प्रभास की फिल्म बनाकर सदमे में प्रोड्यूसर-डूबे करोड़ों, बताई गलती!
प्रभास की फिल्म द राजा साब को ऑडियंस ने बिल्कुल पसंद नहीं किया, जिसके बाद ये उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बनी. अब इसके प्रोड्यूसर ने बताया कि क्यों उनकी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चली.
फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुँचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान का गुलाबी नगरी में जोरदार स्वागत हुआ...
इस तस्वीर में कृति सुनहरी कढ़ाई से सजे लाल ब्लाउज और खूबसूरत पारंपरिक परिधान में बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। उनके लुक को लाल बिंदी, खूबसूरत मांग टीका, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, नाजुक चेन के साथ पारंपरिक नथ और कई लेयर वाले नेकलेस ने और भी खास बना दिया है। खुले लंबे बालों और खूबसूरत मेकअप के साथ अभिनेत्री का यह अंदाज पारंपरिक खूबसूरती और शालीनता का शानदार उदाहरण है।
रणबीर-यश की ‘रामायण’ में जटायु बने अनुपम खेर, पोस्टर देख उछले फैंस
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण से जटायु का पोस्टर सामने आ गया है. अनुपम खेर इस किरदार को अपनी आवाज देंगे. पोस्टर की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. जानें फिल्म की रिलीज डेट, स्टारकास्ट और एडवांस बुकिंग की पूरी डिटेल.
अक्षय कुमार, अजय देवगन से रणवीर सिंह तक, गणेश आचार्य की फिल्म के समर्थन में उतरा बॉलीवुड
यह फिल्म 11 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार, अजय देवगन और संजय दत्त से लेकर कृति सेनन, विक्की कौशल, रणवीर सिंह और कई अन्य मशहूर सितारों ने मास्टरजी के प्रेरणादायक सफर की सराहना करते हुए फिल्म के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
धीरज कुमार की फिल्म आज का महिषासुर से मेरा एक्टिंग डेब्यू मेरे लिए बेहद खास है, बोले टेरेंस लुईस
गौरांग भास्कर के प्रोडक्शन में बनी और धीरज कुमार के निर्देशन में तैयार हो रही फिल्म ‘आज का महिषासुर’ में सितारों की दिलचस्प टोली नजर आने वाली है। फिल्म में मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, सुपरहिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ से घर घर में पहचान बनाने वाले चंदन रॉय और आयशा ऐमन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
भूखे मरे लोग, अंग्रेजों का कैसा था वो खूनी दौर? रणबाली में दिखेगा सच!
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली में दिखेगा 1876-78 के भयानक अकाल का दौर. जानिए लाखों मौतों, अंग्रेजों की नीतियों और विद्रोह की 6 ऐतिहासिक बातें.
'वो फ्रॉड है', कॉमेडियन का दिलीप पर तंज, फराह ने की बोलती बंद
फराह खान के कुक दिलीप अपनी सादगी और मजेदार बातचीत से सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं. हाल ही में कॉमेडियन साइरस ब्रोचा ने दिलीप को फ्रॉड बताया. जिसके बाद फराह ने दिलीप के बचाव में साइरस पर कसा तंज.
67वें दिन बदल गया Hanuman Ansh की कमाई का गणित, नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन
डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने थिएटर्स में दो महीने से ज्यादा का वक्त पूरा कर लिया है। आइए जानते हैं फिल्म का 67वें दिन का कलेक्शन-
सनी देओल का इंटेंस लुक, 'सूर्या' की दिखी दमदार झलक
सनी देओल ने अपनी नई फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर जारी किया है. फिल्म में सनी का किरदार अतीत और वर्तमान के बीच उलझा हुआ है, जो सच की खोज में है.
बॉक्स ऑफिस पर आएगी 'थलाइवा' की आंधी, एडवांस बुकिंग में रजनीकांत की Jailer 2 ने उड़ाया गर्दा
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म जेलर 2 की एडवांस बुकिंग काफी धांसू तरीके से चल रही है।
साधारण शुरुआत से लेकर असाधारण सपनों तक का सफर दिखाने वाली ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ महत्वाकांक्षा, त्याग और दृढ़ संकल्प की भावनात्मक कहानी पेश करने के लिए तैयार है। यह फिल्म 11 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
जब रोमांस हो दिलकश, गाने की धुन हो कैची और जोड़ी हो एकदम फ्रेश, तो एंटरटेनमेंट का मजा दोगुना होना तय है! HMR Music लेकर आया है
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 66 दिन पूरे कर लिए हैं और 67वें दिन भी शानदार कमाई जारी है। फिल्म ने दुनिया भर में चौंकाने वाला कलेक्शन किया है।
बार-बार किया Liplock, वीडियो Leak, कौन है सीक्रेट BF?
