...

कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा, खराब बल्लेबाजी को लेकर दिया यह बयान

भारतीय टीम को हैदराबाद के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते अब पांचवां मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम हो गया है।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 11:50 pm

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

भारत को गेंदबाजी की कमजोरियों के उजागर होने के बाद बल्लेबाजों से भी निराशा मिली जिससे वेस्टइंडीज ने बुधवार को यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में मेजबान टीम को 24 रन से हराकर पांच मैच की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर ली। कप्तान शाई होप (नाबाद 102 रन) के शतक के बाद वेस्टइंडीज के लिए कीमो पॉल ने 41 रन देकर पांच विकेट झटके जिससे भारतीय टीम 248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन (23 गेंद में छह चौके और चार छक्के) की 56 रन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 19.3 ओवर में 223 रन ही बना सकी। पॉल के अलावा गुडाकेश मोती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 13 रन देकर दो विकेट झटके। शमार स्प्रिंगर और रोमारियो शेफर्ड को एक एक विकेट मिला। श्रृंखला का अंतिम मैच शनिवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय पारी में सैमसन के अलावा तिलक वर्मा (43 रन) और नीतिश कुमार रेड्डी (41 रन) ने छठे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की लेकिन यह टीम को जीत के करीब तक पहुंचाने के लिए काफी नहीं थी। तिलक ने अपनी पारी के अंत में तीन छक्के जड़कर उम्मीद जगाई लेकिन शेफर्ड की स्टंप से बाहर जाती गेंद को हवा में उठाकर पॉवेल को कैच दे बैठे, जिससे भारत को 200 रन पर छठा झटका लगा। सैमसन (56 रन) ने भारत को शानदार शुरूआत कराई लेकिन पॉल ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर उनकी पारी का अंत कर दिया। भारत को इस पांचवें ओवर में दोहरे झटके लगे। सैमसन ने पॉल की शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश की और गेंद डीप में खड़े हेटमायर केपास चली गई जिन्होंने संतुलन बनाते हुए सिर के ऊपर कैच लपक लिया। हेटमायर ने पहले गेंद को हवा में उछाला और उनका एक पैर बाउंड्री के बाहर जमीन पर पड़ा। फिर वह खुद को संभालकर मैदान के अंदर लौटे और कैच लिया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन (06) आउट हो गए जिससे भारत को 67 पर दूसरा झटका लगा। पॉल की लेग स्टंप पर डाली तेज गेंद को किशन ने फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन यह शॉट सीधे डीप मिडविकेट पर खड़े ज्वेल एंड्रयू के हाथों में चला गया। कप्तान श्रेयस अय्यर (16) कुछ देर बाद शमार स्प्रिंगर की वाइड गेंद को स्लाइस करने की कोशिश में डीप में एंड्रयू को कैच थमाकर पवेलियन पहुंचे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (29 रन) ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया लेकिन फिर मोती की गेंद पर आउट हो गए। नमन धीर खाता भी नहीं खोल सके। तिलक वर्मा के आउट होने के बाद पॉल ने नीतिश कुमार की पारी समाप्त की। अंत में अर्शदीप सिंह (नाबाद 05 रन) के रिटायर्ड हर्ट होने से भारतीय पारी 19.3 ओवर में 223 रन पर खत्म हुईइससे पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा। वेस्टइंडीज ने भारतीय गेंदबाजी की कमजोरियां उजागर करते हुए तीन विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। होप ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शानदार शतक पूरा किया। होप ने 50 गेंद की पारी में नौ छक्के और चार चौके लगाए। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 49 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 91 रन की साझेदारी की। रदरफोर्ड की 26 गेंद की तूफानी पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े थे। वेस्टइंडीज ने पारी में 16 छक्के लगाए और उसे 18 अतिरिक्त रन भी मिले। भारतीय गेंदबाज पूरे मैच में सही लाइन एवं लेंथ के लिए जूझते रहे। मयंक यादव और अर्शदीप सिंह ने अपने-अपने चार ओवर में 52-52 रन दिए। मेजबान टीम को क्षेत्ररक्षण में मौके गंवाने से भी नुकसान हुआ। अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए होप ने श्रृंखला में दूसरा, दौरे का चौथा और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरा शतक लगाया। वेस्टइंडीज ने तूफानी शुरुआत करते हुए पावरप्ले में एक विकेट पर 79 रन बना लिए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले छह ओवर में भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है। न्यूजीलैंड ने इस साल की शुरुआत में तिरुवनंतपुरम में भारत के खिलाफ इतने ही रन बनाए थे। मेहमान टीम ने महज 7.4 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए और भारत के खिलाफ 2016 में लॉडरहिल में बनाए इस रिकॉर्ड की बराबरी की। उस समय टीम ने बिना विकेट गंवाए 100 रन का आंकड़ा पार किया था। होप ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर ज्वेल एंड्रयू ने 16 गेंद में 21 रन बनाए, लेकिन अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 33 रन ठोक दिए। उनकी पारी में चार चौके और दो छक्के शामिल थे। इस दौरान वेस्टइंडीज ने 100 रन का आंकड़ा पार किया। नमन धीर ने अपने पहले ओवर में 19 रन दिए जिसमें होप और हेटमायर ने कई बाउंड्री लगाईं। प्रिंस यादव ने नौवें ओवर में हेटमायर की पारी का अंत किया। रोवमैन पॉवेल ने 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आक्रामकता जारी रखी। पर 13वें ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर संजू सैमसन ने उनका कैच लपक लिया। इसके बाद रदरफोर्ड ने होप के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों पर हमला जारी रखा। नीतिश कुमार रेड्डी ने एक किफायती ओवर डालकर कुछ समय के लिए रन गति पर अंकुश लगाया, लेकिन 17वें ओवर में रदरफोर्ड ने मयंक यादव पर दो छक्के और एक चौका जड़ा जिससे इस ओवर में 22 रन बने। प्रिंस यादव ने 19वें ओवर में 10 रन दिए, लेकिन मयंक ने रदरफोर्ड का एक और कैच छोड़ दिया, जिससे उन्हें जीवनदान मिला। अंतिम ओवर डालने आए नीतिश का स्वागत चौके से हुआ। इसके बाद होप ने आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर 90 से आगे बढ़ते हुए अपना शतक पूरा किया।

प्रभासाक्षी 14 Oct 2026 11:43 pm

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में उम्मीद के अनुसार बोलते हुए नहीं दिखा, लेकिन इसके बावजूद वह एक बड़ा रिकॉर्ड जरूर अपने नाम करने में कामयाब रहे।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 11:39 pm

संजू सैमसन ने T20I में पूरा किया छक्कों का शतक, बने यह मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ छठे भारतीय

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के बल्ले से वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में सिर्फ 23 गेंदों में 56 रनों की पारी देखने को मिली जिसके दम पर वह एक खास कारनामा भी करने में कामयाब हो गए।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 10:54 pm

Cristiano Ronaldo के व्यवहार पर Wayne Rooney ने उठाए सवाल, कोच से विवाद को बताया गलत

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के बीच हुए विवाद पर उनके पूर्व साथी खिलाड़ी वेन रूनी ने नाराजगी जताई है। रूनी का मानना है कि रोनाल्डो ने जिस तरह टीम के शिविर को छोड़ा और बाद में अपने बयान के जरिए कोच पर सवाल उठाए, वह सही नहीं था। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी के लिए अपने कोच, साथियों और फुटबॉल संघ को इस तरह चुनौती देना ठीक नहीं है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान रोनाल्डो पुर्तगाल की टीम के शिविर से बाहर चले गए थे। बताया गया कि उनका मुख्य कोच जॉर्ज जीसस के साथ मैदान पर खेलने के समय को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। उन्होंने अपने साथियों से माफी मांगी, लेकिन साथ ही आरोप लगाया कि जीसस ने उनसे किया अपना वादा पूरा नहीं किया। रोनाल्डो ने अपने बयान में महान फुटबॉल खिलाड़ियों पेले और डिएगो माराडोना का भी जिक्र किया था। इस पूरे घटनाक्रम पर रूनी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि रोनाल्डो ने ऐसा क्यों किया। उनके मुताबिक, उसी दिन लियोनेल मेसी के अर्जेंटीना की ओर से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से विदाई लेने की खबरें भी सामने आई थीं। ऐसे समय में रोनाल्डो का पुर्तगाल के शिविर से इस तरह बाहर जाना और फिर बयान जारी करना गलत संदेश देता है। रूनी ने कहा कि रोनाल्डो के व्यवहार से उनके कोच, साथी खिलाड़ियों और पुर्तगाल फुटबॉल संघ की छवि पर असर पड़ सकता है। उन्होंने एक फुटबॉल खिलाड़ी, साथी और कोच के नजरिए से इस पूरे मामले को निराशाजनक बताया। रूनी के अनुसार, हर खिलाड़ी के करियर में एक समय ऐसा आता है, जब उसे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से विदाई लेनी पड़ती है। रोनाल्डो के लिए इस बदलाव को स्वीकार करना मुश्किल दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि विवाद उस समय बढ़ा, जब पुर्तगाल के एक नेशंस लीग मुकाबले में रोनाल्डो को नॉर्वे के खिलाफ शुरुआती टीम में जगह नहीं मिली और वह पूरे मैच में मैदान पर नहीं उतरे। इसके बाद उनके बयान में यह भी कहा गया कि जॉर्ज जीसस को संवाददाता सम्मेलन में कुछ खास बातें कहनी चाहिए थीं। रूनी को रोनाल्डो की यह बात सबसे ज्यादा गलत लगी। उन्होंने कहा कि कोई खिलाड़ी अपने कोच को यह नहीं बता सकता कि उसे सार्वजनिक रूप से क्या कहना चाहिए। रूनी के मुताबिक, ऐसा करना उस सीमा को पार करने जैसा है, जिसकी उन्होंने पहले कभी कल्पना नहीं की थी। बता दें कि वेन रूनी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2004 से 2009 तक मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए साथ खेला था। उस समय टीम के कोच सर एलेक्स फर्ग्यूसन थे। दोनों खिलाड़ियों ने साथ मिलकर 3 प्रीमियर लीग खिताब और चैंपियंस लीग जीती थी। बाद में रोनाल्डो रियल मैड्रिड चले गए, जबकि रूनी ने कई साल बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ा। विवाद के बावजूद रोनाल्डो ने कहा है कि पुर्तगाल की टीम में बुलाए जाने पर वह देश के लिए खेलने को तैयार रहेंगे और राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध हैं।

प्रभासाक्षी 14 Oct 2026 10:19 pm

वर्ल्ड अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय दल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

18 सदस्यीय भारतीय बॉक्सिंग टीम बुधवार को मोंटेनेग्रो के बुडवा के लिए रवाना हुई। भारतीय दल का मकसद वर्ल्ड अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के दूसरे एडिशन में उन सभी...

