डिजिटल समाचार स्रोत

...

विपक्षी नेताओं से क्यों नहीं मिले चीफ जस्टिस सूर्यकांत, आखिर क्या कहता है प्रोटोकॉल; जो बनी इनकार की वजह

मुख्य न्यायाधीश उन मामलों या मुद्दों पर किसी भी राजनीतिक दल या बाहरी व्यक्ति से व्यक्तिगत चर्चा नहीं कर सकता, जो वर्तमान में अदालत में विचाराधीन विचाराधीन हों.

NDTV इंडिया 12 Oct 2026 2:48 pm

Sunny Deol का नया और खूंखार लुक आया सामने! क्राइम थ्रिलर फिल्म Suryaa: Ant Se Aarambh Tak इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड के 'एक्शन किंग' सनी देओल (Sunny Deol) अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' (Surya: Ant Se Arambh Tak) के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक और एक दमदार मोशन पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें सनी देओल का बेहद रफ, इंटेंस और खतरनाक अंदाज नजर आ रहा है। यह फिल्म आगामी 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। पोस्टर की टैगलाइन, अपने अतीत और वर्तमान के बीच फँसे हुए, वे सच का पता लगाते हैं, एक ऐसी कहानी की ओर इशारा करती है जो दबे हुए राज़ और अनसुलझे सवालों पर आधारित है। देओल का रफ लुक फिल्म के गंभीर माहौल को और बढ़ाता है, जो एक्टर के लिए एक और ज़बरदस्त रोल साबित होगा। 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' (जिसका मतलब है 'अंत से शुरुआत तक') का निर्देशन मलयालम फिल्ममेकर एम. पद्मकुमार ने किया है, जो उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। यह फिल्म 2018 की समीक्षकों द्वारा सराही गई मलयालम थ्रिलर 'जोसेफ' का हिंदी अडैप्टेशन है, जिसे शाही कबीर ने लिखा था। खबरों के अनुसार, देओल एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं जो एक ऐसी जांच में फंस जाते हैं, जिसके कारण उन्हें अपराध और अपने अतीत के राज़ों के जाल का सामना करना पड़ता है। फिल्म न्याय, नैतिक संघर्ष और अनसुलझे सच के नतीजों जैसे विषयों को दिखाती है। फिल्म की स्टार कास्ट में रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, जिस्शु सेनगुप्ता, टीनू आनंद, मनीष वाधवा और तनुश्री चक्रवर्ती के साथ-साथ रोहित तिवारी और अनूप त्रिवेदी भी शामिल हैं। एम. पद्मकुमार द्वारा निर्देशित और कमल मुकुट द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को MM मूवीज़ बैनर के तहत दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट ने प्रोड्यूस किया है। ज़ी म्यूज़िक कंपनी इसके म्यूज़िक से जुड़ी है। Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi Torn between Past and Present, He uncovers the TRUTH ! Presenting Kamal Mukut’s #SURYAA : अंत से आरंभ तक! IN CINEMAS 20th November 2026. #AntSeAarambhTak @DeepakMukut @HemmantMukut #LokeshMukut @KamalMukut #PadmakumarManghat @iamsunnydeol @ravikishann @ItsMePragya @tnusreec https://t.co/cDiRISm77m — Sunny Deol (@iamsunnydeol) October 12, 2026

प्रभासाक्षी 12 Oct 2026 2:05 pm

लखनऊ क्राइम न्यूज: शिवा के संपर्कों की जांच में जुटी पुलिस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले; अपार्टमेंट के लोगों से पूछताछ

लखनऊ क्राइम न्यूज: शिवा के संपर्कों की जांच में जुटी पुलिस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले; अपार्टमेंट के लोगों से पूछताछ

समाचार नामा 12 Oct 2026 1:00 pm

NEET छात्रा की डेथ मिस्ट्री क्यों नहीं सुलझा पाई CBI? देखें क्राइम कहानियां विद शम्स

इसी साल जनवरी में पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में नाबालिग नीट छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिली थी और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुरुआत में स्थानीय पुलिस ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हुए. मामले के तूल पकड़ने पर जांच एसआईटी को दी गई और बाद में राज्य सरकार ने इसे सीबीआई को सौंप दिया, हालांकि छात्रा के परिजन सीबीआई जांच के पक्ष में नहीं थे. सीबीआई की जांच के दौरान लगभग 30 लोगों का डीएनए टेस्ट हुआ और हॉस्टल के संचालक को जेल भी भेजा गया. हालांकि, तय 90 दिनों की समयसीमा में चार्जशीट दाखिल न होने के कारण आरोपी को जमानत मिल गई. देखें क्राइम कहानियां विद शम्स.

आज तक 12 Oct 2026 12:04 pm

Jhansi: पांच साल पुराने अपहरण मामले में दोहराया गया क्राइम सीन, हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव मामले में मुख्य आरोपी

गुलशन पर अपहरण, रंगदारी, धमकाने, आर्म्स एक्ट, सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने समेत कई संगीन धाराओं में दो दर्जन से अधिक मामले झांसी समेत कई जनपदों में दर्ज हैं। उसे वर्ष 2022 में गिरफ्तार कर लिया गया था।

अमर उजाला 12 Oct 2026 11:45 am

CJI Video: कांग्रेस नेताओं से मिलने से इनकार के बाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत का पहला रिएक्शन, बोले- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले

Delhi Protest Update: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार (12 अक्टूबर) को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं। कोई भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपनी शिकायत लेकर अदालत आ सकता है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन 'INDIA' ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात नहीं करने के फैसले पर पहला बयान दिया है। CJI ने बताया कि उन्हें रविवार 11 अक्टूबर को मुलाकात के अनुरोध से जुड़ा पत्र मिला था। इसके बाद उन्होंने उसी रात जवाब देकर मुलाकात नहीं कर पाने की वजह बता दी थी।न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक CJI जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, मुझे कल बैठक के अनुरोध के संबंध में एक पत्र मिला था। और मैंने कल रात ही उसका जवाब दे दिया था, जिसमें उन कारणों का उल्लेख किया गया था कि मैं क्यों नहीं मिल पाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा, सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। किसी भी आम नागरिक या निर्वाचित निकाय के सदस्य की किसी भी याचिका का स्वागत है। हर भारतीय नागरिक को अदालत का दरवाजा खटखटाने का अधिकार है, और हम उनकी चिंताओं को सुनेंगे और कानून के तहत जो भी उचित होगा, वह करेंगे।CJI सूर्यकांत ने यह बयान राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के 33वें स्थापना दिवस समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेता चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी शिकायतों को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं। चीफ जस्टिस के इस बयान को विपक्षी नेताओं के उस अनुरोध के संदर्भ में देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने कथित चुनावी अनियमितताओं के मुद्दे पर CJI से मुलाकात कर अपना पक्ष रखने और ज्ञापन सौंपने की मांग की थी।विपक्षी नेताओं से मुलाकात क्यों नहीं करेंगे CJI?इससे पहले CJI जस्टिस सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था। पीटीआई के मुताबिक, सीजेआई सूर्यकांत ने 'वोट चोरी' के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से यह कहते हुए मुलाकात से इनकार कर दिया कि इस तरह के मुद्दे पहले ही सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन हैं। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के मुलाकात के अनुरोध पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस नेता से याचिका दायर करने को कहा, जिस पर मंगलवार को सुनवाई हो सकती है।सूत्रों के मुताबिक, सीजेआई ने कहा कि यदि किसी नागरिक के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है, तोसुप्रीम कोर्टउसके लिए 24 घंटे उपलब्ध है। सूत्रों ने बताया कि जस्टिस सूर्यकांत ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट प्रशासनिक स्तर पर कार्यपालिका के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। इससे पहले, अपनी मांगों को लेकर विपक्षी दलों ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय तक विरोध मार्च निकालने की घोषणा की थी। कांग्रेस ने इसे 'चलो दिल्ली- लोकतंत्र के लिए मार्च' का नाम दिया है। विपक्षी दलों की मांग है कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े उनके आरोपों पर उचित कार्रवाई हो।ये भी पढ़ें- Noida Investment News: जेवर एयरपोर्ट के पास लगेंगी 25 नई कंपनियां; ₹3,155 करोड़ का निवेश और 9,000 को मिलेगी नौकरीदिल्ली में सुरक्षा कड़ी, कई जगह बैरिकेडिंगविपक्षी नेताओं के प्रस्तावित मार्च को देखते हुए मध्य दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाराखंभा रोड और मंडी हाउस के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी तैनात हैं। सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट गेट बंद कर दी गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक कुछ स्टेशनों के गेट बंद रहेंगे। #WATCH | Delhi | On INDIA Bloc's protest march and their demand to meet him, Chief Justice of India (CJI) Justice Surya Kant says, I received a letter yesterday regarding a meeting request, and I responded to it last night, outlining the reasons why I will be unable to meet...He also says, The Supreme Court's doors are open to everyone. Any petition from any common citizen or member of an elected body is welcome. Every Indian citizen has the right to approach the court, and we will hear their concerns and grant whatever is due under the law.— ANI (@ANI) October 12, 2026

ज़ी न्यूज़ 12 Oct 2026 11:43 am

जालंधर में बर्थडे पार्टी के दौरान झड़प, युवक पर दातर से हमला

जालंधर में बर्थडे पार्टी के दौरान झड़प, युवक पर दातर से हमला

अमर उजाला 12 Oct 2026 10:09 am

ग्वालियर में गे डेटिंग ऐप से ठगी, युवक से दोस्ती कर होटल में दी 'नकली क्राइम ब्रांच' की रेड, न्यूड वीडियो बनाकर लूटे 1.38 लाख

ग्राइंडर ऐप पर दोस्ती के बाद युवक को होटल बुलाकर नकली क्राइम ब्रांच बने आरोपियों ने बंधक बनाया, अश्लील वीडियो से धमकाया और 1.38 लाख रुपये वसूले; दो आरोपी गिरफ्तार।

दैनिक जागरण 12 Oct 2026 8:29 am

दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर दिखा Drishyam 3 का क्रेज, वीकडे पर क्राइम थ्रिलर की कमाई में आया तगड़ा उछाल

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दुनियाभर में इसकी कमाई 500 करोड़ के पास पहुंच गई है।

जागरण 12 Oct 2026 8:28 am

Delhi Protest News: यह 'शक्तियों के पृथक्करण' का उल्लंघन होगा...; चीफ जस्टिस सूर्यकांत कांग्रेस नेताओं से क्यों नहीं मिलेंगे? समझिए

