साहिबजादा फरहान का कमाल, फिर भी मैच हार गया पाकिस्तान, श्रीलंका ने 8 विकेट से घर पर रौंदा
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज समाप्त हो गई है। पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड भी दिया गया। हालांकि, पाक टीम आखिरी मुकाबला श्रीलंका से 8 विकेट से बुरी तरह हार गई।
हैदराबाद में होने वाले चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले वेस्टइंडीज के कोच डेरेन शमी ने भारतीय टीम को हराने के लिए जो मास्टर प्लान बनाया है प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसकी चर्चा की है। उन्होंने बताया है कि कैसे वेस्टइंडीज की टीम बेहतर करते हुए मुकाबला जीत सकती है।
PAK vs SL 3rdT20I: श्रीलंका ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका ने कप्तान कुसल मेंडिस की कप्तानी पारी के दम पर 17 गेंदें शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 47 गेंदों पर 76 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा सहयोग नहीं मिला और पाकिस्तान के कई प्रमुख बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। माज़ सदाकत बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि फखर जमान ने 12, हसन नवाज ने 16 और ख्वाजा नफे ने सिर्फ 3 रन बनाए। ऐसे में निचले क्रम में अराफात मिन्हास ने उपयोगी पारी खेलते हुए 20 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए और टीम को 168 के स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में दासुन शनाका सबसे सफल रहे और उन्होंने 3 विकेट चटकाए। नुवान तुषारा और ईशान मलिंगा को 2-2 विकेट मिले, जबकि विजयकांत को 1 सफलता मिली। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज लाहिरू उदारा सिर्फ 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद सिनेथ जयवर्धने ने कप्तान कुसल मेंडिस के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच 59 रन की अहम साझेदारी हुई। जयवर्धने ने 26 गेंदों पर 38 रन बनाए और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में मदद की। जयवर्धने के आउट होने के बाद कामिंडु मेंडिस ने कप्तान का साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 55 गेंदों पर 98 रन की नाबाद साझेदारी कर पाकिस्तान की वापसी की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कुसल मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए। वहीं, कामिंडु मेंडिस ने 27 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों ने मिलकर श्रीलंका को 17.1 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद इमरान और अराफात मिन्हास को ही 1-1 विकेट मिल पाया। Also Read: LIVE Cricket Score इस तरह श्रीलंका ने तीसरे टी20 मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज को 2-1 पर खत्म किया।
बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान ने सेदीकुल्लाह अटल के ऐतिहासिक शतक की मदद से मैच ड्रॉ करा लिया है। अटल अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने चौथी पारी में शतक लगाया है। बांग्लादेश चार दिन तक मैच में दबदबा बनाने के बाद भी ड्रॉ पर मजबूर हुआ।
PAK vs SL 3rd T20I: पाकिस्तान के नए टी20 कप्तान और सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। फरहान ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुकाबले में भी दमदार पारी खेली और एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले दुनिया का कोई कप्तान नहीं कर पाया था। श्रीलंका के खिलाफ इस तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में 30 वर्षीय फरहान ने लगातार तीन अर्धशतक लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वह तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज के हर मुकाबले में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। साहिबजादा फरहान को इसी महीने सलमान अली आगा की जगह पाकिस्तान की टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। उन्होंने 9 अक्टूबर को रावलपिंडी में अपना पहला मुकाबला बतौर कप्तान खेला और शानदार शुरुआत करते हुए 53 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली। इसके बाद दूसरे टी20 मुकाबले में भी उनका बल्ला जमकर चला। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में फरहान ने 44 गेंदों पर 73 रन बनाए। सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में भी फरहान ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने इस मुकाबले में 47 गेंदों पर 76 रन बनाए और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह फरहान ने तीनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाकर कप्तानी के अपने पहले ही सीरीज में इतिहास रच दिया। साहिबजादा फरहान तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज के हर मुकाबले में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के कुल आठवें खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, कॉलिन मुनरो, डेविड वॉर्नर, निकोलस पूरन, श्रेयस अय्यर, रीज़ा हेंड्रिक्स और इब्राहिम जादरान यह कारनामा कर चुके हैं। हालांकि, इन सभी खिलाड़ियों में फरहान की उपलब्धि इसलिए खास है, क्योंकि उन्होंने यह रिकॉर्ड कप्तान रहते हुए बनाया है। श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में साहिबजादा फरहान ने कुल 238 रन बनाए। इसके साथ ही वह किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाड़ी के तौर पर तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने सितंबर 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 229 रन बनाए थे। Also Read: LIVE Cricket Score तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन मोहम्मद एहसान (स्पेन) – 283 रन करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया) – 260 रन साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) – 238 रन अभिषेक शर्मा (भारत) – 229 रन कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड) – 223 रन
भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी-20I: मैच से पहले भारतीय गेंदबाजों को तिलक वर्मा ने किया आगाह
हैदराबाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को खेले जाने वाले चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले टीम इंडिया के उप- कप्तान ने गेंदबाजों को आगाह किया है और वेस्टइंडीज के सभी बल्लेबाजों को खतरनाक बताया है।
AFG vs BAN One-off Test: बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में बल्ले और विकेट के पीछे दोनों जगह अहम योगदान देकर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में कोई विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं बना पाया था। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ही मैच में विकेट के पीछे 9 शिकार करने के साथ बल्ले से शतक और अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। लिटन ने यह खास उपलब्धि अपने 32वें जन्मदिन पर हासिल की। History made by Litton Kumer DasHe becomes the first wicketkeeper-batter in Test cricket history to record 9 dismissals behind the stumps while scoring a century and a fifty in the same Test match. #Bangladesh #Tigers #LittonDas #TestCricket https://t.co/1ncDlcyvxI Bangladesh Cricket (BCBtigers) October 13, 2026 लिटन दास ने इस मुकाबले में बल्ले और विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश की पहली पारी में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंदों पर 53 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में उनके बल्ले से शतक निकला। लिटन ने 117 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे। बल्लेबाजी के साथ-साथ लिटन ने विकेटकीपिंग में भी कमाल किया। अफगानिस्तान की दोनों पारियों के दौरान उन्होंने विकेट के पीछे कुल 8 कैच पकड़े और एक बल्लेबाज को स्टंप आउट किया। इस तरह उन्होंने एक ही टेस्ट मैच में कुल 9 डिसमिसल अपने नाम किए। शतक, अर्धशतक और विकेट के पीछे 9 शिकार के इस अनोखे मेल ने उन्हें रिकॉर्ड बुक में सबसे ऊपर पहुंचा दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेनिस लिंडसे के नाम था। उन्होंने साल 1966 में एक टेस्ट मैच में शतक और अर्धशतक लगाने के साथ विकेट के पीछे 8 शिकार किए थे। अब लिटन दास ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास बना दिया है। Also Read: LIVE Cricket Score मैच की बात करें तो यह मुकाबला पांचवें दिन मंगलवार (13 अक्टूबर) को ड्रॉ पर खत्म हुआ। बांग्लादेश ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे, जबकि अफगानिस्तान की टीम इसके जवाब में 240 रन पर सिमट गई। इसके बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी 372 रन पर घोषित कर अफगानिस्तान के सामने 479 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। हालांकि, अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए मैच को ड्रॉ करा लिया।
रणजी ट्रॉफी: दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे केएल राहुल, जडेजा ने शतक के बाद झटके 3 विकेट
भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल रणजी ट्रॉफी 2026-27 में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए दूसरी पारी में भी सस्ते में आउट हुए। विजयवाड़ा में ग्रुप बी के मैच में आंध्र के खिलाफ पहली पारी में चार रन बनाने के बाद, दूसरी इनिंग में वह सिर्फ एक रन ही बना सके। वहीं, भारत के एक और अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने राजकोट में ग्रुप बी के मैच में छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक के बाद तीन विकेट भी लिए। दूसरी ओर, पंजाब की टीम असम के खिलाफ ग्रुप बी के मैच में पिछड़ती हुई दिख रही है। आंध्र के खिलाफ कर्नाटक मुश्किल में है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उनका स्कोर 176/4 है और उनके पास सिर्फ 32 रनों की बढ़त है। कर्नाटक की स्थिति और खराब हो सकती थी अगर करुण नायर नाबाद 81 रन नहीं बनाते। वहीं, कप्तान स्मरण रविचंद्रन भी 21 रन पर नायर का साथ निभा रहे हैं। राहुल एक रन पर आउट हुए, जबकि मयंक अग्रवाल भी सिर्फ 18 रन ही बना पाए। मुकाबले में एक दिन और बचा है ऐसे में कर्नाटक को जीत के लिए किसी चमत्कार की जरूरत होगी। अगर मैच ड्रॉ होता है तो उन्हें ज्यादा से ज्यादा एक प्वाइंट मिल सकता है, क्योंकि पहली पारी में वह पीछे थे। अगर आंध्र जीतता है तो उन्हें छह प्वाइंट मिलेंगे, जबकि मैच ड्रॉ होने पर तीन प्वाइंट मिलेंगे, क्योंकि कर्नाटक को 274 रन पर आउट करने और जवाब में आंध्र ने 418 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल की है। वहीं, जडेजा ने पहली पारी में 102 रन बनाने के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 40 रन देकर तीन विकेट लिए, जिससे छत्तीसगढ़ की टीम 312 रन पर आउट हो गई। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। सौराष्ट्र आखिरी दिन जीत या तीन प्वाइंट की उम्मीद कर रहा है। पंजाब की टीम न्यू चंडीगढ़ में असम के खिलाफ ग्रुप बी के मैच में पिछड़ती हुई दिख रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उनका स्कोर 287/5 है और वह अभी भी 86 रन पीछे हैं। सलिल अरोड़ा और इमानजोत सिंह चहल क्रमशः 25 और 28 रन पर नाबाद हैं। ग्रुप ए में, मध्य प्रदेश ने मौजूदा चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में 151/5 रन बनाए हैं। शुभम शर्मा 51 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे टीम की बढ़त 227 रन हो गई है। नागपुर में खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन विदर्भ के खिलाफ पुडुचेरी की पहली पारी 313 रनों पर सिमट गई। रितेश गुड्गे (95), मोहित काले (78) और निखिल गंगटा (54) ने शानदार अर्धशतक लगाए, लेकिन पार्थ रेखड़े और अमन मोखाड़े ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में, विदर्भ ने स्टंप्स तक 22/1 रन बनाए हैं और उनके पास 137 रनों की बढ़त है। गोवा को फॉलोऑन के लिए कहा गया और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उनका स्कोर 35/1 था। वह बड़ौदा से 238 रन पीछे हैं। इससे पहले गोवा की टीम 199 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं, उत्तर प्रदेश ने बिहार को एक पारी और 267 रनों से हराया। ग्रुप सी में दिल्ली तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 101/3 रन बनाकर बंगाल से 88 रन पीछे है। बंगाल ने अभिषेक पोरेल के 149 और सुदीप घरामी के 133 रनों की बदौलत पहले 429 रन बनाए थे। केरल मुश्किल स्थिति में है। झारखंड के 587 रनों के जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उनका स्कोर 269/6 है और वह 318 रन पीछे हैं। महाराष्ट्र दिल्ली में सर्विसेज से 172 रन आगे है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उनका स्कोर 66/5 था। इससे पहले, उन्होंने सर्विसेज को 227 रनों पर समेटा। ओडिशा ने गुजरात के खिलाफ तीसरे दिन का खेल 119/4 पर खत्म किया और उनके पास चार रनों की बढ़त है, लेकिन गुजरात ने पहली पारी में 115 रनों की बढ़त हासिल की थी। गोवा को फॉलोऑन के लिए कहा गया और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उनका स्कोर 35/1 था। वह बड़ौदा से 238 रन पीछे हैं। इससे पहले गोवा की टीम 199 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं, उत्तर प्रदेश ने बिहार को एक पारी और 267 रनों से हराया। ग्रुप सी में दिल्ली तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 101/3 रन बनाकर बंगाल से 88 रन पीछे है। बंगाल ने अभिषेक पोरेल के 149 और सुदीप घरामी के 133 रनों की बदौलत पहले 429 रन बनाए थे। केरल मुश्किल स्थिति में है। झारखंड के 587 रनों के जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उनका स्कोर 269/6 है और वह 318 रन पीछे हैं। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ नई भूमिका में नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को युवराज को अपना नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने का ऐलान किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंटके जरिए इस फैसले की जानकारी दी। युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से लंबे समय तक फैंस का मनोरंजन किया है। अब वह अपने अनुभव का इस्तेमाल दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को बेहतर बनाने में करेंगे। इससे पहले वह दिल्ली की फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ी के तौर पर भी खेल चुके हैं। ऐसे में टीम के साथ उनका जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिलेगा, लेकिन इस बार उनकी भूमिका मैदान पर खेलने के बजाय खिलाड़ियों को तैयार करने की होगी। A champion. A leader. The legend who inspired generations is ready to shape Dilli's legacy. Welcome home, Yuvi paa https://t.co/i7A77rv2tJ Delhi Capitals (DelhiCapitals) October 13, 2026 युवराज सिंह पिछले कुछ समय से युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने के लिए भी चर्चा में रहे हैं। वह अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ियों को मेंटर कर चुके हैं। अभिषेक ने भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई है, जबकि प्रभसिमरन भी आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा चुके हैं। Also Read: LIVE Cricket Score अब दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच के तौर पर युवराज के सामने टीम के बल्लेबाजों को तैयार करने और उनके खेल में सुधार करने की जिम्मेदारी होगी। उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में खेलने का लंबा अनुभव है, जिसका फायदा टीम के युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को मिल सकता है। युवराज सिंह के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 132 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 24.77 की औसत से 2,750 रन बनाए। युवराज ने अपनी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दिया और 29.91 की औसत से 36 विकेट अपने नाम किए।
दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के लिए युवराज सिंह को सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की। 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले और कई बार वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे 44 वर्षीय युवराज ने हाल के वर्षों में कई स्थापित और उभरते हुए भारतीय खिलाड़ियों को मेंटर किया है। यह उनकी पहली औपचारिक कोचिंग भूमिका है और युवराज दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में कोचिंग की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस नियुक्ति के साथ युवराज की दिल्ली फ्रेंचाइजी में वापसी भी हो रही है। 2015 में फ्रेंचाइजी (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) ने उन्हें रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, जिससे वह उस समय आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने उस सीजन में टीम के लिए सभी 14 मैच खेले थे। अपनी नई भूमिका के बारे में बात करते हुए युवराज ने कहा, मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। फ्रेंचाइजी के साथ मेरा पुराना जुड़ाव है और मैं मालिकों को अच्छी तरह से जानता हूं, इसलिए यह मेरे लिए एक खास मौका है। मैं सौरव गांगुली के साथ फिर से काम करने के लिए भी उत्सुक हूं, इस बार कोच के तौर पर। कोचिंग के प्रति मेरा बहुत लगाव है और मैं इस बेहद प्रतिभाशाली टीम के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि यह मेरे लिए एक रोमांचक सफर होगा और मैं टीम की सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं। इस नियुक्ति पर बात करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और को-ओनर और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के फाउंडर पार्थ जिंदल ने कहा, हम दिल्ली कैपिटल्स परिवार में युवराज सिंह का स्वागत करते हुए बहुत उत्साहित हैं। युवराज भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच-विनर्स में से एक हैं और उन्होंने आज भारतीय क्रिकेट के कई बेहतरीन युवा टैलेंट को मेंटर करने में अहम भूमिका निभाई है। उनका अनुभव, जीतने की सोच और खिलाड़ियों के साथ जुड़ने की क्षमता हमारी टीम के लिए बहुत कीमती होगी। उन्होंने आगे कहा, हम उन्हें उनके पहले औपचारिक कोचिंग रोल के लिए शुभकामनाएं देते हैं, और हम साथ मिलकर इस नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैं। फ्रेंचाइजी में उनकी वापसी कैपिटल्स से जुड़े सभी लोगों के लिए एक खास पल है, और हम उन्हें आगे सौरव गांगुली और बाकी स्टाफ के साथ काम करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। इस नियुक्ति पर बात करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और को-ओनर और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के फाउंडर पार्थ जिंदल ने कहा, हम दिल्ली कैपिटल्स परिवार में युवराज सिंह का स्वागत करते हुए बहुत उत्साहित हैं। युवराज भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच-विनर्स में से एक हैं और उन्होंने आज भारतीय क्रिकेट के कई बेहतरीन युवा टैलेंट को मेंटर करने में अहम भूमिका निभाई है। उनका अनुभव, जीतने की सोच और खिलाड़ियों के साथ जुड़ने की क्षमता हमारी टीम के लिए बहुत कीमती होगी। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