खास खबर 14 Oct 2026 10:04 pm

हैदराबाद T20I में Shai Hope का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया 247 रन का पहाड़

कप्तान शाई होप (नाबाद 102 रन) ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शानदार शतक पूरा किया जिससे वेस्टइंडीज ने बुधवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी की कमजोरियां उजागर करते हुए तीन विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। होप ने 50 गेंद की पारी में नौ छक्के और चार चौके लगाए। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 49 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 91 रन की साझेदारी की। रदरफोर्ड की 26 गेंद की तूफानी पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े थे। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा। वेस्टइंडीज ने पारी में 16 छक्के लगाए और उसे 18 अतिरिक्त रन भी मिले। भारतीय गेंदबाज पूरे मैच में सही लाइन एवं लेंथ के लिए जूझते रहे। मयंक यादव और अर्शदीप सिंह ने अपने-अपने चार ओवर में 52-52 रन दिए। मेजबान टीम को क्षेत्ररक्षण में मौके गंवाने से भी नुकसान हुआ। अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए होप ने श्रृंखला में दूसरा, दौरे का चौथा और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरा शतक लगाया। वेस्टइंडीज ने तूफानी शुरुआत करते हुए पावरप्ले में एक विकेट पर 79 रन बना लिए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले छह ओवर में भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है। न्यूजीलैंड ने इस साल की शुरुआत में तिरुवनंतपुरम में भारत के खिलाफ इतने ही रन बनाए थे। मेहमान टीम ने महज 7.4 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए और भारत के खिलाफ 2016 में लॉडरहिल में बनाए इस रिकॉर्ड की बराबरी की। उस समय टीम ने बिना विकेट गंवाए 100 रन का आंकड़ा पार किया था। होप ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर ज्वेल एंड्रयू ने 16 गेंद में 21 रन बनाए, लेकिन अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 33 रन ठोक दिए। उनकी पारी में चार चौके और दो छक्के शामिल थे। इस दौरान वेस्टइंडीज ने 100 रन का आंकड़ा पार किया। नमन धीर ने अपने पहले ओवर में 19 रन दिए जिसमें होप और हेटमायर ने कई बाउंड्री लगाईं। प्रिंस यादव ने नौवें ओवर में हेटमायर की पारी का अंत किया। रोवमैन पॉवेल ने 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आक्रामकता जारी रखी। पर 13वें ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर संजू सैमसन ने उनका कैच लपक लिया। इसके बाद रदरफोर्ड ने होप के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों पर हमला जारी रखा। नीतिश कुमार रेड्डी ने एक किफायती ओवर डालकर कुछ समय के लिए रन गति पर अंकुश लगाया, लेकिन 17वें ओवर में रदरफोर्ड ने मयंक यादव पर दो छक्के और एक चौका जड़ा जिससे इस ओवर में 22 रन बने। प्रिंस यादव ने 19वें ओवर में 10 रन दिए, लेकिन मयंक ने रदरफोर्ड का एक और कैच छोड़ दिया, जिससे उन्हें जीवनदान मिला। अंतिम ओवर डालने आए नीतिश का स्वागत चौके से हुआ। इसके बाद होप ने आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर 90 से आगे बढ़ते हुए अपना शतक पूरा किया।

प्रभासाक्षी 14 Oct 2026 9:53 pm

BFI President Ajay Singh की कार्रवाई, Secretary General Pramod Kumar निलंबित

भारतीय मुक्केबाजी फेडरेशन में अंदरूनी विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। फेडरेशन ने अपने महासचिव प्रमोद कुमार को कथित वित्तीय गड़बड़ियों, जांच में सहयोग नहीं करने और अधिकारों के गलत इस्तेमाल के आरोपों के बीच तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फेडरेशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया। हालांकि, यह कार्रवाई जांच पूरी होने तक के लिए की गई है और इसे आरोपों पर अंतिम फैसला नहीं माना जाएगा। मौजूद जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार पर नवंबर 2025 में ग्रेटर नोएडा में आयोजित विश्व मुक्केबाजी फाइनल्स कप के प्रसारण से जुड़े काम में जरूरी मंजूरी लिए बिना कार्यादेश जारी करने का आरोप है। इस मामले में पिनेकल ब्रॉडकास्ट प्रोडक्शंस ने करीब 1.5 करोड़ रुपये के भुगतान का दावा किया है। फेडरेशन के मुताबिक, कुमार ने पहले अध्यक्ष को लिखे पत्र में बताया था कि कंपनी ने आयोजन के प्रायोजन और प्रसारण के लिए 2 करोड़ रुपये देने का भरोसा दिया था। हालांकि, कंपनी ने ऐसी किसी प्रतिबद्धता से इनकार किया है। इस वजह से पत्र की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए गए हैं। निलंबन आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रसारण से जुड़ा कार्यादेश फेडरेशन की वित्त समिति की जरूरी मंजूरी के बिना जारी किया गया था। इस मामले में वित्तीय जिम्मेदारी और प्रक्रिया का पालन किए जाने को लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल इन आरोपों की अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। प्रमोद कुमार पर एक राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता रद्द होने के मामले में भी जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया गया है। एलीट पुरुष और महिला ओपन मुक्केबाजी चैंपियनशिप हिमाचल प्रदेश के नाहन में 16 से 23 अगस्त तक आयोजित होनी थी, लेकिन इसे अंतिम समय पर रद्द कर दिया गया। इस घटना की जांच के लिए 17 अगस्त को समिति बनाई गई थी। निलंबन आदेश के अनुसार, कुमार ने बार-बार अतिरिक्त समय मांगा, लेकिन समिति के सवालों का जवाब नहीं दिया। गौरतलब है कि निलंबन से एक दिन पहले कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फेडरेशन के अध्यक्ष अजय सिंह और कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण मलिक पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश रोकने के लिए उन्हें डराया-धमकाया गया। हालांकि, अरुण मलिक ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। फेडरेशन में विवाद का एक अन्य कारण अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश भी है। पिछले सप्ताह कुमार ने 28 अक्टूबर को विशेष आम बैठक बुलाने की घोषणा की थी। उनका दावा था कि कई राज्य इकाइयों का समर्थन उनके साथ है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि फेडरेशन के संविधान के तहत जरूरी मंजूरी के बिना उन्हें इस तरह की बैठक बुलाने या वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी करने का अधिकार नहीं था। आदेश के मुताबिक, कुमार ने फेडरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों को ऐसे संदेश भी भेजे, जिनमें अध्यक्ष के अधिकार को नजरअंदाज करने और प्रशासन पर अपना नियंत्रण होने का दावा करने की बात कही गई है। निलंबन के बाद उन्हें महासचिव के तौर पर काम करने, फेडरेशन की ओर से आधिकारिक संदेश भेजने और जांच से जुड़े रिकॉर्ड तक पहुंचने से रोक दिया गया है। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने, जांच में बाधा डालने या अधिकारों का गलत इस्तेमाल करने पर आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल जांच पूरी होने तक प्रमोद कुमार महासचिव की जिम्मेदारियां नहीं निभा सकेंगे। इस मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच और फेडरेशन के नियमों के तहत आगे होने वाली कार्रवाई के बाद ही सामने आएंगे।

प्रभासाक्षी 14 Oct 2026 9:37 pm

Asian Games 2026 के एथलीटों से New Delhi में 15 अक्टूबर को मिलेंगे PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को एशियाई खेल 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, खिलाड़ियों के साथ यह बातचीत शाम करीब 4:30 बजे होने की उम्मीद है। इस दौरान भारतीय दल के खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षक, सहयोगी कर्मचारी और खेल जगत से जुड़े कई अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया था। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 85 पदक जीते, जिनमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल रहे। यह लगातार दूसरी बार है जब भारत एशियाई खेलों में शीर्ष 5 देशों में शामिल हुआ है। इस प्रदर्शन से अलग-अलग खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ती ताकत का पता चलता है। इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने कई ऐसे प्रदर्शन किए, जिन्हें देश के खेल इतिहास में खास जगह मिलेगी। तीरंदाजी की रिकर्व स्पर्धा में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। वहीं, पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने एक ही एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतकर देश को बड़ी उपलब्धि दिलाई। सॉफ्ट टेनिस और मिश्रित मार्शल आर्ट्स में भी भारत ने पहली बार पदक जीतकर नई शुरुआत की। इसके अलावा, महिला ट्रैप निशानेबाजी में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक मिला। भारोत्तोलन में भारतीय खिलाड़ी ने 28 साल के अंतराल के बाद एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया। ग्रीको-रोमन कुश्ती में भी भारत को रजत पदक मिला, जिससे इस खेल में भारतीय पहलवान के फाइनल तक पहुंचने का 64 साल का इंतजार खत्म हुआ। इन उपलब्धियों ने भारतीय खेलों में नई संभावनाओं को सामने रखा है। प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बातचीत में भारतीय ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय खेल महासंघों के अधिकारी और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ यह मुलाकात उनकी मेहनत और उपलब्धियों को सम्मान देने का अवसर मानी जा रही है। ऐसे कार्यक्रम खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के साथ देश में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की 5 प्रमुख विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगा। इन परियोजनाओं के साथ क्षेत्र में विकास से जुड़े कामों को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री लेह के सिंधु घाट पर भारत के पहले शैलचित्र संरक्षण पार्क का उद्घाटन भी करेंगे। इस पार्क का उद्देश्य प्राचीन शैलचित्रों और उनसे जुड़े ऐतिहासिक महत्व को सुरक्षित रखना है। लद्दाख में मौजूद शैलचित्र क्षेत्र की पुरानी सभ्यता, कला और जीवनशैली से जुड़ी अहम जानकारी देते हैं। ऐसे स्थलों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए इतिहास को समझने का रास्ता खोलता है। एक ओर भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने की तैयारी है, तो दूसरी ओर लद्दाख में विकास परियोजनाओं और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। 15 अक्टूबर का दिन खेल और विकास, दोनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण गतिविधियों के लिहाज से खास रहने की उम्मीद है।

प्रभासाक्षी 14 Oct 2026 8:51 pm

'मेरा और उनका साथ में काम करना बल्लेबाजी को मजबूत करेगा', दिल्ली कैपिटल्स में युवराज की नियुक्ति पर बोले गांगुली

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली का मानना है कि वर्ल्ड कप जीतने वाले ऑलराउंडर युवराज सिंह का अनुभव और युवा बल्लेबाजों को मेंटर करने की उनकी काबिलियत, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 से पहले फ्रेंचाइजी के बैटिंग ग्रुप को मजबूत करेगी।

समाचार नामा 14 Oct 2026 7:49 pm

प्रज्ञान ओझा का चीफ सिलेक्टर बनना लगभग तय, पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता का पद खाली होने के बाद बीसीसीआई ने इसके लिए आवेदन मंगाए थे, जिसमें पार्थिव पटेल को अगले चीफ सिलेक्टर के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन उन्होंने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया है।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 7:46 pm

भारत बनाम वेस्टइंडीज: नमन धीर का खुलासा, एक 'असली ऑलराउंडर' बनना है चाहत

हैदराबाद, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय ऑलराउंडर नमन धीर खुद को एक असली ऑलराउंडर के तौर पर स्थापित करना चाहते हैं, लेकिन बल्ले से योगदान देना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त के बावजूद मेजबान टीम लापरवाही नहीं बरत सकती।

