...

INDW vs ZIMW 1st T20I Live Score: भारतीय टीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, यहां देखें लाइव स्कोर

भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 6:15 pm

शे होप ने तीन मैचों में ठोकी दो सेंचुरी, अब दिग्गजों की लिस्ट में शुमार होने के करीब

शे होप अब तक भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के चार मैचों में दो शतक लगा चुके हैं। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाना है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 6:09 pm

वेस्ट ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला शतरंज प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए पांचवें और छठे राउंड के मुकाबले

श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी, झुंझुनूं में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के तत्वावधान में आयोजित वेस्ट ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला शतरंज प्रतियोगिता के चौथे दिन पांचवें और छठे राउंड के मुकाबले खेले गए। महिला खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। कुछ मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए, जबकि कई टीमों ने जीत दर्ज की।

खास खबर 16 Oct 2026 5:48 pm

कर्तल : स्वितोलिना के खिलाफ उलटफेर किया

वुहान, ब्रिटेन की सोने कर्तल ने शुक्रवार को 'वुहान ओपन' के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 6 एलिना स्वितोलिना के खिलाफ 6-2, 2-6, 6-4 से जीत दर्ज की। इस बड़े उलटफेर के साथ कर्तल पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

देशबन्धु 16 Oct 2026 5:32 pm

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 173 रन बनाए:19 चौके-8 छक्के लगाए, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेली कप्तानी पारी

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने शुक्रवार को वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली U-19 की ओर से 173 रन की पारी खेली। वे दिल्ली U-19 के कप्तान भी हैं। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चंडीगढ़ U-19 के खिलाफ हुए मैच में आर्यवीर ने 143 गेंदों पर 19 चौके और 8 छक्के लगाए। दिल्ली ने 50 ओवर में 289 रन बनाए, हालांकि चंडीगढ़ ने 41.3 ओवर में 5 विकेट खोकर यह टारगेट चेज कर लिया। भारत के लिए पिछले महीने अंडर-19 डेब्यू किया कूच बिहार ट्रॉफी में 297 रन बनाए थे आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली प्रीमियर लीग के 2026 सीजन में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेला। उन्होंने 2 मैचों में 24 रन बनाए। वे इससे पहले 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रन की पारी खेलकर चर्चा में आए थे। वीनू मांकड़ के नाम पर ट्रॉफी वीनू मांकड़ ट्रॉफी BCCI की ओर से कराई जाने वाली अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों और क्रिकेट संघों की अंडर-19 टीमें हिस्सा लेती हैं। यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाता है। इसका नाम भारत के पूर्व क्रिकेटर वीनू मांकड़ के नाम पर रखा गया है। द्रविड़ के दोनों बेटे भी क्रिकेट में करियर बना रहे राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे समित और अन्वय द्रविड़ क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं। दोनों कर्नाटक के अलग-अलग एज कैटेगरी में खेलते हैं। --------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भुवनेश्वर 4 साल बाद कल T20i खेल सकते हैं:अर्शदीप की चोट के कारण टीम में शामिल, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से मैच तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को बेंगलुरु में होने वाले पांचवें टी-20 मैच में खेल सकते हैं। अर्शदीप सिंह को कंधे में चोट लग गई है। इस वजह से भुवी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। भारत-वेस्टइंडीज सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:31 pm

आर्यवीर सहवाग ने 173 रन जड़े:143 गेंदों पर 19 चौके और 8 छक्के लगाए, चंडीगढ़ U-19 ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार को दिल्ली U-19 की ओर से खेलते हुए 173 रन की पारी खेली। उन्होंने विजयनगरम के PVG राजू ACA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चंडीगढ़ U-19 के खिलाफ 143 गेंदों पर 19 चौके और 8 छक्के लगाए। दिल्ली U-19 के कप्तान आर्यवीर की इस पारी की बदौलत टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 289 रन बना लिए। विनू मांकड़ ट्रॉफी के मुकाबले में चंडीगढ़ ने टारगेट 41.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के लिए पिछले महीने अंडर-19 डेब्यू किया 18 साल के आर्यवीर ने पिछले महीने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ सीरीज की तीन पारियों में 109 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट करीब 104 रहा। सीरीज में उनका सबसे बड़ा स्कोर 47 रन था। आर्यवीर राजकोट में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज के लिए भारत A कैंप का हिस्सा भी रहे। कूच बिहार ट्रॉफी में 297 रन बनाए थे आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली प्रीमियर लीग के 2026 सीजन में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेला। उन्होंने 2 मैचों में 24 रन बनाए। वे इससे पहले 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में बड़ी पारी खेलकर चर्चा में आए थे। उन्होंने मेघालय के खिलाफ 297 रन बनाए थे। 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाता है टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी BCCI की ओर से कराई जाने वाली अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों और क्रिकेट संघों की अंडर-19 टीमें हिस्सा लेती हैं। यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाता है। इसका नाम भारत के पूर्व क्रिकेटर वीनू मांकड़ के नाम पर रखा गया है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:31 pm

मिचेल स्टार्क के IPL 2027 में खेलने पर सस्पेंस, कहा - अभी तक कुछ पक्का नहीं है

इंडियन प्रीमियर लीग का 20वां सीजन साल 2027 में खेला जाएगा, जिसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन इसी बीच दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अगले सीजन में खेलने को लेकर अभी सस्पेंस जताया है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 5:17 pm

श्रेयस अय्यर के सामने बहुत बड़ी चुनौती, अपनी जमीन पर वेस्टइंडीज से अब तक टी20 सीरीज नहीं हारी है टीम इंडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने बहुत बड़ी चुनौती होने वाली है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 4:54 pm

Asian Para Games 2026 के लिए 168 सदस्यीय भारतीय दल तैयार, SAI केंद्रों में विशेष कैंप

एशियाई पैरा गेम्स 2026 के लिए 168 सदस्यीय भारतीय दल (जिसमें 112 पुरुष और 56 महिलाएँ शामिल हैं) को भारत सरकार की ओर से काफी मदद दी गई है, ताकि वे आइची-नागोया में होने वाले इस आयोजन में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकें। सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मदद में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के मौके, घरेलू प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और विदेशों में प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। शुक्रवार को इन खेलों में भारतीय पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों के साथ-साथ पुरुषों की ब्लाइंड फुटबॉल टीम ने भी अपने अभियान की शुरुआत की। इसे भी पढ़ें: Elon Musk ने दिखाई नई Tesla Roadster, SpaceX तकनीक से हवा में लगाई शानदार फ्लिप, देखें Video इस दल में 47 एथलीट 'टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम' (TOPS) का हिस्सा हैं, 33 'खेलो इंडिया एथलीट' (KIAs) हैं, और 61 एथलीट एशियाई पैरा खेलों में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। टीम को मुख्य रूप से 'एनुअल कैलेंडर फॉर ट्रेनिंग एंड कॉम्पिटिशन' (ACTC) और TOPS के ज़रिए मदद दी गई है। इसके तहत ACTC में कुल 80.22 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि TOPS के अंतर्गत 18.34 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इसमें शामिल 11 खेलों की तैयारियों के लिए कई केंद्रों पर 'नेशनल कोचिंग कैंप' (NCC) आयोजित किए गए। विशेष रूप से, पैरा-आर्चरी टीम ने सितंबर और अक्टूबर के बीच जापान के कुरोबे आर्चरी सेंटर में एक अंतरराष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लिया। देश के भीतर, पैरा-आर्चर्स ने सोनीपत स्थित 'स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (SAI) के क्षेत्रीय केंद्र में प्रशिक्षण लिया। इसी दौरान, पैरा-स्विमर्स और पैरा-पावरलिफ्टर्स ने गांधीनगर स्थित SAI क्षेत्रीय केंद्र में कैंप लगाए। इसके अलावा, पैरा-एथलीटों ने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, SAI सोनीपत और बेंगलुरु स्थित SAI क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित NCC में भी भाग लिया। इसे भी पढ़ें: FIFA सदस्य देशों को देगा 25 मिलियन डॉलर, 2027 से 2030 के लिए तैयार किया फंड प्लान अक्टूबर के दौरान आयोजित अन्य शिविरों में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में पैरा-शूटर्स की ट्रेनिंग, कोच्चि में ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों की ट्रेनिंग, और लखनऊ की इंडियन पैरा जूडो अकादमी में ब्लाइंड जूडो एथलीटों की ट्रेनिंग शामिल थी। पैरा-साइकिलिंग की तैयारियां नई दिल्ली के SAI इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थित साइकिलिंग वेलोड्रोम में हुईं। भारत, आइची-नागोया गेम्स में पैरा-एथलेटिक्स, पैरा-आर्चरी, पैरा-बैडमिंटन, पैरा-टेबल टेनिस, बोकिया, ब्लाइंड फुटबॉल, पैरा-साइकिलिंग, ब्लाइंड जूडो, पैरा-पावरलिफ्टिंग, पैरा-शूटिंग और पैरा-तैराकी में हिस्सा ले रहा है।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 4:44 pm

6,6,6,6,6,6,6,6...,वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने बल्ले से मचाया कोहराम; 173 रन की खेली तूफानी पारी

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने विनू मांकड़ ट्रॉफी में बल्ले से कहर मचा दिया है। आर्यवीर ने दिल्ली के लिए 173 रनों की तूफानी पारी खेली।

जागरण 16 Oct 2026 3:55 pm

IND vs WI 5th T20I: अर्शदीप सिंह चोटिल, आखिरी टी20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव

अर्शदीप सिंह को चोट बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले के दौरान लगी थी। भारतीय पारी के अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने शॉर्ट-पिच गेंदों से उन्हें चुनौती दी।

देशबन्धु 16 Oct 2026 3:54 pm

Bhuvneshwar Kumar की चार साल बाद T20I में वापसी, चोटिल Arshdeep के कवर बने

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शुक्रवार को कंधे में चोट से जूझ रहे अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की यह श्रृंखला 2-2 से बराबरी पर है। श्रृंखला का निर्णायक मुकाबला शनिवार को यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, ‘‘बुधवार को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अर्शदीप सिंह को गेंदबाजी करने वाले हाथ के कंधे पर चोट लगी थी जिसके बाद भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है। ’’छत्तीस वर्षीय भुवनेश्वर को इससे पहले 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 श्रृंखला के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया था। बयान में कहा गया, ‘‘अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्शदीप की उपलब्धता पर फैसला उनकी चोट से उबरने की स्थिति को देखते हुए मुकाबले से पहले लिया जाएगा। ’’हालांकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप के इस मैच में खेलने की संभावना कम है, क्योंकि कंधे की चोट को ठीक होने में आमतौर पर कम से कम तीन सप्ताह लगते हैं। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का मंच तैयार हो गया है। उत्तर प्रदेश के इस तेज गेंदबाज का वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां होने वाले निर्णायक मुकाबले में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। भुवनेश्वर ने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 22 नवंबर 2022 को नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह संयोग ही है कि भुवनेश्वर की वापसी उसी मैदान पर होगी, जहां उन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उस मुकाबले में भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला शिकार पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद बने थे। लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद भुवनेश्वर ने 2025 और 2026 के आईपीएल सत्र में खुद को फिर से टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप के एक प्रभावी गेंदबाज के रूप में स्थापित किया। उन्होंने इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से 30 मैच में 45 विकेट हासिल किए। आरसीबी के सहायक कोच ओंकार साल्वी ने टी20 प्रारूप में भुवनेश्वर के कुशल गेंदबाज के रूप में निखरने की सराहना की थी। साल्वी ने पीटीआई से कहा था, ‘‘उनकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक अपने खेल को लेकर स्पष्टता है। वह जानते हैं कि उनके लिए क्या कारगर है और वह चीजों को सरल रखते हैं। ’’उन्होंने कहा था, ‘‘उन्होंने टी20 क्रिकेट की मांग के अनुरूप खुद को लगातार ढाला है। चाहे नयी गेंद से विकेट लेने के मौके बनाना हो या पारी के अंतिम ओवरों में अपनी विविधताओं का इस्तेमाल करना, वह ऐसा करने में सक्षम हैं। ’’नयी गेंद से भुवनेश्वर की गेंदबाजी और चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने का उनका अनुभव भारत के लिए वेस्टइंडीज के आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे कप्तान शाई होप को रोकने में उपयोगी साबित हो सकता है। होप इस श्रृंखला में चार मैच में दो शतकों से 261 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। भारत की अपडेट हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम :श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतिश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 3:53 pm

भारत और वेस्टइंडीज मिलकर बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड, आखिरी टी20 मैच में इतिहास रचने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों के पास मिलकर इतिहास रचने का शानदार मौका रहने वाला है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 3:49 pm

Kapil Dev ने अधिकारियों से की अपील, DP World India Championship देखने आ रहे दर्शकों की मदद करें

