...

Agra News: मलपुरा क्रिकेट क्लब ने 68 रनों से जीता उद्घाटन मैच

मलपुरा क्रिकेट क्लब ने 68 रनों से जीता उद्घाटन मैच

अमर उजाला 6 Oct 2026 1:42 am

Agra News: मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

अमर उजाला 6 Oct 2026 1:42 am

Agra News: धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव

धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव

अमर उजाला 6 Oct 2026 1:42 am

Agra News: 35 किसानों को वितरित की सरसों बीज की मिनी किट

35 किसानों को वितरित की सरसों बीज की मिनी किट

अमर उजाला 6 Oct 2026 1:42 am

Agra News: छह सूत्री मांगों के लिए लखनऊ में 8 अक्तूबर को प्रदर्शन करेंगी आशाएं

छह सूत्री मांगों के लिए लखनऊ में 8 अक्तूबर को प्रदर्शन करेंगी आशाएं

अमर उजाला 6 Oct 2026 1:22 am

Agra News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम

महाराजा अग्रसेन जयंती पर होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम

अमर उजाला 6 Oct 2026 1:17 am

Agra News: मांगों को लेकर संगिनी और आशाओं ने सौंपा ज्ञापन

मांगों को लेकर संगिनी और आशाओं ने सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला 6 Oct 2026 1:11 am

Agra News: श्रीमद्भागवत कथा मे कृष्ण जन्मोत्सव पर भाव विहोर हुए श्रद्धालु

श्रीमद्भागवत कथा मे कृष्ण जन्मोत्सव पर भाव विहोर हुए श्रद्धालु

अमर उजाला 6 Oct 2026 1:03 am

Agra News: जाजऊ में दौड़ प्रतियोगिता में मनीष ने मारी बाजी

जाजऊ में दौड़ प्रतियोगिता में मनीष ने मारी बाजी

अमर उजाला 6 Oct 2026 1:01 am

उमेश पाल हत्याकांड: 5 लाख का इनामी शूटर अरमान बिहारी कोर्ट में पेश

Prayagraj Umesh Pal Case: उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी शूटर अरमान बिहारी की प्रयागराज कोर्ट में पेशी. सुनवाई के बाद कोर्ट ने वापस बिहार की गया जेल भेजा. गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन के राज खोल सकता है अरमान. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

आज तक 5 Oct 2026 10:05 pm

Neetu Kapoor: 'आपको ये बड़ा अच्छा लगता है न'? बैक साइड फोटोज लेने पर पैपराजी पर भड़कीं नीतू कपूर

Neetu Kapoor: नीतू कपूर उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने पीछे से तस्वीरें लेने के पैपराजी के तरीके पर सवाल उठाए हैं। हाल ही में मुंबई में दिखीं अभिनेत्री ने फोटोग्राफरों को कड़ा जवाब दिया, जब उन्होंने उनसे कैमरे की तरफ पीठ करके पोज देने के लिए कहा। पहले भी कई लोगों ने सार्वजनिक रूप से गलत एंगल से तस्वीरें लिए जाने पर आपत्ति जताई है।क्या बोलीं नीतू कपूरनीतू कपूर ने 'बैक' की तस्वीरें लेने पर पैपराजी से सवाल किया। बाहर घूमने के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नीतू अपनी कार की ओर जा रही थीं, तभी फोटोग्राफरों ने उनसे पीछे से तस्वीर लेने के लिए कहा। मुड़कर पोज देने के बजाय वह रुकीं और तंज कसते हुए एक सवाल पूछा।नीतू ने कहा-आपको यह बहुत अच्छा लगता है न, 'बैक'? फोटोग्राफरों ने तुरंत इस बात से इनकार किया। इसके बाद नीतू अपनी कार में बैठीं और दरवाजा बंद कर लिया। उनका रिएक्शन छोटा था, लेकिन इसने उन चिंताओं को फिर से उजागर किया जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने अक्सर ली जाने वाली और ऑनलाइन शेयर की जाने वाली तस्वीरों को लेकर जताई हैं।सलमान खान ने भी इस मुद्दे पर बात की थीनीतू का यह कमेंट तब आया है जब सलमान खान ने हाल ही में बिग बॉस 20 के एक एपिसोड में इसी विषय पर बात की थी। एक्टर ने उन पैपराजी फोटोग्राफरों की आलोचना की, जो महिलाओं की तस्वीरें अजीब एंगल से लेते हैं और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। सलमान ने ऐसे कंटेंट को ऑनलाइन देखने वाले दर्शकों की भूमिका का भी जिक्र किया और बताया कि इन तस्वीरों का फैलना सिर्फ कैमरे के पीछे के लोगों तक ही सीमित नहीं है। View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) उनकी बातों ने पैपराजी कल्चर और पब्लिक में तस्वीरें खिंचवाते समय सेलिब्रिटीज द्वारा बार-बार तय करने की कोशिश की जाने वाली सीमाओं के बारे में चल रही बातचीत को और बढ़ावा दिया।कई एक्ट्रेस ऐसी तस्वीरों पर आपत्ति जता चुकी हैंनीतू ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई है। जाह्नवी कपूर, नेहा भसीन, नेहा धूपिया, आयशा खान, रश्मि देसाई, शनाया कपूर और मानुषी छिल्लर जैसी कई सेलिब्रिटीज पहले भी ऐसे एंगल से तस्वीरें खींचे जाने के खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं, जो उन्हें असहज लगते थे।नेहा धूपिया ने मुंबई में एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान फोटोग्राफर्स से सीधे बात की थी और इस तरीके पर सवाल उठाया था। उन्होंने पैपराजी से कहा, तुम लोगों में से कौन बदतमीजी से बैकशॉट लेता है? इसे बंद करो। बाद में नेहा ने साफ किया कि वह सिर्फ अपनी बात नहीं कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वह उन महिलाओं की भी बात कर रही थीं, जिन्होंने बार-बार फोटोग्राफर्स से ऐसी तस्वीरें न लेने के लिए कहा था और जो बार-बार एक ही गुजारिश करके थक चुकी थीं।

मनी कण्ट्रोल 5 Oct 2026 4:55 pm

Mohsin Khan की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, दुल्हन Tammana संग रोमांटिक अंदाज में दिखे एक्टर

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ शादी कर ली है। शादी के बाद दोनों ने अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस खास मौके की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। मोहसिन और तमन्ना की खूबसूरत शादी रविवार को मोहसिन खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर शादी की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह अपनी दुल्हन तमन्ना के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। इसे भी पढ़ें: तस्वीरों से AI छेड़छाड़ पर भड़कीं Yami Gautam, X पर पोस्ट साझा कर मीडिया से जताई आपत्ति शादी में ऐसा था दोनों का लुक मोहसिन ने अपनी शादी के लिए सफेद और काले रंग का क्लासिक टक्सीडो पहना था। इस लुक में वह काफी अच्छे लग रहे थे। वहीं, तमन्ना पीच और रस्ट गोल्ड रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। तमन्ना के हाथों में दुल्हन की मेहंदी लगी थी और उनका सादा-सुंदर अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। मोहसिन ने लिखा- द डे, माशाअल्लाह शादी की तस्वीर शेयर करते हुए मोहसिन ने कैप्शन में लिखा, द डे, माशाअल्लाह। इसके साथ उन्होंने हमजा मलिक और जैन जोहैब का चर्चित पाकिस्तानी गाना ‘अल्फाज’ भी लगाया। View this post on Instagram A post shared by Mohsin A Khan (@khan_mohsinkhan) इसे भी पढ़ें: Bali में रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद मुंबई लौटीं Nushrratt Bharuccha, एयर एम्बुलेंस से किया गया एयरलिफ्ट शादी के वेन्यू की भी दिखाई झलक मोहसिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शादी की जगह की कुछ तस्वीरें भी दोबारा शेयर कीं। एक खास स्टोरी में शादी की जगह के प्रवेश द्वार पर लगा बोर्ड नजर आया, जिस पर वेलकम टू द वेडिंग ऑफ मोहसिन एंड तमन्ना लिखा था। मोहसिन और तमन्ना की शादी की तस्वीर सामने आने के बाद फैंस और टीवी इंडस्ट्री के लोग दोनों को उनकी नई जिंदगी के लिए बधाई दे रहे हैं।

