टाइगर श्रॉफ पर बाइक सवार हमलावरों ने चलाईं गोलियां! बॉलीवुड सन्न, जांच में जुटी पुलिस
Firing On Tiger Shroff:
माइक्रोसॉफ्ट और H-ISAC ने चीन से संचालित होने वाले तीन बड़े साइबर क्राइम नेटवर्क, YAM Store, CoGUI और Iron Man को बंद कर दिया है।
'उनके दिलों में नफरत, बॉर्डर बंद करो...', ट्रंप ने फ्रांस हिंसा को इमिग्रेशन से जोड़ा
फ्रांस में महंगाई और सार्वजनिक सेवाओं के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान कई शहरों में हिंसा, लूटपाट और आगजनी हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अशांति के लिए इमिग्रेशन को जिम्मेदार ठहराते हुए सीमाएं बंद करने की अपील की.
CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा की कमान
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अपनी प्रशासनिक और ऑपरेशनल व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यह नया ढांचा 1 नवंबर से पूरे देश में लागू हो जाएगा।
बेलगाम ई-रिक्शा पर नकेल कसेगी सरकार, 2.5 लाख तक सीमित करने की तैयारी
दिल्ली में ई-रिक्शा को लेकर सरकार नए नियम लागू करने की तैयारी में है. प्रस्ताव में कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिनका असर ई-रिक्शा मालिकों और चालकों पर पड़ सकता है. सरकार ने इस पर लोगों से सुझाव भी मांगे हैं.
कार के पहिए के पास मिली 2-3 दिन की नवजात बच्ची, CCTV में कैद हुई घटना
नवरात्रि के दौरान उत्तराखंड के रुद्रपुर में दो से तीन दिन की नवजात बच्ची कार के पहिए के पास मिली. पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. चौकी प्रभारी ने बच्ची के लिए कपड़े, डायपर और दूध की बोतल की व्यवस्था की है.
19 October History: Benazir Bhutto दूसरी बार बनी थीं Pakistan की पीएम, IAF में शामिल हुआ था MiG 21
भारतीय वायुसेना के लिए 19 अक्टूबर का दिन बहुत खास है। वर्ष 1960 में आज ही के दिन, भारत में बने पहले लड़ाकू विमान मिकोयान-गुरेविच मिग-21 को वायुसेना में शामिल किया गया था। इससे पहले जो भी मिग-21 विमान वायुसेना में थे, वे रूस से आयातित थे। तब से लेकर अब तक मिग- 21 ने कई अहम युद्ध में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिनमें 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1999 का करगिल युद्ध भी शामिल है। मिग-21 ने 26 सितंबर, 2025 को अंतिम बार भारतीय आकाश में उड़ान भरी और छह दशक से भी अधिक समय तक भारतीय वायुसेना के लड़ाकू बेड़े की ताकत रहे इस प्रसिद्ध विमान को इस दिन सेवामुक्त किया गया। बेनजीर भुट्टो को पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि किसी भी मुस्लिम देश की पहली प्रधानमंत्री होने का दर्जा हासिल है। पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की संतान बेनजीर ने दो बार पाकिस्तान की बागडोर संभाली और दूसरी बार 19 अक्टूबर, 1993 को देश की जनता के भारी समर्थन से इस पद पर पहुंचीं, लेकिन दोनों ही बार उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। बेनजीर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता के तौर पर देश में जम्हूरियत का चेहरा बनीं। उनकी लोकप्रियता बहुत से लोगों की आंख में खटकने लगी थी। उनकी 27 दिसंबर, 2007 को एक चुनाव रैली के बाद हत्या कर दी गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 19 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-1689 : रायगढ़ के किले पर औरंगजेब ने कब्जा किया। 1781 : ब्रिटेन के लार्ड कॉर्नवालिस ने वर्जीनिया के योर्कटाउन में अमेरिकी जनरल जार्ज वाशिंगटन के सामने समर्पण कर दिया, जिससे अमेरिकी क्रांति का अंत हुआ और देश की आजादी का रास्ता बना। 1812 : नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांसीसी सेना ने रूस से वापसी शुरू की। नेपोलियन की सेना एक महीने से रूस की लौटती सेना का पीछा कर रही थी। 1933 : बर्लिन ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति ने 1936 में होने वाले ओलंपिक खेलों में पहली बार बास्केटबॉल को शामिल करने का ऐलान किया। 1970 : भारत में बना पहला रूसी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान मिग 21 वायुसेना को सौंपा गया। 1983 : एस चंद्रशेखर ने भौतिकी के क्षेत्र में संयुक्त रूप से नोबल पुरस्कार जीता। 1987 : न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में भारी बिकवाली के चलते जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई। इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ। 1993 : बेनजीर भुट्टो ने दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर पाकिस्तान की बागडोर संभाली। 2004: केयर इंटरनेशनल के लिए काम करने वाली ब्रिटेन की एक प्रमुख कार्यकर्ता मार्गेरेट हासन का इराक में अपहरण कर लिया गया। उस वक्त वह अपने काम पर जा रही थीं। 2012: सिएटल बेस्ड स्टारबक्स ने मुंबई की एक ऐतिहासिक बिल्डिंग में भारत का पहला कॉफी हाउस खोला। 2018: पंजाब के अमृतसर में दशहरा के दिन रावण दहन देखने के लिए ट्रेन की पटरियों पर खड़े लोगों को पठानकोट से आ रही डीएमयू ट्रेन कुचलते हुए बढ़ गई। हादसे में लगभग 60 लोग मारे गए। 2023 : महिलाओं को शक्ति मंदिरों के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति देकर तमिलनाडु में क्रांतिकारी सुधारों का मार्ग प्रशस्त करने वाले आध्यात्मिक गुरु बंगारू आदिगलर का 82 वर्ष की आयु में निधन। 2024: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास को ड्रोन से निशाना बनाया गया।
सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत याचिका की सुनवाई में देरी
सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर रविवार को सुनवाई में देरी हुई. एक्टिविस्ट रत्ना सिंह के मुताबिक, तय समय पर SEM नहीं पहुंचे और चार जमानतदारों को भी अस्पष्ट कारणों से खारिज कर दिया गया.
जेल में ही रहेंगे CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका, जमानत पर सुनवाई टली
सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर रविवार को सुनवाई तय समय पर SEM के नहीं पहुंचने से टल गई. एक्टिविस्ट रत्ना सिंह ने चार जमानतदारों को अस्पष्ट कारणों से खारिज करने का आरोप लगाया.
'अपने अंदर के रावण को खत्म करें', दशहरा पर मोरारी बापू का संदेश
त्योहारों के इस पावन अवसर पर कथावाचक मोरारी बापू ने समाज और दुनिया के सामने कई महत्वपूर्ण बातें रखी हैं. मोरारी बापू के अनुसार हर साल रावण दहन तो किया जाता है, लेकिन असली आवश्यकता अपने भीतर छिपे मोह और रावणत्व को मिटाने की है. तुलसीदास जी के अनुसार मोह ही असली रावण है और जब इंसान अपनी दसों प्रकार की वृत्तियों पर नियंत्रण पा लेता है, वही सच्चा दशहरा है.
'वोट चोरी' को लेकर राहुल गांधी का CEC पर हमला, केंद्र को भी घेरा
राहुल गांधी ने गोवा में एक बड़ा बयान देते हुए केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक साथ निशाने पर लिया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में चुनाव प्रक्रिया और वोटों की निष्पक्षता के साथ समझौता किया जा रहा है.
