...

न्यूजीलैंड दौरे पर भारत-A के सभी मैच दिखाएगा सोनी स्पोर्ट्स:24 अक्टूबर से शुरू होंगे 3 चार दिवसीय मुकाबले; राहुल, जायसवाल और पडिक्कल खेलेंगे

भारत-A की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर तीन चार दिवसीय मुकाबले खेलेगी। इन सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। ये मुकाबले न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए खेले जाएंगे। सोनी स्पोर्ट्स न सिर्फ इन मैचों का लाइव टेलीकास्ट करेगा, बल्कि इनके प्रसारण की प्रोडक्शन जिम्मेदारी भी संभालेगा। ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली टीम में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन शामिल हैं। भारत-A और न्यूजीलैंड के बीच पहला चार दिवसीय मैच 24 से 27 अक्टूबर, दूसरा 31 अक्टूबर से 3 नवंबर और तीसरा 7 से 10 नवंबर तक खेला जाएगा। तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होंगे। भारत के सभी इंटरनेशनल मैच भी दिखाएगा सोनी सोनी स्पोर्ट्स न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का भी प्रसारण करेगा। इस दौरे पर भारत को 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। भारत की इंटरनेशनल टीम और भारत-A दोनों के मुकाबले एक ही दिन होंगे। ऐसे में दोनों मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। भारत-A की टीम 18 अक्टूबर को बेंगलुरु से न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। एशियन गेम्स में टीम के साथ रहे कोच भी जाएंगे भारत-A टीम के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) का सपोर्ट स्टाफ जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन गेम्स में भारतीय टीम के साथ जापान गए सपोर्ट स्टाफ को ही न्यूजीलैंड दौरे की जिम्मेदारी दी गई है। ऋषिकेश कानिटकर बल्लेबाजी कोच, लक्ष्मीपति बालाजी तेज गेंदबाजी कोच और सुनील जोशी स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। फिजियो थुलसी और ट्रेनर हर्षा भी टीम के साथ जाएंगे। हालांकि, एशियन गेम्स में भारतीय टीम के हेड कोच रहे वीवीएस लक्ष्मण के न्यूजीलैंड दौरे पर जाने को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है। सूर्यवंशी की वजह से इंडिया-ए की ट्राई सीरीज भी लाइव हुई इससे पहले इसी साल 9 से 21 जून के बीच खेली गई भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए की ट्राई सीरीज भी लाइव दिखाई गई थी। इस त्रिकोणीय वनडे सीरीज के टेलीकास्ट की वजह 15 साल वैभव सूर्यवंशी थे। भारत-ए की इस टीम में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल थे। पिछले अंडर-19 वर्ल्ड कप और IPL के दौरान वैभव की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी। इसी को भुनाने के लिए इस ट्राई सीरीज को LIVE टेलिकास्ट किया गया।। इसे सोनी स्पोर्ट्स टीवी चैनल और सोनी लिव ऐप पर लाइव दिखाया गया था। -------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस्तीफा दिया:टीम को 3 IPL जिताए; पिछले सीजन 9वें नंबर पर रही थी टीम मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने शनिवार, 17 अक्टूबर को पद छोड़ दिया। 49 साल के जयवर्धने का यह मुंबई इंडियंस के साथ दूसरा कार्यकाल था। वे 2025 सीजन से पहले दोबारा टीम के हेड कोच बने थे। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 7:26 pm

बांग्लादेश को वनडे ट्राई सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले लगा बड़ा झटका, कप्तान लिटन दास हुए बाहर

बांग्लादेश की टीम अभी वनडे ट्राई सीरीज में खेलने के लिए यूएई पहुंची हुई है, जिसमें इसके उनको एक बड़ा झटका कप्तान लिटन दास के रूप में लगा है जो चोटिल होने की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 7:10 pm

फेनेस्टा ओपन: खुशी कादियान ने अंडर-16 और अंडर-14 सिंगल्स खिताब जीतकर पूरी 'हैट्रिक' की

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंडर-16 डबल्स खिताब जीतने के एक दिन बाद, हरियाणा की खुशी कादियान ने शनिवार को 31वीं फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैंपियनशिप में गर्ल्स अंडर-16 और अंडर-14 सिंगल्स खिताब जीतकर हैट्रिक पूरी की।

समाचार नामा 17 Oct 2026 6:46 pm

शंघाई मास्टर्स - सेमीफाइनल में उलटफेर का शिकार हुए अलेक्जेंडर ज्वेरेव

शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर बड़ा उलटफेर किया है

खास खबर 17 Oct 2026 6:32 pm

सेमीफाइनल : उलटफेर का शिकार हुए अलेक्जेंडर ज्वेरेव

शंघाई, शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। यह स्पेनिश खिलाड़ी के करियर की सबसे बड़ी जीतों में से एक है।

देशबन्धु 17 Oct 2026 6:10 pm

IND vs WI 5th T20I Live Updates: बेंगलुरु में हो रही है बारिश, मैदान को कवर्स से ढका गया, टॉस में देरी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में खराब मौसम के चलते खेल में खलल पड़ने की संभावना काफी अधिक है।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 5:59 pm

Live: थोड़ी देर में होगा टॉस, वैभव को मिलेगी प्लेइंग 11 में एंट्री?

India vs West Indies 5th T20I Live Score: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम पांचवें टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. भारत को चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

आज तक 17 Oct 2026 5:42 pm

निक्की प्रसाद : देश के लिए जीत पर गर्व है

रायपुर, निकी प्रसाद ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 39 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह उनके लिए बेहद खास अहसास था। महिला टी20 सीरीज के पहले मैच में, जब भारत के शुरुआती बल्लेबाज जल्दी आउट हो गईं, तब निक्की प्रसाद और दीप्ति शर्मा ने टीम को मुश्किल से निकालते हुए 'विमेन इन ब्लू' को जिम्बाब्वे के खिलाफ चार विकेट से जीत दिलाई।

देशबन्धु 17 Oct 2026 5:28 pm

'इससे खिलाड़ी का आत्मविश्वास टूटता है', यशस्वी जायसवाल को वनडे स्क्वॉड से नजरअंदाज किए जाने पर भड़के अश्विन

न्यूजीलैंड दौरे के लिए बीसीसीआई की तरफ से वनडे और टेस्ट स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें यशस्वी जायसवाल को सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में जगह मिली है, जिसमें इस फैसले को लेकर अब पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन काफी नाखुश नजर आ रहे हैं।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 5:27 pm

त्रिकोणीय सीरीज : जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के मुकाबले, किस टीम में कौन-कौन?

नई दिल्ली, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिसके सभी मुकाबले अबू धाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में खेले जाएंगे।

देशबन्धु 17 Oct 2026 5:22 pm

नीरज चोपड़ा ने टखने की चोट को लेकर दिया अपडेट, वापसी पर है पूरा फोकस

नीरज चोपड़ा ने कहा है कि उनके टखने की चोट अब लगभग सही हो गई हैं और वह वापसी के रास्ते पर हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले यशवीर सिंह और कांस्य पदक जीतने वाले रोहित यादव के प्रदर्शन की भी सराहना की

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 5:16 pm

जाने वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की कैसी है तैयारी?

नई दिल्ली, न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान हो चुका है। बुमराह की टेस्ट में तो वापसी हुई है लेकिन एक बार फिर उन्हें वनडे टीम में नहीं रखा गया है। तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए बुमराह को पांच मैचों की वनडे सीरीज में मौका मिलने की उम्मीद थी लेकिन इस बार भी वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर उन्हें सिर्फ टेस्ट टीम में रखा गया है।

देशबन्धु 17 Oct 2026 4:56 pm

Under 23 World Wrestling: अमृता पुजारी ने 72 किग्रा में जीता रजत पदक

भारतीय पहलवान अमृता पुजारी को अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 72 किग्रा वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की इरीना जाब्लोत्स्का के खिलाफ चित होने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय महिला पहलवानों का अभियान दो पदकों के साथ समाप्त हो गया। अमृता मुकाबले में 0-6 से पीछे चल रही थीं, तभी जाब्लोत्स्का ने उन्हें चित कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारत की स्वीटी के पास एक और पदक जीतने का मौका था, लेकिन वह 53 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में यूक्रेन की अनास्तासिया पोल्स्का से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 0-11 से हार गईं। स्वीटी ने रेपचेज दौर में चीन की शियाओतोंग जेंग को 11-10 से हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई थी। वैष्णवी पाटिल भी रेपचेज में मिले मौके का फायदा नहीं उठा सकीं। उन्हें जापान की हारुका कोबारू के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कोमल ने महिला 59 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। शुक्रवार को मुकाबले में उतरे पांचों भारतीय पहलवान पदक की दौड़ तक नहीं पहुंच सके। वैभव पाटिल को 61 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमानिया के गैब्रियल व्हिसेनहंट के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 0-11 से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं 74 किग्रा वर्ग में आदर्श पाटिल को अंतिम-16 के मुकाबले में जापान के तोकी ओगावाल ने 6-4 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। अमित का अभियान 86 किग्रा वर्ग में अंतिम-16 में समाप्त हो गया। वह जॉर्जिया के तोर्निके समखाराद्जे के खिलाफ 3-4 से पीछे चल रहे थे, तभी प्रतिद्वंद्वी ने उन्हें चित कर दिया इसी तरह 92 किग्रा वर्ग में निखिल को भी अंतिम-16 के मुकाबले में जॉर्जिया के सैंड्रो कुराशविली के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार झेलनी पड़ी। भारी वजन वर्ग (125 किग्रा) में रौनक दहिया को क्वार्टर फाइनल में अजरबैजान के खेताग कारसानोव ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 11-1 से हराया। टूर्नामेंट में अब तक भारत के खाते में केवल तीन पदक आए हैं। ग्रीको-रोमन पहलवान विश्वजीत मोरे ने 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 4:53 pm

कप्तान मंधाना जीत के बाद भी नहीं थी खुश, कहा - हमने उस तरह से नहीं खेला जैसा हम एक टीम के तौर पर खेलना चाहते थे

भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी इस नई जिम्मेदारी का आगादज जीत के साथ किया है, जिसमें जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को टीम 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। हालांकि इस जीत के बावजूद मंधाना अधिक खुश नहीं थी।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 4:36 pm

डैन इवांस : रादुकानु प्रतिभाशाली खिलाड़ी है विंबलडन का खिताब जीत सकती हैं

नई दिल्ली, ब्रिटेन के पूर्व टेनिस खिलाड़ी डैन इवांस का मानना है कि उनकी हमवतन एम्मा रादुकानु में विंबलडन जीतने की क्षमता है। इवांस ने कहा कि रादुकानु भविष्य में किसी न किसी दिन प्रतिष्ठित विंबलडन खिताब अपने नाम जरूर कर सकती हैं।

देशबन्धु 17 Oct 2026 4:17 pm

Rahul Dravid

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर राहुल द्रविड़ छोटा बेटा इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। 17 साल के अन्वय द्रविड़ ने विशाखापत्तनम में खेले जा रहे वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक टीम की कप्तानी करते हुए तूफानी शतकीय पारी खेली है। गुजरात के खिलाफ मैच में उन्होंने सिर्फ 100 गेंदों पर 151 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में अन्वय ने 20 चौके और 3 छक्के लगाए। इस पारी के दम पर कर्नाटक ने गुजरात के 358 रनों के बड़े लक्ष्य को 5 विकेट बाकी रहते ही आसानी से हासिल कर लिया। कर्नाटक के कप्तान अन्वय द्रविड़ ने ध्रुव कृष्ण के साथ तीसरे विकेट के लिए 204 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम की जीत पक्की कर दी। अन्वय ने अनिकेत रेड्डी के साथ मिलकर भी चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। इससे पहले दिल्ली के खिलाफ भी अन्वय ने केवल 41 गेंदों पर 85 रनों की तेज पारी खेली थी। PC:aajtak अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

समाचार जगत 17 Oct 2026 4:15 pm

इप्सविच गोलकीपर वाल्टन का बयान : 'हम मैनचेस्टर सिटी को परेशान कर सकते हैं'

मैनचेस्टर, इप्सविच टाउन के गोलकीपर क्रिश्चियन वाल्टन का मानना है कि उनकी टीम मैनचेस्टर सिटी को कड़ी टक्कर देने और उन्हें परेशान करने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि एतिहाद स्टेडियम में खेले जाने वाले इस प्रीमियर लीग मुकाबले में इप्सविच पूरी आत्मविश्वास के साथ उतरेगा।

