...

अक्षय कुमार ने पूरी की अपनी अगली फिल्म की शूटिंग, केरल की वादियों में विद्या और राशि संग जमाया रंग

बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों बेक-टू-बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। उन्होंने मंगलवार को अपनी आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शेड्यूल को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है

देशबन्धु 6 May 2026 10:30 am

मार्क्सवादी विचारधारा पुरानी और आर्थिक दृष्टि से विफल: केरल बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर

केरल विधानसभा चुनाव में सीपीएम नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की हार के एक दिन बाद, राज्य के बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को सीपीएम की आलोचना करते हुए कहा कि मार्क्सवादी विचारधारा पुरानी हो चुकी है

देशबन्धु 6 May 2026 10:28 am

राजस्थान कांग्रेस ने केरल में जीत का स्वागत किया और बंगाल में 'एजेंसियों के दुरुपयोग' का आरोप लगाया

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (आरपीसीसी) ने मंगलवार को केरल में एक दशक बाद पार्टी की सत्ता में वापसी का स्वागत किया, वहीं पांच राज्यों में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के दौरान कथित तौर पर संस्थाओं के दुरुपयोग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। जयपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की निर्णायक जीत मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी सहित पार्टी नेतृत्व के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिकूल परिस्थितियों और दबाव के बावजूद, राज्यों भर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिबद्ध रहे, जिसके परिणामस्वरूप केरल में पार्टी का शानदार प्रदर्शन रहा। पश्चिम बंगाल चुनावों का जिक्र करते हुए डोटासरा ने चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया और दावा किया कि लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने भारतीय चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं की भूमिका पर सवाल उठाया और प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और केंद्रीय जांच ब्यूरो सहित केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। डोटासरा ने मतदाता सूची में संशोधन को लेकर भी चिंता जताई और दावा किया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं को 'निर्णय लंबित' श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे मतदाताओं को भविष्य में मतदान करने की अनुमति दी जाएगी या प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में दोबारा मतदान कराना होगा। उन्होंने कहा कि 13.6 मिलियन लोगों को नोटिस जारी किए गए थे और 3 मिलियन व्यक्तियों को 'निर्णय लंबित' श्रेणी में रखा गया था; गौरतलब है कि चुनाव समाप्त होने तक उनकी स्थिति के संबंध में कोई न्यायिक निर्णय नहीं सुनाया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारियों को हटाया गया और सवाल उठाया कि क्या भाजपा शासित राज्यों में भी इसी तरह की कार्रवाई होगी। डोटासरा ने चुनाव अवधि के दौरान राजनीतिक सलाहकारों और अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी आलोचना करते हुए इसे 'अभूतपूर्व' बताया। उन्होंने राजस्थान में भाजपा सरकार पर शासन की बजाय जश्न मनाने पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया।

देशबन्धु 6 May 2026 7:10 am

मदन राठौड़ बोले-वोट चोरी करते तो केरल में भी करते:कांग्रेस मुंह दिखाने लायक नहीं रहती; तमिलनाडू में एक सीट जीते, वहां भी कर देते

कांग्रेस के पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि इनको केरल का ध्यान नहीं आता है। यह किस मुंह से बात करते हैं। हम अगर वोट चोरी करते तो केरल में भी कर लेते। फिर कांग्रेस मुंह दिखाने लायक नहीं रहती। उन्होंने कहा- तमिलनाडू में हम एक सीट लेकर आए हैं। कोई कर सकता होता तो वहां भी कर देता। लेकिन ऐसा कुछ करना संभव ही नहीं है। निर्वाचन आयोग स्वतंत्र संस्था है। उसे किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं होता है। निर्वाचन आयोग पर इस तरह के आरोप लगाना ठीक बात नहीं है। कांग्रेस का दोहरा चरित्र मदन राठौड़ ने कहा- कांग्रेस केरल जीतकर भुजाएं फड़का रही है कि हमने गढ़ जीत लिया। लेकिन पश्चिम बंगाल में हार गई तो आरोप लगा रही है। केरल में भी यही सभी संस्थाएं थीं। इस तरह का दोहरा चरित्र नहीं चल सकता है। एक तरफ तो केरल जीतने की खुशियां मना रहे हो और दूसरी ओर बंगाल हारने पर आरोप लगा रहे हो। कांग्रेस अपने गिरेबां में झांककर देखे कि क्या वह केरल में वोट चारी करके जीती है। इस तरह से झेप मिटाना ठीक नहीं है। हम जनादेश स्वीकार कर रहे और यह अपमान उन्होने कहा- विश्व में भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां व्यवस्थित तरीके से चुनाव होता है। कितनी बार हम भी मार खाते रहे, पीटते रहे। लेकिन काम किया, सेवा की और मेहनत की तो आगे आ गए। देखिए हमने केरल में कितना संघर्ष किया। लेकिन हम जनादेश को स्वीकार कर रहे हैं। यह जनादेश का अपमान कर रहे हैं। हम तमिलनाडू में भी एक सीट पर हैं, लेकिन हमने वहां पर भी जनादेश को स्वीकार किया है। हमारे प्रधानमंत्री ने कल कितनी बड़ी बात कही थी कि अब हमें बदला लेने की नीति छोड़ देनी चाहिए। इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।