Delhi Protest News: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्याकांत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलने के अनुरोध को कथित तौर पर अस्वीकार कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि CJI सूर्यकांत ने कथित 'वोट चोरी' के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से यह कहते हुए मुलाकात से इनकार कर दिया कि इस तरह के मुद्दे पहले ही सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन हैं। CNN-News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने कथित 'वोट चोरी' और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) (Special Intensive Revision-SIR) को लेकर अपनी चिंताओं पर चर्चा करने के लिए CJI से मुलाकात का समय मांगा था। हालांकि, शीर्ष सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट में कहा गया है कि चीफ जस्टिस ने इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर सोमवार शाम चार से पांच बजे के बीच मुलाकात का समय मांगा था। वे उन्हें एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे, जिसमें कथित 'वोट चोरी' रोकने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, वोटर लिस्ट के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को रोकने और पुन: मतपत्र सिस्टम पर लौटने की मांग की गई थी।CJI ने क्या कहा?सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि राहुल गांधी के मुलाकात के अनुरोध पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस नेता से याचिका दायर करने को कहा, जिस पर मंगलवार को सुनवाई हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सीजेआई ने कहा कि यदि किसी नागरिक के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है, तो सुप्रीम कोर्ट उसके लिए 24 घंटे उपलब्ध है। सूत्रों ने बताया कि CJI सूर्यकांत ने यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय प्रशासनिक स्तर पर कार्यपालिका के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।टाइम्स ऑफ इंडिया कीरिपोर्ट के मुताबिक, CJI सूर्याकांत ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ख[]गे और राहुल गांधी के अनुरोध पर ईमेल के जरिए जवाब दिया। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि CJI ने कहा कि समान मुद्दे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन हैं और इस पर मुलाकात करना शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत के अनुरूप नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार, CJI कार्यालय ने स्पष्ट किया कि इस मामले में उसकी कोई प्रशासनिक भूमिका नहीं है। संविधान के तहत CJI की भूमिका न्यायिक है और संबंधित मुद्दों पर फैसला अदालत को कानूनी प्रक्रिया के जरिए करना है।सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने का सुझावसूत्रों के मुताबिक, CJI ने अपने जवाब में कहा कि संबंधित व्यक्ति या राजनीतिक दल अपनी शिकायतों को सामने रखते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं। ऐसी याचिका पर अन्य समान मामलों के साथ न्यायिक पक्ष में विचार किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, CJI ने यह भी कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर सुनवाई को प्राथमिकता देना और देश के नागरिकों की सेवा करना अदालत की प्रतिबद्धता है।इससे पहले, अपनी मांगों को लेकर विपक्षी दलों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च निकालने की घोषणा की थी। कांग्रेस ने इसे 'चलो दिल्ली- लोकतंत्र के लिए मार्च' का नाम दिया। मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा कि वे दोपहर डेढ़ बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड चौराहे पर एकत्र होंगे।आज फिर मुलाकात का अनुरोध कर सकती है कांग्रेस !अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस सोमवार को एक बार फिर CJI से मुलाकात का अनुरोध कर सकती है। पार्टी की योजना सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा था कि पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी। खड़गे ने कहा कि वह और राहुल गांधी CJI को पत्र लिख चुके हैं।उन्होंने बताया कि सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच मुलाकात का समय निर्धारित करने का अनुरोध किया गया था, ताकि उन्हें मौजूदा स्थिति से अवगत कराया जा सके। खड़गे ने आरोप लगाया कि देश में अराजकता जैसी स्थिति पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे CJI से किसी तरह की मांग थोपना नहीं चाहते, बल्कि अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराकर हस्तक्षेप का अनुरोध करना चाहते हैं।राहुल गांधी ने क्या कहा?कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी दलों, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और युवाओं का एक समूह सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा। उन्होंने X पर कहा, कल देश के युवा दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। वे अपने दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, बल्कि प्रेम लेकर आये थे। पुलिसकर्मियों और BJP के गुंडों ने उनकी पिटाई की। हम ऐसा भारत नहीं चाहते।गांधी ने पोस्ट में कहा, कल हम भारतीय के रूप में उच्चतम न्यायालय तक मार्च करेंगे। इस मार्च में हम राजनीतिक दल, जेंडर, जाति, समुदाय और राज्य के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होंगे। युवा, सभी विपक्षी दल, नागरिक समाज के संगठन और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले तथा भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि वे पूरे देश की ओर से प्रधान न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें 'वोट चोरी' पर रोक लगाने, एसआईआर की प्रक्रिया रोकने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी।ये भी पढ़ें- Delhi Traffic Advisory: आज घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की 25 से ज्यादा सड़कों पर रहेगा डायवर्जन

ज़ी न्यूज़ 12 Oct 2026 8:12 am

डेटिंग ऐप पर दोस्ती, होटल में बुलाकर बनाया न्यूड वीडियो:मुरैना की गैंग ने फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर युवक से वसूले 1.38 लाख, दो गिरफ्तार

डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर होटल में मिलने बुलाने के बाद 28 वर्षीय युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और उससे नकदी व ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 1.38 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद 70 हजार रुपए और मांगे तथा रकम नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामले में क्राइम ब्रांच ने मुरैना से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डेटिंग ऐप पर ‘हरियाणा’ आईडी से हुई दोस्ती माधौगंज की लड्डूवाली गली निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह ग्राइंडर डेटिंग ऐप इस्तेमाल करता है। 8 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे उसकी ‘हरियाणा’ नाम की प्रोफाइल से बातचीत हुई। इसके बाद आरोपी ने अपना नाम राहुल बताकर उसे सिटी सेंटर के पटेल नगर स्थित होटल गोल्डन लीफ में मिलने बुलाया। शाम करीब 4 बजे युवक होटल पहुंचा तो आरोपी उसे कमरा नंबर 206 में ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान चार अन्य युवक भी कमरे में आ गए और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसे जेल भेजने की धमकी देने लगे। कपड़े उतरवाकर बनाया अश्लील वीडियो आरोप है कि पांचों बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा। मारपीट में उसके गाल और दाहिने पैर में चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाकर मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे। नकदी, एटीएम और यूपीआई से वसूले रुपए डर के कारण पीड़ित ने अपनी जेब में रखे 8 हजार रुपए आरोपियों को दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड और पासवर्ड लेकर 30 हजार रुपए निकाले। एक क्यूआर कोड के जरिए भी 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद आरोपी युवक को सफेद क्रेटा कार में बैठाकर सिरोल ले गए। वहां पीड़ित ने अपनी दोस्त से संपर्क कर उसकी मदद से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराई। आरोपियों ने संबंधित घर पहुंचकर 70 हजार रुपए नकद भी लिए। रात करीब 9:30 बजे उसे होटल के बाहर छोड़ दिया गया। 70 हजार रुपए और मांगे, वीडियो वायरल करने की धमकी पीड़ित के मुताबिक आरोपी इसके बाद भी 70 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। रकम नहीं देने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। डर के कारण युवक ने तत्काल शिकायत नहीं की, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों के बाद वह क्राइम ब्रांच पहुंचा। मुरैना से दो आरोपी गिरफ्तार मामले की जानकारी मिलने पर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेंद्र सिंह सिकरवार और डीएसपी मनीष यादव के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। क्राइम ब्रांच ने रविवार रात मुरैना के अंबाह बायपास रोड से दो आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिभान उर्फ करुआ गुर्जर निवासी ग्राम पिपरई, हेतमपुर और सोनू गुर्जर निवासी ग्राम पिपरई, थाना सरायछोला, जिला मुरैना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि हरिभान ने ही अपना नाम राहुल बताकर पीड़ित से संपर्क किया था। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि डेटिंग ऐप के जरिए युवक को होटल में बुलाकर बंधक बनाने, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 12 Oct 2026 7:58 am

Raebareli News: एएसपी की अगुवाई में हरदोई की क्राइम ब्रांच करेगी जांच

एएसपी की अगुवाई में हरदोई की क्राइम ब्रांच करेगी जांच

अमर उजाला 12 Oct 2026 1:06 am

राहुल गांधी को झटका, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने मुलाकात से इनकार किया, ईमेल में बताई वजह

राहुल गांधी ने सीजेआई सूर्यकांत ने मुलाकात के लिए समय मांगा था लेकिन सूर्यकांत ने राहुल गांधी के मुलाकात के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया और उन्होंने ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई।

खबर इंडिया टीवी 11 Oct 2026 10:57 pm

ध्रुव राठी की रिहाई के बाद बड़ा सवाल—क्या रविवार को जंतर-मंतर पहुंचेंगे? क्राइम ब्रांच की चेतावनी चर्चा में

ध्रुव राठी की रिहाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह रविवार को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचेंगे या नहीं। उनकी रिहाई और क्राइम ब्रांच की कथित चेतावनी को लेकर चर्चा तेज है। इस घटनाक्रम के बीच लोगों की नजरें रविवार को होने वाली गतिविधियों और प्रदर्शन की […] The post ध्रुव राठी की रिहाई के बाद बड़ा सवाल—क्या रविवार को जंतर-मंतर पहुंचेंगे? क्राइम ब्रांच की चेतावनी चर्चा में first appeared on Sanjeevni Today .

