अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 48 टीमों के फीफा वर्ल्ड कप में इस बार एक खास रंग का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। यह रंग है पीला। दुनिया के मशहूर रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ के सुपरहिट गाने ‘यलो’ की तर्ज पर इस बार 9 देशों ने अपनी होम या अवे किट के लिए सुनहरे और पीले रंग को चुना है। दिलचस्प बात यह है कि वर्ल्ड कप फाइनल के हाफ-टाइम शो में यही कोल्डप्ले बैंड अपनी धुनों का जादू बिखेरता नजर आएगा। पीली जर्सी का जिक्र हो और ब्राजील का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। बास्केटबॉल लेजेंड माइकल जॉर्डन के साथ कोलैबोरेशन वाली जर्सी के भारी बज के बावजूद, ब्राजील की असली पहचान उसकी पारंपरिक ‘क्लीन यलो’ होम जर्सी ही है, जो इस बार भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं, दक्षिणी गोलार्ध के रग्बी दिग्गज देश ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका भी अपनी पारंपरिक ‘यलो-गोल्ड’ जर्सी में नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया को मेजबान अमेरिका, पराग्वे और तुर्किए के साथ रखा गया है, जहां उन पर खासी नजर रहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम मैक्सिको की धरती पर चेक रिपब्लिक और दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा।दूसरी ओर, कोलंबिया ने दशकों पुरानी लाल-नीले ट्रिमिंग्स वाली सिंपल पीली जर्सी रखी है। लेकिन पहली बार उतर रहे जमैका की जर्सी इस बार कोलंबिया को भी फीका कर सकती है। जमैका की किट म्यूजिक लेजेंड बॉब मार्ले को ट्रिब्यूट है। इसमें बोल्ड गोल्ड, हरे और रूबी लाल रंग के साथ साउंड वेव्स, विनाइल रिकॉर्ड्स और कैसेट पैटर्न को उकेरा गया है। इसके अलावा ‘ब्लैकस्टार’ घाना की टीम भी पीली जर्सी में नजर आएगी। स्वीडन की जर्सी इस बार 70 के दशक की एनर्जी से प्रेरित है। इसमें उस दौर की जींस और पारंपरिक स्वीडिश लोक परिधानों पर मिलने वाली खास ‘फ्लावर स्टिचिंग’ (फूलों की कढ़ाई) की झलक दिखेगी। कुल मिलाकर टूर्नामेंट में सफेद रंग के अलावा लाल और नीला रंग अभी भी सबसे ज्यादा लोकप्रिय बेस कलर है। हालांकि, इस वर्ल्ड कप में फैंस को नाइजीरिया की क्रिएटिव जर्सी और इटली की टीम की कमी बहुत खलेगी। इटली के फैंस वर्ल्ड कप में अपनी टीम के न होने के गम को भुलाने के लिए कोल्डप्ले के मशहूर दर्द भरे गीत- ‘फिक्स यू’, ‘लॉस्ट’ और ‘द हार्डेस्ट पार्ट’ सुन सकते हैं। टूर्नामेंट के ग्रुप ई में पीले रंग का सबसे ज्यादा दबदबा टूर्नामेंट के ग्रुप ई में पीले रंग का सबसे ज्यादा दबदबा है। पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा कुराकाओ हल्के पीले रंग की जर्सी पहनकर उतरेगा, जिसके कंधों पर विंटेज रेट्रो स्ट्राइप्स हैं। इसी ग्रुप में इक्वाडोर भी है, जिसकी बोल्ड पीली जर्सी के कॉलर पर लिखा है- ‘सपना देखो, आगे बढ़ो और इतिहास बनाओ।’ आइवरी कोस्ट ने भी पीले रंग के बेस में हल्का नारंगी शेड चुना है।
विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण के बीच फिर बढ़ी तल्खी, सोशल मीडिया पर शायरी बनी चर्चा का केंद्र
पहलवान और हरियाणा की विधायक विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार मामला गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता से जुड़ा है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।
आईपीएल 2026: आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर पर लगा मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हेड कोच एंडी फ्लावर पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। फ्लावर को रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेले गए मुकाबले में कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का दोषी पाया गया है।
खेलो स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में डीपीएस दौलतपुर में आयोजित दो दिवसीय 'ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया। 9 और 10 मई को आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से आए करीब 250 स्केटर्स ने पहियों पर अपनी रफ्तार और संतुलन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। प्रतियोगिता में अपने शानदार खेल और सबसे ज्यादा मेडल जीतने के दम पर 'क्रिप्टो स्केट्स वर्ल्ड' ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बालिकाओं का दिखा दबदबा, आर्ना ने जीते सबसे ज्यादा गोल्ड इस चैंपियनशिप में बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी। आर्ना पांडेय ने सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अकेले 4 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा भाग्यश्री, आराध्या कुणियाल, गौरी शर्मा, एकिशा बुटोला, मान्या नेगी, स्टैनजिन डोलकर और मैत्री नेगी ने भी 2-2 स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। बालक वर्ग में अभिजीत और सात्विक चमके बालक वर्ग के मुकाबलों में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। अभिजीत शर्मा और सात्विक अग्रवाल ने शानदार संतुलन दिखाते हुए 2-2 स्वर्ण पदक झटके। वहीं, आदित्य चावला, सिद्धांत गैरोला, आशुतोष पांडेय, अभयराज सिंह, विराज सिंह परमार और शारविल प्रताप चौहान ने भी 1-1 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बालक वर्ग के मेडल विनर अभिजीत शर्मा, सात्विक अग्रवाल, आदित्य चावला, सिद्धांत गैरोला, आशुतोष पांडेय, अभयराज सिंह, विराज सिंह परमार स्वर्ण पदक विजेता बने। अगस्त्य गहलावत, पार्थ सिंह बोहरा, वत्सल चौहान, इक्षित भारती, शिवाय सिंह, इवान भारती, पवार सत्यम, समर्थ शर्मा और सुवीर गुलाटी ने रजत व कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग की मेडल विनर आर्ना पांडेय, भाग्यश्री, आराध्या कुणियाल, गौरी शर्मा, एकिशा बुटोला, मान्या नेगी, स्टैनजिन डोलकर, मैत्री नेगी, अंशिका गौर, प्रिशा नेगी, शारविल प्रताप चौहान ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वार्तिका कुणियाल, परिनिका रावत, पाविका शर्मा, मीनल अरोरा, वंशिका सेमवाल, सुशीला खुराना, मान्या शर्मा, आध्या अग्रवाल, श्रव्या भारती, समाया भंडारी, यशस्वी भंडारी, अन्वी गर्ग, रेबेका नेगी, नविका गोयल और श्रेष्ठा ज्याचंद्रा ने रजत व कांस्य पदक जीते।
मुंबई इंडियंस के बाहर होते ही चर्चा में आए हार्दिक पंड्या, इंस्टाग्राम गतिविधि से बढ़ीं अटकलें
मुंबई इंडियंस की हार के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस के आधिकारिक अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है। कुछ समय के लिए उनकी फॉलोइंग लिस्ट 151 से घटकर 150 दिखाई दी और उसमें मुंबई इंडियंस का अकाउंट नजर नहीं आया।
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच एंडी फ्लावर पर BCCI ने सख्त कार्रवाई की है। मैच के दौरान अंपायर से आक्रामक व्यवहार और अपशब्दों के इस्तेमाल पर उन पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। यह घटना रविवार 10 मई को रायपुर में RCB Vs MI मैच के दौरान हुई। 18वें ओवर में एंडी फ्लावर चौथे अंपायर से किसी फैसले को लेकर तीखी बहस करते नजर आए। IPL की गवर्निंग बॉडी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए लेवल-1 का अपराध घोषित किया है। अंपायर से उलझे एंडी, माइक में कैद हुए अपशब्द रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के रोमांचक मोड़ पर एंडी फ्लावर डगआउट के पास मौजूद चौथे अंपायर से आक्रामक तरीके से बात करने लगे। IPL कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.3 के तहत मैच के दौरान 'ऑडिबल ऑब्सेनिटी' (सुनाई देने वाले अपशब्द) का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। एंडी फ्लावर के शब्द ब्रॉडकास्टिंग माइक में सुनाई दिए, जिसके बाद मैच रेफरी अमित शर्मा ने उन पर पेनल्टी लगाई। एंडी फ्लावर ने गलती मानकर सजा स्वीकार कर ली है। क्या कहता है IPL का आर्टिकल 2.3 IPL के नियमों के मुताबिक, आर्टिकल 2.3 उन खिलाड़ियों या अधिकारियों पर लागू होता है जो मैच के दौरान अभद्र या अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हैं। चूंकि एंडी फ्लावर ने गलती स्वीकार कर ली है, इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। IPL में कोच और सपोर्ट स्टाफ पर जुर्माना लगना दुर्लभ माना जाता है, लेकिन अंपायर के सम्मान को लेकर बोर्ड इस बार गंभीर नजर आ रहा है। IPL 2026 में अनुशासन को लेकर BCCI का रुख कड़ा रहा है। एंडी फ्लावर से पहले कई कप्तान और खिलाड़ी अपनी मैच फीस का बड़ा हिस्सा जुर्माने में गंवा चुके हैं।
बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग 'ला लीगा' का खिताब फिर जीत लिया। रविवार को एल क्लासिको में टीम ने रियल मैड्रिड को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ बार्सिलोना ने सीजन के तीन मैच बाकी रहते अपनी 29वीं ला लीगा ट्रॉफी पक्की कर ली। मैच में मार्कस रशफोर्ड और फेरान टोरेस ने गोल किए। जीत के बाद बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच अंकों का अंतर 14 हो गया, जिसे पार करना रियल मैड्रिड के लिए नामुमकिन है। यह मुकाबला बार्सिलोना के घरेलू मैदान कैंप नाउ पर खेला गया। भावुक हुए खिलाड़ी: हेड कोच के पिता को समर्पित की जीत मैच के दौरान बार्सिलोना के खिलाड़ियों ने भावुक संदेश दिया। गोल करने के बाद मार्कस रशफोर्ड और फेरान टोरेस हेड कोच हंसी फ्लिक के पास गए और उन्हें गले लगाया। कोच फ्लिक के पिता का पिछले वीकेंड निधन हुआ था। खिलाड़ियों ने जीत और गोल को कोच और उनके परिवार को समर्पित किया। रशफोर्ड का जादू: फ्री-किक से शुरुआत, भविष्य पर सस्पेंस मैच की शुरुआत में मैनचेस्टर यूनाइटेड से लोन पर आए मार्कस रशफोर्ड ने शानदार फ्री-किक से बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। यह इस सीजन का उनका 14वां गोल था। हालांकि, बार्सिलोना उन्हें 28 मिलियन पाउंड (करीब ₹300 करोड़) में परमानेंट खरीदेगा या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। मैच के बाद रशफोर्ड ने कहा,'मैं कोई जादूगर नहीं हूं, लेकिन अगर होता तो बार्सिलोना में ही रुक जाता। देखते हैं भविष्य में क्या होता है।' होम ग्राउंड पर अजेय रही बार्सिलोना, 18 में 18 मैच जीते इस सीजन में बार्सिलोना ने घरेलू मैदान 'कैम्प नोऊ' में खेले सभी 18 मुकाबले जीते हैं। टीम पिछले 11 मैचों से अजेय है और लीग के सभी 35 मैचों में गोल करने का रिकॉर्ड भी बनाया है। बार्सिलोना अब सबसे ज्यादा 36 ला लीगा खिताब जीतने वाली रियल मैड्रिड से 7 खिताब पीछे है। रियल मैड्रिड की मुश्किल बढ़ी: ड्रेसिंग रूम विवाद और खराब फॉर्मदूसरी ओर, रियल मैड्रिड के लिए यह हार दर्दनाक रही। कोच अल्वारो अर्बेलोआ के मार्गदर्शन में टीम संघर्ष करती नजर आई। टीम के अंदरूनी हालात भी ठीक नहीं हैं। मैच से कुछ दिन पहले ऑरेलियन टचौमेनी और फेडेरिको वाल्वरडे के बीच बहस हुई थी। इसमें वाल्वरडे को चोट लगी और वे मैच नहीं खेल पाए। पूरे 90 मिनट में रियल मैड्रिड केवल एक शॉट टारगेट पर मार सकी।
IPL में आज पंजाब Vs दिल्ली:कैपिटल्स के पास हिसाब बराबर करने का मौका, पिछला मैच हारी थी
IPL 2026 में सोमवार को 55वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा। दिल्ली के पास पंजाब से हिसाब बराबर करने का मौका होगा, क्योंकि उसे पिछले मुकाबले में किंग्स के खिलाफ 6 विकेट की हार झेलनी पड़ी थी। टूर्नामेंट की शुरुआत में अजेय रही पंजाब लगातार तीन हार के बाद दबाव में है। टीम पिछले 3 मैच हारकर आ रही है। ऐसे में उसके सामने वापसी की चुनौती रहेगी। दूसरी ओर दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। उसने पिछले छह में से पांच मैच गंवा दिए हैं और अब पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। PBKS ने 18 और DC ने 16 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे पंजाब ने जीता। पिछले सीजन का मुकाबला भी पंजाब ने जीता था। पंजाब की फील्डिंग और बॉलिंग चिंता बनी पंजाब किंग्स के लिए टूर्नामेंट का दूसरा हाफ उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम की सबसे बड़ी समस्या खराब फील्डिंग और डेथ ओवर्स में रन लुटाना है। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह भी पिछले कुछ मैचों से खामोश हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम को शुरुआती सफलता वाली मानसिकता में लौटना होगा। कूपर कोनोली 10 मैचों में 377 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह 11 विकेट के साथ टॉप विकेट टेकर हैं। श्रेयस बोले- मजबूत वापसी करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद अय्यर ने कहा था, 'हमारी इस टूर्नामेंट की शुरुआत काफी बेहतर थी। हर खिलाड़ी सही माइंडसेट में था। अब जरूरी है कि हम उसी मानसिकता पर टिके रहें।' कूपर कोनोली सीजन में पंजाब के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 10 मैचों में 377 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह 10 मैचों में 11 विकेट हासिल कर चुके हैं, हालांकि वे काफी महंगे साबित हो रहे हैं। दिल्ली की बेंच स्ट्रेंथ को मिल सकता है मौका दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने संकेत दिए हैं कि टीम अब अगले सीजन की तैयारी पर ध्यान दे रही है। KKR से हार के बाद अक्षर ने कहा था कि बेंच में बैठे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। दिल्ली के बैटर्स धीमी और टर्निंग पिचों पर नाकाम रहे हैं। कुलदीप की खराब फॉर्म ने मुश्किलें बढ़ाई हैं। केएल राहुल 468 रनों के साथ दिल्ली के टॉप रन स्कोरर हैं, जबकि कप्तान अक्षर पटेल 10 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। पिच से तेज गेंदबाजों को मिल सकती है फायदा धर्मशाला का मैदान तेज आउटफील्ड और गेंदबाजों को मिलने वाली उछाल के लिए जाना जाता है। यहां IPL के 14 मैच खेले गए हैं। इनमें 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 5 बार चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। दिन में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मैच पर ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। शाम के समय तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल-12 पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, शशांक सिंह, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख। दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार।