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा ने बॉयफ्रेंड संग प्राइवेट किसिंग वीडियो लीक होने पर अब चुप्पी तोड़ी है. ऐसे में लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनके साथ वीडियो में दिख रहा लड़का आखिरकार कौन है?
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
शिवांशु सोनी, आलोक शॉ, सुकन्या कलान और साक्षी पावस्कर नजर आएंगे।फिल्म की घोषणा और पहला पोस्टर जारी होने के बाद अब ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसी दुनिया की झलक दिखाता है, जहां सपने परिस्थितियों से कहीं बड़े हैं और सफलता की ओर बढ़ने वाला हर कदम अपने साथ नई चुनौतियां लेकर आता है।
फिल्ममेकर और ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आयोजित ‘यूथ फॉर विकसित भारत: माय भारत यूथ कॉन्फ्रेंस’ में युवाओं को नशे से...
11 अक्टूबर 2026 को अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर उनके प्रशंसक उस कलाकार का उत्सव मना रहे हैं, जिसने कई पीढ़ियों को अपनी फिल्मों, संवादों और अभिनय से जोड़ा है...
'जाते-जाते ट्रोल करा गया?', नाना पाटेकर के लिए बोलीं तनुश्री
नाना पाटेकर के निधन के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने उन्हें 'Evil Dead' कहकर विवादित बयान दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. तनुश्री ने लाइव वीडियो में अपने हेटर्स को जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया.
रामायण से 'कैकेयी' और 'मंथरा' की पहली झलक रिलीज
नितेश तिवारी की 'रामायण' के मेकर्स ने नए कैरेक्टर पोस्टर जारी किए हैं, जिनमें लारा दत्ता रानी कैकेयी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नजर आ रही हैं.
'डर के मारे पैरालाइज्ड हो जाती', बॉडी शेमिंग पर बोलीं कटरीना कैफ
कटरीना कैफ को प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े हुए वजन के कारण काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. हाल ही में एक इवेंट के दौरान कटरीना ने कहा कि सोशल मीडिया पर हर किसी की अपनी राय होती है तो इसे गंभीरता से नहीं लेनी चाहिए.
डिजिटल अवतार में रामायण, इंडिया टुडे ग्रुप की सीरीज 'RRRR' का आया टीजर
इंडिया टुडे ग्रुप ने डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में एक नई पहल की है. मुंबई में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में 'रघुपति राघव राजा राम' नाम की पहली शॉर्ट-फॉर्म सीरीज का टीजर लॉन्च किया गया.
जिसे बहन बोला, उसी लव के प्यार में स्काउट! लांघी मर्यादा
स्काउट ने शो में कई दफा लव को बहन का दर्जा दिया. अब उसी बहन के लिए स्काउट के दिल में फीलिंग्स जाग गई हैं. यंग से उन्होंने अपनी दिल की बात शेयर की.
पंचतत्व में विलीन नाना पाटेकर, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि, गूंजा 'नाना साहेब अमर रहे'
Nana Patekar Funeral: नाना पाटेकर का आखिरी सफर पूरा हो गया. बेटे मल्हार ने मुखाग्नि दी और दिग्गज अभिनेता पंचतत्व में विलीन हो गए. उनके किरदार और आवाज हमेशा यादों में जिंदा रहेंगे.
नाना पाटेकरः अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार
नाना की फिल्म-प्रतिभा हमें चौंकाती रही है, रोमांचित करती रही है, उकसाती रही है, क्योंकि उनकी फिल्मों की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि वे आम लोगों के जीवन की सच्चाई और उनके संघर्षो को प्रामाणिकता एवं जीवंतता The post नाना पाटेकरः अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार appeared first on प्रवक्ता.कॉम - Pravakta.Com .
नाना पाटेकर : एक आवाज जो पर्दे से उतरकर जिंदगी में बस गई
नाना पाटेकर The post नाना पाटेकर : एक आवाज जो पर्दे से उतरकर जिंदगी में बस गई appeared first on प्रवक्ता.कॉम - Pravakta.Com .
