...

कानपुर: केशव स्मृति भवन का नाम बदलकर श्री अशोक सिंहल स्मृति भवन किया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक रहे अशोक सिंहल के जन्म शताब्दी वर्ष पर रविवार को गांधी नगर स्थित केशव स्मृति भवन का नाम बदलकर श्री अशोक सिंहल स्मृति भवन कर दिया गया।

अमर उजाला 19 Oct 2026 1:31 am

यूपी: सुबह-शाम ठंडक से शुरू हुआ सर्दी का सफर, अब बारिश के आसार नहीं; इस सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान जारी

Weather in UP: यूपी से मानसून जाने के बाद अब चक्रवात भी पूरी तरह से जा चुका है। आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।

अमर उजाला 19 Oct 2026 1:31 am

देहरादून: 26 अक्तूबर को सजेगी संगीत की महफिल, जस्सी गिल और बब्बल राय बिखेरेंगे सुरों का जादू

संगीत प्रेमियों के लिए देहरादून में एक यादगार शाम सजने जा रही है। अमर उजाला और श्री दुर्गा मेटालिक्स के संयुक्त तत्वावधान में म्यूजिकल स्टार नाइट ‘संगीत का उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।

अमर उजाला 19 Oct 2026 1:31 am

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

अमर उजाला 19 Oct 2026 1:30 am

देर रात ग्वार–गम फैक्ट्री में लगी भीषण आग:जान बचाने जलते हुए फैक्ट्री से बाहर भागे तीन मजदूर,17 मजदूर कर रहे थे काम, शेष की तलाश जारी

पाली शहर के औद्योगिक थाना एरिया के फोर्थ फेज एरिया में स्थित सारडा बायो पॉलिमरस में रविवार देर रात को भीषण आग लग गई। कोई बॉयलर फटने की बात कह रहा है तो कोई शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे है। बताया जा रहा है कि 17 मजदूर यहां काम कर रहे थे। तीन को इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। शेष मजदूरों की तलाश जारी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मजदूर अंदर ही आग में फंसे हो सकते है। सूचना पर सीओ सिटी मंगलेश चुण्डावत, औद्योगिक थाना प्रभारी निरमा विश्नोई भी टीम के साथ मौके पर पहुंची।

दैनिक भास्कर 19 Oct 2026 1:19 am

लखनऊ में डीसीपी सेंट्रल व थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई:10 दिन 10 टीमें खाक छानती रही...श्रद्धा मीडिया के सामने आई, पुलिस नेपाल में छिपने का दावा करती रह गई

लखनऊ के हजरतगंज में हुए शिवा शर्मा हत्याकांड में डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को मुख्यालय अटैच किया गया। वहीं हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया। दोनों के ऊपर केस में लापरवाही को लेकर कार्रवाई की गई। घटना के बाद आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे हैं। 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गई। उधर दूसरी तरफ पहले तो श्रद्धा दुबे ने बुधवार को अपना वीडियो बनाकर वायरल कराया। इसके बाद 18 अक्टूबर को न्यूज एजेंसी एएनआई को मीडिया बाइट दे दी। जबकि पुलिस लगातार तीनों के नेपाल में छिपे होने का दावा कर रही थी। बाइट आने के बाद पुलिस की फजीहत बढ़ गई तो दो लोगों पर कार्रवाई करनी पड़ी। 10 टीमें 10 दिन खाक छानती रही 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा हजरतगंज स्थित श्रद्धा दुबे के फ्लैट से संदिग्ध हालात में गिरा। 10 अक्टूबर को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मां की तहरीर पर तीन नामजद व दो अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुकदमा दर्ज करने से पहले श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के साथ भारत छोड़कर नेपाल पहुंच गई। इसके बाद कई सीसीटीवी सामने आए। श्रद्धा की गाड़ी रुपईडीहा से बरामद की गई। पुलिस लगातार यही दावा करती रही कि वो एक जगह ठहर नहीं रही है, बल्कि लगातार नेपाल में ही छिपकर ठिकाना बदल रही है। नेपाल पुलिस की सहयोग से लगातार तलाश जारी है। दिन भर सरेंडर और गिरफ्तारी में उलझाया रविवार को श्रद्धा दुबे की सरेंडर करने की सूचना ने पुलिस को खूब उलझाया। करीब 10 बजे मैसेज आया कि श्रद्धा हजरतगंज थाने आ रही है, पुलिस भी मुस्तैद हो गई। सूचना पर मीडियाकर्मी भी पहुंच गई। करीब दो घंटे इंतजार के बाद फिर एक सूचना आई कि श्रद्धा स्पेशल कोर्ट पहुंच रही। कोर्ट के मौजूद पुलिस की टीम अलर्ट मोड पर आ गई लेकिन रात करीब 8 बजे तक श्रद्धा नहीं पहुंची। हालांकि इस दौरान पुलिस ने श्रद्धा के किसी करीबी को हिरासत में लेकर सुल्तानगंज चौकी में तीन घंटे से ज्यादा पूछताछ की। कोई ठोस सबूत न मिलने पर जब उच्चाधिकारियों को जवाब नहीं दे सके तो ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हुई। महज एक घंटे में डीसीपी विक्रांत वीर सहित इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को हटा दिया गया। अब पढ़िए श्रद्धा दुबे ने क्या कहा? 1. सारे आरोप बेबुनियाद, CCTV से बेकसूर साबित हो जाऊंगी श्रद्धा ने कहा- सारे आरोप बेबुनियाद हैं। किसी के कह देने से कि हमने हत्या कर दी है, साबित नहीं होता है। हमने हत्या नहीं की है। वह एक सुसाइड था और वह मैंने अपनी आंखों से देखा कि वह मेरी ही बिल्डिंग से चौथे मंजिल से छलांग मार गया। अगर सीसीटीवी कैमरे निकलेंगे तो उसमें मैं साफ-साफ बेकसूर साबित हो जाऊंगी। कैमरे अभी तक नहीं निकले हैं। मेरे नेपाल बॉर्डर के कैमरे निकाले गए, लेकिन क्या मेरी बिल्डिंग के कैमरे निकालने में प्रॉब्लम हो रही है? मेरी बिल्डिंग के कैमरे निकाले जाएंगे, तब उसमें मैं बेकसूर साबित हो सकती हूं। क्योंकि मैंने कुछ भी नहीं किया है। 2. शिवा की मां को मैं बिल्कुल भी पसंद नहीं थी श्रद्धा ने कहा- अगर मेरी कॉल डिटेल्स निकलेगी तो मैं सिर्फ चार महीने से उस बंदे (शिवा) को जानती हूं। जिसमें से दो महीने, ढाई महीने तक वह मेरा फ्रेंड रहा है, मेरे घर कभी नहीं आया। अभी पिछले 2 महीने से वह मेरे घर आ जा रहा था। 2 महीने में हमारी चीजें इतनी ज्यादा तो खराब नहीं हो सकती हैं कि हम एक-दूसरे के लिए ऐसा सोच लें। उनकी मां ने गलत आरोप लगाए हैं, क्योंकि उनकी मां को मैं बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। 3. शिवा मेरा बॉयफ्रेंड था, उस पर कर्ज था श्रद्धा ने कहा- शिवा ने मुझे कुछ दिन पहले बताया था कि मुझ पर काफी सारे लोन हैं। मैं परेशान हूं, क्योंकि मेरे पास कर्जदारों के फोन आते हैं। शायद 16 या 17 लाख का उनके ऊपर कर्जा भी था। उन्होंने मुझसे कुछ पैसे मांगे थे कि अगर आप मुझे कुछ पैसे दे देंगी तो मेरी हेल्प हो जाएगी। एक महीने पहले की बात है, मेरे घर से करीब 5-6 लाख की ज्वेलरी ले ली थी। लेकिन, वह हमारा पर्सनल मैटर था। वह ज्वेलरी ले सकता था, क्योंकि उसको राइट था, वह मेरा बंदा (बॉयफ्रेंड) था। 4. सदमे और सांस लेने में दिक्कत के कारण हॉस्पिटल से गई श्रद्धा ने कहा- मैं हॉस्पिटल से इसलिए गई थी, क्योंकि मुझे सांस लेने में प्रॉब्लम है। इस वजह से मैं इतने सदमे में थी कि मुझे वहां से निकलना पड़ा। नहीं तो मैं वहां से जाती नहीं, डटकर सामना करना चाहती थी। लेकिन जब वे (शिवा का परिवार) मेरे ड्राइवर को बिना जाने मारपीट करने लगे और हत्या का आरोप लगा दिया, तो कोई भी घबराकर वहां से चला जाएगा। 5. मेरा किसी से कोई कनेक्शन नहीं अफसरों और नेताओं से संबंध पर श्रद्धा ने कहा- मेरा किसी के साथ कोई कनेक्शन नहीं है। अब फोटोज तो कोई भी किसी के साथ खिंचा सकता है। मुझे पूरी तरह से फंसाया गया है। उसकी मां को मैं पसंद नहीं थी, क्योंकि शायद मैं शिवा से एक-दो साल बड़ी थी। मैं न्यायपालिका और पुलिस से यही विनती करूंगी कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। किसी पर हत्या का आरोप लगाकर उसे पूरे देश में क्रिमिनल साबित कर देना, यह कहीं का इंसाफ नहीं है। 6. मेरी बहन का शिवा से कोई कनेक्शन नहीं मेरी बहन इतने समय बाद मुझसे मिलने आई थी। उसे तो कुछ पता भी नहीं है। अगर उसकी डिटेल्स निकाली जाएं, तो उसका शिवा के साथ कोई कनेक्शन भी नहीं है। वह तो मुझसे मिलने आई थी, लेकिन बेवजह उसका नाम भी इस मामले में घसीटा गया। वह मासूम है, छोटी है। फरारी के दौरान श्रद्धा ने 3 वीडियो जारी किए फरारी के दौरान ही श्रद्धा ने 3 वीडियो जारी किए और घटना की रात की पूरी कहानी बताई। उसने कहा- मैं भागी नहीं हूं। शिवा ने सुसाइड किया है। मैं सच बताना चाहती हूं। शिवा के भी 2 वीडियो सामने आए हैं, जो उसकी मौत से पहले के हैं। वीडियो में एक महिला शिवा को धमका रही है। जानें मॉडल ने वीडियो में क्या-क्या कहा… दरअसल, फरारी के दौरान हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने 12 घंटे के भीतर 3 वीडियो जारी किए। इन वीडियोज में उसने खुद को निर्दोष बताने के साथ किसी भी साजिश से इनकार किया। उसने दावा किया कि शिवा काफी कर्ज में था और उसने सुसाइड किया। पहला वीडियो: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने 5 मिनट 18 सेकंड के ताजा वीडियो में घटना को लेकर अपना पक्ष रखा है। उसने बताया कि 7 अक्टूबर से पहले 5-6 दिनों से उसकी और शिवा की बातचीत नहीं हो रही थी। श्रद्धा के मुताबिक, 7 अक्टूबर को शिवा ने कपूरथला मेन चौराहे पर स्थित चाय की दुकान से उसके ड्राइवर को कॉल करवाया। इस दुकान पर दोनों अक्सर चाय पीने जाते थे। कॉल के दौरान शिवा रो रहा था। इसके बाद श्रद्धा ने अपने नंबर से उसे दो बार कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। रात करीब 2 बजे शिवा का फिर फोन आया। उसने रोने की वजह पूछी तो शिवा ने उससे उसकी लोकेशन पूछी। लोकेशन बताने पर शिवा अपनी BMW कार से उससे मिलने पहुंचा। दोनों ने बातचीत की। श्रद्धा के मुताबिक, शिवा ने बीयर पी रखी थी। इसके बाद दोनों एक कैफे गए। वहां शिवा ने श्रद्धा की कार ली और उसके ड्राइवर ने शिवा की कार चलाई। फिर शिवा, श्रद्धा के साथ उसके घर आया। दूसरा वीडियो: इसमें श्रद्धा दुबे ने बताया कि 8 अक्टूबर की सुबह उसकी बहन घर आई थी। उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और वह शिवा को अच्छी तरह जानती भी नहीं थी। उसकी बहन की कॉल डिटेल निकलवाने पर यह बात साफ हो जाएगी। श्रद्धा के मुताबिक, उस दिन वे लोग दिनभर साथ रहे, घूमने गए और सब कुछ सामान्य था। शाम को शिवा के दो दोस्त अश्विनी मिश्रा और हर्ष भी घर आए थे। अगर शिवा के साथ किसी तरह की प्रताड़ना हो रही होती, तो उसके दोस्त पुलिस को जरूर बताते। दोनों खुश थे और शिवा के साथ कोई प्रताड़ना नहीं हुई थी। श्रद्धा ने कहा कि वह शिवा को सिर्फ चार महीने से जानती थी और पिछले दो महीने से दोनों रिलेशनशिप में थे। शिवा की मां के लिव-इन में रहने के दावे पर उसने कहा कि शिवा लगातार उसके साथ नहीं रहता था। वह करीब 15 दिन उसके साथ रहने के बाद 2-4 दिन के लिए गायब हो जाता था। श्रद्धा ने बताया कि जब दोनों की बातचीत बंद थी, उस दौरान शिवा अपनी बहन और जीजा के साथ केदारनाथ गया था। 3. तीसरा वीडियो: श्रद्धा दुबे ने दावा किया कि शिवा शर्मा पर 15 से 20 लाख रुपए का कर्ज था। उसके पास इससे जुड़े स्क्रीनशॉट हैं, जिन्हें वह साझा करेगी। जब भी शिवा उनके साथ बैठता था, कर्जदारों के फोन आने लगते थे। उसने पुलिस से शिवा की कॉल डिटेल खंगालने की बात कही और दावा किया कि उसने शिवा का फोन पुलिस को भिजवा दिया है। श्रद्धा ने कहा कि कर्ज से परेशान होकर शिवा उससे कहता था कि अगर वह कर्ज नहीं चुका पाया तो आत्महत्या कर सकता है। 9 अक्टूबर को शिवा काफी परेशान था। हालांकि, उसे खुद भी नहीं पता कि वह किस बात से परेशान था। सुबह दोनों ने साथ में चाय पी। शिवा जब भी वॉशरूम जाता था, तो दरवाजा बंद नहीं करता था। लेकिन उस दिन उसने दरवाजा बंद कर लिया। इस पर उसे शक हुआ और उसने तुरंत अपनी बहन को अंदर जाकर देखने के लिए भेजा। बहन के पहुंचने से पहले ही शिवा बालकनी से कूद गया। उसने सवाल उठाया कि कोई लड़की किसी को मारकर अपने ही फ्लैट से नीचे क्यों फेंकेगी। श्रद्धा ने कहा, “ऐसा नहीं है कि आपने अपना बेटा खोया है, मैंने भी अपना बंदा खोया है। मैं भी बहुत परेशान हूं। मीडिया से मेरी रिक्वेस्ट है कि मुझे परेशान न करें। अगर आप लोग ऐसे ही टॉर्चर करते रहे, तो मैं खुद सुसाइड कर लूंगी।” अब पढ़िए पूरा मामला क्या है… 9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा- पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

दैनिक भास्कर 19 Oct 2026 1:15 am

1500 साल पुराना मंदिर जहां पीठ की होती है पूजा:चेहरा किसी ने नहीं देखा; गाय की मौत के बाद उलटी मिली माता की प्रतिमा

भिंड जिले में एक ऐसा अनोखा देवी मंदिर है, जहां करीब 1500 साल पुरानी मान्यता आज भी लोगों की अटूट आस्था का केंद्र बनी हुई है। यहां माता की मूल प्रतिमा एक कुंड के भीतर विराजमान है, लेकिन मान्यता है कि आज तक किसी ने उनके चेहरे के दर्शन नहीं किए। श्रद्धालु प्रतिमा की पीठ की पूजा करते हैं और अपनी मनोकामना पूरी होने की आस लेकर माता के दरबार में माथा टेकते हैं। कोई यहां जवारे चढ़ाता है, तो कोई पालना चढ़ाकर संतान प्राप्ति की मन्नत मांगता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं भिंड जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर पहूज नदी के किनारे बीहड़ों के बीच स्थित मिहोनी वाली माता मंदिर की। मंदिर से जुड़ी मान्यताओं और इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को करीब से जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम मौके पर पहुँची। ग्रामीणों, मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं से चर्चा की तो सभी ने एक ही बात कही—कुंड में विराजमान माता की प्रतिमा का चेहरा आज तक किसी ने नहीं देखा और यहाँ सदियों से केवल प्रतिमा की पीठ की ही पूजा होती आ रही है। चार जिलों की सीमाओं से घिरा है मंदिर; बीहड़ों में डकैत भी नहीं लांघते थे मर्यादा भौगोलिक दृष्टि से यह मंदिर बेहद खास और संवेदनशील जगह पर स्थित है। यह मंदिर भिंड जिले की सीमा में जरूर आता है, लेकिन मंदिर परिसर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर उत्तर प्रदेश की सीमा शुरू हो जाती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के दतिया जिले के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के जालौन और झांसी जिलों की सीमाएं भी इस क्षेत्र से सटी हुई हैं। चार जिलों की सीमाओं के मुहाने और पहूज नदी के बीहड़ों में स्थित होने के कारण बीते दौर में यहाँ डकैतों का खासा प्रभाव रहता था। फूलन देवी, मलखान सिंह, लुक्का और 90 के दशक के चर्चित डकैत हरीसिंह कुशवाह जैसे नाम इस क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि डकैतों की आवाजाही बीहड़ के रास्तों से बनी रहती थी, लेकिन वे कभी मंदिर परिसर के भीतर नहीं रुकते थे। डकैत भी माता के प्रति गहरी आस्था रखते थे और रात-विरात पूजा करके चले जाते थे, पर श्रद्धालुओं को कभी परेशान नहीं करते थे। गाय की मौत और प्रतिमा का उलटना: 1500 साल पुरानी लोककथा मंदिर के इतिहास और मान्यताओं को लेकर क्षेत्र में एक कथा पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुनाई जाती है। बताया जाता है कि मुगलकाल से भी पूर्व, करीब 1500 साल पहले एक गाय रोज बीहड़ में बने एक चबूतरे पर जाकर पत्थर की प्रतिमा पर अपना सारा दूध अपने आप बहा देती थी। जब गाय के मालिक को इसका पता चला, तो उसने एक शाम चुपके से गाय का पीछा किया। उसने देखा कि गाय ने पहूज नदी के बीहड़ में बने चबूतरे पर पहुँचकर प्रतिमा पर दूध निकाल दिया है। यह देखकर मालिक आपा खो बैठा और उसने कुल्हाड़ी से गाय पर हमला कर दिया, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। लोकमान्यता है कि इस घटना के तुरंत बाद माता की प्रतिमा स्वतः ही उलटी हो गई। उस दिन के बाद से प्रतिमा का चेहरा कभी किसी को दिखाई नहीं दिया और श्रद्धालुओं ने प्रतिमा की पीठ की ही पूजा-अर्चना शुरू कर दी। कुंड में पानी भरा, अब ऊपर से ही पूजा पहले श्रद्धालु सीढ़ियों से कुंड में उतरकर माता की मूल प्रतिमा तक पहुंचते और फूल चढ़ाते थे। पिछले कुछ वर्षों से कुंड में पानी भरने के कारण अब ऊपर से ही पूजा की जाती है। करीब 5 साल पहले कुंड के ऊपर एक और प्रतिमा स्थापित की गई। मंदिर परिसर में प्राचीन मां आदिशक्ति शीतला माता की प्रतिमा भी विराजमान है। इस तरह यहां तीन प्रतिमाओं की पूजा होती है। 11 साल खड़े रहकर की माता की साधना मंदिर के इतिहास में खड़ेश्वरी महाराज की तपस्या का विशेष स्थान है। वर्ष 1990 के आसपास नसरौल वाले महाराज ने यहां शतचंडी यज्ञ कराया और भीलवाड़ा से आए संत को माता की पूजा के लिए यहीं रहने का आदेश दिया। बताया जाता है कि खड़े श्री महाराज ने लगातार 11 साल खड़े रहकर तपस्या की। इसके बाद मंदिर का जीर्णोद्धार कराया और श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला व पानी की व्यवस्था कराई। स्थानीय मान्यता है कि महाराज की तपस्या के प्रभाव से जमीन से जलधारा फूटी, जो आज भी स्वतः निकलती है। उनके समाधिस्थ होने के बाद उत्तराधिकारी पुरुषोत्तम दास महाराज मंदिर की व्यवस्था संभाल रहे हैं। गाय की हत्या से गांव उजड़ने की लोकमान्यता मंदिर से जुड़ी एक अन्य लोककथा के अनुसार, गाय की हत्या करने वाला व्यक्ति एक विशेष समुदाय से संबंधित था। स्थानीय मान्यता है कि इस घटना के बाद संबंधित गांव उजड़ गया। आज भी वहां खंडहर दिखाई देते हैं। मंदिर के महंत के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में कुछ परिवारों ने वहां बसने की कोशिश की, लेकिन बाद में वे भी चले गए। हालांकि, इस कथा की ऐतिहासिक पुष्टि नहीं हुई है। यह क्षेत्र में पीढ़ियों से चली आ रही लोकमान्यता है। बीहड़ में डकैतों की आवाजाही, मंदिर की मर्यादा का रखते थे ध्यान चंबल की सहायक नदी पहूज के बीहड़ों में कभी डकैतों का प्रभाव रहा है। फूलन देवी, मलखान सिंह और लुक्का जैसे कुख्यात डकैतों के नाम इस क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। 1990 के दशक में हरीसिंह कुशवाह भी यहां के चर्चित डकैतों में गिना जाता था। मिहोनी वाली माता मंदिर की भौगोलिक स्थिति भी इसे खास बनाती है। मंदिर भिंड जिले में है, जबकि करीब आधा किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश की सीमा शुरू हो जाती है। दतिया जिले की सीमा भी पास है। उत्तर प्रदेश के जालौन और झांसी जिले का सीमावर्ती क्षेत्र भी आसपास पड़ता है। चार जिलों की सीमाओं के नजदीक और पहूज नदी के बीहड़ों में स्थित होने के कारण यहां कभी डकैतों की आवाजाही बनी रहती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, डकैत माता के दरबार में पूजा-अर्चना करने आते थे, लेकिन मंदिर परिसर में नहीं रुकते थे। श्रद्धालुओं को भी मंदिर आते-जाते समय परेशान नहीं किया जाता था। लोगों की मान्यता है कि डकैत माता के प्रति श्रद्धा रखते थे और मंदिर की मर्यादा का ध्यान रखते थे। 80 वर्षीय बुजुर्ग ने सुनाए माता के चमत्कारों के प्रसंग गांव के 80 वर्षीय रामकिशन केवट बताते हैं कि उन्होंने बचपन से माता से जुड़े कई अद्भुत प्रसंग सुने और देखे हैं। उनके अनुसार, कुंड में विराजमान प्रतिमा साक्षात भगवती का स्वरूप है। माता का स्वरूप विकराल माना जाता है, लेकिन भक्त उन्हें कृपा करने वाली देवी के रूप में पूजते हैं। मंदिर के ऊपर स्थापित शीतला माता के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु नियमित रूप से पहुंचते हैं। चार पीढ़ियों से माता की सेवा कर रहा पुजारी परिवार मंदिर में चार पीढ़ियों से पूजा-अर्चना कर रहे पंकज शास्त्री के अनुसार, उनके परिवार की पीढ़ियां माता की सेवा करती आ रही हैं। मान्यता है कि यहां जवारे और पालना चढ़ाने तथा मन्नत मांगने से भक्तों की इच्छाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। पंकज शास्त्री बताते हैं कि करीब 200 साल पहले ग्वालियर के छप्पर वाला परिवार ने मंदिर की पुरानी मढ़ी बनवाई थी। मान्यता के अनुसार, परिवार के एक बेटे की असमय मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिवार ने माता के दरबार में मन्नत मांगी। माना जाता है कि माता की कृपा से बेटा स्वस्थ हो गया। इस घटना के बाद परिवार की मंदिर के प्रति आस्था और गहरी हो गई। बाद में खड़ेश्वरी महाराज ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। पंकज शास्त्री के मुताबिक, कुंड वाली माता और मंदिर में विराजमान माता एक ही हैं। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है।

