लड़कियों की स्कूली शिक्षा में झारखंड 32वें स्थान पर, कौन सा राज्य सबसे पीछे?
झारखंड में शिक्षा की पहुंच बढ़ी है, लेकिन छह साल या उससे अधिक उम्र की महिला आबादी के स्कूल जाने के मामले में राज्य अब भी राष्ट्रीय औसत से पीछे है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6) की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड की 68 फीसदी महिलाएं ही जीवन में कभी न कभी स्कूल गई हैं।
पेपर लीक रोग बन चुका है, सरकारें बरत रहीं सावधानी: शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
पटना से दिल्ली रवाना होने से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पेपर लीक को एक 'रोग' बताया और कहा कि सरकारें परीक्षाएं पारदर्शी बनाने के लिए सतर्क हैं. उन्होंने बिहार में शिक्षा विभाग के कामकाज की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि जनता पर अनावश्यक खर्च का बोझ नहीं पड़ना चाहिए.
Bihar Education Salary Cell New Rules: भागलपुर शिक्षा विभाग में 98 लाख के गबन के बाद, बिहार में पहली बार भागलपुर और बांका जिलों में 'वेतन कोषांग' का गठन किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत अब जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) की सीधी अनुमति और तीन-स्तरीय जांच के बिना किसी भी शिक्षक या कर्मचारी का वेतन जारी नहीं होगा, जिससे वित्तीय पारदर्शिता बढ़ेगी।
शिक्षा और आत्मनिर्भरता से बालिकाएं बनें सशक्त समाज की नींव : असावा
भास्कर न्यूज|बारां अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बालिकाओं के सशक्तीकरण के साथ लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने कहा कि शिक्षा, आत्मनिर्भरता और लोकतांत्रिक भागीदारी से सशक्त बालिकाएं ही सशक्त समाज की नींव रख सकती हैं। उन्होंने बालिकाओं एवं उपस्थित जनसमूह को बिना किसी प्रलोभन, दबाव या भय के निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर असावा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी जरूरी है। पंचायतीराज आम चुनाव में मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व भी है। उन्होंने बालिकाओं एवं महिलाओं से स्वयं मतदान के प्रति जागरूक रहने और परिवार व आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता स्वतंत्र विवेक से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ गांवों के विकास में जनभागीदारी सुनिश्चित करते हैं। कार्यक्रम में जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी पूनम पाटनी, जिला रसद अधिकारी प्रिया शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गेंदालाल रेगर, जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम गोयल, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हरिमोहन गालव एवं दशरथ सुवानियां, सीबीईओ गायत्री मीणा एवं कालूलाल मीणा, एसीबीईओ सुशीला मीणा तथा स्वीप के सह प्रभारी अमित भार्गव सहित प्रधानाचार्य, शिक्षक और बालिकाएं उपस्थित रहीं। समारोह में बालिकाओं को ईसीई नेट एप के माध्यम से ऑनलाइन मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्हें पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने और निर्वाचन संबंधी जानकारी का प्रसार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शिक्षा मजबूत सीढ़ी है जो भविष्य बदल सकती है: पटेल
भास्कर संवाददाता। बड़वानी शिक्षा के अधिकार और हर जरूरतमंद तक उसकी पहुंच सुनिश्चित करने के अनूठे सिलसिले के तहत शनिवार को एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-9 (दशहरा मैदान) में एक प्रेरणादायी आयोजन हुआ। जिला प्रशासन की पहल और दैनिक भास्कर की सामाजिक सरोकार से जुड़ी मुहिम के बाद, सब पढ़ें, सब बढ़ें अभियान के तहत यहां 150 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, अभ्यास पुस्तिकाएं, स्टेशनरी, के साथ-साथ फल और खाद्य सामग्रियां वितरित की गईं। इस मानवीय पहल से सरकारी स्कूल के जरूरतमंद बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा शिक्षा ही वह मजबूत सीढ़ी है जो बच्चों का भविष्य बदल सकती है। शासन की योजनाओं का लाभ हर छात्र तक पहुंचे, इसके लिए हमें लगातार बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखना होगा। डीईओ ज्योति पटेल ने कहा हमारा यह मुख्य दायित्व है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े बच्चे को शिक्षा से वंचित न होना पड़े। शिक्षा प्रेमी राकेश गौतम ने उत्साह बढ़ाते हुए कहा बच्चों के चेहरों पर यह मुस्कान ही हमारा सबसे बड़ा पुरस्कार है। शाला के विकास और इन नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम हरसंभव सहयोग देने को हमेशा तत्पर हैं। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता आशा कुमरावत और शाला प्रभारी हेमलता शर्मा सहित दुर्गेश पुरोहित, जावेद खान, मालवीय व शादब खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिक्षा विभाग की मासिक रिपोर्ट 52 से 7 पेजों में सिमटी
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से हर महीने जारी होने वाली उपलब्धियों की रिपोर्ट में इस बार कटौती कर दी गई है। विभागीय उपलब्धियों को लेकर पहले 50 से 52 पेज की रिपोर्ट जारी होती थी, जो अब केवल 7 पन्नों में सिमट गई है। इस रिपोर्ट से शिक्षक और विद्यार्थियों को विभाग की कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलती थी, लेकिन अब रिपोर्ट 7 पन्नों में सिमटने से कई तथ्य रिपोर्ट से गायब हो गए। रिपोर्ट में इस तरह की कटौती को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। पहले इस रिपोर्ट में विभाग की महीनेभर की गतिविधियों और उपलब्धियों के साथ नियुक्तियों, रिक्त पदों की स्थिति और विभिन्न योजनाओं की प्रगति से जुड़ी विस्तृत जानकारी शामिल होती थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि रिपोर्ट छोटी करने के पीछे क्या वजह हो सकती है। कहीं विभाग खाली पदों की डिटेल को छुपाना तो नहीं चाहता है। यह रिपोर्ट पिछले कई सालों से जारी हो रही थी। माध्यमिक शिक्षा में कई निदेशक आए और चले गए, लेकिन रिपोर्ट हर महीने जारी होती रही। अगस्त 2026 में यह रिपोर्ट 51 पेज की और सितंबर 2026 में 52 पेज की जारी हुई थी। अब अक्टूबर में यह महज 7 पन्नों की जारी हुई है। खाली पदों की डिटेल गायब पेज कम होने से इस रिपोर्ट से खाली पदों की डिटेल भी सामने नहीं आ पाई है। वरना हर महीने शिक्षा विभाग के हर कैडर के स्वीकृत पदों के साथ साथ इन पदों पर कार्यरत व खाली पदों की डिटेल भी सार्वजनिक होती थी। इस बार यह गायब हो गई है। बेरोजगारों को मिलती थी खाली पदों की जानकारी राजस्थान बेरोजगार यूनियन के संयोजक रवींद्र चौधरी का कहना है कि विभाग की रिपोर्ट से उन्हें यह जानकारी मिलती थी कि कौन सी भर्ती आने वाली है और किस भर्ती की क्या स्थिति है। इसके अलावा विभाग में किस कैडर के खाली पद कितने है। उससे हम सरकार से उन खाली पदों को भरने की मांग करते थे, लेकिन विभाग ने अब इसमें कटौती कर बेरोजगार युवाओं को निराश कर दिया है। स्कूलों की वर्तमान नहीं मिली अब 7 पन्नों की रिपोर्ट में ना तो महात्मा गांधी स्कूलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी है और ना ही शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्कूलों के अवलोकन का रिकॉर्ड शामिल है। शाला दर्पण पोर्टल व शिक्षा विभाग नवाचार, आंतरिक व विभागीय जांच प्रकरण सहित कई तथ्य नहीं है।
Kaithal News: शिक्षकों को कला आधारित शिक्षा की तकनीकों की दी जानकारी
शिक्षकों को कला आधारित शिक्षा की तकनीकों की दी जानकारी
Hamirpur (Himachal) News: शिक्षा महाकुंभ 6.0 में 350 नवाचारों से दिखाई तकनीक की ताकत
The power of technology was showcased through 350 innovations at Shiksha Mahakumbh 6.0.
Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए 831 शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण
831 teachers to receive training to strengthen primary education.
