Flipkart Big Billion Days: 11-15
Maximize your savings during the Flipkart Big Billion Days sale with these expert tips. 11
DMart का शेयर, Q2 नतीजे के बाद होगा रिकवर या इस बात पर आएगा और नीचे?
DMart Share Price: डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts Share Price) के शेयर एक कारोबारी दिन पहले खरीदारी के माहौल में भी इंट्रा-डे में टूटकर एक साल के निचले स्तर पर आ गए थे। सितंबर तिमाही के नतीजे आने से पहले की इसके शेयरों की गिरावट अब नतीजे आने के बाद थमेगी या नहीं, इसका खुलासा अब 12 अक्टूबर को मार्केट खुलने पर होगा। सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8% से अधिक तो रेवेन्यू 17% से अधिक बढ़ गया लेकिन मार्जिन घट गया तो अब शेयरों पर नजर रहेगी। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 9 अक्टूबर को बीएसई पर यह ₹3520.00 पर बंद हुआ था।इंट्रा-डे में यह 2.78% टूटकर एक साल के निचले स्तर ₹3,499.90 तक आ गया था। वहीं घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो शुक्रवार को सेंसेक्स (Sensex) 879.09 प्वाइंट्स यानी 1.22% की बढ़त के साथ 72.472.33 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 288.65 प्वाइंट्स यानी 1.29% के उछाल के साथ 22,520.45 पर बंद हुआ था।DMart की Avenue Supermarts के लिए कैसी रही सितंबर तिमाहीएवेन्यू सुपरमार्ट्स का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 8.5% उछलकर ₹743.5 करोड़ पर पहुंच गया।10 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 17.8% बढ़कर ₹19,644 करोड़ पर पहुंच गया।ऑपरेटिंग लेवल पर ईबीआईटीडी भी इस दौरान 15% बढ़कर ₹1,394 करोड़ हो गया लेकिन मार्जिन 7.3% से 7% पर आ गया।डीमार्ट के ब्रिक-एंड-मोर्टार बिजनेस को लेकर कंपनी के एमडी और सीईओ अंशुल अश्व का कहना है कि दो या इससे पुराने स्टोर्स की संख्या सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 6.8% से बढ़कर 9.5% हो गईसितंबर तिमाही में कंपनी ने 15 नए स्टोर खोले और अब इसके कुल 518 स्टोर्स हो गए। इसमें नवी मुंबई का वह स्टोर भी है, जो फिलहाल रीकंस्ट्रक्शन के चलते ग्राहकों के लिए बंद है।एक साल में कैसी रही शेयरों की चालडीमार्ट के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। 17 अप्रैल 2026 को बीएसई पर यह एक साल के हाई 4,642.00 पर था। इस हाई लेवल से छह ही महीने में 24.60% टूटकर 9 अक्टूबर 2026 को ₹3,499.90 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।GDP ग्रोथ रेट 7% से ज्यादा, फिर लगातार क्यों गिर रहा भारत का शेयर बाजार?डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
LPG Price 11 October 2026: दिल्ली से पटना तक LPG के ताजा भाव जारी, चेक करें नई कीमतें
LPG Price 11 October 2026:रसोई गैस सिलेंडर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बुकिंग से पहले अपने शहर के नए रेट जरूर जान लें। अक्टूबर महीने में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल राहत बरकरार है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। 1 अक्टूबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों के खर्च पर पड़ सकता है।वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, पटना समेत प्रमुख शहरों में आज घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर कितने रुपये में मिल रहा है।घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के आज के भावशहर के अनुसार LPG सिलेंडर की कीमत अलग-अलग हो सकती है। नीचे दी गई तालिका में प्रमुख शहरों के घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम एक साथ दिए गए हैं। शहर घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) दिल्ली ₹942.00 ₹2,810.00 नोएडा ₹939.50 ₹2,747.50 गुरुग्राम ₹951.00 ₹2,828.00 मुंबई ₹912.50 ₹2,764.00 कोलकाता ₹945.00 ₹2,954.00 चेन्नई ₹950.00 ₹2,983.00 पटना ₹1,000.00 ₹3,100.50 रांची ₹1,010.50 ₹2,988.00 जयपुर ₹945.50 ₹2,839.00 नोट: ये कीमतें उपलब्ध दरों पर आधारित हैं। बुकिंग से पहले संबंधित तेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या गैस वितरक से अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लें।अक्टूबर में कमर्शियल सिलेंडर क्यों हुआ महंगा?तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 को 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ सकता है, जहां खाना बनाने के लिए कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। दूसरी ओर, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में इस दौरान कोई नया बदलाव नहीं किया गया। इससे घरों में खाना बनाने के खर्च पर तत्काल अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा।अलग-अलग शहरों में LPG के दाम क्यों बदलते हैं?गैस सिलेंडर की खुदरा कीमत तय होने में कई कारक अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत, आयात लागत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, परिवहन खर्च और स्थानीय कर शामिल हैं। इसी वजह से दिल्ली, मुंबई, पटना और रांची जैसे शहरों में सिलेंडर की कीमत एक जैसी नहीं होती।भारत अपनी LPG जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात से पूरा करता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर गैस की लागत पर पड़ सकता है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए खुदरा कीमतों में बदलाव संबंधित फैसलों पर निर्भर करता है।LPG सब्सिडी का लाभ किन उपभोक्ताओं को मिलता है?सरकारी योजनाओं के तहत पात्र उपभोक्ताओं को घरेलू LPG सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ मिल सकता है। सब्सिडी की पात्रता और मिलने वाली राशि योजना के नियमों के अनुसार तय होती है। इसलिए सभी उपभोक्ताओं का वास्तविक खर्च एक जैसा होना जरूरी नहीं है।सब्सिडी का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को अपनी पात्रता और बैंक खाते में सब्सिडी की स्थिति की जांच करनी चाहिए। बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन से संबंधित किसी भी अनिवार्य प्रक्रिया के लिए भी अपनी गैस कंपनी या आधिकारिक सरकारी सूचना से पुष्टि करना बेहतर है।सिलेंडर बुक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यानगैस बुक करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप घरेलू या कमर्शियल में से सही श्रेणी का सिलेंडर बुक कर रहे हैं। इसके अलावा, अपने शहर का लागू रेट, सब्सिडी की पात्रता और गैस वितरक की ओर से बताई गई अंतिम राशि भी जांच लें। इससे बिल को लेकर भ्रम नहीं रहेगा और आप अपने मासिक बजट की बेहतर योजना बना सकेंगे।Petrol Diesel Price Today: 11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें अपने शहर में आज के दाम
बिजनेस अपडेट्स: बायोकॉन को 3.2 करोड़ का GST नोटिस; गुमराह करने वाले विज्ञापन मामले में एफडीए आगे सुनवाई करेगा
Russia-Ukraine War Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर निशाना साधते हुए कहा है कि युद्धग्रस्त देश को ऐसे नए नेतृत्व की जरूरत है, जो समझौता करने में सक्षम हो। ट्रंप ने यूक्रेन की ओर से रूस की तेल रिफाइनरियों पर किए जा रहे हमलों को रोकने की अपील भी की है। उनके इस बयान से वॉशिंगटन और कीव के बीच तनाव बढ़ने के संकेत मिले हैं। ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुनने का समय आ गया है क्योंकि वर्तमान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के साथ अपने देश के युद्ध को समाप्त करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए हैं।ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में कहा, मेरा सुझाव है कि वे (यूक्रेन के लोग) एक ऐसा नया नेता चुनें जो कोई समझौता कर सके। कुछ कारणों से वह (जेलेंस्की) ऐसा कभी नहीं करते। ट्रंप ने यह दावा भी किया कि यदि वह 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। उन्होंने कहा, यूक्रेन और रूस के बीच यह युद्ध शुरू होने का कोई कारण नहीं था। यह अक्षमता के कारण शुरू हुआ।जेलेंस्की पर निशाना साधते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने (जेलेंस्की ने) अपने देश का 30 प्रतिशत हिस्सा गंवा दिया है और दोनों पक्षों को मिलाकर 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा लाखों लोग मारे गए हैं। ट्रंप ने कहा, यह एक ऐसा युद्ध है जो कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। और मुझे लगता है कि अब समय आ गया है जब यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए।रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमलों से नाराज ट्रंपरूस की तेल रिफाइनरियों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर यूक्रेन के हमलेट्रंप और जेलेंसी के संबंधों में एक नया तनाव पैदा कर रहे हैं। ट्रंप ने इन हमलों को रोकने की जरूरत पर जोर देते हुए यूक्रेनी नेतृत्व को समझौते की राह अपनाने का संदेश दिया है। ट्रंप की टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब रूस से डीजल की वैश्विक बाजारों में आपूर्ति की अनुमति देने वाली एक व्यवस्था पर अमेरिका आगे बढ़ रहा है। ऐसे में रूस के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े फैसले और यूक्रेन की सैन्य रणनीति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गए हैं।जेलेंस्की के नेतृत्व पर उठाए सवालट्रंप ने अपने बयान में केवल रूसी ऊर्जा ठिकानों पर हमलों का विरोध नहीं किया। बल्कि जेलेंस्की के नेतृत्व को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने सुझाव दिया कि यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चाहिए, जो किसी समझौते तक पहुंच सके। इस बयान को अमेरिका और यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर रणनीतिक मतभेदों के संदर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में ट्रंप की टिप्पणी के बाद यूक्रेन सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया काडिटेल्स नहीं दिया गया है।अमेरिका-यूक्रेन संबंधों पर क्या होगा असर?ट्रंप का यह बयान रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी प्रशासन के रुख और यूक्रेन की सैन्य कार्रवाई के बीच तनाव को उजागर करता है। एक ओर ट्रंप यूक्रेन से हमले रोककर समझौते की दिशा में बढ़ने की अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रूस से डीजल की वैश्विक आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्था भी चर्चा में है। फिलहाल, इस बयान के बाद अमेरिका और यूक्रेन के संबंधों में आगे क्या बदलाव आएगा, यह दोनों देशों की आधिकारिक प्रतिक्रियाओं और आने वाले फैसलों पर निर्भर करेगा।ये भी पढ़ें- CJP Protest: 'आंतरिक मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं'; दिल्ली विरोध-प्रदर्शनों पर UN की टिप्पणियों पर भारत का पलटवार
Petrol Diesel Price Today: 11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें अपने शहर में आज के दाम
Petrol Diesel Price Today:हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी।ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ जरूरी ही नहीं, बल्कि समझदारी भी है। सरकार की यह प्रणाली पारदर्शिता सुनिश्चित करती है ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की भ्रमित जानकारी न मिले।आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल का भावये रहे 11 अक्टूबर2026 के प्रमुख शहरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेटनई दिल्ली:पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर।मुंबई:पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर।कोलकाता:पेट्रोल ₹113.47 जबकि डीजल ₹99.82 प्रति लीटर।चेन्नई:पेट्रोल ₹107.77 और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर।गुरुग्राम:पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर।नोएडा:पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर।बेंगलुरु:पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर।भुवनेश्वर:पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर।चंडीगढ़:पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर।हैदराबाद:पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर।जयपुर:पेट्रोल ₹112.66 जबकि डीजल ₹97.78 प्रति लीटर।लखनऊ:पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर।पटना:पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर।तिरुवनंतपुरम:पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर।पिछले दो साल से स्थिर क्यों हैं कीमतें?मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है, फिर भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं।किन कारणों से तय होती हैं ईंधन की कीमतें? कच्चे तेल की कीमतें: पेट्रोल और डीजल का उत्पादन मुख्य रूप से कच्चे तेल से होता है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ता है। डॉलर के मुकाबले रुपया: भारत अधिकतर कच्चा तेल आयात करता है, और यह डॉलर में खरीदा जाता है। यदि रुपया कमजोर होता है, तो ईंधन महंगा हो जाता है। सरकारी टैक्स और शुल्क: केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाती हैं, जो खुदरा मूल्य का बड़ा हिस्सा होते हैं। यही कारण है कि राज्यों में कीमतों में अंतर होता है। रिफाइनिंग की लागत: कच्चे तेल को इस्तेमाल लायक बनाने की प्रक्रिया (रिफाइनिंग) में भी खर्च होता है। ये लागत कच्चे तेल की गुणवत्ता और रिफाइनरी की क्षमता पर निर्भर करती है। मांग और आपूर्ति का संतुलन: बाजार में ईंधन की मांग अगर बढ़ जाती है, तो कीमतें भी ऊपर जाने लगती हैं। खासकर त्योहारों, गर्मी या सर्दी के मौसम में ईंधन की खपत ज्यादा होती है।कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?अगर आप मोबाइल से ईंधन की कीमत जानना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया आसान है:Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” के साथ 9224992249 पर भेजें।BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।HPCL ग्राहक: “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजें।
Gold Rate Today in India: आज रविवार को सोने-चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले सोने की चमक लगातार दो दिनों बढ़ी थी और इन दो दिनों में 24 कैरट की शुद्धता वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1850 और 22 कैरट वाला ₹1700 महंगा हआ था। एक हफ्ते में 24 कैरट गोल्ड के भाव ₹2240 और 22 कैरट के ₹2050 ऊपर चढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक दिन उछलने के बाद आज इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।सिटीवाइज गोल्ड के भावदेश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं... शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव दिल्ली ₹1,51,570 ₹1,38,950 ₹1,13,720 मुंबई ₹1,51,420 ₹1,38,800 ₹1,13,570 कोलकाता ₹1,51,420 ₹1,38,800 ₹1,13,570 चेन्नई ₹1,51,420 ₹1,38,800 ₹1,11,400 बेंगलुरू ₹1,51,420 ₹1,38,800 ₹1,13,570 हैदराबाद ₹1,51,420 ₹1,38,800 ₹1,13,570 लखनऊ ₹1,51,570 ₹1,38,950 ₹1,13,720 पटना ₹1,51,470 ₹1,38,850 ₹1,13,620 जयपुर ₹1,51,570 ₹1,38,950 ₹1,13,720 अहमदाबाद ₹1,51,470 ₹1,38,850 ₹1,13,620 एक दिन उछलने के बाद फिर ठहरी चांदीचांदी की बात करें तो 1 अक्टूबर को एक किलो चांदी के भाव ₹5 हजार गिरने के बाद से लगातार आठ दिनों तक इसके भाव स्थिर रहे और फिर 10 अक्टूबर को यह ₹5 हजार चढ़ा। फिर उसके बाद आज 11 अक्टूबर को दिल्ली में एक किलो चांदी की चमक में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह ₹2,40,000 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,45,000 है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।क्या कहना है एक्सपर्ट कासोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। मिरे एसेट शेयरखान में कमोडिटी मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमत सीमित दायरे में रह सकती है और इनमें मामूली तेजी बनी रह सकती है। हालांकि उन्होंने सतर्क भी किया है कि तेल की कीमतों में अचानक तेजी आने से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।एक लाख रुपये सैलरी तो दिल्ली-NCR में किराए पर रहें या होम लोन लेकर खरीदें घर?डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
नवरात्रि के पहले दिन सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
Gold prices remain steady on the first day of Navratri.
पाकिस्तान में एक सनसनीखेज घटना में शनिवार को चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शक के आधार पर हत्या को अंजाम दिया। मृत अधिकारी पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) के डायरेक्टर जनरल शमशाद अख्तर बताए जा रहे हैं। उनकी हत्या टैंक जिले के गिरह बलूच के पास की गई, जो दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से लगा है।शुरुआती जांच में स्थानीय पुलिस ने बताया कि ईसीपी के डायरेक्टर जनरल शमशाद अख्तर को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस की जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने शक के आधार पर डायरेक्टर जनरल को मौत के घाट उतार दिया। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से भाग गए, जबकि रेस्क्यू 1122 के कर्मचारियों ने शव को डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल पहुंचाया।परिवार के सदस्यों ने बताया कि अख्तर अपने भाई की मौत के बाद टैंक आए थे, जिनकी शुक्रवार को मौत हो गई थी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। ECP ने एक बयान में अख्तर की मौत पर गहरा दुख जताया, जिसमें चीफ इलेक्शन कमिश्नर, कमीशन के सदस्य, उसके सेक्रेटरी और सभी स्टाफ ने दुखी परिवार के प्रति संवेदना जताई।आयोग ने कहा कि वह इस मुश्किल समय में परिवार के साथ है और मृतक की माफी और उसके परिवार के लिए सब्र और ताकत की प्रार्थना करता है। ECP और उसके कर्मचारियों ने सरकार से यह भी आग्रह किया कि वह सभी सरकारी कर्मचारियों को आतंकवाद के कामों से सुरक्षा दे।पनामा में 7.7 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, धरती कांपते ही घरों और दफ्तरों से बाहर भागे लोग
सीजेपी प्रोटेस्ट पर इतनी सख़्ती बरतकर मोदी सरकार आख़िर चाहती क्या है? - BBC
<
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 इस हफ्ते की शुरुआत में शुरू हुई है। इस सेल में कई लोकप्रिय स्मार्टफोन की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। अगर आप कम बजट में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ₹25,000 से कम कीमत में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने का यह बढ़िया मौका है।सेल में कई ऐसे स्मार्टफोन मिल रहे हैं, जिनमें तेज रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा, दमदार प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन फोन पर मिल रहे डिस्काउंट के अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर तुरंत छूट भी मिल सकती है। साथ ही, ग्राहक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प चुनकर आसान किस्तों में भी फोन खरीद सकते हैं।Amazon Great Indian Festival 2026: ₹25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन पर डील्सइस साल की Amazon Great Indian Festival Sale, दशहरा और दिवाली से पहले iQOO, Samsung, OnePlus, Realme और दूसरे ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट पाने का एक शानदार मौका है। आप SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड और SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 10% का डिस्काउंट पा सकते हैं। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5% कैशबैक भी मिल सकता है।वहीं, खरीद की असल कीमत को और कम करने के लिए अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और कैशबैक ऑप्शन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, Realme Narzo 100x 5G अभी ₹22,499 में मिल रहा है, जबकि इसकी ओरिजिनल MRP ₹35,999 है। एक्सचेंज ऑफर के जरिए ₹23,050 तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है। खरीदार चुनिंदा SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ₹1,250 तक के डिस्काउंट वाले बैंक ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं।ग्राहक नो-कॉस्ट EMI के आसान विकल्पों का भी फायदा उठा सकते हैं। इसके तहत चुनिंदा क्रेडिट कार्ड, बजाज फिनसर्व कार्ड और Amazon Pay Later के जरिए बिना ब्याज दिए किस्तों में फोन खरीदने का मौका मिल सकता है।नीचे Amazon Great Indian Festival Sale 2026 के दौरान ₹25,000 से कम कीमत में मिलने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन डील्स की लिस्ट दी गई है। खरीदारी करने से पहले आप Flipkart और दूसरी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर भी इन फोन की कीमतों की तुलना कर सकते हैं, ताकि आपको सबसे अच्छी डील मिल सके। स्मार्टफोन का नाम असली कीमत सेल में कीमत खरीदें Redmi 17 5G ₹39,999 ₹23,998 अभी खरीदें OnePlus N6 ₹30,999 ₹23,499 अभी खरीदें iQOO Z11xa 5G ₹40,999 ₹24,999 अभी खरीदें Realme Narzo 100x 5G ₹35,999 ₹22,499 अभी खरीदें Samsung Galaxy M47 ₹46,999 ₹24,999 अभी खरीदें iQOO Z11 Lite ₹30,999 ₹15,499 अभी खरीदें यह भी पढ़ें:Xiaomi 18 Pro का भारत में लॉन्च कन्फर्म, 200MP कैमरे और Snapdragon चिपसेट से होगा लैस
Himachal Cabinet decisions: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। प्रदेशवासियों के लिए सौगातों का पिटारा खोलते हुए सुक्खू सरकार ने राज्य सरकार के लगभग सभी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों में 12,000 पद सृजित करने और उनको भरने की मंजूरी दे दी। साथ ही, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और वन मित्रों का मानदेय बढ़ाने को भी स्वीकृति प्रदान की।मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में, कैबिनेट ने जल शक्ति विभाग में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पस वर्कर समेत 4,090 पैरा-वर्कर को रखने को मंजूरी दी। कैबिनेट ने सहायक वन रक्षक नियुक्त करने की योजना को भी मंजूरी दी। इससे वन विभाग में 500 पद भरने का रास्ता साफ हो गया। हिमाचल कैबिनेट ने 100 और स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने का फैसला किया, जिसके लिए एक नई स्कीम तैयार की जाएगी। एक बयान में कहा गया कि नई योजना आधारित भर्ती के तहत इन स्कूलों में 3,900 टीचिंग और 900 नॉन-टीचिंग पोस्ट भरने को भी मंजूरी दी गई है।कैबिनेट ने आंगनवाड़ी वर्कर्स का महीने का मानदेय 10,500 रुपये से बढ़ाकर 11,500 रुपये, आंगनवाड़ी सहायकों का 5,800 रुपये से बढ़ाकर 6,800 रुपये और वन मित्रों का 10,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये करने को मंजूरी दी। प्रदेश कैबिनेट ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (SPOs) का मानदेय भी 500 रुपये प्रति महीना बढ़ाएने और 100% डिसेबिलिटी वाले लोगों की महीने की पेंशन 1 अप्रैल, 2026 से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने को भी स्वीकृति प्रदान की।कैबिनेट ने 33 छोटे हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट्स, जिनमें से हर एक की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 5 MW से कम है, के अलॉटमेंट को कैंसिल करने को मंज़ूरी दी, क्योंकि डेवलपर्स उन्हें आगे बढ़ाने को लेकर सीरियस नहीं थे। कैबिनेट बैठक में कांगड़ा जिले की बोह वैली में आपदा प्रभावित परिवारों को एक विशेष राहत पैकेज देने का फैसला किया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में एक उप समिति भी बनाई गई, जो राज्य सरकार के कर्मचारियों के उनके होम डिस्ट्रिक्ट और उसी डिस्ट्रिक्ट के अंदर ट्रांसफर को नियमित करने के लिए पूरी गाइडलाइन्स बनाएगी। कैबिनेट ने एम्बुलेंस लिंक रोड्स के डिजाइन, कंस्ट्रक्शन और सर्टिफिकेशन के लिए गाइडलाइन्स को मंजूरी दी, और उन्हें फॉर्मली एक अलग कैटेगरी के तौर पर मान्यता दी ताकि रोड कनेक्टिविटी को जितना हो सके उतना आसान बनाया जा सके।
CJP के ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, 500 से ज्यादा लोग हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अलग-अलग राज्यों से राजधानी आए 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई प्रदर्शन से पहले दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा के बीच की गई है। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए बुलाया गया है, जिन पर मतदाता सूची के 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) से जुड़े आरोप लगे हैं।न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में 35,000 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। प्रशासन ने यह कदम बिना अनुमति भीड़ जुटने से रोकने और राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया है।इस तैनाती में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) की 120 से ज्यादा कंपनियां शामिल हैं, जिनके जवानों को अहम चौराहों, ट्रांसपोर्ट हब और दूसरी संवेदनशील जगहों पर तैनात किया गया है।इसके अलावा, निगरानी को मजबूत करने के लिए नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटा गया है, जिसमें जॉइंट कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर को सुपरविजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अलग-अलग यूनिट के हेड स्पेशल कमिश्नर भी सुरक्षा इंतजामों की देखरेख कर रहे हैं।वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा से महिला पुलिसकर्मियों को भी दिल्ली बुलाया गया है। इसके अलावा, किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने की तैयारी जांचने के लिए मॉक ड्रिल भी की गई है।ANI के अनुसार, पुलिस टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी जगह पर बिना इजाजत प्रदर्शन करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को हिरासत में लें।प्रदर्शन के दौरान तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों को हथियार साथ न रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस के जवान लाठी और डंडे लेकर तैनात रह सकते हैं। पुलिस अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों के साथ बहस करने से भी बचने की सलाह दी गई है। इसकी एक वजह यह चिंता है कि पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत या बहस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो सकते हैं।सुरक्षा के लिए बॉडी कैमरे, ड्रोन और फेस रिकग्निशन सिस्टम तैनातसुरक्षा इंतजामों में टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है।पुलिस हालात पर नजर रखने के लिए रिकॉर्डिंग डिवाइस का इस्तेमाल कर रही है और हवा व छतों से निगरानी कर रही है।विरोध-प्रदर्शन की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी यूनिफॉर्म पर बॉडी कैमरे पहने हुए हैं। ये डिवाइस कम रोशनी में भी फुटेज रिकॉर्ड कर सकते हैं, जिससे पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई बातचीत का रिकॉर्ड रखने में मदद मिलती है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगर बदसलूकी के आरोप लगते हैं, तो ये रिकॉर्डिंग सच का पता लगाने में मदद कर सकती हैं।पुलिसकर्मी ने कहा, ये बॉडी कैमरे हमारी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हैं। बदसलूकी की स्थिति में दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए जाते हैं। इसलिए, ये बॉडी कैमरे साबित करेंगे कि हमने किसी के साथ कुछ किया या नहीं। यह सब कुछ रिकॉर्ड करेगा...ANI के अनुसार, सुरक्षा योजना में सेंट्रल दिल्ली में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम, अतिरिक्त CCTV कैमरे, ड्रोन और छतों पर तैनात स्पॉटर्स भी शामिल हैं।इसके अलावा, पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। प्रस्तावित प्रदर्शन से जुड़ी ऑनलाइन गतिविधियों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 200 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स भी पुलिस की निगरानी में हैं। अधिकारी ऐसे पोस्ट और मैसेज की जांच कर रहे हैं, जिनके जरिए लोगों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जुटाने की कोशिश की जा सकती है।यह भी पढ़ें:Agniveer Retirement Benefits: अग्निवीरों का पहला बैच इस दिन होगा रिटायर, 10 लाख रुपये और सरकारी नौकरी में आरक्षण के साथ जानिए मिलेंगी क्या सुविधाएं
