...

IND vs WI 2nd T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज! रांची में कौन मारेगा बाजी? जानें Match Prediction, Pitch Report और Playing XI

India vs West Indies 2nd T20 Match Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 09 अक्टूबर को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा। गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित हुआ था जिसे टीम इंडिया ने 14.4 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य हासिल करके बेहद आसानी से 8 विकेट से जीता। इसके हीरो इंडियन कैप्टन श्रेयस अय्यर थे, जिन्होंने महज़ 43 गेंदों पर 10 चौके 6 छक्के लगाकर नाबाद 102 रन बनाए। IND vs WI 2nd T20: मैच से जुड़ी जानकारी दिन - शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 समय - 07:00 PM IST वेन्यू - JSCA स्टेडियम, रांची JSCA International Stadium Complex, Ranchi Pitch Report रांची का JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम बल्लेबाज़ों के लिए शानदार मैदान है। यहां गेंदबाज़ों को ज्यादा मदद नहीं मिलती और ओस के कारण उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। यहां अब तक कुल 7 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से चार रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन है। IND vs WI T20 Head To Head Record कुल - 32 भारत - 21 वेस्टइंडीज - 10 बेनतीजा - 01 IND vs WI 2nd T20 : Where to Watch? भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar app पर भी इन्जॉय कर सकते हो। IND vs WI 2nd T20: Player to Watch Out For भारतीय की टीम से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अक्षर पटेल स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर वेस्टइंडीज टीम की तो शाई होप, रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। India vs West Indies 2nd T20 Probable Playing XI India T20 Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/मयंक यादव। West Indies T20 Probable Playing XI: कामिल पूरन, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रॉस्टन चेज/गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ। India vs West Indies Today's Match Prediction इस टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी। IND vs WI 2nd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND vs WI Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India vs West Indies Match Preview Also Read: LIVE Cricket Score Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

क्रिकेट न मोर 9 Oct 2026 9:30 am

रांची में आज भारत-वेस्टइंडीज T-20 मैच: स्टेडियम में क्या-क्या बैन? ये नियम तोड़े तो चलेगा डंडा

India vs West Indies T20 Ranchi: रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार शाम सात बजे भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच देखने जाने वाले दर्शकों के लिए कई तरह के सामानों को प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही जानिए किन नियमों को तोड़ने पर एक्शन होगा।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Oct 2026 7:15 am

VIDEO: Vaibhav Suryavanshi ने नेट्स में की छक्कों की बरसात, WI के खिलाफ दूसरे T20I में मिल सकता है मौका

IND vs WI 2nd T20I: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले शानदार लय में नजर आए। 15 साल के इस बल्लेबाज ने रांची में नेट सेशन के दौरान जमकर बल्लेबाजी की और कई शानदार छक्के लगाए। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जीरी टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (9 अक्टूबर) को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाना है। मुकाबले से पहले हुए ओपन नेट सेशन में वैभव पूरे रंग में नजर आए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने नेट्स में एक के बाद एक बड़े शॉट्स लगाए। उनकी पावर हिटिंग देखने लायक थी और उन्होंने कई गेंदों को सीधे बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। इस दौरान टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ के दूसरे सदस्य भी करीब से उनकी बल्लेबाजी देखते नजर आए। VIDEO: Vaibhav Sooryavanshi only dealing in sixes during practice session today at JSCA stadium, Ranchi - Head Coach Gautam Gambhir watching & Vaibhav smashing. https://t.co/2UmwKIIYKO Rohit Sharma Fan (hitmanfanfollow) October 8, 2026 वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। टीम इंडिया ने पारी की शुरुआत के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर भरोसा जताया था। हालांकि, पहले टी20 में संजू सैमसन बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह 9 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में अब दूसरे टी20 से पहले सवाल उठ रहा है कि क्या टीम मैनेजमेंट एक बार फिर सीनियर ओपनर को मौका देगा या फिर वैभव सूर्यवंशी को पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। वैभव ने अब तक भारत के लिए 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 30.75 की औसत और 186.36 के शानदार स्ट्राइक रेट से 246 रन दर्ज हैं। इस दौरान वह दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं। Also Read: LIVE Cricket Score पांच मैचों की लंबी सीरीज को देखते हुए वैभव को किसी न किसी मुकाबले में मौका मिलने की उम्मीद है। नेट्स में जिस तरह से वह बड़े शॉट्स लगाते नजर आए, उससे उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

