कोलकाता और पंजाब के बीच मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 42 छक्के लगे। पंजाब की ओर से 24 छक्के के अलावा कोलकाता की ओर से 18 छक्के लगे। यह टी20 में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है।
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 42वें मैच में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से रौंद दिया। ये टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 261 रन का स्कोर टांगा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने मैच को 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर और 262 रन बनाकर जीत लिया।इस मैच में पंजाब ने जीत के साथ कुछ रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किये जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है। मेंस टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक हासिल करने वाली टीमें 262 - पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, IPL 2024 259 - साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023 253 - मिडिलसेक्स बनाम सरे, द ओवल, टी20 ब्लास्ट 2023 244 - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड, ऑकलैंड, 2018 243 - बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022 243 - मुल्तान सुल्तांस बनाम पेशावर जाल्मी, रावलपिंडी, PSL 2023 THE HISTORIC MOMENT IN T20 CRICKET...!!! - 262 chased down in just 18.4 overs. Shashank, Bairstow and Prabhsimran are the heroes. pic.twitter.com/yyGRqn33xS — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 26, 2024 IPL में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक हासिल करने वाली टीमें 262 - PBKS बनाम KKR, कोलकाता, 2024 224 - RR बनाम PBKS, शारजाह, 2020 224 - RR बनाम KKR, कोलकाता, 2024 219 - MI बनाम CSK, दिल्ली, 2021 Bairstow - 108* (48). Shashank - 68* (28). Prabhsimran - 54 (20). Rossouw - 26 (16). PUNJAB KINGS CHASED DOWN HISTORIC 262 IN JUST 18.4 OVERS...!!!! pic.twitter.com/TrujivipLH — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 26, 2024 - 524 runs. - 42 sixes. - 18, 23, 23, 23, 25 ball fifties. - 45 ball century. - Highest team total in a chase. - Highest successful T20 chase. - Most sixes in an IPL Innings. - Most sixes in an IPL match. PUNJAB KINGS ARE PART OF THE HISTORY CREATED IN KOLKATA. pic.twitter.com/xgWnuXgqRK — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 26, 2024 एक IPL मैच में सर्वाधिक टोटल 549 - RCB बनाम SRH, बेंगलुरु, 2024 523 - SRH बनाम MI, हैदराबाद, 2024 523 - KKR बनाम PBKS, कोलकाता, 2024 469 - CSK बनाम RR, चेन्नई, 2010 465 - DC बनाम SRH, दिल्ली, 2024 मेंस के टी-20 मैच में सर्वाधिक छक्के 42 - KKR बनाम PBKS, कोलकाता, IPL 2024 38 - SRH बनाम MI, हैदराबाद, IPL 2024 38 - RCB बनाम SRH, बेंगलुरु, IPL 2024 37 - Balkh Legends बनाम Kabul Zwanan, शारजाह, APL 2018/19 37 - SKNP बनाम JT, Basseterre, CPL 2019 IPL की एक पारी में सर्वाधिक छक्के 24 - PBKS बनाम KKR, कोलकाता, 2024 22 - SRH बनाम RCB, बेंगलुरु, 2024 22 - SRH बनाम DC, दिल्ली, 2024 21 - RCB बनाम PWI, बेंगलुरु, 2013 आज पंजाब किंग्स की तुलना में केवल नेपाल ने मेंस टी20 क्रिकेट में एक पारी में अधिक छक्के लगाए हैं। उन्होंने पिछले साल एशियाई गेम्स में हांग्जो में मंगोलिया के खिलाफ अपने ऐतिहासिक 314/3 के स्कोर के दौरान 26 छक्के लागए। टी20 रन-चेस में हाईएस्ट स्कोर 262/2 - PBKS बनाम KKR, कोलकाता, IPL 2024 262/7 - RCB बनाम SRH, बेंगलुरु, IPL 2024 259/4 - साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023 254/3 - मिडिलसेक्स बनाम सरे, द ओवल, टी20 ब्लास्ट 2023 253/8 - क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस, रावलपिंडी, PSL 2023 IPL 2024 के 42वें मैच में KKR की गेंदबाजी नरेन: 4 ओवर में 1/24 (इकॉनमी: 6) Also Read: Live Score अन्य गेंदबाज: 14.4 ओवर में 0/236 (इकॉनमी: 16.09)
IPL में इंपैक्ट प्लेयर नियम से खुश नहीं LSG के एडम वोग्स, दे डाला बड़ा बयान
IPL में इंपैक्ट प्लेयर नियम से खुश नहीं LSG के एडम वोग्स, दे डाला बड़ा बयान
IPL 2024: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, KKR को हराकर दर्ज की टी20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 42वें मैच में पंजाब किंग्स ने जॉनी बेयरस्टो के शतक, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह के ताबड़तोड़ अर्धशतकों की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया। ये आईपीएल और टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे सफल चेस है। इस मैच में रिकॉर्ड 42 छक्के लगे, जो सबसे ज्यादा है। पंजाब ने इस मैच में 24 और कोलकाता ने 18 छक्के मारे। कोलकाता ने इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अनुकूल रॉय और पंजाब ने प्रभसिमरन को खिलाया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 261 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 75(37) रन फिल सॉल्ट के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। उनके अलावा सुनील नारायण ने 71(32) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। सॉल्ट और नारायण ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में 138 (63) रन जोड़े। वेंकटेश अय्यर ने 39(23) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28(10) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए। आंद्रे रसेल ने 24(12) रन बनाये। रसेल ने अपनी इस पारी में 2 चौके और 2 छक्के जड़े। श्रेयास और वेंकटेश ने चौथे विकेट के लिए 43(18) रन की साझेदारी की। वेंकटेश और रसेल ने तीसरे विकेट के लिए 40 (18) रन की साझेदारी निभाई। अर्शदीप ने पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए। हर्षल पटेल, राहुल चाहर और कप्तान सैम करन एक-एक विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने मैच को 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर और 262 रन बनाकर जीत लिया।पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा रन जॉनी बेयरस्टो ने बनाये। उन्होंने 48 गेंद में 8 चौको और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। 45 गेंद में शतक जड़ दिया। प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 18 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। बेयरस्टो और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए 93 (36) रन जोड़े।ये इस सीजन का पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। Also Read: Live Score शशांक सिंह ने 19 गेंद में 2 चौको और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली। उन्होंने 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। बेयरस्टो और शशांक ने तीसरे विकेट के लिए 84* (37) रन की मैच जिताऊ साझेदारी निभाई। राइली रूसो ने 16 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये। बेयरस्टो ने रूसो के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 (39) रन जोड़े। सुनील नरेन को एकमात्र विकेट मिला।
KKR vs PBKS: नाजुक मौके फॉर्म में लौटे जॉनी बेयरेस्टो, कोलकाता के खिलाफ जमाया जोरदार शतक
KKR vs PBKS: जॉनी बेयरेस्टो ने बहुत नाजुक वक्त पर फॉर्म में वापस आते हुए शानदार शतक बना डाला। इस दौरान बेयरेस्टो ने बड़े ही आक्रामक अंदाज में गेंदबाजों की पिटाई की और गेंदबाजों को सांस नहीं लेने दी।
फ्लॉप बैटर का कोहराम, सेंचुरी से बदल दिया IPL का इतिहास, पंजाब की रिकॉर्ड जीत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 261 रन का स्कोर खड़ा किया था. पंजाब किंग्स ने जॉनी बेयरस्टो के शतक और शशांक सिंह की तूफानी पारी के दम पर इसे हासिल करते हुए टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट हासिल कर दिया
बरस नहीं रहे, रनों की बाढ़ आई है...IPL खूब बन रहे हैं 250 प्लस स्कोर्स; 2022 तक एक ही बार हुआ था ऐसा
IPL 2024 में जमकर रन बरस रहे हैं। इस साल लगातार 200 से ज्यादा ऊपर के स्कोर देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी यह सिलसिला थमा नहीं। केकेआर और पंजाब मैच में मेजबान टीम ने छह विकेट पर 261 रन बना डाले।
गांगुली ने कहा- BCCI को कुछ करना होगा, IPL में गेंदबाजों की दुर्दशा से नाखुश
सनराइजर्स हैदराबाद ने दो बार टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना रिकॉर्ड तोड़ा. भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इसे लेकर बेहद अहम बात कही है. उन्होंने मौजूदा आईपीएल में सपाट पिचों पर और ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी के तौर पर अतिरिक्त बल्लेबाज की मौजूदगी से गेंदबाजों की दुर्दशा पर ध्यान दिलाया. शुक्रवार को गांगुली ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाने का तरीका ढूंढना होगा.