JEE Main 2027 Eligibility Criteria: जेईई मेन 2027 की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए फॉर्म आदि से जुड़ी औपचारिकताओं की शुरुआत जनवरी 2027 से होगी। लेकिन इससे पहले परीक्षार्थियों के लिए देश के प्रतिष्ठि इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश का दरवाजा खोलने वाले इस परीक्षा से जुड़े कुछ बेहद जरूरी नियमों को जान लेना चाहिए। इनमें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, ड्रॉप ईयर और उम्र सीमा का नियम शामिल है। इस साल जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 22 जनवरी 2027 से आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभी एनटीए ने इसके लिए पंजीकरण की तारीख घोषित नहीं की है। अगर आप जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन की तैयारी कर रहे हैं, तो अप्लाई करने से पहले इस पेज पर अपनी क्लास 12 पासिंग ईयर, ड्रॉप ईयर एलिजिबिलिटी और एडमिशन की जरूरतें चेक कर लें।जेईई मेन 2027 के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?जिन छात्रों ने 2025 या 2026 में कक्षा 12 या उसके बराबर की परीक्षा पास की है और जो छात्र 2027 में अपनी कक्षा 12 की परीक्षा दे रहे हैं, वे जेईई मेन 2027 में शामिल होने के योग्य होंगे। योग्यता शर्तों के अनुसार, जिन कैंडिडेट्स ने 2024 या उससे पहले 12वीं कक्षा पास की है, वे 2027 की परीक्षा के लिए योग्य नहीं होंगे।हालांकि, छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि जेईई मेन में शामिल होने की योग्यता और किसी खास कॉलेज में प्रवेश पाने की योग्यता दो अलग-अलग चीजें हैं। कैंडिडेट्स को अपने चुने हुए इंस्टिट्यूशन द्वारा तय एकेडमिक और सब्जेक्ट की शर्तों को भी पूरा करना होगा।जेईई मेन 2027 ड्रॉप ईयर रूल्सजिन छात्रों का 12वीं कक्षा के बाद ड्रॉप-ईयर है और वे 2025 या 2026 में अपनी क्वालिफाइंग परीक्षा पास करते हैं, वे जेईई मेन 2027 दे सकते हैं। उदाहरण के लिए, जो लोग 2025 में कक्षा 12 पास कर चुके हैं और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक साल का ब्रेक लेते हैं, वे 2027 में परीक्षा दे सकते हैं। 2026 में पास होने वाले परीक्षार्थी भी आवेदन करने के लिए योग्य हैं।जेईई मेन 2027 उम्र सीमायोग्यता नियमों के अनुसार, जेईई मेन देने के लिए कोई एज लिमिट नहीं है। लेकिन परीक्षार्थियों को उन संस्थानों की प्रवेश जरूरतों को पूरा करना होगा जिनमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं।क्या आईआईटी उम्मीदवारों को जेईई मेन 2027 देना चाहिए?आईआईटी में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को जेईई एडवांस्ड देने के लिए जेईई मेन क्वालिफाई करना होगा। जेईई मेन, एनआईटी, आईआईआईटी और दूसरे हिस्सा लेने वाले इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटों के लिए कॉम्पिटिशन में भी मदद करता है। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी कन्फ्यूजन से बचने के लिए आवेदन करने से पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ताजा योग्यता मानदंड, परीक्षा कार्यक्रम और प्रवेश के नियम चेक कर लें।Agniveer Retirement Benefits: अग्निवीरों का पहला बैच इस दिन होगा रिटायर, 10 लाख रुपये और सरकारी नौकरी में आरक्षण के साथ जानिए मिलेंगी क्या सुविधाएं
TCS के इन कर्मचारियों को बड़ा झटका! टारगेट पूरा नहीं करने वालों के वेरिएबल पे पर चलेगी कैंची
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने आंतरिक प्रदर्शन लक्ष्यों को पूरा न कर पाने के कारण अपने सीनियर कर्मचारियों (C3A ग्रेड और उससे ऊपर) का तिमाही वेरिएबल पे रोक दिया है। यह पिछले दो सालों में पहली बार है जब कुछ कर्मचारियों का पूरा वेरिएबल पे रोका गया है, जबकि जूनियर कर्मचारियों को उनका पूरा भुगतान मिलेगा।
Toyota ने 2026 Glanza Facelift की पहली झलक दिखाई है। कंपनी इस कार को 14 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। टीजर में कार का अगला हिस्सा दिखाया गया है, जिसमें Toyota का लोगो बोनट पर दिया गया है। इसके अलावा, आगे की तरफ क्रोम की नई डिजाइन और चौकोर LED फॉग लैंप हाउसिंग भी देखने को मिलती है।Glanza असल में Maruti Suzuki Baleno का रीबैज्ड वर्जन है। ऐसे में इस टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नई कार में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया इंजन भी दिया जा सकता है, हालांकि Toyota ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।फिलहाल, कंपनी ने नई Glanza की कीमत का खुलासा नहीं किया है। वहीं, मौजूदा मॉडल की कीमत 6.73 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये के बीच है। आइए जानते हैं कि टीजर में कार के बारे में क्या जानकारी मिली है, इसके इंटीरियर और इंजन में क्या बदलाव हो सकते हैं और बुकिंग से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। View this post on Instagram A post shared by Toyota India (@toyota.india) Toyota Glanza Facelift: टीजर में क्या-क्या दिखता हैवीडियो में सिर्फ कार का अगला हिस्सा दिखाया गया है। Toyota का लोगो अब बोनट पर आ गया है और बंपर पर U-शेप वाला हिस्सा, जो पहले काला होता था, अब क्रोम का है। फॉग लैंप्स नए चौकोर हाउसिंग में LED वाले हैं, जबकि हेडलैंप क्लस्टर में कोई बदलाव नहीं दिखता। टीजर में दिखाई गई कार लाल रंग की है।वीडियो में कार का इंटीरियर और पिछला हिस्सा नहीं दिखाया गया है। एक महीने पहले Baleno के अपडेट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई थी, क्योंकि उसका अगला हिस्सा बदला था जबकि बाकी कार लगभग वैसी ही रही थी। इसलिए Glanza में भी शायद यही पैटर्न अपनाया जाएगा बाहर से स्टाइल में बदलाव, और असली अपडेट्स अंदर और बोनट के नीचे होंगे।Toyota Glanza Facelift: इंजन और गियरबॉक्सउम्मीद है कि Glanza में Baleno वाला नया 1.2-लीटर Z-सीरीज थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल होगा, जो 83 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन मिल सकते हैं, साथ ही CNG वेरिएंट आने की भी उम्मीद है। Toyota ने अभी तक इनमें से किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है। अगर आप अभी Glanza चला रहे हैं, तो नई वाली को खरीदने का फैसला करने से पहले उसकी टेस्ट ड्राइव जरूर लें, क्योंकि थ्री-सिलेंडर इंजन का रिफाइनमेंट और कम स्पीड पर रिस्पॉन्स अलग हो सकता है।Toyota Glanza Facelift: केबिन और फीचर्सनई Baleno को देखते हुए, इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, लेवल 2 ADAS और 9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम होने की उम्मीद है। ये सिर्फ उम्मीदें हैं, कोई आधिकारिक घोषणा नहीं; और यह जानना दिलचस्प होगा कि किन वेरिएंट्स में ज्यादा एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे।Toyota Glanza Facelift: कीमत और मुकाबले की गाड़ियांमौजूदा Glanza की कीमत 6.73 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, और उम्मीद है कि इसके फेसलिफ्ट वर्जन की कीमत थोड़ी ज्यादा होगी। इसका मुकाबला Maruti Suzuki Baleno, Tata Altroz और Hyundai i20 से जारी रहेगा। चूंकि Glanza और Baleno के मैकेनिकल पार्ट्स एक जैसे हैं, इसलिए इनके बीच चुनाव करने से पहले इनके अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों, फीचर्स और वारंटी की शर्तों की आपस में तुलना जरूर करें।
बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को बदली हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अंतिम रूप दिया जाएगा। दोनों देशों ने फरवरी में इस समझौते के लिए एक रूपरेखा पर सहमति बनने की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल, चिली, जीसीसी (खाड़ी सहयोग परिषद) और रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन (ईएईयू) समेत कई क्षेत्रों के साथ व्यापार समझौते को लेकर बातचीत की जा रही है। गोयल ने उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका व्यापार समझौता फरवरी में घोषित हुआ। थोड़ी परिस्थितियां बदली हुईं हैं। उसे ध्यान में रखते हुए समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा।’’भारत अमेरिकी बाजार में अपने उत्पादों के लिए प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम शुल्क चाहता है। मंत्री ने बदली हुई परिस्थितियों का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया। हालांकि, अमेरिका की शुल्क नीति में बदलाव के कारण दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण पर आगे बातचीत जारी है। गोयल ने इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के मिल्वॉकी में जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से इतर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात की थी। दोनों के बीच व्यापार समझौते से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि भारत इजराइल, चिली, खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) और रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन आर्थिक संघ (ईएईयू) समेत कई देशों और क्षेत्रीय समूहों के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है। मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद दिए गए बयानों और उनके व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का व्यवहार आपत्तिजनक था और उन्होंने राष्ट्रपति का अपमान किया। गोयल ने विपक्षी नेताओं पर सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार शाम राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा था। राहुल गांधी ने मुलाकात के बाद कहा था कि वह इस बात से हैरान हैं कि राष्ट्रपति ने चुनाव में कथित धांधली के आरोपों को खारिज नहीं किया और विपक्षी नेताओं की बातों को स्वीकार किया।
Agniveer Retirement Benefits: देश की तीनों सेनाओं में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती 4 साल पहले हुई थी। इस योजना के तहत भर्ती अग्निवीरों का पहला बैच भारतीयनौसेना में चार साल की सेवा पूरी करके 21 नवंबर 2026 को रिटायर होने जा रहा है। यह ऐतिहासिक पल होने के साथ ही बेहद अहम भी होगा, क्योंकि अब सभी का ध्यान सेना से सेवा निवृत्त होने वाले इन युवाओं के भविष्य पर होगा। सरकार ने इनके पुनर्वास और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए क्या पुख्ता इंतजाम किए हैं।अग्निपथ योजना के तहत देश की सेनाओं में 4 साल पहले अग्निवीरों की भर्ती के समय देशभर में इसको लेकर भारी चर्चा और बहस छिड़ी थी। भारतीय नौसेना से अग्निवीरों का पहला बैच 21 नवंबर 2026 को 4 साल की सेवा पूरी करके रिटायर होगा। अग्निपथ योजना के तहत लगभग 75% अग्निवीर सेवा मुक्त हो जाएंगे। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 25% युवाओं को सेना में स्थायी (Permanent) कर लिया जाएगा। खबर है कि तीनों सेनाएं रिटेंशन रेट को बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। इस संबंध में सरकार को नया प्रस्ताव भेजने की तैयारी है।सेवा पूरी होने पर अग्निवीरों को मिलेंगी ये सुविधाएंसेवा निधि पैकेज : रिटायर हो रहे हर अग्निवीर को एकमुश्त लगभग 10.04 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज मिलेगा. यह रकम टैक्स-फ्री होगी। इसमें युवा का अपना योगदान, सरकार का बराबर का हिस्सा और उस पर मिलने वाला ब्याज शामिल होता है।जीवन बीमा कवर : सेवा काल के दौरान अग्निवीरों को 48 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। यह उनके और उनके परिवार के लिए बड़ा सुरक्षा कवच साबित होगा।स्किल सर्टिफिकेट : रिटायर होने वाले अग्निवीरों को स्किल सर्टिफिकेट (कौशल प्रमाण पत्र) दिया जाता है। इससे उन्हें आगे प्राइवेट या सरकारी नौकरी में इंटरव्यू के दौरान प्राथमिकता मिल सकेगी। हालांकि, इन्हें ग्रेच्युटी, पेंशन या मेडिकल और कैंटीन की आजीवन सुविधाएं नहीं मिलेंगी।रिटायर अग्निवीरों के भविष्य के लिए सरकार का प्लानसरकार के साथ कई मंत्रालय सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए कई विकल्प तैयार किए हैं। आइए जानें :अर्धसैनिक बलों (CAPF) में 50% आरक्षण : बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और असम राइफल्स जैसी सुरक्षा बलों में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) और राइफलमैन के पदों पर पूर्व अग्निवीरों के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। इनके लिए ‘पूर्व-अग्निवीर’ नाम से नई कैटेगरी भी बनाई गई है।गृह मंत्रालय का नया पोर्टल : पूर्व अग्निवीरों को कॉरपोरेट और सरकारी सेक्टर में आसानी से एडजस्ट करने के लिए गृह मंत्रालय विशेष पोर्टल तैयार कर रहा है। इसके जरिए इन्हें नौकरी के ढेरों विकल्प मिलेंगे।राज्य सरकारों का कोटा और आयु में छूट : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों की सरकारों ने पुलिस और अन्य विभागों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 से 20 प्रतिशत तक पद रिजर्व किए हैं। साथ ही, आयु सीमा में 3 से 5 साल तक की छूट का ऐलान भी किया गया है, जिससे ये युवा आसानी से सरकारी नौकरी पा सकें।फिजिकल और लिखित परीक्षा से छूट : इन सुरक्षा बलों में भर्ती के दौरान पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और लिखित परीक्षा से छूट दी जाएगी।Shardiya Navratri 2026 Muhurat: कल गज वाहन पर वैधृति योग और चित्रा नक्षत्र में होगा मां दुर्गा का आगमन, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त
Xiaomi 18 Pro का भारत में लॉन्च कन्फर्म, 200MP कैमरे और Snapdragon चिपसेट से होगा लैस
Xiaomi ने पुष्टि की है कि वह आने वाले महीनों में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro लॉन्च करेगी। कंपनी ने India Mobile Congress (IMC) 2026 में इस फोन को पेश किया और बताया कि भारतीय वेरिएंट में Qualcomm की लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इस फोन की खासियत इसका डुअल डिस्प्ले डिजाइन और एडवांस कैमरा सिस्टम है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है।Xiaomi 18 Pro में दो डिस्प्ले हैंXiaomi 18 Pro में सामने की तरफ 6.4-इंच का डिस्प्ले और पीछे की तरफ एक छोटा 2.7-इंच का स्क्रीन है। कैमरा मॉड्यूल के बगल में मौजूद यह सेकेंडरी डिस्प्ले नोटिफिकेशन्स, विजेट्स और दूसरी जानकारी दिखा सकता है, जिसके लिए यूजर्स को मेन स्क्रीन ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ती।फोन के चीनी वेरिएंट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K LTPO AMOLED मेन डिस्प्ले है। इसकी सेकेंडरी स्क्रीन भी 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। हालांकि, Xiaomi ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है कि इंडियन मॉडल में भी यही स्पेसिफिकेशन्स होंगे या नहीं।प्रोसेसर और कैमरा की जानकारीXiaomi ने कन्फर्म किया है कि भारतीय मॉडल में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का प्रोसेसर होगा। उम्मीद है कि यह चिपसेट भारी-भरकम ऐप्स, गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI-पावर्ड फीचर्स को सपोर्ट करेगा।चीनी मॉडल में तीन रियर कैमरे हैं, जिनमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी है।आपको बता दें कि फोन के ये स्पेसिफिकेशन बताते हैं कि भारतीय मॉडल में क्या-क्या हो सकता है, हालांकि Xiaomi ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है कि पूरा कैमरा सेटअप वैसा ही रहेगा या नहीं।Xiaomi 18 Pro की कीमत और उपलब्धताXiaomi ने अभी तक Xiaomi 18 Pro की भारत में कीमत या लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है। Digit की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 95,000 रुपये से 1,00,000 रुपये के बीच हो सकती है।वहीं, चीन में इस फोन की शुरुआती कीमत CNY 5,999 है, जो लगभग 86,000 रुपये के बराबर है। भारत में इसकी कीमत टैक्स, इम्पोर्ट कॉस्ट और देश में लॉन्च होने वाले वेरिएंट के आधार पर अलग हो सकती है।हालांकि, Xiaomi ने आने वाले महीनों में भारत में इस फोन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है, लेकिन लॉन्च की सही तारीख और उपलब्धता की जानकारी का अभी भी इंतजार है।Xiaomi 18 Pro का डुअल-डिस्प्ले डिजाइन, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे और फ्लैगशिप प्रोसेसर इसे भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में एक मजबूत दावेदार बना सकते हैं। इसके फाइनल स्पेसिफिकेशन और कीमत से ही पता चलेगा कि यह दूसरे फ्लैगशिप डिवाइस के साथ कैसा मुकाबला करता है।यह भी पढ़ें:Amazon Great Indian Festival Sale: ₹80,000 से कम में मिल रहे ये 5 प्रीमियम फोन, iPhone 16 से OnePlus 15R ब्रांड्स हैं शामिल
Weather Alert:महाराष्ट्र में जहां मुंबई और कोंकण के तटीय इलाकों में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं, वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं मौसम का मिजाज बदल सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में कल यानी 11 अक्टूबर को बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) और महाराष्ट्र के तटीय कोंकण इलाके में 12 अक्टूबर तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव की वजह उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ है। इसके साथ ही हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। इसके असर से रविवार, 11 अक्टूबर को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।IMD ने दक्षिण भारत के कई इलाकों के लिए भी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 12 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, कई इलाकों में सतह के पास तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।मुंबई और कोंकण में 12 अक्टूबर तक लू का अलर्टमौसम विभाग ने महाराष्ट्र में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन और कोंकण के तटीय इलाकों के लिए 12 अक्टूबर तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है। दक्षिण कोंकण में कुछ जगहों पर हीटवेव की स्थिति हो सकती है, जबकि उत्तर कोंकण में कुछ जगहों पर गर्मी और उमस बनी रह सकती है। MMR एक शहरी इलाका है जिसमें मुंबई और उससे सटे ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के नौ नगर निगम शामिल हैं।IMD ने कहा कि महाराष्ट्र में रविवार और सोमवार (11 और 12 अक्टूबर) को हालात सामान्य होने की उम्मीद है और पूरे राज्य में 'ग्रीन वॉर्निंग' लागू हो जाएगी। ग्रीन वॉर्निंग का मतलब है कि मौसम से जुड़ी किसी खास सावधानी या कार्रवाई की जरूरत नहीं है। हालांकि, अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है और उसके बाद इसमें 1-3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों में 10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।कई उत्तरी, मध्य और पूर्वोत्तर इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान का भी अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 11 से 14 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हवा के झोंके 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में 13 और 14 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जबकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में 11 और 12 अक्टूबर के बीच बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर भारत में बारिश के आसारवहीं, शनिवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में काफी ज्यादा इलाकों में बारिश हो सकती है, साथ ही कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है। 11 अक्टूबर को असम और मेघालय में बारिश होने की उम्मीद है, और इसके बाद 13 और 14 अक्टूबर को फिर से बारिश हो सकती है। 11 से 14 अक्टूबर के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश हो सकती है।मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं का अलर्टIMD ने पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया है। रविवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।झारखंड से अगले चार दिनों में लौटेगा मानसूनझारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई अगले चार दिनों में होने की संभावना है। इससे पहले राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों के कई जिलों से मानसून लौट चुका है। IMD के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में अब तक सामान्य से 2% कम बारिश दर्ज की गई है।इन इलाकों में भी जारी रह सकता है बारिश का दौरइस पूर्वानुमान में तटीय कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह भी शामिल हैं। IMD के अगले कुछ दिनों के पूर्वानुमान से पता चलता है कि कई इलाकों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा, साथ ही झारखंड से मॉनसून की वापसी भी होगी।यह भी पढ़ें:कल का मौसम 11 अक्टूबर: झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
कमाई का नया ठिकाना बने Gold-Silver ETF! रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा निवेश, जानें क्यों बढ़ रही है इनकी डिमांड
Shardiya Navratri 2026 Muhurat: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह हिंदू कैलेंडर में आने वाली चार नवरात्रि पर्वों में से एक है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। चार में से दो नवरात्रि, माघ और आषाढ़ में साधक गुप्त रूप से नौ सिद्धियों की उपासना करते हैं। जबकि चैत्र और शारदीय नवरात्रि का पर्व गृहस्थ भक्तों समेत सभी अन्य विशेष उत्साह और धूमधाम से मनाते हैं। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है और दशमी तिथि को इस पर्व का समापन होता है।इस साल शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर दिन रविवार से हो रहा है। रविवार को मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर धरती पर आएंगी। हाथी पर माता की सवारी भक्तों के लिए सुख, समृद्धि और उन्नति देने वाली मानी जाती है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना से नवदुर्गा की पूजा शुरू होती है। इस बार कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। पंचांग के अनुसार, पहले दिन यानी प्रतिपदा पर वैधृति योग और द्विपुष्कर योग बन रहा है। इसके साथ ही चित्रा नक्षत्र भी विद्यमान रहेगा। आइए जानें प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त क्या है?शारदीय नवरात्रि 2026 प्रतिपदा तिथि मुहूर्तआश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ : 10 अक्टूबर, शनिवार, रात 9:19 बजेआश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि का समापन : 11 अक्टूबर, रविवार, रात 9:30 बजेकलश स्थापना मुहूर्त 2026नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह में 06:19 ए एम से है और सुबह 10:12 ए एम तक रहेगा। दोपहर में कलश स्थापना मुहूर्त 11:44 ए एम से लेकर 12:31 पी एम तक है।नवरात्रि के पहले दिन के मुहूर्त और योगब्रह्म मुहूर्त : प्रात: 04:40 बजे से लेकर 05:30 बजे तकअभिजीत मुहूर्त : 11:44 ए एम से दोपहर 12:31 बजे तकद्विपुष्कर योग : रात 09:30 बजे से लेकर रात 10:32 बजे तकवैधृति योग : प्रात:काल से लेकर रात 09:05 बजे तकचित्रा नक्षत्र : प्रात:काल से लेकर रात 10:32 बजे तकउदया तिथि के आधार पर 11 अक्तूबर यानी रविवार को नवरात्र का प्रथम दिवस मान्य होगा। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है।शारदीय नवरात्रि 2026 कलश स्थापना सामग्रीशारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के स्वागत और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए घटस्थापना का विशेष विधान है। यह पूजा का सबसे महत्वपूर्ण आरंभिक चरण है। यहाँ कलश स्थापना के लिए जरूरी सामग्री दी गई है :सामग्री सूचीमिट्टी का बर्तन/छोटा घड़ा या कलश : तांबे, पीतल या मिट्टी का कलशशुद्ध जल : गंगा जल मिला हुआ साफ पानीपंचरत्न या सिक्के : कलश में डालने के लिएआम या अशोक के पत्ते : 5 या 7 पत्ते कलश के मुख पर रखने के लिएजटा वाला नारियल : जिस पर लाल कपड़ा या कलावा बंधा होबुआई के लिए सामग्री : एक चौड़ा मिट्टी का पात्र और उसमें बोने के लिए साफ जौ या गेहूं, तथा शुद्ध मिट्टीपूजन सामग्री : रोली, कलावा, अक्षत, सुपारी, और पुष्पअब आयुष डॉक्टरों को मिलेगी इमरजेंसी और वेलनेस की स्पेशल ट्रेनिंग, भारत-UK मिलकर जानिए क्या करेंगे
Retirement Planning: ₹50000 मंथली सिप से बन जाएगा 8 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड, जानिए कैसे