नाना पाटेकर के अभिनय और जिंदादिली को याद कर भावुक हुईं सोनाली कुलकर्णी
मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के अभिनय और उनके अनोखे अंदाज को लेकर अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने अपनी यादें साझा की हैं. सोनाली कुलकर्णी ने बताया कि नाना पाटेकर के साथ काम करने का उनका अनुभव बेहद खास रहा है. उन्होंने नाना पाटेकर के साथ 'टैक्सी नंबर 9211', 'देउल' और 'डॉ. प्रकाश बाबा आमटे' जैसी फिल्मों में काम किया है. इन फिल्मों के दौरान उनकी दोस्ती गहरी होती चली गई. सोनाली के अनुसार, नाना पाटेकर एक बेहद जिंदादिल और अनुशासित इंसान हैं.
'CJP' के साथ मैदान में उतरे प्रकाश राज, लोगों से भी की अपील
एक्टर प्रकाश राज राज ने 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में बड़ी संख्या में लोगों से अपील की है. यह राज्य-स्तरीय 'पीपल्स ट्रिब्यूनल' (जन-अदालत) कंसोर्म 'स्पेशल इंटेन्सिव रिविजन' (SIR) प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट से नाम जारी करने को चुनौती के लिए आयोजित किया जा रहा है
बिग बॉस फेम अर्चना गौतम के कैफे में चोरी, बोलीं- मेरी जमापूंजी...
बिग बॉस फेम अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफे 'ओए चुरोस' में चोरी हो गई. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर चोरी का एक वीडियो शेयर कर लोगों से सुरक्षित और सतर्क रहने की सलाह दी.
जेलर 2 का ट्रैलर रिलीज, रजनीकांत के स्वैग के चर्चे, देखें मूवी मसाला
मूवी मसाला में आज बात होगी संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट के नए प्रोजेक्ट की. साथ ही बताएंगे सुपरस्टार रजनीकांत सोशल मीडिया पर क्यों कर रहे हैं ट्रेंड. साथ ही बताएंगे 400 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म हनुमान अंश को लेकर कौन-सी नई गॉसिप सामने आई है और रीरिलीज के बाद अवतार को पीछे छोड़कर कैसे एक बार फिर बॉक्स ऑफिस की नंबर वन फिल्म बनी एवेंजर्स एंड गेम. मनोरंजन से जुड़ी हर चटपटी खबर के लिए देखें मूवी मसाला. लेकिन शुरुआत इंटरटेनमेंट जगत की 10 बड़ी खबरों के साथ.
क्या गुल्लू को मिल रही बाहर की सीक्रेट जानकारी? वायरल हुए क्लिप
कुशल तंवर, जिन्हें 'गुल्लू' के नाम से भी जाना जाता है, बिग बॉस 20 में अपना जलवा दिखा रहे हैं. हालांकि लाइव स्ट्रीम के दौरान इंटरनेट पर लोगों ने देखा कि उन्हें कथित तौर पर बाहरी सोर्स से अपनी परफॉर्मेंस के बारे में संकेत मिले थे.
बचपन में फ्रॉक पहना, अब घाघरा-चोली में दिखे स्पर्श, बोले- मुश्किल
जब स्पर्श से पूछा गया कि लड़की का किरदार निभाने में उन्हें किसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने कहा कि शायद इसकी तैयारी उनके भीतर पहले से ही थी. उन्होंने बताया कि बचपन में उनकी मां ने उन्हें कथक सिखाया था और उन्होंने करीब तीन साल तक कथक की ट्रेनिंग ली है.
एक्टर्स संग रोमांटिक सीन पर सोनल ने कही दिल की बात
गैंगस्टर ड्रामा फिल्म मिर्जापुर में सोनल चौहान छाई हैं. उनका कमबैक लोगों को दमदार लगा है. अपने रोल को उन्होंने खूब एंजॉय किया. एक पॉडकास्ट में सोनल से शादीशुदा एक्टर्स के रोमांटिक सीन करने पर सवाल किया गया.
EC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन में शामिल हुईं शबाना आजमी, उठाए ये सवाल
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी एक बार फिर विरोध प्रदर्शन के मैदान में नजर आई हैं. इस बार वह 'सजेपी' (कॉकरोच जनता पार्टी) के एक प्रदर्शन में शामिल हुईं, जहां उन्होंने चुनाव आयोग के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए. यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त दानिश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था. इस दौरान शबाना आजमी ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है.