IPL 2024: जॉनी ने खोला अनुकूल का धागा, ठोंक डालें 4 6 4 4 6 सहित 24 रन, देखें Video
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 42वें मैच में पंजाब किंग्स के जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर अनुकूल रॉय (Anukul Roy) के ओवर में 4 6 4 4 6 W सहित 24 रन बटोरे। अनुकूल इस मैच में वेंकटेश अय्यर के रिप्लेसमेंट के रूप में आये है। कोलकाता ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 261 रन बनाये। पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आये अनुकूल ने पहली गेंद फुल और ऑफ की ओर डाली। बेयरस्टो के बल्ले का इनसाइड एज लगते हुए फाइन लेग पर चौके की ओर चली गयी। दूसरी गेंद पर बेयरस्टो ने डीप मिड विकेट पर छक्का मार दिया। बेयरस्टो ने रॉय की तीसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का मार दिया। रॉय की चौथी गेंद पर बेयरस्टो ने मिड ऑन पर छक्का मार दिया। 5वीं गेंद पर बेयरस्टो ने लॉन ऑन पर छक्का हिट कर दिया। आखिरी गेंद बेयरस्टो के बल्ले का अंदुरनी किनारा लेकर थर्ड मैन पर गयी और नॉन स्ट्राइक पर खड़े प्रभसिमरन सिंगल लेना चाहते थे लेकिन सुनील नारायण का सीधे थ्रो स्टंप पर जा लगा और वो रन आउट हो गए। इस ओवर में बेयरस्टो ने कुल 4 6 4 4 6 W सहित 24 रन बनाये। उन्होंने इस मैच में 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। Jonny #KKRvPBKS #TATAIPL #IPLonJioCinema #IPLinBhojpuri pic.twitter.com/27f1r4563W — JioCinema (@JioCinema) April 26, 2024 पंजाब ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट खोकर 93 रन बनाये। ये आईपीएल के इस सीजन का पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पहले स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद का नाम दर्ज है जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 ओवर में बिना विकेट खोये 125 रन बना लिए थे। ये आईपीएल के इतिहास का पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा। कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़। Also Read: Live Score पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, विधाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी।
सुनील नरेन और फिल सॉल्ट की जोड़ी ने मचाया धमाल, 138 रन की साझेदारी करके रिकॉर्ड बुक में मारी एंट्री
सुनील नरेन और फिल सॉल्ट की जोड़ी ने शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ शतकीय साझेदारी करके रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया है। दोनों के बीच 138 रन की साझेदारी हुई।
IPL 2024: सॉल्ट और नारायण ने जड़े तूफानी पचासे, KKR ने PBKS को दिया 262 रन का विशाल लक्ष्य
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिल सॉल्ट (Philip Salt) और सुनील नारायण (Sunil Narine) के अर्धशतकों के दम पर पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 261 रन का विशाल स्कोर बनाया। ईडन गार्डन में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है।ये इस सीजन में छठी बार 250+ का आंकड़ा बना है। ये इस सीजन की सबसे बड़ी साझेदारी है। कोलकाता ने पावरप्ले के 6 ओवरों में बिना विकेट खोये 76 रन बनाये। वहीं कोलकाता ने 8 ओवर में 100 का आंकड़ा पार किया। उन्होंने बिना विकेट खोये 105 रन बनाये। 10 ओवर में बिना विकेट खोये 137 रन बना लिए थे। इस मैच में पंजाब ने गेंदबाजी और फील्डिंग बेहद खराब की जिस वजह से इतना बड़ा स्कोर बन गया। कोलकाता ने 18 छक्के लगाए। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा रन फिल सॉल्ट के बल्ले से निकले। उन्होंने 37 गेंद में 6 चौको और 6 छक्कों की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सॉल्ट ने 25 में अर्धशतक जड़ दिया। सुनील नारायण ने 32 गेंद में 9 चौको और 4 छक्कों की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। सॉल्ट और नारायण ने पहले विकेट के लिए 138 (63) रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई। ये इस सीजन की सबसे बड़ी साझेदारी है। वेंकटेश अय्यर 22 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 10 गेंद में एक चौके और 3 छक्कों के दम पर 28 रन का योगदान दिया। आंद्रे रसेल ने 12 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 24 रन बनाये। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट अर्शदीप सिंह ने हासिल किये। एक-एक विकेट सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर को मिले। कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा। पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, विधाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी। Also Read: Live Score कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़।
Mohammed Siraj Shubman Gill:भारतीय क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के मजे लेते रहते हैं। इस बार ऐसी ही मस्ती मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल के बीच एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर देखने को मिली है।
IPL 2024: सॉल्ट और नारायण के तूफानी अर्धशतकों के दम पर कोलकाता ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिल सॉल्ट और सुनील नारायण के ताबड़तोड़ अर्धशतकों के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में अपना 10 ओवरों में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। वहीं ये स्कोर आईपीएल के इतिहास का 5वां सबसे बड़ा स्कोर है। सॉल्ट ने 37 गेंद में 6 चौको और 6 छक्कों की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सुनील नारायण ने 32 गेंद में 9 चौको और 4 छक्कों की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। आपको बता दे कि सॉल्ट को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा था। वो जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के रूप में आये थे। कोलकाता का आईपीएल में 10 ओवरों के बाद सबसे बड़ा स्कोर 137/0 बनाम पंजाब किंग्स, 2024 135/1 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024 126/2 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2017 आईपीएल पारी के पहले 10 ओवरों के बाद सबसे बड़ा स्कोर 158/4 - SRH बनाम DC, दिल्ली, 2024 148/2 - SRH vs मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024 141/2 - MI बनाम SRH, हैदराबाद, 2024 138/4 - DC बनाम SRH, दिल्ली, 2024 137/0 - KKR बनाम पंजाब किंग्स, कोलकाता, 2024 135/1 - KKR बनाम DC, विशाखापत्तनम, 2024 आईपीएल में KKR के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट) 184* - गौतम गंभीर & क्रिस लिन बनाम GL, राजकोट, 2017 158 - गौतम गंभीर & रॉबिन उथप्पा बनाम RPS, पुणे, 2017 152* - गौतम गंभीर & जैक्स कैलिस बनाम RR, जयपुर, 2011 138 - सुनील नारायण & फिल सॉल्ट बनाम PBKS, कोलकाता, 2024 136 - मनविंदर बिस्ला & जैक्स कैलिस बनाम CSK, चेन्नई, 2012 फाइनल नारायण और सॉल्ट के बीच 138 रन की साझेदारी आईपीएल में केकेआर के लिए 8वीं 100 से अधिक की ओपनिंग साझेदारी थी, और 2017 में बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ नारायण और लिन के बीच 105 रन के बाद पहली साझेदारी थी। कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा। पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, विधाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी। Also Read: Live Score कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़।
IPL Highest score: 10 ओवर में KKR के ओपनर ने ठोके इतने रन, 5 टीमें छूटी पीछे
इस बार के आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम नए मेंटोर गौतम गंभीर की योजना के मुताबिक खेल रही है. सुनील नरेन को टीम के ओपिनिंग की जिम्मेदारी दी गई और उन्होंने विरोधी गेंदबाजों की जमकर खबर ली है. 26 अप्रैल को आईपीएल मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.
IPL 2024: नारायण ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी, फैंस ने कहा- देख रहे हो कॉन्फिडेंस लेवल भाई का
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण (Sunil Narine) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ दिया। उनके इसी अर्धशतक की मदद से कोलकाता ने 8 ओवर में ही 100 का आंकड़ा पार कर लिया था। उनकी इस शानदार पारी की तारीफ फैंस भी सोशल मीडिया पर जमकर कर रहे है। नारायण ने 2 गेंद में 9 चौको और 4 छक्कों की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये उनका इस सीजन में दूसरा अर्धशतक है। वो इस सीजन में अपने टी20 करियर का पहला शतक भी जड़ चुके हैं। नारायण ने पंजाब के खिलाफ फिल सॉल्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 138 (63) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। उनकी इस पारी की तारीफ फैंस एक्स पर जमकर कर रहे है। कुछ फैंस के रिएक्शन यहाँ नीचे दिए गए है- Dhek rahe ho confidence level bhai ka Never seen Avatar of Sunil Narine pic.twitter.com/SGqTyq0JbT — (@KKRWeRule) April 26, 2024 #SunilNarine #KKRvPBKS #PBKSvsKKR pic.twitter.com/6oUxMq50xG — Fukkard (@Fukkard) April 26, 2024 #SunilNarine is now the second contender for the ORANGE CAP, only after #ViratKohli . Let that sink in! What a TERRIFIC season it has been for him! Incredible! #KKRvPBKS — Aavishkar (@aavishhkar) April 26, 2024 71 runs from just 32 balls including 9 fours and 4 sixes - it has been Narine show at the Eden Gardens. He continues to dominate with the bat this season, The GOAT of KKR. Sunil Narine's contribution for KKR has been immense! #SunilNarine #KKRvsPBKS #IPL2024 #TATAIPL2024 pic.twitter.com/vVZRVE2IpE — Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) April 26, 2024 #KKRvsPBKS #SunilNarine #ipl2024 pic.twitter.com/yFDUkW2crX — Gian Bhaiya (@gianbhaiya) April 26, 2024 Bc he is smashing rabada for fun his batting is too good #KKRvPBKS #SunilNarine pic.twitter.com/izsKC4n9Ws — Krishna mishra (@PageFan39455) April 26, 2024 पंजाब के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने घरेलू मैदान पर 4 मैच खेले, दुर्भाग्य से चारों हार गए, हालांकि लोग बाहर के मैचों के लिए तैयार हैं। हम जानते हैं कि हमें यहां से क्या करना है, बस बाहर जाओ और खेलो। लियाम लिविंगस्टोन की जगह जॉनी बेयरस्टो टीम में वापस आए है। कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के समय कहा कि, हमारे पास अलग-अलग समय पर अलग-अलग खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं, इस सीजन में मैं इसी बात से खुश हूं। पिछले गेम में स्टारसी (मिचेल स्टार्क) की उंगली में कट लग गया था, उनकी जगह दुष्मंथा चमीरा को लिया गया है। शानदार शुरुआत की जरूरत है और फिर उसे बड़े स्कोर में तब्दील करना है, उम्मीद है कि वही फॉर्म और गति जारी रहेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा। पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, विधाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी। Also Read: Live Score कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़।
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने खोजा मिचेल मार्श का रिप्लेसमेंट, अफगानिस्तान के इस ऑलराउंडर को टीम में किया शामिल
शोएब अख्तर और वसीम अकरम नहीं इस तेज गेंदबाज का सामना करने से डर लगता था, सुरेश रैना ने बताया
शोएब अख्तर और वसीम अकरम नहीं इस तेज गेंदबाज का सामना करने से डर लगता था, सुरेश रैना ने बताया
24.75 करोड़ के मिचेल स्टार्क का प्लेइंग इलेवन से कटा पत्ता, जानिए किसको मिला मौका
तेज गेंद मिचेल स्टार्क आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। पिछले मैच में उन्हें चोट लगी थी, जिसके कारण वो बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चमीरा को मौका मिला है।
SRH vs RCB: RCB ने रच दिया इतिहास, लीग के इतिहास में ऐसा करने वाली बनी दूसरी टीम
SRH vs RCB: RCB ने रच दिया इतिहास, लीग के इतिहास में ऐसा करने वाली बनी दूसरी टीम
टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया में युवराज सिंह की पसंद कौन? दिनेश कार्तिक पर दो-टूक राय
Yuvraj Singh Dinesh Karthik:टी-20 वर्ल्डकप के लिए अलग-अलग दिग्गज अपनी टीमें चुन रहे हैं। इसी कड़ी में युवराज सिंह ने भी अपनी राय दी है। युवी भारत के फर्स्ट च्वॉयस विकेटकीपर की भी बात की है।
T20 World Cup 2024 क्यों टी 20 विश्व कप के लिए तैयार नहीं हैं अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह ने बताई वजह
T20 World Cup 2024 क्यों टी 20 विश्व कप के लिए तैयार नहीं हैं अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह ने बताई वजह
T20 World cup : सहवाग की प्लेइंग 11 से बाहर हुए हार्दिक पंड्या, इन 2 प्लेयरों पर खेला दाव
T20 World cup : सहवाग की प्लेइंग 11 से बाहर हुए हार्दिक पंड्या, इन 2 प्लेयरों पर खेला दाव
दिग्गज मान रहे IPL 2024 से बाहर हो रही टीम, कप्तान बोले- टीम में काफी दम बाकी
अपने पहले खिताब के इंतजार में उतरी आरसीबी का हाल इस बार भी अलग नहीं रहा. 6 लगातरा हार झेल चुकी विराट कोहली की इस टीम के खाते में सिर्फ 2 जीत है. ऐसे में इस टीम का आगे प्लेऑफ तक पहुंचना बेहद मुश्किल नजर आ रही है. दिग्गजों का मानना है जिस स्थिति में इस वक्त आरसीबी है वो बाहर हो चुकी है.