समाचार नामा 14 Oct 2026 7:46 pm

MYAS ने Asian Para Games 2026 के लिए 281 सदस्यीय भारतीय दल को दी मंजूरी

युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS) ने जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर, 2026 तक होने वाले 5वें एशियाई पैरा गेम्स के लिए 281 सदस्यों वाले भारतीय दल को मंज़ूरी दे दी है। इस दल में 168 एथलीट, 98 टीम अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ़, और 15 दल स्टाफ़ सदस्य शामिल हैं। यह संख्या 2023 में चीन के हांगझोऊ में हुए पिछले गेम्स में भारत के 303 एथलीटों की तुलना में काफ़ी कम है। इसे भी पढ़ें: CRPF Recruitment: CRPF ने Head Constable और GD Constable के 521 पदों पर मांगे आवेदन, ऐसे करें अप्लाई आकार में कमी की वजह ब्लाइंड चेस, पैरा-रोइंग और पैरा-कैनोइंग जैसे खेलों को शामिल न करना और आयोजन समिति द्वारा कई खेलों में कोटा की सख्त सीमाएं तय करना है। खासकर, भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम, जो पिछले खेलों में 123 एथलीटों के साथ सबसे बड़ी टीम थी, इन कोटा की वजह से घटकर 62 एथलीटों की रह जाएगी। मंजूर किए गए 168 एथलीटों में से 112 पुरुष और 56 महिलाएं हैं, जो 11 खेलों में हिस्सा लेंगे। खेलों के हिसाब से एथलीटों का विवरण इस प्रकार है: पैरा एथलेटिक्स: 62 एथलीट (46 पुरुष, 16 महिलाएं) पैरा बैडमिंटन: 28 एथलीट (17 पुरुष, 11 महिलाएं) पैरा स्विमिंग: 16 एथलीट (14 पुरुष, 2 महिलाएं) पैरा शूटिंग: 13 एथलीट (7 पुरुष, 6 महिलाएं) पैरा आर्चरी: 11 एथलीट (6 पुरुष, 5 महिलाएं) ब्लाइंड फुटबॉल: 10 एथलीट (10 पुरुष) पैरा टेबल टेनिस: 10 एथलीट (4 पुरुष, 6 महिलाएं) पैरा पावरलिफ्टिंग: 8 एथलीट (4 पुरुष, 4 महिलाएं) पैरा जूडो: 7 एथलीट (2 पुरुष, 5 महिलाएं) बोच्चिया: 2 एथलीट (1 पुरुष, 1 महिला) पैरा साइक्लिंग: 1 एथलीट (1 पुरुष) इस दल के साथ 113 अधिकारी होंगे, जिनमें कोच, मेडिकल स्टाफ़ और नेशनल पैरालंपिक कमिटी के प्रतिनिधि शामिल हैं। पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और भाविना पटेल ओपनिंग सेरेमनी में भारत के लिए फ़्लैग बेयरर (ध्वजवाहक) होंगे। पैरा बैडमिंटन के जाने-माने खिलाड़ी भगत ने 2014 से 2023 के बीच एशियन पैरा गेम्स में छह मेडल जीते हैं, जिनमें दो गोल्ड और चार ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं। पैरा टेबल टेनिस की प्रमुख खिलाड़ी पटेल ने 2018 से 2023 के बीच एशियन पैरा गेम्स में दो मेडल जीते हैं: एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़।

प्रभासाक्षी 14 Oct 2026 7:34 pm

Asian Games में व्यक्तिगत हार को Jyothi Surekha Vennam ने बताया अप्रत्याशित

अनुभवी कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नाम ने बुधवार को कहा कि एशियाई खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में उनका जल्दी बाहर हो जाना ‘काफी अप्रत्याशित’ था। उन्होंने साथ ही स्वीकार किया कि 14 वर्षीय कोरियाई तीरंदाज कांग योनसियो के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद उनके पास वापसी का ज्यादा मौका नहीं था। ज्योति ने 2023 हांगझोउ एशियाई खेलों में महिला व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था और वह आइची-नागोया खेलों में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरी थीं। हालांकि युवा कोरियाई तीरंदाज ने प्री क्वार्टर फाइनल में 150 में से 150 अंक हासिल करके उन्हें चौंका दिया। ज्योति ने ऑनलाइन बातचीत में कहा, ‘‘मैंने व्यक्तिगत स्पर्धा में अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन मेरी प्रतिद्वंद्वी ने 150 में से 150 अंक हासिल किए। मेरे पास कोई मौका नहीं था क्योंकि पहले दौर में मेरी शुरुआत थोड़ी कमजोर रही। मैंने अपनी तरफ से जो कुछ कर सकती थी वह किया। यह काफी अप्रत्याशित था।’’हालांकि 30 वर्षीय ज्योति ने इस निराशा को जल्द पीछे छोड़ते हुए महिला टीम स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगा कि टीम स्पर्धा अभी बाकी है और मैं उसमें अपना शत प्रतिशत दूंगी।’’भारत ने इन खेलों में तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ पदक जीते जिनमें पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल रहे। इसके साथ ही भारत इस खेल की पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। नीरज चौहान ने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को हराया। नीरज ने कहा कि पदक मुकाबले के दौरान उन्होंने प्रतिद्वंद्वी पर ध्यान देने के बजाय अपने निशाने पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह नहीं सोचा कि क्या होगा। मेरा ध्यान अपने निशाने पर था। पहले दौर में मैंने लगातार दो बार 10 अंक हासिल किए तो मुझे लगा कि अगर मैं इसी प्रदर्शन को जारी रख सका तो जीत सकता हूं। मैंने यह नहीं सोचा कि मेरा प्रतिद्वंद्वी कौन है, बस निशाना लगाता रहा।’’नीरज ने धीरज से मिली सलाह का भी जिक्र किया। धीरज ने उन्हें मुकाबले के दौरान पल का आनंद लेने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, ‘‘धीरज भैया हमेशा कहते हैं कि परिस्थिति और उस पल का आनंद लो क्योंकि आज जो है, वह कल नहीं होगा और इसके उलट भी हो सकता है।’’नीरज ने कहा, ‘‘मैंने सुबह भैया से बात की थी। हमने सोचा था कि हम दोनों फाइनल में खेलेंगे लेकिन कुछ कमियां रह गईं और हमें कांस्य पदक के लिए मुकाबला करना पड़ा।’’

प्रभासाक्षी 14 Oct 2026 7:33 pm

रणजी ट्रॉफी - गुजरात ने ओडिशा को 10 विकेट से रौंदा, बड़ौदा ने गोवा को एक पारी और 135 रनों से दी शिकस्त

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में बुधवार को 10 मुकाबलों के नतीजे निकले। बड़ौदा ने एक तरफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोवा को एक पारी और 135 रनों से हराया, तो गुजरात ने

खास खबर 14 Oct 2026 6:42 pm

रवींद्र जडेजा ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड, सिराज और नबी के फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के सीजन का आगाज हो चुका है, जिसमें न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी खेल रहे हैं और इसमें रवींद्र जडेजा का छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 6:16 pm

नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे:स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े; IPL ऑक्शन से पहले दोनों टीमों में ट्रेड

IPL 2027 के ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेड किया है। मंगलवार को हुए इस सौदे में टी नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद में वापस लौटे हैं, जबकि उनके बदले लेग स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली से जुड़ गए हैं। नटराजन को हैदराबाद ने 5 करोड़ रुपए की राशि पर टीम में शामिल किया। जीशान अंसारी मौजूदा 40 लाख रुपए की फीस पर ही दिल्ली से खेलेंगे। उन्होंने IPL 2025 में हैदराबाद के लिए 10 मैच खेले थे। इसमें उन्होंने 6 विकेट लिए थे। नटराजन 5 सीजन हैदराबाद से खेल चुके नटराजन 2020 से 2024 तक पांच सीजन में हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे थे। उनका सबसे सफल सीजन 2024 रहा। तब उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 विकेट चटकाए थे। 2025 के ऑक्शन में दिल्ली ने नटराजन को 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब वह संशोधित 5 करोड़ रुपए की फीस पर अगला IPL खेलेंगे। पंत और कुलदीप का भी हुआ था ट्रेड 2027 सीजन से पहले यह इकलौता प्लेयर ट्रेड नहीं है। जून में भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत और रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली के बीच भी ट्रेड हुआ था। पंत दो सीजन बाद अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में लौटे। उन्होंने पहले लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़ने की इच्छा जताई थी। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह ऑक्शन इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। हालांकि दिल्ली लौटने पर पंत की फीस 15 करोड़ से घटकर 12 करोड़ रुपए हो गई। लखनऊ में कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर उनके दो सीजन खराब रहे।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 6:04 pm

IND vs WI 4th T20I Live Updates: टीम इंडिया की नजरें अजेय बढ़त लेने पर, थोड़ी देर में होगा टॉस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी टीम इंडिया इस सीरीज में तीन मैचों के बाद 2-1 से आगे है।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 6:00 pm

Live: थोड़ी देर में होगा टॉस, क्या वैभव को मिलेगा मौका?

India vs West Indies 4th T20I Live Score: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी. पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है और टीम की कोशिश चौथा टी20 जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने की होगी.

आज तक 14 Oct 2026 5:51 pm

आईपीएल 2027 से पहले मची खलबली, सनराइजर्स हैदराबाद ने किया बड़ा ट्रेड

आईपीएल के अगले सीजन से पहले एक बड़ा उलटफेर हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद में टी नटराजन की वापसी हो चुकी है और जीशान अंसारी अब दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 5:28 pm

हरमनप्रीत : पहली बार मेरे पिता मुझे लाइव खेलते देखेंगे

नई दिल्ली, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा है कि मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 भारतीय टीम के लिए एक खास अवसर है। यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब में खेला जाएगा और इसके साथ ही राज्य में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी होगी।

देशबन्धु 14 Oct 2026 5:27 pm

श्रेयस अय्यर को मिला इनाम : आईसीसी रैंकिंग

नई दिल्ली, वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में मिला है। अय्यर तीन स्थान ऊपर चढ़कर बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे नंबर पर आ गए हैं, जो उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है।

देशबन्धु 14 Oct 2026 5:27 pm

ऑस्ट्रेलिया : वनडे सीरीज में किया बांग्लादेश का 'सूपड़ा साफ'

ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मैचों की व नडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

देशबन्धु 14 Oct 2026 5:11 pm

करुण नायर का गरजा बल्ला: रणजी ट्रॉफी

नई दिल्ली, रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में आंध्र के खिलाफ कर्नाटक की ओर से खेलते हुए करुण नायर ने शानदार शतकीय पारी खेली।

देशबन्धु 14 Oct 2026 5:10 pm

स्वियातेक के नाम सीजन की 40वीं जीत : वुहान ओपन

वुहान, वुहान ओपन में पोलैंड की इगा स्वियातेक ने बुधवार को हमवतन मैग्डेलेना फ्रेच को मात देकर इस सीजन की अपनी 40वीं जीत दर्ज की, जबकि एलिना स्वितोलिना ने ल्यूडमिला सैमसोनोवा के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए तीसरे दौर में जगह बनाई। इस जीत के साथ दोनों खिलाड़ी सीजन के आखिर में होने वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में बनी हुई हैं।

देशबन्धु 14 Oct 2026 5:05 pm

सूर्यांश शेडगे की वनडे टीम में एंट्री लगभग पक्की, न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुने जा सकते

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर रवाना है, जहां पर 5 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है, जिसको लेकर टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होना बाकी है जिसमें 23 साल के सूर्यांश शेडगे को चुने जाने की उम्मीद है।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 4:47 pm

'एक ऐसा अनुभव जो हमेशा याद रहेगा', प्रिंस विलियम के साथ क्रिकेट खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे

भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लंदन में बकिंघम पैलेस के सामने ब्रिटेन के प्रिंस विलियम के साथ टेनिस-बॉल क्रिकेट खेलने को एक ऐसा अनुभव बताया है

खास खबर 14 Oct 2026 4:39 pm

एशियन गेम्स : भारतीय दल से मिलेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के दल से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी सभी एथलीटों से नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मिलेंगे।

देशबन्धु 14 Oct 2026 4:38 pm

मेगन शट की शानदार गेंदबाजी, सदरलैंड-पेरी ने लगाया अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में किया बांग्लादेश का 'सूपड़ा साफ'

ब्रिस्बेन, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

समाचार नामा 14 Oct 2026 4:17 pm

IND vs WI: हैदराबाद टी-20 मुकाबले से पहले टिकटों की कालाबाजारी, फ्री का पास 6,000 रुपये में बेचा, HCA के सदस्य समेत चार गिरफ्तार

चौथे टी-20 मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के सदस्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

दैनिक जागरण 14 Oct 2026 4:07 pm

IND vs WI के बीच चौथे टी20 में कैसा रहेगा पिच का मिजाज? मौसम ना फेर दे फैंस की उम्मीदों पर पानी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के तीसरे मुकाबले को जीतने के बाद अभी टीम इंडिया 2-1 से आगे है।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 3:43 pm

Shreyas Iyer को ICC T20 रैंकिंग में बड़ा फायदा, तीन पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंचे

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैच की मौजूदा श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी की बल्लेबाजों की नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अय्यर ने लखनऊ में शृंखला के पहले मैच में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में चार भारतीय शामिल हैं। इशान किशन 904 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने साथी भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर 13 अंक की बढ़त बना रखी है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान करियर के सर्वश्रेष्ठ 883 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आईसीसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान के कप्तान फरहान ने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल किए। श्रीलंका के कुसल मेंडिस (तीन स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर), वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड (13 स्थान के फायदे से संयुक्त 24वें) और भारत के संजू सैमसन (चार स्थान के फायदे से संयुक्त 27वें) को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वेस्टइंडीज के रोस्टन चेस ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में 24 स्थान की छलांग लगाकर 23वां स्थान हासिल किया जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों की सूची में दो पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के सलमान मिर्जा (नौ स्थान ऊपर चढ़कर 14वें) और साइम अयूब (आठ स्थान की छलांग लगाकर 54वें) ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में सुधार किया। भारत के अनुभवी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे और साइमन हार्मर पांच पायदान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर हैं। डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत के बाद आईसीसी की नवीनतम टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में उसके कई खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की श्रृंखला के पहले मुकाबले में किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका को 214 रन से हराया। शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ ने पहली पारी में 190 रन की शानदार पारी खेली और दूसरी पारी में भी 82 रन का योगदान दिया। इस प्रदर्शन के दम पर बाएं हाथ का यह बल्लेबाज टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से 49वें स्थान पर पहुंच गया। उनके साथी और टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पूर्व में शीर्ष स्थान पर रह चुके मार्नस लाबुशेन भी चार पायदान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने चार स्थान का सुधार करते हुए संयुक्त रूप से 10वां स्थान हासिल किया।

प्रभासाक्षी 14 Oct 2026 3:43 pm

आज फ्री में कैसे देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला, मैच शुरू होने का सही वक्त भी नोट कीजिए

आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाना है। ये मैच आप टीवी पर डीडी फ्री डिश की मदद से डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं। मुकाबला शाम सात बजे से शुरू हो जाएगा।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 3:20 pm

पंजाब में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन पर हरमनप्रीत बोले-पहली बार मेरे पिता मुझे लाइव खेलते देखेंगे

भारत इस छह टीमों वाले टूर्नामेंट में मलेशिया, साउथ कोरिया, चीन, जापान और बांग्लादेश के साथ मुकाबला करेगा। टूर्नामेंट का आयोजन जालंधर और मोहाली में किया जाएगा। 2023 में चेन्नई में आयोजन के बाद यह दूसरी बार होगा जब भारत पुरुषों की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा।

खास खबर 14 Oct 2026 3:08 pm

pak vs sl: साहिबजादा फरहान के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड, T-20 में यह कारनामा करने वाले बने पहले कप्तान

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान टीम के कप्तान साहिबजादा फरहान ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले कोई कप्तान नहीं कर सका था। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में फरहान का बल्ला लगातार चला। उन्होंने सीरीज के तीनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाकर नया इतिहास रच दिया। फरहान तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीनों मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। यही नहीं, वह तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले किसी फुल मेंबर नेशन के खिलाड़ी भी बन गए। साहिबजादा फरहान को इसी महीने सलमान अली आगा की जगह पाकिस्तान की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया था। उन्होंने 9 अक्टूबर को रावलपिंडी में अपना पहला मुकाबला पूर्णकालिक कप्तान के रूप में खेला और 89 रन की शानदार पारी खेली। pc- india tv hindi

राजस्थान खबरे 14 Oct 2026 3:02 pm

कप्तान रहमत शाह : सेदिकुल्लाह अटल की प्रशंसा की

अबू धाबी, अफगानिस्तान औरcके बीच शेख जायद स्टेडियम में खेला गया एकमात्र टेस्ट ड्रॉ रहा। पहली पारी के आधार पर पिछड़ने के बाद अफगानिस्तान ने जिस तरह टेस्ट ड्रॉ कराया, उसने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने कहा है कि यह ड्रॉ जीत के बराबर है।

देशबन्धु 14 Oct 2026 2:29 pm

हैरी केन : वाइकिंग एफके के खिलाफ हमने बहुत गलतियां की

स्टावांगर, बेयर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर हैरी केन ने टीम की रक्षात्मक गलतियों पर निराशा जताई है। यूईएफए चैंपियंस लीग के ग्रुप स्टेज मुकाबले में बेयर्न म्यूनिख को वाइकिंग एफके के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेलना पड़ा, जबकि टीम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बढ़त हासिल कर ली थी।

देशबन्धु 14 Oct 2026 2:17 pm

वाइकिंग एफके के खिलाफ हमने बहुत गलतियां की, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा: हैरी केन

बेयर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर हैरी केन ने टीम की रक्षात्मक गलतियों पर निराशा जताई है। यूईएफए चैंपियंस लीग के ग्रुप स्टेज मुकाबले में बेयर्न म्यूनिख को वाइकिंग एफके के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेलना पड़ा, जबकि टीम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बढ़त हासिल कर ली थी।

खास खबर 14 Oct 2026 2:13 pm

शंघाई मास्टर्स : राफेल जोडर का शानदार प्रदर्शन जारी

शंघाई, राफेल जोडर ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए लगातार तीसरे मैच में एक सेट गंवाने के बाद वापसी की और शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यह टूर्नामेंट इस सीजन के सबसे बड़े एटीपी मास्टर्स 1000 आयोजनों में से एक है।

देशबन्धु 14 Oct 2026 2:09 pm

माइकल कैरिक : मैच का नतीजा बहुत अलग हो सकता था

मैड्रिड, मैनचेस्टर यूनाइटेड के हेड कोच माइकल कैरिक ने कहा कि उनकी टीम एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ बेहतर नतीजा हासिल कर सकती थी। उनका मानना है कि टीम को मैच जीतने के मौके मिले, लेकिन खिलाड़ी उनका फायदा नहीं उठा सके। इसी वजह से यूईएफए चैंपियंस लीग के ग्रुप स्टेज में यूनाइटेड को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा।

देशबन्धु 14 Oct 2026 2:05 pm

गौतम के जन्मदिन पर युवराज, रैना, राजीव शुक्ला और रोहन जेटली ने दी बधाई

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर बुधवार को 45 साल के हो गए। गंभीर को भारतीय टीम के पूर्व साथी युवराज सिंह और सुरेश रैना, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने जन्मदिन की बधाई दी है।

देशबन्धु 14 Oct 2026 1:58 pm

अगले T20 मैच से पहले दिल्ली में बड़ा कार्यक्रम: PM Modi करेंगे टीम इंडिया को सम्मानित, फिर बेंगलुरु के लिए भरेगी उड़ान

अगले T20 मैच से पहले दिल्ली में बड़ा कार्यक्रम: PM Modi करेंगे टीम इंडिया को सम्मानित, फिर बेंगलुरु के लिए भरेगी उड़ान

समाचार नामा 14 Oct 2026 1:57 pm

अय्यर टी-20 बैटर्स की रैंकिंग में चौथे नंबर पर आए:शतक लगाने का फायदा मिला, अब टॉप-4 में 3 भारतीय; पाकिस्तानी कप्तान नंबर-3 पर हैं

भारतीय टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ICC की ताजा टी-20 बैटर्स रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 3 स्थान की छलांग लगाई है। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में शतक लगाने का फायदा मिला। अय्यर ने लखनऊ में टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया था। वहीं, ईशान किशन रैंकिंग में पहले और अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं। इस तरह टॉप-4 में भारत के 3 बल्लेबाज शामिल हैं। सैमसन और रदरफोर्ड को फायदा टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन 4 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के कुसल मेंडिस 3 स्थान के फायदे के साथ 23वें और वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड 13 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज माज सदाकत को भी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद वे टॉप-100 से बाहर की रैंकिंग से सीधे 45वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बॉलिंग रैंकिंग में अक्षर पटेल 9वें नंबर पर टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में भारत के अक्षर पटेल 649 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर हैं। वे टॉप-10 में शामिल इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान 720 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा 700 पॉइंट्स के साथ दूसरे और इंग्लैंड के आदिल राशिद 695 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के अबरार अहमद भी 695 पॉइंट्स के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 1:54 pm

श्रेयस अय्यर ने मारी आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच नंबर वन की जंग

आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। टी20 में ईशान किशन अभी भी नंबर एक बल्लेबाज हैं, वहीं श्रेयस अय्यर ने तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 1:53 pm

अभिषेक शर्मा 79 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, T20I के इतिहास में सिर्फ 8वीं बार पार होगा 1000 रन का आंकड़ा

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I मैच में शिरकत करेंगे। इस दौरान अभिषेक के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 1:53 pm

चेतेश्वर पुजारा : ईशान किशन की बल्लेबाजी को सराहा

नई दिल्ली, भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज में नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन के आक्रामक अंदाज का समर्थन किया है। उनका मानना है कि ईशान की बल्लेबाजी का मूल्यांकन सिर्फ उनके व्यक्तिगत स्कोर के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि यह देखा जाना चाहिए कि वह टीम को कितनी तेजी से और कितना फायदा पहुंचा रहे हैं।

देशबन्धु 14 Oct 2026 1:45 pm

हैदराबाद में तीन मैच और तीन जीत, अब कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती

भारतीय टीम ने हैदराबाद में अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। अब साल 2019 के बाद फिर से भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने आने वाली हैं।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 12:42 pm

BFI महासचिव प्रमोद कुमार सस्पेंड:वित्तीय गड़बड़ी और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप, मोदी को पत्र लिखने के एक दिन बाद कार्रवाई

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रमोद कुमार पर कथित वित्तीय गड़बड़ी, जांच में सहयोग नहीं करने और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप हैं। उनके खिलाफ जांच पूरी होने तक निलंबन जारी रहेगा। मंगलवार को जारी आदेश में अजय सिंह ने कहा कि प्रमोद कुमार ने जरूरी मंजूरी के बिना प्रसारण व्यवस्था के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया। जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप प्रमोद कुमार पर नेशनल चैंपियनशिप रद्द होने की जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप है। इसके अलावा, उन्होंने BFI अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए अनधिकृत बैठक बुलाने की कोशिश भी की। जांच पूरी होने तक निलंबन आदेश के मुताबिक, प्रमोद कुमार को महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से अंतरिम रूप से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई जांच पूरी होने या सक्षम प्राधिकारी के आदेश में बदलाव अथवा उसे रद्द किए जाने तक लागू रहेगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अंतरिम कदम है, इसे आरोपों पर अंतिम फैसला नहीं माना जाएगा। मोदी को पत्र लिखने के एक दिन बाद कार्रवाई प्रमोद कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर BFI अध्यक्ष अजय सिंह और कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण मलिक पर आरोप लगाए थे। कुमार ने दावा किया था कि दोनों ने अजय सिंह के खिलाफ प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव को रोकने के लिए उन्हें ‘आपराधिक धमकी’ दी। हालांकि, कर्नल अरुण मलिक ने इन आरोपों को ‘बेबुनियाद’ बताया था।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 12:41 pm

चौथे टी-20 से पहले वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट, लिखा-बैठे रहिए:बवंडर का इमोजी लगाया; कोच बोले- सीरीज जीत लें, फिर मौका देंगे

भारत और वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को हैदराबाद में खेला जाएगा। मैच से पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टा पर प्रैक्टिस की 2 फोटो पोस्ट की हैं। सूर्यवंशी ने कैप्शन में लिखा, ‘स्टे सीटेड’ यानी बैठे रहिए। उन्होंने बवंडर और रेत घड़ी के इमोजी भी लगाए। इससे इस लेफ्टी बैटर के इंडिया में डेब्यू की चर्चाएं तेज हो गई है। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था वैभव सूर्यवंशी ने 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में डेब्यू किया था। वे अब तक खेले 8 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बना चुके हैं। वैभव के नाम 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। नायर बोले- आखिरी मैच में वैभव को मौका दें भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘मैं चाहता हूं कि भारत 3-1 की बढ़त बना ले और आखिरी मैच में सूर्यवंशी खेलें। पहले सीरीज खत्म करें और फिर उन्हें मौका दें।’ भारतीय टीम अब तक ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को मौका दे रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर चौथे मैच में भी इसी जोड़ी पर भरोसा जता सकते हैं। भारत ने पहला और तीसरा मैच जीता भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला 8 विकेट से जीता था। दूसरे टी-20 में टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत ने तीसरे मैच में वापसी करते हुए 14 रन से जीत दर्ज की। अब टीम के पास चौथा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने का मौका है। ------------------------------------------------ टीम इंडिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हैदराबाद में एक भी टी-20 नहीं हारा भारत, आज यहीं वेस्टइंडीज से चौथा मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद में खेला जाएगा। मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 12:40 pm