IPL का गणित- बेंगलुरु जीत से टॉप पर आई:आज पंजाब पीछे छोड़ सकती है, मुंबई प्लेऑफ से बाहर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL के मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने रविवार के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस पर 2 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। इस हार के बाद मुंबई प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आखिरी बॉल तक चले मैच का टॉस बेंगलुरु ने जीता था। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 8 विकेट पर हासिल कर लिया। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन 2 हार के बाद जीता बेंगलुरु, मुंबई की 8वीं हार बेंगलुरु को लगातार दो हार झेलने के बाद जीत मिली है। जबकि, मुंबई की टीम सीजन में 8वां मैच हारी है। आज के मैच का हाल पंजाब के पास टॉप पर पहुंचने का मौकापंजाब किंग्स के 10 मैचों में 6 जीत और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 13 पॉइंट्स हैं। आज दिल्ली को हराकर टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच सकती है। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए टीम को बचे 4 मैचों में 2 और जीत चाहिए। दिल्ली के लिए हर मैच जीतना बेहद जरूरीदिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट्स लेकर आठवें स्थान पर है। टीम को पिछले 5 मैचों में 4 हार मिली हैं। आज की हार दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल के पास पहुंच सकती है ऑरेंज कैपIPL के 19वें सीजन में हैदराबाद के हेनरिक क्लासन टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 494 रन बनाए हैं। उनकी टीम के ही अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि, दिल्ली के केएल 468 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वे 26वां रन बनाते ही नंबर-1 पर पहुंच जाएंगे। भुवनेश्वर 21 विकेट के साथ टॉप बरकरारबेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। उनके नाम 21 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर चेन्नई के अंशुल कम्बोज और तीसरे पर गुजरात के कगिसो रबाडा हैं। ------------------------------------------------------ IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- मुंबई आखिरी बॉल पर हारी, प्लेऑफ रेस से बाहर, बेंगलुरु ने 2 विकेट से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में रविवार को मुंबई इंडियंस पर 2 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर
बेंगलुरु ने रविवार के दूसरे मैच में मुंबई को 2 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हुए। जबकि तिलक वर्मा ने बाउंड्री लाइन पर क्रुणाल पंड्या का शानदार रिले कैच पकड़ा। वे खुद फिफ्टी के बाद स्कूप खेलने की कोशिश में विकेट गंवा बैठे। 1. भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में लगातार दो विकेट लिए मुंबई के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। पांचवीं बॉल पर उन्होंने नकल बॉल पर रोहित शर्मा को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को स्लिप में खड़े विराट कोहली ने लो कैच पकड़कर पवेलियन भेज दिया। 2. तिलक का कैच छूटा, मुंबई के टॉप स्कोरर रहे छठे ओवर में तिलक वर्मा को जीवनदान मिला। रसिख सलाम की स्लोअर गेंद पर तिलक का टॉप एज मिडविकेट की ओर गया, लेकिन सुयश शर्मा आसान कैच नहीं पकड़ सके। गेंद उनके हाथों से निकल गई। तिलक उस समय 11 रन पर खेल रहे थे। बाद में उन्होंने 57 रन की पारी खेली और मुंबई के टॉप स्कोरर रहे। 3. स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में तिलक आउट 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर भुवनेश्वर कुमार ने तिलक वर्मा को बोल्ड किया। तिलक स्कूप शॉट खेलने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर गए, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे लेग स्टंप से टकराई। तिलक ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। 4. कोहली लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट 167 रन चेज कर रही बेंगलुरु ने चौके से शुरुआत की। बेथेल ने दीपक चाहर की पहली दो गेंदों पर चौके लगाए। फिर चाहर ने चौथी बॉल पर विराट कोहली को राज बावा के हाथों कैच कराया। विराट खाता नहीं खोल सके। वे लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। IPL में यह उनका 8वां जीरो था। 5. क्रुणाल को जीवनदान, कैच ड्रॉप हुआ 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर क्रुणाल पंड्या को जीवनदान मिला। मुंबई ने मिडविकेट बाउंड्री पर आसान कैच छोड़ दिया। क्रुणाल ने स्लॉग स्वीप खेला। गेंद टॉप एज लेकर हवा में चली गई। नमन धीर और तिलक वर्मा कैच के लिए दौड़े। नमन ने कैच पकड़ा, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने गेंद तिलक की ओर उछाल दी, लेकिन तिलक उसे पकड़ नहीं सके। 6. तिलक ने क्रुणाल का रिले कैच पकड़ा क्रुणाल पंड्या का बाउंड्री लाइन पर तिलक वर्मा ने शानदार रिले कैच पकड़ा। लॉन्ग-ऑन पर दौड़ते हुए तिलक ने पहले कैच पकड़ा, फिर संतुलन बिगड़ता देख गेंद हवा में उछाली और बाउंड्री के बाहर जाने से पहले वापस आकर कैच पूरा किया। क्रुणाल 73 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
रोहित सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने के मामले में संयुक्त रूप से 'नंबर-1', धोनी-कोहली की बराबरी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 54वें मैच में उतरते ही मुंबई इंडियंस (एमआई) के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है
आईएसएल 2026: मोहम्मडन एससी के खिलाफ केरल ब्लास्टर्स की 3-1 से शानदार जीत
इंडियन सुपर लीग 2025-26 में रविवार को केरल ब्लास्टर्स एफसी ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मोहम्मडन एससी के खिलाफ दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत हासिल की
IPL में रविवार का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चॉपक मैदान पर खेला गया। 27 साल के उर्विल पटेल ने 13 बॉल पर फिफ्टी लगाकर IPL में सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने पहले तो हाथ जोड़कर सेलिब्रेशन किया। फिर जेब से एक पर्ची निकालकर दिखाई, इसमें 'पापा यह आपके लिए' लिखा था। स्टोरी में मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स पढ़िए... शुरुआत टॉप मोमेंट्स से करिए… 1. इंग्लिस ने रिवर्स पुल शॉर्ट पर थर्ड मैन में छक्का जड़ा लखनऊ की पारी के तीसरे ओवर की 5वीं बॉल पर जोश इंग्लिस ने रिवर्स पुल शॉर्ट पर छक्का मारा। उन्होंने अंशुल कंबोज की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर से 65 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। शॉट में टाइमिंग, बैलेंस और इनोवेशन तीनों दिखे। 2. इंग्लिस ने चौके से फिफ्टी पूरी की 5वें ओवर की दूसरी बॉल पर जोश इंग्लिस ने चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ को मिड ऑफ बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। उन्होंने IPL के मौजूदा सीजन में पहली फिफ्टी लगाई। 3. ब्रेविस के डायरेक्ट थ्रो पर मार्करम रनआउट13वें ओवर की पहली बॉल पर ऐडन मार्करम (6 रन) डेवाल्ड ब्रेविस के डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट हो गए। रघुवंशी ने ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड फुल गेंद पर शॉट लॉन्ग ऑन की दाईं ओर खेला और 2 रन लेने का कॉल किया। मार्करम को तेजी से दौड़ना पड़ा, लेकिन डीप में मौजूद डेवाल्ड ब्रेविस ने सीधा स्टंप्स पर थ्रो मारा। यहां मार्करम क्रीज तक नहीं पहुंच सके। 5. सैमसन ने चौके से चेन्नई का खाता खोला चेन्नई के रन चेज की शुरुआत चौके से हुई, जोकि संजू सैमसन ने मोहम्मद शमी की दूसरी बॉल पर लगाया। उन्होंने शॉर्ट गेंद पर बैकफुट में जाकर फाइन लेग बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। 6. सैमसन ने लगातार दो बाउंड्री लगाई, दिग्वेश ने बोल्ड किया चौथे ओवर में संजू सैमसन और दिग्वेश राठी के बीच जबर्दस्त कॉन्टेस्ट देखने को मिला। सैमसन ने दिग्वेश की बॉल पर लगातार दो बाउंड्री लगाई। फिर राठी ने बोल्ड करके हिसाब बराबर कर लिया। 4. उर्विल पटेल ने लगातार 5 बॉल पर छक्के लगाएउर्विल पटेल ने लगातार 5 बॉल पर 5 छक्के लगा दिए हैं। उन्होंने 5वें ओवर में आवेश खान की आखिरी 3 बॉल पर लगातार 3 छक्के मारे। फिर छठे ओवर में दिग्वेश राठी की दूसरी और तीसरी बॉल पर छक्का लगाया। यहां से मैच के टॉप रिकॉर्ड्स पढ़िए 1. लखनऊ की सबसे तेज फिफ्टीलखनऊ ने चेपॉक में धमाकेदार शुरुआत करते हुए सिर्फ 3.4 ओवर में टीम फिफ्टी पूरी कर ली। यह IPL इतिहास में लखनऊ की संयुक्त रूप से सबसे तेज टीम फिफ्टी है। खास बात यह है कि टीम ने 2023 के बाद एक बार फिर चेन्नई के खिलाफ चेपॉक में ही यह कारनामा दोहराया है। 3. इंग्लिस का 17 बॉल में अर्धशतकइंग्लिस ने 17 बॉल में इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है। अकील हुसैन की फ्लाइटेड गेंद पर इंग्लिस ने शानदार फुटवर्क दिखाते हुए इनसाइड-आउट शॉट खेला और गेंद को डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से चौके के लिए भेज दिया। 4. हिम्मत-शहबाज के बीच 7वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारीहिम्मत सिंह और शहबाज अहमद ने चेन्नई के खिलाफ 7वें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। यह लखनऊ के लिए इस विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर नाबाद 73 रन की है, जो 2024 में आयुष बडोनी और अरशद खान ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ में की थी। 5. चेन्नई का पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर लखनऊ के खिलाफ चेन्नई ने पहले 6 ओवर में 97/1 रन ठोके। टीम का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 100/2 रहा था। वहीं, टीम ने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90/0 में बनाए थे। 6. उर्विल ने यशस्वी की बराबरी की उर्विल पटेल ने 13 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने राजस्थान के यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने 23 बॉल पर 65 रन बनाए। ------------------------------------------------ IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर; चेन्नई ने 5 विकेट से हराया लखनऊ सुपर जायंट्स IPL में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार के पहले मैच में 5 विकेट से हराया। इस हार के बाद ऋषभ पंत की टीम बचे हुए मैच जीतकर भी 12 अंक तक ही पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ के लिए काफी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
पिता बनने के बाद पहली बार सामने आई सूर्यकुमार यादव की बेटी की झलक, नाम सुन खुश हुए फैंस
सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी देविशा और नवजात बेटी के साथ एक तस्वीर साझा की। माना जा रहा है कि यह तस्वीर अस्पताल से घर लौटते समय की है।