आत्मविश्वास से लबरेज दिल्ली का लक्ष्य मुंबई के खिलाफ एक और जीत हासिल करना (प्रीव्यू)
New Delhi: नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस) अपने पिछले तीन मैचों में दो हार झेलने के बाद, असंगत मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जब उनका सामना आत्मविश्वास से भरपूर दिल्ली कैपिटल्स से शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर के मैच में होगा। पिछली बार जब ये दोनों टीमें टूर्नामेंट में भिड़ी थीं, तो मुंबई ने 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में 234/5 का विशाल स्कोर बनाया था और दिल्ली को 205/8 पर रोककर 29 रन से जीत हासिल करने में सफल रही थी, जो प्रतियोगिता में उनकी पहली जीत थी। लेकिन जयपुर में राजस्थान रॉयल्स से नौ विकेट की हार के बाद मुंबई शनिवार के मैच में उतरेगी। दिल्ली के खिलाफ जीत प्रतियोगिता में उनके देर से पुनरुद्धार के लिए आधार तैयार करेगी, जो अब उनकी पहचान है। दूसरी ओर, दिल्ली अपने वास्तविक घरेलू मैदान पर लगातार तीसरा मैच खेलेगी, जहां छोटी चौकोर सीमाओं वाले स्टेडियम में एक और रन-फेस्ट की पेशकश होगी। बुधवार को राशिद खान और डेविड मिलर के आखिरी प्रहारों से बचकर गुजरात टाइटंस को चार रनों से हराने के बाद छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। घरेलू मैदान पर एक और जीत उन्हें प्लेऑफ़ में प्रवेश की तीव्र दौड़ में बनाए रखेगी। उनके बल्लेबाजी प्रभार का नेतृत्व कप्तान ऋषभ पंत ने किया है, जो हर गुजरते मैच के साथ बल्ले और दस्तानों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बड़ी प्रगति कर रहे हैं, जैसा कि बुधवार को गुजरात के खिलाफ उनकी नाबाद 88 रनों की शानदार पारी से देखा जा सकता है। डीसी को अक्षर पटेल के नंबर 3 पर प्रमोशन से भी मदद मिली, जिसका फायदा उन्हें मिला क्योंकि उन्होंने आईपीएल में अपना सर्वोच्च स्कोर 66 रन बनाया, इसके अलावा अक्षर और कुलदीप यादव गेंद से किफायती भी रहे। जेक फ्रेजर-मैकगर्क और ट्रिस्टन स्टब्स ने बल्ले से चमक बिखेरी है, जबकि पिछले गेम में डेविड वार्नर की जगह आने वाले पृथ्वी शॉ और शाई होप डीसी को बल्लेबाजी में अधिक गहराई देने के लिए आगे आएंगे। पंत यह भी उम्मीद कर रहे होंगे कि तेज गेंदबाज, जो अब तक असंगत रहे हैं, मुंबई की बल्लेबाजी लाइन-अप को रोकने के लिए स्पिनरों को अच्छी तरह से पूरक करने के लिए क्लिक करेंगे, जो एकजुट होकर काम नहीं कर रहा है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने बड़ी पारियां खेली हैं, लेकिन वे लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अगर उन्हें बड़ा स्कोर बनाना है तो टिम डेविड, ईशान किशन और कप्तान हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को बल्ले से इन तीनों का समर्थन करने की जरूरत है। गेंदबाजी विभाग में, जसप्रीत बुमराह निस्संदेह मुंबई के असाधारण गेंदबाज रहे हैं। बुमराह 6.37 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट लेकर विकेट लेने के चार्ट में भी सबसे आगे हैं, डेथ ओवरों में उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 7.20 है, जो उस चरण में अपनी प्रभावशीलता दिखा रहा है जहां बल्लेबाज बड़े हिट के लिए जाते हैं। आठ मैचों में 12 विकेट लेने वाले गेराल्ड कोएट्जी को छोड़कर, मुंबई के अन्य गेंदबाज़ कुछ उल्लेखनीय नहीं कर पाए हैं। मेहमान उम्मीद कर रहे होंगे कि गेंदबाजी इकाई अपना काम करेगी और दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी में आनंद लेगी क्योंकि प्लेऑफ की दौड़ में दोनों टीमों के लिए हर मैच बहुत मायने रखता है। टीमें : दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, मिशेल मार्श, एनरिक नॉर्टजे, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, इशांत शर्मा, यश ढुल, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, लिज़ाद विलियम्स, स्वास्तिक छिकारा और गुलबदीन नैब। मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, आकाश मधवाल, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएट्जी, श्रेयस गोपाल, मोहम्मद नबी, नेहल वढेरा, डेवाल्ड ब्रेविस, क्वेना मफाका, हार्विक देसाई, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज और शिवालिक शर्मा। मैच दोपहर 3:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स (टीवी) और जियोसिनेमा (मोबाइल) पर शुरू होगा।
युवराज ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया हिटमैन रोहित और रन मशीन कोहली कब लेंगे टी20 से संन्यास
भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जब चाहें तब टी20 क्रिकेट से संन्यास ले सकते है। आपको बता दे कि ICC ने युवराज को टी20 वर्ल्ड कप 2024 ( T20 World Cup) का एम्बेसडर घोषित किया है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 1 जून से हो रही है और इसका फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। इस मेगा इवेंट की मेजबानी USA और वेस्टइंडीज मिलकर कर रहे है। युवराज ने कहा कि, जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है लोग आपकी उम्र के बारे में बात करने लगते हैं और आपके फॉर्म के बारे में भूल जाते हैं। ये लोग भारत के लिए महान खिलाड़ी रहे हैं और वे जब चाहें तब जाने (संन्यास लेने) के हकदार हैं। मैं टी20 प्रारूप में अधिक युवा खिलाड़ियों को देखना चाहूंगा, क्योंकि इससे उन (अनुभवी खिलाड़ियों) पर 50 ओवर (वनडे) और टेस्ट मैच खेलने का भार कम हो जाता है। इस (टी20) वर्ल्ड कप के बाद मैं चाहूंगा कि बहुत से युवा खिलाड़ी टीम में आएं और अगले वर्ल्ड कप के लिए टी20 टीम में जगह बनाएं। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी और इसको भारत ने जीता था। युवराज इस वर्ल्ड कप में भारत के स्टार खिलाड़ी थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि इसके बाद हुए सात टी20 वर्ल्ड कप में केवल एक में ही भारत फाइनल में पहुंच सका है। भारत का लक्ष्य अपने आईसीसी खिताब के सूखे को खत्म करना होगा। भारतीय ने आखिरी बार इंग्लैंड में 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। क्या भारत इस बार रोहित की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीत पाएगा। ये आने वाले समय में पता चल जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का शेड्यूल 5 जून- भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क 9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क 12 जून- भारत बनाम यूएसए, न्यूयॉर्क Also Read: Live Score 15 जून- भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा
रात भर में रोहित शर्मा-डेविड वॉर्नर तो बन नहीं जाएंगे, पाकिस्तानी टीम पर खूब भड़के रमीज राजा
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व कप्तान रमीज राजा भड़क उठे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर सवाल उठाया है। कहा कि आखिर यह करना क्या चाहते हैं।
क्रिकेट न्यूज डेस्क।। आईपीएल 2024 में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो हैदराबाद की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए कई मैच जीते हैं. इस सीज़न में 250 से अधिक के कुल पांच में से तीन स्कोर अकेले हैदराबाद ने बनाए हैं, जिनमें 287 और 277 रन के स्कोर शामिल हैं। इस टीम के ओपनर शुरुआती कुछ ओवरों (पावरप्ले) में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच को विपक्षी खेमे से दूर ले जा रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड के साथ युवा अभिषेक शर्मा की जोड़ी बेहद खतरनाक साबित हुई है, वहीं दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी उसी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. वहीं आरसीबी एक ऐसी टीम है जिसके लिए पूरे टूर्नामेंट में अब तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा है. अपने आठ में से सात मैच हारकर टीम निचले दसवें स्थान पर पहुंच गई है और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भी काफी मुश्किल हो गई है। अगर वह आज मैच हार जाता है तो उसके लिए आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन हो जाएगा. दूसरी ओर, छोटे मैदान पर हैदराबाद की टीम ने साफ कर दिया है कि उनका अगला लक्ष्य आईपीएल में पहली बार स्कोर 300 के पार ले जाना है और वे उसी अंदाज में खेल रहे हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में आरसीबी के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 287 रन बनाए. विराट कोहली की टीम आरसीबी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है आरसीबी के सामने अब बाकी बचे मैचों में यह साबित करने की बड़ी चुनौती है कि टीम का अब तक का खराब प्रदर्शन उसकी क्षमता के अनुरूप नहीं है. टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जबरदस्त जुझारूपन दिखाया, हालांकि वह सिर्फ एक रन से हार गई। हालाँकि, आरसीबी प्रबंधन उनके संयुक्त बल्लेबाजी प्रयास से बहुत संतुष्ट होगा। विराट कोहली ने टूर्नामेंट में आठ मैचों में 379 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' बरकरार रखी है, लेकिन उनकी किस्मत तभी बदलेगी जब इस टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में ठोस प्रदर्शन करना होगा। संभावित प्लेइंग XI सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेट में), नितीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनदकट। संभावित प्रभाव खिलाड़ी: टी नटराजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, यश दयाल। संभावित प्रभाव खिलाड़ी: सुयश प्रभुदेसाई सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने कुल 24 मैच हैदराबाद 13 जीत बेंगलुरु 10 जीत कोई नतीजा नहीं 1 हैदराबाद में कैसी होगी पिच और मौसम? राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. हैदराबाद की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है। आसमान साफ रहेगा. तापमान 33 डिग्री के आसपास रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. एक संख्या का खेल सनराइजर्स के भुवनेश्वर कुमार ने टी20 में विराट कोहली को 4 बार आउट किया है. रनों के मामले में आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली टूर्नामेंट में सबसे आगे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने इस सीजन 7 मैचों में 24 छक्के लगाए हैं।
IPL 2024 के बीच दूसरी बार पिता बने क्रुणाल पांड्या, उनकी पत्नी ने बेटे को दिया जन्म, देखें PHOTOS
IPL 2024 के बीच दूसरी बार पिता बने क्रुणाल पांड्या, उनकी पत्नी ने बेटे को दिया जन्म, देखें PHOTOS
IPL में रिकॉर्ड तोड़ रही टीम का अचानक हुआ बुरा हाल, कोच ने मानी गलती
सनराइजर्स आठ में से पांच मैच जीतकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है. पांच में से चार मैचों में उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए सफलता पाई. विटोरी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से 35 रन से मिली हार के बाद कहा ,‘‘ हम बड़े स्कोर बनाने में कामयाब रहे हैं लेकिन अब लक्ष्य का पीछा बेहतर ढंग से करना होगा.’’