प्रभासाक्षी 5 Oct 2026 3:58 pm

बदलते मौसम में तबीयत नहीं होगी खराब, बस घर पर बनाएं ये गरमागरम Pumpkin Soup

अभी मौसम बदल रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण इस समय तबीयत जल्दी खराब हो सकती है। ऐसे में मौसम के हिसाब से सही खान-पान आपको और आपके परिवार को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। अगर आप भी सर्दियों के स्वागत के लिए कुछ गर्म और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो रोस्टेड कद्दू का सूप एक अच्छा विकल्प है। शेफ आयुषी गुप्ता ने रोस्टेड कद्दू के सूप की रेसिपी साझा की है। उन्होंने लिखा, “साल के इस समय लगभग हर शाम मैं इस सूप और अपने मसालेदार, क्रीमी ग्रिल्ड चीज के इस शानदार मेल को खाने के लिए तरसती हूं।” रोस्टेड कद्दू का सूप बनाने के लिए सामग्री 2 कप कद्दू या बटरनट स्क्वैश, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ 2-3 गाजर, कटी हुई 1 प्याज, चार टुकड़ों में कटा हुआ 1 पूरा लहसुन, ऊपर का थोड़ा हिस्सा काटा हुआ जैतून का तेल पैपरिका ऑरेगैनो चिली फ्लेक्स नमक काली मिर्च आधा कप नारियल का दूध 1-2 कप शोरबा View this post on Instagram A post shared by Ayushi Gupta-Mehra (@the_foodiediaries) इसे भी पढ़ें: Jitiya Vrat Paran Recipe: जितिया व्रत पारण के लिए ऐसे बनाएं पारंपरिक सतपुतिया और छोटा चना पहले सब्जियों को भूनें सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर लें। अब एक बड़ी बेकिंग ट्रे में कद्दू, गाजर, प्याज और लहसुन रखें। इसके ऊपर अच्छी मात्रा में जैतून का तेल डालें। फिर पापरिका, ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स, नमक और काली मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मसाला और तेल सब्जियों पर अच्छी तरह लग जाए। ट्रे को ओवन में रखें और करीब 40-45 मिनट तक भूनें। सब्जियां हल्की जलकर भूरी और अच्छी तरह भुनी हुई हो जाएं, तब इन्हें बाहर निकाल लें। इसे भी पढ़ें: Maharashtra का लोकप्रिय Traditional Snack है कोथिंबीर वड़ी, शाम की चाय के लिए ऐसे बनाएं ऐसे तैयार करें सूप भुनी हुई सभी सब्जियों को ब्लेंडर में डालें। लहसुन की भुनी हुई कलियों को भी दबाकर निकाल लें और ब्लेंडर में डालें। अब इसमें आधा कप नारियल का दूध और 1-2 कप शोरबा डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह पीसकर मुलायम मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को एक पैन में डालकर गर्म करें। सूप को चखें और जरूरत के हिसाब से थोड़ा और नमक या काली मिर्च डालें। गर्मागर्म सूप के साथ परोसें तैयार सूप को गर्मागर्म परोसें। इसके साथ मसालेदार ग्रिल्ड चीज भी खा सकते हैं। ठंडे मौसम में यह गर्म और स्वादिष्ट मेल शाम के समय के लिए अच्छा विकल्प है।

प्रभासाक्षी 5 Oct 2026 3:37 pm

Video: ₹60 हजार की नौकरी छोड़कर चुना कंटेंट क्रिएशन, 14K फॉलोअर्स के साथ कमाए ₹1.12 लाख; जानिए कैसे

हर महीने मिलने वाली तय सैलरी छोड़कर सोशल मीडिया पर करियर बनाना आसान फैसला नहीं होता। खासकर तब, जब कमाई का भरोसा ब्रांड डील्स, फॉलोअर्स और ऑडियंस की पसंद पर टिका हो। लेकिन दिल्ली की 23 साल की कंटेंट क्रिएटर उपासना ने इसी अनिश्चित रास्ते को अपना करियर बनाने का फैसला किया। अब उन्होंने अपनी एक महीने की कमाई का आंकड़ा साझा कर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है।सितंबर बना अब तक का सबसे कमाऊ महीनाउपासना ने बताया कि उन्होंने ₹60,000 महीने की नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन को फुल-टाइम करियर के तौर पर चुना। सितंबर उनके लिए खास रहा, क्योंकि इस एक महीने में उन्होंने छह ब्रांड कोलैबोरेशन से कुल ₹1.12 लाख कमाए। अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कमाई का पूरा हिसाब बताते हुए उपासना ने कहा कि उस समय उनके करीब 14,000 फॉलोअर्स थे और सितंबर उनके कंटेंट क्रिएशन सफर का अब तक का सबसे बड़ा महीना रहा।छह ब्रांड डील्स से कैसे जुटे ₹1.12 लाख?उपासना की सितंबर की कमाई छह अलग-अलग ब्रांड कोलैबोरेशन से हुई। इनमें से एक डील UGC यानी User Generated Content की थी, जबकि बाकी पांच कोलैबोरेशन उनके अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किए जाने थे। उपासना के मुताबिक, UGC डील से उन्हें ₹15,000 मिले। बाकी पांच ब्रांड डील्स से कुल ₹97,000 की कमाई हुई। इस तरह सितंबर की कुल कमाई ₹1.12 लाख तक पहुंच गई। UGC में क्रिएटर किसी ब्रांड के लिए वीडियो, फोटो, रिव्यू या दूसरे तरह का कंटेंट तैयार करता है। खास बात यह है कि ऐसे कंटेंट को क्रिएटर के अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करना जरूरी नहीं होता। ब्रांड इसे अपने मार्केटिंग कैंपेन में इस्तेमाल कर सकता है।कमाई हुई, लेकिन पैसे अभी खाते में नहीं आएयहां कहानी का एक दिलचस्प पहलू भी है। ₹1.12 लाख की डील्स हासिल करने के बावजूद उपासना को अभी पूरी रकम प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग ब्रांड्स के पेमेंट साइकल अलग होते हैं, इसलिए भुगतान मिलने में समय लग सकता है। यानी सोशल मीडिया से हुई कमाई सिर्फ डील साइन होने या कंटेंट बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट का इंतजार भी इस सफर का हिस्सा है। View this post on Instagram A post shared by Instagram (@instagram) डेढ़ साल के सफर में पहली बार पार किया ₹1 लाखउपासना पिछले करीब 1.5 साल से कंटेंट बना रही हैं। उनके लिए सितंबर इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह पहला महीना था जब उनकी कमाई ने ₹1 लाख का आंकड़ा पार किया। उनकी इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने इसे कंटेंट क्रिएशन शुरू करने की प्रेरणा बताया, जबकि दूसरे ने सिर्फ 14 हजार फॉलोअर्स के बावजूद इतनी कमाई पर हैरानी जताई।'कब निकलें कि जाम न मिले?' बेंगलुरु की महिला ने किया ट्रैफिक टाइमिंग का एक्सपेरिमेंट, फिर मिला गजब जवाब

ज़ी न्यूज़ 5 Oct 2026 10:39 am

'कब निकलें कि जाम न मिले?' बेंगलुरु की महिला ने किया ट्रैफिक टाइमिंग का एक्सपेरिमेंट, फिर मिला गजब जवाब