उर्फी जावेद का मेल वर्जन विजय वर्मा? नए लुक ने किया हैरान
एक्टर वियज वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनके अतरंगी एक्सपेरिमेंटल लुक की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है.
बाल-बाल बचे अजय! मोहनलाल की फिल्म से 'दृश्यम 3' क्यों बेहतर?
हिंदी में अजय देवगन वाली दृश्यम 3 ने मोहनलाल की फिल्म से बाजी मार ली है. इसकी कहानी को लेकर मेकर्स ने एक अलग स्ट्रैटेजी अपनाई, और सच कहा जाए तो वो काम भी आई है. मलयालम वाली दृश्यम 3 से हिंदी वाली दृश्यम द कन्क्लूजन कई गुना बेहतर है. लेकिन इसमें ऐसा क्या अलग किया गया? चलिए बताते हैं...
Review: फिर घिरा विजय, 'दृश्यम 3' में सस्पेंस दमदार पर नया कुछ नहीं
अजय देवगन वाली दृश्यम 3 या कहें दृश्यम द कॉन्क्लूजन आज थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. मोहनलाल वाली मलयालम 'दृश्यम' का ये हिंदी रीमेक इस फ्रैंचायजी का आखिरी हिस्सा होने वाला है. विजय सलगांवकर के परिवार पर पिछली बार की तरह, इस बार भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है. क्या अजय की ये वाली दृश्यम भी अपने पिछले पार्ट्स की तरह दमदार साबित हुई है? पढ़िए हमारा रिव्यू...
हनुमान अंश की वजह से मिर्जापुर को हुआ घाटा? डायरेक्टर ने बताया
मिर्जापुर द मूवी के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर: द मूवी' की अपनी-अपनी जगह है. उन्होंने कहा कि इनकी साथ-साथ मिली कामयाबी यह दिखाती है कि बिल्कुल अलग तरह की फिल्मों और दर्शकों के लिए भी गुंजाइश है.
'बेटियों की जगह बेटों को सिखाएं', महिला अपराध के बीच दीया मिर्जा की बड़ी सीख
दीया मिर्जा ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि लड़कियों को खुद को सुरक्षित रखने की सलाह देने के बजाय लड़कों को बचपन से ही सम्मान, सहमति और सीमाओं की अहमियत करना सिखानाचाहिए
'HBD Cutie...', आलिया ने बेहद रोमांटिक अंदाज में किया रणबीर को विश, तस्वीरें वायरल
आलिया भट्ट ने पति रणबीर के 44 वें जन्मदिन के मौके पर बहुत ही खास अंदाज में विश किया. उन्होंने रणबीर की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं.
कौन हैं शहजाद से भिड़ने वाले सिवेट तोमर? विवादों से रहा गहरा नाता
सिवेट तोमर कौन हैं? रोडीज और स्प्लिट्सविला से पहचान बनाने वाले सिवेट अब शहजाद पूनावाला से विवाद के बाद चर्चा में हैं. जानिए उनका करियर, लव लाइफ और विवादों का पूरा किस्सा.
मनोज तिवारी के बंगले में ‘मिनी इंडिया’, RSS मीटिंग का खास कमरा
Manoj Tiwari VIP Bungalow Tour: दिल्ली में मनोज तिवारी का आलीशान बंगला है. जहां वो अपनी पत्नी सुरभि तिवारी और बच्चों संग रहते हैं. कुछ वक्त पहले फराह खान ने उनके घर का टूर किया था.
कपिल ने गोवा की 'फेनी' पर किया अजय से मजाक, एक्टर ने की बोलती बंद
कपिल के शो पर अजय देवगन अपनी फिल्म दृश्यम 3 को प्रमोट करने पहुंचे थे. वहां कॉमेडियन ने एक्टर से गोवा में मिलने वाली फेमस फेनी को लेकर सवाल पूछा था, जिसपर अजय ने कपिल की ही चुटकी ले ली.
बेटी की वजह से इस्तीफा देंगे मनोज तिवारी? बिग बॉस पर रिएक्शन वायरल
मनोज तिवारी बिग बॉस से जुड़े सवालों से बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे उनसे बच नहीं पा रहे हैं. अपनी बेटी रीति तिवारी के गेमप्ले पर उनका रिएक्शन देखिए.
'हनुमान अंश' के डायरेक्टर ने साझा किए अनुभव, PM मोदी से मुलाकात पर क्या बोले?
नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी सीख पर बनी फिल्म के निर्देशक ने फिल्म निर्माण से जुड़े कई अनसुने और बेहद दिलचस्प किस्से साझा किए हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनाने के पीछे उनकी गहरी आस्था और संवेदनशीलता काम कर रही थी. फिल्म की शूटिंग चित्रकूट के पंजाबी बाबा आश्रम में की गई थी, जहां बाद में पता चला कि महाराज जी खुद भी उसी कमरे में रहा करते थे.
'लव एंड वॉर' में रणबीर के फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका, देखें मूवी मसाला
संजय लीला भंसाली की मच-अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. सोशल मीडिया पर आते ही ये पोस्टर वायरल हो गया. पोस्टर में रणबीर ताकतवर और खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी. 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी. देखें मूवी मसाला.
सलमान की 'मॉन्स्टर' के मेन विलेन का खुलासा! देखें मूवी मसाला
सलमान खान की फिल्म 'मॉन्स्टर' के एक्शन सीक्वेंस लगभग शूट हो चुके हैं. अब फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मलयालम एक्टर ममूटी को मेन विलेन के लिए एप्रोच किया गया है. वो फिल्म में एक अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभा सकते हैं. हालांकि, इन दावों पर 'मॉन्स्टर' के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. देखें मूवी मसाला.
श्रुति हासन 40 की उम्र में भी क्यों हैं सिंगल? शादी को लेकर कही बड़ी बात
श्रुति हासन ने 40 साल की उम्र में सिंगल रहने और शादी को लेकर अपनी सोच शेयर की. उन्होंने बताया कि वह एक बार शादी करने के बहुत करीब थी, लेकिन उन्हें शादी में होने वाली कागजी प्रक्रिया बिल्कुल पसंद नहीं है.
यामी को मिला नेशनल अवॉर्ड तो आदित्य को बड़ी उम्मीद!
यामी गौतम ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता। अवॉर्ड मिलने पर उन्होंने इसे देश से मिलने वाला सबसे बड़ा सम्मान बताया। समारोह में पति और ‘आर्टिकल 370’ के प्रोड्यूसर आदित्य धर भी पहुंचे।
न कमाई-न काम, फिर भी ठाठ में रहे मीका सिंह! करोड़ों की लग्जरी कार में घूमे
सावन में लग गई आग’ के बाद मीका सिंह की कमाई 500 से बढ़कर 10 हजार प्रति शो हो गई. बॉलीवुड में काम तलाशते वक्त उन्होंने अपनी लग्जरी कार हमर को ही अपनी पब्लिसिटी बना लिया.
कास्टिंग डायरेक्टर की 'गर्लफ्रेंड' पर तंज, समय संग हुई लड़ाई?
मुकेश छाबड़ा की गर्लफ्रेंड को लेकर समय रैना ने एक जोक किया था, जिसपर कहा गया कि करीब 15 मिनट तक शो रुका रहा. कास्टिंग डायरेक्टर समय से काफी नाराज हुए थे. अब कॉमेडियन ने खुद इस पूरी लड़ाई का सच बताया है.
गुलदस्ते को समझा बम! कौन थे भारत के पहले जासूस, जिन पर बनेगी फिल्म
भारत के बाहरी खुफिया ढांचे के विकास के साथ रामेश्वर नाथ काव का नाम गहराई से जुड़ा हुआ है. अब इस पर करण जौहर फिल्म बनाने वाले हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामेश्वर नाथ काव कौन थे?
कटरीना की मां ने ठुकराई लग्जरी! गांव में बिना बिजली जीती हैं ऐसी जिंदगी
बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ की मां की लाइफस्टाइल बेटी से बिल्कुल अलग है. वह गांव में बिना लग्जरी के रहती हैं और बच्चों की पढ़ाई के लिए काम करती हैं.
दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजी किलकारी, बेटी का हुआ जन्म
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 सितंबर 2026 को दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी शेयर की। डिलीवरी से एक दिन पहले दोनों सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। खास बात यह है कि उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म भी सितंबर 2024 में हुआ था.
लव रंजन की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज, 6 नए चेहरे इंडस्ट्री में रखेंगे कदम
लव रंजन ने अपनी नई फिल्म पहला प्यार, दूसरी बार का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया है. फिल्म के जरिए वह छह नए चेहरें को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं.
आशीष शेलार के घर बप्पा का दर्शन करने पहुंचे सूर्यकुमार
मुंबई में गणेशोत्सव का जश्न अपने पीक पर है. हर साल की तरह इस बार भी भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार के घर गणपति विराजे. बॉलीवुड और खेल जगत के कई बड़े सितारे आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे.