बांग्लादेश : तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर

क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज लिचफील्ड बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को खेले जा रहे तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गईं। लिचफील्ड के कूल्हे की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आ गया है। इस वजह से उन्हें मुकाबले से बाहर होना पड़ा। इंजरी की वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से भी बाहर हो सकती हैं।

देशबन्धु 14 Oct 2026 12:39 pm

Sachin Tendulkar Records: सचिन के 3 बड़े रिकॉर्ड आज भी कायम, विराट कोहली और जो रूट के लिए भी चुनौती

Sachin Tendulkar Records: सचिन के 3 बड़े रिकॉर्ड आज भी कायम, विराट कोहली और जो रूट के लिए भी चुनौती

समाचार नामा 14 Oct 2026 12:00 pm

जोश हेजलवुड ने गेंद से बरपाया कहर, ब्रेट ली को छोड़ दिया पीछे, अब निशाने पर मिचेल जॉनसन

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली को पछाड़ दिया।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 11:49 am

विराट कोहली का हैदराबाद में नोटबुक सेलिब्रेशन, के​सरिक विलियम्स वाला किस्सा भूल तो नहीं गए

विराट कोहली ने साल 2019 में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के गेंदबाज केसरिक विलियम्स के साथ जो कुछ किया, वो अभी तक ताजा जैसा लगता है। उसके बाद अब दोनों टीमें फिर से इसी मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए आमने सामने हैं।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 11:21 am

शुभमन गिल ने ऐतिहासिक पांचवां 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड जीता, एशियन गेम्स के बाद शेफाली वर्मा ने भी जीत हासिल की

PC: NAVRASHTRA भारत के शुभमन गिल और शेफाली वर्मा को सितंबर 2026 के लिए ICC प्लेयर्स ऑफ़ द मंथ चुना गया है। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद रिकॉर्ड पांचवीं बार पुरुषों का अवॉर्ड जीता, जबकि शेफाली ने भारत की एशिया कप और एशियन गेम्स जीत के बाद अपना दूसरा महिला अवॉर्ड जीता। गिल ने सबसे तेज़ ODI डबल सेंचुरी बनाई 27 साल की गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में शानदार प्रदर्शन किया, पहले मैच में 110 रन और दूसरे में 133 गेंदों पर 223 रन बनाकर ODI इतिहास का सबसे तेज़ डबल सेंचुरी बनाया। भारत ने दोनों मैच आठ विकेट से जीते। गिल ने कहा, अपना पांचवां ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है, और मैं इस सम्मान के लिए पैनल का शुक्रगुजार हूं। इतने रन बनाना बहुत संतोषजनक था और अपने घरेलू फैंस के सामने सफल रन चेज का हिस्सा बनना और भी खास था। गिल ने पांच प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड हासिल किए हैं, जो वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज के बराबर हैं, जिनके भी पांच अवॉर्ड हैं। उनकी पिछली जीत जनवरी और सितंबर 2023 और फरवरी और जुलाई 2025 में हुई थी। शैफाली एशिया कप और एशियन गेम्स में चमकीं शैफाली वर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए महिलाओं का अवॉर्ड मिला। वह महिला एशिया कप में भारत की सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने 184.61 के स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए और छह विकेट लिए। इसके अलावा, उन्होंने एशियन गेम्स के सेमी-फ़ाइनल में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ नाबाद शतक बनाया और श्रीलंका के ख़िलाफ़ फ़ाइनल में 48 रन बनाकर भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। शैफाली ने कहा, ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड फिर से जीतना बहुत बड़ा सम्मान है। एशिया कप और एशियन गेम्स में हमारी जीत में अपनी भूमिका निभाना बहुत संतोषजनक था। नवंबर 2025 में साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ महिला वर्ल्ड कप फ़ाइनल में अपने प्रदर्शन के लिए मिली पहली जीत के बाद, यह शैफाली का दूसरा मंथली अवॉर्ड है। खास बात यह है कि यह पांचवीं बार है जब एक ही देश के खिलाड़ियों ने एक ही महीने में पुरुष और महिला दोनों अवॉर्ड जीते हैं, इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने तीन बार ऐसा किया है।

राजस्थान खबरे 14 Oct 2026 11:15 am

Yuvraj Singh Salary: दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनने पर युवराज सिंह को मिलेंगे करोड़ों रुपये? जानें पूरी डिटेल

Yuvraj Singh Salary: दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनने पर युवराज सिंह को मिलेंगे करोड़ों रुपये? जानें पूरी डिटेल

समाचार नामा 14 Oct 2026 11:10 am

बांग्लादेश : टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा

एंटीगुआ, बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। रोस्टन चेस की कप्तानी वाली टीम में केविन विकम को पहली बार मौका दिया गया है। सीरीज का पहला टेस्ट 28 अक्टूबर से मीरपुर में और दूसरा 5 नवंबर को सिलहट में शुरू होगा।

देशबन्धु 14 Oct 2026 11:09 am

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल मैच था फिक्स , गंभीर आरोपों से क्रिकेट जगत में चर्चा

PC: TV9 इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा चर्चा का विषय रहता है। क्रिकेट के दीवाने इस ज़बरदस्त मैच के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। जब 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का मैच खेला गया और इंडिया मैच हार गया, तो इंडियन क्रिकेट फैंस सबसे ज़्यादा दुखी हुए थे। अब इस बारे में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक, ऑर्गनाइज़र ने किसी भी हालत में इंडिया और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच खेलकर इंग्लैंड के साथ नाइंसाफी की। मोईन अली ने यह खुलासा साथी खिलाड़ी आदिल राशिद और पाकिस्तानी लेग स्पिनर शादाब खान के साथ यूट्यूब शो ‘बियर्ड बिफोर विकेट’ पर बातचीत के दौरान किया। उन्होंने कहा कि इंडिया और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मैच के लिए एकदम नई और फ्रेश पिच का इस्तेमाल किया गया था। इसके उलट, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा सेमीफाइनल कार्डिफ में एक पुरानी और खराब पिच पर खेला गया था। मोईन अली ने कहा, “यह मेरी पर्सनल राय है। मुझे लगा कि ऑर्गनाइज़र चाहते थे कि फ़ाइनल इंडिया और पाकिस्तान के बीच हो। उस समय हमारी टीम बहुत मज़बूत थी और हम किसी को भी हरा सकते थे। लेकिन पुरानी पिच ने हमारे लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं, जिसका फ़ायदा पाकिस्तान ने मोहम्मद आमिर और हसन अली की शानदार बॉलिंग से उठाया।” मोईन अली ने आगे माना, “पाकिस्तान ने उस दिन शानदार बॉलिंग की। वे जीत सकते थे, लेकिन जिस तरह से पिच चुनी गई थी, उससे साफ़ था कि सिर्फ़ इंडिया-पाकिस्तान फ़ाइनल खेलना ही मकसद था।” 2017 चैंपियंस ट्रॉफ़ी के सेमीफ़ाइनल में, पाकिस्तान ने शानदार परफ़ॉर्मेंस दी, इंग्लैंड को 211 रन पर ऑल आउट किया, आसानी से टारगेट हासिल किया और फ़ाइनल में एंट्री की। दूसरी ओर, इंडिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर टाइटल मैच के लिए क्वालिफ़ाई किया। आख़िरकार, पाकिस्तान ने फ़ाइनल में इंडिया को हराकर ट्रॉफ़ी जीती। इंडियन फ़ैन्स के लिए सबसे बड़ा झटका तब लगा था।

राजस्थान खबरे 14 Oct 2026 11:04 am

IND vs WI 4th T20: वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका या फिर बेंच पर बैठेंगे? जानें भारत की संभावित प्लेइंग XI

IND vs WI 4th T20: वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका या फिर बेंच पर बैठेंगे? जानें भारत की संभावित प्लेइंग XI

समाचार नामा 14 Oct 2026 10:50 am

पाकिस्तान : साहिबजादा फरहान ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फरहान ने अभिषेक को पीछे छोड़ते हुए एक नई उपलब्धि अपने नाम की है।

देशबन्धु 14 Oct 2026 10:48 am

FIFA सदस्य देशों को देगा 25 मिलियन डॉलर, 2027 से 2030 के लिए तैयार किया फंड प्लान

विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा वर्ष 2027 से 2030 तक अपने सदस्य देशों के सामने फुटबॉल के विकास के लिए 6.35 बिलियन अमेरिकी डॉलर के कोष का प्रस्ताव रखेगा जिसमें प्रत्येक राष्ट्रीय संघ के लिए 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग दो अरब, 37 करोड रुपए) की बढ़ी हुई धनराशि शामिल है। फीफा ने अपने एक दस्तावेज़ में कहा कि वह हाल में हुए विश्व कप से प्राप्त धनराशि का उपयोग ‘‘अपने 211 सदस्य संघों, परिसंघों और अन्य हितधारकों में फुटबॉल विकास में निवेश बढ़ाने’’ के लिए करेगा। इससे पहले प्रत्येक फुटबॉल संघ को चार साल की अवधि के लिए 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलते थे। यह दस्तावेज 14 अक्टूबर का है जिसमें फीफा ने विश्व कप की ‘‘अभूतपूर्व व्यावसायिक सफलता’’ को देखते हुए अपने वित्तीय भंडार से 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की धनराशि अपने सदस्य देशों में वितरित करने का प्रस्ताव रखा है। दस्तावेज़ में आगे कहा गया है कि इस वित्तीय योजना को ‘‘फीफा परिषद दिसंबर 2026 में अंतिम रूप देगी और फिर मार्च 2027 में 77वीं फीफा कांग्रेस में इसे अंतिम मंजूरी दी जाएगी।’’फुटबॉल की शासी निकाय ने यह भी कहा कि वह छह महाद्वीपीय परिसंघों में से प्रत्येक को 99 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पेशकश करेगी। फीफा ने कहा, ‘‘यदि प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है, तो 2027-2030 की अवधि के लिए फीफा के सदस्य देशों को मिलने वाली धनराशि दोगुना से भी अधिक हो जाएगी। इससे महिला और युवा फुटबॉल में निवेश और विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।’’

प्रभासाक्षी 14 Oct 2026 10:43 am

IND vs WI: अर्शदीप सिंह के नाम हो सकता हैं बड़ा रिकॉर्ड, कर सकते हैं आज ये कारनामा!

