डिजिटल समाचार स्रोत

...

CSJMU में ‘Vitanza-2026’ का आगाज:फार्मेसी के स्टूडेंट्स ने मैदान में दिखाया दम, रस्साकशी और क्रिकेट में दिखा जोश

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में गुरुवार से तीन दिवसीय फार्मा फेस्ट ‘Vitanza-2026’ का शुभारंभ हुआ। कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने हवा में गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। फेस्ट के पहले दिन स्पोर्ट्स इवेंट्स आयोजित किए गए, जिसमें फार्मेसी विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह फेस्ट 7 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन शारीरिक शिक्षा विभाग के सहयोग से क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकशी और खो-खो जैसे खेलों का आयोजन किया गया। स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के विद्यार्थियों ने इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्रिकेट और रस्साकशी के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मुख्य अतिथि कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक और बौद्धिक विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को जीवन में खेल भावना को अपनाने की सीख दी। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन विभाग की निदेशक डॉ. शशि किरण मिश्रा के निर्देशन और इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. अमृता सिंह के संयोजन में किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. निशा शर्मा, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी गुप्ता सहित विभाग के सभी वरिष्ठ शिक्षक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। फेस्ट के दूसरे दिन, शुक्रवार को तकनीकी सत्र और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन सत्रों में छात्र फार्मा सेक्टर से जुड़ी नई बारीकियों और नवाचारों पर मंथन करेंगे।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 10:40 pm

​'ट्रंप के टैरिफ वॉर के आगे नहीं झुका भारत':कानपुर में सैन्य विशेषज्ञों ने पीएम मोदी की तारीफ की, कहा- फौज को आधुनिक बनाना होगा

मर्चेंट चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित टॉक शो 'इंडियाज पाथ अहेड ट्रंप्स टर्बुलेंस, चाइनाज गेम एंड रशिया रेजीलेंस' में देश के दिग्गज सैन्य विशेषज्ञों और रणनीतिकारों ने भारत की मजबूत वैश्विक स्थिति का खाका खींचा। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद सेवानिवृत्त मेजर जनरल राजीव नारायण ने दो टूक कहा कि पिछले छह महीनों के उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत न तो अमेरिका के आगे दबा है और न ही झुका है। उन्होंने जोर दिया कि अब समय आ गया है। जब भारत को अपने व्यापारिक हितों के साथ-साथ फौज और पुलिस बल को भी आंतरिक और बाहरी चुनौतियों से निपटने के लिए और अधिक समृद्ध व आधुनिक बनाना होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ दरों को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने के फैसले को मेजर जनरल नारायण ने एक बड़ी कूटनीतिक जीत बताया। नेगोशिएशन का दौर अब वास्तव में शुरू हुआ है। यदि भविष्य में अमेरिका तेल खरीद को लेकर कोई दबाव बनाता है, तो भी भारत को अपनी शर्तों पर अडिग रहना चाहिए। भारत को तेल वहीं से खरीदना चाहिए जहां से देश की जनता को अधिकतम आर्थिक लाभ मिले। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि भारतीय नेतृत्व इस कदर दृढ़ था कि यदि टैरिफ कम नहीं होते, तो वे ट्रंप के कार्यकाल के खत्म होने तक इंतजार करने को तैयार थे, लेकिन झुकने को नहीं। सेवानिवृत्त कर्नल अजय कै रैना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान मोदी सरकार की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी जारी लड़ाई को रोकना, उसे लड़ते रहने से कहीं अधिक कठिन और जिम्मेदारी भरा काम होता है। भारतीय जांबाजों ने पाकिस्तान को जो सैन्य क्षति पहुंचाई थी, उसके बाद युद्ध को रोकना एक परिपक्व फैसला था। यदि युद्ध जारी रहता तो पाकिस्तान पूरी तरह तबाह हो जाता, लेकिन उसके गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण वह भारत पर परमाणु हमला करने की नासमझी कर सकता था। ऐसे में रणनीतिक संयम ने भारत को किसी बड़े नुकसान से बचा लिया। उन्होंने चीन की गतिविधियों पर भी आगाह करते हुए कहा कि हमें दुश्मन की हर चाल पर पैनी नजर रखनी होगी। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे चर्चित डिफेंस यूट्यूबर आदि अचिंत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत को एक अलग मुकाम पर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आलोचना का अधिकार सबको है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में भारत का जो कद बढ़ा है, उसे नकारा नहीं जा सकता।अचिंत ने रक्षा क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती जिज्ञासा पर खुशी जताते हुए कहा कि आज की पीढ़ी केवल खबरें नहीं पढ़ती, बल्कि उनके पीछे के 'क्यों' को भी समझना चाहती है। टॉक शो में अभिषेक सिंहानिया, सुशील शर्मा और प्रभात मिश्रा सहित शहर के कई प्रमुख उद्यमी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस चर्चा को भारत के भविष्य के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 10:39 pm

भोपाल निगमायुक्त संस्कृति जैन अवमानना की दोषी:सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन की अनदेखी कर संपत्ति के हिस्से को तोड़ा, आज फिर होगी सुनवाई

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों की अनदेखी को गंभीर मानते हुए भोपाल नगर निगम की आयुक्त संस्कृति जैन को अवमानना का दोषी ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि नगर निगम द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय प्रक्रिया के अनुरूप नहीं थी। अब आयुक्त को सजा के प्रश्न पर अपना पक्ष रखना होगा। अब मामले में 6 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे सजा की मात्रा पर सुनवाई की जाएगी। यह मामला मार्लिन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता का आरोप था कि नगर निगम ने 18 नवंबर 2025 को उसकी संपत्ति के फ्रंट हिस्से को बिना विधिवत प्रक्रिया अपनाए तोड़ दिया। नगर निगम की ओर से दलील दी गई कि निर्माण अवैध था और 7 नवंबर 2024 को दी गई अनुमति रद्द की जा चुकी थी। निगम ने यह भी कहा कि 14 मई 2025 को नोटिस जारी किया गया था और इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। हालांकि, हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि सुप्रीम कोर्ट के (2025) 5 SCC 1 के फैसले में तय दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता को न तो व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया गया, न ही सुनवाई की कोई कार्यवाही दर्ज की गई और न ही कोई अंतिम आदेश पारित किया गया। इसके बावजूद सीधे तोड़फोड़ की कार्रवाई कर दी गई, जो कानूनन गलत है। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि यदि बिना शर्त माफी के साथ तोड़े गए हिस्से को बहाल किया जाता, तो मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा सकता था। लेकिन नगर निगम आयुक्त ने अदालत में स्पष्ट किया कि निर्माण को बहाल करना संभव नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना मानते हुए कड़ा रुख अपनाया। हाईकोर्ट ने नगर निगम आयुक्त को अवमानना अधिनियम, 1971 की धारा 2(b) के तहत दोषी ठहराया है। ये खबर भी पढ़ें… कम्प्यूटर टीचर्स की आउटसोर्सिंग पर रोक… मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पोस्टेड कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर्स को आउटसोर्स व्यवस्था में लाने के फैसले पर हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने सरकार, लोक शिक्षण संचालनालय और समग्र शिक्षा अभियान को नोटिस जारी किया है। जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।पूरी खबर पढ़ें

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 10:35 pm

CSJMU में एलुमनाई टॉक कार्यक्रम हुआ:DRDO की जॉइंट डायरेक्टर बोलीं- 'पॉलीमर फाइबर्स' से मजबूत हो रही देश की रक्षा प्रणाली

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्थापना दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में कैंपस के 'स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज' ने एक विशेष 'एलुमनाई टॉक' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा और वर्तमान में DMSRDE (DRDO) की जॉइंट डायरेक्टर डॉ. स्वाति चोपड़ा शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केमिस्ट्री डिपार्टमेंट की हेड डॉ. रश्मि दुबे ने बताया कि डॉ. स्वाति चोपड़ा इसी कैंपस की छात्र रही हैं। उन्होंने साल 2007 में यहीं से एप्लाइड केमिस्ट्री में अपनी Ph.D. पूरी की थी। आज वह साइंटिस्ट-F के पद पर तैनात होकर देश की रक्षा सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और डायरेक्टर प्रो. आर.के. द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके करियर के प्रति प्रेरित करना था। क्या हैं हाई परफॉर्मेंस पॉलीमर फाइबर्स? अपने लेक्चर में डॉ. स्वाति चोपड़ा ने हाई परफॉर्मेंस पॉलीमर फाइबर्स विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि UHMWPE, PBO और नायलॉन-6,6 जैसे फाइबर्स रक्षा और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैसे क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने छात्रों को इनके बनाने की तकनीक (सिंथेसिस) और स्ट्रक्चर के बारे में सरल भाषा में समझाया। डॉ. चोपड़ा ने छात्रों को गर्व के साथ बताया कि DMSRDE किस तरह भारत में उन्नत पॉलीमर फाइबर्स को विकसित कर रहा है। उन्होंने कहा, “वर्तमान में देश में जिन तकनीकों की कमी है, उन्हें हम स्वदेशी स्तर पर तैयार कर रहे हैं। इससे न केवल तकनीकी अंतर कम हो रहा है, बल्कि रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो रही है।” 150 से ज्यादा छात्र हुए शामिल इस टॉक में केमिस्ट्री और स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने करियर और रिसर्च को लेकर कई सवाल भी पूछे, जिनका डॉ. स्वाति ने बड़ी आत्मीयता से जवाब दिया। आयोजन को सफल बनाने में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अंजू दीक्षित सहित विभाग के सभी फैकल्टी मेंबर्स का विशेष सहयोग रहा।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 10:35 pm

युवती से बात करने पर मां-बेटे को पीटा:कानपुर में चार युवकों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवती से फोन पर बात करने को लेकर मां और उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि चार युवकों ने घर के बाहर आकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर दोनों को पीटा। इस मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। तोपखाना लालकुर्ती आर्या नगर बाजार निवासी रेखा ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, उनके 18 वर्षीय बेटे आदित्य की एक युवती से दोस्ती है और वे फोन पर बातचीत करते हैं। रेखा का आरोप है कि इलाके के अंशू, अमन, रिषभ और तारू उनके बेटे और युवती की बातचीत का विरोध करते हैं। इसी खुन्नस में 1 फरवरी की शाम को ये चारों आरोपी उनके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। जब रेखा और उनके बेटे आदित्य ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़िता की शिकायत पर कैंट थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 10:32 pm

नोएडा के महामाया फ्लाइओवर के पास कार में लगी:20 मिनट में दमकल ने पाया काबू, शॉट सर्किट बताई गई वजह

नोएडा के महामाया फ्लाइओवर के पास एक कार में आग लग गई। आग की वजह शॉट सर्किट बताई गई। बोनट से कार का धुंआ देखते ही कार चालक गाड़ी से उतर गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची। 20 मिनट में आग पर काबू पाया गया। इस दौरान यातायात को दो लेन से होकर निकाला गया। कार नोएडा से ग्रेटरनोएडा की ओर जा रही थी। इसी दौरान महामाया फ्लाइओवर के पास कार में आग लगी। आग लगते ही चालक ने कार को साइड किया और उतर गया। इसके बाद दमकल की एक गाड़ी पहुंची। लेन को बंद किया गया और पानी के जरिए कार में लगी आग को बुझा दिया गया। कार जलकर राख हो गई। किसी के हताहत होने की सुचना नहीं है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 10:27 pm

अतीक के दुश्मन–दोस्त समेत 12 भूमाफिया चिह्नित:प्रयागराज में बनी लिस्ट में जैद खालिद का नाम , ATS की जमीन कब्जाने में हुई थी FIR

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कभी करीबी रहे और बाद में दुश्मन बने जैद खालिद समेत 12 लोगों को भू माफिया घोषित करने की तैयारी की गई है। एंटी भू माफिया टास्क फोर्स ने यह सूची तैयार की है और संस्तुति के लिए डीएम के पास भेज दी है। इन सभी पर सरकारी और निजी जमीनों पर अवैध कब्जे और अपने हिस्से से अधिक भूमि विक्रय के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। जैद पर पिछले दिनों एटीएस व ईवीएम गोदाम की जमीन कब्जाने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। 30 जनवरी को हुई बैठक 30 जनवरी को एसडीएम सदर की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें तहसीलदार सदर ने टास्क फोर्स के संज्ञान में लाया कि राजस्व ग्राम रसूलपुर मरियाडीह, रसूलपुर काशीपुर उपरहार, पोंगहट तालुका बमरौली, ग्यासुद्दीनपुर उपरहार सहित अन्य क्षेत्रों में भू-माफिया ने सरकारी और निजी भूमि पर कब्जा किया गया है। इसके साथ ही अंश से अधिक भूमि का अवैध विक्रय भी किया है। इन मामलों में कुछ व्यक्तियों के विरुद्ध पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। टास्क फोर्स के समक्ष रखी गई रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि यह कृत्य स्पष्ट रूप से अपराधिक श्रेणी में आता है। जैद खालिद और उसके नेटवर्क पर नजर सूची में शामिल जैद खालिद पुत्र अब्दुल खालिद अल्का बिहार कॉलोनी, बमरौली का रहने वाला है। वह कभी माफिया अतीक अहमद का बेहद करीबी हुआ करता था और अतीक के साथ कई नामजद भी रहा। हालांकि, अतीक अहमद के जेल जाने के बाद एक जमीन को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। इसके बाद वर्ष 2019 में जैद खालिद ने अतीक अहमद पर अपहरण कर जेल में पिटाई कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। अतीक के जेल में रहने के दौरान उसकी जैद से फोन पर बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जो बेहद चर्चा में रहा था। सूची में कौन-कौन लोग अब वही जैद खालिद एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की नजर में आ गया है। इस सूची में उसके भाई जसीम का नाम भी शामिल है। एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स ने जिन 12 लोगों को भू माफिया घोषित करने की संस्तुति की है, उनमें ये नाम शामिल हैं… जैद खालिद पुत्र अब्दुल खालिद वकार अहमद पुत्र अब्दुल माबूद अरविंद कुमार केसरवानी प्रमोद कुमार केसरवानी जसीम अहमद राहिल सिद्दीकी महमूद अख्तर मो. ईसा दिलशाद धीरेन्द्र प्रताप सिंह विकास सिंह अमित कुमार शुक्ला अनुमोदन का इंतजार फिलहाल एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की यह संस्तुति जिलाधिकारी के अनुमोदन के लिए लंबित है। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही प्रस्ताव पर अनुमोदन कर दिया जाएगा। अनुमोदन के बाद इन सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की राह साफ हो जाएगी। पिछले साल अक्टूबर में दर्ज हुआ था मुकदमा जैद पर पिछले साल अक्टूबर में छह अन्य लोगों के साथ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप लगा था कि सभी ने एटीएस और ईवीएम गोदाम की जमीन पर कब्जा कर लिया। जमीन पर प्लॉटिंग की फिर बेच दिया। लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज हुआ था। लेखपाल सुधीर कुमार और अनूप कुमार की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, जैद खालिद ने रसूलपुर काशीपुर गांव में लगभग 0.38 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी, लेकिन उसने 0.48 हेक्टेयर जमीन बेच दी। इसके अलावा, गाटा संख्या 212 की जमीन, जो ईवीएम गोदाम के लिए दर्ज थी, उस पर जैद और उसके भाई ने मिट्टी भराई और प्लॉट काटना शुरू कर दिया।रसूलपुर काशीपुर उपरहार गांव में चकमार्ग (सार्वजनिक रास्ता) और नाले की जमीन पर भी कब्जा किया गया। एटीएस की जमीन पर रास्ता बनाकर अपनी प्लॉटिंग साइट से जोड़ दिया।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 10:20 pm

हटा में नगर पालिका कर्मचारी को 4 साल की जेल:गरीब के मकान की किस्त के बदले मांगे पैसे; तत्कालीन सीएमओ प्रियंका झारिया दोषमुक्त

दमोह जिले की हटा नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रिश्वत लेने वाले एक कर्मचारी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। आरोपी कर्मचारी ने मकान की दूसरी किस्त जारी करने के लिए एक व्यक्ति से पैसों की मांग की थी। कोर्ट ने इस मामले में कर्मचारी को 4 साल की सजा और जुर्माना सुनाया है। यह है पूरा मामला यह मामला साल 2019 का है। हटा के रहने वाले राजू सिंह राजपूत को उनके मकान की दूसरी किस्त मिलनी थी। लेकिन नगर पालिका में पंप चलाने वाले कर्मचारी सचिन दीक्षित ने इस काम के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी। राजू ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त पुलिस से कर दी। लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही राजू ने कर्मचारी सचिन दीक्षित को 10,000 रुपए थमाए, वैसे ही पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़ में आने के बाद कर्मचारी ने तत्कालीन अफसर (CMO) प्रियंका झारिया का नाम भी लिया था, लेकिन कोर्ट में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल पाया। कोर्ट का फैसला सभी गवाहों और सबूतों को देखने के बाद जज ने कर्मचारी सचिन दीक्षित को दोषी माना और उसे 4 साल की जेल की सजा सुनाई। वहीं, सबूत न होने के कारण पूर्व अफसर प्रियंका झारिया को केस से बरी कर दिया गया। ।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 10:10 pm

पीथमपुर में कांग्रेस की बैठक में गुटबाजी:पार्षद ने सह-प्रभारी उषा नायडू के व्यवहार पर उठाए सवाल; भाजपा ने बताया डूबता जहाज

पीथमपुर में गुरुवार को आयोजित कांग्रेस की एक बैठक में गुटबाजी खुलकर सामने आई। मंच पर वरिष्ठ नेताओं के पोस्टर न लगने को लेकर हंगामा हुआ, जिसके बाद पार्टी के भीतर का विवाद गहरा गया। यह बैठक एसआईआर को लेकर बुलाई गई थी। हंगामे की शुरुआत तब हुई जब एक वरिष्ठ नेता का पोस्टर न लगाए जाने पर उनके समर्थकों ने आपत्ति जताई। बैठक के दौरान, विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को सह-प्रभारी उषा नायडू ने मंच से ही बाहर जाने के लिए कहा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस घटनाक्रम से कांग्रेस का एक गुट नाराज दिखा। सह प्रभारी पर पार्षद का बयान पीथमपुर के वार्ड क्रमांक 6 के कांग्रेसी पार्षद धनंजय राव थोराट ने सह-प्रभारी उषा नायडू के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कठिन समय में पार्टी को जमीनी स्तर पर जीवित रखने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। पार्षद थोरात ने आरोप लगाया कि जिन नेताओं ने पहले पार्टी हितों के विरुद्ध काम किया, वे आज मंच पर प्रमुखता से दिखाई दे रहे हैं। इसके विपरीत, लंबे समय से संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। थोरात ने यह भी कहा कि जिले की राजनीतिक परिस्थितियों और स्थानीय नेतृत्व की भूमिका को समझे बिना बाहरी नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार अनुचित है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से अपील की कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिले की जीमीनी राजनीति को समझने वाले जिम्मेदार नेतृत्व को भेजा जाए। इस मामले पर पार्टी संगठन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। भाजपा ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और उसमें अंदरूनी कलह चल रही है। बैठक की अन्य तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 10:03 pm

चंदौसी के निजी अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ का आरोप:अल्ट्रासाउंड कराने गई महिला को कंपाउंडर दूसरे कमरे में ले गया

संभल जिले के चंदौसी स्थित एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने गई एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। महिला ने अस्पताल के कंपाउंडर पर इंजेक्शन लगाने के बहाने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे हनुमान गढ़ी स्थित नारायण हॉस्पिटल में हुई। बहजोई थाना क्षेत्र की मदीना मस्जिद निवासी पीड़िता अपनी सास के साथ अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि कंपाउंडर ने सास को बाहर बैठा दिया और महिला को दूसरे कमरे में ले गया। इंजेक्शन लगाने के बहाने कपड़े हटाने के दौरान कंपाउंडर ने कथित तौर पर महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया और अपनी सास के साथ तुरंत घर लौट गई। शाम करीब 5 बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे आक्रोशित होकर चंदौसी स्थित अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। परिजनों ने डॉक्टर पर कंपाउंडर को भगाने का भी आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच कर रही है। यह मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़िता के देवर ने बताया कि उनकी भाभी अल्ट्रासाउंड के लिए नारायण हॉस्पिटल आई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मां को बाहर बैठाकर भाभी को इंजेक्शन लगाने के बहाने अंदर दूसरे कमरे में ले जाया गया, जहां उनके साथ गलत हरकत की गई। देवर ने यह भी बताया कि उनके भाई शिकायत दर्ज कराने पुलिस चौकी गए हैं। थाना प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से अलग-अलग बात की जा रही है जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला पक्ष ओर से अस्पताल के वार्डबॉय के खिलाफ शिकायत दी गई है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 10:02 pm

छुट्टी लेकर घर आया जवान व्यापारियों से फिरौती मांगता था:पहले राहगीरों से फोन लूटते, फिर बिजनेसमैन को धमकाते थे; 2 करोड़ की डिमांड की थी

छुट्टी पर घर आया आर्मी का जवान 2 करोड़ की फिरौती मांगने का मास्टरमाइंड निकला। अपने साथी के साथ मिलकर वह राहगीरों से फोन लूटता और फिर उसी फोन से अलग-अलग व्यापारी को धमकी देकर करोड़ों की फिरौती मांगता था। अलग-अलग नंबरों से कॉल कर आरोपी पुलिस की नजरों से बचते रहे। इसके बाद CCTV फुटेज और तकनीकी मदद से पुलिस ने जानकारी जुटाई और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला श्रीगंगानगर रामसिंहपुर और श्रीविजयनगर थाना पुलिस इलाके का है। बेटे की जान को खतरा बता कर करवाई थी FIR एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया- 28 जनवरी को श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र के एक व्यापारी को फोन पर धमकी भरा कॉल आया। फोन करने वाले ने 2 करोड़ रुपए की मांग की और बेटे की जान को खतरा बताया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद फोन लूटकर व्यापारियों से 2 करोड़ मांगने के आरोप में गुरलाल सिंह उर्फ लाली (33), निवासी तरनतारन (पंजाब) और दिलप्रीत सिंह (18), निवासी 47 जीबी, रामसिंहपुर (श्रीगंगानगर) को गिरफ्तार किया है। जम्मू कश्मीर में तैनात है एसपी ने बताया- पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात का मास्टरमाइंड आरोपी गुरलाल सिंह एक फौजी है, जो जम्मू-कश्मीर में तैनात है। वह चार-पांच दिन पहले छुट्टी लेकर दिलप्रीत सिंह के पास आया और 2 करोड़ की फिरौती की पूरी प्लानिंग रची। दो वारदात के बाद पकड़े गए आरोपियों ने 28 जनवरी को रावला-खाजूवाला रोड पर औमप्रकाश का मोबाइल लूटा और उसी से व्यापारी को धमकी दी। 30 जनवरी को सूरतगढ़-अनूपगढ़ रोड पर ढाबे से फोन लूटकर धमकी दी गई। 31 जनवरी को करनैल सिंह का फोन लूटा गया। 1 फरवरी को चन्दूराम का फोन लूटकर फिर से व्यापरी को धमकी दी। फौजी ने लूटे फोन से ही कॉल करके फिरौती की मांग की। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 31 जनवरी को भी आरोपियों ने रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का मोबाइल लूट लिया गया। पुलिस ने दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया और सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिरों की सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि आरोपी बार-बार मोबाइल फोन लूटकर नए-नए नंबरों से धमकियां दे रहे थे, ताकि ट्रेस न हो सकें।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 10:01 pm

कन्नौज में जलाई गई युवती की हुई शिनाख्त:युवक पर हत्या का आरोप, खेत में मिली थी बॉडी

