...

पाकुड़ हाइवा की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत:पहचान नहीं हो पाई, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की, पुलिस मौके पर

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है. कोलकीपाड़ा गांव के पास पाकुड़-आमड़ापाड़ा लिंक रोड पर रविवार को एक हाइवा ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मृतक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस अभी भी पहचान के लिए पूछताछ कर रही है। लोगों ने आशंका जताया कि संभवत वह व्यक्ति साथ पर कर रहा होगा और तेज गति में आ रही हाईवा उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गई होगी. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड पर कोयला ढोने वाले भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने कहा कि इस सड़क में कोयला का डस्ट बिखरा रहता है जिसके कारण अक्सर छोटी-मोटी दुर्घटनाएं घटती है और कई बार तो लोगों की जान तक चली जाती है. लोगों ने प्रशासन से मांग किया की दुर्गा पूजा का समय है ऐसे में इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. थाना प्रभारी प्रयागराज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:43 pm

संस्कृत विश्वविद्यालय में 21 नवंबर को होगी राष्ट्रीय परीक्षा:स्नातक-परास्नातक विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा; प्रथम पुरस्कार 50 हजार

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति विद्यार्थियों की समझ और रुचि बढ़ाने के लिए 21 नवंबर को ‘भारत बौद्धिक ज्ञान प्रणाली 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा-2026’ आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कला, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से जुड़े विषय शामिल होंगे। इसमें स्नातक और परास्नातक स्तर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 50 हजार रुपए तक का नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। छात्र कल्याण संकाय प्रमुख प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा का आयोजन भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से किया जा रहा है। इसमें भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय का भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रभाग (IKS Division) ज्ञान भागीदार है। 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अगस्त से शुरू हो चुका है। विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है। इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.bhartboudhiks.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विश्वविद्यालय का परिचय-पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य सरकारी पहचान-पत्र, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जरूरी होंगे। प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपए परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को तीन श्रेणियों में नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 50 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 25 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 2,500 रुपए दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। दो घंटे की होगी परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा 21 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान प्रणाली से जोड़ना और इस क्षेत्र में उनकी अकादमिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करना है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:41 pm

चोरबागान हादसे के बाद प्रशासन सख्त, कोलकाता के इस पंडाल में दर्शन बंद

कोलकाता के चोरबागान में हुए दर्दनाक दुर्गापूजा भगदड़ हादसे में 19 लोगों की मौत और 25 घायल हुए. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाते हुए हुगली के श्रीरामपुर स्थित नेहरू नगर दुर्गापूजा पंडाल में दर्शन बंद कर दिए हैं.

आज तक 18 Oct 2026 1:40 pm

रायसेन में महाआरती के साथ हरियाली का संदेश:पेड़-पौधों से सजाया मां तालाब वाली मैया का पंडाल, सैकड़ों दीप जले; 56 भोग के बाद हुई रंगीन आतिशबाजी

रायसेन शहर के वार्ड नंबर 9 में नवरात्रि पर्व पर मां तालाब वाली मैया की महाआरती की गई। सैकड़ों दीपों की रोशनी से पंडाल जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने मां की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन हो गया। पेड़-पौधों से सजाया पंडाल झांकी समिति के प्रमुख राहुल परमार ने बताया कि इस बार पंडाल को पेड़-पौधों से सजाया गया है। इसके जरिए लोगों को हरियाली संरक्षण और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संदेश दिया जा रहा है। थाली सजाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने लिया हिस्सा महाआरती में महिलाओं और बालिकाओं ने सुंदर थालियां सजाकर हिस्सा लिया। छोटी बालिकाएं मां दुर्गा और मां काली के रूप में नजर आईं। इस मौके पर थाली सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विजेता को 2100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। आरती के बाद मां को 56 भोग अर्पित किए गए। इसके बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी हुई, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। दीपों की रोशनी और भजनों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:39 pm

युवक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर जहर देने का आरोप:युवक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर जहर देने का आरोप

पानीपत के सेक्टर 13-17 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले टूर एंड ट्रैवल संचालक लोकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। लोकेश को रात के समय अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने मामले की जांच कर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, लोकेश उर्फ सौरव मूलरूप से नूरवाला का रहने वाला था। वह कई साल से अपने परिवार से अलग सेक्टर 13-17 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक महिला के साथ रह रहा था। लोकेश टूर एंड ट्रैवल का काम करता था। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उसकी 10 साल की एक बेटी भी है, जो फिलहाल नूरवाला में अपने दादा-दादी के साथ रहती है। कई साल से पत्नी से अलग रह रहा था लोकेश परिजनों का आरोप है कि महिला के संपर्क में आने के बाद लोकेश के अपनी पत्नी के साथ संबंध खराब हो गए थे। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया। लोकेश कई साल से पत्नी और बेटी से अलग रह रहा था। वह सेक्टर 13-17 हाउसिंग बोर्ड में महिला के साथ रहता था। परिजनों ने अब उसी महिला पर लोकेश को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। रात को अस्पताल लेकर पहुंचे, सुबह मिली मौत की सूचना परिजनों के अनुसार, लोकेश को रात के समय अस्पताल ले जाया गया था। सुबह उन्हें उसकी मौत होने की सूचना मिली। इसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। लोकेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसने कोई जहरीला पदार्थ खुद लिया था या उसे किसी ने दिया, यह जांच का विषय है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:39 pm

रणजी मैच: तुषार देशपांडे की बॉलिंग के आगे हिमाचल की टीम बैकफुट पर, घरेलू मैदान पर मुंबई के खिलाफ खराब प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में मुंबई के खिलाफ हिमाचल प्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी से शीर्ष क्रम को झकझोर दिया।

जागरण 18 Oct 2026 1:39 pm

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:उन्नाव में बेटे की मौके पर मौत, पिता गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया। यहां किलोमीटर संख्या 236 पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में 20 साल के बेटे मंगल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता लखनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हमीरपुर जनपद के गुटकवारा निवासी लखनलाल अपने बेटे मंगल सिंह के साथ बाइक से हमीरपुर से दिल्ली जा रहे थे। तभी एक्सप्रेसवे पर यह घटना हुई। पुलिस ने कब्जे में लिया शव सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस और यूपीईडीए की टीम मौके पर पहुंची। घायल लखनलाल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:38 pm

गोलीबारी मामला: 'छोटे अपराधी पकड़े, मुख्य साजिशकर्ता खुले घूम रहे', गुरुग्राम पुलिस पर भड़का पीड़ित परिवार

गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू गांव में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी के मुख्य आरोपी एक सप्ताह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है।

जागरण 18 Oct 2026 1:37 pm

उत्तराखंड: विधि-विधान से बंद हुए केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

अनुष्ठान संपन्न होने के बाद विधि-विधान के साथ रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. अब भगवान रुद्रनाथ की शीतकालीन पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

आज तक 18 Oct 2026 1:37 pm

शीतला माता मंदिर में अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:महागौरी स्वरूप में हुआ माता रानी का भव्य श्रृंगार,दर्शन-पूजन के लिए लगी कतारे

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद कस्बे के समीप भैरोपुर गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही माता रानी के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 1 बजे तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्त घंटों लाइन में खड़े होकर मां शीतला के दर्शन कर रहे थे। मंदिर के पुजारी अशोक माली ने बताया कि नवरात्र की अष्टमी पर मां शीतला का महागौरी स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया। नवरात्र की परंपरा के अनुसार मंदिर में नौ दिनों तक माता रानी को अलग-अलग स्वरूपों में सजाया जाता है। माता के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसरनवरात्र मेले के चलते मंदिर परिसर में सैकड़ों दुकानें सजाई गई हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। वहीं, निजामाबाद कस्बे के श्रद्धालुओं की ओर से सुबह और शाम भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मुख्य गायक कलाकारों ने देवी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति गीतों से पूरा धाम गूंज उठा। अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। भीड़ को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की वर्दी में तथा सादे कपड़ों में तैनाती की गई। बड़ी संख्या में भक्ति माता के दर्शनों के लिए दूर-दूर से आए।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:36 pm

AIR Show-वाराणसी में सेना के हेलीकॉप्टर ने किया रिहर्सल:तिरंगा लेकर नमो घाट पर गंगा के ऊपर से गुजरा, 22 से शुरू होगा एयर शो

वाराणसी में एयर शो को लेकर एयर फोर्स लगातार काम कर रहा है। सेना के हेलीकॉप्टर और विमान बाबतपुर एयरपोर्ट और गाजीपुर की हवाई पट्टी से वाराणसी के लिए उड़ान भर रहे हैं। इसी क्रम में सेना के हेलीकॉप्टर ने वाराणसी के आसमान में उड़ान भरी। इस दौरान तिरंगा झंडा भी हेलीकॉप्टर ने लहराया। इसके दो दिन पहले चिनूक हेलीकॉप्टर ने टच एंड गो गंगा पर रिहर्सल किया था। वहीं शाम तक सूर्य किरण विमानों के गंगा के ऊपर रिहर्सल करने की संभावना है। सूर्य किरण विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह पहुंचे थे। वाराणसी पहुंचा हेलीकॉप्टर, तिरंगा लेकर उड़ा वाराणसी में आगामी 22, 24 और 25 अक्टूबर को भव्य एयर शो होना है। जिसे लेकर नमो घाट पर तैयारियां चल रही हैं। सेना के अधिकारी और एयरफोर्स के अधिकारी लगातार नमो घाट पर कार्य करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक अस्थायी ATC का भी निर्माण किया जा रहा है। जिससे विमानों को एयर शो के लिए निर्देश दिया जाएगा। इसी क्रम में रविवार की सुबह नमो घाट पर सेना का हेलीकॉप्टर भी पहुंचा और उसने रिहर्सल किया। अस्सी घाट तक गया और फिर गाजीपुर लौट गया गाजीपुर की अंधऊ हवाई पट्टी से उड़ा सेना का यह हेलीकॉप्टर तिरंगा लेकर वाराणसी पहुंचा था। इसके बाद यह गंगा पर होता हुआ अस्सी घाट तक गया और फिर वापस लौट गया। इस दौरान यह काफी नीचे से उड़ान भर रहा था। चिनूक ने किया था रिहर्सल इसके पहले गुरुवार को सेना के हेलीकॉप्टर चिनूक ने नमो घाट और फिर काशी विश्वनाथ धाम के गंगा घर पर टच एंड गो का रिहर्सल किया था। इस दौरान नमो घात के सामने कुछ देर तक हवा में रूककर मौके पर चक्कर लगाया था। इसके बाद वापस अंधऊ हवाई पट्टी गाजीपुर लौट गया था।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:36 pm

सालों केस लड़ा, लाखों खर्च किए... मूली की फसल ने किसान को कहीं का नहीं छोड़ा

फरीदाबाद के किसान रामेश्वर शर्मा की मूली की फसल कथित मिलावटी बीज के कारण बर्बाद हो गई. नवंबर 2023 में बीज खरीदने के बाद पौधों में मूली बनने के बजाय बालियां निकलने लगीं. किसान ने दुकानदार के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में 2 लाख रुपये मुआवजे की मांग की.

आज तक 18 Oct 2026 1:35 pm

मनेंद्रगढ़ में 3 दिवसीय गरबा उत्सव का समापन:स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल हुए शामिल, पारंपरिक परिधानों में प्रतिभागियों ने दी गरबा की प्रस्तुतियां

मनेंद्रगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय एमसीबी ग्रांड गरबा उत्सव का समापन भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित उत्सव में पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। अंतिम दिन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उत्सव के अंतिम दिन मां दुर्गा की आरती और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने गरबा की प्रस्तुतियां दीं। गरबा की धुन पर थिरकते प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। श्रद्धालुओं ने प्रस्तुतियों का आनंद लिया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। तीनों दिन आयोजन स्थल पर भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की पहल एमसीबी ग्रांड गरबा उत्सव का उद्देश्य नवरात्रि पर्व को सामूहिक रूप से मनाने के साथ भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोकनृत्य को बढ़ावा देना था। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ने के साथ सामाजिक एकता और आपसी मेल-मिलाप को भी बढ़ावा देते हैं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:34 pm

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चयन: मेरठ में ट्रायल 26 अक्टूबर को, 24 तक पंजीकरण करना अनिवार्य

मेरठ में 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा, जिसमें 13 खिलाड़ी हैदराबाद में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इच्छुक बालक-बालिकाएं 24 अक्टूबर शाम 7 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

जागरण 18 Oct 2026 1:34 pm

विजयादशमी पर विजय मुहूर्त दोपहर 1:58 से,:मुरादाबाद के ज्योतिर्विद सुरेंद्र आचार्य ने बताया शस्त्र पूजन और रावण दहन के शुभ मुहूर्त का विशेष संयोग

अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की शाश्वत जीत का महापर्व विजयादशमी इस बार बेहद खास संयोग लेकर आ रहा है। मुरादाबाद के जाने-माने ज्योतिर्विद सुरेंद्र आचार्य ने पंचांग गणना के आधार पर त्योहार के धार्मिक महत्व और पूजा के अचूक शुभ मुहूर्त की विस्तृत जानकारी साझा की है। आचार्य सुरेंद्र के अनुसार, विजयादशमी के पावन अवसर पर शस्त्र पूजन, विजय मुहूर्त और रावण दहन के लिए समय का विशेष ध्यान रखना भक्तों के लिए अत्यधिक फलदायी साबित होगा। ज्योतिर्विद सुरेंद्र आचार्य ने बताया कि 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर 'विजय मुहूर्त' में पूजा-अर्चना करना विशेष रूप से कल्याणकारी और शुभ माना जाता है। इस वर्ष शस्त्र पूजन और विजय मुहूर्त का पावन समय दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। सनातन परंपरा के अनुसार, इस विशिष्ट समयावधि में मां दुर्गा, भगवान श्रीराम और अपने शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा करने का विधान है। अधार्मिक प्रवृत्तियों के विनाश के प्रतीक 'रावण दहन' के समय को लेकर आचार्य जी ने स्पष्ट किया है कि रावण दहन हमेशा सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में किया जाना चाहिए। इस बार रावण दहन के लिए अनुकूल और शुभ समय सायं 5:45 बजे से लेकर रात्रि 8:30 बजे तक रहेगा। इस समयावधि में पुतला दहन करना शास्त्रों के सम्मत और सर्वोत्तम है। पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुरादाबाद के ज्योतिर्विद ने कहा कि इसी गौरवशाली दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का संहार कर माता सीता को मुक्त कराया था। यही कारण है कि यह पर्व सदियों से समाज को अधर्म पर धर्म की विजय का अटूट संदेश देता आ रहा है। इसके साथ ही, यह दिन महिषासुर जैसी आसुरी शक्ति पर आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रचंड विजय की स्मृति का भी उत्सव है। आचार्य सुरेंद्र ने आगे बताया कि शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों की कठिन साधना के समापन पर इस दिन भक्त भावपूर्ण तरीके से देवी स्वरूपा मां दुर्गा की विदाई और उनकी प्रतिमाओं का विसर्जन करते हैं। दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि मानव जीवन को सदैव साहस, सत्य और धर्म के मार्ग पर निष्ठापूर्वक चलने की महान प्रेरणा देने वाला पर्व है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:34 pm

बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत:कानपुर देहात में भांजे के मुंडन में आया था; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

कानपुर देहात के झींझक-कंचौसी मार्ग पर चिरखिरी और परजनी गांव के बीच शनिवार रात बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में रसूलाबाद के पूरनपुरवा गांव निवासी विवेक गौतम (25) की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह राहगीरों की सूचना पर मंगलपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवेक शनिवार को झींझक के वार्ड नंबर-2 उड़नवापुर में अपने भांजे अयांश के मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था। रात करीब 8 बजे वह बहनोई दीपू से रेलवे स्टेशन से किसी को लेने की बात कहकर बाइक से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। पास में क्षतिग्रस्त बाइक और बिजली का खंभा था। सूचना पर डायल 112 और मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। सब-इंस्पेक्टर मिलन सिरोही ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। विवेक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में भांजे के मुंडन संस्कार की खुशियां थीं, वहां मातम छा गया।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:33 pm

बुरहानपुर में 226 पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना:जिले में 500 जगहों पर विराजी माता रानी, नौ रूपों में दे रहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बुरहानपुर जिले में नवरात्रि पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जिले में करीब 500 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिनमें 226 प्रतिमाएं शहर में हैं। पंडालों में मां दुर्गा के पारंपरिक स्वरूपों के साथ मां काली और मां सरस्वती की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं। रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दत्तात्रय नगर में नौ स्वरूपों में विराजीं माता रानी शहर के दत्तात्रय नगर में बाल दत्त सार्वजनिक उत्सव समिति ने माता रानी के नौ स्वरूपों की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। खास बात यह है कि सभी प्रतिमाएं मिट्टी से बनाई गई हैं। इनके जरिए समिति पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है। पीओपी की जगह मिट्टी की प्रतिमाएं समिति सदस्य अनिल महाजन ने बताया कि माता के नौ स्वरूपों की प्रतिमाएं बनाने में प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) का इस्तेमाल नहीं किया गया है। मिट्टी की प्रतिमाओं के जरिए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। पंडाल में रोजाना माता रानी की पूजा-अर्चना, आरती और गरबा रास हो रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता की आराधना कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:33 pm

लेह में न्याय के नए द्वार खुले: CJI ने किया लद्दाख हाईकोर्ट बेंच का उद्घाटन, 21 अक्टूबर से शुरू होगी सुनवाई

भारत के मुख्य न्यायाधीश ने लेह में लद्दाख हाईकोर्ट बेंच का उद्घाटन किया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को अब न्याय के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस बेंच में मामलों की सुनवाई 21 अक्टूबर से शुरू होगी।

जागरण 18 Oct 2026 1:30 pm

धान खरीद में देरी पर किसानों का गुस्सा फूटा:टोहाना मंडी का गेट बंद कर किया प्रदर्शन, बोले-कम भाव पर फसल बेचने को मजबूर

फतेहाबाद जिले के टोहाना में धान खरीद में देरी, बारदाने की कमी और फसल के कम दाम मिलने से किसान नाराज हैं। रविवार को किसानों ने अनाज मंडी में का गेट बंद करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राजेश कुमार, हरमेल सिंह, जगजीत सिंह और जरनेल सिंह समेत कई किसानों ने बताया कि वे 8-9 दिन से धान लेकर बैठे हैं, लेकिन फसल नहीं खरीदी जा रही। उन्हें अपनी उपज बेचने में परेशानी हो रही है। ‘मजबूरी में 200 से 300 रुपए कम दोम में बेच रहे फसल’ किसानों का आरोप है कि धान की गुणवत्ता सही होने पर भी सरकारी दर पर खरीद नहीं हो रही और बारदाना भी नहीं मिल रहा। कुछ किसानों को मजबूरी में 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल कम दाम पर फसल बेचनी पड़ रही है। किसानों ने मांग की है कि उनकी फसल की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर पारदर्शी तरीके से हो। उन्होंने कहा कि समय पर धान नहीं बिकने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों की सरकार को चेतावनी किसान ने मांग की कि सरकार किसानों की पूरी उपज निर्धारित एमएसपी पर खरीदे, बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था करे, और खरीद, तौल और भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करे। उन्होंने मजदूरों को उनकी मेहनत के अनुसार उचित मजदूरी देने और खरीद प्रक्रिया में शामिल सभी संबंधित पक्षों से ईमानदारी से काम करने की अपील भी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान मंडी के गेट पर विरोध प्रदर्शन करने जैसे कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। किसानों की मुख्य मांग है कि धान खरीद में आ रही बाधाओं को जल्द दूर किया जाए, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए कई-कई दिनों तक इंतजार न करना पड़े और उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:29 pm

राम बने आर्यन, सीता बनीं साध्वी... रामलीला में बच्चे निभा रहे हर किरदार

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में रामलीला का मंच सजा है. यहां रामायण के प्रसंगों को जीवंत करने के लिए न तो बाहर से कलाकार बुलाए गए हैं और न ही मेकअप के लिए किसी पेशेवर आर्टिस्ट की मदद ली जा रही है. इस रामलीला में राम, लक्ष्मण, सीता, रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद, हनुमान और जटायु जैसे किरदार स्कूल के बच्चे निभा रहे हैं. पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी अपने अभिनय और संवादों के जरिए दर्शकों के सामने रामायण के प्रसंग पेश कर रहे हैं.

आज तक 18 Oct 2026 1:28 pm

रायबरेली में भागवत कथा आयोजित:मां फूलमती मंदिर परिसर गुंजायमान, भोला बाबा सानिध्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

रायबरेली में विकासखंड सरेनी के चिंता खेड़ा गांव स्थित मां फूलमती मंदिर में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और मां के जयकारों से भक्तिमय माहौल रहा। कार्यक्रम का आयोजन श्री रामाचार्य महाराज (भोला बाबा) के सानिध्य में हुआ। कथा के संयोजक बालकृष्ण तिवारी और नेहा तिवारी ने विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। सुबह 10:30 बजे आरती, पूजा-अर्चना और वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कथा के दौरान भक्ति, धर्म, संस्कार और सदाचार से जुड़े प्रसंग सुनाए गए। श्रद्धालुओं ने मां फूलमती के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की उन्नति की कामना की।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:28 pm

कार की टक्कर से बुलेट सवार 3 दोस्तों का एक्सीडेंट:उछलकर धड़ाम से गिरे; बाइक चलाने वाले की मौत, मुरथल से लौट रहे थे, CCTV आया

सोनीपत में रविवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसा PWD रेलवे रोड के पास हुआ। मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक मुरथल से कच्चे क्वार्टर की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान अज्ञात कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से कार चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को साइड से टक्कर मार दी। वहीं वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है और कार की टक्कर के बाद उछल कर जमीन पर गिरते हैं। वहीं गाड़ी ड्राइवर कुछ सेकेंड रूकता है और तीनों के जमीन पर गिरे होने के कारण मौके से भाग जाता है। वहीं स्थानीय लोगों ने उनको हॉस्पिटल में पहुंचाया और जहां एक की मौके पर मौत हो गई और दो घायल हुए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं अज्ञात कार चालक की तलाश में पुलिस जुट चुकी है और मामले में जांच कर रही है। मुरथल से कच्चे क्वार्टर जा रहे थे तीनों दोस्त उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के नौनेर गांव के रहने वाले विवेक श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कृष्णा मारुति कंपनी में काम करता है। 18 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे वह अपने दोस्तों रिशु कुमार और अमन कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुरथल से सोनीपत के कच्चे क्वार्टर की तरफ जा रहा था। तीनों गीता भवन चौक से होते हुए आगे बढ़ रहे थे। मोटरसाइकिल अमन कुमार चला रहा था। रात को मुरथल में दोस्त के कमरे पर रूके थे और वहां पार्टी करने के उपरांत अमन अपने दोनों दोस्तों को सोनीपत के सुभाष चौक पर खाना खिलाने के लेकर आ रहा था। इसी दौरान 500 मीटर पहले ही सड़क एक्सीडेंट हो गया। PWD रेलवे रोड के पास कार ने मारी टक्कर विवेक के अनुसार, जब वे PWD रेलवे रोड के पास पहुंचे तो इसी दौरान सफेद रंग की एक कार तेज रफ्तार से आई। आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं। अमन की मौके पर ही मौत, रिशु के सिर में लगी चोट शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसे के बाद उसने अपने दोनों साथियों को संभाला। इस दौरान रिशु कुमार के सिर में चोट लगी थी, जबकि अमन कुमार बेहोशी की हालत में था। हादसे में लगी चोटों के कारण अमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विवेक और रिशु की एमएलआर भी करवाई गई। अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच कर रहे विकास ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सड़क हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125A, 281 और 106 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:27 pm

लंबी छुट्टी और ताजमहल की दीवानगी: दशहरा तक भारी भीड़ की उम्मीद, इस बार बटेश्वर भी घूमकर आएं

लंबी छुट्टियों और दुर्गा पूजा के कारण ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को 26,759 पर्यटक आए, और दशहरा तक यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

जागरण 18 Oct 2026 1:26 pm

गाजियाबाद में ट्रॉमा फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रोग्राम आयोजित:चोटों से बचाव और आपात स्थिति में सहायता देने की जानकारी दी

गाजियाबाद में विश्व ट्रॉमा दिवस के अवसर पर यशोदा मेडिसिटी ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रॉमा एंड एक्यूट केयर के सहयोग से ट्रॉमा फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रोग्राम आयोजित किया। इसका उद्देश्य लोगों को प्राथमिक उपचार की जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था, ताकि मेडिकल टीम के पहुंचने से पहले घायल व्यक्तियों की मदद की जा सके। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, समुदाय के सदस्यों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों सहित करीब 100 लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को इंटरैक्टिव लेक्चर और वीडियो के माध्यम से चोटों से बचाव और आपात स्थिति में सहायता देने की जानकारी दी गई। इसके बाद तीन अलग-अलग स्किल स्टेशन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने टीम आधारित प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल में भी हिस्सा लिया। इस पहल का उद्देश्य आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी को मजबूत करना था।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:25 pm

पाकुड़ के सरस्वती पुस्तकालय की 140 साल पुरानी परंपरा:चंदन नगर की लाइटिंग और 12 फीट की प्रतिमा बनी आकर्षण; अष्टमी पर पंडालों में उमड़ी भीड़

