डिजिटल समाचार स्रोत

...

मेसी के फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल:17वां गोल दागकर जर्मनी के क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ा; पिछले मैच में हैट्रिक लगाई थी

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ दिया। डलास स्टेडियम में 40वें मिनट में मेसी ने फील्ड गोल लगाकर इतिहास रचा। अर्जेंटीना के अटैक पर मेसी ने फिनिश करते हुए गेंद को गोलपोस्ट के निचले कोने में पहुंचा दिया। मेसी ने पिछले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक गोल दागे थे। FIFA वर्ल्ड कप 2026 में उनके कुल 4 गोल हो गए हैं। मेसी की 5 फोटो… 9वें मिनट में पेनल्टी चूके मेसी के पास नौवें मिनट में ही रिकॉर्ड बनाने का मौका था। लॉटारो मार्टिनेज पर ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों के फाउल के बाद अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली, लेकिन मेसी शॉट को पोस्ट के बाहर मार बैठे। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा तीन पेनल्टी मिस करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इससे पहले घाना के असामोआ ग्यान ने दो पेनल्टी मिस की थीं। पेनल्टी चूकने के बाद 18वें मिनट में मेसी को एक और मौका मिला, लेकिन ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों ने शॉट ब्लॉक कर दिया। ऑस्ट्रिया के गोलकीपर डेविड अलाबा ने भी एक मौके पर गोललाइन के पास शानदार बचाव किया। अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक के लगाई थी 38 साल के मेसी ने 5 दिन पहले अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना की 3-0 की जीत में हैट्रिक लगाई थी। वह मुकाबला उनके लिए भावुक भी रहा था। पहले गोल के बाद मेसी की आंखों में आंसू आ गए थे। बाद में पता चला कि उनके पिता जॉर्ज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जीत से नॉकआउट की राह आसान अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया दोनों ने अपने शुरुआती मैच जीते थे। अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 और ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन को 3-1 से हराया था। ऐसे में इस मुकाबले की विजेता टीम का राउंड ऑफ-32 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। ---------------------------------वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… फीफा वर्ल्ड कप में केप वर्डे का उलटफेर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को ग्रुप G और ग्रुप H के मुकाबले खेले गए। ग्रुप G में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। मिस्र अपना पहला वर्ल्ड कप 1934 में खेला था। वहीं, बेल्जियम और ईरान के बीच मैच 0-0 की बराबरी रहा। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 22 Jun 2026 11:31 pm

स्पोर्ट्स अपडेट- इंग्लैंड के 12 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट कटे:50% जुर्माना भी लगा; बच्चे के जन्म के लिए फुटबॉल वर्ल्डकप छोड़ने पर विवाद

इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल टेस्ट में धीमी ओवर गति का खामियाजा भुगतना पड़ा है। टीम के 12 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स काट दिए गए हैं। साथ ही खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50% जुर्माना भी लगाया गया है। इंग्लैंड की टीम तय समय से 12 ओवर पीछे पाई गई। WTC नियमों के अनुसार हर ओवर की कमी पर एक अंक काटा जाता है। यानी इंग्लैंड ने उतने ही अंक गंवाए जितने एक टेस्ट जीतने पर मिलते हैं। दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 253 रन से हराया। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है और आखिरी मुकाबला 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। फिलहाल इंग्लैंड WTC पॉइंट्स टेबल में 38 अंकों और 26.39 प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है। बच्चे के जन्म के लिए वर्ल्ड कप छोड़ने पर विवाद बेल्जियम के विंगर जेरेमी डोकू के पहले बच्चे के जन्म के समय मौजूद रहने के लिए 2026 वर्ल्ड कप से हटने के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया। ल'इक्विप टीवी चैनल की जर्नलिस्ट फ्रांस पियरॉन ने उनके फैसले की आलोचना की, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। पियरॉन ने कहा था कि वर्ल्ड कप खेलना एक दुर्लभ मौका होता है और सैकड़ों खिलाड़ी इसकी जगह लेना चाहेंगे। उन्होंने बच्चे के जन्म के समय पिता की मौजूदगी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां पिता का कोई खास काम नहीं होता और वह सिर्फ एक एक्स्ट्रा की तरह होता है। प्रेग्नेंसी के बाद महिला खिलाड़ियों की वापसी आसान होगी ICC ने महिला क्रिकेटरों के लिए रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत सदस्य बोर्डों को खिलाड़ियों की प्रेग्नेंसी, बच्चे के जन्म और क्रिकेट में वापसी के दौरान मेडिकल, ट्रेनिंग, चाइल्डकेयर और यात्रा संबंधी सहायता उपलब्ध कराने की सिफारिश की गई है। नई गाइडलाइन में ‘रेडी, रिव्यू, रिस्टोर, रिकंडीशन, रिटर्न और रिफाइन’ मॉडल शामिल है। ICC ने हर खिलाड़ी के लिए एक केस मैनेजर नियुक्त करने, मेडिकल टीम की निगरानी और खिलाड़ी की जरूरतों के मुताबिक वापसी की योजना बनाने पर जोर दिया है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की डॉक्टर फिलिपा इंगे ने कहा कि मां बनना किसी खिलाड़ी के करियर का अंत नहीं है। वहीं वेस्टइंडीज की स्पिनर फ्लेचर ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों को परिवार और क्रिकेट दोनों को साथ लेकर चलने का मौका मिलेगा।

दैनिक भास्कर 22 Jun 2026 4:33 pm

स्पेस में भी फीफा वर्ल्ड कप का खुमार:'ट्रिओंडा' बॉल से फुटबॉल खेलते दिखे नासा के अंतरिक्ष यात्री

