डिजिटल समाचार स्रोत

...

यूक्रेन पर एक और बड़े हमले का खतरा: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोप से मांगी तत्काल मदद, सुरक्षा बढ़ाने की अपील

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया क‍ि हमारे देश पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे गए। अभी भी अलग-अलग इलाकों में एयर-रेड अलर्ट भी एक्टिव हैं। खुफ‍िया जानकारी है क‍ि आज रात भी एक और बड़ा हमला हो सकता है। हम हवाई खतरों का सामना कर रहे हैं।

देशबन्धु 3 Jun 2026 9:21 pm

फीफा 8 दिन दूर; 2022 से कितना बदला खेल:मेसी-रोनाल्डो ने यूरोप छोड़ा, नेमार लगातार चोट से परेशान

साल 2022 में कतर की धरती पर लियोनेल मेसी का चमचमाती वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाना हर फुटबॉल प्रेमी के जहन में अब भी ताजा है। लेकिन उस ऐतिहासिक पल के बाद से अब तक फुटबॉल की दुनिया में बहुत कुछ बदल चुका है। कई बड़े खिलाड़ियों के क्लब बदले, नए सूरमाओं का उदय हुआ और दिग्गजों ने नए कीर्तिमान रचे। अब जब 11 जून 2026 से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है, तो कई फैंस 4 साल बाद फिर से इस रोमांच में गोता लगाने लौटेंगे। आइए जानते हैं इन चार सालों में फुटबॉल की दुनिया में क्या कुछ बदला मेसी - अमेरिका पहुंचे, जीते कई खिताब2022 वर्ल्ड कप के बाद मेसी यूरोप छोड़कर अमेरिका चले गए। लगा था कि शायद वे धीमे पड़ रहे हैं। लेकिन तब से वे इंटर मियामी के लिए 104 मैचों में 90 गोल कर चुके हैं। उन्होंने क्लब को तीन बड़े खिताब; लीग कप (2023), सपोर्टर शील्ड (2024) और एमएलस कप (2025) जिताए हैं। अब अर्जेंटीना की कप्तानी करेंगे। यमाल - मेसी के उत्तराधिकारी माने जा रहे मेसी यूरोप छोड़कर गए तो बार्सिलोना में एक नए सितारे का उदय हुआ। अप्रैल 2023 में 15 साल के लामिने यमाल ने डेब्यू किया। अब 18 साल की उम्र तक वे तीन ला लीगा और यूरो कप जीत चुके हैं। उन्हें वर्ल्ड फुटबॉल मेसी का उत्तराधिकारी मान रहा है। मेसी की तरह ही यमाल भी डेब्यू वर्ल्ड कप में स्पेन के लिए 19 नंबर जर्सी पहनेंगे। रोनाल्डो - 1000 गोल के आंकड़े के करीब दिसंबर 2022 में वर्ल्ड कप खत्म होने के दो हफ्ते बाद ही रोनाल्डो सऊदी के क्लब अल-नासर में शामिल हो गए। अब 41 की उम्र में वे पुर्तगाल के लिए छठा वर्ल्ड कप खेलेंगे। बीते चार साल में वे अपने क्लब को सिर्फ इसी सीजन सऊदी लीग खिताब जिता पाए। हालांकि, 973 गोल के साथ हजार के जादुई आंकड़े के करीब हैं। नेमार - क्लब, इंटरनेशनल में सिर्फ 63 मैच एक ओर जहां मेसी-रोनाल्डो गोल की बारिश कर रहे थे, वहीं ब्राजील के सुपर स्टार नेमार चोटों से जूझते दिखे। वर्ल्ड कप 2022 के बाद उन्होंने क्लब और इंटरनेशनल मिलाकर सिर्फ 63 मैच खेले हैं। अब भी वे पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उन्हें ब्राजील की 26-सदस्यीय टीम में चुना गया है। हैरी केन - बेस्ट फॉर्म से खिताब पर नजर बीते चार सालों में इंग्लैंड के हैरी केन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर बनकर उभरे हैं। 2023 के बाद से वे 140 गोल दाग चुके हैं। हैरी केन 2023 की गर्मियों में बायर्न म्यूनिख चले गए। वहां उन्होंने 146 गोल दागे हैं, जिनमें से 58 सिर्फ 2025-26 में आए हैं। 60 साल से कोई बड़ा इंटरनेशनल खिताब नहीं जीती इंग्लिश टीम उन पर काफी निर्भर करेगी। इंटरनेशनल टीमों का क्लब कोचों पर भरोसा 2026 के वर्ल्ड कप से पहले कई बड़ी इंटरनेशनल टीमों ने सफल क्लबों के कोचों को टीम से जोड़ा है। ब्राजील की टीम 2002 के बाद पहला वर्ल्ड कप जीतने के लिए कार्लो एंसेलोटी के नेतृत्व में उतरेगी, जबकि इंग्लैंड के पास थॉमस टुचेल और जर्मनी के पास जूलियन नागेल्समान जैसे नाम हैं।

