...

20 साल की निकी प्रसाद ने रच दिया इतिहास, 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

20 साल की युवा क्रिकेटर निकी प्रसाद ने अपने दूसरे ही इंटरनेशनल मैच में गेंदबाजी से कमाल दिखाते हुए नया रिकॉर्ड बना लिया है। जबकि इससे पहले उन्होंने अपने डेब्यू मैच में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

खबर इंडिया टीवी 18 Oct 2026 11:22 pm

Shanghai Masters: Rafael Jodar ने Daniil Medvedev को हराकर फाइनल में बनाई जगह

शंघाई में खेले जा रहे टेनिस टूर्नामेंट में स्पेन के 20 वर्षीय राफेल जोदार ने बड़ा उलटफेर करते हुए रूस के अनुभवी खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को सेमीफाइनल में हरा दिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में जोदार ने 2021 के अमेरिकी ओपन चैंपियन मेदवेदेव को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ उन्होंने पहली बार मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। मुकाबले को अपने नाम करने में जोदार को 1 घंटे 44 मिनट लगे। मैच के दौरान मेदवेदेव ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन अहम मौकों पर जोदार का खेल बेहतर रहा। स्पेन के युवा खिलाड़ी ने अपनी सर्विस और वापसी से रूसी खिलाड़ी पर लगातार दबाव बनाए रखा। जोदार ने पूरे मुकाबले में 22 विनर्स लगाए, जबकि मेदवेदेव केवल 14 विनर्स ही लगा सके। मैच के बाद मेदवेदेव ने माना कि उनके प्रतिद्वंद्वी ने अच्छा प्रदर्शन किया और उनकी सर्विस में कुछ कमियां रह गईं। उन्होंने कहा कि सर्विस करते समय गेंद को सही जगह पर डालने में वह और बेहतर कर सकते थे। सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए मेदवेदेव ने शंघाई में यान-लेनार्ड स्ट्रफ, स्टेफानोस सितसिपास और टॉमी पॉल को हराया था। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने पॉल को 6-3, 1-6, 6-3 से मात दी थी। हालांकि, जोदार के खिलाफ वह अपनी जीत का सिलसिला आगे नहीं बढ़ा सके। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पहली भिड़ंत थी। मेदवेदेव ने पहले जोदार को खेलते हुए देखा था, लेकिन एटीपी टूर पर उनका आमना-सामना पहली बार हुआ। हार के बाद मेदवेदेव से जोदार की भविष्य की संभावनाओं के बारे में भी सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि क्या स्पेन का यह युवा खिलाड़ी आने वाले वर्षों में ग्रैंड स्लैम खिताब जीत सकता है। इस पर मेदवेदेव ने कहा कि किसी खिलाड़ी के भविष्य में कितने बड़े खिताब होंगे, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। उनके मुताबिक, कोई खिलाड़ी 25, 6, 2 या 1 ग्रैंड स्लैम जीत सकता है, लेकिन यह समय के साथ ही पता चलेगा। गौरतलब है कि जोदार के लिए 2026 का सत्र काफी शानदार रहा है। साल की शुरुआत में वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 से बाहर थे, लेकिन लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर अब शीर्ष 10 में जगह बनाने के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने इस साल माराकेच में अपना पहला एटीपी खिताब जीता था। इसके बाद अगस्त में वॉशिंगटन टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचे, हालांकि वहां उन्हें खिताब नहीं मिल सका। शंघाई में भी जोदार ने कठिन मुकाबलों में अपना दम दिखाया। मेदवेदेव से पहले उन्होंने लगातार 4 मैच 3 सेट में खेले और हर बार शुरुआती सेट गंवाने के बाद वापसी करके जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने कैस्पर रूड को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया। इसके साथ ही वह शंघाई मास्टर्स के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। वह 2006 या उसके बाद जन्म लेने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में एक विवाद भी देखने को मिला, जब मेदवेदेव एक लाइन कॉल से नाराज हो गए। उन्होंने जोदार के शॉट का वीडियो दोबारा दिखाने की मांग की और कोर्ट छोड़ने की बात कही। बाद में दोबारा जांच में गेंद लाइन पर लगी हुई दिखाई दी और मुकाबला फिर शुरू हुआ। इस हार के बावजूद मेदवेदेव की नजर एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने पर बनी हुई है। अब उन्हें अल्माटी में होने वाले टूर्नामेंट में खेलना है। वहीं, जोदार रविवार को फाइनल में अपने हमवतन अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना से भिड़ेंगे। डेविडोविच फोकिना ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 3 सेट में हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।

प्रभासाक्षी 18 Oct 2026 11:10 pm

Smriti Mandhana ने शेफाली वर्मा और गेंदबाजों को सराहा, दूसरे T20I में जिम्बाब्वे को हराया

भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को यहां जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में हराकर तीन मैच की श्रृंखला जीतने के बाद अपनी गेंदबाजों और शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी की प्रशंसा की। सलामी बल्लेबाज शेफाली (55 रन, 25 गेंद) के साथ कप्तान स्मृति मंधाना (नाबाद 47 रन, 25 गेंद) ने शानदार पारी खेली जिससे भारत ने दूसरे टी20 में 102 रन का लक्ष्य 8.5 ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को आठ विकेट पर 102 रन ही बनाने दिए थे। इससे भारत ने तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। भारत के लिए निकी प्रसाद ने दो जबकि क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने एक एक विकेट झटका। मंधाना ने मैच के बाद अपनी गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘आज गेंदबाजों ने पहले मैच की तुलना में बेहतर गेंदबाजी की। आज उन्होंने रणनीति के हिसाब से गेंदबाजी की। ’’उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हम कैच लपकने में और बेहतर कर सकते हैं। पिछले मैच में हमने यह चर्चा की थी लेकिन आज हमारे पास बढ़िया रणनीति थी। आज गेंदबाजों ने रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। ’’शेफाली ने अपना 22वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा। शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभाई। मंधाना ने कहा, ‘‘शेफाली काफी आक्रामक बल्लेबाजी कर रही थीं इसलिए मैं उन्हें स्ट्राइक दे रही थी और मौका बनने पर अपने शॉट्स खेल रही थी। ’’‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहीं शेफाली ने कहा, ‘‘पहले मैच में मैं जिस तरह से आउट हुई उसके बाद ठीक से सो नहीं पाई लेकिन आज मैंने अच्छी तरह से गेंद को टाइम किया। मैंने आज स्ट्राइक भी रोटेट किया। ’’जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिने एनकोमो ने कहा, ‘‘भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। हमें पावरप्ले में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। काफी कुछ सीखने लायक है, अगर हम थोड़ा बहुत भी आत्मसात कर लें तो बहुत बड़ी बात होगी।

प्रभासाक्षी 18 Oct 2026 10:33 pm

शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास, पहली बार किसी जोड़ी ने एक साल में पूरे किए 1000 रन

भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में शैफाली वर्मा ने 25 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेली।

खबर इंडिया टीवी 18 Oct 2026 10:20 pm

मंधाना की कप्तानी में भारत की लगातार दूसरी जीत:जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया; शेफाली की फिफ्टी, स्मृति ने नाबाद 47 रन बनाए

भारतीय महिला टीम ने दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। रायपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 102 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8.5 ओवर में 1 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। ओपनर शेफाली वर्मा ने 25 गेंद पर 55 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान स्मृति मंधाना 23 गेंद पर 47 रन बनाकर नाबाद रहीं। शेफाली ने टी-20 में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाए शेफाली वर्मा ने 2026 में विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में 922 रन बनाए हैं। वह एक कैलेंडर ईयर में इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसी साल 824 रन बनाए। भारत ने साल में 17वीं टी-20 जीत दर्ज की इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने 2026 में अपनी 17वीं टी-20 इंटरनेशनल जीत दर्ज की। यह एक कैलेंडर वर्ष में भारत की सबसे ज्यादा जीत हैं। इससे पहले टीम ने 2018 में 23 मैचों में 16 जीत दर्ज की थीं। शेफाली-मंधाना ने पावरप्ले में बनाए 76 रन 103 रन के टारगेट का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने आक्रामक शुरुआत की। दोनों ने शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 76 रन बना दिए। शेफाली ने 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। शेफाली 55 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन तब तक भारत जीत के करीब पहुंच चुका था। जिम्बाब्वे की टीम 102 रन ही बना सकी निकी प्रसाद ने लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट लिए निकी प्रसाद ने 14वें ओवर में अपनी पहली 2 गेंदों पर विकेट झटके। उन्होंने जिम्बाब्वे की बल्लेबाज चिपो मुगेरी-तिरिपानो और न्याशा ग्वांजुरा को आउट किया। पहली गेंद पर मुगेरी का कैच विकेटकीपर ऋचा घोष ने पकड़ा। अगली गेंद पर ग्वांजुरा LBW आउट हुईं। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। हालांकी निकी हैट्रिक नहीं ले सकीं। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गावस्कर बोले- हार्दिक पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता:टीम इंडिया को उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद कर देना चाहिए, 4 बॉलर्स खिलाने चाहिए पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत को हार्दिक पंड्या का विकल्प तलाशना बंद करना चाहिए। पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता। 77 साल के गावस्कर ने शनिवार रात को कहा कि इंडियन टीम को अलग-अलग रोल प्ले करने वाले प्लेयर्स पर ध्यान देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:02 pm

Ind vs Zim: रायपुर टी20 में भारतीय गेंदबाजों का कहर, जिम्बाब्वे 102 रन पर सिमटा

भारतीय गेंदबाजों ने रविवार को यहां दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे की कम अनुभवी टीम को आठ विकेट पर 102 रन के स्कोर पर रोक दिया। जिम्बाब्वे के लिए चिपो टिरिपानो 34 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। कप्तान जोसफिने एनकोमो ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया। बाकी की खिलाड़ी दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सकीं। भारत के लिए निकी प्रसाद ने सात रन देकर दो जबकि क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने एक एक विकेट झटका। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद जिम्बाब्वे की टीम पूरे समय अपनी पारी को गति देने के लिए संघर्ष करती रही। तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने सलामी बल्लेबाज केलिस नधलोवु को 11 गेंद में बिना खाता खोले बोल्ड कर दिया जिससे अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। जिम्बाब्वे पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर केवल 20 रन बना सकी। इस दौरान टीम ने सिर्फ एक चौका लगाया जो पावरप्ले की आखिरी गेंद पर आया। फिर बिलव्ड बिजा भी आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान जोसफिने और चिपो टिरिपानो ने चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की। इस दौरा चिपो टिरिपानो को 20 और 22 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला। उन्होंने भारत की प्रमुख बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी के खिलाफ लगातार दो रिवर्स स्वीप चौके भी लगाए। इस साझेदारी के दौरान जिम्बाब्वे की बल्लेबाजों ने सात चौके लगाए और सातवें से 15वें ओवर के बीच 56 रन जोड़े। हालांकि ऑफ स्पिनर निकी ने चिपो टिरिपानो को ऋचा घोष के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। निकी ने नयाशा ग्वानजुरा को पगबाधा आउट किया। वह हैट्रिक की कोशिश में थीं, लेकिन यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सकीं। हालांकि, तब तक भारत मैच पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर चुका था। भारत तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है।

प्रभासाक्षी 18 Oct 2026 9:53 pm

मोहम्मद रिजवान को PCB ने फिक्सिंग की जांच के बाद दी राहत, घरेलू क्रिकेट में करेंगे वापसी, कप्तान भी बने

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने की अनुमति दे दी है।

खबर इंडिया टीवी 18 Oct 2026 8:28 pm

बारिश और बोलैंड ने साउथ अफ्रीका को दबाव में डाला:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 विकेट गिरे; पहले दिन 12.2 ओवर का खेल हो सका

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 2 विकेट लिए। गकेबरहा में रविवार को बारिश के कारण खेल बार-बार रुका। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बारिश की वजह से 12.2 ओवर का खेल हो सका। साउथ अफ्रीका ने 20 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। बोलैंड ने अपने दूसरे ओवर में एडेन मार्करम और डेविड बेडिंघम को लगातार दो गेंदों पर आउट किया। टॉस के बाद बारिश ने बिगाड़ा खेल बोलैंड की बेहतरीन वापसी डेब्यू कर रहे एकरमैन के लिए मुश्किल शुरुआत साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट डेब्यू कर रहे मार्केस एकरमैन को भी परिस्थितियों से जूझना पड़ा। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में इससे पहले कभी पारी की शुरुआत नहीं की थी। एकरमैन ने 14 गेंदों तक खाता नहीं खोला। इसके बाद गली के फील्डर के पास से निकलकर गेंद बाउंड्री की ओर गई और उन्हें पहला रन मिला। ऑस्ट्रेलिया ने लियोन को बाहर किया ऑस्ट्रेलिया ने ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की जगह स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया गया। टीम ने चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया। लियोन के उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें रेड-बॉल टेस्ट से बाहर रखने का यह 2013 के बाद पहला मौका था। लियोन को पिछले साल जमैका और ब्रिस्बेन में डे-नाइट टेस्ट के दौरान भी टीम से बाहर रखा गया था। उन फैसलों से वह खुश नहीं थे। इस बार ऑस्ट्रेलिया की स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी किसी विशेषज्ञ स्पिनर के बजाय मैट रेनशॉ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर और मार्नस लाबुशेन जैसे पार्ट-टाइम गेंदबाजों पर होगी। रबाडा की वापसी साउथ अफ्रीका ने टीम में तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की वापसी कराई। वह पहले टेस्ट में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी वापसी के लिए टीम ने गेंदबाजी संयोजन में बदलाव किया और स्पिनर केशव महाराज को बाहर रखा। हालांकि, स्पिनर साइमन हार्मर टीम में हैं। पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 214 रन से जीता ऑस्ट्रेलिया ने डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 214 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम 284 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 314 रन बनाकर पारी घोषित की और साउथ अफ्रीका को 206 रन पर आउट कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने पहली पारी में 190 रन बनाए। जोश हेजलवुड ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में टॉप पर पहुंच गया है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:20 pm

