उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से नई पहचान देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा (जेवर)’ रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री ने लोकभवन के मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। इस फैसले पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश मंत्रिपरिषद का आभार जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि सात अक्टूबर को इस यात्रा के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद ने उनके योगदान के अभिनंदन में विशेष प्रस्ताव भी पारित किया। इसे भी पढ़ें: CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग उधर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के फैसले को क्षेत्र के विकास से जोड़ते हुए कहा कि यह केवल एक एयरपोर्ट के नामकरण का निर्णय नहीं, बल्कि उस नेतृत्व के सम्मान का प्रतीक है, जिसके मार्गदर्शन में जेवर को वैश्विक विमानन और औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में काम हुआ है। उन्होंने कहा कि कभी मुख्य रूप से कृषि प्रधान क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला जेवर आज अंतरराष्ट्रीय निवेश, औद्योगिक विकास, रोजगार और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। इस विकास यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। धीरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के किसानों और स्थानीय नागरिकों के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जेवर के विकास में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रस्तावित नाम वाला एयरपोर्ट आने वाले समय में विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की पहचान बनेगा। पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश प्रशासनिक शिथिलता, असुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पारदर्शी और तकनीक आधारित शासन व्यवस्था को बढ़ावा दिया गया, जिससे कानून-व्यवस्था और निवेश के माहौल में सुधार हुआ। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश में लगभग 60 हजार करोड़ रुपये की लागत से 2,483 किलोमीटर लंबे 42 राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया। दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून, दिल्ली-मेरठ और कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं का भी उन्होंने उल्लेख किया। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत ट्रेन सेवा और लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद तथा नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को भी उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि दादरी में पूर्वी और पश्चिमी समर्पित मालवाहक रेल गलियारों का जंक्शन प्रदेश की लॉजिस्टिक्स क्षमता को बढ़ा रहा है। वाराणसी में मल्टीमॉडल इनलैंड पोर्ट टर्मिनल और फ्रेट विलेज, लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल असेंबली यूनिट, रक्षा औद्योगिक गलियारा तथा प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाएं प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को विस्तार दे रही हैं। किसानों, गरीबों और युवाओं के लिए योजनाओं का उल्लेख मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के तीन करोड़ से अधिक किसानों के खातों में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी गई है। उन्होंने 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों की कर्जमाफी, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फसली ऋण और गन्ना किसानों को किए गए भुगतान का भी विवरण दिया। आवास, खाद्य सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के संबंध में उन्होंने बताया कि प्रदेश में 65 लाख से अधिक गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। करीब 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन, स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शौचालय और उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत जारी कार्ड और मुफ्त उपचार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एम्स, स्वास्थ्य मेलों और अन्य चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर भी काम हुआ है। रोजगार के संबंध में उन्होंने साढ़े नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरियों, निजी क्षेत्र में नियुक्तियों और युवाओं को स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरित किए जाने की जानकारी दी। उद्योग, महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक विरासत योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में रक्षा उत्पादन, वस्त्र उद्योग और पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क, रक्षा औद्योगिक गलियारा और ब्रह्मोस परियोजना को उन्होंने औद्योगिक विकास की प्रमुख पहलों में शामिल किया। उनके मुताबिक, स्वयं सहायता समूहों से एक करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं, जबकि पीएम स्वनिधि और स्वामित्व योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं तथा ग्रामीण परिवारों को सहायता मिली है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, काशी तमिल संगमम और महाकुंभ जैसी पहलों को प्रदेश की पहचान से जोड़ा। उन्होंने ओडीओपी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और कृषि उत्पादन में उत्तर प्रदेश की भूमिका का भी उल्लेख किया। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा यात्रा का अभिनंदन करते हुए विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराया है। सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। पत्रकार वार्ता में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद और अनिल कुमार भी मौजूद रहे। हम आपको बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के नामकरण संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब इसे आगे की औपचारिक प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा। प्रस्ताव के अंतिम क्रियान्वयन और नाम के आधिकारिक उपयोग की स्थिति संबंधित सरकारी अधिसूचना एवं आवश्यक मंजूरियों के बाद स्पष्ट होगी।
Noida Jewar Airport पर Indigo Flight Late हुई तो यात्रियों ने काट दिया बवाल, पूरा मामला
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें फ्लाइट के बाहर यात्रियों की नाराजगी और हंगामे का माहौल नजर आ रहा है। वीडियो के बाद एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल उठ रहे हैं।
Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी
(फाइल फोटो के साथ)लखनऊ, नौ अक्टूबर उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में शुक्रवार को नोएडा के जेवर में स्थित ‘नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ का नाम ‘नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नोएडा-जेवर’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी देने सहित कई फैसले किए गए। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन के मीडिया सेंटर में दोनों उपमुख्यमंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े विमानन केंद्र के रूप में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्ष की अविराम सेवा यात्रा के अभिनंदन में मंत्रिपरिषद ने विशेष प्रस्ताव पारित किया है। सात अक्टूबर को उनकी इस यात्रा के 25 वर्ष पूरे हुए। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से सांसद के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं। वर्ष 2014 में काशी आने पर उन्होंने कहा था, ‘उन्हें मां गंगा ने बुलाया है’। काशी से शुरू हुआ यह आत्मीय संबंध प्रदेश के विकास का आधार बना है।’’मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश प्रशासनिक शिथिलता, असुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पारदर्शी और तकनीक आधारित शासन व्यवस्था अपनाई गई। कानून व्यवस्था मजबूत हुई और निवेश का वातावरण बना। डबल इंजन सरकार के समन्वय से प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।’’मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास पर जोर देते हुए प्रदेश में करीब 60 हजार करोड़ रुपये की लागत से 2,483 किलोमीटर लंबे 42 राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए गए हैं। दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून, दिल्ली-मेरठ और कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हुआ है। वहीं, 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दादरी में पूर्वी और पश्चिमी मालवाहक रेल गलियारों का जंक्शन बना है। इन गलियारों का 1,050 किलोमीटर से अधिक हिस्सा उत्तर प्रदेश से गुजरता है। वाराणसी में देश का पहला ‘मल्टीमॉडल इनलैंड पोर्ट टर्मिनल’ और 100 एकड़ में ‘फ्रेट विलेज’ विकसित किया गया है। लखनऊ में ‘ब्रह्मोस मिसाइल असेंबली इकाई’, रक्षा औद्योगिक गलियारा और 1,000 एकड़ में ‘पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क’ औद्योगिक विकास को गति दे रहे हैं। योगी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों और गरीब परिवारों को मिले इसके लिए ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ से तीन करोड़ से अधिक किसानों के खातों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है। 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये 13.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फसली ऋण वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि 79.51 लाख किसानों को फसल क्षतिपूर्ति दी गई और गन्ना किसानों को 3.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 65 लाख से अधिक गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिले हैं। करीब 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत 2.46 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन मिले हैं। प्रदेश में 3.37 करोड़ शौचालय और 59,183 सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। राज्य सरकार होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर भी दे रही है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तीकरण के विषय पर कहा कि प्रदेश में छह करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी हुए। इनसे 9.90 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य कवच मिला। उनके अनुसार, 1.09 करोड़ गंभीर रोगियों को 18,798 करोड़ रुपये का मुफ्त उपचार मिला। आरोग्य मेलों में 14.67 करोड़ लोगों का उपचार हुआ। गोरखपुर और रायबरेली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) संचालित हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में 9.50 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं और निजी क्षेत्र में 65 लाख नियुक्तियां हुई हैं। 31.11 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया तथा 62 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए गए। मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, काशी में आधुनिक खेल परिसर और राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र से खिलाड़ियों को नए अवसर मिले हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि 10 लाख स्वयं सहायता समूहों से एक करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। पीएम स्वनिधि से 15 लाख रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को सहायता और स्वामित्व योजना से 1.10 करोड़ ग्रामीण परिवारों को घरौनी मिली। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को दस प्रतिशत आरक्षण भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मिला। उन्होंने बताया कि 10 लाख स्वयं सहायता समूहों से एक करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 15 लाख रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को सहायता मिली है और स्वामित्व योजना के तहत 1.10 करोड़ ग्रामीण परिवारों को ‘घरौनी’ (ग्रामीण क्षेत्रों में बने मकानों और आवासीय जमीन का आधिकारिक और कानूनी मालिकाना हक का दस्तावेज) दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई। आदित्यनाथ ने प्रदेश की विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति को काशी की गुलाब मीनाकारी, जापान के प्रधानमंत्री को निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी और फ्रांस के राष्ट्रपति को कन्नौज का इत्र भेंट किया। लखनऊ की जरदोजी को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश खाद्यान्न, दूध, गन्ना, आम, आंवला और मोटे अनाज के उत्पादन में अग्रणी है। आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई और काशी विश्वनाथ धाम का विस्तार किया गया। मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा और पिपरहवा के बौद्ध अवशेष विदेश से वापस लाए गए। महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। काशी तमिल संगमम, बौद्ध सर्किट, संत रविदास जन्मस्थली, चौरी-चौरा शताब्दी समारोह और राष्ट्र प्रेरणा स्थल ने प्रदेश की विरासत को नई पहचान दी। उन्होंने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री की 25 वर्ष की सेवा यात्रा का अभिनंदन करते हुए विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराया है। सरकार इस लक्ष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। पत्रकार वार्ता में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद और अनिल कुमार मौजूद रहे।
Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी
(फाइल फोटो के साथ)लखनऊ, नौ अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने नोएडा के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नोएडा-जेवर’ रखने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। आदित्यनाथ ने यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि राज्य को यह हवाई अड्डा देने के लिए मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभारी है। आदित्यनाथ ने इस हवाई अड्डे को उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी सौगात बताया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राज्य को उपहार में देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपना आभार व्यक्त करती है। मंत्रिमंडल ने इसका नाम ‘नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नोएडा-जेवर’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’आदित्यनाथ ने कहा कि यह हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े हवाई अड्डे और देश के एक प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में उभरेगा।
Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी
नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है : दि25 दिल्ली पुलिस लीड कॉजपा प्रदर्शनजंतर-मंतर पर कॉजपा को विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई, निषेधाज्ञा लागू: दिल्ली पुलिसनयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है और शहर के कई मेट्रो स्टेशन को बंद करने की सिफारिश करने के साथ-साथ 20 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को राजधानी में तैनात किया है। दि19 दिल्ली मेट्रो बंदकॉजपा प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी से 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की सिफारिश कीनयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार तक 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का अनुरोध किया है। दि39 रेल ट्रेन रद्दरेलवे ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन आने वाली कुछ मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कींनयी दिल्ली: रेलवे बोर्ड ने नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच पहुंचने वाली कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को शुक्रवार को रद्द कर दिया। प्रादे56 महाराष्ट्र दीपकेअगर सरकार युवाओं से डरी है तो पूरे देश को बंद कर दे : ट्रेनें रद्द किए जाने पर दीपकेमुंबई: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से एक दिन पहले, पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि अगर सरकार युवाओं से डरी हुई है तो उसे पूरे देश को बंद कर देना चाहिए। दि36 विपक्ष मुर्मूराष्ट्रपति ने ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को मुलाकात के लिए रात आठ बजे का समय दिया: सूत्रनयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों को शुक्रवार रात आठ बजे मुलाकात का समय दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रादे55 उप्र नोएडा हवाईअड्डाउप्र मंत्रिमंडल ने नोएडा हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखने को मंजूरी दीलखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने नोएडा के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नोएडा-जेवर’ रखने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। अर्थ21 आईएमसी सिंधिया उपग्रह संचारभारत किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं देता : सिंधियानयी दिल्ली: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि भारत किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं देता। प्रादे41 बंगाल उपचुनाव दूसरी लीड रुझानपश्चिम बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा की बढ़त और मजबूतकोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव की शुक्रवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने नंदीग्राम और रेजीनगर क्षेत्रों में अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। प्रादे52 उपचुनाव तमिलनाडु पुडुचेरी तीसरी लीड मतगणनातमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम में टीवीके की बढ़त मजबूत, पुडुचेरी में एआईएनआरसी जीतीचेन्नई, तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीट पर छह अक्टूबर को हुए उपचुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के उम्मीदवारों ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली तथा शीर्ष पर बने हुए हैं। वि2 अमेरिका माइक्रोसॉफ्ट जयपालअमेरिकी सांसद जयपाल ने माइक्रोसॉफ्ट को ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से बाहर करने के फैसले की आलोचना कीवाशिंगटन: अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद प्रमिला जयपाल ने माइक्रोसॉफ्ट को स्थायी श्रम प्रमाणन कार्यक्रम से निलंबित करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन के फैसले की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि यह कदम अमेरिका में कानूनी प्रवासन व्यवस्था को तहस-नहस करने जैसा है। वि8 इजराइल राष्ट्रपति मच्छारभारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को इजराइल करेगा वीरता के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानिततेल अवीव: इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने कहा है कि दुबई से तेल अवीव आ रहे फ्लाईदुबई के विमान के कॉकपिट में सह-पायलट के हमले का सामना करने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को इजराइल का सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। खेल1 खेल न्यूजीलैंड भारत चोटन्यूजीलैंड के चैपमैन और फाउल्क्स भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहरऑकलैंड: न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
PM मोदी के नाम पर होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने इसके नए और पूरे नाम किया ऐलान
उत्तर प्रदेशऔर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के एविएशन सेक्टर को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में बने देश के सबसे आधुनिक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित स्टेट कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में एक विशेष प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर मंजूरी दे दी गई है।कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब इस ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का आधिकारिक और पूरा नाम 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा, जेवर' होगा। सीएम योगी ने कहा कि, 'यूपी कैबिनेट आभारी है कि पीएम मोदी ने यूपी को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात दी. ये भविष्य में देश का सबसे बड़ा एविएशन हब बनने जा रहा है. ये मंत्री परिषद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा, जेवर रखने का प्रस्ताव भी पास करती है.' #LIVE: कैबिनेट बैठक के पश्चात कैबिनेट निर्णयों के संबंध में मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की प्रेस ब्रीफिंग https://t.co/R0afmvkVhk— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 9, 2026 एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मार्च 2026 में हुआ था भव्य उद्घाटनदिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के दबाव को कम करने और उत्तर भारत की हवाई कनेक्टिविटी को ग्लोबल लेबल पर ले जाने के उद्देश्य से इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही मार्च 2026 में जेवर में बने इस विशाल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन कर इसे देश को सौंपा था।दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के बाद यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनकर उभरा है। पहले ही चरण से यह सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को सेवा देने की क्षमता रखता है और आने वाले दशकों में यह कई रनवे वाले एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शुमार होगा।
सीएम योगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को यूपी कैबिनेट की बैठक हुई। इसके बाद योगी ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने नोएडा एयरपोर्ट का नाम बदलने का ऐलान किया। योगी ने कहा- अब जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर होगा। सीएम ने बताया- पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। पीएम मोदी और यूपी का रिश्ता आत्मीय है, जो लगातार गहरा हुआ। उन्होंने यूपी के विकास को प्राथमिकता दी। इसके चलते प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। पीएम ने राष्ट्र निर्माण को अपना ध्येय बनाया और भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। पीएम मोदी ने 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया था। 4 फेज पूरे होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। एयरपोर्ट के पहले फेज में 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं। यहां से हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे। इस पर करीब 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
ग्रेटर नोएडा, 9 अक्टूबर . ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस डिवाइनो सोसायटी में Friday, 9 अक्टूबर को एक व्यक्ति की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. मृतक की पहचान 36 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बिसरख थाना Police मौके पर पहुंची और मामले की ... Read more
दिल्ली-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर थमेगी वाहनों की रफ्तार, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट
Noida Traffic Advisory 9 October :राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दैनिक आवागमन करने वाले लाखों नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों के लिए आज का दिन परेशानी भरा साबित हो सकता है। दिल्ली-नोएडा सीमा, चिल्ला बॉर्डर और 24 किलोमीटर लंबे व्यस्त नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) पर आज दिन भर भारी ट्रैफिक जाम और धीमी आवाजाही की गंभीर संभावना जताई गई है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने आधिकारिक एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा और समय की बर्बादी से बचने के लिए एक्सप्रेसवे के मुख्य कैरिजवे के बजाय वैकल्पिक मार्गों का चयन करें। पीक आवर्स (सुबह 8:30 से 11:30 बजे और शाम 5:30 से रात 9:00 बजे) के दौरान वाहनों का दबाव चरम पर रहने का अनुमान है, जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त जवानों को सभी प्रमुख कट और चौराहों पर तैनात किया गया है।जाम के पीछे की मुख्य वजहें: वीआईपी मूवमेंट, अंडरपास निर्माण और री-सर्फेसिंग कार्यट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आज एक्सप्रेसवे और उससे जुड़े फीडर रूट्स पर जाम की स्थिति बनने के पीछे कई तकनीकी और प्रशासनिक कारण हैं:वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा प्रोटोकॉल: ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट और जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी से जुड़े उच्चस्तरीय प्रशासनिक निरीक्षण व वीआईपी काफिले की आवाजाही के चलते एक्सप्रेसवे के कई स्ट्रेच पर समय-समय पर ट्रैफिक को थोड़े अंतराल के लिए रोका या धीमा किया जा सकता है।री-सर्फेसिंग और मेंटेनेंस वर्क: एक्सप्रेसवे पर कुछ चुनिंदा किलोमीटर स्ट्रेच में ब्लैक-टॉपिंग (डामरीकरण) और एक्सपेंशन जॉइंट्स की मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके चलते 2-2 लेन को बैरिकेडिंग लगाकर संकरा कर दिया गया है।अंडरपास और ड्रेनेज कनेक्टिविटी का काम: सेक्टर-96 और सेक्टर-142 के निकट चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के कारण मुख्य लेन से सर्विस लेन में जाने वाले वाहनों के कारण बॉटलनेक (सड़क का संकरा होना) की स्थिति बन रही है।इन प्रमुख पॉइंट्स पर सबसे ज्यादा रहेगा ट्रैफिक का दबावट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, निम्नलिखित स्थानों पर वाहनों की कतारें सबसे लंबी हो सकती हैं:चिल्ला रेगुलेटर और डीएनडी फ्लाईवे कट: दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करने वाले दोनों मुख्य प्रवेश द्वारों पर वाहनों की धीमी गति।महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 लूप: कालिंदी कुंज और आश्रम की ओर से आने वाले ट्रैफिक का मिलन बिंदु।सेक्टर-128 और 132 (जेपी हॉस्पिटल कट): सर्विस रोड से मुख्य मार्ग पर मिलने वाले लोकल ट्रैफिक का दबाव।परी चौक (ग्रेटर नोएडा): एक्सप्रेसवे से सूरजपुर, कासना और यमुना एक्सप्रेसवे की ओर मुड़ने वाले जंक्शन पर भारी वाहनों का जमावड़ा।ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग (Alternative Routes)दफ्तर जाने वाले और जरूरी काम से निकलने वाले यात्रियों को एक्सप्रेसवे के मुख्य मार्ग से बचने के लिए इन वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है:डीएससी रोड (दादरी-सूरजपुर-छलेरा मार्ग): दिल्ली या सेक्टर-18 से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यात्री बॉटनिकल गार्डन, गोल्फ कोर्स, बरौला और भंगेल होते हुए डीएससी रोड का उपयोग कर सकते हैं।एमपी-2 और एमपी-3 एलिवेटेड रोड: मयूर विहार या अक्षरधाम की ओर से आने वाले लोग रजनीगंधा चौक से सीधे एलिवेटेड रोड पकड़कर सेक्टर-62 और सेक्टर-71 चौराहे होते हुए सीधे ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) के रास्ते आगे बढ़ सकते हैं।कालिंदी कुंज से ओखला बैराज डायवर्जन: दक्षिणी दिल्ली से आने वाले वाहन चालक कालिंदी कुंज बॉर्डर पर दबाव बढ़ने की स्थिति में सीधे आश्रम-डीएनडी लूप का रुख करें।इंटरनल सेक्टर रूट्स: एक्सप्रेसवे के समानांतर चलने वाले सेक्टर-128, 135, 137 और 142 के आंतरिक सेक्टर मार्गों का इस्तेमाल कर जाम वाले बॉटलनेक पॉइंट्स को बायपास किया जा सकता है।भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर सीमित प्रतिबंध, हेल्पलाइन नंबर जारीजाम को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दिन के समय आवश्यक सेवाओं (दूध, फल-सब्जी, एम्बुलेंस और पेट्रोलियम टैंकर) को छोड़कर मध्यम और भारी व्यावसायिक मालवाहक वाहनों (Medium & Heavy Commercial Vehicles) के एक्सप्रेसवे पर चलने पर आंशिक रोक लगाई है। ऐसे वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने आम जनता की सहायता के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 और सोशल मीडिया हैंडल (X: @noidatraffic) को 24 घंटे एक्टिव रहने का निर्देश दिया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में या रास्ते के सटीक हाल जानने के लिए नागरिक इस नंबर पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।
NEA कर रहा GST में कटौती की मांग! जानिए क्यों संकट में पड़े नोएडा के छोटे-बड़े कारखाने
नोएडा: नोएडा के छोटे और मध्यम उद्योग बढ़ती लागत के दबाव से जूझ रहे हैं। नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले 18 महीनों में भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध के बीच पॉलीमर, मेटल, कॉपर, इलेक्ट्रिकल सामान, सोल्डर, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और ईंधन जैसी जरूरी चीजों की कीमतों में 150 से 200 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन और उपाध्यक्ष सुधीर के मुताबिक, कच्चे माल और ईंधन की लागत बढ़ने से उद्योगों में उत्पादन पर असर पड़ा है। खासकर छोटे उद्योगों के लिए बढ़ते खर्च के बीच बाजार में मुकाबला करना मुश्किल हो रहा है और कई इकाइयां बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं।बढ़ते खर्च से छोटे उद्योगों का कारोबार मुश्किल मेंनोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन और उपाध्यक्ष सुधीर के मुताबिक, कच्चे माल की कीमत बढ़ने से उत्पादन का खर्च बढ़ रहा है, जबकि उद्योगों के लिए उसी हिसाब से अपने उत्पादों की कीमत बढ़ाना आसान नहीं है। इसका असर उद्योगों के पास कारोबार चलाने के लिए उपलब्ध पैसों पर भी पड़ रहा है। छोटे और मध्यम उद्योगों के सामने कर्मचारियों की लागत, बिजली, ईंधन और दूसरे खर्चों के साथ महंगे कच्चे माल का बोझ बढ़ गया है। उद्यमियों का कहना है कि यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो कई छोटी औद्योगिक इकाइयों के पास कारोबार बंद करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। इससे रोजगार पर भी असर पड़ने की आशंका है।एक साल के लिए GST घटाकर 5% करने की मांगनोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन ने सरकार से औद्योगिक उत्पादों पर लगने वाली 18 प्रतिशत GST दर को एक साल के लिए घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि इससे मुश्किलों का सामना कर रहे उद्योगों को तुरंत राहत मिल सकती है। उद्यमियों के मुताबिक, GST में कुछ समय के लिए कटौती से कारोबार में पैसों की कमी का दबाव कम होगा और उद्योगों को उत्पादन जारी रखने में मदद मिलेगी। उनका कहना है कि अगर उद्योग चलते रहे तो वे आगे भी GST और दूसरे करों का भुगतान करते रहेंगे, जबकि इकाइयां बंद होने पर सरकार की कमाई पर भी असर पड़ सकता है।उद्योगों को राहत मिलेगी तो रोजगार भी बचेंगेएसोसिएशन ने सरकार से कच्चे माल और ईंधन की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए भी ठोस कदम उठाने की मांग की है। उद्यमियों का कहना है कि नोएडा जैसे औद्योगिक शहरों में बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम उद्योग लोगों को रोजगार देते हैं और सप्लाई चेन से जुड़े हैं। यदि खर्च का दबाव कम होता है तो ये इकाइयां बाजार में मुकाबला करते हुए उत्पादन जारी रख सकती हैं। एसोसिएशन के मुताबिक, कच्चे माल की कीमतों में 150 से 200 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है और कई उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। नोएडा से सुमित राजपूत की रिपोर्ट।
उत्तर प्रदेश के कई सीएमओ कार्यालयों में तैनात कर्मियों और उनके साथियों की मिलीभगत से फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए जा रहे थे।
Hapur News: नोएडा में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के रजाकपुर गांव निवासी 27 वर्षीय विवेक की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
नोएडा के ध्यानार्थ : स्कॉर्पियो-एन की फर्जी एनओसी देकर लिया 14.62 लाख रुपये का लोन
For the attention of Noida authorities: Loan of 14.62 lakh obtained using a forged NOC for a Scorpio-N.
Noida News: ट्रांसफॉर्मर का खंभा कार के बोनट पर गिरा, चालक बाल-बाल बचा
ग्रेटर नोएडा। बिसरख क्षेत्र में बृहस्पति
दिल्ली और ग्रेटर नोएडा जाने वाले हो जाए सावधान! 9 अक्टूबर को ट्रैफिक डायवर्जन
9 अक्टूबर को नोएडा के सेक्टर-95 में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर खास कार्यक्रम है. इसकी वजह से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से आने-जाने वालों को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ने की सलाह दी गई है.
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) 80 गांवों की 45 हजार एकड़ जमीन पर ग्रेटर नोएडा और मुंबई की तर्ज पर ऊंची इमारतों का निर्माण करेगा।
Noida बस गैंगरेप मामले में Delhi Court ने तय किए आरोप, 24 अक्टूबर को दर्ज होंगे बयान
नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने अगस्त में 16 वर्षीय लड़की के अपहरण और एक स्लीपर बस के अंदर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी बस चालक और खलासी के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने यह भी कहा कि दोनों के खिलाफ साक्ष्यों की जांच सुनवाई के दौरान की जाएगी। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) सोनम गुप्ता ने दिल्ली पुलिस द्वारा मामले में करीब 400 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किए जाने के एक सप्ताह बाद आरोप तय किए। आरोपियों कुलदीप और संदीप पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपहरण, गलत तरीके से बंधक बनाने, विवाह या यौन संबंध बनाने की मंशा से अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए गए हैं। उन पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह के तहत गंभीर यौन हमला करने का आरोप भी लगाया गया है। अदालत ने बचाव पक्ष की इस दलील को खारिज कर दिया कि मीडिया के दबाव में पुलिस ने सबूत ‘‘गढ़े’’ थे। अदालत ने कहा कि सबूतों की जांच सुनवाई के दौरान की जाएगी। पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए मामले की सुनवाई 24 अक्टूबर को तय की गई है। आदेश की विस्तृत प्रति उपलब्ध नहीं हो सकी। सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक निम्मी सिसोदिया ने कहा कि लड़की और अन्य गवाहों के बयान प्रथम दृष्टया अभियोजन पक्ष के मामले का समर्थन करते हैं कि लड़की को ले जाया गया, बस के अंदर बंधक बनाया गया, यौन उत्पीड़न किया गया और कश्मीरी गेट के पास छोड़ दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा चार अगस्त की रात अपने रिश्तेदार से मिलने नोएडा जा रही थी तभी भारी बारिश के बीच वह गलती से गलत जगह पर उतर गई। उसने कथित रूप से एक स्लीपर बस को रुकने का इशारा किया और उसके खलासी ने उसे बताया कि बस नोएडा सेक्टर 63 जा रही है। पुलिस का आरोप है कि बस खाली थी और ग्रेटर नोएडा में एक वर्कशॉप में मरम्मत के बाद लौट रही थी। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि बस चलने के बाद खलासी ने लड़की के साथ गलत व्यवहार किया और बाद में उसने और चालक दोनों ने यात्रा के दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने लड़की को विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने कथित तौर पर उसे कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास छोड़ दिया जिसके बाद वह ऑटो-रिक्शा से पुलिस थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर सीसीटीवी फुटेज की मदद से बस का पता लगा लिया गया, जिसके तिमारपुर के एक पार्किंग क्षेत्र में होने का पता चला। उन्होंने बताया कि कानपुर निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बाइक टकराने के विवाद के बाद भारतीय सेना के एक जवान पर हमला कर दिया गया. आरोप है कि हमलावरों ने नुकीली लोहे की वस्तु से उसकी नाक काट दी और जांघ पर हथौड़े से वार किया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पत्नी से विवाद के बाद नाले में कूदा शख्स, नोएडा सेक्टर-81 मेट्रो के पास मचा हड़कंप; रेस्क्यू जारी
पत्नी से विवाद के बाद नाले में कूदा शख्स, नोएडा सेक्टर-81 मेट्रो के पास मचा हड़कंप; रेस्क्यू जारी
हाईकोर्ट ने अफसरों को फटकारा, कहा- आपको शर्म आनी चाहिए: नोएडा पुलिस से पूछा- हिरासत के बाद नोटिस कैसे जारी हुआ, गिरफ्तारी प्रक्रिया में खामियां मिलीं
Noida News: कमरे पर ताला, फर्श पर लाश... आखिर युवती के साथ हुआ क्या
कमरे पर ताला, फर्श पर लाश... आखिर युवती के साथ हुआ क्या
ग्रेटर नोएडा हादसे के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार, एक्सपायर सिलिंडरों के भरोसे दौड़ रहीं बसें
IPS रवीना त्यागी बाराबंकी की नई SP, नोएडा में जन्म, बीटेक के बाद UPSC में पाई AIR-170
IPS रवीना त्यागी को बाराबंकी का नया एसपी बनाया गया है. ये मूल रूप से नोएडा की रहने वाली हैं. उत्तर प्रदेश कैडर में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं.
