आंध्र प्रदेश में तबाही मचाने के बाद तेलंगाना की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान मुरासु: वीडियो में जाने 120KM की रफ्तार से चली हवाएं, हजारों पेड़ उखड़े; 30 उड़ानें रद्द
भारतीय क्रिकेटर प्रेमा रावत ने महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है। 24 साल की प्रेमा ने सीनियर विमेंस टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखंड की ओर से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 50 रन की नाबाद पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड 15 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाली तीन खिलाड़ियों के नाम संयुक्त रूप से था। पुणे के MCA क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 98 रन ही बना सकी। उत्तराखंड ने यह मैच 89 रन से जीता। प्रेमा ने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल किया और 12 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए प्रेमा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं। उस समय पारी के सिर्फ आखिरी तीन ओवर बाकी थे। उन्होंने आते ही तेज गेंदबाज साक्षी राव की गेंदों पर लगातार तीन चौके लगाए। इसके बाद ऑफ स्पिनर वांका पूजा के ओवर में 18 रन बटोरे। आखिरी ओवर में उन्होंने कुंचला नितीशा की गेंदों पर छक्के और चौके लगाए। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। स्ट्राइक रेट 357.14 रहा। दूसरे छोर पर राघवी बिष्ट ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए। हैदराबाद को 98 रन पर रोका बल्लेबाजी के बाद प्रेमा ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया। उन्होंने हैदराबाद की ओपनर जी काव्याश्री और एन क्रांति रेड्डी को आउट किया। जून में किया था भारत के लिए डेब्यू प्रेमा ने जून 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की ओर से अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था। वह लेग स्पिन गेंदबाज हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं। अब तक खेले 7 T20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 7 विकेट हैं। एशिया कप के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 9 रन देकर 3 विकेट लिए थे। RCB की दोनों खिताबी टीमों का हिस्सा रहीं प्रेमा विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम का हिस्सा हैं। वह 2025 और 2026 में खिताब जीतने वाली RCB टीम में शामिल थीं। टूर्नामेंट में अब तक 6 मैच खेलकर उन्होंने 3 विकेट लिए हैं। फ्रेंचाइजी ने 2027 सीजन से पहले उन्हें टीम में बरकरार रखा है।
ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा: वीडियो में जाने T20I से लिया संन्यास, 130 मैचों में बनाए 2897 रन; IPL और बिग बैश में खेलते रहेंगे
आईसीसी रैंकिंग : करियर के तीसरे ही वनडे मैच में चटकाए 5 विकेट
दुबई, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने आईसीसी विमेंस वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद वैष्णवी बॉलिंग रैंकिंग में 53 स्थान ऊपर चढ़कर 94वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
AFC Asian Cup 2027: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच बड़ा फैसला, एक साल के लिए टला एशियन कप, जानें नई तारीखें
भारत के बैडमिंटन खिलाड़ियों को अक्टूबर में यूरोप के चार टूर्नामेंट खेलने के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़े। उन्हें टूर्नामेंट से कुछ दिन पहले पता चला कि इस दौरे के लिए सरकारी मदद नहीं मिलेगी। इसके बाद खिलाड़ियों ने यात्रा, खाने और होटल में रुकने का खर्च खुद उठाया। बजट की कमी के कारण कुछ खिलाड़ी अपने निजी कोच को भी साथ नहीं ले जा सके। आर्थिक परेशानी के बावजूद जर्मनी में हुए हाइलो ओपन में पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स और लक्ष्य सेन ने पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। इससे पहले सिंधु फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी पहुंची थीं। SAI ने किस वजह से रोकी फंडिंग? इस मामले में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और BAI के बीच जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, SAI के एक अधिकारी ने बताया कि BAI ने खिलाड़ियों के नाम सहित जरूरी प्रस्ताव तय समय पर जमा नहीं किया था। SAI के नियम के अनुसार, किसी टूर्नामेंट के लिए प्रस्ताव कम से कम 30 दिन पहले जमा करना होता है। पहले यह समयसीमा 90 दिन थी, जिसे बाद में 60 दिन किया गया। खेल महासंघों की मांग पर इसे घटाकर 30 दिन कर दिया गया था। कुछ अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि एशियन गेम्स में भारतीय बैडमिंटन टीम के प्रदर्शन के कारण फंडिंग रोकी गई होगी। भारत 2014 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में व्यक्तिगत बैडमिंटन मेडल नहीं जीत पाया था। फिनलैंड से शुरू हुआ यूरोप दौरा भारतीय खिलाड़ियों ने चार देशों में लगातार चार टूर्नामेंट खेले। इसकी शुरुआत 6 अक्टूबर को फिनलैंड के वांटा में आर्कटिक ओपन से हुई। इसके बाद टीम ने डेनमार्क ओपन, फ्रेंच ओपन और जर्मनी के हाइलो ओपन में हिस्सा लिया। इन टूर्नामेंटों में खेलने के लिए खिलाड़ियों को एक देश से दूसरे देश जाना था। इसके अलावा होटल में रुकने, खाने और अभ्यास का खर्च भी था। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने फिनलैंड में पहले टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की थी, लेकिन बाकी खर्च उन्हें खुद उठाने पड़े। कुछ खिलाड़ी बिना कोच के खेले सिंधु ने खुद उठाया खर्च दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने भी फंडिंग नहीं मिलने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसा उनके साथ पहले कभी नहीं हुआ था। सिंधु के मुताबिक, उस समय उनके लिए टूर्नामेंट छोड़ने के बारे में सोचना भी आसान नहीं था। उनका ध्यान खेलने और अपने प्रदर्शन में सुधार करने पर था। उन्होंने कुछ खर्च खुद उठाया, जबकि ओलिंपिक गोल्ड क्वेस्ट (OGQ) ने भी उनकी मदद की। OGQ एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो भारतीय खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं की तैयारी में आर्थिक सहयोग देती है। एक साल बाद लक्ष्य को खिताब, सिंधु ने भी जीता दूसरा टाइटल यूरोप दौरे का आखिरी टूर्नामेंट हाइलो ओपन भारत के लिए यादगार रहा। लक्ष्य सेन ने पुरुष सिंगल्स का खिताब जीतकर करीब एक साल से चले आ रहे अपने खिताबी इंतजार को खत्म किया। सिंधु ने महिला सिंगल्स का खिताब जीता। यह इस साल उनका दूसरा खिताब था। सिंधु ने 2017 के बाद पहली बार एक साल में सुपर 500 या उससे बड़े स्तर के दो BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीते। इस जीत से वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने की उनकी संभावनाएं बेहतर हुईं और वे वर्ल्ड रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गईं। इससे पहले फ्रेंच ओपन के फाइनल में सिंधु को साउथ कोरिया की एन से-यंग से हार मिली थी। अस्मिता चालिहा ने उसी टूर्नामेंट में यामागुची को हराया था, जबकि अनमोल खरब हाइलो ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचीं। BWF टूर खिताब क्या है?
शुभमन गिल : 'मैं चाहता था कि हमारी टीम सभी वनडे खेले'
ऑकलैंड, भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह चाहते थे कि न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट मैचों के बीच टी20 मैच हों, ताकि भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों के लिए पूरी ताकत वाली टीम उतार सके और खिलाड़ियों को दो मैचों की अहम टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए काफी समय मिल सके।
स्पेन के फुटबॉल क्लब सीडी टेनेरिफ के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल का 30 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार, 2 नवंबर को स्पेन की दूसरी डिवीजन लीग में एफसी अंडोरा के खिलाफ मुकाबले के आखिरी मिनटों में उनकी टक्कर विपक्षी टीम के गोलकीपर जीसस ओवोनो से हो गई थी। गंभीर हालत में उन्हें मैदान से अस्पताल पहुंचाया गया। अगले दिन यानी 3 नवंबर की सुबह 8 बजे क्लब ने उनके निधन की पुष्टि की। यह हादसा मैच के इंजरी टाइम में हुआ, जब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। अंडोरा के गोलकीपर ओवोनो गेंद को रोकने के लिए अपने गोल से काफी आगे निकल आए। इसी दौरान उनकी टक्कर डी मिगुएल से हुई। ओवोनो का घुटना डी मिगुएल के सीने से टकराया और स्ट्राइकर मैदान पर गिर पड़े। आखिरी मिनटों में हुआ हादसा, मैच रोकना पड़ा टेनेरिफ और अंडोरा के बीच मुकाबला स्पेन के सांता क्रूज डी टेनेरिफ स्थित हेलियोडोरो रोड्रिगेज लोपेज स्टेडियम में खेला जा रहा था। घरेलू टीम टेनेरिफ ने शुरुआत में 2-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन अंडोरा ने वापसी करते हुए 83वें मिनट में पेनल्टी से पहला गोल किया और 88वें मिनट में दूसरा गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। गोलकीपर से टक्कर के बाद स्ट्राइकर मैदान पर बेहोश हो गए। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने 5 मिनट से ज्यादा समय तक मैदान पर उनका इलाज किया। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस तक ले जाया गया और अस्पताल पहुंचाया गया। रेफरी ने ओवोनो को सीधे रेड कार्ड दिखाया। घटना के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों की हालत भी भावुक थी। मुकाबला आगे नहीं खेला गया और 2-2 के स्कोर पर रोक दिया गया। अस्पताल में पहले हालत स्थिर बताई, फिर बिगड़ गई स्पेनिश मीडिया के मुताबिक, डी मिगुएल को अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में कार्डियक अरेस्ट हुआ था। मेडिकल स्टाफ ने उन्हें CPR देकर दोबारा होश में लाने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें सांता क्रूज के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ नुएस्त्रा सेनोरा डे ला कैंडेलारिया में भर्ती कराया गया। टेनेरिफ ने सोमवार रात बताया था कि गंभीर हालत के बावजूद खिलाड़ी की स्थिति स्थिर है और उन्हें ICU में रखा गया है। मंगलवार सुबह क्लब ने जानकारी दी कि उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति बिगड़ गई है। न्यूरोलॉजिकल स्थिति का मतलब दिमाग और नर्वस सिस्टम के काम करने की हालत से है। कुछ घंटे बाद क्लब ने सुबह 8 बजे उनके निधन की पुष्टि कर दी। छोटे क्लबों से शुरू हुआ सफर 2025 में टेनेरिफ पहुंचे, टीम को दूसरे डिवीजन में वापसी दिलाई जुलाई 2025 में डी मिगुएल ने टेनेरिफ के साथ तीन साल का करार किया। उस समय क्लब स्पेन के तीसरे स्तर की लीग में था और उसका लक्ष्य फिर से दूसरे डिवीजन में जगह बनाना था। डी मिगुएल ने टीम के आक्रमण को मजबूती दी और 11 गोल किए। उनके योगदान से टेनेरिफ ने तीसरे स्तर से प्रमोशन हासिल कर दूसरे डिवीजन में वापसी की। स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन ने मैच स्थगित किए इस घटना के बाद स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन (RFEF) ने मंगलवार को होने वाले अपने कुछ मुकाबले स्थगित कर दिए। इनमें कोपा डेल रे के दो और कोपा डी ला रीना का एक मैच शामिल था। कोपा डेल रे स्पेन का प्रमुख पुरुष नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट है, जबकि कोपा डी ला रीना महिला फुटबॉल की राष्ट्रीय कप प्रतियोगिता है।
Prema Rawat ने रचा इतिहास, Senior Women T20 Trophy में 14 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
पुणे, तीन नवंबर भारतीय ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के मैच में मंगलवार को यहां 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। उत्तराखंड की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 357 रहा। उनकी इस पारी के दम पर उत्तराखंड ने हैदराबाद को 89 रन से हराया। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के नाम है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इंग्लैंड की मैरी केली और ऑस्ट्रेलिया की लौरा हैरिस ने भी घरेलू क्रिकेट में 15 गेंदों में अर्धशतक बनाए हैं। रावत की नाबाद 50 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 187 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 98 रन ही बना सकी। प्रेमा रावत ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए।
IPL 2027 में नजर नहीं आएंगे मोहम्मद आमिर, ऑक्शन में शामिल होने की संभावना से किया इनकार
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर के IPL ऑक्शन में होने की संभावना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आमिर हाल ही में ब्रिटिश नागरिक बने हैं।
भारत की खुशबू राजकबाई दरजादा ने सेनेगल के डकार में चल रहे यूथ ओलिंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने जूडो में महिलाओं की 63kg कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की। सोमवार देर शाम खेले गए फाइनल में उन्हें जर्मनी की जोलिना रेनहोल्ड से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही खुशबू यूथ ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय जूडो खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले 2018 में मणिपुर की तबाबी देवी ने सिल्वर मेडल जीता था। तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचीं खुशबू ने फाइनल तक का सफर तीन मुकाबले जीतकर तय किया। उन्होंने पहले राउंड में गिनी की मामाइसा कामारा को हराया। इसके बाद क्वार्टरफाइनल में मोरक्को की अबीर बुआज्जाउई और सेमीफाइनल में अल्जीरिया की दुनिया बेराहुआल को शिकस्त दी। फाइनल में उनका सामना जर्मनी की जोलिना रेनहोल्ड से हुआ। खुशबू ने कहा कि वे अनुभवी जर्मन खिलाड़ी का सामना करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार थीं। उन्होंने डकार में इंटरनेशनल लेवेल पर खेलने के अनुभव को शानदार बताया। इस साल दूसरा इंटरनेशनल मेडल जीता खुशबू का यह इस साल इंटरनेशनल लेवेल पर दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में हुई एशियन कैडेट चैंपियनशिप की 63 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। गुजरात के सोमनाथ की रहने वाली खुशबू सात भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्होंने 2021 में सोमनाथ की जूडो एकेडमी से जिला स्तर पर खेलना शुरू किया था। यहां प्रतियोगिताओं में मिली सफलता ने उन्हें इस खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अहमदाबाद में ट्रेनिंग से निखरा खेल 2023 में खुशबू का चयन अहमदाबाद के विजय भारत फाउंडेशन (VBF) हाई परफॉर्मेंस सेंटर में हुआ। यहां जूडो कोच लाल कृष्ण बघेल की देखरेख में उन्होंने ट्रेनिंग की। कोच बघेल के मुताबिक, सेंटर में बेहतर ट्रेनिंग और अच्छे स्पैरिंग पार्टनर्स की वजह से खुशबू को डकार में मेडल जीतने में मदद मिली। अगली प्रतियोगिता की तैयारी में जुटीं सिल्वर मेडल जीतने के बाद खुशबू फिलहाल परिवार के साथ जश्न मनाने के बजाय अगली प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। उन्हें खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। खुशबू ने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारी के कारण उन्हें माता-पिता से मिलने के लिए छुट्टी मिलना मुश्किल लग रहा है। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर IPL ऑक्शन में नहीं उतरेंगे:ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद भी फैसला नहीं बदला; 16 दिसंबर को खिलाड़ियों की नीलामी पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने IPL 2027 ऑक्शन में शामिल होने से इनकार कर दिया है। 33 साल के आमिर ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है, इसके बावजूद वे IPL में खेलने के लिए अपना नाम रजिस्टर नहीं कराएंगे। उन्होंने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…
