कभी कोहली के साथ खेले, अब USA के लिए मचा रहे तहलका
यूएसए ने क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 खिताब जीतकर अपनी क्षमता का संकेत दे दिया है. अब क्वालिफायर में प्रदर्शन तय करेगा कि टीम पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर पाती है या नहीं. मिलिंद कुमार की फॉर्म अमेरिकी टीम की उम्मीदों को जरूर मजबूती देती है.
भारत और वेस्टइंडीज का तीसरा टी-20 मैच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरु होगा। 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। इसके पहले के दोनों मैचों में 72.2 ओवर का खेल हुआ। इसमें कुल 844 रन बने। ऐसे में इंदौर में भी बड़े स्कोर की उम्मीद है। भारत ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इसी मैदान पर टी-20 में 260 रन बनाए थे। भारत ने पहले टी-20 में वेस्टइंडीज के 172 रन का टारगेट 14.4 ओवर में चेज किया था। वहीं दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 250 रन का टारगेट 9 गेंद रहते हासिल कर लिया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 33 टी-20 मैच खेल गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 33 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 11 में जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है। श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में 102 रन की पारी खेली भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 2 मैचों में 142 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 232.78 रहा है। पहले मैच में उन्होंने नाबाद 102 रन बनाए थे। गेंदबाजी में मयंक यादव भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। उन्होंने पिछले मैच में 3 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए थे। शाई होप सीरीज के टॉप रन स्कोरर वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 154 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 187.80 रहा। होप ने पिछले मैच में नाबाद 102 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उनके अलाना शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 37 गेंद पर 84 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में रोस्टन चेज ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। उन्होंने पिछले मैच में 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इंदौर में बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच इंदौर का होल्कर स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मुफीद माना जाता है। यहां छोटी बाउंड्री के कारण चौके-छक्के आसानी से लगते हैं। पिछले 3 वनडे मैचों में यहां 399, 385 और 337 रन के स्कोर बने हैं। मैच के दौरान तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। रात में तापमान करीब 17 डिग्री तक गिर सकता है। ओस पड़ने की भी संभावना है। इससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितिश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह। वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।
दुनिया का सबसे बड़ा घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी आज से शुरू होगा। 1934-35 में शुरू हुई इस चैंपियनशिप का यह 92वां सीजन है। इसमें 38 टीमें खिताब के लिए उतरेंगी। 138 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 42 बार खिताब जीता है। रणजी ट्रॉफी टीम इंडिया में जगह बनाने का अहम मंच रही है। इस सीजन यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, सरफराज खान और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजरें रहेंगी। स्टोरी के 10 पॉइंट्स में जानिए रणजी ट्रॉफी का इतिहास, फॉर्मेट, रिकॉर्ड और इससे जुड़ी खास बातें… 1. रणजी ट्रॉफी कब और क्यों शुरू हुई? जुलाई 1934 में BCCI ने देश में प्रथम श्रेणी क्रिकेट कराने का विचार रखा। तब इसका नाम ‘क्रिकेट चैंपियनशिप ऑफ इंडिया’ था। पहले सीजन में 15 टीमों ने हिस्सा लिया। पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह ने ट्रॉफी दान की थी। पहला मैच मद्रास और मैसूर के बीच चेपॉक में खेला गया। बॉम्बे इस सीजन का चैंपियन बना। बाद में टूर्नामेंट का नाम नवानगर के राजपरिवार से जुड़े कुमार श्री रणजीत सिंह के नाम पर रखा गया। रणजी के नाम से मशहूर रणजीत ने 1896 से 1902 के बीच इंग्लैंड के लिए 15 टेस्ट खेले। उन्होंने भारत की बजाय इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया, क्योंकि उस समय भारत की अपनी टेस्ट टीम नहीं थी। 2. क्या रणजी ट्रॉफी भारत का पहला क्रिकेट टूर्नामेंट था? नहीं। 1892 में यूरोपियन और पारसी टीमों के बीच बॉम्बे प्रेसीडेंसी मैच खेला गया था। बाद में यह टूर्नामेंट बॉम्बे ट्रायएंगुलर, क्वाड्रैंगुलर और फिर पेंटांगुलर के रूप में आगे बढ़ा। इसमें हिंदू, मुस्लिम और ‘द रेस्ट’ जैसी टीमें भी शामिल हुईं। यह टूर्नामेंट 1946 तक चला। 3. मुंबई के नाम सबसे ज्यादा खिताब, जम्मू-कश्मीर डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई ने 42 बार खिताब जीता है। लगातार 15 सीजन चैंपियन बनने का रिकॉर्ड भी मुंबई के नाम है। कर्नाटक 8 खिताब के साथ दूसरे और दिल्ली 7 खिताब के तीसरे नंबर पर है। वैसे पिछले सीजन की सबसे बड़ी कहानी जम्मू-कश्मीर की रही। 1959-60 से टूर्नामेंट में खेल रही टीम 67 साल बाद चैंपियन बनी। 4. 2026-27 में कितनी टीमें और कैसा होगा फॉर्मेट? यह सीजन 11 अक्टूबर 2026 से 3 मार्च 2027 तक खेला जाएगा। 38 टीमों को एलीट और प्लेट डिवीजन में बांटा गया है। एलीट में 32 टीमें चार ग्रुप में होंगी। प्लेट में 6 टीमें खेलेंगी। एलीट में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी सात टीमों से भिड़ेगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होगा। प्लेट डिवीजन की 6 टीमें आपस में खेलेंगी और फाइनल से विजेता तय होगा। टूर्नामेंट दो स्टेज में खेला जाएगा। पहला अक्टूबर-नवंबर में होगा। इसमें 19 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी और विजय हजारे वनडे ट्रॉफी खेली जाएंगी। रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण जनवरी 2027 में शुरू होगा। 5. रणजी मैच कितने दिन का होता है? यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट का टूर्नामेंट है। इसके लीग मैच चार दिन के होते हैं। नॉकआउट मुकाबले पांच दिन के खेले जाते हैं। टेस्ट क्रिकेट की तरह दोनों टीमों को दो-दो पारियां खेलने का मौका मिलता है। वैसे नॉकआउट मैच में तय समय तक नतीजा नहीं निकलने पर पहली पारी की बढ़त निर्णायक हो सकती है। 2025-26 सीजन के फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर खिताब जीता था। फाइनल ड्रॉ रहने के बावजूद जम्मू-कश्मीर की 584 रन की पारी और कर्नाटक के 293 रन पर आउट होने से मिली 291 रन की बढ़त ने उसे चैंपियन बना दिया। 6. रणजी ट्रॉफी में खेलने पर कितने पैसे मिलते हैं? BCCI फीस स्ट्रक्चर के मुताबिक, रणजी ट्रॉफी में खिलाड़ियों को उनके प्रथम श्रेणी मैचों के अनुभव और प्लेइंग इलेवन या रिजर्व में होने के आधार पर मैच फीस मिलती है। चार दिन के लीग मैच में कोई प्लेयर ₹2.4 लाख तक कमा सकता है। टूर्नामेंट में अंपायरों को पैसे उनके ग्रेड के हिसाब से दिया जाता है। इन्हें A, B, C और D में बांटा गया है। पहले घरेलू मुकाबलों में टॉप लेवल के अंपायरों को ₹40,000 और अन्य लेवल के अंपायरों को ₹30,000 प्रतिदिन मिलते थे। 7. क्या रणजी ट्रॉफी के टिकट खरीदने पड़ते हैं? टूर्नामेंट का मैच देखने के लिए हर बार टिकट खरीदना जरूरी नहीं है। कई घरेलू मुकाबलों में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलता है। यह व्यवस्था मेजबान राज्य क्रिकेट संघ और स्टेडियम के नियमों पर निर्भर करती है। उदाहरण के तौर पर, जनवरी 2025 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रणजी मैच देखने के लिए मुफ्त प्रवेश दिया गया था। इसी तरह, बंगाल क्रिकेट संघ ने 2025 में ईडन गार्डन्स पर एक रणजी मैच के लिए मुफ्त प्रवेश की घोषणा की थी। 8. क्या टीम इंडिया के सिलेक्टर भी रणजी मैच देखते हैं? हां। राष्ट्रीय और घरेलू चयनकर्ता खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखते हैं। इसके उदाहरण सरफराज खान और तनुष कोटियान हैं। सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। वहीं, मुंबई के ऑलराउंडर तनुष ने 2023-24 रणजी सीजन में 502 रन बनाए और 29 विकेट लिए। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। इसके बाद दिसंबर 2024 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। 9. 2026-27 सीजन में किन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी? इस सीजन कुछ खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया में वापसी का मौका होगा, तो कुछ अपनी दावेदारी मजबूत करने उतरेंगे। 10. रणजी ट्रॉफी के ऐसे रिकॉर्ड, जो हर क्रिकेट फैन को जानने चाहिए
क्रिकेट एसोसिएशन के आपसी विवाद और कोर्ट केस के कारण अरुणाचल प्रदेश की रणजी टीम का नागालैंड के खिलाफ 11 अक्टूबर से अहमदाबाद में होने वाला ओपनिंग मैच रद्द हो गया है। प्रशासनिक कलह की वजह से समय पर टीम का चयन नहीं हो पाने से खिलाड़ियों के भविष्य पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
रॉबिन उथप्पा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाए 6 छक्के, 248 की स्ट्राइक रेट से बनाए 71 रन
वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स के 11वें मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया चैंपियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाए। इस मैच में रॉबिन उथप्पा ने 71 रन बनाए।
रणजी ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान और मोहम्मद शमी जैसे कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।
वीरेंद्र सहवाग ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा है कि उनका खेलने का आक्रामक अंदाज बिल्कुल उनके जैसा है। सहवाग का मानना है कि मैदान पर उतरते ही पहली गेंद से बड़े शॉट खेलने की उनकी शैली उन्हें अन्य युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ
... हार्दिक शर्मा ...नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में अपनी झलक दिखती है और उन्होंने इस युवा सनसनी को भारत के लिए लंबा करियर बनाने पर ध्यान देने की सलाह दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,253 रन बनाने वाले सहवाग ने शनिवार को यहां ‘पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ के वार्षिक सत्र के दौरान चर्चा में सूर्यवंशी की तारीफ की। सूर्यवंशी ने अब तक आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 246 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 186 का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण है। अपने जमाने में सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार रहे 47 वर्षीय सहवाग ने कहा, “सूर्यवंशी इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं और उनकी सोच कुछ हद तक मेरी जैसी है। वह पहली गेंद से ही बड़े शॉट खेलने के इरादे से उतरते हैं। अब यह देखना अहम होगा कि उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका कब मिलता है और वह कितने मैच खेलते हैं।”सहवाग ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी शीर्ष स्तर के क्रिकेट में खेलने के लिए पर्याप्त प्रतिभाशाली है, तो उसकी उम्र को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयु वर्ग के टूर्नामेंट में उम्र के नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन आईपीएल या भारतीय टीम में खेलने के दौरान प्रदर्शन ही सबसे ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने कहा, “आप अगर किसी आयु वर्ग की प्रतियोगिता में खेल रहे हैं, तो नियमों के मुताबिक आपकी उम्र होनी चाहिए। अंडर-19 में खेल रहे हैं, तो आपकी उम्र 19 साल से कम होनी चाहिए। लेकिन जब आप आईपीएल या भारत के लिए खेलते हैं, तो उम्र मायने नहीं रखती। 38 या 40 साल के विराट कोहली खेल रहे हैं और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी। ऐसे में प्रदर्शन सबसे अहम है।”एकदिवसीय विश्व कप 2011 के विजेता सहवाग ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल की भी तारीफ की। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 30 सितंबर को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में गिल की 133 गेंदों पर 223 रन की पारी का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘इन दिनों कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनमें से एक शुभमन गिल हैं, जो बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। वह भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान भी हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 700 से ज्यादा रन बनाकर सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा और हाल ही में वनडे में अपना दूसरा दोहरा शतक भी लगाया। ऐसा करना आसान नहीं है।’’भारत के 2025 के इंग्लैंड दौरे पर गिल ने पांच टेस्ट मैचों में कुल 754 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने गावस्कर के 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए गए 732 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। सहवाग का मानना है कि अगर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण मजबूत बना रहता है, तो टीम के पास 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को जीतने का अच्छा मौका होगा। उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारत का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताते हुए कहा कि विश्व कप में गेंदबाजी आक्रमण का मजबूत प्रदर्शन खिताबी सफलता की राह आसान कर सकता है। सहवाग ने कहा, “हमारे तेज गेंदबाजों में बुमराह हैं, जो हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। अगर विश्व कप में हमारा गेंदबाजी आक्रमण मजबूत रहता है, तो हम खिताब जीत सकते हैं।
Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें
भारतीय सितारों की मौजूदगी से रविवार से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2026-27 का रोमांच बढ़ने वाला है जहां इस प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी चमक बिखेरेंगे तो वहीं युवा खिलाड़ियों के पास भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का मौका होगा। निगाहें इस पर भी रहेंगी कि क्या पिछले सत्र में जम्मू-कश्मीर की खिताबी जीत की तरह इस बार भी कोई टीम अप्रत्याशित प्रदर्शन कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर पाती है। जम्मू-कश्मीर ने पिछले सत्र में आठ बार की चैंपियन और दिग्गज खिलाड़ियों से सजी कर्नाटक की टीम को हराकर सबको चौंका दिया था। टीम को हालांकि पता है कि खिताब का बचाव करना आसान नहीं होगा, क्योंकि इस बार प्रतिद्वंद्वी टीमें उसके खिलाफ बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगी। मुंबई, कर्नाटक, बंगाल, दिल्ली, सौराष्ट्र और विदर्भ जैसी पारंपरिक रूप से मजबूत टीमों के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड और महाराष्ट्र जैसी टीमें भी खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी। फाइनल 27 फरवरी 2027 को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में कई भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी भी खास होगी। लोकेश राहुल (कर्नाटक), वाशिंगटन सुंदर (तमिलनाडु), रविंद्र जडेजा (सौराष्ट्र), यशस्वी जायसवाल (मुंबई) और रजत पाटीदार (मध्य प्रदेश) जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस सत्र में पूरी प्रतियोगिता या उसके कुछ मुकाबलों में खेलते नजर आ सकते हैं। इन खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने का मकसद सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाना नहीं होगा, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी अपनी तैयारियों को मजबूत करना होगा। राहुल और जायसवाल के पास न्यूजीलैंड के आगामी दौरे पर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले लाल गेंद से अभ्यास करने का अच्छा मौका होगा। वाशिंगटन सुंदर भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने की कोशिश में अपनी गेंदबाजी को धार देना चाहेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी-20 श्रृंखला से बाहर होना भी इस दिशा में संकेत माना जा रहा है। मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश करेंगे। शमी 2023 के बाद से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले हैं और 2025 के बाद से किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। पिछले घरेलू सत्र में उनके शानदार प्रदर्शन ने राष्ट्रीय टीम में वापसी की उम्मीदें बनाए रखी हैं। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी से शमी को भी उम्मीद मिली होगी। भारत को अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन शमी के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी का रास्ता खोल सकता है। भारतीय टीम में चोटों की बढ़ती समस्या को देखते हुए चयनकर्ता प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का दायरा बढ़ाना चाहेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर उनके पास पर्याप्त विकल्प मौजूद रहें। युवा खिलाड़ियों के लिए भी यह सत्र अपनी प्रतिभा साबित करने का अहम अवसर होगा। बिहार के किशोर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से राज्य को विश्व क्रिकेट के नक्शे पर नई पहचान दिलाई है। अब साकिबुल गनी जैसे खिलाड़ी भी बिहार की इस नई पहचान को आगे बढ़ाने और चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। झारखंड भी धीरे-धीरे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों के केंद्र के रूप में उभर रहा है। अब टीम की पहचान सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी की विरासत या इशान किशन के प्रदर्शन तक सीमित नहीं है। कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय, शिखर मोहन, विराट सिंह और शरनदीप सिंह जैसे खिलाड़ी अपनी प्रभावशाली पारियों से टीम को आगे बढ़ा रहे हैं। झारखंड को इस बार भी इन खिलाड़ियों से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी। युवा गेंदबाजों में तमिलनाडु के गुरजपनीत सिंह, विदर्भ के हर्ष दुबे, तेलंगाना के त्रिपुराना विजय और उत्तर प्रदेश के जिशान अंसारी जैसे खिलाड़ी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहेंगे। शुरूआती दौर में भारतीय सितारों की मौजूदगी टूर्नामेंट का प्रमुख आकर्षण रहेगी, लेकिन पूरे सत्र में युवा प्रतिभाओं और अनुभवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी निगाहें रहेंगी। यही मुकाबले रणजी ट्रॉफी को दिलचस्प बनाएंगे और यह तय करेंगे कि इस बार खिताब का ताज किस टीम के सिर सजेगा। टूर्नामेंट के मुकाबले रविवार से देश के विभिन्न मैदानों पर सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे।
रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की दर्दनाक हार उनके 19 साल के करियर का सबसे कठिन समय था। उस फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।
सूर्यवंशी और सैमसन के बीच प्रतिस्पर्धा को रॉबिन सिंह ने बताया टीम इंडिया के लिए 'फायदेमंद'
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह का मानना है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के बीच चल रही चर्चा भारतीय टीम के लिए सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का
29 साल के मिस्ट्री स्पिनर की हुई टीम में एंट्री, ODI ट्राई सीरीज के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान
17 अक्टूबर से अबू धाबी में शुरू होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए बांग्लादेश ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमें भी हिस्सा लेंगी।
ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला
चर्चिल ब्रदर्स की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में रविवार को फतोर्दा स्टेडियम में मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ अपने नये सफर का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ करना चाहेगी। मुख्य कोच दिमित्रिस दिमित्रियो ने मुकाबले से पहले टीम की तैयारियों और उसकी अलग फुटबॉल पहचान विकसित करने के लक्ष्य पर जोर दिया। दिमित्रियो ने कहा कि उनका लक्ष्य क्लब की संस्कृति और जीतने की मानसिकता के अनुरूप खेलने की एक अलग शैली विकसित करना है ताकि टीम मैदान पर निरंतरता के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा, “चर्चिल ब्रदर्स जैसे ऐतिहासिक क्लब का आईएसएल में मार्गदर्शन करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारा लक्ष्य एक मजबूत फुटबॉल संस्कृति विकसित करना के साथ खेलने की ऐसी शैली स्थापित करना है जो इस क्लब की पहचान को दर्शाए।”चर्चिल ब्रदर्स एक सत्र के अंतराल के बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में वापसी कर रहा है। क्लब ने जमशेदपुर एफसी का खेल लाइसेंस अपने नाम किया है। टाटा स्टील ने अगस्त 2026 में क्लब की सीनियर टीम का संचालन बंद करने का फैसला किया था, जिसके बाद चर्चिल ब्रदर्स को आईएसएल में खेलने का मौका मिला। गोवा के इस क्लब की वापसी भारतीय फुटबॉल में उथल-पुथल भरे दौर के बाद हुई है। चर्चिल ब्रदर्स 2024-25 आई-लीग का खिताब जीतने से चूक गया था। खेल पंचाट (सीएएस) के फैसले के बाद खिताब इंटर काशी को मिला था। इसके बाद चर्चिल ब्रदर्स ने अगले राष्ट्रीय सत्र में हिस्सा नहीं लिया था।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपिंग सीखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। जायसवाल 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसे मजाक बताते हुए कहा- 'जायसवाल भारतीय व्हाइट-बॉल टीम में जगह बनाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। उन्हें विकेटकीपिंग के बजाय अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए।' जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में भारत के रेगुलर ओपनर हैं। हालांकि, वनडे और टी-20 टीम की प्लेइंग-11 में उनकी जगह पक्की नहीं है। वनडे में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा ओपनिंग करते हैं। वहीं टी-20 में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी हैं। जाफर बोले- विकेटकीपिंग आसान नहीं, बचपन से प्रैक्टिस जरूरी जाफर ने कहा कि जायसवाल के विकेटकीपिंग सीखने की खबर सुनकर उन्हें हैरानी हुई। उन्होंने कहा- ‘अगर आपने बचपन से विकेटकीपिंग नहीं की है, तो यह बहुत मुश्किल है। इसमें काफी मेहनत लगती है। अगर वह विकेटकीपिंग शुरू भी करते हैं, तो उनके लिए जगह कहां है?’ जाफर ने कहा कि ईशान किशन, संजू सैमसन और ऋषभ पंत जैसे विकेटकीपर पहले से मौजूद हैं। उनके मुताबिक, जायसवाल व्हाइट-बॉल क्रिकेट में जगह बनाने के लिए विकेटकीपिंग का विकल्प तलाश रहे होंगे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करना काफी मुश्किल है। जायसवाल ने प्रैक्टिस मैच में 10 ओवर विकेटकीपिंग की यशस्वी ने रणजी ट्रॉफी से पहले एक प्रैक्टिस मैच में 10 ओवर विकेटकीपिंग की। वे अपने खेल में नई स्किल जोड़ने पर काम करते दिखे। यशस्वी रणजी ट्रॉफी में 11 अक्टूबर को मुंबई के लिए चंडीगढ़ के खिलाफ खेलने उतरेंगे। जायसवाल के विकेटकीपिंग पर मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने कहा था- ‘यशस्वी विकेटकीपिंग शुरू करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। मैंने उनसे यही सुना है। वे मुंबई या भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि उनका यही लक्ष्य है, लेकिन मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है।’ इसकी पूरी खबर पढ़ें… जाफर ने रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाए जाफर घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में 12 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वे रणजी में मुंबई और विदर्भ के लिए खेलते थे। जाफर रणजी में 150 से ज्यादा मैच खेलने वाले भी पहले खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा 40 शतक का रिकॉर्ड भी जाफर के ही नाम है। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गंभीर ने हफ्ते में दूसरी बार पिच पर सवाल उठाया:कहा- बॉलर्स के करियर दांव पर, बैट और बॉल पर बैलेंस जरूरी हेड कोच गौतम गंभीर ने 8 दिन में दूसरी बार भारतीय फ्लैट पिचों पर सवाल उठाया है। शुक्रवार रात को टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 250 रन बनाने के बावजूद दूसरा टी-20 हार गई। इस मैच में 500 से ज्यादा रन बने। पूरी खबर पढ़ें…
डेनियल मेदवेदेव ने स्ट्रफ को हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई: शंघाई मास्टर्स
शंघाई, डेनियल मेदवेदेव ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शनिवार को शंघाई मास्टर्स के दूसरे राउंड के मुकाबले में जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 4-6, 6-4, 6-3 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई।
अनुभव के साथ-साथ रोहित-कोहली की फॉर्म भी वर्ल्ड कप 2027 के लिए जरूरी: रॉबिन सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम के लिए बहुत अहम खिलाड़ी साबित होंगे।
शाई होप को उनकी बल्लेबाजी का श्रेय मिलना चाहिए: रोस्टन चेस
रांची, वेस्टइंडीज के ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर रोस्टन चेस का मानना है कि कप्तान शाई होप को अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने का पूरा श्रेय नहीं मिलता है।
9 साल का इंतजार डरबन में हुआ खत्म, 2017 के बाद मैट रेनशॉ के बल्ले से आया शानदार शतक
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले डरबन टेस्ट में शतक लगाया। उन्होंने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर 86 रन की उपयोगी साझेदारी की।
दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए गुड न्यूज, जोश इंगलिस की टेस्ट टीम में होगी वापसी
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गकेबरहा में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है।
Zimbabwe Women टीम की कप्तानी Josephine Nkomo को, भारत दौरे के लिए टीम घोषित
ऑलराउंडर जोसेफिन नकोमो 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले भारत के पहले दौरे में जिम्बाब्वे की 15 सदस्यीय महिला टीम की कप्तानी करेंगी। जिम्बाब्वे ने सितंबर अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली टीम का ही चयन किया है। उसकी टीम ने वेस्टइंडीज को हरारे में खेले गए दूसरे वनडे में चार विकेट से हराया था। भारतीय दौरे के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में न्याशा ग्वांजुरा और मिशेल मावुंगा भी शामिल हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत में मिलकर सात विकेट लिए थे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 16, 18 और 20 अक्टूबर को रायपुर में खेले जाएंगे। इसके बाद 23, 25 और 28 अक्टूबर को बड़ौदा में वनडे मैच होंगे। वनडे मैच आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे। जिम्बाब्वे की टीम: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बीलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिन्दर चारे, कुदज़ई चिगोरा, न्याशा ग्वांज़ुरा, नोमवेलो सिबांडा, लोरिन फिरी, चियेद्ज़ा धुरुरू, मोडेस्टर मुपाचिकवा, तेंदई मकुशा, शार्ने मेयर्स।
AFC U17 Women Asian Cup: मलेशिया से ड्रॉ भी भारत को दिला देगा टूर्नामेंट का टिकट
लगातार दूसरी बार एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप में जगह बनाने की दहलीज पर खड़ी भारतीय टीम के सामने रविवार को मेजबान मलेशिया की कड़ी चुनौती होगी। ग्रुप ई के इस निर्णायक मुकाबले में भारत को क्वालीफिकेशन पक्का करने के लिए सिर्फ हार से बचना है, जबकि मलेशिया को अगले दौर में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दो मैच जीते हैं और उनके खाते में छह-छह अंक हैं। भारत की स्थिति हालांकि 16 गोल दागने के कारण मजबूत है। मलेशिया के खाते में पांच गोल हैं। मुख्य कोच जोकिम अलेक्जेंडरसन की टीम को ग्रुप में शीर्ष स्थान के साथ क्वालीफाई करने के लिए केवल हार से बचना है। क्वालीफायर के आठ ग्रुपों की विजेता टीमें ही एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2027 में जगह बनाएंगी। उनके साथ मौजूदा चैंपियन उत्तर कोरिया, जापान, ऑस्ट्रेलिया और मेजबान चीन भी टूर्नामेंट में खेलेंगे। इन चार टीमों ने 2026 सत्र में शीर्ष चार में रहने के कारण सीधे प्रवेश हासिल किया है। भारत ने पिछले सत्र में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचा था। रविवार को जीत या ड्रॉ हासिल करने पर भारतीय टीम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर सकती है। ऐसा होने पर भारत किसी भी आयु वर्ग में, सीनियर स्तर सहित, लगातार दो महिला एशियाई कप में जगह बनाने वाली पहली भारतीय टीम बन जाएगा। कोच अलेक्जेंडरसन ने खिलाड़ियों को केवल ड्रॉ के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरने की जगह जीत की मानसिकता के साथ मुकाबला करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, “हमें मैच में जीत के इरादे से उतरना होगा। युवा खिलाड़ियों से यह कहना मुश्किल है कि ड्रॉ भी पर्याप्त होगा। हम मुकाबला जीतने की कोशिश करेंगे, लेकिन साथ ही हमें आक्रमण करते समय अधिक समझदारी दिखानी होगी और सही संतुलन बनाना होगा।”भारत ने अलग-अलग अंदाज में दोनों जीत दर्ज करते हुए खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। टीम ने अभियान की शुरुआत इराक को 14-0 से रौंदकर की थी। भारतीय टीम ने इसके बाद सीरिया के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करते हुए 2-0 से जीत हासिल की। भारत की ओर से 15 वर्षीय अनुष्का कुमारी ने अब तक सात गोल दागे हैं। उन्होंने इराक के खिलाफ पांच और सीरिया के खिलाफ दो गोल किए हैं। अनुष्का ने कहा, “सात गोल करके बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है। मेरी साथी खिलाड़ी मौके बना रही हैं और मुझे पास दे रही हैं। मैं उन मौकों को गोल में बदलने की कोशिश कर रही हूं। यह पूरी टीम का प्रयास है। हम सभी ने बहुत मेहनत की है। मैं टीम और कोच की ओर से मिले समर्थन के लिए आभारी हूं।”कोच ने खिलाड़ियों को लगातार याद दिलाया है कि शुरुआती दो मैचों में मिली जीत का कोई खास महत्व नहीं रह जाएगा, अगर टीम निर्णायक मुकाबले में अपना स्तर बरकरार नहीं रख पाती। स्वीडन के अलेक्जेंडरसन ने कहा, “भले ही बाहर के लोगों को लगता हो कि हम प्रबल दावेदार हैं, लेकिन हमें हमेशा विनम्र रहना होगा, चाहे सामने कोई भी टीम हो। हर खेल में विनम्र रहना और प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करना जरूरी है। आत्मविश्वास भी महत्वपूर्ण है। आपको अपने खेल और अपनी तैयारियों पर भरोसा होना चाहिए, लेकिन मैच में कड़ी मेहनत करना भी उतना ही जरूरी है।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैट रेनशॉ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक लगा दिया है। शनिवार को मुकाबले के दूसरे दिन उन्होंने 46 रन के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 277 रन बना लिए हैं। उसने 187/6 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। रेनशॉ 102 के साथ नाथन लॉयन 7 रन पर नाबाद लौटे हैं। सुबह 33 रन से पारी को आगे बढ़ाने वाले कप्तान पैट कमिंस 10 रन ही जोड़ सके और 43 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वियान मुल्डर ने मार्करम के हाथों कैच कराया। उन्हें तीसरा विकेट मिला। मार्को यानसन और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट लिए। मैट रेनशॉ ने टेस्ट में दूसरा शतक लगाया पहले दिन 46 रन पर नाबाद लौटे मैट रेनशॉ ने दिन की दूसरी बॉल पर चौका चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने करियर का दूसरा शतक लगाया। कप्तान पैट कमिंस के आउट होने के बाद रेनशॉ ने मिचेल स्टार्क (6 रन) के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 200 पार पहुंचाया। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मैच पर पकड़ बना ली। डरबन के किंग्समीड मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 187 रन बनाए। -------------------------------------------- ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका टूर से जुड़ यह खबर भी पढ़िए… ऑस्ट्रेलिया की सबसे उम्रदराज टेस्ट XI, 149 साल में पहली बार टीम में 20 से 29 साल का कोई खिलाड़ी नहीं; सभी 30 पार ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में ऐसी टीम उतारी, जिसके सभी 11 खिलाड़ी 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार टीम में 20 से 29 साल का कोई खिलाड़ी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चुनाव 5 दिसंबर को होंगे, जबकि मौजूदा काउंसिल का कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म होगा। दिल्ली और चंडीगढ़ के पूर्व चुनाव आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव (रिटायर्ड IAS) को इलेक्टोरल ऑफिसर/रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। IOA चुनाव प्रक्रिया में एथलीट्स कमीशन के चुनाव और स्पोर्ट्सपर्सन्स ऑफ आउटस्टैंडिंग मेरिट (SOM) के चयन की प्रक्रिया भी शामिल है। IOA ने यह प्रक्रिया नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट, 2025, इसके 2026 के नियमों और IOA के संशोधित संविधान के तहत शुरू की है। 18 अक्टूबर तक SOM के लिए आवेदन कर सकेंगे खिलाड़ी IOA ने 18 सितंबर से स्पोर्ट्सपर्सन्स ऑफ आउटस्टैंडिंग मेरिट (SOM) के रोस्टर में शामिल होने के लिए आवेदन शुरू किए थे। योग्य खिलाड़ी 18 अक्टूबर 2026 तक आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा कर सकेंगे। इसके बाद तय योग्यता और कैटेगरी के आधार पर रोस्टर तैयार होगा। पूर्व चुनाव आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। इसमें एथलीट्स कमीशन, SOM और एग्जीक्यूटिव काउंसिल से जुड़ी प्रक्रिया शामिल है। वे मतदाता सूची, नामांकन, दस्तावेजों की जांच, वोटिंग, मतगणना और नतीजों की घोषणा की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। 3 नवंबर को एथलीट्स कमीशन का चुनाव, 10 खिलाड़ी होंगे सदस्य IOA के एथलीट्स कमीशन के 2026-2030 कार्यकाल के लिए 3 नवंबर को चुनाव होंगे। इसी दिन वोटिंग, मतगणना और नतीजों की घोषणा की जाएगी। नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन्स (NSF) को अपनी एथलीट्स कमीशन के जरिए दो खिलाड़ी प्रतिनिधियों के नाम 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक भेजने होंगे। पीटी उषा बोलीं- चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर IOA अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने चुनाव प्रक्रिया को भारतीय ओलिंपिक आंदोलन में गुड गवर्नेंस मजबूत करने की दिशा में अहम बताया। उन्होंने कहा कि IOA का लक्ष्य ओलिंपिक चार्टर और राष्ट्रीय खेल प्रशासन के नियमों के अनुरूप विश्वसनीय और एथलीट-केंद्रित संस्थाएं बनाना है। उषा के मुताबिक, अनुभवी पूर्व चुनाव आयुक्त को चुनाव अधिकारी नियुक्त करना स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव के प्रति IOA की प्रतिबद्धता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि IOA चुनाव प्रक्रिया की स्वतंत्रता का सम्मान करेगा और जरूरी सहयोग देगा। खेल प्रशासन में एथलीटों की भागीदारी भारतीय खेलों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत IOC के साथ बातचीत में शामिल भारत 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के साथ कंटीन्यूअस डायलॉग में शामिल है। इस प्रक्रिया में भारत समेत 7 देश हैं। इनमें जर्मनी, हंगरी, कतर, साउथ कोरिया, साउथ अफ्रीका और तुर्किये शामिल हैं। IOA के मुताबिक, भारत की दावेदारी के लिए अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबान शहर के रूप में चिन्हित किया गया है। IOA अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने कहा कि मेजबानी की कोशिशों में मजबूत प्रशासन और एथलीट-केंद्रित दृष्टिकोण अहम होंगे। IOA ने बताया कि चुनाव से जुड़े नोटिफिकेशन, आवेदन फॉर्म, मतदाता सूची और अन्य जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट और निर्धारित चुनावी संचार माध्यमों पर जारी की जाएंगी।
सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल
दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने तेज गेंदबाज मयंक यादव या बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बजाय कुलदीप यादव को महत्वपूर्ण 17वां ओवर सौंपकर बड़ी गलती की। कुलदीप ने इस ओवर में 24 रन लुटाए, जिसमें तीन छक्के, एक चौका और एक वाइड शामिल थी। इससे 250 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी हो गया। वेस्टइंडीज ने यह मैच छह विकेट से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। गावस्कर ने जियोस्टार से कहा, ‘‘मैं 17वें ओवर में अर्शदीप या मयंक में से किसी एक को गेंदबाजी के लिए बुलाता। अर्शदीप ने अपने आखिरी ओवर (18वें ओवर) में खूब रन लुटाए, लेकिन मयंक ने शुरुआती झटके दिए थे।’’उन्होंने कहा, ‘‘मयंक का इकॉनमी रेट लगभग 12 रन प्रति ओवर था और उस समय वेस्टइंडीज को इससे अधिक रन चाहिए थे। इसलिए अगर उन्होंने विकेट ले लिया होता तो मैच आपके पक्ष में जा सकता था।’’गावस्कर का मानना था कि उस महत्वपूर्ण मोड़ पर मयंक का एक और विकेट वेस्टइंडीज पर भारी दबाव डाल सकता था और उसके लिए मुश्किल पैदा कर सकता था। उन्होंने कहा, ‘‘जब एक बार विकेट मिल जाए तो विपक्षी टीम अचानक बैकफुट पर आ जाती है। एक नए बल्लेबाज को आना पड़ता है। इसलिए उस समय मयंक को आजमाया जाना चाहिए था। इसके अलावा मुझे लगता है कि नौवें ओवर में शिवम दुबे को गेंदबाजी के लिए बुलाना सही फैसला नहीं था। तब बल्लेबाज लय हासिल करने की कोशिश कर रहे थे और इसलिए तब कुलदीप को लाना शायद बेहतर विकल्प होता।
