असम पुलिस दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में संदीपन गर्ग और अमृतप्रभा महंत को गुवाहाटी हाई कोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
Assam के Nagaon में लुटुमारी रिजर्व फॉरेस्ट से हटाए गए 500 परिवार
असम के नगांव जिले में रविवार को भी अतिक्रमण रोधी अभियान जारी रहा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन लुटुमारी आरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण की गई जमीन को खाली कराया गया। उन्होंने कहा कि संरक्षित क्षेत्र से लगभग 500 परिवारों को बेदखल किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि यह अभियान सोमवार को भी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, “पिछले साल जब इस इलाके में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया था, तब इन परिवारों ने अदालत से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद हमने आज यहां फिर से अभियान शुरू किया है।’’उन्होंने कहा कि वन विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित विभाग संयुक्त रूप से यह अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। अधिकारी ने कहा, “कई परिवार अपना सामान लेकर पहले ही वहां से जा चुके हैं। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।’’अधिकारियों ने बताया कि लगभग 500 से 600 परिवारों ने जमीन पर कानूनी अधिकार का दावा करते हुए अदालत का रुख किया था। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा उनके दावों को खारिज किए जाने के बाद अब यह अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को नगांव के बोरपानी आरक्षित वन क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। अधिकारियों ने बताया था कि शनिवार को होजाई और गोलाघाट जिलों के कुछ इलाकों में भी इसी तरह के अभियान चलाए गये थे जिनसे 500 से अधिक परिवार प्रभावित हुए।
जुबिन गर्ग मौत मामला: दो आरोपियों की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी असम सरकार
असम सरकार गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में सात आरोपियों में से दो को जमानत देने संबंधी गुवाहाटी उच्च न्यायालय के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छुट्टियों के बाद उच्चतम न्यायालय खुलते ही विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की जाएगी। यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीआईडी के विशेष पुलिस महानिदेशक मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा, “गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने मामला संख्या 18/25 में दो आरोपियों को जमानत दी है। हमने अदालत के आदेशों का अध्ययन किया है और उनका विश्लेषण करने के साथ-साथ कानूनी राय लेने के बाद जमानत के इन आदेशों को माननीय उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने का फैसला किया है।’’उन्होंने हालांकि जमानत के आदेशों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अदालत में अभी छुट्टियां हैं। इसके दोबारा खुलते ही हम याचिका दायर करेंगे।’’गर्ग के बैंड की सदस्य एवं गायिका अमृतप्रभा महंत तथा असम पुलिस के निलंबित उपाधीक्षक संदीपन गर्ग को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। गायक जुबिन गर्ग की पिछले साल 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। राज्यभर में 60 से अधिक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गर्ग की मौत के मामले की जांच की। एसआईटी ने पिछले साल दिसंबर में यहां की एक स्थानीय अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें सातों आरोपियों के नाम शामिल थे। इनमें से चार पर हत्या का आरोप है। सिंगापुर पुलिस ने भी इस मामले की अलग से जांच की और निष्कर्ष निकाला कि इसमें किसी साजिश या जानबूझकर की गई गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला। असम के अधिकारियों ने हालांकि स्पष्ट किया कि सिंगापुर पुलिस की जांच के निष्कर्षों का यहां मामले पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस बीच राज्य के महाधिवक्ता देवजीत सैकिया ने एक अन्य प्रेस वार्ता में कहा कि निचली अदालतों ने आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं, लेकिन अब उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने महंत के जमानत आदेश का अध्ययन किया है और उसमें कुछ विसंगतियां पाई हैं। गृह विभाग ने इस मामले में मुझसे सलाह ली थी। मैंने उन्हें सुझाव दिया है कि यह आदेश स्वीकार्य नहीं है और हमें इसे चुनौती देनी चाहिए।”