क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने अब अपने आईपीएल करियर को अलविदा कह दिया है। 17 नवंबर को उनके संन्यास की खबर ने करोड़ों फैंस को भावुक […]
Sharekhan Stocks Picks: शेयरखान के पिटारे में हैं दमदार रिटर्न देने वाले 3 शेयर, 28% तक कमाई का मौका
ब्रोकरेज फर्म Mirae Asset Sharekhan ने 3 शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। ये हैं Zydus Wellness, ONGC और Wonderla Holidays। तीनों के लिए Buy रेटिंग है और मौजूदा भाव से 28 फीसदी तक ऊपर के टारगेट तय किए गए हैं। सबसे बड़ा अपसाइड Zydus Wellness में है, ONGC ने रिकॉर्ड डिविडेंड का ऐलान किया है और Wonderla को अपने नए Chennai पार्क से अच्छी रफ्तार मिली है।Zydus Wellness: Comfort Click से बदली कमाई की तस्वीरZydus Wellness पर Sharekhan ने Buy रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस बदलकर 586 रुपये कर दिया है। शेयर का मौजूदा भाव 458 रुपये है, यानी टारगेट 27.9 फीसदी ऊपर है।तिमाही नतीजों में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 73.2 फीसदी उछलकर 1126.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस बड़ी छलांग के पीछे Comfort Click का कंसॉलिडेशन है। घरेलू रेवेन्यू 29 फीसदी बढ़ा, जबकि लाइक-फॉर-लाइक आधार पर इंटरनेशनल रेवेन्यू में 12.4 फीसदी की बढ़त रही।मार्जिन के मोर्चे पर भी तस्वीर बेहतर हुई है। ग्रॉस मार्जिन सालाना आधार पर 828 बेसिस पॉइंट बढ़कर 61.2 फीसदी हो गया। इसमें ज्यादा मार्जिन वाले CCL कारोबार और कोर पोर्टफोलियो में सुधार का हाथ रहा। विज्ञापन और प्रमोशन पर खर्च तेजी से बढ़ने के बावजूद ऑपरेटिंग प्रॉफिट 3.7 गुना होकर 85.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और OPM 7.6 फीसदी रहा। Q2FY26 में कंपनी को 4.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जबकि इस बार एडजस्टेड मुनाफा 5.1 करोड़ रुपये रहा।एक बात पर नजर रखनी होगी। CCL की ग्रोथ Q1 के करीब 25 फीसदी से घटकर 12 फीसदी पर आ गई है। मैनेजमेंट को फिर भी भरोसा है कि H2FY27 में यह कारोबार डबल डिजिट ग्रोथ देगा। वैल्यूएशन की बात करें तो शेयर FY27 और FY28 के अनुमानित EPS के 29.7 गुना और 23.8 गुना पर ट्रेड कर रहा है।कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 69.6 फीसदी है। FII के पास 3.6 फीसदी, DII के पास 19.4 फीसदी और बाकी निवेशकों के पास 7.4 फीसदी हिस्सा है।ONGC पर क्या है राय?ONGC के शेयरधारकों के लिए इस बार सबसे बड़ी खबर डिविडेंड की है। कंपनी के बोर्ड ने 8 रुपये प्रति शेयर का रिकॉर्ड अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। Sharekhan ने रेटिंग अपग्रेड करते हुए Buy की सलाह दी है और 275 रुपये का टारगेट रखा है। 223 रुपये के मौजूदा भाव से यह 23.3 फीसदी ऊपर है।स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफा तीनों बढ़े हैं। विवादित एक्साइज ड्यूटी रिसीवेबल के बावजूद EBITDA मार्जिन 60 फीसदी रहा।कमजोर कड़ी उत्पादन रही। KG-98/2 के रिजर्वायर में दिक्कतों और प्रोजेक्ट्स में देरी की वजह से कच्चे तेल और गैस का उत्पादन घटा है। मैनेजमेंट को FY27 में 39 mmtoe उत्पादन की उम्मीद है।वैल्यूएशन देखें तो मौजूदा भाव पर शेयर FY28 के अनुमानित EPS के 6.5 गुना और FY28 की अनुमानित बुक वैल्यू के 0.78 गुना पर मिल रहा है। साथ ही करीब 6 फीसदी की डिविडेंड यील्ड भी है, यानी शेयर रखने वाले को भाव बढ़ने के अलावा डिविडेंड से भी कमाई होती रहती है।ONGC में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 58.9 फीसदी है। FII के पास 8.6 फीसदी, DII के पास 29 फीसदी और अन्य के पास 3.6 फीसदी हिस्सा है।