डिजिटल समाचार स्रोत

...

बेंगलुरु: एनएलएसआईयू के 34वें दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

बेंगलुरु स्थित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू) का 34वां वार्षिक दीक्षांत समारोह शनिवार को बेंगलुरु के पैलेस रोड स्थित ज्ञान ज्योति ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एनएलएसआईयू के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और अपने संबोधन के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

खास खबर 17 Oct 2026 3:03 pm

भोपाल में सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय हादसा; क्राइम ब्रांच के हवलदार की हथेली को चीरते हुए निकली बुलेट, अस्पताल में भर्ती

ट्रिगर दबने से चली गोली उनके बाएं हाथ की हथेली को आर-पार कर गई। उन्हें पहले बैरागढ़ सिविल अस्पताल और फिर हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया।

दैनिक जागरण 17 Oct 2026 1:20 pm

खुद को वकील बताकर बेच रहा था ड्रग्स; भोपाल जिला कोर्ट के पीछे क्राइम ब्रांच ने दबोचा, 4 ग्राम एमडी जब्त

भोपाल क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार देर रात जिला अदालत के पिछले गेट के पास कार्रवाई कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 4 ग्राम एमडी यानी मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद होने की बात कही गई है।

दैनिक जागरण 17 Oct 2026 11:57 am

Video: लोहिया विधि विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह शुरू, सीएम योगी और जस्टिस विक्रम नाथ पहुंचे

Video: लोहिया विधि विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह शुरू, सीएम योगी और जस्टिस विक्रम नाथ पहुंचे

अमर उजाला 17 Oct 2026 11:33 am

ई-चालान के लिंक पर क्लिक किया, ठगों ने रुपए उड़ाए:फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने महिला को दी गालियां, पढ़िए शहर की क्राइम खबरें

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को साइबर ठगी, मारपीट, चोरी के कई मामले दर्ज किए गए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। वहीं माता का थान थाना इलाके में एक परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। ई-चालान के लिंक पर क्लिक करते ही उड़े 1.87 लाख रुपये चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। सोनराज पुत्र सीताराम निवासी सीताराम नगर ने रिपोर्ट दी। बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने ई-चालान का फर्जी लिंक भेजा। जैसे ही परिवादी ने उस लिंक पर क्लिक किया, उसके बैंक खाते से कुल 1,87,000 रुपये पार हो गए। पुलिस ने साइबर ठगी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार बोलेरो कैम्पर ने मारी टक्कर मथानिया थाना इलाके में ओवर ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो कैम्पर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक लड़की की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पिता बिराराम की रिपोर्ट पर पिकअप चालक राजूराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला के साथ मारपीट कर 45 हजार रुपये और मोबाइल छीना, मामला दर्ज माता का थान थाना क्षेत्र में 80 फीट रोड पर कुछ आरोपियों ने एक राय होकर परिवादी सावित्री पत्नी मनोज सोनी के बेटें के साथ रास्ते में रोककर मारपीट की। आरोपियों ने उनके पास से एक मोबाइल और 45,000 रुपये नकद छीन लिए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी: चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर परिवादी करणसिंह ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी महिपाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बताया कि और उसकी माता को डराया-धमकाया, गंदी गालियां दीं और जबरन उनकी मोटरसाइकिल उठाकर ले गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यूपीआई के जरिए खाते से उड़ाए 3.05 लाख रुपये चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र की रहने वाली तोषी माथुर के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात ठगों ने परिवादिनी के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से कुल 3,05,000 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 10:48 am

झोटा हत्याकांड में खुलासा: पत्नी से बोला था आरोपी- 'मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकता', दो साल से पाले था रंजिश

परविंदर सिंह 'झोटा' की हत्या के मामले में जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ रही है, नए खुलासे सामने आ रहे हैं।

अमर उजाला 17 Oct 2026 10:05 am

सर्विस रिवॉल्वर साफ करते वक्त चली गोली, क्राइम ब्रांच आरक्षक घायल, अस्पताल में भर्ती

बैरागढ़ कलां में शुक्रवार सुबह सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय अचानक गोली चलने से क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक बलवीर रजक घायल हो गए। गोली उनके हाथ में लगी। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। बलवीर घर पर रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई। आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो बलवीर घायल मिले। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हालत स्थिर होने के बाद उनके औपचारिक बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान और मेडिकल जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बयान दर्ज होने के बाद होगी आगे की कार्रवाई सर्विस रिवॉल्वर की सफाई के दौरान गोली चलने की बात सामने आई है। घायल आरक्षक के औपचारिक बयान अभी दर्ज नहीं हुए हैं। बयान और मेडिकल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। -र|ेश तोमर, बैरागढ़ एसीपी

दैनिक भास्कर 17 Oct 2026 5:30 am

क्राइम कथा: पति को सांप से डसवाने वाली कातिल पत्नी रविता और उसके बॉयफ्रेंड अमरदीप को फांसी की सजा

मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित कश्यप की हत्या के मामले में उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। आरोप था कि दोनों ने मिलकर अमित की हत्या की और मौत को सांप के काटने से हुआ हादसा दिखाने के लिए शव के पास सांप छोड़ दिया

लाइव हिन्दुस्तान 16 Oct 2026 10:19 pm

क्राइम ब्रांच का अफसर बन युवक को धमकाया,15 लाख लूटे:मारपीट कर मोबाइल छीना, रकम नहीं मिलने पर लूटपाट कर फरार हुआ आरोपी

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक युवक से 15 लाख रुपए की मांग करने और मारपीट कर उसका मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर युवक पर दबाव बनाया और फिर लूटपाट कर फरार हो गया। मामले में पुरानी बस्ती थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामले की जांच जारी है। घटना को लेकर अन्य जानकारी सामने आना बाकी है। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 9:01 pm

भोपाल में सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय चली गोली:क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक घायल, ड्यूटी पर जाने से पहले घर में कर रहे थे सफाई

भोपाल क्राइम ब्रांच के एक प्रधान आरक्षक के घर में शुक्रवार सुबह सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय अचानक गोली चल गई। गोली उनके बाएं हाथ की हथेली में लगी और आर-पार निकल गई। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल बैरागढ़ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, प्रधान आरक्षक बीरबल रजक बैरागढ़ कलां में रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वे ड्यूटी पर जाने से पहले अपने कमरे में सर्विस रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके दाएं हाथ से ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली उनके बाएं हाथ की हथेली में लगी और उसे भेदते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन घबरा गए। उन्होंने घायल प्रधान आरक्षक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थिति बैरागढ़ एसीपी रत्नेश तोमर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल प्रधान आरक्षक के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। उनके बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि रिवॉल्वर साफ करते समय किन परिस्थितियों में गोली चली। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 8:42 pm

पठानकोट निगम अफसर से ठगी करने वाले 2 मास्टरमाइंड अरेस्ट:साइबर क्राइम पुलिस ने लखनऊ और पटना से दबोचा; अब तक 4 आरोपी अरेस्ट