Shahjahanpur News: शिक्षामित्रों के समायोजन का रास्ता साफ, पहले चरण में 400 की सूची तैयार की
शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों के समायोजन का रास्ता साफ हो गया है। विभाग ने पहले चरण में मूल विद्यालय में वापस जाने वाले करीब 400 शिक्षामित्रों की सूची तैयार कर ली है।
Pilibhit News: मूल विद्यालय भेजने को शिक्षामित्रों का 12 अक्तूबर को धरना
पीलीभीत। आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन 12 अक्तूबर को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय और महिला शिक्षामित्रों को ससुराल वाले विद्यालय में भेजने की मांग को लेकर है।
Kanpur News: दिव्यांगों की बेहतर शिक्षा के लिए बने 10 वीडियो देखने में शिक्षक नहीं दिखा रहे रुचि
दिव्यांग बच्चों को जरूरत के मुताबिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संचालित प्रशस्त एप पर शिक्षकों के प्रशिक्षण की रफ्तार धीमी है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल का महत्वपूर्ण निर्णय, बोर्ड परीक्षाओं में अतिथि शिक्षकों की भी लगेगी ड्यूटी
माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा समिति के निर्णय के अनुसार, वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में पहली बार अतिथि शिक्षकों को भी पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी जाएगी। इससे परीक्षा केंद्रों पर कर्मचारियों की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।
बिहार: कक्षा 6 से 12 तक कंप्यूटर शिक्षा होगी अनिवार्य, स्कूलों को हाईटेक बनाने की तैयारी
Patna, 10 अक्टूबर . बिहार में स्कूली शिक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य Government ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि वर्ष 2027 के नए शैक्षणिक सत्र से राज्य के सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा ... Read more
वैदिक सनातन जनकल्याण ट्रस्ट, जयपुर के मुख्य संरक्षक पंडित हरि शंकर बीलवाल ‘धर्मरक्षक’ ने शनिवार को स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और भविष्य के सपनों के बारे में जाना। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए बेहतर भविष्य के लिए मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का संदेश दिया। पंडित हरि शंकर बीलवाल का मानना है कि आर्थिक अभाव किसी बच्चे की प्रतिभा और उसके सपनों की राह में बाधा नहीं बनना चाहिए। इसी उद्देश्य से वे जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर रहे हैं। उनका सेवा प्रयास बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ उनमें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाने पर केंद्रित है। 70 से अधिक बच्चों की शिक्षा में सहयोग पंडित हरि शंकर बीलवाल अब तक 70 से अधिक जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर चुके हैं। वे ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को किताबें, कॉपियां, जूते और मोजे उपलब्ध कराते हैं। उनका मानना है कि शिक्षा में किया गया सहयोग बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कोरोना काल में 2000 से अधिक परिवारों की मदद उनकी सेवा गतिविधियां शिक्षा तक सीमित नहीं हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने 2000 से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक राशन और आवश्यक सामग्री पहुंचाने में सहयोग किया। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 22 बेटियों के विवाह में सहायता की। सर्दियों में कंबल वितरण और गर्मियों में प्याऊ व वाटर कूलर की व्यवस्था जैसे कार्यों के माध्यम से भी वे आमजन की मदद करते रहे हैं। पशु-पक्षियों की सेवा में भी सक्रिय पंडित बीलवाल मानव सेवा के साथ बेजुबान पशु-पक्षियों की देखभाल को भी महत्वपूर्ण मानते हैं। उनके सेवा प्रयासों में गौशालाओं में हरी घास और सब्जियों की व्यवस्था, पक्षियों के लिए चुग्गा और स्वच्छ पानी तथा बंदरों और श्वानों के लिए भोजन उपलब्ध कराना शामिल है। जनकल्याण के कार्यों में योगदान सनातन संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े पंडित हरि शंकर बीलवाल धार्मिक गतिविधियों, मंदिरों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार और जनकल्याण के कार्यों में भी सहयोग करते रहे हैं। उन्हें ‘धर्मरक्षक’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। उनका सेवा कार्य इस विचार पर आधारित है कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के अवसर देना, संकट में परिवारों का साथ देना और बेजुबान जीवों की देखभाल करना समाज के प्रति जिम्मेदारी है। शनिवार को बच्चों के साथ संवाद और शिक्षण सामग्री वितरण इसी सेवा भावना का हिस्सा रहा।
जिला स्तरीय बालिका शैक्षिक मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर वल्लभनगर ब्लॉक की छात्राओं और शिक्षिका ईश्वरी रेगर को सम्मानित किया गया।
राहुल गांधी आज चेन्नई में छात्रों से करेंगे संवाद, वीडियो में जाने शिक्षा-बेरोजगारी और परीक्षा में गड़बड़ी पर रहेगा फोकस
शिक्षक नेता डॉ. हरि प्रकाश यादव के पिता का निधन:शिक्षा जगत में शोक की लहर, कुछ समय से बीमार थे
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ. हरि प्रकाश यादव के पिता रामपाल यादव का लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार थे। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 11 बजे सुल्तानपुर जिले के लंभुआ स्थित धोपाप घाट पर हुआ। उनके चार पुत्र ओम प्रकाश यादव, डॉ. हरि प्रकाश यादव, राम प्रकाश यादव और जय प्रकाश यादव हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में शोक छा गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। कई वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों, बोर्ड सचिवों और गणमान्य लोगों ने रामपाल यादव के निधन पर शोक जताया। इनमें बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी, यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह और एडी माध्यमिक कामताराम पाल प्रमुख हैं।
खुशखबरी : एमईसीएल ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए फिर बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 23 अक्टूबर तक मौका
देश की किसी प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।
देवघर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दूसरा दीक्षांत समारोह शनिवार को हुआ। इसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर चिकित्सा और नर्सिंग के पास हुए छात्रों को डिग्रियां दी गईं। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पहले देश में सिर्फ दिल्ली में एक एम्स था, अब 12 संस्थान हैं। 2014 में देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब 846 हो गए हैं। एमबीबीएस की सीटें 51 हजार से बढ़कर 1.79 लाख हो गईं। पोस्ट ग्रेजुएट सीटें भी 31 हजार से बढ़कर 86 हजार से ज्यादा हो गईं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी इलाकों तक अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विकसित भारत के लिए जरूरी है। उन्होंने एम्स देवघर की तारीफ करते हुए कहा कि यह संस्थान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा है।
फ्रांस और बेल्जियम में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
फ्रांस और बेल्जियम में स्कूलों की बदहाली और फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों के सड़क पर उतरने से सरकारी नीतियों पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर बयान, NEP पर दी सलाह
केंद्रीय मंत्री ने पुरानी सरकारों की राजनीति पर सवाल उठाए और अभिभावकों से बच्चों पर करियर न थोपने की अपील की।
दिल्ली के जंतर-मंतर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर सरकार सख्त है। करीब 38 हजार जवानों को तैनात किया गया है, जिसमें BSF जवान भी शामिल हैं। वहीं कल बिहार से दिल्ली जाने वाले 4 ट्रेनें रद्द रहीं, सरकार के इंतजामों पर बिहार में सियासत गरमाई हुई है। सख्त पहरे पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा, 'पता नहीं तिलचट्टे हमारे देश के किस बच्चे को हथियार बना लें, इसीलिए सरकार हमारी अलर्ट मोड में है।' सरकार में शामिल लोजपा(आर) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ‘कितनी ट्रेन कोई रोक लेगा। कितनी कनेक्टिविटी कोई रोक लेगा। ये भारत के युवा हैं, इन्हें कोई नहीं रोक सकता। ये दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता रखते हैं।’ इधर, सोशल मीडिया पर मुखर रहने वाली रोहिणी आचार्य ने लिखा- ‘सच का सामना करने से डरती-घबराती तानाशाह मोदी सरकार।’ वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया, ‘सर्वप्रथम लोकतंत्र की जननी बिहार से इन्होंने SIR की शुरुआत कर लोकतंत्र को खत्म करने का षड्यंत्र रचा।’ जानिए प्रोटेस्ट पर कैसे सियासत हो रही और किसने क्या-कहा… CJP प्रोटेस्ट को हल्के में ले रहे बिहार BJP के नेताबीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा, 'हम लोगों ने बिहार में भी देखा था कि किस तरह से आगजनी की घटना हुई थी। सरकार तो हमेशा व्यवस्था करती ही है और अगर आप सरकार को चुनौती दें, विधि व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करें तो सरकार का दायित्व तो बनता है कि सरकार उसकी व्यवस्था कायम करे, मुझे लगता है कि ये कोई अलग चीज नहीं है।' कुछ लोग नेता बनना चाहते है- रामकृपाल यादवमंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, 'कुछ लोग नेता बनना चाहते हैं और देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न करना चाहते हैं। काननू व्यवस्था को खराब करना चाहते हैं। कुछ ऐसे लोग हैं, कुछ पार्टियों के एजेंट लोग हैं। पार्टी सामने नहीं आएगी, अराजकता फैलाने के लिए पर्दे में रहकर ऐसे लोगों को तरजीह दे रही है, फंडिंग भी कर रही होगी।' वहीं, जदयू नेता श्याम रजक ने सीजेपी के प्रदर्शन से कांग्रेस की दूरी पर कहा कि कोई पार्टी अपना क्या निर्णय लेती है, ये उसका आंतरिक मामला है। एक संगठन आंदोलन की घोषणा करता है तो यह जरूरी नहीं कि दूसरे संगठन साथ सम्मिलित होने का काम करेंगे। अब जानिए विपक्ष कैसे हमलावर है…रोहिणी बोलीं- अब लोकतंत्र में 'वोट चोरों' की धांधली नहीं, 'जनता की मर्जी' चलेगी लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों पटना में हैं। दिल्ली प्रदर्शन को लेकर वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बीते 6 घंटे में बैक-टू-बैक 5 पोस्ट शेयर किए हैं। जिसमें उन्होंने मोदी सरकार को तानाशाह, डरपोक, चुनाव आयोग को मोदी सरकार और बीजेपी की उंगलियों पर नाचने वाली कठपुतली बताया है। ‘डराओ मत, धमकाओ मत, अब देश जाग चुका है, तानाशाही के ख़िलाफ़ देश का युवा अब सडकों पर आ चुका है।’, ‘सच बोलने वाली आवाज़ को जब-जब तुम दबाओगे, देश के हर कोने में तुम कई ध्रुव राठी और सौरभ पाओगे।’ तेजस्वी का दावा-10 हज़ार की आड़ में इन डकैतों ने बिहार चुनाव लूटा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 28 अगस्त 2025 को दिए अपने एक बयान की क्लिप शेयर करते हुए दावा किया कि बिहार में 10 हजार की आड़ में बिहार चुनाव लूटा गया है। तेजस्वी ने लिखा- 'बिहार चुनाव से पहले ही कहते आए है कि मोदी-शाह चुनाव आयोग की मदद से बेईमानी से चुनाव जीतने की साजिश कर रहे है। सर्वप्रथम लोकतंत्र की जननी बिहार से इन्होंने SIR की शुरुआत कर लोकतंत्र को खत्म करने का षड्यंत्र रचा।' युवाओं को ‘मक्खी’,‘कॉकरोच’ कहना लोकतंत्र का अपमान : मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने देश के युवाओं और युवतियों को लेकर की जा रही कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले युवाओं को ‘मक्खी’ और ‘कॉकरोच’ जैसे शब्दों से संबोधित करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि आज जब देश का युवा रोजगार, शिक्षा, अवसर, अधिकार और संविधान से जुड़े सवाल पूछता है तो उसके सवालों का जवाब देने के बजाय उसे अपमानित करना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। युवाओं को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। यही युवा देश की ताकत हैं और आने वाले भारत का निर्माण करने वाले हैं। अब जानिए दिल्ली में सरकार की तैयारी दिल्ली के जंतर-मंतर और कनॉट पेलेस इलाकों में 38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिसमें BSF जवान भी शामिल हैं। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें आज कैंसिल रहेंगी। 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं जबकि 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4km के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से आज रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 600 समर्थकों को हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की जैसे हालात दिखे। इन्हें रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगा दी हैं।
नाबार्ड में विभिन्न पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की ओर से एनालिस्ट, नेटवर्क सिक्योरिटी एनालिस्ट, लीड ऑडिटर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
भारत में शिक्षा में लिंग समानता पर यूनेस्को की रिपोर्ट
यूनेस्को की हालिया रिपोर्ट में भारत में शिक्षा में लिंग समानता की स्थिति पर गंभीर चिंताएं व्यक्त की गई हैं। शहरी क्षेत्रों में स्थिति बेहतर है, लेकिन ग्रामीण भारत में केवल 59 लड़कियां 100 लड़कों के मुकाबले उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी कर रही हैं। रिपोर्ट में प्रारंभिक शिक्षा में कमी और कर्नाटक के छात्रवृत्ति मॉडल की प्रशंसा की गई है। जानें और क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
तरनतारन के लोहका गांव में आम आदमी पार्टी (AAP) के 61 परिवारों ने कांग्रेस जॉइन कर ली है। शुक्रवार को एक छोटे कार्यक्रम में इन परिवारों ने AAP छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। बलजीत सिंह गोरा, दिलबाग सिंह और गुरवरियाम सिंह गोरा की प्रेरणा से ये परिवार कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेता हरमिंदर सिंह गिल ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार, उनके पिछले कार्यों और लोगों से संपर्क के कारण क्षेत्र में पार्टी से जुड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य सुविधाएं और अमन-शांति सुनिश्चित की जाएगीगिल ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और अमन-शांति सुनिश्चित की जाएगी। गिल ने पार्टी में शामिल हुए परिवारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है। गिल पट्टी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायकइस मौके पर मंगत सिंह, हरभजन सिंह, लखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। हरमिंदर सिंह गिल पट्टी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं। उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में हार मिली थी।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट में भर्ती का मौका है। संस्थान ने प्लेसेंटा हेल्थ परियोजना के तहत रिसर्च नर्स, तकनीशियन और फील्ड वर्कर के कुल 33 पदों पर भर्ती निकाली है।
Gender Ratio: बेटी बचाओ अभियान से जन्म के अनुपात में सुधार, हर 1,000 लड़कों पर 930 लड़कियां; शिक्षा में अब भी अंतर
Rahul Gandhi in Chennai: छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा-बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर रहेगा फोकस
RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भर्ती का अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी स्नातक स्तर के 3,548 पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं।
सुविवि में अतिथि शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। पहली बार विभिन्न संकायों में साक्षात्कार के लिए कुलगुरु के गृह नगर जोधपुर के शिक्षाविदों को बुलाने व इनकी यात्रा, मानदेय व दैनिक भत्ते पर का मामला सामने आया है। आरटीआई से मिले दस्तावेजों के अनुसार, पूर्व वर्षों में स्थानीय स्तर पर बिना अतिरिक्त खर्च के होने वाली चयन प्रक्रिया के लिए इस बार बाहर से शिक्षाविद बुलाए गए। साइंस कॉलेज में रसायनशास्त्र, प्राणीशास्त्र, फार्मेसी, वनस्पति शास्त्र और गणित के साक्षात्कार के लिए कुलगुरु की विशेष अनुमति से दो किराये की गाड़ियां लगाई गईं। इन गाड़ियों का टोल सहित 16,536 रुपए भुगतान हुआ। डॉ. राजेंद्र माथुर, डॉ. हीरा राम, डॉ. अनिल भंडारी, डॉ. ऋछपाल सिंह और डॉ. आर.डी. पंकज को 2,000 रुपए मानदेय और 600 रुपए भत्ता दिया गया। कॉमर्स में पिछले वर्षों की तरह स्थानीय बीएन विवि या सुविवि के पूर्व प्राध्यापकों का पैनल प्रस्तावित किया गया था, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। बैंकिंग एवं व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग में जोधपुर के वाणिज्य अधिष्ठाता प्रो. सुनील मेहता को बुलाया गया और उन्हें 7,750 रुपए का भुगतान किया गया। शिक्षकों व छात्र संगठनों ने इसकी शिकायत डिप्टी सीएम एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा तथा कुलाधिपति एवं राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की है। शिकायत में चयन प्रक्रिया व खर्च की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। आर्ट्स कॉलेज ने RTI में जानकारी को गोपनीय बताया विधि महाविद्यालय ने स्पष्ट किया कि बाहर से विषय विशेषज्ञों को बुलाने और उनका यात्रा व्यय वहन करने का काम कॉलेज स्तर पर नहीं, बल्कि सीधे विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया। सुविवि के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा मूलत: जोधपुर के निवासी हैं। सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय (आर्ट्स कॉलेज) ने साक्षात्कार मंडल के गठन, आमंत्रित शिक्षाविदों के नाम और खर्च से जुड़े छह बिंदुओं की जानकारी देने से इनकार कर दिया। कॉलेज ने इसे गोपनीय व तृतीय पक्ष से संबंधित बताया। यहां 10 विषयों में जोधपुर के शिक्षाविदों द्वारा साक्षात्कार लिए जाने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में विश्वविद्यालय का पक्ष जानने के लिए अधिकृत प्रवक्ता डॉ. कुंजन आचार्य से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। इन 2 फैसलों पर भी सवाल एक शिक्षक को तीन-तीन विषयों का विशेषज्ञ बनाया
स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं,आवास, आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया
स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं,आवास, आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया
Jind News: इस्माइलपुर में जरूरतमंद बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा केंद्र शुरू
Free education center for needy children launched in Ismailpur.