(फाइल फोटो के साथ)नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई)’ के अध्यक्ष कपिल देव ने शुक्रवार को अधिकारियों से अपील की कि वे शहर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पुलिस प्रतिबंधों के कारण गोल्फ प्रेमियों को ‘डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप’ तक पहुंचने में आ रही दिक्कतों को दूर करने में मदद करें। उन्होंने इसके साथ ही ‘जेन जी’ युवा पीढ़ी यानी को सलाह दी कि वे अपनी बात रखने के साथ-साथ दूसरों को सुनने की आदत भी विकसित करें। इस प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन कपिल देव ने संवाददाताओं कहा कि आयोजक चाहते हैं कि अधिक से अधिक दर्शक प्रतियोगिता देखने आएं, लेकिन इसके लिए सरकारी व्यवस्था और प्रशासनिक निर्देशों का सम्मान करना भी जरूरी है। इस प्रतियोगिता में मौजूदा चैंपियन टॉमी फ्लीटवुड, पूर्व विश्व नंबर एक रोरी मैक्लरॉय और जस्टिन रोज के अलावा पैट्रिक रीड तथा शेन लोरी जैसे कई प्रमुख गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दिल्ली गोल्फ क्लब के आसपास पुलिस बैरिकेडिंग के कारण दर्शकों की संख्या प्रभावित होने से जुड़े सवाल पर कपिल ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हर कोई यहां आए और मुकाबले का आनंद ले लेकिन सरकार की जो भी व्यवस्था है, हम उसके साथ हैं। हमें सरकारी इंतजामों के दायरे में रहकर ही काम करना होगा। हम किसी व्यवस्था को दरकिनार नहीं कर सकते।’’दिल्ली गोल्फ क्लब मध्य दिल्ली में स्थित है। इसी क्षेत्र में निर्वाचन आयोग के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी देशभर में मतदाता सूचियों में कथित हेरफेर के आरोपों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कपिल देव ने कहा, ‘‘अधिकारी अगर इस टूर्नामेंट के महत्व को समझते हुए लोगों को आयोजन स्थल तक पहुंचने में मदद कर सकें, तो यह बहुत अच्छी बात होगी।’’पिछले कुछ महीनों में सरकार के खिलाफ कई आंदोलनों में अग्रिम भूमिका निभाने वाली ‘जेन जी’ को संदेश देने के सवाल पर कपिल देव ने युवाओं की समझ और क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अनुभव का सम्मान करना और दूसरों की बात सुनना उतना ही जरूरी है। गौरतलब है कि सरकारी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बार-बार लीक होने के विरोध में हुए आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी चर्चा में रही थी। भारत को पहली बार क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने कहा, “आज के युवा बहुत समझदार और बुद्धिमान हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। हमारे पास उनसे ज्यादा अनुभव है, जिसका इस्तेमाल हम उन्हें सही दिशा दिखाने में कर सकते हैं। यह दोनों तरफ से चलने वाली प्रक्रिया होनी चाहिए।”उन्होंने आगे कहा, ‘‘युवा हमारे देश का भविष्य हैं। हमें उनका सही मार्गदर्शन करना चाहिए और उन्हें भी दूसरों की बात सुनने के लिए तैयार रहना होगा। ऐसा नहीं होना चाहिए कि वे सिर्फ अपनी ताकत के दम पर अपनी बात को सही साबित करने की कोशिश करें। हमारा देश आगे बढ़ रहा है और इसे प्रगति के रास्ते पर ले जाने में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। देश को गलत दिशा में नहीं जाने देना चाहिए।”गोल्फ को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए छोटे प्रारूपों की वकालतभारत में गोल्फ की लोकप्रियता बढ़ाने के सवाल पर कपिल देव ने कहा कि इस खेल को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए नए प्रारूप अपनाने और नौ होल वाले गोल्फ कोर्स विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “हमें ऐसे नए प्रारूपों पर लगातार काम करना चाहिए, जिनसे खिलाड़ियों और आम लोगों को इस खेल में हिस्सा लेने के ज्यादा अवसर मिलें। मैं चाहता हूं कि अगले 10 वर्षों में देश में नौ होल वाले गोल्फ कोर्स की संख्या बढ़े। भारत जैसे देश में 18 होल का गोल्फ कोर्स बनाना काफी मुश्किल हो सकता है।’’

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 3:23 pm

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को 2007 में भारतीय टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी।

खास खबर 16 Oct 2026 3:03 pm

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज सीरीज में जब बनाए रन, तभी हारी टीम इंडिया, अब 17 को होगा सीरीज का फैसला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में अब तक संजू सैमसन ने दो अर्धशतक लगाए हैं और इन्हीं दो मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 2:37 pm

अमृता पुजारी U23 World Wrestling Championship के फाइनल में पहुंचीं

भारत की अमृता पुजारी ने अंडर 23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में महिलाओं के 72 किलो फाइनल में प्रवेश कर लिया। अमृता ने कजाखस्तान की साबिरजानोवा को 7 . 1 से हराने के बाद सेमीफाइनल में चीन की वेंजिन कियू को 10 . 8 से मात दी। महाराष्ट्र के सोलापूर की अमृता का सामना अब यूक्रेन की इरिना जाब्लोत्स्का से होगा। कोमल ने महिलाओं के 59 किलो वर्ग में कजाखस्तान की विक्टोरिया के को 7 . 2 से हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले वह सेमीफाइनल में यू्क्रेन की एलिना फिलिपोविच से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार गई थी। उन्होंने कनाडा की एला फाइंडिंग को हराया था। स्वीटर 53 किलो वर्ग में रेपेशॉज के जरिये कांस्य पदक की दौड़ में है।वह क्वार्टर फाइनल में क्रिस्टेले रौद्रिगेज डोबलर से 2 . 11 से हार गई थी। डोबलर के फाइनल में पहुंचने से स्वीटी को रेपेशॉज खेलने का मौका मिला है जिसमें वह चीन की शियापटोंग झेंग से खेलेगी। वैष्णवी पाटिल भी 65 किलो वर्ग में रेपेशॉज के जरिये पदक की दौड़ में है। वह जापान की हारूका कोबारू से खेलेंगी।दीक्षा मलिक महिलाओं के 76 किलो वर्ग में पांचवें स्थान पर रही। वीजा से जुड़े कारणों से भारत महिलाओं के 50 किलो, 55 किलो, 57 किलो और 62 किलो वर्ग और ग्रीको रोमन 60 किलो, 77 किलो, 82 किलो, 97 किलो और 130 किलो में खिलाड़ी नहीं उतार सका है।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 2:23 pm

भुवनेश्वर 4 साल बाद कल इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं:चोटिल अर्शदीप की जगह टीम में शामिल, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से आखिरी T20 मुकाबला

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ कल बेंगलुरु में होने वाले पांचवें टी-20 मैच में खेल सकते हैं। अर्शदीप सिंह को कंधे में चोट लग गई है। इस वजह से भुवी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। भारत-वेस्टइंडीज सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है। 36 साल के भुवनेश्ववर को 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम में चुना गया था। लेकिन, अर्शदीप की चोट की वजह से अभी ही उनकी वापसी हो गई है। भुवनेश्वर ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2022 में खेला था। अर्शदीप चौथे मैच में चोटिल हुए थे अर्शदीप को बुधवार को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी-20 के दौरान गेंदबाजी वाले कंधे पर चोट लगी थी। उनकी चोट को देखते हुए भुवनेश्वर को टीम में जगह दी गई है। अर्शदीप आखिरी मुकाबले में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी के आधार पर लिया जाएगा। अगर अर्शदीप फिट नहीं होते हैं तो भुवी को मौका मिलेगा। सीरीज में भारत के टॉप विकेट टेकर हैं अर्शदीप अर्शदीप सिंह इस में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 4 मैचों में 5 विकेट झटके हैं। उन्होंने तीसरे मुकाबले में 44 रन देकर 3 विकेट झटके थे। भुवनेश्वर को 4 साल बाद टीम इंडिया में जगह भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला था। इसके बाद से वे टीम इंडिया से बाहर हैं। 5वें टी-20 के लिए भारतीय टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चहल बोले- तलाक के बाद शराब की लत लगी भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शराब की लत, तलाक और पैनिक अटैक पर बात की। उन्होंने आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में बताया कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनकी शराब की लत हद से ज्यादा बढ़ गई थी। वे 26 दिन रिहैब सेंटर में रहे थे। पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 2:19 pm

Asian Para Games: सुहास यथिराज ने जीत से किया आगाज, बांग्लादेश के जॉयतू धर को सीधे गेम में हराया

दो बार की पैरालम्पिक रजत पदक विजेता और गत चैम्पियन सुहास एल वाई ने एशियाई पैरा खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में जीत के साथ आगाज करते हुए पुरूषों के एकल एसएल4 ग्रुप ई मैच में बांग्लादेश के जॉयतू धर को सीधे गेम में हराया। प्रशासनिक अधिकारी सुहास ने तोक्यो और पेरिस पैरालम्पिक में रजत पदक जीता था जबकि पिछले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने यह मुकाबला 21 . 8, 21 . 11 से जीता। पुरूषों के एकल एसएल4 वर्ग में अभिजीत सखुजा ने चीनी ताइपै एन चुआन येह को 21 . 17, 21 . 12 से मात दी। तोक्यो पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता और एशियाई पैरा खेलों के रजत पदक विजेता कृष्णा नागर ने चीनी ताइपै के जिया सियांग लिंग को 21 . 5, 21 . 4 से हराकर जीत के साथ आगाज किया। एसएच6 वर्ग में एक और भारतीय सिवराजन सोलाइमलाइ ने ग्रुप डी में फिलीपींस के जॉन साइरस मेकलांग को 21 . 7, 21 . 6 से हराया। मिश्रित युगल एसएल3 और एसयू5 ग्रुप ए के मैच में भारत की मनीषा रामदास और प्रमोद भगत ने चीन के लिचुआन शियोंग और टोंगटोंग को 21-16 19-21 21-16 से मात दी। मानसी जोशी और रूत्विक रघुपति हालांकि अपना मुकाबला हार गए। महिला एकल एसएल3 वर्ग में पूर्व विश्व चैम्पियन मानसी जोशी को चीन की यूमेइ लियू ने 21 . 15, 14 . 21, 21 . 15 से हराया।

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 2:13 pm

Biopic बने तो मेरा किरदार निभाएं Priyanka Chopra, बोलीं गोलकीपर Savita Punia

भारतीय महिला हॉकी की दीवार कही जाने वाली सबसे अनुभवी खिलाड़ी सविता पूनिया का जीवन संघर्षों पर जुनून की जीत की अनूठी कहानी है और उनका मानना है कि अगर इस पर कोई बायोपिक बनती है तो वह प्रियंका चोपड़ा को मुख्य भूमिका में देखना चाहेंगी। इस साल विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1974 के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। फिर इस महीने जापान में एशियाई खेलों में 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये क्वालीफाई किया जिसमें धुरंधर गोलकीपर सविता की अहम भूमिका रही। यह पूछे जाने पर कि अगर उन पर कोई बायोपिक बनती है तो वह किस अभिनेत्री को अपने किरदार में देखना चाहेंगी, 36 वर्षीय सविता ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से खास बातचीत में कहा, ‘‘मैंने कभी सोचा नहीं कि मुझ पर कोई मूवी बने। लेकिन अगर बनती है, तो प्रियंका चोपड़ा मेरी पसंदीदा हैं और मुझे लगता है कि वह इस रोल के साथ न्याय कर पायेंगी। उनका भी सफर देखती हूं तो काफी प्रेरित करती हैं।’’ प्रियंका पहले भी महान मुक्केबाज एमसी मेरीकोम पर बनी फिल्म में उनकी भूमिका निभा चुकी हैं। अपनी मम्मी की बीमारी के कारण पांचवीं कक्षा से घर संभालने से लेकर गाय-भैंसों की देखभाल तक सारे काम करने वाली सविता को आम लड़कियों की तरह सजना संवरना पसंद नहीं है, लेकिन वह किताबें पढने की शौकीन हैं। हॉकी से इतर शौक के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे किताबें पढना और संगीत सुनना पसंद है। दिन की शुरूआत हनुमान चालीसा से करती हूं। फिल्में ज्यादा नहीं देखती। शायद आज तक आठ या नौ फिल्में देखी होंगी, जिसमें आखिरी फिल्म दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ थी।’’ पिछले दो दशक से अधिक समय से हॉकी खेल रहीं सविता ने कहा कि महिला खिलाड़ियों का संघर्ष अलग तरह का होता है, लेकिन भारतीय महिला हॉकी में नये कोचिंग स्टाफ के साथ अब खुलकर बात करने से इनसे पार पाना आसान हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि एक महिला खिलाड़ी की चुनौतियां पुरूषों से अधिक होती हैं। मसलन पीरियड्स के दौरान कई खिलाड़ी चल भी नहीं पातीं, लेकिन प्रतियोगिता के दौरान रेस्ट भी नहीं ले सकतीं। नये कोचिंग स्टाफ के आने के बाद अब इस पर भी काम किया गया है कि इसे कैसे हैंडिल किया जाये, इसके लिये खास डाइट, खास व्यायाम बनाए गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छी बात है कि अब महिला खिलाड़ी खुलकर इस पर बात करने लगी हैं, जबकि कुछ साल पहले तक इसे लेकर टैबू था। अब हम इसे अतिरिक्त ताकत समझकर खेलते हैं।’’

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 2:09 pm

सविता पूनिया का खुलासा, बोलीं- पिछले साल हॉकी छोड़ने का फैसला कर लिया था, लेकिन अब…

सविता पूनिया ने पिछले साल हॉकी को अलविदा कहने का फैसला कर लिया था, लेकिन अब उन्हें पूरा यकीन है कि भारतीय महिला हॉकी टीम के ओलंपिक पदक जीतने का सपना वास्तव में पूरा हो सकता है।

लाइव हिन्दुस्तान 16 Oct 2026 2:00 pm

19 चौके, 8 छक्के... सहवाग के बेटे ने बल्ले से उड़ाया गर्दा

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेल चुके हैं. अब वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 173 रनों की पारी के साथ आर्यवीर सहवाग ने अपनी प्रतिभा का एक और नमूना पेश किया है. दिल्ली को उनसे आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

आज तक 16 Oct 2026 1:59 pm

IND vs WI: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज से शुरू होने जा रही टी20 सीरीज, इसके बाद खेले जाएंगे 3 वनडे मैच

इंटरनेट डेस्क। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू होने जा रही है। दोनों देशों की महिला टीमों के बीच पहली बार द्विपक्षीय सीरीज आयोजित हो रही है। टी20 सीरीज के सभी तीनों मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे। जाने क्या रहेगा शेड्यूल बता दें कि दोनों टीमों के बीच में 16 अक्टूबर के बाद दो मैच 18 और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इसके बाद वडोदरा में दोनों टीमों के बीच 23, 25 और 28 अक्टूबर को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। स्मृति मंधाना आज से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान के तौर पर शुरुआत करने वाली है। आज से भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में स्मृति के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। उनके पास अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने का मौका है। pc-cricinfo.com

राजस्थान खबरे 16 Oct 2026 1:06 pm

जेलेना ओस्टापेंको ने डायना श्नाइडर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई: वुहान ओपन

वुहान, जेलेना ओस्टापेंको ने शुक्रवार को यहां डोंगफेंग वोया सेंटर कोर्ट में वुहान ओपन के पहले क्वार्टर फाइनल में डायना श्नाइडर को 7-6 (6), 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

देशबन्धु 16 Oct 2026 1:06 pm

अभिनव बिंद्रा: क्या एथलीट्स को अपने कोच और प्रक्रिया पर सवाल उठाने चाहिए? ओलंपिक मेडलिस्ट ने क्यों कही यह बात

भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने काम, कोच और प्रशिक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाने चाहिए।

अमर उजाला 16 Oct 2026 12:47 pm

कप्तान बनते ही स्मृति का बड़ा विजन, टीम के लिए बनाया खास प्लान

स्मृति मंधाना ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी संभालने के बाद अपना विजन बताया है. जानिए खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने, WPL से मिले अनुभव और भारत को तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनाने के उनके लक्ष्य के बारे में.

