हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में एक अजीब मामला सामने आया है।
पंजाब कांग्रेस की बठिंडा में हुई हर बूथ कांग्रेस मजबूत रैली एक नए विवाद में घिर गई है।
टल सकता है इंसान का बढ़ापा: उम्र की रफ्तार थामने की दहलीज पर विज्ञान, अगले 10 साल बेहद अहम
क्या इंसान बुढ़ापा टाल सकता है? क्या बढ़ती उम्र की रफ्तार धीमी की जा सकती है? कभी विज्ञान-कथा माने जाने वाले इन सवालों पर अब दुनिया की प्रमुख प्रयोगशालाओं में गंभीर शोध चल रहे हैं।
बंगाल में 1279 मस्जिदों और 199 मंदिरों से हटाए गए लाउडस्पीकर, ध्वनि प्रदूषण कम करने की दिशा में पहल
ध्वनि प्रदूषण की शिकायतों पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने दो दिनों में लगभग 1,500 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए। यह कार्रवाई राज्य के ध्वनि प्रदूषण नियमों के तहत की गई।
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने दिल्ली पुलिस में उन लोगों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
Weather Update: मेरठ में आधी रात को जमकर बरसा सावन, उमस और गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश के आसार
Weather Update: मेरठ में आधी रात झमाझम बारिश, उमस और गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश के आसार
पापा, कैसे हो?सुनने की आस रही अधूरी,अब आंखें किसी और को दिखाएंगी दुनिया
सोनीपत के वृद्ध आश्रम में रह रहे शिवचरण रामरतन गुप्ता जीवन के आखिरी दिनों तक बेटियों के एक फोन का इंतजार करते रहे. आश्रम प्रबंधन के अनुसार, बीमारी की सूचना देने के बावजूद बेटियां अंतिम समय में नहीं पहुंच सकीं और वीडियो कॉल पर अंतिम विदाई दी. हालांकि, शिवचरण के नेत्रदान ने उनकी कहानी को नई उम्मीद दी. अब उनकी आंखें किसी जरूरतमंद की दुनिया रोशन करेंगी.
मणिमहेश यात्रा 2026 से पहले चंबा प्रशासन का बड़ा फैसला। यात्रा मार्ग पर छोटी पानी की बोतलों, नमकीन के छोटे पैकेटों और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक। बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।
आरआरएस अधिकारी ने साथियों के साथ रणथंभौर के कोर एरिया में उड़ाया निजी ड्रोन 1100 रुपए का जुर्माना लगाया
बरसात में फिर डूब गया गुरुग्राम: सुबह-सुबह सड़कें बन गई तालाब, अंडरपास में पानी; जलभराव से लोग परेशान- VIDEO
कानपुर: कागजों में बह रही थी 'दूध की नदियां', मासूमों की थाली खाली; 5 प्रधानाध्यापकों पर गिरी गाज
कानपुर के चौबेपुर ब्लॉक के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के तहत दूध वितरण में अनियमितता सामने आई है। एक प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है, जबकि चार अन्य पर भी कम दूध देने के आरोप में कार्रवाई हुई है।
मेरठ: बेगमपुल मेट्रो स्टेशन के पास सो रही एक साल की बच्ची का अपहरण, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
'आज वर्क फ्रॉम होम करें', भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
गुरुग्राम पुलिस ने भारी बारिश और जलभराव की आशंका के चलते कॉर्पोरेट कर्मचारियों को गुरुवार को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है।
चित्रकूट जिले में कोतवाली कर्वी क्षेत्र अंतर्गत चौकी शिवरामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली मरम्मत के दौरान एक प्राइवेट लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुराने लेजर से खुलेगा दान का हिसाब? रडार पर 100 से ज्यादा लोग
राम मंदिर की दान पेटिका से जुड़े कथित चोरी और वित्तीय अनियमितता के मामले में जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है. शुरुआती पूछताछ के बाद अब पुलिस की नजर उन पुराने लेजर पर है, जिनमें सालों का चढ़ावा दर्ज है. जांच एजेंसियों का मानना है कि अगर कहीं कोई गड़बड़ी हुई है, तो उसके सुराग इन्हीं दस्तावेजों में मिल सकते हैं. इसी कड़ी में ट्रस्ट पदाधिकारियों, मंदिर कर्मचारियों और बैंककर्मियों समेत 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है.