पठानकोट में 5 महीने पहले नगर निगम के चीफ सेनेटेशन ऑफिसर के बेटे को एमबीबीएस (MBBS) में दाखिला दिलाने का झांसा देकर 21 लाख रुपए ठगने के आरोप में साइबर क्राइम पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के 2 और मास्टरमाइंड को लखनऊ और पटना से गिरफ्तार किया है। बता दें, 14 दिन पहले बंटी कुमार तिवारी पुत्र शिव कुमार तिवारी निवासी बिहार और मोहम्मद जुबेर पुत्र शेर खान निवासी दिल्ली को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले गुरुग्राम में फर्जी काउंसलिंग सेंटर चलाते थे। जहां वे बड़े शैक्षणिक संस्थानों में एडमिशन दिलवाने के नाम पर लोगों को ठगते थे। उन्होंने कई लोगों को शिकार बनाया और फिर दफ्तर समेटकर चलते बने। आरोपियों ने अब छत्तीसगढ़ के रायपुर में नया दफ्तार खोला था। जहां पठानकोट पुलिस ने रेड कर 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जब रायपुर स्थित फर्जीवाड़े के केंद्र में पहुंची तो उसे फूलों से सजाया गया था। दफ्तर में लोगों को ठगने का काम जोर-शोर से चल रहा था और किसी बड़ी कंपनी के दफ्तर की तरह कर्मचारी बैठ अपना-अपना काम कर रहे थे। पुलिस ने दफ्तर में काम करने वाले लोगों को भी जांच में शामिल किया है। आरोपियों से बड़ी संख्या में लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी दस्तावेज, बड़े शैक्षणिक संस्थानों का डाटा, डेबिट कार्ड और फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं। उक्त कार्रवाई पठानकोट साइबर क्राइम पुलिस की ओर से की गई है। अब पकड़े गए आरोपी लखनऊ और पटना में छिपे बैठे थे। जिन्हें पठानकोट की साइबर सैल पुलिस ने काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक और नीरज के रूप में हुई है, जिन्हें पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 21.9 लाख रुपए की ठगी का ऐसे हुआ खुलासा पीड़ित की शिकायत: पठानकोट नगर निगम के सेनेटेशन ऑफिसर विक्रमजीत ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2025 में उनके बेटे गौरव ने NEET की परीक्षा दी थी। फर्जी कॉल और झांसा: परीक्षा के बाद पीड़ित परिवार को अलग-अलग फोन नंबरों से कॉल्स आईं। फोन करने वालों ने खुद को गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित 'द एडमिशन सॉल्यूशन' काउंसलिंग सेंटर का प्रतिनिधि बताया और फैजाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज में कम फीस पर एमबीबीएस की सीट दिलाने का झांसा दिया। 21.9 लाख रुपये का भुगतान: आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित परिवार गुरुग्राम सेक्टर-48 स्थित उनके दफ्तर पहुंचा। वहां आरोपियों ने भरोसा जीतकर सितंबर 2025 से नवंबर 2025 के बीच नकद, यूपीआई और बैंक ट्रांसफर के जरिए कुल 21.9 लाख रुपये ऐंठ लिए। दफ्तर समेट हुए फरार: 15 नवंबर 2025 को जब पीड़ित परिवार गुरुग्राम ऑफिस पहुंचा, तो वहां ताला लटका मिला और आरोपियों के फोन बंद आने लगे। पहचान बदलकर रायपुर में खोला नया ऑफिस जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरोह के सदस्यों ने गुरुग्राम का ऑफिस बंद करने के बाद अपनी पहचान छिपाने के लिए जाली दस्तावेजों का सहारा लिया था। आरोपियों ने रायपुर (छत्तीसगढ़) में 'ब्राइटमार्ग' नाम से नया फर्जी काउंसलिंग सेंटर खोल लिया था। गिरोह के सदस्य नए छात्रों और अभिभावकों को जाल में फंसाने के लिए फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि इस फर्जी कंपनी ने 10 से 12 अन्य लोगों से भी करोड़ों रुपये की ठगी की है। रायपुर से 2 आरोपी किए थे गिरफ्तार; भारी मात्रा में सामान जब्त पठानकोट साइबर पुलिस ने तकनीकी तरीकों से गिरोह को ट्रेस किया और रायपुर में छापेमारी कर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी कुमार तिवारी पुत्र शिव कुमार तिवारी,निवासी बिहार और मोहम्मद जुबेर पुत्र शेर खान निवासी दिल्ली के तौर पर हुई थी। एसपी विश्वजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों से स्कॉर्पियो (एन), 3 लैपटॉप, 48 मोबाइल फोन (फर्जी सिम कार्ड सहित), 3 जाली पहचान पत्र,3 डेबिट कार्ड, विद्यार्थियों और एमबीबीएस कॉलेजों से संबंधित डेटा, ऑफिस डायरियां और अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए थे। देशभर में फैला है नेटवर्क; एफआईआर दर्ज एसपी विश्वजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस गिरोह की शाखाएं अलग-अलग नामों से कई राज्यों में सक्रिय हैं और यह नेटवर्क बड़े पैमाने पर लोगों को ठग रहा है। इस गिरोह के तार उच्च स्तर पर जुड़े हुए हैं और इसमें शामिल अन्य मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गुरुग्राम से रायपुर तक फैला था फर्जी काउंसलिंग सेंटर का जाल साइबर क्राइम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह गिरोह 'द एडमिशन सॉल्यूशन' के नाम से गुरुग्राम (हरियाणा) में फर्जी काउंसलिंग सेंटर चला रहा था। गुरुग्राम में लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने के बाद आरोपियों ने वहां दफ्तर बंद कर दिया और रायपुर (छत्तीसगढ़) में 'ब्राइटमार्ग' के नाम से नया फर्जी काउंसलिंग सेंटर खोल लिया था। पठानकोट पुलिस के पास इस ठगी की शिकायत पीड़ित विक्रमजीत द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 7:35 pm

प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

इस सीरीज में चारों लीड एक्टर्स के साथ-साथ साई, सिकंदर, दिव्येंदु और चंकी जैसे टैलेंटेड कलाकारों के साथ काम करना शानदार रहा, जिन्होंने अपने किरदारों में जान डाल दी। इस दुनिया को पर्दे पर उतारने में हमें बहुत मजा आया और मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि दर्शक प्राइम वीडियो पर इस सीरीज को देखें और खुद इस सफर का अनुभव करें।

दैनिक जागरण 16 Oct 2026 3:31 pm

प्राइम वीडियो की सीरीज 'चार यार' का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली हिंदी ओरिजिनल सीरीज 'चार यार' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह चार दोस्तों की कहानी को खुद में लिए एक हाई-स्टेक क्राइम ड्रामा है। इसमें दोस्ती और एम्बिशन के साथ जबरदस्त ह्यूमर, हाई-स्पीड कार चेज़, थ्रिलिंग ...

वेब दुनिया 16 Oct 2026 3:15 pm

मर्डर केस, फायरिंग और जमीन विवाद... गिरधारी लाल साहू की क्राइम हिस्ट्री

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य ने रोते हुए वीडियो में अपनी और बच्चों की जान को खतरा बताया और पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर दो कथित ऑडियो साझा किए. इन रिकॉर्डिंग में कल्पना मिश्रा से मुकदमे, पैसों, चुनाव और गोली मरवाने की कथित बातचीत ने पुराने मामलों को फिर चर्चा में ला दिया.

आज तक 16 Oct 2026 2:01 pm

चंडीगढ़ में किशोर की हत्या: सेक्टर-41 राधे मार्केट के बाहर तेजधार हथियारों से हमला, रंजिश के एंगल पर जांच शुरू

चंडीगढ़ सेक्टर-41 स्थित राधे मार्केट के बाहर दो युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया।

अमर उजाला 16 Oct 2026 10:29 am

अमृतसर में फायरिंग: मानावाला टोल प्लाजा पर देर रात चली गोलियां, बाइक पर आए थे तीन नकाबपोश हमलावर

अमृतसर के मानावाला टोल प्लाजा पर वीरवार रात करीब 3:30 बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग की।

अमर उजाला 16 Oct 2026 10:03 am

16 साल बाद मिला लव मैरिज में धोखा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल पति को मौत के घाट उतारा, तीन लिए हिरासत में

चंदपा के गांव कुंवरपुर निवासी काजल कई महीनों से पति को रास्ते से हटाने की योजना बना रही थी। 12 अक्तूबर की शाम वह फरीदाबाद में बहन के बेटे की मौत का बहाना बनाकर घर से निकली थी। पीछे-पीछे गांव से उसका प्रेमी योगेंद्र भी फरीदाबाद पहुंच गया।

अमर उजाला 16 Oct 2026 10:01 am

अनूपपुर जिला अदालत भवन के लिए ₹44.85 करोड़ मंजूर:जबलपुर हाईकोर्ट ने जल्द काम शुरू करने के दिए निर्देश, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी निर्माण की याचिकाएं