बेंगलुरु में ट्रैफिक अब सिर्फ ऑफिस जाने और लौटने के समय की परेशानी नहीं रह गया है। शहर में किस वक्त सड़कें खाली मिलेंगी, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल होता जा रहा है। सुबह के व्यस्त समय के बाद दोपहर में भी सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लोगों का समय खा रही हैं। ऐसी ही स्थिति का सामना एक महिला को दोपहर 3:20 बजे करना पड़ा। उन्हें उम्मीद थी कि इस समय ट्रैफिक कुछ कम होगा, लेकिन सड़क पर हालात इसके बिल्कुल उलट थे।इसके बाद उन्होंने अपने सफर का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में कहा कि बेंगलुरु में ट्रैफिक से बचने का सबसे अच्छा तरीका ऑफिस जाना ही छोड़ देना है। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। कई यूजर्स ने भी कमेंट में अपने ट्रैफिक अनुभव साझा किए और महिला की बात से सहमति जताई।3:20 बजे भी सड़क पर लगा लंबा जाममहिला की पहचान काव्या के तौर पर बताई गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट @idli_dosai_bros पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह कार के अंदर बैठी दिखाई दे रही हैं और चारों तरफ वाहनों की लंबी कतार नजर आ रही है।खास बात यह थी कि वीडियो दोपहर करीब 3:20 बजे का था। आमतौर पर इस समय को शाम के पीक आवर से पहले का माना जाता है, लेकिन सड़क की हालत देखकर ऐसा लग रहा था जैसे ऑफिस छूटने का समय हो।ट्रैफिक से बचने के लिए किया ‘पूरा रिसर्च’काव्या ने बताया कि उन्होंने ऑफिस से निकलने के अलग-अलग समय आजमाकर यह समझने की कोशिश की कि आखिर किस वक्त बेंगलुरु की सड़कों पर कम ट्रैफिक मिलेगा। काफी कोशिशों के बाद उनका निष्कर्ष थोड़ा मजेदार लेकिन परेशान करने वाला था। उनके मुताबिक, ऑफिस से निकलने का सबसे अच्छा समय शायद ऑफिस से निकलना ही नहीं, बल्कि घर से काम करना है। उन्होंने लोगों से मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘वर्क फ्रॉम होम’ ही अपनाइए।तीन घंटे का समय, ईंधन और ऊर्जा गईवीडियो के साथ काव्या ने लिखा कि इस ट्रैफिक के कारण करीब 3 घंटे का समय, ऊर्जा और ईंधन बर्बाद हुआ। उनकी बात से यह साफ है कि शहर का ट्रैफिक सिर्फ सड़क पर खड़े रहने की परेशानी नहीं है, बल्कि रोजाना लोगों के समय और खर्च दोनों पर असर डाल रहा है। एक सामान्य ऑफिस कम्यूट को पूरा करने में जब घंटों लग जाएं, तो थकान और चिड़चिड़ापन होना भी स्वाभाविक है।सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- ‘बिल्कुल सही बात’काव्या का वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने कमेंट कर अपने अनुभव साझा किए। एक यूजर ने बताया कि उन्होंने काम के घंटे सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक करके देखे और उनके मुताबिक यह काफी बेहतर टाइमिंग साबित हुई। एक अन्य यूजर ने काव्या की बात से सहमति जताते हुए लिखा कि वह इससे ज्यादा सहमत नहीं हो सकता। वहीं, एक शख्स ने पूरे मामले पर मजाक करते हुए लिखा कि आखिर ट्रैफिक इतना क्यों है, यह सवाल शायद सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी एक-दूसरे से पूछ रही होंगी। View this post on Instagram A post shared by Instagram (@instagram) बेंगलुरु में ट्रैफिक बना रोजमर्रा की चुनौतीकाव्या का अनुभव भले ही एक व्यक्ति की कहानी हो, लेकिन यह बेंगलुरु में रोज सफर करने वाले हजारों लोगों की परेशानी को दिखाता है। जब दोपहर के समय भी सड़कें जाम से जूझने लगें, तो ऑफिस जाने और लौटने का सही समय चुनना वाकई मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि काव्या का ‘ऑफिस मत जाओ, घर से काम करो’ वाला मजाक सोशल मीडिया पर कई लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ लगा।डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।बुजुर्ग कपल ने मांगी साइड लोअर बर्थ, युवक ने कहा- ₹1,050 दो फिर मिलेगी सीट, वायरल पोस्ट ने छेड़ी बहस

ज़ी न्यूज़ 5 Oct 2026 9:49 am

Agra News: चार सड़कें बनेंगी मॉडल रोड, 143 करोड़ रुपये होंगे खर्च

चार सड़कें बनेंगी मॉडल रोड, 143 करोड़ रुपये होंगे खर्च

अमर उजाला 5 Oct 2026 2:45 am

Agra News: दिल्ली गेट और भगवान टॉकीज पर टूटी पाइप लाइन, जल संकट

दिल्ली गेट और भगवान टॉकीज पर टूटी पाइप लाइन, जल संकट

अमर उजाला 5 Oct 2026 2:42 am

Agra News: तीन दिन जनकपुरी आयोजन, रूट देखकर ही सड़क पर निकलें

तीन दिन जनकपुरी आयोजन, रूट देखकर ही सड़क पर निकलें

अमर उजाला 5 Oct 2026 2:38 am

Agra News: पीएसी आगरा की जमीन पर मंदिर ट्रस्ट का दावा खारिज

पीएसी आगरा की जमीन पर मंदिर ट्रस्ट का दावा खारिज

अमर उजाला 5 Oct 2026 2:37 am

Agra News: ताज पूर्वी गेट पर अजगर ने निगल लिया बंदर

ताज पूर्वी गेट पर अजगर ने निगल लिया बंदर

अमर उजाला 5 Oct 2026 2:36 am

Varanasi News: बनारस से प्रयागराज रेल रूट पर तीन दिन चलेगा विशेष मरम्मत अभियान

A special repair drive will be conducted for three days on the Banaras-Prayagraj rail route

अमर उजाला 5 Oct 2026 2:20 am

Prayagraj News: नशे से दूर रहने का आह्नान

अध्यक्षता ‘मिशन चलो गांव की ओर’ के संस्थापक एवं मुख्य प्रवक्ता केडी गौतम ने की।

अमर उजाला 5 Oct 2026 2:13 am

Prayagraj News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

हरीडीह गांव निवासी राजमणि सरोज उर्फ पिंटू की पत्नी अंजली देवी (24) घर अकेली थी।

अमर उजाला 5 Oct 2026 2:13 am

Prayagraj News: ई-रिक्शों पर नाम-पता लिखना अनिवार्य

तीन दिन बाद चेकिंग अभियान चलेगा, उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।

अमर उजाला 5 Oct 2026 2:11 am

Prayagraj News: दुर्गा प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे मूर्तिकार

मेजा के सोरांव गांव कोलकाता के मूर्तिकार नवरात्र से पहले बना रहे प्रतिमाएं

अमर उजाला 5 Oct 2026 2:10 am

Prayagraj News: गांव में गंदगी, कूड़ाघर चकाचक

करनाईपुर क्षेत्र में कूड़ाघर में नहीं फेंकी जाती गंदगी, गांवों में लगा ढेर

अमर उजाला 5 Oct 2026 2:09 am

Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, बेटी ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह, पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला 5 Oct 2026 2:08 am

Agra News: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयश्री कृष्णा और राधे-राधे के जयकारे

भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयश्री कृष्णा और राधे-राधे के जयकारे

अमर उजाला 5 Oct 2026 1:42 am

Agra News: चुनाव आयोग के घेराव प्रदर्शन की रणनीतिक बैठक में भिड़े सपाई

चुनाव आयोग के घेराव प्रदर्शन की रणनीतिक बैठक में भिड़े सपाई

अमर उजाला 5 Oct 2026 1:42 am

Agra News: खेरागढ़ में गूंजा संदेश, पॉलीथिन हटाओ-कपड़े का थैला अपनाओ

खेरागढ़ में गूंजा संदेश, पॉलीथिन हटाओ-कपड़े का थैला अपनाओ

अमर उजाला 5 Oct 2026 1:42 am

Agra News: ट्यूबवेल के कमरे में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

ट्यूबवेल के कमरे में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

अमर उजाला 5 Oct 2026 1:42 am

Agra News: 16 को निकलेगी महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा

16 को निकलेगी महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा

अमर उजाला 5 Oct 2026 1:42 am

Agra News: खेरागढ़ में चेकिंग अभियान, 38 बिजली चोरों पर हुई कार्रवाई

खेरागढ़ में चेकिंग अभियान, 38 बिजली चोरों पर हुई कार्रवाई

अमर उजाला 5 Oct 2026 1:42 am

Mirzapur News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Children showcased their talent on Maharaja Agrasen Jayanti.

अमर उजाला 5 Oct 2026 1:35 am

Agra News: एक्सप्रेस-वे पर कार को बचाने के प्रयास में बैरियर से टकराया ट्रक

एक्सप्रेस-वे पर कार को बचाने के प्रयास में बैरियर से टकराया ट्रक

अमर उजाला 5 Oct 2026 1:00 am

Neha Bora Jantar Mantar March: India Gate मार्च में भारी बवाल, नेहा बोरा हिरासत में | Delhi Police

जंतर मंतर 2.O का तीसरा दिन... और प्रोटेस्टर इंडिया गेट से जंतर मंतर तक सिटिजन मार्च निकालने पहुंच गए... आप विजुअल में देख सकते हैं कि किस तरह से छात्रों-युवाओं का हुजूम इंडिया गेट पर जुटा है... https://www.instagram.com/livehindustan/

लाइव हिन्दुस्तान 4 Oct 2026 8:44 pm

WhatsApp पर आए इनविटेशन कार्ड तो हो जाएं सावधान, फाइल खोलते ही बैंक अकाउंट हो सकता है खाली!