Delhi Police ने पांच राज्यों में ‘Digital Arrest’ ठगी रोकी, 1.53 करोड़ रुपये बचाए
दिल्ली पुलिस ने पांच राज्यों में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी के मामलों में समय रहते हस्तक्षेप कर वरिष्ठ नागरिकों सहित कई लोगों को जालसाजों के खातों में अतिरिक्त पैसे भेजने से रोककर 1.53 करोड़ रुपये के संभावित नुकसान को टाल दिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आईएफएसओ इकाई के वित्तीय निगरानी सेल (एफएमसी) की ‘प्रोएक्टिव विक्टिम आइडेंटिफिकेशन एंड प्रोटेक्शन टीम’ ने संदिग्ध लेनदेन का पता लगाते हुए पीड़ितों से संपर्क किया और अतिरिक्त भुगतान रोकने के लिए बैंकों तथा राज्य पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त एक शिकायत के बाद शुरू हुई। बीते 14 सितंबर को दिल्ली के सागरपुर निवासी एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से जालसाजों ने कथित तौर पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का अधिकारी बनकर संपर्क किया था। जालसाजों ने दावा किया था कि उनके आधार विवरण का इस्तेमाल करके जारी सिम कार्ड और क्रेडिट कार्ड का कनाडा में दुरुपयोग किया गया है। इसके बाद एक व्यक्ति ने दरियागंज थाने का आईपीएस अधिकारी बनकर पीड़ित को वीडियो कॉल की और उन्हें धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार करने की धमकी दी। पीड़ित ने डर के मारे अपने बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के खातों से कई बार पैसे स्थानांतरित किए। इस संबंध में 29 सितंबर को एक ई-प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने जब पैसों के लेनदेन का पता लगाया, तो सामने आया कि राशि का एक हिस्सा हैदराबाद के एक बैंक खाते में पहुंचा था, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर ‘म्यूल अकाउंट’ (धोखाधड़ी के पैसों को खपाने वाले खाते) के रूप में किया जा रहा था। मामले के विश्लेषण से पता चला कि 21 से 29 सितंबर के बीच पांच अन्य पीड़ितों ने भी इसी खाते में पैसे भेजे थे। इससे टीम को उन लोगों की पहचान करने में मदद मिली, जिन्हें जालसाज अब भी निशाना बना रहे थे। पांचों मामलों में कुल मिलाकर 1.53 करोड़ रुपये के संभावित नुकसान को होने से रोका गया। इनमें दिल्ली में 3.48 लाख रुपये, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 10-10 लाख रुपये, महाराष्ट्र में 55 लाख रुपये और गुजरात में 75 लाख रुपये के संभावित नुकसान को टाला गया।
'जिंदगी नर्क थी', पति ने की मारपीट, शादी करके पछताई हसीना
एक्ट्रेस ने कहा कि क्योंकि कोई भी मां-बाप ये नहीं चाहते हैं कि उनका बच्चा गलत घर में जाए. पर वो भी आपकी किस्मत होती है. आपके कर्म होते हैं कि आपको वो सब झेलना पड़ता है. तो वो शादी बहुत गलत हो गई थी. उस शादी में मैं पांच-छ साल तक थी.
सूरजकुंड दिवाली मेला; 300 स्टॉल, लजीज व्यंजन और हस्तशिल्प का संगम, कब से कब तक?
फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में सूरजकुंड दिवाली मेला आयोजित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसका उद्घाटन करेंगे। मेले में करीब 300 स्टॉलों के जरिए देशभर के हस्तशिल्प का संगम दिखेगा।
पंजाब के संगरूर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, 8 की मौत
पंजाब के संगरूर में एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना सामने आई है. बताया गया यहां सड़क किनारे मनरेगा के मजदूर काम कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.
हरियाणा में नौकरी के नाम पर 2.41 करोड़ की धोखाधड़ी, CBI ने 5 आरोपियों पर दर्ज की FIR
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने खुद को एक आरएसएस नेता और पूर्व उपराष्ट्रपति का रिश्तेदार बता कर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर हरियाणा में कई ग्रामीणों से 2.41 करोड़ रुपये की कथित ठगी किये जाने को लेकर पांच लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। सरकारी नौकरी के आकांक्षी उम्मीदवारों को लगा था कि वे लिखित परीक्षा, मेडिकल जांच, पुलिस सत्यापन और यहां तक कि ‘‘नियुक्ति’’ के बाद तीन महीने का ‘‘प्रशिक्षण’’ हासिल कर रहे हैं, जो बाद में छलावा साबित हुआ। सीबीआई ने यह शिकायत हरियाणा के पानीपत निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज की, जिसने आरोप लगाया था कि एक गिरोह ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से पैसे लिए थे। सीबीआई ने शिकायत में लगाए गए आरोपों को ‘‘प्रथम दृष्टया सही पाया’’ और प्राथमिकी दर्ज की। यह धोखाधड़ी अगस्त 2023 में शुरू हुई थी, जब बैरागी, जो एक मंदिर परिसर से अपना दफ्तर चलाता था, ने शिकायतकर्ता से कृष्ण नाम के व्यक्ति का परिचय अपने चचेरे भाई के रूप में कराया। प्राथमिकी के अनुसार, कृष्ण ने दावा किया था कि उसका बड़ा भाई उत्तर भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एक वरिष्ठ नेता है। उसने यह भी कहा था कि परिवार की राजनीतिक पहुंच के कारण विश्वविद्यालयों, अदालतों, राज्य विधानसभा और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में उसका अच्छा-खासा प्रभाव है। आरोप है कि कपिल नाम के व्यक्ति ने खुद को सीबीआई निरीक्षक और पूर्व उपराष्ट्रपति का भतीजा बताया था। उसने नेता के साथ अपनी तस्वीरें दिखाईं और साथ ही ऐसे फर्जी पहचान-पत्र भी दिखाए, जिनमें वह सीबीआई की वर्दी में नजर आ रहा था। प्राथमिकी के अनुसार, इन लोगों ने एफसीआई में सुपरवाइजर के पद के लिए 14 लाख रुपये, क्लर्क की नौकरियों के लिए 12 लाख रुपये और चपरासी के पदों के लिए 8 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने एफसीआई में सुपरवाइजर के पद के लिए 14 लाख रुपये का कथित तौर पर भुगतान किया था। आरोप है कि पीड़ितों को फर्जी ईमेल और नियुक्ति पत्र भेजे गए थे, जो शिकायतकर्ता के अनुसार सुनील नाम के व्यक्ति ने फर्जी अकाउंट के जरिए भेजे थे। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इस समूह ने नयी दिल्ली के एक अस्पताल में फर्जी मेडिकल जांच और पुलिस सत्यापन की व्यवस्था की। पीड़ितों को कथित तौर पर ऐसे फोन आए जो स्थानीय पुलिस थानों से किए गए प्रतीत हुए थे। प्राथमिकी के अनुसार, उम्मीदवारों को सिरसा के पनिहारी में एक जगह पर तीन महीने के ‘‘प्रशिक्षण’’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया। इस जगह को खाद्य निगम का गोदाम बताया गया था। वहां 25 से 30 उम्मीदवारों, जिनमें एक रिश्तेदार भी शामिल था, को किराये के मकान में ठहराया गया और एक फर्जी प्रशिक्षक द्वारा सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। गिरोह ने फर्जी लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया, जिसमें फतेहाबाद के एक फर्जी परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं तैयार की गईं। इसी तरह की परीक्षाएं सोंधापुर और जींद में बस पड़ाव के पास भी आयोजित की गईं। प्राथमिकी के अनुसार, सुनील ने परीक्षा के लिए हर उम्मीदवार से 2 लाख रुपये लिए और ‘‘नियुक्ति’’ के समय 4 लाख रुपये और वसूले। इसमें 11 अन्य पीड़ितों का जिक्र है, जिन्होंने कथित तौर पर 7 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये तक का भुगतान किया था। शिकायत में दावा किया गया है कि बार-बार आग्रह करने के बाद कुछ पैसे वापस कर दिए गए थे जिसमें लगभग 3.5 लाख रुपये भी शामिल हैं।
'ट्रक के नीचे दबे लोगों को दिए इंजेक्शन...', ग्वालियर हादसे की दास्तां
Gwalior Accident Eyewitness: 'दर्द से कराह रहा था शख्स, बोला- मुझे मार दो.' ग्वालियर मंदिर हादसे के चश्मदीद MBBS छात्र रामनरेश कुशवाह की जुबानी, पढ़ें पूरी दास्तां...
नवरात्रि में पवन सिंह के देवीगीत 'माई के आरती' ने रचा इतिहास, यूट्यूब पर 13.9 करोड़ व्यूज के पार
पवन सिंह का सुपरहिट भोजपुरी देवीगीत 'माई के आरती' यूट्यूब पर 139 मिलियन व्यूज पार कर चुका है. जानिए कैसे नवरात्रि 2026 में रत्नाकर कुमार और पवन सिंह की जोड़ी ने भोजपुरी भक्ति संगीत में नया रिकॉर्ड बनाया.
कनाडा के अल्बर्टा में सैन्य अड्डे पर भीषण आग, कई लोगों की मौत
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत स्थित एक सैन्य अड्डे पर बेहद भयानक आग लगने की घटना सामने आई है. इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है.
दशहरे पर क्या खरीदें? जानिए दशहरे के दिन किन चीजों की खरीदारी होती है शुभ
विजयादशमी यानी दशहरे को अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा दशहरे पर कुछ चीजों की खरीददारी भी शुभ मानी जाती है. यहां जानिए दशहरे के दिन किन चीजों की खरीदारी शुभ होती है.
मारवाड़ी पैसे उधार देने से कैसे मना करते हैं? इन्वेस्टर ने 2 मिनट के वीडियो में समझाया
एक इन्वेस्टर ने वीडियो में मारवाड़ियों की बचत, खर्च और उधार देने को लेकर अपनी राय साझा की. उसने बताया कि पैसे मांगने पर सीधे इनकार करने के बजाय किस तरह जवाब दिया जाता है.