अनूपपुर की जिला अदालत लंबे समय से किराए के भवन में संचालित हो रही है। मामले में एमपी हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद राज्य सरकार ने अदालत भवन के लिए 44.85 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। हाईकोर्ट ने भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रदेश की जिला अदालतों के लंबित निर्माण कार्यों से जुड़ी याचिकाओं को चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। निर्माण कार्यों की याचिकाएं चीफ जस्टिस की बेंच में जाएंगी गुरुवार को जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की खंडपीठ ने निर्देश दिए कि प्रदेश की जिला अदालतों के लंबित निर्माण कार्यों से संबंधित याचिकाएं चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच में प्रस्तुत की जाएं। इन निर्माण कार्यों से जुड़ी याचिकाओं पर पहले से ही चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच में सुनवाई चल रही है। किराए के भवन में चल रही अनूपपुर जिला अदालत शहडोल निवासी अधिवक्ता वासुदेव चटर्जी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि अनूपपुर की जिला अदालत लंबे समय से किराए के भवन में संचालित हो रही है। इस मामले में हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता को मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से चर्चा करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को जानकारी दी गई कि अनूपपुर जिला अदालत भवन के निर्माण के लिए 44.85 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इसके बाद हाईकोर्ट ने भवन निर्माण का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 9:15 am

भाजपा कार्यालय ग्रेनेड हमला: गूगल पर खोज, 15 मिनट रेकी और फिर धमाका; सेक्टर-33 में भीड़ देख बदली जगह

चंडीगढ़ सेक्टर-37 के भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड हमला करने से पहले आरोपियों ने सेक्टर-33 के पार्टी कार्यालय को निशाना बनाने की कोशिश की थी।

अमर उजाला 16 Oct 2026 8:29 am

हाईकोर्ट : चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने दो साल की सजा व दोगुनी राशि लौटाने का दिया आदेश

चेक बाउंस मामले में विशेष अदालत ने दोषी को दो साल के साधारण कारावास और चेक की धनराशि की दोगुनी रकम बतौर अर्थदंड जमा करने की सजा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त न्यायालय (एन.आई.एक्ट) पीठासीन अधिकारी डॉ. बालमुकुंद की कोर्ट ने सुनाया है।

अमर उजाला 16 Oct 2026 7:50 am

प्रतापगढ़ में हत्या का खुलासा : पत्नी के इशारे पर व्यापारी की हत्या, ईंट-पत्थर से कूंचा गया था सिर

लालगंज क्षेत्र के शीतलमऊ नहर के पास बृहस्पतिवार की सुबह मिले व्यापारी के शव मामले में पुलिस ने पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। व्यापारी की हत्या पत्नी के इशारे पर उसके साथियों ने की थी।

अमर उजाला 16 Oct 2026 7:39 am

प्रतापगढ़ : अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार

साइबर क्राइम टीम ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। उसने पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्जी पासबुक, एटीएम कार्ड व यूनाइटेड किंगडम (यूके) का सिम बरामद हुआ है।

अमर उजाला 16 Oct 2026 7:32 am

वाराणसी में साइबर क्राइम के दो शतिर गिरफ्तार:विदेशी काल को भारतीय नम्बरों में करते थे एक्सचेंज, 6 SIM Box के साथ पकड़े गए

वाराणसी पुलिस की साइबर क्राइम सेल और शिवपुर, लंका और चितईपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शहर के तीन अलग-अलग किराये के ठिकानों पर छापेमारी कर 6 सिम बॉक्स, वीपीएन गेटवे, राउटर और अन्य भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। यह गिरोह विदेश से आने वाली इंटरनेट कॉल्स को भारतीय मोबाइल नंबरों में बदलकर देश के नागरिकों को चूना लगा रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। ऐसे हुआ गिरोह का पर्दाफाशसाइबर अपराध के नोडल अधिकारी अपर पुलिस आयुक्त नृपेंद्र ने बताया - साइबर क्राइम सेल की टीम को केंद्रीय पोर्टल पर लगातार कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों और म्यूल (फर्जी) खातों की जानकारी मिल रही थी। पुलिस ने जब इन संदिग्ध खातों की गहराई से जांच शुरू की, तो एक बैंक खाता सामने आया। इस अकेले खाते से देश के अलग-अलग राज्यों में हुई चार बड़ी साइबर ठगी की शिकायतें जुड़ी हुई थीं। इन्हीं शिकायतों में महाराष्ट्र के पुणे से जुड़ी डिजिटल अरेस्ट की एक बड़ी वारदात भी शामिल थी, जिसमें पीड़ित से 25 लाख रुपये की ठगी कर इसी खाते में ट्रांसफर करवाए गए थे। बैंक खाते की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम वाराणसी के थाना चौक अंतर्गत सराय हरहा निवासी मोहम्मद आबिद (40) तक पहुंची। पुलिस ने जब आबिद को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने वाराणसी के तीन अलग-अलग रिहाइशी इलाकों में अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क स्थापित होने का सनसनीखेज खुलासा किया। तीन इलाकों में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारीअपर पुलिस आयुक्त ने बताया - आरोपी से मिली सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस की संयुक्त टीम ने 14 अक्टूबर को वाराणसी के तीन ठिकानों -अशोकपुरम कॉलोनी (एकता नगर), बालाजी भवन (सामनेघाट) और कैलाशपुरी कॉलोनी में एक साथ छापेमारी की। इन तीनों ठिकानों को आरोपियों ने किराये पर ले रखा था और वहां अत्याधुनिक तकनीकी सेटअप लगाया हुआ था। सिम-ओवर-आईपी तकनीक से छिपाते थे पहचान पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद किए गए सिम बॉक्स 'सिम-ओवर-आईपी' (Sim-over-IP) तकनीक पर काम कर रहे थे। इस तकनीक के जरिए इंटरनेट (वीओआईपी) के माध्यम से विदेश से आने वाली कॉल्स को वीपीएन गेटवे की मदद से भारतीय स्थानीय नंबरों में बदल दिया जाता था। जब यह गिरोह किसी भारतीय नागरिक को 'डिजिटल अरेस्ट' करने के लिए फोन करता था. तो पीड़ित के मोबाइल स्क्रीन पर भारतीय नंबर (जैसे +91 से शुरू होने वाले नंबर) ही दिखाई देता था। इससे आम लोग झांसे में आ जाते थे और उन्हें लगता था कि फोन किसी भारतीय जांच एजेंसी या पुलिस विभाग से आया है। इस तरह अपराधी अपनी वास्तविक विदेशी लोकेशन को पूरी तरह छिपा लेते थे। दो गिरफ्तार, एक वांछित और भारी उपकरण बरामद पुलिस ने इस मामले में जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मोहम्मद आबिद निवासी सराय हरहा, वाराणसी और शशिशेखर सिंह निवासी नवापुरा, दारानगर, वाराणसी के रूप में हुई है। वहीं, गिरोह का एक अन्य साथी सौगात अस्थाना (निवासी लखनऊ) फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसे वांछित घोषित किया गया है। ये हुआ बरामद पुलिस ने छापेमारी कर - 32-पोर्ट वाले 06 सिम बॉक्स (कुल 192 सिम स्लॉट और एंटीना), एक्साइटल कंपनी के 03 राउटर/गेटवे, टीपी-लिंक के 03 वायरलेस राउटर, 03 ओमाडा वीपीएन गेटवे, 03 वाई-फाई कैमरे और 04 मोबाइल फोन और एयरटेल के उपकरण, एक्सट्रीम फाइबर डिवाइस और 14 एडॉप्टर सहित अन्य नेटवर्किंग सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वाराणसी के चितईपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न सुसंगत धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:00 am

सतीश श्रीवास्तव हत्याकांड : अंतिम संस्कार न करने पर अड़े परिजन, आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

सलोरी में भूमि विवाद को लेकर सतीश श्रीवास्तव की हत्या के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन शव को घर लेकर पहुंचे तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए।

अमर उजाला 16 Oct 2026 4:25 am

हरियाणा: सिरसा में पराली जलाने का पहला मामला आया सामने, किसान पर प्राथमिकी दर्ज

ओढ़ा ब्लॉक के बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांव रघुआना में पराली जलाने के मामले में एक किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है

अमर उजाला 16 Oct 2026 4:11 am

क्राइम कथा: कातिल मॉडल श्रद्धा दुबे के बाद शिवा शर्मा का वीडियो वायरल, हत्याकांड पर उठे सवाल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में हर दिन नए सवाल सामने आ रहे हैं। आरोपी श्रद्धा दुबे अपनी वीडियो के जरिए खुद को बेगुनाह बता रही है और हत्या में शामिल होने के आरोपों को खारिज कर रही है। इसी बीच शिवा शर्मा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

लाइव हिन्दुस्तान 15 Oct 2026 10:07 pm

एसआईआर के ख़िलाफ़ शुरुआती अर्ज़ी सुनने वाले जस्टिस धूलिया इस प्रक्रिया पर क्या बोले?- इंटरव्यू

बीबीसी संवाददाता विनीत भल्ला ने जस्टिस धूलिया से एसआईआर से जुड़े क़ानूनी पहलुओं और इस प्रक्रिया को चुनौती देने वाली अर्ज़ियों पर सुप्रीम कोर्ट के रुख़ को लेकर बात की.

