बंगाल: कोलकाता मेट्रो के यात्री अब सीधे क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं
कोलकाता, 14 अक्टूबर . Wednesday से कोलकाता में मेट्रो से यात्रा करना और भी आसान हो गया है, क्योंकि अधिकारियों ने दो नई पहलों की घोषणा की है. मेट्रो रेलवे के यात्रियों को अब टिकट खरीदने के लिए कोई ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी. यह सुविधा कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर शुरू की गई ... Read more
बिहार MLC चुनाव: कोलकाता में छप रहा बैलट पेपर, नाम के सामने कैंडिडेट का फोटो भी होगा
बिहार एमएलसी चुनाव के लिए बैलट पेपर की छपाई कोलकाता में की जा रही है। बैलट पेपर यानी मतपत्र पर नाम के सामने कैंडिडेट का फोटो भी होगा। 23 अक्टूबर को बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के स्नातक और शिक्षक मतदाता वोट डालेंगे।
SRFTI Kolkata में सुरक्षा नाकामी पर छात्रों का प्रदर्शन, VC के इस्तीफे पर अड़े
सत्यजीत राय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) परिसर में हुई हिंसा के विरोध में विद्यार्थियों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा और उन्होंने कुलपति पर परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। एसआरएफटीआई छात्र संघ ने 13 अक्टूबर को जारी एक बयान में आरोप लगाया कि संस्थान के अधिकारी ‘‘संभावित हिंसा की पूर्व चेतावनी मिलने के बावजूद चार अक्टूबर को परिसर के द्वार पर एक रैली के पहुंचने से पहले पर्याप्त एहतियाती कदम उठाने में विफल रहे।’’छात्रों ने अधिकारियों पर ‘‘पुलिस में दर्ज शिकायतों को कमजोर करने, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की धमकी देने और उनके साथ सार्थक बातचीत करने से इनकार’’ करने का भी आरोप लगाया। एसआरएफटीआई के विद्यार्थियों पर 27 सितंबर और चार अक्टूबर को हिंसा की दो अलग-अलग घटनाओं में कथित तौर पर हमला किया गया था। बयान के अनुसार, 27 सितंबर की घटना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े समूह ‘अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत’ (एबीजीपी) से संबंधित एक कार्यक्रम के सिलसिले में हुई थी। छात्र संघ का दावा है कि पंचसायर थाने में संगठन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ‘बंगीय हिंदू जागरण मंच’ के सदस्यों द्वारा चार अक्टूबर को आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान परिसर में एक बार फिर झड़प हुई। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने संस्थान का द्वार तोड़ने की कोशिश की। छात्र संघ का दावा है कि चार अक्टूबर को संस्थान के द्वार तक मार्च निकालने की घोषणा से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट प्रसारित होने के बावजूद प्रशासन ने रैली को परिसर तक पहुंचने से रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए। संघ ने यह भी आरोप लगाया कि चार अक्टूबर की घटना के बाद दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत में किसी भी संगठन का नाम शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा, छात्रों ने संस्थान के कुछ कर्मचारियों पर पांच और छह अक्टूबर को कुलपति संतोष अजमेरा के कार्यालय में धरने के दौरान उनके साथ हाथापाई करने का आरोप लगाया। छात्रों का कहना है कि अजमेरा ने न तो हस्तक्षेप किया और न ही घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। एसआरएफटीआई में पिछले 17 दिन से शैक्षणिक गतिविधियां ठप हैं। छात्र संघ ने दावा किया कि कुलपति ने चेतावनी दी है कि यदि कक्षाएं दोबारा शुरू नहीं हुईं, तो संस्थान को बंद किया जा सकता है।
छठ महापर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। 14 को खरना, 15 को पहला और 16 को दूसरा अर्घ्य है। धनबाद से छठ के लिए बड़ी संख्या में लोग सपरिवार बिहार जाते हैं। अधिकतर लोग दो माह पहले टिकट बुक करा लेते हैं। 9 से 12 नवंबर तक बिहार जाने वाली गंगा-दामोदर, वनांचल, मौर्य आदि में सीटें फुल हो चुकी हैं। सिर्फ धनबाद-पटना और पाटलिपुत्र में 9 को कुछ सीटें खाली हैं। कन्फर्म टिकट नहीं होने पर तत्काल कोटा, संभावित विशेष ट्रेन या सड़क मार्ग से घर जाने का विकल्प बचा है। सड़क मार्ग: पटना के लिए नवादा रूट बेहतर, भाड़ा नहीं बढ़ेगावैशाली, छपरा, सीवान के लिए ट्रेनें कम हैं। बरही से नवादा, बख्तियारपुर, पटना होकर जा सकते हैं। आरा के लिए औरंगाबाद-सहार रूट आसान रहेगा। बस ओनर एसो. के मुताबिक, छठ में किराया नहीं बढ़ेगा। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल इधर, कोलकाता में दुर्गा पूजा की रौनक देखने का प्लान बना रहे हैं तो जेब ढीली करनी पड़ेगी। रांची से कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है। वहीं, फ्लाइट का किराया दोगुना और बसों का ऑनलाइन भाड़ा भी दोगुने से ज्यादा हो गया है। 14 से 17 अक्टूबर के बीच रांची- हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस के स्लीपर में 100 से ज्यादा वेटिंग है। वंदे भारत और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी 18 अक्टूबर तक टिकटों की लंबी वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों के पास महंगे विकल्प चुनने की मजबूरी है। सामान्य दिनों में करीब 4,000 रुपए रहने वाला रांची-कोलकाता फ्लाइट का किराया बढ़कर 8,000 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, 16 अक्टूबर को रायपुर क्रूजर की एसी बस का ऑनलाइन किराया 2,200 रुपए और ग्रीन लाइन का 2,300 रुपए है। सामान्य दिनों में बस का किराया करीब 1,000 रुपए रहता है। 17 अक्टूबर तक बसों में सीटें भी कम बची हैं। 17 अक्टूबर को भी इन बसों का ऑनलाइन किराया 1500-से 1700 रुपए है। पूजा स्पेशल और इंटरसिटी में सीटें उपलब्धरांची से शालीमार (कोलकाता) सप्ताह में दो दिन चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन नं. 08612 में 17 अक्टूबर को स्लीपर श्रेणी में कुछ सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, 24 अक्टूबर को 250 से अधिक सीटें खाली हैं। वहीं, इंटरसिटी एक्सप्रेस (18628) में 18 व 19 अक्टूबर को भी सीटें खाली हैं।
CM Rekha Gupta का तीखा हमला, CJP बनी AAP की B Team और SIR पर फैलाया भ्रम
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हालिया विरोध प्रदर्शनों के बीच 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सवाल उठाए। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, बीजेपी नेता ने सवाल उठाया कि क्या दबाव समूह ने दूसरे राज्यों के मुद्दों पर भी बात की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि यह हैरानी की बात है कि 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) पर इस तरह सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि देश में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। चुनाव आयोग ने पिछले कई सालों में कई बार इस तरह का रिविज़न किया है। चाहे राज्य में कोई भी पार्टी सत्ता में रही हो या केंद्र में, यही तरीका अपनाया जाता रहा है। पहले इसके खिलाफ आवाज़ क्यों नहीं उठाई गई? अब ऐसी आपत्तियां क्यों उठाई जा रही हैं? इसे भी पढ़ें: CEC के विरोध प्रदर्शन से दिल्ली को हजारों करोड़ का नुकसान, CM Rekha Gupta का हमला मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विरोध-प्रदर्शनों की वजह से दिल्ली को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और यह रुकावट लगातार चल रहे धरनों और विरोध-प्रदर्शनों के कारण है। गुप्ता ने पूछा कि आप लोकतंत्र में काम कर रही व्यवस्था का विरोध इसलिए करना चाहते हैं क्योंकि आप सरकार बनाने में नाकाम रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं... अगर आप तमिलनाडु या केरल में सरकार बनाते हैं, तो क्या वहां ऐसी स्थिति नहीं होगी? क्या यह मुद्दा आपके लिए सिर्फ़ उन राज्यों में मायने रखता है जहां आप सरकार बनाने में नाकाम रहे हैं? उन्होंने CJP पर भी निशाना साधा और BJP के इस दावे को दोहराया कि यह प्रेशर ग्रुप आम आदमी पार्टी की B-टीम है। गुप्ता ने कहा कि जब उन राज्यों में कोई समस्या होती है तो CJP कहाँ चला जाता है? वे वहाँ विरोध प्रदर्शन करने क्यों नहीं जाते? कल ड्रग्स से जुड़े एक मर्डर के बाद, CJP पंजाब जाकर विरोध प्रदर्शन क्यों नहीं कर रहा है? वे आम आदमी पार्टी की 'B-टीम' की तरह क्यों काम करते हैं और सिर्फ़ आम आदमी पार्टी के पॉलिटिकल एजेंडे पर ही क्यों चलते हैं? गुप्ता की ये बातें तब सामने आईं जब CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका को जंतर-मंतर पर नियम तोड़ने के आरोप में पाँच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया; जंतर-मंतर को इस हफ़्ते की शुरुआत में विरोध प्रदर्शन की जगह के तौर पर डी-नोटिफ़ाई कर दिया गया था। इसे भी पढ़ें: Kolkata में TMC का प्रदर्शन रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए, Kunal Ghosh का BJP पर बड़ा हमला मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी विदेश में बैठे उन लोगों के साथ हाथ मिला रही है जो भारत से जलते हैं। गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट है। देश तरक्की कर रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। यही बात उन्हें परेशान करती है। वे भारत से जलने वाले विदेशी लोगों के साथ मिलकर देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें करते रहते हैं।