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के बाहर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग
Hathras News: जिले के 16 केंद्रों पर होगी पीईटी, तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
श्रीकृष्ण की शिक्षाओं से जीवन स्वर्ग : भारती
श्रीकृष्ण की शिक्षाओं से जीवन स्वर्ग : भारती
Azamgarh News: कस्तूरबा स्कूलों में शिक्षा के साथ सुरक्षा भी होगी मजबूत, भेजेंगे सेफ्टी रिपोर्ट
कस्तूरबा स्कूलों में शिक्षा के साथ सुरक्षा भी होगी मजबूत, भेजेंगे सेफ्टी रिपोर्ट
Nainital News: एआई से बदलेगी नर्सिंग शिक्षा पर मानवीय संवेदना रहेगी जरूरी
एआईसे बदलेगी नर्सिंग शिक्षा पर मानवीय संवेदना रहेगी जरूरी
देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है...
भारतीय संस्कृति, संस्कार और भगवद्गीता की शिक्षाओं का संदेश शुक्रवार को बिरला ऑडिटोरियम में देखने को मिला। स्कॉटल हाई स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव...
CG Teacher TET Exam: बैठक में विशेष टेट की तिथि, समय-सारणी और पाठ्यक्रम जल्द जारी करने के साथ अगस्त 2028 तक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।
दूदू के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र के तहत छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. संदीपन कुमार आर्य ने अध्यक्षता की। इसमें डिजिटल युग में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और तकनीक पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता डॉ.भूरि सिंह ने बताया- डिजिटल शिक्षा और तकनीक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम हैं। ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल साक्षरता से शिक्षा पाना आसान हुआ है। तकनीक ने उन्हें क्षमताएं बढ़ाने में मदद की। उन्होंने कहा- डिजिटल तकनीक से महिलाएं रोजगार के नए रास्ते ढूंढ सकती हैं। वर्क फ्रॉम होम, डिजिटल मार्केटिंग और महिला बिजनेस जैसे क्षेत्रों में वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं। डिजिटल साक्षरता उन्हें नए हुनर सीखने और सामाजिक बदलाव में मदद करती है। कार्यक्रम में छात्राओं को डिजिटल सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता समझाया गया। डॉ. सीताराम मेसरिया, डॉ. सुभाष पारीक और सरोज चौधरी भी मौजूद थे।
सिंगरौली जिले के बैढ़न विकासखंड शिक्षा अधिकारी फूलचंद पटेल को निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। बैढ़न ब्लॉक में बांटी गई लगभग 22,000 साइकिलों के वितरण के बाद सप्लायर एजेंसी को रसीद जारी न करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल से 7 अक्टूबर 2026 को निलंबन का आधिकारिक आदेश जारी किया गया। शासन ने इसे सरकारी कार्य में उदासीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना माना है। जून और जुलाई महीने के दौरान अलग-अलग तारीख में यह साइकिलें बांटी गई थीं। इसके बाद 8 जून 2026 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जब साइकिल वितरण की समीक्षा की गई, तब इस लापरवाही पर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। दबाव बनाने और गुणवत्ता से समझौते की भी शिकायतें जिला परियोजना समन्वयक आरएल शुक्ला ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ सप्लायर पर अनुचित दबाव बनाने और साइकिलों की गुणवत्ता से समझौता करने जैसी कई गंभीर शिकायतें भी सामने आई थीं। मामले की जांच और समीक्षा के बाद लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह के निर्देश पर फूलचंद पटेल को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बैढ़न तय किया गया है।
बारां में विप्र फाउंडेशन की प्रदेश, जिला, नगर और प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक जानकी फोर्ट में हुई। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा के निर्देश पर समाजहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन विस्तार, शिक्षा, रोजगार, सहायता कोष, छात्रावास और सामाजिक एकजुटता पर बात हुई। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी ने गांव-वार्ड स्तर पर कार्यकारिणी सक्रिय कर अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। डेटा बैंक बनाने का सुझावसंगठन महामंत्री हरिसूदन शर्मा ने डेटा बैंक बनाने का सुझाव दिया। राष्ट्रीय सदस्य हरिओम प्रधान ने प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन और रोजगार सहायता की बात कही। प्रभारी श्याम गौतम ने इकाइयों में तालमेल पर जोर दिया।जिला अध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने सहायता कोष, स्थायी कार्यालय और छात्रावास की जरूरत बताई। उन्होंने यूजीसी के एक कानून के खिलाफ जिले में आंदोलन की घोषणा की। बैठक ‘संगठन, संस्कार, शिक्षा, सेवा’ संकल्प के साथ संपन्न हुई।
प्रतापगढ़ में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के तहत बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता रैली निकाली गई। जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मिलकर ये रैली आयोजित की। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी और एडीजे सुंदरलाल खारोल ने जीरो माइल चौराहे से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रैली शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए वुडलैंड पार्क पहुंची। इसमें कई विभागों की महिलाएं, स्काउट-गाइड और छात्रावासों की बालिकाओं ने जोश के साथ हिस्सा लिया। रैली का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर देने का संदेश देना था। कलेक्टर शुभम चौधरी ने कहा- महिला सशक्तिकरण समाज के विकास के लिए जरूरी है। एक महिला को शिक्षित और सशक्त बनाने का असर सिर्फ उसके परिवार तक नहीं रहता, बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों का भविष्य भी संवरता है। उन्होंने सभी से समानता और सम्मान की भावना अपनाने की अपील की।
सवाई माधोपुर में शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा, चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक का प्रदर्शन रहा श्रेष्ठ
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी देवीलाल मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक, विभिन्न योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई।
PC: JAGRAN सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक (Graduate) युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एक शानदार अवसर निकाला है। आरआरबी ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के तहत कुल 3,548 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन की अंतिम तिथि: 06 नवंबर 2026 फॉर्म में संशोधन : 08 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक पदों का विवरण इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,548 पद भरे जाएंगे, जिनका विवरण इस प्रकार है: गुड्स ट्रेन मैनेजर: 2,750 पद सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 371 पद जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 300 पद चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 127 पद आयु सीमा और वेतनमान आयु सीमा: आवेदकों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आयु की गणना 01 जनवरी 2027 से की जाएगी)। आयु में छूट: नियमानुसार SC/ST वर्ग को 5 वर्ष, OBC वर्ग को 3 वर्ष तथा दिव्यांगजनों (PwBD) को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी। पे-स्केल: चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: ₹35,400 प्रति माह (पे लेवल-6) गुड्स ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क व जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट: ₹29,200 प्रति माह (पे लेवल-5) चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के अंकों के आधार पर किया जाएगा: विषय: परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, गणित (Mathematics) और रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाएंगे। अंक एवं समय: कुल 100 अंकों के प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में 1/3 (एक-तिहाई) अंक की निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
TNPSC group 4 Recruitment 2026: 6,574 पदों पर निकली भर्ती, चेक करें डिटेल्स और करें आवेदन