40 साल की उम्र में महिलाएं ज्यादा रोमांटिक क्यों हो जाती हैं? एक्सपर्ट से जानिए
YouGov के साथ मिलकर किए गए एशले मैडिसन के सर्वे के मुताबिक, 45% महिलाओं का मानना है कि उनका सबसे बेहतरीन समय 40 साल की उम्र या उसके बाद शुरू होता है. यहां जानिए 40 साल की उम्र में महिलाएं ज्यादा रोमांटिक क्यों हो जाती हैं?
कल का मौसम, 19 अक्टूबर: सोमवार को 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
बिहार में 19 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट नहीं है। आईएमडी ने पूर्वी भारत में सप्ताह के दौरान खास मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं जताई है। बिहार में बारिश या तेज आंधी को लेकर फिलहाल कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है।
कभी चॉल में रहता था यह सुपरस्टार, 4.2 लाख में खरीदा बंगला, फिर इसे छोड़ा, आज है कीमत 450 करोड़ रुपये
एक बंगला खरीदना किसी का भी सपना हो सकता है. ऐसा ही एक सपना एक सुपरस्टार ने देखा, जो कभी चॉल में रहता था. उसने एक मशहूर एक्टर का बंगला खरीदा. हालांकि बाद में उन्हें लगा कि यह बंगला उनके लिए अनलकी है.
Punjab में शासन से लोगों का भरोसा उठ रहा, Sachin Pilot ने AAP सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने रविवार को पंजाब में नशीले पदार्थों और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भगवंत मान सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार, अपराधियों, नेताओं तथा पुलिस के बीच के कथित गठजोड़ का विरोध करने और उसे उजागर करने वालों का अंजाम तय रहता है। मानसा में गैंगस्टर विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या का जिक्र करते हुए पायलट ने कहा कि वह नशे की समस्या के खिलाफ लड़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने जालंधर के शाहकोट में पत्रकारों से कहा, ‘‘दुर्भाग्य से अब पंजाब के लोगों का शासन व्यवस्था से भरोसा उठ रहा है। इसी वजह से लोग राज्य छोड़कर जा रहे हैं। वे वापस नहीं आना चाहते। युवा निराश हैं। उन्हें लगता है कि जिस तरह चीजें हो रही हैं, उससे उम्मीद खत्म हो रही है। मेरे विचार से यह समाज के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।’’उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव आते-जाते रहेंगे, पार्टियां जीतेंगी और हारेंगी, लेकिन व्यवस्था में लोगों के विश्वास से समझौता नहीं किया जा सकता।’’झोटा नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे। 13 अक्टूबर को मानसा के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में स्थित मेडिकल स्टोर के भीतर दिनदहाड़े गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि झोटा ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को नशीली दवाएं बेचने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दुकान के मालिक अश्वनी कुमार ने उन पर गोली चला दी। अश्वनी को राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया गया था। पायलट गैंगवार के पीड़ितों के परिवारों से मिलने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग के लिए पांच दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। दौरे के तीसरे दिन उन्होंने शाहकोट में कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया के परिवार से मुलाकात की। प्रमुख कबड्डी खिलाड़ी अंबिया की मार्च 2022 में जालंधर में एक मैच के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक सवाल के जवाब में पायलट ने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ सत्ता में रही थी, इसलिए वह अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती। उन्होंने कहा, ‘‘आज दिल्ली में भाजपा की सरकार है। उसके पास गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय हैं। पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर निगरानी में खामियां हैं। सीमा पार से नशीले पदार्थ और हथियार आ रहे हैं। भारत सरकार क्या कर रही है? गृह मंत्रालय क्या कर रहा है?’’इससे पहले, पायलट ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के साथ नकोदर में टिम्मी चावला के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। टिम्मी की चार साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस नेताओं ने परिवार को आश्वासन दिया कि वे चावला को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। पायलट ने कहा, ‘‘मैंने दिवंगत भूपिंदर सिंह चावला (टिम्मी चावला) के परिवार से मुलाकात की। चार साल पहले टिम्मी चावला को लगातार फिरौती की धमकियां मिल रही थीं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलती रहीं। दिनदहाड़े उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मनदीप सिंह की भी हमले में जान चली गई।’’कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘पंजाब में धमकियों, वसूली और दिनदहाड़े गोलीबारी की बढ़ती घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। इनसे नागरिकों में असुरक्षा बढ़ रही है, निर्दोष लोगों की जान जा रही है और अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।’’
अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन कल एकसाथ, बस इतनी देर रहेगा शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी और 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. चूंकि 18 अक्टूबर को अष्टमी तिथि सूर्योदय को स्पर्श नहीं कर रही है. इसलिए अष्टमी का कन्या पूजन 19 अक्टूबर को होगा. इसी दिन नवमी का कन्या पूजन और संधि पूजा भी होगी.
स्टील नहीं, किचन में लगवाएं ये सिंक, नहीं दिखेंगे पानी के धब्बे!
स्टील की सिंक पर पानी सूखने के बाद सफेद धब्बे और उंगलियों के निशान दिखने लगते हैं, जिससे वह बार-बार गंदी लगती है. अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो किचन में ग्रेनाइट या क्वार्ट्ज कंपोजिट सिंक लगवा सकते हैं. इन पर पानी के धब्बे और निशान कम नजर आते हैं. साथ ही, इनमें बर्तन धोते समय पानी और बर्तनों की आवाज भी कम हो सकती है.
लव मैरिज, अफेयर और आगजनी... प्रेमी का घर जलाने वाली युवती गिरफ्तार
पंजाब के अमृतसर की बाबा दीप सिंह कॉलोनी में एक युवक का घर आग लगने से जलकर राख हो गया. युवक के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद थाना सदर पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है. युवक की पत्नी ने पति पर दूसरी युवती से संबंध होने का आरोप लगाया है. पुलिस आगजनी के कारणों की जांच कर रही है.
यूरोप में भड़का छात्रों का गुस्सा, फ्रांस से अल्बानिया तक सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन
यूरोप के कई देशों में इन दिनों युवाओं और छात्रों का गुस्सा चरम पर है. फ्रांस, इटली और अल्बानिया जैसे देशों में छात्र सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. शिक्षा व्यवस्था की कमियों से शुरू हुआ यह आंदोलन अब बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों तक फैल चुका है. फ्रांस की राजधानी पेरिस में छात्रों की पुलिस से तीखी झड़पें हुई हैं, जहां तोड़फोड़, आगजनी और दुकानों में लूटपाट की घटनाएं भी सामने आई हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ रहा है.
एमएलसी चुनाव के लिए योगी फुल एक्शन में, सपा का दावा- हम जीत को लेकर आश्वस्त
योगी आदित्यनाथ के इस चुनावी मैनेजमेंट पर समाजवादी पार्टी उन्हें घेर रही है. सपा प्रवक्ता आजम खान का कहना है कि सपा अपनी जीत के लिए आश्वस्त है. बीजेपी की तरह इवेंट मैनेजमेंट और मुख्यमंत्री के जरिए वोट लाने की सपा को जरूरत नहीं है.
बुजुर्ग को खींचकर पानी में ले गया मगरमच्छ, 24 घंटे बाद नदी किनारे मिला शव; देखें VIDEO
नदी में एक बुजुर्ग को मगरमच्छ ने पानी में खींच लिया, ऐसी आशंका जताई जा रही है। करीब 24 घंटे बाद शनिवार को बुजुर्ग का शव नदी किनारे मिला।
उद्धव ठाकरे ने किया 'रिजीम चेंज' की मांग का समर्थन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए देश में रिजीम चेंज यानी शासन परिवर्तन की मांग का समर्थन किया है. उद्धव ठाकरे का कहना है कि वर्तमान केंद्र सरकार आम जनता के बुनियादी अधिकारों को छीनने का काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों से वोट देने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार छीन रही है, इसलिए ऐसी सरकार को तुरंत बदलने की सख्त जरूरत है.