संजीवनी टुडे 11 Oct 2026 12:45 pm

चीफ जस्टिस के कहने पर छूटे वकील

चीफ जस्टिस ने शनिवार को दिन में कहा, ‘मैं शहर से बाहर हूं। मैंने बात की थी। मुझे लगता है कि उन्हें रिहा कर दिया गया है’।

नया इंडिया 11 Oct 2026 8:58 am

बिहार क्राइम: मछली पकड़ने गए चार मछुआरों को घेरा, एक लाख की रंगदारी नहीं देने पर मारी गोली

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर दियारा में मछली पकड़ने गए चार मछुआरों को कथित तौर पर रंगदारी नहीं देने पर घेरकर मारपीट की गई। परिजनों के अनुसार, आरोपितों ने मछली पकड़ने के बदले एक लाख रुपये की मांग की थी।

अमर उजाला 11 Oct 2026 7:48 am

एसपी की क्राइम मीटिंग : दुर्गापूजा में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

भास्कर न्यूज | गिरिडीह आगामी दुर्गापूजा में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को पपरवाटांड़ स्थित एसपी कार्यालय सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने की। बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, थाना निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने थाना प्रभारियों से बारी-बारी उनके थानों में लंबित कांडों, न्यायालय से जारी कुर्की-जब्ती के आदेशों और वारंटों की समीक्षा की। कुछ थानों में अनुसंधान लंबित रहने पर संबंधित थाना प्रभारियों को फटकार लगाई। उन्होंने लंबित मामलों का अनुसंधान शीघ्र पूरा करने, कांडों का उद्भेदन करने और निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। एसपी ने शहरी और मुफस्सिल क्षेत्रों में ज्वेलरी तथा कपड़ा दुकानों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया। महिला अपराध और आर्थिक अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्क रहकर काम करना होगा। बैठक में सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम, खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, मुख्यालय डीएसपी-1 नीरज कुमार सिंह और मुख्यालय डीएसपी-2 आरके राणा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। एसपी ने कहा कि दूसरे जिलों से आने वाले अपराधियों द्वारा पूजा पंडालों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और ड्रोन कैमरे से निगरानी करने को कहा गया। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया, ताकि दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर त्वरित कार्रवाई की जा सके। एसपी ने सभी एसडीपीओ, डीएसपी और थाना प्रभारियों को दुर्गापूजा के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करने और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। संवेदनशील और अति संवेदनशील पूजा पंडालों में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। पंडालों में सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती करने तथा जमानत पर जेल से बाहर आए अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का भी निर्देश दिया।

दैनिक भास्कर 11 Oct 2026 5:30 am

केंद्रीय सिख संग्रहालय में तीन सिख हस्तियों की तस्वीरें लगीं:SGPC ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस कुलदीप सिंह समेत अन्य को किया सम्मानित

सचित्र इतिहास के माध्यम से सिख पंथ की महान शख्सियतों की यादों को सहेजने वाले अमृतसर के श्री हरिमंदर साहिब समूह में स्थित केंद्रीय सिख संग्रहालय में तीन प्रमुख सिख हस्तियों की तस्वीरें स्थापित की गईं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) द्वारा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस कुलदीप सिंह, दल खालसा के सह-संस्थापक भाई गजिंदर सिंह और शहीद भाई गुरदेव सिंह देबू की तस्वीरों का अनावरण कर उनके कौमी योगदान को सम्मानित किया गया। इस विशेष समागम में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और दल खालसा के वरिष्ठ नेता कंवरपाल सिंह बिट्टू सहित कई पंथक शख्सियतें मौजूद रहीं।समागम के दौरान उपस्थित पंथक नेताओं ने तीनों हस्तियों के जीवन और कुर्बानियों पर प्रकाश डाला। मानवाधिकारों और पंथक संघर्ष के प्रतीकों को दिया गया सम्मान जस्टिस कुलदीप सिंह: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज और SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने जस्टिस कुलदीप सिंह की न्यायिक सेवाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि जस्टिस सिंह ने मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा मामले, बंदी सिंहों की रिहाई और पुलिस ज्यादतियों के खिलाफ अदालत में दृढ़ता से न्याय की आवाज उठाई। भाई गजिंदर सिंह: नेताओं ने भाई गजिंदर सिंह द्वारा देश-निकाले (निर्वासन) के दौरान भी कौमी अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। दल खालसा नेता कंवरपाल सिंह बिट्टू ने इसे सिख आजादी के संघर्ष को ऐतिहासिक मान्यता करार देते हुए अकाल तख्त साहिब और SGPC का आभार व्यक्त किया। भाई गजिंदर सिंह की बेटी बिक्रमजीत कौर ने इंग्लैंड से संदेश भेजकर धन्यवाद जताया। शहीद भाई गुरदेव सिंह देबू: पंथक सिद्धांतों पर पहरा देते हुए शहीद हुए भाई देबू की दृढ़ता और शहादत को कौम के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। जनवरी से शुरू होगा केंद्रीय सिख संग्रहालय का विस्तार व आधुनिकीकरण पत्रकारों से बातचीत करते हुए SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि केंद्रीय सिख संग्रहालय के विस्तार और आधुनिकीकरण की व्यापक योजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि संग्रहालय के आसपास की खाली जगह और नए प्रशासनिक आवासों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद, आगामी जनवरी महीने से केंद्रीय सिख संग्रहालय के विस्तार का काम नए सिरे से और तेजी से शुरू किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सिख इतिहास के बारे में अधिक व्यवस्थित, आधुनिक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है।

दैनिक भास्कर 10 Oct 2026 9:04 pm

राष्ट्रीय लोक अदालत के शुभारंभ पर चीफ जस्टिस का संदेश:कहा- विवादों का अंत समझौते से हो तब हार किसी की नहीं, बल्कि न्याय की जीत होती है

‘ जब विवादों का अंत आपसी समझौते से हो, तो किसी की हार नहीं होती, बल्कि न्याय की जीत होती है।’ लोक अदालत इसी भावना को दर्शाती है। चीफ जस्टिस ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए यह संदेश दिया। उन्होंने समझौते के जरिए विवादों के निपटारे के महत्व को रेखांकित किया। जोधपुर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ चीफ जस्टिस संजय अग्रवाल ने मां सरस्वती की तस्वीर के सामने दीप जलाकर किया। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा- लोक अदालत विवादों के निस्तारण का मात्र एक संस्थागत माध्यम नहीं, बल्कि आमजन तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने का एक संवेदनशील, सार्थक एवं मानवीय प्रयास है। इसका वास्तविक उद्देश्य केवल विवादों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि न्याय की अपेक्षा रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में राहत, संतोष और विश्वास का संचार करते हुए उसे एक नई शुरुआत का अवसर प्रदान करना है। कहा-इसके पीछे एक मानवीय संवेदना उन्होंने संबोधित करते हुए कहा- कोई भी प्रकरण न्यायिक अभिलेखों में भले ही महज एक संख्या के रूप में दर्ज हो, लेकिन उसके पीछे एक मानवीय संवेदना, एक अपेक्षा और एक अनकही कहानी होती है- किसी परिवार की सुख-शांति लौटने की आस, किसी व्यक्ति की उचित मुआवजा प्राप्त करने की उम्मीद, वर्षों से पारस्परिक संबंधों को प्रभावित कर रहे किसी विवाद से उपजी पीड़ा, अथवा न्यायिक प्रक्रिया के निष्कर्ष की प्रतीक्षा कर रहे किसी नागरिक की आशा। प्रत्येक प्रकरण केवल एक कानूनी विवाद नहीं, बल्कि किसी के जीवन से जुड़ी ऐसी परिस्थिति है, जिसका समाधान उसे राहत, संतोष और नई शुरुआत का अवसर प्रदान कर सकता है। किसी ने बहुत ही सुंदर कहा है कि ‘‘न्याय में देरी, न्याय से वंचित किए जाने के समान है, और समय पर मिला न्याय ही वास्तविक रूप से अनुभव किया गया न्याय है। चीफ जस्टिस बोले- इस बार और भी बेहतर परिणाम मिलेंगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न केवल आशा की नई किरण प्रदान करती है बल्कि जनअपेक्षाओं के अनुरूप भी है। पिछली लोक अदालत की तुलना में इस राष्ट्रीय लोक अदालत से मेरी उम्मीद और अपेक्षाएं अधिक हैं। आज के आयोजन के लिए जिस व्यापक स्तर पर सहभागिता और तैयारियां की गई है, वे ये दर्शाती है कि इस बार और अभी बेहतर परिणाम प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर हैं। इस अवसर पर जस्टिस विनीत कुमार माथुर, प्रशासनिक न्यायाधीश व कार्यकारी अध्यक्ष, राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व अरूण मोंगा, न्यायाधिपति एवं अध्यक्ष राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जोधपुर व राज. उच्च न्यायालय के समस्त न्यायाधिपतिगण, रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा समेत हरिओम शर्मा अत्री, सदस्य सचिव राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भी मौजूद रहे। जोधपुर में 4 बेंचों का गठन कर अलग-अलग 1543 प्रकरण किए रेफर राजस्थान हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति जोधपुर के सचिव सुमन सहारण ने बताया कि इस लोक अदालत में राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में 4 बेंचों का गठन कर अलग-अलग 1543 प्रकरण रेफर किए गए। इसके तहत बैंच सं. 1 में जस्टिस सुनील बेनीवाल, अध्यक्ष व महावीर बिश्नोई, अतिरिक्त महाधिवक्ता बतौर सदस्य व बैंच संख्या 2 में जस्टिस मुकेश राजपुरोहित, अध्यक्ष व संजय राज पालीवाल, राजकीय अधिवक्ता बतौर सदस्य, बैंच संख्या 3 में जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू, अध्यक्ष व ऋतुराज सिंह भाटी, राजकीय अधिवक्ता, सदस्य और बैंच संख्या 4 में जस्टिस संजीत पुरोहित, अध्यक्ष और मुकेश दवे, अतिरिक्त राजकीय अधिवक्ता ने बतौर सदस्य सुनवाई कर पक्षकारान के मध्य समझाइश करवाकर205 प्रकरणों का निस्तारण कर 7,04,25,860 के अवार्ड पारित किए गए।

दैनिक भास्कर 10 Oct 2026 8:01 pm

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के कल्याण के लिए बनाई स्थायी समिति, जस्टिस के.वी. विश्वनाथन करेंगे अध्यक्षता

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के पेशेवर और व्यक्तिगत कल्याण के लिए एक स्थायी समिति का गठन किया है।

जागरण 10 Oct 2026 7:35 pm

दिल्ली हाई अलर्ट के बीच CG कैडर के IPS संतोष सिंह संभाल रहे मेट्रो सुरक्षा की कमान, छत्तीसगढ़ के 11 ज‍िलों में कंट्रोल क‍िया क्राइम

Jantar Mantar Protest: CJP के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट है। इस बीच छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान मिली है।

दैनिक जागरण 10 Oct 2026 2:07 pm

वकीलों की हिरासत पर Supreme Court बार एसोसिएशन ने जताई चिंता, चीफ जस्टिस से की हस्तक्षेप की मांग

New Delhi, 10 अक्टूबर . Supreme Court बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने प्रदर्शन कर रहे वकीलों को हिरासत में लिए जाने के मामले में India के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है. एसोसिएशन ने Saturday को एक प्रस्ताव पास कर प्रदर्शन कर रहे वकीलों के खिलाफ अधिकारियों द्वारा जरूरत से ... Read more

डेली किरण 10 Oct 2026 1:53 pm

वकीलों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई चिंता, चीफ जस्टिस से की हस्तक्षेप की मांग

वकीलों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई चिंता, चीफ जस्टिस से की हस्तक्षेप की मांग

समाचार नामा 10 Oct 2026 1:47 pm

अजमेर में 75 वर्षीय बुजुर्ग से साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करवाकर बैंक खातों से निकाली रकम

