Chandigarh News: विहान के शतक से पंजाब मजबूत असम के स्कोर से 86 रन दूर
विहान के शतक से पंजाब मजबूत असम के स्कोर से 86 रन दूर
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर . पूर्व Union Minister और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को Tuesday को पंजाब Police ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह मानसा के सिविल अस्पताल में परविंदर झोटा हत्याकांड में घायल लोगों का हालचाल जानने पहुंचे थे. नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने ... Read more
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजिंदर उर्फ पप्पू महाजन को पार्टी के प्रति उनके लंबे समर्पण और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए पंजाब इंडस्ट्रियल सेल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। भाजपा हाईकमान द्वारा उन्हें सौंपी गई इस अहम जिम्मेदारी के बाद समर्थकों और स्थानीय उद्योगपतियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पप्पू महाजन का राजनीतिक और सामाजिक सफर काफी सफल रहा है। उन्होंने भाजपा के टिकट पर वार्ड नंबर 26 से चुनाव लड़कर करीब 35 साल के लंबे अंतराल के बाद पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। इसके अलावा उनकी पत्नी ने भी वार्ड नंबर 9 से निगम पार्षद का चुनाव जीता।वह दो बार पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। दो बार भाजपा के जिला उपप्रधान के रूप में संगठनात्मक सेवाएं दे चुके हैं। उद्योगपतियों और सरकार के बीच बनेंगे सेतु अपनी इस नई नियुक्ति पर राजिंदर उर्फ पप्पू महाजन ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह जन्म से ही भाजपा के सिद्धांतों से जुड़े रहे हैं और इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उद्योग जगत को पंजाब की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब इंडस्ट्रियल सेल के माध्यम से मैं उद्योगपतियों की समस्याओं, सुझावों और मांगों को समझकर उन्हें पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखूंगा। हमारा प्रयास रहेगा कि कारोबारियों को राज्य में बेहतर और अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। गृह निवास पर जश्न, ढोल की थाप पर दी बधाइयां अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पप्पू महाजन के गृह निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। हलका उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा, गोपी कृष्ण इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट विक्रम सहगल, अमन शर्मा, अजय मेहरा, आशु सेठी, गोपाल कपूर, राजेश महाजन और सनी महाजन सहित कई प्रमुख उद्योगपति खास तौर पर पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाचते हुए और फूल-मालाएं पहनाकर अपनी खुशी जाहिर की।
मप्र ऊर्जा विभाग के अनुसार पंजाब, मध्य प्रदेश को प्रतिदिन 550 मेगावाट बिजली देगा। खरीफ के मौसम में मध्य प्रदेश जून से 550 मेगावाट बिजली प्रतिदिन पंजाब को दे रहा है।
दिल्ली में बवाल, पंजाब में नो सवाल? राज्य में SIR पर सभी पार्टियों ने की तारीफ!
पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अनिंदिता मित्रा ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए बताया कि SIR अभियान के दौरान राज्य के मतदाता आधार में 13.60 लाख (6.34%) अयोग्य नामों की छंटनी की गई है।
पंजाब की अनाज मंडियों में गेहूं, चावल और दालों के दाम में मिला-जुला रुख रहा, जबकि सराफा बाजार में सोना-चांदी के नए रेट जारी हुए।
Weather Alert 14 October: उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 अक्टूबर को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना बनती नजर आ रही है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे (झोंके 60 किमी/घंटे) की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है, जबकि राजस्थान के दूसरे क्षेत्रों में 30 से 40 किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी और छिटपुट बौछारें गिर सकती हैं।पर्वतीय राज्यों और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्टपर्वतीय और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी मौसम भारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 14 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन पहाड़ी क्षेत्रों और हिमाचल प्रदेश में भी ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।वहीं दूसरी ओर, दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून की सक्रियता के चलते दक्षिण प्रायद्वीप के राज्यों में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। 14 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में भारी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। केरल व माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी जबकि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दिन भर तेज सतही हवाएं चलती रहेंगी। मध्य, पूर्वी और तटीय राज्यों का मौसम हालमध्य भारत के विदर्भ और पूर्वी भारत के ओडिशा में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत और अन्य पूर्वी राज्यों में भी हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिम और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में नमी और तापमान बने रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।ये भी पढ़ें- Muhammad Yunus Video: 'तुम आतंकी हो, बांग्लादेश में हजारों लोगों को मारा...'; न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बेइज्जत हुए मोहम्मद यूनुस, देखें नारेबाजी का वीडियोमौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक तटीय कर्नाटक और कोंकण, गोवा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बेहद गर्म और उमस भरा बना रहने का अनुमान है। राहत की बात यह है कि समुद्री और तटीय क्षेत्रों में स्थितियां नियंत्रण में हैं जिसके चलते मछुआरों के लिए समुद्र में जाने को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
‘मार ना!’ पंजाब में ड्रग्स एक्टिविस्ट ने दुकानदार को ललकारा, उसने गोली मार दी
अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने परविंदर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके साथियों को भी गोलियों के छर्रे लगे हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं। आरोपी केमिस्ट अश्वनी कुमार घटना के तुरंत बाद हथियार समेत मौके से फरार हो गया।
सिरसा जिले में रानियां क्षेत्र के गांव सुल्तानपुरिया में रहने वाले मंदीप बराड़ की किस्मत ऐसी चमकी कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मंदीप ने पंजाब स्टेट डियर-1000 ट्राई-वीकली लॉटरी का पहला पुरस्कार जीतकर 50 लाख रुपए की राशि जीती है। त्योहारों के मौसम में मिली इस बड़ी खुशखबरी से परिवार में खुशी का माहौल है। मंदीप बराड़ ने बताया कि वह अमावस्या के अवसर पर स्नान करने के लिए बरनाला जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने 10 अक्टूबर को मानसा जिले के सरदूलगढ़ बस स्टैंड के पास स्थित एक लॉटरी की दुकान से एक हजार रुपए में पंजाब स्टेट डियर-1000 ट्राई-वीकली लॉटरी का टिकट खरीदा था। वापस लौटने से पहले आया लॉटरी विक्रेता का फोन वह अभी बरनाला से वापस भी नहीं लौटे थे कि लॉटरी विक्रेता का फोन आ गया। फोन पर उन्हें बताया गया कि उन्होंने 50 लाख रुपए का पहला पुरस्कार जीत लिया है। यह खबर सुनते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मंदीप ने बताया कि वह अक्सर पंजाब स्टेट की लॉटरी के टिकट खरीदते रहते हैं। पिछले वर्ष भी उन्हें लॉटरी में एक बड़ा पुरस्कार मिला था। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दिनों में इतनी बड़ी राशि का पुरस्कार मिलना उनके लिए बेहद खुशी की बात है। इस अप्रत्याशित सफलता ने उनकी खुशियों को दोगुना कर दिया है। पिता बोले- परिवार में खुशी वहीं मंदीप के पिता सुखविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि पंजाब स्टेट की लॉटरी उनके परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। 50 लाख रुपए का पहला पुरस्कार मिलने से पूरा परिवार बेहद उत्साहित है।
नकली जैव खाद बेचने वालों की अब खैर नहीं, मोहाली में खुली पंजाब की तीसरी हाईटेक लैब
पंजाब ने मोहाली में अपनी तीसरी हाई-टेक जैव उर्वरक परीक्षण प्रयोगशाला खोली है, जिसका उद्देश्य नकली उत्पादों पर नकेल कसना और किसानों को गुणवत्तापूर्ण जैव उर्वरक सुनिश्चित करना है।
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम सूची जारी की गई है। इस सूची में 13.6 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
Parvinder Singh Jhota: पंजाब के मानसा में ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह उर्फ झोटा की मंगलवार (13 अक्टूबर) को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक मेडिकल स्टोर संचालक के साथ विवाद के बाद उन्हें निशाना बनाया गया। झोटा लंबे समय से इलाके में नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे थे। वह कथित तौर पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का विरोध करते थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोलीबारी से पहले दोनों के बीच विवाद होता दिखाई देने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और प्रशासन के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।हालात को देखते हुए मानसा में सभी स्कूल बंद कर दिए गए। परविंदर सिंह झोटा 'फोर्स' नाम का एक संगठन चलाते थे। वह पंजाब के मानसा क्षेत्र में नशे की समस्या के खिलाफ लंबे समय से एक्टिव थे। उनकी मुहिम का मकसद लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए समाज को एकजुट करना था।नशे के कारोबारियों का करते थे विरोधझोटा कथित तौर पर नशे के कारोबार में शामिल लोगों का विरोध भी करते थे। इसी वजह से कई बार उनका संदिग्ध नशा तस्करों और इस कारोबार से जुड़े लोगों के साथ टकराव हुआ था। वह गांवों में नशे के खिलाफ जनसमर्थन जुटाने की कोशिश करते थे और उनकी पहल पर कई ग्राम पंचायतों ने नशे के इस्तेमाल के खिलाफ औपचारिक प्रस्ताव भी पारित किए थे।मेडिकल स्टोर संचालक से विवाद के बाद हत्या का आरोपप्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, मंगलवार सुबह झोटा का एक मेडिकल स्टोर संचालक के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि यह विवाद नशीले पदार्थों की कथित अवैध बिक्री को लेकर था। इसी दौरान झोटा पर नजदीक से कई गोलियां चलाई गईं। बताया जा रहा है कि गोलियां उनके शरीर को आर-पार कर गईं। हालांकि, मामले में सामने आए आरोपों की पुलिस जांच और उनकी आधिकारिक पुष्टि से जुड़ी जानकारी सामने आना बाकी है। घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद ही वारदात की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।वीडियो में सुनाई दे रही है 'मार मुझे' की आवाजइस घटना का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें गोली चलने से पहले झोटा और दूसरे व्यक्ति के बीच तीखी बहस होती दिखाई देने की बात कही जा रही है। रिपोर्टों में दूसरे व्यक्ति की पहचान मेडिकल स्टोर संचालक के रूप में बताई गई है। वीडियो में झोटा कथित तौर पर कहते सुनाई देते हैं, मार मुझे, मार मुझे… पिस्तौल क्यों रखी है? इसके बाद उन पर गोली चलाए जाने की बात सामने आई है।वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। हालांकि, वीडियो में दिख रही घटनाओं और उससे जुड़ी परिस्थितियों की पुष्टि जांच के आधार पर ही की जा सकेगी। परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद मानसा में लोगों के बीच आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बनने की खबर है।सभी स्कूल बंदस्थिति को देखते हुए मानसा में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। झोटा लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, इसलिए उनकी हत्या ने क्षेत्र में नशे की समस्या और कथित अवैध बिक्री को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। झोटा एक व्यक्ति को कुछ दवाएं बेचने को लेकर मेडिकल स्टोर संचालक से सवाल कर रहे थे। इस दौरान वह अपने मोबाइल फोन से बहस की रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई। वीडियो में झोटा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने अपनी पिस्तौल निकाल ली है। इसके बाद, आरोपी ने कथित तौर पर झोटा पर गोली चला दी।ये भी पढ़ें- VIDEO: राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती रिपोर्टर ने बताया- मार्च के दौरान कैसे गिरीं; BJP भड़कीयह घटना वीडियो में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने बताया कि झोटा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। झोटा की पहचान ऐसे कार्यकर्ता के रूप में थी, जो नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ गांवों और पंचायतों को भी इस लड़ाई में शामिल करने का प्रयास कर रहे थे। उनकी हत्या से इलाके में चल रहे अभियान को बड़ा झटका लगा है। झोटा ने मानसा में दवा की कुछ दुकानों पर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का खुलासा किया था।
दिलजीत दोसांझ ने बदला दिल्ली कॉन्सर्ट का दिन, सिख भावनाओं का रखा पूरा मान