SRH vs RCB: कौन फतेह करेगा हैदराबाद का किला, IPL 2024 में अभी तक कोई भी टीम नहीं कर सकी ये कमाल
SRH vs RCB: कौन फतेह करेगा हैदराबाद का किला, IPL 2024 में अभी तक कोई भी टीम नहीं कर सकी ये कमाल
टी-20 वर्ल्डकप में खास भूमिका निभाएंगे युवराज, आईसीसी ने किया एंबेसडर बनाने का ऐलान
Yuvraj Singh T20 WC:साल 2007 में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज इस साल भी टी-20 वर्ल्डकप में अहम भूमिका निभाएंगे। आईसीसी ने युवराज को टी-20 विश्वकप 2024 के लिए एंबेसडर बनाया है।
KKR vs PBKS IPL 2024 Preview: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर, जानें मैच प्रीव्यू और अहम आंकड़े
RCB vs SRH Dream 11 Prediction: अपनी टीम में इन खिलाड़ियों को करें शामिल, बढ़ जाएंगे जीत के चांस
RCB vs SRH Dream 11 Prediction: अपनी टीम में इन खिलाड़ियों को करें शामिल, बढ़ जाएंगे जीत के चांस
ट्रेविस हेड के 300 रन बनाने के बयान पर हर्शेल गिब्स ने कसा तंज़, ट्विटर पर दी ये प्रतिक्रिया
भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) में अक्सर अप्रत्याशित पल देखने को मिलते हैं, और हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने कुछ मजाकिया अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया ट्विटर पर शेयर की । सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ हार के बाद, गिब्स ने ट्विटर पर जाकर SRH ओपनर ट्रैविस हेड के 300 रन बनाने की टिप्पणी पर चुटकी ली। गिब्स ने कहा कि धीमी पिच पर एक कठिन लक्ष्य का पीछा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना पहली पारी में एक विशाल स्कोर बनाना। SRH और RCB के बीच मैच में हैदराबाद की पिच ने बल्लेबाजी लाइनअप के लिए एक कठिन चुनौती पेश की। SRH के बल्लेबाज जरूरी रन रेट बनाए रखने में संघर्ष करते दिखे और वे 36 रन से हार गए। गिब्स के ट्वीट ने यह स्पष्ट किया कि हेड जैसे बल्लेबाजों को फ्लेक्सिबल होना चाहिए, क्योंकि पिच की अप्रत्याशित प्रकृति की वजह से अक्सर रणनीति में बदलाव की आवश्यकता होती है। SRH की हार के बावजूद, टीम IPL 2024 लीग तालिका में मजबूत स्थिति में बनी हुई है, 8 मैचों में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, RCB तालिका के 9 मैचों में केवल 4 अंकों के साथ है। RCB के लिए प्लेऑफ़ का रास्ता अभी भी खुला है यदि वे अपने शेष 5 मैचों में जीत हासिल कर सकते हैं और अन्य शीर्ष टीमों के परिणामों का उनके पक्ष में होना जरूरी है। ICC ने युवराज सिंह को बनाया T20 वर्ल्ड कप 2024 का ब्रांड एंबेसडर, सिक्सर किंग ने जताई ख़ुशी एस्टन मार्टिन ने भारत में लॉन्च किया नया वैंटेज, शुरुआती कीमत है 3.99 करोड़ रुपये यामाहा फॉर्मूला ई बनाएगी, जो पर्यावरण के अनुकूल कार बनाने की दिशा में कंपनी की पहल है
'टीम में सेलेक्शन नहीं हुआ तो...', T20 World Cup से पहले क्या बोल गए Shubman Gill
आईसीसी टी20वर्ल्ड कप 2024 बेहद करीब है। ये टूर्नामेंट जून के महीने में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाला है जिसके लिए जल्द ही इंडियन टीम का ऐलान हो सकता है। भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल को टीम में जगह मिलेगी या नहीं, अभी इस पर कुछ भी साफ नहीं हुआ है। हालांकि इसी बीच अब इस यंग बैटर ने एक बड़ा बयान दे दिया है। दरअसल, शुभमन गिल ने अपना पिछला आईपीएल सीजन याद करते हुए टी20 वर्ल्ड कप में अपने सेलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। गिल ने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए अपना दिल खोला और ये बताया कि अगर पिछले सीजन आईपीएल में 900 रन बनाने के बाद भी उनका इस बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्शन नहीं होता तो वो क्या करेंगे। शुभमन गिल बोले, 'जब मेरी सेलेक्शन (टी20 वर्ल्ड कप में) की बात आती है तो अगर आईपीएल में पिछले साल 900 रन करने के बाद मेरा चयन नहीं होता,तो मैं सिर्फ एक ही बात कह सकता हूं कि जो चुने जाएंगे मैं उनके लिए चीयर करूंगा और उन्हें शुभकामनाएं दूंगा।' इतना ही नहीं, गिल ने ये भी कहा कि अगर उनका सेलेक्शन टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं भी होता तो भी वो मायूस नहीं होंगे और मुस्कुराते रहेंगे। Shubman Gill On His T20 World Cup 2024 Selection Dilemma! #T20WorldCup #TeamIndia #Cricket #ShubmanGill pic.twitter.com/5RZiF0iinQ — CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 26, 2024 आपको बता दें कि पिछले आईपीएल सीजन शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए 890 रन बनाए थे। ऐसा करके वो टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए थे। हालांकि आईपीएल 2024 अब तक गिल के लिए पिछले साल जितना कामियाब नहीं रहा है। उन्होंने 9 मैचों में अब तक 304 रन बनाए हैं। Also Read: Live Score ये भी जान लीजिए कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभमन गिल का सेलेक्शन हो सकता है, लेकिन मौजूदा समय में टीम के पास ओपनर बैटर के तौर पर टी20 फॉर्मेट में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे काफी शानदार ऑप्शन भी मौजूद हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि गिल पर मैनेजमेंट भरोसा जताती है या नहीं।
KKR vs PBKS बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मारेगा बाजी ? जानिए कैसा रहने वाला है पिच का हाल
KKR vs PBKS बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मारेगा बाजी ? जानिए कैसा रहने वाला है पिच का हाल
PBKS vs KKR: पंजाब किंग्स के लिए नहीं कम हो रही मुश्किलें, 6 हजार से ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी अब भी चोटिल
SRH vs RCB Pitch Report: हैदराबाद में बल्लेबाजों की बल्ले बल्ले या फिर गेंदबाज करेंगे कमाल
SRH vs RCB Pitch Report: हैदराबाद में बल्लेबाजों की बल्ले बल्ले या फिर गेंदबाज करेंगे कमाल
SRH vs RCB Live Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद की आरसीबी से होगी टक्कर, जानें कैसे, कहां देख सकते हैं फ्री में लाइव मैच
KKR vs PBKS Pitch Report: कोलकाता में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज करेंगे हल्ला बोल, जानें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट
युवराज सिंह का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को संन्यास पर फैसला करने का हक मिलना चाहिए। हालांकि उन्होंने सुझाव दिया है कि विश्व कप के बाद उन्हें दूसरे फॉर्मेट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह
2007 में टी20 विश्व कप के शुरूआती चरण में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह को आईसीसी ने वेस्टइंडीज में आगामी टी-20 विश्वकप का ब्रैंड एंबेसेडर बना दिया है। गौरतलब है कि युवराज सिंह ने 1 ओवर में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड पहले ...
