पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालयों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है।
सोनीपत में सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुई प्रगति जानी और आगामी तैयारियों पर चर्चा की। अजय चोपड़ा ने बताया कि 7 अक्टूबर को गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम होगा। इसमें जिले के सभी उपमंडलों से यात्राएं पुलिस लाइन पहुंचेंगी। एसडीएम को समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। अभियान के तहत 6 और 7 अक्टूबर को स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में 'नमो सेवा अनकही कहानियां' के तहत नुक्कड़ नाटक होंगे। वहीं, 13 अक्टूबर को राई स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में 'रंगोली राष्ट्र' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों के लिए तालमेल से काम करने और तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया। इन कार्यक्रमों का मकसद लोगों की भागीदारी बढ़ाना और सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है। बैठक में कई अधिकारी मौजूद रहे।
बलरामपुर में श्रीश्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला कमेटी की 63वीं रामलीला की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह रामलीला 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 9 बजे से देर रात 2 बजे तक रामलीला मैदान में होगी। समिति अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें मंचन की रूपरेखा, दर्शकों की व्यवस्था और सुरक्षा पर चर्चा हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी तय की गईं। इस साल लखीमपुर खीरी के न्यू आदर्श विजय रामलीला मंडल के कलाकार मंचन करेंगे। रामलीला देखने के लिए नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में दर्शक आते हैं, जिनके लिए विशेष बैठने की व्यवस्था की जाएगी। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. तुलसीश दुबे ने बताया कि रामलीला का उद्देश्य समाज को धर्म और संस्कृति से जोड़ना है। साथ ही नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराना है। इस कार्यक्रम में प्रशासन और पुलिस का सहयोग भी मिल रहा है
कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की तलाश जारी है। रायपुर पुलिस ने बुधवार को उसके पाम बेलाजिओ स्थित ठिकाने, बैरन बाजार स्थित पारिवारिक आवास समेत करीब आधा दर्जन संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शोएब वहां से निकल चुका था। अब पुलिस को उसके दूसरे राज्य में जाने की भी आशंका है। शोएब के पुलिस कार्रवाई से पहले ही फरार होने के मामले में विभाग ने अपने ही एक आरक्षक पर कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में पदस्थ आरक्षक शिवम द्विवेदी को डीसीपी क्राइम ने लाइन अटैच कर दिया है। उस पर पुलिस की दबिश से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक होने में लापरवाही बरतने का आरोप है। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि अधिकारी नहीं कर रहे है। पुलिस को शक, पहले ही पहुंच गई थी दबिश की जानकारी पुलिस को आशंका है कि शोएब को कार्रवाई की जानकारी पहले ही मिल गई थी। इसके बाद उसने संभावित ठिकाने बदल दिए। अब जांच की जा रही है कि दबिश से संबंधित गोपनीय सूचना पुलिस विभाग के किस स्तर से बाहर गई और आरोपी तक कैसे पहुंची। कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति अदालत से शोएब को दोबारा गिरफ्तार करने की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में भी उसके संभावित ठिकानों को लेकर जानकारी जुटा रही हैं। 14 सितंबर को आया था धमकी भरा मैसेज पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को आनंद कुकरेजा को विदेशी नंबर से वाट्सऐप के जरिए धमकी दी गई थी। इसमें 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। रकम नहीं देने पर कुकरेजा और उनके परिवार को धमकी दिए जाने की बात सामने आई थी। जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे छोड़ना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से उसकी दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति ली। अब उसकी तलाश के साथ पुलिस गोपनीय सूचना लीक होने के मामले की भी जांच कर रही है।
कूनो नेशनल पार्क में सफारी की शानदार शुरुआत, पर्यटकों को पहले ही दिन दो बार दिखे चीते
कूनो नेशनल पार्क में पहले दिन दस पर्यटक पहुंचे।
आयुष्मान योजना के तहत इलाज में कथित अनियमितता और पैसे मांगने के मामले में मेडिकल काॅलेज में सहायक प्रोफेसर व अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ. अंकुर बंसल के खिलाफ जांच कमेटी गठित की गई है।
टोंक में कल से चित्रकारों का महाकुंभ:‘क्रेयान्स’ में रूस के 10 कलाकार ऑनलाइन जुड़ेंगे
कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में टोंक एक बार फिर देश-विदेश के कलाकारों की मेजबानी करने जा रहा है। अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी, टोंक और राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व ‘क्रेयान्स’ का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक शिवम मैरिज गार्डन, टोंक में किया जाएगा। खास बात यह है कि रूस के करीब 10 चित्रकार ऑनलाइन जुड़कर तीन दिन तक कैनवास पर चित्र उकेरेंगे। 2 अक्टूबर को होगा कला पर्व का उद्घाटन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. हनुमान सिंह खरेडा ने बताया कि कला पर्व का उद्घाटन 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे जेल रोड स्थित शिवम मैरिज गार्डन में कलाकारों और अतिथियों द्वारा किया जाएगा। इस दौरान कला एवं संस्कृति से जुड़े कलाकारों की सहभागिता रहेगी। रूस के 10 चित्रकार ऑनलाइन जुड़ेंगे कला पर्व में रूस के करीब 10 चित्रकार ऑनलाइन जुड़कर तीन दिन तक कैनवास पर अपनी कला को उकेरेंगे। इनमें रूस के एवगेनी लोबानोव, एसोसिएट प्रोफेसर सोफिया शमानोवा, सीनियर लेक्चरर डिपार्टमेंट ऑफ स्पेशल डिजाइन, सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजीज एंड डिजाइन और अनास्तासिया ग्रिशन, सोफिया सिपाइलो, कज़ानकोवा डारिया, अन्ना गेटमैन, रयाबिनिना अलीना, माल्टसेवा जूलिया, जेनेट हुदायबरदियेवा और मारिया चिस्तोखिना शामिल हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बलरामपुर में डीजे की तेज आवाज से कक्षा-2 की बच्ची की मौत पर स्वतः संज्ञान लिया है। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की बेंच ने इस मामले में आदेश-निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा ध्वनि प्रदूषण गंभीर समस्या है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 और ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 के बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी है। कोर्ट ने कहा कि प्रभावी निगरानी तंत्र बनाने और लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जाना चाहिए। बेंच ने ध्वनि प्रदूषण नियमों के पालन के लिए अलग से जनहित याचिका दर्ज करने के भी निर्देश दिए। बलराम में बच्ची की मौत मामले में जिलाधिकारी, एसपी, सीएमओ और डिवाइन पब्लिक स्कूल को मामले में पक्षकार बनाया। राज्य सरकार के वकील को रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। बच्ची सीट पर खड़ी हुई और गिर पड़ी 21 सितंबर को बलरामपुर के भगौतीगंज स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में क्लास में बैठे-बैठे कक्षा-2 की छात्रा की मौत हो गई थी। बच्ची अचानक अपनी सीट से खड़ी हुई और फिर गिर पड़ी। कुछ देर बाद वह दोबारा संभली, लेकिन फिर बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद वह नहीं उठी। यह देखकर टीचरों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल मैनेजमेंट का कहना था कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय स्कूल के पास गणेश विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। उसमें फुल वॉल्यूम में डीजे बज रहा था। उसकी तेज आवाज से ही बच्ची की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई थी। ------------------------------ संबंधित खबर भी पढ़िए- यूपी में कक्षा-2 की छात्रा की बैठे-बैठे मौत : स्कूल मैनेजर का दावा- गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बज रहा था, तेज आवाज से जान गई गांव गुलहरिया के रहने वाले सोनू तिवारी की इकलौती बेटी वैष्णवी तिवारी (7) स्कूल में पढ़ने गई थी। सुबह करीब 10:58 बजे वह क्लास में थी। वह हंस रही थी और दूसरे बच्चों से बातें भी कर रही थी। उसी समय स्कूल के बगल से डीजे निकला। डीजे की आवाज सुनकर क्लास में बैठे बच्चे भी कुछ देर तक डांस करने लगते हैं। इस दौरान बच्ची सीट से उठती है और गिर जाती है। (पूरी खबर पढ़िए)
बीकानेर में प्राइवेट एंबुलेंस में 31 किलो डोडा पोस्त छिपाकर ले जा रहे दो आरोपियों को दंतौर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इर्टिगा एंबुलेंस को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि एंबुलेंस का इस्तेमाल नशे की तस्करी के लिए कब से किया जा रहा था, डोडा पोस्त कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। एंबुलेंस में छिपाकर ले जा रहे थे 31 किलो डोडा पोस्त पुलिस के अनुसार, खाजूवाला के चक 2 एसएसएम सियासर चौगान निवासी अंकुश बिश्नोई और चक 2 केएलडी उदानगर निवासी सुधीर नायक को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 31 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने नशे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इर्टिगा एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया। खाजूवाला में निजी एंबुलेंस चलाता था आरोपी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुधीर नायक खाजूवाला में निजी एंबुलेंस संचालित करता था। पुलिस अब जांच कर रही है कि एंबुलेंस का इस्तेमाल नशे की तस्करी में कब से किया जा रहा था और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। निजी एंबुलेंस की आड़ में तस्करी किए जाने की आशंका के चलते पुलिस मामले से जुड़ी अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है। सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने की कार्रवाई खाजूवाला सीओ विजयपाल यादव के नेतृत्व में दंतौर थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में डोडा पोस्त की सप्लाई के स्रोत और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। कंटेंट : इस्माइल खान, खाजूवाला
इंदौर में नगर निगम की टीम ने फायर सेफ्टी को लेकर गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 15 बिल्डिंगों को सील कर दिया, जबकि 2 बिल्डिंगों पर चालानी कार्रवाई की गई। निगम की टीमों ने अलग-अलग बिल्डिंगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था, बेसमेंट के इस्तेमाल और रूफटॉप पर चल रही गतिविधियों की जांच की। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर कार्रवाई की गई। एडिशनल कमिश्नर प्रखर सिंह के निर्देश पर टीमों ने यह भी जांच की कि बिल्डिंगों के बेसमेंट और रूफटॉप का इस्तेमाल बिल्डिंग परमिशन में स्वीकृत उपयोग के अनुसार हो रहा है या नहीं। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर 15 बिल्डिंगों को सील किया गया और 2 पर चालानी कार्रवाई की गई। इन जगहों पर पहुंची नगर निगम की टीमें नगर निगम की टीमों ने जीपी होटल, बुलबुल इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्का बिस्ट्रो रेस्टोरेंट/बार, न्यू कृष्णा पैलेस, होटल सालवेज, प्लॉट नंबर 210 स्कीम नंबर 94, होटल अर्बन नेक्स्ट, प्लॉट नंबर 82 स्कीम नंबर 94 स्थित होटल द ग्रैंड क्रिस्टा, दातार विला, सूर्य साधना एबी रोड एमआर-9, गुरुकुला बॉयज हॉस्टल, मोन होम डेकोर, वॉच केआर सॉर्प, वीर दी हट्टी रेस्टोरेंट, हाउस ऑफ माल्ट, मैत्री कलेक्शन, तुलसी ट्रेडर्स, 52 पायनियर पागा, होटल जार्डिन (तीन इमली स्क्वायर के पास), एयरपोर्ट रोड स्थित सेकंड किचन रूफटॉप कैफे, एपटेल होटल सहित अन्य बिल्डिंगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। टीम ने हाउस ऑफ माल्ट, मंगल श्री साड़ी, कंचन साड़ी, गोवर्धन प्लाजा की चार दुकानों, सत्यम रेडीमेड और दयाल कलेक्शन सहित अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। रूफटॉप गतिविधियों पर भी कार्रवाई नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, जहां रूफटॉप किचन, रूफटॉप रेस्टोरेंट या अन्य व्यावसायिक गतिविधियां बिल्डिंग परमिशन के विपरीत संचालित हो रही थीं, उन्हें बंद कराया गया और सीलिंग की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नोटिस, चालानी, सीलिंग और अन्य वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बहराइच में गुरुवार देर शाम करीब 8 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के अवध कैलाश होटल के कमरा नंबर 201 में युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले। दोनों पिछले कई दिनों से होटल में ठहरे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान मृतका की पहचान गौतमबुद्ध नगर निवासी पिंकी के रूप में हुई है। वहीं मृतक युवक की पहचान श्रावस्ती निवासी रिंकू के रूप में बताई गई है। दोनों के बीच क्या संबंध था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कमरे में मिले दोनों के शव बताया जा रहा है कि युवक और युवती कई दिनों से होटल के इसी कमरे में ठहरे हुए थे। गुरुवार शाम होटल में उनके शव फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलने पर होटल में मौजूद लोगों और कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और नगर कोतवाल ब्रजेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस होटल के रिकॉर्ड और अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है। मौत की वजह जांच के बाद होगी साफ पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। युवक और युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम के बाद चलेगा। पुलिस दोनों के बीच संबंध और होटल में उनके ठहरने से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत कानपुर मंडल के 5213 मत्स्य पालक परिवारों को दुर्घटना बीमा से जोड़ा गया है।
बाराबंकी में रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के पूरे बरजोर गांव के तीन मजदूर बुधवार देर रात खाना खाने बाराबंकी जा रहे थे। कुरौली पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में श्रवण कुमार (40) और धर्मराज (35) की मौके पर मौत हो गई, जबकि अमित (36) गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों टेंट लगाने का काम करते थे। बताया गया कि काम पूरा करने के बाद वे बाइक से बाराबंकी की ओर खाना खाने जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे कुरौली पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई। घायल अमित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दो परिवारों में पसरा मातम हादसे की जानकारी गांव पहुंचते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। धर्मराज के परिवार में पत्नी रुक्मणी (28), बेटी आरती (12), बेटे प्रिंस (8), दीपाली (5) और सोनाक्षी (3) हैं। वहीं श्रवण के परिवार में पत्नी अनारकली और बच्चे शानू (12), आशू (15) व शिवानी (17) हैं। दोनों मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अंतिम संस्कार में पहुंचे राज्यमंत्री घटना की जानकारी मिलने पर खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल रहा।
इगलास में ट्रॉला हादसे के बाद भड़के बवाल पर पुलिस ने गुरुवार को दो तरफा कार्रवाई की। एक ओर मृतक शिवकुमार के चाचा जसवंत की तहरीर पर ट्रॉला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, तो दूसरी ओर ट्रॉला में आगजनी, बवाल और पुलिस से झड़प के मामले में 8-9 ज्ञात आरोपियों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया। अब पुलिस की नजर उन चेहरों पर है, जिन्होंने हादसे के बाद कानून हाथ में लेकर ट्रॉला में आग लगाई और पुलिस से भिड़ंत की। पुलिस वीडियो फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।हादसे के बाद सवा किमी तक घिसटता गया था ट्रॉलामामला बुधवार का है। हाथरस-इगलास रोड पर कारस पुलिया के पास ट्रॉला और बाइक की टक्कर में बाइक सवार शिवकुमार की मौत हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवकुमार बाइक समेत ट्रॉला में फंस गया। इसके बाद ट्रॉला उसे करीब सवा किलोमीटर तक घसीटता चला गया था। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव की हालत देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया।कुछ ही देर में भीड़ का गुस्सा बेकाबू हो गया और ट्रॉला में आग लगा दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ से झड़प और धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रॉला चालक को हिरासत में ले लिया था और स्थिति को नियंत्रित किया था।चाचा की तहरीर पर चालक के खिलाफ केसघटना के अगले दिन गुरुवार को पुलिस ने हादसे को लेकर भी कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई। मृतक शिवकुमार के चाचा जसवंत की तहरीर पर ट्रॉला चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चालक को पुलिस ने बुधवार को ही हिरासत में ले लिया था। सीओ इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि चालक को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।बवाल में दो हिरासत में लिए, पुष्टि नहीं हुई तो छोड़ेहादसे के बाद हुए बवाल की जांच में पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया था। हालांकि, पुलिस ने मौके के वीडियो फुटेज खंगाले और ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच में दोनों की बवाल में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया।पुलिस अब इस मामले में जल्दबाजी के बजाय फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों की जानकारी के आधार पर वास्तविक आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।फुटेज खंगाल रही पुलिस, जल्द होगी गिरफ्तारीसीओ इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि ट्रॉला में आगजनी, बवाल और पुलिस से झड़प के मामले में 8-9 ज्ञात आरोपियों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनकी गिरफ्तारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यानी हादसे में चालक पर मुकदमा और उसके बाद हुए बवाल में उपद्रव करने वालों पर भी पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है। अब जांच का अगला फोकस आगजनी और पुलिस से भिड़ने वाले चेहरों की पहचान पर है।
सीकर में सालासर रोड पर आज कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू हो गई है। प्रख्यात कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने कथा के पहले दिन श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताया। इंद्रेश उपाध्याय ने श्रीमद्भागवत को जीवन जीने का सूत्र बताया। उन्होंने व्यासपीठ से बताया कि भागवत कथा कोई कहानी नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में बालक, राजा, मित्र, योद्धा समेत विभिन्न रूप देखने को मिलते हैं। इससे पहले आज सीकर में खाकीजी मंदिर से कथास्थल तक दयालदास महाराज के सान्निध्य में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। कथा के अगले दिन यानी 2 अक्टूबर को कपिल चरित्र और ध्रुव चरित्र के प्रसंग सुनाए जाएंगे। यात्रा में अवधेशाचार्य महाराज, मुक्ति नाथ महाराज, मधुसूदनाचार्य महाराज सहित कई साधु-संत तथा कथा में पहले दिन सीकर विधायक राजेंद्र पारीक और पूर्व सभापति जीवण खां मौजूद रहे। पहले देखिए, 4 PHOTO'S श्राद्ध पक्ष में भागवत कथा से पितरों को मिलती है तर्पण और शांति इंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में भागवत कथा सुनने से पितरों को भी तर्पण और शांति मिलती है। कथा के दूसरे दिन दूसरे दिन कपिल चरित्र-अजमल चरित्र-ध्रुव चरित्र व जड़भरत कथा, तीसरे दिन प्रहलाद चरित्र व वामन अवतार, चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव (नंदोत्सव), पांचवे दिन गोवर्धन लीला महोत्सव, छठे दिन भगवान कृष्ण-रूक्मिणी विवाह महोत्सव और सातवें दिन सुदामा चरित्र व शुकदेव पूजन की कथा के साथ सजीव झांकियां सजाई जाएंगी। 7 अक्टूबर तक रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा होगी। कथा के दौरान रोजाना विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कथा में महिला-पुरूषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था रहेगी और बुजुर्ग और दिव्यांगजनों के आने-जाने के लिए ई-रिक्शा चलेंगे। भागवत कथा में आने-जाने के लिए सीकर शहर समेत आसपास के गांवों से भी गाड़ियों की व्यवस्था की गई है।