महाधिवक्ता ने कहा कि छुट्टियों के बाद उच्चतम न्यायालय के दोबारा खुलते ही महंत के जमानत आदेश को चुनौती देने के लिए एसएलपी दायर करने की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जमानत आदेश में की गई कुछ टिप्पणियां मुकदमे की सुनवाई में परेशानी पैदा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए राज्य सरकार उन टिप्पणियों को हटाने और जमानत के आदेश को रद्द करने के लिए अपील करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुकदमे की सुनवाई एक महत्वपूर्ण चरण में है और मामले की सुनवाई रोजाना हो रही है। ऐसे समय में आरोपियों को जमानत दिए जाने से हमारे लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।’’संदीपन की जमानत के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी तक विस्तृत आदेश उपलब्ध नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि उसमें कोई विसंगति पाई जाती है, तो राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय में एसएलपी दायर करेगी। सैकिया ने कहा कि कि राज्य सरकार जुबिन गर्ग को “न्याय” दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बिहार, बंगाल, यूपी, असम से नेपाल तक फैला आर्केस्ट्रा का जाल, कहीं दोस्त तो कहीं रिश्तेदार बने सौदागर
Bihar human trafficking : उत्तर बिहार में नौकरी और पैसे का लालच देकर नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा में जबरन काम कराने के लिए मानव तस्करी की जा रही है। बीते एक साल में 173 नाबालिगों को मुक्त कराया गया।
अयोध्या पहुंचे असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा:बोले- अखिलेश यादव में यहां से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह दूसरी बार रामलला के दर्शन करेंगे। सरमा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर शोक जताने बस्ती जा रहे हैं। उन्होंने कोलकाता के पूजा पंडाल में हुई घटना पर भी दुख व्यक्त किया और कहा कि इस मुश्किल समय में सभी प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। हरीश द्विवेदी के घर जाएंगे हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए वह बस्ती जा रहे हैं। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताई। कोलकाता की घटना पर जताया दुख कोलकाता में पूजा पंडाल में हुई घटना पर सरमा ने दुख जताया। उन्होंने इसे बेहद दुखद बताते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। उनके मुताबिक, सरकार की ओर से चिकित्सा सहित जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अखिलेश यादव पर साधा निशाना अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की चुनौती से जुड़े सवाल पर सरमा ने प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनमें अयोध्या से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है।
Basti News: आज आएंगे सीएम योगी और असम के मुख्यमंत्री, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार को बस्ती आएंगे।
नवी मुंबई से दिल्ली के खारी बावली जा रहे लौंग से भरे ट्रक को गुरुग्राम में चोरी कर लिया गया। इसमें करीब दो करोड़ रुपए कीमत की 20 टन 900 किलो लौंग के 300 कट्टे भरे हुए थे। पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग किए गए दो ट्रक बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान मनन निवासी रानियाला पटकपुर जिला नूंह, जुनैद निवासी गांव बिछोर जिला नूंह और अजीज निवासी बिलपतरी जिला बारपेटा असम के रूप में हुई। इस लौंग को ये लोग असम में बेचने की तैयारी में थे और इन्होंने दो ट्रकों में इसे लोड भी कर लिया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने लौंग से भरे ट्रक को गुरुग्राम में एक सुनसान स्थान पर खाली करके माल को दूसरे ट्रकों में शिफ्ट किया और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद उसे असम ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। दोनों मोबाइल फोन मिले बंद 14 अगस्त को ABC एक्सप्रेस कंपनी के मैनेजर ने थाना सेक्टर-10 में एक लिखित शिकायत देकर बताया कि इनकी कंपनी के माध्यम से नवी मुंबई से दिल्ली भेजी जाने वाली लौंग की 500 बोरियों की खेप का ट्रक चोरी हो गया है। इसमें करीब 2 करोड़ रुपए का सामान था, जो महाराष्ट्र के न्हावा शेवा से एक ट्रक के माध्यम से दिल्ली भेजा गया था। 