आज तक 16 Oct 2026 12:44 pm

Savita Punia ने टाला संन्यास, अब Los Angeles Olympics में पदक जीतने पर नजर

(मोना पार्थसारथी)नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर हालात से परेशान होकर अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने पिछले साल हॉकी को अलविदा कहने का फैसला कर लिया था लेकिन इस साल विश्व कप और एशियाई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद अब उन्हें पूरा यकीन है कि ओलंपिक पदक जीतने का सपना वास्तव में पूरा हो सकता है। एशियाई खेलों में 44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये क्वालीफाई कर लिया है। चीन के खिलाफ फाइनल में पेनल्टी स्ट्रोक बचाकर जीत की सूत्रधार बनी सविता ने पीटीआई कार्यालय में विशेष बातचीत में कहा ,‘‘ विश्व कप में हमने ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल किया। एशियाई खेलों में 44 साल बाद स्वर्ण जीता और अब लॉस एंजिलिस ओलंपिक का पदक जद में दिख रहा है।’’भारत के लिये सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी सविता ने कहा ,‘‘मेरा सपना है ओलंपिक में पोडियम पर खड़े होना और मैं लॉस एंजिलिस के लिये पूरी तरह से तैयार हूं। तोक्यो का मलाल वहां मिटेगा, इसका पूरा यकीन है।’’सविता ने बताया कि पिछले साल उन्होंने हॉकी इंडिया को ईमेल कर दिया था कि वह संन्यास लेने जा रही है लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोका गया। उन्होंने कहा ,‘‘ मैने पिछले साल हॉकी इंडिया को ईमेल कर दिया था कि मुझे अब नहीं खेलना है लेकिन मुझे ऐसा करने से महासंघ ने रोका। मैं शिविर छोडकर घर भी चली गई थी लेकिन फिर शोर्ड मारिन कोच बनकर आये तो मुझे लगा कि अभी खेल सकती हूं।’’पद्मश्री से नवाजी जा चुकी 36 वर्ष की इस खिलाड़ी ने कहा ,‘‘ मैने हॉकी को बहुत मिस किया। उपलब्धि अपनी जगह है लेकिन आप आनंद लेकर खेलते हैं तो और अच्छा करने का मन करता है। इस कोचिंग स्टाफ के साथ तोक्यो में खेल चुके थे और लगा कि फिर खेल सकती हूं।’’उन्होंने पिछले साल टखने की सर्जरी के बाद वापसी का श्रेय वेन लोम्बार्ड को दिया और यह भी कहा कि बेहतरीन गोलकीपिंग के लिये भले ही बिछू देवी और उनकी तारीफ हो रही है लेकिन इसके पीछे कई लोगों की मेहनत है। तीन बार एफआईएच की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रह चुकी सविता ने कहा ,‘‘ हमारी गोलकीपिंग की तारीफ हो रही है लेकिन इसके पीछे कोच शोर्ड मारिन, वेन और गोलकीपिंग सलाहकार पिरमिन ब्लाक का अहम योगदान भुलाया नहीं जा सकता।’’एशियाड फाइनल में चीन के खिलाफ पेनल्टी स्ट्रोक बचाने से पहले उन्होंने ‘चक दे इंडिया’ की तरह कोच की तरफ नहीं बल्कि डगआउट में बैठी साथी गोलकीपर बिछू को देखा था। उन्होंने कहा ,‘ चीन की खिलाड़ी ने विश्व कप में बायीं ओर शॉट लेकर गोल किया था। मुझे देखना था कि वह फिर बायीं ओर मारेगी या दाहिने ओर। मैने बिछू के साथ आई कांटेक्ट किया और मैच से पहले हमने तय किया था कि बायीं ओर जाना है लेकिन थोड़ा रूककर और मैने वही किया।’’टीम की मेंटोर की भूमिका भी निभा रही सविता ने स्वीकार किया कि पिछले साल तक के हालात के बाद टीम को इस मुकाम तक लाना आसान नहीं था। उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले दो साल में काफी दिक्कतें आ रही थी। बहुत मुश्किल था इस टीम को एक ईकाई बनाना। सीनियर होने के नाते मेरी भी बड़ी जिम्मेदारी थी कि मैदान के भीतर और बाहर तालमेल बना रहे क्योंकि सफलता तभी मिलेगी जब एक दूसरे के लिये खेलें। हमने इसी पर काम किया।’’सविता ने कहा कि इस टीम ने महिला हॉकी के लिये लोगों का नजरिया बदला है लेकिन अभी शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा ,‘‘ तोक्यो ओलंपिक में हम चौथे स्थान पर रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि यह प्रदर्शन पदक से कम नहीं है। लेकिन फिर पेरिस ओलंपिक में हम क्वालीफाई करने से चूके तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि तोक्यो का प्रदर्शन तुक्का था। लेकिन हमें खुद पर भरोसा था और नये कोचिंग स्टाफ के साथ फिर हमें नयी दिशा मिल गई।’’अपने कैरियर में कई रूढियों को तोड़ने वाली सविता ने कहा कि महिला खिलाड़ियों पर शादी, गृहस्थी, बढती उम्र का दबाव भी लोग अधिक बनाने लगते हैं लेकिन सफलता हर सवाल का जवाब होती है। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं लकी रही हूं कि परिवार ने हमेशा साथ दिया लेकिन मैने अपनी कई सहेलियों का कैरियर इसी दबाव में खत्म होते देखा है। अगर उम्र के कारण मैं खेलना छोड़ देती तो आज उस स्वर्ण पदक से चूक जाती जिसके लिये बीस साल मेहनत की है।’’हॉकी को अलविदा कहने के बाद राजनीति में जाने की संभावना से इनकार करते हुए सविता ने कहा कि वह गोलकीपिंग अकादमी खोलना चाहती है। उन्होंने कहा ,‘‘ संन्यास के बाद भी मैं हॉकी से ही जुड़ी रहूंगी।मेरा मानना है कि घरेलू स्तर पर गोलकीपर पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता। मैं अपनी एक गोलकीपिंग अकादमी खोलना चाहूंगी ताकि भारतीय हॉकी को अच्छे गोलकीपर दे सकूं।’’

प्रभासाक्षी 16 Oct 2026 12:43 pm

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना के पास इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित को छोड़ेंगी पीछे!

PC: navarashtra भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना पहली बार फुल-टाइम कप्तान के रूप में टीम की कमान संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है। फैंस इस सीरीज पर टकटकी लगाए हुए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय टीम इस सीरीज को अपने नाम करेगी। इस सीरीज़ में स्मृति के पास एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका है, जो आज तक पुरुष या महिला क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया है। स्मृति मंधाना एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उनका प्लेइंग फ़ॉर्म भी इस समय शानदार है और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह इस मैच में यह रिकॉर्ड तोड़ देंगी। स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना ने T20 इंटरनेशनल रन के मामले में पुरुष खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। बाबर आज़म, जोस बटलर, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे T20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले पुरुष क्रिकेटरों के रन स्मृति से कम हैं। अब वह T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनने के बहुत करीब हैं। स्मृति मंधाना 133 रन बनाकर रच सकती हैं इतिहास अभी तक पुरुष या महिला क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी ने T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 5,000 रन का आंकड़ा पार नहीं किया है। हालांकि, भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं। उन्होंने 179 मैचों की 172 पारियों में 2 शतकों और 37 अर्धशतकों की मदद से कुल 4867 रन बनाए हैं। अब इस बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए उन्हें महज 133 रनों की दरकार है, जिसे वह जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी सीरीज के दौरान पूरा कर सकती हैं। भारत और जिम्बाब्वे पहली बार बाइलेटरल सीरीज खेलेंगे भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज शुक्रवार से शुरू हो रही है। यह दोनों देशों की महिला टीमों के बीच पहली बाइलेटरल सीरीज है। जिम्बाब्वे, जिसने ODI सीरीज बड़े पैमाने पर जीती है, का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और उसकी कप्तानी जोसेफिन नकोमो करेंगी। T20I सीरीज़ के तीनों मैच 16, 18 और 20 अक्टूबर को रायपुर में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें वडोदरा जाएंगी, जहां 23, 25 और 28 अक्टूबर को तीन मैचों की ODI सीरीज़ खेली जाएगी।

राजस्थान खबरे 16 Oct 2026 12:41 pm

Video: पीएम नरेंद्र मोदी के '15 साल के बच्चों' वाले कमेंट पर वैभव सूर्यवंशी का अनमोल रिएक्शन वायरल, देखें यहां

PC: Dna india भारत के टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी गुरुवार को दिल्ली के अशोका होटल में देश के टॉप एशियन गेम्स के उम्मीदों में से एक थे, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी टीम को सम्मानित किया। सूर्यवंशी ने टोक्यो में गोल्ड जीतने वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम में अहम भूमिका निभाई थी। समारोह में, PM मोदी ने एक जोशीला भाषण दिया जिसमें इस अविश्वसनीय बात पर ज़ोर दिया गया कि 15 साल के बच्चे अब दुनिया भर में भारत के लिए मेडल जीत रहे हैं। उस लाइन से सूर्यवंशी के चेहरे पर सच में एक बड़ी मुस्कान आ गई। पूरे इवेंट के दौरान, PM मोदी एथलीटों का जश्न मनाते रहे: क्रिकेटर, हॉकी खिलाड़ी, बॉक्सर—आइची-नागोया एशियन गेम्स के सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाले। हर कामयाबी का ज़िक्र हुआ। एक समय पर, PM मोदी ने उन टीनएजर्स का ज़िक्र किया जिन्होंने भारत के लिए मेडल जीते थे। हालाँकि उन्होंने खास तौर पर सूर्यवंशी का नाम नहीं लिया, लेकिन कैमरों ने यह पक्का किया कि वे युवा क्रिकेट खिलाड़ी पर टिके रहें। उन्होंने कहा, “इस बार एशियन गेम्स में टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी थे जिनकी उम्र सिर्फ़ 15 से 17 साल थी। इतनी कम उम्र में इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने देशवासियों का दिल जीता है। इससे पता चलता है कि सफलता के लिए उम्र कोई बंधन नहीं है। स्पोर्ट्स में, कम उम्र में की गई शुरुआत ही एक एक्स्ट्रा फ़ायदा बन जाती है।” जैसे-जैसे वह बोल रहे थे, सूर्यवंशी की मुस्कान और चौड़ी होती गई। PM मोदी ने आगे कहा, “इसलिए, हमारी कोशिश है कि स्पोर्ट्स में टैलेंट की पहचान कम उम्र में ही हो जाए। 5 से 15 साल के बच्चों के लिए, हम खास तौर पर स्पोर्ट्स टैलेंट की पहचान और उसकी ट्रेनिंग पर ध्यान दे रहे हैं। आने वाले सालों में खेलो इंडिया और इमर्जिंग खेलो इंडिया के ज़रिए हज़ारों नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।” उन्होंने महिला एथलीटों की भी तारीफ़ की। “दोस्तों, मैं खास तौर पर हमारी बेटियों की तारीफ़ करना चाहूँगा। भारत ने जो 85 मेडल जीते हैं, उनमें से 38 मेडल हमारी महिला एथलीटों ने जीते हैं, और उनमें 11 गोल्ड मेडल शामिल हैं। ये मेडल सिर्फ़ एक नंबर नहीं हैं। ये एक नए भारत की तस्वीर है।”

राजस्थान खबरे 16 Oct 2026 12:35 pm

झेंग किनवेन ने जापान ओपन से अपना नाम लिया वापस

नई दिल्ली, झेंग किनवेन ने कंधे की चोट के कारण जापान ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है।

देशबन्धु 16 Oct 2026 12:28 pm

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे के बाद टी20 सीरीज भी

क्राइस्टचर्च, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज रविवार से शुरू हो रही है।

देशबन्धु 16 Oct 2026 11:43 am

संजय मांजरेकर बोले- पिच फ्लैट बनाएं, बाउंड्री छोटी करें:बॉलर्स के खिलाफ नियम सख्त करने की जरूरत, ताकि हर मैच में 300 रन बने

‘मुझे लगता है कि पिचों को और फ्लैट बनाने, बाउंड्री छोटी करने और गेंदबाजों के खिलाफ नियम और सख्त करने की गुंजाइश है, ताकि टी-20 में नियमित रूप से 20 ओवर में 300 रन बन सकें।’ यह कहना है पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पोस्ट के जरिए कही। मांजरेकर की पोस्ट ऐसे समय आई है, जब फ्लैट भारतीय पिचों पर सवाल उठ रहे हैं। गौतम गंभीर, युजवेंद्र चहल जैसे कई दिग्गज क्रिकेटर्स पिचों को बॉलिंग फ्रेंडली बनाने की मांग कर रहे हैं। एक दिन पहले चेतन शर्मा ने बॉलिंग पिचों की मांग की थी एक दिन पहले भारतीय टीम के पूर्व चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा- ‘टी-20 क्रिकेट में बैटिंग पिचों से बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बिगड़ रहा है।’ नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में चेतन ने कहा- ‘मैं मानता हूं कि गेंदबाज रन देने के लिए मैदान पर आते हैं। लेकिन उन्हें इतना मत मारिए कि वे दोबारा मैदान पर आना ही न चाहें।’ गंभीर ने हफ्ते में 2 बार पिच पर सवाल उठाए थे मांजरेकर ने 37 टेस्ट में 2043 रन बनाए, स्पेशलाइज ट्रेनिंग देते हैं संजय मांजरेकर भारतीय कमेंटेटर हैं, जोकि अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्हें तकनीकी रूप से मजबूत बैटिंग स्किल के लिए भी जाना जाता है। वे क्रिकेटर्स को स्पेशलाइज ट्रेनिंग देते हैं। मांजरेकर 37 मैचों के टेस्ट करियर में 2043 रन बनाए। इसमें 4 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 74 वनडे मैचों में 1994 रन बनाए। इस फॉर्मेट में संजय के नाम एक शतक है। -------------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चहल बोले-पैनिक अटैक से मेरा चेहरा टेढ़ा हो जाता था, बोलना मुश्किल होता था; तलाक के बाद शराब की लत लगी, 26 दिन रिहैब किया भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शराब की लत, तलाक और पैनिक अटैक पर बात की। उन्होंने आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में बताया कि धनश्री से तलाक के बाद उनकी शराब की लत बढ़ गई थी। वे 26 दिन रिहैब सेंटर में रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 11:29 am

नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी: अरुणाचल

ईटानगर, अरुणाचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन (एएसबीए) की सिलेक्शन कमिटी ने हाल ही में समाप्त हुए 2026 के राज्य और क्षेत्रीय स्तर के टूर्नामेंटों/चैंपियनशिपों में रैंकिंग और प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को चुना है।