अनपढ़-गंवार से लेकर बॉडी शेमिंग तक, शहनाज गिल ने खोली ट्रोलिंग की पूरी कहानी
शहनाज गिल ने अपने वजन, भाषा और बॉडी शेमिंग को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे लोग उन्हें अनपढ़-गंवार कहते थे और वजन घटाने-बढ़ाने पर भी ट्रोल करते थे.
महेश भट्ट और बेटियों का ऐसा रिश्ता! सोनी राजदान बोलीं- ‘वो तीनों से डरते हैं’
सोनी राजदान अपनी फिल्म ओम का हरि को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म से चुड़े और अपने परिवार से चुड़े कई सारे बातें की.
'मां ने पैरों पर गिरकर कहा शादी मत करो', सालों बाद पछताई एक्ट्रेस
एक्ट्रेस-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने एक्स हसबैंड शेखर से पहली मुलाकात, शादी और तलाक के बाद की जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि पहली बार शेखर से उनकी मुलाकात 11वीं क्लास में हुई थी और उस वक्त वे उनकी फैन थीं.
‘शाहरुख-अजय स्टार नहीं, कानून तोड़ने वाले’, तुकाराम मुंढे का बड़ा बयान
पान मसाला ऐड विवाद में शाहरुख, अजय और टाइगर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. FDA कमिश्नर ने कहा कि सेलिब्रिटी होने से कानून में कोई छूट नहीं मिलेगी.
'हनुमान अंश' की फैन हुईं अपर्णा यादव, महादेव की भक्ति में डूबीं
हनुमान अंश का फैन पूरा बॉलीवुड हो चुका है. अब अपर्णा यादव ने भी फिल्म की सराहना की है. एक इवेंट में वो फिल्म का गाना गाती हुई नजर आईं.
सेंसर बोर्ड का हुआ पुनर्गठन, सुनील शेट्टी-पंकज त्रिपाठी समेत ये दिग्गज शामिल
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड का पुनर्गठन किया है. मंत्रालय द्वारा घोषित इस नए बोर्ड में कुल 18 सदस्यों को शामिल किया गया है. इस नई टीम में फिल्म और टेलीविजन जगत के कई जाने-माने और दिग्गज चेहरों को जगह दी गई है, नए बोर्ड के सदस्यों में अभिनेता सुनील शेट्टी, पंकज त्रिपाठी, अभिनेत्री रुपाली गांगुली, पल्लवी जोशी और बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रसनजीत चटर्जी के नाम प्रमुखता से शामिल हैं.
कटरीना कैफ हुईं बॉडीशेम, Pak एक्टर का फूटा गुस्सा
पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने अपनी फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की को-एक्टर कैटरीना कैफ़ का बचाव किया, जब प्रेग्नेंसी के बाद उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की.
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 का ऐलान, जानिए कब और कहां देख सकेंगे शो
कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर अपना कॉमेडी टॉक शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' वापस लाने के लिए तैयार हैं. कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर शो के नए सीजन 5 का एक प्रोमोशनल वीडियो शेयर किया.
बप्पा की आरती में सलमान से हुई गलती, बहन अर्पिता ने टोका
सोहेल खान के गणपति बप्पा को बीती रात विसर्जित किया गया. इस मौके पर पूरा खान परिवार मौजूद था. सलमान ने बप्पा की आरती की. लेकिन उनकी एक गलती पर बहन अर्पिता ने उन्हें टोका. जानें क्या...
जेह-तैमूर को लगी फोन की लत! ऐसे हैंडल करती हैं करीना कपूर?
करीना कपूर खान अपने बच्चों को मोबाइल फोन और डिजिटल दुनिया से दूर रखते हैं. उनका मानना है कि टेक्नोलॉजी के खतरनाक प्रभावों से बच्चों को बचाने के लिए उनको फोन से दूर ही रखना चाहिए.
फिल्म से आया था जोकर का आइडिया, वो विलेन जो हीरो से ज्यादा पॉपुलर हुआ
जोकर का किरदार अब तो हर कोई जानता है. कमाल ये है कि इस कैरेक्टर का आइडिया एक फिल्म से आया था. कॉमिक्स से शुरू हुआ सफर खुद फिल्मों तक पहुंचा और ये एक ऐसा कैरेक्टर है, जो हीरो से ज्यादा पॉपुलर हो गया.