11 अक्टूबर को ट्रक चालक को माल की डिलीवरी के पते की जानकारी दी गई थी, लेकिन निर्धारित स्थान पर माल नहीं पहुंचा। कंपनी के कर्मचारियों ने चालक से मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसके दोनों मोबाइल फोन बंद मिले। इसके बाद ट्रक की तलाश की गई तो वह बावल के निकट स्थित रॉयल पेपर होटल के पास खाली अवस्था में लावारिस खड़ा मिला। जीपीएस से मिली लोकेशन ट्रक की GPS लोकेशन की जांच करने पर पता चला कि दिनांक 12 अक्टूबर की रात को ट्रक गुरुग्राम के सेक्टर-93 क्षेत्र में था। मौके पर जांच के दौरान लौंग बिखरी हुई तथा बोरियों पर लगे मार्किंग लेबल मिले। इससे माल को इस स्थान पर उतारकर अन्य ट्रकों में लोड किया गया। इस मामले में क्राइम ब्रांच बिलासपुर की टीम ने राठीवास स्थित पास्को फिटिंग सेंटर के नजदीक से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने लौंग से भरे ट्रक को गुरुग्राम के सेक्टर-88/89 क्षेत्र में एक सुनसान स्थान पर खाली किया और माल को दो अन्य ट्रकों में भरकर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। वारदात में इस्तेमाल किया गया एक ट्रक आरोपी मनन का है, जबकि जुनैद उस ट्रक पर चालक के रूप में काम करता था। आरोपियों की योजना चोरी किए गए माल को असम ले जाकर बेचने की थी तथा आरोपी अजीज चोरी किए गए माल को बिकवाने में शामिल था।
असम में आईईडी धमाकों की साजिश: एनआईए की कार्रवाई, उल्फा आई चीफ परेश बरुआ समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट
असम में आईईडी धमाकों की साजिश: एनआईए की कार्रवाई, उल्फा आई चीफ परेश बरुआ समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट nia-chargesheet-ulfa-i-chief-paresh-baruah-assam-ied-blasts-conspiracy
न्यूज डायरी: त्रिपुरा में घुसे बांग्लादेशीपुलिसकर्मी लौटाए गए; असम में परेश बरुआ समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट
मुख्यमंत्री सरमा ने बेंगलुरु में 71 करोड़ रुपए की लागत से बने असम भवन का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री सरमा ने बेंगलुरु में 71 करोड़ रुपए की लागत से बने असम भवन का उद्घाटन किया
सदिया, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए सदिया की रहने वाली प्रिशा कचारी का चयन हुआ है। वह असम की रहने वाली हैं, लेकिन अरुणाचल प्रदेश की तरफ से अंडर-17 में खेलेंगी। प्रिशा के पिता ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से वित्तीय मदद की गुहार लगाई है, ताकि उनकी बेटी अच्छा प्रदर्शन कर सके।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में तैनात महिला वन रक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने इन महिलाओं को राज्य की 'वन दुर्गा' बताया और कहा कि वे असम की समृद्ध वन्यजीव विरासत और पहचान की रक्षा कर रही हैं।
गुवाहाटी, 16 अक्टूबर . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Friday को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में तैनात महिला वन रक्षकों के योगदान की सराहना की. उन्होंने…
सीएम हिमंता ने काजीरंगा की 'वन दुर्गाओं' को सराहा, बोले- 'ये महिलाएं जंगलों के साथ असम की पहचान की भी रक्षक'
Chandigarh News: विहान के शतक से पंजाब मजबूत असम के स्कोर से 86 रन दूर
विहान के शतक से पंजाब मजबूत असम के स्कोर से 86 रन दूर
खुशखबरी... असम राइफल्स में 354 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास से लेकर डिप्लोमा वालों तक के लिए मौका
असम राइफल्स ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन रैली 2026 के तहत 354 पदों पर भर्ती निकाली है। सभी इच्छुक पुरुष उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक assamrifles.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Assam: नवरात्रि के पहले दिन मां कामाख्या मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी, देखें तस्वीरें
11 अक्टूबर, रविवार: गुवाहाटी में नवरात्रि के पहले दिन मां कामाख्या मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, बिहार, गुजरात और छत्तीसगढ़ से पहुंचे भक्त।
