...

Pune में CSIR-NCL द्वारा मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए भर्ती की घोषणा

CSIR-National Chemical Laboratory, पुणे ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 24 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 4 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस भर्ती के लिए कक्षा 10 पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में आवेदन की जांच, लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं। जानें वेतन, आवेदन शुल्क और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी।

नौकरी नामा 6 Oct 2026 3:44 pm

Maharashtra SIR: मतदाता सूची संशोधन के लिए आए 6.24 लाख फॉर्म, Pune जिला सबसे आगे

मुंबई, छह अक्टूबर महाराष्ट्र में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद राज्य के सभी 36 जिलों से नए मतदाताओं के पंजीकरण, आपत्तियों और संशोधनों के लिए छह लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें सबसे अधिक 56,605 आवेदन पुणे जिले से मिले हैं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 31 अगस्त को किया गया था। राज्य के कुल 9,78,54,049 मतदाताओं में से 7,71,65,562 मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया था, जबकि 2,06,88,487 मतदाताओं (21.14 प्रतिशत) को एएसडीडीओ (अनुपस्थित/स्थानांतरित/मृत/दोहराव/अन्य) श्रेणी में रखा गया था। जो लोग सूची में शामिल होने से वंचित रह गए, उन्हें फिर से नाम दर्ज कराने की सुविधा देने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के जिलावार आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त से चार अक्टूबर के बीच कुल 6,24,054 फॉर्म प्राप्त हुए। इनमें से 6,05,097 आवेदन फॉर्म-6 (नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए), 11,251 आवेदन फॉर्म-सात (मतदाता सूची में किसी का नाम शामिल करने पर आपत्ति या नाम हटाने के अनुरोध के लिए) और 7,706 आवेदन फॉर्म-आठ (मतदाता कार्ड में सुधार या बदलाव के लिए) शामिल हैं। पुणे 56,605 आवेदन के साथ सबसे ऊपर रहा। इसके बाद ठाणे से 46,373, मुंबई उपनगरीय से 38,094, नासिक से 32,691 और जलगांव से 28,397 फॉर्म प्राप्त हुए। इसके अलावा नागपुर से 16,009, मुंबई शहर से 13,858 और पालघर से 14,448 आवेदन प्राप्त हुए। आंकड़ों के मुताबिक, सबसे कम 2,394 आवेदन सिंधुदुर्ग जिले से मिले। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि को बढ़ाकर 12 अक्टूबर तक कर दिया गया है। वहीं, प्राप्त नोटिसों, दावों और आपत्तियों का निपटारा 12 नवंबर तक किया जा सकता है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 16 नवंबर को होना तय हुआ है। बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) को व्हॉट्सएप पर दस्तावेज स्वीकार करने और जरूरत पड़ने पर घर-घर जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रभासाक्षी 6 Oct 2026 10:23 am

MPSC परीक्षा विवाद: प्रदर्शनकारी छात्रों से Pune में मिल सकते हैं Rahul Gandhi

पुणे, पांच अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) में सुधार की मांग को लेकर पुणे में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से सात या आठ अक्टूबर को मुलाकात कर सकते हैं। प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बीच एमपीएससी के अध्यक्ष विवेक भीमनवार के इस्तीफे, परीक्षाओं के प्रारूप सहित विभिन्न मांगों को लेकर पुणे में तीन अलग-अलग स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। रविवार को प्रदर्शन में शामिल होने के बाद पवार ने कहा, ‘‘अब तक सभी दलों के नेता इस आंदोलन में शामिल हो चुके हैं। छात्रों द्वारा किसी भी राजनीतिक नेता को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है, वे अपनी मर्जी से आ रहे हैं। मैं राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि वह एमपीएससी अध्यक्ष के इस्तीफे पर जल्द फैसला करे।’’उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘अगर राज्य सरकार कैबिनेट बैठक में छात्रों के पक्ष में फैसला नहीं लेती है, तो हमें आंदोलन का दूसरा रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।’’सरकार को चेतावनी देने के लिए उन्होंने ‘जेन जी’ की में कहा, ‘यू आर डन, ब्रो!’ (अब तुम्हारा खेल खत्म!)रोहित पवार ने कहा, ‘‘हमें जानकारी मिली है कि राहुल गांधी सात या आठ अक्टूबर को पुणे आ सकते हैं। कांग्रेस की युवा इकाई के नेता भी यहां प्रदर्शन कर रहे हैं और वे दिल्ली में राहुल गांधी की टीम के संपर्क में हैं।’’उन्होंने बताया कि चक्का जाम करने या मुंबई तक मार्च निकालने के संबंध में प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। पेपर लीक के आरोपों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने एमपीएससी के सचिव महेंद्र उत्तमराव हरपालकर की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी। एमपीएससी अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद सरकार ने 30 सितंबर को आश्वासन दिया था कि संविधान के अनुच्छेद 317 के तहत पूर्व और वर्तमान एमपीएससी अध्यक्षों व सदस्यों के कामकाज की तीन माह के भीतर न्यायिक जांच कराई जाएगी। सरकार ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रभासाक्षी 5 Oct 2026 5:59 pm