फीफा विश्व कप 2026 के बीच अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्रियों ने फुटबॉल खेला है जिसका वीडियो सामने आया है। नासा के अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर, क्रिस विलियम्स, जैक हैथवे और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) की अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फुटबॉल खेलकर फीफा वर्ल्ड कप सेलिब्रेट किया। वीडियो में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में तीन अलग-अलग फुटबॉल घूमते हुए दिखे। अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा, ‘आप चाहे किसी भी टीम का समर्थन करें, पूरे दिल से चीयर करें। हम यहां ऊपर तक आपका उत्साह सुनना चाहते हैं।’ स्पेस पहुंची ट्रिओंडा बॉल ट्रिओंडा को खेल सामान बनाने वाली कंपनी एडिडास ने तैयार किया है। फीफा के अनुसार, इसका नाम स्पेनिश भाषा के शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ 'तीन लहरें' होता है. यह नाम इसलिए चुना गया क्योंकि 2026 का वर्ल्ड कप पहली बार तीन देशों कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। गेंद में लाल, हरा और नीला रंग इस्तेमाल किया गया है, जो इन तीनों देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसकी बनावट भी खास है, जिसमें चार पैनल मिलकर एक त्रिकोणीय आकार बनाते हैं, गेंद में गहरे सीम और उभरी हुई सतह दी गई है, जिससे बारिश या गीले मौसम में भी खिलाड़ियों को बेहतर पकड़ मिलती है और गेंद की उड़ान अधिक स्थिर रहती है।

दैनिक भास्कर 22 Jun 2026 4:14 pm

सैयद शाहिद हाकिम: पिता के नक्शे-कदमों पर चलकर बनाई फुटबॉल में पहचान, इंटरनेशनल रेफरी भी बने

भारत में फुटबॉल को नई पहचान दिलाने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का जब भी जिक्र होता है, तो सैयद शाहिद हाकिम का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वह 1960 के रोम ओलंपिक में भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा, बतौर कोच उन्होंने भारतीय फुटबॉल को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए, जिसके लिए उन्हें द्रोणाचार्य लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सैयद शाहिद हाकिम का जन्म 23 जून, 1939 को हैदराबाद में हुआ। शाहिद के पिता सैयद अब्दुल रहीम खुद भारत के महान फुटबॉलर में से एक रहे। यही कारण रहा कि सैयद शाहिद का भी बचपन से ही फुटबॉल के खेल से खास लगाव रहा। उन्होंने इस खेल की बारीकियां अपने पिता से ही सीखी और इस खेल में धीरे-धीरे रमते चले गए। वह 1960 के रोम ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। उस समय भारतीय टीम के कोच उनके पिता सैयद अब्दुल रहीम थे। हालांकि, टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा और वह ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी। फिर भी भारत ने फ्रांस के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलकर अपनी छाप छोड़ी थी। घरेलू फुटबॉल में शाहिद हाकिम ने सर्विसेज की ओर से खेलते हुए संतोष ट्रॉफी जीती। उन्होंने भारतीय वायु सेना की टीम का भी प्रतिनिधित्व किया। वह 1960 के रोम ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। उस समय भारतीय टीम के कोच उनके पिता सैयद अब्दुल रहीम थे। हालांकि, टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा और वह ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी। फिर भी भारत ने फ्रांस के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलकर अपनी छाप छोड़ी थी। Also Read: LIVE Cricket Score उन्होंने बंगाल मुंबई एफसी को भी कोचिंग दी। साल 2017 में फुटबॉल के खेल में कोच के तौर पर अहम योगदान देने के लिए उन्हें द्रोणाचार्य लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाजा गया। सैयद शाहिद हाकिम का निधन 22 अगस्त, 2021 को हुआ। उन्होंने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। Article Source: IANS

क्रिकेट न मोर 22 Jun 2026 3:02 pm

धौलपुर में फुटबॉल समर लीग शुरू:12 टीमें ले रही भाग, पहला मुकाबला ड्रॉ रहा

धौलपुर में जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित फुटबॉल समर लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। यह आयोजन बड़ी फील्ड सहित जिले के तीन ग्राउंड पर किया जा रहा है। इसमें 8 जूनियर और 4 सीनियर टीमें भाग ले रही हैं, जिनके बीच प्रतिदिन 4 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल इवेंट और डॉलर क्लब के बीच खेला गया, जो 1-1 गोल से ड्रॉ रहा। टूर्नामेंट 25 जून तक चलेगा, जिसके बाद सीनियर और जूनियर टीमों के फाइनल मैच होंगे और विजेता-उपविजेता को ट्रॉफी दी जाएगी। खेल भावना बनाए रखने का आह्वानटूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी एवं धौलपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत हुंडावाल (प्रिंस) ने किया। इस अवसर पर बेसबॉल सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अनूप अस्थाना और राजस्थान बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष जाकिर हुसैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि हुंडावाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव हैं। उन्होंने खेलों से अनुशासन, धैर्य, समय की पाबंदी और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों के विकास पर जोर दिया। हुंडावाल ने खिलाड़ियों से जीत और हार को समान भाव से स्वीकार करते हुए खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया। युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है उद्देश्यविशिष्ट अतिथि अनूप अस्थाना ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि फुटबॉल समर लीग का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान, सचिव संदीप राणा और फुटबॉल कोच असलम खान सहित सभी टीम मालिकों व खिलाड़ियों ने अतिथियों का स्वागत किया। टूर्नामेंट के दौरान क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, मनोज तिवारी, चंद्रशेखर, रामेंद्र सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 22 Jun 2026 10:36 am

जर्मनी फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट दौर में पहुंचा:डेनिज उंदाव ने 94वें मिनट में दागा विनिंग गोल; आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया

चार बार की चैंपियन जर्मनी ने टोरंटो में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप मैच में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह पक्की कर ली। जर्मनी एक समय 0-1 से पीछे था, लेकिन सब्स्टीट्यूट डेनिज उंदाव ने दूसरे हाफ में दो गोल कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 68वें मिनट में बराबरी का गोल किया और फिर 94वें मिनट में विजयी गोल दागा। केसी ने दिलाई थी शुरुआती बढ़त आइवरी कोस्ट ने 30वें मिनट में कप्तान फ्रैंक केसी के गोल से बढ़त बनाई थी और पहले हाफ तक 1-0 से आगे रही। इससे पहले 22वें मिनट में जर्मनी का अलेक्सांद्र पावलोविच का गोल फाउल के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद काय हावर्त्ज का एक और गोल भी मान्य नहीं हुआ। नागल्समैन के बदलाव ने बदला मैच दूसरे हाफ में जर्मनी के कोच जूलियन नागल्समैन ने 60वें मिनट में तीन बदलाव किए। इनमें शामिल डेनिज उंदाव और नादीम अमीरी ने तुरंत असर दिखाया। अमीरी के क्रॉस पर उंदाव ने 68वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। 94वें मिनट में आया जीत का गोल जब मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, तब इंजरी टाइम में फेलिक्स नमेचा के पास पर उंदाव ने शानदार फिनिश करते हुए जर्मनी को 2-1 की जीत दिला दी। जर्मनी के लिए 11 मैचों में यह उनका नौवां अंतरराष्ट्रीय गोल है। आइवरी कोस्ट के पास अब भी मौका हार के बावजूद आइवरी कोस्ट की नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार हैं। टीम को अपने आखिरी ग्रुप मैच में कुराकाओ का सामना करना है। जीत मिलने पर वह अगले दौर में पहुंच सकती है।

दैनिक भास्कर 21 Jun 2026 5:51 am

फैक्ट चेक: क्या जर्मनी का विश्व कप फुटबॉल मैच देखने स्टेडियम में हिटलर का हमशक्ल मौजूद था?

कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई जिसमें दावा किया गया कि जर्मनी की कुरासाओ पर 7-1 की जीत के दौरान स्टेडियम में हिटलर जैसा दिखने वाला एक फुटबॉल फैन मौजूद था. लेकिन क्या यह वायरल तस्वीर असली है? बीते रविवार को फीफा वर्ल्ड कप मैच के दौरान जर्मनी का पूरा ध्यान अपनी राष्ट्रीय टीम की कुरासाओ पर 7-1 की शानदार और एकतरफा जीत पर था. हालांकि, मैदान के बाहर, सोशल मीडिया पर बहुत से लोग एक बिल्कुल अलग चीज पर अटक गए थे. वह था स्टेडियम के अंदर के एक प्रशंसक की तस्वीर, जिसने जर्मनी की जर्सी पहन रखी थी, हाथ में जर्मनी का झंडा थाम रखा था और जिसका चेहरा हूबहू हिटलर से मिल रहा था. यह तस्वीर कई प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई और इसे लाखों बार देखा गया. मसलन, एक्स पर इस पोस्ट को 30 लाख से ज्यादा बार देखा गया. जबकि, इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को 4,60,000 से ज्यादा लाइक मिले. यह दावा कई अन्य भाषाओं में भी वायरल हुआ. जैसे, फेसबुक पर स्पेनिश भाषा में और थ्रेड्स पर रूसी भाषा में. कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में जर्मन विरोधी भावना का असर भी दिखा. जैसे, रेडिट की एक पोस्ट में ताना मारते हुए लिखा गया था, यह देखना हमेशा ही लाजवाब होता है कि जब प्रशंसक अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए इस तरह खुलकर सामने आते हैं!” हालांकि, यह तस्वीर असली नहीं है. डीडब्ल्यू ने फैक्ट चेक में पाया कि यह तस्वीर नकली है और एआई की मदद से छेड़छाड़ करके तैयार की गई है. इस तस्वीर की सच्चाई का पता लगाने के लिए, हमने कई तरीके अपनाए. 1. असली तस्वीर देखें हिटलर जैसे दिखने वाले शख्स की यह कथित तस्वीर मैच के टीवी ब्रॉडकास्ट का एक स्क्रीनशॉट लगती है, जिसमें पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम का टाइमस्टैम्प भी है. यह ठीक उसी समय की बात है, जब काई हावेर्त्स ने पेनल्टी को गोल में बदलकर जर्मनी को 3-1 की बढ़त दिला दी थी. उस वक्त स्टेडियम में मौजूद प्रशंसक बेहद खुश थे और जश्न मना रहे थे. जब मैच के असली ब्रॉडकास्ट को दोबारा देखा गया, तो उसमें फैंस का वही समूह हावेर्त्स के गोल के बाद जश्न मनाता हुआ दिखाई देता है, लेकिन उसमें एक अहम अंतर दिखा. हिटलर जैसा दिखने वाला वह कथित शख्स उस पूरी फुटेज में कहीं भी नहीं दिखा. इसके बजाय, असली फुटेज में भूरे बालों वाला एक व्यक्ति दिखता है, जो हिटलर जैसा बिल्कुल नहीं लगता. ऊपर दी गई दोनों तस्वीरों के बीच स्लाइड करके, यह अंतर साफ तौर पर देखा जा सकता है. एक तस्वीर असली ब्रॉडकास्ट की है, जो दाईं ओर जर्मन पब्लिक ब्रॉडकास्टर एआरडी की फुटेज है. जबकि, दूसरी तस्वीर वह है जिससे एआई की मदद से छेड़छाड़ करके तैयार किया गया है. यहां यह समझना जरूरी है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों के लिए, मैच का मुख्य लाइव वीडियो खुद आयोजन करने वाली संस्था तैयार करती है. इस मामले में, फीफा ने तैयार किया है. फिर इसी मुख्य वीडियो फीड को दुनिया भर के पार्टनर चैनलों और ब्रॉडकास्टर्स को सेंट्रल फीड के तौर पर दिया जाता है. इसका मतलब यह है कि सभी चैनलों पर दिखाए जाने वाले मुख्य वीडियो (मैच के दृश्य) बिल्कुल एक जैसे होते हैं. बस, अलग-अलग चैनल अपनी जरूरत के हिसाब से उसमें छोटे-मोटे बदलाव करते हैं, जैसे कि अपना लोगो लगाना या स्कोरबोर्ड का रंग बदलना. लाइव टेलीकास्ट के अलावा, उस फैंस के समूह में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका एक और सुराग उन फोटो एजेंसियों की तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है जिन्हें इस मैच को कवर करने की आधिकारिक अनुमति मिली हुई थी. उदाहरण के लिए, बर्लिन की एक एजेंसी इमागो की नीचे दी गई तस्वीर देखिए. इमागो अक्सर बड़े खेल आयोजनों को कवर करती है. इस फोटो में प्रशंसकों के उसी समूह को एक अलग एंगल से दिखाया गया है और यहां भी हिटलर जैसा दिखने वाला कोई शख्स मौजूद नहीं है. भले ही, फोटो एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उस सटीक समय का पता लगाना मुमकिन नहीं था, जब यह तस्वीर खींची गई थी. फिर भी, इसे इस बात का एक और पक्का सबूत माना जा सकता है कि प्रशंसकों के उस समूह में हिटलर जैसा कोई भी आदमी शामिल नहीं था. 