देशबन्धु 16 Oct 2026 11:16 am

IND vs WI: कैरेबियाई टीम के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड, भारत में पहली बार किया ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज ने हैदराबाद में भारत को हराकर सिर्फ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-2 से बराबरी ही नहीं की, बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना दिया, जिसके लिए उसे पहले 6 बार नाकामी हाथ लगी थी। शे होप के नाबाद शतक और कीमो पॉल के पांच विकेट के दम पर कैरेबियाई टीम ने 14 अक्टूबर को चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 24 रन से हराया। भारत में टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में वेस्टइंडीज के लिए यह जीत खास रही। इससे पहले टीम इंडिया के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर लक्ष्य का बचाव करते हुए कैरेबियाई टीम को 6 बार असफलता मिली थी। इस बार शे होप की शानदार बल्लेबाजी ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, जबकि कीमो पॉल की धारदार गेंदबाजी ने भारत को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह वेस्टइंडीज ने 24 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया और सीरीज को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। PC- cricinfo.com

राजस्थान खबरे 16 Oct 2026 11:09 am

बिंद्रा ने एथलीट्स के खुलकर न बोलपाने पर चिंता जताई:कहा- सवाल पूछिए, यह अनुशासनहीनता नहीं, सीखने की प्रोसेस

ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने एथलीट्स के खुलकर न बोल पाने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा- ‘समय के साथ खिलाड़ी अपने मन में भी सवाल करना बंद कर देते हैं।’ बिंद्रा ने एथलीट्स को सवाल पूछते रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने काम, कोच, तरीकों और सिस्टम पर सवाल उठाएं। बिंद्रा ने कहा कि खिलाड़ियों का खुलकर बोलना जरूरी है। कुछ लोग इसे अनुशासनहीनता मान सकते हैं, लेकिन यह बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी हो सकता है। बिंद्रा ने शुक्रवार को सोशल प्लेटफॉर्म X पोस्ट में अपनी बात रखी। 4 पॉइंट्स में अभिनव बिंद्रा की बात अनुशासनहीनता और सीखने का फर्क 44 साल के बिंद्रा को भारत से निकले महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। वे ओलंपिक चैंपियन होने के साथ-साथ विश्व चैंपियनशिप के पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं। सक्रिय खेलों से विदा लेने के बाद बिंद्रा इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की एथलीट्स कमीशन के वाइस-चेयर बने। उन्होंने इस पद पर आठ साल काम किया। उनका कार्यकाल इस साल की शुरुआत में खत्म हुआ। ------------------------------------------------------ स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पीएम मोदी दिल्ली में एशियन गेम्स मेडलिस्ट से मिले, कहा- महिला हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के मेडलिस्ट खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी ने गोल्ड मेडल जीतकर 44 साल का इंतजार खत्म किया है। खिलाड़ियों की सफलता देश की सफलता है। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 11:03 am

Arshdeep Singh: T20 इंटरनेशनल में अर्शदीप सिंह के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, वाइड और नो बॉल के मामले में टॉप पर

Arshdeep Singh: T20 इंटरनेशनल में अर्शदीप सिंह के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, वाइड और नो बॉल के मामले में टॉप पर

समाचार नामा 16 Oct 2026 11:00 am

स्मृति मंधाना की कप्तानी में उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, आज कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच आज से टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। स्मृति मंधाना भारतीय टीम की कप्तान हैं और हरमनप्रीत कौर बतौर खिलाड़ी टीम में शामिल की गई हैं।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 10:47 am

Poonam Raut Retirement: भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम राउत ने लिया संन्यास, 2017 वर्ल्ड कप में मचाया था धमाल

Poonam Raut Retirement: भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम राउत ने लिया संन्यास, 2017 वर्ल्ड कप में मचाया था धमाल

समाचार नामा 16 Oct 2026 10:40 am

टी20 सीरीज : महिला क्रिकेट फैंस को मिलेगी फ्री एंट्री

रायपुर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार की शाम को 7 बजे से खेला जाना है। दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाना है। राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के मुताबिक मैचों के दौरान महिला क्रिकेट फैंस को स्टैंड में फ्री एंट्री मिलेगी।

देशबन्धु 16 Oct 2026 10:35 am

मैच फिक्सिंग में फंसा ये खिलाड़ी, लगा 24 साल का बैन, बर्बाद हुआ करियर

मैच फिक्सिंग के आरोपों पर हुई इस कार्रवाई के साथ स्टीफन मिलिसेविक 2050 तक टेनिस से प्रतिबंधित रहेंगे. आईटीआईए ने हालांकि मामले से जुड़े अन्य खिलाड़ियों और कथित तौर पर फिक्स किए गए मैचों की विस्तृत जानकारी नहीं दी है.

आज तक 16 Oct 2026 10:00 am

कुलदीप यादव को प्लेइंग XI से बाहर करने पर भड़के आर अश्विन, कहा- इस फैसले में कॉमन सेंस की कमी

कुलदीप यादव को लगातार बाहर रखने पर पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाए हैं। अश्विन का कहना है कि जब विपक्षी बल्लेबाज कुलदीप की गेंदबाजी को समझ नहीं पा रहे हैं, तो ऐसे में उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर बैठाना पूरी तरह से गलत है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 9:35 am

मेंस या वुमेंस क्रिकेट में आज तक नहीं बना है ये विश्व रिकॉर्ड, 133 रन बनाकर Smriti Mandhana करेंगी अपने नाम

खेल डेस्क। स्मृति मंधाना आज से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की रेगुलर कप्तान के तौर पर आज से शुरुआत करने वाली है। आज से भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में स्मृति के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। ऐसा रिकॉर्ड आज तक मेंस या वुमेंस क्रिकेट में दुनिया का कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं कर पाया है। भारतीय टीम की नई कप्तानस्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में रन बनाने के मामले में मेंस खिलाड़ियों से भी आगे निकल गई हैं। अब उनके पास अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने का मौका है। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए उन्हें अब केवल 133 रन बनाने होंगे। भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना अब तक 179 मैचों की 172 पारियों में 2 शतक और 37 अर्धशतकों की मदद से 4867 रन बना चुकी हैं। अब उनके पास टी20 क्रिकेट में पांच हजार रन बनाने का ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए केवल 133 रनों की जरूरत है, जिसे वह जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी सीरीज में पूरा कर सकती हैं। ये है टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू होगी। दोनों देशों की महिला टीमों के बीच पहली बार द्विपक्षीय सीरीज आयोजित हो रही है। टी20 सीरीज के सभी तीनों मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे। दो मैच 18 और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इसके बाद वडोदरा में दोनों टीमों के बीच 23, 25 और 28 अक्टूबर को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। PC:cricinfo अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

समाचार जगत 16 Oct 2026 9:16 am

चहल बोले-पैनिक अटैक से मेरा चेहरा टेंढ़ा हो जाता था:बोलना मुश्किल होता था; तलाक के बाद शराब की लत लगी, 26 दिन रिहैब किया

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शराब की लत, तलाक और पैनिक अटैक पर बात की। उन्होंने आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में बताया कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनकी शराब की लत हद से ज्यादा बढ़ गई थी। वे 26 दिन रिहैब सेंटर में रहे थे। 36 साल के चहल ने बताया कि पैनिक अटैक के दौरान उनका चेहरा सिकुड़कर टेढ़ा हो जाता था। इससे बोलना भी मुश्किल होता था। चहल 3 साल से टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने पिछला टी-20 इंटरनेशनल मैच अगस्त 2023 में खेला था। उन्होंने 15 दिन पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया था। पैनिक अटैक में होंठ कसकर एक तरफ खिंच जाते थे- चहल चहल ने पैनिक अटैक के बारे में बताया, ‘एंग्जायटी में दिल की धड़कन तेज हो जाती है और मेरा चेहरा सिकुड़ जाता था।’ उन्होंने कहा, ‘मैं बोल भी नहीं पाता था। मेरा होंठ कसकर एक तरफ खिंच जाता था। चहल ने कहा कि इससे लोग समझ जाते थे कि उनके साथ कुछ गलत है। उन्हें डर था कि सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की बातें करेंगे। चहल ने कहा, ‘मैंने सोचा कि IPL पर ध्यान देते हैं।’ तलाक के बाद मानसिक स्थिति बिगड़ी- चहल चोपड़ा ने पूछा कि शराब पीना कैसे और क्यों शुरू हुआ। चहल ने कहा, ‘शुरुआत में मैं युवा था। पार्टियां होती थीं। मैंने 2011 में अपना पहला IPL खेला था।’ एबी डिविलियर्स ने एक बार उनसे कहा था, 'जिंदगी में संतुलन जरूरी है।' चहल ने कहा कि यह बात सुनने में आसान है, लेकिन अपनाना आसान नहीं होता। चहल ने कहा, ‘तलाक के बाद चीजें हद से ज्यादा बढ़ गई थीं। मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं इसी रास्ते पर चलता रहा, तो जिस चीज से मुझे सबसे ज्यादा प्यार है, उस क्रिकेट को बर्बाद कर दूंगा।’ चहल ने कहा- कठिन समय में दोस्त और परिवार हमेशा साथ रहा आकाश चोपड़ा ने चहल से पूछा कि निजी जिंदगी की परेशानियों के दौरान उनके साथ कौन था। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में भावनात्मक चोट, पेशेवर जिंदगी के संकट से अलग होती है। चहल ने जवाब दिया, ‘मेरे सबसे अच्छे दोस्त और परिवार मेरे साथ थे।’ शराब छोड़ने पर चहल ने कहा, ‘पिछले साल काउंटी क्रिकेट के बाद मैंने शराब छोड़ने का फैसला किया। बात हद से ज्यादा बढ़ गई थी।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने रिहैब सेंटर में दाखिला लिया और 26 दिन वहां रहा। अब मुझे पता है कि इसे कैसे संभालना है।’ चहल के मुताबिक, इस फैसले से उनकी निजी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। उनकी समझ बढ़ी और भावनाएं संतुलित हुईं। उन्होंने कहा, ''पिछले IPL में मेरा शरीर फिर 30 साल का महसूस हो रहा था। मैं जिम कर रहा था, फील्डिंग ड्रिल कर रहा था और ठीक से ट्रेनिंग कर रहा था।' 18 करोड़ में पंजाब किंग्स से जुड़ने पर खुद को साबित किया परेशानी धीरे-धीरे कम होने पर चहल ने इसे पीछे छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘पंजाब किंग्स के साथ मेरे पहले साल में टीम ने मेरे लिए 18 करोड़ रुपए दिए। मुझे लगा कि उन्होंने मुझ पर इतने पैसे के साथ भरोसा किया है, इसलिए मैं उन्हें निराश नहीं कर सकता।’ उन्होंने KKR के खिलाफ मैच का जिक्र किया। चहल ने कहा कि 111 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए उन्हें लगा कि उन्हें आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभानी होगी। चहल को 2025 सीजन से पहले चुना गया था। IPL 2025 में उन्होंने 16 विकेट लिए, जबकि 2026 में 12 विकेट लिए। चहल ने 15 दिन पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्याय लिया था ------------------------------------------------------------

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 9:15 am

रायपुर में आज रचेगी नया इतिहास! जिम्बाब्वे के खिलाफ फुल-टाइम कप्तान के तौर पर उतरेंगी स्मृति मंधाना

रायपुर में आज रचेगी नया इतिहास! जिम्बाब्वे के खिलाफ फुल-टाइम कप्तान के तौर पर उतरेंगी स्मृति मंधाना

समाचार नामा 16 Oct 2026 9:00 am

पैरा एशियन गेम्स: पिछले साल जो सपना टूटा उसे स्वर्ण से भुलाना चाहेंगी पैरा एथलीट सिमरन, किस तरह ढूंढा रनर?

पैरा एशियन गेम्स का आयोजन अगले दो दिनों में होने जा रहा है। भारत को इस दौरान पैरा एथलीट सिमरन शर्मा से पदक लाने की उम्मीद होगी। सिमरन की नजरें स्वर्ण पदक पर होंगी।

अमर उजाला 16 Oct 2026 8:53 am

'एक मीरा कब तक जिताती रहेंगी पदक': खेल मंत्री मांडविया ने पूछे सवाल, एशियाड के प्रदर्शन पर मंथन; मांगे जवाब

एशियन खेलों में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ खेल महासंघों की बैठक हुई। इस दौरान खेल मंत्री ने भारोत्तोलक मीराबाई चानू का उदाहरण देते हुए कहा कि एक मीरा कब तक देश को पदक जिताती रहेंगी।

अमर उजाला 16 Oct 2026 8:41 am

यशस्वी जायसवाल सिर्फ एक मैच खेलकर हुए टीम से बाहर, मुंबई ने रणजी ट्रॉफी मैच के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान

रणजी ट्रॉफी के जारी सीजन में मुंबई की टीम अपना अगला मैच हिमाचल प्रदेश से खेलेगी। इस मैच के लिए मुंबई ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। यशस्वी जायसवाल को इस टीम में जगह नहीं मिली है।

खबर इंडिया टीवी 16 Oct 2026 6:47 am

लक्ष्मण का भरोसा, गंभीर ने कम दिया मौका! वैभव के आंकड़े करेंगे हैरान

भारतीय क्रिकेट टीम अभी वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, 4 मैच हो चुके हैं, लेकिन इन चारों मुकाबलों में हेड कोच गौतम गंभीर ने उनको टीम की प्लेइंग 11 में मौका नही दिया है. जबक‍ि वीवीएस लक्ष्मण ने अपने कोच‍िंग कार्यकाल में वैभव को ज्यादा मौके द‍िए हैं. ऐसे में सवाल है कि अब क्या शन‍िवार को होने वाले आख‍िरी टी20 में उनको मौका मौका म‍िलेगा.