Chandauli News: दिल्ली, गाजियाबाद, वेलामल और पुणे की टीम ने फाइनल में बनाई जगह

Teams from Delhi, Ghaziabad, Velammal, and Pune have secured a spot in the final.

अमर उजाला 5 Oct 2026 1:57 am

Puneet Superstar Video on Ganpati Visarjan: नाले में फेंक दी गई मूर्तियां, लोगों को जमकर सुनाया!

Puneet Superstar Video on Ganpati Visarjan: नाले में फेंक दी गई मूर्तियां, लोगों को जमकर सुनाया

लाइव हिन्दुस्तान 1 Oct 2026 11:56 am

Pune Chhatro Ki Goonj: Rahul Gandhi के मंच पर लड़कियों ने क्या बताया, वायरल | Congress | Bhiwandi

पुणे में राहुल गांधी की छात्रों की गूंज कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वायरल में एक लड़की की कहानी भयंकर वायरल हो रही है. जिसमें वो समाज की कड़वी सच्चाई बता गई.

लाइव हिन्दुस्तान 26 Aug 2026 11:13 pm

Pune Chhatro Ki Goonj: Rahul Gandhi के मंच पर Hijab वाली लड़की बता गई कड़वा सच | Congress | Bhiwandi

पुणे में राहुल गांधी की छात्रों की गूंज कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वायरल में एक लड़की की कहानी भी भयंकर वायरल है. जिसमें वो समाज की कड़वी सच्चाई बता गई

लाइव हिन्दुस्तान 26 Aug 2026 12:00 am

Pune Chhatro Ki Goonj के बाद Nagpur में RSS के गढ़ में हुंकार भरेंगे Rahul Gandhi! | Maharashtra

पुणे के बाद अब राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को नागपुर ले जाने की तैयारी है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने राहुल गांधी से नागपुर में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की है। हालांकि, अभी तारीख तय नहीं हुई है। नागपुर RSS का मुख्यालय और बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है

लाइव हिन्दुस्तान 25 Aug 2026 7:57 pm

Pune Chhatro Ki Goonj: Rahul Gandhi के मंच पर जब इस लड़की ने सुनाई छेड़खानी की आपबीती । Congress

पुणे में राहुल गांधी की छात्रों की गूंज कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वायरल में एक लड़की की कहानी भी भयंकर वायरल है. जिसमें वो अपने साथ हुए छेड़खानी की आपबीती सुना रही है.

लाइव हिन्दुस्तान 24 Aug 2026 11:05 pm

Rahul Gandhi को बताया सबसे स्वीकार्य नेता, राउत बोले- अब रोक न पाएगी BJP। Pune Chhatron ki Goonj

वन नेशन वन इलेक्शन की चर्चा सियासी गलियारों में हो रही है. उद्धव गुट के शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी को घेरा. NDA के मंथन पर संजय राउत ने कहा कि कितना भी मंथन करें 2029 में NDA सत्ता से बाहर हो जाएगा. साथ ही राहुल गांधी को लेकर कहा कि वो 2012 में जिस स्थान पर PM मोदी थे, उस स्थान पर राहुल है.