सोशल मीडिया के जमाने में लोगों को WhatsApp पर डिजिटल इनविटेशन भेजने का चलन बढ़ गया है। अक्सर लोग अपने घर में होने वाली किसी भी पार्टी या फिर शादी में WhatsApp पर डिजिटल इनविटेशन भेजते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अब साइबर ठग इसका फायदा उठा रहे हैं। ठग शादी या किसी कार्यक्रम के इनविटेशन के नाम पर फाइल या ऐप भेज रहे हैं। इसे खोलने या इंस्टॉल करने से फोन और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। गुजरात में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों के लाखों रुपये ठग लिए गए। इसलिए WhatsApp पर आने वाले अनजान इनविटेशन या फाइल को बिना जांचे खोलने से बचना जरूरी है। जानें इसके बारे में पूरी डिटेल्स और कैसे बचे इन मामलों सेगुजरात में इन लोगों के साथ हुई ठगीअहमदाबाद और आसपास के इलाकों में WhatsApp पर फर्जी शादी के कार्ड भेजकर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। कलोल में एक 50 वर्षीय अनाज कारोबारी को एक फाइल भेजी गई थी, जिसका नाम “इनविटेशन कार्ड, GB Instagram APK फाइल” था। फाइल खोलने के बाद उसका फोन साइबर ठगों के निशाने पर आ गया और बैंक खाते से दो बार में 6.18 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके अलावा सितंबर में निकोल इलाके के 44 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन को भी दोस्त के नंबर से ऐसा ही फर्जी इनविटेशन मिला, जिसे खोलने के बाद उसके खाते से 1.51 लाख रुपये चले गए। वहीं, अहमदाबाद के 74 वर्षीय व्यक्ति के खाते से भी संदिग्ध फाइल के जरिए कई UPI लेनदेन करके करीब 15.5 लाख रुपये निकाल लिए गए।कैसे होती है ठगीAPK दरअसल Android फोन में ऐप इंस्टॉल करने वाली फाइल होती है। सामान्य फोटो या PDF की तरह इसे खोलने के बजाय APK इंस्टॉल करने पर फोन में एक नया ऐप आ जाता है। साइबर ठगी के इन मामलों में यही ऐप नुकसान पहुंचाने वाला होता है। इसे फोन में इंस्टॉल करने के बाद ठग आपके OTP मैसेज पढ़ सकते हैं, फोन की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। यूजर की जानकारी के बिना बैंक से लेनदेन भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, कुछ खतरनाक ऐप फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को भी अपने आप वही फर्जी फाइल भेज देते हैं। इसी वजह से कई बार यह मैसेज किसी जानने वाले दोस्त या रिश्तेदार के नंबर से आया हुआ दिखाई देता है।गलती से इंस्टॉल होने पर क्या करेंअगर आपने गलती से ऐसी कोई संदिग्ध फाइल खोल या इंस्टॉल कर ली है, तो सबसे पहले अपने फोन का मोबाइल डेटा और Wi-Fi बंद कर दें। इसके बाद तुरंत बैंक से संपर्क करके अपने बैंक खाते, कार्ड और UPI को ब्लॉक करवाएं। ठगी की जानकारी 1930 पर कॉल करके या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करके दें। फोन में मौजूद संदिग्ध ऐप को हटाएं और जरूरत पड़ने पर फोन की जांच करवाएं या उसे रीसेट करें। साथ ही, किसी दूसरे सुरक्षित डिवाइस से अपने बैंकिंग और ईमेल अकाउंट के पासवर्ड बदल दें, ताकि आपकी निजी जानकारी और पैसे सुरक्षित रह सकें।कैसे करें नकली इनविटेशन की पहचान फाइल का टाइप जरूर चेक करें: शादी या किसी कार्यक्रम का असली इनविटेशन आमतौर पर फोटो, PDF या वीडियो के रूप में आता है। अगर फाइल के नाम के आखिर में .apk लिखा है, तो उसे इनविटेशन समझकर बिल्कुल न खोलें। अनजान या अचानक आई फाइल से सावधान रहें: अगर WhatsApp पर बिना किसी जानकारी के कोई फाइल भेजी गई है, तो उसे डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। जान-पहचान वाले व्यक्ति के नंबर से आई फाइल पर भी तुरंत भरोसा न करें। भेजने वाले से पहले पुष्टि करें: अगर मैसेज या फाइल संदिग्ध लग रही है, तो उसे खोलने के बजाय भेजने वाले को फोन करके पूछें कि उसने वास्तव में कोई इनविटेशन भेजा है या नहीं। मॉडेड ऐप्स से दूर रहें: GB Instagram, GB WhatsApp जैसे अनऑफिशियल ऐप के नाम वाली फाइलों को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। इनमें खतरनाक मैलवेयर हो सकता है।

ज़ी न्यूज़ 4 Oct 2026 4:37 pm

Ayushmann Khurrana: कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है..., बर्थडे वीक में केबीस सेट पर पहुंच आयुष्मान खुराना ने बिग बी को दिया ट्रिब्यूट

Ayushmann Khurrana: एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को बेहद स्पेशल अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है। लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में शामिल होने के दौरान आयुष्मान ने अपने रेडियो जॉकी वाले अंदाज को फिर से अपनाया और अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के खास हफ्ते के मौके पर इस दिग्गज एक्टर का अनोखे अंदाज में परिचय कराया।अमिताभ बच्चन के बर्थडे वीक के जश्न के दौरान आयुष्मान स्टेज पर आए और क्लासिक रेडियो स्टाइल में इस एक्टर का परिचय दिया। आयुष्मान ने कहा, रेडियो अंदाज में आपका परिचय दिया जाए... KBC रेडियो पर 'मानो या न मानो, मैं हूं आपका आयुष्मान!' यह अमिताभ बच्चन का बर्थडे वीक है, तो AB 84.0 पर आगे क्या होने वाला है, इसके लिए बने रहिए। View this post on Instagram A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial) इसके बाद आयुष्मान ने सदाबहार रोमांटिक गाना 'कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' गाकर बच्चन का दिल जीत लिया और दर्शकों व अन्य मेहमानों के लिए इस पल को खास बना दिया। बता दें कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है 1976 की फिल्म कभी-कभी का एक सदाबहार रोमांटिक गाना है, जिसे खय्याम ने म्यूजिक दिया था और साहिर लुधियानवी ने लिखा था।अमिताभ बच्चन और राखी पर फिल्माया गया ये गाना आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा रोमांटिक क्लासिक्स में से एक है। बात करें आयुष्मान की तो वह उड़ता तीर फिल्म को प्रमोट करने के लिए सारा अली खान के साथ क्विज़ शो की हॉट सीटों पर पहुंचे थे। View this post on Instagram A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial) आकाश ए कौशिक के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म है, जो करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन द्वारा निर्मित है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे कलाकारों की एक उल्लेखनीय टोली है। उड़ता तीर 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ज़ी न्यूज़ 4 Oct 2026 3:30 pm

अमृतसर में बना मैगी का पहाड़! 1000 पैकेट से तैयार हुआ लंगर, देखें वायरल वीडियो

मैगी का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में तुरंत बनने वाला एक आसान और पसंदीदा स्नैक आता है। लेकिन अमृतसर में इसी आम मैगी को कुछ लोगों ने इतने बड़े स्तर पर तैयार किया कि देखने वाले भी हैरान रह गए। यहां 1000 पैकेट वेजिटेबल मैगी एक साथ बनाई गई और फिर इसे लोगों के बीच बांटा गया। बड़े बर्तन में पकती मैगी और उसे लेने के लिए जुटे लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया। इस आयोजन ने सिर्फ अपनी विशाल मात्रा की वजह से ध्यान नहीं खींचा, बल्कि लोगों के बीच इस बात पर भी बहस शुरू हो गई कि लंगर में किस तरह का भोजन परोसा जाना चाहिए।कुछ लोगों ने इसे मिल-बांटकर खाना खिलाने की अच्छी पहल माना, जबकि कुछ ने मैगी की जगह पौष्टिक भोजन को बेहतर विकल्प बताया। यानी एक साधारण सी मैगी ने खाने से आगे बढ़कर परंपरा और पसंद पर चर्चा छेड़ दी।बड़े भगोने में शुरू हुई हजार पैकेट की तैयारीवीडियो की शुरुआत मैगी के ढेर सारे पैकेट खोलने से होती है। इसके बाद एक बड़े बर्तन को चूल्हे पर रखा गया और उसमें तेल व मक्खन डाला गया। फिर बारी-बारी से प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, मटर, स्वीट कॉर्न, मशरूम और टमाटर जैसी कई सब्जियां डाली गईं। इतनी मात्रा में सामग्री देखकर ही अंदाजा लग जाता है कि खाना कितने लोगों के लिए तैयार किया जा रहा था।मैगी में डाली गईं ढेर सारी सब्जियां और पनीरसब्जियों को अच्छी तरह पकाने के बाद बड़े बर्तन में पानी और मैगी मसाला डाला गया। इसके बाद 1000 पैकेट की मैगी उसमें शामिल कर दी गई। जब मैगी पककर तैयार हुई तो इसमें पनीर के कई किलो टुकड़े भी डाले गए। आखिर में तैयार खाना लोगों को गर्मागर्म परोसा गया।खाना लेने के लिए जुटे लोगमैगी तैयार होने के बाद वितरण शुरू हुआ तो लोगों की कतार लग गई। रोजाना घरों और छोटी दुकानों में नजर आने वाली मैगी का इतना बड़ा रूप देखकर वहां मौजूद लोगों के लिए यह अनुभव खास रहा।वीडियो में कई लोग खाना लेते दिखाई दे रहे हैं। आयोजन का सबसे मानवीय पहलू यही था कि एक आम पसंद के खाने ने अलग-अलग लोगों को एक जगह ला दिया।तारीफ के साथ उठे सवाल भीवीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा तो प्रतिक्रियाएं एक जैसी नहीं रहीं। कुछ लोगों ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि लोगों को खाना खिलाने की पहल अच्छी है। वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि लंगर जैसे सामुदायिक भोजन में मैगी को शामिल करना कितना उचित है। कुछ लोगों ने इसकी जगह दाल, सब्जी या दूसरे पौष्टिक भोजन को बेहतर विकल्प बताया। View this post on Instagram क्या लंगर सिर्फ खाने का नाम है?इस आयोजन ने एक दिलचस्प सवाल भी खड़ा कर दिया क्या लंगर की पहचान सिर्फ इस बात से तय होनी चाहिए कि उसमें क्या खाना परोसा जा रहा है, या फिर लोगों को मिल-बांटकर भोजन कराना इसका बड़ा उद्देश्य है? सोशल मीडिया पर इसी बात को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिली। कुछ लोगों ने परंपरा पर जोर दिया, जबकि कुछ ने सेवा और लोगों को भोजन उपलब्ध कराने को ज्यादा महत्वपूर्ण माना।एक साधारण मैगी ने शुरू कर दी बड़ी चर्चा1000 पैकेट मैगी से तैयार यह आयोजन इसलिए चर्चा में आया क्योंकि इसमें एक बेहद आम चीज को बड़े सामुदायिक भोजन का रूप दिया गया। किसी के लिए यह लोगों को जोड़ने वाली अच्छी पहल थी, तो किसी के लिए लंगर की परंपरा और सेहत से जुड़ा सवाल।video: हर नौकरी बदलने पर 30% सैलरी बढ़ना भी पड़ सकता है भारी, जानिए कम पैकेज का खेल

