...

इंदौर में हवा में चक्कर काटकर भोपाल डायवर्ट हुई हैदराबाद फ्लाइट, रीवा और जबलपुर उड़ान निरस्त

खराब मौसम का असर अन्य उड़ानों पर भी दिखाई दिया। इंदौर से जाने वाली आधा दर्जन उड़ानें देरी से संचालित हुई। मुंबई की तीन, हैदराबाद, जयपुर और नागपुर सहित कई उड़ानें देरी से संचालित हुई।

दैनिक जागरण 7 Sep 2026 9:43 pm

मनोज जरांगे की सरकार से मांग, लागू किया जाए हैदराबाद स्टेट गजट; मराठा-कुनबी रिकॉर्ड का दिया हवाला

मनोज जरांगे की सरकार से मांग, लागू किया जाए हैदराबाद स्टेट गजट; मराठा-कुनबी रिकॉर्ड का दिया हवाला

समाचार नामा 7 Sep 2026 8:52 am

Kanpur News: हैदराबाद की कंपनी दिलाएगी जलभराव से निजात, इंटीग्रेटेड अर्बन स्टाॅर्म वाटर ड्रेनेज मास्टर प्लान बनाने की तैयारी शुरू

हैदराबाद की कंपनी दिलाएगी जलभराव से निजात, इंटीग्रेटेड अर्बन स्टाॅर्म वाटर ड्रेनेज मास्टर प्लान बनाने की तैयारी शुरू

अमर उजाला 7 Sep 2026 2:31 am

मनोज जरांगे की सरकार से मांग, हैदराबाद स्टेट गजट लागू कर मराठा परिवारों को कुनबी मानने की बात

मनोज जरांगे की सरकार से मांग, हैदराबाद स्टेट गजट लागू कर मराठा परिवारों को कुनबी मानने की बात

समाचार नामा 6 Sep 2026 11:05 am

इंदौर से हैदराबाद 10 घंटे में, MP से जुड़ेंगे महाराष्ट्र-तेलंगाना, खंडवा, जलगांव, नांदेड़ तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

Indore-Hyderabad Expressway: इंदौर से हैदराबाद का सफर अब 10 घंटे में पूरा हो जाएगा. क्योंकि मध्य प्रदेश की महाराष्ट्र और तेलंगाना तक अब सीधी मजबूत कनेक्टिविटी होने वाली है.

NDTV इंडिया 6 Sep 2026 10:47 am

इंदौर: 65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड, 6 महीने की कठिन ट्रेनिंग ने दिलाई सफलता

हैदराबाद मैराथन 2026 में इंदौर के 30 धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। 65 वर्षीय प्रेम नारायण शर्मा ने 10 किमी श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। 42 किमी, 21 किमी और 10 किमी स्पर्धाओं में इंदौर के धावकों ने 6 महीने की कड़ी मेहनत से सफलता पाई।

अमर उजाला 6 Sep 2026 7:05 am

8th Pay Commission Updates: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर लेवल 7 एंप्लॉयीज का HRA कितना बढ़ जाएगा?

आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर न सिर्फ केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज की बेसिक सैलरी बढ़ जाएगी बल्कि एचआरए भी बढ़ेगा। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बेसिक पे में होने वाले बदलाव का सीधा असर हाउस रेंट अलाउन्स (एचआरए) पर पड़ेगा। खासकर बड़े शहरों में रहने वाले एंप्लॉयीज पर ज्यादा फर्क पड़ेगा।केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज का HRA बेसिक पे के हिसाब से तय होता है। इसमें एंप्लॉयीज के पोस्टिंग के शहर के हिसाब से बदलाव देखने को मिलता है। 2017 में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने शहरों को तीन कैटेगरी X, Y और Z में बांटा था। यह तय किया गया था कि एक्स शहरों में एचआरए रेट 24 फीसदी होगा। Y शहरों में 16 फीसदी और Z शहरों में 8 फीसदी होगा।इस कैलकुलेशन के आधार पर एक्स, वाय और जेड शहरों में मिनिमम HRA क्रमश: 5,400 रुपये, 3,600 रुपये और 1,800 रुपये है। यह भी कहा गया था कि महंगाई भत्ता (DA) 25 फीसदी पार कर जाने पर एचआरए बढ़कर 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी हो जाएगा। DA के 50 फीसदी के पार करने के बाद यह 30 फीसदी, 20 फीसदी और 10 फीसदी हो जाएगा।चूंकि DA 2024 में 50 फीसदी के पार हो गया, जिससे X, Y और Z शहरों के लिए एचआरए बढ़कर क्रमश: 30 फीसदी, 20 फीसदी और 10 फीसदी हो गया। यह समझ लेना जरूरी है कि एक्स कैटेगरी के तहत मेट्रो शहर आते हैं। इनमें Delhi, Mumbai, Kolkata, Chennai, Bengaluru और Hyderabad शामिल हैं। Y कैटेगरी के तहत ऐसे शहर आते हैं, जहां की आबादी 5 लाख से 50 लाख के बीच होती है। Z कैटेगरी के तहत जो एक्स और वाय कैटेगरी से बाहर हैं।नीचे के इलेस्ट्रेशन में बताया गया है कि बेसिक पे बढ़ने पर अलग-अलग पे लेवल के एंप्लॉयीज के एचआरए पर किस तरह से असर पड़ेगा। इस कैलकुलेशन के लिए तीन फिटमेंट फैक्टर 2 गुना, 2.5 गुना और 3 गुना को ध्यान में रखा गया है। साथ ही एचआरए के लिए बेसिक पे के मौजूदा 30 फीसदी, 20 फीसदी और 10 फीसदी रेट को ध्यान में रखा गया है।टेबलकेंद्र सरकार के लेवल 7 के एंप्लॉयीज के मामले में टेबल में यह माना गया है कि 3 गुना फिटमेंट फैक्टर पर बेसिक बे बढ़कर 1,34,700 रुपये हो जाएगी। इस नए बेसिक पे पर एंप्लॉयीज का एचआरए उसके शहर की कैटेगरी पर निर्भर करेगा।30 फीसदी HRA (X cities): 40,41020 फीसदी HRA (Y cities): 26,94010 फीसदी HRA (Z cities): 13,470टेबल2.5 गुना फिटमेंट फैक्टर पर एंप्लॉयीज का बेसिक पे बढ़कर 1,40,250 रुपये हो जाएगा। इस बेसिक पे पर मंथली एचआरए इस तरह होगा:30 फीसदी HRA (X cities): Rs 33,67520 फीसदी HRA (Y cities): Rs 22,45010 फीसदी HRA (Z cities): Rs 11,225टेबलइसी तरह अगर फिटमेंट फैक्टर 2 गुना रहता है तो लेवल 7 एंप्लॉयीज का बेसिक पे बढ़कर 89,800 रुपये हो जाएगा। इस बेसिक पे पर शहर के हिसाब से एंप्लॉयीज का मंथली एचआरए इस तरह होगा:30 फीसदी HRA (X cities): Rs 40,41020 फीसदी HRA (Y cities): Rs 26,94010 फीसदी HRA (Z cities): Rs 13,470आठवें वेतन आयोग के अगले साल मई-जून तक अपनी सिफारिशें सौंप देने की उम्मीद है। उसके बाद सरकार उस पर विचार करेगी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद उसे लागू कर दिया जाएगा। अनुमान है कि इसे अगले साल के आखिर तक लागू किया जा सकता है। हालांकि, एंप्लॉयीज को इस साल जनवरी से एरियर का पेमेंट भी होगा।

मनी कण्ट्रोल 5 Sep 2026 6:52 pm

महिला साइबर ठग हैदराबाद से गिरफ्तार:15 लाख रुपए की ठगी के मामले में 8 महीने से चल रही थी फरार

