...

लखनऊ: एलडीए की भूखंड लॉटरी में खाली हाथ रहे लोगों को फिर मिलेगा मौका, 30 नवंबर तक करें सहमति; जानें अपडेट

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने भूखंड लॉटरी में असफल आवेदकों को दूसरे चरण में शामिल होने का मौका दिया है। इच्छुक आवेदक 30 नवंबर तक वेबसाइट पर सहमति दे सकते हैं। दोबारा आवेदन के लिए शुल्क नहीं लगेगा और जमा धनराशि सुरक्षित रहेगी।

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:44 am

आगरा फोरेंसिक लैब ने सुलझाईं जटिल गुत्थियां, यूपी और उत्तराखंड के 800 से अधिक धमाकों के केस सुलझे

आगरा फोरेंसिक लैब की टीमों ने तीन महीने से भी कम समय में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 800 से अधिक धमाकों के लंबित मामलों को सुलझाया। अतिरिक्त काम और अवकाश पर भी लैब खोलकर विज्ञानियों ने यह उपलब्धि हासिल की, जबकि अब विस्फोटक नमूनों को कन्नौज भेजा जा रहा है।

जागरण 19 Nov 2026 10:44 am

हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले: रिसॉर्ट डेढ़ साल में बनाने के आदेश, पांगी में भरे डॉक्टरों और स्टाफ के पद

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मेसर्स रिखी रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को आदेश की तारीख से डेढ़ साल के भीतर रिसॉर्ट का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:44 am

कांग्रेस सरकार संविदा नौकरी को स्थायी नौकरी बना रही थी, भाजपा सरकार स्थायी नौकरी को संविदा नौकरी बना रही है: Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 10 विभागों की 20 भर्तियों में करीब 45 हजार पदों को स्थायी की जगह संविदा पर निकालने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में छपी एक खबर को गहलोत ने शेयर कर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि कांग्रेस सरकार संविदा नौकरी को स्थायी नौकरी बना रही थी, भाजपा सरकार स्थायी नौकरी को संविदा नौकरी बना रही है। हमारी कांग्रेस सरकार ने पुराने संविदाकर्मियों को नियमित करने के नियम बनाए और करीब 1 लाख 10 हजार कर्मियों के लिए स्थायी नौकरी की राह खोली। वहीं भाजपा सरकार एक ओर 4 लाख सरकारी नौकरियां देने का खोखला दावा करती है और दूसरी ओर 10 विभागों की 20 भर्तियों में करीब 45 हजार पदों को स्थायी की जगह संविदा पर निकाल देती है। ये भर्तियां घोषणा के समय स्थायी भर्ती के रूप में निकाली गई थीं। अब सफाई कर्मचारी के करीब 24,700 पद, नर्सिंग ऑफिसर के करीब 3,000 पद, जूनियर तकनीकी सहायक के 2,600 पद और आयुष अधिकारी व सीएचओ के करीब 5,000 पद संविदा पर भरे जाएंगे। सच्चाई यह है कि युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात हो रहा है। गहलोत ने कहा कि जो संविदाकर्मी पहले से लगे हैं, उन्हें भाजपा सरकार ने आज तक नियमित नहीं किया। उनका इंतजार खत्म नहीं हुआ और अब नई भर्तियां भी संविदा पर थमाई जा रही हैं। सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, पर सच्चाई यह है कि युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात हो रहा है। राज्य सरकार जवाब दे कि जब स्थायी पदों पर भर्ती का वादा था, तो पद संविदा में क्यों बदले गए? जिन युवाओं ने स्थायी नौकरी के भरोसे वर्षों तैयारी की, उन्हें कांट्रैक्ट पर टरकाने का हक सरकार को किसने दिया? PC:X अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

समाचार जगत 19 Nov 2026 10:43 am

मऊ: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, पिकअप समेत लाखों का कबाड़ जलकर खाक, तीन घंटे बाद पाया काबू

सूचना पर फायर ब्रिगेड, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कोतवाल केके वर्मा, चौकी प्रभारी मिथिलेश सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:42 am

आजमगढ़ में भीषण हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर के बाद कई वाहन टकराए; तीन की मौत

आजमगढ़ में भीषण हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर के बाद कई वाहन टकराए; तीन की मौत

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:41 am

कैथल: नशा तस्करों के खिलाफ विशेष कॉम्बिंग अभियान, 100 पुलिसकर्मी और स्निफर डॉग शामिल

कैथल: नशा तस्करों के खिलाफ विशेष कॉम्बिंग अभियान, 100 पुलिसकर्मी और स्निफर डॉग शामिल

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:41 am

गैंगस्टर और छेड़छाड़ के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार:फतेहपुर में भेजे गए जेल, एक गैंगस्टर एक्ट में था फरार

यूपी के ​फतेहपुर सदर कोतवाली पुलिस ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही की है। गुरुवार के दिन सुबह 10 बजे कोतवाली प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया की दोनो आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस लगातार वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही थी। इसी के तहत पुलिस को सूचना मिली और टीम ने सक्रियता दिखाते हुए चौफेरवा निवासी धनराज को गिरफ्तार कर लिया बताया जा रहा है कि धनराज गैंगस्टर से जुड़े मामले में वांछित चल रहा था और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। गंभीर धाराओं के मामले में वांछित ​वहीं, एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले हरिशंकर को भी धर दबोचा। हरिशंकर के खिलाफ बलवा, मारपीट और छेड़छाड़ जैसी गंभीर धाराओं के मामले में वांछित होने की कार्रवाई चल रही थी। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबिश देकर हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व से दर्ज मुकदमों और वांछित होने की स्थिति को देखते हुए यह गिरफ्तारी की गई है स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल कायम रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में लिप्त और वांछित चल रहे किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा गिरफ्तारी अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:40 am

चित्तौड़गढ़ में ठंड बढ़ी, पारा 2.4 डिग्री गिरा:सुबह हल्के बादल छाए, अब भी दिन में गर्मी बरकरार

चित्तौड़गढ़ में अब सर्दी धीरे-धीरे असर दिखाने लगी है। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से नीचे आकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात और सुबह के समय ठंड पहले से ज्यादा महसूस होने लगी है। हालांकि दिन के मौसम में अभी कोई खास बदलाव नहीं आया है। तेज धूप के कारण दोपहर में गर्मी का असर बना हुआ है। यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल चित्तौड़गढ़ में मौसम सामान्य बना रहेगा और अगले कुछ दिनों तक बहुत बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन का तापमान अब भी प्रदेश में सबसे ज्यादा रात का तापमान तेजी से नीचे आने के बावजूद दिन का पारा अभी भी ऊंचा बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले लगातार दो दिन तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर बना हुआ था। यानी इस बार केवल 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज हुई है। इसके बावजूद चित्तौड़गढ़ का अधिकतम तापमान राजस्थान में सबसे ज्यादा बना हुआ है। सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर में धूप इतनी तेज रहती है कि लोगों को अभी भी गर्मी का अहसास होता है। कई लोग सुबह हल्के गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं, लेकिन दोपहर तक उन्हें उतारना पड़ रहा है। सुबह बादल दिखे, फिर निकल आई तेज धूप गुरुवार सुबह शहर में आसमान पर हल्के बादल नजर आए। कुछ समय तक ऐसा लगा कि मौसम बदल सकता है, लेकिन थोड़ी ही देर बाद तेज धूप निकल आई और मौसम फिर सामान्य हो गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बादलों का असर ज्यादा रहने की संभावना नहीं है। हालांकि अगर आने वाले दिनों में बादल ज्यादा देर तक बने रहते हैं तो दिन का तापमान भी नीचे आ सकता है। फिलहाल मौसम साफ रहने से धूप का असर बना हुआ है और अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट नहीं आ रही है। सुबह-शाम ठंड, दोपहर में गर्मी का मिला-जुला मौसम इस समय चित्तौड़गढ़ में ऐसा मौसम देखने को मिल रहा है, जहां सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में गर्मी बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर के इस दौर में ऐसा बदलाव सामान्य माना जाता है। जैसे-जैसे रातें लंबी होंगी, न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं दिन के तापमान में कमी आने के लिए बादलों या पश्चिमी विक्षोभ जैसे मौसमीय बदलाव का असर जरूरी होगा। फिलहाल लोगों को सुबह और रात के समय हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है, जबकि दिन में अभी भी सामान्य कपड़ों में काम चल रहा है। यानी चित्तौड़गढ़ में सर्दी ने दस्तक तो दे दी है, लेकिन दिन की गर्मी अभी पूरी तरह पीछे हटने को तैयार नहीं है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:40 am

सरकारी सैर की जमीन पर मकान बनाने का आरोप:भिंड में एसडीएम ने निर्माण रुकवाने के दिए निर्देश

भिंड के अटेर क्षेत्र के मनेपुरा गांव में शासकीय सैर की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाने का मामला सामने आया है। ग्रामीण की शिकायत पर एसडीएम ने निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए हैं। मामला माता मंदिर के पास स्थित करीब 60 फीट चौड़ी शासकीय सैर की जमीन का है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दो लोगों ने जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने के लिए पिलर खड़े कर दिए हैं। मनेपुरा निवासी रामसहाय जोशी ने एसडीएम अटेर को दिए आवेदन में बताया कि गांव में माता मंदिर के पास से शासकीय सैर निकलती है, जो आगे खेतों की ओर जाती है। आरोप है कि ध्रुव कुमार पांडेय और उनके बेटे प्रवीण पांडेय ने इस जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण शुरू कर दिया है। मौके पर मकान बनाने के लिए पिलर भी खड़े कर दिए गए हैं। पहले भी जमीन पर कब्जा करने का आरोप आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित लोगों ने पहले सर्वे नंबर 248 और 249 के पास स्थित शासकीय सैर की जमीन पर कब्जा कर जालीदार फेंसिंग लगा दी थी। अब माता मंदिर के पास की जमीन पर भी अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा है। जांच के बाद निर्माण रोकने के निर्देश मामले में एसडीएम अटेर ने 16 नवंबर को नायब तहसीलदार, उपतहसील सुरपुरा को पत्र जारी किया है। इसमें शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि यदि जांच में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण होना पाया जाता है तो तत्काल यथास्थिति कायम कर निर्माण कार्य रुकवाया जाए। एसडीएम ने कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन कार्यालय में भेजने के निर्देश भी दिए हैं। पत्र की प्रतिलिपि थाना प्रभारी सुरपुरा को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:39 am

मथुरा: 156 साल पुरानी जेल की बदलेगी तस्वीर, बंदी क्षमता होगी दोगुनी; 554 से बढ़कर 1100 होंगे कैदी

156 साल बाद दोगुनी होगी जिला जेल की क्षमता, 554 से बढ़ाकर 1100 बंदियों की व्यवस्था का प्रस्ताव शासन को भेजा।

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:39 am

2022 में भाजपा के हाथ से निकली थी उत्तराखंड की 23 सीट, पुराने चेहरों के सामने चुनौती... बिछेगी नई बिसात

उत्तराखंड में भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी 23 हारी हुई सीटों पर जीत की रणनीति तैयार कर रही है।

जागरण 19 Nov 2026 10:38 am

रायसेन में 28 और 29 नवंबर को होगा सांची महोत्सव:दो दिन दर्शन के लिए रखे जाएंगे पवित्र अस्थि कलश, 26 को मॉक ड्रिल

रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में दो दिवसीय सांची महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव 28 और 29 नवंबर को होगा। इसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होंगे। आयोजन के पहले दिन 28 नवंबर को सुबह 8 बजे महाबोधि सोसाइटी से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें देश-विदेश से आए बौद्ध अनुयायियों के साथ वियतनाम का विशेष दल भी शामिल होगा। शोभायात्रा में भगवान बुद्ध की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। दो दिन श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखे जाएंगे अस्थि कलश महोत्सव के दौरान चैत्यगिरि विहार मंदिर के गर्भगृह को विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच खोला जाएगा। महाबोधि सोसाइटी और जिला प्रशासन की मौजूदगी में मंदिर से भगवान बुद्ध के दो परम शिष्यों के पवित्र अस्थि कलश बाहर निकाले जाएंगे। विशेष पूजा-अर्चना के बाद इन अस्थि कलशों को दो दिनों तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसे लेकर बौद्ध अनुयायियों में उत्साह है। कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने सांची में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था बेहतर रखने को कहा, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। आपातकालीन व्यवस्थाओं के लिए 26 नवंबर को मॉक ड्रिल कलेक्टर ने स्वास्थ्य और आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए एंबुलेंस की तुरंत उपलब्धता और अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए 26 नवंबर को सांची में मॉक ड्रिल होगी। इसमें अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की तैयारियों को परखा जाएगा। इसके बाद कलेक्टर ने सांची रेलवे स्टेशन और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, महाबोधि सोसाइटी के बौद्ध धर्मगुरु और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:38 am

रायपुर में अभी तापमान कितना है?: प्रदेशभर के कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना, जानें अपडेट्स

छत्तीसगढ़ में बुधवार को मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:37 am

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा:सीतापुर में दोषी पर 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया

सीतापुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे आरोपी को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। पुलिस की प्रभावी पैरवी और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के चलते करीब नौ साल पुराने मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया है। पुलिस के अनुसार, संदना थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 5 सितंबर 2017 को मुकदमा अपराध संख्या 258/17 दर्ज किया था। आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर 8 अक्टूबर 2018 को आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-15 (पॉक्सो एक्ट) में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी और पुलिस की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने 18 नवंबर 2026 को आरोपी अर्जुन पुत्र रामसेवक निवासी मोहकमगंज, थाना संदना को दोषी करार दिया। न्यायालय ने धारा 363/366 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत प्रत्येक में 10 वर्ष के कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:36 am

हिमाचल में सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक ही गांव के दो लोगों की माैत, दो घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के खैरी थाना क्षेत्र के तहत राजणी गांव के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:35 am

बिहार में ठंड-धुंध के बीच बारिश का अलर्ट, 21-22 नवंबर बदलेगा मौसम

बिहार में ठंड-धुंध के बीच बारिश का अलर्ट, 21-22 नवंबर बदलेगा मौसम

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:35 am

लखनऊ में बीआर्क की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान:कमरे में पंखे से लटक रहा था दुपट्टा, पिता ने जताई हत्या की आशंका