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास बड़ा कारनामा करने का मौका होगा। अर्शदीप सिंह वह कर सकते हैं जो आज तक भारत का कोई भी तेज गेंदबाज नहीं कर सका है, अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे करने से महज 6 विकेट दूर हैं। भारत के लिए अब तक 97 टी20 आई मैच खेल चुके अर्शदीप के नाम 144 विकेट दर्ज हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर 5 विकेट रहा है। टी20 फॉर्मेट में अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड शानदार रहा है। यदि अर्शदीप हैदराबाद में होने वाले चौथे मैच या इस सीरीज के दौरान अपने बाकी बचे 6 विकेट चटका लेते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। PC- AAJ TAK

राजस्थान खबरे 14 Oct 2026 10:41 am

Shikhar Dhawan News: वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में नाम इस्तेमाल करने पर भड़के धवन, आयोजकों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Shikhar Dhawan News: वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में नाम इस्तेमाल करने पर भड़के धवन, आयोजकों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

समाचार नामा 14 Oct 2026 10:40 am

दावा- प्रसिद्ध, हर्षित, पंत की फिटनेस से अटका टीम सिलेक्शन:न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे-टेस्ट स्क्वॉड जारी होने हैं, भारतीय टी-20 टीम घोषित

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और ऋषभ पंत की फिटनेस के कारण न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम का सिलेक्शन अटका हुआ है। TOI ने दावा किया है कि सिलेक्टर्स इन प्लेयर्स की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। चयन समिति टीम घोषित करने में आखिरी समय तक इंतजार कर सकती है। दोनों टीमों को 28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होना है। वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी। दो टेस्ट की सीरीज 19 नवंबर से खेली जाएगी। बता दें 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान किया जा चुका है। फिटनेस की मंजूरी देने में सतर्क CoE सूत्रों के मुताबिक, BCCI का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस रिहैब के बाद खिलाड़ियों को फिटनेस मंजूरी देने में CoE सावधानी बरत रहा है। पंत और प्रसिद्ध की चोट पहली नजर में गंभीर नहीं लगती। सूत्र ने कहा, ‘CoE कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। इसी वजह से दोनों खिलाड़ियों को वहां पहुंचने पर तीन-तीन हफ्ते का समय दिया गया।’ तीनों को सिलेक्ट करना चाहते हैं सिलेक्टर्स चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट हर्षित राणा को दोनों फॉर्मेट में शामिल करना चाहते हैं। उन्हें नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने वाले तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर सही विकल्प माना जा रहा है। प्रसिद्ध कृष्णा को टेस्ट और ODI, दोनों में तेज गेंदबाजी आक्रमण का प्रमुख सदस्य माना जा रहा है। वहीं, दो टेस्ट की सीरीज में ऋषभ पंत बल्लेबाजी की मुख्य कड़ी होंगे। दूसरे वनडे में चोटिल हुए थे प्रसिद्ध कृष्णा प्रसिद्ध कृष्णा को 30 सितंबर को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा ODI बीच में छोड़ना पड़ा था। उन्हें तीन हफ्ते का समय दिया गया। BCCI ने सोमवार को बताया कि ऋषभ पंत 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले पहले दो इंडिया ‘A’ चार दिवसीय मैच नहीं खेलेंगे। ईरानी कप मैच के दौरान उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ था। हर्षित राणा को सितंबर में इंग्लैंड दौरे में चोटिल हुए थे। उन्हें 25 जून को रिटर्न-टु-प्ले मैच सिमुलेशन से गुजरना है। ---------------------------------------------------

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:07 am

वेस्टइंडीज ने टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 23 साल के नए चेहरे को पहली बार मिली एंट्री

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। 23 साल के बल्लेबाज केविन विकहम को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 8:39 am

दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका के रबाडा की वापसी संभव:नॉर्खिया या हार्मर बाहर हो सकते हैं, ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच हारी टीम

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा- ‘KG (रबाडा) अच्छे दिख रहे हैं।’ 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट 18 से 22 अक्टूबर तक गकेबरहा के सेंट जॉर्ज्स पार्क में खेला जाएगा। अफ्रीकी टीम पहला टेस्ट 214 रन से हार चुकी है। रबाडा साउथ अफ्रीका के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह पहले टेस्ट में टीम में थे, लेकिन इंजरी के कारण प्लेइंग XI में शामिल नहीं किए गए। रबाडा ने एक साल पहले खेला था पिछला टेस्ट रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2025 WTC फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के लिए पांच विकेट लिए थे। यह मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया था। रबाडा ने आखिरी बार 31 मई को अहमदाबाद में IPL 2026 का फाइनल खेला था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए आखिरी टेस्ट पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। यह मुकाबला 20 से 23 अक्टूबर 2025 तक रावलपिंडी में हुआ था। बावुमा बोले- बेहतर फिटनेस के लिए एक्स्ट्रा दिन दिए थे पहले टेस्ट में रबाडा को प्लेइंग XI में शामिल नहीं करने पर बावुमा ने कहा- ‘यह फैसला सावधानी के तौर पर लिया गया था। उन्हें फिटनेस में सुधार के लिए कुछ अतिरिक्त दिन दिए गए।’ बावुमा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सुपरस्पोर्ट ब्रेक के दौरान उन्हें बड़ी स्क्रीन पर गेंदबाजी करते हुए दिखाता रहा। ड्रेसिंग रूम में वह हमेशा की तरह उत्साहित हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अब उन्हें अतिरिक्त दिन मिल गए हैं। हम देखेंगे कि वह आगे कैसे सुधार करते हैं। लेकिन KG बहुत अच्छे हैं।’ प्लेइंग XI में बदलाव पर फैसला रबाडा की वापसी होती है, तो उनकी जगह बनाने के लिए किस खिलाड़ी को बाहर किया जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा। पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने दो तेज गेंदबाजों मार्को यानसन और एनरिच नॉर्खिया को खिलाया था। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर वियान मुल्डर भी टीम में थे। मुल्डर और यानसन बल्ले से भी उपयोगी योगदान दे सकते हैं। इसलिए नॉर्खिया के बाहर होने की संभावना सबसे ज्यादा है।रबाडा को साइमन हार्मर की जगह भी खिलाया जा सकता है। हार्मर ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में एक-एक विकेट लिया था। --------------------------------------- साउथ अफ्रीकी क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बावुमा की कप्तानी में पहली बार टेस्ट हारा साउथ अफ्रीका; डरबन में ऑस्ट्रेलिया ने 214 से हराया टेम्बा बावुमा की कप्तानी में पहली बार साउथ अफ्रीका कोई टेस्ट मैच हार गया है। टीम को डरबन में हुए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 214 रन से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:17 am

श्रीलंका ने पाकिस्तान को क्लीन स्वीप से रोका:तीसरे टी-20 में 8 विकेट से हराया, मेंडिस की फिफ्टी, शनाका को 3 विकेट

श्रीलंका ने मंगलवार को तीसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। इसी के साथ उसने पाकिस्तान को 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने से रोक लिया। रावलपिंडी में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पाकिस्तान के 20 ओवर में 8 विकेट पर 168 रन का स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका ने 17.1 ओवर में 2 विकेट पर लक्ष्य हासिल करके जीत दर्ज की। श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने 48 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए। जबकि, गेंदबाज दासुन शनाका ने 3 विकेट झटके। मेंडिस प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जबकि, साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया। साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी लगाई पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने 47 गेंदों पर 76 रन बनाकर फिफ्टी लगाई। उनके अलावा, अराफात मिन्हास ने 8वें नंबर पर उतरकर नाबाद 34 रन बनाए। ईशान मलिंगा ने पाकिस्तान को शुरुआती झटका दिया। उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज फखर जमां को तेज गेंदबाज के पहले ही ओवर की पहली गेंद पर शॉर्ट थर्ड पर कैच कराया। फखर जमां 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मलिंगा ने माज सदाकत को 3 गेंदों पर शून्य के स्कोर पर आउट किया। श्रीलंका के लिए शनाका के अलावा, ईशान मलिंगा और नुवान थषारा ने 2-2 विकेट लिए। मेंडिस ने संभाली रनचेज की कमान 169 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका के सिनेत जयवर्धने ने पावरप्ले में तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 38 रन बनाए। श्रीलंका को लाहिरू उदारा के रूप में झटका लगा। वह मोहम्मद इमरान की पहली गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कुसल मेंडिस ने कामिंदु मेंडिस के साथ मिलकर रनचेज को संभाला। दोनों ने 55 गेंदों पर 98 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। कामिंदु मेंडिस 27 गेंदों पर 40 रन बनाकर नाबाद रहे। कुसल मेंडिस ने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए। पाकिस्तान के मोहम्मद इमरान और अराफात मिन्हास ने एक-एक विकेट लिए। -------------------------------------------- क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, कुशल मेंडिस कप्तान, ईशान मलिंगा को पहली बार मौका श्रीलंका ने नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। धनंजय डी सिल्वा के कप्तानी छोड़ने के बाद कुशल मेंडिस को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 7:54 am

पाकिस्तानी कप्तान ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, 3 मैचों की T20I सीरीज में रच दिया नया इतिहास

पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज में इतिहास रच दिया। उन्होंने तीनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाते हुए कुल 238 रन बनाए।

खबर इंडिया टीवी 14 Oct 2026 7:24 am

भारतीय टीम के 4 खिलाड़ियों को जबरदस्ती किया जा रहा रिटायर, हॉकी इंडिया में मचा बवाल

भारतीय टीम के एक या दो नहीं, बल्कि 4 खिलाड़ियों को जबरदस्ती रिटायर किया जा रहा है। हॉकी इंडिया में बवाल मच गया है। खिलाड़ी संघ के फैसले से नाखुश हैं। उनका कहना है कि यह चैंपियन खिलाड़ियों का अपमान है।

लाइव हिन्दुस्तान 14 Oct 2026 6:59 am

सचिन,युवराज और गंभीर जैसे दिग्गज टीम से बाहर क्यों हुए?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चयन समिति अध्यक्ष संदीप पाटिल ने अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए कड़े फैसलों पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और जहीर खान जैसे दिग्गजों को टीम से बाहर करने के फैसले सामूहिक रूप से लिए गए थे. पाटिल के मुताबिक, चयनकर्ताओं के लिए व्यक्तिगत रिश्तों से ऊपर देश और भारतीय क्रिकेट का भविष्य रखना जरूरी था.

आज तक 14 Oct 2026 6:00 am

वैभव बैठेंगे बाहर, संजू खेलेंगे... हैदराबाद टी20 में ऐसी होगी प्लेइंग 11

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद में है. सीरीज में 2-1 से आगे भारतीय टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. वैभव सूर्यवंशी को फिर प्लेइंग 11 में मौका मिलने की संभावना कम है, जबकि संजू सैमसन पर भरोसा कायम रह सकता है. कुलदीप यादव की जगह भी पक्की नहीं है.

आज तक 14 Oct 2026 5:56 am

सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप दादरा एवं नगर हवेली ने तेलंगाना को 2-0 से हराया

सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप दादरा एवं नगर हवेली ने तेलंगाना को 2-0 से हराया

अमर उजाला 14 Oct 2026 1:15 am

टीम इंडिया की बल्लेबाजी रही फ्लॉप, युवराज सिंह का बल्ला भी नहीं चला, वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी मुश्किल से बने 110 रन

वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। युवराज सिंह, नमन ओझा, अंबाती रायुडू सहित सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। पूरी टीम अंत में सिर्फ 110 रन ही बना पाई।

खबर इंडिया टीवी 13 Oct 2026 11:33 pm

एपीएल: राजपूताना रॉयल्स ने चेरो आर्चर्स को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

हैदराबाद, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मौजूदा चैंपियन राजपूताना रॉयल्स ने खराब प्रदर्शन के दौर से उबरते हुए मंगलवार को हैदराबाद में आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) के सीजन 2 में शानदार खेल दिखाते हुए चेरो आर्चर्स के खिलाफ लगातार दूसरी जीत हासिल की।

समाचार नामा 13 Oct 2026 10:19 pm

हॉकी की नेशनल टीम तक कैसे पहुंचते हैं खिलाड़ी? जानिए किन घरेलू टूर्नामेंट के आधार पर होता है सिलेक्शन

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन एशियन गेम्स 2026 में कमाल का रहा। 28 साल बाद दोनों ही टीमों ने एक साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। आइए आपको बताते हैं किन घरेलू टूर्नामेंट्स में किया गया दमदार प्रदर्शन हॉकी में खिलाड़ियों को दिलाया है नेशनल टीम का टिकट।

समाचार नामा 13 Oct 2026 10:00 pm

लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही टेस्ट में बनाए 150+ रन और विकेट के पीछे किए 9 शिकार

लिटन दास ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक टेस्ट मैच में 9 शिकार करने और दोनों पारियों को मिलाकर 150 से अधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