IPL 2027 के लिए युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए सहायक और बल्लेबाजी कोच, जाहिर की खुशी
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप विजेता युवराज सिंह को आगामी आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है।
AFG vs BAN One-off Test Highlights: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच पांचवें दिन मंगलवार (13 अक्टूबर) को ड्रॉ पर खत्म हुआ। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के सामने 479 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था। हालांकि, अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए मैच को ड्रॉ करा लिया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 346 रन बनाए। टीम के लिए तंजीद हसन ने शानदार बल्लेबाजी की और 71 गेंदों में 83 रन की पारी खेली। उनके अलावा शादमान इस्लाम ने 111 गेंदों में 67 रन और लिटन दास ने 89 गेंदों में 53 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि यामिन अहमदजई को तीन विकेट मिले। बांग्लादेश के 346 रन के जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 240 रन पर समाप्त हुई। टीम के कप्तान रहमत शाह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 216 गेंदों में 105 रन बनाए। उनके अलावा अब्दुल मलिक ने 120 गेंदों में 62 रन का योगदान दिया, जबकि इकराम अलीखिल ने 32 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज हसन महमूद ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए। वहीं, इबादत हुसैन ने चार बल्लेबाजों को आउट किया। पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की। टीम ने 372 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 479 रन का लक्ष्य रखा। बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। उन्होंने 117 गेंदों में 102 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा मुशफिकुर रहीम ने 148 गेंदों में 81 रन बनाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 97 गेंदों में नाबाद 52 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से इस पारी में मोहम्मद सलीम, यामिन अहमदजई और जिया-उर-रहमान ने दो-दो विकेट हासिल किए। 479 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के सामने मैच बचाने के साथ-साथ जीत की उम्मीद बनाए रखने की भी चुनौती थी। टीम के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 332 गेंदों में 111 रन बनाए। उनकी लंबी पारी ने अफगानिस्तान को मुकाबले में टिकाए रखा। कप्तान रहमत शाह ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 124 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं मैच के आखिरी हिस्से में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कैस अहमद ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने एक छोर संभालकर रखा और 80 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। उनकी इस पारी ने अफगानिस्तान को मैच ड्रॉ कराने में मदद की। Also Read: LIVE Cricket Score बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में इबादत हुसैन और मेहदी हसन मिराज ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, लेकिन टीम अफगानिस्तान को ऑलआउट नहीं कर सकी।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। हैरी ब्रुक कप्तान हैं। बटलर चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जबकि फिल साल्ट और जेकब बेथल की वापसी हुई है। एक 18 वर्षीय खिलाड़ी को भी मौका मिला है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, फिल साल्ट और सैम करन की वापसी
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टी20 सीरीज के लिए कई मुख्य तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया है, क्योंकि टीम का ध्यान साउथ अफ्रीका में होने वाली टेस्ट सीरीज और वनडे विश्व कप 2027 पर है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर और जोश टोंग को 21 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए आराम दिया गया है। हालांकि, 12 नवंबर से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी मजबूत टीम चुनी है। आर्चर और जैकब बेथेल की वनडे टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी तेज कर रहा है, जिसमें अब एक साल से भी कम समय बचा है। इंग्लैंड के नेशनल सेलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने कहा, वनडे सीरीज के लिए जैकब बेथेल और जोफ्रा आर्चर की वापसी का मतलब है कि हम वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान लगभग अपनी पूरी मजबूती के साथ खेलेंगे। तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद ये चार तेज गेंदबाज चले जाएंगे क्योंकि हम साउथ अफ्रीका के टेस्ट दौरे से पहले उनके वर्कलोड को मैनेज करना चाहते हैं। इंग्लैंड गुरुवार को पाकिस्तान में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए रवाना होगा, जिसमें श्रीलंका भी शामिल है। इस सीरीज का आगाज रविवार से होना है। पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली टीम की तुलना में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए वनडे टीम में दो बदलाव किए गए हैं - आर्चर और बेथेल की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज को आराम दिया गया था, जबकि बेथेल जुलाई में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी घुटने की चोट के कारण बाहर थे। टी20 इंटरनेशनल टीम में नए चेहरे दिख रहे हैं, जिसमें चार ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है और कई मुख्य तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज थॉमस रेव और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एडी जैक को पहली बार सीनियर टीम में बुलाया गया है, जबकि जेम्स कोल्स और हेनरी क्रोकोम्बे भी अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने क्रोकॉम्बे को दो साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया है, और ल्यूक वुड, जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया गया था, उन्हें वापस बुला लिया गया है। फिल साल्ट चोट से उबरने के बाद टी20 इंटरनेशनल टीम में लौट आए हैं और चोटिल जोस बटलर की जगह लेंगे। सैम करन भी ग्रोइन की चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। नॉर्थ ने कहा, कप्तान हैरी ब्रुक की कप्तानी में हमारी टी20 टीम शानदार फॉर्म में है, और हम ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ खुद को परखने के मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमारी रोमांचक टी20 टीम में चार ऐसे खिलाड़ी शामिल होंगे जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है (अनकैप्ड खिलाड़ी)। इनमें थॉमस रेव और एडी जैक शामिल हैं, जो पिछले साल इंग्लैंड लायंस के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे और जिन्हें पहली बार इंग्लैंड टीम में बुलाया गया है। 13 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड 7 नवंबर को पर्थ में एक व्हाइट-बॉल वार्मअप मैच खेलेगा। टी20 सीरीज 21 नवंबर से शुरू होगी और 2 दिसंबर तक चलेगी। इंग्लैंड की वनडे टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टोंग। फिल साल्ट चोट से उबरने के बाद टी20 इंटरनेशनल टीम में लौट आए हैं और चोटिल जोस बटलर की जगह लेंगे। सैम करन भी ग्रोइन की चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। नॉर्थ ने कहा, कप्तान हैरी ब्रुक की कप्तानी में हमारी टी20 टीम शानदार फॉर्म में है, और हम ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ खुद को परखने के मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमारी रोमांचक टी20 टीम में चार ऐसे खिलाड़ी शामिल होंगे जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है (अनकैप्ड खिलाड़ी)। इनमें थॉमस रेव और एडी जैक शामिल हैं, जो पिछले साल इंग्लैंड लायंस के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे और जिन्हें पहली बार इंग्लैंड टीम में बुलाया गया है। 13 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड 7 नवंबर को पर्थ में एक व्हाइट-बॉल वार्मअप मैच खेलेगा। टी20 सीरीज 21 नवंबर से शुरू होगी और 2 दिसंबर तक चलेगी। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
AUS की डरबन में 214 रन की जीत के बाद WTC Points Table में हुआ उलटफेट, NZ को हुआ फायदा
WTC Points Table 2025-27:ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 214 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) की अंक तालिका में अपनी नंबर-1 की स्थिति और मजबूत कर ली है। वहीं, साउथ अफ्रीका को इस हार के कारण अंक तालिका में नुकसान उठाना पड़ा है और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 421 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था, लेकिन मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की जीत में मैट रेनशॉ की शानदार बल्लेबाजी और जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। रेनशॉ ने पहली पारी में 397 गेंदों का सामना करते हुए 190 रन बनाए थे, जबकि हेजलवुड ने साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में छह विकेट झटके। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के खाते में 12 अंक और जुड़ गए हैं। टीम अब WTC 2025-27 की अंक तालिका में 81.81 प्रतिशत अंकों यानी PCT के साथ पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा चक्र में अब तक 11 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 9 में जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ 2 में हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका को हुआ नुकसान, न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले साउथ अफ्रीका 80 प्रतिशत अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर था। लेकिन डरबन में मिली हार के बाद टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई है। साउथ अफ्रीका के खाते में अब 60 प्रतिशत अंक हैं। टीम ने मौजूदा WTC चक्र में पांच टेस्ट खेले हैं, जिनमें तीन में जीत और दो में हार मिली है। वहीं, न्यूजीलैंड को इस बदलाव का फायदा मिला है। कीवी टीम 72.22 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब उसकी नजर अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर होगी। न्यूजीलैंड अगर दोनों मुकाबले जीतने में सफल रहता है, तो WTC 2027 के फाइनल में जगह बनाने की उसकी उम्मीदें मजबूत हो जाएंगी। Also Read: Special Cricket Stories WTC अंक तालिका में भारत किस स्थान पर है? भारतीय टीम फिलहाल WTC 2025-27 की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। भारत के खाते में 51.52 प्रतिशत अंक हैं। टीम ने मौजूदा चक्र में अब तक 11 टेस्ट खेले हैं, जिनमें पांच में जीत दर्ज की है। भारत को चार मुकाबलों में हार मिली है, जबकि दो टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम के लिए आगे के मुकाबले काफी अहम होंगे। अगर उसे WTC फाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करनी है, तो आने वाली टेस्ट सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
AUS vs SA 1st Test:ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में 214 रनों से हराया। डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए मुकाबले में 421 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टेस्ट के पांचवें दिन 102/4 के स्कोर से आगे खेलते हुए साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज स्कोरकार्ड में 104 रन जोड़कर आउट हुए। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 75 रन एडेन मार्करम ने बनाए, जबकि डेविड बेडिंगहैम ने 46 रनों का योगदान दिया। रयान रिकेल्टन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान टेंबा बावुमा को मैट रेनशॉ ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स भी एक रन ही बना सके। वियान मुल्डर ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन वह 29 रन बनाने के बाद जोश हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच देकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेने भी महज एकर रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्को जानसन टीम के लिए कुछ हद तक संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन वो भी 35 रन बनाने के बाद हेजलवुड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। साइमन हार्मर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो केशव महाराज एक रन बनाकर नाबाद रहे। एनरिक नॉर्टजे को आउट करते हुए हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया की जीत पर मुहर लगाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में जोश हेजलवुड बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं, मैट रेनशॉ ने दो और मिचेल स्टार्क और कप्तान पैट कमिंस ने एक-एक विकेट झटका। कप्तान टेंबा बावुमा को मैट रेनशॉ ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स भी एक रन ही बना सके। वियान मुल्डर ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन वह 29 रन बनाने के बाद जोश हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच देकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेने भी महज एकर रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्को जानसन टीम के लिए कुछ हद तक संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन वो भी 35 रन बनाने के बाद हेजलवुड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
टेम्बा बावुमा की पहली टेस्ट हार, ऑस्ट्रेलिया ने विश्व विजेता द. अफ्रीका को पहले टेस्ट में रौंदा
AUSvsSA टेम्बा बावुमा की टेस्ट कप्तानी में पहली हार उनके घर पर ही होनी थी। डरबन में दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 214 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। यह हार टेम्बा बावुमा की बतौर टेस्ट कप्तान पहली हार है। ऑस्ट्रेलिया ने 3 ...
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर बोले अश्विन, कहा- उन्होंने वह सब किया जो…
चार साल के लंबे अंतरराल के बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर अश्विन ने अपनी बात रखी है। उन्होंने इसे भुवी की मेहनत और अर्जित की हुई सफलता का इनाम बताया है। अश्विन का कहना है कि इन चार सालों में भुवी ने वह सबकुछ किया है जो अपनी वापसी के लिए कर सकते थे।
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI और T20I टीम का किया ऐलान, 18 साल के Thomas Rew को भी मिली जगह
Also Read: LIVE Cricket Score Australia vs England: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्डने मंगलवार (13 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगामाी वनडे और टी20 सीरीज के मैचों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 18 साल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज थॉमस रेव को भी पहली बार जगह मिली है। 16-player ODI squad 16-player IT20 squad Down under in November Full squads here: https://t.co/UTSCGhR6ei https://t.co/R22xuCqMbE England Cricket (englandcricket) October 13, 2026
Latest ICC Women's ODI Rankings: स्मृति मंधाना की आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग बादशाहत कायम है। ऑस्ट्रेलिया की स्टार क्रिकेटर एलिस पैरी टॉप 10 में लौट आई हैं। दीप्ति शर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है।
वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह अभी से देखने को मिल रहा है। आईसीसी ने खुलासा किया है कि 12 दिनों में ही वर्ल्ड कप 2027 के टिकटों के लिए डेढ़ करोड़ से अधिक आवेदन किए जा चुके हैं।
टिकटों के लिए 1.5 करोड़ से ज्यादा आवेदन, एकदिवसीय विश्वकप 27 देखने के लिए फैंस में भारी उत्साह
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पहले बताया था कि 2027 वनडे विश्व कप में खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के लिए प्रशंसकों में भारी उत्साह है औऱ इस मैच की टिकटों के लिए 75 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। हालांकि हालिया बयान के अनुसार ...