भारत के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के विवादित 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम की आलोचना की है। रहाणे ने इस नियम को लीग से हटाने की वकालत भी की है।
मैं हमेशा से टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता था: एनरिक नॉर्टजे
नई दिल्ली, तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने अपनी खुशी जाहिर की है।
BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे
BMW ग्रुप इंडिया ने 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के DLF गोल्फ़ एंड कंट्री क्लब में आयोजित BMW गोल्फ़ कप 2026 फ़ाइनल के विजेताओं के नामों की घोषणा की। अनीश भुजले और विकास महाजन ने अपनी-अपनी हैंडीकैप कैटेगरी में जीत हासिल की और वे मार्च 2027 में साउथ अफ़्रीका में होने वाले BMW गोल्फ़ कप वर्ल्ड फ़ाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO, हरदीप सिंह बरार ने कहा कि BMW गोल्फ़ कप सिर्फ़ खेल में बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न नहीं है; यह परफ़ॉर्मेंस, जुनून और BMW कम्युनिटी की मज़बूती का एक ज़बरदस्त उदाहरण है। इस साल, टूर्नामेंट ने एक नया मुकाम हासिल किया है, जिसमें पूरे भारत से 2,300 एमेच्योर गोल्फ़र शामिल हुए और 40 बेहतरीन खिलाड़ी नेशनल फ़ाइनल तक पहुँचे। इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Abhijeet Dipke, Saurav Das, Ashutosh Ranka और Dhruv Rathee की खुद को Safe रखने वाली रणनीति सफल रही इसे भी पढ़ें: Asian Games 2026: Indian Army के एथलीटों ने जीते रिकॉर्ड 20 मेडल, 6 Gold किए नाम उन्होंने आगे कहा कि मैं इस शानदार कामयाबी के लिए हमारे विजेताओं को बधाई देता हूँ। जब वे वर्ल्ड फ़ाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए ग्लोबल स्टेज पर कदम रखेंगे, तो उनके साथ पूरी BMW कम्युनिटी का गर्व और समर्थन होगा। BMW गोल्फ़ कप जैसे खास अनुभवों के ज़रिए, हम अपने कस्टमर्स को एक साथ लाते रहते हैं और ऐसे यादगार पल बनाते हैं जो BMW की भावना को दर्शाते हैं। नेशनल फ़ाइनल में 40 बेहतरीन एमेच्योर गोल्फ़र शामिल हुए, जिन्होंने चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, दिल्ली, वडोदरा, जयपुर, बेंगलुरु, लखनऊ, पटना, कोलकाता और गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स में हुए रीजनल टूर्नामेंट के ज़रिए क्वालिफ़ाई किया था। इस सीज़न में 2,300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जो नेशनल सम्मान और BMW गोल्फ़ कप वर्ल्ड फ़ाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के मौके के लिए मुक़ाबला कर रहे थे। मुंबई के अनीश भुजले ने 12 तक के हैंडीकैप के लिए कैटेगरी A जीती, जबकि मुरादाबाद के विकास महाजन ने 13 से 28 हैंडीकैप के लिए कैटेगरी B जीती। ये दोनों वर्ल्ड फ़ाइनल में टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे और दूसरे देशों के बेहतरीन एमेच्योर गोल्फ़रों के ख़िलाफ़ मुक़ाबला करेंगे। BMW गोल्फ़ कप दुनिया की सबसे बड़ी एमेच्योर गोल्फ़ टूर्नामेंट सीरीज़ में से एक है, जिसकी शुरुआत पच्चीस साल पहले एक ब्रिटिश पहल के तौर पर हुई थी। यह UK में BMW इनविटेशन टूर्नामेंट के तौर पर शुरू हुआ था और अब एक ग्लोबल सीरीज़ बन गया है, जिसमें 40 देशों में 1,00,000 खिलाड़ियों के साथ 1,000 क्वालिफ़ाइंग टूर्नामेंट होते हैं। हर देश के सबसे अच्छे खिलाड़ी BMW गोल्फ़ कप वर्ल्ड फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करते हैं, जहाँ तीन हैंडीकैप कैटेगरी में अलग-अलग टाइटल के लिए मुक़ाबला होता है। BMW गोल्फ़ कप 2026 में दो कैटेगरी थीं: A (12 तक हैंडीकैप) और B (13 से 28 हैंडीकैप)। नेशनल फ़ाइनल में हर कैटेगरी के विजेता वर्ल्ड फ़ाइनल में हिस्सा लेने के लिए क्वालिफ़ाई करते हैं।
दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में मयंक यादव को 17वां ओवर नहीं देने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस ओवर के लिए कुलदीप यादव की जगह मयंक यादव या अर्शदीप सिंह को चुना जा सकता था। रांची में शुक्रवार को खेले गए मैच में भारत ने 250 रन का लक्ष्य दिया था। वेस्टइंडीज ने इसे 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया और पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। कप्तान शाई होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कुलदीप के ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगा कुलदीप ने 17वें ओवर में 24 रन दिए। इसमें तीन छक्के, एक चौका और एक वाइड शामिल थी। इस ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने लक्ष्य का पीछा करने में बढ़त बना ली। 18वें ओवर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप और रोमारियो शेफर्ड ने अर्शदीप के खिलाफ 17 रन बनाए। अक्षर पटेल के ओवर में दो छक्के लगाकर वेस्टइंडीज ने मैच जीत लिया। गावस्कर ने कहा- मैं मयंक या अर्शदीप को चुनता गावस्कर ने जियोस्टार से कहा, ‘मैं 17वें ओवर में अर्शदीप या मयंक में से किसी एक को गेंद देता। अर्शदीप ने अपने आखिरी ओवर में काफी रन दिए, लेकिन मयंक ने शुरुआती झटके दिए थे।’ उन्होंने कहा, ‘गिरे हुए विकेटों में से तीन मयंक ने लिए थे। उसकी इकॉनमी करीब 12 रन प्रति ओवर थी। उस समय वेस्टइंडीज को इससे ज्यादा रनरेट चाहिए था।’ गावस्कर ने कहा, ‘अगर मयंक एक विकेट ले लेते, तो वेस्टइंडीज दबाव में आ जाता। कभी-कभी जब मैच आपके पक्ष में जा रहा होता है, तब अच्छी गेंद नहीं होने पर भी विकेट मिल जाता है।’ मयंक ने विंडीज के टॉप ऑर्डर को परेशान किया जब गेंद कुलदीप को दी गई, तब मयंक का एक ओवर बाकी था। उन्होंने वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम को परेशान करते हुए कामिल पूरन को 0, शिमरॉन हेटमायर को 4 और रोवमैन पॉवेल को 24 रन पर आउट किया था। मयंक के इन विकेटों के कारण वेस्टइंडीज की टीम छठे ओवर तक 58 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। गावस्कर के मुताबिक, उस समय मयंक का एक और विकेट भारत को मजबूत स्थिति में ला सकता था। 9वां ओवर शिवम दुबे को देना गलती थी- गावस्कर गावस्कर ने भारत के एक और गेंदबाजी बदलाव पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नौवें ओवर में शिवम दुबे को गेंद देना सही फैसला नहीं था। उन्होंने कहा, ‘जब बल्लेबाज अपनी नजरें जमाने की कोशिश कर रहे थे, तब शायद कुलदीप को गेंद देना बेहतर विकल्प होता।’ चहल ने सपाट पिचों पर गेंदबाजों का दर्द बताया भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी सपाट पिचों पर गेंदबाजों को मिलने वाली मदद की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, ‘ऐसी पिचों पर गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं होता। गेंद पुरानी होने पर ओस आती है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। मैदान भी छोटे होते जा रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमने IPL में भी ऐसा देखा है, जब 260 रन का लक्ष्य 19 ओवर में हासिल किया गया। इस मैच में भी 250 रन का लक्ष्य 18.3 ओवर में आसानी से हासिल हो गया।’ चहल ने सवाल किया, 'तो गेंदबाज क्या करें? उनकी स्किल का क्या फायदा है? मुझे उनके लिए बुरा लगता है, क्योंकि मैं भी गेंदबाज हूं।' ---------------------------------------------- रांची में टी-20 से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज, वेस्टइंडीज 18.3 ओवर में 250 रन बनाकर जीता, शाई होप का शतक भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा रनचेज हो गया है। वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में 6 विकेट खोकर 250 रन का टारगेट हासिल कर लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में 223 रन चेज किए थे। पढ़ें पूरी खबर
Arctic Open में PV Sindhu की Ratchanok Intanon से हार, तीन गेम में मुकाबला गंवाया
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट और भारत की टॉप शटलर पीवी सिंधु, 10 अक्टूबर को आर्कटिक ओपन 2026 के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से तीन गेम के मुकाबले में हारकर बाहर हो गईं। इसके साथ ही BWF सुपर 500 टूर्नामेंट में भारत का सफर खत्म हो गया। Olympics.com के अनुसार, छठी सीड सिंधु को टॉप सीड और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इंतानोन ने तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-11, 19-21, 21-18 से हराया। यह इंतानोन के खिलाफ सिंधु की लगातार छठी हार थी; अब आमने-सामने के मुकाबलों में इंतानोन 10-4 से आगे हैं। इसे भी पढ़ें: Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC पहले गेम की शुरुआत में सिंधु को अपनी लय पाने में संघर्ष करना पड़ा और इंटानोन ने तेज़ी से 5-1 की बढ़त बना ली। इंटरवल तक सिंधु ने अंतर को कम करके 11-8 कर दिया, लेकिन ब्रेक के बाद इंटानोन का दबदबा रहा; उन्होंने अगले 13 में से 10 पॉइंट जीतकर पहला गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में सिंधु ने ज़बरदस्त खेल दिखाया; इंटरवल तक वह आगे रहीं और स्कोर 17-14 कर लिया। इंटानोन ने लगातार पाँच पॉइंट जीतकर बढ़त बनाई, लेकिन सिंधु ने लगातार चार पॉइंट जीतकर फिर से लय हासिल की और मैच को निर्णायक तीसरे गेम तक पहुँचा दिया। इसे भी पढ़ें: Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप आखिरी गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली; स्कोर 17-17 से बराबर था, लेकिन फिर इंटानोन ने लगातार तीन पॉइंट जीतकर मैच पॉइंट हासिल किया और अपने दूसरे मौके को जीत में बदल दिया। टूर्नामेंट में भारत की चुनौती तब और खत्म हो गई जब उसी दिन बाद में पुरुषों की डबल्स जोड़ी कृष्णा प्रसाद गरागा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय को डेनमार्क के क्रिश्चियन फॉस्ट कजेर और रासमस कजेर के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी 21-13, 21-14 से हार गई। भारतीय शटलर अब डेनमार्क ओपन 2026 में हिस्सा लेंगे, जो मंगलवार से शुरू हो रहा है।
IND vs WI: तिलक वर्मा ने टी20 में हासिल की ये उपलब्धि, कर दिया ये नया कारनामा
इंटरनेट डेस्क। भारत को दूसरे टी 20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के सामने हार का सामना करना पड़ा। लेकिन भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने ऐसा कारनामा किया है, जो अभी तक टी20 क्रिकेट में कोई नहीं कर पाया है। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में हुए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में तिलक ने 44 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इस दौरान सिर्फ 18 गेंदों का सामना किया और 3 चौकों के अलावा तीन ही छक्के मारे। तिलक वर्मा का टी20 में नया कारनामा तिलक वर्मा ने इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे किए। इस फॉर्मेट में 144 बल्लेबाजों के 5 हजार या उससे ज्यादा रन हैं। तिलक इनमें इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं, जिनका बल्लेबाजी औसत 40 से अधिक और स्ट्राइक रेट 140 से ऊपर है। 144 में से सिर्फ 5 ही बल्लेबाजों का औसत 40 से ऊपर का है। वहीं 45 का स्ट्राइक रेट 140 के ऊपर का है लेकिन सिर्फ तिलक वर्मा ही दोनों ही लिस्ट में हैं। टी20 में तिलक वर्मा का रिकॉर्ड 23 साल के तिलक वर्मा ने अभी तक 175 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनके 5031 रन हो गए हैं। उनका औसत 41.57 जबकि स्ट्राइक रेट 145.36 का है। अभी तक उनके बल्ले से 5 शतक के अलावा 30 फिफ्टी निकली है। उनकी सबसे बड़ी पारी 151 रनों की है। वह इस फॉर्मेट में दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिसके नाम लगातार तीन मैचों में शतक है। PC- cricinfo.com
IND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की तैयारी तेज, खिलाड़ियों के लिए खास पिचें तैयार; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वाराणसी, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स के पदक विजेता, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ वाराणसी में होने वाले फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल में शामिल होंगे। इसका उद्देश्य फिटनेस, युवा सशक्तिकरण, नशा मुक्त भारत के संदेश का प्रसार करना है।
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश पहली पारी में 346 रन पर ऑलआउट हो गया। अबू धाबी में बांग्लादेश ने सुबह 8 विकेट पर 317 रन से आगे खेलना शुरू किया और 29 रन जोड़कर बाकी 2 विकेट गंवा दिए। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम ने 4 और यामिन अहमदजई ने 3 विकेट लिए। इस्मत आलम को 2 विकेट मिले। बांग्लादेश से तंजिद हसन, शदमान इस्लाम और लिटन दास ने अर्धशतक लगाए। तंजिद हसन ने बनाए 83 रन बांग्लादेश के लिए तंजिद हसन ने 71 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। तंजिद ने शादमान इस्लाम के साथ पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। शादमान ने 67 रन बनाए। मोमिनुल हक ने 39 और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 29 रन का योगदान दिया। लिटन की फिफ्टी, नयिम 35 रन पर नाबाद लिटन दास ने 89 गेंदों पर 53 रन बनाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 24 रन की पारी खेली। नयिम हसन 67 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 4 चौके लगाए। नयिम को मूल टीम में जगह नहीं मिली थी। वह प्रैक्टिस मैच के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर UAE पहुंचे थे और बाद में टीम में शामिल किए गए। सलीम ने 4 विकेट लेकर रोकी बांग्लादेश की पारी मोहम्मद सलीम ने ताइजुल इस्लाम को आउट कर अपना चौथा विकेट लिया। उन्होंने हसन महमूद को भी बोल्ड किया। यामिन अहमदजई ने एबादोत हुसैन को स्लिप में कैच आउट कर बांग्लादेश की पारी खत्म की। एबादत हुसैन खाता नहीं खोल सके।
Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है तथा रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी यह बरकरार रहने की पूरी उम्मीद है जिससे कि गेंदबाजों पर काफी दबाव रहेगा। रांची में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 501 रन बने। वेस्टइंडीज ने भारत के 250 रन के लक्ष्य को लगभग एक ओवर शेष रहते हुए ही हासिल कर दिया था। इंदौर का होलकर स्टेडियम छोटी बाउंड्री और सपाट पिच के लिए जाना जाता है। इसलिए अगर यहां फिर से रनों का अंबार देखने को मिले तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। निश्चित तौर पर मुकाबला दोनों टीम के बल्लेबाजों के बीच होगा लेकिन सभी विभागों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम ही जीत हासिल करेगी। विशेषकर क्षेत्ररक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहेगा। दोनों टीम ने अभी तक महत्वपूर्ण अवसरों पर कुछ कैच छोड़े हैं जो महंगे साबित हुए हैं। पिछले मैच में मयंक यादव ने शेरफेन रदरफोर्ड का आसान कैच छोड़ दिया था जो एक तरह से निर्णायक साबित हुआ। रदरफोर्ड ने इसका पूरा फायदा उठाकर कप्तान शाई होप के साथ मिलकर 54 गेंदों में 120 रन की साझेदारी की। जब मयंक ने शॉर्ट फाइन लेग पर रदरफोर्ड का आसान कैच छोड़ा तब यह बल्लेबाज 38 रन पर खेल रहा था। उन्होंने इसके बाद 37 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और उतने ही चौके शामिल हैं। भारत को होप की शानदार फॉर्म को लेकर भी सतर्क रहना होगा। वेस्टइंडीज के कप्तान ने इस दौरे पर दो शतक जड़े हैं और वह फिर से बड़ी पारी खेलने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। भारत के लिए गेंदबाजी अब भी चिंता का विषय बना हुआ है और वह इस मैच में इसका हल ढूंढने की कोशिश करेगा। इस मैच में ओस की भी अहम भूमिका रहने की उम्मीद है। मयंक ने पिछले मैच में तीन विकेट लेकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन बाकी गेंदबाज रनों पर अंकुश नहीं लगा पाए और वेस्टइंडीज ने शुरुआती झटकों के बावजूद जोरदार वापसी करके रिकार्ड लक्ष्य हासिल कर दिया। भारत के लिए इस श्रृंखला का सकारात्मक पहलू कप्तान श्रेयस अय्यर का फॉर्म में लौटना है। उन्होंने पहले मैच में नाबाद 102 रन बनाए और दूसरे मैच में 18 गेंद पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 82 रन बनाकर अंतिम एकादश में अपनी जगह फिर से पक्की कर दी। इसका मतलब है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को फिर से बाहर बैठना पड़ सकता है। भारतीय कोच गौतम गंभीर ने भी रांची में दूसरे मैच के बाद कहा था कि मध्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है लेकिन शीर्ष क्रम में नहीं। मुख्य कोच ने यह भी स्वीकार किया कि शिवम दुबे के अय्यर से पहले चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बाद भारत अपने टीम संयोजनों के साथ प्रयोग करना जारी रखेगा। हालांकि दुबे केवल सात रन बनाकर आउट हो गए थे। भारत अपने मुख्य गेंदबाज अर्शदीप सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगा, जिन्होंने दो मैचों में 79 रन देकर एक विकेट लिया है। भारत मयंक से भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद करेगा। होप के शानदार प्रदर्शन और रदरफोर्ड के फॉर्म में वापस आने से वेस्टइंडीज की टीम खुश होगी। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों में रोस्टन चेज़ ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछले मैच में 24 रन देकर चार विकेट लिए। वेस्टइंडीज हालांकि शमर स्प्रिंगर को बदलने पर विचार कर सकता है, जिन्होंने अपने चार ओवरों में 64 रन देकर दो विकेट लिए। टीम इस प्रकार हैं:भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव। वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू (विकेटकीपर), कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
Tilak Varma: 23 वर्षीय तिलक वर्मा की पारी, टी20 क्रिकेट में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