पाली के समग्र शिक्षा कार्यक्रम अधिकारी कल्याण सिंह को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की ओर से शिक्षा संकाय में पीएचडी की उपाधि देकर सम्मानित किया गया है। पाली जिले के टेवाली गांव निवासी और वर्तमान में पाली में रहने वाले कल्याण सिंह ने अंग्रेजी भाषा के उच्चारण, व्याकरण और शिक्षण पद्धति को लेकर अपना शोधकार्य पूरा किया है। कल्याण सिंह ने “राजस्थान में द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी के उच्चारण, व्याकरण एवं शिक्षण पद्धति के प्रति अभिधारकों का प्रत्यक्षण: संबंध और निहितार्थ” विषय पर शोध किया। यह शोध कॉलेज शिक्षा विभाग के अंग्रेजी भाषा विशेषज्ञ डॉ. ए.के. पालीवाल के निर्देशन में पूरा किया गया। 5 जिलों के सरकारी स्कूलों में किया अध्ययन शोध के लिए राजस्थान के पाली, जालोर, सिरोही, राजसमंद और उदयपुर जिलों के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के ELT विशेषज्ञों को शामिल किया गया। अध्ययन के लिए सर्वेक्षण पद्धति का इस्तेमाल किया गया। मातृभाषा से अलग होने के कारण उच्चारण में परेशानी शोध में सामने आया कि विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा से अलग भाषा होने और ध्वन्यात्मक जटिलताओं के कारण अंग्रेजी के उच्चारण और व्याकरण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शिक्षकों के सामने भी बलाघात, अनुतान, रूप-विज्ञान और वाक्य-विन्यास जैसी चुनौतियां रहती हैं। मौखिक अंग्रेजी और दृश्य-श्रव्य साधनों पर कम ध्यान अध्ययन में अंग्रेजी शिक्षण के दौरान क्षेत्रीय भाषा आधारित पद्धतियों के अधिक इस्तेमाल, मौखिक अंग्रेजी पर अपेक्षाकृत कम ध्यान और दृश्य-श्रव्य साधनों के सीमित उपयोग की स्थिति भी सामने आई। शोध में यह भी पाया गया कि शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा और उसके शिक्षण को लेकर बनी धारणा का उनके पढ़ाने के तरीके पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अध्ययन ने राजस्थान के संदर्भ में व्यवस्थित शिक्षक प्रशिक्षण की जरूरत पर जोर दिया है। साथ ही, शोध में स्वदेशी TESL मॉडल ‘PARI’ विकसित करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया गया है।
रांची में अब घर के पास मिलेंगी निगम की सभी सेवाएं, शहर में पांच नए अंचल कार्यालय शुरू
रांची नगर निगम ने नागरिकों को घर के पास सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 2 अक्टूबर से पांच नए अंचल कार्यालय शुरू किए हैं। इन कार्यालयों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस सहित विभिन्न निगम सेवाओं का निष्पादन किया जाएगा, जिससे मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
राजस्थान हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल का आज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर की ओर से स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में बोलते हुए हाईकोर्ट जयपुर बैंच के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अगर आप सच्चे दिल से भगवान से कुछ मांगते है तो वो देता हैं। मैं 9 अगस्त को चीफ साहब के साथ इंदौर में एक कांफ्रेंस में था। आप मेरे बगल में बैठे थे, मैने कहा-सर आप राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश बनकर आ रहे हैं। आप मुस्कुराए और मुझसे कहा कि आप तो अंतरयामी हो। मैने कहा, नहीं यह मेरी शुभकामनाएं हैं। पहले छत्तीसगढ़ से जस्टिस एमएम श्रीवास्तव जयपुर आए, उन्होने राजस्थान के न्याय जगत को बहुत कुछ दिया। भगवान ने सुनी और आपने यहां चीफ जस्टिस बनकर शपथ ली। सीजे बोले-न्याय में देरी बड़ी चुनौतीस्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल ने कहा कि आज न्याय व्यवस्था के सामने कई चुनौतियां हैं। इनमें मुकदमों का बढ़ता बोझ, न्याय में देरी, बदलती तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव और समाज की बढ़ती अपेक्षाएं हमारे सामने बड़ी चुनौतियां हैं। इन परिस्थितियों में हमें अपनी कार्यप्रणाली और सोच को समय के अनुरूप विकसित करना होगा। उन्होने कहा कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचित और कमजोर वर्ग तक सुलभ एवं निष्पक्ष न्याय पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए बार और बेंच को मिलकर काम करना होगा। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि बार और बेंच की भूमिका अलग-अलग हो सकती है, लेकिन उद्देश्य एक ही है, न्याय की प्रतिष्ठा और आमजन का न्याय व्यवस्था में विश्वास। एजी बोले-वकीलों की राय भी ली जाएसमारोह में महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि जब मैं वकालत में आया था, उस समय मैंने देखा कि न्यायिक प्रशासन से जुड़े ऐसे फैसले, जिनका संस्थागत प्रभाव होता था अथवा जिनसे अधिवक्ताओं का सीधा संबंध होता था, उनमें बार से अनौपचारिक स्तर पर राय-मशविरा किया जाता था। भले ही निर्णय लेने में बार की आधिकारिक भागीदारी न हो, लेकिन उसका पक्ष और उनकी राय महत्व रखती थी। इसलिए मेरी मुख्य न्यायाधीश से अपेक्षा है कि भविष्य में न्यायिक व्यवस्था और विशेष रूप से अधिवक्ताओं को प्रभावित करने वाले निर्णयों में बार की भागीदारी अथवा कम से कम बार से प्राथमिक स्तर पर सलाह-मशविरा करने की व्यवस्था विकसित की जाए। नए वकीलों के पास बैग रखने की भी जगह नहींसमारोह को संबोधित करते हुए बार अध्यक्ष राजीव सोगरवाल ने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट के परिसर में अंतिम बार साल 2011-12 में ई ब्लॉक में वकीलों के लिए चैम्बर बने थे। लेकिन उसके बाद से आज स्थिति काफी बदल गई हैं। आज नए वकीलों के पास अपना लेपटॉप बैग रखने की जगह भी नहीं हैं। उन्होने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार हाईकोर्ट को करीब 30 बीघा जमीन आवंटित है, लेकिन वर्तमान में करीब 23 बीघा भूमि ही हाईकोर्ट के कब्जे में है। शेष 7 बीघा जमीन पर कृषि भवन, सिंचाई विभाग और आयकर भवन के कार्यालय संचालित हैं। लेकिन आज आवश्यकता इस बात की है कि हाईकोर्ट के पास उपलब्ध पूरी भूमि का उपयोग हाईकोर्ट की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप किया जाए।
CGPSC भर्ती परीक्षा-2021 घोटाले के आरोपी टामन सिंह सोनवानी को आंबेडकर अस्पताल में कथित VIP सुविधा मिलने का वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने बंदियों की एस्कॉर्ट व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोनवानी की सुरक्षा में तैनात तीन जेल प्रहरियों को बर्खास्त किए जाने के बाद अब जेल से इलाज, कोर्ट या प्रशासनिक काम के लिए बाहर निकलने वाले बंदियों की निगरानी के नए नियम लागू किए गए हैं। जेल मुख्यालय एवं सुधारात्मक सेवाएं ने सभी जेल अधीक्षकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, विचाराधीन, दंडित या अन्य बंदियों को जेल से बाहर ले जाते समय सुरक्षा कर्मियों के साथ उपलब्धता के आधार पर सहायक जेल अधीक्षक या उससे वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी जरूरी होगी। सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए जेल कर्मचारियों को बॉडी-वॉर्न कैमरा भी पहनना होगा। इससे बंदियों को जेल से बाहर ले जाने और वापस जेल पहुंचाने तक की गतिविधियों का रिकॉर्ड तैयार होगा। जेल मुख्यालय एवं सुधारात्मक सेवाएं छत्तीसगढ़ के DG जेल हिमांशु गुप्ता ने 1 अक्टूबर को सभी जेल अधीक्षकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। पुलिस सुरक्षा होने पर SP से समन्वय जिन मामलों में बंदियों को पुलिस सुरक्षा में जेल से बाहर ले जाया जाता है, उनमें जेल अधीक्षक संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक से समन्वय करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्णय दोनों विभागों के बीच समन्वय से लिया जाएगा। जेल मुख्यालय के आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ को भी भेजी गई है। निर्देश में जेल से बाहर जाने वाले बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था में जिम्मेदारी और निगरानी को स्पष्ट करने पर जोर दिया गया है। टामन सोनवानी के मामले के बाद फैसला यह आदेश केंद्रीय जेल रायपुर में बंद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को कथित VIP सुविधा दिए जाने का वीडियो सामने आने के बाद आया है। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर सवाल उठे थे। अब नए निर्देश के तहत जेल से बाहर जाने वाले बंदियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी और सुरक्षा कर्मियों के बॉडी कैमरे के जरिए निगरानी की व्यवस्था की गई है। इससे बाहर ले जाने की प्रक्रिया की जवाबदेही तय करने और गतिविधियों का रिकॉर्ड रखने में मदद मिलेगी। जेल के अंदर प्रताड़ना की निगरानी कैसे जेल महकमें के वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल के बाहर बंदियों को सुविधा देने वाले अधीनस्थों पर सख्ती का आदेश दिया है। लेकिन जेल के अंदर पैसे नहीं देने पर एक बंदी ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। बंदी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और अफसरों ने इसमें मौन साधा है। अफसर बाहर सख्ती करने का आदेश जारी कर रहे है? लेकिन जेल के अंदर बंदियों के पास मोबाइल कैसे पहुंच रहा है? इस सवाल का जवाब अब तक विभाग की तरफ से नहीं आया है।
उदयपुर के ऋषभदेव मंदिर और सलूंबर के ईडाणा माता मंदिर की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। उदयपुर सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने इन दोनों प्रसिद्ध मंदिरों को केंद्र सरकार की 'प्रसाद योजना' में शामिल कराने के लिए डिप्टी सीएम दीया कुमारी और पर्यटन सचिव को पत्र लिखा है। सांसद ने राज्य सरकार से इसका प्रस्ताव जल्द केंद्र को भेजने का आग्रह किया है। हाल ही में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इस पर अपनी सहमति दे दी है। अब राज्य सरकार की हरी झंडी मिलते ही इन मंदिरों के कायाकल्प का काम शुरू हो सकेगा। क्या है 'प्रसाद' योजना और इससे क्या बदलेगा?'प्रसाद' (PRASAD) केंद्र सरकार की एक बेहद खास योजना है। इसका पूरा नाम 'तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्धन अभियान' है। इसके तहत देश के चुनिंदा धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का विकास किया जाता है। इस योजना में शामिल होने के बाद मंदिरों के आसपास विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाती हैं। इसमें शानदार सड़कें, बिजली, पानी, ठहरने के लिए धर्मशालाएं, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, शौचालय और सौंदर्यीकरण के काम सीधे केंद्र सरकार के बजट से किए जाते हैं। क्यों है इन स्थलों पर विकास की जरूरत?सांसद डॉ. रावत ने अपने पत्र में बताया कि इन दोनों स्थलों पर हर साल देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले लोगों के लिए वर्तमान सुविधाएं नाकाफी हैं। ईडाणा माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान भारी भीड़ होती है, जिसके लिए बड़ी पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, प्रतीक्षालय और दिव्यांगों के अनुकूल सुविधाओं की जरूरत है। वहीं केसरियाजी में भी विरासत संरक्षण और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में व्यापक काम करने की आवश्यकता है। पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावासांसद का कहना है कि इन दोनों पवित्र स्थलों का व्यवस्थित विकास होने से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पूरे दक्षिणी राजस्थान में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। हस्तशिल्प, होटल, परिवहन और छोटे व्यापारियों के लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। दोनों मंदिरों का इतिहास और महत्व चमत्कारी 'अग्नि स्नान' वाली ईडाणा माता - सलूंबर जिले में स्थित ईडाणा माता मंदिर पूरे मेवाड़ में अपनी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि देवी मां खुश होने पर खुद ही अग्नि स्नान करती हैं। इस दौरान मंदिर में अचानक भीषण आग धधक उठती है और माता की मूर्ति को छोड़कर बाकी सारा चढ़ावा जलकर भस्म हो जाता है। इस अद्भुत नजारे को देखने और दर्शन के लिए हर साल देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल केसरियाजी - ऋषभदेव मंदिर (केसरियाजी) देश में सांप्रदायिक सौहार्द का सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां जैन समाज के लोग इन्हें प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ के रूप में पूजते हैं, तो वैष्णव हिंदू इन्हें भगवान विष्णु का अवतार मानते हैं। वहीं स्थानीय भील आदिवासी इन्हें 'कालाजी' के रूप में पूजते हैं। मंदिर में भगवान को भारी मात्रा में केसर चढ़ाया जाता है, जिससे इन्हें केसरियाजी भी कहा जाता है। यहां का 800 साल पुराना ऐतिहासिक रथ और रथोत्सव भी बेहद प्रसिद्ध है।
यूपी में वीबी-जी रामजी में फर्जीवाड़ा, लबालब सड़कों पर चला कागजी फावड़ा; श्रमिकों ने खोली पोल
उत्तर प्रदेश में वीबी-जी रामजी योजना (पूर्व मनरेगा) में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जहां भारी बारिश के दौरान भी लाखों श्रमिकों को कागजों पर काम करते दिखाया गया।
सीकर की साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगों को अपना अकाउंट किराए पर देने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के अकाउंट में फ्रॉड के लाखों रुपए का लेनदेन हुआ। इसके बदले उसे 15 हजार रुपए कमीशन मिला था। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साइबर थाना DYSP विनोद श्योराण ने बताया कि साइबर क्राइम की स्टेट विंग से इनपुट मिला था कि गोरधनपुरा के रहने वाले संजय सैनी(20) पुत्र इंद्राज सैनी के अकाउंट में फ्रॉड के लाखों रुपए का लेनदेन हुआ है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्तमान में चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान में आरोपी संजय को उसके गांव से पकड़कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि उसने साइबर ठग गिरोह से जुड़े किसी आदमी को केवल 15 हजार रुपए कमीशन के लालच में अपना अकाउंट किराए पर दिया था। जिसके बाद साइबर ठगों ने अकाउंट में फ्रॉड के लाखों रुपए के लेनदेन किए। DYSP विनोद श्योराण ने बताया कि किसी आदमी ने अपना अकाउंट साइबर ठगों को किराए पर दे दिया और उसके अकाउंट में 1 रुपया भी साइबर फ्रॉड का आता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी में ASI दीनदयाल,ताराचंद,कॉन्स्टेबल दिलावर,भागीरथ और आनंद का योगदान रहा। साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान में 8 हजार लोगों को जागरूक किया DYSP विनोद श्योराण ने बताया कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक सीकर पुलिस के द्वारा साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान के तहत मैराथन दौड़ सहित आयोजन किए गए। जिनमें कुल 8 हजार लोगों को जागरूक किया गया है। रेप का आरोपी गिरफ्तार सीकर पुलिस ने रेप के मामले में एक महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के द्वारा अपनी परिचित युवती का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया गया था।
नकुड़ तहसील में नई तैनाती:2019 बैच के पीसीएस योगेश ने संभाली कमान
सहारनपुर के नकुड़ तहसील मुख्यालय में नवागत उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गॉड ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने क्षेत्र से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करने की बात कही। योगेश कुमार गॉड 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल की थी। सहारनपुर में तैनाती से पहले वे पीलीभीत, देवरिया, लखनऊ और कौशांबी में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। सहारनपुर जिले में यह उनकी पांचवीं पोस्टिंग है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। नवागत एसडीएम ने तहसील कार्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार कार्य करते हुए जनसमस्याओं के निस्तारण पर भी ध्यान दिया जाएगा।
नगर निकायों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने और विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के लिए गुरुवार को प्रयागराज के कमिश्नर डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में मंडल के सभी जनपदों की नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कमिश्नर ने सभी ईओ से कहा कि वह सफाई, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी, कर-करेतर राजस्व वसूली और जनसुविधाएं मुहैया कराने में लापरवाही न करें। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक जनउपयोगी कार्य के लिए समय-सीमा तय करते हुए उसे कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने सभी नगर पंचायतों में गंदगी वाले संवेदनशील स्थानों (ब्लैक स्पॉट्स) का तत्काल चिन्हांकन कर दो अक्टूबर तक रिपोर्ट देने को कहा है। इसके अलावा तीन अक्टूबर की सुबह तक डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह में लगे वाहनों की संख्या, नियमित उठान, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण तथा मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) की सचित्र रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सड़कों की सफाई अगले तीन दिनों में और पूरे नगर क्षेत्र का व्यापक सफाई अभियान दस अक्टूबर तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराना होगा। सफाई कर्मियों को जैकेट-दस्ताने और बीमा अनिवार्यमंडलायुक्त ने सफाई कर्मियों के हित और स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सफाई कर्मियों को काम के दौरान दस्ताने, जैकेट और सुरक्षा उपकरण पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही, जोखिमभरे वातावरण को देखते हुए शत-प्रतिशत सफाई कर्मियों का बीमा कराने के आदेश दिए गए। मौसमी व मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए सभी नगर पंचायतों में एंटी-लार्वा का छिड़काव, नियमित फॉगिंग और अगले गुरुवार तक सभी नालों की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है। ओवरहेड टैंकों की जांच करें ईओ, परखेंगे क्लोरीन की मात्राआमजन तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता में शामिल है। इसके तहत आगामी रविवार, चार अक्टूबर को सभी अधिशासी अधिकारी स्वयं ओवरहेड टैंकों का औचक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान पानी में डाली जाने वाली क्लोरीन की मात्रा और गुणवत्ता की गहनता से जांच होगी, जिसकी फोटो सहित रिपोर्ट रविवार शाम तक मंडलायुक्त को भेजी जाएगी। पेयजल पाइपलाइनों में लीकेज और दूषित जल की स्थिति पर विस्तृत जांच रिपोर्ट 10 दिनों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। तालाबों से हटवाएं अवैध कब्जाअवैध कब्जों पर नकेल कसते हुए मंडलायुक्त ने शासकीय भूमि और विशेषकर तालाबों पर हो रहे नए अतिक्रमणों को तुरंत ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। पुराने अतिक्रमणों पर नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई होगी, जिसकी समय-सारिणी एडीएम छह अक्टूबर तक सौंपेंगे। निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए कर-करेतर (टैक्स व नॉन-टैक्स) राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा कांशीराम आवास योजना में केवल पात्र लाभार्थियों का निवास सुनिश्चित करने की जांच कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। आवारा पशुओं के सींगों पर लगेंगे रिफ्लेक्टरसड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की गई है। मंडलायुक्त ने आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के साथ ही रात्रि के समय विचरण करने वाले पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर पेंट और रिफ्लेक्टर कॉलर लगाने के निर्देश दिए हैं। इस व्यवस्था से रात के अंधेरे में वाहन चालकों को पशु दूर से ही नजर आ जाएंगे, जिससे भीषण सड़क हादसों को टाला जा सकेगा।
