Aligarh News: झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत
नई दिल्ली से झारखंड जा रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में शनिवार देर रात एक यात्री अचेत अवस्था में मिला। रेलवे स्टाफ की सूचना पर नाॅन स्टाप ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रुकवाया गया।
Aligarh News: नारद का अभिमान टूटा, रावण-कुंभकरण के जन्म की लीला का मंचन
जीटी रोड स्थित रामलीला भवन में श्री रामलीला महोत्सव में रविवार को नारद मोह, भगवान विष्णु द्वारा नारद का अभिमान नष्ट करने और रावण-कुंभकरण जन्म व दिग्विजय लीला का मंचन हुआ।
Aligarh News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, अश्लील हरकत का आरोप
थाना रोरावर क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति व तीन ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। महिला ने मारपीट, अश्लील हरकत और जेवर व नकदी ले जाने की शिकायत भी की है।
Aligarh News: पांच करोड़ की चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
नेपाल और बिहार के रास्ते अलीगढ़ लाई गई करीब पांच करोड़ कीमत की 45 किलो चरस की खेप पुलिस ने बरामद की है।
Aligarh News: अनावश्यक चेन पुलिंग में अलीगढ़ 213 लोग गिरफ्तार
ट्रेनों में अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ आरपीएफ की कार्रवाई जारी है। प्रयागराज मंडल में जनवरी से सितंबर तक 2833 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 213 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
Aligarh News: छात्रसंघ चुनाव के लिए 14वें दिन भी धरना, डक पॉन्ड पर जुटीं छात्राएं
छात्रसंघ चुनाव के लिए 14वें दिन भी धरना, डक पॉन्ड पर जुटीं छात्राएं
Aligarh News: जेएन मेडिकल कॉलेज में एक साल में 11 लाख मरीजों का हुआ उपचार
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में बीते एक साल में 11 लाख से अधिक बाह्य रोगी मरीजों का उपचार किया गया। मेडिकल कॉलेज के 64वें स्थापना दिवस पर एमबीबीएस 2022 बैच के विद्यार्थियों को विदाई दी गई।
Aligarh News: हाथरस सिटी स्टेशन पर अब 24 घंटे मिलेगी पूछताछ की सुविधा
हाथरस सिटी स्टेशन पर अब चौबीसों घंटे पूछताछ केंद्र खुला रहेगा। रेलवे प्रशासन ने रात की पाली में भी रेलकर्मी तैनात करने का निर्णय लिया है।
Aligarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में चलाया सफाई अभियान
भाजपा के सेवा सप्ताह अभियान के तहत रविवार को केएल जैन इंटर कॉलेज में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुए अभियान में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Aligarh News: नलकूपों से चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
गांव महगौरा और माजरा नगला खूबा में नलकूपों से चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
Aligarh News: मार्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत
गोरई। मार्निंग वॉक पर निकले युवक को बेसवां-गोरई मार्ग पर विश्वामित्र शीतगृह के सामने अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया।
Aligarh News: सीएचओ-एएनएम की हड़ताल से आरोग्य मंदिरों पर लटके ताले
सीएचओ-एएनएम की हड़ताल से आरोग्य मंदिरों पर लटके ताले
Aligarh News: बेटी के जन्म के पांचवें दिन महिला की मौत
बेटी के जन्म के पांचवें दिन महिला की मौत
Aligarh News: शिक्षक नेता गुड्डू मास्टर हत्याकांड में दो को उम्रकैद
पीठासीन अधिकारी तोप कुमार शर्मा (उच्चतर न्यायिक सेवा) की अदालत ने निशांत उर्फ कुच्ची और संकेत उर्फ वेदू को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
Aligarh News: मौसम की मार से सर्दी-खांसी की चपेट में आ रहे बच्चे
जिला अस्पताल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल की ओपीडी में बाल रोगियों की संख्या बढ़ गई है। दोनों अस्पतालों में रोजाना 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