बीबीसी हिंदी 15 Oct 2026 8:42 pm

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को देख बैग फेंककर भागे तस्कर CCTV:स्टेशन से 3 महिला सहित 6 गिरफ्तार, 35 किलो गांजा बरामद,पलवल-नोएडा में होनी थी सप्लाई

फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने गांजा तस्करी के मामले में तीन महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देख आरोपी बैग फेंक कर भाग खड़े हुए। इसका एक वीडियों भी सामने आया है। पुलिस के जवानों ने सभी आरोपियों को भाग कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन बैग में रखा करीब 35 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लेकर फरीदाबाद पहुंचे थे। यहां से गांजे की सप्लाई पलवल और नोएडा में की जानी थी। रेलवे स्टेशन रोड से पकड़े पुलिस के मुताबिक टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लेकर फरीदाबाद आने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने ओल्ड रेलवे स्टेशन रोड पर निगरानी शुरू कर दी। 14 और 15 अक्टूबर की रात पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके तीन बैग से करीब 35 किलो गांजा मिला। विनोद को बताया तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड पुलिस ने आरोपियों की पहचान विनोद निवासी गांव दुजाना, जिला गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश), वीरेंद्र निवासी गांव सिलोटी और बलजीत निवासी गांव हिदायतपुर, जिला पलवल के रूप में की है। इनके साथ उत्तर प्रदेश की रहने वाली तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि विनोद इस तस्करी नेटवर्क को चला रहा था। वह तीन महिलाओं के साथ ओडिशा से गांजा लेकर ट्रेन में आया था। पुलिस के अनुसार, गांजे की खेप को पलवल और नोएडा में पहुंचाने की योजना थी। ममेरे भाई को गांजा लेने के लिए बुलाया पुलिस के मुताबिक, विनोद ने गांजा लेने के लिए अपने ममेरे भाई वीरेंद्र को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बुलाया था। वीरेंद्र अपने साथी बलजीत के साथ वहां पहुंचा था। योजना के अनुसार, वीरेंद्र और बलजीत को गांजे की खेप पलवल में सप्लाई करनी थी, जबकि विनोद और उसके साथ आई तीन महिलाओं को गांजा लेकर नोएडा जाना था। रिमांड पर लेकर नेटवर्क की जानकारी जुटाएगी पुलिस पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की कार्रवाई करेगी। रिमांड के दौरान आरोपियों से गांजा कहां से खरीदा गया, तस्करी में और कौन-कौन शामिल है तथा नशे की खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास करेगी।

दैनिक भास्कर 15 Oct 2026 5:18 pm

गोरखपुर क्राइम: खेत की जुताई के विवाद में चचेरे भाई ने युवक को गोली मार मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में गुरुवार सुबह खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक के चचेरे भाई ने उसके पेट में गोली मार दी।

अमर उजाला 15 Oct 2026 12:46 pm

नूंह क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में वांछित गो-तस्कर शाहिद की मौत, दो आरोपी फरार

नूंह, 15 अक्टूबर . Haryana के नूंह जिले की क्राइम ब्रांच टीम और गो-तस्करी और एटीएम मशीन उखाड़ने में शामिल वांछित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी की मुठभेड़ हो गई, जिसमें आडवाणी की मौत हो गई. यह मुठभेड़ Thursday सुबह चार बजे गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र में सिलानी गांव के पास हुई. Police की जवाबी ... Read more

डेली किरण 15 Oct 2026 10:38 am

गुरुग्राम में एनकाउंटर: वांछित गौ तस्कर शाहिद मुठभेड़ में ढेर, नूंह क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता

गुरुग्राम में वांछित गौ तस्कर और एटीएम मशीन उखाड़ने वाला शाहिद उर्फ आडवाणी नूंह क्राइम ब्रांच के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

अमर उजाला 15 Oct 2026 9:01 am

जीरा में दो वाहनों पर सवार युवक एक दूसरे पर दाग रहे थे गोलियां, 70 साल के राहगीर बुजुर्ग की मौत

जीरा में दो वाहनों पर सवार युवक एक दूसरे पर दाग रहे थे गोलियां, 70 साल के राहगीर बुजुर्ग की मौत

अमर उजाला 15 Oct 2026 8:58 am

बिहार क्राइम: जमीन के लिए बेटे ने पार की हद, पिता की पीट-पीटकर हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र स्थित गौसपुर सरसौना गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बेटे पर अपने 70 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है।

अमर उजाला 15 Oct 2026 7:53 am

पंचकूला में बड़ा साइबर क्राइम नेटवर्क ध्वस्त:हिसार-भिवानी के 2 शातिर ठग गिरफ्तार, 70 एटीएम कार्ड-पॉस मशीन बरामद, दिल्ली-NCR बना रखा था ठिकाना

हरियाणा की साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सेक्टर-20 पंचकूला ने एटीएम कार्ब बदलकर आम जनता और बुजुर्गों से ठगी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-20 की मार्केट से दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 70 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और एक फोनपे की पॉस मशीन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार (पुत्र करण सिंह, निवासी गांव लोधी राघव, जिला हिसार) और अनिल (पुत्र धर्मबीर, निवासी गांव रोहनात, जिला भिवानी) के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी महज दो दिन पहले ही पंचकूला में वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर को अपना ठिकाना बना रखा था। वहीं पर ये वारदात को अंजाम देते थे। पंचकूल में करीब 2-3 दिन से ही ये लोग आए थे। मार्केट में घूमते हुए पकड़े मामले का विवरण देते हुए साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 के पीएसआई अभिषेक छिल्लर ने बताया कि 14 अक्टूबर की शाम पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक सेक्टर-20 की मार्केट में एटीएम मशीनों के आसपास घूम रहे हैं और उनके पास कई बैंक कार्ड व साइड बैग में पॉस मशीन मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम (जिसमें ASI सतीश कुमार, सिपाही मोहित और होमगार्ड कमलप्रीत शामिल थे) तुरंत सेक्टर-20 मार्केट में 'चाय चूरी' शॉप के पास पहुंची। पुलिस टीम ने गाड़ियों की आड़ में घेराबंदी की और जैसे ही मुखबिर के इशारे पर दोनों आरोपी पार्किंग की तरफ बढ़े, उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया। पूछताछ में खुलासा: ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम सेक्टर-20 पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन पॉस मशीनों से कौन-कौन से बैंक खाते जुड़े हैं और इन्होंने अब तक दिल्ली-हरियाणा में कुल कितने लोगों से ठगी की है

दैनिक भास्कर 15 Oct 2026 5:30 am

रोपड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की माैत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रोपड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की माैत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अमर उजाला 15 Oct 2026 1:39 am

क्राइम कथा: मेरठ के नीले ड्रम कांड में दोषी मुस्कान और साहिल फांसी की सजा सुनते ही फूट-फूटकर रोए

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मौत की सजा सुनाई है। सौरभ राजपूत की हत्या के इस मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, हत्या के बाद सौरभ के शव के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में छिपाया गया था

लाइव हिन्दुस्तान 14 Oct 2026 10:14 pm

हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, रिटायर्ड जस्टिस धर्म चंद चौधरी की अध्यक्षता में आयोग गठित

शिमला, 14 अक्टूबर . Himachal Pradesh में नए जिले बनाने की कवायद तेज हो गई है. प्रदेश Government ने लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए चार सदस्यीय आयोग का गठन कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने 14 अक्टूबर को इसकी अधिसूचना जारी कर दी. ... Read more