पूजा में कोलकाता घूमने जाना महंगा:ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया दोगुना; बस भाड़ा भी 2300
कोलकाता में दुर्गापूजा की रौनक देखने का प्लान बना रहे हैं तो जेब ढीली करनी पड़ेगी। रांची से कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है। वहीं, फ्लाइट का किराया दोगुना और बसों का ऑनलाइन भाड़ा भी दोगुने से ज्यादा हो गया है। 14 से 17 अक्टूबर के बीच रांची- हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस के स्लीपर में 100 से ज्यादा वेटिंग है। वंदे भारत और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी 18 अक्टूबर तक टिकटों की लंबी वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों के पास महंगे विकल्प चुनने की मजबूरी है। सामान्य दिनों में करीब 4,000 रुपए रहने वाला रांची-कोलकाता फ्लाइट का किराया बढ़कर 8,000 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, 16 अक्टूबर को रायपुर क्रूजर की एसी बस का ऑनलाइन किराया 2,200 रुपए और ग्रीन लाइन का 2,300 रुपए है। सामान्य दिनों में बस का किराया करीब 1,000 रुपए रहता है। 17 अक्टूबर तक बसों में सीटें भी कम बची हैं। 17 अक्टूबर को भी इन बसों का ऑनलाइन किराया 1500-से 1700 रुपए है। राहत... पूजा स्पेशल और इंटरसिटी में सीटें उपलब्ध रांची से शालीमार (कोलकाता) सप्ताह में दो दिन चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन नं. 08612 में 17 अक्टूबर को स्लीपर श्रेणी में कुछ सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, 24 अक्टूबर को 250 से अधिक सीटें खाली हैं। वहीं, इंटरसिटी एक्सप्रेस (18628) में 18 व 19 अक्टूबर को भी सीटें खाली हैं।
दिल्ली में आंदोलन के बाद कोलकाता लौटीं ममता बनर्जी, कालीघाट की दुर्गापूजा का किया उद्घाटन
दिल्ली में आंदोलन के बाद कोलकाता लौटीं ममता बनर्जी ने कालीघाट मिलन संघ के दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन किया।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी को मिनी बंगाल कहा जाता है। इस शहर में दुर्गा पूजा उत्सव का अलग ही रंग देखने को मिलता है। नवरात्रि के पहले यहां कोलकाता से आए कारीगर बंगाली थीम पर देवी की प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे हैं। इन प्रतिमाओं की डिमांड वाराणसी के अलावा पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में है। नवरात्रि में मूर्तियों को बनाने का ये कारोबार करोड़ों का है। इसके लिए वाराणसी में कई कारखाने हैं जहां दर्जनों लोग काम करते हैं। नवरात्रि से करीब 4 महीने पहले से इस काम को शुरू किया जाता है।शहर के पांडेय हवेली इलाके में देवी की प्रतिमा को तैयार करने वाले कई कारखाने हैं। तंग गलियों में बसे इन कारखानों में सैकड़ो प्रतिमाएं तैयार होती हैं। कारीगर ऑर्डर के हिसाब से इन प्रतिमाओं को अलग-अलग आकार में तैयार करते हैं। विश्वनाथ मूर्ति कला केंद्र के सुनील पाल ने बताया की वो लोग दुर्गा पूजा उत्सव के लिए हर साल देवी की पारंपरिक यानी बंगाली थीम पर आधारित प्रतिमा को तैयार करते हैं। उनके कारखाने में कोलकाता के आधा दर्जन कारीगर काम करते हैं।सामान्य तौर पर वो 5 फीट से लेकर 12 फीट तक की देवी प्रतिमा बनाते हैं। बाजार में इस आकार की प्रतिमा की खूब मांग होती है। उन्होंने बताया की साइ और डिजाइन के हिसाब से ही इनकी कीमत तय होती है। देवी की जो प्रतिमाएं 8 से 12 फीट की होती हैं उसकी कीमत 22,000 से 30,000 के बीच होती है। अलग-अलग कई स्टेप्स में इसे तैयार किया जाता है,इसलिए एक प्रतिमा को बनाने में करीब 20 से 25 दिन का वक्त लगता है। उनके कारखाने में दशकों से यह काम होता चला आ रहा है। बताते चलें की सुनील के कारखाने में हर साल 50 से ज्यादा मां दुर्गा की बड़ी प्रतिमाएं तैयार होती हैं।इसके अलावा भी इस इस इलाके में बंशीचरण पाल का कारखाना भी हैं जहां वो भी लगभग 50 के करीब प्रतिमाओं को तैयार करते हैं। उन्होंने बताया की वाराणसी के साथ ही मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया सहित कई जिलों में उनकी बनाई प्रतिमा सालों से जा रही हैं। हालांकि बदलते दौर में अब वहां भी कुछ कारीगर इस काम को कर रहें है। इसके अलावा वाराणसी के कई पूजा पंडालों के लिए कारीगर सीधे कोलकाता से आते हैं। जो विशेष ऑर्डर पर 15 से 20 फीट ऊंची प्रतिमाओं को तैयार करते हैं। हालांकि इन प्रतिमाओं की कीमत 50 हजार से 80 हजार के बीच होती है।सुनील पाल ने बताया की एक प्रतिमा को तैयार करने में जो लागत आती है मौजूदा समय पर उसपर 40 से 45% तक फायदा होता है, हालांकि इसमें ज्यादातर पैसे कारीगरी पर खर्च होते हैं। लेकिन फिर भी एक प्रतिमा पर आसानी से 5000 से 8000 रुपये तक की बचत होती है। अकेले वाराणसी जिले में शहर से लेकर गांव तक छोटे बड़े 500 से ज्यादा सार्वजनिक पूजा पंडाल सजते हैं।वाराणसी से अभिषेक जायसवाल की रिपोर्टकेंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने मंत्रिमंडल और राज्यसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा, जानिए कौन हैं ये, क्यों उठाया ऐसा कदम?
पश्चिम रेलवे की 5 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, वडोदरा मंडल से गोरखपुर, मऊ और कोलकाता तक सुविधा
पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल से त्योहारों पर पांच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। गोरखपुर, मऊ, लालकुआं, चर्लपल्ली और कोलकाता के लिए इन ट्रेनों की समय-सारणी, संचालन की तारीखें, ठहराव और कोच संरचना जानें।
Rahul Gandhi की High Tea बैठक पर बोले Shashi Tharoor, लोकतंत्र के लिए सतत प्रयास जरूरी
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर हुई 'हाई टी' मीटिंग के पीछे जो संदेश था, उसके लिए लगातार कोशिशों की ज़रूरत है। मीटिंग के लिए पहुँचने पर थरूर ने इसके नतीजे के बारे में पहले से कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं अभी मीटिंग में जा रहा हूँ; जो चीज़ अभी हुई ही नहीं, उसके बारे में मैं अपनी राय कैसे बता सकता हूँ? यह संदेश इतना अहम है कि इसके लिए लगातार कोशिश की जानी चाहिए। यही संदेश है। इसे भी पढ़ें: Dushyant Gautam को राज्यपाल बनाने पर Dehradun में Congress का मौन उपवास इस बीच, राहुल गांधी ने घोषणा की कि 'इंडिया' गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक 'चलो दिल्ली' मार्च के बाद भी लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं, विपक्षी सांसदों, छात्र संगठनों और नागरिक समाज के सदस्यों को चाय पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया और कहा कि इसके बाद वे मीडिया के सामने अपना पक्ष रखेंगे। गांधी ने 'X' पर पोस्ट किया, लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस जन-आंदोलन में हम सब एकजुट हैं – और यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि चाय के बाद, हम सब मिलकर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखेंगे। सभी विरोध प्रदर्शन एक हैं। इसे भी पढ़ें: Kolkata में TMC का प्रदर्शन रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए, Kunal Ghosh का BJP पर बड़ा हमला यह चाय पर चर्चा, राहुल गांधी के नेतृत्व में 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं और समर्थकों द्वारा बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च के बाद हुई। सोमवार को, 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर चुनाव आयोग के उस फैसले को चुनौती दी, जो मतदाता सूची के 'विशेष सारांश संशोधन' (Special Summary Revision) से संबंधित था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कामकाज पर भी चिंता जताई। पत्रकारों से बात करते हुए पायलट ने कुमार के कामों को गैर-कानूनी बताया और उनकी भूमिका पर सवाल उठाए। पायलट ने कहा, देश के लोग चिंतित हैं। हमने न्यायपालिका से अपील की है। मुद्दा यह है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने जो किया, वह गैर-कानूनी है।
रंगों से सजीं कोलकाता की सड़कें, 13 हजार पेन से बनी मां दुर्गा... VIDEO
कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान मां दुर्गा की एक अनोखी मूर्ति लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी. खास बात यह थी कि इसे मिट्टी या किसी पारंपरिक सामग्री से नहीं, बल्कि करीब 13 हजार रीसाइकल्ड प्लास्टिक पेन और उतने ही पेन रिफिल से तैयार किया गया था. इसकी खूबसूरती देखती ही बनती है.
दिल्ली के बाद कोलकाता में भी हंगामा, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ TMC का प्रदर्शन
तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के राजाबाजार इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की. टीएमसी राजाबाजार से पार्क सर्कस तक मार्च निकाल रही थी, लेकिन पुलिस ने अनुमति न होने का दावा करते हुए इसे रोक दिया.