Aligarh News: एएमयू में धरने के बीच पुलिस ने कैंपस से चार छात्रों को उठाया, बवाल
प्रॉक्टर कार्यालय को घेरने के दौरान छात्रों और प्रॉक्टर के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई।
Aligarh News: एएमयू की जमीन को अपना बताकर 1.75 करोड़ में किया सौदा
एसपी सिटी के निर्देश पर क्वार्सी थाने में 11 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Aligarh News: सुपर किंग्स ने सात विकेट से जीता अंतिम लीग मैच
35 रन की पारी खेलने वाले अरुण प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
Aligarh News: शहर की सरकार का नया सदन तैयार
14 करोड़ रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण किया गया है।
Aligarh News: कृष्णांजलि नाट्यशाला असुरक्षित.. दो मंचों पर ही सजेगी सांस्कृतिक शाम
इस बार नुमाइश के सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रम केवल कोहिनूर और मुक्ताकाश मंच पर ही आयोजित होंगे।
Aligarh News: जिमखाना क्लब ने 2-1 से जीता वॉलीबॉल मुकाबला
लाइब्रेरियन प्रो. निशात फातिमा और यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. युसूफउज्मा खान ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए।
Aligarh News: दिवाली पर जगमग होंगे जिले के 852 गांव
दिवाली पर इस बार जिले के गांव भी रोशनी से जगमगाएंगे। शासन के निर्देश पर जिले के सभी 852 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगवाने की तैयारी है।
Aligarh News: हमजाह ने स्ट्राइकर्स को 76 रनों से हराया
हमजाह क्रिकेट अकादमी के रठगांव मैदान पर खेले गए सर सैयद अहमद खान क्रिकेट सीरीज के तीसरे मैच में हमजाह क्रिकेट अकादमी ने स्ट्राइकर्स को 76 रनों से हरा दिया।
Aligarh News: शादी से इन्कार पर युवती के परिवार को पीटा
क्वार्सी क्षेत्र की अवंतिका कॉलोनी के पास शादी से इन्कार करने पर युवक पक्ष के लोगों ने युवती के माता-पिता और भाई को पीटा। इसके कुछ दिन बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का भी आरोप है।
Aligarh News: महिला दो बेटियों संग लापता, केस दर्ज
गांधीपार्क क्षेत्र के कुंवर नगर से एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। तीनों 27 सितंबर को घर से दवा लेने निकली थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं।
Aligarh News: लघु व्यापारी बोले-रोजगार छीन रहा नगर निगम
रामघाट रोड स्थित गांधी आई हॉस्पिटल के बाहर शुक्रवार को फुटपाथ लघु व्यापार मंडल समिति के बैनर तले लघु व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन किया।
Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक का होगा विस्तार
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों के बेहतर संचालन को लेकर प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तार किया जा रहा है।
Aligarh News: छात्रसंघ चुनाव आंदोलन को डीयू के पूर्व अध्यक्ष का समर्थन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए चल रहा आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के समर्थन में अब दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री ने वीडियो जारी कर आंदोलन के प्रति समर्थन जताया।
Aligarh News: मुनाफे का झांसा देकर ठेकेदार से 87 लाख हड़पे
निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर खुर्जा के एक ठेकेदार से 87 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है।
Aligarh News: सैजुल-संदीप का शव कंचनपुर पहुंचते ही मची चीख-पुकार
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सैजुल (14) और संदीप कुमार (18) के शव गांव पहुंचते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई।
Aligarh News: खेत पर मिला किसान का शव हत्या के आरोप पर पहुंची पुलिस
