डिजिटल समाचार स्रोत

...

जयपुर में ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट शुरू, विनर को मिलेंगे 1 करोड़:करण बोले- भारत में ई-स्पोर्ट्स के खिलाड़ी अब मूवी स्टार्स से कम नहीं; फ्रांस में होगा वर्ल्ड कप

राजस्थान पहली बार देश की सबसे बड़ी ई-स्पोर्ट्स लैन (LAN) चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। जयपुर के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में शुक्रवार से बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया प्रो सीरीज (बीएमपीएस) 2026 ग्रैंड फिनाले का आगाज हो गया। 19 से 21 जून तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में देश की शीर्ष 16 बीजीएमआई टीमें कुल 4 करोड़ रुपए के प्राइज पूल और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अवसर के लिए मुकाबला कर रही हैं। इसमें विनर टीम को एक करोड़ का प्राइज मिलेगा। क्राफ्टन इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर– ई-स्पोर्ट्स करण महेश पाठक ने कहा- इस प्रतियोगिता की शुरुआत ऑनलाइन स्टेज से हुई थी। जहां देशभर की 64 टीमों ने हिस्सा लिया। कई चरणों के बाद सर्वश्रेष्ठ 16 टीमें ग्रैंड फिनाले के लिए जयपुर पहुंची हैं। इस प्रतियोगिता का कुल प्राइज पूल 4 करोड़ रुपए है। विजेता टीम को 1 करोड़ रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 60 लाख रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 40 लाख रुपए मिलेंगे। महेश ने कहा- आज अगर आप किसी कॉन्सर्ट, फिल्म स्टार या बड़े कलाकार का कार्यक्रम देखते हैं, तो वहां जैसा उत्साह होता है, वैसा ही माहौल ई-स्पोर्ट्स में भी देखने को मिलता है। स्टेज पर खेलने वाले खिलाड़ी अब मूवी स्टार्स से कम नहीं हैं। उनके लाखों प्रशंसक हैं और वे युवाओं के लिए रोल मॉडल बन रहे हैं। जयपुर में जनवरी में की थी रेकी करण ने बताया- हम जनवरी में जयपुर आए थे और 7 जनवरी को यहां वेन्यू का निरीक्षण किया था। जेईसीसी जैसे विश्वस्तरीय वेन्यू और यहां की टीम का शानदार सहयोग मिला। पिछली बार जयपुर में बड़ा ई-स्पोर्ट्स आयोजन साल 2019 में हुआ था। कोविड के बाद से यहां इस स्तर का आयोजन नहीं हो पाया था। करण ने कहा- ई-स्पोर्ट्स ने पिछले कुछ साल में बहुत तेजी से विकास किया है। क्राफ्टन लगातार ग्रासरूट स्तर पर छोटे-छोटे टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है और हमारी कोशिश है कि हम छोटे शहरों तक पहुंचें और लोगों को दिखाएं कि ई-स्पोर्ट्स कितना बड़ा हो चुका है। इवेंट के फोटोज देखिए… प्लेयर चार घंटे खेलते और फिट रहना पसंद करते ई-स्पोर्ट्स बच्चों को पढ़ाई से दूर करने के सवाल पर करण ने कहा- यह सबसे बड़ा भ्रम है। जो बच्चे ई-स्पोर्ट्स को गंभीरता से लेते हैं, वे पढ़ाई से दूर नहीं होते। सबसे जरूरी है कि अभिभावकों को सही जानकारी हो। पेशेवर खिलाड़ी रोजाना सिर्फ 3 से 4 घंटे अभ्यास करते हैं। साथ वे अपनी फिटनेस, योग, मेडिटेशन और मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हैं। वे सिर्फ गेम नहीं खेलते, बल्कि पढ़ाई भी करते हैं और अपने करियर को संतुलित तरीके से आगे बढ़ाते हैं। हमारे बीच ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो इंजीनियर हैं। कुछ खिलाड़ी डॉक्टर बन चुके हैं। वहीं, पारंपरिक खेलों से जुड़े खिलाड़ी आराम और मनोरंजन के लिए ई-स्पोर्ट्स खेलते हैं, जबकि हमारे ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ी फिट रहने के लिए पारंपरिक खेलों में हिस्सा लेते हैं। ई-स्पोर्ट्स इकोसिस्टम से आया बदलाव करण ने कहा- हम चाहते हैं कि छोटे शहरों के बच्चों को भी बड़े मंच पर आने का मौका मिले। जैसे किसी क्रिकेट मैच में विराट कोहली को देखने के लिए स्टेडियम भर जाता है। वैसे ही हम चाहते हैं कि आने वाले समय में ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को भी वही पहचान और सम्मान मिले। हमारा लक्ष्य ऐसा ई-स्पोर्ट्स इकोसिस्टम तैयार करना है, जहां प्रतिभाशाली युवा अपने सपनों को साकार कर सकें। ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप का टिकट भी दांव पर बीएमपीएस 2026 का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि यह ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफिकेशन का प्रमुख मंच है। फ्रांस के पेरिस में आयोजित होने वाले इस विश्व कप में बीएमपीएस 2026 की विजेता टीम को सीधे प्रवेश मिलेगा। यह वर्ल्ड कप 6 जुलाई से 23 अगस्त तक पेरिस, फ्रांस में होगा।