लखनऊ के चिनहट में बीआर्क की 22 वर्षीय छात्रा शिवानी मिश्रा ने किराए के फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। 18 नवंबर की शाम उसकी सहेली घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। गार्ड की मदद से अंदर पहुंचने पर शिवानी जमीन पर बेहोश मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कमरे में पंखे से दुपट्टा लटक रहा था। पुलिस को डायरी में पुराना सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। बीबीडी की छात्रा थी शिवानी प्रयागराज के ग्राम लेदहा, थाना नवाबगंज की रहने वाली थी। वह चिनहट के अशरफ विहार कॉलोनी स्थित शक्ति अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 205 में दो सहेलियों के साथ रहती थी। तीनों बीबीडी में पढ़ाई और नौकरी करती थीं। पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर की शाम करीब 8 बजे शिवानी की सहेली रिया मिश्रा नौकरी से फ्लैट लौटी। दरवाजा अंदर से बंद था। उसने अपार्टमेंट के गार्ड की मदद से सीढ़ियों की तरफ से अंदर जाने का रास्ता बनाया। कमरे में शिवानी जमीन पर बेहोश पड़ी मिली। रिया ने अपने परिचित अभिषेक चौधरी को बुलाया। इसके बाद शिवानी को तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमरे से दुपट्टा और पुराना सुसाइड नोट मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से कमरे का निरीक्षण कराया। इस दौरान पंखे से लटक रहा दुपट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। कमरे में रखी डायरी से एक पुराना सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस उसका अवलोकन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और गार्ड से पूछताछ की। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। हालांकि, पिता ने बेटी की मौत पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने चिनहट थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, परिजनों की ओर से बताए गए बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:34 am

लाखों की फीस, रोजगार नहीं: रांची विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर्स में प्लेसमेंट का संकट, कई पाठ्यक्रम हुए बंद

रांची विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर्स में प्लेसमेंट की गंभीर समस्या है, जहां लाखों की फीस के बावजूद छात्रों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। प्लेसमेंट सेल की निष्क्रियता और प्रचार-प्रसार की कमी के कारण कई कोर्स बंद हो गए हैं।

जागरण 19 Nov 2026 10:33 am

शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों पर ड्रोन से नजर:6 वनकर्मी ले रहे प्रशिक्षण, कटाई-अतिक्रमण और उत्खनन की भी होगी निगरानी

शहडोल के जंगलों में सक्रिय हाथियों के दो झुंडों की निगरानी अब ड्रोन कैमरों से की जाएगी। इन झुंडों में करीब 60 हाथी हैं, जो अलग-अलग वन क्षेत्रों में घूम रहे हैं। हाथियों की गतिविधियों और उनकी लोकेशन का पता लगाने के लिए वन विभाग ड्रोन का इस्तेमाल करेगा। इसके लिए दक्षिण शहडोल वनमंडल के छह कर्मचारियों को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है। ड्रोन से अवैध पेड़ कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर भी नजर रखी जाएगी। वन विभाग के अनुसार, हाल ही में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से आए जंगली हाथियों की खन्नौधी और गोहपारू वन परिक्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की गई थी। इससे हाथियों की गतिविधियों और उनके घूमने के इलाके की जानकारी जुटाने में मदद मिली। निगरानी के नतीजों के बाद कर्मचारियों को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर अलग-अलग वन क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल किया जा सके। वन सुरक्षा सेवा पखवाड़ा के तहत नरसरहा स्थित काष्ठागार में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। वन संरक्षक महेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश और दक्षिण शहडोल वनमंडलाधिकारी श्रद्धा पन्द्रे के मार्गदर्शन में वनरक्षक अभिनव गौतम ने कर्मचारियों को ड्रोन चलाने की तकनीकी जानकारी दी। प्रशिक्षण लेने वालों में आशीष रैदास, देवव्रत त्रिपाठी, नरसिंह साहू, हिर्देश अहिरवार और सुरेश बैगा शामिल रहे। खबर में कुल छह कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की बात है, लेकिन नाम पांच कर्मचारियों के दिए गए हैं। ड्रोन कैमरों से उन इलाकों पर नजर रखी जा सकेगी, जहां वन कर्मचारियों का नियमित पहुंचना मुश्किल होता है। इससे जंगलों में अवैध पेड़ कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन का पता लगाने में भी मदद मिलेगी। शहडोल के जंगलों में पिछले कुछ वर्षों से हाथियों की मौजूदगी है। फिलहाल दो झुंड सक्रिय बताए जा रहे हैं। वन विभाग इनकी लगातार निगरानी करेगा।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:33 am

शाहजहांपुर: लूट के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

शाहजहांपुर: लूट के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:33 am

पूर्व MLC मनोज अग्रवाल ने 73 जोड़ों की कराई शादी:फर्रुखाबाद में 19वें साल भी जारी रखा सेवा व्रत अनुष्ठान

फर्रुखाबाद में सेवा व्रत अनुष्ठान के तहत बुधवार देर रात 73 जोड़ों की शादी कराई गई। इनमें 72 जोड़ों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से और एक जोड़े की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई। यह आयोजन का 19वां साल था। पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और उनकी पत्नी वत्सला अग्रवाल हर साल जरूरतमंद जोड़ों की शादी कराते हैं। इस बार शहर के एक गेस्ट हाउस में जयमाला कार्यक्रम हुआ। इसके बाद दोनों हर मंडप में पहुंचे और नवयुगलों को बक्से की चाबी दी। उन्होंने जोड़ों का कन्यादान भी किया। कार्यक्रम गुरुवार सुबह 3 बजे तक चला। हर मंडप में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। इसके बाद दुल्हनों की विदाई हुई। मनोज अग्रवाल ने कहा कि जब तक वे जीवित रहेंगे, सेवा व्रत अनुष्ठान जारी रखेंगे। हर नवयुगल को शादी के लिए जरूरी सामान दिया गया। इसमें बेड, अलमारी, बर्तन, गैस, कपड़े और बक्सा शामिल थे। जयमाला कार्यक्रम के बाद गेस्ट हाउस में डांस हुआ। कुछ मंडपों में बैंड-बाजा बजा, जबकि डीजे पर युवाओं ने डांस किया। कायमगंज की एक युवती ने बताया कि उसकी शादी काफी समय से रुकी हुई थी। उसने कहा कि हजारों लोगों के सामने शादी करके उसे अच्छा लगा। एटा जिले के राजा का रामपुर से आए पारस भारद्वाज ने कहा कि शादी में हजारों लोग शामिल हुए और उन्हें कार्यक्रम अच्छा लगा। भारत की पत्नी ने बताया कि वे दोनों शादी से खुश हैं।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:31 am

यमुनानगर में पेड़ से टकराकर फर्नीचर कारोबारी की मौत:तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, भाई के सामने हादसा

यमुनानगर के बिलासपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से फर्नीचर कारोबारी की मौत हो गई। युवक अपने छोटे भाई के साथ अलग बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक से उछलकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में उसके सिर, दाईं आंख और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। वह मौके पर ही बेहोश हो गया। छोटे भाई ने उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खिजराबाद से बिलासपुर लौट रहे थे दोनों भाई पुलिस को दिए बयान में चंदाखेड़ी गांव निवासी रवि कुमार ने बताया कि वे दो भाई और एक बहन हैं। उसका बड़ा भाई मनीष कुमार (28) बिलासपुर अड्डे पर स्थित वाही ट्रेडर्स फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। वह अपनी स्प्लेंडर बाइक पर खिजराबाद से बिलासपुर की तरफ घर जा रहा था। उसका भाई मनीष भी अपनी काले रंग की सुपर स्प्लेंडर बाइक पर उसके आगे-आगे चल रहा था। जब वे गांव हाफिजपुर से थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से खिजराबाद की तरफ से एक युवक तेज रफ्तार में बजाज प्लेटिना बाइक लेकर आया। पीछे से टक्कर लगते ही बाइक से उछलकर पेड़ से टकराया रवि के अनुसार, बाइक सवार ने उसकी बाइक को पार करते हुए उसके सामने चल रहे भाई मनीष की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनीष बाइक से उछलकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी अपनी बाइक सहित सड़क पर गिर गया और उसे भी चोटें आईं। रवि ने बताया कि जब वह अपने भाई को संभालने लगा तो आरोपी बाइक सवार मौका पाकर अपनी बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। मनीष के सिर, दाईं आंख और मुंह पर गंभीर चोटें आई थीं। वह बेहोश था और उसके नाक व मुंह से खून निकल रहा था। तीन अस्पतालों में लेकर गया, लेकिन नहीं बची जान हादसे के बाद निजी वाहन का इंतजाम किया और अपने भाई को बिलासपुर के बसाती अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने मनीष की गंभीर हालत देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वह उसे सभरवाल अस्पताल लेकर गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण उपचार करने से मना कर दिया। इसके बाद रवि अपने भाई को गाबा अस्पताल यमुनानगर लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:29 am

बुलंदशहर में विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण संपन्न:जेपी विद्या मंदिर के छात्रों ने रंगमंच फार्म में जानी लोक संस्कृति

बुलंदशहर में जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस की ओर से विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों को गुरुग्राम स्थित रंगमंच फार्म ले जाया गया। यहां उन्हें शिक्षा, संस्कृति और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने भारतीय लोक संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान शारीरिक और मानसिक विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ और पारंपरिक खानपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन का ध्यान रखा गया। विद्यालय प्रबंधक प्रखर गर्ग के निर्देशन और प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी के नेतृत्व में भ्रमण आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से अलग गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर देना था। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने सहयोग किया।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:28 am

सड़क पर भटक रहा झुंड से बिछड़ा दंतैल हाथी:पश्चिम सिंहभूम के नोवामुंडी में आया नजर आया; वन विभाग को सूचना दी गई

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड में बुधवार देर शाम झुंड से बिछड़ा एक दंतैल हाथी सड़क पर विचरण करता नजर आया। हाथी देवरा ढाबा के पास अकेले घूमता दिखाई दिया। सड़क पर हाथी की मौजूदगी से आसपास के लोगों और राहगीरों में सतर्कता बढ़ गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है, ताकि हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। नोवामुंडी और आसपास के जंगलों में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इस क्षेत्र में हाथियों के झुंड के साथ-साथ कई बार अकेले हाथी भी दिखाई देते हैं। ऐसे में झुंड से अलग हुए दंतैल हाथी का सड़क के आसपास विचरण करना लोगों के लिए चिंता का विषय है। इलाके में लगातार होती है हाथियों की आवाजाही स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम देवरा ढाबा के समीप हाथी अपने झुंड से अलग होकर अकेले विचरण कर रहा था। इस इलाके में हाथियों का झुंड अक्सर सड़क और आबादी के आसपास पहुंच जाता है। हाथियों की नियमित आवाजाही के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत होती है। खासकर झुंड से अलग हुए दंतैल हाथी के आसपास जाना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे हाथी के व्यवहार का अनुमान लगाना मुश्किल होता है। हाथी को देखने के लिए भीड़ जुटाना, उसके नजदीक जाना या उसका पीछा करना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गयी है। हाथी दिखने पर दूरी बनाएं, वन विभाग को दी गयी सूचना वन्यजीवों की सुरक्षा और लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए हाथी दिखने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है। सड़क पर हाथी नजर आने पर वाहन चालकों को दूर से ही रुक जाना चाहिए और उसे रास्ता पार करने का पर्याप्त समय देना चाहिए। हाथी के नजदीक जाकर फोटो या वीडियो बनाने, हॉर्न बजाने, शोर मचाने अथवा उसे घेरने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। देवरा ढाबा के पास दंतैल हाथी के दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दे दी गयी है। विभाग से उसकी गतिविधियों पर नजर रखने और जरूरत के अनुसार आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा की जा रही है। नोवामुंडी क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए ग्रामीणों और राहगीरों को सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:27 am

देवोत्थान एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां, इस साल शादी के सिर्फ 11 शुभ मुहूर्त; जानिए तारीखें

देवोत्थान एकादशी के साथ आगरा में विवाह समारोहों का इंतजार खत्म हो रहा है, लेकिन इस साल नवंबर और दिसंबर में केवल 11 शुभ मुहूर्त हैं। सीमित सहालग के कारण मैरिज होम से लेकर बाजारों तक, सभी व्यवसायों में तैयारियां तेज हो गई हैं और कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है।

जागरण 19 Nov 2026 10:27 am

दिल्ली: मुनक नहर घाट पर यमुना स्वच्छता अभियान, सीएम रेखा और अभिनेता जैकी श्रॉफ हुए शामिल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अभिनेता जैकी श्रॉफ और गायक बिस्मिल ने शालीमार बाग के मुनक नहर घाट पर यमुना स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:27 am

अलवर- बकरा चोरी करके भागते बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा:गांव वाले बोले-आरोपियों ने फायरिंग की थी; कार से हरियाणा-राजस्थान की नंबर प्लेटें मिली

अवलर के कजाकपुर गांव से तीन बकरे चोरी कर गाड़ी से भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। आरोप है कि पीछे कर रहे ग्रामीणों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली गाड़ी के टायर में लगने से वाहन अनियंत्रित होकर स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें एक ग्रामीण के हाथ में चोट आई। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर उनके हाथ बांध दिए और उनकों नीचे बैठाकर उनसे सवाल-जवाब किए। बाद में सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। घटना बुधवार तड़के सुबह करीब 3 बजे के बाद की है। गाड़ी के टायर में गोली लगने से हुई अनियंत्रित ग्रामीण मुस्तकीम के अनुसार, आरोपी कजाकपुर गांव से तीन बकरे चोरी कर गाड़ी से नौगांवा की तरफ जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। जैसे ही आरोपी नौगांवा के कृषि अनुसंधान केंद्र के पास पहुंचे तो ग्रामीणों ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों की ओर से फायरिंग किए जाने का आरोप है। गोली गाड़ी के टायर में लगने से वाहन बेकाबू हो गया और स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गया। हादसे के बाद आरोपियों ने चाकू निकालकर ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक ग्रामीण के हाथ में चोट आई। हालांकि ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, तीसरा आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। मौके पर ग्रामीणों ने आरोपियों की धुलाई भी कर दी। बरामदा गांव में लावारिस हालत में मिली क्षतिग्रस्त गाड़ी घटना के बाद सुबह बरामदा गांव में एक क्षतिग्रस्त गाड़ी लावारिस हालत में मिली। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी इसी गाड़ी से बकरा चोरी करते थे। गाड़ी में अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट भी रखी हुई थीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी वाहन में नंबर प्लेट बदलकर इस्तेमाल करते थे। पुलिस कर रही मामले में कार्रवाई मामले में सदर थाने के एएसआई हरलाल ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों से संबंधित फाइल तैयार की जा रही है। फायरिंग और मारपीट के आरोपों सहित पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:26 am

