Uttarakhand Helicopter Crash से उठा सवाल, खराब मौसम में क्यों संचालित की जा रही थी उड़ान?
उत्तराखंड के चमोली जिले में आज दोपहर एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपोर्ट जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में चाई गांव के ऊपर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। विमान से संपर्क टूटने के बाद प्रशासन, सेना, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टीमें तत्काल बचाव अभियान में जुट गईं। जानकारी के मुताबिक, ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 14 मिनट पर बद्रीनाथ से सहस्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। जोशीमठ घाटी को पार करते समय अचानक हेलीकॉप्टर का संपर्क निगरानी प्रणाली से टूट गया। इसके बाद हाथी पर्वत के आसपास हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना सामने आई। स्थानीय स्तर पर भी चाई गांव के ऊपर पहाड़ी पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। जोशीमठ पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल के मुताबिक, दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर एसडीएम जोशीमठ के माध्यम से हादसे की सूचना प्राप्त हुई थी। UCADA अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर की लोकेशन चाई गांव के ऊपर स्थित सेना के कैंप के आसपास मिलने की जानकारी दी थी। इसे भी पढ़ें: Joshimath में Trans Bharat का Helicopter क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत पायलट समेत छह लोग थे सवार, सभी बेंगलुरु के निवासी हेलीकॉप्टर में कैप्टन हिमांशु पायलट के रूप में मौजूद थे। उनके अलावा पांच यात्री सवार थे, जिनकी पहचान प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एचएस नटराज के रूप में हुई है। सभी यात्री बेंगलुरु के रहने वाले थे। उधर, दुर्घटना के कारणों और हेलीकॉप्टर की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया लेकिन खराब मौसम के कारण इसमें परेशानी सामने आई। उधर, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि हेलीकॉप्टर की ट्रैकिंग लोकेशन अचानक गायब हो गई थी। स्थानीय सूचनाओं के आधार पर चमोली जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर SDRF और सेना की टीमों को घटनास्थल के आसपास भेजा गया। उन्होंने बताया कि मौसम साफ होने पर लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए एक अन्य रेस्क्यू हेलीकॉप्टर भी भेजने की तैयारी थी। ट्रांस भारत एविएशन के पूरे बेड़े की उड़ान पर रोक इस बीच, हादसे की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। प्रतीक जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी के पूरे बेड़े को फिलहाल ग्राउंडेड कर दिया गया है। दुर्घटना की परिस्थितियों का पता चलने और आगे की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होने तक यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने संभाली निगरानी, तत्काल उपचार के निर्देश दूसरी ओर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे घटनाक्रम पर नजर रखनी शुरू कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि जोशीमठ के निकट चाई गांव के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सूचना मिली है और जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग तथा SDRF की संयुक्त टीमें राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर चिकित्सा सुविधाओं वाले अस्पताल में पहुंचाया जाए। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षित होने की प्रार्थना भी की। केदारनाथ में बर्फबारी और बारिश के बीच बिगड़ा मौसम बताया जा रहा है कि इस हादसे के समय उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम बेहद खराब था। केदारनाथ धाम में 29 अक्टूबर से लगातार हो रही बर्फबारी के बाद सीजन की पहली भारी बर्फबारी दर्ज की गई। पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई और तापमान में भी भारी गिरावट आई। कई इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में खराब मौसम को हेलीकॉप्टर हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, 29 अक्टूबर को उत्तरकाशी, टिहरी और हरिद्वार समेत आठ से नौ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई थी। 30 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना जताई गई थी, विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र में। वहीं 31 अक्टूबर को पर्वतीय जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश और 1 तथा 2 नवंबर को उत्तरी पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि तीर्थयात्रियों, स्थानीय निवासियों और पर्वतीय मार्गों से गुजरने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के आसपास बदलते मौसम के बीच यह हादसा हवाई सेवाओं की सुरक्षा और पर्वतीय क्षेत्रों में उड़ान संचालन को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