UP Richest Persons 2026: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 46 अरबपति हैं, जिनमें नोएडा के आदित्य खेमका 32,200 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष पर हैं।
ग्रेटर नोएडा में दो महिलाओं से चेन लूट, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
ग्रेटर नोएडा, 7 अक्टूबर . ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 इलाके में अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया. दोनों वारदातों के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. एक घटना सेक्टर बीटा-1 के बाहर ... Read more
दिल्ली-एनसीआर से सटे हाईटेक शहर नोएडा में बीते 24 घंटे किसी बुरे सपने की तरह सामने आए हैं, जहाँ एक के बाद एक लगातार 15 मौतों की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शहर की अलग-अलग कॉलोनियों और सोसायटियों से आई इन खबरों ने हर किसी को सन्न कर दिया है-एक तरफ जहाँ 6 लोगों ने रहस्यमयी परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी, वहीं दूसरी तरफ 9 लोगों की अचानक हुई संदिग्ध मौतों ने पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं। क्या यह महज एक खौफनाक इत्तेफाक है, कोई गहरा मानसिक अवसाद या फिर पर्दे के पीछे छुपा कोई अदृश्य खौफ? एक ही दिन में घटी इन सनसनीखेज घटनाओं ने शहर में खामोश दहशत फैला दी है, और अब हर किसी की निगाहें पुलिस की उस अनसुलझी जांच पर टिकी हैं जो इन 15 मौतों के पीछे के काले सच को सामने लाएगी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले राजीव (40) ने मंगलवार रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला था। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले राजू (42) ने भी बीती रात अपने किराये के मकान में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसे भी पढ़ें: Greater Noida में युवती की खुदकुशी के बाद प्रेमी दीपक सोलंकी पर FIR आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के असगरपुर गांव में रहने वाली सायरा बानो (24) ने मंगलवार रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बुलंदशहर के जहांगीरपुर निवासी अंकित (26) ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसे भी पढ़ें: Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा बीटा-2 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फेस-1 थाना क्षेत्र के नया बांस गांव निवासी अफजल (28) और बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाले मयंक गुप्ता (34) ने भी मंगलवार रात अपने-अपने घरों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इसके अलावा दादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले टीपू सुल्तान (28) और गुड़िया (32), बिसरख थाना क्षेत्र निवासी पुलकित गौतम (26), सेक्टर-39 थाना क्षेत्र निवासी संजय कुमार (30), बीटा-2 थाना क्षेत्र निवासी अखिलेश (25), खोड़ा कॉलोनी निवासी दिनेश उर्फ गुड्डू (40), सूरजपुर थाना क्षेत्र निवासी सोनू (32), फेस-2 थाना क्षेत्र निवासी मनीष (19) और जेवर थाना क्षेत्र के चरौली गांव निवासी कर्मवीर (48) की भी मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दिनेश उर्फ गुड्डू को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
Greater Noida Property Rates Hike: EPE-यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज से न केवल कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है, बल्कि इसका ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट बाजार और प्रॉपर्टी मांग पर भी बड़ा असर हो रहा है. जमीन की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. जानिए एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं.
स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पार्मोलिन मंगलवार को करीब 65 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे...
Greater Noida Ek Murti Chowk के पास मामूली बात पर Police से भिड़ा लड़का, फिर हुआ ऐक्शन। Viral Video
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिसकर्मी और कुछ युवकों के बीच धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में एक युवक दरोगा से पैरों में गिरकर माफी मांगने की बात कहता नजर आ रहा है।
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, खौफनाक Video आया सामने
यूपी के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती बस में भीषण आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं और आग बुझाने में लगी हुई हैं। बस में आग लगने का खौफनाक Video सामने आया है।
ग्रेटर नोएडा में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.54 लाख रुपए के नकली नोट बरामद
ग्रेटर नोएडा, 6 अक्टूबर . ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 थाने की Police और ग्रेटर नोएडा जोन की एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जाली नोटों की छपाई और तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. Police ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 100-100 रुपए के कुल ... Read more
Cabinet Decisions : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को SME ग्रोथ फंड (SGF) के लिए सरकार की 10,000 करोड़ रुपये के योगदान और इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी (ITLA) के गठन को मंजूरी दे दी है। SME ग्रोथ फंड छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों में सीधे इक्विटी निवेश करेगा। इसका मकसद ग्रोथ-स्टेज कैपिटल की कमी को दूर करना है। सरकार ने कहा कि यह फंड अच्छी संभावना वाले सफल बिज़नेस मॉडल और विस्तार की संभावना वाले SMEs को लंबे समय के लिए ग्रोथ इक्विटी कैपिटल उपलब्ध कराएगा।सरकार ने कहा है कि SGF से अधिकांश हिस्सा छोटे और मध्यम आकार के मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को दिया जाएगा। यह फंड टियर-II और टियर-III शहरों के इंडस्ट्रियल क्लस्टर में काम करने वाले SMEs को भी हेल्प करेगा।सरकार SGF फ़्रेमवर्क के तहत बनाए गए 'ऑल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फ़ंड' (AIF) के लिए कुल 10,000 करोड़ रुपये देगी। इस फंड का मकसद कंपनियों को अपने कामकाज का दायरा बढ़ाने, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में निवेश करने, अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में विस्तार करने, ग्लोबल वैल्यू चेन से जुड़ने और रणनीतिक निवेश करने में मदद करना है।सरकार का कहना कि मौजूदा फंड इक्विटी सपोर्ट तो देते हैं,लेकिन इनमें से अधिकांश शुरुआती दौर के उद्यमों पर फोकस करते हैं और मुख्य रूप से माइक्रो एंटरप्राइज को कवर करते हैं। SGF का मकसद छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों के लिए इक्विटी ग्रोथ कैपिटल की जरूरत को पूरा करना है।इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी (ITLA) के गठन को मंजूरीइसके अलावा,कैबिनेट ने ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में रिसर्च,प्लानिंग,अप्रेजल,निगरानी और प्रभाव के आकलन को मज़बूत करने के लिए ITLA को एक स्पेशल पर्पस व्हीकल के तौर पर स्थापित करने की मंजूरी भी दे दी है।ITLA एक इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स प्लानिंग,रिसर्च, प्रोजेक्ट अप्रेजल और निगरानी,पॉलिसी सपोर्ट और डेटा एनालिटिक्स के लिए मेन अथॉरिटी के तौर पर काम करेगा। यह अथॉरिटी 10 साल या उससे ज्यादा की अवधि के लिए एक व्यापक 'नेशनल ट्रांसपोर्ट मास्टर प्लान' तैयार करेगी। इसमें सड़कें, रेलवे, बंदरगाह और शिपिंग, सिविल एविएशन, इनलैंड वॉटरवे, कोस्टल शिपिंग, शहरी मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स शामिल होंगे।ITLA ट्रांसपोर्ट से जुड़े मंत्रालयों के शॉर्ट टर्म और सालाना प्लान का भी मूल्यांकन करेगा,ताकि नेशनल ट्रांसपोर्ट मास्टर प्लान के साथ तालमेल और एकरूपता सुनिश्चित की जा सके और मल्टी-मॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जा सके।यह भारत सरकार की 500 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की लागत वाली इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का तकनीकी मूल्यांकन करेगा,जबकि वित्तीय मूल्यांकन मौजूदा तरीकों से होता रहेगा। ITLA ऐसी परियोजनाओं की निगरानी भी करेगा और लागू होने के बाद उनके प्रभाव का मूल्यांकन करेगा।अथॉरिटी तमाम स्रोतों से आंकड़ें जुटा कर नेशनल ट्रांसपोर्ट डेटा रिपॉजिटरी बनाएगी। इन स्रोतों में GSTN ई-वे बिल, FASTag, वाहन, GPS-आधारित सिस्टम और शहरी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम शामिल हैं।सरकार का कहना है कि ITLA मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने, इंफ्रास्ट्रक्चर की क्षमता बढ़ाने, लॉजिस्टिक्स लागत कम करने और भारत की ग्लोबल लॉजिस्टिक्स प्रतिस्पर्धा क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करेगा।Noida Compensation News: ग्रेटर नोएडा के 4500 किसानों की बल्ले-बल्ले! 500 करोड़ से ज्यादा का मिलेगा अतिरिक्त मुआवजा, 64.7% भुगतान का रास्ता साफ
बिहार में जिसकी हत्या में 3 लोगों को हुई जेल, वह नोएडा में जिंदा मिला; 4 साल बाद ऐसे खुला राज
बिहार के समस्तीपुर के एक गांव में 4 साल पहले एक मूक-बधिर युवक के अपहरण और हत्या के शक में पुलिस ने 3 नामजद लोगों को जेल भेज दिया था। हालांकि, यह मामला तब पलट गया जब आरोपी पक्ष के लोगों ने उस युवक नोएडा में सब्जी बेचते पकड़ लिया।
स्विस राष्ट्रपति का ग्रेटर नोएडा का दौरा
ग्रेटर नोएडा, स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मोलिन आज ग्रेटर नोएडा के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा करेंगे। स्विस राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है।