अक्सर लोगों को लगता है कि शतरंज एक सस्ता खेल है, क्योंकि इसमें अन्य खेलों की तरह महंगे उपकरण, बड़े स्टेडियम या स्पोर्ट्स साइंस टीम की जरूरत नहीं होती। लेकिन भारत के नए शतरंज ग्रैंडमास्टर्स की सफलता की सच्चाई ने इस मिथक को पूरी तरह तोड़ दिया है। असलियत यह है कि आज एक बच्चे को ग्रैंडमास्टर (जीएम) बनाने में 50 से 70 लाख रुपए का भारी खर्च आता है। हाल ही में भारत के 95वें ग्रैंडमास्टर बने आरोन्यक घोष और 94वें ग्रैंडमास्टर मयंक चक्रवर्ती के परिवारों का संघर्ष इसका जीता-जागता प्रमाण है। आरोन्यक के पिता मृणाल घोष बताते हैं कि उन्होंने अपने बेटे के ऊपर पिछले 15 सालों में लगभग 46 लाख रुपए खर्च किए। उनका मानना है कि भारत में जीएम बनने के लिए यह शायद सबसे कम राशि है। बैंकॉक चेस क्लब ओपन में तीसरा और अंतिम जीएम नॉर्म हासिल करने वाले आरोन्यक के लिए पिता को पुश्तैनी जमीन और मां संचिता को शादी के गहने बेचने पड़े। इनामी राशि की पाई-पाई खेल में वापस लगा दी गई। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के इकलौते जीएम मयंक की मां मोनोमिता चक्रवर्ती कहती हैं कि शुरुआत से जीएम बनने तक माता-पिता को 70 लाख रुपए तैयार रखने चाहिए। यह सिर्फ जीएम बनने तक का खर्च है। 12 वर्षीय फीडे मास्टर (जीएम से दो कदम पीछे) आरव सरबलिया के पिता यतिन का अनुमान है कि केवल 2025 में उन्होंने आरव पर 25-30 लाख रुपए खर्च किए। वे टूर्नामेंट के लिए 4 महीने तक विदेश में रहे। स्पॉन्सरशिप न मिलने पर उन्होंने कमाई के लिए सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना शुरू कर दिया। चेस में सबसे बड़ा खर्च कोचिंग है। ग्रैंडमास्टर कोच की फीस 10,000 से 20,000 रुपए प्रति घंटा होती है और एक से ज्यादा कोच रखने पड़ते हैं। नॉर्म्स के लिए साल में 6-8 यूरोप दौरों का खर्च 15-20 लाख रुपए आता है। प्रैक्टिस के लिए ट्रेनिंग पार्टनर और ‘सेकेंड्स’ (जो मैच की तैयारी कराते हैं) को घंटे के हिसाब से भारी फीस देनी पड़ती है। कई बार ये कोच इनामी राशि में भी हिस्सा मांगते हैं। मृणाल घोष कहते हैं कि 2500 रेटिंग पार कर जीएम बनने पर आयोजक रुकने व फ्लाइट का खर्च उठाते हैं, लेकिन मेरा बेटा 2550 रेटिंग पर है। इसे 2650 तक ले जाने में इतना पैसा लगेगा कि मैं सपने देखने से भी डरता हूं। स्पॉन्सरशिप मुश्किल, शेयरिंग अपार्टमेंट्स में रहते हैं - चेस के खेल में स्पॉन्सर मिलना मुश्किल है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की प्रोत्साहन राशि भी बंद हो गई है। ऐसे में गुवाहाटी से आने वाले मयंक को विदेशी दौरे पर कनेक्टिंग फ्लाइट का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। - खर्च बचाने के लिए परिवार यूरोप में सस्ते शेयरिंग अपार्टमेंट में रुकते हैं और घर का खाना ले जाते हैं।
विनेश फोगाट की वापसी की योजना को बड़ा झटका, डब्ल्यूएफआई ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
महासंघ की ओर से जारी 15 पन्नों के नोटिस में विनेश फोगाट पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डब्ल्यूएफआई ने कहा कि उनके व्यवहार और फैसलों से भारतीय कुश्ती की छवि को नुकसान पहुंचा है और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।
गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में राजस्थान को 77 रन से हरा दिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में मिली जीत से टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। नेट रन रेट कम होने से टीम पहले स्थान पर नहीं पहुंच सकी। वहीं, राजस्थान 5वें नंबर पर खिसक गई। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीता। गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। 4 विकेट लेने वाले राशिद खान प्लेयर ऑफ द मैच बने। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन टाइटंस ने सीजन में 7वां मैच जीता, राजस्थान की 5वीं हारगुजरात ने मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं, राजस्थान को लगातार दूसरे और ओवरऑल पांचवें मैच में हार झेलनी पड़ी। आज के मैच का हाल IPL में रविवार को 2 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दोपहर 3:30 बजे से होगा। दूसरा मैच रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई के पास टॉप-4 में एंट्री का मौका ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली चेन्नई के पास टॉप-4 में पहुंचने का मौका है। टीम अभी छठे नंबर पर है। अगर चेन्नई लखनऊ को बड़े अंतर से हराती है, तो वह राजस्थान को पीछे छोड़ सकती है। टीम के 4 मैच बाकी हैं, जिनमें 2 घरेलू मैदान पर होंगे। लखनऊ हारी तो प्लेऑफ से बाहर होगी लखनऊ का सीजन बेहद खराब रहा है। टीम 10 में से 7 मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है। अगर टीम चेन्नई से हारती है, तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। इस स्थिति में टीम अधिकतम 12 अंक तक ही पहुंच सकेगी, जो प्लेऑफ के लिए काफी नहीं होंगे। लखनऊ के पास 3 जीत के साथ 6 अंक हैं। बेंगलुरु के पास टेबल टॉपर बनने का मौका आज के मैच में बेंगलुरु के पास टेबल टॉपर बनने का मौका है। टीम 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। मैच जीतने पर बेंगलुरु के 14 अंक हो जाएंगे। इतने ही अंक सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के पास भी हैं। बेहतर नेट रन रेट के कारण जीत के साथ बेंगलुरु नंबर-1 पर पहुंच जाएगी। मुंबई का जीतना जरूरी, नहीं तो बाहर हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम हारती है तो प्लेऑफ रेस से बाहर हो जाएगी। उम्मीदें बनाए रखने के लिए उसे अपने सभी मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। मुंबई 10 में से 7 मैच हार चुकी है और उसके 6 अंक हैं। टीम अब भी 14 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन इतने अंक प्लेऑफ के लिए काफी नहीं होंगे। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं सीजन के 51 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 494 रन के साथ ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर हैं। उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कगिसो रबाडा को पर्पल कैप मिली गुजरात के कगिसो रबाडा ने राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट लिए। इसके साथ वह पर्पल कैप की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए। उनके सीजन में 18 विकेट हो गए हैं। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज 17-17 विकेट के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। ---------------------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- गुजरात की लगातार चौथी जीत; राजस्थान को 77 रन से हराया गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में लगातार चौथी जीत हासिल की। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन के अंतर से हराया। गुजरात के राशिद खान ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर
IPL 2026 में आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चेपॉक में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से भिड़ेगी। मैच 3.30 बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद चेन्नई के लिए यह मैच टॉप-4 की रेस में बने रहने के लिए अहम है। वहीं, 10वें स्थान पर मौजूद लखनऊ के लिए एक और हार टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। चेन्नई इस सीजन में निरंतरता की कमी से जूझ रही है, लेकिन चेपॉक में टीम लय हासिल करना चाहेगी। दोनों टीमें 7वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं। CSK ने 2 और LSG ने 3 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। पिछले सीजन में दोनों के बीच खेला गया मुकाबला चेन्नई ने जीता था। वहीं, इस सीजन दोनों का यह पहला मुकाबला है। संजू सैमसन बने चेन्नई की बैटिंग की रीढ़ चेन्नई की बल्लेबाजी इस सीजन में काफी हद तक संजू सैमसन पर निर्भर रही है। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बावजूद सैमसन ने 52 गेंदों पर 87 रन की नाबाद पारी खेली थी। वे 10 मैचों में 2 शतक के साथ 402 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन और शिवम दुबे से तेजी से रन बनाने की उम्मीद रहेगी। अंशुल कंबोज 17 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। वहीं, चेन्नई के लिए अकील हुसैन और नूर अहमद चेपॉक की पिच पर अहम साबित हो सकते हैं। धोनी की वापसी का अब भी इंतजार चेन्नई के फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल एमएस धोनी की फिटनेस है। पिंडलियों में चोट के कारण धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। हालांकि, उन्होंने नेट्स पर अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में वापसी पर सस्पेंस बरकरार है। ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का विषय लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। पंत इस सीजन में अपनी 27 करोड़ रुपये की कीमत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। RCB के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 10 गेंदों में 32 रन बनाए थे, लेकिन बड़ी पारी का इंतजार है। वहीं, मिचेल मार्श की 56 गेंदों में 111 रन की पारी से लखनऊ ने लगातार 6 हार का सिलसिला तोड़ा। मार्श 10 मैचों में 367 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। शमी और प्रिंस पर लखनऊ की गेंदबाजी का दारोमदार लखनऊ की गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी संभाल रहे हैं। उन्हें युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का अच्छा साथ मिल रहा है। प्रिंस 10 मैचों में 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। स्पिन विभाग में शाहबाज अहमद और दिगिवेश सिंह राठी पर जिम्मेदारी होगी। चेपॉक की पिच पर स्पिनर्स को मदद एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल है। मैच बढ़ने के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है, जिससे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। यहां IPL के 96 मैच खेले गए हैं। 53 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती, जबकि 43 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का सबसे बड़ा स्कोर 246/5 है, जो 2010 में चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। चेन्नई में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना 10 मई 2026 को चेन्नई में LSG vs CSK मैच के दौरान मौसम गर्म रहेगा। तापमान 30 डिग्री से ऊपर रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। उमस बढ़ने से खिलाड़ियों और दर्शकों को परेशानी हो सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल,कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमीओवर्टन, अकील हुसैन,नूर अहमद,अंशुल कंबोज , मुकेश चौधरी,गुरजपनीत सिंह और शिवम दुबे। लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव और मयंक यादव।
IPL में बेंगलुरु Vs मुंबई:रॉयल चैलेंजर्स लगातार दो हार के बाद वापसी करना चाहेगी, मुंबई हारी तो बाहर
IPL 2026 में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह बेंगलुरु का दूसरा होम ग्राउंड है। टीम के पास लय हासिल करने का मौका है। शानदार शुरुआत के बाद RCB पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है और लगातार दो हार के दबाव में है। पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, राजस्थान और गुजरात के मैच का नतीजा उसे चौथे स्थान पर धकेल सकता है। नॉकआउट की रेस में बने रहने के लिए टीम को जीत की जरूरत है दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगीदोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। RCB ने 15 और MI ने 19 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे बेंगलुरु ने जीता था। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे RCB ने जीता। इस सीजन के पहले मैच में भी बेंगलुरु ने वानखेड़े में मुंबई को 18 रन से हराया था। बेंगलुरु की चिंता टॉप ऑर्डरRCB की सबसे बड़ी चिंता उसका टॉप ऑर्डर है। फिल साल्ट की जगह आए जैकब बेथेल अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने चार पारियों में 14, 20, 5 और 4 रन बनाए हैं। इससे विराट कोहली पर रन बनाने का दबाव बढ़ गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 23 रन है। मिडिल ओवरों में रन न बनाना टीम की हार की बड़ी वजह रहा है। कोहली 10 मैचों में 164.06 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, भुवनेश्वर Kumar 17 विकेट लेकर IPL के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। रोहित की वापसी से मुंबई का पावर बढ़ादूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 228 रन का लक्ष्य हासिल कर दम दिखाया है। चोट के बाद लौटे रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट मुंबई की गेंदबाजी को मजबूत बनाते हैं। रायन रिकलटन 8 मैचों में 380 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, अल्लाह गजनफर 12 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर अब भी सस्पेंसमुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। हार्दिक टीम के साथ रायपुर पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके खेलने पर फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा। उनके फिट होने से टीम का संतुलन बेहतर होगा। रायपुर की पिच और मौसम का मिजाजरायपुर में आखिरी आईपीएल मैच 2016 में खेला गया था। यहां की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, लेकिन इस बार बैटिंग के अनुकूल रहने की उम्मीद है। शनिवार को हुई बारिश के कारण पिच के व्यवहार में बदलाव आ सकता है। रविवार को तापमान 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि रात में यह गिरकर 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम। मुंबई: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान)/कोरबिन बॉश, रॉबिन मिंज/राज बावा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।