संगीत की दुनिया में ग्लोबल स्टार बन चुके लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह केवल अपनी कला के ही नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनाओं और अपने समुदाय की भावनाओं के प्रति भी पूरी तरह समर्पित हैं। उनके बहुप्रतीक्षित 'औरा इंडिया टूर' (Aura India Tour) के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले मेगा कॉन्सर्ट की तारीख में एक बड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह कॉन्सर्ट 1 नवंबर को आयोजित किया जाना तय हुआ था, लेकिन अब इसे बदलकर 30 अक्टूबर कर दिया गया है। इस फैसले के पीछे का कारण बेहद संवेदनशील है, जिसने देश भर के लोगों का दिल जीत लिया है।1984 के सिख दंगों की बरसी और लोगों की भावनाओं का रखा गया खास ख्यालदरअसल, 1 नवंबर का दिन सिख समुदाय और देश के इतिहास के सबसे दर्दनाक अध्यायों में से एक यानी 1984 के सिख विरोधी दंगों (1984 Anti-Sikh Riots) की बरसी के रूप में याद किया जाता है। यह वह दिन है जब हजारों निर्दोष लोगों ने अपनों को खोया था और आज भी वह जख्म लोगों के दिलों में ताजा है। राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी (Vikramjit Singh Sahney) ने सार्वजनिक रूप से दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम से यह पुरजोर अपील की थी कि 1 नवंबर को इस प्रकार के बड़े संगीतमय और जश्न वाले आयोजन से उन पीड़ित परिवारों की भावनाएं आहत हो सकती हैं जो इस त्रासदी का शिकार हुए थे। सांसद की इस अपील का तुरंत सकारात्मक असर हुआ और दिलजीत ने बिना किसी संकोच के तुरंत तारीख बदलने का सराहनीय निर्णय लिया।सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने की तारीफ, बताया 'पंजाब का सच्चा सपूत'दिलजीत दोसांझ के इस मानवीय और परिपक्व कदम के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उनकी प्रशंसा हो रही है। सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिलजीत और उनकी पूरी इवेंट मैनेजमेंट टीम का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें 'पंजाब का सच्चा सपूत' (True Son of Punjab) और पगड़ी वाला ग्लोबल आइकन करार दिया है। साहनी ने कहा कि अपनी कला की बुलंदी पर होने के बावजूद अपनी जड़ों, संस्कृति और समाज के दर्द के प्रति इतनी गहरी समझ रखना यह साबित करता है कि दिलजीत के भीतर एक संवेदनशील इंसान भी बसता है। उन्होंने कहा कि यह फैसला न केवल पीड़ितों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतरीन मिसाल भी पेश करता है।फैंस के बीच उत्साह बरकरार, नए शेड्यूल के साथ होगा धमाकेदार आयोजनतारीख में हुए इस बदलाव से कॉन्सर्ट के टिकट धारकों को भी सूचित कर दिया गया है ताकि किसी को असुविधा न हो। 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले इस ऐतिहासिक शो को लेकर फैंस का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। लोग सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ के इस फैसले की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। संगीत प्रेमियों का मानना है कि दिलजीत ने साबित कर दिया है कि मनोरंजन और जश्न से ऊपर उठकर मानवीय संवेदनाएं और ऐतिहासिक गौरव का सम्मान करना सबसे बड़ा धर्म होता है।
हनुमानगढ़ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर अविनाश उर्फ गोगलू को गिरफ्तार किया है। वह पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, अविनाश गिरोह बनाकर पाकिस्तान और पंजाब से सटे इलाकों से चिट्टे की खेप लाकर राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में सप्लाई करता था। उससे अन्य साथियों से पूछताछ जारी है। 25 सितंबर को रांझू खान उर्फ रांझा पकड़ा गया था। उसके पास से 1 किलो 546 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक विदेशी .30 बोर पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 80 हजार रुपए नकद मिले थे। हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में केस दर्ज हुआ।जांच में हाकम उर्फ हाकू और सोहेल खान पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। अब अविनाश उर्फ गोगलू को पकड़ा गया है। अविनाश पर पंजाब में एनडीपीएस के 2 केस दर्ज हैं।इस मामले में फरार राजन, अमीर खान, जहीर खान और मनदीप सिंह पर 2-2 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में है।
IMD Weather Update: मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बुधवार, 14 अक्टूबर को बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं।वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के कई अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है।दूसरी ओर, दक्षिण भारत में भी आने वाले दिनों में बारिश का असर बढ़ने की संभावना है। बुधवार से तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, सप्ताह के आखिर में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी तेज बारिश का अनुमान है। इन राज्यों के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है।बुधवार के लिए IMD का अलर्टIMD ने अनुमान लगाया है कि बारिश के मौजूदा दौर में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में काफी ज्यादा या बहुत भारी बारिश होगी।बुधवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मजफ्फराबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 60 किमी/घंटा तक भी पहुंच सकती है। वहीं, बुधवार और गुरुवार को इन इलाकों में कहीं-कहीं ओले भी गर सकते हैं।इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की घटनाएं हो सकती हैं, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है।दिल्ली-NCR में कल का मौसमबुधवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ़्तार 40-50 किमी प्रति घंटा और झोंकों की रफ़्तार 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।IMD ने 14 और 15 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कहीं-कहीं ओले गिरने का भी अनुमान लगाया है। 14-15 अक्टूबर के दौरान इस पूरे इलाके में अच्छी-खासी बारिश होने की उम्मीद है।अगले दो दिनों तक मौसम का यह सिस्टम जारी रहने की संभावना है, जिससे इलाके के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की आशंका बनी रहेगी।यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में 13 से 15 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर हल्की से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।बुधवार को उत्तर प्रदेश के लिए भारी बारिश का कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, राज्य के कुछ हिस्सों में पूरे हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।वहीं, पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में 13 से 18 अक्टूबर के बीच बारिश होने का अनुमान है। 15 अक्टूबर को उत्तराखंड के कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के लिए मौसम का अनुमान13 से 15 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में काफी ज्यादा या बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है। 13 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है।हिमाचल प्रदेश में 14 से 15 अक्टूबर के दौरान काफी ज्यादा या बड़े इलाके में बारिश होने की उम्मीद है। 15 अक्टूबर तक आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि 16-17 अक्टूबर को कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश का अनुमान है।राजस्थान की बात करें तो, यहां पर 13 से 16 अक्टूबर के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में और 13 से 15 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और हवा के झोंके 50 किमी/घंटा तक पहुंचने की उम्मीद है।मध्य भारत के लिए मौसम का अनुमानमध्य भारत के कुछ राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 13 से 18 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर हल्की से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है।वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 18 अक्टूबर के बीच बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा, विदर्भ के कुछ इलाकों में 17 और 18 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के दिए गए पूर्वानुमान में बुधवार को इन क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का कोई खास अलर्ट नहीं है। हालांकि, छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।पूर्वी भारत का मौसम पूर्वानुमान13 से 18 अक्टूबर के बीच ओडिशा में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 14 से 18 अक्टूबर के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में भी बारिश हो सकती है, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 से 18 अक्टूबर के बीच बारिश होने की उम्मीद है।बिहार में 16 से 18 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बुधवार को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद 14 से 18 अक्टूबर के बीच भी कुछ इलाकों में हल्की से छिटपुट बारिश का अनुमान है।पूर्वोत्तर भारत का मौसम पूर्वानुमानपूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में इस पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रह सकता है। असम और मेघालय में 13 से 18 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 14 से 17 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है।वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 से 16 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। बुधवार को इन चारों राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।दक्षिण भारत में कल का मौसमदक्षिण भारत के कई राज्यों में बुधवार को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और यानम में 13 से 15 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, रायलसीमा में 14 अक्टूबर तक बारिश होने का अनुमान है। इन दोनों क्षेत्रों में 13 से 16 अक्टूबर के दौरान तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 14 से 17 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, रायलसीमा में 14 से 16 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है।तेलंगाना में 15 से 18 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंकों की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।केरल और तमिलनाडु में भी बारिश का अलर्टकेरल और माहे में 13 और 14 अक्टूबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद 15 से 18 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 13-14 और 15-16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है।तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 13 से 18 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 13 से 16 अक्टूबर तक गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, 15 से 18 अक्टूबर के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।कर्नाटक में भी बढ़ेगी बारिश की गतिविधिकर्नाटक में सप्ताह के दूसरे हिस्से में बारिश बढ़ने का अनुमान है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 13 से 15 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद 16 से 18 अक्टूबर तक कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।तटीय कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 15 और 16 अक्टूबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 17 और 18 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 16 से 18 अक्टूबर के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक में भी 17 और 18 अक्टूबर को भारी बारिश का अनुमान है।कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 से 18 अक्टूबर के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा के झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।अगले कुछ दिनों के मौसम को लेकर IMD का ताजा पूर्वानुमानदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। उत्तर, मध्य, पूर्वी और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में 14 और 15 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बुधवार को भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है।दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 14 से 17 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। रायलसीमा में 14 से 16 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ इलाकों में 15 अक्टूबर से भारी बारिश का अनुमान है।IMD के मुताबिक, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी पूरे हफ्ते बारिश हो सकती है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में बारिश का समय और इसकी तीव्रता अलग-अलग रहने की संभावना है।यह भी पढ़ें:Delhi Weather October 13: राष्ट्रीय राजधानी में बारिश का दौर जारी, 20C तक गिरा पारा, AQI 122 पर पहुंचा
हिमाचल प्रदेश और पंजाब में लोकप्रिय लोकगीत 'अम्मा पुछदी' मां-बेटी के बीच की बातचीत को दिखाता है. इस गाने में बेटी अपनी प्रेमी के बारे में सीधे अपनी मां को नहीं बताती है. लोकभाषा में बना ये गाना प्यार, इंतजार और अपनापन की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से पेश करता है.
चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जालंधर जिले की फाइनल वोटर सूची प्रकाशित हो गई है। नई वोटर सूची के मुताबिक, अब जालंधर जिले में कुल 15 लाख 25 हजार 450 वोटर रह गए हैं। करीब 1.41 लाख वोट 2003 की वोटर लिस्ट से मैप नहीं हो पाए। रेलवे क्वार्टरों के खंडहरों में दिखाए गए 5 हजार से ज्यादा वोट भी कटे हैं। इसी के साथ, पूरी प्रक्रिया के दौरान जालंधर सेंट्रल में सबसे ज्यादा वोट कटे हैं। यहां एक घर ऐसा भी मिला था, जहां सवा सौ से ज्यादा वोटर थे। विरोधी पार्टियों के विरोध के बाद इनके नाम लिस्ट से बाहर कर दिए गए। फाइनल वोटर सूची में 7,78,194 पुरुष, 7,47,203 महिलाएं और 53 थर्ड जेंडर वोटर हैं। विधानसभा चुनाव 2022 के मुकाबले 1 लाख 41 हजार 767 (1.41 लाख) और 2024 के मुकाबले 1.28 लाख वोट कटे हैं। सबसे ज्यादा 26,358 वोट जालंधर सेंट्रल हलके में कटे हैं, जबकि सबसे कम 7,419 वोट करतारपुर हलके में कटे हैं। राजनीतिक नुमाइंदों को हार्ड कॉपी सौंपीएडीसी अमनिंदर कौर बराड़ ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के साथ बैठक कर उन्हें बिना फोटो वाली सॉफ्टवेयर कॉपी और हार्ड कॉपी सौंप दी है। एडीसी ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को योग्यता तिथि मानकर यह अंतिम वोटर सूची तैयार की गई है। वोटर सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 13 अगस्त को किया गया था, जिस पर 12 सितंबर तक दावे व एतराज प्राप्त किए गए। प्राप्त दावों और एतराजों का निपटारा 8 अक्टूबर 2026 तक किया गया। SIR की इस प्रक्रिया में BLO के साथ राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदे भी मौजूद रहे थे। फाइनल लिस्ट में अपने नाम की जांच करवा सकते हैं वोटरप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम वोटर सूची मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट (http://www.ceopunjab.gov.in/index) और जिला जालंधर की वेबसाइट (http://jalandhar.nic.in) पर ऑनलाइन देखने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, आम नागरिक जिला चुनाव दफ्तर, संबंधित विधानसभा चुनाव दफ्तरों और अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास जाकर भी सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। एडीसी ने SIR प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक पंजाब के जालंधर और मोहाली में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में छठा खिताब जीतने उतरेगी।
पंजाब के विभिन्न जिलों में बारिश के बाद तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। आज भी पंजाब के 14 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब के पांच बड़े सरकारी अस्पतालों में 13 अक्टूबर को ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। मंगलवार मरीज अस्पताल जाने से पहले संबंधित विभाग और डॉक्टर की उपलब्धता की जानकारी देख सकते हैं।
ईपीएफ उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद : पंजाब बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के फाइनल में
जालंधर। ईपीएफ उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल स्पर्धाओं के सेमीफाइनल मुकाबलों में पंजाब की टीम ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों के फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। टूर्नामेंट में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख, उत्तराखंड और नई दिल्ली (हेड ऑफिस) की टीमें शामिल हैं। बास्केटबॉल सेमीफाइनल में पंजाब ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को 48-23 से पराजित किया। मैच में कप्तान हरमीत काजल की अगुवाई में टीम का तालमेल निर्णायक रहा। खेल के दौरान गुलशन कुमार, अंकित राठी, अमित कुमार, जतिंदर सियाग, पंकज सरपाल, हरजिंदर कुमार और जतिंदर सिंह ने भी योगदान दिया। वॉलीबॉल में पंजाब ने लगातार दो मुकाबलों में 2-1 से जीत दर्ज की। टीम ने जम्मू-कश्मीर को 2-1 से और उत्तराखंड को 2-1 से हराया। दिनेश भंडारी, अमित कुमार, अनिल ठाकुर, मनोज वर्मा, जतिंदर सियाग और हरजिंदर कुमार का खेल उल्लेखनीय रहा। जालंधर के रीजनल कमिश्नर पंकज कुमार ने पंजाब टीम को बधाई दी। अन्य मुकाबलों में हिमाचल प्रदेश ने नई दिल्ली (हेड ऑफिस) को हराकर फाइनल की ओर बढ़त बनाई।
खेडां वतन पंजाब दियां:साइकिलिंग के स्प्रिंट में लुधियाना की तरनवीर कौर रही अव्वल
भास्कर न्यूज | लुधियाना खेडां वतन पंजाब दियां-2026 के तहत लुधियाना में चल रही राज्य स्तरीय बेसबॉल और साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में तीसरे दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। मैदान पर जीत के लिए खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगाया। अलग-अलग आयु वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाया। प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21 से 30 वर्ष और 31 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लड़के-लड़कियां भाग ले रहे हैं। साइकिलिंग प्रतियोगिता में पीएयू में आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के 200 मीटर स्प्रिंट मुकाबले करवाए गए, जिसमें अंडर-17 लड़कियों में अमृतसर की पलकप्रीत कौर ने पहला, पटियाला की गुणतास संधू ने दूसरा और लुधियाना की शान कौर ग्रेवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कों में गुरदासपुर के सहजपाल सिंह ने पहला, पटियाला के शशिबीर सिंह ने दूसरा और लुधियाना के पवन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-21 महिला वर्ग में लुधियाना की तरनवीर कौर ने पहला, पटियाला की यादवी ने दूसरा और पटियाला की प्रभजोत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-21 पुरुष वर्ग में गुरदासपुर के बीरप्रताप सिंह ने पहला, अमृतसर के साहिबप्रताप सिंह ने दूसरा और अमृतसर के अर्शदीप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 21 से 30 वर्ष पुरुष वर्ग में अमृतसर के तनवीर सिंह ने पहला, फाजिल्का के अमनदीप कंबोज ने दूसरा और लुधियाना के हरसिमरनजीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-21 महिला वर्ग के मुकाबलों में एसएएस नगर की टीम ने फाजिल्का की टीम को 2-0 से हराया। श्री मुक्तसर साहिब की टीम ने मलेरकोटला की टीम को 3-1 से हराया। मोगा की टीम ने पटियाला की टीम को 1-0 से हराया। लुधियाना की टीम ने जालंधर की टीम को 3-2 से हराया। संगरूर की टीम ने एसएएस नगर की टीम को 8-1 से हराया। मोगा की टीम ने फिरोजपुर की टीम को 2-0 से हराया। अंडर-21 महिला वर्ग के सेमीफाइनल में लुधियाना की टीम ने श्री मुक्तसर साहिब की टीम को 15-0 से हराया। मोगा की टीम ने संगरूर की टीम को 10-0 से हराया। इन जीतों के साथ लुधियाना और मोगा की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गिल में राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले करवाए गए। जिसमें अंडर-14 लड़कियों के फाइनल मुकाबलों में श्री मुक्तसर साहिब की टीम ने पहला, लुधियाना की टीम ने दूसरा और संगरूर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में एसएएस नगर की टीम ने मलेरकोटला की टीम को 2-0 से हराया। श्री मुक्तसर साहिब की टीम ने अमृतसर की टीम को 3-2 से हराया। बठिंडा की टीम ने जालंधर की टीम को 4-1 से हराया। पटियाला की टीम ने फाजिल्का की टीम को 3-1 से हराया। फिरोजपुर की टीम ने एसएएस नगर की टीम को 4-3 से हराया। बठिंडा की टीम ने मोगा की टीम को 10-8 से हराया। संगरूर की टीम ने श्री मुक्तसर साहिब की टीम को 11-1 से हराया। लुधियाना की टीम ने पटियाला की टीम को 1-0 से हराया। अंडर-17 लड़कियों के सेमीफाइनल में लुधियाना की टीम ने बठिंडा की टीम को 15-0 से हराया। फिरोजपुर की टीम ने संगरूर की टीम को 10-0 से हराया। इन जीतों के साथ लुधियाना और फिरोजपुर की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया।
पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा इलेक्शन से पहले चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेसिव रिवीजन के बाद फाइनल वोटर सूची जारी कर दी है। आयोग की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के मुकाबले फाइनल लिस्ट में साढ़े 13 लाख से ज्यादा वोटर कम हो गए हैं। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर यह फाइनल लिस्ट अपडेट की है। सवाल-जवाब में जानिए, कैसे चेक करें, आपकी वोट बची या कट गई… सवाल: वोटर लिस्ट में मेरा नाम है या नहीं, कैसे चेक करूं? जवाब: इसके 4 स्टैप हैं (नोट: ये वोटर लिस्ट www.voters.eci.gov.in से भी डाउनलोड की जा सकती है।) सवाल: पार्ट नंबर या नाम पता नहीं तो फिर अपने इलाके की वोटर सूची कैसे ढूंढें? जवाब: www.ceopunjab.gov.in पर जाएं। यहां आपको नीचे Search Your Vote की ऑप्शन मिलेगी। इस पर क्लिक करेंगे तो नई विंडो खुलेगी। अब अपने वोटर कार्ड में EPIC नंबर देखें। उसे यहां भर दें, फिर स्टेट सिलेक्ट करें और कैप्चा भरकर सर्च करेंगे तो नीचे आपका पार्ट नाम व नंबर आ जाएगा। उसे नोट कर पिछले सवाल में दिया स्टैप इस्तेमाल करें और अपना नाम चैक करें। सवाल: अगर मेरा वोट कट गया तो मुझे कैसे पता चलेगा?जवाब: इसके लिए भी आपको पहले सवाल में दिए प्रोसेस को इस्तेमाल करते हुए वोटर लिस्ट डाउनलोड करनी होगी। अगर आपका नाम कटा है तो भी उस लिस्ट में दिख जाएगा लेकिन उसके ऊपर DELETED लिखा होगा। सवाल: ऑनलाइन चेक करने पर मेरा नाम नहीं आ रहा, अब कैसे चेक करूं? जवाब: इसके 2 तरीके हैं… सवाल: अगर आपका वोट कट गया तो क्या दोबारा बन सकता है?जवाब: हां, पंजाब की मुख्य चुनाव अफसर अनिंदिता मित्रा का कहना है कि ऐसा व्यक्ति ऑनलाइन, BLO या ERO को फॉर्म नंबर 6 भरकर दे सकता है। सवाल: क्या 2027 के चुनाव में इसी फाइनल वोटर लिस्ट के आधार पर वोटिंग होगी?जवाब: मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा का कहना है कि लोग नई वोट बनवा सकते हैं। वह वोटर भी चुनाव में वोट डाल सकेंगे।
Hamirpur (Himachal) News: कृष्णानगर में काम के साथ चिट्टे का काला खेल, पंजाब का युवक गिरफ्तार
शहर में छोटी-मोटी नौकरी और कारोबार की आड़ में चिट्टा बरामदगी का मामला फिर सामने आया है। पु
Jalandhar News: पंजाब में 13.60 लाख मतदाताओं के नाम कटे, एसआईआर की अंतिम सूची जारी
Names of 13.60 lakh voters deleted in Punjab; final SIR list released.
Jalandhar News: पंजाब में कैंसर स्क्रीनिंग मुहिम का नेतृत्व करेंगे युवराज सिंह
Yuvraj Singh to lead cancer screening campaign in Punjab.
Chandigarh News: पंजाब सीएम के ओएसडी घुम्मन की अर्जी खारिज, सीबीआई को राहत
पंजाब सीएम के ओएसडी घुम्मन की अर्जी खारिज, सीबीआई को राहत
आप गुरुद्वारा बंगला साहिब की पवित्रता को धूमिल करने की कोशिश कर रही है: पंजाब भाजपा
चंडीगढ़, 12 अक्टूबर . पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने Monday को आम आदमी पार्टी (आप) की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने अपने Political स्वार्थों के लिए सिख धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन किया और दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब की पवित्रता को धूमिल करने का प्रयास किया है. ढिल्लों ने ... Read more
सुप्रीम कोर्ट से पंजाब के सीएम के ओएसडी को राहत, गिरफ्तारी पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) राजबीर सिंह घुम्मन को अंतरिम राहत देते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज मामले में उनके खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है। यह मामला कथित भ्रष्टाचार और सरकारी फैसलों को प्रभावित करने के लिए पैसे […]
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से जुड़े लोगों के खिलाफ सीबीआई को दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है।