पीड़ित के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को उन्होंने अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए अपॉइंटमेंट बुक कराया था। इसके बाद 9 अक्टूबर को अपॉइंटमेंट की जानकारी लेने के दौरान उन्हें एक फोन आया। कॉल करने वाले ने टोकन नंबर प्राप्त करने के लिए मोबाइल पर भेजी गई APK फाइल डाउनलोड करने और भुगतान करने को कहा।

खास खबर 10 Oct 2026 1:46 pm

मंगेतर के साथ काम पर निकली युवती नहीं लौटी घर:अवैध के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,मामला दर्ज; पढ़िए क्राइम की खबरें

जोधपुर शहर और आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटों में चोरी, धोखाधड़ी, अवैध हथियार रखने सहित कई मामले सामने आए हैं। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों में लिप्त कई आरोपियों को धर दबोचा है। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को ज्योति नगर चांदना भाकर निवासी आमिर खां रावण का चबूतरा के पास धारदार अवैध हथियार लेकर लेकर घूम रहा था। वह किसी वारदात की फिराक में था। सूचना पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। परिवार बाहर गया, पीछे से चोरीवहीं,नागौर गेट थाना इलाके में चोरी का मामला सामने आया है। कलाल कॉलोनी बी स्कीम निवासी कमलेश ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह परिवार सहित बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पीछे से गुरुवार को चोर ने घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और रुपए चुरा लिए। जब वापस लौटे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली जिस पर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिना बताए घर से निकली युवती और विवाहितालूणी थाना इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में चोरी करने और पत्नी को बेला फुसलाकर भाग ले जाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने मुख्य आरोपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ नाम जड़ रिपोर्ट दी है। वहीं देवनगर थाने में दो युवतियों के बिना बताए घर से चले जाने के मामले सामने आए हैं। एक युवती के परिजन ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी उनकी भतीजी गुरुवार को मंगेतर के साथ काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। वहीं दूसरे मामले में भी युवती बिना बताए घर से चली गई। जबकि माता के थन थाने में एक व्यक्ति ने पत्नी के बिना बताए घर से कहीं चले जाने का मामला दर्ज कराया है।

दैनिक भास्कर 10 Oct 2026 12:23 pm

शिवसेना नेता मर्डर में दो शूटर प्रयागराज से गिरफ्तार:मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, ट्रांजिट रिमांड बनवाकर रवाना हुई, दोनों मूल रूप से वाराणसी के

महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के पदाधिकारी प्रदीप (बाला) पूर्णेकर की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो शूटरों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। दोनों के शहर में छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और उन्हें पकड़ लिया। शुक्रवार को दोनों को ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया। रिमांड मिलने के बाद मुंबई पुलिस दोनों को लेकर रवाना हो गई। दोपहर में गिरफ्तारी हुईगिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष कनोजिया उर्फ तल्ली (41) और अमित सिंह उर्फ पपलू (34) के रूप में हुई है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, दोनों मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रयागराज में दबिश देने की सूचना दी थी। दोपहर में गिरफ्तारी हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई।मंदिर में छिपा था मुख्य आरोपी संतोषपुलिस के मुताबिक, संतोष कनोजिया गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रयागराज के एक मंदिर में छिपा हुआ था। उसके खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। पुलिस को आशंका थी कि वह देश छोड़कर भाग सकता है या दूसरे राज्य में ठिकाना बना सकता है।दूसरे आरोपी अमित सिंह की पहचान वारदात के दौरान हेलमेट पहनकर आए संदिग्ध के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अमित घटनास्थल पर संतोष के साथ पहुंचा था। अमित रिक्शा चालक है और ठाणे जिले के मीरा-भायंदर इलाके में रहता है। वहीं, संतोष ठाणे के मनपाड़ा इलाके का निवासी है। हत्या के बाद प्रयागराज पहुंचे थे आरोपीपुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की ओर भागे थे। इसके बाद वे उत्तर दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रयागराज पहुंचे। ठाणे से करीब 1,500 किलोमीटर दूर प्रयागराज में दोनों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की।स्थानीय स्तर पर दोनों की गिरफ्तारी और ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुंबई पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। अब वहां दोनों से पूछताछ कर हत्या में उनकी भूमिका और फरारी के दौरान की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।कार्यालय में घुसकर मारी थीं सात गोलियांप्रदीप पूर्णेकर की 29 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो हमलावर उनके कार्यालय में घुसे और पिस्तौल से सात गोलियां चलाईं। इनमें से चार गोलियां पूर्णेकर को लगी थीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। अब तक पांच आरोपी गिरफ्तारइस मामले में कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। पुलिस ने पहले सुभाष उर्फ पप्प्या शिंदे को गिरफ्तार किया। इसके बाद निखिल यादव उर्फ शूटर और नितेश पवार को भी पकड़ा गया। अब संतोष कनोजिया और अमित सिंह की गिरफ्तार किया गया।मुंबई पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की साजिश, हमले की तैयारी और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

दैनिक भास्कर 10 Oct 2026 2:25 am

मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन, सीडीआर-एसडीआर और लोकेशन डेटा बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़

Mumbai , 9 अक्टूबर . Mumbai Police की क्राइम ब्रांच यूनिट-12 ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), सब्सक्राइबर डिटेल रिकॉर्ड (एसडीआर), मोबाइल लोकेशन डेटा और आईएमईआई जानकारी की गैर-कानूनी बिक्री में शामिल एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है. Police ने इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें Maharashtra, Jharkhand और बिहार के पांच ... Read more

डेली किरण 9 Oct 2026 10:38 pm

ड्रग तस्करी में जिसे जेल भेजा वह निकला नाबालिग:केस जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड पहुंचा; 2 साल से जेल में बंद नाबालिग को हाईकोर्ट से जमानत

138 किलो गांजा तस्करी के मामले में करीब दो साल से जेल में बंद 16 वर्षीय बालक को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने जमानत दे दी है। जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने कहा कि बालक को जमानत देने से इनकार करने के लिए कानून में बताए गए आधारों के समर्थन में कोई ठोस सामग्री सामने नहीं आई है। हाई कोर्ट ने किशोर न्याय बोर्ड और अपीलीय अदालत के जमानत खारिज करने संबंधी आदेश निरस्त करते हुए बालक की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका स्वीकार कर ली। मामला सिमरोल थाना क्षेत्र में 25 सितंबर 2024 को दर्ज अपराध से जुड़ा है। पुलिस ने 138 किलो गांजा ले जा रहे वाहन को चलाने वाले बालक को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे वयस्क मानते हुए इंदौर जिला जेल में रखा गया था। बाद में विशेष न्यायालय के समक्ष उसकी उम्र का मुद्दा उठा। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने माना कि घटना के समय बालक 18 वर्ष से कम आयु का था। इसके बाद प्रकरण किशोर न्याय बोर्ड, इंदौर को भेजने का आदेश दिया गया। किशोर न्याय बोर्ड और अपीलीय अदालत ने खारिज की थी जमानत बालक की ओर से किशोर न्याय अधिनियम की धारा 12 के तहत जमानत आवेदन पेश किया गया था। प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड ने 16 जून 2026 को आवेदन खारिज कर दिया। इसके बाद 21वें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायालय, बालकों के विरुद्ध लैंगिक अपराध, इंदौर ने 19 जून 2026 को अपील भी खारिज कर दी। दोनों आदेशों को चुनौती देते हुए बालक ने अपने प्राकृतिक संरक्षक चाचा के माध्यम से हाईकोर्ट में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर की। एडवोकेट ने कहा- जांच पूरी, आरोप पत्र भी दाखिल बालक की ओर से एडवोकेट आदित्य चौधरी ने हाईकोर्ट में दलील दी कि उसका कोई आपराधिक पूर्ववृत्त नहीं है। मामले की जांच पूरी हो चुकी है और आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है। मुकदमे के निपटारे में समय लगने की संभावना है, जबकि बालक 25 सितंबर 2024 से हिरासत में है। वहीं, शासन की ओर से एडवोकेट अंबुज पटेल ने जमानत का विरोध किया। जमानत रोकने के लिए ठोस आधार जरूरी हाई कोर्ट ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम की धारा 12 के तहत किसी बालक को जमानत देने से इनकार तभी किया जा सकता है, जब उसके छूटने से किसी ज्ञात अपराधी की संगत में जाने, नैतिक, शारीरिक या मानसिक खतरे में पड़ने अथवा न्याय के उद्देश्य विफल होने की उचित आशंका हो। बेंच ने माना कि इस मामले में ऐसी आशंकाओं के समर्थन में कोई ठोस आधार सामने नहीं आया। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने निचली अदालतों के आदेशों को कानून की दृष्टि से त्रुटिपूर्ण मानते हुए निरस्त कर दिया और बालक की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

दैनिक भास्कर 9 Oct 2026 8:30 pm

साइबर क्राइम ब्रांच (R4C) की चेतावनी: बिग बिलीयन डेज व ई-कॉमर्स फेस्टिवल सेल्स के दौरान फर्जी वेबसाइटों और लुभावने ऑफर्स से रहें सावधान

राजस्थान पुलिस (R4C) ने आमजन को ऑनलाइन खरीदारी के दौरान सतर्क रहने और भुगतान से पहले ऑफर की प्रामाणिकता जांचने की सलाह दी है। थोड़ी-सी सावधानी और आधिकारिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके ऐसी धोखाधड़ी के जोखिम को कम किया जा सकता है।

खास खबर 9 Oct 2026 6:24 pm

पंजाब सरकार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से जस्टिस शील नागू ने खुद को अलग किया, सीजेआई करेंगे नई पीठ का गठन

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस शील नागू ने शुक्रवार को पंजाब सरकार की उस याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसमें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) राजवीर घुम्मन और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का निर्देश दिया गया था।

देशबन्धु 9 Oct 2026 2:50 pm

पंजाब सरकार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से जस्टिस शील नागू ने खुद को अलग किया, सीजेआई करेंगे नई पीठ का ग

New Delhi, 9 अक्टूबर . Supreme Court के न्यायाधीश जस्टिस शील नागू ने Friday को पंजाब Government की उस याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसमें पंजाब और Haryana हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें Chief Minister भगवंत मान के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) राजवीर घुम्मन और अन्य ... Read more

डेली किरण 9 Oct 2026 2:43 pm

चार दोस्तों की दोस्ती, क्राइम और गैंगस्टर का खतरनाक खेल, इस दिन प्राइम वीडियो पर आएगी 'चार यार'

प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग हिंदी प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ 'चार यार' के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान कर दिया है। इसका प्रीमियर 23 अक्टूबर को होने वाला है। चार यार में पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाक मेहता लीड रोल्स में हैं, वहीं साईं ...