कैफे और मिनी सिनेमा सेंटरों में घंटों के हिसाब से केबिन, 3 संचालक समेत 25 पकड़े, शुल्क लेकर केबिन में अश्लील हरकतें करने की दी जाती थी छूट, नंद प्लाजा में संचालित थे चार कैफे और तीन मिनी सिनेमा सेंटर।
मोकामा रेफरल अस्पताल की जर्जर इमारत को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। अस्पताल में छत और छज्जे का प्लास्टर गिरने से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के घायल होने की घटनाएं सामने आई हैं।
बिहार में जल्द चलेंगी 549 नई बसें, अगस्त के अंत तक आएंगी 200 पीएम ई-बसें
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 549 नई बसें शामिल होंगी, जिससे कुल बसों की संख्या 1500 से अधिक हो जाएगी।
सिलक्यारा टनल रेस्क्यू के रैट माइनर्स को मिला मेडल, 41 मजदूरों की बचाई थी जान
उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल हादसे में 41 मजदूरों की जान बचाने वाले 12 रैट माइनर्स को 'सरवोत्तम जीवन रक्षा पदक' से सम्मानित किया गया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया. नवंबर 2023 में 17 दिनों तक चले चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इन रैट माइनर्स ने संकरी सुरंग में हाथों से मलबा हटाकर मजदूरों तक रास्ता बनाया था।. प्रत्येक सम्मानित रैट माइनर को 2 लाख रुपये की सम्मान राशि भी दी गई.
Kangra News: शाहपुर में नगर पंचायत की पहली बैठक में विकास का खाका तैयार
नगर पंचायत शाहपुर की पहली बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया गया।
ट्रेन में आई नींद... पीछे छूटा स्टेशन, क्या रेलवे कराएगा फ्री वापसी?
Indian Railway Rules: अगर नींद आने की वजह से यात्रा का स्टेशन पीछे छूट जाता है, या फिर ये स्थिति रेलवे से जुड़े किसी कारण की वजह से पैदा होती है, तो Indian Railway अलग-अलग नियम तय कर रखे हैं, जिन्हें जानना रेल यात्रियों के लिए जरूरी है.
5 साल की अवधि समाप्त होने से पहले क्यों नहीं कराए गए पंचायत चुनाव? HC ने यूपी सरकार से मांगा रिकॉर्ड
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पंचायत चुनाव में देरी पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगली बार प्रक्रिया कार्यकाल समाप्त होने से दो साल पहले शुरू हो।
Kangra News: ज्वालामुखी-घट्टा टिहरी मार्ग पर भूस्खलन, एक हिस्सा ढहा
क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ज्वालामुखी-घट्टा टिहरी सड़क पर भूस्खलन होने से मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बह गया है।
पूरा पुल पानी के अंदर, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा के रौद्र रूप ने लोगों को डराया
रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें.