क्रिकेट न मोर 9 Oct 2026 12:53 am

Ranchi T20I में Sanju Samson की जगह Vaibhav Suryavanshi को मौका दे सकता है भारत

रांची, आठ अक्टूबर संजू सैमसन को छोड़कर भारत के सभी बल्लेबाज फॉर्म में हैं और इसलिए टीम प्रबंधन शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ को यहां होने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने के लिए भेज सकता है। भारतीय टीम यहां जीत हासिल करने पर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना लेगी, लेकिन उसके लिए सैमसन का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। सैमसन पिछली चार पारियों में केवल 29 रन बना पाए हैं जिनमें उनका उच्चतम स्कोर 11 है। उनकी असफलता के कारण भारत को इन मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई। लेकिन पिछले मैच में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में मध्य क्रम ने सैमसन की असफलता का टीम पर खास असर नहीं पड़ने दिया। अय्यर ने अपने करियर के 68वें मैच में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। ऐसे में सूर्यवंशी को एक और मौका मिल सकता है जिन्होंने अब तक मिले अवसरों पर यह साबित कर दिया कि वह खेल के छोटे प्रारूप के लिए उपयुक्त बल्लेबाज हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के पास कई तरह के शॉट हैं और वह अपने आक्रामक अंदाज से विपक्षी टीम को शुरू में ही दबाव में ला सकते हैं। भारतीय टीम प्रबंधन ने हालांकि इस 15 वर्षीय बल्लेबाज को मौका देने के बजाय अब तक अभिषेक और सैमसन की स्थापित सलामी जोड़ी का ही समर्थन किया है। जापान में एशियाई खेलों में सूर्यवंशी और अभिषेक ने ही पारी का आगाज किया था और सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। इस तरह से टीम प्रबंधन ने सैमसन के प्रति अपना समर्थन जारी रखा लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज अभी तक उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाया है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही पांच मैचों की श्रृंखला सैमसन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि वह विश्व कप में दिखाए गए अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर लंबे समय तक अपनी जगह बरकरार नहीं रख सकते हैं। लेकिन सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा के बावजूद यह भी जान लिया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एक अलग ही चीज है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की 0-3 से हार में उन्होंने 14, 13 और 15 रन बनाए। एशियाई खेलों में बिहार के इस बल्लेबाज ने 18 और 35 रन बनाए। एक युवा खिलाड़ी के लिए यह स्कोर खराब नहीं हैं लेकिन इनसे यह तथ्य भी साबित होता है कि केवल प्रचार के कारण उन्हें शीर्ष स्तर के क्रिकेट में जल्दबाजी में शामिल नहीं किया जा सकता है। इसलिए टीम प्रबंधन सूर्यवंशी को एक और मौका देने से पहले सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करेगा। भारत अपनी तेज गेंदबाजी संयोजन में भी बदलाव पर विचार करेगा। लखनऊ में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के पहले ओवर में ही मयंक यादव ने 16 रन लुटा दिए थे। वह बीच के ओवरों और अंतिम ओवरों में भी महंगे साबित हुए। भारत ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल करने और उन्हें नई गेंद से गेंदबाजी करवाने के बारे में सोच सकता है, हालांकि वनडे सीरीज के दौरान यह प्रयोग खास सफल नहीं रहा था। स्पिन विभाग की बात करें तो कुलदीप यादव के साथ अक्षर पटेल के जुड़ने से टीम को मजबूती मिली है। इन दोनों ने पहले मैच में दो-दो विकेट लिए थे। इसके अलावा युवा ऑलराउंडर नमन धीर का प्रदर्शन भी भारत के लिए सकारात्मक पहलू है जिन्होंने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से 31 रन देकर तीन विकेट लिए थे। वेस्टइंडीज को अगर जीत हासिल करनी है तो उसके बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाना होगा क्योंकि भारत ने पिछले मैच में उसके 171 रन के स्कोर को बौना साबित कर दिया था। वेस्टइंडीज के पास टी20 के माहिर खिलाड़ियों की कमी नहीं है जिनमें कप्तान शाई होप, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज और रोमारियो शेफर्ड शामिल हैं। बल्लेबाजी निश्चित रूप से वेस्टइंडीज का मजबूत पक्ष है और उसके बल्लेबाजों को कम से कम 220 रन का स्कोर बनाना होगा। गेंदबाजी में उसकी टीम बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन से अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। टीम इस प्रकार हैं:भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, ईशान किशन, नमन धीर, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, मयंक यादव। वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर। मैच शाम सात बजे शुरू होगा।