उन्नाव में शराब नहीं मिलने पर सेल्समैन-मैनेजर को पीटा:ठेकेदार से भी मारपीट का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में घटना

उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के लोहार खेड़ा में शराब नहीं मिलने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने शराब ठेके के सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट की। घटना के समय पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। गुरुवार सुबह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। शराब नहीं मिलने पर कर्मचारियों से हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात कुछ लोग लोहार खेड़ा स्थित शराब ठेके पर पहुंचे थे। वहां शराब नहीं मिलने को लेकर उनका कर्मचारियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान ठेके के अनुज्ञापी अंकित जायसवाल के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। मारपीट के बाद मौके से भागे आरोपी घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। गुरुवार सुबह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में ठेके के कर्मचारियों के साथ मारपीट होते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना के समय पुलिस की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस बोली- आरोपों की जांच की जा रही सदर कोतवाली प्रभारी सीके मिश्रा ने बताया कि मामले से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:26 am

जोधपुर में दिन का तापमान जैसलमेर से ज्यादा:रात का टेम्परेचर एक डिग्री से ज्यादा बढ़ा; रात में चली हवाओं से बढ़ी सर्दी

जोधपुर में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में जहां अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई, वहीं रात का तापमान एक डिग्री तक बढ़ा है। लेकिन, जोधपुर संभाग के बाकी जिलों से तुलना की जाए तो जोधपुर में दिन का तापमान जैसलमेर से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि जोधपुर का तापमान 31.5 ​डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बीते 24 घंटे की बात की जाए तो जोधपुर शहर के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की ​गिरावट दर्ज की गई है। रात का तापमान 16 डिग्री से बढ़कर 17 डिग्री तक पहुंचा पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में करीब 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पूर्व 17 नवंबर को रात का तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जो अब 17.7 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि जोधपुर में देर रात हवा चलने से सर्दी का असर बढ़ गया है। लोगों को भी इस दौरान ठिठुरन का एहसास होने लगा। इस सप्ताह सामान्य रहेगा मौसम, तापमान गिरेगा मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम सामान्य रहेगा। 21 से मौसम में बदलाव होने की संभावना है लेकिन इसका असर जोधपुर में नहीं दिखेगा। इस बीच उत्तरी हवाओं का दौर चलने से इसका हल्का असर जोधपुर शहर में भी देखने को मिल सकता है। इससे करीब तापमपन में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:26 am

मंत्री राजभर बोले-अखिलेशजी गोरखपुर में सड़कों पर तांडव कर लिया?:आपके रोड शो में शामिल बुलडोजर ने जान ली; भाजपा महिला मोर्चा की टीम घोषित

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को X पर लिखा- अखिलेश यादव जी, गोरखपुर में बेइज्जती करा आए? सड़कों पर तांडव कर लिया? इसी तांडव के बीच गोरखपुर में आपके गुंडों ने एक मासूम की जान ले ली। सड़क पर कूद-फांद कर रहे आपके लोडरों के कारण 13 साल के एक मासूम को जान गंवानी पड़ी। आपके रोड शो में शामिल बुलडोजर ने आर्य वर्धन की जान ली है। बता दें कि बुधवार को रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के बेटे आर्य वर्धन सिंह (13) की मौत हो गई। ओंकार सिंह आवास विकास कॉलोनी, झारखंडी के रहने वाले हैं। भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक हैं। वहीं, बच्चे की मौत पर अखिलेश यादव से मीडिया ने सवाल पूछा। इस पर अखिलेश ने कहा- रोड शो के लिए प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किया था। क्या घटना हुई है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। बीजेपी वालों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी को भी फंसा देंगे। आवास विकास कॉलोनी, झारखंडी निवासी ओंकार सिंह भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक हैं। उधर, भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड और पश्चिम क्षेत्र की महिला मोर्चा की नई टीम की घोषणा बुधवार रात कर दी है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:25 am

तिरुपति-पद्मावती यात्रा के लिए 23 नवंबर को जाएगी ट्रेन:बीकानेर, जोधपुर और पाली में रुकेगी, जानें श्ड्यूल

राजस्थान सरकार का देवस्थान विभाग वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत स्पेशल ट्रेन चलाएगी। तिरुपति-पद्मावती तीर्थ यात्रा के लिए खास ट्रेन 23 नवंबर को रवाना होगी। बीकानेर से चलने वाली यह ट्रेन भगत की कोठी (जोधपुर) और पाली होते हुए तिरुपति पहुंचेगी। इस सात दिवसीय तीर्थ यात्रा में जालोर जिले के 59 लोग भी शामिल होंगे। विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि सभी चुने गए लोगों को किसी तरह का खर्चा नहीं करना पड़ेगा। सभी को समय पर डॉक्यूमेंट्स के साथ स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है। जरूरी दस्तावेज के साथ समय पर आना होगा रेलवे स्टेशन देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि ट्रेन भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से शाम 7:10 बजे और पाली रेलवे स्टेशन से रात 8:20 बजे रवाना होगी। भगत की कोठी से 272 यात्री सवार होंगे, जिनमें जोधपुर के 111, जैसलमेर के 10, बाड़मेर के 44, बालोतरा के 83 और फलोदी के 24 यात्री होंगे। वहीं, पाली स्टेशन से 243 यात्री रवाना होंगे। इनमें पाली के 106, सिरोही के 78 और जालोर के 59 वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि भगत की कोठी से यात्रा करने वाले यात्रियों को दोपहर 1 बजे और पाली से यात्रा करने वाले यात्रियों को दोपहर 2 बजे जरूरी दस्तावेजों के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा। यात्रा करने वालों के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए ट्रेन में एक राजपत्रित अधिकारी ट्रेन प्रभारी के रूप में नियुक्त रहेगा। इसके अलावा हर कोच में दो सरकारी कर्मचारी अनुरक्षक के रूप में तैनात होंगे। चिकित्सा सुविधा के लिए एक डॉक्टर और दो नर्सिंग कर्मचारी भी साथ रहेंगे। ये दस्तावेज लाने होंगे अनिवार्य चयनित यात्रियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, छह माह से अधिक पुराना नहीं होने वाला प्रमाणित चिकित्सा प्रमाण पत्र, मूल जनआधार, आधार या पैन कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। इसके अलावा हर दिन काम आने वाली जरूरी दवाइयां, कपड़े और व्यक्तिगत जरूरतों के लिए नकदी रखने की सलाह दी गई है। सहायक आयुक्त ने बताया कि चयनित यात्रियों को फोन और संदेश के माध्यम से व्यक्तिगत सूचना दी गई है। जिन यात्रियों को विभाग की ओर से संदेश नहीं मिला है, वे रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंचें। रहने-खाने का नहीं देना होगा पैसा इस सात दिवसीय तीर्थ यात्रा के दौरान यात्रियों के रहने, खाने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग की ओर से की जाएंगी। यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों से किसी प्रकार का पैसा नहीं लिया जाएगा। पूरी तीर्थ यात्रा राजस्थान सरकार की ओर से फ्री करवाई जाएगी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:25 am

उत्तर प्रदेश में जैव ऊर्जा उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, नीति में संशोधन से निवेश होगा आकर्षित

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा नीति-2022 में संशोधन को मंजूरी दी है, जिससे कृषि, पशुधन और नगरीय कचरे से जैव ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। अब एक जिले में एक से अधिक कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र लगाए जा सकेंगे, निवेशकों को अनुदान और अन्य प्रोत्साहन भी मिलेंगे।

जागरण 19 Nov 2026 10:24 am

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी तीर्थयात्रियों से भरी बस

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी तीर्थयात्रियों से भरी बस

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:24 am

बिजली के तारों से पिकअप में लगी आग:ट्रैक्टर को साइड देते समय ढीले वायर में जा घुसी, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड के चिरपटिया गांव में बुधवार को मूंगफली के खाखले से भरी पिकअप बिजली के तारों की चपेट में आ गई। शॉर्ट सर्किट से पिकअप में भरे खाखले में आग लग गई। ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में खाखला खाली करने आए मजदूर अरविंद को करंट लग गया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास के मकान की छत पर रखे प्लास्टिक के पाइप भी जल गए। दमकल की गाड़ियां पहुंचने तक पिकअप और उसमें भरा खाखला पूरी तरह जल चुका था। ट्रैक्टर को साइड देते समय बिजली के तारों से छुई पिकअप जानकारी के अनुसार, ड्राइवर बुधवार को मूंगफली के खाखले से भरी पिकअप लेकर चिरपटिया गांव की गौशाला जा रहा था। गांव से गुजरते समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर को साइड देने के लिए उसने पिकअप आगे की। इसी दौरान पिकअप ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से छू गई। शॉर्ट सर्किट होने से खाखले में आग लग गई। आग देखकर ड्राइवर ने पिकअप से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, खाखला खाली करने आए मजदूर अरविंद को करंट लग गया। ग्रामीणों ने समय रहते उसे बाहर निकाल लिया। मकान की छत पर रखे प्लास्टिक पाइप भी जले पिकअप में लगी आग इतनी तेज थी कि पास में स्थित मांगीलाल के मकान की छत पर रखे प्लास्टिक के पाइप भी इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने मकान की छत पर लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलने पर सरपंच दिलीप सिंह, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेज होने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में सोजत और अन्य जगहों से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। इसके बाद आग बुझाई जा सकी। तब तक पूरी पिकअप और उसमें भरा खाखला जल चुका था। सरपंच बोले- गांव में बिजली के तार ढीले, दुरुस्त किए जाएं चिरपटिया सरपंच दिलीप सिंह ने कहा कि गांव में बिजली के तार ढीले पड़े हैं। इन्हें जल्द दुरुस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने मारवाड़ जंक्शन मुख्यालय पर स्थायी दमकल की व्यवस्था करने की मांग भी की। सरपंच ने कहा कि दूसरे शहरों से दमकल की गाड़ियां आने में समय लगता है। इस देरी के कारण आग से होने वाला नुकसान बढ़ सकता है। मुख्यालय पर दमकल उपलब्ध होने से समय रहते आग पर काबू पाया जा सकेगा।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:24 am

Kullu News: 246 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं, योजना के लाभार्थियों की सूची साझा की

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत बुधवार को जिला कुल्लू की 246 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:24 am

सर्दियों में रंगों से महकाएं बालकनी: लगाएं ये 10 फूलों के पौधे, ज्यादा फूलों के लिए ऐसे करें गमलों की देखभाल

नवंबर में लगाएं सर्दियों के 10 खूबसूरत फूल, गमलों में ऐसे करें देखभाल

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:23 am

संभल में हरिहर मंदिर तक पदयात्रा निकालने का ऐलान:10 हजार लोगों और 1,000 साधु-संतों को जुटाने की अपील, पुलिस ने कहा- अनुमति नहीं दी गई

संभल में श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद विवाद के बीच याचिकाकर्ता और मां कैलादेवी धाम के महंत ऋषि राज गिरी महाराज ने अंतरराष्ट्रीय हरिहर सेना के नेतृत्व में हरिहर मंदिर तक सनातन पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। डीएम अंकित खंडेलवाल ने 19 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। वहीं, एसपी ने पांच सीओ, सात थानों की फोर्स के साथ दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। 10 हजार से ज्यादा लोगों को जुटाने का आह्वान महंत ऋषि राज गिरी ने पदयात्रा में 10 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने का आह्वान किया है। इसके साथ ही 500 से 1,000 साधु-संतों को भी बुलाया गया है। मां कैलादेवी धाम से विवादित धार्मिक स्थल तक सुरक्षा बढ़ाई गई है। वर्ष 2025 में भी महंत ने पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। इस बार फिर ऐलान के बाद पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। विवादित स्थल पर तीन स्तर की सुरक्षा विवादित धार्मिक स्थल संभल कोतवाली क्षेत्र के कोट पूर्वी मोहल्ले में स्थित है। यहां तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। सत्यव्रत चौकी पर बने इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पदयात्रा को लेकर कोई अनुमति नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। कहां-कहां तैनात किए गए मजिस्ट्रेट डीएम ने पदयात्रा के प्रस्तावित मार्ग और विवादित स्थल के आसपास अलग-अलग क्षेत्रों में 19 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। एसडीएम संभल विकास चंद्र और बीडीओ पंवासा को कैलादेवी मंदिर परिसर से संभल-गवां मार्ग पर मोतीनगर तक की जिम्मेदारी दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और पालिका ईओ आदित्य प्रकाश मोतीनगर से आगे प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल तक व्यवस्था संभालेंगे। तहसीलदार संभल सचिन शुक्ला विवादित धार्मिक स्थल के बाहरी परिसर में मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे। इसके अलावा हयातनगर, नखासा, रायसत्ती, संभल कोतवाली, चौधरी सराय पुलिस चौकी, कोर्ट गर्वी, ईदगाह, हिंदूपुरा खेड़ा, एकता पुलिस चौकी, छंगामल तिराहा, पंजू सराय, चामुंडा मंदिर के पीछे छोटा हसनपुर मार्ग, सानी बाला फाटक, डाकखाना, अनारो वाली मस्जिद, अंजुमन चौराहा, चंदौसी चौराहा और शंकर चौराहा क्षेत्र में भी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पांच सीओ और सात थानों की फोर्स संभालेगी सुरक्षा संभल सीओ कुलदीप कुमार को मां कैलादेवी धाम पर तैनात किया गया है। सीओ चंदौसी विवेक जावला, सीओ बहजोई स्तुति सिंह, सीओ असमोली अमन सिंह और सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। संभल कोतवाली, रायसत्ती, नखासा, कुढ़ फतेहगढ़, धनारी, रजपुरा और हजरतनगर गढ़ी थानों की फोर्स तैनात रहेगी। इसके साथ दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ भी सुरक्षा में लगाई गई है। 2024 में सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष ने सीनियर डिवीजन सिविल कोर्ट में शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए दावा पेश किया था। उसी शाम मस्जिद का सर्वे कराया गया। सर्वे का दूसरा चरण 24 नवंबर की सुबह हुआ। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा लोग जुट गए और हिंसा हुई। इसके बाद सर्वे रोक दिया गया। मामला सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट तक पहुंचा। 18 मई 2025 को न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया। इसके बाद मस्जिद पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 25 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। करीब दो महीने बीतने के बाद भी फैसला नहीं आया है। इंतेजामिया कमेटी ने जताई आपत्ति इंतेजामिया कमेटी के सदर जफर अली ने पदयात्रा के ऐलान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जिले में धारा 163 लागू है। उन्होंने डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पदयात्रा की अनुमति नहीं देने की मांग की है। उनका आरोप है कि ऋषि राज गिरी संभल में अराजकता फैलाना और माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:23 am