VETO पर दिखेगा IND vs PAK का महामुकाबला, फ्री में देख पाएंगे SAFF चैंपियनशिप 2026 के सभी मैच
VETO ने SAFF चैंपियनशिप 2026 के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। 5 से 17 नवंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 5 नवंबर को खेला जाएगा।
सऊदी अरब पर हालिया हमलों के बाद 'एएफसी एशियन कप' दिसंबर 2027 तक स्थगित
कुआलालंपुर, 3 नवंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब फुटबॉल फेडरेशन (एसएफएफ) और एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (एएफसी) ने मंगलवार को बताया कि एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 को स्थगित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में हुए हालिया हमलों के कारण 'लॉजिस्टिक्स से जुड़ी बड़ी मुश्किलें और यात्रा में रुकावटें' पैदा हो गई थीं।
Asian Champions Trophy: दक्षिण कोरिया से सेमीफाइनल भिड़ंत, Abhishek की फिटनेस बनी भारत की चिंता
(सौमोज्योति एस चौधरी)मोहाली, तीन नवंबर अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करके अजेय रही पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रहे स्ट्राइकर अभिषेक की चोट के बावजूद दक्षिण कोरिया के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। एशियाई खेलों के चैंपियन भारत ने सोमवार को जालंधर में खेले गए छह टीमों के टूर्नामेंट के अपने आखिरी राउंड-रॉबिन मैच में दक्षिण कोरिया को 8-0 से करारी शिकस्त दी थी और वह इसे दोहराने के लिए प्रतिबद्ध होगा। भारत ने राउंड-रॉबिन चरण में बांग्लादेश को 13-0, चीन को 5-2, जापान को 4-1 और दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराया था। लेकिन जापान के खिलाफ मैच से ठीक पहले अभिषेक के टखने में चोट लग गई जिससे भारतीय टीम प्रबंधन चिंतित होगा क्योंकि उन्होंने न केवल गोल किए हैं बल्कि अच्छे मौके भी बनाए हैं। भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने भी स्वीकार किया कि अभिषेक ने अभी तक शानदार भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अभी पक्का पता नहीं है कि अभिषेक खेल पाएंगे या नहीं। वह चोटिल हैं और वह वापसी करेंगे या नहीं इसके लिए हमें इंतजार करना होगा लेकिन समय बहुत कम है।’’अभिषेक की अनुपस्थिति में अनुभवी स्ट्राइकर मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा को अग्रिम पंक्ति में अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी। मनदीप सिंह ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में हैट्रिक लगाकर शानदार शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद वह अपनी इस लय को बरकरार नहीं रख पाए।यदि अभिषेक नहीं खेल पाते हैं, तो आदित्य अर्जुन लालागे और अंगद बीर सिंह जैसे खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी संभालनी होगी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह को हालांकि उम्मीद है कि अभिषेक इस मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘वह अच्छी स्थिति में है। हमने उसे दो मैचों के लिए आराम दिया था। मुझे उम्मीद है कि वह सेमीफाइनल में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट होगा।’’उपकप्तान हार्दिक सिंह ने विवेक सागर प्रसाद और नीलकांत शर्मा के साथ मिलकर मध्य पंक्ति में अच्छी भूमिका निभाई है। नीलकांत का यह भारत की तरफ से अंतिम टूर्नामेंट है। हरमनप्रीत भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अभी तक नौ गोल किए हैं। इनमें से उन्होंने आठ गोल पेनल्टी कॉर्नर से और एक पेनल्टी स्ट्रोक से किया है। हरमनप्रीत ने जुगराज सिंह और अमित रोहिदास के साथ मिलकर भारतीय रक्षापंक्ति में भी अच्छी भूमिका निभाई है। युवा फॉरवर्ड विष्णुकांत सिंह को भी टूर्नामेंट में जितने मौके मिले हैं उनमें वह खरे उतरे हैं। वह जरूरत पड़ने पर टीम के लिए मध्य पंक्ति में खेलने के लिए तैयार हैं। विष्णुकांत ने कहा, ‘‘मैं लंबे समय से मौके का इंतजार कर रहा था। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की और जापान के खिलाफ गोल करने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। मैं मध्य पंक्ति में खेलने के लिए भी तैयार हूं।’’भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा और कृष्ण बहादुर पाठक को टूर्नामेंट में अभी तक खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा है और यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर विरोधी टीम आक्रामक रवैया अपनाती है तो वह उससे कैसे निपटते हैं। पहला सेमीफाइनल जापान और एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मलेशिया के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम:गोलकीपर: सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक। डिफेंडर: संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमनदीप लाकड़ा। मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, अंगद बीर सिंह। फॉरवर्ड: शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, विष्णुकांत सिंह। मैच का समय:पहला सेमीफ़ाइनल: जापान बनाम मलेशिया, शाम 4:30 बजेदूसरा सेमीफाइनल: भारत बनाम दक्षिण कोरिया, शाम 7:00 बजे।
'इंग्लैंड से हार के बाद एक्शन लेना जरूरी था', अमोल मजूमदार ने वनडे विश्व कप 2025 को याद किया
इंडिया के हेड कोच अमोल मजूमदार ने बताया कि आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के दौरान इंग्लैंड से मिली हार के बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम में टीम की कमियों को दूर करने का फैसला किया। उनका मानना था कि टीम की किस्मत बदलने के लिए सीधा दखल देना जरूरी था।
'मैं चाहता था कि हमारी मजबूत टीम सभी 5 वनडे खेले': शुभमन गिल
ऑकलैंड, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह चाहते थे कि न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट मैचों के बीच टी20 मैच हों, ताकि भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों के लिए पूरी ताकत वाली टीम उतार सके और खिलाड़ियों को दो मैचों की अहम टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए काफी समय मिल सके।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान, इसी महीने होगा भारत से मुकाबला
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी अब्दुल समद को दी गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा।
'इंग्लैंड से हार के बाद एक्शन लेना जरूरी था', अमोल मजूमदार ने वनडे विश्व कप 2025 को याद किया
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। इंडिया के हेड कोच अमोल मजूमदार ने बताया कि आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के दौरान इंग्लैंड से मिली हार के बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम में टीम की कमियों को दूर करने का फैसला किया। उनका मानना था कि टीम की किस्मत बदलने के लिए सीधा दखल देना जरूरी था।
India vs New Zealand ODI: अनुभवहीन गेंदबाजी के साथ उतरेगी भारतीय टीम, नजरें Rohit और Kohli पर
ऑकलैंड, तीप नवंबर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर एक बार फिर से सभी की निगाहें टिकी रहेंगी लेकिन भारत के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण के कारण न्यूजीलैंड बुधवार से यहां शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है। वनडे श्रृंखला के बाद होने वाली टेस्ट श्रृंखला को ध्यान में रखकर जसप्रीत बुमराह को विश्राम दिया गया है जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। ऐसे में अनुभवी मोहम्मद सिराज को अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी होगी। सिराज के अलावा भारतीय टीम में शामिल अन्य चार विशेषज्ञ गेंदबाजों अर्शदीप सिंह (18), गुरनूर बराड़ (09), अंशुल कंबोज और औकिब नबी (एक-एक) के पास कुल मिलाकर 29 वनडे मैचों का अनुभव है। टौरंगा में पांचवें और अंतिम वनडे के तुरंत बाद शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए अंतिम दो वनडे में भारत के कुछ स्टार खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। वनडे श्रृंखला 15 नवंबर को समाप्त होगी और पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा। यहां तक कि कप्तान शुभमन गिल भी टेस्ट मैचों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आखिरी दो वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे। गिल ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘अगर वनडे श्रृंखला और टेस्ट श्रृंखला के बीच कुछ अधिक अंतराल होता तो हम सभी पांच मैच में खेलते लेकिन वनडे और टेस्ट मैचों के बीच बहुत कम अंतराल होने के कारण हमें कार्यभार का प्रबंधन करना होगा। इसलिए टेस्ट टीम में शामिल कुछ खिलाड़ी आखिरी दो वनडे नहीं खेल पाएंगे।’’दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में चौथे नंबर पर काबिज भारत के लिए फाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। उसे अब बाकी बचे सात टेस्ट मैचों में से कम से कम छह जीतने होंगे और साथ ही यह भी उम्मीद करनी होगी कि कुछ अन्य मैचों के परिणाम उसके अनुकूल रहें। यही वजह है कि भारत टेस्ट श्रृंखला को ज्यादा प्राथमिकता दे रहा है। वनडे में भारत के शीर्ष पांच बल्लेबाज लगभग तय हैं। रोहित और कप्तान गिल पारी की शुरुआत करेंगे। उनके बाद कोहली और उप कप्तान श्रेयस अय्यर का नंबर आता है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी (जो केवल पहले वनडे के लिए उपलब्ध हैं) को छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। हर्षित राणा के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम प्रबंधन आठवें नंबर पर अंशुल कंबोज को आजमा सकता है जो आक्रामक बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। ईडन पार्क की सीधी बाउंड्री बेहद छोटी हैं और उसकी दूरी केवल 55 मीटर है। ऐसे में भारत सिराज, अर्शदीप सिंह और लंबे कद के गुरनूर बराड़ को अंतिम एकादश में रख सकता है। हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति के कारण कुलदीप यादव के लिए अंतिम एकादश में जगह बनाना मुश्किल हो रहा है भले ही उन्होंने भारत के वर्तमान गेंदबाजी आक्रमण में सर्वाधिक 201 विकेट लिए हैं। लेकिन 11 से 40 ओवर के बीच सर्कल के बाहर केवल चार क्षेत्ररक्षकों को ही अनुमति दी जाती है और ऐसे में बीच के ओवर अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं। इसलिए कुलदीप की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। गिल ने कहा, ‘‘बीच के ओवरों में विकेट लेने के लिए अच्छा विकल्प होना बहुत जरूरी है। सीधी बाउंड्री और उसकी कम दूरी देखते हुए मैं नहीं जानता कि इस मैदान पर स्पिनर कितने ओवर कर पाएंगे। लेकिन विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बीच के ओवरों में एक स्ट्राइक गेंदबाज का होना बहुत महत्वपूर्ण है जो विकेट ले सके।’’भारत अगर तेज गेंदबाजी विभाग में कमजोर है तो न्यूजीलैंड की टीम में अधिकतर खिलाड़ी उम्रदराज हैं। उसकी वनडे टीम की औसत आयु 34 से 35 के बीच है। ऐसे में कप्तान मिचेल सैंटनर ने संकेत दिए कई खिलाड़ियों के लिए 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। इन खिलाड़ियों में वह भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अधिकतर खिलाड़ियों की उम्र लगभग 34 या 35 के आसपास है। वनडे विश्व कप के बाद, सारा ध्यान फिर से टी20 क्रिकेट पर केंद्रित हो जाएगा। मुझे अभी तक किसी खिलाड़ी ने अपनी भावी योजना के बारे में नहीं बताया है, लेकिन ऐसा हो सकता है।’’टीम इस प्रकार हैं:भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, कुलदीप यादव, नमन धीर। न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रैसवेल, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर, नाथन स्मिथ। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा।
मिशेल सैंटनर : रोहित-विराट के विकेट पहले ओवरों में लेने की कोशिश करेंगे
ऑकलैंड, भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी चिंता भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकेट हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने कहा है कि उनकी कोशिश सीरीज में कोहली और रोहित को शांत रखने की होगी।
Hylo Open खिताब जीतकर Lakshya Sen की BWF World Tour Finals पर नजर
भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन हाइलो ओपन में खिताब जीतने के बाद आगामी टूर्नामेंटों में अपनी लय बरकरार रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उनकी निगाहें बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में अच्छा प्रदर्शन करने पर टिकी हैं। सेन ने कहा कि चोट की चिंताओं और व्यस्त कार्यक्रम के कारण इस जीत ने उनके लिए सही समय पर आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया है। इस जीत से विश्व रैंकिंग में आठ पायदान ऊपर दसवें नंबर पर पहुंचने वाले लक्ष्य ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं हाइलो ओपन में अपने प्रदर्शन से खुश हूं। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद टूर्नामेंट जीतकर अच्छा लग रहा है और मैं अपनी इस लय को बरकरार रखना चाहता हूं।’’ लक्ष्य को विश्व टूर फाइनल्स में जगह बनाने के लिए विश्व रैंकिंग में शीर्ष आठ में जगह बनानी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘आगे दो से तीन सप्ताह तक टूर्नामेंट चलेंगे, जिसके बाद अपेक्षाकृत कम व्यस्त कार्यक्रम होगा। मेरा ध्यान विश्व टूर फाइनल्स पर है। मुझे लगता है कि अगले दो टूर्नामेंट महत्वपूर्ण हैं क्योंकि मैं साल का अच्छा अंत करना चाहता हूं। इसलिए जापान और हांगकांग में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पहले मुझे घर पर रहना अच्छा लग रहा है।’’ अल्मोड़ा के रहने वाले इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ महीनो में चोटिल होने के कारण उनकी निरंतरता प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट में भी मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा। मैं फाइनल तक पहुंचा और अच्छी फॉर्म में था। लेकिन इसके बाद अगले दो-तीन महीनों में मुझे कुछ चोटें लगी जिससे मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाया।’’ लक्ष्य ने कहा, ‘‘भारत में विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में खेलना शानदार अनुभव रहा। निश्चित रूप से मेरा प्रदर्शन अनुकूल नहीं रहा लेकिन मैं तैयार था। एक खिलाड़ी के रूप में आप प्रत्येक टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं और इसलिए मुझे खुशी है कि पिछला सप्ताह मेरे लिए अच्छा रहा।’’ चोटों से निपटने और मैच फिटनेस हासिल करने के बारे में सेन ने कहा कि लगातार सफर में रहने के कारण उन्हें अभ्यास के दौरान अपने खेल में प्रयोग करने के कम मौके मिले। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लगातार यात्रा कर रहा हूं, इसलिए अभ्यास के दौरान नए प्रयोग करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। मैंने जिन टूर्नामेंटों में भाग लिया, उनमें मैंने अपने खेल के कुछ पहलुओं पर काम करने की कोशिश की, लेकिन पिछले तीन से चार महीनों में चोटों से निपटना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा।’’
न्यूजीलैंड : वनडे में निराशाजनक है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
नई दिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड जाने वाली किसी भी टीम के लिए क्रिकेट कभी आसान नहीं रहा है। भारतीय टीम के साथ भी ऐसा ही है, लेकिन टी20 सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए वनडे सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद है।
भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन, स्टेडियम में सिर्फ 34 हजार सीटें
फ्री में लाइव कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मुकाबला, हो गया ऐलान
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी सीरीज में अब वनडे मैचों की बारी है। इसका पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा, मैच सुबह शुरू हो जाएगा, इसलिए आप अभी से इसे लाइव देखने के बारे में जान लीजिए।
सेंथिलकुमार : ग्रेग लोबन को हराकर चेक ओपन का खिताब जीता
ब्रनो, भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार ने स्कॉटलैंड के टॉप सीड ग्रेग लोबन को हराकर यूएसडी 35,000 के चेक ओपन का खिताब जीत लिया है। यह एक पीएसए कॉपर-लेवल टूर्नामेंट है।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने IPL 2027 ऑक्शन में शामिल होने से इनकार कर दिया है। 33 साल के आमिर ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है, इसके बावजूद वे IPL में खेलने के लिए अपना नाम रजिस्टर नहीं कराएंगे। उन्होंने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। आमिर ने कहा- 'नहीं, मैं ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा रहा हूं।' IPL 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होना है। इसके लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 नवंबर तय की गई है। ब्रिटिश नागरिकता मिलने से IPL खेलने का रास्ता खुला था पाकिस्तान के खिलाड़ियों को IPL में खेलने की अनुमति नहीं है। वे लीग के पहले सीजन यानी 2008 के बाद से इसमें नहीं खेले हैं। हालांकि, ब्रिटिश पासपोर्ट रखने वाले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अजहर महमूद IPL में खेल चुके हैं। आमिर को भी ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद IPL ऑक्शन में शामिल होने का रास्ता खुल सकता था। वे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के जरिए अपना नाम रजिस्टर करा सकते थे। इंग्लैंड में उन्हें घरेलू खिलाड़ी का दर्जा मिला हुआ है। द हंड्रेड में भी घरेलू खिलाड़ी के तौर पर खेले आमिर ने हाल ही में इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में ट्रेंट रॉकेट्स का प्रतिनिधित्व किया था। वे इस फ्रेंचाइजी के लिए विदेशी खिलाड़ी नहीं, बल्कि स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर खेले थे। सोमवार को उन्होंने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) के प्लेयर ड्राफ्ट के लिए भी ब्रिटिश नागरिक के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया है। आमिर ने 2 बार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों की मांग फाइनल से भी ज्यादा:वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीटें 34 हजार, आवेदन आए 84 लाख; जोहान्सबर्ग में मुकाबला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। 10 अक्टूबर के इस मैच के टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जोहान्सबर्ग के स्टेडियम की दर्शक क्षमता सिर्फ 34 हजार है। यानी उपलब्ध सीटों के मुकाबले करीब 247 गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
PC: navarashtra हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए कितने ज़रूरी हैं, यह तो सब जानते हैं। हर कोई इस स्टार ऑलराउंडर के 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए फिट होने का इंतज़ार कर रहा है। इस बीच, शुभमन गिल ने यह कहकर हलचल मचा दी है कि हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया में शामिल होने से पहले डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना होगा, यानी उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। दरअसल, 4 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहले ODI से ठीक पहले शुभमन गिल ने कहा था कि 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही भारतीय टीम हार्दिक पांड्या की वापसी का इंतज़ार कर रही है। हार्दिक की चोट की वजह से भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत से नहीं खेल पा रही है। 'उम्मीद है, हार्दिक जल्द ही वापस आ जाएँगे। वह कुछ डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे और हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही भारतीय टीम में वापस आ जाएँगे। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। दुनिया में बहुत कम खिलाड़ियों में उनकी स्किल्स हैं। वह नई और पुरानी दोनों गेंदों से बॉलिंग कर सकते हैं। हमारी कई बार बातचीत हुई है। चोटों के मामले में वह बहुत अनलकी रहे हैं। वह IPL के बाद से नहीं खेले हैं।' - शुभमन गिल गिल के बयान का क्या मतलब है? इसका सीधा सा मतलब है कि हार्दिक पांड्या को नवंबर और दिसंबर में होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी या विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। इस ऑलराउंडर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है। वह मई से चोटों से जूझ रहे हैं और फिलहाल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हैं। लोअर-ऑर्डर की ताकत, विकेट लेने वाला, बॉलिंग ऑप्शन जब टीम पर ऑलराउंडर के असर के बारे में पूछा गया, तो शुभमन ने कहा कि हार्दिक एक खास क्रिकेटर हैं जो नई और पुरानी दोनों गेंदों से बॉलिंग कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या भारतीय ODI टीम में नंबर 7 या 8 पर एक मजबूत खिलाड़ी हैं, जो पारी के आखिरी ओवरों में रन बनाने के लिए जिम्मेदार हैं। हार्दिक पांड्या अभी किन चोटों से जूझ रहे हैं? पांड्या की चोट की समस्या 2026 IPL के दौरान शुरू हुई, जब वह पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मुंबई इंडियंस के लिए तीन मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि बाद में वह कॉम्पिटिशन में वापस आ गए, लेकिन उनकी स्किल्स कम हो गई थीं। जून में, BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन के दौरान, उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई, जिसकी वजह से वह अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ ODI सीरीज़ से बाहर हो गए। फिर पूरी तरह फ़िट न होने की वजह से वह इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ODI सीरीज़ नहीं खेल पाए। उन्हें सितंबर में ऑस्ट्रेलिया 'A' के ख़िलाफ़ ODI सीरीज़ के लिए चुना गया था, लेकिन स्कैन में दाहिने पिंडली में चोट का पता चला। वह न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पाँच ODI और पाँच T20I भी नहीं खेल पाएँगे।
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड जाने वाली किसी भी टीम के लिए क्रिकेट कभी आसान नहीं रहा है। भारतीय टीम के साथ भी ऐसा ही है, लेकिन टी20 सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए वनडे सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद है।
ग्लेन मैक्सवेल : 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को दिया विराम
नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। मैक्सवेल ने सोमवार देर रात अपने संन्यास का ऐलान किया। इस फैसले के साथ ही उनके 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। हालांकि, वह लीग क्रिकेट में सक्रिय रहेंगे।
शुभमन गिल ने ये क्या कह दिया, बीसीसीआई के शेड्यूल पर ही उठा दिए सवाल
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज पहले होनी चाहिए थी, इसके बाद टी20 मैच होते और सबसे आखिर में टेस्ट मैच खेले जाने चाहिए थे, ताकि वे पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतर पाते।
हार्दिक पांड्या की नहीं होगी टीम इंडिया में सीधी एंट्री! कप्तान शुभमन गिल ने बताई पूरी बात
हार्दिक पांड्या इस वक्त पूरी तरह से फिट नहीं हैं, वे लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया में वापसी करने से पहले उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी, तभी वे अपनी जगह बना पाएंगे।
Sarfaraz Khan Statement: सरफराज खान का छलका दर्द, बोले- टीम मैनेजमेंट मुझे सिर्फ भारतीय पिचों का खिलाड़ी मानता है
यशस्वी जायसवाल और यश राठौड़ का शतक, इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ
भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल फॉर्म में लौट आए हैं। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट की दूसरी पारी में दमदार शतक लगाते हुए जायसवाल ने न सिर्फ फॉर्म में वापसी की, बल्कि मैच को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई।
New Zealand को बड़ा झटका, Devon Conway चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर
ऑकलैंड, तीन नवंबर न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अभ्यास सत्र के दौरान साथी खिलाड़ी मैट हेनरी से टकराने से सिर में चोट लगने (कनकशन) के कारण भारत के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने मंगलवार को बताया कि टिम सीफर्ट उनकी जगह लेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पुष्टि की कि कॉनवे को जांच के लिए अस्पताल ले जाने के बाद ‘कनकशन’ का पता चला, जिसके कारण वह श्रृंखला के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘‘कॉनवे को जांच के लिए अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग (ए एंड ई) में ले जाया गया, जहां ‘कलकशन’ की पुष्टि हुई। इस कारण वह कल भारत के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेल पाएंगे।’’यह टक्कर तब हुई जब दोनों खिलाड़ी श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व ऑकलैंड के ईडन पार्क में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान हवा में लहराते कैच को लेने की कोशिश कर रहे थे। सैंटनर ने पुष्टि की कि हेनरी ठीक हैं। उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है मैट को सिर में चोट लगी थी। वह ठीक लग रहा है, लेकिन डेव (कॉनवे) को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया है। वास्तव में वह टक्कर अच्छी नहीं लग रही थी।’’सैंटनर ने संकेत दिया कि टीम में बैकअप बल्लेबाज के तौर पर टीम से जुड़ने वाले सीफर्ट पहले वनडे में कॉनवे की जगह लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘सीफर्ट के रूप में हमारी टीम में बैकअप बल्लेबाज है, इसलिए अगर डेव उपलब्ध नहीं है तो उन्हें उनकी जगह टीम में लिया जाएगा।’’न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि टीम इस घटना को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सिर पर लगी चोट को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। हमने एहतियात के तौर पर एक बैकअप बल्लेबाज तैयार रखा है। लेकिन हम इस बात गौर करेंगे कि डेव की हालत कैसी रहती है। सच कहूं तो चोट देखने में अच्छी नहीं लग रही थी।’’इससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को मौके पर ही चिकित्सा सहायता दी गई और उनके सिर की चोटों का आकलन किया गया।दोनों खिलाड़ियों की स्थिति पर नजर रखी जाएगी और श्रृंखला के बाकी मैचों में उनकी भागीदारी के बारे में उचित समय पर जानकारी दी जाएगी। भारत ने दोनों टीमों के बीच हाल ही में समाप्त हुई टी20 श्रृंखला 3-2 से जीती थी।
Rohit Sharma Records: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इतिहास रचने उतरेंगे रोहित, 4 बड़े रिकॉर्ड पर नजर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
Rohit-Virat New Zealand Tour: 6 साल बाद न्यूजीलैंड में साथ दिखेंगे रोहित-विराट, 2027 वर्ल्ड कप से पहले अग्निपरीक्षा
भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी Velavan Senthilkumar ने Greg Lobban को हराकर जीता Czech Open खिताब
