...

Rinku-Priya Saroj

खेल डेस्क। भारत के स्टार क्रिकेटर क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्र‍िया सरोज 4 दिसंबर 2026 को विवाह बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की इस शादी के लिए घरवालों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच रिंकू और प्रिया सरोज की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है। खबरों के अनुसार, इस शादी में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी, बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान के साथ-साथ प्रशासन और क्रिकेट जगत से जुड़े कई प्रमुख लोगों के शामिल होने की संभावना है। ये शादी आगामी चार दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी। जिसको लेकर दोनों पक्षों ने तैयारी शुरू कर दी है। शादी में सपा के सभी सांसद और विधायक के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही सुप्रिया सुले और कई केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। लखनऊ में रमाडा होटल के साथ ही वीवीआईपी के लिए होटल ताज में भी कमरे बुक हो गए हैं। आपको बता दें कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई जून 2025 में हुई थी। PC:navbharattimes.indiatimes अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

समाचार जगत 13 Oct 2026 1:15 pm

क्या क्रिकेट की दुनिया में हलचल मचेगी? क्या विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के पीछे अगरकर की साज़िश है? वसीम जाफ़र ने कहा…

PC: Navrashtra विराट कोहली इंडियन क्रिकेट के अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जो रन मशीन हैं और अगर वह मैदान पर खेल रहे हैं, तो इंडियन टीम की जीत पक्की है। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। कोहली के अचानक लिए गए इस फैसले से फैंस हैरान रह गए। अब इस सब पर पूर्व इंडियन क्रिकेटर वसीम जाफर ने रिएक्ट किया है। इंडियन टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी थी, उससे ठीक पहले विराट कोहली ने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। अब पूर्व इंडियन क्रिकेटर वसीम जाफर ने बड़ा बयान दिया है। इससे एक नया विवाद खड़ा होने की संभावना है। वसीम जाफर ने एक यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली के रिटायरमेंट पर कमेंट किया है। विराट कोहली ने BCCI और सिलेक्शन कमिटी से चल रहे गुस्से के कारण टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला किया था। जाफर ने अजीत अगरकर की अगुवाई वाली नेशनल सिलेक्शन कमिटी पर सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने कोहली जैसे महान खिलाड़ी के साथ सही बर्ताव नहीं किया। वसीम जाफर के रिएक्शन के मुताबिक, कोहली जैसे महान खिलाड़ी को और सम्मान मिलना चाहिए था। कोहली न सिर्फ एक बेहतरीन बैट्समैन हैं, बल्कि उनमें दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को मैदान पर खींचने की ताकत है। हालांकि, जिस तरह से उनके साथ बर्ताव किया गया, उससे वह थोड़े परेशान ज़रूर होंगे। उनके साथ बहुत कुछ गलत हुआ है। विराट कोहली खुद इस बारे में बात नहीं कर रहे हैं, इसलिए इस पर कोई क्लैरिटी नहीं होगी। विराट कोहली ने अपने करियर को लेकर किया बड़ा खुलासा इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। यह सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी। विराट कोहली इंग्लैंड दौरे के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले कोहली ने अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। कोहली ने यह भी कहा है कि वह वर्ल्ड कप जीतने के लिए अपना सब कुछ लगा देंगे।

राजस्थान खबरे 13 Oct 2026 1:04 pm

ICC Player of the Month: Shubman Gill ने पांचवीं बार जीता अवॉर्ड, Shafali Verma भी बनीं विजेता

भारतीय कप्तान शुभमन गिल को मंगलवार को आईसीसी ने रिकॉर्ड पांचवीं बार महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जबकि सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को एशिया कप और एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिये महिला वर्ग में यह सम्मान मिला। शुभमन ने वेस्टइंडीज की कप्तान हाले मैथ्यूज की बराबरी कर ली जो पांच बार यह सम्मान पा चुकी हैं। शुभमन को इससे पहले जनवरी और सितंबर 2023 और फरवरी और जुलाई 2025 में चुना गया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरूवनंतपुरम में पहले वनडे में 110 रन बनाने वाले शुभमन ने कहा ,‘‘ पांचवीं बार आईसीसी महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जाना अच्छा लग रहा है। मैं इस सम्मान के लिये पैनल को धन्यवाद देता हूं।’गिल ने दूसरे मैच में 133 गेंद में 223 रन बनाये थे जिसके दम पर भारत ने 406 रन का लक्ष्य 39 गेंद बाकी रहते हासिल करके आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। शेफाली ने पिछले साल नवंबर में विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विजयी पारी खेलने के बाद यह पुरस्कार जीता था। उन्होंने महिला एशिया कप में भारत के लिये सर्वाधिक रन बनाये। एशियाई खेलों में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने नाबाद 100 और श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 48 रन बनाये थे। उन्होंने कहा ,‘‘ यह पुरस्कार फिर हासिल करना सम्मान की बात है। एशिया कप और एशियाई खेलों में खिताबी जीत में योगदान देना अच्छा रहा जिससे यह जीत और खास हो गई।’’एक ही देश से महिला और पुरूष दोनों क्रिकेटरों को चुने जाने का यह पांचवां मौका है। इससे पहले भारत से जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को जून 2024 में चुना गया था। वहीं अभिषेक शर्मा और मंधाना को सितंबर 2025 में चुना गया। शुभमन ने अभिषेक, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता। वहीं महिला वर्ग में श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू और भारत की स्पिनर श्री चरणी भी दौड़ में थीं।

प्रभासाक्षी 13 Oct 2026 1:03 pm

IND vs WI T20I: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिले वेस्ट इंडीज के खिलाफ मौका, पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने दिया बड़ा सुझाव

PC: Dna india भारत के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ T20I सीरीज़ में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को शामिल करने का सुझाव दिया। भारत अभी पाँच मैचों की सीरीज़ में 2-1 से आगे है, जिसमें पहले और तीसरे T20I में जीत और दूसरे में हार शामिल है। चौथा T20I बुधवार को हैदराबाद में होना है। नायर चाहते हैं कि सूर्यवंशी आखिरी T20I में खेलें नायर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि भारत को चौथा गेम जीतकर सीरीज़ 3-1 से पूरी करने का लक्ष्य रखना चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो टीम मैनेजमेंट सूर्यवंशी को आखिरी गेम में मौका दे सकता है। नायर ने कहा, मैं चाहता हूँ कि भारत 3-1 से आगे हो, और आखिरी गेम में सूर्यवंशी खेले। इसलिए इसे आसान रखें: 3-1 से आगे हों, सीरीज़ खत्म करें, और सूर्यवंशी को आखिरी गेम खेलने दें। इस सीरीज़ में, वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक कोई गेम नहीं खेला है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अब तक भारत के लिए ओपनिंग की है। फिलहाल, कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर ने अनुभवी ओपनर्स का सपोर्ट किया है। नायर ने अभिषेक शर्मा की वापसी की तारीफ की नायर ने तीसरे T20I में अभिषेक शर्मा के परफॉर्मेंस की तारीफ की, जहां उन्होंने पहले दो मैचों में संघर्ष करने के बाद 6 चौकों और 5 छक्कों सहित 69 रन बनाए। उन्होंने अभिषेक की वेस्ट इंडीज के स्पिनर रोस्टन चेस का सफलतापूर्वक सामना करने की क्षमता पर ध्यान दिया, जिन्होंने पिछले मैचों में उन्हें आउट किया था। नायर ने इस बात पर ज़ोर दिया कि एक बैटर शुरुआत में ही बॉलर की स्ट्रैटेजी का अंदाज़ा लगा सकता है, उन्होंने अभिषेक के अग्रेसिव और डिफेंसिव खेल के बीच चुनने के स्किल पर भी ध्यान दिया। आने वाले हैदराबाद मैच में भारत की जीत से सीरीज़ पक्की हो जाएगी और आखिरी T20I में सूर्यवंशी का रिव्यू भी हो सकेगा।

राजस्थान खबरे 13 Oct 2026 1:00 pm

हैदराबाद में चौथे T20I में West Indies से भिड़ेगा भारत, सीरीज फतह पर निगाहें

(हिमांक नेगी)हैदराबाद, 13 अक्टूबर शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां चौथे टी20 मैच में इसी लय को बरकरार रखते हुए शानदार जीत के साथ श्रृंखला अपने नाम करना चाहेंगे। भारत इस समय 2 . 1 से आगे है और उसे श्रृंखला अपने नाम करने के लिये बस एक जीत की जरूरत है। वहीं पिछले मैच में करारी हार के बाद वेस्टइंडीज वापसी करके श्रृंखला में बने रहने की कोशिश में होगा। एक बार फिर मैच का रूख दोनों टीमों के ‘पावर हिटर्स’ पर निर्भर करेगा। भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है जिससे श्रृंखला में अभी तक भारतीय मध्यक्रम पर अधिक दबाव नहीं बना है। अभिषेक ने इंदौर में तीसरे टी20 में 30 गेंद में 69 रन बनाये जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल थे। भारत ने 223 रन का स्कोर बनाकर मैच जीता था। भारत के लिये चिंता का एकमात्र कारण शीर्षक्रम के शानदार फॉर्म के कारण मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अधिक अभ्यास नहीं मिल पाना है। शीर्ष तीन के नाकाम रहने पर तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी और नमन धीर को जिम्मेदारी संभालनी होगी खासकर जब लक्ष्य बड़ा हो। दूसरी ओर वेस्टइंडीज के लिये चुनौती भारतीय रनगति पर अंकुश लगाने की होगी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टी20 में शतक लगाया था जबकि दूसरे मैच में सैमसन और ईशान ने बड़ी पारियां खेली हालांकि यह मैच वेस्टइंडीज ने जीता। तीसरे मैच में अभिषेक का दबदबा रहा। वेस्टइंडीज के हरफनमौला शामार स्प्रिंगर ने स्वीकार किया था कि अभिषेक के फॉर्म में होने पर उनकी टीम के पास रक्षात्मक खेलने क अलावा कोई चारा नहीं रह जाता। उन्होंने कहा था ,‘‘ प्लान बी यही है कि हम रक्षात्मक खेलने की कोशिश करेंगे और यही प्रयास रहेगा कि वह एक या दो रन ही ले सके।’’वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शेरफान रदरफोर्ड ने अभी तक 189 के स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाये हैं। उन्होंने तीन मैचों में 12 छक्के जड़े हैं। कप्तान शाइ होप ने 182 की स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाये हैं। विश्व चैम्पियन भारत को उसकी धरती पर हराने के लिये हालांकि वेस्टइंडीज को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारत के गेंदबाजों को अनुशासित प्रदर्शन करना होगा क्योंकि रांची में दूसरे टी20 में जीत के लिये 250 रन का लक्ष्य वेस्टइंडीज ने नौ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था जिसमें होप ने 45 गेंद में 102 रन बनाये थे। इंदौर में शिमरोन हेटमायेर (43) , कामिल पूरन (42) और स्प्रिंगर (नाबाद 35) ने अच्छी पारियां खेली। अर्शदीप सिंह के तीन विकेट की मदद से भारत ने हालांकि मुकाबला जीता। भारत ने इस मैदान पर पिछली बार टी20 मैच बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में खेला था जब छह विकेट पर 297 रन बनाकर 133 रन से जीत दर्ज की थी। सैमसन ने उस मैच में 43 गेंद में 111 रन बनाये थे और वह एक बार फिर यहां यादगार पारी खेलना चाहेंगे। टीमें :भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव। वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू (विकेटकीपर), कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफान रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

प्रभासाक्षी 13 Oct 2026 12:53 pm

अहमदाबाद में पहले BRICS गेम्स संपन्न, भारत ने योगासन और मलखम्ब का किया प्रदर्शन

पहले ब्रिक्स पारंपरिक और देशी नुमाइशी खेल यहां संपन्न हुए जिसमें 10 सदस्य देशों के 160 प्रतिभागियों ने एक दिवयीय आयोजन में अपने देशी खेलों की नुमाइश की और भारत ने योगासन और मलखम्ब का प्रदर्शन किया। चीन ने वुशू (मार्शल आर्ट) , कजाखस्तान ने बोर्ड खेल टोगीजकुमालक और ब्राजील ने जियु जित्सु का प्रदर्शन किया। भारत ने मलखम्ब और योगासन के अलावा कलारीपयट्टू (केरल का प्राचीन मार्शल आर्ट) की भी नुमाइश की। अहमदाबाद में 2030 राष्ट्रमंडल खेल होने हैं और यह 2036 ओलंपिक की भी दौड़ में है। दक्षिण अफ्रीका के दल प्रमुख फिलासांडे मैकविलि ने भारतीय खेल प्राधिकरण मीडिया से कहा ,‘‘ दक्षिण अफ्रीका में योग उन गतिविधियों में से एक है जिसका इस्तेमाल लोग डिटॉक्स करने, तनाव कम करने और शरीर की गतिशीलता व लचीलेपन को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। हमें यह बहुत पसंद है।’’चीन की दल प्रमुख यि लियू ने कहा ,‘‘ हमने आज योग के बारे में काफी कुछ देखा और सीखा। कल अभ्यास के दौरान भी हमने बच्चों को अद्भुत आसन करते देखा। हम इसके बारे में काफी कुछ सीखना चाहते हैं।’’रूस के दल प्रमुख ज्लाटा याकोवलेवा ने भारत के आतिथ्य की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ यह अद्भुत था। हमने होटल, वेन्यू और पूरे आयोजन का लुत्फ उठाया। इस तरह के आयोजनों में साथ में भाग लेकर बहुत अच्छा लगता है।’’भारत के 50 प्रतिभागियों ने इसमें शिरकत की जबकि चीन के 30, ईरान के 22 और दक्षिण अफ्रीका के 14 प्रतिभागी थे।