खबर इंडिया टीवी 13 Oct 2026 9:39 pm

15 अक्टूबर को होने वाली IPL की रिव्यू मीटिंग टली:एशियन गेम्स मेडलिस्ट्स के सम्मान समारोह के चलते फैसला; नई तारीख का ऐलान नहीं

BCCI ने 15 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली IPL की रिव्यू मीटिंग स्थगित कर दी है। बैठक में IPL फ्रेंचाइजी मालिक, ब्रॉडकास्टर्स और मेजबान राज्य संघ शामिल होने वाले थे। यह बैठक गुरुवार शाम 6 बजे ताज सांताक्रूज में होनी थी। BCCI और IPL अधिकारियों ने सभी संबंधित पक्षों को बैठक टलने की जानकारी दी है। फिलहाल नई तारीख और जगह तय नहीं हुई है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने संबंधित पक्षों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशियन गेम्स में मेडलिस्ट्स को सम्मानित करेंगे। इसकी वजह से ही बैठक स्थगित करना पड़ा। समारोह में BCCI अधिकारियों को भी जाना है एशियन गेम्स मेडलिस्ट के इस कार्यक्रम में BCCI अधिकारियों को भी शामिल होना है। इसके अलावा कुछ स्टेकहोल्डर्स ने भी बैठक टालने की मांग की थी। टीम इंडिया के ट्रेवल प्लान में भी बदलाव सम्मान समारोह के चलते भारतीय टीम के ट्रेवल प्लान में भी बदलाव होगा। टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा टी-20 मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेलना है। पहले टीम को हैदराबाद से सीधे बेंगलुरु जाना था, लेकिन अब वह 15 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद टीम बेंगलुरु रवाना होगी, जहां 17 अक्टूबर को सीरीज का पांचवां और आखिरी टी-20 मैच खेला जाएगा। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… प्रधानमंत्री 15 अक्टूबर को एशियन गेम्स के मेडलिस्ट से मिलेंगे:भारत ने जीते 21 गोल्ड सहित 85 पदक, कॉमनवेल्थ विजेताओं से भी मिले थे पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 के भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात PM आवास में होगी। यह जानकारी IOA के सूत्रों ने भास्कर को दी। जापान के आइची-नागोया में हुए गेम्स में भारत ने कुल 85 पदक जीते। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 9:05 pm

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

दुनिया की सबसे बड़ी कार रेसिंग प्रतियोगिताओं में शामिल फॉर्मूला-1 की अफ्रीका में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। करीब 33 साल के लंबे इंतजार के बाद अब रवांडा में इस प्रतियोगिता की रेस आयोजित की जाएगी। मंगलवार को हुए ऐलान के मुताबिक, रवांडा और फॉर्मूला-1 के बीच 10 साल का समझौता हुआ है। इसके तहत 2030 के दशक की शुरुआत से अफ्रीकी ग्रांड प्रीक्स को प्रतियोगिता के कैलेंडर में शामिल करने की तैयारी है। हालांकि, रेस शुरू होने से पहले नए ट्रैक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण पूरा करना होगा। इस रेस का नाम अफ्रीकन ग्रांड प्रीक्स, प्रेजेंटेड बाय विजिट रवांडा रखा जाएगा। इसका आयोजन राजधानी किगाली से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण में बुगेसरा इलाके में किया जाएगा। यहां एक नया रेसिंग ट्रैक बनाया जाएगा, जिसके पास ही नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी तैयार किया जा रहा है। बता दें कि फॉर्मूला-1 ने आखिरी बार 1993 में दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के पास स्थित कयालामी सर्किट पर रेस आयोजित की थी। इसके बाद से अफ्रीका प्रतियोगिता के आधिकारिक कैलेंडर से बाहर रहा है। फॉर्मूला-1 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेफानो डोमेनिकाली ने रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे और अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल महासंघ के प्रमुख मोहम्मद बेन सुलेयम के साथ आयोजित कार्यक्रम में इसे अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि अगले दशक में रवांडा के शामिल होने से फॉर्मूला-1 दुनिया के सभी आबादी वाले महाद्वीपों तक पहुंच जाएगा। उनके मुताबिक, अफ्रीका में वापसी के लिए लंबे समय से सही साझेदार और स्थायी योजना की तलाश की जा रही थी। नए रेसिंग ट्रैक को ऑस्ट्रिया के पूर्व रेसर एलेक्स वुर्ज तैयार कर रहे हैं। इसके डिजाइन में फॉर्मूला-1 के ट्रैक बनाने के अनुभव वाले जर्मन वास्तुकार हरमन टिल्के की टीम भी शामिल है। इस ट्रैक को तेज रफ्तार और घुमावदार रास्तों के साथ तैयार करने की योजना है। इसमें ऊंचाई में कई बदलाव होंगे, जिससे रेस और रोमांचक बन सकती है। आयोजकों के मुताबिक, यहां दर्शकों को कारों के करीब से मुकाबला देखने का मौका मिलेगा। रवांडा विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीन-गाय अफ्रीका ने बताया कि ट्रैक में करीब 100,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। इसका इस्तेमाल सिर्फ रेसिंग के लिए नहीं, बल्कि पूरे साल संगीत कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और अन्य बड़े आयोजनों के लिए भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रवांडा का लक्ष्य केवल एक रेस आयोजित करना नहीं, बल्कि अफ्रीका में फॉर्मूला-1 की स्थायी वापसी सुनिश्चित करना है। इस परियोजना में निजी क्षेत्र की भूमिका अहम होगी, जबकि सरकार इसके कामकाज में तालमेल बनाएगी। गौरतलब है कि रवांडा ने 2 साल पहले ही फॉर्मूला-1 की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। इस समझौते को देश में पर्यटन, निवेश और रोजगार बढ़ाने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति पॉल कागामे ने कहा कि यह 10 साल की साझेदारी रवांडा के भविष्य में निवेश है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार, नए कौशल सीखने के अवसर और कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है। उनके मुताबिक, इसका फायदा पूरे क्षेत्र को मिलेगा। इस वापसी का समर्थन 7 बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन भी करते रहे हैं। अब 41 साल के हैमिल्टन फेरारी टीम के लिए रेस करते हैं। उन्होंने सिंगापुर में हाल ही में कहा था कि अफ्रीका में ग्रांड प्रीक्स आयोजित करना जरूरी है और यह उनके लिए खास महत्व रखता है। फॉर्मूला-1 के मुताबिक, अफ्रीका में उसके 100 मिलियन से ज्यादा प्रशंसक हैं और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। दक्षिण अफ्रीका भी केपटाउन या कयालामी में रेस आयोजित करने की संभावनाएं तलाश रहा है। वहां के खेल मंत्री गेइटन मैकेंजी ने कहा है कि रवांडा को मेजबानी मिलने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 55 देशों वाले अफ्रीका में केवल एक ही देश को रेस मिलने की सोच सही नहीं है। फिलहाल फॉर्मूला-1 के कैलेंडर में 24 रेस होती हैं, इसलिए किसी नए आयोजन को शामिल करना आसान नहीं होगा। रवांडा ने 1994 के नरसंहार के बाद देश के पुनर्निर्माण और निवेश को बढ़ावा देने में प्रगति की है। हालांकि, राष्ट्रपति कागामे की सरकार पर आलोचकों के खिलाफ सख्ती और पड़ोसी कांगो में एम23 विद्रोही समूह का समर्थन करने के आरोप भी लगते रहे हैं। दूसरी ओर, विजिट रवांडा अभियान के जरिए देश ने खेलों में अपनी पहचान मजबूत की है। वहां 2025 की विश्व सड़क साइकिलिंग चैंपियनशिप भी आयोजित हुई थी। अब फॉर्मूला-1 की मेजबानी रवांडा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक और बड़ा कदम मानी जा रही है।

प्रभासाक्षी 13 Oct 2026 8:28 pm

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अमेरिका के आंतरिक राजस्व सेवा और फीफा के दस्तावेजों के अनुसार, इन्फेंटिनो को 2024 में 2026 फुटबॉल विश्व कप के आयोजन से जुड़ी एक संस्था से 1.72 मिलियन डॉलर यानी करीब 17 लाख डॉलर का अतिरिक्त भुगतान मिला था। यह रकम फीफा से मिलने वाले उनके वेतन और सुविधाओं के अलावा थी। खास बात यह है कि इस अतिरिक्त भुगतान का जिक्र फीफा की 2024 की वार्षिक रिपोर्ट में नहीं किया गया था। इससे संगठन के नियमों के तहत वित्तीय पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह भुगतान एफडब्ल्यूसी2026 नाम की अमेरिका स्थित संस्था की ओर से किया गया था। इसे फीफा ने 2026 विश्व कप के संचालन और प्रबंधन के लिए बनाया है। अमेरिकी कर नियमों के तहत गैर-लाभकारी संस्थाओं को हर साल अपनी वित्तीय जानकारी से जुड़ा फॉर्म जमा करना होता है। इसी दस्तावेज से इन्फेंटिनो को मिले अतिरिक्त भुगतान का पता चला है। इस संस्था का जो दस्तावेज सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है, वह 2024 का है। फीफा की वित्तीय रिपोर्ट के मुताबिक, इन्फेंटिनो को 2024 में संगठन से वेतन और अन्य सुविधाओं के रूप में 42.74 लाख स्विस फ्रैंक मिले थे, जिनकी कीमत उस समय करीब 48.6 लाख डॉलर थी। इसके अलावा मिली 1.72 मिलियन डॉलर की रकम वार्षिक रिपोर्ट में दर्ज नहीं थी। इस मामले में फीफा के नियमों का हवाला देते हुए कहा जा रहा है कि अध्यक्ष, परिषद के सदस्यों और महासचिव को मिलने वाले व्यक्तिगत भुगतान की जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। फीफा के नियमों के अनुच्छेद 43 के मुताबिक, वेतन और भुगतान तय करने वाली स्वतंत्र उपसमिति अध्यक्ष समेत प्रमुख पदाधिकारियों के पारिश्रमिक का निर्धारण करती है। नियमों में उनके व्यक्तिगत भुगतान को सार्वजनिक करने की बात भी कही गई है। फीफा के पूर्व शासन समिति प्रमुख मिगेल मदुरो ने अखबार द टाइम्स से कहा कि यदि फीफा से जुड़ी दूसरी संस्थाओं के जरिए अध्यक्ष को अतिरिक्त भुगतान किया गया है और इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई, तो यह नियमों का उल्लंघन हो सकता है। हालांकि, फीफा ने इन आरोपों को खारिज किया है। ईएसपीएन को दिए बयान में संगठन ने कहा कि वह सभी कमर्शियल रिपोर्टिंग नियमों का पालन करता है और अध्यक्ष को दूसरा वेतन देने की बात सही नहीं है। फीफा के मुताबिक, अध्यक्ष का सालाना सैलरी और अन्य कॉन्ट्रैक्ट संबंधी सुविधाएं स्वतंत्र उपसमिति तय करती है। संगठन ने यह भी कहा कि उसके खातों की स्वतंत्र जांच होती है और वित्तीय घोषणाएं स्विट्जरलैंड, अमेरिका तथा अन्य जगहों के कर नियमों के अनुसार की जाती हैं। गौरतलब है कि इन्फेंटिनो पहले भी कई विवादों का सामना कर चुके हैं। इस साल उनके नेतृत्व में विश्व कप की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बाहरी निवेशकों को बेचने की योजना सामने आई थी। इस पहल में जोशुआ कुशनर का नाम भी जुड़ा था, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के छोटे भाई हैं। इन्फेंटिनो के ट्रंप से करीबी संबंधों को लेकर भी सवाल उठे थे। इसके बाद यूरोपीय फुटबॉल संघ, कॉनकाकाफ और एशियाई फुटबॉल कन्फेडरेशन के प्रमुखों ने उनके इस्तीफे की मांग की थी। विश्व कप के दौरान अमेरिकी खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन के निलंबन से जुड़े मामले में भी इन्फेंटिनो की आलोचना हुई थी। बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मैच में लाल कार्ड मिलने के बाद बालोगुन को अगले मुकाबले से बाहर रहना चाहिए था, लेकिन उन्हें खेलने की अनुमति मिल गई। अमेरिका की टीम बाद में बेल्जियम से 4-1 से हार गई थी। अब फीफा परिषद की अगली बैठक गुरुवार को ज्यूरिख में होनी है। ऐसे में इन्फेंटिनो के अतिरिक्त भुगतान और संगठन की पारदर्शिता से जुड़े सवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को 2024 में 2026 विश्व कप के आयोजन से जुड़ी अमेरिकी संस्था से 1.72 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त भुगतान मिलने की जानकारी सामने आई है। यह रकम उनके नियमित वेतन से अलग थी और फीफा की वार्षिक रिपोर्ट में इसका उल्लेख नहीं था। फीफा ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों को खारिज किया है, जबकि पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 2026 विश्व कप से जुड़ी संस्था से जियानी इन्फेंटिनो को मिले अतिरिक्त भुगतान पर विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी कर दस्तावेजों के मुताबिक, उन्हें 2024 में 1.72 मिलियन डॉलर मिले थे, लेकिन फीफा की वार्षिक रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं था। फीफा ने किसी भी नियम उल्लंघन से इनकार किया है। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को 2026 विश्व कप के आयोजन से जुड़ी अमेरिकी संस्था से 2024 में 1.72 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त भुगतान मिला था। यह जानकारी अमेरिकी कर दस्तावेजों से सामने आई है। फीफा की वार्षिक रिपोर्ट में इस रकम का उल्लेख नहीं किया गया था। संगठन ने नियम तोड़ने के आरोपों को खारिज किया है। इस मामले ने वित्तीय पारदर्शिता और अध्यक्ष के पारिश्रमिक को लेकर नई बहस शुरू कर दी है।