ज़ी न्यूज़ 4 Oct 2026 3:26 pm

video: हर नौकरी बदलने पर 30% सैलरी बढ़ना भी पड़ सकता है भारी, जानिए कम पैकेज का खेल

नौकरी बदलते समय सैलरी में बढ़ोतरी होना अक्सर करियर की सफलता जैसा लगता है। लेकिन हर बार मिलने वाला इन्क्रीमेंट आपकी असली मार्केट वैल्यू को नहीं दर्शाता। अगर किसी कर्मचारी ने करियर की शुरुआत कम पैकेज से की है, तो आगे की नौकरियों में भी वही पुरानी सैलरी उसके लिए आधार बन सकती है। ऐसे में प्रतिशत के हिसाब से अच्छी बढ़ोतरी मिलने के बावजूद कमाई बाजार के मुकाबले पीछे रह सकती है। नोएडा की फाउंडर वान्या गोयल ने सोशल मीडिया पर इसी समस्या की ओर ध्यान दिलाया है। उन्होंने समझाया कि 20 या 30 फीसदी की बढ़ोतरी हर बार पर्याप्त नहीं होती, खासकर तब जब शुरुआती पैकेज ही कम हो।समय के साथ यह अंतर इतना बढ़ सकता है कि कर्मचारी को अपनी मौजूदा सैलरी और बाजार में चल रहे पैकेज के बीच बड़ा फर्क नजर आने लगे। इसलिए करियर में सिर्फ नौकरी बदलना और इन्क्रीमेंट देखना ही काफी नहीं है, बल्कि अपनी सही मार्केट वैल्यू समझना भी जरूरी है।कम पैकेज से शुरू हुआ सफर बन सकता है लंबा गैपवान्या गोयल के मुताबिक, कम शुरुआती सैलरी की सबसे बड़ी समस्या सिर्फ उस समय कम कमाई होना नहीं है। असली परेशानी तब शुरू होती है, जब अगली कंपनी भी आपकी पिछली सैलरी को ही नई पेशकश का आधार बना देती है। मान लीजिए किसी व्यक्ति की सैलरी 6 लाख रुपये सालाना है। नौकरी बदलने पर उसे 30 फीसदी बढ़ोतरी के साथ करीब 7.2 लाख का पैकेज मिलता है। अगली बार यही रकम 8.6 लाख और फिर करीब 10.3 लाख तक पहुंच सकती है। कागज पर हर बार अच्छी बढ़ोतरी दिखाई देती है, लेकिन बाजार में उसी भूमिका की सैलरी अगर इससे काफी ज्यादा बढ़ चुकी हो, तो कर्मचारी धीरे-धीरे पीछे रह सकता है।हर बार इन्क्रीमेंट नहीं, कभी चाहिए Salary Correctionयही वजह है कि गोयल ने कर्मचारियों को सिर्फ प्रतिशत बढ़ोतरी के पीछे भागने से बचने की सलाह दी। उनके मुताबिक, कुछ मामलों में सामान्य इन्क्रीमेंट के बजाय सैलरी करेक्शन की जरूरत होती है। यानी कर्मचारी को यह देखना चाहिए कि उसके अनुभव, जिम्मेदारी और काम के हिसाब से बाजार में उसकी वास्तविक कीमत क्या है।सिर्फ मेहनत करना काफी नहींकरियर में आगे बढ़ने के लिए अच्छा काम करना जरूरी है, लेकिन केवल मेहनत करने से हमेशा सही सैलरी मिलना तय नहीं है। गोयल का कहना है कि कर्मचारियों को अपने काम का असर सामने रखना भी आना चाहिए। उन्होंने उपलब्धियों का रिकॉर्ड रखने, काम के नतीजों को आंकड़ों में दिखाने और अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से पेश करने पर जोर दिया।अपनी कीमत बताना भी करियर का हिस्साकई कर्मचारी अच्छा काम करते हैं, लेकिन अपनी उपलब्धियों के बारे में बात करने या सैलरी पर बातचीत करने में पीछे रह जाते हैं। इसका नुकसान लंबे समय में उनकी कमाई पर पड़ सकता है।गोयल के मुताबिक, कर्मचारियों को अपनी मार्केट वैल्यू समझनी चाहिए, उपलब्धियों को सामने रखना चाहिए और जरूरत पड़ने पर बेहतर पैकेज के लिए बातचीत करनी चाहिए। View this post on Instagram 30% की बढ़ोतरी हमेशा बड़ी जीत नहींहर नौकरी बदलने पर 25 या 30 फीसदी वेतन बढ़ना सुनने में शानदार लग सकता है। लेकिन अगर शुरुआती पैकेज ही बाजार से काफी कम था, तो लगातार प्रतिशत के हिसाब से बढ़ती सैलरी भी आपको वास्तविक मार्केट रेट से पीछे रख सकती है।Video: बाइक के पीछे लगाया लंबा डंडा, कुत्तों से बचने का अजीब जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल

ज़ी न्यूज़ 4 Oct 2026 2:55 pm

Tina Ahuja: 'ये वाली जगह पर ऐसी बातों के लिए...': गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी से जुड़े सवाल को किया इग्नोर

Tina Ahuja: काफी समय से गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी के अफेयर की चर्चा हो रही है। सुनीता आहूजा के लगातार बयानों से हर कोई सोच रहा है कि 'हीरो नंबर 1' एक्टर की जिंदगी में आखिर क्या चल रहा है। हालांकि कोमल ने हाल ही में इन अफवाहों पर बात करते हुए कहा कि गोविंदा के साथ उनके देखे जाने की वजह उनका प्रोफेशनल रिश्ता है, फिर भी अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।अब इसी बीच शहर में एक इवेंट के दौरान सुनीता आहूजा और गोविंदा की बेटी टीना आहूजा से इस विवाद के बारे में पूछा गया। टीना से पूछा गया, कोमल रानी इंस्टाग्राम पर आपकी मम्मी सुनीता आहूजा पर कई आरोप लगा रही हैं, लेकिन उन्होंने इस सवाल को टालते हुए कहा, प्लीज हम यहां सिर्फ इवेंट के बारे में बात करते हैं... धन्यवाद...और फिर पैपराजी के बीच से चली गईं।कोमल रानी ने सुनीता आहूजा पर लगाए गंभीर आरोपगोविंदा के साथ अपने रिश्तों को लेकर हो रही लगातार चर्चाओं के बीच, कोमल ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखकर चुप्पी तोड़ी। कोमल ने सुनीता पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा, जो औरत सालों से अपने ही पति की जान लेने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं। View this post on Instagram A post shared by LaxmiKant Rai (@laxmikantbabloo) उन्होंने कहा कि जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता। हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि किसी के कहने पर कि 'कौआ तुम्हारा कान ले गया', वे कौए के पीछे भागने लगेंगे। मुझे समझ नहीं आता कि एक औरत किस तरह के दर्द से गुजर रही है, जहां उसे ठीक करने की कोशिश करने के बजाय, वह उसे सबके सामने दिखाने में मजा ले रही है। क्या यह सच में दर्द है, या फिर यह सोच-समझकर रची गई कोई साजिश है?उन्होंने आगे कहा, किसी आदमी को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, उसे काम करने से रोकना, उसे घर पर बैठने और बर्बाद होने के लिए मजबूर करना, उसे पूरी तरह अलग-थलग कर देना और उसे मौत के कगार पर पहुंचा देना-मुझे नहीं लगता कि कोई अच्छी और समर्पित पत्नी अपने पति के साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकती है।क्या ऐसी औरतें मानसिक रूप से बीमार होती हैं, या वे बस जरूरत से ज्यादा चालाक होती हैं और अच्छी तरह जानती हैं कि जो काम वे बंद दरवाज़ों के पीछे नहीं कर पाईं, उसे सबके सामने आकर और लोगों की सहानुभूति हासिल करके कर सकती हैं? अपने एजेंडे के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल करना बंद करें। भगवान हर भले आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए।