प्रभासाक्षी 13 Oct 2026 12:43 pm

ऑस्ट्रेलिया ने हांगकांग सिक्सेस के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, ग्रीन को बनाया गया कप्तान

ऑस्ट्रेलिया ने हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। 7 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान क्रिस ग्रीन को सौंपी गई है।

खबर इंडिया टीवी 13 Oct 2026 12:16 pm

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता आईसीसी का बड़ा अवार्ड

आईसीसी ने सितंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को चुना है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले दो मैचों में 300 से अधिक रन बना दिए थे।

खबर इंडिया टीवी 13 Oct 2026 12:07 pm

ओली पोप ने अफगानिस्तानी लीग से नाम वापस लिया:विल स्मीड और डेविड विली भी हटे; ECB ने आपत्ति जताई थी

इंग्लैंड के ओली पोप ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग T-20 के पहले ड्राफ्ट से नाम वापस ले लिया है। विल स्मीड और डेविड विली भी ड्राफ्ट से हट गए हैं। जबकि, डेविड मलान ड्राफ्ट का हिस्सा हैं। यह ड्राफ्ट 24 अक्टूबर को होना है। ECB ने तालिबान के महिलाओं के साथ व्यवहार के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार किया है। तालिबान सरकार में महिलाओं को क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं है। वहां की महिला टीम नहीं है। इसी वजह से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम अफगानिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं। वे अपने खिलाड़ियों को भी वहां की लीग खेलने की अनुमति नहीं देते हैं। रॉब की ने कहा- खिलाड़ियों को नैतिक फैसला लेना होगा क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइन्फो के अनुसार पोप ने सोमवार को ECB के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की के बयान से पहले ही नाम वापस लेने का फैसला कर लिया था। रॉब ने खिलाड़ियों से APL में खेलने को लेकर सही नैतिक रुख अपनाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह ड्राफ्ट के लिए रजिस्टर करने वाले ओली पोप से उनके फैसले पर बात करेंगे। पोप ने अब ड्राफ्ट से नाम वापस ले लिया है। रॉब की ने BBC के ‘टेस्ट मैच स्पेशल’ पॉडकास्ट में कहा, ‘कानूनी तौर पर खिलाड़ियों को इन प्रतियोगिताओं में खेलने से रोकना मुश्किल है।’ डेविड मलान ने ECB और ICC के फैसले का हवाला दिया इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी अब भी APL ड्राफ्ट में रजिस्टर्ड हैं। इनमें डेविड मलान भी शामिल हैं। मलान ने टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट में कहा, ‘खिलाड़ियों के तौर पर हम ICC और बोर्ड से मिलने वाले निर्देशों का पालन करते हैं।’ मलान ने कहा, ‘मेरी एक बेटी है। मैं चाहता हूं कि वह खेल खेले और इसमें आगे बढ़े। मैं इस तर्क को पूरी तरह समझता हूं।’ उन्होंने कहा, “अंत में मैं क्रिकेटर हूं। मुझे अपना किराया देना है और जब तक खेल सकता हूं, तब तक कमाई करनी है।' मलान ने कहा, ‘जब तक बोर्ड ने इसे मंजूरी दी है, तब तक मैं खेलने के लिए तैयार हूं।’ APL के आयोजन पर भी सवाल क्रिकइन्फो ने पिछले हफ्ते बताया था कि APL के तय कार्यक्रम के अनुसार होने पर भी संदेह है। लीग की पांच में से केवल तीन फ्रेंचाइजी बिकी हैं। एक सूत्र ने लीग की संभावनाओं को ‘बहुत अनिश्चित’ बताया है। APL का आयोजन 27 दिसंबर से UAE में शुरू होना है।

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 12:06 pm

इंग्लैंड : ओली पोप ने ड्राफ्ट से नाम वापस लिया

नई दिल्ली, इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग टी20 (एपीएल) के आने वाले ड्राफ्ट से अपना नाम वापस ले लिया है।

देशबन्धु 13 Oct 2026 12:04 pm

शुभमन गिल ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने:वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था, विमेंस कैटेगरी में शेफाली वर्मा

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को ICC ने सितंबर का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। उन्होंने इस अवॉर्ड की रेस में अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा। गिल ने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में दोहरा शतक लगाया था। विमेंस कैटेगरी में भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला। उन्होंने इस रेस में अपनी साथी खिलाड़ी श्री चरणी और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को पछाड़ा। गिल ने 133 गेंदों में जड़ा सबसे तेज वनडे डबल सेंचुरी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 वनडे में 333 रन बनाए। उन्होंने पहले वनडे में 110 रन की पारी खेली। इसके बाद दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर 223 रन बनाए। यह वनडे इतिहास की सबसे तेज डबल सेंचुरी है। शेफाली ने सितंबर में 360 रन बनाए शेफाली वर्मा ने सितंबर में 360 रन बनाए और 6 विकेट लिए। वह महिला एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 100 रन और फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 48 रन बनाए। खबर अपडेट हो रही है…

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 11:58 am

जोस बटलर : पहले से ज्यादा मोटिवेटेड महसूस कर रहा हूं

नई दिल्ली, इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने सर्जरी के बाद कहा है कि वह फिट होने के लिए पहले से कहीं ज्यादा मोटिवेटेड हैं। बटलर को पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्लेबाजी के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।

देशबन्धु 13 Oct 2026 11:57 am

श्रीलंका ने पाकिस्तान टेस्ट के लिए टीम चुनी:ईशान मलिंगा को पहली बार मौका, डिकवेला बाहर; कुशल मेंडिस कप्तान

श्रीलंका ने नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा और विकेटकीपर अंजला बंडारा को टीम में जगह मिली है। लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की भी टीम में वापसी हुई है। निरोशन डिकवेला को टीम से बाहर कर दिया गया है। कुशल मेंडिस पहली बार टेस्ट कप्तान के रूप में टीम की अगुआई करेंगे। दोनों टेस्ट रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। ये मैच जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा हैं। अंजला बंडारा ने निरोशन डिकवेला की जगह ली है। डिकवेला को अगस्त में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए वापस बुलाया गया था, लेकिन अब उन्हें टीम में नहीं चुना गया। धनंजय डी सिल्वा के कप्तानी छोड़ने के बाद कुशल मेंडिस को टेस्ट कप्तान बनाया गया है। पाकिस्तान दौरे पर यह उनकी पहली टेस्ट सीरीज बतौर कप्तान होगी। ईशान मलिंगा छोटे फॉर्मेट में लगातार खेलते रहे हैं। यह उनका पहला टेस्ट टीम कॉल-अप है। उन्होंने 19 फर्स्ट क्लास मैचों में 44 विकेट लिए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 31.15 रहा है। 22 साल के अंजला बंडारा को शानदार फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड के आधार पर टीम में चुना गया है। 31 मैचों के बाद उनका बल्लेबाजी औसत 65.85 है। उन्होंने सात अर्धशतक और सात शतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 200 रन है। लाहिरु उदारा और कामिल मिशारा को भी टीम से बाहर किया गया है। दोनों ने कोलंबो में भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेला था। ऑलराउंडर सहन अर्चिगे को भी टीम में जगह नहीं मिली। उन्हें भारत के खिलाफ उस टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था। दिनेश चांदीमल की टीम में वापसी हुई है। गाले में खेले गए पहले टेस्ट में उन्हें कन्कशन के कारण मैच से बाहर किया गया था। पाथुम निसांका का चयन फिटनेस पर निर्भर है। वनडे टीम की तरह वह भी तभी पाकिस्तान जाएंगे, जब उन्हें मेडिकल रूप से फिट घोषित किया जाएगा। श्रीलंका की पाकिस्तान टेस्ट टीम: कुशल मेंडिस (कप्तान), पाथुम निसांका*, पसिंदु सूरियाबंडारा, दिनेश चांदीमल, कामिंडु मेंडिस, सोनल दिनूषा, धनंजय डी सिल्वा, अंजला बंडारा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलान रत्नायके, लाहिरु कुमारा, असिता फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा*। *ईशान मलिंगा का चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। पाथुम निसांका का चयन भी मेडिकल फिटनेस पर निर्भर है। श्रीलंका के मुख्य स्पिन विकल्प प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवांथा हैं। ऑलराउंडर सोनल दिनूषा भी स्पिन विकल्पों में शामिल हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। तेज गेंदबाजी में मिलान रत्नायके, लाहिरु कुमारा और असिता फर्नांडो शामिल हैं। इनके अलावा ईशान मलिंगा और दिलशान मदुशंका भी पेस अटैक का हिस्सा होंगे। विशुवा फर्नांडो को टीम से बाहर कर दिया गया है। पहला टेस्ट रावलपिंडी में 9 से 13 नवंबर तक खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट लाहौर में 17 से 21 नवंबर तक होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में श्रीलंका फिलहाल सातवें स्थान पर है। उसका PCT 33.33 है। पाकिस्तान सबसे नीचे है और उसका PCT 4.63 है।

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 11:53 am

धोनी : आईपीएल 2027 में खेलने का फैसला उनका होगा

चेन्नई, आईपीएल की सफलतम फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सीईओ काशी विश्वनाथन का मानना है कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी में अभी क्रिकेट बाकी है। वह टीम के लिए एक आखिरी सीजन खेलने की पूरी कोशिश करेंगे। धोनी इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

देशबन्धु 13 Oct 2026 11:26 am

जोस बटलर की वापसी में लग सकता है वक्त, सर्जरी के बाद रिकवरी शुरू, ऑस्ट्रेलिया टूर और SA20 में खेलना मुश्किल

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जोस बटलर की सर्जरी हुई है, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

खबर इंडिया टीवी 13 Oct 2026 10:57 am

हरजिंदर कौर ने कबड्डी छोड़कर चुनी वेटलिफ्टिंग

नई दिल्ली, भारतीय महिला वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर का नाम काफी लोकप्रिय है। हरजिंदर ने लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए पदक जीते हैं।

देशबन्धु 13 Oct 2026 10:52 am

IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में बल्लेबाजों का दिख सकता है दम, जानें पिच रिपोर्ट और टीम इंडिया का रिकॉर्ड

IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में बल्लेबाजों का दिख सकता है दम, जानें पिच रिपोर्ट और टीम इंडिया का रिकॉर्ड

समाचार नामा 13 Oct 2026 10:50 am

IND vs SL ODI: दिल्ली में ही होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, BCCI ने वेन्यू बदलने की खबरों को नकारा

IND vs SL ODI: दिल्ली में ही होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, BCCI ने वेन्यू बदलने की खबरों को नकारा

समाचार नामा 13 Oct 2026 10:40 am

ऑस्ट्रेलियाई बैटर स्मिथ के सिर की चोट दोबारा जांची जाएगी:डरबन टेस्ट के चौथे दिन बाउंसर लगी थी, मैदान पर नहीं उतरे थे

ऑस्ट्रेलियाई बैटर स्टीव स्मिथ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट के चौथे दिन हेलमेट पर गेंद लगी। इसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैदान पर नहीं उतरे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्मिथ की अगले 24 घंटे में दोबारा जांच होगी। वे जांच में पास हुए तो मैच के आखिरी दिन मैदान पर उतरेंगे। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 421 रन का टारगेट दिया है। स्मिथ की कन्कशन जांच हुई थी, जिसमें उन्हें बल्लेबाजी जारी रखने की अनुमति मिली थी। नॉर्त्या की बाउंसर सिर पर लगी, हेलमेट टूटा स्मिथ ने एनरिक नॉर्त्या की शॉर्ट गेंद से बचने की कोशिश की थी। गेंद उनकी उम्मीद के मुताबिक ऊपर नहीं उठी और हेलमेट से टकराकर फाइन लेग की ओर चली गई। स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने इस गेंद पर लेग बाई का एक रन लिया। गेंद लगने से स्मिथ के हेलमेट पर निशान पड़ गया। इसके बाद फिजियो अनिवार्य कन्कशन जांच के लिए मैदान पर पहुंचे। जांच में खेलने की मंजूरी मिलने के बावजूद स्मिथ मैदान पर नजर नहीं आए। अगर वे कन्कशन जांच में पास होते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने की कोशिश जारी रखेगा। आखिरी दिन का खेलना कन्कशन टेस्ट पर निर्भर होगा अगर स्मिथ को कन्कशन होता है, तो वह डरबन टेस्ट के बाकी हिस्से से बाहर हो जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नियमों के अनुसार कन्कशन की पुष्टि होने पर खिलाड़ी को कम से कम 24 घंटे आराम करना होता है। इसके बाद क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में वापसी के लिए मेडिकल अधिकारी की मंजूरी जरूरी होती है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से गेकबेर्हा में शुरू होगा। 2019 में भी चोटिल हुए थे स्मिथ, आर्चर की बॉल लगी थी स्मिथ को इससे पहले 2019 एशेज सीरीज के दौरान कन्कशन हुआ था। तब जोफ्रा आर्चर की तेज गेंद उनके हेलमेट पर लगी थी। उस समय स्मिथ ने मैदान पर कन्कशन टेस्ट पास किया था। बाद में उन्हें उसी मैच से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद मार्नस लाबुशेन ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। ---------------------------------------------------- डरबन टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ऑस्ट्रेलिया जीत से 6 विकेट दूर, साउथ अफ्रीका का स्कोर-102/4 ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से 6 विकेट दूर है। डरबन में चौथे दिन स्टंप्स तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 102 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए अभी 319 रन की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 10:16 am