मणिपुर में फिर से अशांति: 15 घर जलाए गए, गोलीबारी में 1 की मौत; कई घायल
मणिपुर के कामजोंग जिले में कुकी समुदाय के 15 घरों में आग लगा दी गई, जिससे बड़ी संख्या में नागरिक विस्थापित हुए। वहीं गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल 1 नवंबर से अपने प्रशासनिक और परिचालन ढांचे का बड़ा पुनर्गठन करेगा। इसका उद्देश्य देशभर के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और सामरिक प्रतिष्ठानों में विशेषज्ञतापूर्ण सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत करना है।
George Soros से नहीं चुनाव से होगा सत्ता परिवर्तन, Kiren Rijiju का विरोधी दलों पर वार
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को आरोप लगाया कि भारत में भी वैसी ही साजिश रची जा रही थी, जैसी बांग्लादेश और फ्रांस में हुई हिंसा के दौरान देखी गई। उन्होंने भारत-विरोधी समूहों और कुछ राजनेताओं पर युवाओं को भड़काने और सड़कों पर हिंसा फैलाने के लिए मिलीभगत करने का आरोप लगाया। रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, बांग्लादेश में हिंसक घटना और फ्रांस में दंगे-लूटपाट जैसी साजिश भारत में भी रची गई थी। एंटी-इंडिया गैंग और कुछ नेताओं ने युवाओं को भड़काया, पर वो भूल गए भारत न बांग्लादेश है न फ्रांस। सत्ता परिवर्तन सिर्फ चुनाव से होगा, सोरोस से नहीं। भारत न बांग्लादेश है, न फ्रांस रिजिजू ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि इस कथित साजिश के पीछे जो लोग थे, वे भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस। उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन संभव है, लेकिन यह केवल चुनाव के जरिए ही हो सकता है, न कि जॉर्ज सोरोस के प्रभाव से। इसे भी पढ़ें: वोट चोरी का हिसाब होगा, कीमत चुकानी पड़ेगी... गोवा में गरजे Rahul Gandhi, बीजेपी पर साधा निशाना प्रशांत भूषण के बयान पर भाजपा का हमला तेज वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण की 'सत्ता परिवर्तन' वाली टिप्पणी को लेकर भाजपा ने अपना हमला तेज कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूषण ने 'सत्ता परिवर्तन' की बात कही थी। प्रशांत भूषण ने एआईएसए की कार्यकर्ता नेहा बोरा और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसे भी पढ़ें: Chorbagan Sarbojanin Durga Puja Pandal में कैसे मची भगदड़? सामने आईं हादसे की कई वजहें प्रशांत भूषण बोले- 'इसमें गलत क्या है?' प्रशांत भूषण ने कहा, सरकार का आरोप है कि विपक्ष सत्ता परिवर्तन चाहता है... हम अभी इस बात के लिए लड़ रहे हैं कि चुनाव ठीक से हों। लेकिन अगर इस तरह की क्रूरता जारी रही, तो सत्ता परिवर्तन जरूर होगा। हां, हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, इसमें गलत क्या है? क्या बीजेपी ने सत्ता बदलने के लिए कई आंदोलन नहीं चलाए थे? और अब वे कह रहे हैं कि सत्ता बदलने की कोई साजिश रची जा रही है...। बांग्लादेश में हुई हिंसक घटना और फ्रांस में जो दंगे, आगजनी और लूटपाट हुईं, ठीक वैसी ही साजिश भारत के लिए भी रची गई थी। भारत-विरोधी गिरोहों और कुछ राजनेताओं ने मिलकर युवाओं को भड़काने और हमारी सड़कों पर हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी। लेकिन इस खतरनाक साजिश रचने वाले भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश हैं और न ही फ्रांस। भारत में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है - लेकिन केवल चुनावों के जरिए, सोरोस के जरिए नहीं। — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 18, 2026
कैसे कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, सामने आई वजह; 19 की मौत
इलाके की एक अन्य महिला निवासी ने बताया कि गली पहले से ही संकरी थी तथा अस्थायी दुकानें लगने के कारण रास्ता और संकरा हो गया था, जिससे घायलों को जल्द बाहर निकालने और बचाव कार्य में परेशानी हुई।
Rajasthan में महिला सुरक्षा के लिए CM Bhajan Lal Sharma ने 100 Kalika Patroling Unit को किया रवाना
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राज्य में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 100 नई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को रवाना किया। उन्होंने इन यूनिट में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को निश्चित मासिक यात्रा भत्ता देने की भी घोषणा की। शर्मा ने यहां संविधान क्लब में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह भत्ता थानों और चौकियों में तैनात कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सहायक उपनिरीक्षकों को दिए जाने वाले यात्रा भत्ते की तर्ज पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं बल्कि अपराधों की रोकथाम और महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए भयमुक्त आवागमन सुनिश्चित करना भी है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वर्ष 2023 की तुलना में 2026 में 48 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है और ऐसे मामलों में जांच का औसत समय घटकर 48 दिन रह गया है। उन्होंने बताया कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने 55 हजार से अधिक असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है। शर्मा ने कहा कि वहीं, 50 लाख से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया है जबकि 18 लाख से अधिक को साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है। शर्मा के अनुसार, करीब 16.7 लाख महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ से बचाने के लिए राज्यभर में 65 एंटी रोमियो स्क्वॉड काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस को विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों और कार्यस्थलों के आसपास नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों पर उनकी निजता और गरिमा का ध्यान रखते हुए संवेदनशीलता से कार्रवाई की जानी चाहिए। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि अपराध के प्रति सरकार की किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतने की नीति से कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में तैनात महिला पुलिसकर्मियों और विभिन्न जिलों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ी महिला सदस्यों से संवाद भी किया।
पति के अफेयर और डिप्रेशन की दवाइयों के बीच एक शादीशुदा रिश्ता बिल्कुल टूटने की कगार पर था. लेकिन फिर नियति ने एक ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि दोनों के बीच की नफरत पल भर में गहरे प्यार में बदल गई.
NDTV World Summit 2026: NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में दुनिया की पहली AI एक्टर 'टिली नॉरवुड' भी शामिल होंगी. यह कार्यक्रम 22 और 23 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा.(Tilly Norwood) दुनिया की पहली हाई-प्रोफाइल एआई (AI) एक्ट्रेस हैं.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लगी ऐसी होर्डिंग, धोखा खाकर ड्राइवर ने घुसा दिया कंटेनर
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क जैसी दिखने वाली होर्डिंग को लेकर वीडियो वायरल है. ट्रक ड्राइवर इसे असली रोड समझ बैठा और सीधे उसी में घुस गया.
'2034 में भी कांग्रेस नहीं', राहुल गांधी पर चिराग पासवान का हमला
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस पर देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2029 तो छोड़िए, 2034 में भी सत्ता में नहीं आएगी. चिराग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) गठबंधन में रहे या नहीं, लेकिन चुनाव जरूर लड़ेगी.
62 साल पहले 1964 में रिलीज हुआ ये गाना आज भी Gen Z की प्लेलिस्ट में शामिल है. जानिए कैसे लता मंगेशकर ने खराब तबीयत के बावजूद इस अमर गीत को रिकॉर्ड किया और क्यों यह गीत छह दशक बाद भी लोगों के दिलों पर कर रहा राज.
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे पर 50 हजार का इनाम, आरोपियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपी श्रद्धा दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. डीसीपी विक्रांत वीर ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है.
कोलकाता भगदड़ पर गरमाई राजनीति: TMC का आरोप- भतीजे और BJP नेताओं को बचा रहे CM, शुभेंदु ने क्या कहा?
शनिवार शाम कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आयोजन समिति से 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि टीएमसी का आरोप है कि सीएम के भतीजे, बीजेपी विधायक पर कार्रवाई नहीं हुई.
1 ट्रेन से घूम लें पूरा भारत! 74 घंटे का सफऱ, लड़की ने दिखाई की जर्नी
भारत की विवेक एक्सप्रेस असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक करीब 4,200 किलोमीटर का सफर तय करती है. इस यात्रा में 74 घंटे से ज्यादा का समय लग सकता है और रास्ते में कई प्रमुख स्टेशन आते हैं. जानिए इस लंबी ट्रेन यात्रा की खासियतें और यात्रियों का अनुभव.
राहुल गांधी ने गोवा में पीएम मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की 'एक्सपायरी डेट' करीब आ रही है और कांग्रेस संविधान की रक्षक है।
बांग्लादेश के पूर्व एयर चीफ कतर में गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
बांग्लादेश के पूर्व एयर चीफ शेख अब्दुल हन्नान को भ्रष्टाचार के आरोपों में कतर में गिरफ्तार किया गया है. उन पर आय से ज्यादा संपत्ति जुटाने और करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन के आरोप हैं.
'पंडाल गिर रहा है': कैमरे पर दिखी कोलकाता पूजा में भीड़ की अफरा-तफरी, फिर हुआ एक ऐलान
प्रशासन ने शहर के कई बड़े आयोजकों से अपने पंडालों को कुछ समय के लिए बंद करने को कहा है. खासकर उन पूजा आयोजको को जहां भारी भीड़ जुटती है.