2. क्या यह एआई से तैयार की गई तस्वीर है? इस तस्वीर के असली होने की जांच करने का अगला कदम यह पता लगाना है कि क्या इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करके बनाया गया है या इसमें कोई बदलाव किया गया है. कई एआई चैटबॉट्स अब यह जांच करने की सुविधा भी देते हैं कि क्या उनके सिस्टम का इस्तेमाल किसी तस्वीर को बनाने या उसमें कोई बदलाव करने के लिए किया गया था. यह इसलिए मुमकिन है, क्योंकि ऐसे एआई टूल तस्वीर के अंदर एक डिजिटल वॉटरमार्क छिपा देते हैं. यह वॉटरमार्क हमारी खुली आंखों से दिखाई नहीं देता, लेकिन जब इस तकनीक (टूल) का इस्तेमाल करके तस्वीर की जांच की जाती है, तो इसे आसानी से पकड़ा जा सकता है. चैटजीपीटी बनाने वाली अमेरिकी संस्था ‘ओपनएआई' के जरिए की गई जांच से पता चलता है कि हिटलर जैसे दिखने वाले शख्स की इस तस्वीर को बनाने के लिए वाकई उनके ही एआई टूल का इस्तेमाल किया गया था. ओपनएआई के विश्लेषण में कहा गया कि उसे ‘तस्वीर के भीतर एक सिंथ-आईडी वॉटरमार्क मिला है जो खुद ओपनएआई सिस्टम से ही तैयार हुआ था.” गूगल के जेमिनी टूल की मदद से की गई एक और जांच से कुछ नए सबूत मिलते हैं. इससे पता चलता है कि इमेज में बदलाव करने के लिए, गूगल एआई के किसी सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया गया था, लेकिन इसमें यह भी कहा गया है कि तस्वीर का विश्लेषण करने और उसके संदर्भ की जांच करने से साफ पता चलता है कि इस फोटो में डिजिटल तौर पर बदलाव किया गया है या इसे डिजिटल तरीके से बनाया गया है.” एक तीसरा टूल है, एक्स का ग्रोक. यह टूल इस इमेज को ‘पूरी तरह नकली' बताता है. यह वायरल पोस्ट के नीचे, एक्स पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए ऐसा कहता है. इसमें आगे कहा गया है, यह तस्वीर असली नहीं है. इसमें डिजिटल तौर पर बदलाव (एआई या फोटोशॉप) करके, 2026 वर्ल्ड कप की भीड़ में हिटलर को दिखाया गया है. हालांकि, इन टूल का इस्तेमाल हमेशा सावधानी से किया जाना चाहिए, क्योंकि इनसे कभी-कभी गलतियां हो सकती हैं. लेकिन, इस मामले में तीन अलग-अलग टूल एक जैसे नतीजे पर पहुंचे, जिससे ओरिजिनल फुटेज के आधार पर किए गए विश्लेषण की पुष्टि हुई. 3. संदर्भ के बारे में सोचें एक तरफ जहां वर्ल्ड कप को एक बड़े उत्सव के रूप में देखा जाता है जो दुनिया भर के प्रशंसकों और संस्कृतियों को एक साथ लाता है. वहीं, दूसरी तरफ अगर स्टेडियम में सचमुच उस नाजी तानाशाह जैसा कोई प्रशंसक मौजूद होता जिसने दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत की थी और जो होलोकॉस्ट (यहूदियों के नरसंहार) का जिम्मेदार था, तो इससे स्टेडियम में बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो जाता. ऐसी घटना पर ब्रॉडकास्टर्स या स्टेडियम के अधिकारियों का ध्यान तुरंत जाता. साथ ही, स्टेडियम में मौजूद कई जर्मन प्रशंसक भी इस पर कड़ा विरोध जताते. इसके अलावा, ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इस तस्वीर में हिटलर जैसा दिखने वाला वह कथित शख्स काले, लाल और सुनहरे रंग की जर्मनी की जर्सी पहने हुए दिखाई दे रहा है. ये राष्ट्रीय रंग जर्मनी की लोकतांत्रिक परंपरा और संघीय गणराज्य की पहचान हैं. भले ही, दक्षिणपंथी चरमपंथियों और लोकलुभावन राजनीति करने वाले नेताओं ने लंबे समय से इन रंगों और झंडे को अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की है, लेकिन काला, लाल और सुनहरा रंग असल में जिन मूल्यों और विचारों का प्रतीक है, वे हिटलर और नाजीवाद की सोच के बिल्कुल खिलाफ हैं. हिटलर की नजर में ये रंग एक कमजोर संसदीय प्रणाली के प्रतीक थे, जिसे उसने आगे चलकर पूरी तरह से खत्म कर दिया था. यह फर्जी तस्वीर झूठी और भ्रामक खबरों के उस बड़े ट्रेंड का हिस्सा है जिसमें से ज्यादातर को एआई की मदद से तैयार किया गया है या बदलाव किया गया है. ऐसी तस्वीरें वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले से लेकर मैच खेले जाने के दौरान लगातार इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