वेब दुनिया 9 Oct 2026 1:09 pm

DRI ने सोने की तस्करी के मामले में 1.8 करोड़ रुपए का सोना जब्त किया

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने लगेज ट्रॉलियों के जरिए सोने की तस्करी के एक मामले में 1.3 किलोग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किए हैं। जब्त किए गए सोनो की कीमत 1.8 करोड़ बताई गई है। आरोप है कि दो आरोपियों ने मलेशिया के कुआलालंपुर से सोना लाया और उन्हें लगेज ट्रॉलियों में चिपकाकर छिपा दिया।

खास खबर 9 Oct 2026 12:59 pm

पंजाब CM ऑफिस से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में नया मोड़, सुनवाई से अलग हुए जस्टिस शील नागू; नई बेंच के पास जाएगा केस

पंजाब सरकार को मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट में झटका लगा, जहां जस्टिस शील नागू ने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।

जागरण 9 Oct 2026 12:57 pm

हमला कहां से होगा पता नहीं: Supreme Court बेंच से हटे जस्टिस नागू, दूसरी बेंच सुनेगी केस

जस्टिस शील नागू ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसमें हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें CBI को मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिस से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में आपराधिक केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर कोई संबंधित जज किसी मामले से खुद को अलग नहीं करता है, तो यह पता नहीं चल पाएगा कि हमला कहाँ से होगा। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के 5 अक्टूबर के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करनी थी, लेकिन गुरुवार को कुछ याचिकाकर्ताओं के साथ जस्टिस नागू के पिछले न्यायिक मामलों का मुद्दा उठने के बाद उन्होंने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया। इस मामले में पेश हुए सीनियर एडवोकेट जयदीप गुप्ता ने कहा कि जस्टिस नागू द्वारा पहले देखे गए मामले मौजूदा कार्यवाही से संबंधित नहीं थे, जिसके बाद जस्टिस दत्ता ने टिप्पणी की, ये बहुत मुश्किल समय है। कोई नहीं जानता कि हमला कहाँ से होगा। इसे भी पढ़ें: High Court के आदेश पर OSD पर CBI कार्रवाई, अमृतसर में बोले सचिन पायलट सामने आए सच जस्टिस दत्ता ने कहा नहीं, नहीं। ये बहुत मुश्किल समय है। कोई नहीं जानता कि हमला कहाँ से होगा। 17 अन्य बेंच हैं और यह किसी भी अन्य बेंच के पास जा सकता है। उन्होंने संकेत दिया कि मामले को किसी दूसरी बेंच को सौंपा जा सकता है। पंजाब सरकार की ओर से पेश हुए सीनियर वकील विकास सिंह ने सुझाव दिया कि इस मामले को सोमवार को लिस्ट किया जाए। उन्होंने कहा, तो फिर इस मामले को सोमवार को ही देखा जाए। जस्टिस दत्ता ने जवाब दिया हम तुरंत इस आदेश पर साइन कर देंगे। यह कदम तब उठाया गया जब सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस नागू को केस के कागज़ात देखने का मौका देने के लिए राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई एक दिन के लिए टाल दी थी। गुरुवार को सिंह ने CBI और एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) को इस मामले में आगे कोई कदम उठाने से रोकने के लिए अंतरिम आदेश की मांग की थी, लेकिन जस्टिस दत्ता ने अपने साथी जज को याचिका देखने का मौका दिए बिना इस अनुरोध पर विचार करने से इनकार कर दिया। इसे भी पढ़ें: Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए सिंह ने यह भी बताया था कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर काम करते हुए जस्टिस नागू ने सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही में शामिल दो याचिकाकर्ताओं पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस गौरव यादव और राज्य के चीफ डायरेक्टर से जुड़े कुछ मामलों पर सुनवाई की थी। सिंह ने साफ़ किया कि पिछली कार्यवाही का मौजूदा मामले से कोई लेना-देना नहीं था, जबकि जस्टिस नागू ने कहा कि वे यह तय करने से पहले फ़ाइल देखेंगे कि क्या वे इस मामले की सुनवाई कर सकते हैं। पंजाब सरकार के लिए चुनौती तब खड़ी हुई जब हाई कोर्ट ने 5 अक्टूबर को CBI को मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने और FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। हाई कोर्ट ने कहा था कि ED द्वारा दी गई जानकारी से शुरुआती तौर पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत का संकेत मिलता है और उसने CBI को दो महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। CBI ने 251 पन्नों की FIR दर्ज की, जिसमें भगवंत मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) राजबीर सिंह घुमन और पांच अन्य लोगों को नामजद किया गया। आरोप है कि वे रिश्वत के बदले सरकारी पोस्टिंग, प्रशासनिक फैसलों, टेंडर, लाइसेंस और अन्य आधिकारिक प्रक्रियाओं में हेरफेर करने का नेटवर्क चलाते थे। एजेंसी ने पंजाब में आठ जगहों पर तलाशी भी ली। यह मामला ED द्वारा 24 जुलाई से 12 अगस्त के बीच पंजाब के DGP गौरव यादव को भेजे गए उन संदेशों से जुड़ा है, जिनमें घुमन और अन्य लोगों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार की ओर इशारा किया गया था। हाई कोर्ट ने CBI को कार्रवाई का निर्देश तब दिया जब एक जनहित याचिका में आरोप लगाया गया कि राज्य पुलिस केंद्रीय एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी पर कार्रवाई करने में विफल रही है।

प्रभासाक्षी 9 Oct 2026 12:36 pm

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू ने शुक्रवार को पंजाब सरकार की उस याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार से जुड़े लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने और दो महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने के उच्च न्यायालय के निर्देश पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। मामला न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ के समक्ष आने पर न्यायमूर्ति दत्ता ने कहा, ‘‘इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति नागू नहीं कर सकते।’’शीर्ष अदालत में अपनी पदोन्नति से पहले पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान न्यायमूर्ति नागू ने ‘आप’ के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार से जुड़े मामलों की अक्सर सुनवाई की थी। पंजाब सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता ने दलील दी कि सरकार उन फैसलों पर भरोसा नहीं कर रही है, जिनकी सुनवाई न्यायमूर्ति नागू ने की थी। न्यायमुर्ति दत्ता ने कहा, ‘‘नहीं, नहीं। मिस्टर गुप्ता, हम बहुत मुश्किल दौर में हैं। कोई नहीं जानता कि हमला कहां से होगा। यहां 17 अन्य पीठ हैं। हम इस मामले को प्रधान न्यायाधीश के समक्ष रखने के आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे, आप वहां इसका उल्लेख कर सकते हैं।’’राज्य सरकार ने सोमवार को अधिवक्ता निखिल सराफ द्वारा दायर याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया था। इनमें तबादलों के लिए धन लेने और अनुकूल नीतियां बनवाने के लिए पैसे लेने के आरोप शामिल हैं। याचिकाकर्ता ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को पत्र भेजे जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रभासाक्षी 9 Oct 2026 12:33 pm

चंडीगढ़ में गन पॉइंट पर लूटी कार: सेक्टर-46 पुलिस बीट बॉक्स के सामने हुई वारदात, युवक की कनपटी पर तानी पिस्तौल

चंडीगढ़ में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस बीट बॉक्स के सामने ही गन पॉइंट पर कार लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया।

अमर उजाला 9 Oct 2026 1:14 am

क्राइम कथा: प्रेमी के साथ मिलकर पूजा ने पति मुकेश को मार डाला, कातिल पत्नी गिरफ्तार

बुलंदशहर के डिबाई में 35 वर्षीय मुकेश का शव एक आम के बाग में दलदल के अंदर मिला था। पहली नजर में मामला शराब के नशे में हुए हादसे जैसा लगा, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई

लाइव हिन्दुस्तान 8 Oct 2026 10:23 pm

छात्रा की संदिग्ध मौत, दोस्त ने चाकू मारना कबूला:बहन सहित दोनों युवक बनाते रहे कहानी, क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

इंदौर के एमआईजी इलाके में 19 वर्षीय स्कूली छात्रा की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान उसके हार्ट पर नुकीली वस्तु से वार किए जाने की बात सामने आई। मामले में पुलिस ने छात्रा के दोस्त अभिषेक निवासी कुलकर्णी का भट्ठा को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने छात्रा पर चाकू से वार करने की बात कबूल की है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। मामले की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस छात्रा की बहन और उसके दोस्त से भी पूछताछ कर रही है। विवाद के बाद चाकू से किया वार एमआईजी पुलिस के मुताबिक मृतका वैष्णवी (19) पुत्री रमेश सेन, जगजीवन राम नगर में अपनी बहन कृष्णा, छोटे भाई और मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसका परिवार मूल रूप से गंगापुर, राजस्थान का रहने वाला है। कुछ दिन पहले उसकी मां और छोटा भाई राजस्थान चले गए थे। इसके बाद वैष्णवी और उसकी बहन ही घर पर थीं। पुलिस पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वैष्णवी से उसका करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। बुधवार को वह वैष्णवी से मिलने पहुंचा। दोनों के बीच विवाद हुआ और अभिषेक वहां से चला गया। इसके बाद वैष्णवी और उसकी बहन उसके खिलाफ शिकायत करने थाने जाने लगीं। पुलिस के मुताबिक रास्ते में अभिषेक ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद कृष्णा के दोस्त निखील ने मोबाइल पर बात कर दोनों को गौरी नगर स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां अभिषेक और वैष्णवी के बीच फिर कहासुनी हुई। अभिषेक ने बताया कि उसने वैष्णवी को डराने के लिए चाकू से वार किया, जो उसके सीने में लगा। घायल वैष्णवी को पहले अस्पताल, फिर सीएचएल ले गए चाकू लगने के बाद तीनों घबरा गए। पुलिस के मुताबिक अभिषेक ने वैष्णवी के जख्म पर हल्दी लगाई। इसके बाद तीनों उसे लेकर पहले वर्मा अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसे सीएचएल अस्पताल ले जाया गया। वहां से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस को गुमराह करने की कहानी बनाई पुलिस के अनुसार शुरुआत में घटना को अलग तरीके से पेश करने की कोशिश की गई थी। कृष्णा और उसके दोस्त निखील ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी बनाई थी। बाद में अभिषेक के सरेंडर करने के बाद पूछताछ में घटनाक्रम सामने आया। पुलिस अब कृष्णा और निखील से भी पूछताछ कर रही है कि घटना के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी क्यों और कैसे बनाई गई। पुलिस अभिषेक के बयान के अलावा अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की पुष्टि कर रही है। पिता की पहले ही हो चुकी है मौत वैष्णवी के पिता रमेश सेन की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार मूल रूप से गंगापुर, राजस्थान का रहने वाला है। मां और छोटा भाई कुछ दिन पहले राजस्थान गए थे, जबकि दोनों बहनें इंदौर में रह रही थीं। पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 8 Oct 2026 10:00 pm

नाहरगढ़ अभयारण्य में वनपाल और वनरक्षक 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की स्पेशल यूनिट-द्वितीय, जयपुर द्वारा एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए जिला जयपुर में पदस्थापित आरोपी श्याम सिंह...