बूंदी साइबर थाना पुलिस ने 15 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में 8 महीने से फरार चल रही महिला आरोपी को हैदराबाद, तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा जयपुर के आदेश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज के निर्देश पर विशेष अभियान 'साइबर शील्ड' भी चल रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान निस्तारण दल अदिति चौधरी की देखरेख में एक टीम बनाई गई थी। साइबर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक किरदार अहमद के नेतृत्व में इस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने 15 लाख रुपए की ठगी में फरार कोडीपल्ली ज्योति पत्नी कोडीपल्ली राजेश, निवासी हैदराबाद, तेलंगाना को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी किरदार अहमद, सब इंस्पेक्टर दुर्गालाल, हेड कॉन्स्टेबल भोजेन्द्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह और कॉन्स्टेबल मेघना शामिल थे। बूंदी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने निजी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड न दें। इन कागजात का उपयोग आपके खिलाफ साइबर अपराध में किया जा सकता है, जिसके लिए आप कानूनी तौर पर जिम्मेदार होंगे। साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल 1930 या नजदीकी पुलिस थाने पर रिपोर्ट करें। गोपनीय जानकारी के लिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बूंदी के 24x7 हेल्पलाइन नंबर 8764862409 पर संपर्क किया जा सकता है।

दैनिक भास्कर 5 Sep 2026 6:24 pm

टीसीएस हैदराबाद में शुरू करेगी एक गीगावाट का डेटा सेंटर

टाटा समूह की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस हैदराबाद में 264 एकड़ में एक गीगावाट का डेटा सेंटर स्थापित करेगी।

नया इंडिया 5 Sep 2026 6:01 pm

ढाई घंटे देरी से इंदौर पहुंची हैदराबाद उड़ान, मुंबई के लिए भी देरी से रवाना हुई फ्लाइट, यात्रियों ने किया हंगामा

हैदराबाद से इंदौर आने वाली उड़ान करीब ढाई घंटे देरी से रात 12.20 बजे इंदौर पहुंची। इससे मुंबई जाने वाली उड़ान भी ढाई घंटा देरी से रात एक बजे रवाना हुई। हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट पर उड़ान में देरी होने पर इंदौर के यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्री उड़ान में देरी और सही जबाव नहीं मिलने से नाराज थे।

दैनिक जागरण 5 Sep 2026 3:39 pm

17वीं नेशनल चेस चैंपियनशिप का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन, हैदराबाद रीजन को मिली ओवरऑल ट्रॉफी

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में 17वीं नेशनल शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। गार्ड ऑफ ऑनर, चिरमी व कालबेलिया डांस के बीच हैदराबाद रीजन को ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की गई।

प्रातःकाल 5 Sep 2026 12:03 pm

‘बच्चे को जन्म दूंगी, फिर हैदराबाद जाकर पति को बचाऊंगी':गिरफ्तारी पर पत्नी बोली- हत्या-दुष्कर्म में फंसाया, गर्भवती का दावा; पति 3 महीने से गांव में थे