देशबन्धु 17 Oct 2026 4:14 pm

'हम मैनचेस्टर सिटी को परेशान कर सकते हैं,' मुकाबले से पहले इप्सविच गोलकीपर वाल्टन का बयान

इप्सविच टाउन के गोलकीपर क्रिश्चियन वाल्टन का मानना है कि उनकी टीम मैनचेस्टर सिटी को कड़ी टक्कर देने और उन्हें परेशान करने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि एतिहाद स्टेडियम में खेले जाने वाले इस प्रीमियर लीग मुकाबले में इप्सविच पूरी आत्मविश्वास के साथ उतरेगा।

खास खबर 17 Oct 2026 4:07 pm

Rohan Bopanna को AITA के SOM रोस्टर से बाहर रखा गया

(अमनप्रीत सिंह)नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर दुनिया के पूर्व नंबर एक युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को एआईटीए उत्कृष्ट योग्यता वाले खिलाड़ी (एसओएम) की सूची में जगह नहीं मिली है क्योंकि राष्ट्रीय खेल प्रशासन नियमों , 2026 के तहत खेल से संन्यास को कम से कम एक वर्ष पूरा होने की शर्त वह पूरी नहीं करते। 46 वर्ष के बोपन्ना ने पेशेवर टेनिस से एक नवंबर 2025 को संन्यास लिया था। एआईटीए ने जब 16 अक्टूबर 2026 को एसओएम रोस्टर जारी किया जो उसमें बोपन्ना संन्यास को एक साल पूरा होने की अवधि से कुछ दिन से चूक गए। नियम के तहत एसओएम रोस्टर में शामिल होने के लिये खिलाड़ी का सक्रिय खेल से कम से कम एक साल पहले संन्यास लेना जरूरी है। एआईटीए के नामांकन फॉर्म में उम्मीदवार को यह भी प्रमाणित करना होता है कि उन्होंने आवेदन जमा करने से कम से कम एक साल पहले ऐसे किसी भी प्रतिस्पर्धी खेल में हिस्सा नहीं लिया है, जिससे उन्हें किसी जिला, प्रदेश या भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया हो। बोपन्ना को अपना नाम देने के लिए गलत नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि उन्होंने प्रशासक गीता मित्तल से अपनी योग्यता के बारे में पूछा था और आवेदन तभी भेजा था जब टेनिस संघ से यह भरोसा मिला था कि वह मानदंडों पर खरे उतरते हैं। यह गलतफहमी इसलिये भी हुई होगी क्योंकि एआईटीए को लगा कि भारत के लिये वह आखिरी बार 2024 में खेले थे और पात्रता रखते हैं लेकिन वह प्रो एटीपी टूर पर अक्टूबर 2025 तक खेले हैं।

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 3:52 pm

IND vs WI के बीच 5वें टी20 मैच में बेंगलुरु की पिच का कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाजों का क्या दिखेगा फिर से कमाल?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अभी तक इस सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा पूरी तरह से देखने को मिला है।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 3:51 pm

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी, 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान हो चुका है। बुमराह की टेस्ट में तो वापसी हुई है लेकिन एक बार फिर उन्हें वनडे टीम में नहीं रखा गया है। तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए बुमराह को पांच मैचों की वनडे सीरीज में मौका मिलने की उम्मीद थी लेकिन इस बार भी वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर उन्हें सिर्फ टेस्ट टीम में रखा गया है।

खास खबर 17 Oct 2026 3:39 pm

इंडियन सुपर लीग: एससी दिल्ली-मोहन बागान मैच में 14,971 प्रशंसक मौजूद रहे

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 सीजन में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली (एससी दिल्ली) के लिए पहला मैच उत्साह बढ़ाने वाला रहा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम का समर्थन करने के लिए 14,971 दर्शक आए।

खास खबर 17 Oct 2026 3:10 pm

'उनकी संयम भरी पारी दिखाती है कि वह कितनी आगे जा सकती हैं', दीप्ति ने निकी की बल्लेबाजी को सराहा

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपने डेब्यू मैच में दबाव के बीच शानदार पारी खेलने वालीं निकी प्रसाद के संयम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जिताने वाली साझेदारी के दौरान इस युवा खिलाड़ी का शांत रवैया उनकी क्षमता को दर्शाता है।

समाचार नामा 17 Oct 2026 2:45 pm

क्रुणाल पांड्या को मिली कप्तानी, भुवनेश्वर कुमार के रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान, 34 साल के गेंदबाज को मिली जगह

हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में चुने जाने की वजह से अब वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 2:35 pm

शेली निट्स्के : टी20 मैच खेलने के बहुत कम अवसर हैं

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया की महिला कोच शेली निट्स्के ने पहली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की तैयारियों को मुश्किल बताया है। उन्होंने कहा कि टी20 टूर्नामेंट की तैयारी में कुछ ही मौके मिलते हैं।

देशबन्धु 17 Oct 2026 2:29 pm

मुंबई इंडियंस : सबसे अच्छे कोच रहे हैं महेला जयवर्धने

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जयवर्धने द्वारा हेड कोच का पद छोड़ने की पुष्टि एमआई ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कर दी है।

देशबन्धु 17 Oct 2026 2:24 pm

मेलबर्न रेनेगेड्स पर संजय गोविल की नजर: बीबीएल

नई दिल्ली, बिग बैश लीग (बीबीएल) के निजीकरण की मंजूरी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दे चुका है।

देशबन्धु 17 Oct 2026 2:10 pm

वेदा कृष्णमूर्ति : यह मैच आंखें खोलने वाला रहा

नई दिल्ली, पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति का मानना है कि टी20 सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे के स्पिनर्स के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का जल्दी आउट होना टीम के लिए एक बड़ा सबक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को इस प्रदर्शन से सीख लेकर अगले मैच में बेहतर तैयारी के साथ उतरना होगा।

देशबन्धु 17 Oct 2026 2:05 pm

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एशियन गेम्स के मेडलिस्ट ने बयां किया अपना अनुभव

एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है. हाल ही में पदक जीतने वाले इन एथलीटों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सुनहरा अवसर मिला. प्रधानमंत्री से हुई इस खास मुलाकात के बाद खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और अपनी खुशी जताई. खिलाड़ियों ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री से मिलना उनके लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है.

आज तक 17 Oct 2026 1:50 pm

भारत बनाम वेस्टइंडीज : बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

नई दिल्ली, भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। 2-2 से बराबर सीरीज का नतीजा इसी मुकाबले से निकलना है। हालांकि, पांचवें टी20 पर बारिश का साया मंडरा रहा है।

देशबन्धु 17 Oct 2026 1:39 pm

न्यूजीलैंड के खिलाफ Yashasvi Jaiswal की अनदेखी पर भड़के R Ashwin

भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने यशस्वी जायसवाल को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला के लिए टीम से बाहर किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे इस सलामी बल्लेबाज के आत्मविश्वास पर असर पड़ता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा की। जायसवाल को वनडे टीम में नहीं चुना गया जो अश्विन को नागवार गुजरा। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘अगर शुभमन गिल आखिरी दो वनडे नहीं खेल रहे हैं, तो निश्चित रूप से उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को चुना जाना चाहिए था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि इससे उनका आत्मविश्वास टूट सकता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं शुभमन गिल और केएल राहुल की स्थिति को समझ सकता हूं। लेकिन यशस्वी जायसवाल को तो खेलने का बिल्कुल भी मौका नहीं मिल रहा है। मुझे लग रहा है कि इससे उसका आत्मविश्वास टूट रहा है। अगर आप उसकी बल्लेबाजी देखें तो वह दो-तीन साल पहले की तरह बल्लेबाजी नहीं कर रहा है।’’जायसवाल ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला के आखिरी मैच में 86 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए थे। उन्हें विराट कोहली के चोटिल होने के कारण टीम में लिया गया था। अश्विन ने कहा कि यह सुनिश्चित करना चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वे जब भी संभव हो तब इस युवा सलामी बल्लेबाज को मौका दे। उन्होंने कहा, ‘‘वह रन मशीन था। अगर उसका आत्मविश्वास टूट रहा है, तो टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं को चाहिए कि जब भी संभव हो तब उसे मौका मिले। लेकिन उसे बिल्कुल भी मौके नहीं मिल रहे हैं और यह बहुत अन्यायपूर्ण है।’’

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 1:13 pm

IPL: 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया गेंदबाजी कोच, गांगुली और युवराज सिंह की पहले ही हो चुकी एंट्री

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2027 के शुरू होेने में अभी समय बाकी है, लेकिन उसके पहले कुछ ना कुछ टीमों में चलता रहता है। अब खबर हैं की श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज चामिंडा वास दिल्ली कैपिटल्स के नए गेंदबाजी कोच बन गए हैं। इससे पहले दिल्ली फ्रेंचाइजी सौरव गांगुली को हेड कोच और युवराज सिंह को बल्लेबाजी कोच नियुक्त कर चुकी है। आईपीएल 2027 से पूर्व डीसी फ्रेंचाइजी ने पुराने कोचिंग स्टाफ को हटा दिया था, जिसके बाद अब तक तीन दिग्गज खिलाड़ी कोचिंग स्टाफ में शामिल किए जा चुके हैं। चामिंडा वास बतौर खिलाड़ी 3 सीजन आईपीएल में खेले थे। कोचिंग के अनुभव की बात करें तो वास पहले कई बार श्रीलंका की मेंस नेशनल क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड और आयरलैंड के साथ बतौर सलाहकार भी काम किया है। चामिंडा कोचिंग के क्षेत्र में नए नहीं हैं, नेशनल क्रिकेट टीमों के अलावा उन्होंने कई फ्रेंचाइजी टीमों के साथ मिलकर काम किया है। इसलिए दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को इस बार श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज के अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है। PC- NEWS18

राजस्थान खबरे 17 Oct 2026 1:03 pm

India Zimbabwe 2nd T20: रायपुर में स्मृति मंधाना और शीर्ष क्रम की फॉर्म पर नजर

पहले मैच में असफल रहे भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रविवार को यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अधिक आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करने की कोशिश करेंगे। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी के कारण भारतीय टीम पहले मैच में एक समय संकट में दिख रही थी। उसने अपने चार विकेट 19 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद पदार्पण कर रही निक्की प्रसाद और दीप्ति शर्मा ने 82 रन की साझेदारी करके टीम को चार विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजी आक्रमण को सहजता से लिया जिससे वह संकट में पड़ गए। जिम्बाब्वे की तरफ से ऑफ स्पिनर न्याशा ग्वांजुरा ने पावरप्ले में तीन विकेट लिए। भारत के चोटी के बल्लेबाज अब दूसरे मैच में इसकी भरपाई करने की कोशिश करेंगे क्योंकि पहले मैच में कप्तान स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा और पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाई थी। दीप्ति में एक बार फिर से दिखाया कि वह भारत के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। इस ऑलराउंडर ने कहा कि कुछ ऐसे मौके भी आएंगे जब विपक्षी टीम हावी रहेगी। दीप्ति ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘निश्चित रूप से हम आक्रामक खेल खेलना चाहते हैं और यही बात हमारे दिमाग में थी।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैच में कभी-कभी ऐसा होता है। आप जो चाहते हैं भगवान हमेशा आपको वही नहीं देता है। लेकिन हम हमेशा सीखते हैं। मुझे यकीन है कि आज जो हुआ वह अगले मैच में नहीं होगा।’’मंधाना का यह पूर्णकालिक कप्तान के रूप में पहला मैच था जिसमें बल्लेबाज के रूप में वह नाकाम रही और अब वह आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिए उत्सुक होंगी। भारत के लिए बल्लेबाजी में सकारात्मक पहलू निक्की प्रसाद का शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने दबाव में भी संयम और स्ट्रोकप्ले का शानदार नमूना पेश किया।’’दीप्ति ने कहा, ‘‘निक्की ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह अपना पहला मैच खेल रही है। एक युवा खिलाड़ी का यह आत्मविश्वास सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि इस मैच से उसे काफी आत्मविश्वास मिलेगा।’’भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को पांच विकेट पर 114 रन ही बनाने दिया। उसकी टीम सलामी बल्लेबाज केलिस नधलोवु और शार्ने मेयर्स से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी जिन्होंने पहले मैच में बल्लेबाजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जिम्बाब्वे को यह भी उम्मीद होगी कि ग्वांजुरा अपने प्रभावशाली प्रदर्शन को बरकरार रखने में कामयाब होगी। उन्होंने पावरप्ले के दौरान स्पिन के खिलाफ भारत की कमजोरी को उजागर किया था। टीम इस प्रकार हैं:भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, निक्की प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता, मिन्नू मणि। जिम्बाब्वे: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, मिशेल मावुंगा, न्याशा ग्वांजुरा, नोम्पिलो सिबांडा, लोरिन फिरी, चिएजा दुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, तेंदानेई मायकुशा। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 1:03 pm