गांव हकीमगढ़ी में शुक्रवार को खेतों पर सिंचाई करने वाली नाली और मेड़ साफ करने गए किसान का शव पड़ा मिला। खबर पाकर पहुंचने परिजन ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सूचना दी तो पुलिस कर्मी पहुंच गए।
Aligarh News: बिजली के तार, एंप्लीफायर सहित चार चोर गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने पाली रोड पर चेकिंग के दौरान चोरी के माल सहित चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक मौके से भाग निकला।
Aligarh News: शादी हुई... फिर नकदी-जेवर लेकर लापता हुई दुल्हन
अतरौली क्षेत्र में शादी के बाद दुल्हन के नकदी और जेवर लेकर गायब होने का मामला सामने आया है। बिहार के औरंगाबाद निवासी शंभू नाथ सिंह ने पत्नी पर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
Aligarh News: सिलसन धुरंधर ने वार्ष्णेय एनके सुपर किंग्स को हराया
सिलसन धुरंधर ने वार्ष्णेय एनके सुपर किंग्स को हराया
Aligarh News: बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी विवाद में विशेष अपील खारिज
बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी की प्रबंध समिति के चुनाव पर चल रहा विवाद डिप्टी रजिस्ट्रार से होते हुए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।
Aligarh News: शादी से इन्कार पर युवक ने प्रेमिका को पीटा, केस दर्ज
क्वार्सी थाना क्षेत्र में शादी से इन्कार करने पर एक युवक ने प्रेमिका को बाल पकड़ कर पीटा। चीख-पुकार पर लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
Aligarh News: किचन से निकला विरोध का नया मेन्यू
एक कचौड़ी, दो समोसा... इस वीसी का क्या भरोसा। एक जीरा, दो अजवाइन... मर्द जात दो रिजाइन। आलू लो, पूरी लो... इन मर्दों से दूरी लो।
Aligarh News: अचलताल पर कल से शुरू होगी रामलीला
अचलताल स्थित श्री रामलीला भवन में श्री रामलीला महोत्सव व गोशाला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार से गणेश पूजन के साथ अत्याधुनिक रामलीला का आयोजन किया जाएगा।
Aligarh News: युवक पर तमंचे से गोली चलाने का आरोप
क्वार्सी थाना क्षेत्र में गंदे नाले के पास युवक पर कथित फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Aligarh News: पीढ़ियां बदलीं, अंदाज बदला, कृष्णलीला का आकर्षण बरकरार
समय बदला, मंचन का अंदाज बदला और कृष्णलीला की कई पीढ़ियां भी बदल गईं, लेकिन कान्हा की लीलाओं को देखने का उत्साह आज भी बरकरार है।
Aligarh News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 14 लाख ठगे
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर गांव नगला हरजी निवासी अरुण कुमार से 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
Aligarh News: डंपर को आग के हवाले करने पर नौ ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज
हाथरस मार्ग पर बुधवार की दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृत शिवकुमार निवासी बढ़ा खुर्द और उसके बाद भड़के बवाल में डंपर तथा सिपाही व चालक को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने के प्रयास में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Aligarh News: मुठभेड़ में घायल हुए संदीप को राष्ट्रपति वीरता पदक मिला
कस्बा निवासी और गाजियाबाद कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच में तैनात मुख्य आरक्षी संदीप शर्मा को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया।
Aligarh News: दस से अधिक नलकूपों से केबल काट ले गए चोर
टप्पल क्षेत्र में चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर कई जगह बिजली की केबल काटकर चोरी कर ली। चोर केबलों को निगुना-सिगुना निवासी वेदवीर सिंह के नलकूप के पास ले गए। वहां चारपाई, बांस और लकड़ी की मदद से केबल जलाकर कॉपर निकाल लिया।
Aligarh News: घरेलू विवाद से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
कस्बे के मथुरा रोड स्थित लांगुरिया कॉलोनी में बृहस्पतिवार को 25 वर्षीय गौरव चौधरी पुत्र आसमान सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी।