आज तक 16 Oct 2026 5:56 am

विमेंस क्रिकेट में पहली बार भारत Vs जिम्बाब्वे:रायपुर में पहला टी-20 मुकाबला आज; स्मृति मंधाना की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में आज पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की भिड़ंत होगी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रायपुर में शाम 7 बजे से होगा। स्मृति मंधाना के रेगुलर कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। वहीं रायपुर में भी पहली बार महिला इंटरनेशनल मैच खेला जाने जाएगा। जिम्बाब्वे इस साल एक भी टी-20 नहीं जीता उपकप्तान शेफाली और श्री चरणी पर नजरें जिम्बाब्वे की टॉप बल्लेबाज केलिस एनधलोवु नंबर-3 पर अनुष्का या निकी को मौका? जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रही हैं और इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में तीसरे नंबर पर अनुष्का शर्मा या निकी प्रसाद को मौका मिल सकता है। दोनों ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। स्पिनर श्रेयंका पाटिल की गैरमौजूदगी में प्रेमा रावत को भी प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। रायपुर की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार रायपुर में अब तक 2 पुरुष टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। इस साल जनवरी में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन का लक्ष्य हासिल किया था। मैच के समय मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में तापमान 33 डिग्री और शाम को करीब 28 डिग्री रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल-11 भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा/निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़। जिम्बाब्वे: केलिस एनधलोवु, बिलव्ड बीजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, क्रिस्टीन मुतासा, न्याशा ग्वांजुरा, चिएड्जा धुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन एनकोमो (कप्तान), कुडजई चिगोरा, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:30 am

भारतीय महिला टीम पहली बार करेगी जिम्बाब्वे का सामना, कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला

भारतीय महिला टीम पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला खेलेगी, जिसमें वह 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में उनका सामना करेगी।

खबर इंडिया टीवी 15 Oct 2026 11:47 pm

भारतीय खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट का फैसला, एक दशक से अधिक लंबा रहा करियर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है, जिसके साथ ही उन्होंने एक दशक से अधिक लंबे अपने करियर को भी विराम दे दिया।

खबर इंडिया टीवी 15 Oct 2026 11:03 pm

चेतन शर्मा बोले- गेंदबाजों के लिए मददगार पिचें बनाएं BCCI:गेंदबाजों को इतना मत मारो कि वे दोबारा मैदान पर न आना चाहें

BCCI के पूर्व चीफ सिलेक्टर और क्रिकेटर चेतन शर्मा ने BCCI से गेंदबाजों के लिए मददगार पिचें बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा- ‘टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के अनुकूल पिचों से बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बिगड़ रहा है।’ चेतन ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा- ‘मैं मानता हूं कि गेंदबाज रन देने के लिए मैदान पर आते हैं। लेकिन उन्हें इतना मत मारिए कि वे दोबारा मैदान पर आना ही न चाहें।’ गेंद और बल्ले के बीच संतुलन जरूरी चेतन ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी ऐसी पिचें होनी चाहिए, जिन पर गेंदबाज अटैकिंग बल्लेबाजों का मुकाबला कर सकें। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजों की मददगार पिचों की तरह इंटरनेशल में भी ऐसी पिचें तैयार करने पर जोर दिया। भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज में 98 छक्के और 104 चौके लगे टी-20 के साथ रेड-बॉल क्रिकेट पर भी जोर चेतन शर्मा ने जमीनी स्तर पर टी-20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को स्वीकार किया। हालांकि, उन्होंने युवा खिलाड़ियों के विकास के लिए रेड-बॉल क्रिकेट को जरूरी बताया। उन्होंने कहा- ‘मैं पुराने विचारों वाला व्यक्ति हूं। मेरा मानना है कि रेड-बॉल क्रिकेट सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’ चेतन के मुताबिक, खिलाड़ियों को रेड-बॉल क्रिकेट के मौके भी मिलने चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात ऐसे कई कोचों से हुई है, जो इस फॉर्मेट पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को जो भी मौके मिल रहे हैं, उन्हें खेलना चाहिए। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत की हार पर भड़के सुनील गावस्कर:फुलटॉस डालकर पिच को दोष न दें, कैरेबियाई पेसर की खेल भावना पर सवाल उठाए दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार पर भड़क गए। उन्होंने कहा- ‘भारत की हार की वजह खराब गेंदबाजी थी, पिच नहीं।’ गावस्कर ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने कई फुलटॉस और खराब लेंथ की गेंदें डालीं। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 15 Oct 2026 9:47 pm

Champions League में PSG ने Manchester City को 4-2 से हराकर दर्ज की जीत

मैनचेस्टर सिटी के घरेलू मैदान एतिहाद स्टेडियम पर बुधवार की रात पेरिस सेंट-जर्मेन ने शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान टीम को 4-2 से हरा दिया। चैंपियंस लीग के इस मुकाबले में फ्रांस की टीम ने पहले हाफ में ही 3 गोल दागकर मैनचेस्टर सिटी को मुश्किल में डाल दिया था। हालांकि, दूसरे हाफ में इंग्लैंड की इस दिग्गज टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी। यह मुकाबला ऐसे समय में हुआ है, जब मैनचेस्टर सिटी इंग्लिश प्रीमियर लीग के वित्तीय नियमों के उल्लंघन से जुड़े फैसले को लेकर दबाव में है। पेरिस सेंट-जर्मेन ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम के लिए देसिरे डुए ने 35 मिनट से पहले पहला गोल किया। इसके बाद उस्मान डेम्बेले ने बढ़त को दोगुना कर दिया, जबकि विटिन्हा ने तीसरा गोल दागकर मैनचेस्टर सिटी की मुश्किलें और बढ़ा दीं। डुए के शानदार प्रयास और डेम्बेले के बेहतरीन हेडर ने मेहमान टीम को पहले हाफ में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अचरफ हकीमी के एक शॉट पर गेंद गोलपोस्ट से भी टकराई। दूसरे हाफ में मैनचेस्टर सिटी ने वापसी की कोशिश की। एर्लिंग हालैंड ने इलिमान एनडियाये के क्रॉस पर हेडर लगाकर टीम का पहला गोल किया। हालांकि, माग्नेस अक्लिउश ने गोल करके पेरिस सेंट-जर्मेन की 3 गोल की बढ़त फिर से कायम कर दी। इसके बाद हालैंड ने रात का अपना दूसरा गोल दागा और मुकाबले में रोमांच बढ़ा दिया। नॉर्वे के इस स्ट्राइकर ने एक और मौके पर गेंद को क्रॉसबार से टकराते हुए देखा। वहीं, नूनो मेंडेस ने अपने गोल के सामने शानदार बचाव करके मैनचेस्टर सिटी को एक और गोल करने से रोक दिया। मैनचेस्टर सिटी को मैच के आखिरी हिस्से में गोल करने का एक और मौका मिला, लेकिन गोलकीपर जियानलुइजी डोनारुम्मा ने फेरान टोरेस की पेनल्टी रोक दी। इस बचाव के साथ पेरिस सेंट-जर्मेन ने अपनी 4-2 की जीत बरकरार रखी। दिलचस्प बात यह रही कि डोनारुम्मा ने पहले गोल के समय अपने नजदीकी पोस्ट पर डुए के शॉट को रोकने में गलती की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अहम बचाव करके अपनी टीम की जीत में योगदान दिया। गौरतलब है कि मैनचेस्टर सिटी के पूर्व कोच पेप गार्डियोला भी इस मुकाबले को देखने एतिहाद स्टेडियम पहुंचे थे। वह मई में क्लब छोड़ने के बाद पहली बार यहां आए थे। स्टेडियम में फैन्स ने ‘मैं मरते दम तक सिटी का रहूंगा’ संदेश वाला बड़ा बैनर भी दिखाया। क्लब ने मैच से पहले एक वीडियो के जरिए अपने पुराने सफल पलों को याद किया। इसमें 2008 में अबू धाबी के निवेश के बाद क्लब में आए बड़े बदलावों का भी जिक्र था। मैनचेस्टर सिटी की परेशानी केवल मैदान तक सीमित नहीं है। पिछले महीने एक स्वतंत्र समिति ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के वित्तीय नियमों के बड़े पैमाने पर उल्लंघन से जुड़े 100 से अधिक आरोपों पर क्लब को दोषी पाया था। क्लब इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकता है और उसे कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, टीम ने रविवार को लिवरपूल को 3-0 से हराकर अपनी घरेलू लीग में मजबूती दिखाई थी। दूसरी ओर, पेरिस सेंट-जर्मेन ने इस जीत से साबित किया कि वह यूरोपीय फुटबॉल में कितनी मजबूत टीम है। 2025 में पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने के बाद क्लब लगातार तीसरी बार यह ट्रॉफी जीतने की दावेदारी पेश कर रहा है। मौजूदा हालात में कतर के स्वामित्व वाला पेरिस सेंट-जर्मेन मैदान पर बेहतर नजर आ रहा है, जबकि मैनचेस्टर सिटी के पुराने खिताबों पर वित्तीय विवाद के कारण सवाल उठ रहे हैं।

प्रभासाक्षी 15 Oct 2026 9:03 pm

El Clasico में Barcelona के खिलाफ नहीं खेलेंगे Vinicius Junior, लगा 4 मैच का बैन

रियल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर को इस सीजन के पहले एल क्लासिको मुकाबले से बाहर रहना पड़ेगा। स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन की अनुशासन समिति ने बुधवार को उन्हें 4 मैचों के लिए निलंबित करने का फैसला सुनाया है। इस फैसले के बाद वह बार्सिलोना के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में अपनी टीम की ओर से मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। रियल मैड्रिड के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि विनीसियस इस सीजन टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। यह पूरा मामला शनिवार को विलारियल के खिलाफ खेले गए मुकाबले से जुड़ा है। रियल मैड्रिड ने इस मैच में 1-0 से जीत दर्ज की थी। मुकाबले में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरने के कुछ समय बाद विनीसियस ने विलारियल के खिलाड़ी नाथन सलीबा के बाल खींच दिए थे। इस हरकत के कारण रेफरी ने उन्हें लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया था। मौजूद जानकारी के अनुसार, स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशनकी अनुशासन समिति ने इस घटना पर विनीसियस को 2 मैचों के लिए निलंबित किया है। इसके अलावा रेफरी के फैसले पर विरोध जताने के कारण उन पर 2 मैचों का अतिरिक्त बैन लगाया गया है। इस तरह उन्हें कुल 4 मैचों से बाहर रहने की सजा मिली है। यह कार्रवाई स्पेन की शीर्ष फुटबॉल लीग के 8वें दौर के मुकाबलों से जुड़ी अनुशासनात्मक रिपोर्ट के आधार पर की गई है। इस निलंबन के कारण विनीसियस सेविया, बार्सिलोना, रेसिंग सैंटेंडर और वेलेंसिया के खिलाफ होने वाले लीग मुकाबलों में नहीं खेल सकेंगे। इनमें सबसे अहम मुकाबला 25 अक्टूबर को बार्सिलोना के घरेलू मैदान कैंप नोउ में होना है। एल क्लासिको के नाम से मशहूर यह मुकाबला स्पेनिश फुटबॉल की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में गिना जाता है। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच का असर खिताब की दौड़ पर भी पड़ सकता है। गौरतलब है कि लीग तालिका में बार्सिलोना फिलहाल रियल मैड्रिड से 6 अंक आगे है। ऐसे में रियल मैड्रिड के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना काफी अहम होगा। विनीसियस ने इस सीजन टीम के लगभग सभी मुकाबलों में शुरुआत की है। घटना के बाद उन्होंने सामाजिक माध्यम पर अपने साथियों और रियल मैड्रिड के प्रशंसकों से माफी भी मांगी थी। विनीसियस इसी महीने कोलकाता में भारत के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज करने वाली ब्राजील की टीम का भी हिस्सा थे। रियल मैड्रिड के मुख्य कोच जोस मोरिन्हो ने निलंबन की घोषणा के समय पर नाराजगी जताई है। यह फैसला बुधवार को रोमा के खिलाफ चैंपियंस लीग मुकाबले से कुछ घंटे पहले आया था। मोरिन्हो का कहना है कि इतने अहम मैच से ठीक पहले खिलाड़ी को इस तरह की जानकारी देना टीम की तैयारी को प्रभावित करता है। रोमा के खिलाफ मुकाबले में रियल मैड्रिड ने शानदार वापसी करते हुए 4-3 से जीत हासिल की। टीम एक समय 1-3 से पीछे थी और मैच खत्म होने में केवल 7 मिनट बचे थे, लेकिन उसने लगातार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत में मोरिन्हो ने सवाल उठाया कि निलंबन का फैसला मैच शुरू होने से ठीक पहले ही क्यों बताया गया और इसे अगली सुबह तक क्यों नहीं टाला जा सकता था। मोरिन्हो ने इस फैसले के तरीके को बेशर्मी भरा बताते हुए कहा कि खिलाड़ी को मैच से सिर्फ 2 घंटे पहले 4 मैचों के प्रतिबंध की जानकारी मिलना सामान्य नहीं है। अब रियल मैड्रिड को आने वाले लीग मुकाबलों में विनीसियस के बिना उतरना होगा, जबकि बार्सिलोना के खिलाफ मैच में टीम पर अंक हासिल करने का दबाव भी बना रहेगा।

प्रभासाक्षी 15 Oct 2026 8:44 pm

भारत दौरे के लिए इंग्लैंड ए महिला टीम का ऐलान, फाइलर-वोंग और कोलमैन को मिला मौका

नवंबर और दिसंबर में होने वाले भारत दौरे के लिए इंग्लैंड की तीनों महिला 'ए' टीमों में तेज गेंदबाज लॉरेन फाइलर, इस्सी वोंग और बाएं हाथ की स्पिनर टिली कॉर्टीन-कोलमैन को शामिल...

खास खबर 15 Oct 2026 7:12 pm

'आपकी कामयाबी देश की सफलता', एशियन गेम्स के मेडलिस्ट से मिलकर बोले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की और उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन की जमकर सराहना की. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि यह सफलता नए भारत की खेल जगत में एक सशक्त तस्वीर पेश करती है. इस दौरान उन्होंने महिला और पुरुष हॉकी टीमों के स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी जताई और विशेष रूप से महिला हॉकी टीम की सराहना की, जिसने 44 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया. क्रिकेट और कबड्डी में भारतीय टीमों के शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार पदक जीतकर अपना ही रिकॉर्ड दोहराया है. इसके अलावा तीरंदाजी में 5 स्वर्ण पदक जीतने तथा शूटिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती और एथलेटिक्स में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने पर भी उन्होंने खिलाड़ियों की तारीफ की. पीएम मोदी ने मैराथन और वेटलिफ्टिंग में दशकों बाद मिली ऐतिहासिक सफलताओं को भी बेहद सुखद बताया.