गांव की प्रधानी से शुरू हुई सियासत अब प्रदेश भाजपा संगठन तक पहुंच गई है। हाथरस से भाजपा सांसद अनूप प्रधान को पार्टी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। अलीगढ़ के खैर विधानसभा क्षेत्र के पिसावा इलाके के रकराना गांव से निकले अनूप प्रधान के राजनीतिक सफर में यह एक और बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी है। खास बात यह है कि उनकी राजनीतिक जमीन अलीगढ़ में तैयार हुई और मौजूदा संसदीय पहचान हाथरस से है। ऐसे में एससी मोर्चे की प्रदेश टीम में उनकी नियुक्ति को अलीगढ़ और हाथरस के एससी वर्ग के बीच संगठन की पहुंच मजबूत करने के नजरिए से भी देखा जा रहा है।प्रधानी से शुरू हुई सियासत, भाजपा संगठन ने पकड़ा हाथअनूप प्रधान ने राजनीति की शुरुआत गांव की प्रधानी से की। रकराना गांव के प्रधान बनने के बाद भाजपा संगठन की नजर उन पर पड़ी। उन्हें भाजपा एससी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद संगठन में लगातार काम करते हुए वह भाजपा एससी मोर्चा के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष तक पहुंचे।संगठन में काम करने के दौरान उनकी पकड़ खैर विधानसभा क्षेत्र के साथ एससी समाज में भी बनी। 2012 में भाजपा ने पहली बार उन्हें खैर की एससी आरक्षित सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया। चुनाव में हार मिली, लेकिन संगठन और क्षेत्र में सक्रियता जारी रही। यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़े आंदोलन में भी वह सक्रिय रहे। किसान और एससी समाज के बीच लगातार संपर्क ने उनकी राजनीतिक पहचान को मजबूत किया।2017 में पहली जीत, फिर मंत्री पद तक पहुंचे2017 में भाजपा ने उन्हें दोबारा खैर से टिकट दिया। इस बार अनूप प्रधान ने जीत दर्ज की और विधानसभा पहुंचे। 2022 में पार्टी ने फिर उन पर भरोसा जताया और उन्होंने दूसरी बार खैर सीट जीती। इसके बाद उन्हें प्रदेश सरकार में राजस्व राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली।विधायक से मंत्री बनने के बाद उनकी राजनीतिक पहचान अलीगढ़ से आगे बढ़ी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें हाथरस की एससी आरक्षित सीट से मैदान में उतारा। पार्टी ने मौजूदा सांसद राजवीर सिंह का टिकट बदलकर अनूप प्रधान को प्रत्याशी बनाया। अनूप प्रधान चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे और अब सांसद के साथ प्रदेश संगठन में भी जिम्मेदारी मिल गई है।अब सांसद के साथ संगठन की भी जिम्मेदारीनई जिम्मेदारी पर अनूप प्रधान ने कहा कि भाजपा ने उन्हें गांव के प्रधान से लेकर विधायक, मंत्री और सांसद तक पहुंचाया है और अब एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने पार्टी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह राजनीतिक शुरुआत से ही संगठन के लिए काम करते आए हैं और आगे भी पार्टी के हित में काम करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में एससी वर्ग के बीच संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।अलीगढ़ की सियासी जमीन, हाथरस का संसदीय आधारअनूप प्रधान की नियुक्ति का स्थानीय कनेक्शन भी खास है। उनकी सियासी शुरुआत अलीगढ़ के खैर क्षेत्र से हुई। दो बार खैर से विधायक रहे और इसी दौरान संगठन में उनकी पहचान एससी मोर्चे के नेता के तौर पर बनी। इसके बाद हाथरस से सांसद बनने के बाद अब उन्हें प्रदेश एससी मोर्चे में जिम्मेदारी मिली है।यानी भाजपा संगठन में उनकी भूमिका अब खैर-अलीगढ़ की जमीनी राजनीति से निकलकर हाथरस और प्रदेश स्तर तक पहुंच गई है। एससी आरक्षित लोकसभा सीट से सांसद होने के साथ एससी मोर्चे में प्रदेश पद मिलने से उनके सामने अब संगठन की जिम्मेदारी का दायरा भी बढ़ गया है।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरी कर वापस लौट रहे मध्य प्रदेश के आलीराजपुर और जोबट क्षेत्र के करीब 145 श्रद्धालु एक विवाद के चलते रास्ते में ही फंस गए। बद्रीनाथ से लगभग 75 किलोमीटर दूर मायापुर गांव में ट्रैवल एजेंसी ने सभी बसों को रोक दिया। ट्रैवल एजेंसी और यात्रा आयोजक के बीच पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर चल रही खींचतान की वजह से बुजुर्गों और बच्चों समेत बड़ी संख्या में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 5100 रुपए में तय हुई थी यात्रा, वापसी में रोका रास्ता जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को आलीराजपुर से केवलरामदासजी महाराज की अगुवाई में 'श्री केवलराम मानस यात्रा' रवाना हुई थी। करीब दो हफ्ते की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को केदारनाथ, बद्रीनाथ, रुद्रप्रयाग और यमुनोत्री के दर्शन कराने का प्लान था, जिसके लिए हर यात्री से 5100 रुपए लिए गए थे। हरिद्वार पहुंचने के बाद ट्रैवल एजेंसी के जरिए आगे की बसों का इंतजाम किया गया था। बद्रीनाथ के दर्शन करके लौटते समय बुधवार को मायापुर में ट्रैवल एजेंसी संचालक ने बसें खड़ी करवा दीं। एजेंसी का कहना था कि यात्रा आयोजक पर पिछला बकाया पैसा बाकी है और जब तक पूरा भुगतान नहीं होता, बसें आगे नहीं बढ़ेंगी। अचानक बसें रुकने और कोई दूसरा साधन न मिलने से यात्री बुधवार से ही फंसे रहे, जहां उन्हें खाने-पीने और रहने की काफी दिक्कत उठानी पड़ी। आलीराजपुर प्रशासन आया एक्शन में मामले की गंभीरता को देखते हुए आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने तुरंत उत्तराखंड के चमोली कलेक्टर से फोन पर संपर्क किया। इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए भी बातचीत की गई। प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रैवल एजेंसी और यात्रा आयोजक के बीच बातचीत शुरू कराई। बातचीत के बाद सुलझा मामला प्रशासन और पुलिस की मध्यस्थता के बाद यात्रा आयोजक महाराज से भी बात की गई। उन्होंने आश्वासन दिया है कि भुगतान का विवाद सुलझा लिया गया है और सभी श्रद्धालुओं को सुबह तक सुरक्षित आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया जाएगा। आलीराजपुर जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से घंटों से परेशान श्रद्धालुओं और उनके चिंतित परिजनों ने राहत की सांस ली है।
कायस्थ संस्था का स्थापना दिवस:शास्त्री जयंती पर जुटेंगे कायस्थ परिवार और शहर के गणमान्य
बरेली में हम कायस्थ संस्था की ओर से 2 अक्टूबर की शाम होटल किंग हेरिटेज, बीसलपुर रोड में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपुरुष लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाएगी। समारोह शाम 7 बजे शुरू होगा। सांस्कृतिक संध्या में मंगल स्वर बैंड की ओर से सूफी और रेट्रो रॉक संगीत की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन में संस्था से जुड़े कायस्थ परिवारों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में नगर के उद्योगपतियों, चिकित्सकों, व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजकों के अनुसार समारोह को सांस्कृतिक और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया जा रहा है। संगीत प्रस्तुति के साथ अतिथियों और संस्था से जुड़े परिवारों के बीच सहभागिता का अवसर भी रहेगा। कार्यक्रम देर रात तक चलने की संभावना है। आयोजन को लेकर संस्था की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं और सदस्यों में उत्साह है।
हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 4/2018 के तहत चयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का काडर बदलने से उनकी वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी।
मेरठ में डीएम डॉ. वीके सिंह ने गुरुवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय टांडी दौराला तथा भरोटा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में शैक्षिक और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। विद्यार्थियों से बात कर उनकी पढ़ाई का स्तर परखा। विद्यार्थियों के जवाबों पर डीएम ने उन्हें प्रोत्साहित किया। बच्चों को पेन बांटकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। डीएम ने शिक्षकों की उपस्थिति, साफ-सफाई, शौचालयों, पेयजल, मिड-डे मील और रिनोवेशन कार्यों का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं पर खुशी जताते हुए इन्हें बेहतर बनाए रखने को कहा। इस दौरान डीएम छात्रा रितिका (पुत्री अशोक) के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ भोजन किया और अभिभावकों से स्कूल सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं और शिक्षा व्यवस्था बनाने की कोशिशें जारी हैं। मॉडल स्कूल बनाने पर भी काम चल रहा है, ताकि उन्हें आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और शिक्षक मौजूद थे।
औरैया में गांधी जयंती पर कार्यक्रम:पोस्टर बनाकर बच्चों ने दिया सत्य-अहिंसा का संदेश
औरैया के फफूंद में गांधी जयंती के अवसर पर द बचपन-ए मॉडर्न प्ले स्कूल में बच्चों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों को रचनात्मक गतिविधियों के जरिए जाना। इस दौरान बच्चों ने गांधी जी के प्रसिद्ध चश्मे के चित्र बनाए और गांधी जयंती से जुड़े पोस्टर हाथों में लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति चतुर्वेदी ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और अनुशासन जैसे आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। बच्चों को इन मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम प्रबंधक पीके दीक्षित और निदेशक दीपक दीक्षित के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।
विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड मेरठ चुनाव क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को तीसरे दिन कमिश्नर कार्यालय में चार नामांकन पत्र लिए गए। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली। इस दौरान एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र भी जमा किया। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। इसके बाद 7 अक्टूबर को पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दोनों चुनाव क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मेरठ-सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के शिक्षक और स्नातक मतदाता इन चुनावों में वोट डालेंगे। प्रत्याशी की उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए। निर्दलीय उम्मीदवार के लिए 10 प्रस्तावक और मान्यता प्राप्त दल के लिए एक प्रस्तावक जरूरी है। सामान्य वर्ग के लिए 10 हजार और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के प्रत्याशी के लिए पांच हजार रुपए जमानत राशि तय की गई है।
छतरपुर के नौगांव में पुलिस ने रात में गश्त के दौरान एक शख्स को अवैध पटाखे ले जाते पकड़ा। उसके पास से पटाखों से भरी 10 बोरियां मिलीं, जिनमें 60 पैकेट पटाखे थे। ओमनी वैन समेत 2 लाख रुपए के पटाखे पकड़े गए। पुलिस को खबर मिली थी कि मऊरानीपुर से एक गाड़ी में अवैध पटाखे लाए जा रहे हैं। इस पर टीम ने भड़ार नदी के पास चेकिंग पॉइंट बनाया। वहां एक ओमनी वैन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें पटाखे मिले। आरोपी अजय रजक, निवासी खरका सानी मोहल्ला, मऊरानीपुर, जिला झांसी है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक और मोटरयान कानून की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई हो रही है।
सीकर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। सांसद अमराराम के नेतृत्व में कॉमरेड ने नारेबाजी की और SIR में धांधली का आरोप लगाया। वहीं किसान सभा ने भी दूध के सही दामों को लेकर राज्य स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी गई। सांसद अमराराम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वोट के अधिकार का मजाक बना दिया है। देश की आजादी के बाद वोट की ताकत ने लोकतंत्र को मजबूत किया, लेकिन भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने SIR के दौरान शक्तियों का दुरुपयोग किया। दोनों चुनाव आयुक्त का कहना कि बिना जानकारी के हो रही मनमर्जी सांसद अमराराम ने आरोप लगाया कि 2 चुनाव आयुक्त खुद कह रहे हैं कि उनको जानकारी दिए बिना मनमर्जी हो रही है। इस दौरान ऑल इंडिया किसान सभा की जिला कमेटी ने किसानों अपनी लंबित मांगों को लेकर भी एडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसान सभा ने दूध के सही दाम, पारदर्शी फैट जांच, नकली दूध पर लगाम और फसल खराबे के उचित मुआवजे आदि मांगों का ज्ञापन सौंपा। दूध के सही दामों को लेकर आंदोलन की चेतावनी पूर्व विधायक पेमाराम ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगें पूरी करनी चाहिए। दूध के सही दामों को लेकर राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इटावा में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक छात्रा ने दो बाइक सवार युवकों पर चाकू से चोट पहुंचाकर सोने की बाली लूटने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों ने नहर में कूदकर छात्रा का स्कूल बैग बाहर निकाला। पूछताछ में छात्रा ने खुद ही पूरी सच्चाई बता दी। सीओ सैफई ने गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे मामले का खुलासा किया। मामला बसरेहर थाना क्षेत्र का है। परीक्षा के तनाव में थी छात्रा पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा के स्कूल में प्री-बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। गुरुवार को उसका अंग्रेजी का पेपर था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि अंग्रेजी की पर्याप्त तैयारी नहीं थी और स्कूल जाने में भी देर हो गई थी। इसी वजह से वह तनाव में थी। खुद को चोट पहुंचाने की बात कबूली पूछताछ के दौरान छात्रा ने स्वीकार किया कि उसने खुद को चोट पहुंचाई थी। इसके बाद उसने अपना स्कूल बैग नहर में फेंक दिया। बाद में दो बाइक सवार युवकों द्वारा चाकू से चोट पहुंचाकर कान की सोने की बाली लूटने की झूठी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गश्त से भी सामने आई सच्चाई जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्रा ने जिस समय घटना होने की बात बताई थी, उस दौरान बसरेहर थाने की पुलिस मोबाइल उसी इलाके में गश्त कर रही थी। इसके बावजूद छात्रा ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को किसी घटना की जानकारी नहीं दी थी। बाद में पूछताछ में छात्रा और उसके परिजनों ने लिखित रूप से बताया कि उसके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट या लूट नहीं की थी। काउंसलिंग के बाद परिवार को सौंपा सैफई सीओ केपी सिंह ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं होने के कारण छात्रा डर और तनाव में थी। अंग्रेजी का पेपर होने और पर्याप्त तैयारी नहीं होने के चलते उसने परिवार को लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग कराई और इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कानपुर के थोक बाजार में आज मिला-जुला रुख रहा, जहां चने की कीमतों में सुधार देखा गया, वहीं उड़द, अरहर और मूंग में उतार-चढ़ाव रहा।
जद्दूपुर में संगीतमय भागवत कथा:जीवन में सुंदर नीति अपनाने का दिया संदेश
मिर्जापुर में पड़री क्षेत्र के जद्दूपुर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस कथा व्यास पंडित विष्णु धर द्विवेदी ने ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र और अजामिलोपाख्यान का वर्णन किया। प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि जीवन में सुनीति का होना आवश्यक है। सुंदर नीति और सदाचार को अपनाने से ही व्यक्ति को अटल शक्ति तथा प्रभु की कृपा प्राप्त हो सकती है। इसके बाद भरत चरित्र सुनाते हुए उन्होंने कहा कि अंतिम समय में मनुष्य की जैसी बुद्धि और स्मरण होता है, उसी के अनुसार उसकी गति निर्धारित होती है। उन्होंने जड़ भरत का उदाहरण दिया। अंत में अजामिलोपाख्यान सुनाते हुए कहा कि प्रभु के नाम का स्मरण जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का मार्ग प्रशस्त करता है। कथा में रमेश शुक्ला, पं. श्रीनिवास ओझा, विजय चड्ढा समेत अन्य लोग और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
रांची रेल मंडल ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेनों की क्षमता बढ़ाई है। इसके तहत कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे और स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के विशेष उपाय किए जाएंगे।
जिले में स्थानीय निर्वाचन के लिए वर्ष 2014 से सुरक्षित रखी गई ईवीएम की 24 मशीनें गायब मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने बुधवार चोरी का केस दर्ज किया है। गायब मशीनों में 8 बैलेट यूनिट (बीयू) और 16 कंट्रोल यूनिट (सीयू) शामिल हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार कर्राटोला निवासी फूलसिंह साहू, जो वर्तमान में शासकीय प्राथमिक विद्यालय सीतापुर में सहायक शिक्षक हैं, वर्ष 2014 में जिला कलेक्टर के आदेश पर निर्वाचन कार्यालय अनूपपुर से संबद्ध किए गए थे। इसी दौरान पुराने तहसील कार्यालय में पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम मशीनें सुरक्षित रखी गई थीं। इनमें 620 कंट्रोल यूनिट और 1670 बैलेट यूनिट शामिल थीं और इन्हें सीलबंद कर रखा गया था। शिकायत में क्या कहा गया शिकायतकर्ता के अनुसार 16 मार्च 2026 को वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया था, तब मशीनें व्यवस्थित मिली थीं। इसके बाद पुराने तहसील भवन को क्षतिग्रस्त होने के कारण डिस्मेंटल कराया जाने लगा। इसी दौरान ईवीएम रखे कमरे की पिछली दीवार टूटी हुई मिली। वहीं तहसील कार्यालय के वेयरहाउस प्रभावित होने के बाद 21 सितंबर को मशीनों को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में संचालित तहसील कार्यालय के भूतल स्थित कक्ष क्रमांक-6 में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद 24 से 28 सितंबर के बीच हुए भौतिक सत्यापन में 24 मशीनें कम पाई गईं। इनमें 8 बैलेट यूनिट और 16 कंट्रोल यूनिट शामिल हैं। दीवार तोड़कर चुराई मशीनें शिकायत में आशंका जताई गई है कि अज्ञात व्यक्ति ने दीवार तोड़कर मशीनें चोरी कीं है। मामले में एसडीएम कार्यालय से एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र भी पुलिस को दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने प्रथम दृष्टया धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गायब हुई 8 बैलेट यूनिट और 16 कंट्रोल यूनिट के सीरियल नंबर शिकायत में दर्ज होने से जांच के दौरान इनके रिकॉर्ड का मिलान किया जा सकता है। पुलिस और संबंधित विभाग यह पता लगाने का प्रयास कर सकते हैं कि मशीनें अंतिम बार कब सत्यापित हुई थीं, किस रिकॉर्ड में दर्ज थीं और पुराने वेयरहाउस में उनके रखे होने की पुष्टि कब हुई थी। मामले में अब यह भी महत्वपूर्ण होगा कि जांच एजेंसी पुराने तहसील भवन के वेयरहाउस से संबंधित उपलब्ध रिकॉर्ड, निरीक्षण रिपोर्ट, सुरक्षा व्यवस्था और स्थानांतरण से जुड़े दस्तावेजों की जांच करे। फिलहाल कोतवाली थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हांसी के जीटी रोड क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार दोपहर बाद पीसीपीएनडीटी हिसार की टीम ने अचानक जांच की। डॉ. अनामिका बिश्नोई के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड से संबंधित रिकॉर्ड और मशीन की जांच की। जांच के दौरान टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, पीसीपीएनडीटी टीम को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए जाने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की प्रक्रिया चल रही थी। टीम ने मौके पर चिकित्सक की योग्यता, अल्ट्रासाउंड संचालन से संबंधित अनुमति और अन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक की योग्यता को लेकर सवाल सामने आने पर टीम ने मशीन को सील करने की कार्रवाई की। पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. अनामिका बिश्नोई के अनुसार, अल्ट्रासाउंड करने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और विभागीय प्राधिकरण आवश्यक है। नियमों के तहत निर्धारित योग्यता के बिना अल्ट्रासाउंड करना प्रतिबंधित है। इसी आधार पर टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मशीन को सील किया। टीम द्वारा अस्पताल के रिकॉर्ड की भी जांच की गई है। पुलिस कर रही दस्तावेजों एवं तथ्यों की जांच कार्रवाई के बाद मामले की सूचना स्थानीय शहर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले से संबंधित दस्तावेज और अन्य तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। पीसीपीएनडीटी टीम की रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर जांच की जाती है। इस कार्रवाई के बाद शहर के निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड सेवाओं से जुड़े नियमों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। मामले में विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