MCD के Ramlila Maidan में प्रदर्शन के लिए सिर्फ 3 तारीखें खाली, खर्च 1.21 लाख रुपये
दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के लिए तय की गई तीन नई जगहों में से एक, रामलीला मैदान में इस साल बुकिंग के लिए सिर्फ़ तीन तारीखें (29, 30 और 31 दिसंबर) ही खाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 एकड़ में फैले इस मैदान में करीब 50,000 लोगों के बैठने की जगह है और एक दिन की बुकिंग के लिए शुरुआती खर्च 1.21 लाख रुपये है, जिसमें रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉज़िट और टैक्स भी शामिल हैं। यह घटनाक्रम दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर डी-नोटिफाई करने और पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार द्वारा 11 अक्टूबर को जारी एक स्टैंडिंग ऑर्डर में रामलीला मैदान, उत्तरी दिल्ली में बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली में CBD ग्राउंड को नई जगहों के तौर पर तय करने के एक दिन बाद हुआ है। इसे भी पढ़ें: UP Congress में कुर्सी की लड़ाई जूते-चप्पल तक आई, Ajay Rai ने BJP में वापसी की टिकट कटाई! पुलिस ने कहा कि इन तीनों जगहों पर विरोध-प्रदर्शन के लिए एक संशोधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) अलग से जारी किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि रामलीला मैदान को ₹50,000 प्रति दिन के हिसाब से बुक किया जा सकता है, जिसके लिए ₹55,000 की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉज़िट देनी होगी। टैक्स मिलाकर, एक दिन की बुकिंग के लिए शुरुआती पेमेंट ₹1.21 लाख बैठता है। इस मैदान की बुकिंग दिल्ली नगर निगम के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के ज़रिए की जाती है, जो इसके इस्तेमाल की मंज़ूरी देता है। नगर निकाय द्वारा एप्लीकेशन मंज़ूर करने से पहले दिल्ली पुलिस से 'नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) लेना ज़रूरी है। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि मैदान का एक छोटा सा हिस्सा विरोध-प्रदर्शन और सभाओं के लिए मुफ़्त उपलब्ध है, लेकिन वहाँ सिर्फ़ 150 लोगों के बैठने की ही जगह है। प्रदर्शन करने की योजना बना रहे संगठनों और रेजिडेंट ग्रुप्स के लिए बुकिंग चार्ज की वजह से यह जगह महंगी पड़ सकती है, खासकर जंतर-मंतर की तुलना में, जहाँ ऐसा कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था। एक अधिकारी ने कहा कि अगर इसे बिना किसी शुल्क के विरोध-प्रदर्शन के लिए दिया जाता है, तो नगर निकाय को हर दिन कम से कम 50,000 रुपये से ज़्यादा का नुकसान होगा। इसे भी पढ़ें: Kolkata में TMC का प्रदर्शन रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए, Kunal Ghosh का BJP पर बड़ा हमला AAP दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रामलीला मैदान को विरोध-प्रदर्शन की जगह बनाने के फ़ैसले पर सवाल उठाए, क्योंकि वहाँ पहले से ही बुकिंग हो रखी है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार ने नागरिकों के साथ एक और धोखा किया है। रामलीला मैदान में दो रामलीलाएं हो रही हैं। उन्होंने पूछा, यहाँ विरोध-प्रदर्शन कैसे किया जा सकता है? क्या वे अफ़रा-तफ़री मचाना चाहते हैं? नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि मैदान पहले से ही कई कार्यक्रमों और उत्सवों के लिए बुक किया जा चुका है, क्योंकि आने वाले हफ़्तों में दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं।
बंगाल: कोलकाता में अनुमति नहीं मिलने पर भी ममता तृणमूल का जुलूस, पुलिस ने रोका
कोलकाता में ममता तृणमूल के केंद्र सरकार विरोधी जुलूस को पुलिस ने बिना अनुमति के आगे बढ़ने से रोक दिया। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में था।
Kolkata में TMC का प्रदर्शन रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए, Kunal Ghosh का BJP पर बड़ा हमला
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध रैली निकाली। TMC प्रदर्शनकारियों ने वोट चोर, गद्दी चोर जैसे नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान ANI से बात करते हुए, तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता कुणाल घोष ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा और प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसने कोलकाता के कई इलाकों में पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात करके शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को दबाने की कोशिश की। घोष ने दावा किया कि TMC के युवा और छात्र विंग ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन किया था, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को इकट्ठा होने से रोकने के लिए रास्ते बंद कर दिए। घोष ने ANI को बताया ममता दीदी के नेतृत्व में हमारे छात्र और युवा विंग ने यहां ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरी तरह से शांतिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया था। इसे भी पढ़ें: Kolkata में TMC का शक्ति प्रदर्शन, केंद्र और Election Commission के खिलाफ मार्च उन्होंने पहले ही ईमेल के जरिए पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। हालांकि, आज सुबह से ही पुलिस और केंद्रीय बलों ने पूरा रास्ता बंद कर दिया है। TMC नेता ने आगे आरोप लगाया कि प्रदर्शन स्थल की ओर जा रहे समर्थकों को शहर के कई हिस्सों में रोका गया। घोष ने कहा जो लोग यहां आना चाहते हैं, उन्हें पूरे इलाके में रोका जा रहा है, जिसमें उत्तरी और मध्य कोलकाता शामिल हैं। हमारा यहां का कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और BJP को इससे तकलीफ हो रही है। चुनाव आयोग प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए घोष ने कहा, BJP को तकलीफ क्यों हो रही है? क्योंकि ज्ञानेश कुमार ने BJP को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए वोटों में धांधली की और उन्हें चुराया। इसे भी पढ़ें: Kolkata Police ने TMC सांसद Abhishek Banerjee को बिलबोर्ड विवाद में भेजा नया नोटिस सोमवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जब तक सभी योग्य मतदाताओं के नाम लिस्ट में शामिल नहीं हो जाते, तब तक मौजूदा वोटर लिस्ट का इस्तेमाल करके ही चुनाव कराए जाने चाहिए। यह बयान स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध के बीच आया है। पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने कहा, मुझे लगता है कि वैध मतदाताओं के नाम लिस्ट में होने चाहिए। जब तक उनके नाम लिस्ट में शामिल नहीं होते, हमें लगता है कि चुनाव पुरानी लिस्ट का इस्तेमाल करके ही कराए जाने चाहिए। सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के नेताओं और समर्थकों ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर बाराखंबा रोड से भारत के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया। नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की।
पिता के इलाज के लिए फ्रेंडली ऋण नहीं, पेपर लीक के लिए दिए थे पांच लाख, कोलकाता में आंसर रट बना अफसर
जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक: सीआईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि रितेश कुमार सिंह ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पास कराने के एवज में कुंदन कुमार से पांच लाख रुपये लिए थे, न कि फ्रेंडली ऋण के तौर पर। रितेश ने कई अभ्यर्थियों को कोलकाता ले जाकर प्रश्न-उत्तर रटवाए थे।
वाराणसी जंक्शन पर लाखों के दुर्लभ कछुए बरामद, कुंभ एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से कोलकाता ले जा रहा था तस्कर; एक गिरफ्तार
सोनारी हवाई अड्डे से व्यावसायिक उड़ानें स्थायी रूप से बंद होने के बाद, वहां तैनात सभी 75 सुरक्षाकर्मियों को वापस बुला लिया गया है। अब जमशेदपुर के यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए रांची या कोलकाता हवाई अड्डों पर निर्भर रहना होगा।
Kolkata में TMC का शक्ति प्रदर्शन, केंद्र और Election Commission के खिलाफ मार्च
तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट ने सोमवार को नयी दिल्ली में प्रदर्शन करने के एक दिन बाद मंगलवार को केंद्र और निर्वाचन आयोग के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन रैली आयोजित करने का आह्वान किया है। पार्टी ने महानगर में राजाबाजार से पार्क सर्कस तक मार्च आयोजित करने की योजना बनाई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस प्रदर्शन में शामिल होंगी या नहीं। प्रदर्शन के लिए पुलिस की अनुमति मिलने को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी ने अपराह्न दो बजे शुरू होने वाली इस रैली को राष्ट्रीय राजधानी में हाल के घटनाक्रमों के खिलाफ ‘‘विशाल प्रदर्शन मार्च’’ बताया है। इनमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कथित कार्रवाई शामिल है। पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ‘‘इस मार्च का आयोजन हमारी पार्टी के छात्र और युवा संगठनों ने किया है। मैं प्रदर्शन मार्च में शामिल होऊंगा, हालांकि मुझे इस बात की अधिक जानकारी नहीं है कि दीदी (बनर्जी) इसमें शामिल हो पाएंगी या नहीं, क्योंकि वह फिलहाल दिल्ली में व्यस्त हैं।
बिलासपुर से कोलकाता के लिए उड़ान फिर से शुरू, रविवार शाम के बजाय दोपहर में दिल्ली जाएगी फ्लाइट
कोरबा शहर के बीचोंबीच हेलीपैड के पास स्थित 6 हेक्टेयर नर्सरी को तीसरे ऑक्सीजोन के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर निगम ने कार्ययोजना को मंजूरी दी है। यहां बरगद, पीपल जैसे छायादार पौधे लगेंगे, बेजा कब्जा हटाया जाएगा और साथ लगे खेल मैदान को भी संवारा जाएगा, ताकि प्रदूषण के बीच हरित क्षेत्र बचा रहे।
दुर्गा पूजा से पहले ऐसी सजीं कोलकाता की सड़कें... VIDEO वायरल
दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता के फ्लाईओवर रंग-बिरंगे नजर आ रहे हैं. गड़ियाहाट और चिंघरीघाटा फ्लाईओवर पर चमकीले रंगों के साथ पारंपरिक अल्पना बनाई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.
दिल्ली में Durga Puja: CR Park से मिंटो रोड तक इन पंडालों में मिलेगा कोलकाता जैसा माहौल
क्या आप भी कोलकाता जैसा दुर्गा पंडाल का भव्य नजारा दिल्ली में देखना चाहते हैं? तो यह लेख आपके लिए है। नवरात्रि के समय में दिल्ली की सड़कों पर एक अलग ही जादू देखने को मिलता है। दुर्गा पंडाल से लेकर गरबा-डांडिया नाइट की धूम और रामलीला के कार्यक्रम देखने को मिलते हैं। यदि इस बार आप सोच रहे है कि इस साल दोस्तों या परिवार के साथ वो परफेक्ट 'पंडाल हॉपिंग' वाली वाइब कहां मिलेंगी, तो आप दिल्ली के इन शानदार पंडालों में जरुर जाएं। यहां पर आपको एकदम कोलकाता वाली वाइब देखने को मिलती है। सीआर पार्क मेला ग्राउंड दिल्ली में दुर्गा पूजा पंडाल की बात हो रही है, तो सबसे पहला नाम सीआर पार्क का ही आता है। मेला ग्राउंड का पंडाल अपने आप में विशाल आकार और भव्य मूर्तियां के लिए जाना जाता है। यहां दर्शन करने के बाद बाहर लगे फूड स्टॉल्स पर गरमागरम काठी रोल और पुचका का आनंद ले सकते हैं। सीआर पार्क बी-ब्लॉक हर साल यह पर कुछ न कुछ नया और हटकर देखने को मिलता है। बी-ब्लॉक पंडाल में अनोखी थीम और पर्यावरण को ध्यान में रखकर की गई सजावट के लिए यह जगह काफी प्रसिद्ध है। वैसे यहां पर बड़े-बड़े कल्चरल प्रोग्राम भी देखने को मिलते हैं। मिंटो रोड दुर्गा पूजा यहां पर 1940 से लेकर अब तक पूजा पंडाल का आयोजन हो रहा है। इस पंडाल में आपको एक बड़ी-सी फैमिली गैदरिंग वाला फील देखने को मिलेगा। लाउड म्यूजिक से दूर, यह जगह अपने स्वादिष्ट भोग और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जानी जाती है। इधर का खाना काफी टेस्टी होता है। सीआर पार्क काली मंदिर इधर आपको कोई मॉर्डन तड़क-भड़क या थीम नहीं देखने को मिलेगी नहीं। कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा सजाई गई मूर्ति और शाम में होने वाली आरती का भव्य नजारा होता है , जो कि काफी सुकून देती है। बंगाल की असली पारंपरिक पूजा यहां पर देखने को मिलती है। मिलानी दुर्गा पूजा ईस्ट दिल्ली का यह खास पंडाल अपनी आर्टिस्टिक थीम के लिए हर साल लोकप्रिय होता है। यहां की सुंदर सजावट और लाइटिंग देखकर आपको लगेगा जैसे आप दिल्ली में नहीं, बल्कि कोलकाता के किसी नामी पंडाल में खड़े हैं। फोटोग्राफी के शौकीनो के लिए यह बेहतरीन जगह है। जीके-2 दुर्गोत्सव अगर आप कम भीड़-भाड़ चाहते हैं, तो आफ दिल्ली के जीके- 2 में चल जाएं। यहां पर आपको धुनुची डांस और लाइव ढाक बीट्स आपको खुद ही थिरकने पर मजबूर कर देगा। दक्षिणायन, जीके-2 अगर आपको एकदम शांति वाला माहौल चाहिए, तो आप यहां जा सकते हैं। दर्शन करने के बाद आप यहां पर लगी हुई छोटी दुकानों से साड़ियां और ट्रेंडी जूलरी की शॉपिंग कर सकते हैं। आराम बाग दुर्गा पूजा यहां का विशाल सेट-अप और चमकादर लाइटिंग के लिए पंडाल दूर-दूर तक मशहूर है। यहां पर आपको एकदम मेले जैसा माहौल देखने को मिलेगा। आराम बाग दुर्गा पंडाल आपको काफी पसंद आएगा और सुकून भी मिलेगा।
कोलकाता, 12 अक्टूबर . तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी Monday को शेक्सपियर सरणी Police स्टेशन नहीं पहुंचे. उन्हें 27 अगस्त को मध्य कोलकाता में उनके कैमक स्ट्रीट ऑफिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं, Policeकर्मियों और कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के कर्मचारियों के बीच हुई झड़प के सिलसिले में पूछताछ के लिए ... Read more
बंगाल: निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, कोलकाता में ED ने 8 ठिकानों पर मारा छापा
ईडी ने कोलकाता में एक निजी निवेश कंपनी से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आठ ठिकानों पर छापामारी की। कंपनी पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये ठगने और रकम वापस न करने का आरोप है।
पश्चिम बंगाल में ईडी का एक्शन: कोलकाता में आठ ठिकानों पर छापे, करोड़ों की ठगी का पैसा कहां लगा; होगा खुलासा? ED Raids at eight locations in Kolkata; will the trail of funds from a multi-crore fraud be revealed?