‘हैदराबाद पुलिस कहती है कि 3 महीने से मेरे पति नर्स की रेकी कर रहे थे, पर वे इन 3 महीनों में हैदराबाद में नहीं थे। दिसंबर 2025 में वो बीमार हो गए थे। इसके बाद गांव आ गए थे और समस्तीपुर के खानपुर में ऑपरेशन हुआ। 7 जुलाई को हैदराबाद गए थे। मैं 9 महीने की गर्भवती हूं। हैदराबाद में मेरे पति सनाउल्लाह को नर्स से रेप-हत्या मामले में फंसाया गया है। उनको जेल भेज दिया गया है। मैं क्या करूं, मैं प्रेग्नेंट हूं। उतनी दूर अभी नहीं जा सकती हूं। इसी महीने में डिलीवरी होनी है। इसके बाद मैं हैदराबाद जाऊंगी। पति के लिए जो करना होगा, वो मैं करूंगी।’ ये बातें नसीमा खातून ने कही हैं। जिनके पति सनाउल्लाह (34) को हैदराबाद में पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर 30 अगस्त को गिरफ्तार किया था, हालांकि अभी कोर्ट में ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ है। सनाउल्लाह रेप-मर्डर केस में कब और कैसे जुड़ा, पत्नी ने क्या दावा किया, परिवार को कैसे पता चला कि सनाउल्लाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया, पढ़ें रिपोर्ट… जानिए पत्नी-बहन और परिवार के लोगों ने क्या कहा…. गैराज के मालिक ने फोन कर परिजन को गिरफ्तारी की जानकारी दी सनाउल्लाह की पत्नी ने बताया कि 2022 में हमारी शादी हुई। 2 साल का बेटा सुल्तान है। दूसरा बच्चा पेट में है। पति हैदराबाद में एक गैराज में काम करते हैं। पहले वे गांव में ही ड्राइवरी करते थे, लेकिन पिछले 3 साल से हैदराबाद में काम कर रहे हैं। इस बीच मैं दोबारा गर्भवती हुई। मुझे बहुत समझा-बुझाकर वे हैदराबाद गए थे। कहा था कि जा रहा हूं, खूब कमाऊंगा, अपने बच्चों का अच्छे से पालन-पोषण करूंगा। हमारी रोज बात होती थी। 28 अगस्त को भी रात 12:00 बजे तक हमारी लंबी बातें हुई, उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। 29 अगस्त को जिसके यहां वे काम करते थे, उसी सेठ ने फोन करके बताया कि तुम्हारे पति को एक नर्स के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप में पुलिस पकड़ कर ले गई है। कभी किसी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ- बहन बहन इशरत खातून ने बताया कि 4 भाइयों में सनाउल्लाह तीसरे नंबर पर है। 34 साल का हो गया, लेकिन आज तक हमने उसकी कभी कोई शिकायत नहीं सुनी। बचपन से हमने पाल-पोसकर बड़ा किया। उसकी शादी भी हमने कराई। बहुत मिलनसार लड़का, हमेशा हंसते-बोलते रहता था। 3 साल से वह हैदराबाद में काम करता था। 4-5 महीना वहां रहता था। फिर गांव आ जाता था और कुछ दिन हम सब के साथ रहता था। नवंबर में हैदराबाद गया और दिसंबर 2025 में तबीयत खराब होने पर गांव आ गया। यहां ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद से घर पर ही रह रहा था। जिस सेठ के गैराज में काम करता था। वह बराबर फोन करके बुलाता था, लेकिन तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण वह वहां जा नहीं रहा था। पुलिस ने हमें गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी- चाचा सनाउल्लाह के चाचा मोहम्मद शाहजहां ने बताया कि भतीजे के साथ बहुत गलत हुआ है। मेरे समझ से भतीजा निर्दोष है। गांव में उसका कभी किसी से कोई झगड़ा-झंझट तक नहीं हो रहा था। उसे जरूर फंसाया गया है। पुलिस ने भी सूचना नहीं दी। पुलिस ने अगर पकड़ा तो फोन करना चाहिए। मामले की जांच होनी चाहिए वार्ड प्रतिनिधि जफीर अंसारी ने बताया 3 सितंबर को खबर देखकर हमें जानकारी मिली। परिजनों से पूछा तो जानकारी मिली कि पकड़ा गया है। हैदराबाद के लोकल न्यूज में पिता का नाम हैदर बताया जा रहा है, जबकि सनाउल्लाह के पिता का नाम हैदर नहीं मरहुम कमरुद्दीन है। महिला के साथ जो घटना हुई उसकी हम निंदा करते हैं, ऐसा नहीं होनी चाहिए। लेकिन इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। अगर सनाउल्लाह खिड़की तोड़कर अंदर गया होगा तो उसका फिंगर प्रिंट होगा, उसकी जांच होनी चाहिए। अगर सनाउल्लाह उस घटना में दोषी है तो उसे फांसी की सजा होनी चाहिए, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिलता है तो उसे छोड़ देना चाहिए। परदेश से 2 महीना के लिए भी गांव आता था तो यहां टोटो चलाता था, मजदूरी करता था। उसे फंसाया गया है। मामले की जांच होनी चाहिए। तेलंगाना की सरकार इसकी जांच कराए। कमरे में नर्स की लाश मिली थी श्मशाबाद (हैदराबाद) जोन के डीसीपी बी राजेश के अनुसार सनाउल्लाह पोर्नोग्राफी देखने का आदी था। वो मृतका के कमरे के ठीक पीछे स्थित एक बाइक गैराज में काम करता था। 28 की रात जब नर्स अपने कमरे में सो रही थी। तभी आरोपी खिड़की के रास्ते उसके कमरे में घुस आया। नर्स ने विरोध किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। 29 अगस्त को नर्स जब हॉस्पिटल नहीं पहुंची तो अस्पताल से उसे फोन किया गया। फोन रिसीव नहीं किया तो नर्स की सहेली कमरे में देखने पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, फिर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर नर्स मृत पाई गई थी। इस मामले में डीसीपी का कहना है कि सनाउल्लाह पिछले 3 महीने से नर्स की रेकी कर रहा था और अस्पताल से घर लौटने के बाद उस दिन घटना को अंजाम दिया। मोबाइल टावर डेटा और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