जेक फ्रेजर-मैकगर्क नहीं तोड़ पाए वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने शनिवार को कैरेन रोल्टन ओवल में क्वींसलैंड के खिलाफ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज वन-डे कप फिफ्टी लगाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, वह वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।

देशबन्धु 17 Oct 2026 1:02 pm

रमेश पोवार बन सकते हैं सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य:अजीत अगरकर की जगह लेने की दौड़ में आगे, CAC ने इंटरव्यू के बाद लिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को BCCI की सीनियर मेंस सिलेक्शन कमेटी में शामिल किया जा सकता है। उन्हें अजीत अगरकर की जगह जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। फिलहाल प्रज्ञान ओझा अंतरिम आधार पर चयन समिति के चेयरमैन की भूमिका निभा रहे हैं। पोवार के नाम पर बनी सहमति क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने 14 अक्टूबर को आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 अक्टूबर को उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए। इस दौरान चार से पांच उम्मीदवारों से बातचीत की गई, जिनमें भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर भी शामिल थे। CAC ने पोवार के नाम पर सहमति जताई है। पोवार ने दो टेस्ट और 31 वनडे खेले पोवार ने भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे खेले हैं। वह मुंबई के पूर्व भारतीय स्पिनर हैं। इसके अलावा, वह दो अलग-अलग कार्यकाल में भारतीय सीनियर विमेन टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। जूनियर सिलेक्शन कमेटी के लिए भी दिया था इंटरव्यू पोवार ने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के पद के लिए भी इंटरव्यू दिया था। शुरुआत में उन्हें जूनियर चयन पैनल का चेयरमैन बनाए जाने की संभावना थी, लेकिन बाद में उन्हें सीनियर चयन समिति में शामिल करने पर विचार किया गया। सीनियर चयन समिति के पद के लिए इंटरव्यू देने वाले अन्य उम्मीदवारों में बरौदा के पूर्व खिलाड़ी कॉनर विलियम्स और जैकब मार्टिन भी शामिल थे। वहीं, कर्नाटक के पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डोडा गणेश को जूनियर चयन समिति का चेयरमैन बनाए जाने की संभावना बताई जा रही है। BCCI की ओर से इस नियुक्ति को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। दो बार महिला टीम के कोच रहे रमेश पोवार दो अलग-अलग कार्यकालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे। उन्होंने पहली बार 2018 में यह जिम्मेदारी संभाली थी और बाद में मई 2021 में उन्हें फिर से इस पद पर नियुक्त किया गया था। मिताली राज के साथ हुआ था विवाद पोवार का सबसे चर्चित विवाद 2018 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान कप्तान मिताली राज के साथ हुआ था। मिताली ने उन पर भेदभाव करने, अपमानित करने और करियर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। यह विवाद तब और गहरा गया जब मिताली को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद पोवार को पद से हटा दिया गया था।

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 12:33 pm

Sachin Chamaria का Boccia में शानदार आगाज, UAE के प्रतिद्वंद्वी को 8-4 से दी मात

... अमित आनंद ...नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर कभी ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले सचिन चमारिया अब शारीरिक चुनौतियों को मात देते हुए पैरा एशियाई खेलों में बोकिया में देश के लिए पदक जीतने के सपने को पूरा करना चाहते हैं। वर्ष 2008 में एक दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद उनका खेल करियर बदल गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने वाले चमारिया ने ताइक्वांडो छोड़कर क्लब थ्रो जैसे खेल में हाथ आजमाने के बाद बोकिया (बीसी3 वर्ग) को चुना। बोकिया दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विकसित सटीक निशाने और रणनीति पर आधारित खेल है। यह पैरालंपिक खेलों का हिस्सा है। इसमें खिलाड़ी रंगीन गेंदों को ‘लक्ष्य गेंद’ के जितना संभव हो सके करीब पहुंचाने की कोशिश करते हैं। बीसी3 वर्ग में गंभीर शारीरिक अक्षमता वाले खिलाड़ी रैंप का इस्तेमाल कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर सहायक उनकी मदद करता है, लेकिन शॉट की दिशा और रणनीति का फैसला खिलाड़ी स्वयं करता है। सचिन वर्ष 2021 में बोकिया से जुड़े थे। वह इसके कई राष्ट्रीय खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने हाल ही में काहिरा में आयोजित 2026 विश्व बोकिया चैलेंजर में एकल वर्ग में कांस्य और युगल वर्ग में रजत पदक जीता था। पैरा एशियाई खेलों का उद्घाटन रविवार (18 अक्टूबर) को होना है, लेकिन चमारिया की स्पर्धा शनिवार से ही शुरू हो गई। उन्होंने पूल चरण के अपने पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खलीफ अहमद को 8-4 से हराया। चमारिया ने जापान के नागोया से ‘भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘मेरा ध्यान हर मुकाबले में अपनी क्षमता के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर है। इस स्तर पर सफलता के लिए अच्छी तैयारी, सही रणनीति और सटीक निशाना बेहद जरूरी है।’’उन्हें अपने अगले दो मुकाबले सोमवार को जापान के ताकाहाशी काजुकी और कोरिया के होवोन जेओंग के खिलाफ खेलने हैं। इस स्पर्धा का फाइनल 21 अक्टूबर को होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए पैरा एशियाई खेलों में पदक जीतना बड़ी उपलब्धि होगी। इससे देश में इस खेल के प्रति लोगों की रुचि बढ़ेगी और जागरूकता आएगी।’’चमारिया ने बताया कि पैरा एशियाई खेलों में उनकी भागीदारी की पुष्टि प्रतियोगिता शुरू होने से कुछ समय पहले ही हुई थी, इसके बावजूद उनकी तैयारियों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी टीम ने प्रशिक्षण, उपकरण, यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर पहले से ध्यान दिया हुआ था।’’चमारिया चाहते हैं कि इस खेल को पहचान मिलने के साथ खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं और आगे बढ़ने के अधिक अवसर भी मिलें। उन्होंने कहा, ‘‘बोकिया के विकास के लिए प्रशिक्षित कोच, नियमित प्रतियोगिताएं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अवसर और विश्वस्तरीय उपकरण उपलब्ध कराना जरूरी है। बीसी3 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए रैंप, प्रतियोगिताओं में इस्तेमाल होने वाली गेंदें, जरूरत के अनुसार तैयार किए गए उपकरण और प्रशिक्षित खेल सहायक अहम भूमिका निभाते हैं।’’चमारिया ने दिव्यांग युवाओं से अपनी रुचि के अनुसार खेल चुनने और उसमें आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिभा हर जगह मौजूद है। हम सब मिलकर ऐसी परिस्थितियां बना सकते हैं, जिनमें प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिले।’’

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 12:32 pm

IPL 2026: Delhi Capitals ने पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज Chaminda Vaas को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

दिल्ली कैपिटल्स ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र से पहले शनिवार को तेज गेंदबाजी कोच के रूप में अपने नए कोचिंग स्टाफ में शामिल किया। श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक वास को मुनाफ पटेल की जगह तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। मुनाफ पिछले दो सत्र से टीम के गेंदबाजी कोच थे। वास ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 111 टेस्ट मैचों में 355 विकेट और वनडे मैचों में 400 विकेट लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, ‘‘विश्व कप विजेता और श्रीलंका के अब तक के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज। टाइगर टेरिटरी (दिल्ली कैपिटल्स) में आपका स्वागत है, कोच।’’वास दिल्ली कैपिटल्स में सौरव गांगुली की अगुवाई वाली नयी कोचिंग टीम का हिस्सा होंगे। फ्रेंचाइजी में हाल में ही पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को भी बल्लेबाजी और सहायक कोच के रूप में अपने सहयोगी स्टाफ में शामिल किया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। उसकी टीम केवल एक बार 2020 में फाइनल में पहुंची थी। पिछले दो सत्र में उसकी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी। दिल्ली कैपिटल्स का स्वामित्व संयुक्त रूप से जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पास है। दोनों ग्रुप प्रत्येक दो वर्ष के चक्र में बारी-बारी से फ्रेंचाइजी का प्रबंधन करते हैं, जिसमें जीएमआर का कार्यकाल 2026 के सत्र के साथ ही समाप्त हो गया था। जेएसडब्ल्यू ने कमान संभालने के तुरंत बाद ही पूर्व भारतीय खिलाड़ियों वेणुगोपाल राव (क्रिकेट निदेशक), हेमांग बदानी (मुख्य कोच) और पटेल (गेंदबाजी कोच) को हटाने का फैसला किया। श्रीलंका की 1996 विश्व कप विजेता टीम के एक प्रमुख सदस्य, वास नयी गेंद को स्विंग कराने और विभिन्न परिस्थितियों में सटीक गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते थे। वास इससे पहले तीन बार अलग-अलग कार्यकाल में श्रीलंका की पुरुष टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके कोचिंग करियर की शुरुआत न्यूजीलैंड के साथ एक संक्षिप्त अनुबंध से हुई थी। इसके बाद उन्हें 2013 से 2015 तक श्रीलंका का कोच नियुक्त किया गया। वास को 2016 में टी20 विश्व कप के लिए आयरलैंड का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था। इसके बाद वह फिर से इसी भूमिका में श्रीलंका की टीम से जुड़ गए थे। वास इससे पहले आईपीएल का भी हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल के पहले तीन सत्र में 2008 से 2010 तक वह अब भंग हो चुकी डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेले थे।

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 12:22 pm

मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस्तीफा दिया:टीम को 3 IPL जिताए; पिछले सीजन 9वें नंबर पर रही थी टीम

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने शनिवार, 17 अक्टूबर को पद छोड़ दिया। 49 साल के जयवर्धने का यह मुंबई इंडियंस के साथ दूसरा कार्यकाल था। वे 2025 सीजन से पहले दोबारा टीम के हेड कोच बने थे। जयवर्धने ने अपने पहले कार्यकाल में मुंबई इंडियंस को 2017, 2019 और 2020 में IPL खिताब जिताए थे। टीम 2025 में चौथे स्थान पर रही और क्वालिफायर-2 में हार गई थी। पिछले सीजन में टीम 9वें स्थान पर रही। 4 साल पहले ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस बने थे जयवर्धने जयवर्धने ने 2022 में मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी भी संभाली थी। जयवर्धने ने कहा कि मुंबई इंडियंस उनके क्रिकेट करियर का खास हिस्सा रही है। खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, प्रशंसकों और पूरे टीम परिवार ने इस सफर को यादगार बनाया। जयवर्धने ने कहा कि टीम के साथ हासिल की गई उपलब्धियों पर उन्हें गर्व है। 15 नवंबर से पहले मुंबई को नया कोच तलाशना होगा मुंबई इंडियंस के पास नया हेड कोच चुनने के लिए 15 नवंबर की IPL रिटेंशन डेडलाइन से पहले एक महीने से भी कम समय बचा है। IPL की नीलामी दिसंबर के मध्य के आसपास गोवा में होने की उम्मीद है। --------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चामिंडा वास पहली बार IPL में कोचिंग देंगे, दिल्ली ने मुनाफ की जगह फास्ट बॉलिंग कोच बनाया श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास पहली बार IPL में कोचिंग करेंगे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने फास्ट बॉलिंग कोच बनाया है। वे अगले IPL सीजन में मुनाफ पटेल की जगह लेंगे। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 12:15 pm

BCCI Chief Selector: वसीम जाफर ने चीफ सेलेक्टर पद के लिए किया आवेदन! क्या मिलेगी भारतीय चयन समिति की बड़ी कमान?