अजमेर में बंगाली समाज के दुर्गा उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अजमेर में दुर्गा प्रतिमा बनाने की परंपरा करीब 99 साल पुरानी है। 16 अक्टूबर से महोत्सव की शुरूआत होगी। इस बार तैयार होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा मुकुट सहित करीब 12 फीट लंबी होगी और इसका वजन करीब साढ़े चार क्विंटल रहेगा। दुर्गा उत्सव की शुरुआत से पहले 15 अक्टूबर को महालया होगा। स्वर्गीय जगेन्द्र कुंडू ने अजमेर में बंगाली समाज के लिए पहली दुर्गा प्रतिमा बनाई थी। अब उनके पोते तरुण सिंह इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। तीन पीढ़ियों से उनका परिवार दुर्गा प्रतिमाएं बना रहा है। तरुण सिंह ने बताया कि उनके दादा के बाद उनके पिता तिनकोड़ी कुंडू ने प्रतिमाएं बनाईं और अब वे अपनी पत्नी ममता, भाई सुकुमार कुंडू और उनकी पत्नी प्रिया के साथ इस परंपरा को निभा रहे हैं। पहले केवल बंगाली समाज के लिए प्रतिमाएं बनाई जाती थीं, लेकिन अब अजमेर नगर निगम सहित आसपास के इलाकों से भी प्रतिमाओं की मांग आने लगी है। बांस-घास से तैयार होता है प्रतिमा का ढांचा प्रतिमा बनाने की शुरुआत लकड़ी, बांस, पटिया, घास और सुतली से होती है। सबसे पहले बांस और घास की मदद से प्रतिमा का आंतरिक ढांचा तैयार किया जाता है। इसके बाद इस ढांचे पर मिट्टी की परतें लगाकर प्रतिमा को आकार दिया जाता है। प्रतिमा बनाने में तीन तरह की मिट्टी का इस्तेमाल होता है। इसमें चिकनी मिट्टी, बालू मिट्टी और पवित्र मिट्टी शामिल है। इन तीनों के मिश्रण से प्रतिमा का आकार तैयार किया जाता है। इसके बाद प्रतिमा को रंग और सजावट का रूप दिया जाता है। कोलकाता के सोनागाछी से लाई जाती है पवित्र मिट्टी प्रतिमा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली पवित्र मिट्टी को लेकर भी बंगाली समाज में एक खास परंपरा है। यह मिट्टी कोलकाता के सोनागाछी क्षेत्र से लाई जाती है। बंगाली परंपरा में यहां से लाई गई मिट्टी को विशेष माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस मिट्टी को अन्य मिट्टी में थोड़ी मात्रा में मिलाया जाता है। 15 अक्टूबर को महालया से शुरू होगी उत्सव की तैयारी बंगाली समाज के 99वें दुर्गा उत्सव की शुरुआत से पहले 15 अक्टूबर को महालया होगा। समाज के अनुसार, इस दिन सुबह करीब 4 बजे महिषासुर मर्दिनी (मंत्र) बजाए जाते है। इसी के साथ पितृ पक्ष की समाप्ति और देवी पक्ष की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन लोग तर्पण कर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं। संधि पूजा में सब्जियों की प्रतीकात्मक बलि उत्सव में संधि पूजा को प्रमुख अनुष्ठानों में माना जाता है। बंगाली समाज की मान्यता के अनुसार, इसी समय मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इस दौरान विशेष पूजा की जाती है। परंपरा के अनुसार सब्जियों की प्रतीकात्मक बलि दी जाती है। इसमें गन्ना, पेठा और केले आदि शामिल किए जाते हैं। (इनपुट सहयोग-अंशिता परिहार) …….. पढें ये खबर भी… जिला परिषद चुनाव नामांकन का कल आखिरी दिन:अजमेर में अब तक एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ; भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट का इंतजार पंचायतीराज चुनाव के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन करने का कल आखिरी दिन है। जिला परिषद सदस्य के लिए जिले में चार जगह पर्चा दाखिल करने की व्यवस्था की गई है। अभी तक भाजपा व कांग्रेस की ओर से अधीकृत उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की गई है। दोनों पार्टियां आज लिस्ट जारी कर सकती हैं। पूरी खबर पढें
चिटफंड घोटाला मामले में ईडी ने कोलकाता में आठ जगहों पर मारा छापा
कोलकाता, 12 अक्टूबर . Enforcement Directorate (ईडी) ने Monday को पश्चिम बंगाल में एक बड़े चिटफंड घोटाले के सिलसिले में कोलकाता में आठ जगहों पर एक साथ छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया. ईडी की टीमों के साथ सेंट्रल आर्म्ड Police फोर्स (सीएपीएफ) के जवान भी थे. इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया ... Read more
मामला बढ़ने पर विमान को टेकऑफ से पहले पार्किंग क्षेत्र में वापस लाया गया और महिला यात्री आशा राजेंद्रन कृष्णा मूर्ति को उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
दिल्ली के बाद अब कोलकाता में भी SIR को लेकर होगा आंदोलन, दुर्गापूजा से पहले बड़ी तैयारी
कोलकाता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ दिल्ली के बाद अब बड़े पैमाने पर आंदोलन की तैयारी है। विपक्षी दल और नागरिक संगठन दुर्गापूजा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में महालया पर भव्य दुर्गोत्सव का शंखनाद हुआ, जिसमें 3,000 ड्रोन से मां दुर्गा की छवि और 3,000 ढाकियों के सामूहिक वादन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंजेशन के चलते हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके कारण अहमदाबाद और पुणे से दिल्ली जा रही दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2946 अहमदाबाद से दिल्ली जा रही थी, जबकि इंडिगो की फ्लाइट 6E-2661 पुणे से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दिल्ली में लैंडिंग नहीं हो पाने के कारण दोनों विमानों को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से क्लीयरेंस मिलने के बाद दोनों फ्लाइट को वापस रवाना किया जाएगा। वहीं, जयपुर से कुल्लू जाने वाली अलायंस एयर की फ्लाइट तकनीकी खामी के चलते कैंसिल हो गई। इसके अलावा दुबई से जयपुर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट और जयपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान के संचालन में भी देरी हुई। दिल्ली में एयर ट्रैफिक कंजेशन, जयपुर डायवर्ट हुईं दो फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित होने के चलते दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। एयर इंडिया की AI-2946 अहमदाबाद से दिल्ली जा रही थी। वहीं, इंडिगो की 6E-2661 पुणे से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दिल्ली में लैंडिंग के लिए क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण दोनों विमानों को जयपुर भेजा गया। अब दिल्ली ATC से अनुमति मिलने के बाद विमानों को आगे रवाना किया जाएगा। इस बदलाव के चलते यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। तकनीकी खामी से जयपुर-कुल्लू फ्लाइट कैंसिल जयपुर से कुल्लू जाने वाली अलायंस एयर की फ्लाइट भी संचालित नहीं हो सकी। यह विमान पहले दिल्ली से जयपुर आना था और इसके बाद जयपुर से कुल्लू के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन तकनीकी खामी के चलते विमान दिल्ली से ही रवाना नहीं हो पाया। इसके कारण जयपुर से कुल्लू जाने वाली उड़ान कैंसिल करनी पड़ी। इससे इस फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुबई - कोलकाता फ्लाइट हुई लेट दुबई से जयपुर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट IX-196 के संचालन में भी देरी हुई। जबकि जयपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-207 भी निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। फ्लाइट के जयपुर से उड़ान भरने का समय सुबह 9:50 बजे था, लेकिन अब इसके सुबह 10:15 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुई।
शदाणी दरबार की पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर भारत सरकार 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेगी। 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर लोकभवन में इसका विमोचन करेंगी। इसके साथ ही विशेष डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। कार्यक्रम में 200 से ज्यादा वीआईपी के शामिल होने की संभावना है। दरबार के सचिव उदय सांई ने बताया कि किसी सिंधी विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी होना समाज के लिए ऐतिहासिक मौका है। इससे देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी लोगों को गर्व महसूस होगा। उन्होंने इस पहल को सफल बनाने में सिक्का संग्राहक विक्रम तेजवानी के वर्षों के प्रयासों को अहम बताया। सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा, कोलकाता टकसाल में बना है। स्मारक सिक्के का अनावरण होने के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इसे शदाणी दरबार की अलग-अलग इकाइयों के माध्यम से बुक कर सकेंगे। 35 ग्राम का होगा स्मारक सिक्का प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री सुधीर लूणावत के मुताबिक सिक्के का निर्माण भारत सरकार की कोलकाता टकसाल में किया जा रहा है। इसका वजन 35 ग्राम होगा। सिक्का बनाने में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जस्ता का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तरह सिक्के में चांदी के साथ अन्य धातुओं का मिश्रण रहेगा। बुकिंग की भी मिलेगी सुविधा संत डॉ. युधिष्ठिर लाल के बेटे और दरबार के सचिव उदय सांई ने बताया कि स्मारक सिक्के का अनावरण होने के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इसे शदाणी दरबार की कई इकाइयों के माध्यम से बुक कर सकेंगे। इसके अलावा कोलकाता टकसाल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है। उदय सांई ने कहा कि सिंधी समाज के लिए यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने के रूप में देखा जा रहा है। स्मारक सिक्के के जरिए माता साहिब हासी देवी के योगदान और शदाणी दरबार की पहचान को भी व्यापक स्तर पर प्रतिष्ठा मिलने की उम्मीद है। शदाणी दरबार पीठ 300 साल पुराना मठ शदाणी दरबार का इतिहास 18वीं सदी से जुड़ा है। इसके संस्थापक संत शदूराम साहिब का जन्म अक्टूबर 1708 में लाहौर में हुआ था। दरबार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वर्ष 1768 में वे सिंध क्षेत्र के मठेलो पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हयात पिताफी में शदाणी दरबार की स्थापना की। यहां पवित्र धूनी साहिब प्रज्वलित की गई, जो आज भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद शदाणी परंपरा भारत में भी आगे बढ़ी। रायपुर में धमतरी रोड पर लगभग 12 एकड़ में शदाणी दरबार तीर्थ विकसित किया गया। 