गुजरात ने शनिवार को राजस्थान को 77 रन से हराकर IPL इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। जयपुर में खेले गए मैच में राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 100 टी-20 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। रवींद्र जडेजा ने जोस बटलर का विकेट लेने के बाद जेब में डालने वाला खास सेलिब्रेशन भी किया। राजस्थान-गुजरात मैच के टॉप रिकॉर्ड्स 1. 100 छक्कों के लिए वैभव ने खेली 514 गेंदइस मैच में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 843 गेंदें खेली थीं। 2. आर्चर ने सबसे लंबे IPL ओवर के रिकॉर्ड की बराबरी कीमैच का पहला ओवर राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने डाला। इस ओवर को पूरा करने में उन्हें 11 गेंदों लग गईं। इस ओवर में उन्होंने 4 वाइड और एक नो-बॉल सहित 18 रन दिए। यह IPL इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर भी रहा। 3. गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया, सबसे बड़ी जीतगुजरात ने रनों के अंतर से अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। पिछला रिकॉर्ड 62 रन का था। यहां से मोमेंट्स पढ़िए 1. पिंक प्रॉमिस के तहत पिंक जर्सी में उतरी राजस्थानराजस्थान की टीम गुजरात के खिलाफ ऑल पिंक जर्सी में उतरी। टीम ने पिंक प्रॉमिस अभियान के तहत यह जर्सी पहनी। राजस्थान रॉयल्स पिछले कुछ सीजन से IPL में एक मैच पिंक जर्सी में खेलती है। यह पहल ग्रामीण राजस्थान की महिलाओं की मदद के लिए है। इसके तहत हर सिक्स पर रॉयल्स अपने स्पॉन्सर के साथ मिलकर छह घरों में सोलर लाइट लगाती है। 2. जडेजा की बॉल पर गिल को जीवनदान, छक्का मिला12वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर शुभमन गिल को जीवनदान के साथ छक्का मिला। जडेजा की लेग स्टंप पर स्लॉट गेंद पर गिल ने एक घुटने पर बैठकर बड़ा शॉट खेला। गेंद डीप मिडविकेट पर शिमरॉन हेटमायर के पास गई, लेकिन वह कैच नहीं पकड़ सके और गेंद बाउंड्री पार चली गई। 3. जडेजा ने बटलर को कैच कराया, विकेट जेब में डालने का इशारा किया14वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने जोस बटलर को डोनोवान फरेरा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद जडेजा ने विकेट जेब में डालने का इशारा किया। दोनों के बीच 12 भिड़ंत में जडेजा ने बटलर को 3 बार आउट किया है। बटलर ने जडेजा की 66 गेंदों पर 82 रन बनाए हैं। 4. राशिद ने जुरेल-फरेरा को बोल्ड कियाराजस्थान की पारी के 8वें ओवर में राशिद खान ने ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा को बोल्ड किया। तीसरी गेंद पर जुरेल 24 रन बनाकर आउट हुए। चौथी गेंद पर फरेरा ने चौका लगाकर खाता खोला। पांचवीं गेंद पर राशिद ने फरेरा को बोल्ड कर दिया। फरेरा 4 रन बनाकर आउट हुए। ---------------------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- गुजरात की लगातार चौथी जीत; राजस्थान को 77 रन से हराया गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में लगातार चौथी जीत हासिल की। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन के अंतर से हराया। गुजरात के राशिद खान ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर
आईएसएल: एफसी गोवा के साथ मुकाबला ड्रॉ, टाइटल की दौड़ में दूसरे स्थान पर खिसका मोहन बागान
एफसी गोवा के साथ 1-1 से ड्रॉ के बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 के टाइटल की दौड़ में मोहन बागान सुपर जायंट को बड़ा झटका लगा है
8 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के पास IPL मैचों की टिकटों और कॉम्प्लिमेंट्री पास की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली गेट के पास 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच से पहले खुद को DDCA का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर क्रिकेट प्रेमियों को ठग रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये पास अरुण जेटली स्टेडियम में पास एक पेट्रोल पंप में बिक रहे थे। पुलिस ने 54 मैच टिकट बरामद किए हैं, जिनमें 33 ऐसे कॉम्प्लिमेंट्री पास हैं जिन पर 'नॉट फॉर सेल' लिखा हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने X पर इस पोस्ट के जरिए जानकारी दी… टिकटों को दोगुनी कीमत पर बेचा जा रहा था पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकीम (मुरादाबाद), गुफरान उर्फ साजिद (जामिया नगर) और मोहम्मद फैसल (सीलपुर) के रूप में हुई है। ये आरोपी मुफ्त पास को ₹20,000 प्रति पास की भारी-भरकम कीमत पर बेच रहे थे, जबकि सामान्य टिकटों को प्रिंट रेट से दोगुने दाम पर बेचा जा रहा था। DCP संजीव कुमार यादव (IPS) ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। अगर किसी और व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लाइट से पूरे देश में फैला रखा था नेटवर्क पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में सक्रिय था। आरोपी फ्लाइट से उन शहरों की यात्रा करते थे जहां IPL मैच आयोजित होते थे। आरोपी स्टेडियम के अंदर ऑनलाइन सट्टेबाजी (सट्टा) करने वालों और हाई-प्रोफाइल जेबकतरों को प्रीमियम टिकट मुहैया कराते थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन आरोपियों को भारी मात्रा में कॉम्प्लिमेंट्री पास कहाँ से और किसके जरिए मिल रहे थे। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्डक्राइम ब्रांच के अनुसार इन तीनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में टिकट ब्लैक करने के कई मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी फैसल के खिलाफ पंजाब में जुआ अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹25,000 नकद और 54 टिकट बरामद कर आईपीसी की जगह नए कानूनों (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ----------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। इस हार के बाद दिल्ली प्लेऑफ रेस से लगभग बाहर हो गई है। वहीं, नाइट राइडर्स की उम्मीदें अभी कायम हैं। पढ़ें पूरी खबर
बैडमिंटन के लिए मशहूर इंडोनेशिया क्रिकेट की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने में जुटा है। वही इंडोनेशिया, जिसने ओलिंपिक में बैडमिंटन के जरिए आठ गोल्ड जीते और दुनिया को कई बड़े खिलाड़ी दिए, अब क्रिकेट में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है। यह मानना मुश्किल लगता है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देशों से ज्यादा टी20 कोई और देश खेल सकता है, लेकिन 2025 में इंडोनेशिया ने ऐसा कर दिखाया। उसकी पुरुष टीम ने एक साल में 45 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जो किसी टीम द्वारा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा हैं। इंडोनेशिया ने कंबोडिया के खिलाफ नौ मैचों की सीरीज 8-0 से जीती। पिछले चार वर्षों में क्रिकेट ने वहां तेजी से जगह बनाई है। 17 हजार से ज्यादा द्वीपों और करीब 28 करोड़ आबादी वाले इस देश में अब ढाई लाख से ज्यादा लोग क्रिकेट खेल रहे हैं। इंडोनेशिया क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अभिराम एस यादव कहते हैं ‘क्रिकेट अब राष्ट्रीय खेल महोत्सव का हिस्सा है और ओलिंपिक में क्रिकेट की वापसी ने खेल को नई ताकत दी है। सरकार भी अब क्रिकेट को गंभीरता से देखने लगी है।’ इंडोनेशिया अब अपने क्रिकेट ढांचे को भी मजबूत कर रहा है। बाली में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का टर्फ मैदान तैयार हो रहा है, जहां राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी भी बनेगी। उम्मीद है कि 2027 से वहां आईसीसी के बड़े क्वालिफायर मैच आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों में क्रिकेट की ट्रेनिंग दी जा रही है। देश के 482 कोच और 335 अंपायरों को आईसीसी फाउंडेशन कोर्स एक्रेडिटेशन मिला है। क्रिकेट की यह कहानी सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि संघर्ष और जुनून से भी भरी हुई है। देश के 38 में से 21 प्रांतों में क्रिकेट खेला जा रहा है। यहां मुस्लिम, हिंदू, बौद्ध, ईसाई और कैथोलिक खिलाड़ी एक ही टीम में खेलते हैं। कई महिला खिलाड़ी हिजाब पहनकर मैदान में उतरती हैं। इस पूरी कहानी का सबसे भावुक चेहरा तेज गेंदबाज मैक्सी कोडा हैं। छोटे से द्वीप में पेड़ काटने का काम करने वाले कोडा हर सप्ताह नाव से जकार्ता पहुंचते हैं, मैच खेलते हैं और फिर काम पर लौट जाते हैं। क्रिकेट के बड़े देशों के बीच इंडोनेशिया छोटा नाम हो सकता है, लेकिन वहां जो जुनून दिखाई दे रहा है, उसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एक ओवर में 5 विकेट का रिकॉर्ड इंडोनेशियाई गेंदबाज के नाम इंडोनेशिया की महिला टीम पुरुषों से ज्यादा सफल है। उसने 2023 में देश को पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप तक पहुंचाया। दक्षिण-पूर्व एशियाई खेलों में भी टीम लगातार मेडल जीत रही है। महिला टीम फिलहाल दुनिया में 22वें स्थान पर है। देश ने कुछ अनोखे रिकॉर्ड भी बनाए हैं। इंडोनेशिया के गेंदबाज गेडे प्रियंदाना टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में पांच विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं, टीनएजर गेंदबाज रोहमालिया ने महिला टी20 में बिना रन दिए 7 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
NADA के निशाने पर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा, इस बात के लिए भेजा नोटिस; बढ़ी मुश्किलें
रिपोर्ट के मुताबिक, यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा दोनों NADA के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (RTP) का हिस्सा हैं। RTP में शामिल खिलाड़ियों को सालभर अपने ठिकाने और समय की जानकारी पहले से देनी होती है ताकि डोप कंट्रोल अधिकारी (DCO) कभी भी जाकर उनका टेस्ट कर सकें।
नोरा फतेही FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनेंगी। यह सेरेमनी 12 जून को कनाडा के टोरंटो में BMO फील्ड में होगी। इससे पहले नोरा ने FIFA वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी और ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था। अब वे पहली और एकमात्र बॉलीवुड कलाकार बनेंगी, जिन्होंने फुटबॉल और क्रिकेट के वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया है। तीन अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होंगी वर्ल्ड कप 2026 तीन देशों (अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा) में आयोजित हो रहा है, इसलिए फीफा ने प्रत्येक मेजबान देश के पहले मैच से पहले तीन अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करने की योजना बनाई है। कनाडा की सेरेमनी में बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी DJ संजॉय भी परफॉर्म करेंगे। संजॉय ने 2011 में बॉलीवुड फिल्म रा.वन के मशहूर गाने छम्मक छल्लो का एक आधिकारिक रीमिक्स तैयार किया था। नोरा और संजॉय के अलावा इस इवेंट में माइकल बुब्ले, एलानिस मोरिसेट, एलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज, वेजीड्रीम और विलियम प्रिंस जैसे आर्टिस्ट शामिल होंगे। सिंगर कैटी पेरी भी वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी सिंगर कैटी पेरी अमेरिका में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। पेरी ने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर की। उन्होंने बताया कि वह 12 जून को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। यह इवेंट कैलिफोर्निया के सोफी स्टेडियम में होगा, जहां अमेरिका और पैराग्वे के बीच मैच खेला जाएगा। कैटी पेरी के अलावा लिसा, टायला, अनिता और रेमा भी ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। 11 जून को मेक्सिको सिटी में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में टायला, अलेजांद्रो फर्नांडेज, डैनी ओशन, लीला डाउन्स, बेलिंडा, जे बल्विन और बैंड लॉस एंजेलिस अजूल्स और माना परफॉर्म करेंगे। शकीरा ने नया गाना किया अनाउंस फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शकीरा भी वापसी करेंगी। उन्होंने टूर्नामेंट के लिए नया गाना ‘दाई दाई’ अनाउंस किया है। इस गाने में नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय भी शामिल हैं। शकीरा का 2010 वर्ल्ड कप एंथम वाका वाका काफी फेमस हुआ था। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक होगा। टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच मेक्सिको सिटी में जबकि फाइनल न्यू जर्सी में आयोजित होगा। ……………… नोरा फतेही से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... नोरा फतेही ने अश्लील गाने पर माफी मांगी: महिला आयोग से बोलीं- अब ऐसे आइटम सॉन्ग नहीं करूंगी; अश्लीलता फैलाने का इरादा नहीं था फिल्म 'KD द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' में अश्लीलता फैलाने के मामले में गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुईं। नोरा ने आयोग को लिखित माफीनामा सौंपा और स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। पूरी खबर यहां पढ़ें...