PC: navarashtra T20 क्रिकेट में तेज़ बैटिंग करना और लगातार रन बनाना कभी आसान नहीं होता। धमाकेदार बैट्समैन का एवरेज कम होता है, जबकि अच्छे एवरेज वालों का स्ट्राइक रेट कम होता है। युवा भारतीय बैट्समैन तिलक वर्मा ने T20 क्रिकेट में बेमिसाल काम किया है। रांची में भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच T20 सीरीज़ के दूसरे मैच में तिलक ने नाबाद 44 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ़ 18 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के मारे। T20 में तिलक वर्मा की नई कामयाबी इस पारी के दौरान, तिलक वर्मा ने T20 क्रिकेट में अपने 5,000 रन पूरे किए। इस फ़ॉर्मेट में 144 बैट्समैन ने 5,000 या उससे ज़्यादा रन बनाए हैं। तिलक उनमें से अकेले ऐसे प्लेयर हैं जिनका बैटिंग एवरेज 40 से ज़्यादा और स्ट्राइक रेट 140 से ज़्यादा है। 144 प्लेयर्स में से सिर्फ़ पाँच का एवरेज 40 से ज़्यादा है। 45 का स्ट्राइक रेट 140 से ज़्यादा होता है, लेकिन दोनों लिस्ट में सिर्फ़ तिलक वर्मा हैं। T20 इंटरनेशनल में तिलक वर्मा का रिकॉर्ड 23 साल के तिलक वर्मा ने 175 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 5,031 रन बनाए हैं। उनका एवरेज 41.57 और स्ट्राइक रेट 145.36 है। उन्होंने 30 हाफ-सेंचुरी लगाई हैं, जिसमें पांच सेंचुरी शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 151 रन है। वह इस फॉर्मेट में लगातार तीन मैचों में सेंचुरी लगाने वाले अकेले बैट्समैन हैं। वह IPL में मुंबई इंडियंस और डोमेस्टिक क्रिकेट में हैदराबाद के लिए खेलते हैं। भारत के लिए भी दमदार परफॉर्मेंस तिलक वर्मा ने 2023 में भारत के लिए T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब तक, उन्होंने 67 मैचों की 63 इनिंग्स में 45.20 की एवरेज और 146.55 की स्ट्राइक रेट से 1,763 रन बनाए हैं। किसी फुल ICC मेंबर देश के लिए 1,000 से ज़्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन में तिलक अकेले ऐसे प्लेयर हैं जिनका स्ट्राइक रेट 140 और एवरेज 40 से ज़्यादा है। तिलक ने 66 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और नंबर तीन से सातवें तक बैटिंग की है। नंबर चार और छह पर उनका एवरेज भी 50 से ज़्यादा है।
चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हुए Will O'Rourke, New Zealand को लगा झटका
न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ होने वाली आगामी श्रृंखला से पहले एक और करारा झटका लगा है और उसके तेज गेंदबाज विल ओरूर्के बाएं पांव की मांसपेशियों में खिंचाव और पिंडली की चोट के कारण इससे बाहर हो गए हैं। खेल के सभी प्रारूप में खेलने वाले इस 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पीठ में चोट के कारण सात महीने तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन हालांकि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और इसके बाद अभ्यास के दौरान उनकी पिंडली में चोट लग गई थी। न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि ओरूर्के को भारत के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रखने का फैसला खिलाड़ी और मेडिकल टीम से परामर्श के बाद लिया गया। उनकी निगाहें अब दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैच की श्रृंखला में वापसी करने पर टिकी हैं। न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, पांच वनडे मैच और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इस श्रृंखला की शुरुआत 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से होगी। वाल्टर ने कहा, ‘‘विल का भारत के खिलाफ श्रृंखला से बाहर होना निराशाजनक है। वह वनडे और टेस्ट दोनों श्रृंखला में खेलने के लिए तैयार थे लेकिन चर्चा करने के बाद हम सभी बात पर सहमत थे कि उन्हें चोट से उबरने के लिए अभी और समय देना जरूरी है।’’इससे पहले न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि चोट के कारण मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स टी20 श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।
आर्सेनल के लिए मिकेल आर्टेटा का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जाना बेहद अहम: मार्टिन ओडेगार्ड
लंदन, आर्सेनल के कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड ने कहा है कि मैनेजर मिकेल आर्टेटा के क्लब के साथ अपना अनुबंध बढ़ाने के फैसले से टीम को काफी बढ़ावा मिला है।
कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल है। 49 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि अजित अगरकर अकेले शमी की वापसी के खिलाफ नहीं थे। इस पर सभी सिलेक्टर्स एक राय थे। आकाश ने शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर वनडे में शमी की संभावित वापसी पर भी बात की। 36 साल के भुवनेश्वर को न्यूजीलैंड दौरे पर जगह मिलने के बाद शमी की वापसी पर काफी चर्चा हो रही है। आकाश ने कहा- सिलेक्टर्स से बात की, सभी की राय एक जैसी चोपड़ा ने कहा- ‘अगर भुवी वापस आए हैं, तो क्या शमी भी आएंगे? हमें खुद को धोखा देना होगा, अगर हम मानें कि एक व्यक्ति सभी को रोक रहा था।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं था कि सिर्फ वही शमी को चुनने के खिलाफ थे और बाकी सभी उन्हें चुनना चाहते थे। यह संभव नहीं है, क्योंकि यह पांच सदस्यीय चयन समिति है। मैंने चयनकर्ताओं से बात की है और सभी की राय एक जैसी है।’ उन्होंने आगे कहा, “ऐसा नहीं है कि चेयरमैन ने अचानक कुछ कहा और बाकी सभी उससे सहमत हो गए।” टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं शमी मोहम्मद शमी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पिछला इंटरनेशनल मैच मार्च 2025 में खेला था। वे दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा थे। उस मुकाबले में शमी ने एक विकेट लिया।
Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह
(कुशान सरकार)नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दिल्ली की रणजी टीम के मुख्य कोच विजय दहिया ने कहा कि उनके खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाएं और उन्हें व्यक्तिगत प्रदर्शन को सामूहिक सफलता में बदलना होगा। दिल्ली की टीम खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा होने के बावजूद संघर्ष करती रही है। रणजी ट्रॉफी के नए सत्र में उसका पहला मुकाबला बंगाल से होगा। दिल्ली के मुख्य कोच के रूप में तीसरी बार पदभार संभालने के बाद दहिया ने पीटीआई से कहा, ‘‘फिर से इस टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमें लंबी अवधि के प्रारूप में बदलाव करने की जरूरत है। खिलाड़ियों को यह बात समझनी होगी कि इस प्रारूप के लिए क्या जरूरी है।’’उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट एक टीम गेम है जिसमें खिलाड़ी व्यक्तिगत प्रदर्शन करते हैं। खिलाड़ियों को इस व्यक्तिगत प्रदर्शन को सामूहिक सफलता में बदलना होगा।’’दहिया ने कहा कि पेशेवर क्रिकेट में चयन को लेकर बहस होना स्वाभाविक है, क्योंकि कुछ खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण मैच जीतने की क्षमता के कारण लंबे समय तक खेलने का मौका मिलता है। वह चाहते हैं कि दिल्ली के खिलाड़ी निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल हों और टीम की रणनीति पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा, ‘‘रणनीति बनाना महत्वपूर्ण होता है लेकिन उस पर अमल करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को इस पर विश्वास होना चाहिए। अगर खिलाड़ी टीम की रणनीति में दिलचस्पी नहीं रखते हैं, तो यह काम नहीं करेगी।’’दहिया ने इसके साथ ही कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की उपलब्धता के बारे में उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस टीम में ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी का साथ पाकर बहुत खुश होंगे। इस प्रारूप में वह एक ही सत्र में खेल का रुख बदल सकते हैं।’’दहिया चाहते हैं कि कप्तान आयुष बडोनी आगे बढ़कर नेतृत्व करें। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी जिम्मेदारी दिल्ली की कप्तानी अच्छे से निभाना है। लेकिन कप्तान होने से पहले वह टीम के मुख्य बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्हें उसी के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा।
दूसरे टी20 में श्रेयस अय्यर की जगह शिवम दुबे को भेजना भारतीय टीम को पड़ा महंगा
नई दिल्ली, भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 शुक्रवार को रांची में खेला गया।
'गेंद और बल्ले के बीच बराबरी का मुकाबला जरूरी': गौतम गंभीर
रांची, भारतीय क्रिकेट टीम को शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 249 रन बनाने के बावजूद 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
'किसी भी हार को हल्के में नहीं लेते, गेंद और बल्ले के बीच बराबरी का मुकाबला जरूरी': गौतम गंभीर
भारतीय क्रिकेट टीम को शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 249 रन बनाने के बावजूद 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने बल्ले और गेंद के बीच ज्यादा कड़े मुकाबले की बात कही। इसके साथ ही गंभीर ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की तारीफ की।
पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के साथ विवाद के बीच क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्लब फुटबॉल में अपनी चमक बिखेरी है। अल नासर की दिरियाह पर जीत में रोनाल्डो ने भी अपना योगदान दिया।
ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी के बाद से बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन साल 2026 में देखने को मिला है, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने अपनी 43 रनों की पारी के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
Gautam Gambhir ने Shivam Dube के बैटिंग ऑर्डर का किया बचाव, बोले टी20 में सिर्फ ओपनर पक्के
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑलराउंडर शिवम दुबे को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने का बचाव करते हुए कहा कि टीम आगे भी खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बल्लेबाजी क्रम में लचीलापन बनाए रखेगी। ईशान किशन के आउट होने के बाद शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह दुबे को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। उन्होंने ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज की गेंद पर आउट होने से पहले 10 गेंद पर सात रन बनाए। गंभीर ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम लंबे समय से उनका इसी तरह इस्तेमाल करते आ रहे हैं। विश्व कप और उससे पहले भी हमने ऐसा किया था। यह आज पहला मौका नहीं था जबकि हमने उन्हें उपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा।’’भारत बीच के ओवररों में अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाया। अय्यर और तिलक वर्मा ने इसकी भरपाई की और टीम को पांच विकेट पर 249 तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज ने हालांकि 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। गंभीर ने दुबे को चौथे नंबर पर भेजे जाने की फैसले का बचाव करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत अपने बल्लेबाजी क्रम को लचीलापन बनाए रखेगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है। कभी-कभी चीजें आपके पक्ष में जाती हैं और कभी-कभी नहीं। उन्होंने इससे पहले चौथे नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी भी की है।’’गंभीर ने कहा, ‘‘हमारा अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर रवैया लचीला रहा है और हम इसे जारी रखेंगे। कोच बनने के बाद से मैंने हमेशा कहा है कि टी20 क्रिकेट में केवल सलामी बल्लेबाज ही स्थायी होते हैं। बाकी बल्लेबाजी क्रम लचीला रहना चाहिए।’’गंभीर ने इसके साथ ही कहा कि टीम को ओस से भीगी सपाट पिचों पर बड़े स्कोर का बचाव करने के तरीके खोजने होंगे। भारतीय कोच ने कहा, ‘‘आप किसी भी हार को हल्के में नहीं ले सकते। अगर आप लगातार सुधार करना चाहते हैं तो आप किसी भी बात को छिपाना नहीं चाहेंगे। हम विश्व चैंपियन हैं और इसलिए हम लगातार सुधार करना चाहते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां मुश्किल थी। हम जानते हैं कि ओस से भीगी सपाट पिचों पर गेंदबाजी करना मुश्किल होता है, लेकिन हमें विपक्षी टीम को रोकने का कोई तरीका ढूंढना होगा। विशेषकर तब जबकि उन्होंने पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए हों।’’गंभीर ने कहा कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को जीत का श्रेय जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों विशेषकर शाई होप (नाबाद 102) और शेरफेन रदरफोर्ड (84) को श्रेय जाता है। हम जानते हैं कि इस प्रारूप में वे विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं। हमारे लिए यह मुश्किल था, लेकिन हम सुधार करते रहेंगे।’’भारत के लिए एक प्रमुख सकारात्मक पहलू तेज गेंदबाज मयंक यादव की तूफानी गेंदबाजी रही, जिन्होंने लगातार 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। गंभीर ने हालांकि कहा कि मैच जीतने के लिए पूरे 40 ओवर अच्छा प्रदर्शन करना होता है। उन्होंने कहा, ‘‘मैच पहले ओवर में जीता या हारा नहीं जाता है। पूरे 40 ओवर तक अच्छा प्रदर्शन करने से ही जीत मिलती है।’’गंभीर ने कहा, ‘‘अगर आप 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं, तो 150 की रफ्तार से गेंदबाजी करें। अगर आप 120 की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं, तो 120 की रफ्तार से गेंदबाजी करें। जब आप तेज गेंदबाज के रूप में खेल रहे होते हैं, तो आपको उस भूमिका को अच्छी तरह से निभाना चाहिए। उसने आज ऐसा किया और वह सफल रहा।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के भारत दौरे से बाहर
भारत के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को एक और बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हो चुके हैं। 25 साल के ओ'रूर्के बाईं हैमस्ट्रिंग और पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैब प्रक्रिया में हैं।
IND vs WI: वेस्टइंडीज की भारत के खिलाफ रिकॉर्ड जीत, ऑस्ट्रेलिया का तोड़ा रिकॉर्ड
इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कप्तान शाई होप (नाबाद 102) और शेरफेन रदरफोर्ड (84) रन की तूफानी पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने दूसरे मुकाबले में रिकॉर्ड जीत दर्ज की। रांची के मैदान पर खेले गए इस मैच में विंडीज टीम ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया। टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रनों का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज केवल 18.3 ओवर्स में लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया है। ये किसी टीम की भारतीय टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है। इस मामले में उसने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2023 में गुवाहाटी के मैदान पर 223 रनों के टारगेट को हासिल किया था। वेस्टइंडीज की टीम टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के खिलाफ 250 रनों के टारगेट को हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। PC- cricinfo.com
न्यूजीलैंड की टीम को भारतीय टीम के दौरे से पहले लगातार झटके लग रहे हैं, जिसमें अब उनके मैच विनिंग तेज गेंदबाज विलियम ओ'रूर्के जो हैमस्ट्रिंग और काफ की चोट से उबर रहे हैं वह वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
पैरा एशियन गेम्स को शुरू होने में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। लेकिन खेल मंत्रालय ने इसके लिए पूरे दल को अभी भी मंजूरी नहीं दी है। शूटिंग टीम के चयन को लेकर विवाद चल रहा है, ऐसे में खेल मंत्रालय सावधानी बरत रहा है।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम ओरूर्क भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे। वे बाएं हैमस्ट्रिंग और काफ की चोट से उबर रहे हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने इसे सावधानी से लिया गया फैसला बताया। ओरूर्क की नजर 9 दिसंबर से पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में वापसी पर है। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा। 5 टी-20 के बाद 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 2 टेस्ट मैच होंगे। ओरूर्क ने अप्रैल 2025 से न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला ओरूर्क अप्रैल 2025 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में होने वाले इंटरनेशनल मैच में खेलने की उम्मीद कर रहे थे। पिछले घरेलू सीजन में पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वह बाहर रहे थे। 7 महीने बाहर रहने के बाद उन्होंने अप्रैल में बांग्लादेश दौरे से वापसी की। उन्होंने वहां तीनों वनडे खेले। ओरूर्क ने जून में इंग्लैंड के खिलाफ तीनों टेस्ट खेले। नॉटिंघम में तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। अगस्त के अंत में ट्रेनिंग के दौरान उनकी काफ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया। इसके बाद वह फिर रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। कोच ने कहा- ओरूर्क का नहीं खेलना निराशाजनक न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, ‘भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाले बड़े दौरे से विल का बाहर होना निराशाजनक है।’ उन्होंने कहा, ‘वह वनडे और टेस्ट सीरीज दोनों में खेलने वाले थे। बाद की बातचीत के बाद हम सभी इस बात पर सहमत हुए कि उन्हें दोनों चोटों से उबरने के लिए और समय देना बेहतर होगा।’ T-20 टीम में नाम नहीं, चैपमैन-फाउल्क्स भी बाहर हुए ओरूर्क को न्यूजीलैंड की T20I टीम में भी शामिल नहीं किया गया है। पांच मैचों की यह सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी। न्यूजीलैंड को इस टीम में पहले ही बदलाव करने पड़े हैं। चोटों के कारण मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स बाहर हो गए हैं। इन दोनों की जगह जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ओरूर्क की फिट चाहता है न्यूजीलैंड क्रिकेट न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि ओ’रूर्क भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किए जाने की दौड़ में थे। हालांकि, दोनों चोटों के कारण उन्हें पूरे दौरे से बाहर रखने का फैसला हुआ। यह फैसला उन्हें सुरक्षित तरीके से गेंदबाजी का वर्कलोड बढ़ाने के लिए लिया गया है। न्यूजीलैंड टीम प्रबंधन ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उनकी पूरी फिटनेस चाहता है।
IND vs WI: 249 रन बनाकर भी क्यों हारी टीम इंडिया? ओस, रोस्टन चेज और मयंक यादव से जुड़ी 3 बड़ी वजहें
IND vs WI: 249 रन बनाकर भी क्यों हारी टीम इंडिया? ओस, रोस्टन चेज और मयंक यादव से जुड़ी 3 बड़ी वजहें