दैनिक भास्कर 5 Sep 2026 7:36 am

अध्ययन: मांसपेशियों और दिल की सेहत के लिए विटामिन डी-3 ज्यादा असरदार, हैदराबाद पोषण संस्थान के शोध में खुलासा

मांसपेशियों की मजबूती और दिल को सेहतमंद बनाए रखने के मामले में विटामिन डी-3 विटामिन डी-2 की तुलना में कहीं अधिक असरदार है।

अमर उजाला 5 Sep 2026 4:03 am

कटनी स्टेशन पर हथकड़ी से हाथ निकाल भागा आरोपी:तेलंगाना पुलिस ट्रेन से रिमांड पर हैदराबाद ले जा रही थी

कटनी रेलवे स्टेशन से तेलंगाना पुलिस की हिरासत से शुक्रवार सुबह आर्म्स एक्ट का एक आरोपी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। आरोपी को दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से हैदराबाद ले जाया जा रहा था। घटना के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हैदराबाद के नाचाराम थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में तेलंगाना पुलिस ने बिहार के बगहा (पश्चिम चंपारण) से चार आरोपियों- आशीष कुमार, संदीप महाजन, शशि कुमार और संदीप कुमार (30) को गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम चारों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (12792) से तेलंगाना लौट रही थी। शौचालय ले जाने के दौरान भागा आरोपी कटनी स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान जब एक पुलिसकर्मी एक आरोपी को शौचालय ले गया, तभी मौका देखकर आरोपी संदीप कुमार (पिता हरिशचंद्र) ने चालाकी से हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और ट्रेन से उतरकर स्टेशन के अंधेरे का फायदा उठाकर गायब हो गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही कटनी जीआरपी ने मामला दर्ज कर स्टेशन, प्लेटफॉर्म, मुड़वारा, साउथ स्टेशन और आउटर इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। जीआरपी थाना प्रभारी अनिल मरावी ने बताया कि स्टेशन व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जरूरत पड़ने पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी की एक विशेष टीम को उसके गृह ग्राम बिहार भी भेजा जाएगा।

दैनिक भास्कर 4 Sep 2026 5:36 pm

Boyfriend on Rent Scam: Hyderabad IPS ने बताया कैसे ठगी का शिकार हो रही लड़कियां? Cyber Fraud

Boyfriend on Rent Scam: Hyderabad IPS ने बताया कैसे ठगी का शिकार हो रही लड़कियां? Cyber Fraud

लाइव हिन्दुस्तान 11 Aug 2026 10:02 pm

Crime Katha: Hyderabad में बीच सड़क Fasi Ahmed को दी दर्दनाक मौत, इलाका सन्न | Aamer Murder

हैदराबाद के सईदाबाद इलाके में दिनदहाड़े हुई एक दिल दहला देने वाली हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया। 35 वर्षीय कपड़ा कारोबारी फासी अहमद उर्फ आमेर पर सरेआम धारदार हथियारों से हमला किया गया।

लाइव हिन्दुस्तान 5 Aug 2026 11:43 pm

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन हैदराबाद में लॉन्च होगा 'नागबंधम' का भव्य ट्रेलर

'नागबंधम' ने 2026 की सबसे चर्चित भारतीय फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसके अलग-अलग प्रमोशनल कंटेंट ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। विराट कर्णा, ऋषभ साहनी, नभा नटेश, जगपति बाबू और अन्य कलाकारों से सजी इस फिल्म के दमदार ...