Joshimath में Trans Bharat का Helicopter क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड के जोशीमठ इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार को यहाँ एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें पायलट समेत सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। 'ट्रांस भारत' कंपनी का यह हेलीकॉप्टर पांच यात्रियों और एक पायलट को लेकर जा रहा था, तभी खराब मौसम के कारण यह चाई और थैंग गांवों के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मृतकों की पहचान प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एसएस नटराज के रूप में हुई है। पायलट की पहचान हिमांशु के तौर पर हुई है। इसे भी पढ़ें: Uttarakhand की Roopkund Lake में मिलते हैं मानव कंकाल, Lohajung से शुरू होता है पैदल ट्रेक चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हेलीकॉप्टर क्रैश की पुष्टि की और बताया कि सेना ने प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत का एक हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा की ओर जा रहा था, जिसमें छह लोग सवार थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। खराब मौसम के बीच, जोशीमठ इलाके में चाई और थैंग गांवों के पास यह हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि सेना ने इस घटना के बारे में जिला प्रशासन को सूचित किया था। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने जगह का पता लगाया और पुष्टि की कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार छह लोगों में से कोई भी नहीं बचा। यह घटना उत्तराखंड में खराब मौसम के बीच हुई है, जहां राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। इस बीच, केदारनाथ धाम में गुरुवार (29 अक्टूबर) से लगातार हो रही बर्फबारी के बाद इस मौसम की पहली भारी बर्फबारी देखने को मिली। इसे भी पढ़ें: Kedarnath में Snowfall के बाद प्रशासन High Alert पर, CCTV से हो रही रास्तों की निगरानी आसपास की पहाड़ियां बर्फ की मोटी चादर से ढक गईं और इलाके में तापमान काफी गिर गया। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, खासकर पहाड़ी जिलों में, जहां कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Joshimath: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत!
उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। ये हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार छह लोगों की मौत हो गई है। इसमें पांच यात्री और एक पायलट शामिल हैं। बताया जा रहा कि खराब मौसम के चलते बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क अचानक टूट गया।घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और सुरक्षा टीमों ने मौके पर तलाश अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।6 लोगों को हुई मौतउत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं बच सकी।यात्रियों की हुई पहचानचमोली जिला प्रशासन के अनुसार, हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर लौट रहा था, तभी वह अचानक लापता हो गया। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल समेत पांच यात्री सवार थे। यात्रियों की पहचान अरुण सालुंके, एचएस नागराजा, प्रताप बचिहल्ली निंगराजन, सुधीर के और शंकरगौड़ा वीबी के रूप में हुई है। प्रशासन ने सभी छह लोगों की जानकारी शेयर की है।कैसे हुआ हादसा?हेलीकॉप्टर के लापता होने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। हेलीकॉप्टर को खोजने के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर से टीम भेजी गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और उत्तराखंड पुलिस की टीमें उस जगह की ओर रवाना हो गई हैं, जहां हेलीकॉप्टर के गिरने की आशंका है। इससे पहले भी पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तलाशी अभियान में जुट गई थीं। प्रशासन के मुताबिक, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो सकता है। हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटने के पीछे इलाके में खराब मौसम एक बड़ी वजह हो सकता है। अब बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थिति का पता लगाने में जुटे हैं। WATCH | Uttarakhand: A team from the district administration is currently searching for the missing helicopter travelling from Badrinath to Dehradun.Smoke was seen rising near Chaien village in Joshimath, following the disappearance of the helicopter. There are six people on board the helicopter, including five passengers and one pilot: Chamoli district administration— ANI (@ANI) October 30, 2026 केदारनाथ में अचानक बदला मौसमइसी बीच केदारनाथ धाम में भी मौसम ने करवट ली है। गुरुवार (29 अक्टूबर) से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण इस सीजन की पहली भारी बर्फबारी दर्ज की गई। इसके चलते आसपास की पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं और पूरे इलाके में ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि, शुक्रवार को भी राज्य में बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुमाऊं क्षेत्र में बारिश होने की संभावना अधिक है। उनके अनुसार, 31 अक्टूबर को पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 1 और 2 नवंबर को भी उत्तराखंड के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है। खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Uttarakhand की Roopkund Lake में मिलते हैं मानव कंकाल, Lohajung से शुरू होता है पैदल ट्रेक
अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां पर एडवेंचर के साथ रहस्य को करीब से महसूस कर सकें। तो आपके लिए उत्तराखंड की रूपकुंड झील परफेक्ट ट्रेकिंग डेस्टिनेशन हो सकती है। यह जगह समुद्र तल से करीब 16,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। रूपकुंड झील अपनी खूबसूरती के अलावा यहां पर मिले मानव कंकाल के कारण पूरी दुनिया में फेमस है। हालांकि यहां पर पहुंचना इतना भी आसान नहीं है और मौसम भी चुनौतियों को बढ़ा सकता है। दिल्ली से रूपकुंड की दूरी दिल्ली से रूपकुंड के बेस कैंप लोहाजंग तक की दूरी सड़क मार्ग से करीब 480-530 किमी है। कार से जाने में करीब 15 से 17 घंटे का समय लग सकता है। अगर आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ दिल्ली आते हैं, तो मेरठ, दिल्ली से रूपकुंड के बेस कैंप लोहाजंग तक आएंगे। फिर लोहागंज से रूपकुंड तक का सफर पैदल ट्रेक करके पूरा किया जाता है। कंकालों की झील प्राप्त जानकारी के मुताबिक रूपकुंड में बर्फ पिघलने पर मानव अवशेष दिखाई देते हैं। साल 2019 में एक वैज्ञानिक स्टडी में सामने आया था कि यहां पर मिले कंकाल अलग-अलग आनुवंशिक समूहों से जुड़े हैं। वहीं कुछ अवशेष करीब 1200 साल पुराने बताए जाते हैं। हालांकि इनके यहां तक पहुंचने की कहानी आज भी रहस्य बनी हुई है। रूपकुंड का ट्रैक करीब 50 किमी से ज्यादा लंबा और कठिन माना जाता है। रास्ते में आपको घास के मैदान, जंगल, ग्लेशियर और बर्फीले हिस्से मिलेंगे। ट्रैक का सबसे ऊंचा हिस्सा करीब 5,000 मीटर की ऊंचाई पर है। ट्रैकिंग एक्सपर्ट कहते हैं कि पहली बार यहां पर जाने वाले लोगों को अनुभवी गाइड और पर्याप्त तैयारी के साथ यहां जाना चाहिए। इन बातों का रखें ध्यान इस ट्रैक पर मौसम तेजी से बदल सकता है। इसलिए अपने साथ रेनकोट और गर्म कपड़े जरूर रखें। जींस की जगह पर आरामदायक ट्रेकिंग कपड़े और मजबूत जूते पहनें। प्लास्टिक या कचरे को रास्ते में न फैलाएं। स्थानीय प्रशासन और ट्रेकिंग गाइड के सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पुलिस, आबकारी समेत कई विभागों में बंपर भर्तियां; पूरी डिटेल
Uttarakhand Government Jobs: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका है। धामी सरकार ने पुलिस, आबकारी समेत कई विभागों में बंपर भर्तियों के लिए हरी झंडी दी है।
आज से उत्तराखंड रोडवेज बसों का चक्का जाम, वेतन के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी
Uttarakhand Roadways Strike: आज से उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।3500 कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे।
Dehradun News: उत्तराखंड में एक जगह तीन साल से जमे अफसर हटेंगे, चुनाव आयोग ने भेजा पत्र
Officers posted at one place in Uttarakhand for three
29 अक्टूबर, गुरुवार, उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने और मौसम को देखते हुए प्रशासन व पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Uttarakhand Weather News: श्री गंगोत्री धाम में ताजा हिमपात, आसपास के इलाकों में बढ़ी ठंड
29 अक्टूबर, गुरुवार: उत्तराखंड के श्री गंगोत्री धाम में ताजा बर्फबारी से गंगोत्री और आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। हिमपात के बाद क्षेत्र में मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है।
करवा चौथ के चांद पर बादलों का डेरा, उत्तराखंड-झारखंड में आज कब होगा चंद्रोदय?
Uttarakhand Jharkhand Karwa Chauth Moonrise Time : करवा चौथ पर आज चांद कब निकलेगा? अगर आप उत्तराखंड और झारखंड से हैं तो यहां सिटीवाइज समय देखें।
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ-बदरीनाथ में बर्फबारी से बदला मौसम; श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी
Uttarakhand Weather Change: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड में अचानक मौसम बदल गया है। केदारनाथ धाम में सुबह से बर्फबारी हो रही है। देहरादून में भी तेज बारिश हुई।
यूपी-उत्तराखंड : बंटवारे के बाद संपत्तियों का बंटाधार, 144 और 15 के फेर में फंसा विभाग
UP-Uttarakhand: Assets in disarray following the bifurcation; department caught in a tangle over '144' and '15'
उत्तराखंड में मौसम फिर बदला, 2 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी; आज 9 जिलों में झमाझम
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर मौसम बदल रहा है। आज 9 पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2 नवंबर तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
Daler Mehndi से मंत्री सुबोध उनियाल ने नहीं मांगी माफी, Mika Singh का दावा अलग। Uttarakhand
Daler Mehndi से मंत्री सुबोध उनियाल ने नहीं मांगी माफी, Mika Singh का दावा अलग। Uttarakhand
Saharanpur News: यूपी में बिना टैक्स के दौड़ रही उत्तराखंड की रोडवेज बसें
Uttarakhand Roadways buses are operating in UP without paying taxes.