लाइव हिन्दुस्तान 24 Aug 2026 8:07 pm

Pune Chhatro Ki Goonj: Rahul Gandhi को मंच पर Hug, Kiss करने वाली लड़की ने बताई कहानी। Congress

हुल गांधी का पुणे में जो छात्रों की गूंज कार्यक्रम था जिसमें इस बार सिर्फ लड़कियां शामिल थी उससे जुड़े वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ कि एक टीनएज लड़की राहुल को बड़े ही स्नेह से गले लगाती और गाल पर किस करती नजर आ रही हैं…

लाइव हिन्दुस्तान 24 Aug 2026 5:26 pm

Rahul Gandhi Pune Chhatro Ki Gunj: गाली पर राहुल गांधी का PM Modi पर जोरदार हमला | Congress

राहुल गांधी ने पुण में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में एक वीडियो दिखाया जिसमें नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत, योगी और खट्टर थे. वे महिलाओं के ऊपर बयान दे रहे थे. इसे दिखाते हुए उन्होंने पितृसत्ता को बताने की कोशिश की. वीडियो में सुनिए

लाइव हिन्दुस्तान 23 Aug 2026 1:44 pm

Rahul Gandhi Pune Chhatro ki Gunj के मंच पर पहुंचीं Neha Singh Rathore ने PM Modi को घेरा | Congress

पुणे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्राओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर बात की। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में छात्राएं शामिल हुईं और उन्होंने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने देश की महिलाओं को देश की सबसे बड़ी पूंजी बताया

लाइव हिन्दुस्तान 22 Aug 2026 11:59 pm

Rahul Gandhi Pune Chhatron Ki Goonj: राहुल के पुणे दौरे से पहले NSUI, ABVP वाले भिड़ गए | Congress

पुणे में राहुल गांधी के एक कार्यक्रम से पहले छात्र राजनीति में जमकर बवाल देखने को मिला। COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास परिसर में ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दरअसल, राहुल गांधी पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 22 Aug 2026 1:46 pm

Rahul Gandhi Pune Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के इवेंट को 30 शर्तें के साथ मिली मंजूरी

22 अगस्त को पुणे में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम होने जा रहा है. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि पुणे पुलिस ने इस इवेंट को हरी झंडी तो दी है, मगर 30 कड़ी शर्तों के साथ. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

लाइव हिन्दुस्तान 20 Aug 2026 7:58 pm

Gaurav Khanna माता-पिता के साथ मसूरी वेकेशन पर निकले, बारिश में फंसे तो ऐसे किया एन्जॉय

एक्टर गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्टर लगातार अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट शेयर कर रहे हैं। हाल ही में गौरव ने एक नया वीडियो शेयर कर बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ मसूरी वेकेशन पर गए हैं। गौरव ने वीडियो में उस कार की झलक भी दिखाई, जिसमें वह अपनी मां और पिता के साथ सफर कर रहे हैं। पहाड़ों की ओर जाते हुए गौरव काफी खुश नजर आए। वीडियो में उन्होंने कहा, बादलों के बीच में जाते हुए। इस वीडियो के साथ उन्होंने मसूरी का नाम भी लिखा। बारिश में फंसे गौरव खन्ना मसूरी पहुंचने के बाद गौरव ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बारिश का मजा लेते नजर आए। उन्होंने बताया कि वहां बारिश काफी तेज हो रही थी। गौरव ने कहा कि उन्होंने छतरी भी ली थी, लेकिन तेज बारिश की वजह से उनके हाल खराब हो गए। इसके बाद गौरव एक रेस्टोरेंट में चाय पीते नजर आए। उन्होंने कहा कि ट्रिप पर इतनी बारिश में आएंगे तो ऐसा होना ही है, लेकिन यही तो ट्रिप का मजा है। वीडियो के आखिर में गौरव ने मजाकिया अंदाज में कहा, मजा भी है। इसे भी पढ़ें: Tumbbad 2 की रेकी के दौरान हुआ बड़ा खुलासा: उसी खौफनाक हवेली में टीम को मिला 8 साल पुराना रहस्यमयी खजाना! फैंस ने गौरव के वेकेशन को बताया जरूरी गौरव खन्ना के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस को उनका अपने माता-पिता के साथ समय बिताना काफी पसंद आ रहा है। कई फैंस का मानना है कि गौरव को इस तरह के ब्रेक और वेकेशन की जरूरत थी। कुछ फैंस ने गौरव और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर भी कमेंट किए। फैंस का कहना है कि आकांक्षा से अलग रहने के बाद गौरव के लिए परिवार के साथ समय बिताना और घूमना अच्छा है। इसे भी पढ़ें: Pune में घर खरीदने के बाद अब शादी की जिम्मेदारियों पर क्या बोले Parth Samthaan गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का अभी तक नहीं हुआ तलाक गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी और तलाक को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। लॉकअप 2 में गौरव, आकांक्षा को सपोर्ट करने पहुंचे थे। उस दौरान एक्टर ने बताया था कि दोनों अभी भी कानूनी तौर पर शादीशुदा हैं और उनका तलाक नहीं हुआ है। वहीं, लॉकअप 2 के बाद आकांक्षा चमोला ने भी बताया था कि अभी तक तलाक के पेपर साइन नहीं हुए हैं। फिलहाल दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इस बीच गौरव अपने माता-पिता के साथ मसूरी ट्रिप का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