पाकुड़ जिले में शारदीय दुर्गा पूजा का उत्सव पूरे जोर पर है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भक्ति और उल्लास का माहौल है। पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सरस्वती पुस्तकालय दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया है। समिति पिछले 140 वर्षों से दुर्गा पूजा करती आ रही है। इस बार यहां करीब 80 फीट ऊंचा पंडाल बनाया गया है। पंडाल की सजावट के लिए पश्चिम बंगाल के चंदन नगर से आकर्षक विद्युत लाइटें मंगाई गई हैं। रोशनी से सजा पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, मां दुर्गा की 12 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के साथ सजावट के लिए भी पश्चिम बंगाल से सामग्री मंगाई गई है। पंडाल की भव्यता, आकर्षक रोशनी और प्रतिमा के दर्शन के लिए सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। आरजे स्टेडियम में डांडिया नाइट, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा शनिवार देर शाम आरजे स्टेडियम में सरस्वती पुस्तकालय दुर्गा पूजा समिति की ओर से डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन व्यवहार न्यायालय की सीजेएम एस चंद्रा, डॉ. दिलीप भगत और समिति अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक कपड़े पहनकर पहुंचे लोगों ने डांडिया की धुन पर नृत्य किया और उत्सव का आनंद लिया। आयोजन में कोलकाता से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी उत्सव की रौनक बढ़ाई। डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन भी सतर्क है। डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने जिले के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। पाकुड़ शहर के साथ जिले के सभी प्रखंडों और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुर्गा पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु परिवार के साथ पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं। सप्तमी पूजा के दिन शनिवार को सुबह से देर रात तक पंडालों में भीड़ रही। वहीं, रविवार को अष्टमी पूजा के अवसर पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। विभिन्न पूजा पंडालों में पुरोहितों ने विधि-विधान से अष्टमी पूजा शुरू कराई। मां के दर्शन के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अष्टमी पर पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार को अष्टमी पूजा को लेकर पाकुड़ शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में चहल-पहल बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आकर्षक सजावट और रोशनी लोगों को अपनी ओर खींच रही है। शहर में डांडिया नाइट जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी उत्सव को खास बनाया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा को लेकर उत्साह बना हुआ है। भव्य पंडाल, 12 फीट की प्रतिमा, चंदन नगर की विद्युत सजावट और 140 साल पुरानी पूजा परंपरा इस वर्ष पाकुड़ के दुर्गा पूजा उत्सव की खास पहचान बनकर सामने आई है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:25 pm

जनाना हॉस्पिटल के पालना गृह में मिली नवजात बच्ची:करीब 8 घंटे पहले हुआ था जन्म, पास में दूध की बोतल भी छोड़ी

भरतपुर के जनाना हॉस्पिटल स्थित पालना गृह में एक नवजात बच्ची मिली है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची का जन्म करीब 6 से 8 घंटे पहले हुआ था। बच्ची को पालना गृह में छोड़कर जाने वाले व्यक्ति ने उसके पास दूध से भरी बोतल भी रखी थी। बच्ची के रोने पर हॉस्पिटल स्टाफ का ध्यान उस पर गया। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है। बाल कल्याण समिति ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी देखरेख की जा रही है। बाल कल्याण समिति ने बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया बाल कल्याण समिति के सदस्य देवेंद्र सिंह ने बताया - आज समिति को सूचना मिली थी कि जनाना अस्पताल के पालना गृह में कोई नवजात बच्ची को छोड़कर चला गया है। सूचना मिलने पर समिति के सदस्य तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे। वहां बच्ची को अपने संरक्षण में लेने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची स्वस्थ है और उसकी देखरेख की जा रही है। सुबह करीब 10 बजे मिली थी नवजात डॉक्टर विपिन डागुर ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे पालना गृह में नवजात बच्ची मिली थी। बच्ची को देखकर अनुमान है कि उसका जन्म 6 से 8 घंटे पहले हुआ है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसे NICU वार्ड में भर्ती किया गया है। फिलहाल उसकी रूटीन जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:24 pm

नानकमत्ता में घर पर हमले की खबर सुनकर लौट रहा था युवक, गोली मारकर हत्या... चचेरे भाई पर शक

नानकमत्ता के सिद्धा गांव में घर पर हमले की सूचना मिलने पर लौट रहे सतनाम सिंह को रास्ते में गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई पर हत्या का शक है।

जागरण 18 Oct 2026 1:23 pm

अलवर में पति और सास ने की विवाहिता से मारपीट:पीड़ित ने दोनों के खिलाफ दर्ज कराया केस, आरोप-पति ने दोस्त को भेजा अश्लील वीडियो

अलवर में एक विवाहिता ने फाइनेंस कंपनी में मैनेजर पति और सास पर मारपीट, गाली-गलौज और अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। पीड़िता ने शहर के एक थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। शिकायत के अनुसार, महिला 11 अक्टूबर को अपने पीहर से ससुराल लौटी थी। आरोप है कि अगले दिन उसके पति और सास ने उसके साथ मारपीट की और उसे धमकाया। पति ने दोस्त को भेजा पत्नी का अश्लील वीडियो यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने पहले खुद (पति-पत्नी) का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया था। उस वीडियो को पति ने खुद के एक दोस्त को भेज दिया था। अब उस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। मामी से रिलेशन होने पर कर रहा प्रताड़ित पीड़ित ने कहा कि उसका पति खुद की मामी के साथ रिलेशन में है, इसलिए मुझे प्रतिड़ित किया जाता है। जब पीड़िता को मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पति को दिए 17 लाख रुपए वापस मांगे तो पति ने लौटाने से मना कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:23 pm

झांसी में मां काली की आरती आयोजित:पूजा पंडाल में 56 भोग, मध्यरात्रि महाआरती संग सुंदरकांड पाठ आयोजन

झांसी के गुरसरांय में नवरात्र के सातवें दिन ऐतिहासिक मां काली पूजा पंडाल में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से शुरू हुआ भक्तों के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां काली की प्रतिमा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडाल में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। इस अवसर पर दोपहर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मां काली को 56 भोग अर्पित किए गए और रात 12 बजे महाआरती हुई। आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां का आशीर्वाद मांगा। भीड़ को देखते हुए पंडाल में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:23 pm

भीलवाड़ा में ट्रेवल्स बस से पकड़ा 200 किलो मिलावटी मावा:नाकाबंदी के दौरान बस की डिक्की में मिला, ड्राइवर से पूछताछ जारी

भीलवाड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी मावे के खिलाफ कार्रवाई की। भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर भदाली खेड़ा चौराहे के पास नाकाबंदी के दौरान अजमेर से आ रही ट्रेवल्स बस की तलाशी ली गई। बस की डिक्की में कपड़े की चार गठरियों में करीब 200 किलो मावा मिला। मावा देखने में मिलावटी लग रहा था। टीम ने इसे जब्त कर नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की है। नाकाबंदी के दौरान बस की डिक्की में मिला मावा सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि अजमेर से भीलवाड़ा आ रही ट्रेवल्स बस में मिलावटी मावा लाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भदाली खेड़ा चौराहे पर नाकाबंदी करवाई। इस दौरान ट्रेवल्स बस को रुकवाकर तलाशी ली गई। बस की डिक्की में कपड़े की चार गठरियां मिलीं, जिनमें मावा भरा हुआ था। मावा देखने में ही मिलावटी लग रहा था। टीम ने करीब 200 किलो मावा जब्त कर लिया। यात्रियों ने मावे पर दावा नहीं किया बस में बैठे लोगों से मावे के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी इसे अपना नहीं बताया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मावे को जब्त कर नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की। ड्राइवर से पूछताछ, पता लगाया जा रहा किसने रखवाया टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मावा किस व्यक्ति ने और कहां से बस में रखवाया था। इस संबंध में बस के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:22 pm

हिमाचल प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलग कैडर पर लगी रोक, स्वास्थ्य विभाग के सामने अब नई चुनौती

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य निदेशालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अलग कैडर बनाने की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है।

जागरण 18 Oct 2026 1:22 pm

मुजफ्फरपुर में पहले केवी के लिए दी पांच एकड़ जमीन, फिर निर्माण रोकने पहुंचे कोर्ट, गोशाला सचिव पर जुर्माना

मुजफ्फरपुर में गोशाला सचिव को केंद्रीय विद्यालय निर्माण के खिलाफ याचिका दायर करना महंगा पड़ा। पटना हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर सचिव पर जुर्माना लगाया और गोशाला के ऑडिट का आदेश दिया।

जागरण 18 Oct 2026 1:20 pm

देवरिया में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित:रुद्रपुर की 16 वर्ष पुरानी परंपरा, दर्शन करने पहुंचे आसपास के ग्रामीण

देवरिया में रुद्रपुर क्षेत्र के सतुआभार गांव में पिछले 16 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र पर पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा की आकर्षक सजावट और पंडाल को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। नवरात्र के दौरान पंडाल में भक्तिमय माहौल रहा। ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह धार्मिक कार्यक्रम गांव की परंपरा का हिस्सा बन गया है। आयोजन में मुख्य रूप से रोहित सिंह, समीर सिंह और ग्रामवासी सहयोग कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:20 pm

जौनपुर में 58 साल की महिला कुएं में गिरी:फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला, परिजनों को सौंपा

जौनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के तूतीपुर मोहल्ले में रविवार सुबह 11 बजे एक महिला कुएं में गिर गई। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी की देखरेख में फायर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पंजाबी कॉलोनी, तूतीपुर चौराहा निवासी 58 साल की सुमन सेठी (पत्नी अजय सेठी) अपने घर के सामने एक पुराने कुएं के पास किसी काम से गई थीं। अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरीं। लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम के काम की तारीफ की अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फायर रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने कुएं में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सुमन सेठी को मौके पर मौजूद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। घटनास्थल पर पुलिस बल भी मौजूद था। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम के काम की तारीफ की।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:20 pm

जयपुर में 33 हजार केवी की लाइन से झुलसा युवक:शराब पीकर बिजली पोल पर चढ़ा,पुलिस कॉन्स्टेबल ने बचाई जान;अधजली हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया

जयपुर में आज सुबह एक युवक शराब के नशे में बिजली की लाइन पर चढ़ गया, जिससे युवक का शरीर झुलस गया। अर्द्धजली हालत में वह पोल पर ही झुलसकर अटक गया। इस दौरान युवक मदद की गुहार लगा रहा था। खोराबीसल थाना के कॉन्स्टेबल ने अपनी जान जोखिम में डाल चालू लाइन पर चढ़कर स्थानीय लोगों की मदद से नीचे उतारा। पुलिस ने अधझुलसे युवक को कांवटिया हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। SHO (खोराबीसल) सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि खोराबीसल के औद्योगिक इलाके में 33 हजार केवी की लाइन जा रही थी। सुबह करीब 7:45 बजे शराब पीकर एक युवक बिजली पोल पर चढ़ गया। नशे में पोल पर चढ़ने पर उसे 33 हजार केवी की बिजली लाइन से करंट लगा। अर्द्धजली हालत में वह पोल पर ही झुलसकर अटक गया। करंट से झुलसे युवक को देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। सूचना पर खोराबीसल थाने की चेतक को लेकर कॉन्स्टेबल सुनील कुमार मौके पर पहुंचा। बचाने की गुहार पर चढ़ा पुलिसकर्मी बिजली पोल पर झुलसा युवक बचाने के लिए गुहार लगा रहा था। पुलिसकर्मी सुनील ने पोल पर चढ़कर युवक को नीचे उतारा। कॉन्स्टेबल की मदद के लिए 2-3 स्थानीय लोग भी पोल पर चढ़ गए और रस्सी की मदद से नशे में पोल पर झुलसे युवक को नीचे उतारा। और एम्बुलेंस की मदद से अधजली हालत में युवक को कावंटिया अस्पताल में भर्ती करवाया। --- ये खबर भी पढ़ें.. सरपंच प्रत्याशी का पोस्टर लगा रहे युवक की मौत:हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आया, फोन आने पर खाना छोड़ कर गया था अलवर में सरपंच प्रत्याशी का पोस्टर लगा रहे युवक की मौत हो गई। वह हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक संदीप जाटव (20) तीन बहनों का इकलौता भाई था। (पूरी खबर पढ़ें)

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:18 pm

चंडीगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी के आसार? चुनाव समितियों में सांसद-अध्यक्ष गुट का दबदबा; पूर्व केंद्रीय मंत्री का गुट दरकिनार 

चंडीगढ़ कांग्रेस में चुनाव समितियों में सांसद मनीष तिवारी और प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की के खेमे का दबदबा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के गुट को इन समितियों में जगह नहीं मिली है। इससे पार्टी में निगम चुनाव से पहले गुटबाजी के आसार बढ़ गए हैं।।

जागरण 18 Oct 2026 1:18 pm

बेलतरा विधायक की 171 किमी की ध्वजा यात्रा पूरी:7 दिन में 48 ग्राम पंचायतों से होकर महामाया मंदिर पहुंचे सुशांत शुक्ला;सप्तमी पर चढ़ाई ध्वजा