नए नियम से चलेंगे मीट शॉप और स्लाटर हाउस, झारखंड सरकार ने हाई कोर्ट को बताया
झारखंड हाईकोर्ट ने खुले में कटे मांस की बिक्री के खिलाफ दायर जनहित याचिका का निपटारा कर दिया है।
कांकेर जिले में महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे इरपनार गांव के पास बांडा नदी के कारका घाट में पिकनिक मनाने गए दो स्कूली छात्र तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि इरपनार हाईस्कूल के करीब 9 छात्र पिकनिक के दौरान नदी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान दो छात्र तेज बहाव की चपेट में आ गए। अन्य छात्रों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे नदी के गहरे पानी में चले गए। घटना के बाद से दोनों की तलाश जारी है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है। नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आए मिली जानकारी के अनुसार, इरपनार हाईस्कूल के छात्र पिकनिक मनाने के लिए कारका घाट पहुंचे थे। सभी नदी के पास मौजूद थे। इसी दौरान कुछ छात्र नहाने के लिए पानी में उतरे। अचानक नदी का बहाव तेज होने से दो छात्र बह गए। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीण और पुलिस की टीम मौके पर घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद नदी में दोनों छात्रों की तलाश शुरू की गई। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। दोनों छात्रों का पता लगाने के लिए नदी के आसपास के हिस्सों में लगातार तलाशी की जा रही है।
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो विस्तार के लिए भू-मालिकों से आपसी सहमति से जमीन अधिग्रहण की कोशिशें विफल हो गई हैं। 95% भू-मालिकों ने शर्तों पर जमीन देने से इनकार कर दिया।
पानीपत जिले में पंचायती भूमि की एफडीआर और बैंक खातों के संचालन में कथित अनियमितता के मामले में डीसी द्वारा निलंबित किए गए बाल जाटान और खंडरा गांव के सरपंचों को करनाल मंडल आयुक्त ने अंतरिम राहत दी है। पानीपत डीसी ने 28 सितंबर को बाल जाटान के सरपंच सुरेंद्र सिंह और खंडरा की सरपंच सोनिया को हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के तहत निलंबित किया था। दोनों सरपंचों की ओर से निलंबन आदेश के खिलाफ मंडल आयुक्त के समक्ष अपील दायर की गई। सुनवाई के बाद मंडल आयुक्त ने डीसी के 28 सितंबर के आदेशों के क्रियान्वयन पर 15 अक्टूबर तक अंतरिम रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी। दोनों पंचायतों को 323 रुपए करोड़ मिले मामला पंचायती भूमि की बिक्री से मिली रकम की एफडीआर कराने और बैंक खातों के संचालन से जुड़ा है। आदेश के अनुसार दोनों ग्राम पंचायतों की पंचायती भूमि की आईओसीएल में रजिस्ट्री 30 जून 2026 को हुई थी। इससे बाल जाटान और खंडरा पंचायत को करीब 323 रुपए करोड़ की राशि प्राप्त हुई। इस रकम की नियमानुसार बैंक में एफडीआर कराई गई थी। इसी प्रक्रिया और पंचायत के बैंक खातों को लेकर अतिरिक्त डीसी की रिपोर्ट में आपत्तियां सामने आई। दोनों सरपंचों को निलंबित कर दिया रिपोर्ट में बैंक खातों के संचालन और खाते खोले जाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए थे। आरोप था कि संबंधित बैंक खाते डीसी की पूर्व अनुमति के बिना खोले गए। पंचायती खातों के संचालन में डीसी और सरपंच के संयुक्त हस्ताक्षर की व्यवस्था का पालन नहीं होने की बात भी सामने आई। इन्हीं बिंदुओं को आधार बनाकर डीसी ने दोनों सरपंचों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से निलंबित कर दिया था। बैंक की गलती बताकर मांगी राहत निलंबन के खिलाफ दायर अपील में सरपंचों की ओर से एडवोकेट कौशल ने मंडल आयुक्त के समक्ष दलील दी कि पंचायत की राशि का कोई व्यक्तिगत या गलत इस्तेमाल नहीं हुआ है। एफडीआर में डीसी का नाम शामिल नहीं होना बैंक स्तर की त्रुटि थी। अपील में दावा किया गया कि बैंक अधिकारियों ने भी इस त्रुटि को स्वीकार करते हुए उसे सुधारने की बात कही है। अपील में यह भी कहा गया कि ग्राम पंचायतों ने विधिवत प्रस्ताव पारित कर इम्पेनेल्ड बैंकों में एफडीआर कराई थी। इसके लिए विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा के 10 अगस्त 2011 के पत्र और 30 मार्च 2026 के विभागीय निर्देशों का पालन किए जाने की दलील दी गई। सरपंचों की ओर से यह भी कहा गया कि निलंबन का आदेश पारित करने से पहले उन्हें अपना पक्ष रखने और संबंधित साक्ष्य पेश करने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। ये था 383 करोड़ से अधिक की राशि और एफडी का पेंच ग्राम पंचायत बाल जटान और खंडरा की पंचायती जमीन आईओसीएल को बेची गई थी। इस जमीन के बदले बाल जटान पंचायत को 277 करोड़ और खंडरा पंचायत को 101 करोड़ रुपए मिले थे। सरपंचों के अनुसार इस पैसे की ग्राम पंचायत की ओर से बैंक में एफडी करवा दी गई। जबकि दूसरी ओर प्रशासन का तर्क था कि इन खातों और एफडी को खुलवाते समय डीसी, पानीपत से अनिवार्य पूर्व अनुमति नहीं ली गई और नियमानुसार संयुक्त खाता (डीसी व सरपंच) नहीं बनवाया गया। इसी आधार पर डीसी ने एडीसी की रिपोर्ट पर हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 51(1) के तहत बाल जाटान के सरपंच सुरेन्द्र सिंह और खण्डरा की सरपंच सोनिया को 2 दिन पहले ही उनके पदों से निलंबित कर दिया था।
यांत्रिक कारखाने में स्वच्छता अभियान:अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया श्रमदान, परिसर में लगाए पौधे
बरेली में इज्जतनगर के यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर में गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता शपथ के साथ हुई। इसके बाद कारखाने की विभिन्न शॉपों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक घंटे तक श्रमदान किया। श्रमदान के बाद कारखाना परिसर में पौधारोपण किया गया। उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर शैलेश सिंह, प्रदीप कुमार, कारखाना प्रबंधक शिखर दयाल, पवन कुमार वर्मा और सहायक कारखाना प्रबंधक बीडी मीना ने पौधे लगाए। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कारखाना क्रीड़ा सचिव सुहैल अली और उनकी टीम का योगदान रहा। इस दौरान यूनियन प्रतिनिधि, विभिन्न शॉपों के पर्यवेक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया गया।
भिंड में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और दूसरी कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने आलमपुर में कृषि दुकानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए। विभाग ने लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए चार प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। एक अन्य दुकान के संचालक को नोटिस जारी कर कृषि सामग्री का सैंपल लिया गया। उप संचालक कृषि रामसुजान शर्मा के निर्देश पर सहायक संचालक कृषि संजीव चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम ने आलमपुर में औचक निरीक्षण किया। टीम में लहार के कृषि विस्तार अधिकारी विष्णु शर्मा और अनूप जाटव भी शामिल रहे। चार दुकानें सील निरीक्षण के दौरान तिरुपति ट्रेडर्स, जय महाकाल ट्रेडर्स, शिवहरे खाद बीज भंडार और शर्मा ट्रेडर्स के संचालक दुकानें बंद कर मौके से चले गए। विभाग ने इसे लाइसेंस की तय शर्तों का उल्लंघन माना और चारों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। संचालकों को तीन दिन के भीतर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रीकृष्ण ट्रेडर्स को नोटिस, सैंपल लिया श्रीकृष्ण ट्रेडर्स का संचालक बाद में टीम के सामने पहुंचा और दुकान का निरीक्षण कराया। विभाग ने उसे नोटिस जारी किया और कृषि सामग्री का सैंपल भी लिया। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, किसानों के हित में कृषि सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानों की जांच आगे भी जारी रहेगी। जांच में अनियमितता मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बदलने पर विचार कर रही है। उनकी जगह कांग्रेस विधायक और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ का नाम चर्चा में है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, मोना मिश्रा का नाम मंगलवार को नई दिल्ली स्थित AICC कार्यालय में हुई कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में भी उठा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने सहमति जताई। हालांकि कांग्रेस का एक धड़ा उनके विरोध में है। मोना मिश्रा के पिता प्रमोद तिवारी इस समय राजस्थान से राज्यसभा सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता हैं। प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से 9 बार विधायक और यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे। उनके सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी अच्छे संबंध हैं। मोना मिश्रा लगातार तीन बार से पिता की पारंपरिक सीट से विधायक हैं। अगस्त 2023 से अजय राय के पास जिम्मेदारी अजय राय अगस्त 2023 से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। पार्टी के नए यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने ही प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की मांग की है। राजेंद्र पाल गौतम ने हाईकमान के सामने सामाजिक समीकरण का हवाला दिया है। तर्क दिया है कि अजय राय जिस भूमिहार समाज से आते हैं, उसकी आबादी प्रदेश में बेहद कम है। 2027 का चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस को एक ऐसे चेहरे की जरूरत है, जिसका वोटबैंक बड़ा और व्यापक हो। गौतम खुद दलित वर्ग से आते हैं। उनकी रणनीति है कि दलित-ब्राह्मण या दलित-ओबीसी के समीकरण से यूपी का किला फतह किया जाए। इसी फेरबदल में प्रमोद तिवारी की बेटी और विधायक आराधना मिश्रा का नाम सामने आया है। चर्चा है कि अजय राय को पार्टी में केंद्रीय स्तर पर दूसरी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हाईकमान के सामने 3 विकल्प, किस पर लगेगी मुहर राजेंद्र पाल गौतम 10-11 सितंबर को दिल्ली गए थे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ लंबी बैठक की थी। अब हाईकमान के सामने 3 ऑप्शन हैं- पहला - अजय राय को हटाकर किसी ब्राह्मण, ओबीसी या दलित चेहरे को प्रदेश की कमान सौंप दी जाए। दूसरा - 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अजय राय को ही अध्यक्ष पद पर बनाए रखा जाए। राय के पक्ष में सबसे बड़ा तर्क यह है कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने 6 लोकसभा सीटें जीतीं। उन्होंने खुद वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर दी थी। मतगणना के दौरान अलग-अलग चरण में कुल 7 राउंड में बढ़त भी बनाई थी। तीसरा - चुनाव से ठीक 4 महीने पहले अध्यक्ष बदलने का जोखिम न लेते हुए अजय राय को पद पर बनाए रखा जाए। लेकिन, संतुलन साधने के लिए उनके साथ 3 से 4 कार्यकारी अध्यक्ष बना दिए जाएं। इनमें ब्राह्मण, दलित, ओबीसी और मुस्लिम चेहरे शामिल हों।
उदयपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार की छात्रा डाली गमेती व नारायण लाल गमेती का भारतीय टीम में चयन हुआ है। सनशाइन कोस्ट ऑस्ट्रेलिया में 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली एशिया पेसिफिक क्वालीफायर लेक्रोज प्रतियोगिता में दोनों हिस्सा लेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना गुर्जर ने बताया- जनजाति क्षेत्र के विद्यालय स्तर के स्टूडेंट्स की ऐतिहासिक उपलब्धि पर उदयपुर ग्रामीण ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व सरपंच शांतिलाल गमेती, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी दीपक गौड़, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किरण कोटिया ने शुभकामनाएं दी। शारीरिक शिक्षक नीरज बत्रा ने टीम को ट्रेनिंग दी। बत्रा का भी स्वागत किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र मोहनलाल गमेती, खुमाराम गमेती व यशोदा गमेती भी भारतीय टीम में शामिल हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में अपना जलवा दिखाएंगे। वाणिज्य महाविद्यालय में फ्रेशर्स पार्टी मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज (यूसीसीएमएस) में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा, वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. शूरवीर भाणावत ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिए। सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. देवेन्द्र श्रीमाली ने बताया- प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य में ग्रुप-6 की स्नेही भावसार, सृष्टि पाल एवं गर्विता गालव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्रुप-7 की यशस्वी सोनी एवं कीर्ति कुंवर द्वितीय तथा ग्रुप-3 की स्नेहा कामरा, बुलबुल मंडल, आयुषी तलदार एवं डिंपल सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। एकल नृत्य प्रतियोगिता में ईशांत सोनी प्रथम, छवि प्रजापत द्वितीय और साक्षी पालीवाल तृतीय रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुशल मीणा ने प्रथम, खुशी गौर ने द्वितीय और अंजलि सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मिस्टर एवं मिस फ्रेशर्स-2026 प्रतियोगिता में अरीव को मिस्टर फ्रेशर्स और दक्षिता मंत्री को मिस फ्रेशर्स चुना गया, जबकि अनिल लोहार पुरुष वर्ग में रनर-अप तथा मित्वा शर्मा महिला वर्ग में रनर-अप रहीं। सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. देवेन्द्र श्रीमाली ने बताया- प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिए। कार्यक्रम में सह अधिष्ठाता डॉ. शिल्पा वर्डिया, डॉ. शैलेंद्र सिंह राव, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. रेणु शर्मा, डॉ. विनोद कुमार मीणा, डॉ. पारुल दशोरा, डॉ. पुष्पराज मीणा, डॉ. हेमराज सिंह चौधरी, डॉ. वैशाली देवपुरा, इंजीनियर विवेक मीणा, डॉ. डोली मोगरा एवं डॉ. उर्मिला चौधरी मौजूद रहे। वरिष्ठजनों का सम्मान, समाज के प्रति योगदान को सलाम उदयपुर जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान तथा तारा संस्थान के सहयोग से वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वरिष्ठजनों का उपरना पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कला, साहित्य एवं वृद्ध कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता की भूमिका और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उदयपुर में एकीकृत पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी लैब शुरू उदयपुर में डॉ. बी.लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने हजारेश्वर कॉलानी मधुवन में लैब का उद्घाटन किया। लैब निदेशक संकल्प गुप्ता, राजस्थान राज्य आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता, संयुक्त निदेशक डॉ. ओ.पी. रायपुरिया तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने फीता काटकर इसे शुरू किया। उदयपुर में लंबे समय से जांच सेवाएं दे रही श्याम बायोटेक के सहयोग से नई एकीकृत पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी लैब का शुभारंभ किया गया।
डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के पाल देवल गांव में गुरुवार को एक पहाड़ी पर युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। युवक की पहचान गोविंद (28) पुत्र मणिलाल डामोर, निवासी डामोर फला पाल देवल के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार गोविंद करीब दो साल पहले कामकाज के लिए अहमदाबाद गया था और इसके बाद वापस घर नहीं लौटा था। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार और गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर डूंगरपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पहाड़ी पर मिला शव, मौके पर जुटी भीड़ सदर थाना पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर पाल देवल गांव की एक पहाड़ी पर युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर देवल चौकी से एएसआई गिरिराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पहाड़ी के ऊपर युवक का शव रस्सी से बने फंदे पर लटका हुआ था। शव के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान गोविंद डामोर के रूप में हुई। दो साल से बेटे के लौटने का इंतजार परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि गोविंद करीब दो साल पहले रोजगार के लिए अहमदाबाद गया था। इसके बाद वह कभी घर वापस नहीं आया और न ही उसके बारे में परिवार को कोई जानकारी मिली। परिजन इतने लंबे समय से उसके घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अचानक पहाड़ी पर उसका शव मिलने से परिवार में शोक और गांव में सनसनी फैल गई। 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा शव पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर शव करीब 3 से 4 दिन पुराना होने की संभावना है। शव से बदबू आने के कारण पुलिस ने उसे फंदे से उतरवाया और डूंगरपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस जुटा रही घटना से जुड़े तथ्य फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक पहाड़ी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस परिवार और अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत की स्थिति को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बागपत में गुरुवार शाम करीब 6 बजे बालेनी थाना पुलिस ने टोल प्लाजा के पास लिंक रोड से CCTV कैमरा चोरी करने के मामले का खुलासा किया। पुलिस ने गाजियाबाद निवासी कपिल उर्फ विजय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किया गया CCTV कैमरा और निसान मैग्नाइट कार बरामद हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे अपने घर पर कैमरा लगाना था, इसलिए मौका देखकर कैमरा चोरी कर लिया। 9 सितंबर को चोरी हुआ था कैमरा यह घटना 9 सितंबर की है। बालेनी टोल प्लाजा के आईटी इंजीनियर विशाल गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि लिंक रोड पर लगा CCTV कैमरा चोरी हो गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। मौका देखकर कैमरा गाड़ी में रखा पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में कपिल उर्फ विजय ने बताया कि उसे अपने घर पर CCTV कैमरा लगाना था। टोल प्लाजा के पास उसे कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दिया, तो उसने वहां लगा कैमरा निकाल लिया और अपनी निसान मैग्नाइट में रखकर चला गया। कैमरा और कार बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया CCTV कैमरा और निसान मैग्नाइट कार बरामद की है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी बोले- आरोपी गिरफ्तार बालेनी थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी किया गया CCTV कैमरा और एक कार बरामद हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मुजफ्फरनगर में मंगलवार रात मीनाक्षी चौक की चिकन मार्केट में पुलिस की सख्ती का वीडियो सामने आया है। खालापार इंस्पेक्टर विजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ मार्केट पहुंचे। वीडियो में वह दुकानदारों से रात 10:50 बजे लाइट बंद करने और 11 बजे तक ग्राहकों को दुकान से बाहर करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई से मार्केट में हड़कंप मच गया। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा दुकानों के बाहर रखा सामान लात से हटाते हुए भी दिखाई दे रहा है। देर रात तक खुलती हैं कई दुकानें मीनाक्षी चौक की यह मार्केट देर रात तक गुलजार रहती है। यहां चिकन की ज्यादातर दुकानें शाम के समय खुलती हैं और देर रात तक चलती हैं। कुछ दुकानें रातभर खुलने के बाद सुबह बंद होती हैं। ऐसे में रात 11 बजे तक दुकानें बंद करने की बात दुकानदारों के लिए बड़ा बदलाव मानी जा रही है। मारपीट के बाद पुलिस ने बढ़ाई सख्ती मार्केट में पिछले कुछ समय से विवाद होने की बात सामने आती रही है। दो दिन पहले इसी मार्केट में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट भी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने देर रात मार्केट पहुंचकर दुकानदारों को समय से दुकानें बंद करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। ASP बोले- 10:50 और 11 बजे का कोई आदेश नहीं गुरुवार शाम करीब 6 बजे एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि दुकानों को 10:50 बजे लाइट बंद करने या 11 बजे तक बंद करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से दुकानदारों और मार्केट कमेटी से सहयोग की अपील की जा रही है। अतिक्रमण और विवाद रोकने की कोशिश एएसपी ने बताया कि मार्केट कमेटी पुलिस के लगातार संपर्क में रहती है। पुलिस का प्रयास है कि मार्केट में अतिक्रमण की स्थिति न बने, लड़ाई-झगड़े की संभावना कम हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे। दुकानों के समय को लेकर भी मार्केट कमेटी और स्थानीय लोगों की सहमति से ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे दुकानदारों और आम लोगों को परेशानी न हो। वीडियो में चेतावनी का अलग अंदाज हालांकि, सामने आए वीडियो में खालापार इंस्पेक्टर दुकानदारों से 10:50 बजे लाइट बंद करने और 11 बजे तक ग्राहकों को बाहर करने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से बताई गई ‘अपील’ और मौके पर दी गई चेतावनी के अंदाज को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि बाजार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुकानदारों और मार्केट कमेटी के साथ सहमति से समय तय करने का प्रयास किया जा रहा है।
नर्मदापुरम में बेटियों को पुलिस भर्ती के लिए तैयार करने के लिए सशक्त वाहिनी अभियान शुरू हुआ है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गुरुवार 1 अक्टूबर को शासकीय होम साइंस कॉलेज (गृह विज्ञान कन्या महाविद्यालय) में निशुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं का शुभारंभ हुआ। कॉलेज में ही चलेंगी 3 महीने कक्षाएं मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने बालिकाओं को अध्ययन सामग्री भी वितरित की। अभियान के तहत पंजीकृत बालिकाओं और युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, खासकर पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी विषय विशेषज्ञों द्वारा कराई जाएगी। कक्षाएं 3 महीने तक कॉलेज में ही संचालित होंगी। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आशीष सिंह, सहायक संचालक संजय कुमार जैन, प्राध्यापक हर्षा चाचाने, रागिनी अहिरवार सहित कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं। निशुल्क कोचिंग का लाभ उठाने यहां करें संपर्क जिला कार्यक्रम अधिकारी आशीष सिंह ने बताया जो बालिकाएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती हैं, वे शासकीय होम साइंस कॉलेज अथवा वन स्टॉप सेंटर नर्मदापुरम में संपर्क कर निशुल्क कक्षाओं में प्रवेश ले सकती हैं। इसके लिए पात्रता 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करना है। 100 छात्राओं को कोचिंग देने का टारगेट है।
झांसी के इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित रामेश्वरम बैंक्वेट में गुरुवार शाम 7 बजे गौ महिमा और गुरु तत्व महिमा पर आधारित तीन दिवसीय संत समागम की शुरुआत हुई। समागम में देश के अलग-अलग हिस्सों से संत और पीठेश्वर पहुंचे। संतों ने मंच से गाय के धार्मिक महत्व और गौ सेवा की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जब सरकार राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर सकती है और कश्मीर से धारा 370 हटा सकती है तो गाय को माता घोषित करने के लिए भी सरकार से मांग की जानी चाहिए। पहले 2 तस्वीर देखिए… समागम का आयोजन बहुजन समाज पार्टी की पूर्व नेत्री और समाजसेवी डॉ. अनुराधा शर्मा की ओर से 1 से 3 अक्टूबर तक कराया जा रहा है। पहले दिन हरिद्वार से अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक चिन्मयानंद बापू, वरिष्ठ मंडलेश्वर जगतगुरु स्वामी यतींद्रानंद गिरी जूना अखाड़ा, अग्र मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र देवाचार्य, वृंदावन के गौरी लाल कुंज के महंत किशोरी दास देव जी महाराज, अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत गौरी शंकर दास महाराज, फ्लाइट बाबा, श्री कृष्णायन देसी गौ रक्षा शाला के अध्यक्ष महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज, शुद्धानंद गिरी महाराज, ग्वाल संत स्वामी गोपालानंद सरस्वती और हनुमानगढ़ी अयोध्या के पुजारी गॉवट्स चंद्रमा दास महाराज पहुंचे। संत बोले- गौ सेवा के लिए आवाज उठानी होगीसंतों ने कहा कि सनातन धर्म में गाय का विशेष महत्व है। इसके बावजूद आए दिन गायों की मौत की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में गौ संरक्षण और गौ सेवा के लिए समाज को आगे आकर आवाज उठानी होगी। संतों ने समागम में आए लोगों से गायों की सेवा और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। बोले- सरकार सेक्युलर है, गलतफहमी में न रहें समागम में संतों ने कहा कि मौजूदा सरकार ने राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया और कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया है। लेकिन इसे लेकर यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि सरकार सनातनी है। सरकार सेक्युलर होती है। संतों ने कहा कि वर्तमान समय गौ संरक्षण की मांग को मजबूती से उठाने के लिए अनुकूल है। इसके लिए लोगों को थोड़ा जोर लगाने और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की जरूरत है। 3 अक्टूबर तक चलेगा समागम गौ महिमा और गुरु तत्व महिमा पर आधारित संत समागम 1 से 3 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग स्थानों से आने वाले संत गौ सेवा, संरक्षण और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।
पेंड्रा नगर की जर्जर सड़कों से नाराज नगरवासियों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता कार्यालय का घेराव किया। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान और इकबाल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कार्यालय पहुंचकर सड़क जल्द दुरुस्त करने की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने 8 तारीख तक सड़क सुधारने का अल्टीमेटम देते हुए मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन आगे बढ़ाने की चेतावनी दी। दुर्गा मंदिर से सेमरा तिराहा तक सड़क में गड्ढे प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दुर्गा मंदिर पेंड्रा से सेमरा तिराहा तक सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। लोगों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर गड्ढों में डामर या मजबूत मटेरियल डालने के बजाय सिर्फ धूल और मिट्टी डाली जा रही है। इससे गड्ढे पूरी तरह बंद नहीं हो रहे और वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार उठता है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान इस मार्ग पर आवागमन बढ़ेगा, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, ऑनलाइन हुई चर्चा प्रदर्शनकारियों के पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस ने PWD कार्यालय के पहले ही बैरिकेडिंग कर दी और लोगों को कार्यालय के अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की कार्यपालन अभियंता नित्या ठाकुर से ऑनलाइन चर्चा कराई गई। चर्चा के दौरान कुछ बिंदुओं को लेकर प्रदर्शनकारी नाराज हो गए और उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि 8 तारीख तक सड़क को दुरुस्त किया जाए, अन्यथा आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यालय परिसर के काम पर भी उठाए सवाल प्रदर्शनकारियों ने PWD के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जिस सड़क के गड्ढों को धूल-मिट्टी से बंद किया जा रहा है, उसी विभागीय कार्यालय परिसर में सुधार के लिए बेहतर मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगरवासियों ने सड़क की स्थायी मरम्मत कराने और नवरात्रि से पहले मार्ग को आवागमन के योग्य बनाने की मांग की है।
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम शंभूपुर, तहसील बूढ़नपुर में 21 सितंबर 2026 को हुई घटना में जान गंवाने वाले तीन परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहायता राशि की घोषणा की है। शासन की घोषणा के अनुसार स्वर्गीय महेंद्र पाठक और स्वर्गीय अखिलेश मिश्रा के पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही तीसरे परिवार में माता-पिता और भाई की मृत्यु के बाद बची दो नाबालिग बच्चियों को 2.50-2.50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घटना के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने तीनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और शोक संवेदना व्यक्त की। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और शिक्षा का अधिकार अधिनियम समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन की अपील पर समाज के एक गणमान्य व्यक्ति ने भी तीनों पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार उपलब्ध सभी सरकारी सहायता और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई लगातार की जा रही है। दोनों मासूम बच्चियों को गोद ले चुके हैं एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर में अरविंद कुमार सिंह द्वारा अपनी पत्नी बेटे और दो पुजारी की गोली मारकर हत्या की जाने के बाद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी की मौत के बाद दो मासूम बच्चियों को जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार पहले ही गोद ले चुके हैं। परिवार में मात्र एक बूढी मां और दो मासूम बच्चियां बची हुई हैं। जिसमें एक 10 वर्ष की बेटी परी है। जबकि एक नौ महीने की बच्ची शांभवी है। ऐसे में आजमगढ़ के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार इन दोनों अनाथ बच्चियों के सहारा बने हैं। जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने अपना एक महीने का वेतन दोनों बच्चियों को देने का निर्णय किया है। इसके साथ ही आजमगढ़ जिले के सभी पुलिसकर्मी इन दोनों मासूम बच्चियों को अपना एक-एक दिन का वेतन देंगे। इस बात की पुष्टि जिले के एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने की है।
भाजपा ने प्रदेश संगठन में फेरबदल करते हुए प्रयागराज से जुड़े कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं। उमेश पाल की पत्नी जया पाल को भाजपा उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। उमेश पाल की 2023 में हत्या के बाद जया पाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके अलावा प्रयागराज की अनीता सिंह को महिला मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा संगठन में प्रयागराज से जुड़े अन्य नेताओं को भी प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिली है। काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रहे कमलेश कुमार जाटव को अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं राजेश गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। 2023 में हुई थी उमेश पाल की हत्याउमेश पाल की पत्नी जया पाल को भाजपा ने उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश मंत्री बनाया है। उमेश पाल की 2023 में प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जया पाल भाजपा में शामिल हुई थीं। अब पार्टी संगठन में उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। जया पाल को मिली जिम्मेदारी को प्रयागराज में भाजपा संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह इससे पहले भी सार्वजनिक रूप से भाजपा के कार्यक्रमों में नजर आती रही हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य थींप्रयागराज की अनीता सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। अनीता सिंह इससे पहले राज्य महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। अब उन्हें पार्टी के महिला मोर्चा में प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। कमलेश जाटव को प्रदेश महामंत्री बनायाप्रयागराज के कमलेश कुमार जाटव पहले भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब संगठन ने उन्हें अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया है। इस नियुक्ति के साथ उन्हें प्रदेश स्तर पर संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। राजेश गोंड को प्रदेश कार्यालय मंत्रीप्रयागराज के ही राजेश गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ प्रयागराज से जुड़े नेताओं की प्रदेश संगठन में मौजूदगी और बढ़ी है। पूजा पाल भी प्रदेश संगठन में संभाल रहीं जिम्मेदारीइससे पहले प्रयागराज के पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी पूजा पाल को भाजपा प्रदेश संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। इस तरह भाजपा के प्रदेश संगठन में प्रयागराज से जुड़े कई नेताओं को अलग-अलग मोर्चों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों में स्थान मिला है। भाजपा की नई नियुक्तियों के बाद प्रयागराज से जुड़े नेताओं की प्रदेश संगठन में भूमिका पहले की तुलना में और महत्वपूर्ण हुई है। खासतौर पर जया पाल की नियुक्ति को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा है।
देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग के किनारे बैतालपुर स्थित एचपीसीएल डिपो के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे पेट्रोल पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान आग लग गई। लीकेज बंद करने के लिए कर्मचारी पाइपलाइन पर वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान निकली चिंगारी से आग भड़क उठी। कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया। सूचना पर देवरिया से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात रोक दिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गड्ढे में जमा हो रहा था करीब 50 लीटर पेट्रोल पाइपलाइन में रिसाव का पता चलने के बाद एचपीसीएल डिपो प्रशासन ने बुधवार को सड़क किनारे खुदाई कराई थी। पाइपलाइन तक पहुंचने पर लीकेज वाली जगह का पता चला। रिसाव के कारण खुदाई के दौरान बने गड्ढे में पेट्रोल जमा हो रहा था। बताया गया कि गड्ढे में करीब 50 लीटर पेट्रोल इकट्ठा हो गया था। खतरे को देखते हुए कर्मचारियों ने मशीन और पाइप की मदद से जमा पेट्रोल बाहर निकाला। इसके बाद लीकेज बंद करने के लिए मरम्मत का काम शुरू किया गया। इसी दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। कर्मचारियों ने बुझाई आग, फायर ब्रिगेड भी पहुंची आग लगते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ ही देर में स्थिति पर काबू पा लिया। सूचना मिलने पर देवरिया से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि बैतालपुर डिपो के पास पेट्रोल पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत के दौरान वेल्डिंग करते समय आग लगने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कर्मचारियों ने आग बुझा दी थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आधे घंटे बंद रहा देवरिया-गोरखपुर मार्ग आग लगने के बाद एहतियात के तौर पर देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर करीब आधे घंटे तक आवागमन रोक दिया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की निगरानी में आग बुझाने और स्थिति सामान्य होने तक यातायात बंद रखा गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। आग पर पूरी तरह काबू पाने और मौके की स्थिति सामान्य होने के बाद मार्ग को दोबारा खोल दिया गया। सुरक्षा टीम ने वाहन चालकों और आसपास मौजूद लोगों को घटनास्थल से दूर रखा। सेफ्टी ऑफिसर से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि डिपो के सेफ्टी ऑफिसर से घटना के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही इस तरह के मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। डिपो प्रबंधक विकास चंद्रा ने बताया कि तकनीकी जांच के बाद पाइपलाइन में लीकेज वाली जगह की पहचान की गई थी। मरम्मत के दौरान आग लगी, जिसे कर्मचारियों ने बुझा दिया। उन्होंने कहा कि आगे का काम पूरी सुरक्षा के साथ कराया जाएगा। सेफ्टी ऑफिसर अतुल कुमार की निगरानी में मौके पर सुरक्षा संबंधी कार्य कराए गए। अधिकारियों के अनुसार, पाइपलाइन की विस्तृत तकनीकी जांच के बाद रिसाव के वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा और आवश्यक स्थायी मरम्मत कराई जाएगी। फिलहाल घटनास्थल पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
पोखरे में डूबने से युवक की मौत:टॉयलेट के लिए गया था, एक घंटे बाद बाहर निकाला गया शव