शारदीय नवरात्र मेले के दौरान पंचकूला माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के 6 बच्चे अपनों से बिछुड़ गए। जिन्हें टूरिस्ट पुलिस पोस्ट ने महज कुछ घंटों में ही खोज निकाला। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की टीम ने त्वरित कार्रवाई, तकनीक, लाउडस्पीकर से उद्घोषणा और सर्च अभियान चलाकर सभी बिछड़ों को तलाशा। जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे हिमाचल से आए परिवार की 2 वर्षीय बच्ची बिछड़ गई थी, जिसे पुलिस ने तुरंत तलाश कर परिजनों को सौंपा। 4 राज्यों से आए थे परिवार चंडीगढ़ से दर्शन करने पहुंची एक 5 वर्षीय बच्ची मेले में परिजनों से अलग हो गई, जिसे तत्परता से ढूंढा गया। पंजाब से आए परिवार का 2 वर्षीय मासूम मेले की भीड़ में गुम हो गया था, जिसे सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया। यूपी से आए परिवार की 8 वर्षीय बच्ची के बिछड़ने पर तुरंत कार्रवाई कर उसे परिजनों से मिलाया गया। अभयपुर (पंचकूला) के एक परिवार की 8 वर्षीय बच्ची परिसर में गुम हो गई थी, जिसे सकुशल ढूंढ लिया गया। पति से बिछड़ गई महिला मूल रूप से यूपी और हाल पंजाब निवासी 22 वर्षीय महिला अपने पति से बिछड़ गई थी, जिसे पुलिस ने जल्द ही ढूंढ निकाला। पंजाब से आए एक अन्य परिवार की 6 वर्षीय बच्ची के गुम होने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर उसे मिलवाया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत फरीदकोट जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी राहुल चाबा ने बताया कि एसआईआर से पहले जिले में कुल 4,93,236 मतदाता दर्ज थे, जबकि 12 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में 4,62,882 मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार दोनों सूचियों के कुल आंकड़ों में 30,354 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया 25 जून 2026 को शुरू हुई थी। इसके तहत मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए गए और भरे हुए फॉर्म प्राप्त करने के बाद उन्हें डिजिटाइज किया गया। इस दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूचियां तैयार की गईं। राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) से सत्यापन करवाने के बाद इन सूचियों को अंतिम रूप दिया गया। इन्यूमरेशन चरण 3 अगस्त को समाप्त होने के बाद 13 अगस्त 2026 को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की गई। इसके बाद 12 सितंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा करने के साथ ही अनमैप्ड और तार्किक विसंगतियों वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए तथा सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। जिले में एसआईआर की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा 8 अक्टूबर से पहले, 30 सितंबर को ही पूरी कर ली ग गई थी। विधानसभा क्षेत्र वाइज कुल: 4,62,882 मतदाता जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि पोलिंग स्टेशनों के युक्तिकरण की प्रक्रिया के तहत जिले में पोलिंग बूथों की संख्या 511 से बढ़ाकर 553 कर दी गई है। अंतिम मतदाता सूची संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालयों, बीएलओ और जिला चुनाव कार्यालय में उपलब्ध है। इसे मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब की वेबसाइट www.ceopunjab.gov.in पर भी देखा जा सकता है। मतदाता सूची से संबंधित शिकायत या सुझाव के लिए जिला चुनाव कार्यालय अथवा निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे दिन मुंबई के तुषार देशपांडे ने चंडीगढ़ के खिलाफ हैट्रिक लेकर पांच विकेट पूरे किए। उनकी गेंदबाजी के सामने चंडीगढ़ की पहली पारी महज 78 रन पर सिमट गई। मुंबई ने 429 रन बनाने के बाद फॉलोऑन दिया और दूसरी पारी में भी चंडीगढ़ का एक विकेट गिरा दिया। दूसरी ओर, विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर दोहरे शतक से सिर्फ 2 रन दूर रह गए। सौराष्ट्र के प्रेरक मांकड़ और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए। बंगाल के सुदीप कुमार घरामी और अभिषेक पोरेल ने दिल्ली के खिलाफ नाबाद शतकीय पारियां खेलकर टीम को बढ़त दिलाई। पंजाब की ओर से खेल रहे उमेश यादव ने भी असम के खिलाफ दो साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी करते हुए पांच विकेट हासिल किए। मुंबई ने फॉलोऑन दिया मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 429 रन बनाए। टीम के लिए तनुष कोटियान और तुषार देशपांडे ने अर्धशतक लगाकर निचले क्रम में अहम योगदान दिया। कप्तान सिद्धेश लाड ने 86 रन बनाए। चंडीगढ़ के राज अंगद बावा और रोहित धांडा ने 4-4 विकेट लिए। जवाब में चंडीगढ़ की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। तुषार देशपांडे ने अर्जुन आजाद, शिवम भांबरी और दीपेंद्र कुश को लगातार गेंदों पर आउट किया। मुंबई के मोहित अवस्थी ने भी 9 रन देकर 3 विकेट झटके। चंडीगढ़ की टीम 78 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने फॉलोऑन दिया और दूसरी पारी में भी चंडीगढ़ का एक विकेट गिर गया। देशपांडे ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का छठा पांच विकेट हॉल पूरा किया, जिसमें यह हैट्रिक भी शामिल रही। वाडकर दोहरे शतक से चूके विदर्भ ने पुडुचेरी के खिलाफ पहली पारी में 428 रन बनाए। एक समय टीम 54 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन अक्षय वाडकर ने पारी संभाल ली। उन्होंने 198 रन बनाए और अपने पहले फर्स्ट क्लास दोहरे शतक से सिर्फ 2 रन दूर रह गए। यश राठौड़ ने 134 रन की पारी खेली। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 205 रन की साझेदारी हुई। पुडुचेरी ने जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक 98 रन पर एक विकेट गंवाया था। जडेजा और मांकड़ के शतक से सौराष्ट्र ने बनाए 392 रन सौराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में 392 रन बनाए। प्रेरक मांकड़ ने 129 रन की पारी खेली, जबकि रवींद्र जडेजा ने 102 रन बनाए। मांकड़ और जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 205 रन की साझेदारी हुई। जडेजा को धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने आउट किया। चिराग जानी ने भी 83 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ ने दिन का खेल समाप्त होने तक 122 रन पर 3 विकेट गंवाए। बंगाल को घरामी और पोरेल ने दिलाई बढ़त कल्याणी में बंगाल ने दिल्ली के 240 रन के जवाब में मजबूत शुरुआत की। सुदीप कुमार घरामी और अभिषेक पोरेल ने शतक लगाए और चौथे विकेट के लिए नाबाद 199 रन की साझेदारी की। दिन का खेल समाप्त होने तक बंगाल ने 3 विकेट पर 304 रन बना लिए थे और 64 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। आंध्र के डेब्यूटेंट राहुल का शतक, कर्नाटक पर बढ़त 19वां जन्मदिन मनाने के दो दिन बाद एसवी राहुल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करते हुए शतक लगाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल ने विकेटकीपर रेवंत रेड्डी के साथ मिलकर आंध्र की पारी को संभाला। दिन का खेल समाप्त होने तक आंध्र ने कर्नाटक के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली थी। रेवंत रेड्डी 97 रन बनाकर आउट हुए। छठे विकेट के लिए उनके और राहुल के बीच नाबाद 136 रन की साझेदारी हुई। अन्य मुकाबलों में भी बल्लेबाजों का दम गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी नजर
Punjab Final Voter List जारी: 2 करोड़ पार पहुंचे Voters, CEO Anindita Mitra ने पेश किए आंकड़े
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय ने राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) 2026 के पूरा होने की घोषणा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य भर में 7,97,263 नए मतदाता पंजीकृत किए गए हैं, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2,01,00,727 हो गई है; यह अगस्त में प्रकाशित ड्राफ्ट सूची की तुलना में 3.64 प्रतिशत की वृद्धि है। अंतिम सूची में 1,03,76,026 पुरुष मतदाता, 97,24,195 महिला मतदाता और 506 थर्ड-जेंडर (अन्य लिंग) मतदाता शामिल हैं। 1 अक्टूबर, 2026 को अर्हता तिथि (qualifying date) मानते हुए सर्विस वोटर्स (सेवा मतदाताओं) के लिए भी अंतिम सूची जारी की गई। इसे भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG Harcharan Singh Bhullar गिरफ्तार, ED को मिली रिमांड पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची की फिजिकल और डिजिटल प्रतियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बांटी गईं। मतदाता CEO पंजाब पोर्टल ( www.ceopunjab.gov.in ) या नागरिक सेवा पोर्टल ( www.voters.eci.gov.in ) से इन सूचियों को देख और डाउनलोड कर सकते हैं, या फिर ज़िला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs), निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (EROs) और बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के कार्यालयों में इनकी जांच कर सकते हैं। मित्रा ने पंजाब के मतदाताओं, BLOs और राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया और विशेष रूप से 89,395 बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) की सराहना की, जिन्होंने इस संशोधन प्रक्रिया के दौरान सहयोग दिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तीसरे चरण के दौरान पंजाब में विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया 25 जून, 2026 को शुरू हुई थी। घर-घर जाकर गिनती करने के बाद, 13 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई, जिसमें 1,93,94,435 मतदाताओं के नाम शामिल थे। इसे भी पढ़ें: अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बोले- Sachin Pilot टिकट न भी दें, Rahul Gandhi का सिपाही रहूंगा दावों और आपत्तियों के चरण के दौरान, 19 रोल ऑब्ज़र्वर, DEO और CEO ने बड़े पैमाने पर फ़ील्ड निरीक्षण और सुपर-चेकिंग की। बिना मैप किए गए रिकॉर्ड या गड़बड़ियों के संबंध में 3,549,036 मतदाताओं को नोटिस भेजे गए। गाँव के स्तर पर सुनवाई और सत्यापन के बाद, स्पष्ट आदेशों (speaking orders) के ज़रिए 86,038 मतदाताओं को अयोग्य घोषित किया गया। पहुँच को बेहतर बनाने के लिए सभी ज़िलों में मतदान केंद्रों को तर्कसंगत (rationalisation) बनाने का काम भी किया गया, जिससे मतदान केंद्रों की संख्या 24,453 से बढ़कर 25,332 हो गई।
नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर सीएम के OSD से जुड़ी रही। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं होगी और जांच जारी रहेगी। इसके साथ ही CBI को नोटिस जारी किया है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों का VIDEO देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. CM के OSD घुम्मन की गिरफ्तारी पर रोक सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में CBI की ओर से दर्ज FIR पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं होगी और जांच जारी रहेगी। साथ ही, CBI को नोटिस जारी किया है। यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें आरोपों की जांच CBI को सौंपी गई थी। OSD राजबीर सिंह घुम्मन समेत अन्य लोगों पर आरोप है कि वे मुख्यमंत्री कार्यालय में ट्रांसफर-पोस्टिंग और नीतिगत मामलों में दखल देकर कथित भ्रष्टाचार कर रहे थे। CBI ने इस मामले में घुम्मन और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस समेत कई ठिकानों पर तलाशी ली थी। हाईकोर्ट ने एजेंसी को दो महीने के भीतर जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश भी दिया था। पंजाब सरकार ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. LPU हिंसा में सरकार को हाईकोर्ट की फटकार पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा के मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को पंजाब सरकार की जांच पर सवाल उठाकर फटकार लगाई। मामला दो लड़कियों के यौन शोषण और हत्या का दावा करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। यह पोस्ट शेयर करने वाली 18 साल की छात्रा से पुलिस की पूछताछ को लेकर कोर्ट ने कहा कि जांच में यह स्पष्ट होना चाहिए कि छात्रा ने जानबूझकर संदेश साझा किया था या किसी अन्य व्यक्ति ने उसके मोबाइल का इस्तेमाल कर पोस्ट फैलाई थी। चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की डिवीजन बेंच ने कहा कि छात्रा से उचित तरीके से पूछताछ की जानी चाहिए और मामले की जांच गंभीरता से होनी चाहिए। कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि भ्रामक और गंभीर आरोपों वाले संदेश को किसने तैयार किया और उसे फैलाने के पीछे किसकी भूमिका थी? सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से बताया गया कि छात्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मैसेज आगे शेयर किया था, लेकिन उसका कोई आपराधिक इरादा नहीं था। पुलिस की ओर से छात्रा के बयान से संबंधित रिपोर्ट भी सीलबंद लिफाफे में अदालत के सामने पेश की गई। (पढ़ें पूरी खबर) 3. DA केस में हाईकोर्ट का सरकार को नोटिस पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकारी मुलाजिमों के बकाया DA केस के मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस हाईकोर्ट में चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा की तरफ से दिए एफिडेविट से जुड़ा है, जिसमें गलत जानकारी देने की बात करते हुए हाईकोर्ट ने आपराधिक अवमानना का केस शुरू किया है। केस चलाने से पहले हाईकोर्ट ने सरकार का जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा VC के जरिए पेश हुए। जस्टिस विनोद भारद्वाज ने उनसे सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका (SLP) के बारे में पूछा। इस पर सिन्हा ने कहा कि उन्हें संबंधित एडवोकेट से पूछना पड़ेगा, उसके बाद पिटीशन की स्थिति को लेकर वह एफिडेविट दाखिल करेंगे। सिन्हा ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्रवाई पर जवाब के लिए भी समय मांगा। मुलाजिमों की तरफ से पेश एडवोकेट चेतन मित्तल ने कहा कि करीब 8 लाख मुलाजिम और पेंशनर बकाया DA मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि सरकार 30 अक्टूबर या उससे पहले जवाब दाखिल करे। इसके साथ ही कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट आरएस चीमा को एमिकस क्यूरी नियुक्त कर दिया है। जो इस मामले में तकनीकी तौर पर हाईकोर्ट की मदद करेंगे। अब इस मामले में अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी। पिछली सुनवाई में चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की बेंच ने मामले को नियमित अवमानना से आपराधिक अवमानना के दायरे में कर दिया था। (पढ़ें पूरी खबर) 4. ASI को गोली मारने वाले आरोपी का एनकाउंटर अमृतसर के अजनाला में GRP के ASI को गोली मारने वाले का सोमवार को पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को वारदात वाली जगह लेकर जा रहे थे, इसी दौरान आरोपी ने पुलिस की राइफल छीनकर गोली