कन्नौज में एक दिन पहले जिस युवती की हत्या कर के जला दिया गया था, गुरुवार को उसकी शिनाख्त हो गई। परिजनों ने कोतवाली पुलिस से सम्पर्क किया और शव साथ ले जाने की बात कही। जांच-पड़ताल के बाद शव देने के लिए पुलिस तैयार हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के रितुकला गांव के एक खेत में बुधवार को युवती का शव जला हुआ मिला था। उसके शरीर मे सिर्फ चेहरा ही जलने से बच गया था। फोटो के आधार पर गुरुवार शाम युवती की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर रौनी गांव निवासी रेशमा ने अपनी 19 वर्षीय बेटी महक के रूप में की। उन्होंने बताया कि महक 20 दिसंबर को गांव का ही एक युवक उसे अपने साथ ले गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चला। बदनामी के डर से उन्होंने पुलिस से इस मामले की शिकायत भी नहीं की थी। युवती का जला हुआ शव मिलने के बाद परिजनों ने फोटो में उसका चेहरा देखा तो महक के रूप में उसकी पहचान की। जिसके बाद वह लोग पुलिस के पास पहुंचे और गांव के ही युवक पर बेटी की हत्या कर शव जलाने के आरोप लगाए। मामले को लेकर एसपी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच की जा रही। इसके अलावा आरोपी की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि महक के पिता आसिफ अली का निधन हो चुका है। उसका एक भाई रफ्तार कानपुर जेल में बंद है। दूसरा भाई अपने परिवार के साथ अलग रहता था।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 10:01 pm

झाबुआ में पिकअप ड्राइवर के सीने में उठा दर्द, मौत:बेकाबू होकर पलटा वाहन; पेटलावद में मजदूरों को छोड़कर वापस लौट रहा था

झाबुआ जिले के पेटलावद क्षेत्र में गुरुवार को मजदूरों को छोड़कर वापस लौट रहे 40 वर्षीय पिकअप ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन चलाने के दौरान ही चालक को सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। ग्रामीणों ने उसे वाहन से बाहर निकाला और निजी वाहन से पास के सरदारपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक तबीयत बिगड़ने से पलटा वाहन जानकारी के अनुसार, धोलीखाली निवासी 40 वर्षीय राकेश भाभर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे मजदूरों को उनके काम पर छोड़ने बरखेड़ा शेरगढ़ मार्ग पर गए थे। जैसे ही उन्होंने मजदूरों को उतारा और गाड़ी आगे बढ़ाई, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन चलाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे वे गाड़ी पर काबू नहीं रख सके और वाहन सड़क किनारे पलट गया। ग्रामीणों ने बाहर निकाला, अस्पताल में तोड़ा दम हादसा के बाद वहां मौजूद मजदूरों और ग्रामीणों ने दौड़कर राकेश को वाहन से बाहर निकाला। उस वक्त उनकी सांसें चल रही थीं। ग्रामीणों ने बिना देरी किए उन्हें निजी वाहन से पास के सरदारपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच रिपोर्ट में होगा खुलासा राकेश की मौत की वजह को लेकर फिलहाल स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। दोपहर में डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया, लेकिन प्राथमिक जांच में मौत का सटीक कारण पता नहीं चल सका है। डॉक्टरों ने विसरा सैंपल लेकर लैब भेजे हैं। मेडिकल टीम का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई या चोट लगने के कारण। दूसरी शादी की, परिवार में चार बच्चे स्थानीय लोगों ने बताया कि राकेश भाभर के परिवार में चार बच्चे हैं। राकेश की पहली पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। गुरुवार शाम को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 10:00 pm

बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में 10 साल की सजा:पॉक्सो कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने दोषी नरेंद्र उर्फ गुड्डे को 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना लगभग ढाई महीने पहले 16 अक्टूबर 2025 को हुई थी। विशेष लोक अभियोजक भालेंद्र राठौर ने बताया कि नजीबाबाद क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला के अनुसार, 16 अक्टूबर 2025 को उसकी दो छोटी बेटियां गांव की दुकान से सामान लेने गई थीं। दुकान मालिक धर्मेंद्र का 36 वर्षीय भाई नरेंद्र उर्फ गुड्डे पुत्र ओमपाल दोनों लड़कियों का मुंह भींचकर उन्हें खेत में ले गया। लड़कियों में से एक ने आरोपी के हाथ में काटकर खुद को छुड़ाया और गांव में जाकर शोर मचा दिया कि उसकी बहन को कोई उठा ले गया है। शोर सुनकर ग्रामीण खेतों की ओर दौड़े। उन्होंने देखा कि आरोपी बच्ची को नग्न कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों को आता देख आरोपी ने बच्ची को उठाकर तालाब में फेंक दिया और भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र उर्फ गुड्डे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। पॉक्सो कोर्ट की स्पेशल न्यायाधीश कल्पना पांडे ने मामले की सुनवाई की। अदालत ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर नरेंद्र उर्फ गुड्डे को दोषी पाया। कोर्ट ने उसे 10 साल की कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:59 pm

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में रोमांचक मैच:जीटीबी ने मेरठ इलेवन को हराया

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ इलेवन को एक विकेट से हरा दिया। मेरठ इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 18.1 ओवर में 171 रन बनाए। बल्लेबाजी में मुआज ने 41 रन की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं वर्णिका ने 37, कबीर ने 36, भाविक ने 33 और श्रेयांश ने 30 रन का योगदान दिया। जीटीबी की ओर से गेंदबाजी में विराट और सार्थक ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि नीरव और आदित्य को दो-दो सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.1 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में विराट और अक्ष ने 40-40 रन की अहम पारियां खेलीं, जबकि दक्ष ने 37 रन बनाए। मेरठ इलेवन की ओर से गेंदबाजी में आरोहण ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा फ़वाज, नितेश और प्रत्यक्ष को दो-दो विकेट मिले। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को एक और मैच खेला जाएगा। मैच के बाद खिलाड़ी अक्ष का जन्मदिन भी मनाया गया।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:58 pm

शराब ठेके में गल्ले से नोटों की गड्‌डी पार-VIDEO:सेल्समैन पीछे मुड़ा, चोर ने 28 हजार रुपए किए चोरी; बाकी स्टाफ खाना खा रहा था

अलवर शहर के कोतवाली थाना इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। शराब ठेके से एक चोर गल्ले में रखे 28 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना शराब ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अलवर के बिजली घर चौराहे के पास स्थित शराब ठेके पर गुरुवार दोपहर 2 बजे वारदात हुई। शराब ठेके पर मौजूद स्टाफ उस समय खाना खा रहा था। इसी दौरान एक युवक शराब लेने के बहाने ठेके पर पहुंचा। जैसे ही सेल्समैन शराब निकालने के लिए पीछे मुड़ा। चोर ने मौका देखकर गल्ले में हाथ डालकर नकदी निकाल ली और वहां से फरार हो गया। पहले देखें PHOTOS गल्ला खुला हुआ था, युवक ने निकाले रुपए शराब ठेके के सेल्समैन जवाहर सिंह ने बताया- आरोपी चोर की उम्र करीब 18 से 20 साल के बीच है। गल्ले में रखे करीब 28 हजार रुपए रबर से बांधकर रखे हुए थे। उस समय गल्ला भी खुला हुआ था। युवक ने बेहद शातिर तरीके से नकदी उठाई और मौके से निकल गया। जवाहर सिंह ने बताया- जब चोरी का पता चला तो उन्होंने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन बाहर पहले से बाइक लेकर खड़ा उसका दूसरा साथी मौजूद था। इसकी मदद से दोनों फरार हो गए। इसके बाद ठेके के कर्मचारियों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है और उनकी तलाश की जा रही है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:49 pm

बागपत में महिला आयोग सदस्य ने सुनीं शिकायतें:तीन तलाक, हलाला पर चिंता व्यक्त की, अधिकारियों को दिए निर्देश

बागपत में महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भाराला ने बुधवार को बागपत जिले का दौरा कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर महिला आयोग की सदस्य ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कई बार बैठकों में अधिकारी उपस्थित नहीं होते, जिससे कार्य प्रभावित होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विभागों को इसकी सूचना लिखित रूप में भेजी जाती है और आगे की कार्रवाई वहीं से सुनिश्चित की जाती है।मीनाक्षी भाराला ने मुस्लिम समाज में तीन तलाक और हलाला जैसे मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में इस तरह की शिकायतें बड़ी संख्या में प्राप्त होती हैं, जो एक गंभीर सामाजिक विषय है। संत द्वारा इकरा हसन को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह संबंधित संत की निजी राय हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी संत या आम व्यक्ति को इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि समाज में अधिकांश मामलों में महिलाएं उत्पीड़न का शिकार होती हैं, जबकि यदि किसी एक महिला से कोई गलती हो जाती है तो उसे बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया जाता है, जो उचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को महिला सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:45 pm

नरसिंहपुर में 10 दिवसीय स्वदेशी मेले का शुभारंभ:मंत्री प्रहलाद पटेल बोले- हुनर को सम्मान मिलेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा

नरसिंहपुर के स्टेडियम ग्राउंड में बुधवार शाम स्वदेशी मेले की शुरुआत हुई। 15 फरवरी तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया। उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और 'वोकल फॉर लोकल' के मंत्र को दोहराते हुए नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। आत्मनिर्भरता और हुनर का सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तभी संभव है जब हर हाथ को काम मिले और काम करने की इच्छा रखने वाले हुनरमंद लोगों को उचित मंच, सहयोग और सम्मान प्राप्त हो। उन्होंने स्वदेशी मेले को आजादी के पहले से चले आ रहे एक निरंतर प्रयास का हिस्सा बताया। भारतीय जीवनशैली और संयम का महत्व बताया मंत्री पटेल ने अपने संबोधन में पाश्चात्य संस्कृति और उपभोक्तावाद पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी जीवनशैली ने समाज में अपव्यय (फिजूलखर्ची) को बढ़ाया है, जबकि भारतीय संस्कृति हमेशा संयमित और संतुलित जीवन का संदेश देती है। आज पूरी दुनिया भारतीय तौर-तरीकों की सराहना कर रही है क्योंकि हमारे निर्माण और आवश्यकताएं कभी बर्बादी को बढ़ावा नहीं देतीं। तकनीक और परंपरा का मेल तकनीक के बढ़ते प्रभाव पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि हमें नई तकनीक का विरोध नहीं करना चाहिए। बल्कि, आधुनिक तकनीक को अपनी परंपरागत चीजों और कौशल के साथ जोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। इससे हमारे स्वदेशी उत्पाद और अधिक बेहतर और प्रतिस्पर्धी बनेंगे। उन्होंने सागर के स्वावलंबी केंद्र का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे बिना सरकारी मदद के 20-30 परिवारों को आत्मनिर्भर बनाया गया है। स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान इस मेले में समाज के उन परिवारों और कारीगरों को प्रमुखता दी गई है जो घर बैठे उत्कृष्ट उत्पाद तैयार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उचित पहचान नहीं मिल पाती। 15 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में मिट्टी के बर्तन, हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान और शुद्ध जैविक खाद्यों के स्टॉल लगाए गए हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इस आयोजन से स्थानीय व्यापार को बड़ी मजबूती मिलेगी।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:41 pm

पलवल की ऑटो कंपनी में आग, कूदने से युवक मरा:दो कर्मचारी झुलसे, गोदाम में रखे केमिकल से भड़की, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड

पलवल में सोहना मार्ग पर घुघेरा गांव के पास स्थित सेवी इंटरनेशनल ऑटो पार्ट्स कंपनी में भीषण आग लग गई। यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जब कंपनी में कई मजदूर काम कर रहे थे। आग लगने से कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान आग से बचने के लिए एक युवक ने छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहजहांपुर (यूपी) के खजूरी गांव निवासी शरद वीर के रुप में हुई है। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से दो कर्मचारी झुलस गए हैं। कंपनी में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए पलवल, होडल और हथीन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आग लगने के कारणों का नहीं लग सका पता आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग गोदाम में लगी, जहां केमिकल के ड्रम रखे हुए थे। आग की लपटें देखकर कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही पलवल और गदपुरी थाना से बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। गदपुरी थाना की धतीर पुलिस चौकी प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि आग लगने के समय कर्मचारी काम कर रहे थे और अफरा-तफरी मच गई, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। दमकल विभाग के कर्मचारी अभी भी आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:41 pm

गाजीपुर पुलिस लाइन में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन:एसपी डॉ. ईरज राजा ने किया लोकार्पण; बैडमिंटन, टेबल टेनिस की सुविधा

गाजीपुर पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार देर शाम नवनिर्मित मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स/इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। यह कॉम्प्लेक्स पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों की सुविधा प्रदान करेगा। इंडोर स्टेडियम में दो बैडमिंटन कोर्ट, एक टेबल टेनिस कोर्ट और कैरम बोर्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सभी खेल क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण लगाए गए हैं। इसके अलावा, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बैठने की कुर्सियां, फायर अलार्म सिस्टम, पावर बैकअप, चेंजिंग रूम, स्टोर रूम और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपने व्यस्त कार्य कार्यक्रम से समय निकालकर खेलकूद में भाग लेना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि इससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और उनकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। एसपी ने इस पहल को पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। देखें फोटो…

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:41 pm

हापुड़ में ट्रैक्टर ने छात्र को रौंदा, मौत:स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल से लौट रहा था घर

हापुड़ में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीसरी कक्षा के छात्र की मौत हो गई। आरएस फार्म हाउस के सामने एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव काकौड़ी का है। जानकारी के अनुसार, गांव काकौड़ी निवासी मन्नू (कक्षा 3) साइकिल से 57 चौराहे से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मन्नू सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मन्नू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता सुंदर सिंह, दादा चरण सिंह, मां उषा देवी और बहन मानवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार हादसे के समय ट्रैक्टर तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रैक्टर चालक की पहचान गांव निवासी कलुआ के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:40 pm

झांसी नगर निगम ने गिराया अवैध मकान:भूमाफियाओं ने बेच दी सरकारी जमीनें, गायब कर दिए बोर्ड और पिलर

झांसी नगर निगम ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए जा रहे मकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी इलाके में कई वर्षों से रह रहे परिवारों को पहले ही नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कब्जाधारियों द्वारा आदेश का पालन न किए जाने पर यह कार्रवाई की गई। 2.821 हेक्टेयर नगर निगम भूमि पर था अतिक्रमणदरअसल, पंचवटी इलाके में नगर निगम की 2.821 हेक्टेयर भूमि है, जिस पर लंबे समय से खानाबदोशों द्वारा अस्थायी झोपड़ियां बनाकर निवास किया जा रहा था। वहीं, कुछ लोगों ने यहां पक्के मकानों का निर्माण भी कर लिया था। नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह जमीन लगातार कब्जे की जद में आ रही थी। भूमाफियाओं ने रजिस्ट्री कर बेच दी जमीनजानकारी के अनुसार, जमीन का बड़ा हिस्सा भूमाफियाओं द्वारा लोगों को रजिस्ट्री कर बेच दिया गया था। नई नगर आयुक्त आकांक्षा राणा के चार्ज संभालते ही नगर निगम की ऐसी सभी जमीनों की सूची तैयार कराई गई, जहां अवैध कब्जे थे। इसके बाद कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए। बुधवार-गुरुवार को ध्वस्त किए गए निर्माणनोटिस के बावजूद जमीन खाली नहीं करने पर नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। बुधवार और गुरुवार को बुलडोजर चलाकर बन रहे मकानों का अगला हिस्सा जमींदोज कर दिया गया। नगर आयुक्त की चेतावनीनगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने बताया कि पंचवटी इलाके में आराजी संख्या 816 में नगर निगम की भूमि दर्ज है। जांच में यहां अवैध कब्जे पाए गए, जिसके बाद अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:38 pm

स्कीम चंडीगढ़ CHB नहीं, निजी बिल्डर बनाएंगे:सेक्टर-53 में बनेगी शहर की सबसे ऊंची हाउसिंग, पहली बार ऐसा फैसला

चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर-53 में बनने वाली हाउसिंग स्कीम को लेकर बड़ा फैसला लिया है। यहां अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) खुद मकान नहीं बनाएगा, बल्कि 9 एकड़ जमीन निजी बिल्डरों को नीलाम की जाएगी। यह पहली बार होगा जब सीएचबी अपनी स्कीम बनाने की जगह जमीन निजी डेवलपर को देगा। प्रशासन की इस योजना को प्रशासक की भी मंजूरी मिल चुकी है। अप्रैल से नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नीलामी के बाद निजी बिल्डर यहां बहुमंजिला इमारतें बनाएंगे, जो शहर की अब तक की सबसे ऊंची हाउसिंग इमारतें होंगी। पहले 372 फ्लैट बनाने की थी योजना पहले प्रशासन ने यहां 372 फ्लैट बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन लागत बहुत ज्यादा होने के कारण इसे आगे नहीं बढ़ाया गया। अब प्रशासन ने मल्टी स्टोरी बिल्डिंग और एफएआर (फ्लोर एरिया रेश्यो) बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा है। अगर मंजूरी मिल जाती है तो निजी डेवलपर यहां हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाएगा और फ्लैट खुले बाजार में बेचेगा। प्रशासन का मानना है कि जितनी ऊंची इमारत बनेगी, उतने ही ज्यादा फ्लैट होंगे और कीमतें कम रहेंगी, जिससे लोगों को फायदा मिलेगा। सेक्टर-53 करीब 21 एकड़ जमीन में फैला है। इसमें से पहले 11 एकड़ जमीन यूटी कर्मचारियों की आवास योजना के लिए तय की गई थी। बाकी जमीन को नीलाम करने का प्रस्ताव था, जिसे अब मंजूरी दे दी गई है। नीलामी से पहले यूटी के चीफ आर्किटेक्ट द्वारा जोनिंग प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि सभी नियमों के अनुसार प्रोजेक्ट शुरू किया जा सके। जानिए…. क्यों पीछे हटा CHB सीएचबी ने खुद हाउसिंग स्कीम लाने का फैसला इसलिए छोड़ा, क्योंकि फ्लैटों की कीमतें बहुत ज्यादा आ रही थीं। प्रस्तावित योजना के तहत तीन बेडरूम फ्लैट की कीमत करीब 2.30 करोड़ रुपए, दो बेडरूम फ्लैट की कीमत करीब 1.97 करोड़ रुपए और ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कीमत लगभग 74 लाख रुपए तय की गई थी। इसके अलावा अप्रैल से कलेक्टर रेट में 35 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने वाली है, जिससे फ्लैट और महंगे हो जाते। इसी वजह से इस स्कीम को किफायती नहीं माना गया और प्रशासन ने इसे निजी बिल्डरों को देने का फैसला लिया। सेक्टर-53 की यह हाउसिंग योजना पिछले करीब 10 साल से अटकी हुई थी, लेकिन नए फैसले के बाद अब इसके शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:35 pm

'धरोहरों पर आधुनिक निर्माण का दबाव बढ़ता जा रहा है':हाईकोर्ट ने कहा- ये मूल स्वरूप नष्ट कर रहा; आदेश के बाद दौरा करने पहुंचे कलेक्टर-एसपी

राजसमंद में हाईकोर्ट के आदेशों की पालना को लेकर गुरुवार को हल्दीघाटी और रक्त तलाई के संरक्षण को लेकर प्रशासन ने दोनों स्थलों का निरीक्षण किया। कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा एवं पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के नेतृत्व में 16 विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, संरचनात्मक स्थिति और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। निरीक्षण दल में एडीएम, सीईओ जिला परिषद, उप वन संरक्षक, एसडीओ, विकास अधिकारी, पुलिस, एएसआई, आरपीसीबी सहित विभागों के अधिकारी शामिल रहे। रक्त तलाई क्षेत्र में कलेक्टर ने विशेष सफाई अभियान चलाने, नियमित कचरा निस्तारण, डस्टबिन लगाने, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने तथा जर्जर सरकारी भवनों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही केयरटेकर नियुक्ति, फेंसिंग-रेलिंग, सुव्यवस्थित पार्किंग पर भी जोर दिया गया। हाईकोर्ट जज पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जज संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने 16 दिसंबर 2025 को जारी आदेश में हल्दीघाटी की बदहाल स्थिति पर कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों पर आधुनिक निर्माण का दबाव बढ़ता जा रहा है, जो इनके मूल स्वरूप को नष्ट कर रहा है। इलाके को नो पार्किंग जोन ग्रामीण मार्ग पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समझाइश के बाद भी सड़क पर सामान रखने वालों का माल जब्त किया जाए और क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया जाए। वहीं हल्दीघाटी क्षेत्र में सुरक्षा रेलिंग, डस्टबिन, स्थायी सुरक्षा कर्मी, पार्किंग सुविधा, साइन बोर्ड और पार्किंग जोन चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेशों की समयबद्ध और प्रभावी अनुपालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाईकोर्ट की सख्ती राजसमंद में स्थित देश की ऐतिहासिक विरासत हल्दीघाटी और रक्त तलाई के संरक्षण को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जोधपुर हाईकोर्ट ने हल्दीघाटी और रक्त तलाई के ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा और संरक्षण शीर्षक से इस प्रकरण को स्वप्रेरित जनहित याचिका के रूप में दर्ज किया है। हाईकोर्ट ने इन स्थलों के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए स्पष्ट किया कि संरक्षण में लापरवाही संविधान और प्रचलित कानूनों का उल्लंघन है।मामले में कोर्ट ने पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग, केंद्रीय और राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कलेक्टर-एसपी उदयपुर, एनएचएआई, भारतीय पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग समेत 16 प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए अंतरिम निर्देश दिए हैं।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:35 pm

फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के नाम पर विवाद:मेरठ चलचित्र सोसायटी ने Netflix और निर्माता को भेजा कानूनी नोटिस

अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मेरठ चलचित्र सोसायटी ने फिल्म के शीर्षक को आपत्तिजनक बताते हुए निर्माता कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा है। यह फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है। सोसायटी का कहना है कि फिल्म का शीर्षक ब्राह्मण समुदाय को भ्रष्ट और अनैतिक दिखाने का प्रयास करता है, जो सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है। संस्था के अनुसार किसी धार्मिक या जातीय पहचान को अपराध जैसे शब्द से जोड़ना न सिर्फ गलत है, बल्कि इससे समाज में आपसी शत्रुता भी बढ़ सकती है। मेरठ चलचित्र सोसायटी ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि इस तरह का शीर्षक सामूहिक मानहानि की श्रेणी में आता है और इससे सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका है। संस्था का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म होने के कारण नेटफ्लिक्स की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, क्योंकि उसकी पहुंच देश-विदेश के करोड़ों दर्शकों तक है। कानूनी नोटिस में सात प्रमुख बिंदुओं के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई गई है। इसमें फिल्म के शीर्षक में तत्काल बदलाव करने, ‘पंडित’ शब्द हटाने और ब्राह्मण समुदाय से सार्वजनिक रूप से लिखित माफी मांगने की मांग की गई है। साथ ही भविष्य में किसी भी समुदाय को नकारात्मक प्रतीक के रूप में प्रस्तुत न करने की चेतावनी भी दी गई है। सोसायटी ने साफ किया है कि यदि फिल्म को इसी शीर्षक और कंटेंट के साथ रिलीज़ किया गया, तो वह फिल्म की रिलीज़ रोकने सहित सभी वैधानिक और लोकतांत्रिक विकल्प अपनाएंगे। संस्था के महासचिव अंबरीश पाठक ने कहा कि यह कोई अकेला मामला नहीं है। उनका आरोप है कि फिल्म इंडस्ट्री में बार-बार हिंदू समाज को ‘सॉफ्ट टारगेट’ बनाया जाता रहा है। उन्होंने पूर्व में फिल्मकार अनुराग कश्यप से जुड़े विवादों का भी उल्लेख किया। मेरठ चलचित्र सोसायटी का कहना है कि वह रचनात्मक स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं है, लेकिन अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश स्वीकार नहीं की जा सकती। संस्था वर्षों से जिम्मेदार और सकारात्मक सिनेमा के समर्थन में काम करती आ रही है। यह कानूनी नोटिस मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट वी.के. शर्मा द्वारा विधिसम्मत रूप से तैयार कर भेजा गया है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:35 pm