दैनिक भास्कर 3 Jun 2026 4:14 pm

रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन के कई शहरों पर रूस का अब तक का सबसे बड़ा हमला, कम से कम 13 लोगों की मौत, भारी तबाही

यूक्रेन पर रूस के मिसाइल और ड्रोन हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी है। इनमें से नौ लोग निप्रो में और चार राजधानी कीव में मारे गये।

देशबन्धु 2 Jun 2026 2:51 pm

फ्रांस भेजने के नाम पर सवा दो लाख हड़पे, पासपोर्ट पर लगाई फर्जी वीजा मोहर

यमुनानगर | विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने और पासपोर्ट पर फर्जी वीजा मोहर लगाने का मामला सामने आया है। थाना छप्पर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नगला खालसा निवासी राजकुमार ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा पुनीत 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान भूपिंद्र ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनके बेटे को फ्रांस भिजवा देगा और वीजा सहित सभी औपचारिकताएं पूरी करवा देगा। आरोप है कि विदेश भेजने और वीजा प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर भूपिंद्र ने अलग-अलग तारीखों में उनसे करीब सवा दो लाख रुपए ले लिए। राजकुमार ने बताया कि आरोपी ने उनके बेटे के पासपोर्ट पर फ्रांस के वीजा की पांच मोहरें भी लगाकर दिखाई। हालांकि बाद में दस्तावेजों की जांच करवाई गई तो पता चला कि पासपोर्ट पर लगी सभी मोहरें फर्जी हैं और वीजा से संबंधित दस्तावेज भी नकली हैं।

दैनिक भास्कर 2 Jun 2026 5:30 am

अंबाला में कुरुक्षेत्र के युवक को थमाया नकली वीजा:यूरोप भेजने के नाम पर 12 लाख ठगे; मेडिकल रिपोर्ट में भी की हेराफेरी

अंबाला सिटी में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र के एक युवक से लक्जमबर्ग (यूरोप) भेजने का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी एजेंट ने युवक को नकली वीजा, फर्जी एग्रीमेंट और झूठी मेडिकल रिपोर्ट थमाई। कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर जोसर के रहने वाले प्रिंस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने विदेश जाने के लिए अंबाला के रहने वाले एजेंट चिराग नरूला से संपर्क किया था। चिराग अंबाला सिटी के जलबेड़ा रोड पर 'सन फ्लाई ओवरसीज' नाम से ऑफिस चलाता है। एजेंट ने उसे लक्जमबर्ग का वीजा लगवाने का झांसा दिया। लाखों की ठगी और फर्जीवाड़ा प्रिंस के मुताबिक, उनके बीच एक एग्रीमेंट साइन हुआ था। आरोपी एजेंट ने बायोमेट्रिक के नाम पर 6 लाख रुपए और बाद में वीजा दिखाने के नाम पर 6 लाख रुपए यानी कुल 12 लाख रुपए ऐंठ लिए। दो महीने बाद जब एजेंट ने वीजा दिया, तो वह पूरी तरह नकली निकला। नेगेटिव रिपोर्ट दिखाकर उलझाया ठगी का खेल यहीं नहीं रुका। जब टिकट कराने की बात आई, तो आरोपी एजेंट ने प्रिंस का मेडिकल करवाया और धोखे से एक नकली मेडिकल रिपोर्ट तैयार करवाकर उसे 'नेगेटिव' दिखा दिया। इस तरह आरोपी करीब तीन-चार महीने तक पीड़ित को गुमराह करता रहा। रुपए वापस मांगने पर बंद किया फोन प्रिंस ने बताया कि एग्रीमेंट में साफ लिखा था कि वीजा न लगने पर पूरी पेमेंट वापस की जाएगी। जब प्रिंस को धोखाधड़ी का शक हुआ और उसने अपने रुपए व पासपोर्ट वापस मांगे, तो एजेंट चिराग ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और जलबेड़ा रोड स्थित अपने ऑफिस पर ताला लगाकर फरार हो गया। पीड़ित के पास रुपए देते समय की वीडियो और कुछ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के पुख्ता सबूत भी मौजूद हैं। एसपी के आदेश पर दर्ज किया केसप्रिंस ने पहले इसकी शिकायत कुरुक्षेत्र में दी थी, जिसके बाद मामला अंबाला एसपी कार्यालय भेजा गया। एसपी के आदेश पर 29 मई को शिकायत पत्र डाक के जरिए सदर थाना अंबाला पहुंचा। पुलिस ने शिकायत और सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी एजेंट चिराग नरूला के खिलाफ BNS की धारा 316(2) और 318(4) के तहत धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया है।