वेब दुनिया 17 Jun 2026 3:41 pm

Karan Johar की Malayalam Cinema में Grand Entry, Prithviraj संग Odiyan से करेंगे बड़ा धमाका

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख दिया है और इसके लिए उन्होंने पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ हाथ मिलाया है। दोनों ने मिलकर अपनी नई पैन-इंडिया फिल्म ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। यह एक बड़े लेवल की पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी कहानी 19वीं सदी के केरल की लोककथाओं और रहस्यमयी ताकतों पर आधारित है। हॉरर और थ्रिलर का तगड़ा कॉम्बिनेशन इस फिल्म का डायरेक्शन भ्रमयुगम जैसी सुपरहिट हॉरर फिल्म बनाने वाले राहुल सदाशिवन कर रहे हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेस मंजू वारियर लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और पृथ्वीराज प्रोडक्शंस मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Karan Johar (@karanjohar) इसे भी पढ़ें: Kalki 2 में Alia Bhatt की सीक्रेट एंट्री, Hyderabad में चुपचाप शूट किया दमदार रोल करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे काफी समय से मलयालम सिनेमा के क्राफ्ट और उनकी कहानियों के फैन रहे हैं। जब राहुल सदाशिवन का यह विजन और शानदार स्क्रिप्ट उनके पास आई, तो उन्हें लगा कि मलयालम इंडस्ट्री में कदम रखने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता। यह फिल्म मलयालम के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। इसे भी पढ़ें: आजकल आदमियों से बन नहीं रही, Veer Sahu संग तल्खी के बीच Sapna Choudhary का बड़ा बयान पृथ्वीराज वाराणसी में बनेंगे खूंखार विलेन करण जौहर के प्रोजेक्ट के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन बाहुबली और RRR फेम डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की अपकमिंग मेगा-बजट फिल्म वाराणसी को लेकर भी खूब चर्चा बटोर रहे हैं। लगभग 1400 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड तोड़ बजट से बन रही इस फिल्म में पृथ्वीराज एक खूंखार विलेन कुंभा के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे पहली बार सुपरस्टार महेश बाबू और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस एडवेंचर-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग फिलहाल तेजी से चल रही है, जिसमें अंतरिक्ष से लेकर अंटार्कटिका तक की टाइमलाइंस दिखाई जाएंगी। फैंस इस विजुअल ट्रीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह फिल्म अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रही है।

प्रभासाक्षी 16 Jun 2026 6:15 pm

आजकल आदमियों से बन नहीं रही, Veer Sahu संग तल्खी के बीच Sapna Choudhary का बड़ा बयान