PC: AAJ TAK टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर कौन होगा? इसे लेकर उत्सुकता चरम पर है। अजीत अगरकर के बाद यह पद कौन संभालेगा? चीफ सिलेक्टर बनने की रेस दिलचस्प हो गई है। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने सिलेक्टर पद के लिए अप्लाई किया है। BCCI ने अजीत अगरकर का कार्यकाल नहीं बढ़ाया। जाफर की एंट्री ने एक नई चर्चा शुरू कर दी है। वसीम जाफर ने PTI से बात करते हुए अप्लाई करने की पुष्टि की है। वसीम जाफर अब 48 साल के हैं। उन्होंने 31 टेस्ट मैच खेले हैं और 1944 रन बनाए हैं। वसीम जाफर के नाम पांच टेस्ट सेंचुरी हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ डबल सेंचुरी बनाई थी। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी बनाई थी। उन्होंने कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ भी डबल सेंचुरी बनाई थी। चीफ सिलेक्टर की नियुक्ति में टेस्ट मैचों का अनुभव अहम हो सकता है। मौजूदा सिलेक्शन प्रोसेस के अनुसार, सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाला जोन मेंबर सिलेक्शन कमिटी का चेयरमैन बनने के योग्य है। वसीम जाफर के नाम 31 टेस्ट मैच हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने 24 टेस्ट मैच खेले हैं। इस लिहाज़ से, वसीम जाफ़र का इंटरनेशनल अनुभव उन्हें ज़्यादा मज़बूत दावेदार बनाता है। सिर्फ़ टेस्ट मैचों की संख्या के आधार पर उनका अपॉइंटमेंट पक्का नहीं माना जा सकता। आखिरी फ़ैसला क्रिकेट एडवाइज़री कमेटी और BCCI के प्रोसेस के तहत लिया जाएगा। उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं क्रिकेट एडवाइज़री कमेटी में अशोक मल्होत्रा ​​और जतिन परांजपे शामिल हैं। वे अप्लाई करने वालों के अनुभव की स्टडी करेंगे। हालांकि वसीम जाफ़र ने अप्लाई किया है, लेकिन समझा जाता है कि BCCI के अंदर प्रज्ञान ओझा को सपोर्ट है। BCCI के अंदर इस बात की मज़बूत राय है कि प्रज्ञान ओझा को सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया जाना चाहिए। अगर प्रज्ञान ओझा को प्रायोरिटी दी जाती है, तो सिलेक्शन कमेटी की बनावट अलग होगी। पूर्व स्पिनर रमेश पोवार भी सिलेक्शन पैनल में जगह के दावेदार हैं। उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट खेले हैं और उन्हें वेस्ट ज़ोन के लिए संभावित कैंडिडेट के तौर पर देखा जा रहा है।

राजस्थान खबरे 17 Oct 2026 12:14 pm

IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी 4 मैचों से बाहर, इंस्टाग्राम पर दो शब्दों में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं; चर्चा शुरू

pc: navarashtra युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है। अब तक चार मैच खेले जा चुके हैं और चारों मैचों में वैभव को बेंच पर बैठाया गया है। वह एशियन गेम्स में फाइनल 11 खिलाड़ियों में थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर रहे हैं। संजू सैमसन ने एक मैच को छोड़कर किसी भी मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। इस बीच, हर तरफ से आलोचना हो रही है कि वैभव में टैलेंट है लेकिन उन्हें बेंच पर बैठाया जा रहा है। कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने भी इस पर कमेंट किया है। वैभव सूर्यवंशी ने एक स्टोरी पोस्ट की आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच है। चार मैचों के बाद भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमें 2-2 से बराबर हैं। बेंगलुरु में मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टीम के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो के साथ 15 साल के बाएं हाथ के बैट्समैन ने लिखा, ‘स्टिल बिलीविंग’ जिसका मतलब है, ‘मुझे अब भी यकीन है।’ वैभव को मौका क्यों नहीं मिल रहा? वैभव सूर्यवंशी इंडियन टीम के फाइनल 11 प्लेयर्स में जगह नहीं बना पाए। इंडियन टीम एशियन गेम्स में एक बॉलर कम लेकर खेली थी, जिसकी वजह से वैभव नहीं खेल पाए। वैभव की बैटिंग की वजह से संजू तीसरे नंबर पर बैटिंग कर रहे थे, जबकि ईशान किशन पांचवें नंबर पर बैटिंग कर रहे थे। इसकी वजह से इंडियन टीम का पूरा बैटिंग ऑर्डर बदलना पड़ा। टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अपनी रेगुलर टीम में वापस आ गई। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड टूर पर इंडिया के लिए डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने इंडिया के लिए 8 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 30.75 की एवरेज और 186 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। उनके नाम दो हाफ सेंचुरी हैं। इंग्लैंड में फेल होने के बाद, वैभव ने जिम्बाब्वे टूर पर दोनों हाफ सेंचुरी बनाईं। उन्होंने उस सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी जीता।

राजस्थान खबरे 17 Oct 2026 12:02 pm

Neeraj Chopra चोट के बाद अगले साल करेंगे दमदार वापसी, 2028 Olympics पर टिकाया लक्ष्य

ओलंपिक और विश्व चैंपियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कहा है कि चोट लगने के बाद वह अगले साल जोरदार वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। उनका मुख्य लक्ष्य 2028 के ओलंपिक खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करना है। नीरज चोपड़ा, जिन्होंने टोक्यो 2020 ओलंपिक में स्वर्ण पदक और पेरिस 2024 ओलंपिक में रजत पदक जीता था, हाल के वर्षों में भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। हालांकि, ट्रेनिंग के दौरान टखने की लिगामेंट में चोट लगने के कारण वह हाल ही में जापान में हुए एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए, और इस चोट की वजह से वह इस सीजन के बाकी मैचों से भी बाहर हो गए हैं। इसे भी पढ़ें: अहमदाबाद Commonwealth Games 2030 के लिए केंद्र देगा 2000 करोड़ रुपये की मदद मुंबई में 2026 ऑडी Q3 के लॉन्च के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए नीरज चोपड़ा ने कहा कि ओलंपिक में अभी कुछ समय है; यह 2028 में आयोजित होगा। जैसा कि आप जानते होंगे, मुझे चोट लग गई थी, लेकिन अब मैं वापसी करने की प्रक्रिया में हूँ। मेरा पूरा ध्यान अगले साल एक मजबूत वापसी करने और उस तरह का प्रदर्शन देने पर है, जिसका मैंने लक्ष्य रखा है। उन्होंने एशियाई खेल 2026 में भारतीय जैवलिन थ्रोअर यश वीर सिंह और रोहित यादव के प्रदर्शन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके और किशोर जेना की गैर-मौजूदगी में इन खिलाड़ियों का पदक जीतना, भारत में युवा जैवलिन प्रतिभाओं की बढ़ती संख्या को दर्शाता है। उन्होंने उन्हें चोट से बचकर रहने और खेल का आनंद लेने की सलाह दी। इसे भी पढ़ें: Elon Musk ने दिखाई नई Tesla Roadster, SpaceX तकनीक से हवा में लगाई शानदार फ्लिप, देखें Video गौरतलब है कि यश वीर और रोहित ने इन खेलों में भारत के लिए दो पदक जीते; पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में यश वीर ने रजत पदक और रोहित ने कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यशवीर और रोहित ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। पिछले एशियाई खेलों में हमने दो पदक जीते थे—एक स्वर्ण और एक रजत। इस बार, किशोर (किशोर जेना) और मेरे न होने के बावजूद, हम फिर भी दो पदक जीतने में कामयाब रहे। इन नए, युवा खिलाड़ियों का सामने आना भारत के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है, जो दिखाता है कि हमारे यहाँ प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ; साथ ही, मेरी उन्हें यह सलाह भी होगी कि वे अपना अच्छे से ख्याल रखें, चोटों से बचें और बस अपने खेल का आनंद लें।

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 11:13 am

अश्विन : आत्मविश्वास कमजोर कर रहे चयनकर्ता, यशस्वी जायसवाल कीमती टैलेंट

नई दिल्ली, न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। विश्व कप 2027 के लिए वैकल्पिक ओपनर माने जा रहे यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। जायसवाल को जगह न देने के चयनकर्ताओं के फैसले की पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने आलोचना की है।

देशबन्धु 17 Oct 2026 11:09 am

FIFA U-17 Women’s World Cup: मोरक्को में आज से शुरू होगा महिला फुटबॉल का महासंग्राम, 24 टीमें जीत के लिए उतरेंगी मैदान में

FIFA U-17 Women’s World Cup: मोरक्को में आज से शुरू होगा महिला फुटबॉल का महासंग्राम, 24 टीमें जीत के लिए उतरेंगी मैदान में

समाचार नामा 17 Oct 2026 11:08 am

IND vs NZ: न्यूजीलैंड में वनडे और टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में शुभमन गिल और 2 में अय्यर सभालेंगे कमान

इंटरनेट डेस्क। बीसीसीआई ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। 5 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि फॉर्मेट के बाकी 2 मैचों में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंग। वहीं टेस्ट सीरीज में नियमित शुभमन गिल ही कप्तानी करते दिखाई देंगे। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसके लिए पहले ही टीम का एलान हो चुका है, 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 सीरीज के साथ दौरे की शुरुआत होगी। इसके बाद 04 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए मैदान पर उतरेंगी, फिर 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। भारत का वनडे स्क्वॉड शुरुआती 3 मैचों के लिए शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा’, कुलदीप यादव भारत का वनडे स्क्वॉड चौथे और पांचवें मैच के लिए श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)’, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज PC- India tv hindi

राजस्थान खबरे 17 Oct 2026 11:07 am

Team India Selection: न्यूजीलैंड दौरे से 4 दिग्गज बाहर, क्या 2027 वर्ल्ड कप के दरवाजे होंगे बंद?

Team India Selection: न्यूजीलैंड दौरे से 4 दिग्गज बाहर, क्या 2027 वर्ल्ड कप के दरवाजे होंगे बंद?

समाचार नामा 17 Oct 2026 11:00 am

दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, 761 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ा ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास को नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया है।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 10:31 am

चामिंडा वास दिल्ली कैपिटल्स के फास्ट बॉलिंग कोच बने:श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज अगले IPL सीजन में जिम्मेदारी संभालेंगे

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास दिल्ली कैपिटल्स के फास्ट बॉलिंग कोच बनें हैं। वे अगले IPL सीजन में DC के तेज गेंदबाजों को कोचिंग देंगे। वास से पहले युवराज सिंह और सौरव गांगुली जैसे बड़े नाम दिल्ली की टीम से जुड़ चुके हैं। युवराज 4 दिन पहले बैटिंग और असिस्टेंट कोच बने थे। जबकि 6 अक्टूबर को टीम के हेड कोच बनाए गए थे। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 10:12 am

'ऐसा नहीं लगा कि उसका डेब्यू मैच है', दीप्ति शर्मा ने की निकी प्रसाद की तारीफ

रायपुर, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया। अपना डेब्यू कर रही निकी प्रसाद ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने निकी के आत्मविश्वास की प्रशंसा की है।

समाचार नामा 17 Oct 2026 10:00 am

Aryaveer Sehwag: सहवाग के बेटे ने मचाया धमाल, 143 गेंदों में ठोके 173 रन; 19 चौके और 8 छक्के लगाए

Aryaveer Sehwag: सहवाग के बेटे ने मचाया धमाल, 143 गेंदों में ठोके 173 रन; 19 चौके और 8 छक्के लगाए

समाचार नामा 17 Oct 2026 10:00 am

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 से पहले वैभव ने लिखा- अब भी भरोसा:4 दिन में दूसरी पोस्ट; इस सीरीज में अब तक मौका नहीं मिला

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी-20 मैच से एक और पोस्ट की है। उन्होंने शुक्रवार रात को इंस्टाग्राम पर लिखा, स्टिल बिलीविंग यानी अब भी भरोसा है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को विंडीज की टीम के खिलाफ इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, वैभव टीम में हैं। वैभव सूर्यवंशी की ताजा पोस्ट देखिए… वैभव ने 4 दिन पहले चौथे टी-20 मैच से पहले भी एक स्टोरी पोस्ट की थी। उसमें उन्होंने 'इंतजार करिए' लिखा था। उनकी उस पोस्ट को 9 लाख 69 हजार यूजर्स ने लाइक किया था। हालांकि, उस मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। वैभव सूर्यवंशी की ये पोस्ट भी देखिए 3 अक्टूबर को लिखा- इससे बेहतर एहसास नहीं एक अक्टूबर को एशियाड में बैटिंग करते हुए पोस्ट डाली 26 सितंबर को फ्लाइट से फोटो डाली, लिखा- नीड फॉर स्पीड वैभव सूर्यवंशी से जुड़े 2 बयान 1. सहवाग बोले- उम्र नहीं, प्रदर्शन तय करे भारतीय टीम में जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी में उन्हें अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की झलक दिखती है। सहवाग ने कहा- ‘सूर्यवंशी पहली गेंद से ही शॉट लगाना चाहते हैं।’ 2. गंभीर बोले- उम्र 15 हो या 30 साल, मौके का इंतजार करना पड़ेगापिछले महीने हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि खिलाड़ी की उम्र 15 हो या 30 साल, अगर उसे मौके का इंतजार करना है तो इंतजार करना होगा। टी-20 इंटरनेशनल में 2 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं वैभव वैभव सूर्यवंशी अब तक खेले 8 मैचों में 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बना चुके हैं। वैभव के नाम 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। वे टी-20 क्रिकेट में 4 शतक लगा चुके हैं। ------------------------------------------------ टीम इंडिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत 7 साल बाद घर पर सीरीज हार सकता है, बेंगलुरु में पहली बार भारत Vs वेस्टइंडीज टी-20; क्या आज खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा और आखिरी टी-20 मैच आज खेला जाएगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरु होगा। फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबर है। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 9:56 am