नयी दिल्ली, तीन नवंबर भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वेलवन सेंथिलकुमार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ब्रनो में खेले गए 35,000 अमेरिकी डॉलर इनामी चेक ओपन का खिताब जीता। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर काबिज स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बन को चार गेम तक चले मैच में हराया। विश्व में 42वें नंबर के खिलाड़ी और यहां चौथी वरीयता प्राप्त सेंथिलकुमार ने लोब्बन को 13-11, 11-5, 8-11, 11-7 से पराजित करके अपना 12वां पीएसए टूर खिताब जीता। यह उनका दूसरा कॉपर-स्तरीय खिताब है। इससे पहले उन्होंने अगस्त में बुडापेस्ट ओपन के रूप में अपना पहला कॉपर-स्तरीय खिताब जीता था। इस बीच फिलाडेल्फिया में चल रहे 241,000 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए प्लैटिनम स्तर की प्रतियोगिता यूएस ओपन में मिस्र के विश्व में नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त मुस्तफा असल ने पहले दौर में भारत के विश्व रैंकिंग में 24वें नंबर के खिलाड़ी अभय सिंह को 11-3, 11-1, 11-7 से हराया। मिस्र के खिलाड़ी ने इसके बाद दूसरे दौर में भारत के एक अन्य खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 36वें नंबर पर काबिज वीर चोटरानी को 11-1, 11-6, 11-4 से शिकस्त दी।
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए 84 लाख से ज्यादा टिकट आवेदन मिले हैं। स्टेडियम की दर्शक क्षमता सिर्फ 34 हजार है। यानी उपलब्ध सीटों के मुकाबले करीब 247 गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के लिए भी 79 लाख आवेदन ICC के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मैच के लिए कुल 83,97,294 टिकट आवेदन मिले हैं। वहीं, 21 नवंबर को इसी स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के लिए 79,00,944 आवेदन आए हैं। इस तरह टिकटों की मांग के मामले में भारत-पाकिस्तान मुकाबला पहले नंबर पर है। 193 देशों से मिले 12 करोड़ आवेदन ICC को अब तक टूर्नामेंट के लिए 193 देशों से 12 करोड़ से ज्यादा टिकट आवेदन मिले हैं। साउथ अफ्रीका में होने वाले 41 मैचों के लिए ही 10.5 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले हैं। इनमें मेजबान टीम के मैचों के लिए करीब 2.6 करोड़ आवेदन आए हैं। 24 साल बाद अफ्रीका में होगा वर्ल्ड कप 2027 वनडे वर्ल्ड कप 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर लौटेगा। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेंगे। टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 12 वेन्यू पर कुल 57 मैच खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप के लिए 12 वेन्यू तय किए गए हैं। इनमें 8 साउथ अफ्रीका, 3 जिम्बाब्वे और 1 नामीबिया में है। नामीबिया पहली बार पुरुषों के सीनियर वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे इससे पहले 2003 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुके हैं।
शुभमन गिल :हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट होगा
ऑकलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंजरी की वजह से लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। भारतीय टीम जल्द हार्दिक की वापसी चाहती है, लेकिन वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट में उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
शुभमन गिल : हार्दिक पंड्या की वापसी का इंतजार कर रहा हूँ
ऑकलैंड, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज बुधवार से शुरू हो रही है। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंजरी की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को कहा कि अगले विश्व कप के लिए टीम हार्दिक पंड्या की वापसी का इंतजार कर रही है।
कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच, सुबह का सही वक्त नोट कर लीजिए
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज का आगाज ऑकलैंड से होने जा रहा है। पहला मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह शुरू होगा, इसका वक्त आपको नोट कर लेना चाहिए।
IND vs NZ: महा-रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर विराट, मैदान पर उतरते ही कर देंगे धमाका
इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में सभी की निगाहें दिग्गजों की वापसी पर टिकी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की हो रही है। विराट कोहली इस सीरीज के पहले ही मुकाबले में एक महा-रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं, जिसे आज तक वनडे क्रिकेट के इतिहास में दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं छू सका है। विराट कोहली अगर पहले मैच में 12 रन बना लेते हैं तो वह यह करिश्मा कर लेंगे। विराट कोहली जैसे ही इस मैच में 12 रन बनाएंगे, वह वनडे क्रिकेट में नंबर 3 की पोजीशन पर बैटिंग करते हुए 13,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे। वनडे फॉर्मेट में नंबर तीन की पोजीशन को बल्लेबाजी की रीढ़ माना जाता है। विराट कोहली ने इस पोजीशन पर खेलते हुए अब तक 250 पारियों में 61.55 की अविश्वसनीय औसत और 95.4 की स्ट्राइक रेट से 12,988 रन बनाए हैं। इसमें उनके 48 वनडे शतक और 69 अर्धशतक शामिल हैं। PC- INDIA TV HINDI
टी20 : ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाए ये रिकॉर्ड
नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मैक्सवेल सोमवार की देर रात संन्यास का ऐलान किया। हालांकि, वह लीग क्रिकेट खेलते रहेंगे।
IND vs NZ ODI सीरीज से पहले एक और झटका, पहले मैच से बाहर हो गया अहम खिलाड़ी
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी डेवोन कॉन्वे भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के पहले मैच से बाहर हो गए हैं। वे मंगलवार को अपने साथी मैट हैनरी से टकरा गए थे और उसी दौरान चोटिल हो गए।
हार्दिक पंड्या को टीम में वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलना होगा: शुभमन गिल
ऑकलैंड, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंजरी की वजह से लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। भारतीय टीम जल्द हार्दिक की वापसी चाहती है, लेकिन वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट में उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
IPL Window Change: ललित मोदी ने लीग को अक्टूबर से अप्रैल तक कराने का दिया सुझाव, 94 मैचों की रखी मांग
मैक्सवेल ने कहा, यह फैसला थोड़ा दुखद है, लेकिन कहीं न कहीं इसकी उम्मीद भी थी। मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ विक्टोरिया के लिए 50 ओवर और चार दिवसीय घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास का एलान कर रहा हूं। रेड बॉल क्रिकेट को पूरी तरह छोड़ने का फैसला शायद किसी को चौंकाने वाला नहीं होगा।
भिवानी में 30 अक्टूबर को हुए प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में खेल विभाग की बड़ी चूक सामने आई। एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली जींद के रिटोली गांव की तीरंदाज कीर्ति शर्मा को विभाग ने रिकॉर्ड में पार्टिसिपेंट दिखा दिया। इस कारण उन्हें 3 करोड़ रुपए के पुरस्कार की जगह केवल 7 लाख 50 हजार रुपए का चेक दिया गया। मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। अब अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं और इसे क्लेरिकल मिस्टेक बता रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद खेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कीर्ति को जल्द पूरा सम्मान दिलाने और चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। 30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एशियन और पैरा एशियन गेम्स के 132 खिलाड़ियों को कुल करीब 189.38 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि चेक के रूप में दी थी। इसी समारोह में रिकॉर्ड की गलती के कारण कीर्ति को पूरा पुरस्कार नहीं मिला। कीर्ति ने CM सैनी को लेटर लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया था। जींद से नीरू ढांडा के साथ कीर्ति शर्मा भी सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में शामिल थीं। सम्मान समारोह में अनदेखी से आहत कीर्ति शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और प्रधानमंत्री आवास पर हुए सम्मान का जिक्र किया। साथ ही प्रदेश स्तरीय समारोह में सम्मान से वंचित रहने पर अपनी पीड़ा जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री से दूसरे मेडल विजेता खिलाड़ियों की तरह सम्मान के साथ अपना हक दिलाने का अनुरोध किया। फोन पर खेल मंत्री को भी बताई बात कीर्ति शर्मा ने टेलीफोन पर खेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा से बात कर अपनी अनदेखी का दर्द बताया। मंत्री ने उन्हें जल्द पूरा सम्मान दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि इस चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बातचीत के दौरान मंत्री ने कीर्ति को अपने आवास पर भी आमंत्रित किया। पिता बोले- एक हफ्ते पहले जमा करा दिए थे दस्तावेज कीर्ति के पिता विजय शर्मा ने बताया कि कीर्ति और नीरू ढांडा के दस्तावेज एक ही दिन जमा कराए गए थे। विभाग ने जो एन एक्सरे मांगे थे, वे भी सम्मान समारोह से एक हफ्ते पहले जिला खेल विभाग में जमा करा दिए थे। इसके बावजूद गोल्ड मेडल विजेता वेटी को प्रतिभागी दिखा दिया गया। इससे उन्हें और उनके परिवार को धक्का लगा है। यह चूक कहां और कैसे हुई, इसका पता सरकार के स्तर पर ही लगाया जा सकता है। DSO बोले- जल्द मिलेगा 3 करोड़ के अवॉर्ड का लेटर जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि सभी दस्तावेज पंचकूला मुख्यालय भेज दिए गए थे। एशियन गेम्स में 7 पदक जीतने वाले अपने खिलाड़ियों पर विभाग को गर्व है। क्लेरिकल मिस्टेक के कारण कीर्ति के साथ ऐसा हुआ। उन्हें जल्द ही 3 करोड़ रुपए के अवॉर्ड का ऑफर लेटर मिल जाएगा। यह उनका अधिकार भी है। 15 साल की उम्र में शुरू की तीरंदाजी कीर्ति शर्मा ने बेहद साधारण परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। परिवार में पिता विजय शर्मा, मां गुड्डी देवी, दादा राम जुआरी और दादी भरपाई देवी हैं। कीर्ति ने 15 साल की उम्र में पिल्लूखेड़ा के प्राइवेट स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ते हुए कोच उधम सिंह के कहने पर तीरंदाजी का अभ्यास शुरू किया था। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। नया धनुष महंगा होने के कारण पिता विजय शर्मा ने स्कूल से 5 हजार रुपए में पुराना धनुष खरीदकर दिया। साल 2022 में झारखंड के हजारीबाग स्थित पदमा साई में चयन के दौरान कीर्ति को नए धनुष की जरूरत पड़ी। इसके लिए पिता ने आढ़ती से 60 हजार रुपए ब्याज पर लेकर पटियाला से धनुष खरीदा। बाद में साई की ओर से कीर्ति को 5 लाख रुपए का धनुष दिलवाया गया। 10वीं और 12वीं में 90% से ज्यादा अंक कीर्ति खेलों के साथ पढ़ाई में भी अच्छी हैं। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड से 10वीं की परीक्षा 90% अंकों के साथ पास की थी। इसके बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से आर्ट्स में 12वीं की परीक्षा भी 90% से अधिक अंकों के साथ पास की। फिलहाल कीर्ति पानीपत के गांव अहर-कुराना स्थित कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। खेलों में उपलब्धियों के दम पर उन्हें सितंबर में ही BSF में कॉन्स्टेबल की नौकरी मिली है। हालांकि, अभी उन्हें स्टेशन अलॉट नहीं हुआ है।
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मैक्सवेल सोमवार की देर रात संन्यास का ऐलान किया। हालांकि, वह लीग क्रिकेट खेलते रहेंगे।
India vs Pakistan: तिलक वर्मा की कप्तानी में एशिया कप खेलेगी इंडिया-A, 22 नवंबर को पाकिस्तान से होगा महामुकाबला
38 साल के मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल के साथ लिस्ट-A और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। मैक्सवेल ने जून 2025 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था। अब वे मेलबर्न स्टार्स के लिए बिग बैश लीग में खेलते रहेंगे। मेलबर्न स्टार्स के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027-28 सीजन के आखिरी तक है। मैक्सवेल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच फरवरी में ओमान के खिलाफ खेला था। यह टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच था। 130 टी-20 इंटरनेशनल खेले मैक्सवेल ने 130 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2,897 रन बनाए। वे इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 5 शतक दर्ज हैं। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम भी टी-20 इंटरनेशनल में इतने ही शतक हैं। फ्यूचर को लेकर लगातार बातचीत मैक्सवेल ने कहा कि उनके भविष्य को लेकर कुछ समय से बातचीत चल रही थी। ‘द फाइनल वर्ड’ पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले और बाद में इस पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा, टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई दबाव नहीं था। हमने वापसी का रास्ता खुला रखा था। कुछ सीरीज में टीम नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहती थी। बांग्लादेश में ऐसा हुआ और खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। MCG में विदाई मैच की उम्मीद थी इंग्लैंड के आगामी व्हाइट-बॉल दौरे में मेलबर्न में एक T20I शामिल है। मैक्सवेल ने कहा कि उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर विदाई मैच के बारे में सोचा था। उन्होंने कहा, “मेरी एक छोटी-सी उम्मीद या चर्चा थी कि शायद MCG में मुझे विदाई मैच मिल सके। लेकिन मैं टीम की दिशा को पूरी तरह समझता हूं।” उन्होंने कहा, “अगले 12 से 24 महीनों में काफी बदलाव होंगे। 2028 में ओलिंपिक्स आने वाले हैं। टीम को कुछ युवा खिलाड़ियों को देखना होगा।” मैक्सवेल ने कहा, “इन खिलाड़ियों को इंटरनेशनल दबाव का अनुभव देना जरूरी है। ऐसा अनुभव हमेशा BBL मैच से नहीं मिल सकता।” उन्होंने कहा, “शायद यह वही छोटी-सी परीकथा थी, जिसके बारे में आप सोचते हैं। आप अपने हीरो और आदर्श खिलाड़ियों को ऐसी विदाई लेते देखते हैं।” मैक्सवेल ने कहा, “आपका मन भी ऐसी उम्मीद करने लगता है। इस फॉर्मेट के अलावा शायद मैंने किसी और फॉर्मेट में ऐसी विदाई नहीं मांगी होती।” उन्होंने कहा, “पिछले 15 साल में यह फॉर्मेट मुझे लगभग घर जैसा लगा है।”
Asian Champions Trophy के सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी भारत की टीम? शेड्यूल हो गया कन्फर्म
Asian Champions Trophy 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम की टक्कर किससे होगी? इस बात की पुष्टि हो गई है। 4 नवंबर को भारत के सामने कोरिया की चुनौती सेमीफाइनल में होगी।
NZ दौरा खत्म, अब वैभव के सामने नई परीक्षा! इस टूर्नामेंट में काटेंगे गदर
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को भले ही सीमित मौके मिले, लेकिन युवा बल्लेबाज ने अपनी एक विस्फोटक पारी से सभी का ध्यान खींच लिया. अब न्यूजीलैंड दौरे के बाद वैभव के सामने घरेलू क्रिकेट की नई चुनौती होगी.