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा ही टीम इंडिया के कप्तान रहेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सेक्रेटरी जय शाह ने यह ऐलान किया था कि रोहित शर्मा ही टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान होंगे।
SRH vs RCB Pitch Report: हैदराबाद में लगेगा रनों का अंबार या कहर बनकर टूटेंगे गेंदबाज, जानिए पिच का मिजाज
KKR vs PBKS Dream 11 Prediction: इन 11 खिलाड़ियों के दम पर आप हो सकते हैं मालामालए कप्तान के लिए बेस्ट होगा ये खिलाड़ी
ICC ने युवराज सिंह को बनाया T20 वर्ल्ड कप 2024 का ब्रांड एंबेसडर, सिक्सर किंग ने जताई ख़ुशी
नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत के क्रिकेट दिग्गज युवराज सिंह को आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2024 के ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया है, टी20 क्रिकेट के शिखर वैश्विक आयोजन के शुरू होने में केवल 36 दिन शेष हैं। युवराज, जिन्होंने 2007 में पहले टी20 विश्व कप के दौरान एक ओवर में 36 रन ठोंके थे, जिसे अंततः भारत ने जीता था, संयुक्त राज्य अमेरिका में कई रोमांचक विश्व कप प्रचार कार्यक्रमों में भाग लेंगे। टी20 शोपीस, जिसमें 9 जून को न्यूयॉर्क में बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी शामिल है। ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2007 के चैंपियन युवराज सिंह ने कहा कि, मेरी कुछ सबसे अच्छी क्रिकेट यादें टी20 विश्व कप में खेलने से जुड़ी हैं, जिसमें एक ओवर में छह छक्के लगाना भी शामिल है, इसलिए इस संस्करण का हिस्सा बनना बहुत रोमांचक है, जो यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि, वेस्टइंडीज क्रिकेट खेलने के लिए एक शानदार जगह है जहां प्रशंसक एक ऐसा माहौल बनाते हैं जो दुनिया के उस हिस्से के लिए पूरी तरह से अद्वितीय है, जबकि अमेरिका में भी क्रिकेट का विस्तार हो रहा है। मैं टी20 विश्व कप के माध्यम से उस विकास का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि, न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मुकाबला इस साल दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक होने जा रहा है, इसलिए इसका हिस्सा बनना और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक नए स्टेडियम में खेलते हुए देखना सौभाग्य की बात है। आईसीसी महाप्रबंधक - विपणन और संचार क्लेयर फर्लांग ने कहा कि, युवराज को ICC पुरुष टी 20 विश्व कप के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त करना सम्मान की बात है। उनका नाम टी 20 विश्व कप का पर्याय है, जो इस आयोजन के सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक है, जब वह वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में छह छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। वह क्रिस गेल और उसेन बोल्ट के साथ पहले ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हो गए हैं, जो अब तक के सबसे बड़े टी20 विश्व कप के उत्साह को बढ़ाएंगे। बता दें कि, आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 1-29 जून तक खेला जाएगा, जिसमें सह-मेजबान यूएसए टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में उद्घाटन मैच में कनाडा से भिड़ेगा। 9 स्थानों पर 20 टीमों द्वारा कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जिसका समापन 29 जून को बारबाडोस में फाइनल में होगा। नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक पहला मैच 3 जून को 2014 के चैंपियन श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, जिसमें 10 टीमें न्यूयॉर्क में आठ मैचों में भाग लेंगी। सगाई के 1 दिन पहले गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा बॉयफ्रेंड, फिर जो किया वो कर देगा हैरान पत्नी चली गई मायके तो नाबालिग बेटी का बलात्कार करने लगा शख्स, पुलिस के सामने बयां किया दर्द लव मैरिज के 28 दिन बाद ही पति ने पी लिया फिनायल, सामने आई चौंकाने वाली वजह
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला शनिवार (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाला है। इस मैच के लिए MI के बल्लेबाज़ जमकर अभ्यास कर रहे हैं और इसी बीच उन्होंने नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए 40 हजार का नुकसान कर दिया है। तोड़ डाले 40 हजार के कैमरे मुंबई इंडियंस के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें MI के कई बैटर प्रैक्टिस करते दिखे। इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड जैसे धाकड़ बल्लेबाज़ों को पावरहिटिंग करते हुए देखा जा सकता है जिसके दौरान उन्होंने छोटे-बड़े कई कैमरों को तोड़ डाला। मुंबई इंडियंस के अनुसार उनके खिलाड़ी अब तक 40 हजार रुपये के कैमरे तोड़ चुके हैं। This reel cost us 40k to make... #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/ISqo0Ax4tW — Mumbai Indians (@mipaltan) April 26, 2024 जसप्रीत बुमराह भी लगा रहे हैं चौके-छक्के मुंबई इंडियंस के अकाउंट से एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें टीम के नंबर-1 गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखे। यूं तो बुमराह अपनी घातक बॉलिंग से बल्लेबाज़ों के होश उड़ाते हैं, लेकिन अब वो बैटिंग से भी जलवे बिखेरने के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। MI के द्वारा साझा किये गए वीडियो में उन्हें बड़े शॉट्स खेलते हुए भी देखा जा सकता है। Aaj batting tera Jassi bhai karega! #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/RO0WWHh7Fz — Mumbai Indians (@mipaltan) April 26, 2024 पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस की हालत पतली Also Read: Live Score आपको बता दें कि पांच बार आईपीएल का टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के लिए ये सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। MI अब तक सीजन में 8 मैच खेल चुके है जिसमें से उन्होंने सिर्फ 3 मैच जीते हैं। आलम ये है कि पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस 8वें पायदान पर मौजूद है। ऐसे में्अब यहां से उन्हें क्वालीफाई करने के लिए लगभग हर मुकाबला जीतना होगा।
मुश्किल में फंसी मुंबई इंडियस, सामने मुसीबत बनेगी खूंखार कप्तान की टीम
दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की तो कई में शर्मनाक हार भी झेली. पिछले चार मैचों में से तीन जीतकर हालांकि वह अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई और मुंबई को हराने पर प्लेआफ का उसका दावा पुख्ता हो जायेगा.
मुँह पड़ते रह गए अनिल कुंबले, लेकिन रॉबिन उथप्पा ने नहीं सुनी, मान ली होती बात तो RCB बनती चैंपियन
मुँह पड़ते रह गए अनिल कुंबले, लेकिन रॉबिन उथप्पा ने नहीं सुनी, मान ली होती बात तो RCB बनती चैंपियन
रिकी पोंटिंग ने एक इवेंट के दौरान खुलासा किया है कि उन्होंने अपने घर करीब 1000 हजार बैट रखे हैं। रिकी पोंटिंग ने अपने करियर के दौरान जिन बल्लों से इंटरनेशनल शतक लगाए हैं, वो उनके पास मौजूद है।
SRH vs RCB: Virat Kohli के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, IPL में यह कमाल करने वाले बने इकलौते खिलाड़ी
SRH vs RCB: Virat Kohli के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, IPL में यह कमाल करने वाले बने इकलौते खिलाड़ी
RCB vs SRH: विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी का भी... रजत पाटीदार को लेकर क्या बोल गए अजय जडेजा
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रजत पाटीदार पर पूरा भरोसा दिखाया और इसका फल भी टीम को मिला। रजत पाटीदार ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खतरनाक पारी खेली।
आईपीएल लीग में ये पांच टीमें है सबसे ज्यादा अमीर, जानते हैं कितना है इनका नेटवर्थ
आईपीएल लीग में ये पांच टीमें है सबसे ज्यादा अमीर, जानते हैं कितना है इनका नेटवर्थ
SRH vs RCB: सनराइज़र्स हैदराबाद का IPL 2024 में बड़ा कारनामा, जबरदस्त कारनामा करने वाली बनी पहली टीम
SRH vs RCB: सनराइज़र्स हैदराबाद का IPL 2024 में बड़ा कारनामा, जबरदस्त कारनामा करने वाली बनी पहली टीम
25 का क्या है RCB की जीत से कनेक्शन, आप भी समझेंगे तो कहेंगे, ये कैसे हुआ
25 का क्या है RCB की जीत से कनेक्शन, आप भी समझेंगे तो कहेंगे, ये कैसे हुआ
क्रिकेट न्यूज डेस्क।। दिसंबर 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भीषण कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे से उबरने में उन्हें 13 महीने लग गए। आईपीएल 2024 में उन्होंने क्रिकेट में सीधी वापसी की और क्या कमाल किया... पहले 2 मैचों में पंत का बल्ला शांत रहा. लेकिन इसके बाद बाकी मैचों में उन्होंने क्या किया. यह अद्भुत था। पंत एक बार फिर पुराने अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह हर टीम को जमकर हरा रहे हैं. उनका बल्ला जोर-जोर से गरज रहा है. आईपीएल 2024 में पंत की बड़ी वापसी! 26 वर्षीय ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 में अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48.86 की औसत से 342 रन बनाए हैं। 161.32 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पंत ने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं. इस सीजन में अब तक उनके बल्ले से 27 चौके और 21 छक्के लग चुके हैं. पंत की फॉर्म से एक बात साफ हो गई है कि वह जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के पहली पसंद के विकेटकीपर बनने वाले हैं. उनका रेड हॉट फॉर्म उनके दोस्त ईशान किशन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. पंत की वापसी इशान किशन के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है 14 महीने तक जब ऋषभ पंत चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर थे. तो उस समय विकेट के पीछे दूसरे खिलाड़ी भारत के लिए विकेटकीपिंग करते थे. लेकिन भारतीय टीम के लिए ज्यादातर इशान किशन और केएल राहुल ही विकेटकीपिंग करते नजर आए. हालांकि, आईपीएल से पहले ईशान किशन ने खुद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था. अब पंत की फॉर्म के बाद उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलना मुश्किल हो रहा है. विश्व कप में भी चयन होना मुश्किल है. ईशान टीम इंडिया में विकेटकीपर के तौर पर खेलते हैं, वह कोई स्पेशलिस्ट बल्लेबाज नहीं हैं. ऐसे में पंत की वापसी से उनकी (इशान किशन) की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल नजर आ रही है. पंत और किशन काफी अच्छे दोस्त भी हैं. दोनों ने भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप एक साथ खेला था. किशन उस समय भारतीय अंडर-19 विश्व कप टीम के कप्तान भी थे।