दैनिक भास्कर 5 May 2026 7:07 pm

असम से केरल तक बढ़ा मुस्लिम प्रतिनिधित्व: कांग्रेस के टिकट पर जीते कई मुस्लिम विधायक

हालिया चुनावी नतीजों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कुछ विश्लेषणों और दावों में कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी की जीत में मुस्लिम प्रतिनिधित्व का अनुपात काफी अधिक रहा है, जिसको लेकर सियासी बहस छिड़ गई है।

देशबन्धु 5 May 2026 2:54 pm

एमपी के दो सांसद दक्षिण में हारे:मुरुगन की तमिलनाडु में हार, केरल में कुरियन तीसरे नंबर पर पहुंचे

एक तरफ पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में बीजेपी को पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में बड़ी जीत मिली है, वहीं मध्य प्रदेश के लिए एक झटका देने वाली खबर भी सामने आई है। एमपी कोटे से राज्यसभा के दो सांसदों को दक्षिण भारत के चुनावी रण में करारी हार का सामना करना पड़ा है। केंद्र सरकार में मंत्री एल. मुरुगन को तमिलनाडु और जॉर्ज कुरियन को केरल विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। जॉर्ज कुरियन (केरल): कांजीरापल्ली में तीसरे नंबर पर खिसके मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन को भाजपा ने केरल की कांजीरापल्ली सीट से मैदान में उतारा था। ईसाई बहुल इस इलाके में कुरियन से काफी उम्मीदें थीं। कुरियन मुख्य मुकाबले से पूरी तरह बाहर नजर आए। वे तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें मात्र 26984 के करीब वोट मिले। केरल में एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) के बीच हुए सीधे मुकाबले में भाजपा के बड़े चेहरे जॉर्ज कुरियन जमीन नहीं बचा सके। कांजीरापल्ली विधानसभा परिणाम एल. मुरुगन (तमिलनाडु): अविनाशी सीट पर दूसरे नंबर पर रहे मध्य प्रदेश से सांसद और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन तमिलनाडु की अविनाशी (SC) सीट से किस्मत आजमा रहे थे। तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष होने के नाते यह चुनाव उनकी साख का सवाल था। मुरुगन ने लड़ाई तो लड़ी लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सके। वे चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 56,200 से ज्यादा वोट मिले, लेकिन विपक्षी उम्मीदवार ने उन्हें बड़े अंतर से हरा दिया। तमिलनाडु में क्षेत्रीय अस्मिता और डीएमके (DMK) गठबंधन की लहर के आगे मुरुगन का 'दिल्ली कार्ड' काम नहीं आया। एक्टर विजय की पार्टी के उम्मीदवार से हारे इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय रहा। यहां अभिनेता विजय की पार्टी (TVK) ने बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के समीकरण बिगाड़ दिए। मुरुगन ने अपनी सीट पर कड़ी टक्कर दी और अन्नाद्रमुक जैसे क्षेत्रीय दिग्गज को तीसरे नंबर पर धकेल दिया, लेकिन विजय की पार्टी की 'लहर' को नहीं रोक पाए। तमिलनाडु: अविनाशी (SC) विधानसभा जानिए कौन हैं एल. मुरुगन तमिलनाडु का दलित चेहरा। वर्तमान में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री व मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। एल. मुरुगन ने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक के रूप में की थी। वे लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से भी जुड़े रहे। वकालत से सियासत तक: राजनीति में आने से पहले वे मद्रास हाई कोर्ट में एक सफल वकील थे। उन्होंने 15 साल तक वकालत की और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के उपाध्यक्ष भी रहे। वेल यात्रा से बनी हिन्दूवादी नेता की पहचान तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 'वेल यात्रा' निकाली थी, जिसने राज्य में बीजेपी को आक्रामक हिंदूवादी पहचान दिलाने में मदद की। बीजेपी ने उन्हें 2021 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा था। हाल ही में हुए चुनावों में पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए तमिलनाडु की अविनाशी सीट से मैदान में उतारा, लेकिन वे दूसरे नंबर पर रहे। जानिए कौन हैं जॉर्ज कुरियन वर्तमान में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण और मत्स्य पालन राज्य मंत्री और मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद जॉर्ज कुरियन केरल में बीजेपी के सबसे पुराने चेहरों में से एक हैं। वे 1980 के दशक से पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में विभिन्न पदों पर रहे हैं। ईसाई समुदाय में पैठ कुरियन को केरल में ईसाइयों और भाजपा के बीच एक सेतु (Bridge) माना जाता है। वे राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जब मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का गठन हुआ, तो कुरियन बिना सांसद रहे मंत्री बनाए गए थे। बाद में बीजेपी ने उन्हें मध्य प्रदेश से खाली हुई राज्यसभा सीट (ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद) से निर्विरोध निर्वाचित करवाकर संसद भेजा। पार्टी ने उन्हें केरल विधानसभा चुनाव में कांजीरापल्ली से उम्मीदवार बनाया ताकि ईसाई वोटों का ध्रुवीकरण किया जा सके, लेकिन वे तीसरे नंबर पर सिमट गए।