20 जनवरी 1988 को संत गोबिंदराम साहिब ने इसकी नींव रखी। वर्तमान में संत डॉ. युधिष्ठिर लाल इसके नौवें पीठाधीश्वर हैं। दरबार में धार्मिक आयोजनों के साथ मानव सेवा और समाज कल्याण के कार्य भी किए जाते हैं। ……………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़- शदाणी दरबार के पीठाधीश का जारी होगा स्मारक सिक्का: माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर केंद्र का फैसला छत्तीसगढ़ से जुड़े विषय पर भारत सरकार ₹200 का स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है। यह सिक्का शदाणी दरबार, रायपुर की पंचम पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर जारी होगा। इसके साथ ही उनके सम्मान में एक विशेष स्मारक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
पुणे से एयरलिफ्ट कर कोलकाता लाया गया दुर्लभ ग्रुप का ब्लड, मरीज की बची जान
कोलकाता में एक 71 वर्षीय मरीज की जान बचाने के लिए पुणे से दुर्लभ बॉम्बे ब्लड ग्रुप का रक्त विमान से मंगाया गया। यह रक्त समूह बेहद दुर्लभ है, जो बंगाल में 56 हजार लोगों की जांच में केवल छह में पाया गया था।
अभ्यर्थियों को कोलकाता में JSSC के प्रश्न-उत्तर रटवाने वाले पटना और छपरा के दो एजेंट CID रिमांड पर
जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक: सीआईडी ने जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में गिरफ्तार दो एजेंटों, मनु कुमार सिंह और राजन कुमार को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। वहींजेपीएससी घोटाले में पूर्व उप परीक्षा नियंत्रकश्वेता गुप्ता ने दाखिल की जमानत याचिका दाखिल की है।
रेलवे ने कोलकाता से प्रतापनगर के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा टाइम-टेबल
देशभर में दुर्गा पूजा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां अब अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं, और ऐसे में घर जाने वाले प्रवासियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर दी है। त्योहारों के इस सीजन में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोलकाता से प्रतापनगर (वडोदरा) के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन के संचालन का ऐलान किया है। यह विशेष ट्रेन पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे विशेषकर बिहार और पूर्वांचल के उन यात्रियों के लिए घर पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा जो फेस्टिव सीजन में अपने परिवार के बीच जाना चाहते हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा इस ट्रेन के रूट और टाइम-टेबल की पूरी घोषणा कर दी गई है तथा इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिससे यात्रियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।ट्रेन का शेड्यूल और फेरे: कब और किस दिन पटरी पर दौड़ेगी यह स्पेशल ट्रेन, जानें दोनों तरफ की पूरी टाइमलाइनरेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 03109/03110 कोलकाता–प्रतापनगर–कोलकाता वीकली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में कुल सात-सात फेरों के लिए किया जाएगा। ट्रेन संख्या 03109 कोलकाता से प्रत्येक मंगलवार को आगामी 13 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच संचालित होगी। यह ट्रेन कोलकाता से सुबह रवाना होकर गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए आगे की यात्रा तय करेगी। वहीं वापसी की दिशा में, गाड़ी संख्या 03110 प्रतापनगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 15 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच प्रतापनगर से शाम 4:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिनों में विभिन्न मुख्य जंक्शनों से गुजरते हुए शनिवार को कोलकाता पहुंचेगी।बिहार और उत्तर प्रदेश के इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव, यात्रियों को मिलेगी भारी सुविधाइस स्पेशल ट्रेन के रूट की सबसे खास बात यह है कि यह बिहार और उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण और व्यस्त रूटों से होकर गुजरेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में जबरदस्त सहूलियत मिलेगी। यह ट्रेन गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के अलावा प्रयागराज, गोविंदपुरी, टूंडला, आगरा, गंगापुर सिटी, कोटा और रतलाम जैसे बड़े स्टेशनों पर भी रुकेगी। चूंकि दुर्गा पूजा से लेकर छठ तक के समय में दिल्ली, कोलकाता या अन्य राज्यों से बिहार आने वाली नियमित ट्रेनों में पांव रखने तक की जगह नहीं मिलती है, ऐसे में यह वाया गया-सासाराम चलने वाली स्पेशल ट्रेन प्रवासियों के लिए एक वरदान साबित होने जा रही है।ट्रेन की संरचना और बुकिंग से जुड़ी जरूरी जानकारियां: ऐसे आसानी से बुक करें अपना कंफर्म टिकटयात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें एसी थ्री टियर के 4 कोच, स्लीपर श्रेणी के 10 कोच, साधारण (जनरल) श्रेणी के 6 कोच और एसएलआर के 2 कोच शामिल हैं। रेलवे ने इस ट्रेन के लिए रिजर्वेशन प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है, और यात्री आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। त्योहारी सीजन में घर जाने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह ट्रेन एक बेहतरीन विकल्प बनकर आई है, इसलिए यदि आप भी अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने की सोच रहे हैं, तो बिना देर किए अपनी सीट सुरक्षित कर लें ताकि सफर के दौरान किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
Lepchajagat में WBFDC लॉज और Homestay से निहारें Kanchenjunga, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट
हर कोई शहर के शोर-शराबे और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच किसी ऐसी जगह जाना पसंद करता है, जहां पर ताजी हवा और सुकून भरे पल बिता सकें। ऐसे में अगर आप भी अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कुछ दिन प्रकृति के बीच सुकून के बिताना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देगी। दरअसल, उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग जिले में समुद्र तल से करीब 7,000 फीट की ऊंचाई पर बसा एक छोटा सा गांव लेपचाजगत है। जहां पर आप घूमने के लिए जा सकती हैं। खूबसूरत हिल स्टेशन है लेपचाजगत बांज और देवदार के घने जंगलों से घिरा हुआ लेपचाजगत एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस गांव की खासियत यह है कि आप यहां पर आसानी से होमस्टे या वेस्ट बंगाल फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के लॉज की बालकनी से कंचनजंगा की बर्फ से ढकी खूबसूरत चोटियों को देख सकती हैं। इसे भी पढ़ें: October Long Weekend: Dussehra पर Kolkata और Ayodhya जाएं या Tiger Reserve में करें Jungle Safari यहां के खूबसूरत नजारे आपको कुछ दिन यहां और रुकने के लिए मजबूर कर देंगे। लेपचाजगत चारों ओर से ऊंचे-ऊंचे देवदार और ओक के पेड़ों से घिरा हुआ है। ऐसे में सुबह के समय हल्की धुंध और पेड़ों के बीच से आती धूप आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी। बर्ड वाचिंग वालों के लिए स्वर्ग अगर आपको भी बर्ड वाचिंग का शौक है, तो यह जगह आपके लिए जन्नत से कम नहीं है। लेपचाजगत में आपको रूफस-सिबियों और फायर-टेल्ड सनबर्ड जैसी दुर्लभ प्रजातियों के कई हिमाचली और पहाड़ी पक्षी देखने को मिलेंगे। जंगलों के सन्नाटे के बीच सुबह-सुबह पक्षियों की चहचहाहट आपका दिन बना देगी। बजट-फ्रेंडली स्टे और पहाड़ी खाना दार्जिलिंग जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों की तुलना में लेपचाजगत में आपको बजट में स्टे के बेहतरीन ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां स्थानीय लेपचा समुदाय द्वारा ज्यादातर होमस्टे चलाए जाते हैं। यहां पर स्टे के साथ-साथ शुद्ध और स्वादिष्ट पहाड़ों वाला खाना मिलेगा। इस दौरान आपको लेपचा जनजाति की परंपराओं, संस्कृति और उनके जीवन को करीब से जानने का मौका मिलेगा। ऐसे पहुंचे लेपचाजगत गांव लेपचाजगत जाने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा 'बागडोगरा' है, जोकि 75 किमी की दूरी पर है। वहीं यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन 'न्यू जलपाईगुड़ी' है, जो करीब 80 किलोमीटर दूर है। रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से आप लेपचाजगत के लिए सीधी प्राइवेट टैक्सी या शेयरिंग कैब कर सकती हैं। रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट के बाहर से आपको लेपचाजगत के लिए सीधी प्राइवेट टैक्सी या शेयरिंग कैब आसानी से मिल जाएंगी।
October Long Weekend: Dussehra पर Kolkata और Ayodhya जाएं या Tiger Reserve में करें Jungle Safari