Aligarh News: रैली निकालकर बीमारियों से बचने के लिए किया जागरूक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. बिकास रघुवंशी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू एवं मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली।
Aligarh News: कबड्डी टूर्नामेंट में राधेवेदा अकादमी बनी विजेता
सुजाबलगढ़ मार्ग स्थित खजान सिंह वर्मा कन्या इंटर कॉलेज के पास चल रहे नौवें क्लब कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल बुधवार रात खेला गया।
Aligarh News: दामोदर नगर में डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
गांव दामोदर नगर में सांसद सतीश गौतम के पिता दामोदर प्रसाद गौतम की पुण्यतिथि पर डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
Aligarh News: पानी में डूबी सड़क, हर दिन जोखिम भरा सफर
गौमत-बाजना मार्ग पर करीब तीन माह से मुख्य सड़क पर जलभराव है। पानी भरा होने से राहगीरों की मुश्किल बढ़ गई है। गौमत चौराहे से करीब 100 मीटर दूर यह समस्या बनी हुई है।
Aligarh News: विधानसभा का पास लगाने पर स्कॉर्पियो सीज, वाहन स्वामी पर केस
सिविल लाइन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन पर अनधिकृत रूप से उत्तर प्रदेश विधानसभा का पास और स्टीकर लगाए जाने के मामले में कार्रवाई की है।
Aligarh News: 15.20 करोड़ से बनेंगे दो नए बिजलीघर
शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 15.20 करोड़ रुपये की लागत से दो नए बिजलीघरों का निर्माण कराया जाएगा। कयामपुर और सहारनपुर सारसौल में 33 केवीए बिजलीघर बनाए जाएंगे।
Aligarh News: हत्या के दोषी को उम्रकैद, आत्महत्या के लिए उकसाने वाले को चार साल की कैद
एडीजे-11 की अदालत ने बुधवार को दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फैसला सुनाते हुए दोषियों को सजा सुनाई।
Aligarh News: मंच से योगी को बुलडोजर बाबा कहने पर भड़के महापौर, कार्यक्रम छोड़कर गए
द्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के व्यापारी महासम्मेलन व सम्मान समारोह में मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा कहे जाने पर महापौर प्रशांत सिंघल भड़क गए।
Aligarh News: फरक्का एक्सप्रेस में अमरोहा के यात्री की तबीयत बिगड़ी, माैत
फर्रूखाबाद से फरक्का एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे अमरोहा जनपद के एक यात्री की बुधवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। सांस लेने में परेशानी होने पर रेलवे स्टाफ ने अलीगढ़ स्टेशन पर चिकित्सक को बुलाया।
Aligarh News: फिल्म जवान के अंदाज में चुनाव की मांग
एएमयू में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर चल रहे आंदोलन में बुधवार को अचानक नजारा कुछ फिल्मी हो गया।
Aligarh News: नो एंट्री खत्म होने पर भी शहर में नहीं आ रहीं रोडवेज बसें
शहर में रात 10 बजे के बाद नो एंट्री समाप्त होने के बावजूद रोडवेज बसें शहर के भीतर से संचालित नहीं हो रही हैं।
Aligarh News: डरने की नहीं, आवाज उठाने की जरूरत…
अमर उजाला की ओर से महिला थाना में बुधवार को दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि यदि कोई छात्रा या महिला परेशान करता है, पीछा करता है या किसी तरह की अभद्रता करता है तो डरने की नहीं, आवाज उठाने की जरूरत है।
Aligarh News: रेलवन एप से जुड़ेंगे यात्री, चलाया जागरूकता अभियान
यात्रियों को रेलवे की डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के लिए बुधवार को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेल वन एप जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को एप की सुविधाओं और डाउनलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
क्रिकेट टूर्नामेंट :डीएस कॉलेज : वार्ष्णेय युवा संगठन की ओर क्रिकेट टूर्नामेंट सुबह 7 बजे।