मंडला में कंप्यूटर ऑपरेटर की 'पार्टी' का वीडियो:शराब का गिलास थाम युवतियों के साथ किया डांस; लोग बोले- यह सरकारी मर्यादा का उल्लंघन

मंडला जिले के मोहगांव जनपद की लेम्प्स सोसायटी में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कर्मचारी युवतियों के साथ शराब का गिलास थामे हुए फिल्मी गानों पर थिरकता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में डांस कर रहा व्यक्ति दुर्गेश यादव है। दुर्गेश लेम्प्स सोसायटी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। वह दो-तीन युवतियों के साथ शराब के नशे में झूम रहा है। हालांकि, यह वीडियो पुराना है या हाल-फिलहाल का, और यह पार्टी कहां आयोजित की गई थी, इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। 14 हजार रुपए मासिक वेतन में 'हाई-प्रोफाइल' पार्टी जानकारी के अनुसार, दुर्गेश यादव को इस पद के लिए करीब 14 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता है। लेकिन वीडियो में जिस तरह का रहन-सहन और 'हाई-प्रोफाइल' पार्टी का नजारा दिख रहा है, उसे देखकर स्थानीय लोग इसे सरकारी मर्यादा का उल्लंघन मान रहे हैं। फिलहाल इस मामले में मोहगांव जनपद या लेम्प्स सोसायटी के किसी बड़े अधिकारी ने खुलकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद लोग उसपर कार्रवाई की मांग कर रहे है। (नोट: दैनिक इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता हैं।)

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:34 pm

बिजली पोल की केबल जली:मालीखेड़ी रोड पर आधे घंटे तक सप्लाई हुई प्रभावित

आगर मालवा जिला मुख्यालय के मालीखेड़ी रोड क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बिजली पोल पर लगी केबल में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग के कारण क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले केबल से धुआं उठना शुरू हुआ और कुछ ही देर में जलते हुए टुकड़े नीचे गिरने लगे। घटना की सूचना मिलते ही बिजली वितरण कंपनी के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र का विद्युत प्रदाय तत्काल बंद कर दिया गया। कर्मचारियों ने पोल और केबल की जांच कर सुधार कार्य किया। इस दौरान क्षेत्र में लगभग आधे घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय निवासियों ने समय पर बिजली बंद करने और त्वरित सुधार कार्य के लिए बिजली कंपनी के कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए बिजली लाइनों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग भी की है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:33 pm

DM ने बैंकों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लंबित आवेदन पत्रों की समीक्षा

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत जनपद के सभी बैंकों में स्वीकृत-वितरण के लिए लंबित आवेदन पत्रों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान, एक्सिस बैंक द्वारा 36 आवेदन पत्रों में से केवल 2 का वितरण किया गया, जबकि 12 आवेदन निरस्त कर दिए गए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि एक्सिस बैंक के खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाए, क्योंकि बैंक सरकारी योजनाओं में रुचि नहीं ले रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा को 330 आवेदन पत्र भेजे गए थे, जिनमें से 131 का वितरण हुआ और 227 निरस्त किए गए। बैंक ऑफ इंडिया में 76 आवेदन पत्रों में से 40 वितरित हुए और 48 निरस्त किए गए। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 25 आवेदन पत्रों में से 12 का वितरण किया गया और 12 निरस्त किए गए। केनरा बैंक को 598 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 213 वितरित किए गए, 394 निरस्त हुए, और 68 स्वीकृत तथा 12 वितरण के लिए लंबित हैं। इंडियन बैंक की शाखाओं में 231 आवेदन पत्रों में से 63 वितरित हुए, 151 निरस्त किए गए, और 33 स्वीकृत तथा 17 वितरण के लिए लंबित हैं। पंजाब नेशनल बैंक को 854 आवेदन मिले, जिनमें से 385 वितरित हुए, 555 निरस्त हुए, और 87 स्वीकृति के लिए लंबित हैं। भारतीय स्टेट बैंक में 790 आवेदन पत्रों में से 252 वितरित किए गए, 567 निरस्त हुए, और 85 स्वीकृति के लिए लंबित हैं। जिलाधिकारी ने केनरा बैंक को 200, बैंक ऑफ बड़ौदा को 100, भारतीय स्टेट बैंक को 300 और पंजाब नेशनल बैंक को 300 आवेदन पत्र एक सप्ताह के भीतर वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बैंकों द्वारा योजना में सहयोग नहीं किया जा रहा है, उनके उच्चाधिकारियों और राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति को उचित कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाए।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:31 pm

पाली में ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाया डोडा-पोस्त:निचले हिस्से में प्लास्टिक के कट्टों में भरा था; नाकाबंदी कर पकड़ा

ट्रेक्टर-ट्रॉली में छुपाकर ले जा रहे डोडा-पोस्त के साथ एक युवक को सोजत सिटी थाना पुलिस ने पकड़ा। आरोपी ने ट्रेक्टर ट्रॉली को दो हिस्सों में बांट रखा था। नीचे वाले हिस्से में डोडा-पोस्त से भरे कट्‌टे छुपा रखे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कट्‌टों में करीब 200 किलो डोडा पोस्त हो सकता है। पुलिस फिलहाल डोडा-पोस्त तोलने में जुटी है। पूरी कार्रवाई के बाद ही पता चलेगा कि कुल कितने किलो डोडा-पोस्त है। ट्रॉली के निचले हिस्से में छिपाया था सोजत पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ट्रेक्टर ट्रॉली में भरकर लाखों रुपए का डोडा-पोस्त ले जा रहा था। इस परचाड़वास रोड पर संदिग्ध ट्रेक्टर ट्रॉली के ड्राइवर को रूकवाया। जांच की तो ट्रॉली में बनाए गए नीचे वाले हिस्से में प्लास्टिक के कट्‌टे मिले। उन्हें खोलकर देखा तो उसमे डोडा-पोस्त था। खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ ऐसे में ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर अरूण नाम के युवक को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है। आरोपी डोडा-पोस्त कहां से लेकर आया और उसे कहां सप्लाई करने जा रहा था। इसको लेकर उससे पूछताछ जारी है। कार्रवाई में पाली के टीपी नगर थाने के सब इंस्पेक्टर जाकिर अली, कांस्टेबल रामनिवास जाट, जस्साराम कुमावत, विजय चौधरी, पुखसिंह का भी सहयोग रहा।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:30 pm

EC बोला-बंगाल में SIR के दौरान हिंसा और धमकी मिली:सुप्रीम कोर्ट में बताया- BLO की शिकायत पर पुलिस ने FIR भी नहीं की

इलेक्शन कमीशन (EC) ने सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर हलफनामा दाखिल कर जानकारी दी। EC ने कोर्ट में बताया कि बंगाल में SIR के दौरान चुनाव अधिकारियों को हिंसा, धमकी और काम में रुकावट जैसे हालात का सामना करना पड़ा। हलफनामे में कहा गया कि पश्चिम बंगाल की स्थिति अन्य राज्यों से अलग थी, जहां SIR की प्रक्रिया बिना किसी बड़ी घटना या रुकावट के पूरी हुई। EC ने कहा कि 2025 की वोटर लिस्ट को आगामी विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, क्योंकि SIR के दौरान 58 लाख से ज्यादा मृत, स्थानांतरित और गैर-हाजिर वोटरों की पहचान की गई। EC ने आरोप लगाया कि बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) की शिकायतों पर लोकल पुलिस आमतौर पर FIR दर्ज करने से बचती रही। कई मामलों में जिला चुनाव अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही केस दर्ज हुए। राज्य सरकार ने जानबूझकर FIR दर्ज करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई से जुड़े EC के निर्देशों का पालन नहीं किया। 24 नवंबर 2024 को कोलकाता स्थित चीफ इलेक्शन ऑफिसर के दफ्तर के घेराव का जिक्र करते हुए EC ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जबरन घुसने की कोशिश की, पुलिस बैरिकेड तोड़े, दफ्तर में तोड़फोड़ की और अधिकारियों की आवाजाही रोकी। इससे सरकारी कामकाज गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। बंगाल EC को सिर्फ Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई एफिडेविट में यह भी बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा खतरे का आकलन किए जाने के बाद पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। वह देश के ऐसे एकमात्र चुनाव अधिकारी थे जिन्हें यह सुरक्षा प्रदान की गई। EC ने बताया कि सभी चुनौतियों के बावजूद BLOs ने 7.08 करोड़ से अधिक काउंटिंग फॉर्म जमा किए, जो कुल का 92.40% है। इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारियों की ओर से करीब 1.51 करोड़ नोटिस जारी किए गए। आयोग ने बताया कि एलिजिबिलिटी तय करने और त्रुटियों को सुधारने के लिए नोटिस फेज बेहद अहम है और इसे बिना डर या दबाव के पूरा किया जाना वोटर लिस्ट की शुचिता के लिए जरूरी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि SIR की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और किसी को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। कोर्ट ने EC से कहा था कि लॉजिकल गड़बड़ियों वाली लिस्ट में शामिल लोगों के नाम ग्राम पंचायत भवनों और ब्लॉक कार्यालयों में प्रदर्शित किए जाएं, ताकि वहां दस्तावेज और आपत्तियां जमा की जा सकें। बंगाल में SIR प्रक्रिया से जुड़ी खबरें… 4 फरवरी: ममता बोलीं- EC बंगाल को निशाना बना रहा, नाम मिसमैच पर दिए नोटिस वापस लिए जाएं सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मौजूद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग के निशाने पर है। जो काम 2 साल में होना था, उसे 3 महीने में करवाया जा रहा है। सुनवाई के बाद CJI सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि असली लोग चुनावी सूची में बने रहने चाहिए। ममता की याचिका पर बेंच ने चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी से 9 फरवरी तक जवाब मांगा। पूरी खबर पढ़ें… 3 फरवरी : ममता बोली- EC ने 6 पत्रों का जवाब नहीं दिया इससे पहले ममता ने मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले SIR क्यों किया जा रहा है? चार राज्य बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम में चुनाव होने हैं। SIR तीन राज्यों में हो रहा है, लेकिन भाजपा-शासित असम में नहीं। क्योंकि वह ‘डबल इंजन’ राज्य है। ममता बनर्जी ने घुसपैठियों पर कहा कि ये लोग (BJP) घुसपैठियों की बात करते हैं लेकिन ये तो आपकी जिम्मेदारी है। बॉर्डर की रखवाली केंद्र की जिम्मेदारी है। ऐसे में घुसपैठ के लिए वही जिम्मेदार है। पूरी खबर पढ़ें… 2 फरवरी: ममता काली शॉल ओढ़कर मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलीं ममता बनर्जी ने सोमवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ काली शॉल ओढ़कर दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की थी। उनके साथ SIR प्रभावित 13 परिवार और TMC के नेता भी थे। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि ममता ने अपने मुद्दे CEC को बताए लेकिन उनका जवाब सुने बिना ही नाराज होकर चली गईं। मुलाकात के बाद ममता ने कहा, मैं बहुत दुखी हूं। मैं दिल्ली की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हूं। मैंने आज तक ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त नहीं देखा। वह इस तरह से बात करते हैं जैसे वह जमींदार हों और हम नौकर। पूरी खबर पढ़ें… 28 जनवरी : ममता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी ममता बनर्जी ने 28 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस मामले में पक्षकार बनाया है। इससे पहले उन्होंने 3 जनवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर SIR को मनमाना और त्रुटिपूर्ण बताते हुए रोकने की मांग की थी। 19 जनवरी : SC बोला- आम लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए सुप्रीम कोर्ट ने SIR प्रक्रिया को लेकर निर्देश जारी करते हुए कहा था कि यह प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और आम लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ सूची में शामिल मतदाताओं के नाम ग्राम पंचायत भवनों और ब्लॉक कार्यालयों में प्रदर्शित किए जाएं। कोर्ट ने यह भी नोट किया था कि राज्य में करीब 1.25 करोड़ मतदाता इस सूची में शामिल हैं। इसमें 2002 की मतदाता सूची से तुलना के दौरान माता-पिता के नाम में अंतर या उम्र से जुड़ी विसंगतियां पाई गई हैं। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बंगाल में 21-40 की उम्र के बेरोजगारों को ₹1500 मिलेंगे, कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा पश्चिम बंगाल में 21-40 साल की आयु वर्ग के बेरोजगार लोगों को 1,500 रुपए का मासिक भत्ता दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में दोबारा आती है ते यह योजना 15 अगस्त से शुरू की जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले में डियरनेस अलाउंस(DA) में भी 4% की बढ़ोतरी की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:28 pm

पश्चिम बंगाल के मछली व्यवसायियों को बंधक बना लूट,2 गिरफ्तार:रातभर कमरे में बंद रखा, नगदी रकम के साथ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कराये रुपये

पश्चिम बंगाल से मछली का कारोबार करने सरगुजा पहुंचे दो व्यापारियों को युवकों ने अगवा कर बंधक बना लिया और उनके पास से 35 हजार रुपये नगदी लूट ली। युवकों ने दोनों व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगे। व्यापारियों के यूपीआई से युवकों ने पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करा लिया। दोनों व्यापारियों को आज सुबह छोड़ा गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के 24 परगना से मछली व्यवसायी अरुप दास अपने साथी के साथ अंबिकापुर पहुंचे थे। दोनों बस स्टैंड के पास मानस होटल में रुके और घूम-घूम कर स्थानीय मछली विक्रेताओं से संपर्क कर रहे थे। बुधवार 03 फरवरी की शाम वे मौलवी बांध तालाब की ओर मछली देखने जा रहे थे। उसी समय एक स्कूटी और एक बाइक में सवार 4 लोग मौके पर पहुंचे। युवकों ने दोनों को रोककर पूछताछ की। लूटे रुपये, धमकी देकर बंधक बनाया युवकों को व्यापारियों ने बताया कि वे कोलकाता से आए हैं और मछली व्यापारी हैं। युवकों ने अरुप कुमार एवं उसके साथी से 35 हजार रूपये नगद, मोबाईल एवं पर्स लूट लिया। दोनों को जान से मारने की धमकी देकर उन्हें एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। युवकों ने दोनों व्यवसायियों के साथ मारपीट करते हुए दो लाख रुपये की मांग की, अन्यथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। युवकों ने दोनों को धमकाकर उनके यूपीआई अकाउंट से एक लाख रुपये अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करा लिया। गुरुवार सुबह दोनों व्यापारियों को छोड़कर युवक भाग निकले। दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार घटना की रिपोर्ट दोनों व्यापारियों ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 296, 351(3), 115 (2), 190, 191(2), 127(7), 310(2), 135 बीएनएस का अपराध दर्ज किया। सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम ने यूपीआई ट्रांजेक्शन की हिस्ट्री की मदद से आरोपियों का पता लगाया और दो आरोपियों अलताब खान (21 वर्ष) निवासी रघुनाथपुर, लुण्ड्रा एवं शरद चौधरी (22 वर्ष) निवासी दर्रीपारा, अंबिकापुर को पकड़कर पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। लूट की रकम को आरोपियों द्वारा खाते में जमा कराया गया था। पुलिस ने उनके बैंक खातों को होल्ड करा दिया है। आरोपियों के पास से 3 मोबाइल जब्त किया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी शशि कांत सिन्हा ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:28 pm

चंडीगढ़ में नौकरानी का फंदे से लटका मिला शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया

चंडीगढ़ के सेक्टर-15 में एक मकान के सर्वेंट क्वार्टर से 18 साल की युवती शिवानी का शव फंदे से लटका मिला। शिवानी मूल रूप से जीरकपुर के पीरमुछल्ला की रहने वाली थी। घटना के बाद उसके परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, शिवानी करीब एक महीने से इस मकान में काम कर रही थी। बुधवार देर रात करीब एक बजे, मकान मालिक के परिवार ने उसे सर्वेंट क्वार्टर में फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मोबाइल पुलिस ने लिया कब्जे में सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-11 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कमरे से शिवानी का मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद की गई है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। मामा को आरोप सुसाइड नहीं हत्या हुई मृतका के मामा लल्लन सिंह ने कहा कि शिवानी ने कभी किसी समस्या की बात नहीं की थी और न ही वह किसी तनाव में थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उसे कोई परेशानी होती तो वह परिवार से जरूर बात करती। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है।लल्लन सिंह ने पुलिस से मांग की है कि उनकी भांजी के हत्यारों का जल्द पता लगाकर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:28 pm

संभल में उर्दू अकादमी ने मुशायरे का आयोजन किया:शायरों ने भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश दिया

संभल में उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी और आयशा विकास समिति ने एक भव्य मुशायरे का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शहर के लाडम सराय स्थित एक निजी पैलेस सभागार में संपन्न हुआ। इसमें दूर-दराज से आए शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मुशायरे की अध्यक्षता मशहूर शायर जहीर अहमद राही ने की। जबकि संचालन सैयद मौ हाशिम ने किया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि मुशायरे केवल साहित्यिक आयोजन नहीं होते, बल्कि ये समाज को जोड़ने और भाईचारे का संदेश फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने उर्दू भाषा को गंगा-जमुनी तहज़ीब की पहचान बताते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से करने पर जोर दिया। शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, मानवीय भावनाओं, प्रेम और जीवन की सच्चाइयों को प्रस्तुत किया। श्रोताओं ने तालियों और 'वाह-वाह' की गूंज से उनका उत्साह बढ़ाया। कई शेरों पर 'सुब्हान अल्लाह' की आवाज़ें भी सुनाई दीं।इस मुशायरे में जहीर राही, अब्दुल हमीद तारिक लालपुरी, जमशेद माहिर हापुड़ी, इक़रार आग़ानपुरी, आदिल रतनपुरी, घाकुल राज, जरीर अमरोही, अशफ़ाक़ जैदी रामपुरी और निसार मुरादाबादी सहित कई अन्य शायरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, संचालक और सभी शायरों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे साहित्यिक आयोजन किए जाएंगे, ताकि नई पीढ़ी को उर्दू साहित्य और संस्कृति से जोड़ा जा सके।इस मुशायरे ने न केवल शायरी प्रेमियों को आकर्षित किया, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी प्रसारित किया।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:22 pm

दमोह में नोहलेश्वर महोत्सव की शुरुआत:मंत्री लोधी ने किया दिवारी नृत्य, 12 फरवरी को आएंगे सीएम; कैलाश खेर भी देंगे प्रस्तुती

बुंदेलखंड की गौरवशाली संस्कृति को सहेजने के लिए नोहटा में नोहलेश्वर महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार शाम को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। जबेरा विधानसभा से आईं 51 दिवारी टोलियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने ग्वाल-बालों के साथ पारंपरिक दिवारी नृत्य कर सबका मन मोह लिया। दिन में विकास और रात में संस्कृति के रंग आयोजन समिति ने महोत्सव को दो मुख्य हिस्सों में बांटा है। दिन के समय विभिन्न शासकीय विभागों की प्रदर्शनियां, किसान सम्मेलन और जन-जागरूकता कार्यक्रम होंगे। वहीं, रात में सांस्कृतिक संध्या सजेगी, जिसमें 1000 से ज्यादा स्थानीय प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। पुरातत्व विभाग द्वारा महापुरुषों की प्रदर्शनी भी यहाँ लगाई जा रही है। बड़े सितारों से सजेगा मंच इस 10 दिवसीय आयोजन में कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे: कैलाश खेर: सूफी भजनों से समां बांधेंगे। पुनीत इस्सर ग्रुप: महाभारत और अन्य पौराणिक कथाओं का मंचन करेगा। अभिलिप्सा पांडा: 'हर हर शंभू' फेम गायिका सुरों का जादू बिखेरेंगी। हरिओम पवार: प्रसिद्ध कवि ग्रुप द्वारा वीर रस और हास्य का कवि सम्मेलन आयोजित होगा। 12 फरवरी को आएंगे सीएम महोत्सव में 12 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नोहटा पहुंचेंगे। सीएम यहां एक विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मंत्री लोधी के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और क्षेत्र के विकास को नई गति देना है। स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा महोत्सव में एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जा रहा है, जिसमें 100 डॉक्टरों की टीम करीब 10 हजार लोगों का मुफ्त इलाज करेगी। मनोरंजन के लिए हॉट एयर बैलून, बच्चों के झूले और जलपरी जैसे आकर्षण भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन के अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुशमारिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:22 pm

गंभीरपुरा में मंदिर ट्रस्ट विवाद, दो पक्षों में मारपीट:4 लोगों ने युवक का सिर फोड़ा; शिवा बाबा मेले के दूसरे दिन हुई मारपीट

बुरहानपुर जिले के गंभीरपुरा गांव में शिवा बाबा मेला मंदिर ट्रस्ट को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार दोपहर हिंसक हो गया। एक ही वर्ग के दो पक्षों में हुई मारपीट में त्रिलोक पंवार (30) के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में ट्रस्ट अध्यक्ष रूप सिंह, उनके दो बेटों और पोते समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। धूलकोट चौकी प्रभारी कमल मोरे ने बताया कि गुरुवार दोपहर किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपी रूप सिंह, उनके दो बेटे विजय व हुकुम और उनके पोते ने मिलकर त्रिलोक पिता मेहताप पंवार के साथ मारपीट की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। त्रिलोक के रिश्तेदार दशरथ की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेला खत्म होते ही हुआ विवाद गंभीरपुरा में हर साल शिवा बाबा और मां जगदंबा का मेला लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु आते हैं। हाल ही में 23 जनवरी से 4 फरवरी तक यह मेला चला था। मेले के समापन के दूसरे दिन ही यह घटना हो गई। मेले से पहले से ही ट्रस्ट अध्यक्ष रूप सिंह पंवार और दूसरे पक्ष के बीच तनातनी चल रही थी और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें की जा रही थीं। जल्द खुलेगी मेले की दान पेटी नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला ने बताया कि उन्हें मारपीट की जानकारी नहीं है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच शिकायतों का दौर चल रहा था। उन्होंने बताया कि मेले की दान पेटी विधायक की मौजूदगी में जल्द ही खोली जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:20 pm

खैरथल-तिजारा में कुत्ते ने बच्चे को 100 मीटर तक घसीटा:मां के सामने 30 सेकंड तक नोचता रहा; सिर पर 7 टांके लगे

खैरथल-तिजारा जिले के माचा गांव में घर के बाहर खड़े 4 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। बच्चे को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना के समय बच्चे की मां पास में ही मौजूद थी, लेकिन कुत्ते की आक्रामकता के चलते वह कुछ नहीं कर सकी। पागल कुत्ते के हमले में मासूम असवाल पुत्र राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने बच्चे की दोनों आंखों के ऊपर सिर पर भयंकर घाव कर दिए। वहीं एक हाथ की अंगुलियों और दूसरे हाथ की बाजू पर भी बुरी तरह नोच लिया। करीब 30 सेकंड तक कुत्ते ने बच्चे को अपने जबड़े में दबाकर रखा। बच्चे के सिर में सात टांके आए हैं। मां की चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने बच्चे को छुड़वाया मां की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्ते से छुड़वाया। खून से लथपथ हालत में घायल बालक को परिजन पहले किशनगढ़ बास अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बच्चे के सिर में कुल सात टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा पलकों, हाथ की अंगुलियों और बाजू पर भी कई टांके आए हैं। फिलहाल मासूम का इलाज अलवर जिला अस्पताल में जारी है। घायल बच्चे के चाचा मुबारिक ने बताया- बच्चा असवाल पुत्र राहुल शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खड़ा था। तभी अचानक एक पागल कुत्ता आया और हमला कर बच्चे को करीब 100 मीटर तक घसीट ले गया। कुत्ता अभी तक पकड़ में नहीं आया है। गांव में खुलेआम घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:19 pm

लुधियाना में SSP ऑफिस पर महिलाओं का प्रदर्शन:बुजुर्ग दंपती पर झूठे केस का आरोप, काली चुन्नियां लेकर विरोध