Greater Noida Compensation News: वर्षों से अतिरिक्त मुआवजे का इंतजार कर रहे ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ग्रेटर नोएडा के किसानों की वर्षों पुरानी अतिरिक्त प्रतिकर (मुआवजे) की मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2002 से 2013 के बीच क्रय या अधिग्रहित की गई भूमि के उन किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर दिए जाने पर सहमति जताई है, जिन्हें किसी कारणवश इसका लाभ पहले नहीं मिल सका था। शासन के निर्देश के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब पात्र किसानों के मामलों की जांच कर भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा।इस फैसले से करीब 4500 किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। प्राधिकरण की ओर से इन किसानों को 500 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त प्रतिकर दिए जाने का अनुमान है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं और औद्योगिक गतिविधियों के लिए वर्ष 2002 से 2013 के बीच बड़ी संख्या में किसानों की जमीन क्रय और अधिग्रहित की गई थी।मुआवजे से वंचित रह गए थे कुछ किसानइनमें कई किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर का लाभ मिल गया था। जबकि कुछ किसान इससे वंचित रह गए। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर किसान और ऐसे किसान भी शामिल हैं, जो किसी कारण से न्यायालय की शरण में नहीं जा सके थे। लंबे समय से ये किसान भी अन्य प्रभावित किसानों की तरह अतिरिक्त प्रतिकर दिए जाने की मांग कर रहे थे।64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर का लाभ देने का अनुरोधकिसानों की इस मांग को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शासन को प्रस्ताव भेजकर वंचित किसानों को भी 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर का लाभ देने का अनुरोध किया था। प्राधिकरण ने उच्च न्यायालय में योजित गजराज व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य मामले में पारित आदेश का भी हवाला दिया था। प्राधिकरण का कहना था कि जिन किसानों की भूमि संबंधित अवधि में क्रय या अधिग्रहित हुई है। लेकिन उन्हें किसी वजह से अतिरिक्त प्रतिकर नहीं मिल पाया, उन्हें भी इसका लाभ दिया जाना चाहिए।मुख्य सचिव ने दिए आदेशप्राधिकरण के प्रस्ताव पर शासन स्तर पर विचार के बाद उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की ओर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। इसमें नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामले में निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2002 से 2013 के बीच भूमि क्रय या अधिग्रहित किए जाने के बावजूद जिन किसानों को 64.70 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर का लाभ नहीं दिया गया है। उन्हें मूल प्रतिकर की 64.7 प्रतिशत राशि अतिरिक्त प्रतिकर के रूप में दिए जाने पर प्राधिकरण नियमानुसार निर्णय ले सकता है।शासन के इस निर्देश के बाद अब प्राधिकरण स्तर पर पात्र किसानों की पहचान और उनके दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। संबंधित किसानों की भूमि, पूर्व में दिए गए प्रतिकर और अतिरिक्त प्रतिकर का लाभ मिला या नहीं, समेत अन्य बिंदुओं का परीक्षण किया जाएगा। पात्रता पूरी करने वाले किसानों को नियमानुसार अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीदइस फैसले से उन किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से अतिरिक्त प्रतिकर के लिए प्राधिकरण और शासन के स्तर पर प्रयास कर रहे थे। करीब 4500 किसानों को इसका लाभ मिलने का अनुमान है। वहीं, प्राधिकरण पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय भार आने की संभावना है।किसानों को अतिरिक्त प्रतिकर दिलाने के लिए शासन स्तर पर आदेश जारी कराने में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और दादरी विधायक तेजपाल नागर की भूमिका भी बताई गई है।(ग्रेटर नोएडा से पवन गुप्ता की रिपोर्ट)
ग्रेटर नोएडा में बड़े भाई की फावड़े से हत्या, आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल फावड़ा बरामद
ग्रेटर नोएडा में आज स्विस राष्ट्रपति का दौरा, नोएडा एयरपोर्ट पर दो घंटे रहेंगे गाइ पार्मोलिन
ग्रेटर नोएडा, 6 अक्टूबर . स्विट्ज़रलैंड के President गाइ पार्मोलिन आज ग्रेटर नोएडा के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा करेंगे. स्विस President के प्रस्तावित दौरे को लेकर Police और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है. वह दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच सकते ... Read more
शोध में नोएडा के खिलाड़ियों की हाइट और पैर सबसे लंबे पाए गए। बीएचयू के खिलाड़ियों की जांघ की मसल्स की चौड़ाई सबसे ज्यादा मिली है।
Noida News: पार्टी कर लौट रहे छात्रों की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
Car carrying students returning from a party crashes into a divider; one dead.
Noida News: 4500 से अधिक किसानों को मिलेगा 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा
More than 4,500 farmers will receive 64.7 percent additional compensation.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार रात सर्विस लेन से गाड़ी निकालने के लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान कुछ युवकों ने एक दरोगा के साथ धक्का-मुक्की कर दी।
समस्तीपुर के लालपुर गांव से करीब चार साल पहले जिस मुखबधिर युवक रविशंकर कुमार के अपहरण और हत्या के बाद शव गायब करने का मामला दर्ज हुआ था, वह जिंदा मिला है। दिल्ली एनसीआर नोएडा में फल की दुकान पर काम कर रहा था। गांव के एक युवक ने उसे पहचान लिया। इसके बाद ग्रामीण उसे अपने साथ समस्तीपुर लेकर पहुंचे और 4 अक्टूबर की दोपहर रोसड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि रविशंकर के परिवार ने उसकी मौत मान ली थी। महज 5 दिन पहले ही परिवार के लोग गयाजी में पितृपक्ष मेले के दौरान अपने बेटे का पिंडदान कर चुके थे। परिवार को क्या पता था कि जिस बेटे को मृत मानकर उसकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया जा रहा है, वह जिंदा है। 3 लोगों को बनाया था आरोपी युवक के जिंदा मिलने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने परिवार के आरोप पर इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया था, उनमें से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जबकि एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने शुरुआत से ही पुलिस को बताया था कि आरोपी बनाए गए लोगों का रविशंकर के गायब होने से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद उन्हें मामले में फंसाकर जेल भेज दिया गया। अब युवक के बरामद होने के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष, जांच अधिकारी और डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 2022 में दर्ज हुई थी अपहरण-हत्या की FIR रविशंकर कुमार लालपुर गांव का रहने वाला है। वह मुखबधिर है। उसके लापता होने के बाद 1 जुलाई 2022 को पिता मदन यादव ने रोसड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया था कि मेरे बेटे से गांव के सहदेव पंडित, मुकेश पंडित और दिनेश पंडित जेसीबी, ट्रैक्टर और आम के बगीचे में काम करवाते थे। आरोप था कि ट्रैक्टर पलटने से रविशंकर की मौत हो गई और आरोपियों ने शव को गायब कर दिया। मामले में ट्रैक्टर ड्राइवर छोटू महतो को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने सहदेव पंडित, मुकेश पंडित और छोटू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, दिनेश पंडित ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। बाद में आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई। 5 दिन पहले गयाजी में कराया था पिंडदान रविशंकर के चार साल तक नहीं मिलने के बाद परिवार को भी उसकी मौत का यकीन हो गया था। करीब 5 दिन पहले गयाजी जाकर पितृपक्ष मेले में रविशंकर का पिंडदान किया था। परिवार जिस बेटे को मृत मानकर उसकी आत्मा की शांति के लिए गया में पिंडदान कर रहा था, उसी समय वह नोएडा में जिंदा था। चार दिन बाद उसके गांव पहुंचने की खबर ने परिवार और पूरे गांव को हैरान कर दिया। गांधी जयंती पर नोएडा में दिखा रविशंकर इस मामले में 2 अक्टूबर को अचानक नया मोड़ आया। लालपुर गांव का आकाश कुमार नोएडा में मजदूरी करता है। वह दोपहर करीब 3 बजे सैलून जाने के लिए निकला था। इसी दौरान उसकी नजर एक फल की दुकान पर काम कर रहे युवक पर पड़ी। आकाश ने उसे देखते ही पहचान लिया। उसे लगा कि यह वही रविशंकर कुमार है, जिसके अपहरण और हत्या का मामला चार साल पहले रोसड़ा थाने में दर्ज हुआ था। आकाश ने तुरंत अपने साथियों और गांव के मुखिया को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को समस्तीपुर लाने की व्यवस्था की। उसे ट्रेन से 4 अक्टूबर की दोपहर रोसड़ा लाया गया और पुलिस को सूचना देकर युवक को थाने के हवाले कर दिया गया। जिसे मृत मान चुकी थी पुलिस-परिवार, उसे सामने देखकर हैरान रह गई रविशंकर को थाने में देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण रोसड़ा थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने मामले की दोबारा जांच कराने और तत्कालीन थानाध्यक्ष, जांच अधिकारी एवं डीएसपी पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने मामले की ठीक से जांच किए बिना निर्दोष लोगों को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। इससे आरोपियों और उनके परिवारों को सामाजिक प्रतिष्ठा के नुकसान के साथ आर्थिक और मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ी। पुलिस ने कहा- पूरक चार्जशीट भेजी जाएगी रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि युवक बरामद हो गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी बनाए गए लोगों के संबंध में पूरक चार्जशीट कोर्ट में भेजी जाएगी। जांच के आधार पर उनकी स्थिति स्पष्ट की जाएगी। युवक की पहचान और उसके चार साल तक बाहर रहने समेत पूरे मामले की पुलिस जांच की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार रात पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने एक दरोगा के साथ धक्का-मुक्की कर दी। घटना का वीडियो सामने आया है। C मामला बिसरख थाना क्षेत्र में युफेरिया मॉल के पास का है। बताया जा रहा है कि सड़क पर गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान कार निकालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। कुछ देर में कहासुनी बढ़ गई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। महिला ने भी लगाया अभद्रता का आरोप वायरल वीडियो में कुछ युवक दरोगा के साथ धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक दरोगा से पैरों पर गिरकर माफी मांगने की बात कहता है। इसी दौरान उसके साथ धक्का-मुक्की की जाती है। एक महिला ने भी आरोप लगाया कि उसके साथ अभद्रता की गई और थप्पड़ मारा गया। हालांकि पुलिस ने महिला से अभद्रता और थप्पड़ मारने के आरोप को गलत बताया है। दोनों पक्षों ने किया समझौता पुलिस के मुताबिक, पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले आई। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया। किसी ने भी पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग नहीं की।
Sambhal News: नोएडा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी दिनेश (20) की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
Noida News: आम्रपाली की परियोजनाओं में सत्यापन के लिए 800 फ्लैट खरीदारों की सूची जारी
List of 800 flat buyers released for verification in Amrapali projects.