रिटायरमेंट प्लानिंग के बारे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल चलते रहते हैं। इसमें से एक सवाल है कि 35 साल का एक व्यक्ति जिसकी मंथली सैलरी 2 लाख रुपये है क्या वह मंथली 50,000 रुपये के निवेश से 5-8 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड तैयार कर सकता है?रिटायरमेंट फंड का टारगेट और मंथली इनवेस्टमेंट की जानकारी अहममनीकंट्रोल ने बजाज कैपिटल के ज्वाइंट चेयरमैन एवं एमडी संजीव बजाज से इस सवाल का जवाब पूछा। उन्होंने कहा कि इस मामले में दो चीजें बिल्कुल साफ हैं। पहला, व्यक्ति कितना बड़ा रिटायरमेंट फंड जुटाना चाहता है। दूसरा, वह मंथली कितना इनवेस्ट कर सकता है। अब यह देखना है कि क्या इन दोनों इनपुट्स से टारगेट हासिल किया जा सकता है।35 साल की उम्र में निवेश शुरू करने पर मिलेगा 25 साल का वक्तमान लीजिए आप हर महीने 50,000 रुपये का निवेश तब तक करते हैं, जब तक आपकी उम्र 60 साल की नहीं हो जाती। इसका मतलब है कि अगर 35 साल की उम्र में आप निवेश शुरू करते हैं तो आपके पास निवेश के लिए करीब 25 साल का समय होगा। रिटायरमेंट फंड मार्केट के रिटर्न पर निर्भर करेगा।सालाना रिटर्न के हिसाब से रिटायरमेंट फंड का आकार बदल जाएगाअब हम तीन तरह की स्थितियों को लेकर चलते हैं। पहले में हम सालाना रिटर्न अगर 8 फीसदी मानते हैं तो इसका मतलब है कि रिटायरमेंट फंड करीब 4.6 करोड़ रुपये का होगा। अगर हम सालाना रिटर्न 10 फीसदी मानते हैं तो इसका मतलब है कि रिटायरमेंट फंड 6.2 करोड़ रुपये का होगा। 12 फीसदी रिटर्न पर यह करीब 8.5 करोड़ रुपये होगा।रिटायरमेंट फंड पर इनफ्लेशन के पड़ने वाले असर का ध्यान रखना होगाइसका मतलब है कि कैलकुलेशन के आधार पर अलग-अलग रिटर्न के हिसाब से 5-8 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड तैयार हो सकता है। लेकिन, अब एक बड़ा सवाल है कि आज से 25 साल बाद 5-8 करोड़ रुपये की असल वैल्यू कितनी रह जाएगी? अगर हम 6 फीसदी इनफ्लेशन मान लें तो 25 साल बाद 5 करोड़ रुपये की परचेंजिंग पावर करीब 1.2 करोड़ रुपये रह जाएगी।इनफ्लेशन की वजह से लंबी अवधि में धीरे-धीरे घटती जाती है पैसे की वैल्यू8 करोड़ रुपये की परचेंजिंग पावर 1.9 करोड़ रुपये रह जाएगी। इसका मतलब है कि 25 साल बाद हम 8 करोड़ रुपये से उतनी चीजें खरीद पाएंगे जितनी आज हम 1.9 करोड़ रुपये से खरीद सकते हैं। इसलिए रिटायरमेंट प्लानिंग करने में अपने लाइफ स्टाइल को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है।धीरे-धीरे सिप के अमाउंट को बढ़ाने पर लंबी अवधि में बड़ा फर्क पड़ता हैरिटायरमेंट प्लानिंग में धीरे-धीरे सिप के अमाउंट को बढ़ाने से बड़ा फर्क पड़ता है। अगर आप आज 35 साल की उम्र में हर महीने 50,000 रुपये से निवेश शुरू करते हैं तो पूरे करियर के दौरान आपका मंथली निवेश सिर्फ 50,000 नहीं रहेगा। इनकम बढ़ने के साथ आप अपना मंथली इनवेस्टमेंट बढा सकते हैं। अगर हर साल आप इसे 10 फीसदी बढ़ाते हैं तो काफी ज्यादा फर्क देखने को मिलेगा।इनवेस्टमेंट में डायवर्सिफिकेशन का भी ध्यान रखना सबसे जरूरीजब आप लंबी अवधि का निवेश करते हैं तो आप शेयरों से जुड़े इनवेस्टमेंट ऑप्शंस में निवेश के बारे में सोच सकते हैं। लेकिन, इसमें डायवर्सिफिकेशन का ध्यान रखना जरूरी है। आपकी रिटायरमेंट प्लानिंग में ईपीएफ या एनपीएस का कंट्रिब्यूशन शामिल हो सकता है। जैसे-जैसे आप रिटायरमेंट की तरफ बढ़ते हैं आपका फोकस वेल्थ क्रिएशन की जगह वेल्थ प्रोटेक्शन पर होना चाहिए।यह भी पढ़ें:Sukanya Samriddhi Yojana Calculator: मंथली सिर्फ ₹12550 का निवेश 15 साल तक, तैयार हो जाएगा 72 लाख रुपये का फंडनिवेश के दौरान इन तीन चीजों का भी जरूर रखें ध्यानइस दौरान आपको हेल्थ इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस और इमर्जेंसी फंड को भी बनाए रखना होगा। इसका फायदा यह है कि किसी अनहोनी की स्थिति में आपके इनवेस्टमेंट पर खराब असर नहीं पड़ेगा। साथ ही आपको अपने इनवेस्टमेंट प्लान को साल में एक बार रिव्यू करना होगा। जरूरत पड़ने पर आप इस प्लान में बदलाव कर सकते है। इस तरह से आप अपने लिए एक बड़ा रिटायरमेंट फंड तैयार कर सकते हैं।डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।
1 शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देगी टाटा ग्रुप की कंपनी, रिकॉर्ड डेट करीब
टीसीएस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 12 रुपये के इस दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए बुधवार, 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है।
भारत में त्योहारी सीजन का समय हमेशा से परिवारों के लिए बड़ी खरीदारी करने का सबसे पसंदीदा मौका रहा है। इसी कड़ी में ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट की बहुप्रतीक्षित ‘बिग बिलियन डेज’ (The Big Billion Days - TBBD) सेल के 13वें संस्करण की शुरुआत होते ही भारतीय ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। सेल के शुरुआती चरणों में ही मोबाइल फोन, बड़े घरेलू उपकरणों (Large Home Appliances) और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की जबरदस्त मांग देखने को मिली है। कंपनी के मुताबिक, सेल के पहले घंटे में एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन की मजबूत मांग के बीच बड़े घरेलू उपकरणों की बिक्री में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। टैबलेट की बिक्री में भी 73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। मोबाइल में प्रीमियम और फ्लैगशिप स्मार्टफोन ग्राहकों की पसंद बने रहे। हर चार में से एक ग्राहक ने पुराना उत्पाद बदलने की सुविधा का विकल्प चुना, जबकि हर तीन में से एक ग्राहक ने बिना ब्याज वाली ईएमआई के जरिये खरीदारी की। पिछले साल की कीमतों पर उपलब्ध शुरुआती श्रेणी के 5जी स्मार्टफोन की भी अच्छी मांग रही। त्योहारों के दौरान बैंक ऑफर, पुराने फोन के बदले मिलने वाली छूट और किस्तों में भुगतान की सुविधा ग्राहकों को महंगे उत्पाद खरीदने के लिए प्रोत्साहित करती है। फ्लिपकार्ट की त्वरित वाणिज्य सेवा ‘फ्लिपकार्ट मिनट्स’ पर सेल के पहले घंटे में ऑर्डर सामान्य दिनों के मुकाबले 3.5 गुना हो गए। इस सेवा से जुड़ने वाले नए ग्राहकों की संख्या 11 गुना बढ़ी। मिनट्स पर लैपटॉप और बाहरी हार्ड ड्राइव की भी अच्छी मांग रही। फ्लिपकार्ट की इस सेल का 13वां संस्करण आठ अक्टूबर को फ्लिपकार्ट प्लस, ब्लैक और सह-ब्रांडेड कार्डधारकों के लिए अर्ली एक्सेस के साथ शुरू हुआ।
कल का मौसम 11 अक्टूबर: झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
Mausam Update: देश के अलग अलग हिस्सों में मौसमी प्रणालियों के लगातार सक्रिय रहने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिलक रविवार 11 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी राजस्थान समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान चलने की चेतावनी जारी की है।झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी राजस्थान में तेज आंधी का अलर्टउत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइनों का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल 11 अक्टूबर को झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। इन राज्यों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भी हल्की हवाओं और बादलों की लुकाछिपी का दौर बना रहेगा।दक्षिण भारत के राज्यों में गरज-चमक के साथ 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएंदक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और तटीय क्षेत्रों में मौसमी हलचल के कारण झमाझम गतिविधियों का असर जारी है। कल 11 अक्टूबर को दक्षिण भारत के प्रमुख तटीय और द्वीपीय क्षेत्रों में मौसम काफी सक्रिय रहेगा। केरल और माहे, लक्षद्वीप तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के अलग-अलग इलाकों में बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के मैदानी इलाकों में दिन भर तेज सतही हवाएं चलती रहेंगी।पूर्वोत्तर राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंकापूर्वोत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में भी बादलों का डेरा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक कल 11 अक्टूबर को पूर्वोत्तर के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी का अहसासपश्चिम और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में नमी और तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक कल कोंकण व गोवा क्षेत्र तथा तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बेहद गर्म और उमस भरा बना रहने का अनुमान है। समुद्री और तटीय इलाकों में चल रही हवाओं के बावजूद समुद्र के भीतर स्थितियां अनुकूल और नियंत्रण में हैं, जिसके चलते मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए समुद्र में जाने को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है।यह भी पढ़ें:13 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में मचेगा चक्रवात! बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और पंजाब में आंधी-तूफान
Imran Khan: इमरान खान ने आखिरकार अपनी आने वाली फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है। बड़े पर्दे पर इमरान खान की वापसी बॉलीवुड की सबसे चर्चित वापसी कहानियों में से एक रही है। 'कट्टी बट्टी' (2015) के बाद से ही यह एक्टर फिल्मों से काफी हद तक दूर रहे हैं, जिससे फैन्स यह सोचते रहे कि वे कब किसी प्रोजेक्ट में लीड रोल में नजर आएंगे।इमरान ने अब हिंदुस्तान टाइम्स को बताया-हमें बताया गया है कि वे इसे दिसंबर 18 को रिलीज करना चाहते हैं। इसलिए हम पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह OTT पर रिलीज होगी, न कि सिनेमाघरों में। इसलिए मुझे नहीं लगता कि तारीख से कोई फर्क पड़ता है। मैं बस इस बात से खुश हूं कि आखिरकार हम यह फिल्म सभी के साथ शेयर कर सकते हैं।हालांकि इमरान ने इस साल की शुरुआत में वीर दास की फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में एक छोटा सा रोल करके दर्शकों को चौंका दिया था। लेकिन लीड एक्टर के तौर पर उनकी वापसी एक राज बनी हुई थी। अब एक्टर ने आखिरकार कन्फर्म कर दिया है कि उनकी वापसी वाली फ़िल्म इस साल क्रिसमस से पहले रिलीज होगी। यह फिल्म नेटफिलिक्स पर उपलब्ध होगी।इमरान के अलावा इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और गुरफतेह पीरजादा भी हैं। इसे दानिश असलम ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' के साथ बातचीत में इमरान ने इस फिल्म को एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी... जो मेरी मौजूदा उम्र के हिसाब से सही है बताया था।इससे पहले News18 से बात करते हुए इमरान ने बताया था कि 'अधूरे हम अधूरे तुम' टाइटल 'ब्रेक के बाद' फिल्म के एक गाने से लिया गया है। हालांकि यह फिल्म 'ब्रेक के बाद' का सीक्वल नहीं है। लेकिन वे इसे उसका 'स्पिरिचुअल सक्सेसर' (आध्यात्मिक उत्तराधिकारी) मानते हैं। इसमें 'ब्रेक के बाद' की झलक भी शामिल की है। कहा जा रहा है कि यह एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी है जो इमरान के निजी जीवन के अनुभवों—जैसे शादी और अलगाव—पर काफी हद तक आधारित है, जिससे यह एक्टर के लिए एक बहुत ही पर्सनल प्रोजेक्ट बन गया है।इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बारे में बात करते हुए, इमरान ने कहा कि उन्हें फिल्म बनाने की इच्छा हुई और उनके मन में कुछ ऐसे विषय थे जिन पर वे काम करना चाहते थे। वे पहले से ही दानिश की सोच और काम करने के तरीके से वाकिफ थे, इसलिए उन्होंने एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने के लिए उनसे संपर्क किया और दानिश ने भी पूरे उत्साह के साथ हामी भरी। दानिश पिछले लगभग एक दशक से अपने मन में एक कहानी पर काम कर रहे थे। इमरान को वह कहानी तुरंत पसंद आ गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर इस फिल्म को बनाने का फैसला किया।
रांची में 65 करोड़ की लागत से बन रही हाई-टेक लाइब्रेरी, एक साथ 500 लोगों के पढ़ने की होगी सुविधा
रांची में झारखंड सरकार और सीसीएल की मदद से 65 करोड़ की लागत से सेमराबादी में लाइब्रेरी बन रही है। यह लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, जिसमें टेक्नोलॉजी का काफी इस्तेमाल होगा। सीनियर सिटीजंस से लेकर बच्चों तक के लिए अलग रीडिंग रूम होंगे। लाइब्रेरी में 6 लिफ्ट, हर फ्लोर पर रीडिंग रूम, ई लाइब्रेरी जैसे कई आधुनिक सुविधाएं होंगी। लाइब्रेरी में एक साथ 500 से अधिक लोग पढ़ सकेंगे।एक फ्लोर महान हस्तियों के लिएरांची के सांसद संजय सेठ ने बताया कि हमने लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का जायजा लिया है। काम काफी तेजी से चल रहा है। इस लाइब्रेरी की खास बात यह है कि इसका एक पूरा फ्लोर महान हस्तियों और परमवीर चक्र जैसे बड़े सम्मान पाने वालों के लिए रखा गया है। इस फ्लोर पर इन हस्तियों को जानने और समझने का मौका इस लाइब्रेरी में मिलेगा।कैफेटेरियाऔर 6 लिफ्ट की सुविधाग्राउंड फ्लोर पर कैफेटेरिया होगी ताकि बच्चों को पढ़ाई के बीच रिफ्रेशमेंट की सुविधा मिल सके। कैफेटेरिया में हेल्दी फूड के विकल्प होंगे। लोगों खासकर बुजुर्ग लोगों को ध्यान में रखकर लाइब्रेरी में 6 लिफ्ट लगाई जा रही हैं। इससे एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर आने-जाने में काफी आसानी होगी। लाइब्रेरी में वाई-फाई की भी सुविधा होगी।सीनियर सिटीजन, बच्चों के लिए खास एरियासेठ ने बताया कि एक फ्लोर पूरी तरह से सिटीजंस और बच्चों को समर्पित होगा। सीनियर सिटीजंस की जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्पिरिचुअलिटी से जुड़ी किताबों की व्यवस्था की जा रही हैं। ये किताबें हिन्दी, अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में होंगी। बच्चों के लिए कॉमिक्स से लेकर फिक्सन स्टोरी, पजल्स बुक जैसे कई वेरिएंट की किताबें उपलब्ध होंगी।मोराबादी बनेगा एजुकेशन हबमोराबादी में कई सारे कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं। इन संस्थानों के स्टूडेंट्स को भी लाइब्रेरी से फायदा होगा। इस क्षेत्र की पहचान पहे से ही एक बड़े एजुकेशन हब के रूप में बन रही है। आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स का लाइब्रेरी में खास ध्यान रखा जाएगा। उन्हें मुफ्त में लाइब्रेरी एक्सेस की फैसिलिटी दी जाएगी। सामान्य कैटेगरी के स्टूडेंट्स से फीस ली जाएगी। अभी फीस तय नहीं की गई है।(रांची से शिखा श्रेया की रिपोर्ट)
टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने सितंबर में इवेको के सभी बकाया साधारण शेयरों के अधिग्रहण के लिए नकद भुगतान वाली स्वैच्छिक निविदा पेशकश शुरू की थी।
केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप
(विजय जोशी और टी जी बीजू)तिरुवनंतपुरम, 11 अक्टूबर केरलम की यूडीएफ सरकार राज्य में बंदरगाह आधारित एक एकीकृत लॉजिस्टिक नेटवर्क विकसित करने की योजना बना रही है, ताकि पूरा राज्य एक एकीकृत बंदरगाह शहर के रूप में तब्दील हो सके। राज्य के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने यह बात कही। सतीशन ने शुक्रवार को यहां पीटीआई वीडियो के साथ एक साक्षात्कार में विमानन, समुद्री बुनियादी ढांचे, पर्यटन, एमएसएमई, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में कई परियोजनाओं तथा निवेशों के जरिये राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने का एक विस्तृत खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में राज्य के विमानन और समुद्री क्षेत्रों का विस्तार करना शामिल है। साथ ही यह सुनिश्चित करना भी है कि विझिनजम बंदरगाह से जुड़े प्रस्तावित शेयर हस्तांतरण से केरल के हितों से कोई समझौता न हो और किसी का एकाधिकार न बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूडीएफ सरकार ने राज्य के सभी बंदरगाहों को आपस में जोड़ने और इसकी 600 किलोमीटर लंबी तटरेखा का बेहतर इस्तेमाल करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, हम इन सभी बंदरगाहों को जोड़ना चाहते हैं और समूचे केरलम को एक बंदरगाह शहर बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि समुद्री और पोत परिवहन विशेषज्ञों की मदद से इस दिशा में काम आगे बढ़ रहा है। विझिनजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का जिक्र करते हुए सतीशन ने कहा कि वहां आयात-निर्यात गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय पोत परिवहन मार्ग से बेहद करीब होने के कारण यह बंदरगाह व्यापक अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा, विझिनजम एक अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह है। हमने वहां आयात-निर्यात गतिविधियां शुरू कर दी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग से महज 10 समुद्री मील दूर है। ऐसे में इसे अन्य बंदरगाहों से जोड़ने की असीम संभावनाएं हैं। सड़क यातायात पर दबाव घटाने के लिए सरकार अन्य बंदरगाहों को विकसित करने और माल ढुलाई का एक बड़ा हिस्सा सड़कों से हटाकर जलमार्गों पर स्थानांतरित करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, लॉजिस्टिक के लिहाज से सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए हमें 50 प्रतिशत माल ढुलाई समुद्र के जरिये करनी होगी। योजना में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देना, राज्य की 44 नदियों को आपस में जोड़ना और कृषि उत्पादों तथा मसालों के निर्यात को गति देना शामिल है। सतीशन ने कहा कि लॉजिस्टिक्स, समुद्री अर्थव्यवस्था और खनिज क्षेत्र में मूल्यवर्धन और वृद्धि की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने बजट में दक्षिणी आर्थिक गलियारे की घोषणा की है, जिसके तहत तिरुवनंतपुरम में बंदरगाह आधारित गतिविधियां, कोल्लम में खनिज गलियारा और अलाप्पुझा में नीली अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं। सतीशन ने कहा कि केरल में वृद्धि के लिए कई अनुकूलताएं हैं, लेकिन उच्च जनसंख्या घनत्व और वन, धान के खेतों तथा तटीय क्षेत्र (सीआरजेड) विनियमों के तहत भूमि उपयोग पर पाबंदियों के कारण कई चुनौतियां भी हैं। नए उद्योग शुरू करने के लिहाज से घनी आबादी एक चुनौती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक-दूसरे के करीब स्थित चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का लाभ उठाते हुए केरल को एक विमानन केंद्र बनाने की भी योजना बना रही है। प्रस्तावित परियोजनाओं में कोच्चि में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र, विमानों के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) की सुविधा, कन्नूर में पायलट प्रशिक्षण संस्थान, हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण सुविधाएं और कार्गो एवं लॉजिस्टिक सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। विझिनजम बंदरगाह सौदे के बारे में पूछने पर सतीशन ने कहा कि मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी (एमएससी) को विझिनजम इंटरनेशनल सीपोर्ट के शेयर बेचने के प्रस्ताव की समीक्षा की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य के हितों की रक्षा हो और किसी का एकाधिकार न बने। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एक अधिकार प्राप्त समिति इस प्रस्ताव की जांच कर रही है। केंद्र सरकार से रणनीतिक मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार समिति की रिपोर्ट पर विचार करेगी। सतीशन ने स्पष्ट किया कि रियायत समझौते के तहत प्रस्तावित शेयर हस्तांतरण के लिए बंदरगाह के मालिक यानी राज्य सरकार की मंजूरी और केंद्रीय गृह मंत्रालय से रणनीतिक मंजूरी लेना अनिवार्य है। सतीशन ने कहा, हमारी पहली चिंता राज्य के हितों की रक्षा करना है। दूसरा, किसी भी तरह का एकाधिकार नहीं होना चाहिए और साझा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए।
Amazon Great Indian Festival 2026: Amazon की Great Indian Festival 2026 सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप से लेकर घर के जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान तक कई प्रोडक्ट्स पर छूट मिल रही है। अगर आप 80,000 रुपये से कम कीमत में एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो इस सेल में आपके पास कई अच्छे विकल्प हैं।इसमें Apple के iPhone से लेकर शानदार परफॉर्मेंस वाले OnePlus और iQOO के स्मार्टफोन तक शामिल हैं। कुछ चुनिंदा फोन पर बैंक ऑफर और कूपन के जरिए अतिरिक्त बचत भी की जा सकती है। वहीं, अगर आप एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं।हमने इस सेल में 80,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 स्मार्टफोन चुने हैं। इनकी कीमत और फीचर्स की तुलना करके आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही फोन चुन सकते हैं।Amazon Great Indian Festival 2026: 80,000 रुपये से कम में मिल रहे प्रीमियम स्मार्टफोनiPhone 16सेल के दौरान Apple का iPhone 16, 72,249 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी MRP 89,900 रुपये है। इस कीमत में बैंक ऑफर और Prime मेंबर्स के लिए 500 रुपये का अतिरिक्त कूपन शामिल है। फीचर्स की बात करें तो iPhone 16 में Apple की A18 चिप, 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। अगर आप iOS वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह एक विकल्प हो सकता है।iQOO 15अगर आप Android स्मार्टफोन पसंद करते हैं और अच्छी परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो iQOO 15 पर भी विचार कर सकते हैं। इसकी कीमत Amazon सेल में 76,999 रुपये है, जबकि इसकी MRP 92,999 रुपये है। इस कीमत में बैंक ऑफर का फायदा शामिल है।इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा, ग्राहकों के लिए 12 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध है, जिससे फोन की कीमत किस्तों में चुकाई जा सकती है।Vivo V80 5GAmazon की Great Indian Festival 2026 सेल में Vivo V80 5G का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 69,999 रुपये में मिल रहा है। इसकी लिस्टेड MRP 1,11,999 रुपये है। ग्राहक इस फोन को खरीदने के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ 90W फास्ट चार्जिंग वाली 7,200mAh की बैटरी और Zeiss-ट्यून्ड 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है।OnePlus 15ROnePlus 15R की कीमत ₹68,999 की MRP से कम होकर ₹63,999 हो गई है। खरीदार यहां भी नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन का फायदा उठा सकते हैं। इस फोन की मुख्य खूबियों में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग वाली 7,400mAh की बैटरी शामिल हैं।Samsung Galaxy S26 FE 5Gसेल के दौरान Samsung Galaxy S26 FE 5G की कीमत ₹72,999 है, जबकि इसकी MRP ₹1,09,999 है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स घटी हुई कीमत पर 5% तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाएगी। इस फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 चिपसेट और 50MP के प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है। स्मार्टफोन MRP (मूल कीमत) सेल की प्रभावी कीमत खरीदने का लिंक iPhone 16 (128GB) ₹89,900 ₹72,249 Buy Now iQOO 15 5G (12GB + 256GB) ₹92,999 ₹76,999 Buy Now Vivo V80 5G (8GB + 256GB) ₹1,11,999 ₹69,999 Buy Now OnePlus 15R (16GB + 512GB) ₹68,999 ₹63,999 Buy Now Samsung Galaxy S26 FE 5G (8GB + 256GB) ₹1,09,999 ₹72,999 Buy Now यह भी पढ़ें:Amazon Sale में TV पर 65% तक की छूट, ₹26,999 से शुरू QLED और Mini-LED टीवी की कीमत
Myntra Big Fashion Festival: HDFC
Get the best deals at the Myntra Big Fashion Festival 2026 with your HDFC credit card. HDFC
भारतीय रेल बिहार के सहरसा से बेंगलुरू के यशवंतपुर तक एक स्पेशल ट्रेन चला रही है। रेलवे ने इस ट्रेन की डिटेल्स भी शेयर की हैं।
Amazon Sale में TV पर 65% तक की छूट, ₹26,999 से शुरू QLED और Mini-LED टीवी की कीमत
Amazon Great Indian Festival 2026: अगर आप इस फेस्टिव सीजन में घर के लिए नया टीवी या प्रोजेक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon की Great Indian Festival 2026 सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है। 8 अक्टूबर से शुरू हुई इस सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर आकर्षक छूट मिल रही है। टीवी और प्रोजेक्टर पर ग्राहकों को 65% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।टीवी खरीदने वालों के लिए इस सेल में कई विकल्प मौजूद हैं। इसमें 43 इंच के QLED टीवी से लेकर बड़ी स्क्रीन वाले Mini-LED और 4K टीवी तक शामिल हैं। खास बात यह है कि कुछ मॉडल्स पर सेल में मिल रही छूट के अलावा कूपन डिस्काउंट का फायदा भी उठाया जा सकता है। ऐसे में कोई भी टीवी खरीदने से पहले उसकी कीमत के साथ उपलब्ध सभी ऑफर्स जरूर चेक कर लें, ताकि आपको बेहतर डील मिल सके।Amazon Great Indian Festival 2026: सबसे अच्छे QLED और Mini-LED TV डील्सअगर आप बहुत ज्यादा पैसे खर्च किए बिना शानदार रंग और ब्राइट पिक्चर चाहते हैं, तो QLED TV एक अच्छा ऑप्शन है। Mini-LED TV लाइट और डार्क एरिया पर बेहतर कंट्रोल के साथ अनुभव को और बेहतर बनाते हैं, जिससे फिल्में और HDR कंटेंट ज्यादा शानदार लगते हैं, हालांकि इनके लिए आपको आम तौर पर थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है।QLED ऑप्शन में, Xiaomi 43-इंच FX Pro 4K QLED स्मार्ट TV सबसे सस्ता है। सेल के दौरान इसकी कीमत 26,999 रुपये है, जबकि इसकी MRP 44,999 रुपये है। Amazon पर इस पर 1,200 रुपये का अतिरिक्त कूपन भी मिल रहा है। अगर आप बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो 55-इंच वाले वर्जन की कीमत 35,499 रुपये है (इसकी MRP 62,999 रुपये है) और लिस्टिंग पर 500 रुपये का कूपन भी उपलब्ध है।55-इंच QLED के दूसरे ऑप्शन में Lumio Vision 7 II और Hisense 55E7Q शामिल हैं, जो दोनों ही सेल के दौरान डिस्काउंटेड कीमत पर मिल रहे हैं। Lumio Vision 7 II 4K QLED Google TV की कीमत Rs. 79,999 (MRP) के बजाय Rs. 38,999 लिस्ट की गई है और इसके साथ Rs. 1,300 का कूपन भी मिल रहा है। Hisense 55E7Q QLED 4K Smart TV की कीमत Rs. 69,999 से घटकर Rs. 42,990 हो गई है और इस पर Rs. 3,000 का एक्स्ट्रा कूपन भी है।Samsung के Mini-LED ऑप्शन में 43-इंच Vision AI 2026 TV की कीमत Rs. 39,990 (MRP) से घटकर Rs. 33,990 हो गई है। Amazon इस मॉडल के लिए Rs. 1,300 का कूपन भी दे रहा है। अगर आपको बड़ी स्क्रीन चाहिए, तो 55-इंच वाले वर्जन की कीमत Rs. 59,990 (MRP) के मुकाबले Rs. 46,990 है और इसके साथ Rs. 2,000 का कूपन भी मिल रहा है।Amazon Great Indian Festival 2026 के दौरान सबसे अच्छे QLED और Mini-LED TV डील्स टीवी मॉडल MRP (रुपये) सेल की कीमत (रुपये) खरीदें Hisense 55E7Q QLED 4K Smart TV ₹69,999 ₹42,990 Buy Now Samsung 55-इंच Mini-LED 4K Vision AI 2026 Smart TV ₹59,990 ₹46,990 Buy Now Lumio Vision 7 II 55-इंच 4K QLED Google TV ₹79,999 ₹38,999 Buy Now Xiaomi 55-इंच FX Pro 4K QLED Smart TV ₹62,999 ₹35,499 Buy Now Samsung 43-इंच Mini-LED 4K Vision AI 2026 Smart TV ₹39,990 ₹33,990 Buy Now Xiaomi 43-इंच FX Pro 4K QLED Smart TV ₹44,999 ₹26,999 Buy Now Note: सेल की कीमतों और कूपन ऑफर्स में बदलाव हो सकता है। खरीदारी से पहले Amazon पर संबंधित प्रोडक्ट की लिस्टिंग जरूर चेक करें।यह भी पढ़ें:Amazon Great Indian Festival Sale: ₹60,000 से कम में मिल रहे ये धांसू स्मार्टफोन्स, फीचर्स में हैं दमदार
रेपो रेट बढ़ा: होम लोन की EMI पर कितना असर? जानें बचने के स्मार्ट तरीके
RBI's 2026 repo rate hike is increasing home loan EMIs.