प्रभासाक्षी 13 Oct 2026 8:13 pm

यूपी ने बिहार को पारी और 267 रन से हराया:रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ से मुंबई जीता; गुजरात के उर्विल ने 7 सिक्स लगाए

उत्तरप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी में बिहार को पारी और 267 रन से हरा दिया। मंगलवार को मुंबई ने चंडीगढ़ और हैदराबाद ने त्रिपुरा के खिलाफ पारी से जीत दर्ज की। कर्नाटक के करुण नायर ने आंध्र के खिलाफ नाबाद 81 रन बनाकर टीम को संभाला। गुजरात के उर्विल पटेल ने सात छक्कों की मदद से 85 रन बनाए। केरल के अभिषेक पी नायर और पंजाब के विहान मल्होत्रा ने अपने पहले फर्स्ट क्लास शतक लगाए। इधर, मुंबई के उपकप्तान आयुष म्हात्रे को दाएं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी है। उन्हें चार से छह सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। करुण नायर ने मुश्किल समय में संभाला कर्नाटक की दूसरी पारी में करुण नायर ने उस समय जिम्मेदारी संभाली, जब टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल और केएल राहुल जल्दी आउट हो गए। नायर दिन का खेल खत्म होने तक 130 गेंदों पर 81 रन बनाकर नाबाद थे। उनकी पारी से कर्नाटक ने आंध्र के खिलाफ दूसरी पारी में 32 रन की बढ़त हासिल कर ली। पहली पारी में कर्नाटक की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम के लिए स्मरण रविचंद्रन ने 126 रन बनाकर पारी को संभाला था। उन्होंने कृष्णन श्रीजीत के साथ पांचवें विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी की थी। उर्विल की फिफ्टी, गुजरात को 115 रन की बढ़त तमिलनाडु ने 10 रन में गंवाए 5 विकेट यूपी ने बिहार को पारी से हराया मुलानी को 3 विकेट आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में चोट मुंबई के आयुष म्हात्रे को रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में चंडीगढ़ के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। इस चोट के कारण वह चार से छह सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। म्हात्रे ने पहली पारी में 48 रन बनाए थे। 19 साल के म्हात्रे लंबे समय तक चोट से उबरने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे थे। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्हें बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्होंने बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीन महीने तक रिहैबिलिटेशन किया। वापसी के अपने पहले ही मुकाबले में उन्हें फिर चोट लग गई।

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 7:50 pm

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

आईपीएल 2027 के लिए पूर्व भारतीय दिग्गज युवराज सिंह पहली बार दिल्ली कैपिटल्स के साथ बतौर असिस्टेंट और बैटिंग कोच जुड़ गए हैं। अपने कोचिंग करियर की शुरुआत करते हुए वह इस नई भूमिका में नजर आएंगे।

खबर इंडिया टीवी 13 Oct 2026 7:23 pm

दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बने युवराज सिंह:पहली बार संभालेंगे कोचिंग की जिम्मेदारी; 2015 में दिल्ली ने 16 करोड़ में खरीदा था

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह IPL में दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बन गए हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसका ऐलान X पर किया। युवराज पहली बार किसी टीम की कोचिंग करेंगे। टीम के हेड कोच सौरव गांगुली हैं। युवराज 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे। उस समय फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह उस समय IPL इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ी बोली थी। कोचिंग को लेकर जुनूनी हूं- युवराज नई जिम्मेदारी मिलने पर युवराज ने कहा कि दिल्ली के साथ उनका पुराना जुड़ाव है। उन्होंने सौरव गांगुली के साथ काम करने को खास मौका बताया। युवराज ने बताया कि कोचिंग ऐसा काम है, जिसे लेकर वे वास्तव में जुनूनी हैं। 2019 में लिया था क्रिकेट से संन्यास, मुंबई इंडियंस के लिए खेला आखिरी IPL कैंसर के इलाज के कारण 2012 में IPL नहीं खेले युवराज के करियर में 2011 वनडे वर्ल्ड कप के बाद मुश्किल दौर आया। वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें कैंसर का पता चला और इलाज के लिए क्रिकेट से दूर होना पड़ा। उन्होंने अमेरिका में कीमोथेरेपी कराई और मार्च 2012 में इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी दी। इसी वजह से वे 2012 के IPL सीजन में नहीं खेल पाए। 2011 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे अभिषेक शर्मा समेत कई युवा खिलाड़ियों को मेंटर कर चुके हैं युवराज पिछले कुछ साल में कई युवा भारतीय खिलाड़ियों को मेंटर कर चुके हैं। इनमें अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, अब्दुल समद, संजू सैमसन, ऋषभ पंत और प्रियांश आर्या जैसे नाम शामिल हैं। --------------------------- IPL 2027 से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… IPL 2027 का ऑक्शन गोवा में होगा:BCCI सेक्रेटरी बोले- दिसंबर में लगेगी बोली; 3 साल बाद भारत लौटेगी नीलामी IPL 2027 का ऑक्शन गोवा में होगा। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिसंबर में मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 7:02 pm

भुवनेश्वर के कमबैक पर आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान, बोले- भुवी ने वापसी के बारे में कभी सोचा ही नहीं

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लगभग 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने में कामयाब रहे हैं। उनकी इस वापसी पर पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने बड़ा बयान दिया है।

खबर इंडिया टीवी 13 Oct 2026 6:42 pm

'हम मानसिक तौर पर उनसे जुड़े हुए हैं, उनका अनुभव महत्वपूर्ण', पैरा शूटर्स ने की जेपी नौटियाल को एशियन गेम्स में भेजने की मांग

भारत के पैरा शूटर्स ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में मुख्य कोच जेपी नौटियाल को टीम के साथ जापान भेजने की मांग की है। खिलाड़ियों का कहना है कि वह मानसिक तौर पर कोच से...

खास खबर 13 Oct 2026 6:17 pm

मेग लेनिंग : डब्ल्यूबीबीएल के आगामी सीजन में मेलबर्न स्टार्स की कमान

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी मेग लेनिंग आगामी महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) सीजन के लिए मेलबर्न स्टार्स की कप्तान के तौर पर वापसी कर रही हैं। वह एनाबेल सदरलैंड की जगह टीम की बागडोर संभालेंगी।

देशबन्धु 13 Oct 2026 6:12 pm

एशियन चैंपियंस : हॉकी इंडिया ने किया पुरुष टीम का ऐलान

नई दिल्ली, हॉकी इंडिया ने मंगलवार को पंजाब में होने वाली 'एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026' के लिए भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में खेला जाएगा।

देशबन्धु 13 Oct 2026 6:07 pm

Beyond the Reels - Why Live Game Shows are Replacing Traditional Slots

The first two decades of the iGaming industry were dominated by traditional slot machines.

खास खबर 13 Oct 2026 5:53 pm

पैट कमिंस ने रोक दिया टेम्बा बावुमा का विजय रथ, 12 टेस्ट के बाद पहली बार मिली हार

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को पहली टेस्ट हार का सामना करना पड़ा है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम ने मैच 214 रन से जीत लिया है।

खबर इंडिया टीवी 13 Oct 2026 5:49 pm

जोश हेजलवुड के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का 'सरेंडर', ऑस्ट्रेलिया ने 214 रनों से जीता पहला टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में 214 रनों से हराया। डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए मुकाबले में 421 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

खास खबर 13 Oct 2026 5:29 pm

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हॉकी इंडिया ने किया पुरुष टीम का ऐलान, कृष्ण पाठक की वापसी

हॉकी इंडिया ने मंगलवार को पंजाब में होने वाली 'एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026' के लिए भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में खेला जाएगा।

खास खबर 13 Oct 2026 5:01 pm

स्मृति मंधाना बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर बरकरार:दीप्ति गेंदबाजी और ऑलराउंडर के टॉप-10 में एकमात्र भारतीय; ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी की टॉप-10 में वापसी

भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ICC की विमेंस वनडे रैंकिंग में टॉप पर बरकरार है। वहीं भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा गेंदबाजी और ऑलराउंडर की रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज एलिस पेरी को रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है। उन्होंने वनडे बल्लेबाजों की टॉप-10 लिस्ट में वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला। ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना रखी है। एलिस पेरी और जॉर्जिया वॉल को फायदा एलिस पेरी के अलावा उनकी साथी खिलाड़ी भी टॉप-30 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहुंच गई हैं। जॉर्जिया वॉल 8 स्थान की छलांग लगाकर 28वें नंबर पर आ गई हैं। एनाबेल सदरलैंड को बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों रैंकिंग में फायदा हुआ है। वे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 3 स्थान ऊपर चढ़कर 17वें और गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। मेगन शट गेंदबाजों में 5वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 5वें नंबर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में 4 विकेट लिए थे। सदरलैंड ने पहले मैच में 4 विकेट लेने के साथ नाबाद 25 रन बनाए थे। बांग्लादेश की खिलाड़ियों को भी फायदा बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना जोटी बल्लेबाजों की रैंकिंग में 11 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 24वें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं, सोभना मोस्तरी 11 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 35वें नंबर पर आ गई हैं। स्टेफनी टेलर को टी-20 रैंकिंग में फायदा वेस्टइंडीज की अनुभवी ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में प्रदर्शन का फायदा मिला। उन्होंने सीरीज के आखिरी मैच में 39 गेंदों पर 64 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। टेलर टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 7 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 40वें नंबर पर पहुंच गईं। वहीं, ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 29 स्थान की छलांग लगाकर 39वें नंबर पर आ गईं। जिम्बाब्वे की केलीस नधलोवु बल्लेबाजों की रैंकिंग में 5 स्थान ऊपर चढ़कर 67वें और बेलव्ड बीजा ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 10 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 45वें नंबर पर पहुंच गईं। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गिल 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने:मेंस कैटेगरी में सबसे ज्यादा; विमेंस में शेफाली वर्मा को चुना गया टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को सितंबर का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह पांचवीं बार है, जब गिल ने यह अवॉर्ड जीता है। उन्होंने अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 4:16 pm