Kairana News: कैराना पलायन के बाद योगी आदित्यनाथ और अमित शाह का दौरा, व्यापारियों को दिया था सुरक्षा का भरोसा
Kangra News: मानसून में कांगड़ा और चंबा में जल शक्ति विभाग को 67 करोड़ की चपत
कांगड़ा और चंबा जिलों में भारी बारिश तथा भूस्खलन के कारण जल शक्ति विभाग को भारी क्षति पहुंची है।
गांव तिगड़ाना का हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक टीला पिछले करीब डेढ़ दशक से खेती और मिट्टी के अवैध खनन की चपेट में है।
किसानों की मांगों को लेकर फिरोजपुर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
किसानों की मांगों को लेकर फिरोजपुर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बठिंडा के साइबर क्राइम थाने के एएसआई सतरूप सिंह और एसएचओ के रीडर गुरचरण सिंह को मोहाली में ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आगरा के बाह में जिस बेटी ने आठ साल पहले मां की मौत के बाद पूरे घर को संभाला, उसी बेटी की सांसें पिता ने चंबल के गहरे पानी में घोंट दीं। दिल्ली की दक्षिण तिगड़ी बस्ती में दूसरी जाति के युवक से प्रेम और चार माह का गर्भ पिता को नागवार गुजरा।
Kangra News: गाहूलियां पुल के पास ट्रैक्टरों की आवाजाही पर लगाई रोक
पंचायत रानीताल के गाहलियां पुल के पास बने पानी के टैंक के समीप ट्रैक्टरों की आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
हरियाणा में आज से सफाई, सीवर और फायर सेवाएं ठप, कर्मचारियों ने शुरू की 3 दिवसीय हड़ताल
हरियाणा सरकार और नगरपालिका व अग्निशमन कर्मचारियों के बीच वार्ता विफल रही, जिसके बाद कर्मचारियों ने 6 से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है।
पानीपत में सावन के वीरवार पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तड़के मंगल आरती के साथ विशेष पूजन
संभल हिंसा : 199 गवाहों ने खोलीं परतें तो सामने आई हिंसा की पूरी कहानी, रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे
यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों में रखी गई संभल हिंसा जांच आयोग की रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किए गए हैं। आयोग ने जांच में हिंसा को अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश बताया है।
Hapur: मुकेश हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर मनीष पर 7 और कपिल पर 6 मुकदमे दर्ज
Kangra News: डमटाल में नशा तस्कर का अवैध निर्माण किया ध्वस्त
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
MPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का बड़ा मौका! आवेदन की तिथि बढ़ी, ऐसे उठाएं फायदा
MPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण के लिए आवेदनों की प्रक्रिया में कमी देखी गई है। 674 पदों के लिए अब तक मात्र 14000 आवेदन आए हैं, जिसे देखते हुए आयोग ने आवेदन की तिथि 15 अगस्त तक बढ़ा दी है।
धान के लिए राहत, बच्चों के लिए आफत! धनबाद में बारिश का दौर कब तक?
Jharkhand Weather Alert: धनबाद और आसपास के जिलों में अगस्त की शुरुआत से मानसूनी बारिश जारी है, जिसमें अगले चार दिनों तक गरज और वज्रपात की संभावना है।
'हथियार नहीं, सिखों का धार्मिक प्रतीक है कृपाण...', पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कृपाण संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत सिखों का धार्मिक प्रतीक है। हालांकि, यदि इसका उपयोग हमले के लिए किया जाता है, तो आर्म्स एक्ट लागू होगा और धार्मिक स्वतंत्रता का संरक्षण नहीं मिलेगा।
Sirohi News: आबूरोड में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू
अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आबूरोड पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र भी मिला है। उसके भारत में अवैध प्रवेश की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गुरुग्राम में बुधवार रात एक थार चालक ने नशे की हालत में दो डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थार जब्त कर ली है और मामले की जांच जारी है।
Kangra News: मनसिंबल में झुलसी महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
उपमंडल पालमपुर के मनसिंबल क्षेत्र में 43 वर्षीय एक महिला की आग से झुलसने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लखनऊ से अयोध्या, वाराणसी और मथुरा के लिए मिरर ट्रेनें चलाएगा। उत्तर, पूर्वोत्तर व उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन इन्हें पटरी पर उतारेगा।