जापान में Asian Para Games शुरू, 168 भारतीय खिलाड़ी 18 खेलों में दिखाएंगे दम

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेलों का आगाज होने जा रहा है। इस महाद्वीपीय खेल आयोजन में भारत की नजरें पिछले संस्करण में मिले शानदार नतीजों को आगे बढ़ाने पर रहेंगी। इस बार प्रतियोगिता में 45 राष्ट्रीय पैरालंपिक समितियों के करीब 3,000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 24 अक्टूबर तक चलने वाले इन खेलों में 18 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पांचवें एशियाई पैरा खेलों का उद्घाटन समारोह जापान के नागोया स्थित पालोमा मिजुहो स्टेडियम में होगा। समारोह की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे निर्धारित की गई है। इस बार समारोह की मुख्य थीम ‘वाबी: वी आर ब्यूटीफुल इंडिविजुअल्स’ रखी गई है, जिसका संदेश हर व्यक्ति की अपनी पहचान और खूबसूरती को सम्मान देना है। इन खेलों के जरिए एशिया के दिव्यांग खिलाड़ी अपनी मेहनत, हुनर और खेल के प्रति समर्पण दिखाएंगे। बता दें कि उद्घाटन समारोह से पहले ही कुछ खेलों के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। इनमें नेत्रहीन फुटबॉल, पैरा बैडमिंटन, पैरा टेबल टेनिस और बोच्चिया शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी पदक जीतने के साथ अपनी टीमों के लिए अच्छी शुरुआत करने की कोशिश करेंगे। उद्घाटन समारोह में भारत की ओर से पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और धाविका सिमरन शर्मा तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी। पहले इस जिम्मेदारी के लिए पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल का नाम तय था, लेकिन कल होने वाले उनके क्वार्टर फाइनल मुकाबले को देखते हुए उन्हें आराम देने का फैसला किया गया। इसी वजह से सिमरन शर्मा को ध्वजवाहक बनाया गया है। भारत ने इन खेलों के लिए 281 सदस्यों का दल भेजा है। इसमें 168 खिलाड़ी और 113 अधिकारी व सहयोगी कर्मचारी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों में 112 पुरुष और 56 महिलाएं हैं, जो 11 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय दल में भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा, पैरा तीरंदाज शीतल देवी, धाविका सिमरन शर्मा और पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि चीन के हांगझोऊ में 2023 में आयोजित पिछले एशियाई पैरा खेलों में भारत ने अपने प्रदर्शन से नया रिकॉर्ड बनाया था। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 111 पदक जीते थे, जिनमें 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य पदक शामिल थे। इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा था। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 में जकार्ता में रहा था, जब देश ने 72 पदक जीते थे। अब भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर एशिया के मजबूत खिलाड़ियों के सामने चुनौती पेश करने उतरेंगे। देश को उम्मीद है कि खिलाड़ी पिछले प्रदर्शन से आगे बढ़ते हुए नए रिकॉर्ड बनाएंगे और भारत का नाम रोशन करेंगे।

प्रभासाक्षी 18 Oct 2026 8:03 pm

टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया स्क्वॉड में बदलाव, कीमो पॉल की जगह शमार स्प्रिंगर की हुई एंट्री

बांग्लादेश दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में एक बदलाव किया गया है। निजी कारणों से घर लौट रहे कीमो पॉल की जगह ऑलराउंडर शमार स्प्रिंगर की वेस्टइंडीज की टेस्ट स्क्वॉड में एंट्री हुई है।

खबर इंडिया टीवी 18 Oct 2026 7:34 pm

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे महिला टीम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया स्कोर, यहां देखें लाइव स्कोर

भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच दूसरा टी20 मैच रायपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

खबर इंडिया टीवी 18 Oct 2026 6:41 pm

इंग्लैंड के खिलाफ गद्दाफी स्टेडियम में गुलाबी जर्सी पहनकर उतरेगी पाकिस्तानी टीम, ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना मकसद

लाहौर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) 25 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाली वनडे ट्र्राई सीरीज के चौथे मैच का इस्तेमाल ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए करेगा। इस अभियान में खिलाड़ी, मैच अधिकारी और ब्रॉडकास्टर शामिल होंगे, जिसका मकसद इस बीमारी की जल्द पहचान और समय पर इलाज के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।

समाचार नामा 18 Oct 2026 6:39 pm

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट : 16 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें पाकिस्तानी बने

रावलपिंडी, बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ रविवार को ट्राई सीरीज के दौरान अपने नाम की।

देशबन्धु 18 Oct 2026 6:26 pm

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की नई टी20 कप्तान शोभना

ढाका, बाएं हाथ की स्पिनर नाहिदा अख्तर को बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की नई टी20 इंटरनेशनल कप्तान नियुक्त किया गया है। नाहिदा, विकेटकीपर-बल्लेबाज निगार सुल्ताना की जगह लेंगी, जिन्होंने एशियन गेम्स 2026 के बाद यह पद छोड़ दिया था।

देशबन्धु 18 Oct 2026 6:22 pm

पैरा एशियन गेम्स- ओपनिंग सेरेमनी में प्रमोद-सिमरन ने थामा तिरंगा:भारत के 168 एथलीट लेंगे हिस्सा, 24 अक्टूबर तक चलेंगे खेल

जापान के आइची-नागोया में 5वें पैरा एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी रविवार को हुई। समारोह में भारत की ओर से पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत और धाविका सिमरन शर्मा ने भारतीय दल की अगुआई की। दोनों ने नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में तिरंगा थामा। इस बार पैरा एशियन गेम्स 18 से 24 अक्तूबर तक चलेंगे। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेलों के उद्घाटन की घोषणा की। भारत ने 281 सदस्यीय दल भेजा पैरा एशियन गेम्स के लिए खेल मंत्रालय ने 168 एथलीटों सहित कुल 281 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी दी है। दल में 98 टीम अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ, जबकि 15 कॉन्टिजेंट स्टाफ के सदस्य शामिल हैं। भारतीय दल के 168 एथलीट 11 अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे। इनमें 112 पुरुष और 56 महिला एथलीट शामिल हैं। 45 देशों के खिलाड़ी पहली बार ले रहे हिस्सा एशियन पैरालिंपिक कमेटी के अध्यक्ष माजिद राशिद ने कहा कि इस बार पैरा एशियन गेम्स में पहली बार एशिया के सभी 45 देशों की भागीदारी होगी। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों और बाधाओं को पार कर खेलों तक पहुंचने के उनके प्रयासों की सराहना की। समारोह में मेजबान जापान के दल का भी जोरदार स्वागत किया गया। 24 अक्टूबर तक चलेंगे खेल पैरा एशियन गेम्स 18 से 24 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। इस दौरान एथलीट 18 खेलों में हिस्सा लेंगे, जिनमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा स्विमिंग, पैरा पावरलिफ्टिंग और बोच्चिया शामिल हैं। हालांकि, ब्लाइंड फुटबॉल, पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस के कुछ शुरुआती मुकाबले 16 अक्टूबर से ही शुरू हो गए थे। खेलों का समापन 24 अक्टूबर को होगा। प्रमोद ने 2020 पैरालिंपिक में गोल्ड जीता था पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत भारत के सबसे सफल पैरा शटलरों में शामिल हैं। उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक-2020 में पुरुष सिंगल्स की SL3 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था। वह पैरालिंपिक में बैडमिंटन का गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने। इसके अलावा, उन्होंने 2018 एशियन पैरा गेम्स में सिंगल्स में गोल्ड और डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रमोद को 2019 में अर्जुन अवॉर्ड, 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। सिमरन पैरालिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पैरा एथलीट सिमरन शर्मा भारत की दृष्टिबाधित धाविकाओं में शामिल हैं। उन्होंने पेरिस पैरालिंपिक-2024 में महिलाओं की 200 मीटर T12 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। सिमरन ने 2023 हांगझू पैरा एशियन गेम्स में 100 मीटर और 200 मीटर T12 स्पर्धाओं में दो सिल्वर मेडल जीते। उन्हें खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए 2024 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रेयस बोले- वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा:कहा- 2 मैच में बेहतर गेंदबाजी करते तो नतीजा अलग होता; सीरीज 2-2 से बराबर भारत के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका जरूर मिलेगा। उन्हें इसका इंतजार करना होगा। बेंगलुरु में शनिवार को 5वें टी-20 मैच के बाद श्रेयस से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं करने पर सवाल किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 5:26 pm

पुजारा : संजू सैमसन कभी खराब फॉर्म में नहीं होते

नई दिल्ली, भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में संजू सैमसन के उतार-चढ़ाव वाले प्रदर्शन का बचाव किया है। उनका तर्क है कि इस फॉर्मेट में कभी-कभार फेल होना स्वाभाविक है और इसे लंबे समय तक खराब फॉर्म में रहने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

देशबन्धु 18 Oct 2026 5:22 pm

ईशान किशन ने रचा इतिहास, बेंगलुरु में 3 चौके लगाकर तोड़ा रिजवान-सूर्या का रिकॉर्ड

ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

खबर इंडिया टीवी 18 Oct 2026 5:00 pm

मिडलर-ओबरलीट्नर : बिना एक भी सेट गंवाए जीता 'डबल्स खिताब'

शंघाई, ऑस्ट्रियाई जोड़ी लुकास मिडलर/नील ओबरलीट्नर ने रविवार को फ्रांसिस्को कैब्राल और जेजे ट्रेसी के खिलाफ 6-3, 6-4 से जीत दर्ज करते हुए शंघाई मास्टर्स डबल्स का खिताब अपने नाम किया।

देशबन्धु 18 Oct 2026 4:24 pm

विश्व कप : दिव्यांश सिंह पंवार देश के लिए जीत चुके हैं गोल्ड

नई दिल्ली, निशानेबाजी के क्षेत्र में भारतीय निशानेबाज तेजी से विश्व पटल पर अपना नाम स्थापित करते जा रहे हैं। इसमें युवा निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार का नाम भी प्रमुख है। 24 साल के होने जा रहे दिव्यांश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के लिए पदक जीत चुके हैं।

देशबन्धु 18 Oct 2026 4:04 pm

शंघाई मास्टर्स: मिडलर-ओबरलीट्नर की जोड़ी ने बिना एक भी सेट गंवाए जीता 'डबल्स खिताब'

शंघाई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रियाई जोड़ी लुकास मिडलर/नील ओबरलीट्नर ने रविवार को फ्रांसिस्को कैब्राल और जेजे ट्रेसी के खिलाफ 6-3, 6-4 से जीत दर्ज करते हुए शंघाई मास्टर्स डबल्स का खिताब अपने नाम किया।

समाचार नामा 18 Oct 2026 3:59 pm

नाथन लियोन 13 साल में पहली बार प्लेइंग इलेवन से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने खेला ऑल-पेस अटैक का दांव

गकेबरहा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव करते हुए ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की जगह तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को शामिल किया गया है।

खबर इंडिया टीवी 18 Oct 2026 3:55 pm

Asian Para Games में 100 पदक जीतने का लक्ष्य, कोच Satyanarayana को एथलीटों पर पूरा भरोसा

पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच सत्यनारायण ने खिलाड़ियों की तैयारियों और उनके जज्बे पर भरोसा जताते हुए कहा कि भारत का लक्ष्य यहां एशियाई पैरा खेलों में 100 पदक जीतना है। खेलों का आधिकारिक आगाज रविवार को हुआ लेकिन बैडमिंटन, टेबल टेनिस और बोकिया सहित कुछ स्पर्धाएं कुछ दिन पहले ही शुरू हो गई हैं। भारत ने 2023 में हांगझोउ में हुए पिछले एशियाई पैरा खेलों में रिकॉर्ड 111 पदक जीते थे। जापान में 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले इन खेलों के पांचवें आयोजन में भारत ने 168 खिलाड़ियों का दल उतारा है। पिछली बार भारत के दल में 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल थे। सत्यनारायण ने कहा कि खिलाड़ी उत्साहित हैं और अपनी तैयारियों को पदकों में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम भारत के लिए लगभग 100 पदक जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं और हमें विश्वास है कि हमारे खिलाड़ियों में इसे हासिल करने की क्षमता और दृढ़ संकल्प है। पदक अभियान में पैरा एथलेटिक्स की अहम भूमिका होगी। हमें कल एथलेटिक्स में छह पदक जीतने की उम्मीद है, जिनमें दो से तीन स्वर्ण पदक हो सकते हैं।’’पैरा ऊंची कूद के खिलाड़ी और दो बार के पैरालंपिक रजत पदक विजेता निषाद कुमार की तैयारियों पर भी कोच ने भरोसा जताया। सत्यनारायण ने कहा, ‘‘निषाद कुमार भी अच्छी लय में दिख रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वह अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और संभव है कि खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ दें। हमारे अभियान की मजबूत शुरुआत के लिए ये अहम अवसर हैं।’’उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। कोच ने कहा, ‘‘प्रतियोगिता कड़ी होगी, क्योंकि पूरे एशिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन हमारे खिलाड़ी अच्छी तरह तैयार हैं और अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करने, पदक जीतने तथा देश को गौरवान्वित करने पर ध्यान दे रहे हैं।’’सत्यनारायण ने नागोया में खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर भी संतोष जताया। उन्होंने कहा कि सुविधाओं, आवास और अन्य सहयोग से टीम को सकारात्मक माहौल मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय दल के खिलाड़ी यहां की व्यवस्थाओं से बेहद खुश हैं। सुविधाओं, रहने की व्यवस्था और यहां मिल रहे सहयोग से टीम के लिए अच्छा माहौल बना है। खिलाड़ी सहज महसूस कर रहे हैं, उनका मनोबल ऊंचा है और वे अपनी स्पर्धाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’’भारतीय दल में भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल, पैरा बैडमिंटन चैंपियन प्रमोद भगत, पैरा निशानेबाज अवनि लेखरा, पैरा तीरंदाज शीतल देवी और धाविका सिमरन शर्मा सहित कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।

प्रभासाक्षी 18 Oct 2026 3:53 pm

Champions League मैच से पहले Barcelona की 5-2 से जीत, घरेलू लीग में PSG भी जीता

लामिन यमाल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बार्सीलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में रीयाल बेटिस को 5-2 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। इस जीत से बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले अपना आत्मविश्वास भी बढ़ाया। पीएसजी ने भी फ्रांस की शीर्ष घरेलू लीग में स्ट्रासबर्ग को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की, जबकि इंग्लिश प्रीमियर लीग में दबाव का सामना कर रहे मैनचेस्टर सिटी ने अपना विजय अभियान जारी रखा। जर्मनी की बुंदेसलीगा में बायर्न म्यूनिख ने आरबी लाइपजिग को 6-1 से करारी शिकस्त दी। यमाल ने मुकाबले में दिन के सबसे शानदार गोलों में से एक दागा। हालांकि, बाद में विपक्षी खिलाड़ी से भिड़ंत के कारण उन्हें पीला कार्ड दिखाया गया, जबकि प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को लाल कार्ड देकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। यमाल ने 10वें मिनट में फाकुंडो बर्नाल को छकाते हुए पेनाल्टी क्षेत्र के बाहर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के भीतर पहुंचाया जिससे बार्सीलोना का खाता खुला। बार्सीलोना के लिए रोड्री, गेब्रियल जीसस, एरिक गार्सिया और दानी ओल्मो ने भी गोल किए। वहीं, बेटिस की ओर से वैलेंटिन गोमेज और अब्दे एजालजौली ने गोल दागे। मैच के दौरान यमाल और बर्नाल के बीच विवाद हो गया। बर्नाल ने यमाल को धक्का दिया, जिसके जवाब में यमाल उनसे भिड़ गए। दोनों के बीच तनातनी बढ़ गई और बर्नाल ने अपना सिर यमाल के माथे की ओर बढ़ाया। इसके बाद यमाल मैदान पर गिर पड़े। रेफरी ने बर्नाल को रेड और यमाल को योलो कार्ड दिखाया। एटलेटिको मैड्रिड ने एलेक्स बाएना के 89वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत एस्पान्योल को उसके घरेलू मैदान पर 1-0 से हराया। फ्रांस की शीर्ष घरेलू लीग में पीएसजी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्ट्रासबर्ग को 3-1 से शिकस्त दी। अमेरिकी मिडफील्डर जियो रेयना ने 17वें मिनट में शानदार लो शॉट लगाकर स्ट्रासबर्ग को बढ़त दिलाई। बार्सीलोना के खिलाफ आगामी मुकाबले को ध्यान में रखते हुए पीएसजी के कोच लुइस एनरिके ने उस्मान डेम्बेले, देजिरे दूए, विटिन्हा, नूनो मेंडेस और अचरफ हकीमी को शुरुआती एकादश में शामिल नहीं किया था। डेम्बेले 72वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदलने से चूक गए। इसके पांच मिनट बाद यूक्रेन के डिफेंडर इलिया जाबार्नी ने गोल कर पीएसजी को बराबरी दिलाई। डेम्बेले ने 85वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि इंजरी टाइम में दूए ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। लिली को ब्रेस्ट के खिलाफ घरेलू मैदान पर 1-1 से ड्रॉ खेलने के कारण अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका गंवाना पड़ा। वहीं, लेंस ने ट्रॉयस को 3-1 से हराया। इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी ने इप्सविच को 3-2 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। सिटी प्रीमियर लीग सत्र की शुरुआत लगातार सात जीत के साथ करने वाली तीसरी टीम बन गई। चेल्सी ने पेड्रो नेटो के दूसरे हाफ में किए गए दो गोल की मदद से एवर्टन को उसके घरेलू मैदान पर 2-0 से हराया। इस मुकाबले में चेल्सी के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को सिर में गंभीर चोट लगने की आशंका से चिंता बढ़ गई। लीवरपूल ने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। वहीं, जोहान मंजांबी ने चैंपियंस लीग में पदार्पण पर गोल करने के बाद अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने न्यूकैसल के खिलाफ एस्टन विला की 1-0 की जीत में निर्णायक गोल किया। जर्मनी की बुंदेसलीगा में बायर्न म्यूनिख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरबी लाइपजिग को 6-1 से करारी शिकस्त दी। हैरी केन ने बुंदेसलीगा में अपने 100 मैचों में गोलों की संख्या 102 तक पहुंचा दी। लुइस डियाज ने बायर्न के लिए हैट्रिक लगाई। टीम अब बुधवार को म्यूनिख में चैंपियंस लीग के मुकाबले में आर्सेनल से भिड़ेगी। बोरूसिया डॉर्टमुंड को यूनियन बर्लिन ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। यह डॉर्टमुंड का बुंदेसलीगा में लगातार दूसरा ड्रॉ रहा। इटली की सीरी ए में वेनेजिया ने एकोर एडम्स के गोल की बदौलत नेपोली को 1-0 से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की। नेपोली के लिए केविन डी ब्रुइने की पेनाल्टी को वेनेजिया के गोलकीपर फिलिप स्टानकोविच ने बचा लिया। अन्य मुकाबलों में इंटर मिलान ने बोलोन्या को 3-1 से हराया, जबकि चैंपियंस लीग में हार के बाद वापसी करते हुए रोमा ने जेनोआ को घरेलू मैदान पर 2-0 से मात दी।

प्रभासाक्षी 18 Oct 2026 2:20 pm

सत्य नारायण : एशियन पैरा गेम्स में 100 पदक जीतने का लक्ष्य

नागोया, भारतीय पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच सत्यनारायण ने रविवार से शुरू होने जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए टीम की तैयारियों और उनके शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य लगभग 100 पदक जीतना है।

देशबन्धु 18 Oct 2026 2:15 pm

बाबर आजम के इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन पूरे:पाकिस्तान के 5वें बल्लेबाज, श्रीलंका के खिलाफ टीम स्कोर 77/2

बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ रविवार को यह अचीवमेंट हासिल की। बाबर ऐसा करने वाले पाकिस्तान के 5वें बल्लेबाज बन गए। रावलपिंडी में चल रहे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पाकिस्तानी टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। बाबर और साद बेग नाबाद हैं। सईम अयूब 7, फखर जमान 16 रन बनाकर आउट पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तानी टीम की शुरुआत खराब रही है। टीम ने 32 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। ओपनर सईम अयूब 7 और फखर जमान 16 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ओपनर्स को दिलशान मदुशंका ने कैच आउट कराया। साद बेग ने डेब्यू किया, 262वें वनडे खिलाड़ी टॉस के दौरान कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने बताया कि साद बेग वनडे डेब्यू कर रहे हैं। वे पाकिस्तान के 262वें वनडे खिलाड़ी हैं। कप्तान शाहीन अफरीदी ने उन्हें डेब्यू कैप दी और गले लगाया। ------------------------------------------ इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… वनडे ट्राई सीरीज-जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 99 रन से हराया, एर्विन-टेलर में 150 रन की साझेदारी, ब्रैड इवांस को 4 विकेट जिम्बाब्वे ने UAE में चल रही वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 99 रन से हरा दिया। 93 रन बनाने वाले क्रेग एर्विन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 2:10 pm

बाबर आजम के इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन पूरे:पाकिस्तान के 5वें बल्लेबाज, श्रीलंका के खिलाफ टीम स्कोर 33/2

बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ रविवार को यह अचीवमेंट हासिल की। बाबर ऐसा करने वाले पाकिस्तान के 5वें बल्लेबाज बन गए। रावलपिंडी में चल रहे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पाकिस्तानी टीम ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 33 रन बना लिए हैं। बाबर और साद बेग नाबाद हैं। सईम अयूब 7, फखर जमान 16 रन बनाकर आउट पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तानी टीम की शुरुआत खराब रही है। टीम ने 32 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। ओपनर सईम अयूब 7 और फखर जमान 16 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ओपनर्स को दिलशान मदुशंका ने कैच आउट कराया।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 2:10 pm

आकाश : 200 स्ट्राइक रेट वाला बल्लेबाज हर मैच में रन बनाएगा

नई दिल्ली, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन का बचाव किया है। उनका मानना है कि आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों से हर मैच में एक जैसा प्रदर्शन करने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

देशबन्धु 18 Oct 2026 2:02 pm

सुनील गावस्कर : हार्दिक पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि टीम इंडिया कभी-कभी हार्दिक पांड्या का विकल्प ढूंढने की कोशिश में थोड़ा बहक जाती है। गावस्कर ने भारतीय टीम को चार फुलटाइम गेंदबाजों और दो ऑलराउंडरों के साथ खेलने की सलाह दी।

देशबन्धु 18 Oct 2026 1:34 pm

40 हजार लोगों ने वेदांता मैराथन में हिस्सा लिया

नई दिल्ली, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को वेदांता हाफ मैराथन का आयोजन किया गया।

देशबन्धु 18 Oct 2026 1:12 pm

चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

नोएडा, हरियाणा हरिकेन्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीएसएल) में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, शनिवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में सुपर 6 मैच में एम्पेरिया मराठा को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

देशबन्धु 18 Oct 2026 1:07 pm

रणजी ट्रॉफी- गिल 1 रन बनाकर आउट:छत्तीसगढ़ ने पंजाब के 3 विकेट झटके, हर्षल पटेल के 250 फर्स्ट क्लास विकेट पूरे

रणजी ट्रॉफी 2026-27 का दूसरा राउंड रविवार से शुरू हुआ। पंजाब के लिए खेल रहे भारतीय कप्तान शुभमन गिल छत्तीसगढ़ के खिलाफ सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, गुजरात के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने दिल्ली के खिलाफ अपना 250वां फर्स्ट क्लास विकेट हासिल किया। गिल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे छत्तीसगढ़ के खिलाफ पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बाएं हाथ के स्पिनर अजय मंडल ने शुभमन गिल को 1 रन पर आउट किया। इससे पहले छत्तीसगढ़ ने ओपनर हरनूर पन्नू और विहान मल्होत्रा के विकेट लिए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े थे। लंच के करीब पंजाब का स्कोर 89/3 था।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 1:03 pm

BCCI चयन समिति में बड़ा बदलाव! अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं रमेश पोवार, CAC ने किया इंटरव्यू

रमेश पोवार भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। उन्होंने भारत की ओर से दो टेस्ट और 31 वनडे मुकाबले खेले हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले पोवार को खेल के अनुभव और क्रिकेट की समझ के आधार पर चयन समिति के लिए उपयुक्त विकल्प माना जा रहा है।