चलाने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हुआ। उसे अजनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, अजनाला में GRP में तैनात ASI सुखचैन सिंह को गोली मारने के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक आरोपी को सोमवार दोपहर को पुलिस वारदात वाली जगह पर लेकर जा रही थी, ताकि सीन रिक्रिएट किया जा सके। (पढ़ें पूरी खबर) 5. पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को ED का समन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को समन जारी किया है। उन्हें 19 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित ED कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। मामला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित विवादित वायरल वीडियो की फोरेंसिक और साइबर जांच रिपोर्ट तैयार करने में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है। पंजाब पुलिस की ओर से तैयार करवाई गई रिपोर्ट में वायरल वीडियो को AI जनरेटेड बताया गया था। गुरुग्राम पुलिस इस मामले में पहले ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि स्वप्न शर्मा ने गुरुग्राम में कुछ विशेषज्ञों से मुलाकात की थी, ताकि CM भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो को AI जनरेटेड बताने वाली फोरेंसिक और साइबर विश्लेषण रिपोर्ट तैयार कराई जा सके। हालांकि, यह आरोप हैं और मामले में संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. पार्क अस्पताल की ब्रांचों पर रेड, मोबाइल जब्त पंजाब में सोमवार सुबह इनकम टैक्स ने पार्क अस्पताल की सभी ब्रांचों पर एक साथ रेड की। मोहाली, पटियाला और बठिंडा में टीम सुबह करीब 9 बजे स्थानीय पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान अस्पताल के प्रशासनिक कार्यालयों और दस्तावेजों की जांच की गई। अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों से भी पूछताछ की गई। जानकारी के मुताबिक आयुष्मान भारत योजना में कथित अनियमितताओं के मामले में जांच की जा रही है। इसके तार पानीपत से जुड़े हैं। हालांकि, इनकम टैक्स ने अभी तक छापेमारी के कारण और इससे जुड़े मामले को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। किसी को भी अस्पताल के न अंदर आने दिया जा रहा और न बाहर आने दिया जा रहा है। इसके साथ ही टीम ने अस्पताल के उच्च अधिकारियों, प्रशासनिक स्टाफ और प्रबंधकों के मोबाइल तुरंत अपने कब्जे में ले लिए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 7. SIR के बाद साढ़े 13 लाख वोट कटे, कइयों की मौत पंजाब चुनाव से पहले स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें करीब साढ़े 13 लाख वोटरों के नाम कट गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक पंजाब में पहले 2.14 करोड़ से ज्यादा वोटर थे, जिसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट में करीब 2.01 करोड़ वोटर रह गए हैं। चुनाव आयोग ने CEO पंजाब की वेबसाइट पर फाइनल वोटर सूची पब्लिश कर दी है। लोग www.ceopunjab.gov.in पर क्लिक कर अपना नाम चेक कर सकते हैं। यहां Final Roll 2026 के नाम से वोटर लिस्ट में नाम चेक करने की ऑप्शन दी गई है। आयोग के मुताबिक करीब 7 लाख वोटर पंजाब से शिफ्ट हो चुके हैं। इसका मतलब ये कि उन्होंने दूसरे राज्यों में अपनी वोट बनवा ली है। वहीं करीब 4 लाख वोटरों को मृत बताया गया है। जांच में एक लाख से ज्यादा वोटरों की डुप्लीकेट वोट मिली है। (पढ़ें पूरी खबर) 8. संदिग्ध ड्रोन ने 2 फ्लाइटें डायवर्ट कराईं, यात्रियों का हंगामा अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास रविवार देर रात संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिए। सुरक्षा के मद्देनजर रनवे ऑपरेशंस रोक दिए गए। इसके चलते अमृतसर आ रही दो उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-855 को वापस दिल्ली भेजा गया, जबकि मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5028 को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया। अचानक से टिकट कैंसिल होने पर कई यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। उन्होंने हंगामा करते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। हालांकि रात करीब 10:30 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो गई। (पढ़ें पूरी खबर) 9. निगम में पार्षदों का हंगामा, एक का कुर्ता फटा लुधियाना नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक में सोमवार को विपक्षी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मेयर ने पार्षदों का माइक बंद करवा दिया। मेयर ने हंगामा करने वाले पार्षदों को बाहर करने के आदेश दिए हैं। हालांकि पुलिस ने मेयर के आदेश के बावजूद पार्षदों को बाहर नहीं किया। हंगामे के दौरान एक पार्षद का कुर्ता फट गया। शनिवार को वार्ड नंबर-47 से आम आदमी पार्टी की पार्षद उषा कल्याण के निधन के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। वह कैंसर से पीड़ित थीं और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके बेटे की शादी में करीब एक महीना बाकी था। शनिवार को बैठक के लिए गुरु नानक देव भवन में पार्षद जुटे थे। बैठक शुरू होने से पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने शहर की सड़कों की मैकेनिकल स्वीपिंग के लिए प्रस्तावित 82 करोड़ रुपए के टेंडर के खिलाफ प्रदर्शन किया था। (पढ़ें पूरी खबर)व खबर जरा हटके… 10. हलका इंचार्ज से नाराज होकर छोड़ी SAD, उनके जाते ही लौटे मानसा जिले के बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला। बलविंदर सिंह पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर शिरोमणि अकाली दल में वापसी कर ली है। उन्होंने भाजपा के जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षित है। पटवारी अकाली दल के पुराने और अनुभवी नेता रहे हैं। वह बुढलाडा से पार्टी के प्रबल दावेदार माने जाते थे। हालांकि, जब सुखबीर सिंह बादल ने डॉ. निशान सिंह को बुढलाडा का हलका इंचार्ज नियुक्त किया था, तो पटवारी ने नाराजगी जताते हुए अकाली दल छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। हाल ही में डॉ. निशान सिंह ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अकाली दल के सभी पदों से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद पटवारी ने फिर से अपनी पुरानी पार्टी में लौटने का फैसला लिया। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
भाजपा ने पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने तरनतारन में एएसआई की हत्या का हवाला देते हुए कानून-व्यवस्था की बदहाली पर चिंता जताई और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।
पंजाब चुनाव से पहले स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें करीब 13 लाख वोटरों के नाम कट गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक पंजाब में पहले 2.14 करोड़ वोटर थे, जिसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट में करीब 2.01 करोड़ वोटर रह गए हैं। चुनाव आयोग ने CEO पंजाब की वेबसाइट पर फाइनल वोटर सूची पब्लिश कर दी है। लोग www.ceopunjab.gov.in पर क्लिक कर अपना नाम चेक कर सकते हैं। यहां Final Roll 2026 के नाम से वोटर लिस्ट में नाम चेक करने की ऑप्शन दी गई है। आयोग के मुताबिक करीब 7 लाख वोटर पंजाब से शिफ्ट हो चुके हैं। इसका मतलब ये कि उन्होंने दूसरे राज्यों में अपनी वोट बनवा ली है। वहीं करीब 4 लाख वोटरों को मृत बताया गया है। जांच में एक लाख से ज्यादा वोटरों की डुप्लीकेट वोट मिली है। इससे पहले 13 अगस्त को जारी हुए ड्राफ्ट रोल में 1.94 करोड़ वोटर ही थे, बाकी वोटरों की मैपिंग नहीं हुई थी। इसके बाद दावे व एतराज लिए गए, जिसके बाद इसमें बढोतरी होकर अब यह 2 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ड्राफ्ट रोल में 1.94 लाख वोटर थेवोटर सूची जारी होने के बाद CEO अनिंदिता मित्रा ने कहा कि ड्राफ्ट रोल में 1.94 लाख वोटर थे। फाइनल वोटर सूची के वक्त इसमें 8 लाख लोग और जुड़े हैं। चुनाव आयोग का मकसद यही था कि हम एक-एक वोटर के पास पहुंचें। अगले चुनाव के लिए वोट बनवाने का मौकाअनिंदिता मित्रा ने कहा कि अगले चुनाव में वोटिंग के लिए अगर कोई वोट बनवाना चाहता है तो वह ऑनलाइन, BLO या ERO को फॉर्म नंबर 6 भरकर दे सकता है। इसके लिए हम अगले हफ्ते से स्पेशल कैंप भी शुरू कर रहे हैं। स्पेशल कैंप में वोटर लिस्ट चेक कर सकेंगे लोगइन कैंप में 2 तरह की चीजें होंगी। पहली ये कि BLO फाइनल वोटर सूची लेकर बैठेंगे और वोटरों को चेक कराएंगे कि उनका नाम है या नहीं। यह लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है लेकिन कई बार लोग फिजिकल तौर पर देखना चाहते हैं। दूसरा हमने राजनीतिक दलों को भी वोटर सूची उपलब्ध करवा दी है, वह भी इसे चेक कर सकते हैं। अगर कोई रह गया तो फिर वह वहीं आवेदन भी कर सकता है।
1 करोड़ के मुआवजे पर अपील में 389 दिन लेट, हाई कोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार जुर्माना
सड़क हादसे में मृतक के परिवार को एक करोड़ नौ हजार के मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज बस प्रबंधन पर 38 हजार रुपये का खर्च लगाया। कोर्ट ने देरी माफ कर अपील स्वीकार की और 30 दिन में 50% राशि जमा करने पर ही शेष वसूली पर रोक की शर्त रखी।
जस्टिस एमएम सुंदेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने पंजाब सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया। सुनवाई के दौरान पीठ ने एफआईआर पर रोक लगाने और दंडात्मक कार्रवाई रोकने के बीच अंतर स्पष्ट किया।
Asian Champions Trophy: 5 खिताब जीतने वाली Indian Hockey Team अब Punjab में उतरेगी
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) में 2011 में इसकी शुरुआत के बाद से पांच बार खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस महीने पंजाब में होने वाले टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम के रूप में प्रवेश करेगी। भारत की उपलब्धियों में पहले टूर्नामेंट में रोमांचक शूटआउट जीत से लेकर 2024 में चीन में अपने खिताब का बचाव करना शामिल है। अब एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक जालंधर और मोहाली में खेली जाएगी। भारत का एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में पांच खिताब जीतने संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। पहली बार एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन चीन के ओर्डोस में किया गया था, जिसमें छह टीमों ने चीन, भारत, मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और जापान ने भाग लिया था। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए फाइनल में कोई भी टीम निर्धारित समय तक गोल नहीं कर पाई थी। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें भारत ने 4-2 से जीत हासिल की। इस तरह से भारत इस टूर्नामेंट का पहला चैंपियन बना। दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 2013 में किया गया था। इसके बाद 2016 में मलेशिया के कुआंटन में तीसरा टूर्नामेंट खेला गया था। भारत इसमें चैंपियन बना था। वर्ष 2016 की प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छह टीमों में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और चीन शामिल थे। भारत फाइनल में पहुंचा और उसका सामना पाकिस्तान से हुआ। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ने 3-2 से जीत हासिल की और अपना दूसरा खिताब जीता। रुपिंदर पाल सिंह, अफ्फान यूसुफ और निकिन थिम्मैया ने भारत की तरफ से गोल किए। भारत ने अपना तीसरा खिताब 2018 में ओमान के मस्कट में आयोजित पांचवीं एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जीता था। इस प्रतियोगिता में भारत, जापान, मलेशिया, ओमान, पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया ने भाग लिया था। भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। भारत ने 2023 में चेन्नई में खेली गई सातवीं एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में फिर से खिताब जीता था। फाइनल में उसका मुकाबला मलेशिया से था। भारत एक समय पिछड़ रहा था, लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए 4-3 से जीत हासिल की। पहले हाफ में मलेशिया 3-1 से आगे था, लेकिन आखिरी 16 मिनट में हरमनप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और आकाशदीप सिंह के गोल ने मैच का रुख ही पलट दिया। इस जीत के साथ भारत ने अपना चौथा खिताब जीता और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम बन गई। भारत ने चीन के हुलुनबुइर में खेली गई आठवीं चैंपियंस ट्रॉफी में भी अपनी लय बरकरार रखी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना चीन से हुआ। भारत ने इस कड़े मुकाबले में जुगराज सिंह के निर्णायक गोल से 1-0 से जीत हासिल की।
अमृतसर के सिख म्यूज़ियम में आतंकियों की फोटो: SGPC का फैसला, पंजाब के लिए खतरा?
क्या कभी मानवता के दुश्मन आतंकवादी किसी समाज के नायक हो सकते हैं? अगर इस तरह के लोगों को नायक बना कर पेश करते हैं तो फिर समाज का भविष्य क्या होगा, यह चिंता का विषय होना चाहिए। इसी चिंता को दरकिनार करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने अमृतसर स्थित संग्रहालय में दो आतंकियों […]
LPU हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार से पूछा- कहीं किसी ने मासूम छात्रा का इस्तेमाल तो नहीं किया?