दैनिक भास्कर 5 May 2026 5:45 am

3 राज्यों में तेजस्वी की परफॉर्मेंस, सभी जगह साथी हारे:बंगाल में 12 सीटों पर ममता के लिए प्रचार किया, सिर्फ 1 जीते, केरल में RJD का खाता खुला

5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को जीत मिली है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को जीत मिली है। तमिलनाडु में TVK ने बाजी मारी है। पुडुचेरी में AINRC को जीत मिली है। राजद नेता तेजस्वी यादव इन पांच में से तीन राज्यों (पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल) में चुनाव प्रचार करने गए थे। केरल में राजद ने अपने 3 उम्मीदवार उतारे थे। यहां पार्टी का खाता खुला है। वहीं, तेजस्वी जिस भी राज्य में चुनाव प्रचार करने गए वहां साथी दल की हार हुई। उनकी सरकार चली गई। पहले बात पश्चिम बंगाल की, तेजस्वी ने ममता बनर्जी के साथ किया था रोड शो राजद के X हैंडल द्वारा किए गए पोस्ट के अनुसार तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल में 12 विधानसभा क्षेत्रों में ममता बनर्जी के समर्थन में प्रचार किया। इनमें से सिर्फ 1 सीट पर TMC को जीत मिली है। ममता ने राजद के साथ कोई चुनावी गठबंधन नहीं किया था। राजद को एक भी सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने का मौका नहीं मिला। विपक्षी एकजुटता के नाते तेजस्वी ममता के लिए चुनाव प्रचार करने गए, उनके साथ रोड शो किया, लेकिन उन्हें वोट नहीं दिला सके। किन विधानसभा क्षेत्रों में गए तेजस्वी यादव 1. भवानीपुर- यहां से ममता बनर्जी चुनाव हार गई हैं। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी जीते हैं। 2. चांपदानी- तेजस्वी यादव ने हुगली जिला में आने वाले चांपदानी विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार अरिंदम गुइन के लिए चुनाव प्रचार किया। यहां भाजपा के दिलीप सिंह 3026 वोट से जीत गए हैं। 3. बाली- तेजस्वी ने हावड़ा जिले के बाली विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी के कैलाश मिश्रा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। कैलाश मिश्रा भाजपा के संजय कुमार सिंह से हार गए हैं। 4. हावड़ा उत्तर- तेजस्वी ने यहां टीएमसी के गौतम चौधरी के लिए चुनाव प्रचार किया। गौतम भाजपा प्रत्याशी उमेश राय से 11250 वोटों से हार गए हैं। 5. हावड़ा दक्षिण- इस सीट से ममता बनर्जी ने नंदिता चौधरी को उम्मीदवार बनाया था। तेजस्वी ने इनके लिए प्रचार किया। नंदिता 7828 वोटों से जीत गई हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के श्यामल कुमार हाटी रहे। 6. बारानगर- तेजस्वी ने उत्तर 24 परगना जिला के बारानगर में TMC उम्मीदवार सायंतिका बनर्जी के समर्थन में चुनावी रैली की थी। सायंतिका भाजपा के सजल घोष से 16956 वोटों के अंतर से हार गईं हैं। 7. जोरासांको- यहां से टीएमसी के प्रत्याशी विजय उपाध्याय के लिए तेजस्वी ने प्रचार किया था। विजय उपाध्याय भाजपा के विजय ओझा से 5797 वोटों से हार गए हैं। 8. नोआपाड़ा- तेजस्वी ने यहां TMC के त्रिणांकुर भट्टाचार्य के लिए चुनाव प्रचार किया था। त्रिणांकुर भाजपा के अर्जुन सिंह से 17656 वोटों के अंतर से हार गए हैं। 9. बैरकपुर- TMC के राज चक्रवर्ती के लिए तेजस्वी ने यहां प्रचार किया था। राज चुनाव हार गए हैं। भाजपा के कौस्तुभ बागची 15822 वोटों से जीत गए हैं।10. खरदाहा- तेजस्वी ने यहां TMC के देवदीप पुरोहित के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। देवदीप भाजपा के कल्याण चक्रवर्ती से 24486 वोटों से हार गए हैं।