इंडिया-वेस्टइंडीज मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी की एक और पोस्ट:लिखा- अब भी भरोसा है; वेस्टइंडीज सीरीज में अब तक नहीं खेले

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी-20 मैच से एक और पोस्ट की है। उन्होंने शुक्रवार रात को इंस्टाग्राम पर लिखा, 'स्टिल विलीविंग'। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को विंडीज की टीम के खिलाफ इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। वैभव सूर्यवंशी की ताजा पोस्ट देखिए… वैभव ने 4 दिन पहले चौथे टी-20 मैच से पहले भी एक स्टोरी पोस्ट की थी। उसमें उन्होंने 'इंतजार करिए' लिखा था। उनकी उस पोस्ट को 9 लाख 69 हजार यूजर्स ने लाइक किया था। हालांकि, उस मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। वैभव सूर्यवंशी की ये पोस्ट भी देखिए 3 अक्टूबर को लिखा- इससे बेहतर एहसास नहीं एक अक्टूबर को एशियाड में बैटिंग करते हुए पोस्ट डाली 26 सितंबर को फ्लाइट से फोटो डाली, लिखा- नीड फॉर स्पीड वैभव सूर्यवंशी से जुड़े 2 बयान 1. सहवाग बोले- उम्र नहीं, प्रदर्शन तय करे भारतीय टीम में जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी में उन्हें अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की झलक दिखती है। सहवाग ने कहा- ‘सूर्यवंशी पहली गेंद से ही शॉट लगाना चाहते हैं।’ 2. गंभीर बोले- उम्र 15 हो या 30 साल, मौके का इंतजार करना पड़ेगापिछले महीने हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि खिलाड़ी की उम्र 15 हो या 30 साल, अगर उसे मौके का इंतजार करना है तो इंतजार करना होगा। टी-20 इंटरनेशनल में 2 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं वैभव वैभव सूर्यवंशी अब तक खेले 8 मैचों में 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बना चुके हैं। वैभव के नाम 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। वे टी-20 क्रिकेट में 4 शतक लगा चुके हैं। ------------------------------------------------ टीम इंडिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत 7 साल बाद घर पर सीरीज हार सकता है, बेंगलुरु में पहली बार भारत Vs वेस्टइंडीज टी-20; क्या आज खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा और आखिरी टी-20 मैच आज खेला जाएगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरु होगा। फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबर है। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 9:56 am

24 साल के खिलाड़ी ने 14 गेंदों में लगाया अर्धशतक, बाल-बाल बचा वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप में 14 गेंदों पर शानदार अर्धशतक लगाया और 122 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बावजूद वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 9:47 am

लखीमपुर खीरी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप

लखीमपुर खीरी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप

समाचार नामा 17 Oct 2026 8:50 am

सोशल मीडिया की आलोचनाओं पर भड़के टीम इंडिया के बॉलिंग कोच, बोले- खिलाड़ी के मानसिक थकान को इग्नोर न करें

व्यस्त शेड्यूल के बीच टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने खिलाड़ियों का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि लगातार क्रिकेट खेलने से होने वाली मानसिक थकान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वे भी इंसान हैं।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 8:33 am

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली 151 रनों की धमाकेदार पारी, टीम ने चेज किया 358 रन का टारगेट

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की कप्तानी करते हुए गुजरात के खिलाफ 100 गेंदों पर 151 रनों की तूफानी पारी खेली। इस मैच में उनकी टीम को एक बड़ी जीत मिली।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 7:31 am

डेब्यू स्टार निकी ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर रचा इतिहास, तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

रायपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत में दीप्ति शर्मा और डेब्यूटेंट निकी प्रसाद की शानदार साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 6:46 am

बेंगलुरु T20 में बरसेंगे इंद्रदेव, भारत हारा तो व‍िंडीज रचेगी इत‍िहास

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पांचवें टी20 को लेकर अच्छी खबर नहीं हैं, इस बात के आसार हैं कि बार‍िश मैच का म‍िजाज ब‍िगाड़ सकती है. मैच शन‍िवार को बेंगलुरु के एम च‍िन्नास्वामी स्टेड‍ियम में होना है.

आज तक 17 Oct 2026 5:56 am

विमेंस U-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन आज से:6 खिताब एशियाई देशों ने जीते, इनमें उत्तर-कोरिया 4 बार चैंपियन; भारत एक बार खेला

महिला फुटबॉल का सबसे बड़ा यूथ टूर्नामेंट आज से शुरु हो रहा है। FIFA U-17 महिला वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन शनिवार से मोरक्को में खेला जाएगा। 24 टीमों के बीच 22 दिनों तक खिताबी भिड़ंत होगी। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन उत्तर कोरिया लगातार तीसरी ट्रॉफी जीतने उतरेगा। भारत इस एडिशन का हिस्सा नहीं है। टीम सिर्फ एक बार 2022 में खेली थी। इस स्टोरी में जानिए कौन-सी टीम किस ग्रुप में है, टूर्नामेंट पहली बार कब खेला गया, कौन-सी टीम कितनी बार चैंपियन बनी और 2022 में भारत का प्रदर्शन क्या रहा था… 24 टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया टूर्नामेंट में 24 टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सीधे राउंड ऑफ 16 में जाएंगी। साथ ही सभी ग्रुप से मिलाकर बेस्ट 4 थर्ड-प्लेस टीमें भी अगले राउंड के लिए क्वालिफाई होंगी। सभी मैच रबात के मोहम्मद-6 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। वहीं ब्रॉन्ज और फाइनल प्रिंस मौले एल हसन स्टेडियम में खेला जाएगा। 2008 में 16 टीमों से शुरु हुआ सफर उत्तर कोरिया सबसे ज्यादा 4 बार चैंपियन बना उत्तर कोरिया ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता है। टीम 2008, 2016, 2024 और 2025 में चैंपियन बनी। टीम ने पिछले साल 2025 में नीदरलैंड को 3-0 से हराकर लगातार ट्रॉफी जीताई। स्पेन ने भी 2018 और 2022 में 2 बार खिताब अपने नाम किया। साउथ कोरिया, फ्रांस और जापान ने एक-एक बार ट्रॉफी उठाई है। भारत होस्ट नेशन के तौर पर 2022 में खेला भारत ने 2022 में होस्ट नेशन के रूप में अपना एकमात्र वर्ल्ड कप खेला। हालांकि टीम अपने तीनों ग्रुप मुकाबले हार गई। टीम को ग्रुप-A में अमेरिका से 0-8, मोरक्को से 0-3 और ब्राजील से 0-5 से हार झेलनी पड़ी थी। टीम टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं कर सका, जबकि 16 गोल खाए। पुएर्तो रिको ने पहली बार FIFA वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया इस बार पुएर्तो रिको पहली बार किसी भी FIFA वर्ल्ड कप में खेलेगी। टीम ने पुरुष या महिला कैटेगरी में पहली बार क्वालीफाई किया है। अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया भी पहली बार विमेंस U-17 के इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। कहां देख सकते हैं मुकाबले? FIFA U-17 विमेंस वर्ल्ड कप 2026 के सभी 52 मैच OTT प्लेटफॉर्म DAZN पर फ्री में देखे जा सकते हैं। FIFA+ ऐप और वेबसाइट पर भी मैच स्ट्रीम किए जाएंगे। भारत में इसका कोई आधिकारिक टीवी ब्रॉडकास्टर घोषित नहीं हुआ है।

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 4:30 am

भारत 7 साल बाद घर पर सीरीज हार सकता है:बेंगलुरु में पहली बार भारत Vs वेस्टइंडीज टी-20; क्या आज खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा और आखिरी टी-20 मैच आज खेला जाएगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरु होगा। फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबर है। भारत ने पहला और तीसरा मैच जीता था। वहीं वेस्टइंडीज को दूसरे और चौथे टी-20 में जीत मिली। भारत 2019 से घर में टी-20 सीरीज नहीं हारा है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज 2002 के बाद भारत में किसी भी फॉर्मेट की बाइलेटरल सीरीज नहीं जीती है। मेहमान टीम के पास भारत के इस विजयी अभियान को रोकने का मौका होगा। साथ ही यह पहला मौका है, जब बेंगलुरु में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। हालांकि मैच के समया बारिश की संभावना है। वैभव सूर्यवंशी के खेलने की संभावना कम 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सीरीज के शुरुआती चारों मैचों में प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके। टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन हैं। इसकी वजह से वैभव की अंतिम-11 में जगह नहीं बन पा रही। टीम शायद ही निर्णायक मैच में ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदलना चाहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 35 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 और वेस्टइंडीज ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। भारत में दोनों टीमों के बीच 15 टी-20 खेले गए। इनमें भारत ने 11 और वेस्टइंडीज ने 4 मैच जीते हैं। अर्शदीप की जगह भुवनेश्वर टीम में शामिल शाई होप की फॉर्म वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी ताकत दौरे पर 11.49 रन प्रति ओवर की रफ्तार से बने रन दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह/भुवनेश्वर कुमार। वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, केमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 4:30 am

प्रज्ञान ओझा का मुख्य चयनकर्ता बनना हुआ मुश्किल, 31 टेस्ट खेलने वाले पूर्व खिलाड़ी ने किया आवेदन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अजीत अगरकर का कार्यकाल पूरा होने के बाद टीम इंडिया मुख्य चयनकर्ता पद के लिए आवेदन मंगाए थे, जिसको लेकर पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने आवेदन किया है और यदि वह चयन समिति का हिस्सा बनते हैं तो सीनियर होने के नाते चीफ सिलेक्टर का पद संभालेंगे।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 11:43 pm

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के दौरे को लेकर लिया बड़ा फैसला, अपने खर्चे पर लेकर जाएंगे 4-5 नेट गेंदबाज

भारतीय टीम के लिए आगामी न्यूजीलैंड का दौरा काफी अहम रहने वाला है, जिसको लेकर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए अपने खर्चे पर 4 से 5 नेट गेंदबाजों को लेकर जाने का फैसला लिया है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 11:06 pm

निकी और दीप्ति का कमाल, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से मात दी

देशबन्धु 16 Oct 2026 11:02 pm

आखिर कौन हैं झारखंड के 21 साल के कुमार कुशाग्र, पहली बार भारतीय वनडे टीम का बने हैं हिस्सा

न्यूजीलैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने वनडे और टेस्ट स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें आखिरी दो वनडे मुकाबलों के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में झारखंड के 21 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को भी शामिल किया गया है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 10:04 pm

Real Madrid ने La Liga अध्यक्ष Javier Tebas से नाजी जर्मनी वाले बयान पर मांगा इस्तीफा