दैनिक भास्कर 19 Oct 2026 1:00 am

छतरपुर में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर,:2 गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती; ब्रजपुरा-मौराहा फोरलेन पर हुआ हादसा

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार शाम फोरलेन पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। हादसे में निवाड़ी जिले के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाइक से बाहर निकाला। इसके बाद NHAI की एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मैहर माता के दर्शन करने जा रहे थे दोनों युवक घायलों की पहचान निवाड़ी जिले के सकेरा गांव निवासी फूल सिंह (20) और सुरेश (28) के रूप में हुई है। दोनों बाइक से मैहर माता के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे में एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस को नहीं मिली थी हादसे की सूचना यह हादसा ब्रजपुरा और मौराहा गांव के बीच फोरलेन पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर गलत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई। हालांकि, ट्रैक्टर की दिशा और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि पुलिस को पहले हादसे की जानकारी नहीं मिली थी। अब मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 19 Oct 2026 12:49 am

वाराणसी में मकान के अंदर मिला 65 किलो अवैध पटाखा:बिना लाइसेंस के बंद कमरे में किया था स्टोर, पुलिस ने दर्ज किया FIR

दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ भेलूपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरायनंदन कॉलोनी स्थित एक मकान से करीब 65.300 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से मकान मालिक संजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखे तीन गत्तों में रखे गए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास पटाखों के भंडारण का लाइसेंस नहीं था। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 287 और विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9बी के तहत कार्रवाई की गई है। अब जानिए कैसे पुलिस ने की कारवाई पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौहान पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सरायनंदन कॉलोनी में एक व्यक्ति अपने मकान में भारी मात्रा में पटाखे जमा करके रखे हुए है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और टीम बताए गए मकान पर पहुंची। मकान के अंदर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम संजय गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामलाल गुप्ता, निवासी मकान नंबर बी-34/6-3, सरायनंदन, खोजवा बताया। पुलिस ने पटाखों के भंडारण से संबंधित लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने मकान के अंदर रखे पटाखों की जांच की। मोरी छाप और मिनी बुलेट समेत कई ब्रांड के पटाखे जांच के दौरान गत्तों में मोरी छाप, मिनी बुलेट, रेड स्पारकल, ओरिजिनल वंडर, कलर स्पारकल और ग्राउंड स्पारकल समेत विभिन्न ब्रांड के पटाखे मिले। पुलिस ने सभी पटाखों का कुल वजन गत्तों सहित 65.300 किलोग्राम बताया है। ACP गौरव कुमार ने बताया कि बिना लाइसेंस पटाखों को स्टोर करने‌ वालो की तलाश जारी है। जो भी पकड़ा गया मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा।

दैनिक भास्कर 19 Oct 2026 12:43 am

देवदीपावली को वैश्विक पहचान दिलाने वाले वागीशदत्त मिश्र का निधन:57 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

काशी की देवदीपावली को एक छोटे आयोजन से वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले वागीशदत्त मिश्र का रविवार रात निधन हो गया। करीब 57 वर्षीय वागीशदत्त पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। रविवार शाम तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें कबीरचौरा अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रात करीब नौ बजे उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई। परिजनों के अनुसार, उन्हें दौरा पड़ा और कुछ झटके आने के बाद उनका शरीर शांत हो गया। वागीशदत्त के निधन की खबर से काशी के सामाजिक और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शुभचिंतकों को पहले तो इस खबर पर विश्वास ही नहीं हुआ। लोग एक-दूसरे से संपर्क कर सूचना की पुष्टि करते रहे। खास बात यह है कि अस्वस्थ होने के बावजूद वह आगामी देवदीपावली की तैयारियों में जुटे हुए थे। उन्होंने हाल ही में आयोजन की विभिन्न उप समितियों के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की थी। तबीयत खराब होने के कारण वह अधिक बोल नहीं पा रहे थे, लेकिन पूरी बैठक में जुड़े रहे। उन्होंने उप समितियों की समस्याओं की सूची तैयार कर जिला प्रशासन को जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया था। पांच घाटों से शुरू हुआ विस्तार का सफर काशी में अस्सी के दशक में पंचगंगा घाट पर देवदीपावली के आयोजन की शुरुआत के बाद वागीशदत्त मिश्र किशोरावस्था से ही इस उत्सव के विस्तार में जुट गए थे। अपने कुछ करीबी मित्रों के साथ उन्होंने पांच घाटों तक आयोजन का विस्तार कराया। इसके बाद उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस परंपरा को आगे बढ़ाया। उनके प्रयासों से वर्ष 2000 से काशी के कुंडों और तालाबों पर भी देवदीपावली का आयोजन शुरू हुआ। इससे यह उत्सव केवल गंगा के घाटों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान का व्यापक हिस्सा बनता गया। गंगोत्री से गंगा सागर तक पहुंचाया उत्सव देवदीपावली को व्यापक पहचान दिलाने के लिए वागीशदत्त मिश्र ने करीब एक दशक पहले गंगोत्री से गंगा सागर तक यात्रा की। इस दौरान गंगा किनारे बसे 52 शहरों में देवदीपावली के आयोजन की शुरुआत कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों ने काशी की इस परंपरा को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने में मदद की। सरकारी फरमानों के खिलाफ भी रहे मुखर देवदीपावली के आयोजन को लेकर जब भी ऐसे सरकारी आदेश जारी हुए, जिन्हें वह उत्सव के हित में नहीं मानते थे, वागीशदत्त मजबूती से उनके विरोध में खड़े हुए। उन्होंने जनसहयोग के जरिए आयोजन की परंपरा और स्वरूप को बचाए रखने का प्रयास किया। घर-घर जाकर तेल, बाती और दीये जुटाने से लेकर आयोजन की व्यवस्थाओं तक, उनकी सक्रियता इस उत्सव की पहचान बन गई थी।

दैनिक भास्कर 19 Oct 2026 12:26 am

भोपाल में कॉलेज के फैकल्टी समेत अन्य पर FIR:बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लगाए थे मारपीट के आरोप

भोपाल में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एक निजी कॉलेज की फैकल्टी समेत अन्य पर FIR दर्ज की गई है। गरबा आयोजन के दौरान हुए विवाद में बिलखिरिया थाना पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज का केस दर्ज किया है। आरोप है कि कार्यक्रम में कुछ युवकों की एंट्री और गानों पर आपत्ति जताने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है।पुलिस के अनुसार, भेल क्षेत्र में बजरंग दल के विद्यार्थी प्रमुख पुष्पराज यादव ने शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे उन्हें गरबा कार्यक्रम की जानकारी मिली थी। वे अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। कार्यक्रम में समुदाय के युवकों को प्रवेश देने और फिल्मी गानों पर डांस करने पर उन्होंने आपत्ति जताई। इस पर उनके साथ मारपीट की गई।

दैनिक भास्कर 19 Oct 2026 12:14 am

नमो भारत का दायरा बढ़ाने की तैयारी तेज, दिल्ली-पानीपत और गुरुग्राम कॉरिडोर को जल्द मंजूरी की उम्मीद

दिल्ली-एनसीआर में नमो भारत के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। एनसीआरटीसी के मुताबिक दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड़ कॉरिडोर को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

जागरण 19 Oct 2026 12:08 am

सदर विधायक का वाट्सअप हैक कर मांगे पैसे:ओटीपी के जरिए रिमोट एक्सेस हासिल करने की आशंका, मुकदमा दर्ज

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के सदर विधायक भूपेश चौबे का वाट्सअप अकाउंट हैक कर लोगों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। विधायक के नंबर से अज्ञात लोगों को संदेश भेजकर पैसों की मांग की गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मुताबिक, मामले में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोगों को किया आगाह विधायक भूपेश चौबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने WhatsApp अकाउंट के अनधिकृत इस्तेमाल की जानकारी साझा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि अकाउंट दोबारा सुरक्षित होकर चालू होने तक उनके पुराने नंबर से आने वाले संदेशों पर बिना पुष्टि के भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि उनके नंबर से रुपये भेजने के लिए कहा जाए या कोई संदिग्ध लिंक मिले, तो उस पर कार्रवाई करने से पहले दूसरे माध्यम से पुष्टि जरूर कर लें। अनजान लिंक पर क्लिक करने या बिना सत्यापन किसी खाते में रकम भेजने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। ओटीपी से अकाउंट का एक्सेस लेने की आशंका पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि विधायक की ओर से सूचना मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि किसी व्यक्ति ने ओटीपी का इस्तेमाल कर रिमोट लॉगिन के जरिए विधायक के WhatsApp अकाउंट का एक्सेस हासिल किया। इसके बाद अकाउंट से लोगों को संदेश भेजकर रुपये मांगे गए। साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। संपर्क के लिए वैकल्पिक नंबर जारी विधायक ने बताया कि वह स्वयं साइबर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। फिलहाल उनसे संपर्क करने के लिए वैकल्पिक मोबाइल नंबर 9415647642 जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी परिचित या जनप्रतिनिधि के नाम से रुपये मांगने वाला संदेश मिलने पर पहले उसकी पुष्टि करें और किसी भी संदिग्ध संदेश के झांसे में न आएं।

दैनिक भास्कर 19 Oct 2026 12:05 am

प्रभु श्रीराम के अमोघ अस्त्र से धराशायी हुआ कुंभकर्ण:रामलीला मैदान में राम-कुंभकर्ण युद्ध का मंचन, जलाया 40 फुट का पुतला

आगरा के रामलीला मैदान में रविवार को राम-कुंभकर्ण युद्ध के दौरान तीरों की बौछार, तलवार और गदा से वार और तोप के गोलों के धमाकों ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। प्रभु श्रीराम के अमोघ अस्त्र से कुंभकर्ण का वध होते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद करीब 30 फुट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया। पुतला जलते ही दर्शकों ने जयकारे लगाए। युद्ध के दौरान मैदान में गिरे तीरों को उठाने के लिए दर्शक भी दौड़ते नजर आए। सोमवार को मेघनाद वध की लीला का मंचन होगा। इसके बाद करीब 90 फुट लंबे मेघनाद के पुतले का दहन किया जाएगा। रविवार की लीला की शुरुआत लक्ष्मण के मूर्छा से जागने के प्रसंग से हुई। रामसेना के पराक्रम से चिंतित रावण ने अपनी सेना को मजबूत करने के लिए कुंभकर्ण को जगाने का निर्णय लिया। छह महीने तक सोने वाले कुंभकर्ण को जगाने के लिए रावण स्वयं उसके महल पहुंचा। काफी प्रयासों के बाद कुंभकर्ण की नींद टूटी। इसके बाद वह विशाल शरीर के साथ युद्धभूमि की ओर बढ़ा। तीरों की बौछार के बीच हुआ घमासान युद्ध रामलीला मैदान में राम और कुंभकर्ण की सेनाओं के आमने-सामने आते ही युद्ध शुरू हो गया। प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण की ओर से शत्रु सेना पर तीर चलाए गए। जवाब में कुंभकर्ण की सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से तलवार, गदा और भालों से प्रहार किए गए। रथों पर सवार राम और कुंभकर्ण के स्वरूपों के बीच युद्ध देखने के लिए दर्शक उत्साहित रहे। दर्शक कभी मैदान में चल रहे युद्ध को देखते तो कभी एलईडी स्क्रीन पर नजरें टिकाए रहते। युद्ध के दौरान मैदान में गिरे तीरों को उठाने के लिए दर्शक रथों के आगे-पीछे दौड़ते रहे। सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। कुंभकर्ण पर प्रभु श्रीराम के लगातार प्रहार होते रहे, लेकिन उसका विशाल शरीर और युद्ध कौशल चुनौती बना रहा। अंत में प्रभु श्रीराम ने अमोघ अस्त्र चलाया। इसके लगते ही कुंभकर्ण का शीश धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर गया। कुंभकर्ण के वध के साथ ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद कुंभकर्ण के उद्धार का प्रसंग दिखाया गया। आतिशबाजी के बीच हुआ पुतला दहन कुंभकर्ण के वध के बाद मैदान में आतिशबाजी शुरू हो गई। तोप के गोलों के धमाकों के बीच करीब 40 फुट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया। पुतला धू-धू कर जलने लगा तो दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। पुतला दहन से पहले हुई आतिशबाजी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। स्वरूपों की आरती हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, गौतम सेठ, शांति स्वरूप गोयल, राज किशोर खंडेलवाल, अनिल वर्मा, नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और अपना घर अन्नपूर्णा महिला आश्रम के सदस्यों ने की। इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, ताराचंद, टीएन अग्रवाल, भगवानदास बंसल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश जौहरी, रामकिशन अग्रवाल, मनोज (पोली), विष्णु दयाल बंसल, संजय तिवारी, महेश चंद, राकेश जैन, संजय अग्रवाल, रामाशीष शर्मा, रामांशु शर्मा, अजय अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, आयुष तार, राहुल शर्मा और राहुल गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। युद्ध के दृश्यों का संचालन मुकेश जौहरी, प्रवीण स्वरूप, प्रकाशचंद, आनंद मंगल और अंजुल बंसल ने किया। आज होगा मेघनाद वध, जलेगा 90 फुट लंबा पुतला श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को मेघनाद वध के अवसर पर विशेष आतिशबाजी की जाएगी। इसमें प्रमुख आतिशबाज अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि सोमवार, 19 अक्टूबर को शाम सात बजे से मेघनाद वध की लीला का मंचन होगा। इसके बाद मेघनाद के करीब 90 फुट लंबे पुतले का दहन किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 19 Oct 2026 12:04 am

नो एंट्री में 7 KM चला आया ट्रक:गूगल मैप से आगे बढ़ा नशे में धुत ड्राइवर; 5 चूक बनीं 15 मौतों की वजह

