणधीर कपूर ने भेजा था ड्राइवर के पास, जानें मजेदार किस्सा
बॉलीवुड के सबसे बिंदास और बेबाक अभिनेताओं में शुमार रणधीर कपूर अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। 15 फरवरी 1947 को जन्मे रणधीर न केवल एक शानदार एक्टर रहे हैं, बल्कि अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी मशहूर हैं। कपूर खानदान का खाने के प्रति प्रेम किसी से छिपा ...
जब करीना के शाकाहारी बॉयफ्रेंड को पिता रणधीर कपूर ने नॉनवेज रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर 15 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनेता ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की है। रणधीर ने 1971 में बबीता से शादी रचाई थी। उनकी दो बेटियां करिश्मा और करीना कपूर हैं। करीना ने बताया था कि रणधीर कपूर ...
परिवार, मिठाई और दिवाली की खुशियां, मेघा शर्मा ने अपनी त्योहारी परंपराओं के बारे में की बात
दिवाली के करीब आने के साथ ही, 'बाल कृष्ण' और 'महाकाली-अंत ही आरंभ है' में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेत्री मेघा शर्मा ने आगामी त्यौहारों के बारे में अपनी उत्सुकता साझा की। मेघा शर्मा ने रोशनी के त्यौहार के लिए अपनी योजनाओं के बारे में बात की।
बकरी ईद पर अपनी पोस्ट में Swara Bhaskar नेशाकाहारी लोगों के लिए कह दी इतनी बड़ी बात, अब लोग सुना रहे खरी-खोटी
जान्हवी कपूर ने खुलासा किया कि पंकज त्रिपाठी के साथ 'गुंजन सक्सेना' साइन करने के लिए शाकाहारी बन गईं
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस मूवी में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दोनों ही प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। द लल्लनटॉप के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने की अपनी इच्छा के बारे में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। जब जान्हवी से उनकी इच्छा सूची में एक अभिनेता का नाम पूछा गया, तो उन्होंने खुलासा किया कि वह कोई और नहीं बल्कि पंकज त्रिपाठी हैं। जान्हवी कपूर ने की पकंज त्रिपाठी की प्रशंसा जान्हवी कपूर ने पंकज त्रिपाठी की प्रशंसा की और उनके साथ काम करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं पंकज त्रिपाठी सर के साथ काम करना चाहती थी। वह मेरी इच्छा सूची में थे। गुंजन सक्सेना के सेट पर मौजूद लोग जानते हैं कि मैं एक पागल लड़की की तरह व्यवहार करती थी क्योंकि मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक थी और आज भी हूं। 12 दिनों में जान्हवी शाकाहारी बन गई जान्हवी ने उल्लेख किया कि उन्होंने पकंज त्रिपाठी के साथ काम करने के लिए मन्नत मांगी थी, कि पंकज त्रिपाठी इस भूमिका के लिए सहमत होंगे। फिर उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कर दिया था। मुझे लगता है कि 10 या 12 दिनों के लिए मैं शाकाहारी बन गई। जान्हवी की इस फिल्म से काफी सराहना मिली थी फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', जिसमें जान्हवी और पंकज त्रिपाठी ने अंततः एक साथ काम किया, उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। फिल्म को सकारात्मक समीक्षा मिली, और उनके प्रदर्शन की व्यापक रूप से सराहना की गई, जिससे जान्हवी ने पंकज त्रिपाठी को फिल्म में शामिल करने का प्रयास और अधिक सार्थक कर दिया। जाह्नवी का वर्क फ्रंट जान्हवी कपूर की वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में दिखाई देने वाली हैं, जो 31 मई को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही वह 'उलझ' में भी नजर आएंगी।
किसी ने फैन्स को बांटी मिठाई तो किसी ने बनाई सेवइयां, भाई जान से लेकर पटौदी फैमिली तकसेलेब्स ने कुछ इस तरह मनाया ईद का त्यौहार
40 साल की Katrina Kaif ने सुनाई सबसे बड़ी खुशखबरी! Vicky Kaushal के परिवार में बांटीं जा रही मिठाईयां
40 साल की Katrina Kaif ने सुनाई सबसे बड़ी खुशखबरी! Vicky Kaushal के परिवार में बांटीं जा रही मिठाईयां
इस पॉपुलर फूड डिलीवरी एप पर Twinkle Khanna ने कसा तंज, बोलीं 'शाकाहारी को शुद्ध और दूसरे को....'
इस पॉपुलरफूड डिलीवरी एप परTwinkle Khanna ने कसा तंज,बोलीं 'शाकाहारी को शुद्ध और दूसरे को....'
Kriti के बाद Pulkit Samrat ने भी बनाई अपनी पहली रसोई, एक्टर ने ससुराल वालों के लिए बनाई ये खास रेसिपी