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई। अदालत ने सोशल मीडिया पोस्ट प्रसारित करने वाली छात्रा से पूछताछ और जांच पर सवाल उठाए।
पंजाब मेल करीब 3 घंटे और शताब्दी एक्सप्रेस करीब 4 घंटे की देरी से चली। रेवांचल एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट, जबकि कर्नाटक संपर्क क्रांति और सचखंड एक्सप्रेस करीब 1 घंटे लेट रहीं।
हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को भेजा नोटिस, DA बकाया हलफनामे पर फंसा पेंच
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को मुख्य सचिव द्वारा दाखिल हलफनामे में कथित गलत जानकारी देने के मामले में औपचारिक नोटिस भेजा है।
पंजाब में प्लास्टिक प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए आयोजित समिट में 231 कंपनियों की जवाबदेही तय करने, आधुनिक तकनीक अपनाने और धार्मिक व शैक्षणिक स्थलों पर विशेष पहल की घोषणा हुई।
मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। राज्य का अधिकत तापमान सामान्य से 8.6 डिग्री कम दर्ज किया गया है।
मानसून की विदाई के बीच दिल्ली-NCR में रविवार की आधी रात से तेज गरज और चमक के साथ भारी बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है।
हरजीत सिंह पंजाब सीनियर पुरुष हॉकी टीम के कैप्टन
भास्कर न्यूज | जालंधर जूनियर वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान रहे हरजीत सिंह को पंजाब सीनियर पुरुष हॉकी टीम की कमान सौंपी गई है। पंजाब टीम 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही है, जिसका आयोजन झांसी (उत्तर प्रदेश) में 21 अक्टूबर तक हो रहा है। हॉकी पंजाब के सीईओ कुलबीर सिंह के अनुसार, टीम का चयन एक कमेटी ने किया। कमेटी में हॉकी पंजाब चयन समिति के चेयरमैन व ओलिंपियन हरदीप सिंह, जनरल सेक्रेटरी अमरीक सिंह पवार, ट्रेजरर व ओलंपियन संजीव कुमार, वाइस प्रेसिडेंट बलजीत सिंह ढिल्लों, एग्जीक्यूटिव मेंबर रिपुदमन कुमार सिंह और जूनियर वर्ल्ड कप विजेता बिक्रमजीत सिंह शामिल रहे। चयनित टीम अपना पहला मैच 15 अक्टूबर को बंगाल के खिलाफ खेलेगी। हरजीत सिंह के साथ पारस मल्होत्रा, नितिन सिंह, मनराज सिंह मारोक, गुरजोत सिंह संघा, उज्ज्वल सिंह, जोबनप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, विशाल यादव, दिलराज सिंह, गुरजोत सिंह, गुरसेवक सिंह, प्रभदीप सिंह, लव्नूर सिंह, मनमीत सिंह राय, पवनदीप सिंह, सिमरनजोत सिंह और एकमप्रीत सिंह टीम में हैं। इंटरनेशनल खिलाड़ी दलजीत सिंह ढिल्लों कोच और गुरप्रीत सिंह मैनेजर होंगे।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दिवाली पर पंजाब में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है, जिसके लिए वह सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने और नाबालिगों को स्लीपर सेल के रूप में तैयार करने की योजना बना रही है।
Kathua News: नगरी के माता बाला सुंदरी मंदिर का पंजाब से भी जुड़ा है गहरा धार्मिक नाता
नगरी के माता बाला सुंदरी मंदिर का पंजाब से भी जुड़ा है गहरा धार्मिक नाता
Kanpur News: पंजाब के मौसम अली ने तमिलनाडु के टाइगर को दी पटखनी
तहसील क्षेत्र के नैला में रविवार को 19 वां विराट दंगल संपन्न हुआ। इसमें देश के अलग-अलग प्रांतों से आए पहलवानों ने दांवपेंच का प्रदर्शन किया।
ताजपोशी : परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान
Coronation: Pargat Singh takes charge of Punjab Congress
Three members of a single family from Punjab arrested in the Jahu theft case; they had provided shelter to the accused.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब सरकार के साढ़े चार साल के कार्यों को गिनाया, जिसमें किसानों को बिजली-पानी, सरकारी नौकरियां, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और महिला सशक्तिकरण शामिल हैं।
‘असली ताकत किसानों और युवाओं में है’, पदभार ग्रहण करने के बाद बोले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष
चंडीगढ़, 11 अक्टूबर . पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने Sunday को यहां पदभार ग्रहण किया और राज्य की जनता के अधिकारों, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया. बारिश के बावजूद, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और कार्यक्रम में उत्साह बनाए ... Read more
'असली ताकत किसानों और युवाओं में है', पदभार ग्रहण करने के बाद बोले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष
'असली ताकत किसानों और युवाओं में है', पदभार ग्रहण करने के बाद बोले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष
कौन हैं परगट सिंह? हॉकी के मैदान से सियासत तक का सफर, अब संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान
पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और ओलंपियन परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। जालंधर कैंट से तीन बार विधायक रह चुके परगट सिंह ने कांग्रेस भवन में पदभार संभाला।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ वोट चोरी को मुद्दा बनाकर दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता पंजाब में चुनावों में हुई कथित गड़बड़ियों के सवाल पर भड़क गए। CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि पंजाब में जो भी हुआ हो, इस समय उनका पूरा फोकस वोट चोरी के मुद्दे पर CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है। उन्होंने कहा कि इस समय इससे बड़ा मुद्दा कोई हो ही नहीं सकता। गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में पंजाब में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि मोगा और पटियाला के वार्डों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने दबंगई दिखाकर गड़बड़ी करवाई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 50 वार्डों में चुनाव रद्द कर 6 सप्ताह में नए सिरे से चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। पढ़िए, CJP प्रवक्ता सौरव दास क्या बोले पंजाब का वह पूरा मामला जानिए, जिस पर सौरव दास भड़के दिसंबर 2024 में पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव हुए थे। विपक्षी दलों कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के उम्मीदवारों ने आरोप लगाया था कि सत्ताधारी AAP के कार्यकर्ताओं और स्थानीय पुलिस ने मिलकर उन्हें चुनाव लड़ने से रोका। इस मामले में नेता पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, इसके बाद सुप्रीम कोर्ट गए। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पटियाला और मोगा जिलों के 50 नगर निकाय वार्डों में हुए चुनावों को रद्द कर दिया। कोर्ट ने यह कदम एक उच्च स्तरीय जांच रिपोर्ट के बाद उठाया, जिसमें सामने आया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान विपक्षी उम्मीदवारों को डराया-धमकाया गया और उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने से रोका गया था। अदालत ने इन सभी 50 वार्डों में 6 हफ्तों के भीतर नए सिरे से निष्पक्ष चुनाव कराने का आदेश दिया। रद्द किए गए 50 वार्डों में पटियाला नगर निगम के 28 वार्ड शामिल हैं, जिनमें वर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली और डिप्टी मेयर जगदीप सिंह राय के वार्ड भी शामिल हैं। इसके अलावा मोगा जिले के धर्मकोट और बाघापुराना नगर परिषदों के 22 वार्डों के चुनाव रद्द हुए हैं। पूरे मामले में कब-क्या हुआ, जानिए
IMD Weather Alert: देश भर से मानसून की विदाई के बीच मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार, 12 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कैसा होगा आपके शहर का मौसमइन राज्यों में चलेगी तेज हवाएं12 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। यहां गरज के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की अलग से भी संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और केरल के साथ माहे में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घर में रहने और बिजली गिरने की आशंका वाले इलाकों में पेड़, खंभे और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।कैसा होगा दिल्ली का मौसमदिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 12 से 15 अक्टूबर के बीच इन इलाकों में बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, वहीं कुछ जगहों पर हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पश्चिमी यूपी में 11 से 16 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 11 अक्टूबर को पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश होने का अनुमान है।जम्मू-कश्मीर में 13 और 15 अक्टूबर को बारिश के साथ बर्फबारी होने का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 14 और 15 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में रविवार को पार्टी की एकजुटता और विधानसभा चुनाव की रणनीति का संदेश देते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब का मौसम इतनी जल्दी बदल जाएगा और यहां की फिजाएं इस तरह बदलेंगी, इसकी उम्मीद नहीं थी। […] The post Punjab Politics: कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह का बड़ा बयान, बोले- तानाशाही के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष – Saahas Samachar appeared first on Rashtriya Ujala .
भारतीय जनता पार्टी के नेता सुनील जाखड़ ने मंडियों में प्रबंध न होने के कारण धान भीगने पर मान सरकार को घेरा और किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।
चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र के हेडुम गांव में अफीम की खेप तैयार थी। इसे लेकर तस्कर पंजाब जाने की तैयारी में थे। इसी बीच पुलिस को गिरोह की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिल गई। थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की, तो तस्करी के इस नेटवर्क का खुलासा हुआ। मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ढाई किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने चार लाख रुपए नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए। शुरुआती तौर पर यह कार्रवाई अफीम की एक खेप पकड़ने तक सीमित दिखी, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो इसके तार पंजाब और हरियाणा तक जुड़े मिले। पंजाब-हरियाणा में बैठे थे गिरोह के सरगना चतरा एसपी के अनुसार, इस गिरोह का तरीका भी सामने आया है। पंजाब और हरियाणा में बैठे मुख्य सरगना अब खुद चतरा नहीं आते थे। वे अपने राज्यों में सुरक्षित रहकर स्थानीय तस्करों को टास्क देते थे। इसके बाद स्थानीय नेटवर्क के जरिए अफीम की खरीद-बिक्री और दूसरे राज्यों तक सप्लाई की जाती थी। गिरफ्तार चारों आरोपी एक ही इलाके के रहने वाले हैं। इनमें से दो का आपराधिक इतिहास भी रहा है। दोनों पहले पंजाब और हरियाणा में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। इसके बावजूद वे कथित तौर पर फिर इसी धंधे में सक्रिय थे। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन और पूछताछ से मिले सुरागों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम कहां से लाई गई थी, इसे किस तक पहुंचाया जाना था और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। अब पंजाब-हरियाणा तक पहुंचेगी पुलिस छापेमारी में पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ लावालौंग थाने में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चतरा एसपी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरोह के मुख्य सरगनाओं से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ उन लोगों तक पहुंचने की तैयारी कर रही है, जो दूसरे राज्यों में बैठकर तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। इसके लिए जल्द ही पुलिस टीम पंजाब और हरियाणा में दबिश दे सकती है।
ताजपोशी के बाद एक्शन में परगट सिंह! बोले- पंजाब में तानाशाही के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पदभार संभालते हुए आप सरकार और दिल्ली नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पंजाब को दलदल से निकालने का संकल्प लिया।
पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में सचिन पायलट ने राजा वड़िंग के काम की सराहना की और कहा कि अगले चार महीने पंजाब का भविष्य तय करेंगे।
Punjab: मनीष सिसोदिया ने काली माता मंदिर में पूजा की
11 अक्टूबर, रविवार: पटियाला में AAP नेता मनीष सिसोदिया ने श्री काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की
भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में पंजाब के शुरुआती मुकाबले में नहीं खेलेंगे। पंजाब को न्यू चंडीगढ़ में असम के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है। गिल की गैरमौजूदगी की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। उनकी जगह भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन पंजाब की कप्तानी करेंगे। गिल के 18 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे मैच में खेलने की संभावना है। वह इंडिया-A टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में खेलने से उन्हें मैच प्रैक्टिस का मौका मिल सकता है। चयन समिति ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को रणजी खेलने के निर्देश दिए राष्ट्रीय चयन समिति ने उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को घरेलू सीजन में कम से कम एक रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए कहा है। इसके तहत रवींद्र जडेजा सौराष्ट्र, केएल राहुल कर्नाटक, गुरनूर बराड़ पंजाब और आकाश दीप बंगाल की टीम से खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड दौरे से पहले मैच प्रैक्टिस का मौका न्यूजीलैंड दौरे पर गिल के शुरुआती तीन वनडे मैच खेलने की उम्मीद है। इसके बाद वे टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी मैच में खेलने से उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले अपनी लय हासिल करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, दूसरे मैच में उनकी उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट आज से:रणजी ट्रॉफी के 92वें सीजन में 38 टीमें 138 मैच खेलेंगी; मुंबई 42 बार की चैंपियन दुनिया का सबसे बड़ा घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी आज से शुरू होगा। 1934-35 में शुरू हुई इस चैंपियनशिप का यह 92वां सीजन है। इसमें 38 टीमें खिताब के लिए उतरेंगी। 138 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 42 बार खिताब जीता है। पूरी खबर