Assam: दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन पर रायजोर दल विधायक अखिल गोगोई ने दिया बयान
11 अक्टूबर, रविवार: गुवाहाटी में रायजोर दल विधायक अखिल गोगोई ने दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर बयान दिया और लोकतंत्र बचाओ आंदोलन का समर्थन मांगा।
IRCTC लाया Assam और Kerala के लिए खास Tour Package, खाने-रहने का खर्च शामिल
घुमक्कड मनुष्य प्रजाति आज के समय में बैग पैक करके कहीं न कहीं चली जाती है। अगर आप भी अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे है, तो यह लेख आपके लिए है। अब आप शिमला-मनाली का फितूर छोड़ें! पूर्वोत्तर भारत के घने जंगलों और झरनों का मजा लें। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण भारत की शांत झीलों और चाय के बागानों का आनंद लें। इस बीच, भारतीय रेलवे ने दो शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इन पैकेज को बुक करके आप ट्रिप का आनंद लें। IRCTC के इन टूर पैकेज में आपको रुकने, खाने-पीने, घूमने और ट्रैवल इंश्योरेंस का पूरा खर्च पहले से शामिल है। आइए आपको इन टूर पैकेज के बारे में बताते हैं। असम और मेघालय टूर यदि आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़, गिरते झरने और जंगल सफारी का रोमांचक सफर देखना है, तो आप यह 6 से 7 दिन का यह पैकेज आपको जरुर पसंद आएगा। पैकेज का नाम: असम एंड मेघालय टूर बुकिंग कोड: WBA106 प्रति व्यक्ति खर्च: ₹54,900 ट्रिप में क्या-क्या होगा खास? इस पैकेज में आपको असम के गुवाहाटी और काजीरंगा नेशनल पार्क के साथ ही मेघालय की हसीन वादियों (शिलॉग, चेरापूंजी और मावलिननांग) का लुत्फ उठाएंगे। वहीं, आपको चेरापूंजी और शिलांग में नोहकालीकाई वॉटरफॉल और एलिफेंट फॉल्स घूमाया जाएगा। एशिया का सबसे साफ-सुथरे गांव 'मावलिननांग' जाने और वहां मौजूद पेड़ों की जड़ों से बने अद्भुत पुल को देखने का मौका भी मिलेगा। इस पैकेज में प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन के साथ ही आपकी यह यात्रा पूरी की जाएगी। केरल हाउसबोट स्टे पैकेज केरल को 'God's Own Country' के नाम से जाना जाता है। यहां की अद्भुत शांति और हरियाली सबके मन को भाती है। IRCTC का यह पैकेज 7 रात और 6 दिन का है। टूर का नाम: मेसमराइजिंग केरल विद हाउसबोट स्टे बुकिंग कोड: WBA040C प्रति व्यक्ति खर्च: ₹66,700 ट्रिप में क्या-क्या होगा खास? इस टूर पैकेज में आपको कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और तिरुवनंतपुरम की हसीन वादियो का नजारा देखने को मिलेगा। मुन्नार के धुंध भरे चाय के बागान और थेक्कडी के पेरियार नेशनल पार्क में मसालों के बगीचे व वन्यजीवन आपको मंत्रमुग्ध कर ही देंगे। दरअसल, इस ट्रिप का सबसे बड़ा आकर्षण कुमारकोम है, जहां आपको बैकवाटर्स के शांत पानी में तैरती एक पारंपरिक हाउसबोट में रात बिताने और वहां के लोकल भोजन का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। वहीं, आप कोच्चि, कोवलम बीच की सैर करेंगे और विश्व प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के भी दर्शन करेंगे। कैसे बुक करें पैकेज - अगर आप टूर पैकेज बुक करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले IRCTC टूरिज्म की ऑफिशियल वेबसाइट (irctctourism.com) ओपन करें। - इसके बाद सर्च बॉक्स में टूर का कोड डालें। (पूर्वोत्तर भारत के लिए WBA106 और केरल के लिए WBA040C)। - फिर अपनी यात्रा की तारीख चूज करें और आपके साथ कितने लोग जा रहे हैं। - इसके बाद सभी पर्सनल जानकारी फिल करके, ऑनलाइन पेमेंट का भुगतान करें। - आपकी टिकट बुक होते ही ई-टिकट और वाउचर आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर तुरंत भेज दिया जाएगा।