डेली किरण 14 Oct 2026 7:58 pm

दिल्ली साइबर क्राइम टीम की मावली में दबिश, दो युवक हिरासत में

दिल्ली साइबर क्राइम टीम ने मावली में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

प्रातःकाल 14 Oct 2026 7:15 pm

जबलपुर में चीफ जस्टिस के बंगले के पास पांच बदमाशों ने की चाकू दिखाकर लूटपाट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

संस्कारधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी इलाके में बीती रात बदमाशों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया है। वहीं वीआईपी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

दैनिक जागरण 14 Oct 2026 4:09 pm

हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के बंगले के पास लूट की कोशिश:जबलपुर में दो एक्सिस से आए बदमाश, युवक को धक्का दिया-चाकू निकाला; फिर भाग खड़े हुए

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के बंगले से चंद कदमों की दूरी पर पांच युवकों ने एक युवक को रोककर लूट की कोशिश की। युवक ने बदमाशों का सामना करते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों के चाकू लेकर उसकी ओर बढ़ने पर उसे जान बचाकर भागना पड़ा। घटना के बाद पीड़ित सिविल लाइन थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। दो एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे पांच युवक जानकारी के मुताबिक, रांझी निवासी वैभव दुबे निजी कंपनी में नौकरी करता है। 12 अक्टूबर की रात करीब 1 बजकर 52 मिनट पर वह एक्टिवा से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सिविल लाइन चौराहे पर पहुंचा, दो एक्टिवा पर सवार पांच युवकों ने उसे रोक लिया। इसी दौरान एक युवक अपनी गाड़ी से उतरकर वैभव के करीब पहुंचा। वैभव ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगे। चाकू लेकर युवक की ओर बढ़े बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि भागने के बाद आरोपी कुछ दूरी पर रुकते हैं और फिर चाकू लेकर वैभव की ओर बढ़ते हैं। खतरा भांपकर वैभव वहां से दौड़ लगा देता है। करीब 56 सेकेंड के फुटेज में आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर तेज रफ्तार से इंद्रा मार्केट की ओर भागते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद वैभव किसी तरह सिविल लाइन थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पांच आरोपियों में से मास्क पहने एक युवक की पहचान करने में सफलता मिली है। बाकी आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी शशि धुर्वे के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 2:54 pm

जोधपुर में ANTF की कार्रवाई: स्कूटी सवार युवक से 498 ग्राम एमडी ड्रग बरामद, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर के उचियारड़ा चौराहे पर एएनटीएफ ने कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय युवक नवीन चौधरी को स्कूटी पर ले जाई जा रही 498 ग्राम एमडी ड्रग, तीन मोबाइल और वाहन सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।

खास खबर 14 Oct 2026 12:47 pm

अजमेरः सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी

पुलिस के अनुसार, परिवादी शैलेंद्र कुमार धूत निवासी विकासपुरी, शांतिपुरा, अपने परिवार के साथ 25 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक घर से बाहर गए हुए थे। 12 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे जब वे वापस लौटे तो घर में चोरी होने का पता चला।

खास खबर 14 Oct 2026 12:31 pm

सुप्रीम कोर्ट संविधान का ‘वॉचडॉग’ है, जरूरत पड़े तो काटना भी होगा… पूर्व जज जस्टिस कुरियन जोसेफ का तीखा बयान

संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाली संस्थाएं अगर खतरे के समय चुप रहें, तो लोकतंत्र की सुरक्षा कौन करेगा? सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस कुरियन जोसेफ ने इसी सवाल के जरिए संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अदालतों, खासकर सुप्रीम कोर्ट को संविधान के वॉचडॉग यानी […] The post सुप्रीम कोर्ट संविधान का ‘वॉचडॉग’ है, जरूरत पड़े तो काटना भी होगा… पूर्व जज जस्टिस कुरियन जोसेफ का तीखा बयान appeared first on https://rajsattaexpress.com .

राजसत्ता एक्सप्रेस 14 Oct 2026 10:11 am

क्राइम कथा: कैफे मालिक शिवा शर्मा की कातिल प्रेमिका श्रद्धा दुबे क्या नेपाल भागी?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में उनकी लिव-इन पार्टनर और मॉडल श्रद्धा दुबे तथा उनकी बहन रश्मि दुबे जांच के दायरे में हैं। पुलिस शिवा की मौत की परिस्थितियों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, कथित आर्थिक लेनदेन और दोनों बहनों के संपर्कों की पड़ताल

लाइव हिन्दुस्तान 13 Oct 2026 10:14 pm

फरीदाबाद पटाखों के गोदाम पर छापा 384 किलो अवैध बरामद:क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाई, बिना लाइसेंस बेचे जा रहे, पुलिस में केस दर्ज

फरीदाबाद में दिवाली के त्योहार को देखते हुए पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने कैली गांव में खंदावाली रोड स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की। पुलिस ने यहां से करीब 383.750 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गोदाम में बिना वैध लाइसेंस के पटाखों की बिक्री की जा रही थी। इस मामले में थाना सेक्टर-58 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर नजर रखी जा रही है। क्राइम ब्रांच टीम ने कैली गांव के खंदावाली रोड पर स्थित गोदाम में छापेमारी की। तलाशी के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में पटाखे मिले। बिना लाइसेंस पटाखे बेचने का आरोप मुकेश नाम का व्यक्ति बिना किसी वैध लाइसेंस के पटाखे बेच रहा था। छापेमारी के दौरान बरामद पटाखों का कुल वजन 383.750 किलोग्राम पाया गया। अब जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि पटाखे कहां से लाए गए थे और उनकी बिक्री किन लोगों को की जा रही थी। दिवाली तक जारी रहेगी पुलिस की निगरानी पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने और बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, त्योहार के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 9:16 pm

अजमेर में क्रेडिट कार्ड से ₹1.25 लाख की साइबर ठगी, बिना OTP दिए हुए छह ट्रांजेक्शन

कोतवाली थाने के ASI आनंद सिंह ने बताया की पीड़ित नवल सिंह अजमेर के तोपदड़ा स्थित अंबाबाड़ी, धोबी घाट क्षेत्र में रहते हैं और पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत हैं।

खास खबर 13 Oct 2026 5:52 pm

बेंगलुरु : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.17 करोड़ रुपए मूल्य के गांजे के साथ दो गिरफ्तार

कर्नाटक के बेंगलुरु में कुंबलगोडु पुलिस ने केरल के दो लोगों को ओडिशा से बेंगलुरु होते हुए केरल ले जाई जा रही 317 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजे के अलावा एक कार भी जब्त की है।

खास खबर 13 Oct 2026 5:37 pm

ऑनलाइन निवेश के नाम पर 6.09 लाख की ठगी:हापुड़ के युवक से धोखाधड़ी, साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज

हापुड़ में ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 6.09 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नबी करीम निवासी रवि कुमार ने 'ईजिस्टोरप्रो डॉट कॉम' नाम की कंपनी में यह रकम निवेश की थी। इसके बाद पुलिस के सोमवार रात करीब 7 बजे मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रवि कुमार के अनुसार, दिल्ली निवासी अनीता नाम की युवती ने उन्हें इस कंपनी के बारे में बताया था। निवेश के बाद, कंपनी ने उनका स्टोर फ्रीज कर दिया और रकम निकालने के लिए दो लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने का दबाव बनाया। पैसे जमा करने का दबाव बनाया कंपनी का कहना है कि उनके स्टोर पर करीब ढाई लाख रुपये के पेंडिंग ऑर्डर हैं, जिन्हें क्लियर करने पर ही रकम निकालने की इजाजत मिलेगी। विड्रॉल फीस के नाम पर भी दो लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। हेल्पलाइन और व्हाट्सएप से लगातार पैसे जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस को शिकायत देकर दस्तावेज दिए जब रवि कुमार से निवेश की रकम निकालने के लिए और पैसे मांगे गए, तो उन्हें धोखाधड़ी का शक हुआ। उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस को शिकायत देकर दस्तावेज दिए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 1:25 pm