ग्वालियर के चीनौर-शीतला माता रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे जो हुआ, वह महज एक सड़क हादसा नहीं बल्कि सुरक्षा-व्यवस्था में चूक की बड़ी तस्वीर है। दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि नो एंट्री वाले रास्ते पर धान से भरे दो ओवरलोड ट्रक 7 किलोमीटर तक घुस आए। संकरे रास्ते और मंदिर के पास की खड़ी ढलान पर पहुंचते-पहुंचते एक ट्रक तो रुक गया जबकि PB10 GK-4098 नंबर का दूसरा ट्रक बेकाबू होकर नीचे की ओर लुढ़कता चला गया। इसने 57 श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया। 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 42 लोग घायल हैं। मृतकों में 5 किशोर, एक महिला और 9 पुरुष हैं। रास्ते में पुलिस के चेकिंग पॉइंट भी थे, फिर भी ट्रक चीनौर से अमरोल होते हुए मंदिर तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने भी ड्राइवरों को आगे जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक नहीं रुके। मंदिर के प्रवेश द्वार से पहले भी भारी वाहनों को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम नजर नहीं आए। पुलिस से लेकर मंदिर मैनेजमेंट तक घेरे में 1. नो एंट्री में घुस आए धान से भरे ओवरलोड ट्रक नवरात्रि की अष्टमी पर शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। आम दिनों में भी यह रास्ता भारी वाहनों के लिए उपयुक्त नहीं है। इसके बावजूद पंजाब जा रहे धान से भरे दो ओवरलोड ट्रक भितरवार से चीनौर और अमरोल होते हुए मंदिर की ओर बढ़ते चले आए। मंदिर के नजदीक एक ट्रक बेकाबू हो गया। इसके बाद जो भी रास्ते में आया, वो दुकान हो या श्रद्धालु…सबको रौंदता हुआ आगे बढ़ता गया। 2. गूगल मैप के भरोसे हाईवे छोड़कर अंदर घुसे ड्राइवर ट्रक ड्राइवरों को स्थानीय रास्तों और नो एंट्री की जानकारी नहीं थी। उन्हें भितरवार से पंजाब जाना था। उन्होंने गूगल मैप पर सर्च किया और हाईवे के बजाय चीनौर-अमरोल होते हुए शीतला माता मंदिर के पीछे से निकलने वाला रास्ता पकड़ लिया। अमरोल गांव के बाहर रावत परिवार के कुएं पर ट्रक ड्राइवरों ने पानी पीया। यहां ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि आगे रास्ता बंद है। ट्रक नहीं निकल पाएंगे। इस पर ड्राइवरों ने कहा- गूगल मैप पर रास्ता दिखा रहा है। हम यहीं से जाएंगे। ग्रामीणों का दावा है कि चालकों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। 3. ग्रामीणों ने रोका-शोर मचाया, फिर भी आगे बढ़े अमरोल गांव से आगे बढ़ने पर ग्रामीणों ने ट्रक चालकों को रुकने का इशारा किया। शोर मचाया लेकिन ड्राइवर इसे नजरअंदाज कर ट्रक आगे बढ़ाते रहे। ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद ट्रकों का आगे बढ़ना बताता है कि खतरे के संकेत मिलने के बाद भी उन्हें रोकने की प्रभावी व्यवस्था नहीं बन सकी। यदि इस स्तर पर हस्तक्षेप हो जाता, तो ट्रक को मंदिर के पास श्रद्धालुओं की भीड़ तक पहुंचने से रोका जा सकता था। 4. चेकिंग पॉइंट पर तैनात पुलिस ने नहीं रोके ट्रक शीतला मंदिर से पहले चीनौर थाना पुलिस का चेकिंग पॉइंट बनाया गया था। यहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी थी। इसके बावजूद दोनों ट्रक इस पॉइंट से निकलकर मंदिर की ओर बढ़ गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां कार और बाइक वालों को भी आगे जाने से रोका जा रहा था। ऐसे में भारी और ओवरलोड ट्रक कैसे निकल गए? पुलिसकर्मियों ने उन्हें क्यों नहीं रोका? 5. मंदिर के पास भारी वाहनों को रोकने की पुख्ता व्यवस्था नहीं थी नवरात्रि की अष्टमी थी, तो मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। व्यवस्थापकों के मुताबिक, रात करीब 1 बजे तक लगभग एक लाख लोग दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर के आसपास पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इसके बावजूद मुख्य प्रवेश द्वार से पहले भारी वाहनों को रोकने के लिए कोई प्रभावी बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा नहीं था। 200 साल पुराना गेट बना ढाल, टकराकर रुका ट्रक ढलान से उतरता बेकाबू ट्रक दुकानों और श्रद्धालुओं को रौंदते हुए आगे बढ़ रहा था। तभी सामने मंदिर का करीब 200 साल पुराना सीमेंट-कंक्रीट का गेट आ गया। ट्रक उससे टकराया और वहीं रुक गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि ट्रक गेट से नहीं टकराता और आगे बढ़ता रहता, तो दर्शन के लिए कतार में खड़े दूसरे श्रद्धालु भी उसकी चपेट में आ सकते थे। हादसे से 15 मिनट पहले SSP खुद संभाल रहे थे भीड़ शनिवार रात 8 बजे के बाद ही मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ने लगी थी। हालात देखते हुए ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह खुद मंदिर पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वे मंदिर परिसर के भीतर श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करते दिखाई दिए। सूत्रों के मुताबिक, एसएसपी अधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात कर वहां से निकले ही थे कि करीब 15 मिनट बाद वायरलेस पर सूचना आई कि ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया है। चीनौर थाना की जिम्मेदारी नहीं हुई तय 15 लोगों की जान लेने वाला जो ट्रक आया था वह चीनौर थाना की तरफ से आया था। वहां चीनौर थाना क्षेत्र के चेकिंग प्वाइंट से उसे बिना रोके अंदर से जाने दिया गया। जिसके बाद यह हादसा हुआ। सीएम ने भोपाल से आदेश जारी कर 9 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों पर एक्शन लिया, लेकिन चीनौर थाना की जिम्मेदारी तय नहीं हुई। ग्वालियर कलेक्टर ने रविवार रात घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। -------------------मामले से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें… ग्वालियर में ट्रक ने 57 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मौतें ग्वालियर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने 57 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 42 लोग घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर… जहां साइकिल नहीं जा सकती, वहां ट्रक कैसे पहुंचा ‘बेटा सांसें ले रहा था, मैं उसे इलाज के लिए ले जाना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने रोककर रखा।’ 18 साल के गौरव को खोने वाली मां किरण के ये शब्द किसी की भी आंखें नम कर दें। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 19 Oct 2026 12:02 am

MP में 4 IAS के तबादले, भोपाल-जबलपुर निगम कमिश्नर बदले:संस्कृति जैन-अंजू मंत्रालय भेजीं, रामप्रकाश भोपाल और अग्रिम जबलपुर के नए आयुक्त

राज्य सरकार ने रविवार रात 4 आईएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए। भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनके पास अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था। वहीं, अंजू अरुण कुमार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी भोपाल और अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। वर्ष 2018 बैच के प्रमोटी आईएएस अहिरवार अब तक जबलपुर नगर निगम आयुक्त थे। उन्हें भोपाल नगर निगम आयुक्त के साथ अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, वर्ष 2020 बैच के आईएएस अग्रिम कुमार को जबलपुर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। वे छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे। जनप्रतिनिधियों की नाराजगी के बीच संस्कृति का तबादला भोपाल नगर निगम में संस्कृति जैन के कार्यकाल के दौरान जनप्रतिनिधियों की नाराजगी कई बार सामने आई। निगम परिषद की पिछली बैठक में अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की नाराजगी खुलकर दिखी थी। कुर्सी पर नहीं होने के बावजूद अध्यक्ष सूर्यवंशी ने आसंदी से निर्देश दिए थे। मेयर इन काउंसिल की बैठकों में भी एमआईसी सदस्यों की नाराजगी सामने आ चुकी है। पालकी में बैठाकर दी थी सिवनी से संस्कृति को विदाई भोपाल नगर निगम आयुक्त बनने से पहले संस्कृति जैन सिवनी की कलेक्टर थीं। उन्होंने करीब 15 महीने तक इस पद पर जिम्मेदारी संभाली थी। उनके बाद शीतला पटले को सिवनी का कलेक्टर बनाया गया तो वहां के अधिकारियों ने संस्कृति जैन को पालकी में बैठाकर विदाई दी थी। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। सीलिंग की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने किया विरोध भोपाल में नगर निगम आयुक्त के तौर पर संस्कृति जैन को रहवासी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा था। इस मामले में कोर्ट में भी जवाब-तलब हुआ। अब नए नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के सामने रहवासी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने की चुनौती होगी। मामले में अगली सुनवाई पर नगर निगम को जवाब पेश करना है। ऐसे में सीलिंग की कार्रवाई और कोर्ट में जवाब की तैयारी के बीच समन्वय बनाना उनके लिए अहम होगा। जबलपुर में कलेक्टर के बाद कमिश्नर भी बदले राज्य सरकार ने एक हफ्ते के भीतर जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के बाद नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार का भी तबादला कर दिया। अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, भोपाल में अपर आयुक्त रहीं अंजू अरुण कुमार के तबादले के बाद स्मार्ट सिटी के सीईओ पद पर फिलहाल किसी की पोस्टिंग नहीं हुई है।

दैनिक भास्कर 19 Oct 2026 12:02 am

सड़क की धूल और मशीनों पर आधे से भी ज्यादा बजट 'स्वाहा', जागरूकता पर 1 प्रतिशत भी नही; NCAP बजट पर उठे सवाल

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत दिल्ली में खर्च की प्राथमिकताओं पर सवाल उठे हैं। धूल नियंत्रण पर भारी राशि खर्च हुई, जबकि जन-जागरूकता पर जारी बजट का एक प्रतिशत भी नहीं लगाया गया।

जागरण 18 Oct 2026 11:55 pm

पेट्रोल चोरी के शक में दो युवकों को पीटा:खंभे से बांधकर मार थप्पड़, पुलिस ने 5 पर दर्ज किया केस

संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के रसूलाबाद चौराहे पर पेट्रोल चोरी के संदेह में दो युवकों को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर 3 बजे के बाद घटना का वीडियो सामने आया। पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाइक से पेट्रोल निकालने को लेकर हुआ विवाद वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है। आरोप है कि रसूलाबाद चौराहे पर बाइक से पेट्रोल निकालने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया और खंभे से बांधकर उनकी पिटाई की। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे। पीड़ित ने मारपीट कर दूसरी जगह ले जाने का लगाया आरोप लेडुवा महुआ निवासी फैयाज अहमद पुत्र नियाज अहमद ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी सर्वदमन सिंह के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने बाइक से पेट्रोल निकालने के विवाद में मारपीट करने और उसे दूसरी जगह ले जाकर बांधने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इन पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में निसार अहमद, मोहम्मद आबिद रजा, रहमतुल्लाह, नौसाद अहमद और फैज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 11:52 pm

लखनऊ में नवरात्रि के साथ डांडिया-गरबा का रंग गहराया:रेगालिया ग्रीन्स में दूसरे दिन ड्रेस प्रतियोगिता हुई, युवाओं ने किया जमकर डांस

लखनऊ में नवरात्रि के साथ डांडिया और गरबा का रंग और गहरा हो गया है। 1090 चौराहा स्थित रेगालिया ग्रीन्स, चटोरी गली में शनिवार से डांडिया महाकुंभ सीजन-2 की शुरुआत हुई। चार दिन चलने वाला यह आयोजन 20 अक्टूबर तक चलेगा। दूसरे दिन से ही यहां परिवार, बच्चे, युवा, कपल्स और वरिष्ठ नागरिक डांडिया-गरबा की मस्ती में झूमते नजर आए। कार्यक्रम में लाइव डांडिया-गरबा, म्यूजिक और डीजे नाइट आकर्षण का केंद्र हैं। रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट से पूरा परिसर जगमगा रहा है। लोग डांस के साथ फोटो और वीडियो भी बना रहे हैं। ड्रेस प्रतियोगिता में मिले सरप्राइज गिफ्ट दूसरे दिन ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों के परिधान और लुक के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। विजेताओं को गिफ्ट और सरप्राइज पुरस्कार दिए गए। तीसरे दिन का आयोजन भारतीय सेना को समर्पित रहेगा। जवानों के योगदान को सम्मान दिया जाएगा। सेना के जवानों के लिए विशेष प्रवेश व्यवस्था रहेगी। चौथे दिन फैमिली और ग्रैंड डांडिया नाइट होगी, जिसमें बच्चे, युवा, कपल्स और वरिष्ठ नागरिक एक साथ शामिल होंगे। आयोजन में 500 से ज्यादा प्रीमियम गिफ्ट और सरप्राइज भी रखे गए हैं। ट्रेंडिंग गानों पर थिरके युवा डांडिया और डीजे नाइट में ‘ऊंची है बिल्डिंग’, ‘कमरिया’, ‘ढोली तारो ढोल बाजे’, ‘नगाड़ा संग ढोल’ और ‘चोगाड़ा’ जैसे गानों पर लोग थिरकेंगे। परिवारों के लिए अलग एक्सपीरियंस जोन बनाया गया है। बच्चों के साथ समय बिताने की व्यवस्था है। वहीं कपल्स के लिए प्रीमियम माहौल और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरामदायक व्यवस्था की गई है। आयोजकों के मुताबिक, यह सिर्फ डांडिया नाइट नहीं, बल्कि चार दिन का सेलिब्रेशन एक्सपीरियंस है। टिकट 199 रुपए से शुरू हैं। टिकट BookMyShow, District और ThumpN ऐप पर उपलब्ध हैं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 11:50 pm

फतेहपुर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर के अंदर रेस में जीती साइकिल पर चढ़कर फंदे से लटका

फतेहपुर में व्यक्ति ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरेश दिवाकर पुत्र स्वर्गीय राम किशुन के रूप में हुई है। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन टोला मोहल्ले की है। कपड़ों में प्रेस करके चलाता था परिवार नरेश दिवाकर (52) कपड़ों में प्रेस करने का काम करते थे। इसी से वह अपने परिवार का गुजर-बसर करते थे। उनके परिवार में दो बेटे दीपू दिवाकर और सोनू दिवाकर हैं। परिजनों के मुताबिक, नरेश ने कई साल पहले साइकिल रेस प्रतियोगिता में एक साइकिल जीती थी। रविवार रात उन्होंने उसी साइकिल के सहारे घर के अंदर छत के कुंडे से फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, मोहल्ले में शोक का माहौल है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 11:48 pm

संभल में मां भगवती की 51वीं शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब:एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, सुरक्षा में 300 पुलिसकर्मी तैनात

संभल में शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर मां भगवती की 51वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। करीब एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में मेरठ, बदायूं, मुरादाबाद और कासगंज के अखाड़ों के साथ एटा से आईं स्वचालित झांकियां शामिल हुईं। मां भगवती का सिंहासन आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजकों के अनुसार, संभल शहर के अलावा 50 से अधिक गांवों से श्रद्धालु शोभायात्रा देखने पहुंचे। लोगों की संख्या करीब एक लाख होने का अनुमान है। देखिए 3 तस्वीरें… आर्य समाज रोड से शुरू हुई शोभायात्रा संभल कोतवाली क्षेत्र में शोभायात्रा का शुभारंभ आर्य समाज रोड से हुआ। भाजपा नेता राजेश सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू, मेंथा उद्योगपति आशुतोष रस्तोगी, विवेक गोयल, कपिल सिंघल, सत्यप्रकाश और नीरज रस्तोगी ने मां भगवती का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा छंगामल कोठी, बाजार गंज, सर्राफा बाजार, मोहल्ला ठेर, घंटाघर, टंडन तिराहा, चक्की का पाठ और शुक्ला मार्केट से होकर निकली। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे डाकखाना पहुंचकर आरती के साथ इसका समापन होना था। मार्ग में कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया। पूरे क्षेत्र को रोशनी से सजाया गया था। राधा-कृष्ण के महारास से लेकर मां काली के अखाड़े तक शोभायात्रा में मेरठ, मथुरा और दिल्ली से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण का महारास, रुक्मिणी-भामा नृत्य नाटिका और महामाई की फूलों की होली प्रस्तुत की। कासगंज के कलाकारों ने मां काली के अखाड़े का चित्रण किया, जबकि बदायूं के कलाकारों ने मां काली के विराट अखाड़े का प्रदर्शन किया। भगवान श्रीकल्कि की झांकी, मां काली के सौम्य स्वरूप, बाबा खाटू श्याम के दरबार और श्री मेहंदीपुर बालाजी के दरबार की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। एटा से आईं स्वचालित झांकियों में कृष्ण महारास, बाबा महाकाल, भगवान जगन्नाथ, चूहों पर विराजमान भगवान गणेश, शनिदेव, शिवलिंग की पूजा करते हनुमान, रामलला, भजन करते हनुमान और नंदी पर भगवान शंकर की झांकियां शामिल थीं। इन झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। 500 सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। एसडीएम विकास चंद्र, सीओ संभल कुलदीप कुमार, सीओ असमोली अमन सिंह, इंस्पेक्टर संभल मोहित चौधरी, नखासा एसओ संजय शर्मा और रायसत्ती थाना प्रभारी सौरभ त्यागी निगरानी में जुटे रहे। एएसपी उत्तरी सुमित रामटेके ने बताया कि सुरक्षा के लिए 500 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सात थानों की पुलिस के साथ 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 1976 में एक झांकी से हुई थी शुरुआत संभल में मां भगवती की शोभायात्रा की शुरुआत वर्ष 1976 में प्रसिद्ध आढ़ती स्वर्गीय प्रेमशंकर अग्रवाल के प्रयासों से हुई थी। उस समय बैंड-बाजे के साथ मां भगवती की एक झांकी निकाली गई थी। समय के साथ शोभायात्रा का स्वरूप विस्तृत होता गया और इसमें विभिन्न अखाड़े, कलाकार और झांकियां शामिल होने लगीं। आज यह आयोजन संभल के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में गिना जाता है। शोभायात्रा में महामंत्री विवेक गोयल, नवनीत कुमार, अतुल अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, आलेश गुप्ता, हीरालाल मिश्रा, अभिनव माथुर, प्रतीक गुप्ता, विजय चंद्रा, मयंक गुप्ता, मनोज मित्तल, अमित अग्रवाल और शैलेंद्र अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 11:45 pm

श्रद्धा दुबे मामले में बड़ी कार्रवाई, डीसीपी शंट किए गए:इंस्पेक्टर विक्रम के बाद डीसीपी मध्य विक्रांत वीर भी हटाकर डीजीपी आफिस अटैच किए गए

श्रद्धा दुबे प्रकरण में शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को पद से हटा दिया है। उन्हें डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है। इस कार्रवाई को प्रकरण में पुलिस की भूमिका और कार्यप्रणाली को लेकर शासन की गंभीरता से जोड़कर देखा जा रहा है। श्रद्धा दुबे प्रकरण सामने आने के बाद से ही मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई थी। अब शासन स्तर पर डीसीपी सेंट्रल के खिलाफ की गई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। विक्रांत वीर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शासन के निर्देश पर उन्हें डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। डीसीपी ने आज ही श्रद्धा दुबे प्रकरण में इनाम की राशि बढ़ा कर 25 हजार से 50 हजार रुपये की थी। वहीं श्रद्धा ने एक न्यूज़ एजेंसी को बाइट देकर सनसनी फैला दी थी। बताया जा रहा है कि इसी के बाद ही पुलिस पर गाज गिरनी शुरू हो गई। पहले इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को हटाया गया। कुछ ही घंटों के बाद डीसीपी को भी हटा दिया गया। दोनों के ही स्थान पर अभी कोई नई तैनाती नहीं की गई है। विक्रांत वीर 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अक्टूबर 2025 में उन्हें डीसीपी सेंट्रल लखनऊ बनाया गया था। इससे पहले वे डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध रहे थे। हजरतगंज क्षेत्र राजधानी का संवेदनशील इलाका है, जहां असेंबली, सचिवालय और वीआईपी मार्ग आते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न हो पाने से पुलिस पर सवाल उठ रहे थे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 11:36 pm

देवरिया में चारपहिया वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:पैदल घर जाते समय हादसा, टक्कर मारने के बाद ड्राइवर फरार

देवरिया में औरा चौरी के पास रविवार रात करीब 10 बजे चारपहिया वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सड़क पार करते समय वाहन ने मारी टक्कर मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा मेहरा मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र (40), पुत्र रामाज्ञा प्रसाद, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र रविवार रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। वह औरा चौरी के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी देवरिया की तरफ से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया टक्कर लगने से धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल चालक की पहचान और हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 11:21 pm

गरबा REELS:गरबा में ड्रैकुला बनकर पहुंची 9 साल की लड़की

गरबा महोत्सव में 9 साल की अमलिका ड्रैकुला बनकर पहुंची। युवक अक्षय भी भूत बनकर आए। उनकी पीठ पर पुतला लटका था। दोनों जब सर्कल में डांस करने आए तो दूसरे ग्रुप की महिलाएं भी उनके साथ झूमने लगीं। इसका वीडियो देखने के लिए कवर इमेज पर क्लिक करें।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 11:20 pm

कानपुर-सागर हाइवे पर दो पक्षों में मारपीट:कार में बाइक छूने को लेकर हुआ विवाद, कार चालक ने लूट की फर्जी सूचना दी