भारत समेत ये चार टीमें खेलेंगी 2027 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, शॉन पोलक ने की बड़ी भविष्यवाणी
शॉन पोलक ने उन चार टीमों का नाम बताया है, जो 2027 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में एंट्री कर सकती हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर ने भारत के अलावा किसी और एशियन टीम का जिक्र नहीं किया।
शतक जड़ने के बाद बुरी तरह फेल हुए KL राहुल, रणजी ट्रॉफी में दो पारी मिलाकर नहीं बना सके 5 से अधिक रन
वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच में शतक जड़ने वाले लोकेश राहुल रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह फेल हुए हैं। विजयवाड़ा में खेले जा रहे मुकाबले में आंध्रप्रदेश के खिलाफ दोनों पारियां मिलाकर वे पांच से अधिक रन नहीं बना सके हैं। उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 1 रन बनाया है।
India vs West Indies 4th T20 Match Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार, 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा। गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया था। इसे टीम इंडिया ने 223 रन डिफेंड करके 14 रनों से जीता था। इस मुकाबले के हीरो अभिषेक शर्मा (30 गेंदों पर 69 रन) और अर्शदीप सिंह (04 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट) थे। IND vs WI 4th T20: मैच से जुड़ी जानकारी दिन - बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 समय - 07:00 PM IST वेन्यू - राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad Pitch Report हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड है जिसके चलते खूब चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी संभावना है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर असर डाल सकते हैं। यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 230 रन है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करेगी। IND vs WI T20 Head To Head Record कुल - 34 भारत - 22 वेस्टइंडीज - 11 बेनतीजा - 01 IND vs WI 4th T20 : Where to Watch? भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar app पर भी इन्जॉय कर सकते हो। IND vs WI 4th T20: Player to Watch Out For भारतीय की टीम से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर वेस्टइंडीज टीम की तो शाई होप, शिमरोन हेटमायर और शेरफेन रदरफोर्ड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। India vs West Indies 4th T20 Probable Playing XI India T20 Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव। West Indies T20 Probable Playing XI: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रॉस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती। India vs West Indies Today's Match Prediction इस टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी। IND vs WI 4th T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND vs WI Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India vs West Indies Match Preview Also Read: LIVE Cricket Score Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।
क्या चौथे T20I में दूर होगी टीम इंडिया की ये चिंता? वेस्टइंडीज के सामने 'करो या मरो' वाला चैलेंज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के मैदान पर आयोजित होगा। वेस्टइंडीज के सामने सीरीज में बने रहने के लिए 'करो या मरो' वाला चैलेंज है। भारत सीरीज में फिलहाल आगे है।
वाह केशव वाह! दो बार हाथ से छिटकी गेंद, फिर भी नहीं मानी हार; आखिर में लपका शानदार कैच, देखें VIDEO
Keshav Maharaj Catch Video: साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनरकेशव महाराज (Keshav Maharaj) ने डरबन टेस्ट (SA vs AUS 1st Test) के चौथे दिन मैट रेन्शॉ का बड़ा विकेट चटकाया। उन्होंने अपनी ही गेंद पर रेन्शॉ (Matt Renshaw) का एक शानदार कैच पकड़ा। जब उन्होंने गेंद को लपका तब वो दो बार उनके हाथ से छिटकी, हालांकि इसके बावजूद केशव ने गज़ब का कैच पूरा किया। ये घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 55वें ओवर में घटी। केशव महाराज ने अपनी पांचवीं गेंद पर रेन्शॉ को चकमा दिया। यहां रेन्शॉ ने गलती की और सामने की तरफ शॉट खेला। इसी मौके पर केशव महाराज ने गेंद पकड़ने के लिए अपनी पूरी जान झोंक दी। उन्होंने दाई ओर कूद लगाई और एक बार को बॉल को पकड़ भी लिया। हालांकि तभी जब वो जमीन से टकराए, गेंद उनके हाथ से फिसल गई। ये देखकर केशव ने बेहद ही तेज रिएक्ट किया और अपने बाएं हाथ से गेंद को पकड़ने की कोशिश की। यहां बॉल उनके हाथ तो नहीं आया, लेकिन वो हाथ से लगकर ऊपर जरूर उछल गया। इसके बाद केशव की नज़रे बॉल से हट गई, लेकिन उन्होंने अंदाज से बॉल की गिरने की जगह अपनी हाथ सेट कर दिया। बॉल उसी पॉइंट पर गिरी। वो बॉल केशव के हाथ में थी। तो ऐसे केशव ने शानदार कैच पूरा जिसे देखकर एक बार को वो खुद हैरान रह गए। उनका कैच और रिएक्शन का वीडियो आप नीचे देख सकते हो। WHAT YOUR DECISION....? !! OUT or NOT OUT.......? https://t.co/aG9WGCGRJR — Talha Nawaz (@TalhaDigital007) October 12, 2026 मैच का हाल: ऑस्ट्रेलियन टीम ने डरबन टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। उन्होंने अपनी दूसरी पारी 314/6 के स्कोर पर घोषित की और मेजबान साउथ अफ्रीका के सामने 421 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। खबर लिखे जाने तक पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 133 रन जोड़ लिए हैं। यहां से ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 6 विकेट और साउथ अफ्रीका को 288 रनों की जरूरत है। देखें प्लेइंग इलेवन साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया। Also Read: LIVE Cricket Score ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, निक मैडिन्सन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेन्शॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।
टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ बने सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले फील्डर, तीसरे नंबर पर एक भारतीय
टेस्ट क्रिकेट के सफलतम बल्लेबाजों में से एक स्टीव स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बेहतरीन कैच लेकर ना केवल चपलता लेकर बौद्धिक शक्ति बताई बल्कि वह टेस्ट के सर्वकालिक बेहतरीन फील्डर में शुमार हो गए। उनका यह कैच 221वां कैच था।
शुभमन गिल ने पुरुष वर्ग जबकि शेफाली वर्मा ने महिला वर्ग में सितंबर का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। शेफाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर हैं।
PAK vs SL Test: पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित, Kusal Mendis करेंगे कप्तानी
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम की कमान कुसल मेंडिस संभालेंगे। यह पहला मौका है जब कुसल श्रीलंका टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे। मेंडिस को वनडे और टी20 टीम की कमान सौंपे जाने के बाद अब टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है। ऐसे में एक विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ ही बतौर कप्तान भी उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। मेंडिस को कप्तानी पिछले सप्ताह धनंजय डी सिल्वा के टेस्ट कप्तान का पद छोड़ने के बाद सौंपी गई है। डी सिल्वा जनवरी 2024 से इस फॉर्मेट में श्रीलंका की कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने की जरूरत बताई थी। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) सिलेक्शन कमिटी ने गुरुवार को बोर्ड के मुख्यालय में हुई मीटिंग में मेंडिस की बतौर टेस्ट कप्तान नियुक्ति की। विकेटकीपर-बल्लेबाज को सबसे लंबे फॉर्मेट में काफी अनुभव है। वह 75 टेस्ट मैचों में 4,836 रन बना चुके हैं, जिसमें 10 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। मेंडिस को मई में श्रीलंका का वनडे और टी20 कप्तान बनाया गया था। उन्होंने वनडे कप्तान के रूप में चरिथ असलांका और टी20 में दासुन शनाका की जगह ली थी। टेस्ट कप्तान के तौर पर उनकी नियुक्ति अब उन्हें तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में कप्तान बनाती है। पाकिस्तान टूर मेंडिस को एक कॉम्पिटिटिव सीरीज में टेस्ट टीम को लीड करने का पहला मौका देगा, जिसमें श्रीलंका मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में आगे बढ़ना चाहता है। पथुम निसांका को दौरे वाली टीम में शामिल किया गया है, लेकिन शुरुआती टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता उनकी रिकवरी और मेडिकल क्लियरेंस पर निर्भर करेगी। यह बल्लेबाज टीम के साथ तभी ट्रैवल करेगा, जब उसे सीरीज से पहले फिट घोषित किया जाएगा। अंजला बंडारा को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट 9 नवंबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 17 नवंबर से लाहौर में खेला जाएगा। पथुम निसांका को दौरे वाली टीम में शामिल किया गया है, लेकिन शुरुआती टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता उनकी रिकवरी और मेडिकल क्लियरेंस पर निर्भर करेगी। यह बल्लेबाज टीम के साथ तभी ट्रैवल करेगा, जब उसे सीरीज से पहले फिट घोषित किया जाएगा। अंजला बंडारा को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका की टीम (Sri Lanka Squad): कुसल मेंडिस (कप्तान), अंजला बंदारा, दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा, सोनल दिनुषा, असिथा फर्नांडो, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका, एशन मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, पथुम निसांका, केशरा नुवांथा, मिलन रत्नायके और पसिंदु सूरियाबंदर। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
40 महीने के बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, किसी की चोट बनेगी वरदान!
40 महीने के बाद ईशान किशन की टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। ऐसा किसी की चोट की वजह से होने की उम्मीद है। मुख्य टेस्ट विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल हैं और उनकी जगह न्यूजीलैंड दौरे पर ईशान किशन जा सकते हैं।
चुनाव हारकर भी तेलंगाना के मंत्री बने मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा (Video)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में तेलंगाना राज्य में कांग्रेस के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने भी केंद्रीय पार्टी लाइन पकड़ते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा है और S.I.R (Special Intensive revision) को धोखाधड़ी ...
जोस बटलर ने क्यों कराई सर्जरी?: तस्वीर भी साझा की; बोले- पहले से ज्यादा मोटिवेटेड महसूस कर रहा हूं
इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर की बाईं हैमस्ट्रिंग की सर्जरी सफल रही है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए बटलर ने अस्पताल से तस्वीर साझा कर बताया कि वह ठीक हो रहे हैं और वापसी के लिए पहले से ज्यादा प्रेरित हैं।
ICC ने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा को दिया मेहनत का इनाम, दोनों को एकसाथ मिला ये अवॉर्ड
ICC Player of the Month Award: आईसीसी ने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा को सितंबर महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। दोनों भारतीयों का पिछले महीने जमकर बल्ला चला।
BCCI ने Arunachal Pradesh की अलग-अलग टीमों के लिए Selection Trials का आयोजन किया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अरुणाचल प्रदेश की अलग-अलग पुरुष और महिला आयु-समूहों और सीनियर टीमों के लिए सेलेक्शन ट्रायल कर रहा है ताकि वे मौजूदा घरेलू सीजन में दौड़ में बनी रहें। यह कदम तब उठाया गया जब अरुणाचल प्रदेश ने अहमदाबाद में नागालैंड के खिलाफ अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच छोड़ दिया, साथ ही इससे पहले वीनू मांकड़ ट्रॉफी और अंडर-19 महिला टी20 ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं लिया था। इसकी वजह गुवाहाटी हाई कोर्ट की ईटानगर बेंच में अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के दो गुटों के बीच कानूनी अड़चन थी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि अरुणाचल प्रदेश में ट्रायल्स चल रहे हैं। एपेक्स काउंसिल के सदस्य एम. खैरुल जमाल मजूमदार को ट्रायल्स कराने के लिए संयोजक नियुक्त किया गया है। हम इस सीजन के घरेलू मुकाबलों में हिस्सा लिए बिना टीमों को बाहर नहीं रहने दे सकते। उन्होंने कहा, अरुणाचल में राज्य के बाहर के कुछ स्वतंत्र सिलेक्टर्स के साथ ट्रायल्स चल रहे हैं। एसोसिएशन इन ट्रायल्स में शामिल नहीं है, क्योंकि बीसीसीआई सीधे ट्रायल्स करा रहा है और हम अरुणाचल की टीमों को रणजी ट्रॉफी और दूसरे टूर्नामेंट्स में भेजने की कोशिश कर रहे हैं, जो आने वाले दिनों में होने वाले हैं। असम के इंडिपेंडेंट सिलेक्टर्स के एक पैनल को, जिसमें पूर्व खिलाड़ी सत्य गोपाल चक्रवर्ती, जयंत चौधरी और दीप बोरा शामिल हैं, ट्रायल्स कराने और यह पक्का करने का काम सौंपा गया है कि रणजी ट्रॉफी, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, सीनियर महिला T20 ट्रॉफी और विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अरुणाचल से टीमें उतारी जाएं। चक्रवर्ती इन ट्रायल्स के लिए सिलेक्टर्स के चेयरमैन हैं। उन्होंने कहा, अरुणाचल में राज्य के बाहर के कुछ स्वतंत्र सिलेक्टर्स के साथ ट्रायल्स चल रहे हैं। एसोसिएशन इन ट्रायल्स में शामिल नहीं है, क्योंकि बीसीसीआई सीधे ट्रायल्स करा रहा है और हम अरुणाचल की टीमों को रणजी ट्रॉफी और दूसरे टूर्नामेंट्स में भेजने की कोशिश कर रहे हैं, जो आने वाले दिनों में होने वाले हैं। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
क्या आपने देखा Qais Ahmad का Magical Ball, Najmul Hossain Shanto की फटी रह गई आंखें; देखें VIDEO
Qais Ahmed Magical Ball Video: अफगानिस्तान के यंग स्पिरन क़ैस अहमद (Qais Ahmad) ने One-off Test में एक मैजिकल बॉल डालकर बांग्लादेशी कैप्टन नाजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) को आउट किया। उनकी गेंद पर बोल्ड होने के बाद शान्तो पूरी तरह दंग थे। आलम ये था कि शांतो की हैरानी से आंखें फटी रह गई थी। कैस की जादुई गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैस का मैजिकल बॉल: ये घटना बांग्लादेशी का दूसरी पारी के 71वें ओवर में घटी। कैस अहमद ने पांचवीं गेंद पर लेग स्पिन करके शांतो को फंसाया। उनकी गेंद पिच से टकराने के बाद शांतो के लिए अंदर की तरफ गई। वो ड्राइव करके रन बटोरना चाहते थे, लेकिन अपनी कोशिश में पूरी तरह नाकाम हुए। इसके बाद होना क्या था। कैस की गेंद शांतो को चमका देकर उनके बैट और पैडके बीच से निकल गई। वो सीधा स्टंप्स से टकराई और शांतो बोल्ड हो गए। बांग्लादेशी कैप्टन आउट होने के बाद पूरी तरह हैरान थे। उनका रिएक्शन देखने लायक था। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो। बताते चलें कि बांग्लादेश-अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट में नाजमुल हुसैन शांतो को दोनों ही पारियों में कैस अहमद ने ही आउट किया। उन्होंने पहली पारी में 42 गेंदों पर 29 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में 191 गेंदों पर 82 रन जोड़े। Need such pitches in T20Is right now instead of cemented one's https://t.co/H6SsKhp1Ay — Froot Nation (@rs_3702) October 11, 2026 मैच का हाल: ये One-off टेस्ट शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है जहां बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 372/7 के स्कोर पर घोषित की और अफगानिस्तान के सामने 479 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया है। Also Read: LIVE Cricket Score गौरतलब है कि इस मुकाबले के पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। खबर लिखे जाने तक अफगानी टीम 3 विकेट खोकर 151 रन जोड़ चुकी है। उन्हें जीत हासिल करने के लिए 328 रन बनाने हैं, वहीं बांग्लादेश को जीत के लिए 7 विकेटों की दरकार है।
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ ए मैचों से बाहर, यह कीपर हुआ शामिल
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो चार-दिन के मैचों के लिए ऋषभ पंत की जगह कुमार कुशाग्र इंडिया ए में शामिल किया गया है।ऋषभ पंत को बाईं पसली में खिंचाव से उबरने की प्रक्रिया के कारण न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए के पहले दो चार-दिन के मैचों से बाहर कर दिया ...