अक्तूबर का महीना आते ही मौसम करवट बदलने लगता है। बारिश का दौर काफी हद तक थम चुका है और आसमान साफ नजर आने लगता है। कई शहरों में घूमने के लिए भी मौसम सुहाना होने लगता है। वहीं इस महीने में कई बड़े त्योहार और राष्ट्रीय पर्व आते हैं और इस दौरान छुट्टियां भी मिलती हैं। यही वजह है कि अक्तूबर को देश में ट्रैवल सीजन की शुरूआत के रूप में भी देखा जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस साल ऑफिस की छुट्टियों में एक छोटी सी ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो अक्तूबर 2026 में आपको कई लॉन्ग वीकेंड मिल सकती हैं। ऐसे में आप इन वीकेंड पर अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अक्तूबर महीने में कौन-कौन से लॉन्ग वीकेंड हैं और इन छुट्टियों में आप कहां-कहां जा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha पर Gaya में Pind Daan का महत्व, Patna से यात्रा रूट और पूजा के नियम अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड अक्तूबर 2026 में सबसे अच्छा लॉन्ग वीकेंड 2 से 4 अक्तूबर का है, जबकि दशहरा के आसपास 17 से 20 अक्तूबर का ब्रेक कुछ राज्यों और ऑफिस कैलेंडर के हिसाब से बना सकती हैं। वहीं कुछ राज्यों में 24-26 अक्तूबर में भी छुट्टी होगी। दशहरा और दुर्गा पूजा वाला वीकेंड 17 और 18 अक्तूबर 2026 को वीकेंड है और 19 अक्तूबर को कुछ राज्यों में महानवमी तो कुछ राज्यों में दुर्गा पूजा की छुट्टी है। फिर 20 अक्तूबर को दशहरा की छुट्टी होगी। ऐसे में 17 से 20 अक्तूबर तक चार दिनों के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दशहरा के वीकेंड पर यहां घूमें आप दशहरा के लंबे वीकेंड पर कोलकाता शहर की दुर्गा पूजा देखने जा सकते हैं। यहां शहर के पंडाल, रोशनी और सांस्कृतिक माहौल को बेहद करीब से देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप वाराणसी जा सकती हैं। यहां पर दशहरा की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को देख पाएंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट और रामनगर की परंपराएं आपकी यात्रा को यादगार बना देंगी। आप इस वीकेंड अयोध्या घूमने के लिए जा सकती हैं। यहां पर राम मंदिर, सरयू घाट और अन्य जगहें देख सकती हैं। वहीं मैसूर में दशहरे का माहौल भी देखने लायक होचा है। यहां के महल और शहर की सजावट इस यात्रा को खास बना देगी। 24 से 26 अक्टूबर का वीकेंड 24 और 25 अक्तूबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी है। वहीं 26 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी होगी। हालांकि यह छुट्टी कुछ राज्यों में है। ऐसे में अगर आपके राज्य में भी यह अवकाश मिलता है, तो आप इस तीन दिन के ब्रेक में किसी छोटी ट्रिप के लिए जा सकते हैं। अक्तूबर का लास्ट वीकेंड अक्तूबर के लास्ट वीकेंड में पहाड़ों की छोटी छुट्टी पर जा सकते हैं। अगर आप शहर और पहाड़ दोनें को एक ट्रिप में जोड़ना चाहते हैं, तो चंडीगढ़ और कसौली एक अच्छा कॉम्बिनेशन हो सकता है। इसके अलावा भोपाल जाने का प्लान कर सकती हैं। यहां पर पुराने शहर, झीलें और आसपास की ऐतिहासिक स्थलों को देख सकती हैं। हम्पी का इतिहास और इसकी विरासत को बेहद करीब से जान सकती हैं। ऐसे में आप इस वीकेंड हम्पी जा सकती हैं। वाइल्ड लाइफ ट्रिप अक्तूबर में आप पहाड़ों या शहरों में घूमने की बजाय जंगल सफारी भी ट्राई कर सकती हैं। मानसून के बाद कई राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुलने लगते हैं। वहीं ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के कोर जोन के 01 अक्तूबर से खुलने की जानकारी सामने आई है। तो वहीं कार्बेट के कुछ जोन अक्तूबर महीने में दोबारा खुल सकते हैं। इन बातों का रखें ध्यान अपने ऑफिस कैलेंडर से छुट्टियां जरूर मिला लें, क्योंकि सरकारी और प्राइवेट कंपनियों की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। पहले से ट्रेन और फ्लाइट आदि का टिकट बुक कर लें। क्योंकि त्योहारों या वीकेंड पर प्राइज बढ़ सकता है। पहले से होटल आदि की बुकिंग कर लें, क्योंकि वीकेंड पर होटल के किराएं में बदलाव हो सकता है। ट्रिप प्लान करने से पहले मौसम की जानकारी ले लें। वहीं इस महीने पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ जाती है। अगर आप त्योहार वाली ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो घूमने की जगह स्थानीय कार्यक्रमों और भीड़ के हिसाब से अपनी ट्रिप प्लान करें।
Punjab Tourism: Dangal से Jab We Met तक Punjab के इन मशहूर Shooting Locations की करें सैर
पंजाब सिर्फ अपने स्वादिष्ट खाने, मेहमानवाजी और संस्कृति के लिए ही नहीं जाना जाता है। बल्कि यहां पर कई ऐसी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें भी हैं, जोकि बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कभी बॉलीवुड के सितारे इन खेतों में रोमांस करते दिखे, तो कभी पुरानी हवेलियों और किलों मे फिल्मों की कहानी को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया। यही कारण है कि फिल्मी लोकेशन पसंद करने वाले लोगों के लिए पंजाब की कुछ जगहें किसी ड्रीम डेस्टिनेशन से कम नहीं हैं। ऐसे में अगर आप भी पंजाब घूमने का प्लान कर रही हैं, तो हम आपको पंजाब की कुछ बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। पटियाला पंजाब का पटियाला शहर अपने ऐतिहासिक महलों, इमारतों और खूबसूरत गलियों के लिए जाना जाता है। फिल्म 'जब वी मेट' और 'बॉडीगार्ड' में शहर की शाही वास्तुकला देखने को मिलती है। ऐसे में आप भी अपने पार्टनर के साथ पटियाला घूमने के लिए जा सकती हैं। इसे भी पढ़ें: October में Kolkata Trip का बनाएं प्लान, Durga Puja के साथ घूमें ये प्रमुख जगहें अमृतसर अमृतसर, पंजाब के सबसे फेमस जगहों में से एक है। यहां पर स्वर्ण मंदिर यानी की गोल्डन टेंपल से लेकर पुरानी गलियों तक हर एक कोना अलग है। तापसी पन्नू की फिल्म 'मनमर्जियां' में पंजाब के अमृतसर का खूबसूरत नजारा दिखाया गया है। ऐसे में आप भी यहां जाने का प्लान बना सकती हैं। लुधियाना पंजाब की असली खूबसूरती देखने के लिए आपको लुधियाना और इसके आसपास के इलाकों को एक्सप्लोर करना चाहिए। सरसों के रंग, खेत और पंजाबी माहौल फिल्मों में खूब दिखाए जाते हैं। आपको यहां पर फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' वाला रोमांटिक माहौल मिलेगा। गुज्जरवाल और नारंगवाल गांव बॉलीवुड की फिल्म दंगल की पंजाब और हरियाणा की कई जगहों पर शूटिंग हुई है। फिल्म में दिखाए जाने वाले कई सीन पंजाब के गांव गुज्जरवाल और नारंगवाल के हैं। ऐसे में अगर आप भी इस गांव के सुंदर नजारे देखना चाहती हैं, तो आप यह गांव घूमने के लिए जा सकती हैं। मोहाली पंजाब की यह जगह तब अधिक लोकप्रिय हुई थी, जब बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म की शूटिंग यहां हुई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की फिल्म की भी यहां पर शूटिंग हो चुकी है। ऐसे में आप भी इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
October में Kolkata Trip का बनाएं प्लान, Durga Puja के साथ घूमें ये प्रमुख जगहें
धूमने के लिए अक्तूबर का मौसम सबसे बढ़िया होता है। इस समय न ज्यादा गर्मी होती है न ज्यादा ठंड होती है। इस समय आप पहाड़ों से लेकर बीच ट्रिप की प्लानिंग कर लेते हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग जगह पर घूमना चाहते हैं, तो आप 'सिटी ऑफ जॉय' कोलकाता घूमने जरुर जाएं। अक्तूबर में यहां मौसम के साथ-साथ शहर का पूरा मौहाल भी बेहतरीन होता है, क्योंकि इस दौरान दुर्गा पूजा की धूम काफी देखने को मिलती है। इस बार 2026 में शारदीय नवरात्रि 11 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक है। इस दौरान आप कोलकत्ता घूमने जरुर जाए। यह सिर्फ टूरिस्ट प्लेस नहीं है, बल्कि बड़े-बड़े पंडाल, सजावट, ढाक की आवाज और बंगाल की फेस्टिवल वाली रौनक भी देखने को मिलेगी। आइए आपको कोलकाता जाने का पूरा ट्रैवल गाइड बताते हैं। कोलकाता में कहां-कहां घूम सकती हैं आप? असल में कोलकाता शहर में पंडाल देखने के अलावा, यहां पर इतिहास, मंदिर, म्यूजियम, नदी और पुराने इलाको से लेकर मशहूर बाजार तक काफी कुछ है। विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता का प्लान बना रही हैं, तो आप विक्टोरिया मेमोरियल जरुर देखें। यह बेहद ही खूबसूरत है और सफेद पत्थर से बनी यह इमारत शहर की पहचान है। इसकी खासियत यह है कि यहां म्यूजियम भी है, जहां आपको इतिहास संबंधित कला भी देखने को मिलेगी। यहां की अलग-अलग गैलरी में बड़ी संख्या में ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलेगी। हावड़ा ब्रिज कोलकाता जा रहे हैं, तो हावड़ा ब्रिज, तो जरुर जाएं। ऐसा ही नहीं हो सकता है। हावड़ा ब्रिज भी कोलकाता की पहचान है। यहां जाकर आप हुगली नदी और आसपास के शहरों नजारा देख सकते हैं। अगर आपकी फोटोग्राफी पसंद है, तो भी यह जगह आपकी लिस्ट में जरुर चाहिए। कालीघाट मंदिर नवरात्र के दिनों में कालीघाट मंदिर के पास अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इसलिए आप कालीघाट मंदिर के जरुर दर्शन करें। यह कोलकत्ता की प्रसिद्ध धार्मिक जगहों में से एक है। दुर्गा पूजा के समय तो यह और भी दिव्य नजर आता है। दक्षिणेश्वर काली मंदिर कोलकाता की सबसे प्रसिद्ध धार्मिक जगहों में से एक है दक्षिणेश्वर काली मंदिर है। यहां पर आपके पास ठीक-ठाक समय है, तो कालीघाट के साथ इसे भी प्लान में शामिल कर सकते हैं। बेलूर मठ और इंडियन म्यूजियम हुगली नदी के पास स्थित बेलूर मठ भी काफी सुंदर है। यहां रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन का हेडक्वार्टर है। इस जगह पर आपको काफी शांति महसूस होगी। इसके अलावा, आपको इतिहास और पुरानी चीजों में ज्यादा दिलचस्प है, तो आप इंडियन म्यूजियम जा सकती हैं। यहां पर कई तरह की पुरानी और ऐतिहासिक चीजें देखने को मिल जाएंगी। 3 दिन का बनाएं कोलकाता घूमने का प्लान पहला दिन घूमने की शुरुआत आप पहले दिन विक्टोरिया मेमोरियल, हावड़ा ब्रिज और आसपास की जगहों को एक्सप्लोर करें। शाम के समय दुर्गा पंडाल देखने जरुर जाएं। दूसरा दिन सुबह-सुबह कालीघाट और फिर दक्षिणेश्वर काली मंदिर का दर्शन करें। फिर बचे हुए समय में बेलूर मठ जा सकते हैं। तीसरा दिन इंडियन म्यूजियम और शहर के पुराने इलाकों को जरुर एक्सप्लोर करें। फिर आप स्ट्रीट या किसी लोकल मार्केट में घूमें और शॉपिंग व खाने का मजा लें। कोलकाता जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान - दुर्गा पूजा के दिनों में होटल और ट्रांसपोर्ट की डिमांज सबसे ज्यादा होता है, इसलिए अभी से बुकिंग कर लें। - नवरात्र के दौरान सड़कों पर काफी भीड़ देखने को मिल सकती है, इसलिए अपने सामानों की रक्षा स्वयं करें। - घूमने के लिए आरामदायक कपड़े और जूते पहनें। - वहीं, मंदिर और पंडाल के नियमों का विशेष ध्यान रखें।