प्रभासाक्षी 19 Aug 2026 3:43 pm

Awarapan 2 ने रचा इतिहास! 5 दिनों में ₹100 करोड़ पार, Emraan Hashmi की पहली सोलो 100 करोड़ी फिल्म, 'कबीर सिंह' और 'सूर्यवंशी' की बराबरी की

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। वर्ष 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के इस धमाकेदार सीक्वल ने रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर भारत में ₹100 करोड़ (नेट) का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने क्लैश के बावजूद ट्रेड विश्लेषकों और दर्शकों को हैरान कर दिया है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' से टक्कर मिलने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है। इसे भी पढ़ें: Tumbbad 2 की रेकी के दौरान हुआ बड़ा खुलासा: उसी खौफनाक हवेली में टीम को मिला 8 साल पुराना रहस्यमयी खजाना! खास बात यह है कि 'आवारापन 2' इमरान हाशमी की पहली सोलो लीड फ़िल्म बन गई है जिसने देश और दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इस फ़िल्म ने शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' और अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' जैसी फ़िल्मों की रफ़्तार की बराबरी की है। आइए जानते हैं कि इसने पांचवें दिन, यानी 18 अगस्त 2026 को कितनी कमाई की। 'आवारापन 2' ने भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, 'आवारापन 2' ने पांचवें दिन, यानी 18 अगस्त 2026 को भारत में 100 करोड़ रुपये (नेट) का आंकड़ा पार किया। फ़िल्म ने मंगलवार को 11,060 शो में 9.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 100.75 करोड़ रुपये हो गई। फ़िल्म ने भारतीय बॉक्स-ऑफ़िस पर 22 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की, इसके बाद दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले सोमवार को इसकी कमाई में काफ़ी गिरावट आई और इसने 9.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके अलावा, फ़िल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 144.13 करोड़ रुपये है। इसे भी पढ़ें: Pune में घर खरीदने के बाद अब शादी की जिम्मेदारियों पर क्या बोले Parth Samthaan 'आवारापन 2' ने 'कबीर सिंह' और 'सूर्यवंशी' की बराबरी की अपनी रिलीज़ के पांच दिनों में, 'आवारापन 2' ने शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की 'कबीर सिंह' और अक्षय कुमार की एक्शन थ्रिलर 'सूर्यवंशी' जैसी फ़िल्मों की रफ़्तार की बराबरी की है। इन फ़िल्मों ने भी घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पांच दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। 'आवारापन 2' के बारे में और जानकारी 'आवारापन 2', 2007 की फ़िल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। पहली फ़िल्म का थिएटर में प्रदर्शन भले ही औसत रहा हो, लेकिन इसने काफ़ी लोकप्रियता हासिल की थी। इस फ़िल्म को पुरानी फ़िल्म से जुड़ी यादों (नॉस्टैल्जिया), इसके संगीत और इमरान हाशमी की फ़्रैंचाइज़ी में वापसी का फ़ायदा मिला है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में शबाना आज़मी, दिशा पाटनी और पूरन गब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसे विशेष भट्ट ने 'विशेष फ़िल्म्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। Entertainment News Hindi Todayonly at Prabhasakshi