ज़ी न्यूज़ 4 Oct 2026 1:32 pm

Video: 40 रुपये की कॉफी बेचकर एक दिन में 18 हजार की बिक्री, जानें कैसे चला ये अनोखा स्टॉल

एक कप कॉफी की कीमत भले ही 40 रुपये हो, लेकिन अगर ग्राहक लगातार मिलते रहें तो यही छोटी बिक्री बड़ा आंकड़ा बना सकती है। इसी गणित को परखने के लिए कंटेंट क्रिएटर देवांश त्यागी ने कॉर्पोरेट ऑफिस के बाहर एक दिन के लिए कॉफी स्टॉल लगाया। मकसद था यह देखना कि ऑफिस जाने वाले लोगों के बीच कॉफी बेचकर एक दिन में कितनी बिक्री की जा सकती है। सुबह स्टॉल शुरू हुआ तो धीरे-धीरे ग्राहक आने लगे। कभी बिक्री धीमी हुई तो कभी ऑफिस ब्रेक और शाम की भीड़ ने रफ्तार बढ़ा दी। दिन खत्म होते-होते सामने आया 450 कप का आंकड़ा, जिसने इस छोटे से प्रयोग को चर्चा में ला दिया।सुबह-सुबह शुरू हुई कॉफी की दुकानदेवांश ने अपने प्रयोग की पूरी झलक सोशल मीडिया वीडियो में दिखाई। सुबह उन्होंने एक टेबल, गैस स्टोव, दूध, इंस्टेंट कॉफी, कप और दूसरी जरूरी चीजों का इंतजाम किया।करीब 10 बजे तक उनका छोटा सा स्टॉल तैयार था। ग्राहकों को सामान्य कॉफी से थोड़ा अलग अनुभव देने के लिए उन्होंने चार फ्लेवर भी रखे।इसके बाद दूध गर्म किया गया, कॉफी तैयार हुई और ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए बिक्री शुरू हो गई।पहले दो घंटे में बिके 40 कपसुबह ऑफिस ब्रेक के दौरान लोगों की आवाजाही बढ़ी तो कॉफी की बिक्री भी शुरू हो गई। देवांश ग्राहकों को कॉफी देने के साथ-साथ उनसे स्वाद का फीडबैक भी लेते रहे।उनके मुताबिक, शुरुआत अच्छी रही और पहले दो घंटे में ही 40 कप कॉफी बिक गई।दोपहर में धीमी हुई बिक्री, शाम को फिर बढ़ी भीड़हालांकि पूरे दिन ग्राहकों की रफ्तार एक जैसी नहीं रही। दोपहर के समय बिक्री कुछ धीमी पड़ गई। लेकिन शाम होते ही ऑफिस से निकलने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ी और कॉफी की मांग फिर तेज हो गई।ऑर्डर बढ़ने लगे तो देवांश को कॉफी बनाने की रफ्तार भी बढ़ानी पड़ी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस समय उनके हाथ इतनी तेजी से चल रहे थे, जैसे वह खुद कॉफी मशीन बन गए हों।कॉफी का स्टॉक ही पड़ गया कमबढ़ती बिक्री के बीच आखिरकार एक ऐसी समस्या सामने आई, जो किसी भी छोटे कारोबार के लिए आम है। कॉफी का स्टॉक खत्म हो गया। देवांश के मुताबिक, दिन के अंत तक उन्होंने कुल 450 कप कॉफी बेचने का दावा किया। अगर हर कप की कीमत 40 रुपये मानी जाए, तो 450 कप की कुल बिक्री 18,000 रुपये बैठती है।18 हजार रुपये की बिक्री का मतलब 18 हजार का मुनाफा नहींयहां एक बात समझना जरूरी है। 18 हजार रुपये पूरे दिन की बिक्री यानी राजस्व है, मुनाफा नहीं।दूध, कॉफी, फ्लेवर, कप, गैस और दूसरी चीजों पर हुए खर्च को निकालने के बाद ही पता चलेगा कि वास्तव में कितना पैसा बचा। वीडियो में इन सभी खर्चों का पूरा हिसाब सामने नहीं आया। View this post on Instagram क्या हर दिन इतनी कमाई हो सकती है?देवांश के इस प्रयोग के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस भी शुरू हो गई। कुछ लोगों को यह कारोबार का अच्छा आइडिया लगा, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि क्या हर दिन 450 कप कॉफी बेचना संभव है। कुछ यूजर्स का कहना था कि एक दिन कॉर्पोरेट कर्मचारियों का समर्थन मिल जाना और रोजाना स्थायी ग्राहक बनना दो अलग बातें हैं। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि असली चुनौती सिर्फ एक दिन बिक्री करना नहीं, बल्कि लंबे समय तक उसी जगह कारोबार चलाना है।एक दिन का प्रयोग, लेकिन सवाल बड़ाइस कॉफी स्टॉल के प्रयोग ने कम से कम एक बात जरूर दिखा दी कि सही जगह, सही ग्राहक और सही कीमत छोटे कारोबार की बिक्री पर बड़ा असर डाल सकते हैं। हालांकि, एक दिन की 18 हजार रुपये की बिक्री को देखकर यह मान लेना सही नहीं होगा कि इतनी कमाई हर दिन आसानी से हो सकती है। असली तस्वीर लागत, ग्राहक और लगातार बिक्री के आंकड़ों से ही सामने आएगी।एक अजगर के पेट में मिले 3 हिरणों के अवशेष, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

ज़ी न्यूज़ 4 Oct 2026 11:49 am

Viral Video: मेहमानों के लिए चाय बनाते समय लड़की से गिरा दूध, Instagram Reel के चक्कर में हुआ खेल

Viral Video: मेहमानों के लिए चाय बनाते समय लड़की से गिरा दूध, Instagram Reel के चक्कर में हुआ खेल