देशबन्धु 20 Jun 2026 10:48 am

कुन्हा के डबल गोल से जीता ब्राजील:ग्रुप-सी के टॉप पर आया, हैती फुटबॉल वर्ल्डकप से बाहर होने वाली पहली टीम

5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत से ब्राजील ग्रुप-सी के टॉप पर आ गई। जबकि, हैती टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड माथियस कुन्हा को इस मैच की स्टार्टिंग-11 में मौका मिला। उन्होंने 23वें और 36वें मिनट में गोल दागे। एक गोल विनीसियस जूनियर के बूट से आया। अब 24 जून को ब्राजील का मैच स्कॉटलैंड से होगा, जबकि हैती अपने अंतिम ग्रुप मैच में मोरक्को से भिड़ेगा। सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच- विनीसियस जूनियर पहले हाफ में आए तीनों गोल ब्राजील ने 24 साल पुराना वर्ल्ड कप रिकॉर्ड दोहराया डिफेंस ने संभाली जिम्मेदारी, दूसरा हाफ गोल रहित रहा मैच के दूसरे हाफ में हैती ने वापसी की कोशिश की, लेकिन ब्राजील के मजबूत डिफेंस और गोलकीपर के सामने कोई खास मौका नहीं बना सका। 1974 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में खेल रही हैती की टीम दो मैचों में हार के बाद नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई। मैच 30: स्कॉटलैंड Vs मोरक्को; 0-1 साइबारी का लगातार दूसरे मैच में गोल, मोरक्को जीता मोरक्को ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-सी मैच में स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया। टीम 4 अंक के साथ ग्रुप सी के टॉप पर है। उसने पहले मैच में ब्राजील को ड्रॉ पर रोका था। बूस्टन स्टेडियम में शनिवार को खेले गए इस मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल स्ट्राइकर इस्माइल साइबारी ने किया, जो विश्व कप 2026 का अब तक का सबसे तेज गोल और विश्व कप इतिहास में मोरक्को का सबसे तेज गोल भी बन गया। ब्राहिम डियाज के सटीक पास पर साइबारी स्कॉटलैंड के डिफेंस को भेदते हुए आगे बढ़े और गोलकीपर एंगस गन को छकाकर गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। वे वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती दो मुकाबलों में गोल करने वाले केवल दूसरे अफ्रीकी खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मिस्र के मोहम्मद सलाह ने 2018 विश्व कप में हासिल की थी। गोल डिफरेंस से ब्राजील आगे इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में ब्राजील पहले और मोरक्को दूसरे स्थान पर है। दोनों के एक समान 4-4 अंक हैं, हालांकि ब्राजील गोल डिफरेंस की वजह से टेबल के टॉप पर है। ब्राजील का गोल डिफरेंस 3 है, जबकि मोरक्को का 1 है। गोल डिफरेंस टूर्नामेंट में किसी टीम के टोटल गोल और गंवाए गए गोल के बीच का अंतर होता है। उदाहरण के रुप में किसी टीम ने टूर्नामेंट में 5 गोल दागे हैं और 3 गोल खाए हैं, तो उसका गोल डिफरेंस 2 होगा। ------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अमेरिका 32 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में, ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया मेजबान अमेरिका ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में प्रवेश कर लिया है। उसने शनिवार के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। अमेरिकी टीम ने 32 साल बाद नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 20 Jun 2026 10:01 am

अमेरिका 32 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में पहुंचा:ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया; साइबारी का सबसे तेज गोल, मोरक्को ग्रुप-सी के टॉप पर

मेजबान अमेरिका ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में प्रवेश कर लिया है। उसने शनिवार के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। अमेरिकी टीम ने 32 साल बाद नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। सिएटल स्टेडियम में ग्रुप-डी के मैच में स्टार फॉरवर्ड क्रिश्चियन पुलिसिक की गैरमौजूदगी में उतरी अमेरिकी टीम ने इस एडिशन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। पुलिसिक पिंडली की चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल सके। लेकिन, टीम को उनकी कमी नहीं खली। अमेरिका ने इससे पहले अपने पहले मुकाबले में पराग्वे को 4-1 से हराया था। टीम ग्रुप-डी में 6 अंक के साथ पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। तुर्किए और पराग्वे एक-एक अंक के साथ तीसरे और चौके नंबर पर हैं। बर्गेस का आत्मघाती गोल, अमेरिका को बढ़त मैच के 11वें मिनट में अमेरिका को बढ़त मिली, जब फोलारिन बालोगुन के क्रॉस को रोकने की कोशिश में ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर कैमरून बर्गेस ने आत्मघाती गोल कर दिया। फ्रीमैन ने हेडर से गोल दागा पहले हाफ के 43वें मिनट में अमेरिका ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। सिर्जिनो डेस्ट के डिफ्लेक्टेड प्रयास को एलेक्स फ्रीमैन ने हेडर से गोल में बदल दिया। वीडियो रिव्यू के बाद गोल को मंजूरी मिली। यह 21 साल फ्रीमैन का विश्व कप में पहला गोल था। मैच 30: स्कॉटलैंड Vs मोरक्को; 0-1 साइबारी का लगातार दूसरे मैच में गोल, मोरक्को जीता मोरक्को ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-सी मैच में स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया। टीम 4 अंक के साथ ग्रुप सी के टॉप पर है। उसने पहले मैच में ब्राजील को ड्रॉ पर रोका था। बूस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल स्ट्राइकर इस्माइल साइबारी ने किया, जो विश्व कप 2026 का अब तक का सबसे तेज गोल और विश्व कप इतिहास में मोरक्को का सबसे तेज गोल भी बन गया। ब्राहिम डियाज के सटीक पास पर साइबारी स्कॉटलैंड के डिफेंस को भेदते हुए आगे बढ़े और गोलकीपर एंगस गन को छकाकर गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। वे वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती दो मुकाबलों में गोल करने वाले केवल दूसरे अफ्रीकी खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मिस्र के मोहम्मद सलाह ने 2018 विश्व कप में हासिल की थी।

दैनिक भास्कर 20 Jun 2026 6:35 am

अमेरिका 32 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में पहुंचा:ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया; साइबारी के सबसे तेज गोल से मोरक्को भी जीता

मेजबान अमेरिका ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में प्रवेश कर लिया है। उसने शनिवार के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। अमेरिकी टीम ने 32 साल बाद नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। सिएटल स्टेडियम में ग्रुप-डी के मैच में स्टार फॉरवर्ड क्रिश्चियन पुलिसिक की गैरमौजूदगी में उतरी अमेरिकी टीम ने इस एडिशन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। पुलिसिक पिंडली की चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल सके। लेकिन, टीम को उनकी कमी नहीं खली। अमेरिका ने इससे पहले अपने पहले मुकाबले में पराग्वे को 4-1 से हराया था। टीम ग्रुप-डी में 6 अंक के साथ पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। तुर्किए और पराग्वे एक-एक अंक के साथ तीसरे और चौके नंबर पर हैं। बर्गेस का आत्मघाती गोल, अमेरिका को बढ़त मैच के 11वें मिनट में अमेरिका को बढ़त मिली, जब फोलारिन बालोगुन के क्रॉस को रोकने की कोशिश में ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर कैमरून बर्गेस ने आत्मघाती गोल कर दिया। फ्रीमैन ने हेडर से गोल दागा पहले हाफ के 43वें मिनट में अमेरिका ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। सिर्जिनो डेस्ट के डिफ्लेक्टेड प्रयास को एलेक्स फ्रीमैन ने हेडर से गोल में बदल दिया। वीडियो रिव्यू के बाद गोल को मंजूरी मिली। यह 21 साल फ्रीमैन का विश्व कप में पहला गोल था। मैच 30: स्कॉटलैंड Vs मोरक्को; 0-1 साइबारी का लगातार दूसरे मैच में गोल, मोरक्को जीता मोरक्को ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-सी मैच में स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया। टीम 4 अंक के साथ ग्रुप सी के टॉप पर है। उसने पहले मैच में ब्राजील को ड्रॉ पर रोका था। बूस्टन स्टेडियम में शनिवार को खेले गए इस मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल स्ट्राइकर इस्माइल साइबारी ने किया, जो विश्व कप 2026 का अब तक का सबसे तेज गोल और विश्व कप इतिहास में मोरक्को का सबसे तेज गोल भी बन गया। ब्राहिम डियाज के सटीक पास पर साइबारी स्कॉटलैंड के डिफेंस को भेदते हुए आगे बढ़े और गोलकीपर एंगस गन को छकाकर गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। वे वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती दो मुकाबलों में गोल करने वाले केवल दूसरे अफ्रीकी खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मिस्र के मोहम्मद सलाह ने 2018 विश्व कप में हासिल की थी। ---------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मैक्सिको फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम को-होस्ट मैक्सिको फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में पहुंच गई है। वह टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली इस एडिशन की पहली टीम बन गई। उसने शुक्रवार के आखिरी मुकाबले में साउथ कोरिया को 1-0 से हराया। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 20 Jun 2026 6:35 am