कानपुर-सागर हाईवे पर घाटमपुर के धरमपुर बंबा के पास कार और बाइक के बीच टक्कर होते बचने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने फोन करके अपने रिश्तेदारों और गांव के युवकों को बुला लिया। कुछ देर बाद करीब 15 युवक पहुंच गए और हाईवे पर आधे घंटे तक मारपीट होती रही। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस पांच युवकों को पकड़कर थाने ले गई। कार सवार ने लूट की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस की जांच में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई। कार-बाइक के बीच टक्कर होते बचने पर विवाद घाटमपुर थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव निवासी नंदीश अपनी पत्नी और भतीजे सानू के साथ कार से कानपुर गए थे। देर शाम लौटते समय धरमपुर बंबा के पास वह कार को गांव की ओर मोड़ने लगे। तभी सामने से आ रहे सिकौहुला गांव निवासी अमर सिंह की बाइक से टक्कर होते बची। इस पर नंदीश ने बाइक सवार को रोक लिया और अपने भाई सौरभ को फोन कर बुलाया। नंदीश ने सौरभ और भतीजे सानू से अमर सिंह को रोककर रखने को कहा। इसके बाद वह पत्नी को छोड़ने कार से ककरहिया गांव चले गए। इसी दौरान सौरभ और अमर सिंह के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने फोन करके अपने-अपने पक्ष के युवकों को बुला लिया। कुछ देर बाद करीब 15 युवक पहुंच गए और हाईवे पर मारपीट होने लगी। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस, पांच युवक हिरासत में मारपीट के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के पांच युवकों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मारपीट के बाद नंदीश ने डायल 112 पर फोन कर चेन, मोबाइल और रुपए लूटे जाने की सूचना दी। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जांच में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने की बात सामने आई। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 11:16 pm

एक महीने में दूसरी बाद रविवार को खुला राजस्थान हाईकोर्ट:जिला परिषद उम्मीदवार के नामांकन खारिज करने पर सुनवाई ; चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप से इनकार

एक महीने के अंदर दूसरी बार राजस्थान हाईकोर्ट छुट्‌टी के दिन खुला। हाईकोर्ट ने आज (रविवार) एक विशेष अवकाशकालीन सुनवाई करते हुए बाड़मेर जिला परिषद चुनाव से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा- जब चुनाव प्रक्रिया अपनी पूरी गति पर हो, तब उच्च न्यायालय को अनुच्छेद 226 के तहत ऐसा कोई आदेश पारित करने से बचना चाहिए जिससे चुनाव प्रक्रिया में रुकावट या देरी आए। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद न्यायिक हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। आज सिर्फ इसी मामले की सुनवाई हुई। इससे पहले निकाय चुनावों को लेकर संडे के दिन 20 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट ने सुनवाई की थी। याचिकाकर्ता की दलीलें याचिकाकर्ता आवड़ दान ने बाड़मेर जिला परिषद के वार्ड संख्या 35 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनका आरोप था कि रिटर्निंग अधिकारी ने बिना किसी ठोस कारण और उचित सुनवाई का अवसर दिए उनका नामांकन पत्र अवैध रूप से खारिज कर दिया। उन्हें इस बात की जानकारी 15 अक्टूबर को अखबार के माध्यम से मिली थी। मामले में राज्य सरकार और चुनाव आयोग के वकीलों ने दलील दी कि राजस्थान पंचायती राज (चुनाव) नियम-1994 के नियम 80(c) के तहत, नामांकन पत्र के अनुचित अस्वीकरण के खिलाफ जिला न्यायाधीश के समक्ष चुनाव याचिका दायर करने का वैधानिक प्रावधान मौजूद है। चुनाव परिणाम के बाद 30 दिन में कानूनी विकल्प उपलब्ध ​सुनवाई के दौरान न्यायाधीश डॉ. नूपुर भाटी ने सर्वोच्च न्यायालय के कई ऐतिहासिक फैसलों का हवाला दिया। कोर्ट ने कहा- चूंकि याचिकाकर्ता के पास चुनाव परिणाम आने के बाद 30 दिन में चुनाव याचिका दायर करने का प्रभावी वैकल्पिक कानूनी विकल्प उपलब्ध है, इसलिए अदालत ने इस स्तर पर हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। यह खबर भी पढ़ें... इतिहास में पहली बार रात में खुला राजस्थान हाईकोर्ट:रात 10 से शुरू हुई सुनवाई, रात 2 बजे फैसला; पार्षदों की गिरफ्तारी पर रोक राजस्थान हाईकोर्ट ने इतिहास में संभवत: पहली बार रात में सुनवाई हुई थी। पार्षदों की गिरफ्तारी के मामले में 20 सितंबर की रात 2 बजे तक हुइ सुनवाई में कोर्ट ने हनुमानगढ़ के 9 और बीकानेर के एक पार्षद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। (पूरी खबर पढ़ें)

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 11:12 pm

गरबा REELS:डीजे राउंड में मोबाइल की टॉर्च जलाकर झूमे लोग

अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2026 के आखिरी दिन बड़ी संख्या में लोग गरबा खेलने उमड़े। डीजे राउंड में लोग अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर झूमते नजर आए। इसका वीडियो देखने के लिए कवर इमेज पर क्लिक करें।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 11:10 pm

विंध्याचल धाम में अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:बरतर मार्ग पर लगा जाम, मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े रहे भक्त

मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रात होने के साथ ही दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ती गई। मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे। थकान होने पर कुछ लोग कतार में ही बैठकर आराम करते और फिर आगे बढ़ते नजर आए। घंटों इंतजार के बाद हुए मां विंध्यवासिनी के दर्शन अष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर भीड़ का दबाव बना रहा। भक्तों को घंटों कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां से सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे धाम में मां के जयकारे गूंजते रहे। बरतर मार्ग पर जाम से श्रद्धालु परेशान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण बरतर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। मंदिर तक पहुंचने वाले रास्तों पर लंबी कतारों के चलते लोगों को काफी देर तक परेशानी उठानी पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रवेश द्वारों पर प्रतिबंध लगाए गए थे। कुछ लोगों को प्रवेश दिलाने पर उठे सवाल आम श्रद्धालु जहां लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, वहीं आरोप है कि विकास द्वार से कुछ सुरक्षाकर्मियों ने अपने परिजनों को प्रवेश दिलाकर दर्शन-पूजन कराया। कथित तौर पर कुछ लोगों को निकास द्वार से भी अंदर जाने की सुविधा मिलने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। दो घंटे से कतार में लगे रहे श्रद्धालु बिहार के भोजपुर से आए अतुल पांडेय मां के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने छात्र जीवन सफल होने की कामना की। वहीं, अमेठी से आए संदीप और अर्जुन तिवारी मां की कृपा बनाए रखने की प्रार्थना लेकर करीब दो घंटे से कतार में लगे थे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 11:06 pm

कॉन्ट्रैक्टर ने डिप्टी सीएम से सुरक्षा मांगी:प्रयागराज में बोला- मेरे परिवार की रक्षा करें, अतीक के करीबी धमका रहे

प्रयागराज के धूमनगंज निवासी कॉन्ट्रैक्टर अंकित कक्कड़ ने अतीक अहमद के करीबी रहे भू-माफिया और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी उन पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अंकित ने डिप्टी सीएम को प्रार्थना पत्र देकर अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। शिकायत में अबू तैयबा, गुड्डू भाड़ समेत कई नाम अंकित कक्कड़ ने अपने शिकायती पत्र में अबू तैयबा, अब्दुल माजिद, हसनैन उर्फ गुड्डू भाड़, अहमद शाद, अबू लैश और शहबाज समेत अन्य लोगों के नाम लिए हैं। आरोप है कि ये लोग उन पर मुकदमों में समझौता करने और FIR वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। अंकित का दावा है कि गुड्डू भाड़, उसके बेटे अहमद शाद और अबू तैयबा के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद धूमनगंज और पूरामुफ्ती पुलिस पर कार्रवाई में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया गया है। पांच लाख की रंगदारी और जमीन धोखाधड़ी के मुकदमों का हवाला अंकित के मुताबिक, उन्होंने धूमनगंज थाने में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में FIR दर्ज कराई है। वहीं, उनकी पत्नी ऋतु कपूर ने पूरामुफ्ती थाने में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। अंकित का आरोप है कि इन्हीं मुकदमों को वापस लेने के लिए उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि कार्रवाई की मांग करने पर उल्टा उन पर ही दबाव बनाया जाता है। शिकायती पत्र में अंकित ने कहा है कि मुकदमे वापस नहीं लेने पर उन्हें फर्जी केस में फंसाकर जेल भेजने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। उनका कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजने तक में डर लग रहा है और उन्हें किसी अप्रिय घटना की आशंका है। DCP बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई अंकित कक्कड़ ने बमरौली चौकी प्रभारी पर भी आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मामले में DCP सिटी सागर जैन ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 11:00 pm

लखनऊ के गोमती नगर में नवरात्रि उत्सव:आर्ट ऑफ लिविंग ने कराई लक्ष्मी पूजा, भजन संध्या; भक्ति में झूमे भक्त

लखनऊ के गोमती नगर में रविवार को नवरात्रि उत्सव में भक्ति और संगीत का संगम देखने को मिला। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से संगीत नाटक अकादमी में लक्ष्मी पूजा और महादुर्गा होम किया गया। वैदिक धर्म संस्थान, बेंगलुरु से आए वेद आचार्यों ने वैदिक विधि-विधान से पूजा और हवन कराया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का संकल्प लिया। पूजा के बाद भजन संध्या हुई। भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। आयोजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कंचन किरण मिश्रा के गीतों पर डांडिया शाम बाद आयोजन का माहौल पूरी तरह बदल गया। एकाग्रता इंटरनेशनल के सहयोग में बॉलीवुड गायिका कंचन किरण मिश्रा के गीतों पर संगीतमय डांडिया किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में पहुंचे लोगों ने डांडिया की धुन पर जमकर डांस किया। परिवारों के साथ युवाओं ने भी कार्यक्रम का आनंद लिया। भक्ति के साथ उत्सव का रंग आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्यों के साथ शहर के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दिन की शुरुआत पूजा और हवन से हुई, जबकि शाम डांडिया और संगीत के साथ उत्सव के रंग में रंग गई। कार्यक्रम में तनुज नारायण, योगेश शर्मा, नमिता उपाध्याय, ज्योति श्रीवास्तव, संदीप सिंह, अनिकेत जोशी, दीप्ति और पवन सिंह समेत कई लोग शामिल हुए।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:58 pm

कन्नौज में सड़क हादसे में किसान की मौत,:बेटे के जन्म की खुशी में ससुराल जा रहा था, परिजनों में शोक का माहौल

कन्नौज के छिबरामऊ में पत्नी के बेटे को जन्म देने की खुशखबरी मिलने पर ससुराल जा रहे किसान की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। जीटी रोड पर प्रेमपुर मैदा मिल के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवा दिया गया। उन्नाव जिले के श्रीधरपुर गैर एहतमाली निवासी मोबीन (31) पुत्र मुस्तफा खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर उनकी पत्नी नाजरीन ने आगरा स्थित रेनू दयाल अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने और बेटे के जन्म की जानकारी मिलने के बाद मोबीन बाइक से आगरा स्थित अपनी ससुराल के लिए निकले थे। रास्ते में छिबरामऊ क्षेत्र के जीटी रोड पर प्रेमपुर मैदा मिल के सामने पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोबीन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सौ शैय्या अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवा दिया। परिजनों के मुताबिक, मोबीन की एक बेटी अक्सा भी है। बेटे के जन्म की खुशी के बीच मोबीन की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। उनकी पत्नी नाजरीन अभी आगरा के अस्पताल में भर्ती हैं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:55 pm

16 साल के लड़के का शव कुएं में मिला:दुर्गा प्रतिमा देखने घर से निकला था, मैहर में परिजन ने हत्या की आशंका जताई

मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में शनिवार से लापता 16 साल के लड़के का शव रविवार को गांव के ही एक कुएं में मिला। लड़का शनिवार दोपहर घर से दुर्गा प्रतिमा देखने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। दुर्गा प्रतिमा देखने निकला था जानकारी के अनुसार, पुरैना गांव का रहने वाला उमंग यादव (16 साल) पिता मोनू यादव शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे घर से निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। ढूंढते-ढूंढते जब परिजन गांव के कुएं के पास पहुंचे, तो वहां उमंग के कपड़े और चप्पलें पड़ी दिखाई दीं। जब कुएं के अंदर देखा गया तो उमंग का शव पानी में दिखा। परिजन ने जताई हत्या की आशंका घटना की खबर मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने हत्या का शक जताया है। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे की असली वजह क्या है, यह अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शुरुआती जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:52 pm

प्रयागराज में कलकत्ता हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि:दुर्गा पंडाल में हाथों में दिए जलाकर 2 मिनट का मौन रखा, घायलों के लिए प्रार्थना

प्रयागराज एक तरफ जहां देशभर में मां दुर्गा की आराधना की जा रही है, कलकत्ता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की दुखद घटना से त्योहार की खुशियों के बीच शोक का माहौल है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए प्रयागराज में भी प्रार्थना सभा आयोजित की गई। संगम नगरी प्रयागराज के सूबेदारगंज स्थित राजरूपपुर दुर्गा पूजा बारवारी कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने एकत्र होकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महिला और पुरुष सदस्यों ने हाथों में श्रद्धांजलि संदेश लिखे पोस्टर लेकर दिवंगत आत्माओं को याद किया। पोस्टरों के माध्यम से कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही मोमबत्तियां और दीये जलाकर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को याद किया गया। सदस्यों ने मां जगदम्बा से प्रार्थना की कि इस दुखद घटना में घायल हुए लोग जल्द स्वस्थ हों और उनके परिवारों को इस मुश्किल घड़ी में दुख सहने की शक्ति मिले। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजन आस्था, विश्वास और आपसी भाईचारे का प्रतीक होते हैं। ऐसे आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे जरूरी है। भविष्य में किसी भी पूजा पंडाल या धार्मिक उत्सव में इस तरह की दर्दनाक घटना न हो, इसके लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए। कोलकाता में हुई घटना के प्रति संवेदना जताते हुए राजरूपपुर दुर्गा पूजा बारवारी कमेटी के सदस्यों ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरे पंडाल में गमगीन माहौल रहा। मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने एकत्र श्रद्धालुओं ने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:51 pm

दिल्ली में धड़ल्ले से चल रहे ई-रिक्शा पर लगेगा ब्रेक, 2.5 लाख तक तय होगी सीमा, बदलेंगे कई नियम

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या को काबू करने के लिए एक ड्राफ्ट तैयार किया है। जिसके मुताबिक दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या2.5 लाख तक सीमित की जाने की तैयारी है।

जागरण 18 Oct 2026 10:50 pm

आगरा के 70% इलाकों में पानी का संकट:350 MLD पानी की जरूरत; मिला सिर्फ 60 MLD, तीन दिन से बंद है गंगाजल की आपूर्ति

आगरा में दीपावली से पहले पेयजल संकट गहरा गया है। रविवार को शहर के करीब 70% इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। ताजगंज, बिंदू कटरा, नगला पदी, शाहदरा, ताजनगरी और यमुनापार समेत कई क्षेत्रों में लोग पानी के लिए परेशान रहे। कहीं सुबह से नलों में पानी नहीं आया, तो कहीं शाम तक लोग आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे। शहर में रोजाना करीब 350 एमएलडी पानी की जरूरत है, जबकि फिलहाल केवल 60 एमएलडी पानी मिल पा रहा है। ऐसे में त्योहार से पहले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलकल विभाग वैकल्पिक व्यवस्था से पानी लाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसमें करीब तीन दिन लग सकते हैं। नहर की सफाई से पहले ही बंद हुई आपूर्ति अपर गंगा नहर की सफाई का काम 21 अक्टूबर से प्रस्तावित था, लेकिन इससे पहले ही 16 अक्टूबर की रात गंगाजल की आपूर्ति अचानक बंद हो गई। इसका असर शनिवार सुबह से दिखने लगा। पहले शहर के आधे हिस्से में पानी नहीं पहुंचा और शाम तक आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। रविवार को भी संकट बना रहा। घरों में खाना बनाने, साफ-सफाई और रोजमर्रा के कामों के लिए लोगों को पानी का वैकल्पिक इंतजाम करना पड़ा। त्योहार के दौरान घरों की सफाई और पूजा-पाठ के कारण पानी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में आपूर्ति बाधित होने से परेशानी और बढ़ने की आशंका है। मध्य गंगा नहर से पानी लाने की तैयारी जलकल विभाग के जीएम कुमार गौरव ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने के बाद मध्य गंगा नहर से पानी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, इस वैकल्पिक व्यवस्था से पानी आगरा तक पहुंचने में करीब तीन दिन लग सकते हैं। जब तक वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति शुरू नहीं होती, तब तक शहर के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। बिना पूर्व सूचना बंद हुई आपूर्ति, बढ़ी परेशानी गंगाजल की आपूर्ति अचानक बंद होने से लोगों को पानी का वैकल्पिक इंतजाम करने का पर्याप्त समय नहीं मिला। जिन इलाकों में पहले से ही पानी की आपूर्ति सीमित है, वहां हालात और गंभीर हो सकते हैं। अब लोगों की निगाहें जलकल विभाग की वैकल्पिक व्यवस्था पर टिकी हैं। यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो दीपावली तक शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत बनी रह सकती है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:50 pm

UPPSC- होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी की परीक्षा 24 अक्टूबर को:272 पदों पर भर्ती, 9 हजार अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) स्वास्थ्य और श्रम विभाग में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 272 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्टूबर, 2026 को स्क्रीनिंग परीक्षा कराएगा। आयोग ने परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। फिलहाल अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर केवल परीक्षा केंद्र वाले जिले का नाम देख सकते हैं। परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण 21 अक्टूबर को वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इस भर्ती के लिए करीब 9 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा एक ही सत्र में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। 265 पद स्वास्थ्य विभाग में, 7 श्रम विभाग में भर्ती प्रक्रिया के तहत स्वास्थ्य विभाग के होम्योपैथी निदेशालय में चिकित्साधिकारी के 265 पद और श्रम विभाग में 7 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 450 अंकों की स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी। स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन किया जाएगा। 21 अक्टूबर को डाउनलोड कर सकेंगे पूरा प्रवेश पत्र आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार, परीक्षा शनिवार, 24 अक्टूबर को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र वाले जिलों की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी 21 अक्टूबर से वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए पूरा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा केंद्र का विस्तृत पता और जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर इन नियमों का रखें ध्यान नकल पर सख्ती, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई आयोग ने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने या परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित सख्त कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:49 pm

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला समेत 5 पर FIR:विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ 'बहाना जी' पेज बनाया, अभद्र टिप्पणी की