जंतर-मंतर के प्रदर्शन से Gen Z का कोई लेना-देना नहीं! Ravi Kishan ने युवाओं पर कही बड़ी बात
दिल्ली में सीजेपी के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने 'जेन जी' यानी आज की युवा पीढ़ी की तारीफ की है। उन्होंने युवाओं को देशभक्त और जागरूक बताते हुए कहा कि आने वाले सालों में यही पीढ़ी देश का नेतृत्व करेगी। गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने 'जेन जी' को भारत की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस युवा पीढ़ी में अपनी ही झलक दिखाई देती है। उनके ये बयान दिल्ली में वोट चोरी के आरोपों और सीजेपी के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शनों के बीच आए हैं। जेन जी इस देश की आत्मा है मुंबई में आयोजित 'खिड़कियां थिएटर फिल्म फेस्टिवल 2026' में रवि किशन बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने युवा पीढ़ी की तारीफ करते हुए कहा, जेन जी इस देश की आत्मा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पीढ़ी में अपनी झलक दिखाई देती है और आने वाले समय में यही युवा देश की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसे भी पढ़ें: वोट चोरी का हिसाब होगा, कीमत चुकानी पड़ेगी... गोवा में गरजे Rahul Gandhi, बीजेपी पर साधा निशाना जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, वह अलग दुनिया है रवि किशन ने 'जेन जी' को सीजेपी और उसके विरोध प्रदर्शनों से अलग बताया। उन्होंने कहा, दिल्ली के जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हो रहा है, वह एक अलग ही दुनिया है। 'जेन जी' का इससे कोई संबंध नहीं है। यह पीढ़ी देशभक्त है और देश के साथ खड़ी है। आने वाले समय में यही पीढ़ी देश चलाएगी। दो बार के भाजपा सांसद ने लोगों से युवा भारतीयों पर अपनी सोच थोपने से बचने की अपील भी की। उन्होंने कहा, 'जेन जी' के लोग पहले से ही काफी जागरूक हैं। उन्हें बहुत सी बातें पता हैं। इसलिए, अगर कोई उन्हें कुछ सिखाने की कोशिश करता है, तो यह ठीक नहीं होगा। CJP ने पहले नीट यूजी मामले को लेकर किया था प्रदर्शन 6 जून को सीजेपी ने नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर से दिल्ली की सड़कों तक विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। संगठन की मांग थी कि केंद्र सरकार जवाबदेही तय करे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। आने वाले हफ्तों में यह आंदोलन और तेज हुआ। 20 जुलाई को संसद की ओर एक बड़ा मार्च निकाला गया। इसी दिन संसद का मानसून सत्र भी शुरू हुआ था। परीक्षा विवाद को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस बैरिकेडिंग, आंसू गैस और लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा। जुलाई भर विरोध जारी रहा और 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विरोध स्थल और पूरे देश के हालात का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। उनके इस्तीफे को आंदोलन की एक बड़ी जीत माना गया, क्योंकि यही इसकी मुख्य मांग थी। इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप अब चुनावी गड़बड़ी और मतदाता सूची को लेकर प्रदर्शन कुछ महीनों बाद सीजेपी एक नई मांग के साथ फिर सड़कों पर उतरी। इस बार उसका आंदोलन चुनावी गड़बड़ियों और मतदाता सूचियों के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (एसआईआर) को लेकर लगाए गए आरोपों पर केंद्रित है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने में नाकाम रहा है। इस नए आंदोलन के साथ समूह फिर जंतर-मंतर और दूसरी सार्वजनिक जगहों पर पहुंचा है। अब उसकी मांग प्रवेश परीक्षा में जवाबदेही से हटकर चुनावों में जवाबदेही की हो गई है। सीजेपी और 'जेन जी' को अलग बताया सीजेपी को युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाने वाले एक दबाव समूह के तौर पर देखा जाता है। हालांकि, रवि किशन ने 'जेन जी' को सीजेपी और उसके विरोध प्रदर्शनों से अलग बताया है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी का न तो इस समूह से और न ही 'जंतर-मंतर 2.0' आंदोलन से कोई लेना-देना है।
महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगा निश्चित मासिक यात्रा भत्ता, यूथ महिला सीएलजी सदस्यों से भी किया संवाद जयपुर। राजस्थान में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर में 100 नवीन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नवरात्र के अवसर पर आयोजित […] The post राजस्थान में महिला सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, सीएम भजनलाल शर्मा ने 100 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को दिखाई हरी झंडी appeared first on Sabguru News .
पंजाब में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 8 की मौत
पंजाब के लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने मनरेगा के तहत सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया. हादसे के वक्त करीब 23 मजदूर काम कर रहे थे, जबकि 8 लोगों की मौत होने की सूचना है. इस हादसे में कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.
माधुरी दीक्षित की पर्सनल लाइफ काफी समय तक पर्दे के पीछे ही रही लेकिन बॉलीवुड में वापसी के साथ उन्होंने अपनी शादी और घर के बारे में भी बात करनी शुरू की. ऐसे ही एक बातचीत में माधुरी ने शादी के बाद अपने हाउस वाइफ बनने के बारे में बताया था.
मैगी से मौत की गुत्थी में नया मोड़, पिता पर ही जहर मिलाने का आरोप; संपत्ति विवाद की भी जांच
An AI-generated image ग्रेटर नोएडा | तहलका न्यूज | स्नेहलताग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत का मामला अब संदिग्ध जहरखुरानी और संपत्ति विवाद से जुड़ता नजर आ रहा है। शुरुआती जांच में जहां मैगी खाने के बाद परिवार की मौत को खाद्य विषाक्तता से जोड़कर देखा जा रहा था, वहीं […]
'मैं भागी नहीं...', जिस श्रद्धा दुबे को नेपाल तक पुलिस ने खोजा, वो इंटरव्यू दे रही
शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे पहली बार मीडिया के सामने आईं. उन्होंने हत्या के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि शिवा ने बिल्डिंग से छलांग लगाई थी. श्रद्धा ने CCTV फुटेज सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
फ्रांस और बांग्लादेश में जैसी हिंसा हुई, वैसी ही भारत के लिए भी रची गई थी: किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया है कि जिस तरीके से बांग्लादेश और फ्रांस में हिंसा की गई है। ठीक उसी प्रकार की हिंसा की साजिश भारत में भी रची गई थी। उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन हो सकता है, लेकिन यह केवल चुनावी प्रक्रिया के जरिए ही संभव है।
केरल की अरुंधति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भावुक पत्र लिखकर अपनी शादी में आमंत्रित किया है। उनका कहना है कि योगी के एक वीडियो से उन्हें अपनी भावनाओं को कमजोरी नहीं, ताकत मानने की प्रेरणा मिली।
हरियाणा में दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस पर पथराव, ड्राइवर ने सुनाई पूरी कहानी; 2 हिरासत में
हरियाणा के करनाल के पास दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्लीपर बस पर पत्थर और ईंटों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बस चालक ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पहले पार्किंग को लेकर उससे बहस की और फिर बस के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान एक यात्री के घायल होने की भी बात सामने आई है। इस घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पहले ही सख्त कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। अब बस चालक वकर और हरियाणा पुलिस ने पूरे मामले को लेकर अपना बयान दिया है। ड्राइवर वकर ने बताई पूरी घटना बस चालक वकर ने बताया कि वह दिल्ली से श्रीनगर जा रहे थे। करनाल के आगे हरियाणा के नीलोखेड़ी स्थित डिवाइन स्टार होटल पर खाना खाने के लिए बस रोकी गई थी। वकर के मुताबिक, पार्किंग में कुछ लोग पहले से बैठे थे और वहां हरियाणा नंबर की बलेनो कार भी खड़ी थी। बस पार्क करने के करीब एक मिनट बाद किसी ने पास से चिल्लाकर कहा, आतंकवादी गाड़ी यहां से निकाल। वकर ने बताया, मैंने पूछा कि क्या बात है? उसने कहा, 'गाड़ी हटाओ! इसे जल्दी यहां से निकालो। तुम यहां पार्क नहीं कर सकते, हम इसकी इजाजत नहीं देंगे। जम्मू-कश्मीर की गाड़ी यहां खड़ी नहीं हो सकती।' इसके बाद आरोपी ने बस के सामने के शीशे पर वार किया और वकर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें: करनाल में कश्मीरी यात्रियों से भरी बस पर ईंट-पत्थर से हमला, उमर अब्दुल्ला ने की सख्त