PC: kalingatv तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन (TNPSC) ने कंबाइंड सिविल सर्विसेज़ एग्जामिनेशन-IV सर्विसेज़ के 64 पोस्ट के लिए 6,574 वैकेंसी की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नौकरी के लिए भर्ती प्रोसेस 5 नवंबर तक खत्म हो जाएगा, इसलिए इंटरेस्टेड और एलिजिबल कैंडिडेट्स को डेडलाइन से पहले अपनी एप्लीकेशन जमा करनी होगी। इस भर्ती में विलेज एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, जूनियर असिस्टेंट, टाइपिस्ट और स्टेनो टाइपिस्ट के साथ-साथ रेवेन्यू असिस्टेंट, टैक्स कलेक्टर, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड IV, को-ऑपरेटिव सोसाइटीज़ के जूनियर इंस्पेक्टर, फॉरेस्ट वॉचर और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ फॉरेस्ट गार्ड शामिल हैं। इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स को यह भी ध्यान देना चाहिए कि सिलेक्शन के लिए एक रिटन एग्जाम होगा जो अगले साल 10 जनवरी को होगा। यह भर्ती तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन नंबर 11/2026 के तहत एडवर्टाइजमेंट नंबर 747 के तहत जारी की गई है। ज़रूरी जानकारी: एप्लीकेशन शुरू होने की तारीख: 6 अक्टूबर एप्लीकेशन खत्म होने की तारीख: 5 नवंबर करेक्शन विंडो खुलने की तारीख: 9 नवंबर करेक्शन विंडो बंद होने की तारीख: 11 नवंबर एग्जाम की तारीख: 10 जनवरी एग्जाम मोड: OMR बेस्ड ऑब्जेक्टिव एग्जामिनेशन एप्लीकेशन मोड: ऑनलाइन वैकेंसी की जानकारी: विलेज एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर: तमिलनाडु मिनिस्टीरियल सर्विस: 291 जूनियर असिस्टेंट (सिक्योरिटी): तमिलनाडु मिनिस्टीरियल सर्विस: 28 बिल कलेक्टर: तमिलनाडु मिनिस्टीरियल सर्विस: 59 जूनियर असिस्टेंट (नॉन सिक्योरिटी): तमिलनाडु मिनिस्टीरियल सर्विस: 2610 जूनियर असिस्टेंट (नॉन सिक्योरिटी): तमिलनाडु ज्यूडिशियल मिनिस्टीरियल सर्विस: 252 जूनियर असिस्टेंट : तमिलनाडु म्युनिसिपल काउंसिल सर्विस: 119 रेवेन्यू असिस्टेंट: तमिलनाडु म्युनिसिपल काउंसिल सर्विस: 96 जूनियर असिस्टेंट : तमिलनाडु म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन सर्विस: 70 जूनियर असिस्टेंट : तमिलनाडु आदि द्रविड़र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड : 43 जूनियर असिस्टेंट : ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन: 134 टैक्स कलेक्टर: ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन: 107 जूनियर असिस्टेंट : तमिलनाडु स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड : 25 जूनियर असिस्टेंट : तमिलनाडु हैंडलूम वीवर्स को-ऑपरेटिव सोसाइटीज लिमिटेड: 20 जूनियर असिस्टेंट : तमिलनाडु पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 5 जूनियर असिस्टेंट : तमिलनाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 3 जूनियर असिस्टेंट: तमिलनाडु मेडिसिनल प्लांट फार्म्स एंड हर्बल मेडिसिन कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 6 जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स): तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 422 बिल कलेक्टर: तमिलनाडु अर्बन हैबिटेट डेवलपमेंट बोर्ड: 38 जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट: तमिलनाडु स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी: 42 जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (कंप्यूटर ऑपरेटर): तमिलनाडु स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी: 13 जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ तमिलनाडु: 6 टाइपिस्ट: तमिलनाडु मिनिस्टीरियल / लेजिस्लेटिव असेंबली सेक्रेटेरिएट / सेक्रेटेरिएट सर्विस: 856 टाइपिस्ट: तमिलनाडु ज्यूडिशियल मिनिस्टीरियल सर्विस: 377 टाइपिस्ट: तमिलनाडु स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 15 टाइपिस्ट: तमिलनाडु वक्फ बोर्ड : 6 टाइपिस्ट: तमिलनाडु म्युनिसिपल काउंसिल सर्विस: 260 टाइपिस्ट: ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन: 56 टाइपिस्ट: तमिलनाडु पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 2 स्टेनो टाइपिस्ट (ग्रेड III): तमिलनाडु मिनिस्टीरियल सर्विस: 209 स्टेनो टाइपिस्ट (ग्रेड III): तमिलनाडु ज्यूडिशियल मिनिस्टीरियल सर्विस: 145 स्टेनो टाइपिस्ट (ग्रेड III): तमिलनाडु आदि द्रविड़र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन: 1 स्टेनो टाइपिस्ट (ग्रेड III): तमिलनाडु स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड : 2 स्टेनो टाइपिस्ट (ग्रेड III): तमिलनाडु वक्फ बोर्ड : 2 स्टेनो टाइपिस्ट (ग्रेड III): चेन्नई मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी: 1 स्टेनो टाइपिस्ट: तमिलनाडु म्युनिसिपल काउंसिल सर्विस: 16 पर्सनल क्लर्क: तमिलनाडु म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन सर्विस: 60 शॉर्टहैंड टाइपिस्ट (ग्रेड III): ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन: 28 टेलीफोन ऑपरेटर: तमिलनाडु फोरेंसिक साइंस सबऑर्डिनेट सर्विस: 1 एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (ग्रेड IV): तमिलनाडु हिंदू रिलीजियस एंड चैरिटेबल एंडोमेंट्स सबऑर्डिनेट सर्विस: 46 जूनियर इंस्पेक्टर ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज: तमिलनाडु को-ऑपरेटिव सबऑर्डिनेट सर्विस: 8 रिकॉर्ड क्लर्क (ग्रेड III): तमिलनाडु इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 19 सीनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट: अरासु रबर कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 1 लेबोरेटरी असिस्टेंट: तमिलनाडु फोरेंसिक साइंस सबऑर्डिनेट सर्विस: 23 सेल्स असिस्टेंट: तमिलनाडु हैंडीक्राफ्ट्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 10 फॉरेस्ट वॉचर: तमिलनाडु फॉरेस्ट सबऑर्डिनेट सर्विस: 40 फॉरेस्ट गार्ड विद ड्राइविंग लाइसेंस: तमिलनाडु फॉरेस्ट सबऑर्डिनेट सर्विस: 1 एप्लीकेशन फीस: वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस: Rs 150 एग्जामिनेशन फीस: Rs 100 उम्र सीमा: विलेज एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर: 21-30 जूनियर असिस्टेंट/बिल कलेक्टर/टैक्स कलेक्टर/रेवेन्यू असिस्टेंट: 18-30 जूनियर असिस्टेंट – रिज़र्व कैटेगरी के लिए बिना ज़्यादा से ज़्यादा उम्र सीमा वाले पद: 18-30 जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट/टाइपिस्ट: 18-30 स्टेनो टाइपिस्ट (ग्रेड III) : 18-30 एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (ग्रेड IV) : 25-35 जूनियर इंस्पेक्टर ऑफ़ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज़/रिकॉर्ड क्लर्क: 18-30 सीनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट/लेबोरेटरी असिस्टेंट/सेल्स असिस्टेंट: 18-30 फॉरेस्ट वॉचर: 21-30 फॉरेस्ट गार्ड ड्राइविंग लाइसेंस के साथ: 21-30 ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स: SSLC मार्क शीट / सर्टिफिकेट HSC मार्क शीट / सर्टिफिकेट, जहाँ भी हो लागू डिप्लोमा सर्टिफिकेट, जहाँ लागू हो डिग्री / प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट, जहाँ लागू हो कंसोलिडेटेड मार्कशीट टाइपराइटिंग सर्टिफिकेट, जहाँ लागू हो शॉर्टहैंड सर्टिफिकेट, जहाँ लागू हो कंप्यूटर ऑन ऑफिस ऑटोमेशन सर्टिफिकेट, जहाँ लागू हो कम्युनिटी सर्टिफिकेट, जहाँ लागू हो उम्र में छूट का प्रूफ, जहाँ लागू हो PwBD सर्टिफिकेट, जहाँ लागू हो फॉरेस्ट गार्ड के लिए ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ड्राइविंग लाइसेंस फॉरेस्ट गार्ड के लिए ड्राइविंग एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ फॉरेस्ट गार्ड के लिए फर्स्ट एड सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ फॉरेस्ट पोस्ट के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट, जब मांगा जाए हाल का फोटोग्राफ स्कैन किया हुआ सिग्नेचर एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: ग्रुप 4 पोस्ट और सर्विस के हिसाब से एजुकेशनल और टेक्निकल क्वालिफिकेशन अलग-अलग होती हैं। कैंडिडेट को अप्लाई करने से पहले खास पोस्ट के लिए रिक्वायरमेंट चेक कर लेनी चाहिए। इस रिक्रूटमेंट के लिए तमिल भाषा ज़रूरी है। एग्जाम की जानकारी: पार्ट A: तमिल एलिजिबिलिटी-कम-स्कोरिंग टेस्ट पार्ट B: जनरल स्टडीज़ पार्ट C: एप्टीट्यूड और मेंटल एबिलिटी सैलरी: विलेज एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर: लेवल 8 कई जूनियर असिस्टेंट / टाइपिस्ट पोस्ट: लेवल 8 जूनियर असिस्टेंट – हैंडलूम वीवर्स को-ऑपरेटिव सोसाइटीज़: Rs 17,000 से Rs 54,060 + EPF जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) – तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन: लेवल 3 – Rs 19,500 से Rs 62,000 बिल कलेक्टर – तमिलनाडु अर्बन हैबिटेट डेवलपमेंट बोर्ड: लेवल 3 – Rs 16,600 से Rs 52,400 कई स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट: लेवल 10 जूनियर इंस्पेक्टर ऑफ़ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज़: लेवल 10 सीनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट: लेवल 10 + EPF फॉरेस्ट वॉचर: लेवल 3 फॉरेस्ट गार्ड ड्राइविंग लाइसेंस के साथ: लेवल 5 सिलेक्शन प्रोसेस: रिटन टेस्ट मेरिट लिस्टिंग और शॉर्टलिस्टिंग डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पोस्ट अलॉटमेंट अप्लाई कैसे करें: TNPSC की ऑफिशियल साइट पर जाएं और ‘रिक्रूटमेंट’ सेक्शन पर क्लिक करें। ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन और डैशबोर्ड’ पर जाएं और ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें, अगर आपने पहले ऐसा नहीं किया है। अपनी डिटेल्स भरें और वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के ज़रिए TNPSC में खुद को रजिस्टर करें। TNPSC वेबसाइट पर लॉग इन करें और ग्रुप 4 और उसी ग्रुप के तहत अपनी पसंद की पोस्ट चुनें। अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और दूसरी डिटेल्स सही और सटीक रूप से भरें। अपनी फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान और दूसरे ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स बताए अनुसार अपलोड करें। वेबसाइट पर दिए गए पेमेंट मोड का इस्तेमाल करके एप्लीकेशन फीस पे करें। अपना एप्लीकेशन ध्यान से चेक करें और उसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें। अपना एप्लीकेशन और एनरोलमेंट नंबर नोट करना न भूलें।
केंद्र सरकार ने झारखंड के शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों (जेसीईआरटी और डायट) में शिक्षकों के बड़े पैमाने पर रिक्त पदों पर चिंता जताई है। केंद्र ने राज्य सरकार को प्राथमिकता के आधार पर इन रिक्तियों को भरने और नियमित शिक्षकों की भर्ती करने का निर्देश दिया है।