Wonderla Holidays पर भी बुलिश ब्रोकरेजWonderla Holidays पर भी Sharekhan ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट बदलकर 612 रुपये कर दिया है। 509.80 रुपये के मौजूदा भाव से यह टारगेट 20 फीसदी ऊपर है।कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 45.4 फीसदी बढ़कर 116.6 करोड़ रुपये रहा। इस ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान नए Chennai पार्क का है। पुराने पार्कों का रेवेन्यू 8 फीसदी बढ़ा, जबकि रिजॉर्ट कारोबार ने 57 फीसदी की छलांग लगाई।पार्कों में भीड़ भी बढ़ी। फुटफॉल सालाना आधार पर 44 फीसदी बढ़कर 7.25 लाख पर पहुंच गया। टिकट के दाम 3 फीसदी घटे, लेकिन टिकट के अलावा दूसरी चीजों पर लोगों का खर्च 11 फीसदी बढ़ गया। इसी के दम पर प्रति विजिटर औसत कमाई यानी ARPU 1 फीसदी बढ़कर 1491 रुपये हो गई।ऑपरेटिंग प्रॉफिट करीब 3 गुना होकर 21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवरेज की वजह से OPM 868 बेसिस पॉइंट बढ़कर 18 फीसदी हो गया। पर मुनाफा सपाट रहा, क्योंकि डेप्रिसिएशन बढ़ा और पिछली अवधि से जुड़ा टैक्स चार्ज भी लगा। शेयर FY27 और FY28 के अनुमानित EV/EBITDA के 9.8 गुना और 7.6 गुना पर ट्रेड कर रहा है।Wonderla Holidays में प्रमोटर्स के पास 62.2 फीसदी हिस्सेदारी है। FII के पास 3.8 फीसदी, DII के पास 9.7 फीसदी और अन्य निवेशकों के पास 24.3 फीसदी हिस्सा है।तूफानी रफ्तार से भागने को तैयार ये फार्मा शेयर, ब्रोकरेज को दिख रहा है 42% अपसाइड का दमDisclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई कप्तान आए और गए, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जैसा शांत दिमाग और दबाव में फैसले लेने की क्षमता बहुत कम खिलाड़ियों में देखने को मिली। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को पांच बार चैंपियन बनाने वाले धोनी की कप्तानी में टीम की एक अलग पहचान […]
MS Dhoni IPL Retirement: भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है। वहीं अब वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे। धोनी के अचानक संन्यास लेने के फैसले से हर कोई हैरान है। धोनी ने हाल ही में वीडियो कॉल के जरिए टीम मैनेजमेंट से बातचीत की और उनसे कहा कि रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल किया जाए। उनके इस फैसले से लगा कि, धोनी आईपीएल से संन्यास लेने का मन बना लिए हैं और उनका क्रिकेट करियर जल्द खत्म हो सकता है। वहीं आज धोनी ने संन्यास का ऐलान कर दिया।हर कोई रह गया हैरानआईपीएल 2027 की तैयारी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स में खिलाड़ियों को रिलीज करने और नए खिलाड़ियों को खरीदने की रणनीति पर चर्चा चल रही थी। टीम मीटिंग के दौरान एमएस धोनी ने खुद को रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने की बात कहकर सभी को चौंका दिया। CSK की मालिक रूपा गुरुनाथ ने फ्रेंचाइजी की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि, शनिवार को टीम के खिलाड़ियों को रिलीज करने को लेकर बैठक हुई थी। इस दौरान अगले सीजन की रणनीति और किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना है, इस पर विस्तार से चर्चा हुई। From the heart of Mrs. Rupa Gurunath - Owner, Chennai Super KingsRead More : https://t.co/AFjZ5yiuN4 https://t.co/Dncjo7kGDa— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026 उन्होंने बताया कि बातचीत के आखिर में कासी रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पढ़ रहे थे, तभी एमएस धोनी ने धीरे से कहा, शायद आपको मेरा नाम भी इस लिस्ट में शामिल कर लेना चाहिए। धोनी की इस बात ने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया।अगला सीजन नहीं खेलेंगेधोनी की बात सुनकर सभी हैरान रह गए और कुछ ही देर बाद वीडियो कॉल कट गई। रूपा गुरुनाथ ने बताया कि, कॉल कटने के तुरंत बाद उन्होंने धोनी को दोबारा फोन किया और मजाकिया अंदाज में कहा, 'आपको पता है, इंटरनेट भी यह बर्दाश्त नहीं कर सकता कि आप अगले सीजन में नहीं खेल पाएंगे।' इस पूरे मामले में भले ही कुछ पल मजाकिया रहे, लेकिन रूपा गुरुनाथ के लिए धोनी के इस फैसले को स्वीकार करना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि इससे पहले हुई एक बैठक में भी धोनी ने अगले आईपीएल सीजन में खेलने को लेकर अपनी असमंजस जाहिर की थी। इससे साफ संकेत मिल रहे थे कि धोनी के मन में अपने आईपीएल करियर को लेकर कुछ सवाल चल रहे थे।
MS Dhoni बने Chennai Super Kings के मेंटर, IPL में बतौर खिलाड़ी सफर खत्म
महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ी के तौर पर करियर मंगलवार को समाप्त हो गया जब उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें टीम का मेंटर (मार्गदर्शक) नियुक्त किया। इस 45 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान के आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर खेलने को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं। बार-बार चोटिल होने के कारण पिछले कुछ वर्षों में फ्रेंचाइजी के लिए धोनी की भागीदारी सीमित होती गई थी। सुपरकिंग्स की ओर से जारी बयान में हालांकि इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज की कोई प्रतिक्रिया शामिल नहीं थी। सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने बयान में कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी के बिना सुपरकिंग्स की कल्पना नहीं की जा सकती। करीब दो दशक से हम हर सफलता, मुश्किल और उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे के साथ रहे हैं और साथ मिलकर आगे बढ़े हैं।’’श्रीनिवासन की बेटी और फ्रेंचाइजी की सह मालिक रूपा गुरुनाथ ने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी मेंटर के तौर पर सुपरकिंग्स परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। उनका अनुभव और विशेषज्ञता हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है, विशेषकर बदलाव के इस दौर में। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं और उनका मार्गदर्शन सुपरकिंग्स की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद करेगा।’’विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी की कप्तानी में सुपरकिंग्स ने पांच आईपीएल खिताब जीते। वह फ्रेंचाइजी के लिए 5,314 रन के साथ दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह सुपरकिंग्स के लिए सर्वाधिक 272 मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।
MS Dhoni ने IPL से लिया संन्यास, अब CSK में निभाएंगे बड़ा रोल
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज (Chennai Super Kings) महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है। फ्रेंचाइजी (CSK) ने मंगलवार (17 नवंबर) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। CSK ने जानकारी दी है कि धोनी आईपीएल 2027 में टीम के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। यह घोषणा आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख को की गई। इसके साथ ही उनके शानदार आईपीएल करियर का समापन हो गया, जिसके दौरान उन्होंने बतौर कप्तान टीम को पांच आईपीएल खिताब और दो चैंपियंस लीग टी-20 खिताब जिताए। CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा, धोनी हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे। यह हमेशा उनका घर रहेगा। धोनी के बिना सीएसके का कोई अस्तित्व नहीं है। लगभग दो दशकों तक, हमने जीत, हार और हर तरह के उतार-चढ़ाव के बीच एक-दूसरे के साथ सफर तय किया है और साथ मिलकर आगे बढ़े हैं। OFFICIAL ANNOUNCEMENT A once-in-a-lifetime player. A new role. A bond that lasts forever Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings! Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS… https://t.co/TA5Qfrq4dI — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026 उन्होंने 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए दो सीज़न खेले, जब सीएसके को लीग से बैन कर दिया गया था। 45 साल के धोनी ने 38.30 के औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाकर अपने आईपीएल करियर का समापन किया।
Dravidian Architecture का बेजोड़ नमूना है Chamundeshwari Temple, शिखर पर हैं 7 स्वर्ण कलश
मैसूर की 3489 फीट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर चामुंडेश्वरी मंदिर स्थित है। यह मंदिर न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। यहां पर भक्त अपनी मनोकामना लेकर दूर-दूर से पहुंचते हैं। यह मंदिर प्रमुख शक्तिपीठों में से एक हैं। खासकर नवरात्रि के पावन मौके पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। यहां पर दर्शन का अनुभव साधारण नहीं बल्कि आत्मा को छू जाने वाला होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चामुंडेश्वरी देवी और मंदिर के रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं। चामुंडेश्वरी देवी श्री चामुंडेश्वरी देवी को चामुंडी भी कहा जाता है। यह मां दुर्गा की शक्ति का उग्र रूप हैं। देवी चामुंडी भगवान शिव की पत्नी देवी पार्वती का अवतार हैं। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक पहाड़ी पर आतंक मचाने वाले राक्षस महिषासुर का चामुंडी देवी ने वध किया था। जिस कारण उनको 'महिषासुर मर्दिनी' के रूप में भी जाना जाता है। इसे भी पढ़ें: Chennai के Madhya Kailash Temple में विराजते हैं आधे गणेश और आधे हनुमान रूपी आद्यंत प्रभु श्री चामुंडेश्वरी मंदिर कर्नाटक के मैसूरु के चामुंडी पहाड़ियों पर लगभग समुद्र तल से 3,489 फीट की ऊंचाई पर चामुंडेश्वरी मंदिर स्थित है। स्कंद पुराण और अन्य प्राचीन ग्रंथों में आठ पहाड़ियों से घिरे 'त्रिमुता क्षेत्र' नाम के पवित्र स्थान का वर्णन मिलता है। इन 8 पहाड़ियों में से एक पश्चिमी भाग में चामुंडेश्वरी मंदिर स्थित है, जोकि पहाड़ी पर स्थित सबसे प्राचीन मंदिर है। इसके अलावा पहाड़ी पर महाबलेश्वर मंदिर भी स्थापित है। इतिहास बता दें कि मैसूरु के राजपरिवार का श्री चामुंडेश्वरी मंदिर के वर्तमान स्वरूप और इसकी भव्यता के पीछे बड़ा योगदान रहा है। महाराजा कृष्णा राजा वोडेयार देवी मां के परम भक्त थे। उन्होंने साल 1827 में इस मंदिर का बड़े पैमाने पर जीर्णोद्धार कराया था। वहीं मंदिर के प्रवेश द्वार पर वर्तमान सात मंजिला सुंदर गोपुरम बनवाया था। राजा द्वारा भेंट किए गए इन ऐतिहासिक रथों का उपयोग आज भी विशेष त्योहारों और धार्मिक अवसरों पर निकलने वाले जुलूसों के लिए किया जाता है। द्रविड़ शैली की भव्य वास्तुकला श्रीचामुंडेश्वरी मंदिर की बनावट आध्यात्मिकता और कला का बेजोड़ नमूना है। यह मुख्य रूप से एक चतुर्भुजाकार संरचना है, जिसको पारंपरिक द्रविड़ वास्तुकला वाली शैली में तैयार किया गया है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक भव्य सात मंजिला गोपुरम है। इस मंदिर के शिखर के सबसे ऊपरी हिस्से पर सात स्वर्ण कलश स्थापित हैं। जोकि दूर से ही चमकते हुए दिखते हैं। मंदिर परिसर के अंदर नवरंग हॉल, प्राकार, अंतर्ला मंडप और मुख्य गर्भगृह शामिल है। मुख्य गर्भगृह के ठीक ऊपर एक छोटा और सुंदर सा 'विमान' भी बना हुआ है।