Noida News: नोएडा का रेड जोन और ग्रेनो का ऑरेंज जोन के पास पहुंचा एक्यूआई
AQI in Noida's 'Red Zone' and Greater Noida's 'Orange Zone' nears the threshold.
कोलकाता के एक पांच सितारा होटल में भारत-ब्राजील फुटबॉल मैच के बाद नागालैंड की दो युवतियों से अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नोएडा निवासी आरोपी पलाश राय को गिरफ्तार कर लिया है।
गौतम बुद्ध नगर जिला कांग्रेस कमेटी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बैठक की। इसमें 7 अक्टूबर को जेवर में होने वाली किसान पदयात्रा और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च की तैयारियों पर चर्चा की। जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तय की और अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। जेवर के गांवों में संपर्क करने के निर्देश बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जेवर क्षेत्र के गांवों में संपर्क करने के निर्देश दिए गए। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और आयोजन की तैयारियों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। कांग्रेस बोली- वोट के अधिकार और किसानों की आवाज उठाएंगे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष चुनाव और नागरिकों के वोट के अधिकार से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। वहीं किसान पदयात्रा के जरिए किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज उठाने की बात कही गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोएडा में बिल्डिंग की 43 वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने वाले गुरुग्राम के संभव जैन (29) को लेकर कई खुलासे हुए हैं। संभव ने पिता विनय जैन को इंग्लिश और हिंदी में कई मैसेज भेजे थे। इसमें सुसाइड से पहले ही संभव ने एक मैजेस किया था- ‘पापा, अब आपको किसी को पैसे नहीं देने पड़ेंगे’। पुलिस ने जब संभव के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि सुसाइड से पहले वह लगातार पिता से वॉट्सऐप पर बात कर रहा था। मैसेज में वह अपनी जिंदगी खत्म करने की बात कह रहा था। विनज जैन उसे समझाते रहे, घर लौटने के लिए कहते रहे और ऐसा कोई कदम न उठाने की विनती करते रहे। जब संभव बिल्डिंग से कूद रहा था, तब पास के कमरे में एसी टेक्नीशियंश ने भी उसे बचाने की कोशिश की। संभव ने उनसे कहा- “मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूं, अब जीना नहीं चाहता।” पहले ये 2 तस्वीरें देखिए:- पिता को भेजता रहा मैसेज पुलिस को संभव और उसके पिता की वाट्सएप चैट से पता चला कि संभव ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों में मैसेज भेजे थे। संदेशों में सुसाइड की बात कही गई थी। पुलिस ने मोबाइल और चैट को सुरक्षित रखा है। जांच के दौरान पुलिस को संभव के मोबाइल से करीब दो मिनट का एक वीडियो भी मिला है। वीडियो घटना से पहले बनाया गया था। इसमें भी संभव ने अपनी आर्थिक परेशानी का जिक्र किया। उसने किसी व्यक्ति को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया। चेक-इन से कमरे तक की CCTV सुरक्षित घटना के बाद नोएडा सेक्टर-126 थाना पुलिस ने बिल्डिंग और आसपास की CCTV फुटेज खंगाली। पुलिस ने संभव के सुपरनोवा में चेक-इन करने से लेकर कमरे तक जाने की फुटेज भी सुरक्षित कर ली है। घटना के समय मौजूद टेक्नीशियन और होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। अब सिलसिलेवार पूरा मामला समझिए…
ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 में RWA चुनाव जारी, मतदाताओं में दिखा उत्साह, लंबी कतारों में लगे लोग
ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 में RWA चुनाव शुरू, मतदाताओं में दिखा उत्साह, लंबी कतारों में लगे लोग
“पापा, अब आपको किसी को पैसे नहीं देने पड़ेंगे...” संभव जैन के इस मैसेज ने पिता के सामने बेटे के उस दर्द को खोल दिया, जिसे वह पिछले तीन दिन से समझने की कोशिश कर रहे थे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव (29) लगातार पिता से वॉट्सऐप पर बात कर रहा था। मैसेज में वह अपनी जिंदगी खत्म करने की बात कह रहा था। पिता उसे समझाते रहे, घर लौटने के लिए कहते रहे और उसे ऐसा कदम नहीं उठाने की विनती करते रहे। लेकिन, शनिवार को संभव ने सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना से कुछ देर पहले भी संभव को बचाने की कोशिश हुई। बगल के कमरे में काम कर रहे एसी टेक्नीशियनों ने उसे बालकनी की रेलिंग के बाहर लटका देखा। उन्होंने उसके पास जाकर नीचे नहीं कूदने के लिए समझाया। पुलिस के अनुसार संभव ने उनसे कहा- “मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूं, अब जीना नहीं चाहता।” इसके बाद उसने छलांग लगा दी। घटना की 4 तस्वीरें देखिए… पिता को हिंदी-अंग्रेजी में भेजता रहा संदेश पुलिस को संभव के मोबाइल की जांच के दौरान पिता के साथ हुई वाट्सएप चैट मिली है। इसमें उसने हिंदी और अंग्रेजी दोनों में संदेश भेजे थे। संदेशों में आत्महत्या करने की बात और आर्थिक परेशानियों का जिक्र सामने आया है। एक संदेश में उसने पिता से कहा था- “पापा, अब आपको किसी को पैसे नहीं देने पड़ेंगे...” पुलिस ने मोबाइल और चैट को सुरक्षित रखा है। इसे मामले की जांच में अहम साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले उसकी मानसिक और आर्थिक स्थिति क्या थी। करीब 2 मिनट का वीडियो भी मिला जांच के दौरान पुलिस को संभव के मोबाइल से करीब दो मिनट का एक वीडियो भी मिला है। पुलिस के मुताबिक यह वीडियो उसने घटना से पहले बनाया था। बताया जा रहा है कि इसमें संभव ने अपनी आर्थिक परेशानी का जिक्र किया है। वीडियो में उसने किसी व्यक्ति को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने इस वीडियो को भी सुरक्षित कर लिया है। मोबाइल चैट, वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है। चेक-इन से कमरे तक की CCTV भी पुलिस ने सुरक्षित घटना के बाद सेक्टर-126 थाना पुलिस ने इमारत और आसपास की CCTV फुटेज खंगाली। पुलिस ने संभव के सुपरनोवा में चेक-इन करने से लेकर कमरे तक जाने की फुटेज भी सुरक्षित कर ली है। घटना के समय मौजूद टेक्नीशियन और होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस के पास अब संभव का मोबाइल, पिता के साथ हुई वाट्सऐप चैट, घटना से पहले बनाया गया वीडियो और CCTV फुटेज है। इन सभी को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया गया है। सुपरनोवा में पहले भी ऊंचाई से गिरने की घटनाएं ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथी मंजिल से कूदने का CCTV:6 सेकेंड बाउंड्री पर बैठे, फर्श पर लेटे, फिर अचानक उठकर छलांग लगाई वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य रसिक दुलारी शरण के चौथी मंजिल से कूदने का CCTV सामने आया है। इसमें दिख रहा कि वह छत की बाउंड्री वॉल पर बैठे। 6 सेकेंड बाद फर्श पर लेट जाते हैं। अचानक उठते हैं और बाउंड्री से छलांग लगा देते हैं। पढ़ें पूरी खबर… ये खबर भी पढ़ेंः- 'भाजपा जिलाध्यक्ष ने रेप किया, वीडियो बनाया, धमकाया', बलिया में भाजपा नेत्री का आरोप, कहा- रसूख से FIR से अपना नाम भी हटवाया बलिया में भाजपा की एक महिला नेत्री ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष पर रेप का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बलिया जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने उनके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने साथियों से भी रेप करवाया। पढ़ें पूरी खबर…
सरकारी नौकरी करते हुए भ्रष्टाचार करने वाले बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड (BSBCCL) के GM कमलेश कुमार गायब हैं। ठेकेदारों से तय पैमानों पर मोटा कमीशन वसूलकर पटना से नोएडा तक 12 से अधिक कीमती बेनामी संपत्तियां खरीदने वाले यह अफसर अब छापेमारी के बाद से फरार हैं। EOU की जांच में 3.12 करोड़ से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का पर्दाफाश हुआ है, जो इनकी वैध कमाई से दोगुनी से भी ज्यादा है। संडे बिग स्टोरी में जानिए, कैसे कमलेश कुमार ने काली कमाई की? अपने और पत्नी के अलावा किस-किस रिश्तेदार के नाम पर बेनामी संपत्ति खरीदी? कमलेश के कमीशन लेने के 2 तरीके कमलेश कुमार मूल रूप से वैशाली के जन्दाहा के रहने वाले हैं। 