Rahmat Shah

खेल डेस्क। अफगानिस्तान के रहमत शाह ने कप्तानी डेब्यू टेस्ट में ही अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में कप्तानी करते हुए रहमत ने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक जड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने भी अपने टेस्ट कप्तानी डेब्यू में ऐसी ही उपलब्धि हासिल की थी। शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे अफगानिस्तान और बांग्लादेश के एकमात्र टेस्ट में रहमत ने पहली पारी में नाबाद 105 रन की शतकीय पारी खेलने के बाद दूसरी पारी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए। रहमत शाह को हशमतुल्लाह शाहिदी की जगह अफगानिस्तान की टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भारत के विराट कोहली ने दिसंबर 2014 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार टेस्ट कप्तानी करते हुए पहली पारी में 115 और दूसरी पारी में 141 रन बनाए थे। PC:cricinfo अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

समाचार जगत 13 Oct 2026 10:15 am

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को झटका, चोटिल ऋषभ पंत की जगह लेगा ये खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज होने जा रही है। लेकिन उसके पहले भारतीय टीम को झटका लगा है, चोटिल ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड दौरे के पहले दो मैचों के लिए भारत-ए टीम में शामिल किया गया। बीसीसीआई ने सोमवार को यह जानकारी दी। ईरानी कप में शेष भारत टीम की कप्तानी कर रहे पंत के बाईं ओर खिंचाव आ गया है, जिसके कारण वह पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं। इस दौरे के लिए पंत की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर थी। बीसीसीआई ने बताया कि वह फिलहाल बोर्ड की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और अच्छी तरह से उबर रहे हैं। तीसरे मैच में उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा। पंत की चोट शुरुआती अनुमान से अधिक गंभीर नजर आ रही है। इंडिया ए खेलेगी तीन मुकाबले भारतीय टीम इसी महीने न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 और उतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी, जो 19 नवंबर से शुरू होगी। टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए भारत ए टीम तैयारी करने के लिए तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस श्रृंखला की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी। PC- india tv hindi

राजस्थान खबरे 13 Oct 2026 10:13 am

बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन से भिड़ने वाले रग्बी प्लेयर पर गिरी गाज, क्लब ने किया बर्खास्त

इंग्लैंड के रग्बी क्लब सराकेंस ने टोटोआ औवावा को एक नई घटना के बाद तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। 21 साल के औवावा इसी साल जून में बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन से जुड़े लंदन के नाइटक्लब विवाद के कारण चर्चा में आए थे।

खबर इंडिया टीवी 13 Oct 2026 8:58 am

'पहले से ज्यादा मोटिवेटेड महसूस कर रहा हूं', सफल सर्जरी के बाद बोले जोस बटलर

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने सर्जरी के बाद कहा है कि वह फिट होने के लिए पहले से कहीं ज्यादा मोटिवेटेड हैं। बटलर को पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्लेबाजी के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।

समाचार नामा 13 Oct 2026 8:40 am

बास्केटबॉल: माइकल जॉर्डन की जर्सी 133 करोड़ रुपये में बिकी, 1998 एनबीए फाइनल में पहनी थी यह जर्सी

अमेरिका के दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन की 1998 एनबीए फाइनल में पहनी गई जर्सी 133 करोड़ रुपये में बिकी। यह जर्सी निजी समझौते के तहत बेची गई।

अमर उजाला 13 Oct 2026 8:33 am

विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भागीदारी पर संशय: रवानगी में 12 दिन बाकी, लेकिन चीन से अब तक नहीं मिला वीजा

विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू होने में 12 दिन शेष हैं, लेकिन मीराबाई चानू समेत आठ सदस्यीय भारतीय टीम को अब तक चीन का वीजा नहीं मिला है। टीम चयन पर साई की आपत्ति के कारण अंतिम मंजूरी भी अटकी है।

अमर उजाला 13 Oct 2026 8:27 am

हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का दबदबा: पंजाब में छठा खिताब जीतने पर नजर; क्या पाकिस्तान से होगी भिड़ंत?

भारतीय पुरुष हॉकी टीम 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक पंजाब के जालंधर और मोहाली में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में छठा खिताब जीतने उतरेगी।

अमर उजाला 13 Oct 2026 8:27 am

पूर्व तेज गेंदबाज का 36 साल की उम्र में निधन, जिम्बाब्वे क्रिकेट ने जारी किया बयान

जिम्बाब्वे की पूर्व तेज गेंदबाज और इंटरनेशनल अंपायर सारा डाम्बानेवाना का हरारे में 36 साल की उम्र में निधन हो गया। वह मार्च में मेडिकल प्रक्रिया से गुजरने के बाद से अस्पताल में भर्ती थीं।

खबर इंडिया टीवी 13 Oct 2026 8:05 am

रियाद में मिसाइल हमले से रोनाल्डो का मैच प्रभावित हुआ:सऊदी गठबंधन ने हूतियों की मिसाइल मार गिराई, अल नासर 3-1 जीता

सऊदी अरब के रियाद में मिसाइल हमले के कारण पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अल नासर और नफ्तची फरगाना के बीच एशियन चैंपियंस लीग मैच एक घंटे देर से शुरू हुआ। यह मैच सोमवार को खेला जाना था। सऊदी लीडरशिप वाले सैन्य गठबंधन ने कहा कि उसने रियाद की ओर दागी गई हूतियों की बैलिस्टिक मिसाइल को रोककर नष्ट कर दिया। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस से सीटों पर रहने को कहा गया। रोनाल्डो ने एक गोल दागा, करियर का 981वां गोल मैच अल-अव्वल पार्क में स्थानीय समयानुसार रात 9:15 बजे (1815 GMT) शुरू होना था। जोकि एक घंटे देर से शुरू हुआ। रोनाल्डो ने पहले हाफ के अंत से ठीक पहले अपने करियर का 981वां गोल किया। अल नासर ने मुकाबला 3-1 से जीता। मैच से कुछ देर पहले AFP के संवाददाताओं ने रियाद में धमाकों की आवाज सुनी। इसी दौरान शहर के लोगों के फोन पर हवाई खतरे का अलर्ट भी आया। अलर्ट में कहा गया, ‘यह इलाका हवाई हमले के खतरे में है। कृपया शांत रहें और घर या किसी सुरक्षित जगह पर रहें। खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें। सिविल डिफेंस के निर्देशों का पालन करते रहें।’ TV में एक घंटे देरी से प्रसारण हुआ स्टेडियम के उद्घोषक ने कहा कि स्थिति सुरक्षित है और मैच खेला जाएगा। उन्होंने दर्शकों से अपनी सीटों पर बने रहने की अपील की। हालांकि, मैच का प्रसारण कर रहे टेलीविजन चैनल ने मुकाबला एक घंटे देर से शुरू होने की जानकारी दी। इसके बाद गठबंधन ने X पर जारी बयान में हूतियों की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को “रोककर नष्ट” करने की बात कही। इसके अलावा, रियाद एयरपोर्ट पर भी कई जानलेवा हमले हुए हैं। पुर्तगाल ने रोनाल्डो पर 3 मैच का बैन लगाया पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने टीम से बाहर जाने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 3 मैच के लिए सस्पेंड किया है। फेडरेशन ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की। यह मामला फेडरेशन की अनुशासनात्मक जांच समिति को भेजा गया है। फेडरेशन ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि जांच पूरी होने तक उसके निष्कर्ष गोपनीय रहेंगे। 41 साल के रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय विंडो के दौरान पुर्तगाल का कैंप छोड़ दिया था। नए कोच जॉर्ज जीसस के साथ खेलने के कम समय पर विवाद हुआ था। नियमों के अनुसार, रोनाल्डा पर एक से छह महीने तक निलंबित किया जा सकता है। ------------------------------------------ फुटबॉल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पुर्तगाल विवाद के बाद रोनाल्डो की क्लब फुटबॉल में वापसी; सऊदी अरब की लीग में उतरे दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल नेशनल टीम से जुड़े विवाद के बाद शुक्रवार को क्लब फुटबॉल में वापसी की। वे शुक्रवार रात को सऊदी प्रो लीग में अल-नसर की ओर से उतरे। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 7:53 am

जोस बटलर ने बाईं जांघ की सर्जरी कराई:पाकिस्तान ट्राई-सीरीज से बाहर, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी संशय

इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर की बाईं हैमस्ट्रिंग की सर्जरी सफल रही है। उन्होंने पूरी फिटनेस हासिल कर मजबूत वापसी का भरोसा दिया है। 36 साल के बटलर ने सोमवार को अपनी सर्जरी की जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल के बिस्तर से अंगूठा दिखाते हुए अपनी तस्वीर साझा की। उनका बायां पैर ब्रेस में बंधा हुआ था। बटलर ने लिखा, ‘सर्जरी सफल रही और अब रिकवरी पर हूं। पहले से ज्यादा मोटिवेट फील कर रहा हूं।’ बटलर को यह चोट 24 सितंबर को हेडिंग्ले में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में लगी थी। वे बैटिंग के दौरान चोटिल हुए और रिटायर्ड हर्ट हुए थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आज जारी होगी टीम बटलर इंग्लैंड की पाकिस्तान में होने वाली आगामी ट्राई-सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इंग्लैंड की टीम इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान रवाना होगी। नवंबर में होने वाले इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बटलर के बाहर रहने की संभावना है। इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा मंगलवार सुबह होनी है। ECB ने बटलर के साथ कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया सोमवार को बटलर और इंग्लैंड के एक अन्य अनुभवी व्हाइट-बॉल खिलाड़ी आदिल राशिद को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक साल का अनुबंध विस्तार दिया। इस विस्तार के बाद बटलर का मौजूदा अनुबंध अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप से पहले खत्म होगा। -------------------------------------------------- इंग्लिश क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… इंग्लैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ओली रॉबिन्सन की वापसी, 30 खिलाड़ियों को जगह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सोमवार को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की। इसमें तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की वापसी हुई है। बोर्ड ने इस बार 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और 9 को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट दिया है। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 7:28 am

साउथ अफ्रीका इतिहास रचने से 319 रन दूर, क्या तोड़ पाएगी टेस्ट क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड?

साउथ अफ्रीका टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने से सिर्फ 319 रन दूर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 421 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं।

खबर इंडिया टीवी 13 Oct 2026 7:27 am

सिडनी के हीरो की दर्दनाक कहानी...एक गलती ने खत्म कर दिया करियर!

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद हनुमा विहारी अपने राज्य से एमएसके प्रसाद के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर बने थे. लेकिन टीम इंडिया के साथ उनका सफर लंबे समय तक नहीं चल सका और वह बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद टीम से बाहर कर दिए गए हैं.