बॉलीवुड की 'एवरग्रीन ब्यूटी' और ग्लोबल आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया है। पेरिस फैशन वीक 2026 के प्रतिष्ठित रनवे पर लौटते हुए ऐश्वर्या ने अपने क्लासिक विंटेज लुक, शानदार ड्रेसिंग और बेमिसाल अदाओं से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक्ट्रेस ने 'लॉरियल पेरिस ले डेफ़िले 2026' के लिए वॉक किया और यारा शूमेकर के फॉल/विंटर 2026-27 कलेक्शन की ड्रेस पहनी। 'लॉरियल पेरिस ले डेफ़िले 2026' (L'Oral Paris Le Dfil 2026) शो के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन एक फिटेड ब्लैक वेलवेट ड्रेस में नज़र आईं। मशहूर डिजाइनर यारा शूमेकर के फॉल/विंटर 2026-27 कलेक्शन की इस ड्रेस में स्ट्रक्चर्ड डिटेलिंग और 3D फ्रिंज एम्ब्रॉयडरी का बारीकी से इस्तेमाल किया गया था। इसे भी पढ़ें: विहिप के Ashok Singhal की जन्मशती पर PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, राम मंदिर आंदोलन में योगदान को किया याद ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस रनवे पर वॉक किया इस आउटफिट में फिटेड ब्लैक वेलवेट बेस के साथ स्ट्रक्चर्ड डिटेलिंग और 3D फ्रिंज एम्ब्रॉयडरी थी। इसके ऊपर क्रिस्टल जड़ा हुआ केप डाला गया था, जो इस लुक का सबसे खास हिस्सा था। ऐश्वर्या ने इस आउटफिट के साथ क्राउन-स्टाइल हेडपीस पहना था। उनके बरगंडी रंग के बाल भी दिख रहे थे, जो आजकल वे अक्सर अपना रही हैं। आउटफिट के साथ और ज़्यादा कुछ नहीं था। स्टाइलिंग को काफी सिंपल रखा गया था, जिसमें वेलवेट, क्रिस्टल और केप ही मुख्य आकर्षण थे। लॉरियल पेरिस शो में एक जाना-पहचाना चेहरा ऐश्वर्या कई सालों से लॉरियल पेरिस से जुड़ी हुई हैं और रेगुलर तौर पर ब्रांड के पेरिस फैशन वीक इवेंट्स में शामिल होती हैं। उन्होंने 'ले डेफ़िले' के पिछले इवेंट्स में भी वॉक किया है। इस साल, वे 2026 के प्रेजेंटेशन के लिए ब्रांड के दूसरे एंबेसडर और मॉडल्स के साथ नज़र आईं। इसे भी पढ़ें: Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला यह लुक यारा शूमेकर के फॉल/विंटर 2026-27 कलेक्शन से था और इसमें डिज़ाइनर की कई खास बातें शामिल थीं, जैसे स्कल्पचरल बनावट, फ्रिंज और सजावट। ऐश्वर्या के लिए, पेरिस में यह एक और मौका था जब उन्होंने कपड़ों पर ही फोकस रखा। ब्लैक वेलवेट आउटफिट, क्रिस्टल वाला केप और बरगंडी बालों ने उन्हें रनवे पर एक अलग ही लुक दिया। ऐश्वर्या राय बच्चन और सेलीन डियोन की फिर से मुलाकात ऐश्वर्या उन इंटरनेशनल L’Oral Paris एंबेसडर और मशहूर हस्तियों में शामिल थीं, जिन्होंने 'ले डेफ़िले' (Le Dfil) के नौवें एडिशन में रैंप वॉक किया। एफिल टॉवर के सामने 'प्लेस जोफ़्रे' (Place Joffre) में आयोजित इस साल के शो की थीम एक्सप्रेस योर वर्थ (अपनी अहमियत ज़ाहिर करें) थी। इसमें केंडल जेनर, ईवा लोंगोरिया, सिमोन एशले, वियोला डेविस, कारा डेलेविंगने और जेन फोंडा जैसी कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इसे भी पढ़ें: साहित्यकार Om Prakash Jha बोले, राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश देती हैं दीनदयाल की पुस्तकें इस शाम ऐश्वर्या के लिए एक खास पल भी था, जब इवेंट में उनकी मुलाकात सेलीन डियोन से हुई। शो के दौरान दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते, हाथ पकड़ते और साथ में डांस करते देखा गया। Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi Aishwarya Rai & Kendall Jenner hand in hand walked together & close the show ; ✨ #AishwaryaRai #AishwaryaRaiBachchan pic.twitter.com/niTg8LXxNx — Mishkat Mahir (@MahirMishkat) September 28, 2026 aishwarya rai walks at loreal paris show pic.twitter.com/7L9LLHXTjt — ˖᯽ ݁˖ pop backup ˖᯽ ݁˖ (@popbackupp) September 28, 2026
Ashutosh Ranka Assam से रिहा होते Himanta Biswa Sarma पर फायर, बोले- कॉकरोचों से डर गए Assam CM| CJP
असम पहुंचते ही कॉकरोच के सह संयोजक आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया था. दिनभर डिटेन करने के बाद असम पुलिस ने आशुतोष रांका को छोड़ा. रिहा होते ही आशुतोष रांका ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा को कसके सुनाया. क्या बोले.. देखिए इस वीडियो में
Abhijeet Dipke ने CJP के Ashutosh Ranka को लेकर Himanta Biswa Sarma को दिया चैलेंज | Assam Police
Abhijeet Dipke ने CJP के Ashutosh Ranka को लेकर Himanta Biswa Sarma को दिया चैलेंज | Assam Police
Guwahati Riya Talukdar Murder Case: पति Ramanuj Goswami पुलिस की चलती गाड़ी से कूदा, मौत। Assam
गुवाहाटी के जिस मर्डर केस ने पूरे शहर को झकझोर दिया था... अब उस केस में सबसे बड़ा आरोपी ही इस दुनिया में नहीं रहा. जिस पति पर अपनी पत्नी की हत्या करके उसका सिर फ्रिज में छिपाने का आरोप था... उसकी पुलिस हिरासत के दौरान मौत हो गई...