Kullu News: वाहनों के लिए 27 घंटे बाद बहाल हुआ संसारी-किलाड़-तांदी मार्ग

संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क मार्ग 27 घंटे बाद बुधवार दोपहर 2 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:23 am

यूपी: लखनऊ में मतदाता-जनसंख्या अनुपात 51.17 फीसदी, बख्शी का तालाब पंजीकरण के लक्ष्य के करीब, कैंट सबसे पीछे

लखनऊ में मतदाता पंजीकरण के मामले में बीकेटी विधानसभा क्षेत्र लक्ष्य के सबसे करीब है, जबकि कैंट सबसे पीछे है। निर्वाचन विभाग ने मतदाता-जनसंख्या अनुपात 69.06 प्रतिशत निर्धारित किया है। ड्राफ्ट सूची में राजधानी के 31.39 लाख मतदाता दर्ज हैं।

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:22 am

Kullu News: सिटी में आज

सिटी में आज

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:22 am

Kullu News: माता बूढ़ी नागिन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 10 दिसंबर से होगी शुरू

रघुपुर घाटी में नागों की माता बूढ़ी नागिन के नवनिर्मित मंदिर और कोठी की प्राण प्रतिष्ठा 10 दिसंबर से शुरू होगी।

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:22 am

Video: अशोक मार्ग पर सिकंदर बाग के पास सड़क पर गिरा पेड़, दो लोग घायल

Video: अशोक मार्ग पर सिकंदर बाग के पास सड़क पर गिरा पेड़, दो लोग घायल

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:21 am

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:21 am

बाड़मेर में पंचायत राज चुनाव की काउंटिंग कल:145 टेबलों में 7.26 लाख वोट की होगी गिनती, जिला परिषद-डेलीगेट प्रत्याशियों का होगा फैसला

बाड़मेर जिला परिषद के 36 वार्ड में 114 उम्मीदवारों और पंचायत समितियों के 267 वार्ड में 812 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला कल काउंटिंग के साथ हो जाएगा। जिले में 726074 वोटरों की गिनती की जाएगी। रिजल्ट के साथ ही किस पार्टी का जिला प्रमुख और प्रधान बनेगा इसकी भी करीब-करीब स्थिति क्लियर हो जाएगी। मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। दरअसल, बाड़मेर जिले में जिला परिषद के 37 वार्ड है। इसमें से चार नंबर वार्ड से शेर मोहम्मद निर्वाचित होने के साथ ही कांग्रेस खाता खुल चुका है। वहीं जिले में 17 पंचायत समिति में 269 पंचायत समिति के वार्ड है। इसमें गडरारोड और फागलिया में 1-1 वार्ड बीजेपी जीत चुकी है। अब जिला परिषद के 36 वार्ड और पंचायत समिति के 267 वार्ड की गिनती शुक्रवार को सुबह 8 बजे बाड़मेर पीजी कॉलेज में शुरू होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया- जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल के निर्देशानुसार मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से जिला परिषद बाड़मेर एवं 17 पंचायत समिति के सदस्यों के लिए शुरू होगी। मतगणना कार्मिकों, रिटर्निंग अधिकारी के स्टाफ और की एंट्री कॉलेज परिसर के मैन गेट से होगी। 1435 बूथों की ईवीएम के लिए 17 कक्ष निर्धारित जिले की 17 पंचायत समितियों के कुल 1435 मतदान केंद्रों की ईवीएम की गिनती के लिए कॉलेज में 17 अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं। इनमें 145 गणना टेबलें लगाई जाएंगी। अधिकांश पंचायत समितियों में एक टेबल पर एक पंचायत समिति वार्ड की मतगणना होगी। डूंगरों का तला में सबसे कम 47, गडरारोड में सबसे ज्यादा 135 बूथ डूंगरों का तला पंचायत समिति में सबसे कम 47 बूथ हैं। यहां दोनों चरणों में 4-4 राउंड में मतगणना पूरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा बाटाडू में 5 और 4 राउंड तथा लीलसर में 5 चरणों में 5 राउंड की गिनती के बाद नतीजे घोषित होने की संभावना है। वहीं, गडरारोड पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 135 बूथ हैं। यहां मतगणना में सबसे ज्यादा समय लगने की संभावना है। पहले चरण में वार्ड संख्या 4 और 5 की गिनती 12 राउंड तक चलेगी। यह जिले में किसी एक चरण में सबसे ज्यादा राउंड होंगे। इसके अलावा चौहटन में 130, रामसर में 118 और बाड़मेर में 115 बूथ हैं। इन पंचायत समितियों में 18-18 राउंड में मतगणना होगी। अंतिम परिणाम दोपहर बाद तक आने की संभावना है। दो चरणों में 7.26 लाख वोटरों ने किया मत का प्रयोग पहले चरण में कुल 679380 वोटरों में से 468842 वोटरों ने वोट डालें। वोटिंग प्रतिशत 69.01 रहा है। वहीं दूसरे चरण में 353235 वोटर में से 257232 वोटरों ने वोट डालें। वोटिंग प्रतिशत 3.81 प्रतिशत बढ़कर 72.82 रहा है। कुल 726074 वोटर ने अपने वोट का उपयोग किया। त्रिकोणीय मुकाबला बाड़मेर जिला परिषद की 36 सीटों पर हुए चुनाव में आरएलपी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच 14 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं दो वार्ड में बीजेपी-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय ने चुनाव लड़ा। 7 सीट पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला जिला परिषद की 36 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी के बीच 7 सीटों पर सीधा चुनाव लड़ा। इसमें वार्ड संख्या 7, 12, 14, 15, 19, 24, 27 शामिल है। इसके अलावा 3 और 28 नंबर वार्ड में बीजेपी, कांग्रेस के अलावा निर्दलीयों ने चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने वार्ड संख्या 6 और 35 में दिया बागियों को समर्थन वार्ड संख्या 6 में कांग्रेस का पर्चा खारिज हो गया। इसके बाद कांग्रेस ने निर्दलीय जोगेंद्र को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर बीजेपी से गजेंसिंह, आरएलपी से शब्बीर खान, दोस्त अली निर्दलीय चुनाव लड़ा। इसी तरह वार्ड संख्या 35 में कांग्रेस के प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने के बाद कांग्रेस ने निर्दलीय को समर्थन दिया। इस सीट पर बीजेपी खुमाणसिंह सोढ़ा, आरएलपी के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। बीजेपी 35, कांग्रेस 34 और आरएलपी 27 पर लड़ रही जिले की 37 जिला परिषद सदस्यों में वार्ड संख्या 4 में शेर मोहम्मद निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस का खाता खुल गया। अब 36 सीटों पर काउंटिंग कल होगी। बीजेपी 36 सीट और कांग्रेस के दो पर्चे खारिज होने के बाद अब 34 पर चुनाव लड़ा था। वहीं आरएलपी ने 27 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में थे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:20 am

धान कटाई के वीडियो पर विधायक का जवाब:सपा नेता इंद्राणी वर्मा बोलीं-किसान की बेटी और गृहणी भी हूं

श्रावस्ती की भिनगा सीट से सपा विधायक इंद्राणी वर्मा ने खेत में धान कटाई के दौरान काम करने को लेकर सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणियों का जवाब दिया है। बुधवार देर शाम उन्होंने कहा कि खेत में काम करना उनके लिए दिखावा नहीं, बल्कि पहचान और पारिवारिक संस्कारों का हिस्सा है। वह विधायक होने के साथ किसान की बेटी और गृहणी भी हैं। खेती से उनका जुड़ाव आज भी बना हुआ है और समय मिलने पर वह खेतों में काम करती हैं। धान कटाई के वीडियो पर हुई थीं टिप्पणियां करीब चार सप्ताह पहले इंद्राणी वर्मा के फेसबुक अकाउंट पर धान कटाई का वीडियो साझा किया गया था। इसमें वह खेत में महिलाओं के साथ फसल काटने में सहयोग करती नजर आई थीं। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खेत में काम करने को दिखावा बताया था। अब विधायक ने इन टिप्पणियों पर अपनी बात रखी है। खराब मौसम से खेत में गिर गई थी फसल इंद्राणी वर्मा ने बताया कि खराब मौसम के कारण उनके खेत में धान की फसल गिर गई थी। महिलाएं जब कटाई करने खेत पहुंचीं तो वह भी उनके साथ चली गईं। उन्होंने महिलाओं का उत्साह बढ़ाया और खुद भी कटाई में हाथ बंटाया। उनके मुताबिक, खेती उनके परिवार का हिस्सा है और वह समय मिलने पर खेतों में काम करती हैं। पिता को खेत जोतते देखती थीं विधायक बचपन की यादें साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वह अपने पिता को हल से खेत जोतते देखती थीं। उस समय वह पिता के लिए खेत में रोटी और पानी लेकर जाती थीं। अब खेती में ट्रैक्टर और आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल होता है, लेकिन उनका खेती से जुड़ाव बरकरार है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह परिवार और खेती से दूरी बना लें। 2012 में मौका नहीं मिलता तो खेती होता मुख्य व्यवसाय विधायक ने कहा कि अगर 2012 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें चुनाव लड़ने का मौका नहीं देते तो कृषि उनका मुख्य व्यवसाय होता। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार काम करना चाहिए। इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है। महिलाओं की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि गृहणी की जिम्मेदारी सिर्फ घर तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उसे परिवार के साथ समाज के लिए भी आगे आना चाहिए। हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ महिलाओं की समान भागीदारी जरूरी है। उन्होंने दोहराया कि खेत में धान काटना उनके लिए प्रदर्शन नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, परिवार और किसान पृष्ठभूमि से जुड़ाव का हिस्सा है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:20 am

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: बस और ट्रेलर की टक्कर के बाद कई गाड़ियां टकराईं, तीन की मौत; 10 लोग घायल

धुंध के कारण दृश्यता कम होने से निजी बस चालक सामने चल रहे ट्रेलर को देख नहीं सका और बस सीधे उसमें जा घुसी।

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:19 am

टीकमगढ़ में रात का तापमान 14 डिग्री पर पहुंचा:3 दिन में 3 डिग्री गिरा पारा; बुधवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज

टीकमगढ़ शहर में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। तीन दिन में ऐसे गिरा तापमान भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 16 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान घटकर 28.5 और न्यूनतम 14 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह-शाम ठंडी हवाओं का असर दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन शाम ढलते ही तापमान में गिरावट आने लगती है। उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय भी ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक रात का तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सुबह हल्की धुंध और ठंडी हवाओं का असर बना रह सकता है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:19 am

आगरा में ऑल सोल्ज़ डे पर श्रद्धांजलि:मोमबत्तियों व फूलों से सजी कब्रों के बीच प्रियजनों हेतु की प्रार्थना

आगरा में ऑल सोल्ज़ डे श्रद्धा और प्रार्थना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दिवंगत प्रियजनों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोमबत्तियों की रोशनी और फूलों से सजी कब्रों के बीच लोगों ने नम आंखों से अपने प्रियजनों को याद किया। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने ऑल सोल्ज़ डे के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों और उपस्थित विश्वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:18 am

गयाजी में 20 नवंबर को लगेगा रोजगार कैंप, 200 पदों पर होगी भर्ती; ₹23000 तक मिलेगी सैलरी

गयाजी में 20 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गुजरात की वीजी गी ऑटो कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड 200 पदों पर भर्ती करेगी।

जागरण 19 Nov 2026 10:18 am

यूपी: अमेठी में भाजपा नेता को लाठी-डंडों और तमंचे की बट से दौड़ा-दौड़कर पीटा, महिलाओं से की अभद्रता

अमेठी के कमलानगर बाजार में भाजपा नेता और प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग की और लाठी-डंडों से पीटा। बाद में गांव पहुंचकर घर में महिलाओं से अभद्रता और वाहनों में तोड़फोड़ की।

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:18 am

सागर में सीजन की सबसे सर्द रात:पारा 11.9 डिग्री पर पहुंचा; 24 घंटे में 3.5 डिग्री की गिरावट

सागर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 11.9 डिग्री पर पहुंचा; 24 घंटे में 3.5 डिग्री की गिरावट पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी दिखने लगा है। सागर में सर्दी बढ़ गई है। बुधवार रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान गिरकर 11.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में इसमें 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार शाम से सागर में सर्द हवाएं चलने लगी थीं। रात में ठंड का असर और बढ़ गया। गुरुवार सुबह मौसम शुष्क रहा और तेज धूप खिली, लेकिन हवाओं के कारण ठंड महसूस होती रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20 नवंबर से मौसम बदलने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान के असर से भी मौसम बदलने का अनुमान है। 20 नवंबर से इसका असर दिखाई दे सकता है। सागर संभाग के जिलों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। सागर के तापमान पर एक नजर…

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:17 am

कोटपूतली-बहरोड़ जिला परिषद सदस्यों की मतगणना कल:पंचायत समिति के 146 वार्डों की भी होगी गिनती, दैनिक भास्कर न्यूज एप पर देखें नतीजे

राजस्थान पंचायत चुनाव के सभी चरण पूरे हो चुके हैं। अब शुक्रवार, 20 नवंबर को कोटपूतली-बहरोड़ जिले की 8 पंचायत समितियों के 146 निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना होगी। जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए जिले में 786 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती की व्यवस्था की गई है। मतगणना के लिए कुल 79 टेबल और 8 आरओ टेबल निर्धारित की गई हैं। पंचायत समिति सदस्य के वोटों की गिनती के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक-एक टेबल रखी गई है। सुबह 9 बजे तक आने लगेंगे शुरुआती रुझान मतगणना शुरू होने के करीब एक घंटे बाद यानी सुबह 9 बजे तक सभी वार्डों के शुरुआती रुझान आने की उम्मीद है। वहीं, सुबह 11 बजे तक नतीजों की स्थिति साफ हो जाएगी। दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को 4 पंचायत समितियों में हुआ था मतदान कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए गए थे। दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को कोटपूतली पंचायत समिति के 17, पावटा के 19, बानसूर के 27 और नारायणपुर के 17 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। तीसरे चरण में 3 नवंबर को 4 पंचायत समितियों में हुई वोटिंग तीसरे चरण में 3 नवंबर को नीमराना पंचायत समिति के 21 वार्ड, विराटनगर के 15 वार्ड, बहरोड़ के 15 वार्ड और मैड-कुंडला के 15 वार्डों के लिए मतदान कराया गया था। इन सभी पंचायत समितियों के वार्डों की मतगणना 20 नवंबर को होगी। दैनिक भास्कर ऐप पर देख सकेंगे रुझान और नतीजे पंचायत चुनाव के रुझान और नतीजे 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से दैनिक भास्कर ऐप पर देखे जा सकेंगे। ऐप पर राजस्थान के सभी जिलों के पंचायत चुनाव नतीजे एक ही जगह उपलब्ध होंगे। पंचायत समितिवार मतगणना की व्यवस्था जिले की आठों पंचायत समितियों में मतगणना के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष और टेबल निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक पंचायत समिति के लिए एक आरओ टेबल भी निर्धारित की गई है। इस तरह जिले में कुल 8 आरओ टेबल पर मतगणना से जुड़ी व्यवस्था रहेगी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:16 am