दिल्ली राज्य उपभोक्ता आयोग ने उत्तर रेलवे को एक पैसेंजर को 1.45 लाख रुपये देने का आदेश दिया है, जिसका बैग ट्रेन के एक आरक्षित कोच से चोरी हो गया था। आयोग ने कहा कि रेलवे यह कहकर जिम्मेदारी से बच नहीं सकता कि यात्री का सामान टिकट के तहत कवर नहीं होता। कमीशन ने यह भी कहा कि रेलवे स्टाफ घुसपैठ को रोकने में नाकाम रहा और यात्री को FIR दर्ज कराने में ठीक से मदद नहीं की। उपभोक्ता आयोग ने 6 अक्टूबर, 2026 को उत्तर रेलवे की अपील खारिज कर दी और जिला आयोग के आदेश को बरकरार रखा।7 जून 2014 का है मामलादिल्ली राज्य उपभोक्ता आयोग के आदेश के मुताबिक, अजय कुमार 7 जून, 2014 को महानंदा एक्सप्रेस से दिल्ली से पटना जा रहे थे। इस दौरान दो बिना इजाजत वाले लोग उनके आरक्षित कोच में घुसे और उनका ट्रॉली बैग चुरा लिया। बैग में कथित तौर पर 1.2 लाख रुपये की ज्वेलरी, कपड़े और दूसरा सामान था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, कुमार ने आरोप लगाया कि वह तुरंत कोच में TTE के पास गए और FIR दर्ज कराने के लिए कहा। लेकिन, FIR 23 अप्रैल, 2015 को ही दर्ज हुई। शिकायत करने वाले ने रेलवे अधिकारियों से संपर्क करना जारी रखा और बाद में पता चला कि मई 2017 में केस को अनट्रेस्ड मार्क कर दिया गया था। फिर उसने नुकसान के लिए हर्जाने की मांग करते हुए उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।उत्तर रेलवे ने कहा कि सामान उसके पास बुक नहीं किया गया था और वह पैसेंजर की पर्सनल कस्टडी में था। उसने रेलवे एक्ट के सेक्शन 100 का भी हवाला दिया, जो रेलवे स्टाफ की लापरवाही साबित होने तक सामान के लिए रेलवे की जिम्मेदारी को सीमित करता है। उसने आगे कहा कि मामला चोरी से जुड़ा है और इसे क्रिमिनल लॉ के तहत निपटाया जाना चाहिए।जिला उपभोक्ता आयोग ने 16 अप्रैल, 2024 को कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसमें उत्तर रेलवे को 7 सितंबर, 2017 से 9% सालाना ब्याज के साथ 1.2 लाख रुपये और हर्जाने के तौर पर 25,000 रुपये देने का निर्देश दिया। रेलवे ने उस आदेश को राज्य आयोग के सामने चुनौती दी।आयोग ने रेलवे को जिम्मेदार क्यों ठहराया?अध्यक्ष जस्टिस संगीता ढींगरा सहगल और मेंबर बिमला कुमारी की बेंच ने कहा कि जिला आयोग का रेलवे को लापरवाही और सेवा में कमी के लिए जिम्मेदार ठहराना सही था। बेंच ने कहा कि मुद्दा सिर्फ यह नहीं था कि यात्री ने अपना सामान अपनी कस्टडी में रखा था या नहीं। बल्कि यह था कि रेलवे ने बिना इजाजत वाले लोगों को रिजर्व्ड कोच में घुसने से रोकने के लिए सही कदम उठाए थे या नहीं। कमीशन ने कहा, जो यात्री रिजर्व्ड टिकट खरीदता है, वह अपनी निजी सुरक्षा और सामान की सुरक्षा और सिक्योरिटी का सही भरोसा पाने का हकदार है।साधना ग्रुप के राकेश गुप्ता को ईडी ने किया गिरफतार, देर रात करीब दो बजे कोर्ट में हुई पेशी
रोहतक में महिलाओं ने SHO को बंधक बनाया; कांग्रेस MLA सहित कई नेता नजरबंद - Dainik Bhaskar
<
Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता ने एक अन्य वीडियो में 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी आलोचना की। इस नए वीडियो में तनुश्री ने उनकी मौत के बाद भी पाटेकर पर उनके विचारों पर सवाल उठाने के लिए ट्रोल्स की आलोचना की और पूछा कि लोग हर साल रावण का पुतला क्यों जलाते हैं।दत्ता ने साझा किया- जो लोग मेरी ट्रोलिंग कर रहे हैं वो क्यों कर रहे हैं मुझे समझा नहीं आ राहा, जिस इंसान ने मेरी जिंदगी खराब कर दी, मैंने ईविल डेड बोल दिया तो इतना हंगामा होगा। नाना पाटेकर ने अपनी मौत के बाद भी उन्हें कैसे मुश्किल स्थिति में छोड़ इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “ये जाते-जाते भी मुझे ट्रोल करके गया मुझे परेशानी देकर गया, कुछ आत्माएं इतनी काली होती हैं।”उन लोगों से सवाल करते हुए जिन्होंने पाटेकर की मौत के बाद भी उनकी आलोचना की और रावण का उदाहरण लिया, उन्होंने कहा, मेरे धर्म ने सिखाया है के शैतान जीते जी शैतान है और मरने के बाद भी शैतान है। उन्होंने आगे कहा, “तेरवी तक रहे प्रेतलोक में फिर नरक में।” View this post on Instagram A post shared by Tanushree Dutta Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial) नाना पाटेकर ने उन्हें कैसे परेशान किया तनुश्री ने कहा-मेरी जिंदगी को नर्क बनाने की कोशिश की नाना पाटेकर ने और उसके गुंडों ने। उन्होंने और भी मजबूत दावे करते हुए कहा, ये अपने हाथों को मरा है। क्योंकि जैसे सुशांत सिंह राजपूत-दिशा सालियान का केस निकल आया है, तो बहुत सारे लोग एक्सपोज हुए हैं और बहुत ही गहरी जांच चल रही है। तो दूर-दूर से भी किसका कनेक्शन है तो उसका आज नहीं तो कल नाम आने वाला है।तो मुझे थोड़ा शक है ये सच में मारा गया है या भागने की कोई तरकीब है।”तनुश्री ने अपने वीडियो में यह भी दावा किया कि नाना पाटेकर और उनके सहयोगियों ने उन पर काला जादू करने की कोशिश की थी और उन्हें धीमा जहर देने के लिए नौकरानी को भी भेजा था।नाना पाटेकर के निधन के बारे मेंजाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर (75 वर्ष) का 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। खबरों के अनुसार उन्हें गोवा स्थित अपने घर पर सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद एक मेडिकल टीम उनके फ्लैट पर भेजी गई। पहुंचने पर वे बेहोश पाए गए। उन्हें वहीं कार्डियक मसाज दी गई और फिर डोना पाउला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। काफी कोशिश के बाद भी वह बच नहीं सके।
हर कोई लाखों के पैकेज वाली नौकरी पाने का सपना देखता है, लेकिन IIT रुड़की के हरकिरत सिंह ने नौकरी मिलने के बाद ही अपना रास्ता बदलने का फैसला किया। Goldman Sachs जैसी बड़ी कंपनी छोड़कर उन्होंने फ्रीलांसिंग में हाथ आजमाया और रिपोर्ट्स के मुताबिक, सालाना 80 लाख रुपये तक कमाए। अब Gather में उनकी रिमोट सॉफ्टवेयर डेवलपर की नौकरी का पैकेज करीब 4 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। उनकी कहानी सिर्फ मोटी सैलरी तक पहुंचने की नहीं, बल्कि करियर में अलग रास्ता चुनने के फैसले की भी है। हालांकि, इतनी बड़ी कमाई की खबर के बीच यह समझना भी जरूरी है कि हर किसी के लिए ऐसा सफर एक जैसा नहीं होता।IIT रुड़की से पढ़ाई, Google के प्रोग्राम में भी लिया हिस्साहरकिरत सिंह ने 2018 में IIT रुड़की से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया था। उनकी प्रोफेशनल यात्रा में Google Summer of Code में दो बार हिस्सा लेना भी शामिल रहा। इसके अलावा, उन्होंने FAANG कंपनियों, फाइनेंस सेक्टर और स्टार्टअप्स के साथ काम करके अपना अनुभव बढ़ाया। इस तरह उनका करियर सिर्फ एक कंपनी या एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा।Goldman Sachs छोड़ी, फ्रीलांसिंग को बनाया कमाई का जरियाआमतौर पर बड़ी वित्तीय कंपनी में नौकरी मिलना युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। लेकिन हरकिरत ने महामारी से ठीक पहले इस नौकरी को छोड़कर दूसरे अवसर तलाशने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने फ्रीलांसिंग के जरिए काम करना शुरू किया।बताया जाता है कि इस दौरान उनकी सालाना कमाई करीब 80 लाख रुपये तक पहुंच गई। अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करने और तकनीकी कौशल का इस्तेमाल करने से उन्हें वैश्विक बाजार में अवसर तलाशने का मौका मिला।अब ₹4 करोड़ के रिमोट पैकेज की चर्चाहरकिरत सिंह को लेकर साझा की जा रही जानकारी के मुताबिक, उन्हें Gather में रिमोट सॉफ्टवेयर डेवलपर की भूमिका मिली, जिसके लिए सालाना पैकेज करीब 4 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, इस रकम और नौकरी की शर्तों की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध जानकारी से नहीं होती। Meet Harkirat Singh, a 2018 https://t.co/YSvOF5fxhn Computer Science graduate from IIT Roorkee. This guy secured a remote software developer role at Gather with a package of ₹4 crore per year.He has participated in Google Summer of Code twice and worked across FAANG companies, finance, and startups.He resigned from Goldman Sachs just before COVID to explore new opportunities. Through freelancing, he reportedly earned around ₹80 lakh per year and eventually secured a remote software developer role with a package of ₹4 crore per year.Here are some remote job platforms where companies pay in USD.Remotive - https://t.co/GroTHf9R6GRocketship - https://t.co/fzeXO3JqV5https://t.co/Wo5gHIZ6Gz - https://t.co/FOH3Qsuod9Remote Woman - https://t.co/LX7elPEM96Wellfound - https://t.co/6ODBv5KmDYWe Work Remotely - https://t.co/r371QfB0rQWorkWave - https://t.co/UHG3KUOYcYAI Jobs - https://t.co/TR9D30HGnJToptal - https://t.co/bEqqIaaSDQFlexJobs - https://t.co/DSqcYjimAMJS Remotely - https://t.co/k9L95I1NLeRemote OK - https://t.co/pwiXrGmV8MFYI Check:-https://t.co/AQV7vQ7pDZ— Vikas Alwys (@VikasAlwys) October 7, 2026 सोशल मीडिया पर छिड़ी नौकरी को लेकर बहसउनकी कहानी पर कुछ यूजर्स ने तकनीकी कौशल और लगातार सीखते रहने की अहमियत बताई। वहीं, एक यूजर ने कहा कि फ्रेशर्स और जूनियर कर्मचारियों के लिए रिमोट नौकरी पाना आज भी मुश्किल है, जबकि अनुभवी लोगों को अपेक्षाकृत ज्यादा अवसर मिलते हैं।हरकिरत की यात्रा यही दिखाती है कि करियर में नए रास्ते तलाशना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसके लिए कौशल, अनुभव और जोखिम उठाने की तैयारी भी जरूरी है।'तुझे पैदा करके गलती कर दी', ₹95 हजार की नौकरी जाने के बाद बदल गया घर का माहौल, 22 साल के युवक ने बताया कैसे माता-पिता के तानों ने बढ़ाई मुश्किलें
Reliance Digital Sale: iPhone 15, 16 और 17 पर बंपर ऑफर, जानें किसकी कितनी है कीमत
Reliance Digital Sale: अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Reliance Digital की ‘Festival of Electronics’ सेल में Apple के चुनिंदा iPhone मॉडल्स पर खास ऑफर मिल रहे हैं। इस सेल में iPhone 17 को 68,899 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं, iPhone 15 और iPhone 16 भी कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है।कंपनी के मुताबिक, ये ऑफर 9 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं और फिलहाल सिर्फ Reliance Digital के स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। सेल में iPhone 15 (128GB) की प्रभावी कीमत 55,399 रुपये और iPhone 16 (128GB) की कीमत 65,399 रुपये है। वहीं, iPhone 17 (256GB) को 68,899 रुपये में खरीदा जा सकता है।ध्यान देने वाली बात यह है कि ये प्रभावी कीमतें बैंक कैशबैक और पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर मिलने वाले बोनस को जोड़कर बताई गई हैं। ऐसे में आपको वास्तव में कितनी कीमत चुकानी होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप किन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं और आपके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू कितनी है।Reliance Digital पर iPhone 17 की कीमतReliance Digital पर 256GB स्टोरेज वाले iPhone 17 की खास कीमत ₹79,899 है। ग्राहक इस फोन पर ₹3,000 का बैंक कैशबैक और ₹8,000 तक का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं, जिससे इसकी असरदार कीमत घटकर ₹68,899 हो जाएगी।iPhone 17 में ProMotion टेक्नोलॉजी और 120Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला 6.3-इंच का डिस्प्ले है। यह Apple की A19 चिप पर चलता है और इसमें दो 48MP कैमरों वाला डुअल रियर कैमरा सिस्टम है।Reliance Digital पर iPhone 16 की कीमतReliance Digital की सेल में iPhone 16 भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी के स्टोर पर इसके 128GB वेरिएंट की कीमत 69,899 रुपये है। हालांकि, बैंक कैशबैक और पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर मिलने वाले बोनस का फायदा उठाकर इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है।इस स्मार्टफोन में Apple की A18 चिप लगी है और इसमें 6.1-इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले है। इसके कैमरा सेटअप में 48MP का फ्यूजन मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। iPhone 16 में Apple इंटेलिजेंस फीचर्स भी मिलते हैं, जो सॉफ्टवेयर और इलाके के हिसाब से उपलब्ध होंगे।Reliance Digital पर iPhone 15 की कीमत128GB स्टोरेज वाले iPhone 15 की कीमत ₹59,899 रखी गई है। ग्राहक ₹1,500 का बैंक कैशबैक और ₹3,000 तक का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹55,399 हो जाती है।iPhone 15 में 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है और यह Apple की A16 बायोनिक चिप पर चलता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है।क्या आपको सेल के दौरान iPhone खरीदना चाहिए?तीनों में से iPhone 15 सबसे कम कीमत वाला ऑप्शन है, जबकि iPhone 16 में नया प्रोसेसर और Apple Intelligence का सपोर्ट मिलता है। iPhone 17 में 256GB स्टोरेज और 120Hz डिस्प्ले है, जो इसे नया हार्डवेयर चाहने वाले खरीदारों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाता है।यह भी पढ़ें:Amazon Great Indian Festival Sale: ₹60,000 से कम में मिल रहे ये धांसू स्मार्टफोन्स, फीचर्स में हैं दमदार
मेनबोर्ड सेगमेंट में फ्यूजन CX का ₹702 करोड़ का IPO 14 अक्टूबर को खुलने वाला है। प्राइस बैंड ₹275-₹289 प्रति शेयर और लॉट साइज 51 शेयर है। कंपनी वॉइस, ईमेल, चैट, सोशल मीडिया और मैसेजिंग के जरिए मल्टीचैनल कस्टमर सपोर्ट उपलब्ध कराती है। यह AI डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस भी देती है, जिसमें डेटा कलेक्शन, डेटा एनोटेशन, इमेज व वीडियो लेबलिंग, और रोबोटिक टेली-ऑपरेशंस शामिल हैं।Fusion CX इंसानी विशेषज्ञता को टेक्नोलॉजी और अपने खास AI टूल्स के साथ कंबाइन करके कई भाषाओं में और कई चैनलों के जरिए कस्टमर एंगेजमेंट उपलब्ध कराती है, काम करने की क्षमता बेहतर बनाती है और कस्टमर के साथ बातचीत को ऑटोमेट करती है। 30 जून, 2026 तक Fusion CX के 13 देशों में 40 डिलीवरी सेंटर थे।कंपनी के पब्लिक इश्यू में ₹500 करोड़ के 1.73 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹202 करोड़ के 69.90 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में प्रमोटर्स P.N.S. बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड और रसीश कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। एंकर निवेशक 13 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे।कब होगी लिस्टिंगIPO 16 अक्टूबर को बंद होगा, जिसके बाद अलॉटमेंट 19 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 22 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। इस इश्यू के लिए 'नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड' बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार Kfin Technologies है। IPO में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।ग्रे मार्केट में Fusion CX का शेयर अभी से 19.03 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।IPOs This Week: मार्केट सुस्त, 12 अक्टूबर से शुरू हफ्ते में केवल 4 नए इश्यू; एक कंपनी होगी लिस्टकंपनी की वित्तीय सेहतFusion CX का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू ₹503.85 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा ₹55.70 करोड़ दर्ज किया गया। इस बीच कंपनी पर ₹238.13 करोड़ की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 37 प्रतिशत बढ़कर ₹1,851.83 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 129 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹169.84 करोड़ रहा।IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमालकंपनी अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर होने वाली कमाई का इस्तेमाल अपना और सब्सिडियरीज का कर्ज चुकाने के लिए, स्टेप डाउन सब्सिडियरीज में निवेश के लिए, पहले से न पता अधिग्रहणों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Fixed Deposit: इस एनबीएफसी ने एफडी पर बढ़ाया इंटरेस्ट रेट, जानिए कितना है रिवाइज्ड रेट
फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट कमाने का बड़ा मौका है। श्रीराम फाइनेंस ने अलग-अलग पीरियड के एफडी पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का ऐलान किया है। नए रेट्स 11 अक्टूबर यानी रविवार से लागू हो जाएंगे। एनबीएफसी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया। इससे पहले 7 अक्टूबर को आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाया था।15 महीने के एफडी पर अब 7.5 फीसदी इंटरेस्ट रेट10 करोड़ रुपये तक का एफडी 12 महीने के लिए करने पर अब सालाना 7 फीसदी इंटरेस्ट रेट मिलेगा। पहले इंटरेस्ट रेट 6.85 फीसदी था। 15 महीने के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 7.1 फीसदी से बढ़ाकर 7.5 फीसदी कर दिया गया है। हालांकि, यह सिर्फ डिजिटल चैनल से एफडी करने पर मिलेगा।36 से 60 महीने के एफडी पर 7.85 इंटरेस्ट रेटएनबीएफसी ने 18-23 महीने के एफडी का इंटरेस्ट रेट 7.05 फीसदी से बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दिया है। 24-35 महीने के एफडी पर अब 7.5 फीसदी इंटरेस्ट रेट मिलेगा। पहले इंटरेस्ट रेट 7.1 फीसदी था। 36 से 60 महीने के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 7.85 फीसदी कर दिया गया है।सीनियर सिटीजंस और महिलाओं को ज्यादा इंटरेस्ट रेट्सनॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी ने कहा है कि सीनियर सिटीजंस को एफडी पर सालाना 0.50 फीसदी का अतिरिक्त इंटरेस्ट रेट मिलेगा। सीनियर सिटीजंस का मतलब 60 साल और इससे ज्यादा उम्र के व्यक्ति से है। इसके अलावा महिला डिपॉजिटर्स को भी अतिरिक्त 0.05 फीसदी का इंटरेस्ट मिलेगा। अपने एफडी को रिन्यू कराने वाले इनवेस्टर्स को अतिरिक्त 0.15 फीसदी इंटरेस्ट मिलेगा।फिक्स्ड डिपॉजिट को स्टेबल आउटलुक के साथ AAA रेटिंग्सश्रीराम फाइनेंस देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी में से एक है। इसके फिक्स्ड डिपॉजिट को स्टेबल आउटलुक के साथ AAA रेटिंग्स हासिल है। यह रेटिंग क्रिसिल रेटिंग्स ने दी है। इस रेटिंग को सबसे सुरक्षित माना जाता है। इकरा इंडिया रेटिंग्स और केयर रेटिंग्स ने भी इसके एफडी को सबसे ज्यादा रेटिंग्स दी है।यह भी पढ़ें:Sukanya Samriddhi Yojana Calculator: मंथली सिर्फ ₹12550 का निवेश 15 साल तक, तैयार हो जाएगा 72 लाख रुपये का फंडRBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद एनबीएफसी बढ़ा रही इंटरेस्ट रेट्सआरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद बैंकों के भी अपने डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाने की उम्मीद है। केंद्रीय बैंक ने 7 अक्टूबर को रेपो रेट 5.25 फीसदी से बढ़ाकर 5.50 फीसदी कर दिया था। इससे होम लोन और कार लोन महंगे हो जाएंगे। लेकिन, फिक्स्ड डिपिॉजिट पर पहले के मुकाबले ज्यादा इंटरेस्ट मिलेगा।
किस शहर में रहता है UP का सबसे बड़ा अरबपति, है 51322 करोड़ रुपये के साम्राज्य का मालिक
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, आदित्य खेमिका उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 32,200 करोड़ रुपये है। वह नोएडा में रहते हैं और आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड (CP Plus ब्रांड) के मालिक हैं।
पॉजिटिव टू फ्लैट रहा बाजार, 8 हफ्तों बाद निफ्टी में दिखी बढ़त, कैसा रहेगा अगला हफ्ता
भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए पिछला हफ्ता पॉजिटिव टू फ्लैट रहा। सेंसेक्स में एक सप्ताह में 562 अंकों की बढ़त रही, निफ्टी में भी 99 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह।
Anil Kapoor: मजेदार पहेलियां, दिल छू लेने वाली कहानियां और 39 साल पुराना अनिल कपूर का वही यादगार ‘मिस्टर इंडिया’ लुक! इस वीकेंड स्टार प्लस का ‘इंडिया के टॉप 1%’ उन असल जिंदगी के ‘मिस्टर इंडिया’ को सलाम करेगा, जो बिना किसी बदले की उम्मीद के देश और समाज की सेवा करते हैं।‘मिस्टर इंडिया’ की थीम पर आधारित इस खास एपिसोड में शो की दिलचस्प पहेलियों और खेल के साथ ऐसे लोगों की कहानियां भी सामने आएंगी, जो दूसरों की मदद को अपना फर्ज मानते हैं। इस मौके को और खास बनाते हुए अनिल कपूर उसी कोट, शर्ट और पैंट में नजर आएंगे, जो उन्होंने इस यादगार फिल्म में पहनी थी। साथ ही वह अपनी जैकेट की खरीदारी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाएंगे।अपने पुराने लुक को फिर अपनाने की खुशी साझा करते हुए अनिल कपूर कहते हैं- “शर्ट आज भी मुझे फिट आती है। पैंट भी फिट आती है और जैकेट भी। 39 साल बाद भी सब कुछ फिट है! टीम ने कहा कि काश हमें ‘मिस्टर इंडिया’ वाला कॉस्ट्यूम मिल जाता। मैंने फिर उन्हें बताया कि वह तो मैंने संभालकर रखा है!’” View this post on Instagram A post shared by teamak (@teamanilkapoor) इस खास एपिसोड के पीछे की सोच बताते हुए वह कहते हैं, “हम जो एपिसोड कर रहे हैं उसका समाज से गहरा जुड़ाव है। यही फिल्म का मूल विचार भी था। फिल्म देखने के बाद राज कपूर साहब ने भी इसी बात का जिक्र किया था कि इस फिल्म से हमें क्या सीख मिलती है? यही कि हर कोई ‘मिस्टर इंडिया’ बन सकता है। यह एपिसोड उन लोगों के लिए है, जो देश की सेवा करते हैं। वे बिना किसी बदले की उम्मीद के देश के लिए काम करते हैं, क्योंकि इसे अपना फर्ज मानते हैं। ऐसे ही लोगों के योगदान से हमारा देश बनता है।”अपनी मशहूर जैकेट का किस्सा सुनाते हुए अनिल बताते हैं, “यह जैकेट मैंने चोर बाज़ार से खरीदी थी। इत्तेफाक से इन दिनों मेरे बाल भी लंबे हैं, जैसे ‘मिस्टर इंडिया’ में थे। तो आज बाल भी इस लुक के साथ खूब जंच रहे हैं!” देखिए ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।