देशभर में मौसम का कहर! असम बाढ़ में 98 मौतें, हिमाचल से पश्चिम बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार का हाल
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मानवीय सहायता पहुंचाने के बाद एक मिसाल पेश की है। राहत कार्य पूरा करने के बाद, रणदीप अपने लंबे समय से सहयोगी (हेल्पर) रहे सागर लिंबू के पैतृक गांव पहुंचे। यह गांव असम के गोलाघाट जिले के सरुपोथार क्षेत्र में स्थित है। रणदीप ने बताया कि जब वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए असम आए हुए थे, तब सागर ने उन्हें अपने पास के गांव के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने वहां जाने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें: 'टीआरपी चाहिए तो इंसानियत को बेच दोगे?' रियलिटी शो के घिनौने कंटेंट पर फूटा Sourabh Raaj Jain का गुस्सा दौरे के दौरान 'इंडिया टुडे NE' से बात करते हुए हुड्डा ने उस इलाके को बहुत खूबसूरत बताया और कहा कि वहाँ के लोग खुशमिजाज़, मिलनसार और मेहमाननवाज़ हैं। उन्होंने बताया कि पिछली रात वह नागालैंड के लुकुटो गाँव में रुके थे और सागर के गाँव पहुँचने पर उन्हें लगा कि यह इलाका 'सच में धरती पर स्वर्ग' जैसा है। मज़ाक-मज़ाक में उन्होंने कहा कि अब वह नॉर्थ-ईस्ट के 'दामाद' बन गए हैं, क्योंकि लोग उन्हें यही कह रहे थे कि वह जहाँ भी जा रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि वह पहले कभी इस इलाके में नहीं आए थे और उन्हें खुशी है कि उन्होंने यहाँ आने का फ़ैसला किया। उन्होंने कहा कि उन्हें स्थानीय लोगों और सागर के परिवार (जिसमें उनके चाचा भी शामिल थे) से मिलकर खुशी हुई और उन्होंने दोहराया कि यह जगह वाकई बहुत खूबसूरत है। इसे भी पढ़ें: Musafir Cafe Season 2 Announced Netflix | 'मुसाफ़िर कैफ़े' सीज़न 2 का आधिकारिक ऐलान! क्या चंदर, सुधा और प्रीति को मिलेगा उनका सही अंजाम? स्थानीय लोगों और पत्रकारों से बातचीत के दौरान हुड्डा को बताया गया कि यह गाँव मशहूर खिलाड़ियों से जुड़ा है, जिनमें ओलंपियन बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और एथलीट नयनमोनी सैकिया शामिल हैं। यह जानकर उन्हें हैरानी हुई कि वे यहीं पैदा हुए थे। हुड्डा ने कहा कि यह खिलाड़ियों का गाँव लगता है और उन्हें हरियाणा की याद दिलाता है, जहाँ उनके अनुसार हर गाँव में खेल-कूद का ऐसा ही माहौल होता है। यह दौरा हुड्डा के अपर असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों (जैसे शिवसागर) में जाने के बाद हुआ। वहाँ उन्होंने 'ग्लोबल सिख' नाम की मानवीय संस्था के साथ मिलकर राहत कार्यों में हिस्सा लिया, प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, वॉलंटियर्स से बातचीत की और ज़रूरी सामान बाँटा। शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट और नगाँव जैसे ज़िले अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। सागर लिंबू के गाँव में अपनी यात्रा खत्म करते हुए हुड्डा ने वहाँ के लोगों का स्वागत के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्होंने उन्हें बहुत अच्छा महसूस कराया। Entertainment News Hindi Todayonly at Prabhasakshi View this post on Instagram A post shared by Global Sikhs (@theglobalsikhs) View this post on Instagram A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)
रणदीप हुड्डा बाढ़ त्रासदी के बीच असम पहुंचे, ग्लोबल सिख्स के राहत अभियान में हुए शामिल
Randeep Hooda Assam: अभिनेता, फिल्म निर्माता और समाजसेवी रणदीप हुड्डा एक बार फिर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इस बार वह बाढ़ से प्रभावित असम पहुंचे, जहां उन्होंने राहत कार्यों में खुद हिस्सा लिया।
Devoleena Bhattacharjee On Assam Floods: इस समय भारी बारिश की वजह से असम में बाढ़ आ चुकी है और हालात काफी ज्यादा बिगड़ चुके हैं। जिसमें काफी सारे लोगों की जान भी गई है और काफी ऐसी भी लोग हैं जो