Daler Mehndi Uttarakhand Show: Mika Singh ने मंत्री सुबोध उनियाल को लेकर CM Dhami से की बड़ी अपील
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। अब सिंगर मीका सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की है कि वे मंत्री सुबोध उनियाल से दलेर मेहंदी से माफी मांगने को कहें। मीका सिंह ने मंत्री के बयान को अभद्र
Daler Mehndi Uttarakhand: नशे में होने का आरोप लगाकर मंत्री ने मंच पर सुनाया, भाई Mika Singh भड़के
उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले के दौरान पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस विवादों में आ गई। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और सिंगर पर शराब पीकर कार्यक्रम में आने का आरोप लगाते हुए उन्हें फटकार लगाई।
Ramsharan Nautiyal Joins Congress: 12 साल BJP में बिताने के बाद वापस लौटे, निकाली भड़ास। Uttarakhand
जुबिन नौटियाल के पिता और उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व नेता रामशरण नौटियाल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान यशपाल आर्य, गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे।
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए
11 अक्टूबर, रविवार: देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में भाग लिया, देखें दृश्य।
11 अक्टूबर, रविवार: ऋषिकेश में 514 ASC बटालियन ने रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश तक 145 किलोमीटर व्हाइट-वाटर राफ्टिंग अभियान पूरा किया, देखें दृश्य।
Uttarakhand के Jim Corbett से MP के Panna Tiger Reserve तक, इन 4 जगहों पर करें Safari
हर एक नेचर लवर को पहाड़, हरे-भरे जंगल और नदियों के आसपास रहना किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है। हरियाली के आसपास बैठे रहना हर किसी को काफी पसंद होता है। प्रकृति के गोंद में हम जब होते हैं, तो पंछियों की चहचहाहट काफी सुनाई देती है। सुबह के समय आपके हाथ में एक चाय का कप है, तो आपकी ट्रिप तो शानदार बन ही जाएगी। यदि आप इस मोमेंट को इसी विंटर सीजन में एंजॉय , तो आपके लिए जंगल सफारी सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व, उत्तर प्रदेश अगर आप शानदर जंगल सफारी को मजा लेना चाहते हैं, तो आप पीलीभीत टाइगर रिजर्व वन्यजीव अभयारण्य जा सकते हैं। इसको साल 2014 में तैयार किया गया। इधर आपको रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुए, बारासिंगा समेत कई दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिलेगी। इस टाइगर रिजर्व का सबसे मुख्य आकर्षण चूका बीच है। अक्तूबर से फरवरी के बीच का समय यहां घमने के लिए सबसे बढ़िया जगह है। रणथंभौर नेशनल पार्क, राजस्थान राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले ममें स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क प्रकृति प्रेमियों की बकेट लिस्ट में सबसे होता है। तीन महीने पहले ही इस नेशनल पार्क को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यह जगह बाघों का प्राकृतिक आवास मानी जाती है, क्योंकि दिन में भी बाघ जंगल में घूमते नजर आ जाते हैं। अक्तूबर से लेकर मार्च तक के लिए यह समय बेहद खास है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड उत्तराखंड के नैनीताल जिले में जिम कॉर्बेट स्थित है। भारत का पहला और सबसे पुराना नेशनल पार्क है, जिसकी स्थापना साल 1936 में हेली नेशनल पार्क के नाम से की गई थी। यहां पर आपको रॉयल बंगाल टाइगर, हाथी, तेंदुए, भालू और हिरण और अन्य वन्यजीव देखने को मिल जाएंगे। यहां पर 500 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलती है। जिम कॉर्बेट जाने का सबसे सही समय अक्तूबर से फरवरी और फिर मार्च से जून है। पन्ना टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व भारत का 22वां और एमपी का पांचवां बाघ अभयारण्य है। इस महीने में यह टाइगर रिजर्व भी 3 महीने के लंबे गैप के बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया जाता है। यहां पर पर्यटकों की जिप्सी सफारी से बाघ के साथ ही तेंदुआ, भालू, चिंकारा और बाकी वन्यजीवो को देख सकते हैं। यहां पर आने का समय अक्टूबर से जून तक का समय घूमने के लिए बेस्ट है।