हरियाणा सरकार और नगरपालिका व अग्निशमन विभाग कर्मचारी संघों के बीच वार्ता विफल रही, जिसके बाद कर्मचारियों ने 6, 7 और 8 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने का एलान किया है।
जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन को खत्म कराने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। आंदोलन के 13वें दिन यानी आज सरकार और छात्रों के बीच बातचीत हो सकती है। इसे लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने चार मंत्रियों की कमेटी बनाई है। इस कमेटी में उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को शामिल किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री की वार्ता का संदेश लेकर सदर एसडीओ कुमार रजत और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय कुमार बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के आंदोलनरत छात्रों को सीएम का संदेश सुनाया। बताया कि सीएम छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता को तैयार हैं। लेकिन छात्रों ने बंद कमरे में बातचीत से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि बातचीत सार्वजनिक मंच पर होगी। छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर दिखाई एकता छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली।झमाझम बारिश के बीच जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की शाम 5:30 बजे तिरंगा यात्रा शुरू हुई। 500 और 300 मीटर का तिरंगा लेकर छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकले। देखते ही देखते स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा। छात्र भारत माता और बिरसा मुंडा के नारे लगा रहे थे। यात्रा समाप्त होने पर सभी छात्र शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह स्थल पर लौट आए। छात्रों की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा…. पढ़िए..एसडीओ और छात्रों के बीच की बातचीत एसडीओ : राज्य सरकार आपलोगों से वार्ता करना चाहती है। मैं सरकार के प्रतिनिधि के रूप में आया हूं। निवेदन है कि आप पांच सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल बना लीजिए। पांच सदस्यों का नाम मुझे उपलब्ध करा दीजिए, ताकि उन्हें वार्ता के लिए अपने साथ ले जा सकूं। यह वार्ता शाम चार बजे होगी। छात्र: क्या हमलोगों की बातचीत मुख्यमंत्री से होगी? एसडीओ: जी हां, छात्रों के लिए जो संदेश भेजा गया है, वह मुख्यमंत्री की ओर से ही भेजा गया है। छात्र: यह वार्ता कहां होगी, जगह भी तय किया गया है? एसडीओ : यह वार्ता मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में होगी। छात्र : सरकार 12 दिन बाद जगी है, यह अच्छी बात है। सरकार वार्ता करना चाहती है, यह भी अच्छी बात है। हमलोग इसका स्वागत करते हैं। लेकिन हमलोग अकेले छात्र नहीं हैं। यहां हजारों छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को संवारने और जेपीएससी-जेएसएससी में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में पांच लोगों से वार्ता सही नहीं है। हमारी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचा दें। वार्ता जब भी होगी, सार्वजनिक रूप से होगी। बंद कमरे में वार्ता नहीं होगी। एसडीओ : राज्य सरकार आपके साथ है। आप एक बार वार्ता कर लीजिए। अपनी बात तो रखिए। छात्र : हमलोग वार्ता के लिए तैयार हैं। लेकिन एक बात बता दें कि यह मुद्दा किसी एक व्यक्ति का नहीं है। जब चुनाव होता है तो वह एक विधायक-सांसद का अकेले का होता है। लेकिन उस समय भी इतना अधिक प्रचार-प्रसार किया जाता है। यहां लाखों छात्रों की जिंदगी की बात है। ऐसे में कैसे बंद कमरे में वार्ता कर लें? एसडीओ : आप अपनी बात रखिए तो सही। वार्ता से ही सभी समाधान निकलेगा। छात्रः आप कहते हैं तो हमलोग वार्ता के लिए तैयार हैं। लेकिन शर्त है कि जहां वार्ता होगी, वहां मीडिया के साथी कैमरे के साथ होंगे। ऑन रिकॉर्ड वार्ता होगी। हम आश्वस्त करते हैं कि मीडिया के साथी मुख्यमंत्री से कोई सवाल नहीं करेंगे। सिर्फ दोनों ओर की बातचीत रिकॉर्ड करेंगे। एसडीओ : आप निश्चिंत रहें। आपलोगों के साथ हुई वार्ता की विस्तृत जानकारी मीडिया को दी जाएगी। सभी बातें सार्वजनिक होगी। छात्रः ऐसा नहीं होगा। अगर सरकार मीडिया के सामने बात करने के लिए तैयार है, तभी हमलोग वार्ता के लिए तैयार हैं। यह संदेश राज्य सरकार तक पहुंचा दीजिए। राज्यपाल से मिले सीएम, आंदोलन की जानकारी दी बुधवार को ही सीएम हेमंत सोरेन राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। उन्हें जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितता के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन की स्थिति से अवगत कराया। राज्यपाल ने छात्र हित को सर्वोपरि बताते हुए परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और युवाओं का विश्वास बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रद्द करने पर भी सीएम से बात की। उन्होंने कहा कि आयोग इस तरह काम करे कि उनकी पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर किसी प्रकार का प्रश्नचिह्न न लगे। राजनीति मंच बनने से नहीं बच सका आंदोलन 12 दिन पहले जब छात्रों आंदोलन जब शुरू हुआ था तब छात्रों ने कहा था कि आंदोलन को राजनीति का मंच नहीं बनने दिया जाएगा। यही वजह थी कि आंदोलन की शुरुआत करने वाले देवेंद्रनाथ महतो को राजनीति पार्टी का हिस्सा बता कर छात्रों के एक समूह ने उनसे दूरी बना ली थी। बावजूद इसके यह आंदोलन राजनीति मंच बनने से नहीं बच सका। बुधवार को बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी सहित तमाम लोग मंच तक पहुंचे। उन्होंने आज से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में जोरदार तरीके से बात उठाने का आश्वासन भी दिया। इन 12 दिनों के आंदोलन के क्रम में न केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस के भी कई नेता पहुंचे। ---------------------------------------------------- इसे भी पढ़ें… रांची में जंतर-मंतर जैसा धरना, 7 प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर:एक ने पानी तक छोड़ा था, वांगचुक की अपील पर पिया; 7 अगस्त को विधानसभा घेरेंगे झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ जंतर-मंतर जैसा आंदोलन चल रहा है। 7 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं। इनमें छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 2 अगस्त से अन्न-जल छोड़ रखा था। बुधवार को सोनम वांगचुक ने देवेंद्र से वीडियो कॉल पर बात की। उनकी अपील पर देवेंद्र ने पानी पिया, लेकिन कहा कि उनका अनशन जारी रहेगा। वहीं SDM कुमार रजत और ADM धनंजय कुमार प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों से मिलने के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की ओर से प्रदर्शनकारियों के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
AI और 'सेफ हार्बर' पर बड़ा सवाल, META पर सख्त कार्रवाई की मांग
AI और 'सेफ हार्बर' पर बड़ा सवाल, META पर सख्त कार्रवाई की मांग
Kangra News: मार्च 2027 में पर्यटकों के लिए खुलेगा बनखंडी का अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान
कांगड़ा जिले के बनखंडी में निर्माणाधीन दुर्गेश अरण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान तेजी से आकार ले रहा है। महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
श्रावणी मेले में पटना सिटी से आए लगभग 200 कांवड़ियों का एक जत्था 54 फीट लंबा कलात्मक कांवड़ लेकर अजगैवीनाथ धाम पहुंचा। यह जत्था उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकला है, जो 25 वर्षों से चली आ रही परंपरा है।
Rohtak News: सबूतों के अभाव में दुष्कर्म के दोनों आरोपी बरी
Both the accused of rape were acquitted due to lack of evidence.
Bihar News: मुंगेर जिले के तारापुर में विभागीय बैठक से लौट रहीं डाक विभाग की पोस्टमास्टर पूनम रानी की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के पंजाबी बाग में एक रेस्तरां कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
Dhamtari: आवारा कुत्तों पर अभियान तेज, एबीसी कैंपेन के तहत 947 की नसबंदी, रेबीज रोकथाम पर भी जोर
आवारा श्वानों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए नगर निगम धमतरी का एबीसी अभियान लगातार जारी है। चार माह से भी कम समय में 947 श्वानों की नसबंदी कर उन्हें टीकाकरण और उपचार की सुविधा भी दी गई है।
पंजाब विधानसभा में आज गरमाएगा माहौल, कृषि प्रस्ताव और वित्तीय विधेयक और अनुदान मांगों पर होगी बहस
पंजाब विधानसभा में आज वित्तीय प्रस्तावों, विधेयकों और अनुदान मांगों पर चर्चा होगी, जिसमें विपक्ष के हंगामे की पूरी संभावना है।
Kangra News: मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्मों पर अब रहेगी पैनी नजर
जिला कांगड़ा में संचालित सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म अब महिला एवं बाल विकास विभाग की सीधी निगरानी में आएंगे।
नवजात के लिए पहला सुरक्षा कवच है मां का दूध : डॉ. सूद
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने कहा कि नवजात शिशु के लिए मां का दूध ही पहला सुरक्षा कवच और पोषण का सबसे संपूर्ण स्रोत है।