'मिर्जापुर' में 'सांसों की माला'! नुसरत फतेह की इस कव्वाली की कहानी क्या है?
मिर्जापुर: द मूवी में नुसरत फतेह अली खान के सदाबहार गाने 'सांसों की माला' का नया वर्जन शामिल है. इंटरनेट पर ये काफी ट्रेंड कर रहा है. जानें इस गाने का क्या इतिहास रहा है.
सुपरमैन बनकर फंसे ये सितारे, किसी का करियर खत्म, किसी की हुई मौत!
जो सुपरमैन फिल्मी पर्दे और कॉमिक्स की दुनिया में अमेरिका और वहां के लोगों को बचाता है. कमाल की बात ये है कि उस किरदार के निभाने वाले कई कलाकारों को अपने निजी जीवन में काफी कुछ सहना पड़ता है. हॉलीवुड सर्कल में इसे सुपरमैन कर्स कहा जाता है.
'मुझे जानबूझकर छुआ', आसिफ खान ने हसीना संग की बदतमीजी!
बिग बॉस 20 में उदिति सिंह और आसिफ खान के बीच झगड़ा हुआ. उदिति ने आसिफ के टची बिहेवियर पर आपत्ति जताई. माफी मांगने के बाद भी दोनों के बीच बहस हुई.
'मिर्जापुर द मूवी' के एक गाने पर क्यों छिड़ा विवाद? देखें मूवी मसाला
'मिर्जापुर द मूवी' को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. सिंगर रैपरिया बालम ने मिर्जापुर द मूवी के मेकर्स के क़ानूनी नोटिस भेजा है. बालम ने कहा कि मेकर्स ने बिना इजाजत उनका गाना शूरवीर इस्तेमाल किया है. आखिर क्या है ये पूरा मामला. देखें मूवी मसाला.
धोनी को डेट कर पछताई एक्ट्रेस! रिश्ते को कहा 'दाग'
क्रिकेटर्स का हीरोइन संग कनेक्शन बनना आम बात है. साउथ डीवा राय लक्ष्मी का नाम एक वक्त धोनी संग जुड़ा था. उनके अफेयर की खबरें वायरल थीं.
Film Wrap: आसमान में गूंजा 'हनुमान अंश' का भजन, नीम करोली बाबा की भक्ति में रमीं अपर्णा
शुक्रवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. हनुमान अंश फिल्म से छाए सिंगर सुनील लोधी ने फ्लाइट में अपना मशहूर गीत मैंने तेरे ही भरोसे गाया. वहीं बीजेपी नेता अपर्णा यादव नीम करोली बाबा की भक्ति में लीन होती नजर आईं.
‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर रिलीज, 'विजय' के सामने कौन सा नया खतरा? देखें मूवी मसाला
‘दृश्यम 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर का किरदार निभाएंगे. लेकिन ट्विस्ट ये है कि ‘दृश्यम 3' की कहानी मोहनलाल की मलयालम फिल्म से बिल्कुल अलग रास्ते पर जाएगी. पुराने किरदारों के साथ नए चेहरों की भी एंट्री हुई है. तो क्या विजय इस बार भी पुलिस को मात दे पाएगा? देखें मूवी मसाला.
हीरो संग किसिंग सीन करने में आई घिन, एक्ट्रेस बोली- गंदगी...
अर्शी खान ने बताया कि उन्हें कुछ वेब सीरीज के ऑफर आए हैं. लेकिन उन्हें देखना होगा उनमें कैसे इंटीमेट सीन्स हैं.
सनी बने रामायण के हनुमान, जलाई रावण की लंका! भव्य होगा सीन
सनी देओल ‘रामायण’ में भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में हनुमान के लंका जाने वाले सीन को तैयार करने में करीब 2 महीने लगे. जानिए इस बड़े फायर सीक्वेंस से जुड़ी खास बातें.
'हनुमान अंश' सिंगर को दिखेगी दुनिया, फैन हुए नेता, दिया सम्मान
2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है. फिल्म में नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी का गाना 'मैंने तेरे ही भरोसे' वायरल हो गया है, जिससे वे इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं.
काजी तौकीर संग तुलना पर भड़के शालीन भनोट, बोले- मैं एक ही हूं
यंग डीएसए (Yung DSA) के साथ हुई बहस के बाद जब फैन्स ने बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी तौकीर की तुलना शालीन भनोट से की. अब इस पर शालीन भनोट का रिएक्शन आया है.