कानपुर की चकेरी पुलिस ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला समेत 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि ‘बहाना जी’ नाम से फेसबुक पेज बनाकर महाना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। भाजपा युवा मोर्चा के चकेरी मंडल उपाध्यक्ष अंशु गुप्ता की तहरीर पर 17 अक्टूबर को की गई पोस्ट के मामले में यह कार्रवाई हुई। संदीप शुक्ला का दावा है कि तीन महीने में इस तरह की यह सातवीं FIR है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई को जनसमस्याएं उठाने से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जलभराव और अन्य मुद्दे उठाने पर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लीगल सेल मामले का अध्ययन कर पुलिस कमिश्नर से मिलेगी और जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बहाना जी नाम से चला रहे सोशल मीडिया पेज भारतीय जनता युवा मोर्चा चकेरी मंडल के उपाध्यक्ष अंशु गुप्ता की तहरीर पर चकेरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अंशु ने बताया कि 17 अक्तूबर 26 को फेसबुक पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट की गई है। कांग्रेस नगर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के साथ तरुष पटावा, अंकित कनौजिया, रवि पटावा, निखिल गुप्ता समेत अन्य लोग ने बहाना जी नाम से फेसबुक पेज बनाया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ लगातार उनकी छवि धूमिल करने वाले और अमार्यादित पोस्ट किए जा रहे हैं। चकेरी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के गुर्गों की ओर से दो महीने के भीतर मेरे साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ यह 7वीं एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस की लीगल सेल को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। क्षेत्र की समस्याएं उठाने पर दर्ज कराई जा रही FIR कांग्रेसी नेता संदीप शुक्ला ने बताया कि मेरे खिलाफ और कार्यकर्ताओं के खिलाफ यह 7वां मुकदमा महाना नजदीकियों की ओर से दर्ज कराया गया है। सतीश महाना के भ्रष्टाचार और उनके क्रियाकलाप को उजागर करने से बौखलाए हुए हैं। क्षेत्र के विधायक हैं तो जल भराव की समस्या या कोई परेशानी होगी तो पब्लिक उन्हीं से सवाल करेगी न। पिछले दिनों बरसात हुई थी, जलभराव था, तो किसी लड़के ने अगर जलभराव को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लिखा कि माननीय महाना जी ध्यान दें, हमारे यहां जलभराव है, तो इस पर एक मुकदमा कर दिया जाता है। गांजा बिक रहा है सतीश महाना के घर के ठीक बगल में। और वह सतीश महाना का ही कार्यकर्ता है जिसने कल मुकदमा लिखवाया है, अंशू गुप्ता। खुलेआम गांजा बेचता है, सतीश महाना की जानकारी में है और सतीश महाना के साथ मॉर्निंग वॉक करता है। अब तक महाना की ओर से 7 मुकदमें दर्ज कराए जा चुके हैं। अब हम लोग कमिश्नर साहब से मिलेंगे कि यह जो थाना चकेरी की पुलिस है, जिसको कि अपराधी चला रहे हैं, यह कमिश्नरेट पुलिस नहीं चला रही है। थाना चकेरी की पुलिस, यह अपराधी चला रहे हैं। और सतीश महाना का जो पीआरओ है शानू शर्मा, यह दो-दो हजार रुपये लेकर मुकदमे कराता है। यह मुकदमा सब एक ही बात को लेकर, कोई बहाना जी पेज... यह एक सटायर है। यह अपने जनप्रतिनिधि को अगर जगाने के लिए, उसकी कमियों को उजागर करने के लिए कोई सटायर चलाया जाता है, तो उस पर कोई अपराध नहीं हो जाता। आप अपनी चीजें सुधारिए, भ्रष्टाचार बंद करिए, जनता के हितों पर काम करिए। वह नहीं करेंगे, जो मुद्दे उठाए जाएंगे, उन मुद्दे उठाने वालों के खिलाफ यह मुकदमे करते हैं। वादी बोला मेरे नेता के खिलाफ बोला तो दर्ज कराई रिपोर्ट एफआईआर दर्ज कराने वाले वादी अंशु गुप्ता ने बताया कि मैं भारतीय जनता पार्टी का एक बहुत छोटा सा सिपाही हूं। हमारे किसी भी नेता के ऊपर कोई अभद्र टिप्पणी या फ़ेसबुक पर कुछ भी लिखेगा, तो उसके लिए हम हमेशा खड़े हैं। हम इतने बड़े नेता के लिए तो छोटे से आदमी का नाम नहीं लेना चाहेंगे न। अब इतने बड़े नेता के लिए हम उस छोटे से आदमी का नाम लें, तो बेकार है। मैंने रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:47 pm

आगर में मानसून के बाद फिर बारिश:पेड़ की टहनी गिरने से पोल झुका, 2 घंटे लाइट बंद रही

आगर मालवा में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार रात तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक भी देखने को मिली। रुक-रुककर हुई इस बारिश से मौसम में ठंडक आ गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले में इस साल अब तक कुल 41.25 इंच बारिश हुई है। यह जिले की औसत वार्षिक बारिश 35.43 इंच से करीब 16 इंच ज्यादा है। तहसीलवार आंकड़ों में नलखेड़ा में सबसे ज्यादा 47.56 इंच बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कई खेतों में सोयाबीन की कटी फसल रखी हुई है। ऐसे में फसल के भीगने और खराब होने का डर है। हालांकि, जिन क्षेत्रों में अगली फसल की बुआई हो चुकी है, वहां यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। तेज हवा के कारण 11 केवी लाइन पर पेड़ की एक बड़ी टहनी गिरने से पोल झुक गया। इसकी वजह से शहर के छावनी सहित कुछ क्षेत्रों में करीब 2 घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। मौसम में आए बदलाव के चलते आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ सकता है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:47 pm

'बच्चों में बार-बार यूरिन, प्यास लगना डायबिटीज के लक्षण':SGPGI में हार्मोन संबंधी बीमारियों पर की चर्चा, पीडियाट्रिक एंडो क्लीनिक्स 2026 का आयोजन

बच्चों में बार-बार पेशाब आना, बहुत प्यास लगना और तेजी से वजन घटना टाइप-1 डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। इन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। समय पर बीमारी की पहचान और इंसुलिन से इलाज जरूरी है। यह जानकारी पीजीआई के निदेशक डॉ.आर के धीमन ने रविवार को दी। SGPGI के टेलीमेडिसिन ऑडिटोरियम में रविवार को पीडियाट्रिक एंडो क्लीनिक्स 2026 का आयोजन हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने बच्चों में हार्मोन संबंधी बीमारियों की पहचान, इलाज और बेहतर देखभाल पर चर्चा की। नियमित जांच जरूरी डॉ.आरके धीमान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बच्चों और किशोरों की आबादी करीब 10 करोड़ है। ऐसे में विशेषज्ञ बाल चिकित्सा सेवाओं का विस्तार जरूरी है। पीजीआई के पीडियाट्रिक एंडोक्रिनोलॉजी विभाग में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष क्लिनिक चलाया जाता है। यहां बच्चों और उनके परिजनों को इंसुलिन के इस्तेमाल, ब्लड शुगर की नियमित जांच और बीमारी को संभालने की जानकारी दी जाती है। संतुलित दिनचर्या और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक इलाज जारी रखना जरूरी है। हार्मोन की गड़बड़ी से प्रभावित हो सकता है विकास डॉ.आरके धीमन ने कहा कि बच्चों में हार्मोन का असंतुलन थायरॉयड की बीमारी, मोटापे और टाइप-1 डायबिटीज जैसी समस्याओं की वजह बन सकता है। हड्डियों और खनिजों से जुड़ी गड़बड़ी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और बार-बार फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों को विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाना जरूरी बच्चों की लंबाई का उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ना और शारीरिक विकास में देरी भी हार्मोन संबंधी समस्या के संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा समय से पहले या देर से यौवन आना भी जांच की जरूरत का संकेत है। ऐसे लक्षण दिखने पर बच्चों को विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाना चाहिए। समय पर जांच और इलाज से गंभीर जटिलताओं का खतरा कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पीजीआई में राष्ट्रीय दुर्लभ रोग नीति के तहत ग्रोथ हार्मोन थेरेपी भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाती है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:46 pm

प्रयागराज में 64 शीशी कोडीन सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार:ट्रेनों से मुंबई ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचता था सिरप, GRP और RPF ने पकड़ा

प्रयागराज से मुंबई तक कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक आरोपी को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 64 शीशी कोडीन कफ सिरप, 350 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रयागराज और आसपास के इलाकों से सिरप जुटाकर ट्रेनों के जरिए मुंबई ले जाता था। वहां नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। बरामद सिरप की कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्राधिकारी रेलवे अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण और जीआरपी थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हावड़ा छोर स्थित सैलून यार्ड और मंदिर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वरिष्ठ खंड विद्युत अभियंता कार्यालय के बगल से रेलवे कॉलोनी की ओर जाने वाली गली में एक युवक गत्ते का कार्टन लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दोपहर करीब 12:05 बजे उसे पकड़ लिया। पूछताछ में मुंबई तक तस्करी का खुलासा गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय सद्दाम पुत्र मुस्तफा सिद्दीकी, निवासी इमामगंज, लालगोपालगंज, थाना नवाबगंज, प्रयागराज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कार्टन से 100-100 एमएल की 64 शीशी कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप मिली। इसके अलावा 350 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों से सिरप जुटाता था। इसके बाद ट्रेनों के जरिए खेप मुंबई पहुंचाता और वहां ऊंचे दामों पर बेचता था। इससे होने वाली कमाई का इस्तेमाल वह अपने शौक पूरे करने में करता था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और सिरप की सप्लाई करने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:45 pm

डॉ. ममता भारद्वाज बनीं BJP महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष:मथुरा में श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं

मथुरा में भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर डॉ. ममता भारद्वाज को बधाई देने का सिलसिला जारी है। रविवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई। समिति के संस्थापक श्याम शर्मा, अजय शर्मा और आशीष शर्मा ने डॉ. भारद्वाज को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा की गतिविधियों का विस्तार होगा और अधिक महिलाएं संगठन से जुड़ेंगी। महिला मोर्चा में पहले भी निभा चुकी हैं जिम्मेदारी डॉ. ममता भारद्वाज श्री वामन भगवान महोत्सव समिति में महिला उपाध्यक्ष हैं। वह इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा में मंत्री और जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। संगठन में उनके पूर्व अनुभव को उनकी नई जिम्मेदारी के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की उम्मीद समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारी मिलना किसी भी कार्यकर्ता के लिए सम्मान के साथ काम करने का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. भारद्वाज महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। नई नियुक्ति के बाद संगठन से जुड़े लोगों और परिचितों की ओर से भी उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:45 pm

मेरठ में दशहरे पर रहेगा रूट डायवर्जन:दिल्ली रोड समेत कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद, यहां देखें पूरा प्लान

मेरठ में दशहरा पर रावण दहन और रामलीला आयोजनों के चलते शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों और आयोजन स्थलों के आसपास वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। दिल्ली रोड रामलीला मैदान, सूरजकुंड पार्क और भैसाली ग्राउंड समेत प्रमुख आयोजन स्थलों के आसपास कुछ रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। रोडवेज बसों और भारी वाहनों के लिए भी अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी ले लें और निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। रोडवेज बसों के लिए तय किए गए रास्ते दिल्ली की ओर से आने वाली बसें: परतापुर इंटरचेंज, एक्सप्रेस-वे और मोदीपुरम होते हुए जीरो माइल, बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे पहुंचेंगी। वापसी में भी यही रास्ता रहेगा। हरिद्वार और मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली बसें: मोदीपुरम, टैंक चौराहा, जीरो माइल और बेगमपुल होते हुए भैसाली बस अड्डे आएंगी-जाएंगी। बिजनौर की ओर से आने वाली बसें: साकेत चौराहा, जीरो माइल और बेगमपुल होते हुए भैसाली बस अड्डे पहुंचेंगी। वापसी भी इसी रास्ते से होगी। गढ़मुक्तेश्वर और मुरादाबाद की ओर से आने वाली बसें: जेलचुंगी चौराहे पर मेला होने के कारण मुजफ्फरनगर और रुड़की जाने वाली बसें डिग्गी तिराहा, तेजगढ़ी चौराहा, हापुड़ अड्डा, बेगमपुल और जीरो माइल होते हुए निकलेंगी। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तीन प्रमुख रामलीला स्थलों के आसपास रास्ते बंद दिल्ली रोड रामलीला मैदान: बागपत तिराहा (फुटबॉल चौक) से बिजली बंबा बाइपास तिराहे के बीच हल्के और भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। वाहन बिजली बंबा बाइपास और बागपत रोड से जा सकेंगे। ब्रह्मपुरी और शारदा रोड से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को दिल्ली चुंगी से बागपत तिराहा और मलियाना पुल की तरफ भेजा जाएगा। सूरजकुंड पार्क: रामलीला और रावण दहन के दौरान गांधी आश्रम से सूरजकुंड मंदिर, सीताराम पुलिया और नाले की पुलिया से सूरजकुंड मंदिर की ओर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। भैसाली ग्राउंड: रावण दहन के दौरान जली कोठी, मेहताब तिराहा, सीएवी स्कूल (थाना सदर की ओर) और गुरु तेग बहादुर स्कूल से भैसाली ग्राउंड की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस प्रभारी ट्रैफिक संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जरूरत के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। पुलिस आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था भी संभालेगी। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने वाहन चालकों से डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग यात्रा की योजना पहले बना लें और प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचें। दशहरा के दौरान शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक नो एंट्री लागू रहेगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:44 pm

कात्यायनी पीठ पहुंचे शंकराचार्य सदानंद सरस्वती:दर्शन कर बताए देवी उपासना के आध्यात्मिक महत्व, मंदिर प्रबंधन ने किया स्वागत

वृंदावन स्थित श्री कात्यायनी पीठ में शारदीय नवरात्र के दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान रविवार देर शाम द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज पहुंचे। मंदिर के पदाधिकारियों और सेवकों ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी के दर्शन कर शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। शंकराचार्य ने मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना की। अपने आशीर्वचनों में उन्होंने देवी महात्म्य और भगवती की आराधना के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उनके आगमन से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। मां कात्यायनी की विशेष पूजा-अर्चना शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि की देर शाम शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती प्रसिद्ध शक्तिपीठ कात्यायनी देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रबंधन ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार उनका स्वागत किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने उन्हें मां का प्रसादी अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। देवी उपासना की महिमा का किया वर्णन अपने आशीर्वचनों में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती महाराज ने देवी महात्म्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भगवती की आराधना और देवी पूजा के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने मां भगवती की कृपा को श्रद्धा और भक्ति के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए देवी उपासना की महिमा का वर्णन किया। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा का पर्व शक्ति स्वरूपा मां भगवती के प्रति समर्पण, आस्था और साधना का विशेष अवसर है। शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज का सान्निध्य प्राप्त कर श्रद्धालुओं ने स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस किया। कात्यायनी पीठ में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव के दौरान देवी आराधना, आध्यात्मिक चिंतन और सनातन परंपराओं के प्रति श्रद्धा का विशेष महत्व देखने को मिला। यह रहे मौजूद कात्यायनी पीठ में शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज का आगमन धार्मिक आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। मंदिर के पदाधिकारियों ने उनके आगमन पर स्वागत करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को देवी उपासना के महत्व और भगवती की कृपा के प्रति अपनी आस्था को और सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान किया। इस मौके पर नरेश दयाल, रवि दयाल, सिद्धार्थ सहाय, रीता मेनन, अशोक दयाल, अशोक नारायण, प्रीति बालाचंद्रन एवं मंदिर के प्रबंधक विजय मिश्र के साथ अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:44 pm

ई-रिक्शा को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत:प्रतापगढ़ में 6 गंभीर घायल, चालक फरार

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर प्रतापगढ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर के पास रविवार शाम गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी कुंडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामधनी (48) को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के दयालपुर निवासी राजकुमार (54), पुत्र छेदीलाल, ई-रिक्शा चलाते हैं। रविवार को वह एनटीपीसी ऊंचाहार में काम करने वाले छह लोगों को लेकर प्रतापगढ़ के मनगढ़ स्थित भक्ति धाम आए थे। दर्शन-पूजन के बाद सभी ई-रिक्शा से वापस ऊंचाहार लौट रहे थे। ई-रिक्शा में लखनऊ निवासी रामधनी (48) और आशाराम (63), प्रयागराज निवासी मसुरियादीन पाल (62), हंडिया निवासी हरिश्चंद्र तिवारी (60), संत कबीरनगर निवासी बृजेश चौधरी (64) तथा देवरिया निवासी गोविंद भारतीय (65) सवार थे। बताया गया कि तिवारीपुर के पास प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर पहुंचते ही गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक राजकुमार समेत सभी सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी कुंडा पहुंचाया गया, जहां रामधनी की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची मानिकपुर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे की जानकारी एनटीपीसी ऊंचाहार के अधिकारियों को भी दी गई। थाना प्रभारी पंकज कुमार राय ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:43 pm

प्रयागराज में RO/ARO परीक्षा पुराने पैटर्न पर कराने की मांग:3 नवंबर को होगी छात्र महापंचायत, आंदोलन की रणनीति बनी

प्रयागराज में RO/ARO परीक्षा पुराने पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के आधार पर कराने की मांग को लेकर रविवार को मम्फोर्डगंज स्थित शिवाजी पार्क में प्रतियोगी अभ्यर्थियों की बैठक हुई। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के नेतृत्व में हुई बैठक में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर 3 नवंबर को शाम 5 बजे शिवाजी पार्क में छात्र हुंकार महापंचायत आयोजित की जाएगी। बैठक में अभ्यर्थियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा के पाठ्यक्रम और पैटर्न में बदलाव की संभावना से छात्र परेशान हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से पुराने पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में परीक्षा के नजदीक बदलाव होने से उनकी तैयारी और परीक्षा की रणनीति प्रभावित हो सकती है। अभ्यर्थियों ने मांग की कि आयोग इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करे और आगामी परीक्षा पुराने पाठ्यक्रम एवं पैटर्न पर ही कराए। उनका कहना है कि किसी भी बदलाव से पहले प्रतियोगी छात्रों की तैयारी और उनके हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के अनुसार, इस मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पहले भी ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई अपेक्षित निर्णय नहीं होने से अभ्यर्थियों में चिंता बनी हुई है। मंच ने कहा कि मांगों पर समय रहते फैसला नहीं हुआ तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन आगे बढ़ाया जाएगा। मंच की ओर से 3 नवंबर को होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक प्रतियोगी अभ्यर्थियों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए दिल्ली और लखनऊ समेत अलग-अलग स्थानों पर छात्र प्रतिनिधिमंडलों के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। विभिन्न बैठकों के जरिए भी छात्रों को महापंचायत के उद्देश्य और मांगों की जानकारी दी जाएगी। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने प्रयागराज और आसपास के जिलों के प्रतियोगी अभ्यर्थियों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:42 pm

UPPSC विधीक्षण अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 26 अक्टूबर को:प्रवेश पत्र जारी, 5 हजार अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आयोजित विधीक्षण अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा 26 अक्टूबर, 2026 को होगी। आयोग ने इसका प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह परीक्षा एक पाली में सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक कराई जाएगी। इस परीक्षा के लिए करीब 5 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया लेकिन अभी अभ्यर्थियों को केवल परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी दी गई है। उस शहर में केंद्र की जानकारी परीक्षा से 3 दिन पहले दी जाएगी। 23 अक्टूबर को वेबसाइट पर केंद्र का नाम अपडेट कर दिया जाएगा। असल एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से तीन दिन पहले यानी 23 अक्टूबर, 2026 से आयोग की वेबसाइट पर मिलने लगेगा। अभ्यर्थी अपने OTR नंबर के जरिए ही अपने प्रवेश पत्र और जरूरी निर्देश डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर जाते समय अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) की मूल कॉपी के साथ एक फोटोकॉपी जरूर साथ रखना होगा। परीक्षा कक्ष में इनविजिलेटर (कक्ष निरीक्षक) को आईडी प्रूफ की एक फोटोकॉपी देना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटा 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के गेट खोल दिए जाएंगे। वहीं, परीक्षा शुरू होने के तय समय से 45 मिनट पहले केंद्र के दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे, इसलिए समय से पहले पहुंचने की कोशिश करें। लेट होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा में पूरी तरह पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार का कड़ा कानून लागू है। उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत यदि कोई भी छात्र नकल करते हुए, गलत तरीके अपनाते हुए या सॉल्वर गैंग से जुड़े किसी भी गैर-कानूनी काम में पकड़ा जाता है, तो उसे आजीवन कारावास (उम्रकैद) और 1 करोड़ रुपये तक का भारी जुर्माना हो सकता है। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को पूरी ईमानदारी और सावधानी के साथ परीक्षा में शामिल होने की सलाह दी है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:41 pm