अमेरिका के 11 शहरों की कहानी कहता फीफा वर्ल्ड कप:फुटबॉल का अनूठा रंग; कहीं लैटिन कार्निवल तो कहीं मैक्सिकन फुटबॉल का कल्चर

जब फुटबॉल का बुखार अमेरिका पहुंचता है, तो वह किसी एक राष्ट्रीय संस्कृति से बंधे देश में प्रवेश नहीं करता। अर्जेंटीना, ब्राजील, इंग्लैंड या जर्मनी जैसे देशों में फुटबॉल पूरे देश को एक धागे में पिरोता है। लेकिन अमेरिका इसके ठीक उलट एक बिल्कुल अलग और अनूठा अनुभव पेश कर रहा है। इस बार का फीफा वर्ल्ड कप अमेरिका के 11 अलग-अलग शहरों में खेला जा रहा है और इनमें से हर शहर का अपना एक अलग प्रवासी इतिहास, अपनी खेल परंपराएं और अपनी एक विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है। इस वजह से अमेरिका के इन 11 अलग-अलग श्शहर रूपी देशों’ के अनूठे मिजाज का एक वैश्विक जश्न नजर आ रहा है। मियामी के लैटिन कार्निवल वाले माहौल से लेकर लॉस एंजिलिस की मैक्सिकन फुटबॉल संस्कृति तक, यह वर्ल्ड कप किसी एक राष्ट्र की कहानी न होकर, अलग-अलग शहरों की कहानी बनता जा रहा है। 1. मियामी - मेसी का गढ़, कैफे और बार में स्पेनिश फैंस का शोर जब से मेसी इंटर मियामी क्लब से जुड़े हैं, तब से दक्षिण फ्लोरिडा में फुटबॉल एक सांस्कृतिक घटना बन गया है। बार और कैफे स्पेनिश, अंग्रेजी और पुर्तगाली भाषाओं के शोर से गूंज उठते हैं। इस दौरान मियामी एक अमेरिकी शहर की तरह कम और लैटिन अमेरिका की फुटबॉल राजधानी की तरह ज्यादा महसूस होने वाला है। 2. लॉस एंजिलिस - मैक्सिकन मूल की सबसे बड़ी आबादी यहीं यह मैक्सिको के बाहर मैक्सिकन मूल की सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। दीवारों पर बने भित्ति चित्र, स्थानीय लीग और फैन ग्रुप इस शहर को एक ऐसी फुटबॉल पहचान देते हैं, जिससे यहां का माहौल ग्वाडलहारा या मॉन्टेरी (मैक्सिको के शहर) जैसा लगता है। 3. डलास - जहां फुटबॉल से मिलती है टेक्सास की भव्यता यहां हर चीज बहुत बड़ी और भव्य होती है। डलास मजबूत मैक्सिकन-अमेरिकी फुटबॉल परंपराओं को टेक्सास शैली की महत्वाकांक्षा के साथ जोड़ता है। कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी जोन, बड़े पैमाने पर फैन फेस्टिवल और विशाल बुनियादी ढांचा इस शहर को टूर्नामेंट के मुख्य आकर्षणों में से एक बनाती हैं। 4. न्यूयॉर्क - न्यू जर्सी: एक स्टेडियम में बसी पूरी दुनिया यह क्षेत्र बड़ी संख्या में भारतीय, बांग्लादेशी, पाकिस्तानी, डोमिनिकन, इक्वाडोरियन, नाइजीरियाई, मिस्र, इतालवी, आयरिश, लैटिन अमेरिकी समुदायों का घर है। स्टेडियम तक की ट्रेन यात्रा में ही आधा दर्जन देशों के समर्थक एक साथ मिल सकते हैं। 5. ह्यूस्टन - लैटिन अमेरिकी कल्चर, फुटबॉल पहले से जीवन का हिस्सा शहर की बड़ी मैक्सिकन, मध्य अमेरिकी और दक्षिण अमेरिकी आबादी ने दशकों से यहां एक संपन्न फुटबॉल संस्कृति का निर्माण किया है। सामुदायिक लीग और युवा एकेडमी पहले से ही प्रवासी लोगों के लिए मेलजोल का जरिया हैं। यहां फुटबॉल रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा है। 6. सिएटल - डिजिटल युग का फुटबॉल, यहां उच्च शिक्षित फैंस सिएटल ने जिस स्वाभाविक तरीके से फुटबॉल को अपनाया है, वैसा बहुत कम अमेरिकी शहरों ने किया है। शहर की संस्कृति में पारंपरिक समर्थकों के जुनून के साथ-साथ एक युवा, उच्च शिक्षित टेक वर्कफोर्स का प्रभाव दिखता है। डेटा-संचालित फैन एंगेजमेंट और डिजिटल समुदाय यहां की फुटबॉल का हिस्सा है। 7. सैन फ्रांसिस्को - ‘सिलिकॉन वैली’ से मिलेगा खूबसूरत खेल बे एरिया की फुटबॉल कहानी खुद इस क्षेत्र को दर्शाती है। मैच सांता क्लारा में हो रहे हैं, जो सिलिकॉन वैली का दिल है। भारत, चीन से लेकर लैटिन अमेरिका और यूरोप तक के इस क्षेत्र के अप्रवासी समुदाय फुटबॉल का सपोर्ट कर रहे हैं। एआई, ऑगमेंटेड रि​यलिटी के जरिए फैंस को लुभाया जा रहा है। 8. फिलाडेल्फिया - यूरोप के पारंपरिक फुटबॉल जैसा जुनून यहां के फैंस अपने भावनात्मक जुड़ाव और वफादारी के लिए जाने जाते हैं। यह संस्कृति इस शहर को टूर्नामेंट के सबसे शानदार माहौल वाले स्थानों में से एक बनाती है। फिलाडेल्फिया के फैंस की भीड़ यूरोप के पारंपरिक फुटबॉल शहरों की याद दिलाती है। 9. बोस्टन - क्लब फुटबॉल का भी रोमांच आयरिश, पुर्तगाली, इतालवी और लैटिन अमेरिकी समुदायों ने पीढ़ियों से स्थानीय फुटबॉल परंपराओं को कायम रखा है। पूरे शहर के पब नियमित रूप से प्रीमियर लीग, चैम्पियंस लीग जैसे क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान भर जाते हैं। 10. अटलांटा - सबसे तेजी से उभरता शहर यह शहर अमेरिका के दक्षिण में सबसे तेजी से बढ़ते अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में से एक के रूप में उभरा है, जो अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया के प्रवासियों को आकर्षित कर रहा है। हालांकि, लोग अभी भी अटलांटा की फुटबॉल संस्कृति को कम आंकते हैं। 11. कंसास - अमेरिका की फुटबॉल राजधानी फुटबॉल के जानकारों के बीच कंसास सिटी की प्रतिष्ठा अक्सर बाहरी लोगों को आश्चर्यचकित करती है। इस शहर ने फुटबॉल के बुनियादी ढांचे में भारी निवेश किया है और यह अमेरिका में सबसे मजबूत फुटबॉल समुदायों में से एक है।