आज तक 15 Oct 2026 7:01 pm

स्मृति मंधाना का कप्तान बनने के बाद आया बड़ा बयान, कहा - चैंपियंस ट्रॉफी तक हमें टी20 में कई चीजों में सुधार की जरूरत

भारतीय महिला टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना अपनी जिम्मेदारी की शुरुआत 16 अक्टूबर से जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ करेंगी, जिसमें उससे पहले उनका बड़ा बयान सामने आया है।

खबर इंडिया टीवी 15 Oct 2026 6:58 pm

Shafali Verma बोलीं: Champions Trophy की तैयारी में टीम खेलेगी निडर और समझदारी भरा T20

उप-कप्तान शेफाली वर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए निर्भीक अंदाज में, लेकिन समझदारी के साथ क्रिकेट खेलना चाहती है। भारतीय महिला टीम पहली बार द्विपक्षीय सीरीज में जिम्बाब्वे का सामना करेगी। यह टी20 सीरीज फरवरी में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारियों का हिस्सा है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच यहां तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दोनों टीम तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए वडोदरा जाएंगी। सीरीज के पहले मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बात करते हुए शेफाली ने कहा, ‘‘हमने इस बारे में चर्चा की है कि चैंपियंस ट्रॉफी तक हमें इस सीरीज में निडर होकर और समझदारी के साथ क्रिकेट खेलना है। हमने कई बैठकें की हैं इसलिए हर किसी को पता है कि उसे क्या करना है। हम बस हर सीरीज के साथ अपने खेल में लगातार सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। ’’हरमनप्रीत कौर के कप्तानी से हटने के बाद भारतीय टीम की अगुआई अब स्मृति मंधाना करेंगी जिन्हें सभी प्रारूपों की कप्तान नियुक्त किया गया है। शेफाली टी20 अंतरराष्ट्रीय में उप-कप्तान होंगी जबकि दीप्ति शर्मा को वनडे में उप-कप्तान नियुक्त किया गया। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत के बारे में शेफाली ने कहा, ‘‘हरमन ने महिला क्रिकेट को काफी आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। महिला क्रिकेट आज जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है। ’’पिछले साल राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने के बाद वनडे विश्व कप के दौरान टीम में वापसी करने वाली शेफाली ने कहा कि उन्हें खेल के विभिन्न पहलुओं पर की गई कड़ी मेहनत से फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं टीम से बाहर थी, तब मैंने अपने खेल का विश्लेषण किया। मुझे निरंतरता, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर काम करने की जरूरत थी। मैंने इन चीजों पर कड़ी मेहनत की और अब सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। ’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं 2021 से हरियाणा के लिए गेंदबाजी कर रही हूं इसलिए यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। मैं पहले सोचा करती थी कि अगर मुझे एक दिन भारत के लिए गेंदबाजी करनी पड़ी तो मुझे उसके लिए खुद को कैसे तैयार करना चाहिए। मानसिक रूप से मैं पहले से ही इसकी तैयारी कर रही थी। ’’शेफाली ने कहा कि टीम को एशिया कप और एशियाई खेलों में मध्यक्रम बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की ज्यादा कमी महसूस नहीं हुई और इस स्थान पर नए खिलाड़ियों को आजमाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘जेमी (जेमिमा) चोट से उबर रही हैं, लेकिन एशिया कप और एशियाई खेलों में हमें उनकी कमी ज्यादा महसूस नहीं हुई। ऋचा (घोष) और हरमन (हरमनप्रीत कौर) ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह शानदार था। अब निकी (प्रसाद) भी टीम में आई हैं। उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगी और हम इस स्थान पर खिलाड़ियों को आजमाते रहेंगे।

प्रभासाक्षी 15 Oct 2026 6:53 pm

इस रेसलर ने रचा इत‍िहास, ग्रीको-रोमन में रजत जीतने वाले पहले भारतीय

विश्वजीत रामचंद्र मोरे ने U23 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्प‍ियनश‍िप में इतिहास रच दिया. वह ग्रीको-रोमन कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने. पुरुषों के 55 किलोग्राम फाइनल में उन्हें जॉर्जिया के कोबा करुमिड्जे ने 13-12 से हराया. विश्वजीत गोल्ड के करीब पहुंचे, लेकिन आखिरी सेकंडों में मुकाबला गंवा बैठे. वह इस प्रतियोगिता में पहले दो ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुके हैं.

आज तक 15 Oct 2026 6:50 pm

'ट्राई सीरीज' से पहले श्रीलंका को झटका, नहीं खेल सकेंगे पाथुम निसांका

पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 'वनडे ट्राई-सीरीज' से पहले श्रीलंकाई टीम को झटका लगा है। इस टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज पाथुम निसांका सीरीज से बाहर हो गए हैं।

खास खबर 15 Oct 2026 6:45 pm

कप्तान अय्यर ने गेंदबाजों को लिया था निशाने पर, लेकिन सैमसन ने अपने बयान में किया बॉलर्स का बचाव

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसमें गेंदबाजों का एकबार फिर से काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला। मुकाबले के बाद संजू सैमसन ने बॉलर्स के इस प्रदर्शन को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देने के साथ उनका बचाव किया।

खबर इंडिया टीवी 15 Oct 2026 6:10 pm

Asian Games मेडलवीरों से मिले PM Modi: बोले, जुनून जीत में बदले तो चमकता है New India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। भारतीय दल ने कुल 85 पदक जीते, जिनमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं। हालांकि, तीन साल पहले हांगझोऊ में जीते गए ऐतिहासिक 106 पदकों की तुलना में यह संख्या कुछ कम रही, फिर भी 2026 का प्रदर्शन ऐतिहासिक था, क्योंकि यह एशियाई खेलों में भारत का अब तक का दूसरा सबसे सफल प्रदर्शन रहा। इसे भी पढ़ें: PM Modi ने Ladakh के युवाओं को दी सौगात, Leh में बनेगा बड़ा Center of Excellence 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस दौरान खिलाड़ियों ने उन्हें अपनी हस्ताक्षरित (साइन की हुई) जर्सी और हॉकी स्टिक भेंट की, साथ ही शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में हुए एशियाई खेल हमारे लिए कई मायनों में यादगार रहे हैं। इतने सारे पदक वीर और उन सबको एक साथ मिलना... ये कोई मामूली बात नहीं है। ये बहुत सुखद एहसास होता है। आप सब युवा एथलीट इस बात के उदाहरण हैं कि जुनून जब जीत में बदलता है तो वो कैसे मेडल के साथ साथ चेहरे की चमक भी लेकर आता है। और देश तो चमकता ही है। मोदी ने कहा कि हमारी पुरुष और महिला हॉकी, दोनों टीमें यहाँ मौजूद हैं; दोनों ही टीमों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। खासकर हमारी महिला हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर 44 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में, हमारी दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार पदक जीतकर अपने ही पिछले रिकॉर्ड को दोहराया है। कबड्डी में, हमारी पुरुष और महिला, दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। इसी तरह, हमने तीरंदाजी में पाँच स्वर्ण पदक हासिल किए। हमने शूटिंग में शानदार प्रदर्शन देखा, और बॉक्सिंग तथा कुश्ती में भी बड़ी सफलताएँ हासिल कीं। हमारे खिलाड़ियों ने नए रिकॉर्ड बनाए, और हमने 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भी एक पदक जीता है। उन्होंने कहा कि 1982 के बाद पहली बार, भारत ने मैराथन में सफलता हासिल की है। यह सचमुच बहुत खुशी की बात है। मैं विशेष रूप से हमारी बेटियों की तारीफ करना चाहूंगा। भारत ने जो 85 पदक जीते हैं, उनमें से 38 पदक हमारी महिला खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं, जिनमें 11 स्वर्ण पदक शामिल हैं। ये पदक केवल कुछ आंकड़े नहीं हैं; ये एक 'नए भारत' की सशक्त तस्वीर पेश करते हैं। आज भारत उन खेलों में भी पदक जीत रहा है, जिनमें एशियाई खेलों के इतिहास में हमने पहले कभी कुछ नहीं जीता था - जैसे कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, सॉफ्ट टेनिस और सेलिंग (नौकायन) के कुछ इवेंट्स। हमारे खिलाड़ियों ने इन खेलों में पहली बार पदक जीतकर इतिहास रच दिया है... पिछले 12 वर्षों में, भारत ने अपने खिलाड़ियों और खेल इकोसिस्टम को समर्थन देने के लिए बहुत धैर्य, लगन और समर्पण के साथ काम किया है। इसे भी पढ़ें: FIFA सदस्य देशों को देगा 25 मिलियन डॉलर, 2027 से 2030 के लिए तैयार किया फंड प्लान उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में, देश ने एक दूरदर्शी सोच के साथ लगातार और समर्पित प्रयास किए हैं। हमने एक अधिक पारदर्शी और आधुनिक खेल इकोसिस्टम तैयार किया है। हमने 'टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम' (TOPS) और 'खेलो इंडिया' की शुरुआत की, और समय के साथ इन पहलों का विस्तार भी किया है। 'खेलो इंडिया' का विस्तार करने और खेल महासंघों को मजबूत बनाने के लिए, हमने 36,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की है। आज, पूरे देश में 1,000 से अधिक 'खेलो इंडिया' केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं।

प्रभासाक्षी 15 Oct 2026 5:39 pm

सिक्सर किंग इंडिया! टी20 इंटरनेशनल में 2000 छक्के पूरे करने वाली बनी सिर्फ दूसरी टीम

भारतीय टीम को भले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम इंडिया इस मैच में एक बड़ा कारनामा करने में कामयाब रही।

खबर इंडिया टीवी 15 Oct 2026 4:18 pm

कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता बनने का दिलचस्प सफर: संकेत महादेव

नई दिल्ली, संकेत महादेव सरगर का नाम देश के युवा और प्रतिभाशाली वेटलिफ्टरों में लिया जाता है।

देशबन्धु 15 Oct 2026 3:42 pm

साउथ अफ्रीका ने किया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 सदस्यीय टीम का ऐलान

गकेबेर्हा, साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की है।

देशबन्धु 15 Oct 2026 3:00 pm

'संगाई कप' जूडो नेशनल्स के लिए मणिपुर की टीम चुनने में मददगार होगा

इंफाल, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। संगाई कप इंटर क्लब जूडो टूर्नामेंट 2026 शुक्रवार से रविवार तक यहां स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के न्यू मल्टीपर्पस हॉल, ताकीलपट में होगा। यह टूर्नामेंट नेशनल जूडो चैंपियनशिप के लिए मणिपुर की स्टेट टीम चुनने के लिए सिलेक्शन ट्रायल का काम करेगा।

समाचार नामा 15 Oct 2026 2:56 pm

बुमराह न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं:फिट होने के बावजूद टेस्ट तैयारी और वर्कलोड मैनेजमेंट पर टीम का फोकस

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं। वह पूरी तरह फिट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट उन्हें वनडे के बजाय टेस्ट सीरीज के लिए तरोताजा और तैयार रखना चाहता है। बुमराह टेस्ट क्रिकेट की तैयारी पर ध्यान दे रहे हैं। बुमराह अहमदाबाद में टेस्ट की तैयारी शुरू कर चुके हैं। इस महीने के आखिर में उनके बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंचने की संभावना है। इसके बाद वह न्यूजीलैंड रवाना हो सकते हैं। पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होना है। टेस्ट सीरीज पर फोकस टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टीम मैनेजमेंट चाहता है कि बुमराह वनडे सीरीज में खेलने के बजाय रेड-बॉल क्रिकेट की तैयारी करें। लंबे दौरे को देखते हुए टीम बुमराह के वर्कलोड को प्राथमिकता देना चाहती है। वह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह को 6 नवंबर से शुरू होने वाले इंडिया A के तीसरे मुकाबले में खिलाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। इससे उनका वर्कलोड बढ़ाया जा सकेगा। इसके बाद 19 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले उन्हें पर्याप्त समय मिल सकेगा। बुमराह ने पिछले साल घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार कोई मल्टी-डे मुकाबला खेला था। चोट के बाद टेस्ट में वापसी की तैयारी इस साल की शुरुआत में घुटने की चोट के कारण बुमराह श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए थे। अब टीम मैनेजमेंट उन्हें आगामी टेस्ट मुकाबलों के लिए उपलब्ध रखना चाहता है। इस मुद्दे पर टीम से जुड़े अहम लोगों के बीच कई दौर की चर्चा हो चुकी है। यह रणनीति सिर्फ न्यूजीलैंड दौरे तक सीमित नहीं है। अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को भी ध्यान में रखा जा रहा है। इस सीरीज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी कहा जाता है। टीम का जोर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) पर है। ऐसे में बुमराह को कम अहमियत वाली द्विपक्षीय सीरीज में खिलाने के बजाय बड़े टेस्ट मुकाबलों के लिए बचाकर रखने की रणनीति अपनाई जा सकती है। जल्द घोषित हो सकती हैं टीमें भारत की वनडे और टेस्ट टीमों का ऐलान आने वाले कुछ दिनों में होने की संभावना है। सेलेक्टर्स हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस और उपलब्धता से जुड़ी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद टीम को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।

दैनिक भास्कर 15 Oct 2026 2:52 pm

अमेरिका के जिम्नास्टिक कोच को 90 साल की जेल:नाबालिग बच्चियों के न्यूड वीडियो बनाता था, बाथरूम में कैमरा लगाया था

अमेरिका में जिम्नास्टिक्स कोच सीन गार्डनर को 90 साल जेल की सजा सुनाई गई है। यूएस डिस्ट्रिक्ट जज क्रिस्टी जॉनसन ने बुधवार को यह सजा सुनाई। गार्डनर ने दिसंबर 2017 से अप्रैल 2018 के बीच 10 से ज्यादा नाबालिग छात्राओं के न्यूड वीडियो बनाया था। उसने जिम के बाथरूम में हिडेन कैमरा लगाया था। कोर्ट ने गार्डनर को तीन मामलों में दोषी करार दिया। जज ने गार्डनर को हर आरोप में 30 साल जेल की अधिकतम सजा दी। गार्डनर की उम्र 39 साल है। पहले भी आरोप लगे, अब तक कार्रवाई नहीं गार्डनर आयोवा के वेस्ट डेस मोइनेस स्थित चाउज जिम्नास्टिक्स एंड डांस इंस्टीट्यूट में भी कोच रह चुका था। वहां ट्रेनिंग लेने वाली कई पूर्व छात्राओं ने उस पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पुलिस में शिकायतें की गईं और अदालत में मुकदमे भी दायर हुए हैं। हालांकि, आयोवा से जुड़े आरोपों में गार्डनर पर अब तक आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि संघीय मामला खत्म होने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। कोच ‘चाउ’ चियाओ के संस्थान में काम करता थागार्डनर मशहूर कोच लियांग ‘चाउ’ चियाओ के संस्थान में काम करता था। वह युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के साथ आयोवा में आयोजित होने वाली एक बड़ी सालाना प्रतियोगिता का निदेशक भी था। कुछ पूर्व छात्राओं के वकीलों का आरोप है कि USA जिम्नास्टिक्स और अमेरिकी सेंटर फॉर सेफस्पोर्ट को 2017 में ही गार्डनर के अनुचित व्यवहार की जानकारी मिल गई थी, लेकिन उसे खेल से बाहर करने में देरी हुई। सेफस्पोर्ट ने 2022 में गार्डनर को निलंबित किया था सेफस्पोर्ट ने 2022 में गार्डनर को अस्थायी रूप से निलंबित किया था। यह कार्रवाई चॉज जिम्नास्ट की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोप के बाद हुई थी। इसके बाद चॉज ने गार्डनर को नौकरी से निकाल दिया था। सेफस्पोर्ट ने कहा है कि जांच के दौरान उसे पता चला कि चॉ और दूसरे कोच गार्डनर के यौन दुराचार के आरोपों से परिचित थे। संस्था के मुताबिक, उन्होंने अपनी नीति के तहत इन आरोपों की जानकारी सेफस्पोर्ट को नहीं दी। मई में एक जज ने गार्डनर की जांच ठीक से नहीं करने के आरोपों वाले दो मुकदमों से सेफस्पोर्ट को हटा दिया था। जज ने कहा था कि संघीय कानून के तहत संस्था को कानूनी सुरक्षा हासिल है। गार्डनर, यूएसए जिम्नास्टिक्स और चॉज जिम्नास्टिक्स के खिलाफ कई मुकदमे अब भी लंबित हैं।