सुप्रीम कोर्ट के पास शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए जुटे वकीलों को हिरासत में लिए जाने की खबर ने न्यायिक व्यवस्था और विरोध-प्रदर्शन की आजादी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में लॉयर एसोसिएशन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन (LAFC) ने भी चिंता जताई है। एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA), सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) और बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर शनिवार (10 अक्टूबर) को दिल्ली में पुलिस की कार्रवाई और प्रदर्शन पर लगाई गई पाबंदियों पर चिंता जताई है।CJI सूर्यकांत से दखल देने की अपील10 अक्टूबर को जारी एक प्रेस रिलीज में LAFC ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से इस मामले में तुरंत दखल देने की अपील की है। एसोसिएशन ने कहा कि हिरासत में लिए गए वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, उन्हें कानूनी मदद दी जाए और जिन वकीलों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।एसोसिएशन ने कहा, शांतिपूर्ण विरोध का जवाब ताकत, गोपनीयता या अंधाधुंध हिरासत से नहीं दिया जा सकता। साथ ही, एसोसिएशन ने कानून के मुताबिक जवाबदेही तय करने की भी मांग की।इसके साथ ही LAFC ने हिरासत में लिए गए हर वकील के नाम, उनके ठिकाने, सुरक्षा और उन्हें हिरासत में लेने के कानूनी आधार की जानकारी मांगी। एसोसिएशन ने उन वकीलों को रिहा करने की मांग की जिन्हें हिरासत में लेने का कोई ठोस और कानूनी आधार नहीं था। इसके अलावा, उन्हें वकील, परिवार के सदस्यों और जरूरी मेडिकल मदद तक पहुंच देने की भी मांग की।पुलिस कार्रवाई से जुड़े सबूत सुरक्षित रखने की मांगएसोसिएशन ने विरोध-प्रदर्शन, कथित बल प्रयोग और उसके बाद की हिरासत से जुड़े CCTV फुटेज, बॉडी-कैमरा रिकॉर्डिंग, पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड, हिरासत रजिस्टर और अन्य सबूतों को सुरक्षित रखने की मांग की। एसोसिएशन ने बल प्रयोग की खबरों—खासकर महिला वकीलों के खिलाफ—की एक तय समय-सीमा वाली, स्वतंत्र जांच की भी मांग की, और जहां भी गैर-कानूनी कार्रवाई साबित हो, वहां जवाबदेही तय करने और उचित राहत देने की बात कही।प्रदर्शन करने पर वकीलों को परेशान न किया जाएLAFC ने यह भी मांग की है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने के कारण किसी वकील के खिलाफ बदले की भावना से FIR दर्ज न की जाए। वकीलों को डराने-धमकाने या उनके पेशेवर काम पर असर डालने वाली कार्रवाई से भी सुरक्षा मिलनी चाहिए।इसके अलावा, एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट परिसर के आसपास भविष्य में होने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नियम बनाने की मांग की है, ताकि प्रदर्शन करने वालों के अधिकारों और सुरक्षा का ध्यान रखा जा सके।इस बीच, बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन ने भी एक प्रस्ताव पास करके केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा सार्वजनिक विरोध-प्रदर्शनों और लोगों की आवाजाही पर लगाई गई पाबंदियों को तुरंत हटाने की मांग की। एसोसिएशन ने मौजूदा हालात को अघोषित इमरजेंसी करार देते हुए कहा कि ये हालात इमरजेंसी के दिनों की याद दिलाते हैं।प्रस्ताव में कहा गया, यह तय किया गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा सार्वजनिक विरोध-प्रदर्शन पर लगाई गई मौजूदा पाबंदियों को तुरंत हटाया जाए। लोगों की आवाजाही पर लगाई गई सभी पाबंदियां भी फौरन हटाई जाएं, क्योंकि ये मौजूदा सरकार की असंवैधानिक और गैर-कानूनी गतिविधियां हैं।एसोसिएशन ने बताया कि यह प्रस्ताव 10 अक्टूबर को हुई एक आपातकालीन बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया। साथ ही, एसोसिएशन ने इस प्रस्ताव की एक कॉपी बॉम्बे बार एसोसिएशन और एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया के अध्यक्षों को भेजने का भी फैसला किया।सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने भी मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को पत्र लिखकर वकीलों को हिरासत में लिए जाने का मुद्दा उठाया है। एसोसिएशन ने कहा कि ऐसी खबरें सामने आई हैं कि पुलिस ने वरिष्ठ और युवा वकीलों के साथ-साथ महिला वकीलों को भी हिरासत में लिया। आरोप है कि हिरासत में लेने वाले कुछ पुलिसकर्मियों ने अपनी वर्दी पर बैज भी नहीं लगा रखे थे।एसोसिएशन ने हिरासत में लिए गए लोगों के ठिकाने का पता बताने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें वकीलों व परिवार के सदस्यों से मिलने की सुविधा देने की मांग की। साथ ही, यह भी कहा कि अगर हिरासत में रखने का कोई कानूनी आधार नहीं है, तो उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।इसी तरह, SCBA ने भी CJI से अनुरोध किया कि वे अधिकारियों के साथ इस मामले पर बात करें, हिरासत में लिए गए वकीलों का पता लगाएं और हिरासत में लेने की परिस्थितियों व कथित बल प्रयोग की जांच करें। इस प्रस्ताव पर मानद सचिव प्रज्ञा बघेल ने हस्ताक्षर किए।ये मांगें 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रस्तावित जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सामने आई हैं। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए बुलाया गया है, जिन पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और 'विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया' (Special Intensive Revision process) से जुड़े आरोप हैं।मेट्रो पर लगी पाबंदियों को लेकर अवमानना याचिकाइसके अलावा, वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग करते हुए याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट के 9 अक्टूबर के निर्देशों का पालन नहीं किया गया।10 अक्टूबर को सुबह 8.17 बजे डायरी नंबर 63801/2026 के तहत दायर इस याचिका में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार और DMRC की चेयरपर्सन डी. थारा को प्रतिवादी बनाया गया है। इसमें संविधान के अनुच्छेद 129 और 'कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट्स एक्ट, 1971' की धारा 12 का हवाला दिया गया है।त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि कोर्ट के इस स्पष्टीकरण के बावजूद कि सेवाओं को रेगुलेट किया जा सकता है लेकिन पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता, मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रखे गए। बता दें कि 9 अक्टूबर को CJI सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने कहा था कि मेट्रो ट्रेनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई जाएगी और अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे ट्रांसपोर्ट से जुड़े नियमों का प्रचार करें और चार दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट सौंपें।लगभग 500 लोगों को हिरासत में लिया गयाANI के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने एहतियाती उपायों के तहत समूहों में आ रहे लगभग 500 लोगों को हिरासत में लिया और आपराधिक बैकग्राउंड वाले करीब 50 लोगों को पकड़ा। बता दें कि नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया था और स्टेडियमों में डिटेंशन सेंटर बनाए गए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कनॉट प्लेस में हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या लगभग 200 थी।मुंबई से आने के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी कानूनी टीम की प्रमुख रत्ना सिंह और तीन अन्य वकीलों को बिना कारण बताए हिरासत में ले लिया गया। पार्टी ने गुरुग्राम स्थित आवास से ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने की भी निंदा की।सुरक्षा के लिए RAF और CRPF की तैनातीसुरक्षा व्यवस्था में रैपिड एक्शन फोर्स, दिल्ली पुलिस पिंक फोर्स और CRPF शामिल थे। साथ ही मोहन एस्टेट में ड्रोन, मजबूत बैरिकेड्स और स्पाइक स्ट्रिप्स भी तैनात किए गए थे। इस दौरान CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों के लिए 12-सूत्रीय एडवाइजरी जारी कर हिंसा, तोड़फोड़, आगजनी, नफरत फैलाने वाले भाषण और अफवाहों से बचने, आपातकालीन रास्तों को खाली रखने, कानूनी निर्देशों का पालन करने और हिरासत में लिए जाने पर कानूनी सहायता लेने का आग्रह किया है।यह भी पढ़ें:जंतर-मंतर विरोध-प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, अभी हिरासत में हैं CJP फाउंडर
एक अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी होने के बावजूद जिंदगी हमेशा एक जैसी नहीं रहती। कभी-कभी हालात ऐसे बदलते हैं कि इंसान को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन मुश्किलें तब और बढ़ जाती हैं, जब बाहर की परेशानियों के बीच अपने ही साथ देना छोड़ दें। सोशल मीडिया पर 22 साल के एक युवक की आपबीती कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रही है। नौकरी छूटने के बाद उसकी जिंदगी में आए बदलाव और परिवार के कथित व्यवहार ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।युवक की पोस्ट पर कई लोग उसके दर्द को समझने की कोशिश कर रहे हैं, तो कुछ ने उसे आत्मनिर्भर बनने और भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने की सलाह दी है। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि मुश्किल दौर में परिवार का साथ कितना मायने रखता है।नौकरी छूटते ही घर में बदल गया व्यवहार22 वर्षीय युवक ने बताया कि थर्ड-टियर कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे आईटी सेक्टर में नौकरी मिली थी। उसकी मासिक सैलरी करीब 95,000 रुपये थी, लेकिन छह महीने बाद ही उसकी नौकरी चली गई। अब उसे बेरोजगार हुए दो महीने हो चुके हैं।युवक के मुताबिक, पिछले एक महीने से माता-पिता उसे कथित तौर पर निकम्मा और दूसरों पर निर्भर रहने वाला कहकर ताने दे रहे हैं। उसने अपनी पोस्ट का शीर्षक रखा, 'Parents said Galti kardi tujhe paida karke'। उसके अनुसार, एक दिन माता-पिता ने उसकी थाली से खाना हटा दिया और कहा कि उसे पैदा करके गलती कर दी।दो दिन से खाना नहीं मिलने का दावायुवक ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि उसने पिछले दो दिनों से कुछ नहीं खाया था और घर में किसी ने उससे खाने के बारे में नहीं पूछा। उसने यह भी आरोप लगाया कि परिवार ने कूलर उससे ले लिया और पेट्रोल खत्म होने पर उसे अपनी बाइक करीब तीन किलोमीटर तक खींचनी पड़ी।उसका कहना है कि आर्थिक परेशानी के साथ घर का माहौल भी उसकी मानसिक स्थिति पर असर डाल रहा है। वह नाइट गार्ड की नौकरी तलाश रहा था, ताकि काम के साथ भविष्य के इंटरव्यू की तैयारी कर सके। उसने फूड डिलीवरी का काम भी आजमाया, लेकिन उसके मुताबिक, इससे तैयारी के लिए समय नहीं मिल पा रहा था।अच्छी कमाई के बावजूद नहीं की बचतयुवक ने बताया कि उसने अपनी कमाई से बाइक खरीदी थी और इसके लिए कोई ईएमआई नहीं चल रही थी। हालांकि, नौकरी जाने के बाद उसे महसूस हुआ कि भविष्य की मुश्किलों के लिए पर्याप्त बचत करना कितना जरूरी है।उसने दूसरे युवाओं को सलाह दी कि बाइक या कार जैसी महंगी चीजें खरीदने से पहले कुछ पैसे आपातकालीन जरूरतों के लिए जरूर बचाकर रखें। Parents said Galti kardi tujhe paida karkeyu/Outside-Addendum-323 inPataHaiAajKyaHua Reddit यूजर्स ने बढ़ाया हौसलायुवक की कहानी पर कई लोगों ने उसे हिम्मत रखने और नौकरी की तलाश जारी रखने की सलाह दी। एक यूजर ने उसकी जॉब प्रोफाइल पूछते हुए अपने परिचितों के जरिए नौकरी के अवसर तलाशने में मदद की पेशकश की। कुछ लोगों ने उसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और भविष्य में अपनी परिस्थितियों के अनुसार अलग रहने पर विचार करने को कहा। यह मामला युवक की Reddit पोस्ट में किए गए दावों पर आधारित है, जिनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी उसकी कहानी एक अहम सवाल उठाती है मुश्किल समय में अपनों को तानों की जरूरत होती है या थोड़े सहारे और समझदारी की?दिवाली पर मालदीव से भी महंगा हुआ घर जाना! दिल्ली से पटना-गोरखपुर फ्लाइट्स के किराए ने इंटरनेट को चौंकाया
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार, 10 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, वृंदा करात समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने मुंबई से दिल्ली आए CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को राष्ट्रीय राजधानी में उनका प्लेन उतरते ही हिरासत में ले लिया था।CEC ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। साथ ही वोटर रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज ‘फॉर्म 6’ में बदलाव के लिए दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को दरकिनार करने के आरोप भी हैं।प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने से रोकने के लिए दिल्ली को एक किले में बदल दिया गया है। दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) के 40,000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है।आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि वह अपने परिवार के साथ 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने पूरे देश के लोगों से अपील की थी कि वे अधिक से अधिक संख्या में जंतर-मंतर पहुंचें। शनिवार को AAP ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के आवास के आसपास कड़ा पहरा लगा दिया।गोपाल राय भी हिरासत मेंताजा अपडेट के मुताबिक, केजरीवाल को दिल्ली में लोधी एस्टेट के बाहर से हिरासत में लिया गया।AAP के नेता गोपाल राय,संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक को भी हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी समेत TMC के दूसरे MPs को भी हिरासत में लिया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम. ए. बेबी, पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात और कई अन्य नेताओं को भी प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया।जंतर-मंतर विरोध-प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, अभी हिरासत में हैं CJP फाउंडर VIDEO | Delhi: AAP National Convenor Arvind Kejriwal detained during protest against CEC Gyanesh Kumar.(Source: Third Party)(Full video available on PTI Videos - ptivideos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/pwiC8Tup30— Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2026 पंजाब में मनीष सिसोदिया डिटेनन्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शनिवार को AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को पंजाब में कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सिसोदिया चंडीगढ़ में CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन के दौरान AAP नेता और कार्यकर्ता CEO के दफ्तर की ओर मार्च कर रहे थे, चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगा रहे थे और जवाबदेही की मांग कर रहे थे। जब प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की तो तनाव बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा। इसके बाद सिसोदिया, हरपाल सिंह चीमा और पंजाब के प्रमुख पार्टी नेताओं समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।Delhi Protest: 'गिरफ्तार होने ही आया हूं...', अभिजीत दीपके हिरासत में; IGI एयरपोर्ट पर प्लेन में घुसी दिल्ली पुलिस
साधना ग्रुप के राकेश गुप्ता को ईडी ने किया गिरफतार, देर रात करीब दो बजे कोर्ट में हुई पेशी
साधना टीवी और अन्य मीडिया नेटवर्क के मालिकाना अधिकार वाले साधना ग्रुप के सीएमडी राकेश गुप्ता को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 168 करोड़ रुपये के मनी लॉन्डरिंग मामले में आज गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने राकेश गुप्ता को ईडी की 7 दिन की रिमांड में देने का आदेश दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपी से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ और कथित हवाला लेनदेन की जांच के लिए हिरासत की मांग की थी।गुप्ता को शुक्रवार, 9 अक्टूबर, 2026 की रात 10.25 बजे दिल्ली के वसंत कुंज स्थित ईश्वर फार्म्स से गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद गुप्ता को 10 अक्टूबर की रात करीब 2:03 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद अदालत में रिमांड आवेदन पर सुनवाई हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि, गुप्ता की उम्र और दिखाए गए खास कामों को देखते हुए, सात दिन के बजाय पांच दिन की ईडी कस्टडी सही है। अपने आदेश में अतिरिक्त सत्र जज सौरभ प्रताप सिंह लालेर ने कहा कि 63 वर्षीय गुप्ता को 15 अक्टूबर को शाम 4 बजे फिर से अदालत में पेश करना होगा।क्या है पूरा मामला?ईडी की जांच मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले पर आधारित है। यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के बजाय भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं, 406, 409, 420, 468, 471, 477A और 120-B, के तहत दर्ज की गई थी। इनमें धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और आपराधिक साजिश से संबंधित आरोप शामिल हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि गुप्ता ने साधना ग्रुप की कंपनी साधना मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMPL) को दिवालिया प्रक्रिया में पहुंचाने की साजिश रची।संबंधित लेनदारों के पास कंपनी की 99.41% हिस्सेदारी होने के बावजूद कंपनी को दिवालिया प्रक्रिया में धकेला गया। जांच अधिकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के कारण करीब 110.10 करोड़ रुपये का आयकर मांग का भुगतान नहीं हुआ। वहीं, आरोपी पर SMPL और Aryan TV के दोबारा बिक्री सौदों के जरिए 2.50 करोड़ से 2.82 करोड़ रुपये नकद प्राप्त करने का आरोप है। एजेंसी का दावा है कि इससे जुड़ी रकम का इस्तेमाल कनेक्टेड कंपनियों को भुगतान करने में किया गया।ईडी ने क्यों मांगी हिरासत?ईडी ने अदालत को बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई अहम पहलुओं की जांच करनी है। इनमें कथित हवाला के जरिए भेजी गई रकम, शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटेड में रखे गए 2.99 करोड़ रुपये और सरोज कंस्ट्रक्शन एंड ग्राफिक्स को कथित तौर पर देय 8.98 करोड़ रुपये शामिल हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी के iPhone 13 Pro और iPad Pro से मिले डेटा की जांच के साथ-साथ सह-आरोपियों के बयानों का भी विश्लेषण करना है। एजेंसी दुबई और सिडनी में टेलीकास्ट की रसीदों, क्रिप्टोकरेंसी/हवाला से जुड़े कथित लेनदेन और गोल मार्केट स्थित कार्यालय में रखे बैंक बुक व डीमैट रिकॉर्ड की जांच करना चाहती है। जांच एजेंसी ने अदालत को यह भी बताया कि गवाह आरोपी के कर्मचारी और रिश्तेदार हैं, इसलिए गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।आरोपी के वकील की दलीलआरोपी के वकील ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि गिरफ्तारी दिल्ली में हुई, जबकि आरोपी को कौशांबी, गाजियाबाद स्थित कैंप कार्यालय में पेश किया गया। बचाव पक्ष ने आयकर विभाग की शिकायत नहीं होने और संबंधित कर मांग के भुगतान का भी हवाला दिया। हालांकि, अदालत ने गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेजों, गिरफ्तारी के आधार और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। आदेश में कहा गया कि गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में दिए गए थे और आरोपी को उनकी जानकारी दी गई थी। अदालत ने यह भी दर्ज किया कि गिरफ्तारी मेमो पर दो गवाहों के हस्ताक्षर थे और आरोपी के बेटे गौरव गुप्ता को गिरफ्तारी की सूचना दी गई थी।Delhi Protest: 'गिरफ्तार होने ही आया हूं...', अभिजीत दीपके हिरासत में; IGI एयरपोर्ट पर प्लेन में घुसी दिल्ली पुलिस
Ajay Devgn: 'दृश्यम द कन्क्लूजन' की सफलता का आनंद ले रहे अजय देवगन ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन 2027 में भी इसी समय के आसपास एक और फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'चौहान' पर काम शुरू कर दिया है।बॉलीवुड हंगामा के अनुसार देवगन 'चौहान' की शूटिंग के लिए लद्दाख पहुंच गए हैं। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया- अजय देवगन कारगिल में 'चौहान' की शूटिंग कर रहे हैं। वह कुछ दिन पहले यहां पहुंचे थे और शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इस खूबसूरत शहर में कुछ अहम सीन शूट किए जाएंगे। मेकर्स ने पहले ही जरूरी मंजूरी ले ली थी और शूटिंग आसानी से हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।सूत्र ने आगे कहा- कारगिल में काफी ठंड है और मौसम निश्चित रूप से चौहान के सीन्स में एक असलीपन का अहसास कराएगा। अजय दशकों बाद लद्दाख में शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेता ने 2003 में जे.पी. दत्ता की वॉर फिल्म 'एलओसी कारगिल' के लिए इस केंद्र शासित प्रदेश में शूटिंग की थी।चौहान टीजरजून में रिलीज हुए 'चौहान' के टीजर में अजय देवगन एक दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वे पूरी तरह से काले कपड़ों (ऑल-ब्लैक लुक) में दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में मशहूर गाना 'जुम्मा चुम्मा दे दे' बज रहा है। टीजर का अंत एक असरदार डायलॉग के साथ होता है- पठान से कह देना, चौहान आ रहा है। इस डायलॉग ने फैन्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है और ऑनलाइन भी खूब ध्यान खींचा है।'चौहान' का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं और इसे ज्योति देशपांडे, आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने जियो स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले मिलकर प्रोड्यूस किया है। अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।अजय देवगन की 'दृश्यम' के बारे में'दृश्यम 3' ने अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को शुरू हुई थी और फिल्म ने रिलीज से पहले ही 27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। ओपनिंग डे पर इसने पूरे भारत में 66.75 करोड़ रुपये (नेट) कमाए, जो किसी हिंदी फ़िल्म के लिए तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग थी। फिल्म ने शनिवार को 53.50 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 61 करोड़ रुपये हो गया। सैकनिल्क (Sacnilk) के ताजा अपडेट के अनुसार, फ़िल्म ने गुरुवार को 13 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 245.50 करोड़ रुपये हो गया।
2 दिनों में 5500 रुपये महंगा हुआ सोना, 1 दिन में 4500 रुपये बढ़ी चांदी की कीमतें
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1900 रुपये बढ़कर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
Mausam Update: देश के अलग अलग हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर लगातार जारी है और अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत, उत्तरी प्रायद्वीप तथा पूर्वोत्तर भारत के कई और क्षेत्रों से मानसून के पूरी तरह पीछे हटने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। हालांकि मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम बेहद उतार-चढ़ाव भरा बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती सिस्टम आकार ले रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसमी हलचल काफी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही देश के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का नया दौर शुरू होने वाला है।बीते 24 घंटों के दौरान देश के कई इलाकों में मौसम का उग्र रूप देखने को मिला है। बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (12 से 20 सेमी तक) दर्ज की गई है, जबकि उत्तरी तमिलनाडु, उत्तरी केरल और तटीय ओडिशा में 7 से 11 सेमी तक भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि (Hailstorm) की घटनाएं भी सामने आई हैं।बंगाल की खाड़ी में 13 अक्टूबर को बनेगा नया कम दबाव का क्षेत्रमौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अभी में स्ट्रेट ऑफ मलक्का और उसके आसपास ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके 11 अक्टूबर के आसपास अंडमान सागर में उभरने की प्रबल संभावना है। इस प्रणाली के प्रभाव से ठीक 13 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इस संभावित मौसमी हलचल के कारण समुद्री तटों और पूर्वी प्रायद्वीप के राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश और मौसमी गतिविधियों के तेज होने की आशंका जताई गई है।दिल्ली-NCR, पंजाब और उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान की चेतावनीउत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी और पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न चक्रवाती परिसंचरणों का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बने हुए हैं। इन प्रणालियों के असर से दिल्ली-NCR, हरियाणा और चंडीगढ़ में 12 अक्टूबर को बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे (झोंके 60 किमी/घंटे) की गति से तेज तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है।पंजाब में भी 12 अक्टूबर को इसी तरह की तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 10 से 16 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय क्षेत्रों में 10, 13 और 16 अक्टूबर को व्यापक रूप से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी 10 और 11 अक्टूबर को 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी।बिहार और दक्षिण भारत में भारी बारिश का कड़ा पहरापूर्वी भारत के राज्यों की बात करें तो बिहार में 10 अक्टूबर को भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ 10 से 13 अक्टूबर के दौरान 30 से 50 किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 अक्टूबर को पृथक स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मन्नार की खाड़ी और दक्षिण तमिलनाडु के तटों पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिससे दक्षिण के राज्यों में बारिश का जोर बना हुआ है। तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल, लक्षद्वीप और केरल व माहे के विभिन्न इलाकों में 10 अक्टूबर को भारी बारिश दर्ज की गई है। केरल में 16 अक्टूबर को फिर से भारी वर्षा का दौर देखने को मिल सकता है। तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के तटीय इलाकों में 10 से 14 अक्टूबर के दौरान दिन भर तेज सतही हवाएं चलती रहेंगी।यह भी पढ़ें:कल का मौसम: 10 अक्टूबर को राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी किया ये अलर्ट