स्कूल की पढ़ाई के साथ अब घर बैठे लाइव क्लास भी, कक्षा 9वीं से 12वीं तक मिलेगी डिजिटल शिक्षा की सुविधा
लखीमपुर खीरी में बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए आठ खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी की अनुमति के बाद 8 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया। इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी जारी आदेश के अनुसार, बेहजम में तैनात देवेश राय को बांकेगंज भेजा गया है। बांकेगंज के राकेश कुमार को धौरहरा, बिजुआ के नागेंद्र चौधरी को कुम्भी और ईसानगर के अखिलानंद राय को बेहजम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह धौरहरा के आशीष कुमार पांडेय को फूलबेहड़, फूलबेहड़ के बृजराज सिंह को निघासन और निघासन के धर्मेश यादव को नगर क्षेत्र में तैनाती दी गई है। वहीं, बीएसए कार्यालय खीरी में तैनात सुनील कुमार को बिजुआ भेजा गया है। तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश बीएसए ने सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश मिलते ही नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। उन्हें शासन और विभाग की योजनाओं को समय से लागू कराने के साथ उनकी प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से बीएसए कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।
लखनऊ में शिक्षाविदों का सम्मेलन:इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में टीजी-स्मार्ट 2026 सम्मेलन का शुभारंभ
लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में गुरुवार को परिवहन अवसंरचना, टिकाऊ निर्माण सामग्री और जियो-टेक्निकल इंजीनियरिंग पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन टीजी-स्मार्ट 2026 का शुभारंभ हुआ। सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित सम्मेलन 8 से 10 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ जापान और इंडोनेशिया सहित अन्य देशों के शिक्षाविद, शोधकर्ता और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य मजबूत, टिकाऊ और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम परिवहन अवसंरचना विकसित करने के लिए नई तकनीकों और शोध पर चर्चा करना है। विश्वविद्यालय के चांसलर एवं सम्मेलन के मुख्य संरक्षक प्रो. सैयद वसीम अख्तर ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि प्रो. प्रदीप कुमार रामनचारला ने कहा कि आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए मजबूत परिवहन अवसंरचना जरूरी है। उन्होंने जियो-टेक्निकल, जियो-फिजिकल और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के समन्वय पर जोर दिया। सम्मेलन संयोजक प्रो. सैयद अकील अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया।
मिर्जापुर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित मेगा ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चिन्हित ग्राम ककरद में डोर-टू-डोर भ्रमण किया। गुरुवार को प्राधिकरण के सचिव आनन्द कुमार द्वितीय ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। अभियान के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ग्रामीणों से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। यह पता किया गया कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। साथ ही लाभ प्राप्त करने में आने वाली परेशानियों के बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की गई। बच्चों की पढ़ाई और निःशुल्क कानूनी सहायता की समीक्षा शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बच्चों के विद्यालय जाने, उनकी उपस्थिति और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। इसके साथ ही जरूरतमंद और पात्र व्यक्तियों तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचने की स्थिति का भी जायजा लिया गया। ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता और अन्य विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी देकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश भ्रमण के दौरान सामने आई समस्याओं और ग्रामीणों की जरूरतों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश और सुझाव दिए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आनन्द कुमार द्वितीय ने बताया कि मेगा ड्राइव का मुख्य उद्देश्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा सुविधाओं और विधिक सेवाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी देना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
बीकानेर की अंतरराष्ट्रीय शूटर बहनों स्वाति सारण और शिक्षा सारण ने पंजाब के अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय शूटिंग टीम चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों बहनों ने प्रतियोगिता में पहला और दूसरा स्थान हासिल करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ ही दोनों का चयन विश्वविद्यालय की शूटिंग टीम में हुआ है। अब जनवरी में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में दोनों बहनें विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। 56 खिलाड़ियों के बीच हासिल किए पहले दो स्थान सनराइज शूटिंग अकादमी के कोच रघुवीर सिंह के अनुसार, चयन ट्रायल में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों के करीब 56 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच स्वाति और शिक्षा ने अपने प्रदर्शन के दम पर पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों बहनें गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की छात्राएं भी हैं। व्यक्तिगत स्पर्धा के साथ टीम इवेंट में भी दोनों बहनों की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर दोनों ने स्वर्ण पदक जीता। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा कोच रघुवीर सिंह ने बताया कि अगले साल जनवरी में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में स्वाति और शिक्षा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयन ट्रायल में प्रदर्शन के बाद अब दोनों की नजरें राष्ट्रीय स्तर की इस विश्वविद्यालय प्रतियोगिता पर टिकी हैं। रोजाना 8 घंटे कर रहीं प्रेक्टिस आगामी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए दोनों बहनें सनराइज शूटिंग अकादमी में प्रतिदिन करीब 8 घंटे प्रेक्टिस कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से बीकानेर के खेल जगत में खुशी का माहौल है। लगातार अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के दम पर दोनों बहनें अब ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाने की तैयारी में जुटी हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं। 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो-दो पालियों में परीक्षा होगी।
रांची यूनिवर्सिटी के 36 कर्मचारियों को दुर्गा पूजा से पहले सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। नौकरी नियमित होने के 5 साल बाद अब सरकार ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही इन कर्मचारियों के वेतन निर्धारण प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इनमें 20 तृतीय श्रेणी और 16 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। यूनिवर्सिटी ने इन सभी की सेवा 21 सितंबर 2021 से नियमित की थी। लेकिन सरकार ने वर्ष 2023 में विवि द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को दो बार अस्वीकृत कर दिया था। इसके बाद कर्मचारी हाईकोर्ट चले गए थे। अगस्त 2025 में हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला देते हुए सरकार के आदेश को रद्द कर दिया था। अब उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने नौकरी पक्की मानते हुए वेतन निर्धारण प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 10 से 30 साल तक काम, अब नौकरी पक्की हुई कहानी सिर्फ वेतन निर्धारण की नहीं है। कई कर्मचारी वर्षों तक अनुबंध पर काम करते रहे। सूची में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति 2003 से और चतुर्थ श्रेणी में एक कर्मचारी की नियुक्ति 1990 की है। यानि कुछ कर्मचारियों ने नियमित कर्मचारी बनने से पहले करीब तीन दशक तक विवि में सेवा दी। विवि ने किया नियमित, सरकार ने रोका वेतन रांची विवि ने नियमितीकरण के बाद वेतन निर्धारण के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा, लेकिन प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया। विवि ने फिर प्रस्ताव भेजा तो 4 अगस्त 2023 को इसे भी खारिज कर दिया गया। सरकार की आपत्ति मुख्य रूप से यह थी कि इन कर्मियों की नियुक्ति सृजित पदों के विरुद्ध नहीं हुई थी। इन कर्मचारियों की नौकरी पक्की और वेतन का निर्धारण 16 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : मो. फेदा, आइजक एक्का, वीणा कुमारी, संजय तिर्की, प्रतिमा मिंज, जगनी कुमारी, धरम मुंडा, दिनेश कुमार, शमीम अंसारी, राजेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार मंडल, राजू बहादुर राय, रवींद्र कुमार पासवान, सरिता कच्छप, शंकर भंडारी। नियमित किए गए 20 तृतीय श्रेणी कर्मचारी व उनके पद संजीत राज (कैलीग्राफिस्ट), धर्मेंद्र कुमार (स्टेनो), नईमा खातून (एलडीए), अनुज सिन्हा (टाइपिस्ट), धीरज बेदिया (क्लर्क), नसीमा खातून (स्टेनो), राकेश कुमार (क्लर्क), शमशेर अली (स्टेनो), गीता उरांव (स्टेनो), अनिल कुमार (स्टेनो), रागिनी मिश्रा (स्टेनो), विनय (क्लर्क), मंजय प्रमाणिक (क्लर्क), दिनेश्वर प्रसाद (कैशियर), सुभाष कच्छप (एलडीए), अमित कुमार (एलडीए), सुमन महतो (स्टेनो), क्षितिज श्रीवास्तव (एलडीए), शमीम खान (स्टेनो), शंकर गोदार (क्लर्क) 36 कर्मचारियों ने ऐसे जीती कानूनी लड़ाई 2016 : यूनिवर्सिटी ने नियमितीकरण के लिए प्रक्रिया बढ़ाई। 2021 : यूनिवर्सिटी ने 21 सितंबर से 36 कर्मचारियों की सेवा नियमित की।2022 : नियमित कर्मचारियों के वेतन निर्धारण का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया।2023 : सरकार ने वेतन निर्धारण का प्रस्ताव दो बार खारिज किया।2025 : 26 अगस्त को कोर्ट ने सरकार के अस्वीकृति आदेश को रद्द किया। आगे क्या... नियमितीकरण की तिथि से ही सभी लाभ देय होंगे रांची यूनिवर्सिटी ने इन 36 कर्मचारियों की सेवा 21 सितंबर 2021 से नियमित की थी। इनके वेतन निर्धारण के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर उच्च शिक्षा निदेशक सुधीर बाड़ा ने मंजूरी दे दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसलिए इनको विवि द्वारा नियमित किए जाने की तिथि से ही इन्हें एरियर समेत अन्य लाभ देय होंगे।