बिलासपुर के बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की 7 दिन की ध्वजा यात्रा सप्तमी पर रतनपुर के महामाया मंदिर में ध्वजा चढ़ाने के साथ पूरी हो गई। 171 किलोमीटर की इस यात्रा में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की करीब 48 ग्राम पंचायतों से जुड़े गांवों में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान जयकारे लगे और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। विधायक ने मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के सातवें और अंतिम दिन रानीगांव से शुरू होकर मदनपुर होते हुए सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची। यहां ढोल-ताशों की धुन, शिव तांडव और राधा-कृष्ण की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा। सिद्धि विनायक मंदिर के पास नगर पंचायत अध्यक्ष लव कुश कश्यप और भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू कश्यप ने विधायक शुक्ला का स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक भावना बोहरा भी यात्रा में शामिल हुए। 48 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरी यात्रा यात्रा की शुरुआत श्री गिरजाबंध हनुमान मंदिर से हुई थी। पहले दिन नवागांव, ओछिनापारा चौक, खैरखुंडी, सरवन देवरी, लखराम, गड़वत, बाम्हू और टेकर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। सरवन देवरी में ढोल-मांदर की थाप और लखराम में सामाजिक प्रतिनिधियों ने यात्रा का स्वागत किया। दूसरे दिन टेकर से गिधौरी, नेवसा, जाली, बेलतरा, सलका, धौरामुड़ा, बिटकुली, करमा, बसहा, गोपालपुर, पांडेयपुर और भिल्मी होते हुए यात्रा भादी पहुंची। तीसरे दिन खैरा (ड), डंगनिया, सेलर, मोहरा, उरतुम, परसाही, डबरीपारा और उरैहापारा से होकर यात्रा गुजरी। चौथे दिन नगौई से बैमा, खपराखोल, धुरीपारा, मां कोसगई, परसदा, सेमरा, सेमरी, भरारी और जलसो होते हुए यात्रा सेमरतल पहुंची। खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन के लिए विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपए के कार्य का भूमिपूजन किया गया। जेसीबी से फूल बरसाए, लड्डुओं से तौला पांचवें दिन सेमरतल से गतौरी, भदोरियाखार, रमतला, सेंदरी और कछार होते हुए यात्रा लोफंदी पहुंची। गतौरी में जेसीबी से फूल बरसाकर स्वागत किया गया। भदोरियाखार में विधायक ने गुरु घासीदास के जैतखाम पर श्वेत ध्वजा (पालो) चढ़ाई। रमतला में बच्चों और महिलाओं की झांकियों के बीच युवाओं ने विधायक सुशांत शुक्ला को लड्डुओं से तौलकर स्वागत किया। सेंदरी में माता सेंदुरा के प्रति श्रद्धा जताते हुए ध्वजा चढ़ाई गई। विधायक निधि के कार्यों का लोकार्पण छठवें दिन लोफंदी से लछनपुर, पेंडरवा और गोंदईया होते हुए यात्रा रानीगांव पहुंची। लखनपुर में विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपए की लागत से बने बसीन पाट के बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण किया गया। गोंदईया में रंगोली, अल्पना, जसगीत और पारंपरिक तरीके से स्वागत हुआ। रानीगांव में माता के जगराते के साथ श्रद्धालुओं ने रात बिताई। बोले- गांवों से मिला प्यार जीवन की अविस्मरणीय पूंजी यात्रा के समापन पर विधायक सुशांत शुक्ला ने लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके लिए केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मां महामाया के प्रति आस्था और बेलतरा परिवार के साथ आत्मीय संबंधों की अभिव्यक्ति है। यात्रा के दौरान गांव-गांव में लोगों से मिले प्यार, सम्मान और आशीर्वाद को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। हर गांव, समाज और परिवार ने जिस आत्मीयता से अपनाया, वह उनके जीवन की अविस्मरणीय पूंजी है। विधायक भावना बोहरा ने सफल आयोजन के लिए सुशांत शुक्ला और बेलतरा की जनता को बधाई दी। उन्होंने मां महामाया से सभी परिवारों की सुख-समृद्धि और समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा बढ़ने की कामना की।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:18 pm

गाजियाबाद से मॉर्निंग वाक करने वालों से लूटपाट कर भाग आए थे मेरठ, मुठभेड़ में धरे गए हिस्ट्रीशीटर समेत दो स्नेचर

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गाजियाबाद के दो चेन स्नेचर घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ये बदमाश गाजियाबाद में मॉर्निंग वॉक करने वालों से लूटपाट कर मेरठ भाग आए थे।

जागरण 18 Oct 2026 1:17 pm

लखनऊ में रामलीला का मंचन:राम और केवट संवाद से दर्शक हुए भावुक, समानता व भक्ति का दिया संदेश

लखनऊ में पारा क्षेत्र के ग्राम मुन्नू खेड़ा में श्री ब्रह्मदेव मंदिर रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित 25वीं रामलीला एवं दशहरा मेले में भगवान श्रीराम के वनवास और राम-केवट संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत किया। मंचन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। राम और केवट के संवाद ने दर्शकों को भावुक किया और समानता व भक्ति का संदेश दिया। आयोजन में श्री ब्रह्मदेव मंदिर रामलीला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राम गोपाल, कोषाध्यक्ष गंगा प्रसाद, महामंत्री अनिल कुमार यादव, संगठन मंत्री रमेश यादव, उपाध्यक्ष कैलाश रावत, युवा अध्यक्ष सतेंद्र यादव, संतोष यादव और बीरबल यादव सहित अन्य पदाधिकारी सहयोग कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:16 pm

आगरा में दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर रूट डायवर्जन: जानें प्रभावित मार्ग और वैकल्पिक रास्ते

आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा के कारण 19 से 21 अक्टूबर तक यमुना किनारा मार्ग सहित कई रास्तों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने शहर के चार प्रमुख घाटों पर विसर्जन के दौरान सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया है।

जागरण 18 Oct 2026 1:16 pm

विराटनगर में 41वां अंबिका शक्तिपीठ- मनसा माता:महाभारत काल से जुड़ा है मंदिर का इतिहास, अरावली की पहाड़ियों में स्थित मंदिर

कोटपूतली बहरोड़ के विराटनगर में अरावली पहाड़ियों के बीच 51 शक्तिपीठों में से 41वां अंबिका शक्तिपीठ है। इसे स्थानीय लोग माता मनसा धाम भी कहते हैं। यह पापड़ी गांव की एक छोटी पहाड़ी पर स्थित है। यह जगह अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए जानी जाती है। माना जाता है कि यहां मां सती के दाएं पैर की चार उंगलियां गिरी थीं। यहां मां सती अंबिका और भगवान शिव अमृत भैरव के रूप में पूजे जाते हैं। इस प्राचीन शक्तिपीठ का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है। अज्ञातवास के दौरान द्रौपदी यहां पूजा करती थीं। नाथ संप्रदाय के पुजारी माता की पूजा करते हैं। यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। देश-विदेश से भक्त आते हैं और ग्रामीण महिलाएं धार्मिक भजन गाकर माता की पूजा करती हैं। मंदिर में माता की ज्योत हमेशा जलती रहती है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:15 pm

ED की जांच के बीच पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, मोहाली के बिल्डर को मिली 40 करोड़ की छूट रद

ED जांच के घेरे में आए मोहाली के व्यावसायिक साइट मामले में पंजाब सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए बिल्डर को दी गई करीब 40 करोड़ रुपये की छूट को रद कर दिया है।

जागरण 18 Oct 2026 1:13 pm

कोटा भाजपा जिलाध्यक्ष का व्हाट्सएप्प हैक:हैकर्स ने परिचितों से पैसे मांगे, राकेश जैन ने पुलिस को दी शिकायत

कोटा में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। उनके नंबर से परिचितों, रिश्तेदारों और पार्टी कार्यकर्ताओं के पास आर्थिक लेनदेन से जुड़े मैसेज भेजे जा रहे हैं। इन मैसेज के जरिए पैसों की मांग की जा रही है। राकेश जैन ने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी है। उन्होंने सभी परिचितों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज का जवाब नहीं दें। किसी भी प्रकार का पैसा ट्रांसफर, फंड ट्रांसफर या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बिल्कुल नहीं करें। साथ ही, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करने और न किसी के साथ ओटीपी या अपनी निजी जानकारी साझा करने की बात कही। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और साइबर ठगी से बचने की अपील की है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:13 pm

'रिजीम चेंज गैंग की दाल क्यों नहीं गल रही...कल बताऊंगा':शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तंज; बोले- जनादेश के आगे साबुन के बुलबुले की तरह फूटे इनके सपने

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘रिजीम चेंज’ यानी सत्ता परिवर्तन की बहस के बीच कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘रिजीम चेंज गैंग’ का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि यह समूह सत्ता परिवर्तन के सपने देखता है, षड्यंत्र रचता है, झूठ फैलाता है और नैरेटिव गढ़ता है। शिवराज ने कहा कि जनता के जनादेश के सामने इनके सपने साबुन के बुलबुले की तरह फूट जाते हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस के बयानों के बीच सियासी तंज शिवराज की पोस्ट ऐसे समय आई है, जब देश में ‘रिजीम चेंज’ को लेकर राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने चुनाव के जरिए सरकार बदलने की बात कही थी, जबकि वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने भी ‘रिजीम चेंज’ की लड़ाई का जिक्र किया था। इस मुद्दे पर राहुल गांधी और विपक्ष की राजनीति को लेकर भी सियासी बहस जारी है। हालांकि, शिवराज ने अपनी पोस्ट में किसी नेता का नाम लेकर निशाना नहीं साधा, बल्कि ‘रिजीम चेंज गैंग’ कहकर हमला किया। चुनावी नतीजों का दिया हवाला शिवराज ने अपनी पोस्ट में पंजाब यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी और ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत का जिक्र किया। इसके साथ ही गुजरात के निकाय चुनावों और असम, पश्चिम बंगाल तथा पुडुचेरी के उपचुनावों के नतीजों को भी जनता के मूड का संकेत बताया। बोले- जनता का मूड कुछ और, स्क्रिप्ट कुछ और केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि गांव हो या शहर, युवा हों या आम नागरिक, जनता का मूड कुछ और है और ‘रिजीम चेंज गैंग’ की स्क्रिप्ट कुछ और। उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया कि हर हार के बाद भी इन लोगों की भारत में दाल क्यों नहीं गल रही। कल बताने का किया ऐलान शिवराज ने पोस्ट के अंत में कहा कि ‘रिजीम चेंज गैंग’ को आत्ममंथन करना चाहिए। अगर इसके बाद भी समझ नहीं आए, तो वे अगले दिन बताएंगे कि उनकी दाल क्यों नहीं गल रही।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:12 pm

मुजफ्फरपुर के 28000 से अधिक सरकारी शिक्षकों का वेतन फंसा, दीपावली और छठ पर भुगतान की उम्मीद कम

Bihar Teachers Salary Investigation: बिहार के भागलपुर में हुए वेतन घोटाले की जांच के कारण मुजफ्फरपुर के 28,000 से अधिक शिक्षकों का वेतन फंस गया है। जांच धीमी होने से दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर वेतन मिलने की उम्मीद कम है।

जागरण 18 Oct 2026 1:11 pm

बोकारो में देर रात मकान में जोरदार विस्फोट:घर में सो रहे पांच लोग बाल-बाल बचे; 30 लाख का नुकसान, गैस सिलेंडर सुरक्षित

बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बारी कॉपरेटिव स्थित एक मकान में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि मकान के निचले तल्ले को भारी नुकसान पहुंचा। मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टूटे हिस्सों का मलबा दूर तक बिखर गया। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना रात करीब पौने तीन बजे की बताई जा रही है। उस समय मकान में परिवार के पांच सदस्य सो रहे थे। अचानक हुए धमाके से घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि सभी पांच लोग सुरक्षित बच गए। मकान को हुए नुकसान का अनुमान करीब 30 लाख रुपए लगाया जा रहा है। विस्फोट किस वजह से हुआ, इसका अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घर में कलश स्थापना, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित मकान मालिक अनिल कुमार झा ने बताया कि घर में कलश स्थापना की गई थी। परिवार के पांच सदस्य निचले तल्ले पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद मकान का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भारी मलबा टूटकर सामने गिरा। घटना के बाद परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अनिल कुमार झा के अनुसार, यदि मलबा सो रहे लोगों पर गिरता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार के सभी सदस्यों के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली। मकान में हुई टूट-फूट से काफी नुकसान हुआ है। परिवार के सदस्य भी विस्फोट की वजह नहीं बता सके हैं। गैस पाइपलाइन से विस्फोट की आशंका, सिलेंडर सुरक्षित प्रारंभिक तौर पर विस्फोट के पीछे गैस पाइपलाइन में रिसाव की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घर में रखे दोनों गैस सिलेंडर सुरक्षित बताए गए हैं। ऐसे में विस्फोट की वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यदि गैस पाइपलाइन में रिसाव हुआ था, तो इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि धमाका गैस रिसाव के कारण हुआ या इसके पीछे कोई दूसरा कारण था। सिलेंडरों के सुरक्षित रहने से घटना की परिस्थितियों को समझना और जरूरी हो गया है। विस्फोट के कारणों का खुलासा बाकी धमाके से मकान के निचले तल्ले को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, करीब 30 लाख रुपए की क्षति हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल रहा। परिवार के सभी सदस्यों के सुरक्षित रहने से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, मकान की क्षति और विस्फोट की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर धमाके के कारण की पुष्टि नहीं की जा सकती।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:10 pm

चीनी के दामों में उछाल पर प्रशासन सख्त, डीएम ने कहा-कृत्रिम रूप से चीनी की कमी पैदा करना बर्दाश्त नहीं

डीएम डॉ. वीके सिंह ने चीनी के बढ़ते दामों पर सख्ती दिखाते हुए मिलों को सीधे पंजीकृत थोक विक्रेताओं को चीनी आपूर्ति करने का निर्देश दिया, साथ ही कृत्रिम कमी पैदा करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं और मतदाता सूची पुनरीक्षण शिविरों का भी निरीक्षण किया।