उत्तराखंड में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने के लिए इसी महीने बूथ जीतो अभियान शुरू करेगी।
छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अच्छी खबर है। इस साल मानसून की स्थिति सामान्यतौर पर संतोषजनक है। पिछले दिनोंराज्य का दैनिक औसत 12.1 मिमी दर्ज किया गया।
UP : प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा, महुली में मकान गिरने से छह लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी
प्रतापगढ़ के महुली मंडी इलाके में बड़ा हादसा हो गया। बुधवार की देर रात करीब ढाई तीन बजे एक जर्जर मकान धराशायी हो जाने से उसमें दबकर एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई। यह मकान 100 साल पुराना बताया जा रहा है।
बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है और उनका अंतिम संस्कार बलिया में होगा।
सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्राले ने 70 वर्षीय बुजुर्ग शीशराम को 100 मीटर तक घसीटा, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
पटना एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क में पांच साल बाद बढ़ोतरी की गई है, जिसमें निजी कारों, एसयूवी और कैब सेवाओं के लिए नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
Bhind News: भिंड में सहकारी समिति का विवाद गरमाया, सहायक सेक्रेटरी का कथित अपहरण, चार पर एफआईआर दर्ज
भिंड जिले की मछण्ड सहकारी समिति में गेहूं खरीदी से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के बीच सहायक सेक्रेटरी विनोद सिंह राजावत के अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में लहार थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर मे शिक्षक के घर हुई लूट के बाद पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश में फुटेज खंगाल रही थी। इसी बीच एक फुटेज में रिश्ते का साला मोनू अपने साथियों के साथ लोडर में नजर आया। पुलिस की शककी सुई उस पर घूम गई।
UP Monsoon Session: तीन दिनों के सत्र में सिर्फ दो घंटे 43 मिनट ही चली विधानसभा
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र तीन दिनों में केवल दो घंटे 43 मिनट ही चल सका। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित रही और लोकहित के प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो पाई।
गुरुग्राम में आफत की बारिश: सेक्टरों से लेकर हाईवे तक जलभराव, प्रशासन के दावों की खुली पोल
गुरुग्राम में अलसुबह हुई तेज बारिश से शहर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। इस बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत तो दी, लेकिन शहर की खराब जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी।
कांगड़ा के 400 सरकारी स्कूल चल रहे बिना प्रधानाचार्य : संघ
प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला कांगड़ा ने राज्य के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के बड़ी संख्या में खाली पड़े पदों पर गहरा रोष जताया है।
संभल जामा मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा को न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में पूर्व नियोजित साजिश बताया गया है।
JDU की 72 सदस्यीय भागलपुर जिला कमेटी का एलान; बिहार सरकार के मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने भागलपुर में जदयू की 72 सदस्यीय जिला कमेटी-2026 की आधिकारिक सूची जारी की। उन्होंने संगठन की मजबूती को जदयू की सबसे बड़ी ताकत बताया और नवमनोनीत पदाधिकारियों को निष्ठा से काम करने का आह्वान किया।
Delhi Rain Alert: गुरुग्राम में बारिश से मची आफत, सड़कों पर जलभराव, दिल्ली समेत NCR में येलो अलर्ट
Delhi NCR Rain:राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह से बारिश शुरू हो गई।
मौसम विज्ञान केंद्र ने जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। कोल्हान क्षेत्र में 7 अगस्त से मूसलाधार बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सावन: राजा भीष्मक की नगरी में गंगोत्री के जल से होता है 5000 वर्ष पुराने बाबा भयानक नाथ का जलाभिषेक
सावन: राजा भीष्मक की नगरी में गंगोत्री के जल से होता है 5000 वर्ष पुराने बाबा भयानक नाथ का जलाभिषेक
RAC पैसेंजर के लिए बड़ी राहत: अब ट्रेन में मिलेगी चादर-कंबल, तकिया की सुविधा, मनमानी नहीं चलेगी
रेलवे बोर्ड ने आरएसी यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए सभी जोनल रेलवे को पूर्ण बेडरोल किट उपलब्ध कराने के निर्देश फिर से जारी किए हैं।