Chamoli Tunnel Accident: 7 मजदूर मरे, 3 अब भी लापता, कैसे हुआ हादसा? Uttarakhand। CM Pushkar Dhami
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में अलकनंदा नदी पर बन रही विष्णुगाड-पीपलकोटी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (Vishnugad-Pipalkoti Hydro Electric Project) एक बड़ी जलविद्युत परियोजना है। 444 MW की इस परियोजना के लिए पहाड़ के अंदर कई किलोमीटर लंबी सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ ने रचाई शादी, गर्लफ्रेंड जैस्मिन बनीं उनकी पत्नी, देखें तस्वीरें
मशहूर बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या शादी के बंधन में बंध गए हैं। सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ और जैस्मिन ने लंदन में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और शादी की रस्में कई दिनों से लंदन में चल रही थीं। सिद्धार्थ और जैस्मिन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और हाल ही में सगाई के बाद उन्होंने शादी की योजना की घोषणा की थी। अब आखिरकार उनकी शादी हो गई है और तस्वीरें सामने आ गई हैं। सिद्धार्थ माल्या ने शादी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें दोनों साथ में काफी खुश और अच्छे लग रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन दिया, मिस्टर और मिसेज मपेट। इससे पहले सिद्धार्थ ने जैस्मिन के साथ एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि शादी का हफ्ता शुरू हो चुका है। तस्वीर में दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे और शादी की खुशी साफ झलक रही थी। View this post on Instagram A post shared by Sid (@sidmallya) 7 मई 1987 को अमेरिका में जन्मे सिद्धार्थ माल्या के पिता विजय माल्या मूल रूप से भारत के हैं। कुछ साल पहले विजय माल्या भी विदेश चले गए थे। सिद्धार्थ की शिक्षा-दीक्षा और लालन-पालन सब विदेश में हुआ, लेकिन आईपीएल के दौरान वे भारत में दिखने लगे। सिद्धार्थ विजय माल्या की आईपीएल टीम आरसीबी के लिए भारत आते थे। सिद्धार्थ ने विदेश में मॉडल के तौर पर भी काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ माल्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कभी रिलेशनशिप में थे। उन्हें अक्सर कई इवेंट या पार्टियों में साथ देखा जाता था। कहा जाता है कि वे लंबे समय तक साथ रहे लेकिन आखिरकार उनका ब्रेकअप हो गया। सिद्धार्थ के बारे में यह भी अफवाह थी कि उनका 2010 के आसपास सोनल चौहान के साथ अफेयर था। कुछ समय के लिए उनका नाम कैटरीना कैफ के साथ भी जुड़ा। सिम पोर्टिंग के नियमों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से नहीं कर पाएंगे ये काम Uttarakhand Technical University ने Assistant Professor Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया क्या भारत आएगी रेनो की ऑस्ट्रल ई-टेक हाइब्रिड? इनोवा को देती है कड़ी टक्कर
आखिर क्या है सोनाक्षी की शादी की साड़ी का माँ पूनम से कनेक्शन
जैसा की हम सभी जानते है कि बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुके है। दोनों ने 23 जून की दोपहर को रजिस्टर्ड मैरिज की और शाम को रिसेप्शन हुआ। जिसके कुछ समय बाद ही बॉलीवुड अदाकारा सोनक्षी ने अपने फैंस के साथ अपनी शादी के खास पलों की फोटोज शेयर की है, जिससे उनके सभी चाहने वाले बेहद ही खुश हो गए। उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं और हर कोई सोनाक्षी के सिंपल और एलिगेंट लुक की तारीफ कर रहा है। रजिस्टर्ड मैरिज के लिए सोनाक्षी ने आइवरी कलर की चिकनकारी साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी। इस साड़ी का उनकी मां पूनम सिन्हा से खास कनेक्शन था। जी हां शायद आपको ये बात पता न हो लेकिन सोनाक्षी ने रजिस्टर्ड मैरिज के लिए अपनी मां की आइवरी साड़ी पहनी थी। उन्होंने जो गहने पहने थे, वे भी उनकी मां के कलेक्शन से थे। उनका लुक सादगी से भरा था। एक्ट्रेस सोनाक्षी ने अपने लुक के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने साड़ी के साथ अपनी मां की जूलरी पहनी हुई थी। उन्होंने अपनी कलाइयों में गोल्डन चूड़ियां पहनी हुई थीं और मेकअप को बहुत हल्का रखा था, जिससे उनका पूरा लुक निखर कर