AMU में सर सैयद डे 17 को, मुख्य अतिथि तय:सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह होंगे मुख्य अतिथि, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह भी होंगे शामिल

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में 17 अक्टूबर को होने वाले सालाना आयोजन सर सैयद डे समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह मुख्य अतिथि होंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सत्य वीर सिंह और भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के प्रिंसिपल रियर एडमिरल एसएम उरूज अथर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। गुजरात के केपी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. फारूक जी. पटेल विशेष अतिथि होंगे। छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर कैंपस में चल रहे धरना-प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद इंतजामिया ने सर सैयद डे की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार देर शाम विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य अतिथि समेत सभी प्रमुख मेहमानों के नामों की घोषणा की। अब 17 अक्टूबर को होने वाले सालाना समारोह को भव्यता के साथ आयोजित करने की तैयारियां अंतिम रूप ले रही हैं। गुलिस्तां-ए-सैयद में होगी स्मारक सभापीआरओ कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार सर सैयद डे पर मुख्य कार्यक्रम एएमयू के गुलिस्तां-ए-सैयद में होगा। सुबह 10:45 बजे स्मारक सभा की शुरुआत विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. आसिम जफर के स्वागत भाषण से होगी। इसके बाद सर सैयद इंटरनेशनल और नेशनल अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। समारोह में प्रतिष्ठित अतिथियों के साथ छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी अपने विचार रखेंगे। अंत में कुलपति प्रो. नईमा खातून अध्यक्षीय भाषण देंगी, जबकि छात्र कल्याण संकाय के डीन प्रो. एम. अतहर अंसारी धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे। इनको दिए जाएंगे सर सैयद अवार्डइंटरनेशनल अवार्ड: अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के प्रो. हुसैन नसर को प्रदान किया जाएगा।नेशनल अवार्ड: कर्नाटक के गुलबर्गा स्थित ख्वाजा एजुकेशन सोसाइटी को दिया जाएगा।निबंध प्रतियोगिता पुरस्कार: एएमयू के जनसंपर्क कार्यालय की ओर से आयोजित अखिल भारतीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। अतिथियों के संबोधन भी होंगेसमारोह में विशेष अतिथि डॉ. फारूक जी. पटेल संबोधित करेंगे। इसके बाद विशिष्ट अतिथि रियर एडमिरल एसएम उरूज अथर और न्यायमूर्ति सत्य वीर सिंह अपने विचार रखेंगे। अंत में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह का संबोधन होगा। छात्र प्रतिनिधियों के रूप में आयशा जमाल और अबू दाउद तथा शिक्षकों की ओर से प्रो. अजरा मुसावी और प्रो. मोहम्मद अली जौहर भी सभा को संबोधित करेंगे। सुबह छह बजे से शुरू होंगे कार्यक्रमसर सैयद डे के आयोजन की शुरुआत सुबह छह बजे विश्वविद्यालय की मस्जिद में कुरआन ख्वानी से होगी। सुबह सात बजे सर सैयद अहमद खान के मजार पर चादरपोशी की जाएगी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे सर सैयद हाउस में उनकी लिखावट और पुस्तकों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसी दौरान पुस्तक विमोचन समारोह भी होगा। सुबह 10:45 बजे गुलिस्तां-ए-सैयद में मुख्य स्मारक सभा शुरू होगी।कैंपस में रहेगा उत्सव का माहौलएएमयू में सर सैयद डे हर साल बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। यह आयोजन विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की विरासत, आधुनिक शिक्षा के प्रसार, सामाजिक सुधार और बौद्धिक उन्नति के उनके विचारों को याद करने का अवसर है। इस दिन कैंपस में उत्सव जैसा माहौल रहता है और विश्वविद्यालय समुदाय के साथ देश-विदेश से जुड़े शिक्षाविद, पूर्व छात्र और प्रतिष्ठित मेहमान इसमें भाग लेते हैं। छात्र आंदोलन समाप्त होने के बाद अब इंतजामिया का पूरा जोर इस वार्षिक आयोजन की तैयारियों को समय से पूरा करने पर है।

दैनिक भास्कर 13 Oct 2026 4:11 am

क्राइम कथा: कैफे मालिक शिवा शर्मा की हत्या से पहले प्रेमिका श्रद्धा दुबे ने उसके साथ क्या-क्या किया?

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे का नाम सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। रेस्टोरेंट कारोबारी शिवा शर्मा की अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार ने हत्या, मारपीट और कथित ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए

लाइव हिन्दुस्तान 12 Oct 2026 10:17 pm

बिहार में 27 ASP-DSP का तबादला, साइबर क्राइम से लेकर STF तक बदले अफसरों की जिम्मेदारी; पटना से मुजफ्फरपुर तक नई तैनाती

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 एएसपी और डीएसपी अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव में साइबर क्राइम, एसटीएफ और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में नई नियुक्तियां शामिल हैं, जिसका उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को मजबूत करना है।

जागरण 12 Oct 2026 3:33 pm

Sunny Deol का नया और खूंखार लुक आया सामने! क्राइम थ्रिलर फिल्म Suryaa: Ant Se Aarambh Tak इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड के 'एक्शन किंग' सनी देओल (Sunny Deol) अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' (Surya: Ant Se Arambh Tak) के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक और एक दमदार मोशन पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें सनी देओल का बेहद रफ, इंटेंस और खतरनाक अंदाज नजर आ रहा है। यह फिल्म आगामी 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। पोस्टर की टैगलाइन, अपने अतीत और वर्तमान के बीच फँसे हुए, वे सच का पता लगाते हैं, एक ऐसी कहानी की ओर इशारा करती है जो दबे हुए राज़ और अनसुलझे सवालों पर आधारित है। देओल का रफ लुक फिल्म के गंभीर माहौल को और बढ़ाता है, जो एक्टर के लिए एक और ज़बरदस्त रोल साबित होगा। 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' (जिसका मतलब है 'अंत से शुरुआत तक') का निर्देशन मलयालम फिल्ममेकर एम. पद्मकुमार ने किया है, जो उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। यह फिल्म 2018 की समीक्षकों द्वारा सराही गई मलयालम थ्रिलर 'जोसेफ' का हिंदी अडैप्टेशन है, जिसे शाही कबीर ने लिखा था। खबरों के अनुसार, देओल एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं जो एक ऐसी जांच में फंस जाते हैं, जिसके कारण उन्हें अपराध और अपने अतीत के राज़ों के जाल का सामना करना पड़ता है। फिल्म न्याय, नैतिक संघर्ष और अनसुलझे सच के नतीजों जैसे विषयों को दिखाती है। फिल्म की स्टार कास्ट में रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, जिस्शु सेनगुप्ता, टीनू आनंद, मनीष वाधवा और तनुश्री चक्रवर्ती के साथ-साथ रोहित तिवारी और अनूप त्रिवेदी भी शामिल हैं। एम. पद्मकुमार द्वारा निर्देशित और कमल मुकुट द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को MM मूवीज़ बैनर के तहत दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट ने प्रोड्यूस किया है। ज़ी म्यूज़िक कंपनी इसके म्यूज़िक से जुड़ी है। Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi Torn between Past and Present, He uncovers the TRUTH ! Presenting Kamal Mukut’s #SURYAA : अंत से आरंभ तक! IN CINEMAS 20th November 2026. #AntSeAarambhTak @DeepakMukut @HemmantMukut #LokeshMukut @KamalMukut #PadmakumarManghat @iamsunnydeol @ravikishann @ItsMePragya @tnusreec https://t.co/cDiRISm77m — Sunny Deol (@iamsunnydeol) October 12, 2026

प्रभासाक्षी 12 Oct 2026 2:05 pm

NEET छात्रा की डेथ मिस्ट्री क्यों नहीं सुलझा पाई CBI? देखें क्राइम कहानियां विद शम्स

इसी साल जनवरी में पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में नाबालिग नीट छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिली थी और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुरुआत में स्थानीय पुलिस ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हुए. मामले के तूल पकड़ने पर जांच एसआईटी को दी गई और बाद में राज्य सरकार ने इसे सीबीआई को सौंप दिया, हालांकि छात्रा के परिजन सीबीआई जांच के पक्ष में नहीं थे. सीबीआई की जांच के दौरान लगभग 30 लोगों का डीएनए टेस्ट हुआ और हॉस्टल के संचालक को जेल भी भेजा गया. हालांकि, तय 90 दिनों की समयसीमा में चार्जशीट दाखिल न होने के कारण आरोपी को जमानत मिल गई. देखें क्राइम कहानियां विद शम्स.