स्पेनिश फुटबॉल में रियल मैड्रिड और ला लीगा के अध्यक्ष जेवियर तेबास के बीच विवाद गहरा गया है। रियल मैड्रिड ने शुक्रवार को तेबास के बयानों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की। क्लब का आरोप है कि तेबास ने उसकी कार्यशैली की तुलना नाजी जर्मनी के प्रोपेगेंडा से करके बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस विवाद ने स्पेनिश फुटबॉल में पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया है। दरअसल, जेवियर तेबास ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट साझा करते हुए रियल मैड्रिड की आलोचना की थी। उन्होंने क्लब के अपने टेलीविजन चैनल पर सवाल उठाए, जहां अक्सर उन रेफरी के फैसलों को गलत बताया जाता है, जिन्हें रियल मैड्रिड के आगामी मुकाबलों में जिम्मेदारी दी जाती है। चैनल ऐसे वीडियो भी दिखाता है, जिनमें क्लब के अनुसार मैच अधिकारियों की बड़ी गलतियों को सामने रखा जाता है। रियल मैड्रिड 15 बार यूरोपीय चैंपियन बनने का रिकॉर्ड रखता है और रेफरी से जुड़े मामलों पर उसकी सार्वजनिक टिप्पणियां लंबे समय से चर्चा का विषय रही हैं। तेबास ने क्लब के इस तरीके की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी के प्रचार मंत्री जोसेफ गोएबल्स की कार्यशैली से की। इसी टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया। रियल मैड्रिड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि स्पेनिश फुटबॉल में दो अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाने वाले व्यक्ति की ओर से इस तरह की तुलना करना पूरी तरह अस्वीकार्य और बेहद गंभीर मामला है। क्लब के मुताबिक, इस टिप्पणी का मकसद उसके प्रबंधन और टेलीविजन चैनल की छवि खराब करना है। क्लब ने यह भी कहा कि तेबास का यह स्पष्टीकरण कि वह नाजी विचारधारा की बात नहीं कर रहे थे, उनके बयान की गंभीरता को कम नहीं करता। रियल मैड्रिड ने टिप्पणी को अपमानजनक, नैतिक रूप से गलत और जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अनुचित बताया। इसी आधार पर क्लब ने तेबास से इस्तीफा देने की मांग की है। इस विवाद में बार्सिलोना से जुड़ा नेग्रेरा मामला भी एक अहम मुद्दा बना हुआ है। रियल मैड्रिड ने एक बार फिर आरोप लगाया कि स्पेनिश फुटबॉल महासंघ की रेफरी समिति से जुड़े एक अधिकारी को बार्सिलोना की ओर से कई वर्षों तक कथित भुगतान किए जाने के मामले में तेबास ने पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं। इस मामले की न्यायिक जांच जारी है। हालांकि, आरोपों और जांच के बीच अंतिम कानूनी निष्कर्ष को लेकर फैसला होना बाकी है। गौरतलब है कि नेग्रेरा मामले ने स्पेनिश फुटबॉल में रेफरी की निष्पक्षता और क्लबों के बीच भरोसे को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बार्सिलोना ने पहले भी इस मामले में अपने पक्ष रखे हैं, जबकि रियल मैड्रिड जांच की प्रक्रिया पर लगातार नजर रख रहा है। ऐसे माहौल में तेबास की ताजा टिप्पणी ने दोनों पक्षों के बीच मतभेद को और सार्वजनिक कर दिया है। जेवियर तेबास ला लीगा के अध्यक्ष होने के साथ रॉयल स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन के उपाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में रियल मैड्रिड का कहना है कि उनके पद और जिम्मेदारियों को देखते हुए सार्वजनिक बयानों में अधिक सावधानी बरती जानी चाहिए। फिलहाल, इस विवाद पर तेबास की ओर से इस्तीफे की मांग को लेकर आगे क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर नजर बनी हुई है। स्पेनिश फुटबॉल में रेफरी, प्रशासन और क्लबों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह मामला आने वाले दिनों में भी चर्चा में रहने की संभावना है।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 10:04 pm

न्यूजीलैंड के खिलाफ Test Series के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Akash Deep और अंशुल कंबोज शामिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की शृंखला के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप और अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है। चोट से उबरकर वापसी करने वाले आकाश दीप ने पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट खेला था, जहां उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था। वहीं, अंशुल कंबोज को इंग्लैंड में टेस्ट पदार्पण के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। टेस्ट शृंखला 19 नवंबर से शुरू होगी। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की शृंखला खेली जाएगी, जिसका आगाज चार नवंबर से होगा। नियमित कप्तान शुभमन गिल टेस्ट शृंखला की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर आखिरी दो वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, फिटनेस मंजूरी मिलने पर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस मंजूरी मिलने पर), आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज। पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव। आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 10:03 pm

बुमराह एक साल बाद टेस्ट टीम में:न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट और पहले 3 वनडे में गिल को कप्तानी; 2 वनडे के लिए श्रेयस कैप्टन

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान हो गया है। जसप्रीत बुमराह एक साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। शुभमन गिल को टेस्ट पहले तीन वनडे के लिए कप्तान बनाया गया है। सीरीज के बाकी दो वनडे के लिए श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी जाएगी। इस दौरान गिल के साथ उप कप्तान केएल राहुल को भी आराम दिया जाएगा। ईशान किशन उपकप्तान होंगे। भारत 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगा। इस दौरान टीम 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। आकाशदीप टेस्ट टीम में लौटे तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी टेस्ट जुलाई 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेला था। टेस्ट में 17 खिलाड़ी शामिल शुभमन गिल की कप्तानी वाली टेस्ट टीम में 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल टीम का हिस्सा हैं। पंत का चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। कुमार कुशाग्र पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे के लिए 16 सदस्यीय टीम में तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र को शामिल किया गया है। कुशाग्र को पहली बार भारतीय वनडे स्क्वॉड में चुना गया है। प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज आखिरी दो मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। आकिब नबी टीम का हिस्सा होंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों टीम में शामिल है। ऋतुराज गायकवाड़, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव भी पांचों वनडे का हिस्सा होंगे। इनमें नीतीश, सिराज और कुलदीप टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं। टी-20 टीम का पहले ही ऐलान हो चुका भारतीय टी-20 टीम का पहले ही ऐलान हो चुका है। 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी टीम में बरकरार हैं। टी-20 टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव। ---------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी:न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी टी-20 टीम में बरकरार; मंधाना विमेंस टीम की कप्तान न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम में बरकरार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 9:17 pm

भारत और जिम्बाब्वे की टीम काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी खेलने, BCCI ने बताया इसके पीछे का कारण

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रायपुर के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें दोनों टीमों की खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर खेलने उतरी हैं।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 8:54 pm

अहमदाबाद Commonwealth Games 2030 के लिए केंद्र देगा 2000 करोड़ रुपये की मदद

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 2030 में अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए गुजरात सरकार को 2000 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है। इस राशि का प्रावधान राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता देने की संशोधित योजना के तहत किया गया है। अहमदाबाद को पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिली थी। उसने इस आयोजन के लिए नाइजीरिया की चुनौती को पीछे छोड़ते हुए शताब्दी संस्करण की मेजबानी हासिल की। मंत्रालय ने कहा कि यह राशि 2025 की दरों पर आधारित है और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार इसमें बदलाव के बाद वर्ष 2030 तक इसके करीब 2500 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार की ओर से जरूरत के अनुसार सहायता राशि जारी करने का अनुरोध मिलने पर धन उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि गुजरात सरकार को दी जाने वाली यह सहायता राष्ट्रीय खेल महासंघ सहायता योजना (एएनएसएफ) के तहत उपलब्ध कराए जाने वाले बजट से पूरी की जाएगी। इस योजना को 16वें वित्त आयोग के कार्यकाल के तहत 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है। इसके लिए कुल 7,386.74 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। मंत्रालय के अनुसार ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए गुजरात सरकार को 2025 की कीमतों के आधार पर अधिकतम 2000 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर समायोजन के बाद 2030 में यह राशि लगभग 2500 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। जरूरत के मुताबिक, गुजरात सरकार के अनुरोध पर राशि जारी की जाएगी।’’इस साल ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का कार्यक्रम बजट की कमी के कारण काफी सीमित कर दिया गया था। वहां केवल 10 खेलों को शामिल किया गया है और हॉकी, कुश्ती तथा क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेलों को कार्यक्रम से बाहर रखा गया है। इसके मुकाबले अहमदाबाद में 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी है। भारत की योजना प्रतियोगिता में 15 से 17 खेलों को शामिल करने की है। इससे खिलाड़ियों और खेल प्रशंसकों को अधिक स्पर्धाओं का अवसर मिलने की उम्मीद है।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 8:43 pm

INDW vs ZIMW 1st T20I Live Score: भारतीय टीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, यहां देखें लाइव स्कोर

भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 6:15 pm

शे होप ने तीन मैचों में ठोकी दो सेंचुरी, अब दिग्गजों की लिस्ट में शुमार होने के करीब

शे होप अब तक भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के चार मैचों में दो शतक लगा चुके हैं। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाना है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 6:09 pm

कर्तल : स्वितोलिना के खिलाफ उलटफेर किया

वुहान, ब्रिटेन की सोने कर्तल ने शुक्रवार को 'वुहान ओपन' के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 6 एलिना स्वितोलिना के खिलाफ 6-2, 2-6, 6-4 से जीत दर्ज की। इस बड़े उलटफेर के साथ कर्तल पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

देशबन्धु 16 Oct 2026 5:32 pm

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 173 रन बनाए:19 चौके-8 छक्के लगाए, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेली कप्तानी पारी

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने शुक्रवार को वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली U-19 की ओर से 173 रन की पारी खेली। वे दिल्ली U-19 के कप्तान भी हैं। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चंडीगढ़ U-19 के खिलाफ हुए मैच में आर्यवीर ने 143 गेंदों पर 19 चौके और 8 छक्के लगाए। दिल्ली ने 50 ओवर में 289 रन बनाए, हालांकि चंडीगढ़ ने 41.3 ओवर में 5 विकेट खोकर यह टारगेट चेज कर लिया। भारत के लिए पिछले महीने अंडर-19 डेब्यू किया कूच बिहार ट्रॉफी में 297 रन बनाए थे आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली प्रीमियर लीग के 2026 सीजन में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेला। उन्होंने 2 मैचों में 24 रन बनाए। वे इससे पहले 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रन की पारी खेलकर चर्चा में आए थे। वीनू मांकड़ के नाम पर ट्रॉफी वीनू मांकड़ ट्रॉफी BCCI की ओर से कराई जाने वाली अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों और क्रिकेट संघों की अंडर-19 टीमें हिस्सा लेती हैं। यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाता है। इसका नाम भारत के पूर्व क्रिकेटर वीनू मांकड़ के नाम पर रखा गया है। द्रविड़ के दोनों बेटे भी क्रिकेट में करियर बना रहे राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे समित और अन्वय द्रविड़ क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं। दोनों कर्नाटक के अलग-अलग एज कैटेगरी में खेलते हैं। --------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भुवनेश्वर 4 साल बाद कल T20i खेल सकते हैं:अर्शदीप की चोट के कारण टीम में शामिल, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से मैच तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को बेंगलुरु में होने वाले पांचवें टी-20 मैच में खेल सकते हैं। अर्शदीप सिंह को कंधे में चोट लग गई है। इस वजह से भुवी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। भारत-वेस्टइंडीज सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:31 pm

आर्यवीर सहवाग ने 173 रन जड़े:143 गेंदों पर 19 चौके और 8 छक्के लगाए, चंडीगढ़ U-19 ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार को दिल्ली U-19 की ओर से खेलते हुए 173 रन की पारी खेली। उन्होंने विजयनगरम के PVG राजू ACA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चंडीगढ़ U-19 के खिलाफ 143 गेंदों पर 19 चौके और 8 छक्के लगाए। दिल्ली U-19 के कप्तान आर्यवीर की इस पारी की बदौलत टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 289 रन बना लिए। विनू मांकड़ ट्रॉफी के मुकाबले में चंडीगढ़ ने टारगेट 41.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के लिए पिछले महीने अंडर-19 डेब्यू किया 18 साल के आर्यवीर ने पिछले महीने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ सीरीज की तीन पारियों में 109 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट करीब 104 रहा। सीरीज में उनका सबसे बड़ा स्कोर 47 रन था। आर्यवीर राजकोट में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज के लिए भारत A कैंप का हिस्सा भी रहे। कूच बिहार ट्रॉफी में 297 रन बनाए थे आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली प्रीमियर लीग के 2026 सीजन में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेला। उन्होंने 2 मैचों में 24 रन बनाए। वे इससे पहले 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में बड़ी पारी खेलकर चर्चा में आए थे। उन्होंने मेघालय के खिलाफ 297 रन बनाए थे। 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाता है टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी BCCI की ओर से कराई जाने वाली अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों और क्रिकेट संघों की अंडर-19 टीमें हिस्सा लेती हैं। यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाता है। इसका नाम भारत के पूर्व क्रिकेटर वीनू मांकड़ के नाम पर रखा गया है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:31 pm

भुवनेश्वर कुमार टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

बेंगलुरु, वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले टी20 सीरीज के पांचवें और अंतिम मुकाबले के लिए भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम में शामिल किया है। सीरीज के चौथे मैच के दौरान अर्शदीप सिंह को चोट लग गई थी, जिसके बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