2005 में बिहार सरकार की नौकरी में आए। बतौर असिस्टेंट इंजीनियर भवन निर्माण विभाग को जॉइन किया था। अलग-अलग जगहों पर ट्रांसफर भी हुआ। बदलते समय के साथ प्रमोशन हुआ। विभाग ने इन्हें प्रमोशन देकर सुपरिटेंडिंग इंजीनियर बनाया। फिर हाल में ही विभाग ने इन्हें अपनी कंपनी बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड का GM (टेक्निकल) बनाया। कमलेश कुमार का सबकुछ बढ़िया चल रहा था। अंदर ही अंदर जमकर काली कमाई का खेल चल रहा था। नाम न छापने की शर्त पर एक ठेकेदार ने बताया कि कमलेश कुमार प्रोजेक्ट्स के हिसाब से अपने चहेते ठेकेदारों का सलेक्शन करते थे। अंदर ही अंदर सबकुछ तय होता था। नए और पुराने ठेकेदारों के लिए इन्होंने अलग-अलग कमीशन का पैमाना पहले से ही तय कर रखा था। पहला: नए ठेकेदार से ये प्रोजेक्ट के तय बजट का 4 से 5 प्रतिशत कमीशन लेते थे। दूसरा : पुराने ठेकेदारों से प्रोजेक्ट के तय बजट का 2 से 3 प्रतिशत कमीशन ले रहे थे। सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के काम को जानिए परेशान लोगों ने की थी कंप्लेन सूत्र बताते हैं कि कमलेश कुमार के भ्रष्टाचार का लेवल काफी बढ़ चुका था। भवन निर्माण विभाग के लिए काम करने वाले ठेकेदार बेहद परेशान थे। इनसे जुड़े किसी शख्श ने आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को लिखित शिकायत तब की थी, जब वो सुपरिटेंडिंग इंजीनियर थे। इसके बाद EOU हरकत में आई। एक स्पेशल टीम बनाकर अंदर ही अंदर कमलेश कुमार की पूरी कुंडली खंगालनी शुरू की। कई दिनों से चल रही जांच के दरम्यान उनके भ्रष्टाचार किए जाने के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए। इस बीच विभाग ने उन्हें भवन निर्माण निगम लिमिटेड का GM बना दिया था। फिर भी EOU की जांच नहीं रुकी। कार्रवाई आगे बढ़ी। ठोस सबूतों के आधार पर 21 सितंबर को पटना में EOU ने कमलेश कुमार के खिलाफ सरकारी से सैलरी से 3 करोड़ 12 लाख 51 हजार आय से अधिक का केस दर्ज किया। जो 103.30 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद 22 सितंबर को जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने इनके 4 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में EOU को मिला पत्नी-बेटों के अलावा रिश्तेदारों के नाम खरीदी बेनामी संपत्ति काली कमाई से कमलेश कुमार ने बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक बेनामी संपत्ति खरीदी है। जो पटना, वैशाली, भागलपुर और नोएडा में खरीदी गई है। इसे खरीदने में कैश का इस्तेमाल अधिक हुआ है। जो पेपर बरामद हुए हैं, वो बाजार भाव से बहुत कम हैं। कमलेश कुमार ने प्रॉपर्टी को खुद के नाम, हाउस वाइफ मीरा कुमारी, दो बेटों कीर्ति वर्धन और विभु भूषण के अलावा भाई व दूसरे रिश्तेदारों के नाम खरीद रखा है। वैशाली से पटना और नोएडा तक खरीदी 11 प्रॉपर्टी कमलेश कुमार के खिलाफ दर्ज FIR में EOU ने कुल 12 प्रॉपर्टी का जिक्र किया है। एक पुश्तैनी प्रॉपर्टी को छोड़कर इसमें 11 प्रॉपर्टी कमलेश ने खुद खरीदी है। इसमें 4 प्रॉपर्टी ऐसी है, जिसे कमलेश ने खुद के और अपनी पत्नी मीरा कुमारी के नाम पर खरीद रखा है। जिसमें पटना और नोएडा का फ्लैट और वैशाली के जन्दाहा की दो जमीन है। जबकि, जन्दाहा में ही पत्नी मीरा के नाम पर अलग से दो जमीन खरीद रखी है। इसके बाद जन्दाहा में ही एक जमीन पत्नी और दो बेटों कीर्ति व विभु के नाम पर ले रखी है। पटना के राजीव नगर की जमीन कमलेश ने खुद के और बेटे कीर्ति के नाम से खरीदी है। वहीं, दो प्रॉपर्टी ऐसी है, जो पत्नी, भाई और दूसरे रिश्तेदारों के नाम से खरीदी गई थी। प्रॉपर्टी खरीदने और बनाने पर 4.70 करोड़ रुपए खर्च प्रॉपर्टी खरीदने और उसे बनाने में कमलेश कुमार ने जो खर्च किया है, वो उन्हें सरकार से मिलने वाली सैलरी से कहीं अधिक है। अब तक इनकी कुल सैलरी 2.28 करोड़ रही है। इसमें सैलरी का एक तिहाई मतलब 76 लाख रुपया घर खर्च और करीब 40 लाख रुपए दोनों बेटों की पढ़ाई पर खर्च कर चुके हैं। 15 लाख रुपए प्रॉपर्टी के स्टाम्प शुल्क पर खर्च कर चुके हैं। जबकि, FIR में प्रॉपर्टी खरीदने, घर व दुकान बनाने का खर्च करोड़ों में दिखाया गया है। इस पर कुल 4 करोड़ 70 लाख 5 हजार रुपया खर्च किया गया है। इसमें दो प्रॉपर्टी बेहद कीमती है। दोनों पटना के राजीव नगर में है। इसमें एक दो दुकान के साथ तीन कट्ठा जमीन खरीदने पर 1 करोड़ 56 लाख 25 हजार रुपए कमलेश ने खर्च किया है। इसी तरह राजीव नगर के रोड नंबर 25C में ढाई कट्ठा जमीन खरीद कर उस पर G+4 घर बनाने पर 1.20 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं, जन्दाहा में पुश्तैनी जमीन पर घर बनाने में इन्होंने 80 लाख रुपया खर्च किया है। अब आगे क्या?
Shahjahanpur News: नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में स्वयं सहायता समूह ने लगाया स्टाल
शाहजहांपुर। नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक चले इंटरनेशनल ट्रेड शो में बंडा के पटना गांव के नैचुरो फार्मिंग स्वयं सहायता समूह ने जिले का प्रतिनिधित्व किया।
Premanand Maharaj के शिष्य Rasik Dulari Sharan की मौत के Noida की Vibha हुई गायब, पिता क्या बोले?
वृंदावन के श्रीराधा केलिकुंज आश्रम को लेकर परिजनों की चिंताएं सामने आई हैं। हाथरस के सादाबाद निवासी अनुज चौधरी के परिवार ने दावा किया है कि वह करीब तीन महीने से लापता है और परिवार उसकी तलाश में आश्रम पहुंचा
Noida DM Medha Roopam को लेकर Mahua Moitra का बड़ा दावा, Supreme Court में क्या हुआ? | Gyanesh kumar
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई… ऑडियो अचानक म्यूट…नोएडा की DM को मिली अंतरिम राहत… और फिर सांसद महुआ मोइत्रा का ऐसा आरोप, जिसने पूरे मामले को एक नए विवाद में ला दिया.
Noida DM Medha Roopam के लिए बदली गई Supreme Court Bench, सुनवाई का Audio क्यों हुआ बंद? NSA Case
Medha Roopam Supreme Court Case में नोएडा की डीएम मेधा रूपम को फिलहाल राहत मिली है। मामला अप्रैल 2026 में नोएडा के मजदूरों के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा आकृति चौधरी को NSA के तहत हिरासत में लिए जाने से जुड़ा है
Greater Noida Bus Fire: Yamuna Expressway पर हादसा, जिंदा बचे लोगों ने बताई कहानी। Noida to Mahoba
Yamuna Express Sleeper Bus Fire Accident: जिंदा बचे लोगों ने बताई हादसे की कहानी। Noida to Mahoba Yamuna Expressway Bus Fire में बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस अचानक आग का गोला बन गई
CJP School Theek Karo Abhiyaan; Greater Noida Devla गांव में CJP Team संग Saurav Das, किसने घेरा?
ग्रेटर नोएडा में ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत स्कूल की स्थिति देखने पहुंची CJP की टीम को एंट्री नहीं मिली। इसके बाद टीम ने गांव की बदहाल सड़कों और रास्तों को दिखाते हुए सवाल उठाया कि इन रास्तों से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को कितनी परेशानी होती होगी।
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग की घटना ने खासतौर पर रात में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Noida DM Medha Roopam को NSA मामले में Supreme Court से लगा बड़ा झटका | Akriti Chaudhary
अकृति चौधरी की NSA के तहत हिरासत के मामले में नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि अगर हिरासत का फैसला कई अधिकारियों की रिपोर्ट और प्रशासनिक प्रक्रिया से होकर जिलाधिकारी तक पहुंचा था
राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया
इंदौर में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने वाले कॉमेडियन पुलकित मणि सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोलने के अंदाज, विदेशी नेताओं से गले मिलने और बच्चों के साथ सिक्कों वाली ट्रिक को लेकर हास्य पेश किया था। इस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई थी। इसी बीच पुलकित मणि ने अपने नोएडा शो के रद्द होने की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि “अनपेक्षित परिस्थितियों” के कारण नोएडा में होने वाला उनका शो रद्द कर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल शो रद्द होने की वजह नहीं बताई पुलकित मणि ने पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों को शो रद्द होने की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि शो रद्द होने की असली वजह क्या है। शो रद्द होने की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। नरेंद्र मोदी की Foreign Policy pic.twitter.com/CJCubHuNRv — Congress (@INCIndia) September 19, 2026 इसे भी पढ़ें: Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई? दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी चर्चा शो रद्द होने की जानकारी देने के कुछ देर बाद पुलकित मणि ने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी साझा की। इसमें उन्होंने लिखा, “अंडरग्राउंड होने का समय आ गया...।” इस स्टोरी के बाद नोएडा शो के रद्द होने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और बढ़ गई। हालांकि, पुलकित मणि ने शो रद्द होने और इस स्टोरी के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है।
Noida Thar Viral Video: Number Plate की जगह Gurjar लिखवाकर शोशाबाजी की Reel Viral, प्रशासन पर सवाल
सड़क को अपनी बपौती समझने वाले इन महाशय को देखिए…थार खरीदी है, लेकिन लगता है सड़क के कागज़ भी अपने नाम समझ बैठे हैं।
Noida DM Medha Roopam पहुंची Supreme Court तो Saurav Das बोले- 20 लाख जुर्माना लगे| Akriti Chaudhary
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता आकृति चौधरी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लेने का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत में पहुंच चुका है।
CJI Suryakant ने Noida Magistrate को फटकारा, CJP Protest में गए छात्र पर लगाया था 5 लाख का जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट यानी ACP को फटकार लगाई है. वजह बना एक छात्र, जिसे 5 लाख रुपये का बॉन्ड भरने का नोटिस दे दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान खुद CJI सूर्यकांत की बेंच ने गौतमबुद्ध नगर प्रशासन को आड़े हाथों लिया.