जन्मदिन पर शिक्षा शुल्क जमा, छात्रों को कराया भोजन
नागौर| नागौर में महावीर इंटरनेशनल नागौर केंद्र के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार संखलेचा ने अपने जन्मदिन पर सेवा कार्य करते हुए एक विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थी की एक साल की 11,000 रुपए वार्षिक शुल्क राशि जमा कराई। इसके साथ ही उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों के विद्यालय में बच्चों को भोजन भी कराया। संस्था के सदस्यों ने इस पहल के लिए उनका सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। संखलेचा ने कहा कि जन्मदिन पर केवल केक, मिठाई या होटल में पार्टी करने तक सीमित रहने के बजाय जरूरतमंदों के लिए कुछ करना अधिक संतोष देता है और ऐसे कार्यों से मन को सुकून मिलता है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, इंटरनेशनल डायरेक्टर (मीडिया व पब्लिसिटी) अनिल कुमार बांठिया और वीरा केंद्र की अध्यक्ष नेहा संखलेचा मौजूद रहीं।
Maharajganj News: कस्तूरबा स्कूलों में शिक्षा के साथ सुरक्षा भी होगी मजबूत, भेजेंगे सेफ्टी रिपोर्ट
हाथरस हादसे के बाद सतर्क हुआ विभाग, महराजगंज के 13 केजीबीवी का है संचालन
शिक्षा हुई महंगी, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल : संजय
आम आदमी पार्टी के नेता राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा महंगी हो गई है।
युवाओं को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ना जरूरी : संत नरेशानंद
हरियाणा सनातन संस्कृति जागृति ट्रस्ट, पानीपत के तत्वावधान में राष्ट्रीय संत नरेशानंद सेनाचार्य महाराज के नेतृत्व में चल रहा नशा
कुंभ राशि वालों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, शुभ रंग- आसमानी
Aquarius Daily Horoscope, 9 October 2026 Aaj Ka Kumbh Rashifal in Hindi: किसी को पैसा उधार ना दें, आपका सम्मान बढ़ेगा, परिवार से सहयोग मिलेगा, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, धन कमाने के नए रास्ते तलाशने का समय है, व्यापार में स्थिति बेहतर करने के काम सफल होंगे.
Jhansi News: शिक्षा मित्र ने मां-बेटी से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
एरच। एरच थाना क्षेत्र के टेहरका गांव के प्राथमिक विद्यालय में छात्रा और उसकी मां से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शिक्षा मित्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
आईआईटी मद्रास और आईआईटी धारवाड़ में समझौता, शिक्षा-शोध और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
Bengaluru, 8 अक्टूबर . भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी मद्रास) और आईआईटी धारवाड़ ने Thursday को शिक्षा, अनुसंधान और उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे. दोनों संस्थानों को बधाई देते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ... Read more
यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 28 अक्टूबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट (यूजीसी-नेट) दिसंबर 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट...
मातृभाषा माध्यम में उच्च शिक्षा विकास को दे सकती है रफ्तार
मातृभाषा माध्यम में उच्च शिक्षा The post मातृभाषा माध्यम में उच्च शिक्षा विकास को दे सकती है रफ्तार appeared first on प्रवक्ता.कॉम - Pravakta.Com .
ओडिशा में स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर फोकस, सीएम माझी ने मिशन मोड में काम करने के दिए निर्देश
भुवनेश्वर, 8 अक्टूबर . Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने Thursday को जमीनी स्तर पर सामाजिक क्षेत्र के जटिल मुद्दों की पहचान करने, उनकी जांच करने और उनके तेजी से और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत और रचनात्मक मंच की जरूरत पर जोर दिया. लोक सेवा भवन में ‘प्रायस’ (प्रायस-परिणाम ... Read more
लखनऊ में वर्ष 1959 में अधिग्रहित जमीन का पूरा मुआवजा छह दशक से अधिक समय बाद भी नहीं मिलने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि यदि 22 अक्टूबर तक याची को पूरी देय राशि का भुगतान नहीं किया गया तो अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होकर जवाब देना होगा। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार की खंडपीठ ने राजकुमार शैलेंद्र सिंह की याचिका पर यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई 1959 में पूरी हो गई थी, जबकि मुआवजे की वसूली के लिए वर्ष 2019 से निष्पादन कार्यवाही चल रही है। इसके बावजूद याची को अब तक पूरा भुगतान नहीं किया गया। 15 प्रतिशत ब्याज भी मांगा है अदालत को बताया गया कि याची को अभी तक 11.72 लाख रुपये ही मिले हैं, जबकि अगस्त 2025 तक 38.25 लाख रुपये से अधिक की राशि देय थी। याची के अधिवक्ता के अनुसार बकाया रकम पर 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी बनता है। पीठ ने कहा कि मामले में कई न्यायिक आदेशों का पालन नहीं किया गया। कोर्ट ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर अपर मुख्य सचिव को यह बताना होगा कि याची को मुआवजे के अतिरिक्त भारी हर्जाना क्यों न दिया जाए? मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी।
माओवादी हिंसा के काले दौर से निकलकर पहले चरण में बालाघाट के 100 बैगा गांव अब विकास की नई कहानी लिखने की तैयारी में हैं।
मोतिहारी के डीएम सौरभ सुमन यादव ने गुरुवार को केसरिया प्रखंड के कढ़ान बैरिया स्थित मॉडल स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में पढ़ाई की स्थिति का जायजा लिया और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम स्मार्ट क्लास में पहुंचे और बच्चों से सीधे संवाद किया। इसके बाद वे खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कक्षा में बच्चों को गणित पढ़ाया और ब्लैक बोर्ड पर सवाल हल कर समझाया। डीएम को अपने बीच शिक्षक के रूप में देखकर बच्चे भी उत्साहित नजर आए। बच्चों से पूछा- शिक्षा साथी ऐप का कर रहे इस्तेमाल? डीएम ने बच्चों से शिक्षा साथी ऐप के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ऐप पढ़ाई और रिवीजन के लिए उपयोगी है। बच्चों को रोजाना इसका इस्तेमाल करने और घर पर पढ़ाई का रिवीजन करने की सलाह दी। हाजिरी से लेकर मिड-डे मील तक की जांच डीएम ने शिक्षकों से विद्यार्थियों की हाजिरी, मध्याह्न भोजन, स्कूल की साफ-सफाई और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। स्मार्ट क्लास का ज्यादा इस्तेमाल करने पर जोर डीएम ने कहा कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बच्चों की पढ़ाई को और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने स्कूल में उपलब्ध स्मार्ट क्लास का अधिक से अधिक उपयोग करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त आशीष कुमार, सहायक समाहर्ता राजकृष्ण झा, चकिया एसडीओ शिवानी शुभम, केसरिया बीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 की 9वीं से 12वीं क्लास तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित होंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार निर्धारित समय-सारणी में शामिल विषयों की परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। जिन विषयों की जानकारी टाइम टेबल नहीं है, उनकी परीक्षा स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएगी। स्कूल स्तर की परीक्षाएं और प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं निर्धारित टाइम टेबल के अंतराल वाले दिनों में कराई जाएंगी। इसके अलावा इस बार प्राइवेट स्कूलों में पेपर नहीं रखे जाएंगे। पंचायत चुनाव के कारण बदला परीक्षा का कार्यक्रम राज्यभर में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 15 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच होनी थी, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण शिक्षा विभाग को टाइम टेबल बदलना पड़ा। अब दिसंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा चलेगी और इसके बाद फरवरी में फाइनल एग्जाम हो सकते हैं। पहली से 8वीं क्लास तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा स्कूल अपने स्तर पर आयोजित करेंगे। प्राइवेट स्कूलों में नहीं रखे जा सकेंगे पेपर शिक्षा विभाग ने पेपर की गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। प्राइवेट स्कूलों में प्रश्न-पत्र नहीं रखे जाएंगे। प्राइवेट स्कूलों के प्रश्न-पत्र संबंधित पीईईओ/यूसीईईओ के पास रखे जाएंगे। परिस्थितियों के अनुसार पेपर पुलिस थाने में सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी की जा सकेगी। जिला शिक्षा अधिकारी को यह निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है। निरीक्षण के लिए फ्लाइंग टीम आदेश में परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए संभागीय संयुक्त निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और डाइट प्राचार्य की ओर से फ्लाइंग टीम बनाकर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला स्तर पर प्रश्न-पत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में करने और प्रश्न-पत्र प्राप्त होने से पहले जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। इन कक्षाओं के लिए अब जारी होंगी तारीख शिक्षा विभाग ने समान परीक्षा योजना से जुड़ी क्लास 9वीं से 12वीं तक के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया, लेकिन क्लास 1 से 8 तक के लिए अब तक कोई निर्देश नहीं दिए हैं। पंचायत राज चुनावों के कारण ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पहली से 8वीं तक के एग्जाम भी तय तारीखों में नहीं हो सकते। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक राजेश गोस्वामी ने बताया कि इन कक्षाओं के लिए टाइम टेबल अलग से जारी किया जाएगा।