जंतर-मंतर विरोध-प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, अभी हिरासत में हैं CJP फाउंडर
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार, 10 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस बीच खबर है कि CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके की दादी का उनके पैतृक गांव में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। दीपके इस विरोध-प्रदर्शन के लिए मुंबह से दिल्ली आए हैं।दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को राष्ट्रीय राजधानी में उनका प्लेन उतरते ही हिरासत में ले लिया। दीपके का पैतृक गांव महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में संतुक पिंपरी है। दीपके का परिवार छत्रपति संभाजीनगर में रहता है। लेकिन दादी पैतृक गांव में ही रह रही थीं और शनिवार सुबह वहीं उनका निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं।दीपके के माता-पिता हिंगोली जाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन यह अभी साफ नहीं है कि दादी के निधन के बाद दिल्ली पुलिस दीपके को उनके पैतृक गांव जाने की इजाजत कब देगी। CJP ने एक बयान जारी कर अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने की निंदा की है। दावा किया कि है यह उसके नेताओं को प्रस्तावित प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए पहले से बनाई गई योजना का हिस्सा है।अजिंक्य शिंदे करेंगेविरोध प्रदर्शन का नेतृत्वCJP ने कहा है कि जब तक दीपके, दास और रांका हिरासत में रहेंगे, तब तक पार्टी के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। CEC ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। साथ ही वोटर रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज ‘फॉर्म 6’ में बदलाव के लिए दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को दरकिनार करने के आरोप भी हैं।Delhi Protest: 'गिरफ्तार होने ही आया हूं...', अभिजीत दीपके हिरासत में; IGI एयरपोर्ट पर प्लेन में घुसी दिल्ली पुलिसआकाशवाणी भवन के निकट पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायलन्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, CJP के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने अवरोधकों को लांघने के बाद आकाशवाणी भवन के निकट इम्तियाज अली मार्ग पर सुरक्षाकर्मियों पर कथित तौर पर पथराव किया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोपहर में 25 से 30 प्रदर्शनकारियों ने इम्तियाज अली मार्ग पर लगे अवरोधकों को पार कर सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होना था, लेकिन पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को तय स्थल तक पहुंचने से रोक दिया। नई दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू है। कनॉट प्लेस सहित कई स्थानों से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि कई अन्य को लौटा दिया गया। इससे पहले पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था और जंतर-मंतर के पास किसी भी जमावड़े को रोकने के लिए प्रमुख चौराहों व संपर्क मार्गों पर पुलिसबल तैनात कर दिया।
Government Job Alert: सरकारी नौकरी के लिए आवेदन का मौका, राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती से UPSC तक जानें जरूरी अपडेट
Weather Alert: राजस्थान के 6 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Bank Holiday Alert: आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले जान लें जरूरी अपडेट
Bank Holiday Alert: आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले जान लें जरूरी अपडेट
Petrol Price Today: पेट्रोल के दाम में बदलाव, जानें राजस्थान के जयपुर और जोधपुर में आज क्या है रेट
Petrol Price Today: पेट्रोल के दाम में बदलाव, जानें राजस्थान के जयपुर और जोधपुर में आज क्या है रेट
Stock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 879 अंक उछला, निफ्टी 22,500 के पार बंद
Stock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 879 अंक उछला, निफ्टी 22,500 के पार बंद
Amazon Great Indian Festival Sale: भारत में फेस्टिव सीजन से पहले Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो गई है। इस सेल में लैपटॉप, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर कई तरह के डिस्काउंट मिल रहे हैं। अगर आप अपना पुराना फोन बदलकर नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। इस आर्टिकल में हम Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान 60,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले स्मार्टफोन की बेहतरीन डील्स के बारे में बता रहे हैं।Oppo Reno 16c 5GOppo Reno 16c 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब ₹79,999 से घटकर ₹57,999 हो गई है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का 3.5x टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, साथ ही 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा भी है। इस स्मार्टफोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है।OnePlus 15R ACE EditionOnePlus 15R ACE Edition (12GB + 256GB) वेरिएंट अब ₹61,999 से घटकर ₹56,999 में मिल रहा है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर लगा है और यह Android 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 7,400mAh की बैटरी है।Redmi Note 17 Pro Max 5GRedmi Note 17 Pro Max 5G का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 74,999 रुपये की जगह 55,990 रुपये की घटी हुई कीमत पर मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर है, साथ ही LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज है, जिसमें 24GB तक RAM मिलती है। इसमें 6.83-इंच का 1.5K TrueColour AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसमें 3,500-निट की पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट है। स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी है, जो 100W HyperCharge और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।OnePlus 15RAmazon Great Indian Festival Sale में OnePlus 15R 61,000 रुपये के बजाय 56,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर है, साथ ही LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज भी है। इसमें 165Hz का 1.5K डिस्प्ले और बायपास चार्जिंग के साथ 7,400mAh की बैटरी दी गई है।यह भी पढ़ें:Oppo ColorOS 17 की लॉन्च डेट कन्फर्म, Enco X4 ईयरबड्स और Pad Mini टैबलेट भी जल्द होंगे लॉन्च
नवरात्रि पर लॉन्ग ड्राइव का प्लान? पेट्रोल-डीजल के आज के दाम और बचत के खास टिप्स
Check the latest fuel prices before your Navratri road trip.
मंथली सिर्फ ₹12550 का निवेश 15 साल तक, तैयार हो जाएगा 72 लाख रुपये का फंड
आजकल बेटियों को लेकर लोगों की सोच बदल रही है। बेटियां हर क्षेत्र में नाम करा रही हैं। विज्ञान, खेल, कला, इंजीनियरिंग, मीडिया, डिफेंस, एजुकेशन सहित करीब हर क्षेत्र में उनकी मौजूदगी बढ़ रही है। माता-पिता को सिर्फ उन्हें सक्षम बनाने पर फोकस करना है। अगर आप की भी बेटी है तो आप उसके बेहतर फ्यूचर के लिए आज ही एक बड़ा कदम उठा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना (एससवाय) में निवेश शुरू कर आप बेटी के हायर एजुकेशन के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।सिर्फ 15 साल तक स्कीम में करना होगा निवेशSukanya Samriddhi Yojana (SSY) सरकार की योजना है। इसलिए इसमें निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है। इस योजना का शेयर बाजार से कोई संबंध नहीं है। इसका मतलब है कि इस योजना में आपके निवेश पर शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता है। इस योजना में आपको सिर्फ 15 साल तक निवेश करना है। इस स्कीम में आपका इनवेस्टमेंट 21 साल में मैच्योर हो जाएगा। इसका मतलब है कि अगर आप बेटी के जन्म के ठीक बाद इस स्कीम में निवेश शुरू करते हैं तो बेटी के 21 साल के होने पर उसके लिए बड़ा फंड उपलब्ध होगा।बेटी के हायर एजुकेशन के लिए आसानी से तैयार होता है बड़ा फंडSSY से मिले पैसे से बेटी अपने भविष्य को बेहतर बना सकती है। वह अपनी पसंद के हिसाब से उच्च शिक्षा हासिल कर सकती है। वह पढ़ाई के लिए विदेश जा सकती है। उसे अपने सपने पूरे करने के लिए किसी की मदद पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसका मतलब है कि अपनी बेटी के लिए माता-पिता की छोटी सी शुरुआत उसकी सफलता के लिए बड़ा रास्ता बना सकती है।10 साल तक की बेटी के लिए स्कीम में किया जा सकता है निवेशसुकन्या समृ्द्धि योजना का फायदा कोई व्यक्ति अपनी दो बेटियों तक के लिए उठा सकता है। बेटी की उम्र 10 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस योजना में आप जितनी जल्द निवेश शुरू करेंगे आपके लिए उतना बड़ा फंड तैयार होने की संभावना होगी। अगर आप बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं तो बेटी के जन्म के ठीक बाद इस स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं। यह स्कीम इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत भी आती है। इसका मतलब है कि इसमें निवेश के अमाउंट पर आप डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं। लेकिन, यह फायदा सिर्फ इनकम टैक्स की पुरानी रीजीम का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए उपलब्ध है।यह सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट वाली सरकारी स्कीमों में शामिलइस स्कीम का इंटरेस्ट रेट अभी सालाना 8.2 फीसदी है। यह सभी सरकारी इनवेस्टमेंट स्कीमों में सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट वाली स्कीम है। सरकार हर तिमाही इंटरेस्ट रेट की समीक्षा करती है। इस स्कीम में एक साल में मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये निवेश करने की इजाजत है। अगर इसे मंथली इनवेस्टमेंट में बांटा जाए तो यह 12,500 रुपये आता है। चूंकि, यह लंबी अवधि की स्कीम है, जिससे इस स्कीम को कंपाउंडिंग का काफी फायदा मिलता है। इसका मतलब है कि आपके पैसे पर मिलने वाला इंटरेस्ट हर महीने मूलधन में जुड़ता जाता है और फिर उस पर आपको इंटरेस्ट मिलता रहता है।मंथली 12500 निवेश करने पर बनेगा 71.8 लाख रुपये का फंडअगर बेटी के जन्म के ठीक बाद आप इस स्कीम में निवेश शुरू करते हैं तो उसके 21 साल के होने तक बड़ा फंड तैयार हो जाता है। अगर आप हर महीने 12,500 रुपये का निवेश करते हैं तो 15 साल तक आप 22.5 लाख रुपये का कुल निवेश करेंगे। इस पर 8.2 फीसदी का सालाना इंटरेस्ट मिलेगा। 21 साल बाद आपकी बेटी के लिए 71.8 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें 22.5 लाख रुपये के आपके निवेश पर 49.3 लाख रुपये का इंटरेस्ट शामिल है।इनवेस्टर अपनी क्षमता के हिसाब से कम अमाउंट भी कर सकता है निवेशअगर कोई व्यक्ति इस स्कीम में बेटी के 2 साल के होने पर निवेश शुरू करता है और हर महीने सिर्फ 10,000 रुपये का निवेश करता है तो 15 साल तक निवेश करने के बाद 21 साल में स्कीम में मैच्योर हो जाएगी। मैच्योरिटी पर बेटी के लिए 55,42,062 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें कुल निवेश का 18,00,000 रुपये और इंटरेस्ट का 37,42,062 रुपये शामिल हैं। खास बात यह है कि इस स्कीम के मैच्योरिटी अमाउंट पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है। इसका मतलब है कि पूरा पैसा आपके हाथ में आता है।
<
Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की
टाटा मोटर्स लिमिटेड ने इटली की ट्रक विनिर्माता कंपनी इवेको ग्रुप एनवी के अधिग्रहण के लिए पेशकश मूल्य 0.30 यूरो बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर कर दिया है। कंपनी ने यह कदम नियामकीय मंजूरियों में देरी के मद्देनजर उठाया है। टाटा मोटर्स ने 2025 में अपनी अनुषंगी कंपनी टीएमएल सीवी होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड के माध्यम से इवेको के रक्षा कारोबार को छोड़कर उसके अन्य कारोबार के अधिग्रहण की योजना की घोषणा की थी। इस सौदे का मूल्य 3.8 अरब यूरो (करीब 38,240 करोड़ रुपये) आंका गया था। वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने इससे पहले इवेको के लिए 14.10 यूरो प्रति शेयर की पेशकश की थी। इस आधार पर सौदे का मूल्य 3.82 अरब यूरो था। टाटा मोटर्स ने सितंबर में इवेको के सभी बकाया साधारण शेयरों के अधिग्रहण के लिए नकद भुगतान वाली स्वैच्छिक निविदा पेशकश शुरू की थी। इस पेशकश को स्वीकार करने की अवधि सात सितंबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर, 2026 तक रहेगी। इवेको ग्रुप के शेयरधारकों को संबंधित प्रस्तावों पर मतदान के लिए 16 अक्टूबर को होने वाली असाधारण आम बैठक में हिस्सा लेना है। इवेको के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से इस सौदे का समर्थन किया है। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि पहले की पेशकश कीमत इवेको के उचित और पूर्ण मूल्यांकन को दर्शाती थी। हालांकि, आवश्यक पूर्व मंजूरियों की प्रक्रिया में शुरुआती अनुमान से अधिक समय लगने के कारण कंपनी ने पेशकश मूल्य बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा कि संशोधित पेशकश मूल्य 17 जुलाई, 2025 को इवेको के शेयर भाव से 33.47 प्रतिशत अधिक है।
<
जिम बना अखाड़ा! बागपत में युवक ने नॉनस्टॉप जड़े 32 थप्पड़, CCTV वीडियो वायरल
जिम में लोग फिटनेस सुधारने, ताकत बढ़ाने और खुद को स्वस्थ रखने पहुंचते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के बागपत में एक जिम का माहौल उस वक्त बदल गया, जब दो लोगों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। मामला इतना बढ़ा कि जिम के अंदर शुरू हुई लड़ाई सड़क तक पहुंच गई। वहां मौजूद लोग कसरत करने के बजाय झगड़ा रोकने की कोशिश करते नजर आए। अब घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी इलाके में हुई, जो बागपत कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एक्सरसाइज के बीच शुरू हुई बहस, देखते ही देखते बढ़ा तनावरिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय जिम में कई लोग अपनी कसरत कर रहे थे। इसी दौरान दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहस बढ़ी तो दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।CCTV फुटेज में दोनों को जिम के अंदर व्यायाम करने वाले उपकरणों के आसपास लड़ते देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ लोग बीच में आकर उन्हें अलग करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। हालांकि, विवाद का अंत जिम के भीतर नहीं हुआ। UP -बागपत जिम में 32 थप्पड़! वर्कआउट के दौरान मामूली कहासुनी के बाद युवक ने ट्रेडमिल पर मौजूद दूसरे युवक की जमकर पिटाई कर दी। https://t.co/sXXiCVW5yh— @p2- चंद्रवंशी (@pra1366) October 7, 2026 जिम से बाहर निकली लड़ाई, सड़क पर भी चले हाथबताया गया कि एक पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद जिम के बाहर सड़क पर दोनों पक्षों के बीच दोबारा भिड़ंत हो गई। वहां भी लोग झगड़ा शांत कराने की कोशिश करते नजर आए।इस घटनाक्रम ने आसपास मौजूद लोगों को भी चौंका दिया। जिस विवाद को बातचीत से सुलझाया जा सकता था, वह कथित तौर पर कई लोगों के बीच झड़प में बदल गया। हालांकि, झगड़े की शुरुआत किस बात से हुई और इसमें शामिल लोगों की भूमिका क्या रही, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।CCTV फुटेज वायरल, पुलिस ने शुरू की जांचवीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बागपत पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, केस दर्ज कर संबंधित थाने को जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।सोशल मीडिया पर गुस्से और अनुशासन को लेकर बहसवीडियो देखकर कई यूजर्स ने गुस्से और आत्मसंयम को लेकर सवाल उठाए। कुछ ने बागपत को लेकर मजाकिया टिप्पणियां कीं, जबकि दूसरों ने कहा कि शरीर मजबूत बनाने के साथ सोच और व्यवहार पर भी ध्यान देना जरूरी है।Video: Zomato की ₹50 हजार वाली नौकरी छोड़ी, अब 4 तरीकों से कमा रही ₹2.28 लाख रुपये
Starlink Row In India: कमल हासन से लेकर कुणाल कपूर तक, भारत में स्टारलिंक विवाद पर बोले एक्टर्स
Starlink Row In India: कमल हासन के बाद बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर ने SpaceX के फाउंडर और CEO एलन मस्क के उस दावे पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में कुछ ताकतवर लोगों (ओलिगार्क्स) ने मार्केट पर अपना कब्जा बनाए रखने के लिए उनकी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस, स्टारलिंक (Starlink) को ब्लॉक कर दिया है। कुणाल ने एलन की सोच को औपनिवेशिक मानसिकता (colonial mindset) बताया और टेक अरबपतियों की मसीहा बनने की भावना (saviour complex) की ओर इशारा किया।कुणाल ने एलन मस्क की 'औपनिवेशिक मानसिकता' पर सवाल उठाएकुणाल ने लिखा- इस वीक एलन मस्क की बातों को सुनकर लगा कि वह पश्चिमी टेक अरबपतियों का मसीहा बनने की कोशिश में लगे हैं। वे आपके देश में आकर आपको भविष्य बेचते हैं। अगर आप उनका स्वागत करते हैं तो आप एक ऐसे देश माने जाते हैं जो तरक्की चाहता है। अगर आप उन्हें इंतजार करवाते हैं तो अचानक आपके लोग पीड़ित बन जाते हैं, जिन्हें किसी 'चुने हुए व्यक्ति' द्वारा उनके अपने ही संस्थानों से बचाने की जरूरत होती है।कुणाल ने अतीत की उन घटनाओं का जिक्र किया जब देशों ने एलन की मदद लेने से इनकार किया था। उन्होंने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। एक्टर ने 2018 में थाईलैंड में हुए बचाव अभियान का जिक्र किया, जब वाइल्ड बोअर्स सॉकर टीम के 11 से 16 साल की उम्र के 12 सदस्यों और उनके 25 साल के असिस्टेंट कोच को थाम लुआंग गुफा परिसर से बचाया गया था। बचाव दल ने उस मिनी-सबमरीन का इस्तेमाल नहीं किया जो एलन ने ऑपरेशन के लिए दी थी, जिससे वे नाराज हो गए थे।उन्होंने अगस्त 2024 में ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट द्वारा X (पहले ट्विटर) को देश भर में सस्पेंड करने का भी जिक्र किया, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म कोर्ट के आदेशों का पालन करने में विफल रहा था। कुणाल ने लिखा, यह एक पैटर्न है। जब थाई बचाव दल ने फंसे हुए लड़कों के लिए मस्क द्वारा भेजी गई मिनी-सबमरीन का इस्तेमाल नहीं किया और गोताखोर वर्नोन अनस्वर्थ ने इस विचार को अव्यावहारिक बताया, तो मस्क ने उन पर 'पेडो गाइ' (बच्चों का शोषण करने वाला व्यक्ति) होने का आरोप लगाया।जब ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने X को अपने फैसलों का पालन करने का आदेश दिया, तो मस्क ने जज को 'तानाशाह' कहा। स्क्रिप्ट शायद ही कभी बदलती है। बस देश बदलता है। औपनिवेशिक मानसिकता का मतलब हमेशा किसी देश पर राज करना नहीं होता। कभी-कभी यह सोच होती है कि आप वहां एक मसीहा बनकर आए हैं और अगर देश तुरंत आपको ऐसा नहीं मानता, तो जरूर देश में ही कुछ गड़बड़ है। Watching Elon Musk this week has been a fascinating character study in the saviour complex of Western tech billionaires.They arrive in your country selling you the future. Welcome them, and you’re a country that wants progress. Make them wait, and suddenly your people are victims who need rescuing from their own institutions by the chosen one.It’s a pattern. When Thai rescuers didn’t use the mini-submarine Musk sent for the trapped boys, and diver Vernon Unsworth called the idea impractical, Musk attacked him as the “pedo guy.”When Brazil’s Supreme Court ordered X to comply with its rulings, Musk called the judge a “dictator.”The script rarely changes. Only the country does.The colonial mindset isn’t always about wanting to rule a country. Sometimes it’s the assumption that you arrive as its saviour, and if the country doesn’t immediately recognise you as one, something must be wrong with the country.— Kunal Kapoor (@kapoorkkunal) October 10, 2026 एलन मस्क ने क्या कहा था? एलन ने भारत में स्टारलिंक की संभावनाओं के बारे में कई ट्वीट किए हैं, जिनमें अंबानी परिवार का भी जिक्र किया गया है। उन्होंने लिखा, स्टारलिंक के पास 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस है और इसने भारत सरकार के हर नियम और जरूरत को पूरा करने में पांच साल बिताए हैं, तो फिर अभी तक लाइसेंस क्यों नहीं मिला? क्या अंबानी ही भारत के असली बॉस हैं?क्या बोले कमल हासनटेक अरबपति की चौंकाने वाली बातों के तुरंत बाद एक्टर और नेता कमल हासन ने उन पर सवाल उठाते हुए कहा, किसी भी अरबपति को देश की पॉलिसी तय नहीं करनी चाहिए - चाहे वह भारत हो या अमेरिका। शुक्रवार को हासन ने मस्क की पहली पोस्ट को री-शेयर किया और स्टारलिंक-भारत विवाद पर अपनी राय रखी। एक्टर ने कहा कि, भारत जानता है कि हमारे नेटवर्क और स्पेक्ट्रम रणनीतिक इंफ्रास्ट्रक्चर हैं न कि सिर्फ कमर्शियल एसेट्स। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।एक कड़े बयान में हासन ने कहा कि भारत को भारतीय और ग्लोबल, दोनों तरह के प्रोवाइडर्स का स्वागत करना चाहिए, जो भी दूर-दराज के इलाकों के लिए सबसे प्रैक्टिकल और किफायती 'लास्ट-माइल सॉल्यूशन' दे सके। Mr. Musk, yes, no billionaire should dictate a nation’s policy - Indian or American.India must welcome competition in satellite internet, from Indian and global providers, whoever offers the most practical and affordable last-mile solution for those in remote regions. In countries with lower per-capita incomes, satellite internet must be affordable too. High subscription fees and equipment costs risk putting it beyond the reach of ordinary households. Connectivity must bridge the digital divide, not create a new one.India knows our networks and spectrum are strategic infrastructure, not merely commercial assets. India’s national security safeguards are non-negotiable.Every country makes choices based on its own interests. Those in the West cannot preach free markets while practicing protectionism at home. USA imposed 100% tariffs on Chinese EVs to protect its domestic industry, just as India takes measures to protect its own domestic manufacturers. Both India and the US have restricted Huawei over security concerns. One cannot demand a level playing field from others only when it suits its own agenda.Indians will internally debate, question and address our strengths and shortcomings as a democratic country.Take BharatNet, India’s programme to bring broadband to village-level local bodies. We will question why, as the CAG’s 2026 audit report found, the programme is struggling to meet its original objectives. Why were only 33.2% of service-ready Gram Panchayats operational, despite ₹39,888 crore being spent? At the same time, we know to appreciate our telecom sector and regulations, which has made internet data among the world’s most affordable, bringing millions online.India is a democracy, not a colony. We welcome the world, but we, the Indian people, will decide our own future - not Western vested interests, their double standards or any billionaire - Indian or American.— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) October 9, 2026 भारत के संचार मंत्रालय ने इस सुझाव को खारिज कर दिया कि देश का रेगुलेटरी फ्रेमवर्क भेदभावपूर्ण है। गुरुवार को जारी एक बयान में मंत्रालय ने कहा, सोशल मीडिया पर सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं के लिए भारत के रेगुलेटरी फ्रेमवर्क की निष्पक्षता के बारे में एक पोस्ट शेयर किया जा रहा है, जिसमें यह सुझाव दिया गया है कि इसे भेदभावपूर्ण तरीके से लागू किया जा रहा है। सरकार ने सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं सहित सभी टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं के लिए एक निष्पक्ष और भेदभाव-रहित ऑथराइजेशन फ्रेमवर्क लागू किया है।