11. भाटपाड़ा- तेजस्वी ने उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी उम्मीदवार अमित गुप्ता के लिए प्रचार किया था। यहां भाजपा के पवन कुमार सिंह 22807 वोटों से जीत गए हैं।12. जगतदल- तेजस्वी ने TMC प्रत्याशी सोमनाथ श्याम के समर्थन में रोड शो किया था। सोमनाथ भाजपा के डॉ. राजेश कुमार से 16835 से वोटों से हार गए हैं। अब जानिए तमिलनाडु का हाल, DMK को जीत नहीं दिला पाए तेजस्वी यादव ने तमिलनाडु में DMK के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। एम. के. स्टालिन के साथ मंच शेयर किया। तेजस्वी ने खासकर उन इलाकों में रैलियां की जहां हिंदी भाषी लोगों की अच्छी आबादी है। उत्तर भारत से बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार रहते हैं। इनमें कोयंबटूर उत्तर, कोयंबटूर दक्षिण, मेट्टुपालयम और मदुराई सेंट्रल सीट प्रमुख हैं। तेजस्वी की रैलियों में भीड़ तो जुटी, लेकिन वो भीड़ को वोट में बदल नहीं सके। 1. कोयंबटूर उत्तर- यहां TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) के वी. संपतकुमार 21992 वोटों के अंतर से जीत गए हैं। DMK के दुरई सेंथमिल सेल्वन दूसरे नंबर पर रहे। 2. कोयंबटूर दक्षिण- यहां DMK के वी. सेंथिल बालाजी 2271 वोटों के अंतर से जीत गए हैं। TVK के वी. सेंथिल कुमार दूसरे नंबर पर रहे। 3. मेट्टुपालयम- यहां TVK के सुनीलानंद जीत गए हैं। DMK प्रत्याशी कविता कल्याणसुंदरम दूसरे नंबर पर रहीं। 4. मदुराई सेंट्रल- इस सीट पर TVK के मधर बधुरुद्दीन 19128 वोटों के अंतर से जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर DMK के पलानीवेल त्यागराजन रहे। केरल में खुला तेजस्वी यादव का खाता केरल में वामपंथी पार्टियों के गठबंधन LDF (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) की सत्ता चली गई है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF की जीत हुई है। LDF का नेतृत्व CPI (M) कर रही है। गठबंधन में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, केरल कांग्रेस (एम), नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी और राजद शामिल हैं। तेजस्वी यादव ने केरल जाकर चुनाव प्रचार किया। केरल में तेजस्वी ने अंग्रेजी में भाषण दिया। एक सभा में बोले- 'मैं बिहार से आया हूं, जो सबसे गरीब राज्य है। बिहार में हम केरल का उदाहरण देते हैं कि ऐसा राज्य बनना चाहिए।' केरल में आरजेडी ने उन इलाकों को टारगेट किया है जहां उत्तर भारतीय (ज्यादातर बिहारी) बसे हैं। पार्टी मुख्य रूप से कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड जैसे शहरों में एक्टिव है। इस इलाके में प्रवासी मजदूरों और उत्तर भारतीयों की संख्या अधिक है। राजद ने केरल की 140 विधानसभा सीटों में से 3 (वडकारा, कूथुपरम्बा और कल्पेट्टा) पर अपने उम्मीदवार उतारे। वडकारा में एम.के. भास्करन, कूथुपरम्बा में पी. के. प्रवीण और कल्पेट्टा में पी.के. अनिल कुमार पार्टी के उम्मीदवार हैं। 1. वडकारा- यहां RMPI (Revolutionary Marxist Party of India) की के. के. रेमा 14862 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गईं हैं। राजद के एम.के. भास्करन 55255 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे। 2. कूथुपरम्बा- इस सीट पर राजद के पी. के. प्रवीण 1286 वोटों से जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर IUML (Indian Union Muslim League) की जयंती राजन रहीं। 3. कल्पेट्टा- इस सीट को कांग्रेस के टी. सिद्दीक ने 45031 वोटों के अंतर से जीत लिया है। दूसरे स्थान पर राजद के पी.के. अनिल कुमार रहे। उन्हें 52348 वोट मिले।