दैनिक भास्कर 19 Jun 2026 12:23 pm

मैक्सिको फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम:लुइस रोमो ने इकलौता गोल किया, रेंगल ने 2 गोल रोक

को-होस्ट मैक्सिको फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में पहुंच गई है। वह टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली इस एडिशन की पहली टीम बन गई। उसने शुक्रवार के आखिरी मुकाबले में साउथ कोरिया को 1-0 के अंतर से हराया। ग्वाडलाहारा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा। मैच का इकलौता गोल 50वें मिनट में लुइस रोमो ने दागा। अब मैक्सिको अपने आखिरी ग्रुप मैच में चेक गणराज्य से भिड़ेगा, जबकि साउथ कोरिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इस जीत से टीम 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। कोरिया 3 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। मैच में खास मैक्सिको 2022 के वर्ल्ड कप में लीग स्टेज से बाहर हो गई थी। टीम अब तक 2 बार क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। पहला हाफ गोलरहित रहा मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा। दोनों टीमों ने डिफेंसिव शुरुआत की और गोल के मौके कम बने। फैंस ने फीके खेल पर नाराजगी भी जताई। रोमो ने मैक्सिको को बढ़त दिलाई दूसरे हाफ की शुरुआत में मैक्सिको ने 1-0 की बढ़त बना ली। यहां लुइस रोमो ने साउथ कोरिया के गोलकीपर किम स्युंग-ग्यू और डिफेंडर ली गिह्युक की गलती का फायदा उठाकर आसान गोल दागा। रेंगल ने आखिरी क्षणों में 2 गोल रोके साउथ कोरिया ने अंतिम मिनटों में गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन मैक्सिकन गोलकीपर राउल रेंगल ने आखिरी समय पर दो शानदार बचाव कर टीम की जीत तय कर दी। ------------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कनाडा की फुटबॉल वर्ल्डकप में पहली जीत, डेविड की हैट्रिक 'हैट्रिक... आत्मघाती गोल और 2 रेड कार्ड।' ये सब कनाडा और कतर मैच में देखने को मिला, जिसमें कनाडा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत हासिल की। टीम ने होम फैंस के सामने कतर को ग्रुप-बी मैच में 6-0 के बड़े अंतर से हराया। वैंकूवर के BC पैलेस में शुक्रवार सुबह मिली इस जीत के हीरो जोनाथन डेविड रहे। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 19 Jun 2026 10:23 am

कनाडा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में पहला मैच जीता:जोनाथन डेविड की हैट्रिक; कतर के 2 प्लेयर्स को रेड कार्ड, टीम की राह मुश्किल