आज तक 13 Oct 2026 6:00 am

वेस्टइंडीज के पॉवेल और रदरफोर्ड को ICC की फटकार:एक-एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला; रदरफोर्ड ने वाइड नहीं मिलने पर अंपायर से की बहस

भारत के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को ICC नेफटकार लगाई है। दोनों खिलाड़ियों को एक-एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। ICC के मुताबिक, पॉवेल ने आउट होने के बाद बल्ले से गेंद को दूर मारकर नियम तोड़ा, जबकि रदरफोर्ड ने अंपायर के वाइड नहीं देने के फैसले पर नाराजगी जताई। दोनों खिलाड़ियों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं। पॉवेल ने आउट होने के बाद बल्ले से गेंद दूर मारी रोवमन पॉवेल पर ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का आरोप लगा। यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों, कपड़ों, मैदान के उपकरणों या अन्य सुविधाओं के दुरुपयोग से संबंधित है। वेस्टइंडीज की पारी के छठे ओवर में भारतीय गेंदबाज मयंक यादव ने पॉवेल को आउट किया। पवेलियन लौटते समय पॉवेल ने अपने बल्ले से गेंद को दूर मार दिया। ICC ने इस व्यवहार को आचार संहिता का उल्लंघन माना और उन्हें आधिकारिक फटकार के साथ एक डिमेरिट पॉइंट दिया। रदरफोर्ड ने वाइड नहीं मिलने पर जताई नाराजगी शेरफेन रदरफोर्ड को ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है। मामला वेस्टइंडीज की पारी के 13वें ओवर का है। अंपायर ने गेंद को वाइड नहीं दिया, जिससे रदरफोर्ड नाराज हो गए। उन्होंने अंपायर के सामने आक्रामक तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर की। चार अधिकारियों ने लगाए थे आरोप दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ आरोप मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और रोहन पंडित, तीसरे अंपायर नितिन मेनन तथा चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने लगाए थे। भारत सीरीज में 2-1 से आगे 5 मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे हैं। टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच 8 विकेट और तीसरा मैच 14 रन से जीता था। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप के शतक की बदौलत 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। -------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर

दैनिक भास्कर 12 Oct 2026 10:18 pm

इंडिया A टीम से चोटिल ऋषभ पंत बाहर:न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 2 मैच नहीं खेलेंगे; कुमार कुशाग्र को मिला मौका

ऋषभ पंत चोट के कारण न्यूजीलैंड A के खिलाफ भारत A की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है। पंत की तीसरे मुकाबले में उपलब्धता पर बाद में फैसला लिया जाएगा। पंत को ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करते समय बाईं तरफ खिंचाव आ गया था। न्यूजीलैंड दौरे के लिए उनके चयन पर पहले ही फिटनेस क्लीयरेंस की शर्त लागू थी। अब शुरुआती दो मैचों से बाहर होने के बाद टीम में विकेटकीपिंग की मुख्य जिम्मेदारी कप्तान ध्रुव जुरेल संभालेंगे। लाल गेंद से शानदार फॉर्म में कुशाग्र 21 साल के कुमार कुशाग्र हाल के दिनों में रेड-बॉल क्रिकेट में अच्छी फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले तीन फर्स्ट क्लास मैचों में दो शतक लगाए हैं। इनमें दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बनाया गया शतक और पुडुचेरी में मेहमान ऑस्ट्रेलिया A टीम के खिलाफ लगाया गया शतक शामिल है। न्यूजीलैंड में तीन मैच खेलेगी भारत A टीम न्यूजीलैंड A के खिलाफ पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को लिंकन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 31 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा। भारत A की अपडेटेड टीम यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, औकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार और कुमार कुशाग्र। भारत 22 अक्टूबर को पहला मैच खेलेगी भारत 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगा। इस दौरान टीम 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। अभी वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा नहीं हुई है। भारत की टी-20 टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर

दैनिक भास्कर 12 Oct 2026 9:40 pm

'तुम्हें दुनिया की हर खुशी मिले...', रिंकू सिंह के बर्थ-डे पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बधाई पोस्‍ट हुआ वायरल

रिंकू सिंह आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। रिंकू के जन्मदिन पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने खास मैसेज भेजा है।

जागरण 12 Oct 2026 9:18 pm

ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण न्‍यूजीलैंड दौरे से हुए बाहर, BCCI ने की रिप्‍लेसमेंट के नाम की घोषणा

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट की वजह से पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं।

जागरण 12 Oct 2026 9:07 pm

न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत इंडिया ए मैच से हुए बाहर

चोटिल होने की वजह से ऋषभ पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाले दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब कुमार कुशाग्र को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है।

खबर इंडिया टीवी 12 Oct 2026 8:37 pm

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय की 24 बॉल में फिफ्टी:वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 85 रन बनाए, कर्नाटक ने दिल्ली को 198 रन से हराया

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ 24 बॉल में फिफ्टी लगा दी। 17 साल के कप्तान अन्वय ने 41 गेंदों में 85 रन बनाए। उनकी इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अन्वय ने 207.32 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए विशाखापट्टनम में खेले गए इस मुकाबले अंडर-19 वनडे मैच में कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 4 विकेट पर 418 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 220 रन पर ऑलआउट हो गई। कर्नाटक ने यह मैच 198 रन से जीत लिया। ध्रुव कृष्णन ने 51 गेंदों में जड़ा शतक कर्नाटक की ओर से ध्रुव कृष्णन ने केवल 51 गेंदों में 103 रन बनाए। इसके बाद अन्वय ने तेजी से रन जोड़ते हुए कर्नाटक का स्कोर 400 के पार पहुंचाया। पिछले मैच में 62 गेंदों में बनाया था शतक अन्वय ने दिल्ली के खिलाफ पारी से पहले चंडीगढ़ अंडर-19 के खिलाफ शतक लगाया था। उस मैच में उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन बनाए थे। कर्नाटक ने वह मुकाबला 100 रन से जीता था। ------------------स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर

दैनिक भास्कर 12 Oct 2026 8:19 pm

अफगानिस्तान को जीत के लिए 347 रन की जरूरत:रहमत-सेदिकुल्लाह के अर्धशतक; बांग्लादेश ने दूसरी पारी 372/7 पर घोषित की

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के चौथे दिन मजबूत पकड़ बना ली है। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में बांग्लादेश ने दूसरी पारी 7 विकेट पर 372 रन बनाकर घोषित की और अफगानिस्तान के सामने 479 रन का टारगेट रखा। दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 50 ओवर में 3 विकेट पर 132 रन बना लिए थे। उसे आखिरी दिन जीत के लिए 347 रन और बनाने होंगे। अफगानिस्तान की ओर से सेदिकुल्लाह अटल 35 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 27 गेंदों पर 19 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 22 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन ने 2 विकेट लिए। हसन महमूद को एक सफलता मिली। लिटन दास का शतक, शांतो और मुशफिकुर की अर्धशतकीय पारियां बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने 117 गेंदों पर 102 रन बनाए। लिटन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 87.18 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 82 रन और मुशफिकुर रहीम ने 81 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 302 गेंदों पर 159 रन की साझेदारी की। शांतो को कायस अहमद ने बोल्ड किया, जबकि मुशफिकुर को जिया-उर-रहमान ने सेदिकुल्लाह अटल के हाथों कैच कराया। मेहदी हसन मिराज 97 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 5 चौके लगाए। तंजीद हसन तमीम ने 38 गेंदों पर 31 और शादमान इस्लाम ने 22 गेंदों पर 13 रन बनाए। बांग्लादेश ने 105.2 ओवर में 3.53 रन प्रति ओवर की गति से स्कोर खड़ा किया। पहली पारी में रहमत शाह का शतक अफगानिस्तान की पहली पारी 89.1 ओवर में 240 रन पर सिमट गई थी। कप्तान रहमत शाह ने 216 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अब्दुल मलिक ने 120 गेंदों पर 62 रन जोड़े, जबकि विकेटकीपर इकराम अलीखिल ने 103 गेंदों पर 32 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 55 रन देकर 5 विकेट लिए। इबादत हुसैन ने 4 विकेट झटके, जबकि मेहदी हसन मिराज को एक विकेट मिला। बांग्लादेश की पहली पारी 346 रन पर खत्म हुई थी बांग्लादेश ने पहली पारी में 92.3 ओवर में 346 रन बनाए थे। तंजीद हसन तमीम ने 71 गेंदों पर 83 रन की आक्रामक पारी खेली। शादमान इस्लाम ने 111 गेंदों पर 67 रन बनाए, जबकि लिटन दास ने 89 गेंदों पर 53 रन का योगदान दिया। नयीम हसन 67 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी ने 4 विकेट लिए। यामिन अहमदजई को 3 और इस्मत आलम को 2 विकेट मिले। कायस अहमद ने एक बल्लेबाज को आउट किया। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर

दैनिक भास्कर 12 Oct 2026 7:59 pm

China Open जीतकर Zheng Qinwen कंधे की चोट के कारण Wuhan Open से बाहर हुईं

चीन की स्टार टेनिस खिलाड़ी झेंग किनवेन के लिए बीजिंग में खिताब जीतने के बाद जश्न का माहौल ज्यादा देर तक नहीं रहा। दो साल बाद अपना पहला महिला टेनिस संघ खिताब जीतने वाली झेंग ने कंधे में चोट और थकान के कारण सोमवार को वुहान ओपन से अपना नाम वापस ले लिया। खास बात यह है कि उन्होंने रविवार को चाइना ओपन का फाइनल जीतने के बाद दर्शकों के सामने गाना गाकर भी जश्न मनाया था। उनके इस अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बता दें कि ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत चुकीं झेंग किनवेन के साथ फ्रांस की युवा खिलाड़ी मिर्रा आंद्रेवा ने भी वुहान ओपन से हटने का फैसला किया है। आंद्रेवा फ्रेंच ओपन की विजेता हैं और चाइना ओपन के फाइनल में झेंग से हार गई थीं। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में झेंग ने 7-5, 6-4 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था। इसके अगले ही दिन दोनों खिलाड़ियों ने वुहान में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट से हटने की जानकारी दी। झेंग ने महिला टेनिस संघ की ओर से जारी बयान में बताया कि चोट से वापसी करने के बाद पिछले करीब डेढ़ महीने से उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी ओपन, बिली जीन किंग कप और चाइना ओपन में हिस्सा लिया। लगातार मुकाबलों के कारण उनका शरीर काफी थक गया है। उन्होंने कहा कि वह अगले साल वुहान ओपन में वापसी करना चाहती हैं और तब पूरी तरह फिट होकर अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने की उम्मीद रखती हैं। गौरतलब है कि झेंग के लिए बीजिंग में मिली जीत केवल एक खिताब नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही वापसी का अहम पड़ाव भी है। पिछले साल वह दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी बनकर अपने करियर की सबसे ऊंची रैंकिंग तक पहुंची थीं। लेकिन कोहनी में चोट लगने के कारण उनकी रैंकिंग में तेजी से गिरावट आई और इस साल वह 160वें स्थान तक पहुंच गई थीं। पिछले सप्ताह अपने देश में आयोजित चाइना ओपन में उन्हें विशेष प्रवेश मिला था। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वह 54वें स्थान पर थीं। अब खिताब जीतने के बाद उनकी रैंकिंग फिर से शीर्ष 30 खिलाड़ियों में पहुंचने वाली है। खिताब जीतने के बाद पुरस्कार समारोह में झेंग भावुक भी नजर आईं। उन्होंने अंग्रेजी में कहा कि उनका यह साल काफी मुश्किल रहा है। इसके बाद उन्होंने दर्शकों के सामने एक लोकप्रिय गाना गाया, जिस पर पूरे स्टेडियम में तालियां गूंज उठीं। चोट और खराब रैंकिंग से जूझने के बाद मिली इस जीत ने उनके लिए खास मायने रखे। दूसरी ओर, दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी मिर्रा आंद्रेवा ने वुहान ओपन से हटने के पीछे अपने कार्यक्रम में बदलाव को वजह बताया है। दोनों खिलाड़ियों की जगह क्वालीफाइंग मुकाबलों में हारने के बावजूद किस्मत के सहारे मुख्य मुकाबलों में प्रवेश पाने वाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आंद्रेवा की जगह अन्ना बॉन्डार और झेंग की जगह कैमिला ओसोरियो को मौका मिला है। वुहान ओपन के मुख्य मुकाबले सोमवार से शुरू हो गए हैं और अब इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में बाकी खिलाड़ियों के पास आगे बढ़ने का मौका है।

प्रभासाक्षी 12 Oct 2026 7:04 pm

ECB ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह, 32 साल के बॉलर की वापसी

ECB ने खिलाड़ियों के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुल 39 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 30 खिलाड़ियों को मुख्य सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और 9 को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

खबर इंडिया टीवी 12 Oct 2026 6:58 pm

रणजी ट्रॉफी- मुंबई ने चंडीगढ़ को 78 रन पर समेटा:तुषार देशपांडे की हैट्रिक; उमेश यादव ने पंजाब के लिए डेब्यू पर झटके 5 विकेट