दैनिक भास्कर 5 May 2026 5:20 am

चार राज्यों में चुनावी रण: बंगाल से केरल तक कांटे की टक्कर, क्या इस बार बदलेगा सत्ता का समीकरण?

तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना सोमवार से शुरू हो रही है। कई चरणों में गिनती के साथ रुझान सामने आएंगे और दिन के अंत तक अंतिम नतीजे आने की उम्मीद है।

देशबन्धु 4 May 2026 9:01 am

आत्मनिर्भर बन रही हैं केरल की महिलाएं

कुछ समय पहले में केरल गया था, और वहां के एक महिला समूह की गतिविधियों के बारे में जानने का मौका मिला था

देशबन्धु 21 Mar 2026 2:58 am

मोनालिसा को पसंद आया साउथ इंडिया, फरमान खान संग शादी के बाद केरल में बसाएंगी नया आशियाना!

प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं मोनालिसा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी रचाकर सभी को चौंका दिया है।

वेब दुनिया 13 Mar 2026 11:48 am

नीलगिरी क्षेत्र में 7-8 मार्च को होगी गिद्धों की गणना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक वन विभाग मिलकर करेंगे सर्वे

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के वन विभाग 7 और 8 मार्च को नीलगिरी क्षेत्र में एक समन्वित गिद्ध गणना करेंगे

देशबन्धु 5 Mar 2026 10:44 am

The Kerala Story 2 पर बढ़ा विवाद: रिलीज से पहले फिल्म देखेगा Kerala High Court, मेकर्स ने हटाया टीज़र

The Kerala Story 2 की रिलीज से पहले विवाद गहरा गया है। केरल हाईकोर्ट ने मेकर्स को शुक्रवार से पहले फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग कोर्ट में कराने का आदेश दिया है। जबरन धर्म परिवर्तन के कथित विषय पर बनी इस फिल्म के खिलाफ सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की ...

वेब दुनिया 24 Feb 2026 1:14 pm

द केरल स्टोरी 2: धर्म परिवर्तन और उससे जुड़े मुद्दों को फिर किया हाईलाइट

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा स्टारर इस फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर्स ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिल्म को लेकर कानूनी और राजनीतिक बहस भी तेज है।

वेब दुनिया 24 Feb 2026 7:08 am

'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज से पहले भावनात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस, 55 पीड़ितों ने सुनाई अपनी सच्ची कहानी

'द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड' की रिलीज से पहले, मेकर्स ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जिसमें देशभर से आए पीड़ितों और उनके परिवारों को एक साथ लाया गया। यहां उन्होंने उन असल कहानियों को पेश किया, जो इस आने वाली फिल्म का आधार बताई जा रही हैं।

वेब दुनिया 23 Feb 2026 5:15 pm

'द केरल स्टोरी 2' में दिखेगी असली घटनाओं की झलक, विपुल शाह ने बताई फिल्म की तैयारी की पूरी कहानी

'द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड' साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का आधिकारिक सीक्वल है। 6-7 महीनों की गहन रिसर्च, अदालती दस्तावेजों और असली पीड़ितों के बयानों पर आधारित यह फिल्म तीन युवतियों (सुरेखा, नेहा और दिव्या) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धोखे और ...