औरैया: बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत
औरैया: बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत
Una News: पंडोगा खड्ड के तेज बहाव में बही कार, दो युवक बाल-बाल बचे
खड्ड के बीच बने कॉजवे को पार करते समय एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई।
UP: औरैया में काल बनी तेज रफ्तार: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
औरैया के बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Una News: नलवाड़ी-तलमेहड़ा सड़क पर गिरा जामुन का पेड़, चार घंटे प्रभावित रहा यातायात
बुधवार को सुबह के समय करीब चार घंटों तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
Una News: सर्पदंश को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क
जहरीले सांपों से बचने के लिए ध्यानपूर्वक घर से बाहर निकलें।
Una News: चंडीगढ़–धर्मशाला एनएच पर जलभराव से बढ़ी राहगीरों की मुश्किलें
हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा हो जाने से यातायात प्रभावित हो रहा है ।
Agra: कागज-गत्ते के गोदाम में भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप; दमकल की कई गाड़ियां ने पाया लपटों पर काबू
मलपुरा में कागज-गत्ते के गोदाम में देर रात लगी भीषण आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।
Kangra News: भरवाना में चोरी के तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजे
पंचरुखी की पंचायत भरवाना में सोमवार रात हुई लाखों रुपये के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी बोर्ड: खेल में जीते पदक अब परीक्षा में भी दिलाएंगे बोनस अंक, खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
यूपी बोर्ड ने खेल उपलब्धियों के आधार पर छात्र-छात्राओं को अधिकतम 20 बोनस अंक देने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने पर अगले सत्र से हाईस्कूल और इंटर के हजारों खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा।
सीएम योगी आज घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद, सामाजिक-आर्थिक विकास पर होगी चर्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज घुमंतू, विमुक्त और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। यह बैठक उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड के गठन के बाद पहली बार हो रही है।
बिहार में मानसून सक्रिय है, जिससे पटना समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों में 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी है, साथ ही 3-4 दिनों तक बादल छाए रहेंगे।
आईडीएफसी बैंक घोटाला: IAS पंकज अग्रवाल की जमानत पर फैसला आज, पूरी हुई बहस
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल की नियमित जमानत याचिका पर सीबीआई की विशेष अदालत में बुधवार को बहस पूरी हो गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया
Elections in UP: यूपी में चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं। राजनीतिक पार्टियां वैसे-वैसे जातीय समीकरणों को नए तरीके से देख रही हैं। अभी अखिलेश का पूरा फोकस ब्राह्मण वोटर हो गए हैं।
हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एनएच-34 पर रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भीषण भिड़ंत में बस चालक और टैंकर चालक की मौत हो गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Weather in UP: यूपी के मौसम में बारिश का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
पंजाब सरकार ने बिजली वितरण व्यवस्था मजबूत करने के लिए पांच हजार करोड़ रुपये के कार्य शुरू किए। किसानों को आठ घंटे से अधिक निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा किया।
Kangra News: दो बेटियों को जन्म देने पर प्रताड़ित की महिला को मिलेगा गुजारा भत्ता
दो बेटियों के जन्म के बाद पति की मानसिक प्रताड़ना और नशे में मारपीट का शिकार हुई महिला को अदालत से न्याय मिला है।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, लोकार्पण के बाद ही सड़क खराब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे लोकार्पण के दूसरे दिन से ही निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में है, जहां पहली बरसात में ही डामर की परतें बह गईं और सड़क कई जगह धंस गई। एनएचएआई पर लीपापोती के आरोप लग रहे हैं, जबकि कार्यदायी संस्था पीएनसी पर निम्न गुणवत्ता और लागत में कटौती के कारण भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर भी सवाल उठ रहे हैं।