देवरिया में गुरुवार शाम करीब 6 बजे शौच के लिए गए युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव पोखरे से बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामला बनकटा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का हे। मृतक की पहचान युवक की पहचान रघुनाथपुर गांव निवासी महेश यादव के 20 साल के बेटे छेदीलाल के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, छेदीलाल परिवार का इकलौता बेटा था।परिजनों ने बताया कि छेदीलाल गुरुवार शाम करीब 6 बजे शौच के लिए गया था। इसी दौरान वह गांव के पोखरे में गिर गया और गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पानी में उतरकर युवक को तलाशना शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव पोखरे में पानी अधिक गहरा होने के कारण युवक को बाहर निकालने में परेशानी हुई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक तलाश की। इसके बाद छेदीलाल का शव पोखरे से बाहर निकाला जा सका। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम छेदीलाल की मौत की खबर मिलते ही मां विमला देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर बनकटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
ओडिशा के क्योंझर जिले में सड़क न होने के कारण एक प्रसूता को अपनी नवजात बच्ची को गोद में लेकर 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, क्योंकि एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) CGL पेपर लीक मामले में CID ने एक और एजेंट रितेश कुमार सिंह को रांची से गिरफ्तार किया है।
कानपुर मंडल और आसपास के 13 जिलों में 02 अक्टूबर की ओपीडी समय-सारणी जारी की गई है। इसमें विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता का विवरण दिया गया है।
सतना में गुरुवार को महिला सुरक्षा, सम्मान और समानता के लिए सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा सिविल लाइंस स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा से शुरू होकर धवारी चौराहा स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर खत्म हुई। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा और अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाई। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित माहौल की मांग की। युवतियों ने सवाल उठाया कि रात होते ही महिलाओं की सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही पर रोक जैसी स्थिति क्यों बनती है। उन्होंने कहा कि सड़कें, बाजार और सार्वजनिक स्थल महिलाओं के लिए दिन और रात दोनों समय सुरक्षित होने चाहिए। समापन स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि महिला सुरक्षा केवल महिलाओं का नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। प्रतिभागियों ने बैड टच, छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के खिलाफ शुरुआत से ही आवाज उठाने की अपील की। साथ ही, अभिभावकों से बेटियों से खुलकर बात करने और उनकी सुनने पर जोर दिया गया।
लखनऊ में महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रेस क्लब लखनऊ में जश्न-ए-आजादी फाउंडेशन के तत्वावधान में सेमिनार, सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन-मुशायरा आयोजित किया गया। ‘गांधी जी और समाजवाद’ विषय पर आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने गांधी के विचारों, सत्य, अहिंसा, सामाजिक समरसता और समाजवाद की अवधारणा पर चर्चा की। देवेंद्र पाल वर्मा ने कहा कि गांधी का समाजवाद केवल राजनीतिक व्यवस्था तक सीमित नहीं था, बल्कि सामाजिक समानता, आर्थिक न्याय और अंतिम व्यक्ति तक विकास की अवधारणा से जुड़ा था। सलाउद्दीन शिबू एडवोकेट ने गांधी के समाजवाद को रामराज्य की स्थापना की अवधारणा से जोड़ा। मुख्य अतिथि सिराज मेंहदी ने कहा कि गांधी स्वतंत्रता आंदोलन के नेता होने के साथ साधन और साध्य की शुचिता को भी महत्व देते थे। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं को ‘गांधी शांति सम्मान-2026’ प्रदान किया गया। इसके बाद कवि सम्मेलन-मुशायरे में रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को साहित्यिक रंग दिया।
ग्रेटर नोएडा के आईआईएमटी कॉलेज में बीबीए छात्र से सिक्योरिटी गार्डों की मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने दो सिक्योरिटी सुपरवाइजर और एक गार्ड को गिरफ्तार किया, कॉलेज ने गार्डों की सेवा समाप्त की। छात्र विपिन भाटी ने पुलिस को बताया कि क्लास में बैठे होने पर दो गार्डों ने उसे जबरन बाहर निकालने की कोशिश की और विरोध करने पर मारपीट की। वायरल वीडियो में सिक्योरिटी कर्मचारी छात्र को पीटते दिख रहे। वीडियो वायरल होने के बाद सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के अनुसार, विवाद कॉलेज के गेट नंबर-दो पर प्रवेश को लेकर हुआ था। कॉलेज के पीआरओ राज तिलक शर्मा ने बताया कि छात्र पर शराब पीकर परिसर में आने का आरोप है, जिस पर विवाद हुआ। सुपरवाइजर हरिओम रावल और विपिन त्रिपाठी को हटा दिया गया।
खंभे के करंट से 16 साल का लड़का झुलसा:नदी जाते समय हादसा, मऊगंज अस्पताल में इलाज जारी
मऊगंज जिले के पथरिया गांव में गुरुवार शाम नदी की तरफ जा रहा एक 16 साल का लड़का बिजली के खंभे के स्टे (सहायक तार) में उतरे तेज करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। हादसे में उसके हाथ, पैर और पेट समेत शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से जल गए हैं। पीड़ित की पहचान पथरिया निवासी राकेश कोल (16 वर्ष), पिता बाबूलाल कोल के रूप में हुई है। घटना के वक्त रास्ते में लगे बिजली के पोल के स्टे में बिजली दौड़ रही थी, जिसका अंदाजा किशोर को नहीं था और वह उसकी चपेट में आ गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण करंट लगते ही किशोर तड़पने लगा और गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर जब उस पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत शोर मचाया और बिना वक्त गंवाए सूझबूझ से उसे करंट के संपर्क से अलग किया। घटना के तुरंत बाद घबराए परिजन किशोर को आनन-फानन में मऊगंज के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर की देखरेख में उसका इलाज जारी है। मां ने बताया हादसा, शरीर पर आए जलने के गंभीर निशान अस्पताल में मौजूद किशोर की मां शुकवरिया कोल ने रोते हुए बताया कि बिजली के खंभे में अचानक करंट आ जाने से यह हादसा हुआ है। करंट इतना तेज था कि उनके बेटे के शरीर पर जलने के गंभीर जख्म बन गए हैं। गांव वालों ने प्रशासन और बिजली कंपनी से मांग की है कि इलाके में ऐसे खतरनाक और खुले तारों की तुरंत मरम्मत की जाए ताकि भविष्य में किसी और की जान पर न बन आए।
गोरखपुर में लोक कला, संस्कृति और भोजपुरी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत लोक कला साधक व लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव को लखनऊ स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध प्रतिष्ठान में स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी नम्रता पाठक ने प्रदान किया। मंजुश्री संस्था के प्रमुख शैलेश श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने अपनी माता एवं प्रख्यात लोकगायिका स्व. मैनावती देवी की लोकगायन परंपरा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने भोजपुरी के श्लील लोकगायन को प्रोत्साहित करने के साथ लोक कला और संस्कृति के संरक्षण में योगदान दिया है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान लोक कला और भोजपुरी भाषा की सेवा के लिए नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम में संगीतकार केवल कुमार, साहित्यकार अजय मिश्रा, गजल गायक मिथिलेश लखनवी समेत कला-साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।
आरडीए जमीन आवंटन विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को मंत्री केदार कश्यप पर निशाना साधा। रायपुर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने केदार कश्यप से जुड़े पुराने परीक्षा प्रकरण का जिक्र करते हुए मौजूदा विवाद पर सवाल उठाए। पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि केदार कश्यप ऐसे मामलों में पहले भी घिर चुके हैं। पत्नी से जुड़े पुराने परीक्षा प्रकरण का जिक्र RDA जमीन आवंटन से जुड़े सवाल पर बघेल ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान केदार कश्यप की पत्नी से जुड़ा परीक्षा विवाद सामने आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी की जगह किसी अन्य महिला के परीक्षा देने का मामला सामने आने के बाद इसे ले-देकर खत्म कर दिया गया। बघेल ने इसी संदर्भ में मौजूदा RDA विवाद को लेकर भी सरकार पर तंज कसा। LPG और दूध के दाम पर सरकार को घेरा पूर्व सीएम ने रसोई गैस और दूध की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, LPG और दूध के दाम बढ़ने से आम लोगों पर महंगाई का असर बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की बात कही। आयुष्मान योजना में कार्रवाई पर सवाल आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों पर हो रही कार्रवाई को लेकर पूर्व CM ने पूछा कि अगर अस्पतालों में अनियमितता थी तो सरकार ने तीन साल तक क्या किया? उन्होंने सरकार पर अपने विभागों के बजाय दूसरे मामलों में अधिक सक्रिय रहने का आरोप लगाया। महानदी विवाद और निगम मामले पर भी निशाना नगर निगम में महापौर और अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद पर बघेल ने सरकार की कार्यप्रणाली पर तंज कसा। महानदी जल विवाद पर उन्होंने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ के हित में फैसला कराने की मांग की। धर्मांतरण के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार से केवल चिंता जताने के बजाय ठोस कार्रवाई करने की मांग की।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। करीब साढ़े तीन साल बाद 29 सितंबर को हुए चुनाव के परिणाम पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद अब घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई है। वहीं RCA ने महज 24 घंटे के भीतर अंडर-23 टूर्नामेंट का शेड्यूल बदल दिया है। नए कार्यक्रम में खैरथल-तिजारा, डीडवाना-कुचामन और बालोतरा जिलों को भी शामिल किया गया है। इन तीनों जिलों को शामिल करने के फैसले पर RCA के पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इन जिलों से जुड़ा मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में टूर्नामेंट में इनकी टीमों को शामिल करने का फैसला सवाल खड़े करता है। कुमावत ने इस निर्णय के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है। पहले 33 जिलों की टीमों को लेकर जारी किया था कार्यक्रम दरअसल, RCA चुनाव के परिणाम पर रोक लगने के बाद प्रशासक भास्कर ए. सावंत ने राजस्थान में अंडर-23 टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर 33 जिलों की टीमों को अलग-अलग ग्रुप में शामिल कर मुकाबले कराने का फैसला किया था। इसके बाद RCA ने 24 घंटे में ही संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया। नए कार्यक्रम में खैरथल-तिजारा, डीडवाना-कुचामन और बालोतरा जिलों को भी जगह दी गई है। इस बदलाव के बाद अब इन तीनों जिलों की टीमें भी टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकेंगी। RCA की ओर से आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में इन जिलों के खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर यह पहला मौका होगा। कुमावत ने कहा- इन जिलों का मामला कोर्ट में विचाराधीन तीनों जिलों को टूर्नामेंट में शामिल करने के फैसले पर RCA के पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने सवाल उठाए हैं। कुमावत ने कहा- इन जिलों को लेकर फिलहाल कोर्ट में मामला विचाराधीन है। RCA के चुनाव में भी इन जिलों को वोट नहीं देने दिया गया था। ऐसे में अब अचानक इन जिलों की टीमों को टूर्नामेंट में शामिल करने का फैसला समझ से परे है। कुमावत ने कहा- जब इन जिलों की मान्यता और उनसे जुड़े मुद्दों पर कानूनी प्रक्रिया जारी है तो ऐसे में किस मजबूरी में आनन-फानन में इन्हें टूर्नामेंट में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने फैसले को गलत बताते हुए कहा- इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ वडनगर से वाराणसी के सफर के दौरान जांजगीर पहुंची। यात्रा के आगमन पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बाइक यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान ओपी चौधरी ने बाइक रैली में सहभागिता कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से संवाद किया। यात्रा में शामिल युवाओं को शाल और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। बोले- 25 साल जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की यात्रा युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल वर्षों का आंकड़ा नहीं, बल्कि जनसेवा, राष्ट्रसेवा और भारत के विकास के संकल्प की यात्रा है। उन्होंने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा कर रहे युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत से ही राष्ट्रहित और जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनके अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा जनसेवा के प्रति समर्पण की यात्रा रही है। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका ओपी चौधरी ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। छत्तीसगढ़ को भी विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार विकास यात्रा को गति दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं से सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। सांसद कमलेश जांगड़े ने बताया अभियान का उद्देश्य सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देश, प्रदेश और जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा भावना को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत सेवा और सामाजिक भागीदारी से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने वडनगर से वाराणसी तक यात्रा कर रहे युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है।
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट स्थित संभाजी राव का बंगला परिसर में करीब 10 हजार वर्गफीट की कीमती संपत्ति को फर्जी वसीयत के जरिए हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अविवाहित मृतका की देखरेख करने वाले कर्मचारी, उसकी पत्नी और नौकरानी ने मिलकर 17 फरवरी 2017 की बैकडेटेड वसीयत तैयार कराई थी। तानावडी, पुणे (महाराष्ट्र) निवासी पीड़ित भाई की शिकायत और पुलिस जांच के बाद मुरार पुलिस ने गुरुवार को आरोपी नौकरानी सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अविवाहित बहन की मौत के बाद देखरेख के लिए रखा था केयरटेकर पुणे निवासी 30 वर्षीय राजेन्द्र कुमार उर्फ विजय कुमार भोंसले ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी अविवाहित बहन तारा भोंसले की 18 जनवरी 2018 को मृत्यु हो गई थी। बहन के निधन के बाद संपत्ति की देखरेख के लिए जितेंद्र शर्मा नाम के व्यक्ति को रखा गया था। लेकिन नीयत बिगड़ने पर जितेंद्र शर्मा, उसकी पत्नी सुनीता शर्मा और केयरटेकर/नौकरानी अंजली भोंसले ने आपस में सांठ-गांठ कर 17 फरवरी 2017 की फर्जी वसीयत तैयार कर ली और कीमती संपत्ति को अपने नाम कराने का प्रयास करने लगे। मौत के 6 साल बाद नामांतरण आवेदन से खुला फर्जीवाड़ा पुलिस की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ। जितेंद्र शर्मा ने फर्जी वसीयत के आधार पर नगर निगम में संपत्ति के नामांतरण (म्यूटेशन) के लिए आवेदन दिया था। जांच में सामने आया कि वसीयत की प्रमाणित प्रति 4 मार्च 2024 को यानी करीब छह साल बाद सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से निकलवाई गई थी। इसके अलावा, नोटरी रजिस्टर का मूल रिकॉर्ड भी पुलिस को उपलब्ध नहीं कराया जा सका। खुद पत्नी और नौकरानी को ही बना लिया गवाह जांच में सबसे बड़ा संदिग्ध पहलू यह सामने आया कि वसीयत के गवाहों में मुख्य आरोपी जितेंद्र शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा और तारा देवी की देखरेख करने वाली नौकरानी अंजली भोंसले खुद शामिल थीं। तारा भोंसले की मृत्यु के करीब सात साल बाद नामांतरण की प्रक्रिया शुरू करने और संदिग्ध गवाहों के कारण वसीयत की असलियत पर सवाल खड़े हो गए। इनका कहना है इस मामले में जानकारी देते हुए मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत और प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वसीयत की वैधानिकता और अन्य पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मोहन कैबिनेट के फैसले के बाद जनजातीय कार्य विभाग ने 388 शिक्षकों को उनके वेतन संबंधी एरियर्स की राशि देने के आदेश जारी कर दिए हैं। कैबिनेट के फैसले के बाद वर्ष 1973-74 से वर्ष 1997-98 तक निश्चित वेतनमान पर नियुक्त 201 तदर्थ शिक्षक, उप शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रशिक्षणार्थी शिक्षक, कनिष्ठ बोर्ड से चयनित शिक्षक, ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड योजना के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों को यह लाभ मिलेगा। साथ ही 187 ऐसे सहायक शिक्षक जिनके प्रकरण न्यायालय में चल रहे हैं, उन्हें भी स्कूल शिक्षा विभाग के 2017 के आदेश के अनुरूप नियमित वेतनमान और एरियर्स लाभ देने के आदेश जारी हुए हैं। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष 1982-83 से 1994-95 तक निश्चित वेतन पर नियुक्त विभागीय उप शिक्षकों, सहायक शिक्षकों और शिक्षकों को 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरा करने पर उन्हें नियुक्ति दिनांक से नियमित वेतन तथा परीक्षा अवधि में अर्जित वेतन वृद्धि स्वीकृत कर एरियर्स की राशि का भुगतान करने की स्वीकृति पूर्व में कोर्ट के आदेश के आधार पर दी गई थी। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 18 अक्टूबर 2017 के आदेश के जरिये विभिन्न न्यायालय प्रकरणों के पालन में वर्ष 1973-74 से 1997-98 तक नियुक्त उप शिक्षकों, उपशाला शिक्षकों, प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों, विभिन्न न्यायालय के निर्णय के पालन में नियुक्त तदर्थ शिक्षकों, कनिष्ठ बोर्ड से चयनित शिक्षकों, ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड योजना के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से नियमित वेतनमान स्वीकृत कर एरियर्स की राशि के भुगतान की स्वीकृति दी गई है। इसके बाद जनजातीय कार्य विभाग के प्रभावित शिक्षकों ने हाई कोर्ट में केस दायर किया और कोर्ट ने 10 जनवरी 2025 को आदेश दिया कि समान प्रकृति के प्रकरणों पर विचार कर मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग 18 अक्टूबर 2017 में दिए गए लाभ के अनुरूप जनजातीय कार्य विभाग 90 दिन में सभी को लाभ दे। यह लाभ सिर्फ याचिकाकर्ता तक सीमित नहीं होगा। समान स्थिति वाले सभी शिक्षकों पर लागू होगा। इसी आधार पर यह निर्णय लिया गया है। पेंशनर्स एसोसिएशन ने संघर्ष की जीत बताया पेंशनर्स वेलफेयर एसांसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आमोद सक्सेना एवं संरक्षक गणेश दत्त जोशी ने इस आदेश के जारी होने पर कहा कि वर्ष 1973-74 से 1997-98 के बीच निश्चित वेतनमान पर नियुक्त शिक्षकों के पक्ष में नियुक्ति दिनांक से नियमित वेतनमान, वेतनवृद्धियों तथा एरियर्स का लाभ देने की मांग शासन एवं संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा के समक्ष प्रमुखता से रखी गई थी। आमोद सक्सेना ने बताया कि मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग ने 30 सितम्बर 2026 को आदेश जारी कर दिया है जिसमें विभाग के 388 शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश दिनांक 18 अक्टूबर 2017 के अनुरूप नियुक्ति दिनांक से नियमित वेतनमान एवं एरियर्स का लाभ दिए जाने को कहा गया है। सेवारत कर्मचारियों के जीपीएफ और रिटायर कर्मचारियों को दो किस्त में दी जाएगी एरियर्स की राशि भोपाल जिले के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि सेवारत शिक्षकों को एरियर्स की राशि सामान्य भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी, जबकि सेवानिवृत्त शिक्षकों को दो किस्तो में 50-50 प्रतिशत के रूप में एक वर्ष के अन्तराल से नगद भुगतान किया जाएगा। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आमोद सक्सेना के नेतृत्व में सचिव यशवंत सिंह बैस, सुरेश शर्मा एवं मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा को पुष्पगुच्छ भेट कर इस महत्वपूर्ण आदेश के लिए आभार व्यक्त किया है।
पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। राज्य में अब तक 99.21 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पंजाब अनिंदिता मित्रा ने बताया कि राज्य के आठ जिलों और 117 में से 55 विधानसभा क्षेत्रों में SIR का काम 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है। बाकी क्षेत्रों में भी लंबित कार्य को पूरा करने के लिए चुनाव मशीनरी जुटी हुई है जिन आठ जिलों में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है उनमें मोगा, शहीद भगत सिंह नगर (एसबीएस नगर), मानसा, तरनतारन, फरीदकोट, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला शामिल हैं। प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने कहा कि पूरी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए चुनाव अधिकारियों के स्तर पर लगातार काम किया जा रहा है। नोटिस वाले मतदाताओं के घर पहुंचेंगे बीएलओ मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम शामिल करना सुनिश्चित करने के लिए उन मामलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिनमें नोटिस जारी हो चुके हैं। संबंधित मतदाताओं से संपर्क कर दस्तावेज एकत्र करेंगे बीएलओ अब बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) स्वयं संबंधित मतदाताओं से संपर्क करेंगे और आवश्यक दस्तावेज सीधे एकत्र करेंगे। इस व्यवस्था से मतदाताओं को व्यक्तिगत सुनवाई या दस्तावेज जमा कराने के लिए चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ईआरओ) के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे लंबित मामलों के निपटारे में भी तेजी आने की उम्मीद है।
उदयपुर नगर निगम ने बेदला में कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त करवाया। महापौर पारस सिंघवी और आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर निगम की टीम ने बेदला रोड नंबर 11-12 पर ट्रेंचिंग ग्राउंड की करीब ढाई बीघा बेशकीमती जमीन पर की जा रही अवैध बाउंड्रीवॉल को जेसीबी से ढहा दिया। कुछ लोग इस सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलते ही निगम प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया। मौके पर पहुंचकर जमीन को अपने कब्जे में लेकर वहां निगम का बोर्ड लगा दिया। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। टीम ने जेसीबी से अवैध रूप से बनाई जा रही चारदीवारी को जमींदोज कर दिया। ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए आवंटित है जमीन निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया- यह जमीन बेदला के आराजी नंबर 997 में स्थित है। यह जमीन नगर निगम को ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए आवंटित की गई है। बेशकीमती होने के कारण इस जमीन पर भू-माफियाओं की नजर थी। कुछ लोग चुपके से इस पर चारदीवारी बनाकर कब्जा करने की फिराक में थे, लेकिन निगम की मुस्तैदी से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। दोबारा कब्जा रोकने के लिए लगाया बोर्ड कार्रवाई पूरी होने के बाद नगर निगम ने पूरी जमीन को अपने घेरे में ले लिया। भविष्य में यहां दोबारा कोई अवैध कब्जा या अतिक्रमण न हो। इसके लिए मौके पर नगर निगम के स्वामित्व का सरकारी बोर्ड लगा दिया गया है। अधिकारियों को इस जमीन की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान मौके पर निगम का भारी जाब्ता मौजूद था। पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी, राजस्व अधिकारी अनिता पहाड़िया, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन और राहुल मीणा मौजूद रहे। महापौर बोले- अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगे महापौर पारस सिंघवी ने कहा- निगम की संपत्तियों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जहां भी निगम की जमीनें हैं, उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए। अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
यूथ कांग्रेस ने हनुमतपुर क्षेत्र में ग्रामीणों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार, 1 अक्टूबर को प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हनुमतपुर पुलिस चौकी का घेराव किया। उन्होंने एसडीएम और थाना प्रभारी अजयगढ़ को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई और बिजली चालू करने की मांग की। शिकायत के मुताबिक, 27 सितंबर 2026 की रात पुलिस, एसडीएम और तहसीलदार जबरन कुंवरपुर व रुंझ डैम विस्थापित क्षेत्र पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने बिना अपराध के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों पर लाठियां बरसाईं और बदतमीजी की। ग्रामीणों का दावा है कि इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर और ग्राम टपरियन में बंद बिजली चालू करने की मांग की गई। रुंझ डैम विस्थापितों के पुनर्वास का मुद्दा भी उठाया गया। मांग है कि जब तक प्रभावितों को पूरा मुआवजा नहीं मिलता, उनके मकान न गिराए जाएं और न ही उन्हें बेदखल किया जाए। प्रशासन के खिलाफ जताया कड़ा आक्रोश प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई और बिजली व्यवस्था तत्काल चालू नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ये भी हुए शामिल इस विरोध प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, रेहान मोहम्मद, सौरव पटेरिया, व्यवस्थापक भूपेंद्र सिंह, अंकित शर्मा, राजा जी बुंदेला, आकाश जाटव, प्रेम नारायण यादव, वेदांत मिश्रा, लाल साहब, अक्षय तिवारी, लोकेंद्र वर्मा, फैयाज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
झालावाड़ एसआरजी और जनाना अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने गुरुवार को हंगामा कर दिया। परिजन 17 वर्षीय नाबालिग मरीज को ट्रॉली समेत अस्पताल से बाहर निकालकर नेशनल हाईवे पर ले गए। परिजनों का आरोप था कि मरीज को भर्ती कराने के लिए वे एसआरजी और जनाना अस्पताल के बीच चक्कर काटते रहे, लेकिन दोनों जगह से उन्हें स्पष्ट इलाज नहीं मिला। खेत में चुन्नी फंसने से हुई बेहोश रायपुर क्षेत्र के पालखंदा गांव निवासी 17 वर्षीय सविता खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी चुन्नी खेत में फंस गई, जिससे वह बेहोश हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए रायपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से हालत को देखते हुए उसे झालावाड़ रेफर कर दिया गया। दोनों अस्पतालों के बीच घूमते रहे परिजन परिजन सविता को लेकर झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी उम्र कम होने की बात कहते हुए उसे जनाना अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार जनाना अस्पताल पहुंचने पर वहां यह कहते हुए भर्ती करने से मना कर दिया गया कि मरीज की फाइल एसआरजी अस्पताल की है। इससे परिजन नाराज हो गए। ट्रॉली लेकर हाईवे पर पहुंचे लगातार दोनों अस्पतालों के बीच चक्कर लगाने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। वे मरीज को ट्रॉली समेत अस्पताल से बाहर लेकर नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और हंगामा किया। मामले की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर मरीज को वापस जनाना अस्पताल ले गई। जनाना अस्पताल में शुरू हुआ इलाज पुलिस की मौजूदगी में मरीज को वापस जनाना अस्पताल लाया गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। जनाना अस्पताल अधीक्षक डॉ. माधुरी मीणा ने बताया कि मरीज की हालत अब ठीक है और उसे भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में हुई गलती की जांच की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच वोटों के अंतर की तुलना SIR के बाद मतदाताओं की संख्या में हुई कमी से की है। मोहम्मद अकबर ने इस आधार पर निर्वाचन आयोग से पूरी प्रक्रिया की समीक्षा करने की मांग की है। पूर्व मंत्री अकबर के मुताबिक, 2023 के विधानसभा चुनाव में दोनों प्रमुख दलों के कुल मतों का अंतर 6 लाख 32 हजार 382 था। वहीं, SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची में 24 लाख 99 हजार 823 मतदाताओं की कमी दर्ज हुई। उनका कहना है कि यह संख्या चुनावी मत अंतर से करीब चार गुना है। 21 फरवरी को सूची जारी हुई मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक, SIR के बाद 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। इसमें कुल 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 मतदाता दर्ज हैं। गणना के दौरान 19 लाख 13 हजार 540 मतदाता ऐसे मिले, जो दूसरे स्थान पर जा चुके थे या अपने पते पर मौजूद नहीं थे। इसके अलावा 6 लाख 42 हजार 234 मृत मतदाताओं के नाम और 1 लाख 79 हजार 43 ऐसे मतदाताओं के नाम मिले, जिनका पंजीयन एक से ज्यादा जगह पर था। 19 लाख मतदाताओं की समीक्षा की मांग कांग्रेस नेता ने कहा कि शिफ्टेड या अनुपस्थित श्रेणी में शामिल मतदाता रोजगार, शिक्षा या अन्य कारणों से अपने पंजीकृत पते पर नहीं मिले हो सकते हैं। उन्होंने ऐसे मतदाताओं के मामलों की व्यक्तिगत स्तर पर समीक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि जिन पात्र मतदाताओं को नाम हटाए जाने से पहले अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला, उन्हें सुनवाई का मौका दिया जाना चाहिए। निर्वाचन विभाग के मुताबिक SIR में दावे-आपत्तियां 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक ली गईं और प्राप्त दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की गई। कांग्रेस नेता अकबर ने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में बनाए रखना निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाता पंजीकरण के लिए 3.78 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 4.35 लाख मामलों की सुनवाई अभी बाकी है।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को रायसेन में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने वरिष्ठ नागरिकों पर फूल बरसाकर उनका सम्मान किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों को शाल-श्रीफल और 1-1 हजार रुपए की राशि दी गई। जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इसमें सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को शाल-श्रीफल और 1-1 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया गया। अन्य वरिष्ठ नागरिकों का भी शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। जरूरतमंद बुजुर्गों को सहायक उपकरण बांटे कार्यक्रम में जरूरत के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। विधायक डॉ. चौधरी के मुताबिक, सुनने में परेशानी, कमर या घुटनों में दर्द और चलने-फिरने में दिक्कत वाले बुजुर्गों को उपयोगी उपकरण उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों से वरिष्ठ नागरिकों को रोजमर्रा के काम करने में सुविधा मिलेगी और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मदद मिलेगी। युवाओं से बुजुर्गों की सेवा करने की अपील विधायक डॉ. चौधरी ने कहा कि माता-पिता बच्चों को जीवन में सही रास्ता दिखाते हैं। उनके आशीर्वाद से परिवार आगे बढ़ता है और परिवार की प्रगति से क्षेत्र और प्रदेश भी आगे बढ़ता है। उन्होंने युवाओं से अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करने और उनका सम्मान बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के अनुभव और संस्कार युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं। डॉ. चौधरी ने यह भी कहा कि 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जा रहा है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की ओर से सेवा और योगदान से जुड़े कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र स्थित श्रीराम पार्क कॉलोनी का मेन ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से खराब होने और लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर नागरिकों ने आक्रोश व्यक्त किया है। गुस्साए नागरिकों ने आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू की अगुवाई में विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता (D.E.) को ज्ञापन सौंप कर समस्या का निराकरण करने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि ट्रांसफार्मर फेल होने के कारण पूरी कॉलोनी में बिजली संकट गहरा गया है, जिससे पेयजल आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों का स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शिकायत करने के बावजूद विभागीय कर्मचारी व्यवस्था में सुधार करने में नाकाम रहे हैं। उग्र आंदोलन की चेतावनी वार्ड पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली से आम जनता में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल करे और अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए, अन्यथा कॉलोनीवासी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
इस साल जनवरी-फरवरी में चले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान जिन वोटर्स का नाम वोटर लिस्ट से कट गया। इसके अलावा जो नए वोटर्स अपना नाम जुड़वाने में सफल नहीं हुए। उनके लिए निर्वाचन आयोग इस महीने से ‘विशेष नाम जोड़ों’ अभियान शुरू करेगा। इसके लिए कॉलेज, स्कूलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही वोटर्स अपने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से भी संपर्क करके नाम जुड़वा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद राजस्थान में मतदाता सूची अपडेशन का काम शुरू करवाया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार प्रक्रिया में वोटर्स से साल 2003 या उससे पुरानी मतदाता सूची माता-पिता या दादा-दादी का नाम, भाग संख्या आदि की जानकारी नहीं मांगी जाएगी। ये जानकारी SIR के दौरान सभी मतदाताओं से मांगी गई थी। इस कारण कई वोटर्स जिनका नाम पहले से जुड़ा था, वे साल 2003 या उससे पुरानी सूची में मौजूद नाम और भाग संख्या पेश नहीं कर सके थे। इसके चलते उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया था। इसके अलावा जो नए वोटर पहली बार नाम जुड़वाने के लिए आए थे। उनमें भी कई युवा इसी कारण से नाम नहीं जुड़वा सके थे। जयपुर से काटे गए थे 3.88 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम इस SIR प्रक्रिया में जयपुर जिले से 3 लाख 88 हजार 268 वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। फरवरी में जिला निर्वाचन आयोग से जारी फाइनल मतदाता सूची में जयपुर जिले की 17 विधानसभा में कुल 44 लाख 35 हजार 111 वोटर्स रह गए। इसमें अभी लिस्ट के अनुसार 23 लाख 4 हजार 523 पुरुष वोटर्स, 21 लाख 30 हजार 509 महिला और 79 ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं।
शहर में सार्वजनिक सड़कों और स्थानों पर बिना अनुमति लगाए जा रहे अवैध होर्डिंग, बैनर, गेट और कटआउट के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने नगर निगम के संबंधित अधिकारी को याचिकाकर्ता की 29 जुलाई की शिकायत पर चार सप्ताह के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि पहले दिए गए आदेश का अधिकारियों द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है, जबकि उसका पालन पूरी तरह और उसकी मूल भावना के अनुरूप होना चाहिए। मामला सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय की ओर से दायर याचिका का है। याचिका में मध्य प्रदेश आउटडोर एडवरटाइजमेंट मीडिया रूल्स, 2017 और राज्य सरकार के संबंधित निर्देशों को सख्ती से लागू करने की मांग की गई थी। साथ ही सार्वजनिक सड़कों और अन्य स्थानों पर बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग, बैनर, गेट और कटआउट हटाने, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और हटाने का खर्च उन्हीं से वसूलने की मांग की गई थी। याचिका में नागरिक ऐप में शिकायत की सुविधा की भी मांग याचिकाकर्ता ने नगर निगम के नागरिक शिकायत मोबाइल एप में अवैध होर्डिंग, बैनर और कटआउट की शिकायत के लिए अलग श्रेणी बनाने की मांग भी की थी। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को अवैध विज्ञापन सामग्री के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की गई थी। पहले भी हो चुका है आदेश सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि इस मुद्दे पर हाईकोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर की डिवीजन बेंच पहले ही ऑउटडोर एडवरटाइजर्स एसोसिएएशन विरुद्ध मप्र शासन और अन्य मामले में 14 जून 2022 को आदेश जारी कर चुकी है। याचिकाकर्ता के एडवोकेट ऋषि आनंद चौकसे का कहना था कि इसके बावजूद अधिकारियों ने अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की है। इसी को लेकर उन्होंने 29 जुलाई 2026 को संबंधित अधिकारी के समक्ष अभ्यावेदन दिया था। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार समयबद्ध तरीके से निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद कोर्ट ने याचिका का निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारी को अभ्यावेदन पर कानून के अनुसार जल्द से जल्द, प्रमाणित आदेश की प्रति प्राप्त होने के चार सप्ताह के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा- पुराने आदेश का पालन होना चाहिए हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि यह दुखद है कि कोर्ट पहले ही इस संबंध में आदेश पारित कर चुका है, लेकिन संबंधित अधिकारी उसका पालन नहीं कर रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि आदेश का सही अर्थ और उसकी मूल भावना के अनुरूप पालन किया जाना चाहिए। कोर्ट ने राज्य सरकार को भी मामले को देखने के निर्देश दिए और कहा कि इंदौर सहित राज्य के अन्य शहरों में होर्डिंग से पैदा हो रही समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना आवश्यक है। आदेश की प्रति राज्य सरकार के वकील को अनुपालन और आगे आवश्यक कार्रवाई के लिए देने के साथ इसे मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव तक भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह है मामला इंदौर के सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडे का मामला शहर में लगे अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर के विरोध से जुड़ा है। सितंबर में मरीमाता चौराहे पर अवैध होर्डिंग को लेकर वीडियो बनाते समय पांडे ने आरोप लगाया कि विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की, मोबाइल छीना और रिकॉर्डिंग डिवाइस तोड़ दी। इसके बाद पांडे गांधी प्रतिमा परिसर में अनशन पर बैठ गए और अवैध होर्डिंग हटाने के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग की। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और उनकी पत्नी संगीता पांडे ने अनशन जारी रखा। बाद में बाणगंगा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत पर एफआईआर दर्ज की और 24 सितंबर को नगर निगम-प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद पांडे ने 9 दिन का अनशन समाप्त किया था।