जालौन के यातायात निरीक्षक वीर बहादुर सम्मानित:वाराणसी एयर शो में बेहतर व्यवस्था पर एसपी ने प्रशस्ति पत्र सौंपा

जालौन के यातायात निरीक्षक वीर बहादुर सिंह को वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के दौरान उत्कृष्ट यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बुधवार को उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा। भारतीय वायुसेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर 22 से 25 अक्टूबर तक कमिश्नरेट वाराणसी के नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो आयोजित किया गया था। इस दौरान यातायात निरीक्षक वीर बहादुर सिंह ने भीड़ नियंत्रण, यातायात नियमन और सुगम आवागमन की व्यवस्था बनाए रखने में भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रही। उनके कार्यों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के निदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, लखनऊ ए. सतीश गणेश ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने यह प्रशस्ति पत्र निरीक्षक वीर बहादुर सिंह को सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने भविष्य में भी इसी लगन और निष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा की।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:16 am

बाइक बोट के आरोपी के परिवार पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा:नोएडा की फेस्टिवल सिटी परियोजना में 88 निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

बहुचर्चित बाइक बोट घोटाले से जुड़े बिल्डर सतिंदर सिंह भसीन उर्फ मोंटू भसीन और उसके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नोएडा की फेस्टिवल सिटी परियोजना में निवेश के नाम पर 88 लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) मेरठ ने बड़ी कार्रवाई की है। शासन की अनुमति के बाद ईओडब्ल्यू थाने में भसीन की पत्नी क्वेंसी भसीन समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि निवेशकों से दुकान और कार्यालय देने के नाम पर रकम वसूली गई, लेकिन परियोजना पूरी नहीं की गई। निवेशकों को न तो उनकी संपत्ति मिली और न ही रकम वापस की गई। ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया कि नोएडा के सेक्टर-143बी स्थित फेस्टिवल सिटी (मिस्ट एवेन्यू) परियोजना में करीब 88 निवेशकों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में सात लोगों की भूमिका जांच में सामने आई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण सतिंदर सिंह भसीन के खिलाफ फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। शेष छह लोगों के खिलाफ 18 नवंबर, 2026 को ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें आईपीसी की धारा 420 और 120बी लगाई गई है। ये छह लोग एफआईआर में नामजद - क्वेंसी भसीन पत्नी सतिंदर सिंह भसीन, निवासी डी-24, राजौरी गार्डन, दिल्ली।- हरप्रीत सिंह छाबड़ा – निवासी एच-197, मानसरोवर गार्डन, नई दिल्ली।- विनोद कुमार – निवासी गली नंबर-15, इंद्रापार्क, पालम कॉलोनी, नई दिल्ली।- युवराज अरबोला – निवासी दिल्ली (उपलब्ध एफआईआर विवरण में पूरा पता स्पष्ट नहीं)।- सरबजीत सिंह साहनी – निवासी ई-16, गुरुनानकपुरा, जनकपुरी, नई दिल्ली।- रितेश गुप्ता – निवासी डी-90, सेक्टर-26, नोएडा, गौतमबुद्धनगर। 2008 में आवंटित हुई थी एक लाख वर्ग मीटर जमीनईओडब्ल्यू की जांच के मुताबिक, नोएडा विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2008 में मैसर्स आनंद इन्फो एज प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर-143 में आईटी सेक्टर से जुड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के निर्माण के लिए एक लाख वर्ग मीटर जमीन आवंटित की थी। बाद में वर्ष 2012 में इस जमीन को सेक्टर-143बी में आवंटित किया गया। इसका नक्शा भी 26 अक्टूबर 2012 को स्वीकृत हुआ था। निवेशकों से वसूली गई मोटी रकमकंपनी के निदेशकों ने मिस्ट एवेन्यू और फेस्टिवल सिटी के नाम से परियोजना शुरू की। इसमें निवेशकों को दुकानें, कार्यालय और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाकर देने का वादा किया गया। निवेशकों से इसके एवज में मोटी रकम जमा कराई गई। आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी परियोजना पूरी नहीं हुई। जांच में जमीन पर केवल आंशिक निर्माण मिला। करीब 88 निवेशकों से करोड़ों रुपये लेने के साक्ष्य सामने आए। बाइक बोट घोटाले में भी सामने आया था 98 करोड़ का कनेक्शनसतिंदर सिंह भसीन का नाम बाइक बोट घोटाले की जांच में भी सामने आ चुका है। बाइक बोट कंपनी के मुख्य आरोपी संजय भाटी ने वर्ष 2017 में बाइक टैक्सी के नाम पर निवेश योजना शुरू की थी। निवेशकों को एक बाइक के लिए करीब 62 हजार रुपये जमा कराने पर हर महीने निश्चित किराया और आकर्षक रिटर्न देने का लालच दिया गया था। बाद में यह योजना बड़े घोटाले में बदल गई। जांच एजेंसियों के मुताबिक, करीब 2.25 लाख निवेशकों से लगभग 3500 करोड़ रुपये की ठगी की गई। दिसंबर-2020 में गिरफ्तार हुआ था भसीनईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया था कि संजय भाटी की कंपनी से करीब 98 करोड़ रुपये सतिंदर सिंह भसीन की कंपनियों के खातों में पहुंचे थे। आरोप था कि इस रकम को रियल एस्टेट परियोजनाओं में निवेश दिखाया गया और इसके बदले व्यावसायिक संपत्तियों के आवंटन पत्र जारी किए गए। हालांकि, इन संपत्तियों के संबंध में वैध पंजीकृत हस्तांतरण नहीं मिला था। इसी मामले में ईओडब्ल्यू ने दिसंबर 2020 में भसीन को गिरफ्तार भी किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से भसीन को राहतफेस्टिवल सिटी प्रकरण में जांच के दौरान सतिंदर सिंह भसीन समेत सात लोगों की भूमिका सामने आई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने छह जुलाई 2021 को सतिंदर सिंह भसीन के संबंध में आदेश पारित किया था, जिसके तहत उसके खिलाफ किसी भी कानूनी कार्रवाई से पहले शीर्ष अदालत की अनुमति जरूरी है। इसी वजह से शासन ने फिलहाल बाकी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:13 am

आगरा में 9 दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ:जैन मंदिर में सिद्धचक्र विधान का दूसरा दिन, प्रधानमंत्री मोदी हेतु मंगलकामना

आगरा में डी-ब्लॉक, कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ एवं श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन बुधवार को संपन्न हुआ। आयोजकों के अनुसार, इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए उन्हें निरंतर शक्ति एवं सामर्थ्य प्राप्त होने की मंगलकामना की जा रही है। मुनिश्री समत्वसागर जी महाराज, मुनिश्री शीलसागर जी महाराज और मुनिश्री सुप्रभात सागर जी महाराज के सान्निध्य में प्रतिष्ठाचार्य डॉ. अभिषेक जैन एवं आकाश जैन शास्त्री के निर्देशन में श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक और विशेष शांतिधारा की गई। श्रद्धालुओं ने विधान मंडल पर अष्टद्रव्य अर्पित कर 16 अर्घ्य समर्पित किए। सांसद नवीन जैन ने अपनी पत्नी रेनू जैन के साथ धार्मिक क्रियाओं में सहभागिता की। कार्यक्रम में पीएनसी परिवार के सदस्य, जैन समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:13 am

'9 महीने से बैठे हैं फर्जी मंत्री...', अशोक चौधरी पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला; सदस्यता रद करने की मांग

राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंत्री अशोक चौधरी को तीन पदों पर रहने के कारण पद से हटाने की मांग दोहराई है। उन्होंने बिहार सरकार पर संविधान का उल्लंघन करने और एक 'फर्जी मंत्री' को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

जागरण 19 Nov 2026 10:12 am

बिलासपुर में मोबाइल विवाद में नाबालिग छात्र का अपहरण:फोन वापस नहीं मिलने पर छात्र को अगवा कर बंधक बनाया, रातभर पीटा; 7 गिरफ्तार

बिलासपुर में मोबाइल वापस नहीं मिलने पर 7 युवकों ने 16 साल के छात्र का अपहरण कर लिया। आरोपी उसे बंधक बनाकर रातभर पीटते रहे। पुलिस ने देर रात छापेमारी कर छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, कस्तूरबा नगर में रहने वाला 16 साल का छात्र 17 नवंबर की शाम करीब 6:40 बजे घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि कोनी के बॉम्बे आवास निवासी शेख अजीमुद्दीन उर्फ अज्जू अपने साथियों के साथ उसे ले गया है। इसके बाद छात्र के भाई ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। अपहरण की सूचना पर रात में ही पुलिस ने दी दबिश एएसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि कस्तूरबा नगर की सिंधी कॉलोनी से 11वीं के छात्र के अपहरण की सूचना मिली थी। इसके बाद रात में ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने संदेही शेख अजीमुद्दीन उर्फ अज्जू और उसके साथियों के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पता चला कि अज्जू अपने साथियों के साथ सिंधी कॉलोनी के पास घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर अज्जू और उसके साथियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। अपहरण कर की मारपीट, मकान से छात्र को किया बरामद पूछताछ में शेख अजीमुद्दीन ने अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर छात्र का अपहरण करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कोनी स्थित एक मकान में दबिश देकर छात्र को सुरक्षित बरामद किया। इस मामले में शेख अजीमुद्दीन उर्फ अज्जू (22), शेख नजीमुद्दीन (23), निखिल कुशवाहा (22), अलताफ खान (22), शेख निशार (20), मोहम्मद सैफ (21) और अलताफ खान (19) को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी तालापारा और कोनी क्षेत्र के रहने वाले हैं। मोबाइल वापस नहीं मिलने पर बनाया बंधक पुलिस के मुताबिक, मोबाइल वापस नहीं मिलने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर युवकों ने किशोर को अपने साथ ले जाकर बंधक बना लिया और रातभर उसके साथ मारपीट की। इस मामले में सिविल लाइन थाने में BNS की धारा 137(2), 138, 115(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:11 am

युवतियों को पटककर पीटने वाला बीजेपी नेत्री का बेटा निकला:पीछा कर बोला- 'तुम्हें मेरा होना होगा, प्यार से या जबरदस्ती'; विरोध करने पर घसीटा

रीवा के सुभाष तिराहे पर मंगलवार रात दो युवतियों के साथ मारपीट के मामले में गुरुवार को नया वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवक की पहचान भाजपा नेत्री और पूर्व पार्षद हेमलता सिंह के बेटे युवराज सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि युवराज ने युवतियों को सड़क पर पटककर पीटा, घसीटा और गालियां दीं। इस दौरान स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़ की गई। पीछा कर रोकने और धमकी देने का आरोप घटना सिरमौर चौराहे के पास सुभाष तिराहे की है। मंगलवार रात दोनों युवतियों ने स्कॉर्पियो को रोक लिया था। इसके बाद विवाद बढ़ा और बीच सड़क मारपीट शुरू हो गई। घटना काफी देर तक चलती रही। शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग देखते रहे। युवती आकांक्षा तिवारी ने बताया कि युवराज ने अटल पार्क से उनका पीछा करना शुरू किया था। इसके बाद चाय लीला के पास उन्हें रोक लिया। आकांक्षा के मुताबिक, युवक ने अपना नाम युवराज सिंह बताते हुए कहा, मैं तुम्हें पसंद करता हूं। तुम्हें मेरा होना होगा, चाहे प्यार से या जबरदस्ती। छेड़खानी का विरोध करने पर हुआ विवाद एडिशनल एसपी भावना मरावी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार युवकों ने युवतियों के साथ छेड़खानी की थी। इसका विरोध करने पर युवतियों ने हंगामा किया। फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेत्री और स्कूल संचालिका का बेटा है युवराज युवराज सिंह की मां हेमलता सिंह भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की अध्यक्ष और पूर्व पार्षद हैं। वह विंध्य एकेडमी पब्लिक स्कूल की संचालिका भी हैं। युवराज स्कूल के संचालन में सहभागी बताए जाते हैं। गुरुवार को नया वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत मिलने का इंतजार है। ये भी खबर पढ़ें… रीवा में दो युवतियों का हंगामा, हाईवोल्टेज ड्रामा:स्कॉर्पियो रोककर युवक से मारपीट रीवा शहर के सुभाष तिराहे पर मंगलवार देर रात युवतियों ने एक स्कॉर्पियो को रोककर युवक के साथ मारपीट की और वाहन में तोड़फोड़ कर दी। घटना सिरमौर चौराहे के पास हुई। सड़क पर हुए हंगामे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें ..