लुधियाना के जगराओं स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर गुरुवार को दलित एवं मजदूर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने काली चुन्नियां लेकर दलित बुजुर्ग दंपती पर झूठा मामला दर्ज किए जाने के विरोध में नारेबाजी की। महिलाओं ने पुलिस के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये पर रोष व्यक्त किया। पेंडू मजदूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी अवतार सिंह रसूलपुर ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि गांव लक्खा के एक व्यक्ति ने दलित बुजुर्ग दंपती के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर ने अपनी उंगली पर खुद चोट मारकर पीड़ित दंपती और उनके एक पड़ोसी, जो पूर्व दलित सरपंच रह चुके हैं और इस मामले से संबंधित नहीं हैं, के खिलाफ धारा 26 के तहत झूठा मामला दर्ज करवा दिया। एएसआई ने अपनी मर्जी से दर्ज किए बयान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि थाना हठूर के एक एएसआई ने जांच के दौरान पीड़ित बुजुर्ग दंपती के बयान अपनी मर्जी से दर्ज किए और हमलावर पक्ष का समर्थन किया। उनका यह भी आरोप है कि जांच के दौरान ही पीड़ित दलित बुजुर्ग को जेल भेज दिया गया, जिससे जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। झूठा मामला रद्द करने की मांग पेंडू मजदूर यूनियन की नेता बीबी जसबीर कौर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में मांग की गई कि पीड़ित दलित परिवार पर दर्ज झूठा मामला तुरंत रद्द किया जाए। साथ ही, अत्याचार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। जिला प्रधान सुखदेव सिंह माणूंके ने इसे गंभीर अन्याय बताया। यूनियन मशाल के नेता मदन सिंह ने चेतावनी दी कि यदि झूठा मामला रद्द नहीं किया गया तो संगठन आगे के संघर्ष में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा।एसएसपी ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन प्रदर्शन के दौरान, एसएसपी लुधियाना देहाती डॉ. अंकुर गुप्ता ने संगठन के नेताओं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जसवीर कौर, बब्बी कौर, परमजीत कौर, सिमलो कौर सहित कई अन्य दलित व मजदूर महिलाएं मौजूद थीं।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:18 pm

रामपुर में युवक की पिटाई का आरोप:पिता ने एसपी से की शिकायत, पुलिस ने सड़क हादसा बताया; जांच जारी

रामपुर के सेफनी थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है। घायल युवक के पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस पहले इस घटना को सड़क हादसा बताकर दबाने का प्रयास कर रही थी, जिसके बाद एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि 21 जनवरी 2026, बुधवार की रात उनके बेटे के साथ चार लोगों ने मारपीट की। इस घटना में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका फिलहाल उपचार चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पिता का आरोप है कि उनके पास मारपीट से जुड़े ठोस तथ्य मौजूद हैं, लेकिन पुलिस इसे सड़क दुर्घटना बता रही थी। उन्होंने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) शाहाबाद देवकी नंदन को सौंप दी है। वहीं, दूसरी ओर आरोपी पक्ष ने मारपीट के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि यह कोई मारपीट की घटना नहीं, बल्कि एक सड़क दुर्घटना का मामला है। सीओ शाहाबाद देवकी नंदन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह सड़क हादसा है या मारपीट की घटना। जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:18 pm

राजगढ़-सारंगपुर जनपद सीईओ सहित ब्यावरा सीएमओ को नोटिस:संबल योजना के 28 प्रकरण डीएम लॉगिन में लंबित, अफसरों के साथ पंचायत सचिवों पर कार्रवाई

राजगढ़ जिले में संबल योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता न मिलने के मामलों को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने गंभीरता से लिया है। 180 दिन की निर्धारित समय-सीमा पूरी होने के बावजूद डीएम लॉगिन में 28 प्रकरण लंबित पाए गए। समीक्षा में जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर भारी लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि कई ग्राम पंचायतों में बिना किसी ठोस कारण के संबल योजना के प्रकरण लंबित रखे गए थे। इससे जरूरतमंद परिवारों को अनुग्रह सहायता समय पर नहीं मिल सकी। कलेक्टर ने इसे गंभीर प्रशासनिक चूक मानते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इन पंचायत सचिवों की वेतनवृद्धि रोकी गईकलेक्टर के आदेश पर जनपद राजगढ़ की ग्राम पंचायत कंवरपुरा, तुम्दियाखेड़ी और पिपलिया, जनपद नरसिंहगढ़ की बारवां खुर्रम और बढ़बेली तथा जनपद खिलचीपुर की काछोटीया, जटामढ़ी और चिबड़कलां के पंचायत सचिवों की वेतनवृद्धि रोक दी गई है। इसके अलावा जनपद नरसिंहगढ़ की ग्राम पंचायत चारपुरा, तिन्दोनिया और मुवालिया खेड़र के सचिवों पर भी यही कार्रवाई की गई है। नगर पालिका सीएमओ को नोटिस, एक सचिव निलंबितनगर पालिका ब्यावरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को वेतनवृद्धि रोकने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। वहीं, जनपद खिलचीपुर की ग्राम पंचायत हिम्मतपुरा के सचिव पर वेतनवृद्धि रोकने के साथ निलंबन की कार्रवाई की गई है। सीईओ जनपद राजगढ़ और सीईओ जनपद सारंगपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत निपान्यातुला (सारंगपुर), ओढ़पुर (राजगढ़) और टिकरिया (नरसिंहगढ़) के सचिवों से भी जवाब मांगा गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत देवझिरी और बांसखेड़ा (जनपद राजगढ़) के सचिवों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। कलेक्टर बोले– लापरवाही बर्दाश्त नहींकलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने साफ कहा कि संबल योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में लाभ पहुंचाना संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। आगे भी लापरवाही मिलने पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:08 pm

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:कौशांबी में रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

कौशांबी के पिपरी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी के डिहवा के समीप बृहस्पतिवार शाम एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कस्बा चायल निवासी 64 वर्षीय विजय कुमार केशरवानी पुत्र राम सजीवन केशरवानी के रूप में हुई है। वह इलाके में लगने वाली बाजारों में मसाले की दुकान लगाते थे। मृतक के बेटे जितेंद्र केशरवानी ने बताया कि उनके पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था और उनका इलाज प्रयागराज के एक मानसिक रोग विशेषज्ञ से चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर वह बिना बताए घर से निकल गए थे। शाम को महमूदपुर मनौरी गांव के डिहवा पर रेलवे लाइन पार करते समय वह एक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:08 pm

फलोदी में ब्लैकमेल कर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता की अश्लील फोटो खींचकर बदनाम करने की दी थी धमकी

फलोदी जिले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक नाबालिग के अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने और फिर दुष्कर्म करने का आरोप है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण और सीओ नगेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया- 28 जनवरी को थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसने अपनी ट्यूबवैल गांव के ही एक व्यक्ति को इजारे पर दी थी और वह खुद भी उसी ट्यूबवैल पर काश्तकार के रूप में काम करता था। इस दौरान आरोपी का शिकायतकर्ता के घर और ट्यूबवैल पर आना-जाना लगा रहता था। आरोपी ने चोरी-छिपे शिकायतकर्ता की बेटी के अश्लील फोटो अपने फोन में खींच लिए। बाद में इन्हीं फोटो को दिखाकर उसने नाबालिग को डराया-धमकाया और समाज में बदनामी का डर दिखाकर घर से दूर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने महिला अत्याचार और पोक्सो एक्ट से संबंधित इस गंभीर मामले को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:08 pm

पानी भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत:घर के पास खेल रहा था 4 साल का बच्चा, उतराती मिली बॉडी

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के बालेपुर गांव में गुरुवार देर शाम एक चार वर्षीय बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। परिजनों द्वारा बच्चे को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बालेपुर गांव निवासी यह बालक अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह घर के निकट स्थित पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक जब बच्चा दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान मासूम को गड्ढे के पानी में डूबा हुआ पाया गया। परिजनों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने बताया कि घर के पास यह गड्ढा काफी समय से पानी से भरा हुआ था। पहले भी इससे दुर्घटना की आशंका जताई जाती रही थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में मौजूद खुले गड्ढों को जल्द भरवाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:02 pm

इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति का संभल दौरा:AI ट्रांसक्रिप्शन टूल्स का उद्घाटन, यूपी का पहला जनपद, जहां न्यायिक कार्यवाही में होगा प्रयोग

इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने जनपद न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह के साथ संभल का दौरा किया। उन्होंने न्यायिक संस्थानों का व्यापक निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण पहलों का उद्घाटन किया। संभल उत्तर प्रदेश का पहला जनपद बन गया है, जहां न्यायिक कार्यवाही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रांसक्रिप्शन टूल्स का प्रयोग शुरू किया गया है। न्यायमूर्ति देशवाल ने जिला न्यायालय, संभल (चंदौसी) में गवाहों के बयान रिकॉर्ड करने के लिए ट्रांसक्रिप्शन आधारित AI टूल्स का विधिवत उद्घाटन किया। यह पहल ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि इससे गवाहों के बयान अधिक सटीकता से दर्ज होंगे और न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता व प्रभावशीलता बढ़ेगी। इसी अवसर पर, न्यायमूर्ति ने उत्तर प्रदेश के पहले कम्प्यूटरीकृत कॉपिंग सेंटर का भी उद्घाटन किया। यह केंद्र न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाएगा, समय की बचत करेगा और वादकारियों तथा अधिवक्ताओं को न्यायालय के अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां शीघ्र एवं सुगमता से उपलब्ध कराएगा। उन्होंने संभल में निर्मित प्री-फैब्रिकेटेड बाह्य न्यायालय और कार्यालय भवन का भी उद्घाटन किया। न्यायमूर्ति ने बहजोई में अधिग्रहित नई भूमि का भी निरीक्षण किया, जहां जनपद न्यायालय का नया मुख्यालय प्रस्तावित है। उन्होंने निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने और समय पर पूरा करने के लिए विस्तृत निर्देश दिए। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने संभल में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आयोग के लिए प्रस्तावित नई भूमि का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश जारी किए। यह पूरा दौरा न्यायिक अधोसंरचना को मजबूत करने, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और न्यायिक कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। संभल मुंसिफ कोर्ट पहुंचने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल को द सिविल बार कोर्ट एसोसिएशन की ओर से भगवान श्रीकल्कि की प्रतिमा भेंट की गई।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 9:00 pm

फर्रुखाबाद एसपी ने 181 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए फेरबदल

फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। कुल 181 सिपाहियों को विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है। इन तबादलों में शहर कोतवाली से 20 सिपाही, कोतवाली फतेहगढ़ से 14, थाना मऊदरवाजा से 22, कोतवाली मोहम्मदाबाद से 20, नवाबगंज से 7, जहानगंज से 10, अमृतपुर से 10, राजेपुर से 8, कायमगंज से 25, शमशाबाद से 10, कम्पिल से 17 और मेरापुर से 13 सिपाहियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादला किए गए सिपाहियों में फर्रुखाबाद कोतवाली से गौतम कुमार, रोहित कुमार सिंह, दीपक कुमार, जितेंद्र प्रताप, विक्रांत चौहान, अजय सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, अमित कुमार, रामकुमार, अंकित पवार, वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र यादव, पवन चाहर, सौरभ कुमार, मनोज कुमार, पूनम बघेल, प्रियंका, कुमारी प्रीति, हेमा कुमारी और कामिनी शर्मा शामिल हैं। इसी प्रकार, फतेहगढ़ कोतवाली से मुनाफ अंसारी, छोटेलाल, विक्रांत कुमार, सुमित शर्मा, शुभम सिंह, सत्येंद्र कुमार, दीपू कुमार, यतेंद्र प्रताप सिंह, सुशील कुमार, सोनवीर, रामानंद, नरेश कुमार और कुमारी हिना का स्थानांतरण हुआ है। मऊ दरवाजा थाने से सचिन कुमार, सुभाष चंद्र, कुलदीप सिंह, रवि कुमार, गौरव कुमार, अनुज कुमार, अभिषेक यादव, नफीस अहमद, विपिन कुमार, राजीव कुमार, विपुल वशिष्ठ, प्रवीन यादव, सुरेश कुमार, जितेंद्र कुमार, नितिन यादव, रवि चौधरी, मोहम्मद आलम, दिनेश कुमार, कुमारी विमलेश, मोनिका तिवारी और कुमारी सोनी को नई तैनाती मिली है। मोहम्मदाबाद कोतवाली से सुमित कुमार, बिजेंद्र कुमार, अतुल कुमार, अमित कुमार, रोबिन सिंह चाहर, ओम सिंह, रोहित कुमार, अवधेश कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, शशांक, अजय कुमार, गुलाम गौस, मुनेश कुमार, योगेश कुमार, अंकुल कुमार, अनीश कुमार, कुमारी नीतू और प्रीति का तबादला किया गया है। इसके अतिरिक्त, नवाबगंज से सात, जहानगंज से दस, अमृतपुर से दस, राजेपुर से आठ, कायमगंज से पच्चीस, शमशाबाद से दस, कम्पिल से सत्रह और मेरापुर से तेरह सिपाहियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:59 pm

उज्जैन पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर:बोले- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में घर-घर पहुंच रहा विकास

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का उज्जैन आगमन पर टावर चौक पर भव्य स्वागत किया गया। शहर के युवाओं ने उनका अभिनंदन आतिशबाजी, विशाल मालाओं और अनोखे अंदाज में किया। स्वागत के दौरान, कुछ युवाओं ने जेसीबी मशीन के माध्यम से उन्हें विशाल माला पहनाई, जबकि अन्य ने तलवार भेंट कर सम्मान प्रकट किया। सबसे खास दृश्य तब सामने आया जब युवाओं ने श्याम टेलर को अपने कंधों पर उठाकर एक मंच से दूसरे मंच तक पहुंचाया। इस दौरान पूरे इलाके में ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उत्साह का माहौल रहा। मीडिया से बातचीत में श्याम टेलर ने कहा, “यह बाबा महाकाल की नगरी है, यहां की ऊर्जा ही अलग है। यह नेतृत्व की नगरी भी है, क्योंकि इसी क्षेत्र से हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैं।” उन्होंने आगे कहा, आज युवाओं का उत्साह देखकर साफ समझ आता है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के पीछे युवाओं की असीम ऊर्जा काम कर रही है। टेलर ने बताया कि वे उज्जैन में आयोजित युवा संसद में शामिल हुए, जहां उन्हें हर तरफ उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में घर-घर विकास की गाथा पहुंचाने का काम कर रही है। मैं सभी युवाओं का धन्यवाद करता हूं।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:58 pm

जोधपुर डिस्कॉम का लाइनमैन 12 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार:घर का बिजली बिल कम करने के बदले मांगी थी घूस

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जोधपुर डिस्कॉम के एक लाइनमैन को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर ग्रामीण चौकी द्वारा की गई। आरोपी हरिकिशन मीणा, तकनीशियन प्रथम (लाइनमैन), 33/11 केवी जीएसएस नोसर, कार्यालय सहायक अभियंता (पवस), जोधपुर डिस्कॉम मतोडा, जिला फलोदी में कार्यरत है। बिजली बिल कम करने के एवज में मांगी रिश्वत एसीबी जोधपुर ग्रामीण इकाई को एक शिकायत मिली थी। परिवादी ने आरोप लगाया था कि हरिकिशन मीणा उसके घरेलू बिजली बिल की 80 हजार रुपए की राशि कम करने के एवज में 12 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद, एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस भुवन भूषण यादव के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में निरीक्षक पुलिस अनिल कुमार व उनकी टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा ट्रैप के दौरान, आरोपी हरिकिशन मीणा को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ और अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:58 pm

धार में मंदिर के सामने बार बालाओं का डांस:गढ़ कालिका माता मंदिर पर पहुंची थी बारात; अश्लीलता देख बिना दर्शन किए लौटे श्रद्धालु

धार के प्रसिद्ध गढ़ कालिका माता मंदिर के सामने एक बारात में बार बालाओं द्वारा अश्लील डांस करने का मामला सामने आया है। मंदिर के ठीक सामने काफी देर तक चले इस नृत्य के कारण दर्शन करने आए महिलाएं और बुजुर्ग असहज हो गए। शर्मिंदगी के चलते कई श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि यह बारात किसकी थी। जानकारी के मुताबिक, बारात के साथ लाई गईं बार बालाओं ने मंदिर के ठीक सामने अश्लील डांस किया, जिससे धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ। मंदिर के बाहर यह नृत्य कुछ देर तक जारी रहा। इस दौरान दर्शन के लिए पहुंचे परिवार, महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धालु वहां खड़े रहने में असहज महसूस करने लगे। लोगों के टोकने पर आगे बढ़ी बारात स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों और मंदिर से जुड़े व्यक्तियों ने हस्तक्षेप किया और विरोध जताया। इसके बाद बारात को उस स्थान से आगे बढ़ाया गया। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों के सामने ऐसी गतिविधियां आस्था और सामाजिक मर्यादा के खिलाफ हैं। पुलिस ने नहीं की कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है और वे सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह किसकी शादी थी और यह कौन लोग थे, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:55 pm

मंत्री की धमकी-कार्यक्रम में नहीं आईं... लाड़ली-बहनों के नाम कटेंगे:सीहोर में करण सिंह ने कहा–CEO को कहकर रिपोर्ट भिजवाऊंगा

सीहोर जिले में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इछावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धामंदा में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लाड़ली-बहना योजना की लाभार्थियों को चेतावनी दी कि यदि वे कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगी, तो उनके नाम योजना से काट दिए जाएंगे। मंत्री वर्मा का यह बयान नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सामने आया। उन्होंने कहा कि ग्राम धामंदा में 894 लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए की राशि दी जा रही है, इसके बावजूद सरकारी कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति बेहद कम रहती है। एक दिन सभी बहनों को बुलाएंगेमंत्री ने मंच से कहा कि वे सीईओ से बात कर एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाएंगे। यदि उस दिन भी वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं, तो उनकी रिपोर्ट भिजवाकर योजना से नाम कटवाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि कांग्रेस शासनकाल में महिलाओं को इस तरह की कोई आर्थिक सहायता मिलती थी या नहीं। पीएम दिल्ली से भेज रहे गेहूंमंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से गेहूं भेज रहे हैं और किसानों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं, लेकिन लोग सरकार की योजनाओं की अहमियत नहीं समझ पा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सीहोर जिले के ग्राम नापलाखेड़ी में 56.09 लाख रुपए की लागत से बने नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम धामंदा में 65 लाख रुपए की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया। यह खबर भी पढ़ें ढाई साल में 5.70 लाख घटी लाड़ली बहनों की संख्या मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ढाई साल के अंतराल में 5 लाख 70 हजार से अधिक महिलाओं के नाम बाहर हो गए हैं। अब इस योजना में पात्र महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार ही रह गई है। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:51 pm

पैसे दोगुना करने का लालच देकर 1.07 करोड़ की ठगी:अनूपपुर पुलिस ने डेढ़ साल से फरार आरोपी श्याम शुक्ला रीवा से गिरफ्तार किया

अनूपपुर जिले की फुनगा पुलिस चौकी ने करोड़ों रुपए के गबन मामले में फरार आरोपी श्याम शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक फर्जी सोसायटी बनाई और ग्रामीणों को कम समय में पैसा डबल करने का झांसा दिया। जब पैसे लौटाने का वक्त आया, तो आरोपी ऑफिस बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को रीवा से पकड़ा है। ऐसे की लोगों से ठगी पुलिस के अनुसार, पयारी निवासी हेमलाल चौधरी और अन्य ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रिलायबल को-ऑपरेटिव सोसायटी के संचालक अरविंद त्रिपाठी, श्याम शुक्ला और दीपक त्रिपाठी ने उन्हें निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया था। ग्रामीणों ने अपनी जमा-पूंजी इस उम्मीद में लगा दी कि कुछ समय बाद उन्हें दोगुनी रकम मिलेगी। लेकिन आरोपियों ने करीब 10 ग्रामीणों से 1 करोड़ 07 लाख रुपये इकट्ठा किए और चंपत हो गए। डेढ़ साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे ठगी का शिकार होने के बाद जब निवेशकों ने पुलिस की शरण ली, तो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की विभिन्न धाराओं (420, 409, 120-बी) के तहत मामला दर्ज किया गया। फुनगा चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते और उनकी टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। गुरुवार को पुलिस को सटीक सूचना मिली कि आरोपी श्याम शुक्ला रीवा में छिपा है, जिसके बाद टीम ने फौरन दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मुख्य सरगना की तलाश जारी पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले का मुख्य मास्टरमाइंड सोसायटी का संचालक अरविंद त्रिपाठी है। गिरफ्तार आरोपी श्याम शुक्ला को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:49 pm

प्रेरणा दिवस पर होगा खेल, संस्कृति और सेवा का संगम:मेरठ के शोभित विश्वविद्यालय में तीन दिन भारत समेत 15 देशों के 1000 छात्र-छात्राएं जुटेंगे

मेरठ का शोभित विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों के लिए भी समर्पित है। लंबे समय से विश्वविद्यालय अवसर के अभाव में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता आ रहा है, जिसका आधार अंतर विश्वविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता है। इस बार भी यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत बाबू विजेंद्र कुमार की जयंती के उपलक्ष्य में खेलकूद महोत्सव के रूप में आयोजित होने जा रही है। 6 फरवरी से शुरु होकर यह खेल महोत्सव 8 फरवरी तक चलेगा, जिसमें भारत समेत 15 देशों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने गुरुवार को बुलाई गई प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। बहुराष्ट्रीय और बहुसांस्कृतिक सहभागिता इस खेल महोत्सव को खास बनाती है। 14 देशों के छात्र-छात्राओं के अलावा भारत के 22 राज्यों के विद्यार्थी इसमें प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि अलग अलग संस्कृति और पृष्ठभूमि से जुड़े इन खिलाड़ियों की मौजूदगी विश्वविद्यालय परिसर को एक जीवंत और उत्साहपूर्ण खेल उत्सव का रूप देगी। एनसीसी कैडेट्स का मार्च पास्ट बनाएगा आकर्षककुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने बताया कि 6 फरवरी को महोत्सव का शुभारंभ होगा। मशाल प्रज्ज्वलन के बाद एनसीसी कैडेट्स भव्य मार्च-पास्ट के माध्यम से अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देंगे। अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की फुटबॉल चैंपियनशिप से खेल प्रतियोगिता का आगाज होगा। दूसरे दिन दिखेगा खेल-कला का संगमदूसरे दिन 200 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, हाई जंप, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टग ऑफ वॉर, थ्रो बॉल, रिले रेस होंगी। इनडोर गेम में पोस्टर मेकिंग, शतरंज और कैरम, क्रिएटिव राइटिंग, रंगोली, वॉल पेंटिंग, स्टोन पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, बेस्ट-आउट-ऑफ-वेस्ट और स्टोरीज टोल्ड थ्रू लेंस विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित होगी तो छात्राओं की खो-खो महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम पहल साबित होगी। समापन अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन 8 फरवरी को खेल महोत्सव का समापन होगा। सुबह से ही फाइनल मुकाबलों का दौर चलेगा। परंपरा के अनुरूप रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। कुंवर शेखर विजेंद्र ने बताया कि अभी तक सेना के सहयोग से यह शिविर लगता था। इस बार रोटरी दिल्ली कैपिटल ब्लड इसे सफल बनाने में भागीदारी निभाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान कुलपति प्रो. (डॉ.) वीके त्यागी, वंश शेखर, डॉ. देवेंद्र नारायण, डॉ. अभिषेक डबास, डॉ. दिव्या प्रकाश, राज किशोर सिंह, जितेंद्र जादौन, राजेश पाण्डेय और डॉ. नेहा त्यागी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:49 pm