Aligarh News: महिला कर्मचारी से कहा...आदमी होती तो थप्पड़ मार देता
विद्युत वितरण खंड तालानगरी में तैनात महिला कार्यकारी सहायक ने अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार पर अभद्र व्यवहार, गाली देने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
Aligarh News: अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची टीम, दंपती ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल
शहर के एलमपुर बरातघर के निकट अवैध निर्माण व कब्जा हटाने के लिए मंगलवार को पहुंची नगर निगम की टीम को कड़ा विरोध झेलना पड़ा।
Aligarh News: नशे में धुत ईको चालक ने प्रवर्तन सिपाही से की अभद्रता
नशे में धुत ईको चालक ने प्रवर्तन सिपाही से की अभद्रता
Aligarh News: पिता बोले- अगर लल्ला सोना जीतता तो और आनंद आता
जिले के धावक गुलवीर सिंह ने मंगलवार को 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। गुलवीर पहले भारतीय पुरुष एथलीट हैं जिन्होंने एक ही एशियाड में तीन व्यक्तिगत पदक अपने नाम किए हैं।
Aligarh News: घटिया सड़क निर्माण पर एबी इंफ्राटेक पर लगाया 80 लाख रुपये का जुर्माना
सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कार्यदायी संस्था एबी इंफ्राटेक पर 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
Aligarh News: 10 हजार फर्मों को मिली बड़ी राहत
केंद्रीय वित्त मंत्रालय एवं केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 से संबंधित मामलों में टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्तूबर कर दी है।
Aligarh News: कठपुला पर दिखेगी भारत की विरासत
अब अलीगढ़ आने-जाने वालों को कठपुला फ्लाईओवर पर ही देश की विविध सांस्कृतिक विरासत के दर्शन होंगे। ताजमहल से लेकर केदारनाथ मंदिर और काशी विश्वनाथ से चारमीनार तक की झलक यहां दिखाई देगी।
Aligarh News: वीडियो डिलीट कराने पर फायरिंग
क्वार्सी क्षेत्र में पीएसी के निकट गंदा नाला रोड पर मंगलवार रात करीब 10 बजे वीडियो डिलीट कराने पर कुछ युवकों में विवाद हो गया।
IPS Bushra Bano को 'अस्सलामु अलैकुम' बोलने पर क्यों किया गया ट्रोल, सवाल। Muslim Aligarh University
IPS Bushra Bano को 'अस्सलामु अलैकुम' बोलने पर क्यों किया गया ट्रोल, सवाल। Muslim Aligarh University IPS बुशरा बानो के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपार सफलता हासिल करने के बाद ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से 'A' (Adults Only) सर्टिफिकेट मिल गया है। सर्टिफिकेशन के साथ ही फिल्म के आधिकारिक रनटाइम का भी खुलासा हो गया है, जिसे जानकर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। इसके साथ ही, फ़िल्म का रनटाइम भी पता चल गया है। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फ़ज़ल, दिव्येंदु, शीबा चड्ढा, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, श्वेता त्रिपाठी और अन्य कलाकार शामिल हैं। फ़िल्म कितनी लंबी है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें। मिर्ज़ापुर: द मूवी को CBFC से 'A' सर्टिफ़िकेट मिला मिर्ज़ापुर: द मूवी इस फ़्रैंचाइज़ी के फ़ैन्स के बीच सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फ़िल्मों में से एक रही है। इसके टीज़र और ट्रेलर ने पहले ही काफ़ी चर्चा बटोरी है, जिससे इसकी थिएटर रिलीज़ को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। रिलीज़ से पहले, फ़िल्म को CBFC सर्टिफ़िकेट मिला और इसे 'A' रेटिंग दी गई। खास बात यह है कि फ़िल्म का रनटाइम 197 मिनट, यानी 3 घंटे 17 मिनट है। मिर्ज़ापुर: द मूवी का गाना 'वारून फ़ॉरेवर' (Vaaroon Forever) रिलीज़ हुआ मिर्ज़ापुर: द मूवी के मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फ़िल्म का एक गाना 'वारून फ़ॉरेवर' रिलीज़ किया। सूफ़ी संगीत से प्रेरित इस दिल को छू लेने वाले गाने को श्रेया घोषाल और रोमी ने गाया है। इस गाने में