प्रभासाक्षी 8 Oct 2026 11:53 am

Maha Ashtami & Maha Navami 2026: शारदीय नवरात्रि में कब होगी महा अष्टमी और महा नवमी? जानें तारीख, पूजा मुहूर्त और पारण का समय

Maha Ashtami & Maha Navami 2026: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्री के पर्व का विशेष स्थान है। यह पव हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के आठवें दिन यानी अश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि को महा अष्टमी और अश्विन शुक्ल नवमी तिथि को महा नवमी का पर्व मनाया जाता है। नौ दिनों तक मां दुर्गा की उपासना करने वाले सभी भक्त इन दिनों में कन्या पूजन, उपवास और विशेष अनुष्ठान आदि का आयोजन करते हैं। शारदीय नवरात्री के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानें इस साल महा अष्टमी और महा नवमी का पर्व किस दिन मनाया जाएगा? इस वर्ष शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ संपन्न होगी।19 अक्टूबर को होगी महाष्टमी की पूजाइस वर्ष अष्टमी तिथि का आरंभ 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:27 बजे होगा और इसका समापन 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:51 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार 19 अक्टूबर को अष्टमी मानी जाएगी। इसलिए जिन लोगों के यहां अष्टमी के दिन विशेष पूजा, हवन या कन्या पूजन की परंपरा है, वे 19 अक्टूबर को यह अनुष्ठान कर सकते हैं। अगर आप अष्टमी का व्रत रखते हैं तो 19 अक्टूबर को व्रत रखें और विधि-विधान से मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा करें।महा अष्टमी 2026 कन्या पूजन समयकन्या पूजन या कन्या भोजन कराने वाले लोग भी 19 अक्टूबर को अष्टमी तिथि के दौरान यह अनुष्ठान कर सकते हैं। कोशिश करें कि अष्टमी से जुड़े पूजा-पाठ और कन्या पूजन सुबह 10:51 बजे से पहले कर लिया जाए। कुछ परिवारों में महाष्टमी के दिन कुलदेवी या मां चामुंडा की पूजा रात के समय की जाती है। ऐसे परिवार 18 अक्टूबर की रात को अष्टमी तिथि लगने के बाद अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार पूजा कर सकते हैं।महानवमी 2026 कब है?19 अक्टूबर को सुबह 10:51 बजे अष्टमी तिथि समाप्त होगी और इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। इसलिए 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 बजे के बाद महानवमी की पूजा, हवन और कन्या पूजन किया जा सकता है। अगर आपके परिवार में नवमी के दिन कन्या पूजन करने की परंपरा है, तो आप 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 बजे के बाद कन्या पूजन और हवन कर सकते हैं। 19 अक्टूबर को महाअष्टमी और महानवमी दोनों का कन्या पूजन किया जा सकता है।20 अक्टूबर को भी कर सकते हैं नवमी का कन्या पूजनजो श्रद्धा उदया तिथि को विशेष महत्व देते हैं, वे 20 अक्टूबर को भी महानवमी की पूजा और कन्या पूजन कर सकते हैं। हालांकि, इस दिन नवमी तिथि दोपहर 12:50 बजे तक ही रहेगी। इसलिए 20 अक्टूबर को नवमी के अनुसार पूजा, हवन और कन्या पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को दोपहर 12:50 बजे से पहले यह अनुष्ठान पूरा कर लेना चाहिए। इस तरह, जो लोग उदया तिथि को मानते हैं, वे 20 अक्टूबर को भी महानवमी की पूजा और कन्या पूजन कर सकते हैं।महानवमी का व्रत कब रखें और पारण कब करें?महानवमी का व्रत 19 अक्टूबर को व्रत रख सकते हैं। नवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करें और पूरे दिन व्रत रखें। व्रत का पारण अगले दिन यानी विजयादशमी के दिन करना उचित माना जाता है।संधि पूजा का शुभ मुहूर्तइस वर्ष संधि पूजा का मुहूर्त 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:27 बजे से 11:15 बजे तक रहेगा। यह कुल 48 मिनट का समय होगा। अष्टमी के अंतिम 24 मिनट और नवमी के शुरुआती 24 मिनट को मिलाकर कुल 48 मिनट का यह समय संधि काल कहलाता है। इसी दौरान संधि पूजा की जाती है। शास्त्रों में संधि काल को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी समय मां दुर्गा ने चामुंडा स्वरूप धारण करके चंड और मुंड नामक असुरों का संहार किया था। इसी वजह से संधि पूजा में मां दुर्गा के चामुंडा स्वरूप की विशेष आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस विशेष समय में मां चामुंडा की पूजा करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है।Ranchi Urban Corridor: 10 महीने में पूरी बदल जाएगी रांची! 36.6 करोड़ की लागत से बनेगा स्पेशल साइकिल ट्रैक और वॉक-वे