कांग्रेस के पोस्टर में डोटासरा की छोटी-फोटो लगाने से नाराजगी:कांग्रेस नेता बोले- पोस्ट प्रोटोकॉल के हिसाब से गलत; पायलट सहित NSUI-युवा प्रदेशाध्यक्ष की बड़ी तस्वीरें

सीकर में युवा कांग्रेस की ओर से मनरेगा बचाओ‌ संग्राम और बुजुर्ग सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम के पोस्टर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की छोटी फोटो लगाने पर पदाधिकारियों ने विरोध जताया। कार्यक्रम के पोस्टर में सचिन पायलट, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां और खेलकूद प्रकोष्ठ के आमीन पठान की बड़ी तस्वीरें दिखाई गई। यह कार्यक्रम सीकर जिले के मंडावरा गांव में गुरुवार को हुआ। कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल ने कार्यक्रम के पोस्टर को लेकर आपत्ति जताई है। पटेल ने पोस्टर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले में छोटी फोटो लगाने को‌ लेकर ऐतराज जताया। पटेल ने कहा- ये पोस्ट प्रोटोकॉल के हिसाब से अनुचित है। गोविंद पटेल ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का पोस्टर डालकर नाराजगी जताई है। पोस्टर में पायलट सहित NSUI प्रदेशाध्यक्ष-युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की बड़ी फोटो कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा- सीकर जिले में युवा कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सचिन पायलट, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां और खेलकूद प्रकोष्ठ के आमीन पठान की बड़ी तस्वीरें दिखाई गईं। यह अच्छी बात है, सभी कांग्रेस परिवार के सम्मानित नेता हैं। उन्होंने कहा- यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की तस्वीर कार्यक्रम के पोस्टर में ऐसी जगह कि देखने पर भी नहीं दिखे। डोटासरा का सम्मान और प्रतिनिधित्व सर्वोपरि हो : पटेल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा- गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान कांग्रेस के मुखिया हैं। संगठनात्मक मर्यादा के अनुसार उनका सम्मान और प्रतिनिधित्व सर्वोपरि होना चाहिए। कांग्रेस की मजबूती अनुशासन, समन्वय और नेतृत्व के सम्मान से आती है। ऐसे कार्यक्रमों में शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति और पहचान दिखाई देना संगठन की एकता का प्रतीक होता है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:42 pm

25 साल से पार्टी में जुड़े सपाई होंगे सम्मानित:झांसी में पूर्व महानगर अध्यक्ष बोले- सिपाहियों को मिलेगा ‘समाजवादी रत्न’ सम्मान

समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक मिर्ज़ा करामत बेग ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि बुन्देलखण्ड के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव को अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस एशियन पैसिफिक (ICA-AP) के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुना गया है। मिर्ज़ा करामत बेग ने कहा कि जापान के बाद श्रीलंका में डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव की यह सफलता झांसी और पूरे बुन्देलखण्ड के लिए गौरव का विषय है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में झांसी में समाजवादी पार्टी के 25 वर्ष से समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। 7 फरवरी को कुंज वाटिका में सम्मान समारोहउन्होंने बताया कि आगामी शनिवार, 7 फरवरी को सुबह 11 बजे से झांसी के बस स्टैंड रोड स्थित कुंज वाटिका विवाह घर में विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। ‘समाजवादी रत्न’ से होंगे सम्मानितइस कार्यक्रम की खासियत यह होगी कि केवल डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव का अभिनंदन ही नहीं किया जाएगा, बल्कि समाजवादी आंदोलन के उन कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने जीवन के 25 वर्ष या उससे अधिक समय निस्वार्थ भाव और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को समर्पित किया है। ऐसे कार्यकर्ताओं को ‘समाजवादी रत्न’ की उपाधि से नवाजा जाएगा। वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी होंगे मौजूदसम्मान समारोह में समाजवादी पार्टी के झांसी जनपद के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। मिर्ज़ा करामत बेग ने समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस गौरवशाली क्षण का हिस्सा बनें।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:40 pm

बरेली में तौकीर रजा के रिश्तेदार पर 21 मुकदमे दर्ज:भगवा-ए-हिन्द फाउंडेशन ने डीएम से की शिकायत, भूमाफिया पर कार्रवाई की मांग

भगवा-ए-हिन्द फाउंडेशन ने जिलाधिकारी और कमिश्नर को शिकायती पत्र सौंपकर शहर के मोहसीन और उसके भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि जेल में बंद तौकीर रजा के चचेरे बहनोई मोहसीन ने अपने भाइयों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाया है। फाउंडेशन का आरोप है कि यह गिरोह नगर सीलिंग की सरकारी जमीनों को अवैध रूप से कब्जा कर बेच रहा है। 'दाढ़ी वाले मौलाना' के रूप में चर्चित मोहसीन पर 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज होने का दावा भी किया गया है। संगठित गिरोह बना कर जमीनों पर कब्जे का आरोपआरोप है कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुर्खा बानखाना निवासी मोहसीन ने अपने भाइयों हस्सान और मोनीश के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बना रखा है। यह गैंग नगर सीलिंग की सरकारी जमीनों को औने-पौने दामों में खरीदकर उन पर अवैध कब्जा करता है और फिर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचकर करोड़ों का मुनाफा कमा रहा है। ​तौकीर रजा से कनेक्शन और दंगे में संलिप्तता का आरोप​शिकायती पत्र में मोहसीन के रसूख और उसके पारिवारिक संबंधों का भी हवाला दिया गया है। नासिर सिद्दीकी का दावा है कि मोहसीन दरगाह से जुड़े एक कांग्रेसी नेता का दामाद है और बरेली दंगों के मुख्य आरोपी तौकीर रजा (जो वर्तमान में फतेहगढ़ जेल में बंद है) का चचेरा बहनोई है। इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 26 सितंबर 2025 को बरेली में हुए बवाल में भी मोहसीन की सक्रिय भूमिका थी। मोहसीन अपनी अवैध कोठी से ही पूरे गिरोह का संचालन कर रहा है और राजाओं जैसी सुख-सुविधाओं वाली जिंदगी जी रहा है। ​हजारों बीघा जमीन बेचने का दावा, सबूत के तौर पर फोटो संलग्न​प्रदेश अध्यक्ष नासिर सिद्दीकी ने प्रशासन को इस गिरोह के खिलाफ पुख्ता सबूत भी सौंपे हैं। शिकायत के अनुसार, मिनी बाईपास से सटे गांवों और महलऊ, रहपुरा चौधरी जैसे इलाकों में हजारों बीघा सरकारी जमीन बेची जा चुकी है। डीएम को सौंपे गए दस्तावेजों में अवैध कॉलोनी, बिना नक्शा पास किए बनाई गई 20 दुकानों की मार्केट, सिटी स्टेशन के पास अवैध सिटी पैलेस होटल और जनकपुरी में बनी अवैध मार्केट के फोटो शामिल हैं। आरोप है कि यह गिरोह पीढ़ी-दर-पीढ़ी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है और इनके खिलाफ इज्जतनगर व प्रेमनगर थाने में मुकदमों की लंबी सूची है। ​गैंगस्टर और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की मांग​नासिर सिद्दीकी ने डीएम से मांग की है कि इस भूमाफिया गिरोह पर तत्काल हिस्ट्रीशीट खोली जाए और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों के ध्वस्तीकरण (बुलडोजर कार्रवाई) और जब्तीकरण की भी अपील की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो सरकारी जमीनों का यह नेटवर्क शहर के अन्य हिस्सों में भी फैल जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस रसूखदार 'दाढ़ी वाले मौलाना' और उसके गैंग पर क्या कदम उठाता है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:39 pm

जिला कलेक्टर से मिले किसान:बोले- सरदारसमंद बांध कमांड क्षेत्र के अध्यक्ष के खिलाफ झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

पाली में गुरुवार को सरदारसमंद बांध कमांड क्षेत्र के अध्यक्ष बाबूसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। वे जिला कलेक्टर एलएन मंत्री से मिले। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ गलती जानकारी देकर उन्हें बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने बताया कि गत दिनों उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई थी कि ओरण एवं नाडा वाली जमीन पर उनकी और से नियम विरूद्ध सिंचाई की जा रही है। इस शिकायत के बाद तहसीलदार ने उन्हें नोटिस दिया। मामले में फिर से जांच करवाई गई तो सामने आ गया कि उनकी ओर से ऐसा कोई भी गलत कार्य नहीं किया गया। उन्होंने सिंचाई विभाग के एक्सईएन सहित उनके खिलाफ झूठी शिकायत करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:34 pm

आजमगढ़ में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित:बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक, नियम पालन की दिलाई शपथ

आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने सहभागिता की। सड़क सुरक्षा के माध्यम से बड़ी संख्या में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनमानस से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की। जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस कार्यक्रम में ए आरटीओ प्रवर्तन अतुल यादव और आरटीओ रहे आर एन चौधरी शाहिद बड़ी संख्या में परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। सभी लोग निभाए जिम्मेदारीसड़क सुरक्षा कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व आरटीओ आर एन चौधरी का कहना है कि जिस तरह से बड़ी संख्या में बच्चों ने सहभागिता की है। और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में चर्चा की है। वह निश्चित रूप से सराहनीय है। हम सभी को इससे सीख लेने की जरूरत है। कि हम नशे में गाड़ी ना चलाएं। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के जो भी नियम है। उनका पालन करें। जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। लगातार जिस तरह से हम सभी लोग मिलकर इसका प्रयास कर रहे हैं निश्चित रूप से आने वाले समय में इसका फायदा मिलेगा। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में सराहनीय प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:28 pm

कुरुक्षेत्र में डिवाइडर से टकराई कार, बुजुर्ग की मौत:यमुनानगर के दंपती समेत 3 घायल, शादी-समारोह से वापस लौट रहा था परिवार

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में रादौर रोड पर बिजली दफ्तर के सामने हुए एक्सीडेंट में सरकारी कर्मचारी के बुजुर्ग पिता की मौत हो गई, जबकि कर्मचारी, उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। घायलों का शाहाबाद के आदेश मेडिकल अस्तपाल में इलाज चल रहा है। पूरा परिवार कुरुक्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग की पहचान धर्मपाल (70) निवासी गुमथला जिला यमुनानगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शुक्रवार को बुजुर्ग के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। इस एक्सीडेंट में हंसराज (52), उनकी पत्नी नीलम (50) और 22 का बेटा आर्यन जख्मी हुए हैं। डिवाइडर से टकराई कार बताया जाता है कि घायल यमुनानगर निवासी हंसराज सरकारी कर्मचारी हैं। वह अपने गांव से पूरे परिवार के साथ कुरुक्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यहां फंक्शन से फारिग होने के बाद वे लोग अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे उनकी कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें पूरा परिवार घायल हो गया। शाहाबाद अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद देर रात राहगीरों ने एम्बुलेंस का इंतजाम करके परिवार को लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको शाहाबाद के आदेश मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग धर्मपाल ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। पुलिस कर रही घटना की जांच- गुरनाम सिंह लाडवा थाना के SHO गुरनाम सिंह ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसी वाहन ने टक्कर मारी या चालक को नींद की झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराई। टक्कर के बाद कार के परखच्छे उड़ गए। पुलिस ने हंसराज की शिकायत पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:28 pm

चिंतपूर्णी में बाल-बाल बचे श्रद्धालु:जयपुर से आ रही बस चढ़ाई पर अनियंत्रित, कार-ट्रेवलर से टकराकर दीवार से भिड़ी

हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऊना के चिंतपूर्णी के तलवाड़ा बाईपास पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। राजस्थान के जयपुर से आए श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस चढ़ाई चढ़ते समय अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर चलने लगी। इस अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत यह रही कि इस हादसे में बस में सवार किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं आई और एक बड़ी त्रासदी होने से बच गई। जानकारी के अनुसार, बस जब तलवाड़ा बाईपास की खड़ी चढ़ाई चढ़ रही थी, तो उसका एयर प्रेशर कम हो गया। इसके कारण चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। पीछे की तरफ लुढ़कते हुए बस सबसे पहले वहां खड़ी एक स्विफ्ट कार से टकराई और उसके बाद पास की दुकानों की दीवार से जा भिड़ी। इसके बाद ही बस रुक सकी। इससे सड़क के किनारे गहरी खाई में गिरने से बच गई। इस हादसे स्विफ्ट कार और एक टेंपो ट्रैवलर को काफी नुकसान पहुँचा है। लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। यदि बस दीवार से टकराकर रुकी न होती तो सीधे खाई में जाती। इससे एक बड़ा हादसा हो सकता है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सबसे पहले बस में सवार श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला और सड़क के बीचों-बीच फंसी बस के कारण बाधित हुए यातायात को सुचारू करवाया। हादसे के बाद बाईपास पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। प्रेशर कम होने से हुआ हादसा पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि चढ़ाई पर बस का प्रेशर न बन पाने की वजह से ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया था। चिंतपूर्णी पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और वाहनों के तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि पहाड़ी रास्तों पर चलते समय वाहनों की मैकेनिकल जांच सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:28 pm

सिरसा में यूके भेजने के नाम पर 26 लाख ठगे:वर्क वीजा दिलाने का दिया झांसा, गिरोह की महिला ठग गिरफ्तार

सिरसा में यूके भेजने के नाम पर 26 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में एक महिला ठग को गिरफ्तार किया गया है। आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस टीम ने इस शातिर गिरोह की सदस्य को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि यह कार्रवाई ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव मौजू की ढाणी निवासी विनोद कुमार की शिकायत पर की गई है। विनोद ने पुलिस को बताया था कि वह परिवार सहित विदेश जाना चाहता था। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात सुखेराखेड़ा निवासी राजन से हुई। राजन ने विनोद को बताया कि उसके भाई अमनदीप और सचिन यूके में रहते हैं और वह उनसे बात करके उसे जल्द ही यूके भिजवा देगा। राजन ने विनोद कुमार और उसके परिवार को यूके भेजने की पूरी प्रक्रिया समझाई और इसके लिए 32 लाख रुपए की मांग की। उसने वर्क परमिट वीजा पर पूरे परिवार को यूके भेजने का आश्वासन दिया। किश्तों में अदा किए 26.19 लाख रुपए एसपी सहारन के अनुसार, राजन और उसके साथियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और जल्द यूके भेजने का वीजा लगवाने का झांसा दिया। इस दौरान, पीड़ित व्यक्ति चेक द्वारा 5 लाख रुपए और बाद में अन्य किश्तों के रूप में 26 लाख 19 हजार 200 रुपए अमनदीप और उसके परिवार के सदस्यों को दिए। इसके बाद, अमनदीप और उसके परिवार के सदस्य लगातार आश्वासन देते रहे कि उनका काम जल्द ही हो जाएगा। लेकिन जब विनोद कुमार ने समय पर वीजा या विदेश यात्रा की स्थिति के बारे में पूछा, तो आरोपियों ने उन्हें हर बार एक नया बहाना दिया और झूठे आश्वासन देने लगे। हाल ही में, जब पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया, तो उन्हें यह बताया गया कि अब और 9 लाख रुपए की जरूरत है, लेकिन यह राशि देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे स्पष्ट हो गया कि आरोपियों ने उन्हें धोखा दिया है। आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई थी जांच पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर 3 सिंतबर 2025 को थाना ऐलनाबाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आर्थिक अपराध शाखा सिरसा पुलिस को सौंपी गई थी। जांच के दौरान आर्थिक अपराध शाखा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में सलिंप्त महिला आरोपी माया देवी निवासी गांव सुखेराखेड़ा तहसील डबवाली जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:25 pm

भाजपा नेता की गुंडई…युवक को पीटा, जबरन गाड़ी में बैठाया:केस दर्ज कराने की धमकी दी; छतरपुर में तालाब का वीडियो बनाने पर मारे थप्पड़

छतरपुर में भाजपा नेता ने साथियों के साथ मिलकर युवक को पीटा। झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी, फिर गाड़ी में जबरन डालकर ले गए। वारदात का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा नेता भाजपा के मछुआरा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक आशीष रैकवार है। वह खुद को भाजपा का बड़ा नेता बताते हुए पुलिस पर अपने प्रभाव का हवाला दे रहा है। घटना कब की है, ये अभी पता नहीं चल सका है। किशनगढ़ एसडीओपी अजय कुमार रिठौरिया ने कहा है कि मामले की जानकारी मिली है लेकिन किसी ने रिपोर्ट नहीं की। हम कार्रवाई कर रहे हैं। आरोपी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित का नाम छन्नूलाल अहिरवार है। वह बिजावर के पास पठार तालाब का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई। देखिए, तस्वीरें…. पढ़िए, भाजपा नेता और युवक के बीच की बातचीत आशीष: मैं जिला अध्यक्ष हूं भाजपा से। पीड़ित: आप भाजपा से जिला अध्यक्ष हैं तो बयान दीजिए न। आशीष: आप क्या बता रहे हैं? पीड़ित: सुनिए मेरी बात, आप बयान दीजिए कि आपको भाजपा जिला अध्यक्ष ने भेजा है। आशीष: मैं खुद हूं। आप क्या हैं, प्रबंधक हैं, कौन हैं आप? क्या हैं? पीड़ित: मोबाइल मत छुड़ाओ, मैं प्रबंधक हूं। आशीष: काहे का प्रबंधक हूं। ये करम किसके हैं? पीड़ित: आपके हैं। आशीष: (गाली देते हुए) रैकवार हूं, रैकवार मैं, तुम्हारा क्या है? अहिरवार समाज से हो तो अपना काम करो, तालाब में क्यों घुस रहे हो? पत्रकार है तो क्या धौंस दिखाएगा। क्या नाम है? पीड़ित: बहस मत करिए। आशीष: क्यों नहीं करूं? पीड़ित: वीडियो बनाता हूं। आशीष: (मोबाइल छुड़ाते हुए? ये क्या है? पीड़ित: मोबाइल मत छुड़ाना। मैं वीडियो नहीं बनाऊंगा। मुझे छोड़ दो। आशीष: क्या है ये? इसे गाड़ी में टांगो। बुला गाड़ी, कट्‌टा लेकर आ। पीड़ित: मुझे छोड़ दो। आशीष: कट्‌टा निकाल, गाड़ी लेकर आ। पीड़ित: छोड़ दो मुझे। हम नहीं हैं पत्रकार। आशीष: चुप। पीड़ित: छोड़ दो। आशीष: आप चाचा हो, दूर रहो। वीडियो बना रे। नेता बनेगा, बैठाओ साले को गाड़ी में। गाड़ी में भर। पीड़ित: मैं चलने को तैयार हूं, मारो मत। आशीष: डिक्की में डालो साले को। पीड़ित बोला- मछली चोरी करने पहुंचे थे नेता और साथीपीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। उसने वीडियो जारी कर कहा- मेरा नाम छन्नूलाल अहिरवार है। मैं ग्राम एवरा से हूं। जटाशंकर हरिजन मत्स्य उद्योग सहकारी समिति मर्यादित एवरा में, मैं प्रबंधक के पद पर हूं। सदस्य भी हूं। आशीष रैकवार और उसके साथी मेरे तालाब पर चोरी से मछली पकड़ने के लिए पहुंचे थे। मैंने उनको रोका तो मुझे कट्टे की धमकी देने लगे और मारपीट की। मेरे साथ ज्यादती हुई है, मुझे न्याय दिलाया जाए। मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं, शासन से आग्रह करता हूं कि ऐसे जो दुराचारी होते हैं, इनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ये लोग मेरी मछली चुराकर ले गए हैं। चार दिन तक इन लोगों ने खेल खेला और मैं वहां पर नहीं पहुंच पाया। मैंने कई जगह आपबीती सुनाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिला अध्यक्ष बोले- जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगेभाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने कहा- अभी इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। पहले पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जाएगी, उसके बाद ही कोई निर्णय या कार्रवाई की बात की जा सकेगी। ये खबर भी पढ़ें… मंत्री बोले-कार्यक्रम में नहीं आईं तो लाड़ली-बहनों के नाम कटेंगे सीहोर जिले में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इछावर विधानसभा क्षेत्र के धामंदा गांव में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लाड़ली-बहना योजना की लाभार्थियों को चेतावनी दी कि यदि वे कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगी, तो उनके नाम योजना से काट दिए जाएंगे। पढे़ं पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:22 pm

इंदौर के एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर पर रोक नहीं:हाईकोर्ट में लगी याचिका की सुनवाई अब अन्य याचिकाओं के साथ 25 फरवरी को होगी

इंदौर बीआरटीएस में एलआईजी से नवलखा चौराहे के बीच प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर फिलहाल कोई रोक नहीं लगी है। इस संबंध में इंजीनियर अतुल सेठ द्वारा दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इसे बीआरटीएस और ट्रैफिक से जुड़े अन्य मामलों के साथ लिंक करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 25 फरवरी तय की है। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट अभिनव धनोतकर ने दलील दी कि इस एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर कराए गए दोनों सर्वे इसकी उपयोगिता साबित नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे सही न होने के बावजूद यदि काम शुरू किया गया तो एनआईटी (नोटिस इनवाइटिंग टेंडर) जारी हो जाएगी, जिससे बाद में सुधार संभव नहीं रहेगा। इस पर कोर्ट ने कहा कि पहले यह कॉरिडोर प्रस्तावित नहीं था, लेकिन अब सरकार का नीतिगत फैसला है कि इसका निर्माण किया जाए। नीतिगत निर्णयों में कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकती। याचिकाकर्ता पक्ष ने दोहराया कि कम से कम सर्वे तो सही होना चाहिए, क्योंकि फिलहाल इसकी व्यावहारिक उपयोगिता स्पष्ट नहीं है। सुनवाई के बाद तारीख 25 फरवरी तय की गई है। गौरतलब है कि फरवरी 2025 में इंदौर में बीआरटीएस हटाने का फैसला लिया जा चुका है और हाईकोर्ट से भी मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अब तक पूरे 11.20 किमी हिस्से से रेलिंग नहीं हटाई गई है। इस मुद्दे पर हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है। पिछली सुनवाई में अधिकारियों ने बताया था कि 6 किमी हिस्से में एलिवेटेड कॉरिडोर का काम 15 फरवरी से शुरू होना है, इसलिए इस हिस्से को छोड़कर शेष लगभग 3 किमी में रेलिंग हटाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 दिसंबर को इंदौर में हुई विकास बैठक में एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी दे चुके हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी हाल ही में जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के साथ इस परियोजना को लेकर बैठक की थी। बैठक में जहां अधिकांश जनप्रतिनिधि कॉरिडोर के पक्ष में थे, वहीं कुछ विशेषज्ञों ने इसमें सुधार की जरूरत बताई। विशेषज्ञों का सुझाव था कि कॉरिडोर टू-लेन की बजाय कम से कम थ्री-लेन होना चाहिए और इसे नवलखा की जगह राऊ तक बढ़ाया जाना चाहिए। तय हुआ था कि 7 फरवरी को इन सभी सुझावों पर फिर चर्चा की जाएगी। इसी बीच लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने एलिवेटेड कॉरिडोर पर काम शुरू कर दिया है और फिलहाल सॉयल टेस्टिंग का काम जारी है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:21 pm

ग्वालियर रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में गैस रिसाव:बॉयलर गैस रिसाव से 5 कर्मचारी घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर की सिथौली स्थित रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर को एक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में बॉयलर गैस रिसाव के चलते वहां काम कर रहे 5 कर्मचारी घायल हो गए।घायल कर्मचारियों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। यह कर्मचारी हुए घायलरेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में बॉयलर गैस रिसाव में कौशल श्रीवास्तव, योगेश कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लॉई, शब्बीर कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी, हेमंत चौबे टेक-एमडब्ल्यू अमर सिंह, प्राइवेट एम्प्लॉई घायल हुए हैं। देखिए तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:21 pm

भागवत कथा में पूर्वजों की प्रतिमा के पास बैठा कौवा:श्रद्धालुओं ने पितरों का आगमन माना, क्षेत्र में चर्चा