मुख्य रूप से अली फ़ज़ल, श्रिया पिलगांवकर, जितेंद्र कुमार और श्वेता त्रिपाठी के किरदार नज़र आते हैं। मूल रूप से 2020 में रिलीज़ हुआ 'वारून' गाना जल्द ही मिर्ज़ापुर के फ़ैन्स का पसंदीदा बन गया था। इसके दिल को छू लेने वाले संगीत और बोल ने इसे फ़्रैंचाइज़ी का एक अहम हिस्सा बना दिया। इसे भी पढ़ें: Dhurandhar के डकैत से 'असुर गुरु' बने Akshaye Khanna, Prasanth Varma की Mahakali में दिखेगा रौद्र अवतार मिर्ज़ापुर द मूवी: कास्ट में कौन-कौन है? कास्ट की बात करें तो, मिर्ज़ापुर: द मूवी में मिर्ज़ापुर फ़्रैंचाइज़ी के ज़्यादातर जाने-पहचाने चेहरे नज़र आएंगे। यह फ़िल्म प्राइम वीडियो इंडिया की हिट सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर' के तीन सीज़न की सफलता के बाद सिनेमाघरों में आ रही है। स्टार कास्ट में कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी, गुड्डु पंडित के रूप में अली फजल, मुन्ना त्रिपाठी उर्फ मुन्ना भैया के रूप में दिव्येंदु, बीना त्रिपाठी के रूप में रसिका दुग्गल, गोलू गुप्ता के रूप में श्वेता त्रिपाठी शर्मा, स्वीटी गुप्ता के रूप में श्रिया पिलगांवकर, बब्बन पंडित के रूप में जितेंद्र कुमार, बब्बन बबुआ के रूप में रवि किशन और कंपाउंडर के रूप में अभिषेक बनर्जी शामिल हैं। इसके अलावा, सोनल चौहान, शीबा चड्ढा और हर्षिता गौर भी फिल्म में हैं। इसे भी पढ़ें: Actor Chandrachud Singh ने Aligarh में दर्ज कराई FIR, रिश्तेदारों पर लगा Property Dispute में धोखाधड़ी का आरोप मिर्ज़ापुर द मूवी: निर्माताओं के बारे में फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और लिखा है पुनीत कृष्णा ने। यह अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी ने फिल्म का सह-निर्माण किया है। मिर्ज़ापुर: मूवी 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। Entertainment News Hindi Todayonly at Prabhasakshi View this post on Instagram A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)
Chandrachur Singh ने Aligarh में दर्ज कराई FIR, रिश्तेदारों पर दादा की फर्जी वसीयत बनाने का आरोप
बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने अपने दादा की वसीयत फर्जी तरीके से तैयार करने का आरोप लगाते हुए चाची गायत्री देवी, दो चचेरे भाइयों सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिंह ने शनिवार को रोरावर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया है कि अलीगढ़ के बाहरी इलाके जलालपुर के बड़े जमींदार रहे उनके दादा ठाकुर हरेंद्र पाल सिंह के हस्ताक्षर 1997 में फर्जी तरीके से किए गए थे, जबकि उस समय वह गंभीर रूप से बीमार थे और दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने की स्थिति में नहीं थे। शिकायत के अनुसार, उनके चाचा गंगा सिंह और अन्य परिजनों ने वसीयत पर फर्जी हस्ताक्षर कर उनके पिता दिवंगत कैप्टन बलदेव सिंह को पैतृक संपत्ति के अधिकार से वंचित कर दिया। सिंह ने आरोप लगाया कि वसीयत तैयार किए जाने के समय उनके पिता अलीगढ़ में मौजूद नहीं थे। उनके एक अन्य चाचा का निधन हरेंद्र पाल सिंह से पहले ही हो चुका था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवादित वसीयत के आधार पर हासिल की गई कई बेशकीमती संपत्तियां बाद में बेच दी गईं। चंद्रचूड़ सिंह ने शनिवार शाम पत्रकारों से कहा कि उनके पास इन आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद उन्होंने पुलिस के समक्ष अपना बयान भी दर्ज कराया है। यह विवाद पिछले वर्ष सामने आया था जब उनकी चाची गायत्री देवी ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा था कि वसीयत असली है और चंद्रचूड़ उन्हें झूठे मामले में फंसा रहे हैं। चंद्रचूड़ सिंह के पिता कैप्टन बलदेव सिंह अलीगढ़ शहर से कांग्रेस के विधायक रह चुके थे। कुछ वर्ष पहले उनका निधन हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