दैनिक भास्कर 19 Jun 2026 6:08 pm

हिंदी सिनेमा में रानी मुखर्जी ने पूरे किए 30 साल, अनिल कपूर ने शेयर किया खास पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी को-स्टार और करीबी दोस्त रानी मुखर्जी को एक भावनात्मक संदेश के जरिए सम्मानित किया है। रानी मुखर्जी जल्द ही 'मर्दानी 3' में अपनी प्रतिष्ठित भूमिका शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

वेब दुनिया 15 Jan 2026 12:46 pm

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने रचा इतिहास, पुष्पा 2 को पछाड़कर बनी हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

हिंदी सिनेमा के इतिहास में जिस रिकॉर्ड को कुछ समय पहले तक तोड़ पाना नामुमकिन माना जा रहा था, उसे फिल्म 'धुरंधर' ने कर दिखाया है। अब तक हिंदी बॉक्स ऑफिस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'पुष्पा 2' (हिंदी वर्जन) का लाइफटाइम बिजनेस शीर्ष पर था, ...

वेब दुनिया 7 Jan 2026 1:15 pm

रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, नॉर्थ अमेरिका में यह रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले भारतीय अभिनेता

रणवीर सिंह ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है और ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो आज तक कोई भी भारतीय अभिनेता नहीं कर पाया। वह अब नॉर्थ अमेरिका में 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई करने वाली तीन फिल्मों वाले अकेले भारतीय अभिनेता बन गए हैं।

वेब दुनिया 19 Dec 2025 4:51 pm

हिंदी सिनेमा में भी धमाका करने के लिए तंगलान तैयार, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Thangalaan Hindi Release : पा. रंजीत द्वारा डायरेक्टेड और चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर मच अवेटेड पीरियड ड्रामा 'तंगलान' के हिंदी वर्जन की अब ऑफिशियल रिलीज डेट आ गई है। फिल्म को जबरदस्त रिव्यूज और फैंस से कमाल के रिएक्शंस माइक हैं, और यह ...

वेब दुनिया 24 Aug 2024 12:08 pm

खूबसूरत वैजयंती माला का हिंदी सिनेमा में योगदान, अफेयर और किस्से

vyjayanthimala birthday: बॉलीवुड की महान अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म 13 अगस्त 1936 को तमिलनाडु में हुआ था। इस महान अभिनेत्री ने भी एक्टिंग की शुरुआत मात्र 13 वर्ष की उम्र से कर दी थी। उनकी खूबसूरती और मासूमियत ने उन्हें एक अलग ही पहचान दिलाई। ...

वेब दुनिया 13 Aug 2024 12:45 pm

Prithviraj Kapoor Death Anniversary | पाकिस्तान में जन्मे भारतीय अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के बारे में आपको जो कुछ भी जानना चाहिए, वह सब यहां है