दैनिक भास्कर 30 May 2026 1:09 pm

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी डिजिटल इकॉनोमी:जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा से आगे; एआई इंडेक्स में चौथा स्थान

इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस ने शुक्रवार को इंडियाज डिजिटल इकोनॉमी (साइड) 2026 रिपोर्ट के अनुसार, भारत पांचवीं सबसे अधिक डिजिटलाइज्ड इकॉनोमी बन गया है। 2025 में यह आठवें स्थान पर था। वहीं देश एआई प्रदर्शन के मामले में चिप्स-एआई इंडेक्स में अमेरिका, चीन और सिंगापुर के बाद चौथे स्थान पर है। यह उछाल डिजिटल कनेक्टिविटी, फिनटेक विकास और नवाचार क्षमता में सुधार का परिणाम है। दुनिया की जीडीपी के 96% को कवर करने वाले 71 देशों में की गई स्टडी से पता चलता है कि भारत डिजिटल प्रदर्शन में जर्मनी, फ्रांस, जापान और कनाडा सहित प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाओं से आगे निकल रहा है। भारत ने डिजिटल माध्यमों से करीब 31 लाख करोड़ रुपए का ट्रेड किया और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े एआई टैलेंट का हब है। दुनिया के 72% एआई यूजर विकासशील देशों में रिपोर्ट का सबसे बड़ा निष्कर्ष यह है कि दुनिया के 72% एआई उपयोगकर्ता अब विकासशील देशों में हैं। भारत और चीन मिलकर वैश्विक एआई उपयोग का लगभग 40% हिस्सा रखते हैं। भारत अकेले वैश्विक एआई उपयोगकर्ताओं का लगभग 26% हिस्सा रखता है। निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर की सबसे ज्यादा चुनौती भारत में एआई उपयोग और प्रतिभा तो बहुत है, लेकिन वैश्विक निजी एआई निवेश का केवल 1% हिस्सा ही मिलता है। एडवांस चिप्स, कंप्यूटिंग क्षमता और बड़े एआई मॉडल अभी कुछ ही देशों के पास केंद्रित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार भारत को अपने डिजिटल स्केल को इनोवेशन के लिए अधिक निवेश, रिसर्च और स्टार्टअप यूनिवर्सिटी सहयोग को मजबूत करना होगा। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… एआई के दौर में अब इंसान कहानी सुनाना सीखें: एनवीडिया सीईओ हुआंग बोले- बच्चे कौन सा विषय पढ़ें, इससे ज्यादा जरूरी है 'कैसे सीखें' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेज़ रफ्तार दुनिया में अक्सर यह सवाल उठता है कि बच्चों को अब कौन-सा विषय पढ़ना चाहिए ताकि भविष्य सुरक्षित रहे। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिप कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेसन हुआंग की राय इससे बिल्कुल अलग है। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 30 May 2026 6:00 am

फ्रांस के मशहूर अभिनेता एलेन डेलन का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Alain Delon passes away: 'द लेपर्ड' और 'रोक्को एंड हिज ब्रदर्स' जैसी सुपर हिट फिल्मों में अभिनय का जौहर दिखाने वाले फ्रांस के मशहूर अभिनेता एलेन डेलन का निधन हो गया है। एलेन डेलन ने 88 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। अभिनेता के पारिवारिक सूत्रों ने ...

वेब दुनिया 18 Aug 2024 5:40 pm

इटली से फ्रांस तक समंदर के बीच होगा Anant-Radhika का दूसरा प्री वेडिंग फंक्शन, जानिए मेहमानों से लेकर ड्रेस कोड तक सबकुछ

इटली से फ्रांस तक समंदर के बीच होगा Anant-Radhika का दूसराप्री वेडिंग फंक्शन, जानिए मेहमानों से लेकरड्रेस कोड तक सबकुछ

समाचार नामा 28 May 2024 10:30 am

Heeramandi के बाद अब Cannes में अपनी 'गजगामिनी चाल' दिखाएंगी Aditi Rao Haidari, फ्रांस के लिए रवाना हुई बिब्बोजान

Heeramandi के बाद अब Cannes में अपनी 'गजगामिनी चाल' दिखाएंगी Aditi Rao Haidari,फ्रांस के लिए रवाना हुईबिब्बोजान

समाचार नामा 21 May 2024 2:45 pm

यूरोप से लेकर Sri Lanka तक इन देशो में शूट हुई है Surya और Bobby Deol की फिल्म Kanguva, बजट उड़ा देगा होश

यूरोप से लेकर Sri Lanka तक इन देशो में शूट हुई है Surya और Bobby Deol की फिल्म Kanguva, बजट उड़ा देगा होश

मनोरंजन नामा 29 Apr 2024 9:00 pm