सामने आ रहा था। इतना ही नहीं सोनाक्षी के इस लुक को देखने के बाद उनके सारे फैंस मानों पागल से हो उठे और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे है। वैसे ये तस्वीरें अब भी सोशल मीडिया पर लोगों के बीच खूब वायरल हो रही है, हर कोई सोनाक्षी और उनके पति ज़हीर के बारें में ही बात कर रहा है, इतना ही नहीं उनकी तस्वीरों में उनके कई फैंस कमैंट्स भी कर रहे है, एक फैन ने लिखा है, इस लुक ने मेरा दिल चुरा लिया है। View this post on Instagram A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) सोनाक्षी ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि वह और ज़हीर सात साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने इस बारें में बोला है कि आज से ठीक सात साल पहले, हमने एक-दूसरे की आँखों में एक-दूसरे के लिए प्यार देखा और उसे बनाए रखने का फैसला किया। आज, उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के माध्यम से मार्गदर्शन किया है... हमें इस क्षण तक पहुँचाया है... जहाँ, हमारे दोनों परिवारों और हमारे देवताओं के आशीर्वाद से... हम अब पति-पत्नी हैं। वैसे सोनाक्षी की शादी को लेकर बॉलीवुड के कोने कोने से लेकर सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म तक हंगामा मचा हुआ है. सिम पोर्टिंग के नियमों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से नहीं कर पाएंगे ये काम Uttarakhand Technical University ने Assistant Professor Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया क्या भारत आएगी रेनो की ऑस्ट्रल ई-टेक हाइब्रिड? इनोवा को देती है कड़ी टक्कर
केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा के बाद उत्तराखंड पुलिस ने रजनीकांत का अभिनंदन किया, तस्वीरें देखें
उत्तराखंड पुलिस ने हाल ही में अभिनेता रजनीकांत का अभिनंदन किया, जिन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में केदारनाथ और बद्रीनाथ के पवित्र मंदिरों का दौरा किया था। हिमालय के पास रजनीकांत की अन्य तस्वीरों के अलावा, उसी की तस्वीरें अब एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घूम रही हैं। इसे भी पढ़ें: Diljit Dosanjh और Parineeti Chopra की अमर सिंह चमकीला स्टेज परफॉर्मेंस Spotify पर होगी उपलब्ध उत्तराखंड पुलिस ने रजनीकांत का अभिनंदन किया उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल एक्स पर लिखा, श्री बद्रीनाथ के दर्शन के लिए देवभूमि में आने पर प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता रजनीकांत जी का स्वागत और अभिनंदन। दर्शन के बाद, उन्होंने कहा कि वे श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन से अभिभूत हैं। वे लोगों के कल्याण और देश की समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। देहरादून पहुंचने पर, रजनीकांत ने अपनी आध्यात्मिक यात्राओं के बारे में अपना उत्साह व्यक्त किया था। रजनीकांत ने कहा हर साल मुझे नया अनुभव मिलता था, जिससे मुझे अपनी आध्यात्मिक यात्रा को बार-बार जारी रखने की प्रेरणा मिलती थी। मुझे विश्वास है कि इस बार भी मुझे नए अनुभव मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह की पवित्र यात्राएँ उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती हैं। इसे भी पढ़ें: Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel से अलग होने के बाद शादी का वीडियो शेयर की, बाद में तुरंत एक्ट्रेस ने डिलीट की उन्होंने एएनआई को बताया। “पूरी दुनिया को आध्यात्मिकता की ज़रूरत है, क्योंकि यह हर इंसान के लिए ज़रूरी है। आध्यात्मिक होने का मतलब है शांति और स्थिरता का अनुभव करना, और मूल रूप से, इसमें ईश्वर में विश्वास करना शामिल है। अबू धाबी में रजनीकांत हाल ही में, रजनीकांत ने अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का भी दौरा किया। मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए उनके वीडियो और तस्वीरें BAPS हिंदू मंदिर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गईं। रजनीकांत को UAE के संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा गोल्डन वीज़ा दिया गया था। आगामी काम अभिनय के मोर्चे पर, रजनीकांत ने अपनी आगामी फिल्म वेट्टैयान