'मस्जिदों के ध्वस्तीकरण मामलों को हाईकोर्ट ले जाएंगे':भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- वंचितों को न्याय दिलाएंगे

प्रयागराज में रविवार को भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल ने उत्तर प्रदेश में मस्जिदों के ध्वस्तीकरण, दलितों-पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के कथित उत्पीड़न समेत कई मुद्दों पर कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुरानी मस्जिदों को अतिक्रमण के नाम पर तोड़े जाने के मामलों को इलाहाबाद हाईकोर्ट में उठाया जाएगा। संगठन इन मामलों में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। नौटियाल ने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) की नियुक्तियों में आरक्षण के नियमों के पालन की स्थिति की जांच कराई जाएगी। उन्होंने दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और आदिवासी समुदायों से जुड़े मुद्दों को न्यायपालिका के सामने उठाने की बात कही। हाईकोर्ट के पास डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण रविवार को प्रयागराज पहुंचे मंजीत सिंह नौटियाल ने हाईकोर्ट के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि संगठन वंचित समुदायों के साथ होने वाले कथित अत्याचार और शोषण के मामलों में कानूनी रास्ता अपनाएगा। उन्होंने सहारनपुर, लखीमपुर, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच और बरेली में मस्जिदों से जुड़े मामलों का जिक्र किया। आरोप लगाया कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण के नाम पर मस्जिदों को तोड़ने की कार्रवाई से मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का दिया हवाला नौटियाल ने संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का हवाला देते हुए धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक स्थलों से जुड़े अधिकारों की बात कही। उन्होंने सरकारी धन से धार्मिक स्थलों के लिए बजट आवंटन में भेदभाव होने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग भी की। हालांकि, संबंधित मामलों में कानूनी कार्रवाई और याचिका दाखिल करने की विस्तृत प्रक्रिया के बारे में उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। SIR और 2027 के विधानसभा चुनाव पर भी उठाए सवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से जुड़े विवादों में कानूनी रास्ता अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने की जरूरत पर जोर दिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त से जुड़े मामले को हाईकोर्ट में उठाने की बात भी कही, हालांकि प्रस्तावित याचिका की कानूनी प्रक्रिया का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया। 75 जिलों में अधिकारियों की नियुक्तियों में आरक्षण की जांच की मांग मंजीत सिंह नौटियाल ने कहा कि संगठन उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में डीएम, एसपी और एसएसपी की नियुक्तियों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधित्व की स्थिति की जांच कराएगा। उन्होंने किसानों की फसल के मुआवजे, किसान आत्महत्या और दलित-पिछड़े समुदायों के कथित उत्पीड़न के मुद्दे भी उठाए। चेतावनी दी कि यदि इन वर्गों के साथ अत्याचार नहीं रुका, तो आगामी चुनावों में इसके राजनीतिक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लीगल सेल अखिलेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव एडवोकेट सुभाष गौतम, नवनियुक्त प्रदेश सचिव फातिमा जहरा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:39 pm

गरबा REELS:सिर पर हवामहल की झांकी सजाकर पहुंचा युवक

जयपुर के देवेश माहेश्वरी सिर पर हवामहल की झांकी सजाकर आए हैं। उन्होंने कहा- हवामहल के सामने मेरी शॉप है। ऐसे में मुझे कुछ आइडिया नहीं आ रहा था कि किस रूप में गरबा में जाऊं। फिर हवामहल को देखकर यही बनाने की कोशिश की। इसे बनाने में काफी मेहनत लगी है। यह सिर पर अच्छे से आए, इसलिए इसे पगड़ी वाले से बनाया है। इसका वीडियो देखने के लिए इमेज कवर पर क्लिक करें…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:39 pm

गरबा REELS:रूस से गरबा करने जयपुर आईं महिलाए

‘रशियन रंग रास’ ग्रुप की अर्चना, सीमा, ज्योति और रुचिका भारतीय संस्कृति सीखने के लिए रूस से जयपुर अभिव्यक्ति गरबा में आई हैं। सफेद घाघरे, सिर पर गुलाबी पंखों के फूलों से सजे लुक में महिलाओं ने डांडिया किया। इसका वीडियो देखने के लिए इमेज कवर पर क्लिक करें…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:38 pm

लखनऊ के लोहिया पार्क में डांडिया-गरबा नाइट:रास रंगीलो सीजन-2 में लोग झूमे, बॉलीवुड और गुजराती गानों पर किया डांस

लखनऊ के गोमती नगर का डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में डांडिया और गरबा के रंग में रंग गया। रविवार शाम दूसरे दिन गेट नंबर-2 पर आयोजित रास रंगीलो डांडिया नाइट सीजन-2 में शाम ढलते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। महिलाएं लहंगा-चोली तो पुरुष कुर्ता-पायजामा और पारंपरिक परिधानों में पहुंचे। डीजे पर गाने शुरू होते ही डांस फ्लोर पर रौनक बढ़ गई। युवाओं के साथ परिवारों और कपल्स ने भी डांडिया स्टिक लेकर गरबा किया। जैसे-जैसे रात बढ़ी, लोगों का उत्साह भी बढ़ता गया। दोस्तों की टोली ने साथ में डांस किया और सेल्फी लेकर यादें भी संजोईं। चोगाड़ा से कमरिया तक,हर बीट पर झूमे लोग डीजे पर बॉलीवुड और गुजराती गानों की धुनें चलीं तो लोग खुद को रोक नहीं सके। ऊ अंटावा मावा ऊ अंटावा, चोगाड़ा कमरिया,नगाड़ा संग ढोल और ढोलिडा जैसे गानों पर लोगों ने जमकर डांस किया। कपल्स,दोस्तों और परिवारों ने एक-दूसरे के साथ डांडिया खेला।डांस फ्लोर के आसपास भी लोगों की भीड़ नजर आई।खास डांडिया नाइट के लिए तैयार होकर पहुंचे लोगों में फोटो और सेल्फी का भी क्रेज दिखा। डांडिया का लोगों ने फुल एन्जॉय किया आशियाना के मोती नगर से पहुंचीं संजना अपने ऑफिस के साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि सभी लोग वर्किंग हैं और कलीग्स के साथ यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है।संजना ने कहा यहां बहुत ज्यादा मजा आ रहा है। आज हमने डांडिया का फुल एन्जॉय किया। ऐसा लग रहा है कि टिकट के पूरे पैसे वसूल हो गए। दो साल से लगातार डांडिया में शामिल हो रहीं उमा उमा ने बताया कि वह लगातार दो साल से इस डांडिया उत्सव में शामिल हो रही हैं। इस बार भी वह अपने साथियों के साथ पहुंचीं। उन्होंने कहा कि यहां आकर हर बार अच्छा अनुभव मिलता है।डांडिया, म्यूजिक और लोगों का उत्साह पूरे माहौल को खास बना देता है। एसएम ग्रुप्स की ओर से आयोजित पांच दिवसीय रास रंगीलो डांडिया नाइट 16 से 20 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें लखनऊ के अलग-अलग इलाकों से लोग पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के लिए शुरुआती टिकट 149 रुपए रखा गया है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:38 pm

दमोह में रावण दहन की तैयारी, एसपी ने सुरक्षा जांची:51 फीट का पुतला जलेगा, तहसील ग्राउंड में एक खोया-पाया केंद्र बनेगा

दमोह के तहसील ग्राउंड में सोमवार रात होने वाले रावण दहन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रविवार शाम एसपी आनंद कलादगी खुद मौके पर पहुंचे और आयोजन स्थल का मुआयना किया। एसपी ने आयोजन समिति के लोगों और पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आग से बचाव (फायर सेफ्टी), आतिशबाजी की सुरक्षित जगह और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। नवमी पर जलेगा 51 फीट ऊंचा रावण श्रीराम जी सेवा समिति के अनुनय श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील ग्राउंड में बीते 49 सालों से रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। इस बार नवमी के मौके पर 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। तय परंपरा के अनुसार मोरगंज गल्ला मंडी स्थित श्रीराम मंदिर से भगवान श्रीराम की सेना गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में तहसील ग्राउंड पहुंचेगी। मैदान में बनेगा खोया-पाया केंद्र मुआयने के बाद एसपी कलादगी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सभी तैयारियां दुरुस्त पाई गई हैं। भीड़ में बच्चों या किसी के बिछड़ने की स्थिति से निपटने के लिए तहसील ग्राउंड में एक खोया-पाया केंद्र भी बनाया जा रहा है, जहां लोग तुरंत अपनी बात रख सकेंगे। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार और यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:37 pm

नवादा में पुलिस टीम पर ईंट पत्थर बरसाए, महिला सिपाही का वीडियो बनाने से बढ़ा विवाद; 11 गिरफ्तार

डायल 112 की टीम को फोन करके बुलाया गया। टीम जब पहुंची तो कुछ युवक महिला सिपाही का वीडियो बनाने लगे। मना करने पर हंगामा शुरू कर दिया। सपोर्ट में पुलिस का जत्था पहुंचा तो पत्थरबाजी शुरू कर दिया।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 10:37 pm

गरबा REELS:रानी लक्ष्मीबाई बनकर युवती ने किया डांस

जयपुर की जानम शेखावत आज रानी लक्ष्मीबाई बनकर पहुंची हैं। हाथ में तलवार और ढाल लेकर गरबा किया। इसका वीडियो देखने के लिए कवर इमेज पर क्लिक करें…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:36 pm

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने की महानिशा पूजा:2 घंटे से ज्यादा चला अनुष्ठान, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए किया हवन

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में रविवार रात महाष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानिशा पूजा और हवन किया। गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दो घंटे से ज्यादा समय तक अनुष्ठान चला। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और पूरे जगत के कल्याण की प्रार्थना की। गोरखपुर पहुंचने के बाद योगी सीधे गोरखनाथ मंदिर गए। उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दर्शन किए और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर शीश नवाया। इसके बाद देर शाम से रात तक महानिशा पूजा में शामिल रहे। वैदिक मंत्रों के साथ शक्तिपीठ में हुआ पूजन गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में गोरक्षपीठाधीश्वर के नेतृत्व में महानिशा पूजा शुरू हुई। मुख्यमंत्री के गर्भगृह में प्रवेश करते ही वैदिक मंत्रोच्चार और मां भगवती के जयकारे गूंजने लगे। अनुष्ठान में गौरी-गणेश, वरुण, पीठ और यंत्र पूजन के साथ मां दुर्गा की विधिवत आराधना की गई। इसके अलावा भगवान राम, लक्ष्मण और सीता का षोडशोपचार पूजन हुआ। भगवान कृष्ण, गोमाता, नवग्रह, विल्व और अधिष्ठात्री देवताओं की भी पूजा की गई। शस्त्र पूजन के बाद हवन कर मांगी सुख-समृद्धि महानिशा पूजा के दौरान शस्त्र पूजन, द्वादश ज्योतिर्लिंग, अर्धनारीश्वर, शिव-शक्ति, वटुक भैरव, काल भैरव और त्रिशूल पर्वत का पूजन भी किया गया। हवन वेदी पर ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र और अग्निदेव का आह्वान कर पूजा की गई। इसके बाद शक्तिपीठ में उगे जौ के पौधों को काटकर मां दुर्गा से सभी नागरिकों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की गई। पूरा अनुष्ठान श्रीदुर्गासप्तशती के पाठ और वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुआ। अंत में आरती और क्षमा याचना के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:35 pm

BJP कानपुर दक्षिण महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनीं आशा:14 साल पहले संगठन से जुड़ी, बोलीं- 13 मण्डल अध्यक्षों के साथ विधानसभा मजबूत करेंगी

भाजपा ने कानपुर दक्षिण महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आशा पाण्डेय को सौंपी है। रविवार शाम प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की। आशा पाण्डेय इससे पहले कानपुर दक्षिण महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी रह चुकी हैं। वह पिछले 14 साल से भाजपा संगठन में अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी निभा रही हैं। 13 मंडलों में महिला मोर्चा को मजबूत करने की तैयारीजिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आशा पाण्डेय ने कहा कि कानपुर दक्षिण में 13 मंडल हैं। सभी मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर महिला मोर्चा को मजबूत किया जाएगा। भाजपा सरकार की ओर से महिलाओं के लिए किए गए कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं के साथ अन्य लोगों को भी भाजपा से जोड़कर पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाया जाएगा। लक्ष्य यूपी में तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने में योगदान देना है। कार्यकर्ता से मंडल अध्यक्ष तक का सफरआशा पाण्डेय ने कहा कि संगठन में 14 साल के सफर के दौरान उन्होंने एक कार्यकर्ता से लेकर मंडल अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी निभाई है। इस दौरान संगठन ने जो भी दायित्व सौंपा, उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लिए काम करती रहेंगी। महिला मोर्चा को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:34 pm

मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया दुर्गा पूजा मेले का उद्घाटन:जमुई में ब्रेक डांस झूले का लिया आनंद; चाट भी खाई; लोगों के साथ खिंचवाई सेल्फी

जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में दुर्गा पूजा मेले की रौनक बढ़ने लगी है। रविवार देर शाम मंत्री श्रेयसी सिंह ने वीर कुंवर सिंह सेवा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उद्घाटन के बाद मंत्री मेले में घूमीं, झूलों का आनंद लिया और स्टॉल पर चाट भी खाई। बच्चों और महिलाओं से मिलीं, लोगों के साथ खिंचवाई सेल्फी उद्घाटन के बाद श्रेयसी सिंह का सहज अंदाज देखने को मिला। वह औपचारिक कार्यक्रम के बाद आम श्रद्धालु की तरह मेले में घूमती नजर आईं। उन्होंने बच्चों और महिलाओं से मुलाकात की और लोगों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। मंत्री ने मेले में लगे ब्रेक डांस और ड्रैगन ट्रेन जैसे झूलों का आनंद लिया। इसके बाद स्टॉल पर पहुंचकर चाट का स्वाद चखा। उनके इस अंदाज को देखकर मेले में मौजूद लोगों में उत्साह दिखा। कई लोग उनके साथ बातचीत करते और सेल्फी लेते नजर आए। दुर्गा पूजा सामाजिक एकता और सौहार्द का प्रतीक अपने संबोधन में मंत्री श्रेयसी सिंह ने आयोजन के लिए वीर कुंवर सिंह सेवा समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा को मजबूत करते हैं। उन्होंने जिलेवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:33 pm

चोरी के दो आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित:डेढ़ साल से पुलिस को दे रहे चकमा, डीआईजी ने गिरफ्तारी के निर्देश दिए

बागपत में चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर इनाम बढ़ाकर 50-50 हजार रुपए कर दिया गया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रविवार शाम करीब 8:45 बजे धर्मेंद्र और संजय पर इनाम घोषित किया। पुलिस करीब डेढ़ साल से दोनों की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है। लोकेश के घर हुई थी लाखों की चोरी मामला खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोठरा गांव का है। यहां 27 जून 2025 को लोकेश के घर में लाखों रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने धर्मेंद्र पुत्र इंद्रपाल और संजय पुत्र इंद्रपाल, निवासी कस्बा कॉलोनी, गाजियाबाद के नाम बताए थे। कई जिलों में दर्ज हैं आपराधिक मामले पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनके खिलाफ मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद और बागपत समेत कई जिलों के थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीआईजी ने पुलिस और एसटीएफ को दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:31 pm

अयोध्या में 1100 दीप जलाकर मां महागौरी की पूजा:480 पंडालों में उमड़े श्रद्धालु, एसडीएम-सीओ ने सुरक्षा जांची

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार की शाम से ही अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की धूम देखी जा रही है। मंदिरों से लेकर दुर्गा पूजा पंडालों तक श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां महागौरी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मिल्कीपुर सर्किल क्षेत्र में 480 स्थानों पर सजे दुर्गा पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इस दौरान खण्डासा थाना क्षेत्र के पूरावली गांव में ग्रामीणों ने 1100 दीप जलाकर मां दुर्गा की आराधना की। दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस सतर्क रही। स्थानीय पुलिस की ओर से लगातार गश्त की जा रही है। वहीं, उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष पाल रविवार शाम से ही क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। अधिकारियों ने पूजा पंडालों के आसपास की व्यवस्थाओं पर नजर रखी, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी पवन कुमार शर्मा और क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल ने थानाध्यक्ष कुमारगंज सुरेश पटेल तथा पुलिस बल के साथ राजघाट स्थित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, व्यवस्थाओं और संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने संबंधित विभागों को विसर्जन स्थल पर जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा, ताकि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नवरात्र और विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:31 pm

कौशांबी में अष्टमी पर मां महागौरी की महाआरती:महिलाओं ने किया जागरण, हनुमान निकेतन मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

कौशांबी की नगर पालिका परिषद भरवारी में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। रविवार रात करीब 10 बजे विभिन्न पूजा पंडालों में अनुष्ठान हुए। पुरानी बाजार स्थित हनुमान निकेतन मंदिर परिसर में देर रात महाआरती आयोजित की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, नगर की सैकड़ों महिलाओं ने रातभर जागरण कर माता रानी के भजन गाए, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। 20 स्थानों पर स्थापित हैं मां दुर्गा की प्रतिमाएं भरवारी नगर में करीब 20 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। अष्टमी के अवसर पर हनुमान निकेतन मंदिर परिसर में चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की पूजा-अर्चना की और महाआरती में भाग लिया। देर रात स्थानीय भक्तों की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। भजनों से गूंजता रहा पूजा पंडाल जागरण के दौरान नगर की महिलाओं ने माता रानी के भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजनों के बीच श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पुरानी बाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीतू केसरवानी, भरवारी के पूर्व चेयरमैन गंगाप्रसाद केसरवानी, अमित कुमार गुप्ता, धीरज चौरसिया, अतिन केसरवानी और अमित वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे। एसपी ने पुलिस बल के साथ पूजा पंडालों का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर एसपी कौशांबी सत्यनारायण प्रजापत ने रविवार देर रात कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ जिले के विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च किया। उन्होंने पूजा पंडालों में मौजूद भीड़ का जायजा लिया और आयोजकों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:29 pm

बेमेतरा में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:बेमेतरा-रोड पर पुलिस की कार्रवाई, 44 हजार से ज्यादा की शराब-बाइक जब्त; अन्य की तलाश जारी

बेमेतरा के नवागढ़ में अवैध शराब बेचने और उसका परिवहन करने वालों के खिलाफ साइबर सेल और नवागढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक पर शराब लेकर जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मसाला और अंग्रेजी शराब के 131 पौवा, कुल 23 हजार 580 एमएल शराब और बाइक जब्त की गई है। जब्त शराब और बाइक की कुल कीमत करीब 44 हजार 100 रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर शराब लेकर नवागढ़ से बेमेतरा रोड की तरफ जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा और नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नवागढ़-बेमेतरा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने बाइक से शराब लेकर जा रहे दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान संतोष साहू (32), निवासी नगधा और दरोगा बंजारे (22), निवासी छेरकापुर, थाना नवागढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 14 हजार 100 रुपए की शराब और 30 हजार रुपए कीमत की बाइक जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। झाल के एक व्यक्ति से खरीदी थी शराब पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ग्राम झाल के एक व्यक्ति से शराब खरीदी थी। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति का नाम भी सामने आया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि शराब की खरीद-बिक्री में उसकी क्या भूमिका थी। बेमेतरा पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब, गांजा और दूसरे नशीले पदार्थों की तस्करी के साथ ही जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:28 pm

फ्री आई चेकअप कैंप में 160 मरीजो की जांच:मुरादाबाद के ज्योति फाउंडेशन और आनंद हॉस्पिटल ने लगाया गांव में कैंप