बंगाल प्रो टी20 लीग 11 जून से शुरू होगी
Bengal Pro T20 League: नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस) बंगाल प्रो टी20 लीग का उद्घाटन संस्करण 11 जून को कोलकाता में शुरू होने वाला है जिसमें 8 टीमें बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। लीग की परिकल्पना आईपीएल की तर्ज पर की गई है जिसमें पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में 8 फ्रेंचाइजी टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट 11 से 28 जून तक खेला जाएगा। पुरुषों के मैच 11 जून को ईडन गार्डन्स में और महिलाओं के मैच 12 जून को जादवपुर यूनिवर्सिटी, साल्ट लेक कैंपस ग्राउंड में शुरू होंगे। प्रत्येक टीम एक-दूसरे के खिलाफ एक बार खेलेगी। लीग के पहले दिन शाम को केवल 1 पुरुष मैच होगा और महिलाओं का मैच अगले दिन से शुरू होगा और वहां से हर दिन दो मैच खेले जाएंगे। सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड, जिसे हाल ही में बंगाल प्रो टी20 लीग की एक टीम के फ्रेंचाइजी मालिक के रूप में शामिल किया गया है, खेल क्षेत्र में अपना कार्यकाल शुरू करने के लिए उत्साहित है।सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड के मार्केटिंग प्रमुख ऋषभ भाटिया ने एक बयान में कहा, हम बंगाल प्रो टी20 लीग के माध्यम से खेल के क्षेत्र में कदम रखने को लेकर रोमांचित हैं। यह उद्यम न केवल ईवी चार्जिंग और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि दुनिया में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरने की हमारी आकांक्षा को भी रेखांकित करता है। ''
ना विराट ना दुबे और ना ही रिंकू... ये है Sanjay Manjrekar की T20 WC के लिए इंडियन टीम
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम का चुनाव किया है। उन्होंने अपनी पसंदीदा टीम में भारतीय टीम के नंबर-1 बल्लेबाज़ विराट कोहलीको जगह नहीं दी है। इतना ही नहीं, उनकी टीम में शिवम दुबे और रिंकू सिंह जैसे विस्फोटक फिनिशर भी जगह नहीं बना पाए हैं। विराट, रिंकू या शिवम नहीं, ये खिलाड़ी हैं मांजरेकर की पसंद भारतीय टीम का चुनाव करते हुए संजय मांजरेकर ने सिर्फ 6 बल्लेबाज़ों को टीम में शामिल किया है। उन्होंने विराट, रिंकू और शिवम दुबे को नहीं चुना। उनकी टीम में बैटर के तौर पर रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन और केएल राहुल शामिल हैं। गौरतलब है कि इन बैटर्स में से तीन तो विकेटकीपर बैटर हैं। हार्दिक नहीं क्रुणाल पांड्या हैं मांजरेकर की पसंद भारतीय टीम के इस पूर्व क्रिकेटर ने हार्दिक पांड्या की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम में जगह नहीं दी है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एक सरप्राइज पिक भी किया है। दरअसल, मांजरेकर का मानना है कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्रुणाल पांड्या को इंडियन टीम में जगह मिलनी चाहिए। ऑलराउंडर के तौरपर मांजरेकर की टीम में सिर्फ रविंद्र जडेजा और क्रुणाल पांड्या ही शामिल हैं। No Virat Kohli In Sanjay Manjrekar's Squad For The T20 World Cup! #T20WorldCup #TeamIndia #IPL2024 #Cricket pic.twitter.com/qrE1VUBFvH — CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 26, 2024 दो अनकैप्ड प्लेयर टीम में चुने पूर्व क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप टीम चुनते हुए 9 बॉलिंग ऑप्शन को पिक किया है। उन्होंने गेंदबाज़ों को चुनते हुए कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, आवेश खान, और दो अनपैक्ड प्लेयर मयंक यादव और हर्षित राणा को टीम में जगह दी है। वहीं बॉलिंग ऑप्शन के तौर पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और क्रुणाल पांड्या भी मांजरेकर की टीम में हैं जिससे कुल 9 बॉलिंग ऑप्शन टीम में मौजूद हैं। फैंस हुए हैरान आपको बता दें कि संजय मांजरेकर की टीम को देखकर फैंस पूरी तरह हैरान हैं। क्योंकि जहां एक तरफ उन्होंने विराट कोहली को छोड़ा है। वहीं दूसरी तरफ रिंकू सिंह और शिवम दुबे जैसे फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों को भी जगह नहीं दी है। Also Read: Live Score ये भी जान लीजिए कि रविंद्र जडेजा, क्रुणाल पांड्या, और मोहम्मद सिराज भी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं। हालांकि इसके बावजूद वो मांजरेकर की पसंद में शामिल हैं। यही वजह है फैंस पूरी तरह हैरान हैं।
PAK vs NZ: पाकिस्तान की हार पर फूट-फूट कर रोने लगा बच्चा, VIDEO देखकर पसीज जाएगा दिल
पाकिस्तान को करीबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने चार रनों से हराया। इसके साथ ही पाकिस्तान का पांच मैचों की टी20 सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया। कीवी टीम ने 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
IPL 2024: टीम में आप आत्मविश्वास का दिखावा नहीं कर सकते, जानें जीत के बाद भी RCB के कप्तान ने क्यों कही ये बात
जीत के बाद भी RCB को अंक तालिका में क्यों नहीं हुआ फायदा, हैदराबाद टॉप 4 में बरकरार
जीत के बाद भी RCB को अंक तालिका में क्यों नहीं हुआ फायदा, हैदराबाद टॉप 4 में बरकरार
Delhi Capitals vs Mumbai Indians, IPL 2024 Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार, 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में आप सूर्यकुमार यादव को कप्तान बना सकते हैं। SKY टी20 फॉर्मेट में अब तक 7109 रन बना चुके हैं। इतना ही नहीं, आईपीएल में सूर्यकुमार यादव के नाम 3389 रन दर्ज हैं। खास बात ये है कि उन्होंने टी20 फॉर्मेट में 5 शतक और 48 अर्धशतक ठोके हैं। ऐसे में उन्हें कैप्टन के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप ऋषभ पंत को चुन सकते हो। पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 9 मैचों में 161 की स्ट्राइक रेट से 342 रन ठोके हैं। DC vs MI: मैच से जुड़ी जानकारी दिन - शनिवार, 27 अप्रैल 2024 समय - 03:30 PM IST वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली DC vs MI, Pitch Report ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोर 140 रन रहा है, लेकिन बीते समय में यहां हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिले हैं। टी20 इंटरनेशनल में भी यहां सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन रहा है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना चाहेगी। DC vs MI: Where to Watch? IPL 2024 के सभी मुकाबले क्रिकेट फैंस Star Sports पर देख सकते हैं। क्रिकेट फैंस JIO Cinema ऐप पर भी आईपीएल के मुकाबलों का लुफ्त उठा सकते हैं। DC vs MI Head to Head Record कुल - 34 दिल्ली कैपिटल्स - 15 मुंबई इंडियंस - 19 DC vs MI, Dream11 Team विकेटकीपर - ऋषभ पंत (उपकप्तान), ईशान किशन बल्लेबाज - सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ऑलराउंडर - अक्षर पटेल गेंदबाज - जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, गेराल्ड कोएत्जी Delhi Capitals vs Mumbai Indians Probable Playing XI Delhi Capitals Probable Playing XI: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, अक्षर पटेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, खलील अहमद, रसिक सलाम। Mumbai Indians Probable Playing XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वधेरा, हार्दिक पांड्या, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह। DC vs MI Dream11 Prediction, Today Match Prediction, Today Match DC vs MI, DC vs MI Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, DC vs MI Pitch Report, Today Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Delhi Capitals vs Mumbai Indians Also Read: Live Score Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।
ये 5 टीमें जिन्होंने आईपीएल 2024 में मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के, हैदराबाद तो 100 के पार पहुंची
क्रिकेट न्यूज डेस्क।। आईपीएल 2024 में शानदार बल्लेबाजी देखने को मिल रही है. टीमें इम्पैक्ट प्लेयर नियम का पूरा फायदा उठा रही हैं। बल्लेबाजों में गहराई के कारण खुली बल्लेबाजी देखने को मिली. सीजन में अब तक 41 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें बल्लेबाजों ने 729 छक्के लगाए हैं. सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन शीर्ष पर हैं। आज हम आपको उन टॉप-5 टीमों के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद- 108 छक्के इस सीजन में छक्के लगाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉप पर है. हैदराबाद ने अब तक किसी भी सीजन में 100 छक्के नहीं लगाए हैं. लेकिन इस बार पैट कमिंस की टीम ने सिर्फ 8 मैचों में 108 छक्के लगा दिए हैं. एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दो बल्लेबाज हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 90 छक्के आरसीबी भले ही प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है लेकिन टीम छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर है. इसका सबसे बड़ा कारण उनका घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम है। ये मैदान गेंदबाज़ों के लिए कब्रगाह है. यही वजह है कि संघर्ष कर रही आरसीबी लीग में अब तक 90 छक्के लगा चुकी है. दिल्ली कैपिटल्स- 86 छक्के ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने भी इस सीजन में 86 छक्के लगाए हैं. कप्तान ऋषभ पंत खुद शानदार फॉर्म में हैं. एक दुर्घटना के कारण लगभग 15 महीने बाद आईपीएल से मैदान पर वापसी करने वाले पंत ने 9 मैचों में 21 छक्के लगाए हैं। जैक फ्रेजर-मैकगर्क ने 4 मैचों में 16 छक्के लगाए हैं। मुंबई इंडियंस- 85 छक्के हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस ने सीजन में अब तक 85 छक्के लगाए हैं। टीम में कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं. चार बल्लेबाजों के नाम 10 से ज्यादा छक्के हैं. इसमें रोहित के अलावा तिलक, ईशान और डेविड शामिल हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स- 70 छक्के कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में छक्के लगाने वाले एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं. यही कारण है कि इस टीम की नंबर 5 पर मौजूदगी चौंकाने वाली है. शीर्ष क्रम के लय में होने से रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल को बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिल रहा है.