वेब दुनिया 13 Feb 2026 1:29 pm

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर रिलीज, अब ये 3 अभिनेत्रियां खोलेंगी राज

साल 2023 की सबसे चर्चित और विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बाद, निर्माता विपुल अमृतलाल शाह एक बार फिर देश को हिला देने वाली कहानी लेकर वापस आ गए हैं। 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है, जो रिलीज होते ही इंटरनेट पर आग की ...

वेब दुनिया 30 Jan 2026 2:59 pm

विपुल अमृतलाल शाह की 'बियॉन्ड द केरल स्टोरी' को मिली रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने अपनी सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2', जिसका आधिकारिक टाइटल 'बियॉन्ड द केरल स्टोरी' है, की रिलीज़ डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने ...

वेब दुनिया 5 Jan 2026 1:05 pm

विपुल अमृतलाल शाह की 'द केरल स्टोरी 2' की शूटिंग हुई पूरी, फिल्म की रिलीज डेट पर चर्चा हुई तेज

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी' के रिलीज ने काफी हलचल मचा दी थी। अपनी प्रभावशाली कहानी के कारण फिल्म ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा और बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीते। ताज़ा अपडेट में बताया गया है कि 'द ...

वेब दुनिया 31 Dec 2025 11:04 am

Singer Lucky Ali ने IAS अधिकारी और उनके परिवार पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया, शिकायत दर्ज कराई

बॉलीवुड गायक लकी अली ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी रोहिणी सिंधुरी, उनके पति और उनके साले पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक लोकायुक्त से संपर्क किया है। इस जानकारी की पुष्टि गायक ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर की। अपने पोस्ट में गायक ने सभी कथित आरोपियों के नाम बताए। अली के अनुसार सिंधुरी, उनके पति और उनके 'राजनीतिक' साले ने जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के लिए सरकारी मशीनरी और पैसे का इस्तेमाल किया है। यह पहली बार नहीं है जब अली ने कथित जमीन हड़पने का जिक्र किया है। इसे भी पढ़ें: Kerala Police ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया दिसंबर 2022 में, उन्होंने कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक को एक थ्रेड में टैग किया था और कहा था कि उनके खेत, जो एक ट्रस्ट की संपत्ति है, पर सिंधुरी की मदद से बैंगलोर के भू-माफिया सुधीर रेड्डी और मधु रेड्डी द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रोहिणी सिंधुरी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी डी रूपा मौदगिल के साथ एक और कानूनी लड़ाई में उलझी हुई हैं। पिछले साल 18 फरवरी को सिंधुरी को पता चला कि मौदगिल ने फेसबुक पोस्ट में उनके खिलाफ कई आरोप लगाए थे, जिसमें सिंधुरी पर साथी आईएएस अधिकारियों के साथ उनकी निजी तस्वीरें साझा करने का आरोप लगाया गया था। इससे दोनों के बीच सार्वजनिक विवाद हुआ, जिसके बाद राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया। 21 फरवरी को सिंधुरी ने मौदगिल को एक कानूनी नोटिस भेजा और बिना शर्त माफी मांगने तथा अपनी प्रतिष्ठा और मानसिक पीड़ा के नुकसान के लिए 1 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा। 24 मार्च को सिंधुरी द्वारा दायर निजी मुकदमे की सुनवाई कर रही बेंगलुरु की एक अदालत ने रूपा के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा शुरू करने का आदेश दिया। इसके बाद मौदगिल ने इसे खारिज करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया। 21 अगस्त को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद मौदगिल ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया, जहां मामला लंबित है। pic.twitter.com/GeUF0N9Y4k — Lucky Ali (@luckyali) June 20, 2024

प्रभासाक्षी 22 Jun 2024 12:42 pm

'आर्टिस्ट ने बहुत बड़ी रकम वसूली होगी...', केरल की यूनिवर्सिटी के VC ने सनी लियोनी के परफॉर्मेंस की नहीं दी छूट

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कुलपति डॉ. मोहनन कुन्नुमल ने कहा कि कैंपस के अंदर बाहरी बैंड या कलाकारों द्वारा किसी भी परफॉर्मेंस की अनुमति नहीं है.

आज तक 14 Jun 2024 5:49 am

सनी लियोनी केरल में कर रहीं अपनी मलयालम फिल्म की शूटिंग, सेट से लीक हुआ वीडियो

Sunny Leone: सनी लियोनी बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। अब वह एक नए प्रोजेक्ट के साथ मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सनी ने बीते दिनों अपने अनाम मलयालम प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू की ...

वेब दुनिया 24 Apr 2024 3:31 pm