डॉ. विनोद आई हॉस्पिटल एवं ज्योति फाउंडेशन मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हसनपुर क्षेत्र के कनेता गांव स्थित पंचायत भवन में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में हसनपुर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रांजल अग्रवाल एवं डॉ. संचिता अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ कुल 160 मरीजों की आंखों का गहन परीक्षण किया। जांच के दौरान 25 मरीज ऐसे पाए गए जिन्हें मोतियाबिंद और नाखून की समस्या थी। डॉक्टरों ने इन सभी मरीजों को ऑपरेशन कराने की सलाह दी है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इन सभी चिन्हित मरीजों के ऑपरेशन डॉ. विनोद आई हॉस्पिटल, हसनपुर में आयुष्मान योजना के तहत पूरी तरह निःशुल्क किए जाएंगे। इसके साथ ही, शिविर में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर (बीपी) की निःशुल्क जांच भी की गई। डॉक्टरों ने शुगर और बीपी से पीड़ित मरीजों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए बताया कि इन बीमारियों का आंख के रेटिना पर क्या नुकसान होता है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है। शिविर में 90 से अधिक मरीजों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। इस पूरे आयोजन में विजन टेक्नीशियन जितेंद्र सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रधान मुन्ने शाह, लताफत, सना, उजमा और अलशिफा का विशेष योगदान रहा।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:27 pm

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई है। हालांकि अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

देशबन्धु 18 Oct 2026 10:22 pm

आटा मिल पर विज्ञापन लेने गए पत्रकार से विवाद, हमलावरों ने पीट-पीटकर मार डाला, चार पर मुकदमा

हापुड़ में आटा मिल में विज्ञापन लेने गए एक पत्रकार का विवाद हो गया। मिल में ही हमलावरों ने पत्रकार को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घायल पत्रकार को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 10:21 pm

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने विंध्याचल में गंगा आरती की:बोलीं- मां गंगा की तरह बाधाएं पार कर आगे बढ़ें लोग, समाज खुशहाल रहे

मिर्जापुर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर रविवार शाम को पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल विंध्याचल धाम पहुंचीं। उन्होंने गंगा घाट पर मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन किया और आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने सभी के कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। बाधाओं से घबराए बिना आगे बढ़ते रहें दिव्या मित्तल ने मां गंगा की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह मां गंगा तमाम बाधाओं को पार कर निरंतर आगे बढ़ती रहती हैं, उसी तरह लोगों को भी जीवन की चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए। बाधाओं को दूर करते हुए लगातार प्रयास करते रहना ही सफलता का रास्ता है। उन्होंने खुशहाल जीवन की कामना की। पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम देकर किया स्वागत गंगा घाट पर आयोजक रामलाल साहनी, तीर्थ पुरोहित अगस्त्य द्विवेदी और शिवबली सहित अन्य लोगों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंटकर दिव्या मित्तल का स्वागत किया। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने मां गंगा के जयकारे लगाए और श्रद्धा के साथ नमन किया। नवरात्र में विंध्याचल धाम में उमड़ रही आस्था शारदीय नवरात्र के अवसर पर विंध्याचल धाम में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के साथ गंगा घाटों पर मां गंगा की आराधना भी कर रहे हैं। अष्टमी तिथि पर दिव्या मित्तल ने मां गंगा से सभी के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। देखें दिव्या मित्तल की 4 फोटो…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:20 pm

हरदा में दुर्गा विसर्जन-दशहरा पर ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था:पेड़ीघाट और नेहरू स्टेडियम के लिए रास्ते बदले; पार्किंग के लिए दो जगह तय

हरदा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर्व के लिए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। शहर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक और पार्किंग के नियम बदले गए हैं। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पेड़ीघाट पर होगा। इस दौरान खेड़ीपुरा नाका से चांडक चौक तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। चांडक चौक से घंटाघर जाने वाले वाहन पोस्ट ऑफिस होते हुए प्रताप टॉकीज की ओर जाएंगे, जबकि खेड़ीपुरा नाका से घंटाघर जाने वाले बायपास चौराहे से भेजे जाएंगे। दशहरा पर नेहरू स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम है। हरदा से छीपानेर जाने के लिए दो वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं: गुर्जर बोर्डिंग क्षेत्र से अस्पताल चौक, बस स्टैंड, कृषि उपज मंडी होते हुए छीपानेर चौक पहुंचेंगे; और इंदौर रोड से परशुराम चौक, डूडी निवास, काली मंदिर, बायपास चौराहे से छीपानेर चौक जाएंगे। छीपानेर से हरदा आने वाले वाहन बायपास चौराहे से प्रताप टॉकीज की ओर जाएंगे। रावण दहन देखने आने वाले नागरिकों के लिए दो पार्किंग स्थल तय हैं। अस्पताल चौक और डूडी निवास की ओर से आने वाले वाहन डॉ. भीमराव आंबेडकर स्कूल और महात्मा गांधी स्कूल के खेल मैदान में पार्क होंगे। वहीं, छीपानेर चौक, वृद्धाश्रम गली और काली मंदिर की ओर से आने वाले वाहन पॉलिटेक्निक कॉलेज के पिछले गेट से मैदान में खड़े किए जाएंगे। यातायात पुलिस ने नागरिकों से तय वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग का उपयोग करने की अपील की है। किसी भी असुविधा के लिए मोबाइल नंबर 7049162398 पर संपर्क किया जा सकता है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:14 pm

शिवहर में पोखर से युवती का शव मिला:हथिसार गांव में मची हलचल; मौत की वजह साफ नहीं, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के हथिसार गांव में रविवार देर शाम पोखर से 18 साल की युवती का शव मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी झमन शाह की बेटी रागनी कुमारी के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हलचल मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसडीपीओ अनुशील कुमार ने घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। मौत की वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:12 pm

मुजफ्फरपुर में DM-SSP ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया:व्यवस्थाएं देखीं, मजिस्ट्रेट और पुलिस को दिए सुरक्षा के निर्देश; सतर्क रहने की भी अपील की

मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला पदाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने शहर के कई प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलमबाग चौक और छाता बाजार समेत कई जगहों पर व्यवस्थाएं देखीं। दोनों अधिकारियों ने पंडालों में आने-जाने के रास्ते, सुरक्षा इंतजाम और भीड़ कंट्रोल के तरीकों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली और जरूरी सुधार के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। डीएम और एसएसपी ने पूजा समितियों के सदस्यों और स्थानीय लोगों से भी बात की। उन्होंने सभी से पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। समितियों को तय नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया। क्षेत्र में तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने तय स्थानों पर मुस्तैद रहें, ताकि कानून-व्यवस्था सामान्य बनी रहे। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए विशेष हिदायत दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान शांति और सौहार्द कायम रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला एवं पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर लगातार निगरानी कर रहा है। प्रशासन ने सभी पूजा समितियों और आम जनता से आपसी सहयोग, सामाजिक सद्भाव और जिम्मेदार आचरण के साथ दुर्गा पूजा का यह महापर्व मनाने की अपील की है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:11 pm

खगड़िया सांसद ने पूजा पंडालों में किए दर्शन:मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और विकास की कामना; लोगों की समस्याएं सुनने के बाद समाधान का भरोसा दिया

खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने रविवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने संसदीय क्षेत्र के परबत्ता, बेलदौर और खगड़िया विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सांसद ने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ खगड़िया के निरंतर विकास की कामना की। परबत्ता में विधायक के साथ कई मंदिरों में पहुंचे परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान सांसद ने विधायक बाबूलाल शौर्य के साथ भरतखंड ड्योढ़ी, खजरैठा, अगुवानी डुमरिया, सिराजपुर, नयागांव स्थित स्वर्ण दुर्गा मंदिर और शिरोमणि टोला दुर्गा मंदिर में दर्शन किए। इसके अलावा डुमरिया खुर्द मंदिर, मड़ैया दुर्गा मंदिर और गोगरी के रजिस्ट्री चौक स्थित लाल दुर्गा मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में वे महेशखूंट स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। वहीं, खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में सरस्वती स्थान, लोहापट्टी, बड़ी दुर्गा स्थान, कालीबाड़ी, दान नगर और सन्हौली स्थित मंदिरों व पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए। पूजा समितियों ने किया स्वागत, लोगों की समस्याएं सुनीं दौरे के दौरान विभिन्न पूजा समितियों ने सांसद का स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों का आभार जताया और दुर्गा पूजा के आयोजन में उनकी भूमिका की सराहना की। सांसद ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे भी सुने। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर उचित पहल करने का आश्वासन दिया। विकास और जनकल्याण को बताया प्राथमिकता सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास, जनकल्याण और आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने मां जगदम्बा से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने तथा खगड़िया संसदीय क्षेत्र को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने की कामना की। दर्शन से जुड़ी कुछ और तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:06 pm

जोधपुर में लेनदेन को लेकर युवक को पीटा,हॉस्पिटल में मौत:उधार दिए गए रुपए वापस देने के लिए बुलाया था, हत्या का केस दर्ज; दो आरोपी पकड़े

जोधपुर के माता का थान इलाके में आपसी लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक ने रविवार सुबह महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इसे लेकर परिजनों और समाज के लोगों ने हॉस्पिटल में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया है। मृतक संजय सोनी आरोपियों से उधार पैसे मांगता था। उधार दिए गए रुपए वापस देने के लिए आरोपियों ने बुलाया, फिर आरोपियों ने 15 अक्टूबर को रास्ते में युवक को जमकर पीट दिया, जिसके बाद परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान संजय सोनी की आज सुबह 4 बजे मौत हो गई। बेटे और उसके दोस्त के साथ बदमाशों ने की थी मारपीट परिवादिया सावित्री पत्नी मनोज सोनी की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई थी। रिपोर्ट में बताया कि 15 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे हेमंत दाधीच अपने भाई मोहित दाधीच और अन्य लड़कों के साथ उनके बेटे और उसके दोस्त को रास्त में रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने उनके साथ जमकर मारपीट कर दी और उनसे मोबाइल और नकदी छीनकर भाग गए थे। संजय आरोपियों से उधार के पैसे मांगता था। जिसे देने के बहाने आरोपियों ने उसे बुलाया और लाठी, डंडों से मारपीट कर डाली। जिसके चलते संजय और उसका दोस्त घायल हो गया। हमले में संजय की आज(रविवार) सुबह 4 बजे मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त का महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। टैक्सी खरीदने के लिए 50 हजार लेकर निकला था संजय रिपोर्ट के मुताबिक, संजय सवारी टैक्सी खरीदने के लिए घटना वाले दिन अपने घर से 50 हजार रुपए लेकर निकला था। जिसमें टैक्सी की एजेंसी में 5 हजार रुपए जमा करवाए थे, जबकि 45 हजार रुपए उसके पास थे। रात को घर लौटते समय उसके ऊपर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले आरोपियों का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। माता का थान थाना अधिकारी अनिल यादव ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद में युवक के साथ मारपीट की गई। इस मामले में दो आरोपियों को दस्तयाब किया गया है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:04 pm

शिवा हत्याकांड: श्रद्धा के फ्लैट पर सहारनपुर कोर्ट का नोटिस, लखनऊ पुलिस ने किया सील

मॉडल श्रद्धा के फ्लैट पर रविवार दोपहर सहारनपुर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से जारी नोटिस चस्पा किया गया। कोर्ट ने श्रद्धा को पक्ष रखने के लिए तलब किया है और 31 अक्तूबर तक का समय दिया है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 10:04 pm

बेतिया- SP ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को कराए दर्शन:अपनी गाड़ी से पूजा पंडालों में ले गए; हाथ थामकर पहुंचाया मंदिर, बुजुर्गों ने कहा-पहली बार आश्रम से निकले

पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने दुर्गापूजा के मौके पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को मां दुर्गा के दर्शन कराए। एसपी खुद वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों को अपनी गाड़ी से शहर के कई पूजा पंडालों में ले गए। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। अपनी गाड़ी से कई पंडालों में ले गए एसपी एसपी कुमार गौतम बुजुर्गों को दुर्गा बाग मंदिर, पावर हाउस चौक, बंगाली कॉलोनी और बानूछापर समेत कई पूजा पंडालों में ले गए। उन्होंने बुजुर्गों का हाथ थामकर उन्हें पंडालों तक पहुंचाया। उनके खाने-पीने और सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई। बुजुर्गों ने कहा- पहली बार आश्रम से बाहर निकलकर किए दर्शन इस पहल से बुजुर्ग भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि वे पहली बार आश्रम से बाहर निकलकर मां दुर्गा के दर्शन कर पाए। उनके लिए यह खुशी और सम्मान का यादगार पल बन गया। बुजुर्गों ने एसपी को धन्यवाद दिया और उनकी पहल की सराहना की। एसपी की इस पहल ने बुजुर्गों को सम्मान और अपनापन देने का संदेश दिया।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:00 pm

टोंक में दो स्थानों पर होगा रावण दहन:हाट बाजार में 51 फीट और गांधी खेल मैदान में 40 फीट के पुतले का होगा दहन

विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को टोंक शहर में दो स्थानों पर भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन कार्यक्रम होगा। दशहरा महोत्सव को लेकर आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के हाट बाजार मैदान में नगर परिषद की ओर से और गांधी खेल मैदान में श्री राम गोपाल मांगीलाल धर्म ट्रस्ट श्री रामकृष्ण मंदिर की ओर से रावण दहन किया जाएगा। दोनों स्थानों पर श्रीराम की सेना की शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर परिषद सभापति मयंक गोयल एवं समाजसेवी मिथिलेश गर्ग ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी नगर परिषद की ओर से हाट बाजार मैदान में दशहरा महोत्सव आयोजित होगा। इसके लिए जयपुर के कलाकार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले तैयार कर मैदान में स्थापित करेंगे। इस बार रावण का पुतला 51 फीट ऊंचा और कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले 41-41 फीट ऊंचे बनाए गए हैं। आतिशबाजी के बीच रावण दहन का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम के तहत भगवान श्रीराम की सेना मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर से व्यायामशाला के पट्टेबाजों के साथ रवाना होगी। यह शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ रावण दहन किया जाएगा। गांधी खेल मैदान में भी होगा रावण दहनरामगोपाल मांगीलाल धर्म ट्रस्ट श्री रामकृष्ण मंदिर टोंक की ओर से भी विजयदशमी पर दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। ट्रस्ट के महामंत्री राजू बंसल ने बताया कि मंगलवार शाम को श्रीरामकृष्ण मंदिर से भगवान श्रीराम की सेना पंचमुखी व्यायामशाला के अखाड़े के साथ रवाना होगी। शोभायात्रा बड़े कुएं होते हुए गांधी खेल मैदान पहुंचेगी। यहां भगवान श्रीराम द्वारा 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। दोनों स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर शहरवासियों में उत्साह है। भव्य आतिशबाजी, पारंपरिक शोभायात्राओं और रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 10:00 pm

उन्नाव में कपड़े की दुकान में लगी आग:लाखों के नुकसान की आशंका, दमकल की दो गाड़ियों ने 2 घंटे में काबू पाया

उन्नाव में रविवार रात करीब 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर कृष्णा कलेक्शन में रखे लाखों रुपए के कपड़े जलने की आशंका है। दुकान से लपटें और धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। मामला अचलगंज कस्बे का है। दुकान में रखे कपड़ों तक तेजी से पहुंची आग जानकारी के अनुसार, अचलगंज कस्बे में स्थित कृष्णा कलेक्शन नाम की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में कपड़े रखे होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई। आग की लपटें उठने पर बाजार में मौजूद दुकानदारों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दूसरी दुकानों तक आग पहुंचने की आशंका से व्यापारी भी चिंतित नजर आए। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। अचलगंज थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद दुकान में रखे कपड़ों के जलने से कारोबारी को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, वास्तविक क्षति का आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अनूप सिंह मामले की जांच में जुटे हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:57 pm

सुपौल में DM-SP ने पूजा पंडालों का जायजा लिया:निर्मली-मरौना में सुरक्षा व्यवस्था देखी; श्रद्धालुओं से दर्शन के बाद घर लौटने की अपील

सुपौल में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। रविवार को जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने संयुक्त रूप से निर्मली अनुमंडल के विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्मली और मरौना में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की जांच निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के साथ किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। दर्शन के बाद अनावश्यक रूप से भीड़ में न रुकें जिलाधिकारी सावन कुमार ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक मां दुर्गा के दर्शन करने और इसके बाद जल्द अपने घर लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से पूजा स्थलों पर रुकने से भीड़ का दबाव बढ़ सकता है। दर्शन के बाद घर लौटने से भीड़ नियंत्रित रखने और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। डीएम ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने जल्दबाजी और धक्का-मुक्की से बचने की भी अपील की। प्रशासन ने लोगों से सहयोग मांगा जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने और जिम्मेदारी के साथ पर्व मनाने की अपील की।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:55 pm

शिवहर- दशमहाविद्या शक्तिपीठ में महाष्टमी पर उमड़े श्रद्धालु:मां काली समेत 5 देवियों के विग्रह हैं स्थापित; 1854 में हुआ था निर्माण

शिवहर के ऐतिहासिक राजदरबार स्थित दशमहाविद्या शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। करीब 172 साल पुराने इस मंदिर में मां काली, मां तारा, मां बगलामुखी, मां षोडसी और मां दुर्गा के पांच विग्रह हैं। ये श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। 1854 में तांत्रिक विधि-विधान से हुआ था निर्माण यह मंदिर शिवहर शहर के सेंट्रल बैंक रोड स्थित वार्ड संख्या-16 में छोटी रानी कैंपस के भीतर है। शिवहर स्टेट के तत्कालीन राजा शिवराज नंदन सिंह बहादुर मालिक ने वर्ष 1854 में तांत्रिक विधि-विधान से इसका निर्माण कराया था। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह मंदिर सिद्धपीठ के रूप में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है। मंदिर के राजपुरोहित ने भी बताया कि श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की उम्मीद लेकर यहां आते हैं। उत्तर बिहार के कई जिलों और नेपाल से पहुंचते हैं भक्त नवरात्र के दौरान इस शक्तिपीठ में बिहार के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज समेत उत्तर बिहार के कई जिलों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पड़ोसी देश नेपाल से भी भक्त यहां मां के दर्शन करने आते हैं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:52 pm

हादीपुर वाली दुर्गा मइया के दरबार में भक्त उमड़ें:दूर-दूर तक फैली है मइया की महिमा, सच्चे मन से मांगी मुरादें पूरी होती

बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड में कादरबाद पंचायत में हादीपुर वाली दुर्गा मइया के मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शारदीय नवरात्रि पर जैसे ही सप्तमी तिथि को माता रानी के पट खोले गए, तब से ही मां के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा। पूरे क्षेत्र में माता के जयकारे गूंज रहे हैं। हादीपुर वाली दुर्गा मइया के दरबार की ख्याति और इसका इतिहास प्राचीन-चमत्कारी माना जाता है। स्थानीय बुजुर्गों और जनश्रुतियों के अनुसार इस सिद्ध पीठ की स्थापना शताब्दियों पूर्व गांव के ही पूर्वजों ने की थी। कहा जाता है कि प्राचीन काल में जब यह पूरा क्षेत्र घने जंगलों और प्राकृतिक संपदाओं से घिरा हुआ था। तब गांव के एक साधक को स्वप्न में माता दुर्गा ने अपने प्राकट्य का संकेत दिया था। माता के आदेशानुसार ग्रामवासियों ने मिलकर एक साधारण से स्थान पर मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की। समय के साथ-साथ मां हादीपुर वाली की महिमा चारों तरफ फैलने लगी और भक्तों की हर मनोकामना पूरी होने लगी। जो शीश नवाता, उसकी झोली खुशियों से भर जाती मान्यता है कि हादीपुर वाली माता अपने दरबार में आने वाले किसी भी भक्त को खाली हाथ नहीं लौटाती हैं। चाहे कोई गंभीर बीमारी से जूझ रहा हो या जीवन की किसी कठिन विपत्ति में फंसा हो, जो भी श्रद्धालु सच्चे दिल से मइया के सामने शीश नवाता है, उसकी झोली खुशियों से भर जाती है। यही कारण है कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी इस मंदिर के प्रति लोगों की निष्ठा और अधिक गहरी होती चली गई। कालक्रम के साथ जो एक छोटा सा पूजन स्थल था, उसने आज एक भव्य मंदिर का रूप धारण कर लिया है। हजारों श्रद्धालु आरती में शामिल हुए मंदिर के अध्यक्ष-मुख्य पुजारी राम उदय सिंह ने बताया कि विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना का दौर चल रहा है। हजारों श्रद्धालुओं ने माता की आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य वार्षिक आयोजन को सफल बनाने में मंदिर पूजा समिति का विशेष योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में मुक्तिनारायण सिंह, पंकज सिंह, महेश सिंह, बाल्मीकि सिंह, नटवर, विक्की सिंह, विकास मिश्रा, अमन, अमित (लीट सिंह) और सुशील सिंह सहित समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:50 pm