अभिषेक शर्मा की इस उपलब्धि ने चेतेश्वर पुजारा को किया हैरान, बोले- किसी ने नहीं सोचा था कि...
चेतेश्वर पुजारा ने कभी नहीं सोचा था कि अभिषेक शर्मा T20I में बहुत तेजी से दो हजार रन के आंकड़े तक पहुंचेंगे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था।
टीम में पथुम निसांका, दिनेश चांदीमल और कामिंदु मेंडिस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज श्रीलंका के लिए अहम होगी।
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, कप्तान बदला; टीम में हुए कई फेरबदल
पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान हो गया है। कप्तान बदल गया है, जबकि कई खिलाड़ी टीम से बाहर कर दिए गए हैं, जो पिछली सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ खेले थे।
हैट्रिक ली, विकेटों का SIX लगाया और फिर कहा- मैं सिलेक्शन के पीछे नहीं भाग रहा, बल्कि…
तुषार देशपांडे ने रणजी मैच में मुंबई के लिए हैट्रिक ली और फिर 6 विकेट भी इस पारी में अपने नाम किए। ये उनका 50वां फर्स्ट क्लास गेम था। उन्होंने कहा है कि वह सिलेक्शन के पीछे नहीं भाग रहे।
क्या IPL 2027 खेलेंगे MS Dhoni? CSK के CEO बोले- 'धोनी में क्रिकेट बाकी...'
आईपीएल की सफलतम फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सीईओ काशी विश्वनाथन का मानना है कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी में अभी क्रिकेट बाकी है। वह टीम के लिए एक आखिरी सीजन खेलने की पूरी कोशिश करेंगे। धोनी इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए विश्वनाथन ने कहा कि धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, यह फैसला फ्रेंचाइजी ने पूरी तरह उन पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, यह एक ऐसा सवाल है जो आपको उनसे पूछना चाहिए। मुझे भी उनसे पूछना होगा। जब वह चेन्नई आते हैं तो वह हमें अपने फैसले के बारे में बताते हैं। मुझे लगता है कि उनके सीएसके के लिए खेलते रहने के चांस हैं। वह अभी भी एक खिलाड़ी हैं, आप जानते हैं। धोनी ने आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेला था। वह 45 साल के हो चुके हैं। ऐसे में धोनी के आगामी सीजन में खेलने पर सवाल उठते रहते हैं। एमएस धोनी आईपीएल 2027 में सीएसके के लिए खेलेंगे या नहीं, इस पर टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि वह धोनी को एक और आईपीएल सीजन के लिए वापसी करते देखना चाहते हैं। चेपॉक में सीएसके के पारंपरिक लैप ऑफ ऑनर में धोनी के हिस्सा लेने के बाद, रैना ने कहा कि उन्होंने आईपीएल 2027 के लिए उनसे वापसी करने की गुजारिश की थी। रैना ने कहा, मैंने उनसे कहा कि आपने आईपीएल 2026 को मिस कर दिया। यह नहीं गिना जाएगा। आपको अगले साल वापस आना होगा। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि धोनी ने वापसी के दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं किए हैं। यह उनका निजी फैसला होगा। मुझे लगता है कि वह सकारात्मक हैं। टीम भी फिर से अच्छी तरह से घुल-मिल रही है। फैंस भी चाहते हैं कि वह आएं। उन्होंने मुझसे कहा था कि देखते हैं। इसका मतलब है कि वह कड़ी मेहनत करेंगे और वापसी करेंगे। रैना ने कहा, मैंने उनसे कहा कि आपने आईपीएल 2026 को मिस कर दिया। यह नहीं गिना जाएगा। आपको अगले साल वापस आना होगा। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
ऋषभ पंत और ईशान किशन के बीच कम हो गया ये गैप, वसीम जाफर बोले- एक समय लगता था कि...
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और ईशान किशन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्हें लगता है कि ईशान ने अपने गेम को काफी बेहतर कर लिया है।
Marco Jansen Catch Video: 6 फीट 8 इंच लंबे मार्को यानसेन (Marco Jansen) ना सिर्फ एक शानदार ऑलराउंडर हैं, बल्कि एक गज़ब के फील्डर भी हैं। उन्होंने डरबन टेस्ट (SA vs AUS 1st Test) में भी अपनी बेहतरीन फील्डिंग का नज़ारा पेश किया। उन्होंने बाउंड्री के करीब स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का लाजवाब कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मार्को यानसेन ने पकड़ा बवाल कैच: ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 24वें ओवर में घटी। साउथ अफ्रीका के लिए स्पिनर साइमन हार्मर गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर स्टीव स्मिथ को फंसाया। उन्होंने गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया जिस पर स्मिथ लालच में आकर बड़ा शॉट खेलने चले गए। स्मिथ ने आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन की तरफ छक्का मारने के इरादे से हवाई शॉट खेला था। उन्होंने गेंद को अच्छे से बैट से मिडिल किया था और एक समय ऐसा लगा कि उन्हें पूरे छह रन मिलेंगे। तभी मार्को यानसेन ने करिश्मे को अंदाज दिया। 6 फीट 8 इंच लंबे मार्को ने पहले कूद लगाकर गेंद को रोका और फिर डाइव करके उसे जमीन पर गिरने से पहले पकड़ लिया। तो ऐसे स्टीव स्मिथ 41 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसेन के कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हो। उन्होंने डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 31 ओवर में 68 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने दूसरी पारी में 8 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट लिया। साउथ अफ्रीका की पहली पारी में मार्को ने 20 गेंदों पर 26 रन भी जोड़े। Catch karne ka tareeka thoda casual hai #SAvAUS https://t.co/n01JNII57L — FanCode (@FanCode) October 12, 2026 मैच का हाल: ऑस्ट्रेलियन टीम ने डरबन टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। उन्होंने अपनी दूसरी पारी 314/6 के स्कोर पर घोषित की और मेजबान साउथ अफ्रीका के सामने 421 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका चौथे दिन के खेल के अंत तक 4 विकेट खोकर 102 रन ही बना पाई। यानी पांचवें दिन के खेल में जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ छह विकेट लेने हैं, वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका को 319 रन बनाने होंगे। देखें प्लेइंग इलेवन साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया। Also Read: LIVE Cricket Score ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, निक मैडिन्सन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेन्शॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।
खिलाड़ी से लेकर अंपायर बनने तक रचा इतिहास, मगर 36 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गईं सारा
जिम्बाब्वे की अंपायर सारा डंबानेवाना का निधन हो गया है। वह जिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेली हुई थीं। उन्होंने महज 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा है।
वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। सूर्यवंशी के बचपन के कोच भारतीय टीम मैनेजमेंट द्वारा युवा ओपनर को बाहर रखने से नाराज हैं।
सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जो रूट को मिली खुली छूट, ECB ने किया बड़ा ऐलान
जो रूट के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, क्योंकि 2 साल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से मिला है। सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अब रूट तोड़ पाएंगे।
विराट या रोहित नहीं, ये खिलाड़ी 2027 वर्ल्ड कप जिताने के लिए जरूरी; कैफ बोले- वह ICC इवेंट का...
मोहम्मद कैफ का मानना है कि भारतीय टीम को 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतने के लिए मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज की जरूरत है। शमी ने लंबे समय से इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।
Pakistan vs Sri Lanka 3rd T20 Match Prediction: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार, 13 अक्टूबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 06:30 बजे से शुरू होगा। गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला भी रावलिपंडी स्टेडियम में खेला गया था। इसे पाकिस्तान ने 215 रन डिफेंड करके श्रीलंका से 82 रनों से जीता। इस मुकाबले के हीरो साहिबजादा फरहान (44 गेंदों पर 73 रन) और माज़ सदाकत (51 गेंदों पर 96 रन) रहे। PAK vs SL 3rd T20: मैच से जुड़ी जानकारी दिन - मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 समय - 06:30 PM IST वेन्यू - रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम Rawalpindi Cricket Stadium Pitch Report रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच सपाट है, जो बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। पुरानी गेंद से स्पिन गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिलने की उम्मीद है। ओस की अहम भूमिका को देखते हुए टॉस काफी महत्वपूर्ण रहेगा। यहां अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 11 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है। PAK vs SL T20 Head To Head Record कुल - 32 पाकिस्तान - 20 श्रीलंका - 12 PAK vs SL 3rd T20 : Where to Watch? पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV और FanCode app पर भी इन्जॉय कर सकते हो। PAK vs SL 3rd T20: Player to Watch Out For पाकिस्तान की टीम से साहिबजादा फरहान, माज़ सदाकत और मोहम्मद इमरान स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो कुसल मेंडिस, दासुन शनाका और नुवान तुषारा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। Pakistan vs Sri Lanka 3rd T20 Probable Playing XI Pakistan T20 Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), फखर ज़मान, माज़ सदाकत, सैम अयूब, हसन नवाज़, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद इमरान, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, अबरार अहदम। Sri Lanka T20 Probable Playing XI: लाहिरु उदारा, सिनेत जयवर्धने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), कामिन्दु मेंडिस, सहान अराचिगे, दासुन शनाका, चमिंदु विक्रमसिंघे, महेश थीक्षाना, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो, ईशान मलिंगा। Pakistan vs Sri Lanka Today's Match Prediction इस टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तानी टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी। PAK vs SL 3rd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, PAK vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Pakistan vs Sri Lanka Match Preview Also Read: LIVE Cricket Score Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।
'पहले से ज्यादा मोटिवेटेड महसूस कर रहा हूं', सफल सर्जरी के बाद बोले Jos Buttler
इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने सर्जरी के बाद कहा है कि वह फिट होने के लिए पहले से कहीं ज्यादा मोटिवेटेड हैं। बटलर को पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्लेबाजी के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। बटलर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया, मेरा ऑपरेशन हुआ है। सर्जरी सफल रही और मैं ठीक हो रहा हूं। पहले से कहीं ज्यादा मोटिवेटेड महसूस कर रहा हूं। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हॉस्पिटल के बेड पर थम्स अप करते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर में उनके बाएं पैर में ब्रेस लगा है। सर्जरी के बावजूद उनकी चोट चिंता की वजह बनी हुई है। बटलर हाल के सालों में कई सॉफ्ट-टिशू इंजरी से परेशान रहे हैं। ये ज्यादातर काफ की इंजरी रही हैं। आईपीएल 2024 के दौरान भी उन्हें लेफ्ट-हैमस्ट्रिंग की परेशानी हुई थी। इंजरी की वजह से बटलर का मौजूदा सीजन समय से पहले ही समाप्त हो गया। वह मैदान पर कब लौटेंगे, इसका कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है। इंजरी की वजह से बटलर पाकिस्तान में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हैं। वह नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट-बॉल टूर से भी बाहर रहेंगे। 17 जनवरी से शुरू हो रही साउथ अफ्रीका 20 लीग (एसए20) में भी उनका खेलना संदिग्ध है। इस लीग में वह डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बटलर का कॉन्ट्रैक्ट एक साल तक बढ़ा दिया। हालांकि, उनका अनुबंध अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 50-ओवर वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले खत्म हो जाएगा। इंजरी की वजह से बटलर का मौजूदा सीजन समय से पहले ही समाप्त हो गया। वह मैदान पर कब लौटेंगे, इसका कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है। इंजरी की वजह से बटलर पाकिस्तान में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हैं। वह नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट-बॉल टूर से भी बाहर रहेंगे। 17 जनवरी से शुरू हो रही साउथ अफ्रीका 20 लीग (एसए20) में भी उनका खेलना संदिग्ध है। इस लीग में वह डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने सगाई तोड़ने के कुछ सप्ताह बाद अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है। आकृति ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर अपने फैसले की जिम्मेदारी ली और कहा कि वह दूसरों की राय से प्रभावित हुई थीं।
Rishabh Pant Injured, MI में बड़ा Trade और PAK vs SL तीसरा टी20 आज; ये हैं आज की Top Cricket News
Also Read: LIVE Cricket Score Rishabh Pant न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। वहीं, WPL 2027 में MI ने बड़ा ट्रेड किया। जानें SA vs AUS टेस्ट, ICC की कार्रवाई और PAK vs SL तीसरे टी20 की अहम खबरें। India-A को लगा झटका, Rishabh Pant न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैचों से हुए बाहर, कुमार कुशाग्र को मिली जगह SA vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया डरबन टेस्ट जीतने से महज 6 विकेट दूर, साउथ अफ्रीका के सामने है 421 रनों का विशाल लक्ष्य मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच हुआ बड़ा ट्रेड, WPL 2027 के लिए MI Family का हिस्सा बनीं तारा नॉरिस ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार, डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए PAK vs SL 3rd T20: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा आखिरी टी20 मुकाबला, सीरीज को 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी पाकिस्तान।
वैभव सूर्यवंशी क्या कल भारत में खेलने वाले हैं अपना पहला मैच? इंस्टा पर लिखा- अपनी जगह पर बैठे रहें
वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके फैंस को एक उम्मीद दे दी है कि शायद वह कल यानी बुधवार 14 अक्टूबर को हैदराबाद में होने वाले चौथे टी20 मैच में खेल सकते हैं। उन्होंने लिखा है कि अपनी जगह पर बैठे रहें।
ऑस्ट्रेलिया ने लिख दी कप्तान तेम्बा बावुमा की पहली टेस्ट हार की स्क्रिप्ट, साउथ अफ्रीका पर है संकट
ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान तेम्बा बावुमा की पहली टेस्ट हार की स्क्रिप्ट लिख दी है। साउथ अफ्रीका की टीम पर डरबन टेस्ट मैच हारने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि 4 विकेट उन्होंने खो दिए और रन अभी भी 300 से ज्यादा बनाने हैं।