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट पर 26 जून तक डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन खेलने पर बैन लगा दिया है। WFI ने शनिवार को विनेश को नोटिस भेजकर कहा कि उन्होंने WFI के नियमों, डोप नियमों और अंतरराष्ट्रीय कुश्ती नियमों का उल्लंघन किया है। WFI का कहना है कि विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए छह महीने पहले सूचना नहीं दी। विनेश के व्यवहार से देश को शर्मिंदगी हुई है और भारतीय कुश्ती की छवि खराब हुई है। अगस्त 2024 में हुए पेरिस ओलिंपिक में ओवर वेट पाए जाने पर विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई किया गया था। तब उन्होंने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया। दूसरा, 18 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में हुए डोप टेस्ट में शामिल न होने पर इसी महीने 4 मई को इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने विनेश फोगाट को नोटिस जारी किया था। पिछले हफ्ते पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण पर फिर आरोप लगाए थे विनेश फोगाट ने 3 मई को WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश ने कहा था, यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है। आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं। मेरी गवाही भी कोर्ट में चल रही है। मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर कॉम्पिटीशन लड़ना मुश्किल होगा। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा। मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। बता दें कि करीब 3 साल पहले विनेश ने बृजभूषण पर महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसे लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ धरना भी दिया था। विनेश हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं। बृजभूषण भाजपा के पूर्व सांसद हैं। वर्तमान में उनका एक बेटा यूपी से सांसद और एक विधायक है। पहले पढ़िए, विनेश ने क्या बातें कहीं थी… पिछले डेढ़ साल से मैट से दूर थी विनेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- आप सब को नमस्कार। जैसा की सभी को पता है कि पिछले डेढ़ साल से मैं रेस्लिंग मैट से काफी दूर थी। लेकिन अब कुछ महीनों से मैं रेसलिंग की तैयारियां कर रह रही हूं। बड़ी मेहनत और ईमानदारी से मेहनत कर रही हूं। जैसे मैंने पहले देश के लिए मेडल जीते, परमात्मा के आशीर्वाद से, आप सबके सहयोग से फिर से रेसलिंग मैट पर जाऊं और देश के लिए ढेर सारे मेडल जीतूं और देश के तिरंगे का मान बनाए रखूं। एक महीने पहले कॉम्पिटीशन अनाउंस हुआ विनेश ने आगे कहा कि मैं आप सबके साथ वीडियो के माध्यम से कुछ बातें साझा करना चाहती हूं। आज से करीब एक महीना पहले रेसलिंग फेडरेशन ने एक कॉम्पिटीशन का अनाउंसमेंट किया गया। यह टूर्नामेंट जहां पर ऑर्गनाइज करवाया जा रहा है, वो गोंडा यूपी है। जहां बृजभूषण का घर है। वहां उसका प्राइवेट कॉलेज है। वहां पर मेहनत करने वाले हर खिलाड़ी को उसका हक मिलेगा, यह बड़ा नामुमकिन और बहुत इम्पॉसिबल चीज है। सरकार ने सब बृजभूषण के सहारे छोड़ा विनेश ने कहा, कौन रेफरी, किसके मैच में जाएगा। कौन रेफरी कितने पॉइंट देगा, कौन मैच चेयरमैन कहां पर बैठेगा, किसको जितवाना है, किसको हरवाना है। ये सब बृजभूषण और उसके लोगों द्वारा कंट्रोल किया जाएगा। सरकार और हमारा खेल मंत्रालय मूक दर्शक बनकर इस चीज को देख रहा है। कोई खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा, मानो बृजभूषण को फ्री हैंड दिया हुआ है कि तुम जो मर्जी करो। चाहे तुम महिला पहलवानों के साथ कुछ करो या तुम कुश्ती जगत के साथ कुछ भी करो। हम तुम्हारे साथ में खड़े हैं। सभी मेहनती खिलाड़ियों का वजन सही से चेक किया जाएगा, उनकी मेहनत का असल रिजल्ट मैट पर निकलकर आएगा, ऐसा मुझे नहीं लगता। केस कोर्ट में पेंडिंग है विनेश ने कहा कि आज से तीन साल पहले हमने सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। उससे संबंधित केस कोर्ट में पेंडिंग है। 6 महिला खिलाड़ियों ने उसमें शिकायत और गवाही दी थी, उस केस में गवाहियां चल रही है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि किसी भी पीड़ित की पहचान को सार्वजनिक न किया जाए, क्योंकि उनकी गरिमा और मान सम्मान की बात होती है। आज कुछ मजबूरियां ऐसी है कि मैं आप सभी को कुछ बताना चाहती हूं। मैं अभी नहीं बोलना चाहती थी, क्योंकि कोर्ट में केस पेडिंग है। देश के सामने सब सच्चाई सामने आ जाएगी। मैं बताना चाहती हूं कि उन 6 में से एक विक्टिम मैं खुद हूं, जिन्होंने शिकायत दी थी। अब जानिए क्या है यौन उत्पीड़न का पूरा मामला… बृजभूषण पर लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप 18 जनवरी 2023 को रेसलर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर बृजभूषण पर महिला रेसलर्स के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। विनेश फोगाट ने रोते हुए कहा था- बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं। बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है। टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का कहा था। बृजभूषण बोले थे- आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा इन आरोपों पर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण ने सफाई देते हुए कहा था- किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ है। अगर हुआ है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। उन्होंने धरने को स्पॉन्सर्ड बताते हुए इसके पीछे हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को बताया था। उन्होंने कहा था कि अब ये खिलाड़ी नेशनल लेवल पर भी खेलने योग्य नहीं रहे। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… विनेश फोगाट ने ओलिंपिक 2028 के लिए संन्यास वापस लिया: कहा- आग कभी खत्म नहीं होती; पेरिस ओलिंपिक में 100g वजन बढ़ने से डिसक्वालिफाई हुई थीं विनेश फोगाट ने संन्यास वापस लेकर कुश्ती में लौटने का फैसला लिया है। वे 2028 में लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं। विनेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'खामोशी में मुझे कुछ ऐसा मिला जिसे मैं भूल गई थी। आग कभी खत्म नहीं होती।' (पूरी खबर पढ़ें)
उत्तराखंड में खेलों में अपना भविष्य बनाने का सपना देख रहे 10 से 13 साल के बच्चों के लिए प्रदेश के प्रतिष्ठित 'राज्य वित्तपोषित' स्पोर्ट्स कॉलेजों (कक्षा 6) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई तय की गई है। एडमिशन की स्थिति, चयन प्रक्रिया और सीटों को लेकर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं से खास जानकारी दी। 120 सीटों पर मुकाबला, किसी खेल का कोई फिक्स कोटा नहीं प्रिंसिपल राजेश ममगाईं ने बताया कि इस साल तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों (महाराणा प्रताप कॉलेज देहरादून, हरि सिंह थापा पिथौरागढ़ और बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत) में कुल मिलाकर लगभग 120 सीटों पर प्रवेश होना है। इसमें महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के पास 60 सीटें हैं। अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या क्रिकेट, बॉक्सिंग या एथलेटिक्स जैसे खेलों के लिए सीटें पहले से तय होती हैं। इस पर प्रिंसिपल ने स्पष्ट किया कि, किसी भी खेल के लिए कोई कोटा तय नहीं होता। यह पूरी तरह से बच्चों की मेरिट पर निर्भर करता है कि किस खेल के कितने बच्चे सेलेक्ट होकर आते हैं। 5 कड़े टेस्ट से गुजरेंगे बच्चे स्पोर्ट्स कॉलेज में एंट्री के लिए बच्चों को कड़े परीक्षण से गुजरना होगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि चयन के लिए मुख्य रूप से 5 चरण निर्धारित हैं। सबसे पहले शारीरिक दक्षता (बैटरी टेस्ट), खेल कौशल (गेम टेस्ट), लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी टेस्ट 10 से 13 साल के बच्चों की शारीरिक क्षमता और उम्र को ध्यान में रखकर ही वैज्ञानिक तरीके से डिजाइन किए गए हैं। इन सभी मानकों पर खरा उतरने वाले बच्चों की ही एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। हर खेल का खर्च अलग, इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह तैयार चयनित बच्चों की पढ़ाई, डाइट और ट्रेनिंग के खर्च पर ममगाईं ने बताया कि कॉलेज में सभी खेलों के लिए बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है। हालांकि, एक बच्चे पर सरकार का कितना खर्च आता है, यह खेल दर खेल अलग-अलग होता है। एक निशानेबाज और एक एथलीट के उपकरणों और ट्रेनिंग के खर्च को जनरलाइज नहीं किया जा सकता। सरकार की ओर से राज्य के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। यहां के छात्र सेना और रेलवे में दिखा रहे दम स्पोर्ट्स कॉलेज के ट्रैक रिकॉर्ड पर बात करते हुए प्रिंसिपल ममगाईं ने बताया कि यहां से निकले बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां से पेशेवर ट्रेनिंग लेने वाले खिलाड़ी न सिर्फ मेडल जीत रहे हैं, बल्कि स्पोर्ट्स कोटे के तहत भारतीय सेना, वायु सेना, पैरामिलिट्री फोर्सेज और रेलवे सहित कई सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में शानदार करियर बना रहे हैं। एक नजर में जरूरी जानकारी
खिलाड़ी, उनके परिवार के सदस्य और ब्रॉडकास्टर के लिए काम कर रहे पूर्व क्रिकेटर IPL मैच के दौरान रील नहीं बना सकेंगे और न ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पाएंगे। नियम तोड़ने पर BCCI जुर्माना और कानूनी कार्रवाई कर सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL में एंटी-करप्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खिलाड़ियों, कमेंटेटर्स, उनके परिवार और ब्रॉडकास्टर्स के लिए सोशल मीडिया कंटेंट पर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। बोर्ड ने कहा है कि संवेदनशील इलाकों में रील या वीडियो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगां। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने इस सीजन में नियम उल्लंघन के कई मामले पकड़े हैं। इनमें खिलाड़ी और ब्रॉडकास्टर के तौर पर काम कर रहे पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हैं। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं मानने वालों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। डगआउट में वीडियो बना रहे पूर्व क्रिकेटर को फटकार रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन में कुछ कमेंटेटर्स ने नियम तोड़े हैं। एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मैच के अहम पलों में डगआउट के पास फोन से वीडियो बनाते पाए गए। BCCI टीम ने तुरंत रिकॉर्डिंग रुकवाई। बोर्ड अब एक पूर्व क्रिकेटर को कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी में है, जो मैदान पर अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो शूट कर रहा था। नियम के मुताबिक, IPL की आधिकारिक ड्रेस पहनकर मैदान पर निजी कंटेंट की शूटिंग नहीं की जा सकती। खिलाड़ियों की 'रील संस्कृति' पर बोर्ड की नजर BCCI को चिंता है कि नई पीढ़ी के क्रिकेटर सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। एक भारतीय खिलाड़ी को टीम की यात्रा और ठहरने की जानकारी साझा करने से रोका गया है। बोर्ड ने पाया कि कुछ खिलाड़ी मैच से पहले या खत्म होते ही वीडियो पोस्ट कर देते हैं। इससे टीम की प्राइवेसी और सुरक्षा को खतरा हो सकता है। कई बार रील के जरिए प्लेइंग-11 का संकेत भी मिल जाता हैं। परिवार के सदस्यों और इन्फ्लुएंसर्स पर भी पाबंदी बोर्ड ने खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को IPL के दौरान फोटो और वीडियो पोस्ट करने से बचने को कहा है। पहले एक भारतीय तेज गेंदबाज को पत्नी के बनाए टीम होटल के वीडियो को प्रमोट करने पर चेतावनी दी गई थी। बोर्ड ने उन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी नाराजगी जताई है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने टीम के साथ अनफिल्टर्ड एक्सेस दे रखा है। बोर्ड का मानना है कि इससे एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता है। टीम बस में बाहरी लोगों की एंट्री बैनएंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने आपत्ति जताई है कि कुछ वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी परिवार या दोस्तों को टीम बस में सफर करने दे रहे हैं। BCCI ने कहा कि टीम बस और होटल के प्रतिबंधित क्षेत्रों में केवल अधिकृत लोगों को ही अनुमति होगी। बोर्ड ने कहा कि यही नियम राज्यों की टी-20 लीगों में भी लागू होंगे, क्योंकि वहां भी IPL के कई खिलाड़ी खेलते हैं और युवाओं के लिए गलत उदाहरण पेश करते हैं।
टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के अगले कप्तान को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। पहले खबरें थीं कि चयनकर्ता श्रेयस अय्यर को यह जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स में संजू सैमसन का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
आईपीएल 2026: केकेआर से मिली हार के बाद निराश डीसी कप्तान अक्षर पटेल का ध्यान अब अगले सीजन पर
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। डीसी शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 8 विकेट से हार गई।
अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम पहली बार AFC अंडर-17 महिला एशियन कप 2026 के क्वार्टरफाइनल में पहुंची है। चीन के सूझोऊ में खेले गए आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने लेबनान को 4-0 से हराया। प्रीतिका बर्मन ने दो गोल किए, जबकि अल्वा देवी संजम और जोया ने एक-एक गोल दागा। भारत ने ग्रुप स्टेज 3 अंकों के साथ खत्म किया और थाईलैंड के साथ 'बेस्ट थर्ड प्लेस' टीम के तौर पर अंतिम आठ में जगह बनाई। छठे मिनट में भारत ने पहला गोल दागा भारत ने शुरुआत से ही लेबनान पर दबाव बनाए रखा। छठे मिनट में दिव्यानी लिंडा के लॉन्ग पास पर प्रीतिका बर्मन ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। 35वें मिनट में अल्वा देवी संजम ने स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भारत ने दो और गोल कर लेबनान की वापसी के रास्ते बंद कर दिए। 2004 के बाद पहली बार नॉकआउट में पहुंची महिला टीम भारतीय महिला फुटबॉल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। 2004 में AFC अंडर-19 महिला चैंपियनशिप के बाद पहली बार भारत की किसी महिला टीम ने एशियन कप के नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई है। वहीं, 2018 में अंडर-16 पुरुष टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद यह किसी भी भारतीय टीम का पहला नॉकआउट है। चीन से होगा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सोमवार को क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला मेजबान चीन से होगा। चीन ग्रुप-A में तीनों मैच जीतकर 9 अंकों के साथ टॉप पर रहा। मैच सूझोऊ स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में खेला जाएगा। चीन टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है, इसलिए भारत के लिए यह मुकाबला कड़ी चुनौती होगा। वर्ल्ड कप के लिए सिर्फ एक जीत की दूरी अगर भारत सोमवार को चीन को हराता है, तो टीम सीधे मोरक्को में होने वाले FIFA अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लेगी। यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय टीम (पुरुष या महिला) अपनी काबिलियत (Merit) के दम पर किसी भी लेवल के FIFA वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेगी। इससे पहले भारत ने 2017 (U-17 पुरुष) और 2022 (U-17 महिला) वर्ल्ड कप में मेजबान होने के नाते हिस्सा लिया था।
आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी जीत की लय बरकरार रखने और आगामी मुकाबलों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए पंजाब किंग्स की टीम शुक्रवार को मैक्लोडगंज पहुंची। टीम के खिलाड़ियों और प्रबंधन ने शुक्रवार रात प्रसिद्ध 'मैक्लो रेस्टोरेंट' में समय बिताया। यहां टीम ने स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए गहमागहमी रही। मैदान पर उतरने से पहले टीम ने आध्यात्मिक आशीर्वाद को प्राथमिकता दी। टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों ने धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया। टीम की जीत के लिए आहुतियां डाली गईं यह पूजा आगामी मैचों के सफल आयोजन और टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना के लिए की गई। इस दौरान स्थानीय पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच टीम की जीत के लिए आहुतियां डाली गईं। धौलाधार की पहाड़ियों की तलहटी में स्थित यह स्टेडियम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तरोताजा करने की रणनीति पंजाब किंग्स के लिए यह मैदान 'होम ग्राउंड' के रूप में महत्वपूर्ण माना जाता है। टीम प्रबंधन का मानना है कि यहां की सकारात्मक ऊर्जा खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने में सहायक होगी। मैक्लोडगंज के शांत वातावरण में बिताया गया यह समय खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तरोताजा करने की रणनीति का हिस्सा भी है। एचपीसीए ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए आने वाले दिनों में यहां हाई-वोल्टेज मुकाबले होने हैं, जिसे लेकर जिला प्रशासन और एचपीसीए ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। टीम अब इस आध्यात्मिक ऊर्जा और अभ्यास के साथ मैदान पर प्रदर्शन करने को तैयार है।
दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2026 में 7वीं हार मिली। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसे 8 विकेट से हराया। इस हार से दिल्ली प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। दूसरी ओर कोलकाता ने अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। कोलकाता ने 143 रन का टारगेट 14.2 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। फिन एलन ने नाबाद 100 रन बनाए। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली 7वां मैच हारी IPL 2026 में कोलकाता ने लगातार चौथी जीत हासिल की। कैपिटल्स को सीजन में सातवीं हार मिली है। आज के मैच का हाल राजस्थान के पास टॉप-4 की रेस में मजबूत पकड़ बनाने का मौकाराजस्थान रॉयल्स ने 10 मैचों में 12 पॉइंट्स हासिल किए हैं। टीम के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे बाकी चार में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। गुजरात के खिलाफ जीत से टीम की टॉप-4 की उम्मीद मजबूत होगी। हार मिलने पर राह मुश्किल हो सकती है। गुजरात को प्लेऑफ की उम्मीद बचाने के लिए जीत जरूरीगुजरात टाइटंस के 10 मैचों में 12 अंक हैं। टीम के लिए बाकी चार मैच प्लेऑफ के लिहाज से अहम हैं। राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ज्यादातर मैच जीतने पर उसका टॉप-4 में पहुंचना लगभग तय हो सकता है। हार मिलने पर नेट रनरेट भी अहम रहेगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहींसीजन के 51 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 11 मैचों में 494 रन बनाकर ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर हैं। उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर-अंशुल के 17-17 विकेटदिल्ली-कोलकाता मैच के बाद पर्पल कैप के टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि रेस रोमांचक बनी हुई है। भुवनेश्वर कुमार 10 मैचों में 17 विकेट के साथ टॉप पर हैं। अंशुल कंबोज ने भी 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं, लेकिन बेहतर इकोनॉमी के कारण भुवनेश्वर आगे हैं। तीसरे नंबर पर प्रिंस यादव हैं। ------------------------------------------ IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। ओपनर फिन एलन ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर दिया। उन्होंने 47 गेंद पर 5 चौके और 10 छक्कों के सहारे नाबाद 100 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे। पढ़ें पूरी खबर
IPL 2026 का 52वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के पास पॉइंट टेबल में राजस्थान को पीछे छोड़ने का मौका है। दोनों टीमों के 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12-12 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण राजस्थान चौथे और गुजरात पांचवें स्थान पर है। गुजरात पिछले तीन मैच लगातार जीतकर शानदार लय में है। वहीं, रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है। दोनों टीमें 10वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं। RR ने 3 और GT ने 6 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में दोनों ने एक-एक मैच जीता था। इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला है। अहमदाबाद में खेले गए पहले मैच में राजस्थान 6 रन से जीता था। लगातार दो बार 220+ का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई राजस्थान राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी है। पिछले दो मैचों में टीम 220 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बावजूद उसे डिफेंड नहीं कर सकी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में रियान पराग की 90 रन की पारी से राजस्थान ने 225 रन बनाए थे, लेकिन दिल्ली ने 7 विकेट रहते टारगेट हासिल कर लिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी पिछले दो मैचों में 220 से ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। जोफ्रा आर्चर 10 मैचों में 15 विकेट के साथ राजस्थान के टॉप विकेट टेकर हैं। ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी पर सवाल, स्ट्राइक रेट सुधारने की चुनौती वैभव सूर्यवंशी (404 रन) और यशस्वी जायसवाल (312 रन) की बदौलत राजस्थान का टॉप ऑर्डर मजबूत नजर आ रहा है। हालांकि, नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे ध्रुव जुरेल की धीमी पारी चिंता का कारण है। जुरेल ने पिछली तीन पारियों में दो बार 30 गेंदों पर 42 रन और एक बार 20 गेंदों पर 16 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में उनका स्ट्राइक रेट टीम की रन गति पर असर डाल रहा है। वैभव राजस्थान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। शानदार फॉर्म में गुजरात के टॉप-3 बैटर गुजरात टाइटंस सही समय पर लय में दिख रही है। कप्तान शुभमन गिल (378 रन) और साई सुदर्शन (385 रन) लगातार रन बना रहे हैं। सुदर्शन ने पिछली चार पारियों में दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है। जोस बटलर (335 रन) की फॉर्म में वापसी ने गुजरात के टॉप ऑर्डर को मजबूत किया है। हालांकि, टीम को उस मिडिल ऑर्डर कोलैप्स से बचना होगा, जिसकी वजह से वह मुंबई के खिलाफ 100 रन पर सिमट गई थी। गिल टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। रबाडा की अगुआई में धारदार है गुजरात का पेस अटैक टाइटंस की गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कागिसो रबाडा 16 विकेट के साथ पेस अटैक को लीड कर रहे हैं। वह टीम के टॉप विकेट टेकर भी हैं। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा (12 विकेट) और मोहम्मद सिराज (11 विकेट) का अच्छा साथ मिल रहा है। राजस्थान के मैदान पर गुजरात के ये तीन तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार और सटीकता से रॉयल्स के बल्लेबाजों को रोकने की कोशिश करेंगे। सवाई मानसिंह स्टेडियम में बैटर्स को मदद मिलेगी सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। बल्लेबाज सेट होने के बाद बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण शॉट खेलना आसान हो जाता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में 150-160 के बीच है। आज जयपुर में बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं आज जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के मैच के दौरान मौसम गर्म रहेगा। मैच शुरू होने पर तापमान 32C से 37C के बीच रहने की उम्मीद है और आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और तुषार देशपांडे। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और राहुल तेवतिया।