जालंधर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 में सोमवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया के खिलाफ लीग चरण के अपने अंतिम मैच में 8-0 से जीत हासिल की। लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम लीग चरण में अजेय रही।
आयरलैंड की महिला क्रिकेटर रेबेका ने स्वीकार किया 'स्वैच्छिक निलंबन', जानिए वजह
डबलिन, 2 नवंबर (आईएएनएस)। आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज रेबेका स्टोकेल ने डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा के उपयोग से जुड़े एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन को स्वीकार करने के बाद 'स्वैच्छिक निलंबन' स्वीकार कर लिया है। रेबेका फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की जांच के परिणाम का इंतजार कर रही हैं।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: इकराम अलीखिल को मिली 'अफगानिस्तान ए' टीम की कमान
काबुल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राइजिंग स्टार्स एशिया कप में विकेटकीपर-बल्लेबाज इकराम अलीखिल 'अफगानिस्तान ए' टीम की कमान संभालेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) की राष्ट्रीय चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें तीन रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक दोहा (कतर) में खेला जाएगा।
दिल्ली में नहीं खेला जाएगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे! DDCA ने की मैच शिफ्ट करने की मांग
भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम से शायद दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। दरसअल इस समय स्टेडियम में रेनोवेशन का काम चल रहा है।
जालंधर, दो नवंबर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने सोमवार को कहा कि फॉर्म में चल रहे स्ट्राइकर अभिषेक का बुधवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में खेलना संदिग्ध है। अभिषेक मलेशिया के खिलाफ रविवार को हुए मुकाबले से पहले अभ्यास के दौरान टखने में लगी चोट से अब तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखा। भारतीय टीम अब बुधवार को मोहाली में सेमीफाइनल में एक बार फिर कोरिया का सामना करेगी। दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया और जापान की टीमें आमने-सामने होंगी। फुल्टोन ने कहा, ‘‘अभी हम कुछ निश्चित तौर पर नहीं कह सकते। हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। अभिषेक चोटिल हैं और हम देख रहे हैं कि क्या वह वापसी कर सकते हैं। हमें इंतजार करना होगा क्योंकि समय बहुत कम है।’’उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम उन्हें खिलाते हैं तो उनकी चोट और बढ़ सकती है। इसलिए अभी कुछ तय नहीं है। हम स्थिति पर नजर रखेंगे।’’दक्षिण अफ्रीका के इस कोच ने हालांकि सोमवार को अपनी टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताया। उन्होंने कहा, ‘‘हां, यह अच्छा प्रदर्शन था। हमने बेहतरीन हॉकी खेली और मुझे टीम का खेल देखकर अच्छा लगा। हमने अपनी शैली के मुताबिक हॉकी खेली और गेंद पर हमारा नियंत्रण अच्छा रहा।’’फुल्टोन ने कहा, ‘‘जब हम गेंद को तेजी से आगे बढ़ाते हैं और बेहतर तालमेल के साथ पास देते हैं तो विपक्षी टीम के लिए हमें रोकना मुश्किल हो जाता है। सात-आठ गोल करना बड़ी बात है और मैं इससे खुश हूं।’’उन्होंने सेमीफाइनल की चुनौती को लेकर कहा, ‘‘अब हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। दबाव अलग होगा और परिस्थितियां भी अलग होंगी। दबाव विपक्षी टीम पर होना चाहिए। हमें अच्छी शुरुआत करनी होगी और यही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।’’भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह हालांकि अभिषेक की सेमीफाइनल में वापसी को लेकर आशावान नजर आए। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि वह वापसी कर लेंगे।’’हरमनप्रीत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ टीम के प्रदर्शन पर भी संतोष जताया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं। जब आपको सही समय पर मौके मिलते हैं और आप उन्हें गोल में बदलते हैं तो यह निश्चित रूप से बड़ा फायदा होता है। हम हर मैच में मौके बना रहे हैं लेकिन कभी उन्हें गोल में बदल पाते हैं और कभी नहीं।’’
Kidambi Srikanth ने वापस लिया नाम, IOA Athletes Commission चुनाव में अब 10 दावेदार
नयी दिल्ली, दो नवंबर भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत ने सोमवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एथलीट आयोग के चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। उनके नाम वापस लेने के बाद आयोग के नौ सदस्यों के चुनाव के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और मीराबाई चानू एथलीट आयोग की सदस्यता के लिए प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। आयोग के सदस्यों का चुनाव मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा। आईओए के चुनाव नियमों के मुताबिक, 10 सदस्यीय एथलीट आयोग में कम से कम चार ऐसे खिलाड़ी होने अनिवार्य हैं, जिन्होंने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप या राष्ट्रीय खेलों के पिछले तीन आयोजनों में से किसी एक में पदक जीता हो। इनमें दो पुरुष और दो महिला खिलाड़ी शामिल होने चाहिए। आयोग के शेष छह सदस्यों में तीन पुरुष और तीन महिला खिलाड़ी होंगे। इन सभी के लिए ओलंपिक खेलों के पिछले तीन आयोजनों में से कम से कम एक में हिस्सा लेना अनिवार्य है। चुनाव अधिकारी संजय के. श्रीवास्तव ने यहां जारी बयान में बताया कि कयाकिंग एवं कैनोइंग से जुड़े मनजीत सिंह एकमात्र ऐसे उम्मीदवार थे, जिन्होंने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, विश्व चैंपियनशिप/कप या राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता वर्ग में नामांकन दाखिल किया था। इस कारण उन्हें एथलीट आयोग का सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया। बयान के अनुसार, ‘‘अब शेष नौ पदों के लिए चुनाव होगा। इनमें पुरुष वर्ग की चार सीटों में से तीन ओलंपियन श्रेणी और एक पदक विजेता श्रेणी के लिए होगी। वहीं, महिला वर्ग की पांच सीटों में से तीन ओलंपियन श्रेणी और दो पदक विजेता श्रेणी के लिए निर्धारित हैं।’’एथलीट आयोग के सदस्यों का चुनाव 34 सदस्यीय निर्वाचक मंडल ऑनलाइन माध्यम से करेगा। नवनिर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल चार वर्ष (2026-2030) का होगा। इससे पहले 22 अक्टूबर को चुनाव अधिकारी श्रीवास्तव ने चुनाव के लिए प्राप्त नामांकनों की प्रारंभिक सूची जारी की थी, जिसमें 12 खिलाड़ियों के नाम शामिल थे। सिंधू और चानू के अलावा चुनाव मैदान में भारतीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सलीमा टेटे, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले, तलवारबाज भवानी देवी, एथलीट सुधा सिंह और तजिंदरपाल सिंह, पूर्व तीरंदाज बॉम्बायला देवी तथा तैराक साजन प्रकाश शामिल हैं। सिंधू, चानू और भवानी देवी निवर्तमान एथलीट आयोग की भी सदस्य हैं। इस आयोग की अध्यक्षता दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम कर रही हैं। गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को चुनाव अधिकारी ने एथलीट आयोग के चुनाव के लिए 34 सदस्यीय निर्वाचक मंडल की सूची जारी की थी। इसमें 17 राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के दो-दो प्रतिनिधियों को शामिल किया गया था। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ), अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए), भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) और भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) का कोई प्रतिनिधि इस सूची में शामिल नहीं था। सितंबर में अनुमोदित आईओए के एथलीट आयोग नियमों के अनुच्छेद 10.3 के अनुसार केवल उन्हीं राष्ट्रीय खेल महासंघों को अपने खिलाड़ियों के प्रतिनिधि नियुक्त करने की अनुमति होगी जिन्होंने अपना एथलीट आयोग गठित कर रखा है। ऐसे महासंघ अपने एथलीट आयोग के माध्यम से ही प्रतिनिधियों का चयन कर सकेंगे। इसके अलावा एथलीट आयोग के दो सदस्यों (एक पुरुष और एक महिला) को आईओए की कार्यकारी परिषद का सदस्य भी बनाया जाएगा।
29 साल के बल्लेबाज सरफराज खान ने टीम इंडिया में दोबारा मौका न मिलने को लेकर एक हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
Asian Champions Trophy: भारत ने South Korea को 8-0 से हराया, सेमीफाइनल में फिर होगी भिड़ंत
... सौमोज्योति एस चौधरी ...जालंधर, दो नवंबर पांच बार की चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जीत का अभियान जारी रखते हुए राउंड रॉबिन चरण के अपने आखिरी और पांचवें मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 8-0 से करारी शिकस्त दी। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम ने पांच मैचों में पांच जीत के साथ पूरे 15 अंक हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। जापान दूसरे, एशियाई खेलों का रजत पदक विजेता मलेशिया तीसरे और दक्षिण कोरिया चौथे स्थान पर रहा। भारत ने इससे पहले बांग्लादेश को 13-0, चीन को 5-2, जापान को 4-1 और मलेशिया को 4-2 से हराया था। टूर्नामेंट का अंतिम चरण अब मोहाली में खेला जाएगा। बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में भारत का सामना एक बार फिर दक्षिण कोरिया से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया और जापान की टीमें आमने-सामने होंगी। कोरिया के खिलाफ भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने आठवें और 40वें मिनट में गोल कर दोहरी सफलता हासिल की। उनके अलावा जुगराज सिंह (11वें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (15वें मिनट), शिलानंद लकड़ा (33वें मिनट), सुखजीत सिंह (34वें मिनट), संजय (36वें मिनट) और अंगद बीर सिंह (60वें मिनट) ने गोल दागे। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। चौथे मिनट में ही भारत को गोल करने का मौका मिला, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत के पास पर सुखजीत सिंह का सर्किल के ऊपरी छोर से लगाया गया रिवर्स हिट दक्षिण कोरियाई गोलकीपर जेह्योन किम ने शानदार तरीके से रोक दिया। दिलप्रीत ने आठवें मिनट में जरमनप्रीत सिंह से मिले बेहतरीन पास पर शानदार रिवर्स हिट लगाकर भारत का खाता खोला। दक्षिण कोरिया लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाने में नाकाम रहा। इसके बाद 11वें मिनट में जुगराज सिंह ने रिबाउंड पर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत ने तीसरा गोल दाग दिया। टीम को मिले तीसरे पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत ने जोरदार लो फ्लिक लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। तीन गोल से पिछड़ने के बाद दक्षिण कोरिया ने कुछ आक्रामकता दिखाई और 18वें मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रहा। 24वें मिनट में भी उसे एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसका वह फायदा नहीं उठा सका। इसके तुरंत बाद भारत ने अपने चौथे पेनल्टी कॉर्नर के रिबाउंड पर गोल किया, लेकिन बैक-स्टिक के उल्लंघन के कारण इसे अमान्य करार दे दिया गया। मध्यांतर के बाद भारतीय टीम ने आक्रामक तेवर दिखाए और तीन मिनट के भीतर लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। जुगराज सिंह के फ्लिक को कोरियाई गोलकीपर ने रोक दिया, लेकिन रिबाउंड पर शिलानंद लकड़ा ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर भारत की बढ़त 4-0 कर दी। इसके ठीक एक मिनट बाद हरमनप्रीत और संजय के शानदार तालमेल से सुखजीत सिंह को गोल करने का मौका मिला, जिसे उन्होंने मैदानी गोल में बदल दिया। कुछ ही मिनट बाद संजय ने बेहतरीन मौका बनाकर मैदानी गोल दागा और भारत की बढ़त 6-0 कर दी। मैच के 40वें मिनट में हरमनप्रीत ने हवाई पास दिया, जिसे दिलप्रीत ने बेहतरीन तरीके से नियंत्रित किया। इसके बाद सर्किल के भीतर से संजय के शॉट पर हल्का डिफ्लेक्शन लगाते हुए उन्होंने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। भारतीय टीम का आक्रामक खेल अंतिम क्वार्टर में भी जारी रहा। मैच के 60वें मिनट में स्ट्राइकर अंगद बीर सिंह ने शानदार रिवर्स हिट से मैदानी गोल दागकर भारत की जीत का अंतर 8-0 कर दिया। मैच की अंतिम सीटी बजने से ठीक पहले दक्षिण कोरिया को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह दोनों मौकों को गोल में बदलने में नाकाम रहा।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: तिलक वर्मा संभालेंगे 'इंडिया ए' की कमान, पाटीदार बने उप-कप्तान
भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा को एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए 'इंडिया ए' टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है...
अफगानिस्तान की टीम ने ODI रैंकिंग में एक बड़ा कारनामा किया है। आईसीसी की ताजा वनडे टीम रैंकिंग में अफगानिस्तान पहली बार छठे नंबर पर पहुंच गया है और उसने श्रीलंका-इंग्लैंड जैसी टीम को पीछे छोड़ दिया है।
Asian Cup पर सुरक्षा चिंताओं के बीच Al Nassr मैच से बाहर हुए Cristiano Ronaldo
फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो सोमवार को एएफसी चैंपियंस लीग के मुकाबले में मैदान पर नजर नहीं आएंगे। सऊदी अरब के क्लब अल नास्र ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में पख्ताकोर के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया है। कोच आंगे पोस्टेकोग्लू ने व्यस्त कार्यक्रम और लगातार यात्रा के कारण रोनाल्डो समेत 3 प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। फ्रांस के किंग्सले कोमान और डिफेंडर मोहम्मद सिमाकन को भी इस मुकाबले से बाहर रखा गया है। रोनाल्डो पिछले सप्ताह शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने सऊदी प्रो लीग के एक मुकाबले में हैट्रिक लगाई थी। इस प्रदर्शन के साथ उनके करियर में कुल गोल की संख्या 985 हो गई है। हालांकि, महाद्वीपीय प्रतियोगिता के इस अहम मुकाबले में वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उज्बेकिस्तान में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पोस्टेकोग्लू ने कहा कि मैचों के दबाव और खिलाड़ियों को करनी पड़ रही लंबी यात्राओं को देखते हुए रोनाल्डो, कोमान और सिमाकन को आराम दिया गया है। अल नास्र की नजरें पहली बार एशियाई चैंपियन बनने पर हैं, लेकिन इस सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। 32 टीमों वाली प्रतियोगिता के पश्चिमी क्षेत्र की अंक तालिका में क्लब फिलहाल 9वें स्थान पर है। इस क्षेत्र में खेलने वाले 5 सऊदी क्लबों में अल नास्र की स्थिति सबसे नीचे है। टूर्नामेंट में पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र की अलग-अलग अंक तालिकाएं बनाई गई हैं। दोनों क्षेत्रों की शीर्ष 8 टीमें नॉकआउट दौर में जगह बनाएंगी। खराब शुरुआत के बावजूद पोस्टेकोग्लू का मानना है कि टीम अब बेहतर स्थिति में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सीजन की शुरुआत में तैयारी और खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर कुछ मुश्किलें थीं, लेकिन अब टीम अच्छी लय में है। रोनाल्डो पिछले सप्ताह अल नास्र के एक और एशियाई मुकाबले में भी नहीं खेल पाए थे। संयुक्त अरब अमीरात के क्लब अल वस्ल ने रियाद जाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने मुकाबला स्थगित कर दिया। सुरक्षा को लेकर चिंता के कारण अल नास्र के घरेलू मैचों पर भी असर पड़ा है। 12 अक्टूबर को प्रतियोगिता में उसका पिछला घरेलू मुकाबला मिसाइल हमलों की खबरों के बाद करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था। इन हमलों के पीछे यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का नाम सामने आया था। इस हालात ने अगले साल सऊदी अरब में होने वाले एशियाई कप को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यह टूर्नामेंट 7 जनवरी से शुरू होना है। जापान फुटबॉल संघ के अध्यक्ष त्सुनेयासु मियामोतो ने सुरक्षा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि मौजूदा हालात में वहां प्रतियोगिता कराना आसान नहीं दिखता। वहीं, एशियाई फुटबॉल परिसंघ के अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने कहा है कि संगठन नवंबर के अंत तक हालात पर नजर रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर टूर्नामेंट को एक साल आगे बढ़ाकर 2028 में कराया जा सकता है। हालांकि, सऊदी आयोजकों का कहना है कि तैयारियां तय कार्यक्रम के अनुसार जारी हैं। पिछले सप्ताह सभी मुकाबलों के समय और आयोजन स्थलों को भी अंतिम रूप दिया गया है। इस बीच एशिया के दूसरे बड़े क्लब भी अपने मुकाबलों की तैयारी कर रहे हैं। पिछले 2 बार के एशियाई चैंपियन अल अहली की टीम पश्चिमी क्षेत्र में तीसरे स्थान पर है और उसे कतर के अल साद के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर खेलना है। शुक्रवार को अल अहली को अपने घरेलू मुकाबले में 1-6 से हार मिली थी। हालांकि, अगले मैच में इंग्लैंड के स्ट्राइकर इवान टोनी की वापसी की उम्मीद है। टोनी इस सीजन में लीग के 13 गोल कर चुके हैं। पिछले सप्ताह वह लंदन में एक मामले की सुनवाई के लिए गए थे, जहां उन्होंने मारपीट के आरोप से इनकार किया। दूसरी ओर, अल हिलाल ने सऊदी प्रो लीग में लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इंग्लैंड के फॉरवर्ड ओली वॉटकिंस ने भी इस जीत में गोल किया। 4 बार की एशियाई चैंपियन अल हिलाल का अगला महाद्वीपीय मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात के क्लब शबाब अल अहली से होगा। यह मैच तय कार्यक्रम के अनुसार होने की उम्मीद है, लेकिन क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति और एशियाई कप पर इसके असर को लेकर चिंता बनी हुई है।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: तिलक वर्मा संभालेंगे 'इंडिया ए' की कमान, पाटीदार बने उप-कप्तान
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा को एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए 'इंडिया ए' टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। पुरुष चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम में आईपीएल के दो बार के विजेता कप्तान रजत पाटीदार को 'उपकप्तान' चुना है। यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में खेला जाएगा।
चेन्नई ओपन: भारी बारिश से पहले दिन एक भी मैच नहीं, मंगलवार को होंगे 16 मुकाबले
(अमनप्रीत सिंह)चेन्नई, दो नवंबर लगातार बारिश के कारण सोमवार को डब्ल्यूटीए 250 चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ के पहले दिन का पूरा खेल धुल गया और निर्धारित 10 मुकाबलों में से एक भी नहीं हो सका। मुकाबले दोपहर तीन बजे शुरू होने थे लेकिन दोपहर में लगातार बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश होने लगी जिससे कोर्ट खेलने लायक नहीं रहे। इसके बाद आयोजकों को दिन के पूरे कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। आयोजकों ने सभी मुकाबलों को मंगलवार के लिए पुनर्निर्धारित किया है। खेल सुबह 11 बजे शुरू होगा और मंगलवार को महिला एकल के पहले दौर के सभी 16 मुकाबले खेले जाएंगे। डब्ल्यूटीए निरीक्षक शीतल अय्यर ने मौसम में सुधार होने की स्थिति में शाम को कम से कम कुछ मुकाबले शुरू कराने की संभावना भी तलाशी। शीतल टूर स्तर पर यह जिम्मेदारी संभालने वाली पहली भारतीय महिला हैं। हालांकि रात 11 बजे के बाद किसी मुकाबले को शुरू करने की अनुमति नहीं होने और मौसम की स्थिति लगातार बिगड़ने के कारण अधिकारियों के पास दिन का खेल रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। यह मुकाबले ऐसे समय प्रभावित हुए हैं जब चेन्नई में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय है और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती मौसम तंत्र ने बारिश की आशंका बढ़ा दी है। पिछले साल भी टूर्नामेंट के शुरुआती दो दिनों में बारिश के कारण कार्यक्रम प्रभावित हुआ था। टूर्नामेंट निदेशक हितेन जोशी ने कहा कि सभी को साल के इस समय चेन्नई में मौसम की स्थिति का अंदाजा है लेकिन देश के सबसे बड़े महिला टेनिस टूर्नामेंट को इसी समय आयोजित करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था क्योंकि डब्ल्यूटीए के पास कोई अन्य समय उपलब्ध नहीं था। चेन्नई में पूर्वोत्तर मानसून के कारण पहले से ही मौसम चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु के कारण भी चिंता बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेन्नई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था। मुरासु दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा था और मंगलवार तड़के उसके तट से टकराने की आशंका जताई गई थी।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने वनडे में अपनी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ICC की टीम रैंकिंग में अफगानिस्तान छठे स्थान पर पहुंच गई है। उसने श्रीलंका को पीछे छोड़कर पहली बार टॉप-6 में जगह बनाई। भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ही अब उससे आगे हैं। अफगानिस्तान की इस कामयाबी के पीछे हाल के महीनों में टीम का अच्छा प्रदर्शन है। टीम ने अगस्त में आयरलैंड को उसके घर में 4-0 से हराया। इसके बाद UAE में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के साथ हुई वनडे ट्राई सीरीज में एक भी मैच नहीं गंवाया और खिताब जीत लिया। 17 साल पहले शुरुआत की अफगानिस्तान ने 2009 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था। उस समय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई थी। अब 17 साल बाद वह दुनिया की छह सबसे मजबूत वनडे टीमों में शामिल हो गई है। ICC की रैंकिंग में टीमों की जगह उनके हालिया मैचों के नतीजों और उन नतीजों के आधार पर मिलने वाली रेटिंग से तय होती है। मजबूत टीमों के खिलाफ जीत रैंकिंग में आगे बढ़ने में मदद करती है। अफगानिस्तान ने पहले ही बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया था। आयरलैंड के खिलाफ 343 रन बनाए अफगानिस्तान की रैंकिंग में सुधार की शुरुआत आयरलैंड दौरे से हुई। अगस्त 2026 में खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान ने 4-0 से जीत दर्ज की। पहला मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। सीरीज के चौथे वनडे में टीम ने 343 रन बनाए थे। इसमें सेदीकुल्लाह अटल ने 143 और इब्राहिम जादरान ने 107 रन की पारियां खेलीं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 231 रन की साझेदारी हुई। अफगानिस्तान ने यह मैच 42 रन से जीता। UAE में ट्राई सीरीज जीती, बांग्लादेश को 160 रन पर समेटा इसके बाद अफगानिस्तान ने UAE में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज खेली। बांग्लादेश के खिलाफ एक मुकाबले में अफगानिस्तान ने उसे 160 रन पर समेट दिया। इसके बाद 35.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल में अफगानिस्तान का सामना जिम्बाब्वे से हुआ। जिम्बाब्वे की टीम 43.3 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान के नाबाद 70 रन की मदद से 34.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। राशिद खान ने तीन मैचों में लिए 11 विकेट ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान की जीत में राशिद खान की गेंदबाजी बड़ी वजह रही। उन्होंने तीन मैचों में 11 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। फाइनल में इब्राहिम जादरान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने नाबाद 70 रन बनाकर लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। कप्तान रहमत शाह ने 43 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 36 रन बनाए। इस मुकाबले के साथ राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए अपना 250वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला। वे मोहम्मद नबी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले देश के दूसरे क्रिकेटर बने। नबी ने इसी फाइनल में दो विकेट लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे किए। 191 वनडे में 96 जीत अफगानिस्तान ने अब तक 191 वनडे खेले हैं, जिनमें से 96 में उसे जीत मिली है। टीम की पहचान खास तौर पर स्पिन गेंदबाजी के लिए रही है। बल्लेबाजी में भी इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज और सदीकुल्लाह अटल जैसे खिलाड़ी लगातार योगदान दे रहे हैं। टी-20 में इंग्लैंड नंबर-1 टी-20 इंटरनेशनल की रैंकिंग में तस्वीर अलग है। वहां इंग्लैंड पहले, भारत दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर हैं।
BCCI ने Rising Stars Asia Cup के लिए India A टीम का किया ऐलान, Tilak Varma बने कप्तान
BCCI की पुरुष चयन समिति ने आगामी 'एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप' के लिए 15 सदस्यीय 'इंडिया A' टीम की घोषणा की है। यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में आयोजित किया जाएगा। बल्लेबाज तिलक वर्मा टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि रजत पाटीदार को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में कई प्रमुख युवा भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह और प्रभसिमरन सिंह शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: New Zealand में T20 सीरीज 3-2 से जीतने पर बोले Gautam Gambhir, पूरे दौरे की लय तय हुई विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को भी टीम में शामिल किया गया है, साथ ही ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे और तनुष कोटियन को भी जगह दी गई है। पेस अटैक में हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान होंगे। इंडिया A को संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नेपाल और पाकिस्तान A के साथ ग्रुप B में रखा गया है। ग्रुप A में बांग्लादेश A, श्रीलंका A, अफ़ग़ानिस्तान A और हांगकांग, चीन शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: अगले दो साल में सफेद गेंद क्रिकेट पर राज करेगी भारतीय Women Cricket Team: अमोल मजूमदार हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करेंगी, जो 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फ़ाइनल 29 नवंबर को होगा। BCCI ने एक बयान में कहा कि पुरुष चयन समिति ने दोहा, कतर में 19 से 29 नवंबर, 2026 तक होने वाले आगामी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया A की टीम चुनी है। बयान में आगे कहा गया कि इंडिया A को संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नेपाल और पाकिस्तान A के साथ ग्रुप B में रखा गया है। ग्रुप A में बांग्लादेश A, श्रीलंका A, अफ़ग़ानिस्तान A और हांगकांग, चीन शामिल हैं। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफ़ाइनल में पहुंचेंगी, जो 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे। फ़ाइनल रविवार, 29 नवंबर को होगा।
Mercedes के Kimi Antonelli बने Formula 1 के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, तोड़ा Vettel का रिकॉर्ड
फॉर्मूला-1 की दुनिया को एक नया चैंपियन मिल गया है और इस बार इतिहास रचने वाला नाम है किमी एंटोनेली। मर्सिडीज के इस युवा ड्राइवर ने महज 20 साल और 68 दिन की उम्र में मैक्सिको सिटी ग्रां प्री में तीसरा स्थान हासिल करते हुए विश्व चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। इसके साथ ही वह फॉर्मूला-1 के इतिहास में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बन गए हैं। रेस खत्म होने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टीम रेडियो पर बात करते हुए उनकी आवाज भर्रा गई और वह भावुक होकर रो पड़े। रविवार को ऑटोड्रोमो हर्मानोस रोड्रिगेज में हुई इस रेस में रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन ने पहला स्थान हासिल किया। यह इस सीजन में उनकी दूसरी जीत रही। वहीं, फेरारी के लुईस हैमिल्टन दूसरे और एंटोनेली तीसरे स्थान पर रहे। इस तीसरे स्थान के साथ एंटोनेली की कुल अंकों की बढ़त इतनी हो गई कि अब बाकी रेस के नतीजे उनके खिताब को प्रभावित नहीं कर सकते। उनकी बढ़त 119 अंकों तक पहुंच गई है। इस उपलब्धि के साथ एंटोनेली ने जर्मनी के सेबेस्टियन वेटल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वेटल ने 2010 में 23 साल और 134 दिन की उम्र में रेड बुल के लिए अपना पहला विश्व खिताब जीता था। वहीं, इटली को 1953 के बाद पहला फॉर्मूला-1 विश्व चैंपियन मिला है। इससे पहले इटली के अल्बर्टो अस्कारी ने 1952 और 1953 में लगातार दो खिताब जीते थे। एंटोनेली ने रेस के बाद कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अभी क्या हुआ है। उन्होंने इस सीजन को शानदार बताते हुए मैक्स वेरस्टैपेन और लुईस हैमिल्टन के साथ पोडियम साझा करने को खास अनुभव बताया। रेस के दौरान कई बार हालात बदले। कुल 71 लैप की इस रेस में 46वें लैप के बाद वाल्टेरी बोटास की कैडिलैक कार का अगला बायां सस्पेंशन तेज रफ्तार में खराब हो गया। उनकी कार नियंत्रण से बाहर होकर पहले मोड़ पर बैरियर से टकरा गई। इसके बाद सुरक्षा कार की मदद से रेस रोकनी पड़ी। बोटास को कार में ही शुरुआती चिकित्सा सहायता दी गई। बाद में वह खुद एंबुलेंस तक पहुंचे और अंगूठा दिखाकर अपनी हालत ठीक होने का संकेत दिया। उन्हें मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां जांच के बाद छुट्टी दे दी गई। रेस दोबारा शुरू होने पर वेरस्टैपेन ने बढ़त बना ली, जबकि एंटोनेली ने चार्ल्स लेक्लेर को पीछे छोड़ दिया। बाद में लिंडब्लाड और ऑस्कर पियास्त्री की कारों के बीच टक्कर के कारण एक बार फिर सुरक्षा कार आई। आखिरी 9 लैप में मुकाबला दोबारा शुरू हुआ और वेरस्टैपेन ने जीत अपने नाम कर ली। इससे पहले फेरारी के लुईस हैमिल्टन ने पोल पोजीशन से शुरुआत की थी। यह फेरारी के लिए किसी पूरी ग्रां प्री रेस में उनका पहला पोल था। शुरुआती मोड़ों पर चार्ल्स लेक्लेर के साथ उनकी टक्कर जैसी स्थिति बनी। लेक्लेर ने चौथे मोड़ पर ट्रैक से बाहर जाकर घास पर कार दौड़ाई और फिर वेरस्टैपेन ने हैमिल्टन को पीछे छोड़ दिया। हैमिल्टन ने टीम रेडियो पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके अपने साथी ड्राइवर ने उन्हें बाहर धकेल दिया। इस घटना के लिए लेक्लेर को 5 सेकंड की सजा मिली। रेस में लैंडो नॉरिस पांचवें और जॉर्ज रसेल छठे स्थान पर रहे। रसेल को खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी थी, लेकिन खराब शुरुआत और रेड बुल के इसाक हाजार से टक्कर के कारण उन्हें 10 सेकंड की सजा भी मिली। अब ड्राइवरों की सूची में वेरस्टैपेन दूसरे और हैमिल्टन तीसरे स्थान पर हैं, जबकि रसेल चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। उधर, मर्सिडीज ने टीमों की चैंपियनशिप में 630 अंक हासिल कर लिए हैं, जबकि फेरारी के खाते में 504 अंक हैं। ब्राजील में अगले सप्ताह होने वाली रेस में मर्सिडीज टीमों का खिताब भी अपने नाम कर सकती है। इस तरह एंटोनेली की ऐतिहासिक जीत के साथ मर्सिडीज के पास सीजन में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है।