ज़ी न्यूज़ 7 Oct 2026 5:29 pm

Ranchi Urban Corridor: 10 महीने में पूरी बदल जाएगी रांची! 36.6 करोड़ की लागत से बनेगा स्पेशल साइकिल ट्रैक और वॉक-वे

झारखंड की राजधानी रांची में पिछले कुछ दिनों से चौक चौराहे से लेकर सड़क के चौड़ीकरण के कार्य में काफी तेजी देखी जा रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ दिन पहले 36.6 करोड़ रुपये की स्वीकृति बिरसा चौक- प्रोजेक्ट भवन-चांदनी चौक मार्ग के कायाकल्प के लिए दी है। इसके बाद इस काम में काफी तेजी देखी जा रही है।सड़क निर्माण विभाग की संयुक्त सचिव प्रिसिला मुर्मू के कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस परियोजना में ज्यामितीय सुधार, एक साइकिल ट्रैक का निर्माण, उपयोगिता स्थानांतरण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन, एक वर्ष के रखरखाव के साथ बागवानी, सार्वजनिक सुविधाएं, सौंदर्यीकरण कार्य, पर्यावरण प्रबंधन योजना का कार्यान्वयन और वृक्षारोपण शामिल होंगी।नए रूप में नजर आएगी रांचीसचिव प्रिसिला मुर्मू बताती हैं कि आने वाले 10 महीना में आपको रांची की सूरत बदलते हुए नजर आएगी। सड़कें चौड़ी होंगी, चौराहे चौड़े होंगे, साइकिल ट्रैक, वॉकिंग ट्रैक जैसी कई सारी चीजें बनाई जाएंगी। जो लोग साइकिल चलाते हैं, उनके लिए इसमें खास ट्रैक होगा। इससे साइकिलिंग करने वालों को भी काफी सहूलियत होगी।हरमू चौक का कायाकल्पइस परियोजना में काफी तेजी देखी जा रही है। हरमू चौक के कायाकल्प का काम धरातल पर नजर आ रहा है। चौक को पूरी तरह शिफ्ट कर दिया गया है और नए तरीके से बनाया जा रहा है और आसपास सड़कें चौड़ी हो रही हैं। वहीं, रातू रोड से लेकर सहजानंद चौक तक हर दिन रोड किनारे अतिक्रमण को हटा नए ट्रैक बिछाई जा रही है।इसी तरह बिरसा चौक से पुलिस मुख्यालय तक भी सौंदर्यकरण का काम काफी तेज है। नए पौधे लगाए जा रहे हैं, नए लैंप, बैठने की व्यवस्था इन सारी चीजों पर कार्य 24 घंटे देखने को मिल रही है और इस मार्ग में साफ सफाई का भी एकदम विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बता दें, यह मार्ग पुलिस मुख्यालय से लेकर राजभवन जाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है।सुरक्षित और अधिक व्यवस्थित शहरी कॉरिडोर होगाविभाग के सचिव सुनील कुमार ने कहा, “यह परियोजना रांची के प्रमुख सरकारी कॉरिडोरों में से एक है। इसे आवागमन और यात्रियों की सुरक्षा दोनों को बेहतर बनाने के लिए तैयार की गई है। इसका उद्देश्य केवल सड़क चौड़ीकरण नहीं है, बल्कि पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर भूनिर्माण और पर्यावरण सुरक्षा उपायों से युक्त एक सुरक्षित और अधिक व्यवस्थित शहरी कॉरिडोर का निर्माण करना है।रांची से शिखा श्रेया की रिपोर्टदिल्ली के पॉल्यूशन से लड़ने की नई पहल! मिरांडा हाउस में बना कार्बन गार्डन, जानिए कैसे काम करेगा यह ग्रीन मॉडल