स्टीव स्मिथ के हेलमेट पर लगी थी एक तेज रफ्तार से आई गेंद, फिर भी की बल्लेबाजी; मगर…
स्टीव स्मिथ को पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन हेलमेट पर गेंद लगी थी। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी तो जारी रखी, लेकिन फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं नजर आए। उनकी जगह माइकल नेसर ने फील्डिंग की।
मुंबई ने तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के दम पर चंडीगढ़ को 'फॉलोऑन' खेलने पर मजबूर कर दिया है। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाए, जिसके जवाब में चंडीगढ़ सिर्फ 78 रन पर ढेर हो गई। दूसरे दिन की समाप्ति तक चंडीगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में पहला विकेट भी गंवा दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने पहली पारी में 429 रन बनाए। इस टीम ने महज 1 रन पर यशस्वी जायसवाल (0) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद मुशीर खान ने आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़कर टीम को संभाला। म्हात्रे 8 बाउंड्री के साथ 48 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मुशीर ने कप्तान सिद्धेश लाड के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर टीम को 142 रन तक पहुंचा दिया। मुशीर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 4 चौके आए, जबकि कप्तान सिद्धेश ने 86 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, तनुष कोटियान ने 58 रन, जबकि मोहित अवस्थी ने 56 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से रोहित और राज बावा ने 4-4 विकेट चटकाए, जबकि जगजीत सिंह और निशंक बिरला ने 1-1 विकेट चटकाया। इसके जवाब में चंडीगढ़ सिर्फ 19.1 ओवरों का सामना कर सकी। यह टीम 78 रन पर सिमट गई। अर्सलान खान ने अर्जुन आजाद के साथ पहले विकेट के लिए 16 रन जोड़े। खान टीम के खाते में सिर्फ 2 रन जुटा सके। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर अर्जुन आजाद (20) के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा। अगली गेंद पर तुषार देशपांडे ने शिवम भाम्बरी (0) को बोल्ड कर दिया। दिपेंदर कुश (0) पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन अपनी पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को कैच थमा बैठे। इसी के साथ देशपांडे ने हैट्रिक पूरी की। 25 के स्कोर पर ही टीम को कप्तान मनन वोहरा (2) के रूप में पांचवां झटका भी लग गया। इस पारी में अर्जुन आजाद (20) के अलावा, सिर्फ निशंक बिरला (33) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने 7 ओवरों में सिर्फ 17 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि मोहित अवस्थी को 3 विकेट हाथ लगे। शेष 2 विकेट सिल्वेस्टर डिसूजा ने हासिल किए। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर अर्जुन आजाद (20) के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा। अगली गेंद पर तुषार देशपांडे ने शिवम भाम्बरी (0) को बोल्ड कर दिया। दिपेंदर कुश (0) पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन अपनी पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को कैच थमा बैठे। इसी के साथ देशपांडे ने हैट्रिक पूरी की। 25 के स्कोर पर ही टीम को कप्तान मनन वोहरा (2) के रूप में पांचवां झटका भी लग गया। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
T20I में फील्डिंग सुधारने के लिए टीम इंडिया के कल्चर में बदलाव जरूरी: आर श्रीधर
West Indies: भारत की सीनियर पुरुष टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर मानते हैं कि टी20 फॉर्मेट में फील्डिंग के स्तर में आ रही गिरावट को ठीक करने के लिए राष्ट्रीय टीम को अपने कल्चर में पूरी तरह बदलाव की जरूरत है। श्रीधर ने यह भी कहा कि 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम में शामिल नए खिलाड़ी फील्डिंग के मामले में पूरी तरह तैयार नहीं हैं। आंकड़ों के अनुसार, साल 2026 में टी20 मुकाबलों में भारत की फील्डिंग का स्तर गिरा है। कैच पकड़ने की क्षमता के मामले में भारत टॉप 10 देशों में दूसरे-आखिरी स्थान पर है (73.4 प्रतिशत)। टीम ने चौंकाने वाले 58 कैच छोड़े हैं। भारतीय फील्डरों ने भले ही 129 रन बचाए हों, लेकिन कैच छोड़ने और ग्राउंड-फील्डिंग की गलतियों के कारण 226 रन अतिरिक्त बने, जिससे कुल मिलाकर 97 रनों का नुकसान हुआ। इसके अलावा, रनआउट के मौके चूकने के मामले में भारत सभी टीमों में सबसे आगे है (19 मौके चूके), जबकि टीम ने 14 रनआउट किए भी हैं। साथ ही, भारतीय विकेटकीपरों ने स्टंपिंग के पांच मौकों में से दो मौके गंवाए। न्यूजीलैंड में मैच स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे, जिसका मतलब है कि फील्डरों को कड़ाके की ठंड में मैदान पर उतरना होगा। श्रीधर ने सोमवार को 'सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क' द्वारा आयोजित एक वर्चुअल बातचीत में आईएएनएस से कहा, फॉर्म अच्छी नहीं है। भारतीय टीम की फील्डिंग का फॉर्म, न सिर्फ पिछले कुछ मुकाबलों में, बल्कि पिछले कुछ महीनों में भी अच्छा नहीं रहा है। हमने टी20 वर्ल्ड कप जीता, लेकिन उस टूर्नामेंट में भी हम एक अच्छी फील्डिंग यूनिट के आसपास भी नहीं थे। उस सेमीफाइनल में शायद अक्षर पटेल ने ही हमें हारने से बचाया था। इसलिए हमें अपनी फील्डिंग में सुधार करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि फील्डिंग के मामले में और एक खास संस्कृति बनाने के मामले में अब फील्डिंग को निश्चित रूप से कम प्राथमिकता दी जा रही है। जैसा कि हम देख सकते हैं, भारतीय टीम की बैटिंग में एक कल्चर नजर आता है। इसी तरह, तेज गेंदबाजों के इस्तेमाल में भी एक साफ कल्चर है, खासकर वनडे में, जहां शुभमन गिल पिच पर जोरदार गेंदें फेंकना पसंद करते हैं, लेकिन फील्डिंग में ऐसा कल्चर नहीं दिखता। चिंता की बात यह है कि टीम में आने वाले नए खिलाड़ियों की फील्डिंग क्षमता उतनी अच्छी नहीं है। कुछ तेज गेंदबाज हैं, कुछ बल्लेबाज हैं, लेकिन जो भी आ रहा है, वह कोहली, सूर्यकुमार या श्रेयस जैसा फील्डर नहीं लगता, उस पीढ़ी की बात कर रहा हूं, क्योंकि ऐसा लगता है कि उन्हें सिर्फ एक ही स्किल, यानी बैटिंग, पर तैयार किया गया है। घरेलू क्रिकेट सिस्टम को इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए कहते हुए, श्रीधर ने जोर दिया कि हेड कोच गौतम गंभीर और फील्डिंग कोच सुभादीप घोष के नेतृत्व में मौजूदा कोचिंग स्टाफ को कैचिंग और ग्राउंड फील्डिंग के मामले में कड़े स्टैंडर्ड और जवाबदेही तय करनी होगी। उन्होंने कहा, यह थोड़ी चिंता की बात है, लेकिन यह भारतीय टीम की चिंता का विषय नहीं है। यह पूरे सिस्टम के लिए जागने और सच्चाई को समझने का समय है। तो बहुत कुछ किया जाना बाकी है, लेकिन फील्डिंग कोच के सामने इन युवा खिलाड़ियों को तुरंत मैच प्रैक्टिस के लिए तैयार करने की चुनौती होगी। मुझे लगता है कि वे 18 तारीख को भारत से निकलेंगे और 19 तारीख को पहुंचेंगे और 22 तारीख को उनका (टी20) मैच है, जो बहुत चुनौतीपूर्ण है। लेकिन आज के दौर में क्रिकेट तो हालात के हिसाब से ढलने के बारे में ही है, है ना? इसीलिए तो आपको इतनी मोटी रकम मिलती है। मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि भारतीय टीम कैसे हालात के हिसाब से खुद को ढालती है। हो सकता है कि वे टी20 फॉर्मेट में बहुत अच्छी तरह ढल जाएं, लेकिन जब रेड बॉल की बात आएगी, तो मामला बिल्कुल अलग होगा। श्रीधर का मानना है कि न्यूजीलैंड के अनोखे मौसम में भारतीय फील्डिंग यूनिट की तुरंत परीक्षा होगी। उन्होंने कहा, जैसा कि आपने कहा, न्यूजीलैंड में एक बड़ी बात शुरुआती वसंत का मौसम है। आमतौर पर, भारत जनवरी-फरवरी में न्यूजीलैंड का दौरा करता है, जब मौसम थोड़ा गर्म होने लगता है। लेकिन इस बार, शायद यह उन दुर्लभ मौकों में से एक है जब हम अक्टूबर के आखिर और पूरे नवंबर में वहां जा रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमारे फील्डर्स को वहां के माहौल के हिसाब से खुद को ढालना होगा। इस साल भारत में अक्टूबर का महीना बहुत गर्म रहा है, जिसकी वजह 'सुपर अल नीनो' है। इसलिए हमारे फील्डर्स, बॉलर्स और बैटर्स को वहां के माहौल के हिसाब से काफी बदलाव करने होंगे, खासकर वेलिंगटन जैसे शहरों में खेलते समय, जहां बहुत तेज हवाएं चलती हैं। ऊंचे कैच हमेशा एक चुनौती बन सकते हैं, लेकिन अगर आप क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में हैं, तो यह एक बहुत ही सुंदर और हरा-भरा क्रिकेट ग्राउंड है। वहां बहुत ठंड हो सकती है, जब फील्डर्स को अपने हाथों को गर्म रखने के लिए हैंड वार्मर का इस्तेमाल करना पड़ता है, या जेब में हाथ रखने पड़ते हैं या बीच-बीच में उन्हें गर्म करना पड़ता है, लेकिन यह आसान नहीं होगा। श्रीधर के अनुसार, एक टिकाऊ फील्डिंग कल्चर बनाने के लिए दो चीजों की जरूरत होती है: खिलाड़ियों द्वारा खुद तय किए गए अंदरूनी स्टैंडर्ड और परफॉर्मेंस को मापने के सही तरीके। कोचिंग स्टाफ द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले आधुनिक तरीकों में बाउंड्री से थ्रो की स्पीड, गेंद तक पहुंचने की स्पीड, मुश्किल मौकों पर रिएक्शन टाइम, कैच पकड़ने की सफलता दर, बचाए गए रन और डायरेक्ट-हिट का प्रतिशत शामिल हैं। श्रीधर ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के समय बनाए गए ब्लूप्रिंट का भी जिक्र किया, जिसमें हर सेशन में खिलाड़ियों की मौजूदगी पर नजर रखी जाती थी। साथ ही, साउथ अफ्रीका में 2018 की वनडे सीरीज के दौरान बॉलर्स को साफ तौर पर बताया गया था कि फील्डिंग उनकी दूसरी स्किल है और जिन 40 ओवरों में वे बॉलिंग नहीं कर रहे हैं, उनमें उन्हें खुद को रन बचाने वाले और रन-आउट करने वाले खिलाड़ी के तौर पर देखना चाहिए। भारत के लिए एक अच्छी फील्डिंग यूनिट बनाने के लिए, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली मौजूदा टी20 टीम में भी ऊपर से नीचे तक जवाबदेही तय होनी चाहिए। 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की लंबी तैयारी को देखते हुए, श्रीधर ने बड़े टूर्नामेंट में कैच लेने वालों के गेम-चेंजिंग असर पर जोर दिया। उन्होंने 1983 के फाइनल में कपिल देव और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव के शानदार कैच का जिक्र किया। उन्होंने कहा, आप सही कह रहे हैं। हमने देखा कि सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में क्या किया, उसी से हम टूर्नामेंट जीते। हमने महान कपिल देव को 1983 के फाइनल में कमाल करते देखा। उससे सिर्फ वर्ल्ड कप ही नहीं जीता गया, बल्कि उसने भारतीय क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल दिया और क्रिकेट की ताकत का केंद्र भी हमेशा के लिए बदल गया। तो, कैच लेने वाले ऐसा कर सकते हैं। वे सिर्फ मैच ही नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ जीत सकते हैं। वे भरोसा भी जीत सकते हैं। इसलिए, भारत को अपनी तैयारी बेहतर करनी होगी। हां, कैचिंग के मामले में पिछले कुछ साल बहुत अच्छे नहीं रहे हैं, लेकिन फिर भी हमने वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती हैं। तो, हम अपनी बैटिंग और बॉलिंग की शानदार स्किल से इसकी भरपाई कर रहे हैं, लेकिन अब फील्डिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है क्योंकि ऐसी चीजें लगातार हो रही हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इन सब बातों का मतलब है कि घोष के सामने एक बड़ी चुनौती है, और श्रीधर को भरोसा है कि वह इस चुनौती का सामना कर पाएंगे। उन्होंने कहा, नए फील्डिंग कोच के सामने एक अहम काम है। उन्हें फील्डर्स के रोल साफ करने होंगे। उन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होगी ताकि वे सही फील्डर्स को सही पोजिशन पर लगा सकें। उन्हें हर मैच को और अधिक उद्देश्यपूर्ण तरीके से देखने की जरूरत है, और उनके पास इसके लिए जरूरी तरीके भी हैं। वह एक अच्छे कोच हैं। वह बहुत मेहनती कोच हैं और उन्हें बहुत जानकारी है। वह बहुत अनुभवी हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि भारतीय फील्डिंग अभी शुभदीप के हाथों में है, जो दिलीप के बाद आए हैं और वह भी बहुत काबिल कोच हैं। इसलिए, मुझे यकीन है कि जीजी (गौतम गंभीर) और बाकी कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर वे साफ-सुथरी योजनाएं बनाएंगे। अभी तो हमें यह भी नहीं पता कि वर्ल्ड कप के लिए फाइनल टीम कौन सी होगी। इसलिए, कम से कम पक्की चीजों के आधार पर हमें योजनाएं बनानी होंगी और ऐसा कल्चर बनाना होगा जो हमारे बाद भी बना रहे। 15 साल के बेहतरीन बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बात करते हुए, श्रीधर को लगा कि उन्हें मैच के दौरान सब्स्टिट्यूट करने के बजाय, एक व्यवस्थित शेड्यूल के तहत एक भरोसेमंद फील्डर के तौर पर तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, वह 15 साल के हैं। वह अभी बच्चा हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि वहां किसी को उसका प्रोग्राम सही ढंग से चलाना होगा। हालांकि, वह एक इंटरनेशनल एलीट माहौल में है जहां एथलीट जानते हैं कि उन्हें क्या करना है और अपने वर्कलोड को कैसे मैनेज करना है, लेकिन 15 साल के बच्चे को कभी-कभी बताने की जरूरत होती है। वहां किसी को वैभव सूर्यवंशी के लिए एक शेड्यूल बनाना होगा, जिसमें वह प्रैक्टिस में काफी समय बिताए और मैच में फील्डिंग के लिए भी खुद को तैयार करे, क्योंकि 15 साल की उम्र में अगर आपको सब्स्टिट्यूट किया जा रहा है, तो यह अच्छा संकेत नहीं है। इन सब बातों का मतलब है कि घोष के सामने एक बड़ी चुनौती है, और श्रीधर को भरोसा है कि वह इस चुनौती का सामना कर पाएंगे। उन्होंने कहा, नए फील्डिंग कोच के सामने एक अहम काम है। उन्हें फील्डर्स के रोल साफ करने होंगे। उन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होगी ताकि वे सही फील्डर्स को सही पोजिशन पर लगा सकें। उन्हें हर मैच को और अधिक उद्देश्यपूर्ण तरीके से देखने की जरूरत है, और उनके पास इसके लिए जरूरी तरीके भी हैं। वह एक अच्छे कोच हैं। वह बहुत मेहनती कोच हैं और उन्हें बहुत जानकारी है। वह बहुत अनुभवी हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि भारतीय फील्डिंग अभी शुभदीप के हाथों में है, जो दिलीप के बाद आए हैं और वह भी बहुत काबिल कोच हैं। इसलिए, मुझे यकीन है कि जीजी (गौतम गंभीर) और बाकी कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर वे साफ-सुथरी योजनाएं बनाएंगे। अभी तो हमें यह भी नहीं पता कि वर्ल्ड कप के लिए फाइनल टीम कौन सी होगी। इसलिए, कम से कम पक्की चीजों के आधार पर हमें योजनाएं बनानी होंगी और ऐसा कल्चर बनाना होगा जो हमारे बाद भी बना रहे। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
इंग्लैंड टेस्ट टीम से जुड़े CSK के दो और कोच, स्टीफन फ्लेमिंग के अंडर संभालेंगे ये जिम्मेदारी
इंग्लैंड टेस्ट टीम से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दो और कोच जुड़ गए हैं। एरिक सिमंस गेंदबाजी कोच जबकि जेम्स फोस्टर फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कोहली की वीडियो देखकर मैकस्वीनी ने निखारा ये हुनर, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बोला- भारत आना हो तो...