सिवनी जिले के ग्राम सरंडिया में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। कथा पंडाल में एक कौवा अचानक आकर पूर्वजों की प्रतिमा के समीप बैठ गया, जिसे श्रद्धालुओं ने पितरों का आगमन माना। इस घटना ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। ग्राम सरंडिया में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचते हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की स्मृति में प्रतिमाएं और तस्वीरें स्थापित की थीं। कथा प्रवचन के समय एक कौवा पंडाल में पहुंचा। वह कुछ देर तक श्रद्धालुओं के बीच घूमता रहा और फिर सीधे जाकर पूर्वजों की प्रतिमा के पास बैठ गया। कौवे को नमन किया हिंदू धर्म में कौवे को पितरों का प्रतीक माना जाता है। विशेष रूप से पितृपक्ष के दौरान कौवे को भोजन अर्पित कर पूर्वजों के तृप्त होने की कामना की जाती है। ऐसे में कथा के दौरान कौवे का इस तरह प्रतिमा के पास बैठना श्रद्धालुओं ने पितरों के आगमन का संकेत माना। इस दृश्य को देखकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं में हलचल मच गई। कई लोगों ने इसे दिव्य संकेत बताते हुए कौवे के समीप जाकर हाथ जोड़कर नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कुछ श्रद्धालुओं ने इसे कथा की पवित्रता और भक्ति की शक्ति का प्रमाण बताया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा दृश्य पहली बार देखा है। उनका मानना है कि श्रीमद् भागवत कथा के पुण्य प्रभाव से पूर्वजों की आत्माएं संतुष्ट होकर आशीर्वाद देने आई होंगी। इस घटना की चर्चा अब आसपास के गांवों में भी फैल गई है, जिससे कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस घटना ने एक बार फिर आस्था, विश्वास और सनातन परंपराओं की गहराई को दर्शाते हुए पूरे क्षेत्र में धार्मिक भावना को और प्रबल कर दिया है। कथा पंडाल की अन्य तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:20 pm

नागौर मंडी में 200 रुपए गिरा जीरा:सौंफ 600 तक टूटी, सरसों के भाव स्थिर, मूंग में मामूली गिरावट

नागौर कृषि उपज मंडी में पिछले दो दिनों के दौरान प्रमुख जिन्सों के भावों में मिला-जुला असर देखने को मिला है। बुधवार 4 फरवरी की तुलना में गुरुवार 5 फरवरी को मंडी में जीरा और मूंग जैसी कीमती फसलों के भावों में मामूली मंदी दर्ज की गई है। जीरा जो बुधवार को 22,500 रुपए के अधिकतम स्तर पर था, वह गुरुवार को 200 रुपए गिरकर 22,300 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। इसी तरह विराट चमकी मूंग के अधिकतम भाव में भी 200 रुपए की कमी आई और यह 89,00 रुपए से घटकर 87,00 रुपए रह गया। सबसे बड़ी गिरावट सौंफ में देखने को मिली, जहां अधिकतम भाव 10,200 रुपए से सीधा 96,00 रुपए पर आ गया। दूसरी ओर, इसबगोल के भाव में 50 रुपये की हल्की तेजी रही, जबकि तिल (सफेद व काला) और सरसों के भाव पूरी तरह स्थिर बने हुए हैं। मंडी में सरसों (रायडा) 40 प्रतिशत फेट के साथ 6400 रुपये के भाव पर स्थिर है। अन्य जिन्सों जैसे ज्वार, तारामीरा और दाणा मैथी के भावों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:15 pm

लिफ्ट देने के बहाने चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार:सीधी में पुलिस ने 12.47 लाख रुपए का सामान जब्त किया, तीन आरोपी पकड़ाए

सीधी जिले में कोतवाली पुलिस ने ‘लिफ्ट’ के बहाने बुजुर्गों से चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकद, मोबाइल फोन और बोलेरो वाहन सहित कुल 12.47 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई। मदद के बहाने गाड़ी में बैठाकर करते थे चोरी पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे बुजुर्गों को निशाना बनाता था। आरोपी मदद और लिफ्ट देने का झांसा देकर उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाते और रास्ते में चालाकी से नकदी या कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। बुजुर्ग के बैग से चुराए थे 50 हजार रुपए गिरोह की वारदात 3 फरवरी 2026 को सामने आई। शिकायतकर्ता लालबहादुर सिंह बैंक से 50 हजार रुपए निकालकर लौट रहे थे। बोलेरो सवार तीन युवकों ने उन्हें बस स्टैंड छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में आरोपियों ने “दरवाजा ठीक से बंद नहीं है” कहकर बुजुर्ग को बातों में उलझाया और इसी दौरान नोटों से भरे बैग की चेन खोलकर 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। कुछ दूरी पर उन्हें गाड़ी से उतारकर आरोपी फरार हो गए। तीन आरोपी गिरफ्तार, सभी आदतन अपराधी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि तीनों आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले भी चोरी, लूट और झपटमारी के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंद्र उर्फ लाला यादव (26), निवासी बाणगंगा, रीवा, सुधीश यादव (21), निवासी बाणगंगा, रीवा और दुर्गेश शर्मा (32), निवासी रामगढ़, जिला मैहर के रूप में हुई है। आरोपियों से नकद, मोबाइल और बोलेरो जब्त पुलिस ने आरोपियों के पास से 33 हजार रुपए नकद, चोरी के पैसों से खरीदा गया 14 हजार रुपए का मोबाइल और करीब 12 लाख रुपए कीमत की बोलेरो जब्त की है। पुलिस ने बुजुर्गों से अपील की है कि अनजान लोगों की गाड़ी में बैठने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:15 pm

नानी-सास को साड़ी के पल्लू से गला दबाकर मार डाला:पत्थर से चेहरा कुचला, वारदात के बाद मोबाइल-झोला जलाया, गाली-गलौज से गुस्से में की हत्या

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला ने नशे की हालत में आरोपी और उसके पूरे परिवार को गाली दी। इस पर गुस्से में आकर आरोपी ने नानी सास की साड़ी के पल्लू से गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को सड़क किनारे गड्ढे में रखकर पहचान छुपाने के लिए उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया। यह मामला थाना चंदौरा क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को ग्राम पटिया के सरपंच रुद्र प्रसाद ने ग्राम पहिया (कोशाबूपारा) सल्यापहरी जंगल में घाट पेंडारी जाने वाले रास्ते के किनारे एक महिला का शव देखा था। सरपंच ने इसकी सूचना चंदौरा थाना की पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव का सिर पत्थर से कुचला हुआ था, जिससे चेहरे की पहचान मुश्किल थी। पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा किए और शव की पहचान के लिए जांच में जुट गई। जांच में शव की पहचान रनिया बाई (60 वर्ष) के रूप में हुई। महिला ग्राम दुरती की रहने वाली थी। उसके पति की 2022 में मौत हो चुकी थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। वह ग्राम डोमहत, चंदौरा निवासी अपने सौतेली नातिन के पति कमलेश चेचाम के घर जाकर रहती थी। नातिन के पति ने पूछताछ में जुर्म कबूला पुलिस ने संदेह के आधार पर दामाद कमलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी कमलेश ने जुर्म कबूल किया। आरोपी कमलेश ने बताया कि 20 दिसंबर 2025 की शाम, रनिया ने उसे अपने घर बुलाया। रास्ते में नशे की हालत में रनिया ने उसे और उसके पूरे परिवार को गाली-गलौज की। पोंडी तक आते-आते गुस्से में आकर उसने रनिया को जान से मारने का फैसला किया। आरोपी ने साड़ी के पल्लू से गला दबाकर मार डाला कमलेश ने बताया कि उसने रनिया को घर न ले जाकर ग्राम दरहोरा, डोमहत, मायापुर होते हुए ग्राम पहिया के जंगल में ले जाकर उसकी साड़ी के पल्लू से गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को सड़क किनारे गड्ढे में रखकर पहचान छुपाने के लिए उसके सिर पर भारी पत्थर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने रनिया का मोबाइल और झोला लेकर अपने घर के पास आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, मोबाइल और पत्थर बरामद किए। इस घटना में आरोपी कमलेश चेचाम, पिता बलराम सिंह, उम्र 42 साल, ग्राम डोमहत खुटहनपारा को गिरफ्तार किया गया।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:15 pm

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति:रायपुर के प्रभात मिश्रा बने चौथे अध्यक्ष, संस्कृति विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने आदेश जारी करते हुए प्रभात मिश्रा को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संस्कृति विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी । आयोग के उद्देश्य 1. राजभाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्जा दिलाना।2. छत्तीसगढ़ी भाषा को राजकाज की भाषा में उपयोग में लाना।3. त्रिभाषायी भाषा के रूप में शामिल पाठ्यक्रम में छत्तीसगढ़ी को शामिल करना है। अध्यक्षों की सूची :

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:13 pm

इंदौर में पहली व्यापारिक समस्या समाधान पंचायत:रेसीडेंसी में 125 व्यापारिक संगठनों ने उठाए जीएसटी, रिफंड, ट्रैफिक और अतिक्रमण के मुद्दे

भारत सरकार के नेशनल ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी की उपस्थिति में गुरुवार को रेसीडेंसी कोठी पर देश की पहली व्यापारिक समस्या समाधान पंचायत का आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल में अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से जुड़े इंदौर के 125 व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की और अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखी। बैठक के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी, रिफंड में देरी, शहर की यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण और व्यापारिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर सवाल किए। प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इंदौर में GST ट्रिब्यूनल की मांग बैठक में इंदौर में जीएसटी ट्रिब्यूनल की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठी। इस पर चेयरमैन सुनील सिंघी ने बताया कि इस विषय पर केंद्रीय वित्त मंत्री से चर्चा हो चुकी है। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी इस मुद्दे पर संवाद किया गया है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। राज्य और जिला स्तरीय व्यापारी बोर्ड का होगा गठन सिंघी ने बैठक में यह महत्वपूर्ण घोषणा की कि शीघ्र ही राज्य स्तरीय व्यापारी बोर्ड और जिला स्तरीय व्यापारी बोर्ड का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन बोर्डों के गठन से स्थानीय स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण संभव होगा। प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के बीच समन्वय और मजबूत बनेगा। व्यापारिक क्षेत्रों की बदहाली पर चिंता व्यापारियों ने जीएसटी रिफंड प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों के साथ शहर में ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण और व्यापारिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की कमी पर भी चिंता जताई। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही व्यापारिक संगठनों के साथ समन्वय बैठक कर ठोस समाधान निकाले जाएंगे। चेयरमैन सिंघी ने कहा- व्यापारी भी अर्द्धसैनिक हैं चेयरमैन सिंघी ने कहा कि जिस प्रकार सीमा पर सैनिक देश की सुरक्षा करते हैं, उसी तरह व्यापारी देश की आर्थिक मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते हैं। व्यापारी भी अर्द्धसैनिक की तरह हैं और भारत के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में एमपीआईडीसी के सीईओ हिमांशु प्रजापति, जीएसटी आयुक्त अजय द्विवेदी, एसडीएम, एमएसएमई विभाग, सेंट्रल जीएसटी तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, गोपाल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, अक्षय जैन, नरेंद्र बाफना, सुमित सूरी, प्रमोद डफरिया, योगेश मेहता, प्रेम माहेश्वरी, राजेश बाहेती, राजेंद्र जैन सहित अनेक व्यापारियों ने मंच से अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:11 pm

यूपी में शादी से 3 दिन पहले युवती की हत्या:फिर युवक ने खुद का गला काटा, दोनों एक कमरे थे

मुजफ्फरनगर में एक युवक ने शादी से तीन दिन पहले युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर आरोपी ने उसी चाकू से अपना भी गला काटकर आत्महत्या कर ली। लड़की की शादी मेरठ के सरधना में तय हुई थी। 8 फरवरी को बारात आनी थी। दो दिन पहले ही गुड़गांव से घर आई थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। आरोपी और लड़की के घर आमने-सामने और दोनों दलित परिवार से हैं। साथ में गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करते थे। वारदात के बाद लड़की की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह सड़क पर बदहवास होकर रो रही थी। जानकारी के अनुसार, दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। उनके बीच करीब 4 साल से अफेयर था। पुलिस ने परिवार और गांव वालों से मामले की जानकारी ली। लड़के के परिजनों ने ऑनरकिलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस से मौके पर नोकझोंक भी हुई। मामला जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा का है। अब जानिए पूरा मामला.. मुजफ्फरनगर में भलवा गांव निवासी विजयपाल की 27 साल की बेटी प्रगति की शादी 8 फरवरी को सरधना में होनी थी। वह गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी करती थी। दो दिन पहले प्रगति गुड़गांव से लौटी थी। घर में शादी की रस्में चल रही थीं और मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था। गुरुवार पड़ोस में रहने वाला रोहित प्रगति के घर पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, रोहित ने चाकू से प्रगति पर हमला बोल दिया। जब वह गिर गई तो बेरहमी से उसका चाकू से गला रेत दिया। लहूलुहान प्रगति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लड़की के मरते ही रोहित ने उसी चाकू से अपने गले पर भी वार कर लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। गांव में तनाव, फोर्स तैनात की गईघटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसपी देहात आदित्य बंसल, डीएसपी रूपाली राव और थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह सहित आला अधिकारी पहुंचे। मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया। गांव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रोहित के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष ने ऑनरकिलिंग की है। पुलिस ने बामुकिल समझा-बुझाकर मौके से शव उठवाए। SSP बोले- एक कमरे में थे दोनों, तभी लड़की की चीखने की आवाज आईSSP संजय कुमार वर्मा ने बताया- राहित और प्रगति गुरुग्राम की निजी कंपनी में नौकरी करते थे। गुरुवार शाम रोहित, प्रगति के घर पहुंचा। दोनों एक कमरे में चले गए। कुछ देर बाद ही युवती के चीखने की आवाज आई तो घर पर मौजूद परिजनों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। रोहित ने दरवाजा खोला, लेकिन इसके बाद अपनी गर्दन पर भी चाकू से वार कर दिया। अंदर प्रगति का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा था। शादी वाले घर में मातम, गांव में पसरा सन्नारा जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, वहां से अब अर्थी उठने की तैयारी हो रही है। हत्या और सुसाइड की वारदात से गांव में सन्नाटा पसरा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी ने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया ताकि शादी रुक सके। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… पति की मौत के बाद पत्नी ट्रेन के नीचे आई,VIDEO:कानपुर में जवान ने 3 सेकेंड में बचाया; ट्रैक-ट्रेन के बीच फंस गई थीं कानपुर में चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त बुजुर्ग महिला का पैर फिसला और उनका एक हाथ ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। महिला पहिए के नीचे जाने ही वाली थी, तभी RPF जवान ने उन्हें खींच लिया। पूरी घटना सिर्फ 3 सेकेंड में हुई। घटना कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की बुधवार देर रात 2 बजे की है। स्टेशन पर लगे CCTV में पूरी घटना कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:08 pm

RPSC ने पहली बार जारी किए भर्ती परीक्षा के नंबर:RAS-2023 से की शुरुआत; अब हर एग्जाम में अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक करेगा आयोग

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पहली बार किसी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिले नंबर जारी किए हैं। अब RPSC अपनी परीक्षाओं में सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों के पूरे नंबर बताएगा। पहले ऐसा नहीं होता था। यह नियम सबसे पहले आरएएस (RAS) भर्ती 2023 से शुरू किया गया है। RPSC के सचिव रामनिवास मेहता ने कहा- आरएएस भर्ती 2023 में जो उम्मीदवार इंटरव्यू के बाद सफल हुए हैं, वे अब वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि उन्हें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में कितने नंबर मिले हैं। इसके अलावा, RPSC ने यह भी फैसला किया है कि आगे से जिन परीक्षाओं का परिणाम आना बाकी है या जो परीक्षाएं होने वाली हैं, उन सभी में सफल होने वाले उम्मीदवारों के नंबर वेबसाइट पर बताए जाएंगे। इससे उम्मीदवारों को पता चलेगा कि उन्हें कितने नंबर मिले हैं। RAS-2023 रिजल्ट एनालिसिस, 56% ग्रामीण क्षेत्र से सिलेक्टRAS भर्ती-2023 के परिणामों में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है। प्रशासनिक सेवाओं में जाने वाले आधे से ज्यादा 1210 कैंडिडेट्स ग्रामीण क्षेत्र के हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग के विस्तृत एनालिसिस में खुलासा हुआ है कि कुल चयनित 2166 अभ्यर्थियों में से 55.86 प्रतिशत कैंडिडेट्स ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थी मात्र 44.14 प्रतिशत ही हैं। इसके अलावा 1306 (59.9 प्रतिशत) चयनित अभ्यर्थी पहले से ही सरकारी या निजी सेवाओं में कार्यरत थे, जबकि 872 अभ्यर्थी फ्रेशर्स रहे। इंटरव्यू के लिए बुलाए गए 2178 अभ्यर्थियों में से 1106 अभ्यर्थी केवल 6 जिलों अजमेर, अलवर, जयपुर, जोधपुर, नागौर और सीकर से हैं। इसमें जयपुर जिले से सर्वाधिक 364 (16.71 प्रतिशत) अभ्यर्थी रहे। (पूढ़ें पूरी खबर) अजमेर के कुशल चौधरी की पहली रैंक15 अक्टूबर 2025 को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (RAS) परीक्षा-2023 का अंतिम परिणाम घोषित किया गया था। टॉप 10 में अजमेर और नागौर जिले से 3-3 उम्मीदवार हैं। शीर्ष 3 उम्मीदवार अजमेर जिले के ही हैं। जयपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले के 1-1 उम्मीदवार ने शीर्ष 10 में जगह बनाई है। अजमेर जिले के डूंगरिया कलां गांव के रहने वाले कुशल चौधरी ने RAS-2023 में टॉप किया है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नांगल खोडिया गांव की प्रीति यादव को 218वीं रैंक मिली। प्रीति यादव के पिता इंद्राज यादव नीमराना की एक फैक्ट्री में गार्ड हैं। बेटी का परिणाम आया तब वे रात्रि ड्यूटी पर थे। प्रीति ने पिता को फोन कर कहा- पापा, मैं RAS बन गई। (पढ़ें पूरी खबर) ----------- RPSC के रिजल्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… RPSC की शिकायत सरकार ने कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजी:RTI में भी एग्जाम के मार्क्स नहीं बता रहा आयोग, कैंडिडेट बोला- सुप्रीम-कोर्ट के आदेश की अवहेलना RAS भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 15 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। इसके बावजूद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने भर्ती परीक्षा के पूर्ण परिणाम, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक और मेरिट रैंक सार्वजनिक नहीं किए है। सूचना का अधिकार अधिनियम -2005 (RTI) के तहत भी आयोग ने सूचना देने से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:07 pm

सिरसा में पानी की डिग्गी में डूबा नाबालिग लड़का:पिता की मौत से परेशान था; छह दिन से लापता, 12वीं कक्षा का स्टूडेंट

सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग के पानी की डिग्गी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। नाबालिग की तलाश के लिए SDRF की टीम को बुलाया गया है।नाबालिग 31 जनवरी से लापता था। बताया जा रहा है कि वह अपने पिता की मृत्यु के बाद से मानसिक रूप से परेशान था। जानकारी के अनुसार, यह घटना सिरसा पब्लिक हेल्थ के अंदर बनी डिग्गी में हुई है। लापता नाबालिग की आखिरी लोकेशन इन्हीं जलघर की डिग्गियों के पास मिली थी। पुलिस और परिजनों ने आशंका जताई है कि मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से कुछ ऐसा कदम उठाया होगा। लापता नाबालिग हुड्डा कॉलोनी निवासी सुहाम था। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। पिता की मौत से परेशान था बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह काफी परेशान चल रहा था। सुहाम 31 जनवरी की रात को घर से अचानक गायब हो गया था। उसके परिजनों ने बताया कि वे पिछले 5 दिनों से उसकी तलाश में रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। हिसार से SDRF टीम को बुलाया गया सुहाम के ताऊ ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में थाने में भी शिकायत दी थी। घटना की सूचना मिलते ही हिसार से SDRF की टीम को बुलाया गया। टीम पिछले 2-3 घंटों से पानी की डिग्गियों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। हालांकि, अभी तक लापता युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:06 pm

लखनऊ में नैमिष नगर योजन में अवैध खनन पर सख्ती:दोषियों पर FIR कराने की तैयारी, योजना क्षेत्र में शुरू होंगे विकास कार्य

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की नैमिष नगर आवासीय योजना में अवैध खनन का मामला सामने आने के बाद प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को योजना का निरीक्षण करने पहुंचे एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अवैध खनन पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान किसानों से बैनामा कराई गई भूमि पर बिना अनुमति मिट्टी खनन होता मिला। स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि ईंट भट्ठों से जुड़े लोग लंबे समय से यहां से मिट्टी निकाल रहे थे। उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अब जब भूमि एलडीए के स्वामित्व में आ चुकी है, तो किसी भी तरह का खनन पूरी तरह अवैध है। निर्देश के बाद अवर अभियंता संजय जैन ने सैरपुर थाने में तहरीर दी है। 4035 एकड़ में विकसित होगी नैमिष नगर योजना एलडीए सीतापुर रोड पर करीब 4035 एकड़ क्षेत्र में नैमिष नगर आवासीय योजना विकसित करने जा रहा है। इसके लिए बीकेटी तहसील के भौली, लक्ष्मीपुर, पुरवा, सैरपुर, फरूखाबाद, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, सैदापुर समेत कुल 18 गांवों की भूमि चिन्हित की गई है। योजना में कुल 33 सेक्टर प्रस्तावित हैं। पहले चरण में 14 सेक्टर (फेज-1) लॉन्च किए जाएंगे। अब तक करीब 100 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री एलडीए के पक्ष में हो चुकी है। 60% से अधिक भूमि मिलने पर शुरू होंगे विकास कार्य समीक्षा में सामने आया कि सेक्टर-1 और सेक्टर-12 में लगभग पूरी भूमि एलडीए को मिल चुकी है। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में 60 प्रतिशत से अधिक भूमि की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, वहां टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क, नाली और सीवर जैसे विकास कार्य तुरंत शुरू कराए जाएं। इसके साथ ही आईआईएम-रैथा रोड के चौड़ीकरण के भी निर्देश दिए गए। किसानों की सुविधा के लिए अलग रजिस्ट्री काउंटर नैमिष नगर योजना के लिए बड़ी संख्या में किसानों ने भूमि देने की सहमति जताई है। इसे देखते हुए उपाध्यक्ष ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में योजना के लिए अलग काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों की बल्क रजिस्ट्री आसानी से कराई जा सके। दाऊद नगर का कल्याण मंडप जल्द खुलेगा निरीक्षण के दौरान दाऊद नगर में करीब 7000 वर्गफुट क्षेत्र में बन रहे कल्याण मंडप का भी जायजा लिया गया। उपाध्यक्ष ने फिनिशिंग से जुड़े बचे कार्यों को 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मंडप को जल्द ही क्षेत्रीय नागरिकों के लिए खोल दिया जाए। इस मौके पर मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, अर्जन प्रभारी संगीता राघव, जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय सहित कई अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:06 pm

रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय में पूर्व छात्रों का एल्युमिनी मीट:स्थापना से 2025 तक के छात्र होंगे शामिल, मुख्य अतिथि होंगे पुलिस कमिश्नर

दुर्गा महाविद्यालय की स्थापना से लेकर वर्ष 2025 तक के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह 10 फरवरी को सुबह 11 बजे दुर्गा महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडवानी गायिका उषा बारले और मदन चौहान उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रतिभा मुखर्जी साहूकार करेंगी। एल्युमिनी कमेटी के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर महाविद्यालय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सत्य प्रकाश झुनझुनवाला, अमरजीत सिंह संधू, अश्विन बटाविया, अजय दानी, बालकिशन अग्रवाल, विनय शर्मा, रजी मोहम्मद, आलोक अग्रवाल, राम अवतार तिवारी, जेपी उपाध्याय, हरेराम शर्मा सहित अनेक पूर्व छात्र शामिल हुए। महाविद्यालय की ओर से प्रोफेसर अजय शर्मा एवं अजय चंद्राकर भी उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व छात्र अपने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा करेंगे और पुराने दिनों की यादें ताजा करेंगे। समारोह का उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद को बढ़ावा देना और महाविद्यालय से उनके भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:06 pm