ज़ी न्यूज़ 7 Oct 2026 1:53 pm

भागलपुर-रांची के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत, अब निर्धारित रूट से चलेगी वनांचल एक्सप्रेस

Bhagalpur-Ranchiके बीच चलने वाली वनांचल एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर गंगा कटाव से खतरे के बाद रेलवे ने ट्रैक को सुरक्षित कर परिचालन सामान्य किया है।

जागरण 6 Oct 2026 6:16 pm

सोशल मीडिया से ग्राहकों की बुकिंग, रांची के नामी होटल में चल रहा था गंदा खेल

झारखंड की राजधानी रांची से इस वक्त एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जिसने पूरे शहर के सभ्य समाज को अंदर से झकझोर कर रख दिया है। रांची के एक पॉश और जाने-माने होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अचानक छापेमारी की, जहाँ से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कई नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इस गंदे खेल को चलाने वाले आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करके ग्राहकों की बुकिंग किया करते थे और बाहर से लड़कियों को बुलाकर इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे थे। इस बड़ी कार्रवाई के बाद होटल इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब इस पूरे संगठित गिरोह के बड़े नेटवर्क की तह तक जाने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। आइए जानते हैं इस सनसनीखेज मामले की अंदरूनी कहानी और पुलिस की कार्रवाई का पूरा सच।Ranchi Police Action: गुप्त सूचना पर रांची के पॉश होटल में दबिश, सेक्स रैकेट का हुआ बड़ा खुलासाराजधानी रांची के थानों और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) को पिछले कुछ दिनों से लगातार यह शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के कई होटलों और गेस्ट हाउसों की आड़ में देह व्यापार का अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बेहद पुख्ता और गोपनीय सूचना मिली कि रांची के एक नामी और प्रतिष्ठित होटल में गुप्त तरीके से अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बिना वक्त गंवाए उस होटल पर अचानक धावा बोल दिया। जब पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी ली, तो वहाँ का नजारा देखकर अधिकारी भी सन्न रह गए। कमरे के अंदर से आपत्तिजनक स्थिति में कुछ लोग और सबसे बड़ी बात यह थी कि वहाँ कई नाबालिग बच्चियां फंसी हुई मिलीं, जिन्हें इस दलदल में धकेला जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया और नाबालिगों को तुरंत अपने संरक्षण में सुरक्षित बाहर निकाला।Social Media Booking Network: सोशल मीडिया के जरिए चलती थी बुकिंग, ग्राहकों को लुभाने के लिए अपनाए जाते थे हाई-टेक तरीकेपुलिस की शुरुआती पूछताछ और पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन की छानबीन से जो खुलासे हुए हैं, वे बेहद हैरान करने वाले हैं। इस पूरे रैकेट को चलाने वाले शातिर अपराधी पारंपरिक तरीकों के बजाय पूरी तरह आधुनिक और हाई-टेक साधनों का इस्तेमाल कर रहे थे। वे इंस्टाग्राम, फेसबुक और विभिन्न सोशल मीडिया चैटिंग ऐप्स के माध्यम से अपने ग्राहकों के संपर्क में रहते थे और ऑनलाइन ही डील पक्की की जाती थी। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी या गुप्त ग्रुप बनाकर ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें और कैटलॉग भेजे जाते थे, और रेट तय होने के बाद रांची के इस नामी होटल या अन्य ठिकानों पर कमरे बुक किए जाते थे। इस आधुनिक तरीके से चलाए जा रहे नेटवर्क के कारण पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचना उनके लिए आसान हो जाता था, लेकिन मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की सक्रियता के चलते आखिरकार इस सिंडिकेट का पर्दाफाश हो ही गया।Investigation on Hotel Management: होटल मालिक और प्रबंधकों की संलिप्तता पर जांच तेज, कई बड़े चेहरों के बेनकाब होने की आशंकाइस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या शहर के इस नामी होटल के मालिक और मैनेजर की इस अवैध धंधे में सीधी मिलीभगत थी? पुलिस अब इस पहलू पर बेहद बारीकी से जांच कर रही है कि बिना होटल प्रबंधन की जानकारी के क्या इस तरह का गंदा खेल लंबे समय तक चलना संभव था। आमतौर पर ऐसे मामलों में होटल में ठहरने वाले लोगों की आईडी प्रूफ और एंट्री रजिस्टर में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जाता है ताकि किसी को शक न हो। पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज, एंट्री रजिस्टर और पिछले कुछ महीनों के बुकिंग रिकॉर्ड को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और इसके तार राज्य के बाहर तक फैले होने की आशंका को देखते हुए अन्यिक राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है।Human Trafficking and Child Protection: नाबालिग बच्चियों के इस दलदल में फंसने के पीछे का काला सच और समाज की जिम्मेदारीइस पूरे मामले का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि इसमेंोध और नाबालिग बच्चियों को निशाना बनाया जा रहा था, जिन्हें बहला-फुसलाकर या पैसों का लालच देकर इस भयानक अपराध के दलदल में धकेला गया था। झारखंड जैसे राज्यों में मानव तस्करी (Human Trafficking) और बाल शोषण के खिलाफ भले ही प्रशासन और कई गैर-सरकारी संगठन लगातार अभियान चला रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं यह बताती हैं कि अभी भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बाल कल्याण समिति (CWC) और चाइल्डलाइन की टीमें अब रेस्क्यू की गई बच्चियों की काउंसलिंग करने में जुटी हैं ताकि उनके परिवारों का पता लगाया जा सके और उनका पुनर्वास किया जा सके। समाज के हर वर्ग को यह सोचने की जरूरत है कि इस तरह के अपराधों के खिलाफ केवल पुलिस कार्रवाई ही काफी नहीं है, बल्कि हमें अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति खुद भी जागरूक और सतर्क रहना होगा ताकि मासूमों के बचपन को इस तरह के कुकृत्यों से बचाया जा सके।