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे दिन मुंबई के तुषार देशपांडे ने चंडीगढ़ के खिलाफ हैट्रिक लेकर पांच विकेट पूरे किए। उनकी गेंदबाजी के सामने चंडीगढ़ की पहली पारी महज 78 रन पर सिमट गई। मुंबई ने 429 रन बनाने के बाद फॉलोऑन दिया और दूसरी पारी में भी चंडीगढ़ का एक विकेट गिरा दिया। दूसरी ओर, विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर दोहरे शतक से सिर्फ 2 रन दूर रह गए। सौराष्ट्र के प्रेरक मांकड़ और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए। बंगाल के सुदीप कुमार घरामी और अभिषेक पोरेल ने दिल्ली के खिलाफ नाबाद शतकीय पारियां खेलकर टीम को बढ़त दिलाई। पंजाब की ओर से खेल रहे उमेश यादव ने भी असम के खिलाफ दो साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी करते हुए पांच विकेट हासिल किए। मुंबई ने फॉलोऑन दिया मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 429 रन बनाए। टीम के लिए तनुष कोटियान और तुषार देशपांडे ने अर्धशतक लगाकर निचले क्रम में अहम योगदान दिया। कप्तान सिद्धेश लाड ने 86 रन बनाए। चंडीगढ़ के राज अंगद बावा और रोहित धांडा ने 4-4 विकेट लिए। जवाब में चंडीगढ़ की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। तुषार देशपांडे ने अर्जुन आजाद, शिवम भांबरी और दीपेंद्र कुश को लगातार गेंदों पर आउट किया। मुंबई के मोह‍ित अवस्थी ने भी 9 रन देकर 3 विकेट झटके। चंडीगढ़ की टीम 78 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने फॉलोऑन दिया और दूसरी पारी में भी चंडीगढ़ का एक विकेट गिर गया। देशपांडे ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का छठा पांच विकेट हॉल पूरा किया, जिसमें यह हैट्रिक भी शामिल रही। वाडकर दोहरे शतक से चूके विदर्भ ने पुडुचेरी के खिलाफ पहली पारी में 428 रन बनाए। एक समय टीम 54 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन अक्षय वाडकर ने पारी संभाल ली। उन्होंने 198 रन बनाए और अपने पहले फर्स्ट क्लास दोहरे शतक से सिर्फ 2 रन दूर रह गए। यश राठौड़ ने 134 रन की पारी खेली। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 205 रन की साझेदारी हुई। पुडुचेरी ने जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक 98 रन पर एक विकेट गंवाया था। जडेजा और मांकड़ के शतक से सौराष्ट्र ने बनाए 392 रन सौराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में 392 रन बनाए। प्रेरक मांकड़ ने 129 रन की पारी खेली, जबकि रवींद्र जडेजा ने 102 रन बनाए। मांकड़ और जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 205 रन की साझेदारी हुई। जडेजा को धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने आउट किया। चिराग जानी ने भी 83 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ ने दिन का खेल समाप्त होने तक 122 रन पर 3 विकेट गंवाए। बंगाल को घरामी और पोरेल ने दिलाई बढ़त कल्याणी में बंगाल ने दिल्ली के 240 रन के जवाब में मजबूत शुरुआत की। सुदीप कुमार घरामी और अभिषेक पोरेल ने शतक लगाए और चौथे विकेट के लिए नाबाद 199 रन की साझेदारी की। दिन का खेल समाप्त होने तक बंगाल ने 3 विकेट पर 304 रन बना लिए थे और 64 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। आंध्र के डेब्यूटेंट राहुल का शतक, कर्नाटक पर बढ़त 19वां जन्मदिन मनाने के दो दिन बाद एसवी राहुल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करते हुए शतक लगाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल ने विकेटकीपर रेवंत रेड्डी के साथ मिलकर आंध्र की पारी को संभाला। दिन का खेल समाप्त होने तक आंध्र ने कर्नाटक के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली थी। रेवंत रेड्डी 97 रन बनाकर आउट हुए। छठे विकेट के लिए उनके और राहुल के बीच नाबाद 136 रन की साझेदारी हुई। अन्य मुकाबलों में भी बल्लेबाजों का दम गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी नजर

दैनिक भास्कर 12 Oct 2026 6:34 pm

हांगकांग सिक्सेस 2026 - बांग्लादेश की 7 सदस्यीय टीम घोषित, अबू हैदर संभालेंगे कमान

बांग्लादेश 'हांगकांग सिक्सेस 2026' में इंटरनेशनल अनुभव और उभरते हुए टैलेंट का मिला-जुला रूप पेश करेगा

खास खबर 12 Oct 2026 6:22 pm

इंग्लैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ओली रॉबिन्सन की वापसी:30 खिलाड़ियों को जगह, 7 खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सोमवार को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की। इसमें तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की वापसी हुई है। बोर्ड ने इस बार 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और 9 को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इस तरह दोनों श्रेणियों में कुल 39 खिलाड़ी शामिल हैं। रॉबिन्सन को आखिरी बार 2023 में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची में टॉम बैंटन, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, एमिलियो गे, मैथ्यू फिशर और डैन लॉरेंस को पहली बार शामिल किया गया है। वहीं, सोनी बेकर का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाकर दो साल का कर दिया गया है। कॉक्स और क्रोकोम्ब को भी दो साल का करार मिला है। कुल 11 खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट 30 सितंबर 2028 तक चलेंगे। 6 खिलाड़ियों को पहली बार डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट इंग्लैंड ने भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट की सूची में भी बदलाव किए हैं। जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, बेन मैकिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, थॉमस रीव और मैथ्यू रेविस को पहली बार डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिला है। मेसन क्रेन की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब वह आठ साल से अधिक समय बाद पहली बार इंग्लैंड की सीनियर टीम के साथ जुड़ने जा रहे हैं। वहीं, 18 साल के थॉमस रीव डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी की थी और टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। डेवलपमेंट सूची में जोश हल, एडी जैक और मिच स्टेनली भी शामिल हैं। इस श्रेणी में कुल 9 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। बेन स्टोक्स सूची से बाहर इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इस बार कॉन्ट्रैक्ट सूची में शामिल नहीं हैं। ECB ने उन्हें दो साल का कॉन्ट्रैक्ट देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इस साल गर्मियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इंग्लैंड की कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था टेस्ट और व्हाइट-बॉल, दोनों फॉर्मेट को कवर करती है। खिलाड़ियों का चयन पिछले एक साल के प्रदर्शन और आने वाले समय में अलग-अलग फॉर्मेट में खेलने की संभावनाओं के आधार पर किया जाता है। कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव ECB ने राष्ट्रीय कोचिंग ढांचे में बदलावों की भी घोषणा की है। माइक यार्डी को एलीट नेशनल बैटिंग लीड और रिचर्ड डॉसन को एलीट नेशनल स्पिन बॉलिंग लीड की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रॉय कूली एलीट नेशनल पेस बॉलिंग लीड के पद पर बने रहेंगे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में यह भूमिका संभाली थी। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ डॉसन, मार्कस ट्रेस्कोथिक, जेम्स फोस्टर और एरिक सिमंस काम करेंगे। वहीं, ब्रेंडन मैकुलम के व्हाइट-बॉल कोचिंग स्टाफ में सारा टेलर, जीतन पटेल और टिम साउदी शामिल होंगे। केविन पीटरसन को मेंटर की भूमिका दी गई है। ये कोचिंग टीमें इंग्लैंड के आगामी दौरों के लिए जिम्मेदारी संभालेंगी। इंग्लैंड को टेस्ट क्रिकेट के लिए साउथ अफ्रीका और व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर

दैनिक भास्कर 12 Oct 2026 6:06 pm

मैदान पर गुस्सा दिखाना पॉवेल और रदरफोर्ड को पड़ा भारी, ICC ने लगाई डांट और दिया डिमेरिट पॉइंट

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को ICC ने फटकार लगाई है। उस टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

खबर इंडिया टीवी 12 Oct 2026 5:53 pm

आईसीसी : पॉवेल और रदरफोर्ड को फटकारा

नई दिल्ली, भारत के खिलाफ शुक्रवार को रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच के दौरान 'आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट' तोड़ने पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया।

देशबन्धु 12 Oct 2026 5:49 pm

दिल्ली में ही होगा भारत-श्रीलंका पहला वनडे:वेन्यू बदलने की खबरों को BCCI ने नकारा; 13 दिसंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में मैच

BCCI ने भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले पहले वनडे का वेन्यू बदलने की खबरों को खारिज कर दिया है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया कि मैच को दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट करने का कोई फैसला नहीं हुआ है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर वेन्यू की तैयारी पर सवाल उठे थे। इसी के बाद मैच अहमदाबाद में कराए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। सैकिया ने सोमवार को कहा कि अरुण जेटली स्टेडियम में ही मुकाबला खेला जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि BCCI द्विपक्षीय सीरीज के मैचों के वेन्यू तय करने के लिए अपनी मानक नीति का पालन करता है। दिल्ली में निर्माण कार्य के कारण उठे थे सवाल अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर आशंका जताई जा रही थी कि स्टेडियम 13 दिसंबर को होने वाले इंटरनेशनल मैच की मेजबानी के लिए समय पर तैयार होगा या नहीं। इसी आधार पर रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पहला वनडे अहमदाबाद में कराया जा सकता है। अहमदाबाद में पहले से तय है आखिरी वनडे भारत और श्रीलंका के बीच यह व्हाइट-बॉल सीरीज 13 से 27 दिसंबर तक खेली जानी है। इसमें 3 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले शामिल हैं। वनडे सीरीज का पहला मैच दिल्ली, दूसरा बेंगलुरु और तीसरा अहमदाबाद में खेला जाना तय है। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर

दैनिक भास्कर 12 Oct 2026 5:38 pm

गैरी नेविल : टीम के शानदार प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं कर सकते

नई दिल्ली, मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व कप्तान गैरी नेविल ने लिवरपूल के खिलाफ एनफील्ड स्टेडियम में मैनचेस्टर सिटी की शानदार 3-0 की जीत की तारीफ की है। यह जीत ऐसे समय में मिली है जब प्रीमियर लीग में उन पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे हैं।

देशबन्धु 12 Oct 2026 5:14 pm

भारत-श्रीलंका : वनडे मैच को दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट करने की खबरें गलत

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात से इनकार किया है कि 13 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाला भारत-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद शिफ्ट किया गया है।

देशबन्धु 12 Oct 2026 5:12 pm

तुषार देशपांडे ने हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, सात ओवर में झटके पांच विकेट

तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मुंबई की ओर से खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ ​हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी। उन्होंने तीन नहीं, पांच विकेट अपने नाम किए। इससे विरोधी टीम संकट में नजर आ रही है।

खबर इंडिया टीवी 12 Oct 2026 4:52 pm

जीत के बाद कैस्पर रूड और ऑगर-एलियासिम के बीच 'राउंड ऑफ 16' का मुकाबला तय

शंघाई, कैस्पर रूड ने सोमवार को 'शंघाई मास्टर्स' के तीसरे राउंड में अमेरिकी खिलाड़ी लर्नर टीएन को 6-4, 7-6 (3) से शिकस्त देकर 'राउंड ऑफ 16' में जगह बनाई।

देशबन्धु 12 Oct 2026 4:50 pm

शंघाई मास्टर्स: जीत के बाद कैस्पर रूड और ऑगर-एलियासिम के बीच 'राउंड ऑफ 16' का मुकाबला तय

शंघाई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। कैस्पर रूड ने सोमवार को 'शंघाई मास्टर्स' के तीसरे राउंड में अमेरिकी खिलाड़ी लर्नर टीएन को 6-4, 7-6 (3) से शिकस्त देकर 'राउंड ऑफ 16' में जगह बनाई। 20वीं वरीयता प्राप्त रूड ने 14वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को 1 घंटे 42 मिनट में हराया।

समाचार नामा 12 Oct 2026 4:41 pm

IND vs SL वनडे मैच का वेन्यू नहीं होगा चेंज, BCCI सचिव ने कहा- मैच शिफ्ट होने का कोई प्लान नहीं

BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने वेन्यू बदलने की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे मैच दिल्ली में ही खेला जाएगा।

खबर इंडिया टीवी 12 Oct 2026 4:39 pm

रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा भारत: मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

नई दिल्ली, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन पंजाब में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच होगा।

देशबन्धु 12 Oct 2026 4:29 pm

भारत-श्रीलंका पहला ODI दिल्ली में ही होगा, BCCI ने स्थल बदलने की खबरों को नकारा

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मुकाबलों की एकदिवसीय शृंखला का पहला मुकाबला दिल्ली से अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है। सैकिया ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि 13 दिसंबर को होने वाले इस मुकाबले की मेजबानी मानक नीति के तहत दिल्ली को सौंपी गई थी और इसके आयोजन स्थल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सैकिया ने कहा, ‘‘दिल्ली में निर्धारित भारत-श्रीलंका एकदिवसीय मुकाबले को अहमदाबाद स्थानांतरित किए जाने की खबरें सही नहीं हैं। बीसीसीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।’’उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा यह दोहराना जरूरी है कि द्विपक्षीय मुकाबलों के आयोजन स्थलों का आवंटन मुख्य रूप से एक मानक नीति के तहत किया जाता है।’’इससे पहले खबरों में दावा किया गया था कि यहां अरुण जेटली स्टेडियम में जारी निर्माण कार्य के कारण मुकाबले को अहमदाबाद स्थानांतरित किया गया है। अहमदाबाद में 19 दिसंबर को श्रृंखला का अंतिम वनडे मुकाबला खेला जाना है। एकदिवसीय मुकाबलों के अलावा श्रीलंका इस दौरे पर तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेलेगा।

प्रभासाक्षी 12 Oct 2026 4:03 pm

क्रिकेट में गजब संयोग, मैच की दोनों पारियों में गेंद और रन बराबर, 44 पारियों से नहीं आई सेंचुरी

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट में अजब का संयोग सामने आया, जब मार्नस लाबुशेन दोनों पारियों में बराबर गेंद खेलकर और उतने ही रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि उन्हें आउट करने वाले गेंदबाज अलग अलग रहे।