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भारत के खिलाफ 6 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम घोषित कर दी है। जोसेफिन एनकोमो टीम की कप्तानी करेंगी। चयनकर्ताओं ने हाल ही में वेस्टइंडीज को हराकर ICC विमेंस चैंपियनशिप में देश को पहली जीत दिलाने वाली सभी 15 खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है। दौरे की शुरुआत 16 अक्टूबर से रायपुर में 3 मैचों की T20 सीरीज से होगी। इसके बाद वडोदरा में 3 वनडे खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज को हराने वाली टीम पर भरोसा जिम्बाब्वे ने 27 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया था। यह ICC विमेंस चैंपियनशिप में टीम की पहली जीत थी। चयनकर्ताओं ने उस मुकाबले में खेलने वाली सभी 15 खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। टीम भारत के खिलाफ भी इसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी। न्याशा ग्वांजुरा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लिए थे 4 विकेट वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में न्याशा ग्वांजुरा ने 33 रन देकर 4 विकेट लिए थे। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन था। उन्हें मिचेल मवुंगा और फ्रांसिस्का चिपारे का साथ मिलेगा। बल्लेबाजी में मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्न मयेर्स, चिपों मुगेरी-तिरीपानो, केलिस एनधलोवु और बिलाव्ड बीज़ा अहम भूमिका निभाएंगी। कप्तान जोसेफिन एनकोमो और नोमवेलो सिबांदा भी टीम को मजबूती देंगी। जिम्बाब्वे की 15 सदस्यीय टीम जोसेफिन एनकोमो (कप्तान), बिलाव्ड बीज़ा, चिपों मुगेरी-तिरीपानो, केलिस एनधलोवु, मिचेल मवुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, कुदजई चिगोरा, न्याशा ग्वांजुरा, नोमवेलो सिबांदा, लोरिन फिरी, चियेद्जा धुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, तेंदाई मकुशा और शार्न मयेर्स।
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी टीम उतारी, जिसके सभी 11 खिलाड़ी 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार टीम में 20 से 29 साल का कोई खिलाड़ी नहीं है। कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम की औसत उम्र 34.59 साल है। क्रिकेट रिकॉर्ड्स के जानकार रिक फिनले के मुताबिक, करीब 100 साल में ऑस्ट्रेलिया की यह सबसे उम्रदराज टेस्ट टीम है। इससे पहले 1926 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की औसत उम्र 35 साल 341 दिन थी। टीम में सबसे उम्रदराज और सबसे युवा 38 साल के स्पिनर नाथन लायन टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। 30 साल के मैट रेनशॉ सबसे युवा खिलाड़ी हैं। टीम में पांच खिलाड़ी 35 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। इनमें नाथन लायन, 37 साल के स्टीव स्मिथ, 36 साल के मिचेल स्टार्क, 35 साल के एलेक्स कैरी और 35 साल के जोश हेजलवुड शामिल हैं। मेडिन्सन की वापसी से बदला समीकरण ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों में लगातार बदलाव होता रहा था। इसके कारण पिछले कई महीनों से टीम में कम से कम एक खिलाड़ी 30 साल से कम उम्र का रहता था। डरबन टेस्ट के लिए 34 साल के निक मेडिन्सन की वापसी से यह स्थिति बदल गई। मेडिन्सन दिसंबर 2016 के बाद पहली बार टेस्ट खेल रहे हैं। मेडिन्सन ने अब तक सिर्फ तीन टेस्ट खेले हैं। उनके ये सभी टेस्ट 2016 में आए थे। ऑस्ट्रेलिया के 18 सदस्यीय स्क्वॉड की औसत उम्र ऑस्ट्रेलिया के 18 सदस्यीय स्क्वॉड की औसत उम्र करीब 32.6 साल है। इसमें 30 साल से कम उम्र के सिर्फ तीन खिलाड़ी हैं। 23 साल के कूपर कॉनॉली टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनके बाद 27 साल के कैमरन ग्रीन और 29 साल के सैम हार्पर हैं।
IND vs WI 2nd T20: टीम इंडिया की शर्मनाक हार, 250 रन का लक्ष्य भी नहीं बचा पाए भारतीय गेंदबाज; होप ने जड़ा शतक
भारत की पीवी सिंधु शुक्रवार को फिनलैंड के वंता में आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं। 2 बार की ओलिंपिक पदक विजेता सिंधु को टॉप सीड और दुनिया की नंबर-5 खिलाड़ी रत्चानोक इंतानोन ने 21-11, 19-21, 21-18 से हराया। मुकाबला एक घंटे और दो मिनट चला। छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने जापान की रिको गुंजी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। बाद में पुरुष डबल्स में कृष्ण प्रसाद गरगा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय की जोड़ी भी क्वार्टरफाइनल में हार गई। तीसरे गेम तक चला सिधु-इंतानोन मैच इंडोनेशिया की रत्चानोक इंतानोन ने पहला गेम 21-11 से जीता। सिंधु ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए 21-19 से जीत दर्ज की। इंतानोन ने निर्णायक गेम 21-18 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ सिंधु के खिलाफ उनका हेड-टु-हेड रिकॉर्ड 10-4 हो गया है। पुरुष डबल्स जोड़ी भी हारी दिन के बाद के मुकाबले में कृष्ण प्रसाद गरगा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय की जोड़ी को डेनमार्क के क्रिश्चियन फॉस्ट क्येर और रासमस क्येर ने हराया। डेनमार्क की जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल मुकाबला 21-13, 21-14 से जीता। इसके साथ भारतीय जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। -----------------------------------------------------------------
भारतीय महिला टीम को 16 अक्टूबर से घर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर जिम्बाब्वे क्रिकेट की तरफ से स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है।
भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में हार के बाद फ्लैट पिचों पर गेंदबाजों की मुश्किलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बैट और बॉल के बीच बराबरी का मुकाबला जरूरी है, क्योंकि गेंदबाजों के करियर भी दांव पर लगे हैं। गंभीर ने तेज गेंदबाज मयंक यादव को अपनी रफ्तार पर भरोसा रखने की सलाह भी दी। गंभीर इससे पहले भी फ्लैट पिचों पर सवाल उठा चुके हैं। पिछले महीने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने 406 रन का लक्ष्य हासिल किया था। तब गंभीर ने कहा था, “यह क्रिकेट नहीं था, सिर्फ बल्लेबाजी थी।” भारत 249 रन बनाकर भी हारा रांची में भारत ने 5 विकेट पर 249 रन बनाए थे। इसके बावजूद वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप की नाबाद सेंचुरी और शेरफेन रदरफोर्ड के 84 रन की मदद से 9 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत से 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। गंभीर बोले- गेंदबाज भी हमारे ही हैं गंभीर ने कहा कि सभी चौके-छक्के देखना चाहते हैं, लेकिन गेंद और बल्ले के बीच बराबरी भी जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘अगर आप सिर्फ चौके-छक्के देखना चाहते हैं, तो हम भी देखना चाहते हैं। लेकिन अगर आप बैट और बॉल के बीच बराबरी का मुकाबला चाहते हैं, तो हम भी यही चाहते हैं। गेंदबाज भी हमारे ही हैं, उनके करियर भी दांव पर लगे हैं। वे भी मेहनत करके इस ड्रेसिंग रूम तक पहुंचे हैं।’ गंभीर बोले- 250 रन बनाने के बाद भी लक्ष्य नहीं बचा पाए गंभीर ने कहा कि भारत वर्ल्ड चैंपियन टीम है और लगातार सुधार करना चाहती है। फ्लैट पिच और ओस में गेंदबाजी करना मुश्किल था, लेकिन टीम को बड़े स्कोर का बचाव करने का तरीका खोजना होगा। पहले ओवर में 2 विकेट और पावरप्ले में 3 विकेट लेने के बावजूद भारत 250 रन का लक्ष्य नहीं बचा सका। गंभीर ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि टीम जीत की हकदार थी। मयंक से बोले- 150 की रफ्तार है तो तेज गेंदबाजी करो लखनऊ में पिछले मैच में महंगे साबित हुए मयंक यादव ने रांची में पावरप्ले के दौरान 3 विकेट लेकर वापसी की। उनके प्रदर्शन पर गंभीर ने कहा, ‘वह तेज गेंदबाज हैं और उन्हें तेज गेंदबाजी करनी चाहिए। वह स्लोअर बॉलर नहीं हैं। अगर आप 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं, तो उसी रफ्तार से गेंद डालिए। तेज गेंदबाज होने के नाते तेज गेंदबाजी करना आपकी जिम्मेदारी है। मयंक ने यही किया और इसलिए उन्हें सफलता मिली।’ मयंक ने पहले ओवर में लगातार गेंदों पर कामिल पूरन और शिमरॉन हेटमायर को आउट किया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में उन्होंने रोवमन पॉवेल का विकेट भी लिया। हालांकि, इसके बाद शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड की साझेदारी ने भारत की शुरुआती बढ़त खत्म कर दी। श्रेयस बोले- ओस में गेंदबाजी करना मुश्किल था भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के बाद कहा कि ओस के कारण गेंदबाजों के लिए 249 रन का स्कोर बचाना मुश्किल हो गया था। उन्होंने बताया कि पिच पर गलती की गुंजाइश बहुत कम थी। लेंथ में मामूली चूक होने पर भी गेंद सीधे स्टैंड में जा रही थी। श्रेयस ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। होप की सेंचुरी और रदरफोर्ड के 84 रन से जीता वेस्टइंडीज भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 249 रन बनाए। संजू सैमसन ने 84, ईशान किशन ने 43, श्रेयस अय्यर ने 40 और तिलक वर्मा ने नाबाद 44 रन बनाए। 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने पहले ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद शाई होप और रोवमन पॉवेल ने पारी संभाली। होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने चौथे विकेट के लिए 120 रन जोड़े। होप ने 45 गेंदों पर नाबाद 102 और रदरफोर्ड ने 37 गेंदों पर 84 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड 34 रन बनाकर नाबाद रहे। होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि साझेदारी बनने के बाद टीम को लक्ष्य हासिल करने का भरोसा मिला। ------------------------------------------
होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले को लेकर इंदौर में तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी चार्टर्ड फ्लाइट से दोपहर करीब 2:40 बजे इंदौर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से दोनों टीमें सीधे अपने-अपने होटलों के लिए रवाना होंगी। भारतीय टीम रेडिसन होटल में ठहरेगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम के लिए मैरिएट होटल में व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों की आवाजाही, सुरक्षा, अभ्यास और मैदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मैच को लेकर शहर में क्रिकेट का माहौल बनने लगा है। होलकर स्टेडियम के बाहर टीम इंडिया की जर्सी, टी-शर्ट और कैप की दुकानें सज गई हैं। क्रिकेट प्रेमी खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। वहीं, आयोजन से जुड़े विभाग खिलाड़ियों की सुरक्षा और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। मैदान के बाहर भी तैयार कीं दो पिचें भारत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के अभ्यास को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बल्लेबाजों की नेट प्रैक्टिस के लिए मैदान के बाहर अमय खुरासिया एकेडमी में दो पिचें तैयार की गई हैं। इन्हें होलकर स्टेडियम की पिचों के समान परिस्थितियां देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, ताकि बल्लेबाजों को अभ्यास के दौरान मैच जैसी स्थिति मिल सके। इसके अलावा होलकर स्टेडियम के अंदर गेंदबाजों के अभ्यास के लिए भी दो अलग पिचें तैयार की गई हैं। जरूरत के अनुसार खिलाड़ी इनका उपयोग कर सकते हैं। दोनों टीमों के लिए कोई अनिवार्य आधिकारिक अभ्यास सत्र निर्धारित नहीं है। ऐसे में अभ्यास करने या नहीं करने का फैसला खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट अपनी सुविधा के अनुसार लेंगे। एयरपोर्ट से होटल तक तय रूट, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दोनों टीमों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए एयरपोर्ट से होटल और होटल से स्टेडियम तक का रूट निर्धारित किया गया है। एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को सुपर कॉरिडोर और एमआर-10 के रास्ते होटल पहुंचाया जाएगा। अभ्यास के लिए स्टेडियम जाते समय एबी रोड का इस्तेमाल किया जाएगा। खिलाड़ियों के ठहरने वाले होटलों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। स्टेडियम में भी खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ दर्शकों की आवाजाही और प्रवेश व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा प्रबंधन में सीसीटीवी कैमरों के साथ टर्नस्टाइल और फेस रिकॉग्निशन जैसी तकनीकों के इस्तेमाल की तैयारी की जानकारी भी सामने आई है। इन व्यवस्थाओं के वास्तविक संचालन और लागू प्रोटोकॉल की पुष्टि संबंधित अधिकारियों से किया जाना जरूरी है। ओस की चुनौती से निपटने की कोशिश होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां कई मुकाबलों में बड़े स्कोर बने हैं। ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच में भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन के साथ गेंदबाजों की रणनीति और दूसरी पारी की परिस्थितियां अहम रहेंगी। मैदान की तैयारी में घास और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मैदान पर विशेष प्रकार की घास लगाई गई है, जिसका उद्देश्य ओस के असर को कम करना है। रात के टी-20 मुकाबलों में ओस गेंदबाजों के लिए चुनौती बन सकती है, क्योंकि गीली गेंद को नियंत्रित करना मुश्किल होता है। हालांकि, घास के कारण ओस का असर कितना कम होगा, यह मैदान की वास्तविक परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। टीम इंडिया में इंदौर का कोई खिलाड़ी नहीं भारतीय टीम में इस मुकाबले के लिए इंदौर का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है, लेकिन मैच के तकनीकी संचालन में शहर की भागीदारी रहेगी। इंदौर के अंतरराष्ट्रीय अंपायर नितिन मेनन को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज में जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह होलकर स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में थर्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे। थर्ड अंपायर टीवी रीप्ले और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मैदानी अंपायरों को फैसले लेने में सहायता करते हैं। पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में मेनन अलग-अलग भूमिकाओं में भी नजर आ सकते हैं। इस तरह भारतीय टीम में स्थानीय खिलाड़ी नहीं होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के संचालन में इंदौर का प्रतिनिधित्व रहेगा। स्कोरिंग से लेकर DLS तक, मध्य प्रदेश के चार लोगों को जिम्मेदारी मुकाबले के आयोजन में मध्य प्रदेश के चार लोगों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बीसीसीआई ने इंदौर के जयंत वानखेड़े और मयंक थनवार को स्कोरर नियुक्त किया है। एमपीसीए ने इंदौर के अमित पारखे को मीडिया बॉक्स की जिम्मेदारी दी है, जबकि ग्वालियर के सुनील गुप्ता डीएलएस से जुड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। डीएलएस यानी डकवर्थ-लुईस-स्टर्न पद्धति का इस्तेमाल बारिश या अन्य कारणों से प्रभावित सीमित ओवरों के मुकाबलों में संशोधित लक्ष्य तय करने के लिए किया जाता है। स्कोरिंग, मीडिया प्रबंधन और मैच की तकनीकी प्रक्रियाओं में प्रदेश के प्रतिनिधियों की भागीदारी आयोजन में स्थानीय योगदान को दर्शाती है। भारत की टीम में ये 15 खिलाड़ी शामिल भारत की घोषित टीम में संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, नमन धीर, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी के नाम शामिल हैं। स्टेडियम के बाहर सजीं जर्सी और कैप की दुकानें मैच से पहले होलकर स्टेडियम के बाहर क्रिकेट का उत्साह दिखाई देने लगा है। फुटपाथ पर टीम इंडिया की टी-शर्ट, जर्सी और कैप की दुकानें सज गई हैं। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी यहां खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में उत्साह है और शहर में क्रिकेट का माहौल बनने लगा है। स्टेडियम की 30 हजार दर्शकों की क्षमता होलकर स्टेडियम का नाम मराठा होलकर राजवंश के नाम पर रखा गया है। इसकी स्थापना 1990 में हुई थी। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के स्वामित्व और संचालन वाले इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 30 हजार बताई जाती है। फ्लडलाइट्स और जल निकासी की व्यवस्था इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के महत्वपूर्ण मैदानों में शामिल करती है। यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा घरेलू क्रिकेट के कई मुकाबले भी आयोजित हो चुके हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2016 में यहां पहला टेस्ट मैच खेला गया था। इसके साथ ही होलकर स्टेडियम भारत का 22वां टेस्ट स्थल बना। वर्ष 2017 में यहां भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे और भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेले गए। कई रिकॉर्ड का गवाह रहा मैदान होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर का इतिहास रहा है। दिसंबर 2011 में वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में 219 रन की शानदार पारी खेली थी। उस समय यह वनडे क्रिकेट का दूसरा दोहरा शतक था। बाद में रोहित शर्मा ने 264 रन की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। स्टेडियम में पहला आईपीएल मुकाबला 13 मई 2011 को खेला गया था। वर्ष 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब ने इसे अपने घरेलू मैदानों में शामिल किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल मुकाबलों के आयोजन ने होलकर स्टेडियम को इंदौर की क्रिकेट पहचान का अहम हिस्सा बना दिया है। 11 अक्टूबर के मुकाबले पर टिकीं निगाहें भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले अब सभी की निगाहें दोनों टीमों के इंदौर पहुंचने और अभ्यास की गतिविधियों पर हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा, पिच की तैयारी, मैदान की परिस्थितियां और दर्शकों की सुविधाएं आयोजन के प्रमुख पहलू हैं। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि होलकर स्टेडियम एक बार फिर रोमांचक मुकाबले का गवाह बनेगा और इंदौर में क्रिकेट का उत्साह चरम पर पहुंचेगा। ये खबर भी पढ़िए… इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की तैयारियां पूरी 11 अक्टूबर की शाम होलकर स्टेडियम एक बार फिर भारत और वेस्टइंडीज की भिड़ंत का गवाह बनने जा रहा है। इस बार मुकाबला T20 इंटरनेशनल का है। मैच रात 7 बजे शुरू होगा और करीब 27,500 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर…
रांची में छक्कों की बारिश, 501 रन बने और टूटे रिकॉर्ड... WI ने चौंकाया
रांची में वेस्टइंडीज की जीत ने टी20 सीरीज को बराबरी पर ला दिया है. अब दोनों टीमों के बीच अगले मुकाबलों में सीरीज की बढ़त हासिल करने की होड़ होगी. इस मुकाबले ने साफ कर दिया कि बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियों में बड़े स्कोर भी जीत की गारंटी नहीं देते.