आरसीबी की हार का सिलसिला खत्म होने से मिली राहत: डुप्लेसी
Rajiv Gandhi International Stadium: आईपीएल 2024 में सबसे खतरनाक अंदाज में नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपनी छह मैचों की हार का सिलसिला खत्म किया। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हैदराबाद के खिलाफ 35 रन की जीत के साथ आरसीबी ने आईपीएल 2024 में अपनी दूसरी जीत हासिल की। उनकी पिछली जीत ठीक एक महीने पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ हुई थी, जहां उन्होंने 177 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। अपनी दूसरी जीत के बाद कप्तान फाफ डुप्लेसी ने राहत की सांस ली है। डुप्लेसी ने कहा, पिछले दो मैचों में हमने अच्छी लड़ाई दिखाई है। हैदराबाद वाला मैच 270+ था और हम 260 तक पहुंच गए, फिर केकेआर मैच भी, केवल एक रन से हारे। हम कुछ समय से करीब हैं लेकिन ग्रुप में आत्मविश्वास लाने के लिए आपको मैच जीतने की जरूरत होती है।'' हमारे लिए बड़ी जीत। जब आप जीत नहीं रहे होते हैं तो यह आपको मानसिक रूप से प्रभावित करता है, यह आपके आत्मविश्वास को प्रभावित करता है। आज की रात मैं अच्छे से सो पाउंगा। एकमात्र चीज जो आत्मविश्वास देती है वह है प्रदर्शन। प्रतियोगिता के पहले भाग में हमें लगा कि हम अपनी क्षमता के क़रीब नहीं हैं। और जब आप 50 प्रतिशत या 60 प्रतिशत पर खेल रहे होते हैं, तो आपको आत्मविश्वास नहीं मिलता है। प्रतियोगिता काफ़ी कड़ी है, टीमें काफ़ी मज़बूत हैं तो यदि आप 100 प्रतिशत पर नहीं होंगे तो आपको मुश्किल होगी।
Uganda के रमजानी ने T20 World Cup को लेकर कही बड़ी बातें, जिंदगी के सबसे बड़े मौके के लिए हैं तैयार
T20 World Cup News : बल्लेबाजी आल राउंडर अल्पेश रमजानी (Alpesh Ramjani) का मानना है कि युगांडा के आत्मविश्वास से भरे क्रिकेटर आगामी टी20 विश्व कप के दौरान जिंदगी के सबसे बड़े मौके का फायदा उठाने के लिए तैयार हैं।पिछले साल नवंबर में युगांडा ...
फिंच ने विराट कोहली की पारी का बचाव किया
Rajiv Gandhi International Stadium: हैदराबाद, 26 अप्रैल (आईएएनएस) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर आरोन फिंच ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली द्वारा सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 43 गेंदों में 51 रन बनाने के बाद उनकी पारी का बचाव करते हुए कहा कि कभी-कभी एक सेट बल्लेबाज की भूमिका खेल को गहराई तक ले जाने की होती है जो कहीं न कहीं बाउंड्री मारने के इरादे को सीमित करता है। आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करते समय, कोहली पावरप्ले में तेज थे और उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में 23 रन बनाए, लेकिन टी नटराजन और शाहबाज अहमद के कुछ कड़े ओवरों के कारण उन्हें 32 गेंदों में अपने अगले 28 रन बनाने में मेहनत करनी पड़ी। हालांकि रजत पाटीदार की मौजूदगी ने आरसीबी के स्कोरिंग रेट को गिरने नहीं दिया. वह इस आईपीएल में तेज गेंदबाजों के खिलाफ 125 और स्पिनरों के खिलाफ 197 की स्ट्राइक रेट के साथ खेल में आए, और अपनी ताकत के दम पर 20 गेंदों में अर्धशतक बनाया - आरसीबी के इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, जिसने फाफ डु प्लेसिस की टीम को ताकत दी। 20 ओवर में 206 रन बनाकर बाद में 35 रन से मैच जीत लिया। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने लोगों से आग्रह किया कि वे कोहली की पारी को धीमी न समझें क्योंकि वह जल्दी विकेट खोने के बाद पाटीदार के साथ साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे थे।फिंच ने प्रसारकों से कहा, मुझे लगता है कि यह यहां कुछ चीजों का संयोजन है। हां, वह पूरी तरह से उड़ गया। लेकिन पावरप्ले के बाद, वह 25 से घटकर 19 पर आ गया। लेकिन एक बात आपको ध्यान में रखनी होगी कि पाटीदार दूसरे छोर पर आक्रामक हो रहा था । कभी-कभी एक सेट बल्लेबाज के रूप में आपका काम खेल को थोड़ा और गहराई तक ले जाना और जितना संभव हो पाटीदार को स्ट्राइक पर लाना होता है, यही वह जगह है जहां बाउंड्री मारने का इरादा खत्म हो जाता है। '' कोहली और पाटीदार ने चौथे विकेट की साझेदारी के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 64 रन जोड़े, जिसमें पाटीदार ने आक्रामक भूमिका निभाई और कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया। फिंच का मानना है कि दोनों बल्लेबाजों के बीच साझेदारी पारी के निर्माण का आदर्श उदाहरण है। फिंच ने कहा, आप उसे अलग से देख सकते हैं और कह सकते हैं 'हां, यह गिरा।' लेकिन एक साझेदारी के रूप में, इसने वास्तव में अच्छा काम किया। क्योंकि जब आप आक्रामक होते हैं तो आखिरी चीज जो आप चाहते हैं वह है नॉन-स्ट्राइकर छोर पर टिके रहना, उन्होंने पाटीदार को वहां लाकर सही काम किया। ''
कोच राहुल द्रविड़ आम आदमी की तरह वोट डालने खड़े हुए, सादगी ने जीता दिल (Video)
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच और पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान किया। एक आम आदमी की तरह वह पंक्ति में खड़े हुए थे। यह देखकर कई लोग चकित हुए तो कई नहीं क्योंकि राहुल द्रविड़ इस व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।
T20 WC: ना कोहली ना पंड्या.. मांजरेकर ने स्टार खिलाड़ियों को किया इग्नोर
संजय मांजरेकर ने टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम चुनी है. विराट कोहली और हार्दिक पंड्या सहित कई खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है जबकि दो अनकैप्ड पेसर को मौका दिया है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आईपीएल में बल्ले से तबाही मचा रहे शिवम दुबे को भी विश्व कप टीम में जगह नहीं दी है.
न्यूजीलैंड की दोयम दर्जे की टीम से फिर हारा पाकिस्तान, अब सीरीज बचाने पर संकट
PAKvsNZन्यूजीलैंड की दोयम दर्जे की टीम ने पाकिस्तान को रावलपिंडी में एक बार फिर उसका स्तर याद दिला दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए। लेकिन पाकिस्तान अँतिम गेंद पर 6 रन नहीं मार पाया और पूरी टीम 174 रन 8 ...
IPL: मैसेज के जरिए हुई थी KKR के स्टार बैटर के लव स्टोरी की शुरुआत
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार बैटर नीतीश राणा (Nitish Rana) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. नितीश की वाइफ सांची मारवाह (Saachi Marwah) टॉप इंटीरियर डिजाइनर हैं.
Virat Kohli, Rinku Singh, Shivam Dube ये तीनों नाम संजय मांजरेकर के हिसाब से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं होने चाहिए। संजय मांजरेकर की फैन्स ने जमकर खिल्ली उड़ाई है।
RCB Playoffs Chances: जीत के साथ बेंगलुरु की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी जीवित, अब ऐसा है गणित
RCB Playoffs Chances: जीत के साथ बेंगलुरु की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी जीवित, अब ऐसा है गणित
IPL के जिस नियम पर रोहित शर्मा ने उठाए सवाल, LSG के दिग्ग्ज ने इस पर दिया बयान, ऑल राउंडर खतरे में
IPL के जिस नियम पर रोहित शर्मा ने उठाए सवाल, LSG के दिग्ग्ज ने इस पर दिया बयान, ऑल राउंडर खतरे में
IPL 2024: पंत का चाबुक शॉट, कैमरामैन हुआ बुरी तरह घायल दिल्ली के कप्तान ने भावुक अंदाज
IPL 2024: पंत का चाबुक शॉट, कैमरामैन हुआ बुरी तरह घायल दिल्ली के कप्तान ने भावुक अंदाज
अगर वर्ल्ड कप जीतना है... सिद्धू ने राहुल द्रविड़ को बताया गुरुमंत्र
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू ने टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को अहम सलाह दी है. सिद्धू ने बताया है कि कैसे टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बन सकती है. इसके लिए द्रविड़ को ये काम करना होगा.