प्रभासाक्षी 19 Aug 2026 2:11 pm

Pune में घर खरीदने के बाद अब शादी की जिम्मेदारियों पर क्या बोले Parth Samthaan

एक्टर पार्थ समथान का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। एक्टर ने शादी, घर और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर बात की है। उनके बयान के बाद माना जा रहा है कि घर खरीदने के बाद अब पार्थ समथान शादी के लिए भी तैयार हैं। ऐसे में फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर एक्टर की जिंदगी में वह खास लड़की कौन है। पार्थ समथान ने शादी और जिम्मेदारियों पर की बात सीरियल ‘सहर होने के’ से पहचान बनाने वाले पार्थ समथान ने टेली मसाला को दिए एक इंटरव्यू में अपनी जिम्मेदारियों और फ्यूचर प्लान्स के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने शादी और घर का भी जिक्र किया। पार्थ ने बताया कि जिंदगी के एक पड़ाव पर पहुंचने के बाद शादी, घर और जिम्मेदारियों जैसे बड़े फैसले लेने पड़ते हैं। एक्टर ने कहा कि माता-पिता का घर अपना होते हुए भी एक समय ऐसा आता है, जब इंसान को अपना घर बनाने की जरूरत महसूस होती है। पार्थ के मुताबिक, वह भी अब जिंदगी के उस पड़ाव पर पहुंच चुके हैं, जहां उन्हें अपने भविष्य के लिए घर खरीदना जरूरी लगा। इसे भी पढ़ें: 23 साल बाद Emraan Hashmi की जबरदस्त वापसी, Awarapan 2 की सफलता पर पत्नी परवीन ने कही दिल छू लेने वाली बात मुंबई में भी पार्थ ने खरीदा घर पार्थ समथान ने यह भी बताया कि उन्होंने पुणे में प्रॉपर्टी खरीदने के अलावा मुंबई में भी अपना घर लिया है। उन्हें उम्मीद है कि अगले महीने तक इस घर की पूरी प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। पार्थ ने इस फैसले का श्रेय अपनी मां को दिया। उन्होंने बताया कि घर खरीदने का फैसला उनकी मां का था और उन्होंने ही उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एक्टर के इस बयान के बाद फैंस अब उनके अगले बड़े फैसले यानी शादी को लेकर कयास लगा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: IFFM 2026 में विजय वर्मा की डॉली सिंह से हुई नोकझोंक, ‘रेड फ्लैग’ वाले सवाल पर दिया ये जवाब कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है पार्थ का नाम बता दें कि पार्थ समथान का नाम अब तक कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि, एक्टर ने कभी भी इन रिश्तों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। पार्थ का नाम दिशा पाटनी, एरिका फर्नांडिस, अरिहा अग्रवाल और नीति टेलर जैसी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। इन सभी एक्ट्रेसेस ने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में पार्थ के साथ काम किया है। फिलहाल, पार्थ समथान ने अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन घर खरीदने और जिंदगी में नई जिम्मेदारियों की बात करने के बाद फैंस को उनके अगले कदम का इंतजार जरूर है।

प्रभासाक्षी 19 Aug 2026 12:52 pm

Rahul Gandhi Defamation Case: Sawarkar के रिश्तेदार ने Nathuram Godse को बताया RSS सदस्य। Pune Court

राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि केस में पुणे की अदालत में वीर सावरकर के चचेरे पोते सत्यकी सावरकर ने नाथूराम गोडसे के RSS के संबंधों पर बड़ा दावा किया है । अदालत में सत्यकी सावरकर ने कहा कि उनके नाना गोपाल गोडसे और नाथूराम गोडसे, जिन्होंने 1948 में महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या की थी

लाइव हिन्दुस्तान 18 Aug 2026 11:23 pm

Rahul Gandhi Chhatron ki Goonj: 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज, राहुल क्या बोले | Congress