देशबन्धु 18 Oct 2026 12:49 pm

Hardik Pandya का विकल्प खोजना बंद करे Team India, सुनील गावस्कर ने दी सलाह

पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना है कि हार्दिक पांड्या की जगह लेना आसान नहीं है ऐसे में भारत को उनके विकल्प तलाशने की कोशिश करने की जगह टीम को ऐसे खिलाड़ियों पर ध्यान देना चाहिए जो अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकें। उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया। पूर्व सलामी बल्लेबाज गावस्कर ने कहा कि भारत को चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ मैच में उतरना चाहिये जबकि ऐसे हरफनमौला खिलाड़ियों को पांचवें और छठे गेंदबाज की भूमिका निभानी चाहिये जो बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकें। बल्लेबाजी क्रम को लंबा करने के लिए गेंदबाजी की मजबूती से समझौता नहीं करना चाहिए। वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार रात बेंगलुरु में पांचवां और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद जियोस्टार पर गावस्कर ने कहा, ‘‘हम कभी-कभी हार्दिक पंड्या का विकल्प तलाशने में कुछ ज्यादा ही जुट जाते हैं। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। अगर आपको उनकी क्षमता का खिलाड़ी नहीं मिलता है, तो ऐसे खिलाड़ी के साथ आगे बढ़िए, जो टीम के लिए थोड़ी अलग भूमिका निभा सके। पांच मैचों की यह शृंखला 2-2 से बराबर रही। गावस्कर ने नमन धीर का उदाहरण देते हुए कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देकर अलग भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नमन धीर यही काम कर रहे हैं। वह अपने ओवर अच्छी तरह कर रहे हैं और इस मैच में उनकी बल्लेबाजी भी देखिए।’’गावस्कर ने बारिश से प्रभावित निर्णायक मुकाबले में धीर की छह गेंदों पर नाबाद 24 रन की पारी का जिक्र किया। इस मैच में केवल 7.4 ओवर का खेल हो सका था। उन्होंने कहा, ‘‘इस शृंखला से यह सीख मिलती है कि गेंदबाजी में भारत को कम से कम चार नियमित गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए। पांचवां और छठा विकल्प ऑलराउंडर हो सकते हैं, जो बल्लेबाजी भी कर सकें। नमन धीर बल्लेबाज है, लेकिन वह दो-तीन ओवर गेंदबाजी भी कर सकता है। अक्षर पटेल ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने चार ओवर पूरे कर सकते हैं।’’गावस्कर ने आगाह किया कि बल्लेबाजी क्रम को आठवें नंबर तक बढ़ाने की कोशिश में भारतीय टीम की गेंदबाजी कमजोर हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप आठवें नंबर तक बल्लेबाजी लेकर उतरते हैं, तो अपनी गेंदबाजी को कमजोर कर देते हैं और इसी वजह से आपको हार का सामना करना पड़ता है।’’बारिश के कारण निर्णायक मुकाबला रद्द होने पर गावस्कर ने निराशा जताई। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय गेंदबाजों को छोटे मैच में परखने का मौका नहीं मिल सका। उन्होंने कहा, ‘‘हमें गेंदबाजी देखने का मौका ही नहीं मिला। यह देखना दिलचस्प होता कि नौ ओवर के इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज किस तरह प्रदर्शन करते।’’गावस्कर ने भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी विकल्पों की पहचान करने और उन्हें लगातार समर्थन देने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भले ही इन गेंदबाजों को नियमित रूप से अंतिम एकादश में जगह न मिले, लेकिन टीम के व्यापक ढांचे में उनकी भूमिका अहम है। उन्होंने कहा, ‘‘वे नियमित रूप से अंतिम एकादश का हिस्सा हों या नहीं, लेकिन टीम के बड़े समूह में शामिल हैं। खासकर स्पिनरों तक यह संदेश पहुंचाना जरूरी है, क्योंकि छोटे प्रारूप में उनका आत्मविश्वास जल्दी डगमगा सकता है।’’भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शृंखला में अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन को उनके स्तर के मुताबिक थोड़ा कमजोर बताया। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले मैच में जब उन्हें ज्यादा स्ट्राइक नहीं मिली, तो वह थोड़े असहज दिखे। उन्हें लय नहीं मिल पाई। इस मैच में जो हुआ, उसे छोड़ भी दें, तो पूरी सीरीज में उनका प्रदर्शन उनके अपने मानकों के हिसाब से थोड़ा कम रहा। हालांकि, ऐसा होना भी स्वाभाविक है।’’चोपड़ा ने कहा, ‘‘आप जिस आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, उसमें ऐसा होना तय है। 200 के स्ट्राइक रेट से खेलने वाले किसी भी बल्लेबाज के कुछ मैच ऐसे हो सकते हैं। यह सोचना गलत है कि वह हर मैच में लगातार रन बनाता रहेगा।’’

प्रभासाक्षी 18 Oct 2026 12:43 pm

वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: हरियाणा हरिकेन्स, अयोध्या गर्जन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

नोएडा, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा हरिकेन्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीएसएल) में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, शनिवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में सुपर 6 मैच में एम्पेरिया मराठा को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

समाचार नामा 18 Oct 2026 12:32 pm

शुभमन गिल रणजी मुकाबले में सिर्फ एक रन बनाकर हुए आउट, बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ने उड़ाया मिडिल स्टंप

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी जारी सीजन में एक मुकाबला खेलने का फैसला लिया था, जिसमें छत्तीगढ़ के खिलाफ मैच में जब वह बल्लेबाजी करने उतरे तो सिर्फ एक रन बनाकर बोल्ड हो गए।

खबर इंडिया टीवी 18 Oct 2026 12:21 pm

इंटर मियामी ने अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हराया: एमएलएस

अटलांटा, कप्तान लियोनेल मेसी के दो गोल और जर्मन बर्टेराम के एक गोल की मदद से इंटर मियामी ने अटलांटा यूनाइटेड एफसी को 3-1 से हराया।

देशबन्धु 18 Oct 2026 12:01 pm

जिम्बाब्वे-बांग्लादेश : इरविन, टेलर और इवांस का कमाल का प्रदर्शन

अबू धाबी, जिम्बाब्वे ने यूएई में खेली जा रही वनडे त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। शनिवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 99 रन के बड़े अंतर से हराया।

देशबन्धु 18 Oct 2026 11:58 am

जसकरन, चंद्रमोहन ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे: अंडर-23 रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप

लास वेगास, भारतीय पहलवान जसकरन रविवार को अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना फ्रीस्टाइल (65 किग्रा) सेमीफाइनल मुकाबला हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे।

देशबन्धु 18 Oct 2026 11:56 am

मेजर लीग सॉकर: इंटर मियामी की जीत में चमके लियोनल मेसी, अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ दागे दो गोल

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने इंटर मियामी के लिए दमदार प्रदर्शन किया। मेसी ने अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ दो गोल दागे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अमर उजाला 18 Oct 2026 11:49 am

भारत में Formula One की वापसी जरूरी, पूर्व विश्व चैंपियन Mika Hakkinen ने बताई वजह

... देवार्चित वर्मा ...मुंबई, 18 अक्टूबर फॉर्मूला-वन के दिग्गज ड्राइवर और दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन का मानना है कि भारत में इस खेल के प्रशंसकों की बड़ी संख्या को देखते हुए फॉर्मूला-वन की वापसी होनी चाहिए। हाकिनेन ने कहा कि भारत आने के बाद उन्हें यहां फॉर्मूला-वन की लोकप्रियता और प्रशंसकों की संख्या का अंदाजा हुआ। भारत सरकार ने भी देश में इस मोटरस्पोर्ट की वापसी के लिए प्रयास शुरू किए हैं। भारत में 2011 से 2013 तक फॉर्मूला-वन रेस का आयोजन हुआ था। इन तीनों वर्षों में रेड बुल के लिए जर्मनी के सेबेस्टियन वेटल ने खिताब जीता था। फैनकोड की ओर से आयोजित विशेष साक्षात्कार में पीटीआई से विशेष बातचीत में हाकिनेन ने कहा, ‘‘भारत में कई साल पहले रेस का आयोजन हुआ था और मैंने सुना है कि इसे लेकर चर्चा चल रही है। यहां आने के बाद मैंने महसूस किया कि भारत में फॉर्मूला-वन के प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है।’’उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि फॉर्मूला-वन भारत में होना चाहिए। इसे यहां वापस आना ही चाहिए। भारत के इतिहास में दो ड्राइवर फॉर्मूला-वन में हिस्सा ले चुके हैं। इससे भी भारत में रेस आयोजित करने की जरूरत और मजबूत होती है। हाकिनेन ने कहा कि भारत में फॉर्मूला-वन रेस का आयोजन कंपनियों के लिए भी कारोबारी अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा, यह कंपनियों के लिए भारत आकर नेटवर्क बनाने, कारोबार शुरू करने और आपसी व्यावसायिक संबंध मजबूत करने का शानदार अवसर है। यह केवल प्रचार का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे व्यापक कारोबारी संभावनाएं जुड़ी हैं। इसलिए मेरा कहना है कि इसे शुरू कीजिए। हाकिनेन ने दो बार के विश्व चैंपियन मैक्स वेरस्टापेन और रेड बुल की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने सत्र के दौरान अपनी स्थिति में सुधार करने के लिए बेहतरीन काम किया है। माइकल शूमाकर के दौर में विश्व चैंपियन बने हाकिनेन ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि सत्र की शुरुआत के मुकाबले मैक्स अब ज्यादा खुश होंगे। मैं इस बात से प्रभावित हूं कि रेड बुल की टीम ने इतने कम समय में अपने प्रदर्शन और कार के विकास में इतना सुधार कैसे किया। मैक्स एक शानदार ड्राइवर हैं। उन्होंने कहा, आप कितने भी अच्छे ड्राइवर क्यों न हों, अगर आपके पास सही कार नहीं है तो आप सफल नहीं हो सकते। मैक्स और उनकी टीम ने मिलकर शानदार काम किया है और टीम को मौजूदा स्थिति तक पहुंचाया है। हाकिनेन ने फेरारी टीम में चल रही चर्चाओं पर ज्यादा टिप्पणी करने बचते हुए लुईस हैमिल्टन की ड्राइविंग क्षमता और फेरारी की विरासत पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, लुईस और चार्ल्स लेक्लेर जिस तरह काम कर रहे हैं, वह दिलचस्प है। फिलहाल काफी बातें हो रही हैं। मैं फिनलैंड से हूं और मेरा मानना है कि कम बोलना और ज्यादा काम करना बेहतर है। इस मामले में मैं थोड़ा हैरान हूं।

प्रभासाक्षी 18 Oct 2026 11:32 am

बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज टीम में शमर स्प्रिंगर शामिल

नई दिल्ली, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए शमर स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया है।

देशबन्धु 18 Oct 2026 11:22 am

Team India में पांचवें या छठे नंबर पर बैटिंग की चुनौती के लिए तैयार हैं Tilak Varma

... जी उन्नीकृष्णन ...बेंगलुरु, 18 अक्टूबर भारतीय उपकप्तान तिलक वर्मा ने स्वीकार किया कि बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर से पांचवें या छठे नंबर पर उतरना आसान नहीं है लेकिन उन्हें भरोसा है कि अपने कौशल में निखार लाने और मानसिक तैयारी के दम पर वह नयी भूमिका की चुनौतियों पर खरे उतरेंगेतिलक पिछले कुछ समय से टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके मुताबिक, इस भूमिका में सफल होने के लिए लगातार अपने खेल पर काम करना जरूरी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां पांचवां और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद तिलक ने कहा, ‘‘बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर से पांचवें या छठे नंबर पर जाना इतना आसान नहीं है। यह थोड़ी चुनौतीपूर्ण स्थिति होती है लेकिन मैं इस पर काम कर रहा हूं। मैं यह सीखने की कोशिश कर रहा हूं कि मैच को आखिर तक ले जाकर उसे कैसे खत्म किया जाए। मैंने कहा है कि मुझे देश के लिए मैच खत्म करना पसंद है।’’उन्होंने कहा, ‘‘एक बल्लेबाज के तौर पर देखें तो मेरे लिए तीसरे नंबर पर खेलना आसान होगा। लेकिन फिलहाल मुझे पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करनी होगी, क्योंकि शीर्ष क्रम में हमारी टीम का संयोजन ऐसा है।’’बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक ने छठे नंबर पर नौ मैचों में 65.66 की औसत और 195 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वहीं, पांचवें और छठे नंबर पर कुल 26 पारियों में उनका औसत 46 और स्ट्राइक रेट 158 रहा है। ईशान किशन की वापसी, कप्तान श्रेयस अय्यर का चौथे नंबर पर खेलना और अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की सलामी जोड़ी के साथ बने रहने के टीम प्रबंधन के फैसले के कारण तिलक को बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरना पड़ा है। हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने कहा, ईशान अब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और वहां शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में मेरे पास पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करके टीम के लिए अपनी भूमिका निभाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मानसिक रूप से इस भूमिका के लिए तैयार हूं। पिछले कुछ मैचों में मैंने इसी क्रम पर खेलते हुए टीम को जीत दिलाई है। इसलिए मुझे भरोसा है कि मैं इस भूमिका में भी अच्छा प्रदर्शन करूंगा।’’तेईस वर्षीय तिलक ने कहा कि निचले क्रम में बल्लेबाजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं। उनका जोर अपने शॉट्स के दायरे और कौशल को बेहतर बनाने पर है। उन्होंने कहा, हमें ऐसा करना ही होगा, वरना मुश्किल होगी। जब आप फिनिशर की भूमिका में उतरते हैं और गेंद धीमी गति से आपके शॉट खेलने के दायरे में आती है, तो आपको उसे छक्के के लिए भेजने में सक्षम होना चाहिए। टी20 में पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने पर अक्सर पांच से छह ओवर ही खेलने को मिलते हैं। तिलक ने कहा, मैंने अपने खेल में बदलाव किए हैं। बचपन में भी मैं इस भूमिका में खेल चुका हूं। मेरे पास मैदान के चारों ओर शॉट खेलने की क्षमता है। मुझे भरोसा है कि मैं तीसरे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खुद को ढाल सकता हूं। एक-दो दिन अभ्यास करने के बाद मैं टीम की जरूरत के मुताबिक किसी भी भूमिका में खेल सकता हूं। उन्होंने कहा, अगर मुझे दोबारा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़े, तो एक-दो दिन अभ्यास करके मैं उस भूमिका में भी ढल सकता हूं। मुझे किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने का भरोसा है। भारतीय टीम पिछले कुछ महीनों से व्यस्त कार्यक्रम के तहत ब्रिटेन, जापान और भारत में मुकाबले खेल रही है। अब टीम के खिलाड़ी सभी प्रारूपों की शृंखला के लिए जल्द ही न्यूजीलैंड रवाना होंगे। तिलक ने माना कि लगातार क्रिकेट खेलना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उन्होंने कहा कि शीर्ष स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘‘यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन पेशेवर क्रिकेटर होने के नाते हम कोई बहाना नहीं बना सकते। जब हम लगातार शृंखला खेलते हैं, तो अलग-अलग समय क्षेत्रों में यात्रा करनी पड़ती है और कई अन्य चुनौतियां भी होती हैं। अब हम इसके आदी हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ आप देश के लिए और उच्चतम स्तर पर खेल रहे हैं। इसलिए किसी भी चुनौती और परिस्थिति के लिए खुद को तैयार करने के वास्ते मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। इससे आप एक बेहतर खिलाड़ी बन सकते हैं।’’तिलक को उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ शृंखला में मिली सकारात्मक चीजों का भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर भी दोहराएगी। उन्होंने कहा, इस शृंखला में कई अच्छी बातें देखने को मिलीं। खासकर बल्लेबाजी में हमने हर मैच में 200 से अधिक रन बनाए। यह बड़ी सकारात्मक बात है। हमारे पास नियमित ऑलराउंडर नहीं था और हमने नीतीश (रेड्डी) तथा शिवम दुबे, दोनों को मौका दिया। दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, ‘‘नमन धीर ने भी दबाव में अच्छी गेंदबाजी की। ऑफ स्पिनर के तौर पर दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम के सामने गेंदबाजी करना आसान नहीं होता।’’तिलक ने कहा कि टीम ने गेंदबाजी में भी कुछ कमियों पर विचार किया है और उम्मीद जताई कि भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