खास खबर 8 Oct 2026 9:28 pm

मोहाली में पति-पत्नी के विवाद में साइबर क्राइम की एंट्री:पति ने बोला- सोशल मीडिया पर एकाउंट बना कर रही बदनाम, पत्नी बोली- नंबर मेरे पर एकाउंट नहीं

मोहाली में पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद में अब सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाकर बदनाम करने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब पति पत्नी के खिलाफ शिकायत लेकर साइबर क्राइम थाने तक पहुंचा। हालांक पत्नी इन आरोपों से इनकार किया है। अब पुलिस यह पता लगाई है कि यह एकाउंट किसने चलाए है। साइबर क्राइम थाने में दर्द किए गए मामले के अनुसार शहर निवासी जस्मीत सिंह बत्तरा ने अपनी पत्नी प्रेमजीत कौर पर सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उनकी सामाजिक छवि खराब करने और उन्हें बदनाम करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (National Cyber Crime Reporting Portal) पर शिकायत दर्ज कराई थी। मेटा से मिली रिपोर्ट और मोबाइल नंबरों की जांच के बाद आईटी एक्ट में केस दर्ज शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट्स का तकनीकी डेटा जुटाने के लिए मेटा (Meta) से संपर्क किया। मेटा से मिली जानकारी और आईटी सेल की जांच में सामने आया कि विवादित फर्जी अकाउंट दो मोबाइल नंबरों और एक ईमेल आईडी से लिंक थे। जांच में दोनों मोबाइल नंबर प्रेमजीत कौर के नाम पर रजिस्टर्ड पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट (IT Act) की धारा 66-C के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पत्नी ने नंबर अपना माना, पर फर्जी अकाउंट बनाने के आरोपों से किया इनकार पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी महिला प्रेमजीत कौर ने स्वीकार किया कि जांच में सामने आए दोनों मोबाइल नंबर उनके नाम पर ही रजिस्टर्ड हैं। हालांकि, उन्होंने अपने पति के नाम से कोई भी फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने या उन्हें बदनाम करने के आरोपों से साफ इनकार किया है। अकाउंट वास्तव में किसने चलाए? पुलिस कर रही है गहन जांच साइबर क्राइम पुलिस अब इस बात की डिजिटल और तकनीकी जांच कर रही है कि संबंधित मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर वास्तव में ये फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट किसने बनाए और ऑपरेट किए। पुलिस का कहना है कि आईपी एड्रेस (IP Address) और अन्य डिजिटल फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर मामले की तह तक जाकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 8 Oct 2026 8:18 pm

IG अनुराग ने किया आलीराजपुर के थानों का निरीक्षण:परेड ग्राउंड में जवानों से चर्चा; क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों की समीक्षा की

इंदौर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अनुराग गुरुवार को आलीराजपुर पहुंचे। उन्होंने वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसपी और एसडीओपी कार्यालयों समेत पुलिस थानों की व्यवस्थाएं देखीं। IG ने रिकॉर्ड, पुलिसिंग व्यवस्था, अपराधों की स्थिति और लंबित मामलों की समीक्षा की। साइबर अपराधों को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली। परेड ग्राउंड में जवानों से की चर्चा IG अनुराग ने सुबह परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों की कार्यप्रणाली और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों की समीक्षा इसके बाद क्राइम मीटिंग हुई। इसमें जिले में दर्ज अपराधों, लंबित मामलों और गंभीर अपराधों की जांच की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर जानकारी ली गई। साइबर ठगी पर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश IG अनुराग ने बताया कि बैठक में साइबर अपराधों पर भी चर्चा हुई। साइबर ठगी से लोगों को बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तुरंत कार्रवाई पर जोर दिया गया। उन्होंने अपराधों की रोकथाम और बेहतर पुलिसिंग के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया IG अनुराग ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसपी कार्यालय, एसडीओपी कार्यालय और पुलिस थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। क्राइम मीटिंग में अपराधों की स्थिति और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। साइबर सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान की जानकारी भी ली गई।

दैनिक भास्कर 8 Oct 2026 5:40 pm

अजमेर: मोबाइल चोरी के विवाद में दिल्ली से आए जायरीन पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में

अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में दिल्ली से जियारत करने आए एक जायरीन पर मोबाइल चोरी के विवाद को लेकर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल जायरीन के शोर मचाने पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

खास खबर 8 Oct 2026 1:28 pm

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार:अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, गुजरात में छिपकर रह रहा था; फंडिंग नेटवर्क की जांच

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, परमिंदर ने मेड संधू पर फायरिंग की थी। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मैड संधू की हत्या के बाद आरोपी परमिंदर काका गुजरात पहुंच गया था और विभिन्न होटलों में छिपकर रह रहा था। उसकी लोकेशन मिलने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने विशेष अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी गुजरात पुलिस और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के समन्वय से की गई। जांच एजेंसियां अब उसके कथित अंतरराष्ट्रीय गोल्डी ढिल्लों गैंग से संबंध, हत्या की साजिश और फंडिंग नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं। आरोपी की गिरफ्तारी को मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू माना जा रहा है। मैड संधू की हत्या कैसे हुई, जानिए…

दैनिक भास्कर 8 Oct 2026 1:18 pm

बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन खोजना गंभीर अपराध:साइबर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, ऐसा करने पर होगी सख्त कार्रवाई

बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री (CSAM) को ऑनलाइन खोजना, देखना या शेयर करना गंभीर अपराध है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच (R4C) ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर बताया गया कि CSAM 18 साल से कम उम्र के बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री है। डिलीट करने के बाद भी इसका रिकॉर्ड रह सकता है।साइबर क्राइम ब्रांच ने कहा कि ऐसी सामग्री मिलने पर उसे आगे शेयर नहीं करें, बल्कि तुरंत रिपोर्ट करें। सबूत के लिए स्क्रीनशॉट लेने या सेव करने से भी बचें। शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर करें। अभिभावकों से बच्चों को सेफ और अनसेफ टच के बारे में समझाने और अजनबियों से फोटो शेयर नहीं करने को कहा गया है। सहायता के लिए हेल्पलाइन 1930, 1098 और विशेष साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930, 9257510100 पर संपर्क करें।

दैनिक भास्कर 8 Oct 2026 11:08 am

संगरूर कांग्रेस अध्यक्ष पर दुष्कर्म का केस दर्ज: दामाद को नौकरी और चेयरमैन लगवाने का झांसा देकर शोषण का आरोप

संगरूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह गागा के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

अमर उजाला 8 Oct 2026 1:13 am

बैंक-एटीएम और सीएसपी केंद्रों के पास गश्ती होगी:रात में संदिग्धों के भी जांच के निर्देश, औरंगाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर क्राइम मीटिंग

औरंगाबाद जिले में अपराध की स्थिति, अपराध नियंत्रण, आपराधिक कांडों के उद्भेदन और शांतिपूर्ण विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने पुलिस कार्यालय के सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। जिसमें सभी डीएसपी, एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए। एसपी ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहें और आम लोगों के बीच विश्वास कायम करें। गश्ती के दौरान अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। निर्देश दिया कि पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में भय पैदा होना चाहिए। सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र के बैंक, एटीएम और सीएसपी केंद्रों के आसपास नियमित रूप से गश्त करने और कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही रात के समय संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए कहा है। घटना सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचने को कहा घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्षों को तत्काल नियंत्रण कक्ष को जानकारी देते हुए घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय पर कार्रवाई होनी चाहिए। फर्द बयान प्राप्त होने के 24 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज करने और प्राथमिकी दर्ज होने के 30 मिनट के भीतर अनुसंधानकर्ता को घटनास्थल का निरीक्षण कर अनुसंधान शुरू करने का निर्देश दिया गया। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के सात दिनों के भीतर पर्यवेक्षी पदाधिकारी को कांड का पर्यवेक्षण करने को कहा गया। चोरी, वारंट और गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन पर निर्देश अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में बाइक चोरों और अन्य वाहन चोरों के खिलाफ योजना बनाकर छापेमारी करने को कहा गया। सभी थानाध्यक्षों को गुंडा पंजी में दर्ज व्यक्तियों का एक सप्ताह के भीतर सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। लंबित जमानतीय और अजमानतीय वारंट, कुर्की और इश्तेहार का एक सप्ताह के अंदर निष्पादन करने पर भी विशेष जोर दिया गया। हत्या, लूट, डकैती और पॉक्सो समेत गंभीर मामलों में अनुसंधान के दौरान साक्ष्य संकलन से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी पुलिस पदाधिकारियों को दी गई। पुलिस पर हमला और सांप्रदायिक दंगा जैसे मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अंचल पुलिस निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र के कांडों की नियमित समीक्षा कर त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने और अंतिम आदेश निर्गत करने को कहा गया। SC/ST कांडों में मुआवजा प्रस्ताव से संबंधित रिपोर्ट समय पर समर्पित करने का निर्देश भी दिया गया। शराबबंदी कानून के पालन और सड़क दुर्घटनाओं पर भी फोकस क्राइम मीटिंग में बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विशेष चर्चा हुई। शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए शराब के निर्माण, परिवहन और भंडारण के संबंध में गहनता से जांच करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा शराब तस्करी से जुड़े मामलों में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों को शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया। सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में समय पर iRaI/e-DAR पोर्टल पर आवश्यक विवरण अपलोड करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों को दुर्घटना से जुड़े मामलों में रिकॉर्ड और संबंधित जानकारी को समय पर दर्ज करने को कहा गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्षों को अवैध शराब के उत्पादन, परिवहन और भंडारण पर रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही 7 साल की सजा वाले कांडों में घटनास्थल की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और गवाहों की रिकॉर्डिंग समेत साक्ष्यों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।भूमि विवाद के मामलों के समाधान के लिए भी थानाध्यक्षों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया। निर्देश दिया गया कि प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाली भूमि-विवाद बैठक में स्वयं भाग लें। दुर्गापूजा को लेकर थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता का निर्देश आगामी दुर्गापूजा को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। पूजा के दौरान भीड़, जुलूस, पूजा पंडाल और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को पहले से तैयारी करने को कहा गया। अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए केवल घटना के बाद कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी और समय पर हस्तक्षेप जरूरी है। बैंक, एटीएम, सीएसपी और अन्य संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। क्राइम मीटिंग में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंटों के निष्पादन, गंभीर अपराधों में साक्ष्य संकलन और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर लक्ष्य निर्धारित किए गए।

दैनिक भास्कर 7 Oct 2026 10:21 pm

क्राइम कथा: 50 महिलाओं को फंसाकर MMS बनाने वाला अय्याश योगेश गुप्ता कैसे पकड़ा गया?

ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र से सामने आया एक मामला कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि योगेश गुप्ता पहले महिलाओं से दोस्ती करता था, फिर नजदीकियां बढ़ाता था और कथित तौर पर निजी पलों के वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर लेता था। मामला तब सामने आया जब झांसी की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की

लाइव हिन्दुस्तान 7 Oct 2026 10:16 pm

गुजरात में महिला को पेड़ से बांधकर 'शुद्धिकरण' के नाम पर गैंगरेप, नौ लोग गिरफ्तार

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक विवाहित महिला के साथ मारपीट, अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने और सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना एक कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान के दौरान हुई, जिसमें महिला के किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध होने का आरोप था। घटना के वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए।

खास खबर 7 Oct 2026 1:53 pm

अजमेर के केसरगंज गोल चक्कर पर आधी रात को भारी बवाल, दो लड़कों को दौड़ा-दौड़ाकर बेदर्दी से पीटा

अजमेर के केसरगंज गोल चक्कर पर मंगलवार रात गाली-गलौज के विवाद में एक युवक ने फोन कर करीब 50 साथियों को बुला लिया। उग्र भीड़ ने दो युवकों को 10-15 मिनट तक बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ित हाथ जोड़कर रहम मांगते रहे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कार्रवाई की पुष्टि होना बाकी है।

खास खबर 7 Oct 2026 1:33 pm

लंबी छुट्‌टी नहीं मिलने पर क्राइम ब्रांच ASI का सुसाइड:30 दिन की मांगी, 5 की सेंशन हुई; सोनीपत भतीजी की शादी में जाना था

हरियाणा के झज्जर के रहने वाले एएसआई सतपाल सिंह (50) ने अपने सरकारी मकान में आत्महत्या कर ली। सतपाल सिंह चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच में मालखाना मुंशी के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार दोपहर ड्यूटी खत्म करने के बाद वे घर लौटे थे। परिवार के अन्य सदस्य सोनीपत गए हुए थे। रात में पत्नी ने उन्हें कई बार कॉल की, जो रिसीव नहीं की गई। इसके बाद पत्नी ने पड़ोसी को मौके भेजा तो सतपाल फंदे पर लटके मिले। पड़ोसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिवार के अनुसार, सतपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए सोनीपत जाना था। इसके लिए उन्होंने करीब एक महीने की छुट्टी मांगी थी, लेकिन उन्हें केवल पांच दिन की छुट्टी ही मिल सकी। दोबारा अप्लीकेशन भेजी, जिसे रिजेक्ट कर दिया गया। इसी से वे परेशान थे। पत्नी ने कई बार फोन किया, नहीं उठाया तो पड़ोसी को बुलाया मंगलवार को सतपाल की पत्नी सोनीपत गई हुई थीं। उन्होंने सतपाल को कई बार फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी को फोन कर घर जाकर देखने के लिए कहा। पड़ोसी ने दरवाजे का शीशा तोड़कर अंदर देखा तो सतपाल फंदे से लटके मिले। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 30 दिन की छुट्टी मांगी थी, मंजूर हुई सिर्फ 5 दिन सहकर्मियों के अनुसार, सतपाल ने करीब 30 दिन की अंडर लीव मांगी थी, लेकिन उन्हें सिर्फ 5 दिन की छुट्टी मिली थी। रविवार को परिवार का कार्यक्रम था और इसके लिए परिवार को सोनीपत जाना था। बताया जा रहा है कि छुट्टी को लेकर भी वह परेशान थे। दो भाइयों की मौत से पहले से थे मानसिक तनाव में सहकर्मियों के मुताबिक, सतपाल के दो सगे भाइयों की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में चल रहे थे। सोनीपत स्थित घर में होने वाले पारिवारिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी भी उन पर थी। इसी बीच छुट्टी नहीं मिल पाने की बात सामने आई। पुलिस बोली- वास्तविक कारणों का पता किया जा रहा सतपाल पिछले काफी समय से क्राइम ब्रांच में मालखाना मुंशी के तौर पर कार्यरत थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है, हालांकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

दैनिक भास्कर 7 Oct 2026 1:22 pm

गुरुहरसहाए की नहर में मिली 30 वर्षीय युवक की लाश, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

गुरुहरसहाए की नहर में मिली 30 वर्षीय युवक की लाश, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

अमर उजाला 7 Oct 2026 8:14 am

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के एएसआई ने फंदा लगाकर दी जान, छुट्टी न मिलने से थे परेशान

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के एएसआई सतपाल सिंह ने सेक्टर-42 स्थित अपने सरकारी आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि भतीजी की शादी के लिए पर्याप्त छुट्टी न मिलने से वे परेशान थे।

जागरण 7 Oct 2026 4:17 am

तरनतारन में दो युवकों को गोलियों से भूना: पखोपुर गांव में सड़क किनारे मिले शव, देर रात वारदात से दहशत

चोहला साहिब के अधीन आते गांव पखोपुर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे दो युवकों के खून से लथपथ शव बरामद हुए।

अमर उजाला 7 Oct 2026 1:40 am

क्राइम कथा : प्रेमी के साथ मिलकर इल्मा ने पति तालिब को क्यों मार डाला?

मेरठ में 30 वर्षीय तालिब की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या की जांच में बदल गया है। 28 सितंबर को तालिब की मौत के बाद परिजनों ने उसे सामान्य मौत मानकर दफना दिया था, लेकिन बाद में शव की तस्वीरों में गले पर संदिग्ध निशान दिखाई दिए। इसके बाद शक तालिब की पत्नी इल्मा उसके प्रेमी अमन पर गया

लाइव हिन्दुस्तान 6 Oct 2026 10:11 pm

दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, DJ पर कम्प्लीट बैन:बांका में क्राइम मीटिंग में SP ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए

बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम बांका समाहरणालय स्थित सभागार में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था और लंबित कांडों के निष्पादन की समीक्षा की गई। एसपी ने आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान अक्टूबर 2026 में कांडों के उद्भेदन, निष्पादन एवं डायल-112 के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 29 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया एसपी ने न्यायालय से प्राप्त समन, वारंट एवं कुर्की का समयबद्ध निष्पादन करते हुए न्यायालय में तामिला प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। दुर्गापूजा को लेकर सभी थाना एवं प्रखंड स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने को कहा गया। साथ ही जुलूस के सभी मार्गों एवं स्थलों का भौतिक सत्यापन करने तथा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया। निष्पादन को अधिक सुगम बनाने का निर्देश पर्व-त्योहार के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रखने और किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या से निपटने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने नए आपराधिक कानूनों के तहत निर्धारित वैधानिक अवधि में कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस अनुसंधान एवं डेटा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीएनएस के माध्यम से मामलों के निष्पादन को अधिक सुगम बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में हत्या, लूट एवं महिला अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित और बेहतर अनुसंधान तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में सभी डीएसपी, साइबर डीएसपी, यातायात डीएसपी, रक्षित डीएसपी, एसडीपीओ बांका व बौंसी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 6 Oct 2026 8:48 pm

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों ने शपथ ली:चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पद की शपथ दिलाई; संख्या बढ़कर 37 हुई

सुप्रीम कोर्ट को मंगलवार को 3 नए जज मिले। CJI जस्टिस सूर्यकांत ने गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट के जज पद की शपथ दिलाई। तीनों की नियुक्ति के साथ ही शीर्ष अदालत में जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर को तीनों नामों की सिफारिश की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने सोमवार को नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस थीं सुनीता अग्रवाल जस्टिस सुनीता का जन्म 30 अप्रैल 1966 को फैजाबाद , उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी में साइंस की पढ़ाई की और अवध यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने करीब 21 सालों तक इलाहाबाद हाईकोर्ट में दीवानी, रिट और वाणिज्यिक मामलों से संबंधित मामले देखे। उन्हें 21 नवंबर 2011 को इलाहाबाद हाईकोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया था। 6 अगस्त 2013 को चीफ जस्टिस के रूप में प्रमोट हुई थीं। 5 जुलाई 2023 को उनका ट्रांसफर गुजरात हाईकोर्ट में हुआ था। जस्टिस सुनीता अग्रवाल लगभग 5 साल के कार्यकाल के बाद सुप्रीम कोर्ट से 29 अप्रैल, 2031 को रिटायर होंगी। दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे देवेंद्र कुमार उपाध्याय जस्टिस उपाध्याय का जन्म 16 जून 1965 को उत्तर प्रदेश में अंबेडकर नगर जिले के मुस्कराई गांव में हुआ। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री। वकील के रूप में उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दीवानी और संवैधानिक मामलों में वकालत की। उन्हें 21 नवंबर 2011 को इलाहाबाद हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया था। 28 मार्च 2023 को लखनऊ पीठ के चीफ जस्टिस और 29 जुलाई 2023 को बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने। इसके बाद 21 जनवरी 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी। उपाध्याय 15 जून, 2030 को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होंगे। तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे अपरेश कुमार अपरेश कुमार सिंह का जन्म 7 जुलाई 1965 को झारखंड में देवघर जिले के चांदचोरा गांव में हुआ। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए (ऑनर्स) और एलएलबी की डिग्री ली थी। साल 1990 में एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया था। उन्हें 24 जनवरी 2012 को झारखंड हाईकोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया था और 16 जनवरी 2014 को चीज जस्टिस के रूप में प्रमोट हुए। सिंह ने 19 जुलाई 2025 तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी। सुप्रीम कोर्ट में उनका कार्यकाल 6 जुलाई, 2030 तक रहेगा। ------------------ये खबर भी पढ़ें... जस्टिस कोगजे को राज्यपाल ने दिलाई मुख्य न्यायाधीश की शपथ:सीएम और सीएस भी रहे मौजूद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ले ली। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी में उन्हें शपथ दिलाई। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 6 Oct 2026 6:28 pm

क्राइम कथा: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का नया सीसीटीवी, मौत पर बड़ा खुलासा!