कार्रवाई की मांग गाड़ी जला देंगे, गोली मार देंगे वकर ने बताया कि हमलावरों ने पहले बस की आगे लगी नंबर प्लेट तोड़ी और फिर पीछे की नंबर प्लेट को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद कुछ और लोग भी उनके साथ आ गए। वकर के मुताबिक, वे लोग लगातार कह रहे थे कि जम्मू-कश्मीर की गाड़ी हरियाणा में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों ने धमकी देते हुए कहा, हम तुम्हें गोली मार देंगे, गाड़ी में आग लगा देंगे, तुम्हें जान से मार देंगे। वकर ने कहा, हम न्याय चाहते हैं। इस तरह की गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए। हम सभी को सड़कों का इस्तेमाल करना है। उनकी तरफ की गाड़ियां भी हमारे इलाके में आती हैं और इस तरह का व्यवहार दोनों तरफ के लोगों के बीच तनाव का माहौल बनाता है। बस में 35 यात्री सवार थे वकर ने बताया कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे। घटना के समय करीब 80 प्रतिशत यात्री बस से बाहर थे, जबकि सिर्फ 4-5 लोग अंदर थे। उन्होंने बताया कि बस में कुल 40 यात्रियों के बैठने की अनुमति है और इसमें सभी यात्रियों के लिए स्लीपर बर्थ हैं। DSP Rajeev Kumar says, Yesterday, on October 17, 2026, at around 10:00 PM, the Karnal District Police Control Room received information regarding an altercation and the shattering of bus windows at the Divine Star Hotel, located within the jurisdiction of the Bhutana Police Station. Upon arriving at the scene, the local police verified the facts and determined that the incident stemmed from a parking dispute between the driver of a bus (bearing a J&K registration number) and some local youths traveling in a Baleno car. During the altercation, two local youths—Mohit and Sawan—inflicted injuries on a passenger aboard the bus and used bricks to smash the bus windows. Although the police requested that the injured passenger and those on the bus file a formal complaint, they chose not to do so and the bus proceeded toward its destination. However, following a formal written complaint submitted by the owner of a local dhaba (eatery), an FIR has been registered. The two youths involved, Mohit and Sawan, have been detained by the police, and the Baleno car used in the incident has also been seized. The local police assure you that no other criminal offenses occurred during this incident. The local police remain committed to ensuring your safety and maintaining law and order (Pic of the accused/Source: Police) — ANI (@ANI) October 18, 2026 इसे भी पढ़ें: फ्लाइट में बम है! 12 साल की छात्रा की एक बात से मचा हड़कंप, जांच में नहीं मिला कुछ संदिग्ध पुलिस ने पार्किंग विवाद बताया वजह करनाल के डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे करनाल जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को नीलोखेड़ी के पास डिवाइन स्टार होटल में बस के शीशे टूटने और विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विवाद जम्मू-कश्मीर नंबर की बस के चालक और बलेनो कार में सवार कुछ स्थानीय युवकों के बीच पार्किंग को लेकर हुआ था। पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान दो स्थानीय युवकों मोहित और सावन ने बस में सवार एक यात्री के साथ मारपीट की और ईंटों से बस के शीशे तोड़ दिए। बस यात्रियों ने नहीं दी शिकायत, बाद में दर्ज हुई एफआईआर डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने घायल यात्री और बस में मौजूद लोगों से लिखित शिकायत देने को कहा था, लेकिन उन्होंने शिकायत नहीं दी और बस अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। हालांकि, स्थानीय ढाबा संचालक की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने मामले में मोहित और सावन को हिरासत में लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई बलेनो कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में किसी दूसरे अपराध की जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिया है।
मक्के की रोटी बनाते वक्त टूट जाती है? इन 2 सीक्रेट ट्रिक से बनेगी एकदम परफेक्ट रोटी
बिना आटा-बेसन मिलाए बनाएं परफेक्ट मक्के की रोटी, शेफ के 2 सीक्रेट हैक्स आएंगे काम.
मां दुर्गा की बिंदी के नीचे क्यों होती है मकड़ी? जानें इसका का रहस्य
इस साल मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन 20 अक्टूबर को किया जाएगा. इस दिन श्रद्धालु बड़े ही भावुक मन से देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करते हैं और फिर उनसे अगले वर्ष आने की प्रार्थना करते हैं. मां दुर्गा की कुछ पारंपरिक प्रतिमाओं में देवी के माथे पर बिंदी के नीचे मकड़ी और उसका जाल भी दिखाई देता है. क्या आपने सोचा है कि आखिर यह क्यों होता है.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की साजिश रची गई थी। उन्होंने विपक्ष और कथित भारत-विरोधी ताकतों पर निशाना साधा।
पढ़ें 18 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत में 'रिजीम चेंज' की बात करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल चुनावों के जरिए हो सकता है, किसी बाहरी ताकत के जरिए नहीं. उन्होंने बांग्लादेश और फ्रांस में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए भारत में भी ऐसी साजिश रचे जाने का आरोप लगाया.
राजकोट गरबा में 1300 करोड़ का सोना पहन उतरीं महिलाएं
गुजरात के राजकोट में अहीर गरबा महोत्सव ने सबका ध्यान खींचा. नवरात्र के सातवें दिन 15 हजार से ज्यादा महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और सोने के आभूषण पहनकर सामूहिक रास-गरबा किया. आयोजकों के मुताबिक, महिलाओं ने करीब 900 किलो सोने के गहने पहने थे, जिनकी अनुमानित कीमत 1300 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई. पारंपरिक नृत्य के साथ भगवान द्वारकाधीश की महाआरती ने आयोजन को भक्तिमय बना दिया.
4600 करोड़ की फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ से पहले देख लें ये वेब सीरीज, 23 सुपरहीरो वाली फिल्म से पहले मार्वल ने खोले कई राज. जानें विजन, अल्ट्रॉन और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स से जुड़ी कहानी और सीरीज के पूरे डिटेल्स.
जया बच्चन का ये मूड बहुत कम ही देखने को मिलता है, काजोल ने शेयर की दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर की फोटो
काजोल ने दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर की एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में जया बच्चन काजोल को बड़े ही प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं उनके एक्सप्रेशन भी इतने क्यूट हैं कि आपको भी उन पर प्यार आ जाएगा.
IPS कुहू गर्ग को SVPNPA में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर, भावुक हुए पूर्व DGP पिता, बोले-'आंखों में गर्व के आंसू'
SVPNPA की पासिंग आउट परेड में IPS कुहू गर्ग को प्रतिष्ठित Sword of Honour से सम्मानित किया गया. बेटी की इस उपलब्धि पर पूर्व DGP अशोक कुमार भावुक हो गए. उन्होंने कहा, सपने जब मेहनत बन जाते हैं, तो मंजिलें भी कदम चूमती हैं, और इसे बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया.
दुनिया आजतक: US में फुटबॉल मैच के दौरान ट्रक से कुचलकर 2 की मौत
अमेरिका के कन्सास में शनिवार को फुटबॉल मैच के दौरान एक ट्रक मैदान में जा घुसा...ट्रक की चपेट में आने से एक 6 साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया...पुलिस के मुताबिक ट्रक चला रही 34 साल की महिला को हिरासत में लिया गया है. देखें...
महंगाई, पढ़ाई और तेल...फ्रांस का देशों में चलता था राज, क्यों जल रहा आज; भारत से क्या सीखना चाहिए
दूसरे विश्व युद्ध के बाद फ्रांस ने दुनिया के सबसे उदार और बड़े 'कल्याणकारी राज्य' यानी वेलफेयर स्टेट बनाने का फैसला किया था. मुफ्त और बेहतरीन इलाज, बेरोजगारों को मिलने वाला सरकारी भत्ता, लंबी छुट्टियां और जल्दी रिटायरमेंट. लेकिन अब हालात पहले जैसे सुनहरे नहीं रहे, अब देश पर बेहताशा कर्ज है.
दशहरा, दीपावली और छठ पर मुंबई से अयोध्या के लिए चलेगी 24 स्पेशल ट्रेनें! फटाफट बुक करें कंफर्म टिकट
त्योहारों के मौसम में उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे के मध्य रेलवे जोन ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट के बीच 24 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. , जानिए गाड़ी संख्या,टाइमटेबल और ठहराव की पूरी जानकारी.