जागरण 18 Oct 2026 1:08 pm

पलवल में गवाही देने से इनकार पर किसान पर हमला:बंदूक की बट-पंच से वार, नाक की हड्डी टूटी; जान से मारने की धमकी दी

पलवल जिले के भमरौला जोगी गांव में शादी की गवाही देने से मना करने पर एक किसान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने पहले किसान को गाली देकर धमकी दी और फिर दोबारा खेत में पहुंचकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने किसान को लाठी और पंच से पीटा। इतना ही नहीं, बंदूक बट से भी वार किया और उसे खेत में घसीटा। मारपीट के दौरान किसान का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के दौरान उसके शरीर पर 4 चोटें मिलीं और नाक की हड्डी में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। पीड़ित की शिकायत पर बहीन थाना पुलिस ने बिजेंद्र और उसके बेटे रजत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शादी की गवाही से इनकार करने पर हुआ विवाद किसान हरवंश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिजेंद्र और उसका बेटा रजत उसके खेत पर आए थे। दोनों ने उससे एक शादी में गवाही देने के लिए कहा, लेकिन हरवंश ने गवाही देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी देते हुए वहां से चले गए। हरवंश के अनुसार, करीब 10 से 15 मिनट बाद दोनों आरोपी दोबारा खेत में पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। खेत में खसीटा, फोन भी तोड़ा शिकायत के मुताबिक, बिजेंद्र ने हरवंश पर लाठी से हमला किया, जबकि रजत ने पंच से उसके मुंह पर वार किया। इसके बाद आरोपियों ने बंदूक की बट से भी उसे मारा और खेत में घसीटा। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। हरवंश की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी चोटों की जांच की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:08 pm

हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा करेगी सरेंडर, लखनऊ कोर्ट में अर्जी डाली:9 दिनों से फरार, पुलिस की पकड़ में नहीं आई; 25 हजार का इनाम घोषित

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे सरेंडर करेगी। उसने जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी दाखिल की है। 9 दिनों से फरार श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को अरेस्ट करने के लिए पुलिस की 10 टीमें लगी हैं। पुलिस ने तीनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपनी बहन और दोस्त के साथ पुलिस को चकमा दे रही है। नेपाल में वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रही है। इस वजह से वह अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। दावा है कि वह लखनऊ से सीतापुर होते हुए बहराइच के रास्ते नेपाल पहुंच गई थी। वहां कई दिनों तक रहने की बात सामने आई है। इस दौरान पुलिस को उसकी लोकेशन की सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। 12 घंटे में जारी किए 3 वीडियो करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने गुरुवार को 12 घंटे में तीन वीडियो जारी किए। इनमें श्रद्धा ने 9 अक्टूबर यानी घटना वाली रात की पूरी कहानी बताई और अपने बेगुनाह होने की बात कही। श्रद्धा ने कहा- वह हत्या नहीं, सुसाइड था। मैंने अपनी आंखों से उसे कूदते हुए देखा। अगर वहां के CCTV कैमरे देखे जाएंगे, तो सब कुछ सामने आ जाएगा। उसमें दिखेगा कि वह किस तरह कूदा था। श्रद्धा ने आगे कहा- ‘ऐसा नहीं है कि हम परेशान नहीं हैं। उस वक्त मैं कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थी। मेरी तबीयत बहुत खराब हो गई थी। मेरे घर से किसी ने सुसाइड की कोशिश की, तो मेरी हालत खराब होना स्वाभाविक है।' 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर करोड़पति कारोबारी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही श्रद्धा फरार है। उसकी बहन रश्मि और साथी आदिल भी उसके साथ हैं। पुलिस ने आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। उनकी आखिरी लोकेशन नेपाल में मिली है। जांच में पुलिस को महीम नगर बस स्टेशन के दो CCTV मिले हैं, जिनमें श्रद्धा, रश्मि और आदिल दिखाई दे रहे हैं। तीनों लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। वहीं से श्रद्धा बार-बार वीडियो जारी कर रही है। हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा ने वीडियो में क्या-क्या कहा? हू-ब-हू पढ़िए 1. 7 अक्टूबर को 5-6 दिन बाद मेरी शिवा से बात हुई, वह मेरे घर आयाहत्यारोपी मॉडल ने 5 मिनट 18 सेकंड के अपने ताजा वीडियो में शिवा शर्मा की मौत की पूरी कहानी का अपना पहलू बताया। कहा- मैं श्रद्धा दुबे, जिसका नाम शिवा हत्याकांड में बार-बार उछाला जा रहा है। 7 तारीख से पहले 5-6 दिन से मेरी और शिवा की बात नहीं हो रही थी। 7 अक्टूबर को शिवा ने एक चाय वाले के जरिए मेरे ड्राइवर को कॉल करवाया। चाय की दुकान कपूरथला मेन चौराहे पर है, जहां हम अक्सर चाय पिया करते थे। कॉल पर वह बहुत रो रहा था। इसके बाद मैंने उसको अपने नंबर से दो बार कॉल किया। उसकी उस वक्त कॉल नहीं उठी। रात 2 बजे शिवा की कॉल आती है। मैंने पूछा- क्या बात है, क्यों रो रहे हो? उसने कहा कि 'कहां हो?' मैंने बताया तो वह अपनी बीएमडब्ल्यू से मुझसे मिलने आता है। वह आया, बातचीत की। उसने बीयर पी रखी थी। हम लोग एक कैफे गए। उसने मेरी कार ली और मेरे ड्राइवर ने उसकी। वहां से वह मेरे साथ घर आया। 2. 8 अक्टूबर को बहन पहली बार शिवा से मिली, हम साथ में घूमे8 तारीख की सुबह मेरी बहन घर आती है। उसका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। वो शिवा को अच्छे से जानती तक नहीं थी। अगर उसकी कॉल डिटेल्स निकलेगी तो न यह बात साफ हो जाएगी। दिनभर हम लोग चिल करते हैं। सब कुछ ठीक रहता है। हम लोग घूमने जाते हैं। शाम को शिवा के कुछ फ्रेंड्स आते हैं, जिसमें से एक का नाम अश्विनी मिश्रा था और दूसरा हर्ष था। अगर शिवा पर किसी भी प्रकार का कोई टॉर्चर हो रहा होता तो उसके दोस्त पुलिस को यह बात बता देते। ऐसा कोई भी टॉर्चर नहीं था। शिवा और हम खुश थे। सच तो यह है कि शिवा को मैं सिर्फ 4 महीने से जानती थी। पिछले 2 महीनों से हम रिलेशनशिप में थे। उसकी मां ने कहा कि वह मेरे साथ लिव-इन में रहता था। सच्चाई यह है कि वह 15 दिन साथ में रहता था फिर 2-4 दिन गायब हो जाता था। जब हमारी बात नहीं हो रही थी, तो उस वक्त वह अपनी बहन और जीजा के साथ केदारनाथ गया था। 3. शिवा 15 से 20 लाख के कर्जे चल रहा था, उसे कर्जदारों के फोन आते थेमेरे पास कुछ ऐसे स्क्रीनशॉट्स हैं जो मैं आप लोगों से साझा करूंगी। उसमें भी साफ दिख रहा है कि शिवा 15 से 20 लाख के कर्जे चल रहा था। जब भी वह हम लोगों के साथ बैठता था, उसके पास कर्जदारों के फोन आने लगते थे। उसकी अगर कॉल डिटेल्स निकलेगी, उसमें सारी चीजें चेक हो जाएंगी। मैंने शिवा का फोन पुलिस के पास भिजवाया है। कर्जे से वह इतना परेशान हो गया था कि मुझसे कहता था कि अगर मैं कर्जा नहीं चुका पाया तो सुसाइड भी कर सकता हूं। उस वक्त हम उसकी बातों को हल्के ले रहे थे। आप खुद सोचिए कि कोई लड़की मार कर के किसी को अपने ही फ्लैट से क्यों नीचे फेंक देगी। मेरी मीडिया से रिक्वेस्ट है कि ऐसी चीजें मत फैलाइए। घटना के बाद मैंने उसकी मम्मी को कॉल किया। 112 पर कॉल किया। 108 पर कॉल किया। उसकी मम्मी आती हैं और मेरे ड्राइवर के साथ मारपीट करने लगती हैं, जो कि उस हॉस्पिटल के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ होगा। बिना कुछ जाने उन्होंने सीधा हत्या का आरोप हम लोगों पर लगा दिया। शायद हम लोग जिंदगी भर उस ब्लेम से बाहर नहीं आ पाएंगे। 4. 9 अक्टूबर को शिवा से वॉशरूम से छलांग लगा दी9 तारीख को शिवा काफी परेशान था। क्यों था, ये मुझे खुद भी नहीं पता। सुबह सोकर उठे तो हम लोगों ने साथ में चाय पी। शिवा जब भी वॉशरूम के लिए अंदर जाता था, तो दरवाजा नहीं बंद करता था। लेकिन, उस दिन जैसे ही उसने गेट बंद किया तो मुझे डाउट हुआ। मैंने तुरंत अपनी बहन को भेजा कि जल्दी से जाकर देखो यह क्या कर रहा है। जितनी देर में मेरी बहन वहां पहुंचती, उसने बालकनी से छलांग लगा दी। तो ऐसा नहीं है कि आपने अपना बेटा खोया है, मैंने भी अपना बंदा खोया है। मैं भी बहुत परेशान हूं। प्लीज मीडिया से मेरी यह रिक्वेस्ट है मुझे परेशान न करें। क्योंकि अभी आपने एक जान खोई है, अगर आप लोग ऐसे टॉर्चर करते रहे तो मैं खुद सुसाइड कर लूंगी। सच में, मैं सुसाइड कर लूंगी। श्रद्धा ने पहले 2 वीडियो में क्या-क्या कहा? पढ़िए अब पढ़िए पूरा मामला क्या है… ------------------------------------------------- शिवा हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई, CCTV:बहन-ड्राइवर भी साथ, गाड़ी बार्डर पर छोड़कर भागी; वहीं से 2 वीडियो जारी किए लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई है। जांच के दौरान पुलिस को नेपाल के महीम नगर बस स्टेशन के दो CCTV फुटेज मिले हैं, जिनमें श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दोस्त आदिल दिखाई दे रहे हैं। पहले CCTV फुटेज में तीनों सड़क पार करते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे फुटेज में वे ई-रिक्शा से जाते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:07 pm

महिलाओं को मेनोपॉज में स्वस्थ रहने के बताए उपाय:कार्यशाला में किया जागरूक, हर 2 महीने में लगेगा फ्री बीएमडी जांच कैम्प

धौलपुर में विश्व मेनोपॉज दिवस के उपलक्ष्य में शहर के एक निजी नर्सिंग होम में मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) विषय पर जागरूकता कार्यशाला हुई। इसमें महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों, उनसे जुड़ी समस्याओं और स्वस्थ रहने के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में डॉ. चित्रा बंसल ने बताया कि मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है। इस दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। सही जानकारी, समय पर चिकित्सकीय परामर्श और जीवनशैली में जरूरी बदलाव अपनाकर इन समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। नियमित व्यायाम अपनाने की सलाह अमेरिका से आईं डाइटिशियन एवं न्यूट्रीशनिस्ट जया गुप्ता ने संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को हड्डियों एवं मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेने, योग करने और नियमित व्यायाम अपनाने की सलाह दी। परिवार को करना चाहिए सहयोगडॉ. अनिल बंसल ने कहा कि 45 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं में कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच से इन समस्याओं की रोकथाम और नियंत्रण में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। परिवार के सदस्यों को महिलाओं की भावनात्मक स्थिति समझते हुए उन्हें सहयोग देना चाहिए।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:07 pm

फरीदाबाद में बेकाबू होकर ग्रिल से टकराई ईको:3 महीने के बच्चे समेत तीन घायल, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कॉपियो

फरीदाबाद शहर में 15 घंटे के अंदर दो बड़े सड़क हादसे हो गए। झाड़सेतली हाईवे पर नींद की झपकी आने से एक ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन महीने का बच्चा, उसकी मां और गाड़ी का ड्राइवर घायल हो गए। वहीं, देर रात करीब 11 बजे मुजेसर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हादसों में घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। झारसेतली हाईवे पर पलटी ईको जानकारी के अनुसार, कानपुर का रहने वाला एक परिवार ईको गाड़ी में सवार होकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान झारसेतली हाईवे पर ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी ग्रिल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी में सवार तीन महीने का बच्चा, उसकी मां और ड्राइवर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार जारी है। मुजेसर फ्लाईओवर पर ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो दूसरा हादसा देर रात करीब 11 बजे मुजेसर फ्लाईओवर पर हुआ। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों हादसों की जांच में जुटी पुलिस एक हादसे में ड्राइवर को नींद की झपकी आने की बात सामने आई है, जबकि दूसरे हादसे में स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। हादसों के संबंध में अन्य तथ्यों और दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस जांच अधिकारी नेत्रपाल कि पुलिस घायलों की जानकारी जुटा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:07 pm