की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसका निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है। वेट्टैयान में अमिताभ बच्चन भी हैं। वेट्टैयान, जो रजनीकांत की 170वीं फिल्म है, इस साल अक्टूबर में दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है। इस महीने की शुरुआत में रजनीकांत और अमिताभ को मुंबई में एक साथ कुछ दृश्यों की शूटिंग करते देखा गया था। Uttarakhand | Actor Rajinikanth visited Shri Kedarnath and Shri Badrinath Dham today. pic.twitter.com/LuIGJPiPEr — ANI (@ANI) May 31, 2024 Super Star Rajinikanth at Himalayas pic.twitter.com/WtqAPW2NhQ — Karthik Ravivarma (@Karthikravivarm) June 1, 2024
Rajinikanth आध्यात्मिक विश्राम के लिए केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर गए
राजनीकांत, जिन्होंने पहले हिमालय की आध्यात्मिक यात्राएँ की थीं, अब और भी पवित्र गुफाओं की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। सुपरस्टार चेन्नई से निकलकर अपनी यात्रा शुरू करने के लिए उत्तराखंड के देहरादून पहुँचे। देहरादून एयरपोर्ट पर, रजनीकांत ने अपनी आध्यात्मिक यात्राओं के बारे में ANI से बात की। उन्होंने बताया कि कैसे ये यात्राएँ उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती हैं। रजनीकांत ने यह भी बताया कि आध्यात्मिकता क्यों महत्वपूर्ण है। पूरी दुनिया को आध्यात्मिकता की ज़रूरत है, क्योंकि यह हर इंसान के लिए महत्वपूर्ण है। आध्यात्मिक होने का मतलब है शांति और स्थिरता का अनुभव करना, और मूल रूप से, इसमें ईश्वर में विश्वास करना शामिल है।” इसे भी पढ़ें: Kota Factory 3 Netflix Release | जीतू भैया ने गणितीय अंदाज में किया कोटा फैक्ट्री 3 की रिलीज डेट का खुलासा, जानें कब होगा प्रीमियर हाल ही में, रजनीकांत ने अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का दौरा किया। मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए रजनीकांत के वीडियो और तस्वीरें BAPS हिंदू मंदिर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गईं। रजनीकांत को यूएई के संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा गोल्डन वीजा प्रदान किया गया। दिग्गज अभिनेता ने वीजा हासिल करने में उनके सहयोग के लिए अबू धाबी सरकार और अपने मित्र, लुलु समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एमए यूसुफ अली का आभार व्यक्त किया। वायरल वीडियो में से एक में उन्होंने कहा, अबू धाबी सरकार से प्रतिष्ठित यूएई गोल्डन वीजा प्राप्त करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं... इसे भी पढ़ें: Tu Hai Champion Song Out: चंदू चैंपियन का दूसरा गाना Kartik Aaryan के ट्रांसफ़ॉर्मेशन के बारे में है | Watch Video अभिनय के मोर्चे पर, रजनीकांत ने टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म वेट्टैयान की शूटिंग पूरी कर ली है। वेट्टैयान में अमिताभ बच्चन भी हैं। वेट्टैयान, जो रजनीकांत की 170वीं फिल्म है, इस साल अक्टूबर में दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। इस महीने की शुरुआत में, रजनीकांत और अमिताभ को मुंबई में एक साथ कुछ दृश्य फिल्माते हुए देखा गया था। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अमिताभ ने प्रशंसकों के साथ अपनी और रजनीकांत की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में अमिताभ और रजनीकांत गले मिलते और मजेदार बातचीत करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मैं थाला द ग्रेट रजनी के साथ फिर से होने पर सम्मानित और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं.. वह बिल्कुल भी नहीं बदले हैं.. अपनी महानता के बावजूद वही सरल, विनम्र और जमीन से जुड़े दोस्त!!! इससे पहले, प्रोडक्शन कंपनी ने रजनीकांत के 73वें जन्मदिन पर फिल्म का टाइटल टीज़र जारी किया था। फिल्म में फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, रितिका सिंह, मंजू वारियर और दुशारा विजयन जैसे कलाकारों की टोली है। अनिरुद्ध रविचंदर फिल्म के संगीतकार हैं। रजनीकांत को त्रिवेंद्रम, तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन जैसे विभिन्न स्थानों पर फिल्म की शूटिंग करते हुए देखा गया। रजनीकांत को आखिरी बार उनकी बेटी ऐश्वर्या की फिल्म लाल सलाम में देखा गया था। तमिल भाषा की यह स्पोर्ट्स ड्रामा जाति उत्पीड़न और धार्मिक भेदभाव के विषयों से निपटती है और इसे मिश्रित समीक्षाएं मिली हैं। लाल सलाम में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि रजनीकांत मोइदीन भाई की भूमिका में नजर आ रहे हैं। #WATCH | Dehradun, Uttarakhand: Actor Rajnikanth says, I am going to Badrinath and Kedarnath Dham... pic.twitter.com/vCUitnCFyW — ANI (@ANI) May 29, 2024