प्रभासाक्षी 18 Oct 2026 11:12 am

कप्तान अय्यर बोले- कभी-कभी आपको इंतजार करना पड़ता है

बेंगलुरु, भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 5 टी20 मैचों की सीरीज में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव को मौका नहीं मिलने की वजह बताई है।

देशबन्धु 18 Oct 2026 10:58 am

हॉकी और कबड्डी टीमों के सदस्य गौरव और शिल्पी हुए सम्मानित: एशियन गेम्स 2026

नई दिल्ली, देशभर में नवरात्रि की धूम है। नवरात्रि से ठीक पहले भारत के एथलीटों ने जापान के आइची-नागोया में खेले गए एशियन गेम्स 2026 में अलग-अलग विधाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीते थे।

देशबन्धु 18 Oct 2026 10:54 am

शमार स्प्रिंगर वेस्टइंडीज टेस्ट टीम में शामिल:कीमो पॉल निजी कारणों से बांग्लादेश दौरे से बाहर, 22 अक्टूबर से शुरू होगा दौरा

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शमार स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने कीमो पॉल की जगह ली है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने रविवार को बताया कि पॉल निजी और पारिवारिक कारणों से स्वदेश लौटेंगे। स्प्रिंगर ने अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। वेस्टइंडीज का बांग्लादेश दौरा 22 अक्टूबर से ढाका में 3 दिन के प्रैक्टिस मैच से शुरू होगा। पहला टेस्ट 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मीरपुर में खेला जाएगा। रोस्टन चेज कप्तान और जोमेल वॉरिकन उप-कप्तान हैं। स्प्रिंगर ने 3 वनडे, 12 टी-20i खेले 28 साल के शामर स्प्रिंगर वेस्टइंडीज के लिए तीन वनडे और 12 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। वह अब तक टेस्ट टीम में जगह बनाने के बावजूद टेस्ट मैच नहीं खेल सके हैं। स्प्रिंगर ने 23 फर्स्ट-क्लास मैचों में 1,043 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 32.59 है। उन्होंने 27.87 की औसत से 58 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने 2026 वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में बारबाडोस के लिए अच्छी बल्लेबाजी की। 4 मैचों में उन्होंने 50.20 की औसत से 251 रन बनाए। हालांकि, गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन सामान्य रहा। वे आठ पारियों में उन्होंने 42.00 की औसत से 7 विकेट ही ले सके हैं। दो खिलाड़ी चोट के कारण दौड़ से बाहर CWI ने बताया कि ओजाय शील्ड्स और नायल स्मिथ को पॉल के संभावित विकल्पों के तौर पर देखा गया था। चोट के कारण दोनों को टीम में शामिल नहीं किया गया। वेस्टइंडीज की टीम में सफेद गेंद के फॉर्म में चल रहे कप्तान शाई होप भी नहीं होंगे। उन्हें बांग्लादेश दौरे के लिए आराम दिया गया है। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत टीम से हटाया गया है। पॉल को शुरुआत में जोसेफ की जगह टीम में शामिल किया गया था। भारत दौरे के बाद बांग्लादेश पहुंचेगी टीम शमार स्प्रिंगर और कीमो पॉल, दोनों भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के सफेद गेंद दौरे का हिस्सा थे। यह दौरा शनिवार को बेंगलुरु में अंतिम टी20 मैच रद्द होने के बाद खत्म हुआ। वेस्टइंडीज तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-2 से हार गया था। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही। बांग्लादेश सीरीज के लिए पूरी टीम रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वॉरिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, जॉन कैंपबेल, टी. चंद्रपॉल, जोशुआ डीसिल्वा (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, अमीर जांगू (विकेटकीपर), शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, केमार रोच, जाॅयडन सील्स, शमर स्प्रिंगर और केविन विकहम। ---------------------------------------------------

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:51 am

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गकेबरहा में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट, कितने बजे से कहां पर देखें मुकाबला?

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर से गकेबरहा के ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मैच को ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने नाम करने के साथ 1-0 की बढ़त ले चुकी है।

खबर इंडिया टीवी 18 Oct 2026 10:48 am

वनडे ट्राई सीरीज-जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 99 रन से हराया:एर्विन-टेलर में 150 रन की साझेदारी, ब्रैड इवांस को 4 विकेट

जिम्बाब्वे ने UAE में चल रही वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 99 रन से हरा दिया। 93 रन बनाने वाले क्रेग एर्विन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने बैटिंग चुनी। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन बनाए। ब्रेंडन टेलर ने भी 81 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी कर जिम्बाब्वे की पारी संभाली। जवाब में बांग्लादेश 33.4 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्रैड इवांस ने 45 रन देकर 4 विकेट लिए। टेलर-एर्विन ने संभाली जिम्बाब्वे की पारी जिम्बाब्वे ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी चुनी। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने शुरुआती स्पेल में तीन विकेट लेकर जिम्बाब्वे को दबाव में डाल दिया। उन्होंने सात ओवर के अंदर ब्रायन बेनेट, बेन करन और तफाद्जवा त्सिगा को आउट किया। इसके बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 24 रन पर 3 विकेट हो गया। यहां से टेलर-एर्विन ने पारी संभाली। एर्विन शतक से 7 रन दूर रह गए। बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने 10 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए। सैफ हसन और शोरिफुल इस्लाम ने 2-2 विकेट लिए। तंजीद के आउट होते ही बिखरा बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने तेज शुरुआत की। तंजीद हसन तमीम ने 38 गेंदों पर 46 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया। हालांकि, सौम्य सरकार 9 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजारबानी का शिकार हो गए। इसके बाद न्यूमैन न्यामहुरी ने 10वें ओवर में तंजीद को आउट कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई। ब्रैड इवांस ने मिडिल ऑर्डर को वापसी का मौका नहीं दिया। उन्होंने 45 रन देकर 4 विकेट लिए। --------------------------------------------------------- इंटरनेशनल क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर बारिश की वजह से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी-20 रद्द हो गया है। इसी के साथ सीरीज 2-2 से बराबर हो गई। भारत 4 साल बाद घर पर सीरीज नहीं जीत सका। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2022 में 5 मैचों की सीरीज 2-2 ड्रॉ कराई थी। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:43 am

टीम इंडिया ने रद्द मुकाबले में बनाया अपनी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड, महज इतनी गेंदों में पूरे किए थे 50 रन

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच में टी20 सीरीज का 5वां मुकाबला बारिश के खलल की वजह से भले ही रद्द हो गया लेकिन इंडिया इस मैच में टी20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे तेज फिफ्टी करने का रिकॉर्ड जरूर बनाने में कामयाब रही।

खबर इंडिया टीवी 18 Oct 2026 8:59 am

पैरा एशियन गेम्स: भाविना की जगह अचानक सिमरन को क्यों बनाया गया ध्वजवाहक? जानें कब शुरू होगा उद्घाटन समारोह

पैरा एशियन गेम्स की आज से शुरुआत होने जा रही है। रविवार को सिर्फ उद्घाटन समारोह होगा। इसके बाद सोमवार से स्पर्धाएं शुरू होंगी। भारत ने अंतिम समय में ध्वजवाहक को बदला है।

अमर उजाला 18 Oct 2026 8:59 am

फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर घुसी कार:6 साल के बच्चे समेत 2 की मौत, कई घायल; ड्राइवर हिरासत में है

अमेरिका के कंसास में शनिवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान एक कार मैदान में घुस गई। हादसे में 6 साल के एक बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। यह घटना विचिटा स्थित स्ट्राइकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई। कार करीब 3:25 बजे मैदान में घुसी, उस समय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का मैच चल रहा था। विचिटा पुलिस ने ड्राइवर को तुरंत हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक, अब आम लोगों को अब कोई खतरा नहीं है। कार के अंदर 2 नाबालिग सवार थे। हादसे के बाद कार घटनास्थल पर ही रही। कार के मैदान पर घुसने की जानकारी नहीं विचिटा पुलिस विभाग के आरोन मोसेस ने बताया कि ड्राइवर हिरासत में है। उन्होंने कहा, ‘उस ड्राइवर से आम लोगों को अब कोई और खतरा नहीं है।’ घटना में मारे गए दोनों लोगों में एक नाबालिग और एक वयस्क शामिल हैं। जांच पूरी होने तक अधिकारियों ने मृतकों पहचान सार्वजनिक नहीं की है। जांचकर्ताओं को अभी यह पता नहीं चला है कि कार की रफ्तार कितनी थी। यह भी साफ नहीं है कि कार सुरक्षा घेरे के गेट से किस तरह मैदान में घुसी। हादसे के बाद सभी इवेंट रोके गए हादसे के बाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले सभी कार्यक्रम तुरंत रोक दिए गए। कंसास स्टेट हाई स्कूल एक्टिविटीज एसोसिएशन (KSHSAA) ने X पर लिखा, ‘KSHSAA शनिवार को स्ट्राइकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फ्लैग फुटबॉल प्रतियोगिता से जुड़े मैदान पर हुई घटना से प्रभावित परिवारों और टीमों के प्रति संवेदना जताता है।’ एसोसिएशन ने लिखा- 'आपात स्थिति को देखते हुए हमने फ्लैग फुटबॉल के तीसरे स्थान और चैंपियनशिप मैच बाद की तारीख तक रोकना सही समझा। इसकी जानकारी सोमवार को दी जाएगी।' -------------------------------------------------- फुटबॉल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ब्राजील के फुटबॉलर विनीसियस जूनियर पर 4 मैच का बैन, विरोधी खिलाड़ी के बाल खींचे थे, बार्सिलोना के खिलाफ एल-क्लासिको नहीं खेलेंगे रियल मैड्रिड के फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर पर चार लीग मैचों का बैन लगा है। वे बार्सिलोना के खिलाफ एल-क्लासिको नहीं खेलेंगे। यह मैच 26 अक्टूबर को स्पेनिश लीग ला-लीगा में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:39 am

दिल्ली हाफ मैराथन: मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता पुरुषों का खिताब, महिला वर्ग में कौन बना चैंपियन?