न्यूज़ इंडिया लाइव 6 Oct 2026 2:19 pm

मानसून की विदा के बीच झारखंड में फिर पलटा मौसम का मिजाज

देशभर से मानसून की विदाई का अंतिम दौर चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद मौसम का मिजाज बार-बार बदलकर आम जनजीवन और किसानों की चिंता को बढ़ा रहा है। झारखंड के ऊपर एक बार फिर मौसम ने करवट ली है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में अचानक काले बादलों का डेरा डल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और रांची स्थित मौसम केंद्र ने राज्य के करीब 14 जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की है। खास तौर पर राजधानी रांची, धनबाद, बोकारो और आसपास के इलाकों में अचानक बदले इस मौसम के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से तो हल्की राहत मिली है, लेकिन खेतों में पकी खड़ी फसलों को लेकर किसानों की धड़कनें तेज हो गई हैं। आइए जानते हैं कि झारखंड के किन-किन जिलों पर अगले कुछ दिनों तक यह मौसमी संकट मंडरा रहा है और मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान क्या कह रहा है।Jharkhand Weather Forecast: मानसून की वापसी के दौरान अचानक क्यों सक्रिय हुआ सिस्टम, जानिए मौसम वैज्ञानिकों की रायमौसम विज्ञानियों के अनुसार, हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की रेखाएं आगे बढ़ चुकी हैं, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्रों और चक्रवातीय हवाओं के प्रभाव के कारण देश के पूर्वी हिस्सों में मौसमी गतिविधियां अचानक फिर से सक्रिय हो जाती हैं। झारखंड में भी पिछले कुछ दिनों से चटख धूप खिलने के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिससे उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। अचानक बने इस नए मौसमी सिस्टम की वजह से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है, जिसके फलस्वरूप आसमान में घने बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि यह बारिश मानसूनी विदाई के अंतिम चरण की बौछारें हैं, जो कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार रूप भी ले सकती हैं।Ranchi and Dhanbad Rain Alert: राजधानी रांची और धनबाद समेत इन 14 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनीमौसम केंद्र रांची की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के दौरान झारखंड के लगभग 14 जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह खराब रहने की आशंका जताई गई है। इस लिस्ट में राजधानी रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा के अलावा कुछ दक्षिणी और पश्चिमी जिले जैसे सिंहभूम और गुमला-खूंटी के इलाके भी शामिल हैं। इन जिलों में न केवल हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है, बल्कि कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने और साथ ही बादलों के गरजने के साथ वज्रपात (Lightning) यानी आकाशीय बिजली गिरने का भी भारी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी है।Farmers Anxiety and Precaution: खेतों में तैयार फसल पर मंडराया संकट, मौसम विभाग की आम जनता को खास सलाहझारखंड के ग्रामीण इलाकों और कृषि क्षेत्रों में इस बेमौसम बारिश और आंधी के अलर्ट ने किसानों की नींद उड़ा दी है। इस समय राज्य के कई हिस्सों में धान और अन्य खरीफ की फसलें पकने के कगार पर हैं या कटाई के चरण में हैं। ऐसे समय में तेज हवा और भारी बारिश होने से खेतों में फसल के गिरने और पानी भरने से सड़ने का खतरा काफी बढ़ जाता है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की है कि यदि उनकी फसल कटकर तैयार है, तो उसे सुरक्षित स्थानों या गोदामों में तुरंत पहुंचा दें। इसके अलावा, मौसम विभाग ने आम नागरिकों के लिए भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि खराब मौसम और वज्रपात की संभावना के दौरान लोग पेड़ों के नीचे बिल्कुल न खड़े हों, खुले खेतों में जाने से बचें और सुरक्षित पक्के मकानों या आश्रयों के भीतर ही रहें ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