खबर इंडिया टीवी 12 Oct 2026 3:59 pm

अभिषेक शर्मा के फैन हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाज, बोले- उनका तोड़ हमारी टीम के पास नहीं है

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार स्प्रिंगर ने तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा का विकेट लिया। मैच के बाद उन्होंने जमकर अभिषेक की तारीफ की है। इस मैच में स्प्रिंगर ने दो विकेट लिए।

खबर इंडिया टीवी 12 Oct 2026 3:50 pm

बल्लेबाज की सोच पढ़कर विकेट निकालते हैं नमन धीर:टी-20 इंटरनेशनल में 5 विकेट; डेब्यू पर छक्का खाने के बाद अगली गेंद पर विकेट लिया

भारत के बैटिंग ऑलराउंडर नमन धीर ने गेंद से अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है। उनकी खासियत सिर्फ ऑफ स्पिन नहीं, बल्कि बल्लेबाज की सोच को पढ़कर उसके खिलाफ योजना बनाना है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में वह अब तक 5 विकेट ले चुके हैं। उनके प्रदर्शन में एक दिलचस्प पैटर्न भी दिखा है। डेब्यू मैच में जिन बल्लेबाजों ने उनकी गेंद पर छक्का लगाया, नमन ने उनमें से कुछ को अगली ही गेंद पर आउट कर दिया। इंदौर में कामिल पूरन के खिलाफ भी उन्होंने तीन छक्के खाने के बाद विकेट हासिल किया। लखनऊ में डेब्यू किया 26 साल के नमन ने 6 अक्टूबर को लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। पहले ही मैच में उन्होंने 31 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके बाद सीरीज के तीसरे टी-20 में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 39 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। भारत ने यह मैच 14 रन से जीता और पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। नमन की गेंदबाजी की कहानी इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि वह खुद को मुख्य रूप से बल्लेबाज मानते हैं। उनका कहना है कि बल्लेबाजी करने से उन्हें गेंदबाजी के दौरान सामने वाले खिलाड़ी की तकनीक समझने में मदद मिलती है। बल्लेबाज का स्टांस, बैकलिफ्ट, गार्ड और पसंदीदा शॉट देखकर वह अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं कि अगली गेंद पर वह क्या करना चाहेगा। सिक्स लगने के बाद अगली गेंद पर विकेट नमन ने अपने पहले टी-20 में वेस्टइंडीज की पारी के दौरान कप्तान शाई होप, रोमारियो शेफर्ड और मैथ्यू फोर्ड के विकेट लिए। इस मैच में उनके प्रदर्शन की खास बात यह रही कि छक्का खाने के बाद भी उन्होंने अपनी रणनीति पर भरोसा बनाए रखा और जवाब में विकेट हासिल किए। पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी नमन की इस खूबी पर ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि नमन लाइन, लेंथ और गति में बदलाव करके बल्लेबाज को चौंकाने की कोशिश करते हैं। पूरन ने एक ओवर में तीन छक्के लगाए, फिर भी नमन ने विकेट लिया हेटमायर को भी किया बोल्ड तीसरे टी-20 में नमन ने शिमरोन हेटमायर को भी आउट किया। हेटमायर 26 गेंदों पर 43 रन बनाकर तेजी से रन बना रहे थे। नमन की गेंद पर वह शॉट खेलने से चूके और बोल्ड हो गए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 7 विकेट पर 209 रन ही बना सकी। अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए, जबकि नमन के खाते में 2 विकेट आए। बल्लेबाजी पहली जिम्मेदारी, गेंद से 2-3 ओवर किफायती डालना लक्ष्य नमन खुद को बैटिंग ऑलराउंडर मानते हैं। भारतीय टीम में उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी बल्लेबाजी है, जबकि गेंद से जरूरत पड़ने पर दो या तीन ओवर किफायती डालना उनका लक्ष्य रहता है। इंदौर में उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन वह उसका पूरा फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने 5 गेंदों पर 10 रन बनाए और गुडाकेश मोती की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ में कैच आउट हुए। उन्होंने यह भी बताया कि IPL में इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण उन्हें गेंदबाजी के मौके कम मिले। इसके बावजूद गेंदबाजी हमेशा उनके खेल का हिस्सा रही है। आगे के लक्ष्य तय नहीं, फिलहाल क्रिकेट का आनंद ले रहे लगातार विकेट मिलने के बावजूद नमन भविष्य को लेकर बड़े दावे नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि वह बहुत आगे की योजना बनाकर नहीं चलते और फिलहाल उनका कोई खास व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं है। वह क्रिकेट खेलने, उसका आनंद लेने और मिलने वाले अवसरों का पूरा इस्तेमाल करने पर ध्यान दे रहे हैं।

दैनिक भास्कर 12 Oct 2026 3:39 pm

करीब दस साल बाद टेस्ट टीम में वापसी, लेकिन ​फिर भी फ्लॉप, पहली पारी में तो डक पर आउट

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज निक मैडिसन 2016 के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं, लेकिन इस रिटर्न मैच में भी उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा। पहली पारी में बिना खाता खोले आउट होने के बाद वे दूसरी पारी में भी 48 रन पर पवेलियन लौट गए।

खबर इंडिया टीवी 12 Oct 2026 3:26 pm

Nathan McSweeney ने Virat Kohli के वीडियो देखकर सीखी स्पिन गेंदबाजी खेलने की कला

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने कहा कि विराट कोहली के वीडियो देखकर स्पिन गेंदबाजी खेलने के तरीके सीखने से उन्हें भारत ‘ए’ के खिलाफ वनडे शृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिली। मैकस्वीनी ने तीन मैचों में 194 रन बनाए और उन्हें शृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने यूट्यूब पर कोहली के बल्लेबाजी करने के वीडियो देखकर यह जानने की कोशिश की कि वह स्पिन गेंदबाजों का सामना किस तरह करते हैं। भारत ‘ए’ के रविवार को शृंखला का तीसरा मैच 49 रन से जीता लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने शुरूआती दो मैच जीतकर पहले ही इसे अपने नाम कर लिया था। मैकस्वीनी ने तीसरे वनडे के बाद कहा, ‘‘एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के तौर पर भारत आना हो, तो यहां स्पिन गेंदबाजी पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में आप कड़ी मेहनत करते हैं और भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों को स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं, ताकि उनसे सीख सकें।’’इस 27 साल के बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मैंने यूट्यूब पर विराट कोहली के वीडियो देखकर यह समझने की कोशिश की कि वह स्पिन का सामना कैसे करते हैं। इसके अलावा स्टीव स्मिथ और उन दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी देखा, जिन्होंने भारत आकर अच्छा प्रदर्शन किया है। विश्लेषकों से काफी जानकारी और आंकड़े भी मिले। खुशी है कि मैं इन जानकारियों को मैदान पर अपने खेल में उतारने और उन पर अमल करने में सफल रहा।’’मैकस्वीनी ने भारत में शृंखला जीतने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यहां की परिस्थितियों में खुद को ढालने और क्रीज पर समय बिताने का मौका मिलना सुखद रहा। उन्होंने कहा, ‘‘ नयी परिस्थितियों में आकर कुछ समय क्रीज पर बिताना हमेशा अच्छा होता है। किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए भारत में शृंखला जीतना आसान नहीं है। यहां आकर मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ क्रिकेट खेलना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। इसलिए हमारी टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और शृंखला जीतना सुखद अनुभव रहा।

प्रभासाक्षी 12 Oct 2026 3:13 pm

Asian Games से चूके Abhishek Verma, अब 2028 Los Angeles Olympics पर साधा निशाना

भारत के दिग्गज कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा भले ही एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पाए लेकिन उनका हौसला बरकरार है और उन्होंने 2028 में लॉस एंजिलिस और स्वदेश में 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को अपना लक्ष्य बनाया है। भारत हाल ही में संपन्न हुए आइची-नागोया एशियाई खेलों में कंपाउंड तीरंदाजी में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाला पहला देश बना। साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी ने मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक कोटा हासिल किया। एशियाई खेलों में लगातार चौथी बार भाग लेने से चूकने वाले 37 वर्षीय अभिषेक ने स्वीकार किया कि खेल से दूर रहना निराशाजनक था लेकिन उन्हें संतुष्टि है कि जिन युवा खिलाड़ियों को उन्होंने प्रशिक्षण दिया, वह अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे। अभिषेक ने पीटीआई से कहा, ‘‘एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पाने का निश्चित रूप से मुझे दुख हुआ लेकिन मैंने जिन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया है वे वहां मौजूद थे और उन्होंने वैसा ही प्रदर्शन किया जैसा मैं चाहता था।’’ ओलंपिक कोटा खिलाड़ियों के लिए नहीं बल्कि देश के लिए होते हैं। ओलंपिक के नजदीक होने के समय ट्रायल्स से खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। अभिषेक ने कहा कि भारत के कोटा हासिल करने के बाद अब खिलाड़ी पूरी तरह से लॉस एंजिलिस खेलों की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब हमारे ऊपर से क्वालिफाई करने का दबाव हट गया है। हम बिना किसी रुकावट के पूरी तरह से ओलंपिक पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। हमारे पास तैयारी के लिए लगभग डेढ़ साल का समय है और हमें इसका भरपूर फायदा उठाना होगा।’’ वर्मा अपने ओलंपिक सपनों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने तीन एशियाई खेलों में भाग लेते हुए दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीतने के साथ-साथ विश्व कप में कई खिताब जीते हैं लेकिन अभी उनका मन नहीं भरा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह मानवीय स्वभाव है कि आप जितना अधिक हासिल करते हैं, उतनी ही अधिक आपकी चाहत बढ़ती है। मेरा लक्ष्य 2028 के ओलंपिक हैं। इसके अलावा मैं 2023 में भारत में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों पर भी नजर रख रहा हूं।

प्रभासाक्षी 12 Oct 2026 2:16 pm

Asian Champions Trophy: 5 खिताब जीतने वाली Indian Hockey Team अब Punjab में उतरेगी

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) में 2011 में इसकी शुरुआत के बाद से पांच बार खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस महीने पंजाब में होने वाले टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम के रूप में प्रवेश करेगी। भारत की उपलब्धियों में पहले टूर्नामेंट में रोमांचक शूटआउट जीत से लेकर 2024 में चीन में अपने खिताब का बचाव करना शामिल है। अब एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक जालंधर और मोहाली में खेली जाएगी। भारत का एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में पांच खिताब जीतने संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। पहली बार एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन चीन के ओर्डोस में किया गया था, जिसमें छह टीमों ने चीन, भारत, मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और जापान ने भाग लिया था। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए फाइनल में कोई भी टीम निर्धारित समय तक गोल नहीं कर पाई थी। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें भारत ने 4-2 से जीत हासिल की। इस तरह से भारत इस टूर्नामेंट का पहला चैंपियन बना। दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 2013 में किया गया था। इसके बाद 2016 में मलेशिया के कुआंटन में तीसरा टूर्नामेंट खेला गया था। भारत इसमें चैंपियन बना था। वर्ष 2016 की प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छह टीमों में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और चीन शामिल थे। भारत फाइनल में पहुंचा और उसका सामना पाकिस्तान से हुआ। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ने 3-2 से जीत हासिल की और अपना दूसरा खिताब जीता। रुपिंदर पाल सिंह, अफ्फान यूसुफ और निकिन थिम्मैया ने भारत की तरफ से गोल किए। भारत ने अपना तीसरा खिताब 2018 में ओमान के मस्कट में आयोजित पांचवीं एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जीता था। इस प्रतियोगिता में भारत, जापान, मलेशिया, ओमान, पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया ने भाग लिया था। भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। भारत ने 2023 में चेन्नई में खेली गई सातवीं एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में फिर से खिताब जीता था। फाइनल में उसका मुकाबला मलेशिया से था। भारत एक समय पिछड़ रहा था, लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए 4-3 से जीत हासिल की। पहले हाफ में मलेशिया 3-1 से आगे था, लेकिन आखिरी 16 मिनट में हरमनप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और आकाशदीप सिंह के गोल ने मैच का रुख ही पलट दिया। इस जीत के साथ भारत ने अपना चौथा खिताब जीता और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम बन गई। भारत ने चीन के हुलुनबुइर में खेली गई आठवीं चैंपियंस ट्रॉफी में भी अपनी लय बरकरार रखी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना चीन से हुआ। भारत ने इस कड़े मुकाबले में जुगराज सिंह के निर्णायक गोल से 1-0 से जीत हासिल की।

प्रभासाक्षी 12 Oct 2026 2:14 pm

अभिषेक शर्मा : वेस्टइंडीज से बेहतर खेलना था

इंदौर, भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बताया कि वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज के खिलाफ उनकी धीमी और सावधानी भरी शुरुआत पहले से बनाई गई रणनीति का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज ने उनके लिए खास योजनाएं तैयार की थीं, इसलिए शुरुआत में जोखिम लेने के बजाय उन्होंने परिस्थितियों को समझने और गेंदबाजों को परखने पर ध्यान दिया।

देशबन्धु 12 Oct 2026 2:12 pm

पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल का क्रिकेट पर असर, पेशावर और एबटाबाद से शिफ्ट किए गए मुकाबले

पाकिस्तान के पेशावर और एबटाबाद राजनीतिक उथल-पुथल का दौर जारी है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दोनों शहरों से क्रिकेट मैचों को शिफ्ट करने का फैसला किया है।

खबर इंडिया टीवी 12 Oct 2026 2:02 pm

'बेइज्जती मत करा लियो...', अभिषेक के बल्ले से प्रिंस ने काटा गदर!

वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में भारतीय टीम ने रोमांचक अंदाज में जीत दर्ज की. भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर बोर्ड पर रनों का पहाड़ खड़ा किया. भारत को 223 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया.

आज तक 12 Oct 2026 1:57 pm

झेंग किनवेन-आंद्रीवा : वुहान ओपन टूर्नामेंट से वापस लिया नाम

नई दिल्ली, बीजिंग में चाइना ओपन फाइनल खेलने के बाद झेंग किनवेन और मिर्रा आंद्रीवा वुहान ओपन से हट गई हैं। झेंग ने दाहिने कंधे की चोट का हवाला दिया है, जबकि आंद्रीवा ने शेड्यूल में बदलाव के कारण हटने का फैसला किया है।

देशबन्धु 12 Oct 2026 1:39 pm

सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, अभिषेक शर्मा बनेंगे नए सिक्सर किंग

अभिषेक शर्मा ने अब इस साल टी20 इंटरनेशनल में 68 सिक्स लगा दिए हैं। वे सूर्यकुमार यादव की बराबरी पर आ गए हैं। हो सकता है कि वे जल्द ही पहले नंबर पर पहुंच जाएं।

खबर इंडिया टीवी 12 Oct 2026 1:33 pm

'मैं अच्छा गेंदबाज नहीं हूं...', मोहम्मद शमी का छलका दर्द

भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद अब मोहम्मद शमी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. अब देखना होगा कि रणजी ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन चयनकर्ताओं का ध्यान खींच पाता है या नहीं. फिलहाल, मोहम्मद शमी की गेंदबाजी और उनका बयान दोनों ही चर्चा का विषय बन गए हैं.

आज तक 12 Oct 2026 1:32 pm

IND vs WI: सिक्सर के मामले में वेस्टइंडीज के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, यह कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में जीत के साथ टीम ने बराबरी करली थी, लेकिन फिर से हार का सामना करना पड़ा। वैसे टीम ने हार के बाद भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक कोई दूसरी टीम नहीं पहुंची थी, वेस्टइंडीज ऐसी पहली टीम बन गई, जिसने टी20 इंटरनेशनल में 2 हजार छक्के पूरे किए। रविवार को भारत के खिलाफ इंदौर में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 13 छक्के लगाए और इस ऐतिहासिक आंकड़े को छू लिया। हालांकि, इस उपलब्धि के बावजूद टीम को मुकाबले में 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच से पहले वेस्टइंडीज के नाम 1997 छक्के दर्ज थे। ऐसे में 2000 का आंकड़ा टच करने के लिए उसे सिर्फ तीन छक्कों की जरूरत थी। हालांकि, भारत भी इस मामले में ज्यादा पीछे नहीं है और अगले मुकाबले में इस आंकड़े तक पहुंच सकता है। भारतीय टीम ने 1997 छक्के लगाए हैं, न्यूजीलैंड 1585 छक्कों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर है। PC- cricinfo.com

राजस्थान खबरे 12 Oct 2026 1:09 pm

जरनैल सिंह : सिर में छह टांके लगने के बावजूद मैदान पर उतरे थे

नई दिल्ली, भारतीय फुटबॉल के जब दिग्गज खिलाड़ियों का नाम लिया जाता है, तो इस लिस्ट में जरनैल सिंह का भी जिक्र जरूर किया जाता है। 1950-60 में भारतीय फुटबॉल टीम के स्वर्णिम युग में जरनैल सिंह का प्रदर्शन कमाल का रहा।

देशबन्धु 12 Oct 2026 12:59 pm

ऑस्ट्रेलिया : 150वीं वर्षगांठ टेस्ट में खास जर्सी पहनकर उतरेगे

मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले साल मार्च में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले 150वीं वर्षगांठ टेस्ट के दौरान खास सफेद जर्सी पहनेगी। इस विशेष टेस्ट किट में ऑस्ट्रेलिया के पारंपरिक हरे और सुनहरे रंग को शामिल किया जाएगा, ताकि इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाया जा सके।

देशबन्धु 12 Oct 2026 12:51 pm

डेनमार्क ओपन में PV Sindhu की An Se Young से भिड़ंत, Lakshya Sen भी उतरेंगे

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और पुरुष वर्ग में भारत के शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन को मंगलवार से यहां शुरू हो रहे 950,000 अमेरिकी डॉलर इनामी डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। सिंधू का सामना पहले दौर में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन एन से यंग से होगा। लक्ष्य को भी पुरुष वर्ग के पहले दौर में तीसरी वरीयता प्राप्त चोउ टिएन चेन की चुनौती से पार पाना होगा। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा है। इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को इस बात की चिंता होगी कि उन्हें एन से यंग खिलाफ अपने पिछले सभी 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। लक्ष्य का भी पिछले दो वर्षों में प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। वह हाल में पीठ की चोट से भी परेशान रहे हैं। उन्हें अगर चोउ के खिलाफ जीत हासिल करनी है तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पुरुष वर्ग में भाग लेने वाले एक अन्य भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। पहले दौर में उनका सामना इंडोनेशिया के अलवी फरहान से होगा, जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्हें हराया था। किदाम्बी श्रीकांत फ्रांस के अर्नाउड मर्कल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। भारत की तरफ से महिला एकल में तन्वी शर्मा, अश्मिताा चालिहा, देविका सिहाग और उन्नति हुड्डा भी चुनौती पेश करेंगी। तन्वी का पहला मुकाबला जापान की नात्सुकी निदैरा से जबकि अश्मिता का बुल्गारिया की कालोयाना नलबंतोवा से होगा। देविका थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि उन्नति का सामना चीन की हान कियान शी से होगा। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी एशियाई खेलों से पहले दौर में मिली हार से उबरने की कोशिश करेंगे। भारत की यह पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी अपना पहला मैच चीन की हे जी टिंग और रेन जियांग यू के खिलाफ खेलेगी। महिला युगल में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी। उनका पहला मुकाबला चीनी ताइपे के यान फी चेन और ह्सिएह पेई शान से होगा। महिला युगल में ही रुतापर्णा पांडा और श्वेतापर्णा पांडा का मुकाबला चीन की बाओ ली जिंग और काओ ज़ी हान की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

प्रभासाक्षी 12 Oct 2026 12:23 pm

रवींद्र जडेजा ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, टीम ने रणजी ट्रॉफी में बना दिए करीब 400 रन

रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। उनके अलावा प्रेरक मांकड़ ने भी शतकीय पारी खेली। वहीं उत्तीसगढ़ की ओर से देव आदित्य सिंह ने पांच सफलताएं हासिल की।

खबर इंडिया टीवी 12 Oct 2026 12:07 pm

रणजी ट्रॉफी के बीच इंडिया-ए का न्यूजीलैंड दौरा क्यों- वेंगसरकर:घरेलू क्रिकेट की अहमियत कम होगी, 24 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने रणजी ट्रॉफी के बीच में इंडिया-ए टीम को न्यूजीलैंड भेजने पर नाराज हैं। उन्होंने BCCI के इस फैसले की आलोचना की है। 70 साल के वेंगसरकर ने कहा, 'जब रणजी ट्रॉफी सीजन चल रहा है, तब इंडिया ए का दौरा क्यों कराया जा रहा है? फिर रणजी ट्रॉफी कराने का क्या मतलब है?’ इंडिया ए को 24 अक्टूबर से न्यूजीलैंड का दौरा करना है। उसे वहां पर 3 मल्टी डे मैच खेलने हैं। टीम इंडिया की कप्तानी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है। वेंगसरकर बोले- घरेलू सीजन के दौरान शैडो टूर करना बेतुका वेंगसरकर ने कहा, ‘अपने घरेलू सीजन के दौरान शैडो टूर कराने का यह विचार पूरी तरह बेतुका है। इससे देश के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट का महत्व कम हो रहा है।’ वेंगसरकर ने कहा, ‘अगर आपके सर्वश्रेष्ठ घरेलू खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी के दौरान इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं, तो रणजी में रन बनाने और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन का महत्व कम हो जाता है।’ कंडीशंस भांपने के लिए मुख्य टीम को जल्दी भेजिए- वेंगसरकर वेंगसरकर ने कहा, ‘अगर आप चाहते हैं कि आपके खिलाड़ी परिस्थितियों और स्थानीय माहौल के जल्दी अभ्यस्त हों, तो अपनी मुख्य टीम को जल्दी भेजिए।’ 116 टेस्ट खेल चुके वेंगसरकर ने आगे कहा, ‘उन खिलाड़ियों को भेजने का कोई मतलब नहीं है, जो टेस्ट सीरीज में खेलने वाले ही नहीं हैं।’ वेंगसरकर भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके हैं। उन्होंने पहले भी घरेलू कैलेंडर के दौरान इंडिया A टूर और घरेलू सीरीज कराने के BCCI के फैसले पर सवाल उठाए हैं। ------------------------------------------------------------ रेड बॉल क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रणजी ट्रॉफी मैच में साई सुदर्शन चोटिल:लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए, पिछले महीने चोट से लौटे थे भारतीय क्रिकेटर साई सुदर्शन सोमवार को जयपुर में एक रणजी मैच के दौरान चोटिल हो गए। वे कवर पर करण लांबा का ड्राइव रोकने की कोशिश कर रहे थे। यह गेंद पी. सरवाना कुमार ने फेंकी थी। चोट लगने के बाद वे एक सपोर्ट स्टाफ का सहारा लेकर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 12 Oct 2026 12:05 pm

भारत ने वेस्टइंडीज पर बनाई 2-1 की लीड, अब कब और कहां खेले जाएंगे बचे हुए दो मुकाबले

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं और टीम इंडिया ने लीड बना ली है। अब बचे हुए दो मैच हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाने हैं, उनकी तारीख आप अभी से नोट कर लीजिए।

खबर इंडिया टीवी 12 Oct 2026 11:41 am

अभिषेक शर्मा के तूफानी खेल के सामने हमारा प्लान बी भी नाकाम रहा: शमर स्प्रिंगर

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर ने कहा कि उनकी टीम ने शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा के खिलाफ यथासंभव रक्षात्मक रवैया अपनाने का ‘प्लान बी’ भी तैयार किया था लेकिन इस भारतीय सलामी बल्लेबाज ने शुरू से ही आक्रामक तेवर दिखाए जिससे उनकी टीम को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। अभिषेक ने 30 गेंद पर 69 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाकर अपना 14वां अर्धशतक पूरा किया और साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बने। स्प्रिंगर ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘वह विश्वस्तरीय खिलाड़ी है और उसकी प्रशंसा करनी होगी। हमारा प्लान बी यही था कि हम उसके सामने जितना हो सके रक्षात्मक खेलें और उसे एक या दो रन बनाने के लिए मजबूर करें। हमने तय किया था कि हम उसके सामने ज्यादा जोखिम नहीं लेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘हम बस इतनी कोशिश कर रहे थे कि उसे जितना संभव हो आक्रामक खेलने से रोका जाए। विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा था और आप वास्तव में अधिक नियंत्रण नहीं रख सकते। वह विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है और इसलिए रक्षात्मक होने के अलावा आप वास्तव में कुछ खास नहीं कर सकते।’’स्प्रिंगर ने कहा कि वेस्टइंडीज को लगा था कि 224 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और वे मैच को और भी रोमांचक बना सकते थे। स्प्रिंगर ने केवल 11 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ क्योंकि वेस्टइंडीज सात विकेट पर 209 रन तक ही पहुंच पाया। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी। उन्होंने वास्तव में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हमने आखिर में उन्हें कुछ ज्यादा रन बनाने दिए। हमें लगा था कि विकेट थोड़ा बेहतर खेलेगा। गेंद हमारी उम्मीद से थोड़ी नीचे रही। साथ ही हमें लगा था कि दूसरी पारी में ओस होगी, लेकिन वास्तव में ओस नहीं थी। भारतीय गेंदबाजों ने विकेट का बेहतर इस्तेमाल किया।

प्रभासाक्षी 12 Oct 2026 11:33 am

बांग्लादेश ने शारजाह में भारतीय टीम को हराकर मचाई सनसनी, 3 रन से दर्ज की रोमांचक जीत, युवराज का नहीं खुला खाता

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में बांग्लादेश चैंपियंस ने बड़ा उलटफेर करते हुए इंडिया चैंपियंस को तीन रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शारजाह में खेला गया।