आज तक 12 Oct 2026 12:04 pm

जालंधर में बर्थडे पार्टी के दौरान झड़प: युवक पर दातर से हमला, चार पर केस; परिजनों ने चाैकी में किया हंगामा

जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी क्षेत्र में शेर सिंह कॉलोनी पुल के पास रविवार को छात्रों के बीच हुए झगड़े ने अब नया मोड़ ले लिया है।

अमर उजाला 12 Oct 2026 10:11 am

जालंधर में बर्थडे पार्टी के दौरान झड़प, युवक पर दातर से हमला

जालंधर में बर्थडे पार्टी के दौरान झड़प, युवक पर दातर से हमला

अमर उजाला 12 Oct 2026 10:09 am

डेटिंग ऐप पर दोस्ती, होटल में बुलाकर बनाया न्यूड वीडियो:मुरैना की गैंग ने फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर युवक से वसूले 1.38 लाख, दो गिरफ्तार

डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर होटल में मिलने बुलाने के बाद 28 वर्षीय युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और उससे नकदी व ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 1.38 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद 70 हजार रुपए और मांगे तथा रकम नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामले में क्राइम ब्रांच ने मुरैना से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डेटिंग ऐप पर ‘हरियाणा’ आईडी से हुई दोस्ती माधौगंज की लड्डूवाली गली निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह ग्राइंडर डेटिंग ऐप इस्तेमाल करता है। 8 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे उसकी ‘हरियाणा’ नाम की प्रोफाइल से बातचीत हुई। इसके बाद आरोपी ने अपना नाम राहुल बताकर उसे सिटी सेंटर के पटेल नगर स्थित होटल गोल्डन लीफ में मिलने बुलाया। शाम करीब 4 बजे युवक होटल पहुंचा तो आरोपी उसे कमरा नंबर 206 में ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान चार अन्य युवक भी कमरे में आ गए और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसे जेल भेजने की धमकी देने लगे। कपड़े उतरवाकर बनाया अश्लील वीडियो आरोप है कि पांचों बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा। मारपीट में उसके गाल और दाहिने पैर में चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाकर मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे। नकदी, एटीएम और यूपीआई से वसूले रुपए डर के कारण पीड़ित ने अपनी जेब में रखे 8 हजार रुपए आरोपियों को दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड और पासवर्ड लेकर 30 हजार रुपए निकाले। एक क्यूआर कोड के जरिए भी 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद आरोपी युवक को सफेद क्रेटा कार में बैठाकर सिरोल ले गए। वहां पीड़ित ने अपनी दोस्त से संपर्क कर उसकी मदद से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराई। आरोपियों ने संबंधित घर पहुंचकर 70 हजार रुपए नकद भी लिए। रात करीब 9:30 बजे उसे होटल के बाहर छोड़ दिया गया। 70 हजार रुपए और मांगे, वीडियो वायरल करने की धमकी पीड़ित के मुताबिक आरोपी इसके बाद भी 70 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। रकम नहीं देने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। डर के कारण युवक ने तत्काल शिकायत नहीं की, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों के बाद वह क्राइम ब्रांच पहुंचा। मुरैना से दो आरोपी गिरफ्तार मामले की जानकारी मिलने पर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेंद्र सिंह सिकरवार और डीएसपी मनीष यादव के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। क्राइम ब्रांच ने रविवार रात मुरैना के अंबाह बायपास रोड से दो आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिभान उर्फ करुआ गुर्जर निवासी ग्राम पिपरई, हेतमपुर और सोनू गुर्जर निवासी ग्राम पिपरई, थाना सरायछोला, जिला मुरैना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि हरिभान ने ही अपना नाम राहुल बताकर पीड़ित से संपर्क किया था। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि डेटिंग ऐप के जरिए युवक को होटल में बुलाकर बंधक बनाने, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 12 Oct 2026 7:58 am

Raebareli News: एएसपी की अगुवाई में हरदोई की क्राइम ब्रांच करेगी जांच

एएसपी की अगुवाई में हरदोई की क्राइम ब्रांच करेगी जांच

अमर उजाला 12 Oct 2026 1:06 am

जबलपुर में बमबाजी के 3 आरोपी पकड़े गए:पुलिस ने घटनास्थल पर जुलूस निकालकर क्राइम रीक्रिएशन कराया

जबलपुर के घमापुर इलाके में हुई बमबाजी की दो घटनाओं में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। घमापुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे की टीम ने मुख्य आरोपी सोनू दहिया के साथ ऐश्वर्य नायर और अभिषेक चौहान को गिरफ्तार किया। बीते 7 अक्टूबर को गोपाल होटल घमापुर के पास बमबाजी हुई थी। पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई थी। आरोपी तब से फरार थे। पुलिस ने पकड़े जाने के बाद आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर जुलूस निकाला और क्राइम रीक्रिएशन कराया। इस दौरान वीडियो भी बनाए गए। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। घमापुर थाने में ही उनके खिलाफ करीब सात मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पूछताछ में बमबाजी में शामिल अन्य लोगों और उन्हें मदद देने वालों का पता लगाया जाएगा।

दैनिक भास्कर 11 Oct 2026 9:15 pm

अजमेर में 75 वर्षीय बुजुर्ग से साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करवाकर बैंक खातों से निकाली रकम

पीड़ित के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को उन्होंने अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए अपॉइंटमेंट बुक कराया था। इसके बाद 9 अक्टूबर को अपॉइंटमेंट की जानकारी लेने के दौरान उन्हें एक फोन आया। कॉल करने वाले ने टोकन नंबर प्राप्त करने के लिए मोबाइल पर भेजी गई APK फाइल डाउनलोड करने और भुगतान करने को कहा।

खास खबर 10 Oct 2026 1:46 pm

चार दोस्तों की दोस्ती, क्राइम और गैंगस्टर का खतरनाक खेल, इस दिन प्राइम वीडियो पर आएगी 'चार यार'

प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग हिंदी प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ 'चार यार' के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान कर दिया है। इसका प्रीमियर 23 अक्टूबर को होने वाला है। चार यार में पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाक मेहता लीड रोल्स में हैं, वहीं साईं ...

वेब दुनिया 9 Oct 2026 1:09 pm

चंडीगढ़ में गन पॉइंट पर लूटी कार: सेक्टर-46 पुलिस बीट बॉक्स के सामने हुई वारदात, युवक की कनपटी पर तानी पिस्तौल

चंडीगढ़ में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस बीट बॉक्स के सामने ही गन पॉइंट पर कार लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया।

अमर उजाला 9 Oct 2026 1:14 am

क्राइम कथा: प्रेमी के साथ मिलकर पूजा ने पति मुकेश को मार डाला, कातिल पत्नी गिरफ्तार

बुलंदशहर के डिबाई में 35 वर्षीय मुकेश का शव एक आम के बाग में दलदल के अंदर मिला था। पहली नजर में मामला शराब के नशे में हुए हादसे जैसा लगा, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई

लाइव हिन्दुस्तान 8 Oct 2026 10:23 pm

नाहरगढ़ अभयारण्य में वनपाल और वनरक्षक 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की स्पेशल यूनिट-द्वितीय, जयपुर द्वारा एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए जिला जयपुर में पदस्थापित आरोपी श्याम सिंह...