<
वॉल स्ट्रीट चमके तो भी हम गिरें, और वो टूटे तब भी हम पस्त! पिछले 10 महीनों से भारतीय शेयर बाजार एक ऐसे अजीबोगरीब चक्रव्यूह में फंसा है जहाँ हर खबर का अंजाम सिर्फ एक ही है और वो है गिरावट। जब हर अच्छी-बुरी परिस्थिति में बाजार का लाल होना तय दिख रहा हो, तो सवाल उठता है कि क्या भारतीय निवेशकों का भरोसा अब वाकई डगमगाने लगा है 8 अक्टूबर को हुआ आउटफ़्लो, 29 मई को हुई ₹21,106 करोड़ की नेट सेलिंग के बाद दूसरा सबसे बड़ा आउटफ़्लो था। विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार पांच ट्रेडिंग सेशन में भारी बिकवाली के कारण, अक्टूबर में उनका नेट आउटफ़्लो ₹37,929 करोड़ तक पहुंच गया है। 2026 में कुल FII सेलिंग अब ₹4.41 लाख करोड़ के पार पहुंच गई है, जो भारतीय इक्विटी पर विदेशी फंडों के लगातार दबाव को दिखाता है। इसे भी पढ़ें: TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी FIIs भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली क्यों कर रहे हैं? विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली की मुख्य वजहें शेयरों का महंगा मूल्यांकन, वैश्विक अनिश्चितता और अन्य वैश्विक निवेश विकल्पों की तुलना में भारतीय बाजार का कम आकर्षक दिखना हैं। सितंबर के तीसरे हफ्ते में जारी एक रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने कहा कि मौजूदा वैल्युएशन पर विदेशी निवेशकों के पास भारत में नई पूंजी लगाने की बहुत कम वजहें हैं। फर्म के अनुमान के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में FIIs भारतीय बाजार से करीब 40 अरब डॉलर (लगभग $40 Billion) निकाल चुके हैं। इसके साथ ही फर्म ने सवाल उठाया कि क्या कई लार्ज-कैप कंपनियां मौजूदा वैल्युएशन को सही ठहराने लायक ग्रोथ दे पाएंगी। बर्नस्टीन के अनुसार, कई लार्ज-कैप शेयर भारत के पुराने आर्थिक विकास के दौर को दर्शाते हैं और मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से उनकी कमाई में उतनी बढ़ोतरी नहीं दिख रही है। वहीं दूसरी ओर, स्मॉल-कैप और मिड-कैप कंपनियों में ग्रोथ की संभावनाएं बेहतर हैं। हालांकि, इन शेयरों में कम लिक्विडिटी और सीमित फ्री-फ्लोट के कारण बड़े संस्थागत निवेशकों के लिए बड़ा निवेश कर पाना काफी मुश्किल होता है। बर्नस्टीन ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में निवेश का ट्रेंड धीमा पड़ जाता है या पश्चिम एशिया में जियोपॉलिटिकल तनाव कम हो जाता है, तो विदेशी निवेश अपने-आप वापस आने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उनका अनुमान है कि अगले 12 महीनों में FII का निवेश या तो स्थिर रहेगा या उसमें थोड़ी बढ़ोतरी होगी। इससे संकेत मिलता है कि शुरुआती रिकवरी लंबी अवधि के निवेश में लगातार बढ़ोतरी के बजाय टैक्टिकल ट्रेडिंग की वजह से हो सकती है। बिकवाली और सेंसेक्स और निफ्टी का उतरा चढ़ाव 8 अक्टूबर को घरेलू इक्विटी मार्केट में भारी गिरावट के साथ-साथ विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली भी जारी रही। BSE सेंसेक्स 1,045.46 अंक या 1.44% गिरकर 71,593.24 पर बंद हुआ। NSE निफ्टी 50 में 371.25 अंक या 1.64% की गिरावट आई और यह 22,231.80 पर बंद हुआ। दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे सेशन में गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी ने 22,179.90 का इंट्राडे लो (दिन का निचला स्तर) छुआ, जो इसके पिछले 52-हफ़्ते के निचले स्तर 22,182.55 से भी नीचे था। इससे मार्केट सेंटीमेंट में लगातार कमजोरी का संकेत मिला। बिकवाली सिर्फ़ लार्ज-कैप शेयरों तक ही सीमित नहीं रही। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2% से ज़्यादा की गिरावट आई, जबकि सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। मेटल और रियल्टी शेयरों में सबसे ज़्यादा गिरावट देखी गई, वहीं ऑटो, एनर्जी, FMCG, इंफ्रास्ट्रक्चर, मीडिया, ऑयल एंड गैस और फार्मा शेयरों में भी 2% से 3% के बीच गिरावट आई। लेकिन हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 9 अक्टूबर को सेंसेक्स 879 अंक या 1.23% की तेजी के साथ 72,472 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 289 अंक की तेजी रही, ये 22,520 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही 25 साल में लगातार कई हफ्तों तक की विकली गिरावट का सिलसिला भी इस हफ्ते थम गया। इससे पहले लगातार 9 हफ्ते बाजार में विकली गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं इससे पहले साल 2001 में बाजार में लगातार 9 हफ्तों तक गिरावट आई थी। RBI द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने, कच्चे तेल और US बॉन्ड यील्ड से दबाव बढ़ा ग्लोबल और घरेलू मैक्रो-इकोनॉमिक हालात ने भारतीय इक्विटी पर दबाव बढ़ा दिया है। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है और 'कैलिब्रेटेड टाइटनिंग' (सोच-समझकर सख्ती करने) का रुख अपनाया है। इससे सख्त वित्तीय हालात बनने और उसका असर उधार लेने की लागत, कंपनियों की कमाई और इक्विटी वैल्यूएशन पर पड़ने की चिंताएं बढ़ गई हैं। कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं; मिडिल ईस्ट से जुड़ी सप्लाई की चिंताओं के बीच ब्रेंट क्रूड $104 प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है। तेल की ऊंची कीमतें भारत के लिए चिंता का विषय हैं, क्योंकि भारत कच्चे तेल का बड़ा आयातक है। ऊंची कीमतों से इंपोर्ट बिल बढ़ सकता है, रुपये पर दबाव पड़ सकता है और महंगाई के हालात मुश्किल हो सकते हैं। अमेरिका में, 10-साल के ट्रेजरी बॉन्ड का यील्ड लगभग 5.3% पर बना रहा, जिससे डॉलर-डिनॉमिनेटेड एसेट्स पर रिटर्न आकर्षक बना रहा और उभरते बाजारों की इक्विटी की तुलनात्मक अपील कम हो सकती है। इसे भी पढ़ें: Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार भारतीय बाजार से विदेशी निवेशकों का मोहभंग क्यों? बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की पेचीदा कर प्रणाली और ऊंचा टैक्स ढांचा विदेशी निवेशकों (FIIs) के उत्साह को ठंडा कर रहा है। भारत में 12.5% लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) और 20% शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन्स (STCG) विदेशी फंडों को काफी अखरता है। इसके अलावा, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) पर बढ़े हुए सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) ने उनके मुनाफे के मार्जिन को और सीमित कर दिया है। गिरता रुपया इस स्थिति को और गंभीर बना रहा है। अगर भारतीय शेयर बाजार सपाट भी रहे या उसमें हल्की गिरावट आए, लेकिन रुपया टूट जाए, तो डॉलर के संदर्भ में विदेशी निवेशकों का रिटर्न सीधे निगेटिव हो जाता है। जब तक रुपये में स्थिरता नहीं आती, तब तक विदेशी निवेशक बड़ा दांव लगाने से बचते रहेंगे। अमेरिका में ऊंची ब्याज दरों और बढ़ते बॉन्ड यील्ड के कारण निवेशकों को अपने घरेलू बाजार में ही डॉलर के रूप में 5% से अधिक का जोखिम-मुक्त और सुरक्षित रिटर्न मिल रहा है। ऐसे माहौल में गिरती करेंसी वाले उभरते बाजारों (इमर्जिंग मार्केट्स) के जोखिम भरे इक्विटी मार्केट में टिके रहना विदेशी निवेशकों को घाटे का सौदा लग रहा है।
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य के नागरिकों और महिला कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। वहीं प्रदेश की लाखों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को कार्यस्थल पर बेहतर वेशभूषा और सुविधा के लिए हर साल एक अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराने का भी बड़ा फैसला सरकार ने लिया है। सरकार के फैसले से त्योहारी सीजन में उज्ज्वला योजना से जुड़े गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत पहला चरण अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक और दूसरा चरण जनवरी से मार्च 2027 के दौरान लागू रहेगा। सरकार ने प्रदेश में 190145 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए तैनात कुल 380290 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को तोहफा दिया है। सरकार ने इन महिला कर्मियों को 1 अतिरिक्त साड़ी हर साल दिए जाने का निर्णय लिया है। अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
GDP ग्रोथ रेट 7% से ज्यादा, फिर लगातार क्यों गिर रहा भारत का शेयर बाजार?
भारतीय शेयर बाजारों में लगातार गिरावट ने इनवेस्टर्स को तगड़ी चोट पहुंचाई है। एक तरफ जहां शेयरों में सीधे पैसे लगाने वाले लोग मायूस हैं तो दूसरी तरफ म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में हर महीने सिप से इनवेस्ट करने वाले लोग चिंतित है। पिछले करीब दो साल में उनका पैसा बढ़ने की जगह घटा है। अब इनवेस्टर्स का धैर्य टूटने लगा है। इस हफ्ते के मध्य में निफ्टी गिरकर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया। ऐसे में उनके मन में एक सवाल चल रहा है। इनवेस्टर्स यह जानना चाहते हैं कि जब दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी है तो हमारा बाजार क्यों गिर रहा है?भारत की जीडीपी ग्रोथ 7 फीसदी से ऊपरभारतीय शेयर बाजारों में गिरावट इसलिए भी परेशान कर रही है, क्योंकि देश की जीडीपी की ग्रोथ अच्छी है। यह 7 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। अर्थव्यवस्था को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है। देश का मुद्रा भंडार मजबूत स्थिति में है। सरकार का फिस्कल डेफिसिट अनुमान के मुताबिक है। इकोनॉमी में डिमांड अच्छी है। इसकी तस्दीक हर महीने जीएसटी कलेक्शन के डेटा से हो जाती है। डायरेक्ट टैक्स कलेक्शंस के डेटा भी सामान्य हैं। बैंकिंग सेक्टर की क्रेडिट ग्रोथ बेहदत है। तीन साल से ज्यादा समय के बाद आरबीआई ने इंटरेस्ट रेट बढ़ाया है। इसका मतलब है कि अब तक इंटरेस्ट रेट ज्यादा नहीं था। किसी इकोनॉमी की स्थिति ऐसी होने पर शेयर बाजारों में अच्छी तेजी दिखती है। लेकिन, भारत का शेयर बाजार चढ़ने की जगह गिर रहा है।दुनिया के कई बड़े शेयर बाजारों में शानदार तेजीदुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों में भी बीते एक साल में अच्छी आई है। अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस (Dow Jones) इंडस्ट्रियल एवरेज ने बीते एक साल में 13.58 फीसदी रिटर्न दिया है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने इस साल 83 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। यहां तक कि लंदन स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक FTSE ने भी बीते एक साल में करीब 12 फीसदी रिटर्न दिया है। लेकिन, बीते एक साल में भारतीय शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांकों Nifty और Sensex में बड़ी गिरावट आई है। निफ्टी जहां करीब 11 फीसदी फिसला है, वही सेंसेक्स 12 फीसदी से ज्यादा लुढ़का है।विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार को पहुंचाई चोटभारतीय बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली है। बीते कई सालों से विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। पिछले दो सालों में यह बिकवाली काफी बढ़ी है। 2026 में FIIs की शुद्ध बिक्री 4.41 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रही है। बर्नस्टीन की रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशी निवेशकों के भारतीय बाजार में नया निवेश करने की कोई वजह नहीं दिखती। यह रिपोर्ट सितंबर के तीसरे हफ्ते में आई थी। अगर बीते दो सालों की बात की जाए तो FIIs ने भारतीय बाजार से करीब 40 अरब डॉलर निकाले हैं। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) खासकर म्यूचुअल फंडों ने इस दौरान लगातार निवेश किया है, जिससे बाजार को बड़ा सहारा मिला है।महंगे वैल्यूएशंस की वजह से विदेशी निवेशकों ने की बिकवालीFIIs की भारतीय बाजार में लगातार बिकवाली की दो बड़ी वजहें हैं। पहला, भारतीय शेयरों की वैल्यूएशंस पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गई थी। निफ्टी और सेंसेक्स की वैल्यूएशंस अपनी लंबी अवधि की औसत वैल्यूएशंस से काफी आगे निकल गई थी। इसका मतलब है कि भारतीय शेयर बाजार काफी महंगा हो गया था। इस वैल्यूएशन को जस्टिफाई करने करने के लिए कंपनियों की अर्निंग्स में तेज उछाल की जरूरत थी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, जून तिमाही से कंपनियों की अर्निंग्स में इम्प्रूवमेंट दिखा है। लेकिन, इससे निफ्टी की वैल्यूएशन घटकर करीब 19 फीसदी पर आ गई है। यह पिछले साल 23 फीसदी तक पहुंच गई थी। दुनिया के कई दूसरे देशों के बाजारों के मुकाबले भारतीय बाजार की वैल्यूएशन अब भी ज्यादा है।भारतीय बाजार में एआई और सेमीकंडक्टर स्टॉक्स का अभावदूसरा, भारतीय बाजार में एआई से जुड़ी कंपनियां मौजूद नहीं हैं। पिछले दो सालों में उन बाजारों में ज्यादा तेजी आई है, जहां सीधे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियां मौजूदा हैं। इनमें पहले नंबर पर अमेरिका है। एशिया में दक्षिण कोरिया और ताइवान है। विदेशी निवेशकों ने एआई और सेमीकंडक्टर्स से जुड़ी कंपनियों में जमकर निवेश किए हैं। इसके लिए उन्होंने भारत जैसे बाजारों से अपने पैसे निकाले हैं। इस निवेश से एआई और सेंमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त तेजी आई है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि Nvidia का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा हो गया है। यह भारत की जीडीपी से ज्यादा है। Nvidia का शेयर एक साल में 25 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। यही हाल दक्षिण कोरिया में चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों का है। विदेशी निवेशक उसी बाजार में निवेश करते हैं, जहां उन्हें ज्यादा प्रॉफिट की उम्मीद दिखती है।अमेरिका और ईरान की लड़ाई ने बढ़ाया दबावइस साल फरवरी के अंत में अमेरिका और ईरान की लड़ाई शुरू हुई। इसका असर क्रूड ऑयल के उत्पादन पर पड़ा। क्रूड की सप्लाई घटने से इसकी कीमतें आसमान में पहुंच गईं। पिछले कई दिनो से ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चल रहा है। यह भारत जैसे देश के लिए अच्छा नहीं है, क्योंकि भारत क्रूड की अपनी 85 फीसदी जरूरत इंपोर्ट से पूरी करता है।यह भी पढ़ें:RBI ने रुपये को गिरने से रोकने के लिए उठाए बड़े कदम, जानिए क्या है यह पूरा मामलाक्रूड में उछाल का इकोनॉमी पर पड़ रहा असरक्रूड में उछाल से सरकार का इंपोर्ट बिल बढ़ा है। इससे डॉलर के मुकाबले रुपये पर भी दबाव बढ़ा है। रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब आ गया है। महंगे क्रूड की वजह से इस साल ऑयल मार्केटिंग कंपनियां चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा चुकी हैं। इसका असर आम आदमी की खर्च करने की क्षमता पर पड़ रहा है। क्रूड का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों की उत्पादन लागत भी बढ़ी है। इससे शेयर बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है।
JOJO Ltd बोनस शेयर देने वाली है। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। रिकॉर्ड डेट 12 अक्टूबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे।शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख भी 12 अक्टूबर है। JOJO Ltd का पुराना नाम मधुवीर कॉम l8 नेटवर्क लिमिटेड था। यह गुजरात की एंटरटेनमेंट और मीडिया कंपनी है। इसका एक गुजराती OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, यह फिल्में बनाती है, साथ ही लाइव इवेंट्स भी आयोजित करती है। कंपनी फार्मा ट्रेडिंग के बिजनेस में भी है। जोजो के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर ध्रुविन शाह हैं।कंपनी के 70 लाख से ज्यादा ग्लोबल गुजराती यूजर हैं। जोजो के कंटेंट में फिल्में, शोज, वेब सीरीज, माइक्रो ड्रामा; बच्चों के लिए एनिमेटेड, एजुकेशन कंटेंट आदि शामिल है। इसके कुछ गेम्स भी हैं। कंपनी की सब्सिडियरीज में जोजो स्टूडियोज, जोजो ग्लोबल इंक और प्रीमियर एड्स वर्ल्ड शामिल हैं।JOJO का शेयर 5 साल में 17500 प्रतिशत मजबूतजोजो लिमिटेड के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 228 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1100 करोड़ रुपये है। कंपनी में 7 अगस्त 2026 तक प्रमोटर्स के पास 67.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की कीमत 3 महीनों में 110 प्रतिशत और एक साल में 160 प्रतिशत चढ़ी है। 2 साल में शेयर 200 प्रतिशत, 3 साल में 1000 प्रतिशत और 5 साल में 17500 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देख चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 235.10 रुपये और एडजस्टेड लो 72 रुपये है।Canara Robeco AMC Q2 Results: मुनाफा 21% बढ़ा, डिविडेंड घोषित; 16 अक्टूबर रिकॉर्ड डेटकंपनी की वित्तीय सेहतअप्रैल-जून 2026 तिमाही में जोजो लिमिटेड का रेवेन्यू 4.16 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 1 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। प्रति शेयर अर्निंग 32 लाख रुपये रही। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 22.53 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 5.89 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 2.31 करोड़ रुपये रही।Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को डॉलर के मुकाबले मजबूत करने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। इनमें विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों के नियमों में बदलाव और तेल कंपनियों की डॉलर जरूरतों को सीधे पूरा करना शामिल है।
20 से ज्यादा देशों में पहुंचा बिहार का मखाना, अगले 5 साल में 30,000 टन निर्यात का लक्ष्य
विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक 5 साल के लिए 'मखाना से समृद्धि अभियान' चला रही है।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकारों) से जुड़े मामले में एक नया मोड़ आया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने बिग बी से कहा है कि अगर वह इस केस को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें खुद कोर्ट में पेश होना होगा। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की बेंच ने अमिताभ बच्चन और दूसरे पक्षों को 16 नवंबर तक अपना समझौता फाइनल करने का समय दिया है।यह निर्देश तब दिया गया जब उन्होंने कोर्ट को बताया कि वे कुछ प्रतिवादियों (डिफेंडेंट्स) के साथ किसी समझौते पर पहुंच गए हैं। 2022 में कोर्ट ने एक 'एक्स-पार्टे' (एकतरफा) आदेश के जरिए अमिताभ बच्चन के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की थी। उनके वकील ने जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए और समय मांगा था, लेकिन अब कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अगर समझौता फाइनल नहीं होता है और अमिताभ बच्चन केस को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें खुद कोर्ट में पेश होना होगा।HT की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने अपने आदेश में कहा- समय दे दिया गया है। मामले को 16.11.2026 को लिस्ट किया जाए। अगर समझौता नहीं होता है या समझौता अधूरा रहता है और वादी किसी भी दावे या मुद्दे पर मुकदमा आगे बढ़ाना चाहता है तो उसे सुनवाई की अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना होगा। इससे कोर्ट को 'कोड ऑफ सिविल प्रोसीजर, 1908' के 'ऑर्डर X नियम 2' और 'ऑर्डर V नियम 3', तथा 'भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023' की धारा 168 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी।बिग बी के पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकारों) के मामले के बारे में2022 में, मशहूर वकील हरीश साल्वे ने बच्चन की ओर से हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया था, जिसमें उन्होंने अपने नाम, तस्वीर, आवाज़ और व्यक्तित्व से जुड़ी विशेषताओं की सुरक्षा की मांग की थी। जस्टिस नवीन चावला ने कहा, वादी को अपूरणीय नुकसान और क्षति होने की संभावना है। कुछ गतिविधियां उन्हें बदनाम भी कर सकती हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए एकतरफा अंतरिम आदेश (ex parte ad interim order) पारित किया जाता है।जस्टिस चावला ने आगे कहा-इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वादी (बच्चन) एक मशहूर हस्ती हैं और कई विज्ञापनों में भी दिखाई देते हैं। वादी इस बात से नाराज हैं कि प्रतिवादी उनकी अनुमति या अधिकार के बिना अपने सामान और सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए उनकी सेलिब्रिटी हैसियत का इस्तेमाल कर रहे हैं। शिकायत पर विचार करने के बाद मेरी राय है कि प्रथम दृष्टया (prima facie) मामला बनता है और सुविधा का संतुलन भी उनके पक्ष में है।मुकदमे में कहा गया था कि मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपर्स अमिताभ बच्चन के नाम का इस्तेमाल गैर-कानूनी तरीके से लॉटरी चलाने के लिए कर रहे थे, जबकि अन्य लोग उनकी तस्वीर वाली टी-शर्ट बेच रहे हैं।अमिताभ बच्चन के बारे में और जानकारीअमिताभ बच्चन ने 1969 में 'सात हिंदुस्तानी' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, जिसमें उन्होंने कवि अनवर अली की भूमिका निभाई थी। इसके बाद के वर्षों में वे 'रेशमा और शेरा', 'परवाना', 'संयोग' और 'बंसी बिरजू' जैसी फिल्मों में नजर आए, जिनमें से कई व्यावसायिक रूप से असफल रहीं। 'आनंद' (1971) और 'बॉम्बे टू गोवा' (1972) में उनके अभिनय ने उन्हें एक ऐसे अभिनेता के रूप में स्थापित किया जिन पर नजर रखी जानी चाहिए।
Apple Buying Tips: बाजार में मीठे सेब खरीदने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके, सिर्फ लाल रंग देखकर न करें फैसला
रुपये के लिए कई बड़े ऐलान... डॉलर बेचेगा RBI, इन नियमों में भी सख्ती
रुपये को सपोर्ट करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने कई उपायों का ऐलान किया है, जिसमें एक स्पेशल विंडो के तहत तेल कंपनियों को डॉलर बेचने का उपाय शामिल है. इसके साथ ही विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव के नियमों में सख्ती की गई है.
Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान हाल में ही सिंगापुर में 2026 सिंगापुर ग्रां प्री में शामिल होते हुए देखी गईं। यह रेस फॉर्मूला 1 वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा है और सिंगापुर के मरीना बे स्ट्रीट सर्किट में आयोजित हुई थी। इस ईवेंट से एक्ट्रेस की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं। उन्हें वहां देखकर उनके फैंन्स एक्साइटेड हैं।वायरल हो रही तस्वीरों में करीना कपूर कैज़ुअल लुक में शानदार लग रही हैं। एक्ट्रेस सफेद स्पैगेटी टॉप और मल्टी-कलर स्कार्फ पहने हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आईं। उन्होंने अपने बालों का एक स्टाइलिश बन बनाया हुआ था, स्मार्ट सनग्लासेस पहने थे और पीले और सिल्वर रंग के छोटे-छोटे स्टड्स पहने थे। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हल्के गुलाबी रंग की लिपस्टिक के साथ सिंपल मेकअप किया था।जैसे ही करीना की तस्वीरें वायरल हुईं फैंस ने उन पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक ने लिखा-पू वाली वाइब आ रही है। वह पैडॉक में ऐसे घूम रही थीं जैसे यह उनका कोई शौक हो। दूसरे ने लिखा, जबरदस्त, वह पोकेमोन कार्ड्स की तरह टीमों को इकट्ठा कर रही हैं। एक तीसरे फैन ने लिखा, मैकलारेन 'हम यहां जीतने आए हैं।' जब करीना अंदर आती हैं तो मैकलारेन कार छोड़ देते हैं और कैमरा उठा लेते हैं। लैंडो और ऑस्कर 'रेस? कौन सी रेस?' एक और कमेंट था, ओह F1 में करीना View this post on Instagram A post shared by McLaren Mastercard Formula 1 Team (@mclarenf1) मैकलारेन मास्टरकार्ड फॉर्मूला 1 टीम ने सिंगापुर ग्रां प्री वीकेंड की शानदार शुरुआत की। ऑस्कर पियास्त्री ने स्प्रिंट रेस के लिए चौथा और लैंडो नॉरिस ने पांचवां स्थान हासिल किया। शुक्रवार को टीम ने अपनी परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए प्रैक्टिस और क्वालिफाइंग के दौरान कार के अलग-अलग सेटअप और टायरों को आजमाया। हालांकि ऊबड़-खाबड़ ट्रैक और कार के बैलेंस को लेकर चुनौतियां थीं, लेकिन सॉफ्ट टायरों का इस्तेमाल करने से टीम को ज्यादा स्पीड और कॉन्फिडेंस मिला। मैकलारेन अब स्प्रिंट और मुख्य रेस में बेहतर नतीजे पाने के लिए अपनी सीख का इस्तेमाल करने पर ध्यान दे रही है।करीना कपूर के बारे मेंकरीना ने साल 2000 में जे.पी. दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से अभिषेक बच्चन के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्हें पहली कमर्शियल सफलता 2001 में 'मुझे कुछ कहना है' फिल्म से मिली। उसी साल रिलीज हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में 'पू' के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। उनकी हालिया रिलीज मेघना गुलजार की फ़िल्म 'दायरा' है, जो 18 सितंबर, 2026 को रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म में करीना ने DCP अजूनी कोहली का किरदार निभाया है, जो पुलिस एनकाउंटर से जुड़ी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को राष्ट्रीय राजधानी में उनका प्लेन उतरने के बाद हिरासत में ले लिया। सोशल मीडिया पर प्लेन के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिल्ली पुलिस कह रही है कि यह गिरफ्तारी नहीं है।CJP ने एक बयान जारी कर कथित रूप से हिरासत में लिए जाने की निंदा की है। दावा किया कि है यह उसके नेताओं को प्रस्तावित प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए पहले से बनाई गई योजना का हिस्सा है।CJP के नेता मुंबई से यहां पहुंचे थे। पार्टी ने इस कार्रवाई को बेरोकटोक आवाजाही की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताते हुए तीनों नेताओं को तत्काल और बिना किसी शर्त के रिहा करने की मांग की। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार, 10 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है।ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। साथ ही वोटर रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज ‘फॉर्म 6’ में बदलाव के लिए दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को दरकिनार करने के आरोप भी हैं। इसी मुद्दे को लेकर CJP ने विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है।...मैं यहां गिरफ्तार होने ही आया हूंअभिजीत दीपके की फ्लाइट कुछ ही मिनट पहले IGI एयरपोर्ट पर उतरी है। वीडियो में अभिजीत दीपके दिल्ली पुलिस से कहते हुए दिख रहे हैं, ...मैं यहां गिरफ्तार होने ही आया हूं; कर लीजिए गिरफ्तार। वहीं दिल्ली पुलिस के जवान कह रहे हैं कि नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।
वर्तमान में अनुसूचित बैंकों को पखवाड़े के प्रत्येक दिन अनिवार्य कैश रिजर्व रेश्यो का कम-से-कम 90 प्रतिशत बनाए रखना होता है।
RBI ने रुपये को गिरने से रोकने के लिए उठाए बड़े कदम, जानिए क्या है यह पूरा मामला
आरबीआई ने रुपये को गिरने से रोकने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। केंद्रीय बैंक ने इसका ऐलान 9 अक्टूबर को किया। डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर अपने रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब पहुंच गया, जिसके बाद आरबीआई को एक्शन लेना पड़ा।ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए सोमवार से स्पेशल विंडोRBI तीन सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की रोजाना की डॉलर की मांग पूरी करने के लिए एक स्पेशल विंडो ओपन करेगा। इससे स्पॉट मार्केट में रुपये पर दबाव में कमी आएगी। कई बार रुपये पर दबाव ज्यादा बढ़ने पर आरबीआई ऑयल कंपनियों को सीधे अपने विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर की सप्लाई करता है।सीधे आरबीआई से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को मिलेंगे डॉलरकेंद्रीय बैंक के इस कदम से Indian Oil Corporation, Hindustan Petroleum और Bharat Petroleum 12 अक्टूबर यानी मंगलवार से सीधे आरबीआई के स्पेशल विंडो से डॉलर ले सकेंगे। आरबीआई ने यह भी कहा है कि फॉरेक्स डीलर्स यूजहर्स को किसी फॉरेन एक्सचेंज डेरिवेटिव्स रीबुक करने की इजाजत नहीं देंगे।एक्सचेंज-ट्रेडेड करेंसी डेरिवेटिव्स में पोजीशन की लिमिट घटीआरबीआई ने रुपये से जुड़े एक्सचेंज-ट्रेडेड करेंसी डेरिवेटिव्स में पोजीशन की लिमिट 10 करोड़ डॉलर 50 लाख डॉलर कर दी है। केंद्रीय बैंक ने फॉरेक्स डीलर्स को रुपये से जुड़े सभी डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए 'फॉरेन एक्सचेंज रिस्क रिजर्व' बनाए रखने को कहा है। यह हर ट्रांजेक्शन के नोशनल अमाउंट के 20 फीसदी के बराबर होगा।डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्तर के करीब पहुंचाबीते कुछ सत्रों में डॉलर के मुकाबले रुपये पर दबाव दिखा है। 9 अक्टूबर यानी शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 96.73 के लेवल पर बंद हुआ। यह 8 अक्टूबर के रुपये के क्लोजिंग लेवल जितना है। यह डॉलर के मुकाबले रुपया के अब तक के सबसे निचले स्तर के करीब है। इस साल मई में डॉलर के मुकाबले रुपया 96.96 के लेवल पर आ गया था। यह डॉलर के मुकाबले रुपया का सबसे निचला स्तर है।यह भी पढ़ें:Jio Platforms ने आईपीओ का प्राइस बैंड तय किया, जानिए इश्यू के बारे में सबसे जरूरी बातेंRBI के कदमों से रुपये में उतार-चढ़ाव में आ सकती है कमीमुंबई में एएनजेड बैंक के फॉरेक्स स्ट्रेटेजिस्ट धीरज निम ने कहा कि ऑयल कंपनियों की डॉलर की मांग पूरी करने के लिए स्पेशल विंडो के ऐलान से फॉरेक्स मार्केट में डॉलर की मांग का एक बड़ा स्रोत खत्म हो गया है। इससे रुपये में उतार-चढ़ाव में कमी आएगी, लेकिन इससे देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटेगा।
127% सैलरी हाइक का ऑफर ठुकराए या नई नौकरी जॉइन करे? कर्मचारी की दुविधा पर Reddit यूजर्स ने दी सलाह
नौकरी बदलने का फैसला आसान नहीं होता, खासकर तब जब नई कंपनी पहले से कहीं ज्यादा सैलरी देने को तैयार हो और मौजूदा कंपनी भी आपको रोकने के लिए वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव दे। बेंगलुरु में काम करने वाले एक क्लिनिकल डेटा स्पेशलिस्ट के सामने ऐसी ही स्थिति आ गई है। उन्हें नई नौकरी में 127 फीसदी सैलरी हाइक का ऑफर मिला है। अब उनकी मौजूदा कंपनी भी वेतन बढ़ाकर उन्हें अपने साथ बनाए रखना चाहती है।कर्मचारी ने Reddit पर अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि नई नौकरी में पूरी तरह वर्क फ्रॉम होम की सुविधा और घर से काम करने के लिए जरूरी सामान खरीदने हेतु जॉइनिंग बोनस भी दिया जा रहा है। हालांकि, नई जगह काम का दबाव कितना होगा और वर्क-लाइफ बैलेंस कैसा रहेगा, इसे लेकर वह असमंजस में हैं।पुरानी कंपनी में सुकून, लेकिन भविष्य को लेकर चिंताकर्मचारी की मौजूदा कंपनी क्लिनिकल रिसर्च इंडस्ट्री में फंक्शनल सर्विस प्रोवाइडर (FSP) मॉडल के तहत काम करती है। उनके मुताबिक, पुरानी नौकरी में टीम और काम करने का तरीका जाना-पहचाना है। काम भी फिलहाल संभालने लायक है, इसलिए वहां बने रहने का मन था।लेकिन मौजूदा प्रोजेक्ट या FSP एंगेजमेंट को लेकर अनिश्चितता और मैनेजर के कंपनी छोड़ने से उनकी चिंता बढ़ गई है। कंपनी ने नई नौकरी के ऑफर के जवाब में सैलरी मैच करने की संभावना जताई है, मगर अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है।कर्मचारी के सामने सवाल है कि अगर पुरानी कंपनी भी उतनी ही सैलरी देने लगे, तो क्या सिर्फ नए अवसर के लिए नौकरी बदलना सही होगा? या फिर परिचित माहौल में बने रहना ही बेहतर फैसला है?Reddit यूजर्स ने दी सलाह, काउंटर ऑफर स्वीकार करने से पहले सोचेंकर्मचारी की पोस्ट पर कई Reddit यूजर्स ने उन्हें नई नौकरी चुनने की सलाह दी। कुछ लोगों का मानना था कि इस्तीफे की बात सामने आने के बाद कंपनी का व्यवहार बदल सकता है और भविष्य में कर्मचारी पर ज्यादा काम का दबाव डाला जा सकता है।एक यूजर ने सलाह दी कि काउंटर ऑफर मिलने के बावजूद नई नौकरी के फायदे और जोखिमों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। दूसरे यूजर ने आशंका जताई कि कंपनी कर्मचारी को रोकने के साथ-साथ कम वेतन पर किसी दूसरे व्यक्ति को नियुक्त करने की योजना भी बना सकती है। हालांकि, इन टिप्पणियों में बताई गई आशंकाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 127% hike with a new company vs retention offer from my current employerbyu/AnaWong97 inIndianWorkplace नौकरी बदलने से पहले किन बातों पर दें ध्यान?यह मामला केवल ज्यादा सैलरी पाने का नहीं, बल्कि लंबे समय के करियर और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाने का भी है। नौकरी बदलने से पहले वेतन के साथ काम के घंटे, जिम्मेदारियां, नौकरी की स्थिरता, मैनेजर और टीम का माहौल तथा भविष्य में तरक्की की संभावनाएं देखना जरूरी है।साथ ही, अगर मौजूदा कंपनी वेतन बढ़ाने की पेशकश करती है, तो यह जानना भी अहम है कि वह प्रस्ताव लिखित और स्पष्ट है या नहीं। आखिरकार, 127 फीसदी की सैलरी हाइक आकर्षक जरूर है, लेकिन सही फैसला वही होगा जो आर्थिक फायदे के साथ करियर और जीवनशैली के लिए भी बेहतर साबित हो।यूपी का शख्स मुंबई में नाई का काम करके हर महीने कमाता है करीब 1 लाख रुपये, हफ्ते में 6 दिन करता है मेहनत
Salman Khan YouTube Debut: सलमान खान ने आधिकारिक तौर पर YouTube जॉइन कर लिया है। एक्टर ने शुक्रवार 9 अक्टूबर को अपना चैनल लॉन्च किया, जिससे फैंस को फिल्मों, टीवी पर दिखने और सोशल मीडिया पोस्ट के अलावा उनके बारे में अपडेट पाने का एक नया प्लेटफॉर्म मिला।सलमान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए चैनल की घोषणा की और एक छोटा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पेज के पीछे के आइडिया के बारे में बताने से पहले वर्णमाला (अल्फाबेट) सुनाई। उनके मैसेज से पता चला कि चैनल सिर्फ एक तरह के कंटेंट तक सीमित नहीं रहेगा।सलमान ने शेयर करते हुए लिखा, शुरू से शुरू करते हैं... मेरा ऑफिशियल YouTube चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा। लॉन्च के लगभग एक घंटे के भीतर ही चैनल के 14,000 से ज़्यादा सब्सक्राइबर हो गए थे। सलमान खान के YouTube चैनल पर पहले से ही 10 शॉर्ट्स मौजूद हैं।सलमान का YouTube बायो बहुत सिंपल है- फिल्म एक्टर। आर्टिस्ट। पेंटर। समाजसेवी। यह मेरा ऑफिशियल चैनल है। ऐलान के समय पेज पर 10 शॉर्ट्स मौजूद थे। शुरुआती अपलोड्स में लंबे कंटेंट के बजाय छोटे और हल्के-फुल्के वीडियो ज्यादा हैं, जिससे फॉलोअर्स को यह अंदाजा हो जाता है कि सलमान इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।एक्टर ने अभी तक कंटेंट का कोई डिटेल्ड शेड्यूल शेयर नहीं किया है, लेकिन इस अनाउंसमेंट से ही फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है कि आगे क्या होगा। यह चैनल पर्सनल अपडेट्स, शूट की झलकियां, प्रमोशनल मटीरियल और ऐसे दूसरे कंटेंट के लिए एक जगह बन सकता है जो आमतौर पर उनकी फिल्मों की रिलीज या टीवी अपीयरेंस में नहीं दिखते। यूट्यूब पर आने से सलमान को एक सीधा वीडियो प्लेटफॉर्म भी मिल गया है, ऐसे समय में जब कई एक्टर पारंपरिक प्रमोशनल कैंपेन से हटकर रेगुलर कंटेंट शेयर करने के लिए अपने चैनलों का इस्तेमाल कर रहे हैं।सलमान यूट्यूब पर दूसरे बॉलीवुड स्टार्स के साथ शामिल हुएयूट्यूब पर ऑफिशियल मौजूदगी बनाने वाले सलमान पहले फिल्म सेलिब्रिटी नहीं हैं। आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, अर्चना पूरन सिंह और फराह खान जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल व्लॉग, ट्रैवल वीडियो, फिटनेस कंटेंट, कुकिंग वीडियो, बिहाइंड-द-सीन्स फुटेज और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियां शेयर करने के लिए किया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर, जिनमें अल्लू अर्जुन और मोहनलाल शामिल हैं, भी अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल चलाते हैं।
IPOs This Week: मार्केट सुस्त, 12 अक्टूबर से शुरू हफ्ते में केवल 4 नए इश्यू; एक कंपनी होगी लिस्ट
12 अक्टूबर से शुरू हो रहे हफ्ते में IPO मार्केट बेहद सुस्त रहने वाला है। नए हफ्ते में 4 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। इसके अलावा ऐसा कोई IPO नहीं है, जो पहले से खुला हो और जिसमें नए हफ्ते में पैसे लगाए जा सकें। स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो केवल एक कंपनी के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। यह कंपनी SME सेगमेंट से है। आइए जानते हैं डिटेल...नया खुल रहा IPOHD Fire Protect IPO: यह 13 अक्टूबर को खुलेगा और 15 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी का इरादा ₹712.31 करोड़ जुटाने का है। प्राइस बैंड ₹258-₹271 प्रति शेयर और लॉट साइज 55 शेयर है। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 16 अक्टूबर को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 21 अक्टूबर को हो सकती है।Ravita Engineering Services IPO: ₹116.05 करोड़ का इश्यू 13 अक्टूबर को खुलेगा। बोली ₹105-₹112 प्रति शेयर के भाव पर लगा सकेंगे। लॉट साइज 1,200 शेयर है। 15 अक्टूबर को इश्यू बंद होने के बाद अलॉटमेंट 16 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 21 अक्टूबर को शुरुआत कर सकते हैं।Vaibhav Vyapaar IPO: यह भी 13 अक्टूबर को खुल रहा है और 15 अक्टूबर को बंद होगा। साइज ₹42.10 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹51-₹54 प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 16 अक्टूबर को फाइनल होगा। कंपनी की लिस्टंग NSE SME पर 21 अक्टूबर को होने वाली है।Fusion CX IPO: ₹702 करोड़ का इश्यू 14 अक्टूबर को खुलेगा। प्राइस बैंड ₹275-₹289 प्रति शेयर है। लॉट साइज 51 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 16 अक्टूबर को होगी। उसके बाद अलॉटमेंट 19 अक्टूबर को फाइनल होगा। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 22 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।Jio Platforms IPO: ₹1065-₹1119 रह सकता है प्राइस बैंड, 21 अक्टूबर से ओपनिंग; 10 पॉइंट में जानें अहम डिटेलइसकंपनी की होगी लिस्टिंगनए सप्ताह में 12 अक्टूबर को NSE SME पर R.K.Fashion Accessories की लिस्टिंग होने जा रही है। कंपनी का IPO ₹34.99 करोड़ का था और 2.70 गुना भरा। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 14.11 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.77 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.11 गुना सब्सक्राइब हुआ। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹77-₹82 प्रति शेयर था।Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
ट्रेन हो गई रद्द... टिकट के पैसे कैसे मिलेंगे वापस? जानें रिफंड के नियम
Railways Ticket Refund Rules: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है. 10 अक्टूबर को बड़ी संख्या में ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों के सामने टिकट के पैसे वापस मिलने का सवाल है. अगर आपकी ट्रेन भी रद्द हुई है, तो जानें टिकट के पैसे कैसे वापस मिलेंगे?
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, जो लगाना है लगा लो, हम... - ABP News
<
इंटरनेट डेस्क। कई लोग वीकेंड का दिन सोचकर शनिवार के दिन बैंक के काम रख लेते हैं, लेकिन कई बार उनकों छुट्टियों का पता नहीं होता है। ऐसे में आप भी कही आज बैंक जाने की सोच रहे हैं तो और जा रहे हैं तो आप पहले ये चेक करले की कही आज बैंक तो बंद नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो आपको परेशानी उठानी पड़ेगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज 10 अक्टूबर 2026 को महीने का दूसरा शनिवार है, आज बैंक बंद है। आज बैंक बंद है या नहीं? भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूरी तरह बंद रहते हैं। इसलिए अक्टूबर के दूसरे शनिवार के कारण आज बैंक बंद रहेंगे, दिल्ली समेत देश के लगभग सभी राज्यों में आज बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। कल भी बंद रहेंगे बैंक इसके अलावा कल यानी 11 अक्टूबर को रविवार की वजह से बैंक छुट्टी रहेगी, यानी अगर आप ये सोच रहे हैं कि शनिवार को नहीं तो रविवार को ही सही बैंक जाकर काम कराया जा सकता है तो ऐसा नहीं होगा, आपको सोमवार तक बैंक खुलने का इंतजार करना होगा। pc-thehansindia.com

25 C