खबर इंडिया टीवी 12 Oct 2026 11:23 am

पीवी सिंधु को डेनमार्क ओपन में कठिन ड्रॉ मिला:पहले ही मैच में वर्ल्ड नंबर-1 से मैच; 12 अक्टूबर से टूर्नामेंट

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को डेनमार्क ओपन में कठिन ड्रॉ मिला है। मंगलवार से डेनमार्क के ओडेंस में शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट में सिंधु का पहला मैच दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन एन से-यंग से होगा। 2 बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट सिंधु एन के खिलाफ पिछले 10 मैच हार चुकी हैं। उनके अलावा, मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन के सामने तीसरी वरीयता प्राप्त चाउ तिएन चेन की चुनौती होगी। सिंधु ने जुलाई में जापान ओपन जीता था पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने जुलाई में जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीता था। वे यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। सिंधु ने फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। यह मुकाबला करीब 50 मिनट तक चला था। लक्ष्य को चाउ से पार पाना होगा एशियाड में खराब प्रदर्शन के बाद लक्ष्य सेन अपनी फॉर्म हासिल करना चाहेंगे। पिछले 2 साल में उनका प्रदर्शन अप-डाउन होता रहा है। लक्ष्य इस साल दूसरी बार ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के उपविजेता रहे। 2022 में भी वे इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे। 2024 में ओलिंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने वाले लक्ष्य भारत के इकलौते पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी हैं। वे पीठ की चोट से परेशान रहे हैं। आयुष और श्रीकांत भी मैदान में आयुष शेट्टी अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाना चाहेंगे। उन्होंने 2025 में यूएस ओपन सुपर 300 का खिताब जीता था। इस साल विश्व चैंपियनशिप में आयुष ने तत्कालीन दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी शी यूची को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं। उनका सामना इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से होगा। विश्व चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में अल्वी ने आयुष को हराया था। किदांबी श्रीकांत का मुकाबला फ्रांस के अर्नॉड मर्कल से होगा। महिला सिंगल्स में पांच भारतीय भारत की महिला सिंगल्स चुनौती में तान्वी शर्मा, अस्मिता चालिहा, देविका सिहाग और उन्नति हूडा भी शामिल हैं। तान्वी का पहले दौर में जापान की नात्सुकी निदाइरा से मुकाबला होगा। उन्होंने अगस्त में ताइपे ओपन जीतकर अपना पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता था। अस्मिता का सामना बुल्गारिया की कलोयाना नलबांतवा से होगा। अस्मिता भी अगस्त में कोरिया मास्टर्स सुपर 300 जीतकर टूर-लेवल चैंपियन बनी थीं। देविका के सामने थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग होंगी। उन्नति चीन की हान चियान शी के खिलाफ खेलेंगी। सात्विक-चिराग से वापसी की उम्मीद पुरुष डबल्स में पूर्व दुनिया की नंबर-1 जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी वापसी करना चाहेंगे। एशियाई खेलों में यह जोड़ी पहले दौर में चौंकाने वाली हार के साथ बाहर हो गई थी। भारतीय जोड़ी ने मई में सिंगापुर ओपन सुपर 750 का खिताब जीता था। इससे उनका दो साल से चला आ रहा खिताबी सूखा खत्म हुआ था। इसके बाद उन्होंने पिछले महीने चाइना मास्टर्स का खिताब भी जीता। पांचवीं वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग का पहले दौर में चीन के हे जी तिंग और रेन शियांग यू से मुकाबला होगा। ट्रीसा-गायत्री पर भी नजर महिला डबल्स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भारत की चुनौती की अगुआई करेंगी। इस जोड़ी ने अगस्त में विश्व चैंपियनशिप में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। एशियाई खेलों में दोनों क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं। वहां उन्हें मलेशिया की पियर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन ने हराया था। डेनमार्क ओपन में ट्रीसा और गायत्री का पहले दौर में चीनी ताइपे की यान फेई चेन और ह्सिएह पेई शान से मुकाबला होगा। --------------------------------------------------

दैनिक भास्कर 12 Oct 2026 11:20 am

प्रीमियर लीग : मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर एंजो मारेस्का के नाम बड़ी उपलब्धि

लिवरपूल, मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर एंजो मारेस्का ने लिवरपूल के खिलाफ 3-0 से जीत के साथ प्रीमियर लीग के इतिहास में मैनेजर के तौर पर सबसे अच्छी शुरुआत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पेप गार्डियोला की जगह लेने के बाद से इटैलियन मैनेजर ने लगातार छह जीत हासिल कर ली है।

देशबन्धु 12 Oct 2026 11:18 am

तिलक वर्मा ने पूरा किया 'अर्धशतक'

इंदौर, टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 14 रनों से हराया। भारत से मिले 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 209 रन ही बना सकी। तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में खास अर्धशतक पूरा किया।

देशबन्धु 12 Oct 2026 11:12 am

नीतीश रेड्डी : गेंदबाजों ने प्लान को बहुत अच्छे से लागू किया

इंदौर, भारत ने वेस्टइंडीज को रविवार को होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 14 रनों से हराया। जीत के बाद ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।

देशबन्धु 12 Oct 2026 10:52 am

रणजी ट्रॉफी मैच में साई सुदर्शन चोटिल:लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए, पिछले महीने चोट से लौटे थे

भारतीय क्रिकेटर साई सुदर्शन सोमवार को जयपुर में एक रणजी मैच के दौरान चोटिल हो गए। वे कवर पर करण लांबा का ड्राइव रोकने की कोशिश कर रहे थे। यह गेंद पी. सरवाना कुमार ने फेंकी थी। चोट लगने के बाद वे एक सपोर्ट स्टाफ का सहारा लेकर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए। हालांकि, साई सुदर्शन चोट गंभीर नहीं दिखी। यह मैच तमिलनाडु और राजस्थान के बीच खेला जा रहा है। इंडिया ए में चुने गए हैं साई सुदर्शन साई सुदर्शन को न्यूजीलैंड में होने वाले तीन रेड-बॉल मैचों के लिए इंडिया ए की टीम में भी चुना गया है। ये मैच 26 अक्टूबर से शुरू होंगे। साई सुदर्शन हाल ही में चोट से उबरकर मैदान पर लौटे थे। उन्होंने पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज से वापसी की थी। आखिरी समय पर प्लेइंग-11 में जगह मिली साई सुदर्शन को राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के लिए तमिलनाडु की टीम में शुरुआत में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि, मैच से एक रात पहले रात 10 बजे पहुंचने के बाद उन्हें आखिरी समय में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। ---------------------------------------------- रणजी ट्रॉफी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पहले दिन शमी ने 4 विकेट झटके, रिंकू सिंह का नाबाद शतक, जडेजा की फिफ्टी रणजी ट्रॉफी के पहले दिन मोहम्मद शमी ने 4 विकेट लिए। उनके प्रदर्शन के दम पर बंगाल ने दिल्ली को 240 रन पर ऑलआउट कर दिया। वहीं उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ नाबाद शतक लगाया। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 12 Oct 2026 10:45 am

डेथ ओवर्स : रिवर्स स्विंग के साथ गेंदबाजी करने में हमेशा मजा आता है

इंदौर, भारत ने रविवार को होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया। अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लेते हुए भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

देशबन्धु 12 Oct 2026 10:44 am

भारत बनाम वेस्टइंडीज: तिलक वर्मा ने पूरा किया खास 'अर्धशतक', कोहली-रोहित के क्लब में हुए शामिल

टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 14 रनों से हराया।

खास खबर 12 Oct 2026 10:22 am

'सानिया मिर्जा एक लेजेंड खिलाड़ी और मेरी आदर्श हैं', डब्ल्यू35 लागोस का खिताब जीतने के बाद बोलीं माया राजेश्वरन

भारत की युवा टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती का मानना ​​है कि उनका पहला प्रोफेशनल सिंगल्स खिताब सीनियर सर्किट में उनके सफर की बस शुरुआत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 डबल्स खिलाड़ी सानिया मिर्जा से आगे निकलने का सवाल ही नहीं उठता, जिन्हें वह अपना आदर्श मानती हैं।

खास खबर 12 Oct 2026 10:17 am

IND vs WI: अभिषेक शर्मा ने रचा नया इतिहास, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्इंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने जीत दर्ज की। इस मैच में अभिषेक शर्मा (69 रन) की तूफानी पारी के बाद अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज को 14 रनों से शिकस्त दी। अभिषेक ने केवल 30 गेंदों पर तूफानी 69 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके, 5 छक्के लगाए। इससे भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में 223 रन बनाने में सफल रही। जबाब में वेस्टइंडीज टीम 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 209 रन ही बना सकी। मैच में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने सबसे कम गेंदों में 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। जैसे ही अभिषेक ने अपना 33वां रन बनाया, उन्होंने हमवतन सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही वह अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने मात्र 1024 गेंदों में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। PC- cricinfo.com

राजस्थान खबरे 12 Oct 2026 10:16 am

ला लीगा: 2-2 से ड्रॉ रहा वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच खेला गया मुकाबला

वैलेंसिया सीएफ ने ला लीगा के मैचडे 8 में रियल रेसिंग सैंटेंडर के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला। इस मुकाबले में वैलेंसिया के लिए दानी राबा और डेविड ओटोरबी ने गोल किए।

खास खबर 12 Oct 2026 10:11 am

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 14 रनों से हराया। भारत के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव गेंद से भले ही कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी में 6 गेंदों में 13 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

खास खबर 12 Oct 2026 10:09 am

अभिषेक शर्मा बोले- स्प्रिंगर के शॉर्ट देखकर हैरान था:हम विंडीज को वापसी का मौका नहीं देना चाहते थे; भारत ने जीता तीसरा टी-20

भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 में 14 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। रविवार को मैच के बाद भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने कहा- ‘आज स्प्रिंगर ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे मैं सच में हैरान था। उसने ऐसे शॉट खेले, जो आसान नहीं थे।’ स्प्रिंगर 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 11 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्के के सहारे नाबाद 35 रन बना दिए। उन्होंने 318.18 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हालांकि, टीम इंडिया ने मैच जीत लिया। अभिषेक ने कहा- एक भी खराब गेंद नहीं डालना चाहते थे अभिषेक शर्मा ने कहा कि दूसरे मैच के बाद भारतीय टीम इस बार पूरी तरह तैयार थी। टीम का फोकस खराब गेंदों से बचने का था। अभिषेक ने कहा, ‘गेंदबाजी के दौरान पावरप्ले अच्छा रहने के बावजूद हम उन्हें एक भी खराब गेंद नहीं दे सकते थे।’ क्योंकि, हम उन्हें वापसी का मौका नहीं देना चाहते थे। टीम हडल में तय किया था कि हमें सख्त रहना है भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने कहा कि टीम ने हडल में तय किया था कि हमें पूरे मैच के दौरान सख्त बने रहना है। टीम वेस्टइंडीज को वापसी का एक भी मौका नहीं देना चाहती थी। अभिषेक ने कहा कि वेस्टइंडीज ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ कभी नहीं कहा जा सकता कि मैच भारत के हाथ में आ गया है। उन्होंने कहा कि टीम को पता था कि वहां के हालात में बल्लेबाज किसी भी स्थिति से मैच छीन सकते हैं। पिछले मैच में हमने यह देखा भी था। दरअसल, रांची में वेस्टइंडीज ने अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज करके भारत को हरा दिया था। चेज अच्छी गेंदबाजी कर रहे, इसलिए उन्हें सम्मान दिया- अभिषेक अभिषेक ने अपनी धीमी शुरुआत की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज ने उन्हें आउट करने के लिए प्लान बनाए थे। उन्होंने कहा, ‘पहले ओवर में ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज गेंदबाजी कर रहे थे। मैंने उन्हें सम्मान दिया। अभिषेक ने कहा- चेज इस सीरीज में बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पावरप्ले में मैं कुछ रन बनाने की कोशिश कर रहा था। उनके पास मेरे लिए कुछ प्लान थे और मुझे उससे बेहतर खेलना था।’ ----------------------------------------------------- इंदौर में टी-20 मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया, कहा- हमारे प्लान क्लियर थे, अभिषेक-प्रिंस की पारियां भी अहम रहीं टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया है। उन्होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और प्रिंस यादव की बैटिंग की भी तरीफ की। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 12 Oct 2026 10:02 am

श्रेयस अय्यर ने चकनाचूर किया एमएस धोनी का बड़ा कीर्तिमान, T20 में कप्तानी के मामले में बने नंबर-1

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने T20 क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। इंदौर में खेले गए तीसरे T20I मैच में कप्तान अय्यर ने ये बड़ा कारनामा किया।

खबर इंडिया टीवी 12 Oct 2026 9:00 am

हरमनजोत सिंह: एशियाई क्रॉस कंट्री के उपविजेता डोपिंग में फंसे, नाडा ने उनके सैंपल में क्या पाया?

एशियाई क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के उपविजेता हरमनजोत सिंह डोपिंग मामले में फंस गए हैं। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने उनके सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ पाए जाने के बाद कार्रवाई की है।

अमर उजाला 12 Oct 2026 8:41 am