प्रतिदिन का एक प्रतिशत ब्याज, तीन माह में पूंजी दोगुनी। पंजाब की बुल रन-वे कंपनी ने जींद में लोगों को कुछ ऐसे ही सपने दिखाए। जब लोगों ने निवेश किया तो कुछ समय उन्हें रिर्टन देकर कारोबार को बढ़ाया। करोड़ों रुपए जमा होने के बाद निवेशकों को अचानक रिर्टन देना बंद कर दिया। जब लोगों ने अपनी जमा पूंजी मांगी तो हाथ खड़े कर दिए। जींद के 6 लोगों ने कंपनी प्रबंधकों के सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया। शहर थाना पुलिस ने इकोनॉमिक्स सेल के साथ मिलकर जांच शुरू की। पुलिस जांच में लोगों के साथ किए गए फ्रॉड की पोल खुली। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के सीईओ पंजाब के संगरूर निवासी बूटा सिंह और उनके साथी बरनाला के गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अब उनके दूसरे साथियों की तलाश है। जानिए कैसे रचा ठगी का खेल बुल रन-वे कंपनी के सीईओ बूटा सिंह 2025 में अपने साथियों के साथ जींद पहुंचे। सबसे पहले पटियाला चौक स्थित गुरुद्वारा के पास एक दुकान में लोगों से मुलाकात की। जहां उन्हें कंपनी की क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश करने पर प्रतिदिन का एक प्रतिशत ब्याज और तीन माह में पूंजी दोगुनी करने का लालच दिया। जींद के सज्जन सिंह ने कंपनी के सीईओ व साथियों के साथ अपने 10 साल पुराने परिचय का हवाला देकर विश्वास को पक्का किया। इसके बाद होटलों में सेमिनारों का आयोजन किया गया। जहां क्रिप्टी ट्रेडिंग में निवेश पर मोटे मुनाफे के सपने दिखाए। रिर्टन देकर जीता भरोसा शुरूआत में कंपनी ने क्रिप्टी ट्रेनिंग के निवेशकों को कुछ समय के लिए अपने वादों के मुताबिक रिर्टन दिया। जब कंपनी के खाते में करोड़ों रुपए जमा हो गए तो रिर्टन देना बंद कर दिया। इसी बीच इको मेटा कैपिटल नाम से नई कंपनी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। निर्धारित अवधि खत्म होने पर जब लोगों ने अपनी जमा पूंजी मांगी तो कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए। जिससे लोगों को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र, सतनाम सिंह, सुल्तान सिंह, सत्यपाल व सरोज बाला ने शहर पुलिस को शिकायत दी। जिसमें अपने साथ हुई ठगी का पैसा वापस करवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जांच में आरोपों की पुष्टि जांच अधिकारी एसआई जयबीर सिंह ने बताया कि जींद शहर थाना और इकोनॉमिक्स सेल ने मामले की संयुक्त जांच की। बैंक खातों और अन्य दस्तावेजों की जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। पुलिस ने पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान संगरूर निवासी बूटा सिंह और बरनाला निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानिए किसने की शिकायत करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों में 6 लोग शिकायत के लिए आगे आए। सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र, सतनाम सिंह, सुल्तान सिंह, सत्यपाल व सरोज बाला शामिल हैं। सुरेंद्र सिंह जींद ने 9.98 लाख, सत्यवान बड़ौदा 7 लाख, सुल्तान जलालपुर 5 लाख, सरोज बाला जींद 3 लाख 50 हजार, सतनाम सिंह जींद 1 लाख 70 हजार, राजेंद्र जलालपुर खुर्द 1 लाख 50 हजार शामिल हैं।
ट्रांसपोर्टर बोले - सीएनजी पर वैट घटाए पंजाब सरकार
भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने पंजाब सरकार से राज्य में सीएनजी पर लगाए जा रहे भारी भरकम वैट को घटाने की पुरजोर मांग की है। एसोसिएशन के प्रधान बलराज शर्मा और चेयरमैन चरणजीत सिंह लोहारा ने कहा कि पड़ोसी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में पंजाब में टैक्स की दरें काफी ज्यादा हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट कारोबार और आम वाहन चालकों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रधान बलराज शर्मा ने विशेष रूप से बताया कि अकेले लुधियाना शहर की करीब 1000 सीएनजी रिफ्यूलिंग ऐसी हैं, जो पंजाब में महंगी गैस होने के कारण दिल्ली और चंडीगढ़ से सीएनजी भरवाने को मजबूर हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पंजाब सरकार से अपील की है कि आम जनता और ट्रांसपोर्ट उद्योग के व्यापक हित में सीएनजी पर तुरंत वैट कम किया जाए, ताकि राज्य के राजस्व का नुकसान रोका जा सके और वाहन चालकों को राहत मिल सके। 1. वैट घटाने से होंगे दो बड़े फायदे: पर्यावरण को राहत और सस्ते ट्रांसपोर्ट का लाभ: अगर राज्य सरकार वैट की दरें घटाकर पड़ोसी राज्यों के बराबर लाती है, तो लोग डीजल-पेट्रोल छोड़कर सीएनजी गाड़ियों को प्राथमिकता देंगे। इससे पंजाब में प्रदूषण का स्तर घटेगा और हवा साफ होगी। इसके साथ ही ट्रांसपोर्टरों को परिचालन लागत में बड़ी राहत मिलेगी। 2. पंजाब के राजस्व में होगा बड़ा इजाफा: एसोसिएशन के अनुसार, पंजाब में सीएनजी महंगी होने की वजह से हजारों गाडिय़ां चंडीगढ़ और दिल्ली से गैस भरवाती हैं। इससे पंजाब सरकार को टैक्स राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। यदि वैट कम किया जाता है, तो स्थानीय बिक्री बढ़ेगी और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। विभिन्न राज्यों में सीएनजी टैक्स व दाम...... एरिया वैट की दर सीएनजी का अनुमानित दाम (प्रति किलो)स्थिति / असर {दिल्ली 0% (शून्य) 75.50 - 76.00 सबसे सस्ती गैस, कोई वैट नहीं {चंडीगढ़ 5% 82.50 - 83.00 कम वैट से लोग सीएनजी अपना रहे हैं {पंजाब 14.3% 89.50 - 90.00 सबसे महंगी सीएनजी, टैक्स का बोझ
पंजाब में प्रस्तावित पुरुष एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अब नहीं होगा।
Baghpat News: पंजाब से दिल्ली लेकर जा रहे पटाखों की खेप पकड़ी
crime news
परगट सिंह ने कहा कि एकजुटता ही कांग्रेस की ताकत है। पार्टी में उनके समेत मुख्यमंत्री बनने की क्षमता रखने वाले कई नेता हैं, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा राहुल गांधी होंगे।
पंजाब में गहराते नशे के मुद्दे को लेकर शिरोमणि अकाली दल (SAD) द्वारा चलाई जा रही 'मावां-धीयां दी ललकार' मुहिम के तहत शनिवार को लगातार दूसरे दिन फरीदकोट जिले में दो बड़ी रोष रैलियों का आयोजन किया गया। रैलियां जैतो स्थित गुरुद्वारा गंगसर साहिब और कोटकपूरा के गांव ढीमांवाली की अनाज मंडी में आयोजित की गईं। जैतो के हलका इंचार्ज सूबा सिंह बादल और कोटकपूरा के पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ के नेतृत्व में हुई इन रैलियों में बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। रैलियों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। 4 महीने में नशा खत्म करने का दावा करने वाली AAP सरकार पूरी तरह विफल जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस दोनों पर तीखे राजनीतिक हमले बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले 4 महीने के भीतर नशा खत्म करने की गारंटी देने वाली आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में नशे की समस्या और भी भयावह हो गई है। आज स्थिति यह है कि राज्य में नौजवान ही नहीं, बल्कि लड़कियां भी नशे के दलदल में धंसती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री गुटका साहिब की झूठी कसम खाकर लोगों को गुमराह किया था, और बाद में 'आप' ने भी वही रास्ता अपनाया। हरसिमरत कौर ने कहा कि नशे की समस्या को केवल खोखली घोषणाओं से खत्म नहीं किया जा सकता, इसके लिए नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने की सख्त और ठोस इच्छाशक्ति की जरूरत है। अकाली दल की सरकार बनने पर उठाएंगे कठोर कदम सांसद हरसिमरत कौर ने जनता से वादा किया कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनने पर राज्य को नशामुक्त करने के लिए बड़े और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे अपने बच्चों को नशे के दैत्य से बचाने और इस सामाजिक बुराई के खिलाफ घर-घर जागरूकता फैलाने के लिए आगे आएं। रैलियों में महिलाओं की भारी उपस्थिति को अकाली दल ने नशे के खिलाफ एक बड़े सामाजिक आंदोलन के रूप में रेखांकित किया।
कैथल में प्रतिबंधित नशीली गोलियां सप्लाई करने के मामले में पुलिस की सीआईए-1 टीम ने एक सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तस्करों को गोलियां उपलब्ध करवाता था, जिन्हें बाद में नशेड़ियों को बेच दिया जाता था। वह पंजाब से हरियाणा में गोलियां सप्लाई कर रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव मातानरा जिला संगरूर, पंजाब निवासी गुरजिंद्र सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि, 6 अक्टूबर को सीआईए-1 पुलिस के एएसआई कमलजीत सिंह की टीम द्वारा गुहला से भाटियां रोड पर नाकाबंदी करके मोटरसाइकिल पर सवार गांव कलारां जिला पटियाला पंजाब निवासी संदीप कुमार व कुलदीप सिंह को काबू किया गया था। उनके कब्जे में पॉलीथीन से 1350 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुई थी। तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थाना गुहला में दर्ज मामले की आगामी जांच एएसआई गुरदान सिंह द्वारा की गई। आरोपी संदीप व कुलदीप से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि उसको यह गोलियां गांव कोटली जिला पटियाला पंजाब निवासी तरनप्रीत सिंह उर्फ मोटा उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। सीआईए-1 पुलिस द्वारा आरोपी तरनप्रीत सिंह उर्फ मोटा को भी काबू कर लिया गया था। पुलिस कर रही पूछताछ पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि आरोपी तरनप्रीत से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसको यह नशीली गोलियां गुरजिंद्र द्वारा सप्लाई की गई थी। उसी के द्वारा पंजाब से गोलियों बेचने का नेटवर्क चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी का अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इस दौरान आरोपी से मामले के संबंध में आगामी पूछताछ की जाएगी।
पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा आयोजित 'खेलां वतन पंजाब दियां' के तहत मानसा जिले में राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग और कुश्ती प्रतियोगिताओं का शानदार शुभारंभ हुआ। इस राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का औपचारिक उद्घाटन मानसा के विधायक डॉ. विजय सिंगला ने किया। समारोह में पहुंचे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. विजय सिंगला ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी युवा एथलीटों को खेल भावना और पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। जिला खेल अधिकारी परमिंदर सिंह ने प्रतियोगिता के आयोजन और आगामी मैचों की जानकारी दी। उद्घाटन अवसर पर आयोजित पावरलिफ्टिंग के 53 किग्रा भार वर्ग के परिणाम घोषित किए गए:आगामी दिनों में कुश्ती और पावरलिफ्टिंग की विभिन्न श्रेणियों में पंजाब भर के शीर्ष खिलाड़ी अपनी ताकत का जौहर दिखाएंगे। पावरलिफ्टिंग (53 किलोग्राम वर्ग) के नतीजे पहला स्थान: विक्की कुमार दूसरा स्थान: पीयूष (फतेहगढ़ साहिब) तीसरा स्थान: सुखदीप सिंह (लुधियाना)
10 अक्टूबर, शनिवार: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 2 सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 15 किलो अफीम, M16 राइफल और 9 पिस्टल बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