Mamata Banerjee FIR News: 28 अगस्त की रैली के बाद कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR, क्या आरोप लगे | TMC
पश्चिम बंगाल न्यूज, ममता बनर्जी न्यूज पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। कोलकाता पुलिस ने खुद स्वतः संज्ञान यानी Suo Motu लेते हुए हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में ये मुकदमा ठोंका है
उन्नीस साल बाद कोलकाता लौटना: अपने खोए हुए जीवन के एक जरूरी अध्याय में वापसी; लिखती रहूंगी, सच कहती रहूंगी
Kolkata Hotel Fire News: मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर होटल में भीषण अग्निकांड, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के सेंट्रल इलाके की Mirza Ghalib Street पर स्थित एक होटल में तड़के करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। Kolkata Hotel Fire में 1 बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर कोलकाता मेट्रो रचेगी इतिहास
कोलकाता, कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी नहीं किया। इस दिन मेट्रो सुबह 4 बजे से चलना शुरू हो जाएगी।
विवादों के बीच विवेज रंजन अग्निहोत्री कोलकाता में लॉन्च करेंगे द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर
विवेक रंजन अग्निहोत्री इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का प्रमोशन अमेरिका में कर रहे हैं। इसके लिए वे अलग-अलग शहरों में कई वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित कर रहे हैं। बिना किसी विवाद या सनसनीखेज बयान के, उन्होंने बेहद सधे और सम्मानजनक ...
हरियाणा के गुरुग्राम से कोलकाता पुलिस ने एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तार किया है। शर्मिष्ठा पुणे की रहने वाली हैं। उन पर धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ...
फैन ने मांगा दिलजीत दोसांझ से कोलकाता कॉन्सर्ट का टिकट, सिंगर ने दिखाई दरियादिली
एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों 'दिल-लुमिनाती टूर इंडिया' को लेकर छाए हुए हैं। दिलजीत के कॉन्सर्ट में हजारों फैंस की भीड़ उमड़ रही है। वह कई शहरों में शानदार परफॉर्मेंस दे चुके हैं। अब दिलजीत का अगला शो कोलकाता में है। शो की टिकट को लेकर ...
शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए इटली रवाना हो गए हैं। शाहरुख को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट कलिना पर उनकी पत्नी गौरी खान और तीन बच्चों (आर्यन, सुहाना और अबराम) के साथ देखा गया। गौरतलब है कि शाहरुख, रणबीर, रणवीर समेत कई बॉलीवुड सितारे अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की क्रूज पार्टी में शामिल होंगे। इस पार्टी में सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट समेत कई सितारे पहले ही जा चुके हैं। अनंत राधिका की क्रूज पार्टी 1 जून तक चलने वाली है। इसे भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show के ट्रेलर में दिखी Janhvi Kapoor की अजीब हरकतें, Netflix ने शेयर करके कहा- 'सॉरी' शाहरुख खान ने एयरपोर्ट पर पैप्स से बचते हुए अपने परिवार के साथ फ्लाइट पकड़ी। आर्यन खान और सुहाना खान एक ही कार में एयरपोर्ट पहुंचे, जिसमें उनकी मां गौरी खान और शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं। अनंत और राधिका की क्रूज पार्टी कब है? आपको बता दें, अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी 29 मई को शुरू हुई थी। इस पार्टी की शुरुआत वेलकम लंच से हुई, जिसमें कई इवेंट होस्ट किए गए। आज यानी 30 मई को TOGA पार्टी होगी, जिसमें मुकेश अंबानी अपनी पोती वेदा की ग्रैंड बर्थडे पार्टी भी होस्ट करेंगे। इस पार्टी का ड्रेस कोड 'प्लेफुल' होगा। इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने IPL में Kolkata Knight Riders की जीत के बाद उनके लिए दिल से लिखा पोस्ट, गौतम गंभीर की सलाह का खुलासा अनंत-राधिका की शादी कब होगी? आपको बता दें, पिछले साल सगाई करने के बाद अनंत-राधिका 12 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी में अंबानी परिवार ने नो-फोन पॉलिसी जारी की है। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
Jackie Shroff ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए Delhi High Court का आभार व्यक्त किया
जैकी श्रॉफ ने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था, जिसमें उन्होंने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करने की मांग की थी, जिसमें संस्थाओं को अभिनेता के नाम, आवाज, छवियों और हस्ताक्षर वाक्यांश 'भिडू' का अनधिकृत उपयोग करने से रोका गया था। इसके बाद, दिल्ली उच्च न्यायालय ने 15 मई को जैकी के व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की रक्षा करते हुए एक आदेश पारित किया। बार और बेंच के अनुसार, न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने कुछ लिंक हटाने का भी आदेश दिया जो अश्लील प्रकृति के थे और जिनमें अभिनेता के नाम का इस्तेमाल किया गया था। अब, अभिनेता ने आगे आकर दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और एक बयान जारी किया है। प्रेस के साथ अपने बयान में, अनुभवी अभिनेता ने कहा, ''मैं न्यायपालिका का बहुत आभारी हूं कि उसने मेरे नाम, छवि, समानता, आवाज और अन्य अनूठी विशेषताओं सहित मेरे व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करने वाला आदेश पारित किया है। लंबे समय तक, मशहूर हस्तियों के पास अपने व्यक्तित्व के दुरुपयोग के खिलाफ बहुत कम या कोई सहारा नहीं था। हालांकि, मैं इस तथ्य से खुश हूं कि अदालतों ने धीरे-धीरे इन अधिकारों को मान्यता दी है और उनकी रक्षा की है, जैसा कि श्री अमिताभ बच्चन और श्री अनिल कपूर से जुड़े ऐतिहासिक मामलों में प्रदर्शित हुआ है। ये मिसालें बहुत उत्साहजनक रही हैं और मुझे अपने अधिकारों का दावा करने के लिए प्रेरित किया है।'' इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने IPL में Kolkata Knight Riders की जीत के बाद उनके लिए दिल से लिखा पोस्ट, गौतम गंभीर की सलाह का खुलासा विकसित होते तकनीकी युग में अभिनेता की विशेषताओं के अनधिकृत उपयोग और दुरुपयोग का संज्ञान लेने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने कहा, ''सेलिब्रिटीज का महत्वपूर्ण प्रभाव होता है, और इस तरह का दुरुपयोग किसी सेलिब्रिटी के कुछ वस्तुओं या सेवाओं के साथ जुड़ाव के बारे में जनता को गुमराह कर सकता है। सेलिब्रिटी व्यक्तित्व का दुरुपयोग न केवल हमारी ब्रांड इक्विटी को कमजोर करता है, बल्कि बड़े पैमाने पर जनता को भी गुमराह करता है।'' सेलिब्रिटीज के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता के बारे में आगे बात करते हुए, उन्होंने कहा, ''यह सुरक्षा डिजिटल प्लेटफॉर्म सहित सभी प्रकार के मीडिया तक फैली हुई है, और विशेष रूप से मेरी स्पष्ट अनुमति के बिना मेरे व्यक्तित्व का शोषण करने के लिए एआई, डीप फेक, जीआईएफ, एआई चैटबॉट और इसी तरह की तकनीकों के उपयोग को प्रतिबंधित करती है।'' इसे भी पढ़ें: Panchayat Season 3 Review | आंतरिक राजनीति, धीमा रोमांस, विधायक बनाम फुलेरा, प्रह्लाद की पीड़ा, तीसरे सीजन में सबकुछ है जैकी से पहले, कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने कानूनी रूप से अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा की है। 2022 में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक अंतरिम आदेश पारित किया, जिसमें लोगों को महान अभिनेता अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों का उल्लंघन करने से रोका गया। जैकी और बिग बी के अलावा, अनिल कपूर ने भी पिछले साल अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इस साल की शुरुआत में जनवरी में, अनिल ने ‘झकास’ कैचफ्रेज़, उनके नाम, आवाज़, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हाव-भाव के अनधिकृत उपयोग की रक्षा करते हुए केस जीत लिया।