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर नाथन मैकस्वीनी ने विराट कोहली की बल्लेबाजी के वीडियो देखकर स्पिन खेलने के हुनर को निखारा है। उन्होंने भारत 'ए' के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया।
SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया डरबन टेस्ट में जीत से 6 विकेट दूर, साउथ अफ्रीका को मिला विशाल लक्ष्य
South Africa vs Australia, 1st Test: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने डरबन के किंग्समीड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। जीत के लक्ष्य़ से साउथ अफ्रीका अभी भी 319 रन दूर है। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही, जिसके बाद एडेन मार्करम और डेविड बेडिंगहम ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। लेकिन बेडिंगहम के आउट होते ही कप्तान टेम्बा वाबुमा (1) और ट्रिस्टन स्टब्स (1) भी सस्ते में पवेलिन लौट गए। बेडिंगहम ने 68 गेंदों में 45 रन बनाए। दिन के अंत पर मार्करम 45 रन और वियान मुल्डर 5 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक जोश हेजलवुड ने 2 विकेट, मैट रेनशॉ और कप्तान पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले चौथे दिन के खेल के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 421 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में भी रेनशॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 गेंदों में 82 रन बनाए। इसके लावा निक मैडिंसन ने 48 रन और ब्यू वेबस्टर ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में एनरिक नॉर्खिया और केशव महाराज ने 2-2 विकेट, साइमन हार्मर और मार्को यान्सेन ने 1-1 विकेट लिया। Also Read: LIVE Cricket Score गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में रेनशॉ के 190 रन की बदौलत 390 रन बनाए थे। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 284 रन पर ऑलआउट हुई और ऑस्ट्रेलिया को 106 रनों की अहम बढ़त मिली।
रिंकू सिंह आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। रिंकू के जन्मदिन पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने खास मैसेज भेजा है।
रोहित शर्मा का ये मिशन पूरा होता देखना चाहते हैं आर अश्विन, बोले- विराट कोहली ने जो करके दिखाया...
रोहित शर्मा और विराट कोहली के समर्पण की आर अश्विन ने दिल खोलकर तारीफ की है। वह दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के साथ लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए खेले। अश्विन ने दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल रिटायरमेंट लिया।
Rishabh Pant न्यूजीलैंड में होने वाली इस सीरीज से हुए बाहर, कुशाग्र को मिला मौका
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को न्यूजीलैंड 'A' के खिलाफ इंडिया 'A' की मल्टी-डे सीरीज के शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने सोमवार (12 अक्टूबर) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। ईरानी कप में 'रेस्ट ऑफ़ इंडिया' की कप्तानी करते हुए पंत को बाईं तरफ़ खिंचाव आ गया था। तीसरे मैच के लिए उनकी उपलब्धता का आकलन बाद में किया जाएगा। टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए पंत का शुरुआती सिलेक्शन फिटनेस मंज़ूरी पर निर्भर था। उनके बाहर होने का मतलब है कि इस सीरीज के लिए टीम के कप्तान चुने गए ध्रुव जुरे अभी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। वहीं कुशाग्र विकेटकीपर के दूसरे विकल्प के तौर पर रहेंगे। 21 साल के कुशाग्र फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने पिछले तीन मुकाबलों में दो शतक लगाए हैं। उन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल के अलावा ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पुदुचेरी में हुए मुकाबले में भी शतक जड़ा था। न्यूज़ीलैंड में होने वाली 'A' सीरीज़, जिसमें कई रेगुलर टेस्ट खिलाड़ी शामिल हैं, भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की उम्मीदों के लिए अहम दो-टेस्ट वाली सीरीज़ की तैयारी के तौर पर एक बेहतरीन मौका साबित होगी। Rishabh Pant ruled out of the first two India A matches against NZ due to injury. Kumar Kushagra named his replacement. https://t.co/3M38qGWew3 — CRICKETNMORE (@cricketnmore) October 12, 2026 यह सीरीज 24 अक्टूबर को लिंकन में शुरू होगी, इसके बाद 31 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में दूसरा मैच और 7 नवंबर को वापस लिंकन में फ़ाइनल मैच खेला जाएगा। Also Read: LIVE Cricket Score इंडिया ए टीम: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, औकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर) (पहला और दूसरा मैच)।
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम से हुए बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
Kumar Kushagra Replaces Rishabh Pant: चोटिल ऋषभ पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इंडिया ए टीम में कुमार कुशाग्र को शामिल किया गया है।
मार्नस लाबुशेन साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक से चूकने के बावजूद चौंकाने में कामयाब रहे। वह दोनों मर्तबा एक जैसे रन बनाकर लौटे। लाबुशेन ने गेंदें भी समान ही खेलीं।
रांची में इस हरकत के लिए ICC की रडार पर आए पॉवेल और रदरफोर्ड, फटकार के साथ-साथ डिमेरिट अंक भी
रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने भारत के खिलाफ रांची T20I में जो हरकत की थी, उसके लिए दोनों आईसीसी की रडार पर आ गए। पॉवेल और रदरफोर्ड को फटकार लगने के साथ-साथ डिमेरिट अंक भी मिला है।
हांगकांग सिक्सेस 2026: बांग्लादेश की 7 सदस्यीय टीम घोषित, अबू हैदर संभालेंगे कमान
बांग्लादेश 'हांगकांग सिक्सेस 2026' में इंटरनेशनल अनुभव और उभरते हुए टैलेंट का मिला-जुला रूप पेश करेगा। इस छह-खिलाड़ियों वाले टूर्नामेंट के लिए सात-सदस्यीय टीम की कमान बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अबू हैदर रोनी संभालेंगे। टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हॉन्ग कॉन्ग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा। इस स्क्वाड में बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अबू हैदर रोनी और सब्बीर रहमान रोमन के साथ समीउन बशीर रातुल, चौधरी मोहम्मद रिजवान, मृत्युंजय चौधरी, अहरार अमीन और हबीबुर रहमान सोहन जैसे उभरते हुए टैलेंट शामिल हैं। नादिफ चौधरी टीम मैनेजर के तौर पर जाएंगे। वनडे और टी20 फॉर्मेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करने वाले अबू हैदर रोनी साल 2025 के एडिशन में खेलने के बाद हांगकांग सिक्सेस में वापसी कर रहे हैं। उस एडिशन में उन्होंने हांगकांग, चीन के खिलाफ़ प्लेट फाइनल में चार विकेट लिए थे। सब्बीर रहमान रोमन भी इंटरनेशनल अनुभव लेकर आ रहे हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 2026 टॉप एंड टी20 कैंपेन में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने सात मुकाबलों में 184 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे। बांग्लादेश का कैंपेन इस क्षेत्र की बढ़ती क्रॉस-बॉर्डर क्रिकेट राइवलरी में एक और अध्याय जोड़ेगा, क्योंकि टीम एशिया की कुछ प्रमुख क्रिकेट टीमों के साथ मैदान में उतरेगी। बांग्लादेश 2025 में प्लेट फाइनल तक पहुंचने के बाद हांगकांग सिक्सेस में वापसी कर रहा है, जहां उन्हें मेजबान हांगकांग, चीन से एक विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। 'हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस' टूर्नामेंट अटैकिंग क्रिकेट, तेजी से रन बनाने और खिलाड़ियों के हर विभाग में योगदान देने पर आधारित है। इसमें 12 टीमों को चार पूल में बांटा गया है। 'पूल-ए' में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और हांगकांग चीन शामिल हैं, जबकि 'पूल-बी' में श्रीलंका, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड हैं। भारत के साथ पाकिस्तान और यूएई 'पूल-सी' में मौजूद है, जबकि 'पूल-डी' में साउथ अफ्रीका के साथ अफगानिस्तान और ओमान मौजूद हैं। हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी होते हैं और प्रत्येक इनिंग में छह ओवर फेंके जाते हैं। आमतौर पर प्रत्येक बॉलर एक ओवर फेंकता है, लेकिन विकेटकीपर और एक तय बॉलर पर यह नियम लागू नहीं होता, जिससे एक खिलाड़ी दो ओवर फेंक सकता है। 'हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस' टूर्नामेंट अटैकिंग क्रिकेट, तेजी से रन बनाने और खिलाड़ियों के हर विभाग में योगदान देने पर आधारित है। इसमें 12 टीमों को चार पूल में बांटा गया है। 'पूल-ए' में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और हांगकांग चीन शामिल हैं, जबकि 'पूल-बी' में श्रीलंका, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड हैं। भारत के साथ पाकिस्तान और यूएई 'पूल-सी' में मौजूद है, जबकि 'पूल-डी' में साउथ अफ्रीका के साथ अफगानिस्तान और ओमान मौजूद हैं। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
IND vs SL पहला वनडे दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट हुआ या नहीं? BCCI ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट हुआ या नहीं? भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इसे लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। श्रीलंका क्रिकेट टीम को दिसंबर में भारत का दौरा करना है।
स्टीव स्मिथ ने सचिन तेंदुलकर के स्पेशल क्लब में मारी एंट्री, अवे टेस्ट मैचों में बन गए 5 हजारी
Steve Smith 5000 Away Test Runs: स्टीव स्मिथ साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी 30 का आंकड़ा पार नहीं कर सके। हालांकि, स्मिथ ने सचिन तेंदुलकर के एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली।
तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में दिखाई अपनी धमक, हैट्रिक लेकर मुंबई का कर दिया काम आसान
तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में अपनी धमक दिखाई। उन्होंने हैट्रिक लेकर मुंबई का काम आसान कर दिया। मुंबई की टीम चंडीगढ़ के खिलाफ नए सीजन का अपना पहला मैच खेल रही है।
ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा! Anrich Nortje ने Fiery Yorker से तहस-नहस कर दिए स्टंप्स; देखें VIDEO
Anrich Nortje Fiery Yorker Video: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। वो विपक्षी बल्लेबाज़ों को अपनी रफ्तार से डराकर आउट करते हैं। उनकी खतरनाक बाउंसर और डेडली यॉर्कर सभी के होश उड़ा देते हैं। एक बार फिर नॉर्खिया की घातक यॉर्कर का कहर देखने को मिला है। उन्होंने डरबन टेस्ट (SA vs AUS 1st Test) में निक मैडिन्सन (Nic Maddinson) को शानदार यॉर्कर से बोल्ड किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नॉर्खिया ने फेंका डेडली यॉर्कर: एनरिक नॉर्खिया की तेज तर्रार गेंद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 11वें ओवर में देखने को मिली। उन्होंने मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज़ निक मैडिन्सन को सरप्राइज करने के लिए पैर पर तेज रफ्तार यॉर्कर फेंका। ये गेंद 132kph की रफ्तार से निक तक पहुंचा जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बैट से गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन जब तक वो बैट नीचे लाते तब तक गेंद स्टंप्स में घुस चुकी थी। ये गेंद इतनी तेजी से विकेट से टकराया था कि मिडिल और लेग स्टंप तो जमीन से ही उखड़ गए। ये दोनों स्टंप दूर जाकर गिरे। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो। बताते चलें कि एनरिक नॉर्खिया ने निक मैडिन्सन को जब आउट किया तब वो 48 रनों के निजी स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने महज़ 38 गेंदों पर 6 चौके 2 छक्के लगाकर ये रन बनाए थे। हालांकि वो एनरिक नॉर्खिया की यॉर्कर के सामने बेबस दिखे। नॉर्खिया खबर लिखे जाने तक 6 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट ले चुके हैं। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 28 ओवर गेंदबाज़ी की और 88 रन देकर 2 विकेट झटके। Nortje with this absolute snorter https://t.co/8lXhg6MWnT — Werner (@Werries_) October 12, 2026 मैच का हाल: डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी। उन्होंने पहली पारी में 390 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका अपनी पहली पारी में 280 रन बनाकर ऑल आउट हुई। ध्यान दें कि डरबन टेस्ट के चौथे दिन के लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में36 ओवर खेलकर 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन जोड़ लिए हैं। देखें प्लेइंग इलेवन साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया। Also Read: LIVE Cricket Score ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, निक मैडिन्सन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेन्शॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।
सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों को क्यों टीम से ड्रॉप किया था? पूर्व सिलेक्टर ने खोला राज
सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और जहीर खान जैसे दिग्गजों को टीम से बाहर क्यों किया गया था? इस बारे में पूर्व चीफ सिलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में बताया है। उनका कहना है कि हमें भविष्य की नींव रखने का काम दिया गया था।