क्राइम पेट्रोल में बेअसर 'सिंघम' की दहाड़, कहां चूके अजय?
अजय देवगन ने टीवी शो क्राइम पेट्रोल 2026 के होस्ट के रूप में एंट्री की, लेकिन उनकी होस्टिंग को दर्शकों ने अनूप सोनी की तुलना में कम प्रभावशाली बताया. जानें क्या रही इसकी वजह.
‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन से अशनीर ग्रोवर होंगे आउट?
पॉपुलर रियलिटी शो राइज एंड फॉल के दूसरे सीजन को होस्ट करते नहीं नजर आएंगे अशनीर ग्रोवर. खबरों के मुताबिक अशनीर इस नए सीजन का हिस्सा नहीं होंगे.
हीरोइन से कम नहीं 'मुन्ना भैया' की असली पत्नी, लाइमलाइट से दूर
दिलचस्प बात यह है कि दिव्येंदु शर्मा की असली जिंदगी की लव स्टोरी भी उनकी किसी फिल्म जितनी ही दिलचस्प है. उनकी पत्नी, अकांक्षा शर्मा, एक होशियार ज्वेलरी डिजाइनर हैं.
मिर्जापुर में 'बीना भाभी' संग इंटीमेट सीन में छाया कौन ये एक्टर?
मिर्जापुर द मूवी में नए किरदारों की एंट्री हुई. इसमें बिरजू लोहार का किरदार शामिल किया गया है, जिसे टीवी एक्टर मोहित मलिक ने प्ले किया. फिल्म में उनका और 'बीना भाभी' बनी रसिका दुगल का इंटीमेट सीन भी है.
‘जय संतोषी मां’ के सिंहासन पर ‘हनुमान अंश’! तोड़ा 51 साल पुराना रिकॉर्ड
सिर्फ ₹1.8 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने कमाई के मामले में तहलका मचा दिया है. फिल्म ने 51 साल पुराने ‘जय संतोषी मां’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
मिर्जापुर फर्स्ट रिव्यू: ‘पीक मास एंटरटेनर’ है गुड्डू पंडित-मुन्ना त्रिपाठी की फिल्म
Mirzapur The Movie का शुरुआती रिव्यू सामने आ गया है. तरण आदर्श ने फिल्म को 4 स्टार और ‘विनर’ बताया है. जानें फिल्म में क्या है खास.
भगवा साड़ी में 'कच्चा बादाम गर्ल', मां सीता बन हुईं इमोशनल
अंजलि अरोड़ा ने भगवा साड़ी पहने अपने लुक की फोटो पोस्ट की है. ये तब का लुक है जब वो मूवी में वनवास के सीन शूट कर रही थीं.
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' का जलवा, देखें मूवी मसाला
नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. 7 अगस्त को रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने अब तक भारत में 60 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इस तरह 'हनुमान अंश' साल 2026 की सरप्राइज ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है. देखें मूवी मसाला.
बिहार में बनेगा फिल्म सिटी- बोले CM सम्राट चौधरी, पवन सिंह ने जोड़े हाथ
‘भोजपुरी बवाल’ के फिनाले में CM सम्राट चौधरी ने पवन सिंह की बात पर बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने बिहार में फिल्म सिटी और स्टूडियो बनाने का वादा किया.
भगवद् गीता पढ़ती हैं मौनी रॉय, लाइब्रेरी में रखे ग्रंथ
मौनी रॉय का मुंबई वाला 4BHK घर बेहद खूबसूरत और लग्जरी है, लेकिन उनके घर में आध्यात्मिकता की भी खास जगह है. एक्ट्रेस की बुक शेल्फ में भगवद गीता और भागवतम हैं और उन्होंने बताया कि वह गीता पूरी पढ़ चुकी हैं.
70 की एक्ट्रेस ने मांगा काम, इंडस्ट्री ने किया इग्नोर, छलका दर्द
फेमस एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने इंडस्ट्री में काम न मिलने और नजरअंदाज किए जाने पर नाराजगी और निराशा व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि अगर काम नहीं दे सकते तो कम से कम उन्हें सूचित किया जाना चाहिए.
कैसा है करीना और पृथ्वीराज की 'दायरा' का ट्रेलर? देखें मूवी मसाला
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इस फिल्म में दर्शकों को सिर्फ केस सुलझाने की कहानी नहीं, बल्कि सच, सिस्टम और इंसाफ की पूरी लड़ाई देखने को मिलेगी. देखें मूवी मसाला.