मेडिकल स्टूडेंट्स ने यूनानी इलाज को लेकर रखे विचार:बोले-आधुनिक तकनीक अपनाकर पेशेंट आधारित सेवा से बढ़ेंगे मौके

टोंक में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ यूनानी में प्री यूनानी डे एक्टिविटीज के तहत गुरुवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में यूनानी चिकित्सा पद्धति की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने विचार रखे। छात्रों ने कहा- आधुनिक तकनीक अपनाकर पेशेंट आधारित सेवा देने से यूनानी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए मौके बढ़ेंगे। प्रतियोगिता का विषय 'इंटीग्रेशन ऑफ यूनानी विद मॉडर्न मेडिसिन- अपॉर्चुनिटी ओर थ्रेट' था। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मोहम्मद इरशाद खान ने बताया- प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में आलोचनात्मक सोच, प्रभावी संचार और आत्मविश्वासपूर्ण सार्वजनिक भाषण कौशल विकसित करना है। इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। छात्रों ने टीम बनाकर रखे विचार प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 4 टीमों में विभाजित किया गया। टीम ए में अनस खान, आदिल एवं जजा सैफी, टीम बी मैं तस्मिया बेहलिम,अकील खान एवं सएमा खान, टीम सी में हर्षित, गुफरान, जुबेरिया एवं टीम डी में अमन, हम्माद एवं जिया मंसूरी जुबेरिया प्रतिभागी रहे। प्रत्येक टीम ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क तथ्यात्मक एवं तार्किक ढंग से प्रस्तुत किए। वाद-विवाद के दौरान एक पक्ष ने यूनानी एवं आधुनिक चिकित्सा के एकीकरण को रोगी-केंद्रित, समग्र एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया, जबकि दूसरे पक्ष ने इसे पारंपरिक सिद्धांतों के लिए संभावित चुनौती के रूप में प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में डॉक्टर जावेद, डॉक्टर साएमा नसीम एवं डॉक्टर शहंशाह वाली मोअज़्ज़म ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निर्णायको ने विषय की गहराई और प्रस्तुति कौशल के आधार पर निर्णय दिया। प्रतियोगिता में डॉक्टर मोहम्मद अकमल ने कहा- चिकित्सा पद्धतियों का समन्वय समय की आवश्यकता है, किंतु प्रत्येक प्रणाली की मौलिकता और सिद्धांतों की रक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद से आलोचनात्मक सोच, सहानुभूति और मौखिक संचार कौशल विकसित होते हैं। डॉक्टर सरफराज अहमद ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इसने छात्रों को अपने सार्थक विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान किया है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आसिफ खान एवं डॉक्टर कमरुल इस्लाम उस्मानी ने किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए कैरम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसका संचालन डॉक्टर खतीब अहमद ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर राशिद अली खान, डॉक्टर शादाब,डॉक्टर मरगूब, डॉक्टर दानिश, डॉक्टर मुनाजिर डॉक्टर मंजर, डॉ जोहरा जबीं, डॉक्टर युसरा,डॉक्टर सदफ, डॉक्टर आयशा, डॉक्टर खतीब अहमद इतयादि सभी छात्र छात्राएं एवं इंटर्न उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:05 pm

लखनऊ में कूड़ा निस्तारण पर प्रेजेंटेशन:मेयर बोलीं- गर्व की बात, BMC कमेटी सदस्यों ने देखा शहर

लखनऊ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था के अध्ययन के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी गुरुवार को लखनऊ पहुंची। टीम का स्मार्ट सिटी, लालबाग स्थित कार्यालय में मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। प्रेजेंटेशन में शहर की कचरा संग्रहण व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, जीपीएस आधारित वाहन मॉनिटरिंग, ट्रांसफर स्टेशन, मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी, बायोमाइनिंग, ताजा कचरा प्रसंस्करण प्लांट, सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और अन्य परियोजनाओं की जानकारी दी गई। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि शहर में कचरा संग्रहण और निस्तारण की व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुदृढ़ किया गया है। शिकायत निस्तारण और मॉनिटरिंग के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की व्यवस्था भी संचालित है। परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया प्रेजेंटेशन में पुराने कचरे के निस्तारण (बायो-माइनिंग), ताजा कचरे के 100 फीसदी निस्तारण, सड़क सफाई, प्लास्टिक वेस्ट के उपयोग, हरित विकास तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही कचरा संग्रहण, परिवहन और प्रोसेसिंग से संबंधित प्लांटों और सुविधाओं का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार राव ने बताया- मॉनिटरिंग कमेटी के भ्रमण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को टीम द्वारा शिवरी स्थित ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण प्लांट का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान कमेटी प्लांट की कार्यप्रणाली, कचरा प्रसंस्करण व्यवस्था, बायोमाइनिंग तथा अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर अवलोकन करेगी। निरीक्षण और अध्ययन का उद्देश्य बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा के पीआईएल में सुनवाई करते हुए बीएमसी के अधिकारियों को लखनऊ नगर निगम द्वारा कूड़े के पहाड़ को किस तरह से निस्तारित किया गया। इसकी विजिट करके एक रिपोर्ट तैयार करने को निर्देशित किया गया है। जिसके तहत हाई कोर्ट द्वारा ही एक कमेटी का भी गठन किया गया है। जिसमें रिटायर्ड आईएएस, आईएएस, वैज्ञानिक, आईआईटी के प्रोफेसर समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। यही टीम गुरुवार को लखनऊ पहुंची है। दौरे पर आए मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य दौरे पर आए मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्यों में चेयरमैन, मॉनिटरिंग कमेटी (कंजूर) आईएएस (सेवानिवृत्त) उमाकांत डांगट, अतिरिक्त नगर आयुक्त (आईएएस) (बीएमसी) बृहन्मुंबई महानगरपालिका डॉ. विपिन शर्मा, सीनियर रीजनल ऑफिसर महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सुजीत धोलम, सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट वेस्ट मैनेजमेंट वर्टिकल, सीएसआईआर-नीरी डॉ. गणेश काले, प्रोफेसर आईआईटी बॉम्बे डॉ. अनुराग गर्ग, याचिकाकर्ताओं के प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा और डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (एसडब्ल्यूएम) बीएमसी किरण दिघावकर शामिल रहे। मेयर बोली लखनऊ के लिए गर्व का विषय मेयर सुषमा खर्कवाल ने इस अवसर पर कहा कि लखनऊ नगर निगम द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कूड़ा निस्तारण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखने तथा उनके अध्ययन के लिए मॉनिटरिंग कमेटी का लखनऊ आना महत्वपूर्ण है। यह लखनऊ वासियों और लखनऊ नगर निगम के लिए गर्व का विषय है कि आज हम देश में कूड़ा निस्तारण के मामले में एक बड़ा उदाहरण सेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीक के माध्यम से शहर में कूड़ा निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था को लगातार बेहतर बना रहा है तथा इस दिशा में अनेक परियोजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। उन्होंने ने कहा कि मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्यों को नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं, विशेष रूप से कचरा संग्रहण, प्रसंस्करण, बायोमाइनिंग और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वे यहां की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर सकें। खूबसूरती और स्वच्छता देखकर चेहरे पर बनी है मुस्कुराहट चेयरमैन, मॉनिटरिंग कमेटी (कंजूर) आईएएस (सेवानिवृत्त) उमाकांत डांगट ने कहा कि लखनऊ नगर निगम द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कूड़ा निस्तारण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करने और उनकी कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से मॉनिटरिंग कमेटी लखनऊ आई है। उन्होंने कहा कि प्रेजेंटेशन के माध्यम से कचरा संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण तथा बायोमाइनिंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई है और कमेटी विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अध्ययन करेगी। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने वहां लिखा संदेश मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं पढ़ा और तब से शहर की खूबसूरती और साफ-सफाई को देखकर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लखनऊ की मेयर और नगर निगम की टीम स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण के क्षेत्र में काफी बेहतर कार्य कर रही है, जो सराहनीय है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:05 pm

अस्पताल में गर्भवती मिली नाबालिग, दुष्कर्म का खुलासा:दूसरी नाबालिग को शादी कर बनाया पत्नी; दो आरोपी गिरफ्तार

अशोकनगर और शिवपुरी जिलों में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहले मामले में पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची एक नाबालिग के गर्भवती होने का खुलासा हुआ, जिससे दुष्कर्म की बात सामने आई। वहीं, दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहला मामला शिवपुरी जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र का है। चंदेरी निवासी एक नाबालिग कुछ महीने पहले बामौरकला के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। इसी दौरान आरोपी गोपाल आदिवासी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण वह चुप रही और वापस चंदेरी लौट गई। अशोकनगर अस्पताल में चला प्रेग्नेंसी का पता 30 जनवरी को नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत पर अशोकनगर जिला अस्पताल लाया गया। जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। अशोकनगर कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बामौरकला थाने भेजा गया। पुलिस ने 3 फरवरी को केस दर्ज किया और गुरुवार को आरोपी गोपाल आदिवासी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। झांसी ले जाकर पत्नी बताकर किया दुष्कर्म दूसरा मामला शिवपुरी के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र का है। 26 जनवरी को यहां से एक 16 वर्षीय नाबालिग लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे तलाशा और 7 दिन बाद बरामद किया। नाबालिग ने बताया कि आरोपी अर्जुन आदिवासी (19) उसे बहला-फुसलाकर झांसी ले गया था। वहां उसने शादी की और पत्नी बताकर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं और गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:05 pm

मिर्जापुर में शादी के दिन दूल्हे की मौत:बारात निकलने के समय निकली अर्थी, 9 फरवरी को छोटे भाई की है शादी

मिर्जापुर में बारात के दिन दूल्हे की नहर में डूबने से मौत हो गई। बुधवार को दोनों भाइयों की तिलक हुई थी। गुरुवार को बड़े भाई की बारात जानी थी। जिसको लेकर वह अकेले बाइक से बाजार सामान लेने जा रहा था। रास्ते में अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। नहर में गिरी बाइक को देखकर गांव के बच्चों ने शोर मचाया। काफी देर तक दूल्हे के बाजार से वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक नंबर के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बाइक की पहचान की। शादी के दिन मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है। पहले देखें, 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला निनवार दक्षिण गांव में जंगबहादुर पटेल अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे एक निजी वित्तविहीन इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनका पुष्पेंद्र कुमार सिंह (27) और उपेंद्र पटेल है। बड़ा बेटा पुष्पेंद्र प्रयागराज में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था, जबकि छोटा बेटा उपेंद्र घर पर ही रहता था। दोनों भाइयों की शादी तय थी। बुधवार को दोनों का तिलक संपन्न हुआ था और गुरुवार को पुष्पेंद्र की बारात जानी थी। घर में शादी का माहौल था, रिश्तेदार जुटे थे और महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। इसी बीच गुरुवार सुबह पुष्पेंद्र बाइक से बाजार सामान लेने के लिए निकले। गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बाणसागर नहर में गिर गई। नहर में बाइक गिरते देख गांव के बच्चों ने शोर मचाया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। बाइक नंबर से दूल्हे की हुई पहचान जब काफी देर तक पुष्पेंद्र बाजार से वापस नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक नंबर के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बाइक की पहचान की। तलाश के दौरान पुष्पेंद्र नहर में कुछ दूरी पर अचेत अवस्था में मिले। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन उन्हें जीवित होने की उम्मीद में मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। बारात के समय निकली अर्थी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिस समय बारात निकलने की तैयारी हो रही थी, उसी समय युवक की अर्थी निकलने से घर में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए विंध्याचल घाट ले गए। पुष्पेंद्र पटेल के चचेरे चाचा लालबहादुर पटेल ने बताया कि प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में शादी तय थी और आज ही बारात जानी थी। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। ससुराल पक्ष में बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी, तभी दूल्हे की मौत की सूचना मिली। छोटे भाई की भी 9 फरवरी को शादी परिजनों ने बताया कि 5 फरवरी को पुष्पेंद्र पटेल और 9 फरवरी को उनके छोटे भाई उपेंद्र पटेल की शादी होनी थी। पुष्पेंद्र घर से अकेले बाइक लेकर निकले थे। लालगंज थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र पटेल दो भाइयों में बड़े थे। जहां एक ओर शादी की खुशियों की तैयारी थी, वहीं अब घर-आंगन में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ………………….. भाई ने बहन के सिर में मारी गोली, मौत:आगरा में 2 दोस्तों के साथ पहुंचा था; छोटी बहन बोली- भाई को गोली मार देनी चाहिए आगरा में भाई ने अपनी बहन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिजली ठीक करने का बहाना बनाकर देर रात में दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला, उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ फरार हो गया। बुधवार देर रात हुई यह वारदात शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर की है। आरोपी की पहचान हरि सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रुपए के लेन-देन को लेकर भाई-बहन के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:04 pm

नैनपुर टीआई पर एकतरफा कार्रवाई और दुर्व्यवहार का आरोप:मंडला में विहिप-बजरंग दल ने विरोध में किया हनुमान चालीसा पाठ, हटाने की मांग

मंडला के नैनपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। गुरुवार शाम को संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नैनपुर थाना परिसर पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ कर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। एकतरफा कार्रवाई और दुर्व्यवहार का आरोप विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी सामाजिक संगठनों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं और एकतरफा कार्रवाई कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि थाना प्रभारी निष्पक्षता से काम नहीं कर रहे, जिससे समाज में असंतोष बढ़ रहा है। पुलिस अधीक्षक से की हटाने की मांग विरोध के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा को तत्काल हटाने की मांग की गई। विहिप विभाग संयोजक सोनल बर्मन ने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर 48 घंटे के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। डीएसपी ने जांच का दिया आश्वासन पुलिस की ओर से बताया गया कि ज्ञापन प्राप्त कर लिया गया है। डीएसपी सतीश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि विहिप और बजरंग दल द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:03 pm

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के असिस्टेंट दो प्रोफेसर सस्पेंड:PHD छात्रा ने की थी छेड़छाड़ की शिकायत, एचएयू कमेटी को सौंपी जांच

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के दो असिस्टेंट प्रोफेसरों को वीरवार को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रोफेसरों पर पीएचडी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। इसे लेकर यूनिवर्सिटी की बॉयोटेक्नॉलाजी डिपार्टमेंट की पीएचडी की एक छात्रा ने डीन ऑफ कॉलेज को शिकायत दी थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोनों असिस्टेंट प्रोफेसर अजीव सांगवान और नवीन कौशिक को सस्पेंड कर दिया है। इस बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को शिकायत प्राप्त होते ही निष्पक्ष जांच के लिए दोनों वैज्ञानिकों को सस्पेंड कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए जांच समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच कमेटी इन बिंदुओं पर काम करेगी यूनिवर्सिटी की ओर से बनाई गई जांच कमेटी इस मामले में कई बिंदुओं पर काम करेगी। क्या शिकायत में बताए गए समय और स्थान पर आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर और छात्रा वहां मौजूद थे? इसके लिए डिजिटल साक्ष्य (CCTV फुटेज) और अटेंडेंस रजिस्टर की जांच होगी। क्या प्रोफेसरों ने छात्रा के रिसर्च कार्य या पीएचडी थीसिस को लेकर उसे डराने या दबाव बनाने की कोशिश की थी?। क्या आरोपियों के खिलाफ पहले भी किसी अन्य छात्र या छात्रा ने मौखिक या लिखित शिकायत दी थी? क्या इनका आचरण पूर्व में भी संदिग्ध रहा है?। वहीं विभाग के अन्य छात्रों, लैब सहायकों और सहकर्मियों से पूछताछ की जाएगी कि क्या उन्होंने कभी छात्रा के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार होते देखा था? इसके अलावा क्या दोनों पक्षों के बीच व्हाट्सएप, ईमेल या कॉल के जरिए कोई ऐसी बातचीत हुई है जो 'हैरसमेंट' की श्रेणी में आती हो और क्या प्रोफेसरों ने अपनी शैक्षणिक स्थिति का फायदा उठाकर छात्रा को अनुचित लाभ देने या नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी?

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 8:00 pm

हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर और बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार:ठेकेदार का बिल पास करने और टाइम बढ़ाने के लिए मांगे 65 हजार, ACB ने दबोचा

छत्तीसगढ़ में सरगुजा ACB की टीम ने हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर और क्लर्क को ठेकेदार से 65 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कमिश्नर और क्लर्क ने ठेकेदार से निर्माण कार्य का बिल निकालने और वर्क टाइम बढ़ाने के लिए 70 हजार रुपए रिश्वत मांगा था। ठेकेदार ने इसकी शिकायत ACB सरगुजा से की थी। ACB की टीम ने गुरुवार शाम दोनों को कार्यालय में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड के ठेकेदार रवि कुमार ने 20 जनवरी 2026 को सरगुजा एसीबी में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वे हाउसिंग बोर्ड में ठेकेदारी का काम करते हैं। रवि कुमार ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड से मिले वर्क ऑर्डर पर उन्होंने वर्ष 2023 में बलरामपुर जिले के दौरा कोचली में करीब 65 लाख रुपए की लागत से तहसील भवन का निर्माण कराया था। इसके अलावा लुंड्रा में 43.51 लाख रुपए की लागत से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष बनाए गए थे। भुगतान के ऐवज में मांगी रिश्वत ठेकेदार ने तहसील कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया था। इस काम के बदले उन्हें 28 लाख रुपए का भुगतान मिलना था, जो अंतिम जांच और सत्यापन के बाद दिया जाना था। वहीं कस्तूरबा आश्रम भवन के निर्माण कार्य में ठेकेदार को 70.50 लाख रुपए का भुगतान मिलना था। साथ ही काम की तय अवधि बढ़ाने के लिए ठेकेदार ने संभागीय कमिश्नर के पास आवेदन भी दिया था। संभागीय कमिश्नर पूनम चंद्र अग्रवाल ने काम के बदले ठेकेदार से पहले 60 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर ठेकेदार ने इसकी शिकायत सरगुजा एसीबी से कर दी। शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी की टीम ने रिश्वत मांगने की पुष्टि की और इसके बाद दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए योजना बनाई। 65 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए ACB के DSP प्रमोद कुमार खेस की टीम गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय पहुंची और योजना के अनुसार ठेकेदार रवि कुमार को केमिकल लगे 60 हजार रुपए देकर कार्यालय में भेजा। कमिश्नर पूनम चंद्र अग्रवाल ने रकम क्लर्क अनिल सिन्हा के पास जमा करने के लिए कहा। रवि कुमार जब अनिल सिन्हा के पास पहुंचे तो उन्होंने ठेकेदार से कहा कि आपसे 60 नहीं 70 हजार रुपए मांगे गए थे। ठेकेदार ने कहा कि उनके पास और पैसे नहीं हैं तो क्लर्क ने कहीं से जुगाड़ कर लाने को कहा। इसकी जानकारी बाहर निकलकर रवि कुमार ने ACB की टीम को दी तो एसीबी ने पांच हजार रुपए अतिरिक्त राशि की व्यवस्था करते हुए ठेकेदार को दिया। ठेकेदार ने रकम क्लर्क अनिल सिन्हा को सौंप दी। अनिल सिन्हा ने अपने पास पांच हजार रुपए रखकर 60 हजार रुपए कमिश्नर पूनम चंद्र अग्रवाल को दे दिया। ठेकेदार का इशारा होते ही एसीबी की टीम कार्यालय में पहुंची और कमिश्नर पूनम चंद्र अग्रवाल के साथ क्लर्क अनिल सिन्हा को गिरफ्तार कर उनके पास से केमिकल लगा नोट जब्त कर लिया। ACB के डीएसपी प्रमोद कुमार खेस ने बताया कि दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 7,12 पीसी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। ..................................... इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें जांजगीर-चांपा में 35 हजार रिश्वत लेते अतिरिक्त तहसीलदार-पटवारी गिरफ्तार:धान खरीदी केंद्र की गड़बड़ी छिपाने की थी घूस की मांग, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी को 35 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला अधिकारी ने धान खरीदी केंद्र के प्रभारी से धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी की जांच को छिपाने के लिए 35 हजार रुपए की मांग की थी। बुधवार को ACB ने 35 हजार रुपए लेते पकड़ा है। मामला पामगढ़ तहसील का है। पढ़ें पूरी खबर...