Noida DM Medha Roopam को Mahua Moitra ने बुरा सुनाया, CEC Gyanesh Kumar को लपेटा | Akriti Chaudhary
Noida DM Medha Roopam को Mahua Moitra ने बुरा सुनाया, CEC Gyanesh Kumar को लपेटा | Akriti Chaudhary
दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी ने किया सुसाइड, नोएडा के घर में पंखे से लटका मिला शव
दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के आईएएस अधिकारी राकेश मेहता ने 6 सितंबर को नोएडा के सेक्टर 82 स्थित अपने घर पर कथित आत्महत्या कर लिया. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने मानसिक और स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला दिया है.
Noida DM Medha Roopam को Akriti Chaudhary पर NSA लगाना पड़ा महंगा, Allahabad High Court भड़का
नोएडा में मजदूर आंदोलन के दौरान छात्र नेता आकृति चौधरी पर NSA लगाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है
Noida DM Medha Roopam की सैलरी से Akriti Chaudhary को मिलेगा 5 लाख मुआवजा। Allahabad High Court। NSA
इसी साल अप्रैल में नोएडा में मजदूर आंदोलन हुआ। मजदूर आंदोलन के दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ताओं पर आंदोलन भड़काने के आरोपों में ऐक्शन हुआ, जिनमें से एक आकृति चौधरी पर एनएसए लगाकर जेल में डाल दिया गया था।
Delhi Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से चलती बस में गैंगरेप, भड़के Abhijeet Dipke | Police | Noida
दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही।
Noida Centurian Park Terrace Homes Society में Security Guard से भिड़ी महिला| Viral Video। UP Police
ग्रेटर नोएडा की Centurian Park Terrace Homes सोसाइटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड से बहस और गाली-गलौज करती नजर आ रही है।
बिहार: शराब मामले में पकड़ा गया इंजीनियर निकला नोएडा हत्याकांड का आरोपी, जांच में हुआ खुलासा
15 शनिवार, अगस्त: शराब के मामले में पकड़े गए एक इंजीनियर के नोएडा हत्याकांड में आरोपी होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसे शराब से जुड़े मामले में पकड़ा था।
करोड़ों का फ्लैट और ऐसी हालत! नोएडा में अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, नीचे मौजूद बच्चा बाल-बाल बचा- VIDEO VIRAL
4 अगस्त, मंगलवार, मेरठ: नोएडा के बॉबी यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनने की कामना के साथ उनकी तस्वीर वाली कांवड़ यात्रा शुरू की। शिवभक्त का रास्ते में स्वागत किया जा रहा है। जलाभिषेक के बाद गंगाजल से भरा कलश अखिलेश यादव को सौंपने की बात कही गई।
पीएम मोदी को गालियां देने पर FIR रुचिका को बचाने कूदे कॉकरोच!
Ruchika Singh को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। Jantar Mantar Student Protest के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में Noida Police ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। एफआईआर के बाद इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है।
साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बीती रात फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे, जिसे लेकर दर्शकों में खूब उत्साह था।
सांप के जहर मामले में नवीनतम विकास में, नोएडा पुलिस ने बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव और सात अन्य के खिलाफ सूरजपुर अदालत में 1,200 पेज का आरोप पत्र दायर किया है। आरोप पत्र में 24 गवाहों के बयान भी दर्ज किये गये। नोएडा पुलिस नोएडा और गुरुग्राम समेत देशभर में दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है। जयपुर लैब से सांप के जहर की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट भी चार्जशीट में शामिल की गई है। सांप के जहर मामले से जुड़े वीडियो, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को आधार बनाया गया। आरोप पत्र में एल्विश यादव पर लगाई गई एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के संबंध में साक्ष्य लगाए गए हैं। इसे भी पढ़ें: Telugu अभिनेता Jagapathi Babu बोले, सलमान खान के साथ हमेशा काम करना चाहता था, वह बहुत अच्छे हैं पिछले साल नवंबर में एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और इस मामले में 5 सपेरों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में एल्विश यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. पीएफए ने अपनी एफआईआर में एल्विश का नाम लिया और उन पर रेव पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया, जिसमें वे विदेशियों को आमंत्रित करते हैं और जहरीले सांपों की व्यवस्था करते हैं। इसे भी पढ़ें: Manoj Bajpayee ने जाहिर की ख्वाहिश, कहा- असाधारण कहानियों के जरिए दर्शकों से जुड़ना चाहता हूं बता दें कि छापेमारी के दौरान नौ जहरीले सांप बरामद किए गए। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सांप की विष ग्रंथियां निकालना दंडनीय अपराध है और दोषी को सात साल की जेल हो सकती है। सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव गुरुग्राम के एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के अलावा वह अपने म्यूजिक वीडियो के लिए भी जाने जाते हैं और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव को पांच दिन की गिरफ्तारी के बाद सांप के जहर सप्लाई मामले में जमानत दे दी गई है। गिरफ्तारी के दिन एल्विश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत हिरासत में ले लिया गया। गुरुवार को उनकी जमानत पर सुनवाई के लिए उन्हें नोएडा की एक स्थानीय अदालत में लाया गया, लेकिन सुनवाई टल गई। इस खबर की पुष्टि करते हुए, बिग बॉस 17 के प्रतियोगी अनुराग डोभाल (द यूके07 राइडर) ने ट्विटर पर लिखा, ऊपर वाला कभी गलत नहीं करेगा जमानत मिल जाएगी। इसे भी पढ़ें: Deepika Padukone और अपने बच्चे के साथ रहने के लिए काम से लंबा ब्रेक लेंगे Ranveer Singh? यहां पढ़े पूरी सच्चाई गुरुवार को नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव पर लगा एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985) एक्ट हटा दिया। पुलिस ने कहा कि यह उनकी ओर से गलती थी। उन्होंने कहा, ''हमने गलती से एनडीपीएस एक्ट लगा दिया था, ये एक लिपिकीय गलती थी।'' मालूम हो कि एनडीपीएस एक्ट के तहत जमानत मिलना बहुत मुश्किल है। इसे भी पढ़ें: Fighter OTT Release | ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण-स्टारर फाइटर इस तारीख को ओटीटी पर होगी रिलीज एल्विश यादव को गुरुग्राम में रेव पार्टियों में सांप के जहर की आपूर्ति करने के आरोप में पुलिस ने न्यायिक हिरासत में रखा था। उसके दोस्त विनय को भी हिरासत में ले लिया गया। अब एल्विश यादव को जमानत मिल गई है. कोर्ट के बाहर उनके प्रशंसक जमा हो गए थे। उन्होंने संकट के इस समय में उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों का हाथ हिलाया। जमानत की खबर से एल्विश यादव के प्रशंसक खुशी से झूम उठे एल्विश यादव के प्रशंसक सोशल मीडिया पर इस खबर की सराहना कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता का समर्थन करने के लिए कई लोग आगे आए थे। विजेता के समर्थन में ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार आगे आये थे। हमें देखना होगा कि पुलिस इस मामले को कैसे आगे बढ़ाती है। मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के साथ मारपीट का मामला अभी भी कायम है। सात दिन के लिए भी नहीं गये जेल। सत्य है सत्य की जीत हुई बधाई हो एल्विश यादव #ElvishArmy #सुस्वागतम्_एल्विश_यादव #ElvishYadav pic.twitter.com/CCX25HrLAn — YesMan (@YesMan786) March 22, 2024 #ElvishYadav_निर्दोष_है #सुस्वागतम्_एल्विश_यादव #ElvishaYadav Got bail : pic.twitter.com/qVgff8xsxC — Narendra Choudhary (@jatnarendra_) March 22, 2024 Bail Granted to #ElvishYadav #ElvishYadav_निर्दोष_है #ElvishArmy #ElvisHistory #Bail #NoidaPolice #ElvishaYadav #ElvishAmry pic.twitter.com/D7HgbrgL3P — ELVISH ARMY XD (@mr_priyanshu77) March 22, 2024
Elvish Yadav केस में नोएडा पुलिस से क्या हो गई गलती?
एल्विश यादव को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था. नोएडा पुलिस ने कोर्ट को बताया कि गलती से पुलिस ने NDPS एक्ट का गलत सेक्शन जोड़ दिया है. उसे कागजों में ठीक करने की अनुमति दें. पुलिस ने बताया कि उन्हें एल्विश यादव पर NDPS एक्ट का सेक्शन 22 लगाना था लेकिन गलती से सेक्शन 20 लगा दिया गया.