समाचार नामा 4 Oct 2026 8:10 am

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश में सत्य को दबाया जा रहा है और इसे रोकना उनकी जिम्मेदारी है। गांधी ने देशभर में विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलनों को एक मंच पर लाने के लिए ‘सत्याग्रह’ नामक डिजिटल मंच की शुरुआत की। उन्होंने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के एक दिन बाद शुरू किए गए इस मंच पर लोगों से सरकार के खिलाफ अपने विरोध और संघर्ष को दर्ज कराने का आग्रह किया, ताकि जहां कहीं सत्य को कुचला जा रहा हो, वहां लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं..और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। जेन-जी, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएं- हर संघर्ष की अपनी कहानी है, पर जो आवाज अकेली उठती है, वह अक्सर दब जाती है।’’गांधी ने कहा, ‘‘ सत्याग्रह इन्हीं आवाजों को एक मंच पर साथ लाने की पहल है।’’लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘बापू ने यही सिखाया था - सच सबसे बड़ा हथियार है पर उससे भी बड़ा हथियार है, एकजुट होकर सच के साथ खड़े होना। अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं - अपनी कहानी भेजिए। दो मिनट लगेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘आपकी कहानी मंच पर आएगी। आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है और मैं जो कर सकता हूं, करूंगा - संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी जरूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर - नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी जिम्मेदारी है।’’उन्होंने पोस्ट के साथ जारी एक वीडियो में कहा, ‘‘जैसा कि आप सभी जानते हैं, पूरे देश में सत्य को दबाया जा रहा है और देशभर में कई आंदोलन चल रहे हैं।’’गांधी ने कहा कि जमीन, महिलाओं के अधिकारों, दलितों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अधिकारों, शिक्षा तथा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में आंदोलन हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन आंदोलनों को संगठित करने, उन्हें एक मंच पर एक साथ लाने और आपके साथ मिलकर यह देखने की कोशिश करना चाहते हैं कि जिन मुद्दों को लेकर आप लड़ रहे हैं, उनके समाधान में हम कैसे मदद कर सकते हैं। ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट देखिए, प्रपत्र भरिए और अपने आंदोलन को वेबसाइट पर दर्ज कराइए। हम यह देखने की कोशिश करेंगे कि आपकी किस तरह मदद की जा सकती है। हम आपसे संपर्क में रहेंगे।’’गांधी ने कहा, ‘‘नेता प्रतिपक्ष के रूप में मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि जहां सत्य को कुचला जा रहा हो, वहां लोगों के प्रतिरोध में उनकी मदद करूं। सत्य महत्वपूर्ण है। यह सर्वोच्च स्तर पर भी महत्वपूर्ण है और यह भी जरूरी है कि देश के हर कोने में इसके लिए लड़ाई लड़ी जाए।’’उन्होंने देर शाम एक अन्य पोस्ट में कहा कि ‘सत्याग्रह’ मंच शुरू हुए नौ घंटे हुए हैं और इस दौरान 10,000 से अधिक लोग तथा समूह आगे आ चुके हैं। गांधी ने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि भारत में कितने लोग पहले से अपने संघर्ष लड़ रहे हैं- चुपचाप और यह सोचकर कि उनकी बात कोई नहीं सुन रहा।’’उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनकी बात सुन रही है और मंच पर आने वाली प्रत्येक जानकारी को पढ़ा जाएगा। गांधी ने कहा, ‘‘जहां किसी वास्तविक संघर्ष की आवाज को समाधान के लिए और बुलंद करने की जरूरत होगी, हम ऐसा करेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल शुरुआत है। ‘सत्याग्रह’ एक दिन का अभियान नहीं है। यह वर्षों तक चलेगा और हर छोटे-बड़े आंदोलन के साथ खड़ा रहेगा।’’गांधी ने लोगों के समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, ‘‘अपनी आवाज उठाने और संविधान के पक्ष में खड़े होने के लिए धन्यवाद।’’उन्होंने उन लोगों से भी अपनी कहानी साझा करने की अपील की, जिन्होंने अब तक ऐसा नहीं किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट का उद्देश्य विभिन्न आंदोलनों और विरोध की आवाजों को एक मंच पर लाना है। रमेश ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘कल हम सभी ने देखा कि गांधी जयंती पर बापू के दिखाए रास्ते पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ गृह मंत्री की पुलिस ने किस तरह बर्बरता की।’’रमेश ने कहा, ‘‘चोरी के वोट से अवैध रूप से बनी यह सरकार आम नागरिकों, छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेती रही और उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोकती रही, जबकि यह हमारा संवैधानिक अधिकार है।’’उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इससे कोई डरने या दबने वाला नहीं है। प्रदर्शन आज भी जारी हैं और लोग अपनी आवाज उठाते रहेंगे।’’रमेश ने कहा कि राहुल गांधी का उद्देश्य विरोध की सभी आवाजों को एकजुट करना है, चाहे वे कहीं से भी और किसी भी मुद्दे को लेकर उठ रही हों। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस पार्टी इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले प्रत्येक नागरिक और संगठन के साथ खड़ी है।

प्रभासाक्षी 4 Oct 2026 5:03 am

Agra News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

जनता इंटर कॉलेज फतेहाबाद के क्रीड़ांगन में शनिवार को क्षेत्रीय एथलेटिक्स दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:56 am

Agra News: पाकिस्तान को धूल चटाई, जिले के क्रिकेटरों ने खुशी मनाई

चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एशियाई खेलों के फाइनल में हराकर भारत ने स्वर्ण पदक जीता।

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:56 am

Agra News: हाई लॉस फीडर होंगे चिह्नित, बिजली चोरी रोकने के सख्त निर्देश

हाई लॉस फीडर होंगे चिह्नित, बिजली चोरी रोकने के सख्त निर्देश

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:56 am

Agra News: रेड ड्रैगन ने जीता एएससीए कप

मरियम टॉम्ब सिकंदरा स्थित एकेडमी के मैदान पर खेले गए एएससीए कप के फाइनल में कप्तान आकाश की शानदार गेंदबाजी के दम पर रेड ड्रैगन ने ब्लैक पैंथर को 13 रन से हराकर खिताब जीत लिया।

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:56 am

Agra News: हॉकी में दो स्वर्ण हर भारतवासी के लिए गर्व का क्षण

एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी के दोहरे स्वर्ण ने देशभर में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:56 am

Agra News: हॉकी प्रेमी झूमे, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

एशियन गेम्स में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों की स्वर्णिम सफलता पर मास्टर हॉकी संघ के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई।

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:55 am

Agra News: आगरा के जिम्नास्ट प्रयागराज में दिखाएंगे दम

जिले के जिम्नास्ट 2 से 4 नवंबर तक प्रयागराज में होने वाली 43वीं उत्तर प्रदेश जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे।

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:55 am

Agra News: आरबीएस ने जीता बास्केटबॉल का खिताब

मथुरा के बीएसए कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज बास्केटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में आरबीएस कॉलेज ने छलेसर कैंपस को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया।

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:55 am

Agra News: मंडलीय एथलेटिक्स टीम में 16 खिलाड़ी चयनित

इटावा में 7 और 8 अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए शनिवार को आगरा मंडल की टीम का चयन किया गया।

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:54 am

Agra News: सेंट जोंस कॉलेज की महिला वॉलीबॉल टीम बनी चैंपियन

आरबीएस महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीन महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सेंट जोंस कॉलेज आगरा ने विजेता का खिताब जीता।

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:54 am

Agra News: बारिश ने बिगाड़ी पिच, विकास ने नहीं बिगड़ने दिया खेल

जांबिया में बारिश के बाद गीली हुई पिच पर आगरा के लाल विकास सिकरवार ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया।

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:54 am

Agra News: आगरा फोर्ट पहुंची महाराजा एक्सप्रेस, पर्यटकों ने निहारी विरासत

आगरा फोर्ट पहुंची महाराजा एक्सप्रेस, पर्यटकों ने निहारी विरासत

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:51 am

Agra News: खंदारी पर टूटी सीवर लाइन, दो दिन झेलना होगा जाम

खंदारी पर टूटी सीवर लाइन, दो दिन झेलना होगा जाम

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:50 am

Agra News: स्कूल, मंदिर के पास ट्रांसफर स्टेशन बनाने पर टीटीजेड ने मांगी रिपोर्ट

स्कूल, मंदिर के पास ट्रांसफर स्टेशन बनाने पर टीटीजेड ने मांगी रिपोर्ट

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:50 am

Agra News: मथुरा में यार्ड रीमॉडलिंग से आगरा की 25 ट्रेनें प्रभावित

मथुरा में यार्ड रीमॉडलिंग से आगरा की 25 ट्रेनें प्रभावित

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:48 am

Agra News: हाईवे पर तेल फैला...फिसली लोगों की नीयत

हाईवे पर तेल फैला...फिसली लोगों की नीयत

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:47 am

Agra News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत

वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:45 am

Agra News: तीर्थधाम बटेश्वर की चमकेगी सूरत, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

तीर्थधाम बटेश्वर की चमकेगी सूरत, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:43 am

Agra News: सुंसार में सड़क के लिए धरना जारी

सुंसार में सड़क के लिए धरना जारी

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:39 am

Agra News: कैप्टन स्मित की सलामती के लिए दरगाह सलीम चिश्ती में हुई खास दुआ

कैप्टन स्मित की सलामती के लिए दरगाह सलीम चिश्ती में हुई खास दुआ

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:38 am

Agra News: रास्ते में घेरकर ग्रामीण से लूट, प्राथमिकी दर्ज

रास्ते में घेरकर ग्रामीण से लूट, प्राथमिकी दर्ज

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:36 am

Agra News: लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार, 17 से सभी काम छोड़ने का एलान

लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार, 17 से सभी काम छोड़ने का एलान

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:34 am

Prayagraj News: मनुष्य जीवन की सार्थकता पर प्रकाश डाला

मनुष्य जीवन की सार्थकता पर प्रकाश डाला

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:32 am

Prayagraj News: युवक पांच दिन से लापता, गुमशुदगी दर्ज

युवक पांच दिन से लापता, गुमशुदगी दर्ज

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:32 am

Prayagraj News: समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने, बीमा और टैबलेट की मांग की

समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने, बीमा और टैबलेट की मांग की

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:31 am

Prayagraj News: कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:30 am

Prayagraj News: सांसद ने मृतक के परिवार से की मुलाकात, दी श्रद्धांजलि

सांसद ने मृतक के परिवार से की मुलाकात, दी श्रद्धांजलि

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:29 am

Prayagraj News: मिलावटी सरसों का तेल बिगाड़ रहा लोगों की सेहत

मिलावटी सरसों का तेल बिगाड़ रहा लोगों की सेहत

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:29 am

Agra News: मानदेय बढ़ाने को आशा-संगिनियों ने दिया धरना, टीकाकरण का बहिष्कार

मानदेय बढ़ाने को आशा-संगिनियों ने दिया धरना, टीकाकरण का बहिष्कार

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:28 am

Prayagraj News: स्ट्रीट लाइट की शिकायत के बाद मरम्मत कार्य शुरू

स्ट्रीट लाइट की शिकायत के बाद मरम्मत कार्य शुरू

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:28 am

Prayagraj News: कूड़ा गाड़ी से स्वच्छता की बढ़ेगी रफ्तार

कूड़ा गाड़ी से स्वच्छता की बढ़ेगी रफ्तार

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:26 am

Agra News: बिजली कटाैती बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

बिजली कटाैती बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:26 am

Prayagraj News: इलेक्ट्रिक चाक से महिलाएं संवार रहीं परिवार की तकदीर

इलेक्ट्रिक चाक से महिलाएं संवार रहीं परिवार की तकदीर

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:26 am

Agra News: होमगार्ड की मौत के बाद भारी वाहनों पर रोक की मांग, ग्रामीणों का धरना

होमगार्ड की मौत के बाद भारी वाहनों पर रोक की मांग, ग्रामीणों का धरना

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:24 am

Agra News: रात में डीएपी की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने सोसाइटी पर काटा हंगामा