दिल्ली हाफ मैराथन का रविवार को आयोजन हुआ। इसमें केन्या के चार्ल्स मटाटा ने शानदार प्रदर्शन किया और पुरुष वर्ग में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाते हुए खिताब जीता। वहीं, महिलाओं में इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु विजेता बनीं।

अमर उजाला 18 Oct 2026 8:34 am

श्रेयस बोले- वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा:कहा- 2 मैच में बेहतर गेंदबाजी करते तो नतीजा अलग होता; सीरीज 2-2 से बराबर

भारत के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका जरूर मिलेगा। उन्हें इसका इंतजार करना होगा। बेंगलुरु में शनिवार को 5वें टी-20 मैच के बाद श्रेयस से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं करने पर सवाल किया गया था। इस पर अय्यर ने कहा- ‘मैं उससे यही कहता हूं कि तुम्हें मौका मिलेगा। कभी-कभी इंतजार करना पड़ता है। हमारे पास 2 शानदार ओपनर हैं। वैभव के साथ हमारी बातचीत इसी बारे में होती रही है।’ वैभव इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला। अय्यर ने होप के प्रदर्शन की तारीफ की भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि दूसरे और चौथे मैच में बेहतर गेंदबाजी करते, तो सीरीज का नतीजा अलग हो सकता था। उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों और खासकर शाई होप को पूरी सीरीज में अच्छा खेलने का श्रेय दिया। अय्यर ने कहा, 'जहां श्रेय देना चाहिए, वहां देना चाहिए। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। शाई होप ने पूरी सीरीज में जिस तरह बल्लेबाजी की, वह शानदार था। होप बोले- हमारी टीम भारत में सीरीज के बेहद करीब थी वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, ‘हम सीरीज जीतने के बहुत करीब थे। ऐसा कुछ, जो हमने 20 से ज्यादा वर्षों में नहीं किया है।’ उन्होंने कहा, ‘हम निश्चित रूप से आगे बढ़ रहे हैं। सफलता का मतलब केवल सीरीज जीतना नहीं है।’ होप ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने अलग-अलग मौकों पर जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 4-5 मैचों में रन नहीं बनाने के बावजूद आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है। बारिश से बेनतीजा रहा 5वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी-20 बेनतीजा रहा। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश की वजह से 6:30 बजे होने वाला टॉस ढाई घंटे लेट 9 बजे हुआ। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मैच 9-9 ओवर का किया गया। भारत ने शनिवार को 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बनाए। इसके बाद बारिश आ गई और आगे का मैच नहीं हो सका। -------------------------------------------

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 8:06 am

Delhi Half Marathon में चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड तोड़कर जीता खिताब

कीनिया के चार्ल्स मटाटा ने रविवार को वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में रविवार को यहां नया कोर्स रिकॉर्ड बनाते हुए पुरुष एलीट वर्ग का खिताब अपने नाम किया जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु ने महिला एलीट वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मटाटा ने 58 मिनट 52 सेकंड में दौड़ पूरी कर वर्ष 2020 में इथियोपिया के अमेदेवोर्क वालेलेग्न के बनाए 58 मिनट 53 सेकंड के रिकॉर्ड को एक सेकंड से पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें विजेता की 27,000 डॉलर (करीब 25.64 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि के अलावा रिकॉर्ड तोड़ने पर 12,000 डॉलर (करीब 11.40 लाख रुपये) अतिरिक्त मिलेंगे। दिलचस्प बात यह है कि मटाटा के जुड़वां भाई एलेक्स मटाटा ने वर्ष 2025 में 59 मिनट 50 सेकंड के समय के साथ यह खिताब जीता था। पुरुष एलीट वर्ग में कीनिया के धावकों का दबदबा रहा। सैमवेल न्यामाई मेलू ने 59 मिनट 24 सेकंड के समय के साथ दूसरा, जबकि स्टेनली वाइथाका म्बुरू ने 59 मिनट 33 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। महिला एलीट वर्ग में इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु ने एक घंटा छह मिनट 35 सेकंड में दौड़ पूरी कर खिताब जीता। कीनिया की सेलाह बुसिनेई एक घंटा सात मिनट एक सेकंड के समय के साथ दूसरे और सिंथिया चेलंगाट चेपक्वोनी एक घंटा सात मिनट 32 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहीं। शैलेश कुशवाहा ने भारतीय पुरुष एलीट वर्ग में एक घंटा पांच मिनट पांच सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। गौरव माथुर एक घंटा पांच मिनट 11 सेकंड के साथ दूसरे और हेमंत कुमार एक घंटा पांच मिनट 37 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय महिला एलीट वर्ग में अंकिता ध्यानी ने एक घंटा 12 मिनट 46 सेकंड में दौड़ पूरी कर शीर्ष स्थान हासिल किया। सोनिया एक घंटा 14 मिनट 56 सेकंड के साथ दूसरे और भागीरथी एक घंटा 15 मिनट 51 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में कुल 2,75,732 डॉलर की पुरस्कार राशि रखी गई थी। पुरुष और महिला एलीट वर्ग के विजेताओं को 27,000-27,000 डॉलर दिये गये। भारतीय एलीट पुरुष और महिला वर्ग में शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले धावकों को क्रमशः 3.50 लाख, 2.50 लाख और 1.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

प्रभासाक्षी 18 Oct 2026 7:53 am

कम समय, बड़ा चैलेंज, न्यूजीलैंड दौरे पर अनुभव के भरोसे उतरेंगे संजू सैमसन, व्यस्त शेड्यूल को लेकर दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का आगामी न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने व्यस्त शेड्यूल के चलते तैयारी के लिए अधिक समय नहीं मिलने पर खुलकर बात की।

खबर इंडिया टीवी 18 Oct 2026 7:13 am

19 की उम्र में इस क्रिकेटर ने मचाया था कोहराम, अटूट है वर्ल्ड रिकॉर्ड

नरेंद्र हिरवानी का करियर एक ऐतिहासिक उपलब्धि से शुरू हुआ और घरेलू क्रिकेट में उनकी निरंतर सफलता ने उनकी प्रतिभा को साबित किया. भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह लंबे समय तक अपनी शुरुआती चमक बरकरार नहीं रख सके, लेकिन टेस्ट डेब्यू पर 16 विकेट लेने का उनका रिकॉर्ड आज भी भारतीय क्रिकेट की सबसे यादगार उपलब्धियों में शामिल है.

आज तक 18 Oct 2026 6:00 am

सिर्फ 2.5 ओवरों में 'अर्धशतक', टी20 क्रिकेट में भारत ने बनाया 'तूफानी रिकॉर्ड'

बेंगलुरु, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी के साथ इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने सिर्फ 2.5 ओवरों में 'अर्धशतक' पूरा किया, जो टी20 इतिहास में उसका सबसे तेज 'पचासा' रहा।

समाचार नामा 17 Oct 2026 11:53 pm

भुवनेश्वर कुमार ने वापसी के साथ अपने नाम दर्ज कराया अनोखा कारनामा, इस लिस्ट में पहुंचे नंबर-1 की पोजीशन पर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचावां मुकाबला जो बेंगलुरु में हुआ उसे बारिश के चलते रद्द कर दिया गया। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई थी, जिनके नाम एक अनोखा कारनामा भी दर्ज हो गया।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 11:35 pm

T20I सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर बोले Shreyas Iyer, टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला 2-2 से बराबर रहने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को माना कि टीम दूसरे और चौथे मुकाबले में टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी। वेस्टइंडीज के कप्तान और शृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शाई होप ने शृंखला नहीं जीत पाने पर निराशा जताई लेकिन टीम के प्रदर्शन को सकारात्मक बताया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। बारिश के कारण मुकाबला देर से शुरू हुआ और इसे नौ-नौ ओवर का कर दिया गया। भारतीय पारी के दौरान आठवें ओवर में एक बार फिर बारिश ने खेल रोक दिया। इसके बाद कुछ देर की इंतजार के बाद अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया। अय्यर ने मैच के बार पुरस्कार समारोह में कहा, “नतीजा कुछ और हो सकता था, क्योंकि हम दूसरे और चौथे मैच में बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। ’’उन्होंने वेस्टइंडीज और होप की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘वेस्टइंडीज को श्रेय देना होगा। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। होप ने पूरी शृंखला में जिस तरह बल्लेबाजी की, वह शानदार थी। हार के बाद वापसी करने की उनकी क्षमता भी काबिलेतारीफ रही।’’भारतीय कप्तान ने टीम की आक्रामक मानसिकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीम इसी सोच के साथ खेलना जारी रखेगी। अय्यर ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि उन्हें लगातार अपने खेल और तैयारी की प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं उनसे यही कहता रहता हूं कि उन्हें मौका जरूर मिलेगा। अपनी प्रक्रिया में निरंतरता बनाए रखनी होगी और कभी-कभी इंतजार भी करना पड़ता है। हमारे पास दो शानदार सलामी बल्लेबाज हैं। वैभव के साथ हमारी बातचीत इसी विषय पर होती रही है।”अय्यर ने लगातार यात्रा और व्यस्त कार्यक्रम को लेकर भी कहा कि भारतीय टीम इन परिस्थितियों से अच्छी तरह निपट रही है। उनके मुताबिक, देश के भीतर लगातार यात्रा करना टीम के लिए नई बात नहीं है और खिलाड़ी इसके अभ्यस्त हो चुके हैं। होप ने शृंखला जीतने का मौका गंवाने पर निराशा जताते हुए कहा, ‘‘फिलहाल यह हमारे लिए पर्याप्त नहीं है। हम जीत के काफी करीब थे। हमारे पास 20 साल से भी अधिक समय में ऐसा करने का मौका था। हम निश्चित रूप से आगे बढ़ रहे हैं। सफलता का मतलब सिर्फ शृंखला जीतना नहीं है। इस दौरे से कई सकारात्मक बातें सामने आई हैं।’’होप ने टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए शमर स्प्रिंगर, कीमो पॉल और रोस्टन चेज का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘अहम ओवरों में खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी निभाई और पूरी सीरीज के दौरान अलग-अलग मौकों पर टीम के सदस्यों ने आगे बढ़कर योगदान दिया।’’होप ने अपने प्रदर्शन और तैयारी को लेकर कहा, ‘‘ खिलाड़ी को लगातार असफलताओं के बावजूद खुद पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। अगर आप पिछले चार-पांच मैचों में रन नहीं बना पाए हैं, तब भी आपको खुद पर भरोसा रखना चाहिए। मेरी तैयारी और प्रक्रिया नहीं बदलती। मुझे लगता है कि मैं पर्याप्त तैयारी करता हूं।’’शृंखला में होप का प्रदर्शन वेस्टइंडीज के लिए अहम रहा। उन्होंने चार मैचों में दो शतकों की मदद से 261 रन बनाए और शृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 11:33 pm

चिन्नास्वामी में बारिश का खलल : भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, 2-2 से ड्रॉ रही सीरीज, 4 साल बाद घर में सीरीज जीतने से चूकी टीम इंडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। शनिवार रात लगातार तेज बारिश और गीले मैदान के चलते मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।

खास खबर 17 Oct 2026 10:54 pm

India vs West Indies निर्णायक T20I बेंगलुरु में बारिश से धुला, 2-2 पर छूटी सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला शनिवार को बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही रोमांचक शृंखला 2-2 से बराबर समाप्त हुई। बारिश के कारण मुकाबला दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ और इसे नौ-नौ ओवर का कर दिया गया। भारतीय पारी के दौरान आठवें ओवर में एक बार फिर बारिश ने खेल रोक दिया। थोड़ी देर इंतजार के बाद अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7.4 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 10 गेंदों में 30 रन ठोक दिए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रन जबकि नमन धीर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ छह गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। उनकी इस तेजतर्रार पारी ने भारतीय टीम मजबूत स्कोर तक पहुंचने की ओर बढ़ रही थी लेकिन बारिश ने खेल खत्म कर दिया। वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज कीमो पॉल ने 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 10:33 pm

DP World India Championship: स्पेन के Eugenio Chacarra ने 14-अंडर पार के साथ ली बढ़त

स्पेन के यूजीनियो चाकारा ने शनिवार को दिल्ली गोल्फ क्लब में डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के तीसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शॉट की बढ़त बना ली। हालांकि, रोशनी कम होने के कारण खेल रोकना पड़ा, जिससे रविवार को निर्णायक दिन का मुकाबला लंबा होने की संभावना है। चाकारा के तीसरे दौर के सात होल अभी बाकी थे। उन्होंने नौ बर्डी लगाकर टूर्नामेंट में अपना स्कोर 14-अंडर पार तक पहुंचा दिया और अन्य खिलाड़ियों से आगे निकल गए। उनके हमवतन एंजेल हिडाल्गो और नीदरलैंड के जोस्ट लुइटेन 12-अंडर पार के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी बने हुए थे। अंधेरा होने के कारण स्थानीय समयानुसार शाम 5:44 बजे खेल रोक दिया गया। अब खिलाड़ियों को रविवार को तीसरे दौर के बचे हुए होल पूरे करने के बाद आगे का खेल खेलेंगे। रविवार को सुबह 6.35 पर खेल शुरू होगा। टूर्नामेंट के शुरूआती दिन भी खेल करीब पांच घंटे की देरी से शुरू हुआ था। दूसरा दौर ही शनिवार सुबह को समाप्त हुआ जिसके बाद छह भारतीय खिलाड़ियों ने कट में जगह बनाई।

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 8:33 pm

रिपोर्ट- IPL ऑक्शन 16 दिसंबर को हो सकता है:BCCI ने फ्रेंचाइजी से प्रतिनिधिमंडल की जानकारी मांगी; गोवा में होना है इवेंट