IPL में शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया। केएल राहुल ने तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1000+ रन पूरे कर इतिहास रचा। उनके IPL में 500 चौके भी पूरे हुए। दूसरी ओर कैमरन ग्रीन के 94 मीटर लंबे छक्के से बॉल गुम हो गई। दिल्ली-कोलकाता मैच के टॉप रिकॉर्ड्स 1. केएल राहुल के दिल्ली के लिए एक हजार रन पूरेविकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1,000 रन पूरे किए। राहुल IPL इतिहास में 3 टीमों से 1,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। मैच में वे 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। 2. केएल राहुल के 500 IPL चौके पूरेकेएल राहुल ने कोलकाता के खिलाफ चार चौके लगाए और IPL में 500 चौके पूरे किए। IPL में सबसे ज्यादा 813 चौके विराट कोहली ने लगाए हैं। शिखर धवन 768 चौकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर ने 663 और रोहित शर्मा ने 659 चौके लगाए हैं। अजिंक्य रहाणे 526 चौकों के साथ पांचवें और सुरेश रैना 506 चौकों के साथ छठे स्थान पर हैं। राहुल 500 चौकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। 3. एलन ने कोलकाता के लिए सबसे तेज शतक लगायादिल्ली के खिलाफ कोलकाता के ओपनर फिन एलन ने 47 गेंदों में शतक लगाया। वे कोलकाता के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। यह उनके IPL करियर का पहला शतक रहा। वे कोलकाता के लिए IPL में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। मैच के टॉप मोमेंट्स 1. अनुकूल रॉय का रनिंग कैच, अक्षर पटेल आउटदिल्ली की पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर टीम ने छठा विकेट गंवाया। कप्तान अक्षर पटेल 22 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। वैभव अरोड़ा ने उन्हें अनुकूल रॉय के हाथों कैच कराया। अनुकूल ने डीप मिडविकेट बाउंड्री पर रनिंग कैच पकड़ा। ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गेंद पर अक्षर ने फ्लैट पुल शॉट खेला। अनुकूल बाईं ओर दौड़े और कमर की ऊंचाई पर कैच लपका। कैच लेते समय उनका पैर जमीन में फंस गया और वह गिर पड़े, लेकिन गेंद पर पकड़ नहीं छोड़ी। 2. स्टार्क ने रहाणे को फॉलो-थ्रू पर रनआउट कियाकोलकाता की पारी के तीसरे ओवर में टीम ने पहला विकेट गंवाया। कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर रनआउट हुए। मिचेल स्टार्क ने इनस्विंगिंग यॉर्कर डालने की कोशिश की। एलन ने सीधा शॉट खेला, तभी नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रहाणे क्रीज से बाहर निकल गए थे। स्टार्क ने बाएं हाथ से गेंद को छुआ और गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी, जिससे रहाणे रनआउट हो गए। 3. ग्रीन ने अक्षर के ओवर में 94 मीटर का छक्का मारा, बॉल गुमीछठे ओवर में कैमरन ग्रीन ने अक्षर पटेल की दूसरी गेंद पर 94 मीटर का छक्का लगाया। इससे बॉल गुम गई और दूसरी गेंद मंगानी पड़ी। अक्षर की फुल लेंथ गेंद ग्रीन के स्लॉट में थी, जिस पर उन्होंने जोरदार शॉट खेला। गेंद डीप मिडविकेट के ऊपर से 94 मीटर दूर गौतम गंभीर स्टैंड में जाकर गिरी। 4. एलन ने छक्का लगाकर कोलकाता को जीत दिलाईकोलकाता के ओपनर फिन एलन ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने इसी गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 47 गेंदों पर 5 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। ------------------------------------------ IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। ओपनर फिन एलन ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर दिया। उन्होंने 47 गेंद पर 5 चौके और 10 छक्कों के सहारे नाबाद 100 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे। पढ़ें पूरी खबर
कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के शतक की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मजबूत शुरुआत की है। शुक्रवार को स्टंप्स तक बांग्लादेशी टीम ने पहली पारी में 4 विकेट पर 301 रन बना लिए हैं। शांतो 101 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोमिनुल हक (91) अपने शतक से महज 9 रनों से चूक गए। शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दिन की शुरुआत पाकिस्तान के पक्ष में रही थी, जब शान मसूद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। शाहीन अफरीदी और मोहम्मद अब्बास ने ओपनर्स को जल्दी पवेलियन भेज दिया। एक समय बांग्लादेश ने महज 31 रनों पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद शांतो और मोमिनुल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को विकेट के लिए काफी इंतजार कराया। शांतो और मोमिनुल की शतकीय साझेदारीशुरुआती झटकों के बाद अनुभवी मोमिनुल हक और कप्तान शांतो ने तीसरे विकेट के लिए 170 रनों की बड़ी साझेदारी की। इन दोनों ने पहले दो सत्रों में पाकिस्तानी आक्रमण को पूरी तरह बेअसर कर दिया। शांतो ने अपनी पारी के दौरान तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाए। वहीं, मोमिनुल ने दूसरे छोर से पारी को संभाले रखा और स्ट्राइक रोटेट करते रहे। हर सत्र में बनाए 100 रनबांग्लादेश की पारी की सबसे खास बात उनकी निरंतरता रही। टीम ने खेल के तीनों सत्रों में सटीक 100-100 रन जोड़े (101, 100 और 100)। जब पाकिस्तान ने शांतो और मोमिनुल को आउट कर वापसी की कोशिश की, तब अनुभवी मुशफिकुर रहीम (48*) ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि दिन के अंतिम घंटों में टीम और विकेट न गंवाए। ग्रासी पिच पर पाकिस्तानी गेंदबाज बेअसर मीरपुर की पिच पर घास की परत को देखते हुए दोनों टीमों ने तीन-तीन तेज गेंदबाजों को अंतिम एकादश में शामिल किया। शाहीन अफरीदी ने शुरुआत में प्रभाव डाला, लेकिन समय के साथ उनकी धार कम होती गई। मोहम्मद अब्बास और हसन अली ने भी कोशिश की, लेकिन शांतो-मोमिनुल की जोड़ी ने उनके 'प्लान' को सफल नहीं होने दिया। पाकिस्तान के लिए फिलहाल एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर सलमान आगा भी कोई बड़ा कमाल नहीं कर सके। 2 मैचों की सीरीज, दूसरा मैच सिलहट में होगा पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश दौरे पर गई है। वहां उसे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच सिलहट में 16 मई से खेला जाएगा। --------------------------------------------------- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारतीय खेल मंत्रालय ने कहा- पाकिस्तान के साथ बाइलेटरल सीरीज पर बैन जारी रहेगा खेल मंत्रालय ने बुधवार को साफ कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेटरल खेल संबंध सस्पेंड ही रहेंगे। सरकार ने एक आधिकारिक मेमोरेंडम जारी कर कहा है कि भारत की खेल नीति उसकी कूटनीतिक नीति के अनुसार ही चलेगी। पढ़ें पूरी खबर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रिवेंज वीक में 10 मई को रायपुर में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में बेंगलुरु का पलड़ा भारी नजर आ रहा है क्योंकि उनकी टीम का संतुलन और गेंदबाजी मुंबई की तुलना में काफी बेहतर हो रही है। नई पिच और बड़े मैदान से गेंदबाजों को मिलेगी मददजियोहॉटस्टार के चैंपियंस वाली कमेंट्री शो के एक्सपर्ट उमेश यादव ने कहा, रायपुर में लंबे समय के बाद कोई बड़ा मैच होने जा रहा है। ऐसे में मैदान की विकेट बिल्कुल ताजा होगी और बाउंड्री भी काफी बड़ी है। जानकारों का मानना है कि इस नई परिस्थितियों में गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है। चूंकि इस सीजन में दोनों टीमें यहां अपना पहला मैच खेलेंगी, इसलिए यह मैदान दोनों के लिए ही नया अनुभव होगा। बेंगलुरु को मिलेगा दूसरे होम ग्राउंड से फायदारायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम इस सीजन बेंगलुरु का दूसरा होम ग्राउंड है। उमेश यादव ने कहा, टीम वहां थोड़ा पहले पहुंचकर प्रैक्टिस भी कर सकती है। वर्तमान फॉर्म को देखें तो बेंगलुरु की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार हुआ है, जिससे वे विपक्षी टीम पर हावी होने की स्थिति में नजर आ रहे हैं। मुंबई के लिए संतुलन बिठाना बड़ी चुनौतीउमेश ने कहा, मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में अपने सही बैलेंस की तलाश में संघर्ष कर रही है। टीम के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि जब उनके बल्लेबाज रन बना रहे होते हैं, तब गेंदबाजी साथ नहीं दे पाती। मुंबई की गेंदबाजी में गहराई की कमी साफ नजर आ रही है और टीम एक अच्छे स्पिनर की तलाश में है जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। तेज गेंदबाजी और बुमराह की फॉर्म पर सवालमुंबई के पेस अटैक में लगातार बदलाव हो रहे हैं। टीम के टॉप गेंदबाज अक्सर बेंच पर बैठे नजर आते हैं और उन्हें सभी मैचों में मौका नहीं मिल रहा है। टीम के सबसे बड़े हथियार जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी इस सीजन में वैसा नहीं रहा है जैसा मुंबई उनसे उम्मीद करती है। परफॉर्मेंस में निरंतरता न होना मुंबई के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बेंगलुरु के पास जीत का बेहतर मौकाउन्होंने आगे कहा, बेंगलुरु को मैच से पहले एक लंबा ब्रेक भी मिला है, जिससे खिलाड़ियों को तरोताजा होने का मौका मिला है। उनके पास संतुलित बॉलिंग और फॉर्म में लौट रहे बल्लेबाज हैं। मुंबई को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत की जरूरत है, लेकिन रायपुर की परिस्थितियों में फिलहाल बेंगलुरु का पलड़ा ज्यादा भारी दिखाई दे रहा है। चैंपियंस वाली कमेंट्री में सुने अनसुने किस्सेचैंपियंस वाली कमेंट्री CTV पर हिंदी में उपलब्ध एक खास डिजिटल फीड है, जिसमें TATA IPL के पूर्व चैंपियन खिलाड़ी लाइव मैच के दौरान खिलाड़ियों की सोच और मैदान से जुड़े अनसुने किस्से साझा करते हैं।
IPL स्टार की गर्लफ्रेंड के कारण मचा बवाल, टीम के सीक्रेट लीक करने के आरोप, BCCI ने उठाया बड़ा कदम
बोर्ड ने सभी 10 फ्रेंचाइजी को नई सुरक्षा गाइडलाइन जारी करते हुए प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आईं, जिनसे टीम की गोपनीय जानकारी बाहर जाने का खतरा बढ़ गया।
अक्षर पटेल के प्रदर्शन में गिरावट की वजह कप्तानी का दबाव: इरफान पठान
आईपीएल 2026 में शुक्रवार की शाम को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला होने वाला है। सीजन की शुरुआत लगातार 2 जीत के साथ करने वाली डीसी की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या चोट के बाद रायपुर पहुंच गए हैं। वे रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए टीम से जुड़ गए हैं। हार्दिक सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में नहीं खेले थे। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्य कुमार ने टीम की कप्तानी संभाली थी। सूर्या भी बच्चे के जन्म की वजह से मुंबई में हैं और रायपुर नहीं पहुंचे हैं। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर हार्दिक की फोटो शेयर कर उनके रायपुर पहुंचने की जानकारी दी। पीठ में खिंचाव के कारण पिछले मैच में नहीं खेले थे हार्दिक पंड्या को पिछले हफ्ते अचानक पीठ में खिंचाव की समस्या हुई थी। इसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। हालांकि, चोट गंभीर नहीं थी। एहतियात के तौर पर उन्हें लखनऊ के खिलाफ मैच से बाहर रखा गया था, ताकि वे बाकी मैचों के लिए फिट रह सकें। अब वे पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं। आज नेट्स पर अभ्यास करेंगे कप्तान रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस का ट्रेनिंग सेशन होगा। उम्मीद है कि हार्दिक इसमें शामिल होकर नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास करेंगे। रविवार के मैच से पहले उनकी फिटनेस परखने के लिए यह सेशन अहम माना जा रहा है। पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर मुंबई इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने 10 में से केवल 3 मैच जीते हैं, जबकि 7 में हार मिली है। मुंबई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए टीम को बाकी सभी मैच जीतने होंगे। एक भी मैच हारने पर टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी मुंबई इंडियंस के लिए अब स्थिति 'करो या मरो' की हो गई है। टीम एक भी मैच हारती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। ऐसे में हार्दिक पंड्या की वापसी जरूरी है, क्योंकि वे गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अहम योगदान देते हैं। प्रशंसकों को उम्मीद है कि उनकी लीडरशिप में टीम वापसी करेगी।
आईओसी ने बेलारूसी एथलीट्स पर लगी पाबंदियां हटाईं
इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (आईओसी) ने इंटरनेशनल इवेंट्स में हिस्सा लेने वाले बेलारूसी एथलीट्स पर लगी सभी पाबंदियां हटाने की सिफारिश की है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में सुरक्षा और एंटी करप्शन प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला सामने आया है। BCCI की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) की रिपोर्ट के मुताबिक, कई मैचों के दौरान टीम के डगआउट, होटल और टीम बस में ऐसे लोग देखे गए, जिन्हें वहां रहने की अनुमति नहीं थी। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए BCCI सभी 10 फ्रेंचाइजी के लिए सख्त एडवाइजरी जारी करेगा। बोर्ड ने साफ किया है कि भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। ACSU ने रिपोर्ट में जताई चिंता IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने पुष्टि की कि ACSU ने इस मामले पर बोर्ड को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। धूमल ने बताया, 'एंटी-करप्शन यूनिट ने कुछ अनियमितताओं की ओर इशारा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाहरी व्यक्ति डगआउट, टीम बस और होटल के उन एरिया में पाए गए जहां सिर्फ खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को जाने की अनुमति है। 'प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया' (PMOA) के अपने प्रोटोकॉल होते हैं। हम फ्रेंचाइजी से कहेंगे कि वे SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का सख्ती से पालन करें ताकि टूर्नामेंट की निष्पक्षता बनी रहे।' खिलाड़ियों के कमरों तक पहुंच रहे थे बाहरी लोग BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने इस मामले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस बार कुछ फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के व्यवहार में खामियां देखी गई हैं। सैकिया के मुताबिक,'हमने देखा है कि बहुत से बाहरी लोग टीम के सदस्यों के साथ घूम रहे हैं। कुछ लोग बिना परमिशन के होटल के उन कमरों तक पहुंच रहे हैं जहां खिलाड़ी या टीम अधिकारी ठहरे हुए हैं। यह हमारे एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का सीधा उल्लंघन है।' टीम मालिकों पर भी गिरेगी गाज! बोर्ड की नजर सिर्फ बाहरी लोगों पर नहीं, बल्कि टीम मालिकों और अधिकारियों पर भी है। सैकिया ने कहा,'यह भी देखा गया है कि कुछ टीम मालिक और बड़े अधिकारी उन जगहों पर खिलाड़ियों के साथ घुल-मिल रहे हैं जहां उनका जाना वर्जित है। हमने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। हम एक एडवाइजरी जारी कर रहे हैं जिसे सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके बाद अगर कोई भी उल्लंघन होता है, तो BCCI और IPL मैनेजमेंट कड़ी कार्रवाई करेगा।' क्या होता है PMOA प्रोटोकॉल? सुरक्षा को लेकर पहले भी रहे हैं सख्त नियम BCCI IPL की साख को लेकर हमेशा संवेदनशील रहा है। 2013 के स्पॉट फिक्सिंग मामले के बाद एंटी-करप्शन यूनिट की भूमिका बढ़ गई है। हर टीम के साथ एक डेडिकेटेड ACSU अधिकारी तैनात रहता है, जो खिलाड़ियों की गतिविधियों और उनसे मिलने वाले लोगों पर नजर रखता है। मौजूदा रिपोर्ट बताती है कि इस बार निगरानी तंत्र में सेंध लगाने की कोशिश हुई, जिसे बोर्ड शुरुआती स्तर पर रोकना चाहता है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में सुरक्षा और एंटी करप्शन प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला सामने आया है। BCCI की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) की रिपोर्ट के मुताबिक, कई मैचों के दौरान टीम के डगआउट, होटल और टीम बस में ऐसे लोग देखे गए, जिन्हें वहां रहने की अनुमति नहीं थी। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए BCCI सभी 10 फ्रेंचाइजी के लिए सख्त एडवाइजरी जारी करेगा। बोर्ड ने साफ किया है कि भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। ACSU ने रिपोर्ट में जताई चिंता IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने पुष्टि की कि ACSU ने इस मामले पर बोर्ड को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। धूमल ने बताया, 'एंटी-करप्शन यूनिट ने कुछ अनियमितताओं की ओर इशारा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाहरी व्यक्ति डगआउट, टीम बस और होटल के उन एरिया में पाए गए जहां सिर्फ खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को जाने की अनुमति है। 'प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया' (PMOA) के अपने प्रोटोकॉल होते हैं। हम फ्रेंचाइजी से कहेंगे कि वे SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का सख्ती से पालन करें ताकि टूर्नामेंट की निष्पक्षता बनी रहे।' खिलाड़ियों के कमरों तक पहुंच रहे थे बाहरी लोग BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने इस मामले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस बार कुछ फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के व्यवहार में खामियां देखी गई हैं। सैकिया के मुताबिक,'हमने देखा है कि बहुत से बाहरी लोग टीम के सदस्यों के साथ घूम रहे हैं। कुछ लोग बिना परमिशन के होटल के उन कमरों तक पहुंच रहे हैं जहां खिलाड़ी या टीम अधिकारी ठहरे हुए हैं। यह हमारे एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का सीधा उल्लंघन है।' टीम मालिकों पर भी गिरेगी गाज! बोर्ड की नजर सिर्फ बाहरी लोगों पर नहीं, बल्कि टीम मालिकों और अधिकारियों पर भी है। सैकिया ने कहा,'यह भी देखा गया है कि कुछ टीम मालिक और बड़े अधिकारी उन जगहों पर खिलाड़ियों के साथ घुल-मिल रहे हैं जहां उनका जाना वर्जित है। हमने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। हम एक एडवाइजरी जारी कर रहे हैं जिसे सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके बाद अगर कोई भी उल्लंघन होता है, तो BCCI और IPL मैनेजमेंट कड़ी कार्रवाई करेगा।' क्या होता है PMOA प्रोटोकॉल? सुरक्षा को लेकर पहले भी रहे हैं सख्त नियम BCCI IPL की साख को लेकर हमेशा संवेदनशील रहा है। 2013 के स्पॉट फिक्सिंग मामले के बाद एंटी-करप्शन यूनिट की भूमिका बढ़ गई है। हर टीम के साथ एक डेडिकेटेड ACSU अधिकारी तैनात रहता है, जो खिलाड़ियों की गतिविधियों और उनसे मिलने वाले लोगों पर नजर रखता है। मौजूदा रिपोर्ट बताती है कि इस बार निगरानी तंत्र में सेंध लगाने की कोशिश हुई, जिसे बोर्ड शुरुआती स्तर पर रोकना चाहता है।
IPL पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को टेबल टॉपर बनने से रोक दिया। बेंगलुरु की टीम अब भी तीसरे स्थान पर है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ ने बेंगलुरु को 9 रन के मामूली अंतर से हराया। इस मैच के बाद सीजन की पॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन IPL के मौजूदा सीजन में शानदार शुरुआत करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरा मैच हारी है। जबकि लखनऊ को सीजन में तीसरी जीत मिली है। आज के मैच का हाल दिल्ली के लिए हर मैच करो या मरो दिल्ली कैपिटल्स के इस सीजन में अब सिर्फ 4 लीग मैच बाकी हैं। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए टीम को लगभग हर मुकाबला जीतना होगा। टीम के 10 मैचों के बाद 8 अंक हैं। आने वाले मैच आसान नहीं हैं, क्योंकि दो मुकाबले कोलकाता के खिलाफ हैं। धर्मशाला में पंजाब किंग्स को हराना भी चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज कोलकाता के खिलाफ घरेलू मैदान पर जीत टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रख सकती है, लेकिन हार स्थिति मुश्किल कर देगी। कोलकाता के लिए आखिरी 5 मैच अहम कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 9 मैच खेले हैं और 5 बाकी हैं। टीम के 9 मैचों में 7 पॉइंट्स हैं। आने वाले मैचों में टीम को दिल्ली, बेंगलुरु, गुजरात और मुंबई जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन जरूरी होगा। कोलकाता के लिए अच्छी बात यह है कि आखिरी 3 मुकाबले घरेलू मैदान पर होंगे, जहां टीम को परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड में क्लासन टॉप पर बरकरार ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। हेनरिक क्लासन टॉप पर बने हुए हैं। हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने 11 मैचों में 5 अर्धशतकों की मदद से 494 रन बनाए हैं। क्लासन ने अपनी ही टीम के अभिषेक शर्मा (475 रन) और दिल्ली के केएल राहुल (445 रन) को पीछे छोड़ रखा है। प्रिंस यादव पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर आए पर्पल कैप लीडरबोर्ड में भुवनेश्वर कुमार टॉप पर बने हुए हैं। बेंगलुरु के इस तेज गेंदबाज ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। वहीं, अंशुल कंबोज 17 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव भी शानदार फॉर्म में हैं और 10 मैचों में 16 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम 10 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ सातवें नंबर पर है। प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए उसे बाकी चारों मैच जीतने होंगे। वहीं, आठवें नंबर पर मौजूद KKR को अगले दौर में पहुंचने के लिए अपने सभी पांच मैच जीतने होंगे। दोनों टीमें 35वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं। DC ने 14 और KKR ने 19 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे DC ने जीता। पिछले सीजन में दोनों के बीच खेले गए मुकाबले में कोलकाता जीता था। स्पिनर्स के सामने संघर्ष कर रहे बल्लेबाज दिल्ली का मैनेजमेंट अपनी बल्लेबाजी को लेकर चिंतित है। पिछले मैचों में जब भी पिच से गेंदबाजों को मदद मिली, दिल्ली का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टीम एक समय 9 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। गुजरात टाइटंस के राशिद खान और चेन्नई के स्पिनर्स के सामने भी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए थे। ऐसे में टीम को लगता है कि सपाट पिच पर ही बल्लेबाज खुलकर रन बना पाएंगे। दिल्ली के लिए केएल राहुल ने इस सीजन में 445 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 180 के करीब रहा है। वे टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। कुलदीप यादव का खराब सीजन, पेसर्स भी लुटा रहे रन दिल्ली की गेंदबाजी इस सीजन में सबसे कमजोर कड़ी साबित हुई है। मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव अपने करियर के खराब दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 7 विकेट लिए हैं और 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन दिए हैं। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, टी नटराजन और आकिब नबी डार का इकॉनमी रेट 11 से 13 के बीच है। कप्तान अक्षर पटेल (9 विकेट) को छोड़कर कोई भी गेंदबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका है। अक्षर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। KKR की ताकत स्पिन, लेकिन टॉप ऑर्डर सिरदर्द कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अच्छी बात यह है कि उनके स्पिनर्स लगातार विकेट निकाल रहे हैं। वरुण के नाम 10 और नरेन के नाम 9 विकेट हैं। हालांकि, कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगक्रिश रघुवंशी की ओपनिंग जोड़ी टीम को उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं दे पा रही है। रिंकू सिंह को छोड़कर मिडिल ऑर्डर में भी निरंतरता की कमी रही है। KKR को मैच जीतने के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी। अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। सपाट पिच और छोटी बाउंड्री (60-66 मीटर) के कारण यहां हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। हालांकि, पिछले दो मैचों के नतीजे अलग रहे हैं। इस पिच पर IPL के 101 मैच खेले गए हैं। इनमें 48 बार पहले बल्लेबाजी और 52 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ। बारिश की संभावना नहीं शुक्रवार को दिल्ली में मैच के दौरान तापमान लगभग 28 डिग्री से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं बारिश संभावना नहीं है। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और समीर रिजवी। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और फिन एलन।