देशबन्धु 16 Oct 2026 5:27 pm

मिचेल स्टार्क के IPL 2027 में खेलने पर सस्पेंस, कहा - अभी तक कुछ पक्का नहीं है

इंडियन प्रीमियर लीग का 20वां सीजन साल 2027 में खेला जाएगा, जिसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन इसी बीच दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अगले सीजन में खेलने को लेकर अभी सस्पेंस जताया है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 5:17 pm

श्रेयस अय्यर के सामने बहुत बड़ी चुनौती, अपनी जमीन पर वेस्टइंडीज से अब तक टी20 सीरीज नहीं हारी है टीम इंडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने बहुत बड़ी चुनौती होने वाली है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 4:54 pm

Asian Para Games 2026 के लिए 168 सदस्यीय भारतीय दल तैयार, SAI केंद्रों में विशेष कैंप

एशियाई पैरा गेम्स 2026 के लिए 168 सदस्यीय भारतीय दल (जिसमें 112 पुरुष और 56 महिलाएँ शामिल हैं) को भारत सरकार की ओर से काफी मदद दी गई है, ताकि वे आइची-नागोया में होने वाले इस आयोजन में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकें। सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मदद में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के मौके, घरेलू प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और विदेशों में प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। शुक्रवार को इन खेलों में भारतीय पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों के साथ-साथ पुरुषों की ब्लाइंड फुटबॉल टीम ने भी अपने अभियान की शुरुआत की। इसे भी पढ़ें: Elon Musk ने दिखाई नई Tesla Roadster, SpaceX तकनीक से हवा में लगाई शानदार फ्लिप, देखें Video इस दल में 47 एथलीट 'टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम' (TOPS) का हिस्सा हैं, 33 'खेलो इंडिया एथलीट' (KIAs) हैं, और 61 एथलीट एशियाई पैरा खेलों में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। टीम को मुख्य रूप से 'एनुअल कैलेंडर फॉर ट्रेनिंग एंड कॉम्पिटिशन' (ACTC) और TOPS के ज़रिए मदद दी गई है। इसके तहत ACTC में कुल 80.22 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि TOPS के अंतर्गत 18.34 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इसमें शामिल 11 खेलों की तैयारियों के लिए कई केंद्रों पर 'नेशनल कोचिंग कैंप' (NCC) आयोजित किए गए। विशेष रूप से, पैरा-आर्चरी टीम ने सितंबर और अक्टूबर के बीच जापान के कुरोबे आर्चरी सेंटर में एक अंतरराष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लिया। देश के भीतर, पैरा-आर्चर्स ने सोनीपत स्थित 'स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (SAI) के क्षेत्रीय केंद्र में प्रशिक्षण लिया। इसी दौरान, पैरा-स्विमर्स और पैरा-पावरलिफ्टर्स ने गांधीनगर स्थित SAI क्षेत्रीय केंद्र में कैंप लगाए। इसके अलावा, पैरा-एथलीटों ने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, SAI सोनीपत और बेंगलुरु स्थित SAI क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित NCC में भी भाग लिया। इसे भी पढ़ें: FIFA सदस्य देशों को देगा 25 मिलियन डॉलर, 2027 से 2030 के लिए तैयार किया फंड प्लान अक्टूबर के दौरान आयोजित अन्य शिविरों में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में पैरा-शूटर्स की ट्रेनिंग, कोच्चि में ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों की ट्रेनिंग, और लखनऊ की इंडियन पैरा जूडो अकादमी में ब्लाइंड जूडो एथलीटों की ट्रेनिंग शामिल थी। पैरा-साइकिलिंग की तैयारियां नई दिल्ली के SAI इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थित साइकिलिंग वेलोड्रोम में हुईं। भारत, आइची-नागोया गेम्स में पैरा-एथलेटिक्स, पैरा-आर्चरी, पैरा-बैडमिंटन, पैरा-टेबल टेनिस, बोकिया, ब्लाइंड फुटबॉल, पैरा-साइकिलिंग, ब्लाइंड जूडो, पैरा-पावरलिफ्टिंग, पैरा-शूटिंग और पैरा-तैराकी में हिस्सा ले रहा है।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 4:44 pm

6,6,6,6,6,6,6,6...,वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने बल्ले से मचाया कोहराम; 173 रन की खेली तूफानी पारी

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने विनू मांकड़ ट्रॉफी में बल्ले से कहर मचा दिया है। आर्यवीर ने दिल्ली के लिए 173 रनों की तूफानी पारी खेली।

जागरण 16 Oct 2026 3:55 pm

Bhuvneshwar Kumar की चार साल बाद T20I में वापसी, चोटिल Arshdeep के कवर बने

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शुक्रवार को कंधे में चोट से जूझ रहे अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की यह श्रृंखला 2-2 से बराबरी पर है। श्रृंखला का निर्णायक मुकाबला शनिवार को यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, ‘‘बुधवार को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अर्शदीप सिंह को गेंदबाजी करने वाले हाथ के कंधे पर चोट लगी थी जिसके बाद भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है। ’’छत्तीस वर्षीय भुवनेश्वर को इससे पहले 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 श्रृंखला के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया था। बयान में कहा गया, ‘‘अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्शदीप की उपलब्धता पर फैसला उनकी चोट से उबरने की स्थिति को देखते हुए मुकाबले से पहले लिया जाएगा। ’’हालांकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप के इस मैच में खेलने की संभावना कम है, क्योंकि कंधे की चोट को ठीक होने में आमतौर पर कम से कम तीन सप्ताह लगते हैं। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का मंच तैयार हो गया है। उत्तर प्रदेश के इस तेज गेंदबाज का वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां होने वाले निर्णायक मुकाबले में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। भुवनेश्वर ने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 22 नवंबर 2022 को नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह संयोग ही है कि भुवनेश्वर की वापसी उसी मैदान पर होगी, जहां उन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उस मुकाबले में भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला शिकार पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद बने थे। लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद भुवनेश्वर ने 2025 और 2026 के आईपीएल सत्र में खुद को फिर से टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप के एक प्रभावी गेंदबाज के रूप में स्थापित किया। उन्होंने इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से 30 मैच में 45 विकेट हासिल किए। आरसीबी के सहायक कोच ओंकार साल्वी ने टी20 प्रारूप में भुवनेश्वर के कुशल गेंदबाज के रूप में निखरने की सराहना की थी। साल्वी ने पीटीआई से कहा था, ‘‘उनकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक अपने खेल को लेकर स्पष्टता है। वह जानते हैं कि उनके लिए क्या कारगर है और वह चीजों को सरल रखते हैं। ’’उन्होंने कहा था, ‘‘उन्होंने टी20 क्रिकेट की मांग के अनुरूप खुद को लगातार ढाला है। चाहे नयी गेंद से विकेट लेने के मौके बनाना हो या पारी के अंतिम ओवरों में अपनी विविधताओं का इस्तेमाल करना, वह ऐसा करने में सक्षम हैं। ’’नयी गेंद से भुवनेश्वर की गेंदबाजी और चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने का उनका अनुभव भारत के लिए वेस्टइंडीज के आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे कप्तान शाई होप को रोकने में उपयोगी साबित हो सकता है। होप इस श्रृंखला में चार मैच में दो शतकों से 261 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। भारत की अपडेट हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम :श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतिश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 3:53 pm

भारत और वेस्टइंडीज मिलकर बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड, आखिरी टी20 मैच में इतिहास रचने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों के पास मिलकर इतिहास रचने का शानदार मौका रहने वाला है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 3:49 pm

Kapil Dev ने अधिकारियों से की अपील, DP World India Championship देखने आ रहे दर्शकों की मदद करें

(फाइल फोटो के साथ)नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई)’ के अध्यक्ष कपिल देव ने शुक्रवार को अधिकारियों से अपील की कि वे शहर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पुलिस प्रतिबंधों के कारण गोल्फ प्रेमियों को ‘डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप’ तक पहुंचने में आ रही दिक्कतों को दूर करने में मदद करें। उन्होंने इसके साथ ही ‘जेन जी’ युवा पीढ़ी यानी को सलाह दी कि वे अपनी बात रखने के साथ-साथ दूसरों को सुनने की आदत भी विकसित करें। इस प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन कपिल देव ने संवाददाताओं कहा कि आयोजक चाहते हैं कि अधिक से अधिक दर्शक प्रतियोगिता देखने आएं, लेकिन इसके लिए सरकारी व्यवस्था और प्रशासनिक निर्देशों का सम्मान करना भी जरूरी है। इस प्रतियोगिता में मौजूदा चैंपियन टॉमी फ्लीटवुड, पूर्व विश्व नंबर एक रोरी मैक्लरॉय और जस्टिन रोज के अलावा पैट्रिक रीड तथा शेन लोरी जैसे कई प्रमुख गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दिल्ली गोल्फ क्लब के आसपास पुलिस बैरिकेडिंग के कारण दर्शकों की संख्या प्रभावित होने से जुड़े सवाल पर कपिल ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हर कोई यहां आए और मुकाबले का आनंद ले लेकिन सरकार की जो भी व्यवस्था है, हम उसके साथ हैं। हमें सरकारी इंतजामों के दायरे में रहकर ही काम करना होगा। हम किसी व्यवस्था को दरकिनार नहीं कर सकते।’’दिल्ली गोल्फ क्लब मध्य दिल्ली में स्थित है। इसी क्षेत्र में निर्वाचन आयोग के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी देशभर में मतदाता सूचियों में कथित हेरफेर के आरोपों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कपिल देव ने कहा, ‘‘अधिकारी अगर इस टूर्नामेंट के महत्व को समझते हुए लोगों को आयोजन स्थल तक पहुंचने में मदद कर सकें, तो यह बहुत अच्छी बात होगी।’’पिछले कुछ महीनों में सरकार के खिलाफ कई आंदोलनों में अग्रिम भूमिका निभाने वाली ‘जेन जी’ को संदेश देने के सवाल पर कपिल देव ने युवाओं की समझ और क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अनुभव का सम्मान करना और दूसरों की बात सुनना उतना ही जरूरी है। गौरतलब है कि सरकारी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बार-बार लीक होने के विरोध में हुए आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी चर्चा में रही थी। भारत को पहली बार क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने कहा, “आज के युवा बहुत समझदार और बुद्धिमान हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। हमारे पास उनसे ज्यादा अनुभव है, जिसका इस्तेमाल हम उन्हें सही दिशा दिखाने में कर सकते हैं। यह दोनों तरफ से चलने वाली प्रक्रिया होनी चाहिए।”उन्होंने आगे कहा, ‘‘युवा हमारे देश का भविष्य हैं। हमें उनका सही मार्गदर्शन करना चाहिए और उन्हें भी दूसरों की बात सुनने के लिए तैयार रहना होगा। ऐसा नहीं होना चाहिए कि वे सिर्फ अपनी ताकत के दम पर अपनी बात को सही साबित करने की कोशिश करें। हमारा देश आगे बढ़ रहा है और इसे प्रगति के रास्ते पर ले जाने में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। देश को गलत दिशा में नहीं जाने देना चाहिए।”गोल्फ को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए छोटे प्रारूपों की वकालतभारत में गोल्फ की लोकप्रियता बढ़ाने के सवाल पर कपिल देव ने कहा कि इस खेल को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए नए प्रारूप अपनाने और नौ होल वाले गोल्फ कोर्स विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “हमें ऐसे नए प्रारूपों पर लगातार काम करना चाहिए, जिनसे खिलाड़ियों और आम लोगों को इस खेल में हिस्सा लेने के ज्यादा अवसर मिलें। मैं चाहता हूं कि अगले 10 वर्षों में देश में नौ होल वाले गोल्फ कोर्स की संख्या बढ़े। भारत जैसे देश में 18 होल का गोल्फ कोर्स बनाना काफी मुश्किल हो सकता है।’’