लाख कार्रवाई के बाद भी पंजाब में रिश्वत के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फरीदकोट जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विजिलेंस की टीम ने थाना सदर फरीदकोट में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (ASI) गुरबख्श सिंह को 80,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजिलेंस ब्यूरो के पास फरीदकोट जिले के गांव घुगियाना निवासी लख्खा सिंह (पुत्र दलोर सिंह) ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता लख्खा सिंह ने बताया कि थाना सदर फरीदकोट में उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज था।इस मुकदमे को रद्द करवाने और जांच में मदद करने के एवज में थाना सदर में तैनात एएसआई गुरबख्श सिंह ने उनसे रिश्वत की मांग की थी। आरोपी एएसआई पहले ही शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये की रिश्वत ऐंठ चुका था। इसके बाद भी आरोपी अधिकारी का पेट नहीं भरा और उसने मामले को पूरी तरह से खत्म (कैंसल) करवाने के लिए 80,000 रुपये की और मांग शुरू कर दी। विजिलेंस का ट्रैप: रिकॉर्डिंग बनी मुख्य आधार शिकायतकर्ता लख्खा सिंह आरोपी एएसआई को और पैसे नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने आरोपी पुलिस अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने संबंधी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग कर ली और पूरी जानकारी विजिलेंस ब्यूरो को दे दी। विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता के बयान और पेश की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग की शुरुआती जांच में आरोपों को सही पाया। इसके तुरंत बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पूरी व्यूह रचना की और एक विशेष ट्रैप (जाल) बिछाया। सादिक कस्बे के ढाबे पर छापा, मौके से बरामद हुई रिश्वत की राशि योजना के मुताबिक, शिकायतकर्ता को आरोपी एएसआई गुरबख्श सिंह से बात कर पैसे देने के लिए सादिक कस्बे में स्थित एक ढाबे पर बुलाया गया। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने स्वतंत्र सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ढाबे के आसपास अपना घेरा बना लिया। जैसे ही शिकायतकर्ता लख्खा सिंह ने आरोपी एएसआई को 80,000 रुपये की रिश्वत की रकम सौंपी, ठीक उसी समय घात लगाकर बैठी विजिलेंस टीम ने ढाबे पर रेड कर दी। टीम ने एएसआई गुरबख्श सिंह को रंगे हाथों काबू कर लिया। सरकारी गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के कब्जे से रिश्वत के 80,000 रुपये भी मौके पर ही बरामद कर लिए गए। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज के थाना में आरोपी एएसआई गुरबख्श सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तफ्तीश के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी अधिकारी के साथ इस लेन-देन में कोई अन्य पुलिसकर्मी या बिचौलिया भी शामिल था या नहीं। जांच में सामने आने वाले नए तथ्यों के आधार पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लुधियाना में खेड़ा वतन पंजाब दियां के दौरान खिलाड़ियों ने साइकिलिंग में लिया हिस्सा
लुधियाना में खेड़ा वतन पंजाब दियां के दौरान खिलाड़ियों ने साइकिलिंग में लिया हिस्सा
भाई बहन की गंदी हरकते देख भड़की काम्या पांजाबी, रियलिटी शो में बहन के साथ कोजी हुआ यूट्यूबर
Kamya Punjabi On Love Gill And Scout OP:
परगट सिंह के पदभार ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। चंडीगढ़ में रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हजारों समर्थकों और केंद्रीय दिग्गजों के जुटने की संभावना है।
शाही इमाम का धीरेंद्र शास्त्री पर पलटवार, कहा पंजाब में कानून 15 मिनट में काम करेगा
भास्कर न्यूज | लुधियाना जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के बाद मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में हर मेहमान का स्वागत है, लेकिन किसी मजहब के खिलाफ माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई तो कानून अपना काम 15 मिनट में करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि धीरेंद्र शास्त्री का विरोध धर्मांतरण को लेकर नहीं, बल्कि लुधियाना में मंच से मुस्लिम समाज की बहनों के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर था। हमारा किसी का अपमान करना मकसद नहीं था, इसलिए केवल शब्द वापस लेने की मांग की थी। प्रशासन की पहल पर शास्त्री ने स्पष्टीकरण भी दिया था, लेकिन पंजाब से सुरक्षित लौटने के बाद दोबारा आने की बात कहकर चुनौती देने लगे। शास्त्री के फिर पंजाब आने के बयान पर शाही इमाम ने कहा कि वे कल आएं या परसों, उनका स्वागत करने के लिए वे अपने कार्यक्रम रद्द कर देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती ने कभी किसी को आने से नहीं रोका। हालांकि, मर्यादा लांघने पर कानून के तहत कार्रवाई होगी। नबी खां और गनी खां बनकर मुसलमानों ने दिया था गुरु साहिब का साथ: शाही इमाम शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पंजाब के ऐतिहासिक भाईचारे का जिक्र करते हुए कहा कि जब दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई थी तब सरहिंद के वजीर खान और 22 पहाड़ी राजाओं के मुकाबले पंजाब का मुसलमान नबी खां और गनी खां बनकर गुरु साहिब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ा था। उन्होंने याद दिलाया कि श्री हरिमंदिर साहिब (दरबार साहिब) की नींव हजरत साईं मियां मीर जी ने रखी थी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब में बाबा फरीद जी का पवित्र कलाम दर्ज है। इस पावन धरती पर नफरत की कोई जगह नहीं हो सकती।
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा के दौरान की गई टिप्पणी पर पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी भड़क गए हैं। उनका कहना है कि शास्त्री ने हमारी कौम के बारे में कहा था कि इनकी लड़कियां भैया को सैंया बना लेती हैं। जब बात बिगड़ी तो बोलने लगे कि हमने धर्म परिवर्तन पर बोला था। अब अपने घर जाकर हमें गीदड़भभकियां दे रहे हो। शाही इमाम का यह बयान तब आया है जब कुछ दिन पहले बागेश्वरधाम में कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि इमाम हमसे माफी मंगवाने की बात करते हैं, जबकि माफी तो उन्हें खुद हमसे मांगनी चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि वेरी वेरी थैंक यू बाबा बागेश्वर। कोई बाबा तो हुआ जिसने सत्य कहा। बता दें कि यह विवाद लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की 5 दिवसीय कथा के दौरान की गई टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था। उस समय शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई थी। ताजा बयान में क्या बोले इमाम, पढ़िए… पढ़िए, धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा था
Prayagraj News: क्लेमेंट टाउन व कंदरोरी पंजाब ने फाइनल में बनाई जगह
क्लेमेंट टाउन व कंदरोरी पंजाब ने फाइनल में बनाई जगह
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के बाहर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग
Yamuna Nagar News: खेत में बेहोश मिले पंजाब के कंबाइन चालक की मौत
साढौरा क्षेत्र के गांव कुराली में खेतों में गए पंजाब निवासी कंबाइन चालक की मौत हो गई। वह खेत में बेहोशी की हालत में मिला था।
Udhampur News: दंगल में पंजाब के फरमान ने मारी बाजी, भलेसा के निसार बने उपविजेता
दंगल में पंजाब के फरमान ने मारी बाजी, भलेसा के निसार बने उपविजेता
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा दौरे के दौरान आगामी चुनावों को लेकर राज्य की जनता के लिए 6 बड़ी गारंटियों का ऐलान किया है। पणजी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गोवा के लोग बदलाव मांग रहे हैं और भाजपा-कांग्रेस दोनों की राजनीति से परेशान हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली और पंजाब की तरह गोवा में भी आप अपनी सभी गारंटियों को पूरी ईमानदारी से जमीन पर उतारेगी। गोवा में केजरीवाल की 6 बड़ी गारंटियां 300 यूनिट मुफ्त बिजली और एरियर माफ- सरकार बनने पर सभी पुराने बकाया बिजली बिल माफ किए जाएंगे और हर परिवार को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा: दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर गोवा में भी महिलाओं के लिए राज्य की बसों में यात्रा पूरी तरह मुफ्त की जाएगी। 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा: परिवार में किसी के भी बीमार होने पर किसी भी बड़े प्राइवेट अस्पताल में सालाना 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। हर महिला को 3 हजार रुपए प्रतिमाह: गृह आधार योजना की जटिल शर्तों को खत्म कर 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला के बैंक खाते में प्रति माह 3,000 रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी। हर गांव और वार्ड में खेल का मैदान: युवाओं को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर गांव और वार्ड में आधुनिक खेल के मैदान बनाए जाएंगे। लोकल मेनिफेस्टो से समस्याओं का समाधान: बूथ स्तर पर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लोकल मेनिफेस्टो तैयार किया जाएगा, जिससे हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान हो सके। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब भाजपा की सरकार बनवाना है, क्योंकि उनके विधायक चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो जाते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भ्रष्टाचार और टूटी व्यवस्था से मुक्ति के लिए आम आदमी पार्टी को चुनें।
पलवल के पृथला गांव के पास छपरौला के जंगलों में क्राइम ब्रांच पलवल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को मौके से काबू कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम से केएमपी एक्सप्रेसवे रोड पर संदिग्ध स्विफ्ट कार की सूचना मिली थी। आरोपी केएमपी से उतर कर नेशनल हाईवे-19 पर मथुरा से दिल्ली की ओर भाग रहे थे। बदमाशों ने जंगल की तरफ मोड़ी गाड़ी क्राइम ब्रांच की टीम ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख उन्होंने कार को गदपुरी थाना क्षेत्र के पृथला गांव के पास छपरौला के जंगल की तरफ मोड़ दिया। जंगल में छिपकर आरोपियों ने पुलिस पर सीधी फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायर किया, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें व उनके दो अन्य साथियों को मौके पर ही दबोच लिया। पंजाब के रहने वाले हैं पकड़े गए बदमाश घायल बदमाशों की पहचान बरवाला, पटियाला (पंजाब) के हाथी नगला निवासी लकी और मूल नेपाल जिला नौरंगढ़ हाल बरवाला निवासी रोशन आचार्य के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों पर पंजाब मैं एनडीपीएस और मारपीट के करीब 6 केस दर्ज हैं। मौके से उनके दो साथी बरवाला निवासी सन्नी और खुशप्रीत को भी गिरफ्तार किया गया है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया है।
अकाली दल वारिस पंजाब ने पार्टी की भावी नीतियों, पंजाब हितैषी एजेंडे और पंथिक मुद्दों को प्रशासनिक-व्यावहारिक रूप देने के लिए अपनी उच्च स्तरीय 'थॉट और एजेंडा कमेटी' का ऐलान कर दिया है। इस नवनिर्मित कमेटी का चेयरमैन पूर्व विधायक इकबाल सिंह झूंडा को नियुक्त किया गया है, जबकि सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी और आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ बलदीप सिंह को कन्वीनर बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों, कानूनविदों, पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस थिंक-टैंक कमेटी में शामिल किया है। यह विशेष कमेटी पंजाब के गंभीर और बुनियादी मुद्दों पर शोध कर उनके स्थायी समाधान के लिए नीतियां और रूपरेखा तैयार करेगी। किसको मिली जिम्मेदारी चेयरमैन: इकबाल सिंह झूंडा कन्वीनर: बलदीप सिंह (रिटायर्ड रेवेन्यू ऑफिसर व आर्थिक विशेषज्ञ) सेक्रेटरी-मेंबर: गंगवीर राठौर (सामाजिक व राजनीतिक विश्लेषक) मुख्य सदस्य: डॉ. सुखप्रीत सिंह लोखंडे (सिख विद्वान) जसविंदर सिंह जहांगीर (पूर्व शिक्षक) प्रो. गुरमीत सिंह धनोआ गुरप्रीत सिंह मंडियानी (पत्रकार) अरविंदर पाल सिंह (रिटायर्ड एडीसी) डॉ. दीपेश बत्रा (न्यूरोसर्जन) सरदार करमजीत सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) एडवोकेट सरबजीत सिंह बलविंदर सिंह (रिटायर्ड इंजीनियर) बीबी हरप्रीत कौर फिल्लौर (महिला विंग प्रमुख) एडवोकेट गुरदीप सिंह हरप्रीत सिंह बाबा बेली (युवा साहित्यकार) पंजाब के मुख्य मुद्दों का तलाशा जाएगा व्यावहारिक समाधान जल और प्राकृतिक संसाधन: पंजाब के पानी के अधिकारों (SYL व नदी जल विवाद) की रक्षा। कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था: किसानों व खेत मजदूरों की आर्थिक स्थिति सुधारने और कृषि को व्यावहारिक बनाने के उपाय। युवा, रोजगार और कर्मचारी: युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, पलायन रोकना और कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मुद्दे। महिला अधिकार व सामाजिक न्याय: महिलाओं से जुड़े मुद्दों और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना। पंथक और भाषाई पहचान: पंजाब की संस्कृति, पंजाबी भाषा और पंथिक मसलों पर स्पष्ट नीति निर्धारण। पार्टी की भावी नीतियों का आधार बनेगी रिपोर्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का कहना है कि यह कमेटी केवल सैद्धांतिक चर्चा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि धरातल पर जाकर हितधारकों से बात करेगी। इसके बाद तैयार किए गए सुझावों और रिपोर्ट के आधार पर ही अकाली दल वारिस पंजाब अपना आगामी चुनावी घोषणापत्र, प्रशासनिक विजन और राजनीतिक नीतियां तय करेगा, ताकि पंजाबियों के वास्तविक हितों का मजबूती से प्रतिनिधित्व किया जा सके।
यमुनानगर में पंजाब के कंबाइन ड्राइवर की मौत:खेत में शौच के दौरान तोड़ा दम, हार्ट अटैक आने की आशंका
यमुनानगर के साढ़ौरा क्षेत्र के गांव कुराली में खेतों में शौच के लिए गए पंजाब के एक कंबाइन ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह खेतों में बेहोशी की हालत में मिला था। खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे साढ़ौरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पंजाब के बरनाला निवासी 45 वर्षीय गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पांच दिन पहले ही पंजाब से आया था जानकारी के अनुसार, गुरजंट सिंह कंबाइन पर ड्राइवर के तौर पर काम करता था और करीब पांच दिन पहले ही यमुनानगर फसल काटने आया था। उसके साथ काम करने वाले व्यक्ति के अनुसार, गुरजंट सिंह खेतों में शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने उसे देखा तो तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर साढ़ौरा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने परिजनों को किया सूचित सढौरा थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
DA के बकाये पर हाई कोर्ट ने सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। अधिकारियों की अपील पर तेजी और कर्मचारियों के मामले में ढिलाई पर नाराजगी जताते हुए आपराधिक अवमानना का मामला सुनवाई के लिए भेजा गया।