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ और पति वीर साहू के साथ चल रहे विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक इवेंट के दौरान जब स्टेज पर परफॉर्मेंस के लिए सिंगर मासूम शर्मा को बुलाया गया, तो उन्हें देखते ही सपना चौधरी मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज में बोल पड़ीं, आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही है। सपना की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। भले ही सपना ने यह बात हंसते हुए कही हो, लेकिन फैंस इसे उनकी मौजूदा शादीशुदा जिंदगी के तनाव से जोड़कर देख रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Kusum Goyat (@kusum_goyat_1) इसे भी पढ़ें: Kalki 2 में Alia Bhatt की सीक्रेट एंट्री, Hyderabad में चुपचाप शूट किया दमदार रोल तलाक की खबरें सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्ते को लेकर पिछले काफी दिनों से बाजार गर्म है। खबरों की मानें तो दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही है और बात तलाक तक पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं, बीच में वीर साहू द्वारा सपना चौधरी के साथ घरेलू हिंसा करने का मामला भी सामने आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सब विवादों के बाद सपना ने वीर साहू का घर छोड़ दिया है और अब वे नजफगढ़ में अपने मायके में रह रही हैं। इसे भी पढ़ें: गोविंदा के बालों का खुला राज! पत्नी Sunita Ahuja बोलीं- हां, Hair Patch लगाते हैं, इसमें बुरा क्या? सपना का बड़ा खुलासा इससे पहले एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में भी सपना चौधरी ने अपनी शादी को लेकर बेहद हैरान करने वाले खुलासे किए थे। सपना ने साफ कहा था कि उन्हें और वीर साहू को आपस में कभी प्यार महसूस ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा था, मैं सिर्फ पत्नी का धर्म निभा रही हूं और वो पति का धर्म निभा रहे हैं, लेकिन अगर आप प्यार की बात करेंगे तो वो हमारे बीच कभी नहीं था। इसी इंटरव्यू के दौरान सपना ने अपने हाथ पर बने पति के नाम का 'वीर' टैटू भी हटवाने की बात कही थी, जिसके बाद से ही दोनों के अलग होने की खबरों ने और जोर पकड़ लिया था।

प्रभासाक्षी 16 Jun 2026 4:59 pm

Kalki 2 में Alia Bhatt की सीक्रेट एंट्री, Hyderabad में चुपचाप शूट किया दमदार रोल

डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म कल्कि साल 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही है, जिसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स ने धमाल मचाया था। अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड क्वीन आलिया भट्ट अब इस बड़े साइंस-फिक्शन यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं। खबर है कि आलिया ने पिछले महीने हैदराबाद में लगभग 5 दिनों तक फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी कर ली है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसका कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन अगर ये खबर सच है, तो प्रभास और नाग अश्विन के साथ आलिया का यह पहला बड़ा कोलेबोरेशन होगा। दीपिका की जगह साई पल्लवी की एंट्री, तो आलिया का क्या है रोल? शुरुआत में ऐसी अफवाहें थीं कि दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने के बाद आलिया भट्ट उनके किरदार सुमति (भगवान कल्कि की मां) का रोल निभाएंगी। लेकिन ताजा अपडेट्स कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। चर्चा है कि दीपिका के हटने के बाद सुमति का रोल निभाने की रेस में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी सबसे आगे चल रही हैं। वहीं, आलिया भट्ट को इस फिल्म में रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं, बल्कि एक बिल्कुल नए और बेहद दमदार कैरेक्टर के लिए कास्ट किया गया है, जो कहानी में एक नया ट्विस्ट लेकर आएगा। इसे भी पढ़ें: गोविंदा के बालों का खुला राज! पत्नी Sunita Ahuja बोलीं- हां, Hair Patch लगाते हैं, इसमें बुरा क्या? कब रिलीज होगी कल्कि 2? कल्कि 2 के अगले फेज की शूटिंग को लेकर टीम काफी एक्टिव नजर आ रही है। खबरों की मानें तो फिल्म का बाकी शेड्यूल अगले साल अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। मेकर्स इस फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन और हैवी वीएफएक्स पर काफी समय लगाने वाले हैं, ताकि दर्शकों को एक शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिल सके। फिलहाल फिल्म को दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है, हालांकि अभी फाइनल रिलीज डेट का इंतजार है। इसे भी पढ़ें: मेरे प्रिय कॉकरोचों, पलट मत जाना... Abhijeet Dipke के बेहोश होने पर Shekhar Suman ने ली चुटकी आलिया की अल्फा भी है तैयार कल्कि 2 के बज के बीच आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म अल्फा को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस पहली फीमेल लीड फिल्म में आलिया के साथ शर्वरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म इसी साल 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रभासाक्षी 16 Jun 2026 4:19 pm

NTR फैंस के लिए डबल ट्रीट: हैदराबाद में बर्थडे सेलिब्रेशन संग NTRxNeel की देखने मिलेगी पहली झलक!