दैनिक भास्कर 15 Oct 2026 2:40 pm

Under 23 World Championship में Vishwajeet More ने Greco Roman कुश्ती का पहला रजत जीता

विश्वजीत मोरे (55 किलोग्राम) ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान बनकर नया इतिहास रचा, जबकि कोमल और दिशा मलिक कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप में पहले ही दो कांस्य पदक जीत चुके मोरे के पास स्वर्ण पदक जीतने का शानदार मौका था, लेकिन वह फाइनल में जॉर्जिया के कोबा कारुमिडजे से 12-13 के मामूली अंतर से हार गए और उन्हें इस तरह से दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। मोरे ने मैक्सिको के इसहाक मारिन माटा पर 10-8 की करीबी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और फिर क्वार्टर फाइनल में ईरान के अंडर-20 विश्व चैंपियन आर्मिन शम्सीपुर को 8-1 से हराया। मोरे का रूस के मलिक गिगीव के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला भी काफी करीबी था जिसमें उन्होंने 7-4 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में भाग ले रहे अन्य भारतीय ग्रीको-रोमन पहलवान पदक राउंड तक नहीं पहुंच पाए। चेतन (63 किलोग्राम) प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गए जबकि करण कंबोज (87 किलोग्राम) क्वालीफाइंग राउंड से आगे नहीं बढ़ पाए। महिला वर्ग में कोमल (59 किलोग्राम) सेमीफाइनल में यूक्रेन की अलीना फिलिपोविच से हार गईं और अब वह कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी। दीक्षा मलिक (76 किलोग्राम) भी कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई हैं, लेकिन मानसी लाठर (68 किलोग्राम) इटली की लौरा गोडिनो से क्वार्टर फाइनल में 9-10 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

प्रभासाक्षी 15 Oct 2026 2:23 pm

अब Abhishek Sharma के नाम दर्ज हो गया है छक्कों का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भले ही भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। मैच में अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी उम्मीद थी, लेकिन वह 24 गेंदों में 29 रनों की पारी ही खेल सके। इस पारी में 3 चौके और एक छक्का शामिल है। छक्का लगाते ही अभिषेक ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली, जिसमें वह अब टी20 इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ी के रूप में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बन गए हैं। इस मामले में अभिषेक ने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। अभिषेक साल 2026 में अब तक 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 33 पारियों में 29.68 के औसत से 950 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 69 छक्के भी जड़े हैं। सूर्यकुमार यादव ने इससे पहले साल 2022 में 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 68 छक्के लगाए थे। अभिषेक शर्मा ने साल 2024 में भी 54 छक्के लगाए थे। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और संजू सैमसन के लिए ये साल शानदार रहा है। इस साल ईशान किशन अब तक 53 छक्के और संजू सैमसन 44 छक्के लगा चुके हैं। इस मामले में सूर्यकुमार यादव को ही छोड़ा पीछे अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में फुल मेंबर्स टीम के खिलाड़ी के रूप में भी नंबर-1 की पोजीशन हासिल करने वाले क्रिकेटर हैं। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव को ही पीछे छोड़ा है। PC:cricinfo अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

समाचार जगत 15 Oct 2026 2:15 pm

होबार्ट हरिकेंस की स्पिन गेंदबाजी को मजबूत करेंगे रिशाद हुसैन और एडम जम्पा: बीबीएल 16

नई दिल्ली, होबार्ट हरिकेंस ने बिग बैश लीग 16 के लिए बांग्लादेश के लेग-स्पिनर रिशाद हुसैन को टीम के साथ बरकरार रखते हुए अपनी स्पिन गेंदबाजी को मजबूत किया है।

देशबन्धु 15 Oct 2026 1:52 pm

प्रधानमंत्री आज एशियन गेम्स के मेडलिस्ट से मिलेंगे:भारत ने जीते 21 गोल्ड सहित 85 पदक, कॉमनवेल्थ विजेताओं से भी मिले थे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे भारतीय दल और एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। यह इवेंट नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में होगा। आइची-नागोया में हुए एशियाई खेलों में भारत ने कुल 85 पदक जीते। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। PM मोदी पहले भी कई मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात कर चुके हैं। पिछली बार वे 9 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडलिस्ट से मिले थे। तीरंदाजी-बॉक्सिंग में 8 गोल्ड; क्रिकेट, हॉकी और कबड्‌डी की दोनों टीमें चैंपियन भारत ने तीरंदाजी, बॉक्सिंग, शूटिंग, हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स और गोल्फ समेत कई खेलों में पदक जीते। भारतीय तीरंदाजों ने 5 गोल्ड सहित 9 मेडल जीते। वहीं, भारतीय मुक्केबाजों ने 3 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज समेत 6 पदक जीते। क्रिकेट में भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमों ने गोल्ड जीता। हॉकी और कबड्‌डी में भी भारत की दोनों टीमें चैंपियन बनीं। 5 खिलाड़ियों ने मेडल हैट्रिक लगाई 5 खिलाड़ियों ने मेडल की हैट्रिक लगाई, जबकि 23 खिलाड़ियों ने 2-2 मेडल जीते। भारत को सबसे ज्यादा डबल मेडल एथलेटिक्स में मिले। आर्चरी और शूटिंग के 5-5 खिलाड़ी ने दोहरे पदक जीते। स्क्वैश के चार और गोल्फ की प्रणवी उर्स को 2 मेडल मिले। आखिरी में फाइनल मेडल टैली देखिए…

दैनिक भास्कर 15 Oct 2026 1:38 pm

विश्वजीत मोरे ने अंडर-23 रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता 'ऐतिहासिक' सिल्वर मेडल

भारतीय पहलवान विश्वजीत रामचंद्र मोरे ने गुरुवार को अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन कैटेगरी में भारत के लिए पहला सिल्वर मेडल जीता।

खास खबर 15 Oct 2026 1:33 pm

BCCI चयन समिति में नहीं आएंगे पार्थिव पटेल! इस स्‍पिनर के मुख्य चयनकर्ता बने रहने का रास्ता साफ

पार्थिव पटेल के आवेदन नहीं करने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पोवार और समीर दिघे के नाम भी चर्चा में हैं। पोवार को जूनियर पुरुष चयन समिति का अध्यक्ष बनने का संभावित दावेदार माना जा रहा था।

देशबन्धु 15 Oct 2026 1:10 pm

SA vs AUS दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, ट्रिस्टन स्टब्स की हो गई छुट्टी

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 अक्टूबर से गकेबरहा में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की है। टीम में एक बदलाव किया गया है।

खबर इंडिया टीवी 15 Oct 2026 1:07 pm

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट से पहले टीम बदली:स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका, रिकेल्टन विकेटकीपिंग करेंगे

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में एक बदलाव किया है। मैथ्यू ब्रीट्जके को ट्रिस्टन स्टब्स की जगह टीम में शामिल किया गया है। दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से गकेबरहा में शुरू होगा। रयान रिकेल्टन इस मैच में विकेटकीपिंग करेंगे। पहले टेस्ट में मेजबान टीम 214 रन से हार गई थी। तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त बना रखी है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने X पोस्ट के जरिए बदलाव की जानकारी दी… टोनी डी जॉर्जी को मौका नहीं मिला क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, ‘मैथ्यू ब्रीट्जके ने ट्रिस्टन स्टब्स की जगह ली है। रयान रिकेल्टन दूसरे टेस्ट में विकेटकीपिंग करेंगे।’ बाएं हाथ के बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी को टीम में नहीं चुना गया। वे बाईं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं। इस टीम में 17 नाम शामिल हैं। रबाडा को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है दूसरे मैच की प्लेइंग-11 में कगिसो रबाडा को मौका मिल सकता है। कप्तान टेम्बा बावुमा ने पहले मैच के बाद इसके संकेत दिए थे। बावुमा ने कहा था- ‘KG (रबाडा) अच्छे दिख रहे हैं। उन्हें फिट होने के लिए अतिरिक्त दिन मिल गए हैं। हम देखेंगे कि वे आगे कैसे रिकवरी करते हैं।’ साउथ अफ्रीका की टीम टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएट्ज़ी, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरान मुथुसामी, एनरिच नॉर्ट्जे, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन और काइल वेरेयन्ने। --------------------------------------- साउथ अफ्रीकी क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बावुमा की कप्तानी में पहली बार टेस्ट हारा साउथ अफ्रीका; डरबन में ऑस्ट्रेलिया ने 214 से हराया टेम्बा बावुमा की कप्तानी में पहली बार साउथ अफ्रीका कोई टेस्ट मैच हार गया है। टीम को डरबन में हुए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 214 रन से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 15 Oct 2026 1:02 pm

फ्लिंटॉफ के साथ मिलकर टॉप प्राइज जीतने की कोशिश करेंगे: ट्रेंट बोल्ट

सिडनी, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट सिडनी थंडर के साथ एक साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद बिग बैश लीग में वापसी करेंगे।

देशबन्धु 15 Oct 2026 12:59 pm

IND vs WI: भारत के नाम दर्ज हुई ये बड़ी उपलब्धि, T20 i में ये कारनामा करने वाली बनी दुनिया की दूसरी टीम

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी-20 मैच में भारत को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद में खेले गए इस मैच के दौरान भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में 2 हजार छक्के भी पूरे किए। बता दें कि भारत ने 2 हजार छक्के पूरे कर लिए हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई। टीम के नाम अब 2010 छक्के हैं। वेस्टइंडीज 2,026 छक्कों के साथ पहले स्थान पर है। बता दें कि वेस्टइंडीज ने पिछले मैच में ही 2000 छक्कों को रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस मैच में शतक लगाने के बाद होप वेस्टइंडीज के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने क्रिस गेल और इविन लुईस के 2-2 शतक को पीछे छोड़ा। pc- cricinfo.com

राजस्थान खबरे 15 Oct 2026 12:47 pm

Live: PM मोदी और एश‍ियन गेम्स के मेडलवीरों की आज मुलाकात

PM Modi Indian Athletes Address Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली में मेजर ध्यानचंद्र स्टेड‍ियम में एशियन गेम्स के भारतीय दल से मुलाकात करेंगे और खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे. भारत ने इन खेलों में 21 गोल्ड समेत कुल 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया.

आज तक 15 Oct 2026 12:41 pm

Smriti Mandhana की अगुवाई में Zimbabwe से पहली द्विपक्षीय T20 सीरीज खेलेगा भारत

भारत शुक्रवार को यहां जब नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के साथ नए युग की शुरुआत करेगा तो उसकी निगाह अपने खेल को और बेहतर बनाने पर होगी। यह पहला अवसर है जबकि भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम द्विपक्षीय श्रृंखला में एक-दूसरे का सामना करेंगी। भारतीय टीम ने हाल में एशियाई स्तर पर अपना दबदबा साबित किया लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विशेषकर छोटे प्रारूप में उसे अभी काफी सुधार करने की जरूरत है। भारत का टी20 विश्व कप में पिछले दो टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था जिससे उसकी कमजोरी भी खुलकर सामने आ गई। टीम को अगर ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को लगातार चुनौती देनी है तो उसे खेल के तीनों विभाग में सुधार करना होगा। भारत ने पिछले साल अपने घरेलू मैदान पर ऐतिहासिक वनडे विश्व कप जीता था, लेकिन अगले साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी जीतना उसके लिए आसान नहीं होगा। अगर भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है लेकिन भारतीय बल्लेबाज बीच के ओवर में संघर्ष करते रहे हैं। भारत को अभी तीसरे नंबर के लिए एक अदद बल्लेबाज की तलाश है। इसके अलावा पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की खराब फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई है। हरमनप्रीत अब टीम में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेगी जिससे उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव और भी बढ़ जाएगा। भारत को निचले क्रम में ऋचा घोष का साथ देने के लिए कुछ और पावर हिटर तैयार करने की भी जरूरत है। पिछले कुछ समय में भारत का क्षेत्ररक्षण भी अच्छा नहीं रहा है और टीम को इस विभाग में काफी सुधार करने की जरूरत है। अगर गेंदबाजी विभाग की बात करें तो नंदनी शर्मा का प्रदर्शन सकारात्मक पहलू रहा है। लेकिन अगर संपूर्ण तेज गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो उन्हें अपना प्रभाव छोड़ने के लिए अधिक बेहतर प्रदर्शन करना होगा। स्पिन गेंदबाजी भारत की ताकत रही है, जिसमें युवा श्री चरणी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया है जबकि बीच के ओवरों में विकेट लेने के लिए लेग-ब्रेक गेंदबाज प्रेमा रावत को अधिक अवसर दिए जाने चाहिए। टीम में शामिल नए चेहरों में निक्की प्रसाद और जिंतिमानी कलिता शामिल हैं। यह श्रृंखला जिम्बाब्वे के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उसकी टीम ने हाल में वेस्टइंडीज को वनडे मैच में हराया था जिससे वह आत्मविश्वास से भरी हुई है। टीम की कप्तानी जोसेफिन नकोमो करेंगी। टी20 मैचों के बाद दोनों टीमें वडोदरा में तीन वनडे मैच खेलेंगी। टीम इस प्रकार हैं:भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमानी कलिता, मिन्नू मणि। जिम्बाब्वे: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, मिशेल मावुंगा, न्याशा ग्वानजुरा, नोम्पिलो सिबांडा, लोरिन फिरी, चिएजा दुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, तेंदानेई मायकुशा। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।

प्रभासाक्षी 15 Oct 2026 12:13 pm

Kylian Mbappe 27 साल में 100 Champions League मैच खेलने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बने

किलियन एमबाप्पे चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में 100 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने रियाल मैड्रिड और रोमा के बीच खेले गए मैच में यह उपलब्धि हासिल की। एमबाप्पे ने लियोनेल मेस्सी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने सितंबर 2015 में 28 वर्ष की आयु में बार्सिलोना की तरफ से रोमा के खिलाफ ही खेलते हुए पिछला रिकॉर्ड बनाया था। एमबाप्पे ने मैड्रिड की 4-3 की जीत में पहले हाफ में बराबरी का गोल दागकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। चैंपियंस लीग में बुधवार को मेस्सी का केवल यह रिकॉर्ड ही नहीं टूटा बल्कि एक और रिकॉर्ड उनके नाम से चला गया। मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालैंड ने पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ अपनी टीम की 2-4 से हार के दौरान दो गोल किए। इससे उनकी चैंपियंस लीग में कुल गोल की संख्या 60 मैच में 61 हो गई है। यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए के अनुसार 26 साल और 85 दिन की उम्र में हालैंड चैंपियंस लीग में 60 गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मेस्सी का रिकॉर्ड को एक दिन के अंतर से तोड़ा।