तिलक वर्मा ने T20I में लगाई कैच की फिफ्टी, टॉप 5 में विराट कोहली को पछाड़ने से ज्यादा दूर नहीं
तिलक वर्मा ने भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच में दो कैच पकड़े। उन्होंने भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में 50 कैच कंप्लीट कर लिए हैं। तिलक एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं।
West Indies: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बताया कि वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज के खिलाफ उनकी धीमी और सावधानी भरी शुरुआत पहले से बनाई गई रणनीति का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज ने उनके लिए खास योजनाएं तैयार की थीं, इसलिए शुरुआत में जोखिम लेने के बजाय उन्होंने परिस्थितियों को समझने और गेंदबाजों को परखने पर ध्यान दिया। इसके बाद जब वह लय में आ गए, तो अभिषेक ने अपने स्वाभाविक आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के पावरप्ले के दौरान बड़े शॉट्स लगाए। अभिषेक ने 30 गेंदों में 69 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 18 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह भारत की शुरुआती स्थिति के बिल्कुल उलट था - पहले दो ओवरों में केवल 11 रन बने थे और संजू सैमसन जल्दी आउट हो गए थे। अभिषेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, मेरे दिमाग में यह बात थी कि उनके पास मेरे खिलाफ एक योजना थी। जाहिर है कि पहले ओवर में एक ऑफ-स्पिनर (रोस्टन चेज) ने गेंदबाजी की। इसी कारण यह बस मेरे और उनके बीच की लड़ाई थी। मैंने पहले ओवर में उनका सम्मान किया क्योंकि मुझे लगता है कि वह इस सीरीज में वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। तो बात बस इतनी है कि मेरे लिए भी योजना काफी अच्छी रही, क्योंकि पावरप्ले में ही मैं बस कुछ रन बनाने की कोशिश कर रहा था। उनके पास मेरे लिए एक योजना थी, और मुझे उससे बेहतर खेलना था। तीसरे ओवर के बीच में अभिषेक ने अपनी गति बढ़ाई। उन्होंने कवर-प्वाइंट के जरिए एक शानदार ड्राइव लगाया और फिर चेज की गेंदों पर लगातार छक्के लगाए। ईशान किशन के साथ अपनी केमिस्ट्री पर बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि वे बस एक-दूसरे का साथ देने की कोशिश करते हैं। भारतीय ओपनर ने कहा, मुझे ईशान को हंसाना होता है, मुझे उन्हें थोड़ा रिलैक्स करना होता है। जब वह बल्लेबाजी करने आते हैं, तो उन्हें उस जोन में रहना पसंद होता है। हालांकि, मुझे लगता है कि हम दोनों के बीच एक अच्छा तालमेल है। हमारी कई साझेदारियां रही हैं, आईपीएल में भी। इसी कारण हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। जाहिर है कि जब कोई विकेट गिरता है तो ईशान क्रीज पर आते हैं। शुरुआती तीन-चार या दो गेंदों पर थोड़ा दबाव होता है, और मैं बस यही चाहता हूं कि वह उस दबाव से फ्री होकर वैसे ही खेलें जैसे वह हमेशा खेलते हैं। अभिषेक ने आगे कहा, जब हम मैदान पर होते हैं तो हम हालात वगैरह के बारे में ज्यादा बात नहीं करते। हम बस एक-दूसरे की बल्लेबाजी का आनंद लेते हैं और एक-दूसरे का साथ देते हैं। 223 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए टीम की सोच के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने माना कि मेहमान टीम की पारी में देर से आए उछाल के बावजूद उनकी टीम दबाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध थी। अभिषेक ने कहा, वेस्टइंडीज एक ऐसी टीम है, जिन्हें देखकर आप कभी नहीं कह सकते कि उनके खिलाफ मैच हमारी मुट्ठी में आ गया है। यह बात हमारे दिमाग में भी थी, क्योंकि हमने पिछले मैच में देखा था कि जो बल्लेबाज आते हैं और यहां के हालात हैं, उनके लिए कहीं से भी मैच का पासा पलटना बहुत आसान होता है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा, इसी कारण यह बात हमारे दिमाग में थी, जब हम खेल रहे थे, तो हम हडल (टीम मीटिंग) में इस बारे में बात कर रहे थे कि हम आक्रामक रहेंगे, ढील नहीं देंगे और उन्हें वापसी का एक भी मौका नहीं देंगे। अगर आपने देखा हो, तो जिस तरह से (शमार) स्प्रिंगर ने बल्लेबाजी की, हम सचमुच हैरान थे कि उन्होंने वे शॉट्स कैसे खेले। वे आसान शॉट्स नहीं थे। अभिषेक ने आगे कहा, जब हम मैदान पर होते हैं तो हम हालात वगैरह के बारे में ज्यादा बात नहीं करते। हम बस एक-दूसरे की बल्लेबाजी का आनंद लेते हैं और एक-दूसरे का साथ देते हैं। 223 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए टीम की सोच के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने माना कि मेहमान टीम की पारी में देर से आए उछाल के बावजूद उनकी टीम दबाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध थी। अभिषेक ने कहा, वेस्टइंडीज एक ऐसी टीम है, जिन्हें देखकर आप कभी नहीं कह सकते कि उनके खिलाफ मैच हमारी मुट्ठी में आ गया है। यह बात हमारे दिमाग में भी थी, क्योंकि हमने पिछले मैच में देखा था कि जो बल्लेबाज आते हैं और यहां के हालात हैं, उनके लिए कहीं से भी मैच का पासा पलटना बहुत आसान होता है। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
वेस्टइंडीज के पास नहीं है अभिषेक शर्मा का तोड़, शमर स्प्रिंगर बोले- आप उनके खिलाफ कुछ भी...
वेस्टइंडीज के पास अभिषेक शर्मा का तोड़ नहीं है। शमर स्प्रिंगर ने कहा है कि आप उनके खिलाफ सिर्फ डिफेंसिव रह सकते हैं। उनको सिंगल और डबल लेने दें, क्योंकि यहां कि पिच और मैदान पर आप ज्यादा कुछ कंट्रोल नहीं कर सकते।
Ian Bishop ने Abhishek Sharma की तारीफ में पढ़ें कसीदे, सूझबूझ भरी बल्लेबाजी देखकर हुए बेहद खुश
West Indies: वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने भारत की गेंदबाजी और अभिषेक शर्मा की समझदारी भरी रणनीति की तारीफ की है। रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की। बिशप ने बताया कि भारत ने यॉर्कर और वाइड लाइन का अच्छा इस्तेमाल किया, जिसमें अर्शदीप सिंह ने अटैक की कमान संभाली और नमन धीर ने उनका बखूबी साथ दिया। उन्होंने ओस न होने को भी एक अहम वजह बताया, जिससे गेंदबाजों को अपनी योजनाएं लागू करने में मदद मिली। इयान बिशप ने 'जियोस्टार' पर बात करते हुए कहा कि इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने आठवें ओवर के बाद मैच में वापसी की कोशिश की। पहले रोस्टन चेज, फिर स्प्रिंगर और गुडाकेश मोटी ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन प्रिंस यादव के बनाए अहम रन अंत में भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुए। बिशप ने कहा कि भारत ने टीम में प्रिंस यादव को इसलिए वापस शामिल किया था क्योंकि वह यॉर्कर और वाइड लाइन पर सटीक गेंदबाजी कर सकते हैं। टी20 क्रिकेट में यह बहुत असरदार रणनीति होती है और भारत को इसका फायदा मिला। उन्होंने अर्शदीप सिंह की भी जमकर तारीफ की और कहा कि वह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लीडर के तौर पर सामने आए। नमन धीर की मदद से उन्होंने हालात को जल्दी समझा और उसी के अनुसार गेंदबाजी की। बिशप ने यह भी कहा कि ओस नहीं पड़ने से भारतीय गेंदबाजों को मदद मिली। बिशप के मुताबिक, यह सीरीज ज्यादातर बल्लेबाजों के नाम रही, इसलिए इस मैच में गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करते देखना सुखद रहा। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज अगली बार अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेगा, लेकिन भारत की जीत का पूरा श्रेय भारतीय टीम को दिया जाना चाहिए। उनके अनुसार, भारत ने खास तौर पर अपनी गेंदबाजी के दम पर यह जीत हासिल की। बिशप ने वेस्टइंडीज के स्पिनर रोस्टन चेज के खिलाफ खेलने के अपने तरीके को बदलने के लिए अभिषेक शर्मा की भी तारीफ की। तुरंत अटैक करने के बजाय, भारतीय ओपनर ने हालात को समझने और गेंदबाज को पढ़ने के लिए समय लिया, और फिर फील्ड में खाली जगहों का फायदा उठाने के लिए अपने शॉट चुनने का तरीका बदला। वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, बात सिर्फ उस सम्मान की नहीं थी जिसके रोस्टन चेज हकदार थे क्योंकि उन्होंने सीरीज में पहले भी अभिषेक को कुछ बार आउट किया था, बल्कि बात यह भी थी कि अभिषेक को क्रीज पर जमने, रोस्टन की बॉलिंग को समझने और हालात का अंदाजा लगाने के लिए कुछ गेंदों की जरूरत थी। हम ऐसे दौर में जी और खेल रहे हैं जहां हम शुरुआत से ही तेजी से खेलने की बहुत बात करते हैं, खासकर तब जब आप पहले बैटिंग कर रहे हों। बिशप ने वेस्टइंडीज के स्पिनर रोस्टन चेज के खिलाफ खेलने के अपने तरीके को बदलने के लिए अभिषेक शर्मा की भी तारीफ की। तुरंत अटैक करने के बजाय, भारतीय ओपनर ने हालात को समझने और गेंदबाज को पढ़ने के लिए समय लिया, और फिर फील्ड में खाली जगहों का फायदा उठाने के लिए अपने शॉट चुनने का तरीका बदला। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
Ravindra Jadeja Century: रणजी ट्रॉफी 2026-27 (Ranji Trophy 2026-27) के 9वें मुकाबले में सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ टीम (Saurashtra vs Chhattisgarh) की भिड़ंत हो रही है। ये मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां खेल के दूसरे दिन सोमवार, 12 अक्टूबर को रविंद्र जडेजा ने शानदार सेंचुरी पूरी की। जडेजा ने लगाया 16वीं फर्स्ट क्लास सेंचुरी: रविंद्र जडेजा टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड टूर से पहले खुद के फॉर्म में होने के सबूत दे दिए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सामने 209 गेंदों पर 7 चौके लगाकर शतक लगाकर 102 रन बनाए हैं। ये रविंद्र जडेजा के फर्स्ट क्लास करियर का 16वां शतक है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया 37 वर्षीय रविंद्र जडेजा भारतीय के एक दिग्गज खिलाड़ी हैं। उन्होंने देश के लिए 91 टेस्ट, 212 वनडे और 74 टी20 खेले हैं। बात करें जडेजा के टेस्ट करियर की तो उन्होंने 91 मैचों में भारत के लिए 4160 रन बनाए और 356 विकेट लिए। वो इंटरनेशनल लेवल पर 6 टेस्ट शतक भी लगा चुके हैं। जडेजा को जडेगा ने किया आउट: सौराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़ मुकाबले में रविंद्र जडेजा की शतकीय पारी पर उन्हीं के एक पुराने दोस्त ने ब्रेक लगाई। ये खिलाड़ी हैं धर्मेंद्रसिंह जडेजा। वो रविंद्र जडेजा के पुराने टीममेट रहे हैं। उन्होंने जडेजा को खुद की ही गेंद पर कैच करके आउट किया। धर्मेंद्र ने 25.4 ओवर में 106 रन देकर 2 विकेट झटके। View this post on Instagram A post shared by Saurashtra Cricket Association (@saurashtracricket) Also Read: LIVE Cricket Score मैच का हाल: सौराष्ट्र की टीम ने अपनी पहली पारी में 110.4 ओवर खेले और 392 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक छत्तीसगढ़ की बल्लेबाज़ी शुरू हो गई है। उन्होंने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 36 रन जोड़ लिए हैं। वो अभी सौराष्ट्र के स्कोर से 356 रन पीछे हैं।
Ranji Trophy में छा गए Jadeja और Rinku, एक ने Saurashtra तो एक ने UP के लिए ठोकी सेंचुरी
रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत रवींद्र जडेजा ने सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए शानदार अंदाज में की है। जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। वहीं, उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए रिंकू सिंह ने भी शतक लगाया। जडेजा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलते हुए 209 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके लगाए। जडेजा जब बल्लेबाजी करने उतरे, तो सौराष्ट्र का स्कोर 3 विकेट खोकर 120 रन था। उन्होंने चौथे विकेट के लिए चिराग जानी के साथ मिलकर 31 रनों की साझेदारी निभाई। चिराग के आउट होने के बाद प्रेरक मांकड़ के रूप में जडेजा को अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 205 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। प्रेरक ने 150 गेंदों का सामना करते हुए 129 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जडेजा और प्रेरक की शतकीय पारी की बदौलत सौराष्ट्र की टीम 392 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही। चिराग जानी ने 83 रनों का योगदान दिया। वहीं, बिहार के खिलाफ उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए रिंकू सिंह ने भी शतकीय पारी खेली। रिंकू ने 168 गेंदों में 112 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए। रिंकू ने माधव कौशिक के साथ मिलकर 312 गेंदों में 207 रनों की साझेदारी निभाई। माधव ने भी 150 रनों की दमदार पारी खेली। बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए दीपक हुड्डा ने गोवा के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 98 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। चिराग के आउट होने के बाद प्रेरक मांकड़ के रूप में जडेजा को अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 205 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। प्रेरक ने 150 गेंदों का सामना करते हुए 129 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जडेजा और प्रेरक की शतकीय पारी की बदौलत सौराष्ट्र की टीम 392 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही। चिराग जानी ने 83 रनों का योगदान दिया। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