नेटफ्लिक्स ने बुधवार सुबह आगामी वीकेंड एपिसोड का नया ट्रेलर साझा किया, जिसमें जान्हवी कपूर और राजकुमार राव हैं। ट्रेलर की शुरुआत जान्हवी और राजकुमार के मूर्खतापूर्ण हरकतों से होती है, जिसमें अभिनेत्री मज़ेदार भाव बनाती नज़र आती हैं और अभिनेता को मिठाई का नाम अनुमान लगाना होता है। नकल करते हुए, जान्हवी ने मज़ाक में अलग-अलग जानवरों की नकल की, लेकिन राजकुमार नाम नहीं अनुमान लगा पाए। बाद में, अभिनेत्री होस्ट कपिल शर्मा से अनुरोध करती है कि वह ट्रेलर में उनकी हरकतों को न डालें। हालाँकि, ट्रेलर की शुरुआत में सेगमेंट साझा करने के बाद, नेटफ्लिक्स ने भी टिप्पणी की, ''सॉरी ट्रेलर में डाल दिया।'' इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने IPL में Kolkata Knight Riders की जीत के बाद उनके लिए दिल से लिखा पोस्ट, गौतम गंभीर की सलाह का खुलासा ट्रेलर में, कपिल मज़ाकिया अंदाज़ में जान्हवी से एक आदर्श जीवनसाथी के बारे में उनकी अपेक्षाओं के बारे में पूछते हुए भी दिखाई देते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या वह जिस शिखर पर आप आज हैं जैसी ही रुचि वाले जीवनसाथी को चुनेंगी, जो उनके कथित प्रेमी शिखर पहाड़िया के संदर्भ में है। यह सुनने के बाद, वह शरमाने लगती हैं। दूसरे दृश्य में जाते हुए, कपिल राजकुमार से जाह्नवी के साथ काम करने के बारे में सवाल करते हुए दिखाई देते हैं। अभिनेता ने पहले उनके साथ रूही में काम किया था, जिसमें वह एक भूत की भूमिका निभा रही हैं, और उनकी अगली रिलीज़ मिस्टर एंड मिसेज माही में, वह उनकी पत्नी का किरदार निभाती नज़र आ रही हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या जाह्नवी ने उन्हें भूत के रूप में या पत्नी के रूप में अधिक चौंकाया। राजकुमार ने जवाब दिया चाहे वह भूत हो या पत्नी, यह एक ही बात है। राजकुमार और जाह्नवी दोनों अपनी आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के प्रचार के लिए द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे। राजकुमार और जाह्नवी के अलावा, मिस्टर एंड मिसेज माही में अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, ज़रीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Death Anniversary | क्या सिद्धू मूसेवाला ने लोकप्रिय गाने '295' में अपनी मौत की भविष्यवाणी की थी? मिस्टर एंड मिसेज माही का निर्देशन शरण ने किया है शर्मा ने गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल से निर्देशन में कदम रखा था, जिसमें जान्हवी भी मुख्य भूमिका में थीं। मिस्टर एंड मिसेज माही को हीरू यश जौहर ने समर्थन दिया है। वहीं, करण जौहर और अपूर्व मेहता ने धर्मा प्रोडक्शंस के लिए फिल्म का समर्थन किया है। View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in)
शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस साल आईपीएल के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। अब शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने लड़कों के लिए दिल से लिखा एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने ग्रुप एंथम लिखा है, “कोरबो…लोरबो…जीतबो….हमेशा।” इसे भी पढ़ें: Panchayat Season 3 Review | आंतरिक राजनीति, धीमा रोमांस, विधायक बनाम फुलेरा, प्रह्लाद की पीड़ा, तीसरे सीजन में सबकुछ है शाहरुख की पोस्ट शाहरुख अपने एक्स हैंडल पर ट्रॉफी फोटोशूट के दौरान टीम के सभी सदस्यों के साथ फ्लाइंग-किस करते नजर आए। ग्रुप फोटो में गौरी खान, आर्यन खान, सुहाना खान के साथ शनाया कपूर और अनन्या पांडे भी नजर आईं। कैप्शन में शाहरुख ने लिखा, “मेरे लड़कों को… मेरी टीम को… मेरे चैंप्स को… 'रात की ये धन्य मोमबत्तियाँ'… मेरे सितारे…केकेआर के।” इसे भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Death Anniversary | क्या सिद्धू मूसेवाला ने लोकप्रिय गाने '295' में अपनी मौत की भविष्यवाणी की थी? इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों के योगदान और कड़ी मेहनत पर प्रकाश डाला और लिखा, मैं बहुत सी चीजें नहीं कर सकता और आप भी उन सभी को नहीं कर सकते... लेकिन हम साथ मिलकर उनमें से अधिकांश का प्रबंधन करते हैं। यही @KKRiders का उद्देश्य है। बस साथ रहना। @GautamGambhir की योग्यता और मार्गदर्शन से परे... चंदू की ईमानदारी, @abhisheknayar1 का प्यार और @ShreyasIyer15 का नेतृत्व... @rtendo27, भरत अरुण @1crowey और @Numb3z का समर्पण... यह टीम किसी पदानुक्रम पर नहीं बल्कि सहयोग के लिए शुद्ध सम्मान पर बनी है। गौतम गंभीर की सलाह उन्होंने कैप्शन में टीम को गौतम गंभीर की सलाह को आगे साझा किया और लिखा- गौतम गंभीरने कहा कि अगर आप एक टीम के रूप में एक ही विजन का समर्थन नहीं कर सकते हैं... तो आप टीम में विभाजन की ओर अग्रसर हैं। हर खिलाड़ी ने इसे समझा। ट्रॉफी टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के होने का प्रमाण नहीं है... बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि प्रत्येक खिलाड़ी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ है। लड़कों, आप सभी स्टार स्टफ से बने हैं!! आप सभी को प्यार और नाचना बंद मत करो! साथ ही, केकेआर के हर प्रशंसक के लिए बहुत खुश और आभारी हूं और मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर के युवा यह सीखेंगे कि मुश्किल समय हमेशा नहीं रहता... आखिरकार मुश्किल और खुश टीमें हमेशा रहती हैं! कोरबो...लोरबो...जीतबो...हमेशा। 2025 में स्टेडियम में आप सभी से मुलाकात होगी। मैच के बाद शाहरुख ने अपनी टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें आईपीएल फाइनल जीतने के लिए बधाई दी। एक वीडियो में हर्षित राणा शाहरुख को गले लगाते और उत्साह में उन्हें उठाते हुए नजर आए। आईपीएल के आधिकारिक पेज द्वारा साझा की गई तस्वीरों में शाहरुख को दिल को छू लेने वाले पल में गौतम गंभीर के माथे पर चुंबन लेते देखा जा सकता है। केकेआर ने फाइनल में SRH के खिलाफ ऑल-राउंड प्रदर्शन के साथ आईपीएल 2024 का खिताब जीता। 2012 में, केकेआर ने इसी मैदान पर अपना पहला खिताब जीता था, और 26 मई, 2024 को, उन्होंने अपनी तीसरी ट्रॉफी उठाने के लिए एक और कहानी लिखी। To my boys…. my team…. my champs….”these blessed candles of the night” …. My Stars…of KKR. I cannot do a lot of things and you cannot do them all either…but together we manage most of them. That’s what @KKRiders stood for. Simply being together. Beyond the ability and… pic.twitter.com/h6G6KwNc0C — Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 29, 2024
कार्तिक आर्यन जो इस वक्त 'भूल भुलैया 3' के लिए कोलकाता में हैं। कार्तिक आर्यन को एक लोकप्रिय भोजनालय के बाहर भीड़ से घिरे हुए देखा गया। जब अभिनेता भोजनालय से बाहर निकले तो उन्हें फिल्म में उनके किरदार रूह बाबा की तरह कपड़े पहने हुए देखा गया। कार्तिक आर्यन को कोलकाता के एक लोकप्रिय भोजनालय, फ्लुरिस में भोजन का आनंद लेते देखा गया। 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग के बाद उन्हें अपने किरदार रूह बाबा की पोशाक पहने देखा गया। अभिनेता को बाहर निकलते समय भीड़ लग गई, अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ बाहर उमड़ पड़ी। कार्तिक ने अपने कुछ भाग्यशाली प्रशंसकों को सेल्फी के लिए भी बाध्य किया। इसे भी पढ़ें: अपने फैंस से सलमान खान ने किया खास वादा! उनकी फिल्म सिकंदर ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रूह बाबा के रूप में सजे कार्तिक आर्यन को 9 अप्रैल को कोलकाता के प्रतिष्ठित हावड़ा ब्रिज में 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग करते हुए देखा गया था। अभिनेता को तीन-पहिया बाइक की सवारी करते हुए सिर पर काला वस्त्र और बंदना पहने देखा गया था। अभिनेता ने एक रचनात्मक कैप्शन भी लिखा और कोलकाता से एक तस्वीर पोस्ट की- कोलकाता हाउ-रा यू (एसआईसी)। कार्तिक ने सोमवार रात शहर पहुंचने पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कोलकाता की सड़कों की एक झलक पोस्ट की। कार्तिक आर्यन ने 9 मार्च को 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग शुरू की। उन्होंने 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग शुरू करने से पहले अपने घर के मंदिर में पूजा-अर्चना की। एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, आज मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म #शुभारंभ भूल भुलैया 3 शुरू हो रही है। इसे भी पढ़ें: Bajrangi Bhaijaan की मुन्नी Harshaali Malhotra ने फैंस को दी खास अंदाज में ईद की बधाई, सुंदरता देखकर लोग हुए मंत्रमुग्ध 'भूल भुलैया 2' का निर्देशन करने वाले अनीस बज्मी इसके सीक्वल का निर्देशन कर रहे हैं। 2007 में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म में अपने अभिनय के लिए आलोचनात्मक सराहना हासिल करने के बाद ओजी मंजुलिका उर्फ विद्या बालन की 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी में वापसी के साथ यह फिल्म पहले से कहीं ज्यादा बड़ी मानी जा रही है। 'भूल भुलैया 3' कथित तौर पर दिवाली 2024 पर रिलीज होगी। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
IPL 2024 : हार के बाद जमीन पर बैठे हुए थे ऋषभ पंत, Shahrukh Khan ने आकर लगाया गले [Video]
IPL 2024, KKR vs DC Shahrukh Khan hugs Rishabh Pant News, Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals : IPL 2024 का 16वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था जहाँ Delhi Capitals को बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता ने ...