'मैन ऑफ द मासेस' एन. टी. रामा राव कई सालों बाद इस बार हैदराबाद में अपना जन्मदिन मनाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, जो उनके फैंस और चाहने वालों के लिए इस मौके को बहुत खास बना रहा है। एक्टर, जो पिछले कुछ सालों से लगातार शूटिंग और काम में बिजी थे, आखिरकार ...

वेब दुनिया 13 May 2026 12:12 pm

रकुलप्रीत सिंह के भाई अमनप्रीत की तलाश कर रही हैदराबाद पुलिस, ड्रग्स केस में हैं फरार

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमनप्रीत सिंह की पुलिस एक ड्रग्स मामले में तलाक कर रही हैं। अमनप्रीत सिंह तेलुगू और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। उन्हें हैदराबाद पुलिस ने शहर के मसाब टैंक इलाके में हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस में आरोपी ...

वेब दुनिया 28 Dec 2025 12:41 pm

Lok Sabha Election 2024: SS Rajamouli दुबई से हैदराबाद पोलिंग बूथ पर वोट करने पहुंचे, किसने कहां डाला वोट

एसएस राजामौली सोमवार सुबह लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान अपना वोट डालने के लिए निकले। फिल्म निर्माता न केवल अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए हैदराबाद के मतदान केंद्रों पर तेलुगु सितारों की कतार में शामिल हुए, बल्कि उन्होंने मतदान के बाद अपनी और पत्नी राम राजामौली की एक तस्वीर भी साझा की। एसएस राजामौली का ट्वीट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म निर्माता ने उन परिस्थितियों का भी खुलासा किया जिनके तहत वह मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने वोट डालने के बाद अपनी और रमा की स्याही लगी उंगलियां दिखाते हुए एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “दुबई से उड़ान भरी… हवाईअड्डे से सीधे मतदान केंद्र पहुंचे, इसलिए थका हुआ लग रहा हूं… हो गया! आप? हैदराबाद में सेलेब्स ने डाला वोट चौथे चरण के लिए मतदान सोमवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ और सभी लोकसभा क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इससे पहले सोमवार को, ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए निकले। वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''आपको वोट देना होगा क्योंकि आप लोकतंत्र में हैं।'' उनसे पहले, दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने पत्नी सुरेखा कोनिडेला के साथ लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अभिनेता ने सोमवार सुबह मीडिया से बात करते हुए नागरिकों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया। चिरंजीवी ने कहा, मैं लोगों से अपने वोट देने के अधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध करता हूं। कृपया आएं और अपनी शक्ति का उपयोग करें। सिर्फ वह ही नहीं, जूनियर एनटीआर और फिल्म निर्माता तेजा भी सोमवार को तेलंगाना में मतदान केंद्र पर पहुंचे। 'मैं राजनीतिक तौर पर किसी भी पार्टी से जुड़ा नहीं हूं'- अल्लू अर्जुन इससे पहले दिन में अभिनेता अल्लू अर्जुन अपना वोट डालने के लिए हैदराबाद के मतदान केंद्र पर पहुंचे। वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए अर्जुन ने कहा, कृपया अपना वोट डालें। यह देश के सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। आज हमारे जीवन के अगले पांच वर्षों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है। एक बड़ा मतदाता होगा। मतदान प्रतिशत, क्योंकि अधिक से अधिक लोग मतदान करने के लिए बाहर आ रहे हैं, मैं आपको बताना चाहता हूं; मैं राजनीतिक रूप से किसी भी पार्टी से जुड़ा नहीं हूं, मैं सभी पार्टियों के प्रति तटस्थ हूं।''

प्रभासाक्षी 13 May 2024 4:45 pm

रजाकार इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, फिल्म में दिखेगी हैदराबाद नरसंहार की कहानी

Razakar The Silent Genocide of Hyderabad: 1947 में भारत को आज़ादी मिली, इसके बाद हैदराबाद में एक नरसंहार हुआ। इसके बारे में ना लोगों को ज्यादा पता है और ना ही किसी ने बताया। अब इस नरसंहार पर आधारित फिल्म 'रजाकार द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ हैदराबाद' पैन ...

वेब दुनिया 20 Apr 2024 3:30 pm