न्यूज़ इंडिया लाइव 6 Oct 2026 2:18 pm

JPSC Protest: Devendra Nath Mahto को झंडा फहराने से रोका? पुलिस से भिड़ गए | Ranchi | Tiranga Yatra

रांची के सदर अस्पताल में भर्ती JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा में शामिल होना चाहते थे। हाथ में तिरंगा लेकर अस्पताल से बाहर निकलने के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

लाइव हिन्दुस्तान 15 Aug 2026 7:29 pm

Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे Piyush Mishra, 'इक बगल' और 'आरंभ है प्रचंड' गाकर बढ़ाया हौसला

झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे आंदोलन को बड़ा समर्थन मिला है। मशहूर एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा रविवार को आंदोलन स्थल पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बैठकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने अपना बेहद लोकप्रिय गाना 'इक बगल' गाकर युवाओं में नया जोश भर दिया। बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के आंदोलन का समर्थन इससे पहले शनिवार को भी पीयूष मिश्रा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे थे, जहां छात्र पिछले दो हफ्तों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस आंदोलन का दिल से समर्थन करते हैं, क्योंकि छात्र बिना किसी राजनीतिक फायदे या भागीदारी के अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि उनकी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और उनकी तरफ से जितना भी संभव होगा, वे इस आंदोलन को पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने राज्य सरकार से छात्रों की वाजिब मांगों पर जल्द से जल्द फैसला लेने की अपील की। #WATCH | Actor and Singer Piyush Mishra sings his famous song 'Ik Bagal' at the JPSC-JSCC aspirants' protest at the Jaipal Singh Munda Stadium in Ranchi, Jharkhand. pic.twitter.com/07KocPIrz2 — ANI (@ANI) August 9, 2026 इसे भी पढ़ें: Ananya Panday की कजिन Alanna Panday दूसरी बार बनने वाली हैं मां, खूबसूरत वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी 'आरंभ है प्रचंड' से गूंजा स्टेडियम शनिवार को भी पीयूष मिश्रा ने छात्रों के बीच अपना मशहूर गीत 'आरंभ है प्रचंड' गाया था। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर के आंदोलन और रांची के इस प्रदर्शन को अलग-अलग करके नहीं देखा जाना चाहिए। झारखंड भी देश का हिस्सा है और हर किसी को छात्रों की इस समस्या पर खुलकर बात करनी चाहिए। आंदोलनकारियों के नेता ने बताया कि बॉलीवुड से पीयूष मिश्रा के आने और उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तारीफ करने से सभी छात्रों को एक नई ऊर्जा मिली है। इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 में अरिजीत सिंह के साथ काम करने पर Amaal Mallik ने कही बड़ी बात 10 अगस्त को विधानसभा मार्च की चेतावनी राज्य सरकार और पांच छात्र संगठनों के बीच कई दौर की बातचीत होने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। आंदोलन को चलते हुए 15 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनकी मांगों को जल्द स्वीकार नहीं किया गया, तो वे 10 अगस्त को राज्य भर से एकजुट होकर 'विधानसभा घेराव' करेंगे।

प्रभासाक्षी 9 Aug 2026 3:48 pm

Rahul Gandhi On Jharkhand Students Protest: छात्रों संग आए राहुल, क्या बोले | Ranchi JPSC। Congress

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 25 जुलाई से हजारों अभ्यर्थी धरना और अनशन पर बैठे हैं

लाइव हिन्दुस्तान 7 Aug 2026 11:38 am