जोधपुर में बदलने लगा मौसम:रातें ठण्डी होने लगी, अगले सप्ताह से कम होगा तापमान; जानें-शहर में कैसा रहेगा मौसम

जोधपुर शहर में धीरे-धीरे मौसम बदलने लगा है। रातें अब ठंडी होने लगी है। हालांकि दिन में गर्मी का असर अब भी बना हुआ है। लेकिन, अगले सप्ताह से तापमान कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कल से कम होगा दिन का तापमान, उतार-चढ़ाव देखने को भी मिलेगा मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से अधिकतम तापमान में उतारा-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 19 अक्टूबर को तापमान 37 डिग्री बना रहेगा लेकिन मंगलवार को तापमान में ए​क डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं 21 से 24 अक्टूबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में भी होगी गिरावट मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। 19 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर बना रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान 24 से 23 डिग्री तक बने रहने की संभावना है। हालांकि देर रात चल रही ठंडी हवाओं की वजह से भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:07 pm

गड्ढे में जाने से बाइक अनियंत्रित, महिला की मौत:कन्या भोज के लिए गांव लौट रही थी मां, बेटा घायल

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर अप्सरा नदी के पास बाइक गड्ढे में गिरने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर से अपने पैतृक गांव मीरापुर लौट रही थी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही मृतका की पहचान मीरापुर निवासी सविता देवी (42 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजन घर पर कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन कर रहे थे, जिसके लिए मां-बेटा सुबह रुद्रपुर से निकले थे। सुबह करीब 10 बजे जहानाबाद क्षेत्र में अप्सरा नदी पुल के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज झटके से सविता देवी सड़क पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटा घायल हो गया। जहानाबाद थाना पुलिस को सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:06 pm

कैथल में यूरोप टूर के बहाने ₹1.90 लाख हड़पे:महिला ने गूगल पर सर्च की थी साइट, रुपए लेकर बंद किया मोबाइल फोन

कैथल में टूर पैकेज दिलाने के नाम पर अज्ञात आरोपी ने एक महिला से 1 लाख 90 हजार 174 रुपए हड़प लिए। आरोपी ने सात दिन का पैकेज दिलाने का झांसा दिया था। पेरिस और स्विट्जरलेंड, होटल बुकिंग, ट्रांसपोर्ट, साइट सीन व खाना-पीना सब पैकेज में शामिल होने की बात कही। रुपए लेने के बाद मोबाइल बंद कर लिया। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गूगल पर टूर पैकेज शुरू किया चीका निवासी मीनू ने साइबर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह एक घरेलू औरत है। कुछ दिन पहले उसने गूगल सर्च पर टूर एंड ट्रैवल के लिए सर्च किया तो वहां पर थ्रिलोफिलिया नामक एक कंपनी की वेबसाईट मिली। इस पर उसने सर्च किया तो कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि क्या आप कोई टूर पैकेज लेना चाहते हैं तो उसने कहा कि उन्हें यूरोप का प्लान चाहिए। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने पैकेज में यूरोप के प्लान की डिटेल बताई, जिसमें 7 दिन के लिए पेरिस व स्विट्जरलेंड, होटल बुकिंग, ट्रांसपोर्ट, साइट सीन व खाना-पीना ये सब 3 लाख 80 हजार रुपए बताया। बहाना बनाकर रुपए जमा करवाए पीड़िता ने बताया कि, उसने अपने परिवार के साथ सलाह करके टूर को बुक करने के लिए हां कर दी। बाद में आरोपी ने उसे वेबसाइट पर जाकर पेमेंट करने को कहा। आरोपी ने उससे अलग अलग बहाने बनाकर 3 बार में 1 लाख 90 हजार 174 रुपए जमा करवा लिए। रुपए लेने के बाद आरोपी ने उसके ईमेल पर वाउचर भेज दिए और कहा कि आपकी बुकिंग हो गई है। उसने मोबाइल यूजर को कहा कि टूर पर जाने के लिए उसे छुट्‌टी लेने के लिए प्लेन टिकट की जरूरत है। आप प्लेन की टिकट भेज दो। इस पर आरोपी ने कहा कि टिकट के बारे में आपके पास कंपनी की तरफ से फोन आ जाएगा। काफी समय बीतने के बाद भी नहीं आई कॉल काफी समय बीतने के बाद भी जब उसके पास कंपनी का कॉल नहीं आई तो उसे शक हुआ कि उसके साथ 1 लाख 90 हजार 174 रुपए की धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और रुपए वापस दिलाने की मांग की है। साइबर थाना के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:04 pm

कुएं में मिला 5 दिन से लापता युवक का शव:भोपाल के सुरभि कॉलेज के पास मिली लाश, परिजनों ने नहीं कराई थी गुमशुदगी दर्ज

भोपाल के सुखी सेवनिया इलाके में रविवार सुबह सुरभि कॉलेज के पास एक कुएं में 23 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान विशाल वंशकार पिता छोटेलाल वंशकार, निवासी सुखी सेवनिया के रूप में हुई है। वह चार दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कुएं से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) की मर्चुरी में रखवाया। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दो साल से चल रहा था इलाज मृतक के बड़े भाई राजेश वंशकार ने बताया कि विशाल के दिमाग का पिछले दो साल से इलाज चल रहा था। कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति में परेशानी बढ़ गई थी। वह कई-कई दिनों तक बिना बताए घर से बाहर रहता था और फिर लौट आता था। इसी वजह से चार दिन से घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए भी कोई प्रयास नहीं किया। कुएं में शव देखकर ग्रामीणों ने दी सूचना रविवार सुबह सुरभि कॉलेज के पास स्थित कुएं में युवक का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मर्ग कायम कर जांच शुरू सुखी सेवनिया पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर संदेह जताते हुए आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस युवक के कुएं तक पहुंचने और उसकी मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:04 pm

गुरुग्राम में महिला से अभद्रता और गाड़ियों को टक्कर मारने वाले स्कॉर्पियो ड्राइवर को मिली बेल, पुलिस पर उठे सवाल

गुरुग्राम के सेक्टर-83 में पांच गाड़ियों को टक्कर मारने और महिला से अभद्रता करने वाले स्कॉर्पियो ड्राइवर को गिरफ्तार कर थाने से ही जमानत दे दी गई।

जागरण 18 Oct 2026 1:03 pm

प्रतापगढ़ में मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध की मौत:बचाने पहुंचे तीन लोग भी घायल, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

प्रतापगढ़ के बिहार में बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही पुराना जिल्ला गांव में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से 86 साल के रामप्रताप हरिजन की मौत हो गई। इस हमले में उनके परिवार के तीन और लोग भी घायल हुए हैं। रामप्रताप हरिजन शुक्रवार शाम अपने नए घर से बाहर निकले थे। तभी नीम के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से निकले झुंड ने उन पर हमला कर दिया। वृद्ध को मधुमक्खियों से घिरा देख उन्हें बचाने पहुंचे परिवार के लोग भी इसकी चपेट में आ गए। हमले में उनकी पत्नी कमलादेवी (50), बेटे दीपचंद (30) और पोती अनन्या (3) घायल हो गए। सभी घायलों को भिटारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामप्रताप की तबीयत बिगड़ने पर परिवार उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। घायल कमलादेवी, दीपचंद और अनन्या का इलाज अभी निजी अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को रामप्रताप के शव का अंतिम संस्कार श्रृंगवेरपुर घाट पर हुआ।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:03 pm

कृषि यंत्र चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार:राजस्थान में बेचते थे चोरी का सामान, दो हैरो और ट्रैक्टर बरामद

मथुरा की कोसीकलां पुलिस ने कृषि यंत्र चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से दो हैरो, 6200 रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल किया जाने वाला बिना पंजीकरण नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने धान की पराली काटने वाली मशीन, हैरो और ट्रॉली चोरी करने की वारदात स्वीकार की हैं। चोरी के कृषि यंत्र राजस्थान में बेचते थे। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार-शनिवार की रात करीब एक बजे बठैनकलां जाने वाले रास्ते पर एक कॉलोनी के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फालैन निवासी देवेंद्र और जस्सू उर्फ जसविंदर के रूप में हुई है। धान की पराली काटने वाली मशीन 22 हजार में बेची पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पांच अक्तूबर की रात बठैन गेट के पास परमहंस एग्रो की दुकान से दहगांव निवासी विजय सिंह की धान की पराली काटने वाली मशीन चोरी की थी। बाद में इसे राजस्थान के कामां में एक अज्ञात व्यक्ति को 22 हजार रुपये में बेच दिया। बरामद 6200 रुपये इसी मशीन की बिक्री से मिले थे, जबकि शेष रकम दोनों ने खर्च कर दी। कोसी और छाता से भी चुराए कृषि यंत्र आरोपियों ने ट्रैक्टर के पीछे लगा नीले रंग का हैरो पांच अक्तूबर की रात कोसीकलां में सरपंच जिम के पास से चोरी करना स्वीकार किया। वहीं, नारंगी रंग का हैरो छाता कस्बे में बरसाना रोड पर पुल के पास से चुराया था। इसके अलावा करीब चार-पांच महीने पहले बठैन रोड पर बंबे के पास से एक ट्रॉली चोरी कर कामां में 20 हजार रुपये में बेच दी थी। बिक्री से मिली रकम दोनों ने आपस में बांट ली थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी से कृषि यंत्र चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:02 pm

हाथरस में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:बाइक सवार की मौके पर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हाथरस में हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के सिथरौली गांव के पास आज सुबह 6:30 बजे के लगभग एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के नयावास शाहपुर कलां गांव का रहने वाला था। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राहुल पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई। राहुल जयपुर में अपने बीमार बहनोई को देखकर लौट रहा था। आज सुबह हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। सुबह करीब 6:30 बजे खेड़ा चतुर्भुज और सिथरौली के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागा हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राहुल अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:02 pm

2 टेम्पो की टक्कर में 1 युवक की मौत:7 लोग घायल, खेड़ा गांव के पास हुआ हादसा; कैलादेवी से लौट रहे थे श्रद्धालु

करौली-मासलपुर मार्ग पर खेड़ा गांव के पास 2 टेम्पो की टक्कर में धौलपुर के भगोरा निवासी मुरारी कुशवाह की मौत हो गई। इस हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं।सभी घायलों को करौली जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फोर व्हीलर टेम्पो का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जयपुर रेफर किया गया है। थ्री व्हीलर टेम्पो में सवार लोग कैलादेवी माता के दर्शन कर अपने गांव भगोरा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।घायलों में भगोरा निवासी संजू (35), माया (22), राजू (30), नहने (6), सूरज (19) शामिल हैं। गुलाबगंज, जगनेर की काजल (16) और फोर व्हीलर टेम्पो का ड्राइवर भी घायल हुए।मृतक मुरारी कुशवाह का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मासलपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:02 pm

रेवाड़ी में ऑटो में महिला के ₹45 हजार चोरी:राजस्थान की शातिर महिला गिरफ्तार; रिमांड के दौरान ₹40 हजार बरामद

रेवाड़ी शहर में ऑटो में सफर कर रही एक महिला यात्री का पर्स काटकर उसमें रखे ₹45,000 की नकदी चुराने के मामले में पुलिस ने राजस्थान निवासी एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी महिला की पहचान उषा निवासी गांव गोठड़ा, जिला खैरथल-तिजारा (राजस्थान) के रूप में हुई है, जो फिलहाल जयपुर की महरा बस्ती में रह रही थी। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किए गए पैसों में से ₹40,000 की नकदी बरामद कर ली है। पूछताछ और बरामदगी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया गया है। कपड़े खरीदने आई थी महिला शहर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी कैलाश देवी ने 14 अक्टूबर को शिकायत दी थी कि वह 12 अक्टूबर को अपनी बहन और दो भांजियों के साथ कपड़े खरीदने के लिए रेवाड़ी आई थीं। वे झज्जर चौक से ऑटो में बैठकर नाई वाली चौक पहुंचीं। इसी ऑटो में दो अन्य महिलाएं भी सवार थीं। नाई वाली चौक पर उतरने के बाद कैलाश देवी ने अपना पर्स चेक किया तो उसमें रखे 45 हजार रुपए गायब मिले। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन ऑटो और उसमें सवार संदिग्ध महिलाओं का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने शहर थाना रेवाड़ी में चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 अक्टूबर को उषा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 40 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य संभावित साथियों और इस तरह की दूसरी वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:01 pm

बागपत में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत:बली गांव के सुरजी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बली निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार, ग्राम बली निवासी सुरजी पुत्र होशियारी की तबीयत 17 और 18 अक्टूबर की मध्यरात्रि को अचानक बिगड़ गई। बताया गया कि रात करीब एक बजे उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बागपत लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों के अनुसार, सुरजी शराब पीने के आदी थे और अक्सर बीमार रहते थे। वहीं, क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते उनके द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने की चर्चा भी सामने आई है। हालांकि, जहरीला पदार्थ खाने की बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल का कहना है की परियों ने बताया कि यह काफी समय से बीमार चल रहा था और किसने कोई जहरीला पदार्थ खाया है इसी कारण से इसकी मौत हुई है

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:01 pm

युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल:खंडासा चौराहे पर हुई घटना, पुलिस ने कहा- शिकायत पर होगी कार्रवाई

अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र में एक युवक की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो में दो से तीन लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव कर युवक को बचाने का प्रयास भी करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को खंडासा चौराहे का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में युवक को कुछ लोग घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, आसपास मौजूद कुछ लोग हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही मारपीट किस वजह से हुई और इसमें शामिल लोगों के बीच पहले से कोई विवाद था या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर खंडासा थानाध्यक्ष कमलेश सरोज से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि मारपीट से संबंधित वीडियो और मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष के मुताबिक, मारपीट के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों के संबंध में पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मारपीट की वास्तविक वजह का पता पुलिस की जांच और संबंधित पक्षों से पूछताछ के बाद ही चल सकेगा। पुलिस की कार्रवाई के लिए अब पीड़ित पक्ष की तहरीर और घटना से जुड़े तथ्यों का इंतजार है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:00 pm

उन्नाव में घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी:पीड़िता ने 112 पर पुलिस को दी सूचना, सिलाई मशीन और बैटरी भी ले गए चोर

उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के शिव नगर में आश्रम के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर से सिलाई मशीन, बैटरी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। चोरी से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है। शिव नगर निवासी काजल के मुताबिक, बारिश के बाद रास्ते और रहने की परिस्थितियां ठीक नहीं होने के कारण वह अपनी मां के घर पर रह रही थीं। दिन में वह अपने घर आती थीं और रात में मां के यहां चली जाती थीं। शनिवार रात भी वह घर में ताला बंद करके मां के यहां चली गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। चोर घर का ताला खोलकर या तोड़कर अंदर घुसे और सामान समेटकर फरार हो गए। हालांकि, चोरों ने ताला किस तरह खोला या तोड़ा, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। काजल ने बताया कि चोर घर से सिलाई मशीन, बैटरी, एक मंगलसूत्र, चांदी की दो पायल, बिछिया, बच्चे के गले का माला और खंडवा समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़िता के अनुसार, चोरी में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। उनके पति सचिन दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में घर में रखे कीमती सामान की चोरी से परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। 112 पर दी सूचना, चौकी प्रभारी को भेजने की बात घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। काजल के अनुसार, सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और बाद में लौट गई। इसके बाद मामले में थाना दही प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह से फोन पर संपर्क किया गया। उस समय बैठक में व्यस्त होने के कारण उनसे घटना के संबंध में विस्तृत बातचीत नहीं हो सकी। हालांकि, उन्होंने औद्योगिक चौकी प्रभारी को जानकारी देकर मौके पर भेजने की बात कही। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से चोरी का पता लगाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:00 pm

'मुझको राणाजी माफ करना': रावण दरबार में शराब की बोतलें सजाकर किया अश्लील डांस, रामलीला में मर्यादा तार-तार

बुलंदशहर के खानपुर क्षेत्र के गांव अमरपुर में चल रही रामलीला में मर्यादा तार-तार हो गई। पवित्र मंच पर रावण दरबार के सामने शराब की बोतलें सजाकर अश्लील डांस कराया गया।

अमर उजाला 18 Oct 2026 12:59 pm

बुलंदशहर: अमरपुर में रामलीला मंच बना शराब की महफिल, डांस का वीडियो वायरल

बुलंदशहर: अमरपुर में रामलीला मंच बना शराब की महफिल, डांस का वीडियो वायरल

अमर उजाला 18 Oct 2026 12:59 pm

वाराणसी: किशोर को जिंदा जलाने का आरोप, तीन पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश; जांच में ये बात आई थी सामने

अमन उर्फ प्रियांशु को लाठी-डंडे से पीटने और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के आरोप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत ने जंसा थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।

अमर उजाला 18 Oct 2026 12:59 pm

मुजफ्फरपुर के मां बगलामुखी मंदिर में क्यों चढ़ाया जाता है हल्दी और दही, यहां गुरुवार का विशेष महत्व

Maa Baglamukhi Temple Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर के मां पीतांबरी बगलामुखी सिद्धपीठ में हर गुरुवार को हल्दी और दही चढ़ाकर श्रद्धालु ग्रह शांति, विवाह, नौकरी व कारोबार में तरक्की की कामना करते हैं।

जागरण 18 Oct 2026 12:58 pm

माता शाकुंभरी देवी मेले में सामान की कीमत पर बवाल:20 रुपए की बोतल 25 में बेच रहे, प्रधान पति ने प्रशासन से कार्रवाई मांगी

सहारनपुर में माता शाकुंभरी देवी के दरबार में लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं से निर्धारित कीमत से अधिक पैसे वसूलने का आरोप लगा है। रविवार सुबह करीब 8 बजे थरोली गांव के प्रधान पति संदीप चौधरी की कुछ दुकानदारों से इसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संदीप चौधरी ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और निर्धारित दरों पर सामान की बिक्री सुनिश्चित करने की मांग की है। 10 रुपये का सामान 20 में बेचने का आरोप संदीप चौधरी के मुताबिक, मेले में कुछ दुकानदार सामान की तय कीमत से अधिक पैसे ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 रुपये का सामान 20 रुपये में और 20 रुपये की पानी की बोतल 25 रुपये में बेची जा रही है। उनका कहना है कि जब श्रद्धालु निर्धारित कीमत पर सामान मांगते हैं, तो दुकानदारों के साथ विवाद की स्थिति बन जाती है। वायरल वीडियो में दुकानदारों से बहस करते दिखे संदीप सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में संदीप चौधरी दुकानदारों से सामान की कीमत को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दुकानदार भी अपना पक्ष रखते हुए उनसे बहस करते दिखाई देते हैं। वीडियो में एक दुकानदार कथित तौर पर सामान तय कीमत पर देने की बात कहता नजर आता है। इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होती है। प्रशासन की व्यवस्थाओं की तारीफ, अधिक वसूली पर जताई नाराजगी संदीप चौधरी ने मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं बेहतर की गई हैं। रास्ते अच्छे हैं और पुलिसकर्मी भी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदार अधिक कीमत वसूलकर इन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि दूर-दराज के जिलों से श्रद्धालु माता के दरबार में आस्था लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में सामान की बिक्री के नाम पर उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने की मांग संदीप चौधरी ने प्रशासन से मांग की कि मेले में दुकानों पर सामान की निर्धारित कीमतों की सूची स्पष्ट रूप से लगवाई जाए। साथ ही, अधिक पैसे वसूलने की शिकायतों की जांच कर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कई श्रद्धालु विवाद से बचने के लिए विरोध नहीं करते और मजबूरी में अधिक पैसे दे देते हैं। ऐसे में प्रशासन को मेले में दुकानों की नियमित निगरानी करनी चाहिए। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 12:56 pm

कार नहीं मिली तो घर में रखने से किया इनकार:अलीगढ़ में महिला की शिकायत पर पति समेत ससुराल वालों पर FIR

शादी में 10 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर और घरेलू सामान देने के बाद भी ससुराल पक्ष की मांग पूरी नहीं हुई। नवविवाहिता का आरोप है कि शादी के दिन से ही वैगनआर कार की मांग की जाने लगी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और कार के बिना ससुराल में रखने से इनकार कर दिया गया। महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर दूसरे पुरुषों से संबंध बनाने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर शनिवार रात महिला थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शादी के दिन ही कार की मांग महिला की शिकायत के मुताबिक, उसकी शादी 19 फरवरी 2026 को हुई थी। मायके वालों ने 10 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर, फ्रिज, एसी, एलईडी, बेड, सोफा, अलमारी और वाशिंग मशीन समेत कई सामान दिए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष वैगनआर कार की मांग करने लगा। आरोप है कि विदाई के समय कार की मांग को लेकर मैरिज होम में विवाद हुआ। ससुराल पक्ष के लोग महिला को विदा कराए बिना चले गए। बाद में पति उसे अपने साथ ससुराल ले गया। कार नहीं मिलने पर प्रताड़ित करने का आरोप महिला का आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद कार की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाने लगा। पति, सास और ननद पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में महिला ने कहा कि उस पर दूसरे पुरुषों से संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। ससुराल पहुंचने पर नहीं खोला दरवाजा शिकायत के अनुसार, विवाद बढ़ने पर महिला मायके लौट आई। 13 सितंबर को उसका भाई और एक रिश्तेदार उसे ससुराल छोड़ने पहुंचे, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। आरोप है कि खिड़की से कहा गया कि कार लेकर आने पर ही उसे घर में रखा जाएगा। महिला के परिजनों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। इसके बाद उसके भाई ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज महिला का आरोप है कि मायके लौटने के बाद भी पति फोन पर कार की मांग करता रहा। उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी में मिला सामान और स्त्रीधन ससुराल पक्ष के पास है। महिला ने 24 सितंबर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर शनिवार रात महिला थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 12:56 pm

जम्मू में पानी से भरे खेतों में धान काटने को मजबूर किसान, मुआवजा न मिलने पर दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

मौसम साफ होने के बाद मीरा साहिब के किसानों ने धान की कटाई शुरू कर दी है, हालांकि हाल की बारिश और ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं और चेतावनी दी है।

जागरण 18 Oct 2026 12:55 pm

बरेली: अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

बरेली: अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

अमर उजाला 18 Oct 2026 12:54 pm

मां दुर्गा के जयकारों से गूंजे पूजा पंडाल:शारदीय नवरात्रि पर विभिन्न गांवों में खुले मां दुर्गा के पट, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

गोरखपुर में शारदीय नवरात्रि पर भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजीव रंजन चौधरी ने नगर पंचायत पीपीगंज सहित 320 विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के पट खोले और पूजा-अर्चना की। उन्होंने वार्ड नंबर 11 बापू नगर के बेलौहां, वार्ड नंबर 16 आजाद नगर के डिहुलिया, मुहम्मदपुर, नवापार, बुढ़ेली, भम्भौर और बिस्टौली गांवों में पहुंचकर मां दुर्गा का पूजन किया। पट खुलते ही पंडालों में श्रद्धालुओं ने जय माता दी के जयकारे लगाए। राजीव रंजन चौधरी ने विधि-विधान से पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। इस दौरान सुधाकर चौधरी, करन चौधरी, विकास सिंह, शैलेष, अभिमन्यु यादव, विजय गौड़, धर्मेंद्र सिंह चौधरी, मिथिलेश चौरसिया, अभिषेक भट्ट, सूरज यादव, दीपक चौरसिया, राकेश चौरसिया, अखिलेश विश्वकर्मा सहित आयोजन समितियों के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 12:52 pm

यूपी: बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की मोतीपुर रेंज में लकड़ी लेने जंगल गए 75 वर्षीय उस्मान की बाघ के हमले में मौत हो गई। शनिवार शाम घर से निकले वृद्ध का शव रविवार को झाड़ियों में मिला।

अमर उजाला 18 Oct 2026 12:52 pm

कई बार पलटी थी थार... जिंदा बचे युवक ने बताई खौफनाक घटना, आगरा के तीन दोस्तों की सहारनपुर सड़क हादसे में मौत

आगरा के कमला नगर से मसूरी जा रहे पांच दोस्तों में से तीन की सहारनपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी थार गाड़ी नागल थाना क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई, जिससे साहिल, राहुल और सक्षम ने दम तोड़ दिया।

जागरण 18 Oct 2026 12:52 pm

जब प्रेम बन जाए इबादत:अंशु हर्ष ने ‘प्लेटोनिक-लव 2.0’ में पिरोए रूहानी एहसास, मीराबाई की भक्ति से प्रेरित कविताओं और संगीत का संगम