अभिषेक शर्मा ने कैसे किया WI की रणनीति को तहस-नहस? बोले- ‘उसके और मेरे बीच की जंग थी’
अभिषेक ने कहा कि वेस्टइंडीज ने ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज से गेंदबाजी की शुरुआत करवाकर और ऑफ साइड में अधिक फील्डिंग लगाकर उन्हें रन बनाने के अधिक विकल्प तलाशने के लिए प्रेरित किया।
रविंद्र जडेजा ने रणजी मैच में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ठोकी दावेदारी
रविंद्र जडेजा ने रणजी मैच में छत्तीसगढ़ के खिलाफ दमदार शतक ठोका। खास बात यह रही कि उनको जडेजा ने ही आउट किया, जो कि धर्मेंद्रसिंह जडेजा हैं। वे साथ में सौराष्ट्र के लिए खेले हैं।
ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले साल मार्च में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले 150वीं वर्षगांठ टेस्ट के दौरान खास सफेद जर्सी पहनेगी। इस विशेष टेस्ट किट में ऑस्ट्रेलिया के पारंपरिक हरे और सुनहरे रंग को शामिल किया जाएगा, ताकि इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाया जा सके। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को इस विशेष किट का अनावरण किया, जिसे 11 मार्च से शुरू होने वाले 150वीं वर्षगांठ टेस्ट से ठीक 150 दिन पहले लॉन्च किया गया। इस ऐतिहासिक किट में पारंपरिक गोल्डन वॉटल ट्रिम की जगह सुनहरे रंग का इस्तेमाल किया गया है, जबकि एक हरा प्लैकेट भी जोड़ा गया है। जर्सी की स्लीव पर सुनहरे रंग में 150वीं वर्षगांठ टेस्ट का विशेष लोगो और किट निर्माता कंपनी एएसआईसीएस का लोगो लगाया गया है। इसके अलावा, कॉलर, शर्ट और पैंट की साइड सीम पर सुनहरी पाइपिंग दी गई है, जबकि बटनों पर भी सुनहरे रंग की फिनिश दिखाई देगी। यह डिजाइन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की विरासत और इस ऐतिहासिक मुकाबले के महत्व को दर्शाने के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा, यह किट वैसी ही है जैसी ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम 2025-26 के समर सीजन में लॉन्च होने के बाद से टेस्ट मैचों में पहनती आ रही है। इसके कंधों पर मशहूर एबोरिजिनल आर्टिस्ट आंटी फियोना क्लार्क की बनाई आदिवासी कलाकृति बनी है। 'क्रिकेट डॉट कॉम एयू' के अनुसार, 'लैंड एंड सी' नाम की इस कलाकृति में 'वॉकअबाउट विकेट्स' मोटिफ को शामिल किया गया है। यह डिजाइन ऑस्ट्रेलिया की पहली विदेशी दौरे पर जाने वाली क्रिकेट टीम एबोरिजिनल इलेवन को श्रद्धांजलि देने की परंपरा को आगे बढ़ाता है। इसी टीम ने 1868 में इंग्लैंड का ऐतिहासिक दौरा किया था और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय लिखा था। 150वें वर्षगांठ टेस्ट के शुरुआती तीन दिनों के लिए सभी पब्लिक टिकट बिक चुके हैं – यह मैच डे-नाइट होगा और पिंक बॉल से खेला जाएगा। पिंक बॉल से डे-नाइट मैच के तौर पर खेले जाने वाले 150वें वर्षगांठ टेस्ट के शुरुआती तीन दिनों के टिकट बिक चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का शेड्यूल काफी व्यस्त है। इसके अलावा, यह किट वैसी ही है जैसी ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम 2025-26 के समर सीजन में लॉन्च होने के बाद से टेस्ट मैचों में पहनती आ रही है। इसके कंधों पर मशहूर एबोरिजिनल आर्टिस्ट आंटी फियोना क्लार्क की बनाई आदिवासी कलाकृति बनी है। 'क्रिकेट डॉट कॉम एयू' के अनुसार, 'लैंड एंड सी' नाम की इस कलाकृति में 'वॉकअबाउट विकेट्स' मोटिफ को शामिल किया गया है। यह डिजाइन ऑस्ट्रेलिया की पहली विदेशी दौरे पर जाने वाली क्रिकेट टीम एबोरिजिनल इलेवन को श्रद्धांजलि देने की परंपरा को आगे बढ़ाता है। इसी टीम ने 1868 में इंग्लैंड का ऐतिहासिक दौरा किया था और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय लिखा था। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
6,6,6: Narine जैसे बॉल छिपाकर फेंक रहे थे Theekshana, Maaz ने Raina जैसी कर दी कुटाई; देखें VIDEO
Maaz Sadaqat Vs Maheesh Theekshana Video: पाकिस्तानी बल्लेबाज़ माज़ सदाकत (Maaz Sadaqat) ने बीते रविवार, 11 अक्टूबर को रावलपिंडी टी20 (PAK vs SL 2nd T20) में श्रीलंकाई गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 51 गेंदों पर 6 चौके 7 छक्के लगाकर 96 रन बनाए। इसी बीच उन्होंने महेश थीक्षाना (Maheesh Theekshana) को आड़े हाथ लिया और उनके एक ओवर में तीन लंबे छक्के मारे। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। माज़ ने मारे मॉन्स्टर छक्के: ये घटना पाकिस्तान की पारी के 16वें ओवर में घटी। श्रीलंका के लिए थीक्षाना ओवर करने आए थे जो कि सुनील नारायण की तरह गेंद छिपाकर बॉल फेंक रहे थे।यहां माज़ ने उन्हें सुरेश रैना के अंदाज मेंटारगेट करने का फैसला किया। माज़ ने थीक्षाना को पहली ही गेंद पर सामने की तरफ छक्का लगाया और इसी के साथ अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इसके बाद थीक्षाना ने एक डॉट बॉल डाली, लेकिन फिर वो माज़ को रोक नहीं पाए। पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने तीसरी गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से और फिर चौथी गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से लंबा छक्का मारा। इस ओवर में थीक्षाना की ऐसी कुटाई हुई की उन्होंने 6 गेंदों पर 22 रन लुटा दिए। वो पूरे मुकाबले में बेहद महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 55 रन देकर 1 विकेट लिया। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो। गौरतलब है कि 21 वर्षीय माज़ सदाकत ने अपनी बैटिंग से काफी प्रभावित किया है। वो पाकिस्तान के लिए 4 टी20 इंटरनेशनल में 46 की औसत से 184 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लगभग 175 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है। वो दो हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। MAAZ SADAQAT ON 45, THEN GOES 6, 0, 6, 6. ABSOLUTE MADNESS. https://t.co/KTjt6gZFh8 — Sheri. (@CallMeSheri1_) October 11, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score पाकिस्तान ने बनाई 2-0 की बढ़त: माज़ सदाकत की पारी के दम पर मेजबान पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में श्रीलंका के सामने 216 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। इसके जवाब में श्रीलंका सिर्फ 20 ओवर खेलकर सिर्फ 133 रन ही बना पाई। तो ऐसे पाकिस्तान ने ये मुकाबला पूरे 82 रनों से जीता। इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की।
प्रिंस यादव ने 3 चौके लगाकर हासिल की अनोखी उपलब्धि, 15 साल बाद भारतीय क्रिकेट में हुआ ऐसा
Prince Yadav unique feat: प्रिंस यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 चौके लगाकर एक अनोखी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह 15 साल बाद नंबर-10 या 11 पर ऐसा कमाल करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।
वेस्टइंडीज की टीम हारी जरूर, मगर बना दिया रन चेज में एक स्पेशल रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज की टीम तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के खिलाफ हार जरूर गई, मगर रन चेज में एक स्पेशल रिकॉर्ड भी कैरेबियाई टीम ने बना दिया। बिना किसी बल्लेबाज के अर्धशतक लगाए टीम 200 के पार पहुंचने में सफल हो गई।
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर 12 अक्तूबर को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सचिन ने सोशल मीडिया पर बेटी के लिए भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि अब सारा को अपनी पसंद के रास्ते चुनते और आगे बढ़ते देखकर उन्हें खुशी होती है।
विराट कोहली ने क्यों लिया था टेस्ट क्रिकेट से अचानक रिटायरमेंट? पूर्व क्रिकेटर ने समझाया पूरा माजरा
विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए हुए डेढ़ साल के करीब का वक्त हो चला है, लेकिन अभी भी उनके टेस्ट रिटायरमेंट की चर्चा जारी है। वसीम जाफर ने सिलेक्टर्स पर निशाना साधा है और कहा कि वे उनके साथ हुए बर्ताव से नाराज थे।
नमन धीर को ‘छक्का’ मारना वेस्टइंडीज को पड़ रहा है भारी, 5 बार चुकाई है कीमत
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को नमन धीर को छक्का लगाने की कीमत मैदान पर ही चुकानी पड़ी है। भारतीय गेंदबाज के विकेट लेने का ऐसा पैर्टन सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
Steve Smith Catch: ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) एक बेहद ही शानदार बल्लेबाज़ और कमाल के फील्डर हैं। उन्होंने डरबन टेस्ट (AUS vs SA 1st Test) में भी अपनी फील्डिंग का लोहा मनवाया। स्टीव ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी में एकया दो नहीं, पूरे चार कैच पकड़े। वो भी सभी एक से बढ़कर एक। उन्होंने विपक्षी कैप्टन टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) का भी शानदार कैच लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बेहद चालाकी से पकड़ा कैच: ये घटना साउथ अफ्रीका की पहली पारी के 28वें ओवर में घटी। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर नाथन लियोन गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिनकी दूसरी गेंद पर टेम्बा बावुमा ने चतुराई से रिवर्स स्वीप खेलकर बाउंड्री लगाने की कोशिश की। यहां पर ही स्मिथ स्मिथ की लोमड़ी जैसी चालाकी और चीते जैसी तेजी देखने को मिली। वो बावुमा को रिवर्स स्वीप के लिए पॉजिशन लेता देख पहले ही दाई ओर चले गए। उन्होंने गेंद की पॉजिशन पर आने के लिए ये किया। इसके बाद उनके लिए कैच पकड़ना आसान हो गया। बावुमा ने रिवर्स स्वीप खेला। इसके बाद गेंद हवा में उड़ते हुए स्मिथ की दाई ओर गई। स्मिथ पहले ही लगभग सेकंड स्लीप की पॉजिशन पर पहुंच गए थे और इसका फायदा लेकर उन्होंने अपनी दाई ओर कूद लगाकर कैच पकड़ लिया। तो ऐसे टेम्बा बावुमा 27 गेंदों पर 03 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। FanCode ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। YOU JUST CAN’T GET PAST STEVE SMITH Watch all the action from Australia’s Tour of South Africa LIVE on FanCode #SAvAUS https://t.co/uj013XbTzX — FanCode (@FanCode) October 11, 2026 बताते चलें कि स्मिथ ने काइल वेरेन्ने का भी ऐसे ही कैच लिया। इसके अलावा उन्होंने डेविड बेडिंगहम का भी शानदार स्लिप कैच पकड़ा, जो कि डाइव करके लिया गया। आप इसका वीडियो भी नीचे देख सकते हो। He's 37 and faster than cameras https://t.co/fk2axaKxVQ — ARNOLD (@Neyfiction) October 11, 2026 Also Read: LIVE Cricket Score टेस्ट के नंबर-1 फील्डर बने स्टीव स्मिथ: डरबन टेस्ट में साउथ अफ्रीकी की पहली पारी में चार कैच पकड़कर स्टीव स्मिथ ने जो रूट का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वो टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 126 मैचों की 240 पारियों में 223 कैच पकड़कर ये कारनामा किया है। बात करें जो रूट की तो उन्होंने 169 मैचों की 323 पारियों में 220 विकेट पकड़े हैं।
प्लेयर ऑफ द मैच पाने के बाद अर्शदीप सिंह बोले- इंटरनेशनल क्रिकेटर के तौर पर आपके अच्छे दिन और…
टीम इंडिया को इंदौर टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दिलाने वाले अर्शदीप सिंह पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे। हालांकि, छोटे ग्राउंड पर कमाल का प्रदर्शन अर्शदीप ने किया और कहा कि आज गेंदबाजी करके अच्छा लगा
टूटा Nicholas Pooran का महारिकॉर्ड, Shimron Hetmyer ने इंदौर T20I में 43 रन बनाकर रचा इतिहास
Shimron Hetmyer Record: वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने इंदौर टी20 (IND vs WI 3rd T20) में तूफानी बल्लेबाज़ी की और 26 गेंदों पर 6 चौके 2 छक्के लगाकर 43 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को पछाड़कर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। हेटमायर ने रचा इतिहास: 29 वर्षीय शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज के लिए एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2026 में अब तक 19 मैचों में लगभग 36 की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट से 614 रन बनाकर ये रिकॉर्ड बनाया है। ध्यान दें कि शिमरोन हेटमायर ने निकोलस पूरन का महारिकॉर्ड तोड़कर नंबर-1 की पॉजिशन हासिल की है। निकी पी ने 2022 में वेस्टइंडीज के लिए 23 टी20 इंटरनेशनल में 582 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन शिमरोन हेमटायर - 19 मैचों की 19 पारियों में 614 रन निकोलस पूरन - 23 मैचों की 22 पारियों में 582 रन शाई होप - 19 मैचों की 19 पारियों में 556 रन बताते चलें कि शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज टी20 टीम के एक अहम सदस्य खिलाड़ी हैं। वो T20I में वेस्टइंडीज के लिए सांतवें सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 88 मैचों की 78 पारियों में 1726 रन बनाए हैं। भारत ने जीता मुकाबला: इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया था जिसके बाद मैदान पर अभिषेक शर्मा का तूफान देखने को मिला। उन्होंने 30 गेंदों पर 69 रन ठोके। भारत ने 20 ओवर में 223 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। Also Read: LIVE Cricket Score इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही जोड़ पाई। तो ऐसे भारत ने ये मुकाबला 14 रनों से जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त भी हासिल कर ली।