लॉकी फर्ग्युसन के मुताबिक न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए भुवनेश्वर कुमार सबसे बड़ा खतरा होंगे।
वेस्टइंडीज ने रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत का 6 विकेट से हरा दिया। टीम ने 250 रन का टारगेट 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। यह भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा रनचेज भी है। भारत ने पहली पारी में 13 छक्के लगाए। इसके साथ ही टीम एक साल में 300 छक्के लगाने वाली पहली फुल मेंबर टीम बन गई। मैच में कुल 501 रन बने। यह सिर्फ दूसरी बार है, जब किसी टी-20 मैच में 500+ रन बने हैं। मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स्… 1. भारत ने इस साल 311 छक्के लगाए भारत ने 2026 के टी-20 इंटरनेशनल में 311 छक्के लगाए। पहली बार किसी फुल मेंबर यानी टेस्ट खेलने वाली टीम ने एक साल में 300 छक्के लगाए। इससे पहले भारत ने ही 2022 में 289 छक्के लगाए थे। 2. टी-20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज वेस्टइंडीज ने रांची में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज किया। इससे पहले भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में 223 रन का टारगेट चेज किया था। ओवरऑल टी-20 इंटरनेशनल में यह दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है। साउथ अफ्रीका पहले नंबर स्थान पर है, जिसने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रन का टारगेट हासिल किया था। 3. दूसरी बार टी-20 इंटरनेशनल में 500 रन बने रांची में 501 रन बने। यह मेंस टी-20 इंटरनेशनल का दूसरा मैच है, जब दोनों पारियों में मिलाकर 500 रन बने हो। पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच है। 2009 में सेंचुरियन में खेले गए इस मुकाबले में 517 रन बने थे। 4. रांची में 79 बाउंड्री लगे भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में कुल 79 बाउंड्री लगीं। इनमें 46 चौके और 33 छक्के शामिल थे। मेंस टी-20 इंटरनेशनल के एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के नाम है। 2023 के इस मुकाबले में 81 बाउंड्री लगी थीं। 5. शाई होप वेस्टइंडीज के दूसरे फास्टेस्ट टी-20 सेंचुरियन होप ने रांची में 45 गेंद पर शतक पूरा किया। वे वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। पहले स्थान पर 39 गेंद के साथ जॉनसन चार्ल्स हैं। 6. होप टी-20 में 2 शतक लगाने वाले तीसरे वेस्टइंडीज बल्लेबाज होप ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा शतक लगाया। वे वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी-20 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले क्रिस गेल और एविन लुईस यह कारनामा कर चुके हैं। 7. होप ने 15वीं बार टी-20 में 50+ स्कोर किया होप ने टी-20 इंटरनेशनल में 15वीं बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए। वे इस मामले में एविन लुईस के साथ दूसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल 16 फिफ्टी-प्लस स्कोर के साथ पहले स्थान पर हैं। यहां से मोमेंट्स… 1. पूरन ने 6 रन पर सैमसन का कैच छोड़ा 6 रन बनाकर खेल रहे संजू सैमसन का तीसरे ही ओवर में कैच छूटा। अकील हुसैन की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन ने शॉट खेला। गेंद कवर पर खड़े निकोलस पूरन के बाईं ओर गई। पूरन ने दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों में टिक नहीं सकी। उन्होंने 2 बार गेंद पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई। 2. रोमारियो शेफर्ड ओवर पूरा किए बिना ग्राउंड से बाहर गए 17वें ओवर के दौरान रोमारियो शेफर्ड को परेशानी हुई और वे मैदान छोड़कर चले गए। हालांकि, उनकी परेशानी की वजह स्पष्ट नहीं हुई। इसके बाद रोवमन पॉवेल ने ओवर पूरा किया। वहीं कीमो पॉल सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतरे। हालांकि दूसरी पारी में शेफर्ड बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 13 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। 3. तिलक ने 19वें ओवर में लगातार 3 छक्के लगाए तिलक वर्मा ने पारी के आखिरी ओवर में शमर स्प्रिंगर की गेंद पर लगातार 3 छक्के जड़े। उन्होंने पहली गेंद पर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। दूसरी गेंद को भी इसी दिशा में बाउंड्री के पार पहुंचाया। फिर तीसरी गेंद पर पुल शॉट खेलकर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ा। 4. मयंक यादव ने लगातार 2 गेंद पर विकेट लिए मयंक यादव ने पारी के पहले ही ओवर में लगातार दो गेंद पर विकेट लिए। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने कामिल पूरन को शॉर्ट बॉल पर रवि बिश्नोई के हाथों कैच आउट कराया। मयंक ने अगली गेंद 144km की रफ्तार से डाली, जिस पर शिमरोन हेटमायर बोल्ड हो गए। 5. 38 रन पर रदरफोर्ड का कैच छूटा, फिर 84 रन बना दिए दूसरी पारी में 10वें ओवर में रदरफोर्डा का मयंक यादव ने कैच छोड़ दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव ने धीमी गेंद डाली, जिसपर शेरफेन रदरफोर्ड ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर शॉट खेला। वहां खड़े मयंक यादव के पास कैच पकड़ने का मौका था। इसके लिए वे घुटनों के बल बैठे, लेकिन गेंद नहीं पकड़ सके। तब रदरफोर्ड 38 रन बनाकर खेल रहे थे।
Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर
रांची, नौ अक्टूबर कप्तान शाइ होप के नाबाद 102 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मैच में शुक्रवार को जीत के लिये रिकॉर्ड 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1 . 1 से बराबर कर ली। भारत के पांच विकेट पर 249 रन के जवाब में वेस्टइंडीज के लिये होप ने 45 गेंद में छह चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन बनाये। वहीं शेरफान रदरफोर्ड ने 37 गेंद में 84 रन बनाये जिसमें सात चौके और सात छक्के शामिल थे।इन दोनों पारियों की मदद से वेस्टइंडीज ने 18 . 3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने पहला मैच लखनऊ में आठ विकेट से जीता था। भारत के लिये संजू सैमसन 82 रन की आक्रामक पारी के साथ फॉर्म में लौटे जबकि श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने भी उपयोगी पारियां खेली।लेकिन होप और रदरफोर्ड ने भारत के स्पिन आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। पहले टी20 में अर्धशतक जमाने वाले होप ने उसी लय को कायम रखते हुए शतक जड़ा। उन्होंने अक्षर पटेल को छक्का लगाकर दूसरा टी20 शतक पूरा किया और टीम को जीत तक पहुंचाया। रदरफोर्ड ने उनका पूरा साथ दिया और सिर्फ 54 गेंद में 120 रन की साझेदारी की। रदरफोर्ड को 38 के स्कोर पर जीवनदान मिला था जब कुलदीप यादव की गेंद पर मयंक यादव ने उनका आसान कैच छोड़ा। इस जीवनदान का भारत को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। रोमारियो शेफर्ड ने आखिर में 13 गेंद में 34 रन बनाये। इससे पहले पिछले चार मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद सैमसन ने 21 गेंदों में अपना नौवां टी20 अर्धशतक जमाया। उन्होंने ईशान किशन (22 गेंदों में 43 रन) के साथ 97 रन की साझेदारी की। दोनों ने 11 ओवर के बाद 12 की रनरेट से भारत को एक विकेट पर 139 रन तक पहुंचाया। अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे ईशान ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये। आफ स्पिनर रोस्टन चेस ने इस साझेदारी को तोड़ा और लगातार दो विकेट लिये। ईशान और शिवम दुबे (सात) दोनों बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हुए। दुबे को चौथे नंबर पर भेजने का फैसला गलत साबित हुआ और वह दस गेंद खेलकर विकेट गंवा बैठे। सैमसन 15वें ओवर में आउट हुए और शतक से 18 रन से चूक गए। स्प्रिंगर की गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर कामिल पूरन को कैच दिया। भारत ने बीच के ओवरों में 23 रन के भीतर तीन विकेट गंवाये। लखनऊ में पिछले मैच में अपना पहला टी20 शतक लगाने वाले कप्तान श्रेयस ने उस लय को कायम रखते हुए 18 गेंद में 40 रन बनाये जबकि तिलक ने 18 गेंद में 44 रन की पारी खेली। तिलक के टी20 क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे हो गए। श्रेयस और तिलक ने 83 रन की साझेदारी 32 गेंद में पूरी की। भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर तेज शुरूआत की। अभिषेक शर्मा ने स्पिनर अकील हुसैन को एक छक्का लगाया जबकि सैमसन को क्रीज पर जमने में समय लगा। उन्हें छह रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला जब हुसैन की गेंद पर कवर में पूरन ने उनका कैच छोड़ा। सैमसन ने इसका पूरा फायदा उठाकर हुसैन को तीन छक्के और दो चौके जड़े। अभिषेक 12 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए।
होप-रदरफोर्ड का तूफान, वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में भारत को 6 विकेट से हराया
वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराया...
पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए पहले टी-20 में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने 53 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। माज सदाकत ने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। गेंदबाजी में नसीम शाह ने 3 विकेट लिए। श्रीलंका की खराब शुरुआत श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। कप्तान कुसल मेंडिस 1 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हो गए। कामिल मिशारा भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम ने चौथे ओवर में 18 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लाहिरू उदारा ने पारी संभाली और 55 गेंदों पर 91 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उदारा ने 91 रन की पारी खेली श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज लाहिरु उदारा ने कमिंदु मेंडिस के साथ तीसरे विकेट के लिए अहम साझेदारी की। कामिंदु ने 18 गेंदों पर 23 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह ने 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद इमरान रंधावा ने 2 विकेट हासिल किए। श्रीलंका ने 20 ओवर में 182/8 का स्कोर बनाया। फरहान-जमान ने पाकिस्तान को तेज शुरुआत दिलाई 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की। ओपनर फखर जमान और साहिबजादा फरहान ने पाचंवे ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया। फखर जमान 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर पावरप्ले के आखिरी ओवर में आउट हुए। इसके बाद सादाकत ने फरहान का साथ दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 52 गेंद पर 92 रन की साझेदारी की। सादाकत 50 रन बनाकर 14वें ओवर में आउट हुए। इसके बाद श्रीलंका ने कुछ और विकेट लेकर वापसी की कोशिश की, लेकिन फरहान क्रीज पर टिके रहे। वह 89 रन बनाकर 18वें ओवर में आउट हुए। अंत में ख्वाजा नफे ने छक्का लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। ---------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा रनचेज:वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 250 रन बनाकर जीता, कैप्टन शे होप का शतक भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा रनचेज हो गया है। वेस्टइंडीज ने दूसरे टी-20 में 6 विकेट खोकर 250 रन का टारगेट हासिल कर लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में 223 रन चेज किए थे। पूरी खबर पढ़ें…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में रांची के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव की गति का कमाल देखने को मिला, जिसमें उन्होंने शिमरन हेटमायर की गिल्लियां बिखेर दी।
Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर
रांची, नौ अक्टूबर संजू सैमसन 82 रन की आक्रामक पारी के साथ फॉर्म में लौटे और उनके साथ श्रेयस अय्यर तथा तिलक वर्मा की उपयोगी पारियों के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पांच विकेट पर 249 रन बनाये। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का यह सर्वोच्च टी20 स्कोर है। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर चार विकेट पर 244 रन था जो 2016 में बना था। पिछले चार मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद सैमसन ने 21 गेंदों में अपना नौवां टी20 अर्धशतक जमाया। उन्होंने ईशान किशन (22 गेंदों में 43 रन) के साथ 97 रन की साझेदारी की। दोनों ने 11 ओवर के बाद 12 की रनरेट से भारत को एक विकेट पर 139 रन तक पहुंचाया। अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे ईशान ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये। आफ स्पिनर रोस्टन चेस ने इस साझेदारी को तोड़ा और लगातार दो विकेट लिये। ईशान और शिवम दुबे (सात) दोनों बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हुए। दुबे को चौथे नंबर पर भेजने का फैसला गलत साबित हुआ और वह दस गेंद खेलकर विकेट गंवा बैठे। सैमसन 15वें ओवर में आउट हुए और शतक से 18 रन से चूक गए। स्प्रिंगर की गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर कामिल पूरन को कैच दिया। भारत ने बीच के ओवरों में 23 रन के भीतर तीन विकेट गंवाये। लखनऊ में पिछले मैच में अपना पहला टी20 शतक लगाने वाले कप्तान श्रेयस ने उस लय को कायम रखते हुए 18 गेंद में 40 रन बनाये जबकि तिलक ने 18 गेंद में 44 रन की पारी खेली। तिलक के टी20 क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे हो गए। श्रेयस और तिलक ने 83 रन की साझेदारी 32 गेंद में पूरी की। भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर तेज शुरूआत की। अभिषेक शर्मा ने स्पिनर अकील हुसैन को एक छक्का लगाया जबकि सैमसन को क्रीज पर जमने में समय लगा। उन्हें छह रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला जब हुसैन की गेंद पर कवर में पूरन ने उनका कैच छोड़ा। सैमसन ने इसका पूरा फायदा उठाकर हुसैन को तीन छक्के और दो चौके जड़े। अभिषेक 12 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए।
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का रहा बोलबाला, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 6 विकेट खोकर बनाए 187 रन
डरबन, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच डबरन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 187 रन लगा लिए हैं।
Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते
चाइना ओपन का खिताब जीतने के कुछ ही दिन बाद नोवाक जोकोविच को शंघाई मास्टर्स में हार का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज ने सर्बिया के इस दिग्गज खिलाड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हरा दिया। इस नतीजे ने टूर्नामेंट में जोकोविच के सफर पर जल्दी विराम लगा दिया है। 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच का शंघाई में हुरकाज के खिलाफ इससे पहले शानदार रिकॉर्ड रहा था। दोनों के बीच पिछले 8 मुकाबलों में जोकोविच ने हर बार जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार 29 वर्षीय हुरकाज ने अपने खेल से पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और जोकोविच को वापसी का ज्यादा मौका नहीं दिया। हुरकाज ने मुकाबले में 13 ऐस लगाए और 28 विनर जमाए। उनकी सर्विस भी काफी मजबूत रही, जिसके चलते जोकोविच को अंक हासिल करने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ा। हुरकाज ने यह मुकाबला 1 घंटे 27 मिनट में अपने नाम कर लिया। बता दें कि उन्होंने 2023 में शंघाई मास्टर्स का खिताब जीता था और इसके बाद पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। जोकोविच का शंघाई मास्टर्स में पिछला खिताब 2018 में आया था। ऐसे में इस बार उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, चाइना ओपन के बाद लगातार मुकाबलों और मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के बीच उन्हें इस बार दूसरे दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। जोकोविच दुनिया के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और उनके नाम 24 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब हैं। शंघाई में उनका बाहर होना टूर्नामेंट के बड़े उलटफेरों में शामिल है। दूसरी ओर, अमेरिका के बेन शेल्टन ने अपना 24वां जन्मदिन जीत के साथ मनाया। उन्होंने जर्मनी के डेनियल अल्टमायर को 6-3, 7-6 (6) से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। शेल्टन ने पहले सेट में अच्छा नियंत्रण बनाए रखा, जबकि दूसरे सेट में मुकाबला काफी करीबी रहा। टाईब्रेक में जीत हासिल कर उन्होंने सीधे सेटों में मुकाबला अपने नाम किया। गौरतलब है कि शेल्टन डेविस कप में अमेरिका की ओर से अपने दोनों मुकाबले हार गए थे और बाद में लेवर कप से भी हट गए थे। ऐसे में यह जीत उनके लिए राहत देने वाली रही। दिन के एक अन्य मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को अगले दौर में जगह मिल गई। उनके प्रतिद्वंद्वी एलेक्स मोलकान ने अज्ञात स्वास्थ्य समस्या के कारण मुकाबले के बीच से हटने का फैसला किया। वहीं, क्वालीफायर के जरिए मुख्य मुकाबलों में पहुंचे जापान के रेई सकामोतो ने 23वीं वरीयता प्राप्त रूस के आंद्रे रुबलेव को 6-4, 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। दिन के बाद के मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने चीन के वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी वू यीबिंग को 6-4, 7-6 (4) से हराया। ज्वेरेव ने अहम मौकों पर बेहतर खेल दिखाते हुए अगले दौर में जगह बनाई। बता दें कि ज्वेरेव अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन को अमेरिकी ओपन के फाइनल में हरा चुके हैं। शंघाई मास्टर्स में जोकोविच की हार और कई खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद अब आगे के मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा और दिलचस्प होने की उम्मीद है।
ओलंपिक से पहले भारतीय हॉकी टीम में होंगे बड़े बदलाव, चेयरमैन डॉ. आरपी सिंह ने दिया हिंट
भारतीय हॉकी टीम की चयन समिति के चेयरमैन डॉ. आरपी सिंह ने कहा है कि ओलंपिक से पहले भारतीय हॉकी टीम में बड़े बदलाव होंगे। उन्होंने ये भी बताया कि ओलंपिक में खेलने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक
मुंबई, नौ अक्टूबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 20वें सत्र की तैयारियों के मद्देनजर 15 अक्टूबर को यहां सभी प्रमुख हितधारकों की संयुक्त बैठक बुलाई है। बीसीसीआई ने 2027 सत्र से पहले होने वाली इस बैठक के लिए आईपीएल के सभी प्रमुख हितधारकों को आमंत्रित किया है। इनमें फ्रेंचाइजी के मालिक और उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), आईपीएल मुकाबलों की मेजबानी कर चुके राज्य क्रिकेट संघ और प्रसारणकर्ता शामिल हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र के अनुसार, बोर्ड मुंबई में होने वाली इस बैठक के दौरान आईपीएल के पिछले सत्र से जुड़े मुद्दों और उनसे मिली सीख की समीक्षा करेगा जबकि विभिन्न पक्षों की चिंताओं पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक के एजेंडे में 2027 आईपीएल के आयोजन की योजना और प्रमुख हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करना भी शामिल है। बीसीसीआई का मानना है कि आईपीएल की मेजबानी में राज्य क्रिकेट संघों की अहम भूमिका होती है और मैच के दिन समन्वय और स्टेडियम में संचालन से जुड़े मामलों पर उनके सुझाव उन मुद्दों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण हैं जिन पर बोर्ड इस बैठक में चर्चा करना चाहता है। पिछले महीने यहां आयोजित अपनी वार्षिक आम बैठक के समापन पर बीसीसीआई ने घोषणा की थी कि उसकी आम सभा ने सर्वसम्मति से आईपीएल के दो दशक पूरे होने का जश्न भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया है।
रांची, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीएक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए हैं। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है।
एबी डिविलियर्स की तूफानी पारी ने लूटी महफिल, 37 गेंदों में जड़ा शतक; लगाए 11 छक्के
वर्ल्ड क्रिकेट में मिस्टर 360 डिग्री के नाम से पहचाने जाने वाले साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में धुआंधार अंदाज देखने को मिला जिसमें उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में शतक जड़ दिया।
ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर मैरी कॉम के खिलाफ उनके पूर्व पति करोंग ओंखोलेर (ऑनलर) ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि मैरी कॉम ने एक टीवी इंटरव्यू में उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाली टिप्पणियां कीं। इसकी शिकायत 6 अक्टूबर को दिल्ली की साकेत कोर्ट में दर्ज की गई। मामला ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास शिवम गुप्ता की अदालत में प्री-समनिंग एविडेंस के चरण में है। कोर्ट 19 नवंबर को इस पर सुनवाई करेगी। टीवी इंटरव्यू में क्या कहा गया? शिकायत के मुताबिक, 11 जनवरी 2026 को प्रसारित इंटरव्यू देशभर में लाखों दर्शकों तक पहुंचा था। ऑनलर का दावा है कि मैरीकॉम की टिप्पणियों से उनकी छवि बेईमान, बेवफा और शराबी व्यक्ति के रूप में पेश हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इंटरव्यू में उनके बारे में यह धारणा बनाई गई कि उन्होंने मैरीकॉम के बैंक खातों से पैसे का गलत इस्तेमाल किया। साथ ही बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियां छोड़ दीं। कहा- मैरी कॉम के लिए अपना करियर छोड़ा 2005 में हुई थी शादी, 2023 में अलग हुए शिकायत के मुताबिक, मैरी कॉम और करोंग ओंखोलेर की शादी 12 मार्च 2005 को हुई थी। दोनों फरीदाबाद में साथ रहते थे। ओंखोलेर ने बताया कि 20 दिसंबर 2023 को पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत उनकी शादी खत्म हो गई थी। मामले में फिलहाल अदालत का फैसला नहीं आया है। 19 नवंबर को होने वाली सुनवाई में शिकायतकर्ता की ओर से पेश किए जाने वाले शुरुआती सबूतों पर आगे की कार्यवाही होगी। मैरी कॉम ने ऑनलर पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे मैरी कॉम ने एक TV शो में खुलासा किया कि उन्होंने 2023 में अलग होने का फैसला इसलिए लिया था। क्योंकि, ऑनलर ने उनके बॉक्सिंग करियर से कमाई गई रकम में धोखाधड़ी की। मैरी का आरोप है कि ऑनलर ने उनकी जानकारी के बिना उनके नाम पर लोन लिया, संपत्ति गिरवी रखी और कुछ एसेट्स अपने नाम ट्रांसफर कर लिए थे। उन्हें लंबे समय तक अपनी आर्थिक स्थिति की जानकारी नहीं थी। उन्हें चोट लगने के बाद सच्चाई पता चली। इन आरोपों पर ऑनलर ने कहा- ‘उसका (मैरी कॉम) कहना है कि मैंने 5 करोड़ रुपए चुराए हैं। मेरा अकाउंट चेक कर लीजिए। 18 साल हम साथ रहे। आज मैं दिल्ली में किराए के मकान में रह रहा हूं। वह एक सेलेब्रिटी हैं, जो कहेंगी, कुछ लोग मानेंगे, कुछ नहीं।’ 2012 लंदन ओलिंपिक में जीता था ब्रॉन्ज मेडल मैरी कॉम ने 2012 में लंदन में हुए ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा 42 साल की बॉक्सर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 6 गोल्ड समेत 8 मेडल जीत चुकी हैं। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में 6 गोल्ड जीतने वाले दुनिया की एकमात्र महिला बॉक्सर हैं। 2006 में उन्हें पद्मश्री, 2013 में पद्म भूषण और 2020 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसा रहा मैरी कॉम का करियर
अभिषेक शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, घर पर हजार T20I रन पूरे करने वाले बने सिर्फ 7वें भारतीय
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सिर्फ 20 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए लेकिन इस दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली।
भारत के कंपाउंड तीरंदाजी टीम के मुख्या कोच डेव कजिन्स पिछले 3 महीने से सैलरी नहीं मिलने से नाराज है। मई में कंपाउंड आर्चरी प्रोग्राम की जिम्मेदारी संभालने वाले अमेरिकी कोच ने बकाया भुगतान नहीं होने पर देश छोड़कर जाने की चेतावनी दी है। आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने भुगतान में देरी स्वीकार की है। दोनों संस्थाओं ने इसे तकनीकी समस्या बताया। साथ ही भरोसा दिलाया कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने जापान में खेले गए एशियन गेम्स के तीनों टीम इवेंट मेंस, विमेंस और मिक्स्ड में गोल्ड जीते। वहीं इंडिविजुअल इवेंट में एक ब्रॉन्ज भी मिला। इसके साथ ही उन्होंने लॉस एंजिलिस ओलिंपिक-2028 के लिए इवेंट का पहला कोटा हासिल किया। साउथ कोरिया को हराकर भारत ने हासिल किया ओलिंपिक कोटा भारत के कंपाउंड तीरंदाजों की एशियन गेम्स में सबसे बड़ी सफलता मिक्स्ड टीम इवेंट रहा। इस मुकाबले में साहिल जाधव और चिकिता तनीपार्थी की भारतीय जोड़ी ने साउथ कोरिया को शूट-ऑफ में हराकर गोल्ड मेडल जीता। निर्धारित चार एंड के बाद दोनों टीमों का स्कोर 157-157 से बराबर था। इसके बाद शूट-ऑफ में भारतीय जोड़ी ने बाजी मार ली। कजिन्स की कोचिंग में भारत ने एशियन गेम्स के कंपाउंड इवेंट में तीन गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। रिकर्व और कंपाउंड को मिलाकर भारत का कुल प्रदर्शन पांच गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल का रहा। कजिन्स ने कहा था- ओलिंपिक का पहला कोटा हासिल करना उपलब्धि डेव कजिन्स ने भारतीय कंपाउंड टीम की जिम्मेदारी संभालने के बाद खिलाड़ियों की तैयारी और प्रक्रिया पर जोर दिया। एशियन गेम्स में सफलता के बाद उन्होंने कहा था- ‘टीम का लक्ष्य खिलाड़ियों को पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतारना था।’ कौन हैं डेव कजिन्स? 49 साल के अमेरिकी कोच डेव कजिन्स खुद भी कंपाउंड आर्चरी के बड़े नाम रहे हैं। वह पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 तीरंदाज हैं और 1999 तथा 2003 में वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप के खिताब जीत चुके हैं। उन्हें मई में भारत का मुख्य कंपाउंड आर्चरी कोच नियुक्त किया गया था। कजिन्स की नियुक्ति सर्जियो पग्नी के जाने के बाद हुई थी। पग्नी की कोचिंग में भारत ने 2023 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में तीरंदाजी के सभी पांच गोल्ड मेडल जीते थे। रिकर्व टीम के लिए साउथ कोरियाई कोच से बातचीत इसी बीच, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया लॉस एंजिलिस ओलिंपिक की तैयारी के लिए रिकर्व टीम के साथ साउथ कोरियाई कोच पार्क चे-सून को जोड़ने की बातचीत भी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पार्क दिसंबर तक भारत से जुड़ सकते हैं। पार्क का अंतरराष्ट्रीय कोचिंग में अच्छा अनुभव रहा है। उन्होंने 2012 के लंदन ओलिंपिक में साउथ कोरिया की महिला टीम और 2016 के रियो ओलिंपिक में पुरुष टीम को कोचिंग दी थी। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दावा- BCCI ने रोहित शर्मा के रिहैब की जानकारी छिपाई:पिछले एक साल में 32 क्रिकेटर चोटिल, मैनचेस्टर टेस्ट में पंत की हड्डी टूटी थी पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने IPL 2026 के बाद हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब किया था, लेकिन BCCI ने इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की। पूरी खबर पढ़ें…
एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला
(तपन मोहंता)रांची, नौ अक्टूबर भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने एशियाई खेलों के जरिये ओलंपिक कोटा हासिल करने वाला पहला देश बनकर इतिहास रच दिया लेकिन उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचाने वाले विदेशी कोच को कार्यभार संभालने के तीन महीने बाद भी वेतन नहीं मिला है। अमेरिका के डेव कजिंस को मई में भारत का मुख्य कंपाउंड तीरंदाजी कोच बनाया गया था। समझा जाता है कि बकाया भुगतान नहीं मिलने पर उन्होंने भारत छोड़कर जाने की धमकी दी है। भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष डॉक्टर जोरिस पाउलोस उम्माचेरिल और भारतीय खेल प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि भुगतान में विलंब तकनीकी कारणों से हुआ है जो अब सुलझ गया है और अगले कुछ दिन में उन्हें भुगतान हो जायेगा। कजिंस के मार्गदर्शन में भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। भारत ने तीरंदाजी में पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य हासिल किया। सूत्रों ने कहा ,‘‘ उन्होंने कुछ अधिकारियों से बात की और कहा कि अगर भुगतान नहीं होता है तो वह स्वदेश लौट जायेंगे। पिछले तीन महीने में उनके साथ जिस तरह बर्ताव हुआ है, उससे वह खुश नहीं है। अभी तक उन्हें वेतन नहीं मिला है।’’इस बीच महासंघ दक्षिण कोरिया के पार्क चाए सून से भी लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 से पहले भारत के रिकर्व तीरंदाजों का प्रभार देने को लेकर बात कर रहा है। उनके दिसंबर में टीम से जुड़ने की उम्मीद है। उधर जोरिस ने कहा ,‘‘ भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ कुछ मसला था जिससे भुगतान में विलंब हुआ लेकिन अब सब सुलझ गया है और दो दिन में भुगतान हो जायेगा।’’दिल्ली में साइ के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ हम उनसे बात कर चुके हैं और बता दिया है कि भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बैंक के साथ कुछ तकनीकी कारणों से विलंब हुआ था लेकिन अब दो दिन में भुगतान हो जायेगा।
T20 इंटरनेशनल में लगातार पांच पारियों में जड़े अर्धशतक, दुनिया का एक ही खिलाड़ी कर पाया है कारनामा
सिकंदर रजा दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपनी लगातार पांच पारियां में अर्धशतक लगाए हैं। उनके अलावा और कोई बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है।
एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हॉकी इंडिया चयन समिति के चेयरमैन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि ओलंपिक में यूरोपियन स्टाइल की हॉकी देखने को मिलेगी, जहां एक गलती भी भारी पड़ सकती है। यही वजह है कि टीम अब केवल नाम के आधार पर नहीं, बल्कि सख्त फिटनेस और प्रदर्शन के मानकों पर ही खिलाड़ियों को जगह मिलेगी। मानकों पर खरे न उतरने वाले खिलाड़ियों की जगह नए और युवा चेहरों को मौका दिया जाएगा। हम एशिया में चैंपियन हैं। अब यूरोप की बारी है। ओलंपिक की तैयारी में हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चयन प्रक्रिया में नया नियम और निगरानी डॉ. आरपी सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद दैनिक भास्कर से बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन का सटीक आकलन करने के लिए चयन समिति का एक सदस्य अब भारतीय टीम के हर विदेशी या घरेलू दौरे पर साथ रहेगा। यह सदस्य मैदान पर खिलाड़ियों के खेल और फिटनेस पर नजर रखेगा और अपनी रिपोर्ट सीधे चयन समिति को सौंपेगा। इस नए प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे चयन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सकेगा। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बनी टीम पंजाब में 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस ट्रॉफी के लिए मुख्य टीम का कैंप 18 अक्तूबर से जालंधर में शुरू होगा। न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक अलग 'इंडिया-ए' टीम बनाई जा रही है। इसके लिए 11 अक्तूबर से बेंगलुरु में 33 खिलाड़ियों का कोर ग्रुप कैंप आयोजित किया जाएगा। 11 अक्तूबर से झांसी में शुरू हो रही सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय कैंप में जगह बनाने का अवसर दिया जाएगा। हॉकी इंडिया के चुनाव और नई कार्यकारिणी हॉकी इंडिया की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्पोर्ट्स बिल के कारण चुनाव प्रक्रिया में कुछ समय लगा, लेकिन अब सभी राज्यों से 15 अक्तूबर तक पुरुष और महिला प्रतिनिधियों के नाम मांगे गए हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 दिसंबर तक हॉकी इंडिया की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
IND vs WI 2nd T20I Live Updates: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें वेस्टइंडीज के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
LIVE: रांची में दूसरा T20, किसने जीता टॉस, क्या वैभव को मिलेगा मौका?