खास खबर 8 Oct 2026 9:28 pm

अजमेर: मोबाइल चोरी के विवाद में दिल्ली से आए जायरीन पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में

अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में दिल्ली से जियारत करने आए एक जायरीन पर मोबाइल चोरी के विवाद को लेकर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल जायरीन के शोर मचाने पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

खास खबर 8 Oct 2026 1:28 pm

पीरमुछल्ला के नेचर पार्क में मिला सिर कटा शव: हाथ पर लिखा ‘विशाल’ और ‘वि’, पहचान में जुटी पुलिस

जीरकपुर में पीरमुछल्ला के डंपिंग ग्राउंड के पास स्थित नेचर पार्क में गुरुवार सुबह एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

अमर उजाला 8 Oct 2026 12:05 pm

संगरूर कांग्रेस अध्यक्ष पर दुष्कर्म का केस दर्ज: दामाद को नौकरी और चेयरमैन लगवाने का झांसा देकर शोषण का आरोप

संगरूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह गागा के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

अमर उजाला 8 Oct 2026 1:13 am

क्राइम कथा: 50 महिलाओं को फंसाकर MMS बनाने वाला अय्याश योगेश गुप्ता कैसे पकड़ा गया?

ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र से सामने आया एक मामला कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि योगेश गुप्ता पहले महिलाओं से दोस्ती करता था, फिर नजदीकियां बढ़ाता था और कथित तौर पर निजी पलों के वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर लेता था। मामला तब सामने आया जब झांसी की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की

लाइव हिन्दुस्तान 7 Oct 2026 10:16 pm

गुजरात में महिला को पेड़ से बांधकर 'शुद्धिकरण' के नाम पर गैंगरेप, नौ लोग गिरफ्तार

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक विवाहित महिला के साथ मारपीट, अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने और सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना एक कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान के दौरान हुई, जिसमें महिला के किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध होने का आरोप था। घटना के वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए।

खास खबर 7 Oct 2026 1:53 pm

गुरुहरसहाए की नहर में मिली 30 वर्षीय युवक की लाश, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

गुरुहरसहाए की नहर में मिली 30 वर्षीय युवक की लाश, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

अमर उजाला 7 Oct 2026 8:14 am

तरनतारन में दो युवकों को गोलियों से भूना: पखोपुर गांव में सड़क किनारे मिले शव, देर रात वारदात से दहशत

चोहला साहिब के अधीन आते गांव पखोपुर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे दो युवकों के खून से लथपथ शव बरामद हुए।

अमर उजाला 7 Oct 2026 1:40 am

क्राइम कथा : प्रेमी के साथ मिलकर इल्मा ने पति तालिब को क्यों मार डाला?

मेरठ में 30 वर्षीय तालिब की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या की जांच में बदल गया है। 28 सितंबर को तालिब की मौत के बाद परिजनों ने उसे सामान्य मौत मानकर दफना दिया था, लेकिन बाद में शव की तस्वीरों में गले पर संदिग्ध निशान दिखाई दिए। इसके बाद शक तालिब की पत्नी इल्मा उसके प्रेमी अमन पर गया

लाइव हिन्दुस्तान 6 Oct 2026 10:11 pm

क्राइम कथा: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का नया सीसीटीवी, मौत पर बड़ा खुलासा!

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के गुरु कृपा कुंज आश्रम से जुड़े रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत का मामला लगातार चर्चा में है। अब सामने आए नए CCTV फुटेज ने घटना के आखिरी पलों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दीपक कथित तौर पर खुद को नुकसान पहुंचाने के बाद सीढ़ियों की ओर जाते दिखे

लाइव हिन्दुस्तान 5 Oct 2026 10:19 pm

दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, यूपी से बरामद की 50 करोड़ की ड्रग्स

दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, यूपी से बरामद की 50 करोड़ की ड्रग्स

अमर उजाला 5 Oct 2026 7:20 am

बठिंडा में युवक की हत्या: तेजधार हथियारों से किया हमला, दो घायल; जमीन विवाद में हुई वारदात

बठिंडा के गांव हररायपुर में रविवार शाम को कुछ युवकों ने चार युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

अमर उजाला 5 Oct 2026 1:49 am

हरियाणा: बहादुरगढ़ में जसौर खेड़ी के पास नहर में मिले महिला और पुरुष के शव, पुलिस मौके पर पहुंची

बहादुरगढ़ के आसौदा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एनसीआर नहर में एक महिला और एक पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

अमर उजाला 4 Oct 2026 2:30 am

फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 800 पेटी शराब से भरा ट्रक पकड़ा, रुई की गांठों में छिपाकर ले जाई जा रही थी

अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रुई की गांठों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 800 पेटियां बरामद की हैं।

अमर उजाला 3 Oct 2026 3:52 am

भुलत्थ में एक ही रात गांव लिटां और पंडोरी राजपूतां में चोरी की तीन वारदात

भुलत्थ में एक ही रात गांव लिटां और पंडोरी राजपूतां में चोरी की तीन वारदात

अमर उजाला 30 Sep 2026 12:37 pm

यमुनानगर में श्मशान घाट के पास मिला अधजला शव: चेहरे को बुरी तरह कुचला, सिर पर भी गंभीर चोटों के निशान

यमुनानगर के गांव जैधर में श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई।

अमर उजाला 30 Sep 2026 10:05 am

जेन जी प्रोटेस्ट संविधान में कहां, बुलडोजर जस्टिस क्या, पीसीएस इंटरव्यू में पूछे ये रोचक प्रश्न

यूपीपीएससी पीसीएस 2025 के इंटरव्यू के दूसरे दिन गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों में अंतर बताने को कहा गया। सरदार पटेल की जयंती और उनके सत्याग्रह से जुड़े सवाल भी पूछे गए।

लाइव हिन्दुस्तान 30 Sep 2026 6:18 am

मोगा में हत्या: पेड़ की डाल काटने से रोकने पर हुआ विवाद, शरीर पर चढ़कर पीटा; चार पर केस दर्ज

मोगा के गांव बघेलेवाला में पेड़ की डाल काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

अमर उजाला 30 Sep 2026 1:55 am

अजमेर: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 4 शातिर बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है।

खास खबर 29 Sep 2026 2:54 pm

मदारपुरा में 2 शातिर नकबजन गिरफ्तार, चुराए गए जेवरात भी बरामद

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी नशे के शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

खास खबर 29 Sep 2026 2:48 pm

उधार वापस मांगने पर मिली माैत: बुजुर्ग को ढाई घंटे जंजीरों से बांधकर दी ऐसी यातना, सुनकर रूह कांप जाएगी

जलालाबाद के गांव स्वाहवाला में 50 हजार रुपये के पुराने लेन-देन को लेकर एक बुजुर्ग को कथित तौर पर बंधक बनाकर पीटा गया।

अमर उजाला 29 Sep 2026 3:55 am

कर्ज उतारने के लिए टैक्सी चालक की हत्या: गाजियाबाद से दो सगे भाई गिरफ्तार

अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र में गगवाना पुलिया के पास अर्टिगा में मिले टैक्सी चालक श्रीकांत तिवारी के अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गाजियाबाद निवासी दो सगे भाइयों कौशल और सूरज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 6-7 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए दोनों ने नोएडा से गुजरात के लिए टैक्सी बुक कर चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी और लूट को हादसा दिखाने के लिए कार को पिकअप से भिड़ा दिया था।

खास खबर 28 Sep 2026 4:27 pm

दिल्ली में 'ऑपरेशन कवच' के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.5 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन कवच' के तहत सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कमला मार्केट थाना पुलिस ने शिवाजी पार्क, मिंटो रोड के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 2.597 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

खास खबर 28 Sep 2026 1:51 pm

पहले कराई सगाई, फिर पिता की हत्या!: 14 हजार के तमंचे से बहाया खून, दो दिन में क्यों बदला अरमान का फैसला

चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन की हत्या के मामले में गिरफ्तार बेटे अरमान से पूछताछ में सामने आया है कि उसने पिता की हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी।

अमर उजाला 28 Sep 2026 11:46 am

हमलावरों से बचने शराब दुकान में घुसा युवक, पीछा कर चाकू से कर दी हत्या

हमलावरों से बचने शराब दुकान में घुसा युवक, पीछा कर चाकू से कर दी हत्या

अमर उजाला 28 Sep 2026 11:45 am

बठिंडा में शराब ठेके के कारिंदे की हत्या: अज्ञात लोगों ने मारी गोलियां, लूट के मकसद से हुई वारदात

बठिंडा के गांव बीबी वाला में शराब के ठेके पर काम करने वाले कारिंदे की सोमवार दोपहर अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी।

अमर उजाला 28 Sep 2026 4:27 am