IPL 2026 का प्लेयर ऑक्शन 16 दिसंबर को हो सकता है। ऑक्शन गोवा के ITC ग्रैंड गोवा होटल में हो सकता है। हालांकि BCCI ने अभी तक फ्रेंचाइजी मालिकों और CEO को तारीख और वेन्यू की पुष्टि वाला ऑफिशियल ईमेल नहीं भेजा है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को BCCI की लॉजिस्टिक्स टीम ने वॉट्सऐप मैसेज के जरिए फ्रेंचाइजी को ऑक्शन की प्रस्तावित तारीख और जगह की जानकारी दी है। बोर्ड ने फ्रेंचाइजी से यह भी पूछा है कि ऑक्शन में शामिल होने के लिए उनके प्रतिनिधिमंडल में कितने लोग आएंगे। 15 दिसंबर को ऑक्शन से पहले ब्रीफिंग रखी गई है। यात्रा और ठहरने की व्यवस्था के लिए भेजा मैसेज रिपोर्ट के अनुसार, BCCI का यह मैसेज मुख्य रूप से गोवा में यात्रा और ठहरने की व्यवस्था करने के लिए भेजा गया है। बोर्ड की ओर से आधिकारिक सूचना बाद में जारी की जा सकती है। ऑक्शन की तारीख में बदलाव होगा या नहीं, इस पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। उसी दिन भारत-श्रीलंका वनडे भी 16 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में वनडे मैच भी होना है। ऐसे में ऑक्शन और इंटरनेशनल मैच एक ही दिन होने की स्थिति में शेड्यूल में बदलाव होगा या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। इससे पहले रिपोर्ट्स में भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज के पहले वनडे मैच का वेन्यू बदलने की संभावना जताई गई थी। यह मुकाबला 13 दिसंबर को नई दिल्ली में होना है। हालांकि, BCCI ने हाल ही में मैच का वेन्यू बदलने की योजना से इनकार किया था। ----------------- IPL ऑक्शन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… IPL 2027 का ऑक्शन गोवा में होगा:BCCI सेक्रेटरी बोले- दिसंबर में लगेगी बोली; 3 साल बाद भारत लौटेगी नीलामी IPL 2027 का ऑक्शन गोवा में होगा। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिसंबर में मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। पिछले तीनों ऑक्शन भारत से बाहर हुए थे। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 8:20 pm

न्यूजीलैंड दौरे पर भारत-A के सभी मैच दिखाएगा सोनी स्पोर्ट्स:24 अक्टूबर से शुरू होंगे 3 चार दिवसीय मुकाबले; राहुल, जायसवाल और पडिक्कल खेलेंगे

भारत-A की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर तीन चार दिवसीय मुकाबले खेलेगी। इन सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। ये मुकाबले न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए खेले जाएंगे। सोनी स्पोर्ट्स न सिर्फ इन मैचों का लाइव टेलीकास्ट करेगा, बल्कि इनके प्रसारण की प्रोडक्शन जिम्मेदारी भी संभालेगा। ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली टीम में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन शामिल हैं। भारत-A और न्यूजीलैंड के बीच पहला चार दिवसीय मैच 24 से 27 अक्टूबर, दूसरा 31 अक्टूबर से 3 नवंबर और तीसरा 7 से 10 नवंबर तक खेला जाएगा। तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होंगे। भारत के सभी इंटरनेशनल मैच भी दिखाएगा सोनी सोनी स्पोर्ट्स न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का भी प्रसारण करेगा। इस दौरे पर भारत को 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। भारत की इंटरनेशनल टीम और भारत-A दोनों के मुकाबले एक ही दिन होंगे। ऐसे में दोनों मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। भारत-A की टीम 18 अक्टूबर को बेंगलुरु से न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। एशियन गेम्स में टीम के साथ रहे कोच भी जाएंगे भारत-A टीम के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) का सपोर्ट स्टाफ जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन गेम्स में भारतीय टीम के साथ जापान गए सपोर्ट स्टाफ को ही न्यूजीलैंड दौरे की जिम्मेदारी दी गई है। ऋषिकेश कानिटकर बल्लेबाजी कोच, लक्ष्मीपति बालाजी तेज गेंदबाजी कोच और सुनील जोशी स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। फिजियो थुलसी और ट्रेनर हर्षा भी टीम के साथ जाएंगे। हालांकि, एशियन गेम्स में भारतीय टीम के हेड कोच रहे वीवीएस लक्ष्मण के न्यूजीलैंड दौरे पर जाने को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है। सूर्यवंशी की वजह से इंडिया-ए की ट्राई सीरीज भी लाइव हुई इससे पहले इसी साल 9 से 21 जून के बीच खेली गई भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए की ट्राई सीरीज भी लाइव दिखाई गई थी। इस त्रिकोणीय वनडे सीरीज के टेलीकास्ट की वजह 15 साल वैभव सूर्यवंशी थे। भारत-ए की इस टीम में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल थे। पिछले अंडर-19 वर्ल्ड कप और IPL के दौरान वैभव की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी। इसी को भुनाने के लिए इस ट्राई सीरीज को LIVE टेलिकास्ट किया गया।। इसे सोनी स्पोर्ट्स टीवी चैनल और सोनी लिव ऐप पर लाइव दिखाया गया था। -------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस्तीफा दिया:टीम को 3 IPL जिताए; पिछले सीजन 9वें नंबर पर रही थी टीम मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने शनिवार, 17 अक्टूबर को पद छोड़ दिया। 49 साल के जयवर्धने का यह मुंबई इंडियंस के साथ दूसरा कार्यकाल था। वे 2025 सीजन से पहले दोबारा टीम के हेड कोच बने थे। पूरी खबर पढ़ें…

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 7:26 pm

बांग्लादेश को वनडे ट्राई सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले लगा बड़ा झटका, कप्तान लिटन दास हुए बाहर

बांग्लादेश की टीम अभी वनडे ट्राई सीरीज में खेलने के लिए यूएई पहुंची हुई है, जिसमें इसके उनको एक बड़ा झटका कप्तान लिटन दास के रूप में लगा है जो चोटिल होने की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 7:10 pm

फेनेस्टा ओपन: खुशी कादियान ने अंडर-16 और अंडर-14 सिंगल्स खिताब जीतकर पूरी 'हैट्रिक' की

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंडर-16 डबल्स खिताब जीतने के एक दिन बाद, हरियाणा की खुशी कादियान ने शनिवार को 31वीं फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैंपियनशिप में गर्ल्स अंडर-16 और अंडर-14 सिंगल्स खिताब जीतकर हैट्रिक पूरी की।

समाचार नामा 17 Oct 2026 6:46 pm

शंघाई मास्टर्स - सेमीफाइनल में उलटफेर का शिकार हुए अलेक्जेंडर ज्वेरेव

शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर बड़ा उलटफेर किया है

खास खबर 17 Oct 2026 6:32 pm

सेमीफाइनल : उलटफेर का शिकार हुए अलेक्जेंडर ज्वेरेव

शंघाई, शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। यह स्पेनिश खिलाड़ी के करियर की सबसे बड़ी जीतों में से एक है।

देशबन्धु 17 Oct 2026 6:10 pm

IND vs WI 5th T20I Live Updates: बेंगलुरु में हो रही है बारिश, मैदान को कवर्स से ढका गया, टॉस में देरी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में खराब मौसम के चलते खेल में खलल पड़ने की संभावना काफी अधिक है।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 5:59 pm

Asian Para Games: मानसी जोशी और थुलासिमथि मुरुगेसन सेमीफाइनल में, भारत का पदक तय

मानसी जोशी और थुलासिमथि मुरुगेसन ने शनिवार को यहां एशियाई पैरा खेलों में महिला युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर लगातार दूसरी बार भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर दिया। भारतीय जोड़ी ने 2023 में हांगझोउ में आयोजित पिछले चरण में रजत पदक जीता था। दोनों खिलाड़ियों ने चीन की यूमेई लियू और टोंगटोंग ली को 21-10, 21-17 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने एक मुकाबला शेष रहते ग्रुप ए में शीर्ष दो स्थान में अपनी जगह पक्की कर ली। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों जोड़ियों को कांस्य पदक मिलने के कारण इस जीत के साथ ही भारत का पदक पक्का हो गया। मानसी और थुलासिमथि ने इससे पहले शुक्रवार को इंडोनेशिया की राहायु वारिनिंग और कोनिताह इख्तियार स्याकुरोह को हराया था। भारतीय जोड़ी सोमवार को अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में चीन की यांग क्यूशिया और शियाओ जुशियान से भिड़ेगी। महिला युगल एसए3-एसयू5 स्पर्धा खड़े होकर खेलने वाली श्रेणी है जिसमें निचले या ऊपरी अंगों में दिव्यांगता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। तोक्यो पैरालंपिक चैंपियन कृष्णा नागर ने पुरुषों के एकल एसएच6 ग्रुप चरण में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए क्वार्टरफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। नागर ने इंडोनेशिया के सुभान को 21-13, 21-15 से हराकर ग्रुप सी में शीर्ष दो खिलाड़ियों में अपना स्थान सुनिश्चित किया। हालांकि, उनका एक ग्रुप मुकाबला अभी बाकी है। एसएच6 वर्ग कम कद वाले खिलाड़ियों के लिए होता है। भारत को एकल मुकाबलों में कई अन्य जीत भी मिलीं। पेरिस पैरालंपिक के चैंपियन नितेश कुमार और तोक्यो पैरालंपिक के विजेता प्रमोद भगत ने पुरुष एकल एसएल3 वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ग में निचले अंगों में दिव्यांगता वाले खिलाड़ी खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करते हैं। नितेश ने थाईलैंड के नत्थापोल चमननवेट को 21-6, 21-7 से हराया जबकि भगत ने चीन के शियोंग लिचुआन को 21-17, 21-16 से मात दी। उमेश विक्रम कुमार ने भी फिलीपींस के खियान काइल अर्बानो को 21-10, 21-12 से पराजित किया। पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में नवीन शिवकुमार ने इंडोनेशिया के हिकमत रमदानी को 21-12, 21-10 से हराया। वहीं, सूर्यकांत यादव ने जापान के कोकी ओगावा को 21-6, 21-19 से शिकस्त दी। इस वर्ग में निचले अंगों में अपेक्षाकृत कम गंभीर दिव्यांगता वाले खिलाड़ी खड़े होकर खेलते हैं। सुकांत कदम ने दक्षिण कोरिया के शिन क्यॉन्ग ह्वान को 21-17, 18-21, 21-9 से हराया। अभिजीत सखुजा ने भी शानदार वापसी करते हुए थाईलैंड के सिरिपोंग टीमारोम को 19-21, 21-16, 21-10 से पराजित किया। पुरुष एकल एसयू5 वर्ग (जिसमें ऊपरी अंगों में दिव्यांगता वाले खिलाड़ी खड़े होकर खेलते हैं) में रुथिक रघुपति ने जापान के वातरू कनाई को 21-12, 21-13 से हराया। हार्दिक मक्कर ने मलेशिया के अमिरुल याजिद बिन अहमद सिबी को 21-16, 16-21, 21-18 से मात दी। भारत ने व्हीलचेयर वर्गों में भी जीत दर्ज की। पुरुष एकल डब्ल्यूएच1 वर्ग (जिसमें धड़ और निचले अंगों में अधिक गंभीर दिव्यांगता वाले खिलाड़ी होते हैं) में प्रेम कुमार आले ने संयुक्त अरब अमीरात के ओमैर यूनुस को 20-22, 21-9, 21-10 से हराया। डब्ल्यूएच2 वर्ग (जिसमें अपेक्षाकृत कम गंभीर दिव्यांगता वाले व्हीलचेयर खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं) में हैरिस मिथिली ने इंडोनेशिया के विविन एंड्री को 21-13, 21-17 से हराया। हालांकि अबू हुबैदा को जापान के रियो ओयामा के खिलाफ 13-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष एकल एसएच6 वर्ग में नागर की जीत के अलावा सिवाराजन सोलाइमलाई ने हांगकांग के वोंग चुन यिम को 21-13, 21-14 से शिकस्त दी। हालांकि सुदर्शन मुथुसामी को हांगकांग के चू मैन काई के खिलाफ 8-21, 6-21 से हार मिली। महिला एकल एसएच6 वर्ग में नित्या श्री सुमति सिवन ने चीन की लिन शुआंगबाओ को 21-18, 21-13 से हराया। वहीं एसयू5 वर्ग में थुलासिमथि मुरुगेसन ने ब्रुनेई की जैनब मोहम्मद को 21-2, 21-2 से करारी शिकस्त दी। इसी वर्ग में मनीषा रामदास ने अपनी हमवतन शांतिया विश्वनाथन को 21-8, 21-15 से पराजित किया। हालांकि महिला एकल एसएल3 वर्ग में भारत के कई खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। इस वर्ग में निचले अंगों में दिव्यांगता वाले खिलाड़ी खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करते हैं। मानसी जापान की शिनो कावाई से 3-21, 3-21 से हार गईं। संजना कुमारी को इंडोनेशिया की कोनिताह इख्तियार स्याकुरोह ने 21-13, 21-6 से हराया, जबकि नीरज को चीन की शियाओ जुशियान के खिलाफ 5-21, 10-21 से हार मिली। मनदीप कौर को भी मलेशिया की सिती मैसाराह बी मैट लवानी ने 5-21, 13-21 से पराजित किया। महिला एकल एसएल4 वर्ग में कनक सिंह जादौन को चीन की हुआंग ज़िशुआन के खिलाफ 4-21, 3-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, व्हीलचेयर एकल डब्ल्यूएच1 वर्ग में पल्लवी कलुवेहल्ली चीन की यांग फैन से 13-21, 14-21 से हार गईं। पुरुष युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग में सूर्यकांत और नवीन शिवकुमार की जोड़ी ने चीन के मिंगपान ली और लिचुआन शियोंग को 21-7, 21-19 से हराया। हालांकि, सुकांत कदम और प्रमोद भगत की जोड़ी दक्षिण कोरिया के शिन क्यॉन्ग ह्वान और चो नादान से 21-18, 19-21, 11-21 से हार गई। उमेश विक्रम कुमार और राकेश पांडे की जोड़ी को भी इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान और हिकमत रमदानी ने 21-14, 21-10 से हराया। महिला युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग में मनदीप कौर और शांतिया विश्वनाथन की जोड़ी को चीन की हेफांग चेंग और जिशुआन हुआंग के खिलाफ 11-21, 12-21 से हार मिली। मिश्रित युगल डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2 वर्ग में अल्फिया जेम्स और प्रेम कुमार आले ने चीनी ताइपे की आई-चेन यांग और यू-यू ओंग को 21-9, 21-17 से हराया। हालांकि, मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग में मनीषा रामदास और प्रमोद भगत की जोड़ी को इंडोनेशिया की लियानी रत्री ओक्तिला और हिकमत रमदानी के खिलाफ 19-21, 16-21 से हार मिली। वहीं, रुथिक रघुपति और मानसी जोशी की जोड़ी चीन के मिंगपान ली और जुशियान शियाओ से 10-21, 17-21 से हार गई। मिश्रित युगल एसएच6 वर्ग में नागर और नित्या श्री की जोड़ी को भी चीन की नाइली लिन और फेंगमेई ली के खिलाफ 6-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा।

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 5:53 pm

Live: थोड़ी देर में होगा टॉस, वैभव को मिलेगी प्लेइंग 11 में एंट्री?