भागती-दौड़ती दुनिया में ठहराव, आत्मिक जुड़ाव और निःस्वार्थ प्रेम का अहसास कराती कवयित्री और लेखिका अंशु हर्ष की विशेष काव्य प्रस्तुति ‘प्लेटोनिक लव 2.0’ का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर के मुख्य सभागार में किया गया। राकेश राठी प्रोडक्शंस की इस प्रस्तुति में कविताओं और गीतों के जरिए प्रेम के उस शुद्ध, आध्यात्मिक और रूहानी स्वरूप को अभिव्यक्त किया गया, जो सामाजिक बंधनों, अपेक्षाओं और रिश्तों की पारंपरिक परिभाषाओं से परे आत्मा के स्तर पर महसूस होता है। इस काव्य यात्रा में अंशु हर्ष ने अपनी कविताओं और आवाज के माध्यम से प्रेम के उन अनकहे भावों को स्वर दिया, जिन्हें शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना आसान नहीं है। प्रस्तुति में अमित गंधर्व ने पियानो और वोकल तथा संदीप सोनी ने बांसुरी के जरिए काव्य और संगीत का भावपूर्ण संगम रचा। मीराबाई की भक्ति से मिली ‘प्लेटोनिक लव’ को प्रेरणा ‘प्लेटोनिक लव’ की संकल्पना के पीछे भक्त शिरोमणि मीराबाई का भगवान कृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम अंशु हर्ष के लिए प्रमुख प्रेरणास्रोत रहा है। मीरा का प्रेम देह की सीमाओं से परे समर्पण, प्रतीक्षा, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है। यह ऐसा भाव है, जिसे केवल शब्दों में बांधना संभव नहीं, बल्कि आत्मा की गहराइयों में अनुभव किया जा सकता है। अंशु हर्ष के लिए यह गर्व और सौभाग्य की बात है कि जिस मेड़ता की धरती ने मीराबाई जैसी महान भक्त कवयित्री को जन्म दिया, उसी शहर की बेटी होने का गौरव उन्हें भी प्राप्त है। मीरा की प्रेम चेतना और आध्यात्मिक विरासत से प्रेरित होकर उनकी कविताओं में ‘प्लेटोनिक लव’ का भाव आकार लेता है। आकर्षण से आगे आत्मिक जुड़ाव की कहानी ‘प्लेटोनिक लव 2.0’ प्रेम के उस अनूठे रिश्ते की काव्यात्मक अभिव्यक्ति है, जिसमें किसी तरह का स्वार्थ, अधिकार या अपेक्षा नहीं होती। यह जुड़ाव कभी ईश्वर के प्रति आस्था जैसा महसूस होता है, कभी उसके दर पर दीप जलाने जैसा और कभी मीरा के कृष्ण के प्रति समर्पण जैसा। यह भक्त और भगवान के बीच का संबंध भी हो सकता है और किसी ऐसे व्यक्ति से आत्मिक जुड़ाव भी, जिसकी मौजूदगी मन को सुकून देती है। अंशु हर्ष की कविताएं प्रेम के इस गहरे और संवेदनशील पक्ष को सामने लाती हैं। जीवन में पीड़ा आने पर मन सबसे पहले उसी व्यक्ति से अपना दर्द साझा करना चाहता है, जिससे उसका कोई अनकहा रिश्ता जुड़ा होता है। यह रिश्ता आकर्षण से शुरू होकर धीरे-धीरे विश्वास, अपनत्व और आत्मिक जुड़ाव में बदल सकता है। इसमें मिलने की अनिवार्यता नहीं, संवाद की शर्त नहीं और न ही किसी तरह के अधिकार का आग्रह होता है। साथ होने पर साथ का अहसास और दूरी में भी कायम रहने वाला रूहानी जुड़ाव ही इसकी खूबसूरती है। प्रेम को अपने भीतर महसूस करने का संदेश अंशु हर्ष की कविताएं और उनकी आवाज श्रोताओं को इस भागती-दौड़ती दुनिया में ठहरने, स्वयं से जुड़ने और प्रेम को अपने भीतर आत्मसात करने का संदेश देती हैं। उनकी काव्य प्रस्तुति व्यक्ति को अपने भीतर झांकने और उन अनकहे भावों को महसूस करने के लिए प्रेरित करती है, जिन्हें अक्सर जीवन की आपाधापी में पीछे छोड़ दिया जाता है। आज जब दुनिया संघर्ष, तनाव और संवेदनहीनता से घिरी हुई है, ऐसे समय में प्रेम को केवल किसी दूसरे व्यक्ति में खोजने के बजाय अपने भीतर महसूस करना और उसे जीवन का हिस्सा बनाना अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। ‘प्लेटोनिक लव 2.0’ इसी विचार को स्वर देती है कि प्रेम केवल एक अनुभूति नहीं, बल्कि जीवन को देखने की ऐसी दृष्टि है, जो इंसान को अधिक संवेदनशील, सहज और मानवीय बनाती है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 12:52 pm

नारनौल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह

नारनौल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह

अमर उजाला 18 Oct 2026 12:51 pm

टोहाना में बैटरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, काबू पाने में जुटा प्रशासन

टोहाना में बैटरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, काबू पाने में जुटा प्रशासन

अमर उजाला 18 Oct 2026 12:51 pm

बालोद में 2 गायों की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार:पिकअप में भरकर महाराष्ट्र ले जा रहे थे, 1.60 लाख की संपत्ति जब्त

बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम कमरौद में मवेशियों की तस्करी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गौठान के पास पिकअप पकड़ा। इसमें 2 गायों को भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। पुलिस ने टेकापार निवासी मुरली प्रसाद माण्डले (31) और रामावतार देवदास (18) को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर की रात ग्रामीणों ने पिकअप में मवेशियों को महाराष्ट्र ले जाने की सूचना दी थी। रात्रि पेट्रोलिंग पर तैनात सहायक उप निरीक्षक राजेश ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 2 गाय मिलीं। चालक मवेशियों के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद ग्रामीण दयालु राम कंवर और अन्य गवाहों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। 1.60 लाख रुपए का मशरूका जब्त बालोद एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2011 की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CA 5233, जिसकी कीमत 1.55 लाख रुपए है, और 2 गायों को जब्त किया है। गायों की कीमत 5 हजार रुपए आंकी गई है। कुल जब्त मशरूका 1.60 लाख रुपए का है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 12:51 pm

फतेहाबाद के टोहाना में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर टोहाना में लगा फ्री मेडिकल कैंप

फतेहाबाद के टोहाना में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर टोहाना में लगा फ्री मेडिकल कैंप

अमर उजाला 18 Oct 2026 12:51 pm

स्मार्टसिटी चंडीगढ़ में याद आएगा पुराना दौर, घोड़ा-गाड़ी की तर्ज पर घर तक पहुंचाएगी प्रशासन की ई-रिक्शा

चंडीगढ़ प्रशासन शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए एक नई योजना ला रहा है। इसके तहत अंदरूनी सड़कों पर मुफ्त ई-रिक्शा सेवा और 500 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे सार्वजनिक परिवहन मजबूत होगा।

जागरण 18 Oct 2026 12:49 pm

बरेली: जल्द ही लागू होगा उड़ानों का नया शेड्यूल, हवाई अड्डा प्रशासन को डीजीसीए से हरी झंडी का इंतजार

हवाई अड्डा प्रशासन ने कहा- सर्दियों के सीजन का शेड्यूल डीजीसीए भेजा गया, सोमवार तक नया शेड्यूल मिलने की उम्मीद

अमर उजाला 18 Oct 2026 12:49 pm

दिल्ली के 70 यमुना घाटों पर चला सफाई अभियान:सीएम सहित हजारों लोगों ने किया श्रमदान

दिल्ली में रविवार को ‘चलो यमुना अभियान’ के तहत यमुना के 70 घाटों पर बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। हजारों दिल्लीवासियों ने श्रमदान कर घाटों की सफाई की और यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। आईटीओ स्थित हाथी घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान में दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं विधायक अभय वर्मा सहित युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान घाट पर फैले कचरे को साफ किया गया और लोगों को यमुना की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे यमुना के घाटों और किनारों पर प्लास्टिक, पूजा सामग्री और अन्य कचरा न डालें। साथ ही घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यमुना प्रहरी बनकर स्वच्छता की जिम्मेदारी उठाने की अपील अभियान के तहत दिल्लीवासियों से ‘यमुना प्रहरी’ बनने का आह्वान किया गया। संदेश दिया गया कि यमुना की सफाई केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला जनआंदोलन होना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 12:48 pm

मुरादाबाद में रामलीला का मंचन, अंगद ने रावण को ललकारा:राम-विभीषण मित्रता और रामसेतु निर्माण ने जीता दर्शकों का दिल

मुरादाबाद के लाइनपार मैदान में रामलीला का मंचन हुआ। अंगद-रावण संवाद, राम-विभीषण मित्रता और रामसेतु निर्माण के दृश्यों ने दर्शकों का दिल जीता। मंचन में अंगद रावण के दरबार पहुंचे और उसे माता सीता को सम्मान से लौटाने की चेतावनी दी। अंगद ने रावण को युद्ध से बचने की सलाह दी, पर रावण घमंड पर अड़ा रहा। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद राम-विभीषण मित्रता का प्रसंग दिखाया गया। रावण की नीतियों का विरोध कर विभीषण ने उसका साथ छोड़ा और भगवान राम की शरण में आए। राम ने विभीषण को अपनाकर उदारता का संदेश दिया। रामलीला में आगे रामसेतु निर्माण का मंचन हुआ। वानर सेना के सहयोग से समुद्र पर सेतु बनाने के दृश्य दिखाए गए। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, मंत्री मयंक बंसल, कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, संदीप बंसल, रोबिन अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, रोहित बंसल समेत सदस्य मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 12:48 pm

कपिल विहार में श्री रामलीला का मंचन:लक्ष्मण के मूर्छित होने पर नम हुईं आंखें, संजीवनी बूटी से जीवित होते ही गूंजा पंडाल

सहारनपुर के कपिल विहार में श्री रामलीला कमेटी की ओर से मंच पूजन और भगवान श्रीराम की आरती के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। इस दौरान लक्ष्मण शक्ति लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला में भोलू कुमार ने लक्ष्मण और सोनू कुमार ने इंद्रजीत की भूमिका निभाई। इंद्रजीत के शक्ति बाण चलाने से लक्ष्मण के मूर्छित होने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो गए। वहीं, हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने और लक्ष्मण के दोबारा होश में आने पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बृज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। कमेटी के प्रधान विनोद कुमार और कोषाध्यक्ष कुलदीप पाठक ने माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मंचन ने दर्शकों को रामायण के प्रसंग से भावनात्मक रूप से जोड़ा।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 12:48 pm

Video: लखनऊ में एंटी करप्शन थाने की जमीन पर कब्जे का प्रयास, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Video: लखनऊ में एंटी करप्शन थाने की जमीन पर कब्जे का प्रयास, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

अमर उजाला 18 Oct 2026 12:47 pm

अयोध्या में दो भाइयों पर लाठी-डंडे से हमला:5 नामजद और 6 अज्ञात पर केस दर्ज, 2 हिरासत में

अयोध्या जिले खण्डासा थाना क्षेत्र में भिटारा चौराहे से घर लौट रहे युवक और उसके भाई पर लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पांच नामजद आरोपियों समेत छह अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। खण्डासा थाना क्षेत्र के पूरे लालमन शुक्ल का पुरवा, कोटडीह निवासी रोहित शुक्ला के मुताबिक, 17 अक्टूबर की रात करीब 8:10 बजे वह भिटारा चौराहे से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुरावन गांव निवासी सूरज सिंह उर्फ सूर्यभान, सोनू सिंह उर्फ प्रशान्त सिंह, राहुल सिंह और विवेक सिंह तथा बभनियावा निवासी कुलदीप सिंह ने छह अज्ञात लोगों के साथ उनकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि सूरज सिंह और प्रशान्त सिंह ने लोहे की रॉड और डंडे से जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान उनके भाई राहुल शुक्ला बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर खण्डासा थाना प्रभारी कमलेश सरोज और क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष पाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी पियूष पाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिलते ही रात में पांचों नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 12:47 pm

पलवल में मकान-दुकान से लाखों की चोरी:शटर नहीं टूटा तो पेड़ के सहारे छत पर चढ़े चोर, ₹10 लाख कैश ले गए

पलवल के अंधोप गांव में चोरों ने एक बंद घर और दुकान से लाखों रुपए चुरा लिए। परिवार जागरण में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। बहीन थाना पुलिस ने मकान मालिक राजेश की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। राजेश ने बताया कि चोरों ने पहले दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश की। कामयाब न होने पर वे पास के पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गए। चोरों ने चौबारे का ताला तोड़कर अलमारी से 9 लाख 60 हजार रुपए और दुकान की दराज से 55 हजार रुपए चुरा लिए। सीसीटीवी में कैद हुए चोर चोरों ने बाहर लगे दो सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, लेकिन अंदर का एक कैमरा चालू रहा। उसमें चोर कैद हुए हैं, हालांकि उनके मुंह पर कपड़ा बंधा होने से पहचान नहीं हो पाई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 12:47 pm

बिलासपुर में 500 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त:अमित प्लास्टिक-राजकुमार परफ्यूम्स में कार्रवाई, शनिचरी बाजार, गोल बाजार और तेलीपारा में भी दुकानों की जांच

बिलासपुर में नगर निगम ने शनिवार को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान अमित प्लास्टिक और राजकुमार परफ्यूम्स से करीब 500 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिचरी बाजार, गोल बाजार और तेलीपारा में दुकानों की जांच भी की। यह कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश और जोन कमिश्नर व हेल्थ ऑफिसर प्रवेश कश्यप के निर्देशन में की गई। टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अमित प्लास्टिक और राजकुमार परफ्यूम्स में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर उसे जब्त किया गया। कपड़े और जूट के थैले इस्तेमाल करने की अपील नगर निगम छत्तीसगढ़ प्लास्टिक और अन्य जैव-अनाशित सामग्री (उपयोग और निस्तारण का विनियमन) नियम, 2023 और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के तहत कार्रवाई कर रहा है। नियमों के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण, उपयोग, परिवहन, वितरण, बिक्री और भंडारण पर रोक है। निगम प्रशासन ने व्यापारियों और आम लोगों से प्लास्टिक के बजाय कपड़े, जूट के थैले और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की है। निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 12:46 pm

फतेहपुर: किसान का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, सीओ ने जांच का दिया भरोसा

फतेहपुर जिले में घर के बरामदे में किसान झुराखन पासवान (48) का रविवार को शव फंदे से लटका मिला। परिजन ने क्षेत्र के दरोगा व पुलिस कर्मियों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है।

अमर उजाला 18 Oct 2026 12:45 pm