कोरबा में प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन का आरोप:हिंदू संगठन ने किया विरोध, कार्रवाई की मांग; पुलिस ने पास्टर को हिरासत में लिया

छत्तीसगढ़ के कोरबा के ओमपुर इलाके में रविवार सुबह निजी मकान में बिना अनुमति प्रार्थना सभा कराने और कथित धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस पास्टर पीतांबर सिंह समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। बजरंग दल ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा जानकारी के अनुसार, ओमपुर में पास्टर पीतांबर सिंह नाम का व्यक्ति एक निजी मकान में बिना अनुमति प्रार्थना सभा करा रहा था। आरोप है कि इसमें हिंदू समुदाय के लोगों को भी शामिल किया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बजरंग दल को दी। इसके बाद रजगामार प्रखंड सह संयोजक प्रवीण राठौर, अभिषेक, सोनू, विवेक चंदेल, मयंक साहू, यश दास, हीरा, निखिल और राहुल समेत अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मकान के बाहर विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला हंगामे की सूचना पर रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस पास्टर पीतांबर सिंह समेत कुछ अन्य लोगों को चौकी ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। बजरंग दल के जिला संयोजक राणा मुखर्जी ने मांग की है कि निजी मकान में हो रही कथित प्रार्थना सभा और धर्मांतरण से जुड़े आरोपों की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर संगठन संवैधानिक तरीके से बड़ा आंदोलन करेगा। संगठन ने कथित अवैध प्रार्थना सभा की गतिविधियों पर रोक लगाने की भी मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:48 pm

सीतामढ़ी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:गांव की युवती से था प्रेम प्रसंग; एक महीने पहले की थी शादी, पत्नी बोली- हत्या कर लटकाया

सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानपुर जउआ गांव में रविवार को 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान रुन्नीसैदपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या-6 निवासी स्व. शिवचंद्र महतो के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। युवक की पत्नी ने अपने मायके पक्ष पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। प्रेम प्रसंग के बाद सितंबर में की थी शादी जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार का गांव की ही तनीषा कुमारी से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच वर्ष 2023 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद सितंबर 2026 में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। बताया जाता है कि इस शादी से तनीषा के परिजन नाराज थे। शादी के बाद दोनों मानपुर जउआ गांव में साथ रह रहे थे। शनिवार सुबह से लापता था राजेश परिजनों के मुताबिक, राजेश शनिवार सुबह से लापता था। उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच परिजनों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी। रविवार सुबह रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस राजेश के घर पहुंची और उसकी मां से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने पुलिस को बगीचे में पेड़ से शव लटके होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां राजेश का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया। तीन भाइयों में सबसे छोटा था राजेश राजेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार, वह परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:48 pm

साइबर हैकिंग की साजिश के बाद कड़ा फैसला, इस जिले में 576 ग्राम पंचायतों की आईडी होंगी बंद

अमरोहा में सरकारी डिजिटल व्यवस्था पर साइबर हमले के चलते जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद डीएम ने कड़ा फैसला लेते हुए 576 ग्राम पंचायतों की आईडी को बंद करने का निर्देश दिया है।

लाइव हिन्दुस्तान 18 Oct 2026 9:43 pm

नवादा में पुलिस टीम पर पथराव:ई-रिक्शा-साइकिल की टक्कर के बाद बवाल; 3 पुलिसकर्मी घायल, 11 गिरफ्तार

नवादा के नरहट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा और साइकिल की हल्की टक्कर के बाद दो गांवों के लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद मौके पर पहुंची गश्ती पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और पथराव किया। घटना में एक पुलिसकर्मी, चालक और चौकीदार को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस वाहन को भी मामूली नुकसान पहुंचा है। मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया है। टक्कर के बाद दोनों पक्षों ने बुलाए परिजन घटना नरहट थाना क्षेत्र के बलुआही और भिखनपुरा गांव के लोगों के बीच हुई। मिली जानकारी के अनुसार, भिखनपुरा गांव के एक व्यक्ति के ई-रिक्शा और बलुआही गांव के एक युवक की साइकिल में बलुआही के पास हल्की टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और मारपीट होने लगी। ई-रिक्शा चालक ने फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद साइकिल सवार युवक ने भी अपने परिवार के लोगों को मौके पर बुला लिया। दोनों पक्षों के लोगों के जुटने के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दो लोगों को बंधक बनाकर पीटने की सूचना डायल 112 को दी गई। डायल 112 के बाद गश्ती पुलिस पर भी हमला सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार के अनुसार, मौके पर मौजूद महिला सिपाही को अपनी सर्विस पिस्टल छीने जाने का डर हुआ। इसके बाद थाने को सूचना दी गई और गश्ती पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया। आरोप है कि गश्ती पुलिस के पहुंचने पर भी ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और पथराव किया। इसमें एक पुलिसकर्मी, चालक और चौकीदार को हल्की चोटें आईं। पुलिस वाहन को भी मामूली क्षति पहुंची। 13 नामजद समेत अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मामले में आठ पुरुषों और तीन महिलाओं समेत कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। गश्ती दल में शामिल एएसआई पप्पू कुमार के लिखित आवेदन पर 13 नामजद आरोपितों और सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:43 pm

लखनऊ में AAP छात्र विंग ने निकाला पद यात्रा:'वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ' नारा लगाया , अनित बोले- वोटर लिस्ट से नाम काटना लोकतंत्र कि हत्या

लखनऊ में रविवार को आम आदमी पार्टी के छात्र विंग ने ASAP (Association of Student for Alternative Politics) ने ट्रांसपोर्ट नगर में 'वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में सामाजिक कार्यकर्ताओं , छात्रों और आम नागरिकों ने हिस्सा । पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अनित रावत ने किया। इस दौरान छात्र-नौजवानों ने लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता , प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार को सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि, सरकार निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर करोड़ों लोगों के वोट करने के अधिकार को कमजोर करने का काम कर रही है। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वोट जोड़ने और पात्र मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित करने की मंशा है। लोकतंत्र में हर नागरिक का वोट सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में चुनाव होने वाले होते हैं, वहां भाजपा चुनाव आयोग को सक्रिय कर देता है। आयोग चुनावी प्रक्रिया और निर्वाचन तंत्र को प्रभावित करने के लिए तरह-तरह के प्रोपेगेंडा और राजनीतिक हथकंडों का सहारा लेता है। मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार से वंचित करने का कोई भी प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का बदलाव पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:41 pm

इतने चाकू मारुंगा कि डॉक्टर भी इलाज करने से घबराएगा:बदमाश ने पुलिस को सोशल मीडिया पर दी खुली धमकी, वीडियो वायरल

रायपुर में एक आदतन बदमाश ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर धरसींवा पुलिस को खुली चुनौती दी है। धरसींवा थाना क्षेत्र के साकरा में रहने वाले लोकनाथ उर्फ बिल्ला ने तीन अलग-अलग वीडियो अपलोड किए हैं। इनमें वह पुलिसकर्मी को निशाना बनाते हुए चाकू से हमला करने और जान से मारने की धमकी देता नजर आ रहा है। वीडियो में क्या कह रहा बदमाश? वीडियो में लोकनाथ उर्फ बिल्ला कहता है कि वह चाकू से इतने वार करेगा कि डॉक्टर भी समझ नहीं पाएगा कि इलाज कहां से शुरू करे। इसके अलावा वह वर्दी को लेकर भी धमकी देता है। वीडियो में वह वर्दी में ही वर्दी पहना देने जैसी बात कहता सुनाई दे रहा है। बदमाश वीडियो में वर्दी के बिना मिलने पर जान से मारने की धमकी देने और कट्टा दिखाने की बात भी कह रहा है। तीनों वीडियो में पुलिस को सीधे चुनौती देने का अंदाज नजर आ रहा है। अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर सोशल मीडिया पर इस तरह खुलेआम धमकी देने के मामले ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अब देखना होगा कि धरसींवा पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:41 pm

बांसवाड़ा में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:2 साथी भी गंभीर घायल; बोदला गांव के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर

बांसवाड़ा में रविवार की शाम तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 2 साथी गंभीर घायल हैं, जिनका जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है। हादसा घाटोल थाना क्षेत्र के बोदला गांव के पास रविवार की शाम को हुआ। जानकारी के अनुसार, बोदला गांव के पास गटुलाल, शैलेश और गोविंद निवासी दुदका एक ही बाइक पर जा रहे थे। उनकी बाइक को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घाटोल के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को एमजी जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जिला हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच के बाद गटुलाल को मृत घोषित कर दिया और पुलिस टीम की मौजूदगी में शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। जबकि हादसे में घायल शैलेश और गोविंद का फिलहाल इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:39 pm

ऑनलाइन मिलेगी GDA की हर प्रॉपर्टी की डिटेल:सभी संपत्तियों की डिजिटल मैपिंग भी होगी

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की हर प्रॉपर्टी की डिटेल अब ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। पार्क, जलाशय, नाली, भवन और अन्य संपत्तियों की लोकेशन सहित जानकारी उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति आसानी से किसी प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी ले सकेगा। उसको लेकर किसी प्रकार का वाद लंबित होने की जानकारी भी मिल जाएगी। प्रॉपर्टी की तस्वीर भी ऑनलाइन ही देखने को उपलब्ध रहेगी। इसके लिए प्राधिकरण जीआईएस आधारित भूमि, परिसंपत्ति और शहरी प्रबंधन प्लेटफार्म विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इसे एकीकृत प्रबंधन प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इसके लिए एनआईसी को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इस प्रणाली से जमीन को सुरक्षित भी रखा जा सकेगा। यदि कोई कब्जा करने की कोशिश करेगा तो उसका पता प्राधिकरण को लग जाएगा। मूल रूप से जमीन की स्थिति और उसमें आए बदलावों के आधार पर जमीन पर कब्जे की कोशिशों का पता लगाया जाएगा। मानचित्र की स्वीकृति के लिए जरूरी निरीक्षण भी हो सकेगा। इसके साथ ही निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता का पता भी लगाया जा सकेगा। पुराने अभिलेख सुरक्षित रहेंगे डिजिटल व्यवस्था के तहत जीडीए की छोटी-बड़ी परियोजनाओं की प्रगति पर भी नजर रखी जाएगी। वर्कफ्लो और परियोजना निगरानी प्रणाली के जरिए कार्यों की स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा। वहीं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शहरी विस्तार विश्लेषण से भविष्य में शहर के फैलाव और जमीन की जरूरतों का आकलन करने में मदद मिलेगी। इससे आगे की भूमि योजना और लैंड बैंक के प्रबंधन में सहूलियत होगी।इसके साथ ही जीडीए के रिकॉर्ड रूम में रखे पुराने निर्माण संबंधी अभिलेखों, मानचित्रों, योजनाओं और संपत्ति फाइलों को सुरक्षित रखने की तैयारी भी है। इनके संरक्षण, पुनर्स्थापन और डिजिटलीकरण के साथ आधुनिक भंडारण व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसमें मानचित्र रखने की विशेष अलमारियां, कॉम्पैक्टर और अम्ल रहित संरक्षण सामग्री जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे पुराने दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के साथ उनकी डिजिटल प्रतियां उपलब्ध होंगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। GDA के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि प्राधिकरण की प्रॉपर्टी और डेवलपमेंट से जुड़े कार्यों का डिजिटल डिटेल तैयार की जा रही है। इससे सभी प्रॉपर्टी की ऑनलाइन जानकारी मिल सकेगी। दस्तावेजों का रख-रखाव भी आसान होगा।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:39 pm

जीएसटी फर्जीवाड़े में दो साल से वांछित गिरफ्तार:अलीगढ़ में दर्ज मुकदमे में आरोपी है उत्तराखंड का गुलाब सिंह, गौतमबुद्ध नगर में दबिश देकर पकड़ा

धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े मामले में सासनी गेट पुलिस ने दो साल से वांछित आरोपी गुलाब सिंह को गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज तैयार करने, उनका इस्तेमाल करने, आपराधिक साजिश और जीएसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।पुलिस के मुताबिक, गुलाब सिंह पुत्र दर्शन सिंह उत्तराखंड के गदरपुर थाना क्षेत्र के बमनपुरी बकैनिया का निवासी है। उसके खिलाफ थाना सासनी गेट में मुकदमा अपराध संख्या 252/2024 दर्ज है। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के साथ जीएसटी अधिनियम की धारा 132 लगाई गई है।गौतमबुद्ध नगर में दबिश देकर पकड़ासासनी गेट पुलिस की टीम ने गौतमबुद्ध नगर में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार धाकड़ और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:38 pm

16 दिन बाद कब्र से निकाला गया बच्चे का शव:देवरिया में 2 अक्टूबर को सेप्टिक टैंक में गिरकर हुई थी मौत, अब होगा पोस्टमार्टम

देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव में 4 साल के ओम उर्फ कन्हैया का शव रविवार शाम करीब 6 बजे कब्र से निकाला गया। बच्चे की मौत 2 अक्टूबर को घर के सामने निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिरने से हुई थी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव दफना दिया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया था। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में गौरीबाजार पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। प्रशासन का उद्देश्य पोस्टमार्टम के जरिए बच्चे की मौत की वजह स्पष्ट कराना है। जांच में सामने आया कि गांव की गीता देवी शौचालय बनवाने के लिए सेप्टिक टैंक का निर्माण करा रही थीं। आरोप है कि टैंक मानकों से बड़ा था और खुला हुआ था। मामले में लापरवाही के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी सोनू कुमार यादव को 7 अक्टूबर को निलंबित कर दिया गया था। ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन के विरोध में कर्मचारी धरना दे रहे हैं। इसी दौरान अधिकारियों को जानकारी मिली कि बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:37 pm

मोतिहारी- SP स्वर्ण प्रभात ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण:सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा; हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

मोतिहारी में दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को चकिया थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया। पूजा समितियों से सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा एसपी ने पूजा समितियों से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों को रोकने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी एसपी स्वर्ण प्रभात ने हुड़दंग करने वाले युवाओं और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लहरिया कट बाइक चलाने वालों को भी चेताया। एसपी ने तेज गति से बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही और युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीएसपी संतोष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर धीरज कुमार, थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार और रोहित सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडालों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:37 pm

लखनऊ में रामलीला का मंचन:सूर्पनखा के नाक काटने, सीता हरण का दृश्य देख दर्शक हुए भावुक

लखनऊ में सीतापुर रोड योजना कॉलोनी के सेक्टर-ए में आयोजित पांच दिवसीय 34वीं रामलीला के तीसरे दिन रविवार को पंचवटी, खर-दूषण वध, सीताहरण, जटायु मरण, श्रीराम-हनुमान भेंट, सुग्रीव मित्रता और बालि वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव की आरती के साथ हुआ। सूर्पनखा प्रसंग में लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटने और रावण द्वारा छलपूर्वक माता सीता का हरण करने के दृश्य प्रस्तुत किए गए। सीता वियोग में श्रीराम की व्याकुलता और माता सीता की रक्षा के लिए जटायु के बलिदान के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। वहीं, श्रीराम-हनुमान भेंट और सुग्रीव मित्रता के मंचन के जरिए भक्ति, समर्पण और मित्रता का संदेश दिया गया। कलाकारों के अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:36 pm

मंदिरों में बढ़ी भीड़, पुलिस ने पहरा भी बढ़ाया:मनसा देवी मंदिर पर अचानक चेकिंग से खलबली, संदिग्ध महिला पकड़ी, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

मेरठ के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। मंदिरों के साथ ही आसपास के रास्तों और प्रमुख मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। रविवार को एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने जागृति विहार स्थित मनसा देवी मंदिर के आसपास अचानक चेकिंग अभियान चलाया तो खलबली मच गई। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की। कई लोगों को रोककर पूछताछ की गई, जबकि पुलिस के फर्जी स्टीकर लगे कई वाहन भी पकड़े गए। इन वाहनों को सीज करा दिया गया। एक संदिग्ध महिला के संबंध में भी पुलिस छानबीन कर रही है। दरअसल, त्योहार के दौरान मंदिरों में भीड़ बढ़ने से चोरी, चेन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका रहती है। भीड़ का फायदा उठाकर वारदात करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने प्रमुख मंदिरों के आसपास चौकसी बढ़ाई है। इसी क्रम में एसपी सिटी अचानक मनसा देवी मंदिर पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर के साथ आसपास के क्षेत्र में भी चेकिंग कराई। संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों में हलचल रही। फर्जी पुलिस स्टीकर लगे वाहन सीजअभियान के दौरान पुलिस को कई ऐसे वाहन मिले, जिन पर पुलिस के फर्जी स्टीकर लगे हुए थे। पुलिस ने इन वाहनों को सीज करा दिया। वाहनों पर पुलिस से जुड़े स्टीकर लगाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई। पुलिस ने मंदिर के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की। अधिकारियों का जोर भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संभावित वारदात को रोकने पर है। आठ प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा बढ़ाईमनसा देवी मंदिर के अलावा काली पलटन मंदिर, गोल मंदिर समेत शहर के आठ प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। मंदिरों के भीतर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ये पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने और व्यवस्था बनाने में सहयोग कर रही हैं। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध महिला से थाने ले जाकर पूछताछमनसा देवी मंदिर के आसपास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिला भी पुलिस के हत्थे चढ़ी। उसके संबंध में छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे लोगों को रोककर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए लोगों को छोड़ा भी जा रहा है। संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाकर उनकी गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। एसपी ने व्यापारियों से भी की बातचीतचेकिंग अभियान के दौरान एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने क्षेत्रीय व्यापारियों से भी बातचीत की। उन्होंने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की चौकसी को लेकर जानकारी ली। व्यापारी भी पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट दिखाई दिए। भीड़भाड़ वाले बाजारों और मंदिरों के आसपास चोरी व चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस की सक्रियता को अहम माना जा रहा है। एसपी बोले- सभी मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और भीड़ का फायदा उठाकर वारदात करने वालों पर अंकुश लगाना है। मनसा देवी मंदिर समेत शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। मंदिरों के भीतर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

दैनिक भास्कर 18 Oct 2026 9:35 pm

तीन नोटिस हुए बेअसर, दस्तावेज दिखाने भोपाल नहीं गया फर्जी डॉक्टर, रीवा के 26 पुलिस थानों को किया गया अलर्ट

बालाघाट पुलिस ने आरोपित सुनील सिंह की पतासाजी के लिए कंट्रोल रूम के माध्यम से रीवा के सभी 26 थानों को सूचना दी है।

दैनिक जागरण 18 Oct 2026 9:35 pm