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 3:23 pm

India vs West Indies निर्णायक टी20 में भारत की नजरें बल्लेबाजी पर, Bhuvneshwar Kumar की वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक पांचवें टी20 मैच के साथ श्रृंखला जीतने के लिये भारत को अपनी बल्लेबाजी की कमियों से पार पाते हुए बेहतर प्रदर्शन करना होगा चूंकि कैरेबियाई टीम ने अब तक मेजबान को कांटे की टक्कर दी है। श्रृंखला अभी 2 . 2 से बराबरी पर है। भारत के लिये समस्या शीर्ष क्रम से शुरू होती है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अभी तक तीन अर्धशतक जमाये हैं लेकिन सलामी जोड़ी के रूप में उनका योगदान 29, 42, 7 और 60 रहा है। हैदराबाद में 60 रन की साझेदारी में सैमसन ने 56 रन बनाये जबकि अभिषेक का योगदान दो रन का रहा। एक बार साझेदारी टूटने के बाद मध्यक्रम इस बार पारी को संभाल नहीं सका। ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे। लखनऊ में पहले टी20 में 102 रन बनाने के बाद श्रेयस ने अगले तीन मैचों में 40, 1 और 16 रन बनाये। यहां हारने से बतौर कप्तान श्रेयस की छवि को ठेस पहुंचेगी। आयरलैंड और इंग्लैंड से हारने के बाद जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान को हराकर उन्होंने आत्मविश्वास हासिल किया। श्रेयस की कप्तानी को खतरा नहीं है लेकिन अनुभवी और आक्रामक विरोधी टीम के सामने उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल जरूर उठ सकते हैं। तीसरे नंबर पर ईशान ने 43, 37 और छह रन बनाये हैं। वहीं धीर की पारियां 4, 10 और 0 की रही है। तिलक वर्मा और नीतिश कुमार रेड्डी भी हैदराबाद में 12 . 1 से 14 . 4 ओवर के बीच कोई चौका नहीं लगा सके और 248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम नाकाम रही। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की सपाट पिच बल्लेबाजों की ऐशगाह मानी जाती है। इस मैदान पर हालांकि अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली गई है। कुछ आईपीएल मैचों के अलावा यहां बड़े मैच भी नहीं खेले गए। ऐसे में भारत स्पिनर कुलदीप यादव को फिर टीम में ला सकता है। तीसरे और चौथे मैच में बाहर रहे कुलदीप का अनुभव टीम के लिये कारगर साबित हो सकता है। वहीं पिछले मैच में कंधे की चोट का शिकार हुए अर्शदीप सिंह की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है। प्रिंस यादव, मयंक यादव, धीर और रेड्डी कैरेबियाई बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सके हैं। लिहाजा ऐसे में भुवनेश्वर का अनुभव काफी कारगर साबित होगा। वेस्टइंडीज के लिये कप्तान शाई होप और शेरफान रदरफोर्ड 261 और 221 रन बना चुके हैं और श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष दो स्थानों पर हैं। भारत को इन दोनों को जल्दी आउट करना होगा जैसा इंदौर में तीसरे टी20 के दौरान किया था। टीमें :भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार , अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव। वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू (विकेटकीपर), कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफान रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 3:13 pm

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को 2007 में भारतीय टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी।

खास खबर 16 Oct 2026 3:03 pm

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज सीरीज में जब बनाए रन, तभी हारी टीम इंडिया, अब 17 को होगा सीरीज का फैसला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में अब तक संजू सैमसन ने दो अर्धशतक लगाए हैं और इन्हीं दो मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 2:37 pm

अमृता पुजारी U23 World Wrestling Championship के फाइनल में पहुंचीं

भारत की अमृता पुजारी ने अंडर 23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में महिलाओं के 72 किलो फाइनल में प्रवेश कर लिया। अमृता ने कजाखस्तान की साबिरजानोवा को 7 . 1 से हराने के बाद सेमीफाइनल में चीन की वेंजिन कियू को 10 . 8 से मात दी। महाराष्ट्र के सोलापूर की अमृता का सामना अब यूक्रेन की इरिना जाब्लोत्स्का से होगा। कोमल ने महिलाओं के 59 किलो वर्ग में कजाखस्तान की विक्टोरिया के को 7 . 2 से हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले वह सेमीफाइनल में यू्क्रेन की एलिना फिलिपोविच से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार गई थी। उन्होंने कनाडा की एला फाइंडिंग को हराया था। स्वीटर 53 किलो वर्ग में रेपेशॉज के जरिये कांस्य पदक की दौड़ में है।वह क्वार्टर फाइनल में क्रिस्टेले रौद्रिगेज डोबलर से 2 . 11 से हार गई थी। डोबलर के फाइनल में पहुंचने से स्वीटी को रेपेशॉज खेलने का मौका मिला है जिसमें वह चीन की शियापटोंग झेंग से खेलेगी। वैष्णवी पाटिल भी 65 किलो वर्ग में रेपेशॉज के जरिये पदक की दौड़ में है। वह जापान की हारूका कोबारू से खेलेंगी।दीक्षा मलिक महिलाओं के 76 किलो वर्ग में पांचवें स्थान पर रही। वीजा से जुड़े कारणों से भारत महिलाओं के 50 किलो, 55 किलो, 57 किलो और 62 किलो वर्ग और ग्रीको रोमन 60 किलो, 77 किलो, 82 किलो, 97 किलो और 130 किलो में खिलाड़ी नहीं उतार सका है।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 2:23 pm

भुवनेश्वर 4 साल बाद कल इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं:चोटिल अर्शदीप की जगह टीम में शामिल, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से आखिरी T20 मुकाबला

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ कल बेंगलुरु में होने वाले पांचवें टी-20 मैच में खेल सकते हैं। अर्शदीप सिंह को कंधे में चोट लग गई है। इस वजह से भुवी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। भारत-वेस्टइंडीज सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है। 36 साल के भुवनेश्ववर को 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम में चुना गया था। लेकिन, अर्शदीप की चोट की वजह से अभी ही उनकी वापसी हो गई है। भुवनेश्वर ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2022 में खेला था। अर्शदीप चौथे मैच में चोटिल हुए थे अर्शदीप को बुधवार को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी-20 के दौरान गेंदबाजी वाले कंधे पर चोट लगी थी। उनकी चोट को देखते हुए भुवनेश्वर को टीम में जगह दी गई है। अर्शदीप आखिरी मुकाबले में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी के आधार पर लिया जाएगा। अगर अर्शदीप फिट नहीं होते हैं तो भुवी को मौका मिलेगा। सीरीज में भारत के टॉप विकेट टेकर हैं अर्शदीप अर्शदीप सिंह इस में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 4 मैचों में 5 विकेट झटके हैं। उन्होंने तीसरे मुकाबले में 44 रन देकर 3 विकेट झटके थे। भुवनेश्वर को 4 साल बाद टीम इंडिया में जगह भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला था। इसके बाद से वे टीम इंडिया से बाहर हैं। 5वें टी-20 के लिए भारतीय टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चहल बोले- तलाक के बाद शराब की लत लगी भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शराब की लत, तलाक और पैनिक अटैक पर बात की। उन्होंने आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में बताया कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनकी शराब की लत हद से ज्यादा बढ़ गई थी। वे 26 दिन रिहैब सेंटर में रहे थे। पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 2:19 pm

Asian Para Games: सुहास यथिराज ने जीत से किया आगाज, बांग्लादेश के जॉयतू धर को सीधे गेम में हराया

दो बार की पैरालम्पिक रजत पदक विजेता और गत चैम्पियन सुहास एल वाई ने एशियाई पैरा खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में जीत के साथ आगाज करते हुए पुरूषों के एकल एसएल4 ग्रुप ई मैच में बांग्लादेश के जॉयतू धर को सीधे गेम में हराया। प्रशासनिक अधिकारी सुहास ने तोक्यो और पेरिस पैरालम्पिक में रजत पदक जीता था जबकि पिछले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने यह मुकाबला 21 . 8, 21 . 11 से जीता। पुरूषों के एकल एसएल4 वर्ग में अभिजीत सखुजा ने चीनी ताइपै एन चुआन येह को 21 . 17, 21 . 12 से मात दी। तोक्यो पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता और एशियाई पैरा खेलों के रजत पदक विजेता कृष्णा नागर ने चीनी ताइपै के जिया सियांग लिंग को 21 . 5, 21 . 4 से हराकर जीत के साथ आगाज किया। एसएच6 वर्ग में एक और भारतीय सिवराजन सोलाइमलाइ ने ग्रुप डी में फिलीपींस के जॉन साइरस मेकलांग को 21 . 7, 21 . 6 से हराया। मिश्रित युगल एसएल3 और एसयू5 ग्रुप ए के मैच में भारत की मनीषा रामदास और प्रमोद भगत ने चीन के लिचुआन शियोंग और टोंगटोंग को 21-16 19-21 21-16 से मात दी। मानसी जोशी और रूत्विक रघुपति हालांकि अपना मुकाबला हार गए। महिला एकल एसएल3 वर्ग में पूर्व विश्व चैम्पियन मानसी जोशी को चीन की यूमेइ लियू ने 21 . 15, 14 . 21, 21 . 15 से हराया।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 2:13 pm

Biopic बने तो मेरा किरदार निभाएं Priyanka Chopra, बोलीं गोलकीपर Savita Punia

भारतीय महिला हॉकी की दीवार कही जाने वाली सबसे अनुभवी खिलाड़ी सविता पूनिया का जीवन संघर्षों पर जुनून की जीत की अनूठी कहानी है और उनका मानना है कि अगर इस पर कोई बायोपिक बनती है तो वह प्रियंका चोपड़ा को मुख्य भूमिका में देखना चाहेंगी। इस साल विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1974 के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। फिर इस महीने जापान में एशियाई खेलों में 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये क्वालीफाई किया जिसमें धुरंधर गोलकीपर सविता की अहम भूमिका रही। यह पूछे जाने पर कि अगर उन पर कोई बायोपिक बनती है तो वह किस अभिनेत्री को अपने किरदार में देखना चाहेंगी, 36 वर्षीय सविता ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से खास बातचीत में कहा, ‘‘मैंने कभी सोचा नहीं कि मुझ पर कोई मूवी बने। लेकिन अगर बनती है, तो प्रियंका चोपड़ा मेरी पसंदीदा हैं और मुझे लगता है कि वह इस रोल के साथ न्याय कर पायेंगी। उनका भी सफर देखती हूं तो काफी प्रेरित करती हैं।’’ प्रियंका पहले भी महान मुक्केबाज एमसी मेरीकोम पर बनी फिल्म में उनकी भूमिका निभा चुकी हैं। अपनी मम्मी की बीमारी के कारण पांचवीं कक्षा से घर संभालने से लेकर गाय-भैंसों की देखभाल तक सारे काम करने वाली सविता को आम लड़कियों की तरह सजना संवरना पसंद नहीं है, लेकिन वह किताबें पढने की शौकीन हैं। हॉकी से इतर शौक के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे किताबें पढना और संगीत सुनना पसंद है। दिन की शुरूआत हनुमान चालीसा से करती हूं। फिल्में ज्यादा नहीं देखती। शायद आज तक आठ या नौ फिल्में देखी होंगी, जिसमें आखिरी फिल्म दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ थी।’’ पिछले दो दशक से अधिक समय से हॉकी खेल रहीं सविता ने कहा कि महिला खिलाड़ियों का संघर्ष अलग तरह का होता है, लेकिन भारतीय महिला हॉकी में नये कोचिंग स्टाफ के साथ अब खुलकर बात करने से इनसे पार पाना आसान हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि एक महिला खिलाड़ी की चुनौतियां पुरूषों से अधिक होती हैं। मसलन पीरियड्स के दौरान कई खिलाड़ी चल भी नहीं पातीं, लेकिन प्रतियोगिता के दौरान रेस्ट भी नहीं ले सकतीं। नये कोचिंग स्टाफ के आने के बाद अब इस पर भी काम किया गया है कि इसे कैसे हैंडिल किया जाये, इसके लिये खास डाइट, खास व्यायाम बनाए गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छी बात है कि अब महिला खिलाड़ी खुलकर इस पर बात करने लगी हैं, जबकि कुछ साल पहले तक इसे लेकर टैबू था। अब हम इसे अतिरिक्त ताकत समझकर खेलते हैं।’’

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 2:09 pm

सविता पूनिया का खुलासा, बोलीं- पिछले साल हॉकी छोड़ने का फैसला कर लिया था, लेकिन अब…

सविता पूनिया ने पिछले साल हॉकी को अलविदा कहने का फैसला कर लिया था, लेकिन अब उन्हें पूरा यकीन है कि भारतीय महिला हॉकी टीम के ओलंपिक पदक जीतने का सपना वास्तव में पूरा हो सकता है।

लाइव हिन्दुस्तान 16 Oct 2026 2:00 pm

19 चौके, 8 छक्के... सहवाग के बेटे ने बल्ले से उड़ाया गर्दा

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेल चुके हैं. अब वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 173 रनों की पारी के साथ आर्यवीर सहवाग ने अपनी प्रतिभा का एक और नमूना पेश किया है. दिल्ली को उनसे आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

आज तक 16 Oct 2026 1:59 pm