'हैट्रिक... आत्मघाती गोल और रेड कार्ड।' ये सब कनाडा और कतर मैच में देखने को मिला, जिसमें कनाडा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत हासिल की। टीम ने होम फैंस के सामने कतर को 6-0 के बड़े अंतर से हराया। वैंकूवर के BC पैलेस में शुक्रवार सुबह मिली इस जीत के हीरो जोनाथन डेविड रहे। 26 साल के युवा स्टार ने मैच के इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में नाथन सालिबा के पास को हल्के टच से कंट्रोल किया, फिर जोरदार किक लगाकर बॉल को गोल पोस्ट में धकेल दिया। इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप में अपनी पहली हैट्रिक पूरी की। वे सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जोनाथन डेविड की हैट्रिक में खास साइल लारिन के गोल से कनाडा को बढ़त कनाडा को 16वें मिनट में साइल लारिन के गोल से बढ़त मिली। फिर जोनाथन डेविड ने 29वें मिनट में गोल दागा। उन्होंने पहले हाफ के इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में गोलकर स्कोर 3-0 कर दिया। कतर के 2 प्लेयर्स को रेड कार्ड कतर को आखिरी 49 मिनट 9 प्लेयर्स से खेलना पड़ा मादीबो को रेड कार्ड मिलने के बाद कतर की मुश्किलें बढ़ गईं। टीम को आखिरी 49 मिनट 9 प्लेयर्स के साथ खेलना पड़ा। इसी कारण वह कनाडा के हमलों का सामना नहीं कर सकी। सालिबा का फ्री-किक पर गोल, मनाई का आत्मघाती गोल नाथन सालिबा ने 64वें मिनट में फ्री-किक से गोल किया। 75वें मिनट में मोहम्मद मनाई के आत्मघाती गोल से कनाडा की बढ़त 5-0 हो गई। इंजरी टाइम में डेविड ने तीसरा गोल कर हैट्रिक पूरी की और टीम की 6-0 की ऐतिहासिक जीत तय की। साइल लारिन बोले- कनाडा ने दुनिया को अपना दम दिखाया कनाडा के स्ट्राइकर साइल लारिन ने कहा- 'हमने दुनिया को दिखा दिया कि कनाडा क्या है। हमारे कई खिलाड़ी लगभग गुमनामी से आए हैं, लेकिन हमने अपना जज्बा और लड़ने की क्षमता दिखाई। हमने साबित किया कि हम विश्व मंच पर प्रदर्शन कर सकते हैं।' 'यह तो सिर्फ शुरुआत है। इस्माइल कोए की चोट दुखद है और भावुक करने वाली भी, लेकिन हम मैदान पर लौटे और अपना काम पूरा किया। कोने हमारे दिमाग में रहेंगे और हम उनके लिए भी खेलेंगे।' मैच 26: स्विट्जरलैंड Vs बोस्निया, स्कोरलाइन 4-1 मंजाम्बी के डबल गोल से जीता स्विट्जरलैंड स्विट्जरलैंड ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराकर ग्रुप-बी में स्थिति मजबूत कर ली। इंगलवुड में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। दूसरे हाफ में जोहान मंजाम्बी के डबल गोल ने स्विस टीम को बढ़त दिलाई। बोस्निया को आखिरी में 10 प्लेयर्स के साथ खेलना पड़ा, क्योंकि तारिक मुहरेमोविच को खतरनाक टैकल के लिए रेड कार्ड मिला। LA स्टेडियम में 19 जून के मुकाबले में मंजाम्बी 71वें मिनट में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आए और 74वें मिनट में शानदार वॉली से स्विट्जरलैंड को बढ़त दिलाई। 84वें मिनट में रुबिन वर्गास के गोल से बढ़त दोगुनी हो गई। 90वें मिनट में मंजाम्बी ने दूसरा गोल किया, जबकि इंजरी टाइम में कप्तान ग्रेनिट झाका ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 4-0 कर दिया। बोस्निया के लिए एरमिन माहमिक ने अंतिम क्षणों में एक गोल कर हार का अंतर कम किया, लेकिन टीम को 4-1 से हार झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने कतर के खिलाफ पहले मैच की निराशा पीछे छोड़कर नॉकआउट चरण की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है।

दैनिक भास्कर 19 Jun 2026 8:06 am

अंडर-13 फुटबॉल लीग : अंशु और अब्बास बने जीत के हीरो

जयपुर | दूसरी अंडर-13 राजस्थान बॉयज फुटबॉल लीग के पहले मुकाबले में जयपुर बॉयज एफसी ने जयपुर फुटसल एफसी को 4-0 से हराया। महेश, गीतांश, खुशांत और हेम ने एक-एक गोल किया। दूसरा मैच राजस्थान फुटबॉल स्कूल और रेड स्टोन एफसी के बीच 1-1 से ड्रा रहा। तीसरे मुकाबले में ब्रदर्स यूनाइटेड जयपुर ने एएसएल फुटबॉल क्लब को 9-0 से रौंद दिया। अब्बास ने चार, नकुल ने तीन, जबकि विनय और मृदुल ने एक-एक गोल किया। दिन के अंतिम मैच में रॉयल फुटबॉल क्लब ने जयपुर एलीट फुटबॉल क्लब को 9-0 से हराया। अंशु ने शानदार पांच गोल दागे।

दैनिक भास्कर 18 Jun 2026 5:30 am

'Don 3' विवाद के बीच बुडापेस्ट में चिल करते दिखे रणवीर सिंह, फुटबॉल स्टार डेक्लन राइस संग शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 'धुरंधर' की सक्सेस के बीच चल रहे 'डॉन 3' विवाद को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्ममेकर फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ उनकी अनबन अब जगजाहिर हो चुकी है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा उनके ...

वेब दुनिया 31 May 2026 3:52 pm

सिर्फ फुटबॉल नहीं, ये है जिंदगी की फिलॉसफी!, आर्सेनल की जीत पर रणवीर सिंह ने लिखा इमोशनल नोट

आर्सेनल की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए रणवीर सिंह ने जो हालिया नोट लिखा है, उसमें एक बेहद गहरी और छिपी हुई बात नजर आती है। ऊपर-ऊपर से देखने पर तो यह किसी फुटबॉल फैन के दिल की वो सच्ची और जज्बाती आवाज लगती है, जो दशकों के लंबे इंतजार के बाद ...

वेब दुनिया 21 May 2026 12:30 pm

फुटबॉल कोच के बाद अब बड़े परदे पर क्रिकेटर बनकर चमकेंगे Ajay Devgan, एक्टर की नई बायोपिक फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

फुटबॉल कोच के बाद अब बड़े परदे पर क्रिकेटर बनकर चमकेंगे Ajay Devgan,एक्टर की नई बायोपिक फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

समाचार नामा 31 May 2024 8:30 pm

Maidaan Review: अजय देवगन की दमदार डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग ने दिखाया रियल सिनेमा, जरूर देखे फुटबॉल कोच की ये कहानी

Maidaan Review:अजय देवगन की दमदार डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग ने दिखाया रियल सिनेमा, जरूर देखेफुटबॉल कोच की ये कहानी

मनोरंजन नामा 11 Apr 2024 9:18 am

Maidaan Review: सीट से हिलने का मौका नहीं देगी Ajay Devgan की ये फिल्म, जरूर देखनी चाहिए इंडियन फुटबॉल टीम के महान कोच

Maidaan Review: सीट से हिलने का मौका नहीं देगी Ajay Devgan की ये फिल्म, जरूर देखनी चाहिएइंडियन फुटबॉल टीम के महान कोच

मनोरंजन नामा 9 Apr 2024 8:30 am

‘भीड़ से साथ की उम्मीद मत रखना', Ajay Devgan की मच अवेटेड फिल्म Maidaan का ट्रेलर हुआ लॉन्च, फुटबॉल कोच बनकर छा गए एक्टर

‘भीड़ से साथ की उम्मीद मत रखना', Ajay Devgan की मच अवेटेड फिल्म Maidaan काट्रेलर हुआ लॉन्च,फुटबॉल कोच बनकर छा गए एक्टर

मनोरंजन नामा 2 Apr 2024 2:35 pm