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:11 am

एटा में पांच उपनिरीक्षक थाना प्रभारी बनाए गए:एसएसपी ने सौंपी नई जिम्मेदारी, चार दरोगा पुलिस लाइन से भेजे

एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने पांच उपनिरीक्षकों को थाना प्रभारी बनाया है। स्थानांतरण के बाद जारी आदेश में उन्हें अलग-अलग थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई। सत्येंद्र सिंह राघव को थाना मलावन का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात विजय कुमार सिंह को थाना जसरथपुर, गिरीश गौतम को थाना सकरौली और शिवशंकर गुप्ता को थाना बागवाला की जिम्मेदारी मिली है। जलेसर में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात कपिल कुमार नैन को थाना नया गांव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस तरह पुलिस लाइन से चार और जलेसर से एक उपनिरीक्षक को थाना प्रभारी बनाया गया है। कार्रवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं एसएसपी ने थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:11 am

नर्मदापुरम में कार की टक्कर से स्कूटी सवार गिरा:गुस्से में ड्राइवर को उतारकर पीटा; पत्थर फेंके, दोनों नशे में मिले

नर्मदापुरम में बुधवार रात करीब 12 बजे पुलिस लाइन के सामने चंद्रमौली मंदिर के पास कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सड़क पर गिर गई। इसके बाद स्कूटी चालक ने कार की चाबी निकाल ली और ड्राइवर को नीचे उतार लिया। वह सड़क पर ही ड्राइवर पर गुस्सा उतारने लगा। चिल्लाते हुए अपशब्द कहे और पत्थर उठाकर कार पर फेंकने लगा। करीब 15 मिनट तक यह घटनाक्रम चलता रहा। इस दौरान कार और स्कूटी बीच सड़क पर खड़ी रहीं। इससे वहां से गुजरने वाले दूसरे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई। कुछ देर बाद कोतवाली थाने से आरक्षक गणेश कुमरे और अन्य जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को अलग किया। इसके बाद कार चालक को पुलिस थाने ले गई। स्कूटी चालक भी थाने पहुंचा। जांच में दोनों नशे में मिले। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। पत्थर फेंका, बाइक सवार बाल-बाल बचा टक्कर के बाद स्कूटी चालक इतना गुस्से में था कि उसने कार को सड़क से हटाने नहीं दिया। कार और स्कूटी बीच सड़क पर ही खड़ी रहीं। युवक ने पत्थर उठाकर कार के कांच की तरफ फेंका, लेकिन पत्थर कार के ऊपर से पीछे की ओर जा गिरा। उसी दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचा। इसके बाद युवक ने एक और पत्थर कार के पिछले हिस्से पर फेंका। बुधनी में भी टक्कर मारकर भागने की आशंका कार का नंबर एमपी 05 सीबी 4723 है। घटना के दौरान बुधनी की निजी फैक्ट्रियों में काम करने वाले कुछ कर्मचारी वहां से गुजरे। उन्होंने आशंका जताई कि इसी कार ने बुधनी में दो युवकों को टक्कर मारकर भागने की घटना को अंजाम दिया है। लोगों ने कार चालक से इस बारे में पूछा, लेकिन वह नशे में इतना धुत था कि ठीक से जवाब नहीं दे पा रहा था। कोतवाली टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि हादसे के बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। हालांकि, दोनों नशे में मिले। इसलिए उनके खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने की कार्रवाई की गई। बुधनी में टक्कर मारने की बात की पुष्टि नहीं हुई है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:11 am

कानपुर: संभव मौत केस में नया मोड़, सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, देखें वीडियो

कानपुर: संभव मौत केस में नया मोड़, सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, देखें वीडियो

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:11 am

Video: बाराबंकी में डीसीएम में पीछे से घुसी कार, कुछ देर बाद लगी आग

Video: बाराबंकी में डीसीएम में पीछे से घुसी कार, कुछ देर बाद लगी आग

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:10 am

बरही बायपास के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू:3 गांवों की 12.285 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी; भू-स्वामी 60 दिन में आपत्ति दे सकेंगे

कटनी के बरही नगर में बायपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए कलेक्टर आशीष तिवारी ने भूमि अधिग्रहण की प्रारंभिक अधिसूचना जारी की है। बायपास के लिए तीन गांवों की कुल 12.285 हेक्टेयर निजी जमीन अधिग्रहित की जाएगी। प्रभावित भू-स्वामियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। बरही, खन्ना बंजारी और बुजबुजा की जमीन शामिल अधिसूचना के मुताबिक, बरही गांव की 7.525 हेक्टेयर, खन्ना बंजारी की 3.620 हेक्टेयर और बुजबुजा की 1.140 हेक्टेयर निजी जमीन अधिग्रहित की जाएगी। प्रभावित भू-स्वामी और अन्य हितबद्ध लोग अधिसूचना जारी होने की तारीख से 60 दिन के भीतर कलेक्टर के सामने लिखित आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। तय समय में प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई कर विचार किया जाएगा। अधिग्रहित जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 11(4) के तहत अधिसूचित जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण और अन्य लेन-देन पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना इस जमीन का किसी भी तरह का लेन-देन नहीं किया जा सकेगा। भारी वाहनों से मिलेगी जाम से राहत बरही नगर से भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इससे स्थानीय व्यापारियों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी होती है। बायपास बनने से नगर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात सुगम होने की उम्मीद है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि भूमि अर्जन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाएगी और प्रभावित भू-स्वामियों को नियमानुसार आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:10 am

गोरखपुर में राणी सती दादी का जन्मोत्सव:कालीबाड़ी मंदिर परिसर में कन्या पूजन, महाआरती के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया

गोरखपुर में 18 नवंबर 2026 को श्री राणी सती दादी सेवा मंडल की ओर से श्री राणी सती दादी (लाडो नारायणी) का जन्मोत्सव मनाया गया। मंडल के संरक्षक पवन सिंघानिया ने इसकी जानकारी दी। शाम 7 बजे से रात 9:30 बजे तक कालीबाड़ी मंदिर परिसर स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर दादी का श्रृंगार किया गया। सैकड़ों भक्तों ने ज्योत प्रज्वलित कर भजन-कीर्तन किया। जन्मोत्सव पर लाडो नारायणी के रूप में कन्या पूजन किया गया और केक काटा गया। भक्तों ने थाली पूजन कर दादी को भोग अर्पित किया। इसके बाद पंडित हरेंद्र मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ सभी पूजन कार्य और महाआरती संपन्न कराई। कार्यक्रम में शामिल भक्तों ने दादी रसोई में महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास, पवन सिंघानिया, भारत जालान, पवन केसान, नारायण खेमका, संजय सिंघानिया, मनीष रूंगटा, अमित सिंघानिया, प्रदीप केडिया, अभिषेक गोयल, चंदन मोदी, संदीप केडिया, अतुल खेतान, संदीप कटारूका, सुमन सिंघानिया, मंजूश्री जालान, तृप्ति केडिया, मीता अग्रवाल और आकांक्षा केडिया सहित बड़ी संख्या में दादी भक्त सपरिवार उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:10 am

गोरखपुर में सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता रैली:इनर व्हील क्लब ने समय पर जांच और एचपीवी टीकाकरण की जानकारी दी

गोरखपुर में विश्व सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ गोरखपुर हॉराइजन की सदस्यों ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में आयोजित सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली में भाग लिया। रैली के माध्यम से महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच और एचपीवी टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्लब की ओर से सात बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण का प्रायोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी के दिशा-निर्देश में क्लब की सदस्यों ने 'ऑरेंज द वर्ल्ड' जागरूकता रैली में भी भाग लिया। इसके माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हिंसा के विरोध में आवाज उठाते हुए सुरक्षा, सम्मान और समानता का संदेश दिया गया। क्लब की अध्यक्ष खुशबू मोदी और सचिव श्वेता अग्रवाल के नेतृत्व में ये गतिविधियां आयोजित की गईं। क्लब की ओर से महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने की बात कही गई।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:09 am

पटियाला में हादसा, भाखड़ा नहर पर पुल धंसा; दो ट्रक फंसे

पटियाला में हादसा, भाखड़ा नहर पर पुल धंसा; दो ट्रक फंसे

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:08 am

पांच दशक से अटके तीन हाईड्रो प्रोजेक्ट को मिली वन मंजूरी, उत्तराखंड को सालाना मिलेगी 886.17 मिलियन यूनिट बिजली

उत्तराखंड की तीन जलविद्युत परियोजनाओं, तांकुल, सिरकारी भ्योल रुपसियाबगड़ और त्यूणी प्लासू को महत्वपूर्ण वन स्वीकृतियां मिल गई हैं, जिससे 204 मेगावाट क्षमता का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

जागरण 19 Nov 2026 10:08 am

पंजाब BJP में आज शामिल होंगे 2 बड़े नेता:एक मोगा तो दूसरे लुधियाना से संबंधित, हरियाणा CM करवाएंगे पार्टी में शामिल

पंजाब भाजपा में गुरुवार को 2 बड़ी राजनीतिक जॉइनिंग होने जा रही हैं। मोगा से आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पिछला चुनाव लड़ चुके नवदीप सिंह संघा भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ लुधियाना से संबंध रखने वाले एक अन्य नेता भी पार्टी का दामन थामेंगे। दोनों नेताओं को भाजपा में शामिल करवाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों मौजूद रहेंगे। थोड़ी देर में कार्यक्रम शुरू होने वाला है। इन जॉइनिंग को मालवा क्षेत्र में भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। लुधियाना से शामिल होने वाले नेता के नाम का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:08 am

बीकानेर से बस में आया 7 क्विंटल मावा पकड़ा:36 टीन जब्त; लैब में होगी जांच, कुरुक्षेत्र अस्पताल के सामने उतार रहा था

कुरुक्षेत्र में राजस्थान के बीकानेर से बसों के जरिए मावा (बर्फी) सप्लाई करने का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बस से उतारे जा रहे करीब 7 क्विंटल मावे से भरे 36 टीन पकड़े हैं। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. अमित कुमार के मुताबिक, टीम ने मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। पकड़े गए मावे का GST का पक्का बिल मिला है, जो कि पौंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) की फर्म के नाम पर है। बीकानेर से बस में आता था मावा डॉ. अमित कुमार ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर से एक बस चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। यह बस हरियाणा के अलग-अलग जिलों से होकर गुजरती है। बस में यात्रियों के साथ मावे से भरे टीन भी लाए जा रहे थे। यहां तड़के करीब 3 से 4 बजे बस सरकारी अस्पताल के सामने रुकती थी। यहां बस से मावे के टीन उतारकर ऑटो में लोड किए जाते थे। टीम को इस सप्लाई की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। 36 टीन में 7 क्विंटल से ज्यादा मीठा मावा डॉ. अमित कुमार ने बताया कि टीम ने बस से उतारे जा रहे 36 टीन कब्जे में लिया है। इनके अंदर 7 क्विंटल से ज्यादा मीठा मावा है। मौके पर मावे के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। मावे की सप्लाई हिमाचल प्रदेश के पौंटा साहिब तक होनी थी। कार्रवाई के दौरान मावे से जुड़े दस्तावेज भी सामने आए हैं। मावे का पक्का GST वाला बिल मिला है। हालांकि सप्लायर के पास मावे की सप्लाई करने का लाइसेंस नहीं मिला है। पहले कैथल में भी पकड़ी गई थी बस डॉ. अमित कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन से पहले कैथल में भी इसी तरह मावा लेकर जा रही बस पकड़ी गई थी। उस कार्रवाई के बाद से ही विभाग की नजर इस सप्लाई पर थी। संबंधित लोग पहले भी विभाग के रडार पर थे। ऑटो से हिमाचल ले जाने की थी तैयारी मौके पर पकड़े गए ऑटो ड्राइवर राजू से भी अधिकारियों ने पूछताछ की। राजू ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र में कमरा लेकर रहता है। यहां से हिमाचल के लिए सीधी बस नहीं है। इसलिए वो मावे को ऑटो में लोड करके आगे लेकर जाता है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:07 am

कानपुर: हरे पेड़ों की कटान रोकने पहुंचीं वन रक्षक से अभद्रता, गालीगलौज और धमकाने का आरोप, एफआईआर दर्ज

कानपुर में पतारा स्थित नेहरू विद्या पीठ इंटर कॉलेज में बीते शनिवार को प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान रोकने पहुंचीं महिला वन रक्षक के साथ अभद्रता, छेड़खानी और गालीगलौज की गई।

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:06 am

बरेली: चौबारी मेले में सजने लगीं दुकानें, 3.30 लाख रुपये का 'चेतक' बना आकर्षण का केंद्र

चौबारी मेले में लगे झूले, लखनऊ से आएगी सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाली टीम

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:06 am

नरसिंहपुर के केंद्रीय विद्यालय में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल:छात्राओं को आग से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षित रहने की ट्रैनिंग दी

नरसिंहपुर में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, खुद सुरक्षित रहने और दूसरों की जान बचाने के तरीके बताए गए। आग लगने के कारण और बचाव के तरीके समझाए मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को आग लगने के वैज्ञानिक कारणों और आग फैलने की परिस्थितियों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। बच्चों को अग्नि सुरक्षा के नियमों और संकट के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी समझाया गया। आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाना है। इस तरह के व्यावहारिक प्रशिक्षण से बच्चे आपातकालीन परिस्थितियों का समझदारी से सामना कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा में भी मदद कर पाएंगे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:06 am

वीडियो: ऊना में निजी बस के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

वीडियो: ऊना में निजी बस के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:05 am

गोरखपुर में भाजपा-नेता के बेटे की JCB से दबकर मौत:66 के खिलाफ FIR, रोते हुए पिता बोले- वापस आ जाओ बेटा

गोरखपुर में बुधवार दोपहर ढाई बजे जेसीबी से दबकर भाजपा नेता ओंकार सिंह के 14 साल के बेटे आर्यवर्धन की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की टक्कर से बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने एम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान चीख पुकार मच गई। पिता बार-बार बेटे की लाश को पकड़कर रोते हुए बोल रहे थे वापस आ जाओ बेटा। हादसे के बाद कार्रवाई में देरी का आरोप लगाकर परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाम करीब छह बजे झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। मौके पर डीएम, एसपी सिटी पहुंचे। अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया। ओंकार सिंह की तहरीर पर एम्स थाने में गुरुवार को 66 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमे जेसीबी चालक, साधू यादव उर्फ साधू भईया, मनोज यादव, मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्‌टू, योगेश यादव, चंद्र प्रकाश के साथ ही 60 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। पिता बोले पैदल निकला था बेटाआवास विकास कॉलोनी, झारखंडी निवासी ओंकार सिंह भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे उनका बड़ा बेटा आर्य वर्धन पैदल चौराहे पर बहन समृद्धि को लेने जा रहा था। इसी दौरान रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे आनन-फानन एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आर्य वर्धन केंद्रीय विद्यालय नंदानगर में कक्षा 10 का छात्र था। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे अधिकारी हादसे नाराज परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात रही। ओंकार सिंह ने रोड शो में जेसीबी शामिल कराने वाले आयोजक और चालक के खिलाफ कार्रवाई के साथ झारखंडी गेट के पास ब्रेकर बनवाने की मांग की। डीएम ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों और कार्यकर्ताओं ने करीब आठ बजे धरना समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो सका।इधर, हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव,क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस संबंध में डीएम दीपक मीणा ने बताया कि परिजनों की मांगों को गंभीरता से लिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। झारखंडी गेट के पास ब्रेकर बनवाने की मांग पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि हादसे के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जेसीबी चालक और आयोजक की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:05 am

ऊना: पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने किया क्षेत्रीय अस्पताल का औचक निरीक्षण

ऊना: पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने किया क्षेत्रीय अस्पताल का औचक निरीक्षण