रात में डीएपी की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने सोसाइटी पर काटा हंगामा

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:22 am

Agra News: साध्वी इंदुलेखा को दी लाॅरेंस बिश्नोई की धमकी

Sadhvi Indulekha receives threat from Lawrence Bishnoi

अमर उजाला 4 Oct 2026 1:42 am

Agra News: पुलिस ने 10 बाइक और लोडर सहित 4 चोर पकडे

Police arrested four thieves and recovered 10 motorcycles and a loader

अमर उजाला 4 Oct 2026 1:42 am

Agra News: बरसाना में मिला लापता अनुज

Missing Anuj found in Barsana

अमर उजाला 4 Oct 2026 1:42 am

Agra News: नकली नोटों की गड्डियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Two accused arrested with bundles of counterfeit notes

अमर उजाला 4 Oct 2026 1:42 am

CEC ज्ञानेश कुमार के Agra आवास पर प्रदर्शन मामले में छह Congress कार्यकर्ताओं को मिली जमानत

आगरा/लखनऊ (उप्र), तीन अक्टूबर आगरा की एक अदालत ने शनिवार को उन छह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत दे दी, जिन्हें पिछले सप्ताह एक विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के आवास के बाहरी गेट और दीवार पर कथित तौर पर नारे लिखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के एक अधिवक्ता ने यह जानकारी दी। इस बीच कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे ‘‘न्याय की जीत’’ बताया। अधिवक्ता संतोष दीक्षित ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) शारिब अली की अदालत ने आगरा जिला जेल में बंद सभी छह आरोपियों को जमानत दे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में अन्य धाराओं के साथ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) भी लगाई थी, लेकिन अदालत के समक्ष पुलिस इस धारा को लगाए जाने के समर्थन में पर्याप्त आधार पेश नहीं कर सकी। दीक्षित के अनुसार, पिछली सुनवाई में अदालत ने पुलिस को धारा 109 के संबंध में आवश्यक जांच करने और यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया था कि यह धारा किन तथ्यों, चोटों, चिकित्सकीय साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान या अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर लगाई गई है। अदालत ने जांच अधिकारी को तीन अक्टूबर तक जांच पूरी करने और हत्या के प्रयास का मामला नहीं बनने की स्थिति में संबंधित धारा हटाकर इसका उल्लेख केस डायरी में करने का भी निर्देश दिया था। दीक्षित ने बताया कि पुलिस हत्या के प्रयास का मामला साबित करने के लिए पर्याप्त आधार पेश नहीं कर सकी, जिसके बाद अदालत ने सभी छह आरोपियों को जमानत दे दी। उन्होंने कहा कि अदालत ने मामले से निपटने के पुलिस के तरीके पर भी नाराजगी जताई। दीक्षित ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद छह आरोपियों-कांग्रेस नेता मुकेश धनगर, अनिल यादव, राजेश कुमार, मनोज गौर, राजेश गौतम और पंकज चौधरी- ने 20-20 हजार रुपये के जमानती मुचलके भरे। कांग्रेस के आगरा शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी की लड़ाई ‘‘लोकतंत्र और संविधान को बचाने’’ की है। सिंह ने कहा, ‘‘पुलिस द्वारा लगाई गई गंभीर धारा को अदालत ने हटा दिया है। यह लोकतंत्र की जीत है।’’उन्होंने कहा कि कुमार के मुख्य निर्वाचन आयुक्त पद से इस्तीफा देने तक कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी। यह मामला 28 सितंबर की एक घटना से जुड़ा है, जब कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान विजय नगर इलाके में कुमार के आवास के बाहरी गेट और दीवार पर काले रंग से कथित तौर पर नारे लिखे थे। पुलिस ने एक उप निरीक्षक की शिकायत पर आठ नामजद और 15-20 अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हरीपर्वत थाने में मामला दर्ज किया था। आरोपियों के खिलाफ शुरुआत में बीएनएस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इनमें धारा 109 (हत्या का प्रयास), धारा 121 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), धारा 126 (गलत तरीके से रोकना), धारा 132 (लोक सेवक पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) तथा दंगा, घर में अनधिकृत प्रवेश, आपराधिक धमकी और जानबूझकर अपमान करने से संबंधित धाराएं शामिल थीं। छह आरोपियों को 29 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और बाद में जेल भेज दिया गया। यह घटना कुमार के खिलाफ ‘‘वोट चोरी’’ के आरोप को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के बीच हुई। आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमानत को ‘‘न्याय की जीत’’ बताया और जमानत दिलाने के प्रयासों के लिए पार्टी के विधि विभाग, स्थानीय संगठन तथा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी के अनुसार, मिश्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा ‘‘वोट चोरी’’ किए जाने की बात उजागर हो चुकी है और राहुल गांधी पहले ही इस मुद्दे को उठा चुके हैं। उन्होंने भाजपा पर लोगों के वोट ‘‘चोरी’’ कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया और दावा किया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संवैधानिक पद पर रहते हुए लोगों के साथ धोखा किया है। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी।

प्रभासाक्षी 3 Oct 2026 10:43 pm

Viral Video: 'अरे जया जी हंसती भी है', गुलजार के साथ जया बच्चन को हंसता देख यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

Viral Video: मुंबई में हाल ही में हुई एक बुक लॉन्च इवेंट में गुलजार के साथ जया बच्चन का खुशनुमा पल इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। इस अनुभवी अभिनेत्री को फिल्म निर्माता और गीतकार गुलजार के साथ खुलकर हंसते हुए देखा गया। इवेंट की तस्वीरों और वीडियो में उनकी यह छोटी सी बातचीत खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रही है।इवेंट से जया बच्चन का हंसते हुए वीडियो वायरलइस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे, जहां बच्चन परिवार की गुलजार से मुलाकात हुई। डॉ. पी. जगन्नाथ की किताब 'DR BLUE A Cancer Surgeon’s Journey into the Human Side of Healing' के लॉन्च पर बिग बी और जया बच्चन मेहमानों में शामिल थे। इवेंट का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें जया बहुत खुशमिजाज अंदाज में नजर आ रही हैं।उनकी सहज मुस्कान और गुलजार के साथ उनकी दोस्ताना केमिस्ट्री को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस हल्के-फुल्के और खुशमिजाज अंदाज पर प्रतिक्रिया दी है। इवेंट के एक वीडियो में इन तीनों दिग्गजों के बीच एक प्यारी सी बातचीत कैद हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब जया मंच की सीढ़ियां चढ़ रही थीं तो बिग बी ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) उनके पास पहुंचने के बाद जया ने गुलजार से कुछ बातें कीं। गुलजार ने अपना हाथ उनके कंधे पर रखा और जल्द ही उन्हें हंसा दिया। उनकी इस सहज बातचीत से उनके बीच के स्नेह और दोस्ताना रिश्ते की झलक मिलती है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही, लोग सीनियर एक्ट्रेस का एक अलग अंदाज देखकर खुश हो गए।एक यूजर ने लिखा, मुस्कुराती रहिए... मुस्कान आप पर अच्छी लगती है... गुलजार की 'गुड्डी'... मुस्कान तो हर किसी पर अच्छी लगती है। एक और यूजर ने लिखा, पहली बार हंसते हुए देखा। तीसरे यूजर ने कमेंट किया, अरे, जया जी हंसती भी हैं। एक कमेंट यह भी था, मेरी ऑल-टाइम फेवरेट जया जी, बिना ज्यादा मेकअप के भी ग्रेसफ़ुली उम्र बढ़ रही है।जया बच्चन और गुलजार का साथ कई दशकों पुराना है। फिल्ममेकर और गीतकार गुलजार ने उनके साथ 'गुड्डी' जैसी बेहद पसंद की गई फिल्मों में काम किया है। अमिताभ बच्चन के साथ भी उनका प्रोफेशनल रिश्ता कई प्रोजेक्ट्स तक रहा है और सिनेमा में काम करने के अलावा भी दोनों के बीच लंबे समय से गहरा रिश्ता रहा है।

मनी कण्ट्रोल 3 Oct 2026 5:55 pm