भारतीय नागरिक नहीं हैं, प्रदर्शनों से दूर रहें, Imran Khan पर बरसे Chirag Paswan
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं और उन्हें 'एसआईआर' के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों से दूर रहना चाहिए था। चिराग पासवान ने इन प्रदर्शनों को विदेशी ताकतों के समर्थन से देश में अराजकता फैलाने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों का भारत में होने वाले विरोध प्रदर्शनों में शामिल होना चिंता की बात है। इमरान खान का काम पसंद है, लेकिन... हाजीपुर से सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि वह बतौर कलाकार इमरान खान के काम को पसंद करते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इमरान को यह समझना चाहिए था कि लंबे समय तक भारत में काम करने से कोई व्यक्ति भारतीय नागरिक नहीं बन जाता। उन्होंने कहा, अगर देश के नागरिक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेते हैं, तो मैं उसका सम्मान करता हूं। लेकिन जब कोई विदेशी नागरिक ऐसा करता है, तो यह बेहद चिंताजनक है। चिराग पासवान ने आगे कहा, केंद्र सरकार का हिस्सा होने के नाते, विदेशी ताकतों के समर्थन से देश में अराजकता फैलाने की ऐसी कोशिशों को लेकर मैं चिंतित हूं। आप विदेशी नागरिक हैं और आप भारत के मामलों में दखल नहीं दे सकते। इसे भी पढ़ें: वोट चोरी का हिसाब होगा, कीमत चुकानी पड़ेगी... गोवा में गरजे Rahul Gandhi, बीजेपी पर साधा निशाना ओसीआई कार्ड धारक हैं इमरान खान इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था और उनके पास अमेरिकी नागरिकता है। वह अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं। हालांकि, उनका पालन-पोषण भारत में ही हुआ है। इमरान खान 'ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया' (ओसीआई) कार्ड धारक हैं। उन्हें मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल होने के बाद 'लीव इंडिया' का नोटिस जारी किया गया है। उन पर फॉरेनर्स एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।
महाराष्ट्र घूमने का है प्लान? इन 10 खूबसूरत जगहों को देखना न भूलें
Maharashtra Best Tourist Places: भारत के पश्चिमी हिस्से में स्थित महाराष्ट्र अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, ऐतिहासिक किलों, प्राचीन मंदिरों और समुद्र तटों के लिए मशहूर है. यहां मुंबई जैसे बड़े शहर से लेकर लोनावाला और महाबलेश्वर जैसे खूबसूरत हिल स्टेशन तक घूमने के कई खूबसूरत जगहें हैं.
भारत के लिए फिर खुशखबरी, इस मामले में अमीर देशों के बेहद करीब
Good News For India: भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और इंडियन इकोनॉमी की तेज रफ्तार पर वर्ल्ड बैंक से लेकर आईएमएफ तक ने मोहर लगाई है. इस बीच दिग्गज एक्सपर्ट कहते हुए नजर आ रहे हैं कि भारत की प्रति व्यक्ति GDP अब अमीर देशों के बराबर पहुंच रही है.
वोट चोरी का हिसाब होगा, कीमत चुकानी पड़ेगी... गोवा में गरजे Rahul Gandhi, बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को गोवा के मडगांव में पार्टी की 'गोय राखोन यात्रा' में हिस्सा लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ करीब दो किलोमीटर पैदल यात्रा की। इसके बाद उन्होंने मडगांव क्रिकेट क्लब मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। 'वोट चोरी' को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार वोटों की चोरी को लागू करते हैं, अमित शाह इसे आगे बढ़ाते हैं और नरेंद्र मोदी पर्दे के पीछे से पूरी योजना चलाते हैं। उन्होंने कहा, मैं 45 से ज्यादा मानहानि के मामलों का सामना कर रहा हूं। ये मामले अमित शाह, नरेंद्र मोदी और दूसरे लोगों की ओर से किए गए हैं। इन 45 मामलों के बावजूद मैं हर मौके पर कहता हूं कि नरेंद्र मोदी वोट चोरी करते हैं। फिर भी सिर्फ इस दावे को लेकर मेरे खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। राहुल गांधी ने कहा कि अगर वोट चोरी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, तो पूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इसमें वे लोग भी फंस जाएंगे। इसे भी पढ़ें: Punjab में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, AAP सरकार से उठा जनता का भरोसा: Sachin Pilot मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को जवाब देना होगा राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में ज्ञानेश कुमार नाम का एक व्यक्ति है, जिसे रात में नींद नहीं आती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी चैन से नहीं हैं। उन्होंने कहा, वे जानते हैं कि देर-सबेर कांग्रेस पार्टी उन्हें जवाबदेह ठहराएगी और न्याय दिलाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, हम संविधान के रखवाले हैं, उसकी रक्षा करना हमारा पवित्र कर्तव्य है। वोट चोरी करके उन्होंने संविधान पर हमला किया है। उन्होंने हमारे पवित्र कर्तव्य पर हमला किया है और हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार को अपने कामों का जवाब देना होगा और उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। राहुल गांधी बोले- गोवा में बहुत भ्रष्टाचार राहुल गांधी ने गोवा में भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, यहां बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है। वास्तव में, गोवा पूरे देश का सबसे भ्रष्ट राज्य हो सकता है। इन लोगों ने गोवा को भ्रष्टाचार का एक 'मॉडल' बना दिया है। #WATCH | Margao, Goa | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, ...In Delhi, there is a man named Gyanesh Kumar—he cannot sleep at night; he finds no rest. Neither can Modi-ji nor Amit Shah. They know that, sooner or later, the Congress party will hold them to account and ensure justice is served...We are the guardians—the protectors—of the Constitution; that is our sacred duty. By stealing votes, they have attacked the Constitution—they have attacked our sacred duty—and we will not accept this. Listen closely, all Congress workers: Narendra Modi, Amit Shah, and Gyanesh Kumar will face justice and pay the price for their actions — ANI (@ANI) October 18, 2026 इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप 27 दिन चली 'गोय राखोन यात्रा' राहुल गांधी के साथ यात्रा में एआईसीसी गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे, सह-प्रभारी अंजलि निंबालकर, विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ और गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर भी मौजूद रहे। 27 दिन की 'गोय राखोन यात्रा' का नेतृत्व यूरी अलेमाओ और गिरीश चोडनकर ने किया। यात्रा की शुरुआत 22 सितंबर को हुई थी और रविवार को इसका समापन हुआ। कांग्रेस के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों को कवर किया गया। पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर अपना संगठन मजबूत करना है।
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का तांडव 15 श्रद्धालुओं की हुई मौत
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया. दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक नो-एंट्री जोन में घुसा था. घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्रवाई करते हुए सिटी एसपी को पद से हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं.
ग्वालियर में मातम के बीच ग्रीन कार्पेट, सिंधिया भड़के- क्या तमाशा है?
Gwalior Accident News: ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर में ग्रीन कार्पेट और VIP तैयारियों पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया. बोले कि क्या तमाशा है ये? पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
रूस की लैब में टूटी प्लेग की टेस्ट ट्यूब, जैविक हथियार को लेकर बढ़ी चिंता
रूस के साइबेरिया में एक लैब के अंदर प्लेग बैक्टीरिया की टेस्ट ट्यूब टूटने से हड़कंप मच गया है. इस हादसे में एक लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई और लगभग 200 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने आशंका जताई है कि यह रूस के जैविक हथियार कार्यक्रम से जुड़ा हो सकता है. वुहान लैब हादसे के बाद दुनिया भर में अब घातक वायरस और बैक्टीरिया के जैविक हथियारों के रूप में इस्तेमाल को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं.
अमेरिका-ईरान तनाव से लेकर फ्रांस में आगजनी तक, देखें दुनिया की बड़ी खबरें
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच परिस्थितियां बेहद नाजुक हो चुकी हैं. सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों ने अमेरिका द्वारा दिए गए उन्नत अपाचे हेलीकॉप्टर को गिरा दिया है, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई है. इसके साथ ही लाल सागर और फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमले लगातार जारी हैं, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर खतरा मंडरा रहा है.
प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए ली AI की मदद, उल्टा महिला का बढ़ा दिया काम
अमेरिकी महिला ने अपने काम में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए AI से मदद ली थी, लेकिन पर महिला का यह आइडिया उल्टा पड़ गया. जिसके बाद उसने AI के इस्तेमाल करने का तरीका बदला है.
लियोनेल मेसी के दो गोल से इंटर मियामी की शानदार जीत, अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हराया
चार मिनट के भीतर दागे दो गोल, जर्मन बर्टेराम ने भी किया स्कोर; एमएलएस में मेसी के नाम हुए 25 गोल अटलांटा। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से इंटर मियामी को जीत दिलाई। शनिवार, 17 अक्टूबर को खेले गए मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) मुकाबले में इंटर मियामी […] The post लियोनेल मेसी के दो गोल से इंटर मियामी की शानदार जीत, अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हराया appeared first on Sabguru News .
Video: 'बंधुआ मजदूर' कहने के बाद जेडी वेंस की सफाई-'मुझे अपने ससुराल वालों से प्यार है'
इस महीने की शुरुआत में, वेंस ने अमेरिकी कंपनियों से अधिक घरेलू कामगारों को काम पर रखने का आग्रह किया था. उन्होंने कंपनियों से कहा कि वे ऐसे काम के लिए किसी बंधुआ मजदूर को बाहर से लाना बंद करें, जिसे कोई अमेरिकी कामगार खुशी-खुशी कर सकता है.