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:05 am

आजम की जमानत के खिलाफ ED की याचिका पर सुनवाई:हाईकोर्ट ने दी थी राहत, कहा था- आजम को जमानत पर रहने दीजिए, आसमान नहीं टूट पड़ेगा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की अंतरिम जमानत पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को अंतरिम जमानत दी थी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। बुधवार को रामपुर में आजम खान के घर पर जमानत मिलने की खुशी में मिठाइयां बांटी गई थीं। उनकी पत्नी तंजीम फातिमा ने कहा था कि उन्हें अल्लाह पर भरोसा है। कुछ ताकतें नहीं चाहती थीं कि आजम खान जेल से बाहर आएं। सपा नेता आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी को जज ने फटकार लगाई थी। कहा था कि इतनी जल्दी क्या है, आजम को जमानत पर रहने दीजिए, कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा। ईडी मामले में तुरंत सुनवाई की मांग कर रही थी। ईडी के वकील ASG एसवी राजू ने कोर्ट से कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश जल्दबाजी में पारित किया। हमें पूरा जवाब दाखिल करने का समय भी नहीं मिला। यह अंतरिम नहीं, अंतिम आदेश जैसा था। इसलिए इस मामले को तुरंत ही सुना जाना चाहिए। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने मामले को कल सुनने के लिए कहा तो ASG राजू ने कहा- तब तक रिहाई पर रोक लगा दीजिए, वरना वह जेल से बाहर आ जाएंगे। बेंच ने तुरंत ही इस मांग को ठुकरा दिया। इससे पहले, हाईकोर्ट ने आजम को जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े 426 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंगलवार को अंतरिम जमानत दे दी थी। उनकी आज यानी बुधवार को जेल से रिहाई हो सकती है। आजम एक साल बाद जेल से बाहर आएंगे। हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर उठाए थे सवाल 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजते हुए अंतरिम राहत के मामले में जल्द फैसला लेने को कहा था। इसके बाद हाईकोर्ट में जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की बेंच ने सुनवाई की। हाईकोर्ट ने कहा कि 31 अक्टूबर को रामपुर जेल के गेट पर आजम खान की गिरफ्तारी के दौरान तय कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। कोर्ट ने उन्हें एक व्यक्तिगत मुचलका और समान राशि के दो जमानती प्रस्तुत करने की शर्त पर अंतरिम जमानत दी। हाईकोर्ट के फैसले की 5 अहम बातें 1. जेल गेट से गिरफ्तारी पर सवाल: हाईकोर्ट के मुताबिक, 31 अक्टूबर को पैन कार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद शाम 7:10 बजे आजम खान को जेल के गेट से ही गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने इस कार्रवाई को प्रथम दृष्टया दुर्भावनापूर्ण बताया। 2. गिरफ्तारी के आधार लिखित में नहीं दिए: कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी के समय आजम खान को लिखित रूप में इसके आधार नहीं बताए गए। अरेस्ट मेमो में जगह, तारीख और समय भी खाली थे। 3. बहन को भेजे मैसेज में दस्तावेज नहीं थे: 31 अक्टूबर की रात 9:10 बजे आजम खान की बहन को वॉट्सऐप मैसेज भेजा गया और 9:19 बजे ई-मेल भी किया गया। हाईकोर्ट के मुताबिक, दोनों के साथ गिरफ्तारी के आधार से जुड़े दस्तावेज नहीं भेजे गए। 4. गिरफ्तारी की वीडियोग्राफी का सबूत नहीं: ED ने गिरफ्तारी की वीडियोग्राफी होने का दावा किया था, लेकिन हाईकोर्ट ने कहा कि एजेंसी ने कोई वीडियो या फोटो पेश नहीं किया। रिमांड अर्जी में भी वीडियोग्राफी का जिक्र नहीं था। 5. अगली सुनवाई तक अंतरिम जमानत: हाईकोर्ट ने आजम खान को व्यक्तिगत मुचलके और समान राशि के दो जमानतदारों की शर्त पर अंतरिम जमानत दी। ED को जवाब के लिए एक सप्ताह और आजम खान को जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को निर्धारित है। ED ने किस मामले में आजम को पकड़ा था, वो जानिए 426 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है ED ED की कार्रवाई का संबंध मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े जौहर ट्रस्ट से है। एजेंसी सरकारी निर्माण कार्यों के धन और सामग्री के कथित दुरुपयोग, जमीन की खरीद और विश्वविद्यालय के निर्माण में इस्तेमाल हुए धन के स्रोत की जांच कर रही है। ED के मुताबिक, रामपुर के अजीमनगर थाने में दर्ज 26 FIR के आधार पर जांच शुरू की गई थी। एजेंसी ने आरोप लगाया कि सरकारी ठेकों से जुड़े धन और निर्माण सामग्री का इस्तेमाल विश्वविद्यालय परिसर के निर्माण में किया गया। जांच में 59 इमारतों के निर्माण और 114 बैनामों से हासिल जमीन की कीमत 499.09 करोड़ रुपए आंकी गई। एजेंसी के मुताबिक, वैध स्रोतों से 72.63 करोड़ रुपए का ही हिसाब मिला। बाकी 426.46 करोड़ रुपए को कथित अपराध की कमाई बताया गया। इसी आधार पर 28 अक्टूबर को ED ने विश्वविद्यालय की जमीन और इमारतों की करीब 426.46 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच की थी। 11 महीने बाद जेल से बाहर आए थे आजम, 15 मिनट बाद गिरफ्तारी 29 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की 10 साल की सजा सस्पेंड कर दोनों को जमानत दी थी। इसके बाद दोनों को रामपुर जेल से रिहा किया गया। आजम खान 11 महीने बाद 31 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे जेल से बाहर आए थे। करीब 15 मिनट बाद ही ED ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया और गाजियाबाद ले गई। ED की विशेष PMLA कोर्ट ने उन्हें पहले 14 नवंबर और फिर 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आजम के वकीलों ने बताया था राजनीतिक बदले की कार्रवाई आजम खान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और इमरान उल्लाह ने पैरवी की थी। उन्होंने दलील दी कि 2019 के पुराने मामले में करीब सात साल बाद कार्रवाई की गई है। आजम खान को जेल में रखने के लिए एक के बाद एक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वकीलों ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया और रिमांड आदेश को भी गलत बताया था। वहीं, ED की ओर से ASG एसवी राजू और जोहेब हुसैन ने दलील दी थी कि अधिकारियों ने जेल के बाहर आजम खान को दस्तावेज देने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद इस संबंध में पंचनामा तैयार किया गया। अगले दिन कोर्ट में आजम खान ने विरोध जताते हुए दस्तावेज स्वीकार किए थे। पत्नी बोलीं- अल्लाह पर भरोसा था आजम खान को अंतरिम जमानत मिलने के बाद रामपुर स्थित उनके आवास पर मिठाइयां बांटी जा रही हैं। पत्नी तंजीम फातिमा ने कहा कि उन्हें अल्लाह पर भरोसा था। कुछ ताकतें नहीं चाहती थीं कि आजम खान जेल से बाहर रहें। परिवार और समर्थकों में जमानत मिलने के बाद खुशी का माहौल है। आजम खान को पैन कार्ड मामले में 17 नवंबर 2025 को रामपुर जेल भेजा गया था। अब उनकी अंतरिम जमानत के खिलाफ ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला अहम होगा। क्या आजम की रिहाई से भाजपा को परेशानी हो सकती है, पढ़िए … आजम खान को पैन कार्ड मामले में 10 साल और अब्दुल्ला आजम को पैन कार्ड व फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामलों में सजा हो चुकी है। दोनों की विधानसभा सदस्यता भी रद्द हो चुकी है। जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 8(3) के मुताबिक, 2 साल या उससे ज्यादा की सजा होने पर व्यक्ति सजा पूरी होने के बाद अगले 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ सकता। केवल जमानत मिलने से यह अयोग्यता खत्म नहीं होती। चुनाव लड़ने के लिए ऊपरी अदालत से सजा पर रोक लगना जरूरी है। हालांकि, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आजम की रिहाई सपा के लिए अहम साबित हो सकती है। 3 पॉइंट्स में समझिए इसका सियासी असर... 1. सपा के स्टार प्रचारक बनेंगे चुनाव नहीं लड़ पाने के बावजूद आजम खान सपा के लिए प्रचार कर सकते हैं। पश्चिमी यूपी की मुस्लिम बहुल सीटों पर उनकी तकरीरों से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। 2. ओवैसी की चुनौती का मुकाबला आजम की वापसी से सपा को मुस्लिम वोटों का बिखराव रोकने में मदद मिल सकती है। पार्टी को ओवैसी की AIMIM से मिल रही चुनौती का मुकाबला करने के लिए अपना पुराना और मुखर चेहरा मिल जाएगा। 3. पश्चिमी यूपी में संगठन को मिलेगी मजबूती रामपुर और मुरादाबाद मंडल समेत पश्चिमी यूपी में आजम का प्रभाव रहा है। उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी के अल्पसंख्यक नेतृत्व में जो खालीपन आया था, उसे भरने में मदद मिल सकती है। अखिलेश उन्हें पश्चिमी यूपी की सीटों पर समन्वय की जिम्मेदारी दे सकते हैं। भाजपा का अगला कदम क्या होगा? आजम की रिहाई के बाद भाजपा कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सपा को घेर सकती है। वरिष्ठ पत्रकार जैगम मुर्तजा के मुताबिक, आजम के बाहर आने से रामपुर और आसपास के जिलों में सपा का स्थानीय संगठन फिर सक्रिय हो सकता है। इससे 2027 के चुनाव में सियासी मुकाबले पर असर पड़ सकता है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- आजम बोले- चुनाव नहीं होगा, इंकलाब आएगा:जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचे, बेटा बोला- टाइगर इज बैक सपा नेता आजम खान जेल से रिहा होने के बाद बुधवार रात करीब 10 बजे रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा- चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा। बदलाव नहीं होगा, सैलाब होगा। ईडी वाले अपनी इमेज ठीक करें और अपने आप को सुधारें। न देश को बर्बाद करें और न खुद को बर्बाद करें। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:04 am

महेंद्रगढ़ रोड पर बिजली के खंभे से टकराई वैन:हादसे में एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, लोगों ने वैन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया

हरियाणा के नारनौल में महेंद्रगढ़ रोड पर बुधवार रात करीब 12 बजे एक मारुति वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद वैन में आग लग गई। हादसे में वैन में सवार एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे वैन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मोहल्ला चांदूवाड़ा निवासी हलवाई हनुमान का बेटा करीब 35 वर्षीय संदीप कुमार रात को पनीर देने के लिए लहरोदा गया था। वह रात को करीब 12 बजे मारुति वैन से लहरोदा से नारनौल की ओर आ रहा था। तीन लोग थे सवार वैन में तीन लोग सवार थे। महेंद्रगढ़ रोड पर शीला अस्पताल के सामने पहुंचने पर वैन के सामने अचानक एक गाड़ी रोंग साइड से सामने आ गई। जिससे वैन अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। इससे वैन में आग लग गई। दो युवक बाहर निकले, संदीप वैन में फंसा वैन में आग लगते ही उसमें सवार दो युवक बाहर निकल गए। हादसा देखकर सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी रुक गए। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। इस दौरान संदीप वैन के अंदर फंस गया। लोगों ने प्रयास कर उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया। संदीप की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दमकल ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई आग हादसे की सूचना लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की ईआरवी मौके पर पहुंची। इसके साथ ही दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वैन में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:03 am

मऊ में भीषण हादसा, दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, सात लोग घायल

मऊ में भीषण हादसा, दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, सात लोग घायल

अमर उजाला 19 Nov 2026 10:01 am

कानपुर के नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में डीएवी प्रथम:नशा मुक्ति अभियान की प्रस्तुति से एनएसएस टीम राज्य स्तर पर खेलेगी

कानपुर में डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की नुक्कड़ नाटक टीम ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 18 नवंबर 2026 को बीएनएसडी इंटर कॉलेज, कानपुर में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संस्थानों की टीमों ने सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। डीएवी कॉलेज की टीम ने ‘नशा मुक्ति अभियान’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और प्रथम स्थान हासिल किया। इससे पहले इसी विषय पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया था। मंडल स्तर पर जीत के बाद अब टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज जोहरी ने टीम के सभी स्वयंसेवकों को बधाई दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्र सौरभ ने भी स्वयंसेवकों की सराहना की।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:00 am

मदद को जा रही डायल 112 को युवकों ने रोका:किठवाड़ी चौक पर रॉन्ग साइड चलने को लेकर हुआ विवाद, एक्सीडेंट की मिली थी सूचना, दो घायल बहनों को लेने जा रही थी।

पलवल के किठवाड़ी चौक पर डायल 112 पुलिस की गाड़ी और कार सवार कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। पुलिस की गाड़ी सड़क हादसे में घायल दो बहनों की मदद के लिए अलावलपुर चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार सवार युवकों ने पुलिस की गाड़ी को रोक लिया और कर्मचारियों से बहस करने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक पुलिस की गाड़ी के रॉन्ग साइड चलने को लेकर बार-बार सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं। कंट्रोल रूम से मिली थी हादसे की सूचना पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, चांदहट थाने की डायल 112 गाड़ी मंगलवार की रात को पलवल से थाने की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि अलावलपुर चौक पर सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो बहनें घायल हो गई हैं और उन्हें मदद की जरूरत है। सूचना मिलते ही गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचने के लिए किठवाड़ी मोड़ से गाड़ी मोड़ दी। कार आगे लगाकर रोकने का आरोप पुलिस के अनुसार, इसी दौरान कुछ युवकों की कार पुलिस की गाड़ी के आगे आ गई। इसके बाद युवकों ने अपनी कार रोककर पुलिस कर्मचारियों से बहस शुरू कर दी। वायरल वीडियो में युवक पुलिस की गाड़ी के गलत दिशा में चलने पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वहीं, पुलिस कर्मचारियों की ओर से उन्हें अपनी स्थिति समझाने का प्रयास किया गया। पुलिस बोली- इमरजेंसी में तय समय पर पहुंचना जरूरी पुलिस प्रवक्ता संजय के मुताबिक, डायल 112 की गाड़ी केवल किठवाड़ी चौक से मुड़ रही थी। इमरजेंसी कॉल मिलने पर पुलिस टीम को निर्धारित समय के अंदर घटनास्थल पर पहुंचना होता है। ऐसे में टीम घायल बहनों की मदद के लिए जा रही थी। पुलिस का कहना है कि युवकों ने बिना वजह विवाद किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:00 am

बालोतरा जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, दैनिक भास्कर न्यूज एप पर सबसे पहले देखें नतीजे