पाकिस्तान की हार से टूटी नन्ही फैन, आखिरी गेंद के बाद फूट-फूटकर रोई, देखें इमोशनल Video
Pakistan vs New Zealand 4th T20I:पाकिस्तान को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में आखिरी गेंद पर 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। आखिरी गेंद पर मिली इस हार के बाद स्टेडियम में बैठी एक नन्ही फैन फूट-फूटकर रोने लगी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पाकिस्तान को जिमी नीशम द्वारा डाले के पारी आखिरी ओवर में 18 रन चाहिए था, क्रीज पर मौजूद उसामा मीर और इमाद वसीम की जोड़ी ने पहली पांच गेंदों में 12 रन बना लिए। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रन की दरकार थी, लेकिन इमाद गेंद को बाउंड्री पार पहुंचने में असफल रहे। आखिरी गेंद पर मिली हार के बाद पाकिस्तान को सपोर्ट कर रहीं नन्ही लड़ी अपने इमोशन ने छिपा सकी और फूट-फूटकर रोने लगी। This is heart breaking.. who is responsible for tonight’s defeat? #PAKVNZ pic.twitter.com/KSMdGHbWyh — Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) April 25, 2024 पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज रॉबिन्सन टॉप स्कोरर रहे और 36 गेदों में 51 रन की पारी खेली। इसके अलावा डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 34 रन, टॉम ब्लंडेल ने 28 रन और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 27 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अब्बास अफरीदी ने 3 विकेट, मोहम्मद आमिर, जमान खान, उसामा मीर और इफ्तिखार अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया। इसके जवाब में पाकिस्तान 8 विकेट गवाकर 174 रन ही बना सके। मेजबान टीम के लिए फखर जमान ने 45 गेंदों में 61 रन बनाए। इसके अलावा सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इमाद वसीम ने 11 गेंदों में नाबाद 22 रन की धमाकेदार पारी खेली लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। Also Read: Live Score न्यूजीलैंड के लिए विलियम ओ'रूर्के ने 3 विकेट, बेन सियर्स ने 3 विकेट, माइकल ब्रेसवेल और जेम्स नीशम ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
T20 World cup: संजय मांजरेकर के अनुसार इस स्पिनर को होना चाहिए परमानेंट टीम में, आईपीएल में मचा रहा धमाल
आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली और रजत पाटीदार ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 65 रनों की विशाल साझेदारी हुई।
Bismah Maroof: पाकिस्तान की पूर्व कप्तान ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, अचानक
क्रिकेट न्यूज डेस्क।। एक चौंकाने वाले फैसले में, पाकिस्तान की लोकप्रिय महिला क्रिकेटर और पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 32 वर्षीय बिस्मा ने फिटनेस कारणों से और 2021 में अपनी बेटी के जन्म के बाद 2020 में क्रिकेट से लंबा ब्रेक लिया। हालांकि, बिस्माह ने अभी तक क्रिकेट से संन्यास लेने की वजह का खुलासा नहीं किया है। वर्ल्ड कप में अपनी बेटी को साथ ले जाना काफी सुर्खियों में रहा बिस्मा ने अपनी बेटी को न्यूजीलैंड में 2022 विश्व कप में ले जाकर सुर्खियां बटोरीं। वह वेतन के साथ 12 महीने का मातृत्व अवकाश पाने वाली पाकिस्तान की पहली महिला क्रिकेटर हैं। बाएं हाथ की बल्लेबाज बिस्माह ने 2006 में भारत के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया और पाकिस्तान के लिए 276 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने अपना टी20 डेब्यू 2009 में आयरलैंड के खिलाफ किया था. उन्होंने 33 अर्धशतकों सहित 6262 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए और लेग स्पिन गेंदबाजी से 80 विकेट लिए। परिवार और पीसीबी को धन्यवाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बिस्माह ने एक बयान में कहा, 'मैं उस खेल को अलविदा कह रही हूं जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है. यह कई चुनौतियों, जीत और यादगार क्षणों के साथ एक अद्भुत यात्रा रही है। मैं अपने परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस यात्रा में मेरा साथ दिया। साथ ही, मैं अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। पीसीबी का समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। बिस्माह ने अपने करियर में चार विश्व कप खेले बिस्माह ने चार 50 ओवर के विश्व कप (2009, 2013, 2017 और 2022) खेले और 2022 में टीम की कप्तानी भी की। उन्होंने 2009 से 2023 के बीच टी20 क्रिकेट में आठ विश्व कप खेले और 2020 और 2023 में टीम की कप्तानी की.
KKR के खिलाफ भी मैच नहीं खेल पाएंगे शिखर धवन! जान लीजिए कब 'गब्बर' की होगी मैदान पर वापसी
Shikhar Dhawan Finess Update: पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के कारण आईपीएल 2024 के कई मुकाबले मिस कर चुके हैं। उन्होंने आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 9 अप्रैल को खेला था जिसके बाद से ही वो क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि अब शिखर धवन से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिखर धवन काफी हद तक फिट हो चुके हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं। क्या केकेआर के खिलाफ खेलेंगे मैच आईपीएल 2024 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला है ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या शिखर धवन ये मैच खेल पाएंगे या नहीं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें कि शिखर केकेआर के साथ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। कब होगी गब्बर की वापसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खबरें सामने आई है कि शिखर धवन 1 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच के साथ मैदान पर वापसी कर सकते हैं। पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच सुनील जोशी ने शिखर की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, 'शिखर फॉर्म में थे और हमें वास्तव में उनकी कमी खली। हमने उन्हें कल नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए देखा। वह ठीक होने की राह पर है। उम्मीद है कि वह अगले मैच (सीएसके के खिलाफ) के लिए फिट हो जाएंगे।' IPL Update @SDhawan25 to miss #KKR game, likely to return against @ChennaiIPL : Joshi #KKRvDC | #IPL2024 | #ShikharDhawan pic.twitter.com/qFm9FOZ3Ct — Doordarshan Sports (@ddsportschannel) April 25, 2024 आईपीएल में दमदार है शिखर धवन का रिकॉर्ड आपको बता दें कि शिखर धवन एक बड़े खिलाड़ी हैं और आईपीएल में भी उन्होंने रनों का अंबार लगाया है। ये भी जान लीजिए कि शिखर इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 222 आईपीएल मैच में 2 सेंचुरी और 51 हाफ सेंचुरी ठोकते हुए 6769 रन बनाए हैं। Also Read: Live Score आईपीएल 2024 में भी शिखर धवन 30 की औसत से 5 इनिंग में 152 रन बना चुके हैं।
पंजाब और केकेआर की टक्कर, जानें मैच प्रीव्यू और अहम आंकड़े
Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) शुक्रवार को आईपीएल 2024 के 42वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की मेजबानी करेगी। मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है, उम्मीद यही है कि मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। केकेआर पांच जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। जबकि पंजाब 8 मैचों से केवल 2 मैच जीती और अंक तालिका में 9वें नंबर पर है। हेड टू हेड में भी कोलकाता का पलड़ा पंजाब पर हावी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। 21 में कोलकाता और 11 में पंजाब को जीत मिली। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 पंजाब किंग्स : सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह। केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।
क्रिकेट न्यूज डेस्क।। इंडोनेशियाई गेंदबाज रोहमालिया रोहमालिया ने बेहतरीन गेंदबाजी से टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। 17 साल के रोहमालिया ने 3.2 ओवर में बिना कोई रन दिए 7 विकेट लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड की फ्रेडरिक ओवरडिज्क के नाम था, जिन्होंने 2021 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर मैच के दौरान फ्रांस के खिलाफ 4-2-3-7 की विनाशकारी गेंदबाजी की थी। रोहमालिया रोहमालिया ने उदयन क्रिकेट ग्राउंड पर पांच मैचों की सीरीज के आखिरी टी20 मैच में मंगोलिया के खिलाफ घातक गेंदबाजी की। रोहमालिया ने 3.2-3-0-7 के शानदार प्रदर्शन के साथ इतिहास रचा। रोहमालिया रोहमालिया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने. रोहमालिया ने मालदीव के खिलाफ नेपाल की अंजलि चंद के 2.1-2-0-6 के स्पैल को पीछे छोड़ते हुए 2019 में टी20ई डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। T20I में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े (पुरुष और महिला) रोहमालिया रोहमालिया (इंडोनेशिया महिला): मंगोलिया के खिलाफ 3.2-3-0-7, 2024 फ्रेडरिक ओवरडिज्क (नीदरलैंड महिला): फ्रांस के खिलाफ 4-2-3-7, 2021 एलिसन स्टोक्स (अर्जेंटीना महिला): 3.4-0-3-7 विरुद्ध पेरू, 2022 सयाजरुल इजात इद्रास (मलेशिया पुरुष): चीन के खिलाफ 4-1-8-7, 2023 इंडोनेशिया ने मैच जीत लिया मैच की बात करें तो इंडोनेशिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए नी पुतु आयु नंदा सकरिनी ने 44 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाए. मेंडबेयर अंखाजुल ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर के कोटे में 29 रन देकर 4 विकेट लिए। मंगोलिया 24 रन पर ऑलआउट हो गई। यहां से रोहमालिया ने मोर्चा संभाला और मंगोलियाई बल्लेबाजी को हिलाकर रख दिया. उनके स्पैल से इंडोनेशिया ने मंगोलिया को 16.2 ओवर में 24 रन पर आउट कर दिया और 127 रन से मैच जीत लिया। रोहमालिया के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंडोनेशिया ने 5 मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त भी बना ली है. रोहमालिया ने 2 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 1.42 की इकोनॉमी रेट से 7 विकेट लिए।
भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट, लेकिन विश्व कप में मौका मिलना मुश्किल
इंडियन प्रीमियर लीग के ठीक बाद इस साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन होना है. जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में टूर्नामेंट खेला जाएगा. इस बीच खबर है कि युजवेंद्र चहल को टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना जाएगा.
नेपाल पहुंचे WI खिलाड़ियों का ट्रक में सामान लोड करते वीडियो वायरल, देखें
नेपाल पहुंचे WI खिलाड़ियों का ट्रक में सामान लोड करते वीडियो वायरल, देखें
टूटा 6 हार का सिलसिला... कप्तान डुप्लेसी बोले- आज रात हम चैन की नींद सो पाएंगे
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की. डुप्लेसी की कप्तानी वाली आरसीबी टीम को लीग में अभी 5 मैच और खेलने हैं. उसे 9 में से सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है. हैदराबाद के खिलाफ 35 रन की जीत के बाद आरसीबी कप्तान ने कहा कि अब वह चैन की नींद सो पाएंगे.
IPL 2024: रसिख सलाम को आंख दिखाना पड़ा महंगा, लगाई गई जमकर फटकार, कप्तान भी नहीं बचा पाए
IPL 2024: रसिख सलाम को आंख दिखाना पड़ा महंगा, लगाई गई जमकर फटकार, कप्तान भी नहीं बचा पाए
सावधान... IPL के बीच धोनी के नाम से वायरल रो रहा फर्जी पोस्ट, लोगों से मांगा जा रहा 600 रुपए उधार
सावधान... IPL के बीच धोनी के नाम से वायरल रो रहा फर्जी पोस्ट, लोगों से मांगा जा रहा 600 रुपए उधार
RCB vs SRH Highlights: हेड का नहीं चला जादू.. क्लासेन भी हुए फेल, आरसीबी ने यूं लिया हैदराबाद से बदला, चौकड़ी ने किया कमाल
'छोटा हाथी' में लोड करवाया सामान, खटारा बस में बैठे खिलाड़ी, ऐसे नेपाल में हुआ
'छोटा हाथी' में लोड करवाया सामान, खटारा बस में बैठे खिलाड़ी, ऐसे नेपाल में हुआ
आपकी कसम खाता हूं अब ...' रिंकू सिंह थे बैचेन, विराट की खानी पड़ गई थी डांट, अब जाकर पूरा हुआ मिशन
आपकी कसम खाता हूं अब ...' रिंकू सिंह थे बैचेन, विराट की खानी पड़ गई थी डांट, अब जाकर पूरा हुआ मिशन