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi की ‘छात्रों की गूंज (Students Ki Goonj)’ मुहिम का अगला पड़ाव अब Pune होने जा रहा है। राहुल गांधी ने देश के छात्रों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है और खास तौर पर छात्राओं के Rights, Safety, Equality और Opportunities जैसे मुद्दों को सामने रखा है।

लाइव हिन्दुस्तान 17 Aug 2026 10:37 am

Pune Porsche Accident: पोर्शे दुर्घटना के बाद पुणे में किशोर को पुलिस स्टेशन में पिज़्ज़ा परोसा गया, विपक्ष लगाया आरोप

पुणे में अपनी तेज रफ्तार पोर्श कार से दो तकनीशियनों को कुचलने के मामले में हिरासत के 14 घंटे के भीतर 17 वर्षीय लड़के को जमानत दिए जाने पर नाराजगी के बीच, कई विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि हिरासत में लेने के बाद पुलिस स्टेशन में किशोर को पिज्जा, बर्गर और बिरयानी खिलाई गई थी। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मांग की कि पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को बर्खास्त किया जाना चाहिए, और दावा किया कि किशोर को हिरासत में लेने के बाद पुलिस स्टेशन में पिज्जा और बर्गर परोसा गया था। उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के राकांपा गुट के एक विधायक पर पुलिस स्टेशन में मौजूद रहने और 17 वर्षीय किशोर की मदद करने का भी आरोप लगाया। इसे भी पढ़ें: वोट के लिए तमिलों को बदनाम करना बंद करें, रत्न भंडार की चाबी मुद्दे पर स्टालिन ने PM मोदी पर साधा निशाना संजय राउत ने कहा पुणे पुलिस ने एक अमीर लड़के की मदद की जिसने दो युवाओं की जान ले ली... आप उसे पिज्जा और बर्गर किसलिए परोस रहे हैं? अब, वीडियो सामने आया है कि लड़का शराब पी रहा था। हर कोई वास्तविकता से अवगत था। और फिर भी उनकी मदद की। सेना (यूबीटी) नेता ने पूछा कि आरोपी किशोर की मदद कौन कर रहा होगा। पुणे पुलिस आयुक्त को निलंबित करने की अपनी मांग दोहराते हुए, राउत ने कहा कि अन्यथा पुणे के लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। संजय राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया पुलिस कमिश्नर को निलंबित किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोपियों को बचाने की कोशिश की। एक युवा जोड़े की हत्या कर दी गई और आरोपी को 2 घंटे के भीतर जमानत दे दी गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह नशे में था, लेकिन उसकी मेडिकल रिपोर्ट नेगेटिव थी। आरोपी की मदद कौन कर रहा है? यह पुलिस आयुक्त कौन है? उसे हटा दिया जाना चाहिए या पुणे के लोग सड़कों पर आ जाएंगे। आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि अगर कोई अधिकारी आरोपियों की मदद करता पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुमार ने कहा कि उनकी जांच में आरोपी को पिज्जा खिलाए जाने या तरजीह दिए जाने के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। इसे भी पढ़ें: अगर अंबेडकर न होते तो नेहरू SC/ST को आरक्षण नहीं मिलने देते, PM मोदी का कांग्रेस पर हमला शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, इन आरोपों के संबंध में कोई तथ्य सामने नहीं आया है। घटना सामने आने के बाद से पुलिस सख्त है। अगर किसी पुलिस अधिकारी ने आरोपी की किसी भी तरह से मदद की है, तो हम जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक रवींद्र धांगेकर ने भी इसी तरह के आरोप लगाए, उन्होंने यरवदा पुलिस स्टेशन में खत्म हो चुकी कानून-व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया, जहां किशोर और स्पोर्ट्स कार में सवार अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया था। धांगेकर का ट्वीट येरवडा पुलिस स्टेशन में बिकी हुई कानून-व्यवस्था, जिसने मामूली धाराएं लगाकर बच्चे की जमानत के लिए रेड कार्पेट बिछाया। जिस लड़के ने पैसे के लिए दो बच्चों को चींटियों की तरह कुचल दिया, उसे पुलिस स्टेशन में लाकर बिरयानी और पिज्जा खिलाया गया।

प्रभासाक्षी 21 May 2024 6:11 pm