India vs West Indies 5th T20I Live Score: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम पांचवें टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. भारत को चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

आज तक 17 Oct 2026 5:42 pm

'इससे खिलाड़ी का आत्मविश्वास टूटता है', यशस्वी जायसवाल को वनडे स्क्वॉड से नजरअंदाज किए जाने पर भड़के अश्विन

न्यूजीलैंड दौरे के लिए बीसीसीआई की तरफ से वनडे और टेस्ट स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें यशस्वी जायसवाल को सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में जगह मिली है, जिसमें इस फैसले को लेकर अब पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन काफी नाखुश नजर आ रहे हैं।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 5:27 pm

त्रिकोणीय सीरीज : जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के मुकाबले, किस टीम में कौन-कौन?

नई दिल्ली, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिसके सभी मुकाबले अबू धाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में खेले जाएंगे।

देशबन्धु 17 Oct 2026 5:22 pm

नीरज चोपड़ा ने टखने की चोट को लेकर दिया अपडेट, वापसी पर है पूरा फोकस

नीरज चोपड़ा ने कहा है कि उनके टखने की चोट अब लगभग सही हो गई हैं और वह वापसी के रास्ते पर हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले यशवीर सिंह और कांस्य पदक जीतने वाले रोहित यादव के प्रदर्शन की भी सराहना की

लाइव हिन्दुस्तान 17 Oct 2026 5:16 pm

जाने वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की कैसी है तैयारी?

नई दिल्ली, न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान हो चुका है। बुमराह की टेस्ट में तो वापसी हुई है लेकिन एक बार फिर उन्हें वनडे टीम में नहीं रखा गया है। तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए बुमराह को पांच मैचों की वनडे सीरीज में मौका मिलने की उम्मीद थी लेकिन इस बार भी वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर उन्हें सिर्फ टेस्ट टीम में रखा गया है।

देशबन्धु 17 Oct 2026 4:56 pm

Under 23 World Wrestling: अमृता पुजारी ने 72 किग्रा में जीता रजत पदक

भारतीय पहलवान अमृता पुजारी को अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 72 किग्रा वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की इरीना जाब्लोत्स्का के खिलाफ चित होने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय महिला पहलवानों का अभियान दो पदकों के साथ समाप्त हो गया। अमृता मुकाबले में 0-6 से पीछे चल रही थीं, तभी जाब्लोत्स्का ने उन्हें चित कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारत की स्वीटी के पास एक और पदक जीतने का मौका था, लेकिन वह 53 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में यूक्रेन की अनास्तासिया पोल्स्का से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 0-11 से हार गईं। स्वीटी ने रेपचेज दौर में चीन की शियाओतोंग जेंग को 11-10 से हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई थी। वैष्णवी पाटिल भी रेपचेज में मिले मौके का फायदा नहीं उठा सकीं। उन्हें जापान की हारुका कोबारू के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कोमल ने महिला 59 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। शुक्रवार को मुकाबले में उतरे पांचों भारतीय पहलवान पदक की दौड़ तक नहीं पहुंच सके। वैभव पाटिल को 61 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमानिया के गैब्रियल व्हिसेनहंट के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 0-11 से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं 74 किग्रा वर्ग में आदर्श पाटिल को अंतिम-16 के मुकाबले में जापान के तोकी ओगावाल ने 6-4 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। अमित का अभियान 86 किग्रा वर्ग में अंतिम-16 में समाप्त हो गया। वह जॉर्जिया के तोर्निके समखाराद्जे के खिलाफ 3-4 से पीछे चल रहे थे, तभी प्रतिद्वंद्वी ने उन्हें चित कर दिया इसी तरह 92 किग्रा वर्ग में निखिल को भी अंतिम-16 के मुकाबले में जॉर्जिया के सैंड्रो कुराशविली के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार झेलनी पड़ी। भारी वजन वर्ग (125 किग्रा) में रौनक दहिया को क्वार्टर फाइनल में अजरबैजान के खेताग कारसानोव ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 11-1 से हराया। टूर्नामेंट में अब तक भारत के खाते में केवल तीन पदक आए हैं। ग्रीको-रोमन पहलवान विश्वजीत मोरे ने 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 4:53 pm

कप्तान मंधाना जीत के बाद भी नहीं थी खुश, कहा - हमने उस तरह से नहीं खेला जैसा हम एक टीम के तौर पर खेलना चाहते थे

भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी इस नई जिम्मेदारी का आगादज जीत के साथ किया है, जिसमें जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को टीम 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। हालांकि इस जीत के बावजूद मंधाना अधिक खुश नहीं थी।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 4:36 pm

सौराष्ट्र को 2 बार रणजी चैंपियन बनाया: जयदेव उनादकट

नई दिल्ली, जयदेव उनादकट बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। गेंद को स्विंग कराने की क्षमता उन्हें अन्य गेंदबाजों से अलग बनाती है।

देशबन्धु 17 Oct 2026 4:30 pm

डैन इवांस : रादुकानु प्रतिभाशाली खिलाड़ी है विंबलडन का खिताब जीत सकती हैं

नई दिल्ली, ब्रिटेन के पूर्व टेनिस खिलाड़ी डैन इवांस का मानना है कि उनकी हमवतन एम्मा रादुकानु में विंबलडन जीतने की क्षमता है। इवांस ने कहा कि रादुकानु भविष्य में किसी न किसी दिन प्रतिष्ठित विंबलडन खिताब अपने नाम जरूर कर सकती हैं।

देशबन्धु 17 Oct 2026 4:17 pm

इप्सविच गोलकीपर वाल्टन का बयान : 'हम मैनचेस्टर सिटी को परेशान कर सकते हैं'

मैनचेस्टर, इप्सविच टाउन के गोलकीपर क्रिश्चियन वाल्टन का मानना है कि उनकी टीम मैनचेस्टर सिटी को कड़ी टक्कर देने और उन्हें परेशान करने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि एतिहाद स्टेडियम में खेले जाने वाले इस प्रीमियर लीग मुकाबले में इप्सविच पूरी आत्मविश्वास के साथ उतरेगा।

देशबन्धु 17 Oct 2026 4:14 pm

'हम मैनचेस्टर सिटी को परेशान कर सकते हैं,' मुकाबले से पहले इप्सविच गोलकीपर वाल्टन का बयान

इप्सविच टाउन के गोलकीपर क्रिश्चियन वाल्टन का मानना है कि उनकी टीम मैनचेस्टर सिटी को कड़ी टक्कर देने और उन्हें परेशान करने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि एतिहाद स्टेडियम में खेले जाने वाले इस प्रीमियर लीग मुकाबले में इप्सविच पूरी आत्मविश्वास के साथ उतरेगा।

खास खबर 17 Oct 2026 4:07 pm

Rohan Bopanna को AITA के SOM रोस्टर से बाहर रखा गया

(अमनप्रीत सिंह)नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर दुनिया के पूर्व नंबर एक युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को एआईटीए उत्कृष्ट योग्यता वाले खिलाड़ी (एसओएम) की सूची में जगह नहीं मिली है क्योंकि राष्ट्रीय खेल प्रशासन नियमों , 2026 के तहत खेल से संन्यास को कम से कम एक वर्ष पूरा होने की शर्त वह पूरी नहीं करते। 46 वर्ष के बोपन्ना ने पेशेवर टेनिस से एक नवंबर 2025 को संन्यास लिया था। एआईटीए ने जब 16 अक्टूबर 2026 को एसओएम रोस्टर जारी किया जो उसमें बोपन्ना संन्यास को एक साल पूरा होने की अवधि से कुछ दिन से चूक गए। नियम के तहत एसओएम रोस्टर में शामिल होने के लिये खिलाड़ी का सक्रिय खेल से कम से कम एक साल पहले संन्यास लेना जरूरी है। एआईटीए के नामांकन फॉर्म में उम्मीदवार को यह भी प्रमाणित करना होता है कि उन्होंने आवेदन जमा करने से कम से कम एक साल पहले ऐसे किसी भी प्रतिस्पर्धी खेल में हिस्सा नहीं लिया है, जिससे उन्हें किसी जिला, प्रदेश या भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया हो। बोपन्ना को अपना नाम देने के लिए गलत नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि उन्होंने प्रशासक गीता मित्तल से अपनी योग्यता के बारे में पूछा था और आवेदन तभी भेजा था जब टेनिस संघ से यह भरोसा मिला था कि वह मानदंडों पर खरे उतरते हैं। यह गलतफहमी इसलिये भी हुई होगी क्योंकि एआईटीए को लगा कि भारत के लिये वह आखिरी बार 2024 में खेले थे और पात्रता रखते हैं लेकिन वह प्रो एटीपी टूर पर अक्टूबर 2025 तक खेले हैं।

प्रभासाक्षी 17 Oct 2026 3:52 pm

IND vs WI के बीच 5वें टी20 मैच में बेंगलुरु की पिच का कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाजों का क्या दिखेगा फिर से कमाल?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अभी तक इस सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा पूरी तरह से देखने को मिला है।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 3:51 pm

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी, 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान हो चुका है। बुमराह की टेस्ट में तो वापसी हुई है लेकिन एक बार फिर उन्हें वनडे टीम में नहीं रखा गया है। तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए बुमराह को पांच मैचों की वनडे सीरीज में मौका मिलने की उम्मीद थी लेकिन इस बार भी वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर उन्हें सिर्फ टेस्ट टीम में रखा गया है।

खास खबर 17 Oct 2026 3:39 pm

इंडियन सुपर लीग: एससी दिल्ली-मोहन बागान मैच में 14,971 प्रशंसक मौजूद रहे

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 सीजन में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली (एससी दिल्ली) के लिए पहला मैच उत्साह बढ़ाने वाला रहा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम का समर्थन करने के लिए 14,971 दर्शक आए।

खास खबर 17 Oct 2026 3:10 pm

'उनकी लेग स्पिन और गुगली बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुसीबत', वोल ने अमेलिया केर को बताया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम

सिडनी, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर जॉर्जिया वोल और ग्रेस हैरिस ने न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर को बेहद खतरनाक खिलाड़ी बताया है। उनका कहना है कि अमेलिया केर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं, जिससे वह विपक्षी टीम के लिए बड़ा खतरा बन जाती हैं।

समाचार नामा 17 Oct 2026 2:55 pm

'उनकी संयम भरी पारी दिखाती है कि वह कितनी आगे जा सकती हैं', दीप्ति ने निकी की बल्लेबाजी को सराहा

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपने डेब्यू मैच में दबाव के बीच शानदार पारी खेलने वालीं निकी प्रसाद के संयम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जिताने वाली साझेदारी के दौरान इस युवा खिलाड़ी का शांत रवैया उनकी क्षमता को दर्शाता है।

समाचार नामा 17 Oct 2026 2:45 pm

क्रुणाल पांड्या को मिली कप्तानी, भुवनेश्वर कुमार के रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान, 34 साल के गेंदबाज को मिली जगह

हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में चुने जाने की वजह से अब वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।

खबर इंडिया टीवी 17 Oct 2026 2:35 pm

शेली निट्स्के : टी20 मैच खेलने के बहुत कम अवसर हैं

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया की महिला कोच शेली निट्स्के ने पहली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की तैयारियों को मुश्किल बताया है। उन्होंने कहा कि टी20 टूर्नामेंट की तैयारी में कुछ ही मौके मिलते हैं।

देशबन्धु 17 Oct 2026 2:29 pm

मुंबई इंडियंस : सबसे अच्छे कोच रहे हैं महेला जयवर्धने

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जयवर्धने द्वारा हेड कोच का पद छोड़ने की पुष्टि एमआई ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कर दी है।

देशबन्धु 17 Oct 2026 2:24 pm

मेलबर्न रेनेगेड्स पर संजय गोविल की नजर: बीबीएल

नई दिल्ली, बिग बैश लीग (बीबीएल) के निजीकरण की मंजूरी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दे चुका है।

देशबन्धु 17 Oct 2026 2:10 pm