BCCI ने बढ़ाई आईपीएल रिटेंशन की डेडलाइन, IND vs NZ मैच की वजह से लिया गया बड़ा फैसला
आईपीएल रिटेंशन की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। बीसीसीआई ने सोमवार को इस बारे में सभी टीमों को जानकारी दे दी। पहले इसकी डेडलाइन 15 नवंबर तक की थी जिसे अब बदल दिया गया है।
BCCI ने आगामी राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिए वैभव सूर्यवंशी, रजत पाटीदार को टीम में जगह मिली है। तिलक वर्मा इस टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगे।
BCCI ने 2 नवंबर को राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय इंडिया-A टीम घोषित की। तिलक वर्मा को कप्तान और रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान-A और 24 नवंबर को UAE से मुकाबला होगा। क्या है राइजिंग स्टार एशिया कप और इसमें इंडिया-A क्यों खेलती है? राइजिंग स्टार एशिया कप एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) का टूर्नामेंट है। इसे पहले इमर्जिंग टीम एशिया कप के नाम से जाना जाता था। इसका मकसद एशिया की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव देना है। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे देशों की A टीमें हिस्सा लेती हैं। आसान भाषा में समझें तो A टीम सीनियर राष्ट्रीय टीम के ठीक नीचे का स्तर है। इस बार टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में होगा। पिछले साल यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। तिलक की कप्तानी में वैभव पहले भी खेल चुके तिलक वर्मा की कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी पहले भी इंडिया-A के लिए खेल चुके हैं। श्रीलंका में 2026 की वनडे ट्राई-नेशन A सीरीज में वैभव ने 5 मैचों में 211 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 200.95 रहा। वैभव सूर्यवंशी पर नजर, 15 साल की उम्र में बना चुके हैं कई रिकॉर्ड तिलक को कप्तानी, पाटीदार को उपकप्तानी क्यों? तिलक वर्मा को कप्तानी देने के पीछे उनका अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट का अनुभव है। वे IPL में मुंबई इंडियंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके अलावा हैदराबाद की रणजी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। 2024 में उनकी कप्तानी में हैदराबाद ने रणजी ट्रॉफी का प्लेट डिवीजन जीता था। 2025 एशिया कप के फाइनल में उन्होंने नाबाद 69 रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाई थी। रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। वे मध्य प्रदेश के बल्लेबाज हैं और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हैं। उनकी कप्तानी में RCB ने 2025 और 2026 में लगातार दो IPL खिताब जीते। IPL 2026 में पाटीदार ने 501 रन बनाए थे। वे घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश और सेंट्रल जोन की कप्तानी भी कर चुके हैं। अभिषेक और रिंकू जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी भी टीम में अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उनका बेस्ट स्कोर 135 रन है। रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। IPL 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने लगातार 5 छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को टीम में जगह मिली है। प्रभसिमरन पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और IPL में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। IPL 2026 में उन्होंने 14 मैचों में 510 रन बनाए थे। कुमार कुशाग्र झारखंड से आते हैं। गेंदबाजी में तेज और स्पिन, दोनों तरह के विकल्प 8 टीमें, दो ग्रुप, भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-A: बांग्लादेश-A, श्रीलंका-A, अफगानिस्तान-A और हॉन्गकॉन्ग-चीन। ग्रुप-B: भारत-A, पाकिस्तान-A, नेपाल और UAE। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। जीतने वाली टीम को 2 अंक मिलेंगे। ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहले सेमीफाइनल में ग्रुप-A की नंबर-1 टीम का मुकाबला ग्रुप-B की नंबर-2 टीम से होगा। दूसरे में ग्रुप-B की पहली टीम ग्रुप-A की दूसरी टीम से खेलेगी। ग्रुप स्टेज के बाद पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर और दूसरा 27 नवंबर को खेला जाएगा। फाइनल 29 नवंबर को होगा। तीनों नॉकआउट मुकाबले वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे। पिछले साल का खिताब पाकिस्तान-A यानी पाकिस्तान शाहीन्स ने जीता था। उसने फाइनल में बांग्लादेश-A को सुपर ओवर में हराया था।
महिला खिलाड़ियों के सशक्तिकरण के लिए एनसीडब्ल्यू की नई पहल, 'खेल शक्ति' का आयोजन
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू), युवा मामले और खेल मंत्रालय के सहयोग से, मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 'खेल शक्ति: खेल में महिलाओं के लिए राष्ट्रीय परामर्श' का आयोजन करेगा।
AITA उपाध्यक्ष चुनाव में Leander Paes के सामने उतरे प्रशांत सुतार
चेन्नई, दो नवंबर महाराष्ट्र राज्य लॉन टेनिस संघ (एमएसएलटीए) के अध्यक्ष प्रशांत सुतार ने 27 नवंबर को होने वाले अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। इस पद के लिए उनका मुकाबला दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस से होगा। यह मुकाबला इसलिए महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि पेस और एआईटीए के अंतरिम अध्यक्ष चिंतन पारिख ने आगामी चुनाव में एक साथ मिलकर काम करने की घोषणा की है। एआईटीए के अंतरिम महासचिव सुंदर अय्यर भी इसी समूह का हिस्सा हैं। उनके इसी पद के लिए छत्तीसगढ़ के गुरचरण सिंह होरा के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना है। दूसरे समूह की अगुआई दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) के अध्यक्ष और डेविस कप कप्तान रोहित राजपाल कर सकते हैं। उन्होंने पहले ही अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। सुतार को टेनिस प्रशासन और टूर्नामेंट आयोजन का अनुभव है। वह टाटा ओपन महाराष्ट्र एटीपी टूर्नामेंट के निदेशक रह चुके हैं और चेन्नई से स्थानांतिरत होने के बाद इस टूर्नामेंट को पुणे में आयोजित करने में उनकी अहम भूमिका रही थी। सुतार ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में टेनिस के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के कैलेंडर का विस्तार करना, जमीनी स्तर के कार्यक्रमों में सुधार करना और खिलाड़ियों के विकास के लिए बेहतर अवसर तैयार करना शामिल होगा।
टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, 29 साल के बल्लेबाज की हुई वापसी
बांग्लादेश सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहे ओपनर बल्लेबाज टोनी डी जोरजी की टीम में वापसी हुई है, जिन्हें डेविड बेडिंगहम की जगह शामिल किया गया है।
टेस्ट सीरीज गंभीर के लिए निर्णायक होगी: अभिषेक नायर
नई दिल्ली, भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम मैनेजमेंट को उन खिलाड़ियों के लिए रेड-बॉल (लाल गेंद) की तैयारी को प्राथमिकता देनी चाहिए थी, जो दोनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं।
जापान से हुई उत्पत्ति, हल्की रबर की गेंद का होता है इस्तेमाल: सॉफ्ट टेनिस
नई दिल्ली, एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में देश के लिए पहला मेडल जीता।
बीबीएल 16: एडिलेड स्ट्राइकर्स ने आगामी सीजन के लिए हारिस रऊफ को साइन किया
एडिलेड, 2 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ बिग बैश लीग (बीबीएल) के 16वें सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। हारिस रऊफ ने मेलबर्न स्टार्स के साथ पांच सीजन बिताए, जिसके बाद अब स्ट्राइकर्स ने उन्हें आगामी सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
भारतीय टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना चाहती है, जो जरूरत के मुताबिक अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकें। ईशान किशन इस योजना में अहम हो सकते हैं। न्यूजीलैंड दौरे के आखिरी दो वनडे के लिए उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। इन मैचों में टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। इनमें टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी शामिल हैं। ईशान को उपकप्तानी देना इसलिए अहम है, क्योंकि इससे संकेत मिलता है कि चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य की टीम में बड़ी जिम्मेदारी के लिए देख रहे हैं। ईशान एक साथ तीन भूमिकाएं निभा सकते हैं ईशान की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी क्रम बदल सकते हैं। साथ ही विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। इससे 15 खिलाड़ियों की सीमित वर्ल्ड कप टीम में उन्हें शामिल करने का फायदा बढ़ जाता है। दोहरा शतक लगाने के बाद भी 2023 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए ईशान ने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों पर 200 रन बनाए थे। उस समय यह वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक था। इसके बावजूद वह 2023 वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके। इसकी वजह रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद ईशान ने टी-20 में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह ओपनिंग के साथ तीसरे नंबर पर भी बल्लेबाजी कर चुके हैं। वनडे में भी उन्होंने मिडिल ऑर्डर में अपनी उपयोगिता साबित की है। अफगानिस्तान के खिलाफ नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 79 गेंदों पर 125 रन बनाए थे। यह इस फॉर्मेट में मिडिल ऑर्डर पर उनका पहला शतक था। ओपनिंग में ज्यादा सफल रहे हैं ईशान वनडे में ओपनर के तौर पर ईशान ने 9 पारियों में 61.87 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे बल्लेबाजी क्रमों पर उनका औसत 34 रहा है और स्ट्राइक रेट 97.45 है। न्यूजीलैंड दौरे पर खुद को साबित करने का मौका ईशान रविवार और सोमवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में हुई भारतीय वनडे टीम की प्रैक्टिस में शामिल नहीं थे। उस समय वह हैमिल्टन में पांचवां टी-20 इंटरनेशनल खेल रहे थे। इस मुकाबले में उन्होंने 32 गेंदों पर 61 रन की तेज पारी खेली। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि शुभमन गिल और केएल राहुल टेस्ट सीरीज के लिए टीम से जुड़ने रवाना होंगे। रोहित की वापसी से जायसवाल के लिए रास्ता मुश्किल रोहित शर्मा ने पिछले चार वनडे मैचों में दो शतक और एक 92 रन की पारी खेलकर अपनी जगह मजबूत की है। इससे पहले उनकी टीम में जगह को लेकर सवाल थे और यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग का विकल्प माना जा रहा था। जायसवाल ने जून में चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 110 रन बनाए थे। वह वनडे की शुरुआती 6 पारियों में दो शतक लगाने वाले भारत के इकलौते बल्लेबाज हैं। इसके बावजूद उस मुकाबले के बाद उन्हें न तो वनडे खेलने का मौका मिला और न ही टीम में जगह। वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनते समय सिर्फ एक विशेषज्ञ रिजर्व ओपनर रखना चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल हो सकता है। इसकी वजह यह है कि जायसवाल मुख्य रूप से ओपनिंग करते हैं। उन्होंने 41 लिस्ट-A मैचों में सिर्फ तीन बार टॉप-2 से नीचे बल्लेबाजी की है। साथ ही वह गेंदबाजी या विकेटकीपिंग का विकल्प भी नहीं देते। -------------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… युवराज बोले- सूर्यवंशी, अभिषेक, ईशान को वनडे में शामिल करें:टीम से बाहर रखकर उनके टैलेंट के साथ नाइंसाफी हो रही पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी को वनडे टीम में शामिल करने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि इन्हें 50 ओवर क्रिकेट में मौका न देना उनके टैलेंट के साथ नाइंसाफी है। पूरी खबर पढ़ें…
ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले अपनी फिटनेस साबित करने का एक और मौका मिलेगा। रविवार को बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हुए पहले फिटनेस टेस्ट में वह पास नहीं हो सके। अब मेडिकल स्टाफ अगले दो दिनों में उनका दोबारा टेस्ट कराने की तैयारी में है। पंत को अक्टूबर की शुरुआत में ईरानी कप के दौरान साइड स्ट्रेन की चोट लगी थी। साइड स्ट्रेन में शरीर के पेट और पसलियों के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है। 23 अक्टूबर से उन्होंने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू किया है। फिट होने पर इंडिया-A के लिए भी खेलेंगे अगर पंत दूसरे टेस्ट में फिट घोषित होते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के लिंकन में 7 नवंबर से शुरू होने वाले भारत-A और न्यूजीलैंड-A के तीसरे चार दिवसीय मुकाबले से जुड़ सकते हैं। इसके बाद वह 19 नवंबर से शुरू होने वाले भारत के पहले टेस्ट के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। ध्रुव जुरेल संभाल रहे हैं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी पंत के शुरुआती दो मैचों से बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को भारत-A टीम में शामिल किया था। अनकैप्ड खिलाड़ी का मतलब है ऐसा क्रिकेटर जिसने अभी तक इंटरनेशनल मैच नहीं खेला हो। हालांकि, शुरुआती दोनों मुकाबलों में कुशाग्र को खेलने का मौका नहीं मिला। टीम की कप्तानी कर रहे ध्रुव जुरेल ने ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुख्य टेस्ट टीम में भी जुरेल मौजूद हैं। इसलिए पंत के फिट नहीं होने पर भारत के पास विकेटकीपिंग का विकल्प रहेगा। बुमराह भी न्यूजीलैंड पहुंचे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए। उनके भारत-A के तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में खेलने की उम्मीद है। बुमराह ने अक्टूबर की शुरुआत में एशियन गेम्स के फाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। न्यूजीलैंड जाने से पहले वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेलने के लिए तैयार होने की प्रक्रिया से गुजरे। इससे पहले अहमदाबाद में भी वह अभ्यास कर रहे थे। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया:साइफर्ट ने 93 रन बनाए; श्रेयस-ईशान की फिफ्टी बेकार, टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से जीती भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी-20 मुकाबला 7 विकेट से हार गई है। हालांकि टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की। हैमिल्टन में कीवी टीम ने 192 रन का टारगेट 3 विकेट खोकर 18 ओवर में चेज कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…
ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना
दुबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई-सीरीज के फाइनल में स्लो ओवर-रेट बनाए रखने के लिए पाकिस्तान टीम पर उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मानवजीत सिंह संधू की गिनती भारत के दिग्गज ट्रैप शूटर्स में की जाती है। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। मानवजीत ने चार बार ओलंपिक में हिस्सा लिया। इसके बाद ही वह आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप 2006 में चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय शॉटगन शूटर भी रहे।
मर्सिडीज के ड्राइवर किमी एंटोनेली 20 साल की उम्र में फॉर्मूला-1 के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने रविवार को मैक्सिको सिटी ग्रां प्री में तीसरा स्थान हासिल कर 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले, जर्मनी के सेबेस्टियन वेटल ने 2010 में 23 साल और 133 दिन की उम्र में अपना पहला F1 वर्ल्ड टाइटल जीता था। वे 1953 के बाद F1 चैंपियन बनने वाले इटली के पहले ड्राइवर भी हैं। एंटोनेली ने अपने दूसरे ही सीजन में यह खिताब जीता और चार रेस बाकी रहते चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। चार रेस बाकी रहते ही चैंपियन बने एंटोनेली ने अपने दूसरे ही सीजन में यह कारनामा कर दिखाया। वे चार रेस बाकी रहते ही चैंपियन बन गए। मैक्सिको सिटी ग्रां प्री में एंटोनेली तीसरे स्थान पर रहे। मैक्स वेरस्टैपेन ने रेस जीती, जबकि लुईस हैमिल्टन दूसरे स्थान पर रहे। चैंपियन बनने के बाद एंटोनेली अपनी भावनाएं नहीं रोक सके। उन्होंने टीम से कहा, 'हमने कर दिखाया, हमने कर दिखाया। पोडियम पर भी उनकी आंखों में आंसू थे। पहले 6 में से 5 रेस जीतीं एंटोनेली का इस सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने जापान ग्रां प्री के बाद ड्राइवर चैंपियनशिप में बढ़त बनाई थी। इसके बाद पहले 6 में से 5 रेस जीतीं। मैक्सिको पहुंचने तक उनके नाम 9 ग्रां प्री जीत थीं। उनके सीजन का सबसे यादगार प्रदर्शन इटली के मोन्जा में आया। यहां उन्होंने 19वें नंबर से शुरुआत करने के बावजूद रेस जीती। हैमिल्टन की जगह मर्सिडीज ने दिया था मौका लुईस हैमिल्टन के 2025 सीजन से पहले फेरारी जाने के फैसले के बाद मर्सिडीज को नए ड्राइवर की तलाश थी। टीम प्रिंसिपल टोटो वोल्फ ने अनुभवी ड्राइवर के बजाय युवा एंटोनेली पर भरोसा जताया। तब उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी। एंटोनेली ने 2025 में अपने डेब्यू सीजन में 150 पॉइंट्स हासिल किए और ड्राइवर चैंपियनशिप में सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने तीन पोडियम भी हासिल किए थे। 7 साल की उम्र में शुरू की थी रेसिंग किमी एंटोनेली का जन्म 25 अगस्त 2006 को इटली के बोलोन्या में हुआ था। उनके पिता मार्को एंटोनेली भी रेसिंग ड्राइवर रह चुके हैं और मोटरस्पोर्ट्स टीम चलाते हैं। किमी ने 7 साल की उम्र में कार्टिंग शुरू की थी। 2019 में 12 साल की उम्र में वे मर्सिडीज के जूनियर प्रोग्राम से जुड़े। 2022 में उन्होंने इटालियन और जर्मन फॉर्मूला-4 चैंपियनशिप जीती। इसके बाद 2023 में फॉर्मूला रीजनल यूरोपियन और मिडिल ईस्ट चैंपियनशिप अपने नाम की। 2024 में वे सीधे फॉर्मूला-2 में पहुंचे और दो रेस जीतीं। उन्होंने फॉर्मूला-3 में हिस्सा लिए बिना F2 तक का सफर तय किया। 73 साल बाद इटली को मिला F1 चैंपियन एंटोनेली 1953 के बाद फॉर्मूला-1 ड्राइवर चैंपियनशिप जीतने वाले इटली के पहले ड्राइवर हैं। इससे पहले अल्बर्टो असकारी ने 1952 और 1953 में लगातार दो खिताब जीते थे। एंटोनेली 21वीं सदी में जन्मे पहले F1 वर्ल्ड चैंपियन भी बन गए हैं। पॉइंट्स सिस्टम से बनते हैं चैंपियन फॉर्मूला-1 में पूरे सीजन में सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल करने वाला ड्राइवर वर्ल्ड चैंपियन बनता है। हर ग्रां प्री में टॉप-10 ड्राइवरों को पॉइंट्स मिलते हैं। पहले स्थान पर रहने वाले को 25, दूसरे को 18, तीसरे को 15 और 10वें स्थान पर रहने वाले को 1 पॉइंट मिलता है। एक सीजन में आमतौर पर 20 से 24 ग्रां प्री रेस होती हैं। 2026 के सीजन में कुल 23 रेस निर्धारित हैं। टाई होने पर कैसे तय होता है विजेता? अगर दो या उससे ज्यादा ड्राइवरों के पॉइंट्स बराबर होते हैं, तो सबसे ज्यादा रेस जीतने वाले को चैंपियन माना जाता है। जीत की संख्या भी बराबर होने पर दूसरे स्थान की फिनिश और फिर तीसरे स्थान की फिनिश की तुलना की जाती है। इसे काउंटबैक नियम कहते हैं।
Pro League के लिए Hockey Team India में होंगे बड़े बदलाव, कोच Craig Fulton ने दिए संकेत
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने अगले साल प्रो लीग के लिए टीम में व्यापक बदलाव के संकेत दिए हैं, क्योंकि भारत 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए परिवर्तन के दौर की शुरुआत कर रहा है। भारत को फरवरी में प्रो लीग के घरेलू चरण में जर्मनी, अर्जेंटीना, ग्रेट ब्रिटेन और स्पेन से भिड़ना है। फुल्टन ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम जनवरी (फरवरी) में प्रो लीग के लिए एक नई टीम का चयन करेंगे। हमारे पास अभ्यास के लिए बहुत कम समय है क्योंकि खिलाड़ी अपनी अपनी फ्रेंचाइजी में वापस चले जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एक नई टीम तैयार करेंगे, जो प्रो लीग में खेलेगी। इसके बाद हम उस टीम के साथ 2027-28 का चक्र शुरू करेंगे।’’ भारत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) के बाद इस महीने न्यूजीलैंड का दौरा करेगा। भारत के 1926 में पहले ऐतिहासिक हॉकी दौरे के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इन दोनों टीम के बीच एक विशेष अंतरराष्ट्रीय टेस्ट श्रृंखला खेली जाएगी। भारत 19, 21 और 22 नवंबर को ऑकलैंड में तीन टेस्ट मैच खेलेगा। फुल्टन ने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली टीम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हम आने वाले दिनों में इसकी घोषणा करेंगे। अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं है। हर टीम बदलाव के दौर से गुजरती है। हमने पहले भी बदलाव किए हैं। हम तीन बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खेल चुके हैं और तीनों बार हमारी टीम बदली हुई थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चेन्नई (2023) में खेलने वाली टीम हुलुनबुइर (2024) में खेलने वाली टीम से अलग थी। पिछली टीम के बाद से हमने नौ खिलाड़ियों को बदला है। अब यह टीम अलग है।’’ इस साल विश्व कप में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह आठवें स्थान पर रहा। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने हालांकि एशियाई खेलों का खिताब बरकरार रखा और साथ ही लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया। फुल्टन ने कहा, ‘‘विश्व कप के बड़े मैचों में जब हमें गोल करने की जरूरत थी, तब हम गोल नहीं कर पाए और हमने कुछ आसान गोल भी खा लिए। इसलिए हमारी रक्षापंक्ति और अग्रिम पंक्ति दोनों में सुधार की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एशियाई टीमों के खिलाफ गोल करने और बचाव करने में अच्छे हैं लेकिन यूरोपीय और उच्च रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ हमें लगातार सुधार करना होगा। न्यूजीलैंड दौरे में हम अपने विकल्पों को आजमाएंगे और फिर एक नई टीम तैयार करेंगे।’’
सेंथिलकुमार ने चेक ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट के फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में डुसॉर्ड को हराया
ब्रनो, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने ब्रनो में चल रहे चेक ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। 35,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले इस पीएसए कॉपर-लेवल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उन्होंने फ्रांस के खिलाड़ी और विश्व नंबर 32 ऑगस्ट डुसॉर्ड को हराया।
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में देश के लिए पहला मेडल जीता। जय की इस सफलता के बाद से ही यह खेल चर्चा का विषय बन गया। सॉफ्ट टेनिस का गेम टेनिस से ही मिलता-जुलता है, लेकिन इसके नियमों और गेंद में अंतर देखने को मिलता है। आइए आपको बताते हैं सॉफ्ट टेनिस खेल की उत्पति कहां से हुई और कैसे हुआ इस गेम का विकास।
Mohammed Siraj और मुकेश कुमार की धारदार गेंदबाजी के बाद भी New Zealand A को 78 रन की बढ़त
क्राइस्टचर्च, दो नवंबर मोहम्मद सिराज ने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले लय हासिल करते हुए भारत ए की तरफ से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार विकेट लिए लेकिन वह मेजबान टीम को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां पहली पारी में 78 रन की बढ़त हासिल करने से नहीं रोक पाए। न्यूजीलैंड की टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय आठ विकेट पर 338 रन था लेकिन इसके बाद उसने अंतिम दो विकेट गंवाने से पहले 86 रन जोड़े। इस तरह से उसकी टीम भारत के 346 रन के जवाब में 424 रन बनाने में सफल रही। भारत ए ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 32 रन बनाए और इस तरह से वह अभी न्यूजीलैंड की टीम से 46 रन पीछे है। स्टंप उखड़ने के समय यशस्वी जायसवाल 20 और साई सुदर्शन 11 रन पर खेल रहे थे। इससे पहले तेज गेंदबाज सिराज ने 35 ओवरों में 118 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि एक अन्य तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 29 ओवर 87 रन देकर पांच विकेट झटके। न्यूजीलैंड की पारी का आकर्षण मैथ्यू बॉयल के 110 और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के 93 रन रहे। यह दोनों हालांकि अपने कल के स्कोर में खास इजाफा नहीं कर पाए। सिराज के लय में लौटने से भारतीय टीम प्रबंधन को बड़ी राहत मिली होगी क्योंकि उन्होंने उस मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया जिस पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला 19 नवंबर से शुरू होगी। सिराज ने 35 ओवर गेंदबाजी की जिससे मुख्य कोच गौतम गंभीर और मोर्ने मोर्कल खुश होंगे। सिराज इस मैच के बाद वनडे टीम से जुड़ जाएंगे। सिराज ने नई गेंद से प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्हें दूसरे छोर से मुकेश का भी बहुत अच्छा साथ मिला। सिराज हालांकि गेंद पुरानी पड़ जाने पर खास जलवा नहीं दिखा पाए। मैच के तीसरे दिन सुबह सिराज ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया। यह दिन का दूसरा ओवर था और दूसरे दिन शतक लगाने वाले बॉयल को एक ऐसी गेंद मिली जो स्विंग होती हुई उनके बल्ले का किनारा लेकर देवदत्त पडिक्कल के हाथों में पहुंच गई जिन्होंने बायीं तरफ डाइव लगाकर उसे लपक लिया। बॉयल और फॉक्सक्रॉफ्ट ने चौथे विकेट के लिए 208 रन जोड़े। भारत के दूसरी नई गेंद लेने के बाद फॉक्सक्रॉफ्ट ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। सिराज की एक तेज इन-कटर उनके पैड से टकराई और वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। न्यूजीलैंड की टीम ने चाय की विश्राम तक सात विकेट पर 291 रन बनाए थे। मुकेश ने एक बार फिर नई गेंद से अपना दबदबा दिखाया। उनकी आउटस्विंगर गेंद पर मिच हे (31) ने विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच दे दिया। इसके बाद सिराज ने ब्रेट रैंडेल (05) को इन-कटर पर बोल्ड किया। चाय सत्र के बाद क्रिस्टियन क्लार्क (41), फ्रेजर शीट (40), जेडन लेनोक्स (32) और जारोड मैकाय (33) ने महत्वपूर्ण पारियां खेली जिससे न्यूजीलैंड ए ने बढ़त हासिल कर ली। आकाश दीप प्रभाव नहीं छोड़ पाए जबकि मुकेश भी कूकाबुरा गेंद की चमक फीकी पड़ने के बाद बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाए। वाशिंगटन सुंदर की ऑफ-ब्रेक गेंदों में कोई धार नहीं थी और इससे फिर से यह स्पष्ट हो गया कि वह अनुकूल परिस्थितियों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं।
गिल ने ईडन पार्क में तीन घंटे प्रैक्टिस की:कोहली जिम गए, रोहित और ऋतुराज ने नेट्स नहीं किए
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने सोमवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में करीब तीन घंटे अभ्यास किया। उन्होंने बल्लेबाजी, फील्डिंग और कैचिंग पर काम किया। वहीं, विराट कोहली ने मैदान पर जिम सेशन किया, लेकिन बल्लेबाजी और फील्डिंग अभ्यास में हिस्सा नहीं लिया। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड भी नेट्स पर नहीं आए। भारतीय टीम मंगलवार को एक साथ अभ्यास करेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी। गिल ने रविवार को नहीं किया था अभ्यास गिल ने रविवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था। ऐसे में सोमवार सुबह उन्होंने अपना वर्कलोड पूरा करने के लिए लंबा नेट सेशन किया। उन्होंने शुरुआत हल्के थ्रोडाउन से की। इसके बाद स्पिन गेंदबाजी कोच सैराज बहुतुले के साथ काफी देर तक फील्डिंग का अभ्यास किया। तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार और आकिब नबी को सोमवार के अभ्यास से आराम दिया गया। तीनों ने एक दिन पहले लंबे स्पेल किए थे। गिल और केएल राहुल को बल्लेबाजी अभ्यास कराने के लिए स्थानीय स्पिनरों और तेज गेंदबाजों ने गेंदबाजी की। राहुल ने विकेटकीपिंग से शुरू किया अभ्यास अभ्यास का ज्यादातर हिस्सा सेंटर विकेट पर हुआ। विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे पहले दयानंद गरानी और नुवान सेनिविरत्ने के करीब 15 मिनट तक थ्रोडाउन पकड़े। इसके बाद उन्होंने पैड पहनकर गिल के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास किया। फैंस ने गिल और राहुल से मांगे ऑटोग्राफ अभ्यास के दौरान स्क्वायर बाउंड्री के पास सड़क पर कुछ दर्शक जमा थे। वे लगातार गिल को आवाज लगाकर ऑटोग्राफ मांग रहे थे। एक फैन ने खुद को पंजाब के मोगा का बताते हुए गिल से ऑटोग्राफ देने की अपील की। दर्शकों ने केएल राहुल के नाम के नारे भी लगाए। कैचिंग ड्रिल के साथ गिल ने अभ्यास खत्म किया गिल ने दिन का सबसे लंबा बल्लेबाजी अभ्यास सत्र पूरा करने के बाद कैचिंग ड्रिल की। उन्होंने पहले स्लिप में कैच पकड़ने का अभ्यास किया। इसके बाद बाउंड्री रोप के पास अलग-अलग पोजिशन से कैच पकड़े। हैमिल्टन से ऑकलैंड पहुंचेंगे बाकी खिलाड़ी गिल और अभ्यास करने वाले खिलाड़ी होटल लौटे, तब भारतीय वनडे टीम के बाकी सदस्य हैमिल्टन से ऑकलैंड पहुंचने वाले थे। हैमिल्टन में भारत ने पांचवां टी-20 मैच खेला था। भारतीय टीम मंगलवार दोपहर एक साथ अभ्यास करेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम सुबह के सत्र में ट्रेनिंग करेगी।की टीम सुबह के सेशन में ट्रेनिंग करेगी।
पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम: अनौपचारिक टेस्ट
क्राइस्टचर्च, भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच हेगले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है।