इंदौर में 7.116 किलो एम्फेटामाइन जब्त किया है। आरोपी इसे कर्नाटक नंबर की काली महिंद्रा ठार की पिछली तरफ लगी स्टेपनी में छिपाकर ले जा रहे थे। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की संयुक्त टीम ने 3 आरोपियाें को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति कर्नाटक नंबर की काली ठार से साइकोट्रॉपिक पदार्थ एम्फेटामाइन लेकर जा रहे हैं। इसके बाद टीम ने 30 सितंबर की सुबह उज्जैन-देवास टोल प्लाजा, बांगर (मध्य प्रदेश) पर निगरानी शुरू की। टोल पर बैरिकेड तोड़कर भागे कुछ देर बाद संदिग्ध ठार टोल प्लाजा की ओर आती दिखाई दी। अधिकारियों ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बैरिकेड तोड़ दिया और तेज रफ्तार से भाग निकला। इसके बाद डीआरआई और सीबीए की टीम ने वाहन का पीछा शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे तक पीछा करने के बाद टीम ने वाहन को इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रोक लिया। पूरी तरह तलाशी लेने के लिए वाहन और उसमें सवार तीनों लोगों को DRI के इंदौर कार्यालय लाया गया। स्टेपनी खोलते ही मिले 21 पैकेट डीआरआई कार्यालय में वाहन की विस्तृत तलाशी ली गई। इस दौरान अधिकारियों को पिछली तरफ लगे स्टेपनी टायर के अंदर कुछ छिपाए जाने का संदेह हुआ। स्टेपनी को उतारकर खोलने पर उसके अंदर 21 पैकेट मिले। इनमें सफेद-पीले रंग का क्रिस्टलनुमा पदार्थ भरा हुआ था। NDPS फील्ड टेस्ट किट से जांच करने पर पदार्थ के एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई। 7.116 किलो एम्फेटामाइन जब्त, तीन गिरफ्तार अधिकारियों ने कुल 7.116 किलो एम्फेटामाइन और तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा ठार को जब्त कर लिया। तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई के मुताबिक मामले में आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान जब्त पदार्थ की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
जयपुर में संस्कृति, पर्यावरण, परंपराओं और सामाजिक जीवन को फिर से जोड़ने के लिए ‘आपणो जयपुर-हरित संगम’ अभियान 2 अक्टूबर से चलेगा। जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट पर शुक्रवार को एक पेड़ पूर्वजों के नाम लगाकर इसकी शुरुआत की जाएगी। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि सांसद मंजू शर्मा और अध्यक्षता महापौर सुनील कोठारी करेंगे। फिक्की फ्लो की महिला अध्यक्ष नीता बूचरा ने गुरुवार को बताया- पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाए जाएंगे, जिन्होंने जयपुर को संस्कृति, परंपरा की पहचान दी। तीन महीने में जोड़ेंगे पांच लाख परिवार बूचरा ने बताया- जयपुर में अब तक करीब 1000 ग्रुप तैयार हो चुके हैं। प्रत्येक समूह में लगभग 15 से 20 घर जुड़े हैं। शहर के समाजसेवी व पर्यावरणविद अशोक मित्तल ने कहा- अगले तीन महीनों में कम से कम 50 हजार घरों को सीधे जोड़ने और जनजागरण के जरिए करीब 5 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य है। कार्यक्रम समन्वयक अशोक दाधीच ने कहा- अभियान का लक्ष्य है- जयपुर के घरों से निकलने वाले कचरे की मात्रा कम करना। इसके लिए गीले कचरे से खाद बनाने की ट्रेनिंग महिलाओं को दी जाएगी। पहले चरण में 1000 समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण मिलेगा और फिर वे अपने मोहल्लों में घर-घर जाकर दूसरी महिलाओं को इसकी जानकारी देंगी। हर घर में कम से कम तीन पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। लोकगीतों में फिर सुनाई देगी जयपुर की आवाज समरस भारत के सचिव धनंजय सिंह ने कहा- इस अभियान में लुप्त हो रहे पारंपरिक लोकगीतों को फिर से सामाजिक जीवन का हिस्सा बनाने की पहल होगी। महिलाओं की टोलियां विवाह, त्योहारों और दूसरे सामाजिक अवसरों पर गाए जाने वाले पारंपरिक गीतों को जीवंत करेंगी। तीज, गणगौर, नवरात्र, गरबा, होली और अन्य उत्सवों में लोकगीतों को बढ़ावा दिया जाएगा। महिलाओं को गीत सिखाने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास होंगे। प्लास्टिक, नशे के खिलाफ जनजागरण प्लास्टिक मुक्त जयपुर के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नशे के खिलाफ सामाजिक चेतना पैदा करने और भिक्षावृत्ति के मुद्दे पर जनजागरण किया जाएगा।
रेवाड़ी जिले की मंडियों में बाजरे की आवक शुरु हो चुकी है। सरकार के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर से सरकारी खरीद शुरू होने का दावा किया गया था, लेकिन पहले ही दिन स्थिति इसके विपरीत नजर आई। वीरवार को पहले दिन मंडियों में 140 से अधिक गेट पास काटे गए। प्राइवेट आढ़तियों द्वारा 3,200 क्विंटल से अधिक बाजरा खरीदा गया, जबकि सरकारी एजेंसियों द्वारा किसानों का एक भी दाना नहीं खरीदा गया। नियमों के अनुसार, हैफेड और हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन को किसानों का बाजरा खरीदना था। हालांकि इन्होंने बाजरे में नमी और गुणवत्ता खराब होने जैसी कमियां बताकर फसल को रिजेक्ट कर दिया। सरकारी खरीद न होने के कारण किसानों को मजबूरी में अपनी फसल प्राइवेट आढ़तियों को 2200 से 2300 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बेचनी पड़ी। बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपए निर्धारित सरकार ने बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जिसमें 600 रुपए प्रति क्विंटल भावांतर भरपाई योजना के तहत दिए जाने का प्रावधान है। अधिकारियों के मुताबिक, प्राइवेट आढ़तियों के पास होने वाली खरीद के आधार पर भी भावांतर का समायोजन तय नियमों के अनुसार किया जाएगा। रेवाड़ी जिले की मंडियों में यह खरीद आगामी 15 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए प्रमुख मंडियों में एजेंसियों की जिम्मेदारी तय की गई है। रेवाड़ी नई अनाज मंडी, बावल, कोसली व जाटूसाना में भी सरकार की ओर से बाजरा खरीद केंद्र बनाए गए हैं। मार्केट कमेटी सचिव बोले- नहीं हुई एक भी दाने की खरीद रेवाड़ी मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव ने कहा कि पहले दिन हैफेड की ओर से एक भी दाने की सरकारी खरीद नहीं हो पाई है। हैफेड ने कई कमियां बताया फसल को लेने से मना कर दिया। प्राइवेट आढ़तियों द्वारा 3,200 क्विंटल से अधिक बाजरा खरीदा गया। उन्होंने बताया कि मंडी में आने वाले किसानों की सुविधा के लिए परिसर में 8 वाटर कूलर, किसान कैंटीन, किसान भवन और निर्बाध बिजली-पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही, किसी भी प्रकार की परेशानी या शिकायत के समाधान के लिए विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।
दुर्ग जिले में अपराधों की दुनिया में लंबे समय तक संलिप्त रहने वाले हरेराम प्रसाद कुशवाहा के खिलाफ दुर्ग कलेक्टर ने जिला बदर की कार्रवाई की है। उस पर मारपीट, बलवा, धमकी, हत्या के प्रयास, चोरी और जुआ जैसे करीब 18 मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वह वर्ष 1999 से लगातार अलग-अलग मामलों में शामिल रहा है। इतना ही वर्ष 2025 में सुपेला पुलिस ने बांग्लादेशी दंपती को संरक्षण देने के मामले में भी हरेराम प्रसाद कुशवाह को गिरफ्तार किया था। कलेक्टर ने हरेराम को जिला बदर कर दिया है। अब उसे दुर्ग सहित आसपास के 7 जिलों की सीमा से बाहर जाने का आदेश दिया गया है। कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी अभिजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 5 के तहत यह आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक हरेराम प्रसाद को आदेश जारी होने के 7 दिन के अंदर दुर्ग जिला छोड़ना होगा। इसके बाद 1 अक्टूबर 2026 से एक साल तक हरेराम प्रसाद दुर्ग के अलावा रायपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी जिले में बिना जिला दंडाधिकारी की अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेंगे। कलेक्टर ने यह कार्रवाई पुलिस की रिपोर्ट, थानों के पुराने रिकॉर्ड, गवाहों के बयान और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद की है। 1999 से लगातार दर्ज होते रहे मामले पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक हरेराम प्रसाद का नाम वर्ष 1999 से आपराधिक मामलों में सामने आता रहा है। उसके खिलाफ करीब 18 मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, बलवा, रास्ता रोककर डराने-धमकाने, हत्या की कोशिश, चोरी और जुआ जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस ने अलग-अलग समय पर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की, लेकिन इसके बाद भी उसकी गतिविधियों में बदलाव नहीं आया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, उसके इलाके में लोगों के बीच उसका डर बना हुआ था। लोग उसके खिलाफ शिकायत करने या गवाही देने से भी डरते थे। पुलिस ने इसी आधार पर उसकी गतिविधियों को इलाके की शांति और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बताया था। बांग्लादेशी दंपत्ति को घर में दी थी पनाह पुलिस के मुताबिक, हरेराम प्रसाद के खिलाफ वर्ष 2025 में भी एक बड़ा मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, हरेराम करीब 5 साल से बांग्लादेशी दंपती ज्योति और उसके पति रासेल शेख के संपर्क में था। बताया गया कि हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वर्ष 2020 में हरेराम ने दोनों को किराए का मकान दिलाया था। इसके बाद वह करीब 5 साल तक दंपती से हर महीने 3 हजार रुपए किराया लेता रहा। जिस मकान से दंपती को पकड़ा गया था, वह भी हरेराम के कब्जे में बताया गया है। इस मामले में सुपेला थाने में अपराध क्रमांक 571/2025 दर्ज किया गया था।
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में एक महिला को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति के मौसेरे भाई ने फांसी लगाने की धमकी देकर उसे बुलाया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आशंका जताई है कि घटना के दौरान उसका पति मोबाइल से वारदात का वीडियो बना रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति और उसके मौसेरे भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2020 से चल रहा दहेज का केस भिंड के अटेर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला फिलहाल हजीरा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। उसके मुताबिक, वर्ष 2020 में उसने अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ महिला थाना पड़ाव में दहेज एक्ट का मामला दर्ज कराया था। यह केस वर्तमान में ग्वालियर न्यायालय में विचाराधीन है। फांसी लगाने की धमकी देकर बुलाया पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे वह सामान लेने हजीरा चौराहे गई थी। इसी दौरान उसके पति के मौसेरे भाई का फोन आया। उसने धमकी दी कि अगर वह तुरंत जंगल में नहीं आई, तो वह फांसी लगा लेगा। इसके बाद आरोपी हजीरा चौराहे पहुंचा और महिला को बाइक पर बैठाकर जेसी मिल के जंगल में ले गया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पति को मोबाइल हाथ में लिए देखा, वीडियो बनाने का शक महिला के अनुसार, घटना के दौरान उसका पति भी जंगल में मोबाइल हाथ में लिए नजर आया। उसे शक है कि पति ने वारदात का वीडियो रिकॉर्ड किया है और उसे वायरल करने की धमकी दी जा सकती है। मां और वकील के साथ थाने पहुंची डर के कारण महिला ने शुरुआत में परिवार को घटना के बारे में नहीं बताया। बाद में उसने अपनी मां और वकील को पूरी बात बताई। इसके बाद 30 सितंबर की रात वह परिजन के साथ हजीरा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार गुरुवार शाम पति और उसके मौसेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 5 अक्टूबर को हरसूद का प्रस्तावित दौरा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर खंडवा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने हरसूद पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग, रोड शो मार्ग और संत बुखारदास बाबा मणि स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सभी विभागों को तय समय में तैयारियां पूरी करने और आपस में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी आगम जैन, जिला पंचायत सीईओ ऐश्वर्य वर्मा, अपर कलेक्टर क्षितिज शर्मा और हरसूद एसडीएम आरसी खतेड़िया समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभा स्थल पर सुरक्षा और पानी की व्यवस्था कलेक्टर ने सभा स्थल पर मंच, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य और साफ-सफाई की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। सभा स्थल पर क्षमता के अनुसार कुर्सियां लगाने और व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा गया। पेयजल के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को हर सेक्टर में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने और नियमित निगरानी करने को कहा गया। रोड शो मार्ग पर पशुओं की आवाजाही रोकने के निर्देश कलेक्टर ने संत बुखारदास बाबा मणि स्थल से करीब 2 किलोमीटर के प्रस्तावित रोड शो मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका और नगर परिषद के अधिकारियों को मार्ग पर पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए पहले से इंतजाम करने को कहा। रोड शो मार्ग की साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए। सुरक्षा को लेकर पुलिस और संबंधित विभागों को मिलकर काम करने को कहा गया। हितलाभ पाने वालों की सूची मांगी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से हितलाभ वितरण प्रस्तावित है। इसके लिए कलेक्टर ने संबंधित विभागों से हितलाभ की जानकारी और हितग्राहियों की सूची जल्द देने को कहा है। इससे कार्यक्रम में वितरण की व्यवस्था पहले से तय की जा सकेगी। पार्किंग और हेलीपैड भी देखे पार्किंग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने वाहनों की व्यवस्था ऐसी रखने को कहा, जिससे कार्यक्रम के बाद लोगों को अपने वाहन तलाशने में परेशानी न हो। पार्किंग में प्रवेश और निकास की व्यवस्था भी व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए हेलीपैड का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने एसपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। 52 अतिथियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था बैठक में कार्यक्रम में शामिल होने वाले करीब 52 अतिथियों की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने उनके राजकीय सम्मान, ठहरने और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ये अतिथि प्रदेश के गोंड राजघरानों के वंशज होंगे। 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती जयंती के अवसर पर 52 गढ़ों के वंशजों के सम्मान का कार्यक्रम हरसूद में प्रस्तावित है।
दंतेवाड़ा जिले में एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 फाइनल मुकाबले में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड नगरनार की टीम ने बैलाडीला लौह अयस्क खदान किरंदुल को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। किरंदुल की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में एनएमडीसी के अधिशासी निदेशक और परियोजना प्रमुख रवींद्र नारायण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सीजीएम (प्रोडक्शन) और स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष जेसी दास समेत एनएमडीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विजेता और उपविजेता टीम को किया सम्मानित समारोह में टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद विजेता नगरनार और उपविजेता किरंदुल की टीम को पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि रवींद्र नारायण ने टूर्नामेंट के समापन की घोषणा की। इसके साथ ही टूर्नामेंट का ध्वज उतारकर स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष जेसी दास को सौंपा गया। अमित दीक्षित सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, उमेश प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए। किरंदुल के अमित दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और नागेश को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया। नगरनार के सुकरू बघेल सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर और कार्तिक सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड रहे। नगरनार के उमेश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। दाेनिमलाई के विल्सन को सर्वश्रेष्ठ फेयर प्ले पुरस्कार मिला। समापन समारोह में एसकेएमएस के अध्यक्ष नोमेश्वर राव, सचिव प्रदीप कुमार नामदेव, एमएमडब्ल्यूयू के सचिव एके सिंह, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रवि मंडल और सचिव जॉन वेल्डन समेत कार्मिक संगठनों और खेल जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एनएमडीसी के अनुसार, टूर्नामेंट के जरिए कंपनी की विभिन्न परियोजनाओं और इकाइयों के कर्मचारियों को खेल के साझा मंच पर आने का अवसर मिला। आयोजन में टीम भावना, अनुशासन, फिटनेस और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गुरुवार को कैप्टन स्मित की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई। बीजेपी नगर अध्यक्ष और विधायक हाथों में कैप्टन की फोटो लेकर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने खजराना गणेश के सामने उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान कई समर्थक भी यहां मौजूद रहे। दरअसल, दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश हुई। कॉकपिट में ओमानी पायलट ने दूसरे भारतीय पायलट स्मित पर चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद ओमानी पायलट ने विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की। दूसरे पायलट और कुछ यात्रियों ने हाथापाई कर उसे रोक लिया था। खजराना गणेश से की लंबी आयु की कामना बीजेपी नगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय मूल के कैप्टन स्मिथ ने इजराइल जाने वाली फ्लाइट में बैठे 170 यात्री या कहे कि बड़ी आतंकवादी घटना, साजिश को नाकाम किया। कई वार सहने के बाद भी वे लड़ते रहे। उनकी लंबी आयु की कामना को लेकर, वे जल्दी स्वस्थ हो इस भाव को लेकर खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश से उनकी लंबी आयु को लेकर प्रार्थना की है। कैप्टन ने लगा दी जान की बाजी इधर, विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि भारतवर्ष आतंकवाद का जहर बरसों से पी रहा है। भारतवासी कैप्टन स्मित ने जिस तरह इजराइल जाने वाली फ्लाइट को बचाया। वहां के लोगों की रक्षा की। एक बहुत बड़ी जो दुर्घटना विश्व में होने वाली थी। उस दुर्घटना में अपनी जान की बाजी लगा दी। हम सबने उनके स्वास्थ्य की कामना की है।
दक्षिण पूर्व रेलवे का फैसला: हावड़ा-शिर्डी एक्सप्रेस में अक्टूबर से मिलेंगे एसी टू के दो कोच
दक्षिण पूर्व रेलवे ने हावड़ा-साईंनगर शिर्डी एक्सप्रेस की कोच संरचना में बदलाव किया है। अब इस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी टू-टियर कोच जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को अधिक वातानुकूलित सीटें मिलेंगी।
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर रेलवे फाटक से गिरफ्तार:दो आरोपियों से 11 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
दमोह जिले की पथरिया थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों से 11 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 1 लाख 22 हजार 650 रुपए है। पथरिया थाना प्रभारी महेंद्र जगेत ने गुरुवार शाम इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुधवार-गुरुवार की रात दो आरोपी अवैध गांजे के साथ पथरिया रेलवे स्टेशन से बोतराई की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम को बोतराई फाटक के पास भेजा गया। वहां से पुलिस ने भगत रजक (जबलपुर) और नाजिम खान (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश) नाम के दो आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से गांजा मिला। दोनों आरोपियों को गुरुवार दोपहर कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे गांजे के स्रोत और पथरिया में खरीदार के बारे में पूछताछ कर रही है।