'370 की बिरयानी' विवाद के बाद पहली बार स्टेज पर लौटे Pranit More, फैंस का सपोर्ट देखकर हुए भावुक
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने '370 की बिरयानी' विवाद के बाद पहली बार लाइव परफॉर्मेंस दी। लंबे समय बाद स्टेज पर लौटे प्रणित अपने फैंस का प्यार देखकर भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें इतनी मुश्किलों के बाद भी लोगों से इतना सपोर्ट मिलने की उम्मीद नहीं थी। स्टेज पर फैंस का किया धन्यवाद लाइव शो के दौरान प्रणित मोरे ने दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, जब मैं स्टेज पर आया और आप लोगों ने मेरा स्वागत किया, तब मेरे मन में यही सवाल था कि क्या लोग मुझे फिर से स्वीकार करेंगे? लेकिन आप सभी ने जिस तरह मेरा साथ दिया, उसके लिए मैं दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कभी स्टैंडअप कॉमेडी सिर्फ पैसे या शोहरत के लिए नहीं शुरू की थी। उनका मकसद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना था। प्रणित ने कहा, मैं नौकरी के साथ स्टैंडअप करता था क्योंकि इससे मुझे खुशी मिलती थी। हमेशा यही चाहता था कि मेरी वजह से दूसरे लोगों को भी खुशी मिले। जब ऐसा नहीं होता तो दुख जरूर होता है। इसे भी पढ़ें: Global Sikhs के साथ मिलकर Assam में राहत कार्य कर रहे हैं Randeep Hooda, गुरुद्वारे में की प्रार्थना मां की बात ने बढ़ाया हौसला शो के दौरान प्रणित ने अपनी मां की कही बात भी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उनसे कहा, गलती सबसे होती है। अगर तुमने अपनी गलती मान ली है और माफी भी मांग ली है, तो आगे बढ़ो। अगर किसी को लगता है कि उसने कभी गलती नहीं की, तो वह बता दे। प्रणित ने कहा कि उनकी मां की इन बातों ने उन्हें हिम्मत दी और फिर से स्टेज पर लौटने का भरोसा भी दिया। क्यों हुआ था विवाद? कुछ समय पहले प्रणित मोरे के एक स्टैंडअप शो का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें एक लड़के द्वारा '370 की बिरयानी' के बदले एक लड़की से सेक्सुअल फेवर मांगने वाली बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा और उन्होंने माफी भी मांगी थी। इसे भी पढ़ें: Viral Post: जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, Family के साथ आए नजर वीडियो हो रहा वायरल अब विवाद के बाद प्रणित मोरे की पहली लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह भावुक होकर अपने फैंस का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं। उनके इस अंदाज पर सोशल मीडिया पर कई लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स अभी भी इस पूरे विवाद पर अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। This Clip Is from his Georgia Show (14th June) #PranitMore pic.twitter.com/NtTHGUhkB0 — Supreme (@DarshanShi67146) July 30, 2026
विचार: असम की भूमि को लीलती बाढ़
आने वाले दिनों में कम समय में अत्यधिक और तेज बरसात होना ही है। ऐसे में असम के अस्तित्व को बचाने के लिए उसके तटों की सुरक्षा के लिए दूरगामी योजना अनिवार्य है, जो यहां के जल और जन दोनों को बचा सके।
Global Sikhs के साथ मिलकर Assam में राहत कार्य कर रहे हैं Randeep Hooda, गुरुद्वारे में की प्रार्थना
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इस समय असम के शिवसागर जिले में हैं। वह एक एनजीओ के जरिए बाढ़ से परेशान लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के काम में हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को रणदीप ने 'ग्लोबल सिखों' संस्था के साथ मिलकर बाढ़ से प्रभावित लोगों को राशन और बाकी जरूरी सामान बांटा। आपको बता दें कि असम में बाढ़ की वजह से अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। पानी भरा रहा तो बीमारियां फैलने का डर रविवार को शिवसागर में राहत काम के दौरान रणदीप हुड्डा ने बताया कि इलाके में पानी अभी भी बहुत गहरा