Kalaburagi में सोशल मीडिया से आतंकी कनेक्शन पर युवक अरेस्ट, Priyank Kharge ने दी जानकारी
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने रविवार को कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकी संगठनों से कथित संबंध रखने के आरोप में यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ जांच जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसियों और राज्य सरकार के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग के संयुक्त अभियान के बाद मूल रूप से कर्नाटक के बाहर के रहने वाले दो युवकों पर संदेह हुआ था। खरगे ने संवाददाताओं से कहा, केंद्र सरकार और राज्य सरकार के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग को सूचना मिली थी कि दो युवक सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकवादियों के संपर्क स्थापित कर रहे हैं। इसके बाद संयुक्त अभियान में उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि उनमें से एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के लगातार संपर्क में था, जबकि दूसरा इस संबंध में किसी के संपर्क में नहीं था। मंत्री ने कहा, हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और दूसरे के खिलाफ जांच जारी है। खरगे ने कहा कि पिछले दो से तीन महीनों में इस तरह का यह पांचवां मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि इन मामलों में शामिल व्यक्ति उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। उन्होंने कहा, हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। हम प्रवासी श्रमिकों की सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य गतिविधियों की जांच कर रहे हैं। हम इसे हल्के में नहीं लेंगे और भारत सरकार के साथ समन्वय करके आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
'मैं अपने भारतीय सास-ससुर से प्यार करता हूं', इस विवाद में जेडी वेंस की सफाई
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विदेशी कामगारों को 'इंडेंचर्ड सर्वेंट्स' कहने वाले बयान पर सफाई दी है. उन्होंने अपने दक्षिण भारतीय सास-ससुर का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनसे प्यार करते हैं. वेंस ने कहा कि अमेरिका को विदेशी कामगारों का स्वागत करने और अमेरिकी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के बीच संतुलन बनाना चाहिए.
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत ने बनाया शांति का नया फॉर्मूला
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही भीषण जंग को रोकने के लिए भारत अब एक बड़ी और अहम भूमिका में सामने आया है. भारत अब केवल शांति की अपील करने वाला देश नहीं रहा, बल्कि मॉस्को और कीव दोनों के साथ एक प्रभावी शांति फॉर्मूले पर सीधी चर्चा कर रहा है. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने स्पष्ट किया है कि भारत दोनों देशों के साथ अनाज के निर्यात, ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री जहाजों की सुरक्षा को लेकर बातचीत कर रहा है.
भाषा में PhD करने के बाद करियर सिर्फ टीचर या प्रोफेसर बनने तक सीमित नहीं रहता. राजभाषा अधिकारी, ट्रांसलेटर, इंटरप्रेटर, डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट, कॉर्पोरेट ट्रेनर और रिसर्चर जैसी कई शानदार नौकरियां आपका इंतजार कर रही हैं.
'मिथुन ने जीरो से शुरू किया, 5 स्टूडियो पूरा बॉलीवुड चला रहे'
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने इंडस्ट्री में जीरो से स्टार बनने तक का लंबा संघर्ष किया है. उनके बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने पिता की मेहनत, इंडिपेंडेंट प्रोड्यूसर्स की भूमिका और फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव पर खुलकर बात की.
दिवाली की सफाई नहीं बनेगी सिरदर्द, ये गाने सुनते-सुनते मस्ती में हो जाएगा काम, नहीं याद आएगी कामवाली
दिवाली के मौके पर साफ-सफाई का काम एक बड़ी टेंशन की तरह नजर आता है लेकिन ये बातें अब पुरानी हो चुकी हैं. अगर आप म्यूजिक के शौकीन हों तो सफाई दिवाली हो या रोजमर्रा का काम आप यूं मस्ती से पूरा कर सकते हैं. पेश है खास आपके लिए दिवाली पर 'झाड़ू लगाने वाली प्लेलिस्ट'.
त्योहारी मांग से खाद्य बाजार में तेजी, सप्ताहभर में चीनी 239 रुपए प्रति क्विंटल महंगी
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने के साथ ही देश के थोक जिंस बाजार में खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला है। बीते सप्ताह चीनी के दाम औसतन 239 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गए। इसके साथ ही चावल, गेहूं, दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज […] The post त्योहारी मांग से खाद्य बाजार में तेजी, सप्ताहभर में चीनी 239 रुपए प्रति क्विंटल महंगी appeared first on Sabguru News .
Gwalior Accident पर सीएम मोहन यादव का सख्त एक्शन, 8 पुलिसकर्मी निलंबित
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास श्रद्धालुओं के साथ हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। हादसे में लापरवाही सामने आने पर झांसी रोड के सीएसपी रवि भदौरिया को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, तीन थाना प्रभारियों समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। तीन थाना प्रभारियों समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मुख्यमंत्री के निर्देश पर झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव, आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा और झांसी रोड के ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी को निलंबित किया गया है। इनके अलावा निरीक्षक यातायात राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी और आरक्षक किशन खन्ना, अनिल जैतपुरिया व पवन सेंगर को भी निलंबित कर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Gwalior Truck Accident: सप्तमी की रात मंदिर के बाहर मची चीख-पुकार, ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 15 की मौत श्रद्धालुओं की सुरक्षा में चूक पर सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्वालियर की घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि हादसे के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपये की मदद हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि हादसे में घायल सभी लोगों का मुफ्त इलाज कराया जाए, ताकि उन्हें समय पर बेहतर चिकित्सा मिल सके। हादसे से प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर के बताए गए हैं। इसे भी पढ़ें: Gwalior सड़क हादसे पर CM Mohan Yadav ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा मंत्रियों को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मंत्री एदल सिंह कंषाना और मंत्री राकेश शुक्ला को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। दोनों मंत्री प्रभावित परिवारों और घायलों से मिलकर उनकी स्थिति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति, शोक में डूबे परिवारों को इस मुश्किल समय में हिम्मत देने और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
NDRF DIG मोहसिन शाहिदी ने Delhi Half Marathon में दर्ज की 218वीं दौड़
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 56 वर्षीय उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मोहसिन शाहिदी ने रविवार को ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ में अपनी 218वीं मैराथन पूरी की। उन्होंने 21 किलोमीटर की इस दौड़ को एक घंटे 55 मिनट और सात सेकंड में पूरा किया, तथा अब वह और अधिक कठिन चुनौतियों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। यह दौड़ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई थी। शाहिदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनकी दौड़ने की यात्रा 1994 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में शामिल होने के तुरंत बाद शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नीमच में अपने प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में, उन्हें सैन्य बलों की शारीरिक दक्षता जांचने वाली कठिन परीक्षा 40 किलोमीटर के ‘बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट’ (बीपीईटी) से गुजरना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘इसकी शुरुआत सेवा में शामिल होने के साथ हुई थी और जिस पहली मान्यता प्राप्त मैराथन में मैंने भाग लिया, वह 2000 में कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र मिशन के दौरान थी, जब मैं भारतीय विशेष पुलिस इकाई का हिस्सा था।’’वहां डेनिश बटालियन पारंपरिक रूप से सर्बियाई पहाड़ियों में 100 किलोमीटर की ‘डैनकॉन डेथ मार्च’ (अत्यधिक कठिन और चुनौतीपूर्ण सैन्य मार्च) आयोजित करती थी। शाहिदी और उनके एक सहयोगी ने कठिन परिस्थितियों का मुकाबला करते हुए 56 देशों के 197 प्रतिभागियों में पहला स्थान हासिल किया था। उन्होंने यह दौड़ 13 घंटे 15 मिनट में पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कहा, ‘‘आज की दौड़ के साथ ही मैंने 218 मैराथन पूरी कर ली हैं, जिनमें अफ्रीका और यूरोप की कुछ मैराथन के साथ-साथ लगभग 10 ऐसी अंतरराष्ट्रीय मैराथन शामिल हैं जो वर्चुअल तरीके से पूरी की गईं।’’शाहिदी ने कहा, ‘‘हम नवंबर में होने वाली गोवा आयरनमैन प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी दौड़ने की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।
यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला, एक ही रात में दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन
यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला करते हुए 1,000 से अधिक आत्मघाती ड्रोन दागे हैं. रूस का दावा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने इन सभी ड्रोनों को समय रहते निष्क्रिय कर दिया और किसी भी तरह के बड़े नुकसान को रोक दिया. यूरोप और दुनिया भर की नजरें इस युद्ध के नए मोर्चे पर टिकी हुई हैं, जहां तकनीक और ड्रोन तकनीक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है.
JNU में निकला RSS का पथ संचलन, इंद्रेश कुमार बोले- अराजकता को कुचलते हुए रखी राष्ट्रीयता की नींव
जेएनयू में हुए इस आयोजन को लेकर इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है. अगर लोग अराजकता छोड़कर लोकतंत्र को अपनाते हैं, तो जेएनयू के अंदर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन होना कोई हैरानी की बात नहीं है.

25 C