Chennai के Madhya Kailash Temple में विराजते हैं आधे गणेश और आधे हनुमान रूपी आद्यंत प्रभु
आप सभी लोगों ने भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के अर्धनारीश्वर स्वरूप के बारे में तो सुना, पढ़ा और देखा जरूर होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां पर आधे हनुमान और आधे गणेश जी विराजते हैं। दरअसल, तमिलनाडु के नादुक्कयिलाई के नाम से प्रसिद्ध मध्य कैलाश मंदिर है। जोकि दक्षिण चेन्नई में स्थित हिंदू मंदिर है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। मंदिर में आधे गणेश और आधे हनुमान की मूर्ति बता दें कि मध्य कैलाश मंदिर अपनी अनोखी प्रतिमा के लिए काफी ज्यादा फेमस है। यहां मंदिर में स्थापित आधे गणेश और आधे हनुमान जी की मूर्ति को आद्यंत प्रभु के रूप में जाना जाता है। जोकि भगवान श्रीगणेश और हनुमान जी के रूप में विलीन है। इसे भी पढ़ें: Famous Temple: हरिद्वार के Kankhal स्थित Daksheshwar Mahadev मंदिर से जुड़ा है माता सती का इतिहास प्रतिमा के दाहिने ओर गणेश और बाईं ओर हनुमान जी की मूर्ति है। मंदिर में स्थापित आद्यंत प्रभु का साल 1994 में कुंभाभिषेकम पूरा हुआ। तब से लेकर आज तक दुनिया भर से लोग आद्यंत प्रभु की अद्भुत और अनोखी प्रतिमा को देखने के लिए भक्त दूर-दूर से मध्य कैलाश मंदिर आते हैं। मंदिर से जुड़ा रोचक तथ्य प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंदिर के ही एक अधिकारी को इस रूप के दर्शन हुए थे। जिसके बाद इस प्रतिमा की रचना की गई थी। आद्यंत प्रभु की आरती के लिए कपूर जलाया जाता है और दोपहर को पुजारी मूर्ति का स्नान कराते हैं और गीले कपड़ों में ही अनुष्ठान शुरूकर देते हैं। आद्यंत प्रभु के नाम का अर्थ आद्यंत प्रभु के नाम का अर्थ है, जिनका न तो उद्गम है और न ही कोई अंत है। हिंदू शास्त्रों और पुराणों में हनुमान जी को चिरंजीवी बताया गया है, जबकि भोलेनाथ और मां पार्वती के पुत्र श्री गणेश का जन्म दो बार हुआ था। बता दें कि इस अनोखे मंदिर में आधे हनुमान और आधे गणेश जी की मूर्ति स्थापित है, जिनको रूद्र का रूप भी कहा जाता है। वहीं मंदिर के मुख्य देवता के रूप में भगवान शिव, वेंकट आनंद विनायकर, भगवान विष्णु और भगवान सूर्य का भी मंदिर है। यह मंदिर भक्तों के लिए खास महत्व रखता है।
Gyanesh Kumar, Election Commission के खिलाफ CM Vijay की TVK, Congress का Chennai में Protest। SIR
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब थलपति विजय ने भी मोर्चा खोल दिया है... और इसी के साथ तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा सियासी मोड़ आ गया है...
Chennai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT मद्रास में ब्रेन सेंटर का वॉकथ्रू किया, देखें तस्वीरें
11 अक्टूबर, रविवार: चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT मद्रास के ब्रेन सेंटर का वॉकथ्रू किया, पूरे मानव मस्तिष्क पर चर्चा से खुशी जताई।
चेन्नई एक्सप्रेस की रिलीज को 11 साल पूरे, फिल्म से दीपिका पादुकोण को मिला था नंबर 1 एक्ट्रेस का ताज
11 years of film Chennai Express: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' को रिलीज हुए 11 साल पूरे हो गए है। इस फिल्म में मीनाम्मा के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन से दीपिका ने दर्शकों और क्रिटिक्स को चौंका ...