प्रभासाक्षी 15 Oct 2026 11:33 am

रियल मैड्रिड ने आखिरी 8 मिनट में पलटा मैच: चैंपियंस लीग

रोम, जोस मोरिन्हो की रियल मैड्रिड ने एएस रोमा के खिलाफ आखिरी 7 मिनट में तीन गोल करते हुए 1-3 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की और मुकाबला 4-3 से जीता।

देशबन्धु 15 Oct 2026 11:21 am

दूसरे टेस्ट से पहले ग्रीन और इंग्लिस की चोट पर आया बड़ा अपडेट, ऑस्ट्रेलिया के सामने प्लेइंग XI चुनने की चुनौती

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वापसी अभी तय नहीं है। पेट की मांसपेशियों में चोट से उबर रहे ग्रीन को फिटनेस साबित करने के लिए कुछ और दिन की जरूरत है।

खबर इंडिया टीवी 15 Oct 2026 10:59 am

ब्राजील के फुटबॉलर विनीसियस जूनियर पर 4 मैच का बैन:विरोधी खिलाड़ी के बाल खींचे, बार्सिलोना के खिलाफ एल-क्लासिको नहीं खेलेंगे

रियल मैड्रिड के फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर पर चार लीग मैचों का बैन लगा है। वे बार्सिलोना के खिलाफ एल-क्लासिको नहीं खेलेंगे। यह मैच 26 अक्टूबर को स्पेनिश लीग ला-लीगा में खेला जाएगा। स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन की अनुशासन समिति ने बुधवार को विनिसियस पर 4 मैचों का प्रतिबंध लगाया है। ब्राजील के इस फुटबॉलर ने 11 अक्टूबर को मैच में विलारियल के नाथन सालिबा के बाल खींचे थे। हालांकि, विलारियल 1-0 से जीत गया। रेफरी ने गोल रद्द किया, रेड कार्ड भी दिखाया विनिसियस को बाल खींचने के लिए दो मैच और रेफरी से आक्रामक तरीके से विरोध करने के लिए दो मैचों का बैन मिला है। विलारियल के पिछले हफ्ते शनिवार को नाथन सालिबा के साथ दौड़ते समय बाल खींचे थे। इस घटना के तुरंत बाद विनिसियस ने गोल किया था। हालांकि, रेफरी ने गोल को रद्द कर दिया और उन्हें सीधे लाल कार्ड दिखाया। विनिसियस 18 अक्टूबर को सेविया के खिलाफ घरेलू मैच और अगले हफ्ते बार्सिलोना के दौरे पर नहीं खेलेंगे। वह रेसिंग सांतांदेर और वेलेंसिया के खिलाफ अवे मैच भी मिस करेंगे। कोच मोरिन्हो ने फैसले के समय पर नाराजगी जताई स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन की अनुशासन समिति ने बुधवार को रोमा में रियल मैड्रिड के चैंपियंस लीग मैच से कुछ समय पहले बैन का ऐलान किया। रियल मैड्रिड के कोच जोस मोरिन्हो ने फैसले के समय पर नाराजगी जताई। मोरिन्हो ने कहा, ‘क्या आपको लगता है कि यह सामान्य है कि स्पेन की टीम का खिलाड़ी ऐसे महत्वपूर्ण मैच की तैयारी कर रहा हो, जो स्पेनिश फुटबॉल के लिए भी अहम है, और उसे मैच शुरू होने से सिर्फ दो घंटे पहले चार मैचों के बैन का पता चले?’ उन्होंने कहा, ‘क्या वे इस फैसले का ऐलान अभी या कल सुबह नहीं कर सकते थे? हम स्टेडियम पहुंचने वाले थे और बस में थे, तभी हमें इसके बारे में पता चला। उन्होंने बिना किसी शर्म के इस तरह के काम शुरू कर दिए हैं।’ रेफरी से बहस पर भी कार्रवाई रेड कार्ड मिलने के बाद विनिसियस रेफरी इसिद्रो डियाज दे मेरा पर चिल्लाए थे। मैदान से बाहर जाते समय उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की। रेफरी डियाज दे मेरा ने अपनी मैच रिपोर्ट में लिखा कि लाल कार्ड दिखाए जाने के बाद विनिसियस ने उनके फैसले का विरोध किया। उन्होंने ऊंची आवाज में उनकी ओर आक्रामक तरीके से बात की और साथी खिलाड़ी उन्हें पीछे खींच रहे थे। रियल मैड्रिड से इस बैन के खिलाफ अपील करने की उम्मीद थी। स्पेनिश मीडिया के अनुसार, शुरुआती अपील पहले ही खारिज की जा चुकी थी। ---------------------------------------------

दैनिक भास्कर 15 Oct 2026 10:33 am

चौथे T20 में West Indies से हार के बाद संजू सैमसन ने युवा गेंदबाजों का किया समर्थन

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने बुधवार को वेस्टइंडीज के हाथों चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 24 रन से मिली हार के बाद गेंदबाजों का बचाव करते हुए कहा कि उभरते हुए तेज गेंदबाज अनुभव हासिल करने के साथ बेहतर होते जाएंगे। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद तीन विकेट पर 247 रन बनाए जिसके जवाब में भारतीय टीम 19.3 ओवर में 223 रन पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान शाई होप ने 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए और कीमो पॉल ने पांच विकेट लिए जिससे वह पांच मैचों की श्रृंखला को 2-2 से बराबर करने में सफल रहा। सैमसन ने स्वीकार किया कि भारत के पास जसप्रीत बुमराह का कोई विकल्प नहीं है जिन्हें विश्राम दिया गया है। उन्होंने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘उनके जैसे गेंदबाज विरले ही पैदा होते हैं और हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास उनके जैसा गेंदबाज है। लेकिन हमारे पास कुछ अच्छे युवा तेज गेंदबाज हैं। अर्शदीप सिंह शानदार प्रदर्शन कर रहा है और पिछले कुछ मैचों में प्रिंस यादव की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही है।’’सैमसन ने कहा, ‘‘हमारे पास वास्तव में कुछ प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं और हम उन्हें जितना अधिक खेलने का मौका देंगे उतना ही वह बेहतर होते जाएंगे।’’भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे। मयंक यादव और अर्शदीप सिंह ने अपने-अपने चार ओवरों में 52-52 रन लुटाए। भारतीय पारी के आखिरी ओवर में शमर जोसेफ की शॉर्ट पिच गेंद अर्शदीप की बाई बांह पर लगी जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। सैमसन ने होप की पारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के कप्तान ने संयम के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। जिस तरह से वह खेल रहा है उसका पूरा श्रेय उसे जाता है। हम निश्चित तौर पर उस पर अंकुश लगाने के तरीके ढूंढ रहे हैं।’’सैमसन ने बड़े लक्ष्य के सामने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई तथा 23 गेंद पर 56 रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे। कीमो पॉल ने पांचवें ओवर में सैमसन और ईशान किशन को आउट कर दिया, जिसके बाद वेस्टइंडीज ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। सैमसन ने कहा कि तिलक वर्मा का आउट होना निर्णायक साबित हुआ क्योंकि तब भारत मुकाबले में बना हुआ था। तिलक ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि तिलक का आउट होना निर्णायक मोड़ था क्योंकि तब वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। तिलक और नीतीश कुमार रेड्डी गेंदबाजों पर दबाव बना रहे थे।’’सैमसन ने ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का भी समर्थन किया जो इस मैच में अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। उन्होंने कहा, ‘‘ईशान और अभिषेक शर्मा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं। एक मैच में नहीं चलने से उन्हें कम करके नहीं आंका जा सकता।’’सैमसन ने कहा कि टीम शनिवार को बेंगलुरु में होने वाले पांचवें और निर्णायक मैच में वापसी करके श्रृंखला जीतने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी श्रृंखला बराबरी पर है और अब सब कुछ बेंगलुरु में होने वाले मैच पर निर्भर करता है। हमारी टीम आत्मविश्वास से भरी है और वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। वेस्टइंडीज की तारीफ करनी होगी कि उसने भारत आकर दबदबा बनाया।’’

प्रभासाक्षी 15 Oct 2026 10:33 am

IND vs WI: चौथे T-20 में वेस्टइंडीज की जीत, कप्तान शाई होप ने तोड़ा गेल का रिकॉड

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच वेस्टइंडीज ने अपने नाम कर लिया है। इस मैच में शाई होप (नाबाद 102) के शतक के बाद कीमो पॉल (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 24 रन से हराया। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है। साथ ही वेस्टइंडीज ने भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया। मैच में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 19.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। विंडीज कप्तान शाई होप ने अपनी शतकीय पारी के दम पर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने इस टी20 सीरीज में अपना दूसरा शतक लगाने के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल की है। होप अब वेस्टइंडीज की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल (दो शतक) को पीछे छोड़ा है। अब शाई होप ने विदेशी खिलाड़ी के तौर पर भारत में सर्वाधिक शतकीय पारी खेलने के मामले में एबी डिविलियर्स की बराबरी कर ली है। इंटरनेशनल क्रिकेट में शाई होप का तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत में ये आठवां शतक है। एबी डिविलियर्स ने भी इतने ही शतक लगाए हैं। PC- cricinfo.com

राजस्थान खबरे 15 Oct 2026 10:29 am

चैंपियंस लीग: रियल मैड्रिड ने आखिरी 8 मिनट में पलटा मैच, एएस रोमा को 4-3 से हराया

जोस मोरिन्हो की रियल मैड्रिड ने एएस रोमा के खिलाफ आखिरी 7 मिनट में तीन गोल करते हुए 1-3 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की और मुकाबला 4-3 से जीता। 83वें मिनट तक मोरिन्हो की टीम 3-1 से पीछे थी, लेकिन एस्पी, एंड्रिक और रुडिगर ने सिर्फ 8 मिनट में मैच पलट दिया और यूरोप में अपनी दूसरी जीत पक्की कर ली।

खास खबर 15 Oct 2026 10:15 am

सैमसन बोले- तिलक का विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट था:यहीं से भारत की जीत की उम्मीद टूटी; अर्शदीप की चोट पर अपडेट भी दिया

भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने तिलक वर्मा के विकेट को बुधवार को हैदराबाद में खेले गए मैच का टर्निंग पॉइंट बताया है। उन्होंने मैच के बाद कहा- ‘मैच का टर्निंग पॉइंट वह था, जब तिलक आउट हुए। हम मैच में अच्छी स्थिति में थे।’ 31 साल के सैमसन ने आगे कहा, ‘हम 10-20 रन आसानी से बना रहे थे। रेड्डी और तिलक दबाव हैंडल कर रहे थे। दोनों बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उस समय तक हम रन चेज में बने हुए थे।’ मैच में 48 रन बनाने के लिए 19 गेंदें बाकी थीं, तभी रोमारियो शेफर्ड ने तिलक से गलत शॉट लगवाकर उनका विकेट लिया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हरा दिया। 70 रन की साझेदारी टूटी, रेड्डी-तिलक ने पारी संभाली थी नीतीश कुमार रेड्डी और तिलक वर्मा जब क्रीज पर आए, तब भारत ने 130 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। टीम को 50 गेंदों में 118 रन बनाने थे। यहां से दोनों ने छठे विकेट के लिए 32 गेंद पर 70 रन की साझेदारी करके भारत की वापसी कराई। इस पर सैमसन ने कहा कि यह अच्छी बात है कि पांच विकेट गंवाने के बाद भी हमारे पास नियंत्रण था। 2 युवा खिलाड़ियों ने दबाव संभाला और वेस्टइंडीज के गेंदबाजी आक्रमण का सामना किया। उन्होंने माना कि निचले क्रम की साझेदारी को अंत में बहुत कुछ करना था। सैमसन ने कहा, ‘सच कहूं तो ऐसी चीजें होती हैं। गलतियां होना तय है। हमें आगे बढ़ते रहना और पॉजिटिव रहना होगा।’ सैमसन ने ईशान-अभिषेक का बचाव किया ईशान किशन ने 3 गेंदों पर 6 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 24 गेंदों पर 29 रन ही बना सके। दोनों के प्रदर्शन को लेकर सैमसन ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘ईशान और अभिषेक दुनिया के टॉप-2 बैटर्स हैं। एक मैच खराब होना ठीक है। अभिषेक ने पिछले मैच में शानदार 70 रन बनाए थे। ईशान लगातार काफी रन बना रहे हैं। इसलिए एक मैच खराब होना पूरी तरह ठीक है।' सैमसन ने खुद फिफ्टी लगाई ईशान के जल्दी आउट होने के बावजूद सैमसन ने भारत को तेज शुरुआत दी। उन्होंने 23 गेंदों पर 56 रन बनाए। हालांकि, भारत की हार के बाद सैमसन निराश दिखे। उन्होंने कहा, ‘हारने वाली टीम में होने का एहसास अलग होता है। इस समय मैं काफी निराश हूं। मेरा योगदान जीत में आना चाहिए था।’ अपनी पारी के बारे में सैमसन ने कहा, ‘मुझे वहां बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया। जब आप ऐसे स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं, तो ज्यादा सोचने का समय नहीं होता।’ सैमसन बोले- अर्शदीप बर्फ लगा रहे, जल्दी ठीक होंगे सीरीज बराबर होने के बाद सैमसन ने कहा कि भारतीय टीम आखिरी मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। अब यह फाइनल जैसा मुकाबला है। देखते हैं कि आगे क्या होता है।' उन्होंने अर्शदीप की चोट पर कहा- ‘अर्शदीप अपने कंधे पर बर्फ लगा रहे हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उन्हें तेज गति की गेंद लगी थी। आशा है कि वह जल्द ही उबर जाएंगे।’ --------------------------------------- चौथे टी-20 से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, होप का शतक; संजू की फिफ्टी काम नहीं आई वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 में भारत को 24 रन से हरा दिया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 15 Oct 2026 9:13 am

'हम अपनी स्किल्स पर भरोसा करने वाली कॉन्फिडेंट टीम हैं': कीमो पॉल

हैदराबाद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 24 रन से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। वेस्टइंडीज की जीत में दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कीमो पॉल का अहम योगदान रहा।

समाचार नामा 15 Oct 2026 8:44 am

हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, तीसरी बार खिताब जीतने पर नजर

श्रीलंका क्रिकेट ने हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए सात सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। संगीथ कूराय टीम की कप्तानी करेंगे। उनके अलावा मूविन सुबासिंघे और विशेन हलंबागे जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है।

खबर इंडिया टीवी 15 Oct 2026 8:43 am