बदनाम कपूर परिवार भारतीय सिनेमा जगत में पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी छाप छोड़ कर लंबे समय से अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। कपूर परिवार तब से सिनेमा जगत का हिस्सा रहा है, जब बोलती फिल्में सिनेमा में प्रचलन में नहीं थीं। मूक सिनेमा के दौर से लेकर ब्लैक एंड व्हाइट और रंगीन सिनेमा तक, कपूर उन चंद कलाकारों में से रहे हैं, जिन्होंने अपनी पहचान बनाई। पृथ्वीराज कपूर कपूर खानदान के पहले अभिनेता थे, जिन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई। 1906 में जन्मे पृथ्वीराज कपूर की आज 52वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर जानें दिवंगत अभिनेता से जुड़ी रोचक बातें इसे भी पढ़ें: पूरे दुनिया में क्यों ट्रेंड कर रहा है All Eyes On Rafah, भारतीय सेलिब्रिटी भी करने लगे शेयर, ऐसा क्या करने वाला है इजरायल? परिवार कपूर परिवार ने बॉलीवुड में 9 दशक से भी ज्यादा समय बिताया है और यह सफर अभी भी जारी है। 1928 से लेकर अब तक ऐसा कोई दौर नहीं रहा, जब कपूर खानदान से कोई न कोई फिल्म इंडस्ट्री में न रहा हो। साल दर साल इस परिवार ने सिनेमा जगत को बेहतरीन फिल्में दी हैं। इस परिवार के पहले पीढ़ी के अभिनेता पृथ्वीराज कपूर थे, जो फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पाकिस्तान के पंजाब से मुंबई आए थे। पृथ्वीराज कपूर का जन्म 3 नवंबर, 1906 को पेशावर में हुआ था। उनके पिता दीवान बशेश्वरनाथ कपूर, भारतीय शाही पुलिस में एक पुलिस अधिकारी थे, जो पेशावर शहर में तैनात थे। जब वे तीन साल के थे, तब उनकी माँ का निधन हो गया था। कपूर की उम्र 17 साल थी, जब उनकी शादी 15 वर्षीय रामसरनी मेहरा से हुई थी। दंपति की सबसे बड़ी संतान राज कपूर थे, उसके बाद शमशेर राज (शम्मी) और बलबीर राज (शशि) और एक बेटी उर्मिला सियाल थी। उनके दो और बच्चे भी थे, देविंदर और रविंदर, जो उनके जन्म के एक सप्ताह बाद ही मर गए। इसे भी पढ़ें: Paresh Rawal Announces New Film | परेश रावल ने अपनी अगली फिल्म द ताज स्टोरी की घोषणा की, जानें कब शुरू होगी शूटिंग करियर पृथ्वीराज कपूर ने 8 साल की उम्र में अभिनय करना शुरू कर दिया था। जब बोलती फिल्में शुरू नहीं हुई थीं, तब पहले अभिनेता पृथ्वीराज कपूर ने मूक फिल्मों की ओर रुख किया और उनमें काम करते हुए अभिनेता ने खुद को काफी निखारा। उसके बाद जब पहली बोलती फिल्में शुरू हुईं, तो पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' बनी। अभिनेता बोलती फिल्मों के पहले खलनायक के रूप में उभरे। वर्ष 1931 में, जब अभिनेता मात्र 24 वर्ष के थे, उन्होंने भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' में एक बेहतरीन भूमिका निभाकर अपने अभिनय का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। अभिनेता पृथ्वीराज कपूर ने बचपन से लेकर जवानी और बुढ़ापे तक अपना पूरा जीवन अभिनय की दुनिया में बिताया। फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में उनका अकबर का किरदार आज भी लोगों के जेहन में है, जिसे लोग आज भी खूब पसंद करते हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में 16 से अधिक फिल्मों और कई नाट्य नाटकों में काम किया। इसके अलावा, यह पृथ्वीराज कपूर ही थे जिन्होंने कपूर खानदान को फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई। उन्होंने वर्ष 1944 में बॉम्बे में एक ट्रैवलिंग थिएटर कंपनी के रूप में मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की। पुरस्कार और बाद के वर्ष 1969 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया। वे आठ साल तक मनोनीत राज्यसभा सदस्य रहे। पृथ्वीराज कपूर की मृत्यु 29 मई 1972 को कैंसर से हुई थी। उनकी पत्नी रामसरनी का निधन उनके पति के 16 दिन बाद 14 जून 1972 को कैंसर के कारण हुआ था। अभिनेता के दुनिया को अलविदा कहने के बाद कपूर खानदान की अगली पीढ़ी ने फिल्म जगत में उनकी विरासत को आगे बढ़ाया और उनकी चौथी पीढ़ी आज भी फिल्म जगत में अपना योगदान दे रही है।

प्रभासाक्षी 29 May 2024 4:29 pm

Cannes Film Festival | इंडियन एक्ट्रेस Anasuya Sengupt ने कान्स में रचा इतिहास, बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं

अभिनेत्री अनसूया सेनगुप्ता ( Anasuya Sengupt) कान्स फिल्म फेस्टिवल के अन सर्टन रिगार्ड सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उन्हें बल्गेरियाई फिल्म निर्माता कॉन्स्टेंटिन बोजानोव द्वारा निर्देशित फिल्म 'शेमलेस' में उनकी भूमिका के लिए पुरस्कार मिला। फिल्म में एक सेक्स वर्कर की यात्रा को दर्शाया गया है जो एक पुलिसकर्मी को चाकू मारने के बाद दिल्ली के वेश्यालय से भाग जाती है। इसे भी पढ़ें: जानिए सुपरस्टार प्रभास किसी इवेंट या शादी में आने के लिए कितनी फीस लेते हैं? अनसूया ने अपना पुरस्कार दुनिया भर में समलैंगिक समुदाय और अन्य हाशिए पर रहने वाले समुदायों को बहादुरी से एक ऐसी लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित किया जो उन्हें नहीं लड़नी चाहिए। अपने भाषण में, वैरायटी ने उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया, समानता के लिए लड़ने के लिए आपको समलैंगिक होने की ज़रूरत नहीं है, यह समझने के लिए कि उपनिवेश बनाना दयनीय है, आपको उपनिवेशित होने की ज़रूरत नहीं है - हमें बस बहुत, बहुत सभ्य इंसान होने की ज़रूरत है। इसे भी पढ़ें: Top Trending Pakistani Shows Right Now | भारत में भी लोकप्रिय हैं पाकिस्तानी नाटक, जानें सबसे टॉप सूची में कौन से धारावाहिक चल रहे हैं? अनसूया को मुख्य रूप से मुंबई में प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में उनके काम के लिए पहचाना जाता है और वर्तमान में वह गोवा में रहती हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स शो 'मसाबा मसाबा' के सेट डिजाइन में योगदान दिया। मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली, उन्होंने अपनी शिक्षा जादवपुर विश्वविद्यालय से हासिल की। उन्होंने बंगाली निर्देशक अंजन दत्त की रॉक म्यूजिकल मैडली बंगाली (2009) से अभिनय की शुरुआत की। 2009 में, अनसूया मुंबई चली गईं, जहां उनके भाई अभिषेक सेनगुप्ता फिल्मों में काम कर रहे थे। हालाँकि, उन्हें शहर में अपने लिए अभिनय के अवसर नहीं मिले और इसलिए उन्होंने फिल्मों के कला विभाग की ओर रुख किया। इस बीच, कान्स अन सर्टेन रिगार्ड पुरस्कार चीनी फिल्म निर्माता हू गुआन द्वारा निर्देशित 'ब्लैक डॉग' को दिया गया, जबकि बोरिस लोजकिन की शरण-साधक कथा, 'द स्टोरी ऑफ सौलेमेन' को जूरी पुरस्कार मिला। View this post on Instagram A post shared by Anasuya Sengupta (@cup_o_t)

प्रभासाक्षी 25 May 2024 12:10 pm

हिंदी सिनेमा की अमूल्य विरासत है Irrfan Khan की ये फिल्में, अगर अबतक नही देखी तो जल्दी से कर डाले बिंज वॉच

हिंदी सिनेमा की अमूल्य विरासत है Irrfan Khan की येफिल्में, अगर अबतक नही देखी तो जल्दी से कर डाले बिंज वॉच

समाचार नामा 12 May 2024 6:00 pm

किसी ने लगाईं फांसी तो किसी ने शराब की लत, आज तक नही सुलझा हिंदी सिनेमा की इन हसीनाओं की मौत का रहस्य

किसी ने लगाईं फांसी तो किसी ने शराब की लत, आज तक नही सुलझाहिंदी सिनेमा की इन हसीनाओं की मौत का रहस्य

मनोरंजन नामा 2 May 2024 10:00 am

Happy Birthday Mukesh Rishi: जाने अब कहां और क्या कर रहे है हिंदी सिनेमा के सबसे खूंखार विलेन, एक गलती ने बर्बाद किया करियर

Happy Birthday Mukesh Rishi: जाने अब कहां और क्या कर रहे हैहिंदी सिनेमा के सबसे खूंखार विलेन, एक गलती ने बर्बाद किया करियर

समाचार नामा 19 Apr 2024 7:00 am

Khursheed Bano Death Anniversary: हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार थी खुर्शीद बानो, भारत छोड़ क्यों चली गई थीं पाकिस्तान?

Khursheed Bano Death Anniversary:हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार थी खुर्शीद बानो, भारत छोड़ क्यों चली गई थीं पाकिस्तान?

समाचार नामा 18 Apr 2024 8:30 am

Khursheed Bano Death Anniversary: आखिर पाकिस्तान क्यों चली गई हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस खुर्शीद बानो, दो बार किया था निकाह

Khursheed Bano Death Anniversary: आखिर पाकिस्तान क्यों चली गई हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस खुर्शीद बानो,दो बार किया था निकाह

मनोरंजन नामा 18 Apr 2024 6:14 am