जल शिक्षा पर पीएम मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद: सीआर पाटिल
New Delhi, 8 अक्टूबर . केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने Thursday को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों को शामिल करने के Prime Minister Narendra Modi के विजन पर जोर दिया. इस विजन के तहत स्कूली पाठ्यक्रम में जल से संबंधित जानकारी शामिल की जाएगी और उच्च शिक्षण संस्थानों में जल प्रबंधन और ... Read more
राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्पष्ट है कि छात्र-छात्राओं का निजी डेटा रखने के लिए अपार थर्ड पार्टी क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स का इस्तेमाल कर सकता है। डेटा उपलब्धता, रिकवरी व सेवा की निरंतरता के लिए डेटा ट्रांसफर किया जा सकेगा।
संत रविदास जयंती वर्ष में मुंगाना में संस्कार केंद्र का शुभारंभ, शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर
बड़ी सादड़ी के मुंगाना स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में संत रविदास सरस्वती संस्कार केंद्र का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ संस्कारों की आवश्यकता, संत रविदास के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा की गई।
नशा, नौकरी, शिक्षा और अस्पताल... पंजाब के मुद्दों पर BJP-AAP-कांग्रेस में बहस
पंजाब की सियासत में नशा, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास बड़े मुद्दे बने हुए हैं. ‘पंचायत आजतक में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने इन मुद्दों पर एक-दूसरे के दावों पर सवाल उठाए.
भारत के शिक्षा बजट में कमी: कौन से राज्य कर रहे हैं सबसे कम खर्च?
भारत में शिक्षा पर खर्च की स्थिति चिंताजनक है, खासकर तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में। हालिया आंकड़ों के अनुसार, ये राज्य अपने सकल घरेलू उत्पाद का केवल 1.3 से 1.7 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च कर रहे हैं। जबकि दिल्ली जैसे राज्य शिक्षा को प्राथमिकता देते हैं, अन्य राज्य बुनियादी ढांचे के विकास और मुफ्त योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जानें इन राज्यों के बजट और शिक्षा पर खर्च के पीछे के कारण।
job news 2026: स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर निकली हैं भर्ती, कर सकते हैं आप भी आवेदन
इंटरनेट डेस्क। आपको भी अगर सरकारी नौकरी करनी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन की लास्ट डेट- 27 अक्टूबर 2026 कुल पद- 418 आयु सीमा- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 एवं 45 वर्ष निर्धारित की गई है। सैलेरी- पदों के अनुसार आवेदन- ऑनलाइन ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट देख सकते हैं pc- drivendata.co
समावेशी शिक्षा के लिए 60 हजार स्कूलों व 72 लाख से अधिक शिक्षकों से संवाद
New Delhi, 8 अक्टूबर . विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक देशव्यापी पहल की है. इसके तहत देशभर के स्कूलों में प्रशस्त पोर्टल के माध्यम से समावेशी शिक्षा पर 30 मिनट के जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की इस पहल ... Read more
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क के 1,270 पदों पर भर्ती, 4 नवंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हाई कोर्ट में क्लर्क के पदों पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है...
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 2027 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी की
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 2027 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की तिथियाँ और शुल्क की जानकारी जारी की है। कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए बिना लेट फीस के फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026 है। इसके बाद विभिन्न लेट फीस के साथ फॉर्म जमा करने की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। छात्रों को 75% उपस्थिति की आवश्यकता होगी। जानें पूरी जानकारी इस लेख में।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की मेरिट लिस्ट और शारीरिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। 3.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने सीबीटी दी थी। 3,298 पदों पर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवार अब 15 से 31 अक्तूबर तक पीएसटी और पीएमटी में शामिल होंगे।
बिहार के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में अब छात्रों को लाभुक योजनाओं का फायदा 75% उपस्थिति के आधार पर मिलेगा।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 का नोटिस जारी कर दिया है। आवेदन 7 अक्तूबर से शुरू हो चुके हैं और 5 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर को होगी।
एयरफोर्स में पायलट कैसे बनते हैं? 12वीं के बाद ये रास्ते खोलते हैं आसमान की उड़ान
भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर जानें कि 12वीं और स्नातक के बाद भारतीय वायु सेना में पायलट कैसे बन सकते हैं। एनडीए, सीडीएस और एएफसीएटी के जरिए प्रवेश, एसएसबी, मेडिकल जांच और उड़ान प्रशिक्षण की पूरी जानकारी आसान भाषा में
हाईकोर्ट की आपत्ति के बाद शिक्षा विभाग सख्त, बाला देवी मामले में अधिकारियों का रिकॉर्ड तलब
Nainital News: अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग शिक्षा सम्मेलन में जुटेंगे 600 विशेषज्ञ
अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग शिक्षा सम्मेलन में जुटेंगे 600 विशेषज्ञ
Dehradun News: 24 उप शिक्षा अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमेट), देहरादून में लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड से चयनित 24 उप शिक्षा अधिकारियों का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो गया।
Shahjahanpur News: शिक्षामित्रों को जल्द मिलेगी घर के पास तैनाती, 98 फीसदी अभिलेखाें का सत्यापन पूरा
लंबे समय से घर से दूर परिषदीय विद्यालयों में नौकरी कर रहे शिक्षामित्रों को अब राहत मिलने वाली है। जिले में शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Jaunpur News: बीईओ के निरीक्षण में बिना सूचना के गायब मिले एक शिक्षक और दो शिक्षामित्र
A teacher and two teaching assistants were found missing without notice during the BEO's inspection
चूरू के कन्या आदर्श छात्रावास में बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत ने छात्राओं से बात की। उन्होंने महिला कल्याण संवाद कार्यक्रम के तहत यह संवाद किया। छात्राओं ने छात्रावास की व्यवस्थाओं और अपनी जरूरतों से जुड़ी समस्याएं और सुझाव मंत्री को बताए। गहलोत ने कहा कि बालिकाओं को अच्छी शिक्षा, सुरक्षित माहौल और जरूरी सुविधाएं देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने को कहा। विधायक हरलाल सहारण और पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने भी छात्राओं को लक्ष्य तय कर मेहनत करने की सलाह दी। छात्राओं ने ओपन जिम और लाइब्रेरी खोलने की मांग रखी। मंत्री गहलोत ने छात्राओं की मांगों को ध्यान से सुना और अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक को छात्रावास में छात्राओं की हर हफ्ते स्वास्थ्य जांच कराने के भी निर्देश दिए।
job news 2026: कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली हैं भर्ती, कर सकते हैं आप भी आवेदन
इंटरनेट डेस्क। आपको नौकरी करनी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है, जी हां मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से राज्य में कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 7500 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 15 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 29 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करने का मौका होगा। 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। पदों का नाम- कॉन्स्टेबल ड्राइवर कुल पद- कुल 7500 आयु सीमा- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख- 29 अक्टूबर 2026 सैलेरी - पदो के अनुसार आवेदन- ऑनलाइन ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट देख सकते हैं pc-www.thriveinspi.org