बेसिक शिक्षक भर्ती के लिए BEd की बाध्यता खत्म, DElEd मंजूर, 3600 प्राइमरी टीचर भर्ती का रास्ता साफ
Uttarakhand Primary Teacher : उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन करते हुए शिक्षकों की भर्ती के लिए बीएड की बाध्यता समाप्त कर दो वर्षीय डीएलएड को मंजूरी दी है।
Aryan Khan को क्लीन चिट देने वाली NCB SIT का नेतृत्व करने वाले आईपीएस अधिकारी संजय सिंह ने VRS लिया
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट देने वाली एनसीबी एसआईटी का नेतृत्व करने वाले आईपीएस अधिकारी ने वीआरएस लिया। कॉर्डिलिया ड्रग भंडाफोड़ मामले की जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गठित एसआईटी के प्रमुख, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं, ने कार्यकाल से एक साल पहले सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। गृह मंत्रालय से वीआरएस के लिए उनके अनुरोध को ओडिशा सरकार को भेज दिया गया था। गुरुवार को उनका अनुरोध मंजूर कर लिया गया। भारतीय पुलिस सेवा के 1996-बैच के ओडिशा कैडर के अधिकारी, संजय सिंह वर्तमान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी सेवा का एक वर्ष और शेष था। इसे भी पढ़ें: Uttarakhand : मुख्यमंत्री धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के दो गांवों के लोग मतदान के बहिष्कार पर अडिग सिंह ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया “29 फरवरी को, मैंने सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का अनुरोध किया था। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कहा कि राज्य (ओडिशा) सरकार मेरे अनुरोध को मंजूरी देने के लिए सक्षम प्राधिकारी होगी। आज मुझे बताया गया कि अनुरोध स्वीकृत हो गया है और 30 अप्रैल मेरी आखिरी तारीख होगी. मुझे तीन महीने की नोटिस अवधि में छूट मिली है। जनवरी 2021 में एनसीबी के डीडीजी के रूप में नियुक्त, सिंह ने विशेष जांच दल का नेतृत्व किया, जिसने नवंबर 2021 में मुंबई एनसीबी प्रमुख समीर वानखेड़े से ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामला अपने हाथ में लिया। बाद में एसआईटी ने आर्यन खान को मामले में क्लीन चिट दे दी। तत्कालीन जोनल एनसीबी निदेशक वानखेड़े के नेतृत्व में जांच पर विवाद के बाद सिंह के तहत एसआईटी का गठन किया गया था। इसे भी पढ़ें: IMD Weather Update | हैदराबाद ने तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार, हीटवेव अलर्ट, इन राज्यों में बारिश का अनुमान नए सिरे से जांच शुरू करने के बाद, एसआईटी ने निष्कर्ष निकाला कि पहले की जांच में विसंगतियां थीं और मामले में छह लोगों को आरोपी के रूप में नामित करने के लिए पर्याप्त सामग्री नहीं थी। मई 2022 में दायर अपनी चार्जशीट में, एनसीबी ने आर्यन खान सहित एफआईआर में नामित छह लोगों को क्लीन चिट देते हुए 14 लोगों को आरोपी बनाया था। एनसीबी में शामिल होने से पहले, सिंह ने अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के रूप में ओडिशा पुलिस के ड्रग टास्क फोर्स (डीटीएफ) के प्रमुख के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने 2008-2015 तक सीबीआई में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में भी काम किया और कई हाई-प्रोफाइल मामलों को संभाला।
Bank Jobs : उत्तराखंड के इस बैंक में विभिन्न पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
Uttarakhand Cooperative Bank Recruitment Jobs : उत्तराखंड सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड ने उत्तराखंड राज्य के सहकारी बैंक में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यहां देखें सभी डिटेल्स..