है। बाढ़ आए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन कई परिवार अभी भी पानी में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया, 'हमने जरूरी सामान बांटा है। दूर-दराज के इलाकों में लोग काफी परेशान हैं। कई घरों में कीचड़ भर गया है और अगर पानी जल्द नहीं निकला, तो बीमारियां फैलने का बड़ा खतरा है।' उन्होंने आगे बताया कि 'ग्लोबल सिखों' की टीम हफ्ते भर से यहां काम कर रही है। जिन लोगों के बर्तन और जरूरी चीजें बह गई हैं, उन्हें वे सामान पहुंचाए जा रहे हैं। #WATCH | Sivasagar, Assam: On flood relief work, Actor, Randeep Hooda says, ... The water is still very deep. It has been 10 days since the flood, but many families are still stranded in the water in several places. We distributed essential items and returned. Many people in… pic.twitter.com/ZBAwYZ8nfl — ANI (@ANI) August 2, 2026 इसे भी पढ़ें: Viral Post: जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, Family के साथ आए नजर रेलवे स्टेशन पर बांटी राहत सामग्री शनिवार को रणदीप हुड्डा ने शिवसागर रेलवे स्टेशन पर रह रहे बेघर लोगों को जरूरत का सामान दिया। इसके बाद उन्होंने शिवसागर के गुरुद्वारा साहिब जाकर असम के लोगों की सलामती और भलाई के लिए प्रार्थना भी की। इसे भी पढ़ें: Naseeruddin Shah ने Lifetime Achievement Award ठुकराने की बताई वजह, कहा- अभी मेरा काम पूरा नहीं हुआ इंसानियत सबसे ऊपर है रेलवे स्टेशन पर लंगर का खाना बांटते हुए रणदीप हुड्डा ने मीडिया से कहा कि पास के इलाकों से कई परेशान परिवार यहां आकर ठहरे हुए हैं। वे लोग खाना बनाकर पिछले सात दिनों से हर रोज यहां ला रहे हैं। रणदीप ने कहा, 'इंसानियत सबसे ऊपर है। मैं काफी समय से 'ग्लोबल सिखों' की टीम के साथ काम कर रहा हूं और उनका काम बहुत बेहतरीन है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे जरूरत मंदों की मदद के लिए आगे आएं। एक इंसान होने के नाते दूसरों की मदद करना हमारा फर्ज है।'
फैक्ट चेक: असम में आई बाढ़ से जोड़कर AI जनरेटेड और असंबंधित वीडियो हो रहे वायरल
बूम ने पाया वायरल हो रहा एक वीडियो AI की मदद से क्रिएट किया गया है, वहीं दूसरा वीडियो Simran SK नाम की एक क्रिएटर द्वारा बनाया गया नाटकीय वीडियो है.
सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का सच गहराया, असम सरकार ने जांच के लिए गठित की एसआईटी
फेमस असमिया और बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग के अचानक निधन से उनके फैंस के बीच शोक की लहर है। जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया था। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के डीजीपी से जुबीन गर्ग ...
कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी
असम की रहने वाली अर्चिता फुकन इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। बीते दिनों अर्चिता ने एक अमेरिकी एडल्ड स्टार केंड्रा लस्ट के साथ तस्वीर शेयर की थी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इसके बाद से हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अर्चिका फुकन है कौन? ...
घर पर ताला लगाकर गायब हुए रणवीर अल्लाहबादिया, खाली हाथ लौटी मुंबई और असम पुलिस!
कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में माता-पिता पर भद्दा कमेंट करके यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया मुश्किलों में घिर चुके हैं। देश के कई राज्यों में रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वहीं यह मामला संसद तक उठ चुका है। अब खबर आ रही है कि ...
Ramen Baruah missing : मनोरंजन जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। असम के प्रख्यात गायक, संगीतकार और निर्देशक रमन बरुआ तीन दिन से लापता हैं। रमन बरुआ बीते सोमवार गुवाहाटी के लतासिल इलाके में अपने घर से पास के मंदिर में दर्शन करने के लिए ...