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 7:58 pm

रेप मामले में फरार आरोपियों की उद्‍घोषणा जारी:मऊगंज में 4 मार्च तक कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, पोस्टर चस्पा किए गए

मऊगंज में रेप के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश हीरालाल अलावा की अदालत ने आरोपियों की उद्‍घोषणा जारी करते हुए उन्हें 4 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। इंद्रपाल और राजू सिंह पर गंभीर आरोप कोर्ट ने आरोपी इंद्रपाल सिंह और राजू सिंह उर्फ नृपेन्द्र सिंह के खिलाफ धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्‍घोषणा जारी की है। दोनों आरोपियों पर अपहरण, बहला-फुसलाकर ले जाना और रेप जैसे गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तारी वारंट की तामील नहीं हो पाई अदालत ने पाया कि आरोपियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील नहीं हो सकी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि दोनों आरोपी जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहे हैं। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि अदालत ने आरोपियों को 4 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे कोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। 4 मार्च को सुबह 11 बजे पेश होने के निर्देश आदेश के बाद लौर थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के निवास स्थान, बाजार, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें न्यायालय के आदेश की जानकारी मिल सके। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि यदि तय तारीख तक आरोपी उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ और भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 7:58 pm

'लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड:रायपुर के कारोबारी ने लगाए थे करोड़ों ऐंठने के आरोप, जांच रिपोर्ट में खुफिया जानकारी लीक करने का दावा

छत्तीसगढ़ शासन ने डीएसपी कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई कारोबारी दीपक टंडन की ओर से की गई शिकायत के बाद हुई है। कारोबारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार में फंसाकर करोड़ों ऐंठने और नक्सलियों की जानकारी को लीक करने का आरोप लगाया था। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय या शासन द्वारा निर्धारित स्थान रहेगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का प्रावधान रहेगा। 2 सप्ताह पहले इस कंट्रोवर्सी की जांच रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी गई थी। ASP कीर्तन राठौर के नेतृत्व में टीम ने 30 दिन में जांच की। ये जांच रिपोर्ट करीब 1,400 पन्नों की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि DSP ने कारोबारी से न सिर्फ बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि वॉट्सऐप चैट के जरिए विभाग की खुफिया जानकारियां भी साझा की है। पढ़ें आदेश की कॉपी- वॉट्सऐप चैट में खुफिया जानकारी साझा करने का जिक्र जांच रिपोर्ट में महिला DSP कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के बीच हुई वॉट्सऐप चैट का जिक्र है। इसमें पुलिस विभाग से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेजे जाने के संकेत मिले हैं। इन चैट्स में नक्सल गतिविधियों, सुरक्षा बलों की तैनाती और ऑपरेशन से जुड़े इनपुट साझा किए जाने का दावा किया गया है। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की खुफिया जानकारी का लीक होना राज्य की आंतरिक सुरक्षा से सीधा खिलवाड़ है। यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। बताया जा रहा है कि इस पहलू को लेकर उच्च स्तर पर रिपोर्ट तलब की गई थी, जिसे गोपनीय रखा गया है। कारोबारी टंडन ने 2.5 करोड़ की वसूली, गिफ्ट मांगने का लगाया आरोप कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि साल 2021 से महिला डीएसपी ने कथित तौर पर ‘लव ट्रैप’ के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपए की वसूली की। आरोपों में करीब 2 करोड़ रुपए कैश, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, 5 लाख रुपए के सोने के गहने और अन्य महंगे गिफ्ट्स शामिल बताए गए हैं। कारोबारी का दावा है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार और गहने अभी तक उसे वापस नहीं मिले हैं। उसने DSP कल्पना से उन्हें वापस करने के लिए बार-बार कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। कल्पना की वजह से उसे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। होटल खोलने के बहाने कारोबारी से रुपए लेने का दावा कारोबारी टंडन ने अपने बयान में बताया, कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने भाई के नाम पर होटल खोलने के बहाने कारोबारी से रुपए लिए। कारोबारी ने अपनी शिकायत में इस पहलू पर अलग से जांच करने की मांग की है। कारोबारी का कहना है, कि जांच होगी तो रिपोर्ट में वित्तीय लेन-देन, बैंक ट्रांजेक्शन और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों की भी जानकारी सामने आएगी। DSP कल्पना ने आरोपों को बताया था साजिश कारोबारी टंडन के आरोपों के बाद दैनिक भास्कर ने डीएसपी कल्पना वर्मा से भी उनका पक्ष पूछा था। दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान डीएसपी डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और साजिश बताया था। उन्होंने कहा है कि वे जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग करेंगी और सच्चाई सबके सामने आएगी। बिजनेसमैन टंडन और DSP कल्पना के बीच बातचीत के चैट्स पढ़िए ………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… DSP कल्पना-कारोबारी कंट्रोवर्सी...जांच रिपोर्ट पहुंची गृह विभाग:1,400 पन्नों की रिपोर्ट में खुफिया जानकारी लीक करने का दावा, व्हाट्सऐप चैट में 3 IPS के नाम रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा कंट्रोवर्सी की जांच रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि DSP ने कारोबारी से न सिर्फ बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि वॉट्सऐप चैट के जरिए विभाग की खुफिया जानकारियां भी साझा की है। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 7:58 pm

नौकरी के नाम पर मौसी ने भतीजे को ठगा:लखनऊ में LDA में ठेका दिलाने के नाम पर 90 लाख वसूले, फर्जी नियुक्तिपत्र दिया

लखनऊ विकास प्राधिकरण में ठेका और लिपिक पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर मौसी और बेटे ने भतीजे से 90 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित युवक ने रिटायर महिला कर्मचारी और उनके बेटे के खिलाफ हजरतगंज थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। यह केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। बेटे के कारोबार में निवेश के नाम पर लिए रुपए अमीनाबाद के बारूदखाना इलाके का रहने वाले पीड़ित राहिल ने बताया- मौसी ने वर्ष 2023 में अपने बेटे अब्दुल्ला के कारोबार में निवेश कराने के लिए उसे उकसाया। अब्दुल्ला की लालबाग नाजा मार्केट में ‘अरबाज ग्लोबल पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से फर्म है। भरोसे में आकर राहिल ने अक्तूबर 2023 से जुलाई 2024 के बीच 70 लाख रुपए नकद और 20 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कर दिए। न लाभ मिला, न रुपए लौटे पीड़ित का आरोप है कि इतनी बड़ी रकम देने के बावजूद आज तक उसे मुनाफे में कोई हिस्सा नहीं दिया गया। जब पैसे वापस मांगे गए तो घाटे का हवाला देकर टाल-मटोल की जाती रही। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। अगस्त 2024 में सुमायरा ने समझौते के नाम पर राहिल को अपने घर बुलाया और एलडीए से ठेकेदारी का पंजीयन कराने पर बड़ा ठेका दिलाने का आश्वासन दिया। महीनों बीतने के बाद भी ठेका नहीं मिला। इसके बाद मौसी ने एलडीए में लिपिक पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और दस्तावेज ले लिए। फर्जी नियुक्तिपत्र देकर भेजा एलडीए राहिल का कहना है कि सुमायरा ने अपने घर बुलाकर उसे लिपिक पद का नियुक्तिपत्र सौंपा। जब वह पत्र लेकर एलडीए कार्यालय पहुंचा, तो जांच में पता चला कि नियुक्तिपत्र और उस पर किए गए हस्ताक्षर पूरी तरह फर्जी हैं। जब उसने इस बारे में सुमायरा और उनके बेटों से विरोध जताया तो उसे धमकियां दी गईं। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 7:58 pm

चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर अब नहीं बनेगा बायोलॉजिकल पार्क:नई लोकेशन की उम्मीद, वन विभाग ने नया प्रस्ताव भेजा

चित्तौड़गढ़ शहर को बायोलॉजिकल पार्क की सौगात देने की दिशा में वन विभाग ने एक नई कोशिश शुरू की है। गांधीनगर स्थित स्मृति वन से मोहर मंगरी तक, चित्तौड़गढ़ दुर्ग की तलहटी में करीब 35 हेक्टेयर क्षेत्र में बायोलॉजिकल पार्क विकसित करने का प्रस्ताव वन विभाग ने राज्य सरकार को भेज दिया है। यह इलाका हरियाली से घिरा हुआ है और यहां तक पहुंचने के लिए स्मृति वन के पीछे से सीधा और सुगम रास्ता भी उपलब्ध है। वन विभाग का मानना है कि यह स्थान वन्यजीवों के लिए अनुकूल रहेगा और शहरवासियों व पर्यटकों को एक नया प्राकृतिक पर्यटन स्थल मिल सकेगा। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला अब बजट और सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा। मृगवन पर अब हमेशा के लिए लगा विराम दूसरी ओर, चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर स्थित मृगवन को बायोलॉजिकल पार्क के रूप में विकसित करने का सांसद सीपी जोशी का सपना अब पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने साफ तौर पर मृगवन क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विकास काम के लिए एनओसी देने से इनकार कर दिया है। ASI का तर्क है कि मृगवन विश्व धरोहर चित्तौड़गढ़ दुर्ग परिसर में स्थित है, जहां किसी भी तरह का नया निर्माण या विकास कार्य नियमों के तहत संभव नहीं है। इसके साथ ही मृगवन को लेकर लंबे समय से चल रही उम्मीदों पर विराम लग गया है। 9 साल से बंद पड़ा मृगवन चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर करीब 35 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला मृगवन पिछले करीब 9 वर्षों से बंद पड़ा है। 26 अगस्त साल 2016 में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने मृगवन का पंजीकरण नहीं होने के कारण इसे बंद करने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बाद से यहां पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह बंद हो गया। कभी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा मृगवन अब धीरे-धीरे उजाड़ होता जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों की पूर्व की लापरवाही को भी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। 1971 में रिलोकेशन सेंटर के रूप में हुई थी शुरुआत मृगवन की स्थापना 4 अप्रैल 1971 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया ने की थी। इसका उद्देश्य सांभर और चीतल जैसे वन्यजीवों का संरक्षण करना और उनके वंश को बढ़ाकर उन्हें अभयारण्यों और जन्तुआलयों में भेजना था। मृगवन शुरू से ही रिलोकेशन सेंटर के रूप में संचालित रहा, जहां वन्यजीव पिंजरों में बंद नहीं रहते थे, बल्कि खुले क्षेत्र में आराम से विचरण करते थे। करीब 139 बीघा क्षेत्र में फैला यह मृगवन सालों तक पर्यटकों को प्रकृति और वन्यजीवों से रूबरू कराता रहा। मान्यता के चक्कर में हुई गलती साल 1993 में वन विभाग के अधिकारियों ने मृगवन को चिड़ियाघर के रूप में मान्यता दिलाने के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से पत्राचार शुरू किया। इसका मकसद यह था कि मान्यता मिलने पर बजट मिल सके। बजट की कमी के चलते यहां सशुल्क प्रवेश भी शुरू कर दिया गया। केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने मृगवन को सिर्फ चिड़ियाघर के रूप में संचालित करने की मान्यता नहीं दी और उसकी मंशा भी यही है कि यदि चिड़ियाघर के रूप में इसका संचालन किया जा रहा हो तो इसे बंद कर दिया जाए। वैसे यह मृगवन शुरू से ही रिलोकेशन सेंटर रहा है। लेकिन अधिकारियों की एक गलती भारी पड़ गई और ये रिलोकेशन सेंटर बंद हो गया। इसीलिए लगाए गए थे ताले साल 2016 में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र लिखकर निर्देश दिए कि मृगवन चिड़ियाघर की श्रेणी में नहीं आता। पत्र में कहा गया कि यहां से लंगूर, सांभर, हिरण, चीतल, नेवला और खरगोश जैसे वन्यजीवों को हटाकर मृगवन को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। इसके बाद मुख्य वन संरक्षक उदयपुर ने भी आदेश जारी कर मृगवन को बंद करा दिया और पर्यटकों का प्रवेश रोक दिया गया। तभी से मृगवन पर ताले लटके हुए हैं। सांसद सीपी जोशी ने भी कोशिश की थी सांसद सीपी जोशी ने मृगवन को दोबारा शुरू कराने और इसे बायोलॉजिकल पार्क या स्मृति वन के रूप में विकसित करने के लिए कई बार कोशिश की। उन्होंने लोकसभा में नियम 377 के तहत इस मुद्दे को उठाया और केंद्रीय मंत्रियों से भी मांग की। सांसद का तर्क था कि चित्तौड़गढ़ के आसपास घने जंगल हैं और मृगवन को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। लेकिन ASI की सख्ती और नियमों के चलते उनकी कोशिशें सफल नहीं हो सकीं। नई लोकेशन पर टिकी उम्मीदें मृगवन पर ASI की एनओसी नहीं मिलने के बाद सांसद सीपी जोशी ने वन विभाग को वैकल्पिक स्थान तलाशने के निर्देश दिए थे। इसके तहत वन विभाग ने अब दुर्ग की तलहटी में नई लोकेशन चिन्हित कर बायोलॉजिकल पार्क का प्रस्ताव भेजा है। टेरिटोरियल एरिया के डीएफओ राहुल झांझरिया का कहना है कि यह क्षेत्र हरियाली से घिरा है और यहां वन्यजीवों को अच्छा प्राकृतिक वातावरण मिलेगा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले बजट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है या नहीं।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 7:57 pm

खेत में बंधे बैलों से सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी:मंडला में पड़ोसी ने शव पत्थर से बांधकर खदान में फेंका था, आरोपी गिरफ्तार

मंडला पुलिस ने एक वृद्ध महिला के अंधे कत्ल का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने गुरुवार को इस घटना का विवरण साझा किया। इस मामले में खेत में बंधे बैल पुलिस के लिए सबसे अहम सुराग साबित हुई, जिसके बाद आरोपी पड़ोसी संदीप भलावी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। 18 जनवरी को बंजाराटोला खुर्सीपार स्थित गिट्टी खदान के पानी से भरे गड्ढे में एक महिला का शव मिला था। शव की पहचान ग्राम खोहरी निवासी हरौती बाई के रूप में हुई। शुरुआती जांच में ही यह स्पष्ट हो गया था कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है, क्योंकि शव के साथ पत्थर, बोरी, गमछा और लाठी बंधी हुई थी, जिससे साक्ष्य छुपाने का प्रयास प्रतीत होता था। खेत में बैल बंधे रहने से खुलासा एसडीओपी पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस की नजर एक असामान्य बात पर पड़ी। खेत में कुछ बैल लगातार दो दिनों से बंधे हुए थे। गांव वालों ने बताया कि इन बैलों का मालिक रोज़ शाम को उन्हें घर ले जाता था, लेकिन घटना के बाद से वह गायब था। यहीं से पुलिस को अहम सुराग मिला। पुलिस ने बैलों के मालिक संदीप भलावी पर ध्यान केंद्रित किया। पूछताछ में सामने आया कि जमीन विवाद और बैलों द्वारा फसल खाने को लेकर मृतिका और आरोपी के बीच पहले से तनाव था। घटना से दो दिन पहले मृतिका ने बैलों द्वारा फसल नुकसान पर आरोपी को गाली दी थी, जिससे वह नाराज था। जांच में यह भी पता चला कि कई लोगों ने आरोपी को महिला को बाइक से ले जाते देखा था। इन सभी सुरागों को जोड़ते हुए पुलिस ने संदीप भलावी से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना कबूल कर लिया। डॉक्टर को दिखाने का दिया झांसा, पत्थर बांधकर फेंका आरोपी ने बताया कि 6 जनवरी को जब महिला अपने खेत में फसल की रखवाली करने आई, तब उसने महिला को डॉक्टर को दिखाने ले जाने का बहाना बनाया। रास्ते में आरोपी ने दिशा बदलकर उसे खेत की झोपड़ी में ले जाकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर घर चला गया। रात में आरोपी पुनः मौके पर आया, महिला की लाठी को उसी की साड़ी से शव के साथ बांधा, बोरी में पत्थर रखकर सिर व कमर में बांधे तथा शव को गिट्टी खदान के पानी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी संदीप भलावी को 4 फरवरी की देर रात गिरफ्तार किया और 5 फरवरी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 7:55 pm

रात में पत्थरबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 साथी फरार:नशे में धुत होकर राहगीरों और वाहनों पर किया था हमला

बांसवाड़ा शहर के रतलाम रोड के कड़ेलिया मोड़ पर बुधवार रात नशे में राहगीरों और वाहनों पर पथराव करने वाले 3 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसके दो साथी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। ​कोतवाली थानाधिकारी ने बताया- बुधवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कड़ेलिया मोड़ पर कुछ युवक आने-जाने वाले वाहनों पर पत्थर फेंक रहे हैं। इससे राहगीरों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। ​पुलिस ने मौके से संजू उर्फ संजय पुत्र लाला को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि संजू के साथ उसके दो अन्य साथी गल्लू और कालू भी इस पत्थरबाजी में शामिल थे, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। ​नशे में थे आरोपी ​प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों युवक शराब के नशे में धुत थे और इसी हालत में उन्होंने राहगीरों को निशाना बनाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। सीआई बुधाराम बिशनोई ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी गिरफ्त में है, वहीं फरार गल्लू और कालू की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 7:52 pm

दमोह में कलेक्शन एजेंट की लूट के बाद हत्या:आरोपी ने लोन की किस्त देने के बहाने बुलाया, पत्थर से कुचला सिर; गिरफ्तार

दमोह की तेजगढ़ पुलिस ने सागोनी के जंगल में मिले शव की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट विनोद अहिरवार की हत्या महज एक लाख रुपए लूटने के इरादे से की गई थी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी गोविंद आदिवासी को गिरफ्तार किया है। किस्त देने के लालच में बुलाकर मारा जांच में सामने आया कि आरोपी गोविंद की मां ने फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था, जिसकी किस्त वसूलने विनोद अक्सर उनके घर आता था। 27 जनवरी को आरोपी ने साजिश के तहत विनोद को फोन कर उमरघाट बुलाया। उसने झांसा दिया कि वह अपनी मां के लोन की दूसरी किस्त भी चुकाना चाहता है। विनोद किस्त मिलने की उम्मीद में वहां पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर सागोनी के जंगल की ओर ले गया। पत्थर से कुचला सिर और पैसे लेकर भागा जंगल के सुनसान इलाके में पहुंचते ही आरोपी गोविंद ने विनोद पर हमला कर दिया। उसने पत्थर से सिर कुचलकर विनोद की हत्या कर दी और उसके पास मौजूद कलेक्शन के एक लाख रुपए लेकर फरार हो गया। 28 जनवरी की सुबह विनोद का शव लहूलुहान हालत में पत्थरों के बीच दबा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। लूट की रकम और नया मोबाइल बरामद तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर ने बताया कि आरोपी के पास से लूटे गए एक लाख रुपए में से 80 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी ने लूट के पैसों से एक नया मोबाइल भी खरीद लिया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही मृतक का मोबाइल भी आरोपी के पास से मिला है। साइबर सेल की मदद से पकड़ाया मामले में पुलिस कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर उमरघाट निवासी गोविंद तक पहुंची। कड़ी पूछताछ में वह टूट गया और पूरी कहानी बताई। इस कार्रवाई में तेजगढ़ थाना पुलिस और इमलिया चौकी पुलिस का विशेष योगदान रहा। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। यह खबर भी पढ़ें… बैंककर्मी को पत्थर पटककर मार डाला:दमोह में चरवाहे ने जंगल में देखा शव; परिजन बोले- कलेक्शन के 1 लाख रुपए लूटकर गोली मारी दमोह के तेजगढ़ इलाके में बुधवार शाम एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट की हत्या हो गई। शव सागोनी के जंगल में मिला। शव देखकर लग रहा था जैसे पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई है। हालांकि परिजन का कहना है कि लूट के इरादे से गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 7:52 pm

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को नई जिम्मेदारी:RUHS हॉस्पिटल के कंट्रोलर का दिया अतिरिक्त चार्ज

सवाई मानसिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज जयपुर के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी को सरकार ने एक और नई जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. माहेश्वरी अब SMS मेडिकल कॉलेज और उससे अटैच हॉस्पिटलों के साथ-साथ राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस) आयुर्विज्ञान महाविद्यालय से अटैच RUHS हॉस्पिटल के कंट्रोलर का भी जिम्मा संभालेंगे। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आरयूएचएस हॉस्पिटल के सुचारु संचालन के लिए यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार डॉ. माहेश्वरी के प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने यह अहम निर्णय लिया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज जैसे प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूशन के सफल संचालन करने के बाद अब उन्हें दूसरी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि आरयूएचएस हॉस्पिटल में प्रशासनिक समन्वय, संसाधनों के बेहतर उपयोग और मरीजों को समय पर इलाज जैसे मुद्दों को लेकर लंबे समय से सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। आरयूएचएस हॉस्पिटल को रिम्स की तर्ज पर किया जा रहा विकसित ऐसे में एक अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार देकर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की पहल की है। वर्तमान में आरयूएचएस हॉस्पिटल को भजनलाल सरकार रिम्स की तर्ज पर विकसित कर रही है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन डॉक्टर्स की कमी के चलते यहां मरीजों को वैसा इलाज नहीं मिल रहा, जैसा यहां मिलना चाहिए। ------------ एसएमएस अस्पताल से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… दुनिया का सबसे बड़ा मेडिकल इंस्टीट्यूट बनने को तैयार SMS:10 हजार बेड, हेलीपैड, कैफेटेरिया और हर बीमारी का इलाज होगा जयपुर का सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज दुनिया में सबसे ज्यादा बेड क्षमता वाला मेडिकल संस्थान बनने को तैयार है। एसएमएस से संबद्ध अस्पतालों में 7 प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। प्रशासन का दावा है कि इन प्रोजेक्ट पूरे होते ही SMS और इससे संबद्ध अस्पतालों की कुल बेड क्षमता करीब 9500 हो जाएगी। ये विश्व के किसी भी मेडिकल कॉलेज में सर्वाधिक होगी।(पूरी खबर पढ़ें)

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 7:50 pm

होशंगाबाद रोड, इंद्रानगर-सिंधी कॉलोनी में कल बिजली कटौती:भोपाल के 30 इलाकों में असर; मालवीय नगर-बजरिया में भी सप्लाई नहीं

भोपाल के करीब 30 इलाकों में शुक्रवार को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें होशंगाबाद रोड, इंद्रानगर, सिंधी कॉलोनी, मालवीय नगर, बजरिया समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 7:50 pm

सीहोर के अमलाहा में 7 फरवरी को राष्ट्रीय दलहन सम्मेलन:: 9 राज्यों के कृषि मंत्री होंगे शामिल; CM मोहन और केंद्रीय मंत्री शिवराज आएंगे

सीहोर के अमलाहा में 7 फरवरी को दलहन उत्पादन और उत्पादकता पर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में दलहन क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों, भविष्य की संभावनाओं और विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का शामिल होना प्रस्तावित है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि विकास एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी शामिल होंगे। उनके साथ मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसान, ओडिशा के कनक वर्धन सिंह देव, पंजाब के सरदार गुरमीत सिंह खुडियन, छत्तीसगढ़ के रामविचार नेतम, बिहार के राम कृपाल यादव, गुजरात के रमेशभाई कटारा, उत्तर प्रदेश के सूर्य प्रताप शाही, हरियाणा के श्याम सिंह राणा और पश्चिम बंगाल के सोवानदेव चट्टोपाध्याय हिस्सा लेंगे। वैज्ञानिक और उद्योग जगत के लोग भी लेंगे हिस्सा कार्यक्रम में देश के प्रमुख दलहन उत्पादक राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी, दलहन अनुसंधान से जुड़े वैज्ञानिक, सरकारी बीज उत्पादक संस्थाओं के प्रतिनिधि, दाल उद्योग से संबंधित लोग और अन्य सहयोगी एजेंसियां शामिल होंगी। कलेक्टर-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर बालागुरू के. और एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने आष्टा स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च इन द ड्राई एरियास (ICARDA) पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 7:46 pm

जौनपुर में देवर ने भाभी की गला रेतकर हत्या की:प्रेमिका की मां की मौत का बदला लिया, महिला ने तस्वीर देखकर किया था सुसाइड

जौनपुर में देवर ने अपनी भाभी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वह अपने भाई को भी मारने के लिए दौड़ा। तभी भाई अपनी मासूम बच्ची को गोद में लेकर वहां से भाग निकला। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। युवक अपनी भाभी से प्रेमिका की मां की मौत का बदला लेना चाहता था। महिला ने देवर और उसकी प्रेमिका की तस्वीर प्रेमिका के परिजनों को भेज दी थी। जिसके बाद प्रेमिका की मां ने सुसाइड कर लिया था। घटना थाना खुटहन क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव की है। भाई को भी चाकू लेकर मारने दौड़ा सुल्तानपुर जिले के थाना करौंदीकलां क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी पवन कुमार मौर्या अपनी पत्नी निशा मौर्या (28) और चचेरे भाई आदित्य मौर्या (25) के साथ सूरत में रहता था। 29 जनवरी को तीनों पवन के ननिहाल ग्राम ख्वाजापुर में नाना गुरुदीन मौर्या के घर आए थे। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे, जब पवन दवा लेने खुटहन बाजार गया हुआ था। तभी आदित्य ने भाभी निशा पर हमला कर दिया। चाकू से उनका गला रेत दिया। निशा की मौके पर ही मौत हो गई। पवन जब वापस लौटा तो आरोपी ने उसे भी चाकू लेकर दौड़ा लिया। जिस पर वह अपनी 6 साल की बच्ची को लेकर वहां से भाग गया। चाकू छिपाकर भाग रहा था आदित्य पवन को अपनी बेटी को गोद में लेकर भागते हुए पड़ोसियों ने देख लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाभी की हत्या कर भाग रहे आदित्य को घर के पास से ही पकड़ लिया। वह हत्या के बाद चाकू को नाले के किनारे छिपाकर फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। साथ ही महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। भाभी ने प्रेमिका के घर भेजी थी तस्वीर पुलिस पूछताछ में आरोपी आदित्य ने बताया- वह मुंबई की एक युवती से प्रेम करता था, जिसकी जानकारी भाभी निशा को हो गई थी। निशा ने अपने देवर आदित्य और लड़की की तस्वीर पिता को भेज दी थी। जिस कारण दोनों परिवार में विवाद हुआ था। इसके बाद युवती की मां ने आत्महत्या कर ली थी। इसी रंजिश में वह निशा मौर्या से बदला लेना चाहता था। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मधुमक्खियों के हमले से जलती चिता छोड़कर भागे ग्रामीण:जालौन में 500 मीटर भागकर बचाई जान, 50 लोग घायल जालौन में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग जलती चिता छोड़कर भागे। 500 दूर जाकर जंगल-झांडियों और जमीन पर लेट गए। फिर भी मधुमक्खियों ने करीब 50 लोगों को डंक मारकर घायल किया है। तीन ग्रामीण बेहोश हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। कई ग्रामीणों ने गांव में ही इलाज करवाया है। मामला कदौरा विकासखंड अंतर्गत महमूद नगर डाले का पुरवा बड़ा गांव का है। पढ़िए पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 5 Feb 2026 7:46 pm