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के गुरु कृपा कुंज आश्रम से जुड़े रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत का मामला लगातार चर्चा में है। अब सामने आए नए CCTV फुटेज ने घटना के आखिरी पलों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दीपक कथित तौर पर खुद को नुकसान पहुंचाने के बाद सीढ़ियों की ओर जाते दिखे

लाइव हिन्दुस्तान 5 Oct 2026 10:19 pm

दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, यूपी से बरामद की 50 करोड़ की ड्रग्स

दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, यूपी से बरामद की 50 करोड़ की ड्रग्स

अमर उजाला 5 Oct 2026 7:20 am

बठिंडा में युवक की हत्या: तेजधार हथियारों से किया हमला, दो घायल; जमीन विवाद में हुई वारदात

बठिंडा के गांव हररायपुर में रविवार शाम को कुछ युवकों ने चार युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

अमर उजाला 5 Oct 2026 1:49 am

फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 800 पेटी शराब से भरा ट्रक पकड़ा, रुई की गांठों में छिपाकर ले जाई जा रही थी

अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रुई की गांठों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 800 पेटियां बरामद की हैं।

अमर उजाला 3 Oct 2026 3:52 am

क्राइम डेस्क : खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग...एएसपी मुकेश सोनी का हाई-टेक खेल और एसीबी का मास्टरस्ट्रोक!

गिरफ्तारी के बाद से ही एएसपी मुकेश सोनी जांच में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं कर रहा है। एसीबी के अधिकारी पिछले 5 दिनों से उसके महंगे आईफोन को अनलॉक करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन आरोपी अधिकारी ने उसका पासवर्ड बताने से साफ इंकार कर दिया है। जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि इस फोन में इस पूरे महाघूसकांड और कई अन्य काले कारनामों के राज दबे हुए हैं।

खास खबर 1 Oct 2026 2:30 pm

भुलत्थ में एक ही रात गांव लिटां और पंडोरी राजपूतां में चोरी की तीन वारदात

भुलत्थ में एक ही रात गांव लिटां और पंडोरी राजपूतां में चोरी की तीन वारदात

अमर उजाला 30 Sep 2026 12:37 pm

यमुनानगर में श्मशान घाट के पास मिला अधजला शव: चेहरे को बुरी तरह कुचला, सिर पर भी गंभीर चोटों के निशान

यमुनानगर के गांव जैधर में श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई।

अमर उजाला 30 Sep 2026 10:05 am

जेन जी प्रोटेस्ट संविधान में कहां, बुलडोजर जस्टिस क्या, पीसीएस इंटरव्यू में पूछे ये रोचक प्रश्न

यूपीपीएससी पीसीएस 2025 के इंटरव्यू के दूसरे दिन गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों में अंतर बताने को कहा गया। सरदार पटेल की जयंती और उनके सत्याग्रह से जुड़े सवाल भी पूछे गए।

लाइव हिन्दुस्तान 30 Sep 2026 6:18 am

मोगा में हत्या: पेड़ की डाल काटने से रोकने पर हुआ विवाद, शरीर पर चढ़कर पीटा; चार पर केस दर्ज

मोगा के गांव बघेलेवाला में पेड़ की डाल काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

अमर उजाला 30 Sep 2026 1:55 am

अजमेर: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 4 शातिर बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है।

खास खबर 29 Sep 2026 2:54 pm

मदारपुरा में 2 शातिर नकबजन गिरफ्तार, चुराए गए जेवरात भी बरामद

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी नशे के शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

खास खबर 29 Sep 2026 2:48 pm

कर्ज उतारने के लिए टैक्सी चालक की हत्या: गाजियाबाद से दो सगे भाई गिरफ्तार

अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र में गगवाना पुलिया के पास अर्टिगा में मिले टैक्सी चालक श्रीकांत तिवारी के अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गाजियाबाद निवासी दो सगे भाइयों कौशल और सूरज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 6-7 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए दोनों ने नोएडा से गुजरात के लिए टैक्सी बुक कर चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी और लूट को हादसा दिखाने के लिए कार को पिकअप से भिड़ा दिया था।

खास खबर 28 Sep 2026 4:27 pm

दिल्ली में 'ऑपरेशन कवच' के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.5 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन कवच' के तहत सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कमला मार्केट थाना पुलिस ने शिवाजी पार्क, मिंटो रोड के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 2.597 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

खास खबर 28 Sep 2026 1:51 pm

पहले कराई सगाई, फिर पिता की हत्या!: 14 हजार के तमंचे से बहाया खून, दो दिन में क्यों बदला अरमान का फैसला

चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन की हत्या के मामले में गिरफ्तार बेटे अरमान से पूछताछ में सामने आया है कि उसने पिता की हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी।

अमर उजाला 28 Sep 2026 11:46 am

हमलावरों से बचने शराब दुकान में घुसा युवक, पीछा कर चाकू से कर दी हत्या

हमलावरों से बचने शराब दुकान में घुसा युवक, पीछा कर चाकू से कर दी हत्या

अमर उजाला 28 Sep 2026 11:45 am

बठिंडा में शराब ठेके के कारिंदे की हत्या: अज्ञात लोगों ने मारी गोलियां, लूट के मकसद से हुई वारदात

बठिंडा के गांव बीबी वाला में शराब के ठेके पर काम करने वाले कारिंदे की सोमवार दोपहर अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी।

अमर उजाला 28 Sep 2026 4:27 am

युवक ने दी जान: पत्नी पर पुलिसवाले के साथ मिलकर परेशान करने का आरोप, मरने से पहले बनाया वीडियो

बठिंडा के मौड़ मंडी में महक पैलेस के पास रहने वाले एक व्यक्ति के पत्नी, ससुराल पक्ष और मौड़ थाने के एक पुलिस कर्मी से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

अमर उजाला 28 Sep 2026 2:13 am

जगराओं में आप से जुड़े सरपंच पर मारपीट का आरोप

जगराओं में आप से जुड़े सरपंच पर मारपीट का आरोप

अमर उजाला 26 Sep 2026 4:15 am

बेटा बोला- लड़कियों संग अय्याशी करते थे पापा, इसलिए कराया कत्ल, पत्नी को फंसाने का दुख | अमर उजाला

बेटा बोला- लड़कियों संग अय्याशी करते थे पापा, इसलिए कराया कत्ल, पत्नी को फंसाने का दुख | अमर उजाला

अमर उजाला 26 Sep 2026 4:00 am

तरनतारन में अकाली नेता की हत्या: पुरानी रंजिश में विवाद के बाद मारी गोली, गांव की सरपंच है पत्नी

तरनतारन के थाना झब्बाल क्षेत्र के अंतर्गत अड्डा गग्गो बुहा में बीती रात अकाली नेता नवप्रीत सिंह नवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अमर उजाला 26 Sep 2026 1:27 am

हार्डकोर अपराधी खुशीराम फौजी पर चला बुलडोजर: 3 करोड़ की 25 बीघा सरकारी जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त

पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर, हर्ष वर्धन अग्रवाला (आईपीएस) के अनुसार, जिले में सक्रिय व आदतन अपराधियों की अवैध संपत्तियों और सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

खास खबर 25 Sep 2026 6:17 pm

अमेरिकी नागरिकों से 72 लाख डॉलर की ठगी: अहमदाबाद से चल रहे अवैध कॉल सेंटर सिंडिकेट का भंडाफोड़

सीबीआई ने अहमदाबाद से संचालित अवैध कॉल सेंटरों के जरिए अमेरिकी नागरिकों से 72.1 लाख डॉलर (60 करोड़ रुपये से अधिक) की साइबर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को यूएस अटॉर्नी और एफटीसी जैसे अमेरिकी संघीय अधिकारी बताकर पीड़ितों को चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में फंसाने का डर दिखाते थे और बैंक खातों से रकम निकालकर सोना खरीदने व कूरियर को सौंपने के लिए मजबूर करते थे। डिजिटल साक्ष्य जब्त कर एजेंसी पूरे सिंडिकेट की जांच कर रही है।

खास खबर 25 Sep 2026 3:47 pm

'एक ने गन निकाली, बाकी दो ने चाकू, फिर बारी-बारी से की दरिंदगी', कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस को बताई सच्चाई

राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह जन्मदिन के दिन दोस्त के साथ मंदिर में पूजा के लिए निकली थी। दर्शन के बाद रास्ते में एक पार्क में तीन लोगों ने उन्हें पकड़ा और गैंगरेप किया।

खास खबर 25 Sep 2026 10:42 am

चंडीगढ़ में पुलिसकर्मी की हत्या, बेटे ने सिर में मारी गोली

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में मर्डर, माैके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला 25 Sep 2026 10:03 am

चंडीगढ़ में पुलिसकर्मी की हत्या: सेक्टर 22 में वारदात, बेटे पर सिर में गोली मारने का आरोप; मां भी कांस्टेबल

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 ए में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

अमर उजाला 25 Sep 2026 9:59 am

पूरा पलट गया विनीत मिनोचा केस, बहू के बाद बेटा भी गिरफ्तार, कातिल ने खोल दिए सारे राज़ | अमर उजाला

पूरा पलट गया विनीत मिनोचा केस, बहू के बाद बेटा भी गिरफ्तार, कातिल ने खोल दिए सारे राज़ | अमर उजाला

अमर उजाला 25 Sep 2026 4:37 am

सुधार बाजार में सात दिन में चौथी लूट: बैंक से पैसे लेकर जा रही महिला से पर्स छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बैंक से रुपये निकलवाकर शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब फोटो स्टूडियो जा रही महिला को बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने निशाना बना लिया।

अमर उजाला 25 Sep 2026 1:01 am

शारजाह में अचानक गायब हुआ शख्स, सीसीटीवी देखकर पुलिस चौंकी, और फिर...| एल्विन प्रकाश कुंदर | अमर उजाला

शारजाह में अचानक गायब हुआ शख्स, सीसीटीवी देखकर पुलिस चौंकी, और फिर...| एल्विन प्रकाश कुंदर | अमर उजाला

अमर उजाला 24 Sep 2026 5:28 am

नागौर में पुलिस थाना कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक 10,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी नागौर इकाई द्वारा आज कार्रवाई करते हुए चेनाराम, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना कोतवाली, जिला नागौर को परिवादी से 10,000...

खास खबर 23 Sep 2026 8:21 pm

अजमेर में ANTF कार्रवाई: ट्रेलर से 122 किलो से अधिक अवैध डोडा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने ब्यावर रोड स्थित कृषि मंडी के पास खड़े एक ट्रेलर से 122.360 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद कर ट्रेलर चालक को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है।

खास खबर 23 Sep 2026 5:59 pm

साधु के भेष में आया ठग, सराफा व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उड़ाया सोना-नकदी

साधु के भेष में आया ठग, सराफा व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उड़ाया सोना-नकदी

अमर उजाला 23 Sep 2026 8:03 am