पंचायत समिति के 31 वार्डों की मतगणना 20 नवंबर को, सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती राजस्थान पंचायत चुनाव के सभी चरणों की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब शुक्रवार, 20 नवंबर को बालोतरा जिला परिषद के 31 वार्डों और पंचायत समिति सदस्यों की की मतगणना होगी। जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। मतगणना के साथ ही सभी वार्डों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। इसे लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है। सुबह 9 बजे तक आने लगेंगे शुरुआती रुझान मतगणना शुरू होने के करीब एक घंटे बाद यानी सुबह 9 बजे तक सभी वार्डों के शुरुआती रुझान आने की उम्मीद है। इसके बाद सुबह 11 बजे तक चुनाव परिणामों की स्थिति साफ हो जाएगी। शुरुआती रुझानों से पता चलने लगेगा कि किस वार्ड में कौनसा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए है। दैनिक भास्कर ऐप पर देख सकेंगे पंचायत चुनाव के नतीजे राजस्थान पंचायत चुनाव के रुझान और नतीजे 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से दैनिक भास्कर ऐप पर देखे जा सकेंगे। ऐप पर पूरे राजस्थान के पंचायत चुनाव परिणाम एक ही जगह उपलब्ध होंगे। इससे मतदाता अपने क्षेत्र के चुनाव परिणामों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। तीसरे और चौथे चरण में इन पंचायत समितियों में हुआ था मतदान बालोतरा जिला परिषद में कुल 31 वार्ड हैं। यहां तीसरे और चौथे चरण में मतदान कराया गया था। जिले की 6 पंचायत समितियों सिणधरी, गिड़ा, कल्याणपुर, गुड़ामालानी, धोरीमन्ना और समदड़ी में तीसरे चरण में चुनाव हुए थे। वहीं, बालोतरा, पादरू, पायला कला, पाटौदी और सिवाना पंचायत समितियों में चौथे चरण में मतदान कराया गया था। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक चुनाव परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। अब 20 नवंबर को होने वाली मतगणना के बाद सभी 31 वार्डों और पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे सामने आएंगे।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:00 am

खैरथल-तिजारा में पंचायत समिति-जिला परिषद की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर होगी काउंटिंग, दैनिक भास्कर न्यूज एप पर सबसे पहले देखें नतीजे

राजस्थान पंचायत चुनाव के सभी चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब शुक्रवार, 20 नवंबर को खैरथल-तिजारा जिले में मतगणना होगी। इस दौरान जिला परिषद के 25 वार्डों और जिले की 6 पंचायत समितियों के 110 सदस्यों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे जिला मुख्यालय पर शुरू होगी। इसके साथ ही गांवों की सरकार से लेकर जिला परिषद और पंचायत समितियों की चुनावी तस्वीर साफ होने लगेगी। पीएमश्री स्कूल में सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया- खैरथल स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। प्रशासन ने पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए हैं। प्रत्येक मतगणना कक्ष में टेबल लगाने की व्यवस्था की गई है, ताकि मतगणना का काम व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सके। छह पंचायत समितियों के लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, छह पंचायत समितियों के जिला परिषद वार्डों की मतगणना अलग-अलग कक्षों में कराई जाएगी। मुंडावर: जिला परिषद वार्ड 1 से 4 की मतगणना कक्ष संख्या 4 में 5 टेबल पर होगी। ततारपुर: वार्ड 5 से 8 की मतगणना कक्ष संख्या 7 में 6 टेबल पर होगी। किशनगढ़बास: वार्ड 9 से 12 की मतगणना कक्ष संख्या 2 में 3 टेबल पर होगी। तिजारा: वार्ड 13 से 17 की मतगणना कक्ष संख्या 24 में 25 टेबल पर होगी। टपूकड़ा: वार्ड 18 से 21 की मतगणना कक्ष संख्या 8 में 9 टेबल पर होगी। कोटकासिम: वार्ड 22 से 25 की मतगणना कक्ष संख्या 23 में 21 टेबल पर होगी। पहले पंचायत समिति, फिर जिला परिषद के नतीजे आएंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति सदस्यों (MPS) की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। वहीं, जिला परिषद सदस्यों (ZPS) के वोटों की गिनती सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी। जिला परिषद सदस्यों के मतगणना एजेंट्स को सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन ने मतगणना की पूरी प्रक्रिया के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की हैं। दैनिक भास्कर ऐप पर देख सकेंगे रुझान और नतीजे पंचायत चुनाव के रुझान और नतीजे 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से दैनिक भास्कर ऐप पर देखे जा सकेंगे। ऐप पर पूरे राजस्थान के चुनाव परिणाम एक ही जगह उपलब्ध होंगे। इससे खैरथल-तिजारा जिले के मतदाता भी अपनी पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव परिणामों की ताजा जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। तीसरे और चौथे चरण में हुआ था मतदान खैरथल-तिजारा जिले की छह पंचायत समितियों मुंडावर, ततारपुर, किशनगढ़बास, कोटकासिम, तिजारा और टपूकड़ा में पंचायत चुनाव के तीसरे और चौथे चरण में मतदान कराया गया था। अब 20 नवंबर को होने वाली मतगणना से जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव परिणाम सामने आएंगे। सुबह 9 बजे तक आने लगेंगे शुरुआती रुझान मतगणना शुरू होने के करीब एक घंटे बाद यानी सुबह 9 बजे तक पंचायत समिति के वार्डों के शुरुआती रुझान आने की उम्मीद है। इसके बाद सुबह 11 बजे तक नतीजों की स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी। जिला परिषद की मतगणना सुबह 11 बजे शुरू होने के कारण उसके परिणामों की प्रक्रिया इसके बाद आगे बढ़ेगी।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 10:00 am

कौशांबी में 35 से ज्यादा कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन:आज राजकीय ITI में रोजगार मेला, आठवीं पास से BA-MA और डिप्लोमा वालों को मौका

कौशांबी में आज 19 नवंबर को बृहद रोजगार मेला लगेगा। इसमें 35 से ज्यादा कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी। आठवीं पास से लेकर स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक इसमें हिस्सा ले सकेंगे। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय यह मेला आयोजित कर रहा है। मेला पुलिस लाइन के पास मंझनपुर स्थित राजकीय आईटीआई में लगेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि निजी क्षेत्र की 35 से ज्यादा कंपनियां मेले में शामिल होंगी। इनमें एलएंडटी, रॉकमैन इंडस्ट्री, मदरसन, टाटा मोटर्स, टाटा फिएट, यजाकी इंडिया, एसआईएस सिक्योरिटी, ब्लिंकिट, फ्लिपकार्ट, डीमार्ट, मैक्स हॉस्पिटल, भारतीय जीवन बीमा निगम, एयरटेल, वोडाफोन और सुब्रोस शामिल हैं। इसके अलावा श्री रमेश होंडा, श्री रमेश चंद्र चैरिटेबल ट्रस्ट एंड फार्मेसी, उसभ नर्सिंग और दिव्यांगजनों के लिए रेड्डी फाउंडेशन भी अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। मेले में आठवीं पास, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्र के साथ कौशल प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को भी रोजगार का अवसर मिलेगा। प्रवीण कुमार यादव ने योग्य अभ्यर्थियों से तय तारीख पर राजकीय आईटीआई, मंझनपुर पहुंचकर मेले में हिस्सा लेने की अपील की है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 9:59 am

उदयपुर आने-जाने वाली 4 ट्रेन 28 दिसंबर तक रहेंगी प्रभावित:जयपुर-उदयपुर गाड़ी राणाप्रतापनगर तक ही चलेगी; तीन आंशिक रद्द रहेंगी

अजमेर मंडल के राणाप्रतापनगर-घोसुंडा और बेरछा-उदयपुर सिटी रेलखंड के बीच तकनीकी काम किया जा रहा है। इसके चलते 19 नवंबर से 28 दिसंबर 2026 तक (कुल 40 दिन) उदयपुर से जुड़ी 4 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस दौरान 3 ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी, जबकि एक ट्रेन रास्ते में रोकी (रेगुलेट) जाएगी और एक ट्रेन देरी से रवाना होगी। ये 3 ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द जयपुर-उदयपुर सिटी (20993): यह ट्रेन 19 नवंबर से 18 दिसंबर तक जयपुर से रवाना होकर केवल राणाप्रतापनगर स्टेशन तक ही आएगी। यानी पूरे एक महीने तक यह ट्रेन राणाप्रतापनगर से उदयपुर सिटी स्टेशन के बीच रद्द रहेगी। यात्रियों को राणाप्रतापनगर स्टेशन पर ही उतरना होगा। मंदसौर-राणाप्रतापनगर (59835): यह ट्रेन 19 दिसंबर से 28 दिसंबर तक मंदसौर से चलकर सिर्फ मावली स्टेशन तक ही आएगी। यह मावली से राणाप्रतापनगर के बीच रद्द रहेगी। राणाप्रतापनगर-मंदसौर (59836): यह ट्रेन भी 19 दिसंबर से 28 दिसंबर तक राणाप्रतापनगर के बजाय मावली स्टेशन से ही संचालित होगी। यानी यह राणाप्रतापनगर से मावली के बीच रद्द रहेगी। जयपुर-उदयपुर ट्रेन रास्ते में 15 मिनट रुकेगी आंशिक रद्द रहने के अलावा गाड़ी संख्या 20993 (जयपुर-उदयपुर सिटी) को अलग-अलग तारीखों में रास्ते में 15 मिनट के लिए रोका (रेगुलेट) भी जाएगा। चित्तौड़गढ़-असारवा ट्रेन 40 मिनट देरी से चलेगी अहमदाबाद (असारवा) रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी समय में बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 69244 (चित्तौड़गढ़-असारवा) 19 नवंबर से 28 दिसंबर तक चित्तौड़गढ़ से अपने तय समय से 40 मिनट की देरी से रवाना होगी। ऐसे में यह ट्रेन उदयपुर और आगे के स्टेशनों पर भी देरी से पहुंचेगी। यात्री स्टेशन निकलने से पहले ट्रेन का रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 9:59 am

मऊ में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी, लूट, गैंगस्टर समेत दर्ज हैं 10 से ज्यादा मामले

पूछताछ में छोटू ने बताया कि वह अपने साथी फैयाज अहमद उर्फ गूड्डू के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करता था।

अमर उजाला 19 Nov 2026 9:59 am

एक ही परिवार के लोगों में चली तलवारें, 2 घायल:कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, महिला के सिर में आई चोट

नागौर के किले की ढाल स्थित पठानों के मोहल्ले में बुधवार देर रात एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और तलवारों से हमला किए जाने की बात सामने आई है। झगड़े में एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को रिपोर्ट नहीं दी है। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हुआ झगड़ा जानकारी के अनुसार, परिवार के लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसी दौरान तलवारों से हमला किए जाने की बात सामने आई है। झगड़े में महिला के सिर और पुरुष के हाथ में चोट आई है। घटना के बाद मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचाया घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। दोनों पक्षों ने नहीं दी रिपोर्ट, जांच जारी कोतवाली थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 9:59 am

पत्नी से गोवा में कराना चाहता था देह व्यापार:प्रेग्नेंसी के दौरान पेट पर मारे थे लात-घूसे; सहारनपुर महिला थाना पुलिस ने FIR दर्ज की

सहारनपुर में एक महिला ने पति पर गोवा ले जाकर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने और इनकार करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, पति ने उससे रोज 20 से 30 मजदूरों का खाना बनवाया। मायके वाले उसे तीन बच्चों समेत वापस ले आए। उसकी शिकायत पर गुरुवार सुबह 8 बजे महिला थाना पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। महिला हरिद्वार के भगवानपुर इलाके के मक्खनपुर की रहने वाली है। उसकी शादी करीब 10 साल पहले गागलहेड़ी इलाके के खतौली गुर्जर निवासी सुलेमान से हुई थी। महिला के मुताबिक, उसके मायके वालों ने शादी में करीब छह लाख रुपये खर्च किए और जरूरत का सामान दिया। इसके बाद भी ससुराल वाले कम दहेज के ताने देते थे। महिला ने आरोप लगाया कि बुलेट और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी। कई दिन खाना नहीं दिया जाता था और नौकरानी की तरह काम कराया जाता था। उसका आरोप है कि नौ महीने की गर्भवती होने पर पति और जेठ साजिद ने उसके पेट पर लात-घूंसे मारे। इसके बाद जन्मे बच्चे की मौत हो गई। महिला ने कहा कि ननदों के उकसाने पर पति और जेठ उससे मारपीट करते थे। पति शराब पीकर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। महिला के मुताबिक, करीब दो साल पहले सुलेमान उसे तीन बच्चों के साथ गोवा ले गया। वहां उसने उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। महिला के इनकार करने पर उससे रोज 20 से 30 मजदूरों का खाना बनवाया गया। लगातार काम और मानसिक तनाव के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसने पति पर बच्चों से मारपीट करने और उनकी जरूरतें पूरी न करने का भी आरोप लगाया। महिला ने बताया कि करीब दो महीने पहले पति ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन व सिम तोड़ दिया, ताकि वह मायके वालों से संपर्क न कर सके। किसी तरह उसने अपनी मां नसीमा और भाई साहिल को इसकी जानकारी दी। दोनों गोवा पहुंचे और उसे बच्चों समेत सहारनपुर ले आए। महिला अब मायके में रह रही है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 9:59 am

हरीश रावत ने की राहुल से मुलाकात, बोले- '80 की उम्र में भी वह पार्टी के लिए उपयोगी'

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी और खरगे से मुलाकात के बाद उत्तराखंड में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

जागरण 19 Nov 2026 9:58 am

धान काटने से रोकने पर किसान और भाइयों पर हमला:कन्नौज में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारपीट, छह लोगों के खिलाफ तहरीर

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मवईबिलवारी गांव में खेत में धान की कटाई कर रहे किसान पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। ये हमला बुधवार दोपहर करीब 12 बजे किया गया, जिसका वीडियो गुरुवार सुबह सामने आया है। आरोप है कि हमला करने वालों ने पहले धान काटने से रोका और गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। थाने पहुंचकर छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी बीच-बचाव करने पहुंचे किसान के दो भाइयों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मवईबिलवारी गांव निवासी शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि वह अपने खेत में धान की कटाई करा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और धान काटने से रोकने लगे। इसको लेकर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रमोद कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान उन्हें बचाने के लिए उनके भाई सुनील और कप्तान मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने इंदरगढ़ थाने पहुंचकर छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़ित प्रमोद कुमार का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन अभी तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उधर, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस ने पीड़ितों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

दैनिक भास्कर 19 Nov 2026 9:58 am