India vs West Indies, 2nd T20I Live Score and Commentary: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2026 के भारत दौरे का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला झारखंड के रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में है. इस लाइव कवरेज में मैच का स्कोर, गेंद-दर-गेंद कमेंट्री और मुकाबले से जुड़े ताजा अपडेट यहां देखते रहें.
Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास
(अजय मसंद)नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर रिकर्व तीरंदाजी में दक्षिण कोरिया का दबदबा लंबे समय से कायम रहा है और उसे चुनौती देना लगभग नामुमकिन माना जाता था लेकिन आइची-नागोया एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली कुमकुम मोहोद का मानना है कि अब यह तस्वीर बदल चुकी है। उनका कहना है कि एशियाड में उनके ऐतिहासिक स्वर्ण पदक ने भारतीय तीरंदाजों में नया विश्वास जगाया है और उन्हें उम्मीद है कि भारत आने वाले टूर्नामेंट में कोरियाई तीरंदाजों को और कड़ी टक्कर दे सकेगा। महाराष्ट्र के अमरावती की 17 वर्षीय कुमकुम ने एशियाड में व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता जबकि धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में उनकी जीत से भारत ने लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए एक महत्वपूर्ण कोटा स्थान भी हासिल किया। कुमकुम के करियर का सबसे यादगार पल दक्षिण कोरिया की ओ येजिन के खिलाफ व्यक्तिगत फाइनल में आया। ओ येजिन 2023 विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप के अंडर-21 वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीत चुकी थीं। कड़े मुकाबले में भारतीय तीरंदाज ने दबाव के बावजूद धैर्य बनाए रखा और निर्णायक निशाना लगाकर जीत हासिल की। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की ओर से आयोजित बातचीत में कुमकुम ने कहा, ‘‘एक दिन कोरिया का दबदबा टूटना ही था। सभी को लगता था कि उन्हें हराना नामुमकिन है, लेकिन यह पदक बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि इससे पहले रिकर्व में कोई व्यक्तिगत पदक नहीं मिला था। मुझे लगता है कि भविष्य की प्रतियोगिताओं में हमारा प्रदर्शन और बेहतर होगा क्योंकि अब सभी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। ’’फाइनल मुकाबला 5-5 की बराबरी के बाद शूट-ऑफ में पहुंच गया। कुमकुम ने दबाव के बावजूद परफेक्ट 10 का निशाना लगाकर स्वर्ण पदक पक्का कर लिया जबकि ओ येजिन केवल आठ अंक ही हासिल कर सकीं। कुमकुम ने कहा, ‘‘उस समय मेरी धड़कनें बहुत तेज हो रही थीं, लेकिन मैंने खुद को शांत किया, सहज हुई और खुद से कहा कि मुझे सिर्फ सही तरीके से तीर छोड़ना है और किसी चीज के बारे में नहीं सोचना है। मुझे पता था कि यही वह एक तीर था, जो मुझे स्वर्ण पदक दिला सकता था। मेरे सयंम का मुझे पूरा फायदा मिला। ’’दबाव के बीच उनका संयम वर्षों की मानसिक तैयारी का नतीजा था। कुमकुम ने अपने प्रदर्शन के हर पहलू की कल्पना करने का अभ्यास किया है जिसमें निशाना साधने की मुद्रा से लेकर तीर छोड़ने, उसके लक्ष्य पर लगने और अंत में पदक जीतने तक का अभ्यास शामिल रहा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी मुद्रा से लेकर तीर छोड़ने और उसके लक्ष्य पर लगने तक हर चीज की कल्पना करती हूं। मैं खुद को स्वर्ण पदक जीतते हुए भी देखती हूं। ’’कुमकुम ने कहा, ‘‘मैं कई वर्षों से अलग-अलग परिस्थितियों की मानसिक कल्पना करके खुद को तैयार कर रही हूं और मुझे खुद पर भरोसा था। शुरुआत में मेरी धड़कनें बहुत तेज हो रही थीं, लेकिन मैंने सांस लेने का अभ्यास किया, खुद को शांत किया और अपना हौसला बढ़ाया। मैंने खुद से कहा कि मैं यह कर सकती हूं, मुझे सिर्फ तीर चलाना है, किसी और चीज पर ध्यान नहीं देना है और अपनी प्रक्रिया का पालन करना है। ’’यह स्वर्ण पदक उनके परिवार के त्याग और संघर्ष से भरे सफर की भी कहानी है। उनका पहला धनुष (जिसकी कीमत महज 3,000 रुपये थी) उनकी दादी ने उन्हें उपहार में दिया था। उस समय उनके पिता ऐसे खेल में निवेश करने को लेकर हिचकिचा रहे थे, जिसमें काफी पैसा खर्च होता है। कुमकुम ने बताया, ‘‘मेरे पिता कहते थे कि मुझे पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। वह खेल को लेकर ज्यादा समर्थन नहीं कर रहे थे क्योंकि यह महंगा खेल है। इसलिए मेरी दादी ने मुझे वह धनुष उपहार में दिया। शुरुआत में बहुत मुश्किलें आईं, लेकिन बाद में मेरे पिता ने भी मेरी मदद की। यह सफर बहुत कठिन रहा है।
Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप
नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर आगामी आइची-नागोया पैरा एशियाई खेलों के लिए चयन प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पैरा निशानेबाजों ने शुक्रवार को यहां खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की और खेल प्रशासन में कथित खामियों को लेकर अपनी चिंताएं उनके सामने रखीं। तीन निशानेबाजों के एक प्रतिनिधिमंडल ने खेल मंत्री से मुलाकात की और अपना आरोप दोहराया कि भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने 18 अक्टूबर से शुरू होने वाले खेलों के लिए चार ऐसे निशानेबाजों को शामिल करने के उद्देश्य से चयन के नियमों में ढील दी जो निर्धारित मानदंडों पर खरे नहीं उतरते थे। एशिया में तीसरी रैंकिंग पर काबिज पैरा पिस्टल निशानेबाज संदीप कुमार ने पहले चयन प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप लगाया था। उनका दावा था कि महाद्वीपीय रैंकिंग में 14वें स्थान पर मौजूद रुद्रांश खंडेलवाल को उनसे और मौजूदा एशियाई नंबर एक आकाश पर तरजीह देते हुए चुन लिया गया। खेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘मंत्री ने उनकी बातें सुनीं और उनकी समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। इस स्थिति को बेहतर तरीके से कैसे सुलझाया जाए, इस पर चर्चा अभी जारी है। ’’पैरा निशानेबाजों ने पैरा एशियाई खेलों के लिए चयन प्रक्रिया में कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और हेरफेर की तत्काल स्वतंत्र जांच की मांग की थी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक को बुधवार को सौंपे गए एक ज्ञापन में पैरा निशानेबाजों ने पीसीआई के अधिकारियों और उसकी निशानेबाजी तकनीकी समिति (एसटीसी) पर गैर-कानूनी तरीके से पैसे वसूलने, खुलेआम भ्रष्टाचार और खेल मंत्रालय के दिशानिर्देशों के उल्लघंन करने का आरोप लगाया। बैठक में मौजूद एक निशानेबाज ने कहा, ‘‘पीसीआई को लगता है कि चूंकि यह मामला मीडिया में उजागर हो चुका है इसलिए अब खिलाड़ियों के नाम भेजना उनके लिए अपमानजनक होगा। उनका कहना है कि ‘हमने कोटे छोड़ दिए हैं और अब कुछ नहीं हो सकता’। ’’उन्होंने कहा, ‘‘हमने खेल मंत्री को बताया कि पीसीआई खिलाड़ियों को नहीं भेजकर देश की पदक संभावनाओं को नुकसान पहुंचा रही है। इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा? ’’खेल मंत्री के साथ यह बैठक उस घटना के एक दिन बाद हुई जिसमें पैरा निशानेबाजों ने पैरा एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के विदाई समारोह के दौरान विरोध प्रदर्शन किया था।
एशियाई खेलों में चूके Dhiraj Bommadevara, अब 2028 Olympics के लिए सुधार पर नजर
(तपन मोहंता)रांची, नौ अक्टूबर विश्व में चौथे नंबर के खिलाड़ी धीरज बोम्मादेवरा लगातार दूसरे एशियाई खेलों से बिना किसी व्यक्तिगत पदक के लौटे हैं, लेकिन इस शीर्ष भारतीय रिकर्व तीरंदाज को इसका कोई अफसोस नहीं है और इसके बजाय वह अपने रिकॉर्ड क्वालीफाइंग स्कोर से प्रेरणा लेकर 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए सुधार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। धीरज एशियाई खेलों से ठीक एक सप्ताह पहले मैक्सिको में तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने थे। लेकिन एशियाई खेलों में व्यक्तिगत पदक एक बार फिर उनके हाथ नहीं लगा, हालांकि उन्होंने मिश्रित और पुरुष टीम स्पर्धाओं दोनों में रजत पदक हासिल किए। धीरज ने हैदराबाद से पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन पर कभी पछतावा नहीं हुआ। क्वालीफाइंग राउंड में मैंने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाया। हमने टीम और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में रजत पदक भी जीते।’’धीरज आर्चरी प्रीमियर लीग में माइटी मराठाज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनसे पहले, डोला बनर्जी एकमात्र भारतीय तीरंदाज थीं जिन्होंने 2007 में महिलाओं की रिकर्व श्रेणी में विश्व कप फाइनल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता था। एशियाई खेलों में क्वालीफाइंग राउंड में रिकॉर्ड 698 अंक बनाने वाले धीरज ने कहा, ‘‘व्यक्तिगत मुकाबले में जीत और हार का अंतर मामूली होता है। यह खेल का हिस्सा है। इसने मुझे यह अहसास दिलाया है कि मुझे और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इस लिहाज से यह मेरे लिए और भारत के लिए अच्छा है, क्योंकि (व्यक्तिगत) कांस्य पदक भारत को मिला।’’उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे किसी तरह का मलाल नहीं है। हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा और इससे हमें ओलंपिक चक्र को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी आत्मविश्वास भी मिला। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि हमारे पास पदक भी हैं और आत्मविश्वास भी। हमने उन कमियों की पहचान कर ली है जिन्हें हमें दूर करना है।’’धीरज ने कहा, ‘‘परिस्थितियां कैसी भी हों हमें उन कमियों पर काम करते रहना होगा। हमने उन चीजों की पहचान कर ली है जिन पर हमें काम करना है और ओलंपिक से पहले यह काफी महत्व रखता है।
ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान
काहिरा, नौ अक्टूबर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता स्वप्निल कुसाले और सरबजोत सिंह यहां शनिवार से शुरू होने वाले आईएसएसएफ राइफल-पिस्टल विश्व कप में 24 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी दल की अगुवाई करेंगे। भारतीय टीम देहरादून में एक से सात अक्टूबर तक राष्ट्रीय ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लेने के बाद काहिरा पहुंची। भारत आठ व्यक्तिगत ओलंपिक स्पर्धाओं और दो मिश्रित टीम स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा। भारतीय दल में अनुभवी ओलंपियन के साथ उभरते हुए युवा निशानेबाज भी शामिल हैं। पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा में स्वप्निल कुसाले के साथ अखिल श्योराण और एड्रियन करमाकर भारतीय चुनौती पेश करेंगे। ओलंपियन अर्जुन बबूता पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम की अगुवाई करेंगे जिन्होंने नयी दिल्ली में आयोजित 2026 एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। उनके साथ बधिर ओलंपिक चैंपियन धनुष श्रीकांत और पार्थ मखीजा भी शामिल होंगे। महिलाओं की राइफल स्पर्धाओं में दो बार की ओलंपियन अंजुम मौदगिल 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम का नेतृत्व करेंगी जिसमें आयुषी पोद्दार और मानिनी कौशिक भी शामिल हैं। ब्यूनस आयर्स विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली उभरती निशानेबाज आर्या राजेश बोर्से महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में ख्याति चौधरी और इस्मिता भोवाल के साथ हिस्सा लेंगी। पुरुषों की पिस्टल स्पर्धा में पेरिस ओलंपिक 2024 के कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल टीम की अगुवाई करेंगे। उनके साथ अजेंद्र सिंह चौहान और उदयवीर सिद्धू भी प्रतिस्पर्धा करेंगे। विजयवीर सिद्धू 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में सूरज शर्मा और अंकुर गोयल के साथ भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगे। महिलाओं की पिस्टल टीम में एशियाई खेलों की चैंपियन पलक शामिल हैं, जो 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मुस्कान और सुरभि राव के साथ निशाना साधेंगी। ओलंपियन रिदम सांगवान, पूर्व विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता चिंकी यादव और दिव्या टीएस महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के पहले दिन 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम और 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धाओं के फाइनल खेले जाएंगे। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में अजेंद्र सिंह चौहान के साथ पलक और उदयवीर सिद्धू के साथ मुस्कान की जोड़ी प्रतिस्पर्धा करेगी। 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में पार्थ मखीजा और आर्या राजेश बोर्से की जोड़ी के साथ धनुष श्रीकांत और ख्याति चौधरी की जोड़ी भी चुनौती पेश करेगी। वहीं 10, 25 और 50 मीटर की स्पर्धाओं में व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन दौर और फाइनल मुकाबले 15 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेंगे।
केवल एक वनडे मैच खिलाकर कर दिया टीम से बाहर, अब लगातार दो अर्धशतक लगाकर दिया करारा जवाब
भारत और ऑस्ट्रेलिया ए की टीमों के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में रजत पाटीदार ने लगातार दो अर्धशतक लगा दिए हैं। बाकी बल्लेबाज जब फ्लॉप रहे, तब उन्होंने अच्छी पारियां खेलीं।
जयपुर के पद्मनाभ चौधरी का ऑल इंडिया सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चयन
चयनित वेस्ट जोन की टीम आगामी 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक मदुरई (तमिलनाडु) में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेगी।
स्मिथ ने स्टीव वॉ को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें स्टीव स्मिथ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के साथ अब टेस्ट क्रिकेट में कंगारू टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले ही टेस्ट में ये क्या हुआ, टूटते टूटते बचा 26 साल पुराना कीर्तिमान
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है। पहले मैच के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया के निक मैडिसन शून्य पर आउट हो गए। इससे पहले उन्होंने 33 बॉल का सामना किया, लेकिन एक भी रन नहीं बना पाए।
अमाद डियालो ने कहा- मैनचेस्टर यूनाइटेड को हमेशा ट्रॉफियों के लिए लड़ना चाहिए
नई दिल्ली, मैनचेस्टर यूनाइटेड के विंगर अमाद डियालो क्लब के लिए अच्छे दिनों की उम्मीद कर रहे हैं। उनका मानना है कि रेड डेविल्स को हमेशा ट्रॉफियों के लिए लड़ना चाहिए।
IND vs wi: अभिषेक शर्मा आज के मैच में बना सकते हैं ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में रच देंगे इतिहास
इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज मेें अभिषेक शर्मा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने का कीर्तिमान उनके निशाने पर है, जिससे वो सिर्फ 53 रन दूर हैं। अब तक के इतिहास में सिर्फ पांच भारतीय खिलाड़ी टी20आई में 2 हजार या उससे अधिक रन बना चुके हैं। अभिषेक अब तक 63 टी20 मुकाबलों में 997 गेंद खेलकर 1947 रन बना चुके हैं, वह अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 53 रन और बना लेते हैं तो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के ही सूर्यकुमार यादव के नाम है। सूर्यकुमार ने 1164 गेंद खेलकर 2 हजार रन पूरे किए थे, जबकि अभिषेक बहुत आसानी से इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें अगली 167 गेंदों में सिर्फ 53 रन बनाने हैं। इस फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच हैं, जिन्होंने 1283 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था। इस लिस्ट में केएल राहुल अभी पांचवें नंबर पर हैं। 1164 गेंद - सूर्यकुमार यादव 1283 गेंद - आरोन फिंच 1304 गेंद - ग्लेन मैक्सवेल अभिषेक शर्मा इस फॉर्मेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं, उन्होंने अपने 63 मैचों के करियर में 195.28 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 1947 रन बनाए हैं। अब तक 3 शतक और 13 फिफ्टी भी जड़ चुके हैं, बताते चलें कि इससे पहले टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। pc- hindustan

